Tamas is like a built-in brake that gives you rest and stability—use it in balance, not as a permanent stop.
From the Discourses
Passages where Osho speaks to this question — each links to the complete discourse.
Osho, the creation that runs on the three gunas was made by God. God has placed the tamas guna in human nature—what purpose does God have behind it?
Have you ever watched a tightrope walker? He is never still. You might say, “Why doesn’t he stand still?” If he stood still, he would immediately fall and die. Why doesn’t the acrobat stay steady? Because he is continuously balancing. When you see him lean to the left, don’t be mistaken: he leans left only when there is a danger of falling to the right. He leans right when there is a danger of falling to the left. He is balancing all the time. When the fear of falling to the right arises, he shifts his weight to the left so balance is restored. When he has saved himself from the right and the danger arises on the left, he shifts to the other side to save himself. And nature is working below. If the acrobat doesn’t balance, he falls to the ground, bones break. He cannot then complain to…
प्रश्न: ओशो, तीनों गुणों से चलने वाली सृष्टि ईश्वर ने बनाई। तमस गुण मनुष्य की प्रकृति में ईश्वर ने दिया, उसके पीछे क्या उद्देश्य ईश्वर का है?
… नट पूरे वक्त बैलेंस करता रहता है। और जब आपको दिखता है, अब बाएं झुक रहा है, तो आप गलती में मत पड़ जाना। बाएं झुकता ही तब है, जब दाएं गिरने का डर पैदा होता है। दाएं तब झुकता है, जब बाएं गिरने का डर पैदा होता है। वह बैलेंस कर रहा है पूरे वक्त। जब दाएं गिरने का डर पैदा होता है, वह वजन को बाएं ले जाता है, ताकि बैलेंस हो जाए। जब दाएं से बच जाता है, बाएं गिरने का डर पैदा होता है, तब उलटी तरफ बैलेंस ले जाता है कि बच जाए। और प्रकृति नीचे काम कर रही है। नट अगर बैलेंस न करे, तो जमीन पर गिरे, हड्डी-पसली टूट जाए। फिर प्रकृति से यह नहीं कह सकता कि तूने मेरी हड्डी-पसली तोड़ी! प्रकृति कहेगी, हमें कोई मतलब नहीं; तुम अपनी रस्सी पर बैलेंस करते रहो, हमें कोई मतलब नहीं।
Tamas means inertia. Tamas means stopping. Tamas means to be held. Tamas is the binding force. Without tamas, things would keep moving and never stop. You throw a stone; if there were no tamas in the world, no restraining force, no obstruction, the stone would go on, on—how would it stop? Tamas is the obstructing energy. When you throw the stone, you give it the force of rajas. Hence your arm aches; energy left your hand. You lost something in throwing. And to the extent you gave energy, to that extent the stone goes far. As the energy ends, tamas pulls it down. What Newton called gravitation is a local application, a form of tamas. Tamas has many forms; gravitation is one. Tamas is the force that draws downward. By which you fall into hell—that is tamas. When you steal, tamas; when you lie, tamas.
