Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
हिंसा में कौन उत्सुक है? हत्या में किसका रस है? और विध्वंस किसकी अभीप्सा बन जाती है? इसे हम थोड़ा समझ लें; फिर इस सूत्र पर विचार आसान होगा।
Who is eager for violence? In murder, whose taste is at work? And in destruction, whose longing becomes obsession? Let us understand this a little; then reflecting on the sutra will be easy.
सिगमंड फ्रायड ने इस सदी में मनुष्य के मन में गहरा से गहरा प्रवेश किया है। इस सदी का पतंजलि कहें उसे। सिगमंड फ्रायड की गहनतम खोज मनुष्य की दो आकांक्षाओं के संबंध में है। उन दो को सिगमंड फ्रायड ने कहा है--एक को जीवेषणा और दूसरे को मृत्यु-एषणा। आदमी जीना भी चाहता है, इसकी भी वासना है, और आदमी के भीतर मरने की भी वासना है।
In this century Sigmund Freud has entered the human mind deeper and deeper. Call him the Patanjali of this age. Freud’s deepest discovery concerns two fundamental human urges. He named them: one, jiveshana—the life-urge; and two, mrityu-eshana—the death-urge. Man wants to live—there is a lust for life within. And within man there is also a lust to die.
दूसरा सूत्र समझना कठिन है। लेकिन अनेक कारणों से दूसरा सूत्र उतना ही अपरिहार्य है, जितना पहला। हर आदमी जीना चाहता, इसमें तो कोई शक नहीं है। जीने की आकांक्षा सभी को जन्म के साथ मिली है। लेकिन दूसरी आकांक्षा, जो जीने के विपरीत है, मरने की आकांक्षा, वह भी हर आदमी के भीतर छिपी है। इसीलिए कोई आत्मघात कर पाता है; अन्यथा आत्मघात असंभव हो जाए। इसीलिए कोई अपने को नष्ट कर पाता है। अगर भीतर मरने की कोई आकांक्षा ही न हो तो आदमी अपने को नष्ट ही न कर सके।
The second is hard to grasp. But for many reasons it is as indispensable as the first. That everyone wants to live is beyond doubt; the urge to live comes with birth. Yet a second urge, opposed to life—the urge to die—also hides in everyone. Hence someone can commit suicide; otherwise suicide would be impossible. Hence someone can destroy himself. If there were no urge towards death within, man would never be able to obliterate himself.
जैसे-जैसे उम्र व्यतीत होती है, वैसे-वैसे जीवन का ज्वार कम हो जाता है और मृत्यु की आकांक्षा प्रबल होने लगती है। बूढ़े व्यक्ति निरंतर कहते हुए सुने जाते हैं, अब परमात्मा उठा ले। बूढ़ा आदमी सच में ही चाहता है अब विदा हो जाए। क्योंकि अब होने का कोई अर्थ भी नहीं है।
As age passes, the tide of life ebbs, and the urge for death begins to grow strong. Old people are heard saying again and again, Now, let Paramatma take me away. The old person truly wants to depart; for now, being has lost its meaning.
मरने का कहीं कोई गहरा खयाल जवान के भीतर भी है। ऐसा जवान आदमी भी खोजना मुश्किल है, जिसे कभी न कभी मरने का खयाल न आ जाता हो कि मैं मर जाऊं, समाप्त कर लूं। या इस सब में क्या अर्थ है? इस जीवन में क्या प्रयोजन है?
But even a youth harbors some deep thought of dying. It is hard to find a young person in whom, at some time, the thought has not arisen: I should die, I should end it. What is the point of all this? What is the purpose of this life?
आज ही एक युवती मेरे पास थी। वह कह रही थी कि हर महीने यह बात बार-बार लौट आती है कि जीवन में कोई अर्थ नहीं है, मर जाना चाहिए। अभी तो उसने जीवन देखा भी नहीं है।
Just today a young woman was with me. She said that every month the thought returns again and again that life has no meaning; it would be better to die. She has not yet even seen life.
छोटे बच्चों तक के मन में मरने का खयाल आ जाता है।
Even small children, in their minds, have thoughts of dying.
तो अगर मृत्यु की कोई आकांक्षा भीतर न हो तो ये मरने के खयाल कहां से अंकुरित होते हैं? मृत्यु की आकांक्षा भी भीतर है। और जब हम पाते हैं कि जीवन संभव नहीं रहा, तो मृत्यु की आकांक्षा हमें पकड़ लेती है।
If there were no urge toward death within, from where would these sprouts of death-thoughts arise? The death-urge is also within. And when we find that living is no longer possible, the urge toward death seizes us.
यह बात इसलिए भी जरूरी है कि जगत में हर चीजें द्वंद्व में होती हैं। प्रकाश है, तो अंधेरा है; अकेला प्रकाश नहीं हो सकता। और जीवन है, तो मृत्यु है; अकेला जीवन नहीं हो सकता। तो अगर भीतर जीवेषणा है, तो मृत्यु-एषणा भी होनी ही चाहिए। यह सारा जगत द्वंद्व पर खड़ा है। यहां हर चीज अपने विपरीत के साथ बंधी है। विपरीत न हो, यह संभव नहीं मालूम होता।
This too is necessary to see, because everything in the world stands in polar tension. If there is light, there is darkness; light cannot be alone. If there is life, there is death; life cannot be alone. So if jiveshana is within, mrityu-eshana must also be. This whole world stands upon polarity. Here, everything is bound to its opposite. To be without the opposite does not seem possible.
अब तो वैज्ञानिक भी इस बात को स्वीकार करने लगे हैं कि जीवन के सब नियम विपरीत पर खड़े हैं, और ऐसा कोई नियम नहीं है जिसका विपरीत नियम न हो। विपरीत न हो तो वह हो ही नहीं सकता। करीब-करीब हालत ऐसी है, जैसे एक मकान को बनाने वाला राजगीर उलटी ईंटें लगा देता है दरवाजे पर, गोल दरवाजा बन जाता है। विपरीत ईंटें एक-दूसरे को सम्हाल लेती हैं। जिंदगी विपरीत ईंटों से बनी है। यहां हर चीज का विरोध है, और विरोध के तनाव में ही संतुलन है। जैसे एक लकड़ी के दो छोर होंगे, एक छोर नहीं हो सकता, ऐसे ही जीवन की सब चीजों का दूसरा छोर भी है--कितना ही अज्ञात हो।
Even scientists now have begun to acknowledge that all the laws of life stand upon opposites, and there is no law without its opposing law. Without an opposite it cannot be. The situation is almost like this: a mason, while building a house, sets the bricks in reverse around a door—thus a strong arch is formed. Opposing bricks support one another. Life is built of opposing bricks. Here, everything has an opponent—and in the tension of opposition, balance happens. As a staff must have two ends—one end alone cannot be—so everything in life has its other end, however unknown.
तो फ्रायड चालीस वर्ष निरंतर लोगों का मनोविश्लेषण करके इस नतीजे पर पहुंचा कि लोगों को पता नहीं है, उनके भीतर मृत्यु की आकांक्षा भी है। पर हालत ऐसी है, जैसे एक सिक्का होता है, उसके दो पहलू होते हैं। एक पहलू ऊपर होता है तो दूसरा नीचे दबा होता है, जब दूसरा ऊपर आता है तो एक पहला नीचे चला जाता है। जवान आदमी में जीने की आकांक्षा प्रबल होती है, मृत्यु की आकांक्षा नीचे दबी रहती है। कभी-कभी किसी बेचैनी में, किसी उपद्रव में, किसी अशांति में सिक्का उलट जाता है; जिंदगी की आकांक्षा नीचे और मौत की ऊपर आ जाती है। बूढ़े आदमी में मृत्यु की आकांक्षा ऊपर आ जाती है, जीवन की आकांक्षा नीचे दब जाती है। कभी-कभी किसी वासना के उद्दाम प्रवाह में सिक्का उलट जाता है और बूढ़ा भी जीना चाहता है। लेकिन एक ही वासना का आपको पता चलेगा, दोनों एक साथ आपको दिखाई नहीं पड़ सकतीं; क्योंकि एक ही पहलू आप देख सकते हैं। इसीलिए यह भ्रांति पैदा होती है कि हमारे भीतर एक ही आकांक्षा है--जीवन की। दूसरी भीतर छिपी है।
Thus, after forty years of psychoanalysis, Freud arrived at the conclusion that people do not know it, but the urge toward death also resides within them. The situation is like a coin: it has two faces. When one face is up, the other lies pressed below; when the other comes up, the first goes down. In the young, the urge to live is strong; the death-urge remains buried beneath. Sometimes, in some restlessness, in some upheaval, some inner unrest, the coin flips: the urge to live goes under, and death rises to the top. In the old, the urge for death comes up, the urge for life gets pressed below. Sometimes, in a sudden surge of desire, the coin flips even for the old, and he wants to live again. But you will only ever be aware of one urge at a time; both cannot be seen together, for you can look at only one face. Hence the illusion arises that only one urge—toward life—exists within us. The other is hidden.
ये जो दो आकांक्षाएं हैं आदमी के भीतर, इन्हें थोड़ा हम ठीक से समझें, तो हिंसा और अहिंसा के विचार में बहुत गहन गति हो पाएगी। जब आपकी जीवन की वासना ऊपर होती है, तो आपके स्वयं के मरने की वासना नीचे दबी होती है। और जो आदमी जीना चाहता है प्रबलता से, वह आदमी मरना नहीं चाहता। लेकिन उसके जीवन की गति में कोई बाधा बने तो उसे मारना चाहता है। जिसकी जीवन की वासना प्रबल है, वह दूसरे के जीवन को नष्ट करके भी अपने जीवन की वासना को पूरा करना चाहता है। हिंसा इसी से पैदा होती है।
If we understand these two urges within man a little rightly, then in the contemplation of violence and nonviolence a deep movement becomes possible. When your life-lust is on top, the urge to die is pressed down beneath. And one who wants to live intensely does not want to die. But if anything becomes an obstacle in the movement of his life, he wants to kill it. One whose life-urge is strong will destroy another’s life to fulfill his own. From this, himsa is born.
हिंसा, अपने ही भीतर जो मृत्यु की वासना है, उसका प्रोजेक्शन है दूसरे के ऊपर, उसका प्रक्षेपण है दूसरे के ऊपर। मेरे भीतर जो मृत्यु छिपी है, उसे मैं दूसरे पर थोपना चाहता हूं। हिंसा का मनोवैज्ञानिक अर्थ यही है: मैं नहीं मरना चाहता। मैं अपने जीने के लिए, चाहे सबको मारना पड़े, तो उसकी भी मेरी तैयारी है; लेकिन मैं नहीं मरना चाहता। हर हालत में, सारा जगत भी नष्ट करना पड़े, तो मैं तैयार हूं; लेकिन मैं जीना चाहता हूं। आदमी के भीतर दोनों संभावनाएं हैं। जब आदमी जीवन को पकड़ लेता है, तो उसकी मरने की वासना का क्या हो? वह भी उसके भीतर है। उसे प्रोजेक्ट करना पड़ता है, उसे दूसरे पर थोपना पड़ता है। नहीं तो बेचैनी होगी, कठिनाई होगी। दोनों की मांग है पूरा होने की। आप एक को पकड़े हैं तो दूसरे का क्या करिएगा? उसे आपको दूसरे पर आरोपित करना होता है।
Violence is the projection of one’s own inner urge to die onto the other. The death that is hidden within me, I want to impose upon the other. This is the psychological meaning of violence: I do not want to die. For the sake of my living—even if I must kill everyone—I am ready; but I do not want to die. At any cost—even if the whole world must be destroyed—I am ready; but I want to live. Both possibilities exist within man. When man clings to life, what of his urge to die? That, too, is within. It must be projected outward; it must be thrown upon others. Otherwise there will be restlessness, difficulty. Both demand fulfillment. If you hold to one, what will you do with the other? You have to impose it upon others.
इसलिए जितना जीवेषणा से भरा हुआ व्यक्ति होगा, उतनी ही हिंसा से भरा हुआ व्यक्ति भी होगा।
Therefore, the more one is filled with jiveshana, the more he will be filled with violence.
अगर बुद्ध या महावीर अहिंसक हो सके, तो उसका पहला सूत्र यह है कि उन्होंने जीने की वासना छोड़ दी। नहीं तो वे अहिंसक नहीं हो सकते। उन्होंने जीने की कामना ही छोड़ दी। बुद्ध ने तो कहा है कि अगर जरा सी भी वासना जीने की है, तो आदमी दूसरे को मिटाने को हमेशा तैयार होगा।
If Buddha or Mahavira could be nonviolent, the first reason is that they dropped the lust for life. Else, they could not be ahimsak. They abandoned the desire to live. Buddha has said: if even the slightest lust to live remains, a man will always be ready to annihilate others.
आप लड़ते ही कब हैं? जब आपको डर होता है कि कोई आपके जीवन को छीनने आ रहा है--चाहे झूठ ही हो यह डर। आप भयभीत कब होते हैं? जब आपको लगता है आपका जीवन छिन जाएगा, तो भयभीत होते हैं। भय का एक ही अर्थ है कि मेरा जीवन न छिन जाए। तो हम सुरक्षा करते हैं। उस सुरक्षा में अगर हमें दूसरे का जीवन छीनना पड़े, तो हम छीनेंगे।
When do you fight? When you fear someone has come to snatch away your life—even if that fear is false. When are you afraid? When it seems your life may be taken—then you are afraid. Fear means only this: may my life not be taken away. So we seek security. And in that securing, if we must take another’s life, we shall take it.
शवीत्जर ने, एक बहुत विचारशील व्यक्ति ने, भारत को मृत्युवादी कहा है। उसकी बात में थोड़ी सचाई है, थोड़ी। जिस अर्थ में वह कहना चाहता है, वह तो ठीक नहीं है; लेकिन थोड़ी सचाई है। क्योंकि भारत के जो भी बड़े मनीषी हैं, वे जीवेषणा से भरे हुए नहीं हैं। वे कहते हैं, जीवेषणा हिंसा पैदा करती है।
Albert Schweitzer, a very thoughtful man, has called India death-affirming. There is a little truth in it—only a little. In the sense he intends, it is not right; but there is some truth. For the great seers of India are not filled with jiveshana. They say: the lust for life breeds violence.
जब मैं बहुत जोर से जीना चाहता हूं, तो मैं दूसरे की मृत्यु का कारण बन जाता हूं। और दूसरे भी इतने ही जोर से जीना चाहते हैं, वे मेरी मृत्यु का कारण बन जाते हैं। जी कोई भी नहीं पाता; हम एक-दूसरे की मृत्यु के कारण बन जाते हैं। हम एक-दूसरे के जीवन को काटते हैं; जी कोई भी नहीं पाता।
When I want intensely to live, I become the cause of another’s death. And others, wanting to live just as intensely, become the cause of my death. No one truly lives; we become causes of one another’s death. We cut each other’s lives; no one lives.
तो बुद्ध या महावीर कहते हैं, ऐसी जीवेषणा का क्या मूल्य, जो दूसरे के जीवन का घात बनती हो! अगर यही जीवन है, जिसमें दूसरे की हिंसा अनिवार्य है, तो इस जीवन को छोड़ देने जैसा है।
So Buddha or Mahavira say: what is the worth of such jiveshana, which becomes the slayer of another’s life? If this is life—that violence against the other is inevitable—then this life is to be relinquished.
भारत की आकांक्षा रही है: ऐसे जीवन की तलाश, जो दूसरे के जीवन के विरोध में न हो। उसको हमने परम जीवन कहा है। एक ऐसे सत्व की खोज, एक ऐसी स्थिति की खोज, जहां मेरा होना किसी के होने में बाधा न बनता हो। और अगर मेरा होना किसी के होने में बाधा बनता है, तो भारत इस होने को दो कौड़ी का मानता रहा है। फिर इसका कोई मूल्य नहीं है। फिर ऐसे होने को करके भी, लेकर भी क्या करेंगे? ऐसे जीवन को क्या करेंगे, जो लाश पर ही खड़ा होता हो दूसरे की? जो दूसरे को मिटा कर ही बनता हो, ऐसी बनावट के भारत पक्ष में नहीं है।
India’s longing has been: the search for such a life as is not in opposition to another’s life. We have called that the supreme life. The search for such a being, such a state, where my being is not an obstruction to anyone’s being. And if my being becomes an obstruction to anyone’s being, India has always valued such being as worth two cowries—of no worth. Then it has no value. Then, having or carrying such a being, what will you do with it? What will you do with a life that stands only upon another’s corpse? A construction that can arise only by erasing the other—India is not in favor of such a construction.
