Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
लाओत्से समस्त बल-प्रयोग के विरोध में है। जो भी निसर्ग के पक्ष में होगा, वह बल का विरोधी भी होगा। जबरदस्ती, किसी भी भांति की, निसर्ग के विपरीत है। इस बात को ठीक से समझ लें तो फिर इस सूत्र को समझना आसान हो जाएगा।
Lao Tzu is against every use of force. Whoever stands with Nature will also stand against force. Coercion, of any kind whatsoever, is contrary to Nature. If this is understood rightly, then this sutra becomes easy to understand.
निसर्ग को देखें, आदमी को छोड़ कर। वृक्ष बड़े हो रहे हैं, नदियां बह रही हैं, चांद-तारे घूम रहे हैं; इतना विराट आयोजन चल रहा है। पर कहीं भी कोई जबरदस्ती नहीं मालूम पड़ती, जैसे सब सहज हो रहा है, जैसे इस सब होने में कोई बल का प्रयोग नहीं है, कोई धक्का नहीं दे रहा। नदी अपने से ही बही जा रही है, वृक्ष अपने से बड़े हो रहे हैं, तारे अपने से घूम रहे हैं।
Look at Nature—leaving man aside. Trees are growing, rivers are flowing, the moon and stars are revolving; such an immense orchestration is on the move. Yet nowhere does one sense any compulsion, as if all is happening of itself, as if in this entire happening no force is being applied, no one is pushing. The river flows by itself, the tree grows by itself, the stars move by themselves.
आदमी न हो, तो जगत बहुत मौन है। आदमी न हो, तो जगत में कोई द्वंद्व नहीं है, कोई संघर्ष नहीं है। एक सहजता, एक स्पांटेनिटी है।
If man were not, the world would be very silent. If man were not, there would be no contention in the world, no conflict. There would be a simple ease, a spontaneity.
लाओत्से मानता है, जब तक आदमी भी अपने भीतर और अपने बाहर इतना ही सहज न हो जाए, तब तक धर्म को उपलब्ध नहीं होता। क्योंकि धर्म का एक ही अर्थ हो सकता है: सहजता। और जब कोई सहज होगा, तभी आनंद को भी उपलब्ध होगा। जहां संघर्ष है, जहां द्वंद्व है। जहां जबरदस्ती है, जोर है, बल है, वहां दुख होगा।
Lao Tzu holds that unless man becomes just as simple, just as spontaneous—within and without—religion is not attained. Because dharma can have only one meaning: naturalness, spontaneity. And only when one is natural does bliss become available. Wherever there is struggle, wherever there is duality, wherever there is compulsion, pressure, force—there will be suffering.
इसके कई आयाम हैं। पहला: जैसे ही हम जबरदस्ती शुरू करते हैं, वैसे ही हमने अपनी मान्यता को जगत पर आरोपित करना शुरू कर दिया। जैसे ही मैं जबरदस्ती शुरू करता हूं, मैंने यह कहना शुरू कर दिया कि इस जगत के विपरीत हूं मैं। और जिस पर मैं जबरदस्ती करता हूं, मैंने उसकी आत्मा की हत्या शुरू कर दी। मैं उसकी स्वतंत्रता छीन रहा हूं, मैं उसका निसर्ग छीन रहा हूं। उसे मैं अपने अनुसार नहीं चलने दे रहा, मेरे अनुसार चलाने की कोशिश कर रहा हूं। चाहे फिर वह पिता हो, चाहे मां, चाहे गुरु, चाहे राजा, वह कोई भी हो, जो किसी दूसरे को अपनी मर्जी के अनुसार चलाने के लिए बल का प्रयोग कर रहा है, वह हिंसा कर रहा है। क्योंकि हिंसा का एक ही अर्थ होगा कि हम किसी मनुष्य का साधन की तरह उपयोग कर रहे हैं, साध्य की तरह नहीं।
This has many dimensions. First: the very moment we begin to coerce, we begin to impose our belief upon the world. The moment I begin to coerce, I have begun to declare that I am against the way this world is. And whomever I coerce, I have begun to murder his soul. I am robbing him of his freedom, I am robbing him of his nature. I do not allow him to move according to himself; I am trying to make him move according to me. Whether it be a father, a mother, a guru, a king—whoever uses force to make another move according to his own wish is committing violence. Because violence has only one meaning: we are using a human being as a means, not as an end.
जर्मन चिंतक इमेनुअल कांट ने नीति की परिभाषा में इस सूत्र को जोड़ा है। कांट ने कहा है कि एक ही नीति मैं जानता हूं कि किसी मनुष्य के साथ उसे साधन मान कर व्यवहार मत करना। प्रत्येक मनुष्य साध्य है। कोई मनुष्य किसी का साधन नहीं है। क्योंकि जब हम किसी मनुष्य का साधन की तरह उपयोग करते हैं, तभी हमने उस मनुष्य को वस्तु बना दिया। वह मनुष्य नहीं रहा। हमने उसकी आत्मा को इनकार कर दिया।
The German thinker Immanuel Kant added precisely this sutra to his definition of ethics. Kant said, I know only this one ethics: never treat any human being as a means. Every human being is an end. No human being is anyone’s means. Because when we use a human being as a means, that very moment we reduce him to a thing. He is no longer a person. We have denied his soul.
पुरुष न मालूम कितनी सदियों से स्त्री को अपनी संपत्ति मानते रहे हैं। वह अनीति है। क्योंकि कोई आत्मा किसी की संपत्ति नहीं हो सकती। संपत्ति मानते रहे हैं, इसीलिए युधिष्ठिर द्रौपदी को दांव पर लगा सके। संपत्ति ही दांव पर लगाई जा सकती है, कोई मनुष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। किसी मनुष्य को वस्तु मानना ही पाप है। और जब हम जबरदस्ती करते हैं, तब हमने वस्तु माननी शुरू कर दी।
For countless centuries men have taken woman as property. That is unethical. No soul can be anyone’s property. Because she was considered property, Yudhishthira could stake Draupadi in a gamble. Only property can be staked; a human being cannot be staked. To take a human being as an object is sin. And when we coerce, we have begun to take the other as an object.
दूसरी बात: जैसे ही मैं जबरदस्ती करता हूं, बल का प्रयोग करता हूं, मैं अपनी शक्ति खो रहा हूं, मैं दीन हो रहा हूं, मैं कमजोर हो रहा हूं। और मेरी दीनता के कारण कोई दूसरा भी समृद्ध नहीं हो रहा। क्योंकि मेरी जबरदस्ती दूसरे को भी पीड़ा में डालती है, उसे भी जबरदस्ती करने को मजबूर करती है। वह भी अपनी शक्ति को व्यर्थ व्यय करेगा। जितनी ज्यादा हिंसा होगी, उतना जीवन का अवसर खोता है व्यर्थ। जितनी कम हिंसा होगी, उतनी जीवन की शक्ति बचती है। और बची हुई शक्ति ही अंतर्यात्रा के काम में आ सकती है।
Second: the moment I coerce, use force, I am losing my own power. I become impoverished, I become weak. And by my impoverishment no other becomes enriched. Because my coercion puts the other into pain too; it forces him too into coercion. He will also vainly waste his energy. The more violence there is, the more life’s opportunity is wasted in vain. The less violence there is, the more life-energy is saved. And only the saved energy can be used for the inward journey.
ध्यान रहे, हिंसक व्यक्ति सदा बाहर की तरफ यात्रा करता है। क्योंकि हिंसक को तो सदा दूसरे का ही ध्यान रखना पड़ता है। और जो हिंसा करता है, वह हिंसा से भयभीत भी होगा। और जो हिंसा करने को तत्पर है, वह दूसरे की हिंसा से डरेगा भी। वह सदा ही दूसरे में उलझा रहेगा। वह हारे या जीते, लेकिन नजर उसकी दूसरे पर रहेगी। और जिन सीढ़ियों से हम यात्रा करते हैं, उन्हीं सीढ़ियों से दूसरे भी यात्रा करते हैं। और जब मैं हिंसा करके किसी की छाती पर बैठ जाता हूं, तो फिर मुझे भयभीत रहना पड़ेगा। यह तो हो भी सकता है कि जिसकी छाती पर मैं बैठा हूं, वह विश्राम को उपलब्ध हो जाए; लेकिन यह नहीं हो सकता कि मैं विश्राम को उपलब्ध हो जाऊं। मुझे तो भयभीत रहना ही पड़ेगा कि जिन उपायों से मैंने उसे नीचे दबा रखा है, वे ही उपाय किसी भी क्षण मेरे खिलाफ काम लाए जा सकते हैं। और शिथिलता का कोई भी क्षण, और मैं नीचे हो सकता हूं और दुश्मन ऊपर हो सकता है। जो हिंसक है, वह दूसरे पर ही उसका ध्यान अटका रहेगा। और जो हिंसक है, वह कभी अभय को उपलब्ध नहीं हो सकता। भीतर की कोई यात्रा संभव नहीं है, जिसका मन दूसरे में उलझा हो।
Remember, the violent person always journeys outward. Because the violent must always keep the other in mind. The one who commits violence will also be afraid of violence. The one ready to strike will also fear the other’s strike. He will always remain entangled with the other. Whether he loses or wins, his eyes will stay fixed on the other. And the same ladders upon which we travel are the ladders upon which others travel. When I use violence to sit upon another’s chest, then I must remain afraid. It may happen that the person upon whose chest I sit attains rest; but it cannot happen that I attain rest. I must remain afraid that the very devices by which I have kept him down may at any moment be turned against me. Any moment of slackness—and I may be under and the enemy above. The violent person’s attention remains stuck on the other. And the violent can never attain fearlessness. No inner journey is possible for the mind that is entangled with the other.
शक्ति का अपव्यय है; दूसरे में उलझाव है। अपने जीवन के अवसर का अपव्यय है। व्यर्थ ही, उससे कुछ सृजन नहीं होगा। सिर्फ मैं खोऊंगा, रिक्त और समाप्त हो जाऊंगा। जो दूसरे को समाप्त करने की कोशिश करता है, वह स्वयं भी समाप्त हो रहा है उस कोशिश में। दूसरा समाप्त हो पाएगा या नहीं, नहीं कहा जा सकता, लेकिन दूसरे को समाप्त करने में मैं समाप्त हो रहा हूं, यह सुनिश्चित है।
It is a waste of power; an entanglement in the other. A waste of the opportunity of one’s life. In vain—nothing creative will come of it. I will only lose, become empty, and be finished. He who tries to finish the other is, in that very effort, finishing himself. Whether the other will be finished or not cannot be said; but that I am finishing myself in finishing the other is certain.
फिर तीसरी बात और खयाल में ले लें कि हिंसक की दृष्टि विध्वंस की होती है, मिटाने की होती है। हिंसा का मतलब ही है मिटाने की आतुरता। और जो मिटाने में बहुत उत्सुक हो जाता है, वह बनाने की कला भूल जाता है। उसका सृजनात्मक व्यक्तित्व पंगु हो जाता है; विध्वंसात्मक व्यक्तित्व ही रह जाता है। यह बड़ी हैरानी की बात है कि इस दुनिया में जो लोग बहुत हिंसात्मक हैं, वे बहुत सृजनात्मक हो सकते थे, इसीलिए हिंसात्मक हैं। इस दुनिया में जो बहुत बड़े अहिंसक लोग पैदा हुए हैं, वे भी बहुत बड़े हिंसक हो सकते थे, इसीलिए अहिंसक हैं।
Then keep a third thing in mind: the violent vision is that of destruction, of erasing. Violence means an eagerness to erase. And the one who becomes very keen on erasing forgets the art of creating. His creative personality becomes crippled; only a destructive personality remains. It is a strange fact that in this world the people who are very violent could have been very creative—that is precisely why they are violent. And the very nonviolent ones who were born in this world—they too could have been very violent—that is precisely why they are nonviolent.
मनसविद हिटलर के जीवन का गहन अध्ययन किए हैं। जरूरी भी है अध्ययन; क्योंकि हिटलर जैसे लोग जमीन पर होते रहें तो आदमी का होना ज्यादा देर तक संभव नहीं रहेगा। हिटलर एक चित्रकार बनना चाहता था; नहीं बन पाया। मूर्तियां गढ़ना चाहता था, सुंदर चित्र बनाना चाहता था; नहीं बना पाया। और मनसविद कहते हैं कि उसकी यह सृजन की आकांक्षा विध्वंस बन गई। फिर आदमी को तोड़ने, मिटाने और नष्ट करने में उसकी सारी शक्ति लग गई। शक्ति एक ही है, चाहे उससे मिटाएं, और चाहे उससे बनाएं। जो नहीं बना पाएगा, वह मिटाने में लग जाएगा। जो मिटाने में लग जाएगा, उसे बनाने का खयाल ही नहीं आएगा।
Psychologists have studied Hitler’s life in depth. It is necessary; because if people like Hitler keep appearing upon the earth, man’s very being will not remain possible for long. Hitler wanted to be a painter; he could not become one. He wanted to sculpt beautiful statues, to paint beautiful pictures; he could not. Psychologists say that his urge to create turned into destruction. Then all his power was poured into breaking, erasing, and annihilating human beings. Power is one—whether you destroy with it, or create with it. The one who cannot create will set about destroying. The one who gets busy destroying will not even think of creating.
साथ ही यह भी खयाल रखें कि जब कोई दूसरे को मिटाने में लगता है, तो वह अपने को भी मिटा रहा है। समय खो रहा है, शक्ति खो रही है, जीवन चुक रहा है। और जो दूसरे के मिटाने में संलग्न है, वह मिटाना ही सीख जाता है। वह अपने लिए भी आत्मघाती हो जाता है।
हिटलर ने इतने लोगों की हत्या की और अंत में अपनी आत्महत्या की। वह बिलकुल तार्किक है घटना; ठीक यही अंत होगा। क्योंकि मिटाने वाले को एक ही तर्क आता है, मिटाने का। जब तक वह दूसरे के खिलाफ है, दूसरे को मिटा रहा है। जिस दिन वह पाएगा दूसरा मिटाने को नहीं बचा--वह एक ही बात जानता है, मिटाना--वह अपने को मिटाएगा। इसलिए हिंसक अंततः आत्मघाती हो जाता है।
सृजन दूसरी ही यात्रा है।
Also remember: when someone busies himself with erasing the other, he is erasing himself as well. Time is lost, energy is lost, life is draining away. And he who is engrossed in erasing the other learns only erasing. He becomes suicidal for himself too. Hitler killed so many—and in the end killed himself. That event is perfectly logical; precisely that is the end. Because the destroyer knows only one logic—destruction. So long as he has the other to be against, he will destroy the other. The day he finds there is no other left to destroy—he knows only one thing, destruction—he will destroy himself. Therefore the violent becomes, in the end, suicidal.
Creation is a totally different journey.
लाओत्से परम अहिंसा में भरोसा करता है। लेकिन उसकी अहिंसा के कारण बड़े अलग हैं। वह यह नहीं कहता कि दूसरे को मत सताओ, क्योंकि दूसरे को दुख होगा। वह यह नहीं कहता। वह कहता है, दूसरे को मिटाने में तुम मिट रहे हो, दूसरे को समाप्त करने में तुम समाप्त हो रहे हो। और जिस जीवन में फूल खिल सकते थे आनंद के, वह तुम्हारा जीवन सिर्फ कांटों से भरा रह जाएगा।
Lao Tzu trusts in supreme nonviolence. But the grounds of his nonviolence are very different. He does not say, “Do not hurt the other because the other will suffer.” He does not say that. He says: in erasing the other you are being erased; in finishing the other you are finishing yourself. And the very life in which the flowers of bliss could have bloomed will be filled only with thorns.
