Feeling something fully and saying or showing it well are two different things; being whole inside doesn’t mean you can paint or explain it.
From the Discourses
Passages where Osho speaks to this question — each links to the complete discourse.
Osho, when you speak of completeness, does one have to make distinctions within it?
One does have to make distinctions, because a person may be complete in experience and yet have no expression at all. Many have known and remained silent; they did not say anything. They could not find a way to speak. They simply could not find it. As I said yesterday: suppose you go now to Dal Lake and behold its beauty. It may happen that you have a complete experience of beauty—but that does not mean you can come back and make a painting in which you paint Dal Lake. It doesn’t mean that. And it may also happen that someone with less experience than you comes back and paints it, because the skill of painting is a different matter. You get my meaning, don’t you? The skill of painting is entirely different from the skill of experiencing. You may go to Dal Lake and be soaked through with the…
प्रश्न: ओशो, तो जब आप पूर्णता कहते हैं, तो उसमें अलग-अलग करना पड़ेगा?
अलग-अलग करना ही पड़े, क्योंकि कोई व्यक्ति अनुभूति में पूर्ण हो सकता है और अभिव्यक्ति बिलकुल न हो। अनेक लोग जाने हैं और मौन रह गए, फिर कहा ही नहीं उन्होंने। खोज ही नहीं सके मार्ग कहने का वे। खोज ही नहीं सके। जैसा मैंने कल कहा। जैसे कि आप अभी जाएंगे डल झील पर और सौंदर्य को देखेंगे। और हो सकता है कि सौंदर्य का पूर्ण अनुभव आपको हो जाए, लेकिन इससे यह मतलब नहीं कि आप आकर एक पेंटिंग बना सकें जिसमें आप डल झील को पेंट कर दें। इससे यह मतलब नहीं है। और यह भी हो सकता है कि आपसे कम अनुभव किसी को हो और वह आकर पेंट कर दे, क्योंकि पेंट की कुशलता अलग बात है। मेरा मतलब समझे न आप?
Osho, awakened ones, considering place, time, circumstance, and the era-appropriate psychology of people, have expressed the same truth in very different forms. To the point that they appear mutually quite disputatious and even contradictory. Is an absolute expression of the ultimate truths of life and existence not possible? Will the limits of the age and the condition of the people always continue to be imposed upon truth?
Expression will always be limited. Expression will always be relative. The speaker and the listener—both create the boundaries of expression. I will say only what can be said. You will understand only what can be understood. Truth is vast. If I go to see the ocean and you say to me, “On your way back, bring a little of the ocean,” I will not be able to bring the whole ocean. I may bring a little water from it. But in that water much will be missing. There will be no storm of the ocean, no waves. And that was the real ocean: that tumultuous roar and fierce thunder! Waves crashing against cliffs! Those surges rising and spreading for miles! That swell! None of that will be there. I will bring a vessel filled with a little ocean water. Still, there will be something! If you taste it, it will…
तीसरा प्रश्न: ओशो, जाग्रत पुरुषों ने देश-काल-परिस्थिति और लोगों की युगानुकूल मनोदशा का खयाल रखकर एक ही सत्य को बड़े भिन्न-भिन्न रूप से अभिव्यक्त किया है। यहां तक कि वे परस्पर बिलकुल विवादास्पद तथा विरोधाभासी तक बन गये हैं। जीवन व अस्तित्व के परम सत्यों की क्या निरपेक्ष अभिव्यक्ति संभव नहीं है? क्या सदा ही युग व लोक-दशा की सीमा सत्य पर आरोपित होती रहेगी?
