Lagan Mahurat Jhooth Sab #3
Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.
चिदानंद, उपनिषद सदगुरु और शिष्य के बीच शून्य में हुआ संवाद है। आंखों-आंखों में बात हो गई है। हृदय ने हृदय पर गीत गाया है। न तो गुरु ने कुछ कहा है और न शिष्य ने कुछ सुना है, फिर भी गुरु ने सब कह दिया और शिष्य ने सब सुन लिया है।
Chidanand, the Upanishads are a dialogue that happened in the vast emptiness between the true Master and the disciple. It was a talk eye to eye. One heart sang its song upon another heart. The Master did not say anything, the disciple did not hear anything, and yet the Master said all and the disciple heard all.
गुरु के साथ तीन प्रकार के संबंध हो सकते हैं। विद्यार्थी का; तब गुरु केवल शिक्षक होता है। वहां वाणी आवश्यक है। संवाद जरूरी है। क्योंकि बात बुद्धि से बुद्धि तक होगी। वह सबसे ऊपरी नाता है। विद्यार्थी जिज्ञासु है, मुमुक्षु नहीं। जानना चाहता है, होना नहीं। होने के लिए तो न होने की तैयारी चाहिए। जानने में कुछ कीमत चुकानी नहीं पड़ती। जानकारी इकट्ठी करके और भी अहंकार को रस आता है। जैसे-जैसे जानकारी बढ़ती है वैसे-वैसे अहंकार और परिपुष्ट होता है।
There can be three kinds of relationships with a Master. The first is the student’s; then the Master is only a teacher. Speech is necessary there, dialogue is needed, because the exchange runs from intellect to intellect. That is the most superficial tie. The student is curious but not a seeker of liberation. He wants to know, not to be. To be requires the readiness to not-be. For knowing, no price need be paid; you can hoard information, and the ego relishes it. As information grows, ego becomes more and more nourished.
इसीलिए तो उपनिषद कहते हैं कि अज्ञान तो थोड़ा ही भटकाता है, ज्ञान बहुत भटका देता है। अज्ञान ले जाता है अंधकार में, ज्ञान ले जाता है महाअंधकार में।
That is why the Upanishads say: ignorance misleads a little, knowledge misleads greatly. Ignorance takes you into darkness; knowledge takes you into a greater darkness.
उपनिषद अनूठे हैं। पृथ्वी पर कहीं भी किसी काल, किसी देश में वैसी अपूर्व घटना नहीं घटी है। गुरु और शिष्य के बीच यह जो पहला नाता है, इसमें उपनिषद निर्मित नहीं होते। शास्त्र बन सकते हैं, तर्क निर्मित हो सकता है, दर्शन स्थापित हो सकता है, लेकिन बात ऊपर-ऊपर की ही रहेगी, भीतर की नहीं हो सकती।
The Upanishads are unique. Nowhere on earth, in any time or land, has such an unprecedented event occurred. In this first kind of tie between Master and student, Upanishads are not born. Scriptures may be composed, arguments fashioned, philosophies established—but all remains on the surface; the inner cannot happen.
दूसरा नाता है गुरु और शिष्य के बीच शिष्यत्व का। विद्यार्थी अब केवल पूछने में उत्सुक नहीं है; प्रश्न ही नहीं है, अब विद्यार्थी स्वयं प्रश्न बन गया। अब जानकारी इकट्ठी नहीं करनी है। अब जानना है। और जो भी कीमत चुकानी पड़े, चुकाने की तैयारी है। जानने में मिट भी जाना पड़े तो भी पीछे पैर नहीं लौटेगा। इतने साहस से ही विद्यार्थी का रूपांतरण शिष्य में होता है।
The second tie between Master and disciple is discipleship. The student is no longer merely eager to ask; there are no questions now—the student himself has become the question. He no longer wants to collect information; now he wants to know. And he is ready to pay whatever price is needed. Even if he must be effaced in the knowing, he will not turn back. With such courage the student is transformed into a disciple.
इसलिए नानक ने अपने सत्संगियों को सिक्ख कहा। वह पंजाबी रूपांतरण है शिष्य का।
That is why Nanak called his companions “Sikh”—the Punjabi transformation of shishya, disciple.
शिष्य के साथ ही धर्म की शुरुआत है। विद्यार्थी दर्शन के जंगल में भटकता, शब्दों के जाल में अटकता, शिष्य सुलझने लगता, राह पाने लगता है। राह प्रेम की है, भटकाव तर्क का है। उलझाव बुद्धि का है, सुलझाव हृदय का है। जब ऊर्जा बुद्धि से हृदय में प्रवेश करती है तो विद्यार्थी रूपांतरित होता है। उसके भीतर आत्म-क्रांति घटित होती है। वह शिष्य होता है।
With the disciple, religion begins. The student wanders in the jungle of philosophy, gets caught in the net of words; the disciple begins to be untangled, to find a path. The path is of love; the wandering is of logic. Entanglement belongs to the intellect; resolution belongs to the heart. When energy moves from the head into the heart, the student is transformed. An inner revolution happens. He becomes a disciple.
शिष्य और गुरु के बीच पहली बार कुछ सार्थक जन्म पाता है। उसके पहले तो बातचीत ही बातचीत थी। उसके पहले तो संभाषण था, अब कुछ गहराई में उतरना हुआ। अब चले उस प्रगाढ़ता की तरफ। जैसे नमक का पुतला सागर में डुबकी मारे थाह का पता लगाने को, थाह मिलते-मिलते खुद भी खो जाए; थाह मिले, लेकिन खुद न बचे। शिष्य करीब सरकने लगा गुरु के। कुछ-कुछ, दूर जैसे कोयल बोले, ऐसे गुरु की बात समझ में आनी शुरू होगी। शब्द अब भी गुरु बोलेगा, लेकिन शिष्य अब शब्दों के बीच में जो खाली जगह है वह सुनेगा। वह जो विराम है, वह जो विश्राम है, ज्यादा महत्वपूर्ण हो उठेगा। शब्द उसको उभारने के काम में आएंगे। शब्द उसे पृष्ठभूमि देंगे। अभी शब्दों की जरूरत रहेगी, लेकिन बड़ी बदली हुई जरूरत।
Between disciple and Master, for the first time something meaningful is born. Before that it was only talk, mere conversation. Now there is a descent into depth. Now we move toward an intimacy—like a doll of salt diving into the ocean to measure its depth, and while finding the depth, itself disappears; the depth is known, but the measurer is no more. The disciple draws closer to the Master. From afar, like a cuckoo calling, the Master’s word begins to be understood. The Master will still speak words, but the disciple will now hear the empty spaces between the words. The pauses, the rests, become more important. Words will serve to bring them into relief, to provide a background. Words are still needed, but in a wholly different way.
विद्यार्थी सिर्फ शब्द को सुनता था, लकीरों को पढ़ता था, शिष्य शब्दों के बीच में जो शून्य है, उसे गुनता है; पंक्तियों के बीच में जो रिक्त स्थान है, उसे सुनता है। गुरु क्या कहता है, यह कम महत्वपूर्ण है, गुरु क्या है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण होने लगता है। यह नाता प्रेम का है। यह मामला तर्क, समझ, गणित के पार गया।
The student only heard words, read the lines; the disciple savors the void between the words, listens to the space between the lines. What the Master says becomes less important; what the Master is becomes more and more important. This tie is of love. It has moved beyond logic, understanding, arithmetic.
इसलिए विद्यार्थी तो दुनिया में सब जगह हुए हैं--स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय विद्यार्थियों से भरे हुए हैं--लेकिन शिष्य कभी-कभी हुए हैं। किसी जीसस के पास, किसी बुद्ध के पास, किसी नानक के पास, किसी कबीर के पास, शिष्य कभी-कभी हुए हैं। शिष्य होने के लिए अहंकार को छोड़ने का साहस चाहिए। क्योंकि जब तक अहंकार है तब तक प्रेम नहीं।
Students have existed everywhere—in schools, colleges, universities; the world is full of them. But disciples are rare. They happen only once in a while—around a Jesus, a Buddha, a Nanak, a Kabir. To be a disciple one needs the courage to drop the ego, because as long as the ego remains, love cannot be.
और तीसरा जो संबंध है गुरु और शिष्य के बीच उसे संबंध भी कैसे कहें? क्योंकि जहां दो न बचे वहां कैसा संबंध? मगर वही परम संबंध है। विद्यार्थी से जो यात्रा शुरू हुई थी, वह उसी परम संबंध पर जाकर समाप्त होती है। शिष्य का तो पड़ाव है। इसलिए तीसरा जो रूप है, वह भक्त का है।
And the third relation between Master and disciple—how to even call it a relation? Where two are not, how can there be a relation? Yet that is the supreme relationship. The journey that began with the student culminates there. The disciple is a stopping place on the way. The third form is that of the devotee.
विद्यार्थी बाहर-बाहर, परिधि पर, भक्त केंद्र पर; दोनों के मध्य में शिष्य। शिष्य को शब्दों की जरूरत होती है--विद्यार्थी को सिर्फ शब्दों की जरूरत होती है, शिष्य को शब्दों की और शब्दों के साथ शून्य की जरूरत होती है। भक्त को शब्दों की कोई जरूरत नहीं रह जाती, शून्य पर्याप्त होता है।
The student is on the outside, on the circumference; the devotee is at the center; between the two stands the disciple. The disciple still needs words—the student needs only words; the disciple needs words and, with them, the wordless void. The devotee needs no words at all; the void is enough.
उपनिषद प्रारंभ होता है शिष्य के साथ और पूर्ण होता है भक्त के साथ। बुद्धि विद्यार्थी बनाती है, हृदय शिष्य बनाता है, और हृदय से भी गहरा जो तुम्हारे प्राणों का प्राण है, तुम्हारी आत्मा है, वह भक्त बनाती है।
The Upanishad begins with the disciple and is fulfilled with the devotee. The head makes the student, the heart makes the disciple, and deeper than the heart—what is the life of your life, your very soul—makes the devotee.
भक्त का संबंध आत्मीय है। संबंध नहीं कहना चाहिए। मजबूरी है भाषा की, इसलिए संबंध कह रहा हूं। दो तो मिट गए, दुई गई, अब तो न गुरु है न शिष्य है, एक सन्नाटा है, एक शून्य है, जिसमें दोनों लीन हैं। और तभी असली गुफ्तगू है। वहीं उपनिषद घटे हैं।
The devotee’s “relationship” is intimate. We should not call it a relationship; language compels me to use the word. The two have vanished, duality has gone; now there is no Master and no disciple—only a silence, an emptiness, in which both are dissolved. Only then is there real communion. That is where the Upanishads happened.
उपनिषदों में सच में ही महावाक्य हैं। महावाक्य कहते हैं उन वाक्यों को जो महाशून्य में घटे हों। अनुकंपा है कि किन्हीं ने उन्हें संकलित कर लिया है।
Truly, the Upanishads contain mahavakyas. Mahavakyas are those utterances that happened in the great void. It is grace that someone collected them.
ये चारों महावाक्य बड़े महत्वपूर्ण हैं। पहले तीन, गुरु ने शिष्य से कहे हैं; चौथा, शिष्य समझा है गुरु ने जो कहा है, उसे जीआ है, पहचाना है और अपने पहचान की उदघोषणा की है। चौथा वक्तव्य शिष्य का है। तीन वक्तव्य गुरु के हैं। तीन में गुरु तैयारी करवा रहा है, चौथे में शिष्य ने उदघोषणा की अपनी तैयारी की।
All four mahavakyas are immensely important. The first three are spoken by the Master to the disciple; the fourth is what the disciple has understood, lived, realized, and proclaimed. The fourth statement is the disciple’s; the first three are the Master’s. In the three, the Master is preparing; in the fourth, the disciple declares the fruition of that preparation.
पहला है: ‘तत्वमसि, वह तू है।’ दूसरा: ‘त्वं तदसि, तू वह है।’ तीसरा: ‘त्वं ब्रह्मास्मि, तू ब्रह्म है।’ और चौथा: ‘अहं ब्रह्मास्मि, मैं ब्रह्म हूं।’
The first is: “Tat tvam asi—That thou art.” The second: “Tvam tadasi—Thou art That.” The third: “Tvam brahmasmi—Thou art Brahman.” And the fourth: “Aham brahmasmi—I am Brahman.”
तीन गुरु के द्वारा कहे गए वचन हैं--सीढ़ियां--चौथा मंदिर में प्रवेश है। जो चला था खोजी, वह आ गया मंजिल पर। मंजिल पर आने की घोषणा की है उसने गुरु को। यह उसका निवेदन है गुरु के चरणों में कि जो आपने कहा था, जाना, चखा, पीआ, हुआ--‘अहं ब्रह्मास्मि। मैं ब्रह्म हूं।’
The three spoken by the Master are steps; the fourth is entry into the temple. The seeker who had set out has arrived at the goal. He announces his arrival to the Master. It is his offering at the Master’s feet: what you said, I have known, tasted, drunk, become—“Aham brahmasmi: I am Brahman.”
