Skip to content
Osho

Tao Upanishad #44

8 November 1971 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

गुरजिएफ ने मनुष्य को दो विभागों में बांटा है। एक, जिसे वह कहता है व्यक्तित्व, पर्सनैलिटी; और दूसरा, जिसे वह कहता है आत्मा, एसेंस। व्यक्तित्व वह हिस्सा है, जो हम सीखते हैं। और आत्मा वह हिस्सा है, जो अनसीखा हमारे साथ है। एक तो हमारे जीवन का वह पहलू है, जो हमने दूसरों से सीखा है। और एक हमारे जीवन की वह गहराई है, जो हम लेकर पैदा हुए हैं। एक तो मैं हूं, अंतरतम में छिपा हुआ। और एक मेरी बाहरी परिधि है, मेरे वस्त्र हैं, जो मैंने दूसरों से उधार लिए हैं। व्यक्तित्व उधार घटना है, बारोड; आत्मा अपनी है।

Gurdjieff has divided man into two parts. One he calls personality; the other he calls the soul, the essence, the Atman. Personality is the part we learn. And the soul is that which is with us unlearned. One aspect of our life is what we have learned from others; and one depth of our life is that with which we are born. There is a me, hidden in the innermost. And there is my outer circumference, my garments, borrowed from others. Personality is a borrowed happening; essence is one’s own.

लाओत्से का यह सूत्र आत्मा और व्यक्तित्व के संबंध में है।

This sutra of Lao Tzu is about the relation between essence and personality.

लाओत्से कहता है, पांडित्य छोड़ो तो मुसीबतें समाप्त हो जाती हैं। बैनिश लर्निंग, वह जो सीखा है, उसे छोड़ो; वह जो अनसीखा है, उसे पा लो।

Lao Tzu says: Drop erudition and troubles cease. Banish learning; what is learned, let it go; what is unlearned, attain it.

बड़ी कठिनाई होगी लेकिन। क्योंकि हम अगर अपने संबंध में विचार करने जाएं तो पाएंगे कि सभी कुछ सीखा हुआ है। आप जो भी अपने संबंध में जानते हैं, वह सभी कुछ सीखा हुआ है। किसी ने आपको बताया है, वही आपका ज्ञान है। और जो दूसरे ने बताया है, जो दूसरे ने सिखाया है, वह आपका स्वभाव नहीं हो सकता।

It will be very difficult though. For if we begin to consider ourselves, we will find that everything is learned. Whatever you know about yourself is learned. Someone has told you—and that is your knowledge. But what others have told, what others have taught, cannot be your nature.

स्वयं को जानने के लिए किसी दूसरे की किसी भी शिक्षा की जरूरत नहीं है। हां, स्वयं को ढांकना हो, छिपाना हो, तो दूसरे की शिक्षा जरूरी और अनिवार्य है। स्वयं का होना तो एक आंतरिक, आत्मिक नग्नता है, दिगंबरत्व है। वस्त्र तो उसे छिपाने के काम आते हैं। हमारी सारी जानकारी ज्ञान को छिपाने के काम आती है। लेकिन जो जानकारी को ही ज्ञान मान लेते हैं, वे फिर सदा के लिए ज्ञान से वंचित हो जाते हैं।

To know oneself, no teaching from another is needed. Yes, if you want to cover yourself, to hide yourself, then the other’s teaching is necessary and inevitable. To be oneself is an inner, spiritual nakedness, a sky-cladness. Clothes exist to hide that. Our entire information serves to hide wisdom. But those who take information to be wisdom are deprived of wisdom forever.

एक बच्चा पैदा होता है; जो भी एसेंस है, जो सार है, जो आत्मा है, लेकर पैदा होता है; लेकिन एक कोरी किताब की तरह। फिर हम उस पर लिखना शुरू करते हैं--शिक्षा, समाज, संस्कृति, सभ्यता। फिर हम उस पर लिखना शुरू करते हैं। थोड़े ही दिनों में कोरी किताब अक्षरों से भर जाएगी। स्याही के काले धब्बे पूरी किताब को घेर लेंगे। और क्या कभी आपने खयाल किया है कि जब आप किताब पढ़ते हैं, तो आपको सिर्फ स्याही के काले अक्षर ही दिखाई पड़ते हैं, पीछे का वह जो सफेद कागज है, कोरा, वह दिखाई नहीं पड़ता?

A child is born; whatever essence is there, whatever is the core, the soul, he brings with him; but like a blank book. Then we begin to write on it—education, society, culture, civilization. Then we begin to write. In a few days the blank book will be filled with letters. Black blotches of ink will cover the whole book. And have you ever noticed? When you read a book you see only the black letters of ink; the white paper behind, the blankness—you do not see it.

एक प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक इस पर काम कर रहा था, डाक्टर पर्ल्स इस संबंध में काम कर रहा था। उसने अपने विद्यार्थियों की कक्षा के सामने एक दिन आकर ब्लैक बोर्ड पर एक बड़ा सफेद कागज टांगा, ब्लैक बोर्ड के बराबर। फिर उस बड़े सफेद कागज पर एक छोटा सा स्याही का काला गोल बनाया, एक बिंदु बनाया, अति छोटा। गौर से देखें तो ही दिखाई पड़े। और फिर उसने अपने विद्यार्थियों से पूछा कि तुम्हें क्या दिखाई पड़ता है?

A famous psychologist, Dr. Perls, worked on this. One day he came before his students, pinned a large white sheet upon the blackboard—large as the board itself. Then on that great white sheet he made a tiny black round, a dot, very small; only if you looked carefully would you notice it. And he asked his students, “What do you see?”

तो उन्होंने कहा, एक काला गोल बिंदु दिखाई पड़ता है। उस पूरी कक्षा में एक भी विद्यार्थी ने न कहा कि बोर्ड पर टंगा हुआ सफेद कागज का टुकड़ा भी दिखाई पड़ता है।

They said, “A black round dot.” Not one student in the class said, “We also see the white sheet hung upon the board.”

बहुत बड़ा था सफेद कागज का टुकड़ा, पर वह किसी को दिखाई नहीं पड़ रहा है। दिखाई पड़ रहा है एक काला बिंदु। उसका कारण है। कोरापन हमें दिखाई ही नहीं पड़ता; कोई दाग हो तो दिखाई पड़ता है। जितना स्वच्छ और कोरापन हो, उतना ही अदृश्य हो जाता है। शायद परमात्मा इसीलिए दिखाई हमें नहीं पड़ता। वह जगत का कोरापन है, इनोसेंस है। वह जगत की निर्दोषिता है। लेकिन दाग हमें दिखाई पड़ते हैं। दाग देखने में हमारी कुशलता का कोई अंत नहीं है।

The white sheet was very large, yet no one saw it. They saw a black dot. There is a reason. Blankness is not seen; a stain is seen. The more pure and blank a thing is, the more it becomes invisible. Perhaps that is why Paramatman is not seen by us—He is the blankness of the world, the innocence. He is the world’s guilelessness. But stains we see. Our skill at seeing stains knows no end.

एक बच्चा तो कोरा पैदा होता है। फिर हम उस पर लिखना शुरू करते हैं। जरूरी है कि हम उस पर कुछ लिखें। जीवन के संघर्ष के लिए उपयोगी है। शायद कोरे कागज की तरह तो वह जी भी न पाएगा। कोरे कागज की तरह शायद वह एक क्षण भी इस जीवन के संघर्ष में सफल न हो पाएगा। लिखना जरूरी है। कहें कि एक जरूरी बुराई है, नेसेसरी ईविल है। फिर हम लिखते जाएंगे। उसका नाम देंगे, उसका रूप देंगे।

A child is born blank. Then we begin to write upon him. It is necessary we write something; for the struggle of life it is useful. Perhaps, as a blank sheet, he may not even be able to live. As a blank sheet he might not succeed for even a moment in life’s struggle. Writing is necessary—call it a necessary evil. Then we keep writing: give him a name, give him a form.

आप कहेंगे कि नाम तो ठीक है, रूप तो हर आदमी लेकर पैदा होता है।

वह भी खयाल गलत है। नाम भी हम देते हैं, रूप भी हम देते हैं। क्यों? क्योंकि जो शक्ल एक मुल्क में सुंदर समझी जाती है, दूसरे मुल्क में असुंदर समझी जाती है। एक ढंग का चेहरा चीन में सुंदर समझा जाता है, ठीक वैसे ही ढंग का चेहरा भारत में सुंदर नहीं समझा जाएगा। चपटी नाक चीन में असुंदर नहीं है, सारी दुनिया में असुंदर हो जाएगी। बड़े और लटके हुए ओंठ नीग्रो के लिए असुंदर नहीं हैं, सारी दुनिया में असुंदर हो जाएंगे। नीग्रो लड़कियां अपने ओंठ को बड़ा करने का सब कुछ उपाय करेंगी। पत्थर बांध कर लटकाएंगी, ताकि ओंठ चौड़ा हो जाए, बड़ा हो जाए। हमारे मुल्क में या जहां भी आर्यों का प्रभाव है, पश्चिम में, पतला ओंठ।

You will say name is fine, but form—doesn’t each person bring his own? That, too, is a mistake. The name we give, and the form we give—why? Because what is considered beautiful in one country is considered ugly in another. A type of face is called beautiful in China; the same type will not be called beautiful in India. A flat nose is not ugly in China; elsewhere in the world it may be. Large, pendulous lips are not ugly for Africans; elsewhere they may be called ugly. African girls will use every device to enlarge their lips—hanging stones to broaden them. In our lands, or wherever the Aryan influence is, in the West, thin lips are prized.

कहना मुश्किल है कि कौन सुंदर है। दोनों के पक्ष और विपक्ष में बातें कही जा सकती हैं। क्योंकि नीग्रो कहते हैं कि ओंठ जितना चौड़ा हो, चुंबन उतना ही विस्तीर्ण हो जाता है। हो ही जाएगा। लेकिन पतले ओंठ को मानने वाले लोग कहते हैं कि ओंठ जितना चौड़ा हो, चुंबन तो विस्तीर्ण हो जाता है, लेकिन फीका हो जाता है। क्योंकि जब भी कोई चीज बहुत जगह फैल जाती है, तो उसका प्रभाव फीका हो जाता है, इंटेंसिटी कम हो जाती है। लेकिन क्या सुंदर है, पतला ओंठ या मोटा ओंठ? समाज सिखाएगा कि क्या सुंदर है।

It is hard to say what beauty is; arguments can be offered both ways. Africans say, “The wider the lips, the more expansive the kiss.” No doubt it will be. But those who favor thin lips say, “The wider the lips, the kiss does become expansive, but it turns insipid; for whenever a thing spreads too far, its impact grows faint; intensity is lost.” But which is beautiful—thin lips or thick lips? Society will teach what is beautiful.

रूप भी हम देते हैं। नाम भी हम देते हैं, रूप भी हम देते हैं, विचार भी हम देते हैं। फिर व्यक्तित्व की पर्त बननी शुरू हो जाती है। आखिर में जब आप अपने को पाते हैं, तो आपको खयाल भी नहीं होता कि एक कोरापन लेकर आप पैदा हुए थे, जो पीछे छिप गया है--बहुत सी पर्तों में। वस्त्र इतने हो गए हैं कि आपको अब अपने को खोजना कठिन है। और आप भी इन वस्त्रों के जोड़ को ही अपनी आत्मा समझ कर जी लेते हैं। यही अधार्मिक आदमी का लक्षण है। जो वस्त्रों को ही समझ लेता है कि मैं हूं, वही आदमी अधार्मिक है। जो वस्त्रों के भीतर उसको खोजता है, जो समस्त सिखावन के पहले मौजूद था, और जो समस्त वस्त्रों को छीन लिया जाए तो भी मौजूद रहेगा, उस स्वभाव को, वही व्यक्ति धार्मिक है।

We give the form. The name we give, the form we give, the ideas we give; thus the layers of personality begin to form. In the end, when you find yourself, you no longer recall that you were born with a blankness that has slipped to the back—under many layers. So many clothes have been piled on that now it is difficult to find yourself. And you live by taking this heap of garments to be your soul. This is the mark of the irreligious man: he takes the clothes to be himself. He who seeks that which is within the clothes, which existed before all teaching, and which will remain even if every garment is stripped away—that nature—only that person is religious.

लाओत्से कहता है, छोड़ो सिखावन। जो-जो सीखा है, छोड़ दो, तो तुम स्वयं को जान सकोगे।

Lao Tzu says: Drop teaching. Whatever you have learned, drop it—and you will be able to know yourself.

लेकिन हम बड़े उलटे लोग हैं। हम तो स्वयं को भी जानना हो तो उसे भी दूसरों से सीखने जाते हैं। स्वयं को खोना हो, तो दूसरे से सीखना अनिवार्य है। स्वयं को जानना हो, तो दूसरों की समस्त शिक्षाओं को छोड़ देना जरूरी है। जगत में कुछ भी जानना हो अपने को छोड़ कर तो शिक्षा जरूरी है। और जगत में स्वयं को जानना हो तो समस्त शिक्षा का त्याग जरूरी है। क्योंकि जगत में कुछ और जानना हो तो बाहर जाना पड़ता है और स्वयं को जानना हो तो भीतर आना पड़ता है। यात्राएं उलटी हैं।

But we are peculiar folk. To know oneself we even go to learn from others. To lose oneself, the other’s teaching is indispensable. To know oneself, it is necessary to drop all teachings of others. In the world, if anything is to be known apart from oneself, education is necessary. But to know oneself, the renunciation of all education is necessary. For to know the world one must go out; to know oneself one must come in. The journeys are opposite.

तो धर्म एक तरह की अनलर्निंग है; शिक्षा नहीं, एक तरह का शिक्षा-विसर्जन, एक तरह का शिक्षा का परित्याग। जो भी सीखा है, सभी छोड़ देना है। इसमें धर्म भी आ जाता है; जो धर्म सीखा है, वह भी आ जाता है। जो शास्त्र सीखे हैं, वे भी आ जाते हैं। जो सिद्धांत सीखे हैं, वे भी आ जाते हैं। जो भी सीखा है, सभी कुछ आ जाता है। इसलिए धर्म परम त्याग है। धन को छोड़ना बहुत आसान है; जो सीखा है, उसे छोड़ना बहुत कठिन है। क्योंकि धन हमारे ऊपर के वस्त्रों जैसा है; जो हमने सीखा है वह हमारी चमड़ी बन गया है। उसे छोड़ना इतना आसान नहीं है। क्योंकि हम अपने सीखे हुए के जोड़ ही हैं।

Religion is a kind of unlearning; not an education, but a letting-go of education, a relinquishment of the learned. Whatever has been learned must be dropped. This includes religion—the religion you have learned. The scriptures you have learned are included. The doctrines you have learned are included. Whatever has been learned is included. That is why religion is the supreme renunciation. To drop wealth is easy; to drop what you have learned is very difficult. Wealth is like outer garments; what we have learned has become our skin. To drop it is not easy. For we are the aggregate of our learning.

एक आदमी से पूछें कि तुम कौन हो, वह कहता है, मैं डाक्टर हूं। एक आदमी से पूछो वह कौन है, वह कहता है, मैं शिक्षक हूं। एक आदमी को पूछो वह कौन है, वह कहता है, अ हूं, ब हूं, स हूं। गौर से देखो तो वे सब यह बता रहे हैं कि उन्होंने क्या-क्या सीखा है। एक आदमी ने डाक्टरी सीखी है, इसलिए वह डाक्टर है। एक आदमी ने वकालत सीखी है तो वह वकील है। और एक आदमी ने चोरी सीखी है तो वह चोर है। और हमारे मुल्क में कुछ लोग साधुता सीख लेते हैं, वे साधु हैं।

Ask a man, “Who are you?” He says, “I am a doctor.” Ask another, he says, “I am a teacher.” Ask another, he says, “I am A, I am B, I am C.” Look carefully—each is telling what he has learned. One learned medicine, so he is a doctor. One learned law, so he is a lawyer. One learned thieving, so he is a thief. And in our land some learn sainthood, they are sadhus.

लेकिन यह सब सिखावन है। यह सीखा हुआ है। सीखे हुए का धर्म से कोई संबंध नहीं है। अनसीखे की खोज! जिसे न कभी हमने सीखा है और न सीख सकते हैं, जो हम हैं ही, जिसमें सिखावन से कुछ जोड़ा नहीं जा सकता, कुछ घटाया नहीं जा सकता, जो हमारी मौजूदगी में ही छिपा है, उसकी खोज।

But this is all teaching. This is the learned. The learned has nothing to do with religion. Religion is the search for the unlearned—for that which we have never learned and cannot learn; that which we already are; to which nothing can be added or subtracted by teaching; which is hidden within our very being—the search for that.

और लाओत्से कहता है, छोड़ो पांडित्य, मुसीबतें समाप्त हो जाती हैं। क्योंकि सभी मुसीबतें पांडित्य की मुसीबतें हैं। व्यक्ति की, समाज की सारी मुसीबतें जानकारी की मुसीबतें हैं, पांडित्य की मुसीबतें हैं। जो हम जानते हैं, वही हमारी मुसीबत बन जाता है।

And Lao Tzu says: Drop erudition, and troubles cease. For all troubles are troubles of erudition. The troubles of the person and the society are troubles of information, troubles of scholarship. What we know becomes our trouble.

इसे थोड़ा समझना पड़े। जो हम जानते हैं, वह हमारी मुसीबत कैसे बन जाता होगा? क्योंकि जो हम जानते हैं, उसके कुछ अनिवार्य परिणाम होंगे, पहला। जानने के कारण हम कभी भी सहज न हो पाएंगे; हर क्षण असहज होंगे। स्पांटेनियस होना असंभव हो जाएगा।

We must understand how what we know becomes our trouble. Because what we know has inevitable consequences. First: because of knowing we can never be spontaneous; every moment we are ill at ease. To be spontaneous becomes impossible.

