Upasana Ke Kshan #1
Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.
हम इतने चिंतायुक्त हैं कि जो अंतर-धारा चिंता की चल रही है वह दिखाई नहीं पड़ रही है। और जब हम इस ऊपर की सतह पर शांत हो जाएंगे, तो अंतर-धारा बड़ी चिंता की चलती हुई मालूम होगी, जिससे घबड़ाहट होगी और लगेगा कि यह क्या हो रहा है। उस वक्त भी बिलकुल शिथिल होकर, उस वक्त भी चुपचाप साक्षीभाव रखना चाहिए। उस वक्त भी देखते रहना चाहिए, कुछ नहीं करना चाहिए। कुछ किया कि गड़बड़ शुरू हुई।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
नहीं, कुछ भी मत करिए। नॉन-कोऑपरेशन करिए। किसी तरह का भी सहयोग मत दीजिए विचार को। चुपचाप बैठे देखिए और वे चले जाएंगे। विचार तो हैं, चल रहे हैं, लेकिन विचार अपने में शक्तिहीन हैं, जब तक कि मेरा उन्हें सहयोग न मिले, जब तक कि मैं उनको शक्ति न दूं। उनमें अपनी कोई शक्ति नहीं है। तो मुझे विचार से कुछ नहीं करना है, मैं जो शक्ति उसे देता हूं, वह भर नहीं देनी है। अभ्यास कुल इतना ही है कि मैं अपनी तरफ से शक्ति न दूं, वे आएं, आने दें; जाएं, जाने दें। आप किसी तरह की आइडेंटिटी विचार के साथ, किसी तरह का तादात्म्य, किसी तरह की मैत्री कायम न करें। इतना ही होश रखें कि मैं केवल देखने वाला भर हूं--ये आए और गए।
तो आप धीरे-धीरे पाएंगे कि जो-जो विचार आएगा, अगर आपने कोई सहयोग नहीं दिया, तो वह बिलकुल निष्प्राण होकर मर जाएगा। उसके प्राण नहीं रह सकते, वह खत्म हुआ। और इस तरह सतत प्रयोग करने पर अचानक आप पाएंगे कि उसका आना भी बंद हो गया है। इसी साक्षी के माध्यम से हमारे भीतर जो संगृहीत हैं, उनकी भी निर्जरा हो जाएगी।
We are so anxious that the inner current of anxiety that is flowing is not even visible. And when we become quiet on the surface, the inner current will seem to be moving as a great anxiety; panic may arise and it will feel, “What is happening?” Even then, relax completely; even then, remain silently in the attitude of the witness. Even then, keep on watching; do nothing. The moment you do something, the disturbance begins. (The audio recording of the question is not clear.) No, do not do anything. Practice non-cooperation. Do not give any kind of support to thought. Sit silently, just watch, and they will pass. Thoughts are there, they are moving, but thoughts are powerless in themselves—until my cooperation is given, until I lend them energy. They have no energy of their own. So I have nothing to do with thought; only the energy I supply to it is not to be given. The whole practice is only this: that I do not give my own energy; if they come, let them come; if they go, let them go. Do not create any identity with the thought, any kind of identification, any kind of friendship. Keep only this much awareness: I am merely the onlooker—their coming and their going. Then slowly you will find that whichever thought comes—if you have given no cooperation—it will die utterly, without life. It cannot retain its life-breath; it is finished. And by such continuous experimentation, suddenly you will discover that even its coming has ceased. Through this very witnessing, what has been accumulated within us will also undergo nirjara, the shedding.
कितनी ही चिंता पकड़ती हुई मालूम हो, चुपचाप देखते रहें। यह भाव मत करिए कि मैं चिंतित हो रहा हूं। क्योंकि वह सहयोग शुरू हो गया फिर। इतना ही भाव करिए कि मैं देख रहा हूं कि चिंता है। मैं चिंतित हूं, यह तो खयाल ही मत करिए। यह विचार तो फिर सहयोग हो गया।
असहयोग का अर्थ है कि मैं एक सेपरेशन, एक भेद मान कर चल रहा हूं चिंता में और अपने में, विचार में और अपने में। जो हो रहा है उसमें और मैं जो देख रहा हूं उसमें, मैं एक भेद मान रहा हूं। इसी भेद को साधते चले जाना है कि जो भी मेरे भीतर हो रहा है, उससे मैं भिन्न हूं; जो भी मुझसे बाहर हो रहा है, उससे मैं भिन्न हूं। इस बोध को साधते चले जाना है। तो एक सीमा आएगी कि जो-जो जिस-जिस से मैं भिन्न हूं वह-वह विलीन हो जाएगा और अंततः केवल वही शेष रह जाएगा जिससे मैं अभिन्न हूं। भिन्न के विलीन हो जाने पर जो अभिन्न है वह शेष रह जाएगा, उसी शेष सत्ता का जो अनुभव है वही स्व-अनुभव है।
तो उससे किसी तरह का तादात्म्य न करें, किसी तरह का संबंध न जोड़ें।
बात थोड़ी ही है, बहुत नहीं है वह। नहीं करते हैं इसलिए बहुत बड़ी मालूम होती है। बात तो थोड़ी ही है।
No matter how gripping the anxiety seems, keep quietly watching. Do not assume the attitude “I am becoming anxious,” because that is cooperation beginning again. Hold only this attitude: “I am seeing that there is anxiety.” Do not even entertain the thought “I am anxious.” That very thought is cooperation again. Non-cooperation means I keep a separation, a distinction, between the anxiety and myself, between the thought and myself. Between what is happening and the one who is seeing it, I maintain a distinction. One has to keep cultivating precisely this distinction: whatever is happening within me, I am different from it; whatever is happening outside me, I am different from it. Keep cultivating this awareness. Then a point will come when all that from which I am different will dissolve, and ultimately only that will remain with which I am non-separate. When the different has dissolved, what is non-different remains; the experience of that remaining being is self-experience. So do not identify with it in any way; do not form any connection with it. It is a small matter, not a big one. We don’t do it, that’s why it appears so big. The matter is really quite simple.
हां, प्रारंभ में द्वैत होगा। प्रारंभ में द्वैत होगा। अंत में द्वैत नहीं होगा। प्रारंभ से यह बोध रहेगा यह विचार नहीं है, बोध ही है। भीतर बैठेंगे मौन होकर तो दिखाई पड़ेगा विचार का चलना। यह बोध ही है कि यह जो विचार चल रहा है यह और मैं भिन्न हूं। यह कोई विचार नहीं है। यह तो हम बाद में जब चर्चा करते हैं तो मालूम होता है कि ये विचार हैं।
Yes, in the beginning there will be duality. In the beginning there will be duality. In the end there will not be duality. From the very start, the awareness will be there that “this is not a thought; it is awareness.” Sit within, silently, and you will see the movement of thought. It is awareness itself that knows, “This thought that is moving and I are different.” That is not a thought. Only later, when we discuss it, does it appear as if these are thoughts.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
न, वह कोई बात नहीं है, बस यह विचार चल रहा है और हम देख रहे हैं। जब यह विचार चलना बंद हो जाएगा और केवल हम देखते रह जाएंगे और कुछ दिखेगा नहीं। यानी दो ही स्थितियां हैं--हम देख रहे हैं और कुछ दिख रहा है, और हम देख रहे हैं और कुछ नहीं दिख रहा है। अभी हम जब भी देखेंगे भीतर, तो कुछ दिखाई पड़ेगा। कुछ दिखाई पड़ेगा--वही विचार है। जो भी दिखाई पड़ेगा--वही विचार है। एक सीमा आएगी देखते-देखते कि हम देखते रहेंगे और कुछ दिखाई नहीं पड़ेगा। जब कुछ नहीं दिखाई पड़ेगा, तब जो अनुभूति होगी, वह विचार की न होकर चैतन्य की होगी, क्योंकि अब तो वहां कोई दिखाई पड़ नहीं रहा। अब कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा, तो जो देखने की क्षमता है, वह जो ज्ञान की शक्ति है, वह जो अभी तक किसी-किसी को देखती रही थी, अब तो वहां कोई कंटेंट नहीं है जिसको देखे, चूंकि अब वहां कोई भी नहीं है जिसको देखे, इसलिए सिवाय अपने को देखने के कोई इसके पास मार्ग नहीं रह जाएगा।
No, it’s nothing else—just that thought is moving and we are watching. When this movement of thought stops, and only we keep watching and nothing appears, there are only two possibilities: we are seeing and something is seen, or we are seeing and nothing is seen. For now, whenever we look within, something will appear. Whatever appears—that is thought. Whatever appears—that is thought. A point will come, with continued seeing, when we keep on watching and nothing appears. When nothing appears, the experience then is not of thought but of consciousness, because now nothing is appearing there. When nothing is appearing, the very capacity to see—the power of knowing—which until now had some object to look at, has no content left to perceive. Since there is no one or nothing there to be seen, it has no path left except to see itself.
तो हमारे पास जो ज्ञान है उस ज्ञान से उसके ऑब्जेक्टस छीन लेने हैं, ताकि उसके पास देखने को कुछ न रह जाए। जब उसके पास देखने को कुछ न रह जाएगा, तब भी देखने की क्षमता तो रहेगी। और जब कुछ देखने को नहीं रहेगा, तो फिर वह देखने की क्षमता किसे देखेगी? उस अंतिम क्षण में, जब कि चैतन्य देखने को कुछ नहीं पाता है, तो अपने को देखता है। इसी अपने को देखने को आत्म-ज्ञान कहते हैं।
So, with the knowing we have, we must take away its objects, so that it has nothing left to look at. When there is nothing left to see, the capacity to see still remains. And when there is nothing to see, whom will that capacity see? In that final moment, when consciousness finds nothing to perceive, it perceives itself. This seeing of oneself is what is called self-knowledge.
एक ही साधना है कि हम किसी तरह से अपनी चेतना के जो ऑब्जेक्ट्स हैं, जो कंटेंट है कांशसनेस का, उसको छीनते चले जाएं, उसको विरल करते चले जाएं, उसे विलीन करते चले जाएं। एक सीमा आएगी कि कंटेंट कुछ नहीं होगा, केवल कांशसनेस होगी। जब तक कंटेंट कुछ है, तब तक कांशसनेस दूसरे की है। और जब कंटेंट कुछ नहीं होगा, तब कांशसनेस सेल्फ-कांशसनेस हो जाएगी। जब तक हम किसी को देख रहे हैं, तब तक अपने को नहीं देख रहे हैं। और जब हमें कुछ भी देखने को शेष नहीं रह जाएगा, तब जिसको हम देखेंगे, वह हम स्वयं हैं।
There is only one practice: somehow keep stripping your consciousness of its objects—the contents of consciousness—keep thinning them out, keep dissolving them. A point will come when there will be no content, only consciousness. As long as there is some content, consciousness is directed toward the other. And when there is no content, consciousness becomes self-consciousness. As long as we are seeing something, we are not seeing ourselves. And when nothing at all remains to be seen, that which is seen is our very self.
हम अभी उनके बनाने वाले हैं, यानी हम ही उनको बनाए हुए हैं। जैसे, खाली बैठते हैं तो कुछ न कुछ विचार चल रहे हैं। जो विचार चल रहे हैं वे अचानक थोड़े ही चल रहे हैं, हम ही उनको चला रहे हैं। क्योंकि हमारे बिना सहयोग के वे चल नहीं सकते हैं, उनके नीचे हमारा सहयोग है।
जब मैं क्रोध कर रहा हूं किसी पर, तो मैं क्रोध को चला रहा हूं। कहीं मेरा सहयोग है। अगर मैं अपने सहयोग को हटा लूं, तो क्रोध का चलना संभव नहीं रह जाएगा। वह वहीं के वहीं गिर जाएगा।
जो-जो विचार चल रहे हैं, उनसे सहयोग को खींच लें। और कुछ न करें, बस। इसी को सामायिक, इसी को ध्यान समझें।
We are the makers of these; it is we who are keeping them in place. For example, when we sit idle, some thought or other is running. Those thoughts are not running on their own; we are the ones running them. Without our cooperation they cannot move; underneath them is our support. When I am angry at someone, I am the one propelling the anger. Somewhere my cooperation is there. If I withdraw my cooperation, the anger cannot continue; it will collapse then and there. So, withdraw your cooperation from whatever thoughts are running—nothing else, just this. Understand this as samayik; understand this as meditation.
असल में ये दोनों शब्द जो हैं हमारे ‘इंडिविजुअल’ और ‘कॉस्मिक’ ये दोनों विचार के ही हैं। जो रह जाता है न इंडिविजुअल है न कॉस्मिक है, उसे कहना कठिन है कि क्या है। क्योंकि उसे कोई भी विचार देना असंभव है, सारे विचार तो हमने अलग कर लिए हैं। ये दोनों तो विचार ही हैं। वह उस सतह पर कोई विचार सार्थक नहीं है। न तो कह सकते हैं कि व्यक्ति है और न कह सकते हैं कि निर्व्यक्ति है। उस सीमा पर जो भी है वह किसी शब्द से उसको नहीं कहा जा सकता।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
यह हमारे सब विचार करने में--अगर हम करेंगे तो जरूर होगा। यह तो हम कॉस्मिक भी कहेंगे तो भी लिमिटेशन हो गई।
In truth, both these words of ours—“individual” and “cosmic”—belong to thought. What remains is neither individual nor cosmic; it is hard to say what it is. Because it is impossible to give it any concept; we have set aside all concepts. These two are merely ideas. On that level no thought has meaning. You cannot say it is personal, nor can you say it is impersonal. At that boundary, whatever is, cannot be named by any word. (The audio recording of the question is not clear.) This is inherent in all our thinking—if we try to think about it, this is bound to happen. Even calling it “cosmic” introduces a limitation.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
नहीं, असल में यह जो हमारी इंडिविजुअल की धारणा है कि मैं एक व्यक्ति हूं, यह हमारे विचारों के कारण है। अगर मेरे सारे विचार विलीन हो गए, तो आपमें कोई ईगो, और कोई व्यक्ति मालूम नहीं होगा। आपको मालूम होगा केवल होना। केवल बीइंग मालूम होगा। जिसमें न तो यह भेद मालूम होगा कि मैं व्यक्ति हूं या समिष्ट हूं। केवल होना मात्र रह जाएगा। सत्ता मात्र रह जाएगी। वह प्योर एक्झिस्टेंस मात्र होगा। उस प्योर एक्झिस्टेंस पर जो विचार हमारे इकट्ठे हैं उन विचारों के कारण हम एक इंडिविजुअल मालूम होते हैं।
(The audio recording of the question is not clear.) No. In truth, this notion of our individuality—that “I am a person”—exists because of our thoughts. If all thoughts dissolve, then in you there will be no ego and no person. You will know only being—only being will be known. In that there will be no distinction such as “I am an individual” or “I am the collective.” Only being itself will remain. Mere existence will remain—pure existence. It is because of the thoughts we have piled upon that pure existence that we appear to be an individual.
अभी भी आंख बंद करके किसी दिन शांति से भीतर उतरिए तो नहीं पता चलेगा कि जिसमें उतरे थे वह पटेल साहब थे। समझ में आई बात? यह जो हमें लगता है कि मैं ‘अ’ हूं, आप ‘ब’ हैं, आप ‘स’ हैं। यह जो अ ब स हमने चिपकाया हुआ है, यह हमारे विचार तक ही है--यह नाम काम देता है, सार्थक है। विचार के पीछे यह कोई नाम सार्थक नहीं है। वहां तो एक नेमलेस, एक बिलकुल अनाम सत्ता रह जाती है। उस सत्ता में रंच मात्र भी यह तय करना संभव नहीं है कि वह किसकी है, वह केवल सत्ता है।
Even now, any day, close your eyes and quietly descend within; you will not find that the one into whom you descended was “Mr. Patel.” Do you follow? This sense that I am “A,” you are “B,” you are “C”—these labels we have stuck on are only within the realm of thought. Names work there; they are useful. Beyond thought, no name has any meaning. There remains a nameless, utterly anonymous presence. In that presence it is not possible, even in the least, to decide “whose” it is; it is simply presence.
