Skip to content
Osho

Tao Upanishad #49

21 July 1972 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

विटगिंस्टीन ने कहा है, जो कहा जा सकता है, वह थोड़े में ही कहा जा सकता है; जो नहीं कहा जा सकता, उसे विस्तार में भी कहने का कोई उपाय नहीं है।

Wittgenstein has said, what can be said can be said briefly; what cannot be said cannot be said even at length.

लेकिन संत और भी गहरी बात कहते रहे हैं। वे कहते रहे हैं, जो कहा जा सकता है, वह मौन में भी कहा जा सकता है, और जो नहीं कहा जा सकता, उसे कितने ही विस्तार में कहा जाए तो भी अनकहा रह जाता है। जो कहा जा सकता है, वह बिन कहे भी कहा जा सकता है। जो नहीं कहा जा सकता, कितना ही हम कहें, वह अछूता, अस्पर्शित रह जाता है।

But the sages have said something deeper still. They have said, what can be said can also be said in silence, and what cannot be said will remain unsaid no matter how much you elaborate. What can be said can be said without words. What cannot be said, however much we speak, remains untouched, unapproached.

लाओत्से बहुत स्वल्पभाषी है। सच तो यह है कि वह थोड़ा सा जो उसने कहा है, वह भी बड़ी मजबूरी में। अधिकतर लाओत्से चुप रहा है। या कहें कि उसने अपनी चुप्पी से ही अधिकतर कहा है। कहा तो बहुत है, कहा तो बहुत गहरा है। लेकिन जीवन भर अपने शिष्यों के पास वह अधिकतर मौन था। शिष्य उसके साथ बैठते, उठते, चलते, यात्रा करते, सोते, खाते-पीते; बोलना अधिक व्यवसाय न था। उस मौन में, लाओत्से के उठने में, बैठने में, उसकी आंखों में, उसके हाथ के इशारों में, उसकी भाव-भंगिमा में, उसकी मुद्राओं में, उसकी क्रियाओं-प्रतिक्रियाओं में, जो सूचन मिल जाता, वही उसका संदेश था।

Lao Tzu is very sparing of speech. In truth, even the little that he spoke was out of great compulsion. Mostly he remained silent. Or say, he spoke mostly through his silence. He did say much, and very profoundly. But through his life, with his disciples, he was largely silent. Disciples sat with him, got up with him, walked with him, journeyed, slept, ate and drank with him; speaking was not a major occupation. In that silence, in Lao Tzu’s rising and sitting, in his eyes, in the gestures of his hands, in his expressions, his postures, in his actions and responses, the hints that flashed—those were his message.

लाओत्से ने जीवन भर कुछ नहीं कहा है। जीवन के अंत में यह ताओ तेह किंग किताब, अति छोटी से छोटी किताब है, यह उसने कही है। लाओत्से से कभी कोई पूछता कि कुछ कहो! तो लाओत्से कहता, जो समझ सकते हैं, वे बिना कहे भी समझ लेंगे; और जो नहीं समझ सकते हैं, उनके साथ कह कर भी समझाने का कोई उपाय नहीं है। अगर दृष्टि हो और गहराई हो, भाव हो, प्रेम हो, तो मौन भी समझा जा सकता है। दृष्टि न हो, गहराई न हो, भाव न हो, प्रेम न हो, तो शब्द भी बहरे कानों पर पड़ते हैं और बिखर जाते हैं। सुन कर भी सुना हो, यह जरूरी नहीं; देख कर भी देखा हो, यह अनिवार्य नहीं।

Lao Tzu spoke nothing all his life. At the end of his life this Tao Teh Ching, the shortest of small books, he uttered. If someone ever asked Lao Tzu to say something, he would reply, those who can understand will understand without words; and those who cannot, there is no way to make them understand by speaking. If there is vision and depth, feeling and love, then silence can be understood. If there is no vision, no depth, no feeling, no love, then even words fall on deaf ears and scatter. It is not necessary that listening you have truly heard; nor, seeing, that you have truly seen.

हम देख कर भी अनदेखा छोड़ सकते हैं। हम सुन कर भी अनसुनी हालत में रह सकते हैं। क्योंकि सुनना अगर सिर्फ कान का ही काम होता तो बड़ा आसान हो जाता। कान के साथ भीतर प्राणों का तादात्म्य भी चाहिए। अन्यथा कान सुन लेंगे यंत्रवत और प्राणों का कोई तालमेल भीतर न हो तो बात कहीं भी उतरेगी नहीं। आंख अगर देख लेती तो काफी था। हम परमात्मा को कभी का देख लेते, अगर आंख अकेली देखने में समर्थ होती। आंख के साथ प्राणों का तालमेल चाहिए। जब आंखों के पीछे से प्राण झांकते हैं, तब कहीं भी देखें तो परमात्मा दिखाई पड़ जाएगा। और जब आंखों के पीछे से प्राण नहीं झांकते, आंखों से ही बाहर की वस्तुएं भीतर झांकती हैं, तो सभी जगह पदार्थ का अनुभव होता है। पदार्थ का अनुभव यह खबर देता है कि हमने अभी प्राणों से देखना नहीं सीखा; अभी सिर्फ आंखें देख रही हैं।

We can look and still leave it unseen. We can hear and yet remain as if we had not heard. For if listening were only the work of the ears it would be very simple. Along with the ears, an attunement of the inner prana is needed. Otherwise the ears will hear mechanically, and if the prana is not in harmony within, the message will not descend anywhere. If the eyes alone could see, that would be enough. We would have long since seen the Paramatma, if the eyes alone were competent to see. The eyes require the harmony of prana. When prana peeks out from behind the eyes, then wherever you look the divine will be seen. And when prana does not look out from behind the eyes—when, instead, outer objects look in through the eyes—then everywhere only matter is experienced. The experience of matter brings the news that we have not yet learned to see with prana; only the eyes are seeing.

अगर कान ही सुनते हों तो शब्द सुनाई पड़ते हैं; अगर प्राण कानों के भीतर से सुनने लगें तो सत्य सुनाई पड़ना शुरू हो जाता है। और जिसके प्राण कानों से झांक रहे हों, उसे वृक्षों की हवा में हिलती पत्तियों के स्वर में भी सत्य का अनुभव होगा। और जिसके प्राण कानों से न झांक रहे हों, बुद्ध कहते हों उसके सामने खड़े होकर कुछ, कि कृष्ण कहते हों, कि लाओत्से कहता हो, शब्द सुनाई पड़ेंगे और ऐसे ही बिखर जाएंगे जैसे हवा में पत्तियां हिली हों और बिखर गई हों। कहीं भीतर कुछ स्पंदित नहीं होगा। कहीं भीतर गहरे में कोई हलचल न मचेगी। कहीं भीतर केंद्र तक कोई किरण प्रवेश न करेगी। एक गहरा सहयोग चाहिए प्राणों का इंद्रियों के साथ।

If only the ears hear, words are heard; if prana begins to hear from within the ears, truth begins to be heard. And one whose prana is peering through the ears will experience truth even in the sound of leaves trembling in the wind on a tree. And one whose prana is not peering through the ears—even if Buddha stands before him and speaks, or Krishna, or Lao Tzu—words will be heard and scattered, like leaves stirred by the wind and blown away. Nothing will vibrate within. No stir will arise in the depths. No ray will reach the inner center. A deep cooperation of prana with the senses is needed.

संतों ने मौन से बहुत कुछ कहा है। लेकिन सभी से मौन से नहीं कहा जा सकता; उनसे ही कहा जा सकता है जो अपनी समस्त इंद्रियों के पीछे अपने प्राणों को एकजुट करने को तैयार हों। शिष्य का इतना ही अर्थ है। शिष्य का इतना ही अर्थ है कि जो अपनी इंद्रियों के पीछे अपने प्राणों को जोड़ कर सीखने को तैयार है। डिसिप्लिन का इतना ही अर्थ है। आप अनुशासित हैं, इसका इतना ही अर्थ है कि आपकी इंद्रिय और आपके प्राण टूटे हुए अलग-अलग नहीं हैं; संयुक्त हैं, जुड़े हैं। और जब आंख देखती है, तो आंख ही नहीं देखती, आत्मा देखती है। आंख द्वार बन जाती है। और जब कान सुनते हैं, तो कान ही नहीं सुनते, आत्मा सुनती है। कान द्वार बन जाते हैं। तब आप अपनी इंद्रियों के द्वारा बाहर आते हैं। साधारणतः आपकी इंद्रियों के द्वारा जगत भीतर आता है। जब जगत भीतर आता है, तो कोई गहरी अनुगूंज नहीं होती। और जब आप फैलते हैं बाहर, तो गहनतम अनुगूंज होती है। शिष्य का अर्थ है, जो तैयार है इस भीतरी अल्केमी के लिए, इस भीतरी रसायन के लिए कि प्राणों को साथ जोड़ देगा।

The saints have said much through silence. But you cannot speak through silence to everyone; only to those who are ready to gather their prana, their very life-force, behind all their senses. This alone is the meaning of disciple. Disciple means one who is ready to join his prana behind his senses and learn. This alone is the meaning of discipline. That you are disciplined means only this: your senses and your prana are not split and separate; they are united, joined. And when the eyes see, it is not the eyes alone that see, the soul sees. The eyes become a doorway. And when the ears hear, it is not the ears alone that hear, the soul hears. The ears become doorways. Then you come out through your senses. Ordinarily, through your senses the world comes in. When the world comes in, no deep resonance happens. When you expand outward, the deepest resonance happens. Disciple means one who is ready for this inner alchemy, this inner chemistry of joining prana together.

हुआ एक सदगुरु था। एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने हुआ से कहा कि मैं सत्य सीखने आया हूं। तो हुआ ने कहा, रुको और सीखो।

Hua was a true master. A man came to him and said, I have come to learn truth. Hua said, stay and learn.

बहुत दिन बीते। शिष्य ने कहा, अब तक आपने सिखाया नहीं। हुआ ने कहा कि अगर मेरे होने से ही तुम्हें शिक्षा नहीं मिल सकती तो मेरे कहने से नहीं मिल सकेगी। कहना बहुत कमजोर है; होना बहुत शक्तिशाली है। अगर मेरा समग्र अस्तित्व और मेरी मौजूदगी तुम्हें कुछ नहीं सिखा सकती तो मेरे शब्द, मेरे होंठों का कंपन, मेरी आवाज तुम्हें क्या सिखा सकेगी? बहुत फीकी है आवाज; मेरा होना तो बहुत विराट स्वर है। सीखो।

Many days passed. The disciple said, till now you have taught nothing. Hua said, if my very being cannot teach you, then my words will not be able to. Saying is weak; being is powerful. If my total existence and presence cannot teach you, what will my words, the vibration of my lips, my voice be able to teach? The voice is very pale; my being is a vast, mighty sound. Learn.

फिर और कुछ महीने बीते। शिष्य ने कहा कि मैं कब तक ऐसे रुका रहूं? आप कुछ सिखाते नहीं हैं। हुआ ने कहा, जो सीखने को तैयार है, उसे सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती। और जो सीखने को तैयार नहीं है, उसे अब तक जगत में कोई सदगुरु सिखा भी नहीं सका है। यह काम मेरा नहीं है। यह काम तुम्हारा है कि तुम सीखो।

More months passed. The disciple said, how long am I to remain like this? You do not teach anything. Hua said, one who is ready to learn needs no teaching. And one who is not ready—no true master has ever succeeded in teaching him. This is not my work. It is your work, that you learn.

वर्ष बीता। शिष्य ने कहा, अब क्या मैं चला जाऊं? मैं थक भी गया, ऊब भी गया। न आप बोलते, न आप कुछ कहते।

A year passed. The disciple said, now shall I go? I am tired, bored. You neither speak nor say anything.

हुआ ने कहा, तुम्हारी मर्जी! लेकिन अगर मेरे होने का आघात भी तुम्हारे ऊपर नहीं पड़ता है तो मेरी शिक्षाएं व्यर्थ ही होंगी। फिर तुम यह मत कहना किसी से जाकर कि मैंने सिखाया नहीं। सुबह जब तुमने मुझे नमस्कार किया है, तब क्या मैंने तुम्हें नमस्कार का उत्तर नहीं दिया? और सुबह जब तुम मेरे लिए चाय लेकर आए हो, तो क्या मैंने चाय तुमसे स्वीकार नहीं की? काश, तुम देखते जब मैंने तुम्हारे नमस्कार का उत्तर दिया है! तब तुम मुझे देखते! जब मैंने तुम्हारी चाय स्वीकार की है, तब तुम मुझे देखते! और जब तुमने मेरे चरणों पर सिर रखा है और मैंने तुम्हारे सिर पर हाथ रखा है, काश, तब तुम अनुभव करते! तो मैं तुम्हें प्रतिपल सिखा रहा हूं।

Hua said, as you wish! But if even the impact of my being does not fall upon you, then my teachings will be in vain. Then do not go and say to someone that I did not teach. When you greeted me in the morning, did I not return your greeting? When you brought me tea in the morning, did I not accept it from your hands? If only you could have seen when I returned your greeting! If only you could have seen me! When I accepted your tea, if only you had seen! And when you placed your head at my feet and I placed my hand upon your head—if only then you had felt! Then you would know I have been teaching you every moment.