एक आदमी आपके पड़ोस में बैठा हुआ है। आप शांति से बैठे हुए हैं। आप उससे पूछते हैं, आप कौन हैं? वह कहता है, मैं मुसलमान हूं, या ईसाई हूं, या हिंदू हूं। तत्क्षण आप असहज हो जाएंगे। आदमी तिरोहित हो गया। मुसलमान बैठा है पड़ोस में; और मुसलमान के संबंध में आपने कुछ सीख रखा है। अब ये दो आदमी पड़ोसी नहीं हैं। अब इनके बीच में सिखावन आ गई। अगर आप हिंदू हैं, तो उसने भी हिंदू के संबंध में कुछ सीख रखा है। अब ये दोनों आदमी हजार मील की दूरी पर हो गए। अब इनके बीच फासला बड़ा हो गया। अब इन दोनों के हाथ कितने ही फैलें तो भी मिल नहीं सकते। अभी दो क्षण पहले ये पड़ोसी थे; इनके बीच कोई फासला न था। अब इन दोनों की शिक्षाएं बीच में आ गईं। अब ज्ञान का पहाड़ बीच में आ गया। जो आदमी क्षण भर पहले सिर्फ आदमी था, अब आदमी नहीं है, मुसलमान है। जो क्षण भर पहले आदमी था, अब आदमी नहीं है, हिंदू है।

A man sits beside you. You are sitting peacefully. You ask him, “Who are you?” He says, “I am a Muslim—or a Christian—or a Hindu.” Instantly you become uneasy. The man disappears; a Muslim sits beside you. And about the Muslim you have learned certain things. Now the two are no longer neighbors. Between them teaching has entered. If you are a Hindu, he too has learned certain things about Hindus. Now the two are separated by a thousand miles. A great distance has opened. Now, however far the hands extend, they cannot meet. A moment ago they were neighbors; there was no distance. Now their teachings have come between them; a mountain of knowledge stands in the middle. The man who a moment ago was simply a man is now not a man, but a Muslim; the one who was a man is now not a man, but a Hindu.

और मजे की बात यह है कि दो हिंदू एक से नहीं होते और दो मुसलमान एक से नहीं होते। मुसलमान अ और मुसलमान ब के बीच उतना ही फासला होता है, जितना हिंदू और मुसलमान के बीच होता है। दो मुसलमान एक से नहीं होते, दो हिंदू एक से नहीं होते। लेकिन आपके दिमाग में एक धारणा है कि मुसलमान कैसा होता है; वही धारणा आप इस पड़ोसी पर भी लगा देंगे। वह धारणा झूठी है, इस आदमी से उसका कोई संबंध नहीं है। उस धारणा को जिन्होंने बनाया होगा, उनसे भी इसका कोई संबंध नहीं है। यह आदमी बिलकुल निर्दोष और निरीह है।

And the strange thing is: two Hindus are never alike, and two Muslims are never alike. Between Muslim A and Muslim B there is as much distance as between a Hindu and a Muslim. But in your head there is an image of what a Muslim is; you will apply that image to this neighbor. That image is false; it has nothing to do with this man. It has nothing to do even with those who made the image. This man is utterly innocent and helpless.

लेकिन अब आपके मन में न मालूम कितनी धारणाओं का जाल खड़ा हो गया। और इस आदमी को अब आप एक खाने में रख देंगे, एक कैटेगरी में रख देंगे कि मुसलमान है। हम भलीभांति जानते हैं कि मुसलमान कैसे होते हैं। आपकी पूरी की पूरी चेतना सिकुड़ जाएगी। अब जो भी व्यवहार आप करेंगे, वह व्यवहार इस आदमी से नहीं होगा, वह आपकी धारणा के मुसलमान से होगा। आप असहज हो गए। सहजता समाप्त हो गई। सहजता का अर्थ तो था कि इस आदमी से संबंध होता। अब आप इससे बात भी नहीं करेंगे। बात भी करेंगे तो आपके मुसलमान से बात होगी, जो आपकी धारणा है।

But now a web of countless notions has arisen in your mind. You will put this man into a slot, a category: “He is a Muslim.” “We know well what Muslims are like.” Your whole consciousness will contract. Whatever behavior you have now will not be with this man, it will be with your imagined Muslim. You are ill at ease. Spontaneity is lost. Spontaneity would have meant relating to this man as he is in this moment. Now even if you speak, your talk will be with your imagined Muslim—the assumption in your head.

हमारी जानकारी सब जगह हमें असहज बना देती है। सहज का अर्थ होता है: क्षण में जो सत्य है, वहां उसके साथ व्यवहार। लेकिन जानकारी व्याख्या बन जाती है; फिर हमारा व्याख्या के साथ व्यवहार होता है।

Our information makes us ill at ease everywhere. The spontaneous means: responding to the truth of the moment. But information becomes interpretation; then our dealing is with our interpretation.

हम शब्दों में जीते हैं।

We live in words.

मैं एक घर में मेहमान होता था। पड़ोस में एक चर्च था। चर्च बहुत सुंदर था। तो जब भी मैं वहां मेहमान होता था, सुबह उठ कर चर्च में चला जाता। सन्नाटा होता, रविवार को छोड़ कर वहां कोई आता भी नहीं था। मित्र को पता चला, जिनके घर मैं ठहरता था, वे भागे हुए मेरे पीछे आए एक दिन और कहा कि आप, आपको मुझे कहना था, मंदिर ले चलता। चर्च में जाने की क्या जरूरत थी? और मंदिर फिर ज्यादा दूर भी नहीं है। मैं उनसे कुछ बोला नहीं।

I was once a guest in a house. Next door was a church—very beautiful. Whenever I stayed there, I would go into the church at dawn. It would be silent; except on Sundays no one came. My host came to know of it, ran after me one day and said, “You should have told me—I would have taken you to the temple. What need to go to a church? The temple isn’t far.” I said nothing.

दस वर्ष बाद उसी घर में फिर मेहमान था। वह चर्च बिक गया और जिन मित्र के घर मैं ठहरता था, उनके संप्रदाय ने ही उस चर्च की जायदाद खरीद ली थी। मकान वही था, दरख्त वही थे, पक्षी वही थे, सन्नाटा वही था; सिर्फ तख्ती बदल गई थी। अब वह चर्च नहीं था। सुबह ही उठ कर उन्होंने मुझसे कहा--वे तो भूल भी चुके थे कि दस साल पहले उसी मकान से मुझे बाहर निकाल लाए थे--उन्होंने मुझसे कहा, आपको बड़ी खुशी होगी, पड़ोस की जमीन हमने खरीद ली है और अब वहां सिर्फ मूर्ति की स्थापना होने की देर है। मंदिर बन गया है, आप अंदर आइए।

Ten years later I was guest in the same house. The church had been sold, and my host’s sect had purchased the property. The building was the same, the trees the same, the birds the same, the silence the same; only the signboard had changed. It was no longer a church. Early morning he said to me—he had forgotten that ten years earlier he had dragged me out from the same place—“You will be very pleased; we have bought the adjoining property. Only the installation of the idol remains. The temple is ready—please come inside.”

सब वही है; सिर्फ तख्ती बदल गई है। तब वह चर्च था, तब मेरा जाना उन्हें गुनाह मालूम पड़ा था। अब वह मंदिर है, अब मैं न जाऊं तो उन्हें गुनाह मालूम पड़ेगा।

Everything is the same; only the signboard is changed. Then it was a church, and my going there seemed a sin to him. Now it is a temple; if I do not go, that will seem a sin.

हमारा व्यवहार यथार्थ से नहीं है; शब्दों से है, जानकारियों से है। एक क्षण में, शब्द बदल जाए, हमारा व्यवहार बदल जाता है। लेबल कोई बदल दे, भीतर जो वस्तु थी, वही है। बस ऊपर की तख्ती कोई बदल दे, सब बदल जाता है। इससे जटिलता खड़ी होगी। और हमारा जीवन इस जटिलता का ही परिणाम है। और यह जटिलता न केवल ऐसे ऊपरी जगत में दिखाई पड़ेगी, यह जटिलता भीतर भी प्रवेश कर जाएगी--भीतर भी! फिर हम व्यक्तियों को, उनकी अनुभूतियों को, उनके प्राणों को नहीं देख पाते।

Our conduct is not with reality, but with words, with information. In a single moment if the word changes, our behavior changes. Someone changes the label; the thing within remains the same. But if the signboard is changed, everything changes. This creates complexity; our life is the outcome of this complexity. And this complexity will not remain merely in outer matters; it will enter within as well—within! Then we cannot see the person, his feeling, his very life.

एक आदमी आपसे कह रहा है कि मुझे आपसे बहुत प्रेम है। आप फिर उसकी आंखों में नहीं देख पाते, न फिर उसके चेहरे में झांक पाते, न उसकी आत्मा में उतर पाते। बस, ये शब्द ही आपके हाथ में पड़ते हैं कि मुझे बहुत प्रेम है। इन शब्दों के आधार पर ही फिर आप सब कुछ निर्णय करते हैं। वे निर्णय फिर आपको दुख में ले जाते हैं। एक आदमी आप पर नाराज हो रहा है, बुरा-भला कह रहा है। शब्द ही आप पकड़ लेते हैं; उस आदमी की आंखों में नहीं झांकते। कभी ऐसा भी होता है कि नाराजगी प्रेम होती है। और कभी ऐसा भी होता है कि प्रेम सिर्फ एक धोखा होता है। लेकिन शब्द, जानकारी बड़ी महत्वपूर्ण हो जाती है। फिर हम शब्दों के आसपास ही अपने जीवन का सारा भवन निर्मित करते हैं। वह भवन ताश के पत्तों का भवन है। उसमें रोज दरार पड़ेगी, रोज दुर्घटना होगी, रोज मकान गिरेगा। जरा सा हवा का झोंका आएगा और सब गिर जाएगा। और तब हम यथार्थ को दोष देंगे और हम कहेंगे कि यथार्थ बड़ा कठोर है और जीवन बड़ा दुख है। न तो जीवन दुख है और न यथार्थ बड़ा कठोर है। आप यथार्थ को जानते ही नहीं। आप शब्दों के घरों में रहते हैं। आपने यथार्थ को कभी झांका ही नहीं। जो था, वह आपने देखा नहीं। आप अपनी व्याख्या में ही चल रहे हैं।

A man says to you, “I love you very much.” You no longer look into his eyes, nor peep into his face, nor descend into his soul. You catch the words: “I love you very much.” On the basis of these words you decide everything; and those decisions lead you into sorrow. A man is angry with you, abuses you; you catch only the words—you do not look into his eyes. Sometimes anger is love; sometimes what looks like love is only a deception. But words, information, become crucial. Then we build the entire house of our life around words. That house is a house of cards. Every day cracks will appear; every day accidents will happen; a slight gust will bring it down. And then we blame reality and say, “Reality is hard; life is misery.” Neither is life misery, nor is reality harsh. You do not know reality. You live in houses of words. You have never peeped into what is. You move only within your interpretations.

इन व्याख्याओं के इर्द-गिर्द फंसे हुए आदमी को लाओत्से कहता है जानकारी में, पांडित्य में उलझा हुआ आदमी। इसे छोड़ो तो विपत्तियां मिट जाती हैं, मुसीबतें समाप्त हो जाती हैं।

The person caught around these interpretations is, for Lao Tzu, entangled in information, in scholarship. Drop it, and calamities vanish, troubles cease.

क्या होगा छोड़ने से? यथार्थ का साक्षात्कार। और यह बड़े मजे की बात है कि सत्य को जान लेना कभी भी दुखदायी नहीं है। चाहे कितना ही दुखदायी प्रतीत होता हो, सत्य को जानना कभी भी दुखदायी नहीं है। और असत्य चाहे कितना ही प्रीतिकर प्रतीत होता हो, असत्य कभी भी प्रीतिकर नहीं है। सत्य कितना ही चौंका दे, धक्का दे, फिर भी उसके अंतिम परिणाम निरंतर गहरे आनंद में ले जाते हैं। और असत्य कितना ही फुसलाए, समझाए, झुठलाए; असत्य कितनी ही थपकियां दे; और असत्य कितनी ही तंद्रा, नींद में डुबाने की कोशिश करे और कितना ही सुविधापूर्ण मालूम पड़े; प्रतिपल उसकी हर सुविधा अनंत-अनंत असुविधाओं को जन्म देती है।

What will happen by dropping? The encounter with reality. And it is a wondrous thing: knowing truth is never painful. However painful it may appear, knowing truth is never painful. And however pleasing untruth may appear, untruth is never pleasing. Truth may shock, it may jolt, yet its final results lead to an ever-deepening joy. Untruth may lull, console, deceive; it may pat you to sleep; it may seem convenient; but each convenience gives birth to endless inconveniences.

लेकिन हम तत्काल सुविधा के इच्छुक हैं। लंबी हमारी दृष्टि नहीं। दूर तक देखने की हमारी सामर्थ्य नहीं। बहुत पास देखते हैं हम। और उस पास देखने की वजह से हमें यथार्थ दिखाई ही नहीं पड़ता। हमारे पास तो हमारे ही शब्दों का जाल है। हम उसी में जीते हैं। मुसीबतें सघन होती चली जाती हैं।

But we are seekers of immediate convenience. Our vision is not long. We see too near. And because we see so near, reality is not seen. Close at hand there is only the web of our words. We live within that. Troubles thicken.

जैसे हम सब ने मान रखा है, हमें सब को समझाया गया है, सिखाया गया है कि प्रेम में कोई कलह नहीं है। एक सिखावन है कि प्रेम में कोई कलह नहीं है, सच्चे प्रेम में कोई कलह नहीं है, कोई द्वंद्व नहीं है, कोई संघर्ष नहीं है। इस अपेक्षा को लेकर जो लोग भी प्रेम के जगत में उतरेंगे, वे बहुत दुख में पड़ जाएंगे। क्योंकि यथार्थ कुछ और है। अगर यथार्थ को हम समझें तो प्रेम एक कलह है, एक कांफ्लिक्ट है। प्रेम एक संघर्ष है। सत्य तो यही है कि प्रेमी लड़ते रहेंगे। और जब दो प्रेमियों में लड़ाई बंद हो जाए तो समझ लेना प्रेम भी समाप्त हो गया। लड़ाई प्रीतिकर हो सकती है, वह दूसरी बात है। लेकिन प्रेम एक कलह है। और हमारी धारणाओं में प्रेम एक स्वर्ग है, जहां कोई कलह नहीं है।

We have been taught that in love there is no quarrel. One teaching says: in true love there is no conflict, no duality, no struggle. Those who enter love with such an expectation will fall into deep unhappiness. For reality is otherwise. If we understand reality: love is a quarrel, a conflict. Love is a struggle. The truth is: lovers will go on fighting; and when two lovers cease to fight, know that love too has ended. The fight may be sweet—that is another matter—but love is a quarrel. While our notions hold that love is a paradise where quarrels are not.

इस जगत में सभी चीजें परिवर्तनशील हैं। हमारे मन में बहुत सी धारणाएं स्थायी हैं, शाश्वत हैं। कहते हैं, प्रेम शाश्वत है। इस जगत में कुछ भी शाश्वत नहीं है। हम ही शाश्वत नहीं हैं, हमारा प्रेम कैसे शाश्वत हो सकेगा? हम मरणधर्मा हैं। हमसे जो भी पैदा होगा, वह मरणधर्मा होगा। सत्य यही है कि इस जगत में सभी चीजें परिवर्तनशील हैं। आकांक्षा है हमारी कि कम से कम कुछ गहरी चीजें तो न बदलें, कम से कम प्रेम तो न बदले। उस आकांक्षा के कारण वह जो परिवर्तनशील प्रेम का आनंद हो सकता था, वह भी जहर हो जाता है। उससे प्रेम स्थायी नहीं हो सकता, सिर्फ वे जो क्षण-स्थायी प्रेम में जो फूल खिल सकते थे, वे भी खिलने असंभव हो जाते हैं। ऐसे ही जैसे कोई घर में बगिया लगाए और फिर आशा करे कि जो फूल खिलें वे शाश्वत हों, वे कभी मुरझाएं न। फूल तो सुबह खिलेंगे, सांझ मुरझा जाएंगे। यही नियति है। लेकिन जो आदमी इस अपेक्षा से भरा हो कि फूल कभी मुरझाएं नहीं, तो वह जो सुबह फूल खिला था, उसका आनंद भी नहीं भोग पाएगा। क्योंकि फूल के खिलते ही मुरझाने का भय विष घोलने लगेगा, जहर डालने लगेगा।

In this world everything is changing. In our mind many notions are fixed, eternal. We say, “Love is eternal.” In this world nothing is eternal. We ourselves are not eternal—how can our love be? We are mortal. Whatever arises from us will be mortal. The truth is: everything here is in flux. Our longing is that at least some deep things should not change; at least love should not change. Because of that longing, the joy that could have flowed from love’s changing nature becomes poison. Love cannot be made permanent; and those few momentary flowers that might have bloomed in transient love are also prevented. As if a man plants a garden and hopes the flowers will be eternal, never wither. Flowers will bloom in the morning and wither by evening—such is their destiny. But one who is filled with the expectation that flowers should never fade will not even be able to enjoy the blossom of the morning; the fear of withering will pour venom the moment the flower opens.

फूल खिलते ही मुरझाना शुरू भी हो जाता है। क्योंकि खिलना और मुरझाना दो प्रक्रियाएं नहीं, एक ही प्रक्रिया का अंग हैं। मुरझाना खिलने की ही अंतिम अवस्था है। मुरझाना पूरा खिल जाना ही है। फल पकेगा तो गिर जाएगा। कोई भी चीज पूरी होगी तो मृत्यु घटित हो जाएगी। पूर्णता और मृत्यु जगत में एक ही अर्थ रखते हैं।

The moment the flower opens, withering begins—for blooming and withering are not two processes, but two phases of the same process. Withering is the final stage of blooming. Withering is complete blooming. When the fruit ripens, it falls. When anything is complete, death happens. In this world, completion and death are the same.

