Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
लाभ की दृष्टि से जाना ही छोटी चीज के लिए जाना है। यह बड़ा सवाल नहीं है कि आप किस लाभ की दृष्टि से जाते हैं। आध्यात्मिक लाभ की दृष्टि से जाना भी लोभ ही ले जा रहा है।
To go with an eye to gain is to go after something small. It is not the great question which gain you have in view. Even to go for spiritual gain—there too it is greed alone that is taking you.
असल में, जैसे हम किसी को प्रेम करते हैं, तो कोई भी दृष्टि नहीं होती है--लाभ की दृष्टि भी नहीं होती है। लाभ मिलता है, यह दूसरी बात है। हम प्रार्थना करते हैं, तो लाभ की दृष्टि हो, तो प्रार्थना नहीं हो पाएगी।
In truth, when we love someone there is no ulterior view—not even the view of gain. If gain comes, that is another matter. When we pray, if there is an eye toward profit, prayer cannot happen.
साधु के पास हम जाते हैं, पहुंच नहीं पाते हैं। वह लाभ चाहे धन का हो, चाहे स्वास्थ्य का हो, चाहे अध्यात्म का हो। इतना ही मैं कहूंगा कि आप छोटे लाभ को इनकार कर रहे हैं, बड़े लाभ को इनकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन छोटा लाभ अगर लोभ है, तो बड़ा लाभ बड़ा लोभ है। और लोभ की दृष्टि से साधु के पास जाकर खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। हां, अगर बिना लोभ की दृष्टि के जाते हैं, तो शायद भरे हाथ भी लौट सकते हैं। और फिर जरूरी नहीं कि साधु के पास से ही भरे हाथ लौटें--अगर खाली हाथ वृक्ष के पास भी खड़े हो जाएं, और सुबह उगते सूरज के पास भी खड़े हो जाएं, तो भी हाथ भर सकते हैं।
We go to a sage, but we do not reach him. Whether the gain sought is of money, of health, or of spirituality. I will only say this: you are denying small gain but not denying big gain. Yet if small gain is greed, big gain is big greed. And if you go to a sage with a greedy eye, you will have to return empty-handed. Yes, if you go without the outlook of greed, you might return with hands full. And then it is not necessary that you return with full hands only from a sage—if you stand empty-handed before a tree, or before the rising sun, your hands can be filled there too.
तो दूसरी बात मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि अगर अलोभ की हमारी दृष्टि हो, और कहीं तो जीवन में कोई जगह होनी चाहिए जहां हमारा कोई भी लोभ नहीं है। दुकान पर हम जाते हैं, बाजार में हम जाते हैं, मित्र के पास जा रहे हैं, वोटर के पास जा रहे हैं, सब जगह कुछ न कुछ कारण हैं।
Secondly, I want to tell you: if our outlook is free of greed, there should be at least one place in life where we have no greed at all. We go to a shop, to the market, to a friend, to the voter—everywhere there is some reason.
साधु को मैं वह जगह कहता हूं जहां हम सब कारणों से थके हुए लोग जा रहे हैं। जहां हम सब कारणों से थक गए हैं और कहीं वह अकारण संबंध भी बनाना चाहते हैं। जहां, इसलिए अगर कोई साधु आपसे पूछे कि कैसे आए, तो मैं कहता हूं, वह साधु नहीं है। और आप अगर बता पाएं कि इसलिए आया, तो आप साधु के पास गए नहीं।
I call the sage that place where we, tired of all reasons, go. Where, wearied by causes, we want to form a relationship without cause. Therefore, if a “sage” asks you, “Why have you come?” I say he is not a sage. And if you can explain, “I came for this reason,” then you have not gone to a sage.
जिंदगी कारण से इतनी परेशान है, लोभ से इतनी पीड़ित है। हमारे सारे संबंध कंडीशनल हैं, शर्त के साथ हैं।
साधुता का संबंध ही अनकंडीशनल है।
Life is harassed by causes, tormented by greed. All our relationships are conditional, with strings attached. Only the relationship with saintliness is unconditional.
मेरे एक प्रोफेसर थे। वे फिलॉसफी के प्रोफेसर थे। और नये-नये आए थे, तो मैं उनके घर मिलने गया। बूढ़े आदमी थे। तो उन्होंने मुझसे पूछा: कैसे आए? तो मैंने कहा: बताना मुश्किल है। मैंने कहा: बताना मुश्किल है। और अगर दुबारा भी आप पूछेंगे यह, तो अब मैं नहीं आऊंगा। मुझे यह पता नहीं था कि कारण हो तभी आना आवश्यक है। तो मैंने कहा: मैं जाता हूं। क्योंकि मैं बिलकुल बिना कारण आया। मेरा खयाल ऐसा था कि कम से कम फिलॉसफी का प्रोफेसर इतना समझेगा कि अकारण मिलने में भी एक रस है। सच तो यह है कि अकारण मिलने में ही रस है। और जीवन में जब भी हम किसी से अकारण मिल पाते हैं, तो जो फूल खिलता है दोनों के बीच में, वही मैत्री है, वही प्रेम है।
I had a professor—he taught philosophy. When he had newly arrived, I went to his house to meet him. He was an old man. He asked me, “What brings you?” I said, “It’s hard to say.” I said, “It’s hard to say. And if you ask this again, then I won’t come anymore. I didn’t know one must come only if there is a reason. So I’ll go.” Because I had come absolutely without reason. I had thought at least a professor of philosophy would understand that there is a certain flavor in meeting without reason. The truth is, only in meeting without reason is there flavor. And whenever in life we can meet someone without reason, the flower that blooms between us—that is friendship, that is love.
तो आपकी बात से तो मैं राजी ही हूं, आपकी बात तो बिलकुल ठीक ही है। इतना ही कहूंगा कि दूसरी बात जो आप कह रहे हैं, वह पहली बात का ही दूसरे तल पर फैलाव है।
So I agree with you; what you say is perfectly right. I will only add: the second point you make is simply the first extended onto another plane.
रामकृष्ण के साथ ऐसी एक घटना है कि विवेकानंद के घर पर बहुत तकलीफ थी। पिता मर गए, तो बहुत कर्ज छोड़ कर मर गए थे। और घर में ऐसी हालत थी कि एक ही बार का खाना होता। और वह भी इतना होता कि या तो मां खा ले या विवेकानंद खा ले। तो मां को वे यह कह कर गांव में चले जाते कि किसी मित्र ने आज निमंत्रण भेजा है, तो मैं वहां खाना खाने जा रहा हूं। सड़कों पर चक्कर लगा कर लौट आते। न तो कोई निमंत्रण था, न किसी मित्र ने बुलाया था। लेकिन मां भोजन कर ले, अन्यथा वह उनको खिला देती और खुद भूखी रह जाती।
There is an incident with Ramakrishna: at Vivekananda’s home there was great hardship. His father had died, leaving heavy debts. At home there was only one meal a day—and even that just enough for either the mother or Vivekananda. So he would tell his mother, “A friend has invited me today; I’m going to eat there,” and go off to the village. He would wander the streets and come back. There was no invitation, no friend had called—but this way the mother would eat; otherwise she would feed him and remain hungry herself.
रामकृष्ण को पता लगा कि वे कई दिन से भूखे हैं, तो उन्होंने कहा: तू कैसा पागल है! तू जाकर मंदिर में परमात्मा से क्यों नहीं मांग लेता है? तू भीतर जा, मैं बाहर बैठा हूं। उन्हें जबर्दस्ती भीतर भेज दिया। घंटे भर बाद वे लौटे--बड़े आनंद से भरे हुए। तो रामकृष्ण ने कहा कि मांग लिया? मिल गया?
Ramakrishna came to know that he had been hungry for days. He said, “What kind of madman are you! Why don’t you go into the temple and ask God? You go inside; I’ll sit outside.” He pushed him in by force. An hour later he returned—filled with great joy. Ramakrishna asked, “Did you ask? Did you get it?”
तो विवेकानंद ने कहा: कौन सी चीज?
रामकृष्ण ने कहा: मैंने तुझे भेजा था कि अपनी मुसीबत के लिए प्रार्थना कर लेना।
तो विवेकानंद ने कहा: मैं तो भूल गया। परमात्मा के सान्निध्य में पेट को याद रख पाता, तो परमात्मा से सान्निध्य नहीं बन सकता। मैं तो भूल गया। यह दो-चार दिन हुआ। फिर तो रामकृष्ण बहुत नाराज हुए और उन्होंने कहा: तू आदमी पागल तो नहीं है!
पर विवेकानंद ने कहा कि जैसे ही मैं मंदिर के भीतर जाता हूं, जैसे ही उनका सान्निध्य मुझे मिलता है, वैसे ही न मैं रह जाता, न मेरा पेट रह जाता, न मेरी भूख रह जाती, न मेरी कोई मांग रह जाती। तो मैं देकर लौट आता हूं, मांग नहीं पाता। विवेकानंद ने कहा कि मैं अपने को देकर लौट आता हूं, मांग नहीं पाता हूं।
Vivekananda said, “What thing?” Ramakrishna said, “I sent you to pray for your difficulty.” Vivekananda said, “I forgot. In the presence of the Divine, if I could keep my belly in mind, then communion with the Divine could not happen. I forgot.” This went on for a couple of days. Then Ramakrishna grew very annoyed and said, “Are you mad or what!” But Vivekananda said, “The moment I enter the temple, the moment Their presence touches me, neither I remain, nor my belly remains, nor my hunger remains, nor any request remains. So I return having given myself; I cannot ask.”
साधु सत्संग अकारण है।
Satsang with a sage is causeless.
वह ऐसे ही है, जैसे आप एक फूल के सौंदर्य को देखने के लिए रुक गए, नहीं कुछ मिलेगा। ऐसे ही है, जैसे चांद-तारे रात को निकलें और आपने आंख उठा कर देख लिया, नहीं कुछ मिलेगा। ऐसे ही मनुष्य के भीतर भी जो फूल खिलते हैं, उनका नाम साधु है। इनके पास आप अगर कारण से गए--अगर फूल के पास कोई कारण से गया कि बाजार में बेच लूंगा, या भगवान को चढ़ा दूंगा, तो भी फूल का जो सौंदर्य-संबंध है, फूल से जो संबंध है, वह पैदा होने वाला नहीं है। क्योंकि वह तो निपट काव्य का संबंध है। जहां कोई लाभ नहीं है, कोई लोभ नहीं है।
It is like stopping to behold the beauty of a flower—nothing to be gotten. Like lifting your eyes to the moon and stars at night—nothing to be gotten. Likewise, the flowers that bloom within a human being—that is what we call a sage. If you go to them with a reason—if you go to a flower with a reason that you will sell it in the market or offer it to God—then too the aesthetic relationship with the flower, the relationship with the flower itself, will not arise. Because that relationship is pure poetry—where there is no profit, no greed.
तो, वह तो आप ठीक ही कहते हैं, पागे जी, कि अगर कोई बीमारी ठीक करवाने जा रहा हो, कोई धन पाने जा रहा हो, कोई चुनाव जीतने जा रहा हो, यह सारे कारणों से जा रहा है, तो वह तो पागल है ही, वह गलत जगह तो जा ही रहा है। न, मैं तो यह कह रहा हूं कि अगर वह किसी भी कारण से जा रहा है, मोक्ष पाने भी जा रहा है, परमात्मा को भी पाने जा रहा है, तो भी गलत जा रहा है। क्योंकि कारण से गया हुआ आदमी साधु के पास नहीं पहुंचता है। साधु की जगह वैसी जगह है जहां हम अकारण जाते हैं।
So, Paage-ji, you are right to say that if someone goes to cure an illness, to gain wealth, to win an election—he is going for reasons; he is a fool; he is going to the wrong place. No—I am saying even if he goes for any reason whatsoever, to attain liberation, to attain God—still he is going wrong. Because a person who goes with a reason does not reach the sage. The sage’s place is that place where we go without cause.
एक झेन फकीर हुआ, रिंझाई। जापान का सम्राट उससे मिलने गया। और उसने कहा कि मैंने बड़ी प्रशंसा सुनी है, तो मैं यहां आया हूं। तुम मुझे सारा आश्रम घूमा कर दिखाओ, कहां क्या करते हो। तो बीच में बड़ा मंदिर है विशाल, और जिसके शिखर दूर से, मीलों से चमकते हैं। और वह रिंझाई इस सम्राट को लेकर एक-एक छोटी-छोटी कोठरी में गया कि यहां साधु स्नान करते हैं; यहां भोजन करते हैं; यहां पुस्तकालय है, यहां पढ़ते हैं।
There was a Zen master, Rinzai. The emperor of Japan went to meet him and said, “I’ve heard great praise, so I’ve come. Show me the whole monastery—what you do where.” In the middle stood a vast temple whose spires glittered for miles. Rinzai took the emperor through every small cell: here the monks bathe; here they eat; here is the library, they read here.
बार-बार सम्राट ने पूछा कि मुझे व्यर्थ की जगह में मत घुमाओ, उस बीच के भवन में क्या करते हैं?
यह जैसे ही वह सम्राट पूछता कि रिंझाई चुप हो जाता, जैसा बहरा हो गया! पूरा आश्रम घुमा दिया--पाखाने, शौचालय, स्नानगृह, सब दिखा दिए। सम्राट ने कहा: या तो मैं पागल हूं या तुम पागल हो! मैं तुमसे पूछता हूं, यह बीच में जो बड़ा भवन है यहां क्या करते हो? बस, वह चुप हो जाता! फिर दरवाजे पर विदा का भी वक्त आ गया। वह अपने घोड़े पर बैठने लगा, तब उसने फिर कहा कि तुम आदमी कैसे हो, मैं कुछ समझ नहीं पाया।
Again and again the emperor asked, “Don’t take me round useless spots—what do you do in that central building?” Whenever the emperor asked, Rinzai fell silent, as if deaf! He showed the entire monastery—latrines, toilets, baths, everything. The emperor said, “Either I’m mad or you are! I keep asking you: in that big central building, what do you do?” He would just fall silent. At last the farewell at the gate arrived. As the emperor mounted his horse he said again, “What kind of man are you? I haven’t understood anything.”