लेकिन इस तरह की शिक्षा तो केवल शिष्यों को दी जा सकती है। लाओत्से ने मरने के पूर्व यह किताब लिखने की रजामंदी जाहिर की, उसका कुल कारण इतना है कि जो शिष्य नहीं हैं, जिनसे लाओत्से सीधा अब नहीं मिल सकेगा, जिनको लाओत्से के पास होने का अब कोई उपाय नहीं रहेगा, जिनको लाओत्से के अस्तित्व का संस्पर्श अब मिलना असंभव है, उनके लिए शब्द छोड़े जा रहे हैं। शायद कोई उनमें से इन शब्दों के सूत्र को पकड़ कर भी लाओत्से के अस्तित्व तक प्रवेश कर जाए। कोई करना चाहे तो कर सकता है।

But such teaching can be given only to disciples. Lao Tzu consented to write this book before dying only for one reason: for those who are not disciples, who will no longer be able to meet Lao Tzu directly, who will have no way now to be in his presence, to receive the touch of his existence—words are being left behind for them. Perhaps some among them may catch the thread in these words and enter into Lao Tzu’s very being. If one wishes, one can.

लाओत्से इस सूत्र में कहता है, ‘निसर्ग है स्वल्पभाषी।’

 

नहीं, ज्यादा नहीं बोलती प्रकृति; लेकिन पर्याप्त बोलती है। ज्यादा नहीं बोलती, अल्प बोलती है; लेकिन सब बोल देती है, जो बोलने योग्य है। एक फूल खिलता है सुबह, सांझ गिर जाता है। जो कहना था, वह कह दिया गया; जो सुवास छोड़नी थी, वह छोड़ दी। सूरज निकलता है, महासूर्य सुबह, और सांझ अस्त हो जाता है। जो खबर देनी थी, वह दे दी गई। प्रकृति बहुत सूक्ष्म इशारे करती है, बहुत स्वल्प।

In this sutra Lao Tzu says, Nature is sparing of speech.

No, nature does not speak much; but it speaks enough. It does not speak at length, it speaks little; yet it says all that is worth saying. A flower blossoms in the morning and by evening falls. What was to be said has been said; what fragrance was to be released has been released. The sun rises—great sun in the morning—and by evening it sets. The news that was to be given has been given. Nature hints very subtly, very sparingly.

लाओत्से कहता है, ‘यही कारण है कि तूफान सुबह भर भी नहीं चल पाता।’

Lao Tzu says, that is why a storm cannot last through the morning.

उठता है तूफान, लेकिन पूरी सुबह भी नहीं चल पाता।

It rises, but it cannot run even through a single morning.

‘आंधी-पानी पूरे दिन जारी नहीं रहता है।’

Wind and rain do not continue throughout the day.

कहां से आते हैं ये और कहां चले जाते हैं? क्या हैं ये, किस बात के प्रतीक हैं? कौन सा संदेश हैं? आते हैं निसर्ग से, विलीन हो जाते हैं निसर्ग में। निसर्ग की भाषा हैं ये। अगर कोई इनमें झांकना सीख जाए तो निसर्ग भी प्रतिपल अनंत-अनंत संदेश भेज रहा है। लेकिन बड़े स्वल्प हैं संदेश। क्षण भर भी चूके तो चूक जाएंगे। वही निसर्ग के संदेश ग्रहण कर सकता है, जो प्रतिपल सजग है। कोई निसर्ग, स्कूल के शिक्षक की भांति, सिर पर डंडा लेकर चौबीस घंटे सिखाता नहीं रहेगा। और अच्छा ही है कि निसर्ग लंबी शिक्षाएं नहीं देता। क्योंकि लंबी शिखाएं अक्सर लोगों को बधिर बना देती हैं। लंबी शिक्षाएं अक्सर लोगों को उबा देती हैं। लंबी शिक्षाओं से लोग सीखते कम हैं, सुनने के आदी हो जाते हैं, शब्दों से परिचित हो जाते हैं। आदी हो जाते हैं, फिर कोई चोट नहीं होती।

From where do they come and where do they go? What are they, of what are they symbols? What message do they bear? They come from nature, they dissolve into nature. They are the language of nature. If one learns to look within them, nature sends infinite messages every moment. But the messages are very brief, very slight. Miss a moment and you will miss them. Only one who is alert each instant can receive nature’s messages. Nature will not teach like a schoolmaster, stick in hand, drilling you twenty-four hours a day. And it is good that nature does not deliver long lectures. For long teachings often make people deaf. Long teachings often bore people. From long sermons people do not learn much; they become habituated to hearing, familiar with words. They become used to it, and then no wound is made.

सत्य का प्रथम संस्पर्श अगर प्रवेश न कर पाए तो उसकी पुनरुक्ति प्रवेश नहीं करती है। सत्य का पहला संस्पर्श ही अगर प्रवेश कर जाए तो ही आसान है बात। अगर हम सत्य को सुनने के भी आदी हो जाएं तो जितना हम सुनते हैं, उतना ही हमारे आस-पास दीवार मजबूत हो जाती है, द्वार बंद हो जाते हैं।

If the first touch of truth does not enter, its repetition will not enter either. If the first impact of truth enters, then it is easy. If we become habituated even to hearing truth, then the more we hear the thicker the wall grows around us, the doors close.

इसलिए अक्सर यह होता है कि जिन मुल्कों में धर्म की बहुत चर्चा होती है, वहां लोग अधार्मिक हो जाते हैं। हमारा ही मुल्क है। जितनी धर्म की चर्चा हमने की है, उतनी पृथ्वी पर कभी किसी ने नहीं की। और शायद कभी कोई अब करेगा भी नहीं। इस भूल को दोहराना उचित भी नहीं है। जितने तीर्थंकरों, जितने अवतारों को हमने इस पृथ्वी के खंड पर मौका दिया है, उतना पृथ्वी के किसी दूसरे खंड पर मौका नहीं मिला। लेकिन परिणाम बहुत विपरीत है। परिणाम यह है कि हम महावीर और बुद्ध और कृष्ण के भी आदी हो गए हैं। अगर कृष्ण भी अचानक खड़े हो जाएं तो हमारे भीतर कोई तूफान और आंधी नहीं उठेगी। हम कहेंगे, जानते हैं, पहचानते हैं, परिचित हैं। परिचय अंधा कर देता है। निकटता बहरा बना देती है। महावीर भी अचानक खड़े हो जाएं तो हमारे भीतर कोई हलचल और कोई आंदोलन नहीं हो जाएगा। हम कहेंगे, ठीक है, पहले भी होते रहे हैं। महावीर जैसी महा घटना भी हमारे बीच एक साधारण घटना होगी। हम आदी हो गए हैं।

That is why it often happens that in those lands where religion is much discussed, people become irreligious. Our own land is an example. None has ever discussed religion as much as we have on this earth. And perhaps none will now make this mistake again. We have given more opportunities to Tirthankaras, to avatars, on this patch of earth than any other land has received. But the result is contrary. We have become habituated even to Mahavira and Buddha and Krishna. If Krishna were suddenly to stand here, no storm, no whirlwind would rise within us. We would say, we know him, we recognize, we are familiar. Familiarity blinds. Closeness makes deaf. Even if Mahavira suddenly stands up here, no stir, no movement will arise within us. We will say, fine, they have come before too. Even an event as vast as Mahavira would become ordinary among us. We are habituated.

सूर्य भी रोज सुबह निकलता है तो हमें कोई, हमें कोई पता नहीं चलता। आदी हो गए हैं। हम सारी चीजें, जो पुनरुक्त होती रहती हैं हमारे चारों ओर, उनसे आदी हो जाते हैं। थोड़ा सोचें, आदम ने जिस दिन पहली बार सूरज को निकलते देखा होगा, उसका आनंद, उसकी पुलक, उसका आह्लाद! आदम ने जिस दिन पहली बार रात में आकाश के तारे देखे होंगे, उसका नृत्य! वह नाच उठा होगा। उस रात सोना मुश्किल हुआ होगा। तारे अब भी वही हैं और हमारे भीतर का आदम, आदमी भी वही है। लेकिन हम आदी हो गए हैं। सब ठहर गया है। हमें सब पता है कि ठीक है, रात तारे होते हैं। जरूरी नहीं है कि हमने जाना हो। हो सकता है हमने सुना हो, या हमने फिल्म के पर्दे पर देखा हो।

The sun rises every morning, and we do not notice; we have become used to it. All things that repeat around us, we get used to them. Think a little—on the day Adam saw the sun rise for the first time, what joy, what thrill, what ecstasy! The day Adam first looked up to a night sky of stars, what a dance! He must have danced; that night sleep must have been difficult. The stars are the same even now, and the Adam within us is the same human being. But we are habituated. Everything has stopped. We “know” that at night there are stars. It is not necessary that we have known; perhaps we have only heard, or we saw them on a film screen.

निसर्ग स्वल्प संदेश देता है--प्रत्यक्ष भी नहीं, परोक्ष, छिपे हुए। इशारा करता है, बोलता भी नहीं। धीमी सी पुलक, धीमी सी सिहरन पैदा करता है। अगर हम संवेदनशील हों तो ही समझ पाएंगे। कोई वीणा पर हथौड़ी नहीं पटक देता है; धीमे से इशारा करता है और तार झनझना जाते हैं। लेकिन लुहार जो दिन भर हथौड़ा पटकता रहता है, उसको अगर ऐसे तार झनझनाएं तो वह कहे कि कैसी आवाज आ रही है, सुनाई भी नहीं पड़ती है। कान आदी हो गए हैं। संवेदना खो गई है। स्पर्श की क्षमता क्षीण हो गई है। स्वाद मंदा पड़ गया है। सब कुछ जड़ हो गया है। तो हमें कुछ भी पता नहीं चलता। हवा हमारे पास से गुजर जाती है--पूरे परमात्मा को बहाती हुई, हमारे रोएं में खबर भी नहीं उठती।

Nature sends sparse messages—indirect, veiled. It hints; it does not speak. It creates a gentle thrill, a delicate shiver. Only if we are sensitive will we understand. No one strikes a hammer upon a vina; a soft suggestion is made and the strings tremble. But a blacksmith who hammers all day—if such strings were to tremble before him, he would say, what kind of sound is this? I can hardly hear. His ears have become habituated. Sensitivity is lost. The capacity to feel touch has withered. Taste has gone dull. Everything has become inert. Then nothing is known. The breeze passes by us—carrying the very fragrance of the divine—and not a single hair on us gets the message.

आपको पता है कि आप श्वास से ही श्वास नहीं लेते, रोएं-रोएं से श्वास लेते हैं? लेकिन आपको पता चलता है? वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर आपकी नाक खुली रहने दी जाए और सारे रोएं बंद कर दिए जाएं, आप तीन घंटे में मर जाएंगे, श्वास आप कितनी ही लेते रहें। अगर सब रोएं बंद कर दिए जाएं, सिर्फ नाक खुली और मुंह खुला छोड़ दिया जाए कि मजे से श्वास लो, आप तीन घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रह सकेंगे। क्योंकि एक-एक रोआं श्वास ले रहा है। पूरे शरीर में करोड़ों रोएं श्वास ले रहे हैं। लेकिन आपको पता है? सिर्फ छोटे बच्चों को अनुभव होता है, या लाओत्से जैसे बूढ़ों को अनुभव होता है।

Do you know that you do not breathe only through the nostrils—you breathe through every pore and hair? But do you notice? Scientists say that if your nose were left open but all the pores were sealed, you would die in three hours, however much you breathe through the nose. If all pores were closed and only the nose and mouth left open so that you could breathe at will, you would not live beyond three hours. For each hair breathes. There are millions of pores breathing throughout the body. But do you know? Only small children know and old ones like Lao Tzu know.

लाओत्से ने कहा है, कहां से लेता हूं मैं श्वास? सब तरफ से, सब दिशाओं से, रोएं-रोएं से।

Lao Tzu has said, from where do I breathe? From everywhere, from all directions, through every pore and hair.

हमें तो इसकी पुनर्खोज करनी पड़े। ताओ परंपरा में यह एक गहन प्रयोग है--संवेदनशीलता को जगाने का। कभी इस पर प्रयोग करें। कभी दिन में पंद्रह मिनट लेट जाएं और अनुभव करें कि श्वास से ही नहीं, शरीर के रोएं-रोएं से श्वास ले रहे हैं। इसकी पुनर्खोज करनी पड़े। जरूर कुछ दिन प्रयोग करने पर अनुभव होना शुरू हो जाएगा कि श्वास रोएं-रोएं से आ रही है। पूरा शरीर तब जीवंत मालूम होगा। अभी पूरा शरीर जीवंत नहीं मालूम होता। सिर के आस-पास थोड़ी सी जीवंतता है; बाकी पूरा शरीर जड़ हो गया है।

We shall have to rediscover this. In the Tao tradition there is a deep experiment—to awaken sensitivity. Try it sometime. Lie down for fifteen minutes in the day and feel that you are breathing not only through the nose but through every pore of the body. This has to be rediscovered. Certainly, after some days of experimentation, the experience will begin that breath is entering through every pore. Then the whole body will feel alive. Right now the whole body does not feel alive. There is a little aliveness around the head; the rest of the body has become inert.