फिर ये जो तीन पहले वचन हैं, इनमें भी क्रम है। पहला: ‘तत्वमसि, वह तू है।’
These first three utterances also have their order. First: “Tat tvam asi—That thou art.”
जोर है वह पर। ताकि तू मिट सके। तू को मिटाना है। जितना तू गलेगा, जितना तू मिटेगा, उतना वह विराट होगा, प्रकट होगा प्रखर रूप से, उदघाटित होगा, अनावृत होगा। तू में आच्छादित है। तू को हटाना है, ताकि उसे निर्बाध जाना जा सके।
The stress is on That—so that the “thou” can melt. The “you” has to go. The more the “you” dissolves, the more the Vast will shine forth, be revealed, unconcealed. It is veiled by you. You must be removed so That can be known unhindered.
इसलिए पहला सूत्र है: ‘तत्वमसि, वह तू है।’
Hence the first formula is: “Tat tvam asi—That thou art.”
याद रख, वह है, असली वह है, तू तो बस छाया है। तू उसकी छाया, उसका प्रतिबिंब। वह आकाश में ऊगा पूर्णिमा का चांद, तू झील में बनी उसकी छाईं, परछाईं। जोर वह पर है।
Remember: That is—the real is That. You are only a shadow. You are its shadow, its reflection. That is the full moon risen in the sky; you are its image shimmering in the lake. The emphasis is on That.
जब गुरु देखता है कि बात समझ में आ गई, तू खो गया, वह ही शेष रहा, तब दूसरे महावाक्य की उदघोषणा है: ‘त्वं तदसि, तू वह है।’
When the Master sees that the point has been understood, that the “you” has disappeared and only That remains, then comes the proclamation of the second mahavakya: “Tvam tadasi—Thou art That.”
अब जोर तू पर है। क्योंकि जब तू न रहा, तो वही रहा। जब तू न रहा, तब उसके सिवाय और क्या बचा? तो कहीं भ्रांति न हो जाए कि मुझे छोड़ कर और सब ब्रह्म है। उस भ्रांति को न बनने देने के लिए दूसरा महावाक्य है कि मत घबड़ा; अब तू नहीं है इसलिए इस योग्य हुआ है कि तुझसे कहा जा सकता है कि तू भी वही है। चिंता न कर, यूं न सोच कि और सब परमात्मा है मुझे छोड़ कर। जब सब वही है, तो तू भी सबमें सम्मिलित है। सम्मिलित ही नहीं है, अब यह भी कहा जा सकता है कि तू प्रथम है। क्योंकि सारी यात्रा अपने से ही शुरू होगी। यह जरा बारीक और नाजुक बात है, सूक्ष्म है। जब तू मिट जाए तो फिर तू की बात की जा सकती है। फिर कोई अड़चन नहीं है, फिर कुछ हर्जा नहीं है।
Now the emphasis is on “thou.” For when you are not, only That remains. When you are not, what else can be left? But a confusion might arise—that everything is Brahman except me. To prevent that misunderstanding, the second mahavakya says: do not be afraid; now that you are no more, you are worthy to be told that you too are That. Do not worry; do not think that everything except you is the Divine. When all is That, you too are included in the All. Not only included—you can even be told that you are foremost. For the whole journey begins from oneself. This is a subtle and delicate point. When the “you” has vanished, then one can speak of “you” again; there is no obstacle now, no harm.
‘त्वं तदसि, तू वह है।’
“Tvam tadasi—Thou art That.”
लेकिन अभी इन दोनों महावाक्यों में वह शब्द का प्रयोग हुआ है। वह शब्द दूरी का प्रतीक है। जैसे हम किन्हीं वस्तुओं की बात कर रहे हों, तटस्थ; जैसे अभी जीवंत ब्रह्म की बात नहीं छेड़ी, अभी थोड़ी-सी दूरी बचा रखी है--कहीं भी कोई खतरा न हो जाए। गुरु तो फूंक-फूंक कर कदम रखता है। खतरे की बहुत संभावना है। क्योंकि हम सदियों-सदियों से, जन्मों-जन्मों से भ्रांति में जीए हैं। हम भ्रांतियों में लिपटे हैं। हमारे रोएं-रोएं में भ्रांति समाई हुई है। हमें धोना है, निखारना है, साफ करना है गुरु को।
But even in these two mahavakyas the word “That” is used. “That” signifies distance—as if we were speaking of things, objectively; as if the living Brahman had not yet been invoked, a slight distance still retained—lest any danger arise. The Master treads with great care. There is much possibility of danger, because we have lived in delusion for lifetimes upon lifetimes. We are wrapped in delusions; delusion has entered every pore. The Master must wash, refine, cleanse us.
कबीर ने कहा है, गुरु तो रंगरेज है। मगर इसके पहले कि वह रंगे, सफाई करेगा, धोएगा, निखारेगा, गंदगी वस्त्र की दूर करेगा। साफ-स्वच्छ हो जाए वस्त्र तो ही रंगा जाए; तो ही रंग अपनी परिपूर्णता में प्रकट होंगे।
Kabir has said: the Master is a dyer. But before he dyes, he cleans; he washes, he brightens, he removes the grime from the cloth. Only when the cloth is clean can it be dyed; only then will the colors reveal their fullness.
जब ये दो बातें पूरी हो गईं, यह बात साफ हो गई कि शिष्य समझ गया कि वह नहीं है, स्वयं नहीं है, अस्तित्व है, तो उससे दूसरी बात कही कि भय मत कर, तू भी वह अस्तित्व है। मगर अभी वह का प्रयोग किया जा रहा है। जब यह भी बात समझ में आ गई कि अस्तित्व, वह सब कुछ है, तो अब बात को थोड़ा और गहराया जा सकता है। अब थोड़ा और भी सूक्ष्मातिसूक्ष्म में प्रवेश कराया जा सकता है। ‘त्वं ब्रह्मास्मि।’ वह ही नहीं है तू, ब्रह्म भी तू है।
When these two points are complete—when it is clear that the disciple has understood: “I am not; Existence is”—then he is told the second point: do not fear, you too are that Existence. Yet the word “That” is still used. When it is understood that Existence, That, is all, the matter can be taken a little deeper, into the most subtle. “Tvam brahmasmi.” You are not only That; you are Brahman.
ब्रह्म का अर्थ होता है: अब हमने वह को व्यक्तित्व दिया। वह को चेतना दी, वह को जीवन दिया। अब वह कोई वस्तु न रही, कोई मंदिर की प्रतिमा न रही, अब तटस्थ रहने की कोई जरूरत न रही, अब तैयारी इतनी है कि हम उसको व्यक्ति की भांति स्वीकार कर सकते हैं। अब उसे निर्विकार, निराकार ऐसा कहने की कोई जरूरत नहीं है; वह तो खतरा था तुम्हारे साथ।
Brahman means: now we have given “That” a face, personhood. We have endowed That with consciousness, with life. Now it is no longer an object, no longer a mere idol in a temple; now there is no need to remain detached. Now we need not insist that it is without attributes or form—that insistence was for your safety.
अगर पहले यह कहा जाता तो मंदिर की मूर्ति पकड़ जाती। अगर पहले तुमसे कहा जाता: त्वं ब्रह्मास्मि, कि तुम ब्रह्म हो, तो बड़ी अकड़ आ जाती। तब तो भ्रांति होने वाली थी। लेकिन क्रम से, आहिस्ता-आहिस्ता, नेति-नेति, धीरे-धीरे; जैसे कि मूर्तिकार मूर्ति को गढ़ता है। छैनी उठा कर धीरे-धीरे पत्थर को तोड़ता है। जो-जो अनावश्यक है, अलग करता जाता है, तब जो प्रकट हो जाती है मूर्ति। ऐसे तो वह छिपी ही पड़ी थी, पत्थर में छिपी थी, लेकिन अनावश्यक से जुड़ी थी। अनावश्यक अलग हो गया, अब मूर्ति अपनी प्रगाढ़ता में प्रकट हो गई है। अब मूर्ति बन सकती है। अब हम वह शब्द का प्रयोग न करें, अब अस्तित्व को अस्तित्व कहना उचित नहीं, अब प्रकृति कहना उचित नहीं, अब परमात्मा शब्द को लाया जा सकता है।
Had this been said at first, you would have latched onto a temple idol. Had you been told at the outset “Tvam brahmasmi—you are Brahman,” great arrogance would have arisen. Delusion was bound to happen. Therefore, step by step, slowly, neti-neti—this is not, that is not—slowly, just as a sculptor carves a statue, chisel in hand, cutting the stone little by little, removing what is unnecessary; when the unnecessary falls away, the form that was hidden reveals itself. It was always within the stone, but tied to the superfluous. The superfluous is removed; now the statue appears in its depth. Now the statue can be made. Now we no longer use the word “That.” To call it merely Existence is no longer apt; to call it Nature is no longer apt; now the word Paramatma, the Divine, can be brought in.
देखना, कितनी समझपूर्वक एक-एक सूत्र आगे बढ़ रहा है! इससे नास्तिक भी बेचैन नहीं होगा। दो सूत्रों से तो नास्तिक भी राजी हो जाएगा। अस्तित्व के सूत्र हैं, परमात्मा की बात ही नहीं उठाई है अभी। तार्किक भी राजी हो जाएगा। क्योंकि अस्तित्व तो है, यह तो दिखाई ही पड़ रहा है, और मैं भी अस्तित्व हूं, सभी कुछ अस्तित्व है। अस्तित्व यानी समग्रता का नाम।
See how sensitively each aphorism advances! Even an atheist will not be disturbed. With the first two aphorisms, even an atheist will agree. They speak of Existence; the matter of God has not yet been raised. The rationalist will also agree, because Existence is—this is visible—and I too am, and everything is Existence. Existence is the name of the Whole.
इन दो सूत्रों से कार्ल मार्क्स को एतराज नहीं होगा, चार्वाकों को एतराज नहीं होगा, इपिकुरस को एतराज नहीं होगा; पदार्थवादी को, विज्ञानवादी को, भौतिकवादी को, किसी को एतराज नहीं होगा। और प्रथमतः सभी लोग वहीं हैं, उसी अवस्था में हैं।
To these two aphorisms Karl Marx will not object, nor the Charvakas, nor Epicurus; neither the materialist, nor the scientist, nor the physicalist—no one will object. And at the beginning almost everyone is in that state.
तीसरा सूत्र तो केवल उससे कहा जा सकता है, जिसने दो सूत्र पूरे कर लिए हों।
The third aphorism can be spoken only to one who has completed the first two.
‘त्वं ब्रह्मास्मि।’
“Tvam brahmasmi.”
अब गुरु आहिस्ता से कहता है: अब तू पते की बात सुन! अस्तित्व कोई जड़ पदार्थ मात्र नहीं है, ब्रह्म है, चिदानंद है, चैतन्य है। त्वं ब्रह्मास्मि का अर्थ हुआ: तू शरीर नहीं है, तू मन नहीं है, तू आत्मा है।
Now the Master gently says: listen to the crucial secret! Existence is not inert matter; it is Brahman—chid-ananda—consciousness-bliss. “Tvam brahmasmi” means: you are not the body, you are not the mind; you are the soul.
ये तीन घोषणाएं गुरु की। फिर गुरु प्रतीक्षा करता है। जब शिष्य समझ लेता है, और समझ का यहां अर्थ होता है कि जब पी लेता है, जब डोलने लगता है, जब मस्ती में आ जाता है--तब उसके भीतर से उदघोष होता है--वह उदघोष करता नहीं, उदघोष होता है: ‘अहं ब्रह्मास्मि!’ अनलहक! मैं ब्रह्म हूं!
These are the Master’s three proclamations. Then the Master waits. When the disciple understands—and here understanding means: when he drinks it in, when he begins to sway, when he enters ecstasy—then a proclamation arises from within him. He does not proclaim; the proclamation happens: “Aham brahmasmi!” Anal Haq! I am Brahman!
इन्हें महावाक्य कहा है, क्योंकि इन चार वाक्यों में सब शास्त्र आ जाते हैं। कुछ शेष नहीं बचता। क्या शेष बचा अब और?
These are called mahavakyas because all the scriptures are contained in these four sentences. Nothing remains outside. What is left now?
लेकिन शर्तें समझ लेना: मैं जाए, तो ही संभावना है यह जानने की कि मैं कौन हूं। मैं जाए, तो ही ब्रह्म आए। और फिर अदभुत अवस्था हो जाती है।
But understand the conditions: the “I” must go—only then is there the possibility of knowing who I am. When the “I” goes, then Brahman comes. And then an astonishing state dawns.
