Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जहां हम जीते हैं, जैसे हम जीते हैं, उस जीवन का अंतिम फल मृत्यु के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं होता है। कहा जा सकता है कि हम सिर्फ जीने के नाम पर रोज-रोज मरते हैं। और मृत्यु एक दिन अचानक नहीं आती। अचानक इस जगत में कुछ भी नहीं होता है। जिन्हें हम घटनाएं समझते हैं, वे भी घटनाएं नहीं होतीं। वे भी लंबी प्रक्रियाएं होती हैं। मृत्यु भी अचानक नहीं उतर आती। मृत्यु भी रोज-रोज विकसित होती है। इट इज़ नॉट एन ईवेंट, बट ए प्रोसेस; घटना नहीं, एक प्रक्रिया। जन्म से ही हम मरना शुरू हो जाते हैं। मृत्यु के दिन वह मरने की प्रक्रिया पूरी होती है।
Where and how we live—the ultimate fruit of such living is nothing but death. It can be said that, under the name of living, we die every day. And death does not come one day all of a sudden. Nothing happens here suddenly. What we call events are not events; they too are long processes. Death also does not descend abruptly. Death grows day by day. It is not an event, but a process. From the very day of birth our dying has begun. On the day we die, that process of dying is completed.
तो एक तो मृत्यु अचानक नहीं घटती, एक विकास है। इसलिए मृत्यु भविष्य में घटेगी, ऐसा नहीं; अभी भी घट रही है। हम घंटे भर यहां होंगे, तो मृत्यु घंटे भर घट चुकी होगी। हम घंटा भर और मर चुके होंगे। जीवन एक घंटा और रिक्त हो जाएगा। दूसरी बात कि मृत्यु कोई बाहरी घटना नहीं है कि आपके ऊपर बाहर से आ जाती हो। हम सब इसी तरह सोचते हैं, जैसे मौत कहीं बाहर से आ जाती है, यमदूत उसे ले आते हैं, कोई मृत्यु का संदेशवाहक आ जाता है और हमारे प्राणों को खींच कर ले जाता है। गलत है वह दृष्टि। वह दृष्टि भी इसीलिए है कि हम सदा ही दुख कोई दूसरा लाता है, इस दृष्टि से बंधे हैं, इसलिए मृत्यु भी कोई लाता होगा।
So, first, death does not happen suddenly; it is a development. Therefore, it is not as though death will occur in the future—right now it is occurring. We shall be here for an hour; within that hour death will have occurred for an hour. We shall have died an hour more. Life will stand emptied by one more hour. Second: death is not some external incident that descends upon you from outside. We all imagine that death comes from outside, the messengers of Yama bring it, some herald of death arrives and drags away our life-breath. That view is false. That view is because we are forever bound to the illusion that some other brings our suffering; hence, death too must be brought by someone.
नहीं, कोई मृत्यु लाता नहीं। मृत्यु भी आंतरिक घटना है; आपके भीतर ही घटित होती है। मृत्यु कहीं बाहर से आपके भीतर प्रवेश नहीं करती; आप ही भीतर मिट जाते हैं, बिखर जाते हैं। वह जो यंत्र था आपका, वह बिखर जाता है, और मौत घट जाती है।
No—no one brings death. Death also is an inner happening; it takes place within you. Death does not enter you from the outside; you dissolve within, you fall apart. The mechanism that you were, disintegrates—and death happens.
तो एक तो मृत्यु एक प्रक्रिया है लंबी, जन्म से शुरू होती, मृत्यु पर समाप्त होती। दूसरा, बाहर से नहीं आती, भीतर ही विकसित होती है; अंतर-घटना है। यह बात खयाल में आ जाए, तो हमें पता चलेगा कि हमारा पूरा जीवन रोज-रोज अनेक रूपों में मरता है। आंख देख-देख कर मिटती है और नष्ट होती है। कान सुन-सुन कर मिटते हैं और नष्ट होते हैं। स्वाद, स्वाद ले-ले कर टूटता चला जाता है, बिखर जाता है। मरते हैं हम जी-जी कर। जीना ही हमारे मरने का इंतजाम है। उसी में हम घिस जाते हैं। यंत्र बिखर जाता है, टूट जाता है, उखड़ जाता है।
So: death is a long process that begins with birth and ends in death. And, it does not come from without; it develops within—an inner event. If this becomes clear, we shall see that our whole life dies each day in many forms. The eyes, by seeing again and again, are worn and destroyed. The ears, by hearing and hearing, are exhausted and ruined. Taste, by tasting and tasting, breaks down and scatters. We die by living. Living is our arrangement for dying. In it we are ground down. The instrument falls apart, breaks, comes loose.
लाओत्से कहता है, ‘पंच रंग मनुष्य की आंखों को अंधा कर जाते हैं।’
Lao Tzu says: "The five colors blind a man’s eyes."
कभी इस तरह सोचा न होगा आपने कि रंग और आंख को अंधा कर जाएं! रंग तो आंख का हमें जीवन मालूम होते हैं। रंग देखने के लिए ही तो आंख जीती है और चमकती है। रंग और रूप तो हमारी आंख का भोजन हैं। और लाओत्से कहता है, वे हमारी आंख की मृत्यु हैं।
Perhaps you never thought that colors could blind the eyes! Colors appear to us as the very life of the eye. The eye lives and shines precisely to behold color. Color and form are the food of the eye. And Lao Tzu says: they are the death of the eye.