अभी मैंने कहना शुरू किया कि अगर हम... जो हम कहते हैं कि ‘मैं मुक्त हो जाऊंगा।’ मैं मुक्त हो जाऊंगा, यह बात बहुत ठीक नहीं है। असल में ‘मैं’ से मुक्त हो जाऊंगा। यानी ‘मैं मुक्त हो जाऊंगा’, इसमें तो कहीं धारणा है कि मुक्त होकर भी ‘मैं’ रहूंगा, यानी ‘मैं’ की तरह। ऐसी बात नहीं है। मैं की मुक्ति ‘मैं’ से भी मुक्ति है। जो शेष रह जाएगा उसमें इस ‘मैं’ जैसी चीज को खोजे भी पाना संभव नहीं है। क्योंकि यह ‘मैं’ जो था, यह जो अहंकार था, यह जो बोध था व्यक्ति होने का, यह उन्हीं विचारों के इकट्ठे पुंज की वजह से था। उन्हीं विचारों के इकट्ठे रूप का नाम मैं था। वे एक-एक खिसक जाएंगे, मैं खिसक जाएगा।
I had just begun to say: when we say, “I will be liberated,” it is not quite right. In truth, I will be free of the “I.” In “I will be liberated,” there is the notion that even after liberation the “I” will remain—as an “I.” Not so. The liberation of the “I” is freedom from the “I” as well. In what remains, you cannot even find anything like this “I.” Because this “I”—this ego, this sense of being a person—was only due to the amassed cluster of thoughts. As those thoughts slip away one by one, the “I” slips away.
एक बौद्ध भिक्षु हुआ है, नागसेन। एक बौद्ध ग्रंथ है: मिलिन्दपन्हो। वह बड़ा अदभुत भिक्षु हुआ। और बड़ी मीठी कथा है। नागसेन को मिनांदर नाम के यूनानी सेनापति ने, जिसको सिकंदर भारत में छोड़ गया था। मिनांदर ने नागसेन को आमंत्रित किया राज्य में, दरबार में, उससे चर्चा करने को। वह बड़ा उत्सुक था धार्मिक चर्चा का। तो उसने अपना रथ और अपने स्वागत के लिए लोग भेजे गांव के बाहर।
There was a Buddhist monk, Nagasena. There is a Buddhist scripture, the Milindapanho. He was an extraordinary monk, and the story is very sweet. A Greek ruler named Menander—whom Alexander had left in India—invited Nagasena to the court for discussion. He was very keen on religious dialogue. He sent his chariot and people to welcome him outside the village.
नागसेन भिक्षु को रथ पर लेकर वे आए। पांच सौ भिक्षु और साथ थे। महल के बाहर आकर मिनांदर ने उसको नमस्कार किया नागसेन को। नागसेन रथ से उतरा। मिनांदर ने कहा कि नागसेन भिक्षु का हम स्वागत करते हैं।
They brought the monk Nagasena in the chariot; five hundred monks came along. Outside the palace Menander bowed to him. Nagasena descended from the chariot. Menander said, “We welcome the monk Nagasena.”
उस नागसेन ने कहा: हम स्वागत को स्वीकार करते हैं, यद्यपि नागसेन भिक्षु जैसा कोई है नहीं! उसने कहा कि हम स्वागत को स्वीकार करते हैं, यद्यपि भिक्षु नागसेन जैसा कोई है नहीं।
Nagasena said, “We accept your welcome, although there is no such person as the monk Nagasena! We accept your welcome, although there is no such one as the monk Nagasena.”
वह मिनांदर बोला: क्या कहते हैं? फिर स्वीकार कौन करता है?
Menander said, “What are you saying? Then who accepts it?”
नागसेन ने कहा: कामचलाऊ है, कि आपको बुरा न लगे, लेकिन सच ही भिक्षु नागसेन जैसा कोई नहीं है।
Nagasena said, “It is a convenience, so you are not offended—but truly there is no such one as the monk Nagasena.”
तो मिनांदर ने कहा: फिर यह कौन आया? आप आए, आप मेरे सामने खड़े हैं, आप कौन हैं?
Menander said, “Then who has come? You have come; you stand before me—who are you?”
तो उसने एक बड़ी अदभुत बात कही। उसने कहा: यह जो रथ है, यह रथ है न?
Nagasena said something marvelous. He asked, “This is a chariot, is it not?”
मिनांदर ने कहा: निश्र्चित ही रथ है।
Menander said, “Certainly, it is a chariot.”
तो उसने कहा: इसके पहियों को निकाल कर हम अगर तुमसे पूछें कि यह रथ है, तो तुम क्या कहोगे? वह कहेगा कि यह रथ नहीं है, ये पहिए हैं। उसने कहा: हम एक-एक हिस्सा इसका निकाल कर तुमसे पूछें कि यह क्या है, तो तुम क्या कहोगे? वह कहेगा कि ये पहिए हैं, यह आगे का डंडा है, यह पीछे का डंडा है, फलां है, ढिकां है। सारे रथ के अंग हम निकाल लेंगे, तुम किसी को भी रथ नहीं कहते, तो फिर रथ कहां है? तो नागसेन ने कहा कि रथ केवल जोड़ है। अगर सारे अंग खींच लिए जाएं तो जोड़ नहीं बच रहेगा। रथ केवल जोड़ है।
Nagasena said, “If we remove its wheels and then ask you, ‘Is this the chariot?’ what will you say?” He would say, “This is not the chariot; these are wheels.” “If we take off each part and ask you, ‘What is this?’ what will you say?” He would say, “These are wheels, this is the front pole, this is the rear pole,” and so on. “If we remove all the parts, and you do not call any of them the chariot, then where is the chariot?” Nagasena said, “The chariot is only a conjunction, an assemblage. If all the parts are taken away, no conjunction remains. The chariot is only an assemblage.”
नागसेन ने कहा कि जैसा रथ जोड़ है वैसे ही यह नागसेन नाम का जो व्यक्ति है, यह केवल जोड़ है। इसके हट जाने पर नागसेन नहीं रह जाएगा। जो रह जाएगा उसको नागसेन कहना कठिन है। जो रह जाएगा उसको नागसेन कहना कठिन है!
“In the same way,” said Nagasena, “the person named Nagasena is only an assemblage. When the parts are gone, Nagasena will not remain. What remains, it is difficult to call that ‘Nagasena.’ What remains—it is difficult to call it ‘Nagasena’!”
जैनों ने इसको अहंकार-विसर्जन और आत्म-उपलब्धि कहा। वह आत्मा जो है वह व्यक्ति नहीं है, अहंकार नहीं है। बौद्धों ने इसको अनात्म ही कह दिया। उन्होंने कहा कि वह आत्मा ही नहीं है। और कोई फर्क नहीं है दोनों में। जो शेष रह जाता है उसको ‘मैं’ की सत्ता का संस्कार देना नासमझी है।
The Jains called this the dissolution of ego and the realization of the self. That self is not a person, not an ego. The Buddhists called it anatta—non-self. They said there is no self. And there is no difference between the two. To imprint the stamp of “I” on what remains is ignorance.
जैसे-जैसे मैं अपने भीतर चलता हूं, वैसे-वैसे ‘मैं’ विलीन होता चला जाता है।
यह आपको समझने जैसी बात है।
जैसे-जैसे मैं बाहर चलता हूं ‘मैं’ सघन होता चला जाता है। वह जो ‘मैं’ है स्ट्रेंथन होता चला जाता है। तो जैसे-जैसे भीतर चलिएगा--‘मैं’ जो है विरल होता चलेगा। जो आदमी अपने से जितना बाहर चला गया है, उतना उसका मैं मजबूत पाइएगा। और जो आदमी अपने जितने भीतर चला गया है, उतना उसमें मैं नहीं पाइएगा। और हम जो बाहर चलते हैं, अगर बहुत गौर से देखें, तो उसको ‘मैं’ को ही मजबूत होने का सुख है, और कोई सुख नहीं है।
The more I walk within, the more the “I” dissolves. This is something to be understood. The more I walk outward, the more the “I” thickens; it gets strengthened. So, the more you move within, the more the “I” becomes rarefied. The farther a person has gone outside himself, the stronger you will find his “I.” And the farther a person has gone within, the less “I” you will find in him. And if you observe closely, our going outward is only for the pleasure of strengthening the “I”; there is no other pleasure in it.
वह जो बड़ा भवन खड़ा कर लेते हैं, उसमें सुख लेते हैं; वह जो बड़ा राज्य जीत लेते हैं, उसमें सुख लेते हैं; वह जो बड़ा धन इकट्ठा कर लेते हैं; वह जो पांडित्य, या बड़ा साधु बन जाते हैं, उसमें जो सुख लेते हैं, वह सब ‘मैं’ का सुख है। वह जितना हम यह सब तरह की चीजें इकट्ठा करते हैं उतना ‘मैं’ जो है भर जाता है और वजनी हो जाता है। कुछ मालूम होने लगता है। क्योंकि फिर हम कह पाते हैं कि मैं, मैं कोई साधारण आदमी नहीं हूं। फिर हम कह पाते हैं कि मैं कोई साधारण आदमी नहीं हूं! ‘मैं’ उतना ही ज्यादा ठोस और वजनी हो जाता है।
One builds a grand mansion and takes pleasure in it; one conquers a vast kingdom and takes pleasure in it; one amasses great wealth; one acquires erudition—or becomes a great saint—and takes pleasure in that. All that pleasure is the pleasure of the “I.” The more we accumulate these things, the more the “I” fills up and becomes weighty. One begins to feel like one is “something.” Then we can say, “I am no ordinary man.” Then we can say, “I am no ordinary man!” The “I” becomes that much more solid and heavy.
तो दुनिया में दो ही दौड़े हैं और दो ही तरह के आदमी हैं। एक दौड़ है कि ‘मैं’ को मजबूत करो, और एक दौड़ है कि ‘मैं’ को विसर्जित करो। एक तरह का आदमी है जो उस दिशा में चल रहा है जहां और घना ‘मैं’ होता चला जाएगा। जितना घना ‘मैं’ होगा, आत्मा से उतनी ही दूरी हो जाएगी। जितना प्रगाढ़ ‘मैं’ का बोध होगा, उतने ही हम आत्मा से फासले पर चले जाएंगे।
So in the world there are only two races, two kinds of people: one race to strengthen the “I,” and one race to dissolve the “I.” One kind of person walks in the direction where the “I” becomes denser and denser. The denser the “I,” the greater the distance from the soul. The more intense the sense of “I,” the farther we go from the soul.
यानी अगर ठीक से समझिए तो ‘मैं’ की प्रगाढ़ता आत्मा से दूरी नापने का यंत्र है। और जितना ‘मैं’ विरल होता चला जाएगा, उतना ही हम अपने करीब आने लगेंगे। और जिस क्षण हम बिलकुल अपने में आएंगे, हम पाएंगे ‘मैं’ नहीं है। यानी वास्तविक ‘मैं’ को पाते ही, जिसको हम ‘मैं’ करके जानते रहे हैं वह नहीं रह जाएगा।
Rightly understood, the intensity of the “I” is the instrument for measuring distance from the soul. And the more the “I” becomes rare, the closer we come to ourselves. And the moment we come completely into our own being, we find there is no “I.” That is, upon attaining the real “I,” the one we have been calling “I” will no longer remain.
यह जो आपने पूछा कि कुछ विचारक हैं... यह जो आपने पूछा, बड़ा अर्थपूर्ण है। सारी दुनिया में विचार यही है इस समय। कुछ लोग हैं जो कहते हैं कि मनुष्य के भीतर सिवाय पदार्थ के और पदार्थ से उत्पन्न शक्ति के और कोई आत्मा नहीं है। आत्मा जैसी कोई वस्तु नहीं है, सब केमिकल ट्रांसफार्मेशन हैं। वह केवल पदार्थ का और रसायन का मिला-जुला रूप है। अगर ये सारी चीजें अलग हो जाएंगी, तो आत्मा जैसा वहां कोई भी नहीं है। यह विचार काफी जोर से पकड़ा है। और एकदम से टाल देने जैसा नहीं है।
What you have asked—this very thing many thinkers now say—your question is very meaningful. Across the world, this is the current thought. Some people say that within man there is nothing except matter and the energy produced by matter; there is no soul. There is no such thing as a soul: it’s all chemical transformations, a compound of matter and chemistry. If you separate all these things, there is no one there like a soul. This idea has taken a strong hold. It cannot be dismissed out of hand.
दिक्कत सिर्फ यही है कि जो लोग इस विचार को दे रहे हैं, उनमें से एक ने भी आत्मा को जानने के जो उपाय हैं, उनका प्रयोग नहीं किया है। उसके जो एक्सपेरिमेंट्स हैं, उनमें से नहीं गुजरे हैं। यह बिना प्रयोग के--जैसा मार्क्स ने कहा--यह बिना प्रयोग के, बिना किसी वैज्ञानिक साधना के कही हुई केवल विचारगत बात है; विचार से ऐसा तय करते हैं कि यह इतनी बात है।
The difficulty is simply this: among those who propound this view, not one has undertaken the disciplines by which the soul can be known. They have not passed through its experiments. It is—as Marx himself would call it—a purely theoretical statement said without experiment, without any scientific practice; by thought alone they decide “this is how it is.”
जो आप कहते हैं कि आत्मा को किसी ने देखा नहीं, यह गलत कहते हैं। ऐसा नहीं है कि आत्मा को किसी ने नहीं देखा। जिन्होंने देखा है, उन्हीं ने उसकी खबर दी है। वह कोई विचार नहीं है कि कुछ लोगों ने सोचा और तय किया कि आत्मा होनी चाहिए।
To say that no one has seen the soul is not right. It is not that the soul has never been seen. Those who have seen it are the very ones who have reported it. It is not a notion some people hatched by thinking, concluding, “There ought to be a soul.”
आप भी अपने भीतर उस सत्ता को अनुभव कर सकते हैं। अनुभव करने की पद्धति और प्रयोग हैं। और जब उस पूरी-पूरी चेतना को अनुभव करेंगे, तो आप सुस्पष्ट यह बात जानेंगे कि यह पूरा का पूरा शरीर अलग है। और मैं यह जो चैतन्य का बिंदु हूं, बिलकुल अलग हूं। उसमें रंच मात्र भी संबंध कहीं ढूंढे नहीं मिलेगा। और अगर और थोड़े गहरे जाइएगा तो बिलकुल इसे शरीर से पृथक करके अलग खड़े होकर शरीर को पड़े हुए भी देखा जा सकता है। उतना भी साहस करिए तो शरीर के बाहर भी इस चैतन्य के बिंदु को अलग निकाल ले सकते हैं।
You too can experience that reality within yourself. There are methods and experiments. And when you experience full consciousness, you will know, plainly and distinctly, that this whole body is separate, and I—the point of consciousness that I am—am utterly separate. You won’t find even a trace of connection between the two. Go a little deeper and you can stand apart, entirely distinct from the body, and see the body lying there. With enough courage, you can even draw this point of consciousness out of the body.
साथ में यह जो हमको लगता है कि यह जो, ऐसा जो आत्मा का बिंदु है, यह जो चैतन्य का बिंदु है, यह बेभान होने से मिल जाएगा, तो कृष्णमूर्ति को आप गलत समझे। यह परिपूर्ण भान में होने से मिलेगा। बेभान होने से तो यह खोया हुआ है। बेभान होने से यह खोया हुआ है! जितने हम बेभान हैं, उतना ही हमको इसका पता नहीं लग रहा है।
Along with this, our notion that the point of soul, this point of consciousness, will be found by becoming unconscious—that is where you misunderstand Krishnamurti. It is found by becoming perfectly aware. Through unconsciousness it is lost; it is lost in unconsciousness! The more unconscious we are, the less we can know it.
