Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
लाओत्से की दृष्टि में शिक्षक वही है जिसे शिक्षा देनी न पड़े, जिसकी मौजूदगी शिक्षा बन जाए; गुरु वही है जिसे आदर मांगना न पड़े, जिसे आदर वैसे ही सहज उपलब्ध हो जैसे नदियां सागर की तरफ बहती हैं। ऐसी सहजता ही जीवन में क्रांति ला सकती है।
In Lao Tzu’s vision, a teacher is one who need not teach; whose very presence becomes teaching. A guru is one who need not ask for reverence; to whom reverence comes as effortlessly as rivers run to the ocean. Only such ease can bring revolution to life.
शिक्षक शिक्षा देना चाहता है; गुरु अपना गुरुत्व दिखाना चाहता है; पिता बेटे को बदलना चाहता है; समाज-सुधारक समाज को नया रूप देना चाहते हैं। उनकी आकांक्षाएं शुभ हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाते। न केवल वे सफल नहीं हो पाते, बल्कि वे भयंकर रूप से हानिपूर्ण सिद्ध होते हैं। क्योंकि जब कोई किसी को बदलना चाहता है तो वह उसकी बदलाहट में बाधा बन जाता है। और जितना ही आग्रह होता है बदलने का उतना ही बदलना मुश्किल हो जाता है।
The teacher wants to teach; the guru wants to display his “gurudom”; the father wants to change the son; the social reformers want to reshape society. Their intentions are auspicious, yet they do not succeed. Not only do they fail, they prove terribly harmful. For whenever someone wants to change another, he becomes the obstruction to that very change. And the stronger the insistence on change, the harder change becomes.
आग्रह आक्रमण है। अच्छे पिता अक्सर ही अच्छे बेटों को जन्म नहीं दे पाते। उनका अच्छा होना, और अपने बेटे को भी अच्छा बनाने का आग्रह, बेटों की विकृति बन जाती है। जो समाज बहुत आग्रह करता है शुभ होने का, उसका शुभ पाखंड हो जाता है और भीतर अशुभ की धाराएं बहने लगती हैं। जिस चीज का निषेध किया जाता है उसमें रस पैदा हो जाता है, और जिस चीज को जबरदस्ती थोपने की कोशिश की जाती है उसमें विरस पैदा हो जाता है। ये मनोवैज्ञानिक सत्य आज पश्चिम की मनस की खोज में स्पष्ट होते चले जाते हैं।
Insistence is an assault. Good fathers often fail to beget good sons. Their goodness—and their insistence that the son must be good—becomes the son’s perversion. A society that insists too much on goodness grows hypocritical, and inside it streams of un-good begin to flow. Whatever is prohibited gathers a secret relish; whatever is forcibly imposed becomes insipid. These psychological truths are becoming increasingly clear through the probing of the Western mind.
लेकिन लाओत्से अभी भी अप्रतिम है, अभी भी लाओत्से की बात पूरी समझ में मनुष्य को नहीं आ सकी है। लाओत्से यह कह रहा है कि शुभ लाने की चेष्टा से अशुभ आता है; अच्छा बनाने की कोशिश बुरा बनने का कारण बन जाती है। परिणाम विपरीत होते हैं। इसको हम ठीक से समझ लें तो फिर इस सूत्र में प्रवेश हो जाएगा।
Yet Lao Tzu remains unmatched; even now humanity has not fully understood him. Lao Tzu says: by the effort to bring the auspicious, the inauspicious arrives; the attempt to make good turns into the cause of evil. Results reverse. If we grasp this well, we can enter this sutra.
जब मैं किसी को अच्छा बनाने की कोशिश करता हूं, तो इस पूरी कोशिश की व्याख्या समझ लें, इस पूरी कोशिश का एक-एक ताना-बाना समझ लें। जब मैं किसी को अच्छा बनाने की कोशिश करता हूं तो पहली तो बात यह कि मैं अपने को अच्छा मानता हूं जो कि गहन अहंकार है, और दूसरा कि मैं दूसरे को बुरा मानता हूं जो कि अपमान है। और जितना ही मैं आग्रह करता हूं दूसरे को अच्छा बनाने का उतना ही मैं उसे अपमानित करता हूं; मेरी चेष्टा उसकी गहन निंदा बन जाती है। और अपमान प्रतिकार चाहता है, अपमान बदला लेना चाहता है। तो जिसे मैं अपमानित कर रहा हूं इस सूक्ष्म विधि से वह मुझ से बदला लेगा। और बदले का सबसे सरल उपाय यह है कि जो मैं चाहता हूं वह भर वह न होने दे; उससे विपरीत करके दिखा दे। तो बेटे बाप के विपरीत चल जाते हैं; शिष्य गुरुओं को सब भांति खंडित कर देते हैं; अनुयायी नेताओं को बुरी तरह पराजित कर देते हैं।
When I try to make someone good, understand the entire weave of that effort. First: I presume myself to be good—this is a deep ego. Second: I judge the other as bad—this is an insult. And the more I insist on making the other good, the more I humiliate him; my zeal becomes a profound condemnation. Insult seeks retaliation; insult wants revenge. The one whom I subtly insult will take revenge on me. And the simplest revenge is to prevent exactly what I want from happening—by doing the very opposite. Thus sons move against their fathers; disciples shatter their gurus; followers bring their leaders to disgrace.
इधर हमने देखा, महात्मा गांधी की अथक चेष्टा थी, लोग अच्छे हो जाएं; और उन्होंने अपने अनुयायियों को अच्छा बनाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उन्हें लाओत्से का कोई भी पता नहीं था। और जो परिणाम हुआ वह हमारे सामने है कि उनका अनुयायी, ठीक वह जो चाहते थे, उससे विपरीत हुआ। इसके लिए सभी लोग अनुयायियों को जिम्मेवार ठहराएंगे, लाओत्से जिम्मेवार नहीं ठहराता, मैं भी जिम्मेवार नहीं ठहराता। क्योंकि भूल शिक्षक की है। लेकिन वह भूल दिखाई हमें नहीं पड़ेगी। क्योंकि हम भी यह धारणा मान कर चलते हैं कि महात्मा गांधी ने तो अथक चेष्टा की लोगों को अच्छा बनाने की; अगर लोग नहीं अच्छे बने तो लोगों का कसूर है।
We saw it here: Mahatma Gandhi labored tirelessly that people become good; he tried with all his might to make his followers good. But he knew nothing of Lao Tzu. The result is before us: his followers became the opposite of what he wished. People will blame the followers. Lao Tzu does not; nor do I. The mistake lies with the teacher. But we do not see that mistake, because we carry the belief that “Gandhi tried so hard to make people good; if people did not become good, it is their fault.”
लेकिन लाओत्से यह कहता है कि शिक्षक की बुनियादी भूल है। जहां आग्रह होता है, जहां दूसरे को ठीक करने की चेष्टा होती है, वह चेष्टा विपरीत परिणाम लाती है। और ऐसा नहीं कि विपरीत परिणाम अनुयायियों पर हुए, उनकी खुद की संतान पर भी विपरीत परिणाम हुआ। जो वे चाहते थे उससे उलटा हुआ। चाह में कुछ भूल न थी, लेकिन उन्हें जीवन के गहन इस सत्य का जैसे पता नहीं है कि आग्रह आक्रमण है, और चाहे दूसरा कहे या न कहे, भीतर अपमानित होता है।
Lao Tzu says the fundamental error is the teacher’s. Wherever there is insistence, wherever there is an urge to set the other right, the outcome is inverse. And not only with followers—the reverse happened with his own progeny. The desire was not wrong, but he did not know the deep truth of life: insistence is aggression; whether or not the other says anything, inside he feels insulted.
जैसे ही मैं किसी को अच्छा करने की कोशिश करता हूं, एक बात तो मैंने कह दी कि तुम बुरे हो। और यह मैं सीधा कह देता तो शायद इतनी चोट न लगती, लेकिन मैं यह परोक्ष कहता हूं कि तुम्हें अच्छा होना है, तुम्हें अच्छा बनना है। यह तो मैं कह रहा हूं कि तुम जैसे हो वैसे स्वीकृत नहीं हो; तुम कटो, छंटो, निखरो, तो मैं स्वीकार कर सकूंगा। मेरे स्वीकार में शर्त है: जैसा मैं चाहता हूं वैसे तुम हो जाओ।
The very moment I try to make you good, I have already said: you are bad. If I said it directly, perhaps it would hurt less. But I say it indirectly: “You must become good.” I am saying you are not acceptable as you are; trim yourself, polish yourself, then I can accept you. My acceptance is conditional: become as I want you to be.
एक तो मैंने मान ही लिया कि मैं ठीक हूं और दूसरी अब मैं यह कोशिश कर रहा हूं कि तुम गलत हो। और यह एक गहरी हिंसा है। दूसरे को मारना बड़ी स्थूल हिंसा है; दूसरे को बदलना बड़ी गहन हिंसा है, बड़ी सूक्ष्म हिंसा है। मैं आपका हाथ काट डालूं, यह बहुत बड़ी हिंसा नहीं है; लेकिन मैं आपके व्यक्तित्व को काटूं--चाहे भली इच्छा से ही, चाहे मैं आपको लाभ पहुंचाने के लिए ही, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। बड़े मजे की तो बात यह है कि जितने लोग भी दूसरों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं अक्सर तो लाभ पहुंचाना असली बात नहीं होती, दूसरे को बदलने, तोड़ने, काटने का रस असली बात होती है। और बड़ा सूक्ष्म मजा है कि दूसरे को मैं अपने अनुकूल ढाल रहा हूं। जैसा मैं हूं, जैसा मैं समझता हूं ठीक है, वैसा मैं दूसरे को बना रहा हूं। यह दूसरे की आत्मा का अपमान है।
I assume that I am right; then I try to prove that you are wrong. This is a deep violence. To kill the other is a gross violence; to change the other is subtler—and far deeper. If I cut off your hand, it is not such a great violence; but if I cut your personality—even with good intention, even to benefit you—it makes no difference. The strange thing is: those who want to benefit others, very often the real drive is not to benefit, but the secret relish of changing, breaking, trimming the other. And there is a subtle pleasure: I am casting the other into my mold. As I am, as I deem right, so I wish to make the other. This is an insult to the other’s soul.
तो शिक्षक, आदर्शवादी, महात्मा, साधु-संन्यासी, नेता, क्रांतिकारी, समाज-सुधारक समाज को बदल नहीं पाते, और विकृत कर जाते हैं। और उनके पीछे जो छाया आती है वह अत्यंत पतन की होती है। जब भी कोई महापुरुष लोगों को बदलने की कोशिश करता है तो उसके पीछे एक अंधकार की धारा अनिवार्यरूपेण पैदा हो जाती है।
Therefore teachers, idealists, saints, sannyasins, leaders, revolutionaries, social reformers cannot change society; they distort it. And the shadow that trails them is of great degeneration. Whenever a great man tries to change people, a stream of darkness is inevitably born behind him.
लाओत्से कहता है कि तुम दूसरे को बदलना मत। तुम अपने स्वभाव में जीना। और अगर तुम्हारे स्वभाव में कुछ भी मूल्यवान है तो दूसरे उसकी उपस्थिति में बदलना शुरू हो जाएंगे। यह बदलाहट तुम्हारा आग्रह न होगी; इस बदलाहट में तुम्हारी चेष्टा न होगी; इस बदलाहट में तुम सचेतन रूप से सक्रिय भी नहीं होओगे। दूसरा ही सक्रिय होगा, दूसरा ही यत्न करेगा; लेकिन तुम सिर्फ एक मौन उपस्थिति, एक मौन प्रेरणा रहोगे।
Lao Tzu says: do not change the other. Live in your swabhava—your intrinsic nature. If anything of value is present in your swabhava, the other will begin to change in your presence. That change will not be your insistence; it will not be your effort; you will not even be consciously active in it. The other will act, the other will strive; you will be only a silent presence, a silent inspiration.
उस प्रेरणा में कोई उपाय तुम्हारी तरफ से नहीं है। और जब कोई सिर्फ उपस्थिति होता है--एक आनंद की, एक उत्सव की, एक समाधि की, एक ध्यान की--तो दूसरे भी उसकी तरफ बहने शुरू हो जाते हैं। इस बहाव में वे दूसरे ही पहल करते हैं। यह उनकी अपनी निजी चेष्टा होती है। जैसे पानी नीचे की तरफ बहता है ऐसे जहां भी आनंद होता है वहां व्यक्ति बहने शुरू हो जाते हैं। न तो सागर निमंत्रण देता, न बुलाता; नदियां भागी चली जाती हैं। खींचता भी नहीं, नदियां अपनी स्वेच्छा से ही भागी चली जाती हैं।
In that inspiration, no device comes from you. And when one is merely a presence—of joy, of celebration, of Samadhi, of meditation—others begin to flow toward him. In this flowing, they take the initiative. It is their own wishful endeavor. As water flows downward, so wherever joy exists, beings begin to flow. The ocean does not invite, does not call; the rivers run to it of their own accord. It does not pull; the rivers hasten by their own will.
और जब कोई स्वेच्छा से शिष्य बनता है और जब कोई स्वेच्छा से परिवर्तित होता है तो वास्तविक परिवर्तन घटित होता है। और उस परिवर्तन की घटना में कोई हानि नहीं होती। अन्यथा एक तो यह संभावना है कि जब कोई आपको बदलने की कोशिश करे, निर्माण करने की कोशिश करे, तो आप बगावती हो जाएं और विपरीत चले जाएं। एक तो यह संभावना है। अगर आप साहसी हैं और आपके पास थोड़ा बल है विद्रोह का तो आप बगावती हो जाएंगे। अगर आप इतने साहसी नहीं हैं और विद्रोह का बल नहीं है तो आप पाखंडी हो जाएंगे। वह भी बड़ा खतरा है। आप ऊपर-ऊपर से, जो भी कहा गया है, सिखाया गया है, पूरा कर देंगे; और भीतर उबलते रहेंगे और जलते रहेंगे। ऊपर से ब्रह्मचर्य हो जाएगा; भीतर कामवासना होगी। ऊपर से अहिंसा हो जाएगी; भीतर सब तरह की हिंसा होगी। ऊपर से सब शुभ दिखाई पड़ने लगेगा और भीतर सब अशुभ दब जाएगा। यह और भी रुग्ण अवस्था है। इससे तो बगावती बेहतर है। वह कम से कम ईमानदार है।
And when someone becomes a disciple by his own will, when someone transforms of his own accord, then true transformation happens. In that happening there is no harm. Otherwise one of two possibilities arises when someone tries to change you, to build you anew. If you are courageous and have some strength to rebel, you will revolt and move to the opposite. If you lack that courage, you will become a hypocrite. That too is dangerous. On the surface you will fulfill what has been said and taught; inside you will boil and burn. On the surface there will be brahmacharya; within, lust. On the surface nonviolence; within, all forms of violence. Outside all looks auspicious; inside the inauspicious gets suppressed. That is an even more diseased state. Rebellion is better—at least it is honest.
तो महात्माओं के पीछे दो तरह के लोग छूट जाते हैं। या तो वे लोग जो महात्माओं के ठीक विपरीत चल पड़ते हैं, या वे लोग जो महात्माओं की मान कर चल पड़ते हैं और पाखंडी हो जाते हैं। इसलिए धार्मिक समाज अक्सर पाखंडी समाज होता है। होना नहीं चाहिए। यह सारी दुनिया में चिंता की बात है कि भारत जैसा देश, जहां इतने धर्मगुरु हुए हों, वह इतना पाखंडी क्यों है? इतने धर्मगुरु और इतने सुधारक और इतने विचारक और इतने संत, और भारत का आदमी इतना पाखंडी क्यों है?
Thus two kinds of people remain trailing the “great men”: either those who go in the opposite direction, or those who obey and become hypocrites. Hence religious societies are often hypocritical. They should not be. It is a matter of concern worldwide: why is a land like India—with so many gurus, reformers, thinkers, saints—so hypocritical?