अगर मैं सागर के दर्शन करने जाऊं और तुम मुझसे कहो कि लौटते में थोड़ा सागर लेते आना, तो पूरा सागर तो न ला पाऊंगा। हो सकता है, थोड़ा-सा जल सागर का ले आऊं। लेकिन उस जल में बहुत कुछ बातें नहीं होंगी। सागर का तूफान न होगा, सागर की लहरें न होंगी। वही तो असली सागर था। वह तुमुल नाद और घोर गर्जन! शिलाखंडों पर टकराती हुई लहरें! वह उठती दूर-दूर मीलों तक फैले हुए विस्तार से भरी लहरें! वह उफान! वह सब तो न होगा। भरकर ले आऊंगा एक बर्तन में थोड़ा-सा सागर का जल। फिर भी थोड़ा तो होगा कुछ! स्वाद लोगे तो खारा होगा। सागर जैसा उस बर्तन में क्या होगा? थोड़ा खारापन का स्वाद आ जायेगा, बस।
Osho, the other day you spoke of “ekant” in relation to Lord Mahavira. Was Mahavira’s realization also ekant—one-sided? Was it not complete? This is my question.
What news we bring back are drishtis, thoughts. What we actually knew and lived was darshan. In that darshan, Srinagar was one. There, night-day were joined, mountain-lake were joined, good-bad were joined—everything was together. But the moment we speak, we choose; we sift; we stand somewhere and select a viewpoint. The moment anything is spoken, a drishti is formed. This has been the great danger: mistaking drishti for darshan. Hence, the Hindus have a drishti, not darshan; the Jains have a drishti, not darshan; the Muslims have a drishti, not darshan. If we speak of darshan, then Hindu, Muslim, Jain all disappear—only the One remains; there is no drishti, no ideology. Mahavira’s experience is total; expression cannot be. Whenever we try to say it, we cannot say the total. The experience of the divine is a far greater matter—even a small, simple experience cannot be expressed in its wholeness. You…
प्रश्न: ओशो, आपने पिछले दिनों भगवान महावीर के संबंध में एकांत वाली बात कही थी। वह क्या रियलाइजेशन जो भगवान महावीर का था--वह भी एकांत ही था? क्या वह संपूर्ण नहीं था? यह मेरा प्रश्न है।
वे जो खबरें हम ले जाएंगे, वे दृष्टियां होंगी, वे विचार होंगे। लेकिन जो हमने जाना और जीया था, वह दर्शन था। उस दर्शन में श्रीनगर एक था। वहां रात-दिन जुड़े थे, पहाड़-झील जुड़ी थी, वहां अच्छा-बुरा जुड़ा था। वहां सब इकट्ठा था। लेकिन जब हम बात करने गए, चुनाव हमने किया, छांटा, तो हम खड़े हो गए और हमने एक दृष्टि से चुनाव किया। तो जैसे ही कोई बात बोली जाएगी, वैसे ही दृष्टि बन जाएगी। और यही बड़ा खतरा रहा है कि दृष्टियों को दर्शन समझने की भूल होती रही है। और इसलिए जैनों की एक दृष्टि है, दर्शन नहीं; हिंदुओं की एक दृष्टि है, दर्शन नहीं; मुसलमानों की एक दृष्टि है, दर्शन नहीं। अगर दर्शन की हम बात करते हैं तो हिंदू, मुसलमान, जैन सब खो जाएंगे। वहां तो एक ही रह जाएगा, वहां कोई दृष्टि नहीं है, कोई विचार नहीं है। महावीर का जो अनुभव है, वह तो समग्र है, लेकिन अभिव्यक्ति समग्र हो ही नहीं सकती। जब भी हम कहने जाते हैं, तभी समग्र को हम कह नहीं सकते। …
Osho, in the Tractatus he said that whatever is to be said will be said only in language.
