Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
हमारे मन में ऐसे प्रश्न इसीलिए उठते हैं कि हम चीजों को तत्काल विपरीत में तोड़ लेते हैं, विरोध में तोड़ लेते हैं। और हमारे मन में खयाल ही नहीं आता कि विपरीत के बीच भी एक सामंजस्य है। लाओत्से उसी की ही बात कर रहा है। इसे ऐसा समझें, यह विपरीतता दिखाई पड़ती है। लाओत्से कहता है कि मस्तिष्क से जीवन-ऊर्जा को वापस नाभि के पास ले आना है। नाभि के पास आते ही अस्तित्व से मिलन हो जाएगा। योग कहता है, ऊर्जा को काम-केंद्र से, मूलाधार से उठा कर सहस्रार तक, मस्तिष्क तक लाना है। और सहस्रार के पार जाते ही विराट से मिलन हो जाएगा। ये दो अतियां हैं। और दोनों अतियों से छलांग हो सकती है। लेकिन मध्य से कहीं भी छलांग नहीं हो सकती। ये दो छोर हैं। या तो बिलकुल नीचे के केंद्र पर समस्त ऊर्जा को ले आएं, तो आप छलांग लगा सकते हैं। या फिर सबसे ऊपर के केंद्र पर ऊर्जा को ले जाएं, तो भी छलांग लगा सकते हैं।
Such questions arise in our minds because we instantly break things into opposites, into conflict. It does not even occur to us that there is a harmony between opposites. Lao Tzu is speaking precisely of that harmony. Understand it this way: the opposition only appears so.
Lao Tzu says: bring the life-energy back from the head to the navel. As soon as it returns to the navel, there is union with existence. Yoga says: raise the energy from the sex center, the muladhara, up to the sahasrar, the crown, the brain. And on going beyond the sahasrar, union with the vast happens. These are two extremes. From either extreme, the leap is possible. From the middle, nowhere is the leap possible. These are the two ends. Either bring all your energy to the very lowest center, and you can jump; or take your energy to the highest center, and you can jump.
लेकिन एक बात में योग और लाओत्से दोनों सहमत हैं कि ऊर्जा बुद्धि पर नहीं रुकनी चाहिए। या तो बुद्धि से नाभि पर आ जाए, या बुद्धि से सहस्रार पर चली जाए। बुद्धि पर नहीं रुकनी चाहिए; बीच में ऊर्जा नहीं रुकनी चाहिए। और दोनों ही अतियों से जिस जगत में छलांग लगती है, वह एक ही है।
But in one thing both yoga and Lao Tzu agree: energy must not stop at the intellect. Either from the intellect let it return to the navel, or from the intellect let it move to the sahasrar. It should not stop at the intellect; energy should not halt in the middle. And from both extremes, the realm you leap into is one and the same.
तो तीन बातें हैं। एक तो जो विरोध हमें दिखाई पड़ता है वह हमें इसीलिए दिखाई पड़ता है कि हम, विरोध के बीच भी एक सामंजस्य है, इसे समझ नहीं पाते हैं। पानी को हम पानी से छुटकारा दिलाना चाहें, तो या तो उसे शून्य डिग्री के नीचे तक ठंडा कर देना चाहिए, ताकि वह बर्फ बन जाए; और या सौ डिग्री तक गरम कर देना चाहिए, ताकि वह भाप बन जाए। दोनों ही स्थितियों में पानी पानी नहीं रह जाएगा। दोनों स्थितियों में छलांग लग जाएगी; पानी कुछ और हो जाएगा। या तो मनुष्य की ऊर्जा पहले केंद्र पर आ जाए या अंतिम पर; दोनों से छलांग लग जाएगी।
So there are three points. First, what appears to us as opposition appears so because we do not see that even between opposites there is a harmony. If we want to make water cease to be water, then either we must cool it below zero degrees so that it becomes ice, or heat it to one hundred degrees so that it becomes steam. In both states, water is no longer water. In both, there is a leap—water becomes something else. Likewise, if human energy comes to the first center or to the last, in both cases the leap happens.
और ज्यादा कठिन होगा समझना यह कि ऊर्जा वर्तुलाकार होती है, सरकुलर होती है। जगत में कोई भी इनर्जी सीधी नहीं चलती, वर्तुल में चलती है। असल में, ऊर्जा के चलने का मार्ग ही सदा वर्तुलाकार होता है। अगर हम एक वर्तुल खींचें, तो जिस बिंदु से मैं वर्तुल को शुरू करूं, वही बिंदु अंतिम भी होगा जब वर्तुल पूरा होगा। तो जहां नाभि केंद्र से छलांग लगा कर व्यक्ति पहुंचता है, वहीं सहस्रार से भी छलांग लगा कर पहुंचता है।
Second—and more difficult to understand—is that energy is circular. In this universe no energy moves in a straight line; it moves in a circle. The path of energy is always circular. If we draw a circle, the point from which I begin is the very point at which, when the circle is complete, I end. So the point where one arrives by leaping from the navel is the same point to which one arrives by leaping from the sahasrar. The navel is where the circle begins; the sahasrar is where the circle completes. Leap from either and one goes beyond the circle.
नाभि केंद्र से वर्तुल शुरू होता है, सहस्रार पर वर्तुल पूरा होता है। दोनों से छलांग लगा कर व्यक्ति वर्तुल के बाहर हो जाता है। इसलिए नाभि और सहस्रार बिलकुल दूर दिखाई पड़ते हैं हमें, क्योंकि हमारे लिए नाभि पेट में है कहीं और सहस्रार मस्तिष्क में है कहीं। और दोनों के बीच सीधी रेखा खींचें, तो बड़े फासले पर हैं। लेकिन इस शरीर की चर्चा ही नहीं हो रही है। इससे जो सूक्ष्म शरीर है, उस सूक्ष्म शरीर में नाभि और सहस्रार निकटतम बिंदु हैं। अगर हम वर्तुल बना लें, तो निकटतम हो जाएंगे। अगर हम सीधी रेखा खींचें, तो दूर हो जाएंगे। इस शरीर में हम सीधी रेखा खींचते हैं, तो दूर मालूम पड़ते हैं। लेकिन सूक्ष्म शरीर में वर्तुल निर्मित हो जाता है। सूक्ष्म शरीर ऊर्जा-शरीर है। पदार्थ नहीं, शक्ति का शरीर है। वहां वर्तुल निर्मित हो जाता है। ये दोनों छोर निकटतम हैं।
The navel and the sahasrar look utterly far apart to us because, for us, the navel is somewhere in the belly and the sahasrar somewhere in the head—and if we draw a straight line between them in this gross body, they are far apart. But we are not speaking of this gross body. In the subtle body, the navel and the sahasrar are the closest points—draw a circle and they are nearest; draw a straight line and they are far. The subtle body is an energy-body, not matter but power; in it, a circle is formed and these two ends are adjacent.
लाओत्से कहता है: पहले छोर पर लौट आओ। योग कहता है: अंतिम छोर पर चले जाओ। और दो तरह के व्यक्ति हैं; इसलिए दोनों ही बातें उपयोगी हैं। कुछ लोग हैं, जो पहले छोर पर लौटना बहुत मुश्किल पाएंगे; विशेषकर पुरुष चित्त वाले लोग पहले पर लौटना बहुत मुश्किल पाएंगे। इसलिए लाओत्से स्त्रैण व्यक्तित्व की बात करता है। पुरुष आगे बढ़ना चाहेगा, पीछे नहीं लौटना चाहेगा। लेकिन पुरुष के लिए मार्ग नहीं है सत्य तक पहुंचने का, ऐसा नहीं है। उसका मार्ग भी है। लाओत्से उस मार्ग का प्रस्तोता नहीं है। लाओत्से स्त्रैण व्यक्तित्व का प्रस्तोता है।
Lao Tzu says: return to the first end. Yoga says: go to the last end. There are two kinds of people; therefore both teachings are useful. Some will find returning to the first end very difficult—especially those with a masculine mind. That is why Lao Tzu speaks of the feminine personality. The masculine will want to go forward, not turn back. But it is not that there is no path for the masculine mind to reach truth—there is. Lao Tzu is simply not the exponent of that path; he is the exponent of the feminine.
वह कहता है, पीछे लौट आओ। जब छलांग ही लगानी है, तो आगे बढ़ने का श्रम भी क्या करना? यह श्रम तो पीछे लौट कर भी हो सकता है। और ध्यान रखें, पीछे लौटने में श्रम नहीं पड़ता, आगे जाने में श्रम पड़ता है। पीछे लौटने में कोई श्रम नहीं पड़ता। क्योंकि आगे जाने के लिए शक्ति लगानी पड़ती है। पीछे लौटने के लिए तो हम सिर्फ शक्ति लगाना बंद कर दें, हम तत्काल पीछे लौट आते हैं। जो लोग सरल हो सकते हैं बिना साधना किए, लाओत्से का मार्ग उनके लिए है। जो सरल भी नहीं हो सकते बिना साधना किए, योग का मार्ग उनके लिए है।
He says: come back. If a leap must be taken anyway, why labor to go forward? The leap can happen by returning as well. And note: returning requires no effort; going forward requires effort. To go forward, you must apply energy; to return, simply stop applying energy—and you instantly begin to return. For those who can be simple without practice, Lao Tzu’s path is for them. For those who cannot become simple without practice, yoga is their path.
इसलिए जान कर हैरानी होगी कि भारत ने योग की इतनी बड़ी परंपरा पैदा की, विराट परंपरा पैदा की, बड़ी साधना के सूत्र खोजे, लेकिन भारत में इतनी लंबी परंपरा के बीच भी स्त्रैण चित्त की कोई चिंता नहीं की गई। यह अधूरी है बात। और इसीलिए जैनों के चौबीस तीर्थंकर पुरुष हैं, हिंदुओं के अवतार पुरुष हैं, बुद्ध पुरुष हैं। हिंदुस्तान में एक भी स्त्री अवतार और तीर्थंकर नहीं है। वरन मान्यता तो ऐसी बन गई धीरे-धीरे--और बन ही जाएगी--अगर पुरुष के चित्त का हम मार्ग चुनेंगे, तो यह मान्यता बन ही जाएगी कि स्त्री की देह से मोक्ष नहीं हो सकता। इसलिए जैन मानते हैं कि स्त्री की देह से मोक्ष नहीं हो सकता। स्त्री को पहले एक जन्म पुरुष का लेना पड़ेगा और तब ही मोक्ष हो सकता है।
Thus, it may surprise you that India produced an immense tradition of yoga, discovered grand sutras of practice, and yet throughout this long tradition did not attend to the feminine mind. Something is incomplete here. Hence among the Jains all twenty-four tirthankaras are male; among Hindus the avatars are male; the Buddhas are male. In India there is not a single female avatar or tirthankara. Indeed a belief gradually formed—and naturally, if we choose only the masculine mind’s path this belief will form—that liberation is not possible from a woman’s body. The Jains hold that from a woman’s body liberation is not possible; first she must be born as a man, then liberation can occur.
इस तरह का खयाल है, मुझे तो लगता है एकदम ठीक है कि जैनों में एक तीर्थंकर मल्लीनाथ पुरुष नहीं थे, स्त्री थे। मल्लीबाई उनका नाम था। लेकिन जैन यह मान ही नहीं सकते हैं कि स्त्री भी मोक्ष पा सकती है। इसलिए मल्लीबाई का नाम मल्लीनाथ कर दिया। स्त्री को पुरुष कर दिया। श्वेतांबरों और दिगंबरों में बुनियादी झगड़ों में एक झगड़ा यह भी है, श्वेतांबर मानते हैं कि वे मल्लीबाई ही थीं और दिगंबर मानते हैं वे मल्लीनाथ थे। यह झगड़ा बहुत अनूठा है, एक व्यक्ति के संबंध में झगड़ा कि वह स्त्री था या पुरुष था! लगता ऐसा है कि वे स्त्री ही रहे होंगे। लेकिन जो परंपरागत दृष्टि है, वह यह स्वीकार नहीं कर सकी कि स्त्री के शरीर से मुक्ति कैसे हो सकती है! असल में, सारी धारा पुरुष के चित्त की है।
I feel it is quite right that among the Jains one tirthankara—Mallinath—was not male but female; her name was Mallibai. But the Jains could not accept that a woman could attain liberation, so Mallibai’s name was changed to Mallinath; the woman was made into a man. Among the Shvetambaras and Digambaras one of the basic disputes is precisely this: the Shvetambaras hold that she was Mallibai, and the Digambaras that he was Mallinath. It is a very unique quarrel—over whether a single person was female or male! It seems likely the person was female. But the traditional view could not accept: how could liberation happen through a woman’s body? The entire current has been that of the masculine mind.
लाओत्से स्त्रैण चित्त की बात कर रहा है। लाओत्से कहता है, साधना करके अगर सरल होना पड़े, तो वह सरलता बड़ी जटिल हो गई। अगर मुझे सरल होने के लिए भी प्रयास करना पड़े, तो वह सरलता सरलता न रही। सरलता का मतलब ही यह है कि जो मुझे कुछ न करना पड़े और उपलब्ध हो जाए। सहज का अर्थ ही यही होता है कि मुझे कुछ करना न पड़े और उपलब्ध हो जाए। अगर करके उपलब्ध हो, तो सहज कहना व्यर्थ है। तो लाओत्से दूसरी अति का पोषक है।
Lao Tzu speaks for the feminine mind. He says: if one must practice in order to become simple, that simplicity has already become complex. If I have to make an effort to be simple, then it is no longer simplicity. Simplicity means that without my doing anything, it is available. Sahaj—natural—means exactly this: that without my doing anything, it is available. If it is attained by doing, calling it sahaj is futile. So Lao Tzu supports the other extreme.
ये दोनों अतियां अधूरी हैं। लेकिन दोनों अतियां सत्य पर पहुंचा देती हैं। छलांग अति से ही लगती है। दि एक्सट्रीम प्वाइंट, वहीं से छलांग लगती है। अगर आप पुरुष की ही यात्रा में पड़ गए हैं, तो फिर पूरी तरह पुरुष ही हो जाएं। तो पुरुषार्थ को उस जगह तक ले जाएं कि जिसके आगे जाने की जगह न रहे। वहां से छलांग हो जाएगी। अगर आप सहजता के ही आनंद को अनुभव करते हैं, तो इतने सहज हो जाएं कि साधना मात्र व्यर्थ हो जाए। तो उसी सहजता से छलांग लग जाएगी।
Both extremes are incomplete—but both take you to truth. The leap happens only from an extreme. The extreme point—that is where the jump happens. If you have entered the masculine journey, then be wholly masculine; take purushartha—effort—to the limit beyond which there is nowhere further to go; from there the leap happens. If you relish naturalness, become so natural that all practice becomes pointless; from that very simplicity, the leap will happen.
जो लोग पुरुषार्थ का मार्ग पकड़ेंगे, ऊर्ध्वगमन उनकी भाषा होगी, ऊपर उठना वे कहेंगे। इसलिए वे जो प्रतीक चुनेंगे, वह प्रतीक होगा लपट का, आग का। आग सदा ऊपर उठती चली जाती है। कुछ भी करो, कहीं भी जलाओ, आग भागती है ऊपर की तरफ। इसलिए भारतीय प्रतीक है अग्नि।
Those who choose the path of purushartha will speak the language of ascent—of rising upward. Hence the symbol they choose is the flame, fire. Fire always rises. Light it anywhere, it rushes upward. Therefore the Indian symbol is Agni.
लाओत्से ने जो प्रतीक चुना है, वह है जल का। वह कहता है, पानी की भांति हो जाओ--नीचे, और नीचे, सबसे आखिरी गड्ढा चुन लो। जिसके नीचे कोई जगह न हो, वहां बैठ जाओ।
Lao Tzu’s symbol is water. He says: be like water—downward, and more downward; choose the very last hollow. Where there is no place lower, sit there.
सहजता अंत में बैठ कर ही उपलब्ध हो सकती है। जो आदमी ऊपर उठना चाह रहा है, वह सहज नहीं हो सकता। ऊपर उठने में संघर्ष होगा, प्रतियोगिता होगी। पीछे बैठने की कोई प्रतियोगिता नहीं है। अगर आप कहते हैं, मैं सबसे पीछे बैठना चाहता हूं, तो कोई शायद ही आपसे प्रतियोगिता करने आए।
Naturalness can only be available by settling at the end. The person who wants to rise cannot be natural; to rise entails struggle, competition. There is no competition for sitting at the back. If you say, “I want to sit at the very last place,” hardly anyone will come to compete with you.
लाओत्से कहता है, ऐसे हो जाओ कि लोगों को पता ही न चले कि तुम हो भी। तो अंतिम गड्ढा खोज लो। निम्नतम जो जगह हो, जहां कोई जाने को राजी न हो, जहां लोग जूते उतार देते हों, वहीं बैठ रहो। किसी पद की खोज ही मत करो। ऊपर जाने की बात ही मत सोचो। वह भाषा ही गलत है।
Lao Tzu says: become such that people do not even know you exist. Find the last hollow. The lowest place—where no one is willing to go, where people take off their shoes—sit right there. Seek no position at all. Do not even think of going up. That very language is wrong.
