Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
चाहे क्रोध हो, चाहे काम, या अन्य कोई संवेग, दूसरे की जरूरत अनिवार्य नहीं है। और दूसरे से बंधकर जो भी वेग निकलेगा, उससे श्रृंखला निर्मित होती है। क्रोध आया और किसी पर आपने क्रोध प्रकट किया, तो दूसरा भी क्रोध का प्रत्युत्तर देगा; तब और क्रोध आएगा। तब इसका अंत कहां है?
Whether it is anger, sex, or any other impulse, another person is not indispensable. And whatever surge you discharge by getting bound to another creates a chain. Anger comes, you express it on someone; the other responds with anger; more anger arises—where does it end?
इसलिए जब भी दूसरे के साथ हम किसी भाव से जुड़ते हैं, तो हम एक अंतहीन उपद्रव में पड़ रहे हैं।
Whenever we connect to another through a feeling, we enter an endless disturbance.
संन्यास का अर्थ ही यही है कि अब से मेरे भाव और मेरे संवेग दूसरे से मैं नहीं जोडूंगा। अब मेरे भाव और मेरे संवेग एकांत में ही प्रकट होंगे और विसर्जित होंगे। यह अनंत आकाश ही अब उन्हें लेने वाला होगा, अब मैं व्यक्तियों को उन्हें नहीं दूंगा।
Sannyas means: from now on I will not link my feelings and impulses to others. From now on my feelings and impulses will manifest and be dissolved in aloneness. The infinite sky will receive them; I will not dump them on persons.
व्यक्तियों को देने का अर्थ ही यह होता है कि मैं संबंध निर्मित कर रहा हूं, एक श्रृंखला बना रहा हूं। दूसरा भी मनुष्य है, मेरे ही जैसा कमजोर है, उसमें प्रतिक्रियाएं पैदा होंगी। दूसरा आकाश जैसा तो नहीं है कि तुम्हें आत्मलीन कर लेगा, आत्मसात कर लेगा और प्रत्युत्तर न देगा। दूसरे में तो प्रतिगूंज होगी। फिर तुममें प्रतिगूंज की प्रतिगूंज होगी। और फिर यह सिलसिला जारी रहेगा।
To give them to persons is to create relationships, to forge a chain. The other is human, weak like me; reactions will arise in them. The other is not the sky that will absorb you without answering back. In the other there will be a rebound; then in you a counter-rebound; and the sequence continues.
जन्मों-जन्मों से यही तुमने किया है। न मालूम कितने जाल तुमने अपने चारों तरफ खड़े कर लिए हैं। न मालूम कितने लोगों पर क्रोध किया है। न मालूम कितने लोगों से लोभ किया है। न मालूम कितने लोगों से मोह और काम के संबंध निर्मित किए हैं। उन सबका बोझ तुम ढो रहे हो।
Lifetime after lifetime you have done this. Who knows how many nets you have erected around yourself—how many you have angered, how many you have coveted, how many you have bound by attachment and sex. You carry the burden of all that.
इस बोझ के बाहर जाने का केवल एक ही उपाय है कि तुम दूसरे से अपने संवेगों को जोड़ना छोड़ दो। एकांत में तुम्हारे संवेग प्रकट हों।
There is only one way for this burden to leave: stop tying your impulses to others. Let them manifest in solitude.
इसे समझना पड़े, क्योंकि बड़ा कठिन है। क्रोध तुम्हें समझ में भी आ जाए कि एकांत में निकाल लेंगे, लेकिन काम कैसे निकालेंगे?
This must be understood, because it is difficult. You might grasp that anger can be released in solitude—but how will you express sex in solitude?
क्रोध भी कठिन है एकांत में निकालना प्रथम चरणों में, क्योंकि क्रोध भी दूसरे की मांग करता है। इसलिए मैंने तुम्हें तकिया दिया। वह सिर्फ सहारा है। जल्दी ही उसे भी छोड़ देना है, क्योंकि वह भी दूसरा बन जाता है। पर प्राथमिक रूप से उचित है, उपयोगी है।
Even anger is difficult to discharge alone in the beginning, because anger too demands the other. That is why I gave you a pillow. It is only a prop; soon you must drop it too, because that also becomes “the other.” But initially it is useful.
अगर तुम तकिए पर क्रोध वास्तविक रूप से कर सकते हो, तो कोई भी कारण नहीं है कि तकिए पर तुम प्रेम क्यों वास्तविक रूप से नहीं कर सकते? अगर तकिए पर तुम नाराज हो सकते हो, तो तकिए को तुम आलिंगन क्यों नहीं कर सकते?
If you can truly be angry at a pillow, why can’t you truly love a pillow? If you can be mad at a pillow, why not embrace it?
और जब तुम दूसरे व्यक्ति के साथ क्रोध या प्रेम के संबंध बनाते हो, तब भी खेल तो सब मन का ही है। दूसरा करेगा क्या? जब तुम किसी को आलिंगन में लेते हो, तब दूसरे का हड्डी-मांस-मज्जा ही तुम्हारे हाथ में आती है। वह कुछ तकिए से ज्यादा मूल्यवान नहीं है। आखिर हड्डी या मांस या चमड़ी तकिए से कैसे ज्यादा मूल्यवान हो सकती है? बस तुम्हारा खयाल है कि दूसरा मौजूद है। इसलिए तुम अपने प्रेम को विस्तीर्ण कर पाते हो।
And when you relate with a person in anger or love, the whole play is of the mind anyway. What is the other doing? When you embrace someone, what comes into your hands is bone-flesh-marrow. It is not more valuable than a pillow. How is bone, flesh or skin more valuable than a pillow? It is only your notion that “another” is present; that notion lets you expand your love.
जब तुम किसी आदमी के सिर पर चोट करते हो, तो उस चोट में और एक तकिए पर लकड़ी से चोट करने में क्या फर्क है? फर्क तुम्हें दिखाई पड़ता है, क्योंकि तुम मानते हो, दूसरा वहां है और तकिया तो कोई भी नहीं। फर्क दिखाई पड़ता है, क्योंकि दूसरे से प्रत्युत्तर मिलेगा और तकिए से प्रत्युत्तर नहीं मिलेगा, इतना ही फर्क है।
When you strike someone’s head with a stick, how is that different from striking a pillow with a stick? It appears different because you believe “the other” is there and a pillow is “no one.” It appears different because the other will respond and a pillow will not. That is all.
दूसरा जवाब देगा। जब तुम प्रेम से किसी व्यक्ति को आलिंगन में लोगे, तो वह भी तुम्हें आलिंगन में लेगा। उससे तुम्हें प्रेम करने में सुविधा पड़ेगी, क्योंकि प्रत्युत्तर जगाएगा, प्रत्युत्तर उत्तेजित करेगा और श्रृंखला निर्मित हो जाएगी।
The other will answer. If you embrace someone with love, they will embrace you back. That makes it easier for you, because the reply arouses and excites you, and a chain forms.
तकिए के साथ कठिनाई यह है कि तुम अकेले हो। तकिया कोई उत्तर न देगा। सब कुछ तुम्हें ही निर्मित करना पड़ेगा।
The difficulty with a pillow is that you are alone; it will not answer. You must create everything yourself.
लेकिन यह प्राथमिक कठिनाई सभी वेगों में होगी--काम हो, क्रोध हो या कोई भी वेग हों। थोड़े ही क्षणों में, थोड़े ही दिनों में, तुम समर्थ हो जाओगे। और तब तुम्हें बड़ी हंसी आएगी कि तुमने अब तक जितने लोगों को आलिंगन किया था, वे भी तकिए से ज्यादा नहीं थे, वे भी निमित्त थे।
This initial difficulty will be there with every impulse—sex, anger, anything. But within a few moments, a few days, you will become capable. Then you will laugh that all the people you embraced till now were no more than pillows—mere occasions.
प्रेम भी तुम्हारा एकांत ध्यान बने, इसमें कई अड़चनें हैं। अड़चनें संस्कार की हैं। अड़चनें ऐसी हैं कि बचपन से कुछ बातें सिखाई गई हैं, और वे बाधा डालेंगी।
To make love your solitary meditation has many obstacles—obstacles of conditioning. From childhood certain ideas are taught; they become hurdles.
जैसे पुरुष है, अगर कामवासना तकिए पर प्रकट करे, तो यह भी हो सकता है कि उसका वीर्य स्खलित हो जाए। तो भय है। वह भय बचपन से सिखाया गया है कि वीर्य की एक बूंद भी स्खलित हो जाए, तो महागर्त में गिर रहे हो, बड़ी जीवन-ऊर्जा नष्ट हो रही है। हिंदू मानते हैं कि चालीस दिन में भोजन करने से एक बूंद वीर्य बनता है। सरासर असत्य है, झूठ बात है, इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं। लेकिन बच्चों को डराने के लिए ईजाद की गई है। और बच्चे डरते हैं, वह तो ठीक है, बूढ़े भी डरते हैं।
For example, a man expressing sexuality with a pillow might have ejaculation. Fear arises. From childhood he has been told, “Even a drop of semen lost and you fall into a great abyss; immense life-energy is destroyed.” Hindus say one drop of semen takes forty days of food to produce. Sheer untruth—no grain of fact. It was invented to frighten children. Children get frightened; worse, old men remain frightened.
एक साधारण पुरुष सत्तर वर्ष के जीवन में आसानी से कोई चार हजार बार संभोग कर सकता है। प्रत्येक संभोग में कोई एक करोड़ से लेकर दस करोड़ तक वीर्याणु स्खलित होते हैं। एक शरीर के भीतर इतने वीर्याणु हैं कि अगर प्रत्येक वीर्याणु गर्भस्थ हो जाए, तो इस पृथ्वी पर जितनी जनसंख्या है, वह एक जोड़े से पैदा हो सकती है। चार अरब व्यक्ति एक स्त्री और एक पुरुष से पैदा हो सकते हैं।
An average man can easily have intercourse four thousand times in seventy years. In each ejaculation he discharges from ten million to a billion sperm. Within one body there are so many sperm that if each became a fetus, the present world population could be born from a single couple—four billion people from one man and one woman.
और यह जो वीर्य है, यह कोई आपके भीतर संचित संपदा नहीं है कि रखा हुआ है, इसमें से कुछ निकल गया, तो कुछ कम हो जाएगा। यह वीर्य प्रतिपल पैदा हो रहा है। शरीर श्वास ले रहा है, भोजन कर रहा है, व्यायाम कर रहा है--यह वीर्य पैदा हो रहा है। और आप हैरान होंगे कि जो आधुनिक खोजें हैं चिकित्साशास्त्र की, वे बड़ी भिन्न हैं, विपरीत हैं।
वे कहती हैं, जो व्यक्ति जितना वीर्य का उपयोग करेगा, उतने ज्यादा दिन तक पुंसत्व उसमें शेष रहेगा। जो जितनी जल्दी भय से बंद कर देगा वीर्य का उपयोग या संभोग, उतने जल्दी उसका वीर्य खो जाएगा। क्योंकि जब तुम वीर्य का उपयोग करते हो, तो तुम्हारे पूरे शरीर को फिर वीर्य पैदा करने की क्रिया में संलग्न होना पड़ता है। जब तुम वीर्य का उपयोग नहीं करते, तो शरीर को संलग्न नहीं होना पड़ता। धीरे-धीरे शरीर की क्षमता वीर्य को पैदा करने की कम हो जाती है। यह बहुत उलटा दिखाई पड़ेगा। जो लोग जितना ज्यादा संभोग करेंगे, उतनी लंबी उम्र तक संभोग करने में समर्थ रहेंगे। जो लोग जितना कम संभोग करेंगे, उतनी जल्दी रिक्त हो जाएंगे और चुक जाएंगे।
And semen is not some fixed treasure stored within you, such that if some goes out, the stock diminishes. It is being produced every moment: as the body breathes, eats, exercises, semen is produced. Modern medical research is quite different, even opposite: the more a man uses semen, the longer his virility lasts. The one who, out of fear, stops sexual use early loses semen production early, because when you use semen, the whole body engages again in producing it. When you do not use it, the body need not engage; slowly the capacity to produce declines. This may look paradoxical: those who have more sex can remain capable longer; those who have less, empty out sooner.