इसमें कुछ उलझन नहीं होनी चाहिए। इतने सुधारने वालों के कारण ही भारत पाखंडी है। उन्होंने इतना समझा दिया है कि क्या ठीक है, और उन्होंने इतना थोप दिया है कि क्या ठीक है, कि आपकी हिम्मत भी नहीं कि आप कह दें कि यह गलत है। आप उसको आरोपण कर लेते हैं। आपके पास साहस भी नहीं है कि उसके विपरीत चले जाएं और तोड़ दें सारा पाखंड। वह भी आपकी हिम्मत नहीं है। आप उसको थोप लेते हैं अपने ऊपर, लेकिन भीतर आप पीछे के दरवाजे खोल लेते हैं जहां से आप बिलकुल उलटे आदमी होते हैं।
There need be no confusion. India is hypocritical because of so many reformers. They have explained so much what is right—and imposed so much what is right—that you do not even have the nerve to say: this is wrong. You overlay it upon yourself. You also lack the courage to walk in the opposite and smash the hypocrisy. So you superimpose it upon yourself, but inside you open a backdoor where you are the exact opposite.
तो एक आपकी शक्ल होती है मंदिर में; वह आपकी असली शक्ल नहीं है। एक शक्ल होती है आपकी असली, वह मंदिर में कभी दिखाई नहीं पड़ती। और वह जो मंदिर में दिखाई पड़ती है वह बिलकुल ओढ़ी हुई है। उसका कोई भी मूल्य नहीं है। उसे आप भी जानते हैं कि वह ओढ़ी हुई है, वह दिखावे के लिए है। वह एक सामाजिक व्यवहार है; वह आपका असली व्यक्तित्व नहीं है। और जब ऐसा दोहरा व्यक्तित्व हो जाता है...।
Thus you have one face in the temple—that is not your real face. Your real face never appears there. The face that appears in the temple is a mask. It has no value. You know it is donned, for show, a social act; not your true individuality. When such a doubling happens...
पाखंड का अर्थ ही यही है कि जो असली है वह भीतर छिपा है, जो नकली है वह ऊपर ओढ़ा हुआ है। और इन दोनों के बीच सतत कलह और संघर्ष चलता रहता है। अगर आपके चित्त में बहुत अशांति है तो उस अशांति का नब्बे प्रतिशत कारण तो आपका पाखंड है। और आप लाख ध्यान करें और लाख योग साधें, वह पाखंड जब तक नहीं छूटता तब तक शांति की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि योग साधने से वह पाखंड नहीं छूट जाएगा। और आप कितनी ही पूजा-प्रार्थना करें, उससे वह पाखंड नहीं छूट जाएगा। इस सत्य को समझना ही पड़ेगा कि मेरे भीतर मैंने दो हिस्से बना रखे हैं। एक, जो बिलकुल झूठा है; जिसको मैं कहता हूं कि ठीक है, लेकिन कभी जिसको मैं उपयोग नहीं करता, कभी जिसका व्यवहार नहीं करता। और एक, जिसका मैं व्यवहार करता हूं, जिसको मैं गलत कहता हूं। बड़ी अजीब स्थिति है। जो भी मैं करता हूं उसको मैं गलत कहता हूं और जिसको भी मैं ठीक कहता हूं उसको मैं करता नहीं हूं। और जो मैं करता हूं वही मैं हूं; जो मैं कहता हूं उसका कोई मूल्य नहीं है।
Hypocrisy means: the real is hidden within; the false is worn outside. Between these two, a constant fight continues. If there is great restlessness in your mind, ninety percent of it is due to hypocrisy. You may practice meditation and yoga endlessly; until hypocrisy drops, peace is impossible. Yoga practice will not drop hypocrisy; prayers will not either. You must see this truth: that inside you have made two parts. One is utterly false—the one you call “right,” but never live. The other is what you live, and that you call “wrong.” Strange situation: whatever I do I call wrong; whatever I call right I never do. And what I do—that is what I am; what I say has no value.
यह पाखंड अनिवार्य है। क्योंकि जहां बदलने की कोशिश की जाती है वहां दो ही परिणाम होते हैं, या तो बगावत या पाखंड। और जब भी पाखंड बहुत ज्यादा हो जाता है तो फिर बगावत पैदा हो जाती है। आज अगर अमरीका और यूरोप में बगावत है तो उस बगावत का कारण है। ईसाइयत ने दो हजार साल तक जो पाखंड पैदा किया है उसके खिलाफ वह बगावत है। तो ठीक विपरीत स्थिति बन गई है।
This hypocrisy is inevitable. Wherever change is attempted, only two outcomes occur—rebellion or hypocrisy. And whenever hypocrisy becomes too much, rebellion erupts. If America and Europe are in revolt today, there is a cause: the rebellion is against two thousand years of hypocrisy created by Christianity. The exact opposite situation has arisen.
इस मुल्क में भी आज नहीं कल भयंकर विस्फोट होगा। चीन में जो विस्फोट हुआ है वह कनफ्यूशियस उसका कारण है। माओत्से तुंग की सफलता असलियत में माओत्से तुंग की सफलता नहीं है। कनफ्यूशियस और उसकी परंपरा ने चीन के ऊपर जो जबरदस्त ढांचा व्यक्तित्व का थोप दिया था, वह इतना भारी हो गया था कि उसे तोड़ना जरूरी था। जब भी कोई चीज अतिशय हो जाएगी तो टूट जाएगी। आज जगह-जगह नीति के ढांचे टूट रहे हैं; उनका कारण इतना ही है कि वे नीति के ढांचे पाखंड हैं। लाओत्से इनके जरा भी समर्थन में नहीं है। उसकी धर्म की दृष्टि बिलकुल ही अलग है। हम इस सूत्र में प्रवेश करें तो हमें खयाल में आए।
In this country too, if not today then tomorrow, a tremendous explosion will happen. In China the explosion came—its root was Confucius. Mao Tse-tung’s “success” is not truly his; it is that the Confucian mold—which had been imposed on China’s personality—had grown so heavy, it had to be broken. Whenever anything becomes excessive, it breaks. Everywhere moral structures are breaking, simply because they are hypocrisy. Lao Tzu lends no support to them. His vision of religion is altogether different. If we enter this sutra, we will understand.
‘महान प्रतीक को धारण करो, होल्ड दि ग्रेट सिंबल, और समस्त संसार अनुगमन करता है, एंड आल दि वर्ल्ड फालोज।’
“Hold the Great Symbol, and all the world follows.”
क्या है वह महा प्रतीक? ताओ उसका नाम है, या कहें धर्म, या कहें स्वभाव। स्वभाव से हमें समझने में आसानी होगी। क्या है तुम्हारा स्वभाव, उस स्वभाव को ही सम्हाले रहो। और वह स्वभाव कष्ट में भी ले जाए तो कष्ट में जाओ, और वह स्वभाव तुम्हें मुसीबत में डाल दे तो मुसीबत में पड़ो। क्योंकि वह मुसीबत भी निखारने वाली सिद्ध होगी। और वह कष्ट भी तुम्हें ताजा करेगा और तुम्हें जीवन देगा। लेकिन स्वभाव को मत छोड़ो; उस महा प्रतीक को पकड़े रहो। स्वभाव से प्रतिकूल मत होओ, चाहे कितना ही कोई लाभ दिखाई पड़ रहा हो। और स्वभाव से जरा भी मत हटो, चाहे कितनी ही हानि दिखाई पड़ती हो।
What is this Great Symbol? Tao is its name—or say dharma—or say swabhava. Swabhava will make it easier. What is your swabhava? Hold to it. Even if it leads you into hardship, go into hardship; if it brings trouble, fall into trouble. That trouble will prove polishing; that pain will refresh you and give you life. But do not leave swabhava; hold to the Great Symbol. Do not go against your swabhava, even if great profit appears there. Move not an inch away from swabhava, even if great loss seems to loom.
लाओत्से की दृष्टि में यही साधना है कि जो मेरा स्वभाव है, मैं उसका अनुगमन करूंगा। बहुत कठिन है, बहुत कठोर है; क्योंकि पूरा समाज पाखंड से भरा है। और जहां सारे लोग पाखंड से भरे हों और जहां सब कुछ झूठ हो गया हो, वहां एक व्यक्ति अपने स्वभाव का अनुगमन करे तो कठिनाई में पड़ेगा। स्वाभाविक। क्योंकि वह ऐसी भाषा बोलने लगेगा और ऐसा जीवन जीने लगेगा कि जिसका किसी से तालमेल नहीं खाएगा।
In Lao Tzu’s vision, this alone is sadhana: that which is my swabhava, I will follow. Very difficult, very harsh—because the whole society is full of hypocrisy. Where everything is false, if one person follows his swabhava, he will face difficulties. Naturally. He will speak a language and live a life that will not fit with anyone’s.
मैं एक कहानी पढ़ रहा था। लाओत्से को पढ़ कर किसी ने वह कहानी लिखी हुई मालूम पड़ती है। कहानी का पात्र है, वह इतना प्रभावित हो जाता है लाओत्से के स्वभाव की बात से कि वह अचानक सारा पाखंड छोड़ देता है, और जो स्वाभाविक है वैसा ही करने लगता है। घंटे भी नहीं बीत पाते कि लोगों को शक हो जाता है कि वह पागल हो गया। पत्नी अस्पताल में भर्ती करवाती है। वह बहुत कहता है कि मैं पागल नहीं हो गया हूं, मैं केवल सच्चा हो गया हूं। तो जिस आदमी को मैं कहना चाहता था कि तू बेईमान है, उसको सदा से जानता था कि वह बेईमान है और सदा से कहना चाहता था कि बेईमान है; अब तक कहा नहीं था, अब तक उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की थी। अब मैंने सच-सच कह दिया; मैं सिर्फ सच्चा हो गया हूं। लेकिन कोई उसकी सुनता नहीं। लोग समझते हैं कि उसके दिमाग में कुछ गड़बड़ हो गई है। लोग बहुत बुरा मानते हैं; क्योंकि वह, जैसी बात उसे ठीक लगती है, वैसी कहनी शुरू कर देता है। तो वह अपने घर बैठा रहता है। लोग उसे देखने आते हैं कि उसकी तबीयत खराब है। तो पहले तो लोग चौंकते थे जब वह सच्ची बातें कह देता था, लेकिन अब वे मुस्कुराते हैं। क्योंकि सब राजी हो गए हैं, मान लिया है कि इसका दिमाग खराब हो गया है। उसे अंततः पागलखाने जाना पड़ता है।
I read a story—seems written under Lao Tzu’s influence. A man, deeply impressed by Lao Tzu’s talk of swabhava, suddenly drops all hypocrisy and begins to act only as is natural. Within hours people suspect he has gone mad. His wife has him admitted to the hospital. He says again and again: “I am not mad; I have only become true.” The man whom he always knew to be dishonest—whom he had long wanted to call dishonest but had not, and had even praised as honest—he now tells the plain truth. No one listens; people think something has gone wrong in his head. They feel offended, because he starts speaking whatever seems true to him. So he sits at home. Visitors come to see this sick man. At first they were startled when he spoke truth; now they smile—because they all agree: “He has gone mad.” Eventually he is sent to an asylum.
अगर आप, जैसी समाज की व्यवस्था है, उसमें अचानक सच्चे हो जाएं तो आप इतनी मुसीबत में पाएंगे जितना कि पागल भी नहीं पा सकता है। क्योंकि जिस पत्नी से आप जिंदगी भर से कह रहे थे कि मैं तुझे प्रेम करता हूं, तेरे बिना जी नहीं सकता, उससे आप क्या कहिएगा? जिस पति से आप कह रहे थे कि तुम परमात्मा हो और व्यवहार जिंदगी भर उससे ऐसा ही कर रहे थे जैसे वह शैतान हो, उसको क्या कहिएगा? अगर चौबीस घंटे के लिए भी आप ठीक सच्चे हो जाएं तो आप पाएंगे कि आप जिंदा नहीं रह सकते। बड़ी कठिनाई हो जाएगी।
If, within the present social arrangements, you suddenly become true, you will find yourself in trouble greater than even a madman faces. What will you say to the wife to whom for life you have been saying, “I love you; I cannot live without you”? What to the husband you kept calling “Paramatma,” though you dealt with him as if he were a devil? If for even twenty-four hours you become truly truthful, you will find it impossible to survive. It will become very hard.
इमर्सन ने अपने एक पत्र में लिखा है कि मैं सुनता हूं, पढ़ता हूं कि सत्य होना चाहिए; लेकिन मैं जानता हूं कि अगर लोग सत्य का अनुगमन करें तो दुनिया में दो मित्र भी खोजना मुश्किल हो जाएंगे। मित्रता ही असंभव हो जाएगी। प्रेम बिलकुल असंभव हो जाएगा; क्योंकि सब झूठ पर खड़ा है।
Emerson wrote in a letter: “I hear and read that one must be truthful; but I know that if people truly followed truth, it would be hard to find even two friends in the world. Friendship would become impossible. Love would become impossible—because all stands on lies.”
आपका प्रेम, आपकी दोस्ती, आपके संबंध सब झूठ पर खड़े हैं। यह बड़े मजे की बात है कि दुनिया भर के शिक्षक सत्य की शिक्षा दे रहे हैं और हमारी सारी जीवन-व्यवस्था असत्य पर खड़ी हुई है। और अगर हम चौबीस घंटे के लिए तय कर लें कि सत्य से जीएंगे तो या तो आपकी हत्या कर दी जाए, या आपको पागलखाने में बंद कर दिया जाए, या लोग आप पर हंसने लगें कि आपका दिमाग खराब हो गया है। ये भी उनकी व्यवस्थाएं हैं सुरक्षा की। जब वे हंसेंगे कि आप पागल हो गए हैं तो वह आपको पागल नहीं कह रहे हैं, वे हंस कर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। वे यह कह रहे हैं कि इनकी बात को कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वे यह कह रहे हैं कि जब आदमी पागल ही हो गया तो अब इससे कुछ आशा ही नहीं है; यह कुछ भी कह सकता है।
Your love, your friendships, your relationships stand upon lies. Strange, that all over the world teachers teach truth—and our whole life-structure stands upon untruth. If for twenty-four hours we decide to live in truth, either we will be killed, or thrown into the asylum, or people will laugh: “Your mind is off.” These are their devices for self-protection. When they laugh and call you mad, they are not diagnosing you; they are protecting themselves. They are saying: “There is no need to pay attention to what he says. If the man is mad, nothing can be expected; he may say anything.”
लाओत्से की साधना कठिन है। क्योंकि जैसे ही आप अपने स्वभाव में सरकना शुरू करेंगे, आप पाएंगे कि आपका सारा व्यक्तित्व झूठा है। जगह-जगह से आपको हटना पड़ेगा। आप मुस्कुराते झूठे हैं, आप रोते झूठे हैं।
Lao Tzu’s sadhana is arduous. As soon as you begin to move into your swabhava, you will find your entire personality is false. You will have to withdraw from many places. You smile falsely; you weep falsely.
मैं लोगों को देखता हूं, किसी के घर में कोई मर गया है, वे जाकर वहां ऐसी शक्ल बना लेते हैं एक क्षण में! बाहर तक वे हंसते हुए सिगरेट पीते आ रहे थे; सिगरेट झड़ा कर वे एकदम, शक्ल उनकी बिलकुल उदास हो जाती है; भीतर जाकर वे उदासी की बातें कर लेते हैं; बाहर आकर फिर वे हंस रहे हैं, गपशप कर रहे हैं; सिनेमागृह की ओर जा रहे हैं। बीच में जैसा उन्होंने जो उदासी ओढ़ी थी वह जैसे कुछ बात ही न थी।
I see people: someone dies in a house; visitors arrange their faces in a moment! Outside they come laughing, smoking; flick the cigarette away—instantly their faces turn grave; they utter somber words inside; then outside they laugh again, gossip, go off to the cinema. That cloak of grief in between—like nothing at all.