लाओत्से ठीक कहता है। जो लोग पानी की भांति हो सकते हैं, वे भी वहीं पहुंच जाएंगे। असल में, प्रथम और अंतिम मिल जाते हैं एक जगह, एक बिंदु पर। प्रथम भी अनंत का छोर है और अंतिम भी अनंत का छोर है। प्रथम और अंतिम एक ही चीज के दो नाम हैं। यात्रा पर निर्भर करता है! अगर आप पीछे लौट कर आए, तो उसे कहेंगे प्रथम; अगर आप घूम कर, पूरा चक्कर लगा कर आए, तो कहेंगे अंतिम। तो योग कहेगा ऊपर और लाओत्से कहेगा नीचे। योग और लाओत्से में, योग और ताओ में वह जो जीवन का परम द्वंद्व है, वह जो जीवन की पोलर डुआलिटी है, उसकी अभिव्यक्ति है।
Lao Tzu is right. Those who can be like water will reach the same place. In truth, the first and the last meet at one point—one point. The first is one end of the infinite, and the last is also an end of the infinite. First and last are two names for the same thing. It depends on the journey: if you return from behind, you will call it first; if you go around, complete the circle, you will call it last. So yoga will say “above,” and Lao Tzu will say “below.” Between yoga and Lao Tzu, between yoga and Tao, the ultimate polarity of life—life’s polar duality—finds expression.
इसलिए इसमें चिंता न लें। जो प्रीतिकर लगे, वह चुन लें--जो प्रीतिकर लगे! और सदा ध्यान रखें कि जो आपको प्रीतिकर लगे, वही आपका मार्ग है। कोई कितना ही कहे, जो आपको प्रीतिकर न लगे, वह आपका मार्ग नहीं है। अपने मार्ग पर भटक जाने से भी आदमी पहुंच जाता है; दूसरे के मार्ग पर न भटके, तो भी कभी नहीं पहुंचता है। उसका कारण है। क्योंकि जो हमारा स्वभाव है, हम उसी से पहुंच सकते हैं। तो दूसरे का कभी आकर्षक भी लगे, प्रभावित भी करे, तब भी भीतर पूछ लेना चाहिए कि मेरे अनुकूल है या नहीं! क्योंकि कई बार प्रतिकूल बातें भी आकर्षक लगती हैं, अनुकूल न हों तो भी। कई बार तो इसीलिए आकर्षक लगती हैं कि प्रतिकूल हैं, अनजानी हैं, अपरिचित हैं। सदा अपनी प्रकृति को ध्यान में रख लेना जरूरी है। अगर आपको लगता है कि मैं अंतिम बैठने में भी राजी हो सकता हूं, जरा भी पीड़ा न होगी, यही मेरे लिए सुगम है; अगर आपको लगता है कि बिना आक्रमण किए, ग्राहक होकर भी मैं सत्य को पा लूंगा, मैं सत्य को खोजने न जाऊंगा, सिर्फ अपने द्वार खोल कर बैठ जाऊंगा, प्रतीक्षा करूंगा; अगर इतना धैर्य हो--धैर्य स्त्रैण गुण है, अधैर्य पुरुष का गुण है--अगर इतना धैर्य हो कि द्वार खोल कर प्रतीक्षा की जा सके, अनंत तक प्रतीक्षा करने की सामर्थ्य हो, तो इसी क्षण द्वार पर सत्य उपस्थित हो जाएगा।
Therefore do not worry. Choose what is congenial—what feels dear to your heart. Always remember: what is congenial to you, that alone is your path. However much others may insist, what is not congenial to you is not your path. Even wandering on one’s own path, one arrives; on another’s path, even without wandering, one never arrives. The reason is: we can reach only through our own nature. Even if another’s path looks attractive, impressive, still ask within: is it attuned to me or not? Many times contrary things look attractive—precisely because they are contrary, unknown, unfamiliar. Always keep your nature in view. If you feel you can gladly sit in the last place, without the slightest hurt, that this is easy for you; if you feel that without aggression, by being merely receptive, you will obtain truth—that you will not go in search of truth but simply open your doors and wait; if you have that much patience—patience is a feminine quality; impatience is a masculine quality—if you have that much patience that you can open the door and wait, with the capacity to wait unto the infinite, then in this very moment truth will be present at the door.
लेकिन अगर प्रतीक्षा करने का बिलकुल साहस ही न हो और दरवाजे पर बैठ कर भी अधैर्य ही जाहिर करना हो, तो उससे बेहतर यात्रा पर निकल जाना है। क्योंकि दरवाजे पर भी खड़े रहे और अधैर्य भी जाहिर करते रहे और प्राण बेचैन रहे, तो एक भीतरी यात्रा भी चलती रही और यात्रा नहीं की, तो एक भीतर कष्ट और संघर्ष और दुविधा बन जाएगी। इसलिए प्रत्येक को समझ लेना चाहिए। और दो ही विराट मार्ग हैं। एक मार्ग है, जिसे लाओत्से स्त्रैण मार्ग कहता है। और एक मार्ग है, जिसे वह पुरुष का मार्ग कहता है। लाओत्से की अपनी पसंद स्त्रैण मार्ग की है। और उन सभी लोगों की पसंद होगी, जिन्हें अहंकार में रस नहीं है। उनकी सभी की पसंद होगी।
But if you have no courage at all to wait, and even sitting at the door you will only display impatience, then it is better to set out on the journey. For if you stand at the door and remain impatient and your life-breath is restless, then an inner journey will keep stirring; and if you do not travel, there will arise an inner pain and struggle and dilemma. Therefore each one should understand. There are only two vast paths: one Lao Tzu calls the feminine path, and one he calls the masculine path. Lao Tzu’s own preference is for the feminine path. And all those who have no relish for ego will share that preference.
इसलिए अगर लाओत्से का अनुयायी मिलेगा, तो हमारे योगी जैसा अकड़ा हुआ नहीं मिलेगा, अति विनम्र होगा। उसकी विनम्रता लेकिन सहज होगी; वह भी थोपी हुई नहीं होगी, वह भी चेष्टित नहीं होगी। हमारा योगी अगर विनम्रता भी दिखाए, तो वह आरोपित होगी। उसका कारण है कि उसका मार्ग ही असल में, अहंकार का है। और विनम्रता वह नाहक थोप रहा है, वह झंझट में पड़ रहा है, विपरीत मार्ग की बात सोच रहा है। आग की तरह का रास्ता चुना है और पानी की तरह होने की कोशिश कर रहा है। वह दिक्कत में पड़ेगा। उसकी विनम्रता झूठी होगी। उसने मार्ग चुना है अहं ब्रह्मास्मि का। वह उस यात्रा पर निकला है कि एक दिन कह सके कि मैं ब्रह्म हूं। लाओत्से का मार्ग है--एक दिन कह सके कि मैं हूं ही नहीं।
Therefore, if you meet a follower of Lao Tzu, you will not find him stiff like our yogis; he will be supremely humble. But his humility will be natural; it will not be forced or contrived. If our yogi displays humility, it will be superimposed. The reason is that his path, in truth, is the path of the ego. He is unnecessarily imposing humility; he is getting into trouble, trying to think in the language of the opposite. He has chosen a path like fire and is trying to be like water—that will be difficult. His humility will be false. He has chosen the path of aham brahmasmi—I am Brahman. He has set out on that journey so that one day he can say, “I am the Absolute.” Lao Tzu’s path is: one day to be able to say, “I am not.”
यह साफ खयाल में हो, तो कोई भी मार्ग पहुंचा देगा। या तो अहंकार को इतना बड़ा करो कि एक्सप्लोड हो जाए। इतना फुलाओ फुग्गे को कि फूट जाए। हालांकि फुलाने वाला यह सोच कर नहीं फुलाता है कि फूटेगा। वह सोचता है बड़ा कर रहा हूं। लेकिन फुग्गे को फुलाए चले जाओ, फुलाए चले जाओ, उसकी एक सीमा है। तुम फुलाने के लिए ही फुला रहे होओगे, कोई फिक्र नहीं। लेकिन फुग्गा अपनी सीमा पर आएगा और फूट जाएगा, और हाथ खाली रह जाएंगे। तो कोई हर्ज नहीं है, अगर अहंकार में ही रस है, तो फिर छोटे-मोटे अहंकार से राजी मत होना। फिर अहंकार को इतना फुलाना कि पूरा ब्रह्मांड बन जाए। तो फूट जाएगा। जिस दिन कोई कह सके, अहं ब्रह्मास्मि, उसी दिन अहंकार फूट जाएगा।
Keep this clear, and any path will lead. Either expand the ego so much that it explodes. Inflate the balloon so much that it bursts. Although the inflator does not blow thinking it will burst; he thinks he is making it bigger. But keep inflating; there is a limit. You may be inflating for the sake of inflating; never mind. The balloon will reach its limit and burst, and your hands will be left empty. So there is no harm—if you have a taste for ego, then do not be content with a small ego. Inflate it until it becomes the whole cosmos—then it will burst. The day someone can say, “Aham Brahmasmi,” that very day the ego explodes.
और या फिर अहंकार को भरो ही मत। उसमें जो थोड़ी-बहुत और हवा हो, उसको भी निकाल दो। लाओत्से कहता है, पीछे लौट आओ। खयाल ही छोड़ दो इसे भरने का, क्योंकि जो फूट ही जाना है, उसके लिए मेहनत क्या करनी? लेकिन कुछ लोग हैं, जो बिना मेहनत किए राजी न होंगे।
Or do not fill the ego at all; whatever little air there is, let that out too. Lao Tzu says: return. Drop even the very idea of filling it, for what is destined to burst—why labor for it? But some people will not be content without labor.
लाओत्से का एक शिष्य हुआ, लीहत्जू। लीहत्जू से किसी ने जाकर पूछा, कि हमने सुना है कि बुद्ध एक वृक्ष के नीचे बैठ कर और ज्ञान को उपलब्ध हो गए। और हमने सुना है कि कोई योगी मंत्र का जाप करके और वृक्ष के नीचे बैठ कर जाप से सत्य को उपलब्ध हो गया। लीहत्जू, तुम्हारा क्या खयाल है? तो लीहत्जू ने कहा, जहां तक हम समझते हैं, मंत्र करना, साधना करनी, योगासन करना, ये उन लोगों के काम हैं, जो बिना किए नहीं रह सकते हैं। लेकिन असली बात यह नहीं है कि बुद्ध साधना करके पहुंच गए; बुद्ध बैठ गए, इसलिए पहुंच गए। असली बात, बैठ गए, इसलिए पहुंच गए। कोई योगी मंत्र पढ़ता रहा और पहुंच गया; मंत्र असली चीज नहीं है, बैठ गया, इसलिए पहुंच गया। मंत्र तो बहाना है; क्योंकि वह खाली नहीं बैठ सकता, इसलिए मंत्र पढ़ता रहा।
A disciple of Lao Tzu, Lieh Tzu, was once asked: We have heard that the Buddha attained enlightenment sitting under a tree. And we have heard that some yogi, chanting a mantra, sitting under a tree, attained truth by his mantra. Lieh Tzu, what is your view? Lieh Tzu said: As we understand it, chanting mantras, doing practices, performing yogasanas—these are for those who cannot remain without doing. But the real point is not that Buddha arrived by practice; he arrived because he sat. The essential thing is: he sat, therefore he arrived. Some yogi kept reciting a mantra and arrived; the mantra is not the essential thing. He arrived because he sat. The mantra is a pretext—for he cannot sit empty, so he keeps reciting.
लीहत्जू यह कह रहा है कि जो भी पहुंचे हैं, वे इसलिए पहुंचे हैं कि वे सब छोड़ कर बैठ गए। अब कुछ लोग हैं, जो बिलकुल छोड़ कर बैठ सकते हैं, जो मंत्र भी न पढ़ेंगे। क्योंकि मंत्र भी अंततः व्यर्थ है। नाहक परेशानी उठा रहे हैं। उसको भी पढ़ने की जरूरत नहीं है। सिर्फ बैठ जाएं, कुछ भी न करें।
Lieh Tzu is saying: whoever has arrived, has arrived because they sat and left everything. Some can sit having left everything; they will not even recite a mantra, because a mantra, ultimately, is useless. Why take that trouble? There is no need to recite anything. Just sit—do nothing at all.
लेकिन बड़ा कठिन है कुछ भी न करना। वह लाओत्से का खयाल समझ में आ जाए, तो कुछ न करना इतनी सरल जैसी बात मालूम पड़ती है, इतनी सरल नहीं है, सर्वाधिक कठिन है। मंत्र तो बच्चे भी पढ़ सकते हैं। असल में, बच्चों को अगर मंत्र न दिया जाए, तो उनको बिठाया ही नहीं जा सकता है। मंत्र कुछ भी हो, चाहे खिलौना हो, चाहे कुछ हो, मंत्र कुछ देना पड़े उनको, तो वे बैठ सकते हैं। नहीं तो बैठ भी नहीं सकते। बेचैनी इतनी ज्यादा है। तो हम भी...एक आदमी माला लेकर फेरने बैठ जाता है। यह सिर्फ बैठने का बहाना है। माला तो सिर्फ इसलिए है कि आप बिना माला के नहीं बैठ सकते। अब यह भीतर का बच्चा है, वह बेचैन है। वह कहता है, कम से कम गुरिए ही फिराएं। कुछ होना तो चाहिए।
But doing nothing is very difficult. If Lao Tzu’s insight is understood, doing nothing seems so simple; it is not so simple—it is the most difficult. Even children can recite a mantra. In fact, if you do not give children a mantra, you cannot make them sit. The “mantra” can be anything—a toy, anything; give them some mantra and they can sit; otherwise they cannot even sit—the restlessness is too much. We are the same: a person sits with a rosary and turns the beads. That is only a pretext for sitting. The rosary is only because without it you cannot sit. There is a child within—restless—saying, “At least let us roll the beads; something should be happening.”
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, ध्यान करेंगे, लेकिन कुछ बताइए कि करें क्या? अगर उनसे कहो कि कुछ भी मत करो, यही ध्यान है; तो वे कहते हैं कि यह कैसे होगा? कुछ तो सहारा चाहिए! सहारा का मतलब यह है कि उन्हें कुछ करने को बहाना चाहिए। राम-राम जपें, माला फेरें, कुछ भी करें! करें तो वे बैठ सकते हैं।
People come to me and say, “We will meditate, but tell us what to do.” If you tell them, “Do nothing—that is meditation,” they say, “How will that be? Some support is needed!” By support they mean: they need a pretext to do something. Chant Ram-Ram, turn the beads—do anything! If they can do, they can sit.
लीहत्जू कहता है, असली उपलब्धि तो बैठने से होती है। यह तो बहाना है, आप खाली नहीं बैठ सकते, तो हम कुछ पकड़ा देते हैं कि इसको करके बैठे रहो। अगर बिना ही कुछ किए बैठ जाते, तो इतनी भी मेहनत न उठानी पड़ती और उपलब्धि हो जाती। लेकिन बैठना, सिर्फ बैठ जाना, बड़ी घटना है, बड़ी हैपनिंग है--बड़ी हैपनिंग है! एक क्षण को भी कोई सिर्फ बैठा रह जाए, उसका मतलब है कोई गति न रही मन में, कोई चंचलता न रही, कोई यात्रा न रही, कोई गंतव्य न रहा। शक्ति अपने में ठहर गई और रुक गई। सब मौन और शांत हो गया भीतर। जहां से हम आए थे, उसी केंद्र पर वापस पहुंच गए। विलीन हो गए अपने में ही।
Lieh Tzu says: the real attainment is by sitting. The rest is a pretext; since you cannot sit empty, we hand you something so that by doing it you may sit. If you could sit without doing anything, even that much labor would not be needed, and attainment would happen. But to sit—just sit—is a great event, a great happening—a great happening! If even for a single moment someone can just sit, it means there is no movement in the mind, no restlessness, no journey, no destination; the energy has come to rest in itself; everything within has become silent and still. We have returned to the center from which we came; we have dissolved into ourselves.
एक क्षण को भी यह घटना घट जाए, तो वही क्षण सत्य का क्षण है--दि मोमेंट ऑफ ट्रुथ! वही क्षण! यह दो तरह से घट सकता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप कहां से छलांग लेंगे। योग भी मार्ग है, ताओ भी।
If this happens even for a single moment, that moment is the moment of truth—the moment of truth! That very moment! This can happen in two ways. It depends on you from where you will take the leap. Yoga is a path; Tao is too.
एक तो, कभी आंख बंद करके बैठें और खयाल करें कि मेरे शरीर का केंद्र कहां है? व्हेयर इज़ दि सेंटर ऑफ दि बॉडी? आप इतने दिन जी लिए हैं, लेकिन आपने अपने शरीर का केंद्र कभी खोजा नहीं होगा। और यह बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हमें अपने शरीर के केंद्र का भी पता न हो। हमारा शरीर, उसकी कील कहां है?
