- Sung by
- Ma Amrit Priya
- Written by
- Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
- Album
- Osho Birthday Songs 2023 (2023)
- Length
- 7:43
जन्म मरण का ये सफर चले तुम्हारे साथ
थामे रहो मेरे हाथ को हे नाथों के नाथ
सुबह तुम्हारे नाम हो शाम तुम्हारे नाम
दर्शन हम करते रहें भगवन आठों याम
जब आंख खुले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
जब आंखे लगे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
जब सांस चले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
जब सांस रुके तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
जब धूप गुलाबी आकर दे सुबह पहली दस्तक
दरवाजा खुले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
जब शम्मा धुंआ बनकर खो जाये आसमां में
कुछ भी न रहे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
मीलों का सफ़र करके जब रूह का ये दरिया
सागर में गिरे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
अहसास ये खुदी का ये नाम रूप का भ्रम
जब मिटने लगे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