आंसू निकाल लेते हैं लोग झूठे; मुस्कुरा लेते हैं। वह सब चिपकाई हुई मुस्कुराहट है, ऊपर से पेंट की हुई। फिर धीरे-धीरे वे भूल ही जाते हैं कि असली मुस्कुराहट क्या है। इतना अभ्यास हो जाता है झूठी मुस्कुराहट का कि जब असली भी आना चाहिए तो झूठी आ जाती है। वह अभ्यास का हिस्सा हो जाती है। आंसू जब असली भी आना चाहिए तब भी उनको पता नहीं चलता कि असली कहां से लाएं; क्योंकि नकली के लाने की धारा, आदत, यांत्रिक आदत बन गई होती है। इस पर थोड़ा विचार करें तो आपको खयाल में आएगा कि लाओत्से की साधना अति जटिल होगी, कठिन होगी, महातप होगी।
Tears are shed falsely; smiles are pasted. That smile is a paint applied from above. Gradually they forget what a real smile is. So much practice of the false—when the real should come, the false appears. It becomes a habit. Even when true tears should come, they cannot find them; the mechanical habit of the false has set in. Think on this a little, and you will sense how arduous, how intricate, how much tapa Lao Tzu’s sadhana will be.
‘महान प्रतीक को धारण करो, और समस्त संसार अनुगमन करता है।’
“Hold the Great Symbol, and all the world follows.”
लेकिन उसके अंतिम परिणाम अभूतपूर्व हैं, अदभुत हैं। एक बार कोई व्यक्ति अपने स्वभाव में उतरने लगे तो पहली घटना तो यह होगी कि सारे लोग उसके विपरीत हो जाएंगे। कारण? क्योंकि आप झूठ हुए ही इसलिए हैं, ताकि कोई आपके विपरीत न हो जाए। इसे थोड़ा समझ लें।
Yet the ultimate result is unprecedented, wondrous. Once a person begins to descend into his swabhava, first the whole world will move against him. Why? Because you became false precisely so that no one would turn against you. Understand this.
आपने सारा ढांचा झूठा इसलिए खड़ा किया है कि सबसे बनी रहे; कहीं कुछ बिगाड़ न हो जाए। सबसे बनाए रखने में आपने अपने से बिगाड़ कर लिया है। सबको सम्हालने में, पता नहीं सब सम्हले हैं या नहीं सम्हले, आप जरूर बिलकुल असंतुलित हो गए हैं। आप सम्हले हुए नहीं रहे हैं। सब प्रसन्न रहें आपके आस-पास, सब खुश रहें; हालांकि कोई खुश नहीं है आपके आस-पास; लेकिन इस चेष्टा में एक बात जरूर घटी है कि आप स्वाभाविक नहीं रह गए हैं। और बिना स्वभाविक हुए कोई प्रसन्न नहीं हो सकता। प्रसन्नता स्वभाव के साथ मेल से पैदा होती है; प्रफुल्लता स्वभाव के साथ एकतान होने से पैदा होती है।
तो जैसे ही आप स्वाभाविक होने की कोशिश करेंगे वैसे ही आप पाएंगे कि जहां-जहां आपने ताने-बाने बुने थे--सबको सम्हालने के थे--वे सब टूटने लगे, वे सब शिथिल होने लगे। जिस-जिस को सम्हाला था वह दूर हटने लगा। वह सम्हालना भी सिर्फ कामचलाऊ था, उससे काम चलता था; कुछ सम्हला नहीं था।
You built that whole structure of falseness to get along with everyone; that nothing be disturbed. In trying to keep everyone pleased, you have disturbed yourself. Whether others got “managed” is unknown; you certainly became unbalanced. You are no longer held together. Let everyone around be pleased, be happy—though none are happy around you—one thing surely happened: you ceased to be natural. Without naturalness no one can be happy. Joy arises only from harmony with swabhava; blossoming from oneness with swabhava.
स्वभाव के प्रतीक को जैसे ही कोई धारण करेगा, पहला तो परिणाम यह होगा कि लोग उसके विपरीत होने लगेंगे। अगर वह डर गया तो वापस अपनी खोल को ओढ़ लेगा। अगर नहीं डरा और स्वभाव में चलता ही चला गया तो यह विरोध ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। यह विरोध तो उसकी पुरानी झूठ के कारण पैदा हो रहा है। जैसे-जैसे लोग राजी होते जाएंगे, समझते जाएंगे, जैसे-जैसे लोग उसके स्वभाव, उसके आनंद, उसकी शांति से परिचित होने लगेंगे, वैसे-वैसे विरोध गिर जाएगा। और इस विरोध के गिरने के बाद अनुगमन पैदा होता है; और तब लोग उसके पीछे चलने लगेंगे।
So as soon as you endeavor to be natural, all the webs you wove to “manage” others begin to break and slacken. Those you “managed” start moving away. That management was merely makeshift; nothing was really managed.
The moment one holds the symbol of swabhava, the first outcome: people turn against him. If he becomes afraid, he will crawl back into his shell. If not, and he keeps walking in swabhava, the opposition will not last. The opposition is arising from their acquaintance with your old mask. As people begin to understand, as they taste your swabhava, your joy, your peace, the opposition will fall. After its fall, following arises; then people begin to walk behind.
अभी आप लोगों को पीछे चलाने की कोशिश करते हैं; कोई आपके पीछे चलता नहीं। आपको भला खयाल हो कि लोग आपके पीछे चल रहे हैं, उनको यह खयाल होता है कि आप उनके पीछे चल रहे हैं। लेकिन जिस दिन कोई व्यक्ति अपने स्वभाव में थिर होता है उस दिन अपने आप लोग पीछे चलना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि वह अपूर्व धारा पैदा हो गई उसके भीतर, वह महा चुंबक उपलब्ध हो गया उसे, जिससे लोग खिंचने शुरू हो जाते हैं।
Now you try to make people follow; none truly does. You may imagine they follow you; they imagine you follow them. But the day one becomes steady in his swabhava, people begin, unbidden, to follow. An extraordinary current has arisen within him, a great magnet has been found; people are drawn.
लेकिन उस घटना के पहले विरोध होगा। और उस घटना के पहले जो साथ थे वे साथ छोड़ देंगे। उस घटना के पहले जो अपने थे वे पराए हो जाएंगे। क्योंकि उनसे सारा संबंध झूठ का था; वह जबरदस्ती था। वह किसी भय और लोभ के कारण था। आप अपने संबंधों को सोचें कि आपके संबंध किस तरह से खड़े हुए हैं। पति पत्नी से डरा हुआ है, इसलिए प्रेम किए चला जाता है। पत्नी डरी हुई है भविष्य से, आशंकित है--क्या होगा जीवन का; कहां भोजन, कहां रोटी, कहां मकान--वह पति की सेवा किए जाती है। लेकिन दोनों के बीच कोई, वह निसर्ग की कोई अनुभूति, कोई प्रेम का कोई स्फुरण नहीं है। और हम डराए जाते हैं एक-दूसरे को, क्योंकि हम जानते हैं यही हमारा संबंध है। या तो भय या लोभ, बस दो के आधार पर हम जीते हैं। इसलिए साथ चलते हुए लोग मालूम पड़ते हैं, लेकिन सिर्फ घिसटते हैं; कोई किसी के साथ नहीं चलता।
Before that happens there will be opposition. Those who were “with” you will leave; those who were your own will become strangers. For your ties with them were of falseness, of compulsion—out of fear and greed. Reflect on how your relationships are built. The husband is afraid of the wife—so he keeps on “loving.” The wife fears the future—“What of life? food? roof?”—so she serves the husband. But between them there is no natural resonance, no glimmer of love. We keep each other frightened—knowing this is our bond. We live on two bases: fear and greed. Therefore people seem to “go together,” but only drag along; no one truly walks with anyone.
साथ तो कोई तभी चल सकता है जब कोई लोभ और कोई भय न रह जाए; जब सिर्फ दो प्रकृतियां मेल खाती हों और इसलिए साथ चलती हों। तब लाओत्से कहता है कि सारा संसार अनुगमन करता है।
Companionship is only when there is neither greed nor fear; when two natures meet and thus walk together. Then Lao Tzu says: the whole world follows.
लेकिन आप यह मत सोचना अपने मन में कि यह तरकीब अच्छी है सबसे अनुगमन करवाने की। अगर आप इस कारण स्वभाव की बात से प्रभावित हुए तो आप स्वभाव को कभी उपलब्ध न हो पाएंगे। स्वभाव को तो वही उपलब्ध होता है जो दूसरे की चिंता ही नहीं करता कि वह पीछे चलेगा कि नहीं चलेगा, कि साथी होगा कि दुश्मन हो जाएगा; दूसरे की जो चिंता ही छोड़ देता है।
But do not think this is a trick to make everyone follow you. If you are attracted to swabhava for this reason, you will never attain it. Only the one who leaves all concern for the other—whether he will follow or become an enemy—attains swabhava.
बहुत बार लाओत्से के ऊपर स्वार्थी होने का आरोप लगाया गया। उस आरोप में थोड़ी सच्चाई है। क्योंकि लाओत्से कहता है कि तुम अगर ठीक से स्वभाव में हो जाओ--उसको ही वह कहता है ठीक स्वार्थ--तो सब घटना घटनी शुरू हो जाएगी। तुम दूसरे की चिंता ही मत करो, क्योंकि दूसरे की चिंता से ही सारा उपद्रव पैदा हो रहा है।
Often Lao Tzu has been accused of selfishness. There is some truth to the charge. Lao Tzu says: if you come rightly into your swabhava—he calls this the right “selfishness”—all else begins to happen. Do not worry about the other; the entire turmoil arises from concern for the other.
यह जरा जटिल है। क्योंकि हमारे मन में परोपकार की इतनी धारणा बैठी हुई है, और सब एक-दूसरे का उपकार करने में इस बुरी तरह लगे हुए हैं। और उनका उपकार दूसरे को बिलकुल नष्ट कर देता है। इसे हम थोड़ा समझें। क्योंकि एक धारणा मजबूत हो तो उससे बिलकुल प्रतिकूल धारणा समझ में आनी कठिन हो जाती है।
This is a little intricate. We are crammed with the ideal of altruism; we are busy “benefiting” one another—and our beneficence destroys the other. Understand this. A strong idea makes the contrary idea hard to digest.
पति सोच रहा है कि वह पत्नी के लिए सब कुछ कर रहा है। पत्नी सोच रही है कि वह अपना जीवन गंवा रही है पति के लिए। दोनों मिल कर सोच रहे हैं कि हम बच्चों के लिए जी रहे हैं। कोई अपने लिए नहीं जी रहा है। और जो अपने लिए नहीं जी रहा है उसके पास जीवन ही नहीं होता; वह दूसरे के लिए कैसे जीएगा? इसलिए खतरे होंगे। पति सोच रहा है, पत्नी के लिए मेहनत कर रहा है, तो पत्नी से बदला लेता रहेगा स्वभावतः। क्योंकि जिंदगी गंवा रहा है वह पत्नी के लिए। तो इसका बदला कौन लेगा? तो पत्नी पर वह क्रोध और रोष और दुष्टता जाहिर करता रहेगा। पत्नी सोच रही है, उसने अपना शरीर, अपना जीवन, अपना सब कुछ गंवा दिया इस पति के लिए; वह इससे बदला लेती रहेगी। और दोनों मिल कर बच्चों की गर्दन को कसे हैं; वे कहते हैं, हम तुम्हारे लिए जी रहे हैं, नहीं तो हमें जीने की कोई बात ही नहीं है।
The husband thinks he is doing everything for the wife. The wife thinks she is sacrificing her life for the husband. Together they think they live for the children. No one lives for himself. One who does not live for himself has no life; how will he live for another? Danger ensues. The husband works for the wife; naturally he will take revenge, for he is “ruining” his life for her. Who will pay back? He will show anger and resentment. The wife thinks she has given her body, life, everything for the husband; she will also take revenge. Together they grip the children by the neck: “We live for you; otherwise there was no reason to live.”
तुम्हें जीने की कोई बात नहीं है? तुम्हारे बाप और मां तुम्हारे लिए जीए; उनको भी जीने की कोई बात नहीं थी। उनके बाप और मां उनके लिए जीए। और ये बच्चे भी खुद नहीं जीएंगे; ये अपने बच्चों के लिए जीएंगे। इस संसार में कोई अपने लिए जीएगा ही नहीं तो जीवन कहां फलित होगा?
“No reason to live?” Your parents lived for you; they too had no reason. Their parents lived for them; these children, too, will not live for themselves; they will live for their children. If no one will live for himself, where will life blossom?
तो ये मां-बाप बच्चों से बदला लेते रहेंगे; इन पर क्रोध आता ही रहेगा। अब तक मैंने एक ऐसा मां-बाप नहीं देखा जो बच्चों पर क्रोध न कर रहा हो। लेकिन क्रोध का कारण बच्चे नहीं हैं; क्रोध का कारण यह है कि मेरी जिंदगी तुम्हारे लिए खराब हो रही है। मैं मर जाऊंगा मेहनत कर-कर के और तुम मजा करोगे।
Thus parents keep taking revenge upon children; anger arises. I have not seen a single parent who does not get angry at the children. The cause is not the children; it is: “My life is being spoiled for you. I will die laboring, and you will enjoy.”
वे भी मजा नहीं करेंगे; आपकी कृपा ऐसी है कि आप उनको बिगाड़ कर रहेंगे। यहां कोई मजा तो कर ही नहीं सकता; मजा यहां पाप है। तो ये मां-बाप बच्चों से बदला लेते रहेंगे।
और ध्यान रहे, बच्चों को यह कभी समझ में नहीं आएगा कि आप हमारे लिए जीए, क्योंकि आपके पास जीवन ही नहीं था। और बच्चों को सिर्फ इतना ही समझ में आएगा कि कितना आपने क्रोध किया, कितना उनको सताया, कितना परेशान किया। आखिर में बच्चों को याद रह जाएगी आपकी दुष्टता, और आपको याद रह जाएगा आपकी कुर्बानी। और इन दोनों में कोई तालमेल नहीं है। बुढ़ापे में आप कहते रहोगे कि मैंने कुर्बानी की है; और बच्चे जानते हैं कि सिवाय तुमने सताने के और कुछ भी नहीं किया। बच्चे बूढ़ों से बदला लेते हैं, क्योंकि बच्चे बचपन में तो बदला नहीं ले सकते। कमजोर हैं, असहाय हैं; आप पर निर्भर हैं। आप उनको सता लेते हैं। फिर जब आप बूढ़े होते हैं तो बच्चे आपको सताना शुरू कर देते हैं।
They too will not enjoy; your “grace” will spoil them. Here no one may enjoy; enjoyment here is sin. Parents take revenge, and remember: children will never understand that you lived for them—because you had no life. They only understand how much anger, harassment, trouble you gave. In the end children remember your malice; you remember your “sacrifice.” There is no meeting between these two languages. In old age you keep saying you sacrificed; children know you did nothing but torment. Children take revenge on the old, because in childhood they could not. They were weak, dependent; you tyrannized them. When you become old, they begin to torment you.
सारी दुनिया में बूढ़े बच्चों से परेशान हैं, क्योंकि जैसे ही बूढ़े हुए आप, और बच्चे आपका तिरस्कार करने लगते हैं और आपको सताना शुरू करते हैं। वे भी ढंग निकाल लेते हैं। यह ठीक वही बदला वापस लौटा रहा है। यह वर्तुल पूरा हो रहा है। बूढ़े बहुत दुखी होते हैं कि बच्चे हमारे साथ क्या व्यवहार कर रहे हैं! पर उन्हें पता नहीं कि उन्होंने बच्चों के साथ क्या व्यवहार किया था। उनको याद है कुर्बानी कि उन्होंने जिंदगी इन्हीं के लिए नष्ट कर दी। इन दोनों भाषाओं का कहीं कोई मेल नहीं है।
All over the world the old suffer at the hands of the young. As soon as you grow old, the children begin to insult and harass you. They too find ways. It is the same revenge returning; the circle completes. The old suffer: “How are the children treating us!” They do not recall how they treated the children. They remember sacrifice; the children remember cruelty. No bridge between.