First, at times sit with your eyes closed and consider: Where is the center of my body? Where is the center of the body? You have lived so many days, yet you have probably never searched for your body’s center. And it is a great misfortune that we do not even know our body’s center. Our body—where is its peg, its pivot?
अधिक लोगों को यह कील खोपड़ी में मालूम पड़ेगी। क्योंकि वहीं चलता रहता है कारोबार चौबीस घंटे। दुकान वहां खुली रहती है। बाजार वहां भरा रहता है। अधिक लोगों को ऐसा लगेगा कि कहीं खोपड़ी में ही।
लेकिन खोपड़ी बहुत बाद में विकसित होती है। मां के पेट में जिस दिन बच्चे का निर्माण होता है, उस दिन मस्तिष्क नहीं होता। फिर भी जीवन होता है। इसलिए जो बाद में आता है, वह केंद्र नहीं हो सकता।
Most people will feel that this peg is in the skull, because the business there runs twenty-four hours a day. The shop is open there; the market is crowded there. So most will feel it must be somewhere in the head. But the skull develops very late. On the day the child’s formation begins in the mother’s womb, there is no brain— yet there is life. That which comes later cannot be the center.
कुछ लोगों को, जो भावपूर्ण हैं--स्त्रियां हैं, कवि हैं, चित्रकार हैं, मूर्तिकार हैं--उनको लगेगा कि हृदय केंद्र है। क्योंकि उन्होंने जब भी कुछ जाना है, सौंदर्य, प्रेम, तो उन्हें हृदय पर ही उसका आघात लगा है। इसलिए जब भी लोग प्रेम की बात करेंगे, तो हृदय पर हाथ रख लेंगे। प्रेम में चोट खाएंगे, तो हृदय पर हाथ रख लेंगे। तो जिन लोगों का भावना से भरा हुआ चित्त है, वे हृदय को केंद्र बताएंगे।
Some who are more feeling-oriented—women, poets, painters, sculptors—will feel the heart is the center. Whenever they have known something of beauty or love, its impact has been felt at the heart. So when people speak of love they place a hand on the heart; when wounded in love they hold the heart. Thus those filled with feeling will declare the heart the center.
लेकिन हृदय भी जन्म के साथ नहीं धड़कता। बच्चा जब पैदा हो जाता है, तब पहली श्वास लेता है और हृदय की धड़कन होती है। नौ महीने तो हृदय धड़कता ही नहीं। मां के हृदय की धड़कन को ही बच्चा सुनता रहता है, अपना उसके पास कोई हृदय नहीं होता। और इसलिए बच्चे को टिक-टिक की कोई भी आवाज आप सुना दें, वह जल्दी से सो जाता है। क्योंकि नौ महीने वह सोता रहा और टिक-टिक की आवाज, मां के हृदय की धड़कन, उसे सुनाई पड़ती रही। इसलिए टिक-टिक की आवाज किसी को भी नींद ला देती है। पानी टपक रहा हो टीन पर आपके मकान के, टप-टप-टप, नींद आनी शुरू हो जाती है। कमरे में कुछ न हो, सिर्फ घड़ी की आवाज आ रही हो, आप घड़ी की आवाज सुनते रहें, नींद आ जाएगी। नींद की सलाह देने वाले लोग कहते हैं कि घड़ी की आवाज सुनना काफी ट्रैंक्वेलाइजिंग है। और उसका कुल कारण इतना है कि नौ महीने तक बच्चा सोया रहा और टिक-टिक की आवाज, मां की धड़कन, उसको सुनाई पड़ती रही। कोई हृदय भी बच्चे के पास नहीं है, लेकिन फिर भी जीवन है।
But the heart too does not beat with birth. When the child is born, he takes his first breath and then the heartbeat begins. For nine months the heart does not beat. The child only hears the mother’s heartbeat; he has none of his own. That is why any ticking sound will quickly put a baby to sleep. For nine months he slept hearing the tick-tick of the mother’s heart. The drip-drip of water on your tin roof brings drowsiness; in a quiet room even the sound of a clock is tranquilizing. Sleep advisers say listening to a clock can be very calming—for the simple reason that for nine months the child slept to that tick-tick. The child has no heart of his own then—yet there is life.
इसलिए लाओत्से कहता है: नाभि केंद्र है, न तो हृदय और न मस्तिष्क। नाभि से ही बच्चा मां से जुड़ा होता है। इसलिए जीवन की पहली झलक नाभि है। और वह ठीक है। वह वैज्ञानिक रूप से ठीक है। तो अपने भीतर खोजें। और लाओत्से कहता है, साधना की पहली बात यह है कि खोजते-खोजते नाभि के पास अपने केंद्र को ले आएं। जिस दिन आपका असली केंद्र और आपकी धारणा का केंद्र एक हो जाएगा, उसी दिन आप इंटिग्रेटेड हो जाएंगे। जिस दिन फोकस मिल जाएगा, आपके चित्त का केंद्र, सोचने का केंद्र और आपका असली केंद्र जिस दिन करीब आकर मिल जाएंगे, उसी दिन आप पाएंगे कि आपकी जिंदगी बदल गई। आप दूसरे आदमी हो गए। ए न्यू ग्रेविटेशन, एक नई कशिश आपकी दुनिया में आ जाएगी।
Therefore Lao Tzu says: the navel is the center—neither heart nor brain. Through the navel the child is joined to the mother. The first glimpse of life is the navel. And that is right—scientifically right. So search within. Lao Tzu says the first step in practice is to bring your assumed center to the navel by searching and searching. The day your real center and your notional center become one, that day you will be integrated. The day the focus meets—the center of your consciousness, the center of your thinking, and your real center—when they come close and unite, you will find your life has changed. You are a different person. A new gravitation, a new pull, will enter your world.
लाओत्से को मानने वाले एक छोटा सा प्रयोग सदियों से करते रहे हैं। और वह प्रयोग बड़ा बढ़िया है। वे कहते हैं कि जब तक आपके भीतर केंद्र का ही आपको पता नहीं है, यू कैन नॉट ग्रो, तब तक आपमें कोई विकास नहीं हो सकता। तो वे एक छोटा सा प्रयोग करते हैं। दो छोटे से आप हौज बना लें और पानी भर दें। बराबर एक मात्रा के हौज, एक सा पानी। एक हौज में एक लोहे का डंडा लगा दें बीच में केंद्र पर। और एक हौज में डंडा न लगाएं, खाली रखें, बिना केंद्र का। दो मछलियां, एक ही उम्र की, उन दोनों में छोड़ दें। आप हैरान होंगे, जिसमें डंडा लगा हुआ है, उसकी मछली जल्दी बढ़ेगी; और जिसमें डंडा नहीं लगा है, उसकी मछली जल्दी नहीं बढ़ेगी।
Those who follow Lao Tzu have been performing a small experiment for centuries. It is a fine experiment. They say: as long as you do not know your inner center, you cannot grow. So they do a small experiment. Make two small tanks and fill them with water—equal size, equal amount of water. In one tank fix an iron rod vertically in the exact center; leave the other without any rod—centerless. Release into each tank a fish of the same age. You will be surprised: in the tank with the rod the fish grows faster; in the tank without a rod the fish does not grow as quickly.
जिसमें डंडा लगा हुआ है, वह मछली उसका चक्कर लगाती रहेगी दिन-रात। केंद्र है और केंद्र के आस-पास वह घूमती चली जाती है, घूमती चली जाती है। जिस हौज में डंडा नहीं लगा है, उसकी मछली इधर-उधर भटकती रहेगी। कहीं कोई केंद्र नहीं है, जिसके आस-पास घूम सके। उसकी ग्रोथ नहीं होगी, वह स्वस्थ नहीं होगी, बीमार रह जाएगी। यह हजारों साल से चलता हुआ प्रयोग है और सदा इसका एक ही परिणाम होता है कि जिसमें केंद्र है जिस हौज में, उसकी मछली स्वस्थ, जल्दी विकसित होती है, ज्यादा ताजी, ज्यादा जीवंत होती है।
In the tank with the rod, the fish keeps circling it day and night. There is a center, and she keeps going around it. In the tank without a rod, the fish wanders here and there; there is no center to circle. Her growth is stunted; she is not healthy; she remains sickly. This experiment has been repeated for thousands of years with the same result: where there is a center, that fish is healthier, develops faster, is fresher, more alive.
लाओत्से को मानने वाले कहते हैं कि जिस व्यक्ति को अपने केंद्र का पता चल जाता है, उसकी चेतना उस केंद्र का इसी मछली की तरह चक्कर लगाने लगती है। और तब चेतना में विकास शुरू हो जाता है। जिनको केंद्र का ही पता नहीं है, वे उस मछली की तरह रह जाएंगे--बेजान, लोच, निर्जीव। क्योंकि कोई केंद्र नहीं है, जिसके आस-पास वे घूम सकें और विकसित हो सकें। उनको दिशा ही नहीं मालूम पड़ेगी--कहां जाएं? क्या करें? क्या हो जाएं? भटकेंगे वे भी। एक ही परिधि पर निरंतर परिभ्रमण से चेतना विकसित होती है।
Followers of Lao Tzu say: the moment a person discovers his center, his consciousness begins to circle it like that fish. Then growth begins. Those who do not know their center remain like the other fish—lifeless, flaccid, inert. With no center to move around and grow, they do not even know direction—where to go, what to do, what to become. They wander. Consciousness develops by continually orbiting one and the same circumference.
तो लाओत्से कहता है कि यह जो नाभि का केंद्र है, आपको पता चल जाए, तो आपकी चेतना को एकाग्र गति मिल जाती है--ए कनसनट्रेटेड मूवमेंट। आपकी चेतना फिर वहीं घूमती रहती है।
So Lao Tzu says: once the navel center is known, your consciousness receives a concentrated movement. Your awareness keeps revolving there.
लाओत्से कहता है, चलो, लेकिन ध्यान नाभि का रखो। बैठो, ध्यान नाभि का रखो। उठो, ध्यान नाभि का रखो। कुछ भी करो, लेकिन तुम्हारी चेतना नाभि के आस-पास घूमती रहे। एक मछली बन जाओ और नाभि के आस-पास घूमते रहो। और शीघ्र ही तुम पाओगे कि तुम्हारे भीतर एक नई शक्तिशाली चेतना का जन्म हो गया।
Lao Tzu says: walk, but keep attention on the navel. Sit, keep attention on the navel. Rise, keep attention on the navel. Whatever you do, let your awareness circle the navel. Become a fish and keep circling the navel. Very soon you will find that a new, powerful consciousness has been born within you.
इसके अदभुत परिणाम हैं। और इसके बहुत प्रयोग हैं। आप यहां एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। लाओत्से कहता है कि आपके कुर्सी पर बैठने का ढंग गलत है। इसीलिए आप थक जाते हैं। लाओत्से कहता है, कुर्सी पर मत बैठो। इसका यह मतलब नहीं कि कुर्सी पर मत बैठो, नीचे बैठ जाओ। लाओत्से कहता है, कुर्सी पर बैठो, लेकिन कुर्सी पर वजन मत डालो। वजन अपनी नाभि पर डालो।
Its results are remarkable, and its applications many. You are sitting here on a chair. Lao Tzu says your way of sitting is wrong; that is why you become tired. He says, do not sit on the chair—meaning, do not hand over everything to the chair. Sit on the chair, but do not put your weight on the chair; place your weight on your navel.
अभी आप यहीं प्रयोग करके देख सकते हैं। एम्फेसिस का फर्क है। जब आप कुर्सी पर वजन डाल कर बैठते हैं, तो कुर्सी सब कुछ हो जाती है, आप सिर्फ लटके रह जाते हैं कुर्सी पर, जैसे एक खूंटी पर कोट लटका हो। खूंटी टूट जाए, कोट तत्काल जमीन पर गिर जाए। कोट की अपनी कोई केंद्रीयता नहीं है, खूंटी केंद्र है। आप कुर्सी पर बैठते हैं--लटके हुए कोट की तरह।
You can experiment right now. It is a shift of emphasis. When you dump your weight onto the chair, the chair becomes everything; you merely dangle on it like a coat on a peg. If the peg breaks, the coat drops to the floor; the coat has no centrality—the peg is its center. You sit on the chair like a hanging coat.
लाओत्से कहता है, आप थक जाएंगे। क्योंकि आप चैतन्य मनुष्य का व्यवहार नहीं कर रहे हैं और एक जड़ वस्तु को सब कुछ सौंपे दे रहे हैं। लाओत्से कहता है, कुर्सी पर बैठो जरूर, लेकिन फिर भी अपनी नाभि में ही समाए रहो। सब कुछ नाभि पर टांग दो। और घंटों बीत जाएंगे और आप नहीं थकोगे।
Lao Tzu says you will be tired this way, because you are not behaving like a conscious human being; you are handing over everything to a dead object. Sit on the chair, certainly, but remain settled in the navel. Hang everything from the navel. Hours will pass and you will not tire.
अगर कोई व्यक्ति अपनी नाभि के केंद्र पर टांग कर जीने लगे अपनी चेतना को, तो थकान--मानसिक थकान--विलीन हो जाएगी। एक अनूठा ताजापन उसके भीतर सतत प्रवाहित रहने लगेगा। एक शीतलता उसके भीतर दौड़ती रहेगी। और एक आत्मविश्वास, जो सिर्फ उसी को होता है जिसके पास केंद्र होता है, उसे मिल जाएगा।
If someone begins to live with his consciousness hung from the navel center, fatigue—mental fatigue—dissolves. A unique freshness begins to flow continuously within; a coolness runs within; and a self-confidence arises that only one who has a center knows.
तो पहली तो इस साधना की व्यवस्था है कि अपने केंद्र को खोज लें। और जब तक नाभि के करीब केंद्र न आ जाए--ठीक जगह नाभि से दो इंच नीचे, ठीक नाभि भी नहीं--नाभि से दो इंच नीचे जब तक केंद्र न आ जाए, तब तक तलाश जारी रखें। और फिर इस केंद्र को स्मरण रखने लगें। श्वास लें तो यही केंद्र ऊपर उठे, श्वास छोड़ें तो यही केंद्र नीचे गिरे। तब एक सतत जप शुरू हो जाता है--सतत जप। श्वास के जाते ही नाभि का उठना, श्वास के लौटते ही नाभि का गिरना--अगर इसका आप स्मरण रख सकें...।
So the first arrangement of this practice is: find your center. And until the center comes near the navel—the exact spot is two inches below the navel, not exactly at the navel—until it settles two inches below, keep searching. Then begin to keep this center in remembrance. When you inhale, let this center rise; when you exhale, let this center fall. Then a continuous japa begins—a continuous chant: with the outgoing breath the navel rises; with the returning breath the navel falls—if you can keep this in remembrance.
कठिन है शुरू में। क्योंकि स्मरण सबसे कठिन बात है। और सतत स्मरण बड़ी कठिन बात है। आमतौर से हम सोचते हैं कि नहीं, ऐसी क्या बात है? मैं एक आदमी का नाम छह साल तक याद रख सकता हूं।
यह स्मरण नहीं है; यह स्मृति है। इसका फर्क समझ लें। स्मृति का मतलब होता है, आपको एक बात मालूम है, वह आपने स्मृति के रिकार्डिंग को दे दी। स्मृति ने उसे रख ली। आपको जब जरूरत पड़ेगी, आप फिर रिकार्ड से निकाल लेंगे और पहचान लेंगे। स्मरण का अर्थ है: सतत, कांसटेंट रिमेंबरिंग।
It is difficult at the beginning, because remembrance is the hardest thing; continuous remembrance is very difficult. Usually we think, what is the problem? I can remember a man’s name for six years. That is not remembrance; it is memory. Understand the difference. Memory means you know a fact and you hand it to the recording faculty; memory stores it. When needed you retrieve it and recognize it. Remembrance means constant, continuous remembering.
आप जरा कोशिश करें, एक पांच मिनट के लिए प्रयोग करें कि मैं अपने पेट के उठने और गिरने का खयाल रखूंगा, भूलूंगा नहीं। दो सेकेंड बाद आप पाएंगे, आप भूल चुके हैं, कुछ और कर रहे हैं। फिर घबड़ाहट आएगी कि यह तो मैं भूल गया, दो सेकेंड भी याद नहीं रख सका! श्वास अभी भी चल रही है, पेट अब भी हिल रहा है; लेकिन आप कहीं गए। फिर लौटा लाएं अपने स्मरण को। अगर आप निरंतर प्रयास करें, तो धीरे-धीरे, धीरे-धीरे, सेकेंड-सेकेंड आपका स्मरण बढ़ेगा। और जिस दिन आप कम से कम तीन मिनट सतत, मुतवातिर, एक क्षण को भी बिना चूके--तीन मिनट कोई लंबा वक्त नहीं है, लेकिन जब प्रयोग करेंगे, तब आपको पता चलेगा कि तीन साल से भी लंबा मालूम पड़ेगा--एक दफे भी चूकें नहीं, तीन मिनट केवल! तो आपको पता चलेगा कि अब आपको केंद्र का ठीक-ठीक अनुभव होना शुरू हो गया। और तब सब शरीर अलग और केंद्र अलग झलकने लगेगा।
Try it for five minutes: “I will keep track of the belly rising and falling; I will not forget.” After two seconds you will find you have forgotten and are doing something else. Then anxiety arises: I forgot; I could not keep it even for two seconds! The breath is still moving; the belly is still moving—but you went elsewhere. Then bring your remembrance back. If you persist, slowly, slowly, second by second, your remembrance will increase. And the day you can, for at least three minutes, continuously, without missing even a single instant—three minutes is not long, but when you try it will feel longer than three years—without a single lapse, only three minutes! you will find that you have begun to experience the center precisely. Then the whole body will appear separate, and the center separate.