तो उसने कहा कि अब आप मानते ही नहीं, तो मुझे कहना पड़े: आप गलत सवाल पूछते हो। आपने मुझसे पूछा था कि साधु जहां जो करते हों, वह जगह मुझे बता दो। वहां तो साधु--वह जो बीच में भवन है--तब जाता है, जब उसे कुछ नहीं करना होता है। वह हमारी प्रार्थना की जगह है। वहां हम कुछ करने नहीं जाते हैं। जब हम करने से थक गए होते हैं और न करने की इच्छा होती है, नॉन-डूइंग की इच्छा होती है, तब हम वहां जाते हैं। और तुमने पूछा था कि साधु जहां जो करते हैं। वह तो मैंने सब जगह बता दी--यहां स्नान करते हैं, यहां भोजन करते हैं, यहां सोते हैं, यहां अध्ययन करते हैं। वह है मंदिर, वहां हम कुछ करते नहीं हैं। और जो करने जाएगा, वह मंदिर में जा नहीं सकता है। वहां तो हम करने से थके हुए लोग, न करने के लिए जाते हैं। वहां हम कुछ भी नहीं करते हैं। वहां हम न होने में लीन हो जाते हैं।
Rinzai said, “Since you won’t accept otherwise, I must tell you: you ask the wrong question. You asked me to show you the place where monks do what they do. That place—the central building—is where a monk goes when he has nothing to do. That is our place of prayer. We do not go there to do anything. When we are tired of doing and the wish arises not to do, the wish for non-doing, then we go there. And you asked where monks do things—I have shown you all that: here they bathe, here they eat, here they sleep, here they study. That is the temple—there we do nothing. And whoever goes there to ‘do’ cannot enter the temple. We, tired of doing, go there in order not to do. There we do nothing at all. There we are absorbed in non-being.”
साधु वह जगह है जहां हम मांगने, पाने, किसी भी लोभ के वश जाएं, तो हमारा संबंध ही नहीं हो पाता। संबंध हो ही नहीं सकता। फिर हम किसी दुकान की तलाश में हैं। फिर किसी डॉक्टर की तलाश में हैं, किसी ज्योतिषी की तलाश में हैं।
वह बेहतर आप कहते हैं कि वह हमें वहीं खोजना चाहिए जहां डॉक्टर है।
A sage is that place where, if we go under the sway of asking, of getting, of any greed, then no relationship can happen. It simply cannot. Then we are looking for a shop, or for a doctor, or an astrologer. Better, as you say, to seek that in the place where the doctor is.
बड़ी कठिन बात है। और आप जो कहते हैं, बड़ी उलटी बात कहते हैं। दो बातें हैं। एक तो सहज अवस्था अंतिम अवस्था नहीं है। क्योंकि अगर सहज अवस्था अंतिम अवस्था होगी, तो असहज अवस्था प्राथमिक अवस्था होगी। और असहज से सहज तक पहुंचा नहीं जा सकता। सहज अवस्था अगर हो सकती है, तो उसे प्रथम ही होना पड़ेगा।
It is a very difficult matter. And what you are saying, you are saying quite upside down. Two points. First, the natural state is not the final state. Because if the natural state were the final state, then the unnatural state would be the primary state. And from the unnatural one cannot reach the natural. If there can be a natural state, it will have to be the original one.
वही न! अगर सिर्फ धारणा कर रहे हैं ऐसी, तो यह धारणा सहज नहीं है। यह धारणा भी सहज नहीं है, अगर धारणा कर रहे हैं।
Exactly! But if you are merely holding such a notion, then that notion is not sahaj. Even that notion isn’t sahaj if it is only a notion.
नहीं, यह जो मैं कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि एक तो यह अगर हमारी धारणा है कि आत्मा सहज अवस्था में पड़ी है, है ही, अगर यह धारणा है, तो यह धारणा कभी सहज नहीं होती है। धारणा तो हमेशा मन की ही होती है और सहज नहीं हो सकती है। अगर यह अनुभव है, तो सहज हो सकता है।
और धारणा और अनुभव में बड़ा फर्क है।
No. What I am saying is this: firstly, if it is only our notion that the self is in its spontaneous state—already so—if it is a notion, then that notion is never spontaneous. A notion is always of the mind and cannot be spontaneous. If it is an experience, then it can be spontaneous. And there is a great difference between a notion and an experience.
अब यह भी सोचने जैसी बात है। यह सोचने जैसी बात है कि जो अनुभव हमेशा रहता है, वही केवल सहज हो सकता है; जो चला जाता है, आता है, वह सहज नहीं हो सकता है।
Now, this too is something to think about. It is something to think about that only an experience that remains forever can be called natural; that which comes and goes cannot be natural.
सहज का मतलब ही यह है कि जो आता, न जाता। इसलिए हम ऐसा कभी नहीं कह सकते कि सहज अनुभव मुझे कभी-कभी होता है और बाकी समय नहीं होता।
Sahaj means precisely this: that which, once it comes, does not go. Therefore we can never say that the sahaj experience happens to me sometimes and at other times it does not.
नहीं। यह जो बात है न, यह जो बात है, जैसे ही हम इस बात को पकड़ लेते हैं, अगर हम शरीर को एक दुश्मन की तरह देख लें, तब तो...
No. This—this very point, you see—as soon as we latch onto it, if we begin to look at the body as an enemy, then...
असहज सिर्फ मन हो सकता है।
आत्मा असहज हो नहीं सकती, शरीर असहज हो नहीं सकता। ये तो दोनों ही सहज हैं। असहजता जो आती है, जो जटिलता है, कांप्लेक्सिटी है, वह तो मन की है। और मन की भी क्यों है? तो जो हम कह रहे हैं, वही तो आधार है उस असहजता का। मन की असहजता इसलिए है कि मन सदा कुछ मांग रहा है, जो है उसके लिए राजी नहीं है, सदा कुछ मांग रहा है। वह यह भी मांग रहा है कि कल मुझे सहज अवस्था मिल जाए आत्मा की, तो कभी नहीं मिलेगी। क्योंकि जब तक मैं यह कह रहा हूं कि कुछ मुझे मिल जाए--कल। और सहज मिलना है तो अभी और यहीं है, कल का कोई प्रश्न नहीं है।
Only the mind can be ill at ease. The self cannot be ill at ease; the body cannot be ill at ease. Both are naturally at ease. The uneasiness that arises—the complication, the complexity—belongs to the mind. And why of the mind? What we have been saying is exactly the basis of that uneasiness. The mind is uneasy because it is always asking for something; it is not content with what is, it keeps demanding. It even asks, “Tomorrow let me have the natural, spontaneous state of the self”—then it will never happen. Because as long as I am saying, “Let me get something—tomorrow,” it cannot be. And if it is to be realized naturally, it is here and now; there is no question of tomorrow.
निगेटिव ही होने वाली है। सारा अध्यात्म निगेटिव है। सारा अध्यात्म निगेटिव है।
It is bound to be negative. All spirituality is negative. All spirituality is negative.
नहीं। जब आप कहते हैं, समाप्त हो जाना, तब आप सहज के लिए भी शर्त लगाते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि अगर सहज किसी कंडीशन पर होता होगा, तो सहज नहीं रह जाएगा। अगर आप यह कहते हैं कि इच्छाएं समाप्त हो जाएंगी तब जो होगा वह सहज है। तो इसका मतलब यह हुआ कि इच्छाओं का समाप्त होना एक कंडीशन है, जिसके बिना सहज नहीं हो सकेगा। तब तो सहज बड़ा कमजोर है, इच्छाएं बड़ी मजबूत हैं। फिर यह कभी नहीं होगा। नहीं, यह जो बात है, इच्छाओं के समाप्त हो जाने से नहीं सहज होगा।
No. When you say “to end,” you are placing a condition even on sahaj, which is wrong. Because if sahaj depended on any condition, it would no longer remain sahaj. If you say that when desires end, whatever happens is sahaj, then it means the ending of desire is a condition without which sahaj cannot be. Then sahaj is very weak and desires are very strong. Then it will never happen. No, it is not so; sahaj does not happen through the ending of desires.
हां, मैं जो कह रहा हूं वह और बात कह रहा हूं, मैं यह कह रहा हूं कि सहज का अर्थ यह है कि जो बेशर्त है। उसमें इतनी शर्त भी नहीं लगाई जा सकती कि इच्छा हटेगी तब वह होगा।
Yes, what I am saying is something else. I am saying that sahaj means: that which is unconditional. You cannot impose even so small a condition on it as, "When desire departs, then it will be."
न, हटाने की बात नहीं है। इसलिए मैं कह रहा हूं आपसे कि सहज जीवन स्वीकार का जीवन है, हटाने का जीवन नहीं है। अगर आपमें इच्छा है तो है, इसे स्वीकार करें, हटाने की क्या बात है। और जैसे ही पूर्ण स्वीकृति होगी, सहजता फलित होगी।
No, it is not a matter of removing. That is why I am telling you: a natural life is a life of acceptance, not of removal. If desire is in you, then it is—accept it; what is the point of talking about removing it? And the moment there is total acceptance, naturalness bears fruit.
मेरे भीतर क्रोध है, तो एक उपाय तो यह है कि इसको मैं हटाऊं, तब सहज जीवन फलित होगा। लेकिन क्रोध के हटाने की शर्त पर जो सहज जीवन फलित होगा, वह सहज नहीं हो सकता। मुझमें क्रोध है इसके लिए मैं राजी हूं, क्योंकि कोई उपाय नहीं है। क्रोध है, इसे मैंने पाया--जैसे मैंने आंख पाईं, जैसे मैंने हाथ पाया--ऐसा क्रोध भी पाया। क्रोध है। इसे मैं न दबाता, न इसे मैं हटाता, यह है, इसे मैं स्वीकार करता हूं। और जैसे ही मैं इसे स्वीकार करता हूं--यह हटता है, हटाया नहीं जाता--तब बेशक सहजता फलित होती है। हटाए जाने में तो शर्त है, हट जाना और बात है।
There is anger within me. One approach is: let me remove it, then a natural life will blossom. But a so‑called natural life that blossoms on the condition that anger has first been removed cannot be natural. If there is anger in me, I agree to it—because there is no other way. I have found anger just as I have found my eyes, just as I have found my hands—I have found anger like that too. There is anger. I neither suppress it nor try to remove it. It is there; I accept it. And the moment I accept it—it goes; it is not removed—then certainly naturalness flowers. In removal there is a condition; for it to fall away is another matter.
अगर मैं क्रोध को स्वीकार कर लेता हूं और कहता हूं कि परमात्मा ने दिया है, जो है वह है, ऐसा मैं हूं। क्रोधी मैं आदमी हूं। बुरा मैं आदमी हूं। और मैं नहीं कहता कि कल मैं अच्छा आदमी हो जाऊंगा। क्योंकि जो आज बुरा है, उससे ही तो कल निकलने वाला है। मेरा कल मुझसे ही निकलेगा। वह मुझसे, बाहर से आने वाला नहीं है, वह मेरा ही एक्सटेंशन है, वह मेरी ही कंटीन्युटी है। तो मैं कल अच्छा हो जाऊंगा, इसकी मैं कैसे कामना करूं? क्योंकि जो मैं हूं, इसी बीज से मेरा कल निकलेगा, परसों निकलेगा, भविष्य निकलेगा; इसी से मेरी आत्मा, मेरा परमात्मा, मेरा मोक्ष निकलेगा जो मैं हूं।
If I accept anger and say, “It is given by God. What is, is. This is how I am. I am an angry man. I am a bad man.” And I do not say that tomorrow I will become a good man. Because it is out of what is bad today that tomorrow will emerge. My tomorrow will emerge out of me. It is not going to come from outside me; it is my own extension, my own continuity. So how can I wish that tomorrow I will be good? Because from what I am—out of this very seed—my tomorrow will be born, the day after tomorrow will be born, the future will be born; out of this will come my soul, my God, my liberation—from what I am.
इस ‘मैं’ के खिलाफ लड़ कर जो चलेगा, वह कभी सहज नहीं हो सकता।
हां, सहज होने का दिखावा कर सकता है। ढांचा भी सहज होने का बना सकता है।
Whoever goes on fighting against this “I” can never be natural. Yes, he can put on a show of being natural. He can build a framework that looks natural.
तो जिन साधु-संतों का आप कह रहे हैं, अगर आप ठीक कह रहे हैं, जो कहते हैं कि हम निन्यानबे परसेंट कर पाए, लेकिन पूरा नहीं हो पाता, तो वे इस तरह के लोग होंगे जिन्होंने सहज होने की कोशिश की है। लेकिन जिसने जीवन को स्वीकार कर लिया है--क्रोध को, काम को, जो भी है। यह कहेगा, हंड्रेड परसेंट सहज है। क्योंकि अगर यह क्रोध में आ जाए, तो आप इससे यह नहीं कह सकते कि अरे, तुम क्रोध में आ गए, तुम कैसे सहज हो! वह कहेगा कि सहज क्रोध आ रहा है। सहज का मतलब ही और है।
So those sadhus and saints you mention—if you are reporting them rightly—who say, “We managed ninety‑nine percent, but it never becomes complete,” they are the kind of people who have tried to be natural. But the one who has accepted life—anger, sex, whatever is—he will say, “I am one hundred percent natural.” Because if he happens to become angry, you cannot say to him, “Ah, you got angry—how can you be natural?” He will say, “This is natural anger.” “Natural” means something else.
और जब कबीर जैसा आदमी कहता है: ‘साधो, सहज समाधि भली।’ तो उसका मतलब यह नहीं होता कि किसी शर्त से पूरी होगी। वह यही कह रहा है कि ‘सहज समाधि’ का मतलब ही इतना है कि मैंने लड़ाई छोड़ी और मैं समर्पित हूं, मैं लड़ता नहीं हूं। जीवन जैसा है वैसा स्वीकार कर लेता हूं--बुरा है तो बुरा है, नरक है तो नरक, उसे मैं स्वीकार कर लेता हूं। इस स्वीकृति में से सहज का जन्म होता है। इस टोटल एक्सेप्टिबिलिटी में से सहज का जन्म होता है। और वह जो सहज है, वह अनकंडीशनल है। अनकंडीशनल इस अर्थों में है कि न तो हमने उसके लिए कोई चेष्टा की है, न हमने कोई उसके लिए प्रयास किया है, न हमने उसके लिए कोई उपाय किया है।
And when a man like Kabir says, “Sadho, sahaj samadhi bhali,” his meaning is not that it will be fulfilled under some condition. He is saying exactly this: “Sahaj samadhi” means I have dropped the fight and I am surrendered; I do not struggle. I accept life as it is—if it is bad, then bad; if it is hell, then hell—I accept it. Out of this acceptance, naturalness is born. Out of this total acceptability, naturalness is born. And that which is natural is unconditional—in the sense that we have made no effort for it, we have made no attempt for it, we have devised no method for it.
