Skip to content
Osho

कितने प्यारे हमारे भगवान

Kitne Pyare Hamare Bhagwan

Sung by Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Osho Birthday Songs 2023 (2023)
Length
13:15
Lyrics

कितने प्यारे हमारे भगवान

जग से न्यारे हमारे भगवान

नैना जादू भरे, मुख से अमृत झरे

सबकी आंखों के तारे भगवान

आज शाम के आंचल में इक रंग बिखरने लगा है

अंतर्वीणा के तारों पर अनहद बजने लगा है

मन है ठहरा हुआ मौन गहरा हुआ

दिल में आलोक फिर इक सुनहरा हुआ

जब पधारे हमारे भगवान

मन के लाखों अरमानों के तूफानों से बचाया

ध्यान-प्रेम की पतवारों से नाव चलाना सिखाया

कामना मिट गईं बाधाएं हट गईं

जब विचारों की सब आंधियां रूक गईं

लाये कश्ती किनारे भगवान

भक्तों की पुकार को सुनकर प्रभु इस जग में आए

अंधियारे सब दूर हटाकर हमें निज रूप दिखाए

मुस्कुराते, हंसाते, जगाते हैं जो

मैत्री की सुगंध बिखराते हैं वो

जानो दिल के सहारे भगवान

More bhajans