Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मैं सीढ़ियां चढ़ रहा हूं, तो मुझे एक सीढ़ी पर पैर रखना पड़ता है, ताकि मैं वहां रहा आऊं कम से कम जहां था। और एक पैर उठाता हूं वहां पहुंचने को कि जहां मुझे पहुंचना है। जब मैं वहां पहुंच जाता हूं, तब मैं दूसरा उठाता हूं, क्योंकि यह पैर अब आश्र्वस्त हो गया है, एक जगह मिल गई है। अब मैं दूसरा उठा लेता हूं, नहीं तो अधर में हो जाऊंगा। अधर का डर इतना ज्यादा है कि दोनों एक साथ नहीं उठा सकता, नहीं तो गिर जाऊंगा। और दोनों एक साथ उठाऊंगा, तो यह भी डर है कि जहां था हो सकता है उससे भी पीछे गिर जाऊं। इसलिए उसको तो मैं पकड़े रहता हूं।
When I am climbing stairs, I have to keep one foot on a step, so that at least I remain where I was. And I lift the other foot to reach where I have to go. When I reach there, then I raise the second, because this foot is now assured, it has found its place. Now I lift the other; otherwise I will be left hanging in midair. The fear of the in-between is so great that I cannot lift both together — I would fall. And if I lift both together, there is also the fear that I may tumble even behind the point where I was. So I keep hold of it.
अगर मेरे पास दस हजार हैं, तो दस हजार को मैं बचाता हूं और मुझे बीस हजार चाहिए तो मैं बीस हजार के लिए कदम उठाता हूं। दोहरे काम करता हूं। दस हजार को प्रिजर्व करता हूं और बीस हजार की आकांक्षा करता हूं। यह दोनों एक साथ चलेगा।
If I have ten thousand, I safeguard the ten thousand; and if I want twenty thousand, I take steps toward twenty thousand. I do a double work. I preserve the ten thousand and I aspire for the twenty thousand. These two go together.
यानी इसको ठीक से समझा जाए तो बिलकुल गणित का नियम है कि जिसे चलना है उसे अपने को खंडित करना पड़ता है। और जो अपने को खंडित करेगा, वह चलेगा। और जब चलेगा, तो एक पैर जो उठ रहा है उससे विपरीत पैर खड़ा रहेगा, प्रतीक्षा करेगा कि तुम खड़े हो जाओ तो मैं चलूं।
Understand it rightly: it is almost a law of mathematics that whoever wants to move must fragment himself. And the one who fragments himself will move. And when he moves, the foot that is lifting will find the opposite foot standing, waiting — 'you stand firm, then I will move.'
तो जिसको हम प्रेम कर रहे हैं, उसको हमें घृणा भी करनी पड़ेगी। जब प्रेम थक जाएगा, तो हम घृणा करेंगे; जब घृणा थक जाएगी, तो हम प्रेम करेंगे। तो जिससे हम प्रेम करेंगे, उससे हम लड़ेंगे चौबीस घंटे। वे दोनों कदम हैं। जब लड़ लेंगे, तब फिर दया आ जाएगी कि क्या कर लिया! पश्र्चात्ताप पकड़ेगा, फिर प्रेम कर लेंगे। जब फिर प्रेम कर लेंगे, तो फिर उपद्रव शुरू हो जाएगा, थोड़ी देर में हम फिर लड़ लेंगे। इसलिए पूरी जिंदगी करना और न करना, डूइंग और अनडूइंग का खेल है। एक ही काम को करेंगे, फिर उसी को अनडन भी करना पड़ेगा, फिर उसको मिटाना भी पड़ेगा।
Thus, the one we love, we will also have to hate. When love gets tired, we will hate; when hate gets tired, we will love. The one we love, we will fight with, twenty-four hours. They are the two steps. When we have fought, then compassion will arise — 'what have I done!' Remorse will seize us, and again we will love. And when again we love, the turmoil will begin again; in a little while we will fight again. Therefore the whole of life is a play of doing and not-doing, doing and undoing. We will do the very same thing, then we will have to undo it, then we will have to erase it.
यह सारी बात समझ में आ जाए--इसको कुछ करने का नहीं है सवाल--यह सिर्फ समझ में आ जाए कि ऐसा है, तो फिर बात साफ है। और अगर मुझे दुख और द्वंद्व में रहना है, तो गति करनी चाहिए। और अगर मुझे निर्द्वंद्व हो जाना है, तो गति की फिकर छोड़ देनी चाहिए। उस हालत में न तो आदमी प्रेम करता है, न घृणा को इकट्ठा करता है। न आदर देता है, न अनादर को इकट्ठा करता है। वह दोनों नहीं करता है। तब भी कुछ होता है, फिर कुछ होता है जब वह कुछ भी नहीं करता, फिर कुछ होता है। और इसलिए वह हमेशा तीसरी बात है। वह जो होती है, वह जो बैठे-बैठे होती है: वह फिर टोटल होती है; क्योंकि उसमें बांटने की जरूरत नहीं है। चलेंगे तो बंटते हैं, अगर बैठे रहेंगे तो बंटते नहीं हैं: तब हम टोटल होते हैं।
Let this whole matter be understood — it is not a question of doing something about it — simply understand that it is so, and then the matter is clear. If I want to remain in sorrow and in conflict, I should keep moving. And if I want to be beyond duality, I should drop the concern with movement. In that state a man neither loves, nor stockpiles hatred. He neither gives respect, nor does he accumulate disrespect. He does neither. Even then, something happens — something happens when he does nothing; something happens. And therefore that is always the third thing. That which happens, that which happens while just sitting — that is total; because there is no need to divide in it. If we walk we are split; if we remain sitting we are not split: then we are total.
जैसे मैं अभी बैठा हूं, तो न मेरे बाएं पैर में कोई फर्क है, न मेरे दाएं पैर में, वे दोनों एक हैं, वे मुझमें इकट्ठे हैं। मैं उठा कि उनमें फर्क शुरू हुआ। सब गति डाइलेक्टिकल है। यह जो मार्क्स और हीगल का जो खयाल है न, वह बिलकुल ठीक है। सब गति डाइलेक्टिकल है। उसे वे कहते हैं कि जब पूंजीवाद बन रहा है दुनिया में--तो साथ बुरी की ताकतें इकट्ठी... इधर अमीर धन इकट्ठा कर रहा है, उधर गरीब की ताकतें इकट्ठी होती जा रही हैं, एक ही साथ। अमीर जितना अमीर होगा, गरीब उतना क्रोधित होगा। और गरीब मजबूत होता जा रहा है। इधर अमीर मजबूत हो रहा है, उधर गरीब मजबूत हो रहा है। बहुत जल्दी वह वक्त आ जाएगा कि गरीब अमीर पर हावी हो जाए। वह दूसरा कदम है, वह इसी के साथ तैयार हो रहा है। इसी के साथ तैयार हो रहा है!
As I am sitting now, there is no difference between my left leg and my right; they are one, they are gathered in me. The moment I rise, difference begins between them. All movement is dialectical. This idea of Marx and Hegel is exactly right: all movement is dialectical. They say that as capitalism is being formed in the world — at the same time the opposite forces are gathering. Here the rich are hoarding wealth; there the powers of the poor are gathering, simultaneously. The richer the rich become, the more enraged the poor will be. And the poor are growing stronger. Here the rich are growing strong; there the poor are growing strong. Very soon the time will come when the poor will overpower the rich. That is the second step; it is being prepared along with the first — it is being prepared together with it!
समाज की, व्यक्ति की, जीवन की सब प्रक्रियाएं डाइलेक्टिकल हैं। और ध्यान जो है वह नॉन-डाइलेक्टिकल है। और इसीलिए जो लोग भी डाइलेक्टिस में सोचते हैं, वे लोग परमात्मा को नहीं मान पाते। मार्क्स नहीं मान सका उसका कुल कारण इतना है। वह यह नहीं मान सकता है कि कोई ऐसा भी हो सकता है जिसमें विरोध नहीं है।
The processes of society, of the individual, of life — all are dialectical. And meditation is non-dialectical. And that is why those who think in dialectics cannot accept Paramatma. Marx could not accept — the whole reason is just this. He cannot concede that there could be something in which there is no opposition.
द्वंद्व। द्वंद्व। हां, द्वंद्व ही। यानी सब विकास विरोध के द्वारा होता है।
Conflict. Conflict. Yes, conflict indeed. That is, all evolution happens through opposition.
विरोध से होता है। विरोध से ही होता है। विरोध से ही सारा होता है।
It happens through opposition. It happens only through opposition. Everything happens through opposition.
हां-हां, बिलकुल चलता रहेगा, चला सकने का सवाल नहीं है।
Yes, yes—of course it will continue; there is no question of whether it can be managed.
असल में, असल में, जो आदमी दो हजार रुपया आपसे ले गया है, उसमें पीड़ा दो हजार जाने की नहीं है, क्योंकि कभी दो हजार आप दान भी कर देते हैं, तब पीड़ा नहीं होती है।
In fact, in fact, when someone has taken two thousand rupees from you, the hurt is not about the two thousand going; because sometimes you even donate two thousand, and then there is no hurt.
चोर उतना समझदार नहीं है, संन्यासी समझदार है, बस और कोई फर्क नहीं है। चोर जो है वह समझदार नहीं है, वह बेचारा रात घुस कर घर में से ले जा रहा है और आपको तकलीफ दे जा रहा है। और एक दूसरा आदमी आ रहा है वह सेवक है, संन्यासी है, महात्मा है, फलां है, ढिकां है, वह कहता है कि--और वह आपके अहंकार को तृप्ति करके ले जा रहा है। यानी आपसे लेकर जा रहा है वह भी, लेकिन वह आपके अहंकार को तृप्ति दे जाता है। पीछे आपको सुगंध दे जा रहा कि हां, मैंने दिए हैं। पीड़ा इसकी नहीं है कि कोई आपसे दो हजार ले गया है। दो हजार की पीड़ा नहीं है। पीड़ा कुछ और है।
The thief isn’t as clever; the sannyasin is—that’s the only difference. The thief, poor fellow, slips in at night, takes from the house, and causes you distress. Another man comes—a sevak, a sannyasin, a mahatma, so-and-so, this-and-that—and he says… and he takes from you by gratifying your ego. He too is taking from you, but he leaves your ego satisfied. He leaves behind a fragrance: “Yes, I gave.” The pain isn’t that someone took two thousand from you. The two thousand isn’t the pain; the pain is something else.
तो मैं जो कह रहा हूं, जो आदमी सहज जी रहा है उससे चाहे कोई दान में ले जाए और उससे चाहे कोई चोरी में ले जाए। वह इतना ही कहेगा कि दो हजार अपने पास थे, और अब नहीं हैं। न तो वह दान में अकड़ जाएगा और न वह चोरी में एकदम दुखी हो जाएगा। वह इतना ही कहेगा कि दो हजार थे और अब नहीं हैं। इतनी फैक्चुअल होगी उसकी समझ। और इसमें किसी से क्या कहना है कि कोई ले गया, कि कोई समझा कर ले गया, कि कोई दबा कर ले गया, इससे किसी से कोई प्रयोजन नहीं है। ऐसा आदमी का जो जीना है, वही जीना धार्मिक जीना है।
So what I am saying is: a person who lives naturally—whether someone takes from him as a donation or takes by stealing—will simply say, “Two thousand were with me, and now they aren’t.” He will neither puff himself up over the donation nor be plunged into sorrow over the theft. He will just say, “There were two thousand, and now there aren’t.” His understanding will be that factual. And what is the point of saying that someone took it, or someone talked me into it, or someone forced it out? There’s no use in any of that. The life of such a person—that is religious living.
यानी मैं यह कहता हूं, जब हम कहते हैं कि कठिन है, तो उसका मतलब यह है कि एक जीने का खास ढंग हम कहते हैं कि यह कठिन है। यानी मेरे पास हो सकता है कि बहुत बड़ा मकान न हो, हां, यह हो सकता है। लेकिन बिना मकान के जीना कठिन है, यह किसने कहा? यह हो सकता है कि मेरे पास बहुत बड़ी गाड़ी न हो, यह हो सकता है। लेकिन बहुत बड़ी गाड़ी न हो तो जीना कठिन है, यह किसने कहा? न, हम जब कहते हैं, जीना कठिन है, तो हमारी जीने की एक व्याख्या और हमारे जीने का एक नक्शा है कि ऐसा जीना। ऐसा जीना कठिन हो जाएगा।
लेकिन पूछना यह है कि ऐसे जीने में सुख मिल रहा है? या ऐसे जीवन के कठिन हो जाने पर भी सुख मिल सकता है? पूछना कुछ और है, जानना कुछ और है।
That is to say, when we say “it is difficult,” what we mean is that a particular way of living is difficult. It may be that I do not have a very large house—yes, that may be. But who has said that living without a house is difficult? It may be that I do not have a very big car—yes, that may be. But who has said that if you do not have a big car, living becomes difficult? No—when we say “living is difficult,” we already carry a certain definition of living and a blueprint for how it should be; living like that will indeed become difficult. But the question to ask is: in living like that, is there happiness? Or even if that way of life becomes difficult, can there still be happiness? What is to be asked is one thing; what is to be known is another.
नहीं-नहीं। जब आप कहें कि भूल जाना चाहिए, तब तो नहीं भूल सकेंगे आप। न, यह मैं नहीं कर रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं, मुझे जानना चाहिए कि ऐसा हुआ। ऐसा हुआ!
No, no. The moment you tell yourself, “I should forget,” you won’t be able to forget. No—that’s not what I’m saying. I am not saying that. I only need to know that it happened. It happened!
कल मैं मर जाऊंगा, कल बूढ़ा हो जाऊंगा, तब मैं क्या कहूंगा, किसको कहूंगा, किसने मुझे चीट किया? कल मैं बूढ़ा हो जाऊंगा और जवानी चली जाएगी, किसने मुझे चीट किया? नहीं, लेकिन बूढ़ों को कहीं न कहीं शक बना रहता है कि जो अब जवान हैं उन्होंने चीट कर दिया, इसलिए बूढ़ा जवान पर नाराज रहता है। मां जवान बेटी पर नाराज रहती है, उसे कहीं बहुत गहरे लग रहा है कि कुछ चीटिंग हो गई, कि यह लड़की तो जवान हो गई और मैं बूढ़ी हो गई। हालांकि इसको साफ कोई कह नहीं रहा है कहीं भी। इसे कोई साफ नहीं कह रहा है। मेरा मतलब समझे न? लेकिन कौन किसको चीट कर रहा है? कौन किसको चीट कर रहा है? और चूंकि अंत में सब छीन ही जाता है--चाहे आप चीट करें और चाहे चीट किए जाएं। यह एक बड़े मजे की बात है।
Tomorrow I will die; tomorrow I will grow old—then what will I say, to whom will I say, “Who cheated me?” Tomorrow I will be old and youth will be gone—who cheated me? No, but somewhere old people carry a suspicion that those who are now young have cheated them; so the old are angry with the young. A mother is angry with her young daughter; deep down she feels some cheating has happened—that this girl has become young and I have become old. Though no one says this plainly anywhere. No one says it plainly. You understand my meaning, don’t you? But who is cheating whom? Who is cheating whom? And since in the end everything is snatched away—whether you cheat or are cheated. This is a very amusing thing.
