Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अभी आकाश खाली है। जल्दी ही बादलों से भर जाएगा। बादल आएंगे; घने होंगे, वर्षा करेंगे और फिर समाप्त हो जाएंगे। आकाश फिर भी वैसा ही बना रहेगा। आकाश एक निष्क्रियता है, पैसिविटी। बादल एक सक्रियता है, एक्टिविटी। बादल बनते हैं, मिटते हैं; आकाश बनता भी नहीं, मिटता भी नहीं। बादल कभी होते हैं, कभी नहीं होते। आकाश सदा होता है। बादलों का अस्तित्व जन्म और मृत्यु के बीच में है। आकाश के अस्तित्व के लिए न कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है। आकाश समय के बाहर है। बादल समय के भीतर बनते हैं और बिखर जाते हैं। आकाश शाश्वत है।
Right now the sky is empty. Soon it will fill with clouds. The clouds will come; they will thicken, they will rain, and then they will be gone. The sky will remain just the same. The sky is inactivity, passivity. Clouds are activity. Clouds arise and dissolve; the sky neither arises nor dissolves. Clouds sometimes are, sometimes are not. The sky always is. The existence of clouds lies between birth and death. For the sky there is neither birth nor death. The sky is outside of time. Clouds form and scatter within time. The sky is eternal.
इस सूत्र का नाम है: शाश्वत नियम का ज्ञान--नोइंग दि इटरनल लॉ।
The name of this sutra is: Knowing the Eternal Law.
जहां भी सक्रियता है, वहां शाश्वतता नहीं होगी। क्योंकि क्रिया को तो विश्राम में जाना ही पड़ेगा। कोई भी क्रिया, कोई भी एक्टिविटी शाश्वत, सदा नहीं हो सकती। थकेगी; और विश्राम में लीन होना पड़ेगा। सिर्फ निष्क्रियता शाश्वत हो सकती है।
Wherever there is activity, there will be no eternality. For action must move into rest. No action, no activity can be endless. It tires; it has to subside into rest. Only passivity can be eternal.
इस सूत्र को समझ लेना बहुत जरूरी है। धर्मों ने कहा है, ईश्वर स्रष्टा है, गॉड इज़ दि क्रिएटर। लाओत्से राजी नहीं है। लाओत्से कहता है, सृजन तो एक क्रिया है। और अगर ईश्वर स्रष्टा है, तो कभी तो थक ही जाएगी क्रिया। और हर करने से विश्राम लेना ही होता है। करने का अंतिम परिणाम सदा न करना है। तो अगर ईश्वर स्रष्टा है, अगर सृजन ही उसका स्वरूप है, तो ईश्वर शाश्वत नहीं हो सकता। शाश्वत तो सिर्फ आत्यंतिक निष्क्रियता ही हो सकती है। अगर आकाश भी बनता हो, सक्रिय होता हो, आकाश भी अगर कुछ करता हो, तो बादलों की तरह ही कभी न कभी विलीन हो जाएगा। आकाश कुछ भी नहीं करता। बादल कुछ करते हैं। करते हैं, तो रिक्त हो जाते हैं। अभी वर्षा से भरे आएंगे, उमड़ेंगे, घुमड़ेंगे; शोरगुल होगा, बड़ी गति होगी, बिजलियां चमकेंगी। फिर पानी झर जाएगा, बादल रिक्त हो जाएंगे, खो जाएंगे। सभी क्रिया रिक्त हो जाती है। हो ही जाएगी। क्योंकि सभी क्रियाएं प्रारंभ होती हैं। और जो भी प्रारंभ होता है, वह अंत भी होगा। जो प्रारंभ नहीं होता, वही अंत से बच सकता है।
It is essential to understand this sutra. Religions have said: God is the creator. Lao Tzu is not in agreement. Lao Tzu says: creation is an activity. And if God is a creator, then one day the activity will tire. Every doing demands rest. The ultimate result of doing is always non-doing. So if God is a creator—if creation is his very nature—then God cannot be eternal. Only the absolute passivity can be eternal. If the sky too had to be made, to be active—if the sky were doing something—then like the clouds it too would someday dissolve. The sky does nothing. The clouds do. They do, and then they empty. Now they will come heavy with rain, they will surge and swirl; there will be noise, great movement, lightning flashing. Then the water will pour down, the clouds will be emptied, they will disappear. All activity empties. It must. For all activities begin; and whatsoever begins must end. Only that which never begins can remain beyond an end.
लाओत्से का ईश्वर निष्क्रियता है। इसलिए लाओत्से उसे ईश्वर भी नहीं कहता। वह उसे शाश्वत नियम कहता है--ताओ। जीवन के बहुत पहलुओं में हम इसे देखें, तो फिर स्वयं के भीतर भी देखना आसान हो जाएगा। और तब लाओत्से की साधना हमारे खयाल में आ जाएगी--वह क्या चाहता है और कैसे आदमी उस परम शाश्वतता को उपलब्ध हो सकता है। एक बीज हम बो देते हैं; वृक्ष जन्म जाता है। शाखाएं-प्रशाखाएं फैलती हैं; फूल खिलते हैं। और फिर एक दिन वह वृक्ष उसी मिट्टी में वापस गिर कर खो जाता है। एक व्यक्ति पैदा होता है। और फिर एक दिन हम उसे कब्र में सुला कर वापस मिट्टी में मिल जाने देते हैं। सुबह आप जागते हैं। सांझ थक जाते हैं और नींद में खो जाते हैं। जन्म भी एक जागना है और मृत्यु भी एक सांझ है। फिर वापस हम वहीं गिर जाते हैं, जहां से हम आते हैं। लेकिन क्या हमारे भीतर भी ऐसा कुछ है, जैसा बादलों के साथ आकाश है?
The God of Lao Tzu is passivity. Therefore Lao Tzu does not even call it God. He calls it the Eternal Law—the Tao. If we observe this in many facets of life, it then becomes easy to look within ourselves. And then Lao Tzu’s way of practice will come into our awareness—what he wants, and how one can become available to that supreme eternality. We sow a seed; a tree is born. Branches spread; flowers blossom. And then one day that tree falls back into the same earth and is lost. A person is born. And one day we lay him in a grave and let him merge back into the soil. In the morning you awaken. By evening you tire and fall into sleep. Birth too is a kind of awakening, and death a kind of evening. Again we fall back into the place from which we came. But is there within us also something like the sky is behind the clouds?
वृक्ष जन्मा, मिट्टी उठी आकाश की तरफ। मिट्टी वृक्ष के पत्ते बनी। मिट्टी ने वृक्ष में फूल खिलाए। फिर फूल गिर गए, पत्ते गिर गए, वृक्ष गिर गया। मिट्टी वापस मिट्टी में मिल गई। क्या वृक्ष में ऐसा भी कुछ था जो आकाश जैसा था? यह तो बादल जैसा हुआ--वृक्ष का होना, पत्तों का फैलना, सक्रियता। यह तो बादलों जैसा था। वृक्ष में क्या कुछ ऐसा भी था जो आकाश जैसा था? जो तब भी था जब बीज अंकुरित न हुआ और तब भी है जब वृक्ष वापस मिट्टी में खो गया?
A tree is born—earth rising towards the sky. The earth becomes leaves of the tree. The earth flowers in the tree. Then the flowers fall, the leaves fall, the tree falls. Earth returns to earth. Was there in the tree also something like the sky? This—the being of the tree, the spread of leaves, the activity—this is like the clouds. But was there in the tree something too that was like the sky? Something that was there even when the seed had not yet sprouted, and is still there when the tree has fallen back into the soil?
एक आदमी जन्मा; यह एक बादल का जन्म है। उमड़ेगा, घुमड़ेगा, युवा होगा, वासनाएं पकड़ेंगी, दौड़ आएगी, जीवन एक गहन सक्रियता बन जाएगी: चिंता और तनाव और बेचैनी, सफलताएं और असफलताएं। और एक लंबी कथा होगी। और फिर सब मिट्टी में गिर जाएगा। उमर खय्याम ने कहा है: डस्ट अनटू डस्ट। और फिर मिट्टी वापस मिट्टी में गिर जाएगी। क्या इस आदमी में बादल ही बादल थे या आकाश जैसा भी कुछ था? ये वासनाएं तो बादल हैं। और कभी बहुत भरी होती हैं। एक जवान आदमी को देखें; वह पानी से भरा हुआ बादल है। एक बूढ़े आदमी को देखें; वर्षा हो गई, बादल रिक्त हो गया है। जो भरा था, वह बिखर गया। एक बूढ़ा आदमी सूख गया बादल है। लेकिन क्या इस आदमी की वासनाओं, क्रियाओं, इसकी दौड़, इसकी उपलब्धियों, इन सबके पीछे कुछ आकाश भी है या नहीं?
A man is born; this is the birth of a cloud. He will surge, he will swirl, he will become young, passions will grip him, he will run, life will turn into a dense activity: anxiety and tension and restlessness, successes and failures. There will be a long story. And then all will fall into the dust. Omar Khayyam has said: dust unto dust. And then earth will fall back into earth. Was this man nothing but clouds, or was there also something like the sky? These passions are clouds. At times they are very full. Look at a young man; he is a cloud heavy with water. Look at an old man; the rain has fallen, the cloud has emptied. That which was full has been dispersed. An old man is a dried-out cloud. But behind this man’s passions, actions, running, achievements—was there any sky, or not?
अगर कोई आकाश पीछे नहीं है, तो कोई आत्मा नहीं है। और अगर पीछे कोई आकाश है, तो ही आत्मा है। जो मानते हैं मनुष्य के भीतर कोई आत्मा नहीं है, वे कह रहे हैं कि बादल तो उठते हैं, लेकिन आकाश नहीं है। लेकिन आकाश के बिना बादल उठ भी नहीं सकते। आकाश तो हो सकता है बादलों के बिना, लेकिन बादल आकाश के बिना नहीं हो सकते। या कि हो सकते हैं? आकाश के होने में कोई भी अड़चन नहीं है। बादल न हों, तो आकाश के होने में जरा भी कमी नहीं पड़ती। न होने से आकाश में कुछ बढ़ती होती है, न न होने से कुछ घटता है। आकाश होता है बादलों के बिना भी। बादल एक दुर्घटना है; या कहें, एक घटना है; आकाश एक अस्तित्व है। बादल सांयोगिक हैं, एक्सीडेंटल हैं, किन्हीं कारणों पर निर्भर हैं।
If there is no sky behind, there is no Atman. And only if there is a sky behind does Atman exist. Those who say there is no Atman in man are saying that clouds arise, but there is no sky. But without the sky clouds cannot even arise. The sky can be without clouds, but clouds cannot be without the sky. Or can they? There is no hindrance to the sky’s being. If there are no clouds, nothing is lacking in the sky. Neither absence increases the sky nor presence diminishes it. The sky is, even without clouds. Clouds are an accident; or say, an event. The sky is an existence. Clouds are incidental, accidental, dependent upon causes.
इसे थोड़ा समझें। आकाश में बादल बनते हैं, तो किन्हीं कारणों पर निर्भर हैं--संयोगात्मक हैं। सूरज निकलेगा, पानी भाप बनेगा, आकाश की तरफ उठेगा, तो बादल बनेंगे। अगर सूरज ठंडा हो जाए, धूप न पड़े, पानी उबले नहीं, तो बादल नहीं बनेंगे। सूरज तपता रहे, आग बरसाता रहे, पानी न हो, तो बादल नहीं बनेंगे। आकाश अकारण है। सूरज हो या न हो, पानी हो या न हो, बादल बनें या न बनें, चांद-तारे रहें या न रहें, पृथ्वी बचे या न बचे, आदमी हो या न हो, आकाश अकारण है, अनकंडीशनल है। उसके होने में कुछ भी अंतर न पड़ेगा।
Understand this a little. Clouds form in the sky dependent on causes—they are contingent. The sun rises, water becomes vapor, it rises toward the sky, and clouds form. If the sun becomes cool, if no sunlight falls, if water does not boil, clouds will not form. If the sun blazes, pours fire, and there is no water, clouds will not form. The sky is without cause. Whether there is a sun or not, water or not, whether clouds form or not, whether moon and stars remain or not, whether the earth survives or not, whether man exists or not—the sky is causeless, unconditional. Nothing affects its being.
इसका अर्थ हुआ कि जिन चीजों का भी कारण होता है, वे चीजें बादलों की तरह होती हैं; और जिनका कोई कारण नहीं होता, अकारण, वे चीजें आकाश की तरह होती हैं। आप पैदा हुए, तो आपके पैदा होने में दो हिस्से हैं। एक बादल जैसा। आपके माता-पिता न होते, तो आपको यह शरीर नहीं मिल सकता था। हजार-हजार कारण हैं, जिनसे आपको यह शरीर मिला। लेकिन आप कारण में ही समाप्त अगर हो जाएं, तो फिर आप नहीं हैं, आपके भीतर कोई आकाश नहीं है। आपके माता-पिता भी न होते, आपका शरीर भी न होता, तो भी आप होते, तो ही आपके भीतर आत्मा है। अन्यथा आत्मा का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
This means: whatever has a cause is like the clouds; and whatever has no cause, the uncaused, is like the sky. You are born, and your birth has two aspects. One is cloud-like. Without your parents you could not have obtained this body. Thousands of causes exist through which you received this body. But if you end in causes alone, then you are not. There is no sky within you. Only if—even had your parents not existed, had your body not been obtained—you would still be, only then is there Atman within you. Otherwise the word Atman loses all meaning.
लाओत्से कहता है, हमारे सबके भीतर बादल भी हैं और आकाश भी है। और जैसे बादल नहीं हो सकते आकाश के बिना, आपकी वासनाएं भी नहीं हो सकतीं आत्मा के बिना। जैसे आकाश चाहिए बादलों को तैरने के लिए, वैसे ही आत्मा भी चाहिए वासनाओं को तैरने के लिए। आत्मा हो सकती है बिना वासनाओं की; वासनाएं नहीं हो सकतीं बिना आत्मा के।
Lao Tzu says, within us all there are clouds and there is sky. And just as there can be no clouds without the sky, your passions cannot be without the Atman. As the sky is needed for clouds to float, so the Atman is needed for passions to float. The Atman can be without passions; passions cannot be without the Atman.