बेभान होने से केवल शरीर का पता लगता है। क्योंकि यह इतना स्थूल है शरीर कि इसके जानने के लिए बहुत भान की जरूरत नहीं है। जितनी स्थूल चीज होगी, उतने बिना भान के भी पता चल जाएगी।
In unconsciousness only the body is known, because the body is so gross that it does not require much awareness to know it. The grosser a thing is, the less awareness is needed to notice it.
यहां से एक शराबी निकले नशे में, तो जो पत्थर पड़े होंगे, जिनसे वह टकराएगा, उनका उसे पता चल जाएगा कि यहां पत्थर पड़ा है, यहां रास्ता नहीं है। लेकिन जितनी सूक्ष्मतर चीजें इस कमरे में होंगी, उतना ही उसको पता पड़ना कठिन हो जाएगा।
If a drunkard walks out of here in a stupor, he will still notice the stones he stumbles over: “There’s a stone here; the path is blocked there.” But the subtler things in this room will be harder and harder for him to detect.
तो जितने हम बेभान होंगे, उतना ही स्थूल और मोटी चीजों का पता चलेगा। अभी हमको अपने में खोजने से इतना ही पता चलता है कि शरीर है। यह हमारी एक बेहोशी की और बेभान की स्थिति है। जितना हमारा भान बढ़ेगा, जितनी कांशसनेस, अवेयरनेस बढ़ेगी, उतना ही हमको इससे ज्यादा सूक्ष्मतर चीजों का अपने भीतर होने का बोध होने लगेगा। जिस दिन हम परिपूर्ण भान में होंगे, उस दिन हमें उसका पता चलेगा जो मात्र कांशसनेस है। परिपूर्ण भान में आने पर उसका पता चलेगा जो केवल बोध मात्र है। उस परिपूर्ण बोध में जाने की जो प्रक्रिया है, वह मन को विसर्जित करने की है।
So the more unconscious we are, the more only coarse and gross things are known. Right now, searching within, we notice only that there is a body. That is a state of our unconsciousness and unawareness. As our awareness grows, as consciousness and watchfulness increase, we begin to sense subtler layers within. The day we are perfectly aware, we come to know that which is only pure consciousness. In perfect awareness we discover that which is pure knowing. The process of entering that perfect knowing is the dissolution of the mind.
मन का विसर्जन आत्मा का विसर्जन नहीं है। मन के विसर्जन से ही आत्मा का बोध शुरू होता है। मन से मेरा अर्थ है विचार, उनका इकट्ठा जोड़, वह जो थॉट प्रोसेस है, जब वह मन के सारे विचार विलीन हो जाएंगे...। अभी तो हम, या मार्क्स, या कोई भी लोग, जो इस तरह चिंतन करते हैं, उनको दो ही बातें दिखाई पड़ती हैं: शरीर दिखाई पड़ता है और विचार दिखाई पड़ते हैं।
The dissolution of mind is not the dissolution of the soul. With the dissolution of mind, the knowing of the soul begins. By “mind” I mean thoughts, the heap of them, the thought-process. When all thoughts are dissolved... At present we—or Marx, or anyone who thinks along those lines—see only two things: the body and thoughts.
आप भी अपने भीतर जांचिएगा, तो दो ही बातें मिलेंगी। एक तो यह शरीर है, यानी यह रासायनिक प्रोसेसेस हैं, केमिकल प्रोसेसेस शरीर में हो रही हैं वे। और थोड़ा भीतर हटिएगा, तो थॉट प्रोसेस मिलेगी, विचार मिलेगा। बस दो ही चीजें मिलेंगी।
If you examine within yourself, you too will find only two things. First, this body—chemical processes, the chemistry at work in the organism. Go a little inward, and you find the thought-process. Only two things appear.
यह जो मन को मारने की बात है, यह इसीलिए है कि जब मन का विचार बंद हो जाएगा, तब आप अपने भीतर एक और तीसरी चीज पाएंगे, जो इसके पहले आपने पाई ही नहीं थी। और तब आपको कांशसनेस मिलेगी। वह कांशसनेस जो कि पाती थी कि मेरे में शरीर है और मेरे में विचार हैं।
This talk of “killing the mind” is for this reason: when thought ceases, you will discover a third thing within, which you had not found before. Then you will discover consciousness—the consciousness that knew, “There is a body in me, and there are thoughts in me.”
आखिर कौन है जिसको यह पता चलता है कि यह मेरी देह है?
After all, who is it that knows, “This is my body”? Who is it that knows, “These are my thoughts”?
किसी को पता चल रहा है कि यह मेरी देह है। किसी को पता चल रहा है कि ये मेरे विचार हैं। जिसको यह पता चल रहा है कि मेरी देह, मेरे विचार--निश्र्चित ही देह और विचार के पीछे कुछ और भी है, जो इन दोनों को देखता और जानता है। वह जो बिंदु है इन दोनों के पीछे, जो दोनों को जानता और पहचानता है। जब ये दोनों बिलकुल परिपूर्ण शांत होंगे, या न होने के बराबर हो जाएंगे, तब उसका बोध होगा। इसलिए पुराना जो समस्त योग है, उसमें दो ही साधनाएं हैं। एक आसन की साधना है और एक ध्यान की साधना है।
If someone knows “my body, my thoughts,” then certainly beyond body and thought there must be something else that sees and knows both. That point behind both, which knows and recognizes both—when these two are perfectly quiet, or as good as absent, that is when it is realized. Hence in the old yoga there are essentially two disciplines: asana and dhyana.
आसन के माध्यम से शरीर की समस्त क्रियाओं को थिर किया जाता है। और ध्यान के माध्यम से विचार की क्रियाओं को थिर किया जाता है। आसन के माध्यम से शरीर को जड़वत कर देते हैं और ध्यान के माध्यम से विचार को जड़वत कर देते हैं। जब शरीर भी जड़वत हो जाता है और विचार भी जड़वत हो जाता है, तब भी पता चलता है कि मैं हूं! जब शरीर की समस्त क्रियाएं शून्यप्राय हो गईं और चित्त भी शून्यप्राय हो गया, तब भी पता चलता है कि मैं हूं! और तब इतना स्पष्ट पता चलता है कि देह यह पड़ी है, मरे हुए विचार ये डले हैं--मैं अलग खड़ा हूं!
Through asana, all the activities of the body are stilled. Through dhyana, the activities of thought are stilled. Through asana, the body is rendered inert; through meditation, thought is rendered inert. When the body becomes inert and thought becomes inert, still it is known: I am. When all the body’s activities are almost zero and the mind too is almost zero, still it is known: I am. And then it becomes so clear: here lies the body; here lie the dead thoughts—I stand apart.
वह जो अलग होने का आत्यंतिक बोध है, जो अनुभूति है--वह अनुभूति हुई है, उन लोगों ने कही है। और जो लोग उसका विरोध कर रहे हैं, उनकी बात का मूल्य इसलिए नहीं है कि उनमें से कोई भी उसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
That ultimate sense of apartness, that realization—those who have known it have spoken of it. The statements of those who oppose it have little weight, because none of them are making the experiment.
मार्क्स की बात का बहुत मूल्य नहीं है इस संबंध में। इसलिए नहीं कि उसने कोई गलत बात कही। इसलिए कि वह वहीं उस स्थल पर साइंटीफिक नहीं है, जिसका दावा है उसके दिमाग में। उसके दिमाग में दावा है कि मैं हर चीज में साइंटीफिक हूं। साइंटीफिक होने का दावा एक ही माने रखता है कि मैं जो भी कह रहा हूं--स्वीकार कर रहा हूं या डिनाई कर रहा हूं--उसको मैंने प्रयोग करके जाना है।
Marx’s statement has little value in this matter—not because he said something false, but because right at the crucial point he is not scientific, despite his claim. To claim to be scientific can mean only this: whatever I affirm or deny, I have known by experiment.
तो वैज्ञानिक इतना ही कह सकता है कि हम अभी जो प्रयोग करते हैं, उससे हमें आत्मा नहीं मिलती। वह यह नहीं कह सकता कि हमारे प्रयोगों से पता चलता है कि आत्मा नहीं है। यह अवैज्ञानिक हो जाएगी बात। वैज्ञानिक इतना कह सकता है कि हम जो प्रयोग करते हैं, उससे हमें आत्मा नहीं मिलती। यह तो साइंटीफिक असर्शन होगा। अगर वह यह कहे कि हमने प्रयोग करके देख लिया कि आत्मा नहीं है, यह बात अवैज्ञानिक हो जाएगी। यह बात वैज्ञानिक नहीं रह जाएगी। क्योंकि प्रयोग के बाहर की बात करने लगा वह।
So a scientist can say only, “With the experiments we currently conduct, we do not find the soul.” He cannot say, “Our experiments show the soul does not exist.” That would be unscientific—speaking beyond experiment. The scientific assertion is: “With our experiments we do not find the soul.” If he says, “We experimented and established that the soul is not,” that becomes unscientific—because he has stepped outside experiment.
महावीर या बुद्ध या उस तरह के जो लोग कहते हैं कि आत्मा है, वे इसलिए नहीं कहते कि आत्मा कोई सिद्धांत है, बल्कि एक प्रयोग से वे जानते हैं कि है। और एक ऐसे प्रयोग से उसको जानते हैं... बड़े आश्र्चर्य की बात यह है कि जिन-जिन को उसका अनुभव होगा, वे यहां तक कहने को राजी हैं कि एक दफा यह हो सकता है कि संसार न हो, लेकिन वह है। वह इस दूर तक कि जगत को वे माया तक कहने के लिए राजी हो सकते हैं, लेकिन उसको इनकार करने को राजी नहीं होते। हम जिसको स्वीकार करने में दिक्कत में हैं और हम जिसको इनकार करने में असमर्थ हैं, इसके बिलकुल विपरीत होता है। जो लोग उसको अनुभव करते हैं उसको ही स्वीकार कर पाते हैं, और जिसको हम स्वीकार कर पाते हैं, वे कहते हैं कि वह न भी हो तो भी चलेगा। वह नहीं के ही बराबर है।
Mahavira, Buddha, and those like them say there is a soul not because it is a theory, but because through experiment they know it is. And the astonishing thing is this: whoever has experienced it is willing to go so far as to say that perhaps the world may not be—but that is. They will even call the world maya, illusion; but they will not deny That. What we struggle to accept and cannot bring ourselves to deny is exactly reversed for them: they accept only what they have experienced, and what we so readily accept, they say, “Even if it were not, it would make no difference—it is as good as nothing.”
करीब-करीब बात ऐसी है कि जैसे स्वप्न में हम सोए हों और स्वप्न को देखते हों। हमारे लिए स्वप्न सब-कुछ है, जब हम स्वप्न को देख रहे हैं। जाग कर हम कहेंगे कि जो जाग कर देख रहे हैं वह सब-कुछ है, वह स्वप्न कुछ भी नहीं था। लेकिन स्वप्न के भीतर निश्र्चित ही स्वप्न सब-कुछ है। तो गवाही उनकी अर्थपूर्ण नहीं है जिन्होंने स्वप्न को ही देखा है; गवाही उनकी अर्थपूर्ण है जिन्होंने जाग कर भी देखा है। जिन्होंने स्वप्न भी देखा और जाग कर भी देखा, जो दोनों स्थितियों से गुजरे, उनकी गवाही, उनकी साक्षी महत्वपूर्ण है। जो अकेले स्वप्न में देख रहे हों और जागृति के बाबत कोई निर्णय देते हों, स्वप्न में कही गई बात का उससे ज्यादा कोई और मूल्य नहीं है।
It is more or less like this: we are asleep and dreaming, and we see the dream. While we are in the dream, the dream is everything. When we wake, we say that what is seen in wakefulness is everything; the dream was nothing. But within the dream, certainly the dream is everything. Therefore the testimony of those who have seen only the dream is not meaningful; the testimony of those who have awakened as well is meaningful. Those who have seen both—dream and wakefulness—who have passed through both states: their testimony, their witnessing, is significant. Those who are seeing only within the dream and pronounce judgments about wakefulness—what they say in the dream has no value beyond that.
तो मेरे साथ एक ही कठिनाई है अब तक कि किसी भी मैटीरियलिस्ट या उस भांति के भौतिकवादी विचारक ने यह साहस क्यों नहीं किया कि वह थोड़ा योग के माध्यम से जानने की भी तो कोशिश करे। जिसको वैज्ञानिकता का इतना दावा है, वह इतना भी तो करे कि इसका भी तो परीक्षण कर ले। और आप हैरान होंगे, आज तक किसी परीक्षण किए व्यक्ति ने इनकार नहीं किया है निरपवाद रूप से।
So my single difficulty thus far is this: why has no materialist, or a thinker of that kind, had the courage to try to know a little through yoga as well? One who claims such scientificity should at least test this too. And you will be surprised: till today, no one who has tested has denied it—categorically, without exception.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
हां-हां, वही मैं कह रहा हूं। वही मैं कह रहा हूं कि उसका बिना परीक्षण किए। वे ठीक अर्थों में भौतिकवादी भी नहीं हैं। क्योंकि परीक्षण ही, प्रयोग ही तय करेगा कि क्या है और क्या नहीं है।
(The recording of the question is unclear.) Yes, yes—this is exactly what I am saying: without testing it. They are not materialists in the true sense either, because it is testing, experiment alone, that decides what is and what is not.
तो अभी मार्क्स के बाद अभी पिछले सौ वर्षों में बहुत फर्क हुआ है। और वैज्ञानिक उस अर्थ में जड़वादी नहीं रह गया जैसा कि था। क्योंकि कुछ अदभुत घटनाएं घटी हैं। पहली घटना तो यह घटी कि जिसको मार्क्स के समय में मैटर कहा जाता था, वह विलीन हो गई बात। अब मैटर जैसी कोई चीज है नहीं। पहले उसने इनकार कर दिया कि आत्मा जैसी कोई चीज नहीं है। इसके बाद बस पदार्थ ही सब-कुछ है। फिर पदार्थ की जो खोज चली उससे धीरे-धीरे पता चला कि पदार्थ तो है ही नहीं। वह पदार्थ के अंतिम तल में जाकर जहां इलेक्ट्रान और न्यूट्रान रह जाते हैं, वहां कोई पदार्थ नहीं है। वहां केवल विद्युत-कण हैं। और वे विद्युत-कण मैटीरियल नहीं हैं। यानी उनका कोई वजन नहीं है। और उनको कोई तौला नहीं जा सकता, नापा नहीं जा सकता। कोई रास्ता नहीं है।
Since Marx, in the last hundred years, much has changed. The scientist is no longer a crude materialist as he was, because some astonishing events have occurred. First: what in Marx’s time was called “matter” has evaporated; now there is no such thing as matter. First they denied that there is anything like the soul, saying “only matter is all.” Then, through the search into matter, it gradually became clear there is no matter. At the ultimate level—where electrons and neutrons remain—there is no matter; there are only electrical particles. And these electrical particles are not material; they have no weight, they cannot be weighed or measured—there is no way.
विज्ञान एक अजीब मुसीबत में पड़ गया; आत्मा को पहले इनकार कर चुका था, मैटर को अब उसने इनकार कर दिया। अब उनके पास कहने को कुछ भी नहीं कि क्या है। इस वक्त का जो नवीनतम वैज्ञानिक है, उसके सामने सवाल यह है कि वह कुछ भी नहीं कह सकता कि क्या है।
Science fell into a strange difficulty: having already denied the soul, it then denied matter too. Now it has nothing to say about what is. The most contemporary scientist cannot say what is.
