Skip to content
Osho

Tao Upanishad #48

20 July 1972 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मनुष्य की तीव्र आकांक्षा है कि दूसरे उसे जानें और दूसरे उसे पहचानें।

Man has an intense longing that others should know him, that others should recognize him.

इस आकांक्षा का मौलिक कारण क्या है?

What is the fundamental cause of this longing?

मौलिक कारण है कि मनुष्य स्वयं को नहीं जानता और स्वयं को नहीं पहचानता। यह एक गहरी कमी है। और इस कमी को वह दूसरों से सम्मान पाकर, नाम पाकर, श्रेय पाकर भर लेना चाहता है। जो हमारे पास नहीं है, वह हम दूसरों से उधार मांग लेना चाहते हैं।

The fundamental cause is that man does not know himself, nor does he recognize himself. It is a deep lack. And he wants to fill this lack by obtaining respect from others, by a name, by credit. Whatever we do not have, we try to borrow from others.

लेकिन कितने ही लोग जान लें और कितने ही लोग पहचान लें, जो अपने को ही नहीं पहचानता है, उसका जो गड्ढा है, जो कमी है, वह दूसरों के पहचान लेने से भर नहीं सकता। और जब मैं अपने को ही नहीं जानता तो मैं लोगों को भी क्या पहचनवा सकूंगा कि मैं कौन हूं। एक झूठ होगा। लेकिन अगर बहुत लोग उस झूठ को दोहराने लगें तो मुझे भी भरोसा आ जाएगा। हमारे सच और झूठ में बहुत फर्क नहीं होता। हमारे सच और झूठ में इतना ही फर्क होता है: कि जिस झूठ पर हम भरोसा करते हैं, वह हमारा सच हो जाता है।

But however many know you and however many recognize you, the pit, the gap in the one who does not recognize himself cannot be filled by others recognizing him. And when I do not know myself, how will I even get people to recognize who I am? It will be a lie. Yet, if many begin to repeat that lie, I too will come to believe it. There is not much difference between our truth and our lie. The only difference is this: the lie in which we place our trust becomes our truth.

एडोल्फ हिटलर ने अपनी आत्मकथा में लिखा है--और हिटलर ने बड़ी महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं, वह आदमी महत्वपूर्ण था--उसने लिखा है कि सत्य और असत्य में मैंने कोई ज्यादा फर्क नहीं पाया। असत्य को बार-बार दोहराते रहो, धीरे-धीरे सत्य हो जाता है। और यह वह अनुभव से कहा है। उसने खुद बहुत असत्य दोहराए और वे सत्य हो गए। और वे इतने सत्य हो गए कि दूसरों ने उन्हें सत्य माना सो माना ही, हिटलर भी उन पर भरोसा करने लगा।

Adolf Hitler wrote in his autobiography—and he wrote very significant things; the man was significant—he wrote: I have found no great difference between truth and untruth. Repeat the untruth again and again; slowly it becomes truth. And he said it from experience. He himself repeated many untruths, and they became truths. They became so true that not only did others take them as truth, Hitler himself began to believe them.

अगर आप एक झूठ लोगों से कहते रहें तो थोड़े दिन में आप भी भूल जाएंगे कि वह झूठ है। पुनरुक्ति विस्मरण बन जाती है। पुनरुक्ति, बार-बार दोहराने से, सत्य की जन्मदात्री हो जाती है--उस सत्य की जो हमारा सत्य है। इसलिए हमारे सत्य में और झूठ में इतना ही फर्क होता है: झूठ कम दोहराया गया है और सत्य ज्यादा दोहराया गया झूठ है।

If you go on telling a lie to people, in a few days you will forget that it is a lie. Repetition becomes oblivion. Repetition—by saying a thing again and again—becomes the mother of truth, the truth that is our truth. Hence the only difference between our truths and our lies is this: the lie has been less repeated, and the truth is a lie repeated many times.

इसीलिए पुराने झूठ बहुत सत्य मालूम पड़ते हैं; क्योंकि हजारों साल से आदमी उन्हें दोहरा रहा है। नया सत्य भी झूठ मालूम पड़ता है; क्योंकि वह दोहराया नहीं गया, अभी नया है। तो हम पुराने झूठ को भी मान लें; नए सत्य को मानने की तैयारी नहीं होती। क्योंकि हमारे लिए सत्य का एक ही अर्थ होता है: कितना दोहराया गया है।

That is why ancient lies appear very true; for thousands of years man has been repeating them. And new truth looks like a lie; because it has not been repeated, it is still new. So we accept the old lie; we are not ready to accept the new truth. For us, the meaning of truth is only this: how much it has been repeated.

इसलिए हम पूछते हैं कि कोई शास्त्र कितना पुराना है। जितना पुराना, उतना सत्य। इसलिए सभी धर्मों के लोग अपने शास्त्र को बहुत पुराना सिद्ध करने की कोशिश करते हैं। अगर कोई सिद्ध करे कि उतना पुराना नहीं है तो उन्हें बड़ी पीड़ा होती है। वे चाहते हैं कि उनका धर्मग्रंथ सबसे ज्यादा पुराना हो तो सबसे ज्यादा सत्य हो जाएगा। क्योंकि हमारे मन में सत्य का यही अर्थ है: कितनी बार दोहराया गया। पुराना होगा तो ही ज्यादा दोहराया गया होगा।

Therefore we ask how old a scripture is. The older it is, the truer it must be. So all religions try to prove that their scripture is very ancient. If someone proves it is not that old, they feel great pain. They want their scripture to be the oldest, so it will be the truest. For our minds, truth means: how many times has it been repeated? If it is ancient, then it must have been repeated more.

लेकिन असत्य को कोई हजारों साल तक दोहराए तो भी सत्य नहीं होता। और सत्य को शायद किसी ने एक बार भी न कहा हो तो भी सत्य ही होता है। सत्य और असत्य में बुनियादी अंतर है, गुणात्मक अंतर है; कोई परिमाण के अंतर नहीं हैं।

But even if an untruth is repeated for thousands of years, it does not become truth. And even if no one has ever uttered the truth even once, it remains truth. Between truth and untruth the difference is fundamental, qualitative; it is not a matter of quantity at all.

लेकिन जैसा आदमी है, उसके सभी सत्य दोहराए गए झूठ हैं। आप अपने संबंध में ही कुछ बातें दोहराते रहते हैं। लोग भी उनको दोहराने लगते हैं। भरोसा आ जाता है कि मैं यह हूं। यह भरोसा जिंदगी को व्यर्थ कर देता है।

Yet, as man is, all his truths are lies that have been repeated. You keep repeating certain things about yourself. Others too start repeating them. You come to believe: I am this. That belief makes life futile.

लाओत्से इस सूत्र में कहता है, ‘वे अपने को प्रकट नहीं करते, और इसलिए वे दीप्त बने रहते हैं।’

In this sutra Lao Tzu says, ‘They do not reveal themselves, and therefore they remain luminous.’

संत की परिभाषा है इस सूत्र में। लाओत्से जिसे संत कहेगा, उसकी। हम जिन्हें संत कहते हैं, उनकी नहीं। क्योंकि हमारा संत भी दोहराया हुआ झूठ होता है। इसलिए हिंदू के संत को मुसलमान संत न मानेंगे। और मुसलमान के संत को हिंदू संत न मानेंगे। और जैन के संत को हिंदू संत नहीं मानेंगे। क्योंकि हमारे संत का भी अर्थ, हमने किस झूठ को दोहराया है बहुत बार, उस पर निर्भर है। और लाओत्से, संतत्व की जो शुद्धता है, जो शुद्धतम संतत्व है, जो संतत्व का सत्य है--हिंदू, मुसलमान, ईसाई का नहीं--उसके संबंध में बात कर रहा है।

Here is the definition of the sage. The one whom Lao Tzu will call a sage—not the one we call a saint. For our saint also is a repeated lie. Thus a Hindu’s saint will not be accepted by a Muslim; a Muslim’s saint will not be accepted by a Hindu; and a Jain’s saint will not be accepted as a Hindu saint. Because even our notion of saint depends upon which lie we have repeated most. Lao Tzu speaks of sainthood in its purity—the purest sainthood, the truth of sainthood—not Hindu, not Muslim, not Christian.

वह कहता है, ‘वे अपने को प्रकट नहीं करते।’

He says, ‘They do not reveal themselves.’

प्रकट करने की जो आकांक्षा है--दूसरा मुझे जाने--यह अज्ञान से ही उपजती है। दूसरा मुझे पहचाने कि मैं कौन हूं, यह, मेरे भीतर कोई घाव है, उसे छिपा लेने का उपाय है। और दूसरा जो स्वयं को नहीं जानता, वह मेरे संबंध में कुछ जान कर मेरे अज्ञान को मिटाने का कारण कैसे हो सकता है? संत अपने को प्रकट नहीं करते, इसका यह अर्थ नहीं है कि वे प्रकट नहीं हो जाते हैं। लेकिन वह प्रकट हो जाना उनकी चेष्टा नहीं है, आकांक्षा नहीं है।

The desire to reveal oneself—that another should know me—arises only from ignorance. That another should recognize who I am is only a device to conceal some inner wound. And another who does not know himself—how can anything he knows about me remove my ignorance? When it is said that the sage does not reveal himself, it does not mean he does not become revealed. But that revelation is not his effort, not his longing.

सूफी फकीरों के संबंध में थोड़ी बात यहां समझ लेनी उपयोगी होगी। सूफी फकीर संसार छोड़ कर भी नहीं जाते हैं--सिर्फ एक कारण से। इसलिए नहीं कि संसार छोड़ना व्यर्थ है। संसार छोड़ कर भी पाया जा सकता है। शायद ज्यादा सरलता से भी पाया जा सकता है। लेकिन सूफी संत कहते हैं कि संसार छोड़ कर जाओ तो लोगों को पता चल जाता है। और लोगों को पता चल जाए, ऐसा कुछ भी करना भीतर छिपी किसी गहरी वासना का परिणाम है। तो इतना भी क्या बताना कि हम छोड़ कर जा रहे हैं।

A small thing about the Sufi fakirs is useful to understand here. Sufis do not even leave the world—for only one reason. Not because leaving the world is useless. One can attain even by leaving the world—perhaps more easily. But the Sufi says: if you leave the world, people come to know. And anything that is done so people will know is the result of some deep hidden desire. So why even tell that much—that we are leaving?

तो सूफी संत, हो सकता है, चमार हो गांव में, जूते बनाता हो; वह जूते ही बनाता रहेगा। उसका पड़ोसी भी, हो सकता है कि न जानता हो कि पड़ोस में कोई ज्ञान को उपलब्ध हो गया है। लेकिन दूर-दूर से जानने वाले उसके पास आते रहेंगे। उनको भी वह जिज्ञासु की तरह स्वीकार नहीं करेगा। उनको भी वह जूता बनाने की कला सिखाने के लिए ही स्वीकार करेगा। प्रकट बाजार की दुनिया में वह जूता बनाने वाले का शिष्य होगा; रात के अंधेरे में, एकांत में, वह साधक होगा। और कई बार ऐसा होगा कि एक फकीर दूसरे फकीर के पास किसी को भेज देगा। वह दो-चार वर्ष तक उससे जूते बनवाता रहेगा, कपड़ा बुनवाता रहेगा। दो-चार वर्ष तक उससे पूछेगा ही नहीं कि तुम आए किस लिए थे। दो-चार वर्ष चुपचाप वह आदमी जूता बनाता है, चटाई बुनता है, कपड़ा सीता है; जो उसका गुरु कह देता है, वह दिन भर करता रहता है। दो-चार साल बाद वह संत उसे भीतरी जगत में प्रवेश करवाता है।

Thus a Sufi may be a cobbler in a village, making shoes; he will go on making shoes. Even his neighbor may not know that next door someone has attained to knowing. Yet people from far away will keep coming to him. He will not accept them as spiritual seekers either; he will accept them to teach the craft of shoemaking. In the open marketplace he remains a disciple of shoe‑making; in the darkness of night, in solitude, he becomes a seeker. And often one fakir will send a man to another fakir. For two or four years he will make shoes for him, weave cloth for him. For two or four years he will not even ask, “What did you come for?” Two or four years he silently makes shoes, weaves mats, stitches cloth; whatever his master says, he does the whole day. After two or four years the saint initiates him into the inner realm.

क्यों? इतनी चार साल तक प्रतीक्षा क्या थी? सूफी कहते हैं कि जो जल्दी यह भी प्रकट करता हो कि मैं साधना करने आया हूं, उसकी प्रकट करने की वासना प्रबल है। और ऐसा आदमी सत्य को नहीं खोज पाएगा। ऐसा आदमी, मैं सत्य खोज रहा हूं, इसके प्रचार में ज्यादा उत्सुक होगा, सत्य को खोजने में कम। ऐसा आदमी, मैं साधु हूं, ऐसा दूसरे लोग जान लें, इसमें ज्यादा उत्सुक होगा, बजाय इसके कि साधु हो जाए।

Why? What was the wait for these years? The Sufis say: the one who quickly even reveals that he has come to practice, his desire to reveal is strong. Such a man will not find truth. He will be more eager to broadcast, “I am seeking truth,” and less eager to seek it. He will be more eager that others should know he is a holy man than that he actually becomes one.

सूफी फकीर हसन अपने शिष्यों से पूछता था, तुम संन्यासी होने आए हो या संन्यासी बनने? तुम धार्मिक होना चाहते हो या धार्मिक बनना? और वह कहता, दूसरा काम सरल है। अगर धार्मिक बनना है, साधु बनना है, महात्मा बनना है, बहुत सरल काम है। और उसके लिए मेरे पास आने की भी जरूरत नहीं है, थोड़े से प्रचार और विज्ञापन की कला आनी चाहिए। धार्मिक होना है तो लंबी यात्रा है। और उसका पहला सूत्र है कि प्रकट करने की भूल मत करना। क्यों? यह प्रकट करने के लिए इतनी बड़ी भूल समझने का कारण क्या है?

The Sufi fakir Hasan would ask his disciples, Have you come to be sannyasins or to become sannyasins? Do you want to be religious—or to become religious? And he would say: the first is easy. If you want to be religious, to be a sadhu, a mahatma—it is very easy. You do not even need to come to me; you need only a little art of publicity and advertisement. But to become religious is a long journey. And its first sutra is: do not commit the mistake of revealing. Why is revealing so great a mistake?

आदमी के हाथ में एक कदम उठाना है, फिर दूसरा कदम अनिवार्य हो जाता है, फिर तीसरा कदम अनिवार्य हो जाता है।

When a man takes one step, the second becomes inevitable, then the third becomes inevitable.

जिब्रान ने लिखा है कि एक फकीर गांव-गांव घूमता था और कहता था, जिसे प्रभु के पास चलना हो, मेरे पीछे आ जाए। कई लोगों ने कहा, बड़ी आकांक्षा होती है तुम्हारे पीछे आने की, लेकिन अभी बहुत काम संसार में बाकी हैं। किसी की लड़की बड़ी है और विवाह करना है। और किसी के बच्चे अभी छोटे हैं, मासूम हैं, थोड़े बड़े हो जाएं, सम्हल जाएं। और किसी ने अभी-अभी दुकान जमाई है। और किसी ने अभी-अभी खेत में दाने डाले हैं; फसल कट जाए। ऐसे हजार काम थे। वह फकीर गांव-गांव चिल्लाता है कि जिसको ईश्वर के पास चलना हो, मेरे पास आ जाए; मैं ईश्वर का रास्ता जानता हूं। गांव में लोग उसकी बड़ी प्रशंसा करते थे।

Gibran has written: a fakir roamed from village to village, crying, Whoever wishes to walk to God, come follow me. Many said, We feel a great longing to come after you—but work in the world remains. Someone’s daughter is of age—her marriage must be arranged. Someone’s children are small—innocent—let them grow a little. Someone has just opened a shop. Someone has just sown his field; let the harvest be gathered. Thousands of such things. The fakir kept calling: whoever wants God, come! In each village people praised him greatly.