लेकिन जो आदमी सोच रहा है कि शाश्वत फूल खिल जाएं उसकी बगिया में, वह मुश्किल में पड़ेगा। तब एक ही उपाय है कि वह कागज के फूल बना ले, प्लास्टिक के फूल बना ले। वे स्थायी होंगे। वे भी शाश्वत तो नहीं हो सकते, लेकिन स्थायी होंगे। लेकिन वे कभी खिलेंगे भी नहीं। क्योंकि जो मुरझाने से डर गया, जो मुरझाने से बचना चाहता है, तो फिर खिलने को भी छोड़ देना पड़ेगा। वे कभी खिलेंगे भी नहीं, मुरझाएंगे भी नहीं। लेकिन तब उनमें फूल जैसा कुछ भी नहीं बचा। फूल का अर्थ ही खिलना और मुरझाना है।

But the man who hopes for eternal flowers in his garden will be in trouble. Then there is only one way: make paper flowers, plastic flowers. They will be permanent—though not eternal—but permanent. But they will never bloom. One who is afraid of withering, who wants to escape withering, must give up blooming too. They will never bloom, never fade. But then nothing of the flower remains. The very meaning of a flower is to bloom and to wither.

ऐसी हमारी जो चित्त की धारणाएं हैं, वे धारणाएं हमें वास्तविक जीवन के साथ संबंधित नहीं होने देतीं। हम अपनी ही धारणाओं को लेकर जीते हैं। यथार्थ कैसा भी हो, यथार्थ के ऊपर हम अपने ही परदे डालते हैं, अपने ही शब्द ओढ़ाते हैं, अपने ही रूप देते हैं। और यथार्थ न हमारे रूपों को मानता है, न हमारे शब्दों को, न हमारे सिद्धांतों को। और तब हर घड़ी यथार्थ में और हमारे ज्ञान में संघर्ष खड़ा होता है। वही संघर्ष हमारी मुसीबत है। हर घड़ी हममें और यथार्थ में तालमेल छूट जाता है। वह तालमेल का छूट जाना ही हमारी आंतरिक अशांति है। प्रतिपल आपकी अपेक्षा है, एक्सपेक्टेशन है, वह पूरा नहीं होता। अपेक्षा छूट जाती है, टूट जाती है। दुख और पीड़ा और कांटे छिद जाते हैं भीतर। वे कांटे आपकी ही अपेक्षा से जन्मते हैं। अपेक्षा हमारी जानकारी से पैदा होती है। हम पहले से ही जाने बैठे हुए हैं।

Such are our mental notions; they do not allow us to relate with real life. We live by our notions. Whatever reality may be, we throw our veils over it; we drape it with our words, give it our forms. But reality accepts neither our forms nor our words nor our doctrines. Then, every moment, a conflict arises between reality and our knowledge. That conflict is our trouble. Every moment the harmony between us and reality is lost. That loss of harmony is our inner restlessness. Each moment your expectation is not fulfilled. Expectations are born of our information; we are already knowing beforehand.

लाओत्से कहता है, तुम ऐसे जीयो, जैसे तुम कुछ जानते नहीं हो। तुम यथार्थ के पास इस भांति पहुंचो कि तुम्हारे पास कोई पूर्व-निष्कर्ष नहीं हैं, कोई कनक्लूजंस, कोई निष्पत्तियां नहीं हैं। न तुम्हारे पास निष्पत्तियां हैं, न तुम्हारे पास अपेक्षाएं हैं। फूल के पास पहुंचो और जानो कि फूल कैसा है। मत तय करके चलो कि शाश्वत रहे, कभी बदले नहीं, कुम्हलाए नहीं। ये धारणाएं छोड़ कर पहुंचो। फूल जैसा है, उसको वैसा ही जान कर जी लो। तब फूल एक आनंद है। तब उसका जन्म भी एक आनंद है और उसकी मृत्यु भी एक आनंद है। तब उसका खिलना भी एक गीत है और तब उसका बंद हो जाना भी एक गीत है। और तब दोनों में कोई विरोध नहीं; एक ही प्रक्रिया के अंग हैं।

Lao Tzu says: Live as if you know nothing. Approach reality in such a way that you carry no preconclusions, no conclusions, no outcomes. No conclusions, no expectations. Come to the flower and know what the flower is. Do not decide in advance that it must be eternal, must never change, must never wilt. Drop these notions, approach. Know the flower as it is, and live it as it is. Then the flower is a delight. Then its birth is a delight, and its death is a delight. Then its blooming is a song, and its closing is also a song. Then there is no opposition; they are two aspects of one process.

जीवन में दुख नहीं है; दुख पैदा होता है अपेक्षाओं से। और अपेक्षाएं शिक्षाओं का परिणाम हैं। हम सब एक क्षण को भी बिना अपेक्षाओं के नहीं जीते; उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, अपेक्षाओं का एक जगत हमारे चारों तरफ चलता है। लाओत्से कहता है, यही हैं तुम्हारी मुसीबतों के आधार।

There is no sorrow in life; sorrow is born of expectations. Expectations are the outcome of teachings. None of us lives even a moment without expectations: rising, sitting, walking, a world of expectations moves around us. Lao Tzu says: these are the foundations of your troubles.

‘हां और न के बीच अंतर क्या है?’

“What is the difference between Yes and No?”

अगर अपेक्षाएं न हों तो हां और न के बीच कोई अंतर नहीं है। अगर अपेक्षाएं हों तो हां और न के बीच से ज्यादा बड़ा अंतर और कहां होगा? मैं आपसे कुछ मांगता हूं; आप कहते हैं हां, या कहते हैं न। अगर मेरी मांग अपेक्षा से भरी है तो हां और न में बड़ा अंतर होगा। हां मेरा सुख बनेगी, न मेरा दुख हो जाएगा। लेकिन अगर मेरी कोई अपेक्षा नहीं है, अगर मैं पहले से कुछ तय करके नहीं चला हूं कि क्या होगा निष्कर्ष, क्या होगा परिणाम, अगर परिणाम के संबंध में मैंने कुछ धारणा नहीं बनाई है तो आप हां कहें, आप न कहें, इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। हां और न के बीच जो अंतर है, वह दो शब्दों के बीच अंतर नहीं है, वह दो अपेक्षाओं के बीच अंतर है। भाषाकोश में तो हां और न में अंतर होगा, विपरीत हैं दोनों; लेकिन जीवन की गहराई में, जहां व्यक्ति अपेक्षाशून्य चलता है, हां और न में कोई अंतर नहीं है।

If there are no expectations, there is no difference between yes and no. If there are expectations, where will there be a greater difference than between yes and no? I ask you for something; you say yes, or you say no. If my asking is full of expectation, the difference is great. Yes becomes my happiness; no becomes my sorrow. But if I have no expectation—if I have not decided in advance what the result must be—if I have formed no notion concerning the outcome—then whether you say yes or no, there is no difference. The difference between yes and no is not a difference between two words; it is a difference between two expectations. In a dictionary, yes and no will be opposite; but in the depth of life, where one walks without expectations, there is no difference between yes and no.

एक फकीर एक गांव से गुजर रहा है। उसने एक दरवाजे पर दस्तक दी। आधी रात हो गई है। और वह भटक गया है। और जिस गांव पहुंचना था, वहां न पहुंच कर दूसरे गांव पहुंच गया है। द्वार खुला। घर के लोगों ने कहा, क्या चाहते हैं? उस फकीर ने कहा कि अगर रात भर विश्राम का मौका मिल जाए! मैं भटक गया हूं; और जहां पहुंचना था, नहीं पहुंच पाया हूं। घर के लोगों ने पूछा कि धर्म कौन सा है तुम्हारा?

A fakir was passing through a village. He knocked at a door. It was midnight. He had lost his way; he had reached another village instead of the one intended. The door opened. The people of the house asked, “What do you want?” The fakir said, “If I could rest the night! I lost my way and have not reached where I had to go.” They asked, “What is your religion?”

क्योंकि हम मनुष्यों को तो नहीं ठहराते, धर्मों को ठहराते हैं।

For we do not host human beings; we host religions.

उस फकीर ने अपना धर्म बताया। द्वार बंद हो गए। घर के लोगों ने कहा, क्षमा करें, हम इस धर्म के मानने वाले नहीं; न केवल न मानने वाले हैं, बल्कि हम इसके विरोधी हैं। और इस गांव में आपको कहीं भी जगह न मिलेगी। यह गांव एक ही धर्म मानने वाले लोगों का है। आप व्यर्थ परेशान न हों। उस फकीर ने धन्यवाद दिया और चलने लगा। उस मकान के मालिक ने पूछा, लेकिन धन्यवाद कैसा? हम ठहराने से इनकार कर दिए हैं, धन्यवाद कैसा? उस फकीर ने कहा, तुमने कुछ तो किया। तुम क्या करोगे, इस संबंध में हमारी कोई धारणा न थी। द्वार खुलेगा, हां और न कुछ भी होगा। तुमने स्पष्ट न कहा, इतना भी आधी रात कष्ट उठाया, उसके लिए धन्यवाद!

The fakir told his religion. The door closed. “Forgive us—we do not belong to that religion; not only do we not belong, we are its opponents. In this village you will find no place. This village is of one faith. Don’t trouble yourself.” The fakir thanked them and began to walk away. The master of the house asked, “But why thanks? We refused you—why thanks?” The fakir said, “You did something. We had no notion what you would do. The door would open—either yes or no. You clearly said no; even at midnight you took that trouble; for that, thank you.”

वह फकीर जाकर गांव के बाहर सो गया। पूर्णिमा की रात थी। और जिस वृक्ष के नीचे सोया था, उस वृक्ष के फूल पूर्णिमा की रात में आवाज करके खुलते हैं। जब भी फूल की आवाज होती है, वह आंख खोल कर ऊपर देखता है--चांद भाग रहा है, फूल खिल रहे हैं, सुगंध बरस रही है।

He went and slept outside the village. It was full-moon night. Beneath the tree where he slept, the flowers open with a sound on the full moon. Each time a flower sounded, he opened his eyes and looked up—the moon was running; flowers were blooming; fragrance was raining.

सुबह फिर उस फकीर ने वापस आकर उस आदमी के द्वार पर दस्तक दी। उस आदमी ने दरवाजा खोला। फकीर ने झुक कर तीन बार पुनः-पुनः कहा, धन्यवाद! धन्यवाद! धन्यवाद! उस आदमी ने कहा, अब धन्यवाद की क्या जरूरत? तुम आदमी पागल मालूम पड़ते हो। रात मैंने मना किया था, तब तुमने धन्यवाद दिया। अब?

In the morning he returned and knocked again at the same door. The man opened. The fakir bowed and said thrice: “Thank you! Thank you! Thank you!” The man said, “What need of thanks now? You seem mad. At night I refused you—then you thanked. Now?”

उस फकीर ने कहा, अगर तुम रात मुझे मना न करते तो जिस पूर्णिमा की रात का मैंने आनंद लिया है, वह असंभव हो जाता। तुमने अगर हां भर दी होती तो मैं तुम्हारे छप्पर के नीचे सोता। मैं एक वृक्ष के नीचे सोया। और मेरे जीवन में इतने सौंदर्य का क्षण मैंने कभी नहीं जाना। एक बात तुमसे कहने आया हूं, बुरा न मानना; तुम्हारे धर्म का फकीर भी आए, उसे भी मत ठहरने देना।

The fakir said, “Had you not refused me at night, the delight of the full-moon night I tasted would have been impossible. If you had said yes, I would have slept under your roof. I slept beneath a tree. And such a moment of beauty I had never known. Let me say one thing—do not be offended: even if a fakir of your own faith comes, do not let him stay.”

अगर आपको इस घर से इनकार करके लौटा दिया गया होता तो पूर्णिमा की रात पहली तो बात तत्काल अमावस की रात हो जाती। या नहीं हो जाती? पूर्णिमा की रात तो बच ही नहीं सकती थी, तत्काल अमावस हो जाती। फूल खिल ही नहीं सकते थे। उनकी इतनी धीमी आवाज, आपके भीतर जो तुमुलनाद चलता, सुनाई भी नहीं पड़ती। आपके भीतर जो कोलाहल होता, जो हाहाकार मचता, उसके सामने कोमल फूलों के खिलने की आवाज कहां सुनाई पड़ सकती थी? आप अमावस की रात में सोते। सोते भी कैसे! चिंतित और बेचैन और परेशान होते। हां और न में बड़ा अंतर होता। इस आदमी को हां और न में कोई अंतर न था।

Had you been turned back from that house, the full-moon night would have instantly become a new-moon night. Or would it not? The full moon could not have survived; it would have become new-moon at once. The flowers could not have bloomed. Their delicate sound could never be heard over the tumult within you. You would have slept in the night of new moon—if you could sleep; you would be worried, restless. Between yes and no there would be a vast difference. For this man there was no difference.

हां और न का अंतर, सुख और दुख का अंतर धारणा का अंतर है, अपेक्षा का अंतर है; यथार्थ का अंतर नहीं है। लेकिन हम सभी कुछ यथार्थ पर थोप देते हैं। हम कहते हैं, उसने ऐसा कहा, इसलिए मैं दुखी हूं; उसने ऐसा व्यवहार किया, इसलिए मैं सुखी हूं। नहीं, कोई संबंध किसी दूसरे से नहीं है सुख और दुख का। उसने कुछ भी किया हो, आप सुखी हो सकते हैं; उसने कुछ भी किया हो, आप दुखी हो सकते हैं। उसका करना असली बात नहीं है। उसने जो किया, उसकी व्याख्या आपने क्या की, उस पर ही सब कुछ निर्भर है। आपकी अपनी व्याख्या ही आपका स्वर्ग और आपका नरक है।

The difference between yes and no, the difference between happiness and sorrow, is the difference of notions, of expectations; it is not the difference of reality. But we thrust everything on reality. We say, “He said such a thing, therefore I am unhappy; he behaved thus, therefore I am happy.” No, happiness and unhappiness have no relation to the other. Whatever he did, you can be happy; whatever he did, you can be unhappy. What he did is not the real matter. What interpretation you gave to it—that is all. Your interpretation is your heaven and your hell.

सुना है मैंने, दो मित्र गुरु की तलाश में थे। वे दोनों एक सूफी फकीर के द्वार पर पहुंचे। दोनों ने निवेदन किया, सत्य की उन्हें खोज है, तलाश है प्रभु की; रास्ता कोई बताएं। वह फकीर चुप बैठा रहा, जैसे उसने सुना ही न हो। एक मित्र ने सोचा, इस आदमी से क्या मिलेगा? या तो बहरा मालूम पड़ता है और या फिर बहुत अहंकारी है। हम इतने सत्य के खोजी, इतने दूर से चल कर आए हैं और यह आदमी ध्यान भी नहीं दे रहा है, जैसे हम कोई कीड़े-मकोड़े हों। दूसरे ने सोचा, शायद मेरे प्रश्न में कोई भूल हो गई है। शायद यह पूछने का ढंग अनुचित है। शायद सत्य की जिज्ञासा इस भांति नहीं की जाती। शायद इतनी जल्दबाजी, इतना अधैर्य दुर्गुण है। दोनों विदा हो गए।

I have heard: two friends were seeking a master. They reached the door of a Sufi fakir. Both petitioned: they are seekers of truth, of the Lord; show them a path. The fakir sat silent, as if he had not heard. One friend thought: “What can we get from such a man? Either he is deaf or very egoistic. We are seekers of truth, have come from afar, and he does not even pay attention—as if we were insects.” The other thought: “Perhaps there is some mistake in my question. Perhaps this way of asking is inappropriate. Perhaps the inquiry into truth is not made like this. Perhaps such haste, such impatience, is a vice.” Both departed.

जिसने सोचा था कि यह आदमी अहंकारी है, वह वर्षों बाद भी वैसे का वैसा था। लेकिन जिसने सोचा था कि शायद मेरी जिज्ञासा में, मेरे पूछने के ढंग में, मेरे अधैर्य में ही कोई भूल है, वह अपने को बदलने में लग गया। वर्षों बाद पहला आदमी अपने नरक में ही पड़ा था; और गर्त में हो गया था। दूसरा पूरा शांत हो गया। दूसरा धन्यवाद देने गया गुरु को। और पहला आदमी उस आदमी के खिलाफ वर्षों से गालियां बोल रहा था कि वह आदमी हमारे ऊपर ध्यान भी नहीं दिया; अहंकारी है; अपने को न मालूम क्या समझता है। दूसरा आदमी धन्यवाद देने गया कि आपकी कृपा है, आप उस दिन नहीं बोले; मैं निश्चित समझ गया कि मेरी कोई योग्यता और पात्रता नहीं है। मैं अपने को पात्र बनाने की कोशिश में ही सत्य के दर्शन को उपलब्ध हो गया हूं। मैं धन्यवाद देने आया हूं।

Years later, the first was as he had been. But the second, who thought the mistake lay in his own questioning, in his impatience, began to change himself. Years later the first was still in his hell, had fallen into a pit. The second became utterly peaceful. He went to thank the master: “By your grace, you did not speak that day; I clearly understood my unworthiness and lack of preparedness. In making myself worthy, I attained the vision of truth. I have come to thank you.”

उस गुरु ने कहा, सत्य को पाने का और कोई उपाय नहीं है। पात्र बन जाना काफी है।

The master said, “There is no other means to attain truth. To become worthy is enough.”

हम पर निर्भर है। गुरु तो चुप रहा था। एक ने समझा न, एक ने समझा हां। फासला बड़ा भी हो सकता है। फासला शून्य भी हो सकता है।

It depends on us. The master had remained silent. One understood No; one understood Yes. The gap can be vast; the gap can be zero.

लाओत्से कहता है, सब फासले ज्ञान के, पांडित्य के फासले हैं। हां और न के बीच अंतर क्या है?