तो मैंने तो एक और बात कहनी शुरू की, मैंने तो यह कहना शुरू किया कि विज्ञान सत्य के संबंध में कुछ भी नहीं कह सकता, विज्ञान केवल यूटीलिटी के संबंध में कुछ कह सकता है। ट्रूथ और यूटीलिटी में फर्क है। विज्ञान कह सकता है कि विद्युत से पंखा कैसे चलेगा; विज्ञान यह नहीं कह सकता कि विद्युत क्या है। और अभी भी नहीं कहता। अभी भी विज्ञान यह नहीं कहता कि विद्युत क्या है। अभी भी वह यह कहता है कि पंखा यूं चल सकता है और मशीन यूं चल सकती है। विद्युत की उपयोगिता तो विज्ञान देता है, विद्युत क्या है यह नहीं दे सका।
So I have begun to say something else: science can say nothing about truth; science can speak only about utility. There is a difference between truth and utility. Science can tell you how to run a fan on electricity; it cannot tell you what electricity is. Even now it does not. Even now it tells you how a fan can run and how a machine can run. Science delivers the utility of electricity; it has not delivered what electricity is.
तो मेरे सामने अब यूं नजर है कि साइंस जो है वह यूटीलिटी की खोज है। रिलीजन जो है वह ट्रूथ की खोज है। इन दोनों में फर्क है।
So to me it now appears thus: science is the search for utility; religion is the search for truth. There is a difference between the two.
निरंतर हो रहा है।
It is happening continuously.
न-न। यह जो है, यह जो हमको... असल में, भाषा से आप कोई भी चीज क्या समझाते हैं। मैं कहूंगा कि यह एक दरवाजा है। आप समझ लेते हैं। क्यों? क्या इसलिए कि मैंने भाषा से आपको समझा दिया? नहीं। भाषा के अलावा आप इसको जानते हैं। जब मैं कहता हूं, यह दरवाजा है, तब आप इसको पूर्व से जानते हैं कि यह दरवाजा है, और इसलिए मेरा यह कहना कि यह दरवाजा है, आपको कुछ समझा पाता है।
No, no. The point is this… In fact, what is it that you really explain through language? I say, “This is a door.” You understand. Why? Is it because I made you understand through language? No. Apart from language you already know it. When I say, “This is a door,” you already know from before that it is a door; therefore my saying it manages to convey something.
भाषा से केवल शब्द दिए जाते हैं। अनुभव उपस्थित होने चाहिए। जब मैं एक शब्द बोलता हूं, तो आपमें कोई अर्थ पैदा नहीं कर सकता, केवल शब्द की प्रतिध्वनि दे सकता हूं। अर्थ आपमें होना चाहिए।
Language gives only words. The experience must be present. When I utter a word, I cannot create meaning within you; I can only give the echo of the word. The meaning has to be in you.
जैसे, जब मैं कहता हूं कि यह मकान है, तो मकान आपको एक अर्थ देता है। जब मैं कहता हूं कि यह आत्मा है, तो ‘आत्मा’ शब्द खाली रह जाता है, वह कोई अर्थ नहीं देता। मकान को आप जानते हैं, इसलिए मकान अर्थ देता है। आत्मा को आप नहीं जानते, इसलिए वह अर्थ नहीं देता।
For example, when I say, “This is a house,” the word “house” carries meaning for you. When I say, “This is the soul,” the word “soul” remains empty; it gives no meaning. You know a house, so it means something. You do not know the soul, so it does not.
बोलने वाले की तरफ से सार्थकता नहीं आती, सार्थकता सुनने वाले की तरफ से पैदा होती है। बोलने वाले की तरफ से केवल शब्द आते हैं, सार्थकता सुनने वाला डालता है। तो आपकी जितनी अनुभूति होगी, उतने ही तल तक भाषा सार्थक होती है। आपकी जिस तल के आगे अनुभूति नहीं है, उस तल पर भाषा आपको शब्द रह जाएगी।
Meaningfulness does not come from the speaker; it arises on the side of the listener. From the speaker only words arrive; the listener supplies the meaning. So language is meaningful only up to the level of your experience. Beyond the level where your experience does not reach, language remains mere words.
लेकिन उस तल पर भी वह एक तरह की सार्थकता उसमें है, और वह सार्थकता इसमें है कि उस तल पर जहां आपको शब्द समझ में नहीं पड़ते, क्योंकि आपकी अनुभूति नहीं है, वहां पर शब्द अर्थ नहीं देते, प्यास देना शुरू कर देते हैं।
But even on that level there is a kind of meaningfulness: where words do not make sense to you because you lack the experience, there the words do not give meaning—they begin to give thirst.
मेरी आप बात समझ रहे हैं?
Do you see what I am saying?
यानी, जैसे कि मैंने कहा, आत्मा है, आप नहीं समझ रहे हैं कि क्या है। लेकिन यह भी अगर आपको समझ में आ रहा है कि ‘यह मेरी समझ में नहीं आता कि आत्मा क्या है’, तो आपमें प्यास शुरू होनी शुरू हो गई है। यानी मैं आपको आत्मा तो नहीं बता पाया; लेकिन आत्मा कैसे आप जानेंगे, उस तरफ का शायद पहला संक्रमण आपमें हो गया।
That is to say, when I say, “There is a soul,” you do not understand what it is. But if at least you understand that “I do not understand what the soul is,” then a thirst has begun in you. I have not been able to tell you the soul; but perhaps the first transmission of how you will come to know the soul has happened within you.
वह मैंने आज सुबह भी आपसे कहा कि महावीर या उस तरह के कोई भी व्यक्ति आपको सत्य नहीं दे सकते हैं, वे केवल प्यास दे सकते हैं। वे जिस अनुभव की बातें कर रहे हैं, वह अनुभव आपको समझ में नहीं पड़ेगा। नहीं पड़ सकता। लेकिन यह आदमी कह रहा है। इस आदमी में कुछ आपको दिख रहा है कि यह जो कह रहा है वह कहना भी नहीं है, तो आपको प्रतीत होता है कि यह आदमी जो कह रहा है जरूर कुछ इसे दिखाई पड़ रहा है, जो हमको दिखाई नहीं पड़ रहा है। कुछ यह अनुभव कर रहा है, जो हम अनुभव नहीं कर रहे हैं। यह किसी अज्ञात दिशा की बातें कर रहा है, जो हमें ज्ञात नहीं हैं। और आपके प्राण में एक कंपन शुरू हो जाएगा। वह कंपन आपको उस अज्ञात दिशा में ले जाएगा।
I said this to you this morning as well: Mahavira, or anyone of that stature, cannot give you the truth; they can only give you thirst. The experience they speak of will not make sense to you—cannot make sense. But this man is speaking. In him you sense something—that what he is saying is in fact beyond saying—so it appears that something must be visible to him which is not visible to us, that he is experiencing something we are not. He is speaking of an unknown direction that is not known to us. And then a trembling will begin in your very life-breath. That trembling will carry you toward that unknown direction.
असल में शब्दों की दोहरी सार्थकता है। जो आपको ज्ञात है, शब्द उसका बोध देते हैं; जो आपको अज्ञात है, शब्द उसकी प्यास देते हैं। समझे न? जो आपको ज्ञात है, उसका बोध देते हैं और जो आपको अज्ञात है, उसकी प्यास देते हैं। तो अगर मैं ठीक से समझूं, तो जो शब्द आपको बोध देते हैं वे बहुत अर्थ के नहीं हैं। अर्थ के वे शब्द हैं जो आपको प्यास देते हैं, क्योंकि वे आपको अपने ज्ञात घेरे के बाहर उठाते हैं और अज्ञात की तरफ आकर्षित करते हैं।
In truth, words have a twofold significance: - Concerning what is known to you, words give recognition. - Concerning what is unknown to you, words give thirst.
Do you understand? They give recognition to the known, and thirst for the unknown. So, if I put it rightly, the words that give you recognition are not of great value. The meaningful words are those that give you thirst, because they lift you beyond your circle of the known and draw you toward the unknown.
ये सारे शब्द: ईश्र्वर, आत्मा, परमात्मा, ये सारे शब्द शब्द की तरह घूमते हैं हमारे ऊपर। इनमें कोई कंटेंट नहीं है हमारे लिए। लेकिन ये शब्द भी हमको खींचते हैं। और ये शब्द इसलिए खींचते हैं कि जिन लोगों से ये शब्द आते हैं, वे लोग हमें खींचते हैं। और तब हमारे भीतर एक, एक क्रिया शुरू होती है कि जो भी ज्ञात है वही समाप्त नहीं है, जो मुझे ज्ञात है वह अंत नहीं है। अभी और है ज्ञात होने को। अभी और है ज्ञात होने को!
All these words—God, soul, Paramatman—hover over us as mere words. They have no content for us. Yet they still pull us. And they pull us because the people from whom these words come pull us. Then within us a process begins: that the known is not all, what I know is not the end—there is more yet to be known. There is more yet to be known!
जब तक आप परम आनंद को उपलब्ध न हो जाएं, तब तक स्मरण रखें कि अभी बहुत है ज्ञात होने को। क्योंकि जो-जो अज्ञात है वही मेरे दुख का कारण है, क्योंकि वही मेरे नियंत्रण के बाहर है। असल में ठीक से हम समझें, तो परिपूर्ण आनंद की उपलब्धि सूचना है इस बात की कि अब कोई भी ऐसा इसके भीतर तत्व नहीं कि जो अज्ञात है, जो कि इसे परेशान करे।
Until you attain the supreme bliss, remember: there is still much to be known. For whatever remains unknown is the cause of my suffering, because it lies outside my control. In fact, if we understand rightly, the attainment of perfect bliss is the indication that there is no element left within that is unknown—nothing that can disturb it.
काहे का?
What has it to do with the body?
असल में, आत्मा केवल बोधमात्र की शक्ति है। बोध देती है। बोध का होना एक बात है, बोध से पीड़ित होना बिलकुल दूसरी बात है। इस पैर में चोट लगे, इसका बोध होना कि चोट है, एक बात है; चोट की पीड़ा से पीड़ित होना बिलकुल दूसरी बात है। बोध तो उसको नहीं होगा जो बेहोश है। बोध उसको नहीं होगा जो बेहोश है! उसे तो बोध परिपूर्ण रूप से होगा जो होश में है। लेकिन यह बोध होना कि पैर में दर्द है और यह बोध होना कि मैं दुखी हूं, अलग-अलग बातें हैं।
In truth, the soul is only the power of pure awareness. It gives awareness. To have awareness is one thing; to be afflicted by what one is aware of is quite another. If this foot is injured, to be aware that there is an injury is one thing; to be tormented by the pain of the injury is quite another. Awareness will not occur to one who is unconscious. Awareness will not occur to one who is unconscious! Full awareness happens to the one who is conscious. But being aware that there is pain in the foot and being aware that “I am unhappy” are two different things.
महावीर को भी अगर राह चलते कांटा गड़े, तो पता पड़ेगा कि कांटा गड़ा। लेकिन इतना ही पता पड़ेगा कि कांटा गड़ा। यह वैसे ही पता पड़ेगा कि जैसे आपको कांटा गड़ता, तो भी पता पड़ता। आप रास्ते पर चलते होते उनके किनारे, आपको कांटा गड़ता, तो वे कहते कि देखो, तुम्हारे पैर मैं कांटा गड़ा। जैसे यह उन्हें पता चलता है, ऐसे यह भी पता चलता है, और वे कहेंगे कि देखो, यह मेरे पैर में कांटा गड़ा। लेकिन इससे उनकी चेतना कहीं व्यथित नहीं होती है। यह केवल बोधमात्र है।
Even if a thorn were to prick Mahavira while walking on the road, he would know that a thorn has pricked—only that much: a thorn has pricked. Just as it would be evident to you if a thorn pricked you. If you were walking beside him and a thorn pricked your foot, he would say, “Look, a thorn has pricked your foot.” In the same way it is evident to him, and he would say, “Look, a thorn has pricked my foot.” But this does not disturb his consciousness in the least. It is mere awareness.
यह आप बात समझे?
Do you understand?
यहां से हवा आई और मुझे बोध हुआ कि यहां से हवा आई। यह जो बोध है, यह पीड़ा नहीं है। पीड़ा, बोध, जो भी हो, उसके साथ ‘मैं’ का संयोग पीड़ा है। जैसे मुझे बोध हुआ कि पैर में दर्द है, लेकिन मुझे बोध ऐसा थोड़े ही होता कि पैर में दर्द है, मुझे बोध ऐसा होता है कि मुझमें दर्द है।
A breeze comes from here and I become aware that a breeze has come from here. This awareness is not suffering. Pain, awareness—whatever it may be—when it becomes conjoined with “I,” that conjunction is suffering. For example, I become aware that there is pain in the foot; but it does not remain merely “there is pain in the foot”—it becomes “there is pain in me.”
मेरा फर्क समझ रहे हैं आप?
यह मुझे बोध हुआ कि धन मेरा है, तो सुख मालूम होता है; फिर कल बोध हुआ कि जो धन मेरा था, वह चोरी चला गया, तो दुख होता है। धन मेरा था, यह सुख दे रहा था; धन मेरा अब नहीं रहा, यह दुख दे रहा है।
आनंद और सुख एक ही चीजें नहीं हैं। आनंद उस स्थिति का नाम है, जहां धन मेरा है, यह सुख भी मेरा नहीं मानता; जहां धन मेरा गया, यह दुख भी मेरा नहीं मानता। जहां निपट मैं ही रह गया हूं और किसी और चीज से मेरा कोई संबंध नहीं मानता, असंग जहां मेरी स्थिति है, उस स्थिति में जो है, वह आनंद है।
Do you understand the distinction I am making? If I become aware that the money is mine, there is a feeling of happiness; then tomorrow I become aware that the money which was mine has been stolen, and there is sorrow. “The money was mine” was giving happiness; “the money is no longer mine” is giving sorrow. Bliss and happiness are not the same. Bliss is the name of that state where even “the money is mine”—that happiness—I do not take as mine; and where “my money is gone”—that sorrow—I also do not take as mine. Where utterly only I remain and I acknowledge no relation with anything else, where my state is nonattachment—whatever is in that state, that is bliss.
हां, आप जो पूछते हैं न: ‘आत्मानंद जो ले सके।’ तो शरीर मेरा है, यह उसे बोध ही नहीं होता है। आपका शरीर स्वस्थ हो और चाहे बीमार हो, चाहे तकलीफ आपको पता चलती हो और चाहे तकलीफ पता न चलती हो, उसका आत्मानंद से कोई संबंध नहीं है। आत्मानंद अगर आदमी को हो सके, अनुभव हो सके उसका थोड़ा सा भी, तो वह थोड़ा सा भी अनुभव आपके सामने यह स्पष्ट कर जाएगा कि आप शरीर नहीं हो। तब इस शरीर के बाबत आपकी धारणाएं वैसी हो जाएंगी, जैसे किसी और के शरीर के बाबत हैं। इस शरीर के बाबत आपकी धारणा करीब-करीब वैसी हो जाएगी, जैसे नाटक में अभिनेता की अपने अभिनय के प्रति होती है।
Yes. About what you ask—“one who can experience self-bliss”—such a person has no awareness at all that “the body is mine.” Whether your body is healthy or ill, whether the pain is noticed by you or not, it has nothing to do with self-bliss. If even a little taste of self-bliss happens, that very little taste will make it clear to you that you are not the body. Then your notions about this body will become like the notions you have about someone else’s body. Your relation to this body will be almost like an actor’s relation to his role in a play.