तो शवीत्जर ठीक कहता है, उसकी आलोचना में सचाई है कि भारत मृत्युवादी है। सचाई इतनी ही है कि भारत जीवेषणावादी नहीं है। लेकिन शब्द अनुचित है, मृत्युवादी कहना ठीक नहीं। क्योंकि जो जीवन को ही नहीं मानता, वह मृत्यु को क्या मानेगा? जिसका जीवन में ही रस नहीं है, उसका मृत्यु में रस कैसे हो सकता है?
So Schweitzer is right to this extent: in his criticism there is truth that India is death-affirming. The truth is only this: India is not jiveshana-affirming. But the term is improper; to call it death-affirming is not right. For one who does not even affirm life—how will he affirm death? One who has no taste for life—how will he have taste for death?
तो भारत वस्तुतः न तो जीवेषणावादी है और न मृत्यु-एषणावादी है। भारत तो मानता है, ये दोनों एषणाएं साथ-साथ हैं; इनमें से एक का त्याग नहीं हो सकता। एक सिक्के का मैं एक पहलू त्यागना चाहूं, यह कैसे हो सकता है? पूरा सिक्का फेंक सकता हूं, या पूरा सिक्का बचा सकता हूं। लेकिन सोचूं कि एक पहलू बच जाए और एक फेंक दूं, तो मैं पागल हूं। तो भारत कहता है, या तो दोनों बचते हैं, जीवन की आकांक्षा के साथ दूसरे की मृत्यु की आकांक्षा भी बच जाती है, अपनी मृत्यु की आकांक्षा भी बच जाती है। और अगर फेंकना है जीवेषणा, तो मृत्यु-एषणा भी फिंक जाती है; वह उसी का दूसरा पहलू है।
In truth, India is neither jiveshana-affirming nor mrityu-eshana-affirming. India holds that these two urges are together; one cannot be given up while the other is kept. How can you throw away one face of a coin? Either you can throw away the whole coin, or you can keep the whole coin. But to think one face will remain and the other can be discarded—then you are mad. So India says: either keep both—then along with the urge for life the urge for another’s death also remains, along with your own death-urge. And if jiveshana is to be thrown away, then mrityu-eshana is also thrown away; it is the other face of the same coin.
इसलिए भारत मुक्तिवादी है, मृत्युवादी नहीं। मुक्ति का अर्थ है: जीवन और मृत्यु दोनों के पार। जीवन का अर्थ है मृत्यु के विरोध में, मृत्यु का अर्थ है जीवन के विरोध में; मुक्ति का अर्थ है दोनों के पार। किसी के विरोध में नहीं, किसी के पक्ष में नहीं; दोनों से अलग। इसलिए भारत का सारा चिंतन मोक्ष के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। यह मोक्ष क्या है? यह मोक्ष ऐसे होने की अवस्था है, जहां मेरा होना किसी के होने का शोषण नहीं है।
Therefore India is muktivadi, not mrityuvadi. Mukti means: beyond both life and death. Life is defined against death; death is defined against life. Mukti means: beyond both. Not in opposition to either; not in favor of either—beyond both. Hence all Indian reflection has revolved around moksha. What is this moksha? It is a state of being where my being is not the exploitation of anyone’s being.
इसे थोड़ा ठीक से समझ लें। जहां मैं होता हूं, इससे कोई मिटता नहीं, कोई भी नहीं मिटता; मेरे होने से किसी की हिंसा नहीं होती; मेरा होना शुद्धतम, निर्दोष और पवित्र हो जाता है; उसमें कोई रेखा हिंसा की नहीं रह जाती। अगर ऐसा कोई जीवन है, तो भारत कहता है, ऐसा जीवन ही पाने योग्य है। इस पृथ्वी पर तो हम जो जीवन देखते हैं, वह जीवन किसी न किसी रूप में हिंसा पर खड़ा है। इसलिए भारत को इस पृथ्वी की आकांक्षा ही न रही। हमने जो श्रेष्ठतम मनीषी पैदा किए, वे पृथ्वी के पार जाने की उद्दाम अभीप्सा से भरे हुए लोग हैं। वे कहते हैं, अगर यही जीवन है तो जीवन जीने योग्य नहीं है। एक और जीवन हो सकता है क्या?
Understand this a little rightly. Where I am, and no one is erased by my being—no one. My being becomes the violence of none; my being becomes purest, innocent, holy—no line of violence remains in it. If such a life exists, India says, only such a life is worth attaining. On this earth, the life we see stands, in some form or other, upon violence. Therefore India has had no longing for this earth. The finest seers we produced were filled with an intense longing to go beyond the earth. They said: if this is life, it is not worth living. Can there be another life?
शरीर के रहते तो उस जीवन की संभावना मुश्किल मालूम पड़ती है। क्योंकि शरीर का होना तो हिंसा पर निर्भर है; चाहे भोजन करें हम, चाहे श्वास लें, चाहे पानी पीएं, चाहे एक कदम रखें, लेटें, उठें, बैठें, हिंसा चलती है। शरीर हिंसा ही के आधार पर है। लेकिन चेतना, भीतर शरीर के जो होश, जो जागरूकता है, जो बोध है, उसके लिए किसी की हिंसा की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए हम इस बात की भी तलाश करते रहे हैं कि कैसे शरीर के पार के तत्व का पता चल जाए। और शरीर को हमने एक आवश्यक बुराई की तरह स्वीकार किया है। उसका इतना ही उपयोग है कि उसके रहते हमें उसका पता चल जाए जो शरीर नहीं है। जैसे ही उसका पता चल जाए जो शरीर नहीं है, फिर शरीर में आने का, लौटने का कोई कारण नहीं रह जाता।
As long as the body remains, the possibility of that life seems difficult. For the body’s very being depends on violence: whether we eat food, breathe, drink water, take a step, lie down, rise, sit—violence is on the move. The body stands upon violence. But consciousness—the awareness within, the wakefulness, the bodha—needs no one’s violence. Therefore we have sought to know how to discover that element beyond the body. And we have accepted the body as a necessary evil. Its only use is that while it remains, we may discover that which is not body. The moment that which is not body is known, there remains no reason to come back into the body, to return.
जीवेषणा खुद की हो, तो मृत्यु-एषणा दूसरे पर टिक जाती है। आज नहीं कल, खुद पर वापस लौट सकती है। वह हमारी ही वासना है, कभी भी वापस लौट सकती है।
If jiveshana is one’s own, then mrityu-eshana gets placed upon the other. Today or tomorrow it can return upon oneself. It is, after all, our own urge; it can return any time.
एक आदमी के मकान में आग लग गई। अभी क्षण भर पहले तक वह जीवेषणा से भरा था। बड़े सपने थे दुनिया में रहने के, होने के। अचानक वह कूद पड़ना चाहता है आग में कि मैं मर जाऊं। क्या हो गया? क्षण भर पहले यह आदमी जीना चाहता था। जीने की बड़ी योजना थी; लंबे स्वप्न थे, जो पूरे करने थे; समय कम था। अब अचानक यह आदमी कहता है, मैं मर जाना चाहता हूं, मुझे छोड़ दो, मैं कूद जाऊं, इस मकान के साथ जल जाऊं। क्या हुआ? जीवेषणा मृत्यु-एषणा कैसे बन गई? वह जो जीना चाहता था, मरना क्यों चाहता है?
A man’s house caught fire. Just a moment before he was full of jiveshana—great dreams of living and being in the world. Suddenly he wants to leap into the flames: let me die. What happened? A moment before, this man wanted to live; there were great plans for living—long dreams to fulfill; time was short. Now suddenly he says: I want to die; leave me, let me jump; let me burn with this house. What happened? How did jiveshana turn into mrityu-eshana? He who wanted to live—why does he want to die?
सब जीने की शर्त होती है। ध्यान रखना, आप भी जी रहे हैं, उसमें शर्तें हैं--पता हों, न हों। इस आदमी के जीने की शर्त थी--इसको पता नहीं था अब तक--कि यह महल रहेगा तो ही जीऊंगा। आज महल जल रहा है तो जीना व्यर्थ हो गया। कोई आदमी किसी को प्रेम करता है; उसकी पत्नी मर जाए, बच्चा मर जाए, पति मर जाए--मरना चाहता है।
All living has conditions. Be mindful: you too are living with conditions—whether you know them or not. This man’s condition for living—unknown to him till now—was: only if this palace remains will I live. Today the palace is burning; living has become futile. Someone loves someone; his wife dies, his child dies, his husband dies—he wants to die.
हमारे मुल्क में हजारों स्त्रियां सती होती रहीं। सती होने का क्या मतलब है? उसका मतलब है, जीवन की एक शर्त थी कि वह पति के साथ ही...। वह शर्त टूट गई, तो जीवेषणा मृत्यु-एषणा बन गई। अब वह पति के साथ ही मर जाना चाहती है स्त्री। उसका मतलब यह हुआ कि एक शर्त थी सुनिश्चित, उसके बिना जीवन स्वीकार नहीं, उसके बिना मृत्यु स्वीकार है।
In our land, thousands of women became sati. What does sati mean? It means: there was a condition for life—only with the husband… When that condition broke, jiveshana became mrityu-eshana. Now she wants to die with the husband. It means: there was a fixed condition; without it, life is not acceptable; without it, death is acceptable.
एक मित्र को मैं जानता हूं; वे एक राज्य के मुख्य मंत्री थे। बूढ़े हो गए थे। उनके घर मैं मेहमान था। ऐसे ही बात चलती थी; बातचीत में वे भूल से कह गए, फिर पछताए भी और कहा कि किसी और को मत कहना। लेकिन अब वे नहीं हैं, इसलिए कोई अड़चन नहीं है। वे ऐसे ही बातचीत में, रात गपशप चलती थी, वे मुझसे कह गए कि मेरी एक इच्छा है कि मुख्य मंत्री रहते ही मर जाऊं; क्योंकि बिना मुख्य मंत्री के फिर मैं एक मिनट न जी सकूंगा। जब से भारत आजाद हुआ, तब से वे मुख्य मंत्री थे उस राज्य के। बस एक ही इच्छा है कि मुख्य मंत्री रहते मर जाऊं। मुख्य मंत्री नहीं रहा तो फिर न जी सकूंगा।
I knew a friend; he was chief minister of a state. He had grown old. I was a guest at his house. In casual conversation he let slip—then repented, and said, Do not tell anyone. But now he is no more, so there is no obstacle. He said, in late-night talk: I have one desire—to die while still chief minister; for without being chief minister I will not be able to live even a minute. Since India became independent, he had been chief minister of that state. Only one desire—to die while still chief minister. If I am no longer chief minister, I will not be able to live.
ऐसे वे एक स्कूल के मास्टर थे आजादी के पहले। लेकिन अब वापस, मुख्य मंत्री का महल छोड़ कर अब वापस उनकी हिम्मत न थी पुरानी स्थिति में लौट जाने की। उनकी स्थिति दयनीय थी। और मैं मानता हूं कि अगर वे मुख्य मंत्री रहते न मरते, तो वे आत्महत्या कर लेते; वे इतने ही बेचैन और परेशान आदमी थे।
Once he had been a schoolmaster, before independence. But now, to leave the chief minister’s palace and return to the earlier condition—he had no courage. His condition was pitiable. And I believe that had he not died while still chief minister, he would have committed suicide; he was that restless and tormented a man.
शर्तें हैं हमारी जीने की। जीवन सशर्त है। तो शर्त टूट जाए तो हम मरने को राजी हो जाते हैं। आप अपनी हत्या करें या दूसरे की, कारण सदा एक होता है। दूसरे की भी आप हत्या इसीलिए करते हैं कि वह आपके जीवन में बाधा बन रहा था। और अपनी भी आप हत्या इसीलिए कर लेते हैं कि अब आपका स्वयं का जीवन भी आपके सशर्त जीवन की आकांक्षा में बाधा बन रहा था। उसे मिटा डालते हैं।
We live by conditions. Life is conditional. When the condition breaks, we agree to die. Whether you kill yourself or another, the cause is always one and the same. You kill another because he was becoming an obstacle in your life. And you kill yourself because your own life was becoming an obstacle in your conditioned longing for life. You eradicate it.
यह जो हिंसा की वृत्ति है, यह इसी मृत्यु की--इसको फ्रायड ने थानाटोस कहा है--यह मृत्यु-एषणा का हिस्सा है। अगर, जैसा फ्रायड कहता है, उतनी ही बात हो, तो फिर आदमी को इससे मुक्त कैसे किया जा सकता है? इसलिए फ्रायड कहता है कि ज्यादा से ज्यादा आदमी को हम कम से कम हिंसा के लिए नियोजित कर सकते हैं; लेकिन पूर्ण अहिंसा के लिए नहीं। आदमी तो हिंसक रहेगा ही। इसलिए हम उसकी हिंसा को सब्लीमेट कर सकते हैं, उसकी हिंसा को हम थोड़ा सा ऊर्ध्वगामी कर सकते हैं। कई तरह के ऊर्ध्वगमन हैं हिंसा के, वह भी खयाल में ले लें, तो आपको पता चले कि वहां भी आप हिंसा ही कर रहे हैं।
This tendency toward violence is a part of what Freud called Thanatos—the death-urge. If, as Freud says, this is so, then how can man be freed from it? Hence Freud says: at most, we can regulate man toward minimum violence; but never to total ahimsa. Man will remain violent. We can sublimate his violence, make it a little upward-moving. There are many kinds of sublimations of violence. If you take them into account, you will see that there, too, you are still doing violence.
दो पहलवान कुश्ती लड़ रहे हैं; आप देखने चले जा रहे हैं। हजारों, लाखों लोग इकट्ठे होते हैं पहलवान को कुश्ती लड़ते देखने। आप क्या देखने जा रहे हैं? आपको क्या रस मिल रहा होगा? एक आदमी पिटेगा, कुटेगा, गिरेगा; एक गिराएगा, दूसरा उसकी छाती पर सवार होगा; आपको क्या पुलक होती है? स्टुपिड, बिलकुल मूढ़तापूर्ण है। आप किसलिए पहुंच गए हैं देखने?
Two wrestlers grapple; you go to watch. Thousands, even lakhs, gather to watch wrestlers. What are you going to see? What taste do you get? One will be beaten, thrashed, thrown; one will throw the other, mount his chest. Why do you feel thrilled? Stupid, utterly foolish—what have you come to see?
मगर लोगों को देखें, जब कुश्ती हो रही हो, तो वे अपनी कुर्सी पर बैठ नहीं सकते; इतनी शक्ति से भर जाते हैं कि उठ-उठ आते हैं। सांस उनकी तेज चलने लगती है, रीढ़ सीधी हो जाती है; जैसे उनके प्राण अटके हैं किसी बड़ी घटना में। हो क्या रहा है? आपके भीतर जो हिंसा की वृत्ति है, उसकी केथार्सिस हो रही है, वह बाहर निकल रही है। आप मजा ले रहे हैं। असल में, अब आप इतने बलशाली भी नहीं हैं कि खुद ही हिंसा कर लें, वह आप नौकरों से करवा रहे हैं। वे किराए के आदमी कर रहे हैं वह काम।
Yet watch people when a bout is on; they cannot remain seated—they are so filled with energy they keep rising. Their breath grows fast, the spine straightens—as if their life is caught in some great event. What is happening? A catharsis of the violence-tendency within you is taking place—it is being discharged. You are enjoying it. In truth, you are no longer strong enough to do violence yourself; you outsource it to hired hands. The professionals do the job for you.
अब हम किसी भी काम को करने में खुद समर्थ नहीं हैं। अगर आपको प्रेम करना है तो आप खुद नहीं कर सकते। तो नाटक या फिल्म में दूसरों को प्रेम करते देखते हैं। आपके नौकर प्रेम कर रहे हैं, आप देख रहे हैं। बड़ा हलकापन लगता है; तीन घंटे नासमझियां देख कर जब आप लौटते हैं, तो मन हलका हो जाता है। क्यों?
Now we are incapable of doing anything ourselves. If you want to love, you cannot do it yourself; so you watch others loving in a play or a film. Your servants are loving; you watch. You feel relief; after three hours of such foolishness, you return with a lighter mind. Why?