पूरे शरीर में आप नहीं हैं, खोपड़ी के पास थोड़ी सी जगह में सीमित हो गए हैं। बाकी सब शरीर तो आप ढोते हैं, उसमें जीते नहीं। जिस दिन श्वास-श्वास का अनुभव होगा रोएं-रोएं से, उस दिन पता चलेगा, पूरा शरीर जीवित है। और उस दिन आपकी आत्मा खोपड़ी में मालूम नहीं पड़ेगी, तत्काल नाभि पर सरक जाएगी। उस दिन आपको ऐसा नहीं लगेगा कि मेरा केंद्र सिर के भीतर है, केंद्र नाभि के पास है। क्योंकि जब सब तरफ से श्वास आती है, सब तरफ से श्वास का वर्तुल बनता है और सब तरफ की श्वास आती है, तब आपको पता चलेगा, मैं नाभि से जी रहा हूं। तब नाभि केंद्र बन जाएगी। नाभि ही केंद्र है। लेकिन जो पूरे शरीर से श्वास के अनुभव को उपलब्ध होता है, वही नाभि केंद्र है, इसके अनुभव को उपलब्ध होता है।

You are not present in the whole body; you are confined to a little space near the skull. The rest of the body you merely carry; you do not live in it. The day you experience breath through every pore, that day your soul will no longer seem located in the skull—it will immediately slide down to the navel. Then it will not feel as if your center is within the head; the center will be near the navel. For when breath comes from all sides, forms a circle from all directions and enters from everywhere, you will know: I am living from the navel. The navel will become the center. The navel is the center. But only one who attains the experience of breathing through the whole body attains the experience that the navel is the center.

जिस दिन आप पूरे शरीर से श्वास लेने में सक्षम हो जाएंगे, उस दिन जब हवा का झोंका आपके पास से निकलेगा, तो सिर्फ हवा का झोंका नहीं होगा, परमात्मा का झोंका भी होगा। और जब आपकी आंख के सामने एक फूल खिलेगा और हंसेगा, तो सिर्फ फूल नहीं खिलेगा, फूल से सारी प्रकृति खिलेगी और हंसेगी। और तब वह जो स्वल्पभाषी प्रकृति है, निसर्ग है, उसकी भाषा, उसकी कोड लैंग्वेज आपको समझ में आनी शुरू होगी।

The day you can breathe through the whole body, then when a gust of wind passes by you, it will not be only a gust of wind, it will be a gust of Paramatma. And when a flower opens and smiles before your eyes, it will not be only a flower blooming—it will be all of nature blossoming and laughing. And then the language of nature, sparing of speech, will begin to be understood—its coded language.

हम आदमी की भाषा समझते हैं; वह भी ठीक से नहीं समझते हैं। मतलब सदा हमारे होते हैं। प्रकृति की भाषा तो वही समझ सकता है, जो सीखे; या आदमी की भाषा जो सीख ली है, उसे भूले। दोनों का एक ही मतलब है। अनलर्न करे, आदमी की भाषा भूले; ताकि निसर्ग की भाषा सीख सके।

We understand human language; that too we do not understand rightly. We always have our own meanings. The language of nature can be understood only by one who learns—or by one who unlearns the human language he has learned. Both mean the same. Unlearn—forget the human tongue—so that the language of nature can be learned.

निसर्ग की भाषा तो प्रतीक भाषा है। और प्रतीक परोक्ष हैं; सीधे, स्पष्ट नहीं हैं; सिर पर चोट की तरह नहीं पड़ते हैं। बहुत हलकी संवेदना, हलका संस्पर्श करते हैं और विदा हो जाते हैं। द्वार पर इतनी हलकी दस्तक कि केवल वे ही सुन पाएंगे जिनका पूरा रोआं-रोआं सुनता है; नहीं तो नहीं सुन पाएंगे। परमात्मा के पैरों की जो ध्वनि है, वह केवल वे ही सुन पाएंगे, जो इतने मौन हैं, इतने शांत हैं कि अगर अदृश्य का पैर भी जमीन पर पड़े तो उसकी ध्वनि उन्हें सुनाई पड़ सकेगी। हमें तो तुमुल नाद हो, तब थोड़ा-बहुत सुनाई पड़ता है।

Nature’s language is a language of symbols. Symbols are indirect; not straight, not clear; they do not strike like blows on the head. They touch with a very light sensitivity, the faintest brush, and depart. Such a soft knock on the door that only those will hear whose every hair and pore can hear; otherwise they will not. The sound of the feet of Paramatma will be heard only by those who are so silent, so still that even if the invisible places a foot upon the earth, that sound can be heard. We need a tumult to hear even a little.

आदमी की भाषा भी हम ठीक से नहीं समझते, हमारे अपने-अपने अर्थ होते हैं। मैं जो बोलता हूं वही आप समझते हैं, इस भूल में कभी भी मत पड़ जाना। सुनाई तो वही पड़ता है जो मैं बोलता हूं; लेकिन समझ में वही पड़ता है जो आप समझ सकते हैं। समझ में वही नहीं पड़ सकता है जो मैं समझाना चाहता हूं। अर्थ हैं भीतर हमारे। और हमारे अपने प्रयोजन हैं। यहां इतने लोग हैं तो इतने ही अर्थ हो जाते हैं। और फिर अपना-अपना स्वार्थ है, अपना-अपना लाभ है, अपनी-अपनी उपयोगिता है।

We do not even understand human speech rightly; our own meanings intrude. Never fall into the illusion that what I speak is what you understand. What is heard is what I speak; what is understood is what you can understand. What I want to convey cannot be what gets understood. Meanings are within us. And we have our purposes. So many people here—so many meanings arise. And each has his own interest, his own advantage, his own utility.

मुल्ला नसरुद्दीन एक नदी के किनारे बैठा था। और दस अंधे आए, वे नदी पार करना चाहते थे। मुल्ला ने उनके साथ सौदा किया और कहा, एक-एक पैसा एक-एक आदमी को नदी के पार करने का मैं लूंगा। ज्यादा नहीं मांगता हूं। अंधे राजी हो गए; कोई महंगी बात न थी।

Mulla Nasruddin was sitting by a river. Ten blind men came; they wanted to cross. Mulla struck a bargain and said, I shall charge one coin for each man I ferry across. I do not demand much. The blind agreed; it was not expensive.

मुल्ला ने एक-एक अंधे को नदी के पार किया। नौ अंधों को पार कर चुका, थक भी गया, जब दसवें को पार कर रहा था तो दसवां हाथ से छूट गया। डुबकी खाया, तेज थी धार नदी की, अंधा बह गया। नौ अंधों में हलचल मची। शक हुआ, आवाज आई डुबकी खाने की, किसी के गिरने की। उन्होंने पूछा, क्या हुआ नसरुद्दीन? नसरुद्दीन ने कहा, कुछ भी नहीं हुआ; तुम्हारे लाभ में है, एक पैसा कम देना पड़ेगा।

Mulla ferried them one by one. He had already taken nine across and was tired. While taking the tenth, his hand slipped. The current was strong; the blind man drowned. The nine on the other bank became agitated. They suspected something—the splash of someone falling. They asked, what happened, Nasruddin? Nasruddin said, nothing happened; it is to your benefit—you will have to pay one coin less.

नसरुद्दीन के लिए तो प्रयोजन दस पैसे से है। उसने कहा, कुछ भी नहीं हुआ; तुम्हारे लाभ में है, एक पैसा कम देना पड़ेगा। नौ को ही पार करवा पाए। वह जो एक आदमी का मर जाना है, खो जाना है, वह नसरुद्दीन के प्रयोजन में नहीं है। एक पैसा प्रयोजन में है।

For Nasruddin the concern was the ten coins. Nothing happened, he said; it is to your benefit—you will have to pay one coin less. He could ferry only nine. That a man has died, been lost—this is not in Nasruddin’s purview. The coin is his purpose.

डाक्टर अक्सर एक-दूसरे से कहते सुने जाते हैं कि मरीज तो मर गया, पर आपरेशन बड़ा सफल हुआ। आपरेशन की सफलता अलग ही बात है; उसका मरीज के जिंदा रहने या मर जाने से कोई सवाल नहीं है। है भी। डाक्टर के लिए मरीज गौण है। आपरेशन, एक कुशलता, बात ही अलग है।

Doctors often say to each other, the patient died, but the operation was a great success. The success of the operation is a separate matter; whether the patient lived or died—another question. Indeed it is so. For the doctor the patient is secondary. The operation, a skill, is another matter altogether.

अंग्रेज सर्जन था कैनेथ वाकर। बड़ा सर्जन था, लंदन के बड़े से बड़े सर्जन में से था। फिर पीछे वह गुरजिएफ का अनुयायी हो गया और सब छोड़ कर साधना में लग गया। उसने अपने संस्मरणों में कहीं कहा है कि पहली दफे एक ऐसा मरीज आया, जिसके बाबत सर्जरी को कुछ भी पता नहीं था। मैं ही पहला आदमी था उसका आपरेशन करने वाला। मरीज तो मर गया, लेकिन आपरेशन बिलकुल सफल था। और जो शब्द मेरे मुंह से निकले थे पहली दफा, जब मैं उसके पेट को चीर-फाड़ करके और बीमारी की ग्रंथि को बाहर निकाल लिया था, तो वह जो बीमारी की ग्रंथि थी, उसको देख कर जो मेरे मुंह से शब्द निकले थे पहले, वह थे--ब्यूटीफुल, सुंदर! मैं ही पहला आदमी था उस ग्रंथि को देखने वाला मनुष्य-जाति के इतिहास में। और वह अनुभव अनूठा था।

There was an English surgeon, Kenneth Walker—one of London’s foremost. Later he became a disciple of Gurdjieff, left it all, and devoted himself to sadhana. In his memoirs he says that for the first time a patient came with a condition unknown to surgery. I was the first to operate on it. The patient died, but the operation was perfectly successful. And the first words that came to my mouth when I had cut open his belly and removed the diseased gland, on seeing it were—“Beautiful!” I was the first human being in the history of mankind to see that gland. And the experience was unique.

वह जो मरीज मरा पड़ा है टेबल पर, वह ठीक वैसे ही है, जैसे मुल्ला नसरुद्दीन का अंधा डूब गया। एक पैसा कम देना पड़ेगा!

The patient lying dead upon the table is in the same category as the blind man of Mulla Nasruddin—one coin less to pay!

हमारे प्रयोजन ही हमारे अर्थ बन जाते हैं। अगर आंधी जोर से चल रही है तो आप आंधी को नहीं देखते; आप अगर एक दीया जला कर बैठे हैं तो आपको यही फिक्र हो जाती है कि यह दीया बुझ न जाए। अगर आकाश में बादल घिरे हैं और अपने कपड़े आप बाहर सूखने टांग आए हैं; तो बादल नहीं दिखाई पड़ते, रस्सी पर टंगे हुए कपड़े दिखाई पड़ते हैं कि कहीं वे भीग न जाएं। घर चले आ रहे हैं, वर्षा की बूंदें गिरने लगी हैं; तो आपको वर्षा की बूंदें नहीं दिखाई पड़तीं, कपड़े की सब क्रीज बिगड़ी जा रही है, वही दिखाई पड़ती है। एक पैसा कम देना पड़ेगा!

Our purposes become our meanings. If a storm is raging you do not see the storm; if you are sitting with a lamp lit, your worry is that the flame may go out. If clouds gather in the sky and your clothes are hanging outside to dry, then clouds are not seen; the clothes on the line are seen—the fear that they will get wet. You are returning home; raindrops begin to fall—you do not see the rain, you see the creases of your garments being ruined. One coin less to pay!

हमारे प्रयोजन ही हमारे अनुभव बनते हैं। इतनी महान घटना घट रही है कि वर्षा, सारा आकाश आप पर बूंदें बरसा रहा है, उससे कोई लेना-देना नहीं है, वह कहीं पता ही नहीं चलता, आदमी भागने लगता है कि कपड़े न भीग जाएं। कपड़े भीग भी जाएंगे तो कितना महंगा है यह कृत्य। हम देखते हैं वही, जो हमारे क्षुद्र स्वार्थों से बंधा है। इसलिए प्रकृति का जो विराट निहित अर्थ है, जो रहस्य है, जो संकेत है, जो संदर्भ है, वह सब खो जाता है। हम सब अपने आस-पास एक दुनिया बना कर जीते हैं--अपने संदर्भ की। उसमें सभी कुछ हमारे हिसाब से होता है।

Our purposes become our experiences. Such a vast event is happening—the rain, the whole sky showering upon you—yet you have nothing to do with it; you do not even notice; you run so your clothes do not get wet. Even if the clothes do get wet, how costly is that loss! We see only that which is tied to our petty self-interest. Hence the great meanings of nature, the mystery, the signals, the references—are all lost. Each of us lives in a little world of our own references. Everything happens according to our calculations there.