और यह केंद्र ऊर्जा का केंद्र है। इससे जो संयुक्त है, उसकी महिमा अपार है। क्योंकि वह निरंतर अनंत ऊर्जा को उपलब्ध कर रहा है।
And this center is a center of energy. Its glory is immense for the one who is joined to it, because it constantly makes infinite energy available.
तो एक तो सतत स्मरण रखें नाभि के केंद्र का और उसके आस-पास ही अपनी चेतना को परिभ्रमण करने दें। वही मंदिर है, उसकी ही परिक्रमा जारी रखें। कुछ भी हो जाए--क्रोध हो, घृणा हो, वैमनस्य हो, ईर्ष्या हो, दुख हो, सुख हो--लाओत्से कहता है, हर हालत में, कुछ भी हो, पहला काम नाभि पर लौटने का करें, फिर दूसरा काम कुछ भी करें। किसी ने खबर दी कि प्रियजन मर गए, तो पहले नाभि पर जाएं और फिर इस खबर को ग्रहण करें। और तब, लाओत्से कहता है, कोई भी मर जाए, चित्त पर कोई चोट नहीं पहुंचेगी।
So first, keep continuous remembrance of the navel center and let your awareness circle only around it. That alone is the temple; keep doing its circumambulation. Whatever happens—anger, hatred, enmity, jealousy, sorrow, happiness—Lao Tzu says: in every condition, whatever it is, first return to the navel; then do anything else. If someone brings news that a loved one has died, first go to the navel and then receive the news. Then, Lao Tzu says, whosoever dies, no wound will reach your consciousness.
कभी आपने खयाल न किया हो, लेकिन शायद कभी खयाल आया भी हो, या पीछे लौट कर प्रत्यभिज्ञा हो जाए, जब भी आपको कोई बहुत गहरी खबर सुनाता है, खुशी की या दुख की, तो चोट नाभि पर लगती है। रास्ते पर आप चले जा रहे हैं, साइकिल पर या कार में और एकदम एक्सीडेंट होने की हालत आ गई, आपने खयाल किया है कि पहली चोट नाभि पर लगती है, धड़ से नाभि पर चोट जाती है। नाभि कंपित होती है, तभी सब कुछ कंपित होता है।
Perhaps you have not noticed, but perhaps in hindsight you have: whenever someone tells you very deep news, of joy or sorrow, the impact first strikes the navel. You are on the road, on a bicycle or in a car, and suddenly an accident nearly happens—have you noticed the first shock hits the navel? A thud goes to the navel; the navel trembles, and then everything trembles.
लाओत्से कहता है, जब भी कुछ हो, तो आप सचेतन रूप से पहले नाभि पर जाएं। पहला काम नाभि, फिर दूसरा कोई भी काम। तो न सुख आपको सुखी कर पाएगा इतना कि आप पागल हो जाएं, न दुख आपको दुखी कर पाएगा इतना कि आप दुख से एक हो जाएं। तब आपका केंद्र अलग और परिधि पर घटने वाली घटनाएं अलग रह जाएंगी। और आप साक्षी मात्र रह जाएंगे। योग कहता है, साक्षी की साधना करो। लाओत्से कहता है, सिर्फ नाभि को सतत स्मरण रखो, साक्षी की घटना फलित हो जाएगी, घटित हो जाएगी।
Lao Tzu says: whenever anything happens, consciously first go to the navel. First the navel—then anything else. Then neither joy will make you so happy that you go mad, nor sorrow so sorrowful that you become one with it. Your center will remain separate, and the events happening on the circumference will remain separate. And you will remain a mere witness. Yoga says, practice witnessing. Lao Tzu says, just keep the navel in continuous remembrance; the event of witnessing will bear fruit by itself.
यह जो नाभि का केंद्र है, जिस दिन ठीक-ठीक पता चल जाए, उसी दिन आप मृत्यु और जन्म के बाहर हो जाते हैं। क्योंकि जन्म के पहले यह नाभि का केंद्र आता है; और मृत्यु के बाद यही बचता है, बाकी सब खो जाता है। तो जो व्यक्ति भी इस केंद्र को जान लेता है, वह जान लेता है, न तो मेरा जन्म है और न मेरी मृत्यु है। वह अजन्मा और अमृत हो जाता है।
This navel center—on the very day it is known exactly, that day you stand outside birth and death. For before birth this navel center comes; and after death this alone remains—everything else is lost. So whoever knows this center knows: neither is there my birth, nor my death. He becomes unborn and deathless.
सतत स्मरण रखें। केंद्र को खोजें, सतत स्मरण रखें। पहली बात, केंद्र को खोज लें। दूसरी बात, स्मरण रखें। तीसरी बात, बार-बार जब स्मरण खो जाए, तो स्मरण खोता है इसका भी स्मरण रखें। वह थोड़ा कठिन पड़ेगा।
Keep continuous remembrance. Find the center, and keep continuous remembrance. First, find the center. Second, remember it. Third, when remembrance is lost again and again—and it does get lost—remember that it has been lost. That is a little difficult.
जैसे कि आप किसी चीज पर ध्यान दे रहे हैं। तो लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, हमने नाभि पर ध्यान दिया, लेकिन वह खो जाता है। फिर क्या करें? तो उनसे मैं कहता हूं, खो गया, इसको भी स्मरण रखें कि अब खो गया। इसको भी ध्यान का हिस्सा बनाएं। बी अटेंटिव ऑफ दि इनअटेंशन आल्सो। वह जो घटना घट रही है खोने की, उसको भी ध्यानपूर्वक! उसको भी गैर-ध्यानपूर्वक मत खोने दें। जब भी चूक जाएं, तत्काल स्मरण करें कि चूक गया। वापस लौट जाएंगे, कुछ और करने की जरूरत नहीं, सिर्फ इतना स्मरण कि चूक गया, स्मरण वापस लौट आएगा, धारा फिर जुड़ जाएगी।
People come to me and say, “We kept attention on the navel, but it gets lost. What should we do then?” I tell them: If it is lost, remember now that it is lost—make that too part of your attention. Be attentive to the inattention also. Whatever is happening—the losing—bring awareness to that as well. Do not let it be lost un-attentively. Whenever you miss, immediately remember, “I missed.” You will return; nothing else is needed. Just this much remembrance—“I slipped”—and remembrance returns; the current reconnects.
और चौथी बात, जब स्मरण पूरा हो जाए, केंद्र स्पष्ट दिखाई पड़ने लगे, अनुभव होने लगे, तो सब कुछ केंद्र के लिए समर्पित कर दें, सरेंडर कर दें। उस केंद्र को ही कह दें कि तू ही मालिक है, अब मैं छोड़ता हूं। और यह आसान हो जाता है।
And the fourth thing: when remembrance becomes complete, the center begins to be clearly seen, to be experienced, then dedicate everything to the center—surrender. Say to that center, “You are the master; now I let go.” And this becomes easy.
समर्पण बहुत कठिन है, जब तक केंद्र का पता न हो। लोग कहते हैं, परमात्मा के लिए समर्पण कर दो। लेकिन परमात्मा का कोई पता नहीं। जिसका पता नहीं, उसके लिए समर्पण कैसे कर दो? और परमात्मा आ भी जाए, तो भी समर्पण आपको करना हो, तो मालिक तो आप ही बने रहते हैं समर्पण के भी। अगर कल दिल नाराज हो जाए और लगे कि यह परमात्मा कुछ अपनी मनपसंद का नहीं, तो अपना समर्पण वापस ले ले सकते हैं कि छोड़ो, हमने अपना समर्पण वापस लिया। देने वाले हम थे, ले भी हम सकते हैं। क्या, परमात्मा करेगा क्या? अगर आप अपना समर्पण वापस ले लें, तो परमात्मा करेगा क्या? तो जो समर्पण वापस भी लिया जा सकता है, वह समर्पण तो नहीं है। वह दिया ही नहीं गया कभी।
Surrender is very difficult until the center is known. People say, surrender to God. But there is no address for God; how to surrender to one whose whereabouts you do not know? And even if God comes, if you have to perform the surrender, then you remain the master of even the surrender. If tomorrow the heart feels displeased and it seems this God is not to your liking, you can take your surrender back: “Enough; I take it back.” You were the giver; you can be the taker. What will God do? If you take back your surrender, what can God do? A surrender that can be taken back is not surrender at all; it was never given.
लाओत्से की प्रक्रिया अलग है। लाओत्से कहता है, जिस दिन इस केंद्र का पता चलता है, उस दिन समर्पण करना नहीं पड़ता, आपको अनुभव होने लगता है कि केंद्र मालिक है ही, मेरे बिना केंद्र सब कुछ कर रहा है। श्वास ले रहा है, छोड़ रहा है; जीवन की धारा चल रही है; नींद आ रही है, जागरण आ रहा है; जन्म हो रहा है, मृत्यु हो रही है; सब केंद्र कर रहा है मेरे बिना कुछ किए। तो अब समर्पण का क्या सवाल है? समर्पण हो जाता है।
Lao Tzu’s process is different. He says: on the day this center is known, surrender need not be done—you begin to experience that the center is already the master; without you, the center is doing everything—breathing in and out; the stream of life flowing; sleep coming, waking coming; birth happening, death happening—everything the center is doing without your doing anything. So where is the question of surrender? Surrender happens.
तो चौथी, आखिरी जो घटना है इस साधना में, वह है केंद्र के प्रति समर्पण को अनुभव कर लेना। फिर अहंकार के बचने का कोई उपाय नहीं--कोई उपाय ही नहीं। ऐसी समर्पित अवस्था में व्यक्ति परम सत्ता को उपलब्ध हो जाता है।
So the fourth and final event in this practice is to come to an experiential surrender to the center. Then there remains no way for the ego to survive—no way at all. In such a surrendered state, one becomes available to the Supreme.
ये दो छोर हैं। लाओत्से यह नहीं कहता कि कर्म मत करो। लाओत्से कहता है, कर्म करो, लेकिन ऐसे जैसे कि नहीं कर रहे हो। एज इफ यू आर नॉट डूइंग इट, रादर इट इज़ हैपनिंग। हो रहा है। जैसे श्वास चल रही है; लो मत, छोड़ो मत, चलने दो। ठीक ऐसा ही जीवन। तुम अक्रिया में हो जाओ, क्रिया जितनी होती है, होने दो। कृष्ण भी वही कहते हैं दूसरे छोर से। वे कहते हैं, कर्म करो, कर्म से भागो मत, लेकिन कर्ता को छोड़ दो। यह भाव छोड़ दो कि मैं करने वाला हूं। परमात्मा करने वाला है।
These are two poles. Lao Tzu does not say, “Don’t act.” He says: act, but as if you are not doing it—rather, it is happening. Just happening. As breathing goes on; don’t take it, don’t release it deliberately—let it flow. So with life. Slip into non-action; let whatever action happens, happen. Krishna says the same, from the other pole. He says: act—don’t run from action—but drop the doer. Drop the feeling, “I am the one who is doing.” The divine is the doer.
लाओत्से की व्यवस्था में परमात्मा की कोई जगह नहीं है, क्योंकि वह कहता है, इतना इशारा भी करना द्वैत है। लाओत्से कहता है, यह भी कहना कि परमात्मा करने वाला है, इसमें कोई फर्क न पड़ा, अपना अहंकार परमात्मा में स्थापित किया। लेकिन कर्ता कोई रहा--हम न रहे, परमात्मा रहा।
लाओत्से कहता है, कर्ता कोई भी नहीं है, क्रिया हो रही है।
In Lao Tzu’s vision there is no place for God as a separate agency, because even pointing that much creates duality. Lao Tzu says: even to say, “God is the doer,” changes nothing—you have simply relocated your ego into God. A doer remains—if not you, then God. Lao Tzu says: there is no doer at all; action is happening.
यह थोड़ा कठिन है। हमें आसानी पड़ती है कि हम कर्ता नहीं, कोई हर्ज नहीं, परमात्मा कर्ता है। लॉजिक हमारा जारी रहता है, तर्क हमारा जारी रहता है कि हम न रहे कर्ता, वह है कर्ता। लेकिन लाओत्से कहता है, उसको भी कर्ता बनाने के उपद्रव में क्यों डालते हो? जब तुम कर्ता नहीं बनना चाहते, जब तुम कर्ता बनने से कष्ट में पड़ते हो, तो परमात्मा को भी क्यों कष्ट में डालते हो? कोई कर्ता नहीं है, क्रिया हो रही है। हवा के झोंके आते हैं और पत्ता हिल रहा है। हवा के झोंके आते हैं, और सागर की लहर उठ रही है और गिर रही है। यह जगत जो है, क्रियाओं का एक समूह है, कर्ता कोई भी नहीं।
This is a little difficult. It is easier for us to say, “If I am not the doer, no harm; God is the doer.” Our logic goes on, our reasoning goes on: if I am not the doer, He is the doer. But Lao Tzu says: why put Him into the trouble of being the doer? If you don’t want to be the doer, if being the doer puts you in distress, why put God into distress? There is no doer; action is happening. Gusts of wind come and a leaf trembles. Winds blow, and the ocean’s wave rises and falls. This world is a confluence of actions—there is no doer anywhere.
अगर यह समझ में आ जाए, तो क्रियाएं होने दो। करने वाले भी तुम नहीं हो, छोड़ने वाले भी तुम नहीं हो। जो हो रहा है उसे होने दो और देखते रहो। तो वही स्थिति बन जाएगी, कृष्ण ने जो कही है।
If this becomes clear, let actions happen. You are neither the one who does nor the one who renounces. Let what is happening happen, and keep watching. Then the very state Krishna speaks of will arise.
कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि तू सब छोड़! शायद अर्जुन उतनी योग्यता का व्यक्ति नहीं था, जितनी योग्यता का व्यक्ति लाओत्से का शिष्य होने के लिए जरूरी है। तो कृष्ण को कहना पड़ा कि तू परमात्मा पर छोड़ दे, वही सब कर रहा है, तू बीच में मत आ! तू समझ कि वही करने वाला है, तू तो निमित्त मात्र है।
Krishna told Arjuna, “Surrender it all!” Perhaps Arjuna was not of the caliber required to be Lao Tzu’s disciple. So Krishna had to say, “Leave it to God—He is doing everything; you don’t come in between. Understand that He alone is the doer; you are merely an instrument.”
और ध्यान रहे, अगर लाओत्से होते कृष्ण की जगह, तो अर्जुन को इतना लंबा उपदेश मिलने वाला नहीं था। लाओत्से पहली तो बात बोलता ही नहीं। अगर बिना बोले अर्जुन समझ जाता, तो ठीक था।
And remember, if Lao Tzu were in Krishna’s place, Arjuna would not have received such a long discourse. First, Lao Tzu hardly speaks. If Arjuna could understand without words, that would be enough.
लीहत्जू कहता है कि मैंने सुना है कि वे शिक्षक हैं, जो बोल कर समझाते हैं; और वे शिक्षक भी हैं, जो बिना बोले समझाते हैं। हमारा जो शिक्षक है, वह दूसरी तरह का शिक्षक है।
Lieh Tzu says: I have heard there are teachers who explain by speaking, and there are teachers who explain without speaking. Our teacher is of the second kind.
लीहत्जू वर्षों तक लाओत्से के पास था। न उसने कभी सवाल पूछा और न लाओत्से ने कभी जवाब दिया। कभी कोई आकर पूछता था, तो लीहत्जू एक कोने में बैठ कर सुनता रहता था। वर्षों बाद लाओत्से ने खुद लीहत्जू से पूछा कि तुझे कुछ पूछना नहीं है?
लीहत्जू ने कहा, आपकी आज्ञा हो तो पूछूं।
तो लाओत्से ने कहा, इतने दिन तक तू चुपचाप बैठा रहा!