क्योंकि एक बड़े मजे की बात है। जिस चीज के लिए हम उपाय करेंगे, वह उपाय के छोड़ने पर खो जाएगी। और जिस चीज को हम साधेंगे, कल अगर नहीं साधेंगे, तो वह नष्ट हो जाएगी।
Because there is a very delightful truth: whatever we gain by a method will be lost when the method is dropped. And whatever we cultivate—if tomorrow we do not cultivate it—it will wither away.
एक सूफी फकीर को मेरे पास लाए, पागे जी। तो उनके भक्त मुझे कहे कि उन्हें सब जगह परमात्मा दिखाई पड़ता है--वृक्ष में, पत्थर में, पौधे में, सब जगह परमात्मा दिखाई पड़ता है। तो मैंने उनसे पूछा कि दिखाई पड़ता है या आप देखते हैं?
उन्होंने कहा: नहीं-नहीं, मुझे दिखाई पड़ता है।
पर उन्होंने इतने घबड़ा कर कहा कि नहीं-नहीं, मुझे दिखाई पड़ता है।
तो मैंने कहा कि आप फिर एक दफा सोचें, आपने कभी देखना तो शुरू नहीं किया था?
उन्होंने कहा कि शुरू तो किया, नहीं तो दिखाई कैसे पड़ता। तीस साल पहले देखने की साधना शुरू की थी, हर चीज में देखने की कोशिश की थी, फिर धीरे-धीरे दिखाई पड़ने लगा।
Page ji once brought a Sufi fakir to me. His devotees told me, “He sees God everywhere—in the trees, in stones, in plants—God appears everywhere.” I asked him, “Does it appear to you, or do you look?” He said, “No, no, it appears to me.” But he said it so nervously—“No, no, it appears to me.” So I asked, “Think again once—did you not at some point begin practicing seeing?” He said, “I did begin; otherwise how would it appear? Thirty years ago I began the practice of seeing, I tried to see in everything, and slowly it began to appear.”
तो मैंने उनसे कहा: आप आठ दिन मेरे पास रुको। और अब कोई कोशिश न करें देखने की। तीस साल आपने देखने की कोशिश की, और अब दिखाई पड़ता है। आठ दिन इस कोशिश को छोड़ दें।
तो उन्होंने कहा: आप नास्तिक तो नहीं हैं। आप कैसी गलत बात कह रहे हैं! अगर मैं एक घंटे को भी छोड़ दूंगा, तो वह दिखाई नहीं पड़ेगा।
तो अब यह जो दिखाई पड़ रहा है, यह कोई सहज अनुभव नहीं है। यह एफर्ट बेस है। एक प्रयास है देखने का। तब फिर यह हमारा ही अनुभव है। इससे परमात्मा का कोई लेना-देना नहीं है। यह हम थोप रहे हैं अनुभव जगत के ऊपर। यह एक क्षण को भी हम थोपना बंद कर दें, तो प्रोजेक्शन खो जाएगा। और जगत, जैसा पत्थर पत्थर दिखाई पड़ने लगेगा, परमात्मा उसमें से खो जाएगा।
I said to him, “Stay with me for eight days. And now make no effort to see. For thirty years you have tried to see, and now it appears. For eight days, drop the trying.” He said, “You are not an atheist, are you? What wrong thing are you saying! If I drop it even for an hour, it will stop appearing.” Then what is appearing now is not a natural experience. It is effort‑based—an effort to see. Then it is our experience; God has nothing to do with it. We are imposing it upon the world of experience. The moment we stop imposing it, even for an instant, the projection will be lost, and the world will appear as stone‑stone; God will disappear from it.
पत्थर का पत्थर दिखाई पड़ना तो सहज है, पत्थर का परमात्मा दिखाई पड़ना असहज है।
जिस दिन पत्थर का पत्थर दिखाई पड़ना कोशिश हो जाए, और पत्थर का परमात्मा दिखाई पड़ना घटित हो, उस दिन हम कहेंगे, सहज अनुभव हुआ। लेकिन वैसे अनुभव को खोया नहीं जा सकता है। जिस अनुभव को सम्हालना पड़ता है, वह अनुभव असहज है। और जिस अनुभव के लिए हमें चेष्टा करनी पड़ती है, चाहे हमने अतीत में की हो और हम भूल गए हों, आज भी खोने से खो जाएगी।
Stone appearing as stone is natural; stone appearing as God is unnatural. The day when seeing stone as stone would require effort, and seeing stone as God would happen by itself—that day we would say a natural experience has happened. But such an experience cannot be lost. That experience which has to be maintained is unnatural. And that for which we have to make effort—even if we made it in the past and have now forgotten—if we stop today, it will be lost today.
तो जिन साधुओं की आप बात कर रहे हैं, अगर वे कहते हैं कि सहज जीवन हो नहीं पाया, और जब तक शरीर है तब तक सहज हो न पाएगा, तब तक शरीर से उनकी एक शत्रुता है, शरीर स्वीकार नहीं हुआ। नहीं तो परमात्मा का ही शरीर है, तुम्हें क्या बाधा देगा। और परमात्मा इतने बड़े जगत के रहते हुए सहज हो पाए, और मैं इतने से शरीर के रहते हुए सहज न हो पाऊं, तो मैं नहीं मान सकता कि यह सहजता हुई। अगर वह कहता है कि जब तक क्रोध है, तब तक सहज न हो पाऊंगा; जब तक काम है, तब तक सहज न हो पाऊंगा, तब फिर वह लड़ेगा और काटेगा, मिटाएगा इन सबको। और जो भी बनेगा आखिर में वह उसका खुद का निर्माण होने वाला है, वह सहज होने वाला नहीं है।
So about those sadhus you speak of: if they say that a natural life has not happened, and as long as the body is there it cannot happen, then they still have an enmity with the body; the body has not been accepted. Otherwise it is God’s very body—how would it obstruct you? If God, with such a vast universe existing, can be natural, and I, with so small a body, cannot be natural, I cannot accept that this is naturalness. If he says, “As long as there is anger, I cannot be natural; as long as there is sex, I cannot be natural,” then he will fight, cut, and erase these. And whatever is built in the end will be his own construction; it will not be natural.
सहज का तो अर्थ ही यह है कि हमने लड़ाई छोड़ी, हम लड़ते नहीं, हमारा कोई प्रयास नहीं।
Natural means we have dropped the fight; we do not fight; there is no effort on our part.
हां।
Yes.
आखिर कहते हैं वहीं जरा दिक्कत पड़ जाती है।
It is precisely when you say “after all” that a little difficulty arises.
कोशिश करना ही प्रपंच है, पागे जी!
Trying itself is the contrivance, dear sir!
यह जो आप कहते हैं, चलते, चलते, चलते। ऐसा नहीं होगा, कभी नहीं होगा। क्योंकि आप जिस तरह सोच रहे हैं, उसका मतलब यह हुआ कि वह एक कनक्लूजन है बहुत सी क्रियाओं का। जब आप कहते हैं, चलते-चलते।
This thing you say—going on, going on, going on—this will not happen, never. Because the way you are thinking, it implies a conclusion reached by many actions. When you say, “by and by.”
तो उसका मतलब क्या होता है?
Then what does it mean?
जब हम कहते हैं, चलते-चलते; तब हम सहज को भी एक मंजिल बनाते हैं--कहीं दूर। और सहज वह है जो दूर नहीं है, जो इसी वक्त है, अभी है, यहीं है। और जब हम मंजिल बनाते हैं और हम कहते हैं, चलते-चलते, धीरे-धीरे, करते-करते वह मिलेगा, तो उसका मतलब ही यह है कि वह मिला हुआ नहीं है, कभी मिलेगा।
When we say, “as we go along,” we even make the natural, the spontaneous (sahaj) into a destination—somewhere far away. And sahaj is that which is not far; it is right now, here. And when we make it a destination and we say, “walking, slowly, slowly, by doing and doing, it will be attained,” that itself means it is not already attained; someday it will be.
हां, यह जो डर है...
Yes, this fear...
नहीं, यह सवाल नहीं है। सवाल बड़ा यह है कि वह अनुभव की कैसे होगी? अनुभव की नहीं है, यह तो तय है। क्योंकि अनुभव की हो फिर तो कोई बात ही नहीं है।
No, that is not the question. The bigger question is: how will it become a matter of experience? That it is not experiential—that much is certain. Because if it were experiential, then there would be nothing to discuss at all.
हां, वही मैं कह रहा हूं कि नहीं होती है। अगर अनुभव की होनी है, तो इस सत्य की समझ से होगी कि सहज किसी भी व्यवस्था और किसी भी प्रक्रिया और किसी भी साधना से नहीं पाया जा सकता। यह अनुभव जीवन में हजार-हजार विफलताओं के अनुभव से होगी; सफलताओं के अनुभव से नहीं। यह होते-होते नहीं हो जाएगी। यह हम रोज-रोज सब करके देखेंगे और हम पाएंगे कि नहीं होती है, नहीं होती है।
Yes, that is exactly what I am saying: it does not happen. If there is to be an experiential realization, it will come through understanding this truth—that the spontaneous cannot be attained by any system, any process, or any sadhana. This realization will come through the experience of thousands upon thousands of failures in life, not through experiences of success. It will not happen by trying to make it happen. Day after day we will try everything, and we will find: it doesn’t happen, it doesn’t happen.
नहीं, अगर कहेंगे बोलने के तरीके हैं...
No, if you say they are merely ways of speaking...
यह जो, यह जो हमारी कठिनाई है...
This, this is our difficulty...
यह भी हमारे मुल्क में एक दुर्घटना हो गई है। हमारे मुल्क में एक दुर्घटना हो गई है। और वह दुर्घटना बड़ी है। और वह यह है कि करीब-करीब सब जो हो सकता है वह शब्दों से हमें ज्ञात है। और दूसरा, जीवन के बहुत गहरे अनुभव को हम शब्दों के फासले में भी बांट पाते हैं। यह सिर्फ शब्दों का फासला है। और तीसरा, कुछ बातें हम मान लेते हैं और इस भांति मान लेते हैं कि फिर उन पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं रह जाती। और उनका हमें कोई पता नहीं होता।
This too has been a mishap in our land. In our land a mishap has occurred—and it is a big one. First, almost everything that could be, is known to us only as words. Second, we even parcel out life’s deepest experiences by the distances created by words; it’s only a verbal gap. And third, we accept certain things as beliefs in such a way that we feel there is no longer any need to inquire into them—and we have no real knowing of them.
जैसे हम कहते हैं, आत्मा सहज है ही। अब यह बिलकुल मान्यता हुई। इसके मान लेने से बड़ी कठिनाई खड़ी होगी। इसको मान कर हम सारा इंतजाम करना शुरू कर देंगे। यह अनुभव ही बन सकता है कि आत्मा सहज है या नहीं; यह मान्यता नहीं बन सकती। और जिस दिन अनुभव बनेगी, उस दिन हमें दिखाई पड़ेगा कि इसे हम कभी भी मान्यता बना कर पा नहीं सकते थे। यह हम पर उतरी हुई घटना होगी। और यह जो उतरने की घटना बनेगी, उसके लिए मैं कह रहा हूं कि फर्क पड़ेगा। अगर कनक्लूजन में फर्क हो तो बहुत दिक्कत नहीं है। अगर निष्कर्ष में फर्क हो तो वह शब्दों का फर्क होता है। लेकिन उस तक पहुंचने की भी बात है।
For example, we say, “The soul is naturally effortless.” Now that becomes a creed. From accepting it, a great difficulty arises: we start arranging our whole life around the belief. Whether the soul is effortless or not can only be known as experience; it cannot be held as a belief. And the day it becomes an experience, we will see we could never have attained it by turning it into a belief. It will be something that descends upon us. And for that descent, I am saying, there is a difference that matters. If there is a difference in conclusions, it is not too troublesome—it is a difference of words. But there is also the question of how one arrives.
एक हेरिगेल, एक जर्मन विचारक, जर्मनी से, जापान था तीन साल तक। और वह जिस झेन फकीर के पास सीख रहा था--उससे वह सीख रहा था, धनुर्विद्या। और उस फकीर का कहना था कि धनुर्विद्या के माध्यम से मैं तुझे इशारे करवा दूंगा ध्यान के। क्योंकि झेन फकीर कहता है कि जो सहज है, उसका डायरेक्ट इंडिकेशन नहीं हो सकता। इसलिए मैं सीधा ध्यान नहीं करवा सकता तुझे। तू कर कुछ और, इस करने में किसी दिन न करने का कोई क्षण होगा तो वह मैं तुझे इशारा करूंगा कि ध्यान ऐसा है। क्योंकि कठिनाई यह है कि जो चीज न करने से होने वाली है उसको कैसे इशारा किया जाए? इशारा भी करना बन जाएगा।
Herrigel, a German thinker, lived in Japan for three years. He studied archery with a Zen master. The master said, “Through archery I will give you an indirect indication of meditation.” For the Zen master says that what is natural cannot be indicated directly. “Therefore I cannot make you meditate straightaway. Do something else; in the doing, some day there will be a moment of non-doing. Then I will point out: this is how meditation is. The difficulty is: how to indicate that which happens through non-doing? Even the act of pointing would become a doing.”
तो यह व्यक्ति हेरिगेल इतनी निष्ठा से धनुर्विद्या सीखने लगा कि डेढ़ साल में इसके सब शत-प्रतिशत निशाने अचूक लगने लगे। तब इसने अपने गुरु से कहा कि निशाने अचूक लगने लगे हैं, अब मुझे कुछ दे दो।
Herrigel practiced archery with such devotion that within a year and a half his shots were a hundred percent accurate. He told his master, “My aim is unfailing now—please give me something more.”
तो उसके गुरु ने कहा: निशाने तो अचूक लगने लगे, लेकिन वह क्षण अभी नहीं आ रहा जिस पर मैं इशारा करूं कि ध्यान कैसा होता है।
The master said, “Your aim may be unfailing, but the moment has not yet come for me to indicate what meditation is.”