यह सब आप करना चाहते थे। आपके भीतर ये वेग हैं। जब फिल्म के पर्दे पर पुलिस डाकू का पीछा कर रही हो, और सनसनीखेज हो जाए स्थिति, और रोआं-रोआं कंपने लगे, पहाड़ी रास्ते हों, भागती हुई कारें हों और ऐसा लगे कि अब दुर्घटना, अब दुर्घटना, तब आप इस हालत में हो जाते हैं जैसे कार के भीतर हैं। वह तो अच्छा है कि फिल्म के हाल में अंधेरा रहता है, कोई किसी को देख नहीं सकता। एकदम से उजाला हो जाए, तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे कि क्या कर रहे थे! इतने जोश में आप क्यों आ गए थे?
You wanted to do all that. These impulses are within you. When on the screen the police chase the bandit, the situation becomes sensational; every hair quivers; there are hill roads, racing cars, and it seems—now the accident, now the accident—then you become as if you are inside the car. It is good the cinema hall is dark; no one can see anyone. If suddenly there were light, you would be ashamed: what were you doing? Why did you get so excited?
आपके भीतर भी कुछ हो रहा था। वह आप हलके हो रहे थे। आप कुश्ती देख रहे हैं, दंगा-फसाद देख रहे हैं, युद्ध देख रहे हैं; आपके भीतर कुछ हलका हो रहा है। नौकरों से काम लिया जा रहा है; आप जो नहीं कर सकते हैं, वह अब धंधेबाज लोग उस काम को कर रहे हैं। आप नाच नहीं सकते, कोई नाच रहा है; आप गा नहीं सकते, कोई गा रहा है; आप दौड़ नहीं सकते, कोई दौड़ की प्रतियोगिता कर रहा है; आप लड़ नहीं सकते, कोई लड़ रहा है। हमने अपनी हिंसा को निकास के रास्ते बना रखे हैं।
Something was happening within you too; you were becoming light. You watch wrestling, riots, war—something inside is being relieved. Hired hands are doing the work; what you cannot do, the professionals are doing. You cannot dance—someone dances; you cannot sing—someone sings; you cannot run—someone runs a race; you cannot fight—someone fights. We have created outlets for our violence.
और सारी दुनिया में इस तरह के उपाय समाजों ने छोड़े हैं--छुट्टी के दिन। जैसे होली; वह छुट्टी का दिन है। उस दिन जो-जो नालायकी आपको करनी हो, वह आप मजे से कर सकते हैं। उसको कोई एतराज नहीं लेगा। लेकिन आप कर रहे हैं वह, यह आपने कभी सोचा कि क्यों कर रहे हैं? आप साल भर ही करना चाहते, लेकिन छुट्टी नहीं थी। यह तो दिल आपका था साल ही भर करने का--गाली देने का, गंदगी फेंकने का, दूसरे को परेशान करने का--यह तो आपका मन सदा से था। समझदार समाज आपको साल में कभी-कभी छुट्टी देता है, ताकि आपका कचरा निकल जाए, थोड़ी राहत मिले, थोड़ी राहत मिले।
And across the world, societies have provided such devices—holidays. Like Holi: a holiday. On that day, all the mischief you have wanted to do, you can do with joy—and no one will object. But have you ever asked why you do it? You wanted to do it all year, but there was no holiday. Your heart wanted it all year—abusing, throwing filth, harassing others—your mind wanted it constantly. A clever society gives you holidays now and then so the garbage inside can be released; some relief can come.
सारी दुनिया में सभी समाज, विशेषकर सभ्य समाज। असभ्य समाज नहीं करते ऐसी व्यवस्था; क्योंकि कोई जरूरत नहीं है। साल भर ही वे यह करते हैं। इसलिए कोई उनको होली की जरूरत नहीं है; साल भर होली है। जितना सभ्य समाज होगा, उतना उसे रास्ता बनाना पड़ेगा निकास का। फिर हम उसको हलके मन से लेंगे; फिर आप उसमें एतराज नहीं उठाएंगे। क्योंकि, आपने कभी सोचा ही नहीं कि आपकी यह जरूरत है; मानसिक जरूरत है।
All over the world, especially in ‘civilized’ societies. Uncivilized societies do not make such arrangements; they have no need. They do it all year; so they have no need of Holi—the whole year is Holi. The more civilized a society, the more it must create outlets. Then we will take it lightly; you will not object—for you have never thought this is your need, a psychological need.
सारी दुनिया में खेल है, प्रतियोगिता है, ओलंपिक्स हैं। हमारी सब हिंसा का उपाय है कि कहीं से वह बह जाए, निकल जाए। यह सब्लिमेशन है, यह ऊर्ध्वगमन है--मनोविज्ञान की भाषा में। कुछ बहुत ऊर्ध्वगमन नहीं है, लेकिन सीधी हिंसा नहीं है। और किसी को कोई बहुत नुकसान नहीं होता। पर आपके भीतर हिंसा है और वह मांग करती रहती है निकलने की, इसे आपको समझ रखना चाहिए।
All over the world there are games, competitions, the Olympics. These are remedies for our violence—to let it flow out somewhere, to be released. This is sublimation—an upward movement in the language of psychology. Not very high, but at least it is not direct violence. And no one is greatly harmed. But violence exists within you and keeps demanding expression; this you must remember.
इसलिए जब युद्ध होता है, तो लोगों के चेहरे पर रौनक आ जाती है। आनी नहीं चाहिए, उदासी छा जानी चाहिए। लेकिन होता उलटा है। युद्ध जब होता है, तो लोग रौनक से भर जाते हैं, पैरों में गति आ जाती है, जिंदगी में पुलक मालूम होती है--कुछ हो रहा है! ऐसे ही जिंदगी बेकार नहीं जा रही, चारों तरफ कुछ हो रहा है। हवा गरम है; उसमें आप भी गरमा जाते हैं। आप कितनी ही निंदा करते हों युद्धों की, लेकिन अपने भीतर देखेंगे, तो आपको रस आता है। हां, आपके घर पर ही युद्ध न आ जाए; तब आपको चिंता होती है। वह कहीं दूर होता रहे--वियतनाम में, बंगलादेश में, इजराइल में--आप बिलकुल प्रसन्न हैं। होता रहे। सुन कर भी, टेलीविजन पर देख कर, रेडियो पर सुन कर भी, आपको हलकापन आता है।
Hence, when war breaks out, a radiance appears on people’s faces. It should not; sadness should descend. But the opposite happens. When there is war, people are filled with a glow; there is spring in their step; a thrill in life—Something is happening! Life is not being wasted; all around, something is happening. The air is hot; you too grow hot. However much you condemn wars, if you look within, you will find you derive a taste. Yes—so long as war does not come to your own home; then you worry. Let it happen far away—Vietnam, Bangladesh, Israel—you are perfectly pleased. Let it go on. Even hearing it, watching it on television, listening to it on radio—your mind feels relieved.
आदमी क्या हिंसा से मुक्त कभी भी नहीं हो सकेगा?
Will man never be free of violence?
मनोविज्ञान के पास तो कोई उपाय नहीं है और निराशा है। मनोविज्ञान कहता है, इतना ही हो सकता है कि हम आदमी की हिंसा को समुचित मार्गों पर गतिमान कर दें। ठीक है, ओलंपिक देखो, पहलवानों को लड़ाओ, फिल्म देखो, यह ठीक है। सीधी मत करो। इस तरह अपने मन को निकाल लो, हलका कर लो। बस इतना ही हो सकता है।
Psychology has no remedy—it is pessimistic. Psychology says: the best we can do is to channel man’s violence into appropriate avenues. Fine—watch the Olympics; make wrestlers wrestle; watch films—fine. Don’t do it directly. Vent your mind like this; lighten it. That is all that is possible.
या फिर हम आदमी को बदलें। मनोविज्ञान को आशा नहीं मालूम होती। लेकिन लाओत्से, बुद्ध को आशा है; वे मानते हैं, आदमी बदला जा सकता है। आदमी के बदलने का एक ही उपाय है कि आदमी पहले अपनी वस्तुस्थिति से पूरी तरह परिचित हो जाए। पहले तो वह जान ले कि उसके भीतर हिंसा छिपी पड़ी है। इसे स्वीकार करना अहिंसा की दिशा में पहला कदम है।
Or, change the man. Psychology sees no hope. But Lao Tzu and Buddha have hope; they believe man can be transformed. And there is only one way to transform man: first, let man be fully acquainted with the facts of his own being. First, he must know that violence lies hidden within him. To accept this is the first step toward ahimsa.
लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करते। हम तो अपने को अहिंसक मानते हैं। क्योंकि कोई रात में पानी नहीं पीता, वह अहिंसक है; कोई पानी छान कर पी लेता है, वह अहिंसक है; कोई मांस नहीं खाता, वह अहिंसक है। हमने अहिंसा की बड़ी सस्ती तरकीबें खोज निकाली हैं।
But we do not accept it. We take ourselves to be nonviolent. One who does not drink water at night—he is ahimsak; one who filters his water—he is ahimsak; one who does not eat meat—he is ahimsak. We have discovered very cheap tricks of ahimsa.
लेकिन जो मांस नहीं खाता उसके व्यवहार में और जो मांस खाता है उसके व्यवहार में, कभी आपने फर्क देखा है कि कोई हिंसा का फर्क हो? कोई फर्क नहीं है। जो आदमी पानी छान कर पीता है और जो बिना छाने पीता है, क्या उनका दोनों का व्यवहार देख कर कोई भी बता सकता है कि इनमें कौन पानी छान कर पीता है? कोई भी नहीं बता सकता। तो अहिंसा क्या हुई? उन दोनों का व्यवहार एक जैसा है।
But have you ever seen any difference in the behavior of one who does not eat meat and one who does? Any difference of violence? There is none. One who filters his water and one who does not—can anyone tell by watching their conduct which one filters water? No one can. Then what ahimsa is this? Their behavior is the same.
अगर एक जैन दूकानदार है, जो सब तरह से अहिंसा को ऊपर से साध रहा है, और एक मुसलमान दूकानदार है, जो मांसाहारी है और किसी तरह की ऊपरी हिंसा को छोड़ नहीं रहा है। क्या ग्राहक के संबंध में उन दोनों का जो व्यवहार है, उसमें रत्ती भर भी फर्क होता है? कोई फर्क नहीं होता। डर तो यह है कि जो सब तरफ से हिंसा से रोक रहा है अपने को, वह ग्राहक की गर्दन ज्यादा दबाएगा। क्योंकि उसे दबाने का और कहीं मौका नहीं है, फैलाव नहीं है। तो उसकी गर्दन दबाने की वृत्ति ज्यादा तीव्र हो जाए, इसकी संभावना है। क्योंकि हिंसा अगर बहुत सी चीजों में फैल जाए तो उसकी मात्रा कम हो जाती है, डाइल्यूट हो जाती है। सब तरफ से सिकोड़ ली जाए तो फिर उसकी मात्रा घनी हो जाती है; फिर वह सीधी ही पकड़ती है।
If a Jain shopkeeper—who in every outer way practices ahimsa—and a Muslim shopkeeper—who eats meat and does not renounce any outer violence—deal with customers, is there the slightest difference in their behavior toward the customer? There is none. The danger is that the one who restrains himself everywhere may squeeze the customer’s neck harder—because he has no other outlet or opportunity. The tendency to squeeze may become more intense—for if violence is spread out into many things, its concentration diminishes, it is diluted. If it is contracted from all sides, then it becomes dense; then it catches hold directly.
इसलिए अक्सर यह होता है और इसमें आश्चर्य होता है हमें। भारत कई अर्थों में अहिंसक है--ऊपरी अर्थों में। पश्चिम के मुल्क ऊपरी अर्थों में हिंसक हैं। लेकिन अगर आदमियत, ईमानदारी, सचाई, वचन का भरोसा करना हो, तो भारत के आदमी का नहीं किया जा सकता। क्या मामला है? होना नहीं चाहिए। अगर यह अहिंसा इतनी साधी जा रही है, तो भारत का आदमी अलग ही तरह का आदमी होना चाहिए। लेकिन आज हम देखते हैं कि मनुष्यता की दृष्टि से पश्चिम का हिंसक आदमी भी हम से बेहतर साबित हो रहा है। क्या कारण होगा? कारण एक है, और वह यह है कि हम जो छोटी-मोटी अहिंसा साधते हैं, उससे हम अपनी हिंसा के निकास का उपाय भी नहीं छोड़ते। फिर वह एक ही तरफ, एक दिशा में हमारी हिंसा यात्रा करने लगती है; बहुत सघन हो जाती है।
Hence it often happens—and we are surprised. In many outer senses India is ahimsak. Western lands are outwardly violent. But if you need to rely on humanity, integrity, truthfulness, keeping one’s word—you cannot rely on the Indian. Why? It should not be so. If so much ahimsa is being practiced, the Indian should be a different kind of man. But today we see that in the human sense the violent Western man proves better than us. Why? One reason: by these small outer practices we do not even leave ourselves outlets for our violence. Then our violence moves in a single direction; it becomes very condensed.
इससे क्या नतीजा लिया जा सकता है? नतीजा एक लिया जा सकता है कि ऊपर से जो जबरदस्ती, ठोंक-पीट कर छोटी-मोटी हिंसा से बचेगा और छोटी-मोटी दिखाऊ अहिंसा साधेगा, वह एक तथ्य से वंचित हुआ जा रहा है जानने के कि उसके भीतर गहरी हिंसा भरी है। वह अपने आचरण में थोड़ा-बहुत उपाय करके भुला लेगा। और वह भुलाना बहुत खतरनाक है। आपके ऊपरी आचरण के अंतर से कोई बहुत फर्क नहीं पड़ता। आपके भीतर हिंसा है, उसे देखने से बहुत फर्क पड़ेगा, उसे पहचानने से बहुत फर्क पड़ेगा। उसकी जितनी गहरी समझ हो जाएगी, उतना ही उससे मुक्त होना आसान हो जाएगा।
What conclusion can be drawn? This: one who, by outer force and hammering, avoids petty acts of violence and practices showy ahimsa, deprives himself of knowing a fact—that deep violence is filled within. With slight adjustments of behavior, he will forget it. And that forgetting is dangerous. Small changes of outer conduct do not matter much. Seeing the violence within will matter greatly; recognizing it will matter greatly. The deeper the understanding of it grows, the easier it will be to be free of it.
और जब तक आपके भीतर हिंसा का पहलू है, तब तक आपके जीवन में सौंदर्य नहीं हो सकता। यह दूसरी बात हम खयाल में ले लें, फिर सूत्र में प्रवेश करें। एक ही प्रकार का सौंदर्य है जगत में, और वह सौंदर्य है भीतर से सब तरह की हिंसा, विध्वंस की वृत्ति का विसर्जन हो जाना। जब भीतर किसी तरह की हिंसा की वृत्ति और विध्वंस का भाव नहीं रह जाता, तो भीतर की चेतना कमल के फूल की तरह खिल जाती है।
And as long as violence remains within you, there can be no beauty in your life. Keep this second point in mind; then we will enter the sutra. There is only one kind of beauty in this world, and that beauty is this: when every tendency of inner violence and destructiveness has been dissolved. When no tendency toward violence or destruction remains within, inner consciousness blossoms like a lotus.
हमने बुद्ध में, महावीर में वही सौंदर्य देखा है। एक सौंदर्य है शरीर का; वह केवल धारणा की बात है। वह कुछ है नहीं। बुद्ध कहीं भी जाएं, कैसे भी आदमी के पास से गुजरें, कहानी तो कहती है कि पशु के पास से भी गुजरें, तो भी उनके सौंदर्य से आंदोलित हो जाएगा।
In Buddha and Mahavira we have seen that beauty. One beauty is of the body; it is only a matter of opinion. It is nothing in itself. Wherever Buddha goes—even past an animal, it is said—the animal is stirred by his beauty.