Lao Tzu says: all gaps are gaps of knowledge, gaps of scholarship. What is the difference between yes and no?

हां और न लाओत्से के लिए बहुत सी बातों के प्रतीक हैं। हां है जीवन का प्रतीक; न है मृत्यु का प्रतीक। हां है सुख का प्रतीक; न है दुख का प्रतीक। हां है सफलता का प्रतीक; न है असफलता का प्रतीक। हां है पाजिटिव, विधायक का प्रतीक; और न है निगेटिव, नकारात्मक का प्रतीक।

For Lao Tzu, yes and no are symbols of many things. Yes is the symbol of life; no of death. Yes of happiness; no of sorrow. Yes of success; no of failure. Yes is the positive, the constructive; no is the negative, the denying.

लाओत्से यह कह रहा है कि विधेय में और नकार में अंतर ही क्या है? जन्म और मृत्यु में अंतर ही क्या है?

Lao Tzu is saying: what is the difference between affirmation and negation? What is the difference between birth and death?

अंतर बहुत है। जीवन को हम चाहते हैं, मृत्यु को हम नहीं चाहते; फिर अंतर बहुत है। चाह के कारण अंतर है। जीवन और मृत्यु में कोई अंतर नहीं है। जिसकी कोई चाह नहीं, उसे जीवन और मृत्यु में फिर क्या अंतर है? जिस द्वार से हम बाहर निकलते हैं, उसी से हम भीतर आते हैं। जिन सीढ़ियों से हम ऊपर चढ़ते हैं, उन्हीं से हम नीचे उतरते हैं। जब आप ऊपर चढ़ रहे होते हैं तब, और जब आप नीचे उतर रहे होते हैं तब, सीढ़ियों में कोई अंतर होता है? जब आप बाहर जाते हैं तब, और जब आप भीतर आते हैं तब, द्वार में कोई अंतर होता है? वही द्वार है, वे ही सीढ़ियां हैं। वही जन्म है; वही मृत्यु है।

There seems much difference. We desire life, we do not desire death; by desire the difference exists. In life and death themselves there is no difference. For one who has no desire, what difference is there between life and death? The same door by which we go out is the door by which we come in. The same stairs by which we ascend are those by which we descend. When you are going up, and when you are going down—do the stairs differ? When you go out, and when you come in—does the door differ? The same door, the same stairs. The same is birth; the same is death.

लेकिन हमारी अपेक्षाएं बड़ा अंतर कर देती हैं। हमारी जानकारी बड़ा अंतर कर देती है। हम सबको सिखाया गया है, मृत्यु कुछ बुरी है। यह हमारी सिखावन है। क्योंकि मृत्यु को हम जानते तो नहीं हैं। मृत्यु बुरी है, यह हमें सिखाया गया है। और जीवन शुभ है, यह हमें सिखाया गया है। और जीवन है अहोभाव, धन्यता, और मृत्यु है दुर्भाग्य, यह हमें सिखाया गया है। मृत्यु को हम जानते नहीं, यह तो पक्का ही है। जीवन को भी हम नहीं जानते हैं। वह उतना पक्का नहीं मालूम पड़ता; क्योंकि हमें लगता है कि हम जीवित हैं तो जीवन को तो जानते ही होंगे।

But our expectations create a great difference. Our information creates a great difference. We have all been taught that death is something bad. That is our teaching; for we do not know death. And we have been taught that life is auspicious. We have been taught: life is grace, death is misfortune. We do not know death—this is certain. We do not know life either—though that is less obvious; it seems we live, so we must know life.

जरूरी नहीं है कि जो जीवित है, वह जीवन को जान ही ले। क्योंकि जो जीवन को जान लेगा, वह मृत्यु को भी जान लेगा। यह एक ही द्वार है; बाहर और भीतर आने का फर्क है। जो जीवन को जान लेगा, वह मृत्यु को भी जान लेगा। क्योंकि मृत्यु कोई जीवन के विपरीत घटना नहीं है। जैसे बायां और दायां पैर हैं, और चलना हो तो दोनों का उपयोग करना होता है; ऐसे ही जो अस्तित्व है, वह जीवन और मृत्यु उसके दोनों पैर हैं। और अस्तित्व हो ही नहीं सकता; उन दोनों पैरों के कारण ही अस्तित्व की सारी गति है। एक को भी जो जान लेगा, वह दूसरे को जान ही लेगा। क्योंकि दूसरा विपरीत नहीं है, पृथक भी नहीं है। एक ही प्रक्रिया के दो अंग हैं। लेकिन हमें सिखाया गया है।

It is not necessary that he who lives knows life. He who comes to know life will also know death—for it is one door, the difference only of going out and coming in. He who knows life will know death; for death is not opposite to life. Like the left and right leg—both are used if one is to walk—so the existence uses life and death as its two legs. Existence could not be; by those two legs the whole movement of existence is. He who knows one will know the other; for the other is not opposite, not separate. Two aspects of one process. But we have been taught.

गुरजिएफ ने लिखा है। गुरजिएफ की आदत थी लोगों को छेड़ने की। इससे न मालूम कितने लोग उससे नाराज थे। एक भोज में गुरजिएफ सम्मिलित था और एक बड़ा बिशप, एक बड़ा धर्मगुरु भी निमंत्रित था। गुरजिएफ के पड़ोस में ही धर्मगुरु को बिठाया गया था। दोनों महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।

Gurdjieff has written: he had a habit of provoking people; many were angry with him. At a banquet Gurdjieff was present, and a great bishop, a religious leader, was also invited. The bishop was seated next to Gurdjieff; both were important.

गुरजिएफ ने बिशप को पूछा, धर्मगुरु को पूछा कि क्या आपका खयाल है आत्मा के संबंध में? आत्मा अमर है? धर्मगुरु ने कहा, निश्चित ही, इसमें भी कोई संदेह है? आत्मा शाश्वत है, अमर है। उसका कोई अंत नहीं। उसकी कोई मृत्यु नहीं। गुरजिएफ ने तब पूछा, और आप कब तक मरेंगे, इसके संबंध में क्या खयाल है? और मरने के बाद आप कहां पहुंचेंगे, इस संबंध में क्या खयाल है?

Gurdjieff asked the bishop, “What is your view regarding the soul? Is the soul immortal?” The bishop said, “Certainly—how can there be any doubt? The soul is eternal, immortal; it has no end, no death.” Gurdjieff asked, “And what is your thought regarding when you will die? And where will you go after death?”

तत्काल बिशप का चेहरा बिगड़ गया। यह भी कोई बात है? भद्र आदमी ऐसी बातें पूछते हैं? अभद्रता हो गई। कब मरिएगा? मरने के बाद कहां जाइएगा? बिशप ने तेजी से कहा कि कहां जाऊंगा, परमात्मा के राज्य में प्रवेश करूंगा! लेकिन भद्र आदमी ऐसी बातें पूछते नहीं हैं।

Immediately the bishop’s face soured. “Is this a subject for conversation? Do civilized men ask such questions? It is indecent—‘When will you die? Where will you go after death?’” The bishop quickly said, “Where will I go? I shall enter the Kingdom of God! But civilized men do not ask such questions.”

गुरजिएफ ने कहा कि अगर आत्मा अमर है तो मृत्यु के संबंध में पूछने में अभद्रता कैसी? और अगर मर कर प्रभु के राज्य में ही प्रवेश करना है तो आपके चेहरे पर मेरे प्रश्न से आ गई यह कालिमा कैसी? आनंद से भर जाना चाहिए कि जल्दी मरेंगे और प्रभु के राज्य में प्रवेश करेंगे।

Gurdjieff said, “If the soul is immortal, how is it indecent to ask about death? And if after death you are to enter God’s kingdom, why this darkness upon your face at my question? You should be filled with joy that soon you will die and enter the divine kingdom.”

नहीं, लेकिन दोनों में फर्क है। वह जानकारी है, वह जो बात थी आत्मा के अमर होने की, वह जानकारी है। वह शाब्दिक है, शास्त्रीय है। भय तो भीतर खड़ा है, मर न जाएं। शायद उसी भय के कारण उस जानकारी को भी पकड़ लिया है कि आत्मा अमर है। आत्मा को अमर मानने वाले लोग अक्सर मृत्यु से भयभीत लोग होते हैं। मानने वाले लोग! जानने वालों की बात करनी उचित नहीं है। मानने वाले लोग अक्सर जो मानते हैं, उससे विपरीत उनकी मनोदशा होती है। भय है मृत्यु का, तो आत्मा अमर है, इस सिद्धांत को पकड़ लेने से राहत मिलती है, कंसोलेशन मिलता है। और हमारा धर्म कंसोलेशन, सांत्वना से ज्यादा नहीं है। इसलिए धर्म हमारी ऊपरी पर्त है। वह भी हमारी सुरक्षा का उपाय है। जानते तो हैं कि मरना पड़ेगा। इसको भुलाना चाहते हैं, इस कड़वे सत्य को झुठलाना चाहते हैं। तो बड़े-बड़े अक्षरों में लिख कर रखा हुआ है: आत्मा अमर है। लेकिन कोई आपसे मृत्यु की पूछे, आपकी मृत्यु की पूछे, तो धक्का लगता है। क्यों? क्योंकि आत्मा अमर है, वह ऊपर चिपकाई हुई बात है। भीतर तो भय मौत का खड़ा है।

No—the two are different. The immortality of the soul is information, a scriptural word. The fear within stands: “May I not die.” Perhaps because of that very fear he has clung to the belief that the soul is immortal. Those who believe that the soul is immortal are often people afraid of death—believing people! Not the knowers. Believers often hold beliefs opposite to their inner state. There is fear of death; to hold the doctrine that the soul is immortal brings relief, consolation. Our religion is little more than consolation. That is why religion is our upper layer too—a device for security. We know we must die; we want to forget this bitter truth. So, written in large letters, we keep: “The soul is immortal.” But if someone asks you about death—your death—it is a shock. Why? Because “the soul is immortal” is pasted on from outside; inside stands the fear of death.

कब्रिस्तान हम गांव के बाहर बनाते हैं; मरघट गांव के बाहर बनाते हैं। कोई मर जाए तो माताएं अपने बच्चों को भीतर बुला लेती हैं--भीतर आ जाओ, कोई अरथी गुजरती है। जैसे मृत्यु को हम चाहते हैं कि किसी तरह भूल जाएं, वह दिखाई न पड़े। घर में कोई मर जाए तो घड़ी भर भी उसको रखना मुश्किल हो जाता है। शायद कल उस आदमी से हमने कहा हो कि तुम्हारे बिना हम मर जाएंगे, एक क्षण जी न सकेंगे। अब वह मर गए। अब क्षण भर भी उनको घर में रखना मुश्किल है। क्या है तकलीफ? थोड़ी देर रुकने दें। ऐसे इतने वर्ष तक वह व्यक्ति इस घर में था, दस-पांच दिन और रुके तो हर्ज क्या है?

We build cemeteries outside the village; cremation grounds are outside. If someone dies, mothers call their children inside: “Come in, a bier is passing”—as if we want to somehow forget death, to not see it. If someone dies at home, it is difficult to keep the body even for an hour. Perhaps only yesterday we had said to him, “Without you we will die; we cannot live even a moment.” Now he is dead; now it is difficult to keep him at home even for a moment. What is the trouble? Let him remain a little. For years the person was in that house; what harm if he stays ten days more?

दस-पांच दिन में आप पागल हो जाएंगे, अगर उसकी लाश रखी रहे तो। क्यों? क्योंकि उसकी लाश हर घड़ी आपको मौत की याद दिलाएगी। हर घड़ी उसका मरा होना आपके अपने मरने की सूचना बन जाएगा। एक घर में एक आदमी की मुर्दा लाश को रख लें, उस घर में फिर कोई आदमी जिंदा नहीं रह सकेगा।

Within ten days you will go mad if the corpse remains. Why? Because the corpse will remind you of death every moment; his being dead becomes a message of your own dying. Keep a dead body in a home, and no one in that home will be able to remain alive within.

इसलिए जल्दी हम निपटाते हैं। और घर के लोगों को तकलीफ न हो, इसलिए पास-पड़ोस के लोग इकट्ठे होकर जल्दी निपटाते हैं। क्योंकि ये पड़ोस के लोगों के घर में जब तकलीफ आती है तो दूसरे निपटाते हैं। यह सब एक पारस्परिक समझौता है: आदमी मरे, तो उसे जल्दी हटाओ; जिंदा लोगों के बीच से हटाओ। क्योंकि मौत को हम कहीं दूर अंत्यज की तरह व्यवहार करते हैं। वह गांव के बाहर रहे; गांव के भीतर, भरे बाजार में उसका कोई पता न चले। हमें एहसास न हो कि मौत जैसी कोई चीज भी है। मजबूरी है कि आदमी मरते हैं; तो हम उन्हें जल्दी से डिसपोज करते हैं, उनको हम निपटाते हैं। क्यों?

So we hasten. And so that the family does not suffer, neighbors gather and hasten the rites. In each other’s homes when trouble comes, others handle it. This is a mutual agreement: if a man dies, remove him quickly; remove him from among the living. We treat death like an untouchable; it must remain outside the village; in the marketplace there should be no sign of it. We do not want to feel that something like death exists. It is a compulsion that men die; so we quickly dispose. Why?

तो हमारे लिए जीवन और मृत्यु एक अर्थ नहीं रख सकते। और हमारे लिए हां और न भी एक अर्थ नहीं रख सकते। और सुख और दुख को हम कैसे मानें कि एक ही हैं।

Therefore, for us life and death cannot mean the same; yes and no cannot mean the same; how can we accept happiness and sorrow as one?

लेकिन कभी आपने खयाल किया कि अगर आप नाम न दें तो कई बार आप बड़ी मुश्किल में पड़ेंगे बताने में कि यह सुख है या दुख है। नामकरण से बड़ी आसानी हो जाती है। नाम दे देते हैं यह सुख है, तो तत्काल मन मान लेता है कि सुख है। नाम दे देते हैं दुख है, तो मान लेते हैं कि दुख है। कभी आपने खयाल न किया हो, लेकिन करना चाहिए निरीक्षण कि अगर हम नाम न दें तो कौन सी चीज सुख होगी और कौन सी चीज दुख होगी? और अगर हम नाम देने की जल्दी न करें, सिर्फ अनुभूति पर जीएं, तो एक बड़ी अदभुत बात मालूम होगी कि जिसको हम सुख कहते हैं वह किसी भी क्षण दुख हो जाता है और जिसको हम दुख कहते हैं वह किसी भी क्षण सुख हो जाता है।

But have you noticed? If you do not name a thing, many times you will be in difficulty—whether to call it pleasure or pain. Naming makes it easy. If we name it pleasure, the mind instantly accepts it as pleasure. If we name it pain, it accepts it as pain. Have you ever noticed? We should observe: if we do not name, which things will be pleasure and which pain? If we do not hurry to name, and live only the experience—then an amazing thing becomes known: what we call pleasure can become pain any moment, and what we call pain can become pleasure.

आपको मैं प्रेम करता हूं। राह पर आप मिले और मैंने आपको गले से लगा लिया। नाम न दें इसे सुख का या दुख का अभी, कोई नाम न दें। सिर्फ सीधा यह तथ्य कि मैं आपको गले से दबा रहा हूं; मेरी हड्डियां, मेरी चमड़ी आपको स्पर्श कर रही हैं; आपकी हड्डियां और चमड़ी मुझे स्पर्श कर रही हैं। इसको कोई नाम न दें कि यह आलिंगन है, सुख है, दुख है, कोई नाम न दें। सिर्फ यह तथ्य, यह फैक्ट कि क्या घटित हो रहा है। तब आपको बड़ा मुश्किल होगा कहना कि इसे सुख कहें कि दुख कहें।

I embrace you on the road. Do not name it pleasure or pain yet—give it no name. Only the fact: I am pressing you to my chest; my bones and skin touch you; your bones and skin touch me. Give this no name—“embrace,” “pleasure,” “pain”—no name. Only this fact, what is happening. Then you will find it difficult to say whether it is pleasure or pain.

और अगर आप इसे सुख कहें, कहना चाहें कि नहीं, सुख है, और मैं आपको अपनी छाती से लगाए खड़ा ही रहूं; कितनी देर यह सुख रहेगा? एक क्षण, दो क्षण, पांच क्षण, फिर आसपास भीड़ इकट्ठी होने लगेगी और लोग झांकने लगेंगे कि क्या हो गया? और फिर आप बेचैन होने लगेंगे, और फिर आपके माथे पर पसीना आने लगेगा, और आप छूटना चाहेंगे, बचना चाहेंगे। वह जो सुख था, वह कब दुख बन गया, कभी आपने भीतर परीक्षण किया? किस घड़ी आकर सुख दुख बनना शुरू हो गया? और अगर मैं न ही छोडूं?

If you say, “No, it is pleasure,” and I keep holding you to my chest—how long will it remain pleasure? A moment, two, five—and then a crowd will gather, people will peer, “What’s going on?” You will become restless, sweat on your brow; you will want to escape, be free. When did the pleasure turn into pain? Have you ever examined within? At what point did pleasure begin to become pain? And if I do not let go?

सुना है मैंने कि नादिरशाह ने ऐसा मजाक एक बार किया था। नादिर का प्रेम था एक युवती से; लेकिन युवती उस पर कोई ध्यान नहीं देती थी। नादिर ने सब उपाय किए थे। चाहता तो वह उठवा कर हरम में डलवा देता। लेकिन पुरुष को सुख मिलता है जीतने में; जबर्दस्ती करने में सारा सुख खो जाता है। चाहता था कि वह स्त्री अपने से आए।

I have heard that Nadir Shah once played such a joke. He was in love with a young woman; but she did not care. He could have had her abducted into his harem; but a man’s joy is in winning—by force all joy is lost. He wanted her to come of her own accord.