एक गांव में बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। एक आदमी उसके पीछे चलने को राजी हो गया। फकीर मुसीबत में पड़ा। क्योंकि वह आदमी दो-चार दिन में उसको पूछता कि कितनी देर और है? कहां है रास्ता? उस फकीर ने उसको कठिन से कठिन काम बताए। लेकिन वह भी आदमी जिद्दी था। वह सब काम पूरा करके खड़ा हो जाए और बोले, कोई और रास्ता, विधि, मार्ग?

In one village a great trouble arose. One man agreed to go after him. The fakir was in difficulty. For in two or four days the man would ask, How much farther? Where is the path? The fakir gave him harder and harder tasks. But the man was stubborn. He would complete everything and stand ready: Any other way? Any other method?

छह साल हो गए। फकीर सूख कर हड्डी-हड्डी हो गया--इस आदमी की वजह से। क्योंकि वह चौबीस घंटे तनाव हो गया; रात सोने न दे, दिन जागने न दे। और उसकी मौजूदगी भी भारी होने लगी। आखिर एक दिन फकीर उसके पैरों में पड़ गया और कहा, मुझे माफ कर दे, तेरी वजह से मैं भी रास्ता भूल गया। और मुझसे गलती हो गई, अब मैं किसी को न कहूंगा।

Six years passed. The fakir dried up to skin and bones—because of this man. Twenty‑four hours he became a tension; he would not let him sleep at night or rest by day. His very presence became heavy. At last one day the fakir fell at his feet and said, Forgive me; because of you I too have lost the way. I made a mistake. I will never say it to anyone again.

यह जो आदमी है जो कह रहा था कि मैं रास्ता जानता हूं, इसे कोई रास्ता पता नहीं है। लेकिन मैं रास्ता जानता हूं, ऐसा भी लोग मानें इसमें भी बड़ा सुख है। और न कभी कोई पीछा करने आता है, इसलिए न कभी कोई परीक्षा होती है। जिन्हें आप संत कहते हैं, उनमें से सौ में से निन्यानबे एकदम पानी में डूब जाएं, अगर आप उनके पीछे चलने को राजी हो जाएं। आप कभी पीछे चलते नहीं, वे नेता बने रहते हैं। क्योंकि बिना अनुयायी के नेता बना रहना बड़ी सरल बात है। और धीरे-धीरे उन्हें भी भरोसा आ जाता है कि वे जानते हैं। जब आपकी आंखों में चमक आती है और आपको लगता है कि हां, यह आदमी जानता है; तो उस आदमी को भी तृप्ति होती है।

He who was saying, I know the way—he knew no way. But there is great joy in others believing that I know the way. And because no one ever actually follows, there is never any examination. Of those you call saints, ninety‑nine out of a hundred would drown in the first stream if you actually agreed to follow them. You never follow, and they remain leaders. For without followers, to remain a leader is very easy. Slowly they too come to believe that they know. When your eyes shine and you feel, Yes, this man knows, that man too feels gratified.

हम एक-दूसरे का उपयोग दर्पण की भांति करते हैं; अपनी शक्ल दूसरे में देख लेते हैं।

We use each other like mirrors; we see our faces in others.

यह जो प्रकट करने की वृत्ति है, वह जिस अहंकार से जन्मती है, वह अहंकार बाधा है। संत अगर प्रकट हो जाएं, दूसरी बात है। कोई उन्हें खोज ले, जान ले, पहचान ले, दूसरी बात है। लेकिन वह जो गहन वासना है कि दूसरा मुझे जाने, वह संतत्व का हिस्सा नहीं है। दूसरा मुझे जाने, यह सांसारिक मन की वृत्ति है। मैं स्वयं को जानूं, यह धार्मिक मन की वृत्ति है। कोई मुझे न जाने, अकेला मैं ही अपने को जान लूं, यह धार्मिक खोज है। मैं अपने को जानूं, न जानूं, सारा संसार मुझे जान ले; ऐसा न हो कि एकाध आदमी ऐसा भी रह जाए जो मुझे जाने बिना रह जाए, यह सांसारिक मन की वृत्ति है।

This urge to reveal oneself is born of the ego. If the sage becomes revealed—that is another matter. If someone finds him, knows him, recognizes him—that is another matter. But that deep desire that others should know me—that is not part of saintliness. “Let others know me”—that is the way of the worldly mind. “Let me know myself”—that is the way of the religious mind. “Let no one know me—let me alone come to know myself”—that is religious search. Whether I know myself or not—let the whole world know me; let not even a single person be left ignorant of me—this is the way of the worldly mind.

एक दिन सांझ मुल्ला नसरुद्दीन के काफी हाउस में बड़ी भीड़ है--गांव के काफी हाउस में। एक योद्धा आया है। वह नंगी तलवार हाथ में निकाल कर अपने युद्ध की बातें कर रहा है। और वह कहता है कि हम युद्ध से सीधे लौट रहे हैं। और लोग बड़े सकते में आ गए हैं; उसकी बहादुरी ऐसी है। और वह कहता है कि मैंने भाजी-मूली की तरह लोगों को काटा। नसरुद्दीन के बर्दाश्त के बाहर हो गया। नसरुद्दीन ने खड़े होकर कहा कि हमें भी जवानी की याद आती है; एक दफा ऐसा हमने भी भाजी-मूली की तरह लोग काट दिए थे। दस-पंद्रह आदमियों के पैर तो एक झपट्टे में काट दिए थे। उस योद्धा ने कहा, पैर? कभी सुना नहीं। अगर आप सिर काटते तो ज्यादा बेहतर होता। नसरुद्दीन ने कहा, सिर तो कोई पहले ही काट कर ले जा चुका था।

One evening in Mulla Nasruddin’s village coffee house there was a big crowd. A warrior had arrived. With naked sword in hand he was narrating tales of war. He said, We have come straight from the battlefield. People were stunned by his bravery. He said, I cut people like greens and radishes. It went beyond Nasruddin’s tolerance. He stood up and said, Our youth too comes to mind; once we also cut people like greens and radishes. In one lunge we cut the legs of ten or fifteen men. The warrior said, Legs? Never heard of that. Better if you had cut heads. Nasruddin said, Someone had already taken their heads away.

मगर बड़ा कठिन हो गया उसको रुकना। नसरुद्दीन, हमारे भीतर वह जो बचकाना अहंकार छिपा है, उसका ही प्रतीक है। अगर कोई ईश्वर को जानने की बात कर रहा है तो फिर आप से नहीं रहा जाता। आप भी कुछ कहेंगे। ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जो बिना जाने न बोलता हो। हम सब बिना जाने बोलते रहते हैं। हम बिना जाने बताते रहते हैं। हम बिना जाने सलाह देते रहते हैं।

Yet it became difficult to keep silent. Nasruddin is the symbol of that childish ego hiding in us. If someone speaks of knowing God, you cannot refrain; you too will say something. It is hard to find one who does not speak without knowing. We all speak without knowing. We tell without knowing. We advise without knowing.

इमर्सन ने लिखा है अपनी डायरी में कि अगर दुनिया में लोग बिना जाने सलाह देना बंद कर दें तो पृथ्वी किसी भी दिन स्वर्ग हो सकती है।

Emerson has written in his diary: If people in the world stopped giving advice without knowing, the earth could become heaven any day.

लेकिन जिन्हें कुछ भी पता नहींहै, उनके भी मन में यह तो मजा आता ही है कि कोई जाने कि हमें पता है। यह मजा इतना महंगा है! और इसके पीछे कुछ लोग तो अपने जीवन को भी ढाल लेते हैं; बड़ा कष्ट भी उठाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि ऐसे लोग दूसरों को धोखा दे रहे हों; ऐसे लोग अपनी आंख में अपने को धोखा देने के लिए बड़े कष्ट भी उठाते हैं। अब एक आदमी है कि एक ही बार भोजन करता है, नग्न रहता है, घास पर सोता है, मकान में नहीं ठहरता। कम कष्ट नहीं उठा रहा है, कष्ट पूरा उठा रहा है। लेकिन सिर्फ एक भरोसा दूसरे लोगों को दिलाने के लिए अगर कष्ट उठाया जा रहा है कि मैं साधु हूं तो सारा कष्ट व्यर्थ जा रहा है।

But even those who know nothing still enjoy that someone should think they know. This enjoyment is very costly! Some even shape their lives around it; they bear great hardships. It is not that such people are deceiving others; they go through pain to deceive themselves. One man eats only once a day, remains naked, sleeps on grass, will not stay in a house. Not a small hardship; he bears it fully. But if hardship is borne only to convince others that “I am a saint,” then all the hardship is wasted.

बुद्ध ने कहा है कि नासमझ तप भी करते हैं तो भी नरक ही जाते हैं। नासमझ तप भी करते हैं तो भी नरक की ही यात्रा करते हैं।

Buddha has said: even if the foolish practice austerities, they still go to hell. Even with austerities the foolish move toward hell.

उनकी नासमझी का आधार क्या है? हमारे सारे अज्ञान का आधार क्या है?

What is the basis of their foolishness? What is the basis of all our ignorance?

दूसरे आदमी को दर्पण की तरह व्यवहार करना सारे अज्ञान का आधार है। दूसरे की फिक्र छोड़ दें और सीधी अपनी फिक्र करें। मैं क्या हूं, इसे मैं पहले जान लूं। और मजा यह है कि जो यह जान लेता है कि मैं क्या हूं, कौन हूं, उसकी बिलकुल आकांक्षा नहीं रह जाती कि कोई मुझे जाने। यह बात ही समाप्त हो जाती है। स्वयं को जानते ही दूसरे को प्रभावित करने की वृत्ति विलीन हो जाती है।

To treat the other as a mirror is the basis of all ignorance. Leave concern with the other and turn directly to concern with oneself. What am I? Let me know this first. And the wonder is: the one who knows what and who he is, all yearning that anyone should know him disappears. The very idea ends. The urge to impress others dissolves at the very moment one knows oneself.

और लाओत्से कहता है, ऐसे ही वे लोग हैं, वे अपने को प्रकट नहीं करते और इसीलिए ही वे दीप्त बने रहते हैं। जो अपने को प्रकट करते हैं, वे क्षीण और दीन हो जाते हैं।

And Lao Tzu says: such are they—they do not reveal themselves, and for that very reason they remain radiant. Those who reveal themselves become depleted and beggarly.

प्रकट करने में भी शक्ति, ऊर्जा खोती है। जो अपने को छिपा कर रखता है, जैसे अंगारा छिपा हो, जैसे सूरज छिपा हो, प्रकट न हो, उसकी सारी ऊर्जा बची रहती है। प्रकट करने में भी शक्ति का व्यय है। और शक्ति का व्यय ही दीप्ति का खो जाना है। अगर कोई व्यक्ति अपने को प्रकट करने की वासना से छुटकारा दिला ले तो उसके भीतर जैसे सूरज आ जाए, सारी ऊर्जा भीतर इकट्ठी होने लगे। वह जो दूसरे को हम प्रभावित करने जाते हैं तो हम व्यय होते हैं, चुकते हैं। दूसरे को प्रभावित करने की चेष्टा में जरूरी नहीं है कि दूसरा प्रभावित होगा। इतना पक्का है कि हम क्षीण होंगे, हम दीन होंगे, हम चुकेंगे, हमारी जीवन-ऊर्जा कम होगी।

Revealing dissipates power, energy. The one who keeps himself hidden—as a live coal keeps hidden, as the sun may hide and not appear—all his energy remains saved. Revealing is an expenditure of energy. And the loss of energy is the loss of radiance. If a person becomes free of the desire to reveal himself, then it is as though a sun has arisen within; all energy begins to gather inward. When we go out to impress others, we are spent, we are exhausted. In the effort to influence, it is not necessary that the other will be influenced. One thing is certain: we will be diminished, we will grow poor, we will be drained; our life‑energy will lessen.

दूसरा प्रभावित होगा कि नहीं, यह बहुत मुश्किल है। क्योंकि दूसरा भी हमारे पास हमें प्रभावित करने आता है। वह कोई प्रभावित होने नहीं आता। आप ध्यान रखना कि कई बार जब कोई आदमी आप से प्रभावित भी होता है तो थोड़ा सोच-समझ लेना, हो सकता है यह आपको प्रभावित करने का उसका ढंग हो। आदमी की चालाकियों का अंत नहीं है। अगर किसी को प्रभावित करना हो तो पहला रास्ता है उससे प्रभावित होने का ढोंग करना। क्योंकि यह उसकी खुशामद बन जाती है। जब आप ऐसे लगते हैं कि दूसरे से बिलकुल प्रभावित हो गए, पानी-पानी उसके चरणों में हो गए, तब आपको पता नहीं है कि उस आदमी को भी आपने पानी-पानी कर लिया। अब जरा ही धक्के की जरूरत है कि आपके पैरों में गिरा।

Whether the other is influenced or not is very uncertain—because he too has come to influence us, not to be influenced. Pay attention: often when someone appears to be influenced by you, think again—perhaps that is his way to influence you. There is no end to man’s cleverness. If you want to influence someone, the first way is to pretend to be influenced by him. It becomes flattery. When you seem utterly impressed, melted at his feet, you do not know that you have melted him. Then only a little push is needed and he is at your feet.

खुशामद हमें इतना क्यों छूती है? उसका कारण यह है कि खुशामदी बताता है कि मैं कितना प्रभावित हूं, आपसे कितना प्रभावित हूं। हम जानते हैं कई दफा कि खुशामद बिलकुल झूठी है; फिर भी कोई आदमी हमें खुशामद करने के योग्य मान रहा है, यह भी दिल को बहुत बहलाता है। खुशामद उतना नहीं छूती, जितनी यह बात छूती है कि किसी ने हमें इस योग्य माना है कि खुशामद करे। यह भी क्या कम है? और इस जगत में जहां हर आदमी अपने अहंकार से जीता है, वहां दूसरे के अहंकार को जरा सा भी फुसलाना बड़ी चमत्कारिक घटना मालूम पड़ती है। लेकिन खुशामदी आपको प्रभावित करने के लिए प्रभावित हो रहा है। आप दूसरे को प्रभावित कर पाएंगे, इसकी संभावना कम है। हां, एक बात पक्की है कि आप अपनी ऊर्जा व्यय कर रहे हैं, आप अपने को खो रहे हैं।

Why does flattery touch us so much? Because the flatterer proclaims how impressed he is with us. Many times we even know that the flattery is sheer falsehood; still, that someone considers us worthy of being flattered pleases the heart. Flattery does not touch as much as the fact that someone deemed us worthy of flattering. Is that not enough? And in this world where everyone lives by the ego, to tickle another’s ego even a little seems miraculous. But the flatterer is appearing to be influenced in order to influence you. The likelihood that you will influence another is small. One thing is sure—you are spending your energy, you are losing yourself.

झेन फकीर हुआ रिंझाई। जब भी कोई उसके पास आता तो वह कहता, दो बातें पहले तय हो जाएं। एक कि तेरा इरादा अपने को प्रकट करने का तो नहीं है? मेरा शिष्य बनने आया है, तब उसका कुल कारण इतना ही तो नहीं है कि गांव में जाकर तू कह सके कि रिंझाई का शिष्य हूं?

