Skip to content
Osho

अम्बर से धरती पर भगवान पधारे हैं

Ambar Se Dharti Par

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2024 (2024)
Length
8:21
Lyrics

अम्बर से धरती पर, भगवान पधारे हैं

अम्बर से धरती पर रजनीश पधारे हैं

मानव देह में प्रकट हो गये ओशो प्यारे हैं

ओशो प्यारे हैं भगवान हमारे हैं

हर दिन हुआ है रौशन सूरज ये मेहरबां है

आया रात में हंसता तारों का कारवाँ है

फूल हमें प्यारे हैं कांटे दोस्त हमारे हैं-2

मिट गये है अब सुख दुख के द्वंद सारे हैं

मौन की गहराई में खुलते प्रभु के द्वारे हैं

बाधाए सोपान बन गई मार्ग निराले हैं

ओशो वाणी का अमृत रस पीने वाले हैं

पूर्ण शिष्य हम नहीं मगर ओशो के दुलारे हैं

प्रेम हुआ परमात्मा कर्म बन गये पूजा

अभी यहीं आनन्द बरसता, प्रभु नहीं है दूजा

आंख मूंदकर देखे हमने गजब नजारे हैं

डूब गये जो भक्ति भँवर में लगे किनारे हैं

लम्हा-लम्हा होशमय सांस-साँस है साधना

गुरुवर के चरणों में हुआ ये जीवन आराधना

ओशो हमारे सूर्य-चंद्रमा और ध्रुव तारे हैं

एक नजर से लाखों की तकदीर सँवारे हैं

More bhajans