तो पश्चिम में चिकित्सक समझाते हैं कि बुढ़ापे तक, सत्तर और अस्सी वर्ष और नब्बे वर्ष तक भी अगर संभोग जारी रखा जा सके, तो तुम्हारे ज्यादा जीने की संभावना है। क्योंकि शरीर तुम्हारा ताजा रहेगा। वीर्य बाहर जाता है, तो नया वीर्य शरीर पैदा करता है। और नए वीर्य में शक्ति होती है, ताजगी होती है। पुराना वीर्य धीरे-धीरे बासा हो जाता है, जड़ हो जाता है। और वीर्य की जड़ता के साथ तुम्हारे पूरे शरीर में जड़ता व्याप्त हो जाती है।
Thus in the West doctors advise that if intercourse can continue even into seventy, eighty, ninety, the chance of living longer increases—the body remains fresh. Old semen becomes stale and inert; with the inertia of semen, inertia spreads through the body.
हमें यहां हैरानी होती है--पश्चिम में हम सुनते हैं, कोई नब्बे वर्ष का व्यक्ति शादी कर रहा है। हमें बहुत हैरानी होती है कि शादी का क्या प्रयोजन है अब? लेकिन पश्चिम में नब्बे वर्ष का बूढ़ा भी संभोग कर सकता है। और करने का कारण सिर्फ यह है कि वीर्य के संबंध में सारी धारणा बदल गई है। और वैज्ञानिक धारणा सच्चाई के ज्यादा करीब है।
We are surprised to hear in the West that a ninety-year-old marries. We wonder, “What’s the point now?” But in the West even a ninety-year-old can have intercourse, because notions about semen have changed; the scientific view is closer to truth.
जीवन के सभी अंगों में यह बात सच है कि उनका तुम उपयोग करो, तो वे सक्षम रहते हैं। एक आदमी चलता रहे, बुढ़ापे तक चलता रहे, तो पैर मजबूत रहते हैं। चलना बंद कर दे, पैर कमजोर हो जाते हैं। एक आदमी मस्तिष्क का उपयोग करता रहे आखिरी क्षण तक, तो मस्तिष्क ताजा रहता है। उपयोग बंद कर दे, मस्तिष्क जड़ हो जाता है।
सारी इंद्रियों का जीवन उपयोग पर निर्भर है, क्रियात्मकता पर निर्भर है। तुम जिन इंद्रियों का उपयोग करते हो, वे उतने ही ज्यादा दिन तक ताजी रहेंगी। और वीर्य भी एक इंद्रिय है। उसके लिए कोई अपवाद नहीं है। वह भी शरीर का ही अंग है। शरीर का नियम यह है कि तुम जितना ज्यादा उपयोग लोगे, उतना ज्यादा जीवंत रहेगा। तुम भयभीत हुए, डरे, उपयोग बंद किया, उतनी ही जल्दी शरीर क्षीण हो जाएगा।
In every faculty of life the same holds: use it, and it stays capable. Keep walking into old age, your legs remain strong; stop walking, they weaken. Use your brain till the last moment, it remains fresh; stop using it, it becomes dull. All the senses live by use and activity. What you use stays fresh longer. Semen too is no exception; it is part of the body. The body’s rule is: the more you use, the more alive it stays. If you get frightened and stop using, the body withers sooner.
और यह एक दुष्टचक्र है। क्योंकि जो व्यक्ति डरता है, कम उपयोग करता है, शरीर क्षीण होता है। क्षीण होने से और डरता है। और डरने से अपने को और रोकता है। और रोकने से और क्षीण होता है। फिर कोई उपाय नहीं। फिर उसने एक रास्ता पकड़ लिया, जिस पर वह जल्दी ही मिट जाएगा।
And this becomes a vicious circle: fear reduces use; reduced use weakens the body; weakness increases fear; fear causes more repression; repression weakens further.
भय रोकता है, रोकने से हम मरते हैं। निर्भय होकर जीवन को ऐसा उपयोग करो--रोजा लक्जेंबर्ग ने, एक जर्मन महिला ने कहा है--जैसे कोई मशाल दोनों तरफ से जले, ऐसे जलो।
Fear restrains; restraint kills. Live fearlessly—Rosa Luxemburg, a German woman, said, “Burn like a torch from both ends.”
घबड़ाओ मत, तुम ज्यादा जलोगे, जीवन बड़ा विराट है। तुम्हारे दीए में बहुत तेल है। लेकिन तुम जलाओ ही नहीं बाती को, भयभीत हो जाओ, तो तुम डूब जाओगे।
Do not panic that you will burn out; life is vast. There is plenty of oil in your lamp. But if you never light the wick, if you shrink in fear, you will sink.
सारी दुनिया में पुरानी संस्कृति और सभ्यताओं ने वीर्य के संबंध में बड़ा भयभीत किया है लोगों को। इसके कारण हैं। क्योंकि जैसे ही कोई व्यक्ति वीर्य के संबंध में भयभीत हो जाता है, उसे गुलाम बनाना आसान है। आपने उसकी जड़ पकड़ ली। वीर्य जड़ है। अगर किसी व्यक्ति को कामवासना के संबंध में बहुत अपराध से भर दिया, तो यह व्यक्ति न तो विद्रोही रह जाएगा, न शक्तिशाली रह जाएगा। और सदा अपराध की भावना इसको दबाएगी। अपराधी को दबाना बहुत आसान है।
All old cultures frightened people about semen. There were reasons: once a person is frightened about sexuality, it is easy to enslave them. You have caught the root. Sex is the root. Fill someone with guilt about sex, and they will neither be rebellious nor powerful; guilt will always suppress them. The guilty are easy to control.
तो राज्य भी चाहता है कि आप अपराध अनुभव करें, समाज भी चाहता है। सभी--जिनके हाथ में सत्ता है--चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति, जो पैदा हो, वह भयभीत रहे। भयभीत रहे, तो उसकी मालकियत की जा सकती है, उसका मालिक हुआ जा सकता है। निर्भय हो जाए, तो वह सब बंधन तोड़ देगा, सब रास्ते; वह स्वतंत्रता से जीएगा। विद्रोही हो जाएगा।
So the state wants you to feel guilty; society wants it. All in power want every person born to remain afraid. The fearful can be owned; the fearless break all chains and live free, become rebellious.
तो बचपन से हम बच्चों को सिखाते हैं कि वीर्य का स्खलन न हो जाए, सम्हालना। वीर्य के संबंध में हम कंजूसी सिखाते हैं। और इसको हम ब्रह्मचर्य कहते हैं।
यह ब्रह्मचर्य नहीं है। कृपणता ब्रह्मचर्य नहीं है। और न वीर्य को जबर्दस्ती रोक लेने से ब्रह्मचर्य का कोई संबंध है। ब्रह्मचर्य तो एक ऐसे आनंद की घटना है, जब आपका अस्तित्व के साथ संभोग शुरू हो गया; और इसलिए व्यक्ति के साथ संभोग की कोई जरूरत नहीं रह जाती।
Thus from childhood we tell boys, “Do not spill semen; conserve it.” We teach miserliness and call it brahmacharya. This is not brahmacharya. Stinginess is not brahmacharya. Nor is forced retention of semen any part of brahmacharya. Brahmacharya is an event of such bliss that your communion with existence has begun; thus need for intercourse with a person disappears.
यह जरा कठिन है समझना। और अगर मैं कहूं, तो बहुत बेचैनी होगी। संत वैसा व्यक्ति है, जिसका अस्तित्व के साथ संभोग शुरू हो गया। वहां कोयल कूकती है, तो उसका पूरा शरीर संभोग के आनंद को अनुभव करता है। वहां वृक्ष में फूल खिलते हैं, तो उसके पूरे शरीर पर, जैसी संभोग में आपको थिरक अनुभव होती है, उसका रोआं-रोआं वैसा थिरकता है और नाचता है। सुबह सूरज उगता है, रात चांद आकाश में होता है, तो हर घड़ी संभोग की समाधि उसे उपलब्ध होती रहती है। उसका रोआं-रोआं संभोग में समर्थ हो गया है; आपकी केवल जननेंद्रिय संभोग में समर्थ है।
This is hard to understand; if I state it plainly, it may agitate you. A saint is one whose intercourse with existence has begun. The cuckoo calls and his whole body experiences the bliss of intercourse. Flowers bloom on a tree and his entire body thrills and dances as one thrills in sexual union. At sunrise or moonlit night, at every moment samadhi-like intercourse is available to him. Your genitals alone are capable of intercourse; in him every pore is capable.
इस संबंध में एक बात समझ लेनी जरूरी है। कभी खयाल भी नहीं आया होगा! हमने शिव की प्रतिमा, शिवलिंग निर्मित की है। शिव जैसे पूरे के पूरे लिंग हैं, इसका मतलब यह होता है। इसका मतलब होता है, शिव के पास न आंखें हैं, न हाथ हैं, न पैर हैं, मात्र लिंग है, सिर्फ जननेंद्रिय है।
यह संतत्व की आखिरी दशा है, जब व्यक्ति का पूरा शरीर जननेंद्रिय हो गया। इसका प्रतीक अर्थ यह हुआ कि अब वह पूरे शरीर के साथ जगत के साथ संभोग में रत है। अब यह संभोग लोकल नहीं है। यह जननेंद्रिय और जननेंद्रिय का मिलना नहीं है, अब यह अस्तित्व और अस्तित्व का मिलना है।
Understand one thing never even considered: we created the image of Shiva as the Shivalinga—as if Shiva is wholly a linga. It means Shiva has neither eyes nor hands nor feet—only linga, only the generative organ. This symbolizes the final state of saintliness: the entire body has become a generative organ. He is in union with the whole universe with his entire body. This is no longer local intercourse between genitals; it is the meeting of existence with existence.
शिव का शिवलिंग हमने निर्मित करके जगत को एक ऐसी धारणा दी है, जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है।
By creating the Shivalinga we have given the world a concept whose measure is hard to compute.
लेकिन हिंदू भी यह अर्थ नहीं करेगा। अर्थ बिलकुल साफ है। अंधे हम हैं। हम इतने भयभीत हैं कि हम यह अर्थ ही नहीं करेंगे। हम तो छिपाने की कोशिश करते हैं।
But even Hindus avoid this meaning. The meaning is crystal clear; we are blind because we are so afraid. We try to hide it.
पश्चिम में बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक हुआ कार्ल गुस्ताव जुंग। वह भारत आयायात्रा पर। तो वह पुरी, कोणार्क, खजुराहो के मंदिर देखने गया। जब वह कोणार्क के मंदिर को देखने गया, तो जो पंडित उसे मंदिर दिखा रहा था, वह बड़ा बेचैन, परेशान था--क्योंकि जगह-जगह नग्न-मैथुन की प्रतिमाएं थीं--और बहुत गिल्टी, अपराधी अनुभव कर रहा था। और जुंग बहुत प्रभावित था। क्योंकि जुंग इस सदी के उन थोड़े से लोगों में से है, जिन्होंने मनुष्य की चेतना में बड़ा गहरा प्रवेश किया है।
और जितनी गहराई में प्रवेश होगा, उतना ही मैथुन अर्थपूर्ण होगा। क्योंकि मैथुन से ज्यादा गहरा आपके भीतर कुछ भी नहीं जाता। शायद मैथुन के क्षण में आप जिस अवस्था में होते हैं, उससे ज्यादा गहरी अवस्था में साधारणतः आप कभी नहीं होते। जिस दिन समाधि उपलब्ध होगी, उस दिन ही मैथुन के पार आप जाएंगे, उससे गहरी अवस्था उपलब्ध होगी।
Carl Gustav Jung, the great Western psychologist, came to India and visited Puri, Konark, Khajuraho. At Konark, the priest guiding him was restless, guilty—everywhere were sculptures of naked coupling. Jung was deeply impressed, for he was one of the few in this century who penetrated the human psyche deeply. The deeper one goes within, the more meaningful sex becomes; nothing goes deeper within you than sex. In the moment of sex you are in a depth you rarely otherwise reach; only when samadhi happens do you go beyond it.
तो जुंग तो बहुत आनंद से देख रहा था। वह पंडित बहुत परेशान था। उसको लग रहा था कि क्या गलत चीजें हम दिखा रहे हैं। और यह आदमी पश्चिम में खबर ले जाएगा, तो हमारी संस्कृति के बाबत क्या सोचेंगे?
