✓ already translated: opens instantly. A new translation takes about a minute and is then saved for everyone.
Questions in this Discourse
जागना ही सबसे बड़ी चीज है।
फिर वह कनफ्यूशियस कहने लगा कि आपका क्या खयाल है, क्या नियम होने चाहिए?
तो उसने कहा कि जब तक नियम होंगे, तब तक आदमी झूठा होगा। हम तो उस आदमी को चाहते हैं जिसका कोई नियम नहीं, जो स्वभाव है।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
वह वैसा ही है जैसा है। उसके रिफरेंसेस फिर बहुत हैं। च्वांगत्सु उसका शिष्य, उसके बहुत रिफरेंस हैं। और फिर तो पूरे चीन में फैले हुए हैं। और सच बात यह है कि इन सबके हिस्टारिक होने का कोई मतलब नहीं है इन सारी बातों का। लेकिन वह ऐसा फिगर है लाओत्सु कि फिर उसके बाबत कथाएं जोड़ी जाती रहीं, जोड़ी जाती रहीं। और वह फिर एक, जिसको कहें मिथ बन गया। वह उसका अब कोई यह सवाल नहीं है। यह कोई सवाल नहीं है!
कितने साल पहले हुए?
लाओत्सु हुआ कोई, वह उसी वक्त जब बुद्ध और महावीर थे, पच्चीस सौ वर्ष पहले। वह उस वक्त दुनिया में, सारी दुनिया में कुछ बड़े अदभुत लोग हुए, एक ही साथ। और मेरा ऐसा खयाल है कि यह भी, जैसे कि समुद्र में लहरें उठती न, तो कुछ छोटी लहरें, कोई एक बड़ी लहर उठती तो इस कोने से उस कोने तक। यहएक लहर है। ऐसी ह्यूमन कांशसनेस में कभी लहरें उठती हैं। तो एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक, सब जगह पीक छू लेती है। तो वहां सुकरात हुआ, प्लेटो, अरस्तू, उसी वक्त। उधर महावीर, बुद्ध। और महावीर-बुद्ध के वक्त छह और अदभुत लोग थे हिंदुस्तान में, जो इसी कीमत के लोग थे। लेकिन वे इतने अदभुत थे, उन्होंने कोई संप्रदाय नहीं बनाए, इसलिए खो गए। इसी कीमत के। बल्कि कई मामलों में इनसे भी अदभुत रहे होंगे।
तो ह्यूमन कांशसनेस में कभी लहरें आती हैं। हमको ऐसा लगता न ऊपर से देखने में कि मैं अलग, आप अलग, हम अलग, मगर हमारी कांशसनेस इतनी इकट्ठी है कि जब लहर आती है--मुझमें जब लहर आएगी, तो मेरे साथ बहुत से लोगों को छू लेगी, जिनका हमें पता भी नहीं चलेगा।
ओशो, ऐसा होता है कि पूर्णता पाने से लोग तुमको--जैसा आपने बताया कि मक्खली गोशाल ने कुछ नहीं बताया। वैसा कोई ने बताया भी न हो, ऐसा भी होता है, उसका बताने का मन भी नहीं होता?
बुद्ध से किसी ने पूछा, बुद्ध के साथ दस हजार भिक्षु चलते थे। किसी ने बुद्ध से पूछा कि आप इतने दिन से सिखा रहे हैं तीस वर्षों से, ये दस हजार भिक्षु सुनते हैं, इनमें से कुछ आप जैसे हुए कि नहीं?
बुद्ध ने कहा: बहुत।
तो उसने कहा: लेकिन उनका कोई पता नहीं चलता।
तो बुद्ध ने कहा: वे चुप हैं, मैं बोलता हूं।
और यही फर्क जैनों में--तीर्थंकर और केवली का फर्क है। तीर्थंकर भी केवली है, लेकिन तीर्थंकर टीचर भी है साथ में। और केवली सिर्फ केवली है, वह कुछ बोलता नहीं है, वह टीचर नहीं है। बस इतना ही फर्क है। महावीर जैसे बहुत लोग हुए हैं, लेकिन महावीर तीर्थंकर हैं।
अभी भी भारत में ऐसे लोग बहुत होंगे?
अगर कोई आदमी टीचर है, और माइंड उसका टीचर का है, और अगर वह ज्ञान को उपलब्ध हो जाए, तो वह ज्ञान टीचिंग्स से बहेगा। लेकिन एक आदमी टीचर नहीं है, एक आदमी नाचने वाला नहीं है, एक आदमी कवि नहीं है और वह ज्ञान को उपलब्ध हो जाए, तो उसका ज्ञान रुका रह जाए, उसके बहने का कोई निकास नहीं है। तो अनेक लोग चुप रह जाते हैं।
व्यक्त करने का मन नहीं है उनका?