अगर तुमने यह चिदानंद का पहला प्रश्न समझा तो दूसरे प्रश्न का अर्थ अपने आप प्रकट हो जाएगा।
If you have understood Chidananda’s first question, the meaning of this second one will reveal itself on its own.
संन्यास उपनिषद में यह अपूर्व श्लोक है। निश्चित अटपटा लगता है। क्योंकि वे चार महावाक्य अभी पूरे नहीं हुए, तो अटपटा लगेगा ही।
In the Sannyas Upanishad there is this unparalleled verse. It certainly feels odd—because until the four Mahavakyas are fulfilled in you, it is bound to feel odd.
आत्मनेऽस्तु नमस्तुभ्यमविच्छिन्न चिदात्मने।
परासृष्टोऽस्मि बुद्धिऽस्मि प्रोदितोऽस्म्यस्यचिरादहम्।।
उद्धृतोऽस्मि विकल्पेभ्यो योऽस्मि सोऽस्मि नमोऽस्तुते।
तुभ्यं मह्यमनन्ताय तुभ्यं मह्यं चिदात्मने।
नमस्तुभ्यं परेशाय नमो मह्यं शिवाय च।।
आत्मनेऽस्तु नमस्तुभ्यमविच्छिन्न चिदात्मने। परासृष्टोऽस्मि बुद्धिऽस्मि प्रोदितोऽस्म्यस्यचिरादहम्।। उद्धृतोऽस्मि विकल्पेभ्यो योऽस्मि सोऽस्मि नमोऽस्तुते। तुभ्यं मह्यमनन्ताय तुभ्यं मह्यं चिदात्मने। नमस्तुभ्यं परेशाय नमो मह्यं शिवाय च।।
मुझ अविच्छिन्न रूप आत्मा को नमस्कार है। मैं सदैव परम, प्रत्यक्ष, लब्ध और उदित हूं। मैं विकल्पों से रहित हूं; मैं जो हूं, सो हूं, मुझे नमस्कार है। तू और मैं अनंत हैं, मैं और तू चिदात्मा हैं; (दोनों को) नमस्कार है। मुझ परमेश्वर और मुझ शिव रूप को नमस्कार है।
Salutations to my indivisible, consciousness-self. I am ever the Supreme, the immediate, the attained, the arisen. I am lifted beyond alternatives; I am what I am—salutations to me. You and I are the Infinite; I and you are the consciousness-self—salutations to both. Salutations to me, the Supreme Lord; salutations to me, Shiva.
सहजानंद ठीक ही पूछते हैं कि कैसा अटपटा सूत्र है! मुझको ही नमस्कार है! यह कोई बात हुई! यह तो बड़े अहंकार की घोषणा मालूम पड़ती है।
Sahajanand rightly asks: what an odd aphorism! “Salutations to me!” What sort of statement is this? It sounds like a proclamation of great ego.
‘मुझ अविच्छिन्न रूप आत्मा को नमस्कार है।’
“Salutations to my indivisible Self.”
संत नानक और कबीर के समय एक जैन फकीर हुए, संत तारण। उन्होंने एक पूरा का पूरा शास्त्र ही लिखा: आत्म-पूजा। अपनी ही पूजा। अपनी ही उतारनी है आरती। धूप-दीप जलाना अपने लिए। फूल चढ़ा लेना अपने ही सिर पर।
In the time of Nanak and Kabir there was a Jain fakir, Saint Taran. He wrote an entire scripture called Atma-Puja—Self-Worship: to perform your own arati for yourself, to light incense and lamps for yourself, to place flowers on your own head.
यूं तो पागलपन लगेगा, लेकिन अगर चार महासूत्र समझ में आ गए तो फिर पागलपन नहीं लगेगा, फिर तो यह बड़ा प्यारा सूत्र है। क्योंकि कौन नमस्कार करे और किसको नमस्कार करे? यहां एक ही है। वही नमस्कार करने वाला है, उसी को नमस्कार किया जाना है। वही एक दो में बंट कर खड़ा है।
On the face of it, it looks like madness; but if the four great sutras are understood, it no longer looks mad—then it becomes a very sweet sutra. Because who is to bow, and to whom? Here there is only One. The one who bows and the one to whom the bow is offered are the same. The One alone stands as if split in two.
इसीलिए तो इस देश ने नमस्कार का एक अदभुत ढंग निकाला। दुनिया में वैसा कहीं भी नहीं है। इस देश ने कुछ दान दिया है मनुष्य की चेतना को, अपूर्व! यह अकेला देश है जहां जब दो व्यक्ति नमस्कार करते हैं तो दो काम करते हैं। एक तो दोनों हाथ जोड़ते हैं। दो हाथ जोड़ने का मतलब होता है: दो नहीं हैं, एक। दो हाथ दुई के प्रतीक हैं, द्वैत के प्रतीक हैं। उन दोनों को जोड़ लेते हैं कि दो नहीं हैं, एक ही है। उस एक का ही स्मरण दिलाने के लिए दोनों हाथों को जोड़ कर नमस्कार करते हैं। और, दोनों हाथ जोड़ कर जो भी शब्द उपयोग करते हैं, वह परमात्मा का स्मरण होता है। कहते हैं: राम-राम, जयराम, या कुछ भी, लेकिन वह परमात्मा का नाम होता है। दो को जोड़ा कि परमात्मा का नाम उठा। दुई गई कि परमात्मा आया। दो हाथ जुड़े और एक हुए कि फिर बचा क्या; हे राम!
This is why this land evolved a unique way of greeting—found nowhere else in the world. India has offered something unparalleled to human consciousness. When two people greet each other here, two things happen: first, they join both hands. Two hands are symbols of duality. Joining them declares: there are not two—there is One. To remind each other of that One, they bow with joined palms. And with joined hands, whatever words are used, they are a remembrance of the Divine: Ram-Ram, Jai Ram, or some other divine Name. Join the two, and the Divine Name arises; when duality goes, the Divine arrives. Two hands join into one—and what remains but: Hey Ram!
दुनिया में नमस्कार के बहुत ढंग हैं। कहीं हाथ मिला कर लोग नमस्कार करते हैं, कहीं नाक से नाक रगड़ कर नमस्कार करते हैं। और भी पहुंचे हुए लोग हैं--जीभ से जीभ मिला कर नमस्कार करते हैं। कहीं कहते हैं शुभ संध्या या शुभ प्रभात--गुड मार्निंग या गुड इवनिंग।
लेकिन यह देश अकेला है जो दूसरे को छूता ही नहीं, सिर्फ अपने दोनों हाथों को जोड़ देता है। ऐसे एक की उदघोषणा कर देता है और फिर राम का स्मरण करता है। और जय भी बोलता है तो राम की। क्या सुबह की बात करनी! क्या सांझ की बात करनी! सुबहें आती हैं, सांझें आती हैं; सुबहें जाती हैं, सांझें जाती हैं; जो सदा टिका है वह राम है। उसी में सुबह होती है, उसी में सांझ होती है, उसकी बात कर ली तो सबकी बात कर ली। उस एक को मांग लिया तो सब मांग लिया।
Around the world there are many ways to greet: some shake hands; some rub noses; some—more advanced—touch tongues! Some say “Good morning” or “Good evening.” Only this country refrains from touching the other: it simply joins its own hands. In that gesture it proclaims the One, and then remembers God. And even its “victory” cry is “Victory to Ram.” Why speak of morning or evening? Mornings come and go, evenings come and go; what abides is Ram. In whom both morning and evening arise—speak of That, and you have spoken of all. Ask for the One, and you have asked for everything.
एक सम्राट विजय-यात्रा को निकला। सारी दुनिया को विजय करके जब लौटता था, तो उसकी सौ पत्नियां थीं, उसने खबर भिजवाई कि जिसकी जो मांग हो, उसके लिए मैं वही ले आऊं। निन्यानबे पत्नियों ने अपनी-अपनी मांगें भेजीं। किसी ने कहा कोहिनूर ले आना और किसी ने कुछ, किसी ने कुछ। एक पत्नी ने सिर्फ इतनी खबर भेजी कि तुम जल्दी घर लौट आओ, बस! और क्या चाहिए, तुम आ गए तो सब आ गया!
An emperor set out on a victory campaign. Returning after conquering the world, he sent word to his hundred queens: “Send me your wishes; I will bring what you ask.” Ninety-nine sent their lists—Kohinoor diamonds, jewels of gold and silver—each asked for something. One queen sent only this: “Come home quickly. That’s all. What else is needed? If you come, everything comes.”
सम्राट सभी के लिए लाया जो जिसने मांगा था। जिन्होंने कोहिनूर मांगे थे, उनके लिए कोहिनूर, हीरे-जवाहरात, सोने-चांदी के जेवर--जो जिसने मांगा था, सबके लिए ले आया। सबको दे दिए। लेकिन गया उस पत्नी के पास जिसने सिर्फ उसे ही मांगा था।
वे निन्यानबे रानियां हैरान हुईं और उन्होंने कहा कि आप आए इतने लंबे दिनों बाद, क्या कारण है कि आप उस एक पत्नी को सौ में से चुन रहे हैं? वह सबसे सुंदर भी नहीं है। वह सबसे युवा भी नहीं है। सम्राट ने कहा, उसका कारण है कि उसने भर मुझे मांगा। तुमने कुछ और मांगा। तुम्हारा मेरा नाता वस्तुओं का नाता। उसका मेरा नाता हृदय का नाता। तुमने जो मांगा, तुम्हें मिल गया। उसने जो मांगा, मुझे उसे देने दो।
The emperor brought what each had asked for and distributed it. Then he went to the one who had asked only for him. The ninety-nine were amazed: “You return after so long, and choose that one? She is not the most beautiful, nor the youngest.” The emperor said, “She asked for me. You asked for things—our relationship is transactional. Hers is of the heart. You received what you asked. Allow me to give her what she asked—me.”
क्या सुबह की जय बोलें! क्या सांझ की जय बोलें! जय बोलनी तो उस एक की बोलनी। मगर वह एक पूजा करने वाले में विराजमान है और जिसकी तुम पूजा करते हो उसमें विराजमान है। इस परम उदघोषणा को यह संन्यास उपनिषद का सूत्र कह रहा है--
Why cry victory to morning or evening? If you must cry victory, cry it to the One. But that One dwells in the worshipper and in the worshipped. This supreme proclamation is what the Sannyas Upanishad’s sutra is declaring:
आत्मनेऽस्तु नमस्तुभ्यमविच्छिन्न चिदात्मने।
‘मुझ अविच्छिन्न रूप आत्मा को नमस्कार है।’
आत्मनेऽस्तु नमस्तुभ्यमविच्छिन्न चिदात्मने। “Salutations to my indivisible, consciousness-self.”
अटपटा लगेगा, क्योंकि वे चार महाकाव्य अभी पूरे नहीं हुए। अभी अहं ब्रह्मास्मि की घड़ी नहीं आई, इसलिए अटपटा लगेगा। नहीं तो बात बिलकुल सीधी-साफ है।
It will feel odd because the four Mahavakyas are not yet fulfilled in you; the hour of Aham Brahmasmi has not yet come. Otherwise, the matter is perfectly straightforward.
परासृष्टोऽस्मि बुद्धिऽस्मि प्रोदितोऽस्म्यस्यचिरादहम्।।
‘मैं सदैव परम, प्रत्यक्ष, लब्ध और उदित हूं।’
परासृष्टोऽस्मि बुद्धिऽस्मि प्रोदितोऽस्म्यस्यचिरादहम्।। “I am ever the Supreme, the immediate, the attained, the arisen.”
क्या प्यारे शब्द हैं! ‘मैं सदैव परम!’ मुझसे ऊपर और कुछ भी नहीं। मगर ‘मैं’ छूटे, तुम यह तभी जान पाओगे कि मुझसे ऊपर और कुछ भी नहीं। यह ‘मैं’ की अकड़ बन जाए तो तुमसे नीचे और कुछ भी नहीं। यह मैं की घोषणा हो तो मैं से नीचे और कुछ भी नहीं।
What lovely words! “I am ever the Supreme”—there is nothing above me. But you will know this only when the egoic “I” is dropped. If the “I” becomes arrogance, then there is nothing below you. If it is an egoic announcement, then there is nothing beneath the “I.”
मैं एक अदभुत सीढ़ी है। इसी से नर्क में भी उतर सकते हो, इसी से स्वर्ग में भी प्रवेश कर सकते हो। एक ही सीढ़ी है, एक छोर नर्क में लगा है, एक छोर स्वर्ग में लगा है।
This “I” is a wondrous ladder—by it you can descend into hell, and by it you can enter heaven. One ladder; one end planted in hell, the other in heaven.
‘मैं सदैव परम।’
जहां ‘मैं’ नहीं हो, जैसे-जैसे ‘मैं’ को छोड़ते गए, वैसे-वैसे परम अवस्था आती चली गई।
“I am ever the Supreme.” Where “I” is not—proportionately as you let go of “I”—the supreme state appears.