तो उसने कहा: वह क्षण कब आएगा? अब निशाने तो सब पूरे लगने लगे। मैं तो सोचता था धनुर्विद्या सीख लूंगा, तो ध्यान की तरफ इशारा हो जाएगा।
Herrigel asked, “When will that moment come? My shots are perfect. I thought once I mastered archery, I’d get the indication toward meditation.”
तो उसके गुरु ने कहा कि नहीं, वह मौका ही नहीं आ रहा है। तू अभी भी तीर चलाता है, अभी भी तुझसे तीर चल नहीं रहा है। अभी भी एफर्ट है। अभी भी तू साधता है, निशाना लगाता है। अभी भी तेरा चित्त तीर के चलाते वक्त खिंचता है। तो मैं उस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा हूं: किसी दिन तुझसे तीर चलता हो, तू चला न रहा हो, सहज चल रहा हो, तेरे मन में कोई खिंचाव न हो, तो मैं तुझे इशारा करूं कि ध्यान कुछ ऐसा होता है।
The master replied, “No, that moment is not arriving. You are still shooting the arrow; the arrow is not yet shooting itself. There is still effort. You still take aim, you still set your target. Your mind still tightens as you release. I am waiting for the moment when the arrow goes from you, but not by you—when it goes naturally; when there is no inner strain in you—then I will point out: meditation is like this.”
डेढ़ साल और बीत गया। और रोज वह हेरिगेल कहने लगा कि निशाना मेरा बिलकुल ठीक लग रहा है। और सब ठीक है, अब कोई भूल-चूक भी नहीं रह गई, अब वह इशारा कब होगा?
Another year and a half passed. Every day Herrigel insisted, “My aim is absolutely right. Everything is correct. There are no mistakes now. When will you give the indication?”
उसके गुरु ने कहा कि तू बात ही नहीं समझ पा रहा है, निशाना लगाने से हमारा प्रयोजन नहीं है। हमारा प्रयोजन यह है कि तू तीर ऐसे चला सके, जैसे आकाश में चील कभी तैरती है पंखों को छोड़ कर, तैरती नहीं फिर, कोई प्रयास नहीं करती, बस छोड़ देती है। तरती है, तैरना नहीं कहना चाहिए। बस हवा में तरती है। ऐसा किसी क्षण की मैं तलाश में हूं।
The master said, “You are not understanding. Our purpose is not that you hit the target. Our purpose is that you can let the arrow go the way an eagle sometimes rides the sky without flapping her wings. She is not ‘swimming’ the air; she simply glides—no effort. I am waiting for such a moment.”
तीन साल बीत गए, वह थक गया। और जर्मन दिमाग जो एफर्ट के अतिरिक्त कुछ सोच नहीं सकता। और नो-एफर्ट की बात जिसके पकड़ के बाहर है। आखिर हेरिगेल ने कहा: मुझे क्षमा करें, मैं वापस लौट जाऊं, क्योंकि यह मेरे बस के बाहर है। और मुझे यह बिलकुल पागलपन मालूम पड़ता है। क्योंकि जब मैं तीर चलाऊंगा तो मैं चलाऊंगा ही, बिना चलाए मेरा तीर चलेगा कैसे? और जब मैं निशाना लगाऊंगा, तो लगाऊंगा ही। और डूअर तो मौजूद रहेगा, करने वाला मौजूद रहेगा। तो कल मैं वापस जाता हूं, क्षमा करें, आप एक सर्टिफिकेट तो लिख देंगे न कि मैं तीर चलाना सीख गया?
Three years went by. He was exhausted. And a German mind can scarcely imagine anything beyond effort; the very idea of non-effort is beyond its grasp. At last Herrigel said, “Forgive me. I will return home. This is beyond me. It seems sheer madness. If I shoot, I shoot—how else will the arrow fly? If I aim, I aim. The doer will be there. Please forgive me. I leave tomorrow. But at least give me a certificate that I have learned archery.”
उसके गुरु ने कहा: मैं न लिख सकूंगा। मैं न लिख सकूंगा, क्योंकि अभी तुझसे तीर चला नहीं है। अभी तू चलाए ही चला जा रहा है। अभी सिर्फ अभ्यास ही है। तो अभी मैं तुझको तीरंदाज नहीं कह सकता। तीरंदाज तो वह है, जो तीर न चलाए और तीर चल जाए। तब तो वह और हैरान हो गया।
The master said, “I cannot write it. I cannot. Because the arrow has not yet gone from you; you go on making it go. It is only practice. I cannot call you an archer. An archer is one who does not shoot—and the arrow goes.” Now Herrigel was even more baffled.
दूसरे दिन सुबह वह विदा लेने गया। तो वह गुरु दूसरों को सिखा रहा था। वह कुर्सी पर बैठ गया और देखता रहा। आज पहली दफा वह सीखने नहीं आया था, जाने की तैयारी में था, विदा लेने आया था। इसलिए बैठा था रिलैक्स। उसने गुरु को कमान उठाते देखा, उसने तीर चलाते देखा। आज पहली दफा वह करने के खयाल में नहीं था। और उसे दिखाई पड़ा कि फर्क गहरा है। वह आदमी कमान उठा नहीं रहा है, कमान जैसे उठ रही है। वह आदमी तीर चला नहीं रहा है, तीर जैसे चल रहा है। जैसे चलाने वाला और चलने वाले में कोई फासला नहीं है, वह एक ही घटना है। डूअर नहीं है पीछे, सिर्फ होना ही, हैपनिंग ही रह गई है। वह उठा वहां से, उसने गुरु के हाथ से कमान लिया, तीर लिया और चलाया। और उसके गुरु ने कहा कि सर्टिफिकेट तेरे लिए मैं दे दूंगा। आज, आज तू नहीं है और तीर चला! ध्यान ऐसी घटना है।
Next morning he came to take leave. The master was teaching others. Herrigel sat down and watched. For the first time he had not come to learn; he had come to say goodbye. He was relaxed. He watched the master lift the bow, release the arrow. For the first time he was not in the mood of doing. And he saw a profound difference: the man was not lifting the bow; the bow seemed to be lifting. The man was not releasing the arrow; the arrow seemed to be released. As if there were no distance between the one who makes it happen and what happens—it was one event. There was no doer behind it; only being, only happening remained. Herrigel stood up, took the bow and arrow from the master’s hands, and shot. And the master said, “I will give you the certificate today. Today you are not there—and the arrow went! Meditation is such an occurrence.”
जब हम प्रक्रिया की बात में पड़ते हैं, तो निश्र्चित ही आप जो कहते हैं एक अर्थ में ठीक है कि चलते-चलते होगा। लेकिन चलते-चलते से नहीं होगा, चलते-चलते की जो असफलता है, चलते-चलते की जो विफलता है, चलते-चलते हर बार जो लगेगा कि चलते हैं और मंजिल नहीं मिलती है; और किसी दिन आप थक कर बैठ जाएंगे और कह देंगे कि अब नहीं चलना है, न कोई रास्ता है, न कोई मंजिल है, और न मैं हूं, और कुछ नहीं होने वाला है। जिस दिन इतनी हेल्पलेस, असहाय अवस्था होगी, उस दिन हो जाता है। उस दिन जो होता है, उस दिन जो होता है वह आपके चलने का परिणाम नहीं है।
When we start talking about method, then in a certain sense what you say is right—that it will happen by “walking and walking.” But it will not happen by walking and walking; it will happen through the failure of walking. Walking and walking, every time it will seem you are walking and the goal is not reached. One day you will be so tired that you will sit down and say, “Now I will not walk; there is no path, no goal, and no ‘me’; nothing is going to happen.” On the day such a helpless, utterly powerless state comes, that day it happens. And what happens that day is not the result of your walking.
आगे जाने को नहीं कह रहा हूं; रुकने को कह रहा हूं। वह बात वही की वही है, उसमें फर्क नहीं पड़ रहा है। मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूं कि आप आगे जाकर सहज हो जाएंगे, सहज तो आप हैं ही। जब तक आप आगे जाते रहेंगे तब तक सहज न हो पाएंगे।
I'm not telling you to go ahead; I'm telling you to stop. You are saying the same thing again—there is no real difference in it. I'm not saying that by going ahead you will become natural; you already are natural. As long as you keep going ahead, you will not be able to be natural.
न, किसी को आज ही आज हो सकता है। किसी को आज ही आज हो सकता है!
No— for someone it can be today itself, today. For someone it can be today itself!
न, वह जो क्रम-मुक्ति रखी है, वह जिनको हो सकता है वे भी क्रम-मुक्ति के आलस्य में पड़ते हैं, और नहीं हो पाता।
होती क्या है कठिनाई कि हम सोच लेते हैं कि मुझको नहीं हो सकता, अभी कैसे हो सकता है। और अभी नहीं हो सकता, अगर यह माइंड का टें्रड है, तो किसी भी क्षण--अभी नहीं हो सकता--यही माइंड का टें्रड होने वाला है। दस साल बाद के क्षण में भी यही माइंड होगा, वह कहेगा: अभी नहीं हो सकता। क्रम-मुक्ति होगी।
क्योंकि मेरा जो माइंड है, जो कह रहा है, अभी नहीं हो सकता, यह माइंड दस साल बाद भी मेरा ही माइंड होगा। कहेगा, अभी नहीं हो सकता। और जिस माइंड ने कहा है कि कल होगा, वह कल भी कहेगा कि कल होगा। वह जो पोस्टपोनिंग माइंड है, वह करता चला जाता है।
No. That very provision of kramamukti makes even those for whom it could happen fall into the laziness of gradualism—and then it does not happen. What really creates the difficulty is that we start thinking, “It can’t happen to me; how can it happen right now?” And if “not now” is the mind’s trend, then at any moment—“not now”—this is going to be the mind’s trend. Ten years later it will be the same mind; it will say, “Not now.” There will be kramamukti—only gradualness. Because the same mind that is saying, “Not now,” will still be my mind ten years later. It will say, “Not now.” And the mind that has said, “It will happen tomorrow,” will tomorrow also say, “It will happen tomorrow.” That “postponing mind” just goes on postponing.
यह सवाल नहीं है। यह बड़ा सवाल नहीं है। क्योंकि तब कोई हानि नहीं हो रही है। यानी मैं जो कह रहा हूं...
This is not a question. It is not really a big question. Because then no harm is being done. That is to say, what I am saying...
न, मान कर बैठ नहीं सकता। क्योंकि जिंदगी झूठ नहीं मानने देती, जिंदगी चौबीस तरफ से पकड़ती है और झूठ नहीं मानने देती। जिंदगी झूठ नहीं मानने देती।
No, I cannot just sit accepting that. Because life does not allow one to believe a lie; life grips you from all sides and does not let you believe a lie. Life does not let you believe a lie.
नहीं। नहीं मान कर बैठ सकते हैं। कितना ही मान कर बैठ जाएं कि ब्रह्म हैं, एक जरा सा पत्थर लगेगा और पता चलेगा कि नहीं हैं। उससे फर्क नहीं पड़ता है। जिंदगी नहीं मानने देती।
No. You cannot sit by mere belief. However much you sit believing that you are Brahman, let the tiniest pebble strike and you will know you are not. It makes no difference. Life does not allow mere believing.
मान कर बैठ सकते नहीं। भूख लगेगी और पता चल जाएगा। कोई गाली देगा और पता चल जाएगा। जरा सा धक्का लगेगा और पता चल जाएगा।
You can’t just sit on assumptions. Hunger will arise and you’ll know. Someone will insult you and you’ll know. The slightest shove and you’ll know.
न, अगर इतना वह कह सके, अगर इतना वह कह सके, अगर इतना कह सके कि गुस्सा सहज है, भूख सहज है, बीमारी सहज है, मौत सहज है, अगर इतना वह कह सके, तो आप फिकर मत करिए कि उसको हुआ कि नहीं हुआ। क्योंकि आपको कोई हर्जा नहीं कर रहा है वह, एक बात। आपको कोई हर्जा नहीं कर रहा है। अगर हर्जा भी करेगा तो अपने को करेगा। और मजा यह है कि जिस दिन...
No. If he can say that much, if he can say that much, if he can say this much—that anger is natural, hunger is natural, illness is natural, death is natural—if he can say that much, then do not worry about whether it has happened to him or not. Because he is not causing you any harm—that’s one thing. He is not causing you any harm. And even if he does cause harm, it will be to himself. And the delight is that the day...
जिंदगी आपको नहीं मानने देगी। और मजा यह है कि धोखा सदा आप दूसरे को दे सकते हैं अपने को दे नहीं सकते।
Life will not let you believe it. And the irony is that you can always deceive others, but you cannot deceive yourself.
नहीं, आप दे न सकेंगे।
No, you will not be able to give.
नहीं, ऐसा मान कर पागे जी बैठ नहीं सकते हैं।
No, Paage-ji, you cannot just sit on the basis of such an assumption.
दूसरे को कह सकते हैं। दूसरे को कह सकते हैं! आप तो पूरे वक्त जानते रहेंगे कि पीड़ा कहां है। यानी, मजा यह है कि हम आत्म-ज्ञान का धोखा सिर्फ दूसरे को दे सकते हैं; अपने को तो नहीं दे सकते। और जब अपने को नहीं दे सकते... और आत्म-ज्ञान का मामला निपट निजी है। और दूसरे मामले में दूसरे को धोखा देने में नुकसान है। आत्म-ज्ञान के मामले में किसी को धोखा देने का कोई अर्थ नहीं।
You can say it to others. You can say it to others! But you will know all the while where the pain is. The irony is that we can deceive only others about self-knowledge; we cannot deceive ourselves. And when you cannot deceive yourself—and self-knowledge is an utterly private affair—then what is the point? In other matters, deceiving another can do damage; in the matter of self-knowledge, deceiving anyone has no meaning.
मैं कहता हूं, मैं आत्म-ज्ञानी हूं। इससे आपको तो कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। पहुंचा सकता हूं तो अपने को पहुंचा सकता हूं। और मजा यह है कि अपने को डिफिट किया नहीं जा सकता--इस मामले में। इस मामले में मैं पूरे वक्त जब-जब कह रहा हूं कि मैं आत्म-ज्ञानी हूं, तब-तब भी मैं जान रहा हूं कि मैं नहीं हूं। सच तो यह है कि मेरा यह कहना भी मेरे न होने का ही गहरा सबूत है, अन्यथा इसके कहने की भी कोई जरूरत नहीं है।
If I say, “I am enlightened,” it cannot harm you; if anyone is harmed, it will be me. And the fun is, in this matter you cannot fool yourself. Even while I’m saying again and again, “I am enlightened,” all the while I know I am not. In fact, my saying it is deep proof that I am not; otherwise there would be no need to say it at all.