और ऐसा वह पंडित ही सोचता था, ऐसा नहीं है। गांधीजी तक सोचते थे कि कोणार्क और खजुराहो को मिट्टी के ढेर में दबा देना चाहिए, ताकि हमारी बदनामी न हो।
Jung was delighted; the priest was distressed, worried what report this Westerner would carry. Not only that priest—Gandhiji himself thought Konark and Khajuraho should be buried under mounds of earth so we are not defamed!
एक लोग थे इस मुल्क में, जिन्होंने खजुराहो बनाया, कोणार्क बनाया। और बनाया था संतों के निर्देशन में, क्योंकि ये मंदिर हैं। फिर महात्मा हमारे मुल्क में होने लगे, जो उन्हें मिटा देना चाहते हैं या दबा देना चाहते हैं।
There were people in this land who built Khajuraho and Konark—under the guidance of saints, for they are temples. Later came “mahatmas” who wanted them destroyed or buried.
गांधी को मैं कभी भी हिंदू नहीं मान पाता। वह ईसाई हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा, उनकी पकड़ ईसाई की है। ईसाई बहुत डरा हुआ है इस तरह की चीजों से। ईसाई सोच ही नहीं सकता कि चर्च में और मैथुन की प्रतिमा हो सकती है, या शिवलिंग हो सकता है।
I can never see Gandhi as Hindu; he is Christian at heart. His education and grip are Christian. The Christian is terribly afraid of such things; he cannot imagine sexual imagery in a church, or a Shivalinga there.
जैसे ही मंदिर से विदा होने लगे जुंग, तो उस आदमी ने, पंडित ने, कान में कहा कि क्षमा करें, यह विकृति अतीत में कुछ लोगों के मन की प्रतिछवि है; यह कोई हमारा राष्ट्रीय प्रतीक नहीं है। और ऐसा मत सोचना आप कि यह हमारा धर्म या हमारा दर्शन है। यह तो कुछ विकृत मस्तिष्कों का उपद्रव है।
जुंग ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैं हैरान हुआ कि इतनी महत्वपूर्ण प्रतिमाएं हैं, और इतने गहरे गई प्रतिमाएं हैं। लेकिन आज के हिंदू की यह दृष्टि है! हिंदू भी कमजोर हो गया है।
As they were leaving the temple, the priest whispered to Jung, “Forgive this perversion; it is the reflection of some diseased minds in our past, not our national symbol. Do not think this is our religion or philosophy.” Jung wrote in his memoirs: I was astonished that such profound imagery existed—and this is the modern Hindu’s view! The Hindu has become weak.
शिवलिंग का अर्थ है: एक ऐसी दशा, जब तुम्हारा पूरा शरीर रोएं-रोएं से संभोग अनुभव कर सकता है। तभी तुम्हें जननेंद्रिय के संभोग से छुटकारा मिलेगा और ब्रह्मचर्य उपलब्ध होगा।
Shivalinga means a state in which your whole body can experience intercourse through every hair pore. Only then will you be free of genital sex and brahmacharya will dawn.
तो ब्रह्मचर्य भोग से मुक्ति नहीं है, परमभोग का आस्वाद है। लेकिन भोग इतना परम हो जाता है कि तुम्हें उसे करने की अलग से जरूरत नहीं होती। हवा का झोंका आता है, तो तुम्हारा रोआं-रोआं उस पुलक को अनुभव करता है, जो प्रेमी अपनी प्रेयसी के स्पर्श से अनुभव करेगा।
Thus brahmacharya is not freedom from enjoyment; it is the taste of supreme enjoyment. It becomes so supreme you no longer need to do anything special to get it. A gust of wind brings the same thrill a lover gets from his beloved’s touch.
लेकिन हमने बच्चों को डराया हुआ है। उनको इतना डरा दिया है कि कभी काम में ठीक संभोग उपलब्ध ही नहीं हो पाता। वह भय बना ही रहता है। कंजूसी-कृपणता बनी ही रहती है। डर बना ही रहता है कि कहीं शक्ति खो न जाए। एक-एक दर्जन बच्चों के मां-बाप हो जाने के बाद भी लोगों को यह डर बना रहता है कि शक्ति कहीं खो न जाए।
But we have frightened children so much that even proper sexual fulfillment never happens; the fear remains, the miserliness remains—the dread of losing power lingers, even after having a dozen children.
शक्ति खोने का डर नास्तिक को हो सकता है, आस्तिक को नहीं होना चाहिए। आस्तिक की धारणा ही यही है कि हम शक्ति के अनंत स्रोत से जुड़े हैं। नास्तिक को डर होना चाहिए। इसलिए नास्तिक अगर कृपण हो जाए वीर्य के संबंध में, समझ में आता है; आस्तिक कृपण हो जाए, बिलकुल समझ में नहीं आता।
An atheist might fear losing energy; a theist should not. A theist believes we are connected to an infinite source. If an atheist becomes stingy about semen, it’s understandable; a theist becoming stingy is not.
उस भय के कारण तुम्हें एकांत में प्रेम बड़ा मुश्किल मालूम पड़ेगा।
Because of this fear, loving in solitude seems difficult.
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, भय छोड़ो। और जैसा तुमने क्रोध तकिए पर प्रकट किया है, वैसा ही तुम प्रेम तकिए पर प्रकट करो। जो भी परिणाम हों, परिणामों की फिक्र जल्दी मत करो। यह भी हो सकता है कि प्राथमिक चरणों में तुम इतने उत्तेजित हो जाओ कि वीर्य-स्खलन हो जाए। उस स्खलन को तुम परमात्मा के चरणों में समर्पण ही समझना। जिससे ऊर्जा आती है, उसी में वापस चली गई। तुम उससे भयभीत मत होना।
Yet I say: drop the fear. As you have expressed anger on a pillow, express love on a pillow. Do not worry quickly about results. In initial stages you may get so aroused that ejaculation happens. Take that ejaculation as an offering at God’s feet. From whom the energy came, to Him it returned. Do not be afraid.
जल्दी ही वह क्षण आ जाएगा, जब इस प्रेम के ध्यान में वीर्य का स्खलन नहीं होगा। और जब यह ध्यान गहन होगा और वीर्य का स्खलन न होगा, तब तुम एक नए स्वाद को उपलब्ध होओगे। वह स्वाद है बिना शक्ति को खोए आनंद के अनुभव का। शक्ति जब तुम्हारे भीतर दौड़ती है प्रगाढ़ता से, तुम एक तूफान बन जाते हो शक्ति के, तुममें एक ज्वार आता है, लेकिन यह ज्वार तुम उलीचकर फेंक नहीं देते, यह ज्वार एक नृत्य बनकर तुममें ही लीन हो जाता है।
Soon the moment will come when, in this meditation of love, ejaculation will not occur. As the meditation deepens and ejaculation ceases, you will taste something new: bliss without losing energy. When energy surges within with great intensity, you become a storm, a tide rises—but you do not throw it out; it becomes a dance and is absorbed back into you.
इस फर्क को ठीक से समझ लें।
Understand the difference.
एक तो साधारण जीवन का ढंग है, जिसको हम भोग कहते हैं। वह ढंग यह है कि तुममें एक ज्वार आता है, वह ज्वार भी जैसे चाय की प्याली में आया तूफान, क्योंकि लोकल है, जननेंद्रिय से संबंधित है। तो सारे शरीर में जो भी तरंगें उठती हैं, वे जननेंद्रिय पर जाकर केंद्रित हो जाती हैं। एक दो क्षण में चुक जाता है ज्वार। एक हवा आई, तुम आंदोलित हुए, जननेंद्रिय ने सारी ऊर्जा को लेकर निष्कासित कर दिया। जैसे फुग्गे से हवा निकल गई, तुम मुर्दा पड़ गए, सो गए। यह जो क्षणभर के लिए ज्वार आना और खो जाना है, इसको तुमने भोग समझा है। यह तो भोग का अ, ब, स, भी नहीं है।
The ordinary way—what we call indulgence—is: a tide rises in you, but it is like a storm in a teacup, localized in the genitals. The body’s waves all concentrate on the genitals and in a moment it is over. A breeze blows, you are stirred, the genitals gather the energy and expel it. Like air from a punctured balloon, you collapse and sleep. This brief rising and losing—you have called it enjoyment. It is not even A-B-C of enjoyment.
भोग की तंत्र की जो व्याख्या है, वह है: तुम्हारा पूरा शरीर ज्वार से भर जाए। रोआं-रोआं तरंगित हो, तुम अपने को इस तरंगायित स्थिति में बिलकुल विस्मृत ही कर जाओ, तुम्हें याद भी न रहे कि मैं हूं। नृत्य रह जाए, नर्तक न बचे। गीत रह जाए, गायक न बचे। तुम्हारा पूरा अस्तित्व एक्सटेटिक हो, समाधिस्थ हो, तो तुम एक ऊंचाई पर पहुंचोगे--ऊंचाई पर--रोज ऊंचाई बढ़ती जाएगी।
Tantra’s description of enjoyment is: your whole body fills with the tide, every hair vibrates, you forget yourself in that state, even “I am” is not remembered; the dance remains, the dancer is gone; the song remains, the singer is gone. Your whole being becomes ecstatic, in samadhi; you climb a height, and daily that height grows.
और ध्यान रहे: यह जो ऊंचाई के बढ़ने की प्रतीति है, यह तुम्हारे पूरे शरीर को होगी, जैसे तुम्हारा पूरा शरीर स्पंदित हो रहा है, सजग हो रहा है। अभी जननेंद्रिय में तुम स्पंदन अनुभव करते हो, सजगता अनुभव करते हो। तब पूरा शरीर शिवलिंग हो जाएगा और तुम अनुभव करोगे कि तुम्हारे शरीर की जो रूपरेखा है, वह खो गई है।
Note: the sense of rising height is felt by your whole body, as if the whole body is pulsating and aware. Now you feel pulsation and awareness only in the genitals. Then the whole body becomes a Shivalinga and you will experience that your body’s outline has dissolved.
शिवलिंग कविता नहीं है, एक अनुभव है। और जब पूरे ज्वार से जीवन भर जाता है और तुम्हारा सारा शरीर रोमांचित होता है, तब तुम अपने आसपास ठीक शिवलिंग की आकृति में प्रकाश का एक वर्तुल देखोगे। तुम पाओगे कि तुम्हारे पूरे शरीर की रूपरेखा खो गई और शिवलिंग बन गया। एक प्रकाश का अंडाकार रूप, जिसमें तुम्हारी आंखें नहीं होंगी, नाक नहीं होगी, कान नहीं होंगे, हाथ नहीं होंगे, सिर्फ एक अंडाकार रूप रह जाएगा।
Shivalinga is not poetry; it is an experience. When the whole of life fills with the tide and your whole body is thrilled, you see around you a halo like the shape of a Shivalinga—a luminous oval. The contours of your body vanish; only the linga-like oval remains—eyes, nose, ears, hands disappear; just an egg-shaped light remains.
यह ज्योतिर्मय जो रूप है, यह जो अंडाकार रूप है, यही तुम्हारी आत्मा का रूप है। जिस दिन तुम मां के गर्भ में प्रवेश हुए, ठीक शिवलिंग की आकृति का एक प्रकाश-बिंदु मां के गर्भ में प्रविष्ट हुआ। शरीर तो तुम्हें गर्भ के भीतर मिला। जब तुम शरीर को छोड़ोगे, मृत्यु घटित होगी--पहले भी घटित हुई है--तब तुम्हारा शरीर, आकार पड़ा रह जाएगा; शिवलिंग, ज्योतिर्मय पिंड तुमसे उठेगा और दूसरी यात्रा पर निकल जाएगा।
That oval of light is your soul’s form. When you entered your mother’s womb, a point of light in the exact shape of a Shivalinga entered. The body was acquired in the womb. When you leave the body at death—as you have before—your body’s shape will lie here; the luminous linga will rise from you and go on its next journey.