There was a Zen master, Rinzai. Whenever anyone came to him he would say: Two things first must be decided. One, that you have no intention to reveal yourself. Have you come to be my disciple only so you can tell the village you are Rinzai’s disciple?

रिंझाई महान संत है। शिष्य अपने गुरु के बाबत सदा प्रचार करते हैं। लेकिन यह गुरु का प्रचार नहीं होता; क्योंकि गुरु जैसे-जैसे बड़ा होने लगता है, वैसे-वैसे शिष्य भी बड़ा होने लगता है। बड़े गुरु का बड़ा शिष्य होता है। अगर किसी के गुरु को आप कुछ गलत कह दें तो शिष्य को जो चोट लगती है वह इसलिए नहीं कि गुरु को गलत कह दिया; गुरु के गलत होते ही शिष्य की गति बिगड़ जाती है। शिष्य की क्या स्थिति रह जाती है! अगर गुरु गलत है तो शिष्य? शिष्य भी गलत हो गया। गुरु बड़ा है तो शिष्य भी बड़ा है।

Rinzai is a great master. Disciples always advertise their guru. But it is not the guru being advertised; as the guru grows, so grows the disciple. A great guru makes a great disciple. If you say something wrong about someone’s guru, the disciple is hurt—not because the guru was found wrong; but if the guru is wrong, what of the disciple? The disciple too is wrong. If the guru is great, the disciple becomes great.

ठीक से हम गौर करके देखें कि अगर कोई आपके मुल्क को गाली देता है तो आपको तकलीफ इसलिए नहीं होती कि मुल्क को गाली दे रहा है। किसको मतलब है मुल्क से? कोई आपके धर्म को गाली देता है तो आपको क्या मतलब है? कोई राम को, कृष्ण को, महावीर को गाली देता है, आपको क्या प्रयोजन है?

Look carefully: if someone abuses your country, your hurt is not actually for the country. What have you to do with land? If someone abuses your religion, what do you have to do with it? If someone abuses Rama, Krishna, Mahavira—what is your purpose?

नहीं, लेकिन उनको गाली देने का मतलब गाली आपको लग जाती है। हिंदू मानना चाहता है कि हिंदू जो है श्रेष्ठतम धर्म है; क्योंकि मैं हिंदू हूं। मुसलमान मानना चाहता है, इसलाम श्रेष्ठतम धर्म है; क्योंकि मैं मुसलमान हूं। इसलाम श्रेष्ठ है तो ही मुसलमान श्रेष्ठ हो सकता है। हिंदू धर्म श्रेष्ठ है तो हिंदू श्रेष्ठ हो सकता है। और अगर भारत ऐसी भूमि है कि देवता भी वहां पैदा होने को तरसते हैं तो फिर आपने पैदा होकर भारत पर जो कृपा की है उसका कोई अंत नहीं है। जब देवता तरसते हैं और आपको पैदा होने का मौका मिला तो देवता दो इंच नीचे छूट गए। मन को यह बात जो खुशी देती है, यह खुशी कोई मुल्क की जमीन से कुछ लेना-देना नहीं है।

No—the abuse reaches you. The Hindu wants to believe that Hinduism is the supreme religion—because he is Hindu. The Muslim wants to believe Islam is supreme—because he is Muslim. Only if Islam is supreme can the Muslim be superior. Only if Hinduism is supreme can the Hindu be superior. And if India is such a land that even the gods long to be born here, then by being born here you have bestowed a boundless favor upon India! When the gods are longing—and you got the chance—then the gods fell two inches short. The happiness this gives the mind has nothing to do with geography.

अहंकार सब तरफ से अपने को भरता है। और अहंकार का सूत्र है: अपने को प्रकट करना। क्योंकि अहंकार अगर अप्रकट रहे तो मर जाता है। यह खयाल रखें। अहंकार प्रकट होने में जीता है। कितने दूसरे लोग मुझे मान लें, उसमें ही उसके प्राण हैं। अहंकार के प्राण दूसरे लोगों के प्रभावित होने में हैं। अगर मुझे कोई भी नहीं जानता तो अहंकार कहां टिकेगा? आप अकेले हैं जमीन पर तो आपके अहंकार को खड़े होने की कोई जगह नहीं रह जाएगी। अहंकार होता भीतर है, बनता दूसरों के कंधों पर है। दूसरों के कंधे न मिलें तो अहंकार के खड़े होने का कोई उपाय नहीं रह जाता।

Ego fills itself from all sides. Its formula is: reveal yourself. If the ego remains unrevealed, it dies—remember this. The ego lives by revelation. Its life is in how many others accept me. The ego’s breath is the impression we make on others. If no one knows me, where will my ego stand? If you are alone on the earth, your ego will have no place to stand. Ego is within, but it stands upon others’ shoulders. If those shoulders are not available, it cannot stand.

यह जो अहंकार है, संतत्व के लिए पहली बाधा है। आत्मा को जिसे जानना हो, उसे अहंकार से छुटकारा चाहिए। अहंकार से छुटकारा, अर्थात दूसरे को प्रभावित करने की वासना से छुटकारा। और ध्यान रहे, दूसरे को प्रभावित करना हिंसा है। दूसरा प्रभावित हो जाए, यह दूसरी बात है। दूसरे को प्रभावित करना हिंसा है। दूसरे को ढालने की कोशिश, बनाने की कोशिश, आदर्श बनाने की कोशिश, अच्छा बनाने की कोशिश भी हिंसा है।

This ego is the first obstacle to saintliness. Whoever wants to know the soul must be free of ego. Freedom from ego means freedom from the desire to influence others. And remember, to influence another is violence. That the other may be influenced is another matter. But to influence another is violence. To mold the other, to shape the other, to make ideals for him, to make him “good”—is also violence.

असल में, दूसरा जैसा है, हम उसे वैसा स्वीकार करने को राजी नहीं हैं। हम जैसा चाहते हैं, दूसरे को वैसा बनाने की हमारी उत्सुकता है। बाप बेटों को बना रहे हैं, मित्र मित्रों को बना रहे हैं, गुरु शिष्यों को बना रहे हैं। सब एक-दूसरे को बनाने में लगे हैं। कोई किसी से राजी नहीं हैं। आप जैसे हैं, वैसा स्वीकार करने को कोई राजी नहीं है। न आपकी पत्नी, न आपके पिता, न आपके पति, न आपके बेटे, न आपके बाप, कोई राजी नहीं है जैसे आप हैं। आप जैसे हैं, वह गलत होना है। हरेक उत्सुक है आपको बनाने के लिए, जैसा वह चाहता है, आप होने चाहिए। काटेगा आपको। एक कान गड़बड़ है, अलग करो; एक आंख खराब है, निकाल दो; हाथ तोड़ दो; पैर ठीक कर दो; सब ठीक कर दो।

In truth, we are unwilling to accept the other as he is. We are eager to make the other what we want him to be. Fathers are making sons, friends are making friends, gurus are making disciples. Everyone is busy making everyone else. No one is pleased with you as you are. Neither your wife, nor your father, nor your husband, nor your son—no one is ready to accept you as you are. As you are is the wrong way to be. Each is eager to carve you into his desired image. He will cut you. One ear is problematic—cut it off; one eye is bad—pluck it out; break the hand; fix the leg—fix everything.

सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन की खिड़की पर एक दिन एक पक्षी आकर बैठ गया। अजनबी पक्षी था, जो मुल्ला ने कभी देखा नहीं था। लंबी उसकी चोंच थी, सिर पर कलगी थी रंगीन, बड़े उसके पंख थे। मुल्ला ने उसे पकड़ा और कहा, मालूम होता है, बेचारे की किसी ने कोई फिक्र नहीं की। कैंची लाकर उसके पंख काट कर छोटे किए; कलगी रास्ते पर लाया; चोंच भी काट दी। और फिर कहा कि अब ठीक कबूतर जैसे लगते हो। मालूम होता है, किसी ने तुम्हारी चिंता नहीं की। अब मजे से उड़ सकते हो।

I have heard: one day a bird sat on Mulla Nasruddin’s window. A strange bird—Nasruddin had never seen it. A long beak; a colorful crest on its head; large wings. Nasruddin caught it and said, Seems no one has cared for you. He brought scissors and cut the wings smaller, trimmed the crest, cut the beak. Then he said, Now you look just right—like a pigeon. Seems no one cared for you. Now you can fly at ease.

लेकिन अब उड़ने का कोई उपाय न रहा। वह पक्षी कबूतर था ही नहीं। मगर मुल्ला कबूतर से ही परिचित थे; उनकी कल्पना कबूतर से आगे नहीं जा सकती थी।

But now there was no way to fly. The bird was not a pigeon. But Mulla knew only pigeons; his imagination could not go beyond a pigeon.

हर बच्चा जो आपके घर में पैदा होता है, अजनबी है। वैसा बच्चा दुनिया में कभी पैदा ही नहीं हुआ। जिन बच्चों से आप परिचित हैं, उनसे इसका कोई संबंध नहीं है। यह पक्षी और है। लेकिन आप इसके पंख वगैरह काट कर, चोंच वगैरह ठीक करके कहोगे कि बेटा, अब तुम जगत में जाने योग्य हुए।

Every child born in your house is a stranger. Such a child has never been born before in the world. He has nothing to do with the children you are familiar with. This is another bird. But you will cut his wings, trim his beak, and say, Son, now you are fit to go into the world.

तो यहां हर आदमी कटा हुआ जी रहा है; क्योंकि सब लोग चारों तरफ से उसे प्रभावित करने, बनाने, निर्मित करने में इतने उत्सुक हैं जिसका कोई हिसाब नहीं। जब बाप अपने बेटे में अपनी तस्वीर देख लेता है, तब प्रसन्न हो जाता है। क्यों? इससे बाप को लगता है कि मैं ठीक आदमी था; देखो, बेटा भी ठीक मेरे जैसा। अगर मुझे मौका मिले और हजारों लोग मेरे जैसे हो जाएं तो मुझे बड़ी प्रसन्नता होगी, क्योंकि मेरे अहंकार का भारी फैलाव हुआ। जब हजारों लोग मेरे जैसा होने के लिए तैयार होते हैं, उसका मतलब यह हुआ कि मैं ठीक आदमी हूं, और हजारों लोग मेरा अनुकरण करते हैं। दूसरे को प्रभावित करने के पीछे अहंकार की यही आकांक्षा है: तुम मेरे जैसे हो जाओ।

Thus here everyone lives mutilated—because everyone around is so eager to influence, to make, to manufacture him that there is no measure to it. When a father sees his own image in his son, he becomes pleased. Why? He feels, I was right—see, my son is just like me. If I get the chance and thousands become like me, I will be very happy—because my ego has expanded. When thousands are ready to imitate me, it means I am right, and thousands follow me. Behind influencing the other is this desire of the ego: Become like me.

लाओत्से कहता है, ‘वे अपने को प्रकट नहीं करते, और इसलिए दीप्त बने रहते हैं।’

Lao Tzu says, ‘They do not reveal themselves, and therefore they remain radiant.’

उनकी ऊर्जा, उनकी अग्नि समाप्त नहीं होती; वे सदा चमकते रहते हैं। लेकिन उनकी चमक किसी की आंखों को लुभाने के लिए नहीं है। उनकी चमक अपनी आंतरिक चमक है। वह ज्योति किसी को भरमाने के लिए नहीं जली है। वह ज्योति अपनी ही ऊर्जा है।

‘वे अपना औचित्य सिद्ध नहीं करते। ही डज नाट जस्टीफाई हिमसेल्फ, एंड इज़ देयरफोर फार-फेम्ड। और इसलिए दूर-दिगंत तक उनकी ख्याति जाती है।’

Their energy, their fire does not finish; they go on shining. But their shine is not to lure anyone’s eyes. Their shine is an inner glow. That flame is not lit to delude anyone. That flame is their own energy.

 

‘He does not justify himself, and is therefore far‑famed.’

संत कभी अपने को जस्टीफाई नहीं करते, वे अपना औचित्य सिद्ध नहीं करते।

The sage never justifies himself; he does not prove his own rightness.

जीसस को सूली दी जा रही है। और पाइलट जीसस से पूछता है कि मैं तुम्हें अभी भी क्षमा कर सकता हूं, तुम सिद्ध कर दो कि तुम ईश्वर के पुत्र हो। और जीसस चुप रह जाते हैं। पाइलट कहता है कि तुम्हें एक मौका है, तुम इतना ही कह दो कि मैं निरीह हूं, मेरा कोई कसूर नहीं है; तुम इतनी ही अपील कर दो रोमन सम्राट के नाम कि मैं बेकसूर हूं। लेकिन जीसस चुप रह जाते हैं। सूली पर जाना उचित मालूम पड़ता है, बजाय औचित्य सिद्ध करने के कि मैं जस्टीफाइड हूं। क्या कारण होगा? उचित यही हुआ होता, हम भी कहेंगे, किसी वकील से सलाह ले लेनी थी। ऐसी क्या सूली पर जाने की जल्दी थी? सिद्ध करना था कि मैं जो कहता हूं, ठीक कहता हूं। मेरे अर्थ और हैं।

Jesus is being crucified. Pilate asks him, I can still pardon you—just prove that you are the son of God. Jesus remains silent. Pilate says, You have one chance—say at least that I am innocent, that I have no crime; make an appeal to the Roman emperor that I am guiltless. Jesus is silent. Going to the cross seems more appropriate than justifying that I am justified. Why? It seems only proper—one would say—even we would advise: consult a lawyer! What haste was there to be crucified? He should have proved that what he said was right, that he meant something else.

ईसाइयत दो हजार साल से सिद्ध कर रही है कि जीसस के अर्थ और थे। गलत समझे लोग। लेकिन जीसस ने खुद क्यों न सिद्ध कर दिया? ज्यादा आसान होता। जीसस के लिए गवाही दी जा रही है दो हजार साल से कि जीसस का मतलब और था, और जिन्होंने सूली दी वे उस मतलब को नहीं समझ पाए। जीसस ने कहा था, किंगडम ऑफ गॉड; तो वह ईश्वर के राज्य की बात थी, इस जगत के राज्य की बात नहीं थी। इस जगत में जो राजा हैं, वे घबड़ा गए। वे समझे कि यह जीसस जो है, इस जगत का सिंहासन पाने की कोशिश कर रहा है। मगर जीसस खुद ही कह सकते थे। इतनी सीधी सी बात थी। एक वक्तव्य देते और कहते कि मेरा मतलब यह है, मेरा मतलब ऐसा नहीं है। जीसस क्यों चुप रह गए? यह औचित्य सिद्ध क्यों न किया?

Christianity has been trying for two thousand years to prove that Jesus meant something else, that people misunderstood. But why did Jesus not prove it himself? It would have been easier. For two thousand years witnesses are being given that Jesus meant something else, and those who crucified him failed to understand. Jesus had said “kingdom of God”—it was the kingdom of God he spoke of, not the kingdom of this world. The kings of this world were frightened; they thought Jesus was seeking a worldly throne. But Jesus himself could have said so. So simple—a statement: I mean that, not this. Why did he remain silent? Why not justify it?