अभी मैं एक घर में ठहरा था। तो घर के बच्चे--रात को मैं मीटिंग से लौटा--तो घर के बच्चे मोनोपॉली खेल रहे थे, वे व्यापार खेल रहे थे। और भारी शोरगुल मचा हुआ था। और उसमें कोई चिल्ला रहा था कि इसने मुझे धोखा दे दिया और इसने ऐसा किया। और वे पूरे गंभीर थे। पूरे गंभीर थे। व्यापार चल रहा था पूरा, वे पूरे गंभीर थे। वे पूरे गंभीर थे और पूरे लड़े जा रहे थे, और बिलकुल ही झगड़े की हालत थी। तो मैं वहां से निकला, तो उस कमरे में से तो... मैं भी वहां रुक गया और मैंने पूछा कि किसने किसको धोखा दे दिया? तो उन्होंने कहा कि आप निपटारा करवा दें। इसने यह धोखा दिया है, यह चाल गलत चली है हमारे ऊपर।
Recently I stayed in a house. When I returned from a meeting at night, the children there were playing Monopoly—the business game. There was a great commotion. Someone was shouting, “He cheated me,” and “He did this.” And they were utterly serious. Utterly serious. Business was in full swing; they were completely serious. Completely serious and fighting hard, in a full-blown quarrel. As I was passing that room, I stopped there and asked, “Who has cheated whom?” They said, “You settle it for us. He has cheated like this; he made a wrong move against us.”
तो मैंने उनसे कहा कि यह खेल कितनी देर चलने वाला है?
तो उन्होंने कहा: अब तो बारह बज गए, बस अब खत्म होने के करीब है।
तो मैंने कहा: खत्म हो जाने के बाद जिसने धोखा दिया और जिसने धोखा खाया, उनमें क्या फर्क होगा?
उन्होंने कहा: कोई फर्क नहीं होगा।
तो मैंने... तब अचानक उन बच्चों को एकदम खयाल आया, और वे सब हंसने लगे। उन्होंने कहा कि तब तो कोई फर्क नहीं होगा।
जब आखिरी हिसाब में कोई फर्क नहीं रह जाता...
I asked them, “How much longer is this game going to go on?” They said, “It’s already midnight; it’s about to end now.” I said, “After it ends, what difference will there be between the one who cheated and the one who was cheated?” They said, “There will be no difference.” Then suddenly it dawned on the children, and they all began to laugh. They said, “Then there will be no difference.” When in the final reckoning there remains no difference...
और मेरा मानना यह है कि वे अगर दस-आठ बच्चे खेल रहे थे, तो बारह बजे तो खेल बंद हो गया, सब दुकानें बंद करके वे जा चुके हैं। लेकिन जिसने सोचा था कि मैं धोखा खा गया, उसकी रात में फर्क पड़ जाएगा, उसकी नींद में फर्क पड़ जाएगा। जिसने सोचा था कि मैं धोखा दे आया, उसकी नींद भी तकलीफ की हो जाएगी। यानी अभी यह खेले खेल में खेले थे न, तो अब सवाल असल में यह है कि हम जब रहे खेल में तब हम सुखी रहे, अगर हम तब सुखी रहे तो खेल के बाद भी सुख की धारा छूट जाएगी।
यह सारी पूरी जिंदगी में हम, हम ऐसी जिंदगी बनाएं यह मूल्यवान नहीं है। मूल्यवान यह है कि जिंदगी ऐसी हो कि आनंद दे जाए, और उसकी मैं बात कर रहा हूं। वह हमेशा नॉन-डाइलेक्टिकल होगी। उसमें द्वंद्व नहीं होगा, उसमें विरोध नहीं होगा। उसमें चीजें जैसी हैं हैं।
अब एक आदमी आता है और वह मुझसे कहता है कि ईश्र्वर बाबू आपके खिलाफ यह कह रहे थे। तो मैं कहता हूं कि कह रहे होंगे। ईश्र्वर बाबू हैं, उनको जो ठीक लगता है, वह कह रहे होंगे। एक आदमी कहता कि फलां आदमी आपको भगवान मानता है। मैं कहता हूं, वह उसकी समझ है, वह मानता होगा। कोई कहता है, आपको कोई आदमी साधु नहीं मानता, शैतान मानता है। मैं कहता हूं, वह उसकी समझ होगी। इसमें मैं कहां आता हूं?
And my understanding is this: if eight or ten children were playing, then by twelve o’clock the game is over; they’ve shut up all their shops and gone. But the one who thinks, “I was cheated,” his night will be different; his sleep will be affected. The one who thinks, “I cheated,” his sleep too will be troubled. That is to say, it was all just play, wasn’t it? So the real question now is: while we were in the play, were we happy then? If we were happy then, even after the play a stream of joy will keep flowing. In this entire life, that we construct such-and-such a life—this is not what is valuable. What is valuable is that life be such that it leaves you in bliss, and that is what I am speaking of. It will always be non-dialectical. There will be no duality in it, no opposition. In it, things are as they are. Now someone comes and says to me, “Ishwar Babu was speaking against you.” I say, “He must have been saying so.” He is Ishwar Babu; whatever seems right to him, he will say. Someone says, “So-and-so takes you to be God.” I say, “That is his understanding; he may believe so.” Someone says, “A certain person doesn’t consider you a saint—he thinks you are a devil.” I say, “That would be his understanding.” Where do I come into it?
हां। इसमें मैं कहां आता हूं? यह मैंने सुन ली बात। और मैंने कहा कि तुमने भी मेहनत की और खबर पहुंचाई, कृपा है। इससे ज्यादा कोई बात नहीं है।
Yes. Where do I come into this? I have heard it. And I said: you, too, made an effort and conveyed the news—grace. There is nothing more to it than that.
मैं अपने मन में मानता हूं कि ईश्र्वर बाबू को दुनिया में जाकर कहना चाहिए कि मैं भगवान हूं, तब महीपाल जी ने खबर दी कि वे तो कह रहे थे कि आप कुछ भी नहीं हैं। तब तकलीफ शुरू हुई। तकलीफ का कारण ईश्र्वर बाबू नहीं हैं। तकलीफ का कारण मैं ही हूं। क्योंकि मैं यह मान रहा था कि यह करना चाहिए, जो नहीं किया गया, और उलटा किया जा रहा है, तब मैं दुखी हो गया। लेकिन यह कभी मैंने माना ही नहीं था। यह कभी मैंने माना नहीं था। मैं जो हूं वह हूं। कौन क्या कहता है यह मैंने कभी हिसाब नहीं रखा है और चाहा नहीं है। तो आप, कौन क्या कह रहा है, इससे क्या तकलीफ बनती है। कोई तकलीफ नहीं बनती।
Suppose, in my mind, I take it that Ishwar Babu should go out into the world and declare that I am God, and then Mahipalji brings the news that he has been saying you are nothing at all. Then the trouble begins. The cause of the trouble is not Ishwar Babu. The cause of the trouble is me. Because I was assuming that this should be done; it was not done, in fact the opposite was being done—so I became miserable. But I have never held such a thing. I have never believed that. I am what I am. I have never kept accounts of who says what, nor have I desired to. So then, what suffering can be created by who is saying what? None at all.
तो हमारे एक्सपेक्टेशंस जो हैं, हमारी अपेक्षाएं हमारी तकलीफ का कारण बनती हैं, दूसरों का व्यवहार नहीं।
It is our expectations that cause our suffering, not the behavior of others.
जैसे मैं यहां आया, तो मैं अगर मान कर आया हूं कि अब मैं जब आऊं, तो आपको उठ कर नमस्कार करना चाहिए। और नहीं किया गया नमस्कार और आप सब बैठे रहे, तो मैं दुखी हो सकता हूं। आपके नमस्कार न करने से नहीं--वह मैं सीढ़ियों पर तैयारी कर रहा था कि आप नमस्कार करें। अचानक फ्रस्ट्रेशन हुआ है, वह नहीं किया गया है। लेकिन अगर मैं सीढ़ियों से चढ़ते हुए यह सोच कर नहीं ही आया था कि आप नमस्कार करें, तो जैसा कमरा था वैसा मैं स्वीकार करूंगा, क्योंकि इससे क्या मतलब है? मेरी कोई अपेक्षा न थी। इसमें लोग बैठे थे तो स्वीकार करूंगा, खड़े हुए थे तो स्वीकार करूंगा; नमस्कार करेंगे तो स्वीकार करूंगा, नहीं करेंगे तो स्वीकार करूंगा। क्योंकि इस कमरे को कैसा व्यवहार करना चाहिए, इसका तय करके मैं नहीं आया हुआ था।
For example, I come here, and if I have come assuming that when I enter you should stand up and greet me, and no greeting happens and you all remain seated, then I can be unhappy. Not because you did not greet me—but because on the stairs I had been preparing myself for you to greet me. Suddenly there is frustration: what I had pictured did not happen. But if, as I climbed the stairs, I had not come thinking that you must greet me, then I would accept the room as it is—because what does it matter? I had no expectation. If people were sitting, I would accept it; if they were standing, I would accept it. If they greeted, I would accept it; if they did not, I would accept it. Because I had not come having decided how this room should behave.
तो जिंदगी में जो लोग कैल्कुलेशन से चलते हैं, वे दुखी होते चले जाते हैं। क्योंकि उनका सब हिसाब पहले से तय है कि क्या होना चाहिए, क्या नहीं होना चाहिए, क्या नहीं होना चाहिए।
So in life, those who move by calculation go on becoming miserable—because all their accounts are fixed in advance: what should happen, what should not happen, what should not happen.
यह जो हमारी तकलीफ है न, हमारी तकलीफ यह है कि हम यह मान कर चल रहे हैं कि सक्सेस हो जाएगी, इसलिए फेल्योर का डर है। मैं जो कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि हम यह समझ कर चल रहे हैं कि एक तो सफलता होनी चाहिए ही। और हम कभी यह नहीं सोच रहे हैं कि सफलता विफलता के बिना कैसे हो सकती है? क्योंकि सफलता और विफलता, मैं कह रहा हूं कि एक ही मन के दो पैर हैं। जो आदमी सफल होगा, वह रोज विफल भी होगा और रोज सफल भी होगा। आज इलेक्शन जीतेगा, कल हारेगा। आज लोग प्रशंसा करेंगे, कल निंदा करेंगे। आज ऊपर होगा, कल नीचे होगा।
Our trouble is this: we are proceeding on the assumption that success will happen—therefore we fear failure. What I am saying is that we are taking it for granted that success must be. And we never ask how success could exist without failure. Success and failure are the two legs of the same mind. The person who succeeds will also fail—daily. Today he’ll win an election; tomorrow he’ll lose. Today people will praise; tomorrow they’ll condemn. Today he’ll be up; tomorrow down.
वह लाओत्से कहता था कि कभी ऐसी जगह चढ़ना ही मत, जहां से गिरना पड़े। लेकिन हमारी इच्छा यह होती है कि ऐसी जगह चढ़ जाएं, जहां से सब गिर गए हों और हम न गिरें। हमारी इच्छा यह होती है। बल्कि हम ऐसी जगह चढ़ जाएं, जहां कभी कोई न चढ़ पाया हो। हमारी जो इच्छा है वह यह है कि हम ऐसी जगह चढ़ जाएं, जहां कभी कोई न चढ़ पाया हो। जहां जो भी चढ़ा हो, गिर गया हो। और वहां मैं न गिर पाऊं, तो सफलता है। सफलता का और कोई मतलब नहीं है।
Lao Tzu used to say: never climb to a place from which you will have to fall. But our desire is to climb precisely to the place from which all have fallen and we alone will not; to climb where no one has ever managed to climb. Our desire is to reach the very place where whoever climbed fell—and there I should not fall: that is what we call success. That’s all success means.
लेकिन जहां कभी कोई न चढ़ पाया हो, तो हम सोचते हैं कि वह लोगों कि कमजोरी रही होगी कि वे न चढ़ पाए। लेकिन बात यह है कि जहां कभी कोई न चढ़ पाया हो, वह उस जगह की खूबी है कि वहां चढ़ा नहीं जा सकता। वहां किसी की...
Where no one has ever climbed, we think others failed out of weakness. But the truth is: the very nature of that place is that it cannot be climbed—it’s the place’s own “virtue,” not anyone’s weakness.
आदमी करोड़ों वर्ष से है, सब आदमी ने वहीं चढ़ने की कोशिश की है। वह जिस पॉइंट पर हम पहुंचना चाहते हैं, वह सुई की नोक है, जिस पर खड़ा नहीं हुआ जा सकता। लेकिन छलांग लगा कर सुई की नोक का छोटा सा अनुभव तो लिया ही जा सकता है, गिरने के पहले। खड़ा तो नहीं हुआ जा सकता। जैसे एक आदमी छलांग लगाता है जमीन पर, तो हवा में आ तो सकता है, रुक नहीं पाता, वापस जमीन पर पहुंच जाता है। लेकिन एक भ्रम आ जाता है कि जब थोड़ी देर रुक सका, तो ज्यादा देर क्यों नहीं रुक सकता हूं! दिमाग तो कहता है कि थोड़ी देर तो रुक ही गया था। और अगर अच्छी तरह से छलांग लगाई जाए, तो और ज्यादा देर रुक सकता हूं। और जरा ज्यादा ताकत बढ़ाई जाए, तो और ज्यादा देर रुक सकता हूं।
Humans have been around for millions of years; everyone has tried to climb there. The point we want to reach is like the tip of a needle—one cannot stand on it. With a leap you can catch a tiny taste of it before you fall, but you cannot stand there. When you jump off the ground, you can come into the air, but you cannot stay; you return to the ground. Yet an illusion arises: “If I could stay for a moment, why not a little longer? The mind says: I did stay a little; if I jump better, I can stay longer. If I muster more strength, I can stay even longer.”
लेकिन जंपिंग का स्वभाव ही ऐसा है कि वह सिर्फ भ्रम होता है, आपके पहुंचने और लौटने के बीच में जरा भी गैप नहीं है। आप रुकते एक सेकेंड नहीं हैं, लेकिन सिर्फ भ्रम होता है। जब आप जमीन पर उचकते हैं, तो जब आप ऊपर गए और जब आपने नीचे आना शुरू किया, इन दोनों के बीच क्षण भर भी आप नहीं ठहरते हैं। या तो आप जाते रहते हैं या आते रहते हैं, बीच में कभी नहीं रुकते जहां कि जिसको आप सफलता कह सकें। पुरानी विफलता और नई विफलता के बीच में छलांगें लगती रहती हैं। यानी जो मैं यह कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि एक विफलता और दूसरी विफलता के बीच में छलांग लगती रहती है। और वह जो बीच में थोड़ा सा आपको भ्रम पैदा होता है कि सफल हो गया था--वह आपको होता है भ्रम कि वह निकल गया हाथ से, इसलिए दूसरी छलांग लगानी पड़ती है।
But the very nature of jumping is such that it’s only an illusion; there isn’t the slightest gap between your going up and your coming down. You don’t pause even for a second. When you spring from the ground—between going up and beginning to come down—you do not stop for even a moment. You are either going or returning; you never stop in between at a point you could call “success.” Between the old failure and the new failure, leaps keep happening. That is what I’m saying: you keep leaping from one failure to the next. And the little illusion that “I had succeeded” arises because it slipped from your hands—hence the need for the next leap.