‘प्रत्यक्ष...।’
यह शब्द तो बहुत सोचने जैसा है। तुम और सारी चीजों को कहते हो, तुम कहते हो कि मैंने अपनी आंख से देखा, चश्मदीद गवाह हूं, यह बात मेरे सामने हुई, बिलकुल प्रत्यक्ष में हुई। परोक्ष हम कहते हैं जो हमने न देखा; किसी ने कहा। किसी ने तुमसे कहा कि रास्ते पर दो कारें टकरा गईं। यह परोक्ष हुआ। पर के द्वारा खबर मिली। माध्यम से खबर मिली। भरोसे का माध्यम हो तो तुम भरोसा कर लो, भरोसे का माध्यम न हो तो न करो। लेकिन चाहे भरोसा करो चाहे न करो, एक बात साफ रखना कि तुमने नहीं देखा। प्रत्यक्ष नहीं है यह। तुम्हारी आंख के सामने नहीं हुआ।
“Immediate...” This word is worth deep reflection. You call many things “seen with my own eyes,” “an eyewitness account,” “it happened before me, directly.” What you have not seen yourself—what someone tells you—is indirect. If the medium is trustworthy, you trust; if not, you withhold. But whether you trust or not, keep one thing clear: you did not see it. It is not direct.
लेकिन तुम्हारी आंख के सामने भी हो तो भी क्या जरूरी है तुम वही देखो जो हो रहा है?
And even if it happens before your eyes, is it necessary that you see what truly happened?
एडमंड बर्क बहुत बड़ा इतिहासज्ञ हुआ। वह विश्व का इतिहास लिख रहा था। उसने इतिहास लिखने में कोई बीस-बाईस वर्ष खर्च किए थे। और बाईसवें वर्ष यह घटना घटी कि उसके घर के पीछे हत्या हो गई। वह भागा हुआ पहुंचा--शोरगुल सुना, लाश पड़ी थी, अभी आदमी ठंडा भी नहीं हुआ था, अभी खून गर्म था, हत्यारा पकड़ लिया गया था, उसके हाथ में रंगीन छुरा था खून से लहूलुहान, उसके शरीर पर भी खून के दाग थे, राह पर खून की धार बह रही थी और सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी थी। बर्क पूछने लगा लोगों से कि क्या हुआ? एक ने एक बात कही, दूसरे ने दूसरी बात कही, तीसरे ने तीसरी बात कही। जितने मुंह उतनी बातें। और वे सभी चश्मदीद गवाह थे। उन सबने अपनी आंख के सामने यह घटना देखी थी।
Edmund Burke, a great historian, was writing a history of the world. He had spent some twenty-two years at it. In the twenty-second year, a murder occurred behind his house. He ran out—there was an uproar, the body still warm, the murderer caught with a bloodied knife, blood stains on him, blood on the path, a crowd of hundreds. Burke asked, “What happened?” One told one story, another told another, a third yet another—as many mouths, as many versions—and all were eyewitnesses.
बर्क बड़ी मुश्किल में पड़ गया। बर्क बड़ी चिंता में पड़ गया। वह घर के भीतर गया और उसने बाईस साल मेहनत करके जो इतिहास लिखा था उसमें आग लगा दी। उसने कहा, मेरे घर के पीछे हत्या हो, आंख से देखने वाले लोगों का समूह हो, और एक आदमी दूसरे से राजी न हो कि हुआ क्या, कैसे हुआ, हर एक की अपनी कथा हो--और मैं इतिहास लिखने बैठा हूं सारी दुनिया का! प्रथम से, शुरुआत से! क्या मेरे इतिहास का अर्थ?
Burke was deeply troubled. He went inside and burned the history he had labored on for twenty-two years. “A murder behind my house, with a crowd of eyewitnesses, and no two agree on what happened—each has his own tale. And I sit to write the history of the whole world from the beginning! What meaning can such history have?”
हम वही देख लेते हैं जो हम देखना चाहते हैं। उसमें कोई हत्यारे का मित्र था, उसे बात कुछ और दिखाई पड़ी। उसमें कोई जिसकी हत्या की गई थी उसका मित्र था, उसे कुछ बात और दिखाई पड़ी। जो तटस्थ था, उसे कुछ बात और दिखाई पड़ी। सब प्रत्यक्ष गवाह थे। मगर क्या गवाही दे रहे थे!
We see only what we want to see. A friend of the murderer saw one thing; a friend of the victim saw another; a neutral onlooker saw something else. All eyewitnesses—yet what testimonies!
उपनिषद के हिसाब से, समस्त जाग्रत पुरुषों के हिसाब से प्रत्यक्ष तो सिर्फ एक चीज है, वह तुम्हारी आत्मा है। बाकी सब परोक्ष है। क्यों? क्योंकि मन खबर देगा न! मन तो बीच में आ जाएगा, मन पर है। मन कहेगा, ऐसा हुआ। मन व्याख्या करेगा।
According to the Upanishads, and to all awakened ones, only one thing is truly direct: your own Self. Everything else is indirect. Why? Because the mind will report it; the mind comes in between and interprets.
बुद्ध ने एक रात समझाया लोगों को कि तुम जितने लोग यहां हो उतनी ही बातें सुन रहे हो। बोलने वाला तो मैं एक हूं, लेकिन चूंकि सुनने वाले अनेक हैं, इसलिए बातें अनेक हो जाती हैं। जैसे एक ही आदमी खड़ा हो और बहुत दर्पण लगे हों, तो बहुत तस्वीरें बनेंगी। फिर दर्पण-दर्पण अपने ढंग से तस्वीर बनाएगा।
Buddha once explained: “As many people as are present here, that many different talks are being heard. The speaker is one—me—but because the listeners are many, the messages become many.” Like one person standing before many mirrors: many images are formed, and each mirror makes its image in its own way.
तुमने कभी वे दर्पण देखे होंगे किसी सर्कस में, किसी म्यूजियम में, कोई दर्पण तुम्हें लंबा कर देता है, कोई मोटा कर देता है, कोई छोटा कर देता है, कोई तिरछा कर देता है। किसी में तुम अष्टावक्र मालूम पड़ते हो। किसी में आदमी कम, ऊंट ज्यादा मालूम पड़ते हो। किसी में एकदम बिजली का खंबा हो जाते हो। और किसी में इतने मोटे, इतने ठिगने, कि तुम्हें भरोसा ही न आए कि यह क्या हुआ? और सभी दर्पण हैं। और सभी एक ही कक्ष में सजे हैं। सब अलग-अलग बता रहे हैं।
You may have seen those mirrors in a circus or museum—one makes you tall, another fat, another short, another crooked; in one you look like Ashtavakra, in another more camel than man, in another a lamp post, and in another so squat and stout that you can’t believe your eyes. All are mirrors, in the same hall—yet each tells a different story.
मन तो दर्पण है। और हर एक के पास अलग मन है।
The mind is a mirror—and each person has a different mind.
बुद्ध ने कहा, जितने तुम यहां लोग हो, उतनी ही बातें सुन रहे हो। दूसरे दिन सुबह आनंद ने पूछा कि यह बात मेरी कुछ समझ में आई नहीं। जब आप कहने वाले एक हैं और शब्द आपके हम सुन रहे हैं, तो वही शब्द तो सुनेंगे न जो आपने कहे हैं!
Buddha said, “As many of you as are here, that many different talks you are hearing.” The next morning Ananda asked, “I didn’t quite grasp this. If you are the one speaking and we are hearing your words, won’t we all hear the same thing you said?”
बुद्ध ने कहा, पागल, तू यूं समझ! कल रात--तू जा पता लगा ले--कल रात की सभा में जब मैंने यह कहा तो मेरे जो भिक्षु थे, उन्होंने एक बात समझी; एक चोर भी आया था, उसने दूसरी बात समझी; एक वेश्या भी आई थी, उसने तीसरी बात समझी।
Buddha said, “Fool, understand it like this. Go and find out. Last night, when I said, ‘Now go, complete the day’s last task,’ my monks understood one thing; a thief who was present understood another; and a courtesan understood a third.”
बुद्ध का नियम था कि रोज रात को प्रवचन के अंत में वे कहते थे, अब जाओ, दिन का अंतिम कार्य पूरा करो। भिक्षुओं ने समझा कि अब जाएं और ध्यान करें; क्योंकि वह दिन का अंतिम कार्य था। समाधिस्थ हों और फिर उसी समाधि में डूबते-डूबते निद्रा में डूब जाएं। ध्यान करते-करते नींद में उतर जाना सारी नींद को समाधि बना लेना है। तो छह घंटे सोओ, आठ घंटे सोओ, वे आठ घंटे परम समाधि में गए। तुमने उनका उपयोग कर लिया। तुमने नींद को भी व्यर्थ न जाने दिया। लोग तो यहां जागरण को भी व्यर्थ जाने दे रहे हैं, तुमने नींद का भी उपयोग कर लिया। तुमने नींद के समय में भी अमृत ढाल लिया।
It was Buddha’s practice to end his talks by saying, “Now go, complete the day’s last task.” The monks took it to mean: go and meditate; because that was the day’s final work. Enter samadhi and, as you sink into samadhi, slip into sleep—turn the whole night’s sleep into samadhi. Then six, eight hours of sleep become hours of supreme absorption. You have made use of them; you have not wasted even sleep. People waste even their waking; you make nectar flow even in sleep.
तो मेरे भिक्षुओं ने, बुद्ध ने कहा, समझा कि अब हम उठें; वे उठे कि अब जाएं ध्यान करें, सोने का समय हो गया। चोर एकदम से चौंका, उसने कहा कि मैं भी कहां की बातों में पड़ा हूं! अरे, जाऊं अपने काम में लगूं! और वेश्या ने कहा कि अदभुत हैं ये बुद्ध भी! इन्हें कैसे पता चल गया कि मैं भी आई हुई हूं? क्या कहते हैं कि जाओ, अपने काम में लगो! अब अपना आखिरी काम करो!
वेश्या अपने धंधे पर गई, चोर अपने धंधे पर गया, भिक्षु अपने धंधे पर चले गए।
“So my monks,” Buddha said, “rose to go meditate—it was time to sleep. The thief started and thought, ‘What am I doing here? Let me get to my work!’ And the courtesan said, ‘How amazing this Buddha is! How did he know I am here? He says: go, do your final task of the night!’ She went to her profession, the thief to his, and the monks to theirs.”