इसमें थोड़ी सी विचारणीय है एक बात। आमतौर से अहिंसावादी यही कहते हैं कि दूसरे को दुख मत दो, क्योंकि दूसरे को दुख देना बुरा है। लाओत्से यह नहीं कहता। लाओत्से कहता है, दूसरे को दुख मत दो, क्योंकि इस तरह तुम अपने सुख का, अपने आनंद का अवसर खो रहे हो। लाओत्से बिलकुल स्वार्थी मालूम पड़ेगा।
Here is a small point to ponder. Usually, the apostles of nonviolence say: do not cause pain to the other, because causing pain to the other is bad. Lao Tzu does not say this. Lao Tzu says: do not cause pain to the other because in that way you are losing the occasion for your own happiness, your own bliss. Lao Tzu will seem utterly selfish.
लेकिन ध्यान रहे, लाओत्से कहता है कि अगर कोई व्यक्ति ठीक-ठीक स्वार्थी हो जाए तो उससे कोई बुरा काम हो ही नहीं सकता। यह बड़ी उलटी बात मालूम पड़ेगी। हम तो सिखाते हैं लोगों को परार्थी होने के लिए, परोपकार के लिए। छोड़ो स्वार्थ को और परार्थ को पकड़ो। लेकिन लाओत्से कहता है, जिसे स्वार्थ का ही पता नहीं, उसे परार्थ का तो कोई पता नहीं होगा। और जो अभी अपने स्वयं का हित भी साधने में समर्थ नहीं है, वह दूसरे का हित साध सकेगा, इस पागलपन में मत पड़ना। सच तो यह है कि जो अपना हित साध लेता है, उस साधने में ही दूसरे का हित सध जाता है। क्योंकि जो अपने आनंद को पकड़ लेता है, वह किसी को दुख देने में इसलिए असमर्थ हो जाता है कि उससे स्वयं का आनंद नष्ट होता है।
But remember: Lao Tzu says that if a person becomes truly, precisely selfish, he cannot do a single bad act. This will seem very upside-down. We teach people to be altruistic, philanthropic. Drop self-interest and hold on to the welfare of others. But Lao Tzu says: the one who does not even know what self-interest is will not know what the welfare of others is either. And the one who is not yet capable of securing his own good—do not fall into the madness of thinking he will secure the good of others. The truth is that the one who secures his own good, in that very securing the good of others is secured. Because the one who has caught hold of his own bliss becomes unable to cause pain to anyone—because thereby his own bliss is destroyed.
धर्म परम स्वार्थ है; लेकिन उससे परम परार्थ घटित होता है। नीति परार्थ की बातें करती है, कुछ घटित नहीं होता। न परार्थ घटित होता है, न स्वार्थ घटित होता है।
Religion is the ultimate self-interest; yet from it the ultimate altruism happens. Ethics talks of altruism, and nothing happens. Neither altruism happens, nor self-interest happens.
लाओत्से कहता है कि अगर व्यक्ति अपने निज का पूरा खयाल रख ले तो उससे इस जगत में बुरा होगा ही नहीं कुछ। उस खयाल में ही जीवन के प्रति उसका सदभाव और करुणा गहन हो जाएगी। असल में, दूसरे पर दया वही करता है, जिसे अपने पर दया करना आ गया है। और दूसरे पर दया करना जो नहीं जानता, उसका मतलब ही यह है कि उसे अभी अपने पर दया करने का कोई भी पता नहीं है।
Lao Tzu says: if a person takes total care of his own being, nothing bad can happen in this world from him. In that very care his goodwill toward life and his compassion will deepen. In truth, only the one who has learned to have compassion on himself can have compassion on others. And the one who does not know how to be compassionate toward himself—this only means he has no inkling yet of compassion for himself either.
बुद्ध को किसी ने पत्थर फेंक कर मार दिया है। आनंद, उनका शिष्य, क्रोधित हो गया है। और उसने कहा कि मुझे आज्ञा दें तो इस आदमी को मैं रास्ते पर लगाऊं। बुद्ध ने कहा, भूल उसने की है, सजा तू अपने को देगा? आनंद से बुद्ध ने कहा, बहुत समय पहले यह सूत्र मेरी समझ में आ गया कि हम दूसरे की नासमझियों के लिए अपने को दंड देते हैं। यह पत्थर उसने फेंका है, यह उसका काम हुआ। अगर इस पत्थर के सिलसिले में हम भी कुछ करने जाते हैं, तो वह आदमी जीत गया और उसने हमें एक वर्तुल में फंसा लिया। वह हमारा मालिक हो गया। उसने पत्थर मारा और हमारे भीतर उसने क्रिया को जन्म दे दिया; वह हमारा मालिक हो गया। वह जीत गया, हम हार गए। और अब अगर मैं क्रोधित होता हूं, तो उसका पत्थर मारना सफल हो गया। नहीं, बुद्ध ने कहा कि मैं परम स्वार्थी हूं, मैं अपने सुख को बचाता हूं। वह पत्थर मारे तो भी मेरे सुख को मैं नहीं टूटने देता; मैं अपने आनंद को बचाता हूं।
Someone hurled a stone at Buddha and struck him. Ananda, his disciple, became angry and said, “Give me the order and I will set this man on the right path.” Buddha said, “He has erred; will you punish yourself? Long ago this sutra became clear to me: we punish ourselves for the foolishness of others. He threw the stone—that was his act. If in the chain of that stone we now do something too, then that man has won and has trapped us in a circle. He has become our master. He threw the stone and provoked a reaction within us; he became our lord. He has won; we have lost. And if I become angry, then his throwing of the stone has succeeded. No,” Buddha said, “I am supremely selfish—I safeguard my happiness. Even if he throws a stone, I do not allow my happiness to shatter; I protect my bliss.”
और एक बार कोई आदमी अपने आनंद को बचाना सीख जाए तो इस दुनिया में उस आदमी से कुछ भी बुरा दूसरे के लिए नहीं हो सकेगा। क्योंकि दूसरे के लिए बुरा करना गहरे में अपने लिए ही गड्ढा खोदना सिद्ध होता है। किसी नीति-शास्त्र के वचन के अनुसार नहीं, निरंतर मनुष्य के अपने ही अनुभव के अनुसार। व्यक्ति के लिए भी और समाज के लिए भी लाओत्से की यही दृष्टि है। यह सूत्र समाज की तरफ इशारा है।
And once a man learns how to protect his bliss, nothing bad can ever come from him for anyone in this world. Because doing harm to another turns out, at depth, to be digging a pit for oneself—according not to some moral scripture, but according to the unbroken experience of man himself. This is Lao Tzu’s outlook—for the individual and for society. This sutra is an indication toward society.
लाओत्से कहता है, ‘जो ताओ के अनुसार राजा को मंत्रणा देता है, वह शस्त्र-बल से विजय का विरोध करेगा।’
Lao Tzu says, ‘He who counsels the king according to Tao will oppose victory by armed force.’
ताओ के अनुसार जो राजा को मंत्रणा देता है, वह शस्त्र-बल का विरोध करेगा। वस्तुतः वह बल का ही विरोध करेगा। वह चाहेगा कि काम बिना बल के हो जाए। और जितना कुशल होगा व्यक्ति, उतने बिना बल के काम करा लेता है। अकुशल अपनी अकुशलता की पूर्ति बल से करता है।
He who counsels according to Tao will oppose the use of arms. In truth, he will oppose the very use of force. He will wish that work be accomplished without force. And the more skilled a person is, the more he gets things done without force. The unskilled compensates for his lack with force.
कभी आप किसी कुशल व्यक्ति को देखें--किसी भी काम में--आप पाएंगे, वह बल-प्रयोग न के बराबर करता है। एक कुशल व्यक्ति को कार चलाते देखें, तो आप पाएंगे, वह बल का बिलकुल प्रयोग नहीं कर रहा, वह ताकत लगा ही नहीं रहा। एक सिक्खड़ को कार चलाते देखें; उसकी सारी शक्ति व्यय हुई जा रही है, पसीना-पसीना हुआ जा रहा है। क्या फर्क है दोनों में? कार कोई बल से नहीं चलती, कुशलता से चलती है। लेकिनकुशलता की कमी हो तो आदमी बल से उसे पूरी करना चाहता है। बल हम लगाते ही हैं वहां, जहां हमारी कुशलता क्षीण पड़ती है, कम पड़ती है।
Watch a skilled person—at any work—and you will find he uses next to no force. Watch a skilled person drive a car—you will find he is not using force at all; he is not applying strength. Watch a novice drive a car: all his energy is being expended, he is drenched in sweat. What is the difference? A car does not move by force—it moves by skill. But where skill is lacking, man wishes to make it up by force. We apply force precisely where our skill wanes, falls short.
आप खयाल करना, इसलिए नया काम करने में आप थक जाते हैं और पुराना काम करने में आप नहीं थकते। पुराना काम कुशल हो गया है। नया काम, आप ताकत लगाते हैं। छोटे बच्चों को लिखते देखें, तो उनका पूरा शरीर अकड़ा हुआ है कलम पकड़ने में। अभी वे कुशल नहीं हैं, अभी सारी ताकत लगा कर वे कुशलता पूरी कर रहे हैं। बच्चे कागज को फाड़ देते हैं, इतना ताकत लगा कर लिखते हैं। ताकत लगाने की कोई जरूरत नहीं है। कई तो बूढ़े भी ऐसे लिखते हैं, पूरी ताकत लगा देते हैं। ताकत का लिखने से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन भीतर कुशलता की कमी है।
Notice: that is why new work tires you, and old work does not. Old work has become skill. In new work, you apply strength. Watch little children writing—their whole body is stiff just to hold the pen. They are not yet skilled; pouring all their strength, they are trying to compensate for lack of skill. Children even tear the paper, writing with so much force. There is no need to apply force. Many old people too write this way—expending all their strength. Strength has nothing to do with writing; but within there is a lack of skill.
एक झेन फकीर हुआ, लिंची। वह अपने शिष्यों को चित्रकला सिखाता था। वह कहता था कि अगर तुम्हें जरा भी श्रम मालूम पड़े, तो समझना कि अभी तुम कलाकार नहीं हुए। अगर तुम्हें जरा भी श्रम मालूम पड़े कुछ बनाते वक्त, तो समझना अभी कमी है। और जब श्रम बिलकुल ही न पड़े, जब तुम्हें लगे ही नहीं, कि जैसे तुमने कुछ भी नहीं किया, ऐसे ही तुमने कैनवस पर पेंटिंग बना दी, तो ही जानना कि तुम कुशल हुए हो।
There was a Zen fakir, Lin-chi. He taught his disciples the art of painting. He used to say: if you feel even a little labor, know that you are not yet an artist. If you feel even a little labor while creating anything, know there is still a gap. And when there is no labor at all, when you do not feel you did anything—yet the painting has appeared on the canvas—know that then you have become skilled.
कुशलता बल नहीं मांगती, जीवन का कोई आयाम हो। अकुशलता बल मांगती है। ताओ के अनुसार सलाह देने वाला शस्त्र-बल का विरोध करेगा। क्योंकि वह बताता है कुशलता की कमी है।
Skill does not ask for force—whatever dimension of life. Unskill asks for force. One who advises according to Tao will oppose armed force, because he sees it as a sign of lack of skill.
‘क्योंकि ऐसी विजय, विजयी के लिए भी दुष्परिणाम लाती है।’
‘For such victory brings evil consequences even to the victor.’
और फिर विजय, जो हारता है, उसके लिए तो दुष्परिणाम लाती ही है; जो जीतता है, उसके लिए भी दुष्परिणाम लाती है।
And then victory—of course it brings evil to the defeated; but it brings evil to the victor as well.
नेपोलियन ने अनेक युद्धों के अनुभव के बाद एक पत्र में लिखा है कि जो हारता है वह तो रोता ही है, लेकिन जो जीतता है वह भी रोता है। क्योंकि चारों तरफ विध्वंस फैल जाता है और हाथ कुछ भी नहीं लगता। सब टूट जाता है, विकृत हो जाता है, और हाथ कुछ भी नहीं लगता।
After many battles, Napoleon wrote in a letter: the one who loses weeps—that is obvious—but the one who wins also weeps. Because destruction spreads on all sides and nothing of substance is gained. Everything is broken, distorted—and nothing is gained.
और जिसे हरा कर हम जीत जाते हैं, ध्यान रहे, जिंदगी बड़ी जटिलता है। आप जब तक उसे हराए नहीं थे, तब तक आपका दुश्मन भी आपको बल देता था। यह थोड़ा कठिन है, लेकिन समझने की कोशिश करें। जिस दिन आप दुश्मन को हरा देते हैं, उस दिन दुश्मन आपको बल नहीं देता, आप भी टूट गए होते हैं।
And remember, the one you defeat and thus win over—life is complex—the enemy whom you had not yet defeated used to give you strength. This is a little difficult, but try to understand. The day you defeat the enemy, that day the enemy stops giving you strength—you also are broken.
खयाल करें, आपका एक दुश्मन आज मर जाए, तो आपकी जिंदगी में उतनी ही कमी हो जाएगी, जितनी किसी मित्र के मरने से होती। इसलिए समझदारों ने तो कहा है कि अच्छा दुश्मन चुन लेना, अच्छा दुश्मन पा जाना बड़ा सौभाग्य है। क्योंकि अच्छे दुश्मन से जो आपका तनाव बना रहता है, सेतु बना रहता है, जो खिंचाव बना रहता है। वह सृजनात्मक हो सकता है। दुश्मन के टूटते ही...।
Consider: if your enemy dies today, a gap appears in your life as great as when a friend dies. Therefore the wise have said: to find a good enemy is a great fortune. Because the tension he creates in you, the bridge he keeps taut, the continual stretch—can become creative. The moment the enemy collapses…
इसको ऐसा समझें कि आज अमरीका हार जाए; तो आप सोचते हैं, रूस की गति का क्या होगा? रूस के विकास का क्या होगा? सब शून्य हो जाएगा। या आज रूस हार जाए तो अमरीका के सारे विकास का क्या होगा? शून्य हो जाएगा। वह सारा विकास एक सतत द्वंद्व के बीच तनाव में है। और आज मैं समझता हूं कि रूस और अमरीका इस बात को भलीभांति समझते हैं कि लड़ना उनके हित में नहीं है, लड़ने का पोज बनाए रखना उनके हित में है। लड़ना जरा भी हित में नहीं है, लेकिन एक लड़ने की मुद्रा बनाए रखना हित में है। उसकी शिथिलता खतरनाक हो सकती है।
Understand it this way: if America were to collapse today—what would happen to Russia’s momentum, to its growth? It would all fall to zero. Or if Russia collapsed today—what would happen to America’s entire development? It would fall to zero. That whole development runs under the sustained tension of duality. And I think today both Russia and America understand well that fighting is not in their interest—maintaining the posture of fighting is in their interest. Fighting itself is not in their interest at all, but to maintain a fighting stance is in their interest. Relaxation of that stance could be dangerous.
दुश्मन को मिटा कर आप भी मिट जाते हैं; क्योंकि उस दुश्मन के साथ स्पर्धा में जो-जो निर्मित हुआ था, वह सब गिर जाता है और क्षीण हो जाता है। हारा हुआ तो हारता है, दुख पाता है; जीते हुए को भी दुष्परिणाम हाथ लगते हैं।
Erase the enemy—and you too are erased. Because all that had been created through competition with the enemy collapses and withers. The defeated one suffers—yes; but the victor too receives evil consequences.
‘जहां सेनाएं होती हैं, वहां कांटों की झाड़ियां लग जाती हैं। और जब सेनाएं खड़ी की जाती हैं, तो उसके अगले वर्ष ही अकाल की कालिमा छा जाती है। इसलिए एक अच्छा सेनापति अपना प्रयोजन पूरा कर रुक जाता है।’
‘Where armies stand, thorns grow. And when armies are raised, the very next year famine’s shadow falls.’ Therefore a good general, having achieved his purpose, stops.
