Skip to content
Osho

ओशो ओशो बोल मनवा

Osho Osho Bol Manwa

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2023 (2023)
Length
17:30
Lyrics

घूंघट के पट खोल रे, तो को पीव मिलेंगे।

घट घट में वह साईं रमता, कटुक वचन मत बोल।

मीठी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए

औरन को शीतल करे, आप भी शीतल होए।

है कितना मीठा मीठा, गुरु देव का नाम

चरणों में उनके करूं, बारम्बार प्रणाम।

गुरु नाम के सुमिरन से, जागे दिल में प्रीति

गूंज उठे धुन शांति की, हो प्रभु की अनुभूति।

ओशो ओशो बोल मनवा, ओशो ओशो बोल

ध्यान-प्रेम की हाला पीकर, मस्ती में तू डोल।

ओशो ओशो बोल मनवा, ओशो ओशो बोल

ध्यान-प्रेम की हाला पीकर, मस्ती में तू डोल।

सुमिरन लगन लगाय के मुख से कछु न बोल

बाहर के पट बंद करके, अंतर के पट खोल।

अंतर्मुखी शक्ति की धारा, अभी यहीं आनंद का द्वारा

कितना यह जीवन प्यारा, अवसर है अनमोल।

चलती चाखी देखकर, दिया कबीरा रोय

दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोय।

जो पकड़े है कूल किनारा, वो मानुष उलझन में हारा

जीवन है इक बहती धारा. राम नाम रस घोल।

सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल।

कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल।

ओशो ने शिष्यों को जगाया,

अंतस का आलोक दिखाया

शाश्वत का संगीत सुनाया, पिय पायो अनमोल।

More bhajans