एक सौंदर्य शरीर का है; वह मान्यता की बात है। कहीं लंबी नाक सुंदर है, कहीं नहीं है। कहीं सफेद चमड़ी सुंदर है, कहीं नहीं है। अभी मैं एक अमरीकन विचारक की किताब पढ़ रहा था। उसने लिखा है कि सफेद चमड़ी जो है, एक तरह की बीमारी है। वह खुद ही सफेद चमड़ी का आदमी है; लेकिन बड़ी हिम्मत की बात लिखी है। उसने लिखा है कि सफेद चमड़ी जो है, वह एक तरह की बीमारी है। क्योंकि सफेद चमड़ी के आदमी में कुछ पिगमेंट कम हैं, जो काली चमड़ी के आदमी में हैं। और वे जो पिगमेंट हैं, जो काली चमड़ी के आदमी में हैं, जीवन की सुरक्षा के लिए बड़े जरूरी हैं। वह डाक्टर है आदमी और उसका कहना है कि सफेद चमड़ी जो है, वह एक तरह की बीमारी है। सफेद चमड़ी कोई सौंदर्य नहीं है।
Physical beauty is a matter of notions. Somewhere a long nose is beautiful; elsewhere it is not. Somewhere a white skin is beautiful; elsewhere it is not. I was reading a book by an American thinker. He has written that white skin is a kind of disease. He himself is white; it is a courageous statement. He writes: white skin is a kind of disease; because in a white-skinned person, certain pigments are lacking that a dark-skinned person has. And those pigments in the dark-skinned person are essential for the protection of life. He is a doctor, and says: white skin is a kind of illness; whiteness is not beauty.
अगर आप अमेजान के किनारे बसे हुए जंगली आदमियों से पूछें, तो वे सफेद चेहरे को सफेद कहते ही नहीं, वे पेल फेस कहते हैं, पीला चेहरा। और वे कहते हैं कि यह रुग्ण आदमी है।
If you ask the tribes on the Amazon, they do not even call a white face white—they call it pale-face. And they say: this is a sick man.
सफेदी कोई सौंदर्य नहीं है; मान्यता की बात है। इसलिए हमने कृष्ण को, राम को गोरा नहीं बनाया; क्योंकि उन दिनों हम गोरे को कोई सुंदर नहीं मानते थे। पता नहीं, राम और कृष्ण सांवले थे कि नहीं; यह दूसरी बात है। लेकिन एक बात पक्की है कि उस दिन जिन चित्रकारों ने उनके चित्र बनाए और मूर्तियां गढ़ीं, उनकी मान्यता यह थी कि सांवले का मुकाबला नहीं है, सांवला ही सुंदर है। इसलिए कृष्ण को हमने नीलवर्ण, श्याम नाम ही दे दिया, सांवला। उन दिनों भारत की धारणा ऐसी थी कि सफेदी में एक तरह का उथलापन है; सांवले में एक तरह का गहरापन है। जब नदी गहरी हो जाती है, तो सांवली हो जाती है; जब आकाश से बादल हट जाते हैं, तो आकाश सांवला हो जाता है; जितना गहन और गहरा होता है, उतनी नीलिमा छा जाती है। तो उन दिनों भारत की कल्पना थी सौंदर्य की सांवले की। सफेद को हम कभी सुंदर नहीं माने हैं।
Whiteness is not beauty; it is a matter of opinion. Therefore we did not make Krishna or Rama fair; because in those days we did not consider fairness beautiful. Who knows whether Rama and Krishna were dark or not—that is another matter. But one thing is certain: the painters and sculptors of that time held the view that the dark has no rival; the dark is beautiful. So we gave Krishna the very names Nilvarna, Shyam—the dark one. In those days the Indian imagination of beauty was dark. We never considered white as beautiful.
लेकिन यह मान्यता की बात है। मान्यता बदलती चली जाती है। और शरीर का सौंदर्य बिलकुल ही धारणा पर निर्भर है। जो आज सुंदर है, कल असुंदर हो जाएगा। जो कल असुंदर था, वह आज सुंदर हो सकता है।
But all that is a matter of notions. Notions keep changing. Physical beauty depends entirely upon opinion. What is beautiful today will be ugly tomorrow; what was ugly yesterday may be beautiful today.
एक और सौंदर्य है, जो धारणा की बात नहीं है; जो आंतरिक अवस्था की, अस्तित्वगत बात है। बुद्ध किसी भी युग से गुजरें और कैसी ही धारणा के लोग हों, बुद्ध का सौंदर्य छुएगा। वह सौंदर्य शरीर का नहीं है, वह चुंबक भीतर का है। यह चुंबक उस आदमी में ही गहन हो जाता है, जिस आदमी में भीतर की हिंसा क्षीण हो जाती है।
There is another beauty which is not a matter of opinion; it is a matter of inner state, of existentiality. Let Buddha pass through any age, among people of any notions—Buddha’s beauty will touch them. That beauty is not of the body; it is the inner magnet. That magnet becomes intense only in one whose inner violence has waned.
क्यों? वह हमें क्यों आकर्षित करता है?
Why does he attract us?
सुंदर का मतलब है जो खींचे, आकर्षित करे। इसलिए हमने कृष्ण को नाम ही कृष्ण दे दिया। कृष्ण का मतलब है जो खींचे, आकर्षित करे। आकृष्ट करे वह कृष्ण, खींच ले जो, कशिश हो जिसके भीतर।
Beauty means that which draws, that which attracts. Hence we named Krishna—Krishna means: that which draws, that which attracts. He who charms is Krishna; he who pulls, whose being has kashish.
इसे हम ऐसा समझें कि जब भी कोई आदमी आपके प्रति क्रोध से भरता है, तो उस आदमी का सारा आकर्षण आपके लिए समाप्त हो जाता है, विकर्षण पैदा हो जाता है। अगर कोई आदमी आपके प्रति हिंसा से भरा है, आपको पता भी न हो, तो भी उस आदमी के पास आपको बेचैनी मालूम होगी; वह आदमी से आप रिपेल्ड अनुभव करेंगे, हटते हुए, बच जाएं--दूर हो जाए, यह आदमी हट जाए। कभी ऐसा लगता है कि कोई आदमी, बिलकुल अपरिचित, अनजान, आपको पहली दफा दिखता है और आप हट जाना चाहते हैं। क्या बात होगी?
Understand it thus: whenever someone is filled with anger toward you, all attraction to him ends—you feel repelled. If someone is filled with violence toward you—even if you do not know it—you will feel restlessness near him; you will feel repelled, you will want to keep distant—let him be far away. Sometimes it happens that a person utterly unfamiliar, unknown, is seen for the first time and you want to move away. What is the matter?
जो भी आपके प्रति हिंसा से भरता है, उससे आपका विकर्षण पैदा होता है। अगर आप भी हिंसा से भरे हैं किसी के प्रति तो विकर्षण पैदा होगा। और अगर आप हिंसा से भरे ही हैं, किसी के प्रति का कोई सवाल नहीं, तो जो भी आपके पास आएगा, वह दूर हटना चाहेगा। कभी आपने अनुभव किया है कि लोग आपके पास आना नहीं चाहते, या आते हैं तो दूर हट जाते हैं, या आप उनको खींचते हैं तो वे भागते हैं। अगर ऐसा अनुभव भी होगा, तो आप समझेंगे वे लोग ही गलत हैं। लेकिन थोड़ा विचार करना, अगर भीतर हिंसा है, तो हिंसा विकर्षक है; वह उलटा मैग्नेटिज्म है उसमें, दूर हटाती है। स्वाभाविक भी है। क्योंकि जहां हिंसा हो, वहां आपके जीवन को खतरा है; इसलिए दूर हट जाना उचित है।
Whoever is full of violence toward you creates repulsion in you. If you are filled with violence toward someone, repulsion will arise. And if you are full of violence, not merely toward someone but as such, then whoever comes near you will want to go away. Have you experienced that people do not want to come near you—or, if they come, they drift away—or if you pull them, they run? If such an experience has occurred, you will assume those people are at fault. But reflect a little: if violence is within, violence repels; it has reverse magnetism—it pushes away. Naturally: where there is violence, there is danger to your life; so to keep away is proper.
जब हिंसा विसर्जित हो जाती है, तो इससे उलटी घटना घटती है। जिसके भीतर से हिंसा विसर्जित हो जाती है, आप अचानक जैसे उसमें गिर जाना चाहते हैं, उससे एक हो जाना चाहते हैं, उसके पास होना चाहते हैं, उसके निकट होना चाहते हैं। एक अदम्य आकर्षण आपको उसकी तरफ खींचने लगता है।
When violence is dissolved, the opposite happens. In one from whom violence has been dissolved, you suddenly want to fall, to merge, to be near, to be close. An irresistible attraction begins to draw you to him.
अगर बुद्ध और महावीर के पास सैकड़ों लोग आकर्षित होकर डूब गए, तो उसका कारण, वह जो कह रहे थे, वह नहीं था। क्योंकि उन्होंने जो कहा है, वह किताबों में रखा है। और आप किताब पढ़ लें, आप कुछ दीवाने हो नहीं जाएंगे। गीता कितनी दफे आपने पढ़ ली! लेकिन जो अर्जुन ने जाना है, वह आप नहीं जान पाएंगे।
If hundreds were drawn to Buddha and Mahavira and drowned in them, the reason was not what they were saying. For what they said lies in books; you may read the book—you will not go mad with love. How many times you have read the Gita! But what Arjuna knew, you cannot know.
क्या, फर्क क्या है? वहां वह आदमी मौजूद था, जिसके होने में आकर्षण था। गीता आपको कनविन्स नहीं कर पाएगी, कितना ही पढ़ें। कृष्ण के होने में कनविक्शन है। वह जो राजी हो जाना है आपका, वह कृष्ण के वचन से नहीं है, वह कृष्ण की वाणी से नहीं है, वह कृष्ण के अस्तित्व से है।
What is the difference? There, the man was present whose very being was attraction. The Gita will not convince you, however much you read. In Krishna’s being there is conviction. Your consent is not to Krishna’s words or voice, but to Krishna’s very existence.
एक सौंदर्य है, एक आकर्षण है, जो भीतर की हिंसा के विसर्जित हो जाने से उपलब्ध होता है। और एक ही सौंदर्य है वस्तुतः, जो उसे पा लेता है, वह सुंदर है। जो उसे नहीं पाता, वह कितने ही आभूषण लगाए और कितनी ही सजावट करे और कितना ही बाहर से सजाए-संवारे, वह सिर्फ अपनी कुरूपता छिपा रहा है; सुंदर नहीं हो पाता। कुरूपता छिपाना एक बात है; सुंदर हो जाना बिलकुल दूसरी बात है।
There is a beauty, an attraction, which comes when inner violence is dissolved. And that alone is beauty in truth. He who attains it is beautiful. One who does not, however many ornaments he wears, however much he deck and adorn himself from the outside—he only hides his ugliness; he does not become beautiful. Hiding ugliness is one thing; becoming beautiful is entirely another.
इसीलिए महावीर जैसा व्यक्ति नग्न भी हो सका; क्योंकि अब छिपाने को कुछ बचा ही नहीं। जिसे छिपाते थे, वह कुरूपता न बची। सौंदर्य नग्न हो सकता है, कुरूपता नग्न नहीं हो सकती। सिर्फ सौंदर्य ही नग्न हो सकता है। इसका मतलब यह आप मत समझना कि जो भी नग्न हो जाते हैं, वे सुंदर हैं। उलटा नहीं कह रहा हूं कि जो भी नग्न हैं, वे सुंदर हैं। लेकिन सौंदर्य नग्न हो सकता है, प्रकट हो सकता है; क्योंकि अब कुछ छिपाने को नहीं है, कुछ भय नहीं है किसी का। कुरूपता भयभीत है, छिपना चाहती है, ढंकना चाहती है, आवृत होना चाहती है।
Hence a person like Mahavira could be naked; because now nothing remained to hide. That which was to be hidden—the ugliness—is no more. Beauty can be naked; ugliness cannot. Only beauty can dare to be naked. This does not mean that whosoever is naked is beautiful—do not reverse it. But beauty can be naked, can be revealed; because nothing remains to be concealed, no fear remains of anyone. Ugliness is afraid; it wants to hide, to cover, to be veiled.
अब हम सूत्र में प्रवेश करें।
Now let us enter the sutra.
‘विजय में भी कोई सौंदर्य नहीं है। और जो इसमें सौंदर्य देखता है, वह वही है, जो रक्तपात में रस लेता है।’
‘There is no beauty even in victory. And he who sees beauty in it is the one who takes pleasure in bloodshed.’
विजय में भी कोई सौंदर्य नहीं है; क्योंकि विजय निर्भर ही हिंसा पर होती है, विजय आधृत ही मृत्यु पर है। कौन जीतता है? जो मारने में ज्यादा कुशल है, जो मृत्यु का दूत आपसे ज्यादा है। जीतने में न तो पता चलता कि सत्य जीत रहा है, न पता चलता कि शिव जीत रहा है, न पता चलता कि सुंदर जीत रहा है; एक बात भर पता चलती है कि जो शक्तिशाली है वह जीत रहा है। ब्रूट फोर्स, पाशविक शक्ति जीतती है।
There is no beauty even in victory; because victory depends upon violence; victory stands upon death. Who wins? He who is more skilled in killing, who is a greater messenger of death than you. In victory it is not revealed that Satya is winning, nor that Shiva is winning, nor that Sundar is winning; only one thing is revealed—that brute force wins.
जीसस को सूली पर लटका दिया। जिन्होंने सूली दी, उनके पास सिर्फ पाशविक शक्ति थी; जीसस के पास परमात्मा था। लेकिन वे सूली देने वाले सूली देने में जीत गए। मंसूर को जिन्होंने काटा, उनके पास तलवारें थीं; मंसूर के पास आत्मा थी। लेकिन तलवार से काटने वाले लोग शरीर काटने में जीत गए।
Jesus was hung upon a cross. Those who crucified him had only brute force; Jesus had Paramatma. Yet the crucifiers won in the act of crucifixion. Mansoor—those who cut him had swords; Mansoor had the soul. Yet those who cut with swords won in cutting the body.
एक बात खयाल में ले लें: जितना श्रेष्ठतर हो भीतर का अंश, उतना ही पशुता के सामने--बाहरी अर्थों में--जीत नहीं पाएगा। आपके भीतर आइंस्टीन की बुद्धि हो, तो भी क्या फर्क पड़ता है; एक जोर से मारा हुआ पत्थर आपकी खोपड़ी को तोड़ देगा। और आपके पास कितनी ही बड़ी आत्मा हो, तलवार आपकी गर्दन को काट देगी। बाहरी अर्थों में, पशुता जीत जाएगी।
Consider this: the subtler the element within, the less will it win—outwardly—against animality. Even if you possess Einstein’s intelligence—what difference does it make? A stone thrown hard will crack your skull. And however great your soul, a sword will cut your neck. In the outer, animality will win.
एक और मजे की बात है कि बाहरी अर्थों में सिर्फ पशुता ही जीतना चाहती है। बाहरी अर्थों में सिर्फ पशुता ही जीतना चाहती है; बाहरी अर्थों में, वह जो दिव्यता है, जीतना भी नहीं चाहती। क्योंकि जीतने की आकांक्षा ही पशुता का हिस्सा है; दूसरे को जीतने का भाव ही हिंसा है। क्यों जीतना चाहते हैं दूसरे को? डॉमिनेट करना है? मालकियत दिखानी है? उसको वस्तु बना कर अपने घेरे में, फंदे में, अपने कारागृह में डालना है? दूसरे को हम जीतना क्यों चाहते हैं?
And note another strange fact: outwardly, only animality wants to win. In the outer, only animality longs for victory; in the outer, the divine does not even want to win. For the very desire to win is part of animality; the impulse to conquer another is violence. Why do you want to win over another? To dominate? To display ownership? To reduce him to a thing and put him into your circle, your noose, your prison? Why do we want to win over another?
दूसरे को जीतने का अर्थ है उसकी स्वतंत्रता को नष्ट करना; वस्तुतः दूसरे को जीतने का अर्थ है उसको नष्ट करना। अगर वह बाधा डालेगा हमारे जीतने में तो हम नष्ट कर देंगे। या तो राजी हो हार कर जीने को तो हम जीने देंगे, और या फिर मरने को राजी हो। असल में, क्या? दूसरे को जीतने में हम क्या चाहते हैं? दूसरे को जीतने में हम दूसरे को मिटाना चाहते हैं। और क्यों? क्या अस्तित्वगत कारण है इसका?
To win another means to destroy his freedom; in truth, to win another is to destroy him. If he obstructs our winning, we will destroy him. Either consent to live by losing, and we will let you live—or be ready to die. What in truth? In winning another, what do we seek? We seek to erase him. And why? What existential reason is there?
इसका कारण छोटी सी कहानी से कहूं; वह सबकी सुनी हुई कहानी है।
Let me tell it through a small story, known to all.