लेकिन अगर ठीक से समझें तो जो आदमी दूसरे के लिए जिंदगी नष्ट करेगा वह आदमी खतरनाक है। क्योंकि उसमें जो शहीदगी पैदा हो गई कि मैं शहीद हो गया हूं, वह बदला लेगा। तो यह जो मार्टरडम है, यह जो शहीदगी है, यह सबसे बड़ा पाप है जगत में। इस भाषा में कभी भी मत सोचना कि मैं दूसरे के लिए जीऊं। क्योंकि आप खतरनाक हैं, आप दूसरे को नुकसान पहुंचाएंगे। आप सिर्फ अपने लिए जीएं, और आपके जीवन में इतनी सुगंध हो--वह तभी होगी जब आप अपने लिए जीएंगे।
Rightly understood, the person who will “ruin” his life for another is dangerous. The martyrdom that arises—“I am a martyr”—will take revenge. This martyrdom is the greatest sin. Never think in this language: “I will live for the other.” You are dangerous; you will harm him. Live only for yourself—and let your life have such fragrance—which it will, only when you live for yourself.
पति अपने लिए जी रहा है; उसके अपने लिए जीने से जो आनंद फलेगा वह पत्नी को भी मिलेगा, वह ज्योति उसके ऊपर भी पड़ेगी। लेकिन पति कभी यह नहीं कहेगा कि मैं तेरे लिए जीया। मैं जीया अपने लिए, और अगर मेरे जीवन में बाढ़ आई और मेरे जीवन में धाराएं ज्यादा हो गईं और अतिरेक हो गया मेरा आनंद तो तुझ तक भी पहुंचा। लेकिन मैं तेरे लिए नहीं जीया, जीया मैं अपने ही लिए। और पत्नी अपने लिए जी रही है; और उसके पास जब ज्यादा होती है तो वह बांटती है। और जो ले लेता है, उसकी वह अनुगृहीत होगी। क्योंकि जब कोई भार से भर जाता है आनंद के तब जो भी उसके आनंद को बंटा लेता है, वह उसे निर्भार करता है। और ये मां-बाप दोनों आनंद से जी रहे हैं, अपने आनंद के लिए; इनकी छाया में बच्चों को भी बहुत आनंद मिलेगा। और ये बच्चे अनुगृहीत रहेंगे इनके बुढ़ापे तक, क्योंकि इनके पास जो छाया और जो सुगंध अनुभव हुई थी। और इन मां-बाप को कभी बुढ़ापे में यह खयाल नहीं रहेगा कि हमने अपनी जिंदगी तुम्हारे लिए बर्बाद की। इसलिए बदला लेने का कोई सवाल नहीं है। और जहां बदला लेने का कोई सवाल नहीं है वहां बहुत कुछ प्रत्युत्तर में मिलता है।
The husband lives for himself; the joy that flowers in his living will reach the wife; its light will fall on her too. But he will never say: “I lived for you.” “I lived for myself; and if floods of joy overflowed, they reached you as well. But I did not live for you.” And the wife lives for herself; when she has abundance, she shares. Whoever receives, she feels grateful to him—for when one is overfull with joy, whoever takes some of it relieves him of his burden. Parents live for their joy; in their shade the children too will receive much joy. Those children remain grateful lifelong, remembering the fragrance and shelter they felt. These parents will not carry in old age the thought: “We ruined our lives for you.” There is no question of revenge. Where there is no talk of revenge, much returns by itself.
इस जगत में जो मांगता है उसे कुछ भी नहीं मिलता। जो नहीं मांगता है और अपने आनंद से देता है, किसी सिद्धांत के कारण नहीं, किसी कर्तव्य के कारण नहीं, जो देता है इसलिए कि उसके पास इतना ज्यादा है कि देने में वह सुख पाता है, उसको बहुत आनंद उपलब्ध होता है।
In this world, the one who asks receives nothing. The one who does not ask, and gives from his joy—not from principle, not from duty, but because he has too much and finds bliss in giving—he receives immensely.
लाओत्से की शिक्षा अति स्वार्थी है। पर मैं मानता हूं कि अगर दुनिया उसकी शिक्षा के करीब आ जाए तो दुनिया में इतना परार्थ होगा जिसका हिसाब नहीं। हम सब परोपकारवादी हैं, और दुनिया में इतना उपद्रव मचा है और इतना स्वार्थ है जिसका कोई हिसाब नहीं। विपरीत परिणाम हो जाता है। दूसरे की चिंता छोड़ कर अपनी ही चिंता कर लें ठीक से। पर हमारे मन में बड़ा डर लगता है। अपनी चिंता? यह तो बात बुरी है। चिंता सदा दूसरे की करनी चाहिए। देश के लिए कुर्बान हो जाओ! पति के लिए कुर्बान हो जाओ! बेटे-बच्चों के लिए कुर्बान हो जाओ! जैसे आप सिर्फ कुर्बानी के बकरे हो; आपको सिवाय कुर्बान होने के कोई काम ही नहीं है। कहीं न कहीं कुर्बान हो जाओ, और आपकी सार्थकता हो गई। कहीं न कहीं किसी बलिवेदी पर अपना सिर रख दो, और झंझट खत्म हो गई; आपका जीवन पूर्णता को उपलब्ध हो गया।
Lao Tzu’s teaching is supremely “selfish.” But I say, if the world comes near his teaching, there will be such altruism as cannot be measured. We are all “altruists,” and yet there is such turmoil and such unbounded selfishness. Results reverse. Drop concern for the other; care rightly for yourself. But we fear this. “Care for myself? That is wrong. One should always care for others. Sacrifice for the nation! for the husband! for the children!” As if you are merely a goat for sacrifice; as if you have no function but to be sacrificed. Somewhere, somehow, be sacrificed—and you are fulfilled. Lay your head on some altar—and the trouble ends; your life has attained perfection.
कुर्बानी की बात ही बेहूदी है। और वह जिन्होंने खोजी है उन्होंने एक बहुत झूठा जाल खड़ा कर रखा है। जाल इतना बड़ा है और इतना प्राचीन है कि उसमें से बाहर सिर उठा कर देखना भी बहुत मुश्किल होता है। मैं भी आपसे कहता हूं, अपने स्वार्थ की अगर आप ठीक से चिंता कर लें तो आपसे किसी को कोई हानि न होगी। और आपके जीवन से परोपकार सहज ही बहेगा। और सहज बहे तो ही शुभ है; चेष्टा से बहाना पड़े तो अशुभ है।
‘महान प्रतीक को धारण करो, और समस्त संसार अनुगमन करता है। और बिना हानि उठाए अनुगमन करता है।’
The very talk of sacrifice is absurd. Those who invented it have woven a vast false net—so ancient and so huge that to lift your head out of it is very hard. I too say to you: if you rightly care for your “selfishness,” no one will be harmed by you. From your life, altruism will flow spontaneously. Only what flows spontaneously is auspicious; what must be pushed is inauspicious.
“Hold the Great Symbol, and all the world follows—and follows without meeting harm.”
यह वचन बहुत अनूठा है: ‘और बिना हानि उठाए अनुगमन करता है; फालोज विदाउट मीटिंग हार्म।’
A unique sentence: “and follows without meeting harm.”
क्योंकि अनुगमन तो करवाया जा सकता है; लेकिन तब हानि होती है। सारे नेता हानि पहुंचाते हैं, क्योंकि सारे नेता का रस है कि कोई अनुगमन करे। नेता को अनुयायी में कोई रस नहीं है वस्तुतः, लोग उसका अनुगमन करें इसमें रस है। और लोग अनुगमन करें इसमें रस इसलिए है कि जितने ज्यादा अनुयायी उतना बड़ा वह नेता! उसके अहंकार की तृप्ति इसमें है कि कितने लोग उसके पीछे चल रहे हैं। जितनी बड़ी संख्या उसके पीछे चले, वह उतना बड़ा है; उतना अहंकार तृप्त होता है।
For following can be induced—but then there is harm. All leaders harm, because the leader’s relish is in making others follow. He has no real interest in the follower; he is interested that others follow him. The more the followers, the bigger the leader! His ego is gratified by the number behind him.
इसलिए आप देखते हैं, शांति के समय में बड़े नेता पैदा नहीं होते; अशांति के समय में बड़े नेता पैदा होते हैं। क्योंकि अशांति के समय में लोग इतने भयभीत हो जाते हैं कि वे किसी का सहारा चाहते हैं। समझ लें कि भारत में स्वतंत्रता का संग्राम था तो बड़े नेता पैदा हुए। कोई स्वतंत्र देश में इतने बड़े नेता पैदा नहीं होते जितने गुलाम देश में पैदा होते हैं। उसका कारण है। क्योंकि गुलामों की भीड़ स्वतंत्र होना चाहती है; कोई भी सहारा दे तो उसके पीछे चल सकती है। लेकिन दुनिया के जितने बड़े नेता पैदा होते हैं सब युद्ध के समय में पैदा होते हैं; शांति के समय में कोई बड़ा नेता पैदा नहीं होता। इंग्लैंड चर्चिल को पैदा करके दिखाए! तो दूसरा महायुद्ध फिर से लड़ना पड़े तो चर्चिल पैदा हो सकता है। दि गॉल ने स्टैलिन की मृत्यु पर कहा था कि दुनिया का बड़े नेताओं का काल समाप्त हो गया, स्टैलिन की मृत्यु के साथ। निश्चित ही, स्टैलिन था, रूजवेल्ट था, हिटलर था और चर्चिल था--बड़े लोग थे।
Thus you see: great leaders do not arise in times of peace; they arise in times of unrest. In unrest, people become frightened and seek support. During India’s freedom struggle, great leaders arose. No free land produces as many “great leaders” as a slave nation. Why? The masses want freedom; any support will do—they can follow anyone. Worldwide, great leaders arise in times of war; in peace, hardly any. Let England produce a Churchill! Another world war must be fought for Churchill to be born. De Gaulle said on Stalin’s death: the age of great leaders has ended. Indeed—Stalin, Roosevelt, Hitler, Churchill—big figures.
पर ये सारे बड़े लोग युद्ध से पैदा हुए थे। चाहे गांधी हों, चाहे नेहरू हों, ये सारे बड़े लोग संघर्ष से पैदा होते हैं। जब अशांति होती है, और लोग परेशान होते हैं, और लोगों को कोई का सहारा चाहिए, कोई जिसके वे पीछे चल सकें। जब युद्ध नहीं होता तो लोग अपने पैरों पर खड़े रहते हैं; किसी के पीछे चलने की उनको चिंता नहीं होती। जब कोई भय नहीं होता तो वे किसी का सहारा नहीं पकड़ते।
But all were born of war. Whether Gandhi or Nehru—such figures are born of conflict. When there is unrest and people are troubled and seek someone to follow. When there is no war, people stand on their own; they do not care to follow. Without fear, they do not clutch at support.
इसलिए अगर दुनिया में बिलकुल शांति हो जाए तो दुनिया से नेता विदा हो जाएंगे। शांत दुनिया में नेता बिलकुल नहीं होंगे। इसलिए मैं आपसे कहता हूं, जब तक नेता हैं तब तक शांति नहीं हो सकती। और नेता कितनी ही शांति की बात करें वे शांति ला नहीं सकते; क्योंकि शांति उनके विपरीत है। वे युद्ध ही लाएंगे। वे बातें करेंगे कि युद्ध नहीं चाहिए; और इतने जोश में आ जाएंगे कि युद्ध नहीं चाहिए कि मौका लगे तो युद्ध नहीं चाहिए के लिए युद्ध करेंगे; मगर युद्ध के बिना नेता नहीं जी सकते। जहां युद्ध समाप्त होता है वहां नेतागिरी समाप्त हो जाती है। राजनीति ही समाप्त हो जाती है अगर अशांति न हो।
If the world became utterly peaceful, leaders would vanish. In a peaceful world there would be no leaders. Therefore I say: as long as there are leaders, there cannot be peace. However much leaders talk of peace, they cannot bring it; peace is contrary to their very existence. They will bring war. They will get so fired up saying “No war!” that, given the chance, they will wage war to ensure “no war.” Without war the leader cannot live. Where war ends, leadership ends. Politics itself ends if there is no unrest.
तो अशांति बनी ही रहनी चाहिए, कारण कुछ भी हों; अशांति खड़ी रहनी चाहिए, कोई भी बहाना हो। बहाने सच भी मालूम पड़ें--बहाने सच ही होते हैं--लेकिन असली बात बहाना नहीं होती, असली बात नेतृत्व होता है। लोग मुसीबत में हैं; नेता को मुसीबत से मतलब नहीं है, नेता को मतलब इस बात से है कि मुसीबत में जो लोग हैं वे उसके पीछे चल सकते हैं। इसलिए जो सुविधा में है, मौज में है, वह किसी के पीछे नहीं चलता। परेशानी आई कि आप डरे। आपका अकेला होना मुश्किल होने लगा; अपने पैरों पर भरोसा न रहा। तो आप किसी के पीछे चलते हैं। और जहां पीछे चलाने का यह रस कायम रहेगा वहां मुसीबतें निर्मित होती ही रहेंगी। क्योंकि मुसीबतें बिलकुल जरूरी हैं। अभी यह भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो इंदिरा सबको पार कर गई। नेहरू भी थोड़े फीके पड़ गए। पड़ ही जाएंगे। जहां युद्ध है, लोग भयभीत हुए, कि भयभीत लोग भीड़ में इकट्ठे हो जाते हैं। युद्ध गया...।
Hence unrest must persist—by any cause; some pretext must keep it alive. The pretexts may seem true—but the real thing is not the pretext; it is leadership. The troubled masses are the leader’s opportunity; his interest is not their misery, but that the miserable can follow him. One who is comfortable and at ease does not follow anyone. Trouble strikes, fear arises, standing alone is hard; you no longer trust your own legs—then you follow. Where this relish of making people follow persists, troubles will be manufactured. Troubles are essential. When the India–Pakistan war happened, Indira surpassed all; even Nehru faded. Of course. War frightened the people; frightened people gather in crowds. Once war is gone...
इसलिए आप देखते हैं, जब युद्ध होता है तो लोग कहते हैं, देश में बड़ी एकता आ जाती है। एकता वगैरह कुछ नहीं आती। भयभीत लोग अकेले खड़े नहीं रह सकते; दूसरे का सहारा चाहिए। भीड़ में चारों तरफ घिर कर खड़े होते हैं, भरोसा आ जाता है--हम कोई अकेले नहीं हैं। इसलिए जब भी उपद्रव होता है, देश में एकता मालूम पड़ती है। जब भी उपद्रव हट जाता है, बिलकुल एकता समाप्त हो जाती है। अगर पूरे मुल्क पर खतरा हो तो फिर महाराष्ट्रियन और गुजराती में कोई झगड़ा नहीं है; फिर हिंदी-भाषी में और तमिल-भाषी में कोई झगड़ा नहीं है। दोनों डरे हुए हैं। अभी ये झगड़े काम के नहीं हैं; ये अलग कर देंगे वे। अभी इकट्ठे खड़े हो जाएंगे। शांति आ गई; झगड़े वापस लौट आएंगे।
Hence in war people say: “The nation has great unity.” Not really. The frightened cannot stand alone; they need support. Enclosed within a crowd on all sides, they feel secure—“I am not alone.” Thus whenever there is upheaval, unity seems to arise. Once the crisis passes, unity disappears. If the whole nation is under threat, Maharashtrian and Gujarati have no quarrel; Hindi-speaker and Tamil-speaker have no quarrel. Both are afraid. Quarrels are not useful now. They will stand together. Peace returns; quarrels return.
अगर इस बात को हम ठीक से समझ लें तो नेतृत्व की अनिवार्य जरूरत है कि लोग अशांत हों, दुखी हों, गरीब हों, परेशान हों। वे बिलकुल खुशहाल हो जाएं तो नेतृत्व नष्ट हो जाएगा। अनुगमन तो करवाया जा सकता है बहुत तरकीबों से, लेकिन उनकी हानियां हैं।
If we understand this, leadership requires that people remain disturbed, unhappy, poor, troubled. If they became truly happy, leadership would die. Following can be induced by many tricks, but the costs are heavy.