लेकिन जब आकाश बादलों से घिरा होता है, तो आकाश बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता, बादल ही दिखाई पड़ते हैं। और जब मनुष्य भी वासनाओं से घिरा होता है, तो आत्मा बिलकुल दिखाई नहीं पड़ती, वासनाएं ही दिखाई पड़ती हैं।
But when the sky is covered with clouds, the sky is not seen at all—only the clouds are seen. And when man is covered by passions, the Atman is not seen at all—only the passions are seen.
और हर वासना सक्रियता में ले जाती है। जिन्होंने कहा है कि जब तक आदमी निर्वासना में न पहुंच जाए, डिजायरलेसनेस में न पहुंच जाए, तब तक आत्मा को न पा सकेगा, उनका प्रयोजन यही है। क्योंकि जब तक निर्वासना में न पहुंचें, तब तक निष्क्रियता में न पहुंचेंगे। हर वासना क्रिया का जन्म है। यहां वासना के पैदा होने का अर्थ ही यह है कि आप एक क्रिया की यात्रा पर निकल गए। चाहे स्वप्न में ही सही, चाहे वस्तुतः, आप कुछ करने में संलग्न हो गए। वासना जन्मी कि क्रिया शुरू हो गई, बादल घिर गए।
And every passion leads into activity. Those who have said that unless man reaches desirelessness, he will not attain the Atman, mean precisely this. Because unless one reaches desirelessness, one cannot reach passivity. Every desire is a birth of action. The very birth of desire means you have set out on a journey of doing. Whether in dream or in fact, you are engaged in doing something. Desire is born—and action begins; clouds gather.
जितने होंगे ज्यादा बादल, उतना ही आकाश दिखाई नहीं पड़ेगा। बादल बिलकुल न हों, तब आकाश दिखाई पड़ता है; या दो बादलों के बीच में दिखाई पड़ता है। दो वासनाओं के बीच में जो अंतराल होता है, उसमें कभी भीतर की आत्मा दिखाई पड़ती है। लेकिन हमारी वासनाएं ऐसी हैं कि अंतराल बिलकुल नहीं है। एक वासना समाप्त नहीं हो पाती, उसके पहले हम हजार पैदा कर लेते हैं। ऐसा कभी नहीं होता कि एक वासना समाप्त हो जाए और दूसरी अभी पैदा न हो और बीच में खाली जगह छूट जाए, जिसमें से हम अपने आकाश में झांक लें। एक वासना पूरी नहीं होती कि हजार को हम बो देते हैं। एक मरती है, तो हजार जन्म जाती हैं। आकाश हमारा सदा ही बादलों से भरा रह जाता है।
The more clouds there are, the less the sky will be seen. Only when there are no clouds is the sky seen; or it is seen in the gap between two clouds. In the interval between two desires, sometimes the inner Atman peeks through. But our desires are such that there is no interval at all. Before one desire has ended, we give birth to a thousand more. It never happens that one desire ends, another has not yet arisen, and a vacant space remains in between through which we may look into our sky. No sooner is one desire sown than a thousand are sown. One dies, a thousand are born. Our sky remains forever filled with clouds.
इसलिए आदमी अगर अपने को समझने की कोशिश करे, तो पाएगा, मैं सिर्फ क्रियाओं का एक जोड़ हूं। और हम सब ऐसा ही अपने को मानते हैं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप क्या हैं, तो आप क्या बताएंगे? बताएंगे कि आप ने क्या-क्या किया है, कितने मकान खड़े किए हैं, कितना धन अर्जित किया है, कितनी उपाधियां इकट्ठी की हैं। आप ने क्या किया है, वही आपका जोड़ है। तो आप अपने को बादल समझ रहे हैं; आकाश का आपको कोई पता नहीं है। क्योंकि आकाश का करने से कोई संबंध नहीं है। आकाश तो सिर्फ है। और उसके होने के लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। उसका होना किसी कर्म पर निर्भर नहीं है। प्रत्येक घटना में ये दोनों सूत्र एक साथ मौजूद हैं: क्रियाओं का जगत है और निष्क्रियता की आत्मा है।
Therefore, if a man tries to understand himself, he will find: I am only a sum of actions. And this is exactly how we take ourselves. If someone asks you, Who are you? what will you say? You will tell what you have done—how many houses you have built, how much wealth you have gathered, how many titles you have collected. What you have done is your sum. Thus you take yourself to be a cloud; you have no hint of the sky. Because the sky has nothing to do with doing. The sky simply is. And for its being you need not do anything. Its being does not depend on any karma. In every event these two truths are together present: the world of activity, and the soul of passivity.
लाओत्से कहता है, इस निष्क्रियता को जान लेना ही शाश्वत नियम को जान लेना है।
Lao Tzu says: to know this passivity is to know the Eternal Law.
उसके सूत्र को हम समझें।
Let us understand his sutra.
‘निष्क्रियता की चरम स्थिति को उपलब्ध करें; और प्रशांति के आधार से दृढ़ता से जुड़े रहें।’
'Attain the utmost in passivity; and be firmly rooted in the ground of tranquility.'
अपने ही भीतर निष्क्रियता की चरम स्थिति को उपलब्ध करें। इसका यह अर्थ नहीं है कि आप कुछ करें नहीं। जीवन है, तो कर्म तो होगा ही। जीवन है, तो कुछ न कुछ तो आप करते ही रहेंगे। अगर आप बिलकुल ही मूर्तिवत भी बैठ जाएं, तो वह बैठना भी कर्म ही है। और आप मुर्दे की तरह शवासन में लेट जाएं, वह लेट जाना भी कर्म ही है। और आप सब छोड़ कर जंगल में भाग जाएं, वह भाग जाना भी कर्म ही है।
Within yourself attain the utmost in passivity. This does not mean that you do nothing. If there is life, action will be. If there is life, you will of course go on doing something. If you sit like a statue, that sitting too is an action. And if you lie down like a corpse in shavasana, that lying down too is an action. And if you renounce all and run to the forest, that running away too is an action.
झेन फकीर हुई-हाई के पास एक युवक आया है। और वह उस युवक से कहता है, लाओत्से का यह सूत्र याद रखो: अटेन दि अटमोस्ट इन पैसिविटी, उस चरम को निष्क्रियता में उपलब्ध करो।
A young man came to the Zen master Hui-hai. Hui-hai said to him: Remember Lao Tzu’s sutra—attain the utmost in passivity.
वह युवक सब तरह के उपाय करता है। वह दूसरे दिन सुबह आकर बिलकुल बुद्ध की पत्थर की मूर्ति होकर बैठ जाता है। हुई-हाई उसे हिलाता है और वह कहता है, हमारे मंदिर में पत्थर के बुद्ध काफी हैं। और ज्यादा जरूरत नहीं है। ऐसे नहीं चलेगा। अटेन दि अटमोस्ट इन पैसिविटी, निष्क्रियता में उसकी चरमता में प्रवेश करो। यह तो तुम ही बैठे हुए हो। और इस बैठने में तुम्हें कर्म करना पड़ रहा है।
The youth tried all kinds of devices. The next morning he came and sat absolutely like a stone statue of Buddha. Hui-hai shook him and said: In our temple we already have enough stone Buddhas. We don’t need more. This will not do. Attain the utmost in passivity—enter its ultimacy. Here it is still you who are sitting, and in this sitting you are exerting yourself.
और आदमी साधारण बैठा हो, तो कम कर्म करना पड़ता है; ठीक बुद्ध जैसा बन कर बैठ जाए, तो बहुत कर्म करना पड़ता है। वह कई तरह के उपाय करता है; सब असफल हो जाते हैं। क्योंकि कोई भी उपाय निष्क्रियता पाने में सफल नहीं हो सकता। उपाय का अर्थ ही है कर्म। तो कर्म अकर्म को पाने में कैसे होगा सफल? कोई रुकना चाहता हो, तो दौड़ने से कैसे रुकने तक पहुंचेगा? और कोई मरना चाहता हो, तो जीवन उसके लिए रास्ता नहीं है। कर्म से कोई कैसे अकर्म को पाएगा?
When a man sits ordinarily, less exertion is needed; when he tries to sit exactly like Buddha, great exertion is needed. He tried many devices; all failed. Because no device can succeed in attaining passivity. A device means action. How will action succeed in attaining non-action? If someone wants to stop, how will he reach stopping by running? And if someone wants to die, life is not his path. How will one gain non-action through action?
तो वह युवक परेशान हो गया। उसने हुई-हाई के आश्रम में वृद्धजनों को जाकर पूछा कि मैं क्या करूं? मैं परेशान हो गया। मेरी बुद्धि तो अंत पर आ गई। मेरा तो समाप्त हो गया सोच-समझ सब। सब उपाय करके देख चुका हूं। आप हैं पुराने, आप गुरु के साथ बहुत दिन रहे हैं। और निश्चित ही आप भी इस परीक्षा से गुजरे होंगे। मुझे कुछ सलाह दें। यह मैं निष्क्रियता कैसे प्राप्त करूं? तो जिससे उसने पूछा था, उसने कहा कि जब तक मर ही न जाओ, तब तक निष्कि्रयता प्राप्त नहीं होती। जीते जी कैसी निष्क्रियता? जीओगे, तो कर्म तो होगा ही। जीना क्रिया का ही नाम है। जीवन अर्थात सक्रियता। मर ही जाओ, तो ही परीक्षा में पास हो सकते हो। उस युवक ने सोचा, यह भी कोशिश कर ली जाए।
So the youth became distressed. He went to the elders of Hui-hai’s monastery and asked: What should I do? I am in trouble. My mind has reached its end. All my thinking is exhausted. I have tried all devices. You have been with the master a long time; surely you too passed through this test. Advise me: how shall I attain passivity? The elder he asked said: Unless you die, passivity is not attained. While living, what passivity? If you live, there will be action. Life means activity. Only if you die will you pass the test. The youth thought: Let me try this too.
वह दूसरे दिन सुबह जब गुरु के पास गया, तो गुरु ने पूछा कि पा लिया वह सूत्र? वह तत्क्षण वहीं गुरु के सामने गिर कर मर गया। गुरु उसके पास आया और उसने कहा कि जरा एक आंख खोलो। तो उसने एक आंख खोल कर गुरु को देखा। तो गुरु ने कहा कि मरे हुए लोग आंख खोल कर देखा नहीं करते। यह तुम किससे सीख कर आ गए हो? और सिखावन से कोई कभी सत्य को उपलब्ध नहीं होता। तो वह युवक रोने लगा और उसने कहा कि मैं सब उपाय कर चुका, और यह आखिरी उपाय था। अब कुछ करने को बचा नहीं। यह निष्क्रियता कैसे उपलब्ध हो?
The next morning, when he came to the master, the master asked: Have you grasped the sutra? At once he fell dead at the master’s feet. The master came to him and said: Open one eye a little. He opened one eye and looked at the master. The master said: Dead men do not open their eyes to look. Where did you learn this? And by borrowed teachings no one ever attains truth. The youth began to weep and said: I have tried every device, and this was the last. Now nothing remains to be done. How is passivity to be attained?
उसके गुरु ने कहा कि जब तक तुम पूछते हो कैसे, हाऊ, तब तक तुम कभी उपलब्ध न हो सकोगे। क्योंकि कैसे का मतलब ही क्या होता है? उसका मतलब होता है: किस प्रकार, किस विधि से, किस प्रयत्न से, किस काम से मैं पा सकूंगा? तुम कर्म को ही पूछे चले जाते हो।
The master said: So long as you ask 'how', you will never attain. For what does 'how' mean? It means: by what method, by what technique, by what effort, by what act shall I get it? You go on asking for action.
निष्क्रियता, हुई-हाई ने कहा है, पाई नहीं जाती, निष्क्रियता मौजूद है। और निष्क्रियता पाने का कोई उपाय नहीं; वह मौजूद है। सिर्फ सक्रियता से ध्यान निष्क्रियता पर हट जाए। यह सिर्फ ध्यान के हटने की बात है। बादल से ध्यान आकाश पर हट जाए। आकाश को पाना नहीं है, आकाश है। और हमने उसे कभी खोया भी नहीं है। ज्यादा से ज्यादा हम भूल सकते हैं। और आकाश को बनाना भी नहीं है। और हमारे किसी प्रयत्न से वह बन भी न सकेगा। और हमारे प्रयत्न से जो बन जाए, वह आकाश नहीं होगा।
Passivity, Hui-hai said, is not attained—passivity is present. And there is no device to attain passivity; it is present. Only let attention be withdrawn from activity onto passivity. It is only a matter of attention shifting. Let attention move from cloud to sky. The sky is not to be attained—the sky is. Nor have we ever truly lost it. At most we can forget. And it is not to be manufactured. Nor will it ever be produced by our efforts. And whatever is produced by our effort is not the sky.
इसलिए आत्मा को पाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं है। और आत्मा को पाने के लिए कोई भी साधना नहीं है। सारी साधनाएं और सारे प्रयास, वह जो हमारे भीतर बादलों का जगत है, उस जगत से ध्यान को हटाने के लिए ही हैं।
Therefore, for Atman there is no effort, and for Atman there is no sadhana. All sadhanas and all efforts are only to shift attention away from the world of clouds within us.
लाओत्से का यह सूत्र, ‘निष्क्रियता की चरम स्थिति को उपलब्ध करें।’
Lao Tzu’s sutra says: 'Attain the utmost in passivity.'
शब्दों के कारण भ्रांति पैदा करता है। इससे लगता है उपलब्ध करें, कुछ पाने को है। लेकिन यह भाषा की मजबूरी है। और लाओत्से पहले ही कह चुका है कि जो मैं कहना चाहता हूं, वह कहा नहीं जा सकता। और जो मैं कहूंगा, उसमें भूल हो जानी अनिवार्य है। हमारी सारी की सारी भाषा क्रिया पर निर्भर है। अगर एक आदमी मर जाता है, तो भी हम कहते हैं वह आदमी मर गया, जैसे मरना उनका कोई काम हो। मरना एक क्रिया है। हम कहते हैं फलां आदमी मर गया, जैसे कि मरने का कोई काम उन्होंने किया हो। मरने के लिए आपको कुछ करना नहीं पड़ता। लेकिन हमारी पूरी भाषा क्रिया पर चलती है। चलेगी ही। हम जीवन को बादलों से ही जानते हैं। और वहां तो सब कर्म है, गति है। इसलिए जो भी हम...।
The wording can create confusion. It seems as if there is something to be attained. But this is the helplessness of language. Lao Tzu has already said: what I want to say cannot be said. And whatever I say will inevitably err. Our entire language depends upon action. If a man dies, we say: he died—as if dying were his act. Dying is a verb. We say: so-and-so died, as if he did some work called dying. For dying you need do nothing. But our whole language runs on doing. It must. We know life by the clouds—and there all is action, movement. Therefore whatever we...