खलिल जिब्रान ने एक कहानी लिखी है कि एक रात एक होटल में बहुत से लोग आए, बहुत उन्होंने खाया-पीया, बहुत आनंदित हुए। रात आधी रात हो गई। जब वे विदा होने लगे तो होटल के मालिक ने अपनी पत्नी से कहा कि ऐसे मेहमान रोज आएं तो हमारे भाग्य खुल जाएं। जिसने पैसे चुकाए थे, उसने कहा कि दुआ करो परमात्मा से, हमारा धंधा ठीक से चले; तो हम रोज आएं। उसने कहा, हम दुआ करेंगे। लेकिन अचानक उसे खयाल आया, पूछा, लेकिन तुम्हारा धंधा क्या है? उसने कहा, हम मरघट पर लकड़ी बेचने का काम करते हैं। दुआ करो, हमारा धंधा ठीक चले; तो हम रोज आएं।

Khalil Gibran has written a story: one night many people came to a hotel, ate and drank, and made merry. It was midnight when they were leaving. The owner said to his wife, if such guests came every day our luck would open. The one who had paid said, pray to God that our business prospers, then we shall come every day. The owner said, we shall pray. Suddenly a thought occurred and he asked, but what is your business? The man said, we sell wood at the cremation ground. Pray that our trade flourishes, then we shall come every day.

धंधा ठीक तभी चल सकता है, जब बस्ती में रोज लोग मरें। वह लकड़ी बेचने का काम है मरघट पर। लेकिन सभी धंधे ऐसे हैं। कोई मरघट पर लकड़ी बेचने वाला धंधा ही ऐसा है, ऐसा मत सोचना। सभी धंधे ऐसे हैं।

The business will prosper only if people die daily in the town. It is wood for the burning ground. But all trades are like this. Do not think only the wood-seller at the cremation ground is so. All trades are like this.

लेकिन अपना-अपना धंधा है, अपना-अपना निहित स्वार्थ है। उसी के भीतर हम जीते हैं। इसलिए वह जो प्रकृति की स्वल्प भाषा है, अति मृदु, मौन, जरा सा छूती है और गुजर जाती है, उससे हम वंचित रह जाते हैं। उस संवेदनशीलता के लिए हमारा जो निहित स्वार्थ का घेरा है, वह टूट जाए और हम विराट अनंत का जो प्रयोजन है उसके साथ तादात्म्य हों, तो ही हम समझ पाएंगे।

Each has his trade, his vested interest. We live within that. Therefore we are deprived of nature’s very soft language—so delicate, silent, that it merely touches and moves on. For that sensitivity, the circle of our vested interests must break and we must come into attunement with the purpose of the vast infinite; only then will we understand.

लाओत्से कहता है, ‘जब निसर्ग का स्वर भी दीर्घजीवी नहीं, तो मनुष्य के स्वर का क्या पूछना?’

Lao Tzu says, when even the voice of nature is not long-lived, what to say of the voice of man?

वह कहता है, जब निसर्ग भी बोलता है और इतना अल्प, इतनी परम ऊर्जा और इतनी स्वल्प भाषा, तो मनुष्य के संदेश का क्या?

He says, when nature speaks, and in such little measure, with such ultimate energy and sparing language, then what of man’s message?

इसलिए लाओत्से ने जो सूत्र लिखे हैं, वे अति संक्षिप्त हैं। संक्षिप्ततम हैं। और इसी कारण लाओत्से की किताब समझी नहीं जा सकी। लाओत्से की किताब अभी भी अनसमझी पड़ी है। लोग उसे पढ़ भी लेते हैं, तो घंटे भर में पढ़ सकते हैं, आधा घंटे में पढ़ सकते हैं। छोटी सी तो किताब है। ऐसा जितनी देर में अखबार पढ़ते हैं सुबह का, उतनी देर में पढ़ कर फेंक दे सकते हैं।

Hence the sutras Lao Tzu has written are extremely concise—most concise. And for this very reason the book of Lao Tzu has not been understood. It remains un-understood even now. People read it—one can read it in an hour, even half an hour. It is a small book. As long as it takes to read the morning newspaper, one can read it and toss it away.

क्यों स्वल्प है? इतना छोटा-छोटा क्यों? इतने अनखुले और रहस्यपूर्ण वचन क्यों?

Why so brief? Why so small? Why such unopened, mysterious utterances?

तो लाओत्से कहता है, इसलिए संक्षिप्त में जो मुझे कहना है, वह इतना है।

Lao Tzu says, therefore in brief, what I have to say is this.

‘इसलिए ऐसा कहा जा सकता है...।’

Therefore it can be said…

इन तीन वचनों में लाओत्से की पूरी किताब का सार है।

In these three utterances is the essence of the whole book of Lao Tzu.

‘ताओ का जो करता है अनुगमन, वह ताओ के साथ एकात्म हो जाता है। आचार-सूत्रों पर चलता है जो, वह आचार-सूत्रों के साथ एकात्म हो जाता है। और जो करता है परित्याग ताओ का, वह ताओ के अभाव से एकात्म हो जाता है। जो ताओ से एकात्म है, ताओ भी उसका स्वागत करने में प्रसन्न है। जो नीति से है एकात्म, नीति उसका स्वागत करने में आह्लादित है। और जो ताओ के परित्याग से एक होता है, ताओ का अभाव भी उसका स्वागत करता है।’

He who follows the Tao becomes one with Tao. He who walks by codes and precepts becomes one with codes and precepts. And he who abandons the Tao becomes one with the absence of Tao. He who is one with Tao—Tao rejoices to welcome him. He who is one with morality—morality rejoices to welcome him. And he who is one with the abandonment of Tao—the absence of Tao also welcomes him.

यह बड़ी अनूठी बात है। और एकदम से खयाल में न आए, ऐसी बात है। इसके बड़े अंतर्निहित अर्थ हैं। दो-तीन आयाम से हम समझने की कोशिश करें।

This is a very unique statement, and not one that occurs at first glance. It has deep inner meanings. Let us try to understand from two or three dimensions.

पहला: लाओत्से कहता है, तुम जिसका करोगे अनुगमन, वैसे ही हो जाओगे। तुम चलोगे जिसके पीछे, उसकी ही छाया बन जाओगे। तुम भाव से जिसके साथ जोड़ लोगे अपने को, वही हो जाओगे। अगर तुमने पदार्थ के साथ जोड़ लिया अपने को भाव से तो तुम पदार्थ हो जाओगे। हम सब पदार्थ हो गए हैं। क्योंकि पदार्थ के अतिरिक्त हम और किसी का अनुगमन नहीं करते। कोई मकान का अनुगमन करता है, कोई कार का, कोई धन का, कोई पद का। पदार्थ का हम अनुगमन करते हैं; हम सब अनुयायी हैं पदार्थ के।

First: Lao Tzu says, that with which you align, you will become. Whom you walk behind, you will become a shadow of. That with which you join yourself in feeling—that you become. If you join yourself with matter in feeling, you will become matter. We have all become matter. Because apart from matter we follow nothing. One follows house, one car, one wealth, one position. We follow matter; we are all followers of matter.

दिखाई नहीं पड़ता ऐसा। कोई दिखाई पड़ता है महावीर का अनुयायी है, कोई बुद्ध का, कोई कृष्ण का। लेकिन यह सब ऊपरी बकवास है। भीतर आदमी को हम खोजने जाएं तो सब पदार्थ के अनुगामी हैं। वह जो महावीर का अनुगामी है, वह भी रुपए के पीछे जा रहा है। वह जो बुद्ध का है, वह भी रुपए के पीछे जा रहा है। और वह जो जीसस का है, वह भी रुपए के पीछे जा रहा है।

It does not appear so. Someone seems to be a follower of Mahavira, someone of Buddha, someone of Krishna. But this is all superficial talk. Look within people and you will find they are followers of matter. One who seems to follow Mahavira is going after money. One who is of Buddha is also going after money. And one who is of Jesus is also going after money.

चीन का सम्राट था एक। खड़ा है अपने महल पर। और उसके साथ खड़ा है च्वांगत्से, लाओत्से का शिष्य। और च्वांगत्से से सम्राट पूछता है, इतने जहाज आ रहे हैं पानी में, कोई पूरब से, कोई पश्चिम से, कोई पूरब जा रहा है, कोई पश्चिम, कोई दक्षिण, कोई उत्तर; कितनी दिशाओं से और कितने जहाज आ-जा रहे हैं! च्वांगत्से कहता है, महाराज, देखने के भ्रम में मत पड़ें। ये सब जहाज एक ही दिशा से आते हैं और एक ही दिशा को जाते हैं। सम्राट ने कहा, क्या कहते हो? च्वांगत्से ने कहा, रुपए के लिए आते और रुपए के लिए जाते। बाकी सब दिशाएं भ्रांत हैं, बाकी सब दिशाएं ऊपरी हैं। उनका कोई बहुत मूल्य नहीं है। जो जा रहा है वह भी, जो आ रहा है वह भी।

There was an emperor of China. He was standing on his palace. With him stood Chuang Tzu, a disciple of Lao Tzu. The emperor asked Chuang Tzu, look how many ships are coming on the water, some from the east, some from the west, some going east, some west, some south, some north; how many directions, how many ships coming and going! Chuang Tzu said, Your Majesty, do not be deceived by appearances. All these ships come from one direction and go to one direction. The emperor said, what are you saying? Chuang Tzu said, they come for money and go for money. All other directions are delusions, mere surfaces. They have no real value. The one going, the one coming—both.

अगर हम लोगों के धर्मों के नीचे देखें तो धन का धर्म मिलेगा। सब भेद हिंदू और मुसलमान और ईसाई के टूट जाते हैं वहां। बाकी सब भेद ऊपरी हैं। और जब तक यह भीतरी धर्म नहीं बदलता, तब तक जीवन नहीं बदलता। कोई ईसाई हो जाए, हिंदू हो जाए, मुसलमान हो जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जो भीतरी धर्म है, वह जो एक दिशा में संसार चलता है, पदार्थ की दिशा में।

If we look beneath people’s religions we will find the religion of money. All distinctions of Hindu, Muslim, Christian break down there. All other differences are surface. Until this inner religion changes, life will not change. Whether one becomes Christian, Hindu, Muslim—it makes no difference. The inner religion is that one direction toward which the world moves—the direction of matter.

लाओत्से कहता है, जिसका करोगे अनुगमन, वैसे ही हो आओगे। तीन सूत्र उसने दिए हैं।

Lao Tzu says, that which you follow, that you become. He gives three sutras.

ताओ का जो अनुगमन करेगा--मूल ऊर्जा का, प्रकृति का, निसर्ग का, स्वभाव का--वह श्रेष्ठतम अनुगमन है। और वह श्रेष्ठतम व्यक्ति की संभावना है। जो अपने स्वभाव के साथ चलेगा; चाहे कुछ भी अड़चन झेलनी पड़े, चाहे कुछ भी परिणाम हो, चाहे कोई भी फल आए, जो अपने स्वभाव के अनुकूल चलेगा।

He who follows Tao—the primal energy, nature, the natural, the svabhava—that is the highest following, the highest possibility of a human being. One who moves with his own svabhava, even if it demands facing obstacles, whatever the outcome, whatever the fruit—moves in accord with his own nature.

जिसे कृष्ण ने कहा है स्वधर्म, वही है ताओ। जिसे कृष्ण ने कहा है कि परधर्मो भयावहः, स्वधर्मे निधनं श्रेयः। अपने स्वभाव में मर जाना श्रेयस्कर है बजाय दूसरे के स्वभाव में जीकर जीना; उससे अपने में मर जाना। लेकिन अक्सर लोग समझते हैं कि शायद यह कहा है कि हिंदू धर्म में पैदा हुए तो हिंदू धर्म में ही मर जाना श्रेयस्कर है, कि मुसलमान धर्म में पैदा हुए तो मुसलमान धर्म में मर जाना श्रेयस्कर है। नहीं, स्व और पर का इनसे कोई संबंध नहीं है। स्वधर्म का अर्थ है ताओ, स्वधर्म का अर्थ है मेरा निज स्वभाव; उसके लिए चाहे कुछ भी हो, चाहे मरना पड़े, तो उसका ही अनुगमन करूं। क्योंकि वही मुझे अमृत की तरफ ले जाएगा।

What Krishna calls swadharma—that is Tao. What Krishna says—paradharmo bhayavah, swadharme nidhanam shreyah—this is Tao. To die in one’s own nature is blessed, rather than living by another’s nature—even if living, it is better to die in one’s own. People often think this means, if born in the Hindu religion, it is better to die in the Hindu religion; if born in the Muslim religion, better to die in that. No—this swadharma has nothing to do with that. Swadharma means Tao, my own intrinsic nature; for that—let anything befall, even death—let me follow it alone, for only that will lead me toward the immortal.

‘जो करता है अनुगमन ताओ का, वह ताओ के साथ एकात्म हो जाता है।’

He who follows the Tao becomes one with Tao.