एक दिन अचानक उसे पता चला कि उस स्त्री का, नादिर का जो सिपाही है, उसका द्वारपाल जो है, उससे प्रेम है। नादिर रात पहुंचा और जब उसने अपनी आंख से उन दोनों को आलिंगन में देख लिया तो उसने उनको वहीं बंधवाया, महल बुलवाया। दोनों को नग्न किया, आलिंगन में बांध कर सामने एक खंभे से बंधवा दिया। दोनों आलिंगन में बंधे हैं खंभे से।

One night he learned that the woman was in love with one of Nadir’s own guards, the gatekeeper. Nadir came by night, saw them in embrace with his own eyes, and had them bound there and brought to the palace. He stripped them naked and tied them together in embrace to a pillar.

बड़ा गहरा मजाक हुआ। और बड़ी कठिन सजा हो गई। ये दोनों प्रेमी एक-दूसरे के पास होने को तड़पते थे। चोरी से कभी मिल पाते थे; क्योंकि नादिर का डर भी था; खतरा भी था। सब खतरे उठा कर मिलते थे क्षण भर को तो स्वर्ग मालूम होता था। अब दोनों नग्न एक-दूसरे की बाहों में खंभे से बंधे खड़े थे।

A deep joke—and a hard punishment. The two had longed to be near each other. They met in secrecy at the risk of Nadir’s wrath. For a moment it seemed like paradise. Now, naked, bound in each other’s arms, they stood tied to a pillar.

घड़ी, दो घड़ी के बाद ही एक-दूसरे के शरीर से बदबू आने लगी; एक-दूसरे की तरफ देखने का मन न रहा। जब कहीं बंधा ही हो कोई आदमी किसी के साथ तो फिर देखने को मन नहीं रह जाता। विवाह में यही परिणाम होता है। दो आदमी बंधे हैं एक-दूसरे से। थोड़े दिन में घबड़ाहट हो जाती है शुरू। विवाह बड़ी मजाक है, नादिर जैसी मजाक है। कहते हैं कि पंद्रह घंटे बाद...। पेशाब भी बह गया, मल-मूत्र हो गया, बदबू फैल गई। बहुत भयंकर मजाक हो गई। सब सौंदर्य खो गया। सब स्वर्ग नष्ट हो गया; नरक हो गया। पंद्रह घंटे बाद नादिर ने दोनों को छुड़वा दिया। कहानी कहती है कि वे दोनों फिर कभी एक-दूसरे को नहीं देखे। जो वहां से भागे, उस खंभे से, फिर कभी जीवन में दुबारा नहीं मिले।

After an hour or two the smell of each other’s bodies began to revolt them; they no longer wished to look at each other. When a man is bound with someone, the desire to look vanishes. Marriage has this outcome: two persons are bound together; soon panic begins. Marriage is Nadir’s joke. It is said that after fifteen hours—urine had flowed, excrement too, stench spread—every beauty vanished, the paradise was destroyed; it became hell. After fifteen hours Nadir freed them. The story says they never looked at each other again; having fled that pillar, they never met in life.

क्या हुआ? जिसे सुख जाना था, वह दुख में परिणत हो गया। किसी भी सुख को जरा ज्यादा खींच दो, दुख हो जाएगा; जरा सा ज्यादा खींच दो। लेकिन जो दुख हो सकता है, उसका अर्थ हुआ कि वह दुख रहा ही होगा। नहीं तो हो कैसे जाएगा? क्वांटिटी के बढ़ने से क्वालिटी अगर बदलती हो, परिमाण के बढ़ने से, घटने से अगर गुण बदलता हो तो उसका अर्थ है कि गुण छिपा हुआ रहा ही होगा। आपको प्रतीत नहीं हो रहा था, क्योंकि मात्रा कम थी। मात्रा सघन हो गई, आपको प्रतीत होने लगा। किसी भी दुख की मात्रा को भी बदल दो तो सुख हो जाता है। सुख की मात्रा को भी बदल दो तो दुख हो जाता है। दुख का भी अभ्यास कर लो तो सुख हो जाता है। दुख सुख हो जाते हैं; सुख दुख हो जाते हैं। फासले शायद शब्दों के हैं; यथार्थ का फासला नहीं है।

What happened? What was known as pleasure turned to pain. Stretch any pleasure a little too far, and it becomes pain. But if it can become pain, it means the pain was present there in seed; otherwise how could it arise? If by increase of quantity, quality changes; if by more or less, the nature changes, that means the quality was hidden already—only not apparent because the quantity was small. Increase the density, it becomes apparent. Change the quantity of any pain—it becomes pleasure. Change the quantity of pleasure—it becomes pain. Get used to pain—it becomes pleasure. Pleasures become pain; pains become pleasure. The gaps are perhaps of words; they are not gaps of reality.

लाओत्से कहता है, हां और न में कोई फर्क नहीं है।

Lao Tzu says: There is no difference between yes and no.

अगर तुम अपने ज्ञान को एक तरफ रख दो और फिर तुम जीवन के तथ्य में प्रवेश करो तो तुम पाओगे कि हां नहीं हो जाता है और नहीं हां हो जाता है। जिंदगी बड़ी बदलाहट है। यहां जिसे हम कहते हैं विधायक, वह कभी भी बदल जाता है, नकारात्मक हो जाता है। जिसे हम सुबह कहते हैं, वही सांझ हो जाती है। जिसे हम सुख कहते हैं, वही दुख हो जाता है।

If you put your knowledge aside and enter into the fact of life, you will find that yes turns into no and no into yes. Life is a vast changing. What we call positive may turn negative at any time. What we call morning becomes evening. What we call happiness becomes sorrow.

इसका अर्थ यह हुआ कि सुख और दुख यथार्थ से बाहर खींच लिए गए शब्द हैं। यथार्थ दोनों के बीच एक है। हमारा सारा ज्ञान नाम देने का ज्ञान है, चीजों को नाम देने का ज्ञान है। जब हम चीजों को नाम दे देते हैं तो हम समझते हैं ज्ञान हो गया। हम बता देते हैं कि यह दुख है, यह सुख है। हम समझते हैं कि हम सब समझ गए।

नाम के नीचे जो यथार्थ है, उसकी प्रतीति! लेकिन उसकी प्रतीति उन्हें ही हो सकती है जो सब सिखावन को छोड़ने को तैयार हों।

This means that happiness and sorrow are words pulled out from outside reality. Between the two, reality is one. Our whole knowledge is the knowledge of naming. We say, “This is sorrow; this is happiness,” and we think we have known. Under the names, the recognition of what is—only those can have it who are ready to drop all teaching.

लाओत्से कहता है, ‘शुभ और अशुभ के बीच भी फासला क्या है?’

Lao Tzu says: “What is the distance between auspicious and inauspicious?”

हां और न तो ठीक है, लाओत्से कहता है, शुभ और अशुभ, जिसे हम कहते हैं पुण्य और पाप, उसके बीच भी फासला क्या है? क्या है पुण्य, क्या है पाप? कठिन है यह बात थोड़ी। और घबड़ाहट होती है। क्योंकि लाओत्से का चिंतन अति-नैतिक चिंतन है। और गहन जैसे ही चिंतन होगा, अति-नैतिक हो जाएगा।

Yes and no is one thing. But auspicious and inauspicious—what we call merit and sin—what is the distance there? What is merit? What is sin? It is a bit difficult; it creates anxiety. For Lao Tzu’s thinking is beyond morality; the deeper the thinking, the more it transcends morality.

हम कहते हैं, यह कृत्य शुभ है और यह कृत्य अशुभ है, और ऐसा करना पुण्य है और वैसा करना पाप है। और निश्चित ही हम बांट कर जीते हैं। सुविधा हो जाती है जीने में, अन्यथा बड़ी कठिनाई हो जाए। अन्यथा बड़ी कठिनाई हो जाए। तो हम बांट कर चलते हैं कि दान पुण्य है, चोरी पाप है। दया शुभ है, क्रूरता-कठोरता अशुभ है। सच बोलना शुभ है, झूठ बोलना अशुभ है। जिंदगी में हम ऐसा बांट कर चलते हैं। जरूरी है, उपयोगी है।

We say: this act is auspicious, that is inauspicious; this is virtue, that is sin. Surely we live by dividing; it makes living convenient—otherwise life becomes very difficult. So we divide: charity is virtue, theft is sin; compassion is auspicious, cruelty inauspicious; truth-speaking is auspicious, lying inauspicious. We live by such divisions; necessary, useful.

लेकिन लाओत्से गहरे सवाल उठाता है। वह यह कहता है, फर्क क्या है? वह कहता है, कौन सी चीज है जिसको तुम कह सकते हो कि सदा शुभ है? और कौन सी चीज है जिसे तुम कह सकते हो कि सदा अशुभ है? अशुभ शुभ होते देखे जाते हैं; शुभ अशुभ हो जाते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे सुख दुख बदल जाते हैं।

But Lao Tzu raises deep questions: What is the difference? Which thing can you say is always auspicious? Which thing can you say is always inauspicious? The inauspicious becomes auspicious; the auspicious becomes inauspicious—just as happiness and sorrow change.

समझें, आप अपने पड़ोसी की सहायता करते चले जाते हैं। दया करते हैं, पैसे से सहायता पहुंचाते हैं, सब तरह से सेवा करते हैं। लेकिन आपने कभी खयाल किया? शायद कभी खयाल में भी आया हो तो भी पूरी बात नहीं निरीक्षण हो पाती है। मेरे पास बहुत लोग आते हैं, वे कहते हैं, हमने फलां आदमी के साथ इतना अच्छा किया और वह हमारे साथ बुरा कर रहा है। आम अनुभव है यह कि नेकी का फल बदी से मिलता है। लेकिन तब हम यह समझते हैं कि वह आदमी ही बुरा है। मैंने भला किया, वह बुरा कर रहा है; क्योंकि वह आदमी बुरा है।

लेकिन यह सत्य नहीं है। असल में, जिसके साथ भी आप भला करते हैं, आपका भला करना भी इतना बोझिल हो जाता है, भारी हो जाता है दूसरे पर कि उसे बदला चुकाना जरूरी हो जाता है। जब एक आदमी किसी के साथ भला करता है तो वह उसके अहंकार को चोट पहुंचाता है और खुद के अहंकार को ऊपर करता है। मैं भला कर रहा हूं! दूसरा दीन हो जाता है; मैं श्रेष्ठ हो जाता हूं। तो दूसरा मुझे ऊपर से धन्यवाद देता है कि आपकी बड़ी कृपा है कि आपने इतना मेरे लिए किया; लेकिन भीतर से मेरा अहंकार भी उसको कांटे की तरह चुभता है। वह भी चाहता है कि कभी ऐसा मौका मिले कि हम भी तुम्हारे साथ भला कर सकें; कभी ऐसा मौका मिले कि तुम नीचे और हम ऊपर; कभी हम श्रेष्ठता से छाती फुला कर खड़े हों और तुम हाथ जोड़ कर कहो कि बड़ी कृपा है!

Consider: you keep helping your neighbor, showing kindness, giving money, serving in every way. But have you noticed—even if it did occur to you, you could not observe fully—that often good deeds are repaid with evil? We then think the man is bad: “I did good, he did bad—because he is a bad man.” This is not true. In truth, when you do good to someone, your goodness becomes such a burden on the other that he must settle the account. When a man does good to another, he wounds his ego and raises his own. “I am the benefactor!” The other is made small; I become superior. Outwardly he thanks me, “Your grace is great,” but inwardly my ego pricks him like a thorn. He too wants a chance to do good to me; a chance when I am below and he is above; when he can puff his chest and I fold my hands, “Great is your kindness!”

अगर आप उसको ऐसा मौका मिलने ही न दें, आप भला किए ही चले जाएं, उसको भला करने का मौका ही न दें, तो वह आदमी आपसे बुरा भी कर सकता है। क्योंकि आपका भला उस पर इतना बोझिल हो जाए। अब दो ही उपाय हैं उसके पास। या तो वह कुछ भला आपके साथ करे और आपको नीचे बिठा दे; और या फिर अगर आप कोई मौका ही न दें...क्योंकि भला करना महंगा काम है, सभी के लिए सुविधापूर्ण नहीं है; बुरा करना सस्ता काम है, सभी कर सकते हैं।

तो अगर मैं एक आदमी को पैसे की सहायता पहुंचाए चला जा रहा हूं तो जरूरी नहीं है कि कभी ऐसी हालत हो जाए कि मुझे पैसा उससे मांगना पड़े। जरूरी नहीं है। क्योंकि जिनके पास है उनके पास और इकट्ठा होता चला जाता है और जिनके पास नहीं है उनसे और छिनता चला जाता है। वह आदमी भी चाहता है कि कभी मुझे दान करे। वह मौका न मिले तो फिर क्या करे वह आदमी? बुरा कोई भी कर सकता है; बुरा सस्ता काम है। वह कुछ मेरे लिए बुरा करे और मुझे नीचा दिखाए, मेरे संबंध में कुछ अफवाहें उड़ाए, मेरे संबंध में कुछ निंदा चलाए, कोई उपाय करे--कोई उपाय करे कि मैं नीचे हो जाऊं! जिस दिन उपाय करके वह मुझे नीचा दिखा देगा, बैलेंस हो जाएगा। हमारा निबटारा हो जाएगा; लेन-देन बराबर हो जाएगा।

If you never give him that chance—if you keep doing good, never allow him to do good—he may do you evil. Because your goodness has become so heavy. Now he has two ways: either do some good to you and put you below; or, if no chance is available—since doing good is costly and not easy for everyone—do evil; that is cheap. Spread a rumor, slander me, do something to lower me. The day he manages to make me small, the balance is restored. Our accounts are settled.

नीत्शे ने बहुत ही कठोर व्यंग्य किया है जीसस पर। क्योंकि जीसस ने कहा है कि तुम्हारे गाल पर जो एक चांटा मारे, तुम दूसरा गाल उसके सामने कर देना। हम कहेंगे कि इससे ज्यादा श्रेष्ठ सिद्धांत और क्या होगा! नीत्शे ने कहा है, ऐसा अपमान भूल कर मत करना किसी का कि कोई आदमी तुम्हारे गाल पर एक चांटा मारे तो तुम दूसरा उसके सामने मत कर देना। नहीं तो तुम तो ईश्वर हो जाओगे और वह कीड़ा हो जाएगा। और यह क्षम्य नहीं है। अच्छा हो कि तुम भी एक करारा चांटा उसको मार देना, तुम कम से कम दोनों आदमी तो रहोगे। दूसरे को भी आदमी होने की इज्जत देना।

Nietzsche has made a harsh satire on Jesus. Jesus said: “If someone strikes you on one cheek, turn the other also.” We may say, what can be higher than this? Nietzsche said: “Do not do such an unforgivable insult to anyone—that if one slaps you, you present the other cheek; for you become divine and he becomes a worm. This is unpardonable. Better that you give him a ringing slap too—at least both remain men. Give him the dignity of being a man.” No one else has criticized Jesus like this; and none else could—one needs a man of Nietzsche’s stature, equal to Jesus, to say it.

जीसस की ऐसी आलोचना किसी दूसरे व्यक्ति ने नहीं की है। लेकिन कोई दूसरा कर भी नहीं सकता। नीत्शे की हैसियत का आदमी चाहिए। वह ठीक जीसस की हैसियत का आदमी है। लेकिन इसका मतलब क्या हुआ? इसका मतलब हुआ कि शुभ भी अशुभ हो सकता है। आपने मेरे गाल पर चांटा मारा और मैंने दूसरा आपके सामने कर दिया; बड़ा शुभ कार्य कर रहा हूं मैं। लेकिन यह अशुभ हो सकता है, यह अपमानजनक हो सकता है। शायद यही सम्मानपूर्ण होता कि मैं एक चांटा आपको मारता और हम बराबर हो गए होते। उसमें आपकी इज्जत थी।

What does it mean? It means that auspicious can also be inauspicious. You slap me and I present the other cheek—what a pious act of mine! Yet it can be inauspicious, an insult. Perhaps it would have been respectful if I had slapped you once, and we would be equal; there would be your dignity in that.

क्या है शुभ? क्या है अशुभ?

What is auspicious? What is inauspicious?

जीसस ने कहा है, कनफ्यूशियस ने भी कहा है, महाभारत में भी वही सूत्र है, सारी दुनिया के धर्मों ने उसको आधार माना है कि तुम दूसरे के साथ वही करना जो तुम चाहो कि दूसरा तुम्हारे साथ करे। यह शुभ की परिभाषा है। लेकिन नीत्शे ने कहा है कि यह जरूरी नहीं है; स्वाद अलग-अलग भी होते हैं। जरूरी नहीं है, रुचियां भिन्न होती हैं। जरूरी नहीं है कि तुम जो चाहते हो दूसरा तुम्हारे साथ करे, वही तुम उसके साथ करो। क्योंकि उसकी रुचि भिन्न हो सकती है, वह चाहता ही न हो कि कोई उसके साथ ऐसा करे। यह जरा कठिन है; थोड़ा जटिल है।

Jesus has said, Confucius too, and in the Mahabharata the same sutra, and the religions of the world have taken it as a base: “Do unto others as you would have them do unto you.” This is the definition of good. But Nietzsche says: Not necessary; tastes differ. Not necessary; inclinations are different. Not necessary that what you want others to do to you, you should do to them—he may not want it. It is a little subtle, a little complex.

बर्नार्ड शॉ ने उसको ठीक मजाक पर, सरल ढंग पर रखा है। उसने कहा है कि मैं चाहता हूं कि आप मेरा चुंबन करें, इसलिए मैं आपका चुंबन करूं? तो आपको सिद्धांत समझ में आ जाएगा। जीसस कहते हैं, तुम वही करना दूसरे के साथ, जैसा तुम चाहते हो कि दूसरा तुम्हारे साथ करे। बर्नार्ड शॉ कहता है कि मैं चाहता हूं कि आप मेरा चुंबन करें तो मैं आपका चुंबन करूं? जरूरी नहीं है चुंबन लौटे। फिर क्या होगा?

