Your next life doesn’t carry rewards or punishments, but it keeps the grooves of habit that make you repeat things unless you make a new path.
From the Discourses
Passages where Osho speaks to this question — each links to the complete discourse.
So then the karma did carry over into the next birth, didn’t it?
You haven’t understood my meaning. You will go into another birth, and you are made of what you have done and what you have undergone. It is essential to understand this. Consider this: I spill water in this room—knock over a glass of water. The water flows, makes a path, and goes out through the door. Then the water is completely gone. The sun comes, everything dries; only a dry line remains. There is no water now, but the route the water took remains. You spill another glass of water. Now, out of a thousand possibilities for this second water, nine hundred and ninety-nine are that it will take the same path, because that is the path of least resistance; there isn’t much struggle there. To make another path, you would have to clear the dust, remove the debris; only then could the water carve a new way. Since a…
प्रश्न: तब तो फिर दूसरे जन्म तक कर्म गया न!
मेरा मतलब नहीं समझे। दूसरे जन्म तक तुम जाओगे, और तुमने जो किया है, तुमने जो भोगा है, उसी से तुम निर्मित हुए हो। इसको भी समझ लेना ठीक जरूरी है। समझ लें, मैंने पानी बहाया इस कमरे में--एक गिलास पानी लुढ़का दिया। पानी बहा, उसने एक रास्ता बनाया, दरवाजे से निकल गया। फिर पानी बिलकुल चला गया। धूप आई, सब सूख गया, सिर्फ एक सूखी रेखा रह गई। पानी नहीं है बिलकुल अब, लेकिन पानी जिस मार्ग से गया था, वह मार्ग रह गया है। आपने दूसरा पानी उलटाया, अब इस दूसरे पानी की हजार संभावनाओं में नौ सौ निन्यानबे संभावना यह है कि वह उसी मार्ग को पकड़ ले, क्योंकि वह लीस्ट रेजिस्टेंस का है, उसमें झगड़ा ज्यादा नहीं है। दूसरा मार्ग बनाना पड़ेगा फिर, फिर धूल हटानी पड़ेगी, कचरा हटाना पड़ेगा, तब पानी मार्ग बना पाएगा। बना हुआ मार्ग है, यह पानी उस मार्ग को पकड़ लेगा और उसी से फिर बह जाएगा। पुराना पानी नहीं था, सिर्फ सूखी रेखा रह गई थी।
Osho, when we are reborn, where is the accounting kept? What remains?
We are all bundles of habits. If you want to change these habits, resolve is needed. And the beginning of resolve is this: that it dawns on you that they can be changed. If you think they cannot be changed, your resolve will die completely. A German Jew, Frankl, during the last world war was imprisoned in a great camp. He has written—he has written very astonishing things—in his memoirs. Because he is a psychologist, he kept observing what was happening. December was approaching; the festival days were near. All the prisoners hoped that at least around Christmas there would be release; that around Christmas Hitler would show mercy and people would be freed. Frankl writes: until Christmas, however many tortures the prisoners were given, no one died. People remained ill, but there was a hope—Christmas is approaching. With that hope, there was strength in their life-breath. He writes: the…
पूछा है कि ओशो, जब हम पुनर्जन्म लेते हैं, तो हिसाब-किताब कहां रहता है? क्या रहता है?
हम सब आदतों के पुंज हैं। इन आदतों को बदलना हो तो संकल्प की जरूरत है। और संकल्प की शुरुआत इससे होती है कि आपको यह खयाल में आ जाए कि ये बदली जा सकती हैं। अगर आपको यह खयाल है कि ये बदली ही नहीं जा सकतीं तो आपका संकल्प बिलकुल मर जाएगा। एक जर्मन यहूदी फ्रैंकल पिछले महायुद्ध के वक्त जर्मनी के एक बड़े कारागृह में बंद था। उसने लिखा है--बड़ी हैरानी की बातें लिखी हैं--उसने अपने संस्मरणों में लिखा है। क्योंकि वह एक मनसविद है, वह निरीक्षण करता रहा, क्या हो रहा है। दिसंबर करीब आ रहा था। त्योहार के दिन करीब आ रहे थे। और सभी कैदियों को यह आशा थी कि कम से कम क्रिसमस के करीब छुटकारा हो जाएगा। क्रिसमस के करीब हिटलर दया करेगा और लोग छोड़ दिए जाएंगे। फ्रैंकल ने लिखा है कि क्रिसमस तक कितनी ही तकलीफें दी गईं कैदियों को, कोई नहीं मरा। लोग बीमार रहे, लेकिन एक आशा थी--क्रिसमस करीब आ रहा है। उस आशा के साथ प्राण में बल था। उसने लिखा, जिस दिन क्रिसमस निकल गया, उसके पंद्रह दिनों में अनेक लोग मरे--क्रिसमस के बाद। …
Osho, Mahipal-ji asks about karma: this evolution that is happening—the animals and birds moving toward the human realm—is it simply the result of a spontaneous, automatic evolution that runs by itself, or does their conscious effort also participate in it?