अकबर ने एक दिन एक लकीर खींच दी है बोर्ड पर, और लोगों से कहा है, अपने दरबारियों से, कि इसे बिना छुए छोटा कर दो। बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं दरबारी; वे नहीं कर पाए। और फिर बीरबल ने एक लकीर बड़ी उसके नीचे खींच दी है। बड़ी लकीर खिंचते ही वह लकीर छोटी हो गई; कुछ छुआ भी नहीं उसे।
One day Akbar drew a line on the board and asked his courtiers, Make it shorter without touching it. They were in a fix; they could not. Then Birbal drew a longer line beneath it. Instantly, the first line became shorter—without being touched.
ठीक यही हम कर रहे हैं हिंसा में--उलटे तरह से। हम भीतर बहुत छोटे हैं। एक रास्ता तो है कि इसे हम बड़ा करें। लेकिन तब इसे छूना पड़ेगा, इस भीतर के अस्तित्व को बदलना पड़ेगा। तब इस भीतर के अस्तित्व में संघर्ष और साधना आएगी। तब यह भीतर का अस्तित्व एक लंबी यात्रा होगी क्रांति की, रूपांतरण की। वह झंझट का काम है। इसे हम छूना भी नहीं चाहते, फिर भी हम बड़े होना चाहते हैं; फिर भी अहंकार चाहता है मैं बड़ा हूं। तो एक सीधा उपाय है, दूसरे को छोटा कर दो। इसको छुओ ही मत, इस भीतर की बात ही छोड़ो, इस आत्मा वगैरह की झंझट में मत पड़ो; दूसरे को छोटा कर दो। दूसरा छोटा होते ही आप बड़े मालूम पड़ते हैं।
Exactly this we are doing in violence—only in reverse. We are very small within. One way is to make this inner line bigger. But then we must touch it; we must transform this inner being. Then in this inner being there will be struggle and sadhana. Then this inner being will be a long journey of revolution, of transformation. That is troublesome. We do not want to touch the inner at all—yet we want to be big; the ego wants to be great. So there is a straightforward trick: make the other smaller. Do not touch this; forget all about this self, Atman, and all that—just make the other small. The moment the other becomes small, you appear big.
सारी हिंसा का रस दूसरे को छोटा करके खुद को बड़ा अनुभव करने का रस है। आप बड़े होते नहीं। वह बीरबल ने भी अकबर को धोखा दिया; आप भी धोखे में पड़ मत जाना। वह लकीर उतनी की उतनी ही रही, जरा भी छोटी-बड़ी नहीं हुई; लेकिन नीचे एक बड़ी लकीर खींच देने से वह छोटी दिखाई पड़ने लगी। छोटी हुई नहीं; एपियरेंस, सिर्फ भास हुआ। वह छोटी हुई नहीं, क्योंकि वह उतनी ही है। और उस लकीर को कोई पता भी नहीं है कि वह छोटी हो गई। कैसे पता होगा? वह तो आप जो बड़ी लकीर नीचे देख रहे हैं...। इसको, जो लोग दृष्टि और प्रकाश के संबंध में खोज करते हैं, वे दृष्टि-भ्रम कहते हैं। बीरबल ने धोखा दिया। यह दृष्टि-भ्रम है। लकीर उतनी की उतनी है; अकबर धोखे में आ गया। वह धोखा क्यों पैदा हुआ? एक बड़ी लकीर दिखाई पड़ने लगी; तुलना पैदा हो गई। वह छोटी लकीर छोटी दिखाई पड़ने लगी--बड़ी की तुलना में। लकीर उतनी ही है।
All the taste of violence is this: by making the other small, to experience oneself as big. You do not become big. Birbal deceived Akbar; do not be deceived. The line remained exactly what it was—not a bit shorter or longer. But by drawing a bigger line beneath it, it appeared small. It did not become small; only in appearance. And that line itself has no idea it has become small—how could it know? It is you who see the bigger line beneath and make a comparison. Those who research sight and light call this an optical illusion. Birbal deceived; it is an illusion of vision. The line is the same; Akbar was deceived. Why did deception arise? A bigger line appeared; comparison arose; the smaller seemed smaller—by comparison. The line is the same.
अकबर धोखे में भला आ गया हो, आप धोखे में मत आ ज
ाना। क्योंकि जब आप दूसरे को छोटा करते हैं, आप बड़े नहीं हो रहे, आप उतने के उतने हैं। और डर तो यह है कि दूसरे को आप छोटा कर सके, इसलिए आप और छोटे हो गए हैं। क्योंकि दूसरे को छोटा करने में बिना छोटा हुए कोई उपाय नहीं है।
Let Akbar be deceived—do not you be deceived. When you make another small, you do not become big; you remain as you are. And the fear is: if you could make another small, you have become even smaller—because one cannot make another small without becoming small oneself.
इसलिए जिस आदमी के पास जाकर आपको लगे कि वह आपको छोटा कर रहा है, वह आदमी बड़ा आदमी नहीं होता। आइंस्टीन के संबंध में सी.पी.स्नो ने लिखा है कि मैं दुनिया के बहुत बड़े-बड़े लोगों से मिला, लेकिन आइंस्टीन की जो बड़ाई थी, जो बड़प्पन था, वह और ही है। क्योंकि उसके पास जाकर ऐसा लगता था कि हम बड़े हो गए हैं। उसके पास होने में यह बात ही भूल जाती थी कि दूसरी तरफ आइंस्टीन है। वह इसका मौका ही नहीं देता था कि पता भी चले कि दूसरी तरफ आइंस्टीन है।
Therefore, if beside a person you feel he is making you small—he is not a great person. About Einstein, C. P. Snow wrote: I have met many of the world’s great, but the greatness of Einstein was of another kind—for sitting near him, one felt that one had become bigger. His presence did not even allow one to remember that on the other side sat Einstein. He gave no chance to this thought.
और आइंस्टीन बुद्धि के हिसाब से तो बेजोड़ था ही। एक बहुत बड़े विचारक ने, जोरेफ ने सुझाव दिया है कि अब हमें दुनिया का जो कैलेंडर है, वह आइंस्टीन के हिसाब से चलाना चाहिए--बिफोर आइंस्टीन, आफ्टर आइंस्टीन। आइंस्टीन के पहले की घटना और आइंस्टीन के बाद की घटना अब आइंस्टीन से ही नापी जानी चाहिए--वह लकीर बन जानी चाहिए बीच की। उसके सुझाव में जान है। आदमी इतनी बुद्धि का कभी हुआ नहीं।
And by intelligence Einstein was unparalleled. One great thinker, Josef, has suggested that now the world’s calendar should be according to Einstein—Before Einstein, After Einstein. Events before and after Einstein should be measured by Einstein—let him be the line in the middle. There is weight in the suggestion. Never was there a man of such intelligence.
लेकिन स्नो कहता है कि उसके पास बैठ कर पता ही नहीं चलता था कि आइंस्टीन के पास बैठे हैं। यह तो जब उसके घर से लौटने लगते थे, तब खयाल आता था--किससे मिल कर लौट रहे हैं। और उसने खयाल भी न होने दिया। और उसके पास होकर लगा कि हम बड़े हो गए हैं।
But Snow says: sitting by him, one did not feel one was sitting by Einstein. Only when leaving his house did the thought arise—whom am I returning from meeting? He did not even let that thought arise. And being with him, one felt oneself enlarged.
जब आप दूसरे को छोटा करते हैं, तब आप बड़े तो हो ही नहीं सकते, छोटे जरूर हो जाते हैं। लेकिन भ्रम पैदा होता है, दृष्टि-भ्रम पैदा होता है।
When you make another small, you cannot become big; you certainly become small. But an illusion appears—an illusion of vision.
तो हिंसा का मजा एक है: दूसरा छोटा किया जा सके, हराया जा सके। आप बड़े होते हैं; लगता है कि होते हैं। अगर दूसरा बाधा डाले तो मिटा दिया जाए। तब आपको लगता है कि आपके पास परम शक्ति है, आप मिटा भी सकते हैं। ध्यान रहे, एक दूसरा भ्रम पैदा होता है। जो लोग भी मिटा सकते हैं, वे सोचते हैं कि शायद वे बना भी सकते हैं; जब मिटा सकते हैं, तो बना भी सकते हैं। वह भी भ्रम है। आपकी मिटाने की ताकत आपके बनाने की ताकत नहीं है। मिटाना आसान है। मिटाने का काम बच्चे भी कर सकते हैं, मूढ़ भी कर सकते हैं, पागल भी कर सकते हैं। बनाना बड़ी और बात है।
So the pleasure of violence is one: to make the other smaller, to defeat him. You become big—or, at least, you feel so. If the other obstructs, then eliminate him. Then you feel you have ultimate power—you can even destroy. Be aware: another illusion is born. Those who can destroy think they can create. If I can destroy, then perhaps I can create—it is an illusion. Your power to destroy is not your power to create. Destruction is easy. Children, fools, madmen can destroy. Creation is a far greater matter.
हिंसक मिटाने में सोचता है कि कुछ बना लिया उसने, कुछ करके दिखा दिया। क्या करके दिखाया? मिटाया है। मिटाना कोई कृत्य नहीं है। बनाना! लेकिन भ्रम पैदा होता है कि जब मैं मिटा सकता हूं, तो मैं बना भी सकता हूं।
The violent man, in destroying, thinks he has done something, achieved something. What have you done? You have destroyed. Destruction is no act; creation is. But the illusion arises: if I can destroy, I can create.
मनसविद कहते हैं कि दूसरे को मार डालने में आदमी को एक भरोसा आता है कि मैं मार सकता हूं तो मुझे कोई नहीं मार सकेगा। एक आदमी अगर लाखों लोगों की हत्या कर दे तो उसे ऐसा लगता है कि अब मुझे कौन मारने वाला है! लेकिन वह मौत आते वक्त यह नहीं पूछती कि आपने कितने लोगों को मारा था? उससे कोई अंतर ही नहीं पड़ता। आपका मरणधर्मा-स्वरूप मरणधर्मा ही है।
Psychologists say: in killing another, a man gains a belief—if I can kill, then no one can kill me. If a man kills millions, he feels: now who can kill me? But when death comes, it does not ask: how many did you kill? It makes no difference. Your mortal nature remains mortal.
हिंसा पर खड़ा है विजय का सारा आधार। हिंसा कुरूपता है।
The entire foundation of victory stands upon violence. Violence is ugliness.
इसलिए लाओत्से कहता है, ‘विजय में भी कोई सौंदर्य नहीं है। और जो इसमें सौंदर्य देखता है, वह वही है, जो रक्तपात में रस लेता है।’
Hence Lao Tzu says: ‘There is no beauty even in victory. And he who sees beauty in it is the one who takes pleasure in bloodshed.’
लेकिन आदमी है बेईमान। और आदमी की सबसे बड़े बेईमानी है उसकी रेशनलाइजेशन करने की क्षमता; वह हर चीज को बुद्धियुक्त कर लेता है। इसे थोड़ा समझ लें; क्योंकि आदमी की बुनियादी बेईमानी है। और हम सब उसमें कुशल हैं। हम जो करना चाहते हैं, उसके आस-पास हम बुद्धि का जाल खड़ा कर लेते हैं। अब तक ऐसा ही आदमी सोचता रहा है कि वह जो भी करता है, बुद्धियुक्त ढंग से करता है। लेकिन यह झूठ है। वह करता पहले है। करने के कारण बुद्धि में नहीं होते; करने के कारण अचेतन मन में होते हैं। लेकिन आदमी यह भी मानने को तैयार नहीं है कि मैं बिना बुद्धि के कोई काम करता हूं। इसलिए करता है किन्हीं और कारणों से, दिखाता है कोई और कारण।
But man is dishonest. His greatest dishonesty is his capacity to rationalize—he can give a rational gloss to everything. Understand this a little—for it is man’s basic dishonesty. And we are all skilled at it. Whatever we want to do, we erect a web of reasons around it. Till now, man has thought he acts reasonably. But this is false. He acts first; the causes of action are not in reason—they are in the unconscious. Yet man is unwilling to admit he does anything without reason. So he acts for other causes, and shows other causes.
इसे हम जरा समझें। आप घर में बैठे हुए हैं। आपको देख कर ही कोई कह सकता है कि आप किसी न किसी पर टूटने की तैयारी कर रहे हैं। आप हालांकि आरामकुर्सी पर बैठे हैं; लेकिन कुर्सी आराम कर रही है, आप नहीं कर रहे हैं। आपके ढंग से दिखता है कि आप तलाश में हैं, आप शिकार की खोज कर रहे हैं। कोई भी आपका निरीक्षण कर रहा हो तो पहचान सकता है कि आप तैयारी में हैं; हालांकि आपको यह बिलकुल खयाल नहीं है खुद भी। लेकिन आपके भीतर भाप इकट्ठी हो रही है; जल्दी ही आपकी भाप फूटेगी।
Understand it. You are sitting at home. One who sees you can tell you are preparing to pounce on someone. You are on the armchair; but the chair is resting—you are not. Your very manner shows you are searching—looking for prey. Anyone observing you can recognize you are in preparation—even though you have no idea yourself. The steam within is gathering; soon it will erupt.
आपका बच्चा स्कूल से चला आ रहा है दिन भर की मुसीबत झेल कर। क्योंकि शिक्षक से बड़ी मुसीबत और क्या हो सकती है! अपना बस्ता टांगे हुए, जैसे सारा संसार का बोझ उठा रहा है--अकारण, उसकी कुछ समझ में भी नहीं आ रहा कि क्यों। वह चला आ रहा है। आपको दिखाई पड़ता है: कपड़े पर दाग लगे हैं, स्याही डाल ली है; या शर्ट फट गया है, या पैंट पर कीचड़ पड़ी है। आप टूट पड़े।
Your child is coming home from school after a day’s troubles—for what greater trouble is there than the teacher! Bag slung on his shoulder, as if bearing the burden of the whole world—needlessly, and he does not know why. He comes along. You see: there are stains on his clothes, he spilled ink; or his shirt is torn, or his pants are muddy. You pounce.
आप यही कहेंगे कि बच्चे का सुधार करना जरूरी है। यह रेशनलाइजेशन! क्योंकि कल भी बच्चा ऐसे ही आया था। बच्चा ही है। और कल तो और एक दिन छोटा था। परसों भी ऐसे ही आया था--स्याही भी डाल कर लाया था, कपड़े भी फटे थे, रास्ते में कीचड़ से भी खेल लिया था। परसों भी ऐसे ही आया था, लेकिन तब, तब आप भीतर क्रोध से भरे नहीं थे। आज, आज क्रोध तैयार है।
You will say: It is necessary to correct the child. This is rationalization. Because yesterday too he came the same way—he is a child. And yesterday he was even a day younger. The day before yesterday he also came like this—spilled ink, tore clothes, played in the mud. The day before yesterday also—but that day, you were not filled with anger within. Today, anger is ready.
कल भी इसी पत्नी ने भोजन बनाया था। और जैसा वह सदा जलाती है, वैसा कल भी जलाया था। आज, आज भोजन बिलकुल जला हुआ है। आज आप थाली फेंक देंगे और आप यह कहेंगे कि यह भोजन मैं कब तक खाऊं? अगर यही भोजन खाना है, तो जीना बेकार है।
Yesterday, this same wife cooked; and as she always burns, so yesterday too she burnt. Today—today the food is totally burnt. Today you will fling the plate, and say: How long must one eat such food? If this is to be eaten, life is worthless.
लेकिन कल भी आपने यही खाया था, परसों भी खाया था। और जिस दिन पहले दिन यह पत्नी आई थी, उस दिन तो आपने कहा था, स्वर्ग है तेरे हाथों में! और जो तू छू देती है, अमृत हो जाता है। और उस दिन भी ऐसा ही जला हुआ था। अब तो अभ्यास भी अच्छा हो गया इसका; तब और भी जला हुआ था। लेकिन आज आप टूट पड़ेंगे। आप हालांकि यही कहेंगे कि कब तक कोई ऐसा भोजन कर सकता है! आखिर भोजन तो आदमी को ठीक मिलना चाहिए! लेकिन आप भीतर देखें, तो यह रेशनलाइजेशन है। आप युक्तिपूर्ण बना रहे हैं एक घटना को, जिसका युक्ति से कोई भी संबंध नहीं है, कोई संबंध नहीं है।
But yesterday you ate the same; the day before yesterday too. And the first day this wife came, you said: Heaven is in your hands; what you touch becomes nectar. And that day also, it was burnt—more than now. But today, you will explode. You will say: how long can anyone eat such food? A man should get proper food! But if you look within—this is rationalization. You are rendering reasonable an event that has no relation to reason at all.