अगर एक पुरुष रोज-रोज चिल्ला-चिल्ला कर सड़क पर कहता है कि मैं पुरुष हूं स्त्री नहीं हूं, तो सबूत देता है कि उसे शक है। पुरुष जानता है कि है, और बात खत्म हो गई, उसको याद भी नहीं आता। पुरुष को भी अपने पुरुष होने की याद तभी आता है, जब किसी क्षण में वह पाता है कि पुरुष नहीं है। नहीं तो याद नहीं आता। स्वास्थ्य, हमें स्वास्थ्य की कोई खबर नहीं आती, सिर्फ बीमारी में पता चलता है। स्वस्थ आदमी को पता ही नहीं चलता कि मैं स्वस्थ हूं। सिर्फ बीमार आदमी को ही पता चलता है कि हूं कि नहीं हूं।
स्वस्थ आदमी का मतलब यह है कि जिसे पता नहीं चलता कि शरीर है। तो आत्म-ज्ञान तो इतना गहरा स्वास्थ्य है कि वह आपको पता चलता है।
If a man goes on shouting in the street every day, “I am a man, not a woman,” he is giving proof that he is in doubt. A man knows he is, and the matter is finished—it doesn’t even occur to him. A man remembers his being a man only when, in some moment, he finds he is not. With health too: we get no news of health; only in sickness do we come to know. A healthy person doesn’t even know that he is healthy; only a sick person keeps knowing whether he is or is not. A healthy person means one to whom it doesn’t even occur that there is a body. Self-knowledge is such a deep health that it makes itself known to you.
रह गई यह घटना... जैसे ही हम इसको क्रमिक दृष्टि से सोचना शुरू करते हैं, वैसे ही हम पोस्टपोन कर पाते हैं। खतरा वहां है। जैसे ही हम सोचते हैं कि धीरे-धीरे होगा, कल होगा। तो मैं यह कहता हूं कि कोई आज मान कर बैठ जाए कि हो गया, तो मैं कहता हूं, खतरा नहीं है, क्योंकि वह धोखा दे नहीं सकता अपने को। लेकिन जो मान कर बैठा है--कल होगा; यह अनंत जन्मों तक बैठा रह सकता है। इसलिए बैठा रह सकता है क्योंकि कल का कोई अंत नहीं है। यह कल भी कहेगा कि कल होगा। यह रोज टालता रहेगा। इसे रोज टालने की सुविधा है।
As for the happening itself... the moment we begin to think of it in a gradual way, we gain the ability to postpone. The danger lies there. The moment we think, “Slowly, slowly it will happen; tomorrow it will happen,” postponement begins. So I say: if someone sits today believing “it has happened,” there is no danger—because he cannot fool himself. But the one who sits believing “it will happen tomorrow” can sit for infinite births. He can sit because there is no end to tomorrow. Today too he will say, “It will happen tomorrow.” He will keep postponing every day. He has the convenience of postponing daily.
जो मैं कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि पहले के खतरे हैं, जो आप बता रहे हैं, वह खतरा है कि कोई आदमी मान कर बैठ सकता है। लेकिन बैठ जाए, मान कर बैठ सकता नहीं, भीतर जानता है कि नहीं हो सका। लेकिन यह दूसरा खतरा बहुत ही वास्तविक है। कल पर टाल सकता है। जांचने की परीक्षा नहीं है। कल आएगा तभी तो पता चलेगा न! और कल से फिर कल पर टाल देगा। और कल आएगा तभी पता चलेगा। यह जन्म-जन्म टाल सकता है।
What I am saying is: yes, there is the first danger you mention—that someone may sit believing it has happened. But even if he sits like that, inside he knows it has not happened. The second danger is far more real: he can postpone to tomorrow. There is no test for checking; only when tomorrow comes will you know! And when tomorrow comes, he will push it to the next tomorrow. He can postpone birth after birth.
इस मुल्क में, खतरा, जैसा आप कहते हैं कि लोग मान कर बैठ गए कि ब्रह्मज्ञानी हैं, उससे नहीं हुआ, इस मुल्क को खतरा पुनर्जन्म के पक्के भरोसे से हुआ। इस मुल्क को जो खतरा हुआ वह इस बात से हुआ कि बहुत जन्म हैं, जल्दी क्या है। अगले जन्म में पा लेंगे, और अगले जन्म में पा लेंगे, जल्दी इतनी नहीं है। इतनी जल्दी क्या है, पोस्टपोनमेंट करने की इटरनल सुविधा है हमें। वह जो सुविधा हमारे दिमाग में है, इस जन्म में नहीं हुआ अगले जन्म में हो जाएगा, अगले जन्म में नहीं और अगले जन्म हो जाएगा।
अगर मुझे पता चल जाए कि समय की इतनी सुविधा है कि कभी भी हो जाएगा, तो खतरा है। तो मैं कल पर टाल दूंगा। फिर जो कल का भरोसा नहीं, वह आज कर लूं। स्त्री को भोगना है, वह आज भोग लूं; ब्रह्म को कल भोग लूंगा। धन कमाना है, वह आज कमा लूं; ब्रह्म को कल कमा लूंगा। मकान बनाना है, वह आज बना लूं; मोक्ष को कल बना लूंगा।
In this country, the danger has not come from people sitting and believing they are Brahman-knowers; the danger has come from a solid faith in rebirth. The danger came from the notion that there are many lives—what’s the hurry? “We’ll attain it in the next life, and if not in the next, then in the one after.” We have given ourselves the eternal convenience of postponement. If I am convinced that time offers such leeway—that it can happen anytime—then there is danger: I will put it off till tomorrow. Then what cannot be trusted to tomorrow, I will do today. If I want to enjoy a woman, I’ll do it today; Brahman I’ll enjoy tomorrow. If money is to be earned, I’ll earn it today; Brahman I’ll earn tomorrow. If a house is to be built, I’ll build it today; liberation I’ll build tomorrow.
हमारे मुल्क में जो खतरा हुआ है वह ब्रह्मज्ञान से नहीं हुआ। हमारे मुल्क का गहरा खतरा टाइम का एक बहुत लंबा कनसेप्शन है कि अनंत जन्म पड़े हैं, हो जाएगा, कभी भी हो जाएगा। और कल पर टाल देंगे। और यह कोई आज तो होने वाला नहीं है, धीरे-धीरे होगा। और हम तो कमजोर हैं, एकदम से कैसे हो जाएगा। यह धीरे-धीरे होता रहेगा, हम करते रहेंगे।
The danger here has not come from Brahman-knowledge; our deep danger has come from a very long conception of time—“there are infinite births; it will happen, it can happen anytime.” And so we postpone. “It isn’t going to happen today; it will happen gradually. And we are weak; how can it happen all at once? It will go on happening gradually; we will keep working at it.”
यह जो टालने की एक वृत्ति इस क्रमिक खयाल से पैदा होती है। उसके खतरे हैं। और इसलिए मैं कहना चाहता हूं निरंतर कि क्रमिक होगा ही नहीं। हालांकि मैं जानता हूं कि आज सबको नहीं हो जाएगा। लेकिन फिर भी मैं कहता हूं, क्रमिक होगा ही नहीं। आज ही होगा! और आज ही होने की जो इंटेंसिटी है, अगर वह खयाल में पड़ जाए, तो कल भी हो सकता है, परसों भी हो सकता है। लेकिन जब भी होगा तब आज ही होगा। जब भी होगा तब आज ही होगा!
This tendency to postpone, born of the gradualist idea, is dangerous. That is why I keep saying, again and again: it will not be gradual. Though I know it won’t happen for everyone today, still I say: it will not be gradual. It happens today! And if the intensity of “today” enters your vision, then it may happen tomorrow, it may happen the day after—but whenever it happens, it happens today. Whenever it happens, it happens today!
कर ही रहा है। कर ही रहा है।
You are doing exactly that. You are doing exactly that.
साधक का नहीं। आदमी के मन का सोचने का ढंग पोस्टपोनमेंट का है। साधक का सवाल नहीं है। आदमी के मन का सोचने का जो ढंग है वह टालने का है।
Not about the seeker. The human mind's way of thinking is postponement. It is not the seeker's issue. The way the human mind thinks is to put things off.
हां।
Yes.
सच्चे रूप से चाहते हैं तो आज ही चाहेंगे।
If you truly want, you will want it this very day.
हां, वही मेरा मतलब।
Yes, that's exactly what I mean.
हां-हां।
Yes, yes.
नहीं, चर्चा का विषय है। और यह जो हम कहते हैं कि दूसरे से नहीं समझा जाएगा, इसमें हम अपने को बड़ा छोटा कर रहे हैं। क्योंकि दूसरा इतना दूसरा नहीं है, जितना हम मान लेते हैं। और जब हम कहते हैं, अपने से ही होगा, तो हमने बहुत गहरे सत्य का बहुत दुरुपयोग कर लिया। अपने से ही होगा, इसका अर्थ कोई ईगोइस्ट होना नहीं है, कोई अहं और अस्मिता नहीं है। अपने से होने का मतलब इतना ही स्मरण रखना है कि दूसरे के अनुभव को हम अपना अनुभव न समझ बैठें।
No, it is a matter for discussion. And when we say that it cannot be understood through the other, we are making ourselves very small. Because the other is not as “other” as we assume. And when we say, “It will happen only through oneself,” we have misused a very deep truth. “Through oneself” does not mean being an egoist; it is not ego or self-importance. To say “through oneself” only means to remember this much: do not mistake another’s experience for your own.
लेकिन दूसरे का अनुभव भी बिलकुल दूसरे का अनुभव नहीं है। दूसरे के अनुभव में भी हम जुड़े हैं। दूसरे के अनुभव में भी हम जुड़े हैं! और यहां एक आदमी मर जाए, तो सिर्फ वही नहीं मरता, बहुत गहरे में मेरे मरने की खबर भी मुझे दे जाता है। मरता तो दूसरा ही है, लेकिन मैं भी मरता हूं। अगर थोड़ी भी समझ है, और थोड़ी भी देखने की दृष्टि है, तो दूसरा ही मरता है ऐसा कहना गलती होगी, मैं भी मरता हूं। और मेरी मृत्यु भी दूसरे की मृत्यु में खड़ी हो जाती है।
But the other’s experience is not entirely the other’s. We are involved in the other’s experience. We are involved in the other’s experience! When someone dies here, it is not only he who dies; in a very deep way, he brings me the news of my own death. The other may be the one who dies, but I too die. If there is even a little understanding, a little vision, it would be an error to say that only the other dies—I too die. And my own death stands revealed in the other’s death.
हां।
Yes.
हां-हां, बिलकुल।
Yes, yes—exactly.
असल में, जब हम इन चीजों को सिद्धांत बना लेते हैं, तो कठिनाई में पड़ जाते हैं।
In fact, when we turn these things into a doctrine, we get into difficulty.
हां, कठिनाई में पड़ जाते हैं। सत्संग जरूरी है कि गैर-जरूरी यह सवाल नहीं है बड़ा।
Yes, we get into difficulties. Whether satsang is necessary or unnecessary is not the big question.
वह इसलिए हो जाती है कि दूसरा निपट दूसरा नहीं है, कहीं न कहीं हम दूसरे से भी गहरे में जुड़े हैं। और गहरी घटनाएं जब दूसरे पर घटित होती हैं तो उनका संस्पर्श, उनका कंपन, उनकी तरंग हमको भी स्पर्श कर जाती है। कोई आदमी आइलैंड नहीं है।
That happens because the other is not absolutely other; somewhere, at a deeper level, we are connected with one another. And when profound events happen to someone else, their touch, their vibration, their wave, reaches and touches us too. No person is an island.
हां, अलग कोई आइलैंड नहीं है। हम सब कांटिनेंट्स हैं। और कांटिनेंट्स बड़े हैं। जितने हम हैं, उससे बहुत बड़े हैं। और उसमें बहुत कुछ दूसरे भी समाए हुए हैं। और यह जो... इसलिए सीखा जा सकता है। पकड़ा नहीं जा सकता, सीखा जा सकता है। और सीखना बड़ी और बात है, पकड़ना बड़ी और बात है। किसी को ऑथेरिटी बना लेने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जितना हम जानते हैं उतना ही जानने की सीमा है, ऐसे पागलपन में पड़ जाने की भी कोई जरूरत नहीं है।
Yes, there is no separate island. We are all continents. And continents are vast—far larger than we take ourselves to be—and within them much of the “other” is already contained. And this is why… it can be learned. It cannot be captured; it can be learned. And learning is one thing; capturing is another. There is no need to make anyone an authority. But there is also no need to fall into the madness of believing that the limit of knowing is exactly what we already know.
इसलिए जिंदगी बहुत बारीक डेलिकेट बैलेंस है। उसमें जब हम चीजों को सीधे हिस्सों में दो में तोड़ कर खड़े हो जाते हैं... कोई कहता सत्संग जरूरी है, तब कोई कहने वाला मिल जाता है कि बिलकुल जरूरी नहीं है, घातक है। कोई कह देता है, गुरु बिलकुल अनिवार्य है, गुरु के बिना ज्ञान नहीं होगा, तब कोई कहने वाला मिल जाता है कि गुरु से ज्ञान होगा ही नहीं। और जिंदगी ऐसी नहीं है। जिंदगी ऐसी नहीं है! यहां गुरु से कुछ भी नहीं होता और यहां गुरु से बहुत कुछ हो भी जाता है।
Therefore life is a very fine, delicate balance. When we immediately split things into two clean halves… someone says satsang is essential; then someone else appears who says it’s not essential at all, it’s harmful. Someone declares the guru absolutely indispensable, that without a guru there will be no knowing; then someone else says that from a guru there will never be any knowing. And life is not like that. Life is not like that! Here, nothing happens through the guru—and here, a great deal does happen through the guru.
यानी जिंदगी जो है बहुत नाजुक है। और उसको हम जब ऐेसे डेड कंपार्टमेंट्स में बांटते हैं, तो मुश्किल हो जाती है।
That is to say, life is very subtle. And when we divide it into such dead compartments, it becomes difficult.