जिस दिन तुम संभोग की परम अवस्था में आओगे और पूरा शरीर रोमांचित होगा, उस दिन तुम जैसे जन्म के समय में घटना घटी थी, मृत्यु के समय में घटी थी, लेकिन जन्म के समय तुम मूर्च्छित थे, मृत्यु के समय फिर तुम मूर्च्छित हो जाओगे, इस संभोग के क्षण में--इस संभोग का कोई संबंध दूसरे से नहीं है, इस संभोग का संबंध तुम्हारे भीतर शरीर के सब बांध को तोड़कर तुम्हारी चेतना का शिवलिंग बन जाने से है--तुम्हें पहली दफा अपने स्वरूप का अनुभव होगा। और यह स्वरूप अस्तित्व के साथ जो आनंद का अनुभव करता है, उसको तंत्र ने संभोग कहा है।
When, in the supreme state of intercourse, the whole body thrills, the same kind of event happens as at birth and death. But at birth you were unconscious; at death you will go unconscious again. In this moment of inner intercourse—which has nothing to do with another, but with your consciousness becoming a Shivalinga by breaking all bodily dams—for the first time you will experience your own form. And the bliss your form experiences with existence is what tantra calls intercourse.
यह एकांत में भी घट सकता है, किसी के साथ भी घट सकता है।
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, एकांत की ही तुम चिंता करना, क्योंकि दूसरे के साथ उपद्रव खड़े होने ही वाले हैं। एकांत में घट जाए, तो तुम मुक्त हो गए। फिर दूसरे के साथ भी घटेगा, तो भी तुम जानोगे कि इसका दूसरे से कुछ लेना-देना नहीं है। यह घटना स्वतंत्र है। रोएं-रोएं से प्रकाश निकलता है, तुम्हारे भीतर एक ज्वार उठता है।
This can happen in solitude, or with someone. But I say: care for solitude, because with another, disturbances are bound to arise. If it happens in solitude, you are free. Later, even with another, you will know it has nothing to do with the other. It is an independent happening. Light streams from every pore; a tide rises within you.
और जो फर्क है...जब तुम्हारे भीतर पूर्ण ज्वार होता है, तो उस पूर्ण ज्वार का कोई भी स्खलन नहीं है। वह स्खलित होगा भी कैसे? और जो अंडाकार आकृति है, वह स्खलन को रोकती है। उसमें कहीं छिद्र भी नहीं है, जहां से स्खलन हो सके। ऊर्जा वर्तुल में घूमने लगती है, स्खलित नहीं होती। एक अंतर-वर्तुल निर्मित हो जाता है और ऊर्जा वर्तुल में घूमने लगती है। और धीरे-धीरे, धीरे-धीरे तुममें फिर लीन हो जाती है, तुमसे बाहर नहीं जाती। तुममें उठती है, तुममें लीन हो जाती है। जैसे सागर में ज्वार आता है, फिर लीन हो जाता है। कहीं कुछ खोता नहीं।
And when there is a full tide within, there is no ejaculation. How could there be? The oval itself prevents it; there is no hole for discharge. The energy begins to circulate in a circuit; it does not spill. An inner circle forms; energy revolves and slowly dissolves back into you; it does not go out. It rises in you, subsides in you. Like the ocean’s tide that comes and merges back—nothing is lost.
औैर जब पहली दफा तुम्हें अनुभव होता है कि भोग की परम क्षमता शिखर को छूकर फिर मुझमें लीन हो जाती है, तब तुम्हारा भोग स्थिर हो जाता है। तब तुम प्रतिपल ऐसे आनंदित होते हो जैसे संभोगी व्यक्ति क्षणभर को होता है।
When for the first time you feel that the supreme capacity of enjoyment touches the peak and then is reabsorbed in you, your enjoyment becomes steady. You are blissful every moment, the way a sexual person is for a moment.
संतत्व का यही आनंद है। संत संभोग को छोड़ सके, इसलिए नहीं कि उन्होंने वीर्य पर नियंत्रण पा लिया। संत संभोग को छोड़ सके, क्योंकि उन्होंने परमसंभोग की कला खोज ली। उन्हें विराट राज्य मिल गया, वे तुम्हारे क्षुद्र उपद्रव में उत्सुक न रहे। यह बड़े की उपलब्धि है, छोटा अपने आप छूट जाता है।
This is the bliss of saintliness. Saints did not leave sex because they controlled semen; they left it because they discovered the art of supreme intercourse. They received a vast kingdom; they lost interest in your petty commotion. When the great is attained, the small drops away by itself.
जो छोटे को छोड़ने में लगता है, बड़े को बिना पाए, वह मुश्किल में पड़ जाता है। बड़ा तो मिलता नहीं और छोटे को छोड़ने में दुखी हो जाता है।
इसलिए तुम्हारे तथाकथित संत दुखी, उदास, परेशान, पीड़ित, हारे हुए, पिटे-पिटाए, बस किसी तरह जी रहे हैं। उनकी आंखों से, उनके व्यक्तित्व से, उस परम का नाद उठता हुआ मालूम नहीं पड़ता और ऐसा नहीं लगता कि उनके हृदय की वीणा बज रही है। उनके पास जाकर तुम भी उदास हो सकते हो, उनके पास जाकर तुम अपराध अनुभव कर सकते हो, उनके पास जाकर तुम्हें लग सकता है कि तुम निपट पापी हो, उनके पास जाकर तुम कुछ कसमें और व्रत और नियम ले सकते हो, लेकिन उनके पास जाकर तुम अहोभाव से नहीं भर सकते। उनके पास से तुम्हें रोग मिल सकते हैं, परम स्वास्थ्य नहीं मिल सकता।
Those who try to drop the small without finding the great get into trouble: the great never comes, and in giving up the small they become miserable. Hence your so-called saints are sad, dull, tormented, defeated; somehow dragging along. From their eyes and being you do not hear the resonance of the Ultimate, you do not hear the strings of the heart sing. Sitting with them you may feel depressed or guilty, take vows and rules, but you do not fill with wonder. You may catch their disease, not supreme health.
मैं उस घड़ी को परम स्वास्थ्य कहता हूं, जब तुम अपनी ऊर्जा के शिखर को वर्तुल बनाने में समर्थ हो जाते हो। यह एकांत में ही घटेगा।
I call that moment supreme health when you can make a circle of your peak energy. This will happen only in solitude.
और जो मैं कह रहा हूं, वह खतरे से भरा है। सभी महत्वपूर्ण चीजें खतरे से भरी हैं। जिन चीजों से कोई हानि नहीं होती, उनसे कभी कोई लाभ नहीं होता; जिनसे हानि हो सकती है, उनसे लाभ हो सकता है। हमेशा हानि और लाभ का द्वार बराबर खुलता है।
What I am saying is dangerous. All significant things are dangerous. Things that can do no harm can bring no good; where harm is possible, good is possible. The doors of harm and benefit open together.
तो मैं जो कह रहा हूं, वह खतरे से भरा है, चूंकि उसमें परम आनंद का द्वार भी छिपा है। यह भी हो सकता है कि तुम्हारा यह एकांत में प्रेम और काम की वृत्ति में भरना सिर्फ हस्तमैथुन जैसी चीज बन जाए, मास्टरबेशन बन जाए। तब तुम खतरे में पड़ गए।
वह खतरा है। उसी खतरे से समाज ने डरा-डराकर तुम्हें इस हालत में ला दिया है कि तुम्हारे जीवन से काम और प्रेम की सुगंध चली गई है। उस खतरे से मैं आगाह करता हूं। लेकिन वह खतरा तभी है, जब तुम होशपूर्वक इस प्रयोग में न उतरो और तुम अपने को धोखा देने लग जाओ।
So what I am saying is dangerous precisely because the door of supreme bliss is hidden in it. It is possible your solitary love becomes mere masturbation. Then you are in danger. This is the very danger society used to frighten you with, until it robbed love and sex of their fragrance. I warn of that danger. It exists only if you do not enter this experiment consciously and begin to deceive yourself.
अगर तुम अपने को धोखा नहीं दे रहे हो, तो एकांत में जो आत्म-रमण है--अपने ही भीतर प्रेम की प्रक्रिया को पूरा उठा लेना है--वह परम उपलब्धि बन सकती है।
If you do not deceive yourself, this inner self-enjoyment—raising love completely within—can become the supreme attainment.
चरण उसके होंगे। पहले चरण में खतरा है, वीर्य-स्खलन हो सकता है। स्त्रियों के लिए पहले चरण में हस्तमैथुन जैसी स्थिति आ सकती है। लेकिन उससे भयभीत नहीं होना। उसको ज्यादा ध्यान भी नहीं देना। ध्यान तो भीतर जो घट रही है घटना, उस पर लगाना। और ध्यान इस बात पर देना कि तुम्हारा पूरा शरीर उत्त्
ोजित हो--स्थानीय उत्तेजना न हो--पूरा शरीर आंदोलित हो। सारा शरीर कंपे, पुलकित हो, कोई भी शरीर का हिस्सा वंचित न रह जाए इस ज्वार से।
There will be stages. First stage has risk: ejaculation may occur. For women, initial stages may resemble masturbation. Do not fear. Do not give it much attention. Give attention to the inner happening. Focus on ensuring your whole body is aroused—not localized arousal—let the whole body be moved. Let every part tremble, thrill; let no part be deprived of the tide.
तो तुम नाचना, तुम कूदना, तुम प्रफुल्लित होना। और तुम रोएं-रोएं को मौका देना कि वह भागीदार हो जाए। अगर तुमने पूरे शरीर को भागीदार होने का मौका दिया, तो जननेंद्रिय पर जो केंद्रीकरण है, वह विघटित हो जाएगा।
So dance, leap, rejoice. Give every pore the chance to participate. If you let the whole body join, the genital-centeredness will dissolve.
मनोवैज्ञानिक इस स्थिति को पोलीमार्फस कहते हैं। पूरा शरीर! मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि बच्चा जब पैदा होता है, तो उसका पूरा शरीर काम के रस को अनुभव करता है। लेकिन फिर हम उसको धीरे-धीरे स्थानीय में बदल देते हैं। पूरा शरीर इरोटिक है, इसलिए छोटा बच्चा अपने अंगूठे को भी पीकर इतना आनंदित मालूम पड़ता है। अगर छोटे बच्चे का आप अध्ययन करें, वह अपने अंगूठे को पी रहा है, तो ऐसा लगता है जैसे किसी संभोग में लीन है। देखें, आपने गौर से देखा नहीं होगा, क्योंकि हम कुछ चीजों के प्रति अपने को अंधा रखते हैं; एक छोटे बच्चे को अपना अंगूठा पीते देखें। और आप पाएंगे, वह पूरा शरीर उसका पुलक रहा है। एक किलकारी उसके पूरे शरीर पर फैल रही है। वह रसमग्न है।
मगर आपसे नहीं देखा जाता, आप फौरन अंगूठा उसका मुंह के बाहर कर देंगे, आपकी बर्दाश्त के बाहर है। आप समझते हैं, आप कुछ सिखा रहे हैं। आप एक चीज सिखा रहे हैं कि उसका पूरा शरीर इरोटिक, कामुक न रह जाए। और बच्चे का पूरा शरीर कामुक है। अभी बच्चे की जो कामेंद्रिय है, वह अलग नहीं है, वह पूरा शरीर ही उसका कामेंद्रिय की हालत में है। इसलिए वह शरीर के किसी भी कोने से रस लेता है। बच्चा पड़ा-पड़ा सिर्फ करवट लेता रहता है या पड़ा-पड़ा सिर्फ हिलता रहता है और रस लेता है। उसका पूरा शरीर अभी सुख अनुभव करता है।
Psychologists call this state polymorphous: the whole body. They say the child is born capable of erotic taste through the whole body. But we gradually localize it. The whole body is erotic; that is why a small child sucking his thumb looks so delighted—as if absorbed in intercourse. Watch closely—though we blind ourselves to such things—his whole body ripples with glee. But you cannot bear to see it; you pull the thumb out of his mouth, thinking you are teaching him something. You are teaching him only this: his whole body must not remain erotic. The child’s whole body is sexual; the genital is not yet separate; the whole body is his sex organ. He draws juice from any corner of the body. He squirms and takes delight; his whole body still knows pleasure.
जल्दी ही हम उसके सुख की धारा को एक नहर बना देंगे। फिर वह पूरे शरीर में नहीं डोलेगी। वह सिर्फ कामेंद्रिय में प्रवेश कर जाएगी। फिर उसके जीवन में जो भी सुख होंगे काम के, वे एक छोटी-सी इंद्रिय पर सीमित हो जाएंगे क्षणभर को। और सारे शरीर की ऊर्जा उस इंद्रिय से निष्कासित होकर, शरीर हल्का हो जाएगा।
Soon we will canalize that river, so it will not flow through the whole body. It will flow only into the genitals. Then whatever pleasures he knows will be limited to a small organ for a fleeting moment. The energy of the whole body is expelled through that organ, and the body becomes light.