जैसे कि राम की सीता चोरी गई होगी, वह एक बात रही होगी। वाल्मीक ने लिखा कि वे वृक्ष-वृक्ष से पूछते हैं, रोते हैं कि मेरी सीता कहां है? अब भी नाटक होता है, उसमें भी राम की सीता चोरी चली जाती है और वह भी वृक्ष-वृक्ष से पूछता है कि मेरी सीता कहां है? लेकिन इसके पूछने में और राम के पूछने में कुछ फर्क है! यह पूछ रहा है कि मेरी सीता कहां है? और हो सकता है कि राम से भी ज्यादा अभिनय कर रहा हो। लेकिन यह अभिनय है। और इसे परिपूर्ण ज्ञात है। पर्दे के पीछे जाएगा और रात भर मजे से सोएगा। इसे उस सीता से कोई मतलब नहीं है, जो पर्दे पर इसने कहा था कि चोरी चली गई है। इसे बोध है कि जो सीता चोरी जा रही है, वह मेरी नहीं है। इसे बोध है कि जो शरीर रो-चिल्ला रहा है कि सीता चोरी जा रही है, वह भी केवल अभिनय है।
Just as when Sita of Rama was abducted—that was one thing. Valmiki writes that he went from tree to tree, weeping, asking, “Where is my Sita?” Even today in the theater, Sita of Rama is carried off, and this stage-Rama too goes from tree to tree asking, “Where is my Sita?” But there is a difference between his asking and Rama’s asking. He asks, “Where is my Sita?” and it may be that he acts even more intensely than Rama. But it is acting, and he knows it fully. He will go behind the curtain and sleep soundly all night. He has nothing to do with that Sita about whom he said on stage, “She has been stolen.” He knows the Sita who is being stolen is not his. He knows that the body which is crying and shouting that Sita is being stolen is also only acting.
जैसे ही व्यक्ति आत्म-ज्ञान की तरफ अग्रसर होगा, सामान्य जीवन में अभिनय का रूप ले लेगा। और अभी तो अभिनय भी आप करें, तो वह भी असलियत का रूप ले लेगा। अभी तो दिक्कत यह है कि अगर कहीं अभिनय भी करें, तो थोड़ी देर में उसी में उलझ जाएंगे।
As soon as a person moves toward self-knowledge, ordinary life begins to take the form of acting. For now, even if you try to act, it turns into reality for you. The difficulty at present is that if you act somewhere, within a short while you get entangled in it.
आम अज्ञानी आदमी अभिनय करके भी उसमें उलझ जाता है। और ज्ञानी आदमी परिपूर्ण जीवन में रह कर भी उसे अभिनय जानता है और नहीं उलझता। जिंदगी तो चलेगी ही, जिंदगी तो चलेगी ही, जब तक जीवन है चलेगी। बात केवल दो ही हैं: जिसको आत्म-बोध होना शुरू होगा, उसे समस्त क्रियाएं अभिनय मात्र हो जाएंगी। इसलिए उसकी सारी क्रियाएं कुशल भी बहुत हो जाएंगी। पीड़ा और दुख अभिनय में नहीं होते हैं। केवल दिखावा रह जाएगा।
An ordinary ignorant person, even while acting, gets entangled; a wise person, even while living fully in life, knows it as acting and does not get entangled. Life will go on, life will go on; as long as there is life, it will go on. There are only two points: for the one in whom self-awareness begins, all actions become mere acting. Therefore all his actions become very skillful as well. Pain and sorrow do not belong to acting; only the appearance remains.
यह बोध अगर आपको कहीं घना होने लगे कि मैं कुछ और हूं, तो सब फर्क शुरू हो जाएंगे। दर्द शरीर में होगा, तो पहले जैसा होता था अब भी होगा। शायद पहले इतना पता नहीं पड़ता था, अब ज्यादा पता पड़ेगा। क्योंकि अब परिपूर्ण चित्त शांत है। अब तो हर चीज ज्ञात होगी। जरा सा भी टिक-टिक हो रहा है, वह भी पता चलेगा। लेकिन, परिपूर्ण शांत चित्त में पता तो सब चलेगा, लेकिन जो-जो पता चलेगा उसके साथ तादात्म्य बुद्धि नहीं रह जाएगी, उसके साथ आइडेंटिटी नहीं रह जाएगी। हम जानेंगे कि ऐसा हो रहा है। यह जानना होगा हमारा। यह हमारा ज्ञान होगा। लेकिन हम उससे संयुक्त हैं या वह हममें हो रहा है, यह बोध विलीन हो जाएगा। वह कहीं हो रहा है, जिसके हम जानने वाले हैं। धीरे-धीरे हमको इतना ही पता रह जाएगा कि मेरा संबंध केवल जानने की शक्ति से है, और किसी चीज से नहीं है। धीरे-धीरे पता चलेगा मैं के वल ज्ञान मात्र हूं। और जो-जो मुझे ज्ञात होता है, वह मेरे बाहर है।
If this understanding begins to deepen in you—that I am something else—then all the differences begin. Pain in the body will be as it was before; perhaps earlier you did not notice it so much, now you will notice it more, because now consciousness is perfectly still. Now everything will be known; even the slightest tick will be noticed. But in a perfectly quiet consciousness, though everything will be noticed, the faculty of identification with whatever is known will not remain; the identity will not remain. We will know that this is happening—that will be our knowing, our knowledge. But the sense that we are joined to it, or that it is happening within us, will dissolve. It is happening somewhere, and we are the knower of it. Gradually we will come to know only this: my connection is only with the power of knowing, and with nothing else. Gradually it will be seen: I am pure knowing alone, and whatever becomes known to me is outside of me.
असल में, हम यह भी जान लें कि तत्व कितना है, तो कौन सा अंतर पड़ेगा। मैं यह भी कह दूं कि तत्व इतना है, तो कौन सा अंतर पड़ेगा। करीब-करीब मैं कोई भी संख्या बोलूं, आप पर उसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर मैं एक बोलूं, दो बोलूं, दस बोलूं, पचास बोलूं, तो आपको एक संख्या सुनाई पड़ेगी, और तो कुछ खास मतलब नहीं होगा।
In truth, even if we were to know how many elements there are, what difference would it make? Even if I were to tell you, “There are this many elements,” what difference would it make? Practically, whatever number I speak will make no difference to you. If I say one, two, ten, fifty—you will only hear a number; it won’t have any special meaning.
तत्व कितना है, जब हम यह पूछते हैं, तभी हम संख्या में पूछना शुरू कर दिए--फिर चाहे हम एक कहें, चाहे दो कहें, चाहे दस कहें। असल में अगर आप परिपूर्ण शांत होकर अनुभव करें, जो है उसका, तो आपको संख्या में कुछ भी ज्ञात नहीं होगा। न एक का, न दो का, न तीन का, न चार का। आपको यह भी ज्ञात नहीं होगा कि आपके अतिरिक्त भी कुछ है। आपको ज्ञात होगा केवल होने का, बोधमात्र होगा कि हूं। आपको बोध होगा एक प्योर एक्झिस्टेंस का। उसे मोटे रूप से लोग कह देते हैं एक है।
The moment we ask how many elements there are, we have begun to ask in numbers—whether we say one, two, or ten. In fact, if you become perfectly still and experience what is, nothing will be known in numbers—not one, not two, not three, not four. You will not even know that there is anything other than you. You will know only the fact of being, a bare awareness that “I am.” You will be aware of pure existence. Roughly, people call it “one.”
एक कहने की गुंजाइश नहीं है वहां। क्योंकि एक कहा तो दो हो गए। क्योंकि जिसने कहा वह तत्काल उससे अलग हो गया जिसके लिए उसने कहा। एक कहा कि दो हो गए। वहां गुंजाइश नहीं है यह कहने कि कितने हैं। असल में वहां कुछ भी कहने की गुंजाइश नहीं है। वहां केवल जानना मात्र है। और जानना इस बात का है कि जो भी है--वह एक में, और दो में, और तीन में, किसी शब्द में प्रकट नहीं है। वह जो होना है, जहां कोई संख्या में विभाजन नहीं है, जब हम उसी को बुद्धि के और अशांत चित्त के माध्यम से देखते हैं, तो वह अनेक में विभाजित दिखाई पड़ता है। वे जो विभाजन हैं, सत्ता के नहीं हैं, वे विभाजन चित्त के हैं।
But there is no scope there to call it “one,” because the moment you say “one,” two have already appeared—whoever says it is instantly separate from that of which he speaks. Say “one” and two are born. There, there is no scope for saying how many. In truth, there is no scope to say anything at all. There there is only knowing. And the knowing is that whatever is does not appear as one, or two, or three—in any word. That being in which there is no division into numbers—when we look at it through the intellect and a restless mind—appears split into many. Those divisions are not in being; they are divisions of the mind.
यहां एक पागल आदमी आए इसी कमरे में, यहीं एक शांत आदमी इसी कमरे से गुजरे। कमरा यही होगा। पागल गुजरेगा तब भी यही होगा, एक शांत आदमी गुजरेगा तब भी यही होगा। लेकिन दोनों के इस कमरे के अनुभव अलग-अलग होंगे। पागल इसमें न मालूम क्या देखे। कमरा यही होगा, लेकिन दोनों के अनुभव अलग-अलग होंगे। क्योंकि दोनों के चित्त अलग-अलग स्थितियों में हैं।
A madman may enter this very room, and a serene man may pass through this very room. The room will be the same. Whether the madman passes or the serene man passes, it remains the same room. Yet their experiences of the room will be different. Who knows what the madman will see here! The room is the same, but their experiences differ—because their minds are in different states.
हम जो देख रहे हैं, जब तक चित्त के द्वारा देख रहे हैं, तब तक हमारे सब निर्णय गलत हैं। चाहे हम एक कहें, चाहे दो कहें, चाहे चार कहें। जब हम इसी को बिना चित्त के देखेंगे, तब हमारे समस्त निर्णय सही होंगे, हम कुछ भी कहें। लेकिन उस वक्त कोई भी कुछ कहता नहीं है। यानी मुसीबत यह है कि जो चित्त से देखते हैं, वे कहते हैं, और जो चित्त से देखते हैं सब गलत देखते हैं। जो चित्त से नहीं देखते, नहीं कहते, और जो चित्त के बिना देखते हैं वे जो भी देखते हैं सही देखते हैं।
As long as we are seeing through the mind, all our judgments are wrong—whether we say one, two, or four. When we see the same without the mind, then whatever we say, all our statements are right. But at that time, no one says anything. So the trouble is: those who see through the mind, speak—and those who see through the mind see wrongly. Those who do not see through the mind do not speak—and those who see without the mind, whatever they see, they see rightly.
तो मैं नहीं कहता कि कितने तत्व हैं। मैं इतना ही कहता हूं कि दो रास्ते हैं, जो है उसको देखने के। एक चित्त का रास्ता है, जिसके माध्यम से सब अनेक रूपों में दिखाई पड़ेगा। और एक अ-चित्त का रास्ता है। एक माइंड का, एक नो-माइंड का। एक अशांत चित्त का, एक परिपूर्ण शांत चित्त का, जहां कि चित्त भी नहीं है। एक लहरों के माध्यम से जगत को देखने का रास्ता है कि लहरें सब चीजों को तोड़े दे रही हैं, और एक परिपूर्ण शांत झील के माध्यम से देखने का रास्ता है। इतना ही मैं आपसे कह सकता हूं कि जिन्होंने शांति से देखा है, उन्होंने किसी संख्या की बात नहीं कही। जो अशांति से देखे हैं, वे पच्चीसों तरह की संख्या गिनाए हुए हैं।
So I do not say how many elements there are. I only say there are two ways to see what is. One is the way of the mind, through which everything appears in many forms. And the other is the way of no-mind—one of mind and one of no-mind; one of a restless mind and one of a perfectly still mind where even mind is not. There is a way of seeing the world through waves—waves that break everything apart—and there is a way of seeing through a perfectly silent lake. This much I can tell you: those who have looked in silence have not spoken of any number; those who have looked in disturbance have counted numbers in dozens of ways.
तो मैं नहीं कहता कि कितने तत्व हैं, मैं इतना ही कहता हूं कि तत्व को देखने के दो रास्ते हैं। तत्व को देखने के दो रास्ते हैं! एक रास्ते से तो आप परिचित हैं।
So I do not say how many elements there are; I say only that there are two ways to see the essence. There are two ways to see the essence! One of these ways you already know.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
चित्त के माध्यम से जो देखता है, कभी परितृप्ति को उपलब्ध नहीं होता है। और जो भी जानता है, उसमें संदेह और प्रश्न बने रहते हैं। चित्त के माध्यम से जानता हुआ लगता है, जान कभी नहीं पाता। लगता है कि जान रहा हूं, लेकिन जान नहीं पाता। जान नहीं पाता, तो पीड़ा और परेशानी कायम रहती है। और चित्त रोज-रोज प्रश्न खड़े करता चला जाता है।
He who sees through the mind never attains fulfillment. And whatever he “knows,” doubt and questions remain within it. Through the mind it seems as though one is knowing, but one never really knows. It seems, “I am knowing,” but one does not know. Not knowing, pain and trouble persist—and the mind goes on raising questions day after day.
जीवन भर चित्त से जानेगा और वे प्रश्न वैसे के वैसे बने रहेंगे जो पहले दिन पूछना शुरू किए थे। चित्त कभी निष्प्रश्न स्थिति में नहीं ले जाएगा। निष्प्रश्न स्थिति में नहीं ले जाने का अर्थ है कि चित्त व्यथित होगा, पीड़ित होगा, परेशान होगा। क्योंकि जिस चित्त में प्रश्न हैं, वह पीड़ा में होगा। जिस चित्त में प्रश्न हैं, वह पीड़ा में होगा! प्रश्न जो हैं, पीड़ा के सूचक हैं। और प्रश्न जो हैं, वह कहीं अंतर एक व्यथा है, उसके सूचक हैं। वह सब सूचना है, उसको खोज रहा है कि कहीं कुछ रास्ता मिल जाए। कोई रास्ता नहीं मिलता।
All your life you may try to know through the mind, and the questions will remain just as they were on the first day you began to ask. The mind will never lead you to a questionless state. Not reaching a questionless state means the mind will be agitated, afflicted, troubled. For a mind filled with questions will be in pain. A mind with questions will be in pain! Questions are indicators of suffering. They are signs that somewhere inside there is an ache. All that information is searching, hoping for a path. No path is found.
चित्त से कोई रास्ता नहीं मिलता। चित्त केवल प्रश्न देता है, कोई उत्तर नहीं देता। आज तक चित्त ने केवल प्रश्न दिए हैं, उत्तर नहीं दिए। तो अगर प्रश्न ही प्रश्न जानने हों, तो चित्त दे सकता है। अधिक प्रश्न हो जाएंगे, तो विक्षिप्त हो जाइएगा। थोड़े प्रश्न होंगे, तो काम चलता रहेगा। फिर बहुत प्रश्न हो जाएंगे और उनका ओर-छोर बांधे नहीं मिलेगा, तो विक्षिप्त हो जाइएगा।
Through the mind no path is found. The mind only gives questions; it gives no answers. Till now, the mind has given only questions, not answers. So if you only want questions, the mind can supply them. If the questions are few, you will manage to get by. If they become too many and you can’t tie up their loose ends, you will go mad.
चित्त प्रश्न देता है, चित्त की अंतिम परिणति विक्षिप्तता देती है। चित्त का आंदोलन प्रश्न पैदा करता है। फिर आंदोलन इतने हो जाएं कि उनका सम्हालना मुश्किल हो जाए, तो आप विक्षिप्त हो जाते हैं। यानी चित्त का परिपूर्ण विकास विक्षिप्तता है। माइंड का पूरा विकास मैडनेस है।
The mind gives questions; the final outcome of mind is derangement. The movement of mind breeds questions. And when the movements become so many that they are hard to manage, you become insane. That is to say, the full development of mind is madness. The complete development of mind is madness.
इसलिए दुनिया के, पश्र्चिम के विशेषतया बड़े विचारक जो पागल होते रहे, वह आकस्मिक नही है, वह अनायास नही है। बड़ा विचारक पागल होगा।
Therefore, that the great thinkers of the world—especially of the West—have gone mad is not accidental, not without cause. A great thinker will go mad.