असल में, औचित्य सिद्ध करने की जो चेष्टा है, वह दूसरे को मालिक मान लेना है। किसके सामने औचित्य? संत उत्तरदायी नहीं है किसी के प्रति। आप जाकर पूछें लाओत्से से कि सिद्ध करो कि तुम साधु हो! लाओत्से कहेगा कि तुम्हें असाधु मानना हो, असाधु मान लो; साधु मानना हो, साधु मान लो; यह तुम्हारा धंधा है; हमसे कुछ लेना-देना नहीं है। आप यह भी कह सकते हैं कि हम मान कर चले जाएंगे कि तुम असाधु हो। तो लाओत्से कहेगा, मौज है तुम्हारी; लेकिन तुम्हारे सामने मैं सिद्ध करने जाऊं कि मैं साधु हूं तो इसका मतलब यह हुआ कि मेरी साधुता के लिए तुम्हारी प्रामाणिकता की कोई जरूरत है, तुम्हारे प्रमाण की, तुम्हारे सील की, तुम्हारे हस्ताक्षर की कोई जरूरत है।

Because, the very urge to justify is to accept the other as lord. Before whom are you justifying? The sage is answerable to no one. If you go to Lao Tzu and say, Prove that you are a holy man! he will say: If you wish to take me as unholy, take me as unholy; if you wish to take me as holy, take me as holy—this is your business; I have nothing to do with it. You may say, We will go thinking you are unholy. Lao Tzu will answer: It is your amusement. But if I go to prove to you that I am holy, that would mean my holiness requires your authenticity—your seal, your signature.

ऐसा मजेदार हुआ कि मैं एक नौकरी की तलाश में था। उस राज्य के शिक्षा मंत्री से मिला। तो उन्होंने कहा, नौकरी तो हम आपको अभी दे दें; किसी भी युनिवर्सिटी या कालेज में आप चले जाएं; लेकिन आपके चरित्र का प्रमाणपत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट चाहिए। तो आप वाइस चांसलर का, जिस युनिवर्सिटी में आप पढ़े हों; किसी प्रिंसिपल का, जिस कालेज में आप पढ़े हों; उनका कैरेक्टर सर्टिफिकेट ले आएं।

A funny thing happened: once I was seeking a job. I met the education minister of that state. He said, We can give you a job at once; choose any university or college you like; but we need your character certificate. Bring a character certificate from the vice chancellor of the university where you studied, or a principal where you attended.

तो मैंने उनको कहा कि अभी तक मुझे ऐसा आदमी नहीं मिला, जिसके कैरेक्टर का मैं सर्टिफिकेट दे सकूं--न कोई प्रिंसिपल, न कोई वाइस चांसलर। तो जिसके कैरेक्टर का सर्टिफिकेट मैं नहीं लिख सकता, उससे मैं कैरेक्टर का सर्टिफिकेट लिखवा कर लाऊं तो बड़ी अजीब सी बात होगी। तो अगर बिना कैरेक्टर सर्टिफिकेट के नौकरी मिलती हो तो दे दें। अन्यथा बिना नौकरी के रह जाना ठीक है, बजाय इसके कि चरित्रहीनों से चरित्र का और प्रमाण लाया जाए। आखिर चरित्र का प्रमाण कौन दे सकता है? और कैसे दे सकता है? और फिर मैं चरित्रवान हूं या नहीं, इसकी जिम्मेवारी मेरे और परमात्मा के बीच है। और मैंने उनको कहा कि नौकरी में आप जो मुझे तनख्वाह देंगे, वह पढ़ाने की देंगे। मेरे चरित्र की देंगे? कोई मेरे चरित्र की कीमत आप चुकाने वाले हों तो चरित्र की चिंता की जाए।

I said, I have yet to meet a man whose character certificate I could give—not any principal, not any vice chancellor. So, when I cannot write a character certificate for them, to bring one from them would be strange indeed. If you can give the job without a character certificate, give it. Otherwise, it is better to remain without a job than to bring a certificate of character from the characterless. After all, who can certify character? How? And whether I have character or not is between me and Paramatma. And I told him: the salary you will give me is for teaching—will you pay me for my character? If you were going to pay for character, perhaps then character should be of concern.

लेकिन हमारा जो जिसे हम जगत कहते हैं, हमारा जो जीवन है, वहां सब औचित्य पर निर्भर है, वहां सब सिद्ध करना होता है। वहां सब सिद्ध करना होता है, और सिद्ध करने की तरकीबें बड़ी मजेदार हैं।

But the world we live in rests on justification; everything has to be proven. And the methods of proof are amusing.

क्वेकर ईसाई अदालत में कसम नहीं खाते। अदालत में कसम खानी चाहिए कि मैं कसम खाता हूं कि सत्य बोलूंगा। क्वेकर ईसाई कहते हैं कि अगर मैं झूठ ही बोलने वाला हूं तो यह कसम भी झूठ खा सकता हूं।

Quaker Christians do not swear oaths in court. In court one must swear: I swear to tell the truth. Quakers say, If I am going to lie, I can lie even while swearing.

यह बड़ी अजीब पागलपन की बात है! एक आदमी से, जो झूठ बोलने वाला है, निष्णात झूठ बोलने वाला है, अदालत में हम कसम खिलवाते हैं कि तुम कसम खाओ कि सच बोलेंगे। वह कसम खाता है कि हम कसम खाते हैं, सच बोलेंगे। बड़े आश्चर्य की बात है कि क्या कसम खाने से किसी आदमी का झूठ बोलना मिट जाता है! और जो आदमी कसम खाने से झूठ बोलना छोड़ देता हो, उसने बहुत पहले कभी ही झूठ बोलना छोड़ दिया होता। मगर बचकाना काम अदालतें भी किए चली जाती हैं। एक कहीं से शुरुआत होनी चाहिए; कहीं से हम मान कर चलें कि तुम सच बोल रहे हो। कसम कैसे तय कर सकती है कि कौन आदमी सच बोल रहा है?

It is a strange madness! A man skilled at lying—we make him swear he will tell the truth. He swears: I swear I will tell the truth. Is it not a wonder that swearing can make a man stop lying? And the man who could stop lying by swearing would have given it up long ago. But courts go on playing childish games. Somewhere we have to begin—somewhere we have to assume you speak truth. How can an oath determine who speaks truth?

मजा यह है, लेकिन जो झूठ बोलता है, वह जोर से कसम खाएगा; सच बोलने वाला शायद थोड़ा झिझके भी कि कसम खानी कि नहीं खानी। सच बोलने वाला ही झिझकेगा कि कसम खानी कि नहीं खानी; झूठ बोलने वाला बेझिझक खाएगा। क्योंकि जिसे झूठ ही बोलना है, कसम क्या अड़चन पैदा करेगी? सच बोलने वाले को कसम अड़चन पैदा कर सकती है। वह सोच सकता है कि कसम खाने का मतलब सच बोलना है। लेकिन झूठ बोलने वाला तेजी से खाएगा।

The joke is, the liar will swear loudly; the truthful may hesitate: to swear or not. The truthful will hesitate; the liar will not. For the one who intends to lie—what obstacle is the oath? The one who intends to tell truth—the oath can become an obstacle. He may think, Swearing means telling the truth. But the liar will swear swiftly.

बर्ट्रेंड रसेल ने लिखा है कि इस जगत में जो लोग अपना औचित्य जितनी तेजी से सिद्ध करने में लगे रहते हैं, वे प्रमाण देते हैं कि वे आदमी उचित नहीं हैं। उनकी सिद्ध करने की चेष्टा ही कहती है कि उनको खुद भी शक है, खुद भी भीतर संदेह है। उस संदेह को झुठलाने के लिए वे सब तरह के उपाय करते हैं।

Bertrand Russell has written: In this world those who are most eager to justify themselves thereby prove that they are unjustified. The urge to prove themselves shows that they themselves doubt within. To hush that doubt they do all sorts of things.

इसलिए एक बड़े मजे की बात है कि इस जगत में जो श्रेष्ठतम जन हुए हैं, उन्होंने जो भी कहा है, उसके लिए कोई प्रमाण नहीं दिए हैं। वे सीधे वक्तव्य हैं, स्टेटमेंट्‌स हैं, उनका कोई प्रमाण नहीं है। बुद्ध कहते हैं कि मुझे ऐसा-ऐसा हुआ। अगर कोई पूछता है, प्रमाण? तो वे कहते हैं, तुम भी ऐसा-ऐसा करो और तुम्हें हो जाएगा। तुम्हारा करना ही तुम्हारे लिए प्रमाण बनेगा। और मैं अगर चार गवाह खड़े करूं, कि देखो, ये भी कहते हैं कि मुझे हुआ तो एक इनफिनिट रिग्रेस शुरू होती है, एक अंतहीन सिलसिला शुरू होता है। क्योंकि मजा यह है कि मैं एक गवाह खड़ा करता हूं और आश्चर्य तो यह है कि हम यह भी नहीं पूछते कि यह जो गवाह बोल रहा है, इसके गवाह कहां हैं जो कहें कि यह ठीक बोल रहा है। यह गवाहों का सिलसिला कहां अंत होगा?

Thus, a delightful thing: the highest ones in the world who have spoken have given no proofs for what they said. They are straightforward statements; there is no proof. Buddha says: This happened to me. If someone asks, Proof? he says: Do this and this—you too will know. Your doing will be your proof. If I bring four witnesses that “they too say it happened to me,” an infinite regress begins—a chain without end. For I bring one witness—yet we never ask, This witness who speaks—where are his witnesses who say he speaks rightly? Where will the chain of witnesses end?

ऋषियों ने एक बात कही है, उन्होंने कहा है कि सत्य जो है, वह सेल्फ एवीडेंट है, स्वतः प्रमाण है। झूठ सेल्फ एवीडेंट नहीं है, झूठ स्वतः प्रमाण नहीं है। इसलिए झूठ हमेशा गवाह साथ लेकर आता है। सत्य खुद ही अपना गवाह है, और कोई गवाही नहीं है। झूठ पहले से ही इंतजाम करके चलता है, पच्चीस गवाह लेकर आता है।

The rishis have said: truth is self‑evident. Untruth is not self‑evident. Therefore the untruth always comes accompanied by witnesses. Truth is its own witness—there is no other testimony. Untruth makes arrangements beforehand; it comes with twenty‑five witnesses in hand.

मुल्ला नसरुद्दीन पर मुकदमा चला। उसने किसी की हत्या कर दी है। और अदालत में दस गवाहों ने बयान दिया कि हमारे सामने यह हत्या हुई है। मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, इसमें क्या रखा है! मैं सौ गवाह खड़े कर सकता हूं जो कहने को राजी हैं कि उनके सामने हत्या नहीं हुई। दस से क्या होता है? सौ गवाह खड़े कर सकता हूं! जब यह हत्या हुई, जिस आदमी की हत्या हुई, नसरुद्दीन कहता है, मैंने नहीं की, किसी और ने की होगी; मैं मौजूद जरूर था। तो अदालत में वकील उससे पूछता है कि तुम कितने दूर खड़े थे इस आदमी से जब यह आदमी मरा? तो उसने कहा कि मैं तेरह फीट सात इंच दूर खड़ा था। मजिस्ट्रेट भी चौंका। उसने कहा, हैरानी की बात है, तुम पहले ही आदमी हो! तेरह फीट सात इंच, यह तुम्हें कैसे पता चला? नसरुद्दीन ने कहा, मैंने पहले ही सब सोच लिया था, कोई न कोई मूर्ख अदालत में जरूर पूछेगा। मैं सब नाप-जोख करके ही काम किया हूं।

Mulla Nasruddin went to trial. He had murdered someone. Ten witnesses testified that the murder occurred before their eyes. Nasruddin said, What of that! I can produce a hundred who are ready to say the murder did not occur before their eyes. What are ten? A hundred witnesses I can bring! When the man was murdered—Nasruddin says—I did not do it; someone else must have. I was present. In court the lawyer asks: How far were you standing from the victim when he died? He said: Thirteen feet and seven inches. The magistrate was startled: You are the first man! How do you know thirteen feet seven inches? Nasruddin said: I had thought it through beforehand—some fool in court would ask. I measured everything before doing the work.

वह जो आदमी गलत है, वह गलती करने के पहले गवाह खोज लेता है। जो आदमी सही है, उसे तो बाद में ही पता चलता है कि सही के लिए भी गवाह देने होते हैं।

The one who is wrong finds witnesses before committing the wrong. The one who is right discovers only later that even for the right one must give witnesses.

लाओत्से कहता है, संत अपना औचित्य सिद्ध नहीं करते। वे क्या हैं, इसके लिए उनके पास कोई गवाही नहीं। उनका क्या अनुभव है, इसके लिए उनके पास कोई प्रमाण नहीं। प्रमाण देने की कोई इच्छा भी नहीं। कोई जस्टीफिकेशन नहीं है। संत बिलकुल अनजस्टीफाइड खड़े होते हैं, बिना किसी औचित्य की चिंता के खड़े होते हैं। जिनको दिखाई पड़ सकता हो, वे सीधा देख लें; और जिनको दिखाई न पड़ सकता हो, वे न देखें, अंधे बने रहें।

Lao Tzu says: the sage does not justify himself. For what he is, he has no testimony. For what he has experienced, he has no proof. Nor any desire to give proof. The sage stands completely unjustified, without any concern for justification. Those who can see, let them see; those who cannot, let them remain blind.

लेकिन संत के मन में अगर यह आकांक्षा हो कि मैं सच्चा हूं, अहिंसक हूं, व्रती हूं, त्यागी हूं, या और कुछ हूं, इसको प्रमाणित करूं...।

But if in the mind of the sage there arises a desire—to prove that I am truthful, nonviolent, vowed, renunciate…

एक गांव में मैं गया था। एक साधु वहां ठहरे थे। कोई उन्हें मुझसे मिलाने लिवा लाया था। जो मिलाने लाए थे, उनके शिष्य थे। उन्होंने कहा कि ये बड़े त्यागी हैं, महा तपस्वी हैं। इन्होंने अब तक इतने-इतने हजार उपवास किए हैं। मैंने उन साधु से पूछा कि ये कहते हैं कि इतने हजार उपवास किए हैं! तो उन्होंने कहा, हां। और अब तो संख्या और भी बढ़ गई। ये तो पुरानी, पुरानी संख्या बता रहे हैं। मैंने उनसे पूछा, आपने हिसाब रखा है? उन्होंने कहा कि मैं बिलकुल डायरी रखता हूं।

I once went to a village. A sadhu was staying there. Someone brought him to meet me. The one who introduced him was his disciple. He said, He is a great renunciate, a great ascetic. He has so far performed so‑and‑so thousands of fasts. I asked the sadhu: They say you have done thousands of fasts? He said, Yes. And now the number is even higher; they are telling the old count. I asked, Do you keep accounts? He said, I keep a diary.

यह डायरी किसको बताई जाने वाली है? ये परमात्मा के पास डायरी ले जाएंगे? यह डायरी किसको बताई जाने वाली है? न, यह लोगों को बताई जाती है कि कितने उपवास किए हैं। और जो बताने को उत्सुक है, वह दो के चार उपवास भी डायरी में लिख सकता है। जो बताने को उत्सुक है, उसका कोई भरोसा नहीं। क्योंकि उपवास असली चीज नहीं है, संख्या असली चीज है। उपवास का मूल्य ही इतना है कि कितनी संख्या बढ़ती जाती है।

For whom will this diary be shown? Will he take the diary to Paramatma? For whom is this diary? No—it is to show people how many fasts have been done. And one who is eager to tell may write two or four extra fasts in the diary too. One who is eager to tell—no trust can be placed. For the fast is not the real thing; the number is the real thing. The value of the fast is only in how the number increases.