एक स्त्री आपको दिखाई पड़ती है और आप प्रेम में पड़ जाते हैं। फिर पीछे आप कहते हैं कि उसकी नाक ऐसी है कि मुझे बहुत प्यारी है, कि उसकी आंखें ऐसी हैं कि मुझे बहुत प्यारी हैं। लेकिन यह सब रेशनलाइजेशन है। क्योंकि जब आप प्रेम में पड़े, तो न तो आंख का आपने विचार किया था और न नाक का आपने विचार किया था। ये तो पीछे से सोची गई बातें हैं। आप कहते हैं, वह सुंदर है, इसलिए मैं प्रेम में पड़ गया। लेकिन मनसविद कहते हैं कि आप प्रेम में पड़ गए, इसलिए वह सुंदर दिखाई पड़ रही है। क्योंकि वही स्त्री किसी और को सुंदर नहीं दिखाई पड़ रही है। और किन्हीं को वही स्त्री कुरूप भी दिखाई पड़ रही है। और कोई सोचेंगे अपने मन में कि तुम भी किस पागलपन में पड़े हो! इस स्त्री को सुंदर देख रहे हो! तुम्हारी बुद्धि मारी गई है! पर आपको सुंदर दिखाई पड़ रही है।
You see a woman—and you fall in love. Then you say afterward: her nose is such—I adore it; her eyes are such—I adore them. But all this is rationalization. When you fell in love, you considered neither her eyes nor her nose. These are thoughts thought afterward. You say: she is beautiful, therefore I fell in love. But psychologists say: you fell in love, therefore she appears beautiful. For the same woman does not appear beautiful to another. To some, the very same woman appears ugly. Someone may think inwardly: What madness—calling this woman beautiful! You have lost your wits. But to you, she appears beautiful.
इसलिए कभी भी जब किसी को कोई सुंदर दिखाई पड़े तो आप आलोचना मत करना। यह आलोचना का काम ही नहीं है। आप चुप रह जाना; आपको न भी दिखाई पड़े तो समझना कि अपनी भूल है। आप शांत रहना। उसमें बीच में बोलना मत; क्योंकि सुंदर का कोई वस्तु से संबंध नहीं है। सुंदर दिखाई पड़ने लगता है कोई भी व्यक्ति, अगर प्रेम हो जाए।
Therefore, when someone finds someone beautiful, do not criticize. This is not the work of criticism. Remain silent; even if you do not find her beautiful, know it as your own failure. Be quiet. Do not speak in between; for beauty has no relation to the object. Anyone can appear beautiful when love happens.
और प्रेम क्यों हो गया? तब बड़ी अड़चन है, कि प्रेम क्यों हो गया? तो लोग उसके भी रास्ते खोजते हैं। कोई सोचता है कि शायद पिछले जन्म में कुछ संबंध रहा होगा, इसलिए प्रेम हो गया। पर यह कोई हल नहीं होता। क्योंकि पिछले जन्म में क्यों प्रेम हो गया था? कहां तक पीछे ले जाइएगा? कहीं तो शुरुआत करनी पड़ेगी। पीछे हटाने से क्या होगा?
And why did love happen? There is a great tangle: why did love happen? So people seek pathways. Some think: perhaps in a past life there was some connection; therefore love happened. But that is no solution. For why did love happen in the past life? How far back will you push it? Somewhere you must begin. What will pushing back achieve?
आपको पता नहीं है, प्रेम की घटना अचेतन है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं, अनकांशस है। आपको पता नहीं कि क्यों हो गया। और आपका मन खोला जाए, तो जो बातें आप बता रहे हैं कि इसकी नाक ऐसी है, और आंख ऐसी है, और शरीर ऐसा है, ये सब बातें कुछ भी नहीं पाई जातीं; कुछ और ही पाया जाता है। अचेतन में आपके उतरा जाए तो कुछ और ही पाया जाता है। उसको मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि आपके भीतर अचेतन में बचपन से ही स्त्री की जो छापें पड़ रही हैं, जैसे कि एक बच्चे ने आंख खोली, नर्स दिखाई पड़ी; वह पहली स्त्री है। या मां दिखाई पड़ी, या नौकरानी दिखाई पड़ी, या कोई दिखाई पड़ा; वह पहली स्त्री है। पहली स्त्री का बिंब उसके भीतर अचेतन में उतर गया। अब इस बिंब पर बिंब जुड़ते चले जाएंगे। और बच्चा कोई एक वर्ष तक अचेतन में बिंब इकट्ठे करता रहता है। जितनी स्त्रियों से संबंध होगा, वे बिंब इकट्ठे हो जाएंगे। और इन सब बिंबों से मिल कर अचेतन में एक प्रतिमा बन जाएगी; वह जिंदगी भर इसी प्रतिमा की तलाश करेगा। जब किसी स्त्री से यह प्रतिमा मेल खा जाएगी, वह तत्काल कहेगा, प्रेम हो गया। लेकिन इसका आपकी बुद्धि और विचार से कुछ लेना-देना नहीं है। इसको वे कहते हैं कि यह तो एक्सपोजर पर निर्भर है। और इसलिए बहुत सी बातें घटती हैं, जो आपके खयाल में नहीं हैं।
You do not know—love is an unconscious event. Psychologists say: it is unconscious. You do not know why it happened. And if your mind is opened, you will not find the things you narrate—about nose, eyes, body; something else will be found. If one descends into your unconscious, something else is found. Psychologists say: since childhood, images of woman have been imprinted within; as a child opens his eyes—he sees the nurse: the first woman. Or he sees the mother, the maid—someone; the first woman. The image of the first woman goes down into his unconscious. Upon this image, others pile up; for nearly a year the child collects images unconsciously. As many women as he encounters, those images are gathered. From all these images a composite idol forms in the unconscious—and he will search for this idol all his life. When this idol fits some woman, he instantly says: love has happened. But this has nothing to do with your reason or thought; it depends on exposure. Therefore many things occur of which you have no idea.
सभी पुरुष स्त्रियों के स्तन में बहुत उत्सुक होते हैं। वह एक्सपोजर है; क्योंकि मां का स्तन उनका पहला अनुभव है। और उसी स्तन से उन्होंने दूध पाया, भोजन पाया, पहला स्पर्श पाया। उस स्तन में उन्होंने प्रेम भी अनुभव किया। उस स्तन के साथ उनके पहले संबंध जुड़े। इसलिए स्तन के प्रति उनका एक एक्सपोजर है। इसलिए आप ऐसी स्त्री के प्रेम में न पड़ पाएंगे, जिसके स्तन न हों। बिलकुल न पड़ जाएंगे। बिलकुल न पड़ पाएंगे। क्योंकि बिना स्तन की स्त्री के प्रेम में पड़ने का मतलब यह होगा कि या तो आपको बचपन से पुरुष के पास बड़ा किया गया हो और आपके मन में कोई स्तन की प्रतिमा न बनी हो, नहीं तो मुश्किल हो जाएगा।
All men are greatly interested in the breasts of women. That is exposure; because the mother’s breast is their first experience. From that breast they received milk, food, the first touch. In that breast they experienced love. Their first relationships were with that breast. Hence they have exposure to the breast. Therefore you will not fall in love with a woman whose breasts are absent—hardly ever. You will not be able to. Unless you were raised by men since childhood and no image of breasts formed within—it will be difficult.
इसलिए स्त्रियां भी जाने-अनजाने स्तन को उभार कर दिखाने की कोशिश में लगी रहती हैं। झूठे स्तन भी बाजार में बिकते हैं।
Hence women, knowingly or unknowingly, strive to accentuate the breast. False breasts are sold in the market too.
अमरीका में एक मुकदमा उन्नीस सौ बीस में चला। एक अभिनेत्री, नाटक की अभिनेत्री--बड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री थी, उसकी बड़ी ख्याति थी--नाटक के एक दृश्य में अभिनेता और उसमें छीन-झपट होती है। उस छीन-झपट में उसका झूठा स्तन बाहर आ गया। तो उसने अदालत में लाखों डालर का मुकदमा किया; क्योंकि उसकी प्रतिष्ठा ही नष्ट हो गई सारी। उसके बाद फिर कोई यह मान नहीं सकता कि वह स्तन सच्चा है, फिर तो वह कुछ भी लाख उपाय करे। उसका सारा का सारा इमेज खो गया।
In America, a lawsuit occurred in 1920. A stage actress—very famous—had great renown. In a scene, there is grappling with the actor; in that tussle, her false breast fell out. She sued for millions of dollars; for her whole prestige was destroyed. After that, no one could believe her breast was real—whatever she might do. Her image was lost.
क्यों स्त्रियां उत्सुक होती होंगी? क्यों पुरुष उत्सुक है। कोई आप कारण मत खोजें बुद्धिगत। बुद्धिगत कारण नहीं है; इंप्रिंट! सिर्फ एक संस्कार है, बचपन से बच्चे के ऊपर पड़ा है। वह संस्कार की तलाश कर रहा है। मां का मतलब स्तन; वह उसकी पहली पहचान है इस जगत से। इसलिए स्तन प्रीतिकर मालूम पड़ते रहेंगे।
Why are women eager? Why are men eager? Do not seek rational causes; there are none. There is only an imprint—a samskara—laid upon the child since infancy. He seeks that samskara. Mother means breast; that is his first recognition of the world. Therefore breasts will continue to appear delightful.
बूढ़े आदमी को भी कठिनाई होती है। मुझसे एक बूढ़े सज्जन पूछ रहे थे कि यह क्या मामला है? आखिर स्त्री के स्तन में अब भी इतना रस क्यों है?
Even the old man finds difficulty. An elderly gentleman asked me: What is the matter? Why is there still so much taste in a woman’s breast for me?
तो मैंने उनको कहा कि इसमें आप कुछ घबराएं न, और कसूर न समझें कुछ। और न कुछ पाप-अपराध हो रहा है। आप भी बच्चे थे, बस इसकी खबर है। और कुछ मामला नहीं है। कभी आप भी बच्चे थे, बस इसकी खबर है। इसमें आप परेशान न हों ज्यादा। सहजता से इसे स्वीकार कर लें। क्योंकि कभी आप भी स्तन से दूध लिए।
I told him: Do not be alarmed, and do not take it as a sin. There is no crime here. It only signifies this: you too were once a child. That is all. Do not be troubled. Be simple with it. Once you too drank from the breast.
लेकिन आदमी आस-पास तर्क, बुद्धि का जाल खड़ा कर लेता है। उसका नाम है रेशनलाइजेशन, तर्कीकरण। यह तर्कीकरण से, कोई आदमी रक्तपात में रस लेता हो तो वह कहेगा, विजय में बड़ा सौंदर्य है, विजय की बड़ी गरिमा है, विजय महान है, विजय बड़ी श्रेष्ठ है, और विजयी का बड़ा गौरव है। हम भी, आप भी क्यों आखिर, अगर दो आदमी लड़ते हों और एक गिर जाए जमीन पर और दूसरा छाती पर बैठ जाए, तो आप छाती पर बैठने वाले को गौरवान्वित क्यों मानते हैं? समझ के बिलकुल बाहर बात है कि इसमें क्या गौरवान्वित होने की बात है? आप छाती पर बैठ गए, वह आदमी नीचे लेट गया, इसमें गौरवान्वित होने की क्या बात है? वह जो नीचे लेट गया, वह भी पीड़ा अनुभव करता है कि मैं ना-कुछ। जो छाती पर बैठ गया, वह अनुभव करता है मैं सब कुछ। देखने वालों के मन में भी, जो जीत गया, वह गौरव पाता है। क्यों? आखिर जीतना ऐसा गौरव क्यों है?
But man builds a net of logic around things. This is called rationalization. One who takes pleasure in bloodshed will say: there is great beauty in victory; great dignity in victory; victory is noble; the victorious deserves glory. Why do you, why do we—if two people fight and one falls to the ground and the other sits upon his chest—why do we consider the one on the chest glorified? It is utterly beyond understanding—what is there to be glorified in this? You sat upon someone’s chest, the other lies below—what is there to glorify? He who lies below feels: I am nothing. He who sits upon the chest feels: I am everything. In the minds of the onlookers too, the one who wins is honored. Why? Why is winning such glory?
नहीं आपने सोचा होगा। आप भी जीतना चाहते हैं, दूसरे की छाती पर आप भी बैठना चाहते हैं। इसलिए जब भी कोई दूसरे की छाती पर बैठ जाता है, तब आप उसको गौरवान्वित समझते हैं। क्योंकि यही आपकी भी मनोकांक्षा है, यही आप भी चाहते हैं। और जब नीचे कोई छाती के नीचे गिर जाता है, किसी के पैरों के नीचे दब जाता है, तो आप उसको गौरवान्वित नहीं कह सकते। हां, सहानुभूति दिखा सकते हैं उसके साथ।
You have not thought. You too want to win, to sit upon another’s chest. Therefore whenever someone sits upon another’s chest, you deem him glorified—because that is your own desire too. And when someone lies under another’s chest, under another’s feet—you cannot call him glorified. Sympathy you may show.
इसलिए सहानुभूति से कोई सुखी नहीं होता, ध्यान रखना। भूल कर किसी को सहानुभूति मत बताना। क्योंकि उसका मतलब ही यह है कि आपने भी मान लिया कि गिर गए, सहानुभूति के योग्य हो गए। सहानुभूति के योग्य होने का मतलब ही यह है कि गौरव छिन गया। जीते के साथ कोई सहानुभूति नहीं दिखाता। कभी आप कहते हैं किसी से कि बड़ी सहानुभूति है आपके प्रति, क्योंकि आप जीत गए? कोई नहीं कहता। सिर्फ हारे हुए के साथ सहानुभूति। वह भी क्यों? आप जीतना चाहते हैं, इसलिए जीते को गौरवान्वित कहते हैं। और आप भी डरते हैं कि कहीं हार गए, तो कम से कम सहानुभूति तो मिलनी चाहिए। वे दोनों आपके अचेतन में दबे हुए भाव हैं। उनका फैलाव है।
Therefore no one becomes happy with sympathy. Never tell anyone sympathy by mistake. For it means: you too have accepted he has fallen—become worthy of sympathy. To be worthy of sympathy means glory is gone. No one shows sympathy to the victor. Have you ever said to someone: I have great sympathy for you, since you won? No one says that. Only for the defeated—sympathy. Why? You want to win, hence you call the winner glorious. And you too fear that you may lose—so at least you want sympathy. Both are feelings pressed within your unconscious; they spread out.
अगर कोई मनुष्य सच में ही आध्यात्मिक साधना में उतरना चाहता हो तो उसे अपने हर भाव के पीछे अचेतन दशा को खोजना चाहिए। बुद्धि और तर्क से कुछ समझाने की कोशिश नहीं करना चाहिए, कि हम कुछ समझा-बुझा कर अपना जाल खड़ा कर लें और कहें कि इस वजह से।
If a person truly wants to enter into spiritual sadhana, he must seek the unconscious basis behind each of his feelings. He should not try to explain with intellect and logic, to weave a net and say: because of this reason.
आप साधारणतः यही कहना चाहेंगे कि विजय श्रेष्ठ है, इसलिए जो जीत गया, उसका गौरव है। लेकिन क्यों है विजय श्रेष्ठ? और हार बुरी क्यों है? और वह हार गया, वह अपमानित क्यों है? इसके क्या कारण हैं भीतर?
Ordinarily you will say: victory is noble; therefore the winner is honored. But why is victory noble? And why is defeat bad? And why is the defeated insulted? What are the inner causes?
इसके कारण आपकी आकांक्षा और वासना में हैं। हारने और जीतने की बाहर जो घटना घट रही है, वह तो केवल बहाना है; आपके भीतर की वासना उस बहाने का उपयोग कर रही है।
The causes lie in your desires and lusts. What happens outside—winning and losing—is only a pretext; your inner craving uses that pretext.
लाओत्से कहता है, ‘वह वही है, जो रक्तपात में रस लेता है; वही सौंदर्य देखता है विजय में। और जिसे हत्या में रस है, वह संसार पर शासन करने की अपनी महत्वाकांक्षा में सफल नहीं होगा।’
Lao Tzu says: ‘He who enjoys killing—only he sees beauty in victory. And he who takes delight in killing will not succeed in his ambition to rule the world.’