लाओत्से यह कह रहा है कि मजबूरी हो सकती है कभी राज्य के लिए, समाज के लिए; व्यक्ति के लिए कभी भी नहीं। इसे भी थोड़ा खयाल में ले लें। व्यक्ति के लिए मजबूरी कभी भी नहीं है; लेकिन समाज और राष्ट्र के लिए मजबूरी हो सकती है। क्योंकि एक व्यक्ति का सवाल नहीं है, करोड़ों लोगों का सवाल है। तो राष्ट्र को कभी लड़ने पर भी उतरना पड़ सकता है। तो पहले तो ताओ को मानने वाला युद्ध की सलाह नहीं देगा, सैन्य-शक्ति की सलाह नहीं देगा। और अगर मजबूरी ही हो, तो भी सेनापति अगर होशियार है तो धमकी देकर रुक जाएगा। युद्ध में उतर जाना नासमझ सेनापतियों का काम है। समझदार उस सीमा तक रुक जाएगा, जहां सिर्फ बल का दिखावा होता है, लेकिन बल का संघर्ष नहीं होता।
Lao Tzu is saying that compulsion can arise sometimes for a state, for society; for the individual—never. Keep this too in mind. For the individual there is never any compulsion; but for society and the nation there can be compulsion. Because it is not the question of one person; it is the question of millions. The nation may sometimes have to descend into war. So first, one who follows Tao will not advise war, will not advise military power. And even if compulsion arises, if the general is wise he will stop by giving a threat. To plunge into war is the act of foolish generals. The wise stop at that boundary where there is only the show of force but not the clash of force.
कल मैं आपसे कह रहा था, पशुओं में सिर्फ बल का दिखावा होता है, संघर्ष नहीं होता। ज्यादा होशियार मालूम पड़ते हैं। निसर्ग शायद उन्हें ज्यादा एक अंतर्दृष्टि दिए हुए है। बल का प्रयोग काफी होता है दिखावे के लिए, लेकिन कभी उसका ठीक प्रयोग नहीं होता। इसके पहले कि खतरा हो, पशु रुक जाते हैं। जैसे ही साफ हो गई बात कि कौन कमजोर है, कौन ताकतवर है, रुकावट आ जाती है।
Yesterday I told you: among animals there is only a display of force, not a fight. They seem more intelligent. Perhaps Nature has given them a deeper insight. A display is sufficient—but the actual use rarely occurs. Before danger becomes real, animals stop. As soon as it becomes clear who is weaker and who is stronger, the confrontation ends.
‘सेनापति अपना प्रयोजन पूरा कर रुक जाता है। वह शस्त्र-बल का भरोसा कदापि नहीं करता।’
‘The general achieves his end and stops. He never trusts in force.’
आमतौर से हम सोचते हैं कि सेनापति शस्त्र-बल का भरोसा करता है; राज्य तो शस्त्र-बल के भरोसे पर ही निर्भर होता है। लेकिन लाओत्से की सलाह, ताओ के अनुसार अगर कभी कोई समाज चलता हो, तो उसके लिए यह है कि भरोसा शस्त्र-बल पर नहीं होना चाहिए। वह अंतिम मजबूरी है, एक आवश्यक बुराई है। न टाली जा सके, ऐसी बीमारी हो सकती है, लेकिन उसका भरोसा नहीं होना चाहिए। जिसका उसे भरोसा है, वह पहले ही मौके पर उसका उपयोग कर लेगा। और जो समझदार नहीं है, वह जरूरत जब पूरी हो जाएगी तब भी नहीं रुकेगा।
Commonly we think that the general trusts force, that the state depends upon force. But Lao Tzu’s counsel—if ever a society were run according to Tao—is this: the trust should not be in armed force. It is the last compulsion, a necessary evil. An illness that may arise which cannot be avoided—but there should be no reliance upon it. One who trusts in it will use it at the first opportunity. And the unwise will not stop even when the need has been met.
पिछले महायुद्ध में ऐसा हुआ। जापान पर एटम बम गिराने की कोई भी जरूरत न थी। जर्मनी घुटने टेक रहा था; जापान के पैर टूटे जा रहे थे। दो-चार दिन, सात दिन ज्यादा से ज्यादा, और जापान विलीन हो जाता। लेकिन अमरीका को शस्त्र-बल का भरोसा था। एटम हाथ में आ गया था पहली दफा आदमी के, वे उसका उपयोग करना चाहते थे। जरूरत बिलकुल भी न थी। कोई हिरोशिमा-नागासाकी में एक-एक लाख लोगों के मर जाने की जरा भी जरूरत न थी। लेकिन हाथ में ताकत हो तो नासमझ उसका उपयोग करना चाहेगा।
In the last world war this happened. There was no need whatsoever to drop the atom bomb on Japan. Germany was on its knees; Japan’s legs were breaking. Two or four days, seven days at the most, and Japan would have dissolved. But America had its trust in armed force. For the first time man had the atom in his hand; they wanted to use it. There was absolutely no need. There was not the slightest necessity for one hundred thousand people to die in Hiroshima and Nagasaki. But when power is in hand, the unwise will want to use it.
इसलिए अमरीका का अपराध क्षमा नहीं किया जा सकता। युद्ध की कोई जरूरत न रह गई थी। जापान हार ही रहा था। और हारते हुए के ऊपर एटम का फेंकना मजबूरी नहीं थी, विलास था। अनावश्यक था। अमरीका के सेनापति भी कहते हैं कि सात दिन से ज्यादा युद्ध आगे जा नहीं सकता था; बात खतम हो गई थी। हां, इससे उलटी हालत हो सकती थी कि जापान जीत रहा होता और न्यूयार्क में अमरीकी फौजें घुटने टेक रही होतीं और उन्हें एटम बम फेंकना पड़ता। वह मजबूरी होती, शस्त्र का भरोसा न होता। लेकिन अमरीका जरा भी खतरे में न था। अमरीकी फौजें जापान की छाती में प्रवेश कर गई थीं। जापान टूट चुका था, उजड़ चुका था। लेकिन इतनी बड़ी ताकत उजड़ने में भी एक सप्ताह का वक्त लेती है। इतनी जल्दी कोई भी आवश्यक नहीं थी। एटम बिलकुल अनावश्यक था।
Therefore America’s crime cannot be forgiven. There remained no need of war. Japan was already losing. To throw the atom on a vanquished one was not compulsion—it was a luxury. Unnecessary. If Japan had been winning, if American troops had been on their knees in New York and they had to throw the atom bomb—then that would have been compulsion, not trust in arms. But America was in no danger. The American army had already entered deep into Japan’s chest. Japan was broken, devastated. Yet even such a great power takes a week to collapse; nothing happens so quickly. The atom was utterly unnecessary.
और इसीलिए जो बुद्धिमान आदमी हैं, वे इस पाप को गहन पाप मानते हैं। क्योंकि यह उस शत्रु की छाती में छुरा भोंकने जैसा था, जो जमीन पर गिर चुका था और जो हाथ जोड़े पड़ा था और माफी मांग रहा था। उसकी छाती में छुरा भोंकने जैसा था। यह क्षम्य नहीं है। लेकिन यह हुआ क्यों?
Hence the wise call this sin a grave sin. Because it was like thrusting a dagger into the chest of an enemy who had already fallen to the ground, who lay with folded hands asking for mercy. It was like thrusting a dagger into his chest. This is not forgivable. But why did it happen?
यह हो जाने का कारण है। कारण अमरीका की कोई सभ्यता, कोई संस्कृति पुरानी नहीं है, केवल तीन सौ वर्ष! नए से नया, कोई समाज अगर बचकाना हो सकता है, तो वह अमरीका है। तीन सौ वर्ष कोई उम्र होती है जातियों के लिए? जिनका इतिहास तीन सौ वर्ष का हो, उनकी समझ बहुत गहरी नहीं हो सकती। जानकारी बहुत हो सकती है, समझ बहुत नहीं हो सकती। विज़डम की कमी होगी। तो आज अमरीका के पास जानकारी तो बहुत है, इसीलिए तो एटम भी बन सका। लेकिन समझ नहीं है। समझ न होने के कारण उसका उपयोग हो गया।
There is a reason. America’s civilization and culture are not old—only three hundred years! If ever a society can be childish, it is America. Three hundred years—what age is that for a people? Those whose history is three hundred years cannot have very deep understanding. They may have information, but not understanding. There will be a lack of wisdom. Today America has enormous information—that is why the atom could be made—but not wisdom. In the lack of wisdom, its use happened.
लाओत्से कहता है, सेनापति, जो ताओ का भरोसा करता है, जो धार्मिक है, जो राज्य धार्मिक है, वह शस्त्र-बल का भरोसा कदापि नहीं करता। अपना कर्तव्य भर निभाता है, उस पर गर्व नहीं करता। अपना कर्तव्य भर निभाता है, उसकी शेखी नहीं बघारता। अपना कर्तव्य भर निभाता है, उसके लिए घमंड नहीं करता। वह एक खेदपूर्ण आवश्यकता के रूप में युद्ध करता है। इफेक्ट्स हिज परपज एज ए रिग्रेटेबल नेसेसिटी। एक खेदपूर्ण आवश्यकता की भांति--एक मजबूरी, एक बुराई, जो करनी पड़ेगी, जिससे बचना मुश्किल है। लेकिन हिंसा से प्रेम नहीं करता।
Lao Tzu says: a general who trusts in Tao, a religious general, a religious state, never trusts in force. He fulfills only his duty and stops; he does not take pride in it. He fulfills only his duty and does not brag. He fulfills only his duty and does not become arrogant. He wages war as a regretful necessity. ‘Effects his purpose as a regretable necessity.’ As a regretful necessity—a compulsion, an evil that must be done, which is hard to avoid. But he does not love violence.
‘चीजें अपना शिखर छूकर फिर गिरावट को उपलब्ध हो जाती हैं।’
‘Things, upon touching their peak, move toward decline.’
हिंसा से प्रेम एक बात है, और हिंसा मजबूरी में, बिलकुल दूसरी बात है। और इस भेद को जो नहीं जानते, वे बड़ी मुश्किलों में समाजों को उलझा देते हैं। इस पर हम थोड़ा ध्यान दे लें। एक तरफ वे लोग हैं, जो हिंसा के लिए दीवाने हैं, मौके की तलाश में हैं। मौका मिल जाए, वे हिंसा करेंगे। फिर वे यह न देखेंगे कि कहां तक जाना जरूरी था। फिर वे वहां तक जाएंगे, जहां तक जा सकते थे। जरूरत का कोई सवाल नहीं है। हिंसा उन्हें खेल हो जाएगी, हिंसा उनके लिए शिकार हो जाएगी। दूसरे वे लोग हैं, जो दूसरी अति पर चले जाएंगे, जो अहिंसा के लिए पागल हो जाएंगे, और जो हिंसा खेदपूर्ण आवश्यकता है, उसको भी करने में शिथिल हो जाएंगे।
To love violence is one thing; violence under compulsion is quite another. Those who do not know this distinction entangle societies in great trouble. Let us look at this a little. On one side are those who are crazy for violence, who are waiting for a chance. If a chance comes, they will be violent; then they will not see how far was necessary—they will go as far as they can. Necessity is not the question. Violence becomes a game for them, a sport of blood.
On the other side are those who will go to the other extreme—who will become mad for nonviolence, and who, even when violence is a regretful necessity, will become slack in doing it.
ऐसा हमने इस मुल्क में किया। हमने दूसरी अति छुई। हमने जो खेदपूर्ण हिंसा थी, उसको भी नहीं करेंगे, ऐसा दूसरी अति पर चले गए। लेकिन जब आप खेदपूर्ण हिंसा नहीं करेंगे, तो दूसरा भी नहीं करेगा, इसको मानने का कोई भी कारण नहीं है। सच तो यह है कि आपका न करना दूसरे के लिए निमंत्रण बन जाएगा करने का।
We did exactly this in this land. We touched the other extreme. Even violence that was a regretful necessity—we said we would not do that either. But there is no reason to suppose that if you do not do it, the other will also refrain. The truth is: your refraining becomes an invitation to the other to do it.
इसलिए जैनों और बौद्धों के प्रभाव के बाद भारत का पतन शुरू हो गया। क्योंकि अहिंसा की अति--कि किसी भी स्थिति में हिंसा नहीं करेंगे--स्वभावतः चारों तरफ से निमंत्रण बन गई हमलावरों के लिए। कि जो लोग भी हमला करना चाहें, उनके लिए भारत से ज्यादा सुविधापूर्ण कोई जगह न रही। इसलिए बहुत क्षुद्र शक्तियों ने भारत को पराजित किया। भारत की कहानी बड़ी अनूठी है। असल में, अध्यात्म के अतिशयपूर्ण प्रयोग की कहानी है। भारत की कहानी अनूठी है। अनूठी कई लिहाज से है।
Therefore after the influence of Jains and Buddhists, India’s downfall began. Because the extremism of nonviolence—that in any situation we will not be violent—naturally became an invitation from all sides to invaders. Those who wished to attack found no country more convenient than India. Therefore very petty powers defeated India. India’s story is unique. In truth, it is the story of an excessive experiment in spirituality. Unique in many respects.
पहला तो यह कि इतना बड़ा देश--गौरव-सभ्यता के शिखर पर! विज्ञान के संबंध में उस समय पृथ्वी पर कोई भी इतना विकसित नहीं, जितना भारत! आज जो विज्ञान के संबंध में बहुत विकसित हैं, वे उस समय बिलकुल जंगली, जिनके पास कुछ समझ नहीं। गणित की, ज्योतिष की, धर्म की ऊंचाइयां स्पर्श कीं। संगीत की, कला की साहित्य की ऊंचाइयां स्पर्श कीं। एक शिखर स्वर्ण का! और अचानक भूमिसात हो गया। और जिन्होंने हराया, वे बहुत क्षुद्र थे। उनका कोई नाम जानने वाला भी न था। भारत को नहीं जीता था उन्होंने तो इतिहास में उनका कभी कोई उल्लेख न होता। क्या हुआ? अतिशय कभी-कभी बड़े खतरे हो जाते हैं। भारत एकदम दूसरी अति पर उतर गया।
First: such a vast land—at the very peak of a proud civilization! In relation to science, at that time no one on earth was so developed as India. Those who today are developed in science were utterly primitive then; they had no understanding. We touched heights in mathematics, astronomy, and dharma. We touched heights in music, art, literature. A golden summit! And suddenly we were leveled to the ground. And those who defeated us were very petty. No one would have even known their names. If they had not conquered India, history would never have mentioned them. What happened? Extremes sometimes become very dangerous. India descended to the opposite extreme.
एक अति है: जहां जरूरी न हो वहां हिंसा करना, हिंसा को खेल समझ लेना, रक्तपात को रस बना लेना। एक दूसरी अति है: इतने भयभीत हो जाना, इतने डर जाना कि जहां जरूरत हो जाए, वहां से भी हट जाना।
One extreme is: to commit violence where it is not needed—to take violence as a game, bloodshed as a delight. The other extreme is: to become so frightened, so timid, that when it becomes necessary you also withdraw.
ध्यान रहे, भारत ने सर्जरी की सबसे पहली खोज की। सुश्रुत ने, जो आज की नवीनतम सर्जरी है उसके सूत्र स्पष्ट लिखे हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बाबत भी। लेकिन फिर क्या हुआ? बौद्धों और जैनों के प्रभाव में सर्जरी भी हिंसा मालूम पड़ी। वह भी नहीं करनी चाहिए। किसी की हड्डी काटनी, हाथ काटना, पेट काटना, यह नहीं किया जा सकता। और फिर आदमी को काटना हो, उसकी शरीर की रचना, उसका अस्थिपंजर, वह सब जानना हो, तो मुर्दे भी काटना पड़ेंगे। फिर कुछ पशुओं को भी काट कर जानकारी लेनी पड़ेगी। वह सब नहीं हो सकता। तो बीमारी सही जा सकती है, भयंकर बीमारियां सही जा सकती हैं, लेकिन सर्जरी नहीं की जा सकती। सुश्रुत ने जो खोजा था, अगर सुश्रुत के बाद तीन हजार साल हम उस सूत्र पर चलते, तो पश्चिम की सर्जरी आज बचकानी होती। लेकिन चलने का कोई उपाय न रहा; क्योंकि सर्जरी में, शल्य-क्रिया में हिंसा मालूम पड़ने लगी। वह नहीं की जा सकती।
Remember: India discovered surgery first. Sushruta clearly wrote the sutras of what today is the latest surgery—even about plastic surgery. But then what happened? Under the influence of Buddhists and Jains, surgery appeared as violence. “That too should not be done. To cut someone’s bone, to cut the hand, to cut the belly—that cannot be done.” And then if one has to cut the body, to know its structure, its skeleton, one has to cut corpses. And some animals must also be dissected to gain knowledge. All that could not be done. So diseases were to be endured—terrible diseases—but surgery could not be done. What Sushruta had discovered—had we followed those sutras for three thousand years—then today the West’s surgery would be childish. But there remained no way to proceed; because surgery, the very act of operating, came to be seen as violence. It could not be done.