हम किसी को कहते हैं कि मैं तुम्हें प्रेम करता हूं, जैसे कि प्रेम कोई कर्म हो। अब तक दुनिया में कोई प्रेम कर नहीं सका है। प्रेम कोई कृत्य नहीं है कि आप कर लें। प्रेम या तो होगा या नहीं होगा; करने का कोई सवाल नहीं है। अगर है तो ठीक; नहीं है तो ठीक। चेष्टा करके आप प्रेम नहीं कर सकते हैं। प्रेम का क्रिया से कोई भी संबंध नहीं है। लेकिन भाषा में प्रेम भी क्रिया है। हम कहते हैं, मां बेटे को प्रेम करती है। मां और बेटे के बीच प्रेम होता है; करती नहीं है। करने का तो कोई उपाय ही नहीं है। हम तो प्रेम जैसी घटना को भी क्रिया बना लेते हैं। ठीक ऐसे ही हमने ध्यान को भी क्रिया बना लिया है। एक आदमी कहता है, मैं ध्यान करता हूं। मजबूरी है। भाषा सभी चीजों को क्रिया में बदल देती है। स्थितियों को भी क्रिया में बदल देती है।
We tell someone: I love you—as if love were an action. No one up to now has ever 'done' love. Love is not a deed to be done. Love either is, or is not; there is no question of doing it. If it is, it is; if it is not, it is not. By effort you cannot love. Love has nothing to do with action. Yet in language love too becomes a verb. We say: the mother loves the son. Love happens between mother and son; it is not 'done'. There is no device for doing it. We even make a happening like love into an action. In exactly the same way we have made meditation into an action. A man says: I do meditation. It is unavoidable—language turns everything into verbs. It even turns states into actions.
इसलिए बड़ा विपरीत है यह सूत्र, ‘निष्क्रियता की चरम स्थिति को उपलब्ध करें।’
Hence the sutra is paradoxical: 'Attain the utmost in passivity.'
उपलब्ध करने में क्रिया है। और निष्क्रियता की स्थिति पानी है। निष्क्रियता पानी है, तो उपलब्धि तो नहीं हो सकती। सब उपलब्धियां क्रियाएं हैं। धन पा सकते हैं आप, धन की उपलब्धि हो सकती है। यश पा सकते हैं, पद पा सकते हैं। वे सब क्रियाएं हैं। लेकिन निष्क्रियता कैसे पाइएगा?
Attaining implies action, while passivity is a state. Passivity is a state—so there can be no attainment. All attainments are actions. You can acquire wealth—there can be attainment of riches. You can acquire fame, position. All those are through action. But how will you acquire passivity?
लाओत्से का मतलब है कि हमारे भीतर दो तल हैं। एक तल पर क्रियाएं हैं; बादल हैं, लहरें हैं, तरंगें हैं। और ठीक उसी के नीचे गहराई में आकाश है। उसी आकाश में ये सारे बादल घिरे हैं। और वह आकाश असीम है। और ये बादल बड़े सीमित हैं। इन बादलों को पार करके देखने की क्षमता ही निष्क्रियता की उपलब्धि हो जाती है।
Lao Tzu’s meaning is: within us are two levels. On one level there is action—clouds, waves, ripples. And just beneath, in depth, is the sky. All these clouds are afloat in that sky. That sky is infinite; these clouds are very limited. The capacity to look beyond these clouds is itself what becomes the 'attainment' of passivity.
इसलिए दूसरे ही सूत्र में वह कहता है, इसी सूत्र के दूसरे हिस्से में, ‘निष्क्रियता की चरम स्थिति को उपलब्ध करें; और प्रशांति के आधार से दृढ़ता से जुड़े रहें।’
Therefore in the very next line of the sutra he says—its second half: 'Attain the utmost in passivity; and be firmly joined to the ground of tranquility.'
और जब आपको दिखाई पड़ जाए आपके ही भीतर कि आकाश भी है, तो फिर बादलों में मत भटकें। और चाहे कितनी ही बादलों में यात्रा करें, लेकिन आकाश से सतत जुड़े रहें। स्मरण आकाश का ही रखें। कितने ही दूर निकल जाएं, लेकिन ध्यान सदा उस आकाश का ही रखें, जो भीतर अनुभव में हुआ है। कितने ही कर्म करें, कितने ही दौड़ते रहें, लेकिन ध्यान उसका ही रखें, जो भीतर नहीं दौड़ रहा है, कभी नहीं दौड़ा, जिसके दौड़ने का कोई उपाय ही नहीं है।
And when it becomes visible to you within that there is also the sky, then do not wander in the clouds. Travel among the clouds as much as you must, but remain continuously linked to the sky. Keep remembrance of the sky. However far you may go, keep attention always on that sky which has been experienced within. Do as many actions as you do, run as much as you run, but keep attention on that which within does not run, has never run, for which there is no way to run.
कभी आपने कोशिश की? कभी दौड़ कर देखें। आप ट्रेन पर सवार होते हैं। आपके भीतर कुछ ऐसा भी है, जो ट्रेन पर सवार नहीं होता। ट्रेन चलती है। आप भी ट्रेन के साथ गतिमान होते हैं। आपके भीतर कुछ ऐसा भी है, जिसमें कोई गति नहीं होती। आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। लेकिन आपके भीतर कुछ ऐसा भी है, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं होता। आप कितने ही चलते-फिरते रहें, आपके भीतर एक अचल तत्व भी है।
Have you ever tried? Try running. You board a train. There is something in you that does not board the train. The train moves. You too move with the train. There is something in you in which no movement occurs. You go from one place to another, but there is something in you in which no change occurs. Howsoever much you move, within you there is a motionless element as well.
उस अचल, निष्क्रिय आकाश को ही सदा ध्यान में रखें। आपके ऊपर क्रोध के बादल आ गए, या कामवासना ने मन को धुएं से भर दिया, या लोभ का जहर फैल गया; तब भी इन बादलों के बीच पीछे छिपे आकाश को स्मरण रखें। क्योंकि बादल अभी नहीं थे, अभी हैं, अभी फिर नहीं हो जाएंगे। और जो क्षण भर को आया है और क्षण भर में चला जाएगा, उसके कारण विचलित होने का कोई भी कारण नहीं है। उससे विचलित वही होता है, जो भीतर के शांति के प्रगाढ़ आधार को भूल जाता है।
Keep that unmoving, passive sky always in attention. Clouds of anger may gather above you, or lust may fill the mind with smoke, or the poison of greed spread—still, amid these clouds, remember the sky hidden behind. For the clouds were not there a moment ago; they are here now; soon they will not be. That which has come for a moment and will depart in a moment—there is no reason to be disturbed by it. Only he is disturbed who forgets the deep foundation of inner peace.
एक सूफी कथा है। एक सम्राट ब़ूढा हुआ। उसने अपने मंत्रिमंडल को बुलाया और उनसे कहा कि मैं बूढ़ा हुआ और मौत करीब आती है। अब तक मैंने ज्ञान की कोई कभी चिंता नहीं की। लेकिन मौत करीब आती है, तो ज्ञान की भी चिंता पैदा होती है। अगर मौत न होती, तो शायद दुनिया में ज्ञानी ही मुश्किल से होते। अगर मौत न होती, तो शायद धर्मों का कोई अस्तित्व नहीं हो सकता था। अगर मौत न होती, तो तत्व-चिंतन की कोई जगह नहीं बन सकती थी। उस बूढ़े सम्राट ने कहा कि मन बहुत घबड़ाता है। और अब मैं कोई ऐसा आधार चाहता हूं, जहां इस घबड़ाहट से मैं बच सकूं। और अब तक मैंने जो भी इंतजाम किए, वे सब व्यर्थ हुए जाते हैं। अब तक उनका भरोसा था बहुत। फौजें थीं, तोपें थीं, महल थे, किले थे; सुरक्षित था। लेकिन अब ये फौजें और ये पत्थर की दीवारें कुछ भी न कर पाएंगी। मौत करीब आई चली जाती है। मुझे कोई ऐसा सूत्र चाहिए कि मौत मुझे भयभीत न करे। यह बुढ़ापा द्वार पर दस्तक देता है; बहुत कंपता है मन।
There is a Sufi tale. An emperor grew old. He called his council and said: I am old and death draws near. Till now I have never cared for wisdom. But as death approaches, a concern for wisdom arises. If there were no death, perhaps there would be very few wise in the world. If there were no death, perhaps religions would have no existence. If there were no death, there would be no place for philosophical inquiry. The old emperor said: The mind trembles. And now I seek a ground by which I may be saved from this trembling. All arrangements I made till now are proving futile. I trusted them greatly—armies, cannons, palaces, forts; I was secure. But now these armies and stone walls will do nothing. Death comes nearer and nearer. I need a sutra so that death will not frighten me. This old age knocks at the door; the mind shakes.
मंत्रियों ने कहा, हम सलाह दे सकते थे कि और बड़ा किला कैसे बनाया जाए; हम सलाह दे सकते थे कि फौजें और बड़ी कैसे की जाएं; लेकिन जिस संबंध में आप पूछ रहे हैं, उस संबंध में तो हमें कुछ भी पता नहीं है।
The ministers said: We could advise how to build a greater fort; we could advise how to make larger armies; but regarding what you ask—we know nothing.
तो सारे राज्य में खबर, खोजबीन की गई। एक बूढ़े फकीर ने आकर कहा कि मैं एक सूत्र दिए देता हूं, जो वक्त पर काम पड़े। लेकिन जब तक वक्त न आ जाए, तब तक इसे खोल कर देखना मत। वक्त! जब तुम्हें ऐसा लगे कि सब उपाय व्यर्थ हो गए, तुम जो भी कर सकते थे, अब किसी काम का न रहा। जब तक तुम कर सको, तब तक तुम कर लेना। जब तुम पाओ कि तुम्हारी करने की क्षमता चुक गई, अब तुम कुछ भी न कर पाओगे, तभी इस सूत्र को देखना। उसने एक ताबीज में बंद करके वह सूत्र दे दिया।
सम्राट ने वह ताबीज अपनी बांह पर बांध लिया। कई मौके आए, जब मन हुआ कि खोल कर ताबीज देख ले; लेकिन तभी उसे पता चला कि अभी तो मैं कुछ कर सकता हूं।
So there was a search throughout the kingdom. An old fakir came and said: I will give you a sutra that will be useful at the right time. But until the right time comes, do not open it. 'The right time'—when you feel that all means have failed, that whatever you could do is now of no use. As long as you can do, go on doing. When you find your capacity to do is exhausted, that you can do nothing—only then see the sutra. He sealed the sutra in an amulet and gave it.
वर्षों बीत गए। फिर दुश्मन का हमला हुआ और वह राज्य हार गया। और हारा हुआ घोड़े पर भागा जा रहा है, दुश्मन उसके पीछे हैं। तब अचानक उसे ताबीज का खयाल आया। पर उसे लगा, अभी तो मैं कुछ कर ही सकता हूं। अभी दुश्मन दूर हैं, तेज घोड़ा मेरे पास है, अभी मैं इन सीमाओं के बाहर निकल ही जा सकता हूं। वह भागता रहा। लेकिन अचानक एक ऐसे मोड़ पर पहुंचा पहाड़ के कि आगे रास्ता समाप्त था और गड्ढ आ गया। पीछे लौटने का कोई उपाय न रहा, पीछे दुश्मन हैं। उनके घोड़ों की टाप प्रतिपल बढ़ती चली जाती है। और आगे खड्ड है, और आगे जाया नहीं जा सकता। और रास्ता बस एक छोटी पगडंडी है। आखिरी घोड़े की टाप मालूम पड़ने लगी कि बस अब छाती पर ही पड़ रही है, सिर पर ही पड़ रही है, तब उसने तोड़ कर ताबीज पढ़ा। उसमें एक छोटा सा वाक्य लिखा था। लिखा था: यह भी बीत जाएगा, दिस टू विल पास। और कुछ भी न था। कोई उपाय भी न था करने का। ताबीज हाथ में लिए वह खड़ा रहा। बुद्धि कुछ साथ न देती मालूम पड़ी। यह भी फकीर ने क्या धोखा दिया! सोचता था, कोई मंत्र होगा, कोई जादू होगा, कोई चमत्कार की ताकत होगी कि कुछ भी कर लूंगा। इसमें कुछ भी न था; एक कागज के छोटे से टुकड़े पर लिखा था: यह भी बीत जाएगा।
The emperor tied the amulet on his arm. Many occasions came when the mind wanted to open it and look—but then he realized: I can still do something. The enemies are still far, I still have a swift horse, I can still escape beyond the borders. Years passed. Then an enemy attacked and the kingdom was lost. Fleeing on horseback, the enemy chasing him, he suddenly remembered the amulet. But he felt: I can still do something. The enemies are far, the horse is swift; I can yet get out of these bounds. He kept fleeing. He came upon a turn in the mountains where the path ended and a chasm opened before him. There was no way to turn back—behind were the enemies. The sound of their hoofs grew with every moment. In front, the abyss; there was no going further. The path was a narrow ledge. The last hoofbeats seemed to be striking upon his chest—upon his head. Then he broke the amulet open and read. There was a single short sentence: 'This too will pass.' Nothing else. No device to act. Holding the amulet, he stood there. The mind gave no help. He felt cheated by the fakir. He had thought there would be a mantra, a magic, a power of miracle by which something could be done. There was nothing—only a scrap of paper with: 'This too will pass.'
खड़ा रहा शांत। घोड़ों की टापों की आवाजें बढ़ती गईं, बढ़ती गईं, बढ़ती गईं--और फिर धीमी पड़ने लगीं। उन्होंने कोई दूसरा रास्ता पकड़ लिया था। फिर घोड़े दूर निकल गए। फिर उसने ताबीज को वापस बांध लिया। वापस उसकी फौजें जीत गईं। वह अपने राज्य में लौट आया।
He stood silent. The hoofbeats grew louder, louder—then began to fade. They had taken another path. The horses moved away. He tied the amulet back on. Later his armies won again. He returned to his kingdom.