दो अर्थों में हैं। एक तो, देख-देख कर ही आंख थकती, नष्ट होती, उपयोग की नहीं रह जाती है। बुढ़ापे के कारण बूढ़े की आंख कम देखती है, ऐसा नहीं है। बहुत देख चुकी होती है, इसलिए अब कम देखती है। देख-देख कर थक गई होती है, यंत्र घिस गया होता है। बूढ़े के कान बूढ़े होने के कारण नहीं सुनते, ऐसा नहीं है। सुन चुके होते हैं, काम कर चुके होते हैं, थक गए होते हैं। विश्राम का क्षण आ गया होता है। यंत्र अपनी उपयोगिता पूरी कर चुका। अगर इस तरह देखें, तो इसका अर्थ हुआ कि जितना हम देखते हैं, उतनी ही आंख मरती है। और जितना हम सुनते हैं, उतने ही कान बधिर हो जाते हैं। और जितना हम छूते हैं, उतना ही स्पर्श नष्ट होता है। जितना हम स्वाद लेते हैं, उतनी ही रुचि विनष्ट होती है।
This is so in two senses. First: in seeing and seeing the eye tires, is used up, becomes unfit for use. It is not that old age makes an old man’s eyes see less. They have seen too much; therefore now they see less. Seeing and seeing, they have tired; the mechanism has worn out. The old man’s ears do not fail to hear because of age; they have heard much, done their work, they are tired. The moment of rest has come. The instrument has fulfilled its utility. Seen in this way, the meaning is: the more we see, the more the eyes die. The more we hear, the more the ears go deaf. The more we touch, the more touch is destroyed. The more we taste, the more the relish is annihilated.
इसका अर्थ हुआ कि प्रत्येक इंद्रिय अपनी मृत्यु की कोशिश में लगी है। और हमारा पूरा जीवन आत्मघाती है, स्युसाइडल है। कभी सिनेमागृह से लौटते वक्त आपको लगा होगा कि आंख थक गई। आपने खयाल नहीं किया होगा कि आंख तो आप वैसे भी खोले रखते हैं, सिनेमागृह में भी खोले रखे; तीन घंटे बाहर होते, तो वहां भी खोले रखते, सिनेमागृह में भी खोले रखे; पर ज्यादा क्यों थक गई है? तो अब दुबारा जब आप जाएं, तो खयाल करना। सिनेमागृह में देखते समय आपकी आंख का पलक झपना बंद हो जाता है।
This means that each sense is engaged in the effort of its own death. And our whole life is suicidal. Returning from the cinema, perhaps you have felt the eyes are tired. You may not have noticed that you keep your eyes open anyway—outside for three hours they would have been open, in the cinema too; then why the extra fatigue? Next time watch: while watching a film your blinking practically stops.
वह जो आंख बीच-बीच में झपक लेती है, उससे ताजी हो जाती है। वह झपकना जो है, आंख के देखने के सिलसिले को तोड़ता जाता है। लेकिन जब भी आप कहीं इतनी त्वरा से देखने लगते हैं कि झपकना भूल जाते हैं आंख का, तो आंख थक जाती है। इसलिए सिनेमागृह से लौटा हुआ आदमी एकदम से सो भी नहीं पाता। आंख तीन घंटे अपलक खुली रहने के बाद एकदम से बंद भी नहीं हो पाती। और आंख बंद भी हो जाए, तो भी सिनेमागृह में जो उसने देखा है, वह भीतर के पटल पर चलता चला जाता है।
That little blinking renews the eye. Blinking breaks the continuum of seeing. But whenever you look with such urgency that the eye forgets to blink, the eye tires. Hence a man returning from the cinema cannot fall asleep at once; after three hours of staring unblinking, the eyes cannot close instantly. And even if the eyes close, the images seen in the cinema keep moving upon the inner screen.
अक्सर ऐसा होता है, अक्सर ऐसा होता है कि पेंटर, चित्रकार जल्दी अंधे हो जाते हैं। होना नहीं चाहिए। जिनकी आंखों ने इतना देखा है, उनकी आंखें तो और ताजी हो जानी चाहिए। लेकिन रंगों में जी-जी कर अक्सर, देख-देख कर अक्सर अंधे हो जाते हैं। जिस इंद्रिय का हम ज्यादा उपयोग करते हैं, वही थक जाती है और मर जाती है।
It often happens that painters go blind early. They should not, we think; the eyes that have seen so much should be fresher. But living among colors, seeing and seeing, they often go blind. The sense we use most is the sense that tires and dies.
एक तो यह अर्थ हुआ। इसका प्रयोजन यह है लाओत्से का कि हम अपनी इंद्रियों को मरते क्षण तक भी ताजा और युवा रख सकते हैं। और जिस व्यक्ति ने अपनी इंद्रियों को मरते क्षण तक ताजा और युवा रखा हो, वह मृत्यु का भी स्वाद ले सकता है। मृत्यु का भी रंग देख सकता है। वह मृत्यु का भी स्पर्श कर सकता है। वह मृत्यु को भी अनुभव कर सकता है। लेकिन मरने के पहले ही हमारे अनुभव की सब क्षमताएं टूट जाती हैं। इसलिए हम कई बार मर चुके हैं, लेकिन हमें मृत्यु का कोई अनुभव नहीं है। इसकी अड़चन है।
This is one meaning. Lao Tzu’s purpose is this: we can keep our senses fresh and youthful up to the very moment of death. And one who has kept his senses fresh until the last instant can taste death too. He can behold the color of death. He can touch death. He can experience death. But long before dying our capacities for experience are broken. Hence, we have died many times, yet we have no experience of death. That is the hindrance.