तो लीहत्जू ने कहा कि आपके पास चुपचाप बैठ कर इतना समझने को मिल रहा था कि बोल कर मैंने बाधा न डालनी चाही। बोलता, तो बाधा पड़ती।
लाओत्से ने कहा कि इसलिए अब मैं तुझसे कहता हूं कि तू पूछ सकता है। जिसको बोलने से बाधा पड़ने लगी, वह बोलने की बीमारी से मुक्त हो गया। अब बातचीत हो सकती है। अब शब्द दिक्कत न देगा। जिसने शून्य में रहने का आनंद पा लिया, अब उसे शब्द मार्ग से न हटा सकेगा। अब हम शब्द का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
Lieh Tzu stayed with Lao Tzu for years. He never asked a question, and Lao Tzu never gave an answer. When others came and asked, Lieh Tzu would sit in a corner and listen. Years later Lao Tzu himself asked Lieh Tzu, “Have you nothing to ask?” Lieh Tzu said, “If you permit, I will ask.” Lao Tzu said, “All these days you sat here silently!” Lieh Tzu replied, “Just by sitting silently with you, so much was being understood that I did not want to interfere by speaking. Had I spoken, it would have been an obstacle.” Lao Tzu said, “Therefore now I tell you—you can ask. The one for whom speech has become an obstacle is free of the disease of speaking. Now conversation can happen; now words will not trouble you. One who has tasted the joy of the void cannot be diverted from the path by words. Now we can exchange words.”
लेकिन कृष्ण के सामने जो शिष्य है, वह बहुत दूसरी तरह का है। और क्षण भी बहुत और है। युद्ध का क्षण है; यहां बारह साल चुपचाप बैठा भी नहीं जा सकता। पूरी परिस्थिति और है। और अर्जुन को अगर लाओत्से कहे कि कोई करने वाला नहीं है, जो हो रहा है, हो रहा है, तो अर्जुन भाग जाएगा। वह कहेगा, जब कोई करने वाला नहीं है, तो कोई भागने वाला भी नहीं है। वह भाग ही जाएगा, वह भाग जाएगा। यद्यपि वह भूल होगी उसकी, क्योंकि भागने में वह भागने वाला है। वह उसकी भूल है, वह सिर्फ अपने को धोखा दे रहा है।
But the disciple standing before Krishna is of a very different type. And the moment is very different. It is a moment of war; one cannot sit silently for twelve years here. The whole situation is different. And if Lao Tzu were to tell Arjuna, “There is no doer; what is happening is happening,” Arjuna would run away. He would say, “If there is no doer, there is no one to run either.” He would run. Although it would be his mistake, because in running he is the runner. It would be his mistake—he would only be deceiving himself.
हम सब अपने को धोखा दे सकते हैं। हम बड़े कुशल हैं। हम बड़े कुशल हैं। हम सब अपने को धोखा दे सकते हैं। अगर हमें भागना हो, तो हम कहेंगे, भागने में हमारा हाथ ही क्या है? क्रिया हो रही है, हम सिर्फ साक्षी हैं। और हम भागेंगे; क्रिया नहीं हो रही है। क्रिया नहीं हो रही है! अर्जुन की जैसी मनोदशा है, उसमें अगर वह भागेगा भी तो कर्ता रहेगा। असल में, वह कर्ता होने के कारण ही उसको खयाल आ रहा है भागने का, कि ये मेरे प्रियजन हैं, इनको मार डालूंगा तो पाप लगेगा, मुझे पाप लगेगा। इसलिए भागना चाहता है।
We can all deceive ourselves. We are very clever. We are very clever. We can all deceive ourselves. If we want to run, we will say, “What hand do I have in running? Action is happening; I am only a witness.” And we will run—action will not be “just happening.” In Arjuna’s present state of mind, even if he runs he will remain the doer. In fact, because he is identified as the doer the idea of running arises: “These are my loved ones; if I kill them I will incur sin—sin will fall on me.” Therefore he wants to run.
इसलिए कृष्ण जो लड़ रहे हैं अर्जुन से, वे इसलिए लड़ रहे हैं, वे यह कह रहे हैं कि तेरा यह जो खयाल है कि तू कुछ करने वाला है, यह गलत है। और मैं जानता हूं कि अगर अर्जुन उस स्थिति में आ जाए और मैं को छोड़ दे और फिर धनुष-बाण को रख कर चला जाए, तो कृष्ण आखिरी मनुष्य होंगे उसे रोकने वाले। लेकिन वह जाना बड़े और ढंग का है।
This is why Krishna is wrestling with Arjuna: he is saying, “This idea of yours that you are the doer is false.” And I know that if Arjuna were to come to that state, drop the “I,” and then set down his bow and walk away, Krishna would be the last person to stop him. But that departure would be of a higher and truer order.
मुझे एक लाओत्से के अनुयायी का एक स्मरण आता है। रांग कांग उनेजी नाम का एक बहुत बड़ा धनुर्विद हुआ। अर्जुन की वजह से मुझे याद आ गया। बहुत बड़ा धनुर्विद हुआ; लाओत्से का अनुयायी था। वह कहता था, तीर तो तुम चलाओ, लेकिन हाथ की मसल न हिले। अगर मसल हिल गई, तुम कर्ता हो गए। तीर तो तुम चलाओ, लेकिन हाथ की मसल न हिले। क्योंकि मसल हिल गई, तो तुम कर्ता हो गए। फिर तुमने तीर चलाया।
I am reminded of a disciple of Lao Tzu, a great archer named Rang Kang Uneji—Arjuna came to mind, so I remembered him. He was a master archer and a follower of Lao Tzu. He used to say: “Let the arrow be loosed, but let not a single muscle of the hand move. If a muscle moves, you have become the doer. Let the arrow fly, but the hand’s muscle must not move. If the muscle moves, you have become the doer—then you shot the arrow.”
बड़ी मुश्किल बात थी। सम्राट को खबर मिली। और उसने कहा कि उस उनेजी को बुला कर लाओ। यह क्या पागलपन की बात है! इतना हम समझ सकते हैं कि एक आदमी चलाते वक्त यह भाव रखे कि मैं निमित्त मात्र हूं। यह भी हम समझ सकते हैं कि एक आदमी तीर चलाते वक्त अपने को कर्ता न माने, क्रिया का साक्षी रहे। लेकिन जब तीर चलेगा और धनुष उठेगा और प्रत्यंचा पर तीर चढ़ेगा और छूटेगा, तो मसल तो हिलेगी ही।
A very difficult thing! News reached the emperor, who said, “Bring that Uneji here. What kind of madness is this? We can understand that while shooting a man keeps the feeling, ‘I am merely an instrument.’ We can understand that he does not consider himself the doer and remains a witness to the action. But when the arrow will fly, the bow will be raised, the arrow set to the string and released—the muscle will surely move.”
उनेजी बुलाया गया। उनेजी ने आकर अपना धनुष-बाण जब रखा, तो सम्राट की पूरी सभा में कोई उस धनुष-बाण को उठा भी नहीं सका। वह इतना वजनी था। कहते हैं वह अकेला आदमी था पूरे चीन में, जो उस धनुष-बाण को उठा सकता था। उसने धनुष-बाण उठा लिया, उसने बाण चढ़ाया। सम्राट ने आकर उसकी मसल देखी। वह ऐसी थी, जैसे छोटे बच्चे का हाथ हो। उसमें कहीं कोई मसल नहीं थी। उनेजी ने कहा, इसलिए मैं कहता हूं कि मैं तीर नहीं चला रहा हूं, तीर चल रहा है।
Uneji was summoned. When he placed his bow and arrows before the court, no one could even lift them—they were so heavy. It is said he was the only man in all of China who could lift that bow. He picked up the bow, set the arrow. The emperor came and looked at his arm. It was like a child’s hand—no muscle anywhere. Uneji said, “That is why I say I am not shooting; shooting is happening.”
अर्जुन अगर ऐसी हालत में आ जाए और कह दे कि देखो, मैं नहीं जा रहा हूं, यह जाना हो रहा है, तो कृष्ण भी उसे रोकेंगे नहीं। लेकिन वह उस हालत में न था। असल में, लाओत्से के शिष्य होने की अर्जुन की योग्यता न थी। वह था क्षत्रिय, पक्का पुरुष। और लाओत्से की सारी शिक्षा है स्त्रैण चित्त के लिए। हम मान सकते हैं कि अर्जुन प्रतीक पुरुष है। जैसा पुरुष होना चाहिए, वैसा पुरुष है। इसलिए कृष्ण तक उसको जोश चढ़ाने के लिए कहते हैं कि क्या तू नपुंसकों जैसी बात कर रहा है! वह पुरुष को पूरा कंपाने के लिए। कि क्या लोग तुझे कायर कहेंगे! पीढ़ियां-दर-पीढ़ियां लोग तुझे कहेंगे कि तू कायर था, नपुंसक था, क्लीव था! ये सब चोटें उसके पुरुष के लिए हैं। कि उसका पुरुष खड़ा हो जाए और वह कहे, क्या बात करते हो? वह अपना गांडीव उठा ले और युद्ध पर उतर जाए!
If Arjuna were to come to such a state and say, “Look, I am not going; going is happening,” Krishna would not stop him either. But he was not in that state. In truth, Arjuna did not have the qualification to be Lao Tzu’s disciple. He was a kshatriya, a thoroughgoing male. And Lao Tzu’s entire teaching is for a feminine mind. We can take Arjuna as the archetypal male—as a man should be. Therefore Krishna even goads him: “Are you speaking like a eunuch?” He wants to shake the man to his core: “People will call you a coward! For generations they will say you were a coward, impotent, a eunuch!” These blows are aimed at his masculinity—so that his manhood rises and he says, “What are you saying?”—picks up his Gandiva and enters the battle.
लाओत्से की सारी शिक्षा स्त्रैण चित्त के लिए है। तो इस शिक्षा का जो शिष्य है, वह बुनियादी रूप से अलग है। पर बात वही है--चाहे कोई अपने अहंकार को परमात्मा के लिए विसर्जित कर दे, कर्म करता रहे और कर्ता न रह जाए; या लाओत्से कहता है, अक्रिया को समझ ले कि सब क्रियाएं हो रही हैं, मैं करने वाला हूं ही नहीं। तो लाओत्से यह भी नहीं कहता कि कर्म करता रहे। यह भी क्या कहना? कर्म होता रहे, होता हो तो होता रहे, न होता हो तो न हो, रुकता हो तो रुक जाए, चलता हो तो चलता रहे। मैं कोई हूं ही नहीं बीच में पड़ने वाला।
Lao Tzu’s entire teaching is for a feminine consciousness. So the disciple of this teaching is fundamentally different. But the point is the same—whether one dissolves one’s ego in God, continues to act and yet is not a doer; or, as Lao Tzu says, understands non-action: that all actions are happening and I am not the doer at all. Thus Lao Tzu doesn’t even say, “Go on acting.” Why even say that? Let action happen: if it happens, it happens; if it doesn’t, it doesn’t. If it stops, it stops; if it flows, it flows. I am no one to come in between.
लेकिन इससे यह मतलब नहीं है कि लाओत्से को मानने वाले कर्म से भाग ही जाएंगे। और इसका यह भी मतलब नहीं है कि कृष्ण को मानने वाले कर्म में लगेंगे ही। हम दोनों को जानते हैं भलीभांति। लाओत्से को मानने वाले भी कर्म पर गए हैं, युद्ध पर गए हैं। अब यह उनेजी है, यह धनुर्विद्या का पारंगत है, कुशलतम व्यक्ति है। और हम हिंदुस्तान में संन्यासियों को भी जानते हैं, जो गीता बगल में दबाए हुए संसार को छोड़ कर भाग रहे हैं। और वे कहते हैं कि गीता प्राण है उनका।
But this does not mean Lao Tzu’s followers will run away from action. Nor does it mean Krishna’s followers will necessarily plunge into action. We know both very well. Followers of Lao Tzu have entered action, even war—this Uneji was a consummate master of archery. And in India we have seen sannyasins who, with the Gita tucked under their arm, run away from the world—and they say the Gita is their very life-breath.
आप क्या करोगे, यह न तो कृष्ण के हाथ में है और न लाओत्से के। यह सदा आपके हाथ में है, सदा आपके हाथ में है। असल में, शिक्षक कुछ भी नहीं कर सकते, जब तक आपका सहयोग न हो। और शिक्षक भी उतना ही कर सकते हैं, जितने दूर आप चलने को राजी हैं। दोनों की बातें एक हैं, बहुत अलग बिंदुओं से कही गईं। एक पुरुष के चित्त की बात है; एक स्त्रैण चित्त की बात है।
What you will do is neither in Krishna’s hands nor in Lao Tzu’s. It is always in your hands—always in your hands. In truth, teachers can do nothing without your cooperation; and even then, only as far as you are willing to go. Both are saying the same thing, spoken from very different points. One addresses a masculine mind; the other, a feminine mind.
विरोध मालूम पड़ता है। क्योंकि जब भी हम कहें साधना, तो लगता है कुछ करना पड़ेगा। यह हमारी भाषा की भूल है। असल में, भाषा में अक्रिया के लिए कोई शब्द नहीं है। अक्रिया के लिए कोई शब्द नहीं है। सब शब्द क्रियाओं के हैं।
They do seem contradictory. Because whenever we say “practice,” it feels as if something has to be done. This is a fault of our language. In fact, language has no word for non-action. There is no word for non-doing; all words are verbs of doing.
अगर हम एक आदमी को कहते हैं कि अच्छा, अब सो जाओ, तो मतलब होता है कि अब सोना पड़ेगा, सोने के लिए कुछ करना पड़ेगा। सोना एक क्रिया है। लेकिन हम सब जानते हैं कि सोना क्रिया नहीं है। और कोई भी कोशिश करके सो नहीं सकता है। या किसी दिन कोशिश करके देखें! जितनी कोशिश करेंगे, उतनी ही नींद मुश्किल हो जाती है। तो सोना क्रिया तो नहीं है, लेकिन भाषा में क्रिया है। सोने का मतलब भी वैसे ही होता है कि एक काम है; जैसे चलना, उठना, खाना, पीना, ऐसे ही सोना। लेकिन कोई आदमी क्रिया करके सो नहीं सकता। सोना होता ही तब घटित है, जब सब क्रिया बंद हो जाती है।
If we tell a person, “All right, now go to sleep,” the meaning becomes: now you must do something to sleep—sleep is treated as a doing. Yet we all know sleep is not an action. No one can fall asleep by trying. Try it some night! The more you try, the more difficult sleep becomes. So sleep is not an action, but our language makes it one. “Sleeping” is grouped along with “walking,” “getting up,” “eating,” “drinking”—but no one can sleep by doing something. Sleep happens only when all doing stops.
इसलिए जिनको नींद नहीं आती, उनकी सबसे बड़ी मुसीबत यही है कि कैसे सोएं, वे पूछते हैं कि कैसे सोएं? और कैसे जो है वह सोने का दुश्मन है। कैसे का मतलब है, व्हाट टु डू? क्या करें? और करना जो है वह नींद का दुश्मन है। आप कुछ भी करें, जो भी आप करेंगे, उससे नींद आने में देर लगेगी। तो क्या हम उससे कह दें कि कोई उपाय ही नहीं है तुम्हारे लिए? क्या हम उससे कह दें कि कोई उपाय ही नहीं है तुम्हारे लिए? जिसको नींद नहीं आती, क्या उससे हम कह दें कि कोई उपाय नहीं है, मरो! तुम ऐसे ही रहोगे, कोई उपाय नहीं है। क्योंकि नींद तो लाई नहीं जा सकती। आ जाए तो ठीक, न आ जाए तो ठीक।
That is why for those who suffer from insomnia, their biggest problem is “How to sleep?” They ask, “How?” And “how” is sleep’s enemy. “How” means “what to do?” And doing is the enemy of sleep. Whatever you do will only delay sleep. Should we then tell them there is no remedy for them? Should we say, “There’s nothing to be done—die like this; no remedy!” That would be very cruel and not at all wise. Because even the sleepless can be helped to allow sleep to come.
यह तो बहुत क्रूर होगा और बुद्धिमानीपूर्ण भी न होगा। क्योंकि जिसे नींद नहीं आती, उसे भी नींद लाने में सहायता पहुंचाई जा सकती है। तब उसे ऐसी क्रियाएं बतानी होंगी, जो क्रियाएं इतनी उबाने वाली हैं कि अपने आप छूट जाती हैं। जैसे उससे कहा जाए कि तुम कुछ न करो, एक से लेकर सौ तक गिनती गिनो, फिर सौ से वापस लौटो एक तक, फिर एक से सौ तक जाओ--ऐसा करो।
अब यह उबाने वाली क्रिया है, बोर्डम की क्रिया है। अगर एक आदमी एक, दो से लेकर सौ तक जाए और फिर सौ, निन्यानबे, अट्ठानबे फिर वापस लौटे, यह करता रहे, थोड़ी देर में मन ऐसा ऊब जाएगा, इतना ऊब जाएगा कि इसे छोड़ने की भी याद न रहेगी। यह छूट जाएगा। इसके छूटते ही नींद घटित हो जाएगी। वह नींद इसके कारण नहीं आई; फिर भी इससे सहायता मिली। इससे सहायता मिली।
Then one must suggest actions so boring that they drop by themselves. For example, tell them, “Do nothing else—count from one to one hundred, then from one hundred back to one, then again from one to one hundred—keep doing that.” This is a boring task, a practice of boredom. If a person goes one, two, three up to one hundred, then one hundred, ninety-nine, ninety-eight back again, and keeps at it, soon the mind will become so bored, so utterly bored, that even the intention to continue will be forgotten. The counting will drop. The moment it drops, sleep will happen. Sleep did not come because of the counting; yet the counting helped. It helped.