लेकिन तब से वह हर घड़ी ताबीज को खोल कर और पढ़ने लगा। हर घड़ी! किसी ने उसे गाली दे दी है, अपमान कर दिया है, और वह कागज को पढ़ लेता और मुस्कुराता और ताबीज को बंद कर लेता। उस दिन से उसे किसी ने चिंतित नहीं देखा। उस दिन से उसे किसी ने दुखी नहीं पाया। उस दिन से किसी ने उसे क्रोधी नहीं पाया। उस दिन से मौत, जीवन, कोई चिंता उसकी न रह गई। उसके मंत्री उसके आस-पास घूमते थे कि कभी उसके कागज में झांक लें--क्या है मंत्र! आदमी बिलकुल ही बदल गया। क्या है जादू उस मंत्र में? बस एक छोटा सा सूत्र था: यह भी बीत जाएगा।
But from that day he opened and read the amulet at every moment. At every moment. Someone insulted him, abused him; he would read the paper, smile, and close the amulet. From that day no one saw him anxious. From that day no one found him unhappy. From that day no one found him angry. From that day death, life—none of these remained his worry. His ministers hovered around, trying to glance into that paper—what mantra is there? The man has utterly changed. What magic is in that mantra? Only one small sutra: 'This too will pass.'
अगर ठीक से समझें, तो जो भी बीत जाता है, वह आपके भीतर बादल है। और जो नहीं बीतता, वही आप हैं। जो भी आता है और बीत जाता है, वह आप नहीं हैं। इस बात की स्मृति गहरी हो जाए, तो आप प्रशांति के आधार से जुड़ गए। वह सम्राट जुड़ गया प्रशांति के आधार से। जो मेरे भीतर नहीं बीतता है कभी, वही मैं हूं। लेकिन मेरी सब क्रियाएं बीत जाती हैं। मैं कुछ भी करूं, वह बीत जाता है। तो मेरे करने से शाश्वत नियम से कोई जोड़ नहीं है। वरन मेरे न करने की जो अवस्था है, वही शाश्वत से संयुक्त है।
If we understand rightly, whatever passes is a cloud within you. And that which does not pass—that you are. Whatever comes and passes is not you. If this remembrance goes deep, you have become joined to the ground of tranquility. That emperor became joined to the ground of tranquility. That which within me never passes—that alone am I. But all my actions pass away. Whatever I do passes. Therefore by my doing I have no link with the Eternal Law. Rather, the state of my non-doing alone is joined with the Eternal.
‘सभी चीजें रूपायित होकर सक्रिय होती हैं।’
'All things take on form and become active.'
सभी चीजें रूप लेती हैं, सक्रिय हो जाती हैं। बादल रूप लेता है, सक्रिय हो जाता है। वृक्ष रूप लेता है, सक्रिय हो जाता है। वासना आपके भीतर रूप लेती है, सक्रिय हो जाती है।
All things take form and become active. A cloud takes form, becomes active. A tree takes form, becomes active. A passion within you takes form, becomes active.
‘सभी चीजें रूपायित होकर सक्रिय होती हैं; लेकिन हम उन्हें विश्रांति में पुनः वापस लौटते भी देखते हैं।’
'All things take on form and become active; yet we also see them return again into repose.'
लाओत्से कहता है, सभी कुछ बनता है, निर्मित होता है। फिर हम इन्हें लौटते भी देखते हैं, वापस विश्रांति में गिरते भी देखते हैं। जब सभी बन कर गिर जाता है...। अगर यह दिखाई पड़ना शुरू हो जाए, अगर यह दिख
ाई पड़ना शुरू हो जाए कि सभी रूप, चाहे वे सुंदर हों या कुरूप, चाहे वे प्रीतिकर हों या अप्रीतिकर, बनते हैं और बिखर जाते हैं; बिखरना अनिवार्य नियम है; बनने का ही हिस्सा है बिखर जाना; जो आज पैदा हुआ है, वह मरने को ही पैदा हुआ है; और जो फूल खिला है, वह गिरने को ही खिला है; वह गिरना, कुम्हलाना, बिखर जाना खिलने का ही दूसरा हिस्सा है; अगर इतना आर-पार दिखाई पड़ना शुरू हो जाए, तो आपके पास धर्म की आंख पैदा हो गई।
Lao Tzu says: everything becomes, is formed. Then we see it returning—falling back into repose. When all that is formed falls back... If this begins to be seen—if it begins to be seen that all forms, whether beautiful or ugly, pleasing or displeasing, are formed and fall apart; that disintegration is an inevitable law; that to fall apart is part of formation; that whatever is born today is born only to die; that the flower that has bloomed has bloomed only to fall; that withering, falling, disintegration are the other halves of blooming—if this begins to be seen through and through, then you have grown the eye of religion.
बुद्ध कहते थे धर्म-च्रु इसको। वे कहते थे, सब अनित्य है, सब मरणधर्मा है; कुछ भी टिकेगा नहीं, कुछ भी बचेगा नहीं; जिसका भी आदि है, उसका अंत है; इसे जो देख लेता है, उसे धर्म-च्रु उपलब्ध हो जाता है। उसे वह आंख मिल जाती है, जिसको हम धर्म की आंख कहें। कुरान को कोई कंठस्थ कर ले, तो वह आंख नहीं मिलती। और न गीता को कंठस्थ करने से मिलती है। वह आंख मिलती है इस अनुभव से।
Buddha used to call this the 'Dharma-eye'. He would say: All is impermanent, all is mortal; nothing will remain, nothing will be saved; whatever has a beginning has an end. Whoever sees this obtains the Dharma-eye. He attains that eye which we call the religious eye. Memorizing the Qur’an does not give that eye. Nor does memorizing the Gita. That eye comes through this experience.
हमें तो रूप दिखाई पड़ता है। आकाश में एक बादल बना, तो हमें बादल दिखाई पड़ता है, आकाश खो जाता है। जो सदा था और जो अभी भी है और जो आगे भी होगा, वह भूल जाता है; और बादल सब कुछ हो जाता है। और जब बादल होता है, तो हम यह भूल ही जाते हैं कि थोड़ी देर में बादल बिखर जाएगा। यह बादल कुछ भी नहीं है, सिर्फ घनी हो गई भाप है, सिर्फ सघन हो गया धुआं है। यह खो जाएगा। जो व्यक्ति, बादल घिरे हों, तब भी यह देख पाता है; जिस व्यक्ति के लिए, जब बादल घिरे हों, तब भी आकाश स्वच्छ दिखाई पड़ता है, उसे धर्म की आंख उपलब्ध हो गई।
We see only the form. A cloud arises in the sky—we see the cloud, the sky is lost. That which always was, which is now, which will always be—we forget; and the cloud becomes all in all. And when the cloud is, we forget entirely that in a little while the cloud will scatter. The cloud is nothing but condensed vapor, condensed smoke. It will vanish. The person who can see this even when clouds gather; the person for whom, even when clouds gather, the sky remains clear—he has attained the Dharma-eye.
सब रूप निर्मित होते हैं, बिखर जाते हैं। लेकिन रूप मन को बड़ा पकड़ लेते हैं। वास्तविक रूपों को तो हम छोड़ दें; अगर एक सुंदर शरीर की तस्वीर भी है, तो लोग उसको भी छाती से लगाए देखे जाते हैं। कागज के टुकड़े पर स्याही की रेखाएं एक रूप बन जाती हैं। लोग उससे भी आंदोलित होते हैं। लोग उससे भी प्रभावित होते हैं। लोग उससे भी जकड़ जाते हैं। तो जो कागज पर खींची गई रेखाओं से आंदोलित हो जाते हैं, वे अगर मांस-मज्जा और हड्डी की रेखाओं से प्रभावित हो जाते हों तो आश्चर्य तो नहीं है।
All forms are formed and fall apart. But forms grip the mind greatly. Leave aside living forms—even an image of a beautiful body on paper, people clasp it to their chest. Ink lines on a piece of paper make a form. People are stirred by it. They are affected by it. They are entangled by it. If one is moved by lines drawn on paper, there is no wonder if he is affected by the lines of flesh, marrow, and bone.
लेकिन जो कागज पर खींची रेखाओं से आंदोलित होते हैं, वे अगर थोड़ा गौर से देख पाएं, तो पीछे कोरा कागज ही दिखाई पड़ेगा। और जो हड्डी-मांस-मज्जा से भी प्रभावित होते हैं, वे भी थोड़ा गहरा देख पाएं, तो उन्हें भी पीछे कोरा आकाश ही दिखाई पड़ेगा। सभी रूप स्याही से खींची गई रेखाओं के ही रूप हैं। सभी रूप--चाहे एक वृक्ष निर्मित हो रहा हो, और चाहे एक व्यक्ति निर्मित हो रहा हो, और चाहे एक सूर्य निर्मित हो रहा हो--सभी रूप...।
But if those moved by lines on paper could look a little carefully, they would see the blank paper behind. And those affected by bone, flesh, and marrow—if they could look deeper, they too would see the blank sky behind. All forms are nothing but lines sketched in ink. All forms—whether a tree is being formed, or a person is being formed, or a sun is being formed—all forms...
बुद्ध ने कहा है, सभी चीजें संघात हैं, जोड़ हैं। सभी जोड़ बिखर जाते हैं।
Buddha has said: all things are compounds, aggregates. All aggregates disband.
बुद्ध की मृत्यु करीब आई है। भिक्षु रो रहे हैं। एक भिक्षु बुद्ध से पूछता है कि अब आपका क्या होगा? आप कहां जाएंगे? किस मोक्ष में?
Buddha’s death was near. The monks were weeping. A monk asked: What will become of you now? Where will you go? What liberation?
बुद्ध ने कहा, मैं कहीं भी नहीं जाऊंगा। और जिसे तुम समझते थे मेरा होना, वह तो सिर्फ संघात है। वह तो केवल रेखाओं का जोड़ है। वह तुम्हारे सामने बिखर कर यहीं मिट्टी में मिल जाएगा। तुम ही उसे दफना आओगे। जिसे तुम समझते हो मेरा होना, वह तो यहीं मिट्टी में मिल जाएगा। वह रूप तो इसी मिट्टी से निर्मित हुआ है। और जो मैं हूं, उसका कहीं कोई आना-जाना नहीं है। लेकिन उसे तुम नहीं जानते हो।
Buddha said: I will go nowhere. And that which you took to be my being is only an aggregate. It is only a coming together of lines. Before you it will disband and merge here into dust. You yourselves will bury it. That which you think is my being will merge here into earth. That form was formed by this very earth. And that which I am has no coming and going. But that you do not know.
प्रत्येक रूप के भीतर अरूप छिपा है। बिना अरूप के रूप नहीं हो सकता; जैसे मैंने कहा, बिना आकाश के बादल नहीं हो सकते। अरूप अनिवार्य है रूप के लिए।
Within every form the formless is hidden. Without the formless there can be no form; as I said, without the sky there can be no clouds. The formless is indispensable to the form.
लेकिन रूप हमें दिखाई पड़ता है, अरूप हमें दिखाई नहीं पड़ता।
But we see the form; we do not see the formless.
लाओत्से कहता है, ‘सभी चीजें रूपायित होकर सक्रिय होती हैं; लेकिन हम उन्हें विश्रांति में पुनः वापस लौटते भी देखते हैं।’
Lao Tzu says: 'All things take on form and become active; yet we also see them return again into repose.'
यही देख लेना धर्म है।
To see this is religion.
‘जैसे वनस्पति-जगत लहलहाती वृद्धि को पाकर फिर अपनी उदगम-भूमि में लौट जाता है।’
'As the plant-world, having achieved a luxuriant growth, then returns to its place of origin.'
एक पौधा निर्मित होता है। फूल खिलते हैं, सुगंध आती है, हवाओं से टक्कर लेता है, सूरज को छूने की आकांक्षा से आकाश की यात्रा पर निकलता है। कितना रंग! कितना रूप! कितनी आकांक्षा! कितना दृढ़ विश्वास! फिर सब खो जाता है। फिर साल-छह महीने बाद वहां जाकर देखें, तो कुछ भी नहीं है। मिट्टी वापस मिट्टी में गिर गई। जैसे एक लहर ने छलांग ली हो और फिर वापस गिर गई हो। लेकिन जब यह पौधा होता है और जब इसमें फूल खिलते हैं, जब यह रूपायित होता है, तब हमें पीछे का खाली आकाश दिखाई नहीं पड़ता।
A sprout emerges. Flowers bloom, fragrance arises, it collides with winds, with a longing to touch the sun it sets out on a journey into the sky. How much color! how much form! how much longing! how much confidence! Then all is lost. Go there after a year or half a year—nothing remains. Earth has fallen back into earth. Like a wave which leapt and then fell back. But when this plant is, when it blooms, when it takes on form, we do not see the empty sky behind.
लाओत्से वही कह रहा है, लेकिन सब चीजें वापस लौट जाती हैं।
Lao Tzu is saying just this—but everything returns.
जिस व्यक्ति को चीजों का वापस लौटना भी दिखाई पड़ने लगता है, वही व्यक्ति निष्क्रियता की चरम सीमा को छू पाएगा। और वही व्यक्ति विश्रांति के आत्यंतिक आधार के साथ जुड़ जाएगा।
The person to whom this returning becomes visible—that person alone will touch the utmost of passivity. And that person alone will be joined to the ultimate ground of repose.
‘उदगम को लौट जाना विश्रांति है।’
'To return to the origin is repose.'
यह तो दृष्टि की बात हुई। यह तो दृष्टि उपलब्ध होनी चाहिए। यह दिखाई पड़ना चाहिए।
This is a matter of vision. This must be attained as vision. It must be seen.