हम सब कई बार मर चुके हैं। लेकिन यदि हम किसी से पूछें कि मृत्यु क्या है, तो वह कहेगा मैं नहीं जानता हूं। वह भी मरा है, बहुत बार मरा है। पर उसे कुछ भी याद नहीं है। क्योंकि याद तो तभी हो सकती है, जब इंद्रियां इतनी सजग रही हों कि उन्होंने अनुभव लिया हो और अनुभव स्मृति में प्रवेश कर गया हो। मरते क्षण तक अधिक लोग, मरने की घटना बाद में घटती है, उनकी सब इंद्रियां पहले ही मर चुकी होती हैं। इसलिए मेमोरी, स्मृति निर्मित नहीं हो पाती।
We have all died many times. But if you ask anyone, "What is death?" he will say, "I do not know." He too has died, many times—yet remembers nothing. Memory is possible only if the senses remained sufficiently alert to receive the experience, and the experience could enter memory. For most people, by the time the event of dying occurs, all their senses have already died; therefore memory cannot be formed.
इसलिए मजे की बात है कि अक्सर जिन लोगों को पिछले जन्म का स्मरण होता है, सौ में निन्यानबे मौकों पर वे लोग पिछले जन्म में युवा या बच्चे ही मर गए होते हैं। उसका कारण है। निन्यानबे मौकों पर उनका पिछला जन्म अचानक, आकस्मिक रूप से, कम उम्र में, जब सब ताजा था, इंद्रियां ताजी थीं, स्मृति ताजी थी, बुद्धि ताजी थी, तब मौत घट गई। तो वह जो इम्पैक्ट है, वह जो संस्कार है मृत्यु का, वह भूलता नहीं, वह याद रह जाता है। अभी तक ऐसी घटना नहीं घटी है कि पिछले जन्म के स्मरण करने वाले ने किसी ने कहा हो कि पिछले जन्म में मैं नब्बे वर्ष का होकर मरा। ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं घट सकता, ऐसा घट सकता है। लेकिन ऐसा घटने का मौका नहीं आता, क्योंकि मरने के पहले ही उसके भीतर के सब यंत्र मर चुके होते हैं।
Thus, a curious thing: those who remember past lives—in ninety-nine out of a hundred cases—they died in youth or as children. The reason is clear. In ninety-nine cases the previous life ended suddenly, accidentally, at a young age, when all was fresh—senses fresh, memory fresh, intelligence fresh—then death happened. That impact, that samskara of death, does not fade; it remains. Until now there has been no instance of anyone who remembers a past life saying, "I died at ninety." Not that it cannot happen; it can. But the opportunity rarely comes, for before death the inner instruments are already dead.
जो साधक अमृत की खोज पर निकला है, जिसने जीवन के परम ताओ को, परम ऋत, परम धर्म को खोजना चाहा है, उसे अपनी इंद्रियों को प्रतिपल ताजा और युवा रखना जरूरी है। तो मृत्यु का अनुभव हो सकेगा--और जीवन का भी।
One who sets out in search of Amrit, who seeks the Supreme Tao, the Supreme Rit, the Supreme Dharma—it is essential for him to keep his senses fresh and youthful, moment to moment. Then the experience of death will happen—and the experience of life too.
यह भी बड़े मजे की बात है कि जो लोग दिन-रात रंग को देखते रहते हैं, उनके रंग की आंख ही नहीं मरती, रंग का स्वाद भी मर जाता है, रंग की प्रतीति भी मर जाती है। बोथली हो जाती है, धार नहीं रह जाती। इसलिए बच्चा जब पहली दफे जगत को देखता है, तो जैसा रंगीन होता है, वैसा जगत फिर हम कभी भी नहीं देख पाते। बच्चा जब जगत को छूता है, तो स्पर्श में जैसी पुलक अनुभव होती है, वैसी फिर हमें कभी अनुभव नहीं हो पाती। बच्चा जब स्वाद लेता है, तो स्वाद जैसा उसके रोएं-रोएं को आंदोलित और आनंदित कर जाता है, वैसा फिर हम कभी नहीं कर पाते। कारण क्या है? कारण इतना ही है कि बच्चे की सभी इंद्रियां अभी ताजी हैं। और अभी वे जो भी ग्रहण करती हैं, वह समग्र रूप से प्रवेश कर जाता है।
Another curious point: those who look at colors day and night—what dies is not only the eye for color; their very taste for color dies, their sense of color becomes dull, loses its edge. That is why the child, when he beholds the world for the first time, sees it as colorful as we can never again. When a child touches the world, the thrill he feels in touch—we never feel again. When a child tastes, the way taste vibrates and delights every fiber of him—we can never again. Why? Because all his senses are still fresh. And whatever they receive enters wholly.
अमरीका में सेंसिटिविटी के लिए आंदोलन चलता है, और बहुत से केंद्र हैं। एक बड़ा केंद्र कैलिफोर्निया में है--बिगसोर में। संभवतः इस सदी का महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण प्रयोग बिगसोर में चल रहा है। वह प्रयोग है कि लोगों की इंद्रिय की क्षमता को वापस लाया जाए। इक्कीस दिन के प्रयोग पर लोग जाते हैं। इक्कीस दिन में उन्हें फिर से चीजों को देखना, स्पर्श करना, स्वाद लेना सिखाया जाता है; प्रशिक्षित करना होता है।
In America there is a movement for sensitivity, and many centers. A large center is in California—at Big Sur. Possibly the most significant experiment of this century is running at Big Sur: to restore the capacity of the senses. People go for twenty-one-day experiments. In twenty-one days they are taught again to see, to touch, to taste; they must be retrained.