जो अपनी निज प्रकृति का अनुगमन करता है, वह इस महाप्रकृति के साथ एक हो जाता है। प्रकृति का अनुगमन प्रकृति के साथ तादात्म्य करवा देता है। यह श्रेष्ठतम अनुगमन है--अपना ही अनुगमन, अपने ही पीछे चलना, अपने ही स्वभाव की लकीर को पकड़ कर सब दांव पर लगा देना।

One who follows his intrinsic nature becomes one with the great nature. Following nature brings identity with nature. This is the highest following—to follow oneself, to walk behind oneself, to catch hold of the line of one’s own nature and stake everything upon it.

दूसरा उससे नीचे का सूत्र है, ‘आचार-सूत्रों पर जो चलता है, वह उनके साथ एकात्म हो जाता है।’

Second, a lower sutra: he who walks by codes and precepts becomes one with them.

महावीर चलते हैं स्वधर्म पर, कृष्ण चलते हैं स्वधर्म पर, बुद्ध, लाओत्से चलते हैं स्वधर्म पर। लेकिन बुद्ध का अनुयायी बुद्ध के वचन पर चलता है। वह आचार-सूत्र का अनुगमन है। बुद्ध चलते हैं स्वभाव पर--अपना ही स्वभाव। बुद्ध को जो मान कर चलता है, उसके लिए दो संभावनाएं हैं। अगर वह सच में बुद्ध को मान कर चले तो उसे भी अपने स्वभाव पर चलना चाहिए। अगर वह न समझ पाए और बुद्ध से मोहित हो जाए और बुद्ध की बात उसे अच्छी लगे, लेकिन इस रहस्य को न समझ पाए कि जैसा बुद्ध चलते हैं अपने स्वभाव पर, ऐसे ही मैं भी चलूं अपने स्वभाव पर, यही असली रहस्य है समझने का, तो फिर बुद्ध जैसा चलते हैं, वैसा मैं चलूं, यह दूसरा परिणाम होगा। यह विकृति है। तो बुद्ध जैसा उठते हैं, वैसा मैं उठूं; बुद्ध जैसा बैठते हैं, वैसा मैं बैठूं; बुद्ध जो खाते हैं, वह मैं खाऊं; बुद्ध जो पीते हैं, वह मैं पीऊं; बुद्ध जैसा करते हैं, जो करते हैं।

Mahavira walks by swadharma, Krishna walks by swadharma, Buddha and Lao Tzu walk by swadharma. But the follower of Buddha walks by Buddha’s words. That is following precepts. Buddha moves by his own nature. One who believes in Buddha has two possibilities. If he truly believes in Buddha, he too should walk by his own nature. If he does not understand and is charmed by Buddha, if Buddha’s words please him but he does not comprehend the secret—that just as Buddha moves by his nature, so should I move by mine—that is the secret to understand—then a second result will follow: as Buddha walks, so shall I walk. This is a distortion. As Buddha rises, I shall rise; as Buddha sits, I shall sit; what Buddha eats, I shall eat; what Buddha drinks, I shall drink; what Buddha does, I shall do.

कोई अनुगमन करेगा, तो लाओत्से कहता है, आचार-सूत्रों का अनुगमन करने वाला आचार-सूत्रों के साथ एक हो जाएगा।

If one follows, Lao Tzu says, the follower of codes and precepts will become one with codes and precepts.

लेकिन ऐसा व्यक्ति एक छाया मात्र होगा। ऐसे व्यक्ति के पास आत्मा नहीं होगी, सिर्फ छाया होगी। आत्मा तो उसके पास होगी, जो स्वयं का अनुगमन करेगा। और बड़े शिक्षक जो हैं, उनकी सारी चेष्टा यह है कि तुम अपना अनुगमन करो। लेकिन उनकी यह बात हमें इतनी प्रीतिकर लगती है और हम ऐसे सम्मोहित हो जाते हैं कि हम कहते हैं कि ठीक है, जंचती है बात आपकी, हम आपका अनुगमन करेंगे। यहां बड़ा ही बारीक फासला है, और उस बारीक फासले में सारा उपद्रव हो जाता है।

But such a person will be a mere shadow. Such a person will have no soul, only a shadow. The soul belongs to one who follows himself. And the whole effort of great teachers is this: that you follow yourself. But their message pleases us so much, we are so hypnotized, that we say, fine, your words ring true, we shall follow you. Here there is a very fine distinction, and in that fine gap all the mischief happens.

बुद्ध आनंद को कहते हैं, तू मुझे छोड़ दे, मैं ही तेरे लिए बाधा हूं। बुद्ध मर रहे हैं। आनंद छाती पीट कर रोने लगता है। बुद्ध कहते हैं कि आनंद, तू क्यों रोता है? आनंद कहता है, आपके रहते भी मैं ज्ञान को उपलब्ध न हो सका तो अब आपके जाने पर कैसे उपलब्ध हो सकूंगा? बुद्ध कहते हैं, मुझसे पहले, जब मैं नहीं था, तब भी लोग ज्ञान को उपलब्ध हुए; मैं खुद ही अज्ञानी था, मैं भी बिना किसी बुद्ध के ज्ञान को उपलब्ध हुआ। मैं नहीं रहूंगा, तो आनंद, तू सोचता है जगत में फिर कोई ज्ञान को उपलब्ध न होगा? सच तो यह है आनंद, कि तू आनंद मना; क्योंकि अब मैं न रहूंगा तो शायद तू अपना अनुसरण कर सके। मेरे रहते तू अपना अनुसरण नहीं कर पाएगा।

Buddha says to Ananda, leave me; I am the obstacle for you. Buddha is dying. Ananda beats his chest and weeps. Buddha says, Ananda, why do you weep? Ananda says, even while you were here I could not attain enlightenment—after you leave, how will I attain? Buddha says, before me, when I was not, people attained; I myself was ignorant once, and attained without any Buddha. If I am not, do you think no one will attain in the world? In truth, Ananda, rejoice—for when I am gone perhaps you will be able to follow yourself. While I am here you will not be able to follow yourself.

मरते क्षण के आखिरी शब्द जो हैं बुद्ध के, वे पहले सूत्र के शब्द हैं: अप्प दीपो भव! अपने लिए स्वयं दीपक बन जाओ। दूसरे को दीया मत मानो; दीया तुम्हारे भीतर है। तुम अपने ही दीपक बन जाओ।

The last words of Buddha at the moment of death are the words of the first sutra: Appa deepo bhava—be a light unto yourself. Do not take another as your lamp; the lamp is within you. Become your own lamp.

लेकिन बुद्ध की यह बात इतनी प्रीतिकर लगती है कि हम बुद्ध को दीया बनाने की गलती कर सकते हैं। और उस गलती में हम छाया रह जाएंगे। फिर हम अनुगमन करते रहेंगे। लेकिन हमारा जो एकात्म है वह महाप्रकृति से नहीं होगा; उस महाप्रकृति को जिन्होंने अनुभव किया है, उनके आचरण से होगा। उसमें हम छायावत हो जाएंगे।

But this word of Buddha is so pleasing that we may commit the mistake of making Buddha the lamp. And in that mistake we remain shadows. We keep following. But our identity is not with the great nature; it is with the conduct of those who have experienced it. We become shadow-like.

इसलिए वास्तविक अनुयायी वही करता है, जो उसके गुरु ने अपने साथ किया। झूठा अनुयायी वही करता है, जो अनुयायी को दिखाई पड़ता है कि गुरु करता है।

Therefore the true follower does what his master did with himself. The false follower does what appears to him that the master does.

इन दोनों में फर्क है। इन दोनों में बुनियादी फर्क है। गुरु ने क्या किया, वही करता है वास्तविक अनुयायी। गुरु क्या करता दिखाई पड़ता है अनुयायी को, झूठा अनुयायी वही करने लगता है। तब नकल ऊपरी हो जाती है। और तब अनुयायी एक कार्बन कापी हो जाता है। फिर मूल प्रति को खोजना असंभव है। क्योंकि जिसने कार्बन कापी को समझ लिया कि यह मूल हो गया, तो लाओत्से कहता है, खतरा यह है प्रकृति का, जीवन के परम नियम का खतरा यह है कि तुम आचार-सूत्रों के साथ एक हो जाओगे और तुम्हें पता ही नहीं चलेगा कि तुमने छाया के साथ अपने को एक मान लिया है। यह एकात्म इतना हो जाएगा कि तुम समझोगे, मैं छाया ही हूं।

There is a difference between the two—a fundamental difference. What the master did—that the true follower does. What the follower sees the master doing—the false follower begins to imitate that. Then imitation becomes superficial. Then the follower is a carbon copy. The original becomes impossible to find. One who takes the carbon copy as the original—Lao Tzu says—the danger of nature, of the ultimate law of life is that you will become one with codes and precepts and you will not even know that you have taken the shadow as yourself. The identity will become so complete that you will believe, I am the shadow.

बुद्ध के बहुत बड़े अनुयायी बोधिधर्म ने कहा है...। कोई शिष्य पूछता है कि बुद्ध का नाम सुबह लेना चाहिए या नहीं? बोधिधर्म ने कहा है, जब भी बुद्ध का नाम लो, तो कुल्ला करके मुंह भी साफ कर लेना।

Bodhidharma, a great follower of Buddha, has said… A disciple asks, should we take Buddha’s name in the morning or not? Bodhidharma says, whenever you take Buddha’s name, rinse your mouth afterward.

क्यों? उस आदमी ने कहा, क्या कहते हैं आप? बुद्ध का पवित्र नाम! और उसको लेने पर कुल्ला करके मुंह साफ करना पड़े?

Why? The man asks, what are you saying? Buddha’s sacred name! And after taking it one must rinse the mouth?

बोधिधर्म ने कहा, होगा नाम पवित्र, लेकिन तुम मुंह साफ कर लेना! और रास्ते में तुम्हें कभी अगर बुद्ध मिल ही जाएं तो उस रास्ते से ऐसे भागना कि लौट कर मत देखना!

Bodhidharma says, the name may be sacred, but you rinse your mouth! And if on the road you ever meet Buddha, run from that path without looking back!

वह अनुयायी तो बहुत घबड़ा गया। बोधिधर्म ने कहा, घबड़ाओ मत, यह तो कुछ भी नहीं है। अब मैं तुम्हें असली बात बताए देता हूं। जब बुद्ध के साथ मेरा भीतरी सत्संग चलता था, तब आखिर में वह हालत आई कि मुझे बुद्ध को एक तलवार से काट कर टुकड़े-टुकड़े करना पड़ा। तभी मैं अपने को उपलब्ध हो सका।

The disciple is startled. Bodhidharma says, do not be frightened, this is nothing. Now I shall tell you the real thing. When my inner satsang with Buddha was deepening, finally the moment came when I had to cut Buddha into pieces with a sword. Only then could I attain myself.

और बोधिधर्म के पीछे बुद्ध की प्रतिमा रखी है। और आज सुबह भी बोधिधर्म ने बुद्ध के चरणों में नमस्कार किया है। और आज सांझ फिर वह दीया जलाएगा।

And behind Bodhidharma stands the image of Buddha. This very morning Bodhidharma has bowed at Buddha’s feet. And this evening again he will light a lamp there.

उस अनुयायी ने कहा, और यह क्या हो रहा है? फूल सुबह तुमने जो चढ़ाए थे, अभी कुम्हलाए भी नहीं हैं। और जानता हूं, रोज मैं देखता हूं, कि सांझ तुम दीया भी जलाओगे। बोधिधर्म ने कहा, इसीलिए कि बुद्ध ने खुद ही समझाया था कि तुम मुझे भी जब छोड़ दोगे, तभी तुम अपने को पा सकोगे। वे मेरे गुरु हैं।

The disciple says, and what is this? The flowers you offered in the morning have not yet withered. And I know, every evening you light a lamp. Bodhidharma says, precisely because Buddha himself taught that only when you drop me too will you find yourself. He is my master.

यह जरा जटिल हो गई बात। गुरु को मान कर चलने का अर्थ ही यही है कि एक दिन गुरु व्यर्थ हो जाए। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अनुग्रह छूट जाता है। बोधिधर्म जीवन भर अनुग्रह से भरा है। बुद्ध को मरे तो कई सौ साल हो गए, और बोधिधर्म अब भी दीया जला रहा है, और अब भी फूल चढ़ा रहा है। और यह भी कहने की हिम्मत रखता है कि मिलें बुद्ध रास्ते में तो टुकड़े-टुकड़े कर देना। यह परम अनुयायी है। यह आचार-सूत्रों का अनुसरण नहीं कर रहा है; नहीं तो प्राण कंप जाएंगे यह कहने में, हिम्मत नहीं जुटेगी। यह बुद्ध का ठीक-ठीक जो भाव है अप्प दीपो भव का, वही कर रहा है। और इसलिए अनुगृहीत भी है।

The matter has become subtle. To accept a master means only this—that one day the master becomes unnecessary. But this does not mean that anugrah ceases. Bodhidharma remains filled with grace all his life. Buddha has been dead for hundreds of years—and Bodhidharma still lights the lamp, still offers flowers. And yet he has the courage to say, if Buddha meets you on the road, cut him to pieces. This is the supreme disciple. He is not following precepts; otherwise his prana would tremble to say such a thing; he would have no courage. He is doing exactly the inner meaning of Buddha—Appa deepo bhava. Therefore he is also graced.