यह जो औचित्य है त्याग का, यह बताता है कि आदमी अभी भी बाजार में है। उसकी भाषा, सोचने के ढंग अभी दुनियादारी के हैं। अभी उसे संन्यास की कोई किरण भी नहीं मिली। अभी उसे त्याग का कोई आनंद नहीं मिला। अभी उसे त्याग से आनंद मिलता है, त्याग का आनंद नहीं मिला। इस फर्क को ठीक से समझ लें। उसे त्याग से आनंद मिलता है। क्योंकि त्याग को लोग सम्मान देते हैं, आदर देते हैं, पैर छूते हैं, जयजयकार करते हैं, रथ-यात्रा निकालते हैं, बैंड-बाजे बजाते हैं। त्याग के द्वारा, त्याग से। त्याग अभी साधन है। लेकिन आनंद अभी सम्मान का है। अभी उसे त्याग का आनंद नहीं मिला।

This justification of renunciation tells that the man is still in the marketplace. His language, his way of thinking are still worldly. No ray of sannyas has yet touched him. He has not yet tasted the bliss of renunciation. He gets pleasure from renouncing—but not the bliss of renunciation. Understand the difference well. He gets pleasure from renouncing—because people respect, honor, touch feet, shout hosannas, take him in chariots with bands playing. By renunciation, from renunciation. Renunciation is still the means; the pleasure is in respect. He has not yet known the joy of renunciation itself.

जिस दिन उसे त्याग का आनंद मिल जाएगा, उस दिन वह समझेगा कि सम्मान का त्याग बड़े से बड़ा त्याग है। तो उसने जो भी अभी छोड़ा, खाना वगैरह, कपड़े-लत्ते, मकान वगैरह, वह ना-कुछ हैं। जब इनको छोड़ने से इतना आनंद मिलता है, तो जिस दिन कोई सारे अहंकार को ही छोड़ देता है, सम्मान के भाव को ही छोड़ देता है, तब उसे परम आनंद मिलता है। लेकिन उसका उसे अभी कोई पता नहीं है। जो आज बैंड-बाजा बजाते हैं उसके चारों तरफ, कल अगर बैंड-बाजा बजाना बंद कर दें तो उसके उपवास भी बंद हो जाएंगे। कारण ही खो जाता है।

The day he tastes the bliss of renunciation, he will see that renouncing respect is the greatest renunciation. Whatever he has left so far—food, clothing, house—are nothings. If leaving them gives so much joy, then the day one leaves the entire ego—the very urge for respect—he attains supreme joy. But he has no inkling of that yet. Those who today play bands around him—if tomorrow they stop—his fasting will also stop. The very reason will be gone.

रामकृष्ण के पास एक आदमी आता था। वह हर वर्ष, जब नवदुर्गा होती, तो बड़ा उत्सव मनाता और बड़े बकरे कटते। फिर अचानक उत्सव बंद हो गए, और बकरे कटने बंद हो गए। रामकृष्ण ने उससे पूछा कि बहुत दिन से देखते हैं कि वर्ष, दो वर्ष बीत गए, उत्सव का क्या हुआ? धर्म का क्या? पूजा का क्या? अब बकरे वगैरह नहीं कटते? उस आदमी ने कहा, दांत ही न रहे, दांत ही गिर गए। रामकृष्ण सोचते थे कि उत्सव हो रहा है धर्म का। वे बड़े चौंके। रामकृष्ण ने कहा, दांत से इसका क्या लेना-देना? उस आदमी ने कहा, दांत ही न रहे तो उत्सव कैसा? बकरे कैसे कटने? खाने-पीने का आनंद ही चला गया।

A man used to come to Ramakrishna. Every year during the autumn festival of the Goddess he would celebrate with pomp, many goats were sacrificed. Suddenly the celebrations stopped; the goats were no longer sacrificed. Ramakrishna asked: For long I have seen—one year, two years—the festival? Religion? Worship? No goats are sacrificed now? The man said: Teeth are gone—my teeth have fallen. Ramakrishna had thought the festival was for religion—he was startled. Ramakrishna asked: What has that to do with teeth? The man said: Without teeth what celebration? How to eat the goats? The joy of eating and drinking is gone.

धर्म तो एक बहाना था, एक आड़ थी। तो अगर मूल कारण गिर जाए...साधु को जिस दिन आप सम्मान न दें, उस दिन आपको पता चलेगा, कितने साधु आपके पास हैं। जब तक साधु को सम्मान मिलता है, तब तक तय करना मुश्किल है। क्योंकि सौ में से निन्यानबे लोग तो सम्मान के कारण ही साधु होंगे।

Religion was a pretext, a cover. When the root cause falls… If you stop honoring sadhus one day, you will know how many sadhus remain. As long as honor is given, it is difficult to decide. Ninety‑nine out of a hundred are sadhus only because of honor.

और एक बड़े मजे की बात है कि साधु होने के लिए बहुत बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं है; किसी गुण की जरूरत नहीं है; किसी टैलेंट की, किसी जीनियस की, किसी मेधा की कोई जरूरत नहीं है। इस दुनिया में सब तरफ सम्मान महंगा है, साधु होकर बहुत सस्ता है। आप अपने साधुओं को जरा गौर करके देखें, इनको किस दिशा में आप लगा देंगे तो ये कारगर हो सकते हैं?

And a strange thing: to be a sadhu requires no great intelligence, no special quality, no talent, no genius. Everywhere in this world respect is costly; by becoming a sadhu it is very cheap. Look at your sadhus with some attention—into what direction could you put them so they would be useful?

एक साधु छोड़ना चाहते थे साधु-वेश। उन्होंने मुझे पत्र लिखा। तो मैंने कहा, छोड़ दो, इसमें पूछना क्या है? यह भी पूछ कर छोड़ोगे? पूछ कर पहले फंसे कि लिया, अब भी पूछ कर छोड़ोगे? छोड़ दो छोड़ना है तो। इसमें क्या बुराई है? उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि आप समझे नहीं। मैट्रिक फेल हूं। और अभी--अभी वाइस चांसलर भी मेरे पैर छूते हैं आकर। कल मुझे क्लर्क की भी नौकरी नहीं मिल सकती है। इसलिए पूछता हूं कि छोडूं कि न छोडूं? तो मैंने कहा कि तुम गलत सवाल पूछे। तुम्हें यह पूछना ही नहीं था कि साधुता छोड़ दूं। साधुता है ही नहीं। तुम एक व्यवसाय में हो। और अच्छा व्यवसाय है, तुम जारी रखो। क्योंकि इससे साधुता का कोई संबंध नहीं है। तुम्हें ठीक धंधा मिल गया है, उसे तुम जारी रखो। लेकिन धंधे को साधुता मत कहो।

A sadhu wanted to leave his robes. He wrote to me. I said, Leave them—what is there to ask? Will you leave even by asking? You asked to enter, now you will ask to leave? If you want to leave—leave. What is wrong? He wrote back: You did not understand. I failed high school. And now—even the vice chancellor comes to touch my feet. Tomorrow I will not get even a clerk’s job. That is why I ask—should I leave or not? I replied: You asked the wrong question. You should not have asked to leave sainthood—there is no sainthood there. You are in a business—and a good business at that—continue it. It has nothing to do with sainthood. You have found a suitable trade; continue. But do not call the trade sainthood.

साधु होना सबसे सस्ती, बिना किसी योग्यता के घटने वाली घटना है। तो आसान है। सौ में निन्यानबे साधु इसीलिए साधु हैं कि साधुता से कुछ और मिलता है, जो उन्हें अन्यथा नहीं मिल सकेगा। लेकिन सम्मान की आधारशिलाएं हट जाएं, आपके साधु एकदम तिरोहित हो जाएंगे। तब शायद वही साधु रह जाएगा बाकी, जिसके लिए सम्मान से कोई प्रयोजन न था। जो प्रकट ही न होना चाहता था, या प्रकट भी हो गया था तो उसकी कोई वासना न थी, दुर्घटना थी।

To be a sadhu is the cheapest event requiring no qualification. So it is easy. Ninety‑nine out of a hundred are sadhus only because through sainthood they get what otherwise they could not get. But remove the foundations of respect and your sadhus will vanish. Then perhaps only that one will remain for whom respect had no purpose—who did not want to be revealed; or, even if revealed, it was without desire, a happenstance.

अपना औचित्य! अपना औचित्य हम तभी सिद्ध करते हैं, जब हमें लगता है कि जिनके सामने हम सिद्ध कर रहे हैं, वे हमारे न्यायाधीश हैं।

We justify ourselves only when we feel those before whom we justify are our judges.

नीत्शे से किसी ने कहा कि तुम जीसस के इतने खिलाफ लिखे हो--और नीत्शे न केवल लिखता था जीसस के विरोध में, दस्तखत भी करता था तो लिखता था एंटी-क्राइस्ट फ्रेडरिक नीत्शे, जीसस-विरोधी--तो तुम इस सबके लिए प्रमाण दो। तो नीत्शे ने कहा कि जिस अदालत में जीसस की प्रामाणिकता जांची जाएगी, उसी अदालत में हम भी प्रमाण दे देंगे। अगर कहीं कोई परमात्मा है जो सिद्ध करेगा कि जीसस ईश्वर के पुत्र हैं तो उसी के सामने हम भी सिद्ध कर देंगे। लेकिन तुम्हारे सामने नहीं, क्योंकि तुम न्यायाधीश नहीं हो। तुम कौन हो? तुमसे क्या लेना-देना है?

Someone said to Nietzsche: You write so much against Jesus—and Nietzsche not only wrote against Jesus; even when he signed his name he wrote “Anti‑Christ Friedrich Nietzsche”—so give proofs for all this. Nietzsche said: In the very court where Jesus’ authenticity will be examined, we too shall give our proofs. If there is a God somewhere who will prove that Jesus is the son of God, before him we too will prove. But not before you, because you are not judges. Who are you? What have I to do with you?

और नीत्शे तो कोई संत नहीं है। लेकिन संतत्व के बड़े करीब है। नीत्शे ने जो किताबें लिखी हैं, वे सुसंबद्ध नहीं हैं, सिस्टमैटिक नहीं हैं, फ्रैगमेंट्‌स हैं, टुकड़े हैं। उनके बीच कोई सिलसिला नहीं है। कई बार लोगों ने उसे कहा कि तुम कुछ सिलसिला बनाओ। उसने कहा कि तुम कौन हो? विचार मेरे हैं, जिम्मेवार मैं हूं। जिनके पास आंखें हैं, वे सिलसिला देख लेंगे। और जिनके पास आंखें नहीं हैं, उनको सिलसिला बताने की जरूरत भी क्या है?

And Nietzsche is no saint—but he stands very near saintliness. His books are not systematic; they are fragments; there is no chain among them. Many told him: Make a system. He said, Who are you? The thoughts are mine—I am responsible. Those who have eyes will see the chain; those who have no eyes—why tell them the chain?

नीत्शे ने कहा है कि लोगों ने एक-एक किताब लिखी है जितने विचार से, उतने विचार से मैंने एक-एक वाक्य लिखा है। लेकिन वह बीज है। पर कोई न्यायाधीश नहीं है; उत्तरदायित्व नहीं है किसी के प्रति।

Nietzsche said: Others have written a whole book on a single thought; I have written a single sentence from many thoughts. But these are seeds. And there is no judge; there is no accountability to anyone.

असल में, संत का वक्तव्य यह है कि मैं जैसा हूं, वह मेरे और परमात्मा के बीच की बात है; किसी और से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

In truth, the sage’s statement is: As I am—that is between me and Paramatma; no one else has anything to do with it.

लेकिन हम मान नहीं सकते बीच में बिना कूदे। हम एक-दूसरे की खिड़कियों से झांकने के ऐसे आदी हो गए हैं--पीपिंग टाम्स! किसी का चाबी का छेद है, उसी में से झांक रहे हैं। हम सब को दूसरों में झांकने की ऐसी वृत्ति हो गई है! और दूसरे भी इतने कमजोर हैं कि वे अपना औचित्य सिद्ध करने लगते हैं कि मैं ठीक हूं; ऐसा कर रहा था उसका कारण यह था; ऐसा कहा, उसका कारण यह था। दूसरे भी कारण बताते हैं, दूसरे भी कमजोर हैं।

But we cannot refrain from jumping in between. We have become voyeurs, peeping Toms. We peep through keyholes. We all have become so prone to peeping into others! And others are so weak that they begin to justify themselves: I am right; the reason I did this was that; what I said—I had reasons. The others give reasons too—they are also weak.

लेकिन संत कमजोर नहीं है। वह अपने में पूरी तरह निर्भर है। अपने में पूरा का पूरा ठहरा हुआ है। कोई प्रमाण की जरूरत नहीं है। किसी को कुछ समझाने की, कोई औचित्य की, कोई तर्क की, कोई गवाही की जरूरत नहीं है।

But the sage is not weak. He is entirely settled in himself. He needs no proof. No explanations, no justification, no arguments, no witnesses.

और लाओत्से कहता है, ‘इसीलिए उनकी ख्याति दूर-दिगंत तक जाती है।’

And Lao Tzu says, ‘Therefore their renown reaches to the far horizons.’

जो अपना औचित्य सिद्ध करते रहते हैं, वे दो-चार को भी समझाने में सफल हो जाएं तो कठिन है। जो अपना औचित्य सिद्ध ही नहीं करते, उनकी सुगंध दूर-दिगंत तक चली जाती है। क्योंकि उनका खंडन नहीं किया जा सकता। यह बड़े मजे की बात है। जिसने कभी सिद्ध ही नहीं किया कि मैं चरित्रवान हूं, उसको आप चरित्रहीन सिद्ध नहीं कर सकते। जिसने सिद्ध करने की कोशिश की कि मैं चरित्रवान हूं, उसको चरित्रहीन सिद्ध किया जा सकता है। सच तो यह है कि उसने खुद ही खबर दे दी है कि वह चरित्रहीन है--चरित्रवान सिद्ध करने की चेष्टा से। जब कोई आदमी कहता है कि मैं चोर नहीं हूं, जब कोई आदमी कहता है कि मैं बेईमान नहीं हूं, जब कोई आदमी दिन भर यही कहे चला जाता है कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं, तब कोई भी संदिग्ध हो जाएगा कि बात क्या है? इतनी चेतना क्या है? इतना होश क्या है? बार-बार दोहराने की इतनी जरूरत क्या है? नहीं हो तो ठीक है।

Those who go on justifying may succeed in convincing two or four. Those who do not justify at all—their fragrance travels on its own to far horizons. For they cannot be refuted. It is a great wonder: one who has never tried to prove he is virtuous—you cannot prove him unvirtuous. One who has tried to prove he is virtuous—he can be shown unvirtuous. In fact, in trying to prove virtue, he has announced he is unvirtuous. When a man goes on saying, I am not a thief; I am not dishonest; all day he keeps repeating that he does not lie—anyone will become suspicious. What is the matter? Why so much awareness? Why so much repetition? If you are not, it is enough.

लेकिन जो आदमी भीतर गिल्ट, अपराध अनुभव करता है, वह हर बार कोशिश करता रहता है। उसकी हर तरह की चेष्टा सिद्ध करती रहती है कि उसके भीतर कोई अपराध छिपा है। फ्रायड कहता था कि कुछ लोग दिन भर बैठे-बैठे हाथ ही मलते रहते हैं। फ्रायड कहता था, ये हाथ मलने वाले वे लोग हैं, जिन्होंने कोई पाप किया है। ये हाथ धो रहे हैं। इनका जो हाथ मलना है, यह अकारण नहीं है।

The one who feels guilt within keeps trying again and again. His every effort keeps pointing to a hidden crime within. Freud said: there are people who keep rubbing their hands the whole day. These hand‑rubbers are those who have committed some sin; they are washing their hands. Their rubbing is not causeless.