बुद्ध ने आनंद से कहा, तू न माने तो जाकर पूछ ले। आनंद बड़ा जिज्ञासु था! वह अंत तक विद्यार्थी बना रहा। बहुत साथ रहा बुद्ध के, लेकिन शिष्यत्व सधा उसका बुद्ध की मृत्यु के बाद। कभी-कभी निकटता भी बाधा हो जाती है। आदमी बड़ा अजीब है! कभी-कभी दूरी सहयोगी हो जाती है, निकटता बाधा हो जाती है। वह चचेरा भाई था बुद्ध का। यही खतरा हो गया। चचेरा भाई ही नहीं था, बड़ा भाई भी था। तो वह अकड़ उसमें बनी ही रही कि अरे, है तो मेरा ही भाई! और फिर मैं बड़ा भाई! दोनों साथ पढ़े, दोनों साथ बढ़े; शिकार खेला, लड़े-झगड़े; कभी उसने बुद्ध को चारों खाने चित भी कर दिया होगा। भाई ही थे! एक ही महल में बड़े हुए थे।
फिर बुद्ध जब ज्ञान को उपलब्ध हुए, तब भी उसने अपनी अकड़ न छोड़ी। आया तो, झुका तो, लेकिन झुकने के पहले उसने कहा कि तू सुन; सिद्धार्थ, तू सुन! जब तक मैं तेरा भिक्षु नहीं हुआ हूं तब तक मैं तेरा बड़ा भाई हूं, तू मेरा छोटा भाई है; तब तक मैं जो कहूं, उसको सुन और मैं जो कहूं, उसको मान। फिर तो मैं भिक्षु हो जाऊंगा, तेरा शिष्य हो जाऊंगा, फिर पुराना नाता तो समाप्त हो जाएगा, फिर मैं तेरी सुनूंगा और तेरी मानूंगा। इसके पहले कुछ बातें तय हो जानी चाहिए। देख, ये मेरी कुछ शर्तें हैं।
पहली शर्त तो यह कि भिक्षु हो जाने के बाद मुझे कभी तू अपने से दूर न भेज सकेगा। यह मेरी आज्ञा है। तू छोटा भाई है, तुझे माननी ही होगी। तू मुझे कभी भेज न सकेगा दूर। तू यह न कह सकेगा कि आनंद, अब तू जा और कहीं प्रचार कर, प्रसार कर। मैं तो साथ ही रहूंगा। दूसरी बात, मैं तो उसी कमरे में सोऊंगा जिसमें तू सोएगा। मैं रत्ती-पल को भी दूर नहीं होना चाहता। तीसरी बात, मैं जो भी पूछूंगा, उसका तुझे उत्तर देना होगा। जैसा तू औरों से कहता है कि साल भर बाद पूछना, कि दो साल चुप रहो, फिर पूछना, यह मेरे साथ न चलेगा। आखिर मैं तेरा भाई! आखिर तेरा बड़ा भाई! और चौथी बात कि अगर आधी रात को भी मैं किसी को ले आऊं, तो तुझे मिलना पड़ेगा। क्योंकि मैं तेरे साथ रहूंगा, लोग मुझसे प्रार्थना करेंगे कि मिलवा दो; अगर मुझे लगा कि किसी को मिलवाना जरूरी है, तू मुझे रोक न सकेगा। आधी रात जगा कर भी, तो भी तू यह न कह सकेगा कि यह क्या करते हो? ये चार तू वचन दे दे; फिर मैं दीक्षा ले लेता हूं, फिर मैं समर्पण कर देता हूं।
तो बुद्ध ने ये चार वचन दिए। उनकी करुणा, इसलिए चार वचन दिए, कि चल, इस बहाने ही सही, मगर तू दीक्षित तो हो, फिर पीछे निपट लेंगे। मगर वह अकड़ जो बनी रही बनी रही। बुद्ध के जीते-जी न मिटी। वह जिज्ञासु ही रहा, विद्यार्थी ही रहा; ज्यादा से ज्यादा नाता उसका उतना ही बना।
उसने पूछा जाकर--आम्रपाली नाम की वेश्या के पास गया जो रात आई थी और उसने पूछा कि क्या तेरे मन में ऐसा हुआ था? आम्रपाली ने कहा, यह तो हद हो गई। एक तो उन्हें कैसे पता चला कि मैं आई हूं! और यह कैसे पता चला कि मेरे मन में भी ये विचार उठे! सच कहते हैं वे। यही विचार उठे। जैसे ही उन्होंने कहा कि जाओ, अब रात्रि का अंतिम कार्य करो, मैं एकदम कपड़े झाड़ कर खड़ी हो गई। मैंने कहा, मैं भी कहां रात गंवाए दे रही हूं, प्यारी रात है, ग्राहक आ गए होंगे।
Buddha said to Ananda, “If you don’t believe me, go and ask.” Ananda was ever inquisitive—he remained a student to the end. He went to Amrapali, the courtesan who had come that night, and asked, “Did such thoughts arise in you?” Amrapali said, “This is the limit! How did he even know I was there? And how did he know what arose in my mind? He speaks the truth—that is exactly what arose. As soon as he said, ‘Go, complete the night’s last task,’ I dusted off my clothes and stood up: ‘Why waste a precious night? Clients must be waiting.’”
आम्रपाली बड़ी सुंदरी थी। नगरवधू थी। दूर-दूर से राजा और सम्राट उसके द्वार पर आते थे। वह अपने रथ पर बैठी और वापस गई। और सच में वहां मेहमान खड़े थे आकर। गुहार मची थी कि आम्रपाली कहां है? आज कहां गई आम्रपाली?
Amrapali was famed for her beauty—a courtesan to whom kings and emperors came. She climbed into her chariot and returned. Indeed, guests were waiting: “Where is Amrapali tonight?”
आनंद ने जब उससे जाकर यह पूछा कि क्या तेरे मन में ऐसा हुआ था और उसने कहा, हां, हुआ था, तो आनंद के साथ-साथ वह खुद भी आई बुद्ध के चरणों में, उसने दीक्षा ले ली। उसने कहा कि आपने रात भी मुझे पहचान लिया और पकड़ लिया। और इतना ही नहीं कि बाहर से पहचाना और पकड़ा, भीतर से भी पहचाना और पकड़ा। अब इन चरणों के सिवाय मेरे लिए कहीं और कोई शरण नहीं है। अब कहीं नहीं जाना है। अब सब धंधा समाप्त; अब सब काम समाप्त। मुझ अपात्र को स्वीकार कर लें।
When Ananda confirmed this with her and she said yes, she came with him to Buddha’s feet and took initiation. “Last night you recognized me and caught me—and not only from the outside, you caught me from within. Now there is no refuge for me but these feet. All business finished, all work finished. Accept this unworthy one.”
आनंद तो उस चोर के पास भी गया। और वह चोर भी दीक्षित हो गया। और आनंद ने बुद्ध से कहा कि आपने भी हद कर दी! कहीं ऐसा तो नहीं है कि मुझे जो यह जो जिज्ञासा हुई कि मैं जा-जा कर पूछूं इस चोर से, इस वेश्या से, वह भी आपकी ही तरकीब रही हो! क्योंकि ये दोनों आ गए और डूब गए! और मैं तो अभी भी किनारे पर खड़ा हूं सो किनारे पर खड़ा हूं! भौचक्क, कि यह क्या हुआ, कैसे हुआ?
Ananda also went to the thief—and he too took initiation. Ananda said to Buddha, “You have gone to the limit! Could it be that even my urge to go and ask the thief and the courtesan was your strategy? Because both came and drowned—and I still stand on the shore, bewildered: what happened, how?”
वह आखिर तक भौचक्क रहा।
He remained bewildered till the end.
प्रत्यक्ष तो सिर्फ आत्मा ही हो सकती है। शेष सब में तो मन आ जाएगा।
Only the Self is direct; everything else the mind mediates.
इसलिए यह सूत्र प्यारा है: ‘मैं सदैव परम, प्रत्यक्ष, लब्ध!’
Therefore the sutra is beautiful: “I am ever the Supreme, the immediate, the attained!”
क्या अदभुत बात है! लब्ध अर्थात सदा उपलब्ध। ऐसा एक क्षण भी न था जब तुम परमात्मा न थे। ऐसा एक भी क्षण कभी नहीं होगा जब तुम परमात्मा न होओगे। अभी भी तुम परमात्मा हो--जानो, न जानो! पहचानो, न पहचानो! भूलो, भटको! मगर बदल नहीं सकते। लाख उपाय करो, तुम जो हो सो हो।
How wondrous: “attained” means always available. There was never a moment when you were not the Divine. There will never be a moment when you will not be the Divine. Even now you are the Divine—whether you know it or not, recognize it or not; forget, wander—but you cannot change it. Do what you will, you are what you are.
यह संन्यास उपनिषद का श्लोक कहता है: ‘लब्ध और उदित हूं।’
This verse of the Sannyas Upanishad says: “I am attained, and I am arisen.”
और भीतर सूर्य निकला ही हुआ है। जरा आंख भीतर ले जाओ, और रोशनी ही रोशनी है। कहीं कोई अंधकार नहीं है।
The inner sun is already risen. Turn your eyes within, and there is only light—no darkness anywhere.
‘मैं विकल्पों से रहित हूं; मैं जो हूं सो हूं’--उससे अन्यथा न हुआ हूं, न हो सकता हूं--‘मुझे नमस्कार है।’
“I am beyond alternatives; I am what I am—never otherwise, nor can I be otherwise—salutations to me.”
अब ऐसी अदभुत रहस्य की अनुभूति को नमस्कार न करोगे? क्या सिर्फ इस कारण रुक जाओगे कि कैसे अपने को नमस्कार करूं? अरे, कहां अपना, कहां पराया, ऐसी अपूर्व अनुभूति को तो नमन करना ही होगा, झुकना ही होगा।
Will you not bow to such a wondrous experience of mystery? Will you refrain merely because “How can I bow to myself?” Where is “self” and “other” here? Such an unparalleled experience must be saluted—one must bow.
‘तू और मैं अनंत हैं, मैं और तू चिदात्मा हैं; (दोनों को) नमस्कार है। मुझ परमेश्वर और मुझ शिवरूप को नमस्कार है।’
“You and I are the Infinite; I and you are the consciousness-self—salutations. Salutations to me, the Supreme Lord; salutations to me, Shiva.”
अगर उपनिषद के चार महावाक्य समझ में आ गए, तो फिर संन्यास उपनिषद का यह अटपटा-सा सूत्र भी कठिन नहीं रह जाता है। इन पर ध्यान करना। इनमें डूबना। इनमें सीढ़ी-सीढ़ी उतरना। क्योंकि यही है मार्ग।
If the four Mahavakyas are understood, then even this seemingly odd sutra of the Sannyas Upanishad is not difficult. Meditate on them. Dive into them. Descend them step by step. This is the path.
और जब तक इस मार्ग पर कोई चले न और जब तक अहं ब्रह्मास्मि की अंतिम उदघोषणा न हो जाए, तब तक अतृप्ति रहेगी, असंतोष रहेगा, विषाद रहेगा, संताप रहेगा; तब तक नर्क है और नर्क ही रहेगा। इस उदघोषणा के साथ ही तुम्हारे जीवन के फूल खिल जाएंगे, सुगंध ही सुगंध हो जाएगी, वीणा बज उठेगी; अनाहत का नाद होने लगेगा, अमृत की झड़ी लग जाएगी। एक नहीं, जैसे हजार सूर्य एक साथ उदित हो गए हों। और झड़ी ऐसी नहीं कि एक दफा शुरू हुई तो बंद हो जाए। फिर अमृत बरसता ही रहता है। वेद कहते हैं: अमृतस्य पुत्रः! तुम हो अमृत के पुत्र। मगर भूल गए हो, भटक गए हो, सो गए हो। नींद में हो, जागो!
उनसे जब दिल की बात होती है
बज्म में कायनात होती है
लब को महसूस तक नहीं होता
And until one walks this path, until the final proclamation—Aham Brahmasmi—happens, there will remain dissatisfaction, discontent, dejection, suffering; until then there is hell and only hell. With this proclamation the flowers of your life will blossom; fragrance upon fragrance; the veena will begin to sing; the unstruck sound will resound; the shower of nectar will begin—as if a thousand suns rose at once. And not a shower that begins and ends: then nectar rains without end. The Vedas say: Amritasya putrah—you are children of immortality. But you have forgotten, you have strayed, you have fallen asleep. In sleep you lie—wake up!
आंखों आंखों में बात होती है
भूल जाते हैं सिर्फ अपनी ही
वरना दुनिया की बात होती है
एक रात उनकी है--खुदा रखे
एक अपनी भी रात होती है
उनसे जब दिल की बात होती है
When the heart speaks with the Beloved, the whole assembly becomes the cosmos. The lips don’t even feel it— the talk happens eye to eye. We forget only ourselves— otherwise, it’s all talk of the world. One night is His—may God keep it— and one night is ours as well. When the heart speaks with the Beloved, the whole assembly becomes the cosmos.
बज्म में कायनात होती है
उपनिषद दिल की बातें हैं।
The Upanishads are matters of the heart.
लब को महसूस तक नहीं होता
ओंठों को पता भी नहीं चलता।
लब को महसूस तक नहीं होता
आंखों आंखों में बात होती है
शिष्य और गुरु के बीच कुछ हो जाता है।
लब को महसूस तक नहीं होता
आंखों आंखों में बात होती है
उनसे जब दिल की...
The lips don’t even feel it— the lips don’t even come to know. The lips don’t even feel it— the talk happens eye to eye. Between master and disciple, something happens. The lips don’t even feel it— the talk happens eye to eye. When the heart speaks with the Beloved...
यह नाता प्रेम का है, परम प्रेम का है। सब प्रेम छोटे पड़ जाते हैं इस नाते के समक्ष। सब प्रेम बड़े क्षुद्र हैं, बड़े सीमित हैं, सिर्फ गुरु और शिष्य के बीच जो घटित होता है वह विराट है, विशाल है, असीम है।
This bond is of love—supreme love. All other loves fall short before it. All other loves are petty, limited; only what transpires between guru and disciple is vast, immense, boundless.
सत्य निरंजन! जहर भी है तो अमृत ही--ढंका-ढंका, आवृत, आच्छादित। जैसे गुलाब का फूल कांटों के बीच ऊगा। ठीक से देखोगे तो जहर भी अमृत हो जाता है। सारी बात देखने की कला की है। सारी बात नजर की है। सारा राज नजर का है। कहीं कुछ कटु नहीं है। और सभी कुछ को प्रीतिकर कर लेना है, मीठा कर लेना है।
Satya Niranjan! Even poison, too, is elixir—veiled, covered, concealed. As a rose grows among thorns. If you look rightly, poison also turns to nectar. It is all the art of seeing. It is all a matter of vision. The whole secret lies in the gaze. Nowhere is anything truly bitter. Everything is to be made lovable, made sweet.