और सफलता यानी क्या? यानी सफलता का क्या मतलब है?
And what is success, anyway? What does “success” mean?
इधर मैं एक अलग शब्द का प्रयोग करता हूं, उसको मैं कहता हूं: ‘सुफलता।’ सफलता नहीं; सुफलता।
यानी, फलवान हो जाना ही काफी नहीं है, अच्छे फलवान होना जरूरी है। फल ही लग गए और कड़वे हुए, तो क्या मानी है। सफल होना काफी नहीं है; सुफल होना काफी है। और सुफल बड़ी और बात है।
Here I use a different word: I call it sufalata—not safalata; su-falata. That is: it’s not enough merely to be fruitful; it is necessary to bear good fruit. If fruit appears but is bitter, what is the point? It is not enough to be successful; it is enough to be sufal—well-fruited. And sufal is a much greater thing.
और मैं मानता हूं कि सुफल तभी लगते हैं जब कोई सफल होने की चेष्टा नहीं करता और विफल होने की फिकर नहीं करता, तब सुफल लग जाते हैं जीवन में। सफल होने की चेष्टा न हो, विफल होने की भीति न हो, तब सुफल संभावना बनती है।
I hold that sufal ripens only when one does not strive to be successful and does not fret about failure—then, sufal happens in life. When there is no striving for success, no fear of failure, then the possibility of sufal arises.
और जब हम यह कहते हैं कि यह हो नहीं सकता, तब हमारा सब कहने का कारण सिर्फ इतना ही है कि हम मान कर चल रहे हैं कि कुछ जो हमने बना रखा ढांचा, यह होना चाहिए। यह नहीं हो सकेगा। यह नहीं हो सकेगा। यह तो नहीं हो सकेगा। और आप क्या समझ रहे हैं कि करके आप इसको कर लेंगे? यानी, मैं यह कह रहा हूं--वह तो मैं समझ गया कि मेरी बात मान लेंगे तो शायद यह नहीं हो सकेगा। लेकिन क्या आप सोचते हैं कि जो आप कर रहे हैं वह करके आप कर लेंगे? तो वैसा भी नहीं हो सकेगा। असल में यह तो हो ही नहीं सकेगा। लेकिन इसमें यह भ्रम रहेगा कि हमने कोशिश की, उसमें यह रहेगा कि हमने कोशिश ही नहीं की। यानी, बस इतना ही फर्क पड़ेगा। यह सफलता तो होने वाली नहीं है।
And when we say, “This can’t be done,” our only reason is that we are presupposing that a certain structure we have built up must be achieved. “This won’t be possible; that won’t be possible”—we keep saying it. And what are you assuming—that by doing what you’re doing you will accomplish it? I am saying—I understand: if you accept what I say, perhaps that will not be possible. But do you think that by doing what you are doing you will make it happen? That too will not be possible. In truth, it is simply not going to happen. The only difference will be this: in one case the illusion remains that “we tried”; in the other, that “we didn’t even try.” That’s all the difference. This “success” is not going to happen.
उसका कुल कारण, उसका कुल कारण इतना है, उसका कुल कारण इतना है कि आमतौर से गैर-समझ में साहस होता है और समझदार में साहस नहीं होता है। तकलीफ यह है। यह भी जिंदगी के पैराडाक्सेस में से एक है। गैर-समझदार में साहस होता है, समझदार में साहस नहीं होता। तो गैर-समझदार गैर-समझ की चीजों में ताकत लगा कर लगा रहता है, करता रहता है जोश में। और समझदार समझता बहुत है, लेकिन कर नहीं पाता, वह ताकत नहीं लगा पाता।
The whole reason, the whole reason is only this—the whole reason is this: generally the unintelligent have courage, and the intelligent do not. That is the trouble. This too is one of life’s paradoxes. The unintelligent have courage; the intelligent lack it. So the unintelligent keep pouring their energy into unintelligent things; they go on doing in a kind of fervor. And the intelligent understand a great deal, but they cannot do; they cannot put in the energy.
समझ के साथ साहस की बड़ी जरूरत होती है।
Understanding needs great courage.
और साहस ऐसा मामला है कि कोई सोचता हो कि हममें होगा तभी तो हम करेंगे। ऐसा नहीं है साहस। साहस ऐसी चीज है कि आप करेंगे तो ही होगा। यानी यह जो, यह जो कठिनाई है... एक आदमी कहे कि नदी में मैं उतरूंगा तब, जब मैं तैरना सीख लूंगा। तो ठीक है, यह कभी नहीं होने वाला। नदी में पहली बार तो बिना तैरे जाने ही उतरना पड़ेगा। और वह जो घबड़ाहट पैदा होगी नदी में बिना तैरे जाने उतरने से, उसी से तैरना निकलता है। उसी से तैरना निकलता है।
And courage is such a matter that someone may think, “Only when I have courage will I act.” Courage is not like that. Courage is such a thing that only if you act will courage happen. This is the difficulty. A man says, “I will enter the river when I have learned to swim.” Fine—then it is never going to happen. The first time, you have to step into the river without knowing how to swim. And the very panic that arises from entering the river without knowing how to swim—out of that, swimming is born. Out of that, swimming is born.
अभी मैं आया तो एक मित्र साथ थे, करोड़पति हैं। तो वे मुझसे कहने लगे कि आपकी बातें समझ में आती हैं, लेकिन एक मुझे बड़ी कठिनाई है, आप कहते हैं कि सब मनुष्यों को प्रेम किया जाना चाहिए। और मैं तो किसी भी मनुष्य को देखता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि बस यह मुझसे रुपया खींचने आया हुआ है, तो मैं कैसे प्रेम करूं? मैं तो प्रेम नहीं कर सकता। मैं तो प्रेम नहीं कर सकता।
Just now when I came, a friend was with me—a millionaire. He said to me, “Your words make sense, but I have a big difficulty. You say all human beings should be loved. And whenever I look at any person, I feel he has come only to pull money out of me. So how can I love? I just cannot love. I cannot love.”
तो जो मैंने आपसे कहा, मैंने उनसे वह कहा। मैंने कहा कि वह आपसे कितने रुपये ले जा सकता है? कोई करोड़पति तो रुपये खींचने आपके पास आता नहीं है। कोई गरीब आदमी आता है--कोई स्कूल का मास्टर है, कोई पढ़ने वाला विद्यार्थी है, किसी की पत्नी बीमार है, किसी का कोई... आता है आपके पास। वह आपसे कितने ले जाएगा? क्योंकि उस गरीब आदमी की ले जाने की हिम्मत भी तो गरीब ही होती है। वह कोई करोड़ रुपये तो ले नहीं जाएगा आपसे। आप दे भी दो, तो भी घबड़ा कर वहीं मर जाएगा, ले जा नहीं सकता। दस-पचास रुपये आपसे ले जा सकता है।
What I have said to you, I said to him. I asked, “How much money can anyone take from you? No millionaire comes to you to siphon off your money. A poor person comes—a schoolteacher, a student, someone whose wife is ill, someone or other comes to you. How much can he take from you? Even a poor man’s courage to take is poor. He isn’t going to walk away with a crore from you. Even if you offered it, he would panic and drop dead right there—he couldn’t take it away. He can take ten or fifty rupees from you.”
तो मैंने उनसे कहा: आप एक प्रयोग करें।
So I said to him, “Do an experiment.”
उन्होंने कहा: क्या?
He asked, “What?”
मैंने कहा कि अब जो आदमी आए आपके पास--एक सात दिन का प्रयोग करें--कि वह आपसे पच्चीस मांगे, आप उसको पचास दे दें, और देखें क्या हुआ।
I said, “For seven days, whoever comes to you—if he asks for twenty-five, give him fifty. And watch what happens.”
उन्होंने कहा: कितना हर्जा हो जाएगा।
He said, “How much of a loss will that be?”
मैंने कहा: कोई खास हर्जा नहीं होगा, आप इसे सात दिन करके देखें।
I said, “No special loss. Try it for seven days.”
वे सात दिन बाद मेरे पास आए और मुझसे कहने लगे, मैं चकित हो गया कि जैसा मैं झंझट में पड़ जाता था वैसा वह आदमी झंझट में पड़ गया! उसने पच्चीस मांगे बहुत हिम्मत करके, मैंने उसको पचास दे दिए, मैंने कहा: यह ले जाओ, और जब जरूरत हो तो आ जाना। तो वह एकदम मुश्किल में पड़ गया। उसने कहा: नहीं, आप क्या कह रहे हैं? नहीं-नहीं, पचास नहीं, मुझे पच्चीस चाहिए। मैंने कहा: तुम पचास ले जाओ। और उन्होंने कहा: और मैं पहली दफा अनुभव कर पाया कि उसने क्या मुझे चीट किया।
यानी वह, वह जो तकलीफ थी वह यह थी कि पच्चीस में से झटक न लेंगे। आपने तो मुझे पचास दिए। तो वह तकलीफ तो गई, वह तकलीफ तो रही नहीं। और वे कहने लगे कि मैं इतना हंसा पीछे उस आदमी की परेशानी देख कर कि वह कैसी मुश्किल में पड़ गया। उसने दरवाजे तक लौट-लौट कर मुझे गौर से देखा कि बात क्या है। यानी मैं पच्चीस ही मांगने आया हूं, इस आदमी ने पचास दे कैसे दिए!
After seven days he came to me and said, “I was astonished—the way I used to get into a tangle, that man got into a tangle! He asked for twenty-five with great courage; I gave him fifty. I said, ‘Take this, and come again if you need more.’ He was in immediate difficulty. He said, ‘No, what are you saying? No-no, not fifty—I just need twenty-five.’ I said, ‘You take fifty.’ And for the first time I could see: in what way had he cheated me? The usual trouble—that I might shave something off his twenty-five—wasn’t there. I had given him fifty. That trouble was gone.” And he said, “I laughed so much afterward, watching his predicament—how he kept getting into difficulty. He kept turning back at the door to look at me carefully, as if to say, ‘What is this? I came to ask for twenty-five; how did this man give me fifty!’”
उन्होंने कहा कि मैं इतना शांति से सोया उस रात कि मैं कभी सोया ही नहीं था। और मुझे बार-बार हंसी आई इस बात पर कि... और तब उन्होंने कहा कि मुझे खयाल आया कि जब कोई मुझसे पच्चीस मांगने आता है, और किसी तरह दस-पांच मैं उसको देता हूं, या नहीं देता हूं, या पच्चीस देता हूं, तो जिस तरह की संतोष की नींद वह सोता होगा और मैं ऐसा असंतुष्ट रह जाता हूं, आज हालत उलटी हो गई है। आज वह आदमी रात भर सो नहीं पाएगा। क्योंकि बार-बार उसे खयाल आएगा कि मामला क्या है? यानी मैंने पचास दे कैसे दिए! तो मैंने उनसे कहा कि अब वह आदमी दुबारा आए, तो आप मुझे बताना। वह छह महीने हो गए। उन्होंने कहा कि वह आदमी दुबारा नहीं आया। वह आदमी दुबारा नहीं आया है।
He said, “I slept so peacefully that night, as I have never slept. And again and again I laughed at the whole thing… Then it occurred to me: when someone comes to ask me for twenty-five, and somehow I give him ten or five, or nothing, or even twenty-five, the kind of satisfied sleep he gets—while I am left so dissatisfied—today the situation has reversed. Today that man won’t be able to sleep the whole night, because he will keep thinking, ‘What is the catch? How did he give me fifty!’ And if that man comes again, I will tell you.” Six months passed. He said, “That man has not come again. He has not come again.”
हम जो, हम जो... मेरा कहना यह है कि हम प्रयोग ही नहीं करते जीवन में। और मैं यह कहता हूं कि प्रयोग से हम डरते हैं, और डरने का क्या है हमारे पास, खो क्या जाएगा? यानी सबसे बड़ी कठिनाई है कि एक दफा हम यही पक्का पता लगा लें कि खोने को क्या है हमारे पास जो खो जाएगा? और ऐसा क्या है जिसको हम बचा कर बचा लेंगे आखिर में? यानी कुछ बचने वाला नहीं है, तो सिर्फ नासमझ बचाने की कोशिश में लगे हैं।
What I am saying is: we simply do not experiment in life. And we are afraid to experiment. What is there to be afraid of—what do we have to lose? The greatest difficulty is to determine once and for all: what is there that we have, that could be lost? And what is there that, by saving, will actually be saved in the end? Nothing is going to be saved; only the foolish keep trying to save.
यानी मैं यह पूछता हूं कि पूर आ गया है और सारा गांव डूब रहा है, और कुछ लोग अपने घर का सामान अपने सिर पर लिए हुए उस पूर में तैरे चले जा रहे हैं। वे कहते हैं, कुछ बचा लेंगे। मैं अगर बिना कुछ सामान लिए चला जा रहा हूं तैरता हुआ, तो वे मुझसे कहते हैं, तुम मूढ़ हो, तुम बिलकुल पागल हो। अरे कुछ बचा लो, पूर आ गया है। और मैं उनसे कहता हूं कि जब सागर में पहुंचना सुनिश्र्चित हो गया है, पूर ही पूर है और जमीन पानी से डूबी है, तो तुम नाहक उतना बोझ ढोए जा रहे हो इतनी देर और। यानी मतलब यह है कि कम से कम मैं तो हलके होने का मजा ले ही रहा हूं, तुम वह मजा भी नहीं ले पा रहे हो। जब कि यह पक्का है कि यह सागर में नदी गिर ही जानी है, और तुम और तुम्हारा सामान दोनों गिर जाने हैं। तो अंत में कौन पागल था, तय करना जरा मुश्किल है। लेकिन चूंकि अधिक लोग अपना-अपना सामान बचाए हुए हैं, इसलिए मैं ही पागल लगूंगा। इसलिए मैं ही पागल लगूंगा। जहां जिंदगी मौत में ही समाप्त हो जानी है...।
I ask you to imagine: a flood has come and the whole village is drowning, and some people, with their household goods on their heads, are trying to swim through the flood. They say, “We will save something.” If I am swimming without carrying anything, they say to me, “You are a fool, you are utterly mad. Save something—the flood has come.” And I say to them, “When it is certain we are headed toward the ocean, when there is water everywhere and the land is submerged, why carry the burden any longer? At least I am enjoying being light—you are not even able to enjoy that. When it is certain that this river is going to fall into the ocean, and you and your belongings are both going to fall in—then in the end, who was mad is hard to decide. But since most people are busy saving their stuff, I alone will look mad. I alone will look mad. Where life is anyway going to end in death…”
हूं, हूं।
Hmm, hmm.
कोई हर्जा नहीं है। कोई हर्जा नहीं है।
No harm in that. No harm in that.
न, न, न। यह हमारा खयाल ही गलत है।
No, no, no. This very idea of ours is mistaken.