और सब नेता अनुयायियों की बुद्धि को नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं। क्योंकि जब भी कोई नेता बुरी तरह छा जाता है आपके भय और लोभ का शोषण करके तो वह आपकी चेतना को नुकसान पहुंचाता है। वह आपको सचेत नहीं करता; वह आपको बेहोश करता है। वह असल में आपसे यह कहता है कि फिक्र मत करो, तुम्हें करने की कोई जरूरत नहीं; तुम सब मुझ पर छोड़ दो, मैं कर लूंगा। और आप डरे हुए होते हैं, इसलिए लगता है कि ठीक है, कोई और सम्हाल ले सारी जिम्मेवारी तो अच्छा है। नेता जिम्मेवारी सम्हाल लेता है। कोई नेता जिम्मेवारी पूरी नहीं कर पाता; लेकिन सम्हाल लेता है। सम्हालने से वह बड़ा हो जाता है; उसके अहंकार की तृप्ति हो जाती है। लेकिन वह हानि पहुंचाता है। क्योंकि लोगों का चैतन्य बढ़ना चाहिए, घटना नहीं चाहिए। उनका दायित्व बढ़ना चाहिए, घटना नहीं चाहिए। उनका होश बढ़ना चाहिए, घटना नहीं चाहिए। और अपनी समस्याओं को खुद हल करने की हिम्मत बढ़नी चाहिए, कम नहीं होनी चाहिए।
All leaders damage the intelligence of their followers. Exploiting fear and greed, they stupefy you. They do not awaken your consciousness—they dull it. They say: “Don’t worry, you need not do anything; leave it all to me, I will do it.” You are afraid, so you feel relief: good, let someone else take all responsibility. The leader takes it—and grows big; his ego is gratified. But he harms you. Your consciousness should increase, not decrease. Your responsibility should grow, not shrink. Your awareness should expand, not contract. Your courage to solve your own problems should grow, not diminish.
इसलिए असली गुरु वह नहीं है जो आपकी समस्याएं अपने सिर पर ले लेता है। असली गुरु वह है जो आपकी समस्याएं जरा भी अपने सिर पर नहीं लेता, और आपको इस स्थिति में छोड़ता है कि आप इस योग्य बन जाएं कि अपनी समस्याएं हल कर लें। क्योंकि समस्याएं आप हल करेंगे तो ही आपका विकास है। कोई समस्या दूसरा हल कर देगा तो आपका कोई विकास नहीं है। दूसरे के हल के द्वारा समस्या भला हल हो जाए, आपकी हानि हो गई। आप एक विकास के अवसर से चूक गए। इसलिए जो नेता जिम्मेवारी ले लेते हैं, जो गुरु जिम्मेवारी ले लेते हैं, वे नुकसान पहुंचाते हैं।
Therefore the real guru is not one who takes your problems onto his head. The real guru takes none of your problems—and leaves you in such a state that you become capable of solving them yourself. For only when you solve your problems do you grow. If another solves them for you, you do not grow. The problem may get solved, but you have lost; you missed an opportunity for development. Leaders who take responsibility, gurus who take responsibility, bring harm.
लाओत्से कहता है, ‘और बिना हानि उठाए अनुगमन करता है।’
Lao Tzu says: “and the world follows without meeting harm.”
अगर कोई व्यक्ति अपने स्वभाव में लीन हो जाए तो लोग उसके पीछे चलते हैं, लेकिन उनकी कोई हानि नहीं होती। ऐसे व्यक्ति के पीछे चलने से उनको जरा भी हानि नहीं होती; उनको लाभ ही होता है।
If someone becomes absorbed in his swabhava, people follow him—and they suffer no harm. In following such a one there is no damage; only benefit.
लेकिन जब कोई नेता पीछे चलवाता है तब हानि होती है। स्वभाव को उपलब्ध व्यक्ति किसी को अनुयायी बनाने के लिए उत्सुक नहीं होता; कोई पीछे चले, इसमें भी उत्सुक नहीं होता। कोई उसकी माने, इसमें भी उत्सुक नहीं होता। स्वभाव को उपलब्ध व्यक्ति तो अपने आनंद में लीन होता है। उसके आनंद की हवा में कोई बह कर आ जाए, और उसकी सुगंध किसी को पकड़ ले, और उसके भीतर का संगीत किसी के हृदय में तान छेड़ दे, वह गौण बात है; उससे कोई लेना-देना नहीं है।
But when a leader makes people follow, there is harm. One who has attained swabhava is not eager to make anyone a follower; he is not even eager that anyone follow him. He does not care to be obeyed. He is absorbed in his own bliss. If in the breeze of his bliss someone is carried in, if his fragrance seizes someone, if the music within him plucks a string in another’s heart—that is secondary; he has nothing to do with it.
‘और बिना हानि उठाए अनुगमन करता है; और स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था को उपलब्ध होता है।’
“Follows without meeting harm—and attains health, peace and order.”
वे लोग जो पीछे चलते हैं, स्वभाव को उपलब्ध व्यक्ति के पीछे चलते हैं, वे स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था को उपलब्ध होते हैं। लेकिन कला यही है कि न तो वह स्वास्थ्य की चिंता करता है आपके, और न आपकी शांति की चिंता करता है, और न आपको व्यवस्था देता है।
Those who follow one established in swabhava attain health, peace and order. The art is that he does not concern himself with your health, nor your peace, nor does he impose order upon you.
लाओत्से की बात बड़ी कंट्राडिक्टरी है, बड़ी विरोधाभासी है। लाओत्से कहता है, व्यवस्थापकों ने जगत में अव्यवस्था पैदा कर रखी है। वे जो व्यवस्था करने में लगे हुए हैं कि सब व्यवस्थित कर देना है, उनके कारण अव्यवस्था खड़ी हो जाती है। क्योंकि उनकी व्यवस्था आरोपण होती है, और कोई भी अपने स्वभाव में नहीं रह पाता। वे इतना थोप देते हैं बाहर का ढांचा कि भीतर की आत्मा कुचल जाती है। वे व्यवस्था भी जमा देते हैं, लेकिन वह ऊपर-ऊपर होती है, जबरदस्ती होती है, परतंत्रता जैसी होती है। और ज्यादा देर नहीं टिक पाती; स्वभाव उसको तोड़ डालता है। और जब व्यवस्था स्वभाव से टकरा कर टूटती है तो अव्यवस्था आ जाती है। वास्तविक व्यवस्था वही है जो कि बिना किए, बिना थोपे आती हो।
Lao Tzu’s words are deeply paradoxical. He says: the organizers of order have created disorder. Those busy arranging everything bring disorder. Their order is an imposition, which prevents anyone from remaining in his swabhava. They impose so much outer framework that the inner soul is crushed. They do establish order, but it is superficial, forced, like dependence. It cannot last; swabhava will break it. When imposed order collides with swabhava and shatters, disorder comes. Real order is that which comes without doing, without imposition.
आप यहां चुप बैठे हैं। कोई आपसे कह नहीं रहा है कि आप चुप बैठें; कोई यहां डंडा लेकर नहीं खड़ा है कि आप शांत रहें। इधर मैं देखता हूं, धार्मिक सभाओं में महात्मागणों को हर दो-चार वचन के बाद बोलना पड़ता है, अब शांत रहिए, अब चुप हो जाइए। और अगर यह नहीं हो पाता तो बोलो सिया रामचंद्र की जय! तो एक क्षण को लोग जय बोल कर कम से कम, उतना उपद्रव मच जाता है, तो थोड़ी देर को शांति हो जाती है। आश्चर्यजनक है! और धर्मगुरुओं को यह नहीं दिखाई पड़ता कि लोगों की अशांति यह कह रही है कि आप बंद करो, मत बोलो; कोई सुनने को राजी नहीं।
You are sitting here silently. No one is telling you to be silent; no one stands with a stick to keep you quiet. I see, in religious gatherings, the preachers must say every few sentences: “Now be silent; now be quiet.” If that fails: “Say, ‘Glory to Sita–Ram!’” There is a stir for a moment, and a brief silence falls. It is astonishing—and the gurus do not see that people’s restlessness is saying: “Stop; do not speak. No one is ready to listen.”
व्यवस्था बिठाने की जरूरत क्या है? जहां भी लोग स्वभाव का कोई स्वर सुनते हैं, चुप हो जाते हैं। चुप न होते हों तो बोलने वाले को चुप हो जाना चाहिए। सीधी बात है। व्यवस्था बिठाने का कोई सवाल नहीं है। आप चुप हैं, यह चुप्पी में एक व्यवस्था है जो व्यवस्था आपसे आ रही है। उस व्यवस्था को कोई ला नहीं रहा है। अगर लाई जाए तो आपके भीतर बेचैनी शुरू हो जाएगी। आप बैठे भी रहेंगे तो करवट बदलते रहेंगे, क्योंकि लाई गई व्यवस्था...आपके भीतर से तो कुछ और हो रहा था; ऊपर से कुछ और करना पड़ रहा है। आप थक जाएंगे; आपकी जीवन-ऊर्जा को कुंठा मालूम पड़ेगी, दमन मालूम पड़ेगा।
Why establish order? Wherever people catch a note of swabhava, they fall silent. If they do not, the speaker should fall silent. Plain and simple. No need to arrange. Your silence here is an order arising from you. No one is bringing it. If brought from outside, a restlessness begins within. You may keep sitting, but you will toss and turn, because imposed order...inside something else is happening; above, you must do something else. You will tire; your life-energy will feel repressed.
आप देखते हैं, स्कूल से बच्चे छूटते हैं तो किस तरह छूटते हैं! जैसे कारागृह से छूटे हों। कितने प्रसन्न होते हैं! उनकी प्रसन्नता में ही उनकी स्लेट टूट जाती है, किताबें फट जाती हैं, बस्ता फेंक देते हैं। एकदम आनंदित हो जाते हैं। लेकिन हम कर क्या रहे हैं उनके साथ? छह घंटे जबरदस्ती व्यवस्था बिठाए हुए हैं। डंडे के बल पर व्यवस्था बिठाए हुए हैं। इसलिए अगर आज सारी दुनिया में विश्वविद्यालय जलाए जा रहे हैं, कालेजों में आग लगाई जा रही है, तो आप यह मत समझना कि सिर्फ बच्चे ही जिम्मेवार हैं। यह तो होने ही वाला था। क्योंकि जो आप कर रहे हैं बच्चों के साथ वह जबरदस्ती है। उस जबरदस्ती का प्रतिकार होने वाला था।
Watch how children leave school—like prisoners released. How happy they are! In that delight, slates break, books tear, satchels are flung. Ecstatic. And what are we doing? For six hours we impose order with a stick. If today universities are being burned worldwide, do not think only the children are responsible. It was bound to happen. What you are doing with children is compulsion. That compulsion will provoke retaliation.
पहले नहीं हुआ, क्योंकि बहुत थोड़े स्कूल थे, बहुत थोड़े कालेज थे। बड़ा समूह शिक्षित नहीं किया जा रहा था। और जो लोग शिक्षा लेने जाते थे वे उन घरों के थे जिनके पास साधन-सामग्री थी; पैसा, सुविधा, जमीन-जायदाद थी। उन घरों के बच्चे विश्वविद्यालयों और स्कूलों में पढ़ रहे थे। जिनके पास सुविधा है वे बगावती नहीं होते; क्योंकि बगावत में उनका नुकसान होगा, कुछ खोएगा। लेकिन जिनके पास कुछ नहीं है वे बगावती हो जाते हैं। उनसे आप कुछ छीन नहीं सकते; उनका कुछ भी नष्ट नहीं होता। और जिनके पास है उनका नुकसान होता है; और जिनके पास नहीं है उनका कोई नुकसान नहीं होता।
Earlier it did not, because there were few schools, few colleges; small numbers were educated. Those who went had means—money, comforts, property. The privileged do not rebel; they may lose something. Those who have nothing become rebellious; you cannot take anything from them.
मार्क्स ने कहा है कि दुनिया के मजदूरो, इकट्ठे हो जाओ! क्योंकि तुम्हारे पास खोने के लिए सिवाय जंजीरों के और कुछ भी नहीं है। तो डर क्या है?
Marx said: “Workers of the world, unite—for you have nothing to lose but your chains.” What fear can hold you?
तो सारी दुनिया में सार्वभौम शिक्षा! सब को शिक्षित होना चाहिए। स्वभावतः, विश्वविद्यालयों और कालेजों, स्कूलों में वे सारे बच्चे इकट्ठे हो गए हैं जिनके पास कुछ नहीं है। और उनको आप छह घंटे जबरदस्ती बिठाए हुए हैं, और उनके पास खोने को कुछ नहीं है। और छह घंटे की सजा, और यह बीस-पच्चीस साल तक सजा चलती है। इसका उपद्रव है। इस जबरदस्त व्यवस्था में से अव्यवस्था पैदा हो रही है। कोई विश्वविद्यालय बिना जले बच नहीं सकता। इस सदी के पूरे होते-होते ये बच्चे सारे विश्वविद्यालय, सब कालेजों को मिट्टी में मिला देंगे। और आपके पास कुछ उपाय नहीं। क्योंकि आप जो भी सोचते हैं वह गलत सोचते हैं।
Now universal education! Naturally, schools and universities are full of children who have nothing. You force them to sit six hours; they have nothing to lose. Six hours of punishment—stretched over twenty years. The result is chaos. Out of this massive imposition, disorder arises. No university can remain unburned. Before the century ends, the children will reduce colleges and universities to dust. You have no remedy—because all your thinking is wrong.
उपाय एक ही है कि कालेज और विश्वविद्यालय से व्यवस्था हट जाए और सहज व्यवस्था आए। वह तो हमारी संभावना के बाहर है। हम सोच ही नहीं सकते कि सहज व्यवस्था कैसे आ सकती है। क्योंकि उसका तो अर्थ होगा कि सारा ढांचा बदले जीवन का। क्योंकि शिक्षक सहज व्यवस्था ला सकता है, अगर वह सच में शिक्षक हो। लेकिन सच में शिक्षक कौन है? सौ में एक शिक्षक भी सच में नहीं है। निन्यानबे नौकरी करने गए हैं, जैसे वे कोई और नौकरी करने गए होते। और सच तो यह है कि आखिर में वे शिक्षक की नौकरी करने जाते हैं जब कोई नौकरी नहीं मिलती। पहले वे कोशिश करते हैं कि सब-इंस्पेक्टर हो जाएं, कि किसी दफ्तर में मैनेजर हो जाएं, कि हेड क्लर्क हो जाएं। जब कुछ भी नहीं हो पाते तब मजबूरी में वे शिक्षक हो जाते हैं। यह शिक्षक जो सब-इंस्पेक्टर होने गया था, यह अव्यवस्था पैदा करवाएगा। क्योंकि यह व्यवस्था लाने की इतनी चेष्टा करेगा कि सबके भीतर की ऊर्जा को दबा देगा। वह दबी हुई ऊर्जा विस्फोट बन जाएगी।
There is only one remedy: remove imposed order from colleges and universities; let natural order come. But that is beyond our imagination. We cannot even think how natural order could arise—because that would mean changing the whole pattern of life. A teacher can bring natural order if he is truly a teacher. But who is? Not one in a hundred. Ninety-nine came for a job—as they would take any job. In truth, they come to teaching when nothing else is available. First they try to be sub-inspectors, managers in some office, head clerks. Failing that, under compulsion they become teachers. This teacher—who wanted to be a sub-inspector—will breed disorder. He will strive to impose order so much that he will suppress everyone’s energy. The repressed energy will explode.
लाओत्से कहता है, एक और भी व्यवस्था है--स्वभाव की। और जब कोई ऐसे व्यक्ति का अनुगमन करता है, लाओत्से कहता है, अगर संसार ऐसे व्यक्ति के अनुगमन में लीन हो जाए तो स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था सहज ही उपलब्ध हो जाती है।
Lao Tzu says: there is another kind of order—of swabhava. When one follows such a person, if the world dissolves into following such a one, health, peace and order are naturally available.