और तुम्हारी हृदय की वीणा तैयार तो कर रहा हूं। रोज उसी की तैयारी चल रही है। वीणा तैयार हो तो कोई भी बहाना उसे छेड़ दे सकता है। हवा का झोंका भी उसके तारों को झनझना दे सकता है। वीणा तैयार है, इसलिए ऐसी घटना घट जाती है।
And I am preparing the veena of your heart. Every day this preparation is going on. When the veena is ready, any excuse can set it resonating. Even a gust of wind can make its strings tingle. The veena is ready; that is why such an incident happens.
यहां कोई भीड़ तो नहीं है। यहां हर कोई के लिए तो मार्ग नहीं है। यह तो दीवानों की बस्ती है। यह तो परवानों का मेला है। और इसलिए, तुम कहते हो कि हमारे ओंठों पर हंसी और आंखों में आंसू थे। दोनों बातें तो सिर्फ पागलों को ही घटती हैं--हंसना भी और रोना भी। मगर एक ऐसा पागलपन भी है जो सारी समझदारी से ऊपर है। और जिसे पाने के लिए सारी समझदारी चुका देनी पड़े तो कुछ महंगा सौदा नहीं है।
There is no crowd here. This is not a path for everyone. This is a settlement of madmen. This is a fair of moths to the flame. And so, you say there was a smile on our lips and tears in our eyes. Both things happen only to the mad—laughing and crying together. But there is a kind of madness that is above all cleverness. And to attain it, if one must pay with all one’s cleverness, it is no costly bargain.
अहले-खिरद क्या जाने दिल को इनकी भी मजबूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
What would the people of reason know of the heart—this too is their helplessness; In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
चलते-चलते युग बीते हैं दिल की नाजुक राहों में
वक्ते-सफर तो हमने सुना था: दो कदमों की दूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
Walking, ages have passed along the heart’s delicate pathways; We had heard the journey’s span was only a distance of two steps. In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
अक्ल भला क्या सुलझाएगी दिल के उलझे तारों को
अहले-खिरद से अहले-जुनूं तक तर्जो-शमा की दूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
How will reason ever untangle the heart’s tangled strings? From the folk of reason to the folk of ecstasy lies the moth-and-flame’s distance. In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
कहते हैं इन्सां को बुरा जो पीर-ओ-पयम्बर कहने दो
आदमे-खाकी उसकी नजर में नूरानी है, नूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
Let those who call man bad—saints and prophets—say what they will; In his sight the dust-made Adam is luminous, full of light. In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
नाकामी को अपने घर से ‘अंजुम’ मत जाने देना
उस पै खुदा आशिक होता है जिसकी आस अधूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
Do not let failure leave your home, O “Anjum”; God becomes the lover of the one whose hope remains unfinished. In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
अहले-खिरद क्या जाने दिल को इनकी भी मजबूरी है
इश्क में कुछ पागल-सा होना शायद बहुत जरूरी है
What would the people of reason know of the heart—this too is their helplessness; In love, to be a little mad is perhaps very necessary.
यह तो पागलों की बस्ती है; रिंदों की जमात है। यहां तो पियक्कड़ बैठे हैं। कोई भी बहाना--कोई भी बहाना पर्याप्त है। वीणा के तार छिड़ जाएंगे। रोके न रुकेंगे। बजते ही चले जाएंगे। रोकना भी चाहोगे तो न रुकेंगे। आंसू भी बहेंगे, ओंठों पर हंसी भी होगी। और जब ये दोनों साथ होते हैं, तो जादू घटता है। वह जादू मेरा नहीं है। वह जादू तुम्हारा है। तुमने तैयारी की है मेरे साथ पागल होने की, इसलिए घट रहा है।
This is a settlement of madmen; a fellowship of revelers. Here sit the drunkards. Any excuse—any excuse is enough. The veena’s strings will be struck. They will not be stopped; once they begin, they will go on playing. Even if you try to stop them, they won’t stop. Tears will flow, and there will be a smile on the lips. And when these two are together, magic happens. That magic is not mine; that magic is yours. You have prepared yourself to be mad with me—therefore it is happening.
सुभाष, गर्दन तो तुम सीधी ही रखो! वह तो मैंने तुम्हारी पत्नी के खयाल से कहा। पत्नियां बड़ा संदेह करती हैं। पत्नी लौटेगी राजकोट से और उसने अगर देखा गर्दन सीधी है, तो वह पूछेगी कि क्या माजरा है? होने वाले पप्पू के पिता, मामला क्या है? गर्दन सीधी क्यों है? हमेशा की तिरछी गर्दन सीधी क्यों मालूम हो रही है? कुछ राज है! कुछ गड़बड़ है! कुछ दाल में काला है! किसने की तुम्हारी गर्दन सीधी? किसने पिलाई लस्सी? किसने खिलाई बूंदी? तुम यहां क्या करते रहे?
Subhash, keep your neck straight! I said that keeping your wife in mind. Wives are very suspicious. Your wife will return from Rajkot, and if she sees your neck straight, she’ll ask, what’s the matter? Father of the soon-to-be Pappu, what’s going on? Why is your neck straight? It used to be crooked—why does it look straight now? There’s some secret! Something’s fishy—something black in the lentils! Who straightened your neck? Who made you drink lassi? Who fed you boondi? What have you been up to here?
स्त्रियां हर चीज का हिसाब रखती हैं। शुरू से ही यह चल रहा है।
कहते हैं, जब ईश्वर ने अदम और हौवा को बनाया तो वे दोनों ही थे। ईदन के बगीचे में उनके अलावा कोई भी न था। फिर भी जरा भी देर हो जाती अदम को आने में, तो हौवा एकदम वही करती जो अभी भी हौवाएं करती हैं। कि कहां थे? इतनी देर क्यों लगी? अदम लाख समझाता कि भई, तेरे सिवाय तो यहां कोई है ही नहीं, जाऊंगा भी तो कहां जाऊंगा! अरे, जरा मस्त मौसम था, जरा धीरे-धीरे चल कर चला आ रहा था। इसमें इतनी क्या बेचैनी की बात है? मगर कहानी यह कहती है कि जब रात अदम सो जाता तो हौवा उसकी पसलियां गिनती। क्योंकि ईश्वर ने हौवा को अदम की एक पसली से बनाया था। तो वह पसलियां गिन लेती कि पूरी हैं या नहीं? कहीं और स्त्री तो नहीं बना दी ईश्वर ने? एकाध पसली निकाल कर और बना दी हो! भरोसा नहीं आता था, रोज रात पसलियां गिन लेती थी कि हां, जब पूरी हैं तभी सोती थी।
Women keep accounts of everything. It’s been like this from the very beginning. They say when God made Adam and Eve, there were only the two of them. In the Garden of Eden there wasn’t a soul besides them. Even then, if Adam was a little late getting back, Eve would do exactly what Eves still do: Where were you? Why so late? Adam would explain till he was blue in the face: Look, there’s no one here but you—where could I possibly go? The weather was lovely, I just strolled back slowly. What’s there to be so anxious about? But the story says that when night fell and Adam went to sleep, Eve would count his ribs. Because God had made Eve from one of Adam’s ribs. So she’d count to make sure they were all there. Maybe God had taken out another rib and made another woman! She couldn’t trust it, so every night she’d count the ribs—and only when they were all there would she go to sleep.
तो तुम्हारी पत्नी लौटेगी, सुभाष, और देखेगी गर्दन सीधी है, कहेगी: किसने तुम्हारी कुंडलिनी जगाई? गर्दन सीधी कैसे हुई? जब मैं थी तब तो तिरछी ही रहती थी! जरूर तुम गुलछर्रे उड़ा रहे थे। इसलिए मैंने कहा कि गर्दन यूं तो सीधी ही रखो--अब हो ही गई सीधी तो अच्छा हुआ--मगर जब पत्नी आए, जैसे ही खबर मिले कि आ रही हूं, गर्दन टेढ़ी कर लेना। वही उदास चेहरा, जो कि हर पति को बनाए रखना पड़ता है, वही गंभीर उदासी! क्योंकि पत्नी अगर देख ले कि प्रसन्न हो तो उसका मतलब है कि मामला कुछ गड़बड़ है! प्रसन्न क्यों हो? प्रसन्न हो मतलब जिंदगी में कोई और स्त्री कहीं से आ रही है। और आदमी प्रसन्न तभी होता है जब नई-नई स्त्री आती है। फिर तो कभी प्रसन्न होता नहीं!
So when your wife returns, Subhash, and sees your neck straight, she’ll say: Who awakened your kundalini? How did your neck get straight? When I was around it always stayed crooked! You must have been gallivanting. That’s why I said, keep your neck straight in general—now that it’s straight, that’s good—but when your wife is on her way back, the moment you get word she’s coming, tilt your neck. Put on that same long face—every husband has to keep one handy—that grave melancholy! Because if a wife sees you cheerful, it means there’s trouble! Why are you happy? If you’re happy, it means some other woman is showing up somewhere in your life. And a man is only happy when a new woman arrives. After that he’s never happy again!
तो स्त्रियों को गणित पता है। इसलिए तुमको थोड़ा सावधान किया कि यह अभ्यास एकदम मत छोड़ देना! ऐसा थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करते रहे; सुबह बैठ गए, पत्नी की याद की, गर्दन तिरछी कर ली, उदास होकर बैठ गए आईने के सामने! बस, थोड़ा-सा अभ्यास जारी रखना। तो जब आए तो काम पड़े। नहीं तो एकदम सीधी गर्दन किए खड़े रहे तो वह तिरछी कर देगी--सदा के लिए तिरछी कर देगी! फिर न लस्सी काम आएगी, न बूंदी काम आएगी, न रसमलाई, कुछ भी नहीं!
मम्मी ने
So women know the arithmetic. I just cautioned you a little: don’t drop the practice all at once! Keep a little practice going. In the morning, sit down, remember your wife, tilt your neck, sit sadly in front of the mirror. That’s all—keep a bit of practice going, so when she arrives you’re ready. Otherwise if you’re standing there with a perfectly straight neck, she’ll twist it—forever! Then neither lassi will help, nor boondi, nor rasmalai—nothing!
डैडी को मारा
तो बच्चे ने
पड़ोस के अंकल को
सहायता के लिए
पुकारा
अंकल बोले--बेटे,
अपने घरेलू मामले में
हमें न उलझाओ।
हो सके तो जाओ
और अपनी
आंटी को समझाओ।
पत्नी पराक्रम की
देकर दुहाई
तुम्हारी आंटी
Mummy hit Daddy, so the child called the Uncle next door for help. Uncle said—Son, don’t drag us into your domestic matters. If you can, go and reason with your Aunty. Invoking the valor of wives, your Aunty has already thrashed us three times since morning.
सुबह से तीन बार
कर चुकी हैं
हमारी पिटाई।
टिल्लू गुरु अपने बाप चंदूलाल से पूछ रहे थे: ‘पापा, आप अंधेरे से डरते हैं?’
चंदूलाल ने कहा: ‘नहीं बेटा, कभी नहीं। अरे, क्यों डरूंगा अंधेरे से? तूने क्या मुझे कायर समझा है?’
टिल्लू गुरु ने कहा: ‘बादल, बिजली और शेर से डरते हैं?’
चंदूलाल ने कहा: ‘अरे, किसी से नहीं डरता। गरजता रहे बादल, दहाड़ता रहे शेर, चमकती रहे बिजली!’
टिल्लू गुरु ने कहा: ‘बिलकुल नहीं डरते?’
चंदूलाल ने कहा: ‘बिलकुल नहीं डरता!’
तो टिल्लू गुरु ने कहा: ‘इसका मतलब है आप मम्मी को छोड़ कर किसी से नहीं डरते।’
Tillu Guru asked his father, Chandulal: “Papa, are you afraid of the dark?” Chandulal said: “No, son, never. Why would I fear the dark? Do you take me for a coward?” Tillu Guru said: “Are you afraid of thunder, lightning, and lions?” Chandulal said: “I’m afraid of none. Let the clouds thunder, the lion roar, the lightning flash!” Tillu Guru said: “Not afraid at all?” Chandulal said: “Not at all!” So Tillu Guru said: “That means, except for Mommy, you’re not afraid of anyone.”
मम्मी से तो डरना ही पड़ता है।
One has to be afraid of Mommy.
चंदूलाल की शादी हुई तो ढब्बूजी को कह रहे थे कि जिस दिन मेरी पत्नी मेरे घर आई, उसी दिन मेरे यहां चोरी हुई। ढब्बूजी बोले: ‘बूढ़ों ने ठीक ही कहा है, अरे, सयाने पहले ही कह गए कि मुसीबत कभी अकेली नहीं आती।’
When Chandulal got married, he told Dhabboo-ji: The very day my wife came home, there was a theft at my place. Dhabboo-ji said: The elders spoke true—trouble never comes alone.