लेकिन यह अनुग्रह हमारा अनुग्रह नहीं है। हमारा अनुग्रह याचना से भरा अनुग्रह है। हम डरेंगे यह कहने में कि बुद्ध का नाम लो तो मुंह कुल्ला कर लेना; लगेगा कि बुद्ध कहीं नाराज न हो जाएं।

But this grace is not our bargain-grace. Our grace is full of begging. We will fear to say, rinse your mouth after taking Buddha’s name—we fear Buddha may be displeased.

जो नाराज हो जाते हैं, वे बुद्ध नहीं हैं। और जो डरता है इतना कि कहीं नाराज न हो जाएं, उसके संबंध अभी प्रेम के नहीं हैं। उसके संबंध अभी लेन-देन के हैं; अभी भय के हैं। और जो घबड़ाता है इतना कि बुद्ध के साथ लड़ न सके, अभी बुद्ध के बहुत पास नहीं आया है। यह बुद्ध की परंपरा में, सिर्फ बुद्ध की परंपरा में यह संभव हो सका कि बुद्ध को रोज चरणों में सिर रखने वाला भी बुद्ध को कह सकता है कि हटा दो, तोड़ दो यह मूर्ति! यह बड़ी आत्मीयता का परिणाम है। यह पहले सूत्र की आत्मीयता का परिणाम है।

Those who are displeased are not Buddhas. And one who fears so much that he cannot even wrestle with Buddha has not come close to Buddha yet. In Buddha’s lineage—only in Buddha’s lineage—this became possible, that one who daily places his head at Buddha’s feet could also say, remove this image, break it! This is the outcome of deep intimacy—the fruit of the first sutra.

अधिकतर धर्म के अनुयायी दूसरे सूत्र के आस-पास चलते हैं। आचरण का जिसने अनुगमन किया, वह आचरण के साथ एकात्म हो जाएगा। यही खतरा है। फिर उसे पता भी नहीं चलेगा, उसको लगेगा यह मैं ही कर रहा हूं। आचरण इतना सघन हो जाएगा कि उसे लगेगा यह मैं ही कर रहा हूं। आप बुद्ध के जैसा चलना सीख लें, अभ्यास घना हो जाए, अंतिम परिणाम यह होगा कि आपको लगेगा मैं ही चल रहा हूं। और आप नहीं चल रहे हैं। यह सिर्फ अभिनय है। आप बुद्ध की तरह मूर्तिवत बन कर बैठ जाएं...।

Most religious followers move around the second sutra. One who follows conduct becomes one with conduct. This is the danger. He will not even know; the conduct will become so dense that he will feel, I am doing it. If you learn to walk like Buddha and the practice becomes thick, the final result will be that you feel, I am walking. But you are not walking. It is only acting. You can sit like a statue of Buddha…

तनका के पास लोग आते और वे कहते, हमें ध्यान करना है, और हमें बुद्ध जैसा हो जाना है। तो तनका कहता, भाग जाओ यहां से! क्योंकि मेरे मंदिर में एक हजार बुद्ध, पत्थर के, पहले से ही बैठे हुए हैं। वह एक हजार बुद्धों वाले मंदिर का पुजारी था। चीन में एक मंदिर है एक हजार बुद्ध की मूर्तियों वाला, वह उसका पुजारी था। वह कहता, भाग जाओ! यहां और ज्यादा भीड़ मत करो, एक हजार वैसे ही पालथी मारे बैठे हुए हैं। और तुम पालथी मार कर बैठ जाओगे तो यहां जगह कहां है?

People came to Tenka and said, we want to meditate and become like Buddha. Tenka would say, run away from here! In my temple a thousand Buddhas, of stone, are already sitting. He was the priest of a temple of one thousand Buddhas. In China there is a temple with a thousand images of Buddha—he was its priest. He would say, run away! Do not crowd this place; a thousand are already sitting cross-legged. If you also sit cross-legged, where is the space?

आप बिलकुल पालथी मार कर, आंख बंद करके, बुद्ध बन कर बैठ सकते हैं। कई साधु-संन्यासी फोटो उतरवाते वक्त बैठ जाते हैं--बिलकुल बुद्ध बन कर, बुद्धवत। लेकिन बुद्धवत होना बुद्ध होना नहीं है; वह सिर्फ आवरण है, झूठा है। भीतर तूफान उबल रहा है, आंधियां चल रही हैं; भीतर सब उपद्रव मौजूद हैं। आचरण के सूत्र का खतरा यही है कि कोई ठीक से पालन करे तो भूल ही जाएगा कि जो मेरे हाथ में है, वह नकली प्रति है; वह वास्तविक नहीं है, वह केवल छाया है, प्रतिबिंब है।

You can sit perfectly cross-legged, eyes closed—becoming like Buddha. Many sadhus and sannyasins have their photo taken sitting exactly like Buddha. But to be like Buddha is not to be Buddha; it is only a casing, false. Inside a storm is boiling, winds are raging; inside all the turmoil is present. The danger of the code is this: if someone follows it exactly, he will forget that what is in his hands is a counterfeit copy, not the real—it is only a shadow, a reflection.

‘और जो ताओ का परित्याग करता है...।’

And he who abandons Tao…

मजे की बात तीसरी, आखिरी, कि जो स्वधर्म को बिलकुल ही छोड़ देता है, न स्वधर्म की दृष्टि से, न आचार की दृष्टि से, सब दृष्टियों से छोड़ देता है।

The third, the final, is the delight—that one who totally leaves swadharma—neither from the standpoint of swadharma, nor of conduct—leaves all standpoints…

‘जो ताओ का परित्याग करता है, वह भी परित्याग के साथ एकात्म हो जाता है।’

He who abandons the Tao becomes one with the abandonment.

लाओत्से का यह सूत्र बहुत गहरा है। वह कहता है, यह प्रकृति इतनी उदार है कि अगर तुम इसके विपरीत भी चले जाते हो तो भी तुम्हें बाधा नहीं देती है। अगर तुम परमात्मा की तरफ पीठ भी कर लेते हो तो परमात्मा उसमें भी तुम्हारी सहायता करता है।

Lao Tzu’s sutra is very deep. He says, this nature is so generous that even if you go contrary to it, it does not obstruct you. Even if you turn your back upon Paramatma, in that too Paramatma assists you.

साधारण धार्मिक आदमी को लगेगा, यह तो बात ठीक नहीं है। परमात्मा को रोकना चाहिए कि तुम क्यों गलत जा रहे हो? बाप, अगर बेटा गलत जाने लगे, रोकता है। अगर परमात्मा के मन में दया है तो उसे कहना चाहिए कि पीठ मत करो मेरी तरफ, लौटो! किसी का आचरण खोने लगे तो आचरण पर लाना चाहिए।

To the ordinary religious mind this will seem wrong. God should stop you—why are you going astray? A father, if his son goes wrong, stops him. If God has compassion he should say, do not turn your back on me, return! If someone loses his conduct, he should be brought back to conduct.

लाओत्से की दृष्टि, स्वभाव और परमात्मा की तरफ, हम से बहुत गहन है।

Lao Tzu’s vision of nature and Paramatma is far deeper than ours.

हमारी तो उपयोगिता की दृष्टि है। लाओत्से कहता है, ताओ है परम स्वतंत्रता। इसलिए अगर तुम उसके विपरीत भी जाओ तो तुम उसी के साथ एकात्म हो जाओगे।

Ours is a utilitarian view. Lao Tzu says, Tao is supreme freedom. Therefore even if you go against it you become one with it.

तो जो आदमी कहता है ईश्वर नहीं है, ईश्वर उसे भी बाधा नहीं देगा। वह आदमी नास्तिकता से एकात्म हो जाएगा। बड़ी खतरनाक बात है। बड़ी महान, बड़ी खतरनाक, बड़े दायित्व की! क्योंकि इतनी परम स्वतंत्रता का हम दुरुपयोग कर रहे हैं। जो आदमी कहता है, मैं ईश्वर को नहीं मानता और जब तक ईश्वर मुझे मिल न जाए, तब तक मैं मानूंगा नहीं, वह आदमी जन्मों-जन्मों तक भी ईश्वर से न मिल पाएगा। क्योंकि ईश्वर से मिलने का जो द्वार था, उसकी तरफ वह पीठ करके पहले से खड़ा हो गया। और ईश्वर इतनी भी बाधा नहीं देता कि जबरदस्ती करे और सामने आकर खड़ा हो जाए। अस्तित्व इतना उदार है, इतना परम उदार है कि तुम जो भी होना चाहो, हो सकते हो। तुम अस्तित्व के विपरीत जाना चाहो, विपरीत जा सकते हो। तो भी कोई बाधा नहीं होगी।

The man who says God is not—God will not obstruct him either. He will become one with atheism. A very dangerous thing—and very great—immense responsibility! Because we are misusing such supreme freedom. A man says, I will not believe in God until God meets me—he may not meet God for lives on end. For he has turned his back already upon the doorway by which God could come. And God does not even place the slightest obstruction by forcing his way to stand before him. Existence is so generous, so supremely generous, that whatever you wish to be—you can be. If you wish to go contrary to existence, you can go contrary. Even then there will be no obstruction.

अगर बुराई की स्वतंत्रता न हो तो भलाई फिर एक मजबूरी हो जाएगी। और अगर नरक जाने की स्वतंत्रता न हो तो स्वर्ग जाना एक जबरदस्ती हो जाएगी। और नरक के द्वार पर अगर बहुत मुश्किल पड़ती हो, भीतर न घुसने दिया जाता हो, तो स्वर्ग के द्वार पर प्रवेश करने में मन बड़ी ग्लानि अनुभव करेगा। क्योंकि जबरदस्ती मिला हुआ स्वर्ग भी नरक जैसा हो जाता है। और अपनी मौज से जो नरक को चुनता है, तो वह नरक भी स्वर्ग हो जाता है। असल में स्वतंत्रता ही स्वर्ग है।

If evil were not free, good would become a compulsion. If there were no freedom to go to hell, going to heaven would be a coercion. And if the gate of hell were difficult to enter—if you were not allowed in—then entering heaven would bring a deep guilt to the mind. A heaven obtained by force is also like hell. And one who chooses hell out of his own joy—his hell too becomes heaven. In truth, freedom itself is heaven.

तो लाओत्से कहता है कि जो ताओ का परित्याग करता है, वह ताओ के अभाव से एकात्म हो जाता है। इससे भी बड़ी मजे की बात आगे है।

Therefore Lao Tzu says, he who abandons the Tao becomes one with the absence of Tao. And then he says something more delightful.

कहता है, ‘जो ताओ से एकात्म है, ताओ उसका स्वागत करने में प्रसन्न है। जो नीति से एकात्म है, नीति उसका स्वागत करने में प्रसन्न है। जो ताओ के परित्याग से एक हो गया, ताओ का अभाव भी उसका स्वागत करने में प्रसन्न है।’

He who is one with Tao—Tao rejoices to welcome him. He who is one with morality—morality rejoices to welcome him. He who has become one with the abandonment of Tao—the absence of Tao also rejoices to welcome him.

यह बहुत अदभुत बात है। लाओत्से यह कह रहा है कि इस जगत में तुम कुछ भी करो, यह जगत हर हालत में तुमसे प्रसन्न है। हर हालत में, अनकंडीशनल, कोई शर्त नहीं है कि तुम ऐसा करो तो अस्तित्व प्रसन्न होगा, और तुम ऐसा नहीं करोगे तो अस्तित्व नाराज हो जाएगा। अस्तित्व हर हालत में प्रसन्न है। तुम जो करो, अस्तित्व तुम्हें उसी तरफ बहाने के लिए सारी शक्ति देने को तैयार है। तुम अस्तित्व के ही विपरीत चलो तो भी अस्तित्व तुम्हें अपनी ऊर्जा देने को तैयार है--प्रसन्नता से। कहीं कोई खिन्नता नहीं है।

This is most wondrous. Lao Tzu is saying, whatever you do, this existence is pleased with you in every case. Unconditionally—there is no condition that if you do this, existence will be pleased, and if not, it will be displeased. Existence is pleased in every case. Whatever you do, existence is ready to give you the energy to flow that way. Even if you go contrary to existence, existence is ready to give you its energy—joyfully. There is no displeasure anywhere.

इस लिहाज से लाओत्से अनेक धर्मगुरुओं से बहुत गहरे उठ जाता है, बहुत ऊपर उठ जाता है। क्योंकि अगर हम और धर्म की बातों को समझें तो ऐसा लगता है कि ईश्वर की शर्तें हैं। ऐसा लगता है कि तुम अगर अच्छा कर्म करोगे तो ईश्वर प्रसन्न होगा, बुरा कर्म करोगे तो ईश्वर अप्रसन्न होगा। लेकिन लाओत्से कहेगा, बेहूदी बात है। ईश्वर भी अप्रसन्न हो सके तो तुम में और ईश्वर में कोई भेद न रहा। और अगर ईश्वर भी शर्त रखता हो, कि यह शर्त तुम पूरी करोगे तो मैं राजी और यह शर्त तुम पूरी नहीं करोगे तो मैं नाराजी, तो फिर इस ईश्वर और हमारे बीच भी लेन-देन हो गया।

In this regard Lao Tzu rises far above many religious teachers. For if we listen to the talk of religion otherwise, it seems that God has conditions. It seems that if you do good, God is pleased; if you do bad, God is displeased. But Lao Tzu would say, absurd! If God can be displeased, then there is no difference between you and God. And if God keeps conditions—if you fulfill this, I am favorable; if not, I am unfriendly—then there is a give-and-take between God and us.

