Osho's perspective on Yajna
When Osho Spoke About Yajna
Passages from the discourses where this theme comes alive.
Now a friend has asked: Osho, could it not be that a yajna (fire ritual) creates a certain atmosphere such that, on a scientific basis, rain falls?
Prove it and show. The issue is not whether it cannot happen; it simply has not happened so far. The laboratories of science stand across the whole country—every college, every university has a laboratory. Go there, perform a yajna, and prove your claim. If you prove it by doing a yajna, the whole world will touch your feet and say you have discovered a great method. We go through a lot of trouble; your formula is very easy. But prove it! That it is written in your book proves nothing. That you believe it proves nothing. That your heart is hurt proves nothing. In the afternoon a gentleman wrote to me and handed me that...
अब एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, क्या ऐसा नहीं हो सकता कि यज्ञ से कुछ ऐसा वातावरण पैदा होता हो कि वैज्ञानिक आधार से पानी गिर जाता हो?
यह सिद्ध करके बताइए। ऐसा हो नहीं सकता का सवाल नहीं है, अब तक ऐसा हुआ नहीं है। आप, विज्ञान की प्रयोगशालाएं मुल्क भर में खड़ी हैं, हर कालेज, हर यूनिवर्सिटी में विज्ञान की लेबोरेट्री है, वहां जाइए और यज्ञ करके अपना सिद्ध कर दीजिए। अगर आप यज्ञ करके सिद्ध कर देंगे, सारी दुनिया आपके पैर छुएगी और कहेगी कि आपने बड़ी ऊंची तरकीब खोज ली। हमको बहुत परेशानी उठानी पड़ती है, आपका फार्मूला बहुत आसान है। लेकिन सिद्ध करिए! आपकी किताब में लिखा है, इससे कोई सिद्ध नहीं होता। आप मानते हैं, इससे कुछ सिद्ध नहीं होता। आपके दिल को चोट पहुंचती है, इससे कुछ सिद्ध नहीं होता। एक सज्जन दोपहर में मुझे लिख कर दे गए कि
A friend has also asked. He has asked that— Osho, Ramachandraji performed yajnas, Krishnaji performed yajnas, and Ravana performed yajnas—so did they all do wrong?
Now, whether they did wrong or right—first it is difficult even to find out whether they did them at all. It is also hard to know whether they ever existed or not. And it is equally hard to know whether their yajnas brought any benefit. But we ourselves are doing yajnas every day and seeing—nothing happens! At least make water fall out of a tap’s spout if no water is coming; to make it fall from the clouds is a much farther cry. If a tap has run dry, then perform a yajna-havan and make water pour from its spout! If a well has dried up, do a yajna and bring water into it! Clouds are a rather distant matter. But it is not that water cannot be made to fall from clouds. It will never fall because of yajna-havan, because the clouds have no idea of your yajnas, nor…
एक मित्र ने पूछा भी है। उन्होंने पूछा है कि ओशो, रामचंद्र जी ने भी यज्ञ किया, कृष्ण जी ने भी यज्ञ किया, रावण ने भी यज्ञ किया, तो क्या उन सबने गलत किया?
अब उन्होंने गलत किया या सही किया, पहले तो यही पता लगाना मुश्किल है कि उन्होंने किया कि नहीं। यह भी पता लगाना मुश्किल है कि वे कभी हुए कि नहीं। और यह भी पता लगाना मुश्किल है कि उनके यज्ञ से कुछ फायदा हुआ कि नहीं। लेकिन हम तो यज्ञ करके देख रहे हैं रोज, कुछ होता नहीं है! एक नल की टोंटी में से तो पानी गिरा कर दिखा दो अगर पानी न आ रहा हो तो, बादल से गिराना तो बहुत दूर की बात है। अगर नल सूख गया हो, तो जरा यज्ञ-हवन करके उसकी टोंटी में से पानी गिरा दो! अगर कुआं सूख गया हो, तो यज्ञ करके उसमें पानी ला दो! बादल तो जरा दूर की बात है।
Osho, in the world of sadhana there is much mention of yajnas and rituals. There are many methods of yajna; people speak of homa-type yajnas. But in the Gita, japa-yajna and jnana-yajna are given special importance. And while speaking on japa you also spoke of ajapa-japa. So please shed light on the Gita’s japa-yajna, jnana-yajna, and on ajapa-japa as well.