एक पौधे को तो हम देख भी सकते हैं आर-पार कि कल यह मिट जाएगा। लेकिन यह पौधे को हम देख रहे हैं। एक बादल को तो हम देख भी सकते हैं कि घड़ी भर बाद बिखर जाएगा। लेकिन यह बादल को हम देख रहे हैं। जिस दिन कोई व्यक्ति इस अंतर्दृष्टि को स्वयं पर भी लागू कर लेता है, जिस दिन वह कहता है कि मुझमें भी जो दिखाई पड़ रहा है--यह मेरी देह, और यह मेरा मन, और ये मेरे विचार, और यह मेरी अस्मिता, मेरा अहंकार, यह मेरी बुद्धि--यह जो कुछ भी मुझे दिखाई पड़ रहा है मुझमें, यह भी वापस उदगम में गिर जाएगा, वैसे ही जैसे सब रूप गिर जाते हैं। जब कोई व्यक्ति इस दृष्टि को अपने पर भी लौटा लेता है, तब लाओत्से कहता है, उदगम को लौट जाना विश्रांति है। और ऐसे अनुभव में जो भर जाता है, वह लौट गया अपने उदगम को। जिसे यह दिखाई पड़ गया अपने भीतर कि मेरा भी सब जो भी रूपायित है, वह सब बिखर जाएगा; वह आज ही अपनी विश्रांति में लौट गया।
We can see through a plant that tomorrow it will be gone. But there we are seeing the plant. We can see through a cloud that in an hour it will scatter. But there we are seeing the cloud. The day someone applies this insight to himself—the day he says: that which appears in me—this body of mine, this mind of mine, these thoughts of mine, this I-ness, my ego, this intellect—whatsoever appears in me will also return to the origin, just as all forms return—when someone turns this vision upon himself, then Lao Tzu says: to return to the origin is repose. And whoever is filled by such an experience has returned to his origin. He who sees within that all that is formed in me will disband—he has already returned today to his repose.
यह वचन बहुत कीमती है, ‘टु रिटर्न टु दि रूट इज़ रिपोज।’
This saying is very precious: 'To return to the root is repose.'
वह जो मूल उदगम है, जो जड़ें हैं, वहां लौटने का जो बोध है, वह लौट जाना है। और अपनी जड़ों को, अपने उदगम को पा लेना परम विश्रांति है।
The recognition of that root-origin, of those roots—this returning is that. And to attain one's roots, one's origin, is the supreme repose.
वह जो बुद्ध के चेहरे पर शांति की छाया है, वह किसी ध्यान का परिणाम नहीं है, वह किसी मंत्र-जप का परिणाम नहीं है। अगर एक व्यक्ति मंत्र को जपता रहे, तो भी चेहरे पर एक शांति आनी शुरू हो जाती है--कल्टीवेटेड, चेष्टा से निर्मित। अगर एक व्यक्ति को केमिकली शांत करना हो, तो किया जा सकता है। उसके सारे खून में अगर ट्रैंक्वेलाइजर्स ही डाल दिए जाएं, तो चेहरे पर एक शांति आ जाएगी; लेकिन मुर्दा, मरी हुई, मरघट की शांति! बुद्ध के चेहरे पर जो जीवित शांति है, वह किसी क्रिया का फल नहीं है। वह उस उदगम में लौट जाने से जो रिपोज, जो विश्रांति मिलती है, वही है। बुद्ध को बैठा हुआ देखें, उनकी मूर्ति को देखें। तो जो भी उनकी मूर्ति को गौर से देखेगा, उसे लगेगा जैसे इस मूर्ति के भीतर भी कोई सेंटर है जिस पर यह पूरी मूर्ति उस केंद्र से जुड़ी है। यह पूरी मूर्ति भी जैसे किसी केंद्र से जुड़ी है। कोई केंद्र सब चीजों को सम्हाले हुए है।
That shadow of peace upon Buddha’s face is not the fruit of some practice, not the consequence of mantra-chant. If a man goes on chanting a mantra, a kind of peace starts appearing upon the face—cultivated, produced by effort. If one wished to tranquilize a man chemically, it could be done. Pour tranquilizers into the blood and a peace will appear upon the face—but it will be dead, a graveyard peace. The living peace upon Buddha’s face is not the fruit of any action. It is that repose which comes by returning to the root. Look at Buddha seated, look at his statue. Whoever looks attentively will feel as if within even this statue there is a center on which the whole statue is joined. The whole statue too seems to be joined to some center. Some center is holding all together.
अगर आपको कोई देखे चलते, उठते, बैठते, तो ऐसा पता चलेगा कि आपके भीतर कोई केंद्र नहीं है। या बहुत केंद्र एक साथ हैं। एक भीड़ आपके भीतर है। एक बाजार भरा है; उसमें कई तरह के लोग हैं, बड़े विपरीत स्वर हैं। जो बादलों से अपने को जोड़ेगा, उसकी यही हालत हो जाएगी। आकाश तो एक है, बादल अनेक हैं। और जो अभी छोटा बादल है, थोड़ी देर बाद बड़ा हो जाएगा। और जो अभी बड़ा बादल है, थोड़ी देर बाद टुकड़े-टुकड़े में बिखर जाएगा। और बादल के रूपों का भी कोई भरोसा है? अभी जो बादल बहुत सुंदर लग रहा था, क्षण भर बाद कुरूप हो जाएगा। बादल तो धुआं है, वह प्रतिपल रूप बदल रहा है।
If someone looks at you walking, rising, sitting, it will seem there is no center within you—or there are many centers at once. There is a crowd within you. A marketplace; many kinds of people, opposing voices. Whoever links himself to clouds will be like this. The sky is one; clouds are many. What is a small cloud now will after a while become large. What is a large cloud now will after a while break into pieces. Is there any reliability in the shapes of clouds? A cloud that seemed very beautiful a moment ago turns ugly the next. A cloud is smoke; it changes form every moment.
तो जो व्यक्ति भी अपने को अपनी क्रियाओं से जोड़ता है, जो व्यक्ति भी अपने को अपनी उपलब्धियों से जोड़ता है, जो व्यक्ति भी अपने भीतर बादलों का ही इकट्ठा अहंकार है, वह व्यक्ति प्रतिपल एक भीड़ में डोल रहा है। जैसे ही किसी व्यक्ति को यह खयाल में आना शुरू हो जाता है...।
Thus whoever links himself to his actions, to his achievements, becomes merely a collected ego of clouds—and he totters moment to moment in a crowd. As soon as it begins to occur to someone...
कठिन है यह खयाल में आना। और सिर्फ तात्विक चिंतन से नहीं खयाल में आएगा। मैं यह भी देख सकता हूं कि यह वृक्ष कल गिरेगा; यह देखना बहुत कठिन है कि कल मैं गिरूंगा। सभी लोग जानते हैं कि सभी लोग मरेंगे--सिर्फ स्वयं को छोड़ कर। सभी लोग जानते हैं कि सभी हड्डी-मांस-मज्जा के पुतले हैं--स्वयं को छोड़ कर। स्वयं को हम जोड़ते ही नहीं कभी, वह हिसाब में ही नहीं है। उसे हम बचा कर ही चलते हैं। यह खयाल में ही नहीं आता कि इस सारे बदलते हुए रूप के जगत में मैं भी एक रूप हूं। बहुत पीड़ा होगी यह खयाल में लाना। उस पीड़ा को ही तपश्चर्या कहें। यह मानना कि मैं भी हड्डी-मांस-मज्जा हूं, यह जानना कि मैं भी कागज पर खींची गई रेखाओं की एक आकृति हूं, यह अनुभव करना, प्रतिपल इस अनुभव को स्मरण रखना कि धुएं का एक बादल हूं, अति कठिन है। क्योंकि यह अगर खयाल में रहे, तो अहंकार को खड़े होने की जगह कहां? फिर मैं अपनी प्रतिमा कैसे बनाऊं? मेरा फिर इमेज कहां बने? फिर मैं कौन हूं?
It is difficult that it should occur. And it does not occur through philosophical thinking alone. I can see that this tree will fall tomorrow—this is easy; it is difficult to see that tomorrow I will fall. Everyone knows that everyone will die—except himself. Everyone knows that all are dolls of bone, flesh, and marrow—except himself. We never count ourselves in. We keep ourselves aside. It never occurs to us that in this world of changing forms I too am a form. It will be very painful to bring this home. That very pain is what we call tapascharya—ascetic fire. To admit that I too am bone, flesh, marrow; to know that I too am an outline drawn on paper; to experience—and to keep remembering every moment—that I am a cloud of smoke, is very difficult. Because if this remains in awareness, where will the ego stand? How shall I carve my image then? Who then am I?
खलील जिब्रान ने कहा है कि जब तक अपने को नहीं जानता था, तब तक समझता था एक ठोस प्रतिमा हूं। और जब अपने को जाना और मुट्ठी खोली, तो पाया कि हाथ में सिर्फ धुएं को मुट्ठी में बंद करके बैठा था।
Kahlil Gibran has said: As long as I did not know myself, I believed I was a solid statue. When I knew myself and opened my palm, I found I had been clutching only smoke in my fist.
हम सब की मुट्ठियों में भी धुआं बंद है। लेकिन इसे सुन लेते हैं, शायद बौद्धिक रूप से समझ में भी आ जाए; लेकिन अंतस्तल में प्रवेश नहीं होता। क्यों नहीं होता? क्योंकि हमने जो भी अपने चारों तरफ जिंदगी बना कर रखी है, अगर मैं यह जान लूं कि मैं मुट्ठी में बंद एक धुआं का टुकड़ा हूं, तो मेरे चारों तरफ जो मैंने बना कर रखा है वह अभी बिखर जाए। किसी ने मुझसे कहा है कि आप बहुत सुंदर हैं और मुझे आपसे प्रेम है। और अगर मुझे आज पता चले कि मैं एक धुएं का टुकड़ा हूं, तो मेरे प्रेम का क्या होगा? और किसी से मैंने कहा है कि मेरा प्रेम कोई कथा-कहानियों का प्रेम नहीं है, यह शाश्वत प्रेम है, मैंने किया है तो सदा करूंगा। अगर मुझे पता चले कि जिसने यह आश्वासन दिया है, वह खुद ही धुएं का एक पिंड है, उसके आश्वासनों का कोई भरोसा नहीं है, तो मेरे प्रेम का क्या होगा? मैंने अपने चारों तरफ जो इनवेस्टमेंट किए हैं जिंदगी में, वे सब मुझे कहेंगे कि ऐसी बातें मत सोचो, तुम काफी ठोस हो, तुम्हारे वचनों का अर्थ है, तुम्हारे वक्तव्य टिकेंगे। लोग गीत गाते हैं कि चांद-तारे नहीं रहेंगे, तब भी उनका प्रेम रहेगा। उस सबका क्या होगा? वह जो दूर अनंत पर हमने सपने फैला रखे हैं!
In our fists too smoke is clenched. We hear this, perhaps we even understand intellectually—but it does not enter the innermost. Why not? Because if I come to know that I am but a wisp of smoke, then all the arrangements I have built around me will instantly fall apart. Someone has told me: you are very beautiful and I love you. If today I come to know I am a piece of smoke, what will become of my love? And I have said to someone: my love is not storybook love; it is eternal—since I have loved, I will love forever. If I come to know that the one who has given the assurance is himself a lump of smoke, that his assurances are unreliable—then what of my love? The investments I have made around me in life—those will all say to me: Don’t think like this. You are solid enough; your words have meaning; your statements will stand. People sing that the moon and stars may not remain, yet their love will remain. What will become of all that? Those dreams we have stretched across the far horizon!
अगर मैं ही धुआं हूं, तो मेरे प्रेम का क्या अर्थ है? और अगर मैं ही धुआं हूं, तो मेरे वचन का क्या मूल्य है? और जब मैं ही मिट जाऊंगा, तो मेरे वचन और मेरे कृत्य, उन सब को किस तराजू पर तौलने का उपाय है? कोई उपाय नहीं है। इसलिए कठिनाई होती है। बात कभी समझ में भी आ जाती है। किन्हीं क्षणों में लगने भी लगता है, ये सब पानी पर खींची गई लकीरें हैं। लेकिन तब भय मन को पकड़ता है; क्योंकि वह चारों तरफ जो जाल हमने फैला कर रखा है, उसका क्या होगा? घबड़ा कर हम वापस, जैसी जिंदगी चलती है, उस ढांचे में उसे चलने देते हैं।
If I myself am smoke, what meaning has my love? If I am smoke, what value have my promises? When I shall be gone, by what scales will my words and my deeds be weighed? There is no way. Hence the difficulty. Sometimes the point is understood; in certain moments it even seems that all this is lines drawn upon water. Then fear grips the mind—for what will become of the net we have spread all around? Frightened, we revert, and let life run in its old mold.
हर ढांचा हमारी दृष्टि पर निर्मित है। अगर हमारी दृष्टि बदलती है, तो पूरा ढांचा बदलना पड़ेगा, पूरा पैटर्न जिंदगी का बदलना पड़ेगा।
Every mold is built upon our vision. If our vision changes, the whole mold must change—the whole pattern of life must change.
लिन यूतांग ने एक संस्मरण लिखा है। चीन से किसी मित्र ने एक जर्मन विचारक को एक छोटी सी लकड़ी की पेटी भेंट की--बहुत खूबसूरत, बहुत कलात्मक, हजारों वर्ष पुरानी। लेकिन जिसने भी उस पेटी को निर्मित किया था, उस पर एक शर्त खुदी थी ि
क पेटी का मुंह सूरज की तरफ ही होना चाहिए। और हजारों वर्षों में जितने लोग उस पेटी के मालिक रहे थे, उन्होंने उस शर्त को पाला था। चीनी मित्र ने कहा कि मैं यह भेंट तो कर रहा हूं, लेकिन एक शर्त के साथ: सूरज की तरफ इस पेटी का मुंह होना चाहिए। इसे किसी हालत में न तोड़ा जाए; यह हजारों वर्ष की वसीयत है। मित्र ने कहा, ऐसी क्या कठिनाई है, इसका हम पालन करेंगे।
Lin Yutang has written a reminiscence. A Chinese friend gifted a German thinker a small wooden box—very beautiful, very artistic, thousands of years old. But carved upon the box by its maker was a condition: the mouth of the box must always face the sun. Through thousands of years, whoever possessed that box honored the condition. The Chinese friend said: I gift this, but with one condition—the box’s mouth must face the sun. In no circumstance should this be violated; it is a will of thousands of years. The friend said: What difficulty is there? We will honor it.