जीसस की एक कहानी इस अर्थ में बड़ी महत्वपूर्ण है। और इसीलिए ईसाइयत अब तक उस कहानी को नहीं समझ पाई। और समझ नहीं पाएगी; क्योंकि लाओत्से के बिना उस कहानी को समझना एकदम असंभव है। कुछ ऐसा मजा है कि महावीर को समझना हो तो बहुत दफे महावीर को सीधा समझने वाला नहीं समझ पाता; कभी कोई सूत्र लाओत्से से मिलेगा, जो महावीर को खोलता है; कभी कोई सूत्र जीसस से मिलेगा, जो महावीर को खोलता है। कभी महावीर में कोई सूत्र मिलेगा, जो जीसस की कहानी को एकदम प्रकाशित कर देता है।

A story of Jesus is very important here. And that is why Christianity has not understood that story even to this day. And it will not be understood without Lao Tzu; it is impossible. There is such a delight in it that, to understand Mahavira, the one who goes straight to Mahavira often cannot understand; sometimes a sutra from Lao Tzu will open Mahavira; sometimes a sutra from Jesus will open him. Sometimes in Mahavira you will find a key that suddenly illuminates a story of Jesus.

असल में जीसस, मोहम्मद, कृष्ण, क्राइस्ट या लाओत्से, इस तरह के लोग उस परमात्मा की एक झलक देते हैं; वह झलक हमेशा अधूरी होगी। क्योंकि परमात्मा विराट है। लाओत्से जैसा व्यक्ति भी उसकी झलक देगा तो वह एक झलक ही होगी। वह झलक अधूरी होगी। कभी किसी दूसरे की झलक उसको पूरा कर जाती है; कभी किसी दूसरे की झलक में उसका अधूरापन पहली दफा पूरा होकर दिखाई पड़ने लगता है।

In truth, Jesus, Mohammed, Krishna, Christ or Lao Tzu—such people give a glimpse of that Paramatma. The glimpse will always be partial. For the divine is vast. Even one like Lao Tzu gives only a glimpse. It will be incomplete. Sometimes the glimpse of another completes it; sometimes, in another’s glimpse, for the first time its incompleteness becomes complete.

जीसस की कहानी है, जो ईसाइयों के लिए कठिनाई का कारण रही है और जो अब तक भी उसको सुलझा नहीं पाए। और बिना इस सूत्र के कभी सुलझा भी न पाएंगे। लेकिन धार्मिक लोग, धर्मों से बंधे लोग, एक-दूसरे की तरफ से कुछ भी सहायता लेने को तैयार नहीं होते। जीसस को मानने वाला यह तो मानने को तैयार होगा ही नहीं कि लाओत्से से जीसस साफ होंगे। वह यह मानने की कोशिश जरूर करेगा कि लाओत्से और जीसस में दुश्मनी है। दोस्ती तो मानने को तैयार नहीं हो सकता है। क्योंकि दुश्मनी पर संप्रदाय खड़े होते हैं; दोस्ती पर तो संप्रदाय गिर जाएंगे। दुश्मनी पर चर्च खड़े होते हैं; दोस्ती पर चर्चों का कोई उपाय न रहेगा। एक चर्च का दरवाजा दूसरे मंदिर में खुल जाएगा। बहुत कठिनाई हो जाएगी।

There is a story of Jesus, a cause of difficulty for Christians. Without this sutra it will not be solved. But religious people bound to their religions are not ready to take help from one another. A follower of Jesus will not be ready to admit that Jesus becomes clear through Lao Tzu. He will try to assert that Lao Tzu and Jesus are enemies. Friendship he cannot accept—for sects stand upon enmity; upon friendship sects collapse. Churches stand upon hostility; if friendly, churches have no ground. One church’s door would open into another’s temple. It would be very difficult.

जीसस ने कहानी कही है कि एक धनपति ने अपने अंगूर के बगीचे में काम करने मजदूरों को बुलाया। सुबह बहुत मजदूर आए; लेकिन मजदूर कम थे, धनपति ने और लोगों को बाजार भेजा। और दोपहर भी मजदूर आए; लेकिन फिर भी मजदूर कम थे, धनपति ने और लोगों को बाजार भेजा। कुछ लोग सांझ ढलते-ढलते आए। लेकिन तब सूरज ढलने के करीब आ गया। कुछ तो अभी-अभी आए थे; उन्होंने हाथ में सामान भी न लिया था काम करने का। और कुछ सुबह जब सूरज उग रहा था, तब आए थे, और दिन भर पसीने से तरबतर हो गए थे और थक गए थे। फिर धनपति ने सभी को इकट्ठा किया और सभी को बराबर पुरस्कार दे दिया। जो सुबह आए थे, वे चिल्लाने लगे कि यह अन्याय है! हम सुबह से मेहनत कर रहे हैं, हमें भी उतना! उतना ही? जो दोपहर आए थे, आधे दिन जिन्होंने काम किया, उन्हें भी उतना ही? और जो अभी-अभी आए हैं, जिन्होंने कोई काम नहीं किया, उन्हें भी उतना ही?

Jesus told a story: a wealthy man called laborers to work in his vineyard. Many came in the morning; but there were too few, so he sent to the market for more. Some came at noon; still too few, he sent for more. Some came toward sunset. By then the sun was about to set. Some had only just arrived; they had not even lifted their tools. Others had come at sunrise and were soaked in sweat, exhausted by day’s end. The rich man gathered them all and paid them all equally. Those who came in the morning cried out: this is injustice! We worked from morning and we get the same? The same? Those who came at noon, who worked half the day, the same? And those who just arrived, who did no work, the same?

उस धनपति ने कहा, दूसरी तरह से सोचो। तुमने जितना काम किया, उतना तुम्हें मिल गया या नहीं? तुमने जितना काम किया, उससे तुम्हें ज्यादा मिल गया है। तुम दूसरों की चिंता छोड़ो। उन्हें मैं उनके काम के कारण नहीं देता; मेरे पास बहुत है, इसलिए देता हूं।

The rich man said, think otherwise. Did you get what you worked for, or not? You have received more than the worth of your labor. Leave others to me. I do not give them for their work; I give because I have abundance.

मगर यह अनजस्टीफाइड है; यह बात न्याययुक्त नहीं है। फिर भी सुबह के मजदूर दुखी लौटे; हालांकि उन्हें काफी दिया था। और अगर ये दो वर्ग के मजदूर न आए होते दिन में तो वे बड़े खुश लौटते। उन्हें बहुत मिला था। लेकिन अब तुलना खड़ी हो गई थी। अब जो मिला था, उसका सवाल नहीं था; दूसरों को भी जो मिल गया था, वह कठिनाई में डाल रहा था।

This seems unjustified; not just at all. And yet the morning laborers returned unhappy—though they were paid plenty. Had those who came later not arrived, the morning laborers would have gone home very happy. They had received a lot. But now comparison had arisen. What they received was no longer the issue; that others had received too—that created the difficulty.

थोड़ा सोचें कि संत भी खड़े हों परमात्मा के सामने और शराबी भी वहीं पहुंच गए हों और परमात्मा दोनों को बराबर बांट दे! संतों की कैसी गति होगी? प्राण निकल जाएंगे। मर गए! लुट गए! अगर संतों को पता चले कि पापी भी स्वर्ग में प्रवेश पा रहे हैं, उसी मौज से स्वर्ग का द्वार उनके लिए भी खुलता है, बैंड-बाजे बजते हैं, जैसा इनके लिए--स्वर्ग बिलकुल नरक हो जाएगा। यह कहानी बड़ी खतरनाक है।

Consider: saints stand before God and drunkards also arrive—and God gives equally to both! What will be the state of the saints? Their life will go out; they will die of it! Ruined! If saints learn that sinners too are entering heaven—the gate opens for them with the same celebration, with bands playing—heaven will become hell for the saints. This story is dangerous.

लेकिन अगर कहीं कोई परमात्मा है तो मैं आपसे कहता हूं कि द्वार सभी के लिए एक जैसा खुलता है। और जब पापी भी आता है तो परमात्मा प्रसन्न होता है कि आ गए!

But if there is a God anywhere, I say to you, the gate opens equally for all. And when the sinner comes, God rejoices—he has come!

जीसस ने एक और कहानी कही है। जीसस ने कहा है, एक बाप के दो बेटे थे। बड़ा बेटा आज्ञाकारी था; छोटा बेटा आज्ञाकारी नहीं था। बाप बूढ़ा हो गया। दोनों बेटों में कलह थी और दोनों को अलग करने की मजबूरी आ गई। संपत्ति बांट दी गई।

Jesus told another story: a father had two sons. The elder was obedient; the younger was not. The father grew old. The two quarreled; they had to be separated. The property was divided.

छोटा बेटा सारी संपत्ति को लेकर शहर चला गया। क्योंकि गांव में संपत्ति हो भी तो उसका कोई उपयोग नहीं है। गांव में अमीर आदमी भी गरीब है। शहर में गरीब आदमी भी अमीर हो जाता है; कुछ कर सकता है। छोटा लड़का शहर चला गया। पांच-सात साल उसकी कोई खबर न आई। फिर अचानक खबर आई कि उसने सब बर्बाद कर दिया और वह भिखारी हो गया और सड़कों पर भीख मांग रहा है।

The younger took his share and went to the city. In a village, wealth is of little use; the rich in a village is poor. In the city even a poor man becomes rich; he can do something. The younger went to the city. For five or seven years there was no news. Then suddenly news came—he had squandered everything, become a beggar, begging on the streets.

बड़े बेटे ने इन पांच-सात वर्षों में, जितनी संपत्ति उसे मिली थी, उससे पांच-सात गुनी कर दी। बड़ी मेहनत उठाई, व्यवसाय किया, खेती-बाड़ी की, बगीचे लगाए। धन बढ़ता चला गया।

In those five or seven years the elder son multiplied his share five or sevenfold. He labored hard, did business, cultivated fields, planted orchards. His wealth grew.

लेकिन बाप को जब खबर मिली कि उसका बेटा भिखारी हो गया, तो उसने संदेशवाहक भेजे कि अभी मैं जिंदा हूं, भिखारी होने की कोई जरूरत नहीं है, तुम वापस आ जाओ। फिर एक दिन सांझ खबर आई कि बेटा वापस लौट रहा है। तो बाप के पास जो सबसे तगड़ी भेड़ें थीं, उसने कहा कि आज वे काटी जाएं और भोज की तैयारी हो। और जो सबसे पुरानी शराब थी तहखाने में, वह निकाली जाए और आज भोज की तैयारी हो। मेरा छोटा बेटा वापस लौट रहा है! गांव भर को उत्सव में बुला लिया जाए, गांव भर को भोज का निमंत्रण दे दिया जाए। आज की रात उत्सव की रात होगी!

When the father heard that the younger had become a beggar, he sent messengers: while I am alive, there is no need to beg—come back. One evening news came that the son was returning. The father said, the fattest sheep shall be slaughtered today, prepare a feast. Bring out the oldest wine from the cellar; today there will be a banquet. My younger son is returning! Invite the whole village to a celebration. Tonight will be a night of festivity!

गांव भर में खबर फैल गई, उत्सव का निमंत्रण पहुंच गया। बड़ा बेटा सांझ को खेत से थका-मांदा लौट रहा था, पसीने की धारें उसके मुंह पर सूख गई थीं। तब गांव में उत्सव होते देखा, उसने लोगों से पूछा कि क्या बात है? तो उन्होंने कहा, अरे, तुम्हें पता नहीं! तुम्हारा छोटा भाई वापस लौट रहा है और तुम्हारे पिता ने उसके स्वागत का भोज का आयोजन किया है। उसकी छाती पर पत्थर पड़ गया। उसने कहा कि मैं सात साल से अपने को जला रहा हूं, इस बुड्ढे की सेवा कर रहा हूं, धन इकट्ठा कर रहा हूं। और वह पुत्र--सुपुत्र--सब बर्बाद करके, भिखमंगा होकर वापस लौट रहा है, उसके स्वागत की तैयारी!

The news spread; invitations went out. The elder son was returning from the fields at dusk, sweat dried upon his face. Seeing the celebration in the village, he asked the people, what is happening? They said, you do not know? Your younger brother is returning and your father has organized a banquet to welcome him. A stone fell upon his chest. I have burned myself for seven years, served this old man, gathered wealth—and that son—that good son—having squandered it all, returning as a pauper—his welcome!

बड़ा बेटा नाराज घर लौटा। उसने अपने बाप को कहा कि यह अन्याय है! ऐसा मेरा कभी स्वागत नहीं हुआ।

The elder returned home angry. He said to his father, this is injustice! I have never been welcomed so.

