Skip to content
Osho

दिलों में रोशनी भरने

Dilon Mein Roshani Bharane

Sung by Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2025 (2025)
Length
11:04
Lyrics

तुम्हारे शब्दों का जादू डुबाता मौन में हमको

मधुर मुस्कान से अपनी सिखाते जीना हम सबको

तुम्हारे प्रेम में झूमें तुम्हारे प्रेम में गाएं

भक्ति की भाव गंगा में डुबा दो आज हम सबको

दिलों में रोशनी बनकर मेरे भगवान आ जाओ

अंधेरे से उजाले की दिशा हमको दिखा आओ

मेरे गुरुदेव मेरे रजनीश मेरे भगवान आ जाओ

सदा सुमिरन में जीने की कला हमको सिखा जाओ

कहां दीदार करने की मेरी आंखों में ताकत है

कहाँ साक्षी सदा बनके हमें जीने की आदत है

किरण संबोधि की बनकर मेरे भगवान आ जाओ

सुनाई दे हमें हर क्षण प्रभु के नाम की ही धुन

हो नित आलोक का दर्शन सदा चलता रहे कीर्तन

हुई नवजागरण की रुत मेरे भगवान आ जाओ

हो इतने पास तुम तो क्यों विरह में सुलगे ये जीवन

हो तुम आनंद के सागर डुबा लो मेरा ये तन मन

लहर आनंद की बनकर मेरे भगवान आ जाओ

More bhajans