लाओत्से ने जो भी साधना-प्रक्रियाएं बताई हैं, वे सब साधना-प्रक्रियाएं निगेटिव हैं, इसी तरह की नकारात्मक हैं। वह जो भी कह रहा है, वह कह रहा है, अपने केंद्र को खोजो। अब केंद्र है; खोजने की जरूरत नहीं है वस्तुतः। और हम न भी खोज पाएं, तो भी केंद्र है। हमें न भी पता हो, तो भी है। और हमें पता नहीं है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, केंद्र केंद्र ही है। हम चाहे बुद्धि में जीएं और चाहे हृदय में जीएं, जीवन नाभि में केंद्रित है। ये हमारी भ्रांतियां हैं। लाओत्से कहता है, जरा खोजो, शायद खोजने से भ्रांतियों से चित्त हट जाए, शायद खोजते-खोजते अचानक तुम करीब आ जाओ और उदघाटन हो जाए।
Whatever practices Lao Tzu has suggested are all negative practices, like this—devices of negation. Whatever he is saying—“Find your center”—the center is already there; strictly speaking, there is no need to find it. Even if we never search, the center is. Even if we don’t know, it is still there. Our not-knowing does not change the center. Whether we live in the head or in the heart, life is centered in the navel. These are our illusions. Lao Tzu says, “Just search a little—perhaps the mind’s illusions will drop away in the search, perhaps in the very act of looking you will suddenly draw near and there will be a revelation.”
चीनी कथा है कि एक सम्राट पागल हो गया। और अपने महल को छोड़ कर, महल के नीचे जो तलघरा था, कबाड़खाना था--फिजूल की चीजें, महल के काम की नहीं होती थीं, डाल दी जाती थीं--उसमें रहने लगा। पहले तो वजीरों ने समझा कि वह कोई साधना करता होगा। पहले-पहले पागल साधक मालूम पड़ते हैं और आखिर-आखिर में साधक पागल मालूम पड़ने लगते हैं। कोई साधना करता होगा, क्योंकि गुफा में नीचे चला जाता है।
There is a Chinese tale: an emperor went mad. He left his palace and began living in the cellars beneath—in the junk room where all the useless things not needed in the palace were thrown. At first the viziers thought he must be doing some spiritual practice. In the beginning, the mad seem like seekers, and in the end, seekers seem like madmen! They thought, “He’s going down into a cave-like place.”
लेकिन धीरे-धीरे उसने ऊपर आना बंद कर दिया। तब थोड़ा शक होना शुरू हुआ। फिर वह राज्य वगैरह की बात ही भूल गया। फिर वजीर कुछ पूछने भी जाते, तो वह सुनता रहता, वह कुछ जवाब भी न देता। फिर शक पैदा हुआ। फिर वह वहीं रहने लगा, महल में आना भी उसने बंद कर दिया। तब उसे लोग समझाने लगे कि तुम ऊपर चलो। तो वह कहता था, लेकिन महल तो यही है। ऊपर जाकर क्या करेंगे! क्या यह महल नहीं है? तो वजीर इसका भी उत्तर नहीं दे पाते थे सीधा कि नहीं है; क्योंकि था तो वह भी महल ही, वह था तो महल का ही हिस्सा। तो जब वह सम्राट पूछता था कि मुझे कहो स्पष्ट कि क्या यह महल नहीं है? और अगर गलत बोले, तो गर्दन कटवा दूंगा। तो वे वजीर बड़ी मुश्किल में पड़ते थे; क्योंकि यह भी नहीं कह सकते थे कि यह महल नहीं है; था तो महल का ही हिस्सा। फिर भी महल बिलकुल नहीं था। कबाड़खाना था, कचराघर था।
Gradually he stopped coming up. Then suspicion arose. He forgot all about the affairs of the state. When ministers went down to ask him anything, he would listen but not reply. Doubts grew. He remained there and stopped coming up to the palace. They began persuading him: “Please come upstairs.” He said, “But this is also the palace. What will I do up there? Isn’t this the palace?” The viziers couldn’t answer directly, “No,” because this too was part of the palace—it was a section of it. So when the emperor demanded, “Tell me clearly, is this not the palace? And if you speak falsely, I will have you beheaded,” the viziers were in great difficulty. They could not say it was not the palace, as it was indeed a part of it; and yet it was not the palace as such—it was a junkyard, a trash room.
परेशान हो गए। फिर गांव के एक फकीर को जाकर कहा कि कोई रास्ता खोजें--कोई रास्ता! क्योंकि सम्राट पूछता है, क्या यह महल नहीं है? और हम कुछ जवाब नहीं दे सकते। वह आदमी खतरनाक है, वह कहता है, गर्दन कटवा देंगे अगर गलत सिद्ध हुआ। और गलत सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह महल का ही हिस्सा है। है सिर्फ कचराघर। और वह उसी में रह रहा है। वह कहता है, यह भी महल है, तो दूसरे महल में जाने की क्या जरूरत है? उस फकीर ने कहा, मैं चलता हूं।
They were at their wits’ end. They went to a village fakir and pleaded, “Find a way—some way! The emperor asks, ‘Is this not the palace?’ and we cannot answer. He is dangerous—he says he will behead us if we are proved wrong. And we can be proved wrong, because this is part of the palace, though only a rubbish room. Yet he insists this is the palace, so why go elsewhere?” The fakir said, “I will come.”
उस फकीर ने कहा कि क्या तुम समझते हो यह महल है? सम्राट से उसने पूछा कि क्या तुम समझते हो यह महल है? और अगर गलत बोले, तो ऐसा अभिशाप दूंगा कि यहीं श्वास बंद हो जाएगी। सम्राट ने चारों तरफ गौर से देखा कहने के पहले, सिवाय कचरा-कबाड़ के वहां कुछ भी नहीं था। उसको भी लगा कि इसको कैसे महल कहें? इसे महल कैसे कहें, यह महल है? और झूठ भी नहीं बोल सकते। और ऐसे तो यह भी महल का हिस्सा है। उसने फकीर से कहा कि तुमने मुझे मुश्किल में डाल दिया। फकीर ने कहा, हम कुछ भी नहीं कर रहे हैं, हम वही तर्क का उपयोग कर रहे हैं, जिससे तुम अपने वजीरों को मुश्किल में डालते रहे। अब तुम कृपा करके एक काम करो, यह महल है या नहीं, कुछ तय नहीं होता। क्योंकि वजीर जवाब नहीं दे पाते; तुम भी जवाब नहीं दे पाते। तुम मेरे साथ ऊपर आओ। हम उस पूरी जगह को देख लें, जिसके संबंध में दावा है महल होने का। फिर पीछे निर्णय कर लेंगे।
He asked the emperor, “Do you think this is the palace? And if you speak falsely, I will give you such a curse that your breath will stop here and now.” Before answering, the emperor looked carefully around—other than scrap and junk there was nothing. Even he felt, “How can this be called the palace? Is this the palace?” He could not lie. And yet it was, in a sense, part of the palace. He said to the fakir, “You have put me in a fix.” The fakir replied, “We’re not doing anything new—only using the very logic you used to trap your viziers. Now please do one thing: whether this is or is not the palace cannot be decided here, it seems. Since neither the viziers nor you can answer, come upstairs with me. Let us look at the whole place about which the claim of ‘palace’ is made. Then we will decide.”
लाओत्से यही कह रहा है। वह यह नहीं कह रहा है कि केंद्र आपका कहां है, यह कोई तय करना है! वह तय ही है। लेकिन जरा आप नीचे उतर आओ और एक बार उस केंद्र को देख लो। फिर कुछ तय नहीं करना पड़ेगा कि केंद्र कहां है और क्या है। और यह नीचे उतर आना एक वापसी है, जस्ट ए कमिंग बैक, बैक टु होम। घर की तरफ वापसी है। तो लाओत्से कहता है, यह कोई साधना भी क्या है! अपने घर वापस लौट रहे हैं, जो सदा से अपना है। यह कोई क्रिया भी नहीं है।
This is exactly what Lao Tzu is saying. He is not saying your center has to be fixed or determined somewhere. It is already determined. But come down within yourself just once and see that center. Then nothing will need to be decided about where it is or what it is. And this coming down is a return—a simple coming back, back to home. A homecoming. So Lao Tzu says, is this even a “practice”? You are merely returning to your own house, which has always been yours. It is not really an action.
लेकिन फिर भी आदमी जैसा है, जिस उलझन में है, वहां उसे किसी क्रिया के बहाने की जरूरत है। कोई बहाना उसे मिल जाए। वह फकीर बहाना बन गया। सम्राट ऊपर चला गया। और उसने फिर नीचे जाने से इनकार कर दिया। और उसने कहा कि सारी दुनिया उसे कहे कि महल है, अब मैं वहां वापस जाने को नहीं हूं। मैं भूल ही गया था कि महल ऊपर है; मैं भूल ही गया था।
And yet, the way man is, in the tangle he lives in, he needs the pretext of some action. Some excuse helps him. The fakir became such an excuse. The emperor went upstairs. Then he refused to go back down. He said, “Let the whole world call that a palace—now I will not return there. I had simply forgotten that the palace is above; I had forgotten.”
सिर्फ विस्मरण है। सिर्फ विस्मरण है। एक मौका चाहिए स्मरण का। एक सुविधा चाहिए। उस सुविधा का नाम साधना है। वह नकारात्मक है।
It is only forgetfulness. Only forgetfulness. One opportunity is needed for remembrance. A small facility is needed. The name of that facility is practice—sadhana. It is negative.
आपको किसी मित्र का नाम याद नहीं आ रहा। आप सिर पचाए डाल रहे हैं, सिर ठोंक रहे हैं, माथा रगड़ रहे हैं, नाम याद नहीं आ रहा। मैं आपसे कहता हूं कि ऐसा करो, जरा इसे छोड़ो। मैं तुम्हें एक साधना बताता हूं, जिससे मित्र का नाम याद आ जाएगा। वह पूछता है, क्या साधना? तो मैं उससे कहता हूं, तुम जरा अपनी खुरपी उठा लो और जाकर बगीचे में थोड़ी मिट्टी खोदो। वह भी कहेगा कि आप पागल हो गए हैं, क्योंकि बगीचे में जाकर मिट्टी खोदने से और मित्र के नाम के याद आने का क्या संबंध है? मैं उससे कहता हूं, तुम फिक्र छोड़ो, तुम जाकर मिट्टी खोदो।
You cannot recall a friend’s name. You rack your brains, you bang your head, you rub your forehead—still the name does not come. I tell you, “Do this: drop it for a while. I will give you a sadhana that will bring the name back.” He asks, “What sadhana?” I say, “Pick up your hoe and go dig a little soil in the garden.” He will say, “You must be mad. What connection is there between digging earth in the garden and remembering my friend’s name?” I say, “Don’t worry—go and dig.”
वह मिट्टी खोदने लगता है--अचानक मित्र का नाम याद आ जाता है। क्या खुरपी और मिट्टी खोदने से मित्र का नाम याद आ गया? इज़ देयर एनी कॉजल लिंक? कोई कार्य-कारण का संबंध है?
He begins to dig—and suddenly the friend’s name pops up. Did the hoe and the digging bring the name back? Is there any causal link? Is there a cause-and-effect relationship?
नहीं, लेकिन फिर भी संबंध है। असल में, जब वह मिट्टी खोदने में लग गया, तो एक स्थिति पैदा हुई, जिसमें मन का तनाव चला गया। जब वह कोशिश कर रहा था कि नाम याद आए, तो वह इतना तन गया था, इतना संकरा हो गया था कि उसमें से नाम आ भी नहीं सकता था।
No. And yet there is a connection. In truth, by getting absorbed in digging, a state arose in which the mind’s tension dropped. When he was trying to remember, he had become so taut, so narrow, that the name could not pass through.
हम अनेक बार कहते हैं कि जीभ पर रखा हुआ है। अब जब जीभ पर ही रखा हुआ है, तो अब और क्या दिक्कत है, निकालिए! लेकिन आप कहते हैं, जीभ पर रखा हुआ है, और निकल नहीं रहा। आपकी जीभ पर रखा है या किसी और की जीभ पर रखा है? और आपको पक्का पता है; आप कहते हैं, मुझे पता है कि बिलकुल जीभ पर रखा हुआ है, याद आ रहा है। फिर भी क्या गड़बड़ हो रही है? इतने तन गए हैं आप, इतने तनाव से भर गए हैं कि चेतना का रूप बिलकुल संकरा हो गया है। उसमें से एक नाम भी नहीं निकल पा रहा। वह नाम रखा हुआ है, आपको बिलकुल उसकी धड़कन मालूम पड़ रही है, वह नाम आपको छू रहा है। आपको सब कुछ मालूम पड़ रहा है कि वह नाम यह रहा। लेकिन जरा सा, इंच भर का फासला आपके और उसके बीच में है। और उस बीच में आप इतने तन गए हैं कि जगह नहीं है। आपसे कहा, खुरपी लेकर बगीचे में लग जाओ। आप खुरपी में उलझ गए, बगीचे में उलझ गए। वह तनाव हट गया, वह जो बीच में ग्रंथि बन गई थी, वह हट गई। नाम ऊपर आ गया।
We often say, “It’s on the tip of my tongue.” If it’s on the tip of the tongue, what’s the problem—bring it out! But you say, “It’s on the tip of my tongue, and it won’t come.” Is it on your tongue or on someone else’s? And you are certain it is right there; you can sense it coming—and yet what goes wrong? You have become so tense, so full of strain, that consciousness has narrowed. There is no space for even a single name to slip through. The name is there; you can feel its heartbeat; it is touching you. Everything tells you, “There it is.” And yet a tiny gap—an inch—remains between you and it. And in that inch you have become so tight there is no room. You’re told, “Take the hoe and go to the garden.” You get involved with the hoe and the soil. The tension drops; the knot that had formed in between loosens. The name rises to the surface.
अब सवाल यह है कि खुरपी और मिट्टी खोदने से इस नाम के आने का कोई भी संबंध है? कोई भी संबंध नहीं है, कोई भी संबंध नहीं है। फिर भी संबंध है। और संबंध नकारात्मक है। मिट्टी खोदने ने सिर्फ आपके ध्यान को दूसरी तरफ हटा दिया। बस, आप भीतर शिथिल हो गए, शांत हो गए, विश्राम मिल गया। उस विश्राम में बबलिंग, भीतर का बबूला ऊपर आ गया। और नाम आपको याद आ गया।
Now, is there any real relation between the hoe and the name’s return? None at all—yet there is. The relation is negative. Digging simply shifted your attention. You relaxed within, became calm, you had a little rest. In that repose, the inner bubble rose to the surface. And the name came back.
इसलिए अक्सर ऐसा हो जाता है कि आपको सब पता रहता है जब तक आपसे कोई पूछे न। पूछा किसी ने कि सब गड़बड़ हो जाता है। इंटरव्यू के पहले, बाहर कतार में खड़ा हुआ वह जो आदमी इंटरव्यू देने आया है, उसको सब पता होता है। दरवाजे के भीतर पैर रखा कि सब खो जाता है। लौट कर जब वह दरवाजे के बाहर फिर पैर रखता है, वह कहता है, हद हो गई! यह इतने से दरवाजे में क्या हो जाता है? यह आदमी वही का वही है। इसकी बुद्धि को हो क्या जाता है?
That is why it often happens that you know everything—until someone asks you. The moment you are asked, everything goes haywire. Before an interview, standing in the line outside, the candidate knows everything. The moment he steps over the threshold, it all disappears. When he comes back out he says, “It’s unbelievable! What happens in that doorway?” He is the same person; what happened to his intelligence?
असल में, बुद्धि इतनी तनाव से भर जाती है कि काम करने में असमर्थ हो जाती है, लोच खो जाती है, फ्लेक्सिबिलिटी खो जाती है, सोचने की क्षमता खो जाती है। बस अटक जाता है। वह जो अटकाव है, वह बाहरी नहीं है, भीतर की व्यवस्था का अटकाव है। इस व्यवस्था को तोड़ने के उपाय हैं। सब साधनाएं इस व्यवस्था को तोड़ने के उपाय हैं।
In fact, the intellect becomes so tense it cannot function; it loses its suppleness, its flexibility, its capacity to think. It jams. That jamming is not external; it is an inner system’s blockage. There are ways to break this system. All practices are ways to break this blockage.