हम कभी समझ नहीं पाते हैं। हमारी जो सारी तकलीफ है वह यह है, हमारी सारी तकलीफ है वह यह है कि हम यह कभी सोच ही नहीं पाते हैं कि जब हम एक पैसा बिना लिए हुए जमीन पर आते हैं, तो जो भी हम दे रहे हैं, ले रहे हैं; और जब बिना एक पैसा लिए विदा होना पड़ता है, तो जो भी हम ले रहे हैं, दे रहे हैं वह सिवाय खेल से ज्यादा मूल्य का नहीं है। उस खेल में किसने धोखा दिया है और किसने ज्यादा पैसे बना लिए हैं, और किसने नोट इकट्ठे कर लिए हैं, और किसके पास कम पड़ गए हैं--यह जहां तक खेल के भीतर देखने का संबंध है, बड़ा मीनिंगफुल है; लेकिन जहां जरा खेल के ऊपर से देखने का संबंध है, वहां बड़े हंसने योग्य है। और चूंकि हम खेल के भीतर ही खड़े होकर इसकी सार्थकता देखने की कोशिश करते हैं, इसलिए तकलीफ हो जाती है।
We never really understand. Our whole trouble is this—our whole trouble is that we never even think that when we arrive on earth without a single coin, whatever we give and take; and when we have to depart without a single coin, whatever we take and give is nothing more than a play. Within that play, who cheated whom, who made more money, who gathered more notes, who fell short—so long as you look from inside the game, it all seems very meaningful; but if you look from just a little above the game, it becomes laughable. And because we try to see its significance while standing inside the game, we suffer.
जैसे समझो कि कुछ लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, या वालीबॉल खेल रहे हैं, और वे यहां से गेंद को वहां फेंक रहे हैं और वहां से गेंद को यहां फेंक रहे हैं। और वे भारी गंभीर हैं और जान दांव पर लगाए हुए हैं। और भीड़ बिलकुल उत्सुक खड़ी है कि अगर एक हार गया तो गोली चल जाए, कि लकड़ी चल जाए, कि हत्या हो जाए, कुछ भी हो सकता है। कुछ भी हो सकता है। इतनी गंभीरता है। और खेल के भीतर जो भी सम्मिलित हो गया है, वह इतना ही गंभीर है और इतना ही उत्तेजित है। और एक आदमी खेल के बाहर खड़े होकर देखे, तो वह बहुत हैरान होगा कि एक गेंद को इस तरफ से उस तरफ फेंकना, उस तरफ से इस तरफ फेंकना, इसमें ये लोग इतना रस क्यों ले रहे हैं? इस खेल के बाहर। खेल के भीतर तो बड़ा अर्थपूर्ण है--हार है और जीत है। और हार और जीत इस पर है कि गेंद इस तरफ गई कि उस तरफ गई, इस सब पर हार-जीत निर्भर है। लेकिन खेल के बाहर अगर कोई घड़ी भर को खड़े होकर देखे, तो उसे सच में ऐसा लगे कि बड़ा पागलपन मालूम हो रहा है। बहुत पागल मालूम हो रहा है।
Think of a few people playing football or volleyball, throwing the ball from here to there and from there to here. They are terribly serious, staking their very lives. The crowd stands tense—if one side loses, a shot might be fired, sticks might fly, even a murder could happen. Anything could happen. Such seriousness! Whoever is caught inside the game is that serious and that excited. But if someone stands outside and watches, he’ll be amazed: why are they taking so much interest in tossing a ball back and forth? Inside the game it is meaningful—there is winning and losing. And winning or losing depends on whether the ball goes this side or that side. But if someone stands outside for just a moment, he will feel it is utter madness. It looks very crazy.
नहीं, लेकिन वे भी गेंद को नहीं फेंक रहे हैं, गेंद के साथ अहंकार चल रहा है। गेंद तो सिर्फ बहाना है और निमित्त है। बाहर से तो इतना ही दिख रहा है कि गेंद इधर से उधर जा रही है, लेकिन गेंद के साथ अहंकार जुड़ा हुआ है। गेंद सिर्फ निमित्त है। घोषणा करेगी गेंद इस बात की कि किसका अहंकार जीता और किसका हारा। लेकिन अगर अहंकार की गेंद के भी बाहर खड़े होकर कोई देखे--कि समझ लो कि मैं हार गया और तुम जीत गए, फिर क्या है? तो चीजें बहुत एब्सर्ड मालूम पड़ेंगी कि बड़ी एब्सर्ड चीजें हैं। यानी मामला ऐसा है...
No—the players are not really throwing the ball; the ego is traveling with the ball. The ball is only a pretext, a device. From the outside you see only the ball moving to and fro, but the ego is attached to it. The ball merely announces whose ego has won and whose has lost. But if someone stands outside even the “ball of the ego”—and sees: suppose I lose and you win, then what?—things will appear very absurd indeed. Utterly absurd. The point is like this…
मैं लाओत्सु का निरंतर कहता हूं न, वह कहता है कि एक आदमी मुझे हराने आया, तो मैं जल्दी से लेट गया चित, मैंने कहा, चित हो जाऊं न! वह आदमी तब खड़ा ही था। मैंने कहा, मैं चित हो जाऊं न! आ जाओ मेरी छाती पर बैठ जाओ! वह आदमी जरा परेशान हो गया। मैंने कहा, जल्दी से बैठ जाओ और जीतने का तुम मजा ले लो, ताकि मैं अपने काम में लग जाऊं।
I keep quoting Lao Tzu. He says a man came to defeat him. Lao Tzu quickly lay down flat on his back and said, “Shall I lie down? Come, sit on my chest!” The man got a bit flustered. Lao Tzu said, “Sit quickly and enjoy your victory, so I can get back to my work.”
अगर वह आदमी लाओत्सु के ऊपर बैठ गया है, तो म़ूढ मालूम पड़ा होगा। पागल कौन था? यानी सवाल यह है कि इसमें पागल कौन था? हो सकता है उसने बाहर जाकर लोगों को कहा होगा कि कुछ नहीं, मैं इन्हें अभी चित करके चला आ रहा हूं। लेकिन पागल कौन था?
If that man actually sat on Lao Tzu, he must have looked like a fool. Who was mad there? That is the question—who was mad? Perhaps he went out and told people, “Nothing much—I’ve just pinned him down.” But who was really mad?
और अगर कहीं कोई आखिरी हिसाब है इस दुनिया में, तो उस दिन लाओत्सु हंसता देखा जाएगा और वह आदमी रोता हुआ देखा जाएगा। क्योंकि उस आखिरी हिसाब में पता चलेगा कि इस आदमी ने बड़ा पागलपन किया है। और यह आदमी अदभुत समझ का आदमी है। यह कह रहा है कि जल्दी से करो, क्योंकि इसमें देर लगेगी। नाहक तुम कोशिश करोगे, मैं रोकूंगा, यह बहुत देर-दार हो जाएगी, और समय खराब होगा और मेरा काम भी अटकेगा। तो मैं जल्दी से लेटा जाता हूं, तुम मेरे ऊपर बैठ जाओ और तुम खबर कर देना कि चित करके आ गए हैं।
And if there is a final reckoning in this world, on that day Lao Tzu will be seen laughing and that man will be seen weeping. Because in that final reckoning, it will be clear that the other man acted foolishly, and Lao Tzu was a man of astonishing understanding. He is saying, “Do it quickly, otherwise it will take time. Needlessly you will try, I will resist, and it will all drag on—time will be wasted, and my work will be held up. So I’ll lie down right away; you sit on me and announce you’ve pinned me.”
लेकिन तब उस आदमी को मजा भी न रहा, क्योंकि यह आदमी खुद चित हुआ जा रहा। चित करने में मजा था। उसको करने में मजा था कि कर दिया न! तो वह करने में मजा था। ऊपर बैठ जाने का मजा था। तो इसने बिठा लिया, तो सब बेमानी हो गया है।
But then even the victor loses his fun, because this man himself is getting pinned. The fun was in doing the pinning—the pleasure was in saying, “See, I did it!” The joy was in sitting on top. But when the other one seats you himself, everything becomes meaningless.
मैं जो कह रहा हूं, निश्र्चित ही मैं जो बात कह रहा हूं वह अंततः बिलकुल ही पागलपन की है। इस दुनिया में, जिसको कि पागलों ने बनाया, और उनका जो खेल है और उसके नियम हैं, उसमें बिलकुल पागलपन की बात है।
What I am saying, certainly, is ultimately sheer madness—from the standpoint of this world, which has been made by madmen, along with their games and their rules.
अभी मैं एक कहानी पड़ता था, पीछे कभी कहा भी। एक पागल आदमी एक सड़क के किनारे बैठा हुआ है। डंडी बांध रखी है और धागा बांध रखा है और मछलियां पकड़ रहा है, सड़क पर बैठा हुआ। कोई पानी-वानी नहीं है। तो जो भी उधर से निकलता है तो वह उसको समझता है कि पागल है। कि यह क्या कर रहे हो? तो वह कहता है, मछलियां पकड़ रहा हूं। तो वह आदमी हंसता है और वह कहता है, कितनी पकड़ीं अब तक? तो वह कहता है, तुम भी बड़े पागल, अरे कहीं सड़क पर मछलियां पकड़ी जाती हैं! वह जो आदमी है वह यही काम कर रहा सुबह से। वह सुबह से यही काम कर रहा है। और सांझ को वह कहता है कि मैं यह देख रहा हूं कि यहां से एक भी समझदार आदमी निकलता है जो कुछ न पूछे? एक आदमी नहीं निकलता। जो भी निकलता है वही पूछता है कि क्या कर रहे हो? वह कहता है, मछलियां पकड़ रहा हूं। तो कितनी पकड़ी अब तक? क्योंकि वह आदमी इसको पागल सिद्ध करने की कोशिश में है। तो वह कहता है कि अरे, बड़े पागल हो, कहीं सड़क पर मछलियां पकड़ी जाती हैं! और तब वह आदमी उदास होकर चला जाता है, जो भी आता है।
I was just reading a story—I’ve told it before. A madman is sitting by the roadside. He’s tied a string to a stick and is “fishing” on the road. There’s no water anywhere. Whoever passes thinks he’s crazy. “What are you doing?” He says, “Catching fish.” The passerby laughs: “How many have you caught so far?” He replies, “You’re the mad one! Can fish be caught on a road?” That man has been at this since morning. In the evening he says, “I’ve been checking whether even one sensible person passes here who doesn’t ask anything. Not a single one. Everyone who comes asks, ‘What are you doing?’ I say, ‘Catching fish.’ ‘How many have you caught so far?’ Because he wants to prove me mad. Then he says, ‘You’re crazy—who catches fish on a road!’ And off he goes, dejected.”
खेल के भीतर के नियम हैं और खेल के बाहर खड़े होने की क्षमता है।
There are rules inside the game—and there is the capacity to stand outside the game.
मैं धार्मिक या संन्यासी उसको कहता हूं जो खेल के बाहर खड़े होकर खेल को देख लेता एक दफा। एक दफा भी खयाल में आ जाए खेल के बाहर से बात, तो आप दूसरे आदमी हो गए। फिर खेलिए या न खेलिए, वह सब अलग मामला, उससे कोई मतलब नहीं है। बिलकुल दूसरे आदमी हो गए।
I call that person religious, a sannyasin, who can stand outside the game and see it once—just once—from beyond. If even once that outside viewpoint dawns on you, you are a different person. Whether you then keep playing or not is another matter; it doesn’t matter. You have become a different person.
कठिनाई जो आपको मालूम हो रही है इसलिए मालूम हो रही है कि आपके मन का एक हिस्सा यह बात समझ लेता है कि ठीक है और आपके मन का दूसरा हिस्सा अभी भी ठीक माने जा रहा है कि वह खेल के नियम ठीक हैं, नहीं तो सब गड़बड़ हो जाएगा। दोहरे हिस्से हो जाते हैं। इससे सब गड़बड़ हो जाती है।
The difficulty you feel arises because one part of your mind understands this is right, while another part still believes the rules of the game are right—otherwise everything will fall apart. The mind splits in two; hence the mess.
लेकिन इधर मैं सोचता हूं कि अगर कभी भी कोई हिम्मत करके देखे, तो यह इतने आनंद का अनुभव होता है कि जिसका कोई हिसाब ही नहीं है, जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। कोई हिसाब ही नहीं है। यानी, चूंकि ले क्या जाओगे?
But I think that if someone ever dares to try it, such joy is experienced that it defies all accounting. There is no accounting for it—because, after all, what will you take with you?
अभी मैं--एक मजा हुआ--खंडवा मैं आया, तो स्ट्राइक हो गए। तो एक छोटी ट्रेन इंदौर जाती है, उसमें मैं बैठा, वह कोई घंटे भर से छूटेगी। एक आदमी आया। अकेला ही था मैं। तो उसने आकर खिड़की के पास आकर कहा कि मैं बड़ी तकलीफ में हूं। तो मैंने कहा कि तुम तकलीफ मत सुनाओ, तुम यह बोलो मैं कर क्या सकता हूं? तो उसने मुझे गौर से देखा। क्योंकि तकलीफ सुनाना खास जरूरी बात है, तभी वह आपको झंझट में डाल देता है। वह बता रहा है कि मेरी पत्नी बीमार है, और फिर आप उसको मना नहीं कर सकते कि हम चार आने न देंगे। जब आप उसकी कहानी सुन लेते हैं, तो आप फंस जाते हैं, खेल के भीतर आ जाते हैं। जब उससे आप उसकी पूरी कहानी सुन लेते हैं, वह बताता है कि मेरी पत्नी बीमार है, और बच्चा भूखा मर रहा है, और मैं बड़ी मुसीबत में पड़ा हुआ हूं। तो या तो आप यह कहिए कि यह सब झूठ है; जो कि एक दुखी आदमी से कहना अत्यंत कठोर मालूम पड़ता है। और या फिर अब आप अगर मान लेते हैं कि ऐसा है, तो फिर उसको कुछ देना जरूरी हो जाता है।
Recently, something amusing happened. I was in Khandwa; there was a strike. A small train goes to Indore. I boarded it; it was to leave in about an hour. A man came. I was alone. He came to the window and said, “I am in great trouble.” I said, “Don’t tell me your trouble; tell me what I can do.” He looked at me carefully. For narrating the trouble is the key thing—that’s how you get entangled. He starts telling you his wife is ill, and then you can’t refuse even four annas. Once you listen to his story, you are caught; you’ve entered the game. If you hear him out—“my wife is sick, my child is starving, I am in great distress”—then either you say, “All this is a lie,” which feels very harsh to say to a suffering man; or, if you accept it as true, you feel obliged to give something.
