Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इस संबंध में कुछ बातें विचारणीय हैं।
A few points are worth considering in this regard.
एक तो जो लोग श्रीमद्भागवत को या गीता को केवल साहित्य मानते हैं, लिटरेचर मानते हैं, ऐतिहासिक घटनाएं नहीं; जो ऐसा नहीं मानते कि कृष्ण और अर्जुन के बीच जो घटना घटी है, वह वस्तुतः घटी है; जो ऐसा भी नहीं मानते कि संजय ने किसी वास्तविक घटना की खबर दी है या कि धृतराष्ट्र कोई वास्तविक व्यक्ति हैं; बल्कि जो मानते हैं कि वे चारों, व्यास ने जो महासाहित्य लिखा है, उसके चार पात्र हैं।
First: there are those who regard the Shrimad Bhagavat or the Gita as only literature, not historical events; who do not accept that what occurred between Krishna and Arjuna actually happened; who also do not accept that Sanjaya reported any real event, or that Dhritarashtra is a real person; rather, they believe that all four are characters in the great literature composed by Vyasa.
जो ऐसा मानते हैं, उनके लिए तो व्यास की प्रतिभा मौलिक हो जाती है, मूल आधार हो जाती है और शेष सब पात्र हो जाते हैं। तब तो सारा व्यास की ही प्रतिभा का खेल है। जैसे सार्त्र के उपन्यास में उसके पात्र हों या दोस्तोवस्की की कथाओं में उसके पात्र हों, ठीक वैसे ही इस महाकाव्य में भी सब पात्र हैं और व्यास की प्रतिभा से जन्मे हैं।
For those who think so, Vyasa’s genius becomes the original, foundational source, and the rest are merely characters. Then it is all a play of Vyasa’s talent. Just as the characters in Sartre’s novels or in Dostoevsky’s stories, so too in this epic all the characters are born of Vyasa’s genius.
ऐसा भारतीय परंपरा का मानना नहीं है। और न ही जो धर्म को समझते हैं, वे ऐसा मानने को तैयार हो सकते हैं। तब स्थिति बिलकुल उलटी हो जाती है। तब व्यास केवल लिपिबद्ध करने वाले रह जाते हैं। तब घटना तो कृष्ण और अर्जुन के बीच घटती है। उस घटना को पकड़ने वाला संजय है। वह पकड़ने की घटना संजय और धृतराष्ट्र के बीच घटती है। लेकिन उसे लिपिबद्ध करने का काम हमारे और व्यास के बीच घटित होता है। वह तीसरा तल है। जो हुआ है, उसे संजय ने कहा है। जो संजय ने कहा है धृतराष्ट्र को, उसे व्यास ने संगृहीत किया है, उसे लिपिबद्ध किया है।
This is not the view of the Indian tradition. Nor would those who understand dharma be willing to accept it. Then the situation becomes exactly the reverse. Vyasa remains only the one who records. The event takes place between Krishna and Arjuna. The one who catches hold of that event is Sanjaya. That act of capturing happens between Sanjaya and Dhritarashtra. But the work of setting it down in writing occurs between us and Vyasa. That is the third plane. What happened, Sanjaya has spoken. What Sanjaya spoke to Dhritarashtra, Vyasa has collected and recorded.
अगर साहित्य है केवल, तब तो व्यास निर्माता हैं; और कृष्ण, अर्जुन, संजय, धृतराष्ट्र, सब उनके हाथ के खिलौने हैं। अगर यह वास्तविक घटना है, अगर यह इतिहास है, न केवल बाहर की आंखों से देखे जाने वाला, बल्कि भीतर घटित होने वाला भी, तब व्यास केवल लिपिबद्ध करने वाले रह जाते हैं। वे केवल लेखक हैं। और पुराने अर्थों में लेखक का इतना ही अर्थ था; वह लिपिबद्ध कर रहा है।
If it is merely literature, then Vyasa is the creator, and Krishna, Arjuna, Sanjaya, Dhritarashtra—all are toys in his hands. If it is a real happening, if it is history—not only outwardly visible to the eyes but also something that happens within—then Vyasa remains only the recorder. He is merely a scribe. And in the old sense that is exactly what “author” meant: one who is writing it down.
हमारे और व्यास के बीच गहरा संबंध है। क्योंकि संजय ने जो कहा है, वह धृतराष्ट्र से कहा है। अगर बात कही हुई ही होती, तो खो गई होती। हमारे लिए संगृहीत व्यास ने किया। हमारे तो निकटतम व्यास हैं। लेकिन मूल घटना कृष्ण और अर्जुन के बीच घटी; और मूल घटना को शब्दों में पकड़ने का काम संजय और धृतराष्ट्र के बीच हुआ है। हमारे और व्यास के बीच भी कुछ घट रहा है--उन शब्दों को संगृहीत करने का।
There is a deep relationship between us and Vyasa. For what Sanjaya has said, he said to Dhritarashtra. Had it remained only spoken, it would have been lost. For us, Vyasa has compiled it. For us, Vyasa is the closest. But the original event took place between Krishna and Arjuna; and the task of catching that event in words happened between Sanjaya and Dhritarashtra. And something is also happening between us and Vyasa—the gathering together of those words.
और इसीलिए व्यास के नाम से बहुत-से ग्रंथ हैं। और जो लोग पाश्चात्य शोध के नियमों को मानकर चलते हैं, उन्हें बड़ी कठिनाई होती है कि एक ही व्यक्ति ने, एक ही व्यास ने इतने ग्रंथ कैसे लिखे होंगे!
And that is why many texts bear the name of Vyasa. Those who proceed according to the canons of Western research find it very difficult: how could one and the same person, one Vyasa, have written so many works!