जैनों ने तो अति कर दी, उन्होंने खेती-बाड़ी बंद कर दी। क्योंकि उसमें हिंसा! इसलिए कोई जैन खेती-बाड़ी नहीं करता। क्योंकि वृक्ष उखाड़ने पड़ेंगे, पौधे उखाड़ने पड़ेंगे, काटने पड़ेंगे। तो पौधे में प्राण हैं।
The Jains carried it to an extreme—they even abandoned agriculture. Because there is violence in it! Therefore no Jain will do farming. Because trees must be uprooted, plants pulled out, cut. And plants too have life.
इसे थोड़ा समझ लें। पौधे को काटना खेदपूर्ण हिंसा है। कोई चाहता नहीं। अगर हम जी सकें बिना पौधे को काटे, तो कोई काटने की जरूरत नहीं है। और फिर अगर मैं न भी काटूं, तो कोई दूसरा मेरे लिए काटेगा। फर्क कहां पड़ता है? जैन गेहूं तो खाएंगे ही। कोई और बनाएगा, कोई और काटेगा। तो इतना ही हुआ कि हिंसा हम दूसरे से करवा रहे हैं, अपने दलालों से करवा रहे हैं। बाकी जब मैं भोजन ले रहा हूं, जब तक मैं भोजन ले रहा हूं, तो भोजन लेने में जो भी हिंसा होगी, उसका जिम्मा तो मेरा होगा।
Understand: cutting a plant is a regretful violence. No one desires it. If we could live without cutting plants, there would be no need to cut them. And if I do not cut, someone else will cut for me. Where is the difference? The Jain will still eat wheat. Someone else will grow it, someone else will cut it. So only this has happened: we are having violence done by others—for us, through our agents. But when I take food, so long as I am taking it, whatever violence is implicated, the responsibility is mine.
तो जैनों ने बंद कर दी। जैन हट गए। जैन इसीलिए सब दुकानदार हो गए, क्योंकि कोई उपाय न रहा। क्षत्रिय थे मूलतः वे; क्योंकि महावीर और जैनों के चौबीस तीर्थंकर क्षत्रिय थे। तलवार उनके हाथ में ही थी, ऐसे वे पैदा हुए थे। निश्चित ही जब उनके चौबीस तीर्थंकर क्षत्रिय थे, तो उनके मानने वाले अधिक लोग क्षत्रिय होंगे। क्षत्रिय रहने का कोई उपाय न रहा, क्योंकि हिंसा तो की नहीं जा सकती। ब्राह्मण होने का कोई दरवाजा नहीं था; क्योंकि जन्म से कोई ब्राह्मण होता है। शूद्र कोई होना नहीं चाहता था। इसलिए वणिक होने के सिवाय कोई उपाय नहीं रह गया। खेती-बाड़ी की जा नहीं सकती, शूद्र कोई हो नहीं सकता; तो सिर्फ दुकान चलाने के सिवाय कोई उपाय नहीं रह गया।
So the Jains withdrew. Hence they all became shopkeepers; there was no other way left. They were originally Kshatriyas, because Mahavira and all twenty-four Tirthankaras were Kshatriyas. The sword belonged to their hands; they were born that way. Certainly, if the twenty-four Tirthankaras were Kshatriyas, then most of their followers would be Kshatriyas. There remained no way to remain Kshatriya—violence could not be done. There was no door to become Brahmin—because one is a Brahmin by birth. No one wished to be Shudra. So there remained no way except to become Vaishya. Farming could not be done; one would not become a Shudra; so only the shop remained.
यह जो अति पैदा हो जाती है, यह अति खतरे में ले जाती है--एक से दूसरे खतरे में। कुएं से बचते हैं, खाई में गिर जाते हैं। तो एक शिखर छूकर भारत एकदम नीचे गिर गया। इसलिए भारत के मन में अभी भी हरा है वह घाव। और हमारे मन में ऐसा लगता है कि कोई एक स्वर्ण-शिखर था अतीत में, जिसे हम छूकर हट गए। इसलिए हमारा मन बार-बार पीछे लौट जाता है। उसमें थोड़ी सचाई है। एक शिखर हमने छुआ था। लेकिन होता खतरा तभी है, जब कोई शिखर छू लेता है। उदाहरण दूं तो खयाल में आ जाए।
Such extremism leads from one danger into another. We avoid the well and fall into the ditch. Touching a peak, India suddenly fell low. Therefore in the Indian mind the wound is still green. We feel as if once there was a golden summit in the past which we touched and then moved away. So our mind keeps turning backward. There is some truth in it—we did touch a summit. But danger comes precisely when a summit is touched. Let me give an example.
जब हम सभ्यता के इतने शिखर पर थे और विलास की सुविधा थी, इस विलास की भी कि हम चाहें तो अहिंसा की अति में चले जाएं। यह भी सिर्फ तभी संभव हो सकता है, जब लोग बहुत खुशहाल हों। तब इतना सोच सकें, इतनी बारीक, सूक्ष्म अहिंसा की बात सोच सकें। तो हम हट गए।
When we were on such a peak of civilization and there was the luxury—even this luxury—that if we wished we could go to the extremity of nonviolence—that too is possible only when people are very prosperous. To think so finely, so subtly, about nonviolence—then we withdrew.
आज अमरीका भी ठीक वैसी हालत में है। आज अमरीका समृद्ध है, संपन्न है। आज उसके बच्चे युद्ध से हटना चाहते हैं। आज अमरीका में जितना, वियतनाम में युद्ध न हो, इसका विरोध है, ऐसा कभी किसी मुल्क में नहीं हुआ कि उसका मुल्क लड़ रहा हो और मुल्क के भीतर इतना भयंकर विरोध हो।
आप थोड़ा सोचें भारत में कि भारत पाकिस्तान से लड़ रहा हो और भारत के सारे युनिवर्सिटी और कालेजों में और सारे युवा-समाज में इसका विरोध हो--कि नहीं, यह लड़ाई गलत है। ऐसा कभी दुनिया में हुआ नहीं; क्योंकि जब मुल्क लड़ता है, तो पूरा मुल्क दीवाना और पागल हो जाता है। और जो दीवाना और पागल नहीं होगा, वह गद्दार और देशद्रोही मालूम पड़ेगा।
Today America is in exactly such a condition. Today America is rich, affluent. Today its youth want to withdraw from war. Nowhere has such opposition to war been seen as in America—that a country is fighting and within the country such massive protest. Imagine in India: India is fighting Pakistan and in all the universities, colleges, in all the youth—there is protest: “No, this war is wrong.” Such a thing has never happened anywhere. Because when a country fights, the whole country becomes mad, and the one who does not become mad seems a traitor, a renegade.
अमरीका में यह पहली दफा हो रहा है। होने का कारण है। अति संपन्नता में ही दूसरी अति पर जाने की सुविधा होती है। यह भारत में हुआ। बुद्ध और महावीर के वक्त हम एक शिखर पर पहुंचे। एक ऊंचाई थी। और तब हमने कहा कि हम नहीं लड़ेंगे--मिट जाएंगे, लड़ेंगे नहीं। तब दूसरे को मौका मिल गया। अगर आज अमरीका अपने लड़कों की बात मान ले, तो अमरीका वैसा ही गिरेगा, जैसा भारत कभी गिरा। और हो सकता है लड़के मनवा दें। क्योंकि आज नहीं कल ताकत उनके हाथ में आएगी; आज नहीं कल वे सत्ता में होंगे। और एक अति से दूसरी अति पर मन का जाना बहुत आसान है।
In America this is happening for the first time. There is a reason. Only in extreme affluence is there the facility to move to the other extreme. This happened in India. In the time of Buddha and Mahavira we reached a summit. There was a height. And then we said: we will not fight—we will die, but we will not fight. Then we offered the other a chance. If today America listens to its boys, America will fall just as India once fell. And it may be that the boys will prevail. If not today, tomorrow power will be in their hands; if not today, tomorrow they will be in office. And for the mind to move from one extreme to the other is very easy.
लाओत्से दूसरी अति पर जाने को नहीं कह रहा है। लाओत्से कहता है, एक खेदपूर्ण आवश्यकता के रूप में युद्ध करता है एक सच्चा सेनापति। युद्ध करता है, लेकिन हिंसा से प्रेम नहीं करता।
Lao Tzu is not advocating moving to the other extreme. Lao Tzu says: a true general fights as a regretful necessity. He fights, but he does not love violence.
बड़ा कठिन है, युद्ध करना और हिंसा से प्रेम नहीं करना। लेकिन ताओ को मानने वाले लोगों ने चीन में और जापान में इस तरह का सैनिक निर्मित करने का महान प्रयोग किया, जो युद्ध करता है, लेकिन हिंसा से प्रेम नहीं करता। अगर आपने समुराई नाम सुना हो, तो जापान में समुराइयों की एक बड़ी जमात पैदा हुई, यह एक खास तरह के सैनिक का नाम समुराई है। उस सैनिक का नाम समुराई है, जो युद्ध तो करता है, लेकिन हिंसा से प्रेम नहीं करता। तब इस समुराई की सारी शिक्षा-पद्धति बड़ी अनूठी है। इसे तलवार सिखाने के पहले ध्यान सिखाया जाता है। और इसे युद्ध पर भेजने के पहले स्वयं के भीतर जाना होता है। और यह दूसरे को काटने जाए, उसके पहले इसे उस अनुभव से गुजरना होता है, जहां यह जानता है कि आत्मा काटी नहीं जा सकती।
It is very difficult—to fight and not to love violence. But those who followed Tao in China and Japan crafted a great experiment: to create a kind of soldier who fights but does not love violence. If you have heard the name samurai—the samurai formed a great order in Japan; it is the name of a special kind of soldier. A samurai is he who fights, but does not love violence. Then the entire training of a samurai is unique. Before he is taught the sword, he is taught meditation. Before he is sent to war, he must go within himself. And before he goes to cut another, he must pass through the experience where he knows that the soul cannot be cut.
यह बड़ी कठिन बात है। क्योंकि संन्यासी होना एक बात है, आसान है। सैनिक होना भी आसान है। लेकिन संन्यासी और सैनिक एक साथ होना बहुत कठिन है। समुराई संन्यासी और सैनिक एक साथ है।
It is very difficult. To be a sannyasin is one thing—easy. To be a soldier is easy too. But to be sannyasin and soldier together is very difficult. The samurai is a sannyasin and a soldier together.
कृष्ण ने भी अर्जुन को समुराई बनाने की कोशिश गीता में की है। वह समुराई बनाने की कोशिश है--सैनिक और संन्यासी एक साथ। वे कहते हैं, तू लड़! क्योंकि अगर न लड़े, वह अति होगी। वे यह भी नहीं कहते कि लड़ने को तू जीवन का कोई अंत समझे; वह भी अति होगी। अर्जुन को आसान था, कृष्ण कह देते, काट! कोई आत्मा नहीं है, कोई परमात्मा नहीं है, आदमी सिर्फ शरीर है। गीता में आगे जाने की जरूरत न थी। अर्जुन को इतना पक्का हो जाता कि आदमी सिर्फ शरीर है, काटने-पीटने में कोई हर्ज नहीं है, वह लोगों को वृक्षों की पंक्ति की भांति काट डालता। अगर उसे कोई भरोसा दिला देता भौतिकवाद का, तो कोई अड़चन न थी, वह सैनिक हो जाता। शुद्ध सैनिक वह था। या अगर कोई उसे भरोसा दिला देता कि हर स्थिति में हिंसा पाप है, तू भाग जा, तो वह बिलकुल तैयार था भाग जाने को। वह संन्यासी हो जाता।
Krishna too tried to make Arjuna a samurai in the Gita. It is an attempt to make a samurai—a soldier and a sannyasin together. He says, Fight! Because not to fight would be an extreme. Nor does he say: take fighting as the end of life—that would be the other extreme. It would have been easy for Arjuna if Krishna had said, Cut! There is no soul, no God, man is only body. The Gita need not have gone further. Arjuna would have been utterly convinced that man is only body; there is no harm in cutting and striking; he would have cut people like rows of trees. If someone had convinced him of materialism, there would have been no hindrance—he would have become a pure soldier. Or if someone had convinced him that in every situation violence is sin—Run away!—he was ready to run. He would have become a sannyasin.
उसे एक बहुत ही अजीब आदमी से मुलाकात हो गई। वह जो सारथी बना कर बैठा था, उससे ज्यादा अजीब आदमी खोजना मुश्किल है। उसने दोनों बातें कहीं। वह बातें तो महावीर जैसी करने लगा सारथी; आत्मा अमर है, और जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा को पाना है, और मुक्ति--यह बात करने लगा।
But he met a very strange man. The charioteer who sat holding the reins—more strange a man would be hard to find. He said both things. He spoke like Mahavira: the soul is immortal; the supreme goal of life is to attain the Supreme; liberation… He spoke this way.
वह मार्क्स जैसी बात करते कृष्ण, अर्जुन की समझ में आ जाती; अर्जुन काट देता वैसे ही मजे से, जैसे स्टैलिन ने एक करोड़ लोग काट डाले। कोई अड़चन ही न रही। यह बात अगर पक्की खयाल में आ जाए कि दूसरी तरफ कोई आत्मा है ही नहीं, सिर्फ शरीर, एक यंत्र है, तो यंत्र को तोड़ने में क्या अड़चन आती है? कोई अंतर-ग्लानि भी नहीं होती, कोई अंतःकरण को पीड़ा भी नहीं होती। अगर मार्क्स मिल जाता तो भी अर्जुन को शांति मिल जाती, वह युद्ध में उतर जाता। या महावीर मिल जाते तो वह तलवार छोड़ कर जंगल चला जाता।
Had Krishna spoken like Marx, Arjuna would have understood—Arjuna would have cut as merrily as Stalin cut down millions. There would have been no inner obstacle. If it is fixed in your mind that on the other side there is no soul, only body, only a mechanism—what difficulty is there in breaking a mechanism? There is no inner guilt, no pang of conscience. Had he met Marx, Arjuna would have found peace and plunged into war. Or had he met Mahavira, he would have dropped his sword and gone to the forest.
मगर यह जो आदमी मिल गया कृष्ण, इसने दिक्कत में डाल दिया। इसने कहा, व्यवहार तो तू ऐसे कर, जैसे दुनिया में कोई आत्मा नहीं है--काट! और भलीभांति जान कि जिसे तू काट रहा है, उसे काटा नहीं जा सकता। यह दो अतियों के बीच में जो बात थी, बीच में खड़ा हो जा संतुलित, यह अर्जुन को मुश्किल पड़ी। और पता नहीं अर्जुन कैसे इस मुसीबत के बीच अपने संतुलन को उपलब्ध कर पाया।
But the man he met—Krishna—placed him in difficulty. He said: in conduct, act as though there is no soul in the world—cut! And know well that whom you cut cannot be cut. This middle path between two extremes—stand centered in it—this was difficult for Arjuna. And who knows how he managed to find his balance in this predicament.