आप जब खाना खाने बैठते हैं--सिर्फ उदाहरण के लिए कह रहा हूं--तो आपको पता नहीं होगा, अगर आपकी आंख बंद कर दी जाए और आपकी नाक बंद कर दी जाए, और आपके मुंह में सेव का टुकड़ा डाला जाए और प्याज का टुकड़ा, तो आप फर्क नहीं बता सकेंगे कि प्याज में और सेव में कोई फर्क है। क्योंकि फर्क का बड़ा हिस्सा स्वाद से ही नहीं आता, आंख से भी आता है, गंध से भी आता है। तो अगर नाक और आंख बंद हैं, तो आप प्याज में और सेव में फर्क नहीं कर पाएंगे। फर्क बहुत है। अगर सिर्फ स्वाद में ही फर्क होता, तो आप कर भी लेते; लेकिन आप नहीं कर पाएंगे, क्योंकि बड़ा फर्क गंध और आंख से था।
When you sit to eat—let me give only an example—you may not know: if your eyes are covered and your nose is plugged, and a piece of apple and a piece of onion are put in your mouth, you will not be able to tell the difference. For much of the difference does not come from taste alone, but also from the eye and from smell. If nose and eye are closed, you will not distinguish between onion and apple. Yet the difference is much. If it were in taste alone, you might do it; but you will not—for the larger difference was through fragrance and sight.
तो बिगसोर में वे खाने के लिए देते हैं, तो वे कहते हैं, पहले खाने को स्पर्श करो, उसके रंग को देखो, उसके रूप को देखो, उसे हाथ से छुओ, उसे गाल पर लगा कर छुओ, आंख बंद करके स्पर्श करो, उसकी गंध लो, आंख से देखो, फिर मुंह में उसे डालो, फिर उसका स्वाद लो। और यह सारा सचेतन रूप से करो।
So at Big Sur, when they give food, they say: first touch the food, look at its color, behold its form, feel it with your hand, touch it to your cheek with eyes closed, take its fragrance, see it with the eye, and then place it in your mouth—then taste it. And do all this consciously.
इक्कीस दिन के प्रयोग में आप भोजन में नए स्वाद, नई गंध और नए स्पर्श शुरू कर देते हैं। और उनके साथ ही आपके भोजन की पूरी प्रक्रिया बदल जाती है। क्योंकि तब उतने स्वाद, उतनी गंध और उतने रूप के द्वारा बहुत थोड़ा सा भोजन भी बहुत ज्यादा तृप्तिदायी हो जाता है।
In twenty-one days, new tastes, new fragrances, new touches begin to arise in your food. And along with them, your whole process of eating changes; for through such taste, fragrance, and form, even a little food becomes deeply satisfying.
हम सब अधिक भोजन कर रहे हैं। उसका कारण यह है कि भोजन तो हम डालते चले जाते हैं, तृप्ति बिलकुल नहीं होती। और तृप्ति की तलाश है! तो हम सोचते हैं कि इतने भोजन से नहीं हुई, तो थोड़ा और डाल लें, उससे हो जाए। थोड़ा और डाल लें। लेकिन हमें पता नहीं, जितना हम ज्यादा डालते हैं, उतनी ही हमारी तृप्ति को अनुभव करने की जो संवेदना है, वह क्षीण होती चली जाती है। एक दिन हमारा मुंह कुछ अनुभव ही नहीं करता, वह सिर्फ डालने का स्थान रह जाता है, चीजों को हम डालते चले जाते हैं। और तब हमें उत्तेजक चीजें डालनी पड़ती हैं। एक आदमी कहता, बिना मिर्च के स्वाद ही नहीं आता। उसका कुल कारण इतना है कि मिर्च जैसा तीव्र स्वाद हो, तो ही थोड़ा-बहुत आता है। स्वाद इतना मर गया है। स्वाद इतना मर गया है कि जब तक जहर ही न डाला जाए, तब तक हमें पता ही नहीं चलता कि कुछ हो रहा है।
We all overeat. The reason is: we keep putting food in, but there is no fulfillment. Yet fulfillment is what we seek. We think: if this much does not satisfy, let us put a little more, then it will. But we do not know that the more we put in, the more our sensitivity to fulfillment is dulled. One day the mouth experiences nothing; it becomes only a place for insertion—we keep pushing things in. Then we need stimulants. Someone says, "Without chilies there is no taste." The reason is only this: only when there is a fierce taste like chili does he feel a little. Taste has died so much. So dead that unless one pours in poison, one cannot feel that anything is happening.
आसाम में, बिहार के कुछ हिस्सों में, बंगाल में, जहां तंत्र की पुरानी साधनाओं के सूत्र अब भी प्रचलित हैं, वहां साधक, तंत्र के साधक...उनकी साधना का एक हिस्सा है कि समस्त तरह के नशों को लेने के बाद भी होश कायम रहना चाहिए। तो शराब तंत्र की साधना का एक अंग है। वे इतनी शराब पीने के अभ्यस्त हो जाते हैं कि शराब तो फिर उन्हें पानी जैसी हो जाती है। किसी तरह का कोई परिणाम नहीं होता। इतना गांजा पीने लगते हैं, इतनी अफीम खाने लगते हैं कि कोई परिणाम ही नहीं होता। और तब उनको अपने पास सांप पाल कर रखने होते हैं। उनसे जीभ पर कटा लेते हैं, तब उन्हें थोड़ा सा नशे का मजा आता है। तो सांप पाल कर रखना पड़ता है। उससे कम में काम नहीं चलता। फिर उसमें भी जो और आगे निकल जाते हैं, उनको छोटे-मोटे सांप भी काम नहीं देते। फिर तो भयंकर जहरीले सांप चाहिए, जो दूसरे कोई को काट लें, तो आदमी मर जाए। लेकिन ये साधक इस जगह भी पहुंच जाते हैं कि सांप काटते ही मर जाता है। तभी उनको थोड़ा सा स्वाद होता है।
In Assam, in parts of Bihar, in Bengal, where ancient Tantric methods still linger, Tantric sadhakas include intoxicants in their practice—they must remain aware even after taking all kinds of intoxicants. Wine is a part of Tantra’s discipline. They become so accustomed to drinking that wine becomes like water—no effect. They smoke so much ganja, they eat so much opium, that nothing happens. Then they keep snakes with them. They let them bite their tongue to get a little intoxication. They must keep snakes. Less than that does not work. When they advance further, small snakes are of no use—then they need deadly poisonous snakes that would kill another person at one bite. But even there these sadhakas arrive at a point where a snake bites and the snake dies. Only then do they feel a slight "taste."