मैंने उससे कहा: तुम तकलीफ मत सुनाओ, तुम यह बोलो मैं क्या कर सकता हूं? उसने मुझे गौर से देखा। उसने कहा: मैं तो तकलीफ भी सुनाता हूं, तब भी मुश्किल से कोई कुछ करता है। आप बिना ही तकलीफ सुने? तुम यह बोलो कि मैं कर क्या सकता हूं? तो उसने बड़ी हिम्मत करके कहा कि मुझे एक रुपया दे दें। मैंने कहा: तुम्हारी हिम्मत बहुत कमजोर है। इतनी सी तकलीफ है, जो एक रुपये से पूरी हो जाएगी? उसने कहा: नहीं-नहीं, तकलीफ तो बहुत बड़ी है। तकलीफ तो बहुत बड़ी है। तो तुम एक रुपया क्यों मांगते हो? मैंने कहा: तुम ठीक से ही मांग लो। तो उसने मुझे देखा, वह समझा कि शायद मैं मजाक कर रहा हूं, कि बात मजाक की होगी। एक रुपया बहुत था। एक गरीब आदमी, एक भिखारी और क्या मांग सकता था?
I said, “Don’t tell your trouble; tell me what I can do.” He looked at me closely. He said, “Even after I tell my trouble, hardly anyone does anything. You, without even hearing it?” I said, “Just say what I can do.” He mustered courage and said, “Give me one rupee.” I said, “Your courage is very weak. Is your trouble so small it will be solved by one rupee?” He said, “No, no—the trouble is very big.” “Then why ask for one rupee? Ask properly.” He looked at me—he thought perhaps I was joking. One rupee was a lot; what more could a poor beggar ask?
With great effort he gathered his last bit of courage and said, “All right, if you insist—give me two rupees.” I gave him two rupees. He left, somewhat agitated.
बहुत उसने हिम्मत आखिरी कर ली थी। एक रुपये का भी पक्का भरोसा तो नहीं था उसे। रुपया मांगेगा, तब दो आने मिल सकते हैं, इसकी संभावना रही होगी। उसने बहुत ही हिम्मत की, तो उसने कहा, अच्छा, आप नहीं मानते हैं तो दो रुपया दे दें। उसने मुझसे कहा कि आप नहीं मानते हैं तो दो रुपया दे दें। मैंने उसको दो रुपया दे दिया। वह कुछ बड़ी बेचैनी में चला गया।
वह पांच-सात मिनट बाद वापस आया। कोट उतार आया, टोपी रख आया। मैंने कहा, यह अजीब आदमी है, यह तो वापस आ गया। कोट-टोपी बदल कर आ गया! नीचे रख आया होगा। आकर उसने कहा कि मैं बड़ी तकलीफ में हूं। मैंने कहा: तुम तकलीफ की बात ही मत करो। तुम तो यह बताओ कि मैं कर क्या सकता हूं तुम्हारे लिए? तब तो उसने मुझे ऐसे देखा कि मैं निपट पागल हूं। यानी, हद हो गई, यह आदमी है कैसा! मतलब, अभी इससे दो रुपये ले गए हैं। तो तुम यह बात बताओ कि मैं तुम्हारे लिए कर क्या सकता हूं?
Five or seven minutes later he came back. He had taken off his coat and left his cap. I thought, “Strange fellow—he’s back. Changed his coat and cap!” He must have put them down somewhere. He said, “I am in great trouble.” I said, “Don’t talk about your trouble. Just tell me what I can do for you.” This time he looked at me as if I were stark mad—this was too much. “What kind of man are you? Are you mad?” Meaning: I’ve just taken two rupees from you. “Tell me what I can do for you?”
उसने कहा: आप मुझे पांच रुपये दे दें। वह बहुत हिम्मत बढ़ा कर आया है। मैंने उसे पांच रुपये दे दिए और कहा कि जाओ। अब इसकी बड़ी मुसीबत हो गई। अब मुसीबत यह हो गई कि यह आदमी, अब इसको छोड़ना इतनी जल्दी ठीक भी नहीं है और अब जाना भी उसे बड़ा मुश्किल होने लगा।
He said, “Give me five rupees.” He had come with much-inflated courage. I gave him five and said, “Go.” Now he was in real difficulty. It wasn’t so easy to leave me quickly, and it was also becoming hard for him to go.
लेकिन वह फिर आया। अबकी दफा पीली पगड़ी रख कर आ गया। और उसने कहा कि मैं मेरी टिकट गुम गई। मैंने कहा: तुम टिकट-विकट की बात ही मत करो। उसने कहा कि मुझे जाना है। मैंने कहा: उससे मुझे कुछ मतलब नहीं, तुम यह बताओ, मैं तुम्हारे लिए कर क्या सकता हूं?
He came yet again—this time he had set aside his yellow turban. He said, “I’ve lost my ticket.” I said, “Don’t talk about tickets.” He said, “I have to go.” I said, “That’s not the point. Tell me what I can do for you.”
तो उसने कहा कि आप आदमी हो कि क्या हो, आप पागल तो नहीं हो? आप मुझे पहचाने नहीं?
मैंने कहा: मैं तो इस परेशानी में पड़ा था कि मालूम होता है, तुम मुझे पहचान नहीं पा रहे, बार-बार दूसरा आदमी समझ कर आ रहे। उससे मैंने कहा कि मैं यही सोच रहा हूं, मैं भी यही सोच रहा हूं कि यह आदमी मालूम होता है भूल जाता है और बार-बार मेरे पास आ जाता है। मैंने उससे कहा: फिर भी तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं? उसने कहा: कुछ मुझे नहीं करवाना है, मुझे कुछ भी नहीं करवाना है। कुछ और तो नहीं चाहिए? उसने कहा: मुझे कुछ भी नहीं चाहिए।
He asked, “Are you even a man? Are you mad? Don’t you recognize me?” I said, “I was worried that it seems you’re not recognizing me—you keep coming back, as if to a different person each time. Still, what can I do for you?” He said, “I don’t want you to do anything; I don’t want anything.” “Anything else?” “I don’t want anything.”
लेकिन उस आदमी ने कहा कि अब मैं किसी को धोखा नहीं दे सकूंगा। क्योंकि मैं खुद ही धोखा खा गया। और बूढ़ा आदमी था। उसने कहा कि मैं किसी को धोखा नहीं दे सकूंगा, मैं खुद ही धोखा खा गया।
But then that old man said, “Now I will not be able to deceive anyone—because I myself have been deceived.” He said, “I won’t be able to cheat anyone again; I myself got cheated.”
और क्या बनता और बिगड़ता क्या है? वह आदमी सात रुपये ले गया, उससे क्या बन और बिगड़ गया? और मेरे पास होते तो दुनिया का क्या भला हुआ जा रहा था और उसके पास है तो क्या बुरा हुआ जा रहा है। यानी, अंततः हो क्या रहा है?
And what is made or marred, after all? The man took seven rupees—what was made or spoiled by that? Had that money remained with me, what good of the world would have been achieved? And now that it’s with him, what harm is happening? In the end, what really is going on?
हां। तो वह जो, वह जो तकलीफ है न, वह जो तकलीफ है, वह जो तकलीफ है, जिंदगी ही तुम्हें बुद्धू बना रही है, तुम्हें खयाल में नहीं है। जन्म मिल जाता है, कोई तुमसे पूछता नहीं; मौत आ जाती है, कोई तुमसे पूछता नहीं, जिंदगी ही बुद्धू बना रही है। बना रहा है तो भगवान ही बुद्धू बना रहा है। जहां कुछ भी पता नहीं, वहां बुद्धू हम हैं। अब इसमें और अगर एकाध आदमी भी थोड़ा-बहुत सहायता बंटा रहा है, तो इसमें हर्ज क्या है। यहां, जहां हमें कुछ भी पता नहीं है, वहां बुद्धिमान होने की बात ही पागलपन है।
Yes. So that pain—that pain—that pain: it is life itself that is making a fool of you; you haven’t noticed. Birth is given; no one asks you. Death comes; no one asks you. Life itself is making a fool of you. And if it’s being done, then it is God who is making you a fool. Where nothing is known, there the fool is us. And if, on top of that, one or two people also lend a little helping hand, what’s the harm? Here, where we know nothing at all, to talk of being wise is itself madness.
तुम्हारे पेट में खाना कौन पचा रहा है, कौन खून बना रहा है, क्यों बना रहा है, किसलिए बना रहा है, कुछ भी पता नहीं है। किसलिए आकाश है, किसलिए चांद-तारे हैं, किसलिए जमीन है, किसलिए नदियां बहती हैं, फिर बादल बनती हैं, यह कुछ भी तो पता नहीं है।
Who is digesting the food in your belly? Who is making blood? Why is it being made, for what? You know nothing. Why is there sky? Why the moon and stars? Why the earth? Why do the rivers flow and then become clouds? None of this is known.
जहां कुछ भी पता नहीं है, वहां एक आदमी और मुझे थोड़ा धोखा दे गया और दो रुपये ले गया, तो इसको भी मैं क्यों परेशानी का कारण बना लूं? मतलब, बुद्धू तो मैं हूं। क्योंकि यहां कुछ भी तो पता नहीं है, बुद्धिमानी है कहां?
Where nothing is known, if one person also deceives me a little and takes two rupees, why should I make that a cause of distress? Meaning: I am the fool. Because here nothing is known—where is wisdom?
नहीं, लेकिन असल कारण यह है कि हम छोटी-छोटी चीजों में बुद्धिमान होकर यह खयाल पैदा कर लेना चाहते हैं कि नहीं, बुद्धिमान हम हैं। और ये बड़े सवाल ही चारों तरफ से घेरे खड़े हैं, जिनका कोई उत्तर नहीं है, इनकी तरफ आंख नहीं उठाते, छोटे-मोटे खेल के भीतर उत्तर बना लेते हैं और समझ लेते हैं कि हम बुद्धिमान हैं।
No, but the real reason is that we try to be clever in small matters in order to create the belief that we are intelligent. And the big questions stand all around us, for which there is no answer; we don’t even raise our eyes toward them. We manufacture answers within petty games and then assume we are intelligent.
असल में चूंकि हम बुद्धू हैं, इसलिए बुद्धू होने की बात खुल न जाए, इससे हम चौबीस घंटे डरे रहते हैं। वह है बात। वह असलियत है। क्योंकि अज्ञानी हम हैं, वह असलियत है। इसलिए कोई उसको जरा सा भी उकसा देता है, उखाड़ देता है, तो हम फिर परेशान हो जाते हैं और हम उस पर टूट पड़ते हैं कि इसने सब गड़बड़ कर दी। हालांकि वह बेचारा कुछ नहीं कर रहा है। वह सिर्फ इतना ही कर रहा है कि आपका कपड़ा उठा कर कह रहा है कि इसके नीचे चमड़ी है, और वह कुछ भी नहीं कर रहा है। वह चमड़ी है, चाहे कपड़ा वह उठाए और चाहे न उठाए।
In truth, because we are fools, we are afraid, twenty‑four hours a day, that the fact of our foolishness might be exposed. That is the point. That is the reality. Because we are ignorant—that is the reality. So if someone even prods it a little, uproots it, we get upset and pounce on him, saying, “He has messed everything up.” Though the poor fellow is doing nothing. He is merely lifting your garment and saying, “There is skin underneath.” He is doing nothing else. The skin is there whether he lifts the cloth or not.
जिस दिन हमें यह समझ में आ जाए कि जहां जीवन का क ख ग भी पता नहीं है, वहां और क्या मतलब है? यानी, अज्ञान की चूंकि स्वीकृति नहीं है हमारे मन में कि हम अज्ञानी हैं; इसलिए कोई अज्ञानी सिद्ध कर दे, तो पीड़ा होती है। लेकिन अज्ञान की स्वीकृति हो जाए, तो फिर क्या पीड़ा है? इतना ही हम कहेंगे कि भई, तूने ठीक किया, हम अज्ञानी थे, तूने और बताया कि अज्ञानी हैं। तेरी बड़ी कृपा है। तूने हमको जाहिर कर दिया कि हम अज्ञानी हैं।
The day it dawns on us that, where even the ABC of life is unknown, what else is there to insist upon? That is to say: because there is no acceptance in our mind that we are ignorant, therefore if someone proves us ignorant, we feel hurt. But if there is acceptance of ignorance, then what pain is there? We would only say, “Brother, you did right. We were ignorant; you told us further that we are ignorant. Great kindness of yours—you made it evident that we are ignorant.”
ऐसी प्रतीति और ऐसी स्वीकृति धार्मिक आदमी का जन्म बनती है। नहीं तो धार्मिक नहीं बन सकता आदमी।
Such a realization and such acceptance become the birth of a religious person. Otherwise, a person cannot become religious.
तो जीएंगे कब तक? ऐसे भी कब तक जीएंगे? ऐसे भी कब तक जीएंगे? न भी बने धार्मिक, तो भी कब तक जीएंगे?
Then how long will you live? Even like this, how long will you live? Even like this, how long will you live? Even if you don’t become religious, how long will you live anyway?
हां-हां, गिन लेंगे, गिन लेंगे। और कौन कह सकता है कि जिसको सब मूर्ख गिनते हैं, जो अपने को मूर्ख गिनवा देता है, वह आदमी बुद्धिमान है या नहीं, यह कौन कह सकता है? कौन कह सकता है?
Yes, yes, they'll count you, they'll count you. And who can say whether the one whom everyone counts a fool—who lets himself be counted a fool—is wise or not? Who can say? Who can say?
नहीं लगना चाहिए।
You should not feel hurt.
तुम्हारे अहंकार को चोट लगती है। मेरे को बुरे कहने से तुम्हारा कोई सवाल नहीं है।
It is your ego that gets hurt. Calling me bad has nothing to do with you.
मगर तुम्हें तकलीफ हो जाती है। और तुम सिद्ध करने में लग जाओगी। और उस सिद्ध करने में जैसे वह मुझे बड़ी-बड़ी गालियां देगा, वैसी बड़ी-बड़ी तुम मेरी प्रशंसा करोगी। वह प्रशंसा भी तुम ईजाद करोगी, क्योंकि जिसको तुमने पूजा है उसकी प्रशंसा तुम्हें ईजाद करनी पड़ेगी।
But you do get hurt. And you start trying to prove. And in that proving, just as he will hurl big abuses at me, you will heap equally big praises on me. You will even invent those praises, because for the one you have worshipped you will have to invent praise.
सब भगवान भक्त बनाते हैं, क्योंकि भक्त को बिना भगवान बनाए बड़ी मुश्किल पड़ जाएगी। वह उसको सिद्ध करना पड़ता है कि हां, हमारा गुरु बिलकुल भगवान है। महात्मा है, परम महात्मा है, यह है, वह है। उसको बेचारे को सिद्ध करना पड़ता है, क्योंकि अगर वह नहीं है, तो वह जो पैर छुए थे, वह सब, उसका क्या होगा। उसके लिए रेशनेलाइज करना पड़ता है उसे। और जितना वह करता है, उसको पता नहीं है, कि जितना वह जोर से भगवान सिद्ध करेगा, उतना जिसको कि भगवान उसे नहीं मानना है, वह उतनी भूलें खोज कर ले आएगा।
All gods are made by devotees, because without making a god the devotee would be in great difficulty. He has to prove, “Yes, our guru is absolutely God. He is a great soul, a supreme great soul—this, that.” The poor fellow has to prove it, because if he is not, then what about all those times he touched his feet? He has to rationalize it. And the more he does, he doesn’t realize that the harder he tries to prove someone is God, the more the one who does not accept him as God will dig up faults.
