- Sung by
- Ma Amrit Priya
- Written by
- Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
- Album
- Osho Birthday Songs 2024 (2024)
- Length
- 10:44
निरंकार ज्योति स्वरूपं करुणावतारं नमस्तुते
रजनीशचन्द्रम चैतन्यरूपम मंगलकारं नमस्तुते
शुभ दर्शन प्यारे ओशो के
शुभ दर्शन प्यारे भगवन के
भ्रम दूर करें सब जीवन के
वे क्षण-क्षण हमें जगाते हैं
हमें प्रेम का पाठ पढ़ाते हैं
ये प्रवचन प्यारे ओशो के
आलोक में हमें डुबाते हैं
साक्षी का गगन दिखाते हैं
ये कीर्तन प्यारे ओशो के
चैतन्य किरण से चमके हैं
चंदन वन जैसे महके हैं
ये गुलशन प्यारे ओशो के
इक नाद खनकता रहता है
इक नूर दमकता रहता है
ये गुँजन प्यारे ओशो के
ओशो की शरण जो जाता है
वह शून्य रूप हो जाता है
ये तन-मन प्यारे ओशो के