स्वास्थ्य क्या है? अपने साथ एक लयबद्धता, अपने साथ एक गहरी मैत्री, अपने भीतर कहीं भी कोई अराजकता न हो; अपने भीतर कोई कलह न हो; एक राजीपन कि सब ठीक है; एक भाव कि सब ठीक है; ऐसा स्वर-स्वर में, श्वास-श्वास में एक गूंज, कि कुछ भी गलत नहीं है। पर यह तभी होता है जब कोई स्वभाव में लीन होने लगता है। और अगर आप ऐसे व्यक्ति के पीछे चल पड़े जो स्वभाव में डूबा हुआ है तो आप ज्यादा दिन बच न पाएंगे। यह स्वभाव में डूबना संक्रामक है।
What is health? A rhythm with oneself, a deep friendship within; no inner anarchy; no inner strife; a consent that all is well; a sense that all is right. A resonance in every note, every breath—that nothing is wrong. This happens only when one begins to be absorbed in swabhava. If you walk behind one who is drowned in swabhava, you cannot remain untouched for long. This immersion in swabhava is contagious.
इस संदर्भ में आपको एक शब्द का अर्थ समझा दूं। हमारे पास एक बहुत मीठा शब्द है, सत्संग। उसको साधु-संन्यासी बुरी तरह खराब कर दिए हैं। सत्संग का मतलब यह नहीं होता कि वहां जाकर गुरु कुछ समझा रहा है और आप कुछ समझ रहे हैं। सत्संग का सिर्फ मतलब होता है कि गुरु है और आप हैं; सिर्फ गुरु मौजूद है और आप उसके पास मौजूद हैं। यह पास होने का नाम सत्संग है; सिर्फ पास होने का नाम, निकट होने का नाम, समीपता का नाम। सत्संग का अर्थ कोई बौद्धिक शिक्षा नहीं है; सत्संग का अर्थ एक आत्मिक सामीप्य है। कोई जो अपने स्वभाव को उपलब्ध हुआ है, उसके पास बैठ कर आपके भीतर भी वही धुन बजने लगेगी जो उसके भीतर बज रही है।
In this context understand a sweet word we have: satsang. The sadhus and sannyasins have ruined it. Satsang does not mean the guru explains and you understand. Satsang only means: the guru is present, and you are present; merely being near is the meaning—nearness, proximity. Not an intellectual schooling; a soul intimacy. Sit near one who has attained swabhava, and within you too the same tune will begin to play that plays within him.
लेकिन बड़ा अदभुत है। आप गुरु के पास जाएं तो गुरु--गुरु खुद, अगर चुप बैठे तो आपके सत्संग में हो जाएगा--वह चुप बैठ नहीं सकता। कुछ बोलना चाहिए उसे। क्योंकि बोल कर वह आपसे बचता है। आपको पता नहीं कि भाषा एक बचाव की तरकीब है। जिस व्यक्ति का सत्संग आप नहीं करना चाहते उससे आप बातचीत शुरू कर देते हैं। क्योंकि बातचीत से एक दीवाल बन जाती है बीच में। अगर पति पत्नी का सत्संग नहीं करना चाहता तो वह चर्चा शुरू कर देगा; वह कुछ भी बात करेगा। आप सबको अनुभव है कि आप बात करेंगे कुछ भी, ताकि निकटता का पता न चले। कुछ भी बात करो। प्रेमी चुप बैठ सकते हैं, पति-पत्नी पास में चुप नहीं बैठ सकते। प्रेमी अक्सर चुप बैठ जाते हैं। बात करने का मन नहीं होता, क्योंकि निकट होने का मन होता है। जब निकट होने का मन होता है तो बात करने का मन नहीं होता। और जब निकट से बचने का मन होता है तो आदमी बात करता है। बातचीत एक सुरक्षा है, एक तरकीब है, जिससे हम एक पर्दा खड़ा कर लेते हैं और ओट में हो जाते हैं।
But it is strange. You go to a guru—if he sits silently, your satsang would happen—but he cannot sit silent. He must speak. By speaking he saves himself—from you. You do not know: language is a device of escape. When you do not want satsang with someone, you begin to talk. Through talking a wall arises between you. If a husband does not want satsang with his wife, he will start discussion—any discussion will do. You all know this: you will talk about anything to hide intimacy. Lovers can sit quiet; husbands and wives cannot. Lovers often fall silent; they do not feel like talking, they want nearness. When one wants nearness, one does not want to talk. When one wants to avoid nearness, one talks. Conversation is a shield, a device—a curtain behind which we hide.
सत्संग का अर्थ है ऐसे व्यक्ति के पास चले जाना जो स्वभाव को उपलब्ध है। और उसके स्वभाव की तरंगें आप को भी छुएंगी, और शायद उसके मौन में आप भी मौन हो जाएंगे। वह जिस आनंद में नहा रहा है, आप पर भी कुछ बूंदें पड़ जाएंगी। वह जहां खड़ा है वहां की थोड़ी सी झलक आपको भी मिल जाएगी।
Satsang means: go near one who has attained swabhava. His waves will touch you; in his silence you too may fall silent. The bliss in which he bathes will sprinkle a few drops on you. Standing where he stands, you will get a glimpse.
ऐसा ही दूसरा शब्द है हमारे पास, दर्शन। इस दर्शन के लिए दुनिया की किसी भाषा में अनुवाद करना आसान नहीं है। दुनिया की किसी भाषा में ऐसा शब्द नहीं है। सत्संग तो पास होने का नाम है। पर अगर, जो व्यक्ति स्वभाव को उपलब्ध हुआ है, उसकी दृष्टि भी आप पर पड़ जाए या आपकी दृष्टि उस पर पड़ जाए तो उतने में भी एक संबंध स्थापित हो जाता है; एक क्षण को एक धारा, एक लहर आपको बहा ले जाती है।
Another word we have: darshan. Hard to translate in any language. Satsang is nearness; and if, even for a moment, the gaze of the one established in swabhava falls on you—or your gaze falls upon him—a connection is made, a current, a wave that can sweep you away.
तो पश्चिम के लोग आते हैं, वे नहीं समझ पाते। वे नहीं समझ पाते कि किसी गुरु के दर्शन को जाने का क्या मतलब? जब तक कि बातचीत न हो, इंटरव्यू न हो, कुछ चर्चा न हो, कुछ प्रश्न-उत्तर न हो, तो दर्शन का क्या मतलब? सिर्फ देखना? तो देख कर क्या फायदा? उनका कहना ठीक है। क्योंकि साधारणतः देख कर क्या फायदा होगा? तो तस्वीर ही देख सकते हैं हम।
Westerners come and cannot understand: what is the point of going for a guru’s darshan? Unless there is a conversation, an interview, questions and answers—what is the use? Just to look? Then we could look at a photo.
लेकिन इस मुल्क को पता है कि दर्शन का बड़ा अदभुत फायदा है। लेकिन वह फायदा तभी है जब दूसरा व्यक्ति स्वभाव को उपलब्ध हो। वह ऐसे ही है जैसे कि आप एक पहाड़ के पास जाएं और एक गहन खाई में झांक कर देखें। तो खाई में झांकते वक्त आपको पता है, जो आप कंप जाते हैं, वह कंपन किस बात से आता है? अभी खाई में आप गिर नहीं गए हैं; सिर्फ झांका है। लेकिन खाई की गहराई आपके भीतर की गहराई को जन्मा देती है। एक प्रतिफलन हो जाता है; आप कंप जाते हैं, उस गहराई से डर जाते हैं। जब कोई स्वभाव को उपलब्ध होता है तो उसके पास जाना एक मानवीय खाई के पास जाना है; एक चैतन्य की खाई--जहां एक अंतहीन गड्ढ है, एक शून्य है। उसका एक क्षण भी दर्शन, और आप फिर वही नहीं होंगे जो आप थे।
But this land knows: darshan is wondrously beneficial. Only, the benefit is when the other has attained swabhava. It is like going to a mountain and peering into a deep gorge. When you look down, you tremble. Why? You have not fallen—just glanced. The depth outside awakens a depth within; it reflects; you tremble, fear arises. When someone has attained swabhava, going near him is standing at a human abyss—a chasm of consciousness—an endless void. A single moment’s darshan, and you will never be the same.
लेकिन इस सब की कला थी, कैसे सत्संग करें और कैसे दर्शन करें। अब तो जाते भी हैं आप गुरु के पास तो पैर छुआ और भागे। शायद आपने ठीक से देखा ही नहीं; एक कर्तव्य था, वह निभाया, पूरा किया। शायद आपने झांका ही नहीं। थोड़ी देर बैठ जाएं और सिर्फ देखते रहें।
There was an art: how to do satsang and how to do darshan. Now you go to the guru, touch his feet, and run. Perhaps you did not really see; a duty done. Perhaps you did not peer. Sit a while and just look.
और ध्यान रहे, यह गुरु की परीक्षा है आपके लिए कि जिस गुरु के पास सिर्फ उसको देखने से आप शांत होने लगें, समझना कि वही आपके लिए गुरु है। जिस गुरु के पास बैठ कर आप अचानक ध्यान में उतर जाएं, समझना कि वही आपके लिए गुरु है। वह क्या कहता है, यह सवाल नहीं है। वह क्या है? और उस क्या है की गंध आपको मिल सकती है अगर आप थोड़े से जाकर शांति से बैठ जाएं।
Remember: this is your test for the guru. If merely looking at him you begin to grow still, he is your guru. If sitting near him you suddenly begin to sink into meditation, he is your guru. What he says is not the question. What he is—that fragrance can be caught if you sit quietly for a while.
तो गुरु की तलाश का उपाय ही एक है कि उसके दर्शन से ही आपको कुछ होना चाहिए, उसकी मौजूदगी से आपको कुछ होना चाहिए। इसके पहले कि वह बोले, और उसकी खबर आप में पहुंच जानी चाहिए। इसके पहले कि वह हिले, और आपके भीतर कुछ हिल जाना चाहिए।
The only method to find a guru is that something must happen to you from his mere darshan, from his mere presence. Before he speaks, a message should arrive in you. Before he moves, something should move within you.
लाओत्से कहता है, ‘बिना हानि उठाए संसार अनुगमन करता है; स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था को उपलब्ध होता है। अच्छी वस्तुएं खाने को दो, राही ठहर जाता है, मेहमान रुक जाता है। लेकिन ताओ का स्वाद बिलकुल सादा है।’
Lao Tzu says: “the world follows without meeting harm; health, peace and order are attained. Offer tasty dishes—the traveler halts; the guest stays. But the taste of Tao is utterly plain.”
इसलिए ताओ के पास शायद ही कभी कोई मेहमान रुकता है। स्वाद बिलकुल सादा है। लाओत्से कहता है कि ताओ में न तो कोई तर्क है, न कोई तीव्र उत्तेजना है, न कोई भय की प्रतारणा है, न कोई लोभ का आकर्षण है। ताओ कहता नहीं कि तुम अगर पुण्य करो, दान करो, तो स्वर्ग पाओगे। ताओ कहता नहीं कि तुमने अगर पाप किया, चोरी की, बेईमानी की, तो नर्क में सड़ोगे। ताओ तुम्हें डराता नहीं और ताओ तुम्हें प्रलोभित भी नहीं करता। ताओ तुम्हें कोई आश्वासन नहीं देता कि भविष्य में ऐसा होगा अगर तुमने माना, और नहीं माना तो ऐसा होगा। ताओ के पास कोई लोभ और भय की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसका स्वाद बिलकुल सादा है।
Therefore, near Tao, guests seldom linger. Its taste is utterly plain. Lao Tzu says: Tao has neither argument, nor titillating excitement, nor the terror of threat, nor the lure of greed. Tao does not say: “Do virtue, give alms, and you will gain heaven.” Tao does not say: “Sin, steal, be dishonest, and you will rot in hell.” Tao does not frighten; Tao does not entice. Tao gives no assurances about the future—“if you obey, such will happen; if not, such.” Tao has no arrangements of greed and fear. Hence its taste is utterly plain.
आदमी धार्मिक बनता है--अक्सर, सौ में निन्यानबे मौके पर--भय या लोभ के कारण। या तो डरता है तो ईश्वर का सहारा मांगता है और या फिर लोभ सताता है तो ईश्वर का सहारा मांगता है। हमारा ईश्वर लोभ और भय का ही फल है। जब भी तुम मंदिर में गए हो तो पूछना अपने से कि किसलिए आए हो। तो तुम या तो भय को सरकता हुआ पाओगे या लोभ को उठा हुआ पाओगे। और अगर तुम दो में से एक भी पाओ तो मंदिर जानना कि व्यर्थ है जाना; घर लौट आना वापस। अगर मंदिर जाते वक्त न तो भय की कोई लहर भीतर हो, न लोभ की कोई लहर भीतर हो, तो ही समझना कि मंदिर में तुम्हारा प्रवेश होगा।
Man becomes religious—ninety-nine times out of a hundred—from fear or greed. Afraid, he clings to God; tormented by greed, he clings to God. Our God is a fruit of fear and greed. Whenever you go to a temple, ask yourself: “Why have I come?” You will find either fear creeping or greed rising. If either is present, the temple is futile; go back home. Only when no ripple of fear or greed is within, is your entry into the temple.
मंदिर नाम के मकान में प्रवेश करना तो बहुत आसान है। पशु-पक्षी, मक्खियां भी काफी अभी वर्षा में प्रवेश कर गई हैं। उसके लिए प्रवेश करने का कोई सवाल नहीं है। मकान में तो, मंदिर वाले मकान में तुम जा सकते हो, आ सकते हो। लेकिन मंदिर मकान नहीं है। मंदिर एक घटना है, मंदिर एक अनुभव है। और उस अनुभव में तुम तभी प्रवेश कर सकोगे जब तुम्हारे भीतर ये दो चीजें न हों। लेकिन ये दो ही चीजें अगर हट जाएं तो जमीन पर धार्मिक आदमी खोजना मुश्किल है।
Entering the temple-building is easy—flies and insects also enter in the rains. Buildings can be entered; but a temple is not a building. Temple is an event, an experience. You enter it only when these two have vanished. But if these two vanish, it is hard to find a religious man on earth.
रसेल ने कहा है कि दुनिया में अगर सुख आ जाए तब मैं समझूं कि कोई धार्मिक हो। ठीक कहता है। धार्मिक आदमी जैसे हैं, उनको सोचने से रसेल की बात करीब-करीब ठीक लगती है। तो वह कहता है, दुनिया में दुख है इसलिए लोग धार्मिक हैं। लोग परेशान हैं इसलिए लोग धार्मिक हैं। लोग सुखी हो जाएं तो फिर कोई धार्मिक हो! उसकी बात में थोड़ी सच्चाई मालूम पड़ती है। क्योंकि सुख में आप भी स्मरण नहीं करते; दुख में स्मरण करते हैं। जितना दुख बढ़ता है उतने आप आस्तिक होने लगते हैं। और जितना सुख बढ़ता है उतने नास्तिक होने लगते हैं।
Russell said: “If happiness comes to the world, then I shall deem anyone religious.” He is right in a way. Considering religious men as they are, Russell’s thought seems almost correct. He says: there is suffering, therefore people are religious. They are troubled, so they are religious. If they become happy, let us see who is religious. There is some truth. In happiness you do not remember; you remember in misery. The more the suffering, the more you become theist; the more the happiness, the more atheist.