लेकिन जब मित्र ने आकर अपने बैठकखाने में पेटी रखी और उसका मुंह सूरज की तरफ किया, तो पूरा बैठकखाना बेजोड़ मालूम पड़ने लगा। तो उसने बजाय पेटी को बदलने के, पूरे बैठकखाने को बदलवा दिया। खर्चीला था काम। सब फर्नीचर फिर से बनाया गया, दीवारों का रुख ठीक किया गया, दरवाजे बदले गए। लेकिन तब बैठकखाना पूरे घर में गैर-मौजूं हो गया। हिम्मतवर आदमी था, उसने पूरे घर को बदलवा कर बैठकखाने के हिसाब से बनवाया। लेकिन तब उसने पाया कि उसका घर पूरे पड़ोस से बेमौजूं हो गया। पर उसने कहा, अब तो मेरी सीमा के बाहर है मामला।
But when he placed the box in his sitting room with its mouth facing the sun, the whole room looked out of joint. Instead of changing the box’s position, he changed the entire sitting room. It was costly. All the furniture was remade, the walls reoriented, the doors altered. Then the sitting room seemed out of tune with the whole house. He was a man of courage; he rebuilt the whole house to fit the sitting room. Then he found his house out of place with the whole neighborhood. He said: Now it is beyond my limits.
एक छोटी सी बदलाहट चारों तरफ बदलाहट लाना शुरू कर देती है। और दृष्टि की बदलाहट छोटी बदलाहट नहीं है। दृष्टि की बदलाहट गहरी से गहरी बदलाहट है। जैसे ही दृष्टि बदलती है, आप वही आदमी नहीं रहे, जो एक क्षण पहले थे। आपका सब बदलेगा। वह घबड़ाहट कि यह सबको कैसे बदला जाएगा, आदमी को रोक लेती है। और यही साहस न हो, तो आदमी जीवन भर धर्म की बातें सुनता रहे, धार्मिक नहीं हो पाता।
A small change sets in motion changes all around. And a change of vision is no small change. It is the deepest of changes. The moment vision changes, you are no longer the same man you were a moment before. Everything of yours will change. The fear—how will all this be changed?—halts one. Without that courage, a man hears religious talk all his life and never becomes religious.
लाओत्से कहता है, ‘उदगम को लौट जाना विश्रांति है।’
Lao Tzu says: 'To return to the origin is repose.'
वह जो मूल आकाश है, वह जो शून्य छिपा है भीतर--और आकाश का अर्थ शून्य है, आकाश का अर्थ है नथिंगनेस। आकाश कोई वस्तु तो नहीं है। आकाश है अस्तित्व, वस्तु नहीं। आकाश का कोई रूप तो नहीं है, आकाश में कोई ठोसपन तो नहीं है, फिर भी आकाश है, रिक्त स्थान है आकाश, अवकाश है, स्पेस है। सब कुछ उसी में होता है और मिटता है। और वह अछूता, अस्पर्शित बना रहता है।
That primal sky—that void hidden within—and sky means emptiness; sky means nothingness. The sky is not an object. The sky is existence, not an object. Sky has no form; sky has no solidity. Yet sky is—the open expanse, space. All things happen in it and dissolve in it. And it remains untouched, unscarred.
‘इसे ही अपनी नियति में वापस लौटना कहते हैं।’
'This is called returning to one's destiny.'
लाओत्से कहता है, इस उदगम में गिर जाना, मूल स्रोत में गिर जाना या मूल स्रोत के साथ अपने को एक अनुभव कर लेना ही नियति में वापस लौटना है, स्वभाव में, प्रकृति में। वही हमारी डेस्टिनी है, वही हमारी नियति है। और जब तक कोई व्यक्ति इस मूल उदगम के साथ एक नहीं हो जाता, तब तक भटकता ही रहता है। जन्मों-जन्मों भटक सकता है। जब तक किसी ने रूप के साथ अपने को जोड़ा, आकृति के साथ अपने को जोड़ा, तब तक भटकता ही रहेगा। यह जो जन्मों की इतनी लंबी यात्रा है, यह रूप के पीछे है, आकार के पीछे है।
Lao Tzu says: to fall into this origin, to fall into the primal source, or to experience oneself as one with the primal source—this is to return to destiny, to swabhava, to nature. That is our destiny. Until one becomes one with the primal origin, he goes on wandering. He can wander for births upon births. So long as one links oneself with forms, with shape, he will go on wandering. This long journey of births is for the sake of form, of shape.
‘स्वयं की नियति को पुनः उपलब्ध हो जाना शाश्वत नियम को पा लेना है।’
'Becoming available again to one’s destiny is to come upon the Eternal Law.'
तो जगत में दो नियम हैं। एक जिसे हम जगत कहते हैं, वहां परिवर्तन नियम है, दि चेंज इज़ दि लॉ। जिसे हम जगत कहते हैं, वहां परिवर्तन नियम है। सब कुछ नदी की तरह बहा जाता है। वहां कुछ भी पुनरुक्त नहीं होता और वहां कुछ भी ठहरा हुआ नहीं है। विज्ञान इसी परिवर्तन के जगत की खोज है। और इसलिए विज्ञान को रोज अपने नियम बदलने पड़ते हैं।
There are two orders in existence. In the world we call 'world', change is the law—the change is the law. Everything flows like a river. Nothing repeats and nothing is at rest. Science investigates this realm of change. Therefore science must change its own laws daily.
एक मजाक वैज्ञानिकों में चलता है। जैसा कि बाइबिल में कहा है कि ईश्वर ने कहा कि प्रकाश हो जा, और प्रकाश हो गया! तो वैज्ञानिकों में एक पुराना मजाक था कि जब न्यूटन पैदा हुआ, तो न्यूटन के साथ इतिहास एक नया मोड़ लेता है। विज्ञान के जगत में न्यूटन से ज्यादा कीमती आदमी दूसरा नहीं है। तो वैज्ञानिकों में एक मजाक प्रचलित हुआ कि ईश्वर ने कहा कि न्यूटन हो जा और न्यूटन हो गया! और फिर दुनिया कभी वैसी नहीं हो सकी, जैसी न्यूटन के पहले थी।
A joke circulates among scientists. As the Bible says: God said, Let there be light—and there was light! Among scientists there was a joke that when Newton was born, with Newton history took a new turn. There is no man more precious to science than Newton. So a joke became popular: God said, Let there be Newton—and there was Newton! And the world could never again be as it had been before Newton.
फिर हुआ आइंस्टीन, तो किसी ने उस मजाक में थोड़ी बात और जोड़ दी। क्योंकि न्यूटन के साथ पैदा हुआ कानून, नियम। और न्यूटन ने जगत को समझाने के तीन नियम स्थापित किए, और सब चीजें व्यवस्थित हो गईं। न्यूटन पैदा हुआ, और सब चीजें व्यवस्थित हो गईं। तीन नियम सुनिश्चित रूप से निर्धारित हो गए। और सारा जगत न्यूटन के पहले एक केऑस था, एक अराजकता थी, न्यूटन के बाद एक व्यवस्था हो गई। फिर मजाक में किसी और दूसरे ने जोड़ दिया कि फिर ईश्वर न्यूटन से परेशान हो गया, और उसकी व्यवस्था से; क्योंकि सब व्यवस्थाएं उबाने वाली हो जाती हैं। तो ईश्वर ने कहा कि आइंस्टीन हो जा, और आइंस्टीन हुआ! एंड ही ब्राट दि ओल्ड केऑस बैक। और वह जो पुरानी अराजकता थी न्यूटन के पहले, आइंस्टीन ने वापस खड़ी कर दी। उसने सब नियम डगमगा दिए। सब अस्तव्यस्त हो गया। न्यूटन ने बामुश्किल, दो और दो चार होते हैं, यह सिद्ध किया। और आइंस्टीन ने कहा कि दो और दो चार कभी हो ही नहीं सकते। सब अस्तव्यस्त हो गया।
Then came Einstein, and someone added a line to the joke. With Newton came law—Newton established three laws to explain the world, and everything fell into order. Before Newton there was chaos; after Newton, order. Then someone added: God got bored with Newton and his order—for every order becomes tedious. So God said, Let there be Einstein—and there was Einstein! And he brought the old chaos back. The ancient disorder that existed before Newton—Einstein resurrected it. He shook all the laws. Everything became disheveled. Newton had barely established that two and two are four; Einstein said two and two can never be exactly four. Everything was upset.
और आइंस्टीन ने भी जो कहा, वह रोज बदलना पड़ता है, रोज बदलना पड़ता है। विज्ञान रोज बदलता रहेगा; क्योंकि विज्ञान जिसकी खोज करता है, वह जगत ही रोज बदलता चला जाता है। जिस चीज की हम खोज कर रहे हों अगर वह रोज बदलती जाती हो, तो उसका कोई भी फोटोग्राफ ज्यादा देर तक काम का नहीं रहेगा। दो-चार दिन बाद हमें पता चलेगा कि यह तो किसी और का चित्र है। चित्र तो ठहर जाएंगे और जगत चलता चला जाएगा। इसलिए जगत का कोई चित्र आत्यंतिक, अल्टीमेट नहीं हो सकता। आइंस्टीन ने कहा है कि जगत का ज्ञान कभी भी पूर्ण नहीं हो सकता; क्योंकि वह रोज बदलता चला जा रहा है।
And even what Einstein said needs revision daily, needs revision daily. Science will keep changing every day—because the object of its inquiry itself is changing every day. If what we are trying to photograph changes daily, then no photograph will remain useful for long. After a few days we will find it is a portrait of someone else. The portraits will stand still while the world moves on. Therefore no portrait of the world can be ultimate. Einstein said: knowledge of the world can never be complete—because the world is changing every day.
यह मामला कुछ ऐसा है कि आपके गांव का जो रास्ता है, स्टेशन पहुंच जाता है; क्योंकि स्टेशन चलती-फिरती नहीं है। कल आप जिस रास्ते से गए, आज भी जाएंगे, वहीं मिल जाएगी। लेकिन अगर स्टेशन चलती-फिरती हो, तो फिर रास्ते तय नहीं रह जाते। तब कभी गलत रास्ते से चला हुआ आदमी भी पहुंच सकता है और कभी सही रास्ते से चला हुआ आदमी भी न पहुंचे। वह तो स्टेशन थिर है, इसलिए रास्ते तय हैं।
It is like this: the road from your village reaches the station because the station does not move. The way you went yesterday, if you go today, you will find it there. But if the station started moving, roads could no longer be fixed. Then sometimes a man taking the wrong road might arrive, and sometimes a man taking the right road might not. It is because the station is still that roads are fixed.
अगर जगत ही एक अथिरता है, एक परिवर्तन है, तो उसके कोई नियम थिर नहीं हो सकते। इसलिए विज्ञान को हर दो, चार, पांच वर्षों में करवट बदल लेनी पड़ती है। तो विज्ञान आज से तीन सौ साल पहले तो कहता था कि सत्य की हमारी खोज है। बर्ट्रेंड रसेल ने अभी कुछ वर्ष पहले कहा था, सत्य की बात बंद कर दो; सिर्फ सत्य के निकट पहुंचने की खोज काफी है। डोंट टाक अबाउट एब्सोल्यूट ट्रुथ, ओनली एप्रॉक्सीमेट ट्रुथ इज़ इनफ। बस करीब-करीब सत्य।
If the world is unstill, a change, then its laws cannot be fixed. Therefore science must change its rules every few years. Three hundred years ago science used to say: we seek truth. Bertrand Russell, only a few years ago, said: stop talking about truth; it is enough to approach truth. Don’t talk about absolute truth; only approximate truth is enough. Almost-truth.
लेकिन ध्यान रहे, करीब-करीब सत्य कुछ होता है? करीब-करीब प्रेम कुछ होता है? करीब-करीब चोरी कुछ होती है? करीब-करीब सत्य कुछ भी नहीं होता। करीब-करीब सत्य का मतलब यह है, ऐसा असत्य जो अभी काम दे रहा है। कल पता चल जाएगा, काम नहीं देगा। तब दूसरे असत्य से काम लेना पड़ेगा। परसों पता चल जाएगा, फिर तीसरे असत्य से काम लेना पड़ेगा। करीब-करीब सत्य का अर्थ होता है, जो असत्य अभी असत्य सिद्ध नहीं किया जा सका है।
But remember—does 'almost-truth' exist? Is there such a thing as 'almost-love'? Is there such a thing as 'almost-theft'? 'Almost-truth' simply means a falsehood that works for the time being. Tomorrow it will be found not to work. Then another falsehood will have to be used. The day after, a third. 'Almost-truth' means: a falsehood not yet proved false.
लेकिन यह स्वाभाविक है, यह स्वाभाविक है। क्योंकि जिस विषय से विज्ञान का संबंध है, वही बदलता चला जाता है।
This is natural—because the subject matter of science keeps changing.
लाओत्से कहता है, एक शाश्वत नियम भी है, एक इटरनल लॉ भी है; वह नहीं बदलता। लेकिन उसके लिए फिर जो-जो बदलता है, उसे छोड़ कर खोजना पड़ेगा। जो भी बदलता है, उसे छोड़ कर खोजना पड़ेगा। इसलिए धर्म के नियम बदलते नहीं।
Lao Tzu says: there is also an Eternal Law; it does not change. But then what changes must be left behind in order to find it. Whatever changes must be left. Therefore the laws of religion do not change.
पश्चिम में कई विचारकों को चिंता जन्मती है। बुद्ध ने कुछ कहा, कृष्ण ने कुछ कहा, या क्राइस्ट ने कुछ कहा। और आज तो हमारे मुल्क में भी बहुत लोगों को पश्चिम का खयाल महत्वपूर्ण मालूम होगा। कि बुद्ध को मरे ढाई हजार वर्ष हो गए, बुद्ध का सत्य आज भी सत्य कैसे हो सकता है? ठीक है, अगर सौ वर्ष पहले के विज्ञान का सत्य सौ वर्ष बाद सत्य नहीं रह जाता, दस वर्ष पहले का विज्ञान का सत्य दस वर्ष बाद सत्य नहीं रह जाता, तो ढाई हजार साल पहले हुए कृष्ण या बुद्ध या महावीर का सत्य कैसे सत्य रह जाएगा? और उनका कहना ठीक है; क्योंकि जो भी सत्य की तरह वे जानते हैं, वह रोज बदलता चला जाता है। लेकिन उन्हें कृष्ण के सत्य का कोई पता नहीं है। उन्हें लाओत्से के सत्य का कोई पता नहीं है।
In the West many thinkers grow anxious: Buddha said something, Krishna said something, Christ said something. And today, in our own land, many consider Western notions significant. They say: Two and a half millennia have passed since Buddha; how can Buddha’s truth still be true today? If the truth of science from a hundred years ago does not remain true after a hundred years, if the truth of ten years ago does not remain true after ten, how can the truths of Krishna or Buddha or Mahavira, thousands of years ago, remain true? Their question is valid—because the truth they know changes daily. But they have no idea of Krishna’s truth. They have no idea of Lao Tzu’s truth.
