Skip to content
Osho

ओशो तुम ही ब्रह्म की झंकार हो

Osho Tumhi Brhma Ki Jhankar Ho

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2023 (2023)
Length
11:16
Lyrics

ओशो तुम ही ब्रह्म की झंकार हो

ओम हो ओशो तुम्हीं ओंकार हो

ज्ञानियों का ज्ञान तुम, प्रेमियों का प्रेम तुम

सारी सृष्टि का तुम्हीं आधार हो

फूल स्वर के मै चढ़ाऊं, भाव की माला चढ़ाऊं

हे प्रभु पूजा मेरी स्वीकार हो

साज़ बजते हैं तुम्हीं से, गीत उठते हैं तुम्हीं से

तुम कृपा का मेघ हो मल्हार हो

तुम ही नाद की खनक में, शून्य महल की चमक में

खोलते तुम्हीं प्रभु का द्वार हो

More bhajans