क्यों नहीं होगा महत्वाकांक्षा में सफल? क्योंकि जो हिंसा से जीतता है, वह हिंसा से भयभीत रहता है। जो हिंसा से जीतता है, वह कभी भय के बाहर नहीं जा सकता। इसलिए बड़े हिंसक बड़े भयभीत रहते हैं। हिटलर या स्टैलिन से ज्यादा भयभीत आदमी खोजने मुश्किल हैं। जो थर-थर कंपते रहते हैं। स्टैलिन की लड़की श्वेतलाना ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मेरे पिता से ज्यादा भयभीत आदमी खोजना मुश्किल है। इतनी हिंसा की है, तो इतने लोगों को हिंसा करने के लिए उत्सुक भी कर दिया। जितने लोगों को दबाया है, उनको भी उत्सुक कर दिया है कि वे बदला लें, प्रतिकार लें, और तुम्हें दबा दें।
Why will he not succeed in ambition? Because he who wins by violence remains afraid of violence. He who wins by violence can never move beyond fear. Therefore the greatly violent are greatly fearful. It is hard to find more frightened men than Hitler or Stalin—shaking to the core. Stalin’s daughter, Svetlana, wrote in her memoirs: It is difficult to find a man more fearful than my father. Having done such violence, he also excited many to do violence. As many as he suppressed, he excited them to take revenge, to counterattack, to suppress him.
और जिसको हम दबाते हैं, वह हमसे भयभीत भला हो जाए, वह कभी मानता नहीं कि हम जीत गए हैं और वह हार गया। वह सदा इतना ही मानता है कि एक टेंपरेरी फेज, एक अस्थायी बात है कि तुम अभी ऊपर आ गए; थोड़ा मौका दो, थोड़ा समय आए, हम भी ऊपर आ जाएंगे। हारा हुआ कभी नहीं मानता कि मेरी हार शाश्वत हो गई। वह मानता है, क्षण की बात है, संयोग की बात है। जीता हुआ भी मान नहीं सकता कि मेरी जीत शाश्वत हो गई। क्योंकि वह भी जानता है, जो नीचे है, वह कल ऊपर आ सकता है।
And whom we suppress—he does not become fearful of us; he never accepts that we have won and he has lost. He always holds: it is a temporary phase; by chance you have come up—give some time, our turn will come. The defeated never believes his defeat is final. He holds: it is a momentary matter, a coincidence. The one who has won cannot believe his victory is eternal; he knows too: the one below can be on top tomorrow.
एक बात विचारणीय है: भय से कोई भी कभी विजित नहीं होता, कोई कभी भय से हराया नहीं जा सकता। लेकिन हम सब भय पर भरोसा करते हैं। बड़े युद्धखोर करते हैं, ऐसा नहीं, हम भी। हम भी मानते हैं ऐसा।
Consider: no one is ever conquered by fear; no one can be defeated by fear. Yet we all rely upon fear—not only the war-mongers, but we too. We believe in it.
उन्नीस सौ चालीस में रूजवेल्ट ने एक वक्तव्य में कहा कि मेरा देश, मैं चाहता हूं, उस स्थिति में पहुंचे, जहां कोई भी व्यक्ति भयभीत न हो, किसी को भी भय की परतंत्रता न रहे, सब स्वतंत्र हों अभय होने को। और दूसरी बात कही कि सभी स्वतंत्र हों पूजा करने को, प्रार्थना करने को।
In 1940 Roosevelt, in an address, said: I want my country to reach a state where no one is afraid, where no one is enslaved by fear, where all are free to be fearless. And he said a second thing: all should be free to worship, to pray.
एक व्यक्ति ने, एक बहुत विचारशील व्यक्ति ने, रूजवेल्ट को एक पत्र लिखा और उस पत्र में लिखा कि दोनों बातें विरोधी हैं; आप जरा फिर से सोचें। क्योंकि ईसाई प्रार्थना में वचन ही यही आता है कि हे प्रभु, ऐसा कभी दिन न आए जब मैं तुझसे भयभीत न होऊं; तेरे प्रति मेरा प्रेम बना रहे और तुझसे मैं सदा डरता रहूं।
A very thoughtful person wrote Roosevelt a letter: The two statements oppose each other; think again. For in the Christian prayer the very promise is: O Lord, may such a day never come that I am not afraid of You; let my love remain for You, and let me ever fear You.
उस आदमी ने ठीक पत्र लिखा। रूजवेल्ट को मुश्किल पड़ गई। उसने ठीक लिखा कि प्रार्थना में तो भय की ही प्रार्थना है। और अगर आप चाहते हैं लोग भय से मुक्त हो जाएं, तो लोग प्रार्थना से मुक्त हो जाएंगे; जरा खयाल कर लें। और अगर आप चाहते हैं लोग प्रार्थना को स्वतंत्र हों, तो फिर उनको भयभीत रहने ही देना पड़ेगा। इसमें थोड़ी सचाई है। अंग्रेजी में गॉड-फियरिंग धार्मिक आदमी को कहते हैं; ईश्वर-भीरु हम भी कहते हैं।
He wrote a proper letter. Roosevelt was in a difficulty. He had written rightly: in prayer, it is fear that is prayed for. And if you want people to be free of fear, then people will be free of prayer; please keep this in mind. And if you want people to be free to pray, then you must allow them to remain fearful. There is a little truth in it. In English they say God-fearing for a religious person; we too say Ishwar-bhiru.
तुलसीदास ने कहा है, भय बिन होई न प्रीति, बिना भय के प्रीति नहीं हो सकती।
Tulsidas has said: without fear, there is no love—bhay bin hoi na preeti.
यह थोड़ी दूर तक सही बात मालूम पड़ती है; क्योंकि हमारा सब प्रेम भय पर ही खड़ा होता है। बाप बेटे को डराता है, तो बेटा बाप को प्रेम करता है। और जब बेटा बाप को डराने लगता है--मौका तो आ ही जाएगा, थोड़े ज्यादा दिन नहीं चलेंगे--तब बाप कहता है कि अब तू मुझे प्रेम नहीं करता। वह पहले भी प्रेम नहीं करता था। आप सिर्फ डरा रहे थे, इसलिए प्रेम मालूम पड़ रहा था। अब वह आपको डराने लगा, तो अब कैसे प्रेम मालूम पड़े?
This seems true for a little distance; because our love stands upon fear. The father frightens the son, so the son loves the father. And when the son begins to frighten the father—the opportunity will come; not many days pass—then the father says: Now you do not love me. He never did. You were only frightening him; so love seemed to be. Now he has begun to frighten you—how can love seem now?
इसलिए हर बाप को अनुभव होता है कि अब बेटा प्रेम नहीं करता। वह कब करता था, यह तो बताइए। जब डंडा आपके हाथ में था, तब आपको लगता था वह प्रेम करता है। ज्यादा देर डंडा आपके हाथ में नहीं रहेगा। जिंदगी सभी को मौका देती है; डंडा उसके हाथ में आएगा। तब फिर वह बूढ़े बाप को डंडा बताएगा; अब वह चाहता है कि आप उससे प्रेम करो। पहले वह आपसे प्रेम करता था, अब आप उससे प्रेम करो। आखिर वही कब तक करे, आप भी तो करो।
Hence every father experiences: now the son does not love me. When did he love? Tell that first. When the stick was in your hand, you felt he loved you. The stick will not remain in your hand long. Life gives everyone a chance; the stick comes into his hand. Then he too will show the stick to the old father. Now he wants you to love him. Earlier he loved you; now you love him. How long should he alone love—love him too.
जो भयभीत कर रहा है, वह भला सोचता हो कि मैंने प्रेम पैदा कर लिया, वह दूसरे में प्रेम पैदा नहीं कर रहा है, सिर्फ घृणा पैदा कर रहा है। लेकिन तुलसीदास ठीक कहते हैं, निन्यानबे आदमियों के बाबत यही बात है कि वे भय को ही प्रेम समझते हैं। तो जितना डराते हैं, उतना सोचते हैं...।
One who frightens, thinking he has created love—he does not create love in the other, he creates only hatred. But Tulsidas is right regarding ninety-nine persons—people take fear to be love. So the more they frighten, the more they think…
एक नेता है बड़ा। भीड़ लग जाती है, लोग जयजयकार करते हैं, फूलमालाएं पहनाते हैं। और कल वह ताकत में नहीं रहता, फिर उसका पता ही नहीं चलता, वह कब आता है, कब जाता है। फिर आपको आखिरी खबर तभी मिलेगी जब वह मरेगा, अखबार खबर छापेंगे। क्यों? अगर इतना प्रेम था, तो इतनी जल्दी खो कैसे जाता है? वह प्रेम वगैरह नहीं था, सत्ता का भय था, ताकत की पूजा है। तो खो जाती है।
A great leader—crowds gather; people shout slogans, garland him. Tomorrow he is out of power—then no one knows when he comes or goes; you hear last when he dies—then the papers report. Why? If there was so much love, how did it vanish so quickly? That love was never love; it was fear of power. The worship of strength—that’s what it was; hence it is lost.
अगर पति बहुत धन कमाता है, तो पत्नी बहुत प्रेम करती मालूम पड़ती है। फिर धन नहीं कमाता, या गंवा बैठता है धन को, सब प्रेम समाप्त हो जाता है। वह प्रेम कहां गया? वह प्रेम कभी था नहीं, वह धन का भय था। प्रतिष्ठा, धन की शक्ति, उसका भय था। उससे सब प्रेम था। इसलिए पुरुषों ने स्त्रियों को सदा भयभीत रखा है। क्योंकि वे सोचते हैं, भयभीत स्त्री प्रेम करेगी।
If a husband earns much money, the wife seems to love greatly. Then he no longer earns, or loses wealth—then all love is over. Where did love go? It was never love; it was fear of wealth, of prestige, of power. Hence men have kept women fearful—believing a fearful woman will love.
भयभीत स्त्री भीतर से घृणा ही करेगी; प्रेम नहीं कर सकती। लेकिन सस्ता है यह काम, दूसरे को भयभीत करना सस्ता काम है। दूसरे के मन में अपने लिए प्रेम करना बहुत कठिन काम है, अति कठिन काम है। शायद इस पृथ्वी पर इससे बड़ा कोई कठिन काम ही नहीं है। प्रेम से बड़ी कोई कला नहीं है। इसलिए सस्ता काम है कि डरा दो, तो भय पैदा हो जाए।
A fearful woman will feel hatred within; she cannot love. But this work is cheaper—to frighten another is cheap. To evoke love for oneself in another’s heart is very difficult—perhaps there is no greater art on earth than love. So the cheap work: frighten—and fear is born.
तो पुराने धर्म भी भय पर खड़े हैं। वे कहते हैं, ईश्वर से डरो। लेकिन जो आदमी ईश्वर से डरेगा, वह ईश्वर को प्रेम कैसे करेगा? डर कहीं प्रेम पैदा करता है? तब तो दिल में तो यही रहेगा कि कोई दिन मौका मिल जाए तो ईश्वर की छाती में छुरा भोंक दें। मन में तो यही रहेगा। ऊपर से हाथ जोड़े खड़े हैं, जी-हुजूरी कर रहे हैं: कि हम पापी हैं, आप पतितपावन हो। मगर भीतर सोच रहे हैं कि कब मौका मिले कि हम सिंहासन पर बैठें और तुम वहां आगे आकर कहो कि आप पतितपावन हो, हम पापी हैं! भय तो सदा ही यह प्रतीक्षा करेगा, चाहे भयभीत आदमी को पता भी न हो। यही मैं कह रहा हूं। खुद भयभीत आदमी को पता न हो कि उसकी अचेतन आकांक्षा क्या है; लेकिन डरा हुआ आदमी अचेतन में घृणा ही करेगा और बदला लेना चाहेगा।
Thus old religions also stand upon fear. They say: fear God. But if a man fears God, how will he love God? Does fear ever create love? Then in the heart this will remain: if a day comes, I will thrust a dagger into God’s heart. Inwardly this will remain. Outwardly the hands are folded, obeisance is made: I am a sinner; You are the purifier. But within is the hope: if only I could sit upon the throne, and You stand there before me saying, You are the purifier; I am the sinner! Fear always awaits—even if the fearful man does not know it. This is what I’m saying. The fearful man, unconsciously, will feel hatred and want revenge.
लाओत्से कहता है कि घृणा से, हिंसा से कभी कोई शासन करने में सफल नहीं हो पाएगा। क्योंकि शासित स्वीकार ही नहीं करता आपको। उसके हृदय में आपकी विजय कभी स्थापित नहीं होती। सिर्फ एक ही उपाय है कि किसी के हृदय में विजय स्थापित हो जाए; वह उपाय प्रेम का है, हिंसा का नहीं है।
Lao Tzu says: through hatred and violence, one will never succeed in ruling. For the ruled do not accept you; your victory never establishes itself in their hearts. There is only one way for victory to be established in someone’s heart: the way of love—not of violence.
मगर उसकी बड़ी कठिन शर्त है। और वह शर्त यह है कि जब तक आप दूसरे को विजित करना चाहते हैं, तब तक आपमें प्रेम ही नहीं है। यह जरा जटिल मामला है। जब आप में प्रेम होता है, तो दूसरा हार जाता है; लेकिन जब तक आप हराना चाहते हैं, तब तक आप में प्रेम ही नहीं होता। जीत होती है दुनिया में, लेकिन उसकी ही होती है जो जीतना चाहता ही नहीं। और कई बार तो ऐसा होता है कि जो हारने को तैयार होता है, वही जीत जाता है, पहले वही जीत जाता है।
But there is a difficult condition: as long as you want to conquer the other, there is no love in you. It is a subtle matter. When love is in you, the other is defeated; but as long as you want to defeat, there is no love in you. Victory happens in this world, but only to those who do not want to win. And many times it happens that he who is ready to lose—that very one wins; he is the first to win.
जीसस ने कहा है, जो आखिरी खड़े होने को राजी हैं, वे मेरे राज्य में प्रथम खड़े हो जाएंगे। और जो हारने को राजी हैं, उनकी जीत निश्चित है। जो खोने को राजी हैं, उन्हें कोई पाने से नहीं रोक सकेगा। जो बचाना चाहेंगे, उनसे छिन जाएगा।
Jesus has said: those who are willing to stand last will be first in my kingdom. And those who are willing to lose—their victory is certain. Those who are willing to let go—no one will be able to prevent them from gaining. Those who want to save will lose.
यह ठीक कहा है, ये उलटे सूत्र बड़े ठीक हैं। लेकिन ये सूत्र प्रेम के हैं। अगर मैं आपको जीतना चाहता हूं, तो एक बात निश्चित है, मैं कभी नहीं जीत पाऊंगा। क्योंकि मेरी जीतने की आकांक्षा ही आपको मेरा दुश्मन बना रही है। अगर मैं जीतना ही नहीं चाहता, तो मैंने मित्रता के हाथ फैला दिए। और अगर मैं इतने प्रेम से भरा हूं कि आपको आनंद मिलता हो मुझे जीत लेने में तो मैं हारने को तत्काल राजी हूं, तो मैंने जीत लिया। हिंसा के जगत में हराए बिना कोई जीत नहीं है; अहिंसा के जगत में हारने की कला ही जीतने की कला है।
This is right—these inverted sutras are very right. But these are the sutras of love. If I want to win you, one thing is certain: I will never win—because my desire to win is making you my enemy. If I do not want to win, I have extended the hand of friendship. And if I am so full of love that you feel joy in winning me, I am immediately ready to lose—then I have won. In the world of violence there is no victory without defeating; in the world of ahimsa, the art of losing is the art of winning.
ऐसे व्यक्ति की महत्वाकांक्षा कभी पूरी न होगी, जो सोचता है कि हिंसा से, रक्तपात से जगत का शासन कर ले। एक व्यक्ति का नहीं किया जा सकता, जगत तो बहुत बड़ी बात है। आप जरा सोचें, एक अपने छोटे से बच्चे को आप शासन में नहीं रख सकते, उसका भी प्रेम पाने में आप असफल हो जाएंगे अगर आपने हिंसा का उपाय किया। और सभी मां-बाप कर रहे हैं, इसलिए असफल हो जाते हैं। डरा रहे हैं, भयभीत कर रहे हैं, धमकी दे रहे हैं। बच्चा कमजोर है, आप धमकी दे सकते हैं। बच्चे से कमजोर और क्या होगा? लेकिन यह धमकी क्या परिणाम लाएगी?