लाओत्से उस सत्य की ही बात कर रहे हैं, जहां परिवर्तित होने वाला सब छोड़ दिया गया है। वह शर्त पहले ही पूरी कर दी गई है। जो बदलने की धारा है, उस धारा को छोड़ ही दिया गया है। धर्म से उसका कोई लेना-देना नहीं है। धर्म का तो उससे लेना-देना है, जिसमें यह बदलती धारा बह रही थी। बादलों से कोई प्रयोजन नहीं है; आकाश की खोज है, जिसमें बादल बनते हैं और बिगड़ते हैं।
Lao Tzu speaks only of that truth from which all that changes has already been dropped. That condition has been fulfilled in advance. The stream of change has been left. Religion has nothing to do with it. Religion concerns that in which this changing stream was flowing. It has nothing to do with clouds; its search is for the sky in which clouds form and dissolve.
निश्चित ही, कोई आदमी कह सकता है कि बादल सुबह देखो, दोपहर वही नहीं रह जाते, सांझ वही नहीं रह जाते। और एक से बादल तो दुबारा कभी देखे नहीं जा सकते। यह तुम किस आकाश की बात कर रहे हो? जब बादल बदल जाते हैं, तो आकाश भी बदल जाता होगा। तुम उसी आकाश की बात किए चले जाते हो। लेकिन आकाश सनातन है। जो भी बदलता है, वह आकाश में है; लेकिन आकाश नहीं है वह। जो भी बदलता है, वह आकाश में ही बदलता है; पर आकाश नहीं बदलता।
Certainly someone may say: Look at clouds in the morning—they are not the same by noon, not the same by evening. No two clouds are ever seen again. What sky are you talking about? If the clouds change, the sky must change too. Yet you go on speaking of the same sky. But the sky is eternal. Whatever changes is in the sky—but it is not the sky. Whatever changes changes in the sky—but the sky does not change.
इस आकाश की जो खोज है, इस इनर स्पेस की, अंतर-आकाश की जो खोज है, इसे लाओत्से कहता है, जब भी कोई पा लेता है, तो उसने अपनी नियति पा ली। उसने पा लिया, जिसे पाने पर सब मिल जाता है और जिसे न पाने पर कुछ भी नहीं मिलता। उसने अपना घर पा लिया। उसने खोज लिया घर, अब सरायों में ठहरने की जरूरत न रही। अब वह अपने घर आ गया है। अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है। अब वह जगह मिल गई, जिसकी तलाश थी।
This search for the sky—for this inner space—Lao Tzu says: whosoever attains it has found his destiny. He has found that by attaining which all is attained—and without which nothing is attained. He has found his home. He has found the house; there is no longer any need of inns. He has come home. Now there is no question of going anywhere. Now the place has been found for which he searched.
हर आदमी तलाश में है, पता हो उसे, न हो पता। हो सकता है, यह भी पता न हो, क्या खोज रहा है। सच तो यही है कि पता नहीं है कि क्या खोज रहे हैं। अगर कोई आदमी आपसे पूछे कि कहें ईमानदारी से, क्या खोज रहे हैं? तो आपको बड़ी बेचैनी मालूम होगी। और इसीलिए इस तरह के अशिष्ट प्रश्न कोई किसी से पूछता नहीं, क्योंकि ये बेचैनी पैदा करते हैं। और अगर कोई जोर से पूछता ही चला जाए, तो थोड़ी देर में घबड़ाहट शुरू हो जाएगी। आप क्या खोज रहे हैं? दूसरे दिन सुबह बिस्तर से उठना मुश्किल हो जाएगा--किसलिए उठ रहे हैं? क्या है खोज? कुछ पता नहीं है, क्या खोज रहे हैं। लेकिन खोज जरूर रहे हैं कुछ--कुछ अनजान। कोई चीज धकाए चली जाती है।
Every man is in search—whether he knows it or not. It may be he does not even know what he seeks. The truth is: he does not know what he seeks. If someone were to ask you honestly: What are you seeking? Great unease would be felt. That is why such rude questions are not asked—because they create unease. If someone were to insist, after a while you would be shaken. What are you seeking? The next morning it would become difficult to rise from bed—for what? What is the quest? We do not know what we seek. But we surely are seeking—something unknown. Something drives us on.
और फिर ऐसा भी नहीं है कि इस खोज में कुछ मिलता न हो। बहुत कुछ मिलता है; और तृप्ति बिलकुल नहीं होती। इस जगत का मजा यही है कि यहां जो भी चाहो, वह कोशिश करने से मिल ही जाता है। आज नहीं कल, कल नहीं परसों, कोशिश करने से मिल ही जाता है। और जब मिल जाता है, तब पता चलता है कि कोशिश व्यर्थ गई। मिल तो गया; कुछ मिला नहीं। जो आदमी अपनी सब आकांक्षाएं पा ले, उससे ज्यादा दुखी आदमी खोजना फिर मुश्किल है।
Nor is it that nothing is gained in this search. Much is gained; but no contentment whatsoever. The beauty of this world is that here whatever you want can be obtained by effort. Today or tomorrow, with effort it is obtained. And when it is obtained, you discover the effort was futile. It was gained; nothing was gained. The man who attains all his ambitions—no one is more miserable than he.
थोड़ा सोचें। अगर परमात्मा एकदम प्रकट हो जाए आज इस भवन में, और आपसे कहे कि आपकी सब इच्छाएं पूरी हो गईं! आपसे ज्यादा दुखी आदमी इस पृथ्वी पर फिर दूसरे नहीं होंगे। क्या करिएगा? कहां जाइएगा फिर? श्वास लेने की भी तो जरूरत न रह जाएगी। मरने के सिवाय कोई उपाय न बचेगा। यही होती है हालत। जो भी पा लेता है अपनी आकांक्षाओं को, वह अचानक पाता है कि अब कुछ बचा नहीं है। अब क्या करना है? और तृप्ति बिलकुल नहीं होगी। सब मिल जाए, तो भी तृप्ति नहीं होगी। क्योंकि अभी तक हमने उसे तो खोजने की शुरुआत ही नहीं की है, जो नियति है। नियति का अर्थ होता है, डेस्टिनी का अर्थ होता है: जिसे पा लेने पर तृप्ति हो जाए।
Think a little. If God were to appear suddenly in this hall today and say: all your desires are fulfilled—then there would be no men more miserable upon this earth than you. What would you do? Where would you go then? There would not even be need to breathe. There would be no way left but to die. This is what happens. Whoever attains his ambitions suddenly finds: now nothing remains. What to do now? And still there is no contentment. Even if all is attained, still there will be no contentment. Because we have not yet begun to seek that which is destiny. Destiny means: that which, when found, brings contentment.
इस फर्क को ठीक से समझ लेना आप। उसे नियति नहीं कहते, जिसे आप पाना चाहते हैं। आप जिसे पाना चाहते हैं, वह नियति हो भी सकती है, न भी हो। पता तो तब चलता है, जब वह आपको मिल जाए। जब आपको मिल जाए, तब अगर आपको कोई तृप्ति न हो, तो समझना कि वह नियति नहीं थी। नियति का अर्थ ही यह है कि उस क्षण आप उस परम बिंदु पर पहुंच गए, जहां फिर कोई और इच्छा नहीं है, जहां फिर कोई खोज नहीं है, और तृप्ति है। जहां कोई भविष्य नहीं है, और परम तृप्ति है।
Understand this distinction well. Destiny is not what you want to get. What you want may be destiny—or may not. You will know only when it is gotten. When it is gotten and you find no contentment, know that it was not destiny. Destiny means that moment you arrive at the utmost point—where there is no further desire, no further search, and contentment is. Where there is no future—and there is supreme contentment.
लेकिन हम जो-जो चाहते हैं...। एक आदमी यश चाहता है, यश मिल जाता है एक दिन। और तब वह पाता है कि क्या है मेरे हाथ में, कुछ भी नहीं है। पास-पड़ोस के लोग मेरे संबंध में अच्छा सोचते हैं, बस यही मेरी मुट्ठी में है, और तो कुछ भी नहीं है। एक आदमी धन इकट्ठा कर लेता है। और एक दिन फिर धन को देखता है और पाता है कि पूरा जीवन चुका दिया इन टुकड़ों को इकट्ठा करने में। अब ये इकट्ठे हो गए। अब इनको गले में बांध कर फांसी ही लगाई जा सकती है, और कुछ नहीं किया जा सकता।
But whatever we desire... One man wants fame. One day fame comes—and then he finds: what is in my hands? Nothing. Only that my neighbors think well of me—this is all that is in my fist. Nothing else. A man gathers wealth. One day he looks at it and finds: I spent my whole life collecting these pieces. Now they are collected. Now I can only tie them around my neck and hang myself—nothing else can be done.
बर्नार्ड शॉ ने लिखा है कि जिन लोगों ने कहा है कि नरक में बहुत सताए जाओगे, वे बहुत कल्पनाशील नहीं थे। बर्नार्ड शॉ ने कहा, अगर मेरे बस में हो नरक की तस्वीर देनी तो मैं दूंगा ऐसी तस्वीर कि जहां तुम जो चाहोगे वह उसी वक्त मिल जाएगा। इससे बड़ा नरक दूसरा नहीं हो सकता। तुमने चाहा नहीं कि मिला नहीं। इधर चाह और उधर पूरी हो गई। और तृप्ति बिलकुल नहीं होगी, क्योंकि हमारी कोई भी चाह नियति की चाह नहीं है।
Bernard Shaw has written: Those who have said that in hell you will be tormented were not very imaginative. He said: If I could paint hell, I would paint a place where whatever you want is given to you at once. No greater hell can be. You want—and it is fulfilled. As soon as you desire, it is fulfilled. And still there will be no contentment—because none of our desires is a desire of destiny.
हम जो भी चाह रहे हैं, वह शायद हमारी चाह ही नहीं है। एक पड़ोस का आदमी एक कार खरीद लाता है, और आप में भी एक चाह पैदा हो जाती है कि यह कार मेरे पास भी हो जाए। एक पड़ोस का आदमी एक मकान बना लेता है, और आपकी भी चाह हो जाती है कि आप भी एक मकान बना लें। हम उधार जी रहे हैं, चाहें भी हमारी उधार हैं; वे भी हमारी अपनी नहीं हैं।
What we desire is perhaps not even our own desire. A neighbor buys a car; a desire arises in you to have one too. A neighbor builds a house; a desire arises in you to build one too. We live on borrowed desires; even our desires are not our own.
नियति का अर्थ है, वह चाह जो आपके स्वभाव में है, जिसको आपने किसी से सीख नहीं लिया है।
Destiny means: that longing which is in your nature, which you have not learned from anyone.
इसलिए आज भलीभांति, बाजार में जो व्यापार की कला को जानते हैं, वे भलीभांति जानते हैं कि वह पुराना अर्थशास्त्र का नियम गलत है कि जब लोगों में मांग होती है, तो ही तुम चीजें पैदा करो तो वे बिकेंगी। अब तो लोग भलीभांति जानते हैं कि लोगों की कोई मांग तो है ही नहीं, तुम पहले मांग पैदा करवाओ। इसलिए बाजार में दस साल बाद अगर उत्पत्ति आने वाली हो आपकी, आपका सामान आने वाला हो, तो दस साल पहले से एडवरटाइज करो। अभी बाजार में कोई चीज ही नहीं है। पहले वासना पैदा कर दो।
Hence today the clever ones of the marketplace know well that the old law of economics is wrong—that you should produce goods only when there is demand, then they will sell. Now we know there is no demand in people—first create demand. If your product is to come in ten years, advertise ten years beforehand. There is as yet no product in the market—first create the desire.
और लोग उधार वासना से जीते हैं। दूसरे उनको पकड़ा देते हैं। फिर वे उसी के पीछे दौड़ने लगते हैं। और जीवन भर आदमी ऐसा दौड़ता रहता है। इसलिए जब आपकी वासना पूरी होती है, तब आप पाते हैं: यह तो कुछ भी न हुआ, यह तो राख हाथ लग गई। अब मैं क्या करूं? लेकिन सोचने की अभी फुर्सत नहीं है। क्योंकि तब तक और लोग कुछ और पकड़ा देते हैं और आप भागे चले जाते हैं।
People live by borrowed desires. Others hand them over; then they run after them. The whole life man runs thus. Therefore when your desire is fulfilled, you find: nothing happened—only ashes touched my hand. But there is no time to think, because by then others hand you something else—and you run again.
हर आदमी मरते वक्त जानता है कि मैं न मालूम किन-किन के पीछे दौड़ता रहा, न मालूम किन-किन की इच्छाएं मैं पूरी करने की कोशिश करता रहा! मेरी भी कोई अपनी नियति थी? मैं भी कुछ पाने को इस जगत में था? मेरा भी कोई होने का क्रम था? अवसर तो खो गया, समय तो व्यतीत हो गया--कभी कपड़े जुटाने में, कभी मकान बनाने में, कभी नाम-यश कमाने में। लेकिन मेरी नियति क्या थी? मैं क्या पाने को था?
Every man, at the time of death, knows: I was running after I know not what; I was trying to fulfill I know not whose desires. Did I have any destiny of my own? Was I here to attain something? Did I have an order of being? The opportunity is lost, time is gone—sometimes gathering clothes, sometimes building houses, sometimes earning name and fame. But what was my destiny? What was I to attain?
लाओत्से कहता है, नियति तो उसी दिन उपलब्ध होती है, जिस दिन कोई इस शाश्वत नियम को, इस आकाश को अपने भीतर पा लेता है।
Lao Tzu says: destiny becomes available only on the day one finds within himself this Eternal Law—this sky.
‘स्वयं की नियति को पुनः उपलब्ध हो जाना शाश्वत नियम को पा लेना है। शाश्वत नियम को जानना ही ज्ञान से आलोकित होना है। और शाश्वत नियम का अज्ञान ही समस्त विपत्तियों का जनक है।’
'Becoming available again to one’s destiny is to come upon the Eternal Law. To know the Eternal Law is illumination. And ignorance of the Eternal Law is the begetter of all calamities.'