Third: we see the flames of fire rising; we can only see them a little way, then they vanish. Fire is visible only a short distance; beyond that it becomes invisible. Knowledge too is visible only a little—or say: for a short distance its relation remains with the visible; beyond that its relation is with the invisible. Then the visible is lost; only the invisible remains. For all these reasons fire became a potent symbol of knowledge, and Krishna could use the word jnana-yajna. If these symbols are in our awareness, jnana-yajna will continue forever. The other rituals and yajnas built around fire will disappear, because they arise from circumstances; but jnana-yajna will continue. Thus Krishna, for the first time, freed yajna from circumstance and gave it an eternal meaning. The yajna of the Vedas was bound to particular conditions, tied to an event. Krishna freed it from that event…
ओशो, साधना-जगत में यज्ञों और रिचुअल्स का बहुत उल्लेख है। यज्ञ की बहुत सी विधियां भी हैं। होमात्मक यज्ञ की बात आती है। लेकिन गीता में जपयज्ञ और ज्ञानयज्ञ को विशेष स्थान दिया गया है। साथ ही आपने जप पर बात करते हुए अजपा-जप के बारे में कहा था। तो गीता के जपयज्ञ, ज्ञानयज्ञ और अजपा-जप पर भी प्रकाश डालने की कृपा करें।
तीसरी बात। अग्नि की लपटें हमने उठते देखी हैं, थोड़ी दूर तक ही दिखाई पड़ती हैं, फिर खो जाती हैं। अग्नि बहुत थोड़े दूर तक दृश्य है, इसके बाद अदृश्य हो जाती है। ज्ञान भी बहुत थोड़े दूर तक दिखाई पड़ता है, या ऐसा कहें कि थोड़े दूर तक ज्ञान का संबंध दिखाई पड़ने वाले से रहता है, दृश्य से रहता है, और इसके बाद उसका संबंध अदृश्य से हो जाता है। फिर दृश्य खो जाता है और अदृश्य ही रह जाता है। इन सारे कारणों से अग्नि बड़ा ही समर्थ प्रतीक ज्ञान का बन गया और कृष्ण ज्ञान-यज्ञ शब्द का उपयोग कर सके। ये प्रतीक अगर हमारे खयाल में हों, तो ज्ञान-यज्ञ सदा जारी रहेगा। अग्नि के आस-पास निर्मित हुए दूसरे रिचुअल और यज्ञ तो खो जाएंगे, क्योंकि वे परिस्थिति से पैदा होते हैं, लेकिन ज्ञान-यज्ञ सदा जारी रहेगा। इसलिए कृष्ण ने यज्ञ को पहली दफा परिस्थिति से मुक्त करके शाश्र्वत अर्थ दे दिया। वेद जिस यज्ञ की बात करते थे वह परिस्थिति से बंधा था, एक घटना से जुड़ा था। कृष्ण ने उसे उस घटना से मुक्त कर दिया और एक शाश्र्वत अर्थ दे दिया। …
Osho, in the second part of the verse it is said: an oblation into the yogic fire, the steadiness established in the Divine, illumined by knowledge. Kindly explain what is meant by yogagni, the yoga-fire.
Those who are free of the urge to harm arrive at the same goal that others reach through yoga, through sankhya, through service offered to God. What does it mean to be free of the urge to harm? Here is the strange thing: all these different paths are connected deep down to one root. As long as there is greed in the senses, freedom from violence is impossible. As long as a man is frantic to gratify the senses, nonviolence is impossible. The senses are constantly committing violence. When your eye becomes lust upon someone’s body, violence has happened—you have raped. The court cannot catch you; it has no means yet to prosecute rape by the eyes. But when your gaze falls upon someone’s body and becomes demand, desire, lust—and in a moment you possess that body, and the smoke of the urge to enjoy it spreads—rape has happened. It…
प्रश्न: ओशो, श्लोक के दूसरे हिस्से में कहा गया है, ज्ञान से प्रकाशित हुई परमात्मा में स्थितिरूप योगाग्नि में हवन! इसमें योगाग्नि का अर्थ स्पष्ट करने की कृपा करें।
अहिंसा की कामना या हिंसा की वासना से मुक्त हो जाने का क्या अर्थ है? बहुत मजे की बात है कि ये सारे भिन्न-भिन्न मार्ग बहुत गहरे में कहीं एक ही मूल से ज़ुडे होते हैं। जब तक मनुष्य के मन में इंद्रियों का लोभ है, तब तक हिंसा से मुक्ति असंभव है। जब तक आदमी इंद्रियों को तृप्त करने के लिए विक्षिप्त है, तब तक हिंसा से मुक्ति असंभव है। इंद्रियां पूरे समय हिंसा कर रही हैं। जब आपकी आंख किसी के शरीर पर वासना बन जाती है, तब हिंसा हो जाती है। तब आपने बलात्कार कर लिया। अदालत में नहीं पकड़े जा सकते हैं आप, क्योंकि अदालत के पास आंखों से किए गए बलात्कार को पकड़ने का अब तक कोई उपाय नहीं है। लेकिन जब आंख किसी के शरीर पर पड़ी और आंख मांग बन गई, काम बन गई, वासना बन गई; और आंख ने एक क्षण में उस शरीर को चाह लिया, पजेस कर लिया; एक क्षण में उस शरीर को भोगने की कामना का धुआं चारों तरफ फैल गया--बलात्कार हो गया। आंख से हुआ, आंख शरीर का हिस्सा है। आंख से हुआ, आंख के पीछे आप खड़े हैं। आंख से हुआ, आपने किया; हिंसा हो गई। …
Profound Quotes on Yajna
Explore our structured collection of meaning-mapped quotes regarding Yajna.