कुछ लोगों को हाथ धोने का मैनिया होता है। वे दिन में दस-पचास दफे हाथ धोएंगे। इनके भीतर कोई अपराध घना है और जिसका प्रतीक यह इनका हाथ धोना है। कोई अपराध है जिससे इनको लगता है कि हाथ मेरे रंगे हैं, उसे ये साफ कर रहे हैं। कुछ लोग हैं, खासकर महिलाएं, घर की सफाई में पागल हो जाती हैं। सफाई भी पागलपन हो जाता है। एक कचरे का टुकड़ा नहीं टिकने देंगी। आदमी को अंदर किसी का आना, मेहमान का, उन्हें भय का कारण हो जाता है कि पता नहीं, कचरा आ जाए, कुछ गंदगी आ जाए, कुछ हो जाए।

Some have a mania for hand‑washing—ten, fifty times a day. Some heavy sin is inside and hand‑washing is its symbol. There is some crime that makes them feel their hands are stained; they cleanse them. Some women become mad for cleaning the house. Cleanliness becomes madness. No speck of dust must remain. A guest coming into the house becomes a cause of fear—he may bring dirt.

सफाई अच्छी बात है। लेकिन हर चीज पागलपन की सीमा तक खींची जा सकती है। फ्रायड कहता है कि इन महिलाओं के मन में कहीं कोई डर्ट, कहीं कोई गंदगी जमी है; उसका यह बाहर फैला हुआ रूप है कि बाहर कहीं कोई गंदगी न जम जाए। बाहर की गंदगी उनको भीतर की गंदगी की याद दिलाती है। इसलिए इतना पागलपन है।

Cleanliness is good—but anything can be stretched to the point of madness. Freud says: in these women’s minds some dirt, some filth is lodged; outwardly it appears as a passion that no dirt remain outside. Outer dirt reminds them of inner dirt; hence the madness.

एक मित्र मेरे साथ थे। वे किसी के घर चाय नहीं पीते, किसी के घर पानी नहीं पीते, किसी का दिया पान नहीं खाते। वे कहते यही हैं कि नहीं, मैं कहीं कोई बाहर की चीज नहीं लेता।

A friend was with me. He would drink no tea at anyone’s house, no water, eat no one’s offering. He always said: I take nothing from outside.

बहुत बार यह सब देख कर मुझे लगा कि यह कुछ मैनिया, कुछ पागलपन की बात है। खोज-बीन की, उनसे चर्चा की, समझने की कोशिश की। उन्होंने कभी किसी आदमी को जहर खिलाने की कोशिश की थी। और उसके बाद वे किसी के घर कुछ नहीं खा सकते। वह जो भीतर छिपा है, वह अभी भी कंपित हो रहा है। और अब किसी से भी कुछ लेना उनके अपने ही अपराध का पुनर्स्मरण है।

Often seeing this I felt it was some mania, some madness. I probed, discussed, tried to understand. Once he had tried to poison someone. Since then he cannot eat at others’ houses. What is hidden within still trembles. Now to take anything from anyone is to re‑awaken his own crime.

आदमी बहुत जटिल है। आप क्या करते हैं, क्यों करते हैं, आपको भी पता न हो। आदमी का मन बहुत गहरा उलझाव है। और आदमी हजार काम करता है, जिसका उसे पता नहीं कि क्यों कर रहा है। लेकिन उसके कारण भीतर छिपे हैं। ये जो व्यक्ति निरंतर औचित्य सिद्ध करते रहते हैं कि मैं ठीक आदमी हूं, इनके भीतर गलत होने की धारणा पक्की है। इनको खुद ही भरोसा नहीं है कि ये ठीक आदमी हैं। जब कोई आदमी आपसे आकर कह देता है, आप ठीक आदमी नहीं हैं; तो अगर आप नाराज होते हैं तो उसका मतलब यह है कि उसने कोई घाव छू दिया। नहीं तो नाराज होने का कोई कारण नहीं है। या तो वह आदमी सही है तो धन्यवाद दे देना चाहिए; या वह आदमी गलत है तो हंस देना चाहिए। बात खतम हो गई। नाराज होने की क्या बात है?

Man is very complex. What you do and why—you may not know. The mind is deeply entangled. Man does thousands of things without knowing why. But the cause is hidden within. Those who constantly justify that they are good feel deep inside that they are not. When someone comes and says, You are not a good man—if you become angry, it means he has touched a wound. Otherwise, what reason is there to be angry? If he is right—thank him. If he is wrong—laugh it off. The matter ends. Why anger?

गुरजिएफ के पास लोग जाते थे और वे कहते थे कि आज एक फलां आदमी मिला था, वह बहुत अभद्र बातें आपके संबंध में कह रहा था, गालियां दे रहा था, बहुत गंदी बातें कह रहा था। गुरजिएफ कहता, यह कुछ भी नहीं है। और भी लोग हैं, तुम फलां आदमी से जाकर मिलो, वह इससे भी ज्यादा गंदी बात मेरे बाबत कहता है। और अगर तुम्हारी तृप्ति उससे भी न हो तो मैं तुम्हें और भी आदमी बताऊंगा जो और भी...यह कुछ भी नहीं है। जब पहली दफा ऑसपेंस्की गुरजिएफ को मिला तो वह बहुत चकित हुआ इस तरह की बात देख कर। जब भी कोई आकर उसकी निंदा की बात करता तो वह कहता, यह कुछ भी नहीं है।

People came to Gurdjieff and said: Today someone was saying very abusive things about you—swearing at you, speaking filthily. Gurdjieff said: That is nothing. There are others—go meet so‑and‑so; he says even filthier things. And if you are still not satisfied, I will tell you more who say worse—this is nothing. When Ouspensky first met Gurdjieff, he was amazed by this. Whenever someone came speaking of slander about him, he would say, This is nothing.

जिस आदमी के भीतर कोई घाव नहीं है, आप उसकी कितनी ही बुराई करके उसको चोट नहीं पहुंचा सकते। चोट आपकी बुराई से नहीं पहुंचती, भीतर के घाव से पहुंचती है। कोई आदमी आपसे आकर कह देता है कि फलां आदमी कहता था आप चरित्रहीन हैं। आपको जो चोट पहुंचती है, वह उस आदमी से नहीं पहुंचती। जानते तो आप भी हैं कि चरित्रहीन हैं, अब फजीहत हुई, अब फजीहत हुई, औरों को भी पता चलने लगा। तो अब औचित्य सिद्ध करने में लगते हैं कि नहीं हैं, कौन कहता है? मैं चरित्रवान हूं। सिवाय चरित्रहीनों के चरित्रों की औचित्य सिद्ध करने की चेष्टा किसी ने कभी नहीं की है।

The man who has no wound inside—you cannot hurt him by any amount of slander. Hurt comes not from your slander, but from the wound within. If someone says, So‑and‑so says you are without character—the hurt you feel does not come from that man. You know too that you lack character. Now the disgrace is out—others too are coming to know. And you rush to justify that you are not—who says so? I am virtuous. Except the characterless, none has tried to justify character.

संत अपना औचित्य सिद्ध नहीं करते; लेकिन उनकी ख्याति दूर-दिगंत तक पहुंच जाती है। यह पहुंच जाना सहज घटना है। यह अनायोजित, अचेष्टित है। न इसकी कोई कामना है, न इसकी कोई आकांक्षा है। अन-अभीप्सित है। लेकिन यह घटती है। और जब घटती है, तो इस सुगंध को रोकना बहुत मुश्किल है। क्योंकि इसको कभी गलत सिद्ध नहीं किया जा सकता। जो सही सिद्ध करने की चेष्टा में नहीं है, उसे हम गलत सिद्ध नहीं कर सकते।

The sage does not justify himself; but his renown reaches far horizons. This reaching is an effortless happening—unarranged, uncontrived. There is no desire for it, no ambition for it. Yet it happens. And when it happens, it is difficult to stop the fragrance. For it can never be disproved. One who is not trying to prove right—you cannot prove him wrong.

‘वे अपनी श्रेष्ठता का दावा नहीं करते, इसलिए लोग उन्हें श्रेय देते हैं।’

‘They do not claim superiority; therefore people give them the credit.’

उनका एक ही श्रेय है कि वे श्रेष्ठता का दावा नहीं करते। श्रेष्ठता का दावा सिर्फ हीनजन ही करते हैं; श्रेष्ठजन नहीं करते। जो श्रेष्ठ है ही, वह दावा क्यों करेगा? जो श्रेष्ठ नहीं है, उसी के भीतर दावा पैदा होता है।

Their only credit is that they do not claim to be superior. Only the inferior claim superiority; the superior do not. The one who is truly superior—why should he claim?

‘वे अभिमानी नहीं हैं, और इसलिए लोगों के बीच अग्रणी बने रहते हैं।’

‘They are not proud, and therefore they remain foremost among men.’

आगे बने रहते हैं; क्योंकि आगे बने होने की उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। पीछे खड़े होने की उनकी पूरी तैयारी है। पीछे ही वे खड़े होते हैं।

They remain in front—only because they have no desire to be in front. They are fully prepared to stand at the back. Indeed they stand at the back.

इसको हम थोड़ा समझ लें। दो तरह से लोग आगे खड़े होते हैं इस जगत में। एक तो वे जो क्यू में धक्कमधेल करके आगे पहुंचते हैं। राजनीतिज्ञ हैं, काफी धक्कमधक्का करके वे आगे पहुंचते हैं। आगे पहुंचने में बड़ी उनकी फजीहत होती है; लेकिन वे सब झेल लेते हैं। आगे पहुंचने का लोभ इतना है कि कितनी भी फजीहत झेली जा सकती है। और एक दफे आदमी आगे पहुंच जाए तो लोग भूल जाते हैं कि इनकी बड़ी फजीहत हुई थी। इसलिए बीच के धक्कमधक्का खा लेने में कोई हर्ज नहीं है। एक दफा आगे पहुंच गए तो सब इतिहास बदल जाता है। सफल आदमी की सब असफलताएं भूल जाती हैं। आगे पहुंच गए आदमी की बात ही भूल ही जाती है कि कभी वह पीछे क्यू में खड़ा था।

Understand this a little. There are two ways people come to the front in this world. One is by pushing and shoving their way up the line. Politicians do this—much rough‑and‑tumble they endure to come forward. Their disgrace is great—but the lure is greater. And once a man is in front, people forget his disgrace. For the line’s front changes the story. The successful man’s failures are forgotten. When one reaches the front, it is forgotten that he once stood at the back.

और बड़ा मजा यह है कि जिस तरह धक्कमधक्का देकर वह आगे आया है, वह लोगों को समझाने लगता है: क्यू में लाइन लगा कर खड़े रहो, धक्कमधुक्की करनी ठीक नहीं है। इंदिरा गांधी को पूछें, निजलिंगप्पा जो उनको समझाते थे, वह अब दूसरों को समझाना शुरू कर दी है। यह बड़ी आश्चर्य की बात है। लेकिन आदमी का मन ऐसा है। और सब आदमियों का मन ऐसा है।

The fun is: the very way he pushed to the front—he then starts preaching to others: stand in line; do not push. Ask Indira Gandhi; what Nijalingappa used to tell her, she began telling others. Strange—but such is the human mind. Everyone’s mind is like this.

आप ट्रेन के डिब्बे में बैठे हैं। चिल्लाते हैं दरवाजे से, किसी को घुसने नहीं देते हैं कि बिलकुल भरा है, एक इंच जगह नहीं है, आगे जाओ! और आप भूल गए कि अगले स्टेशन पर आप बाहर खड़े थे और तब जो दलीलें आप दे रहे थे, वही दलीलें बाहर खड़ा आदमी दे रहा है--कि बिलकुल मत घबड़ाइए, मैं पांव पर ही खड़ा रहूंगा, पैर के लायक जगह मिल जाएगी, आप चिंता मत करिए, तकलीफ मैं झेल लूंगा। आप कहते हैं, है ही नहीं जगह। यही बातें किसी ने डिब्बे के भीतर आपसे कही थीं। लेकिन डिब्बे के भीतर आदमी प्रवेश करते ही आत्मा बदल जाती है। डिब्बे के बाहर दूसरी आत्मा होती है; डिब्बे के भीतर दूसरी आत्मा होती है। आपको पता ही नहीं चलता कि आत्मा इतनी जल्दी कैसे बदलती है। और ऐसा नहीं कि अभी जो आदमी गिड़गिड़ा रहा है, वह नहीं बदलेगा। डिब्बे के भीतर आने दो, अगले स्टेशन पर उसकी बातें सुनो कि वह लोगों से बाहर क्या कह रहा है। तब आपको पता चलेगा कि आदमी जो कहता है, वह परिस्थिति पर निर्भर होने वाली बातें हैं।

You are in a train compartment. You shout from the door, not letting anyone in: It is full—no space—move on! You forget that at the last station you were outside and the arguments you gave then are the arguments the man outside is giving now: Do not worry, I will stand on my feet; there is space for a foot; I will bear the discomfort. You say, There is no space. These were the very words spoken to you from inside. But the moment one enters, the soul changes. Outside is one soul; inside is another. You have no idea how souls change so fast. And it is not that the pleading man will not change; let him in—at the next station hear what he tells those outside. Then you will know that what a man says depends entirely on circumstance.

जिसको नेता बनना है, उसे सब तरह के उपद्रव करने होते हैं। लेकिन जो नेता बन गया और नेता जिसे बना रहना है, उसे बाकी को समझाना पड़ता है कि उपद्रव मत करना। सच तो यह है कि जो उपद्रव करके आगे आता है, वह उपद्रव के बहुत खिलाफ होता है; क्योंकि उसे पक्का पता है कि आगे आने का रास्ता क्या है, जो आगे पहले से हैं उनको गिराने का रास्ता क्या है।

To become a leader one must create all sorts of trouble. But to remain a leader one must preach to the rest not to create trouble. The one who pushed his way up is most against pushing—because he knows well the means by which those in front can be pulled down.

मैक्यावेली ने लिखा है कि जिस सीढ़ी से चढ़ो, चढ़ते ही पहले उसे नष्ट कर देना। और मैक्यावेली मनुष्य के मन में झांकने वाले गजब के लोगों में से एक है। थोड़े ही लोग इतना गहरे देखते हैं आदमी के अस्तित्व में। मैक्यावेली कहता है, पहला काम चढ़ जाने पर सीढ़ी के करना सीढ़ी तोड़ देने का। क्योंकि ध्यान रखना, सीढ़ी निष्पक्ष है; जैसा तुम्हें चढ़ा दिया, किसी दूसरे को भी चढ़ा सकती है। मैक्यावेली कहता है कि नेता को और अनुयायी के बीच बहुत फासला रखना चाहिए। क्योंकि पास के लोग खतरनाक होते हैं।

Machiavelli has written: burn the ladder by which you ascend. He is one of those rare men who peered deeply into man’s mind. Few see so deeply. Machiavelli says: first work—on reaching the top—destroy the ladder. Because the ladder is impartial; just as it lifted you, it can lift another. He says: a leader should keep a wide distance between himself and followers; those near are dangerous.

इसलिए कोई भी नेता बुद्धिमान लोगों को अपने आस-पास पसंद नहीं करता, बुद्धुओं को पसंद करता है। उनमें फासला इतना होता है कि अगर उनको सीढ़ी भी लगा दो तो उनकी समझ में न आएगा कि इस पर चढ़ना है। ऐसे आदमी ठीक रहते हैं। इसलिए हर नेता के पास बुद्धुओं की जमात होगी। उन्हीं पर वह जीता है।

That is why no leader likes intelligent people near him; he prefers fools. There is a distance between them such that even if you place a ladder, they won’t know to climb. Such people are safe. Hence every leader has a flock of fools; on them he survives.

एक तो रास्ता है क्यू में इस तरह उपद्रव करके आगे खड़े हो जाने का। नेता इस भांति खड़े होते हैं। यह पोलिटिकल रास्ता है, राजनीतिक का रास्ता है।

One way is to come to the front by pushing—this is the political way.