जब कोई कहता है, सत्संग से सब हो जाएगा, तब भी खतरा हो जाता है। तब लोग आंख बंद करके सत्संग करते रहते हैं। फिर वे सिर्फ आंख बंद करके बैठ जाते हैं और सोचते हैं कि सत्संग से सब हो जाएगा। और जब कोई कहता है, सत्संग से कुछ नहीं होगा, तब दरवाजे बंद कर लेते हैं दूसरों के लिए, अपने घर के भीतर बैठ जाते हैं कि जो होना है वह अपने से होगा। फिर तब भी खतरा हो जाता है।
When someone says, “Everything will happen through satsang,” that too creates danger. Then people keep doing satsang with eyes closed. They just sit with closed eyes and think that satsang will do everything. And when someone says, “Nothing will happen through satsang,” then they close their doors to others, sit inside their house thinking that whatever is to happen will happen only by oneself. That too creates danger.
जिंदगी जो है बहुत मृत सिद्धांतों में नहीं बांटी जा सकती। और सब जीवित सिद्धांत अपने विरोधी को समाहित करते हैं, सब जीवित सिद्धांत। जो भी लिविंग ट्रूथ है, वह अपने विरोधी को अपने में समा लेता है, वह उस विरोधी के खिलाफ नहीं खड़ा होता, वह उसको आत्मसात ही कर जाता है। वह कहता है, वह छोर भी मेरा है। तब जरूर सोचा जा सकता है कि कैसे, वह आज कैसे आ जाए, वह घटना कैसे घट जाए। उस दिशा में बहुत कुछ सोचा जा सकता है।
Life cannot be parceled into dead doctrines. And every living principle includes its opposite—every living principle. Whatever is a living truth absorbs its opposite; it does not stand against it, it assimilates it. It says, “That end is mine as well.” Then one can certainly inquire: how, how can it come today, how can that event happen? In that direction, much can be explored.
और दूसरे से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। लेकिन पहले तो यह है कि हम दूसरे को दूसरा मान लें, तो सीखने में बाधा पड़ जाती है। क्योंकि जैसे ही हमने दूसरे को दूसरा माना, रेसिस्टेंट शुरू हो जाता है। और तब संवाद की संभावना कम और विवाद की संभावना बढ़ जाती है। जैसे ही हमने दूसरे को दूसरा माना, हम आत्मरक्षा में लग जाते हैं--वह जो दूसरा है उससे तो बचना ही पड़ेगा। तो जिसको डायलॉग कहें, वह फिर संभव नहीं हो पाता।
And one can learn a great deal from the other as well. But first, if we take the other as “other,” learning is obstructed. Because the moment we regard the other as other, resistance begins. Then the possibility of dialogue diminishes and the possibility of dispute increases. The moment we take the other as other, we start defending ourselves—after all, one must protect oneself from that other. Then what we call dialogue does not remain possible.
दूसरा दूसरा इतना नहीं है, वह भी मेरा ही एक छोर है। या हो सकता है, मेरे ही मन का एक कोना है, जो दूसरे से बोलता है। मेरे मन में भी वह कोना है जो पागे जी बोलते हैं। पागे जी के मन में भी वह कोना है जो मैं बोलता हूं। और जब हम इसे अपने ही मन के कोने की एक आवाज समझ पाते हैं, तब समझना बहुत आसान हो जाता है। तब समझना बहुत आसान हो जाता है! तब ये हमारे ही स्वर हैं, चाहे कितने ही विरोधी दिखाई पड़ते हों। चाहे कितने ही विरोधी स्वर हों, सभी संगीत का निर्माण करते हैं। ऐसा खयाल हो, तब बड़ी सीखने की संभावना है। और ऐसा जरूरी नहीं है कि शब्द से ही सीखने की संभावना है। और सत्संग का मतलब...
The other is not so “other”; he too is an extension of me. Or it may be a corner of my own mind that speaks through the other. In my mind too there is that corner from which Paage-ji speaks. And in Paage-ji’s mind too there is that corner from which I speak. When we can hear it as a voice from a corner of our own mind, understanding becomes very easy. Understanding becomes very easy! Then these are our own notes, however contrary they may appear. However many opposing tones there are, all of them compose the music. With such an outlook, the possibility for learning is great. And it is not necessary that learning happen only through words. And the meaning of satsang…
बात अलग है। हां, बात शब्द से है नहीं। सत्संग से मतलब सिर्फ संसर्ग से ही है, पास बैठने से ही है। ‘उपनिषद’ शब्द जो बना वह ऐसे ही बना। उसका मतलब है: पास बैठना।
The point is different. Yes, it’s not about words at all. Satsang simply means association—just sitting close. The word ‘Upanishad’ arose in this very sense. It means: to sit near.
नजदीक बैठना। किसी ने जिसने जाना है, उसके नजदीक बैठना। उसके नजदीक बैठने से जो मिला है, वह उपनिषद बन गया है। उसके नजदीक बैठने से। जस्ट सीटिंग बाय।
Sitting close—sitting close to one who has known. What has been received by sitting close to him has become the Upanishads. By sitting close. Just sitting by.
हां, हो जाए।
Yes, let it be so.
हां, संभावना इसी की है कि इनको ज्यादा हो जाए। क्योंकि यह बात ऐसी है... बातचीत तो दूर ले ही जाती है, बातचीत दूर ले जाती है। तो इधर सबसे ज्यादा दूर पागे जी और हम हैं। इधर इनके लिए दूर होने का कोई कारण नहीं है, ये ज्यादा निकट हो पाते हैं।
शब्द दूर ले ही जाता है। शब्द बोला नहीं गया कि दूर ले गया। क्योंकि शब्द बोला नहीं गया कि विचार शुरू करवा देता है। इधर मैंने कुछ बोला कि आपने सोचा। आपने सोचा कि आप दूर यात्रा पर निकले। मौन निकट ले आता है।
इसलिए सत्संग का गहरा अर्थ तो पास ही बैठना है। और कई बार जो हम नहीं शब्दों से कह पाते, वह निकट बैठ कर ही अनुभव में उतर आता है। और तब दूसरा दूसरा नहीं होता। तब दूसरा दूसरा नहीं होता। मौन में दूसरा दूसरा नहीं होता। मौन में जो बाउंड्रीज हैं हमारी, सीमाएं हैं, वे इंटर पेनिट्रेट कर जाती हैं। जब हम बहुत चुप किसी के पास बैठते हैं--चुप भी बैठें, अगर आंख भी बंद रख ली और सिर्फ बैठे ही हैं, तो थोड़ी ही देर में उस कमरे में दो आदमी नहीं रह जाते।
क्वेकर्स की जो बैठक होती है वह मुझे बड़ी प्रीतिकर है। वे चुप ही बैठेंगे। पच्चीस आदमी इकट्ठे हो जाएंगे, तो चुप बैठ जाएंगे। और नियम यही है कि किसी को कभी बोलने जैसा लगे, तो वह खड़े होकर बोल दे। लेकिन इसका कभी पहले से कोई सूचना नहीं होगी कि कौन बोलेगा, किस विषय पर बोलेगा, यह कोई सवाल नहीं है। कई दफा ऐसा होगा कि महीनों बैठते रहेंगे और कोई नहीं बोलेगा, बैठेंगे घंटे भर और चले जाएंगे। फिर किसी दिन किसी को लगेगा बोलने जैसा है तो बोल देगा, और नहीं लगेगा तो फिर उठ जाएंगे।
सत्संग का मतलब यही है--मौन में बैठना है, पास बैठना है। और तब सत्संग कहीं भी घटित हो सकता है, जहां भी आप मौन में बैठ सकते हैं। तब फिर ऐसा जरूरी नहीं है कि वह किसी संत के पास ही घटित हो। वह एक वृक्ष के पास भी घटित हो सकता है। एक समुद्र के तट पर भी घटित हो सकता है।
पर सत्संग का मौलिक अर्थ खो गया है। और उसका मतलब हो गया है कि हम बैठें, बात करें, चर्चा करें। वह मौलिक अर्थ खो गया है।
Yes, that is exactly the likelihood—that they become too many. Because this is how it is… conversation does carry one away; conversation takes you far. So here, the ones farthest are Paage-ji and I. For these others here there is no reason to be far; they can come nearer. A word, the moment it is spoken, takes you away. The moment a word is uttered, it sets thinking in motion. The moment I say something, you begin to think. The moment you start thinking, you set out on a distant journey. Silence brings you close. That is why the deep meaning of satsang is simply to sit near. And many times what we cannot say through words descends into experience just by sitting close. And then the other is not other. Then the other is not other. In silence the other is not other. In silence the boundaries we have, our limits, interpenetrate. When we sit very quietly next to someone—sit quietly, even keep the eyes closed and simply sit—within a little while there are no longer two people in that room. The Quakers’ meeting is very endearing to me. They just sit silently. Twenty-five people gather, and they sit in silence. And the rule is this: if ever someone feels like speaking, they will stand and speak. But there is never any prior notice about who will speak or on what subject; that is not the point. Many times it happens that for months they keep meeting and no one speaks—they sit for an hour and leave. Then one day someone feels like speaking and speaks; and if not, they simply get up and go. This is the meaning of satsang—to sit in silence, to sit close. And then satsang can happen anywhere, wherever you can sit in silence. Then it is not necessary that it happen only in the presence of a saint. It can happen beside a tree. It can happen on the seashore. But the original meaning of satsang has been lost. It has come to mean that we sit, talk, and discuss. That original meaning has been lost.
हां। असल में, हमारे जो भी शब्द हैं, वे सभी क्रमिक भाषा के हैं। जैसे ही आपने स्वीकार किया, सब स्वीकार कर लिया, कोई इनकार ही नहीं है आपको। बुरा जो आपको लगता है वह भी स्वीकृत है, अच्छा जो लगता है वह भी स्वीकृत है। तो एक तो जैसे ही बुरा और अच्छा लगने का पूर्ण स्वीकार हुआ, वैसे ही आपके भीतर इंटीग्रेशन पैदा होता है। क्योंकि आपके भीतर खंड की अब कोई जरूरत न रही।
Yes. In fact, whatever words we have are all of a sequential language. The moment you accept, you accept everything—there is no denial left in you. What seems bad to you is accepted, and what seems good is accepted. So, the very moment there is total acceptance of both the bad and the good, integration arises within you, because there is no longer any need for division inside.
नहीं तो बच्चू भाई दो आदमी हैं, एक तो वे बच्चू भाई हैं जो धार्मिक हैं, अच्छे हैं, और एक वे बच्चू भाई हैं जो कंडेम्ड हैं, जिनको कि ठीक करना है। और यह काम आप ही कर रहे हैं, यानी ये दोनों काम आप ही कर रहे हैं। वह बुरा होने का काम भी आपका एक हिस्सा कर रहा है, और यह अच्छा करने का काम भी आपका ही हिस्सा कर रहा है।
Otherwise, Bachchu Bhai, there are two persons: one Bachchu Bhai who is religious, good, and another Bachchu Bhai who is condemned, who must be corrected. And you are the one doing both jobs. One part of you is doing the bad, and another part is doing the good.
यह जैसे मैं अपने दोनों हाथ लड़ा रहा हूं, तो बायां हाथ भी मेरा, दायां हाथ भी मेरा, ताकत भी मेरी, तो इनमें से जीत होने वाली नहीं है। हां, सिर्फ कलह होने वाली है। और अंत में मैं थक कर मर जाऊंगा, क्योंकि दोनों हाथ मेरे हैं। किसी दिन मुझे पता चल जाए कि ये दोनों हाथ मेरे हैं, तो मैं जीता किसको रहा हूं, हरा किसको रहा हूं, तो हाथ की मुट्ठी खुल जाएगी और लड़ाई बंद हो जाएगी। और भीतर एक होलनेस, एक इंटीग्रेशन, एक समग्रता पैदा होगी, आप एक हो जाएंगे, पहली दफा। और जो व्यक्ति एक है, उसकी जिंदगी में क्रांति घटनी शुरू हो जाती है। और जो व्यक्ति दो है, उसकी जिंदगी में उपद्रव ही घटते रहते हैं। क्योंकि वह जो दो का होना है, वही हमारा उपद्रव है।
It is as if I make my two hands fight: the left hand is mine, the right hand is mine, the strength is mine—so there will be no victory. There will only be conflict. In the end I will exhaust myself, because both hands are mine. The day I realize that both hands are mine—whom am I making win, whom am I making lose?—the fists will open and the fight will stop. Then within, a wholeness, an integration, a totality is born; for the first time you become one. And in the life of one who is one, revolution begins to happen. In the life of one who is two, disturbances go on happening—because this being two is our disturbance.
और कठिनाई क्या है कि एक बच्चू भाई अच्छे और एक बच्चू भाई बुरे, तो हमारी जिंदगी सिर्फ पाप और पश्र्चात्ताप की होने वाली है, और कुछ होने वाला नहीं है। बुरा काम करेगा वह एक हिस्सा और फिर अच्छा हिस्सा पछताएगा। और अच्छा हिस्सा पछताता रहेगा और बुरा हिस्सा बुरा काम करता रहेगा। और यह जिंदगी भर चलेगा। और पछता कर हम जो करेंगे, पश्र्चात्ताप करके जो हम करेंगे, वह इतना ही करेंगे कि बुरे हिस्से को फिर बुरा करने को तैयार करवा देंगे।
And what is the difficulty? One Bachchu Bhai is good and one Bachchu Bhai is bad; then our life becomes only sin and repentance, nothing else. One part does the bad deed, and then the good part repents. The good part keeps repenting and the bad part keeps doing the bad. This goes on for a lifetime. And by repenting—by our remorse—what we usually achieve is only to get the bad part ready to do wrong again.
जब भी मैं क्रोध कर लूं, तो मेरा अच्छा हिस्सा दुखी हो जाता है और वह कहता है, फिर वही गलत काम कर लिया, अब नहीं करना है। तब मेरा अहंकार फिर हो जाता है ठीक, कि बुरा काम किया सो तो ठीक, लेकिन पछताया भी। मैं बुरा आदमी नहीं हूं, बुरा काम हो गया यह दूसरी बात है। ऐसे मैं आदमी अच्छा हूं। पछता कर मैं फिर पुरानी जगह वापस लौट गया। कल मैं फिर क्रोध कर लूंगा। और यह जारी रहेगा। एक विसियस सर्किल है जो जारी रहेगा।
Whenever I get angry, my good part feels sad and says, “Again you did the same wrong thing; now don’t do it.” Then my ego settles down: “Yes, I did something bad, but I also repented. I am not a bad man; a bad act happened—that’s another matter. I am a good person.” By repenting I return to the same old place; tomorrow I will get angry again. And this will continue. It is a vicious circle.