कामवासना से हमें जो सुख मिलता है, वह सुख कम है, केवल बोझ का हल्का हो जाना है--एक रिलीफ। एक तनाव पैदा हो जाता है शक्ति के होने के कारण, वह शक्ति निकल जाती है, आप हल्के हो जाते हैं।
इसलिए अक्सर लोग कामवासना को नींद की एक दवा की तरह उपयोग करते हैं। शरीर ऊर्जा से भरा हो तो नींद नहीं आती, रेस्टलेसनेस मालूम होती है। ऊर्जा शरीर से निकल जाए, तो आप हल्के हो गए, सो जाते हैं। थक गए, सो जाते हैं। अन्यथा कोई और बड़ा सुख कामवासना से आपको मिल नहीं रहा है।
The “pleasure” of sex is small; it is mostly relief—the lightness after the burden of tension created by energy’s presence. Hence many use sex as a sleeping pill. When the body is full of energy, sleep does not come; restlessness is felt. Once energy is expelled, you feel light and sleep. Otherwise sex does not give you some great joy.
इसलिए जब साधु-संत आपको समझाते हैं कि कामवासना में कोई सुख नहीं, तो आप राजी हो जाते हैं। क्योंकि आपको कोई सुख मिल ही नहीं रहा है, वे ठीक आपका ही अनुभव कह रहे हैं। या जब वे कहते हैं, क्या क्षुद्र सुख में प़ड़े हो, तो आप राजी हो जाते हैं। क्योंकि क्षुद्र तो मालूम होता है, कोई सुख तो मिलता दिखता नहीं, सिर्फ एक आदत बन गई है।
Thus when saints tell you there is no pleasure in sex, you agree—because you really get none; they are voicing your experience. Or when they say, “Why cling to such a petty pleasure?” you agree; it seems petty. It has become a habit.
और आदतों की एक खूबी है। जैसे किसी को सिगरेट पीने की आदत है। वह पीता है, तो कुछ भी नहीं पाता; नहीं पीता है, तो बेचैनी और तलफ लगती है। आदतों का यह स्वभाव है कि अगर उनको करें, तो कुछ मिलता नहीं; न करें, तो ऐसा लगता है, कुछ खो रहा है। करें, तो मिलता कुछ भी नहीं; न करें, तो लगता है, कुछ खो रहा है।
बस कामवासना भी एक आदत हो गई है। उसको आप करते चले जाते हैं। इसलिए जब साधु-संत कहते हैं, इसमें कुछ भी सार नहीं, आप भी राजी होते हैं, क्योंकि आपका भी अनुभव है कि सार कुछ भी नहीं।
Habits have a peculiarity: if you indulge, you get nothing; if you abstain, you feel you are losing something. Sex too has become a habit—you keep doing it. So when saints say, “There is nothing to it,” you agree—your experience says the same.
पर मैं आपसे कहता हूं कि कामवासना अगर पूरे शरीर पर फैल जाए और आप शिवलिंग बन जाएं...। अच्छा होगा एक छोटा-सा शिवलिंग वहां रखें, जहां आप ध्यान करने बैठते हैं। शिवलिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिमा पृथ्वी पर कभी नहीं खोजी गई। उसमें आपकी आत्मा का पूरा आकार छिपा है। और आपकी आत्मा की ऊर्जा एक वर्तुल में घूम सकती है, यह भी छिपा है। और जिस दिन आपकी ऊर्जा आपके ही भीतर घूमती है और आपमें ही लीन हो जाती है, उस दिन शक्ति भी नहीं खोती और आनंद भी उपलब्ध होता है। फिर जितनी ज्यादा शक्ति संगृहीत होती जाती है, उतना आनंद बढ़ता जाता है। और जल्दी ही एक घड़ी आ जाती है, जब आप बिना कुछ खोए, बिना कुछ दिए, बिना कुछ लगाए दांव पर, आनंद को पाते हैं।
But I say: if sex spreads through the whole body and you become a Shivalinga… It would be good to keep a small Shivalinga where you meditate. No image on earth is more significant. It contains the entire shape of your soul, and the secret that your energy can revolve in a circuit. The day your energy revolves within and merges in you, you neither lose power nor miss bliss. The more power accumulates, the more bliss grows. Soon a moment comes when you gain joy without losing, without giving, without staking anything.
अकारण आनंद जिस दिन मिलने लगता है--और यह जो अकारण आनंद की दशा है, इसको सच्चिदानंद कहा है--पूरे अस्तित्व के साथ संभोग शुरू हो जाता है। होना ही संभोग का रूप हो जाता है। आपका होना, श्वास लेना भी संभोग का स्वरूप हो जाता है। भीतर श्वास गई और आनंद से भर जाता है। बाहर श्वास गई और आनंद से भर जाता है। फिर आनंद के लिए कुछ विशेष आयोजन नहीं करने होते। जो भी हो रहा है, वही आनंद हो जाता है। धूप में बैठे हैं और सूरज की किरणें चेहरे पर पड़ रही हैं, तो वहां भी आनंद हो जाता है। और आनंद संभोग जैसा हो जाता है।
When causeless bliss begins—that state is called sat-chit-ananda. Communion with existence begins. Your very being, even your breath, becomes a form of intercourse. Breath goes in—bliss; breath goes out—bliss. Then no special arrangements are needed; whatever is, is bliss. Sitting in the sun, the rays touch your face and there is bliss—bliss like intercourse.
सभी आनंद का स्वभाव संभोग जैसा है।
All bliss has the flavor of intercourse.
हमने शंकर की प्रतिमा को, शिव की प्रतिमा को अर्धनारीश्वर बनाया है। शंकर की आधी प्रतिमा पुरुष की और आधी स्त्री की--यह अनूठी घटना है।
और जो लोग भी जीवन के परम रहस्य में जाना चाहते हैं, उन्हें शिव के व्यक्तित्व को ठीक से समझना ही पड़ेगा। और सब देवताओं को हमने देवता कहा है, शिव को महादेव कहा है। उनसे ऊंचाई पर हमने किसी को रखा नहीं। उसके कुछ कारण हैं। क्योंकि उनकी कल्पना में हमने सारा जीवन का सार और कुंजियां छिपा दी हैं।
We have made Shiva’s image Ardhanarishvara—half male, half female—unique. Anyone who wants to enter the ultimate mystery of life must understand Shiva rightly. All gods we call deva; Shiva we call Mahadeva—none placed higher. There are reasons: in his conception we have hidden the essence and the keys of life.
अर्धनारीश्वर का अर्थ यह हुआ कि जिस दिन परमसंभोग घटना शुरू होता है, आपका ही आधा व्यक्तित्व आपकी पत्नी और आपका ही आधा व्यक्तित्व आपका पति हो जाता है। आपकी ही आधी ऊर्जा स्त्रैण और आधी पुरुष हो जाती है। है ही वैसा। और इन दोनों के भीतर जो रस और जो लीनता पैदा होती है, फिर शक्ति का कहीं कोई विसर्जन नहीं होता।
Ardhanarishvara means: when supreme intercourse begins, half of your being becomes your wife, half your husband. Half your energy is feminine, half masculine. It is already so. The nectar and absorption of these two within ends all waste of energy.
अगर आप बायोलाजिस्ट से पूछें आज, तो वह राजी है। वे कहते हैं, हर व्यक्ति दोनों है, बाई-सेक्सुअल है। वह आधा पुरुष है, आधा स्त्री है। होना भी चाहिए, क्योंकि आप पैदा एक स्त्री और एक पुरुष के मिलन से हुए हैं। तो आधे-आधे आप होना ही चाहिए। अगर आप सिर्फ मां से पैदा हुए होते, तो स्त्री होते; सिर्फ पिता से पैदा हुए होते, तो पुरुष होते। लेकिन आपमें पचास प्रतिशत आपके पिता और पचास प्रतिशत आपकी मां मौजूद है। तो आप आधे-आधे होंगे ही। आप न तो पुरुष हो सकते हैं, न स्त्री हो सकते हैं--अर्धनारीश्वर हैं।
Ask a biologist today—he agrees: each person is bisexual, half male, half female. You are born of a man and a woman; half of each is in you. If only your mother had produced you, you would be female; only father, male. But you are fifty-fifty. You can be neither purely male nor purely female—Ardhanarishvara.
बायोलाजी ने तो अब खोजा है इधर पचास वर्षों में, लेकिन हमने अर्धनारीश्वर की प्रतिमा में, आज से कम से कम पचास हजार साल पहले, इस धारणा को स्थापित कर दिया। और यह धारणा हमने कोई बायोलाजी, जीव-शास्त्र के आधार पर नहीं खोजी, यह हमने खोजी योगी के अनुभव के आधार पर। क्योंकि जब योगी भीतर लीन होता है, तब वह पाता है कि मैं दोनों हूं, प्रकृति भी और पुरुष भी; मुझमें दोनों मिल रहे हैं; मेरा पुरुष मेरी प्रकृति में लीन हो रहा है; मेरी प्रकृति मेरे पुरुष से मिल रही है; उनका आलिंगन अबाध चल रहा है; वर्तुल पूरा हो गया है।
Biology found this only in the last fifty years; we established it in the image of Ardhanarishvara at least fifty thousand years ago—not from biology but from yogic experience. When the yogi goes within, he finds: I am both—prakriti and purusha. In me both meet; my purusha merges into my prakriti; my prakriti unites with my purusha; their embrace runs uninterrupted; the circle is complete.
मनोवैज्ञानिक भी कहते हैं कि आप आधे पुरुष हैं और आधे स्त्री हैं। आपका चेतन पुरुष है, आपका अचेतन स्त्री है। अगर आपका चेतन स्त्री का है, तो आपका अचेतन पुरुष है। और उन दोनों में एक मिलन चल रहा है।
Psychologists too say you are half male, half female. Your conscious is male, your unconscious female—or vice versa. A union goes on between them.
जगत द्वंद्व से निर्मित है, इसलिए आप दो होंगे ही। आप बाहर खोज रहे हैं स्त्री को, क्योंकि आपको भीतर की स्त्री का पता नहीं। आप बाहर खोज रहे हैं पुरुष को, क्योंकि आपको भीतर के पुरुष का पता नहीं।
The world is built of duality; therefore you must be two. You search outside for “woman” because you do not know the woman within; you search outside for “man” because you do not know the man within.
और इसीलिए, कोई भी पुरुष मिल जाए, तृप्ति न होगी, कोई भी स्त्री मिल जाए, तृप्ति न होगी। क्योंकि भीतर जैसी सुंदर स्त्री बाहर पाई नहीं जा सकती।
और आपके पास, सबके पास, एक ब्लू-प्रिंट है। वह आप जन्म से लेकर घूम रहे हैं। इसलिए आपको कितनी ही सुंदर स्त्री मिल जाए, कितना ही सुंदर पुरुष मिल जाए, थोड़े दिन में बेचैनी शुरू हो जाती है, लगता है कि बात बन नहीं रही। सभी प्रेमी असफल होते हैं। क्योंकि बात बननी करीब-करीब असंभव है।
वह जो प्रतिमा आप भीतर लिए हैं, वैसी प्रतिमा जैसी स्त्री आपको अगर कभी मिले, तो शायद तृप्ति हो सकती है। लेकिन वैसी स्त्री आपको कहीं मिलेगी नहीं। उसके मिलने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि जो भी स्त्री आपको मिलेगी, वह किन्हीं पिता और मां से पैदा हुई और उन पिता और मां की प्रतिछवि उसमें घूम रही है। आप अपनी प्रतिछवि लिए हुए हैं हृदय के भीतर।
Hence, no man will satisfy, no woman will satisfy, because the inner image is far more beautiful than any outside. Everyone carries a blueprint from birth. However beautiful a partner you find, soon restlessness begins; something is missing. All lovers fail because fulfillment is nearly impossible. Only if you could find outside the exact image you carry within would you be satisfied—but you will not, for everyone carries their parents’ reflections. You carry your inner reflection.