तम का अर्थ है, आलस्य। तम का अर्थ है, ठहरना। तम का अर्थ है, रुकना। तम बांधने वाली शक्ति है। अगर तम न हो, तो चीजें चलती ही जाएंगी और रुक न सकेंगी। तुम एक पत्थर उठाकर फेंकते हो, अगर तम न हो जगत में, कुछ रोकने की शक्ति न हो, अवरोध न हो जगत में, तो पत्थर फिर चलता ही जाएगा, चलता ही जाएगा, रुकेगा कैसे? तम है अवरोधक ऊर्जा। तो तुम फेंकते हो पत्थर को; जब तुम फेंकते हो, तो तुम उसे रज की शक्ति देते हो। इसलिए तुम्हारा हाथ दुखता है; शक्ति हाथ से गई। तुमने कुछ गंवाया पत्थर को फेंकने में। और जितनी शक्ति तुमने दी, जितने जोर से फेंका, जितना गंवाया, जितनी ऊर्जा दे दी पत्थर को, उतनी दूर पत्थर जाता है। जैसे ही ऊर्जा खतम हो जाती है, तम की शक्ति उसे नीचे खींच लेती है। जिसको न्यूटन ने ग्रेविटेशन कहा है, वह तम का ही एक स्थानीय उपयोग है, तम का ही एक रूप है। तम के और बहुत रूप हैं; लेकिन जिसको न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण कहा.। क्योंकि वह बैठा है बगीचे में और एक फल को उसने गिरते देखा। …
Ego, is it? No, not ego. Tamas means lethargy—so much laziness that, as for what will happen tomorrow, where is the concern… what is there to do? Whatever will be, will be. For now, just keep walking quietly. Such laziness that even if someone were to come into this room and announce that tomorrow this house will catch fire, we would still go on living as though no fire were going to break out tomorrow—because if we accept that it will, then we would have to do something now. And that having to do something feels so heavy that not doing—letting things go on as they are—seems just fine.
If we accept that death is certain—whether ten years from now, twenty, or fifty, what difference does it make—if it becomes clear and firm in our consciousness that death is inevitable, then we will have to do something. We cannot go on living the way we are; we will have to make a change. And there is so much laziness about making that change that we say, “All right, we’ll see tomorrow; whatever happens, happens.” And this is what I call tamas. Tamas means a dense burden of darkness upon the mind that doesn’t let us do anything. Even if it is explained to us, it doesn’t let us act; even if we are warned, it doesn’t let us act. And our inclination not to act is such that, as things are going, we quietly keep moving along in the same rut. So it isn’t that there is no understanding…
प्रश्न: अहं नहीं? नहीं, अहं नहीं। तमस का मतलब लिथार्जी। इतना आलस्य है कि कल क्या होगा, उसकी कहां...क्या करें? जो होगा, होगा। अभी तो चुपचाप चलते चलो। इतना आलस्य है कि जैसे इस कमरे में आकर खबर कर दी जाए कि कल इस मकान में आग लगेगी तो भी हम ऐसे ही जीते चले जाएं जैसे कल आग नहीं लगनी है, क्योंकि अगर इसको हम मान लें कि कल आग लगेगी तो अभी हमें कुछ करना पड़ेगा। वह करना पड़ेगा, वह इतना भारी पड़ता है कि न करने में जैसा चल रहा है, ठीक चल रहा है।
अगर हम यह मान लें कि मृत्यु निश्चित है तो चाहे दस साल बाद, चाहे बीस साल बाद, इससे क्या फर्क पड़ता है, कि पचास साल बाद। अगर यह पक्का हमारे चित्त पर साफ हो जाए कि मृत्यु निश्चित है तो हमें कुछ करना पड़ेगा। हम जैसे जी रहे हैं फिर हम वैसे नहीं जी सकते, हमें फर्क करना पड़ेगा। और फर्क करने में इतना आलस्य है कि ठीक है, कल देखेंगे, जो होगा, होगा। और इसको मैं तमस कह रहा हूं। तमस का मतलब है कि एक घना अंधकार का बोझ है हमारे मन पर, जो हमें कुछ भी करने नहीं देता। यानी बता भी दिया जाए तो भी नहीं करने देता, खबर भी कर दी जाए तो भी नहीं करने देता। और नहीं करने का हमारा ऐसा भाव है कि जैसा चल रहा है वैसे रट में हम चुपचाप चलते चले जाते हैं। इसलिए ऐसा नहीं है कि नहीं बोध है चीजों का। बोध है, लेकिन मुल्क बोध को पकड़ नहीं पाता। बोध कुछ व्यक्तियों को है। उन्होंने चेष्टा की भी है अपनी तरफ से, सारा जो श्रेष्ठ है, वह बचा कर ले आए हैं। …