As I said: when a new consciousness develops, new bodies must be assumed. When a conscious society’s numbers increase, new planets and satellites must be colonized. Scientists cannot explain how life first appeared on Earth; they can describe evolution, but evolution presupposes something that evolves. Where did life come from? If the fish became human, where did the fish come from? If plant became fish, where did life enter the plant? Life must come from somewhere. Similarly, when a mother becomes fit to conceive, a soul enters her. When a planet or satellite becomes fit for life, life migrates there from other planets. The first germs always transmigrate; there is no other way. From another planet—perhaps one where life is nearing its end—the seed comes. You also asked whether the efforts of Buddhas and Mahaviras—or I, or anyone—ever actually help beings to evolve. It has happened many times. Our view…
प्रश्न: ओशो, कर्म के संबंध में महीपाल जी पूछते हैं कि यह जो विकास हो रहा है, पशु-पक्षी हैं, मनुष्य योनि तक आ रहे हैं, यह सहज विकास का ही परिणाम है ऑटोमैटिक, अपने आप चल रहा जो विकास है, या कि उनकी सचेत चेष्टा भी इसमें सहयोगी है?
जैसा मैंने कहा कि जब नई चेतना विकसित होती है, तो नये शरीर ग्रहण करने पड़ते हैं। जब एक चेतन समाज की संख्या बढ़ती है, तो नये ग्रह-उपग्रह बसाने पड़ते हैं। पहला जीवन भी जो इस पृथ्वी पर आया है, वह भी वैज्ञानिक नहीं बता पाते कि कैसे आ गया। वैज्ञानिक विकास बता पाते हैं, लेकिन विकास तो किसी चीज का होता है, जो हो। विकास तो बाद की बात है। जीवन आया कहां से? जीवन आ कैसे गया? विकास तो ठीक है कि मछली आदमी बन गई। लेकिन मछली, वह प्राण कहां से आया? कि कोई कहे पौधा मछली बन गया, तो पौधे में वह प्राण कहां से आया? यानी प्राण को कहीं न कहीं से आने की जरूरत है। और इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं दूसरी बात, और वह यह कि जब एक मां गर्भ के योग्य होती है, तो एक आत्मा उसमें प्रवेश करती है। जब एक पृथ्वी या एक उपग्रह जीवन के योग्य हो जाता है, तो दूसरे ग्रहों-उपग्रहों से जीवन वहां प्रवेश करता है। और कोई उपाय नहीं है। यानी जो पहला जीवाणु है, वह सदा ट्रांस-माइग्रेट करता है। उसके सिवा कोई उपाय नहीं है। …
Whatever self‑introduction you give—if you look closely you will find you always introduce your karma; you never give any news of your being. You cannot. You have no news of it. You only know what you do. You know your doings—what you have done and what you can do. The certificates you carry only report what you can do; they do not report what you are. If you say, “I am a sadhu,” it means you do sadhuta. If someone says, “I am a thief,” it means he steals. One’s karma is saintliness, the other’s karma is theft. But what is being? What is within you? Before you were born from your mother’s womb, what was saint or thief, engineer or doctor? Had someone asked you in the womb, “Who are you?” you would have been in trouble—because then you were neither engineer nor doctor, you had done no business.
आप जो भी अपना परिचय देते हैं, अगर गौर से देखेंगे तो पाएंगे: आप सदा अपने कर्म का परिचय देते हैं, कभी अपने होने की खबर नहीं देते। दे भी नहीं सकते। उसकी खबर आपको ही नहीं है। आप इतना ही जानते हैं, जो आप करते हैं। करने का आपको पता है कि मैं क्या करता हूं, क्या कर सकता हूं। मैंने पीछे क्या किया है, और आगे मैं क्या करने के योग्य हूं, यही आप खबर देते हैं। जो सर्टिफिकेट लेकर आप घूमते हैं, आप क्या कर सकते हैं, उसकी खबर देते हैं। आप क्या हैं, उसकी नहीं। अगर आप कहते हैं मैं साधु हूं, तो उसका मतलब यह है कि आप साधुता करते हैं। कोई कहता है मैं चोर हूं, उसका मतलब वह चोरी करता है। एक का कर्म साधुता है, एक का कर्म चोरी है। लेकिन होना क्या है? आपके भीतर क्या है? जब आप पैदा नहीं हुए थे मां के पेट से, तब साधु क्या था? चोर क्या था? इंजीनियर क्या था? डॉक्टर क्या था? मां के पेट में अगर इनसे कोई पूछता, कौन हो? तो बड़ी मुश्किल में पड़ जाते! क्योंकि इंजीनियर थे नहीं तब, डॉक्टर थे नहीं तब, व्यापार कुछ किया नहीं था। …