यह दुनिया अगर नास्तिक हो गई है तो इसमें बहुत बड़ा कारण तो यही है कि दुनिया में विज्ञान ने बहुत से दुख कम कर दिए हैं। तो डर के मौके बहुत कम हो गए हैं। अगर पीछे लौटें ऋग्वेद के समय में तो ऋग्वेद का जो रूप है उससे लगता है हर चीज डरा रही है। आकाश में बादल गरजने लगें तो डर लगेगा, बिजली चमकने लगी तो डर लगेगा। हर चीज डराने वाली है। क्योंकि किसी चीज का कुछ वश नहीं है आदमी का। बाढ़ आ जाए तो डर लगेगा; वर्षा न हो तो डर लगेगा; ज्यादा हो जाए तो डर लगेगा; रात का अंधेरा भी डराएगा। सभी चीजें डर पैदा करेंगी।
If the world has grown atheistic, a great reason is science has reduced many sufferings. Fear has fewer occasions. Go back to the age of the Rig Veda—the very form of the Rig Veda shows everything was fearful. Clouds thundered—fear; lightning flashed—fear. Everything induced fear. Man had no control over anything. Flood—fear; no rain—fear; too much rain—fear; the night’s darkness—fear. All causes of fear.
अभी आने वाले कुछ दिनों में सूर्य का ग्रहण लगने वाला है। तो अफ्रीका की सरकारों को--क्योंकि अफ्रीका में पूरा ग्रहण रहेगा, ऐसा हजारों वर्ष के बाद होता है--तो अफ्रीकी सरकारों को खबर करनी पड़ी है आदिवासियों के लिए, जगह-जगह संदेशवाहक भेजने पड़े हैं कि तुम घबड़ाना मत, दुनिया का अंत नहीं हो रहा है। नहीं तो जंगलों में आदिवासी हैं अफ्रीका के, वे देख कर कि सूरज दिन में अचानक समाप्त हो गया, घबड़ाहट से ही मर जाएंगे; वे समझेंगे कि दुनिया का अंत आ गया। और उनकी लोककथाओं में ऐसा है कि जब अंत आएगा तो सूरज जल्दी दोपहर में एकदम से बुझ जाएगा; जब बुझ जाएगा सूरज तो अंत आ जाएगा। तो कहीं वे घबड़ा न जाएं, कहीं कोई आत्महत्या न कर लें, इसलिए अफ्रीकी सरकार ने जगह-जगह सूचनाएं भिजवाईं कि तुम डरना मत, यह सिर्फ ग्रहण है।
Soon there will be a solar eclipse. In Africa there will be a total eclipse, a rarity of millennia. African governments are sending messengers to the tribes: “Do not panic; it is not the end of the world.” Otherwise the tribal people, seeing the sun vanish at noon, might die of fright; they will think the end has come. Their folklore says: at the end, the sun will suddenly be extinguished at midday; when it goes out, the end arrives. So lest they panic and commit suicide, warnings are being sent: “Do not fear; it is only an eclipse.”
वह अफ्रीका में अब भी आदमी तीन-चार हजार साल पुराना है। भय था हर चीज का। भय था तो हर भय से भगवान याद आता था। भय कम होता चला गया। न अब जंगली जानवर आप पर हमला कर रहा है; चारों तरफ से आप सुरक्षित मालूम पड़ते हैं; सीमेंट-कांक्रीट के मकान में कहीं कुछ भय नहीं मालूम पड़ता। सब रोशनी हाथ में मालूम पड़ती है। भगवान का डर कम हो गया है; भगवान का स्मरण कम हो गया है।
In Africa man is still three, four thousand years old. There was fear of everything; and with every fear, God is remembered. Fear has lessened: no beasts attack; concrete walls feel secure; light seems to be in your hands. The fear of God has diminished; remembrance has diminished.
लाओत्से न तो भय देता है, न लोभ देता है। इसलिए उसका स्वाद बड़ा सादा है। वह तो सिर्फ सहज होने को कहता है। क्योंकि सहज होना ही एकमात्र होने का ढंग है। बाकी सारे उपद्रव हैं।
Lao Tzu neither frightens nor tempts. Hence his taste is plain. He only says: be natural. For naturalness is the only way of being; all else is disturbance.
‘अच्छी वस्तुएं खाने को दो, राही ठहर जाता है। लेकिन ताओ का स्वाद बिलकुल सादा है।’
“Offer tasty dishes, the traveler halts. But the taste of Tao is utterly plain.”
धर्मग्रंथ बड़ी अच्छी-अच्छी बातें खाने को देते हैं। वे कहते हैं, स्वर्ग में क्या-क्या सुख होंगे; उसका विस्तीर्ण ब्योरा बताते हैं। कभी-कभी तो ऐसा ब्योरा बताते हैं जो बाद में बहुत बेहूदा मालूम पड़ता है।
Scriptures serve delicacies. They give detailed menus of heaven’s pleasures—sometimes so detailed they later appear absurd.
एक धर्मग्रंथ ऐसे समय में रचा गया, जब उस मुल्क में होमोसेक्सुअलिटी, समलैंगिकता बहुत तेजी पर थी। तो पुरुष लड़कों को भी प्रेम करते थे; और ज्यादा दीवाने थे जवान लड़कों के, बजाय जवान लड़कियों के। यह धर्मग्रंथ उस समय रचा गया जब उस मुल्क में इस तरह की विकृत मनोदशा थी। तो स्वर्ग में इसका भी इंतजाम किया है कि वहां छोकरे भी उपलब्ध होंगे। वहां छोकरियां तो उपलब्ध होंगी ही, वहां सुंदर छोकरे भी उपलब्ध होंगे।
One scripture was composed when homosexuality was rampant in that land; men were enamored of boys, more than of young women. The scripture arose in that milieu; so in heaven they arranged for this too: beautiful boys will be available. Girls will be there, and exquisite boys as well.
आदमी का मन है! तो सारा स्वाद स्थापित किया है स्वर्ग में, और सारा भय स्थापित किया है नरक में। इसलिए सभी समाजों के नरक अलग-अलग हैं, क्योंकि सभी के भय अलग-अलग हैं। सभी के स्वर्ग भी अलग-अलग हैं, क्योंकि सभी के सुख भी अलग-अलग हैं। जैसे तिब्बती स्वर्ग है तो वहां सूरज प्रगाढ़ होकर चमकता है; क्योंकि तिब्बत परेशान है सर्दी से। नरक में बर्फ जमी है; स्वर्ग में सूरज चमकता है। हमारे नरक में हम बर्फ का इंतजाम नहीं कर सकते, नहीं तो ऋषि-मुनि बहुत आनंद लेंगे बर्फ का वहां। नरक में हम आग जलाते हैं, क्योंकि हम आग से परेशान हैं। स्वर्ग में शीतल हवाएं हैं, वातानुकूलित है स्वर्ग। वह जो हमारा दुख है उसको हम नरक में डाल देते हैं; जो हमारा सुख है उसे हम स्वर्ग में डाल देते हैं। तिब्बतियों के स्वर्ग में बर्फ बिलकुल नहीं है; धूप ही धूप है, खुला आकाश है। और हमारे स्वर्ग में हमको बर्फ का थोड़ा इंतजाम करना ही पड़े।
Mind is mind! All flavors installed in heaven; all terrors installed in hell. Thus hells differ across cultures, because fears differ; heavens differ, because pleasures differ. In the Tibetan heaven the sun shines warm and strong—Tibet suffers from cold. In hell, ice. In our hell we cannot arrange ice—rishis would enjoy it too much—so we light fire; we suffer from heat. Heaven has cool breezes, air-conditioned. Our sorrows we put in hell; our delights in heaven. In Tibet there is no ice in heaven; only sun, open sky. In our heaven, we must make arrangements for a little snow.
लाओत्से कहता है, लेकिन ताओ बिलकुल सादा है। हम न कोई अतीत, न कोई भविष्य देते; न कोई सुख, न दुख का आश्वासन देते। हम इतना ही कहते हैं कि तुम जो हो अगर तुम वही हो जाओ तो तुम्हारे जीवन की पूर्णता है और तुम्हारे जीवन का पूरा अर्थ है। और तुम्हारे जीवन में अकारण तुम जो दुख पैदा कर लेते हो, वे नहीं होंगे, और सहज ही जो सुख प्रवाहित होना चाहिए वह प्रवाहित हो जाएगा।
Lao Tzu says: Tao is utterly plain. We offer neither past nor future; neither pleasures nor threats. We say only this: if you become what you are, your life’s fulfillment and meaning are attained. The needless sufferings you create will cease; the natural joy which should flow will flow.
आदमी को छोड़ कर कोई भी स्वभाव से च्युत नहीं होता। सारी प्रकृति स्वभाव में जीती है। लेकिन उसका स्वभाव में जीना एक मजबूरी है, क्योंकि प्रकृति के पास इतना बोध नहीं है कि वह स्वभाव के बाहर जा सके। सिर्फ आदमी स्वभाव के बाहर जा सकता है। लेकिन यह एक बड़ी संभावना भी है, एक बड़ा खतरा भी। बड़ा खतरा है कि हम स्वभाव के बाहर जाकर बहुत दुख पाते हैं; लेकिन एक बड़ी संभावना भी कि हम वापस लौट सकते हैं।
Except for man, nothing falls away from its swabhava. All of nature lives in swabhava, but its living so is compulsion—nature lacks the awareness to move out of swabhava. Only man can step outside. This is a great possibility—and a great danger. The danger: stepping out, we suffer terribly. The possibility: we can return.
निश्चित ही, हम जितना दुख पाते हैं उतना कोई पशु नहीं पाता। हम दुख के बिलकुल आखिरी नरक तक जा सकते हैं; कोई पशु नहीं जा सकता। लेकिन हम लौट भी सकते हैं; और लौट कर हम जो आनंद पा सकते हैं वह भी कोई पशु नहीं पा सकता। पशु सुख पा सकते हैं, लेकिन उनका सुख का बोध भी नहीं है। वे दुख नहीं पा सकते, क्योंकि वे स्वभाव से विपरीत नहीं जा सकते। हम स्वभाव से विपरीत जाकर दुख की आखिरी पराकाष्ठा पा सकते हैं, और वापस लौट कर आनंद की परम अनुभूति भी पा सकते हैं। ताओ तो सिर्फ नियम को स्पष्ट कर देता है। वह यह भी नहीं कहता कि ऐसा करो ही। वह इतना ही कहता है: ऐसा है।
Surely, we suffer to depths no animal can. We can descend to the final hell of pain; animals cannot. But we can return—and in returning, taste a bliss no animal can. Animals have pleasures, but without awareness. They cannot suffer to our depths, because they cannot go against swabhava. We can go against swabhava and gain ultimate misery—and returning, realize supreme bliss. Tao only clarifies the law. It does not say, “Do this.” It says only: “It is so.”
बुद्ध की वाणी में अक्सर ऐसे वचन हैं। बुद्ध से कोई पूछता है कि हम क्या करें? तो बुद्ध नहीं कहते कि क्या करो; बुद्ध कहते हैं, मैं तो इतना ही बता देता हूं कि ऐसा करने से ऐसा होगा और ऐसा करने से ऐसा होगा; मैं यह नहीं कहता कि तुम क्या करो। अगर तुम वासना में हो तो दुख होगा; अगर तुम निर्वासना में हो तो सुख होगा। मैं नहीं कहता कि तुम निर्वासना करो या वासना करो; मैं तो सिर्फ नियम कहता हूं। बुद्ध ने भी इसलिए परमात्मा की बात नहीं की; स्वर्ग-नरक की बात नहीं की; सिर्फ धर्म की बात की कि मैं सिर्फ धर्म कहता हूं कि ऐसा-ऐसा कारण मौजूद हो जाए तो दुख होता है; ऐसा-ऐसा कारण मौजूद हो जाए तो सुख होता है। अब तुम जानो। मैं बीमारी कहता हूं, इलाज कहता हूं। फिर तुम्हें बीमार रहना है तो तुम बीमार रहो; और तुम्हें इलाज करना है तो तुम इलाज करो। न तो मैं निंदा करता हूं कि तुम बीमार रहो तो तुम्हारी निंदा। वह तुम्हारी स्वतंत्रता है। न मैं प्रशंसा करता हूं कि तुम स्वस्थ हो जाओ तो तुम्हारा कोई समादर हो। वह भी तुम्हारी स्वतंत्रता।
In Buddha’s words too, often such statements occur. Someone asks Buddha: “What should we do?” Buddha does not say what to do; he says: “I only indicate: doing this brings this; doing that brings that. I do not tell you what to do.” If you live in craving, there will be suffering; if you live desireless, there will be joy. “I do not say: be desireless or be desirous; I only state the law.” Hence Buddha did not speak of God; nor of heaven and hell; he spoke of dharma: such and such causes bring suffering, such and such causes bring joy. Now you decide. I diagnose the sickness and indicate the remedy. If you want to remain ill, remain; if you want to be healed, be healed. I do not condemn you for being ill; it is your freedom. I do not praise you for being healthy; it is your freedom.
ताओ भी कोई किसी तरह के वायदे नहीं करता है।
So Tao makes no promises of any kind.
‘ताओ का स्वाद बिलकुल सादा है। देखें, और यह अदृश्य है। सुनें, और यह अश्राव्य है। पर प्रयोग करने पर इसकी आपूर्ति कभी चुकती नहीं।’
“The taste of Tao is utterly plain. Look—and it is invisible. Listen—and it is inaudible. But on using it, its supply never exhausts.”
स्वाद है सादा, इतना सादा कि कहना चाहिए स्वाद है ही नहीं। सादे का अर्थ ही यह होता है कि स्वाद का पता न चले। जब तक पता चलता है स्वाद का तब तक उसमें कुछ न कुछ गैर-सादगी है। क्योंकि चोट का ही पता चलता है, उत्तेजना का पता चलता है। इसलिए जिनको स्वाद लेना है वे सब तरह की उत्तेजना पैदा करते हैं; भोजन में मिर्च डालेंगे, कुछ करेंगे जिससे उत्तेजना पैदा हो। उत्तेजना हो तो स्वाद का पता चलता है; उत्तेजना न हो तो स्वाद का कोई पता नहीं चलता। अगर स्वाद बिलकुल सादा है तो उसका पता ही नहीं चलेगा।
Its taste is plain—so plain it is tasteless. Plain means: no taste is felt. As long as taste is felt, there is some non-plainness—because we only feel where there is some sting, some stimulus. Those who seek taste create excitations—pepper the food and provoke the tongue—then one feels taste. Without stimulation, no taste is felt. If utterly plain, there is no taste to feel.
‘देखें, और ताओ अदृश्य है।’
“Look—and Tao is invisible.”
आंखों से उसे देख न पाएंगे; कहीं भी दिखाई न पड़ेगा। और सब कुछ दिखाई पड़ जाएगा, सिर्फ धर्म दिखाई नहीं पड़ेगा। क्योंकि वह सबके भीतर का छिपा हुआ नियम है। सब उसी से चलता है, लेकिन वह अप्रकट। ठीक वैसे ही जैसे वृक्ष दिखाई पड़ता है और जड़ें दिखाई नहीं पड़तीं। मेरा हाथ दिखाई पड़ता है, मेरी आंखें दिखाई पड़ती हैं; लेकिन मैं दिखाई नहीं पड़ता। वह जितना मूल है उतना ही गहन में छिपा होता है, और जितना अनिवार्य है उतना ही ऊपर नहीं होता। सभी महत्वपूर्ण चीजें गहन अंधकार में छिपी होती हैं। और जीवन के सब रहस्य दबे होते हैं गहरे में, गर्भ में; प्रकट और ऊपर नहीं होते। प्रकट तो ऊपर वही होता है जो शरीर है, आत्मा नहीं। प्रकट तो वही होता है जो अभिव्यक्ति है; प्रकट तो वही होता है जो आकार है; प्रकट तो वही होता है जो परिधि है। केंद्र तो सदा अप्रकट होता है।
The eyes cannot see it. Everything else can be seen—only dharma cannot. It is the hidden law within all. Everything moves by it, yet it remains unmanifest. Like a tree is visible, but its roots are not. My hand you can see, my eyes you can see; but “me” you cannot. The more fundamental something is, the deeper it hides; the more essential, the less it shows. All important things dwell in deep darkness. Life’s mysteries are concealed in depth, in the womb; not on the surface. What appears is body—not soul. What appears is expression; form; circumference. The center is always unmanifest.
‘देखें, और वह अदृश्य है। सुनें, और वह अश्राव्य।’
“Look—and it is invisible. Listen—and it is inaudible.”
