Skip to content
Osho

आए हैं ओशो आए हैं ओशो

Aaye Hain Osho

Sung by Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati · words by Ma Renuka Neelam · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati
Written by
Ma Renuka Neelam
Album
Osho Birthday Songs 2024 (2024)
Length
10:10
Lyrics

आए हैं ओशो, आए हैं ओशो

आनंद ही आनंद लाए हैं ओशो।

प्यासी थी पृथ्वी, अंबर था सूना

ध्यान का सावन लाए हैं ओशो।

जीवन को जीना, तुमने सिखाया

होश का दीपक, हमको थमाया

जीवन में गरिमा, लाए हैं ओशो।

मन की ये गांठें, तुमने ही खोलीं

ध्यान- समाधी से भर दी हैं झोली

धरती को स्वर्ग, बनाए हैं ओशो।

दिल के तंबूरे पर, तेरी ही धुन है

तेरी ही चाहत , तेरी लगन है

चरणों में लौ हम, लगाए हैं ओशो।

तुमने दिया है जीवन को नर्तन

सारा जग लागे वृंदावन

श्याम की मुरली सुनाये हैं ओशो

धर्म की दी इक, नयी परिभाषा

नव-संन्यास से जोड़ी आशा

हंसता हुआ धर्म, लाए हैं ओशो।

More bhajans