जब आपको अचानक किसी को देखकर प्रेम हो जाता है, तो उसका कुल मतलब इतना होता है कि आपके भीतर जो प्रतिछवि है, उसकी ध्वनि किसी में दिखाई पड़ गई, बस। इसलिए पहली नजर में भी प्रेम हो सकता है, अगर किसी में आपको वह बात दिखाई पड़ गई, जो आपकी चाह है--चाह का मतलब, जो आपके भीतर छिपी स्त्री या पुरुष है--किसी में वह रूप दिखाई पड़ गया, जो आप भीतर लिए घूम रहे हैं, जिसकी तलाश है।
When love happens at first sight, it simply means: something in the other echoes your inner image—your longing, your inner man or woman. You glimpse outside the form you carry within, and there is love.
चीन में एक पुरानी कथा है कि जब पहली दफा पृथ्वी पर परमात्मा ने स्त्री और पुरुष को बनाया, तो उन दोनों को इकट्ठा पैदा किया। वे जुड़े थे--ठीक जुड़वां तभी अर्थ होता है--वे जुड़े थे। अर्धनारीश्वर थे। लेकिन इससे बड़ी अड़चन होती थी। काम-धाम, दोनों को साथ जाना पड़ता, दो शरीर साथ ढोने पड़ते। तो उन्होंने प्रार्थना की कि हमें अलग-अलग कर दें, सुविधा रहेगी। सुविधा की दृष्टि से परमात्मा ने उन्हें अलग-अलग कर दिया। अलग-अलग होकर इतनी बड़ी पृथ्वी पर अनंत-अनंत जन्मों में वे खो गए।
प्रेम अपने उस जुड़वां हिस्से की तलाश है, चीन में वे कहते हैं, जो खो गया; जब मिल जाएगा, तो तृप्ति होगी।
और इतनी बड़ी पृथ्वी है, कोई चार अरब स्त्री-पुरुष हैं। आप खोज रहे हैं अपनी स्त्री को। कोई खोज रहा है अपने पुरुष को। खोज चल रही है जन्मों-जन्मों में। जो भी मिलता है, उससे ही तृप्ति नहीं होती। मिलना करीब-करीब असंभव मालूम पड़ता है। चार अरब में संयोग की ही बात है, कभी उससे मिलना हो जाए, जिससे आपकी तृप्ति हो जाए।
यह कथा प्रीतिकर है। कथा ही है, पर प्रीतिकर है, अर्थपूर्ण है। मेरे हिसाब से वह मिलना कभी भी नहीं होगा, जब तक आपकी आंख भीतर न जाए। भीतर वह स्त्री मौजूद है। उस स्त्री और आपके भीतर के पुरुष के मिलने की कला ही योग है। और जिस दिन यह मिलन घट जाता है, उस दिन आपकी शक्ति खोती नहीं, ब्रह्मचर्य उत्पन्न होता है।
China tells an old tale: in the beginning God created man and woman as one, joined—true “twins,” fused, Ardhanarishvara. But it was awkward: both had to go everywhere together, carrying two bodies. They prayed, “Separate us for convenience.” God did. Separated, on this vast earth, across countless births, they got lost. Love is the search for that lost twin; when found, fulfillment comes. With four billion people, the chance of meeting your exact counterpart is almost impossible. The tale is charming and meaningful. My sense is: you will never meet unless your eyes turn within. Your inner woman is there. The art of uniting your inner man and woman is yoga. The day this union happens, you do not lose energy; brahmacharya arises.
इसलिए मेरी ब्रह्मचर्य की धारणा निषेध की धारणा नहीं है, त्याग की धारणा नहीं है, परमभोग की धारणा है। और मेरी बात को गलत समझना बिलकुल आसान है। और मैं जो कह रहा हूं, उसमें योग को देखना बहुत कठिन है, भोग देखना बिलकुल सरल है। इसलिए मुझे रोज गालियां पड़ती रहती हैं कि मैं लोगों को भोग सिखा रहा हूं।
एक अर्थ में गालियां सही हैं। भोग मैं सिखा रहा हूं--लेकिन परमभोग। सारा योग, सारा तंत्र, सारा धर्म वही सिखाता है। परमात्मा को मैं परमभोग कहता हूं--वह परमसंभोग का अनुभव है। अपने ही भीतर द्वंद्व खो गया, द्वैत खो गया; अद्वैत पैदा हो गया। आलिंगन अद्वैत है; जहां दो मिट जाते हैं और एक बचता है।
Therefore my notion of brahmacharya is not negation or renunciation—it is supreme enjoyment. What I say is easily misunderstood; it is easy to see “indulgence” in it, hard to see yoga. So I am abused daily that I teach people indulgence. In one sense the abuse is right: I teach enjoyment—but supreme enjoyment. All yoga, all tantra, all true religion teach that. I call God the Supreme Enjoyment—the experience of supreme intercourse. Your inner duality dissolves; the two become one—advaita. Embrace is advaita—where two vanish and one remains.
बाहर की स्त्री से ऐसा अद्वैत कभी भी नहीं सधेगा, दो बने ही रहेंगे। क्षणभर को भूलेंगे भी दूसरे को, तो क्षणभर बाद फिर याद आ जाएगी। संभोग के क्षण में भी आप आप हैं; पत्नी पत्नी है। मिलते हैं, कहीं छूते हैं, लेकिन मिल नहीं पाते। इसलिए सभी संभोग के पीछे एक तिक्त स्वाद मुंह में छूट जाता है कि जैसे कोई चीज असफल हो गई। बस करीब-करीब पहुंच गए थे, फिर खो गया। इसलिए फिर संभोग
की आकांक्षा जगती है। लेकिन कोई संभोग तृप्त नहीं करता, क्योंकि कोई संभोग समाधि नहीं बन सकता। तड़पाता है।
Such advaita will never be achieved with an outer woman; two will remain. Even if for a moment you forget the other, the next moment you remember. In intercourse you are you, wife is wife. You touch, you brush, but do not truly merge. Hence a bitter aftertaste follows every intercourse—as if something failed. Almost there… then lost. Hence the urge again—yet no intercourse satisfies, because none can become samadhi; it tantalizes.
लेकिन जिस दिन भीतर के स्त्री-पुरुष का मिलन हो जाता है, उस दिन बात समाप्त हो गई। उस दिन बाहर अब कोई खोज नहीं है। अब कोई दूसरा न बचा, द्वंद्व मिटा, निर्द्वंद्व हुए। द्वैत मिटा, अद्वैत घटा। अद्वैत यानी परम आलिंगन। और ऐसा जो व्यक्ति है, शिवलिंग जैसा हो गया। अपने भीतर वर्तुलाकार पूर्ण हो गया, अपने ही भीतर रस, आत्म-रमण होने लगा जिसका, जिसका स्व-संभोग शुरू हुआ। ऐसा व्यक्ति कोई भी ऊर्जा नहीं खोता।
The day the inner man-woman union happens, the matter ends. Then no outer search remains. No other remains; duality ends; nondual arises—the supreme embrace. One whose inner circle completes like a Shivalinga, whose self-enjoyment begins, whose self-intercourse starts—such a person loses no energy.
आपको पता है कि ऊर्जा खोने के लिए नुकीले बिंदु चाहिए। आपके शरीर की विद्युत अंगुलियों से खो सकती है, सिर से नहीं खो सकती। क्योंकि कोई भी चीज जो गोलाकार है, वहां से ऊर्जा को खोने का उपाय नहीं मिलता। जगह नहीं मिलती, जहां से वह खो जाए। जननेंद्रिय से ऊर्जा खो सकती है। जननेंद्रिय विशेष आयोजन है, ऊर्जा को खोने का।
यह आपको समझ ही लेना चाहिए कि शरीर के दो हिस्से हैं। एक हिस्सा है, जहां से शरीर ऊर्जा लेता है। और एक हिस्सा है, जहां से शरीर ऊर्जा खोता है। लेने वाले सब हिस्से आपके सिर में हैं, वह आपका एक छोर है। और इसीलिए सिर गोलाकार है, क्योंकि वहां से खोना नहीं है, वहां से इकट्ठा करना है। भोजन आप मुंह से लेते हैं, श्वास नाक से लेते हैं, किरणें आंख से लेते हैं, ध्वनि कान से लेते हैं। वहां से खोना नहीं है, वहां से पकड़ना है। वे रिसीविंग, ग्राहक अंग हैं। वहां दरवाजे हैं, जिनसे चीजें भीतर जा सकती हैं, लेकिन वहां से लौट नहीं सकतीं।
Know that sharp points are needed to lose energy. Body electricity can escape through fingers, not through the head; anything round does not let energy leak. The genitals can lose energy; they are specially designed for discharge. Understand: the body has two ends. One end takes in energy—the head. Hence the head is round: there is no losing there; it is for intake. You take food through mouth, breath through nose, rays through eyes, sound through ears—receiving organs. Doors through which things enter but do not return.
फिर मल-मूत्र का त्याग है। वह सब शरीर के नीचे के हिस्से पर, वह दूसरा छोर है। जननेंद्रिय भी वहीं है, वह खोने की जगह है। इसलिए जानकारों ने वीर्य को मल-मूत्र से ज्यादा नहीं कहा है। वह है भी मल-मूत्र। वहां से आप ऊर्जा को खोते हैं। वहां से शरीर, जो इकट्ठा किया, उसे निकालता है, उससे मुक्त होता है। वह मल-विसर्जन है।
Excretion is at the other end—down below. The genitals are there too—the place of losing. Hence knower sages have said semen is no more than excreta; it is a form of waste. From below, the body discards what it gathered; it releases. It is excretion.
सिर गोल है, वहां संगृहीत करना है। जननेंद्रिय विसर्जन है, वह नुकीला अंग है। और इसीलिए जननेंद्रिय में प्रकृति ने एक व्यवस्था की है, कि जब आप कामवासना से भर जाएं, तब जननेंद्रिय उभार में आ जाए और पूरी तरह नुकीली हो जाए। क्योंकि उस क्षण में जितनी नुकीली हो जननेंद्रिय, उतनी शीघ्रता से ऊर्जा का विसर्जन हो जाएगा।
The head is round to collect; the genitals are pointed to discharge. Thus nature has arranged that when you are full of lust the genitals become erect and pointed; the more pointed, the faster the discharge.
यह जो वर्तुलाकार शिवलिंग है, यहां से कहीं से भी ऊर्जा के निकलने का उपाय नहीं है। इस शिवलिंग की परिधि पर ऊर्जा घूम सकती है, घूमती रह सकती है, लेकिन बाहर नहीं जा सकती।
The circular Shivalinga has nowhere for energy to exit. It can revolve on the circumference but cannot go out.
हमने मंदिरों के ऊपर गोलाकार गुंबद बनाए थे, वह सिर्फ इसीलिए कि मंदिर के भीतर जो मंत्रोच्चार किया जाए, जो प्रार्थना की जाए, वह वापस गूंजकर गिर जाए मंदिर में, बाहर न जाए। वह गिरती रहे, वह प्रार्थना करने वाले पर वापस बरसती रहे। गूंज उसकी लौटती रहे, एक वर्तुल निर्मित हो जाए।
इस अर्थ में मंदिर की जो खूबी है, वह खूबी मस्जिद की नहीं, चर्च की भी नहीं। मंदिर ठीक सिर की भांति हमने निर्मित किया है। वहां ऊर्जा बरसती रहे, उसके नीचे जाकर कोई ऊर्जावान हो, शक्तिशाली हो, संगृहीत करे।
We built domes on temples so that the mantras and prayers uttered within would reverberate and fall back, not escape—keep raining back upon the devotee, forming a circle. In this sense, the temple has a quality neither mosque nor church has. The temple is constructed like the head; energy rains down; beneath it one becomes energized, gathers power.
और आपका सिर मंदिर की भांति बन जाता है, अगर आपके भीतर के स्त्री-पुरुष का मिलन होता है।
Your head becomes like a temple when the inner union happens.
अगर ठीक से मंदिर के आर्किटेक्ट को आप समझें, तो वह ठीक आदमी के शरीर में निर्मित किया गया है। आपका शरीर चौकोन है, तो मंदिर चौकोन है। ऊपर सिर की भांति मंदिर का गुंबद है। और जब योगी बैठता है पद्मासन में, तो जो उसके शरीर की आकृति है, वही मंदिर की आकृति है। ठीक योगी पद्मासन में बैठा है, वही मंदिर की स्थापत्यकला का सूत्र है। वैसे ही हमने मंदिर बनाया है, वह सिर्फ प्रतीक है।
If you study the temple’s architecture, it is modeled on the human body. Your body is square; the temple is square. Above is the dome like the head. A yogi in lotus posture—the same silhouette is the temple’s blueprint. The temple is a symbol of the inner posture.