चंदूलाल और उनकी पत्नी में भयंकर लड़ाई हुई और पत्नी ने पति की खूब पिटाई की और कहा: ‘मैं जा रही हूं मायके। जाते ही तलाक के लिए मुकदमा करूंगी।’
चंदूलाल बोले: ‘जा-जा! ऐसी मीठी-मीठी बातें न कर!’
There was a ferocious fight between Chandulal and his wife. The wife beat him thoroughly and said: I’m going to my parents’—and I’ll file for divorce the moment I get there. Chandulal said: Go—go! Don’t sweet-talk me like that!
मीठी-मीठी बातें!
‘तू मुझे रिझाने की नाहक कोशिश न कर! जब देखो तब वायदे! वायदे ही वायदे, कोई वायदा पूरा नहीं होता!’
Sweet talk! “Don’t you try to charm me for nothing! Always promises! Nothing but promises—none ever kept!”
मुल्ला नसरुद्दीन और चंदूलाल शिकार को गए थे। चंदूलाल नए-नए थे। एक तो मारवाड़ी बेचारे! बंदूक पकड़ना भी न आए। किसी तरह बंदूक पकड़ी, किसी तरह बंदूक चलाई। बंदूक तो चल गई, लेकिन मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी के बिलकुल पास से गोली निकली। मार तो वे रहे थे आकाश में उड़ते हुए बगुले को--और जमीन पर बैठी पत्नी!
नसरुद्दीन तो बहुत नाराज हुआ। उसने कहा: ‘अबे चंदूलाल के बच्चे, तुझे बंदूक अधिक सावधानी से चलानी चाहिए! तेरी गोली मेरी पत्नी को लगते-लगते बच गई!’
चंदूलाल ने कहा कि ‘बड़े मियां, नाराज होने की कोई बात नहीं, यह बंदूक लो, आप मेरी पत्नी पर दो बार गोली चलाओ! बस, मेरा नाम भर मत बताना! मैंने कुछ भी नहीं कहा है। मैं इस बात में ही नहीं हूं। मैं इसके बिलकुल बाहर हूं।’
Mulla Nasruddin and Chandulal had gone hunting. Chandulal was a complete novice—and a poor Marwari at that! He barely knew how to hold a gun. Somehow he held it, somehow he fired. The gun did go off—but the bullet whizzed right past Mulla Nasruddin’s wife. He had been aiming at a crane flying in the sky—and the wife was sitting on the ground! Nasruddin was furious. He said: Hey, Chandulal, you should fire a gun more carefully! Your bullet almost hit my wife! Chandulal said: Big brother, there’s nothing to be upset about. Here, take the gun and fire at my wife twice! Just don’t mention my name! I haven’t said anything—I’m not in this at all. I’m completely outside it!
मगर बड़ी मुसीबत है। पत्नी हो तो मुसीबत, न हो तो मुसीबत। न हो तो बड़ी याद आती है। पत्नी मायके क्या जाती है, लोग क्या-क्या प्यारे-प्यारे पत्र लिखते हैं!
अब ये सुभाष ही लिख रहे होंगे--रोज! खुद न बनता होगा तो पास-पड़ोस के संन्यासियों से लिखवा रहे होंगे कि भैया, प्यारी-प्यारी बातें लिख दो; मुझसे तो नहीं लिखी जातीं, क्योंकि डर भी लगता है! और न लिखो तो भी डर लगता है।
But it’s a big predicament. If you have a wife, it’s trouble; if you don’t, it’s trouble. If you don’t, you miss her terribly. If the wife goes to her parents’ place, men write the most tender letters! Now Subhash here must be writing—daily! If he can’t manage himself, he must be getting neighboring sannyasins to write them: Brother, write some sweet nothings for me; I can’t bring myself to, because I’m also scared! And if I don’t write, I’m scared too.
भटक रहे हैं गली-गली बंजारे गंगाराम
शाला के सन्मुख बेचें गुब्बारे गंगाराम
पत्नी गई प्रसव में, संग-संग गया आंख का तारा
आंगन में रहता है तब से लगातार अंधियारा
बड़े मुखर थे, मौन हुए मन-मारे गंगाराम
जीवन की बाजी में सब कुछ हारे गंगाराम
आ-ई के जमघट में खुशियां बांट रहे हैं
बीड़ी पीते हुए जाग कर रातें काट रहे हैं
असमय लगते हैं बूढ़े बेचारे गंगाराम
Wandering lane to lane goes the peddler Gangaram. In front of the school Gangaram sells balloons. The wife went to deliver her child—and along with her went the apple of his eye. Since then the courtyard has been in unbroken dusk. Once so vocal, now, heart-struck, Gangaram has fallen silent. In the gamble of life Gangaram has lost it all. In the crowds that come and go he is sharing out small joys, spending wakeful nights, smoking beedis through the dark. Before his time the poor fellow looks old, worn out—Gangaram. Yesterday he was a chorus, today he’s an ektara—Gangaram.
कल कोरस थे आज हुए इकतारे गंगाराम
पत्नी चली जाए तो कोरस इकतारा हो जाता है। और पत्नी आए तो कोरस कहां, बाजार का धूम-धड़क्का, हंगामा मच जाता है! कोरस हर हालत में खो जाता है। साथ रहना मुश्किल, दूर रहना मुश्किल। आदमी की मुसीबत तो देखो! परमात्मा ने भी कैसा आदमी को उलझाया! इसको कहते हैं लीला! तुमको तो मैं सिर्फ सावधान कर रहा था कि लीला से सावधान रहना!
When the wife leaves, the chorus becomes an ektara. And when the wife arrives—forget chorus—it’s the blare and bustle of the bazaar, an uproar! In every condition, the chorus is lost. Living together is hard; living apart is hard. Look at the human predicament! What a way God has entangled man! This is what’s called leela—divine play! I was only warning you to be alert to the leela.
अब तुम कह रहे हो, ‘सदगुरुदेव, आपने बड़ा मसालेदार नुस्खा बताया। कृपया, चक्कर में पड़े इस घनचक्कर को मार्गदर्शन दें।’
अभी तो तुम्हें सिर्फ रसमलाई का नुस्खा बताया। तुमसे मैंने कहा कि सोहन दिखाई पड़े, फौरन: ‘जय हो माई! रसमलाई!’ और एकदम चरण छू लिए। और अगर उसके पति साथ हों, तो खयाल रखना, जब बहती गंगा हो तो हाथ धो ही लेना, एकदम उनके पैरों पर भी गिर पड़ना। मगर उनका मंतर अलग है! जंतर-मंतर अलग-अलग होते हैं हर देवी-देवता के। उनसे मत कह देना ‘जय हो माई, रसमलाई’, नहीं तो और पिटाई हो जाए!...हो जाए पिटाई! वह मंतर काम न आए! अगर माणिक बाबू साथ हों, एकदम उनके पैर पर भी गिर पड़ना और कहना: ‘जय हो लाला! करांची वाला!’ अलग-अलग मंतर अलग-अलग देवी-देवता के।
Now you say, “Revered Master, the recipe you’ve given is very spicy; please guide this dizzy fellow who’s caught in a whirl.” So far I’ve only given you the rasmalai recipe. I told you: when Sohan appears, at once—“Hail Mother! Rasmalai!”—and immediately touch her feet. And if her husband is with her, remember: when the Ganga is in flow, wash your hands—drop straight at his feet as well. But his mantra is different! The yantra-mantra of each deity differs. Don’t go saying to him, “Hail Mother, rasmalai,” or you’ll get a beating—that’s right, a beating! That mantra won’t work! If Manik Babu is with her, fall at his feet and say: “Hail, Lala! Karanchi-wala!” Different mantras for different deities.
अभी तो तुमको आधा मंतर बताया। जब बहुत रसमलाई तुम में हो जाए और जी घबड़ाने लगे, बेचैनी बढ़ने लगे...। जैसे देखा नहीं, दत्ताबाल को डायबिटीज हो गई बेचारों को, और बेचैनी होती है! तो जब रसमलाई बहुत हो जाएगी तो डायबिटीज होगी। फिर बेचैनी होगी। तो फिर माणिक बाबू तुमको समोसे, पकौड़े, बड़े--पुरुष जातीय चीजें खिलाएंगे। उससे सब ठीक हो जाएगा। तुम घबड़ाओ मत! अगर चक्कर में डालूंगा तो चक्कर से निकलने का नुस्खा भी बताऊंगा।
I’ve only told you half the mantra. When there’s too much rasmalai in you, and your insides start to churn, restlessness grows… You’ve seen it—poor Dattabal ended up with diabetes, and then there’s unease! So when the rasmalai becomes too much, you’ll get “diabetes.” Then you’ll be in a flutter. That’s when Manik Babu will feed you samosas, pakoras, vadas—male-type things. That will set everything right. Don’t be alarmed! If I whirl you around, I’ll also give you the way out of the whirl.
कृष्णानंद, कौन कहता है कि अब वैसी घटनाएं नहीं घटतीं जैसी पुराने समय में घटती थीं? अरे, अब भी घटती हैं! कायकूं निराश होते हो भाई!! आशा रखो।
Krishnanand, who says events like those of old no longer happen? They still do! Why be disheartened, brother! Keep hope.
कपटवस्तु नामक एक गांव में लुट्टोधन नाम का एक चमार रहता था। परिवार-नियोजन के विभिन्न साधनों के बावजूद भी बुढ़ापे में उसकी पत्नी गर्भवती हो गई और बच्चे के प्रसव के तुरंत बाद चल बसी। पंडित पोपटमल ज्योतिषी ने बताया कि बच्चा होनहार है। या तो यह महान ख्याति प्राप्त साधु बनेगा या फिर बड़ा भारी अंतर्राष्ट्रीय डाकू।
In a village named Kapatvastu, there lived a leatherworker (chamar) called Luttodhan. In spite of various family-planning measures, his wife became pregnant in old age and died immediately after giving birth. Pandit Popatmal, the astrologer, declared the child promising: he would either become a renowned saint or a great international bandit.
लुट्टोधन ने पूछा: ‘हे गुरुदेव, मैं अपने बटे को डाकू होने से बचाने के लिए क्या करूं?’
पोपटमल बोले: ‘इसे इस तरह से पालो-पोसो कि इसे चोर-डाकू आदि के विषय में पता ही न चले।’
Luttodhan asked, “O Gurudev, what can I do to keep my boy from becoming a bandit?” Popatmal said, “Raise him in such a way that he never even learns that thieves and bandits exist.”
लुट्टोधन ने वैसा ही किया। अपनी रखैल को आज्ञा दी कि बालक को कभी चोर-डाकुओं की कहानियां न सुनाना। मोहल्ले में अगर कभी चोरी वगैरह हो जाए तो इसे इसके मामा-नाना के यहां छोड़ आना--आठ-आठ, दस-दस दिन के लिए।
Luttodhan did just that. He ordered his mistress never to tell the boy stories of thieves and bandits. If there was ever a theft in the neighborhood, the boy was to be sent to his maternal uncle and grandfather’s home for eight or ten days.
रखैल ने वाकई में बच्चे को अपने सगे लड़के की तरह पाला। उसे साधु-महात्माओं के चरणों में भेजा। ‘जय जगदीश हरे’ की आरती और गणेश जी की प्रार्थना करवाई। बच्चे को स्कूल पढ़ने नहीं भेजा इस डर से कि कहीं गलत संग-साथ में न पड़ जाए। किंतु लड़का तो होनहार था, विधाता के लिखे को भला कोई कैसे बदल सकता है! आठ-दस साल की उम्र होते-होते उसके लक्षण प्रकट होने लगे। लोगों ने उसे धूर्तराज कहना शुरू कर दिया।
The mistress truly raised the child like her own. She took him to bow at the feet of sadhus and saints, had him sing the aarti ‘Jai Jagdish Hare’ and pray to Lord Ganesha. Out of fear of bad company, she didn’t send him to school. But the boy was destined—who can change what is written by fate! By the age of eight or ten his traits began to show, and people started calling him Dhurtraj, “king of tricksters.”
बाप ने सोचा कि बेटा तो बिगड़ा जा रहा है, अतः उसका बाल-विवाह कर दिया, ताकि घर-गृहस्थी की झंझट में पड़ कर सब धमा-चौकड़ी भूल जाए। किंतु परिणाम उलटा हुआ। धूर्तराज की बीबी भगोदरा इतनी झगड़ालू थी कि बेचारा धूर्तराज घर से भागने के संबंध में दिन-रात सोचने लगा।
The father thought the boy was going astray, so he got him married as a child, hoping that household responsibilities would make him forget his mischief. The result was the opposite. Dhurtraj’s wife, Bhagodara, was so quarrelsome that the poor fellow thought day and night of running away from home.