Such a person’s ambition will never be fulfilled who thinks he can rule the world through violence and bloodshed. Not even over one person—let alone the world. Consider your own small child: you cannot keep him under rule; in winning his love you will fail if you use violence. And all parents do it—therefore they fail. They frighten, threaten, intimidate. The child is weak—you can threaten. What will be the result?
यह बच्चा आपके प्रति घृणा इकट्ठी कर रहा है। आप ही जिम्मेवार हैं। कल यह घृणा फूटेगी और बहेगी। और तब? तब आप सिर्फ रोएंगे-पीटेंगे और ि
चल्लाएंगे, और कहेंगे कि सब बच्चे बिगड़ गए हैं। और कभी खयाल न करेंगे कि बिगड़ कैसे गए हैं। क्योंकि कोई बच्चा नहीं बिगड़ सकता, अगर बाप पहले ही बिगड़ न गया हो। कोई उपाय नहीं है बिगड़ने का। वृक्ष फलों से पहचाने जाते हैं; बाप उनके बेटों से पहचाने जाते हैं। और कोई उपाय भी नहीं है। अगर फल सड़ा है तो जड़ें ही सड़ी होंगी; भला जड़ें कितना ही शोरगुल मचाएं कि फल बिगड़ गया। लेकिन फल बिगड़ता कैसे है? बिगाड़ने की लंबी प्रक्रिया है। और बिगाड़ने की लंबी प्रक्रिया हिंसा से शुरू होती है।
This child is gathering hatred toward you. You are responsible. Tomorrow this hatred will erupt and flow. And then? Then you will only weep and wail and shout: all the children have gone bad. And you will never think how they went bad. For no child can go bad unless the father first went bad. There is no other way. The tree is known by its fruit; fathers are known by their sons. There is no other measure. If the fruit is rotten, the roots are rotten—no matter how loudly the roots protest that the fruit has gone bad. How does the fruit go bad? It is a long process—a long process that begins with violence.
मगर हमें खयाल में नहीं है; हम सोचते हैं, शासन आसान है हिंसा से। एक व्यक्ति पर भी संभव नहीं है; इस विराट जगत पर तो कभी भी संभव नहीं हो सकेगा।
But we are not mindful; we think rule is easy through violence. It is not possible even with one person—let alone with this vast world.
‘शुभ लक्षण की चीजें वामपक्ष को चाहती हैं, अशुभ लक्षण की चीजें दक्षिणपक्ष को। उप-सेनापति वामपक्ष में खड़ा होता है, और सेनापति दक्षिणपक्ष में। अर्थात अंत्येष्टि क्रिया की भांति विजय का पर्व मनाया जाता है।’
‘Auspicious omens prefer the left; inauspicious the right. The vice-commander stands on the left, the commander on the right. Thus, as at a funeral, so must the festival of victory be observed.’
यह व्यंग्य कर रहा है लाओत्से। जैसे कि कोई अरथी ले जा रहा हो, और जैसे लाश रखी गई हो अंत्येष्टि के लिए, और एक तरफ सेनापति खड़ा है और एक तरफ उप-सेनापति खड़ा है, और आग जलाई जा रही है, और लाश जलाई जा रही है। विजय को, विजय की यात्रा को, लाओत्से कहता है, समझना कि यह मरघट पर हो रही अंतिम क्रिया है।
Lao Tzu is being ironic. As if a bier is being carried, the corpse placed for the final rites—one side the commander stands, the other the vice-commander; fire is lit, the body is burned. The march of victory, Lao Tzu says, must be understood as the last rite at the cremation ground.
‘हजारों की हत्या के लिए शोकानुभूति जरूरी है।’
‘For the killing of thousands, sympathetic sorrow is required.’
और तुम यह क्या कर रहे हो? विजय का उत्सव मना रहे हो? हजारों की हत्या करके तुम विजय का उत्सव मना रहे हो? लेकिन थोड़ा इसे समझें। जब भी कोई मुल्क जीतता है युद्ध में, तो विजय का उत्सव मनाता है। क्यों? अगर थोड़ी भी समझ हो, तो यह भी हो सकता है कि मजबूरी थी, लड़ना पड़ा, लेकिन इसमें इतना उत्सव मनाने की क्या बात है?
And what are you doing—celebrating victory? After killing thousands, you celebrate victory? But understand this a little. Whenever a country wins in war, it celebrates. Why? If there is a little understanding, it could be admitted that there was compulsion—we had to fight. But what is there to celebrate?
इसके बहुत गहरे, गहन मनोवैज्ञानिक कारण हैं। जब भी आप कोई अपराध करते हैं, तो एक ही उपाय है अपराध को भूलने का कि आप उत्सव में लीन हो जाएं। जब भीतर पश्चात्ताप का क्षण आ रहा हो, तो उससे बचने का एक ही उपाय है कि बाहर के शोरगुल में, धूमधाम में उस क्षण को भुला दें। जब भी आप कोई बड़ा उत्सव मनाते हैं, तो आप भीतर किसी अपराध को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बड़ी कठिन बात है, यह बड़ी कठिन बात है।
The reasons are deep, psychological. Whenever you commit a crime, there is only one way to forget it: drown yourself in celebration. When a moment of repentance is arriving from within, there is only one way to avoid it: in the tumult of outward festivity, forget that moment. Whenever you mount a great celebration, you are trying to hide some inner crime. This is difficult—very difficult.
लेकिन आदमी बड़ा कुशल है छिपाने में। तो जब भी युद्ध में कोई जीतता है, तो उत्सव मनाता है। उस उत्सव के शोरगुल में, बैंड-बाजों में, झंडे-पताकाओं में, रंग-बिरंगे गुब्बारों में, नारेबाजी में, नेताओं की नासमझी की बातों में एक हवा पैदा होती है, जिसमें हम यह भूल ही जाते हैं कि हमने क्या किया! हम किस बात का उत्सव मना रहे हैं? हमने लाशें बिछा दीं; उनके ऊपर हम यह उत्सव मना रहे हैं? इस उत्सव के उपद्रव में आदमी फिर वापस, जहां युद्ध के पहले था, उस काम-काज की दुनिया में संलग्न हो जाता है। इस उत्सव को मना लेने में, पश्चात्ताप के क्षण से बचाव है, पलायन है।
But man is very skilled in hiding. So whenever someone wins a war, he celebrates. In the noise of the celebration—in the bands, flags, colorful balloons, sloganeering, the stupidity of leaders’ speeches—an atmosphere is created in which we forget what we have done. What are we celebrating? We have strewn corpses—and upon them we celebrate? In the commotion of celebration, man then returns to his prewar, day-to-day occupations. In having celebrated, there is an escape from the moment of repentance.
लेकिन लाओत्से कहता है, इसे तो ऐसे मनाना, विजय का उत्सव अंत्येष्टि क्रिया की भांति मनाना; जैसे कि कोई मर गया हो, ऐसा दुख और शोक में डूब जाना।
But Lao Tzu says: it must be observed as the last rites—as if someone has died—submerge yourself in sorrow and grief.
लेकिन बड़ी कठिनाई है। अगर हम विजय के क्षणों में शोक में डूबने लगें, तो फिर हम लोगों को हिंसा करने के लिए राजी न कर पाएंगे। जैसा मैंने परसों कहा कि अगर हम अपने सेनापतियों को युद्ध के बाद पश्चात्ताप के लिए तीर्थयात्रा पर भेज दें, या उनको कहें कि अब तुम महीने भर का उपवास करो, प्रभु-कीर्तन करो, या उनको कहें कि तुमने बहुत पाप किया, इतने लोग मार डाले, अब तुम सब त्याग करके संन्यासी हो जाओ, तो फिर हम किसी आदमी को राजी न कर पाएंगे इतना पाप करने के लिए! वह कहेगा, फिर पहले ही, इतना जब हमें आखिर में पश्चात्ताप करना हो, तो फिर युद्ध पर जाने की जरूरत क्या है? तो फिर हम नहीं जाते।
But there is a great difficulty. If at the moment of victory we start sinking into grief, we will not be able to persuade people to commit violence. As I said the other day: if after the war we send our generals on a pilgrimage of repentance—or tell them: now you must fast for a month, sing the Lord’s name—or say: you have committed a great sin; you killed so many; now renounce everything and become sannyasins—then we will never persuade anyone to commit so much sin! He will say: If at the end I must repent thus, why go to war at all? Then we will not go.
सैनिक को अगर हमें युद्ध पर भेजना है तो हमें विजय की यात्रा मनानी ही पड़ेगी। क्योंकि सैनिक उसी विजय की आकांक्षा में, उसी शोभा की आकांक्षा में तो मरने और मारने जा रहा है। तो कल जब वह जीत कर आएगा, हत्या करके आएगा, तो उस हत्यारे का हमें स्वागत करना पड़ेगा। इस स्वागत के नशे में ही तो वह भूल पाएगा कि उसने पाप किया है। तो हमें उसे पद्म-विभूषण और भारत-रत्न और महावीर-चक्र देने पड़ेंगे, ताकि इस शोरगुल में उसे लगे कि वह कोई महान कार्य करके लौटा है, और हम उसे दुबारा फिर इस मूढ़ता पर भेज सकें। नहीं तो फिर दुबारा वह जाएगा नहीं। सैनिक को हमें सम्मान देना पड़ेगा; क्योंकि हमने उससे एक पाप करवाया है। और उस पाप के बदले में हमें उसे गौरव देना पड़ेगा, ताकि उसको पाप का खयाल न रहे। इसलिए विजय की यात्रा और विजय का उत्सव और विजय का पीछे का शोरगुल, सब हमारी आत्मा को अंधा करने और बहरा करने का उपाय है।
If we must send soldiers to war, we must celebrate victory. For the soldier goes to kill and be killed for that very longing for victory, for that very pageantry. Tomorrow, when he returns victorious—after killing—we must welcome the killer. In the intoxication of his welcome, he will forget he has sinned. So we must give him the Padma Vibhushan, the Bharat Ratna, the Mahavir Chakra—so that in this clamor he feels he has done something great, and so that we may send him again into the same stupidity. Otherwise he will not go again. We must honor the soldier; for we have made him commit a sin. In exchange for that sin, we must give him glory—so he does not remember the sin. Thus the victory parade, the festival of victory, the noise behind it—all are devices to blind and deafen our soul.
अगर लाओत्से की बात मान ली जाए, तो दुनिया में युद्ध बंद हो जाएंगे। अगर विजय जिसने की है, वह अगर शोक में डूब जाए, तो दुनिया में फिर विजय की आकांक्षा भी न रह जाएगी। अभी तो हारा हुआ शोक में डूबता है; जो जीतता है, वह खुशी मानता है। अगर लाओत्से की बात मान ली जाए और जीतने वाला भी दुख में डूब जाए, तो इसके दोहरे परिणाम होंगे। इसका एक परिणाम तो यह होगा कि जो हार गया है, वह दुख में नहीं डूबेगा। अगर जीतने वाला दुख में डूब जाए, तो हार जो गया है, वह दुख में नहीं डूबेगा। और अगर जीतने वाला दुख में डूबने लगे, तो जीत की आकांक्षा क्षीण हो जाएगी, और हम लोगों को राजी न कर सकेंगे हिंसा के लिए। और किसी दिन ऐसा वक्त आ सकता है कि विजय एक पाप हो जाए, और विजय एक अपराध हो जाए। हम ऐसा मनुष्य भी निर्मित कर सकते हैं जिसके हृदय में विजय की आकांक्षा ही अपराध हो। शायद उसी दिन हम दुनिया को युद्ध से मुक्त कर पाएं। उसके पहले दुनिया युद्ध से मुक्त नहीं होगी।
If Lao Tzu is heeded, wars will cease in the world. If the victor too sinks into grief, then even the longing for victory will wither, and we will not be able to persuade people to violence. And a day may come when victory itself becomes a sin—a crime. We can form such a human being in whose heart the very longing for victory is a crime. Perhaps only then can we free the world of war. Before that, it will not be free.
हम कितना ही कहें कि युद्ध नहीं होने चाहिए, लेकिन युद्ध के जो मूल कारण हैं उनमें तो हम सम्मिलित ही होते हैं; उनमें हम कभी भी दूर खड़े नहीं होते। हम कितना ही कहें कि युद्ध बुरा है, लेकिन जीतने वाला अच्छा है यह तो हम भी मानते हैं। वह जीतने वाला चाहे स्कूल से कक्षा में प्रथम होने की प्राइज लेकर घर आया हो, वह भी उनतीस लड़कों को हरा कर चला आ रहा है। एक बच्चा जब घर में प्रथम होकर आता है अपनी क्लास में, तो हम उसका स्वागत करते हैं; हम युद्ध को निमंत्रण दे रहे हैं। वह उनतीस को हरा कर आ रहा है, उनको नीचे गिरा कर आ रहा है, तो हम कहते हैं कि तू प्रथम आया। बाप बड़ा आनंदित होता है; वह नहीं आ पाया था, कम से कम उसका लड़का आया। लड़के के द्वारा उनकी महत्वाकांक्षा पूरी हो रही है। वह अकड़ कर चलेंगे आज, क्योंकि उनका लड़का प्रथम आ गया।
However much we say wars should not be, we are still partners in the root causes of war; we never stand apart. We say war is evil—but that the winner is good; even we believe this. If a child returns home with a prize for standing first in class—he too is returning after defeating twenty-nine others. When a child comes home first in his class, we honor him; we invite war. He has defeated twenty-nine, pushed them down—so we say: you came first. The father rejoices—he could not come first; at least his son did. Through his son, his ambition is fulfilled. He will strut today—because his son came first.
लेकिन उनतीस को हरा आया। वे उनतीस घर दुख में लौटे हैं। उनके बाप दुखी हो रहे होंगे, वे नाराज हो रहे होंगे; वे उनको अपमानित कर रहे होंगे; वे कह रहे होंगे कि लानत है तुम पर, तुम्हारे होने से न होना अच्छा था; बरबाद कर दिया, कुल का नाश हो गया। वे जो उनतीस हार कर घर चले गए हैं, वहां शोक होगा। यह जो एक जीत कर घर आया है, यहां सम्मान होगा। आपने युद्ध के बीज बो दिए। जिंदगी अब इसी पटरी पर सदा चलेगी। जो जीतेगा, वह सम्मानित; जो हारेगा, वह अपमानित। फिर छोटे युद्ध हैं और बड़े युद्ध हैं। और सारी जिंदगी रक्तपात से भर जाती है।
But he has defeated twenty-nine. Those twenty-nine returned home in sorrow. Their fathers will be sorrowful, angry; they will insult them—say: shame upon you; better you were not born; ruined the lineage; you are a disgrace. Those twenty-nine who went home defeated—there will be mourning there. The one who returned victorious—there will be honor here. You have sown the seeds of war. Life will now run on this track always. He who wins is honored; he who loses is insulted. Then there are small wars and great wars. And life is filled with bloodshed.
ध्यान रहे लेकिन, हिंसा में कोई भी सौंदर्य नहीं है और विजय में कोई गौरव नहीं है। विजय की आकांक्षा क्षुद्र मन का फैलाव है। और हिंसा में, विजय में, हत्या में गौरव देखना आदमी के रुग्ण मन की खबर है, बीमार चित्त की खबर है।
Remember: there is no beauty in violence, and no glory in victory. The longing for victory is the expansion of a petty mind. To see glory in violence, victory, killing—this is the sign of a sick mind, an ill psyche.
स्वस्थ आदमी जीतने में रोग देखेगा, हिंसा में पाप देखेगा, दूसरे को नीचा करने में, हीन करने में अधर्म देखेगा। और एक ही सौंदर्य को जानता है--जो व्यक्ति सच में विचारशील है, वह एक ही सौंदर्य को जानता है--और वह सौंदर्य है परम अहिंसा का, प्रेम का।
The healthy man sees disease in winning; he sees sin in violence; he sees adharma in making another low, inferior. And he knows only one beauty—the truly thoughtful man knows only one beauty—and that is the supreme ahimsa, love.
और उस प्रेम से भी एक विजय फलित होती है। वही वास्तविक विजय है। और उस प्रेम से जीवन में एक संगीत का जन्म होता है, जो संगीत बिना किसी को हराए जीतता चला जाता है।
And from that love too a victory is born—that alone is the real victory. And from that love a music takes birth in life—a music that goes on winning without defeating anyone.
आज इतना ही। कीर्तन करें, और फिर जाएं।
Enough for today. Let us sing kirtan—and then disperse.