और तुमने जो भगवान खड़ा किया है, उसमें भूलें बहुत जल्दी मिल जाएंगी, क्योंकि वह भगवान तुम्हारा खड़ा किया हुआ है। उसमें भूलें बहुत मिल जाएंगी। तुमने तो कह दिया कि हमारे भगवान को पसीना ही नहीं निकलता। अब गर्मी पड़ेगी और पसीना निकलेगा, तो वह जो विरोधी है, वह देख कर चला जाएगा। वह कहेगा, सब अफवाह है, भगवान नहीं है, पसीना निकलते देखा है। बस खत्म हो गया मामला। और तुमने इसलिए कहा था कि भगवान की देह से कहीं पसीना निकलता है। वह महावीर की देह से पसीना नहीं निकलता। कितनी ही धूप पड़े पसीना नहीं निकलता। क्योंकि साधारण देह थोड़े ही है कि पसीना निकल आए उससे!
And in the god you have set up, faults will be found very quickly, because that god is of your own making. There will be plenty of faults to find. You went so far as to say, “Our god doesn’t even sweat.” Now the heat comes, and sweat appears, and the opponent sees it and walks away: “It’s all rumor; he’s no god—I’ve seen him sweat.” Case closed. And you yourself had said, “How can sweat come from a god’s body?” From Mahavira’s body, sweat does not come—no matter how fierce the sun, no sweat comes. Because it is not an ordinary body that sweat would come out of!
यह भी हमारा सोचना कि भूल हो ही नहीं, हमारे अहंकार की अपेक्षा है। भूल होगी। स्वीकृति का मतलब यह नहीं है कि भूल न हो। तो वह स्वीकृति कहां रही फिर! ताकत लगाएंगे कि भूल न हो जाए, तो फिर सरेंडर कैसे होगा? सरेंडर तो वही कर सकता है, जो कहता है कि हमें पता ही नहीं कि क्या भूल है और क्या ठीक है। हमें पता ही नहीं है कुछ। वह यह कहता है कि हमें यह पैर प्यारे लगे, तो हमने सिर रख दिया। अब पता नहीं, यह हैं या नहीं, यह हमें कुछ पता नहीं है। हमको लगे प्यारे और तुमको प्यारे नहीं लगे, बात खत्म हो गई है। तुमको ऐसा लगा कि इसके सिर पर लट्ठ मार दें, तुमने लट्ठ मार दिया। यह तुम्हारा लगना था, यह हमारा लगना था। और हमें कुछ पता नहीं कि तुम ठीक हो कि हम ठीक हैं। मेरा मतलब समझे न? हमें इसका पक्का ही पता होता तब तो कुछ निर्णय हो जाता। वह निर्णय नहीं हो पाता।
Even this thought—that no mistake should happen—is an expectation of our ego. Mistakes will happen. Acceptance does not mean that no mistake occurs. If it did, what kind of acceptance would that be? If you strain to ensure no mistake happens, how will surrender be possible? Only one who says, “I don’t even know what is a mistake and what is right—I don’t know anything,” can surrender.
He says, “These feet felt dear to me, so I placed my head upon them. Now whether they truly are or not—I don’t know.” They seemed dear to me; they may not seem dear to you—end of the matter. It may have felt right to you to hit him on the head with a stick, and you did. That was your feeling; this was mine. And we do not know whether you are right or I am right. Do you understand my point? If we knew this for certain, then some decision would be possible. That decision does not happen.
ईसाई मानते हैं कि जीसस भगवान का बेटा है। यहूदी मानते हैं कि लंपट, आवारा है, इसको सूली के सिवाय कोई रास्ता नहीं इसको सुधारने का। लेकिन यह ईसाई की मान्यता है और वह यहूदी की मान्यता है। और जीसस का कोई पता नहीं कि वह कौन हैं। कोई पता नहीं है। उसका पता हो भी नहीं सकता। उसका कोई पता नहीं हो सकता।
Christians believe Jesus is the son of God. Jews believe he is a libertine, a vagabond; there is no way to reform him except the cross. But that is the Christians’ belief, and that is the Jews’ belief. And there is no knowing who Jesus is. No knowing. It cannot be known; there can be no definitive label for him.
यानी मेरा कहना यह है कि हम अपने अज्ञान को अगर स्वीकार करते हैं, तो हम भूल करने को तो स्वीकार कर ही लेते हैं। इसमें कोई कठिनाई ही नहीं है। भूल हमसे हो ही सकती है। और जो आदमी भूल को स्वीकार ही कर लेता है कि हो ही सकती है, वह झगड़े में नहीं पड़ता। वह कहता है, हो गई होगी, हो सकता है। और तब एक सरलता आनी शुरू होती है। और वह सरलता द्वंद्व नहीं पैदा करती है। वह सरलता द्वंद्व पैदा नहीं करती। और निर्द्वंद्व चित्त हुए बिना कोई शांति नहीं है।
My point is: if we accept our ignorance, then we naturally accept that mistakes can happen. There is no difficulty in this; mistakes can happen through us. And the person who accepts that mistakes can happen does not get into quarrels. He says, “Perhaps it happened; it could be.” Then a simplicity begins to arise. And that simplicity does not create conflict; it does not produce duality. Without a mind free of inner conflict, there is no peace.
अब मैं यह पूछता हूं कि अभी दिक्कत नहीं हो रही है?
Now let me ask: aren’t you already facing difficulties?
नहीं तो फिर सवाल यह है कि अगर अभी न हो रही होती, अगर अभी न हो रही होती, दिक्कत बिलकुल न हो रही होती, तब तो सवाल ही न था। दिक्कत हो रही है। और वह दूसरा प्रयोग तो कभी किया नहीं। जिन्होंने किया है, वे तो कहते हैं, नहीं होती है। जैसे मैं कहता हूं कि नहीं हुई है दिक्कत।
Otherwise the question would be this: if it were not happening now—if it were not happening now, if there were absolutely no difficulty—then there would be no question at all. The difficulty is there. And that other experiment has never been tried. Those who have tried it say it doesn’t happen. As I say: there has been no difficulty.
नहीं, मेरा मतलब नहीं समझे आप। मैं जो कह रहा हूं, आप जो कर रहे हैं उसमें दिक्कत हो रही है। नहीं हो रही है तब तो सवाल ही नहीं उठता। बात ही खत्म हो गई है। फिर तो मुझसे पूछने का कोई प्रश्न ही नहीं है।
No, you haven’t understood what I mean. What I am saying is: there is a difficulty in what you are doing. If there isn’t, then the question doesn’t arise at all—the matter ends there. Then there is no question of asking me anything.
मैं नौकरी पर था। जिस दिन मैंने नौकरी छोड़ी, तो मैंने घर खबर की कि वह नौकरी छोड़ आया हूं। तो घर के लोग बड़े परेशान हुए। उन्होंने कहा: तुम यह क्या करते हो, सड़क पर खड़े हो जाओगे! मैंने कहा: नौकरी पर था तब भी सड़क पर ही खड़ा था। तुम भूखे मर जाओगे! तो मैंने कहा कि मरना होता ही है। और मरने के बाद क्या पता चलता होगा कि भूखे मरे कि खाकर मरे। तो मर ही जाऊंगा, इससे कोई ऐसी चिंता की बात नहीं है। ठीक है। मैंने कहा: वह तो छोड़ ही दी है। मैंने कहा उनको कि दूसरा कोई उपाय ही नहीं है।
I was in a job. The day I left it, I sent word home that I had quit. The family got very upset. They said, What are you doing—you’ll end up out on the street! I said, even when I had a job I was still out on the street. You’ll die of hunger! I said, one has to die anyway. And after death, who can tell whether one died hungry or after eating? So if I die, it’s nothing to worry about. All right. I said: I’ve left it. I told them there was no other way.
वे बड़े चिंतित हुए, बड़े परेशान हुए--कि हम क्या इंतजाम करें, क्या न इंतजाम करें? मैंने कहा: तुम अपना इंतजाम करो, वही ठीक है। यानी, मेरी तुम क्यों फिकर करते हो? अब मैं गैर-इंतजाम के जीकर देखना चाहता हूं।
They were very anxious, very disturbed—What arrangements should we make, what not? I said: you make your own arrangements, that’s fine. Why worry about me? Now I want to try living without arrangements.
और मैं इतना हैरान हुआ हूं कि जब तक नौकरी पर था और व्यवस्था कर रहा था, तब हजार चीजें थीं, जो व्यवस्था नहीं हो सकती थीं। और जब से वह मैंने छोड़ दिया, तो मैंने व्यवस्था भी छोड़ दी। इसलिए जो हो जाता है, वह मेरी व्यवस्था है; जो नहीं होता है, उसका मुझे सवाल ही नहीं है।
And I’ve been amazed that as long as I had a job and was arranging things, there were a thousand things that could not be arranged. And since I dropped that, I dropped arrangement itself. So whatever happens is my arrangement; what doesn’t happen raises no question for me.
अभी कोई, मुझसे एक बहिन मिली और उसने कहा कि मैं कुछ पूछना चाहती हूं, निजी है, आप क्रोधित तो नहीं होंगे। मैंने कहा: पूछो। उसने कहा कि कई दफा मुझे ऐसा लगता है कि आपकी कई जरूरतें पूरी न हो पाती होंगी, तो मैं कुछ कर सकूं। मैंने कहा: मेरी जब जरूरत पूरी हो जाती है, तभी मैं समझ पाता हूं कि जरूरत थी। क्योंकि मेरे पास पूरा करने का तो कोई उपाय भी नहीं है। तो जब जरूरत पूरी हो जाती है, तब मुझे पता चलेगा कि अरे, यह जरूरत थी! इस कमरे में यह कुर्सी भी होनी चाहिए थी। जब कुर्सी आ जाती है, तभी मुझे पता चलता है। और जब नहीं आती है, तब मैं समझता हूं कि नहीं है कुर्सी। तो गैर-कुर्सी के कमरे में जीता हूं, कुर्सी आ जाती है तो कुर्सी वाले कमरे में जीता हूं। कमरा है तो कमरे में जी लूंगा, कमरा नहीं है तो बाहर जी लूंगा।
Recently a woman met me and said, I want to ask something personal—please don’t be angry. I said: ask. She said, many times it seems to me that many of your needs must be going unmet; perhaps I could do something. I said: I come to know it was a need only when it gets fulfilled—because I have no means to fulfill it. When a need gets fulfilled, then I realize, Ah, that was a need! This room should have had a chair, too. When a chair arrives, only then do I realize it. And when it doesn’t, I take it that there is no chair. So I live in a chairless room; if a chair comes, I live in a room with a chair. If there is a room, I’ll live in the room; if there is no room, I’ll live outside.
मेरा कहना यह है, यह जो एक दफा खयाल आ जाए न, तो कठिनाई सिर्फ इसमें ही नहीं है, सिर्फ कठिनाई इसमें ही नहीं है। बाकी कठिनाई सब है। और बराबर किसी भी दिन दुनिया को अगर अच्छा बनना है और अच्छे आनंद से जीना है, तो कुछ ऐसे ही जीना पड़ेगा।
My point is: once this idea arises, the difficulty is not only here—everywhere else is difficulty. And truly, if ever the world is to become good and live in real joy, it will have to live somewhat like this.
वह एक मित्र एक किताब दे गए थे ‘इक्वान’ पर। बहुत अदभुत है वह किताब। वह आपके पास हो तो उसे देखना चाहिए। वह इक्वान का प्रयोग बड़ा मीनिंगफुल है। ठीक संन्यासी को जैसा होना चाहिए, वैसा है।
A friend once gave me a book on Ikvan. It’s a very wonderful book. If you can get it, you should read it. The experiment of Ikvan is very meaningful—exactly how a sannyasin should be.
अब एक आदमी है, जो इक्वान ही है। तो वह सब छोड़ दिया है, वह पैसा-वैसा नहीं रखता है, वह कुछ नहीं रखता है। वह सड़क पर चला जाता है, और आपके जूते में गंदगी है, तो वह कहता है, रुकिए, जरा मैं आपका जूता साफ कर दूं। और पैसे नहीं लेता हूं। पैसे नहीं लेता हूं! अगर जूता गंदा है, तो मैं साफ कर देता हूं। और मैं फुर्सत में हूं। और मुझे कोई काम नहीं है। अगर आप नाराज न हों, तो एक मिनट रुक जाएं, मैं जूता साफ कर देता हूं।
Here is a man who is an Ikvani. He has left everything; he keeps no money, nothing. He walks along the road; if your shoes are dirty, he says, Please stop, let me clean your shoes. And he doesn’t take money. He does not take money! If a shoe is dirty, I clean it. And I am free. I have no work. If you don’t mind, give me a minute—I’ll clean your shoe.
वह इक्वानी आपका जूता साफ कर देता है। अब आप बड़ी बेचैनी में पड़ जाते हैं। आप उसे कहते हैं कि चलो चाय तो पी लो। वह कहता है, मैं चाय ले चुका हूं। मैं दो जूते और साफ कर चुका हूं। अब मैं तुम्हारे लिए क्या करूं? वह कहता है, कुछ करने की बात नहीं है। कभी जूता गंदा हो तो मैं इधर उपलब्ध होता हूं, मैं जूता साफ कर देता हूं।
That Ikvani cleans your shoe. Now you grow restless. You say to him, At least have some tea. He says, I’ve already had tea. I’ve already cleaned two more pairs of shoes. Now what can I do for you? He says, There’s nothing to do. If ever your shoe is dirty, I’m available around here; I’ll clean it.
वह आदमी दिन भर जूते साफ करता रहता है। किसी घर के सामने कचरा साफ कर देता है। कहीं थक जाता है तो किसी से पूछ लेता है, यहां लेट जाऊं? रात सो लूं न यहां? कोई उसे खाने के लिए बुला कर ले जाता है, कोई उसके लिए कपड़े दे देता है। न वह कपड़े इकट्ठे करता है, न वह खाना इकट्ठा करता है।
He spends the whole day cleaning shoes. He’ll sweep the trash in front of someone’s house. If he gets tired somewhere, he asks someone, May I lie down here? May I sleep here at night? Someone invites him to eat, someone gives him clothes. He neither hoards clothes nor stores food.
और आज जापान में ऐसी इक्वान कम्युनिटीज कई हैं। हर गांव में दस-पच्चीस लोग जो इक्वान ही हैं, जो यही काम करते हैं। उनको आप खबर कर आते हैं कि हमारे घर बारात आने वाली है। तो वे कहते हैं, हम आ जाएंगे। हम बड़े फुर्सत में हैं, हमें कोई काम नहीं है। वे आकर दिन भर काम करते हैं, सांझ जाने लगते हैं, आप उनसे कहते हैं, खाना तो खा जाओ, तो वे कहते हैं, आपकी कृपा है। खाना खा लेते हैं, धन्यवाद देकर चले जाते हैं। नहीं कहते, वे चुपचाप चले जाते हैं धन्यवाद देकर कि आपने हमें काम दिया, आपकी बड़ी कृपा है। हम बड़े खाली बैठे हैं। हम बिलकुल निकम्मे आदमी हैं।
And today in Japan there are many such Ikvan communities. In every village there are ten or twenty-five Ikvani who do just this. You send them word that a wedding party is coming to your house; they say, We’ll come. We have plenty of time; we have no work. They come, work the whole day; as evening falls and they are leaving, you say, At least have a meal. They say, It is your kindness. They eat, thank you, and go. They don’t ask; they quietly leave, thanking you for giving them work—your great kindness. We were sitting idle. We are absolutely good-for-nothing fellows.
