Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
लाओत्से ने ज्ञानोपलब्धि को प्रकाश का चुराना कहा है। दो शब्द चोरी के संबंध में समझ लें।
चोरी एक कला है। और अगर हम नैतिक चिंतना में न जाएं, तो बड़ी कठिन कला है। चोरी का अर्थ है, इस भांति कुछ करना कि संसार में कहीं भी किसी को पता न चले। पता चल जाए तो चोर कुशल नहीं है। आपके घर में भी चोर प्रवेश करता है। दिन के उजाले में भी जिन चीजों को खोजना आपको मुश्किल पड़ता है, रात के अंधेरे में भी अपरिचित घर में जरा सी आवाज किए बिना चोर वही सब खोज लेता है। आपको पता भी नहीं चल पाता। अगर चोर अपने चिह्न पीछे छोड़ जाए तो उसका अर्थ हुआ कि चोर अभी कुशल नहीं है; अभी सीखता ही होगा। अभी चोर नहीं हो पाया है।
लाओत्से सत्य की, प्रकाश की उपलब्धि को भी कहता है एक चोरी--इसी कारण। अगर किसी को पता चल जाए कि आप सत्य खोज रहे हैं तो वह पता चलना भी बाधा बन जाएगी।
जीसस ने कहा है कि तुम्हारा दायां हाथ क्या करता है, तुम्हारे बाएं हाथ को पता न चले। तुम्हारी प्रार्थना इतनी मौन हो कि सिवाय परमात्मा के और किसी को सुनाई न पड़े।
लेकिन हमारी प्रार्थनाएं परमात्मा को सुनाई पड़ती हों या न पड़ती हों, लेकिन पास-पड़ोस मुहल्ले में सभी को सुनाई पड़ जाती हैं। शायद परमात्मा से हमें इतना प्रयोजन भी नहीं है; पड़ोसी सुन लें, यह ज्यादा जरूरी है, तात्कालिक उपयोगी है। तो आदमी धर्म ऐसे करता है, डुंडी पीट कर। बड़े मजे की बात है, अधर्म हम चोरी-चोरी, छिपे-छिपे करते हैं और धर्म हम बड़े प्रकट होकर करते हैं।
लाओत्से, जीसस या बुद्ध ऐसे लोग हैं, वे कहते हैं, जैसे पाप को चोरी-चोरी, छिपे-छिपे करते हो, वैसे ही पुण्य को करना। बड़े उलटे लोग हैं। वे कहते हैं, पाप ही करना हो तो प्रकट होकर करना और पुण्य करना हो तो चोरी-छिपे कर लेना। क्योंकि पाप अगर कोई प्रकट होकर करे तो नहीं कर पाता है।
इसे थोड़ा समझ लें। पाप अगर कोई प्रकट होकर करे तो नहीं कर पाता है। पाप को छिपाना जरूरी है; क्योंकि पाप अहंकार के विपरीत है। और पुण्य अगर कोई प्रकट होकर करे तो भी नहीं कर पाता है; क्योंकि पुण्य प्रकट होकर अहंकार का भोजन बन जाता है। पुण्य तो चोरी-छिपे ही किया जा सकता है, पाप भी चोरी-छिपे ही किया जा सकता है। जो न करना हो, उसे प्रकट होकर करना चाहिए। और जो करना हो, उसे चोरी-छिपे कर लेना चाहिए। अगर पाप न करना हो तो प्रकट होकर करना; फिर पाप नहीं हो पाएगा। और अगर पुण्य न करना हो, सिर्फ धोखा देना हो करने का, तो प्रकट होकर करना। तो पुण्य न हो पाएगा। लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें पाप तो करना ही है, इसलिए चोरी-छिपे कर लेते हैं। और लोग जानते हैं कि पुण्य का तो प्रचार भर हो जाए कि किया तो काफी है; करना किसी को भी नहीं है। इसलिए लोग पुण्य को प्रकट होकर करते हैं।
Lao Tzu has called realization the stealing of light. Let us understand two points about theft. Stealing is an art. And, if we do not wander into moral reflections, a very difficult art. To steal means: to do something in such a way that nowhere in the world does anyone come to know. If it becomes known, the thief is not adept. A thief even enters your house. The very things you find hard to locate in broad daylight, that same thief, in the night’s darkness, in an unfamiliar house, without so much as a sound, finds them all. You do not even come to know. If a thief leaves his marks behind, it means he is not yet skillful; he must still be learning—has not yet become a thief. Lao Tzu calls the attainment of truth, of light, too, a theft—for this very reason. If it becomes known to anyone that you are seeking truth, that very being known will become a hindrance. Jesus has said: let not your left hand know what your right hand does. Let your prayer be so silent that none but Paramatma can hear it. But whether our prayers reach Paramatma or not, the whole neighborhood hears them. Perhaps we have little concern with Paramatma; that the neighbors should hear—this is more important, of immediate utility. So man does religion beating the drum. It is a great irony: adharma we do stealthily, hiding, and dharma we do very publicly. Lao Tzu, Jesus, or Buddha are people of another kind; they say: just as you commit sin on the sly, in the same way do virtue. They are very contrary people. They say: if you must commit sin, do it openly; and if you would do virtue, do it in secret. Because if someone tries to commit sin openly, he cannot do it. Understand this a little. If someone tries to commit sin openly, he cannot do it. Sin has to be hidden, because sin is contrary to the ego. And if someone does virtue openly, he still cannot do it; because once made public, virtue becomes food for the ego. Virtue can only be done secretly; sin too can only be done secretly. What is not to be done should be done openly; what is to be done should be done on the sly. If you do not want to commit sin, then do it in public—then sin will not happen. And if you do not want to do virtue, only to deceive by the doing, then do it publicly—virtue will not happen. But people know that sin they are going to do in any case, so they do it secretly. And people know that with virtue it is enough if only the announcement be made that it has been done; no one really wants to do it. Therefore people do virtue publicly.