हम अपनी इंद्रियों को इतना भी मार सकते हैं। हम सब ने थोड़ी-बहुत दूर तक मारा हुआ है। इसलिए जिनको हम शिष्ट अनुभव कहें, उदार अनुभव कहें, वे हमें होते ही नहीं। वे हमें होते ही नहीं। तीव्र अनुभव चाहिए। अगर बहुत मधुर वीणा बजती हो, तो हमें कुछ अनुभव नहीं होता, जॉज! जब पूरी हुड़दंग हो और पूरा पागलपन हो, तब थोड़ा सा हमें होश आता है कि कुछ आवाज हो रही है। सब मर गया है भीतर।
We can kill our senses to that extent. All of us have done it to some degree. Hence what we might call refined, noble experiences do not happen to us at all. We need violent experiences. If a very gentle veena plays, we feel nothing—jazz! When there is a whole uproar, all madness, then a little awareness arises that some sound is happening. Inside, all is dead.
लाओत्से कहता है, रंग मार जाते आंखों को, स्वर कानों को बहरा कर देते, स्वाद रुचि को नष्ट कर जाते...।
Lao Tzu says: colors kill the eyes; sounds deafen the ears; tastes destroy the palate...
यह हमारी इंद्रियों की जो मृत्यु है, यह हमारे मरने के पहले ही हमें एक कब्र में बिठा देती है। फिर हम जीते चले जाते हैं, लेकिन ताबूत के भीतर, मरे हुए, अपनी-अपनी कब्र को ढोते हुए, अपनी-अपनी लाश को घसीटते हुए। अगर हम सोचेंगे अपने को तो पता चलेगा।
This death of our senses seats us in a coffin long before we die. Then we keep living—but within a casket, dead, carrying our own graves, dragging our own corpses. If we look within, we shall see.
इसके दोहरे दुष्परिणाम हैं। पहला तो मैंने कहा कि जीवन का जो अनुभव है, वह क्षीण हो जाता; अस्तित्व की जो प्रतीति है, वह अवरुद्ध हो जाती। और मृत्यु का जो महा अनुभव है, जो होना ही चाहिए, जिसने मृत्यु का अनुभव नहीं लिया, वह जीवन के गहरे अनुभव से वंचित रह गया। उसे जीवन का सत्य दिखाई ही नहीं पड़ेगा। उसने सिर्फ जीवन की परेशानी जानी और जीवन का परम विश्राम अनजाना रह गया। उसने दौड़ तो जानी, लेकिन विश्राम का क्षण नहीं जाना। तो मृत्यु से हम अपरिचित रह जाते हैं। यह तो एक दुष्परिणाम होता है, जो बहुत स्पष्ट है।
There are two ill effects. I have said the first: the experience of life is weakened; the apprehension of existence is obstructed. And the great experience of death, which ought to happen—one who has not known death is deprived of the deepest experience of life. He will not see life’s truth. He has known only the turmoil of life; life’s supreme rest remains unknown. He has known the running, but not the moment of repose. Thus we remain unfamiliar with death. This is one consequence, evident enough.
दूसरा दुष्परिणाम और भी गहन है। और वह यह है कि हमारी प्रत्येक इंद्रिय, कहें कि द्विमुखी है। हमारी आंख बाहर भी देखती है और हमारी आंख के भीतर वह आंख भी है जो भीतर भी देखती है। हमारे कान बाहर भी सुनते हैं और हमारे कान के पास वह अंतर-इंद्रिय भी है जो भीतर भी सुनती है।
The second consequence is deeper: each of our senses is two-faced. The eye looks outward—and the same eye has an eye within that looks inward. Our ears hear the outer—and alongside the ear there is an inner organ that hears within.
कान बिलकुल बंद कर दें, बिलकुल बंद कर दें कि बाहर से जरा सी भी आवाज न आए, तो भी हृदय की धड़कन सुनाई पड़ती रहेगी। अब यह बाहर से नहीं आ रही, क्योंकि बाहर तो हथौड़े भी पड़ रहे हैं, तो सुनाई नहीं पड़ रहा है। अब यह भीतर से आ रही है। आंख बिलकुल बंद कर लें, सारे चित्र बाहर से जो पैदा हुए हैं, उनको भी छोड़ दें, सब रूप-आकार बंद हो जाएं, तब भी भीतर नए अनुभव दिखाई पड़ने शुरू हो जाते हैं। नए रंग, जो इंद्रधनुष में नहीं हैं। नया प्रकाश, जो हमने बाहर नहीं जाना। नया अंधकार, इतना गहन, जितना बाहर कभी घटित नहीं होता। इनकी यात्रा भीतर शुरू हो जाती है। ठीक प्रत्येक इंद्रिय अपने भीतर भी अनुभव करने में सक्षम है। लेकिन चूंकि हम बाहर इतने उलझे रहते हैं कि हम धीरे-धीरे यही भूल जाते हैं कि भीतर की इंद्रिय के अनुभव का भी एक जगत था, जो बिना खुला ही रह गया।
Close the ears completely so not the slightest sound comes from outside—even then the heartbeat will be heard. Now this is not coming from outside; outside even a hammer may be striking and you would not hear it. This is coming from within. Close the eyes completely, drop the images that arise from outside so all form ceases—then new experiences begin to be seen inside: new colors that are not in the rainbow; a new light we never knew outside; a new darkness, so deep as never happens outside. The journey of these begins within. Every sense is capable of experiencing inwardly. But since we are so entangled outside, we slowly forget that there was a world of inner sensory experience that remained unopened.
