Skip to content
Osho

आपके इश्क में हम फना हो गये

Aapke Ishq Mein Hum Fana

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2024 (2024)
Length
9:02
Lyrics

आपके इश्क में हम फना हो गये

मिट के भी जिन्दगी की सदा हो गये

वक्त की बंदिशें खो गईं मौज में

ध्यान के लम्हे रौशन दुआ हो गये

आपकी आँखों का मैकदा क्या मिला

मैकदे और सब बेमजा हो गए

जिस्म और रूह की सरहदें मिट गईं

राज से अपने हैरत-जदा हो गये

बन्दगी का हमें आसमां मिल गया

हम तो बन्दे थे नूर-ए-खुदा हो गये

बेड़ियां हसरतों की सभी कट गईं

हम खयालों की कैद से रिहा हो गए

आती पतझड़ में आहट बहारों की है

सारे मौसम हमें खुशनुमा हो गये

ध्यान की राह में इश्क-ए-रब मिल गया

अक्ल गुम हो गई फलसफे खो गए

डूबकर नूर के इक सैलाब में

गम खुदी के सभी अलविदा हो गए

More bhajans