भारत तो अभी तक नहीं कर पाया। यह कृष्ण की बात बहुत चलती है, गीता इतने लोग पढ़ते हैं; लेकिन भारत से गीता का कोई भी संबंध नहीं है। भारत में या तो अति वाले लोग हैं जो अहिंसा को मानते हैं, और या दूसरी अति वाले लोग हैं जो हिंसा को मानते हैं। लेकिन भारत में अर्जुन जैसा व्यक्तित्व पैदा नहीं हो सका। गीता बिलकुल ही भारत के सिर पर से चली गई है। उसने कभी हृदय को भारत के छुआ नहीं। हालांकि यह बात उलटी मालूम पड़ेगी; क्योंकि घर-घर गीता पढ़ी जाती है। गीता जितनी पढ़ी जाती है, और कुछ पढ़ा नहीं जाता। गीता लोगों को कंठस्थ है, लेकिन छू नहीं सकी। छू नहीं सकती, क्योंकि बहुत कठिन बात है। सैनिक और संन्यासी एक साथ, इससे ज्यादा कोई कठिन बात दुनिया में संभव नहीं है। यह सर्वाधिक नाजुक मार्ग है।
India has not managed till now. Krishna’s Gita is much recited; many read it—but India has no relation to the Gita. In India either there are extremists of nonviolence or extremists of violence. But a personality like Arjuna could not be born here. The Gita has gone over India’s head. It has not touched India’s heart. Though this will seem reversed; the Gita is read in every home—nothing is read as much. People know it by heart, but it has not touched. It cannot touch, because it is a very difficult thing. Soldier and sannyasin together—there is nothing more difficult in the world. It is the most delicate path.
लाओत्से भी ठीक कृष्ण से सहमत है। लाओत्से कहता है, ‘वह युद्ध करता है, लेकिन हिंसा से प्रेम नहीं करता।’
Lao Tzu too agrees exactly with Krishna. Lao Tzu says, ‘He fights, but he does not love violence.’
और फिर एक बात कहता है, जो बड़े मतलब की है, ‘चीजें अपना शिखर छूकर फिर गिरावट को उपलब्ध हो जाती हैं।’
And then he says something of great import: ‘Things, upon touching their peak, move toward decline.’
लाओत्से कहता है, विजय अगर तुमने पा ली, तो जल्दी ही तुम हारोगे। इसलिए विजय पाना मत, विजय को शिखर तक मत ले जाना। किसी चीज को इतना मत खींचना कि ऊपर जाने का फिर उपाय ही न रह जाए। फिर नीचे ही गिरना रह जाता है। लाओत्से कहता है, सदा बीच में रुक जाना।
Lao Tzu says: if you attain victory, soon you will be defeated. Therefore do not attain victory; do not drag victory to its peak. Do not stretch anything so far that there remains no way to move upward; then only the descent remains. Lao Tzu says: always stop in the middle.
अतिवादी कभी बीच में नहीं रुकता, खींचता जाता है। और एक जगह आती है, जहां से फिर नीचे उतरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं रह जाता। आखिर हर शिखर से उतराव होगा ही। लेकिन लाओत्से की बात किसी ने भी नहीं सुनी है कभी। सभी सभ्यताएं अति कर जाती हैं; एक शिखर पा लेती हैं, और गिर जाती हैं। कितनी सभ्यताएं शिखर छूकर गिर चुकी हैं! फिर भी वह दौड़ नहीं रुकती। बेबीलोन, असीरिया, मिस्र अब कहां हैं? एक बड़ा शिखर छुआ, फिर नीचे गिर गए।
The extremist never stops in the middle; he keeps stretching. And a point comes from where there remains no way except to go down. From every peak there must be a descent. Yet no one has ever listened to Lao Tzu. All civilizations go to extremes; they reach a summit—and then they fall. How many civilizations have touched the peak and fallen! Still the race does not stop. Babylon, Assyria, Egypt—where are they now? They touched a great summit, then fell.
अभी भी वैज्ञानिक कहते हैं कि इजिप्त के जो पिरामिड्स हैं, उतने बड़े पत्थर किस भांति चढ़ाए गए, यह अभी भी नहीं समझा जा सकता। कुछ पत्थर गिजेह के पिरामिड में इतने बड़े हैं कि हमारे पास जो बड़ी से बड़ी क्रेन है, वह भी उन्हें उठा कर ऊपर नहीं चढ़ा सकती। बड़ी हैरानी की बात मालूम पड़ती है! तो फिर इजिप्त उनको आज से कोई छह हजार साल पहले, सात हजार साल पहले, कैसे चढ़ा सका? अब तक यही समझा जाता था कि आदमियों के सहारे। लेकिन उस पत्थर को चढ़ाने के लिए तेईस हजार आदमियों की एक साथ जरूरत पड़ेगी। तो उनके हाथ ही नहीं पहुंच सकते पत्थर तक। तेईस हजार आदमी एक पत्थर को उठाएंगे कैसे? क्या राज रहा होगा? वे पत्थर कैसे चढ़ाए गए?
Even today scientists say: the stones in Egypt’s pyramids are so huge—how they were lifted is still not understood. Some stones in the Pyramid of Giza are so large that even our biggest cranes cannot lift them up there. Astonishing! Then how did Egypt, six or seven thousand years ago, raise them? Until now it was assumed it was done by manpower. But to raise such a stone would require twenty-three thousand men at once. Their hands could not even reach the stone. How would twenty-three thousand men lift one stone? What secret was there? How were those stones raised?
इजिप्त की पुरानी किताबें कहती हैं कि इजिप्त ने ध्वनि की कीमिया खोज ली थी। और एक विशेष ध्वनि करते ही पत्थर ग्रेविटेशन खो देते थे; उनका जो वजन है, वह खो जाता था। आज कहना मुश्किल है कि यह कहां तक सही है। लेकिन और कोई उपाय भी नहीं है सिवाय यह मानने के कि उन्होंने कुछ मंत्र का, कुछ ध्वनि का उपाय खोज लिया था। चारों तरफ एक विशेष ध्वनि करने से एंटी-ग्रेविटेशन, जो गुरुत्वाकर्षण है, उसकी विपरीत स्थिति पैदा हो जाती थी, और पत्थर उठाया जा सकता था।
Ancient Egyptian books say Egypt had found the alchemy of sound. And with a particular sound the stone would lose its gravitation; its weight would drop away. Today it is hard to say how true this is. But there is no other way left except to assume they discovered some mantra, some sonic device. With a special sound all around, anti-gravitation—a state opposite to gravity—was created, and the stone could be lifted.
यहां पूना के पास, कोई पचास मील दूर, सिरपुर में एक पत्थर है। एक मस्जिद के पास पड़ा हुआ है। जिस दरवेश की, जिस फकीर की वह मजार है, नौ आदमी, ग्यारह आदमी अपनी छिगलियां उस पत्थर में लगा दें और फकीर का नाम लें जोर से, तो अंगुलियों के सहारे वह बड़ा पत्थर उठ आता है सिर के ऊपर तक। बिना नाम लिए ग्यारह आदमी कितनी ही कोशिश करें, वह पत्थर हिलता भी नहीं। पर एक क्षण को वह पत्थर ग्रेविटेशन खो देता है। वैज्ञानिक उसका अध्ययन करते रहे, लेकिन अब तक उसकी कोई बात साफ नहीं हो सकी कि मामला क्या है। उस फकीर के नाम में कोई ध्वनि, आस-पास पत्थर के, निर्मित हो जाती है और पत्थर उठ जाता है।
Near Poona, some fifty miles away, at Sirpur, there is a stone lying near a mosque. At the tomb of a fakir: if nine or eleven men place their finger-tips under the stone and loudly take the name of the saint, then with just the fingers that big stone rises above the head. Without the name, eleven men try as they may, the stone does not budge. For a moment the stone loses its gravitation. Scientists have studied it, but to this day nothing has become clear—what is the matter? Some vibration in the saint’s name arises around the stone, and the stone lifts.
पर जिन्होंने ध्वनि के सहारे इतने बड़े पत्थर पिरामिड पर चढ़ाए होंगे, वे आज कहां हैं? वे खो गए। एक शिखर छुआ। आज पिरामिड खड़े रह गए हैं, लेकिन उनको बनाने वालों का कुछ भी पता नहीं रहा। असीरिया, बेबीलोन, सब खो गए, जहां सभ्यता जनमी।
But those who could raise such stones upon pyramids by sound—where are they today? They are lost. A peak was touched. Today the pyramids still stand, but nothing remains of their makers. Assyria, Babylon—all lost—the very places where civilization was born.
प्लेटो ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि इजिप्त से यात्रा करके लौटे हुए एक व्यक्ति ने बताया कि इजिप्त के मंदिर के बड़े पुजारी ने, सोलन ने, उसे बताया है कि कभी एक महाद्वीप परम सभ्यता को उपलब्ध हो गया था। अटलांटिस उस महाद्वीप का नाम था; फिर वह पूरी सभ्यता के साथ समुद्र में खो गया। क्यों खो गया, इसका कोई कारण आज तक नहीं खोजा जा सका। लेकिन जो भी मनुष्य जान सकता है, वह अटलांटिस की सभ्यता ने जान लिया था। खो जाने का क्या कारण होगा, इस पर लोग चिंतन करते हैं। हजारों किताबें लिखी गई हैं अटलांटिस पर। और अधिक लोगों का यही निष्कर्ष है कि अटलांटिस ने इतनी विज्ञान की क्षमता पा ली कि अपने ही विज्ञान के शिखर से गिरने के सिवाय कोई उपाय नहीं रह गया। वह अपनी ही जानकारी के भार से डूब गया। या तो कोई विस्फोट उसने कर लिया अपनी ही जानकारी से, जैसा आज हम कर सकते हैं।
Plato wrote in his memoirs that a person returning from Egypt told him: the high priest of an Egyptian temple, Solon, had told him that once a great continent attained supreme civilization. Atlantis was the name of that continent. Then, with its entire civilization, it sank into the sea. Why, no one has yet been able to discover. But whatever man can know—Atlantis had known. People ponder why it vanished. Thousands of books have been written on Atlantis. Most conclude that Atlantis attained so much scientific capacity that from the peak of its own science there remained no way but to fall. It drowned under the weight of its own knowledge. Either it triggered some explosion from its very knowledge, just as we can today.
आज कोई पचास हजार उदजन बम अमरीका और रूस के तहखानों में इकट्ठे हैं। अगर जरा सी भी भूल हो जाए और इनका विस्फोट हो जाए, तो अटलांटिस नहीं, पूरी पृथ्वी बिखर जाएगी। इसलिए आज जहां-जहां एटम बम इकट्ठे हैं, उनकी तीन-तीन चाबियां--क्योंकि एक आदमी का दिमाग जरा खराब हो जाए, गुस्सा आ जाए, किसी का पत्नी से झगड़ा हो जाए और वह सोचे कि खतम करो इस दुनिया को--तो तीन-तीन चाबियां रखी हुई हैं कि जब तक तीन आदमी राजी न हों, तब तक कुछ भी नहीं किया जा सकता। लेकिन तीन आदमी भी राजी हो सकते हैं। तीन आदमी राजी हो सकते हैं, सारी पृथ्वी मिटाई जा सकती है।
Today some fifty thousand hydrogen bombs lie amassed in the vaults of America and Russia. If even a small error occurs and they explode, not Atlantis alone—the entire earth will scatter. Therefore where atomic weapons are stored, there are three keys—because if one man’s mind goes a little off, he gets angry, quarrels with his wife, and thinks, “Finish the world”—three keys have been kept so that until three men agree, nothing can be done. But three men can also agree. If three agree, the whole earth can be erased.
अटलांटिस पूरा डूब गया शिखर को पाकर। खयाल यह है कि उसका ज्ञान ही उसकी मृत्यु का कारण बना।
Atlantis drowned after touching the summit. It seems its knowledge itself became the cause of its death.
अभी इस तरह के पत्थर मिलने शुरू हुए हैं सारी दुनिया में। अब तक उन पत्थरों पर खुदी हुई तस्वीरों का कुछ अंदाज नहीं लगता था। लेकिन अब लगता है। अभी आपके जो चांद से यात्री आकर लौटे हैं, वे जिस तरह का नकाब पहनते हैं और जिस तरह के वस्त्र पहनते हैं, उस तरह के वस्त्र और नकाब पहने हुए दुनिया के कोने-कोने में पत्थरों पर मूर्तियां हैं और चित्र हैं।
Now stones of this kind are being found all over the world. Until now the carvings on those stones could not be interpreted. But now they can. The masks and garments your astronauts wear—such garments and masks are carved on stones across the corners of the world.
अब तक हम जानते भी नहीं थे कि ये क्या हैं। लेकिन अब बड़ी कठिनाई है। जिन लोगों ने ये चित्र खोदे हैं पत्थरों पर, उन्होंने अगर अंतरिक्ष यात्री न देखे हों, तो ये चित्र खोदे नहीं जा सकते। और अगर ये दस-दस हजार साल पुराने चित्र पत्थरों पर जो खुदे हैं, अगर इन्होंने भी अंतरिक्ष यात्री देखे हैं, तो सभ्यताएं हमसे भी पहले काफी यात्राएं कर चुकी हैं, शिखर छू चुकी हैं।
Until now we did not even know what they were. But now there is a difficulty. Those who carved these images—if they had not seen space travelers, they could not have carved them. And if these carvings on stone are ten thousand years old, if they too saw astronauts, then civilizations before us also made many journeys—touched summits.
मैक्सिको में कोई बीस मील के बड़े पहाड़ पर चित्र खुदे हुए हैं। वे चित्र ऐसे हैं कि नीचे से तो देखे ही नहीं जा सकते; क्योंकि उनका विस्तार बहुत बड़ा है। बीस मील की सीमा में वे चित्र खुदे हुए हैं, और एक-एक चित्र मीलों तक फैला है। तो नीचे से तो उनको देखने का ही उपाय नहीं है; उनको देखने के लिए सिवाय हवाई जहाज के कोई उपाय नहीं है। और वे चित्र कोई पंद्रह हजार वर्ष पुराने हैं।
In Mexico, on a mountain range twenty miles across, images are carved. They are such that they cannot be seen from below; their expanse is too vast. Within twenty miles these images are carved, one image stretching for miles. From the ground there is no way to see them; except from the air there is no way. And they are fifteen thousand years old.
तो अब बड़ी कठिनाई है यह कि या तो जिन्होंने चित्र खोदे थे, उन्होंने हवाई जहाज के यात्रियों को देखने के लिए खोदे थे। और अगर हवाई जहाज नहीं था पंद्रह हजार साल पहले, तो इन चित्रों को खोदना भी मुश्किल है। इनके खोदने का कोई प्रयोजन भी नहीं है। क्योंकि इनको कोई देख ही नहीं सकेगा जमीन पर। इतनी दूरी से ही वे चित्र दिखाई पड़ सकते हैं! तो वैज्ञानिक कठिनाई में हैं कि अगर हम यह मानें कि पंद्रह हजार साल पहले हवाई जहाज था, तो हमें यह भ्रांति छोड़ देनी पड़ेगी कि हमने ही पहली दफा हवाई जहाज निर्मित कर लिया है। अगर पंद्रह हजार साल पहले हवाई जहाज था, तो सभ्यताएं हमसे पहले भी शिखर पा चुकी हैं।
So now there is a difficulty: either those who carved them carved them for the eyes of air travelers; and if there were no aircraft fifteen thousand years ago, then the carving of these images is itself difficult—the purpose cannot be explained. Because no one could see them from the ground. They can be seen only from high above. So scientists are in a bind: if we admit there were aircraft fifteen thousand years ago, we must drop the illusion that we have built aircraft for the first time. If there were aircraft then, civilizations before us also touched the summit.
वे सभ्यताएं कहां हैं आज? आज उनका कोई नामलेवा भी नहीं है। आज उनका कुछ निशान भी नहीं छूट गया है। ये भी अनुमान हैं हमारे। इनके बाबत भी कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता।
Where are those civilizations today? Today there is not even a namesake. Not even a trace remains. These are all our conjectures. Nothing can be said for certain about them.