Yes, he said that in his first book. In the first book, the Tractatus, he said that whatever is to be said will be said in language. That is true only up to a point. Because if we understand a gesture as “saying,” that too is a language. A mute person raises a hand and says, “I want water.” That too is language—the language of the mute. Hence we have always said that the divine is the mute man’s jaggery. What it means is: it has to be expressed in the mute man’s language. But whatever we say—by any means, whether by dance or by silence—we are still saying; therefore what is will slip beyond all our saying. That is why Lao Tzu spoke more deeply than Wittgenstein. Lao Tzu said: truth, when said, becomes untrue—that much only can be said. Therefore those who know remain silent. You often say…
ओशो, ट्रैक्टेटस में उसने कहा है कि लैंग्वेज में ही सब कुछ कहा जाएगा जो कुछ कहा जाएगा।
हां, उसने पहली किताब में कहा है। पहली किताब में, ट्रैक्टेटस में उसने यह बात कही है कि जो भी कहा जाएगा वह भाषा में ही कहा जाएगा। यह थोड़ी दूर तक ठीक है। क्योंकि अगर गेस्चर को भी हम कहना समझें, तो वह भी एक भाषा है। एक गूंगा हाथ उठा कर कह देता है--पानी पीना है। वह भी भाषा है, गूंगे की भाषा है। इसलिए हम तो कहते ही रहे हैं कि परमात्मा जो है वह गूंगे का गुड़ है। लेकिन उसका मतलब यही है कि गूंगे की भाषा में कहना पड़ेगा। लेकिन कहेंगे जो भी हम किसी भी ढंग से--नाच कर कहें, मौन रह कर कहें, तो भी हम कह रहे हैं--और इसलिए जो है, वह हमारे सब कहने के पार छूट जाएगा। इसलिए लाओत्से ने विट्गिंस्टीन से बहुत गहरी बात कही है। लाओत्से ने कहा, सत्य कहा कि असत्य हो जाता है, बस इतना ही कहा जा सकता है। इसलिए जो जानते हैं वे चुप रह जाते हैं।
Osho, whatever you say appears so wholly true and fruitful that an intense urge arises to tell it all to others, to the whole world. As a result the mind inevitably starts gathering your words; it keeps thinking about how to convey them to others. At the same time, I also feel: until I myself have attained something, how can I say anything to others? So what should we do?
Rightly so. This is exactly what I was saying: let meditation and compassion grow together. If meditation is completed and you attain, but in the meantime you have not laid the foundation of compassion, you will be lost. The day your boat is ready, you will simply leave. So do not wait, thinking, “When I am complete, then I will speak.” Because then you will not be able to speak at all. While you are not yet complete, begin to sow the seeds of compassion. This continuous urge rising in you to tell others—this is the feeling of compassion. Because there is nothing to take from others, only to give. You want others to receive what is coming to you—this is a tender, love-soaked state. Do not take it as something wrong. Remember: only if you keep practicing speaking now, will you be able to utter a few words even…
तीसरा प्रश्न: ओशो, आप जो भी कहते हैं वह पूरा का पूरा इतना सत्य और फलदायी प्रतीत होता है कि वह सब का सब दूसरों को, पूरे जगत को बता देने का एक अतीव भाव घेर लेता है। परिणाम में आपकी बातें अनिवार्यरूपेण मन इकट्ठा करता है; दूसरों तक बातों को कैसे पहुंचाया जाए, इसका भी निरंतर विचार चलता है। साथ ही साथ इसका भी अनुभव होता है कि जब तक मैं खुद कुछ न पा लूं तब तक मैं दूसरों को कैसे कुछ कह सकता हूं। तो हम क्या करें?
उचित है। यही तो मैं अभी कह रहा था कि ध्यान को और करुणा को साथ-साथ बढ़ने दो। अगर ध्यान पूरा हो गया और तुमने पा लिया, और बीच में करुणा के आधार न रखे, तो तुम खो जाओगे। जिस दिन नाव तुम्हारी तैयार होगी उस दिन तुम चले जाओगे। इसलिए यह प्रतीक्षा मत करो कि जब तुम पूरे हो जाओगे तब तुम कुछ कहोगे। क्योंकि तब तुम कह ही न पाओगे। तुम पूरे नहीं हुए हो, तभी तुम करुणा के बीज बोने लगो। यह जो भाव उठ रहा है निरंतर कि दूसरों को भी कहूं, यह करुणा का भाव है। क्योंकि दूसरों से कुछ लेना नहीं है, सिर्फ देना ही है। दूसरों को कुछ मिल जाए जो तुम्हें मिल रहा है, यह बड़ी प्रेम की भाव-भीनी दशा है। इसे बुरा मत समझो।