उसमें बड़े से बड़े घरों के लड़के भी जाकर प्रयोग किए और हैरान रह गए हैं कि जिंदगी तब भी चलती है। और जिंदगी एक और अनूठे ढंग से चलती है। जिसका कोई, कोई कैल्कुलेशन नहीं है, कुछ पता नहीं कि कल सुबह क्या करना पड़ेगा। जो बन सकेगा, वह आदमी कर देगा।
Even the sons of the biggest households have gone to experiment with it and have been astonished that life still goes on—and in a completely unique way, with no calculation, no knowing what will be needed tomorrow morning. Whatever is called for, the man will do.
कठिनाई नहीं है, कठिनाई नहीं है--मगर हमें चूंकि खयाल नहीं है कि वह भी हो सकता है।
There is no difficulty, no difficulty—except that we have no idea that this too is possible.
हां-हां।
Yes, yes.
यह जो बात है न, यह जो बात है, यह जो बात है न, कोई अगर उससे बोल देता है कि किसी की औरत उठा लाओ। कोई अगर उससे बोलता है कि जाकर फलां घर में चोरी कर लाओ। तो इक्वानी का जो मतलब है, वह यह नहीं कह रहा है कि आप जो कहेंगे वह मैं कर दूंगा। वह यह कह रहा है कि मैं फुर्सत में हूं और यह काम कर सकता हूं, अगर आप करवा लेते हैं, तो धन्यवाद। वह आपका कोई नौकर नहीं है। क्योंकि आप तो उस पर कोई मालकियत कर ही नहीं सकते, क्योंकि वह आपसे कुछ लेता नहीं है।
About this—about this point, you see—if someone tells him, “Go bring someone’s wife,” or someone tells him, “Go steal from such-and-such a house,” the meaning of ikvani is not that he is saying, “Whatever you tell me, I’ll do.” He is saying, “I am free right now and can do this work; if you get it done through me—fine, thank you.” He is not your servant. You cannot claim any ownership over him, because he takes nothing from you.
लेकिन इक्वानी से तो आप चोरी करवा नहीं सकते, क्योंकि वह यह कहता है कि आपसे मुझे कुछ लेना ही नहीं है। यह तो मेरी मौज है कि आपका जूता साफ कर दिया। और धन्यवाद मैं देता हूं आपको, क्योंकि आपने बड़ी कृपा की कि आप दो क्षण रुके और मुझ निकम्मे आदमी को थोड़ा सा काम दे दिया। और मुझे बड़ा आनंद आया। जूता अच्छा साफ हो गया न, अब आप जाइए।
But you cannot make a man of equanimity steal, because he says, “I have nothing to take from you.” It is simply my joy that I polished your shoes. And I thank you, because you were kind enough to pause for a couple of moments and give a good-for-nothing fellow like me a little work. And I enjoyed it very much. The shoes are nicely shined now; you may go.
वह आपका मालिक है, वह आपका नौकर नहीं है। वह आपका नौकर होता, तब तो आप उससे कुछ करवा सकते हैं। वह किसी का नौकर नहीं है। उससे आप यह भी नहीं कह सकते हैं कि कल तुम इस गांव में रुकना। तो कौन उसको रोक सकता है? वह अगर आज सांझ आपके घर में ईंट आकर रख गया है, मकान में नौकरी कर गया है, दिन भर आकर ईंटें जमा गया है, मेहनत कर गया है, तो आप यह नहीं कह सकते हैं कि कल भी आ जाना। वह कहेगा कि कल की कल देखी जाएगी। कल सुबह निकम्मा रहा, बेकाम रहा और मौज आई तो आ जाऊंगा।
He is your master, not your servant. If he were your servant, then you could make him do things. He is nobody’s servant. You cannot even tell him, “Stay in this village tomorrow.” Who can stop him? If this evening he came to your house and set down bricks, worked on your building, spent the whole day stacking bricks and laboring, you still cannot say, “Come again tomorrow.” He will say, “We’ll see about tomorrow. If in the morning I’m idle, without any work, and the mood comes, I’ll come.”
अभी मैं जालंधर था, तो वहां एक संन्यासी मेरे पास आए। वह अदभुत आदमी हैं। वह मुझसे बहुत दूर से कोई सौ मील पैदल चल कर आया। उसके पास कुछ पैसे-वैसे नहीं थे। वह सौ मील चल कर आया। तो उसने आकर मुझे कहा कि मैं बड़ी मुश्किल में पड़ गया हूं। क्या मुश्किल है? उसने कहा: मैं बड़े आनंद में था, और आनंद यह था कि मैं भीख मांग लेता था, खा लेता था। और मैं मास्टर था पहले स्कूल का। तो किसी के घर में पूछ लेता था कि बच्चे वगैरह हों, तो मैं घंटे-दो घंटे पढ़ा जाऊं, क्योंकि खाली हूं। तो ऐसे मैं गांव में दस-पांच बच्चों को पढ़ा आता था जब मुझे मौज होता था। उससे कुछ मैं लेता नहीं था। बस गांव में भीख मांग लेता था। तो सारा गांव मुझे भीख दे ही देता था जिसके घर भी जाता। क्योंकि सब लोग मास्टर जी कहते कि वे मास्टर जी आ गए। और मैं भीख मांग लेता।
Recently I was in Jalandhar, and a sannyasin came to me—a remarkable man. He had walked nearly a hundred miles to see me. He had no money at all. He said to me, “I’ve gotten into great trouble.” “What trouble?” I asked. He said, “I was in great joy, and the joy was this: I would beg, I would eat. I used to be a schoolmaster. So I would ask at some house, ‘Do you have children? I’ll teach them for an hour or two, since I’m free.’ In that way I would teach five or ten children in a village whenever the mood came. I didn’t take anything for it. I would simply beg in the village, and the whole village would give me alms wherever I went, because everyone would say, ‘Masterji has come.’ And I would beg.
उधर एक गांव में एक जमींदार है। उसने मुझसे से कहा कि तुम अब बूढ़े हो गए हो, तुम कहां यहां-वहां फिरते हो, मेरे घर के बच्चों को पढ़ाना और यहीं रहने लगो। तो मैं उसके घर रह गया। उसके बच्चों को पढ़ाता। फिर वह कहने लगा कि जाकर फलाना काम कर आओ। तो मैं वह काम भी कर देता। फिर एक दिन उसका कोई झगड़ा-फसाद हो गया, और उसने मुझसे कहा कि अदालत में चल कर गवाही दो। तो मैंने कहा: वह मैं नहीं दूंगा। तो उसने कहा कि तू नमकहराम है। तो मैंने कहा: अरे, तू बड़ा पागल है। मैं नमकहराम! मैंने तुझसे कभी कुछ लिया नहीं, तेरे सब काम करता रहा। उससे गवाही दिलवाना चाही कि नहीं यह ऐसा मामला नहीं है, पक्ष में गवाही दे दो। तो उसने कहा कि तू नमकहराम है।
“In another village there is a landlord. He said to me, ‘You’re old now. Why wander here and there? Teach my children and start living here.’ So I stayed at his house and taught his children. Then he started saying, ‘Go do this such-and-such job.’ I would do that too. Then one day he got into some quarrel, and he said to me, ‘Come to the court and give testimony.’ I said, ‘That I will not do.’ He said, ‘You are ungrateful!’ I said, ‘Man, you are crazy. I am ungrateful? I never took anything from you, and I kept doing all your work.’ He wanted to make me testify in his favor in a matter that wasn’t like that, to give a partisan statement. He said, ‘You are ungrateful.’
मैंने कहा: तू बड़ा पागल आदमी है, मतलब मैं नमकहराम हूं? क्योंकि मैंने तेरे से कभी कुछ लिया नहीं। हां, इतनी भूल हो गई कि मैं स्थायी रूप से तेरी रोटी खाता रहा। हालांकि तेरी रोटी से मैंने बहुत ज्यादा काम कर दिया। इतनी मुझसे गलती हो गई। तो मैं जाता हूं। और मैं जैसा अलग घर में रोज मांग लेता था, अलग घर में रोज सो जाता था; नहीं तो झाड़ के नीचे सो जाता था, वैसा ही सो जाऊंगा।
“I said, ‘You’re a mad fellow—how am I ungrateful? I never took anything from you. Yes, I did make one mistake: I began eating your bread on a permanent basis. Although I did far more work than that bread was worth—that was my mistake. So I’m leaving. And I’ll live just as I used to—begging at a different house each day, sleeping at a different house each night; otherwise I’ll sleep under a tree, as before.’”
तो वह मुझसे पूछने आया था कि मैं वहीं से चला आ रहा हूं। तो अब आपका क्या खयाल है? मैंने कहा: ठीक ही तुझे अनुभव हुआ है। मैंने कहा: इन दोनों हालतों में तुझे क्या फर्क लगा?
उसने कहा कि वह साल भर के पहले जो मेरा आनंद था, वह बात ही और थी। जब से मैं उसके घर रहने लगा, तब से बड़े उपद्रव हो गए। क्योंकि उसने धीरे-धीरे--टेकन फॉर ग्रांटेड हो गया वह, कि यह सब करेगा अब। बच्चों को भी पढ़ाएगा, वह पानी भी ले आओ। वह उसने धीरे-धीरे उसको नौकर मान लिया। क्योंकि वह उसको खाना देता है और रहने की जगह देता है।
He had come to ask me, “I’ve come away from there—now what do you think?” I said, “What you experienced is exactly right.” I asked, “What difference did you feel between the two conditions?” He said, “A year ago, the joy I had was of a different kind. From the time I started living in his house, troubles began, because gradually—taken for granted—that I would now do everything. Teach the children, fetch the water. Bit by bit he began to consider me a servant, because he was giving me food and a place to stay.”
तो मैंने उससे कहा कि यह तो बिलकुल उसको छोड़ आना था। और छोड़ ही देना चाहिए। क्योंकि यह सवाल नहीं है, वह कोई नौकर नहीं है आपका।
So I said to him, “You had to leave that entirely—and you should leave it. Because this isn’t a matter of being someone’s servant.”
और ऐसी जिंदगी भी संभव है। और संन्यासी का मतलब ही यह था। संन्यासी का और कोई मतलब न था। संन्यासी का मतलब ही यह था कि वह एक ऐसी जिंदगी जीया है, जो उससे बनता है वह कर देता है। आपको अच्छा लगता है, आप दो रोटी खिला देते हैं, बात खत्म हो जाती है। वह असल में संन्यासी का मतलब है: नो इस्टैब्लिश्मेंट का जो दिमाग है कि वह इस्टैब्लिश नहीं करता। कल के लिए इंतजाम नहीं करता, जी लेता है। और कुछ आश्र्चर्य तो नहीं है कि पूरा गांव इस ढंग से जीए, क्यों न जी सके। यानी, अभी भी हम क्या कर रहे हैं?
And such a life is possible. In fact, this is what sannyas meant. It meant nothing else. Sannyas meant living a life in which you do what you can, out of yourself. If you like it, you give him two chapatis, and the matter ends there. The real meaning of sannyas is a mind of no-establishment—he does not establish himself, does not make arrangements for tomorrow; he simply lives. And it is no wonder that a whole village could live this way—why shouldn’t it? After all, what are we doing even now?
समझ लो कि एक गांव है, जिसमें पांच सौ आदमी हैं। मैं आपके जूते साफ करता हूं, तो आप मुझे चार आने देते हैं। कोई मेरा कपड़ा धोता है, तो मैं उसको चार आने देता हूं। हम कर क्या रहे हैं, अभी भी क्या कर रहे हैं? यानी, अभी भी हम यही तो कर रहे हैं न! मगर बहुत चक्कर से यह होता है। यह सीधा भी हो सकता है। कि गांव में पांच सौ आदमी हैं, उनको मेहनत को भी चाहिए, खाने को भी चाहिए। वह जाकर खेत पर भी काम कर आता है, कोई बाजार में काम कर आता है, कोई यह काम कर आता है, कोई वह काम कर आता है। और इस सबसे काम से संपत्ति तो पैदा होती है।
Suppose there is a village of five hundred people. I clean your shoes, and you give me four annas. Someone washes my clothes, and I give him four annas. What are we doing—what are we doing even now? This is what we are already doing! Only we do it through many detours. It could be direct. In a village of five hundred people, they all need work and they all need food. One goes and works in the fields, someone works in the market, someone does this, someone does that. And from all this work, wealth is produced.
तो इधर मेरी एक दृष्टि और निरंतर बनती जाती है, जिसे मैं कहता हूं, पीरियाडिकल संन्यास, कि हम सावधिक संन्यास लें। कितना ही सुविधापूर्ण आदमी तीन महीने के लिए अनइस्टैब्लिश्ड हो जाए। और तीन महीने घूम आए, जाकर छुट्टी लेकर घर से। और तीन महीने जीकर देखे। उसकी, उसकी पुलक और है। और ऐसे ही मैं सोचता हूं...
So these days another vision keeps growing in me, which I call “periodical sannyas”—that we take sannyas for a fixed term. However comfortable a man may be, let him become unestablished for three months. Take leave from home and wander for three months. Live for three months and see. Its thrill is of another order. And this is how I think...
आश्रम का मतलब यह होना चाहिए कि वहां एक... । इसके आनंद की हमें अभी कल्पना नहीं हो सकती कि इसका आनंद क्या हो सकता है। यानी ऐसी हालत में जीना जहां कल की कोई सुरक्षा का सवाल नहीं है। कल जो होगा होगा। नहीं होगा नहीं होगा। कल का कुछ पता ही नहीं है। हमें खयाल ही नहीं हो सकता कि उस जीने का क्या मतलब हो सकता है, उसकी फ्लावरिंग क्या है, वह हमें पता नहीं है।
The meaning of an ashram should be that there is a... We cannot yet imagine the joy of this—what its joy could be. To live in such a way that the question of security for tomorrow does not arise. Whatever happens tomorrow will happen; if it doesn’t, it doesn’t. There is simply no knowing about tomorrow. We cannot even conceive what such living could mean, what its flowering is—we don’t know.
इसलिए जब आप यह कहते थे न कि कठिन है, तब आपको खयाल में नहीं है; संभव नहीं है, तब आपको खयाल में नहीं है कि आप क्या कह रहे हैं। वह बिलकुल संभव है। और जरा भी कठिन नहीं है। और उसके छोटे-छोटे प्रयोग करके देखना चाहिए। उसमें ऐसा बनता-बिगड़ता क्या है।
So when you say, “It’s difficult,” you are not aware; when you say, “It’s not possible,” you are not aware of what you are saying. It is absolutely possible—and not at all difficult. And we should try small experiments with it. What is there to gain or lose in it?