संत भी कभी-कभी आगे पाए जाते हैं। लेकिन उनके खड़े होने का ढंग दूसरा है। वे क्यू में पीछे खड़े हो जाते हैं। जहां भी धक्कमधुक्की है, वे पीछे खड़े हो जाते हैं। लेकिन उनके पीछे खड़े होने की यह जो शांत स्थिति है, क्योंकि जिसे आगे नहीं जाना है, उसको अशांत होने का कोई कारण नहीं है। जिसे आगे नहीं जाना है, उसको चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। जिसे आगे नहीं जाना है, उसकी न कोई प्रतिस्पर्धा है, न कोई प्रतियोगिता है, न कोई ईर्ष्या है, न कोई संघर्ष है। जिसे आगे नहीं जाना है, उसका कोई दुश्मन नहीं है। कोई प्रयोजन नहीं दुश्मन का। जिसका कोई दुश्मन नहीं, जिसकी कोई अशांति नहीं, चिंता नहीं, पीड़ा नहीं, दुख नहीं, उसमें जो दीप्ति आनी शुरू हो जाती है, उस दीप्ति के कारण कुछ लोग उसके पीछे क्यू लगाने लगते हैं। यह दूसरी प्रक्रिया है। ये लोग पीछे खड़े होते जाते हैं। और इनको इतना चुप खड़ा होना होता है कि उसको पता न चल जाए कि पीछे और लोग खड़े हो गए हैं। नहीं तो वह उनके पीछे जाकर खड़ा हो जाएगा।

Saints too are sometimes found in front. But their way is different. They stand at the back. Wherever there is pushing, they move to the rear. In that calm stance, because they do not need to go ahead, there is no restlessness. One who does not need to go ahead has no anxiety, no competition, no jealousy, no struggle. One who does not need to go ahead has no enemies. What is the use of enemies for him? When a man has no enemies, no restlessness, no anxiety, no pain, no sorrow—the radiance that begins to arise in him draws some people to queue behind him. This is the other process. People begin to stand behind them. And they must stand so silently that he does not come to know that people have gathered behind; otherwise he will go and stand behind them.

गुरजिएफ कहता था कि संतों के पीछे चलना हो तो पता मत चलने देना, तुम्हारे पैर की आवाज मत होने देना। क्योंकि संत पीछे खड़े होने के बड़े प्रेमी हैं। वे तुम्हें आगे कर लेंगे। उनके पीछे ऐसे चलना कि जैसे तुम हो ही नहीं।

Gurdjieff used to say: If you wish to walk behind the saints, do not let them know—do not let your footsteps be heard. For saints are lovers of standing behind; they will put you ahead. Walk behind them in such a way that it is as if you are not.

कभी-कभी ऐसा होता है कि इन संतों के पीछे भी लाखों लोग इकट्ठे हो जाते हैं। लेकिन यह आगे होने की प्रक्रिया गुणात्मक रूप से भिन्न है। इस आगे होने में किसी को पीछे नहीं किया गया है। इसमें लोग पीछे हो गए हैं। राजनीति में अनुयायी बनाने पड़ते हैं; धर्म में अनुयायी बन जाते हैं। राजनीति में लोगों को पीछे रखना पड़ता है; धर्म में पीछे लोग खड़े हो जाते हैं। यह एक सहज घटना है। और इस सुगंध को दूर-दिगंत तक हवाएं अपने आप ले जाती हैं। इसलिए जो अभिमानी नहीं हैं, वे लोगों के बीच अग्रणी बने रहते हैं।

Sometimes even behind such saints millions gather. But this being “in front” is qualitatively different. In this, no one has been pushed behind; people themselves have stepped back. In politics, followers must be made; in religion, followers happen. In politics, people must be kept down; in religion, people stand down by themselves. It is a natural happening. And the breeze carries this fragrance to far horizons. Therefore those who are not proud remain foremost among men.

‘चूंकि वे किसी वाद की प्रस्तावना नहीं करते, इसलिए दुनिया में कोई उनसे विवाद नहीं कर सकता है।’

‘Since they do not put forth a thesis, therefore no one in the world can contend with them.’

वाद की प्रस्तावना विवाद के लिए निमंत्रण है। अगर मैं कहता हूं, यही सत्य है! तो मैं किसी न किसी आदमी के भीतर आकांक्षा पैदा कर दूंगा, जो कहे कि यह सत्य नहीं है। जगत एक संतुलन है। जब कोई दावा करता है तो प्रतिदावा तत्काल खड़ा हो जाता है।

The proposal of a thesis is an invitation to dispute. If I say, This alone is truth! I will evoke in someone the urge to say, This is not truth. The world is a balance. When a claim arises, a counter‑claim arises immediately.

अगर कोई महावीर के पास जाए तो उनकी कोई प्रस्तावना नहीं है। महावीर से कोई विवाद करने में सफल नहीं हो पाया; क्योंकि उन्होंने जो कहा, वह वाद नहीं है। कोई आदमी आकर कहता है, ईश्वर है। तो महावीर कहते हैं, ठीक है, यह भी ठीक है। और घड़ी भर बाद कोई आदमी आकर कहता है कि ईश्वर नहीं है। तो महावीर कहते, यह भी ठीक है। महावीर कहते कि ऐसा कोई असत्य नहीं है, जिसमें सत्य का अंश न हो। और ऐसा कोई सत्य नहीं है जो मनुष्य उच्चारित करे जिसमें असत्य सम्मिलित न हो जाए। तो इसलिए महावीर कहते हैं कि मैं क्यों चिंता करूं, कोई चीज पूर्ण नहीं है इस जगत में, तो कोई कोई भी बात आकर कहे, उसमें एक अंश तो सत्य होगा ही। वह कैसा ही वाद हो, उसमें एक अंश तो सत्य होगा ही। और पूर्ण कोई चीज सत्य नहीं है; क्योंकि मनुष्य की भाषा में पूर्ण को प्रकट नहीं किया जा सकता।

If you go to Mahavira, there is no thesis. No one succeeded in disputing with him—because what he said is not a “ism.” Someone says, God is. Mahavira says, Right—this too is right. A little while later someone says, There is no God. Mahavira says, This too is right. He says: there is no untruth that contains no part of truth; and there is no truth spoken by man in which untruth does not mix. So why worry? Nothing is complete in this world; whatever anyone says will contain a part of truth—no matter what the thesis. And nothing can be expressed as complete truth, for human language cannot express the complete.

तो महावीर का कोई वाद नहीं है। लेकिन अनुयायी तो वाद बनाते हैं। बिना वाद के अनुयायी को बड़ी कठिनाई होगी। अगर आप महावीर के अनुयायी, जैन को कहें कि ठीक है, कोई वाद नहीं है तो चलो मस्जिद! तो फिर क्यों मंदिर जा रहे हो? तो क्यों रखे बैठे हो ये महावीर के वचन? रखो कुरान! तो क्यों करते हो नमस्कार महावीर को? चलो आज नमस्कार हो जाए राम को। तो वह कहेगा, नहीं। उसका वाद है। ये इतिहास में घटने वाली दुर्घटनाएं हैं। महावीर का कोई वाद नहीं है; लेकिन अनुयायी तो बिना वाद के नहीं रह सकता। उसको तो फासला बनाना पड़ेगा कि मैं दूसरों से अलग हूं, मेरा गिरोह अलग है। सीमा बनानी पड़ेगी। सीमा बनाने में विवाद शुरू हो जाएगा।

So Mahavira has no thesis. But disciples create theses. Without a thesis the disciple is in trouble. If you tell a Jain, a follower of Mahavira, “All right—no thesis—then let us go to the mosque! Why go to the temple? Why keep Mahavira’s words? Keep the Quran! Why bow to Mahavira? Bow to Rama today.” He will say no. He has a thesis. These are the accidents of history: Mahavira had no thesis—but the follower cannot live without one. He must create a boundary to be different. And boundaries create dispute.

महावीर का कोई वाद नहीं है। लेकिन मजे की बात है कि जैन दार्शनिकों और पंडितों ने जितना विवाद भारत में किया है, उतना और किसी ने नहीं किया। पक्के विवादी हैं। और एक-एक चीज की बाल की खाल निकालने में कुशल हैं। और जैन तर्क विकसित तर्क है। सच तो यह है कि जैन अनुयायियों को खूब तर्क को विकसित करना पड़ा; क्योंकि महावीर ने तर्क को बिलकुल छुआ नहीं। उनको मुसीबत में छोड़ गए। तो उसकी काफी सुरक्षा उन्हें करनी पड़ी, उन्हें काफी ईजाद करनी पड़ी। और महावीर का जो वाद ही नहीं था, उसको भी जैनों ने स्यातवाद नाम दे दिया।

Mahavira had no thesis. Yet the Jain philosophers have argued more than any others in India. They are confirmed disputants. They split the hair a thousand ways. Jain logic is refined. In truth, Jains were forced to refine logic—because Mahavira did not touch logic. He left them in difficulty. They had to guard him a lot; they had to invent a great deal. And what was not a thesis at all, they named Syadvada—the doctrine of “perhaps.”

अब यह बड़ा उलटा नाम है। स्यात शब्द बहुत अदभुत है। वह सिर्फ पासिबिलिटी का, संभावना का सूचक है। कोई आदमी पूछता है, ईश्वर है? महावीर कहते हैं, स्यात, स्यात है। स्यात का मतलब यह है कि न तो मैं पूर्ण रूप से कहता कि नहीं है और न पूर्ण रूप से कहता कि है। स्यात का अर्थ यह है कि मैं मध्य में खड़ा हूं।

It is a contradictory name. “Syat”—“perhaps”—is a most wondrous word. It only indicates possibility. Someone asks: Is there God? Mahavira says: Syat, perhaps. “Syat” means: I neither say absolutely no nor absolutely yes. It means: I stand in the middle.

स्यात के लिए अंग्रेजी में कोई शब्द नहीं है। अभी एक अमरीकन विचारक है डिबोनो; उसने एक शब्द निकाला है, वह काम का है। वह शब्द है पो। वह नया गढ़ंत शब्द है। भाषा में कोई शब्द है नहीं। दो शब्द हैं अंग्रेजी में: यस, नो; हां, नहीं। डिबोनो ठीक महावीर की पकड़ का आदमी मालूम होता है। वह कहता है, ये दोनों शब्द खतरनाक हैं; क्योंकि इनसे पूरा हो जाता है मामला--हां या नहीं। और जिंदगी ऐसी नहीं है। जिंदगी ऐसी नहीं है। तो वह कहता है, यस और नो के बीच में एक मिडिल टर्म--पो, पी ओ। वह कहता है, पो का मतलब शायद।

For “syat” English has no word. A contemporary American thinker, De Bono, has coined one—useful. He proposes “po”—a newly minted word. There are two words in English: yes and no. De Bono seems a man of Mahavira’s grasp. He says, These two words are dangerous—because they settle things completely—yes or no. And life is not like that. Life is not like that. Hence he says, between yes and no a middle term—po, P‑O. “Po” means: perhaps.

आप पूछते हैं कि आपको मुझसे प्रेम है या नहीं? तो हां या न? डिबोनो कहता है, पो, स्यात। क्योंकि हजार चीजों पर निर्भर करता है, इतने जल्दी हां और न में जवाब देना खतरनाक है। हां का मतलब यह हुआ कि अब यह प्रेम जो है, एब्सोल्यूट हो गया। अगर मैं कहूं हां और घड़ी भर बाद आप पर नाराज हो जाऊं तो आप कहेंगे, कहां गया प्रेम? कहां गया वह प्रेम? हां भी गलत होगा, नहीं भी गलत होगा। जीवन में सभी चीजें रिलेटिव हैं, एब्सोल्यूट नहीं हैं; सब सापेक्ष है, कोई पूर्ण नहीं है। जो अभी प्रेम है, क्षण भर बाद प्रेम नहीं रह जाएगा। जहां अभी प्रेम की कोई खबर भी नहीं, क्षण भर बाद प्रेम का पौधा उग आएगा। कुछ नहीं कहा जा सकता। तो डिबोनो कहता है--पो, स्यात।

You ask: Do you love me or not? Yes or no? De Bono says: po—syat. Because it depends upon a thousand things; to reply quickly with yes or no is dangerous. Yes would mean love is absolute. If I say yes and after a moment I get angry with you, you will ask: Where is your love? No would be wrong; yes would be wrong. In life everything is relative, not absolute. What is love now may not be love a moment later. Where there is no hint of love now, a sprout may appear a moment later. Nothing can be said. So De Bono says—po, syat.

महावीर स्यात का प्रयोग किए हैं। लेकिन उनके अनुयायियों ने उसको भी वाद बना दिया--स्यातवाद। वह वाद नहीं है। स्यात का मतलब ही यह है कि कोई वाद जगत में नहीं है। तुम जितने भी वाद प्रस्तावित करते हो...। वाद का मतलब यह होता है कि कोई दावा, कि ऐसा है। ऐसा ही है, तब वाद खड़ा होता है। महावीर कहते हैं, ऐसा ही है, मत कहो; इतना ही कहो, ऐसा भी है। बस, इतना कहो। ही पर जोर मत दो, भी पर जोर दो; तो कोई कलह नहीं है, कोई विवाद नहीं है। विवाद खड़ा होता है वाद के आग्रह से। अनाग्रह, कोई दावा नहीं।

Mahavira used “syat.” But his disciples made it into a doctrine—Syadvada. Yet “syat” itself says: there is no doctrine in the world. Whatever doctrine you propose… A doctrine means a claim: it is so. “It is so” creates doctrine. Mahavira says: Do not say “so only”—say “so also.” Put emphasis not on “only,” but on “also,” and there will be no quarrel, no dispute. Dispute arises from insistence on doctrine. No insistence—no claim.

‘चूंकि वे किसी वाद की प्रस्तावना नहीं करते, इसलिए दुनिया में कोई भी उनसे विवाद नहीं कर सकता है। और क्या यह सही नहीं है, जैसा कि कहा है प्राचीनों ने: समर्पण में ही है संपूर्ण की सुरक्षा। और इस तरह संत सुरक्षित रहते हैं और संसार उनको सम्मान देता है।’

‘Since they do not put forth a thesis, therefore no one in the world can contend with them. And is it not true, as the ancients have said: in surrender alone lies the security of the whole? Thus the sage remains secure and the world accords him respect.’

समर्पण में ही है संपूर्ण की सुरक्षा, यही सूत्र का प्रारंभ था। इस सारे सूत्र में अलग-अलग पहलुओं से--लड़ना नहीं, छोड़ देना, संघर्ष मत करना, झुक जाना, विवाद मत करना, दावा मत करना, कोई प्रस्तावना ही मत करना, अपनी तरफ से कोई औचित्य सिद्ध मत करना, अपनी तरफ से झुक जाना, कड़े मत होना, अकड़ कर मत खड़े होना--इसी पहलू, इसी सत्य को अलग-अलग पहलुओं से लाओत्से ने कहा है। सार है समर्पण, सरेंडर।

“In surrender alone lies the security of the whole”—this was the opening of the sutra. In the whole sutra from different angles—do not fight, let go, do not struggle, bend, do not dispute, do not claim, do not justify yourself, yield, do not be stiff, do not stand with a swagger—Lao Tzu has said the same truth from many sides. The essence is surrender.

इस आखिरी बात को हम ठीक से समझ लें। वह इसका सार है।

Let us understand the last point well—it is the essence.