बाप ने कहा, तुम मेरे पास थे सदा। और जब एक गड़रिया सांझ को घर लौटने लगता है अपनी भेड़ों को लेकर, उसके पास सौ भेड़ें हों और एक भेड़ खो जाए, तो निन्यानबे को वहीं अंधेरे में छोड़ कर वह खोई एक भेड़ को खोजने जंगल में चला जाता है; और जो भेड़ खो गई है, उसे कंधे पर रख कर लौटता है। क्या तुम कहोगे निन्यानबे भेड़ें आवाज उठाएं कि अन्याय हो रहा है! हम सदा तुम्हारे साथ, हमें कभी कंधे पर न ढोया! और हम सदा तुम्हारे साथ और तुम कभी इतनी चिंता और व्यग्रता से न भरे और हमें खोजने न आए! और खोई हुई भेड़ को, आवारा भेड़ को, भाग गई भेड़ को...!

The father said, you were always with me. When a shepherd returns home at dusk with his sheep, if he has a hundred and one is lost, he leaves ninety-nine in the dark and goes into the forest to find the lost one; and placing it on his shoulders, returns. Would you have the ninety-nine bleat, injustice! We have always been with you; you never carried us on your shoulders! We were always with you and you were never so anxious and eager and went to find us! And this lost sheep—this stray—this one that ran away…

क्योंकि भेड़ भागती ही तब है, जब आवारा हो, नहीं तो भेड़ भागती नहीं। भेड़ तो भीड़ में चलती है। शरारती भेड़ हो, बगावती भेड़ हो, तो ही भागती है, तो ही भटकती है। नहीं तो भटकने का कोई सवाल नहीं है।

For a sheep runs only if it is stray; otherwise a sheep does not run. A sheep moves with the herd. Only if it is mischievous, rebellious, does it run, does it wander. Otherwise there is no question of straying.

उस बाप ने कहा कि वह लौट रहा है। वह आवारा भेड़ है, भटक गई भेड़ है। उसे मैं कंधे पर लेकर लौटूं, इससे तुम दुखी मत होओ। तुम्हारे लिए मेरा सब है। लेकिन बाप का हृदय बड़ा है, और तुम पर चुक नहीं जाता। और जो मेरे पास अतिरिक्त है, वह उसे भी देने दो।

The father said, he is returning. He is the stray sheep, the wandering one. If I carry him upon my shoulders, do not be unhappy. For you, all that is mine is yours. But a father’s heart is large, and it is not exhausted upon you. What I have in excess, let me give to him as well.

ये अन्यायपूर्ण बातें हैं; लेकिन परम न्याय के अनुकूल हैं। लाओत्से कहता है कि तुम जो भी करो, यह प्रकृति प्रसन्न है। इसके आनंद में रत्ती भर कमी नहीं पड़ेगी। तुम चाहो ताओ से एकात्म हो जाओ तो प्रकृति प्रसन्न है; तुम चाहो आचार से एकात्म हो जाओ तो प्रकृति प्रसन्न है; तुम चाहो विपरीत चले जाओ धर्म के तो प्रकृति प्रसन्न है।

These are unjust stories; but they are in tune with the supreme justice. Lao Tzu says, whatever you do, nature is pleased. Its bliss does not diminish by a grain. If you wish to be one with Tao—nature rejoices; if you wish to be one with codes—nature rejoices; if you wish to go contrary to dharma—nature rejoices.

लेकिन एक बात खयाल रखना, यह सूत्र अधूरा है। और लाओत्से ने आधी बात नहीं कही है इस सूत्र में--जान कर कि जो उसे समझ लेंगे, वे उसे भी समझ लेंगे। वह स्वल्पभाषी है। दूसरी बात मैं आपको कह दूं; क्योंकि पक्का नहीं है कि आप समझ पाएंगे।

But remember, this sutra is incomplete. Lao Tzu has not said the second half here—knowing that those who understand will grasp that too. He is sparing of speech. I will say the other half to you; because it is not certain you will understand.

अगर आप ताओ के साथ एकात्म हो जाएं, तो ताओ प्रसन्न है, आप भी प्रसन्न होंगे। अगर आप आचार-सूत्रों के साथ एक हो जाएं, आचार-सूत्र प्रसन्न हैं, आप उतने प्रसन्न नहीं होंगे। और अगर आप ताओ के विपरीत चले जाएं, तो ताओ की विपरीतता में भी ताओ का अभाव प्रसन्न है, लेकिन आप दुखी हो जाएंगे। वह दूसरा हिस्सा है। उससे कोई ताओ का लेना-देना नहीं है; आपसे लेना-देना है। और अपने दुख को आप ताओ के ऊपर मत ढालना। ताओ तो आपके नरक में जाने से भी प्रसन्न है; लेकिन आप प्रसन्न न हो सकोगे। ताओ तो, आप शराब पीकर नाली में पड़ गए हो, तो भी प्रसन्न है; लेकिन आप प्रसन्न न हो सकोगे। ताओ तो, आप अपनी हत्या कर रहे हो, तो भी प्रसन्न है; लेकिन आप प्रसन्न न हो सकोगे।

If you become one with Tao, Tao is pleased—and you too will be pleased. If you become one with codes and precepts—precepts are pleased; you will not be as pleased. If you go contrary to Tao—the absence of Tao is pleased even in that; but you will become miserable. That second part. It has nothing to do with Tao; it has to do with you. And do not lay your misery upon Tao. Tao is pleased even with your going to hell; but you will not be pleased. Tao is pleased even if you drink and fall in the gutter; but you will not be pleased. Even if you are killing yourself, Tao is pleased; but you will not be pleased.

आपकी प्रसन्नता तो एक ही स्थिति में पूर्ण हो सकती है कि आप ताओ के साथ एकात्म हो जाओ। और इसलिए जो ताओ के साथ एकात्म हो गया है, उसको आप अप्रसन्न नहीं कर सकते। आप कुछ भी करो, वह प्रसन्न है। आप कुछ भी करो, वह प्रसन्न है। आप उसके विपरीत चले जाओ तो प्रसन्न है; आप उसके अनुकूल आ जाओ तो प्रसन्न है। लेकिन आप उसके प्रतिकूल जाकर प्रसन्न न हो सकोगे। आपकी सीमाएं हैं, आपकी शर्तें हैं।

Your bliss can be complete only in one state—that you become one with Tao. Therefore one who is one with Tao—you cannot make him unblissful. Whatever you do—he is blissful. Whatever you do—he is blissful. You go contrary to him—he is blissful; you come into accord with him—he is blissful. But you will not be able to be blissful by going against him. Your limits are there, your conditions are there.

इसलिए लाओत्से की यह बात खयाल में रख कर दूसरा हिस्सा भी खयाल में रख लेना।

So, keeping Lao Tzu’s statement in mind, keep in mind the second half as well.

‘जो स्वयं में श्रद्धावान नहीं है, उसे दूसरों की श्रद्धा भी नहीं मिल सकेगी।’

He who is not reverent toward himself will not receive the reverence of others.

लेकिन यह जो महायात्रा है ताओ के साथ एकात्म की, यह शुरू होती है स्वयं में श्रद्धा से।

But this great pilgrimage of becoming one with Tao begins with reverence toward oneself.

‘जो स्वयं में श्रद्धावान नहीं है, उसे दूसरों की श्रद्धा भी नहीं मिल सकेगी।’

He who is not reverent toward himself will not receive the reverence of others.

हम सब श्रद्धा पाना चाहते हैं, आदर पाना चाहते हैं, बिना इसकी फिक्र किए कि हमारी खुद की स्वयं में कोई श्रद्धा नहीं है, हम खुद के प्रति भी आदरपूर्ण नहीं हैं। सच तो यह है कि हम जितने अनादरपूर्ण अपने प्रति होते हैं, किसी के प्रति नहीं होते। अगर हम अपने से ही पूछें कि अपने बाबत क्या खयाल हैं, तो वह खयाल अच्छे नहीं हैं।

We all want reverence, respect, without caring that we ourselves have no reverence toward ourselves, no respect for ourselves. In truth, there is no one we treat with as much disrespect as we treat ourselves. If we ask within, what do we think of ourselves, those thoughts will not be good.

यह महायात्रा शुरू होती है अपने में श्रद्धा से। क्योंकि जो अपने में श्रद्धा करता है, वही एक दिन अपने निज स्वभाव के साथ एक होने की हिम्मत जुटा पाएगा।

This great journey begins with reverence for oneself. For only one who reveres himself will one day gather the courage to be one with his own intrinsic nature.

हम अपने में श्रद्धा नहीं करते, और इसलिए हमने एक तरकीब निकाल ली है। अपने में श्रद्धा के अभाव को खटकने न देने के लिए हम दूसरों में श्रद्धा करते हैं। कोई महावीर में, कोई बुद्ध में, कोई कृष्ण में श्रद्धा करता है। कृष्ण में जो इसलिए श्रद्धा करता है कि अपने में तो कोई श्रद्धा है नहीं, चलो उनमें श्रद्धा रख कर शायद कोई रास्ता बन जाए, वह दूसरे सूत्र पर पहुंच जाएगा--आचरण का अनुगमन करेगा। जो इस कारण कि अपने में ही जब श्रद्धा नहीं है तो किसी पर श्रद्धा नहीं रखेगा, क्योंकि जब अपने में ही नहीं तो किसी पर क्या रखनी, वह नास्तिक हो जाएगा--वह तीसरे सूत्र पर पहुंच जाएगा। जिसकी अपने में श्रद्धा है, वह कृष्ण से भी सीख लेगा, लाओत्से से भी सीख लेगा। लेकिन अपनी श्रद्धा उसकी सघन होगी इस शिक्षण से। इस सत्संग से उसकी स्व की श्रद्धा बढ़ती जाएगी। वह अगर कृष्ण के चरणों में भी झुकता है तो सिर्फ इसीलिए कि कृष्ण उसके भविष्य के प्रतीक हैं; कल वह भी कृष्ण जैसा हो पाएगा। वह जो कल हो सकता है, उसके चरणों में झुक रहा है।

We do not revere ourselves, and so we have devised a trick. So that the lack of self-reverence does not prick, we revere others. Some revere Mahavira, some Buddha, some Krishna. One who reveres Krishna because he has no reverence for himself and thinks that by revering the other, perhaps a path will open—he will arrive at the second sutra, he will follow conduct. One who says, since I do not revere myself, why should I revere anyone—he will become an atheist, he will arrive at the third sutra. One who has reverence for himself will learn from Krishna, from Lao Tzu. But his reverence will become denser through this learning; through satsang his reverence for the Self will grow. Even if he bows at the feet of Krishna it is only because Krishna is a symbol of his own future; tomorrow he too can be like Krishna. He bows at the feet of what he can become tomorrow.

बुद्ध से कोई पूछता है कि लोग आपके चरणों में झुकते हैं, आप रोकते क्यों नहीं?

Someone asked Buddha, people bow at your feet—why do you not stop them?

बुद्ध कहते हैं, अगर वे मेरे चरणों में झुकें तो मैं उन्हें जरूर रोकता हूं। लेकिन वे अपने ही भविष्य के चरणों में झुकते हैं; मैं तो केवल बहाना हूं। मुझमें उन्हें अपना भविष्य दिखाई पड़ता है; कल वे भी बुद्ध हो सकते हैं। और इसीलिए झुकते हैं। इसलिए रोकने का कोई कारण नहीं है।

Buddha said, if they bowed at my feet I would surely stop them. But they bow at the feet of their own future; I am only an excuse. In me they see their future; tomorrow they too can be Buddhas. And thus they bow. Therefore there is no reason to stop them.

अपने में श्रद्धा अगर हो तो हम ताओ के साथ एकात्म हो सकते हैं। अपने में श्रद्धा न हो तो दो खतरे हैं--या तो हम दूसरे में श्रद्धा करके सब्स्टीट्यूट पा लेंगे, तब हम आचरण का अनुगमन करेंगे; या हम अपने में श्रद्धा नहीं है, इसलिए किसी में भी श्रद्धा नहीं करेंगे, तब हम ताओ के विपरीत चले जाएंगे।

If there is reverence for oneself, one can become one with Tao. If there is no reverence, there are two dangers—either we substitute reverence for another and follow conduct; or, lacking self-reverence, we revere no one and go contrary to Tao.

ताओ हर हाल प्रसन्न है; आप हर हाल प्रसन्न नहीं हो सकेंगे। इसलिए अपने दुख को देखते रहना। जितना ज्यादा हो दुख आपका, समझना कि तीसरे सूत्र में पड़े हैं। दुख हो, बहुत ज्यादा न हो, संतोष के लायक हो, समझना कि दूसरे में पड़े हैं। दुख बिलकुल न हो, संतोष की भी जरूरत न हो, तो समझना कि पहले के निकट आ गए हैं।

Tao is pleased in every case; you cannot be pleased in every case. Therefore keep watch on your misery. The greater your misery, understand that you are caught in the third sutra. If there is misery, not too much—just enough to make do—understand you are in the second. If there is no misery at all, no need even of contentment—then understand you have come near the first.

आज इतना ही। पांच मिनट रुकें, कीर्तन करें।

That is all for today. Sit for five minutes, let us do kirtan.