अगर आप तीन महीने के लिए चले जाते हैं और घर कह जाते हैं कि हमारा पता ही मत रखना कि कहां जाते हैं। और तीन महीने ऐसे जीकर देखते हैं। आप बिलकुल इतने समृद्ध आदमी होकर लौटेंगे कि जिसका हिसाब नहीं है। क्योंकि कुछ अनुभव हैं, जो सिर्फ गरीब को ही हो सकते हैं। कुछ अनुभव सिर्फ गरीब को ही हो सकते हैं। कुछ अनुभव सिर्फ उसी को हो सकते हैं, जो बिलकुल असुरक्षा में जीता है। जो सुरक्षित को हो ही नहीं सकते।
If you go away for three months and tell your people at home, “Don’t even keep track of where I’m going,” and live like that for three months and see—you will return so enriched that it cannot be measured. Because there are experiences that only the poor can have. Some experiences are only for the poor. Some experiences are available only to one who lives utterly in insecurity; they can never happen to the secure. And what we call freedom—swatantrata—is an experience that can happen only to the one who lives in insecurity. Only he can have even a small taste of the feeling of being free...
और जिसको हम फ्रीडम कहते हैं न, स्वतंत्रता जिसको कहते हैं, वह ऐसा अनुभव है जो उसी को हो सकता है जो इनसिक्योरिटी में रहता है। वही सिर्फ मुक्त-भाव का थोड़ा अनुभव...। और एक दफा तीन महीने का ऐसा प्रयोग करके आएं, तो फिर आप हैरान होंगे कि यह तो जिंदगी में भी किया जा सकता है। चूंकि यह, क्यों इतना जोर से मैं कहता हूं, इसलिए जोर से कहता हूं कि अंततः चूंकि खोने को कुछ भी नहीं है। इसलिए खोने का इतना डर क्या? और चूंकि अंततः सभी खो जाएगा, इसलिए बचाने का इतना पागलपन क्या? अगर कोई बचा कर बचा लेता होता, तो हम सोचते कि बात है। कोई बचा कर भी नहीं बचा पाता है।
And if you do such an experiment once for three months and come back, you will be amazed that this can be done in life as well. Why do I insist so strongly? Because ultimately there is nothing to lose. So why such fear of losing? And since ultimately everything will be lost, why this madness about saving it? If anyone could truly save by saving, we might think there is something to it; but no one, by saving, ever manages to save.
खेल के बाहर खड़े होकर देखने की बात है। और खेल के भीतर तो ठीक है। वह खेल के भीतर तो ठीक है।
The point is to stand outside the game and watch. And within the game, it’s fine. Within the game, it’s fine.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
इसमें कुछ मत करिए। नींद आ जाए, तो नींद को स्वीकार कर लीजिए। उसको अस्वीकार मत करिए। उसको स्वीकार कर लीजिए। नींद भी बड़ी आध्यात्मिक है, जितना जागना आध्यात्मिक है। उससे कम आध्यात्मिक नहीं है नींद।
(The audio recording of the question is not clear.) Don’t do anything about it. If sleep comes, accept sleep. Don’t reject it; accept it. Sleep too is very spiritual—just as wakefulness is spiritual. Sleep is not any less spiritual than wakefulness.
हां। नींद में कोई पाप नहीं है। वह उतनी ही आध्यात्मिक है, जितनी कि जागरूकता।
Yes. There is no sin in sleep. It is just as spiritual as awareness.
भान की भी इतनी क्या फिकर, इतनी फिकर करने की जरूरत नहीं भान की। नहीं तो चिंता बन जाएगी।
Why such concern even about awareness? There’s no need to be so concerned about awareness; otherwise it will turn into anxiety.
हां। भान न रह जाएगा, चिंता हो जाएगी। न, इतनी फिकर करने की जरूरत नहीं है। नींद आए, तो नींद में चले जाइए। आंख खुल जाए और जागरण आ जाए, तो जागरण में चले जाइए। इन दोनों पहलुओं को एक साथ स्वीकार कर लीजिए।
Yes. Then awareness will not remain; it will turn into worry. No—there is no need to be so concerned. If sleep comes, go into sleep. If the eyes open and wakefulness arises, go into wakefulness. Accept both aspects together.
हां। नहीं तो नींद से लड़ेंगे, तो वह जो आप जो कह रहे हैं न, स्तब्धता रह जाती है, वह नींद से लड़ने की वजह से हो रहा है। आप नींद से लड़िए मत, ताकि ये दोनों चीजें एक-दूसरे में न घुस जाएंगे। नींद नींद में रहे, जागना जागने में रहे। अगर दोनों एक-दूसरे में घुस जाएंगे, तो स्तब्धता आ जाएगी। जिसमें कुछ समझ में नहीं पड़ेगा।
Yes. Otherwise, if you fight with sleep, that stupor you’re talking about remains—it’s happening because you’re fighting sleep. Don’t fight with sleep, so the two don’t mix into each other. Let sleep remain sleep, and wakefulness remain wakefulness. If the two intrude into one another, a stupor will arise—in which nothing will be understood.
न, वह सुनी हुई बात है। मन-वन नहीं है, वह संस्कार है। किताबों में लिखा है नींद तामसिक है, फलाना, ढिकाना। नींद से ज्यादा आध्यात्मिक क्या हो सकता है। वह किताबों में लिखा हुआ है।
No—that’s just something you’ve heard. It’s not the mind; it’s conditioning. The books say, “Sleep is tamasic,” and so on. What could be more spiritual than sleep? That’s just what’s written in the books.
तो अज्ञान भी ब्रह्म है और ज्ञान भी ब्रह्म है। उसमें अज्ञान कौन अलग से आएगा, कहां से आएगा। ब्रह्म ही अज्ञानी भी है।
Then ignorance too is Brahman, and knowledge too is Brahman. Within That, what ignorance could come separately—where would it come from? Brahman itself is also the ignorant one.
इतनी स्वीकृति चाहिए। इसी को आस्तिकता कहता हूं मैं। नींद है तो नींद है, जागना है तो जागना है। और भान रहा तो भान रहा और न रहा तो न रहा। इन दोनों के भाव को जब स्वीकार करेंगे, तब जो भान आएगा, वह बात ही अलग है। उसका आपको पता नहीं है। तब वह भान नींद में भी बना रहेगा और जागने में भी बना रहेगा। लेकिन वह भान आएगा जब टोटल एक्सेप्टिबिलिटी होगी। नींद भी स्वीकार है, पाप भी स्वीकार है, बुराई भी स्वीकार है, सब स्वीकार है, जो हो रहा है हो रहा है। वह सब ब्रह्म ही तो कर रहा है। आप उसमें बाधा कैसे डाल पाएंगे? न डाल पाएंगे।
It calls for that much acceptance. This is what I call trust. Sleep is sleep; waking is waking. If there is awareness, there is awareness; if not, then not. When you accept both states, the awareness that then dawns is of a wholly different order—you don’t yet know it. That awareness will remain in sleep as well as in waking. But it will come only with total acceptance. Sleep is accepted, sin is accepted, evil is accepted—everything is accepted; whatever is happening is happening. It is all Brahman doing it. How could you put a barrier in it? You cannot.
यानी, हमको कुछ खयाल ऐसा है कि अगर कहीं ब्रह्म होगा, तो चौबीस घंटे जागा हुआ रहेगा। सोएगा नहीं। अब तक खत्म हो गया होगा, दिमाग खराब हो जाएगा अगर ऐसा करेगा तो। वह भी सो रहा होगा। वह भी सोएगा ही। सोना विश्राम है उसमें। जब जागोगे तो सोना भी पड़ेगा ही।
We have this notion that if there is Brahman, he must be awake twenty-four hours, never sleeping. By now he would be finished; his mind would go crazy if he did that. He too sleeps. He too will sleep. In that, sleep is rest. When you awaken, you will still have to sleep.
हां, आधे को स्वीकार न करें; पूरे को, जैसा है। तब एक भान आएगा। और वह भान बहुत अलग है। वह आपका लाया हुआ नहीं है। वह आया हुआ है। और उसकी कीमत बहुत है।
Yes, do not accept the half; accept the whole, as it is. Then an awareness will arise. And that awareness is very different. It is not something you have brought; it has come. And its worth is immense.
वही तो, आप लाने की कोशिश में लगते हैं, इसलिए पूछते हैं, कब आता है? वही तो मैं कह रहा हूं कि लगिए मत उस कोशिश में।
That’s just it: you are trying to bring it, so you ask, “When does it come?” That is exactly what I am saying—do not get into that effort.
वह चिंता मत बनाइए ध्यान को। क्योंकि ध्यान और चिंता का कभी मेल नहीं हो सकता। अगर आपने ध्यान को भी चिंता बना लिया, तो फिर कभी ध्यान उपलब्ध नहीं होगा।
Do not turn meditation into a worry. Meditation and worry can never go together. If you make even meditation into a worry, then meditation will never be available.
वह चिंता ही है न!
That's nothing but worry, isn't it!
समझ लो, नहीं आया ध्यान, तो किसको पकड़ कर कहेंगे कि नहीं आया? नहीं आया तो नहीं आया, आ गया तो आ गया। जब इतनी सरलता से आप लेंगे, तो आ जाएगा।
Understand this: if meditation doesn’t come, whom will you catch hold of and say, “It didn’t come”? If it doesn’t come, it doesn’t come; if it comes, it comes. When you take it with such simplicity, it will come.
हां। मगर ‘ऐसा’ कहने में वही डर मौजूद है, क्योंकि आप कहेंगे, तब तो ठीक है, आ जाएगा, तो फिर हम ऐसा ही कर लेंगे। लेकिन आने के लिए ही करेंगे। तब फिर चिंता पैदा हो जाएगी। मैं जो कह रहा हूं वह यह कि आप इसको चिंता मत बनाएं, टेंशन मत बनाएं। जब आप कहते हैं न कि ऐसा, तो उसमें ऐसा लगता है कि तब फिर ठीक है, यह तरकीब अच्छी रही, इससे आ जाएगा। न, यह आने की तरकीब नहीं है। न, यह आने की तरकीब नहीं है। आ सकता है अगर तरकीब न लगाएं तो।
Yes. But in saying “like this,” the same fear is present, because you will say, “All right then, it will come; then we’ll do it like this.” But then you will be doing it only for the sake of making it come. Then anxiety will arise again. What I am saying is: don’t make this a worry, don’t make it a tension. When you say “like this,” it sounds as if, “All right, this device is good; by this it will come.” No, this is not a device to bring it. No, this is not a device to bring it. It may come if you don’t employ any device.
सहज ही आएगा, नहीं तो नहीं आएगा। और हमारा माइंड इतना चालाक है कि वह हर चीज को तरकीब बनाना चाहता है। वह कहता है, अच्छा चलो, फिर यही कर लेंगे। अगर आप कहते हैं कि इससे आ जाएगा, तो यही कर लेंगे, तो भी लाना तो हमको है ही। फिर बस, यहीं पर गड़बड़ हो जाती है। लाने-वाने की भी क्या जरूरत है? क्या हर्जा है न आया तो? क्या खोया जा रहा है? ब्रह्म को कोई कमी नहीं मालूम पड़ रही आप अगर ध्यान में नहीं जा रहे तो! ठीक चल रहा है। काहे के लिए झंझट कर रहे। अगर बूंद सागर में नहीं गिर रही है, तो सागर को कौन सी तकलीफ है। मत गिरो।
It will come only of itself; otherwise it won’t. And our mind is so clever that it wants to turn everything into a technique. It says, “All right, then we’ll do this. If you say this will bring it, we’ll do this”—but the bringing, we assume, is still up to us. And that is exactly where the trouble begins.
What need is there to bring anything? What’s the harm if it doesn’t come? What is being lost? Brahman seems to lack nothing if you are not going into meditation! Everything is fine. Why make a fuss? If the drop is not falling into the ocean, what difficulty is it for the ocean? Then don’t fall.
हम प्रत्येक चीज को फौरन विधि बनाते हैं न, यही तकलीफ है। और विधि में सारा उपद्रव है।
We immediately make a method out of everything, don’t we? That is the trouble. And in method lies all the mischief.
अरे, वही तो बीमारी वह बता रहे हैं। वही बीमारी है। वही बीमारी है। वही बीमारी वह कह रहे हैं।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
न, मैं यह कह रहा हूं कि जब हम सब स्वीकार कर लेते हैं, तो गहराई में उतर जाते हैं। कैसे उतरा जा सकता है, यह नहीं कह रहा हूं। मैं यह कह रहा हूं कि यह कांसिक्वेंस है। जब हम सब स्वीकार कर लेते हैं, तो उथले में रहने का उपाय नहीं रह जाता। आप उतर ही जाएंगे गहरे में, करेंगे क्या!
Ah, that is exactly the sickness he is talking about. That is the sickness. That is the sickness. That is the sickness he is naming. (The audio recording of the question is not clear.) No, what I am saying is that when we accept everything, we naturally descend into depth. I am not telling you how to descend; I am saying it is a consequence. When we accept the whole, there remains no way to stay in the shallow. You will descend into the deep—what else will you do!
लेकिन कोई पूछता है कि ‘हमें गहरे में उतरना है।’ जब वह कहता है, ‘उतरना है,’ तब वह यह कह रहा है, उथले में हमें नहीं रहना है। बस, वह स्वीकार में नहीं है वह। आधे को निषेध कर रहा है, आधे को मान रहा है। और मैं यह कह रहा हूं कि जब वह पूरे को स्वीकार करे, तो ही गहराई में उतर सकता है।
But someone says, “We want to go deep.” The moment he says “go deep,” he is saying, “we do not want to remain in the shallow.” He is not in acceptance; he is denying one half and affirming the other. And I am saying: only when he accepts the whole can he truly enter depth.
इसलिए गहराई में उतरने की आकांक्षा गहराई में नहीं ले जाएगी, वह भी उथले में बिठा देगी। हां, जो व्यक्ति कहता है, कहीं जाना ही नहीं है, जो है है--उथले में हैं तो हर्ज क्या है, उथले की बुराई क्या है? यानी मैं यह पूछता हूं कि उथले में ऐसी बुराई क्या है? और अगर उथला न हो, तो गहरा होगा कैसे? उथला जो है वह गहरे का ही हिस्सा है। और अगर गहरा ब्रह्म है, तो उथला कौन है? वह भी तो ब्रह्म ही है। वह जरा ऊपर वाले ब्रह्म हैं, वह जरा नीचे वाले ब्रह्म हैं, ऐसा कोई फर्क तो नहीं है। और जब हम इन दोनों को एक साथ स्वीकार कर लेते हैं, तब एक गहराई मिलती है, जो न उथलाई है, न गहराई है। वह बात ही और है। उसके लिए कोई शब्द नहीं है कहने को। उसके लिए कोई शब्द नहीं है कहने को।
Therefore, the very desire to go deep will not take you deep; it too will seat you in the shallow. Yes, the person who says, “There is nowhere to go; what is, is—if we are in the shallow, what’s the harm? What is so bad about the shallow?” I ask: what is so bad about the shallow? And if there were no shallow, how would the deep be? The shallow is a part of the deep itself. And if the deep is Brahman, then what is the shallow? That too is Brahman. A little “upper” Brahman, a little “lower” Brahman—there is no such difference.
And when we accept both together, then a depth is found which is neither shallowness nor depth. That is altogether another matter. There are no words for it. There are no words for it.