संघर्ष एक शब्द है, एक शब्द है समर्पण। संघर्ष में दूसरे से लड़ना है, जीतना है, जीतने की आकांक्षा है; हार परिणाम है। समर्पण में दूसरा दूसरा नहीं है, दूसरे से कोई विरोध नहीं है, दूसरे से कोई शत्रुता नहीं है। समर्पण में दूसरा स्वीकार है, अविरोध से स्वीकार है; जैसे आए आंधी और छोटा घास का तिनका झुक जाए, समर्पित हो जाए। आंधी से शत्रुता नहीं बांधता, मित्रता मानता है। सोचता है, आंधी खेल रही है साथ मेरे। आंधी को गुजर जाने देता है, राह दे देता है। यह जो छोटे तिनके का समर्पण है आंधी के लिए, यही उसके प्राणों की सुरक्षा है। आंधी बीत जाएगी, तिनका खड़ा हो जाएगा। बड़े वृक्ष गिर जाएंगे, तिनका बच जाएगा।

There is a word “struggle,” and a word “surrender.” In struggle, one fights the other, wants to win; and the result is defeat. In surrender, the other is not “other”; there is no opposition, no enmity. In surrender the other is accepted without conflict—as when a blade of grass bends before the storm, surrenders. It does not make the storm an enemy; it accepts a friendship—thinks, The storm is playing with me. It lets the storm pass, gives way. This surrender of the little blade before the storm is its security. The storm passes, the blade stands up again. Big trees fall; the blade survives.

समर्पण भी, इस पूरे जगत को अगर हम एक आंधी समझें, इस पूरे अस्तित्व को एक झंझावात समझें, तो समर्पण इस झंझावात में सुरक्षा का उपाय है। यहां झुक जाना है।

If we see this whole existence as a storm, surrender is the way of safety amidst the tempest. Here, bend.

झुक जाना शब्द अच्छा नहीं लगता हमारे मन में; क्योंकि हमारी भाषा न झुकने की है। लेकिन लाओत्से को समझेंगे तो झुक जाना शब्द बड़ा अदभुत है। और बहुत कम लोग इस महानता को उपलब्ध होते हैं कि झुक जाएं।

The word “bend” does not sound good to our minds because our language is the language of not bending. But if we understand Lao Tzu, “to bend” is wondrous. Very few attain to the greatness of bending.

झुक जाना है इस झंझावात में जो जगत का है। क्योंकि हम इसके अंग हैं, इससे पृथक नहीं हैं। इससे लड़ाई बेमानी है, पागलपन है। जैसे मैं अपने ही दोनों हाथों को लड़ाऊं, ऐसा पागलपन है। जैसे मेरी आंख मेरे शरीर से लड़ने लगे, मेरे पैर मेरे पेट से लड़ने लगें, ऐसा पागलपन है। लड़ाई शब्द खतरनाक है।

Bend amidst the whirlwind that is the world. For we are its parts, not separate from it. To fight it is meaningless, madness—as if I made my two hands fight each other; as if my eyes fight my body; my feet fight my belly—madness. “Fight” is dangerous.

अस्तित्व के रहस्य में जिसे प्रवेश करना है, वह अपने को ऐसा छोड़ दे, जैसे बूंद सागर में छोड़ देती है, एक हो जाती है। जैसे सूखा पत्ता हवा में छोड़ देता है, हवा के साथ एक हो जाता है। इस पूरे अस्तित्व की झंझा में मैं एक अंश मात्र हूं, पृथक नहीं, अलग नहीं। मेरा कोई अलग अस्तित्व नहीं है, एक अस्तित्व का ही एक कण हूं। तो लड़ाई बेमानी है, महंगी है; नाहक कष्ट, नाहक दुख है। पश्चिम में आज इतनी चिंता का जो कारण है, वह इस बात से पैदा हुआ है कि व्यक्ति अस्तित्व से अलग है। जो लोग भी अपने को अस्तित्व से अलग मानेंगे, वे चिंता में पड़ जाएंगे। क्योंकि तब सारा जगत शत्रु है और मुझे अपनी रक्षा करनी है। यह रक्षा हो नहीं सकती; और तब मैं टूटूंगा, मिटूंगा, परेशान होऊंगा। अगर यह सारा अस्तित्व मैं ही हूं और इसके साथ एक हूं तो मेरी मृत्यु भी मेरी मृत्यु नहीं है।

To enter the mystery of existence, let yourself be like a drop falling into the ocean, becoming one. Like a dry leaf surrendering to the wind—becoming one with it. In the storm of existence I am only a particle—not separate, not apart. I have no separate existence; I am only a grain of the one existence. To fight is meaningless and costly—a needless torment, a needless sorrow. The anxiety of the West today has arisen from the belief that the individual is separate from existence. Whoever thinks himself separate will fall into anxiety. Then the world becomes the enemy and I must protect myself. This protection is impossible; then I break, I wither, I am troubled. If this whole existence is me, if I am one with it, even my death is not my death.

उमर खय्याम ने कहा है कि क्या हुआ अगर मैं मर भी गया! तो मेरी जो मिट्टी मिट्टी में मिल जाएगी, कोई पौधा उसमें से उगेगा, कोई फूल खिलेगा, तो मैं उस फूल में खिलूंगा। मेरे प्राण विसर्जित हो जाएंगे हवाओं में, किसी के फेफड़े में प्रवेश करेंगे, कोई हृदय धड़केगा, तो मैं उस हृदय में धड़कूंगा।

Omar Khayyam said: What if I die? The dust that is my body will merge with earth; some plant will sprout from it, some flower will bloom—I will bloom in that flower. My breath will be released into the winds; it will enter someone’s lungs; some heart will beat—I will beat in that heart.

मैं मिट नहीं सकता हूं; क्योंकि मैं नहीं हूं। मैं मिट सकता हूं; अगर मैं हूं। अगर मैं नहीं ही हूं, यह अस्तित्व ही है, तो मेरे मिटने का कोई उपाय न रहा। आज जो मेरे हाथ में बहता हुआ खून है, वह किसी पक्षी में किसी दिन आकाश में उड़ा होगा। आज मेरी हड्डी में जो मिट्टी है, वह मिट्टी कभी किसी वृक्ष में फूल बनी होगी; फिर कभी फूल बनेगी। आज जिस शब्द से मैं बोल रहा हूं, वह शब्द कभी किसी वृक्ष में हवा की टक्कर से पैदा हुआ होगा; फिर कभी वृक्षों के बीच बहेगा। मेरा होना अगर अस्तित्व से अलग है तो मेरा मिटना निश्चित है। लेकिन अगर मैं अस्तित्व से एक हूं तो कभी फूल में, कभी पक्षी में, कभी आकाश में, कभी मिट्टी में, अनंत-अनंत रूपों में बना ही रहूंगा। मेरे मिटने का फिर कोई उपाय नहीं है।

I cannot be annihilated—because I am not. I can be annihilated only if I am. If I am not—and only existence is—then there is no way to annihilate me. The blood that flows in my veins today may once have flown as a bird in the sky. The earth in my bones once blossomed as a flower; it will again become flowers. The very word by which I speak today was once born from wind striking upon trees; it will again flow among trees. If my being is separate from existence, my end is certain. But if I am one with existence, then sometimes as a flower, sometimes as a bird, sometimes as sky, sometimes as earth—in infinite forms I remain. There is no way to end me.

इसलिए लाओत्से कहता है, समर्पण में है सुरक्षा। जिसने अपने को खो दिया अस्तित्व में पूरा, उसकी फिर कोई असुरक्षा नहीं है। उसकी इनसिक्योरिटी का फिर कोई सवाल नहीं है। बचाया अपने को कि असुरक्षा निश्चित है। फिर मुसीबत खड़ी है।

Therefore Lao Tzu says: in surrender there is safety. He who dissolves himself wholly into existence—his insecurity ends. If you protect yourself—danger is certain. Trouble begins.

और हम सब अपने को बचाने में लगे हैं। बचाना ही हमारा दुख है। और बचा भी नहीं पाते हैं। बचा भी नहीं पाएंगे। मिटेंगे तो ही, खोएंगे तो ही। और ऐसा भी नहीं है कि जो बचाने में लगा है, वह अलग ढंग से खोता है; और जो समर्पण करता है, वह अलग ढंग से खोता है। सिर्फ दृष्टि बदल जाती है। खोना तो दोनों को ही पड़ता है। खोना दोनों को ही पड़ता है; दृष्टि बदल जाती है। आप मरते हैं, क्योंकि आप सोचते थे आप हैं। लाओत्से सिर्फ विसर्जित होता है विराट में। वह दृष्टि बदल जाती है। लाओत्से की मृत्यु भी एक शांत मृत्यु है। कोई पीड़ा नहीं है। क्योंकि लाओत्से और बड़ा होने जा रहा है, जैसे कारागृह से छूट रहा हो। कारागृह की दीवारें गिर जाएंगी, कारागृह के भीतर छिपा हुआ आकाश विराट आकाश में मिल जाएगा। यह तो मुक्ति का क्षण है। हमारे लिए जो मृत्यु का क्षण है, वह लाओत्से के लिए मुक्ति का क्षण है। हमारे लिए जो बड़ी उदास, दुख-भरी घटना है, वह बुद्ध और महावीर के लिए निर्वाण है--विराट के साथ एक होने जा रही है चेतना।

And we are all busy protecting ourselves. That protection is our misery. Nor can we succeed. We cannot succeed. We will be lost anyway. It is not that those who protect lose one way and those who surrender lose another; only the outlook changes. Both have to lose. Both have to lose; only the vision changes. You die—because you believed you were. Lao Tzu merely dissolves into the Vast. The vision changes. Lao Tzu’s death is a quiet death—no pain. For Lao Tzu is becoming greater—as if released from a prison. The prison walls fall; the sky hidden within the prison blends with the great sky. This is the moment of liberation. What is death for us is liberation for Lao Tzu. What is sorrowful and sad for us is nirvana for Buddha and Mahavira—the consciousness becoming one with the Vast.

मंसूर ने सूली पर लटके हुए कहा है कि तुम इतना ही मत देखना कि मुझे सूली दी जा रही है; जरा आंखें खोलो! एक लाख लोग इकट्ठे थे, वे पत्थर मार रहे थे, गालियां दे रहे थे। उसकी हत्या के लिए आए हुए थे। मंसूर ने कहा, मैं तो मर रहा हूं; इतना ही मत देखना कि मैं मर रहा हूं; जरा आंखें खोलो, शोरगुल बंद करो। इस तरफ मैं मर रहा हूं, उस तरफ मैं परमात्मा से मिल रहा हूं; उसको भी तुम देख लेना। इधर मैं विदा हो रहा हूं, उधर मेरा स्वागत हो रहा है। इधर से मैं हट रहा हूं, उधर मेरा प्रवेश हो रहा है। तुमसे मैं दूर जा रहा हूं, और उसके मैं पास जा रहा हूं; उसको भी देख लेना।

Mansur, hanging on the cross, said: Do not only look that I am being crucified—open your eyes! A hundred thousand were gathered—throwing stones, abusing. They had come to kill him. Mansur said: I am dying—do not only see that. Open your eyes, stop the noise. This side I am dying—that side I am meeting Paramatma—see that too. Here I am departing—there I am being welcomed. Here I am removed—there I enter. From you I go away—to Him I come near; see that too.

लेकिन जब एक आदमी मरता है, तो हमें सिर्फ उसकी विदाई दिखाई पड़ती है। वह कहीं जा रहा है, यह बिलकुल नहीं दिखाई पड़ता। हम अंधे हैं। लेकिन इस जगत में कोई चीज खोती नहीं। एक मिट्टी का कण भी नहीं खोता है। विज्ञान कहता है, डिस्ट्रक्शन इ़ज इंपासिबल; असंभव है नष्ट करना किसी वस्तु को। एक रेत के कण को भी हम नष्ट नहीं कर सकते। रहेगा; किसी भी रूप में रहे, रहेगा। अस्तित्व बना ही रहेगा। अस्तित्व उतना ही रहेगा, उसकी मात्रा जरा भी कम नहीं हो सकती। तो जहां रेत का कण न मिटता हो, वहां आपको मिटने की इतनी क्या फिक्र है? जहां कुछ भी मिटना संभव नहीं है, वहां आदमी को लगता है--मैं मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा। यह लगना किसी भ्रांति पर खड़ा है। वह भ्रांति है अपने को अलग मान लेना। मैं अलग हूं तो घबड़ाहट शुरू हो जाती है कि मैं मिटूंगा।

But when a man dies we only see the farewell. We do not see that he goes somewhere. We are blind. In this universe nothing is lost—not even a grain of dust. Science says: destruction is impossible. We cannot annihilate even a grain of sand. It will remain—in some form it will remain. Existence will remain; its quantity cannot be diminished a jot. Where even a grain of sand does not perish, why such fear for yourself? Where nothing can be destroyed, man fears: I will die, I will be gone. This fear stands upon a delusion—the delusion of being separate. If I am separate, fear begins: I will end.

रामकृष्ण मर रहे हैं। उनको कैंसर हो गया है। वे भोजन भी नहीं ले पाते हैं। गले में कुछ डालते हैं, बाहर गिर जाता है। विवेकानंद रामकृष्ण से जाकर कहते हैं कि आप एक बार क्यों नहीं कह देते मां को? काली को क्यों नहीं प्रार्थना कर लेते? एक दफा आप कह देंगे, बात घट जाएगी।

Ramakrishna was dying—he had cancer. He could not even swallow. Whatever was put into his throat would fall out. Vivekananda said to him: Why do you not ask the Mother—Kali—just once? If you pray once, it will be resolved.

विवेकानंद की बात मान कर रामकृष्ण ने आंख बंद की, फिर खिलखिला कर हंसने लगे और उन्होंने कहा, मैंने कहा तो काली बोली: अपने गले से बहुत दिन भोजन किया, अब दूसरों के गलों से करो। तो विवेकानंद, आज तुम जब भोजन करो, तब तुम्हारे गले से मैं भोजन कर लूंगा। और यह उचित ही है, रामकृष्ण ने कहा, क्योंकि इस गले से कब तक बंधा रहूंगा? वक्त करीब आता है, जब दूसरे गलों में मुझे फैल जाना होगा।

Listening to Vivekananda, Ramakrishna closed his eyes, then burst into laughter and said: I asked—and Kali said: You ate long enough through your own throat; now eat through others’ throats. So, Vivekananda, today when you eat, through your throat I will eat. And this is proper, Ramakrishna said—how long will I be tied to this throat? The time nears when I must spread into other throats.

लेकिन अगर यही गला मेरा गला है तो फांसी लगेगी। लेकिन अगर सारे गले मेरे हैं तो लगती रहे फांसी, कितने ही फंदे बनाए जाएं, कोई न कोई गला बचता रहेगा। कितनी ही सांस घुटे, कोई न कोई सांस चलती रहेगी। और कितने ही फूल कुम्हलाएं, कहीं और फूल खिल जाएंगे। इस जगत में कुछ नष्ट नहीं होता है। सिर्फ आदमी के अहंकार की भ्रांति कि उसे लगता है मैं अलग हूं। इसलिए भय पैदा होता है कि नष्ट हो जाऊंगा।

But if this very throat is my throat—then the noose will suffocate me. If all throats are mine—let there be nooses—some throat will remain. However many breaths stop, somewhere breath will go on. However many flowers wither, elsewhere flowers will bloom. In this world nothing is destroyed. Only the ego’s delusion makes one feel, I am separate—therefore arises the fear that I will be destroyed.

समर्पण अहंकार की भ्रांति का विसर्जन है--मैं अलग नहीं हूं। फिर इस जगत में कोई संघर्ष नहीं है।

Surrender is the dissolution of the ego’s delusion—I am not separate. Then there is no struggle in this world.

आज इतना ही। पांच मिनट रुकें, कीर्तन करें।

Enough for today. Let us pause five minutes and sing a kirtan.