लाओत्से कहता है, सभी चीजें शिखर पर जाकर नीचे गिर जाती हैं। सभी चीजें! विजय भी शिखर पर जाकर गिर जाती है। सफलता भी शिखर पर जाकर गिर जाती है। यश भी शिखर पर जाकर गिर जाता है।
Lao Tzu says: everything, upon reaching its peak, falls. Everything! Victory reaches its peak and falls. Success reaches its peak and falls. Fame reaches its peak and falls.
लाओत्से कहता है, इसलिए बुद्धिमान आदमी कभी किसी चीज को शिखर तक नहीं खींचता। वह गिरने का उपाय है। वह अपने हाथ नीचे उतर आने की व्यवस्था है।
Therefore the wise never pull anything to its peak. That is the way to fall. It is arranging by your own hands your descent.
‘हिंसा ताओ के विपरीत है। और जो ताओ के विपरीत है, वह शीघ्र नष्ट हो जाता है।’
‘Violence is contrary to Tao. And what is contrary to Tao perishes quickly.’
हिंसा अति है; विध्वंसात्मक अति है। और जो अति पर जाएगा, वह नष्ट हो जाएगा। लेकिन लाओत्से यह कहता है कि ताओ के विपरीत है हिंसा, प्रकृति के विपरीत है हिंसा। इसे हम समझने की कोशिश करें।
Violence is excess; destructive excess. And the one who goes to excess will be destroyed. Lao Tzu says: violence is contrary to Tao, contrary to Nature. Let us try to understand this.
अगर कोई आपकी हिंसा करे तो अच्छा नहीं लगता। किसको अच्छा नहीं लगता? आपके निसर्ग को, आपकी प्रकृति को। जब आप किसी के साथ हिंसा करते हैं, उसे भी अच्छा नहीं लगता। किसको अच्छा नहीं लगता? उसकी प्रकृति को, उसके निसर्ग को। इस दुनिया में हिंसा किसी को भी प्रिय नहीं है। कोई की भी प्रकृति नहीं चाहती कि हिंसा हो। फिर भी हम हिंसा करते हैं। जो हम दूसरे के साथ कर रहे हैं, वह हम अपने साथ नहीं चाहते कि कोई करे। दूसरा भी नहीं चाहता। और जब सभी के भीतर का निसर्ग नहीं चाहता कि हिंसा हो, तो एक बात तय है कि हिंसा प्रकृति के प्रतिकूल है। और जो प्रकृति के प्रतिकूल है, लाओत्से कहता है, वह नष्ट हो जाता है।
If someone does violence to you, it does not feel good. To whom does it not feel good? To your nature. When you do violence to anyone, it does not feel good to him either. To whom does it not feel good? To his nature. In this world, violence is dear to no one. No one’s nature desires violence. Yet we commit violence. What we do to the other, we do not want anyone to do to us. The other too does not want it. And when the nature within everyone does not want violence, one thing is certain: violence is contrary to Nature. And what is contrary to Nature, says Lao Tzu, perishes.
हो ही जाएगा। क्योंकि प्रकृति के प्रतिकूल होने का कोई उपाय नहीं है। हम चेष्टा कर सकते हैं, लेकिन प्रकृति के प्रतिकूल हम हो नहीं सकते। होने में हम टूटेंगे और नष्ट हो जाएंगे। क्यों? क्योंकि हमारा होना प्रकृति का अंग है। यह मेरा हाथ है, यह मेरे खिलाफ कैसे हो सकता है? अगर यह मेरा अंग है, तो यह मेरे खिलाफ कैसे हो सकता है? एक ही रास्ता है इसके खिलाफ होने का कि इसको लकवा लग जाए, रुग्ण हो जाए। मैं कहूं कि उठो, और यह न उठ सके। यह बीमार हो जाए इतना तो ही मेरे खिलाफ जा सकता है। यह स्वस्थ हो तो मेरे खिलाफ नहीं जा सकता। लेकिन बीमार होकर यह मेरे खिलाफ ही नहीं जा रहा है, यह अपना भी विनाश कर रहा है।
It will perish. There is no way to be contrary to Nature. We may attempt it, but we cannot be contrary to Nature in our very being. In attempting it we will break and perish. Why? Because our being is a limb of Nature. This is my hand—how can it go against me? If it is my limb, how can it go against me? There is only one way for it to go against me—that it be paralyzed, diseased. I say, “Rise,” and it cannot. Only if it becomes ill can it go against me. If it is healthy, it cannot go against me. But in becoming ill it is not only going against me; it is destroying itself too.
इसलिए जब भी कोई आदमी स्वस्थ होता है तो प्रकृति के प्रतिकूल नहीं होता। हो नहीं सकता। और जब कोई आदमी रुग्ण होता है तो प्रकृति के प्रतिकूल होता है। हम इसे उलटा भी कह सकते हैं कि प्रकृति के प्रतिकूल जो होता है, वह रुग्ण हो जाता है। इसलिए जब कोई प्रकृति के प्रतिकूल चलता है तो अपने हाथ से क्षीण होता है, टूटता है, नष्ट होता है। किसी भी दिशा में प्रकृति के प्रतिकूल होने का कोई उपाय नहीं है। अनुकूल होकर ही स्वास्थ्य और जीवन है, और अनुकूल होकर ही आनंद और शांति है। और जो परम अनुकूल हो जाता है, वह मोक्ष को उपलब्ध हो जाता है। परम अनुकूलता का अर्थ हम समझ लें तो प्रतिकूलता भी खयाल में आ जाए।
Therefore whenever a person is healthy, he is not contrary to Nature—he cannot be. And when he is ill, he is contrary to Nature. We can invert it: the one who goes contrary to Nature becomes ill. Hence when one moves contrary to Nature, by one’s own hand one becomes feeble, breaks, and is destroyed. In no direction is there a way to go against Nature. Only in being attuned is there health and life; and only in being attuned is there bliss and peace. And he who becomes supremely attuned attains liberation. If we understand the meaning of supreme attunement, contrariness will also be understood.
परम अनुकूलता का अर्थ है कि जिसको यह खयाल ही नहीं रहता कि मैं हूं। प्रकृति ही है। जब तक मुझे खयाल है कि मैं हूं, तब तक थोड़ा-बहुत विरोध रहेगा। मैं का भाव बिना विरोध के हो नहीं सकता; थोड़ा-बहुत विरोध रहेगा। तब तक मैं कुछ न कुछ करता रहूंगा। लेकिन जब मैं हूं ही नहीं, प्रकृति ही है मेरे भीतर और बाहर, तो सब विरोध शांत हो गया।
Supreme attunement means: there remains not even the thought that “I am.” There is only Nature. So long as I feel “I am,” there will remain some opposition. The sense of “I” cannot be without opposition; some opposition will remain. I will go on doing something or other. But when I am not—when there is only Nature within and without—then all opposition is at peace.
बुद्ध के संबंध में कहा जाता है: वे ऐसे आते हैं जैसे हवा आए, वे ऐसे चले जाते हैं जैसे हवा चली जाए; न दिखाई पड़ता उनका आना, न दिखाई पड़ता उनका जाना। इसलिए बुद्ध का एक नाम है तथागत। जो आया और गया, लेकिन जिसके आने-जाने की कोई चोट नहीं पड़ती। तथागत का मतलब होता है: जो ऐसे आए कि पता भी न चले, जो ऐसे चला जाए कि पता भी न चले। बुद्ध के प्यारे से प्यारे नाम में तथागत है। हजारों नाम बुद्ध को दिए गए हैं, लेकिन तथागत की खूबी ही और है। आया, गया, और हमें पता भी न चले।
It is said of Buddha: he comes as the wind comes; he goes as the wind goes. His coming is not seen, his going is not seen. Therefore one of Buddha’s names is Tathagata: the one who thus comes and thus goes, in whose coming and going no mark is left. Tathagata means: one who comes in such a way that it is not even noticed; one who goes in such a way that it is not even noticed. Of all Buddha’s beautiful names, Tathagata is most dear. Thousands of names were given to Buddha, but the beauty of Tathagata is unique. He came, he went—and we did not even come to know.
जब कोई इतना एक हो जाता है प्रकृति के साथ कि जैसे प्रकृति ही उसमें उठती है और प्रकृति ही बैठती है और प्रकृति ही सोती है और प्रकृति ही चलती है, तब परम मुक्ति। इसलिए अहंकार का इतना विरोध है; क्योंकि अहंकार ही आपकी मुक्ति में बाधा है। जितना आपको लगता है मैं हूं, उतना ही आपका आनंद दूर है। और जितना आपको लगे मैं नहीं हूं, उतना ही आनंद निकट है। जिस दिन लगे मैं हूं ही नहीं...।
When one becomes so one with Nature that it is Nature that rises in him, Nature that sits, Nature that sleeps, Nature that walks—then supreme freedom. This is why there is so much opposition to ego; ego is the only obstacle to your liberation. The more you feel “I am,” the more your bliss is distant. The more you feel “I am not,” the nearer bliss comes. The day you feel “I am not at all”…
इसलिए बुद्ध कहते हैं, जो बुझ जाता है, जैसे दीया बुझ जाए, ऐसा जिसका अहंकार बुझ जाता है, जो मिट जाता है, जैसे बूंद सागर में खो जाए, ऐसा जो खो जाता है, वही मुक्त है।
Therefore Buddha says: the one who is extinguished—like a lamp going out—the one whose ego is extinguished, who disappears like a drop dissolving into the ocean, only he is free.
इसलिए बुद्ध से कभी लोग जाकर पूछते हैं कि मेरी मुक्ति कैसे होगी? तो बुद्ध कहते हैं, तुम्हारी मुक्ति का कोई उपाय नहीं है। तुमसे मुक्ति हो सकती है, तुम्हारी मुक्ति नहीं हो सकती। कीमती बात है। बुद्ध कहते हैं, तुमसे मुक्ति हो सकती है, तुम्हारी मुक्ति नहीं हो सकती। तो यह मत पूछो कि मैं कैसे मुक्त हो जाऊं, यह पूछो कि मैं मुझसे कैसे मुक्त हो जाऊं।
So people come and ask Buddha, “How will my liberation happen?” Buddha says, “There is no way to liberate you. There can be liberation from you, not your liberation.” A precious statement. Buddha says: there can be liberation from you, but not your liberation. So do not ask, “How may I be liberated?” Ask, “How may I be liberated from me?”
सारा उपद्रव मेरे मैं का है; क्योंकि मेरा मैं मुझे अलग करता है। अगर मैं अनुकूल हूं तो मेरी कोई हिंसा नहीं रह जाती। फिर जो भी होता है, मैं राजी हूं।
All the trouble is of my ‘I,’ because my ‘I’ separates me. If I am attuned, then there remains no violence. Then whatever happens, I am consented.
महावीर के कान में कोई खूंटियां ठोंक गया है, लहूलुहान उनका कान हो रहा है। बड़ी मीठी कहानी है। इंद्र ने महावीर को आकर प्रार्थना की है कि मैं आपकी रक्षा का इंतजाम करूं? यह तो बहुत अशोभन है, और हमें पीड़ा होती है कि कोई आपके कान में खीलियां ठोंक जाए। तो महावीर ने कहा कि मैं राजी हूं; जो हो जाए, उसके लिए राजी हूं। क्योंकि अगर मैं राजी नहीं हूं, तो मैं हिंसा करूं या न करूं, मन में हिंसा हो ही जाएगी। अगर मैं राजी नहीं हूं तो हिंसा हो गई; न राजी होना ही हिंसा है। तो मैं राजी हूं। और जो मेरे कानों में खीलियां ठोंक गया है, उसकी बड़ी कृपा है। क्योंकि उसने मुझे एक मौका दिया, जिसका मुझे पहले कोई अनुभव नहीं था। उसने मुझे एक मौका दिया कि जब मेरे कानों में कोई खीलियां ठोंक रहा हो, तब भी मैं राजी होता हूं या नहीं होता हूं। तब भी मैं राजी था। और उसने मुझे मुक्ति का एक अदभुत स्वाद दे दिया, कानों में खीलियां ठोंक कर। अब कोई मेरे कानों में खीलियां ठोंक कर भी मुझे दुखी नहीं कर सकता, इस सत्य को मैं जान गया हूं। अब मुझे कोई दुखी ही नहीं कर सकता, इस सत्य को मैं जान गया हूं। अब मेरी कोई हत्या भी कर दे तो मुझे दुखी नहीं कर सकता। मैं मुक्त हो गया हूं, मैं दूसरों से मुक्त हो गया हूं।
Someone drove spikes into Mahavira’s ears; his ears were bloodied. It is a very sweet story. Indra came and begged Mahavira, “Let me arrange your protection. It is unseemly, and it pains us that someone should drive nails into your ears.” Mahavira said, “I am consented—whatsoever happens, I am consented. Because if I am not consented, whether I commit violence or not, violence will arise in the mind. If I am not consented, violence has already happened. Not to be consented is violence. So I am consented. And the one who drove nails into my ears—great is his grace. Because he gave me an occasion I had not experienced before. He gave me a chance to see whether, when someone is driving nails into my ears, I am still consented or not. Even then I was consented. He gave me an amazing taste of liberation by driving nails into my ears. Now no one can make me miserable—even by driving nails. I have come to know this truth. Now even if someone kills me, he cannot make me miserable. I am free—I am free of others.”
लेकिन दूसरों से कोई तभी मुक्त होता है, जब अपने से मुक्त हो जाए। वह जो अपने से बंधा है, दूसरों से बंधा रहेगा। असल में, दूसरों से हम इसीलिए बंधे हैं कि अपने से बंधे हैं।
But one becomes free of others only when one becomes free of oneself. The one who is bound to himself will remain bound to others. In fact, we are bound to others because we are bound to ourselves.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, कैसे मुक्ति होगी! पत्नी है, बच्चा है, घर है, दुकान है। वे यह कह रहे हैं कि जब तक इसको छोड़ कर न भाग जाएं--पत्नी को, बच्चों को, दुकान को--तब तक मुक्ति नहीं हो सकती। वे ऐसा बता रहे हैं कि जैसे ये सब उन्हें बांधे हुए हैं।
People come to me and say, “How will liberation be? There is a wife, there are children, there is a house, there is a shop.” They are saying: until we leave these and run away—the wife, the children, the shop—there can be no liberation. They are saying as if these are binding them.
कौन किसको बांधे हुए है? जब कोई मेरे पास ऐसा आता है, तो मैं उससे पूछता हूं, मानो तुम अभी मर गए तो ये लोग तुम्हें रोक पाएंगे? नहीं, फिर नहीं रोक पाएंगे। तो मैंने कहा, जब ये फिर नहीं रोक पाएंगे, जब ये मृत्यु में नहीं रोक पाएंगे, तो मुक्ति में कैसे रोक पा सकते हैं? इनका बल कितना है?
इनका कोई बल नहीं है। तुम्हीं बहाने कर रहे हो, तुम्हीं कह रहे हो कि यह पत्नी की वजह से मैं अटका हुआ हूं। और पत्नी सोच रही है कि पति की वजह से अटकी हुई है। दोनों किसी की वजह से नहीं अटके हुए हैं, अपनी वजह से अटके हुए हैं। यह आदमी पत्नी के बिना नहीं रह सकता, इसलिए अटका हुआ है। लेकिन यह कह रहा है कि पत्नी मुझे अटकाए हुए है। और यह सच है कि यह आदमी अगर भाग कर कहीं और चला जाए तो कहीं और पत्नी खोज लेगा; बच नहीं सकता। और तब यह फिर कहेगा कि फिर जाल खड़ा हो गया।
Who binds whom? When someone comes to me like this, I ask, “Suppose you die right now—will these people be able to stop you?” “No.” “Then if they cannot stop you at death, how can they stop you in liberation? How much power do they have?” They have none. You are making excuses, saying, “Because of the wife I am stuck.” And the wife thinks she is stuck because of the husband. Neither is stuck because of someone else; each is stuck because of oneself. This man cannot live without the wife—that is why he is stuck. But he says the wife is holding him. And it is true: if this man runs away somewhere else, he will find another wife—he cannot escape. Then he will say, “Another net has been cast.”