यह बादलों के पीछे जो भागने से विपत्तियां पैदा हो रही हैं; यह जो इतना दुख आदमी उठाता है उन सुखों को पाने के लिए, जिनको पाने पर कोई सुख नहीं मिलता; इतना जो दुख उठाता है उन मंजिलों पर पहुंचने के लिए, जहां पहुंच कर सिवाय थकान के कुछ हाथ नहीं लगता; और हर मंजिल एक पड़ाव सिद्ध होती है फिर किसी नई मंजिल की खोज के लिए; यह इतना दुख, लाओत्से कहता है, उस शाश्वत नियम को न जानने का परिणाम है।
These calamities, born of chasing the clouds—so much suffering for pleasures which, when attained, bring no joy; so much suffering to reach goals which, when reached, yield nothing but fatigue; and each goal proves to be only a staging-post for the search for another goal—this great sorrow, Lao Tzu says, is the result of not knowing the Eternal Law.
काश, हम जान सकें कि हमारे भीतर कोई एक ऐसा तत्व भी है, अपरिवर्तनीय, अमृत, सदा; और हम उसके साथ अपना संबंध जोड़ लें, एक हो जाएं! फिर कितने ही बादल घिरें, और कितनी ही आंधियां उठें, फिर कोई अंतर न पड़ेगा, फिर कोई अंतर न पड़ेगा। फिर जरा सा कंपन भी भीतर पैदा न होगा। बादल आएंगे और चले जाएंगे, तूफान उठेंगे और बिखर जाएंगे, और भीतर सघन शांति बनी रहेगी।
If only we could know that within us there is also an element—unchanging, immortal, ever—and we could link ourselves to it, become one! Then however many clouds gather, however many storms arise, it will make no difference. Not the slightest ripple will arise within. Clouds will come and go; tempests will rise and disperse—and within, dense peace will remain.
इस सघन शांति के सूत्र को पाने के लिए तीन बातें आखिरी मैं आपसे कहूं।
To come to this key of dense peace, let me say three last things to you.
एक, सदा अपने भीतर और अपने बाहर भी, क्या परिवर्तित हो रहा है, वह, और क्या परिवर्तित नहीं होता, इसमें विवेक को, डिस्क्रिमिनेशन को बनाए रखें। निरंतर यह खयाल रखें कि महत्वपूर्ण वही है, जो बदलता नहीं है। जो बदल जाता है, वह महत्वपूर्ण नहीं है, वह गैर-महत्वपूर्ण है। अपने भीतर भी जो बदल जाता है, उसका कोई मूल्य नहीं है। जो नहीं बदलता, वही मूल्यवान है।
First: always, within and without, maintain vivek—discrimination—between what is changing and what does not change. Keep a constant awareness that only that is significant which does not change. What changes is not significant; it is insignificant. Even within, that which changes has no value. That which does not change alone is valuable.
उठते, बैठते, चलते, उसका ही स्मरण रखें। रास्ते पर चल रहे हैं, तो ध्यान रखें भीतर उसका जो नहीं चलता। जो चल रहा है, वह ठीक है। भोजन कर रहे हैं, ध्यान रखें उसका जो भोजन नहीं करता और जिसे भूख भी नहीं लगती। ठीक है, शरीर को भोजन देना है, उसे देते रहें। रात बिस्तर पर गए हैं सोने को, जानें कि शरीर थक गया है और सोने जा रहा है, लेकिन वह भी है भीतर जो कभी नहीं सोता। हर क्रिया में उसका स्मरण रखें, जो साक्षी है, जो देख रहा है।
Sitting, rising, walking—remember only that. On the road, keep awareness of that within which does not walk. Let what walks walk. While eating, keep awareness of that which does not eat and to which hunger never comes. Of course, the body needs food—give it. At night, you go to bed to sleep—know the body is tired and goes to sleep, but there is within that which never sleeps. In every act keep remembrance of the witness—the seer.
भूख लगती है, तो हम तत्काल कहते हैं, मुझे भूख लगी। लेकिन भला बाहर ऐसा कहना पड़े, भीतर ऐसा स्मरण रखें कि मुझे पता चल रहा है कि शरीर को भूख लगी, मुझे पता चल रहा है कि पेट को भूख लगी। अपने को द्रष्टा से ज्यादा नहीं, कर्ता कभी न मानें। क्योंकि जैसे ही कर्ता माना, कर्म से संबंध जुड़ गया। जब आपको भूख लगेगी, तो फिर आपको ही भोजन भी करना पड़ेगा। जब आप जानेंगे कि शरीर को भूख लगी, तो आप भोजन में भी जानेंगे कि शरीर ने ही भोजन किया।
Hunger arises—and we immediately say: I am hungry. But outwardly you may say so; inwardly keep the remembrance: I know the body is hungry. I know the stomach is hungry. Take yourself as the drashta, the seer, not the doer. The moment you take yourself as doer, you link with action. If you are hungry, then you must eat. If you know the body is hungry, then in eating too you know it is the body that eats.
और पीछे एक रिक्त द्रष्टा, एक ऑनलुकर, एक दर्शक, भीतर देखने वाला पैदा हो जाएगा। और तब सारी जिंदगी एक नाटक हो जाती है। तब क्रिया का जगत एक नाटक हो जाता है। और वह निष्क्रियता ही आपका अस्तित्व बन जाती है। निष्क्रियता को उपलब्ध करें, निष्क्रियता को सदा स्मरण रखें। ध्यान को सदा निष्क्रियता पर दौड़ाते रहें। ध्यान जिस चीज पर दें, वह दिखाई पड़ने लगता है।
Behind, a vacant witness, an onlooker, a watcher will be born within. Then the whole life becomes a play. The world of action becomes a drama. And passivity becomes your very being. Attain passivity; keep passivity ever in remembrance. Keep attention flowing toward passivity. Whatever you attend to begins to appear.
इस कमरे में हम बैठे हैं। इसको मनोवैज्ञानिक गेस्टाल्ट कहते हैं। इस मकान में हम बैठे हैं। एक बार इस तरह देखें कि यह मकान दीवारों से बना है। ध्यान दीवारों पर दें। बीच-बीच में दरवाजे भी दिखाई पड़ेंगे, लेकिन वे केवल दीवारों के बीच-बीच में होंगे। दीवारें महत्वपूर्ण हैं। ध्यान दीवारों पर दें। फिर अचानक, खयाल भूल जाएं कि मकान दीवारों से बना है, खयाल करें कि मकान तो एक रिक्तता है; मकान दरवाजों से बना है, दीवारें बीच-बीच में हैं। और तब आप पाएंगे कि इसी कमरे के भीतर आपको दो तरह के अनुभव होंगे।
We are sitting in this room. Psychologists call this gestalt. We sit in this house. See this once in this way: that the house is made of walls. Attend to the walls. Doors will appear in between, but only as spaces between walls. Walls are important. Attend to the walls. Then suddenly forget that the house is made of walls; conceive that the house is a void—the house is made of doors, and the walls are in between. Then you will find that within this one room you have two different experiences.
शायद यह कठिन मालूम पड़े, तो कुछ ऐसा करें: अपनी तीन अंगुलियां अपनी आंख के सामने कर लें और ध्यान दें कि बीच की अंगुली केंद्र है। बीच की अंगुली पर ध्यान दें, कि वह केंद्र है, दोनों अंगुलियां उसके आजू-बाजू हैं। और देखें, एक-दो मिनट ऐसे देखें। फिर अचानक ध्यान को बदलें, वहीं आंख रखें, दोनों अंगुलियों पर ध्यान दें कि दोनों अंगुलियां महत्वपूर्ण हैं, बीच की अंगुली बस बीच में है। और तब आपको पता चलेगा कि इतने से फर्क से आपके भीतर सब बदलाहट हो जाती है। जब आप बीच की अंगुली पर ध्यान देंगे, तो दोनों अंगुलियां बिलकुल फीकी, मुर्दा मालूम पड़ेंगी, जैसे हैं ही नहीं। कहीं दूर मालूम पड़ेंगी। जब आप दोनों अंगुलियों पर ध्यान देंगे, तो बीच की अंगुली गौण हो जाएगी।
If this seems difficult, do this: Hold three fingers before your eyes and attend to the middle finger as the center. For a minute or two, look in that way—the middle is the center, the two are beside it. Then suddenly shift your attention—but keep your eyes just so—to the two outer fingers as important; the middle is only between. Then you will see: with just this shift everything within you changes. When you attend to the middle finger, the two outer fingers seem pale, dead—as if they are not. They seem far away. When you attend to the two, the middle becomes secondary.
या ऐसा करें। एक हाथ नीचे रखें, अपना दूसरा हाथ ऊपर रखें और दूसरे हाथ को चलाएं। और ध्यान दें कि मैं, जो हाथ चल रहा है, उसमें हूं। तो आपको दूसरा हाथ बिलकुल पराया मालूम पड़ेगा, अपना नहीं है। फिर ध्यान को बदल दें और खयाल करें कि जो हाथ ठहरा हुआ है, वह मैं हूं; और हाथ को चलाएं। तब आप फौरन पाएंगे कि जो हाथ ठहरा हुआ है, वह आप हैं; जो हाथ चल रहा है, वह किसी और का है।
Or do this: Hold one hand still below, the other above, and move the upper hand. Attend: I am in the moving hand. Then the other hand will feel alien, not mine. Then switch attention: conceive that the still hand is I; and move the other. At once you will find that the still hand is you; the moving hand belongs to someone else.
यह इसलिए कह रहा हूं कि ध्यान की बदलाहट सिर्फ फोकस बदलने की बात है, सिर्फ फोकस बदलने की। ये दोनों हाथ मेरे हैं। और आपको पता भी नहीं चलेगा कि मैं इस समय किस हाथ से अपने को जोड़े हुए हूं। जो हाथ ऊपर चल रहा है, अगर मैंने उससे अपने को जोड़ा है, तो नीचे का हाथ पराया हो गया। वह मैं नहीं हूं। और आप बराबर अनुभव करेंगे कि नीचे का हाथ आप नहीं हैं; जो चल रहा है, वह आप हैं। फिर ठहरे हुए के साथ ध्यान को बदल दें। बाहर कोई बदलाहट नहीं हो रही, लेकिन भीतर फोकस बदल गया। ध्यान की धारा ऊपर के हाथ में बह रही थी, वह नीचे के हाथ में चली गई। ऊपर का हाथ दूसरे का मालूम पड़ने लगेगा।
I say this so you see: shifting attention is only shifting focus. Both hands are mine. You will not even know in any moment which hand you are identified with. If I have joined myself to the moving hand above, the lower becomes alien—no longer 'I'. And you will repeatedly feel that the lower hand is not you; the moving is you. Then switch to the still. Outside nothing changes; within, focus has changed. The stream of attention was flowing in the upper hand; it flows now to the lower. The upper will begin to feel like someone else’s.
जब आप भोजन कर रहे हैं और सोचते हैं, मैं भोजन कर रहा हूं, तब एक हालत है ध्यान की। और जब आप कहते हैं, अनुभव करते हैं कि भोजन शरीर कर रहा है, मैं देख रहा हूं, तब ध्यान का फोकस बदल गया, ध्यान दूसरा हो गया। जब आप रास्ते पर चलते वक्त सोचते हैं, मैं चल रहा हूं, तो ध्यान एक है। अगर आप ऐसा ध्यान कर पाएं कि मैं देख रहा हूं और शरीर चल रहा है, तत्काल फोकस बदल गया, गेस्टाल्ट बदल गया, पूरा ढांचा बदल गया।
When you are eating and think, I am eating—this is one condition of attention. When you experience: the body is eating, I am seeing—then the focus has shifted. When you walk and think, I am walking—attention is one. If you can attend thus: I am seeing and the body is walking—the focus changes, the gestalt changes, the whole frame changes.
लाओत्से की निष्क्रियता को अगर अनुभव करना हो, तो अपने भीतर जो आकाश है, सदा उस पर ध्यान रखें, और जो-जो बादल हैं, उन पर ध्यान मत रखें। उनको उड़ने दें, चलने दें, लेकिन ध्यान आकाश पर हो।
If you would experience Lao Tzu’s passivity, then within you keep attention always on the sky, and do not attend to the clouds. Let them fly, let them move—but keep the attention on the sky.
क्या है आपके भीतर आकाश? भूख लगती है, यह एक बादल है; आता है, चला जाता है। क्रोध आता है, यह एक बादल है; आता है, चला जाता है। घृणा आती है, यह एक बादल है; प्रेम आता है, यह एक बादल है; आता है, चला जाता है। दुख या सुख, सम्मान या अपमान, कुछ भी आता है, चला जाता है बादल की तरह। कौन है जो इस सबको देखता रहता है? कौन है भीतर जो जाग कर इस सबको देखता रहता है? ध्यान उसका रखें। सारी ध्यान की धारा को उससे जोड़ दें। देखने वाले के साथ एक हो जाएं। करने वाले के साथ संबंध छोड़ दें; द्रष्टा के साथ एक हो जाएं। और तत्काल आप पाएंगे कि आप भीतर उससे जुड़ गए, जो आकाश है--निष्क्रिय। इस निष्क्रिय के साथ जुड़ते ही जीवन के सारे दुख विसर्जित हो जाते हैं; मृत्यु, परिवर्तन, सब स्वप्न हो जाते हैं।
What is the sky within you? Hunger comes—it is a cloud; it comes and goes. Anger comes—it is a cloud; it comes and goes. Hatred comes—it is a cloud; love comes—it is a cloud; it comes and goes. Sorrow or joy, honor or insult—whatsoever comes, comes and goes like a cloud. Who is it that keeps seeing all this? Who is it within that wakes and looks at all this? Keep attention on that. Join the whole stream of attention to that. Become one with the seer. Drop identification with the doer; become one with the witness. At once you will find yourself linked within to that which is sky—passive. Upon linking with this passivity, all the sorrows of life are dissolved; death and change become dreamlike.
लाओत्से कहता है, यही है शाश्वत नियम।
Lao Tzu says: This is the Eternal Law.
आज इतना ही। लेकिन बैठें। पांच मिनट कीर्तन करके जाएं। और कीर्तन में भी खयाल रखें, जो किया जा रहा है, वह आप नहीं हैं; जो हो रहा है, वह आप नहीं हैं।
Enough for today. But sit. Let us do kirtan for five minutes before we leave. And even in kirtan, keep in mind: that which is being done is not you; that which is happening is not you.
बैठे रहें! जिनको कीर्तन करना है, वे ऊपर आ जाएं या नीचे आ जाएं।
Remain seated! Those who wish to join the kirtan, come up or come down.