ऐसे ही भीतर के मिलन के क्षण में आप मंदिर बन जाएंगे।
In the moment of inner union you become a temple.
तो एकांत में डरें मत। पहले संभावना है, स्खलन हो जाए। भयभीत न हों। उसको भी--परमात्मा का है--परमात्मा को दिया। कंजूस मत बनें। और बीच में रुकावट मत डालें। और घबड़ाएं भी मत। मेरा है क्या? आज नहीं कल, यह शरीर तो छूट ही जाएगा। इस शरीर के साथ इसका वीर्य भी छूट जाएगा। उसको कहां ले जाइएगा?
So do not fear solitude. At first, ejaculation may occur. Do not be frightened; do not be guilty. “It is God’s; God has taken it.” Do not be stingy; do not interrupt; do not panic. What of it? Today or tomorrow, this body will be gone; with it, its semen too. Where will you take it?
यह बड़े मजे की बात है कि तथाकथित साधु-संन्यासी समझाते हैं, धन इकट्ठा मत करो, क्योंकि यहीं छूट जाएगा। लेकिन वीर्य इकट्ठा करो! वीर्य कहां ले जाओगे? वह भी यहीं छूट जाएगा। वह शरीर का अंग है, तुम उसे ढो नहीं सकते। तुम उसे ले जा नहीं सकते।
It is amusing that so-called ascetics preach, “Do not hoard wealth; it will be left here,” yet say, “Hoard semen!” Where will you take semen? It too will be left here. It is part of the body; you can neither haul it nor take it along.
तो अगर स्खलन भी हो जाए, तो घबड़ाना मत, अपराध से मत भरना। क्योंकि अपराध से भरे कि ध्यान वहीं रुक जाएगा। उसको परमात्मा ने दिया, परमात्मा ने लिया। धन्यवाद देना और अपने ध्यान में लीन हो जाना।
So even if ejaculation happens, do not be afraid; do not be filled with guilt—guilt will halt meditation. Say, “What came from God has gone to God,” give thanks, and absorb yourself again.
जल्दी ही स्खलन रुक जाएगा। क्योंकि स्खलन होता ही इसलिए है कि तुमने जबर्दस्ती रोका है। जब तुम रोकोगे ही नहीं, स्खलन बंद हो जाएगा। और शीघ्र ही वह घड़ी आएगी, जब तुम्हारा प्रेमी, तुम्हारा प्रेमपात्र भीतर मिलेगा।
Very soon ejaculation will cease—because it happens only when you forcefully suppress. When you do not suppress, it stops. Soon the moment comes when your lover, your beloved, is found within.
तो चाहे काम हो, चाहे क्रोध हो, चाहे कोई भी वेग हो, ध्यानी को उसे दूसरे से नहीं जोड़ना है। संसार का यही अर्थ है--मेरे भावावेगों के लिए दूसरा जरूरी है। संन्यास का यही अर्थ है--मेरे भावावेगों के लिए मैं अकेला काफी हूं।
So whether it is sex, anger, or any impulse, the meditator must not link it to another. That is the meaning of “world”: for my feelings and impulses, the other is necessary. Sannyas means: for my feelings and impulses, I alone am enough.
यह अकेले होने का नाम ही संन्यास है। और अगर तुम्हारे भावावेगों के लिए तुम्हें दूसरे की जरूरत पड़ती है, तो फिर तुम संन्यास में कैसे प्रवेश करोगे?
This aloneness is called sannyas. If you still need another for your impulses, how will you enter sannyas?
न तो घर छोड़कर जंगल जाना है, न पत्नी छोड़कर भाग जाना है। लेकिन वेगों की, भावावेगों की निभर्र्रता को छोड़ देना है। तुम अकेले अपने मालिक हो जाओ। तुम स्वयं हो सको, दूसरा आवश्यक नहीं है होने के लिए।
Neither leaving the house for the forest, nor running away from your wife is required. Drop the dependence of your impulses on others. Become your own master. Be yourself; the other is not necessary for your being.
इसका यह मतलब भी नहीं है कि फिर तुम पत्नी को प्रेम न कर सकोगे। तुम कर सकोगे, लेकिन वह स्वतंत्र व्यक्तित्व का दान होगा। उसकी गरिमा अनूठी है, अलग है। अभी तुम मजबूरी में करते हो। अभी तुम निर्भर, परतंत्र अनुभव करते हो। इसलिए पति-पत्नी एक-दूसरे पर सदा क्रोध में होते हैं।
This does not mean you will not love your wife. You will, but it will be the gift of an independent being—of a different dignity. Right now you love out of compulsion. You feel dependent, enslaved. So husband and wife are always angry at each other.
सैकड़ों पति-पत्नियों को मैं जानता हूं, लेकिन ऐसे पति-पत्नी को मैंने नहीं देखा, जो एक-दूसरे पर क्रोध में न हों। उसका कारण है। होना स्वाभाविक है। क्योंकि जिस पर भी हम निर्भर होते हैं, उस पर क्रोध आता है। जिस पर भी हम निर्भर होते हैं, वह मालिक मालूम पड़ता है, हम गुलाम हो गए। और दोनों की यह प्रतीति है, क्योंकि दोनों ही निर्भर हैं। मालिक कोई भी नहीं, दोनों गुलाम हैं। और गुलाम की गुलामी, उस पर निर्भर रहना पड़ता है। और निर्भरता का एक-दूसरे पर वे शोषण करते हैं।
I know hundreds of couples, but I have not seen one without anger toward the other. Naturally so. We are angry at all upon whom we depend. Whoever we depend upon feels like a master; we have become slaves. Both feel this, for both depend. No one is master; both are slaves. Slaves exploit each other through dependence.
अक्सर अगर घर में विवाद हो, पत्नी जीत जाती है--चाहे गलत हो, चाहे सही हो--क्योंकि पति उस पर निर्भर है कामवासना के लिए। वह डरता है, व्यर्थ का विवाद खड़ा करो, वह कामवासना से इंकार कर देगी। झंझट करो, तो प्रेम मिलना मुश्किल हो जाएगा। और प्रेम चाहिए तो इतना सौदा करना पड़ता है। इसलिए अक्सर पति हार जाता है। और पत्नी जानती है। इसलिए दो ही मौके पर पत्नियां उपद्रव खड़ा करती हैं--या तो पति भोजन कर रहा हो, या प्रेम करने की तैयारी कर रहा हो। क्योंकि वही दो बातों पर वह निर्भर है। उन्हीं दो बातों पर वह गुलाम है। इसलिए पति भोजन की थाली पर बैठा कि पत्नी की शिकायतें शुरू हो जाती हैं। उपद्रव शुरू हुआ! और पति डरता है कि किसी तरह भोजन...तो हां-हूं भरता है।
Often in a household quarrel the wife wins—right or wrong—because the husband depends on her for sex. He fears that if he stirs trouble she will refuse; if he fights, love will be withheld. To get love he must bargain; so he loses. The wife knows this, so she creates a scene at two moments—when the husband sits to eat, and when he prepares to make love. On these two he depends. So as soon as he sits at the plate, the complaints begin. He is afraid and hums assent to finish eating.
और ध्यान रहे, भोजन और कामवासना दोनों जुड़े हैं। भोजन तुम्हारे अस्तित्व के लिए जरूरी है, व्यक्ति के; और कामवासना समाज के अस्तित्व के लिए जरूरी है। कामवासना एक तरह का भोजन है, समाज का भोजन। और वह व्यक्ति का भोजन है। दोनों बातों पर पति निर्भर है।
Food and sex are connected. Food is necessary for your individual existence; sex is necessary for the society’s existence—sex is society’s food. On both counts the husband depends.
इसलिए बड़े से बड़ा पति, चाहे वह नेपोलियन क्यों न हो, घर लौटकर दब्बू हो जाता है। नेपोलियन भी जोसेफीन से ऐसा डरता है जैसे कोई भी पति अपनी पत्नी से डरता है। वह सब बहादुरी, युद्ध का मैदान, वह सब खो जाता है। क्योंकि यहां किसी पर निर्भर है। कुछ जोसेफीन से चाहिए, जो कि वह इंकार कर सकती है।
Thus the greatest hero—Napoleon—becomes meek at home. He trembles before Josephine like any man before his wife. The battlefield bravado disappears because here he depends. He needs something from Josephine that she can refuse.
वेश्याएं ही अपने शरीर का सौदा करती हैं, ऐसा आप मत सोचना; पत्नियां भी करती हैं। क्योंकि यह सौदा हुआ कि इतनी बातों के लिए राजी हो जाओ, तो शरीर मिल सकता है; नहीं तो नहीं मिल सकता। शरीर चाहिए, तो इतनी बातों के लिए राजी हो जाओ।
Do not think only prostitutes sell their bodies; wives do as well. The bargain is: agree to these conditions and the body is available; otherwise not. If you want the body, agree to the terms.
इसलिए क्रोध पति का पत्नी पर बना रहता है। पत्नी का क्रोध पति पर बना रहता है। क्योंकि वह भी निर्भर है इस पर। जहां भी निर्भरता है, वहां क्रोध होगा, वहां प्रेम नहीं हो सकता।
Therefore the husband’s anger toward the wife remains; the wife’s toward the husband remains—because each depends. Where there is dependence, there is anger; love cannot be.
प्रेम तुम उसी दिन कर पाओगे, जिस दिन तुम निर्भर नहीं हो। जिस दिन तुम स्वावलंबी हुए, प्रेम की दिशा में स्वावलंबी हुए। तुम अकेले भी हो सकते हो, और तुम्हारे आनंद में रत्तीभर फर्क नहीं पड़ेगा। बस, उस दिन ही तुम प्रेम कर सकोगे और उसी दिन पत्नी तुम्हारी तुम्हें सताना बंद करेगी। क्योंकि अब वह जानती है कि अब सताने का कोई अर्थ नहीं रहा, अब झुकाने का कोई उपाय नहीं रहा, निर्भरता समाप्त हो गई है।
You will be able to love only the day you are not dependent—when you become self-reliant in the dimension of love. You can be alone and your joy is unchanged. Only then can you truly love; only then will your wife stop tormenting you, because she knows there is no point—no way to bend you—dependence is over.
घर बड़ी कलह है, क्योंकि जिस पर हम निर्भर होंगे, उससे कलह होती ही रहेगी। वह एक कशमकश है। वह एक सतत संघर्ष है।
Home is a great quarrel because we depend on one another. A continuous tug-of-war.
संन्यस्त का अर्थ यह नहीं है कि तुम प्रेम न करोगे। संन्यस्त का अर्थ है कि प्रेम तुम्हारा दान होगा, तुम्हारी निर्भरता नहीं। तुम दे सकते हो। तुम बांटोगे, तुम शेयर करोगे। लेकिन यह एक मुक्त व्यक्ति का दान है। और तुम इसके बदले में भी कुछ न मांगोगे। तुम दोगे, क्योंकि देना तुम्हारी खुशी है।
Sannyas does not mean you will not love. It means your love will be a gift, not a dependence. You will give, share—but as the offering of a free person. You will not demand anything in return. You will give because giving is your joy.
और जिस दिन कभी दो व्यक्ति एक-दूसरे को प्रेम दे पाते हैं, जब देना सिर्फ खुशी होती है, किसी तरह की कोई निर्भरता और सौदा नहीं, उस दिन ही इस जगत में पति-पत्नी की घटना घटती है। बाकी सब औपचारिक संस्थाएं हैं। तब कभी कोई राम और सीता जैसा व्यक्तित्व, कोई राधाकृष्ण, कोई गौरीशंकर जैसा...। इसलिए हम इन राधाकृष्ण, गौरीशंकर या सीताराम को अलग-अलग याद नहीं करते हैं। इनको अलग-अलग याद करना ठीक भी नहीं है। ये अलग-अलग रहे ही नहीं। इनमें कलह जरा भी नहीं थी। इसलिए अलग-अलग नहीं हो सकते।
ध्यान रहे, कलह अलग-अलग करती है। प्रेम जोड़ता है, कलह तोड़ती है। तो सीताराम के बीच हाईफन भी नहीं है, वह भी लगाना ठीक नहीं है। उतनी भी कलह नहीं है। तो गौरीशंकर, राधाकृष्ण करीब-करीब एक नाम हो गए। उनको दो नाम कहना भी ठीक नहीं है। भीतर ऐसी एकता जन्मी है।
When two people give love like this—when giving itself is joy, with no dependence and no bargain—only then does the true phenomenon of husband-wife happen in this world. Otherwise all are formal institutions. Only then can some Ram-Sita, Radha-Krishna, Gauri-Shankar-like union be. That is why we do not remember them separately; it is not right to do so. They did not live separately; there was no quarrel—separation is impossible. Even a hyphen between Sita-Ram is too much—there is not that much quarrel. Radha-Krishna, Gauri-Shankar become almost one name. To call them two is not right; such unity was born within.