लेकिन भारत में जिनको हम कहते हैं, उनमें से कोई पागल नहीं हुआ। वे विचारक नहीं हैं असल में। महावीर, बुद्ध वगैरह विचारक नहीं हैं। ये दार्शनिक हैं। ये विचारक नहीं हैं।
But among those we speak of in India, none went mad. They are not really thinkers. Mahavira, Buddha, and the like are not thinkers; they are seers. They are not thinkers.
विचार की अंतिम परिणति विक्षिप्तता है और निर्विचार की अंतिम परिणति विमुक्ति है।
The final culmination of thought is insanity, and the final culmination of no-thought is liberation.
विचार प्रश्न देगा, उत्तर नहीं। निर्विचार होकर प्रश्न नहीं रह जाएंगे, उत्तर ही रह जाएगा।
Thought will give you questions, not answers. In no-thought the questions disappear; only the answer remains.
तो अगर उत्तर पाना हो, तो निर्विचार में चलिए। और अगर प्रश्न ही प्रश्न जगाने हों एक के बाद एक, तो विचार में चलिए। जितने अधिक प्रश्न होंगे, उतनी व्यथा होगी, उतनी पीड़ा होगी। जितने प्रश्न न्यून होंगे, उतनी शांति घनीभूत होगी। निष्प्रश्न जिस दिन चित्त हो जाएगा, उस दिन परिपूर्ण शांति का अनुभव होगा।
So if you want the answer, move into no-thought. And if you want to keep arousing questions, one after another, move with thought. The more questions there are, the more anguish and pain. The fewer the questions, the denser the peace. The day the mind becomes questionless, that day perfect peace will be experienced.
विचार आनंद में नहीं ले जा सकता, क्योंकि विचार उत्तर में नहीं ले जा सकता।
निर्विचार आनंद में ले जाएगा, क्योंकि निर्विचार उत्तर में ले जाएगा।
Thought cannot lead to bliss, because thought cannot lead to the answer. No-thought will lead to bliss, because no-thought will lead to the answer.
दो ही दिशा हैं: या तो विचार से जगत को देखिए, चित्त से, और या फिर निर्विचार से, अ-चित्त से जगत को देखिए।
There are only two directions: either look at the world through thought—the mind—or look through no-thought, the no-mind.
आप कहते हैं कि ‘निर्विचार होने से आनंद मिलेगा। हाथ टूट जाएगा तो वह जुड़ेगा या नहीं?’
जैसे ही व्यक्ति आनंद को उपलब्ध होगा, उसे पता चलेगा, मेरे भीतर कुछ भी टूट नहीं सकता है, जो मेरा है। और जो मेरा नहीं है, वह सब टूटा ही हुआ है। वह चाहे हाथ टूटा हो, चाहे जुड़ा हुआ हो, वह उसका कोई माने नहीं है।
You say, “By becoming thought-free one will attain bliss. If the hand breaks, will it heal or not?” The moment a person attains bliss, he comes to know: nothing that is truly mine within me can break. And whatever is not mine is already broken. Whether the hand is broken or healed, it has no real significance.
आप हैरान होंगे, आपका हाथ टूटता है तो ठीक होने की कल्पना उठती है, किसी और का टूटा तो थोड़े ही उठती है, कि ठीक है। आपकी आंख फूटी हो तो ठीक होने का मन होता है, किसी और की फूटी हो, तो ठीक है। या वह कोई और भी, ऐसा हो कि उससे भी अपना कोई नाता है, तो उसकी भी ठीक हो जाए। वह भी हम, कहीं न कहीं अपने से संबंध हमारा है।
You will be surprised: when your hand breaks, the idea arises that it should heal; when someone else’s breaks, that idea hardly arises—that it should be all right. If your eye is damaged, you feel the urge for it to be cured; if someone else’s is damaged, it’s “all right.” Or, if that “other” happens to be someone with whom you have some connection, then you wish for theirs to be healed too. That too is “us”—somewhere, there is our own connection in it.
नहीं-नहीं, यह तो मैं सोचने को कहता ही नहीं। यह तो सोचने की थोड़े ही बात है। सोचिए मत। न, सोचिए मत। सोचिए मत। सोचने को नहीं कहता। सोचिए मत। चुपचाप आंख बंद करके बैठिए और कुछ मत सोचिए, और जो भी विचार चलते हैं, उनको चुपचाप देखते रहिए। कुछ सोचिए मत अपनी तरफ से। जो विचार चलते हैं, उनको देखते रहिए। उनको सहयोग मत दीजिए। यह तो अपने ही हाथ से सोचना-चलाना हो गया। यह तो सहयोग हो गया विचार को। जो विचार चलते हैं, अपने आप चलते हैं, उनको चुपचाप देखते रहिए। आंख बंद करके उनको सिर्फ देखते रहिए। कोई छेड़खानी मत करिए। उनको हटाने की भी कोशिश मत करिए। वे आते हैं, आने दीजिए; नहीं आते हैं, मत आने दीजिए। आएं तो उनको देखते रहिए।
No, no—I am not asking you to think at all. This is not a matter for thinking. Do not think. No—do not think. Do not think. I am not telling you to think. Do not think. Sit quietly with your eyes closed and think nothing; and whatever thoughts arise, just watch them silently. Do not think anything from your side. Whatever thoughts move, keep watching them. Do not give them your cooperation. Otherwise you are setting them in motion with your own hand—that is cooperation with thought. Whatever thoughts come, they come on their own; just watch them silently. With eyes closed, only watch. Do not meddle. Do not even try to push them away. If they come, let them come; if they do not, let them not. If they come, just keep watching.
एक पंद्रह दिन इसी तरह आधा घंटा बैठ कर सिर्फ देखिए और कुछ मत करिए। पंद्रह दिन में ही पता चलेगा कि वह रोज... एक दो-चार दिन तक बढ़ते हुए मालूम होंगे कि वे ज्यादा से ज्यादा आ रहे हैं। तो घबड़ाइए मत, उनको आने दीजिए। अगर नहीं घबड़ाएंगे और उनको आने दिया, तो क्रमशः आप पाएंगे कि वे जिस मात्रा में बढ़े थे उसी मात्रा में कम होने शुरू हो गए हैं। एक पंद्रह दिन के प्रयोग में आप पाइएगा कि उनकी संख्या बहुत न्यून हो गई है। वे कभी आते हैं, कभी खाली जगह छूट जाती है। कभी आते हैं, कभी खाली जगह छूट जाती है!
For fifteen days, sit like this for half an hour—only watch and do nothing else. Within fifteen days you will see that for a day or two—perhaps two, three, four days—it will seem as if they are increasing, coming more and more. Do not be frightened; let them come. If you do not get frightened and allow them, gradually you will find that to the same extent they had increased, to that extent they begin to decrease. In a fifteen-day experiment you will find their number has become very small. Sometimes they come; sometimes there is an empty space. Sometimes they come; sometimes there is an empty space!
जो खाली जगह छूट जाएगी, उसमें आपको अपने आप अनुभव होगा कि शरीर से आत्मा अलग है। जब खाली जगह बड़ी होने लगेगी तो बड़ी देर तक अनुभव होगा कि आत्मा शरीर से अलग है। यह आपको सोचना नहीं है, यह अनुभव होगा। बात समझे न? और जब यह अंतराल काफी लंबा होगा, इंटरवल, कि एक विचार आया और फिर दूसरा बहुत देर तक नहीं आया, तो वह जो खाली गैप होगा बीच का, उसमें आपको अपने आप झलक मिलेगी कि मैं अलग हूं।
In that empty space you will, of your own accord, experience that the soul is separate from the body. As the empty space grows larger, you will experience for longer stretches that the soul is separate from the body. This is not for you to think; it will be experienced. Do you understand? And when this interval—this interlude—becomes quite long, so that one thought comes and the next does not come for a long time, then in that empty gap you will get a glimpse on your own: I am separate.
आत्मा अलग है, यह सोचना नहीं है; यह तो दिखाई पड़ेगा। विचार भर चले जाएं, तो इसका दर्शन होगा।
“That the soul is separate” is not to be thought; it will be seen. Let thoughts recede, and there will be a seeing of it.
तो सोचिए मत, सोचने से कोई लाभ नहीं है। सोचने से कोई मतलब नहीं है। सोच-सोच कर आपने समझ भी लिया कि आत्मा अलग है, तो वह फिजूल की बात है। वह जिस दिन नहीं सोचिएगा, उसी दिन फिर वह खिसक जाएगा। वह तो कल्पना हो गई हमारी।
So do not think; there is no benefit in thinking. There is no point in thinking. Even if by thinking you conclude that the soul is separate, it is useless. The day you stop thinking, that conclusion will slip away again. That is only imagination.
एक अंधा यहां बैठा है और सोच रहा है कि खूब प्रकाश भरा हुआ है कमरे में, खूब प्रकाश भरा हुआ है। वह कितना ही सोचे, इससे आंख थोड़े ही ठीक होगी। वह जैसे ही इसको सोचना छोड़ेगा, पाएगा कि टकरा गया, अंधेरा ही था, गिर पड़े हैं फिर। अंधा सोच-सोच कर बार-बार कि प्रकाश भरा हुआ है, कोई मतलब हल नहीं होता। प्रकाश भरा हुआ है, यह अंधे को सोचना नहीं है, उसको तो आंख ठीक करने के उपाय करने हैं। जिस दिन आंख ठीक होगी, उस दिन बिना सोचे उसको दिखाई पड़ेगा कि प्रकाश है। आप सोचते थोड़े ही हैं कि प्रकाश है, दिखाई पड़ रहा है।
A blind man sits here and keeps thinking, “The room is full of light, full of light.” No matter how much he thinks, will his eyes be healed by thinking? The moment he stops thinking, he will find he has bumped into something—there was darkness—and he has fallen again. A blind man, by thinking again and again that there is light, solves nothing. “There is light” is not something for a blind person to think; he must take steps to cure his eyes. The day the eyes are cured, that day, without thinking, it will be seen that there is light. You do not think there is light—you see it.
आत्मा सोची नहीं जाती, उसका दर्शन होता है। विचार और दर्शन में यही भेद है।
The soul is not thought about; it is beheld. This is the difference between thought and vision.
वह जो अभी मैं पूरी चर्चा कर रहा हूं, उसमें विचार और दर्शन में यही भेद है। हमको आत्मा का दर्शन करना है, विचार नहीं करना है। जो विचार करेगा, वह आत्मा को कभी नहीं पाएगा। वह आत्मा के संबंध में दूसरों ने जो कहा है, उसी-उसी को दोहराता रहेगा। उससे कहीं नहीं पहुंचिएगा। विचार को देखिए चुपचाप, और परिपूर्ण ढीले शांत होकर बैठ जाइए।
In all that I am discussing right now, this is the very difference between thought and vision. We have to have the vision of the soul, not thoughts about it. Whoever goes on thinking will never find the soul. He will only keep repeating what others have said about the soul. You will reach nowhere with that. Watch thought silently, and sit totally relaxed and still.
बिलकुल झूठ हैं। वाद तो सब झूठ हैं। क्योंकि वाद से सत्य का कोई वास्ता नहीं है। यानी यह वाद ठीक और वह वाद झूठ, ऐसा मैं नहीं कहता, वाद मात्र असत्य हैं, क्योंकि वाद मात्र बुद्धि के खेल हैं, उनका सत्य से कोई संबंध नहीं है। वह जो जाना जाता है, बिलकुल निर्विवाद जाना जाता है। उसमें कोई वाद वाद नहीं है। जिस दिन सब चित्त शांत होकर जानेगा कुछ, वह बिलकुल निर्विवाद है। वहां कोई वाद नहीं है, कोई प्रतिवाद नहीं है।
Utterly false. All -isms are false. Because truth has nothing to do with -isms. I am not saying this -ism is right and that -ism is wrong; -isms as such are untrue, because they are merely games of the intellect, they have nothing to do with truth. That which is known is known absolutely beyond dispute. There is no argumentation in it. The day the whole mind falls silent and knows, that knowing is utterly indisputable. There, no argument and no counterargument exist.
नहीं। आप यह ठीक कहते हैं। आप बड़े अच्छे प्रश्न पूछते हैं।
आप पूछते हैं कि ‘अगर सारे लोग आत्मा में आनंद लिए, तो फिर दुनिया में अनाज-वनाज पैदा नहीं होगा।’
No. What you say—yes, you say it well. You ask very good questions. You ask, “If everyone delights in the soul, then grain will not be produced in the world.”
जैसे कि पागल और विक्षिप्त जो हैं वे दुनिया में अनाज पैदा कर रहे हैं? मैं आपसे कह रहा हूं कि दुनिया में जो तकलीफ है वह अगर सारे लोग चित्त-शांति को उपलब्ध हो जाएं तो समस्त विलीन हो जाएगी। शायद अनाज बेहतर ही होगा। क्योंकि चित्त-शांत व्यक्ति जितना बेहतर अनाज पैदा कर सकता है, एक अशांत और विक्षिप्त आदमी नहीं कर सकता।
As though it is the mad and deranged who are producing the grain! I am telling you: the suffering that exists in the world—if everyone were to attain peace of mind, that suffering would dissolve. Perhaps the grain would be better. Because a peaceful person can grow better grain than a disturbed and deranged person ever could.
शांति का कर्म से विरोध नहीं है। अशांति का कर्म से विरोध है। अशांत आदमी जो भी कर्म करेगा, वह अकुशल होगा, क्योंकि अशांति उसको कर्म में बाधक होगी। शांत आदमी जो भी कर्म करेगा, वह सब कुशल हो जाएगा, क्योंकि शांति कर्म में सहयोगी है।
Peace is not opposed to action. Unrest is opposed to action. Whatever an unquiet man does will be unskilled, because his unrest will obstruct his work. Whatever a peaceful man does will become skillful, because peace collaborates with action.
तो मेरी दृष्टि में, अगर दुनिया में शांत लोग बढ़ते हैं, तो दुनिया की कुशलता बढ़ेगी। वह शांत आदमी अगर जूते भी सिएगा, अगर... जैसे कबीर था, कपड़े बुनता रहा। तो कबीर के बाबत कहा जाता है कि वैसे कपड़े कभी किसी बुनकर ने नहीं बुने हैं। और जब वह अपने कपड़े को लेकर बाजार में बेचने जाता था, तो लोग पागल की तरह टूट पड़ते थे। और कबीर का कपड़ा खरीदना ही एक सुख की बात थी। कबीर से लोग कहते कि ऐसे कपड़े कभी किसी ने बुने नहीं। तो कबीर कहता कि इतनी शांति से भगवान के लिए कपड़े किसी ने नहीं बुने, मैं क्या करूं? मैं तुम्हारे लिए नहीं बुनता, भगवान के लिए बुनता हूं। क्योंकि मैं तुम्हारे भीतर जो भगवान है, उसको जानता हूं, वह पहनेगा। और उसके लिए कोई गलत चीज तो बुनी नहीं जा सकती। और जब बुनता हूं तो भगवान में भरा हुआ बुनता हूं। तो भूल-चूक की तो गुंजाइश नहीं है। तो कबीर ने कपड़े बनाए, वे कपड़े अर्थ रखते हैं और ही तरह का।
In my view, if peaceful people increase in the world, the world’s efficiency will increase. Even if that peaceful man stitches shoes—like Kabir, who wove cloth—then about Kabir it is said that no weaver ever wove such cloth. And when he would take his cloth to market, people would rush like mad to buy it. Buying Kabir’s cloth itself was a joy. People would say to Kabir, “No one has ever woven cloth like this.” Kabir would say, “No one has woven for God with such peace—what can I do? I do not weave for you; I weave for God. Because I know the God within you—He will wear it. And for Him, no wrong thing can be woven. And when I weave, I am filled with God. So there is no room for mistake.” Kabir made cloth that had meaning—a different kind altogether.