झेन फकीर अपने साधकों से कहते रहे हैं, जब भी कोई साधक आएगा, तो झेन फकीर उससे कहते हैं कि तू ब्रह्म और आत्मा की बात मत कर। कुछ दिन हम तुझसे जो कहते हैं, वह कर। लकड़ी फाड़, पानी भर कर ला, गड्ढा खोद, खाना बना, गाय का दूध दुह, बगीचे की सम्हाल कर, खेती-बाड़ी कर। ब्रह्मज्ञान कुछ दिन बंद! और कई बार ऐसा होता है कि साल भर वह आदमी सिर्फ लकड़ी फाड़ता रहता है, पानी ढोता रहता है, जानवर चराने चला जाता है--साल भर! वह था किसी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि लकड़ी काटनी पड़ेगी और घास छीलना पड़ेगा। लेकिन साल भर वह यह करता रहता है।
Zen masters have always told their seekers: when a new disciple comes, the master says, “Don’t talk of Brahman and the Self. For a while, do what I tell you.” Split wood, carry water, dig pits, cook food, milk the cow, tend the garden, work the fields. “Brahma-knowledge” closed for a while! Many times it happens that for a whole year the man only chops wood, hauls water, grazes cattle—one full year! He was a university professor. He never imagined he would have to cut wood and strip grass. But for a year he does just that.
साल भर में वह जो प्रोफेसरपन था, वह जो पागलपन था, वह छिटक जाता है। लकड़ी काटते में अब क्या करेगा? प्रोफेसर हो भी कैसे सकता है आदमी लकड़ी काटता रहे! कोई जरूरत भी नहीं है; कोई इसमें कोई बुद्धिमानी की, कोई डिग्री की, कोई ज्ञान की कोई भी जरूरत नहीं है। लकड़ी ही काट रहा है। आरा चलता रहता है, लकड़ी भी कटती रहती है, प्रोफेसर भी कटता जाता है। लकड़ी भी गिरती जाती है, प्रोफेसर भी गिर जाता है। साल भर बाद वह निपट आदमी हो जाता है, सरल आदमी।
In that year, the professor-ness—the insanity—falls away. What will he do while chopping wood? How can one still be a professor when chopping wood? No need—no degree, no learning required. He is just cutting wood. The saw goes on, the wood is cut—and the professor is also cut. The logs fall—and the professor too falls. After a year he becomes simply a man—an uncomplicated man.
उसका गुरु उससे कहता है, अब तू पूछ! अब तू सुन सकेगा, समझ सकेगा; क्योंकि अब तू खुला है। अब तू एक खुले आकाश की भांति हो गया है। जब तू आया था, तू एक बंद घर था, जिसमें कोई द्वार-दरवाजे नहीं थे।
Then the master says, “Now ask! Now you will be able to hear and understand—because now you are open. Now you are like open sky. When you came, you were a sealed house without doors and windows.”
तो सारी साधना का उपाय, लाओत्से की नकारात्मक साधना का उपाय इतना ही है कि हम किस भांति उस अवस्था को पैदा कर लें, जिसमें हमारे भीतर जो ब्लाकिंग, जो जगह-जगह अटकाव खड़े हो गए हैं, वे टूट जाएं, वे बिखर जाएं--बस। समझ लें कि नदी की एक धार है और बर्फ जम गई है, और अब धार नहीं बहती। क्या करें? सुबह की थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़े, सूरज निकले, नई परिस्थिति हो, सूरज की धूप पड़े--धार पिघल जाए, फिर बहने लगे। हम भी बस फ्रोजन, कहीं-कहीं धार बिलकुल अटक गई है, रुक गई है। तो परिस्थिति बदलनी पड़े कि पिघल जाए धार और बह जाए! इसलिए परिस्थिति का परिवर्तन कभी बड़े अदभुत परिणाम लाता है, अदभुत परिणाम लाता है।
So the whole point of Lao Tzu’s negative method is only this: how to create such a state in which the inner blockings—the stoppages that have formed in many places—break, scatter—just that. Imagine a stream whose flow has frozen; now it doesn’t run. What to do? Wait a while for morning—the sun will rise, a new condition will come, sunlight will fall—the ice will melt, the stream will flow again. We too are frozen here and there; the current is stuck, stopped. So we must change the conditions so the ice melts and the current runs! That is why a change of situation sometimes brings astonishing results—astonishing results.
गुरजिएफ के पास एक लेखिका, कैथरिन मैंसफील्ड--बड़ी लेखिका, नोबल प्राइज विनर--वह साधना के लिए आई। अब नोबल प्राइज विनर लेखिका हो, तो जरा ढंग की, सोच-समझ कर साधना देनी चाहिए। पर गुरजिएफ जैसे लोग बिलकुल बेढंगे होते हैं। गुरजिएफ ने उससे कहा कि बस तू अब एक काम कर कि सामने जो सड़क है, उसको कूट! उसके गिट्टी-पत्थर निकल गए हैं, उनको बिलकुल जमा डाल! उसने सड़क देखी, उसके प्राण के छक्के छूट गए। लंबी सड़क थी। उसने पूछा कि यह कितने समय मुझे करना पड़ेगा? गुरजिएफ ने कहा, जब तक मैं आवाज न दूं, तब तक तू अपना जारी रखा कर। जब मैं आवाज दे दूं कि बस बंद, तो तू बंद कर दिया कर। और ध्यान रखना, अगर आधी रात सोते में भी मैं कहूं कि उठ और शुरू कर, तो फिर शुरू कर देना है! और उसने कहा कि यह कितने दिन में पूरी होगी? गुरजिएफ ने कहा, उसकी फिक्र मत कर, क्योंकि कई लोग इसको उखाड़ने की साधना में भी लगते हैं। इसकी तू फिक्र ही मत कर; यह सड़क कभी सुधरती नहीं। इसे इधर तू जमाती रहेगी, उधर दूसरा तेरे सामने ही उखाड़ता रहेगा।
A writer came to Gurdjieff—Katherine Mansfield, a great writer, Nobel Prize winner—she came for practice. Now if a Nobel Prize writer comes, one should think and arrange a refined kind of practice. But people like Gurdjieff are utterly unrefined. He said, “Do just one thing: the road in front—pound it! The gravel and stones have come loose—set them right and pack them down.” She looked at the road and was stunned. It was a long road. She asked, “For how long will I have to do this?” Gurdjieff said, “Keep at it until I call you to stop. When I say ‘enough, stop,’ then stop. And remember, even if it is midnight and you’re asleep, if I say ‘get up and start,’ you start!” She asked, “How many days will it take to finish?” Gurdjieff said, “Don’t worry about that—because some people are also practicing to dig it up. Don’t bother; this road never gets finished. While you are packing it down here, someone else will be tearing it up there.”
और जब दूसरे दिन वह सुबह साधना में लगी, तो हैरान हो गई--वह जमा नहीं पाती है कि दूसरे उसको उखाड़ रहे हैं! वह सड़क वैसी की वैसी है। पसीना-पसीना हो जाती है। कई बार देखती है कि गुरजिएफ उसको आवाज दे। मगर वह अपना मजे से बैठा हुआ सिगरेट पीता रहता है। वहीं बैठ हुआ है आरामकुर्सी पर और अपना धुआं उड़ा रहा है। और उसका पसीना-पसीना चू रहा है, कभी उसने जिंदगी में पत्थर नहीं कूटे, कभी सड़क नहीं बनाई। हाथ में फफोले आ गए हैं, लहूलुहान हुई जा रही है। कई बार वह आवाज निकालती है कि शायद उसकी आह सुन ले। मगर वह अपना धुआं उड़ाता चला जाता है। वह उसकी तरफ भी नहीं देखता कि वह वहां है भी। वह अपने हाथ देखती है, आह करती है, कि किसी तरह हाथ देख ले, कि फफोले पड़ गए। वह देखता ही नहीं उसकी तरफ। सांझ हो गई, सूरज ढलने लगा। और वह है कि बैठा हुआ है; और वह अपना कर रही है।
Next morning when she began, she was shocked—she could not set it right before others had already loosened it! The road remained the same. She was drenched in sweat. Many times she glanced at Gurdjieff, hoping he would call her in—but he sat comfortably in an armchair, smoking at ease, blowing his smoke rings. Her sweat kept pouring; never in her life had she broken stones or made roads. Blisters came on her hands; they bled. Many times she sighed loudly, hoping he might hear her groans. He went on smoking, not even looking her way. Evening came, the sun began to set. He kept sitting; she kept working.
कोई आठ बजे उसने आवाज दी कि बस मैंसफील्ड! वह आई अंदर, तो आशा रखती है कि वह कहेगा: बहुत मेहनत की, पसीने-पसीने डूब गई, हाथ में खून आ गया है! लेकिन वह कुछ नहीं बोलता। वह कुछ बोलता ही नहीं। और रात दो बजे जाकर उसको फिर बिस्तर से उठा देता है कि वापस काम पर चलो! मैंसफील्ड कहती है कि मैं कितने दिन टिक पाऊंगी! यहां जिंदा रहना मुश्किल मालूम पड़ता है। गुरजिएफ ने कहा कि तुझे मिटाने का ही हम उपाय कर रहे हैं। और अगर तू राजी रही, तो तू तो मिट जाएगी, लेकिन उसको जान लेगी जो कभी नहीं मिटता है।
Around eight o’clock he called, “Enough, Mansfield!” She came inside, expecting he would say, “You worked hard; you’re drenched in sweat; your hands are bleeding!” But he said nothing. He said nothing at all. And at two in the night he woke her again: “Back to work!” Mansfield thought, “How many days can I last? It seems impossible to stay alive here.” Gurdjieff said, “We are finding a way to erase you. If you consent, you will be erased—but you will know that which is never erased.”
और तीन महीने बाद जब मैंसफील्ड लौटी, तो उसने वक्तव्य दिया कि वह आदमी अजीब है। उसने मेरा सब पुराना नष्ट कर दिया। मैं बिलकुल नई होकर लौटी हूं। और उसकी बड़ी कृपा थी, क्योंकि मैं सोचती थी कि शायद वह मुझे कुछ अपनी किताबों के काम में लगाएगा, कुछ साहित्य के काम में लगाएगा। अगर उसने मुझे साहित्य और किताब के काम में लगाया होता, तो मैं, मैं की मैं वापस लौट आती। उसने मुझे ऐसे विपरीत काम में डाल दिया कि मेरा सब नोबल प्राइज, और मेरी सारी प्रतिष्ठा, और सारी इज्जत, सब मिट्टी में मिल गई।
After three months, when Mansfield returned, she declared, “That man is strange. He destroyed all my old self. I have returned completely new. It was great compassion—because I had thought he might put me to work with his books, with literature. Had he done that, I would have returned as the same old ‘me.’ He threw me into a task so opposite that all my Nobel Prize, all my reputation and respect—everything turned to dust.”
तीन महीने वह सड़क ही कूट रही थी--और उस सड़क को, जिसको वह सुबह पाएगी कि सब उखड़ी पड़ी है, फिर वहीं से काम शुरू कर देना है। बड़ा निराशाजनक काम था। सफलता तो मिल ही नहीं सकती थी उसमें। सड़क कभी पूरी हो नहीं सकती थी। लेकिन बिलकुल विपरीत था और चित्त को तोड़ने में सहयोगी था। तीन महीने में वह भूल गई। तीन महीने में वह भूल गई; तीन महीने बाद उसने लिखा है कि उसी रास्ते से लोग गुजरते थे; जिस दिन पहले दिन मैं सड़क खोद रही थी, तो मुझे पता था कि मैं नोबल प्राइज विनर लेखिका हूं; तीन महीने बाद लोग वहां से गुजरते थे, मुझे यह भी पता नहीं था कि मैं कौन हूं। मैं राजी हो गई थी कि मैं एक सड़क पर गिट्टी जमाने वाली औरत हूं, और कुछ भी नहीं हूं। और उसने मेरे सारे अहंकार को पिघला दिया।
For three months she pounded the road—and that road which, when she arrived in the morning, was always found all torn up; she would simply start again. It was deeply discouraging—there could be no success in it. The road could never be completed. But it was precisely opposite and it helped to shatter the mind. In three months she forgot. After three months she wrote: “On that same road people would pass by. On the first day as I worked, I knew I was a Nobel Prize winning writer; after three months people passed and I no longer even knew who I was. I had agreed within that I was a woman who packs gravel on a road—and nothing else. And it melted all my ego.”
तो सवाल कुल इतना है कि कैसे हमारे भीतर जो इकट्ठा हो जाता है, वह पिघल जाए; और हम तरल हो जाएं, लिक्विड हो जाएं, फिर बहने में समर्थ हो जाएं।
So the total question is only this: how can what has accumulated inside us melt, so that we become fluid, liquid, and once again able to flow?
हमारी कठिनाई यह है कि बुराई को हम स्वीकार नहीं कर पाते कि वह भलाई के साथ अनिवार्य है। और उसी नदी के किनारे जब बाढ़ नहीं आती और खेतों में गेहूं फलते हैं, तब? और जब उसी आग पर रोटी सिंकती है, तब? और जब उसी आग से मकान जल जाता है, तब हम कहते हैं, यह बुराई प्रकृति क्यों कर रही है? लेकिन आपको पता है कि अगर प्रकृति ऐसा इंतजाम कर दे कि आग जला न सके, तो आग से जो भलाई होती है, वह भी नहीं हो सकेगी। और प्रकृति ऐसा इंतजाम कर दे कि नदी में पानी न आए, तो फिर ठीक है, फिर भलाई भी नहीं होगी, बुराई भी नहीं होगी।
Our difficulty is that we cannot accept that evil is inseparable from good. And on the same riverbank, when there is no flood and wheat ripens in the fields—then? And when on that very fire bread is baked—then? But when that same fire burns down a house, we say, why is nature doing evil? Yet you know, if nature were to arrange things so that fire could not burn, then the good that comes from fire would also be impossible. And if nature were to arrange that no water came into the river—fine, then neither good nor evil would be.
हमारी कठिनाई यह है कि हम अपने को जगत के केंद्र में रख कर सोचते हैं कि हमारे हित में जो हो रहा है, वह भलाई; और हमारे अहित में जो हो रहा है, वह बुराई। लेकिन हम यह नहीं सोचते कि जिस कारण से हित हो रहा है, उसी कारण से अहित होता है। और कारण को अगर हटाना है, तो दोनों चीजें बंद हो जाएंगी। नदी में पानी न बहे, तो कभी बाढ़ न आएगी; और आग ठंडी हो जाए, तो कभी कोई मकान नहीं जलेगा। बिलकुल ठीक है। लेकिन तब आपको पता है, पूरी जिंदगी ठंडी हो जाएगी आग के ठंडे होने के साथ ही। दोनों चीजें एक साथ घटित होती हैं, एक बात। इसलिए जब भी हम किसी चीज को स्वीकार करते हैं, तब हमें उसके बुराई के हिस्से को भी स्वीकार कर ही लेना चाहिए। जो नहीं करता, वह अप्रौढ़ है, बचकाना है।
Our difficulty is that we put ourselves at the center of the world and think that whatever serves our interests is good, and whatever harms our interests is evil. But we do not consider that the very cause that brings benefit also brings harm. And if you remove the cause, both cease. If no water flows in the river, there will never be a flood; and if fire becomes cold, no house will ever burn. Quite right. But then you know, with the cooling of fire, all of life will grow cold. Both arise together—that is one thing. Therefore whenever we accept something, we must also accept its share of “evil.” Whoever does not is immature, childish.
जब मैं किसी को प्रेम करता हूं, तो मुझे जान ही लेना चाहिए कि प्रेम टूट भी सकता है। टूटेगा ही। जो जुड़ता है, वह टूटता है। जो बनता है, वह मिटता है। जब मैं एक बेटे को जन्म देता हूं और बैंड-बाजे बजाता हूं, तो मुझे घर में अरथी भी तैयार कर लेनी चाहिए। क्योंकि कल अरथी भी उठेगी ही; जो जन्मता है, वह मरता है। लेकिन जिसने बैंड-बाजे खूब बजाए और अरथी को बिलकुल भूल गया, वह छाती पीट कर कल रोएगा कि बड़ी बुराई हो रही है जगत में--आदमी मरता क्यों है? वह कभी नहीं पूछता कि आदमी जन्मता क्यों है? जन्मने को हम बिलकुल स्वीकार किए बैठे हैं और मरने की बड़ी तकलीफ उठा रहे हैं।
When I love someone, I should know that love can break—indeed, it will. Whatever joins, breaks. Whatever is made, dissolves. When I give birth to a son and beat drums and play the band, I should also prepare the bier at home. Because tomorrow the bier will be lifted; whoever is born, dies. But the one who made great celebration and completely forgot the bier will beat his chest tomorrow, crying, “Such evil in the world—why do people die?” He never asks, “Why are people born?” We accept birth totally and suffer terribly over death.