वह जाल कोई खड़ा नहीं कर रहा है, वह जाल इसके भीतर है। वह जाल मैं के साथ होता ही है। तो यह अगर आज दुकान छोड़ दे तो कोई फर्क नहीं पड़ता; कल एक मंदिर का पुजारी हो जाएगा, या एक आश्रम का मालिक हो जाएगा, तब वही जाल शुरू हो जाएगा।
No one else is casting the net; the net is within. The net is born with the ‘I.’ So if today he leaves the shop, it makes no difference; tomorrow he will become the priest of a temple, or the owner of an ashram, and the same net will start.
एक मित्र को मैं जानता हूं; उनको दो हालत में मैंने देखा। एक बार उनके गांव गया था तो वे अपना मकान बना रहे थे। संयोग की बात थी, उनके घर के सामने से निकल गया तो मैं रुक गया। वे छाता लगाए हुए, धूप थी तेज, मकान बनवा रहे थे। कहने लगे, बड़ी मुसीबत है; लेकिन क्या करें, बच्चे हैं, उनके लिए करना पड़ रहा है। और बन जाए एक दफा मकान तो मैं इस झंझट से छूट जाऊं। ये बच्चे-पत्नी इसमें रहें, और मेरा मन तो त्याग की तरफ झुकता जा रहा है। सुना मैंने; क्योंकि कुछ कहने की बात भी नहीं थी।
I know a friend—I saw him in two states. Once I went to his village; he was building a house. By chance I passed by his home and stopped. He stood in the sun with an umbrella, having the house built. He said, “What a trouble, but what to do—there are children, I must do it for them. Once this house is built, I will be freed from this hassle. Let the wife and children live here; my mind is inclined toward renunciation.” I listened; nothing to say.
दस वर्ष बाद उन्होंने घर छोड़ दिया; वे संन्यासी हो गए। फिर मैं उस गांव से निकला, जहां वे आश्रम बना रहे थे। वही आदमी छाता लिए खड़ा था; आश्रम बन रहा था। वे कहने लगे, क्या करूं--उन्हें खयाल भी नहीं रहा कि दस साल पहले यही बात उन्होंने मुझसे तब भी कही थी--क्या करूं, अब ये शिष्य, और यह सब समूह इकट्ठा हो गया है; इनके पीछे यह उपद्रव करना पड़ रहा है। यह आश्रम बन जाए तो छुटकारा हो जाए।
मैंने उनसे कहा कि दस साल पहले घर बना रहे थे, तब सोचते थे यह बन जाए तो छुटकारा हो जाए; अब आश्रम बना रहे, हो सोचते हो यह बन जाए तो छुटकारा हो जाए। आगे क्या बनाने का इरादा है? बनाओगे तुम जरूर, और यही छाता लिए तुम खड़े रहोगे धूप में। और फर्क क्या पड़ गया कि मकान बन रहा था बच्चों के लिए, और आश्रम बन रहा है शिष्यों के लिए; फर्क क्या पड़ गया? और मुक्त होना था तो मकान बना कर भी हो सकते थे। और मुक्त नहीं होना है तो आश्रम बना कर भी नहीं हो सकते।
Ten years later he left home and became a sannyasin. Then I passed by a village where he was building an ashram. The same man stood with an umbrella; an ashram was rising. He said—he did not even recall that ten years before he had told me the same—“What to do? Now these disciples, this gathering has collected; on their account I must do this trouble. Once this ashram is built, there will be release.” I said, “Ten years ago you were building a house, and thought once it was built there would be release; now you are building an ashram and think once it is built there will be release. What do you plan to build next? You will build—surely—and you will stand here with an umbrella in the sun. What difference is there between building a house for the children, and building an ashram for the disciples? If liberation was to happen, you could have been liberated even after building the house. If it is not to happen, you will not be liberated even after building the ashram.”
आदमी सोचता है दूसरे बांधे हुए हैं, कोई और पकड़े हुए है। नहीं, कोई और पकड़े हुए नहीं है। हम ही अपने को पकड़े हुए हैं। और अपने को बचाने के लिए औरों को पकड़े हुए हैं। क्योंकि उनकी कतार हमारे चारों तरफ हो, तो हम सुरक्षित मालूम होते हैं। लगता है कि कोई भय नहीं है; कोई साथी है, संगी है, मित्र हैं, प्रियजन हैं। लेकिन आदमी बचा अपने को रहा है।
Man believes others bind him, someone else holds him. No, no one else holds you. We hold ourselves—and to protect ourselves we clutch others. So that a line of people around us makes us feel safe. It seems there is no fear—there are companions, friends, loved ones. But man is simply trying to save himself.
‘हिंसा ताओ के विपरीत है।’
‘Violence is contrary to Tao.’
लेकिन हिंसा पैदा ही क्यों होती है?
मैं अपने को बचाने की कोशिश करता हूं, उसी में हिंसा पैदा होती है। जिस दिन कोई आदमी अपने को बचाने का खयाल ही छोड़ देता है। कौन छोड़ सकता है अपने को बचाने का खयाल? सिर्फ वही छोड़ सकता है, जिसे यह पता चल जाए कि मैं बचा ही हुआ हूं; मुझे कोई काट भी डालेगा तो मुझे नहीं काट पाएगा; मुझे कोई मिटा भी देगा तो नहीं मिटा पाएगा; मुझे कोई जला देगा तो अग्नि मुझे नहीं जला पाएगी। शस्त्र मुझे नहीं छेद सकेंगे, कृष्ण कहते हैं, आग मुझे नहीं जला पाएगी। ऐसी जिसकी प्रतीति सघन हो जाए, फिर वह भयरहित हो गया। जो भयरहित हो जाता है, वह हिंसारहित हो जाता है। जो भयभीत है, वह हिंसारहित नहीं हो सकता।
Why does violence arise at all?
I try to protect myself—and in that very effort violence arises. The day one drops the very idea of protecting oneself—who can drop it? Only he who has come to know: I am already saved; even if someone cuts me, he will not be able to cut me; even if someone erases me, he will not be able to erase me; even if someone burns me, the fire will not burn me. “Weapons cannot cleave me,” says Krishna, “fire cannot burn me.” When this realization becomes dense, one becomes without fear. And the one who becomes without fear becomes without violence. The fearful cannot be nonviolent.
इसीलिए मैंने कहा, व्यक्ति अहिंसक हो सकता है पूर्णरूपेण, समाज और राष्ट्र पूर्णरूपेण अहिंसक नहीं हो सकते। क्योंकि राष्ट्र का मतलब ही संपत्ति है, राष्ट्र का मतलब ही सुरक्षा का उपाय है, राष्ट्र का मतलब ही सीमा है, पहरा है। व्यक्ति मुक्त हो सकता है, राष्ट्र नहीं हो सकते; तब तक, जब तक कि इतने व्यक्ति मुक्त न हो जाएं कि राष्ट्रों की कोई जरूरत न रह जाए। राज्य तो हिंसक होगा ही। इसलिए जो लोग सोचते हैं हम राज्य को अहिंसक बना लेंगे, वे गलत सोचते हैं। व्यक्ति अहिंसक हो सकता है। राज्य हिंसा को मजबूरी मानने लगे, इतना काफी है।
Therefore I said: an individual can be perfectly nonviolent; societies and nations cannot be perfectly nonviolent. Because “nation” already means property, means a device for security, means boundary and guard. An individual can be free; nations cannot—until there are so many free individuals that nations are no longer needed. The state will be violent. Those who think the state can be made nonviolent are in error. The individual can be nonviolent. If the state begins to treat violence as compulsion, that is enough.
इसे थोड़ा ठीक से समझ लें। राज्य हिंसा से प्रेम न करे, मजबूरी मानने लगे, इतना काफी है। लेकिन बड़ा मुश्किल है। अभी हमने बंगला देश में अपनी फौजें भेजीं; फिर लौट कर हम पद्म-श्री और पद्म-भूषण और महावीर-चक्र बांट रहे हैं। जिन्होंने जितनी ज्यादा हिंसा की है, उनके ऊपर उतने बड़े तगमे लगा रहे हैं। यह सिर्फ मजबूरी नहीं मालूम होती; इसमें रस मालूम होता है।
Understand it well. If the state does not love violence and treats it as compulsion, that is enough. But it is very difficult. Recently we sent our armies into Bangladesh; then on return we distributed Padma Shri, Padma Bhushan, Maha Vir Chakra. The more violence someone committed, the bigger the medal we pinned on him. This does not seem like mere compulsion; it seems there was relish in it.
यह मजबूरी होती तो हम कहते कि चलो, जिन्होंने जितनी ज्यादा हिंसा की है, वे तीर्थयात्रा करके अपने पाप का प्रक्षालन कर आएं। अगर मजबूरी होती तो हम कहते कि अब तुम जाओ, काशीवास करो कुछ दिन, ध्यान करो, और अपना जो पाप हो गया, उसके लिए परमात्मा से प्रार्थना करो कि मजबूरी में हुआ, हमारा कोई रस न था। तो माणेक शा को हमें छुट्टी दे देनी थी कुछ दिन के लिए, तीर्थ जाने के लिए; केदार, बद्री, कहीं जाकर बैठ जाओ, और जो हो गई है बात, मजबूरी थी, करनी पड़ी है, उसका प्रायश्चित्त कर लो। लेकिन हम चक्र और पदवियां बांट रहे हैं। इसमें रस मालूम पड़ता है। यह हिंसा मजबूरी नहीं मालूम पड़ती, यह आवश्यक बुराई नहीं मालूम पड़ती; इसमें कुछ गौरव मालूम पड़ता है।
Had it been compulsion, we would have said: come, those who have committed more violence should go on pilgrimage to wash their sin. If it had been compulsion, we would have said: now you go, spend some days in Kashi, sit in meditation, and pray to God that what happened happened under compulsion—we had no relish in it. We should have given Manekshaw some leave for pilgrimage—go to Kedarnath or Badrinath, sit somewhere, and atone for what had to be done. But we are distributing decorations and titles. There seems a relish. This violence does not seem like compulsion; not like a necessary evil—there appears a certain glory in it.
राज्य इतना ही कर ले कि हिंसा को मजबूरी मान ले तो बड़ी बात है। व्यक्ति अहिंसक हो सकता है, राज्य हिंसक रहेगा। लेकिन मजबूरी में हिंसक हो जाए, तो लाओत्से कहता है, वह राज्य धार्मिक हो गया।
If the state does only this much—treats violence as compulsion—it is much. The individual can be nonviolent; the state will remain violent. But if it becomes violent only under compulsion, Lao Tzu says, that state has become religious.
ध्यान रहे, बड़ी चर्चा चलती है कि राज्य को धार्मिक होने का क्या अर्थ। कोई राज्य मुसलमान है, तो वह सोचता है धार्मिक है; कोई राज्य ईसाई है, तो वह सोचता है ईसाई है। हमारा जैसा मुल्क का राज्य है, जो सोचता है सेक्यूलर है, धर्म-निरपेक्ष है, तो वह सोचता है धर्म से हमारा कोई लेना-देना नहीं। न तो ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान राज्य धार्मिक होते हैं। धार्मिक राज्य का एक ही अर्थ है: हिंसा जिस राज्य के लिए मजबूरी है। फिर वह चाहे हिंदू हो, चाहे मुसलमान, चाहे ईसाई, कोई फर्क नहीं पड़ता।
Remember, much debate goes on: what does it mean for the state to be religious? If a state is Muslim, it thinks it is religious; if a state is Christian, it thinks it is Christian. A state like ours—calling itself “secular”—thinks it has nothing to do with religion. Neither Christian, nor Hindu, nor Muslim states are religious. A religious state has only one meaning: violence is a compulsion for that state. Then whether it is Hindu, Muslim, or Christian—no difference.
लेकिन जिस राज्य के लिए हिंसा में मजा है और जो प्रतीक्षा कर रहा है हिंसा करने की, मौका मिले तो हिंसा करेगा--आक्रमण के नाम से, सुरक्षा के नाम से। और इतिहास बड़ा अनूठा है। दुनिया में जब भी दो लोग लड़ते हैं, दोनों ही मानते हैं कि वे सुरक्षा कर रहे हैं। आक्रमण मानने को कोई कभी राजी होता नहीं। अब तक मनुष्य-जाति के इतिहास में किसी ने यह नहीं कहा कि हमने आक्रमण किया है। इसलिए सभी मुल्कों का जो सुरक्षा मंत्रालय है, वह डिफेंस कहलाता है। बड़े मजे की बात है, किसी मुल्क में कोई सेना है ही नहीं। सभी डिफेंस डिपार्टमेंट हैं, वे सब सुरक्षा ही करते हैं। तो फिर आक्रमण कौन करता है? कोई आक्रमण करता ही नहीं, सभी सुरक्षा करते हैं। युद्ध कैसे होता है? हालत उलटी मालूम पड़ती है। मालूम पड़ता है कि दोनों आक्रमण करते हैं। और कहीं दुनिया में किसी राज्य के पास सुरक्षा का मंत्रालय नहीं है, सभी के पास आक्रमण के मंत्रालय हैं। लेकिन बेईमानी है। और बेईमानी अपने को छिपाती है।
But a state that enjoys violence and waits to commit it—to attack in the name of attack, or in the name of defense… And history is strange: whenever two fight, both believe they are defending. No one agrees he is attacking. Not once in human history has anyone said, “We attacked.” Therefore every country’s ministry of war is called Defense. It is amusing: there is no army anywhere—only departments of defense, doing only defense. Then who attacks? No one attacks—everyone defends. How then does war happen? The situation seems reversed. It seems both attack. And nowhere in the world is there a ministry of defense—everywhere it is a ministry of attack. But dishonesty hides itself.
लाओत्से के हिसाब से, अगर राज्य हिंसा को मजबूरी समझता हो, गौरव न लेता हो; निंदा मानता हो, ग्लानि अनुभव करता हो, पश्चात्ताप करता हो; करना पड़े, मजबूरी हो जाए, कोई रास्ता न निकले, तो जाता हो; लेकिन वहीं रुक जाता हो जहां प्रयोजन पूरा हो जाए; और प्रयोजन भी पूरा हो जाए तो भी अनुभव करता हो कि एक बुरा काम करना पड़ा, ऐसी प्रतीति होती हो, तो वह राज्य धार्मिक है। अन्यथा सभी राज्य अधार्मिक हैं।
According to Lao Tzu, if a state understands violence as compulsion, does not take glory in it—considers it blameworthy, feels remorse, repents—goes only when it must, when no other way opens, and stops where the purpose is achieved; and even then feels that a bad thing had to be done—that state is religious. Otherwise, all states are irreligious.
‘और जो ताओ के विपरीत है, वह शीघ्र नष्ट हो जाता है।’
‘And what is contrary to Tao perishes quickly.’
विनाश का अर्थ ही, असल में, धर्म के विपरीत होना है। जो धर्म के विपरीत है, वह विनष्ट हो जाता है। लेकिन कैसे? आपको खयाल में भी नहीं आएगा। हालतें तो उलटी दिखती हैं। जो धर्म के विपरीत हैं, वे काफी विकसित होते मालूम पड़ते हैं। जो धर्म के विपरीत है, वह काफी फलता-फूलता मालूम पड़ता है। और धार्मिक को देखें तो दीन-हीन, पिटा-कुटा मालूम पड़ता है। लाओत्से और सारे शास्त्र कहते हैं दुनिया के कि जो धर्म के विपरीत है वह नष्ट हो जाता है, और जो धर्म के अनुकूल है वह बढ़ता चला जाता है। पर दिखाई तो उलटा पड़ता है।
In truth, “perishing” means being contrary to dharma. What is contrary to dharma perishes. But how? You will not even think so—things appear reversed. Those who are contrary to dharma seem quite prosperous. Those contrary to dharma seem to flourish; and the religious appear poor and beaten. Lao Tzu—and all the scriptures of the world—say: the one who is contrary to dharma is destroyed, and the one who is in accord with dharma goes on increasing. But we see the opposite.