एक गोरा कुम्हार हुआ, वह भी एक फकीर था। उसने जो घड़े बनाए, वे अदभुत थे। और...
There was Gora, a potter—he too was a fakir. The pots he made were wondrous. And…
दुनिया में अब तक जो भी काम श्रेयस्कर हुआ है वह शांत लोगों ने किया है, अशांत लोगों ने थोड़े ही। अशांत लोगों की वजह से परेशानी है, उनकी वजह से अनाज नहीं होता। शांत लोगों की वजह से अनाज होगा।
Whatever work of true worth has been done in this world has been done by the peaceful, not by the unpeaceful. It is because of the unpeaceful that there is trouble; because of them grain fails. Because of the peaceful, grain will flourish.
इतना ही स्मरण रखिए कि यह जो हमारे चित्त में एक धारणा घर कर गई है कि शांत लोग छोड़ कर भाग खड़े होते हैं, यह गलत है। असल में अशांत लोग भाग खड़े होते हैं, अशांति में, घबड़ाहट में। शांत लोग तो फिर वापस लौट आते हैं।
Just remember this much: the notion that has lodged in our minds—that peaceful people run away and renounce—is wrong. In truth, it is the unpeaceful who run away, in their agitation and panic. The peaceful return.
मैं कल ही रात कह रहा था कि महावीर और बुद्ध जंगल में भाग गए थे, तब वे अशांत थे। जब वे शांत हुए तो वापस लौट आए। अभी तक ऐसे किसी आदमी के बाबत सुना है जो शांत होकर वापस बस्ती में नहीं लौट आया है। अशांत आदमी बस्ती से भाग गए जंगल में। लेकिन जब वे शांत हुए तो कहां गए, वे वापस बस्ती में लौट आए। और उसके बाद की जिंदगी कोई खाली हाथ बैठे थोड़े ही रहे! उन्होंने इतना किया कि हम कर नहीं सकते।
Only last night I was saying: Mahavira and Buddha fled to the forests when they were unpeaceful. When they became peaceful, they returned. Have you ever heard of anyone who, upon becoming peaceful, did not return to the village? The unpeaceful fled the village for the jungle. But when they became peaceful, where did they go? They came back to the village. And afterward, did they sit idle? They did so much that we cannot even conceive of it.
महावीर अपने उपलब्धि के बाद चालीस वर्ष तक सतत सक्रिय हैं। बुद्ध मरते घड़ी तक सक्रिय हैं, मर रहे हैं बुद्ध जिस घड़ी, अंतिम घड़ी है और उन्होंने अपने शिष्यों से कहा कि अब, अब तो मैं छोड़ता हूं देह। तो आनंद ने कहा: अब हम किसी को आने नहीं देंगे। अब हम बाहर रुकते हैं, अब कोई आए नहीं।
After his attainment, Mahavira was continuously active for forty years. The Buddha was active until the very moment of his death. At the hour of death, in his final moments, he said to his disciples, “Now I will leave the body.” Ananda said, “Then we will not let anyone come in now. We will keep everyone outside; no one should enter.”
वे समाधि में लीन हो रहे हैं और तभी दूर से भागता हुआ एक युवक आया। और उसने आनंद को आकर कहा कि लेकिन फिर तथागत मुझे कहां मिलेंगे, अगर यह घड़ी मैं चूकता हूं। मुझे अंदर जाने दें। मुझे तो उनसे वचन सुन लेना है जो मेरे जीवन को बदल दे।
He was sinking into samadhi, and just then a young man came running from afar. He said to Ananda, “But then when will I ever meet the Tathagata, if I miss this moment? Let me go in. I must hear a word from him that will change my life.”
लेकिन आनंद ने कहा: अब तो बहुत देर हो गई। उसका नाम था सुभद्र, उससे कहा, सुभद्र, अब बहुत देर हो गई। अब तो वे अंतिम लीन हो रहे हैं। अब तो वे एक चरण नीचे उतर गए। अब तो वे देह को छोड़ रहे हैं, घड़ी भर में देह छूट जाएगी।
Ananda said, “Now it is too late.” His name was Subhadra. He said, “Subhadra, now it is too late. He is entering the final absorption; he has already descended one stage. He is leaving the body; within moments the body will fall.”
लेकिन सुभद्र बोला: तुम वह तो ठीक कह रहे हो, लेकिन फिर मुझे कब किस जन्म में ऐसा आदमी मिलेगा?
But Subhadra said, “What you say is true—but then in what birth will I find such a man again?”
तो बुद्ध ने अंदर से कहा: सुभद्र को रोको मत, उसे आने दो। कोई यह न कहे कि तथागत पर एक पाप कलंक रह गया। एक कलंक रह गया कि सुभद्र खड़ा कहता था कि मैं प्यासा हूं, मुझे दो और उन्होंने नहीं दिया। थोड़ी घड़ी भर रुक सकता हूं। सुभद्र को अंदर आने दो। मरते घड़ी, मर रहा है आदमी, लेकिन सुभद्र को कह रहा है कि शांति और आनंद कैसे पाया जा सकता है!
So the Buddha said from within, “Do not stop Subhadra. Let him come. Let no one say that a stain of sin remained on the Tathagata—that Subhadra stood saying, ‘I am thirsty, give me,’ and he did not give. I can delay a few moments. Let Subhadra come in.” In the hour of death—the man is dying—and yet he is telling Subhadra how peace and bliss can be found!
जिस आदमी के हाथ से बुद्ध की मृत्यु हुई, एक लुहार के घर वे आमंत्रित थे भोजन के लिए। और वहां बिहार में--कुकुरमुत्ते, वे जो बरसात में उग आते हैं, उनको सुखा कर रख लेते हैं गरीब लोग और खिला देते हैं बाद में सब्जी बना कर। वह गरीब लुहार था। तो उसने उनकी सब्जी बनाई, बुद्ध को खिला दी। उनमें कभी-कभी जहर होता है। कहीं भी उग आते हैं। उस जहर से बुद्ध को शरीर में पीड़ा व्याप्त हुई।
It was from the hands of a blacksmith that the Buddha’s death came. He had been invited to a meal at the blacksmith’s house. In Bihar—those mushrooms that spring up in the rains—poor people dry them and later cook them as a vegetable. The blacksmith was poor. He cooked them and served the Buddha. Sometimes they are poisonous; they spring up anywhere. From that poison pain spread through the Buddha’s body.
जब वे घर लौटे, तो उन्हें--वहां से अपने आवास पर लौटे, तो उन्हें दिखा कि शरीर में विष व्याप्त हो रहा है। तो उन्होंने कहा कि जाओ, उस लुहार को कहना, कि तू अत्यंत धन्यभागी है कि तथागत अंतिम अन्न तेरा ग्रहण किए। उसको कहना जाकर कि तू अत्यंत धन्यभागी है कि तथागत ने अंतिम अन्न तेरा ग्रहण किया! ऐसा सौभाग्य बहुत मुश्किल से उपलब्ध होता है। इसलिए जाकर कहो कि कहीं लोग मेरे मरने के बाद उसको परेशान न करें। आनंद से कहा कि मेरे मरने के बाद कहीं लोग उसको परेशान न करें कि इसके खाने की वजह से उनकी मौत हो गई। उसको जाकर कहो और सारे गांव में यह ढिंढोरा पीट दो कि वह आदमी धन्यभागी है कि तथागत ने अंतिम अन्न उसका ग्रहण किया। ऐसा सौभाग्य कल्पों में कभी किसी को मिलता है।
When he returned home—from there to his lodging—he saw that venom was spreading in the body. He said, “Go, tell that blacksmith: you are exceedingly blessed that the Tathagata accepted his last meal from you. Go tell him he is exceedingly blessed that the Tathagata accepted his final food from him! Such good fortune is very hard to obtain. So go say this—and beat the drum throughout the village—that no one should trouble him after my passing. Tell Ananda: after my death, let no one harass him saying, ‘Because of his food he died.’ Go and proclaim to all that the man is blessed, that the Tathagata accepted his last meal from him. Such fortune comes to someone perhaps once in aeons.”
यह शांत आदमी का लक्षण है जो अपने मरने के बाद उसको कोई परेशान न करे नाहक। इसको अपनी मौत की परेशानी नहीं है। यह आदमी मर रहा है उसकी चीज खाकर, इसको इसकी परेशानी नहीं है। इसको परेशानी इसकी है कि मेरे मरने के बाद कहीं लोग उसको परेशान न करें कि तुम्हारे भोजन से इसकी मौत हो गई। यह शांत आदमी अपनी मृत्यु के बाद भी उसको कारण मान कर कोई परेशान न किया जाए, उसकी व्यवस्था किए जाता है। अशांत आदमी और व्यवस्था करता है!
This is the mark of a peaceful man—that after his own death no one should be troubled needlessly. He has no concern about his own dying. He is dying from what he has eaten at that man’s house—yet he has no concern for that. His concern is that after his death people might harass that man, saying, “Because of your food he died.” This peaceful man arranges that even after his death no one should be blamed and troubled on his account. A restless man arranges the opposite!
मैंने एक कहानी पढ़ी है कि एक वृद्ध आदमी मरता था। उसके सात जवान लड़के थे, उसने उन सबको बुलाया। और उनसे कहा कि मुझे एक खास बात कहनी है। अगर तुम वायदा करो तो मैं कहूं।
बड़े लड़के तो कोई उठे नहीं, छोटा लड़का नासमझ था; वह उठ कर उसके पास गया कि मरता हुआ पिता, और वह कहता है तो... वह बड़ा हैरान हुआ कि बड़े भाई क्यों नहीं जाते! बड़े भाइयों ने उसको रोका भी कि मत जाओ। लेकिन वह बड़ा हैरान हुआ कि मरता बाप! मरता बाप बोला कि मैं मर रहा हूं और तुम लोगों में इतना भी नहीं है कि मैं एक बात कहता हूं वह मान लो!
वह छोटा लड़का गया। उसने उसके कान में कहा कि मेरी एक ही प्रार्थना है, इतना तू कर देना। मैं तो मर ही रहा हूं, मैं तो मर ही जाऊंगा। मर जाऊं तो मेरी लाश के टुकड़े बगल वालों के घर में डाल देना। तो जब मैं उनको पकड़े हुए राजा के कर्मचारी उनको जेल में ले जाते देखूं--कि मेरी आत्मा उनको देखेगी, मैं बड़ा परितृप्त हो जाऊंगा। मैं तो मर ही रहा हूं, उनकी सजा हो जाएगी! यह जो आदमी है, उस लड़के से बोला कि मैं तो मर ही रहा हूं, मैं तो मर ही जाऊंगा, लेकिन जब मैं मर जाऊं तो मेरी लाश के टुकड़े बगल वाले के घर में डाल देना, तो मेरी आत्मा परितृप्त हो जाएगी, जब मैं देखूंगा कि राजकर्मचारी इनको बांधे हुए जेल लिए जा रहे हैं।... वह लड़का बड़ा हैरान हुआ कि यह मरता हुआ बाप और इसको यह सूझ रही है!
I have read a story: An old man was dying. He had seven grown sons. He called them and said, “I have something special to say. If you promise, I will say it.” The elder sons did not get up; the youngest boy was naive. He went to his father—dying father calling—and he was amazed the elder brothers would not go. They even stopped him: “Don’t go.” But he was bewildered: a dying father! The dying father said, “I am dying, and you do not have even this much in you—that you keep one request of mine!” The youngest went. The father whispered in his ear, “I have only one prayer, do just this much. I am dying anyway. When I die, throw pieces of my corpse into the neighbor’s house. Then when I see the king’s men grabbing them and dragging them to jail—my soul will see it—I will be very satisfied. I am dying anyway; at least they will be punished!” He said to the boy, “I am dying anyway. But when I die, throw pieces of my corpse into the neighbor’s house—my soul will be satisfied when I see the officials binding them and taking them to prison.” The boy was astonished: a dying father—and this is what occurs to him!
मैं आपसे पूछता हूं, आपको भी यही सूझेगी। यह अशांति का अंतिम... जिंदगी भर ही तो यही सूझ रहा है कि कौन किस तरह फंस जाए और तृप्ति हो जाए दिल को।
I ask you: the same would occur to you. This is the final… All through life this is what occupies you: how to ensnare someone so that the heart may feel gratified.
अशांति चारों तरफ अशांति को पैदा करती है। शांति चारों तरफ शांति को पैदा करती है। शांत मनुष्य से इस जगत का कोई अहित असंभव है। हित ही हो सकता है। अशांत आदमी से इस जगत का कोई हित असंभव है। अहित ही हो सकता है।
Unrest generates unrest all around. Peace generates peace all around. From a peaceful person, any harm to this world is impossible—only benefit. From an unpeaceful person, any benefit is impossible—only harm.
तो मुझे धार्मिक साधना जगत की विरोधी नहीं दिखाई पड़ती। धार्मिक साधना में ही जगत का हित और साध्य दिखाई पड़ता है।
So I do not see spiritual practice as opposed to the world. In spiritual practice alone I see the world’s welfare and fulfillment.
तो मुझे नहीं लगता कि अन्न कम हो जाएगा। अन्न कम हुआ है अशांति से शायद। शायद शांति हो तो व्यवस्था हो जाए। शांत लोग सब-कुछ व्यवस्थित कर सकेंगे।
So I do not think grain will diminish. It has diminished, perhaps, because of unrest. If there is peace, perhaps there will be order. Peaceful people will be able to set everything in order.
वह ठीक कहते हैं आप, वैसा आदमी साधु नहीं है, ऐसा समझना चाहिए। मैं ऐसे आदमी को साधु नहीं मानता। वैसा आदमी शांत भी नहीं है।
You are saying it rightly: one should understand that such a person is not a sadhu. I do not regard such a person as a sadhu. Such a person is not even at peace.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं।)
(Recording of the question is unclear.)
एक ही निर्णय आते हैं, एक ही परिणाम आते हैं। उनके कहने में शायद भेद हो सकता है, क्योंकि भाषाएं अलग हैं। उनके अपने विचार, जो उन्होंने जानने के पहले इकट्ठे कर लिए, वे अलग हैं। अब तक अनुभव तो एक ही हुआ है।
Only one verdict comes, only one result comes. In what they say there may be differences, because languages differ. The personal ideas they gathered before knowing are different. But the experience up to now is one and the same.
बड़ा अच्छा प्रश्न पूछ रही हैं कि ‘जब एक सा ही अनुभव होता है अ को और ब को, समस्त अनुभूति एक सी होती है धर्म की--और एक सी हो तभी वह वैज्ञानिक है। पर वह एक सी उनके बोलने में तो मालूम नहीं होती। कोई कुछ कहता हुआ दिखता है, कोई कुछ कहता हुआ दिखता है।’
She is asking a very good question: when A and B have the same experience—when the whole religious experience is one, and only if it is one is it scientific—why does it not sound one in their speaking? One appears to be saying this, another appears to be saying that.
तो दिखता है न--बुद्ध कुछ कहते दिखते हैं, महावीर कुछ कहते दिखते हैं, क्राइस्ट कुछ कहते दिखते हैं। अगर बहुत गौर से देखें, तो ये सारे लोग एक बात जरूर कहते हैं कि जो हम कह रहे हैं वह उसको प्रकट नहीं कर पा रहा है जो हम जान रहे हैं। एक बात तो ये सारे लोग कहते हैं। ये सारे लोग यह कहते हैं कि हम जो कह रहे हैं वह उसको नहीं प्रकट कर पा रहा है जो हम जान रहे हैं। तब जो ये कह रहे हैं, यह एक आर्टिफिशिएल डिवाइस भर है। तब ये जो कह रहे हैं, उसे कहा नहीं जा सकता जो अनुभव हुआ है। उसे बिना कहे भी रह जाना बड़ा मुश्किल मालूम हो रहा है।
It does seem so, doesn’t it—Buddha seems to say one thing, Mahavira another, Christ another. If you look very carefully, all these people say at least one thing in common: what we are saying cannot express what we are knowing. This much they all say. They all say that what we are saying is not able to reveal what we are knowing. Then what they say is only an artificial device. That which has been experienced cannot be said. And yet remaining entirely silent about it also seems very difficult.