तो जब तक आप लड़ रहे हैं, तब तक आप एक न हो सकेंगे। क्योंकि लड़ किसी आप दूसरे से नहीं रहे हैं, अपने से ही लड़ रहे हैं। जैसे ही लड़ाई बंद हुई और आपने अपनी पूर्णता को स्वीकार किया, जैसी भी है, इंच भर अस्वीकार नहीं रहा, तो आप पहली दफा इकट्ठे हो जाएंगे। और यह बड़े मजे की बात है कि इकट्ठे होकर रूपांतरण करना नहीं पड़ता, होना शुरू हो जाता है। वह जो प्रोसेस शुरू होती है, वह फिर आपका एक्ट नहीं है, वह घटना है।
So, as long as you are fighting, you cannot be one—because you are not fighting someone else; you are fighting yourself. The moment the fight stops and you accept your totality as it is, without an inch of rejection, for the first time you come together. And the delightful thing is: once you are together, transformation does not have to be done—it begins to happen. The process that begins then is no longer your act; it is an event.
मैं अभी एक कहानी पढ़ रहा था। एक बूढ़ी औरत--ऑक्सफर्ड में एक युनिवर्सिटी का विद्वानों का डिबेटिंग क्लब है--उसमें एक बूढ़ी औरत रोज आकर बैठ जाती है। वह कोई ढाई सौ साल पुरानी घटना है। और सारी चर्चा लैटिन में होती है वहां। और वह बूढ़ी औरत रोज सुनती है और चली जाती है। तो एक दिन एक आदमी ने उससे पूछा कि यहां लैटिन में चर्चा होती है, तुम लैटिन समझ पाती हो? उसने कहा: नहीं, लैटिन में नहीं समझ पाती। तुम क्या समझ पाती हो फिर यहां? उसने कहा: इतना मैं समझ जाती हूं कि जो आदमी डिस्कस करने में क्रोध में आ जाता है, मैं समझती हूं वह हार गया। मैं वापस चली जाती हूं। हार-जीत का मुझे पता चल जाता है। तुम्हारी भाषा का पता नहीं चलता। तुम्हारी भाषा मैं बिलकुल नहीं समझती, लेकिन हार-जीत का मुझे पता चल जाता है कि कौन आदमी हार गया।
I was just reading a story. In Oxford there is a university scholars’ debating club—this incident is about two hundred and fifty years old. All the discussion there was in Latin. An old woman would come every day, sit, listen, and go away. One day a man asked her, “The discussion here is in Latin—do you understand Latin?” She said, “No, I don’t understand Latin.” “Then what do you understand here?” She said, “I understand at least this much: when a man, while discussing, gets angry, I know he has lost. I go back. I can tell who has lost and who has won. I don’t understand your language at all, but I can tell who has lost.”
वह जो क्रोध है वह कमजोरी का ही लक्षण है। और वह जो आनंद है वह शक्ति की अभिव्यक्ति है।
That anger is a sign of weakness; and that joy is an expression of strength.
जितना कमजोर आदमी होगा, उतना गलत में उतरता चला जाएगा। जितनी शक्ति भीतर इकट्ठी होगी, उतना गलत में जाना मुश्किल हो जाएगा। शक्तिशाली गलत में जाता ही नहीं। जितनी बड़ी शक्ति, उतना ही गलत आपके लिए बचकाना मालूम पड़ने लगता, आपके योग्य नहीं रह जाता। बुरा नहीं होता, आपके योग्य नहीं रह जाता। जस्ट इररिलेवेंट हो जाता है कि आप कर पाएं यह बात ही नहीं रह जाती। और यह जो शक्ति का संग्रह है, यह आपके भीतर कांफ्लिक्ट बंद हो जाए, तो होना शुरू होता है। आपके भीतर एक रिजवार्यर होता है, उसकी ओवरफ्लोइंग शुरू हो जाती है। और ये जो परिवर्तन शुरू होते हैं, ये आपके किए हुए नहीं हैं, ये बच्चू भाई के किए हुए नहीं हैं। यह बच्चू भाई से ज्यादा जो आपके भीतर है, उसका काम है। और तब आप एक दिन पाते हैं कि बच्चू भाई बह गए हैं। वे तभी तक रह सकते थे, जब तक दो में थे, नहीं तो रह नहीं सकते, वे गए।
The weaker a person is, the more he goes into the wrong. The more strength gathers within, the harder it becomes to go into the wrong. The powerful simply do not go into it. The greater the strength, the more the wrong starts looking childish to you—no longer worthy of you. It isn’t that it is “bad”; it simply ceases to be worthy of you. It becomes just irrelevant; the very possibility of doing it is no longer there. And this accumulation of strength begins when the inner conflict stops. There is a reservoir within you; it begins to overflow. And the changes that begin are not your doing, not the doing of the little fellow. They are the work of that within you which is greater than the little fellow. And then one day you find the little fellow has been washed away. He could remain only as long as there were two; otherwise he cannot remain—he is gone.
हां, बिलकुल हो जाएगी।
Yes, it will—absolutely.
आएंगे ही। आएंगे ही।
They will come. They will surely come.
उतना ही आने का है।
In exactly that measure, it will surface.
मिट ही जाता है। मिट ही जाता है।
It does disappear. It does disappear.
नहीं, आप मत निकलिए। वह अगर आप निकलने की कोशिश करते हैं, तो कभी न निकल पाएंगे, क्योंकि तब द्वंद्व जारी है।
No—do not try to get out. If you try to come out of it, you will never be able to, because then the duality continues.
नहीं, आप मेरी बात नहीं समझे। आप मेरी बात ही नहीं समझे। तब स्वीकार पूरा नहीं है। जब हम यह कहते हैं कि स्वीकार कर लिया, तब फिर दुबारा यह प्रश्न उठाने की गुंजाइश नहीं है कि इस क्रोध से छुटकारा कब होगा, इस काम से छुटकारा कब होगा। अगर यह प्रश्न उठ सकता है, तो स्वीकृति पूरी नहीं है।
No, you have not understood me. You have not understood me at all. Then acceptance is not complete. When we say we have accepted, then there is no room to raise again the question of when we will be free of this anger, when we will be free of this lust. If such a question can arise, the acceptance is not total.
नहीं, आप मेरी बात नहीं समझे। मेरी आप बात नहीं समझे। यानी, मैं यह कह रहा हूं, अक्सर होता क्या है कि हम ‘साक्षी’ और ‘स्वीकार’ भी लड़ने के साधन की तरह स्वीकार करते हैं। हमारी क्या कठिनाई है, हमारा यह लड़ने का चित्त इतना गहरा है कि अगर मैं आपसे कहूं कि स्वीकार करने से क्रोध चला जाएगा, तो आप कहते हैं कि ठीक है, हम स्वीकार किए लेते हैं, लेकिन क्रोध जाना चाहिए। तो आप स्वीकार को भी लड़ने का एक यंत्र ही बनाते हैं। तब यह स्वीकार कभी पूरा नहीं हो सकता।
No, you have not understood me—you have not understood what I’m saying. What I mean is this: very often we even take up “witnessing” and “acceptance” as tools for fighting.
Our difficulty is that this fighting mind of ours is so deep-rooted that if I say to you, “By accepting, anger will disappear,” you say, “All right, I’ll accept—but the anger must go.” Then you turn acceptance itself into a weapon of struggle. Such acceptance can never be complete.
नहीं; जब मैं यह कह रहा हूं कि स्वीकार करने से क्रोध चला जाएगा, तो यह नहीं कह रहा हूं कि स्वीकार अगर आप कर लेंगे, तो क्रोध को अलग करने में सफल हो जाएंगे। मैं यह कह रहा हूं कि स्वीकार करने का सहज परिणाम है क्रोध चला जाना।
No; when I say that with acceptance anger will go, I’m not saying that if you accept you will successfully separate yourself from anger. I am saying that the spontaneous consequence of acceptance is the disappearance of anger.
अगर परिणाम नहीं आ रहा, तो आप समझिए कि स्वीकार में कमी है। अगर परिणाम नहीं आ रहा, तो आप समझिए कि स्वीकार में कमी है! और अगर आप परिणाम लाना चाह रहे हैं, तो भी सबूत है कि स्वीकार में कमी है। क्योंकि आप परिणाम क्यों लाना चाह रहे हैं?--अस्वीकार है इसीलिए।
If the consequence is not coming, understand that there is a lack in the acceptance. If the consequence is not coming, know that there is a deficiency in the acceptance! And if you are trying to produce the result, that itself is proof that acceptance is lacking. Why are you trying to bring about a result?—because there is non-acceptance.
कहते हैं कि क्रोध नहीं रह जाना चाहिए, काम नहीं रह जाना चाहिए। आपने बताया था कि स्वीकार करने से नहीं रह जाएगा, लेकिन वह है। वह अभी भी उठ रहा है। तो फिर आप स्वीकार नहीं किए। तब स्वीकार की बात ही खयाल में नहीं आई। दमन वाला चित्त जारी है। और दमन वाला चित्त ही बड़े सूक्ष्म रूप से स्वीकार का भी उपयोग कर रहा है। और तब और भी जटिल जाल हो गया। लड़ाई जारी है। सिर्फ लड़ाई ने ढंग बदल दिया। अभी भी आप मौके-बेमौके देख लेते हैं कि देखो अभी तक क्रोध आ रहा है।
You say, “Anger should not remain, lust should not remain. You said that through acceptance they would not remain, but they are; they still arise.” Then you have not accepted. The very notion of acceptance has not yet occurred. The repressive mind is still at work, and that same repressive mind is subtly using even acceptance. Then the web becomes even more entangled. The fight continues; only the style has changed. Even now you keep checking, “Look, anger is still coming.”
नहीं; स्वीकार का मतलब ही यह है कि अब मैं देखने की फिकर छोड़ता हूं, आ रहा है तो आ रहा है, राजी हूं। जिस दिन आप पूरे राजी हैं, उसी दिन आप पाएंगे कि अचानक क्रोध नहीं आ रहा है। क्योंकि आपके पूरे होते ही क्रोध की संभावना समाप्त हो जाएगी। लेकिन वह कांसिक्वेंस है। रिजल्ट नहीं है, वह फल नहीं है किसी प्रक्रिया का। वह किसी घटना के पीछे आई हुई छाया है।
No; acceptance means precisely this: I drop the worry of checking—if it comes, it comes; I am at ease with it. The day you are wholly willing, fully okay with it, that very day you will find that suddenly anger does not arise. Because the moment your acceptance is total, the very possibility of anger ends. But that is a consequence. It is not a “result,” not the fruit of some procedure. It is a shadow that follows an event.
जैसे कि मैं कहता हूं कि आप यहां आ जाएंगे तो आपकी छाया यहां आ जाएगी। यह छाया का आ जाना जैसे सहज होगा, ठीक ऐसे ही स्वीकृति के पीछे साक्षी और साक्षी के पीछे तथाता सहज होंगे। उसमें आपको कुछ करना नहीं है।
Just as if I say, “If you come here, your shadow will come here,” the coming of the shadow is natural. Exactly so, behind acceptance, witnessing happens naturally; and behind witnessing, suchness happens naturally. There is nothing for you to do in it.
आपके करने का, मेरी दृष्टि में मनुष्य के करने का दो ही शब्द हम उपयोग कर सकते हैं। अगर बौद्धों का शब्द उपयोग करना हो, तो ‘स्वीकार’ है। अगर उपनिषद, भक्तों और सूफियों का शब्द स्वीकार करना हो, तो ‘समर्पण’ है। यह शब्द का भेद है। स्वीकार का मतलब है: ईश्र्वर के मानने की कोई जरूरत नहीं है, जो है उसे हम स्वीकार करते हैं। लेकिन अगर स्वीकार न बन सकता हो, तो फिर समर्पण संभव हो सके।
As for what you have to “do”—in my view, what a human being has to do—two words suffice. If we use the Buddhist term, it is “acceptance.” If we use the terms of the Upanishads, the bhaktas, and the Sufis, it is “surrender.” It is only a difference of words. Acceptance means: there is no need to posit God; we simply accept what is. But if acceptance cannot happen, then surrender may be possible.
हां-हां।
Yes, yes.
हां-हां, सबका है। सबका है।
Yes, yes—it's everyone's. Everyone's.
तभी, तभी हो पाए, नहीं तो नहीं हो पाए। तो वह जो आप पूछते हैं, उसमें स्वीकार की कमी है। उसको पूछिए ही मत। या तो समर्पण कर दीजिए...।
Only then, only then will it happen; otherwise, it will not happen. So, in what you are asking, there is a lack of acceptance. Do not ask that at all. Either surrender...
देखना जारी रहेगा; रहने दीजिए।
Watching will continue; let it be.
हां, यह जो, यह जो आपने सोचा न कि अपने पर हावी हो गया, तो आपने दो हिस्से कर लिए तत्काल। नहीं; अगर स्वीकार है, तो आप ऐसा मत कहिए कि मुझे क्रोध आया, आप ऐसा कहिए कि मैं क्रोध हो गया। आया का सवाल नहीं है, आप क्रोध हो गए।
और अगर आप सच में क्रोध के क्षण को देखेंगे, तो क्रोध आता नहीं, आप क्रोध हो जाते हैं। यू आर दि एंगर। ऐसा नहीं कि आप अलग खड़े हैं और एंगरी हो गए हैं, ऐसी दो चीजें नहीं होती हैं। और जब प्रेम आता है, तो ऐसा नहीं होता कि प्रेमी भीतर अलग खड़ा है और इधर प्रेम है, आप प्रेम ही होते हैं।
यह जो दो में आप तोड़ रहे हैं, यह पीछे का लौट कर सोचा हुआ खयाल है। जिस क्षण में क्रोध आएगा, जिस क्षण में क्रोध आएगा, अगर उसकी...
Yes—this, this very thought of yours, that it has overpowered you, the moment you think it you have already made two parts. No; if there is acceptance, then don’t say, ‘Anger came to me,’ say, ‘I became anger.’ It is not a question of it coming—you became anger. And if you truly watch the moment of anger, anger does not come; you become anger. You are the anger. It is not that you are standing apart and have become angry—there are not two things. And when love comes, it is not that the lover is standing separate inside and here is love; you are love itself. This splitting into two that you are doing is a thought that comes later, in retrospect. In the very moment when anger arises, in the very moment when anger arises, if its...