लोग रोज मुझे कभी न कभी आकर कह जाते हैं कि फलां आदमी बेईमान, झूठ, सब तरह से भ्रष्ट, और सफल हो रहा है। और वे यह भी कह जाते हैं कि मैं ईमानदारी से चल रहा हूं, सचाई से चल रहा हूं, और असफल हो रहा हूं। कहां है न्याय?
People come and tell me daily: such-and-such a man—dishonest, lying, corrupt in every way—and he is succeeding. And they also say: “I have been walking honestly, truthfully, and I am failing. Where is justice?”
समझाने वाले भी हैं उनको। वे कहते हैं कि परमात्मा के राज्य में देर है, अंधेर नहीं है; जरा रुको।
कब तक रुकें वे? और पक्का अंधेर दिखाई पड़ता है। और देर है अगर तो इतनी लंबी है कि इस जन्म में तो कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ता। अगले जन्म का कोई पक्का नहीं है। और जब अभी जो चल रहा है, वह पहले भी चल रहा था, और भी पहले चल रहा था। क्योंकि यह शिकायत पुरानी है। हजारों-हजारों साल से यह शिकायत है आदमी की कि जो बुरा आदमी है वह सफल हो रहा है, नष्ट हो रहा है भला आदमी। और ये सब लाओत्से और कृष्ण और महावीर और बुद्ध कहते हैं कि वह जो धार्मिक है वह नष्ट नहीं होता, वह जो अधार्मिक है वह नष्ट होता है। तब जरा सोचना पड़े। या तो ये गलत कहते हैं, या हमारे विश्लेषण में कहीं भूल है।
There are explainers too; they say: in God’s court there is delay but no injustice—wait a little. How long to wait? And the injustice seems certain; and if there is delay, it is so long that in this life there is no hope. The next life is not certain. And what is happening now was happening before, and before that too. Because this complaint is old—thousands of years old. Since the beginning man has complained that the bad man is succeeding and the good man is perishing. And these Lao Tzus and Krishnas and Mahaviras and Buddhas say the religious do not perish and the irreligious perish. Then we must think again. Either they are wrong, or our analysis is wrong somewhere.
हम जिसको धार्मिक कहते हैं, वह भी धार्मिक नहीं है--एक बात। और वह जो कहता है कि मैं सच बोल रहा हूं, ईमानदार हूं, वह भी ईमानदार नहीं है और सच नहीं बोल रहा है। हो सकता है, बोल रहा हो। जहां तक तथ्य की बात है, हो सकता है आप सच बोल रहे हों। लेकिन सच बोलने के कारण और अभिप्राय पर सब निर्भर करता है। इसलिए आप सच बोल रहे हों कि आप इतने भयभीत आदमी हैं कि झूठ बोले तो फंसने का डर है। अगर डर न हो तो आप झूठ बोलें। अगर आपको पक्का आश्वासन दिला दिया जाए कि कोई अदालत आपको पकड़ेगी नहीं, कोई कानून आपको सजा नहीं देगा, परमात्मा की अदालत में भी आपका बड़ा स्वागत-सत्कार होगा, आप झूठ बोल सकते हैं। फिर आप सच बोलेंगे?
What we call “religious” is not religious—that is one point. And the one who says “I speak the truth, I am honest”—he is not honest and does not speak truth either. Perhaps he is speaking truth—as a fact he might be. But everything depends upon the reason and intention. You may be speaking truth because you are such a frightened person that if you lied, you fear being caught. If there were no fear you would lie. If you were given a firm assurance that no court would catch you, no law punish you, that in God’s court too you would be warmly welcomed—would you still speak truth? The one who would still speak—that one alone is speaking truth. And if it were said, “The truth-speaker will rot in hell and be burned in fire—and wherever you speak truth you will suffer”—if even then he speaks truth, that man alone speaks truth.
फिर भी जो आदमी सच बोलेगा, वही सच बोल रहा है। और अगर यह भी कहा जाए कि सच बोलने वाला नरक में सड़ेगा और आग में जलाया जाएगा, और जहां भी सच बोलोगे, कष्ट पाओगे, फिर भी जो आदमी सच बोल रहा है, वही सच बोल रहा है। जो प्रयोजन से बोल रहा है, ये जो आदमी आते हैं जो कहते हैं कि मैं सच बोल रहा हूं और अभी तक सफलता नहीं मिली, इनको रस सफलता में है, सत्य में बिलकुल नहीं है। इसीलिए ये परेशान हैं, ये देखते हैं कि आदमी झूठ बोल रहा है और सफल हो रहा है! सफलता में इनका भी रस है, लेकिन डरपोक हैं, भयभीत हैं, झूठ बोल भी नहीं सकते; और सफलता भी वैसी चाहते हैं, जैसा झूठ बोलने वाला पा रहा है।
Those who come saying, “I speak truth, and have not succeeded”—their relish is in success, not in truth. That is why they are troubled. They see that the liar succeeds. Their relish too is in success—but they are cowards, fearful; they cannot lie—and yet they desire the same success the liar attains.
लेकिन झूठ बोलने वाला क्यों सफलता पा रहा है? समझ लें यह भी कि जो आदमी सच बोल रहा है, उसकी सचाई में ईमानदारी नहीं है। मान लें कि उसका जो ह्रास हो रहा है, वह उसके ही कारण हो रहा है। यह झूठ बोलने वाला आदमी क्यों सफल हो रहा है?
चीजें जटिल हैं। और कोई चीज एक कारण से नहीं होती, अनेक कारण से होती है। जो आदमी झूठ बोल कर सफल हो रहा है, उसमें और भी कुछ होगा--साहस होगा। साहस गुण है। झूठ दुर्गुण है, लेकिन साहस गुण है। और साहस इतना बड़ा गुण है कि झूठ भी हो तो भी साहस सफल हो जाता है। और साहसहीनता इतना बड़ा दुर्गुण है
कि सच भी हो तो उसको भी डुबा लेता है। अगर हम गौर से आदमी का विश्लेषण करें, तो जो आदमी भी सफल होता दिखाई पड़ रहा हो, कुछ न कुछ पता चलेगा कि गुण है, जो उसे सहारा दे रहा है। और जो आदमी असफल होता दिखाई पड़ रहा है, कितना ही ईमानदार दिखाई पड़े, कुछ न कुछ दुर्गुण मिलेगा, जो उसे डुबा रहा है।
But why does the liar succeed? Understand: the one who is lying and succeeding—something else is also in him—courage. Courage is a virtue. Lying is a vice, but courage is a virtue. And courage is such a great virtue that even with a vice like lying, courage still succeeds. And lack of courage is such a great vice that even with truth it sinks truth. If we analyze closely, anyone who seems to succeed will show some virtue that supports him. And one who seems to fail—no matter how honest—will show some vice that drowns him.
धर्म समस्त सदगुणों का जोड़ है। अधर्म समस्त दुर्गुणों का जोड़ है। मात्रा पर निर्भर करता है। लेकिन एक बात तय है कि अधर्म हारता है, टूटता है, बिखरता है; क्योंकि वह प्रकृति के प्रतिकूल है।
Dharma is the sum of all virtues. Adharma is the sum of all vices. It depends on measure. But one thing is certain: adharma loses, breaks, scatters—because it is contrary to Nature.
कई बार बुरा आदमी हंसते हुए मिल जाता है और अच्छा आदमी रोता हुआ ही मिलता है। ऐसी अच्छाई भी क्या अच्छाई है जिसमें से रोना ही निकलता है! और ऐसी बुराई में भी कुछ खूबी है जिसमें से हंसना तो निकल आता है! जब अच्छा आदमी हंसता हुआ मिले--चाहे हार गया हो, तो हार में भी आनंदित हो--तभी जानना कि कोई धार्मिक आदमी है। धार्मिक आदमी हारना जानता ही नहीं; क्योंकि हार में भी जीत ही उसे दिखाई पड़ती है। धार्मिक आदमी असफलता को पहचानता ही नहीं; क्योंकि सभी असफलताएं उसके द्वार आते-आते सफलताएं दिखाई पड़ने लगती हैं। धार्मिक आदमी असंतोष से परिचित ही नहीं है; क्योंकि उसके पास वह कला है कि जो भी चीज उसे छुएगी, वह संतोष बन जाती है।
Many times you find a bad man laughing and a good man weeping. What kind of goodness is that from which only tears arise? And even in such badness there is some grace from which laughter arises! When you find a good man laughing—even if he has lost—rejoicing in loss—know that there is a religious man. The religious does not even know how to lose—because even in loss he sees victory. The religious does not recognize failure—because all failures, when they come to his door, begin to look like successes. The religious is not acquainted with discontent—because he has the art by which whatever touches him becomes contentment.
और इससे विपरीत अधार्मिक आदमी है। वह कितना ही सफल हो, जिस दिन सफलता उसके घर आती है, असफलता हो जाती है। जिस दिन वह पा लेता है झूठ से, बेईमानी से कुछ, उसी दिन व्यर्थ हो जाता है। वह कितना ही बड़ा महल बना ले, वह उस महल में सो नहीं पाता। वह कितना ही बड़ा महल बना ले, वह महल उसका नहीं होता। जिस महल में सो न पाता हो आदमी, वह उसका अपना है? और कितना ही धन इकट्ठा कर ले, उसके भीतर की निर्धनता में कोई कमी नहीं आती। वह मांगे ही चला जाता है, वह चोरी किए ही चला जाता है, वह दुख उठाए ही चला जाता है।
And the irreligious is the opposite. However successful he is, the day success enters his house, it turns into failure. The day he gains by falsehood and dishonesty—on that very day it becomes futile. Build as vast a palace as he may—he cannot sleep in it. Build as vast a palace as he may—it never becomes his own. A palace in which you cannot sleep—can it be yours? Hoard as much wealth as he may—it brings no decrease in his inner poverty. He continues to beg, to steal, to suffer.
मेरे हिसाब में धार्मिक आदमी सफल होता है; क्योंकि असफलता उसके पास आते ही सफलता हो जाती है। उसके देखने के ढंग में, उसके जीने के ढंग में, वह कीमिया, वह कला है कि वह जो भी छूता है वह स्वर्ण हो जाता है। अधार्मिक आदमी के जीने के ढंग में ही वह भूल है कि वह सोने को भी इकट्ठा कर लेता है तो मिट्टी हो जाती है। उसकी सब सफलताएं भी, आखिर में उसे मालूम पड़ती हैं, उसे कुछ भी नहीं दे गईं। वह रिक्त ही जीता है और रिक्त ही मरता है। तो इसका मतलब यह हुआ कि आप जरा और ढंग से सोचें। अगर आप शांत हों, आनंदित हों, और आपको लगता हो कि जीवन एक प्रफुल्लता है, तो समझना कि आप धार्मिक आदमी हैं। अगर इसके विपरीत हों, तो समझना कि धर्म के नाम पर आप अपने को धोखा दे रहे हैं। अगर आप दुखी हों, परेशान हों, पीड़ित हों, उदास हों, जीवन एक संताप हो, तो समझना कि आप अधार्मिक आदमी हैं। भला आप मंदिर नियमित जाते हों, गीता रोज पढ़ते हों, कुरान पर सिर टेकते हों, तो भी आप अधार्मिक आदमी हैं। हम उलटा लें तो आसानी हो जाएगी।
In my view the religious succeeds—because failure, upon approaching him, becomes success. In his way of seeing, in his way of living, there is that alchemy, that art—whatever he touches turns to gold. The irreligious has a fault in his very way of living—he gathers gold and it becomes dust. His every success, in the end, reveals itself to have given him nothing. He lives empty and dies empty.
So think in a different way: if you are peaceful, blissful, if life feels like a flowering—know that you are religious. If the opposite—know that in the name of religion you are deceiving yourself. If you are unhappy, troubled, tormented, depressed—if life is a burden—know that you are irreligious. Even if you go to the temple regularly, read the Gita daily, bow to the Quran—you are irreligious. Take it in reverse and it will be easy.
मैं एक गुरुकुल में गया। तो गुरुकुल के सारे अध्यापक इकट्ठे हुए और उन्होंने मुझसे कहा कि आप हमें कुछ समझाएं; अनुशासन टूटता जा रहा है, और गुरुओं को कोई सम्मान नहीं देता, अब क्या किया जाए? तो मैंने उनसे कहा कि मेरी परिभाषा पहले आप समझ लें। मैं उसे गुरु कहता हूं, जिसे लोग सम्मान देते ही हैं। और अगर किसी गुरु को सम्मान नहीं देते तो उसे समझ लेना चाहिए वह गुरु नहीं है। और जो सम्मान पाने की चेष्टा करता है वह तो गुरु है ही नहीं; क्योंकि गुरुता उसे ही उपलब्ध होती है जिसे सम्मान से कोई संबंध नहीं रह जाता। तो उन्होंने कहा, लेकिन शास्त्रों में तो कहा है कि गुरु को सम्मान देना चाहिए। मैंने कहा, आपने शास्त्र ठीक से नहीं पढ़े। शास्त्र कहते हैं, सम्मान जिसको दिया जाता है वही गुरु है।
I went to a gurukul. All the teachers gathered and said, “Explain something to us; discipline is breaking down, and no one respects the gurus—what shall we do?” I said, “First understand my definition. I call him a guru whom people cannot help but respect. And if people do not respect a so-called guru, he should understand he is not a guru. And the one who tries to get respect is not a guru at all—because guruship becomes available only to one who has no relationship left with respect.” They said, “But the scriptures say that the guru should be given respect.” I said, “You have not read the scriptures rightly. The scriptures say: he to whom respect is given—he is the guru.”
तो धार्मिक आदमी नष्ट नहीं होता। इसको आप थोड़ा उलटा करके समझेंगे तो बहुत आसानी हो जाएगी। जो नष्ट नहीं होता, वह धार्मिक आदमी है। और जो नष्ट हो रहा है, होता रहता है, वह अधार्मिक है। अगर आप नष्ट हो रहे हैं, तो आप समझना कि अधार्मिक हैं। अगर नहीं हो रहे हैं और आपको लगता है कुछ नष्ट नहीं हो रहा है, सृजन हो रहा है, निर्मित हो रहा है, जन्म रहा है, विकसित हो रहा है मेरे भीतर, तो समझना कि आप धार्मिक आदमी हैं।
The religious does not perish. Turn it around and you will find it easy: the one who does not perish—that one is religious. And the one who keeps on perishing—that one is irreligious. If you are perishing, understand—you are irreligious. If you are not perishing and you feel that nothing is being destroyed—something is being created, born, developed within—understand that you are religious.
इस तरह अगर सोचेंगे तो बड़ी आसानी हो जाएगी, और अपनी जिंदगी की परख और कसौटी हाथ में आ जाएगी। और एक बार निकष हाथ में आ जाए जिंदगी को जांचने का तो बहुत शीघ्र आदमी को पता चल जाता है कि जहां मैं निसर्ग के प्रतिकूल जाता हूं, वहीं दुख में पड़ता हूं; और जहां निसर्ग के अनुकूल जाता हूं, वहीं मेरा आनंद फलित हो जाता है।
If you think in this way, it will be very easy; you will have the touchstone and criterion in your hands to test your life. And once you have the touchstone, very quickly you come to know: wherever I go contrary to Nature, I enter into suffering; and wherever I go in accord with Nature, my bliss flowers.
निसर्ग के साथ होना आनंद है, और निसर्ग के विपरीत होना दुख है। निसर्ग में डूब जाना स्वर्ग है, और निसर्ग की तरफ पीठ करके भाग खड़े होना नरक है।
To be with Nature is bliss; to be against Nature is misery. To drown in Nature is heaven; to turn your back on Nature and run is hell.
आज इतना ही। कीर्तन करें, फिर जाएं।
Enough for today. Let us do kirtan, then disperse.