अगर भय न खाया और एकांत में तुम प्रेम, क्रोध, काम में सफल हो गए, तुम एक मुक्त व्यक्ति हो जाओगे। और इस जीवन का सारा सुख उसके लिए है, जो मुक्त है। और यह जीवन अपनी सारी संपदा उसके लिए लुटा देता है, जो मुक्त है। तुम्हारे हाथ में है कि तुम उसके मालिक हो सकते हो।
If you do not let fear eat you, and in solitude you succeed with love, anger, sex—you will become a free person. All the joys of life are for the free. Life pours its treasures on the free. It is in your hands to become its master.
पूछ तुम भला न सको, पूछना भला कठिन मालूम पड़ता हो, लेकिन मन तुम्हारे पास जो है, उसमें सिवाय प्रश्नों के और कुछ लग नहीं सकता। यह रेचन है तुम्हारा। तुमसे कहता हूं: पूछो, ताकि तुम्हारा रेचन हो जाए। मन तो पूछता ही है। भला तुम हिम्मत न जुटा पाओ, भला तुम साहस न कर पाओ प्रश्न को रखने का, संकोच करो, डर लगे, लेकिन मन निरंतर पूछता है, मन में प्रश्न ही लगते हैं, उत्तर तो कभी लगते ही नहीं। मन प्रश्नों को पैदा करने का ही क्रम है।
You may feel you cannot ask, that asking seems difficult—but the mind you have can hold nothing except questions. This is your catharsis. I say to you: ask, so that your catharsis can happen. The mind anyway goes on asking. You may not gather the courage to voice a question; you may hesitate, feel afraid—but the mind goes on asking continually. In the mind, only questions stick; answers never do. The mind is a process that produces questions.
हर चीज पर मन प्रश्न उठाता है। तो यह भी हो सकता है, संकोच-शिष्टाचारवश तुम मुझसे न पूछो। या इस भयवश कि लोग क्या कहेंगे; कि प्रश्न छोटा-सा है, पूछने जैसा नहीं; कि प्रश्न बेतुका है, असंगत है, शोभा नहीं देता; कि प्रश्न पूछने से ऐसा लगता है कि तुम इतने अज्ञानी हो कि अभी यह प्रश्न भी तुम्हारा हल नहीं हुआ--इन सब भय के कारण तुम पूछते नहीं। लेकिन तुम प्रश्नों को दबाए बैठे रहोगे। वे दबे हुए प्रश्न तुम्हारे चित्त को सदा उद्विग्न करेंगे।
The mind raises questions about everything. So it may happen that out of modesty or etiquette you do not ask me, or out of fear of what people will say: that the question is too small, not worth asking; that it is absurd, irrelevant, unbecoming; that asking it will make you look so ignorant that even this has not been resolved in you. Because of such fears, you don’t ask. But you will sit with your questions suppressed. Those suppressed questions will keep agitating your consciousness.
और मैं दमन के हर स्थिति में विरोध में हूं। तुम्हारे प्रश्न का भी दमन नहीं होना चाहिए। क्योंकि दबा हुआ प्रश्न तुम्हें सताता रहेगा, जन्मों-जन्मों तक तुम्हारा पीछा करेगा। जो भी दबाया है, वह मौजूद रहेगा।
And I am against repression in every situation. Your questions, too, should not be repressed. A suppressed question will go on haunting you, will pursue you for lifetimes. Whatever is repressed remains present.
तुम पूछ लो, ताकि उसका रेचन हो जाए। यह मत सोचना कि तुम्हारे पूछने से मैं जो उत्तर दूंगा, वह उत्तर तुम्हें तृप्त करेगा। वह नहीं होने वाला। मेरे उत्तर से तुम्हारा प्रश्न समाप्त हो जाएगा, यह भी नहीं होने वाला। मेरा उत्तर तुममें और हजार प्रश्न पैदा करेगा।
So ask, so that there can be a catharsis. Do not think that the answer I give will satisfy you. That is not going to happen. Nor will my answer bring your question to an end. My answer will create a thousand more questions within you.
इसलिए उत्तर देकर फिर मैं तुम्हारी तरफ देखता हूं, क्योंकि उसने और प्रश्न पैदा कर दिए होंगे। जितनी देर मैंने उत्तर दिए, उतनी देर में तुमने हजार प्रश्न तैयार कर लिए होंगे। तो मेरा उत्तर, तुम्हारा उत्तर कभी बनने वाला नहीं है। मेरे उत्तर से और प्रश्न पैदा होंगे।
That is why, after answering, I look back at you—because it will have created more questions. In the time I was answering, you will have prepared a thousand new ones. So my answer is never going to become your answer. From my answers, more questions will arise.
फिर मैं क्यों उत्तर दे रहा हूं?
कुछ बातों के प्रति तुम्हें सचेत करने को। हर उत्तर और प्रश्न पैदा करेगा, तुम धीरे-धीरे सचेत होते जाओगे। कुछ बातें तुम्हारे अनुभव में आएंगी। यह पहली बात अनुभव में आएगी कि उत्तर से उत्तर नहीं मिलता। उत्तर कहीं और खोजना पड़ेगा। कोई दूसरा उत्तर दे, इससे भी उत्तर नहीं मिलता। उत्तर स्वयं ही खोजना पड़ेगा। प्रश्न हल भी हो जाए, बौद्धिक तल पर, तो भी समाधान नहीं होता। तो यह प्रश्न-उत्तर की दौड़, जो बुद्धि की दौड़ है, कहीं ले जाएगी नहीं। तुम्हें किसी हृदय की दौड़ पर निकलना पड़ेगा।
Then why do I answer? To make you aware of certain things. Each answer will create more questions, and slowly you will become aware. Some things will come into your own experience. First, you will see that answers are not obtained through answers. You will have to search elsewhere. No answer given by another can give you the Answer; you will have to find it yourself. Even if a question is settled on the intellectual plane, there is still no real resolution. This race of question-and-answer—the race of the intellect—leads nowhere. You will have to set out on the path of the heart.
और इतना तुम पूछोगे, इतना मैं जवाब दूंगा, और आखिर में तुम पाओगे, तुम्हारा कन्फ्यूजन, तुम्हारा भ्रम, पहले से भी ज्यादा हो गया, बजाय कम होने के। प्रश्न बढ़ गए, बजाय कम होने के। तभी तुम शायद चेतो और तुम्हें खयाल आए कि प्रश्नों का उत्तर उत्तर में नहीं है। प्रश्नों का उत्तर ध्यान में है। उत्तर तो बाहर से दिया जा सकता है। ध्यान भीतर से पैदा करना होगा।
You will ask, I will answer, and in the end you will find that your confusion, your bewilderment, has increased rather than decreased. The questions have multiplied instead of diminishing. Only then, perhaps, will you awaken and realize that the answer to questions is not in answers. The answer to questions is in meditation. Answers can be given from the outside; meditation has to be born from within.
प्रश्नों के उत्तर शास्त्रों में नहीं हैं। क्योंकि मन का स्वभाव प्रश्न पैदा करना है, इसलिए शास्त्र पढ़कर और प्रश्न पैदा हो जाएंगे। उत्तर मन से मुक्त होने में है। जब तक मन न गिर जाए, तब तक प्रश्न जारी रहेंगे।
The answers to your questions are not in the scriptures. Because the mind’s nature is to create questions, reading the scriptures will only create more. The answer lies in freedom from the mind. Until the mind falls away, questions will continue.
तुम्हारा मन है, इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, पूछो। इससे कुछ सीधा हल हो जाने वाला नहीं है। लेकिन परोक्ष हल हो सकता है। धीरे-धीरे तुम सचेत होने लगोगे कि यह पूछना और यह जवाब, यह खेल है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। और कब तक तुम ये शतरंज के नकली हाथी-घोड़े चलते रहोगे! एक दिन तुम उठाकर यह पूरा शतरंज फेंक दोगे।
You have a mind; therefore I say to you, ask. Nothing will be solved directly by this. But an indirect solution is possible. Slowly you will become aware that this asking and answering is a game; nothing will come of it. How long will you go on moving these make-believe elephants and horses on the chessboard? One day you will get up and throw away the whole chessboard.
जापान में एक परंपरा है: जब कोई झेन गुरु के पास आता है, तो अपनी चटाई अपने साथ लाता है। चटाई बिछाकर बैठ जाता है और प्रश्न पूछता है। फिर चटाई उसे वहीं छोड़ देनी पड़ती है। फिर वह आता है रोज, जब भी उसके पास प्रश्न होते हैं, अपनी चटाई पर बैठकर प्रश्न पूछता है। ऐसा कभी वर्षों लग जाते हैं।
There is a tradition in Japan: when someone comes to a Zen master, he brings his mat with him. He spreads the mat, sits, and asks his question. He has to leave the mat there. Then he comes again, whenever he has questions, sits on his mat and asks. Sometimes this goes on for years.
फिर जिस दिन वह थक जाता है इस पूछने और इस उत्तर पाने से, और जिस दिन उसे साफ दिख जाता है कि यह सब व्यर्थ है, वह अपनी चटाई को गोल करके दबाकर निकल जाता है।
Then, the day he becomes tired of asking and receiving answers, and the day it becomes clear to him that all this is futile, he rolls up his mat, tucks it under his arm, and leaves.
वह जिस दिन चटाई गोल करता है, उस दिन गुरु कहता है, आशीर्वाद! कर ली चटाई गोल?
The day he rolls up his mat, the master says, “Blessings! So—you’ve rolled up the mat?”
वह चटाई गोल करना प्रतीक है, अब थक गया पूछ-पूछकर, सुन-सुनकर। अब यह पूछना-सुनना बंद करता हूं।
Rolling up the mat is a symbol: now, after all this asking and all this listening, he is tired. It means, “I now stop this asking and listening.”
उस दिन से ध्यान शुरू होता है।
From that day, meditation begins.
तो जिस दिन तुम चटाई गोल करोगे, एकदम अपनी चटाई लेकर भागने लगोगे, और मैं तुम्हें रोकूंगा कि पूछ लो और तुम कहोगे कि नहीं, उस दिन मेरा आशीर्वाद!
So the day you roll up your mat—when you start to run off with it and I try to stop you, saying, “Ask,” and you say, “No”—that day, my blessings!
तुम पूछना चाहते हो, पूछने की हिम्मत नहीं जुटाते, इसलिए मैं तुम्हें कहता हूं, पूछ लो। उत्तर देता हूं, ताकि तुम और पूछो। तुम्हें थकाना है, तुम्हें भलीभांति थकाना है। तुम्हें इतना थका देना है कि तुम एकदम गिर पड़ो और कहो कि बस, नहीं कोई प्रश्न, नहीं कोई उत्तर।
You want to ask but cannot muster the courage; hence I say, ask. I answer so that you will ask more. I have to tire you—thoroughly tire you—tire you so much that you simply collapse and say, “Enough: no questions, no answers.”
उस क्षण में तुम्हारे ध्यान की पहली किरण उतरेगी। उस क्षण मन से तुम थकोगे। उस क्षण तुम मन को डाल सकोगे एक कोने पर और कहोगे कि अब अनुभव चाहता हूं, उत्तर नहीं; अब समाधान चाहता हूं, उत्तर नहीं।
In that moment the first ray of your meditation will descend. In that moment you will be weary of the mind. In that moment you will be able to put the mind aside and say, “Now I want experience, not answers; now I want resolution, not replies.”
समाधान तो समाधि में है।
The true resolution is in samadhi.
आज इतना ही।
Enough for today.