अब यह भी इनको बुराई क्यों मालूम पड़ती है मित्र को कि नदी आ जाती है, निर्दोष लोग मर जाते हैं। इनका मतलब यह है कि दोषी मरें, तो चलेगा। दोषी कौन है? दोषी कौन है, जिसने आपकी पार्टी को वोट नहीं दिया? कि जो आपकी मस्जिद में नहीं आता? कि जो आपके मंदिर का भक्त नहीं है? कि जो गीता नहीं पढ़ता? कौन आदमी दोषी है? वह आदमी जो शराब पीता है? आपने ठेका लिया है कि कौन आदमी क्या पीए? आप निर्णायक हैं? कौन आदमी दोषी है? और कौन तय करेगा? दोषी मर जाएं, तो चलेगा। मगर आप उसी गांव में पूछें कि दोषी कौन है, तो करीब-करीब पूरा गांव दोषी होगा--अलग-अलग लोगों से पूछना पड़ेगा--पूरा गांव दोषी सिद्ध होगा। अगर एक ही आदमी के हाथ में निर्णय न दें और पूरे गांव से पता लगा लें, तो एक भी आदमी बचने योग्य नहीं मिलेगा। पूरा गांव तय हो जाएगा कि--कोई किसी के लिए तय होगा, कोई किसी के लिए तय होगा--लेकिन पूरा गांव मरेगा।
Now why does this friend find it evil that the river comes and the innocent die? He means: if the guilty die, that’s acceptable. Who is guilty? The one who didn’t vote for your party? Who doesn’t go to your mosque? Who is not a devotee of your temple? Who doesn’t read the Gita? The man who drinks alcohol? Have you taken the contract to decide what a person should drink? Are you the judge? Who is guilty, and who will decide? Ask in that very village who is guilty, and almost the entire village will be—depending on whom you ask. If you don’t give the decision to just one person and instead ask the whole village, you won’t find a single person worth sparing. The whole village will be judged—some by some people, some by others—but the whole village will die.
दोषी कौन है और निर्दोष कौन है? किसको निर्दोष कहते हैं आप? क्या मापदंड है आपके पास तौलने का कि यह आदमी जो मर गया, यह निर्दोष था?
Who is guilty and who is innocent? Whom do you call innocent? What standard do you have to weigh and say: the one who died was innocent?
और अगर कोई रास्ता भी हो जानने का कि कौन दोषी है और निर्दोष कौन है, यह आपको कैसे पता चलता है कि मरना एक बुराई है? यह कैसे आपको पता चलता है? देख कर तो ऐसा लगता है कि सब बुराइयां जीवन में घटित होती हैं। मरने में तो कोई बुराई घटित होती देखी नहीं जाती। किसी मरे आदमी को कोई बुराई करते देखा है? अगर बुराई है, तो जिंदगी बुराई होगी। मौत ने तो अब तक कोई बुरा नहीं किया। मौत ने कोई बुरा किया है आज तक?
And even if there were a way to know who is guilty and who is innocent, how do you know that dying is an evil? How do you know? To look at it, all evils happen in life. In death, no evil is seen to happen. Have you ever seen a dead person doing any evil? If there is evil, then life is the evil. Death, so far, has done no evil. Has death ever done anything bad?
लेकिन जिंदगी से हमारा मोह भारी है। इसलिए हम कहते हैं मौत बड़ी बुरी चीज है। यह मौत की बुराई हम नहीं बताते, हमारी जिंदगी का मोह बताते हैं। यह खबर इस बात की है कि हम जीना चाहते हैं, बस। जीना हमारा ऐसा पागल भाव है कि मौत भर नहीं होनी चाहिए। तो हम सड़ते रहें, गलते रहें, तो भी हम जीना चाहते हैं, मरना नहीं चाहते। सड़ा हुआ जीवन भी हम पसंद करेंगे स्वस्थ मौत की बजाय। क्यों? क्योंकि बस मौत बुराई है, मौत बुरी है। उसमें हम...। क्या, ऐसा क्या बुरा है? मौत ने आपको कभी सताया है, याद है? मौत ने आपको कौन सी तकलीफ दी है आज तक, पता है? जिंदगी में सब बीमारियां घटती हैं। मौत के बाद कोई बीमारी भी नहीं घटती। जिंदगी में सब उपद्रव होते हैं--मुकदमे चलते हैं, अदालतें होती हैं, चोरी होती हैं, दंगे-फसाद होते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे होते हैं--यह सब होता है। मौत तो परम शांति है। फिर मौत से इतनी घबड़ाहट क्या है आपको?
But our attachment to life is strong. So we call death a terrible thing. This “evil of death” is not a report about death; it is a report about our clinging to life. It only says we want to live, that’s all. Our craving to live is so mad that there must be no death. So we are ready to rot and decay, yet we want to live—we do not want to die. We would prefer a rotten life to a healthy death. Why? Because we say death is evil, death is bad. But what exactly is bad in it? Has death ever tormented you—can you recall? What hardship has death given you so far? All illnesses happen in life. After death, no illness happens. All disturbances are in life—lawsuits, courts, theft, riots, Hindu-Muslim clashes—all that happens. Death is supreme peace. Then why are you so frightened of death?
जो मर गए, वे नुकसान में पड़े, इसका आपको पक्का पता है? कभी मुर्दा लोगों ने कहा है कि हम नुकसान में पड़े, तुम बड़े फायदे में हो? कौन जाने, मुर्दे सोचते हों कि ये बेचारे निर्दोष लोग बच गए और नदी में नहीं बह गए! कई निर्दोष बच गए। इन्होंने क्या बिगाड़ा था कि परमात्मा ने इनको न मारा?
Are you certain those who died are at a loss? Have the dead ever said, “We lost out; you are in profit”? Who knows—perhaps the dead are thinking, “These poor innocent ones were spared and didn’t get carried away by the river! Many innocents were saved. What wrong had they done that God did not kill them?”
यह सब दृष्टिकोण की बात है, दृष्टिकोण की बात है। और अपनी दृष्टि को जो भी अस्तित्व पर थोपेगा, वह नासमझ है। अस्तित्व आपकी दृष्टियों की फिक्र नहीं करता। आप जिस सागर में एक छोटी सी लहर हैं, आप उस पूरे सागर के संबंध में जब भी निर्णय थोपने जाते हैं, तभी नासमझी करते हैं। इसलिए ज्ञानी वह है, जो अस्तित्व के बाबत निर्णय नहीं करता। जीता है, बिना किसी निर्णय के, बिना किसी वक्तव्य के, बिना किसी भाव के। मौत है, तो मौत को देख लेता है; जीवन है, तो जीवन को देख लेता है। जानता है कि जीवन भी एक रहस्य है और मौत भी एक रहस्य है, और निर्णायक कोई भी नहीं है। इसीलिए तो जीवन एक मिस्ट्री है कि निर्णायक कोई भी नहीं है।
It is all a matter of standpoint, a matter of perspective. And whoever imposes his viewpoint upon existence is foolish. Existence does not care for your views. You are a tiny wave in the ocean; whenever you try to impose your judgments upon the whole ocean, you act unwisely. Therefore the wise one does not pass judgment about existence. He lives without any judgment, without any declaration, without any stance. If there is death, he simply sees death; if there is life, he simply sees life. He knows that life is a mystery and death is a mystery, and there is no judge. Precisely because there is no judge, life is a mystery.
क्या है बुरा? क्या है भला? इतना आसान अगर होता, जितना हम सोचते हैं और जैसा हम दिन-रात कहे चले जाते हैं। हम सिर्फ अपने अज्ञान को जाहिर करते हैं। हम छोटी सी बात में कह देते हैं कि यह बुराई है, यह भलाई है। और बुराई और भलाई क्या है, अब तक निर्णीत नहीं है। अब तक निर्णीत नहीं है और कभी निर्णीत नहीं होगी।
What is evil? What is good? If it were as easy as we think, as we keep declaring day and night! We only reveal our ignorance. Over trifles we say, “This is evil, this is good.” And what good and evil are has not yet been decided—and never will be.
इसका यह मतलब नहीं है कि मैं आपसे कह रहा हूं कि जो मौज में आए, करें; क्योंकि कुछ निर्णीत नहीं है। तो जाएं, दो-चार आदमियों की हत्या कर दें; क्योंकि पता नहीं भला कर रहे हों। यह मैं आपसे नहीं कह रहा हूं। अगर आपको यह भाव समझ में आ जाए, यह गहन बोध आपके भीतर उतर आए कि निर्णायक हम नहीं हैं, तो आप हत्या तो कर ही नहीं सकेंगे। क्योंकि हत्या तो निर्णय से होती है। हम मान लेते हैं कि यह आदमी बुरा है, मार डालो। इसलिए जिसको हम जितना बुरा मान लेते हैं, उतना ही मारने में आसानी हो जाती है।
This does not mean I am telling you to do whatever you feel like just because nothing is decided—“Go, kill a few people; who knows, you might be doing good.” I am not saying that. If this feeling truly dawns in you—if this deep understanding descends within you—that we are not the judges, then you simply will not be able to kill. Because killing happens out of judgment. We assume, “This person is bad—kill him.” The more we deem someone bad, the easier it becomes to kill him.
इसलिए अदालतें जितने मजे से मारती हैं, उतना कोई नहीं मार सकता। क्योंकि अदालतें बिलकुल निर्णीत हैं कि यह आदमी बुरा है। उन्होंने तीन साल मुकदमा चलाया, सब एवीडेंस इकट्ठे कर लिए, सब तय हो गया मामला। इसलिए मजिस्ट्रेट जितनी आसानी से हत्या करता है, उतनी इस दुनिया में कोई हत्यारा भी नहीं कर सकता। क्योंकि मजिस्ट्रेट के पक्ष में निर्णय पूरा है; साबित हो गया कि यह आदमी बुरा है।
That is why courts kill with the greatest ease. Because courts are absolutely decided that this man is bad. They ran the case for three years, gathered all the evidence; everything settled. Therefore a magistrate kills more easily than any murderer in this world. Because the magistrate has a full decision on his side—it has been proven that this man is bad.
अभी परमात्मा इस आदमी को जिंदा रखे जा रहा था, अभी उसके सामने भी साबित नहीं था कि यह आदमी बुरा है। लेकिन एक आदमी ने एक मंच पर बैठ कर, काला चोगा पहन कर और दस-पांच और अपने ही जैसे नासमझों की कतार खड़ी करके एक फैसला तय कर लिया कि यह आदमी बुरा है। यह आदमी खतम हो गया, यह मार डाला जाएगा। और इस आदमी की बुराई क्या थी? हो सकता है इसकी बुराई यह थी कि कहा जाता है कि इसने किसी की हत्या की है।
God was still keeping this man alive; even before God it was not yet proven that this man is bad. But a man sits on a platform, puts on a black robe, lines up ten or five others just like himself, and renders a verdict that this man is bad. This man is finished, he will be killed. And what was this man’s evil? Perhaps his evil was that he is said to have killed someone.
अब यह बड़े मजे की बात है। इसने किसी की हत्या की है, इसलिए यह आदमी बुरा हो गया, इसलिए हम इसकी हत्या करने के हकदार हो गए। लेकिन अदालत आसानी से हत्या कर सकती है, क्योंकि अदालत के हाथ में ज्यादा ताकत है, राज्य की ताकत है। और मजिस्ट्रेट मजे से रात जाकर सो जाएगा निश्चिंत, क्योंकि उसे ऐसा नहीं लगता कि वह जिम्मेवार है। जहां कोई भी जिम्मेवार नहीं होता, वहां हम कुछ भी कर सकते हैं। क्योंकि गैर-जिम्मेवारी सबसे बड़ा उपद्रव है। एक मजिस्ट्रेट बिलकुल गैर-जिम्मेवार है। वह कहता है, कानून की किताब यह कहती है, बयान यह कहते हैं, गवाह यह कहते हैं, मामला तय हो गया। मैं तो कुछ हूं नहीं, मैं तो सिर्फ बीच का हिसाब लगाने वाला हूं। मैंने हिसाब लगा कर बता दिया कि दो और दो चार होते हैं। इस आदमी की फांसी होनी चाहिए। वह बाहर है। वह घर जाकर सांझ गीत गाएगा, रेडियो सुनेगा, ताश खेलेगा, खाने पर मित्रों को बुलाएगा, गपशप करेगा, रात प्रेम करेगा, सो जाएगा। वह सब करेगा। उसे बिलकुल कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वह जिम्मेवार नहीं है।
Now here is the irony: because he killed someone, he became bad—and therefore we acquired the right to kill him. But the court can kill easily because it has more power—the power of the state. And the magistrate will go and sleep at night carefree, because he does not feel responsible. Where no one is responsible, we can do anything. Irresponsibility is the greatest calamity. A magistrate is completely irresponsible. He says, “The lawbook says this, the statements say that, the witnesses say thus, the case is decided. I am nothing—I merely do the arithmetic. I have calculated that two and two make four. This man should be hanged.” He stands outside it. He will go home and sing evening songs, listen to the radio, play cards, invite friends to dinner, gossip, make love at night, sleep. He will do everything. It means nothing to him, for he is not responsible.
वादलेयर ने कहा है कि जब कोई आदमी पक्के भलाई के हिसाब से बुराई करता है, तो उससे बड़ी बुराई कभी भी नहीं होती। तो अगर आपको कोई सच में ही बड़ी बुराई करनी हो, तो पहले आपको सब हिसाब जुटा लेना चाहिए भलाई सिद्ध करने के। फिर आप बुराई कर सकते हैं। फिर कोई कठिनाई नहीं होती।
Baudelaire has said: when a man commits evil on the basis of a firm accounting in terms of good, no greater evil ever happens. So if you really want to do great evil, first gather all the accounts to prove it as good. Then you can do evil. Then there is no difficulty.
इस दुनिया में सब युद्ध ऐसे होते हैं, सब राजनीति ऐसी होती है। पहले सिद्ध कर लेना होता है कि यह बुराई है, फिर आप काटिए मजे से, फिर कोई कठिनाई नहीं होती। फिर किसी को भी काटिए। और फिर मजा यह है कि जिसको आपने काटा है, कल वह आपको काटना शुरू करेगा, तब उसको भी कोई बुराई नहीं दिखती। तब कोई बुराई नहीं दिखती। एक दफा तय हमने कर लिया कि यह भलाई है, फिर हमें स्वतंत्रता मिल जाती है।
All wars in this world are like this, all politics is like this. First establish that “this is evil,” then cut with relish—there is no difficulty. Cut down anyone you like. And the one you cut down will begin cutting you tomorrow, and then he too will see no evil. No evil is seen then. Once we have decided that “this is good,” we gain freedom.
पर मैं यह कहता हूं कि धार्मिक आदमी तय ही नहीं करता। वह कहता है कि हम असहाय हैं और हम अज्ञान में हैं। और जगत इतना विराट है कि हम क्या तय करें कि क्या भला है और क्या बुरा है! इस निर्णय को ही नहीं करता। और तब ऐसा व्यक्ति एक गहन संतत्व को उपलब्ध होता है। जिसमें कोई कंडेमनेशन, कोई निंदा, कोई प्रशंसा, दोनों ही नहीं होतीं। ऐसा व्यक्ति एकदम बालवत, लाओत्से ने कहा है, कमनीय, कोमल हो जाता है; बच्चे की भांति सरल हो जाता है।
But I say the religious person does not decide. He says, “We are helpless and ignorant. Existence is so vast—what can we decide about what is good and what is evil!” He simply does not pass judgment. And such a person attains a deep saintliness in which there is neither condemnation nor praise. Such a person becomes utterly childlike—Lao Tzu says—tender, soft; simple like a child.
जो जरूरी प्रश्न थे, वह मैंने आपसे बात कर ली। एक-दो प्रश्न छोड़ देने पड़े हैं, क्योंकि वे सीधे संबंधित नहीं हैं। तो जिन मित्रों के हैं, वे मुझसे अलग आकर बात कर लेंगे तो उचित होगा।
I have spoken to you about the necessary questions. One or two I had to leave aside, because they were not directly related. Those friends can come and speak with me separately—that will be better.
और एक प्रश्न ऐसा भी छोड़ना पड़ा है, जो संबंधित है, लेकिन बहुत बड़ा है। वह पुनर्जन्म के संबंध में है। उसे हम किसी अगली चर्चा में उठा सकेंगे।
And one question I also had to leave, which is related but very big—about rebirth. We will take it up in some future talk.
अभी बैठेंगे, जाएंगे नहीं। पांच-सात-दस मिनट, आज अंतिम दिन है, तो जितने आनंद से कीर्तन में डूब सकें, डूब जाएं। और जिन मित्रों को सम्मिलित होना हो, वे भी यहां आ जाएं। और मंच पर जो लोग खड़े रहते हैं, वे खड़े न रहें। जिनको खड़े होना है, वे नीचे आ जाएं। मंच पर तो सिर्फ जो नाचें पूरी तरह, वही हों।
Now we will sit; we won’t leave. For five, seven, ten minutes—today is the last day—so dive into the kirtan with as much joy as you can. And those friends who wish to join, come here as well. And those who keep standing on the stage—do not stand. If you want to stand, come down. Only those who will dance fully should be on the stage.