सुनेंगे तो सुनाई नहीं पड़ेगा। देखेंगे तो दिखाई नहीं पड़ेगा। छुएंगे तो छू न सकेंगे। स्वाद लेंगे तो उसका कोई स्वाद नहीं।
Listen—and it cannot be heard. See—and it cannot be seen. Touch—and it cannot be touched. Taste—and there is no taste.
‘लेकिन प्रयोग करने पर उसकी आपूर्ति कभी चुकती नहीं।’
“But on using it, its supply never exhausts.”
लेकिन जो उसमें डूबने लगता है, फिर वह अनंत है, फिर उसकी पूर्ति कभी चुकती नहीं। फिर उसका कितना ही भोग करें, उसका कोई अंत नहीं है। फिर ऐसा कोई क्षण नहीं आता जब कहें कि वह चुक गया। फिर वह कभी भी चुकता नहीं। इसे हम दो तरह से समझ लें। एक तो वह इसलिए स्वाद उसका अनुभव में नहीं आता, क्योंकि उसमें कोई उत्तेजना नहीं है। और वह इसलिए दिखाई नहीं पड़ता कि वह जीवन का आंतरिक केंद्र है, परिधि नहीं है। और वह इसलिए सुनाई नहीं पड़ता, क्योंकि सुनाई पड़ने में भी आघात की जरूरत है। सब शब्द आघात से पैदा होते हैं। शब्द मात्र में थोड़ा आघात तो होगा ही। ध्वनि पैदा होगी तो दो चीजें टकराएंगी तभी पैदा होगी। लेकिन उससे दूसरा कोई है ही नहीं; वह अकेला ही है। अस्तित्व अकेला है। वह किससे टकराए जिससे आघात पैदा हो?
Yet the one who begins to drown in it finds it infinite; its supply never ends. However much you partake, it has no end. No moment arrives when you can say: “It is over.” It never exhausts. Understand this in two ways. One: its taste is not felt because there is no excitation. Two: it cannot be seen because it is the inner center of life, not the circumference. And it cannot be heard because hearing too needs a shock, a striking. All sound arises by impact. There must be collision. But there is no “other” for it to collide with; it is alone. Existence is alone. With whom will it strike to produce sound?
इसलिए हमने अपने मुल्क में उस स्थिति को अनाहत नाद कहा है। अनाहत नाद का अर्थ है कि बिना आघात के, बिना आहत जो ध्वनि है, उसका जब आवाज सुनाई पड़ना शुरू हो जाता है। ये सब शब्द काव्य हैं; वह सुनाई नहीं पड़ता कभी भी। लेकिन भाषा की मजबूरी है। तो वह जब सुनाई पड़ना शुरू हो जाता है जो कि सुना नहीं जाता, और जब वह दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है जो कि दिखाई नहीं पड़ता, और जब उसका स्वाद अनुभव में आने लगता है जिसका कोई स्वाद नहीं है, तब व्यक्ति स्वभाव को उपलब्ध हुआ। क्या करना होगा?
Hence our sages called that state anahata nada—the unstruck sound. When that which is never heard begins to be heard, when that which is never seen begins to be seen, when the taste of the tasteless begins to be known—then one has attained swabhava. What must be done?
आंखों का उपयोग करेंगे तो उससे संबंध नहीं जुड़ता। इसलिए आंखों का उपयोग छोड़ दें। जब उसकी तलाश में हों तो आंखों का उपयोग न करें। पर हम आंखों का उपयोग करते हैं। जब आंख खोलते हैं तब तो करते ही हैं, जब आंख बंद करते हैं तब भी जारी रहता है उपयोग। हम कुछ न कुछ देखते ही रहते हैं। आंख बंद करके भी देखना बंद नहीं होता; सपने देखते रहते हैं। आंख बंद किए, और कुछ न कुछ तैरने लगता है। वह जो बाहर की दुनिया ने आघात छोड़े हैं भीतर, चित्र छोड़े हैं, वे तैरने लगते हैं। कल्पना का जाल शुरू हो जाता है; पर्दे पर सब चलने लगता है। देखना बंद नहीं होता। सुनना भी बंद कर देते हैं, बाहर की आवाज भी सुनाई न पड़े, तो भीतर की आवाजें जो हमने इकट्ठी कर ली हैं जन्मों-जन्मों में, वे आवाजें गूंजने लगती हैं। भीतर का कोलाहल है। लेकिन अगर उस आंतरिक, आत्यंतिक केंद्र से संबंध स्थापित करना हो तो आंखें बिलकुल बंद हो जानी चाहिए। पलकें खुली रहें या बंद, यह सवाल नहीं है; लेकिन देखने की प्रक्रिया बंद हो जानी चाहिए। कान खुले रहें या बंद, यह सवाल नहीं है; लेकिन कोलाहल बिलकुल बंद हो जाना चाहिए।
If you use the eyes, there is no relationship. So drop the use of eyes. When seeking that, do not use sight. But we do. With eyes open we see; with eyes closed we go on seeing; dreams continue. Close the eyes—images float. The outer world’s impacts have left pictures within; they begin to drift; imagination spins its web; the inner screen starts to play. Seeing does not stop. Even if listening to outer sounds ceases, inner echoes collected over lives resound. There is inner clamor. To relate to that innermost center, seeing must cease entirely. Whether eyelids are open or closed is not the point; the process of seeing must stop. Whether ears are open or closed is not the point; the inner clamor must cease.
जब इंद्रियों के सभी हलन-चलन बंद हो जाते हैं तो उस आंतरिक केंद्र की प्रतीति शुरू होती है; उसका स्वाद--या उसका दर्शन या उसका श्रवण, कुछ भी कहें--उससे हमारा पहला संबंध बनना शुरू होता है। और उससे जिसका संबंध बन गया वह अनंत खजाने का मालिक हो गया। फिर उसकी आपूर्ति कभी चुकती नहीं; फिर आप उसको चुका नहीं सकते।
When all movements of the senses come to rest, the intuition of that inner center begins; its taste—or its vision, or its hearing, call it what you will—our first relation with it begins. Whoever relates to it becomes the owner of an infinite treasure. Its supply never runs out. You cannot exhaust it.
इस जगत में सभी चीजें चुक जाती हैं। बड़े से बड़े सम्राट का खजाना भी सीमित है। बड़े से बड़े ज्ञानी की समझ भी सीमित है। बड़े से बड़े शक्तिशाली पुरुष की शक्ति भी सीमित है। इस जगत में हम कुछ भी पा लें, वह चुक ही जाएगा। इस जगत में न चुकने वाला कुछ भी नहीं है। लेकिन भीतर के, ताओ के, धर्म के जगत में--अभिव्यक्ति को छोड़ दें, केंद्र के जगत में; परिधि से हट जाएं, मूल के जगत में--सभी कुछ अनंत है; फिर उसे चुकाया नहीं जा सकता। उस आनंद को समाप्त नहीं किया जा सकता। फिर ऐसी कोई घड़ी नहीं आती जहां हम कह सकें कि जो पाया था वह चुक गया। अनंत में हमारा प्रवेश है, अपने ही स्वभाव में डूबते अनंत से हमारा संबंध जुड़ जाता है।
In this world everything exhausts. Even the greatest emperor’s treasury is limited. Even the greatest wise man’s understanding is limited. Even the strongest man’s power is limited. Whatever we gain here, it will run out. Here there is nothing inexhaustible. But in the inner world of Tao, of dharma—in the world of the center, beyond expression, beyond circumference—everything is infinite; it cannot be exhausted. That bliss cannot be ended. No hour comes when we can say: “What we had is finished.” In the Infinite we begin to move; sinking into swabhava we relate to the infinite.
यह भी कहना ठीक नहीं कि संबंध जुड़ जाता है; क्योंकि हम उससे जुड़े ही हुए हैं। पर हमारा ध्यान उस तरफ नहीं है। सारा उपद्रव एक ही बात में सीमित है कि हमारा ध्यान उस तरफ नहीं है जहां हमारा खजाना है। हमारा ध्यान उस तरफ है जहां हमारा खजाना नहीं है। तो हम चांद पर जाने की सोचते हैं, मंगल पर उतरने की सोचते हैं; अपने पर जाने की बिलकुल नहीं सोचते, अपने में उतरने की कभी भी नहीं सोचते। हमें खयाल है कि वह तो हम हैं ही। वहीं हमारी गहरी से गहरी भ्रांति है। तो हम भटकते हैं सब तरफ।
Even saying “we relate” is not right; for we are already related. Our attention is turned elsewhere. The whole trouble is only this: our attention is not where our treasure is. We look where our treasure is not. So we dream of going to the moon, of reaching Mars—but never of going into ourselves, of descending within. We assume: that, I already am. There is our deepest delusion. So we wander everywhere.
मैंने सुना है कि एक आदमी पहली दफा शिकार के लिए जंगल में जा रहा था। पहली दफा जा रहा था तो बहुत डरा हुआ भी था। सब इंतजाम कर रहा था। तो वह एक दुकान पर गया था जहां शिकार का सब सामान मिलता था। तो उसने सब चीजें खरीद लीं; खास वेश-भूषा, जूते, और भी जो इंतजाम शिकार के लिए जरूरी था वह सब खरीद लिया। उसने एक कंपास भी खरीदा; कहीं भटक जाए घने जंगल में तो यात्रा का बोध हो सके, दिशा का पता चल सके, कहां है, कहां से आ रहा है। जब उसने कंपास का डब्बा खोला तो वह जरा सोच में पड़ गया। और सब चीजें तो ठीक थीं, एक चीज उसकी समझ में बिलकुल नहीं आती थी। कंपास में एक छोटा सा आईना भी रखा था। तो उसने दुकानदार को पूछा कि और सब तो ठीक है, लेकिन कंपास में आईने की क्या जरूरत? तो उस दुकानदार ने कहा कि इसमें देखने से आपको पता चल जाएगा कि कौन खो गया है। और तो सब दिशा वगैरह तो ठीक है, लेकिन इसका भी तो पता होना चाहिए कौन खो गया है। नहीं तो दिशा की जानकारी क्या करेगी?
I have heard: a man went hunting for the first time; he was afraid, arranged everything. He went to a shop for all hunting gear—special clothes, boots, everything. He bought a compass too; lest he get lost in the dense forest. When he opened the compass box, he was puzzled. Everything else was clear; one thing made no sense: there was a small mirror inside. He asked the shopkeeper: “Everything is fine, but why the mirror?” The shopkeeper said: “Seeing into it you will know who has gotten lost. Direction is fine—but one must also know who is lost. Otherwise, what use is direction?”
वह शायद मजाक ही रही हो, पर गहरी मजाक है। आप भी खो गए हैं। और अक्सर आप पूछते हैं: दिशा, जीवन का लक्ष्य, उद्देश्य क्या है? मेरे पास लोग आते हैं, यह सवाल अक्सर लेकर आते हैं कि जीवन का उद्देश्य क्या है? लक्ष्य क्या है? हम कहां जा रहे हैं? कहां जाना चाहिए?
Maybe it was a joke—but a deep one. You too are lost. And you keep asking: direction, goal, purpose. People come to me often with this question: “What is the purpose of life? the goal? Where are we going? Where should we go?”
यह सब फिजूल बकवास है। पहले आईने में देखना चाहिए, कौन खो गया है? कहां जाना है, क्या होना है, यह तो पीछे की बात है, इसका तो पता चल जाएगा। किसको जाना है? अपना ही पता नहीं है और जीवन के लक्ष्य की चिंता होती है। मैं कौन हूं, इसका भी कोई बोध नहीं है। मैं हूं भी या नहीं, इसका भी कोई अनुभव नहीं है।
All this is nonsense. First look into the mirror: who is lost? Where to go, what to become—this is secondary; that will be known. Who is to go? You have no sense of yourself, and you worry about life’s goal. Who am I—you have no feeling. Whether I even am—you have not experienced.
ताओ उस मूल की तरफ यात्रा है जहां मैं उससे परिचित हो जाऊं जो मैं हूं। उसके लिए जरूरी है कि मैं बाहर से संबंध बनाने के जितने मैंने उपाय किए हैं, जितने सेतु निर्मित किए हैं, जितने द्वार निर्मित किए हैं दूसरे से संबंधित होने के, वे सारे द्वार बंद कर दूं, ताकि मेरी ऊर्जा जो दूसरे की तरफ जाती है वह दूसरे की तरफ न जाए और मेरी तरफ आए। हम बोलते हैं, दूसरे से संबंधित होने के लिए; वाणी दूसरे से एक संबंध है। भाषा एक सेतु है। भाषा न हो तो दूसरे से हमारा कोई संबंध नहीं हो सकता। लेकिन भाषा दूसरे से सेतु है; अपने से संबंधित होने के लिए भाषा की कोई भी जरूरत नहीं है। पर आंख बंद कर लें तो भी भाषा चलती ही चली जाती है। शब्द घूमते रहते हैं, विक्षिप्त की तरह शब्द घूमते रहते हैं। उनको बंद करना होगा। वे बंद हो जाएंगे तो अपने से संबंध होगा।
Tao is the journey toward the root: to be acquainted with what I am. For that, all the bridges you have built to relate to the outside—the gates and roadways to the other—must be closed, so that the energy that runs outward turns back and returns to you. We speak to relate to the other; speech is a bridge to the other. Without language there can be no relation with another. But language is a bridge to the other; to relate to oneself, no language is needed. Yet even with eyes closed, language keeps spinning; words keep whirling like a madman. They must stop. When they stop, relation with oneself happens.
भाषा है दूसरे से संबंध का मार्ग; मौन है अपने से संबंध का मार्ग। आंखें दूसरे को देखने के लिए हैं; अपने को देखने के लिए आंखों की कोई जरूरत नहीं है। अंधा भी अपने को देख सकता है; अपने को देखने के लिए आंख का कोई लेना-देना नहीं है।
Language is the path to the other; silence is the path to oneself. Eyes are for seeing the other; to see oneself, eyes are not needed. Even a blind man can see himself; eyes have nothing to do with seeing oneself.
तो आंख का काम बंद करना होगा। सारी इंद्रियों का काम शांत हो जाए, सारी इंद्रियां विश्राम को उपलब्ध हो जाएं, तो ताओ की झलक मिलनी शुरू होती है। और एक बार उसकी झलक मिल जाए तो फिर खोती नहीं। फिर हम कितने ही संसार में दूर निकल जाएं तो भी हम उससे दूर नहीं जाते। फिर हम दुकान पर हों कि मंदिर में हों, कि भीड़ में हों कि अकेले में हों, उससे हमारा नाता बना ही रहता है। उसकी सुरति, उसकी स्मृति चलती ही रहती है। और उसकी स्मृति चलती रहे तो वह जो हम गलत करते हैं, वह अपने आप होना बंद हो जाता है। उसकी स्मृति चलती रहे तो हमसे जो रास्ते चूक जाते हैं, हम भटक जाते हैं, वे अपने आप बंद हो जाते हैं। उसकी स्मृति बनी रहे, उसकी धुन भीतर गूंजती रहे, तो जीवन में सहज रूपांतरण होने लगता है। जो व्यर्थ है वह गिर जाता है; जो सार्थक है वह फलने लगता है। जो गलत है वह होता ही नहीं; जो ठीक है वही होता है।
So the work of the eyes must cease. Let all the senses come to rest; let them attain repose—then the glimpse of Tao begins. Once glimpsed, it is never lost. However far you go into the marketplace, you do not go far from it. Whether in shop or temple, crowd or solitude—your link remains. Its remembrance continues; and while it continues, what you do wrong stops by itself. While it continues, the paths you miss, the ways you wander—these close by themselves. Let its remembrance abide; let its tune hum within—and a natural transformation begins. The futile falls away; the meaningful blossoms. The wrong does not happen; the right happens of itself.
ताओ से संबंध जुड़ जाए तो नीति साधनी नहीं पड़ती, सध जाती है।
With Tao, morality need not be practiced; it happens.
पांच मिनट कीर्तन करें और फिर जाएं।
Sing kirtan for five minutes—and then go.