शक्ति आ जाती है इसका माने यह है कि कल्पना के भगवान हुए?
अच्छा, यह चारित्र्य के बारे में इतना कुछ कहा जाता है, उसके बारे में आपकी डेफिनिशन क्या है? कैरेक्टर स्टीक। संयम करना--उसका नाम चारित्र्य है? किसी औरत के सामने नहीं देखना--उसका नाम चारित्र्य है? अलग-अलग लोग अलग-अलग बात करते हैं चारित्र्य के बारे में। उसके बारे में आपका क्या कहना है?
संयम करने को मैं चारित्र्य नहीं कहता हूं। और जो स्त्री के सामने देखने से डरता है वह चरित्रहीन है।
रामकृष्ण जी स्त्री को देखने में ही न करते हैं।
क्योंकि आजकल अभी ऐसा ही किया जाता है न, क्योंकि ये लड़के-लड़कियां साथ में घूमते हैं, तो बोले कि भई... आपने कल उसकी बात बोली कि हमारे लोग नीचे चला जा रहा है। अपन ऊपर नहीं हैं, तो नीचे जाने की बात नहीं है न! आपने कल बोला न वह तो।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
साइकोलॉजी है। साइकोलॉजी है। जागरूक आदमी जिस तरह से जीता है, वह चरित्र है; और सोया हुआ आदमी जिस तरह से जीता है, वह चरित्रहीनता है। जागरूक आदमी जो भी करेगा, वह चरित्र है।
इसलिए असली सवाल भीतर जागे हुए होने का है।
तो जागा हुआ आदमी न स्त्री से डरता है, न भागता है, न स्त्री का पीछा करता है। वह सोए हुए आदमी के दोनों लक्षण हैं--सोया हुआ आदमी या तो स्त्री का पीछा करेगा, और या स्त्री से भागेगा। वह दोनों हालत में स्त्री को मानता है।
अगर यहां हम ध्यान करते हैं, तो कभी-कभी प्रकाश के बिंदु ऐसे यूं चले आते दिखते हैं।
वह कल्पना है कि--वह क्या है प्रकाश के बिंदु?
मैं आपसे यही बात करता हूं, मैं जब ध्यान करता हूं तो पीछे एक, जैसे कि एक कोई मशीन चल रही है, सीऽऽऽ वैसी एक आवाज चलती रहती है। कभी-कभी डिस्टर्बिंग होती है।
सुगंध आ सकती है?
कभी यूं बैठे हैं न, तो टेस्ट आ जाता है।
बिंदु मैं देखता हूं और यह सोचता हूं तो वे काफी होते हैं।
मैं यह ध्वनि से तो इतना घबड़ा गया हूं कि वह आती रहती है।
जैसे हम कुकर रखते हैं उसके ऊपर से सीऽऽऽ...
सिद्धियां होती हैं?
वह तो यह अंदर की...
बहुत अंदर की बातें नहीं हैं। बहुत अंदर की बातें तो नहीं हैं, लेकिन ऊपर की बातें भी नहीं हैं; बीच की बातें हैं। शरीर से आत्मा तक जाने का जो मार्ग है, वहां बीच में मन की बड़ी सूक्ष्म शक्तियां हैं, जिनका हमें पता नहीं है। जैसे ही मन शांत होता है, वे शक्तियां जगती हैं। अपने आप भी जग सकती हैं कभी। साधारणतः अपने आप नहीं जगती हैं। फ्रैंकली चेष्टा करें, तो जग सकती हैं।
तो वह तो कसरत से किया होगा।
यहां तक कि वह शरीर से बाहर निकल कर दूसरे शरीर में जाता है, ये सब बातें।
पर यह चंचल भी इतना है न माइंड। मेहनत कम करनी पड़ती है, मगर माइंड चंचल बहुत है।
मैं तो मानता हूं कि मन आरक्षण छोड़ता है, मन का तो यह शांत होना स्वभाव है शायद, ऐसा लगता है।
क्योंकि आरक्षण छोड़ देता है।
तो ये शक्तियां, जब चंचलता रुकती है, तब आ जाती होगी?