उनतीस वर्ष की अवस्था में जब धूर्तराज अपने दोस्त के साथ रैदास जयंती समारोह में भाग लेने पड़ोस के शहर में जा रहा था, तो रास्ते में एक बड़ी-बड़ी मूंछों वाले पहलवान को हाथ में डंडा लिए अकड़ कर चलते हुए देख कर उसने अपने मित्र से पूछा, ‘यह आदमी इस तरह क्यों चल रहा है? क्या इसकी कमर अकड़ गई है?’ दोस्त ने कहा, ‘नहीं यार, यह तो दादा लफंगानाथ है। रंगदारों का गुरु है। काम-धाम कुछ नहीं, हराम का दूध-दही खाता है और लोगों को डराता-धमकाता है।’ धूर्तराज ने पूछा, ‘क्या मैं भी इसी तरह का जीवन जी सकता हूं? जूता सीते-सीते तो मैं तंग आ गया।’ दोस्त ने कहा, ‘क्यों नहीं, आज से ही डंड-बैठक लगाना शुरू कर दो। जनता को डराना-धमकाना शुरू कर दो।’
At twenty-nine, when Dhurtraj was going with a friend to the neighboring city to take part in the Ravidas Jayanti celebrations, he saw on the way a big, big-mustached strongman swaggering along with a staff in hand. He asked his friend, “Why is that man walking like that? Has his back stiffened?” The friend said, “No, man, that’s Dada Lafanganath, the guru of the toughs. No work at all—lives off other people’s milk and curd, and bullies folks.” Dhurtraj asked, “Could I live like that too? I’m sick of stitching shoes.” The friend said, “Why not—start doing squats and push-ups from today. Start intimidating the public.”
रास्ते में आगे चलने पर एक पचासी वर्ष का बुड्ढा मिला जो चुस्त चूड़ीदार पाजामा और खूबसूरत अचकन में मात्र पच्चीस साल का नौजवान पट्ठा लग रहा था। धूर्तराज ने प्रश्न किया, ‘इस खूसट की उम्र न ढलने का क्या राज है?’ दोस्त ने समझाया, ‘यह भूतपूर्व प्रधानमंत्री है। फिर से प्रधानमंत्री बनने की आशा में जीता है। खुद का ही ‘जीवनजल’ पीता है। इसी कारण इस आयु में भी दंद-फंद मचाने से बाज नहीं आता। छोकरों को भी मात देता है। यदि तुम्हें भी सदाबहार जवानी चाहिए हो तो अभी से कुछ दंद-फंद मचाना शुरू करो। जूतों की सिलाई में समय व्यर्थ न करो।’
A little farther on they met an eighty-five-year-old codger in snug churidar pajamas and a fine achkan who looked like a strapping twenty-five-year-old. Dhurtraj asked, “What’s the secret of this fossil not aging?” The friend explained, “He’s a former Prime Minister. He lives in the hope of becoming Prime Minister again. He drinks his own ‘life-water.’ That’s why even at this age he doesn’t stop raising a ruckus—he can outdo young bucks. If you want evergreen youth, start raising a ruckus right away. Don’t waste time stitching shoes.”
आगे चल कर देखा ‘राम नाम सत्य है’ का उदघोष करती एक भीड़ के आगे चार लोगों के कंधों पर रखी पालकी पर बैठे एक मोटे-ताजे काले-कलूटे महाशय आ रहे थे। धूर्तराज ने कहा, ‘आश्चर्य है! यह आदमी तो जिंदा है, इसे अरथी पर क्यों रख दिया गया है?’ दोस्त ने बताया, ‘यह अरथी नहीं, ढब्बू! अरे बच्चू, नेता जी की शोभा-यात्रा की पालकी है!’ धूर्तराज ने प्रश्न किया, ‘फिर ये लोग राम नाम क्यों ले रहे हैं?’ जवाब मिला, ‘यह तो मंत्री जी का शुभ नाम है, बाबू जगजीवन राम। ये भी अपनी ही जाति के आदमी हैं और आज रैदास जयंती समारोह का उदघाटन करने के लिए आए हैं। अगर मेहनत करो तो तुम भी एक दिन उनके समान महान नेता बन कर नाम कमा सकते हो।’
A little further they saw a crowd proclaiming “Ram naam satya hai,” and on the shoulders of four men a palanquin carrying a plump, jet-black gentleman. Dhurtraj said, “Strange! The man’s alive—why have they put him on a bier?” The friend answered, “It’s not a bier, you dolt! Kiddo, it’s the palanquin of a leader’s procession!” Dhurtraj asked, “Then why are they chanting the name of Ram?” The reply came, “That’s the minister’s auspicious name—Babu Jagjivan Ram. He’s of our own caste and he’s come to inaugurate the Ravidas Jayanti ceremony. If you work hard, you too can become a great leader like him and make a name.”
शोभा-यात्रा से गुजर जाने के बाद धूर्तराज ने देखा, एक शुभ्र, श्वेत खादीधारी आदमी हाथ में माला और मुंड पर विनम्रता का भाव लिए जय बाबूजी, जय बाबूजी का उच्चार करता हुआ भागा जा रहा है। धूर्तराज ने सवाल किया, ‘और यह व्यक्ति कौन है? यह इस तरह श्वेत वस्त्र क्यों पहने है?’ मित्र ने बताया, ‘यह आदमी चमचा है। नेताजी की सेवा करने जा रहा है। यदि नेताजी प्रसन्न हो गए इसकी भक्ति से तो इसे अपने साथ दिल्ली ले जाएंगे और वरदानस्वरूप मुंहमांगी मुराद पूरी कर देंगे।’ धूर्तराज ने कहा, ‘क्या मैं भी ऐसा कर सकता हूं?’ दोस्त ने उत्तर दिया, ‘क्यों नहीं!’ इतना सुनते ही धूर्तराज ने कहा, ‘मित्र, अब घर वापस चलो। मुझे रैदास जयंती में अब कोई उत्सुकता नहीं रही।’ दोनों वापस अपने गांव लौट गए।
After the procession passed, Dhurtraj saw a man in pristine white khadi, rosary in hand and humility spread across his brow, running along chanting “Jai Babuji, Jai Babuji.” Dhurtraj asked, “And who is this man? Why is he dressed in white like that?” The friend said, “He’s a chamcha—a sycophant. He’s going to serve the leader. If the leader is pleased with his devotion, he’ll take him to Delhi and grant him his heart’s desire.” Dhurtraj said, “Can I do that too?” The friend replied, “Why not!” Hearing this, Dhurtraj said, “Friend, let’s go back home. I’m no longer interested in Ravidas Jayanti.” The two returned to their village.
उसी रात को दो बजे धूर्तराज उठा, अपने पिता लुट्टोधन के बटुए में से सारे रुपए निकाले, सौतेली मां के पैरों में से बिछिए और आहिस्ते से हाथों में से चूड़े खिसका लिए, झगड़ालू बीबी भगोदरा के मुंह पर धीमे से आखिरी बार थूक दिया, अपने नवजात शिशु ‘काहिल’ को घृणास्पद नजरों से देखा और घर से चलता बना। जो भी पहली ट्रेन उसे मिली, उसी में बिना टिकट चढ़ कर वह सीधा दिल्ली जा पहुंचा। और फिर वही हुआ जो पुराण की कथाओं में होता है।
That night at two o’clock, Dhurtraj got up, took all the money from his father Luttodhan’s wallet, slipped the toe-rings off his stepmother’s feet and the bangles from her hands, spat softly one last time on the face of his quarrelsome wife Bhagodara, cast a contemptuous glance at his newborn son “Kahil” (Lazy), and left home. He boarded the first train he found, without a ticket, and went straight to Delhi. And then what happened was just like the tales in the Puranas.
धूर्तराज ने तपस्या शुरू कर दी। चमचागिरी तपस्या ही तो है आधुनिक युग की, आधुनिक तप। इज्जत-बेइज्जत की परवाह नहीं। कोई आदर दे या दुतकारे, सबको समभाव से देखना, और फिर-फिर अपना निवेदन प्रस्तुत करना, यही तो हठयोग है। धूर्तराज ने भी खूब हठयोग साधा। दर-दर की ठोकरें खाईं, गालियां सहीं, मगर किसी न किसी तरह, येन-केन- प्रकारेण कुछ विधायकों को खुश कर ही लिया। लेकिन विधायकों से ज्यादा ऊपर उसकी पहुंच न हो सकी। अतः उसने अपनी साधना में और प्रगति करने के लिए आधुनिक उपवास अर्थात अनशन का सहारा लिया। हड़ताल, दंगा-फसाद, शहर बंद, दलबदल, छल-मक्कारी, भाषणबाजी, अफवाह-प्रचार तथा अन्य उपायों के साधनों पर भी जब धूर्तराज को सफलता न मिली तो वह छह सालों में इस सारे उपद्रव से घबड़ा कर तय कर लिया कि मंत्री बनना अपने भाग्य में नहीं है। उसको थका हुआ देख कर उसके पांच बदमाश साथी, जो अब तक उसे हर प्रकार से मदद कर रहे थे, उसे छोड़ कर चले गए।
Dhurtraj began tapas—austerities. Sycophancy is the tapas of the modern age, the modern austerity. No concern for honor or humiliation. Whether someone respects you or rebukes you, see all with equanimity, and present your petition again and again—that is hatha yoga. Dhurtraj practiced this hatha yoga diligently. He knocked on doors, suffered abuse, but somehow managed to please a few legislators. Yet he could get no higher than the MLAs. So to advance his sadhana he resorted to the modern fast—namely, a hunger strike. Strikes, riots, citywide shutdowns, party-hopping, trickery, speechifying, rumor-mongering, and other devices—when even with all these Dhurtraj found no success, after six years of this upheaval he lost heart and decided that becoming a minister was not in his fate. Seeing him worn out, his five thug friends, who had been helping him in every way, left him.
उस रात धूर्तराज एक फाइव स्टार होटल में गया और स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं एक पेड़ के नीचे उदास होकर आंखें बंद करके बैठ गया। पूर्णिमा की रात थी। कुछ समय उपरांत जब मिस कुवैता नामक एक सुंदर और अश्लील मंत्री-पुत्री वहां स्नान करने आई तो चांदनी रात में वृक्ष के नीचे बैठे इस युवक को देख कर मोहित हो गई और साथ सोने का प्रस्ताव लेकर उसके पास पहुंची। धूर्तराज ने हां भर दी। दोनों रात भर रासलीला करते रहे। सुबह जब आखिरी तारा डूबने को था तब उस कामिनी ने अचानक घबड़ा कर कहा, ‘ओफ, माई गॉड! मैं तो कल शाम को कंट्रासेप्टिव गोली खाना ही भूल गई! अब क्या होगा? मैं तो गर्भवती हो गई हूं!’
That night Dhurtraj went to a five-star hotel, and after a swim in the pool he sat down sadly with his eyes closed under a tree. It was a full-moon night. After a while, when a beautiful and brazen minister’s daughter named Miss Kuwaita came there to bathe, she saw in the moonlight this young man sitting beneath the tree and was smitten. She approached him with a proposal to sleep together. Dhurtraj agreed. The two reveled the whole night. In the morning, as the last star was about to fade, the temptress suddenly panicked and said, “Oh my God! I forgot to take the contraceptive pill last evening! What now? I’m pregnant!”
उस सुंदरी ने फौरन अपने डैडी को फोन पर इसकी सूचना दी। डैडी बोले, ‘घबड़ाने की बात नहीं, बेटी, कोई चिंता न कर, उस युवक को अपने साथ घर ले आ। मैं आज ही तुम दोनों की शादी की व्यवस्था किए देता हूं। और तुझे तो पता ही है कि हमें एक राजदूत की आवश्यकता है, कुवैत भेजने के लिए। प्रधानमंत्री ने मुझसे कह रखा था कि मेरे रिश्तेदार को ही एंबेसेडर बनाया जाएगा। सो बस, तुम्हारे होने वाले पति को आज ही कुवैत के लिए राजदूत नियुक्त करवा दूंगा। जल्दी घर आ जाओ!’
She immediately phoned her daddy and told him. Daddy said, “No need to panic, daughter. Don’t worry. Bring the young man home with you. I’ll arrange your wedding today itself. And you know we need an ambassador to send to Kuwait. The Prime Minister had told me that my relative would be made ambassador. So I’ll have your would-be husband appointed ambassador to Kuwait today itself. Come home quickly!”
जिस प्रकार सिद्धार्थ गौतम उस प्रातःकाल गौतम बुद्ध बन गए थे, उसी प्रकार धूर्तराज महाशय राजदूत बन गए अर्थात पंडित पोपटमल ज्योतिषी की भविष्यवाणी के अनुसार बड़े भारी अंतर्राष्ट्रीय डाकू बन गए।
Just as Siddhartha Gautama became Gautama the Buddha at dawn, so did Mr. Dhurtraj become an ambassador—meaning, as Pandit Popatmal the astrologer had predicted, he became a great international bandit.
अथ नेता पुराण समाप्तो।
आज इतना ही।
Thus ends the Leader Purana. That’s all for today.