Skip to content
Osho

भगवन मानव तन धारण कर

Bhagavan Manav Tan Dharan Kar

Sung by Ma Amrit Priya · words by Swami Shailendra Saraswati · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Swami Shailendra Saraswati
Album
Osho Birthday Songs 2025 (2025)
Length
8:43
Lyrics

भगवन मानव तन धारण कर, ओशो के रूप में आए

हमें ध्यान का मार्ग दिखाए,

भगवन मानव तन धारण कर, ओशो के रूप में आए

भक्ति रसपान कराए

भगवन मानव तन धारण कर, ओशो के रूप में आए

हम सब के भाग्य जगाए, यह जीवन धन्य बनाए।

भगवन मानव CHORUS

जिसे भूले बैठे थे कबसे, सुमिरन उसका दिलवाए

शून्य चेतना में ठहराकर, पूर्ण से मिलन कराए

नाद-नूर में लीन किए, चैतन्य ब्रह्म प्रगटाए

हम सब के भाग्य जगाए, यह जीवन धन्य बनाए।

भगवन मानव CHORUS

अपने वचनों से जीवन का तुम सही अर्थ समझाए

प्रेम का नित सन्देश सुना हिरदय में अलख जगाए

देख सकें संपूर्ण सृष्टि में, स्वयं का रूप बताए

हम सब के भाग्य जगाए, यह जीवन धन्य बनाए।

भगवन मानव CHORUS

भीतर के बंद पड़े चक्रों को, चुपके से खुलवाए

आत्मा से परिचय करवाए, सर्व से प्रेम सिखाए

मुक्ति के सोपान चढ़ाकर, परम सत्य तक लाए

हम सब के भाग्य जगाए, यह जीवन धन्य बनाए।

भगवन मानव CHORUS

भ्रम की अंधेरी राहों में, तुम सत्य का दीप जलाये

सोई चेतना जाग्रत करके, खुद से ही मिलवाये

छूटी सारी बेड़ियां मन की, खुल गए बंधन सारे

हम सब के भाग्य जगाए, यह जीवन धन्य बनाए।

भगवन मानव CHORUS

More bhajans