Osho's perspective on Subtle Body
When Osho Spoke About Subtle Body
Passages from the discourses where this theme comes alive.
Osho, is there something like a subtle body within the body, or not?
There is only one way: while you are alive, the body and the body’s consciousness can separate. At the time of death it happens anyway. But then we have no means left to know it. The only means we have is that, while living, a person can experience being outside the body. This experience often happens accidentally—and to many people. It is a fairly common experience; it is not very unusual. Many people have it happen accidentally—during some grave illness, sometimes when a severe injury occurs...
प्रश्न: ओशो, शरीर में कुछ सूक्ष्म शरीर जैसा भी है या नहीं?
एक ही रास्ता है कि जीते-जी शरीर और शरीर की चेतना अलग हो सके। मरने पर तो होती ही है। लेकिन फिर कोई हमारे पास जानने का उपाय नहीं रह जाता। हमारे पास तो एक ही उपाय है कि जीते-जी कोई व्यक्ति शरीर के बाहर होने को अनुभव कर सके। यह जो अनुभव है, बहुत बार आकस्मिक रूप से हो जाता है--और बहुत लोगों को। सामान्य अनुभव है ऐसे यह। बहुत असामान्य नहीं है। बहुत लोगों को कभी आकस्मिक रूप से हो जाता है--किसी गहरी बीमारी में, कभी कोई गहरी चोट लगने पर...
Osho, you have spoken of separating from the subtle body by resolve. Can one who practices witnessing, or one who practices tathata, have the subtle body separate without resolve?
In truth, practicing witnessing is itself a very great resolve, and practicing tathata is an even greater resolve—this is the great resolve. When a man decides, “I will live as a witness,” there is no bigger resolve than that. For example, one man decides, “Today I will not eat,” he resolves to fast. Another decides, “I will eat, but I will not see myself as the eater; I will see the seeing.” This second one is the tougher resolve. Not eating is not such a big difficulty. In fact, for people who get proper food, not eating for a day or two in a month is quite easy. That is why whenever a society begins to have adequate food, the cult of fasting starts to spread. As in America these days, fasting is a strong trend. Naturopathy quickly catches on when people are well-fed. And it even feels right—sometimes stay…
ओशो, आपने संकल्प से सूक्ष्म शरीर से अलग होने की बात कही। क्या जो साक्षी का साधक है या जो तथाता की साधना करता है, उसका सूक्ष्म शरीर बिना संकल्प के अलग हो सकता है?
असल में साक्षी की साधना करना बहुत बड़ा संकल्प है और तथाता की साधना करना तो साक्षी से भी बड़ा संकल्प है--यह महासंकल्प है। जब एक आदमी यह तय करता है कि मैं साक्षी बनकर जीऊंगा, तो इससे बड़ा संकल्प नहीं है दूसरा। उदाहरण के लिए, एक आदमी ने तय किया है कि आज मैं खाना न खाऊंगा; भूखे रहने का निर्णय किया। एक आदमी ने तय किया कि मैं खाना तो खाऊंगा, लेकिन अपने को खाता हुआ नहीं देखूंगा, देखता हुआ देखूंगा। यह ज्यादा कठिन संकल्प है। खाना नहीं खाना कोई बहुत बड़ी कठिनाई की बात नहीं है। सच तो यह है कि जिन लोगों को ठीक से खाना मिल रहा है, उनको महीने में एकाध-दो दिन खाना न खाना बड़ी सुगमता की बात है। इसलिए जब भी समाज में ठीक खाना मिलने लगता है, तो उपवास की कल्ट प्रचलित होनी शुरू हो जाती है। जैसे अमरीका में इस वक्त उपवास का सिद्धांत बड़े जोर से चलता है। नेचरोपैथी फौरन पकड़ लेती है लोगों को जब लोगों को ठीक से खाना मिलने लगता है। और जंचती भी है बात कि कभी उपवासे रहो। …
I want to ask something: Osho, is an animal’s subtle body the same as a human’s?
By “animal,” you mean? Any animal, like a cow. No, they are not the same; they are different. They are different.
मुझे एक बात पूछनी है: ओशो, प्राणी का सूक्ष्म शरीर और आदमी का एक ही समान होता है?
प्राणी यानी? कोई भी जानवर, जैसे गाय. नहीं, एक सा नहीं होता, अलग-अलग होता है। अलग-अलग होता है।
Osho, by merely obtaining a new body, does the subtle body—the samskaras of the past and the mind—also change?
It does not change by itself. But if one gets the chance to die at the hands of a man like Krishna, it makes a great difference. Not everyone gets that; it comes as the fruit of great merit. Ordinarily, it does not change. When a person dies, only the body changes; nothing else within changes. But to die at the hands of a man like Krishna is a tremendous event, because a catalytic agent is present. In the presence of such a man, this event of your dying is taking place, and the moment your body drops, the subtlest web of rays that spreads from that man’s being will be absorbed into you; you will catch it, you will drink it in. The body that was obstructing your meeting with Krishna will be removed from between, and then meeting Krishna becomes easy. In that meeting, much will happen. For…
ओशो, इस प्रकार नया शरीर मिलने भर से अतीत के संस्कारों व मन वाला सूक्ष्म शरीर भी बदल जाता है क्या?
वह अपने आप नहीं बदल जाता, लेकिन कृष्ण जैसे आदमी के हाथ से मरने का मौका मिले तो उसमें बहुत फर्क पड़ता है। सभी को नहीं मिलता, बहुत पुण्य कर्मों के फल से मिलता है। साधारणतः नहीं बदल जाता। अगर एक आदमी मरता है, तो शरीर ही बदलता है, उसके भीतर का और कुछ भी नहीं बदलता। लेकिन कृष्ण जैसे आदमी के हाथ से मरना बड़ी भारी घटना है, क्योंकि कैटेलेटिक एजेंट मौजूद है। उस आदमी की मौजूदगी में यह घटना घट रही है तुम्हारे मरने की, और तुम्हारे शरीर के छूटते ही उस आदमी के व्यक्तित्व से जो सूक्ष्मतम किरणों का जाल फैलता है, वह तुममें एब्जार्व हो जाएगा, उसे तुम पकड़ पाओगी, वह तुम पी जाओगी। जो तुम्हारा शरीर बाधा दे रहा था कृष्ण से मिलने से, वह बीच से हट जाएगा तो कृष्ण से मिलना आसान हो जाएगा। उस मिलन में बहुत कुछ होगा। वह मिलन अर्जुन के लिए ऐसे ही हो पाता है क्योंकि अर्जुन इस शरीर के बाहर छलांग लगा पाता है। हम प्रेम में शरीर के बाहर छलांग लगा लेते हैं। …
Does the past conditioning of the subtle body and its mind change with the change of the gross body?
outcomeProfound Quotes on Subtle Body
Explore our structured collection of meaning-mapped quotes regarding Subtle Body.