तो लाओत्से दूसरी बात इसलिए कह रहा है कि जो लोग रंगों को देख-देख कर आंखों को अंधा कर लेंगे, उनकी बाहर की आंख तो अंधी होगी ही, भीतर की आंख बिना खुली ही रह जाएगी। बाहर की आंख को जो विश्राम देगा, उसकी भीतर की आंख सक्रिय होती है। बाहर के कान को जो विश्राम देगा, उसके भीतर नाद के अनुभव का द्वार खुलता है। बाहर के स्वाद से जो बचेगा, छुट्टी लेगा, थोड़े समय के लिए बाहर के स्वाद को बिलकुल भूल जाएगा, कबीर ने कहा है, उसे भीतर के अमृत का अनुभव शुरू होता है, उसे भीतर अमृत बरसने लगता है। भीतर भी एक मिठास है; पर इसे जरा पहचानना कठिन है।
Therefore Lao Tzu says the second thing: those who, by looking at colors, blind their eyes—the outer eye will be blind, and the inner eye will remain unopened. One who gives rest to the outer eye awakens the inner eye. One who gives rest to the outer ear, for him the door to the experience of inner Nada opens. One who abstains from outer tastes for a while, who takes leave from them—Kabir has said: for him the Amrit begins to be tasted within; nectar begins to rain within. Within there is a sweetness; but it is subtle to recognize.
कभी आपने खयाल किया कि जब आप क्रोध में होते हैं--पर शायद खयाल नहीं किया होगा--कि क्रोध का कोई स्वाद भी होता है! क्रोध का भी स्वाद होता है। अगर आप बहुत क्रोध में भरे हों, तो एक क्षण क्रोध को भूल कर जरा आप आंख बंद कर लें और स्वाद लेने की कोशिश करें। तो आपका मुंह सूखा हुआ होगा। तिक्त, बासापन पूरे मुंह में फैल गया होगा। मधुरता का कहीं कोई पता नहीं चलेगा। जब कभी आप प्रेम में हों, तब एक क्षण आंख बंद कर लें, प्रेम का भीतर स्वाद अनुभव करने की कोशिश करें। प्रेम का अपना स्वाद है। तब एक मधुरिमा भीतर घुलती हुई मालूम होगी। एक अपरिचित, अनजान, अदृश्य मिश्री भीतर घुल गई हो।
Have you ever noticed that when you are angry—and perhaps you have not—that anger too has a taste! Anger has its own taste. If you are filled with rage, for a moment forget the anger, close your eyes, and try to taste—your mouth will be dry; a bitter, stale taste will spread over the mouth—no trace of sweetness. When you are in love, close your eyes for a moment and try to taste the inner flavor of love. Love has its own taste. Then a sweetness will appear to be dissolving within, as though an unfamiliar, invisible sugar were melting inside.
इसका क्रोध से और इस प्रेम के स्वाद का अंतर आपको स्पष्ट दिखाई पड़ेगा। तब आप प्रत्येक भाव-दशा का स्वाद अनुभव कर सकते हैं। ध्यान का भी एक स्वाद है। तनाव का भी एक स्वाद है। और जब समस्त विचार खो जाते हैं और समस्त इंद्रियां शांत हो जाती हैं, तो जो ध्यान का स्वाद आता है, उसका नाम अमृत है।
The difference between this taste of anger and of love will be clear. Then you can taste every mood. There is a taste of meditation. There is a taste of tension. And when all thoughts are lost and all the senses fall silent, the taste that comes in meditation is called Amrit.
उसका अमृत दो कारण से नाम है। एक तो उससे मधुर कोई स्वाद नहीं। और दूसरा इस कारण भी कि उस स्वाद के मिलते ही पता चलता है कि मेरी कोई मृत्यु नहीं, मैं नहीं मर सकता हूं। मृत्यु मेरी असंभव है। उस स्वाद का अनुभव ही तय कर जाता है कि मृत्यु असंभव है। जो मरता है, वह केवल यंत्र है; मैं पुनः-पुनः शेष रह जाता हूं।
It is called Amrit for two reasons: first, there is no sweetness beyond it. And second, upon tasting it, one knows: I have no death—I cannot die. Death is impossible for me. The very experience of that taste decides: death is impossible. That which dies is only the mechanism; I remain, again and again.
लेकिन अगर हमने अपनी सारी शक्ति बाहर की इंद्रियों में ही व्यतीत कर दी हो, अगर हमने अपनी सारी शक्ति बाहर की इंद्रियों में ही व्यय कर दी हो, और हम थक गए हों, तो हमें भीतर की इंद्रियों का तो कभी खयाल ही नहीं आता। और शक्ति भी नहीं बचती।
But if we have spent all our energy in the outer senses—if we have expended ourselves outward and are fatigued—then we never even recall the inner senses. Nor do we retain the energy.
हम सभी को पता है, निरंतर यह होता है, अगर कोई आदमी अंधा होता है, तो उसके कान ज्यादा तीव्र हो जाते हैं। वह ज्यादा सुन पाता है। अंधे आदमी आपके पैर की आवाज से पहचान लेते हैं कि कौन आ रहा है। आंख वाला नहीं पहचान सकता। अंधा पहचानने लगता है कि कौन आ रहा है। अंधा आवाज से जानने लगता है कि कौन बोल रहा है। अंधा आवाज के द्वारा दिशा का ज्ञान कर लेता है। अंधा सड़क पर चल भी सकता है, क्योंकि लोगों के पैर की आवाज उसे अनुभव होने लगती है।
We all know: if a man goes blind, his hearing becomes keener; he hears more. The blind can recognize who is coming by the sound of footsteps. One with eyes cannot. The blind can know who is speaking by the voice. The blind can determine directions by sound. The blind can even walk streets, for the footsteps of people begin to be felt.