Bernard Shaw put the same point humorously: “I want you to kiss me; therefore should I kiss you?” Then you will understand the principle. Jesus says: Do to others as you want others to do to you. Shaw says: “I want you to kiss me; so should I kiss you? It is not necessary the kiss be returned.” Then what?

शुभ और अशुभ इतना आसान नहीं कि बांट कर रखे जा सकें। सब श्रेणियां, जो आदमी ने बनाई हैं, बचकानी हैं। कामचलाऊ हैं, लेकिन बचकानी हैं। गहन चिंतन तो कहता है कि शुभ और अशुभ एक ही बात हैं। और इसलिए जो जानता है--दूसरों से सीख कर नहीं, जो अपने भीतर से जानता है--उसके लिए कोई चीज शुभ और अशुभ नहीं होती। सहज जीता है; उससे जो हो जाता है, वही शुभ है।

Auspicious and inauspicious are not so easy to divide and keep. All categories made by man are childish—useful for work, but childish. Deep contemplation says: auspicious and inauspicious are one. Therefore, one who knows—not by learning from others, but from within—for him nothing is auspicious or inauspicious. He lives simply; whatever happens through him is auspicious.

इस फर्क को आप समझ लें। एक तो व्यक्ति है, जो दूसरों से सीखता है: क्या शुभ है, क्या अशुभ है। नियम तय हो जाते हैं कि यह करो, यह मत करो। कमांडमेंट्‌स हैं, आदेश हैं। धर्मग्रंथ कहते हैं कि यह करना ठीक है, यह करना ठीक नहीं है। आपने याद कर लिया, उसके अनुसार आपने अपना जीवन बना लिया। आप शुभ करते चले जाते हैं; अशुभ से आप बचते चले जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आपका जीवन शुभ हो। क्यों? क्योंकि जीवन एक तरल प्रवाह है। उसमें कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

Understand the difference. One person learns from others what is auspicious and what is inauspicious; rules are fixed: “Do this, don’t do that”—commandments. The scriptures say what is right, what is wrong. You memorize and arrange your life accordingly. You keep doing the auspicious; you avoid the inauspicious. Yet it is not necessary that your life is auspicious. Why? Because life is a fluid flow; nothing can be said in advance.

अब नीत्शे की बात आपने सुनी। अगर जीसस की ही बात अकेली सुनी हो तो लगेगा कि इससे ज्यादा सही और क्या हो सकता है! लेकिन नीत्शे जो कह रहा है, वह भी सही है। वह भी दूसरा पहलू है।

You heard Jesus; it seems there can be nothing truer. But Nietzsche is also right—the other side.

इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि नैतिक पुरुष, जिनको हम नैतिक पुरुष कहते हैं, दूसरों के प्रति बहुत अपमानजनक हो जाते हैं। और इसलिए नैतिक व्यक्ति के पास रहने में एक तरह का बोझ मालूम पड़ता है, हलकापन मालूम नहीं पड़ता। क्योंकि नैतिक व्यक्ति की मौजूदगी ही आपको अशुभ करार दे देती है। नैतिक व्यक्ति की आंख आपको हर क्षण निंदित करती रहती है कि आप गलत कर रहे हैं। वह ठीक कर रहा है, आप गलत कर रहे हैं। छोटी-छोटी बात में भी उसका निर्णय है कि क्या ठीक है और क्या गलत है। इसलिए नैतिक व्यक्ति एक तरह का स्ट्रेन खड़ा करता है। इसलिए नैतिक व्यक्ति का साथ-संग कोई पसंद नहीं करता। नैतिक व्यक्ति के साथ होना कठिन मामला है; क्योंकि प्रतिपल छोटी और बड़ी बात पर, हर चीज पर ठीक और गलत होने का लेबल लगा है।

Hence often the so-called moral man becomes very insulting to others. Hence being near a moralist feels like a burden, not a lightness. The presence of the moral man declares you inauspicious; his eyes condemn you every moment—“You are wrong, he is right.” On small matters too his judgment is ready: what is right, what is wrong. Therefore the moral man creates a strain; no one likes his company. To be with a moralist is hard; because at every step, small or big, a label of right and wrong is fixed.

धार्मिक व्यक्ति बहुत और तरह का व्यक्ति है। धार्मिक व्यक्ति के पास होना एक आनंद होगा। क्योंकि धार्मिक व्यक्ति के पास कुछ तय नहीं है कि ठीक और गलत क्या है। धार्मिक व्यक्ति के पास तो एक सहजता है जीवन की। किसी क्षण में कुछ बात ठीक हो सकती है; दूसरी परिस्थिति में वही बात गलत हो सकती है।

The religious person is of a very different kind. Being near a religious person is a joy; because he has nothing fixed about right and wrong. He has only a natural ease. In one situation something may be right; in another, the same may be wrong.

जीसस को अगर नीत्शे चांटा मारे और जीसस उत्तर न दें तो अशुभ होगा। क्योंकि नीत्शे निश्चित मानेगा कि यह अपमान किया गया, मुझे इस योग्य भी नहीं समझा गया कि मेरा चांटा वापस किया जाए। और इसके लिए नीत्शे जीसस को कभी माफ नहीं कर सकेगा। यह हद हो गई! यह अपने आपको महामानव दिखाने की चेष्टा--हद हो गई! नीत्शे धन्यवाद भी दे सकता है चांटा खाकर। और तब कह सकता है कि ठीक, आदमी से आदमी की तरह व्यवहार हुआ।

If Nietzsche slaps Jesus and Jesus does not respond, it will be inauspicious—for Nietzsche will feel insulted that he was deemed unworthy of a return slap. He will never forgive Jesus for this—it goes too far, an attempt to show oneself superhuman! Yet Nietzsche could also give thanks after being slapped—and say, “Right; I was treated as a man by a man.”

पौरुष हार गया है सिकंदर से। सिकंदर के सामने खड़ा है, जंजीरों में बंधा है। सिकंदर उससे पूछता है अपने सिंहासन पर बैठ कर कि मैं कैसा व्यवहार करूं? तो पौरुष ने कहा कि जैसा एक सम्राट दूसरे सम्राट के साथ करता है। और तब सिकंदर को बड़ी कठिनाई खड़ी हो गई। पौरुष को छोड़ना ही पड़ा, जंजीर तत्काल तुड़वा ही देनी पड़ी। क्योंकि पौरुष ने कहा कि जैसा एक सम्राट दूसरे के साथ करता है, वैसा व्यवहार करो; एक आदमी कैसा दूसरे आदमी के साथ व्यवहार करता है, वैसा व्यवहार करो।

Dandamis stood in chains before Alexander. On his throne Alexander asked, “How shall I treat you?” Dandamis said, “As a king treats another king.” Then Alexander was in difficulty; he had to free Dandamis at once. “Treat me as one man treats another man.” In such a situation, keeping oneself above is inauspicious.

वैसी अवस्था में तो अपने आपको ऊपर रखने की चेष्टा भी अशुभ हो जाएगी। न, तुमसे चांटा मारा ही न जा सके; तुम्हें पता ही न चले और तुम्हारा गाल दूसरा सामने आ जाए; यह तुम्हारी चेष्टा न हो, यह तुम्हारा विचार न हो, यह तुम्हारा सिद्धांत न हो, ऐसा तुमने चेष्टा करके किया न हो, बस ऐसा ही तुमसे हो जाए, तो यह धार्मिक व्यवहार होगा। ऐसा तुमने चेष्टा करके किया हो तो यह नैतिक व्यवहार होगा। और नैतिक व्यवहार में शुभ और अशुभ का फासला होता है। धार्मिक व्यवहार में शुभ और अशुभ का कोई फासला नहीं होता।

If your other cheek comes forward before you even know it—if you cannot even tell how it happened—if it is not your effort, not your thought, not your principle—if it just happens through you—then that is religious behavior. If you do it by effort, by principle, it is moral behavior. In moral behavior there is a gap between auspicious and inauspicious; in religious behavior there is no such gap.

धार्मिक व्यक्ति जीता है सहजता से। जो उसे स्वाभाविक है, वैसा प्रवाहित होता है। नैतिक व्यक्ति प्रतिपल तय करता है: क्या करना और क्या नहीं करना। ध्यान रहे, जिसको तय करना पड़ता है कि क्या करना और क्या नहीं करना, उसके पास अभी आत्मा नहीं है। उसके पास अभी शिक्षाओं का समूह है, नैतिक दृष्टि है; लेकिन धार्मिक अनुभव नहीं है।

The religious person lives in spontaneity. What is natural to him, flows. The moral person decides at every moment what to do and not to do. Remember: he who must decide what to do and not to do does not yet have a soul. He has a heap of teachings, a moral outlook; but no religious experience yet.

लाओत्से कहता है, ‘शुभ और अशुभ के बीच फासला क्या है?’

तुम्हारा ज्ञान ही बस फासला है।

Lao Tzu says: “What is the distance between auspicious and inauspicious?” Your knowledge alone is the distance.

‘लोग जिससे डरते हैं, उससे डरना ही चाहिए। लेकिन अफसोस कि जागरण की सुबह अभी भी बहुत दूर है। कितनी दूर है!’

“What people fear, one should fear; yet alas, the dawn of awakening is still far—how far it is!”

लाओत्से यह नहीं कह रहा है कि आपको जो मौज आए, करने लगें। कहता है, लोग जिससे डरते हैं, उससे डरना ही चाहिए; क्योंकि लोगों के बीच रहना है। लोग जिसे बुरा मानते हैं, उसे बुरा मानना ही चाहिए। लोग जिसे भला कहते हैं, उसे भला कहना ही चाहिए। मगर यह अभिनय से ज्यादा न हो, यह आत्मा न बने। लोग जिससे डरते हैं, उससे डरना ही चाहिए। ठीक है बिलकुल। लेकिन उसी को जीवन का परम सत्य मत जान लेना। क्योंकि लोग जिससे डरते हैं, उससे डरो; जो लोग कहते हैं ठीक है, उसे करो; जो लोग कहते हैं कि ठीक नहीं है, उसे मत करो; अगर तुम इसमें पूरे भी उतर गए, परिपूर्ण भी हो गए, तो भी लाओत्से कहता है, लेकिन अफसोस कि जागरण की सुबह अभी भी कितनी दूर है! तुमने अगर लोगों की नीति के पूरे मापदंड भी पूरे कर दिए; तुमने चोरी न की, हिंसा न की, व्यभिचार न किया; तुमने दया की, दान किया, अहिंसा की; लोगों के समस्त नैतिक मापदंड पूरे कर दिए, तो भी लाओत्से कहता है, अफसोस कि जागरण की सुबह अभी भी कितनी दूर है! तुम अगर पूरे नैतिक भी हो गए तो भी अभी धर्म की पहली किरण नहीं फूटी है।

Lao Tzu is not saying: do whatever whims arise. He says: What people fear, one should fear—because one has to live among people. What people call bad, call it bad; what they call good, call it good. But let it not be more than acting; let it not become your soul. What people fear, fear it—fine. But do not take it as the ultimate truth. For if you do what people say is right, avoid what they call wrong—if you become perfect in it—Lao Tzu says still, alas, how far is the dawn of awakening! Even if you meet all the standards of the people—do not steal, do not be violent, do not be adulterous; do compassion, charity, nonviolence—even if you fulfill all moral measures, Lao Tzu says: alas, how far is the dawn of awakening! Even if you become perfectly moral, the first ray of religion has not yet dawned.

इसका यह मतलब नहीं कि लाओत्से कहता है कि नीति को छोड़ देना। वह यही कहता है कि नीति को अंतिम मत समझ लेना। वह यह नहीं कहता कि नीति व्यर्थ है। वह यह कहता है कि नीति अपर्याप्त है। वह यह नहीं कहता कि नीति को छोड़ कर अनैतिक हो जाना। वह कहता है कि नैतिक रहना, लेकिन जानना उसे केवल जीवन की सुविधा, कनवीनिएंस; उसको सत्य मत समझ लेना। और उसको ही पर्याप्त मत समझ लेना कि बात पूरी हो गई। चूंकि मैं चोरी नहीं करता, चूंकि मैं झूठ नहीं बोलता, चूंकि मैं किसी को अपमानित नहीं करता, चूंकि किसी से कलह नहीं करता, इसलिए ठीक है, बात समाप्त हो गई, पहुंच गया मैं परम सत्य को, ऐसा मत समझ लेना।

This does not mean that Lao Tzu says: drop morality. He says: do not take morality as ultimate. He does not say morality is useless; he says it is insufficient. He does not say: abandon morality and be immoral. He says: remain moral, but know it is only a convenience—do not take it as truth. Do not think the matter is finished: “Because I do not steal, do not lie, do not insult, do not quarrel—therefore it is complete; I have reached the ultimate.”

नीति सामाजिक व्यवस्था है--सिर्फ व्यवस्था। धर्म जागतिक सत्य की खोज है। तो नीति समाज-समाज में अलग-अलग होगी। जो यहां नैतिक है, वह दो गांव छोड़ने के बाद नैतिक न हो। सारी दुनिया में हजार तरह की नीतियां हैं। एक कबीले में जो बात बिलकुल नैतिक है, दूसरे कबीले में बिलकुल अनैतिक हो जाती है। एक बात जिसे हम सोच भी नहीं सकते कि कोई करेगा, कहीं दूसरी जगह नैतिक मानी जाती है; करना कर्तव्य समझा जाता है।

Morality is social order—only order. Religion is the search for existential truth. Hence morality differs from society to society. What is moral here may not be moral two villages away. There are a thousand moralities in the world. In one tribe what is wholly moral is in another wholly immoral. Something we cannot even conceive anyone would do is moral somewhere else, a duty.

एक कबीला है अफ्रीका में। अगर पिता मर जाए तो बड़े बेटे को मां के साथ शादी करना नैतिक है। और अगर बेटा इनकार करे तो अनैतिक है। उनकी भी दलील है। सभी नीतियों की दलीलें होती हैं। वे कहते हैं कि अब मां बूढ़ी हो रही है तो अगर बेटा अपनी जवानी उसके लिए कुर्बान नहीं कर सकता तो कौन करेगा? यह कर्तव्य है। और अगर हम ठीक से सोचें तो बेटा एक जवान लड़की के साथ शादी करना छोड़ कर अपनी मां से शादी करने को तैयार होता है तो त्याग तो निश्चित है। अगर हम उसी कबीले में पैदा होते और हमें कुछ और बाहर की दुनिया का पता न होता तो यही कर्तव्य था। और जो बेटा यह नहीं करेगा, उसको पूरा गांव, पूरा कबीला निंदा करेगा कि यह लड़का अपनी मां का भी समय पर न हो सका।

There is a tribe in Africa: if the father dies, it is moral for the eldest son to marry the mother; if he refuses, it is immoral. They too have arguments; all moralities have arguments. They say: Now the mother is growing old; if the son cannot sacrifice his youth for her, who will? It is duty. If we think carefully, a son willing to give up marriage with a young girl and to marry his mother—there is certainly sacrifice. Were we born in that tribe, knowing nothing of any other world, that would be duty. One who would not do it would be condemned by the entire tribe: “He could not be his mother’s in time.”

हमें बहुत बेहूदी लगेगी बात, सोचने के बाहर लगेगी, एकदम अनैतिक लगेगी। इससे ज्यादा अनैतिक और क्या होगा कि बेटा मां से शादी करे? हमारी अपनी नीति है, उनकी अपनी नीति है। नीतियां हजार हैं। धर्म से उसका कोई संबंध नहीं है। अपनी सुविधा है, अपनी व्यवस्था है। नैतिकता अगर कोई पूरी भी निभा ले तो भी उस सत्य की तरफ यात्रा शुरू नहीं होती, जिसकी तलाश है। हां, समाज के साथ एक एडजस्टमेंट, समाज के साथ एक समायोजन हो जाता है। अनैतिक आदमी को समाज के साथ तकलीफ होती है, बेचैनी होती है; क्योंकि पूरा समाज उसके खिलाफ पड़ता है। वह क्या कर रहा है, ठीक है या गलत है, इसका बहुत मूल्य नहीं है। लेकिन असमायोजन होता है, मैल-एडजस्टमेंट हो जाता है; असुविधा होती है, कष्ट होता है। समाज उसको दंड भी देगा; क्योंकि जो आदमी समाज की व्यवस्था के प्रतिकूल चलेगा, वह आदमी खतरनाक है समाज के लिए। अगर ऐसे लोगों को चलने दिया जाए तो समाज की सारी व्यवस्था जीर्ण-शीर्ण हो जाएगी। तो उसे दंड देना जरूरी है। जो समाज की मान कर चलेगा, समाज उसको आदर देगा; स्वभावतः उसको पुरस्कार देगा। लेकिन इससे धर्म का कोई संबंध नहीं है।

To us it will seem absurd, unthinkable, utterly immoral—for a son to marry his mother. We have our morality; they have theirs. Moralities are countless. Religion has nothing to do with them. They are conveniences, arrangements. Even if someone fulfills morality completely, the journey toward truth has not begun. Yes, an adjustment with society happens. The immoral man suffers with society; the whole society turns against him. Whether what he does is right or wrong matters less; the misadjustment brings discomfort. Society will punish him; one who goes against order is dangerous. If such people are allowed, the entire social fabric will be torn. So punishment is necessary. One who goes with society will be honored; rewarded. But this has nothing to do with religion.

लाओत्से कहता है, ‘लोग जिससे डरते हैं, उससे डरना ही चाहिए।’

Lao Tzu says: “What people fear, one should fear.”

नैतिक होना ठीक है।

To be moral is fine.

‘लेकिन अफसोस कि जागरण की सुबह अभी भी कितनी दूर है!’

“But alas, the dawn of awakening is still far!”

और अगर तुम पूरे नैतिक भी हो गए तो भी जागरण की सुबह बहुत दूर है।

And even if you become perfectly moral, the dawn is far.