अच्छा।
हां। फर्क इतना ही पड़ता है, जैसे कि एक आदमी इधर से कूद कर उधर गया, उधर से कूद कर उधर गया, एक आदमी कूदता फिर रहा है एक स्थान से दूसरे स्थान पर, और एक आदमी एक ही स्थान पर कूद रहा है। कूदना दोनों का जारी है। लेकिन एक आदमी एक ही स्थान पर कूद रहा है, कूदना जारी है, स्थान नहीं बदल रहा है, कूद रहा है, एक ही जगह खड़े होकर कूद रहा है। जिसको तुम एकाग्रता कहते हो, वह एकाग्रता नहीं है, वह चंचलता एक ही बिंदु पर है, माइंड एक ही जगह कूद रहा है।
तो माइंड तो पूरे वक्त ही कूदता है। जब तक है, तब तक कूदता ही है। तो अगर उसको एक जगह कुदाया जाए, तो उस जगह की शक्तियां जगनी शुरू हो जाती हैं जिस जगह कूदा है। उसके सेंटर्स हैं सब, सारी शक्तियों के।...
Questions this discourse answers
Short AI-written summaries of what Osho says in this discourse. Read the full text above for his own words.
Does the arising of power indicate it is the God of our imagination?
According to Osho, the surge of power you feel is not bestowed by an imagined God; God has nothing to do with it. It arises from within—your own will-force and intrinsic energy. Though it may appear as divine favor, it is simply your latent strength awakening. Recognize, own, and cultivate this inner power through awareness rather than projecting it outward.
In simple terms: That powerful feeling doesn’t come from a magic God; it’s your own inner strength waking up.
Are there many enlightened people in India?
According to Osho, yes—there are always enlightened people in India, but most are unseen. Enlightenment expresses itself through a person’s existing capacities: a Meera sings and dances; a teacher teaches. Those without natural channels for expression may remain silent, their realization having no outlet. Hence only a few are visible while many quietly live in anonymity.
In simple terms: Yes, but many stay unnoticed because only those with a way to express it—like singing or teaching—show it outwardly.
What are the points of light in relation to imagination?
According to Osho, the 'points of light' you may see are not imagination but the release of subtle sensory impressions stored in the optic nerves. As the back-brain and nerves relax, these latent light imprints surface, just as inner sounds arise from stored auditory impressions. They are neurological residues, not mystical signs, and should be witnessed without attachment.
In simple terms: Those little lights aren’t magic or made up—they’re your eyes’ leftover light-memories appearing as you relax.
What happens when the mind is restless?
According to Osho, a restless mind is not a defect but its very power and strength. Restlessness fuels alertness, curiosity, and movement; without it, you would lapse into dullness—a simpleton. Recognize this energy as a vital force to be understood and directed, rather than condemned, using it as the engine of inquiry, creativity, and inner growth.
In simple terms: When your mind feels fidgety, it’s showing its smart energy; without that buzz, you’d be dull.
Do people fall silent upon attaining perfection, and can someone have no urge to speak at all?
According to Osho, many who attain perfection naturally fall silent; realization is distinct from articulation. Buddha said, 'They are silent; I speak.' In Jain terms, a Kevali remains silent, while a Tirthankara is a realized one who also teaches. Thus, enlightenment doesn’t compel speaking—some share, others simply abide, without any urge to speak at all.
In simple terms: Yes: when someone is fully wise, they may feel no need to talk; some teach, others just stay quiet.
What is the nature of worry and restlessness?
According to Osho, worry is a learned mechanism—years of craving and anxiety condition the brain and nerves into restlessness. Money or outer success is neutral; it can create outer order but cannot dissolve an inner habit of worry. Peace arises when outer order meets inner order, cultivated through awareness. Without simultaneous inner cultivation, restlessness persists and we mistakenly blame wealth rather than our conditioned, unbalanced mind.
In simple terms: Your mind gets used to worrying; unless you grow peace inside while organizing life outside, you’ll stay restless no matter what you gain.
What happens when a taste suddenly appears during meditation?
According to Osho, when a taste suddenly appears during meditation, it is one of many sensory residues released as the senses relax. Don’t chase or interpret it; simply watch it arise and pass. Such phenomena are not lofty attainments but indicators that meditation is deepening. Stay a witness and continue going inward without distraction or attachment.
In simple terms: If you taste something during meditation, it’s just old sense impressions surfacing—notice it and keep meditating.
Do powers emerge when restlessness stops?
According to Osho, yes—latent powers surface only when restlessness truly ends. Merely restraining it or fixing it on a single point is still the same agitation, just redirected; no real transformation occurs. Authentic energy and clarity arise from effortless inner stillness, not from suppression or concentration. Let restlessness dissolve; then insight, strength, and presence appear spontaneously.
In simple terms: Real inner power shows up by itself only when your mind stops being restless—not just tightened or forced to focus.

Osho's Commentary
न सुख है, न इतना दुख है; और जितना है वह बहुत ध्यान देने योग्य नहीं है। लेकिन हम उसे बहुत बड़ा करके देखते हैं। दोनों को जाग कर देखिए, तो दोनों खत्म हो जाते हैं।