उसी क्षण में आप नहीं देख पाते।
In that very moment, you do not see.
--यह पीछे से।
—from behind.
यह जो हम भाषा का उपयोग कर रहे हैं न, यह हमारी व्याख्या है जो पीछे से पकड़ी गई है। यह व्याख्या, जैसे कि जब आपको भूख लगती है तो आप फिर से देखें--क्रोध को जरा छोड़ दें, क्योंकि क्रोध के साथ हमारे एसोसिएंस हैं, और मन में ऐसा है कि वह बुरा है, उसको स्वीकार करना एकदम आसान मामला नहीं है। वह बुरा है ही, ऐसा हमें इतना पक्का है गहरे में कि हम कितना ही ऊपर-ऊपर स्वीकार कर लें, भीतर वह उसकी बुराई का डंक, कांटा चुभता ही रहता है। वह लाखों साल की दिमाग पर बैठी हुई संस्कार है, वह एक दिन में मिट भी नहीं जा सकता।
This language we are using is our interpretation, seized from behind, after the fact. Let me give you an example: when you feel hunger—leave anger aside for a bit, because anger carries so many associations, and the mind has branded it as bad. To accept it is not easy at all. Deep down we are so certain it is bad that no matter how much we accept it on the surface, inside the sting, the thorn of its “badness,” keeps pricking. That conditioning is seated in the mind for millions of years; it cannot be erased in a day.
भूख को आप पकड़ें, वह उसमें जरा हमें बुरे का खयाल नहीं होता है। जब भूख आपको पकड़े, तब आप देखें, तो आपको ऐसा पता नहीं लगेगा कि मुझे भूख लगी है, आपको ऐसा ही पता लगेगा कि मैं भूख हूं। शब्दों को छोड़ दें और जरा भीतर भूख में उतरें, तो आप पाएंगे, भूख आपका अस्तित्व बन गई है। भूख आपका अस्तित्व बन गई है!
Take hunger instead. There, we don’t have the same sense of “bad.” When hunger seizes you, if you really look, you won’t find “I am hungry”; you will find “I am hunger.” Drop the words and go a little inside the hunger, and you will discover: hunger has become your very being. Hunger has become your very being!
लेकिन भाषा में तो हमको चीजें तोड़नी पड़ती हैं। भाषा में हमें कुछ चीजें तोड़नी पड़ती हैं। क्योंकि भाषा में, भाषा के साथ एक कठिनाई है। वह कठिनाई है, जैसे हम यहां इतने लोग बैठे हैं, हम साथ यहां सब साइमलटेनियस बैठे हैं, लेकिन अगर हम बोलना शुरू करें, तो मैं बोलूंगा, फिर आप बोलेंगे, फिर आप बोलेंगे। भाषा जो है वह साइमलटेनियस नहीं हो सकती, उसमें क्रम हो जाएगा फौरन। हमारा होना साइमलटेनियस हो सकता है, लेकिन हमारा बोलना नहीं हो सकता। बोलने में एक बोलेगा, फिर दूसरा, फिर तीसरा, और एक लंबी वन डाइमेन्शनल बात बनेगी। जब आप बाहर दरवाजे पर खड़े होकर देखते हैं--आकाश, चांद, वृक्ष, फूल, सुगंध, सड़क की आवाजें, तब ये साइमलटेनियस होती हैं, ये एक ही साथ युगपत होती हैं। लेकिन जब आप सोचते हैं, तब युगपत नहीं होती हैं। आप कहेंगे, चांद देखा, तारे देखे, सड़क पर आवाज थी, सुगंध आई, यह वन डाइमेन्शन हो गई। इनमें श्रृंखला हो गई।
But in language we have to break things up. With language there is a difficulty. Look: so many of us sit here simultaneously; but if we begin to speak, I will speak, then you will speak, then another will speak. Speech cannot be simultaneous; it immediately becomes sequential. Our being can be simultaneous, but our speaking cannot. In speaking, one speaks, then the next, then the next—forming a long, one-dimensional line.
When you stand at the doorway and look out—sky, moon, trees, flowers, fragrance, the sounds of the street—they are simultaneous, all at once. But when you think about them, they are no longer simultaneous. You say, “I saw the moon, I saw the stars, there was noise in the street, a fragrance came”—it has become one-dimensional, a chain.
तो जैसे ही आप किसी भीतरी अनुभव को विचार से देखते हैं, वैसे ही वह लंबा दिखाई पड़ने लगता है। उसमें लगता है, भूख लगी है, मुझे भूख लगी है, मैंने अनुभव की कि भूख लगी है, फिर मैंने खाना खाया, फिर भूख मिटी। जब आप भूख के क्षण में, एक्झिस्टेंसियल भूख के क्षण में उतरेंगे, तो आप पाएंगे कि आप भूख हैं। और यह जो अनुभव हो तो बड़ा कीमती है। तब अस्वीकार करने वाला ही है नहीं कोई, क्योंकि कोई पीछे बचा नहीं, भूख ही है। न स्वीकार करने वाला, न अस्वीकार करने वाला, तभी स्वीकार पूरा है। क्योंकि अगर स्वीकार करने वाला भी मौजूद है, तो अस्वीकृति चल रही है।
So the moment you view any inner experience through thought, it begins to appear stretched out, elongated. Then it seems: there was hunger, I felt hunger, I experienced hunger, then I ate, then the hunger went. But when you enter the very moment of hunger, the existential moment, you find you are hunger. And that experience is immensely precious. Then there is no rejecter left, because there is no one standing behind; there is only hunger. Neither an acceptor nor a rejecter—only then is acceptance complete. For if an acceptor is still present, rejection is still operative.
अगर मैं यह भी कहता हूं कि मैं आपको बिलकुल स्वीकार करता हूं, तो यह इसी बात की गवाही दे रहा हूं कि मेरे मन में अस्वीकृति है, उसे हटा कर मैं आपको स्वीकार कर रहा हूं। नहीं तो इसका कोई मतलब नहीं है।
If I say, “I totally accept you,” I am testifying that rejection existed in my mind; setting it aside, I am now accepting you. Otherwise the statement has no meaning.
और क्रोध और काम के साथ कठिनाई है, क्योंकि वे शब्द जो हैं बड़े लोडेड, उनके साथ हमारा भारी भार है। तो उनको तो देखने में और कठिनाई पड़ती है। हमारा मन कहे ही चला जाता है कि कब छुटकारा पाओगे, कब छुटकारा पाओगे।
With anger and sex the difficulty is greater, because those words are heavily loaded. We carry a great burden around them. So it is harder to look at them. The mind keeps saying, “When will you get rid of this? When will you be free of it?”
नहीं! एक ज्यादा दिन का नहीं, पंद्रह दिन का ही प्रयोग करें। और पंद्रह दिन यह कर लें कि छुटकारा पाना ही नहीं है। इसको पहले निर्णय कर लें कि छुटकारा पाना ही नहीं है। जो है, उसे जानना है कि वह क्या है। हमें सिर्फ जानना ही है अभी। अभी हम पंद्रह दिन के बाद सोचेंगे कि छुटकारा करना कि नहीं करना। पंद्रह दिन, सॉलिड पंद्रह दिन मैं सिर्फ जानता ही रहूंगा कि क्या क्या है--क्रोध है, काम है--कैसा है, क्या है, कैसी प्रतीति होती है, कैसा अनुभव होता है, क्या घटना घटती है, सिर्फ जानता ही रहूंगा।
No! Not for long—try an experiment for just fifteen days. For fifteen days decide that getting rid of anything is not the aim. Make this your first decision: we are not going to seek liberation from it. Whatever is there, we are going to know what it is. For now, we will only know. After fifteen days we can consider whether to drop it or not. For a solid fifteen days I will only keep knowing what is—anger, sex—what it is like, how it feels, what sort of taste it has, what event occurs. I will only keep knowing.
जैसे कि आदमी एक अजनबी द्वीप पर छोड़ दिया गया है और अभी कुछ तय नहीं करता कि कहां मकान बनाना है, किससे दोस्ती करनी है, किससे दुश्मनी करनी है, अभी सिर्फ घूम कर देखता है कि क्या है। एक एक्वेंटेंस भर करने के लिए कि हम पूरे क्या हैं, कहां क्रोध है, कहां प्रेम है, कहां घृणा है। अभी स्वीकार की भी फिकर न करें, सिर्फ इसको जानने की। और जानने में ही आप पाएंगे कि स्वीकार आता है। और उस स्वीकार में ही आप पाएंगे कि साक्षी आता है। और उस साक्षी में ही आप... आपकी तरफ से जो एक कदम जरूरी है, वह सिर्फ स्वीकार का ही है, बाकी सब आता है।
Like a man left on an unknown island who, for the moment, decides nothing—where to build a house, whom to befriend, whom to oppose—he simply roams around and looks at what is. Just to make an acquaintance with the whole terrain of ourselves: where anger is, where love is, where hatred is. Do not bother about acceptance yet—only about knowing. And in the very knowing you will find that acceptance arises. And in that acceptance you will find that witnessing arises. And in that witnessing you will… The one step needed from your side is only acceptance; the rest comes on its own.
यह मैं निरंतर कहता हूं कि जैसे एक आदमी छत से कूद पड़े, तो एक ही कदम उसको उठाना पड़ता है। फिर वह आदमी पूछे कि कूदने के बाद फिर और क्या करना है मुझे, तो हम कहेंगे, तुम कुछ मत करो, फिर बाकी काम जमीन कर लेगी, वह तुम्हें खींच लेगी। फिर तुम्हें कुछ करने की बात नहीं है। तुम एक कदम उठा लेना, क्योंकि वही कदम तुम्हें जमीन की खिंचावट से रोके हुए है, बस।
I say this again and again: when a man jumps from a roof, he has to take only one step. If he asks, “What should I do after I jump?” we will say, “You do nothing; the ground will do the rest. It will pull you.” You need do nothing further. Just take the one step, because that one step is what is keeping you from the earth’s pull, that’s all.
एक कदम आदमी की तरफ से और हजार कदम परमात्मा की तरफ से। एक कदम हमारी तरफ से स्वीकार या समर्पण, या कोई भी नाम दें--साक्षी दें, एक कदम जिसमें हमने अपने को--पूरे के पूरे हम राजी हैं, हममें कोई शिकायत नहीं है, किसी चीज को काटने का कोई भाव नहीं है। इसको ही मैं आस्तिक कहता हूं, ऐसे आदमी को। यह एक दफा उठ जाए, तो दूसरे कदम अपने से उठते हैं, वे आपको उठाने नहीं हैं।
One step from man, and a thousand from the divine. One step from our side—call it acceptance or surrender, or give it any name—witnessing. One step in which we are wholly willing, with no complaint in us, no urge to cut anything off. This is what I call a theist—a man of trust. Once this one step is taken, the other steps arise by themselves; you do not have to take them.
मगर इसमें ध्यान रखने की जरूरत यही है कि अगर इस कदम को भी आप सिर्फ क्रोध को, काम को अलग करने के लिए उठा रहे हैं, तो कदम उठाया ही नहीं गया है, वह उपद्रव जारी रहेगा।
But take care: if you take even this step only in order to separate yourself from anger or sex, then the step has not been taken at all—the disturbance will continue.
हां, वह इससे ही हुई। इससे हुई, लेकिन इससे पूरी न हो पाएगी। इससे ही होगी, पहला खयाल इससे ही उठेगा, लेकिन वह असफल होगी। अब दूसरी प्रक्रिया उसकी असफलता से शुरू करिए। इससे हो नहीं पाएगा। उससे ही होती है। कोई भी आदमी जब शुरू करेगा तो ऐसे ही शुरू करेगा कि यह बुरा है, परेशान कर रहा है, दुख दे रहा है, नरक में डाल रहा है, इससे कैसे बाहर हो जाएं। लेकिन बाहर होने की कोशिश... (एक उदाहरण फिर अपन उठें) ...जैसे एक आदमी को नींद नहीं आ रही है, तो स्वभावतः वह नींद लाने की कोशिश करेगा। और कोशिश से कभी नींद नहीं आ सकती। क्योंकि वह बिलकुल ही एंटीथेटिकल है। सब तरह की कोशिश नींद को तोड़ती है--नींद लाने की कोशिश भी। क्योंकि जब आप नींद लाने की कोशिश कर रहे हैं, तब आपका जागना बढ़ता जाएगा, क्योंकि हर कोशिश जगाती है। लेकिन आप कहेंगे कि जिसको नींद नहीं आती वह तो नींद लाने के लिए ही कोशिश शुरू करेगा, यह तो बिलकुल ठीक कहते हैं। लेकिन एक दिन उसको अनुभव करना पड़ेगा कि नींद लाने की कोशिश से नींद नहीं आती।
Yes, it has arisen from this. It has arisen from this, but it will not be completed by this. It will begin from here—the first idea will arise from this—but it will fail. Now let the second process begin from the very failure of that. It won’t happen through this; it happens through that. Anyone who starts will inevitably begin like this: “This is bad, it troubles me, brings me sorrow, throws me into hell—how do I get out of it?” But the attempt to get out… let me give you an example. A man cannot fall asleep; naturally he will try to bring on sleep. And by trying, sleep never comes, because it is wholly antithetical. Every kind of effort breaks sleep—even the effort to bring sleep. When you are trying to bring sleep, your wakefulness only increases, because every effort arouses. You will say, “But the one who can’t sleep will of course try to make sleep happen.” Quite right. Yet one day he will have to see that trying to bring sleep does not bring sleep.
हां, कोशिश की थकावट से नींद आएगी। जब कोशिश असफल हो जाएगी और एक दिन वह कहेगा, भाड़ में जाने दो इस नींद को और भाड़ में जाने दो इस कोशिश को--और पड़ा रह जाएगा, तो नींद आ जाएगी। तो अब यह दूसरा कदम उठाना पड़ेगा आपको। जब कि कोशिश भी बेकार मालूम होती है, नहीं तो नहीं होता है।
Yes, the exhaustion of effort will bring sleep. When effort fails and one day you say, “To hell with this sleep, and to hell with this trying”—and you just lie there—then sleep will come. So now you have to take the second step. When even trying seems futile—otherwise, it doesn’t happen.