जागरण की सुबह किसे मिलती है?

To whom does the dawn of awakening come?

लाओत्से दूसरे हिस्से में कहता है, ‘दुनिया के लोग मजे कर रहे हैं, मानो वे यज्ञ के भोज में शरीक हों। मानो वे वसंत ऋतु में खुली छत पर खड़े हों। मैं अकेला ही शांत और सौम्य हूं, जैसे मुझे कोई काम ही न हो। मैं उस नवजात शिशु जैसा हूं जो अभी मुस्कुरा भी नहीं सकता। या वह बंजारा हूं, जिसका कोई घर न हो।’

In another verse Lao Tzu says: “The people of the world are enjoying themselves, as if at a sacrificial feast; as if standing on an open terrace in spring. I alone am quiet and mild, as if I have no business. I am like a newborn babe that cannot yet smile; unattached, like a wanderer with no home.”

धार्मिक आदमी को ऐसा प्रतीत होगा। दुनिया के लोग मजे कर रहे हैं, यह व्यंग्य है गहरा। और लाओत्से तीखे व्यंग्य कर सकता है। वह कह रहा है, दुनिया के लोग मजे कर रहे हैं; दुनिया के लोग जिसे मजा समझते हैं, वह कर रहे हैं। एक अकेला मैं ही अभागा हूं कि मजे के बाहर पड़ गया हूं। वे सब ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे किसी उत्सव के भोज में सम्मिलित हुए हैं। प्रतिपल भोज चल रहा है, उत्सव चल रहा है। ऐसा लगता है कि वसंत की ऋतु है और वे सब खुली छत पर आनंदित हैं, उन पर वसंत बरस रहा है। मैं अकेला ही शांत और सौम्य हूं, जैसे मुझे कोई काम ही न हो। इस बड़े व्यापार में, इस बड़े उत्सव में, इस बड़े जगत में, जहां सब तरफ मौज और मजा चल रहा है, एक मैं बेकाम मालूम पड़ता हूं।

So it appears to a religious man. “The people of the world are enjoying”—this is deep satire. Lao Tzu can be caustic. He says, “People are enjoying; they are doing what they call enjoyment. Only I, wretched, am left out of their fun. They seem to be at a feast every moment. As if it were spring, and they stand on an open terrace rejoicing—spring raining upon them. I alone am quiet and mild, as if I have no work at all. In this great bazaar, this great festival, this vast world where everywhere there is fun and frolic, I alone seem unemployed.”

अंग्रेजी के शब्द बहुत कीमती हैं: आई अलोन एम माइल्ड लाइक वन अनएंप्लायड, लाइक ए न्यू बॉर्न बेब दैट कैन नॉट यट स्माइल, अनअटैच्ड लाइक वन विदाउट ए होम। मैं अकेला ही शांत और सौम्य हूं। न तो इस मजे में मुझे कुछ मजा मालूम होता है, न इस उत्सव में मुझे कोई उत्सव दिखाई पड़ता है। और अगर यही लोगों का एकमात्र व्यवसाय है तो मैं अनएंप्लायड हूं। अगर यह मजा करना, यह मौज, यह उत्सव ही अगर एकमात्र धंधा है तो मैं बिलकुल बिना धंधे के हूं। मेरे पास कोई धंधा नहीं है।

“I alone am mild like one unemployed, like a newborn babe that cannot yet smile; unattached like one without a home.” I alone am quiet and gentle. Neither does this fun seem fun to me, nor this festival a festival. If this alone is people’s business, I am unemployed. If enjoyment, frolic, festival is the only trade, then I am utterly without trade; I have no business.

जिसे लोग मजा कह रहे हैं, मौज कह रहे हैं, वह लाओत्से को उनकी समस्त पीड़ाओं का, उनके दुखों का आधार है। लाओत्से देखेगा तो आपके सब सुख और आपके सब दुख उसे जुड़े हुए दिखाई पड़ते हैं। आपको दिखाई नहीं पड़ते हैं। आप समझते हैं, सुख अलग बात है, दुख अलग बात है। आप समझते हैं, सुख इकट्ठा कर लो और दुख को फेंक दो काट कर। लाओत्से जब देखता है तो वह देखता है, तुम जब सुख को इकट्ठा करते हो, तब तुम्हें पता नहीं कि तुम अपने दुख इकट्ठे कर रहे हो। और जब तुम मजा कर रहे हो, तभी तुम्हारी उदासी सघन होती जा रही है। और यह भी संभव है कि तुम मजा सिर्फ इसीलिए कर रहे हो, ताकि तुम अपनी उदासी को भूल सको।

What people call fun, enjoyment—Lao Tzu sees as the very foundation of their pains, their sorrows. He will see your happiness and your sorrow as linked together. You do not. You think happiness is one thing, sorrow another. You think: collect happiness, throw away sorrow. Lao Tzu sees that when you collect happiness you do not know you are collecting sorrow. When you enjoy, your sadness is thickening. It may even be that you enjoy only to forget your sadness.

और अक्सर ऐसा है। जो लोग हंसते हुए दिखाई पड़ते हैं, वे वे ही लोग हैं, जिनके भीतर सिवाय रुदन के और कुछ भी नहीं है, आंसुओं के सिवाय कुछ भी नहीं है। मगर वे हंसते हैं खिलखिला कर। हंसते हैं खिलखिला कर, किसी और को धोखा देने के लिए नहीं; अपनी ही खिलखिलाहट की आवाज अपने को ही धोखा दे देती है। कभी आपने देखा है, गली में, अकेले में, अंधेरे में जाते हों तो आदमी खुद ही सीटी बजाने लगता है। अपनी ही सीटी की आवाज अंधेरे में सुनाई पड़ती है, लगता है अकेले नहीं हैं। गाना गाने लगता है। अपनी ही आवाज सुनाई पड़ती है, हिम्मत आ जाती है; लगता है अकेले नहीं हैं।

And often it is so. Those who laugh loudly are those in whom inside there is nothing but weeping, nothing but tears. But they laugh uproariously. Not to deceive others—though that may also happen—but their own laughter deceives themselves. Have you seen? In a dark lane a man begins to whistle; his own whistling in the dark makes him feel he is not alone. He begins to sing; hearing his own voice, he gains courage, feels not alone.

आदमी धोखा देने में बहुत कुशल है। जब आप हंसते हैं, जरूरी नहीं कि किसी और को धोखा दे रहे हों। और को भी दे रहे हों, दूसरी बात है; लेकिन अपने को भी दे रहे हो सकते हैं। हंसते हैं, हंसी की आवाज सुनाई प

ड़ती है; लगता है बड़े खुश हैं। लोगों के भीतर झांकें--और दुख के ढेर हैं। और उन दुखों के ढेर पर भी बैठ कर लोग हंसते रहते हैं। यह चमत्कार है। इसलिए आदमी अकेला होने में डरता है। क्योंकि अकेले में हंसिएगा भी कैसे? दुख दिखाई पड़ने शुरू हो जाते हैं। दूसरा हो तो आदमी भुला लेता है; दूसरे के साथ बातचीत में डुबा लेता है अपने को। हंस लेता है। अकेला होता है तो दुख दिखाई पड़ने लगते हैं। सब भीतर की पीड़ाएं उभर कर सामने आ जाती हैं। सब आंसू साफ हो जाते हैं। इसलिए कोई आदमी अकेला नहीं रहना चाहता। अकेले में कोई आदमी अपने साथ रहने को राजी नहीं दिखाई पड़ता है। क्यों? क्योंकि अपने को कैसे हंसिए? कितनी देर हंसिए? जो भीतर है, वह दिखाई पड़ेगा। दूसरे में उलझ जाते हैं, व्यस्त हो जाते हैं, तो खुद को भूलने में आसानी हो जाती है।

हम सब एक-दूसरे को भुलाने के लिए सहयोगी हैं; एक-दूसरे को पारस्परिक सहयोग देते रहते हैं। हम आपका दुख भुलाते हैं, आप हमारा दुख भुलाते हैं। मित्रों का यही लक्षण है। कहते हैं न, मित्र वही जो दुख में काम आए। पता नहीं, और तरह काम आते हैं मित्र कि नहीं, लेकिन एक-दूसरे का दुख भुलाने में काम जरूर आते हैं।

Man is very skilled at deception. When you laugh, it is not necessary that you are deceiving someone else; you may be deceiving yourself. You hear your laughter and feel very happy. Look within people—there are heaps of sorrow; and seated on those heaps people go on laughing. This is a miracle. That is why a man fears being alone—how will he laugh alone? Then sorrow begins to show. If another is there one can forget; in conversation with the other, one drowns oneself; one laughs. Alone, sorrow appears; all inner pains come to the surface; tears become clear. Hence no one wants to be alone; no one is willing to remain with himself. Why? How will you laugh with yourself? How long will you laugh? What is within will appear. With another you get entangled and forget yourself. We all mutually help each other to forget; we cooperate mutually in forgetting. We make you forget your sorrow; you make us forget ours. That is what friends are for. We say: a friend is one who is of use in sorrow. Who knows whether he is of use in any other way; but he surely helps us to forget our sorrow.

लाओत्से कहता है, दुनिया के लोग मजा कर रहे हैं, मानो किसी यज्ञ के भोज में शरीक हुए हों, या समझो कि वसंत उनके ऊपर ही बरस रहा हो। एक अकेला मैं चुपचाप खड़ा हूं। एक अकेला मैं ही सौम्य मालूम पड़ता हूं। न कोई मजा मुझे दिखाई पड़ता है, न कोई उत्सव मेरी समझ में आता है। एक अकेला मैं ही दूर पड़ गया हूं, भीड़ के बाहर पड़ गया हूं, अजनबी हूं। लगता है जैसे बेकार हूं।

और ऐसा लाओत्से को ही लगता हो, ऐसा नहीं। दूसरे लोग भी ऐसे लोगों से आकर कहते हैं कि क्या जीवन बेकार गंवा रहे हैं! अगर आप चुपचाप बैठे हैं तो लोग पूछते हैं कि क्यों समय गंवा रहे हैं! अगर आप शांत हैं तो लोग समझते हैं दुखी हैं। अगर आप सौम्य हैं तो लोग समझते हैं कि क्या हुआ? कोई कडुवा अनुभव? कोई फ्रस्ट्रेशन? कोई विषाद? अगर आप ध्यान के लिए बैठे हैं तो लोग समझते हैं कि शायद जीवन में सफलता हाथ नहीं लगी, अब ध्यान करने लगे हैं। अगर आप संन्यस्त हो रहे हैं तो लोग समझते हैं कि बेचारा, संसार में कुछ न मिल सका तो अब संन्यास की तरफ जा रहा है।

तो लाओत्से को खुद ही लगा हो, ऐसा नहीं। हजारों लोगों ने लाओत्से से कहा होगा कि क्या निठल्ले, व्यर्थ। कुछ करो! तो लाओत्से ठीक कह रहा है, अनुभव की बात कह रहा है कि एक अकेला मैं ही बेकाम मालूम पड़ता हूं। सारा जगत काम में संलग्न है। सारे लोग कहीं पहुंच रहे हैं, कोई परपज, कोई लक्ष्य उनके सामने है। एक मैं ही बेकार हूं। कहीं मुझे पहुंचना नहीं, कोई मेरी जल्दी नहीं, कोई लक्ष्य नहीं जिसे पूरा करना हो। मेरी हालत ऐसी है, उस नवजात शिशु जैसी, जो अभी मुस्कुरा भी नहीं सकता।

Lao Tzu says: people are enjoying, as if at a sacrificial feast, or as if spring is raining on them. I alone stand silent. I alone seem mild. I see neither fun nor festival. I alone am left out, outside the crowd, a stranger. I seem unemployed. The whole world is engaged; all are headed somewhere, with some purpose, some goal. I alone am idle. I have nowhere to reach, no hurry; no goal to accomplish. My condition is like that of a newborn child who cannot yet smile.

यह बड़ी समझने की बात है। बच्चा तभी मुस्कुराना सीखता है--मनसविद इस पर काफी काम करते हैं--जब बच्चा मां को धोखा देना शुरू करता है। उसी दिन से बच्चे में पोलिटीशियन पैदा हो गया, जब बच्चा मुस्कुराता है। बच्चे के पास कुछ देने को नहीं है। कुछ देने को नहीं है; सब कुछ उसे लेना ही लेना है। मां का दूध भी लेना है, मां का प्रेम भी लेना है, मां की गर्मी भी लेनी है। सब कुछ लेना ही लेना है। उसके पास देने को कुछ भी नहीं है। उसके पास कोई सिक्का नहीं है जो वह मां को दे सके।

This is to be understood. A child learns to smile only when he begins to deceive the mother—psychologists have worked on this. From that day the politician is born in the child—when he smiles. The child has nothing to give; everything he has to take. He has to take the mother’s milk, her love, her warmth. Everything to take. He has nothing to give—no coin to offer.

थोड़े ही दिन में बच्चा खोज लेता है कि उसके चेहरे का खिंच जाना, मुस्कुरा जाना मां के लिए आह्लाद से भर देता है। एक चीज उसके पास मिल गई; वह दे सकता है। अब वह मां को दे सकता है। अब लेन-देन शुरू हुआ। अब वह मां को देख कर मुस्कुरा देगा, और मां आनंदित है। पोलिटीशियन पैदा हुआ; बच्चे ने राजनीति शुरू की। बच्चे को मुस्कुराने का अभी और कोई अर्थ नहीं है, सिर्फ मां को परसुएड करता है। समझ गया है कि जब मुस्कुराता है तो मां प्रसन्न होती है, मां प्रसन्न होती है तो देती है। इसलिए बच्चा जब नाराज हो, तो मां लाख उपाय करे, मुस्कुराएगा नहीं। अपनी मुस्कान को रोकेगा, बदला लेगा। अगर वह नाराज है तो मुस्कुराएगा नहीं। उसकी मुस्कान का मतलब है, वह राजी है, प्रसन्न है, वह मां के प्रति खुश है।

In a few days the child discovers that stretching his face, smiling, fills the mother with delight. He has found a coin; he can give. Now the exchange begins. He smiles at the mother and the mother is delighted. The politician is born; the child’s politics begins. The child’s smile has no other meaning; he is persuading the mother. He has understood that when he smiles the mother is pleased; when she is pleased, she gives. Therefore when he is angry, however much the mother tries, he will not smile; he will hold back his smile; he will take revenge. If he is angry he will not smile. His smile means he is agreeable, pleased, happy with the mother.

लाओत्से कहता है, मेरी हालत वैसी है, उस नवजात शिशु जैसी, जो अभी मुस्कुरा भी नहीं सकता, जिसे जीवन की राजनीति का कोई भी अनुभव नहीं है, जो अभी पहला सिक्का भी जगत-व्यवहार का नहीं सीखा है।

Lao Tzu says: “My condition is like that of a newborn who cannot yet smile; who has no experience of the politics of life; who has not learned even the first coin of worldly exchange.”

मुस्कुराना बच्चे का पहला सांसारिक कदम है। वहां से उसने कदम रखना शुरू कर दिया। अब वह और बातें सीखेगा। लेकिन उसने एक बात सीख ली। उसने एक बात सीख ली कि वह दूसरे को सुख दे सकता है। और दूसरे का सुख रोक भी सकता है। अगर वह न मुस्कुराए तो मां को दुखी भी कर सकता है। और अगर मुस्कुराए तो सुखी भी कर सकता है। दूसरे व्यक्ति को संचालित करने की क्षमता उसे आ गई। अब वह बहुत कुछ सीखेगा जिंदगी में।

The child’s smile is the first worldly step; from there he begins to walk in the world. He will learn many things; but one he has learned: he can make another happy; and he can withhold another’s happiness. If he does not smile, he can sadden the mother; if he smiles, he can gladden her. The capacity to manipulate another has come. From there he will learn much in life.

और सारी जिंदगी हम यही सीखते हैं कि दूसरे को कैसे संचालित करें। और जो आदमी जितने ज्यादा लोगों को संचालित कर सकता है, उतना बड़ा आदमी हो जाता है। अगर आप करोड़ों लोगों को संचालित करते हैं तो आप महानेता हैं। इसलिए मैंने कहा, बच्चे ने राजनीति का पहला पाठ--दूसरे को कैसे संचालित करना, कैसे प्रभावित करना। बच्चा जानता है, घर में अगर मेहमान भी आए हुए हों तो वह घर भर को खुश कर सकता है जरा सा मुस्कुरा कर। वह दुखी कर सकता है। उस पर बहुत कुछ निर्भर है। वह भी कुछ कर सकता है।

And all life we learn only one thing: how to manipulate others. The man who can manipulate the most people becomes the greatest. If you manipulate millions, you are a great leader. The child learns the first lesson of politics—how to manipulate, how to influence. He knows: if guests have come, he can make the whole house happy by smiling a little. He can sadden them. Much depends on him; he too can do something.

लाओत्से कहता है, मेरी दशा वैसी है, उस बच्चे जैसी, जो अभी मुस्कुरा भी नहीं सकता। मुझे इस जगत का कोई सिक्का, इस जगत को प्रभावित करने की कोई वृत्ति, इस जगत को संचालित करने की कोई शक्ति--नहीं, यह सब मेरे पास नहीं है। मैं बिलकुल बाहर पड़ गया हूं। मैं बिलकुल अजनबी हूं।

Lao Tzu says: “My state is like that child who cannot yet smile. I have no coin for this world, no tendency to influence it, no power to manipulate it—no; none of this is with me. I am completely outside. I am utterly a stranger.

‘या एक ऐसा बंजारा हूं, जिसका कोई घर न हो।’

“Or a wanderer with no home.”

चलता हूं, उठता हूं, बैठता हूं; लेकिन न तो कहीं पहुंचना है, न कोई मंजिल है, न कोई घर है। बेघर हूं। ठीक संन्यास का यही अर्थ है: बेघर! जिसका कोई घर नहीं है।

I walk, sit, rise; but I have nowhere to reach, no destination, no house. Homeless. This is the exact meaning of sannyas: homeless—one who has no home.