अंधे का स्पर्श-बोध भी बढ़ जाता है। अंधा दीवार के थोड़ा करीब आता है, तो उसे एहसास होने लगता है कि टक्कर होने वाली है। आपको नहीं होगा। अंधा अभी दीवार से दूर है, लेकिन दीवार के करीब आने के पहले ही उसके भीतर कोई गहन स्पर्श होने लगता है कि दीवार करीब है और टक्कर होगी। अंधे को आप चलते हुए देखें, तो ऐसे वह चलता जाएगा, दीवार जैसे ही करीब आएगी, उसकी लकड़ी उठ जाएगी और वह टटोलना शुरू कर देगा। दीवार के पास सघनता का हवा में उसे कुछ स्पर्श हो रहा है, जिसका हमें कोई पता नहीं चलता।
The blind man’s tactile sense also increases. He comes a little near a wall and senses that a collision is about to happen. You would not. He is still far from the wall, but before reaching it, some deep inner touch informs him that the wall is near and there will be a collision. If you watch a blind man walking, he goes on like this; as soon as the wall is near, his stick rises, and he begins to probe. He feels, in the density of the air near the wall, something we never notice.
अगर आप किसी आंख वाले आदमी से मुस्कुराते रहें और उसका हाथ हाथ में ले लें, तो आप उसे धोखा दे सकते हैं। हो सकता है भीतर आपके बिलकुल मुस्कुराहट न हो, जरा भी प्रेम न हो, यह सिर्फ दिखावा हो; लेकिन वह आदमी आपका चेहरा देख कर धोखे में आ जाएगा। अंधे आदमी को आप धोखा नहीं दे सकते। अंधा आदमी आपके हाथ से पहचान लेगा कि यह आदमी प्रेमपूर्ण है या नहीं है। आंखों वालों के धोखे आंखों वालों के ही काम आ सकते हैं। अंधे आदमी को आप धोखा नहीं दे सकते उतनी आसानी से। क्योंकि उसके जांचने के ढंग अलग हैं और आपके धोखा देने के ढंग अलग हैं, दोनों कहीं मिलते नहीं। इसलिए अंधा आदमी अक्सर प्रज्ञावान हो जाता है। प्रज्ञावान इसीलिए हो जाता है कि उसके पास कुछ ऐसी समझ होती है, जो हमारे पास नहीं होती।
If you smile at a man with sight and hold his hand, you can deceive him. It may be that within you there is no smile, not a trace of love, it is only a show; the man will be deceived by your face. You cannot deceive a blind man so easily. He will recognize through your hand whether this person is loving or not. The deceits of the eyed work only upon the eyed. The blind test differently, and your tricks differ; the two do not meet. Hence, a blind man often becomes wise—because he has a certain understanding we do not have.
लेकिन क्यों ऐसा होता है? ऐसा होने का कुल कारण इतना है कि आंख से जो शक्ति व्यय होती थी, वह दूसरी इंद्रियों को मिल जाती है, ट्रांसफर हो जाती है। अगर सभी इंद्रियां बंद कर दी जाएं और एक इंद्रिय शेष रह जाए, तो वह इंद्रिय इतनी तीव्र हो जाएगी कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
Why so? Only because the energy that was spent in seeing is transferred to other senses. If all the senses are closed and one remains, that one will become so keen as we cannot imagine.
इसीलिए पशुओं की इंद्रियां हमसे ज्यादा तीव्र हैं। क्योंकि उनके पास हमसे कम इंद्रियां हैं। जितना हम पशु जगत में पीछे लौटेंगे--अगर तीन इंद्रिय वाला पशु है, तो उसकी इंद्रियां हमसे तेज होंगी। अगर दो इंद्रिय वाला है, तो उसकी और तेज होंगी। अगर एक इंद्रिय वाला है, तो उस एक ही इंद्रिय से पांच इंद्रियों की सारी शक्ति उसकी बहती है। तो अमीबा है, जो कि सिर्फ स्पर्श करता है, उसके पास और कोई इंद्रिय नहीं। तो उसके स्पर्श का अनुभव हम कभी नहीं पा सकते कि वह स्पर्श कितनी प्रगाढ़ता से करता है।
Therefore animals’ senses are keener than ours—because they have fewer senses than we. The farther back we go in the animal world: if a creature has three senses, they are sharper than ours; if two, sharper still; if one, then all the power of five flows through that single sense. The amoeba only touches—it has no other sense. We can never know how profound its touch is.
लेकिन आप कभी प्रयोग करें। कान बंद कर लें, आंख बंद कर लें, ओंठ बंद कर लें और फिर किसी को छुएं। तब आप पाएंगे कि आपके छूने में कुछ और ही अनुभव हो रहा है, आपके छूने में कोई नई विद्युत प्रवाहित हो गई है। अंधे आदमी की आंख की ताकत दूसरी इंद्रिय को मिल जाती है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि हमारी जो इंद्रियां हैं, अगर ये बाहर नष्ट न हों, व्यतीत न हों, तो इनकी ताकत भीतर की इंद्रियों को मिल जाती है। अगर हम बाहर की इंद्रियों का बहुत संयत उपयोग करें, दुरुपयोग न करें...।
But try an experiment. Close your ears, close your eyes, keep your lips sealed, and then touch someone. You will find that in your touching another kind of experience happens, as if a new electricity is flowing through touch. The power of the blind man’s eyes moves into the other senses. I say this because if our senses are not squandered outward, not wasted, their power flows into the inner senses. If we use the outer senses very prudently, without abuse...