जो अनुभव हुआ है उसे कहा नहीं जा सकता, बिना कहे रह जाना भी मुश्किल है। तो फिर एक ही रास्ता है कि ये कुछ एक कृत्रिम व्यवस्था करते हैं उसकी तरफ संकेत करने की। यह संकेत करने की जो कोड व्यवस्थाएं हैं, सबकी अलग-अलग होती हैं। और स्वाभाविक है अलग-अलग हों। इसलिए जैन एक तरह की बात करते हैं; ईसाई एक तरह की; मुसलमान एक तरह की।
What has been experienced cannot be said, and yet not saying it is also difficult. So there is only one way: they create some artificial arrangement to indicate it. These coded arrangements for indicating are different for each—and naturally so. Hence the Jains speak in one way; the Christians in another; the Muslims in yet another.
ये सबकी आर्टिफिशिएल डिवाइसेस हैं। ये सब अलग-अलग मालूम होती हैं। इससे एक सारा विवाद सारे जगत में खड़ा होता है कि ये सारे लोग अगर एक ही सत्य को जान रहे हैं, तो अलग-अलग क्यों कह रहे हैं? और तब अंधे मतावलंबियों को यह दिक्कत पैदा होती है कि सत्य हमारा ही है, बाकी सब गलत हैं। क्योंकि सब तो दूसरा-दूसरा कुछ और कह रहे हैं तो वह गलत ही होगा। क्योंकि सत्य तो एक ही हो सकता है।
These are all artificial devices. They look different. From this a whole controversy arises in the world: if all these people have known the same truth, why do they speak differently? And then blind followers face the difficulty of insisting, “Only our truth is true; the rest are all wrong.” Because if everyone is saying something different, they must be wrong—since truth can only be one.
जब कि सच्चाई यह है कि ये सबके सब जो रूप हैं, इनमें कोई भी सत्य नहीं है। जो भी कहा जा सकता है, वह सत्य नहीं है।
Whereas the fact is that none of these forms is truth. Whatever can be said is not the truth.
वह अनुभूति तो सबकी समान है, जो नहीं कही जा रही है, लेकिन उस नहीं कही जाने वाले की तरफ इशारा करने की इन्होंने जो व्यवस्था की है, वह सबकी अपनी-अपनी कृत्रिम और काल्पनिक है। सारी फिलॉसफी की सिस्टम्स जो हैं, काल्पनिक हैं। उनमें सत्य प्रकट नहीं हुआ है। उनमें सत्य प्रकट नहीं होता है। लेकिन उनके माध्यम से अगर कोई चले, तो किसी दिन उसको सत्य प्रकट हो सकता है। मेरी आप बात समझे?
The experience is the same for all—that which is not being said. But the arrangements they have made to point toward that unsayable are each their own artificial, imaginary constructions. All philosophical systems are imaginary. In them the truth has not been revealed; in them the truth does not get revealed. But moving through them, if one goes on, some day the truth may be revealed. Do you understand what I am saying?
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(Recording of the question is unclear.)
नहीं, कोई जरूरत नहीं है, कोई जरूरत नहीं है। उसको तो ध्यान की भी जरूरत नहीं है।
No, there is no need—no need at all. He does not even need meditation.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(Recording of the question is unclear.)
हां-हां, यह दोनों की जरूरत तो उसको लाने के लिए है। उसके आने पर इन दोनों की कोई जरूरत नहीं। शुरू में इनकी उपयोगिता है। इनकी उपयोगिता है। इनसे सहारा मिलता है। क्यों? क्योंकि आपने अनुभव किया होगा कि हमारे चित्त की सारी स्थितियां हमारे शरीर की आदतों से बंध जाती हैं। जैसे, आप अनुभव करेंगे, कोई चिंता आ गई, आप सिर खुजला रहे हैं। आप सिर क्यों खुजला रहे हैं? अगर ऐसे आदमी का हाथ पकड़ लीजिए, वह अपनी समस्या हल नहीं कर सकेगा।
Yes, yes—both are needed to bring it about; once it has arrived, neither is needed. In the beginning they are useful. They are useful; they provide support. Why? Because you will have observed that all the states of our mind get tied to the habits of our body. For example, you will observe: some worry comes, and you start scratching your head. Why are you scratching your head? If you hold such a person’s hand, he will not be able to solve his problem.
मेरे एक वाइस चांसलर थे सागर युनिवर्सिटी के, डॉक्टर गोर। उनकी आदत थी, वे जब मुकदमा करते थे तो वे अपने कोट का एक बटन घुमाते रहते थे। जब भी उन्हें कोई चिंता या कोई खास दिक्कत हो तो वे इसको घुमाने लगेंगे और कुछ कहेंगे।
I had a vice-chancellor at Sagar University, Dr. Gore. He had a habit: whenever he argued a case he would keep rotating a button of his coat. Whenever he had some worry or a particular difficulty, he would start twirling it and say something.
वे प्रिवी कौंसिल में एक मुकदमे में थे। यह जाहिर बात थी कि वे जब इसको घुमाते हैं तो वे कुछ जरूर कोई तरकीब निकाल रहे होते हैं। उनके विरोधी वकील ने उनके नौकर से वह बटन तुड़वा दी, वह जो कोट में उनके होती थी। वे तो अपना कोट पहन कर गए, वे गए। और वे ठीक मुद्दे पर जब आए, उन्होंने बटन पर हाथ रखा, बटन नदारद। बटन नदारद, वे घबड़ा गए। वह तो हैबिट थी उनकी, एसोसिएशन था उसका, वह हैबिट के साथ उनका चिंतन चलता था। एकदम से वह जो उन्होंने बटन घुमाया और उनका दिमाग भी उस तरफ काम करता था।
He was in a case before the Privy Council. It was obvious that when he twirled it, he was surely working out some trick. His opposing lawyer had his servant break off that button from the coat. He put on his coat and went. At the crucial point he reached for the button—absent. The button was missing; he panicked. It was his habit; there was an association—his thinking ran along with the habit. The moment he twirled that button, his mind would also start working in that direction.
कुछ लोग हैं जो सिगरेट पीते बैठेंगे तो चिंतन चलेगा। आप हैरान होंगे, आप एक खास ढंग से बैठेंगे तो खास तरह का चिंतन चलेगा। अगर आप उसी चिंतन को दूसरी पोजिशन में बैठ कर करना चाहें, आप नहीं कर पाएंगे। आप हैरान होंगे कि आप करीब-करीब आपकी सब चिंतन की स्थितियों में शरीर एक विशेष आसन ग्रहण कर लेता है। उसकी आदत हो जाती है।
Some people, if they sit smoking, their thinking will run. You will be surprised: if you sit in a particular way, a particular kind of thinking starts. If you want to do that same thinking sitting in another posture, you will not be able to. You will be surprised that in almost all your states of thinking the body assumes a particular posture. It becomes a habit.
हां-हां, संबंध है। यह जो आसन है, यह आपकी जो रूटीन हैबिट है, उसको तोड़ने के लिए है। जैसे आप बैठे हैं, आप कभी खयाल नहीं करते कि आप एक घड़ी भर को भी थिर नहीं बैठते। कभी पैर चलाएंगे, कभी हाथ चलाएंगे, कभी सिर हिला लेंगे, कभी गर्दन हिला लेंगे, कभी बांहें उचका लेंगे, कुछ न कुछ आप कर रहे हैं। यह जो आपकी आदत है शरीर की अथिरता की, यह आपके अथिर चित्त के साथ संयुक्त हो गई है, वर्षों की आदत से। अगर इस शरीर को आप बिलकुल शिथिल छोड़ कर बैठ जाएं थोड़ी देर, तो आप हैरान होंगे कि आपकी बहुत तबीयत होगी इसको हिलाने-डुलाने की। लेकिन अगर आप न हिलाएं-डुलाएं, तो इसके साथ ही आप पाएंगे कि अथिर शरीर की आदतों के साथ जो अथिर चित्त की आदत थी, उसमें फर्क पड़ना शुरू हो जाएगा।
Yes, yes, there is a relationship. This posture is meant to break your routine habit. As you sit, you hardly notice that you don’t remain still even for a moment. Sometimes you move your legs, sometimes your hands, sometimes you nod your head, move your neck, lift your arms—something or other you are always doing. This habit of the body’s restlessness has, through years of habit, become joined with the restlessness of the mind. If you sit for a while leaving the body completely relaxed, you will be surprised how strong the urge will be to move it. But if you do not move, you will find that, along with the body’s restless habits, the mind’s restless habit also begins to change.
अगर शरीर भी आप बिना हिलाए पांच मिनट के लिए बैठ जाएं, बिलकुल बिना हिलाए, तो आप अचानक पाएंगे कि चित्त बहुत शांत हो गया। यह तो मेकेनिकल रूटीन है बनी हुई। तो इसलिए शरीर का भी उपयोग है, अगर उसको बिलकुल शांत, शिथिल मुर्दे की तरह छोड़ दिया जाए, तो आप पाएंगे कि चित्त शांत होने लगा।
If you can sit without moving the body for five minutes—absolutely without moving—you will suddenly find the mind has become very quiet. It has become a mechanical routine. So the body, too, can be used: if it is left totally quiet, relaxed—like a corpse—you will find the mind begins to grow quiet.
हां-हां, होता ही है। होता ही है। और फिर चित्त को... असल तो चित्त को शांत करना है, शरीर उसकी भूमिका बन जाता है। शरीर को शांत करिए, तो भूमिका बन जाती है। फिर चित्त को शांत करिए, भीतर और जाने की भूमिका बन जाती है।
Yes, yes—it does. It does. And then, as for the mind... in truth, it is the mind that has to be stilled; the body becomes the groundwork for it. Quiet the body and the groundwork is laid. Then quiet the mind, and the groundwork is laid for going further within.
शांत होने की एक ही भूमिका है।
तो कुछ व्यक्तिगत प्रश्न हैं, तो उनकी मैं बात कर लूं।
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
आपने जो कहा न कि अगर सीधी समाधि में कोई व्यक्ति जाए, तो वह फिर इतनी बात नहीं करेगा। चित्त का चिंतन चले तो बात करेगा। चित्त का जो चिंतन है, वह सत्य को नहीं देता है। लेकिन सत्य की अभिव्यक्ति के माध्यम देता है, एक्सप्रेशंस दे देता है। तो दुनिया में समाधि को बहुत लोग उपलब्ध हुए हैं, लेकिन जो-जो लोग समाधि को उपलब्ध हुए हैं, उन्होंने सत्य के बाबत कहा नहीं है। कहा थोड़े से लोगों ने है।
There is only one prelude to becoming silent. Then there are some personal questions; let me address them. (The recording of the question is not clear.) You said that if someone goes into direct samadhi, he will not talk much. If the mind’s thinking continues, he will talk. The mind’s thinking does not give truth. But it does provide the means for expressing truth; it gives expressions. Many in the world have attained samadhi, but of those who have attained it, not many have spoken about truth—only a few have.
विचार जो है, सत्य तक ले जाने का तो माध्यम नहीं है, लेकिन सत्य अगर उपलब्ध हो जाए, तो दूसरे तक कहने का माध्यम जरूर है। उसकी उपयोगिता है। सत्य तक ले जाने में नहीं, लेकिन सत्य अगर अनुभव हो जाए, तो दूसरे से कम्युनिकेट करने में उसकी उपयोगिता है। सत्य को जानने में तो विचार का कोई उपयोग नहीं है, लेकिन अगर विचार की आपमें क्षमता और शक्ति है, तो सत्य अगर आपको अनुभव हो, तो उसको दूसरे से कह देने में उसकी उपयोगिता है। उसकी उपयोगिता है।
Thought is not a means to take you to truth, but if truth happens, it is certainly a medium to convey it to others. It has its utility—not in reaching truth, but in communicating it once the truth is experienced. In knowing truth, thought has no use; yet if you have strength and capacity in thought, then when truth is experienced, thought is useful in saying it to others. It has that utility.
इसलिए मैं विचार का विरोधी नहीं हूं। सत्य को जानने में वह माध्यम है, इसका विरोधी हूं। मैं उसको जो कि मूढ़ है और विचार नहीं करता, कोई मूल्य नहीं देता हूं। जो जड़बुद्धि है और विचार नहीं करता, उसके लिए मेरा कोई मूल्य नहीं है। जड़बुद्धि विचार नहीं करता, इसलिए सत्य को जानता है, ऐसा मैं नहीं कहता। जो विचार करता है और विचार को छोड़ सकता है, वह सत्य को जान सकता है। जो विचार ही नहीं करता, वह तो सत्य को जान ही नहीं सकेगा।
Therefore I am not against thought. I am against considering it a means for knowing truth. I set no value on the one who is dull-minded and does not think. I do not say that because someone is obtuse and does not think, therefore he knows truth. The one who thinks—and can drop thought—can know truth. The one who does not think at all will not be able to know truth.
मेरी आप बात समझ रहे हैं?
यानी विचार करना एक सीमा तक बहुत उपयोगी है, एक सीमा पर घातक हो जाएगा। प्यास को जगाने में बहुत उपयोगी है, सत्य को जानने में घातक हो जाएगा। तो प्यास जगाएगा विचार, प्यास को घनीभूत करेगा विचार।
Are you following me? That is, thinking is very useful up to a point; beyond that point it becomes harmful. It is very useful in arousing thirst; it becomes harmful in knowing truth. Thought will awaken thirst; thought will intensify the thirst.
इतना स्मरण रहे, कि जो प्यास को घनीभूत कर रहा है, वही पानी नहीं है। प्यास और पानी में अंतर है न! पानी कहीं और तलाश करना होगा। जो प्यास में ही पानी को तलाश करने लगे, तो नासमझ है। यानी मुझे प्यास लग रही है, तो प्यास में पानी नहीं खोजा जा सकता। प्यास तो पानी को खोजने की प्रेरणा भर है।
Remember this much: that which is intensifying thirst is not water. There is a difference between thirst and water, isn’t there! Water will have to be sought elsewhere. The one who starts searching for water within thirst itself is unintelligent. If I am thirsty, water cannot be looked for inside the thirst. Thirst is only the urge to search for water.
तो विचार आपमें प्रश्न खड़े करता है, विचार आपमें जिज्ञासा पैदा करता है। विचार आपमें प्यास को घनी करता है। लेकिन जो विचार में ही पानी को खोजने लगें, वे नासमझ हैं। विचार की सामर्थ्य इतनी है कि प्यास घनी कर दे, पानी देने की सामर्थ्य नहीं है। पानी तो और भी गहरे जाना होगा, जहां विचार भी नहीं हैं, वहां मिलेगा। लेकिन अगर विचार की एक ट्रेनिंग रही हो, तो जब सत्य मिलेगा, उसे कहने में सुविधा होगी। नहीं तो कहा नहीं जा सकता।
So thought raises questions in you; thought creates curiosity in you; thought thickens the thirst in you. But those who begin to search for water within thought are unintelligent. Thought’s capacity is only this much: it can intensify thirst; it cannot give water. For water you must go even deeper—where there are no thoughts—there it will be found. But if there has been a training in thought, then when truth is found there will be ease in expressing it. Otherwise, it cannot be said.
निकलना पड़ता है।
One has to.
उससे भी निकलना पड़ेगा।
That too has to be transcended.
नहीं रह जाए, वहां पहुंचना है। ठीक समझा आपने। ठीक कहते हैं आप। हर चीज से निकल जाना है।
Where the process no longer remains—that is where one has to arrive. You have understood correctly. You are right. One has to go beyond everything.
है नहीं, दिखाई पड़ते हैं। है नहीं।
They are not different; they only appear so. They are not.