इसका यह मतलब नहीं है कि जो घर छोड़ कर भाग गया। जिसका घर हो, वह छोड़ कर भाग भी सकता है। जिसका घर न हो, वह छोड़ कर भी कहां भाग जाएगा? बेघर एक आंतरिक दशा है, होमलेसनेस एक आंतरिक दशा है। लेकिन हम हर दशा को धोखा करने के लिए इंतजाम कर लेते हैं। एक घर है, उसे मैं मानता हूं मेरा घर है; वह मान्यता ही गलत है। फिर मैं दूसरी मान्यता खड़ी करता हूं कि अब मैं इस घर का त्याग करता हूं। फिर मैं जाकर प्रचार करता हूं कि मैंने घर का त्याग कर दिया। वह घर, पहली बात, कभी मेरा था ही नहीं।

It does not mean one who has run away from the house. One who has a house may run away. One who has no house—where will he run from? Homelessness is an inner state. But we arrange even this to deceive ourselves. There is a house; I believe it is mine—this belief is false. Then I build another belief: “I renounce this house.” Then I go about proclaiming, “I have renounced my house.” That house—first of all—was never mine.

लाओत्से कहता है, मैं एक बंजारा हूं, जिसका कोई घर नहीं है। यह थोड़ा समझने जैसा है। क्योंकि लाओत्से संन्यासी भी नहीं है। लाओत्से ने कभी कोई संन्यास नहीं लिया। लाओत्से ने कभी कोई संन्यास की घोषणा नहीं की। लाओत्से ने कभी कुछ त्यागा नहीं, छोड़ा नहीं। क्योंकि लाओत्से कहता है, मेरा कुछ हो तो मैं छोड़ भी सकूं, मेरा कुछ हो तो मैं त्याग भी सकूं; मैं तो वैसा हूं, घुमक्कड़, आवारा, खानाबदोश, जिसका न कोई घर है, न कोई ठिकाना है।

Lao Tzu says: “I am a wanderer with no home.” This needs to be understood, for Lao Tzu is not even a monk. He never took sannyas. He never announced renunciation, never dropped anything—because he says, “If something were mine I could drop it; if something were mine I could renounce it. I am such—a rover, a vagabond, a nomad—with no house, no address.”

इसको अगर हम भीतरी अर्थों में समझें तो इसका अर्थ हुआ कि ऐसा व्यक्ति कहीं पहुंचने के लिए उत्सुक नहीं है; कहीं जाने की कोई त्वरा, कोई आकांक्षा, कोई अभीप्सा, कोई इच्छा नहीं है। कहीं कोई मंजिल नहीं है, जहां पहुंचना है। जहां बैठा है, वहीं उसकी मंजिल है। जहां खड़ा है, वहीं उसका मुकाम है। हट गया तो हटना ही उसकी मंजिल हो गई। ऐसा व्यक्ति प्रतिपल सिद्धावस्था में है। ऐसे व्यक्ति को साधक होने का सवाल ही नहीं है।

If we understand this inwardly: such a person is not eager to reach anywhere; there is no urge, no longing, no desire to go anywhere. No destination to be reached. Wherever he is, that is his destination. Where he stands, there is his station. If he moves, the moving itself becomes his destination. Such a person is accomplished every moment; for such a person there is no question of being a seeker.

तो लाओत्से कहता है कि इस मौज से भरे हुए संसार में...। और यह व्यंग्य है; क्योंकि इस पूरे मौज से भरे संसार में, तथाकथित मौज से भरे संसार में, लाओत्से जैसा एकाध आदमी ही मौज को उपलब्ध होता है; बाकी लोग सिर्फ धोखे में होते हैं। और कहता है कि ऐसे जैसे किसी भोज में शरीक हुए हों। लेकिन सच तो यह है कि इस जगत में हमारे सब भोज सिर्फ वंचनाएं हैं। लाओत्से जैसे लोग ही इस जीवन के भोज में शरीक होते हैं। और कहता है, जैसे उनके ऊपर वसंत बरस रहा हो, ऐसा लगता है। सचाई बिलकुल उलटी है। सिर्फ लाओत्से जैसे लोग वसंत में जीते हैं। हम सिर्फ खयाल में होते हैं, सपने में होते हैं। जीते हैं पतझड़ में, सपनों में होते हैं वसंत के। जीते हैं दुख में, मौज का आवरण होता है। लगता है कि बड़ा आनंद ले रहे हैं; और सिर्फ दुख इकट्ठा करते हैं। लगता है कि बड़े व्यस्त हैं काम में, लेकिन सचाई यह है कि हमारी सारी व्यस्तता अपने से भागने का एक उपाय, यह एस्केप है।

So Lao Tzu says: in this world full of fun—and this is a satire—for in this so-called fun-filled world, only a rare person like Lao Tzu attains fun; the rest are only in deception. He says: “It looks as if they were at a feast.” But the truth is, in this world all our feasts are deprivations. Only people like Lao Tzu partake of the feast of life. It seems as if spring were raining on them. The truth is opposite: only people like Lao Tzu live in spring. We live in the fall, and dream of spring. We live in sorrow, with a cover of fun; we feel we are enjoying greatly—and we only collect sorrow. We seem very busy with work, but in truth all our busyness is a way to escape ourselves—an escape.

मनसविद कहते हैं कि अगर आपसे काम छीन लिया जाए तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ेंगे। हालांकि आप रोज रोते हैं कि इस काम से छुटकारा हो जाए तो थोड़ी शांति की सांस लें। रोज! लेकिन आपका रोना भी आपका रस है। सांझ आप लौटते हैं दफ्तर से और कहते हैं कि कब होगा छुटकारा! अगर आदमी के पास पेट न होता तो आनंद ही आनंद होता। यह नौकरी, यह धंधा, यह सुबह से सांझ तक का रोना। लेकिन जब आप यह अपनी कथा सुना रहे होते हैं, तब आपको भी पता नहीं कि आप कितनी प्रसन्नता से सुना रहे हैं! आप कितने प्रसन्न हैं, आपको कितना रस आ रहा है।

Psychologists say: if work is taken away from you, you will be in great difficulty. Though every day you cry, “If only I could be free of this work—then I would breathe a sigh of relief.” Every day! But your crying is also your relish. In the evening you return from the office and say, “When will the day come when I am free? If man did not have a belly to fill, it would be all joy—this job, this business, this morning-to-evening misery!” But while you tell your tale, you do not notice how delighted you are to tell it, how much relish it gives you.

अगर कल ऐसा हो जाए कि ठीक, आप शांति से घर बैठिए, खाइए, पीजिए, मौज करिए, काम आपसे छीन लेते हैं, तो मनसविद कहते हैं कि इस जमीन पर दस-पांच आदमी खोजने मुश्किल हो जाएंगे जो बिना काम के आनंदित रह सकें। पागल हो जाएंगे आप और एकदम घबड़ा जाएंगे कि अब क्या करें। और फिर अपने ऊपर ही गिर जाएंगे, क्योंकि अब अपने साथ ही रहना पड़ेगा। काम एक छुटकारा है आपको। एक काम से दूसरे में लग जाते हैं, उससे अपने को देखने-परखने का मौका नहीं आता। न इसकी ही चिंता करने की सुविधा समय मिलता है कि हम क्या कर रहे हैं इस जीवन का? अपने साथ क्या कर रहे हैं? क्या हो रहा है? कहां जा रहे हैं? इस सब का मौका नहीं मिलता। व्यस्त--एक दौड़ से दूसरी दौड़, दूसरी से तीसरी।

If tomorrow it happens that they say, “Fine, rest at home in peace—eat, drink, make merry; we take the work away,” psychologists say you will be hard pressed to find even a handful of people on this earth who can be happy without work. You will go mad; you will be utterly disturbed—“What now?” You will fall upon yourself; you will have to live with yourself. Work was an escape for you. From one work you ran to another; thus you got no opportunity to see yourself, to inquire: “What am I doing with this life? What am I doing with myself? What is happening? Where am I going?” There is no chance. Busy—from one race to another, then to a third.

अमरीका में लोग कहते हैं कि शनिवार-रविवार लोग छुट्टी मनाते हैं। लेकिन छुट्टी मनाना उनका इतना बड़ा काम है, जितना कि पूरे सप्ताह भी काम नहीं होता। तब वे दूर समुद्रतटों पर या पहाड़ों पर हजारों-सैकड़ों मील की यात्रा करके भागे हुए पहुंचते हैं--सैकड़ों कारों के बीच फंसे हुए। जिनसे वे भाग कर जा रहे हैं, वे सब उनके साथ भागे जा रहे हैं। पूरी बस्ती बीच पर पहुंच गई। सब उपद्रव वहां खड़ा हो गया। घंटे, दो-चार घंटे वहां इस भीड़-भाड़ में घूम-फिर करके फिर वे भाग रहे हैं घर की तरफ। छुट्टी के दिन भी आदमी छुट्टी नहीं मना सकता। बड़ा कठिन है, छुट्टी मनाना बड़ा कठिन है। बड़ा कठिन काम है। तो छुट्टी के दिन भी आप तरकीबें खोज लेते हैं--छुट्टी को मारने की, काटने की। तरकीबें हैं; काम कोई खोज लेंगे, उसमें उलझ जाएंगे।

In America they say: on Saturday-Sunday people celebrate holidays. But celebrating the holiday is such a big task that as much work is not done in the entire week. They run to distant seashores or mountains, traveling hundreds of miles—stuck among hundreds of cars. Those from whom they are running are running with them. The whole settlement reaches the beach; all the chaos gathers there. After a few hours in this crowd they run back home. Even on holidays a man cannot celebrate holiday. It is very difficult—to celebrate holiday is a big job. So even on holidays you find devices to kill time. You will find some work and get entangled.

अमरीका में वे कहते हैं कि दो दिन लोग छुट्टी मनाते हैं; फिर छुट्टी से इतने थक जाते हैं कि दो दिन आराम करते हैं। फिर दो दिन नई छुट्टी कहां मनानी, इसका चिंतन-विचार करते हैं। फिर दो दिन छुट्टी मनाते हैं। और ऐसा उनका सिलसिला चलता रहता है।

In America they say: two days people celebrate holidays; then they become so tired from the holiday that for two days they rest. Then for two days they plan where next to celebrate the holiday. Then two more days they celebrate—and so on.

फुर्सत आपको हो, आज अमरीका में सर्वाधिक फुर्सत है, लेकिन सबसे कम समय लोगों के पास है। उलटा मालूम पड़ता है। पहली दफे मनुष्य-जाति उस जगह आई है कि अब फुर्सत हो सकती है। सप्ताह में दो दिन की छुट्टी, पांच-छह घंटे का दिन

--वह भी आफिशियल रिकार्ड पर; पांच घंटे कौन काम करता है! घंटे, दो घंटे का काम दिन में; सुविधा, समय। और फिर भी अमरीका में सबसे कम समय आदमी के पास है। एक क्षण खड़े होकर देखने का समय नहीं कि वह कहीं खड़े होकर एक क्षण देख ले। भागा हुआ है।

Leisure—you have it; today in America there is maximum leisure—but the least time. It seems inverted. For the first time mankind has reached a point where leisure could be; two-day weekends, five- or six-hour days—officially; who works five hours! One or two hours of work a day; conveniences, time. Yet in America people have the least time. Not a moment to stand and see—not even a moment to stand and look. They are running.

मनसविद कहते हैं कि आदमी रिटायर होता है, काम से विश्राम को जाता है, तो उसकी उम्र घट जाती है। अगर वह काम में रहता तो दस साल ज्यादा जिंदा रहता। अब वह दस साल कम जिंदा रहेगा। क्या हो गया? जिंदगी भर आदमी सोचता है कि वह दिन कब आए जब सब काम से निवृत्त हो जाएं, शांति से घर बैठें। और जब वह शांति से अपनी आरामकुर्सी में बैठता है, तब उसे पता चलता है कि अब क्या करें! क्योंकि अब न दफ्तर है, न दुकान है, न दफ्तर के कर्मचारी हैं, न नीचे-ऊपर के अफसर हैं, न अब कोई नमस्कार करता सड़क पर, न अब कोई चिंता करता। लोग ऐसे भूल जाते हैं, जो निवृत्त हुआ, निवृत्त हुआ। अब उसका किससे लेना-देना है? बच्चे तब तक बड़े हो गए होते हैं, वे अपने संसार में उलझ गए होते हैं--उसी नासमझी में, जिसमें बाप निवृत्त होकर घर बैठे हैं, वे लग गए होते हैं। उनको समय नहीं है, सुविधा नहीं है। अब यह बाप निवृत्त होकर बैठे हैं; अब यह क्या करें?

Psychologists say: when a man retires, his lifespan decreases. If he remained at work he would live ten years longer; after retirement he will live ten years less. What happened? All his life he thought, “When will that day come when all work is finished and I sit quietly?” And when he sits in his recliner, he finds, “What now?” For now there is no office, no shop, no juniors or seniors; no one greets him in the street; no one cares. People forget quickly—what relation do they have now? The children have grown and are entangled in their own world—in the same foolishness in which the father sits retired. They have no time, no convenience; this father sits retired—what is he to do now?

तो अमरीका में उन्होंने वृद्ध लोगों के लिए बड़े-बड़े आश्रम स्थापित किए हैं। और बड़े मजे की घटनाएं वहां घट रही हैं। वहां बूढ़े और बूढ़ियां पुनः प्रेम में पड़ जाते हैं। वृद्ध-आश्रम! क्या करेंगे वहां?

So in America they have set up big homes for the aged. Strange events happen there: old men and women fall in love again. Old-age homes! What else to do there?

मगर एक लिहाज से अच्छा है। हमारे मुल्क में भी वृद्ध-आश्रम खड़े हैं, एक-दो को मैं जानता हूं वृद्ध-आश्रम को। तो हमारे यहां तो वृद्ध स्त्री-पुरुष को भी पास रखना असंभव है। तो यहां एक मुल्क के वृद्ध-आश्रम को मैं जानता हूं। एक मेरे मित्र ने काफी रुपए खर्च करके एक वृद्ध-आश्रम खड़ा किया हुआ है। वे मुझसे कहते हैं कि इसका मुझसे किसी तरह छुटकारा हो जाए इस आश्रम का; क्योंकि कोई सत्तर-पचहत्तर वृद्ध हैं और वे सब इतना उपद्रव मचाते हैं। सोच ही सकते हैं, सत्तर-पचहत्तर वृद्ध! एक ही घर में वृद्ध हो तो आपको पता है कि क्या कर सकता है! उसका भी कोई कसूर नहीं है। काम की आदत है जिंदगी भर की, और अब बेकाम है। तो वह काम तैयार करता है। वह जाल रचता है, षड्‌यंत्र खड़े करता है बैठे-बैठे। वह हर चीज में निंदा निकालता है, हर चीज में सुझाव देता है, हर चीज में सलाह देता है। वह घर भर के दिमाग को चलाने की कोशिश करता है।

In one way, perhaps better. In our country also there are old-age homes; I know one or two. Here it is impossible to keep even an aged man and woman together. I know one such home; a friend spent much money to build it. He tells me, “If only I could be free of this home!” Some seventy to seventy-five aged people; what an uproar they create! You can imagine it—one elderly person in a house and you know what can happen. It is not his fault; habit of work for a lifetime and now no work. He invents work: spins webs, plots schemes sitting idle; finds fault in everything; gives suggestions for everything; advises on everything; tries to run the minds of the whole house.

सत्तर-पचहत्तर वृद्ध एक जगह इकट्ठे कर लिए हैं। वे बताते हैं कि हम इतनी मुसीबत में पड़ गए हैं जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। फिर बच्चों को डांटा भी जा सकता है, वृद्धों को डांटा भी नहीं जा सकता। वे सब अनुभवी हैं, ज्ञानी हैं, वे कोई मानने वाले नहीं हैं। अमरीका में फिर भी बेहतर है, वे वृद्ध और वृद्धाओं को साथ रख देते हैं तो उपद्रव थोड़े कम हो जाते हैं। वह फिर से जाल शुरू हो जाता है।

Seventy to seventy-five aged gathered in one place—“We are in such a misery as cannot be told.” You cannot even scold them; they are all experienced, knowledgeable; they will not listen. In America it is still better; they keep old men and old women together—some troubles lessen; the net begins again.

आदमी काम के बिना रह नहीं सकता। मरते दम तक काम चाहिए। क्यों? काम हमारे लिए एक पलायन है, अपने से बचने का ढंग है। काम एक नशा है, एक शराब है, जिसको पीकर हम अपने को भूले रहते हैं। नशा छीन लो, मुश्किल में पड़ जाते हैं।

A man cannot live without work; he needs work till his last breath. Why? Work is our escape—our way of avoiding ourselves. Work is a drug, a wine, by which we forget ourselves. Take away the drug and we are in trouble.

तो लाओत्से कहता है, सब व्यस्त हैं, सारा संसार काम में लगा है; एक मैं ही अकेला बेकाम, अनएंप्लायड, मेरे पास कोई काम नहीं है, कोई धंधा नहीं है। एक नवजात शिशु जैसा, जो अभी मुस्कुरा भी नहीं सकता; एक बंजारा, जिसका कोई घर न हो।

Lao Tzu says: all are busy; the whole world is at work; I alone am unemployed; I have no work, no occupation—like a newborn who cannot yet smile; like a wanderer with no home.

धार्मिक व्यक्ति ऐसा ही अजनबी व्यक्ति है--आउटसाइडर है।

A religious person is such a stranger—an outsider.

आज इतना ही। फिर कल हम बात करेंगे। रुकें पांच मिनट; कीर्तन करें; उसके बाद जाएं।

Enough for today. We will continue tomorrow. Let us pause five minutes; do kirtan; then go.