हम जो भी कर रहे हैं, वह दुरुपयोग है। रास्ते पर आप जा रहे हैं और दीवारों के पोस्टर पढ़ रहे हैं। अगर आप न पढ़ते होते, तो कोई मेहनत करके उन्हें लिखता भी नहीं। लिखने वाले भलीभांति जानते हैं कि यहां से गुजरने वाले न्यूरोटिक हैं, वे बिना पढ़े रह ही नहीं सकते। उनको पता है कि पागल गुजरते हैं यहां से, वे पढ़ेंगे ही। और आप अगर सोचते हों कि नहीं, हम चाहें तो नहीं पढ़ेंगे, तो आप कोशिश करके देखना। आप जितनी कोशिश करेंगे, पता चलेगा भीतर कोई पागल बैठा है, वह कहता है चूको मत, पता नहीं क्या लिखा हो, पढ़ ही लो! कुछ भी नहीं लिखा है, किसी को वोट देना है कि नहीं देना है, कोई साबुन बिकनी है कि नहीं, कि कोई फिल्म देखनी है कि नहीं, वह सब लिखा हुआ है। वह हजार दफे आपने देखा है, रोज उसी सड़क से निकले हैं। फिर आज देखेंगे, फिर आज पढ़ेंगे। अब तो पढ़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती, देखा और पढ़ लिया जाता है। और आप आगे बढ़ जाते हैं। इतना अभ्यास है।
What we are doing is abuse. Walking down the street you are reading posters on the walls. If you did not read them, no one would work so hard to write them. Those who write know well that neurotics pass here; they cannot refrain from reading. They know that madmen pass; they will read. And if you think, "No, if I wish I will not read," try. The more you try, the more you will see some madman inside saying, "Do not miss it—who knows what is written! Read!" Nothing is written—only whether to vote or not to vote, to buy some soap or not, to see a film or not—that is written. You have seen it a thousand times; you pass that way daily. Yet today you will see again, you will read again. Now you need not even read; you glance and it is read. You move on. Such is the habit.
लेकिन कभी आपने सोचा कि जो आप पढ़ रहे हैं, उसमें से कितना छोड़ा जा सकता है? जो आप सुन रहे हैं, उसमें से कितना छोड़ा जा सकता है? जो आप देख रहे हैं, उसमें से कितना कम देखें तो चल सकता है?
But have you ever thought: of what you read, how much could be dropped? Of what you hear, how much could be left unheard? Of what you see, how much could be seen less—and it would still be fine?
अगर आप इस पर थोड़ा ध्यान करेंगे, तो आप पाएंगे, जो शक्ति आपकी बच जाएगी, वह आपकी भीतर की इंद्रिय को मिलनी शुरू हो जाएगी। अब एक आदमी मेरे पास आता है, वह कहता है, हम आंख बंद करके बैठते हैं, लेकिन भीतर कुछ दिखाई नहीं पड़ता।
If you give this a little attention, you will find the energy saved begins to pass to your inner sense. A man comes to me and says, "I sit with closed eyes, but nothing appears within."
दिखाई पड़ने के लिए कुछ ऊर्जा भी बचनी चाहिए! चुक गए हैं बिलकुल, चला हुआ कारतूस जैसा होता है, वैसे हैं। अब बंदूक में भर कर उसको चला रहे हैं। वे कहते हैं, कुछ आवाज नहीं निकलती, धुआं तक नहीं निकलता। वह नहीं निकलेगा। चला हुआ कारतूस है, उसमें से क्या निकलेगा?
To see, some energy must remain! You are like a spent cartridge. Now you load it in the gun and fire—nothing emerges, not even smoke. How will it? It is spent.
हम सब करीब-करीब चले हुए कारतूस हो जाते हैं। इतना चला रहे हैं, उसमें कुछ बचता नहीं। थके-मांदे रात लौटते हैं, कहते हैं कि ध्यान करने बैठे हैं। एकाध दफे राम भी नहीं कह पाते कि नींद लग जाती है। सुबह कहते हैं, पता नहीं क्यों, जब भी ध्यान करते हैं तो नींद आ जाती है।
We all become spent cartridges. We fire so much that nothing remains. At night we return exhausted, saying, "We sat to meditate." Before a few repetitions of "Rama" are complete, sleep comes. In the morning he says, "Strange—whenever I meditate, sleep comes."
आएगी ही। नींद भी आती है, यह भी चमत्कार है। इतनी भी शक्ति आपकी बच जाती है कि आप सो लेते हैं, यह भी काफी है। क्योंकि चिकित्सक कहते हैं, विशेषकर पूर्वीय चिकित्सक कहते हैं कि अक्सर अस्सी साल तक कोई आदमी जिंदा बच जाए, तो फिर मरना मुश्किल होता है। क्योंकि मरने के लिए भी एक खास शक्ति चाहिए, मरने के लिए भी! अगर अस्सी साल तक कोई बच जाए, तो फिर वह मरने में बड़ी देर लगाता है। फिर वह खाट पर पड़ा रहेगा; सब तरह की बीमारियां उसको पकड़े रहेंगी; चिकित्सक सोचेंगे, आज मरेगा, कल मरेगा, परसों मरेगा; वह है कि चलता ही चला जाता है। असल में, मरने के लिए भी, आखिरी भभक के लिए भी, तेल तो चाहिए ही कि आखिरी भभक हो और दीया बुझ जाए। उतना भी नहीं बचा है। अब वह इतने मिनिमम पर जी रहा है कि मर भी नहीं सकता। इतने न्यूनतम पर जी रहा है।
It must. That sleep comes at all is a marvel; that you have energy enough to sleep is a lot. Physicians say, especially Eastern physicians, that if a man survives to eighty, then dying becomes difficult—because dying too needs a special energy. If someone has somehow managed to live to eighty, he takes a long time to die. He will lie in bed; diseases will cling to him; doctors will think, today he will die, tomorrow he will die—he goes on. For even to die, for that last flare before the lamp goes out, oil is needed. If not even that is left, he is living on such a minimum that he cannot even die. He is living on the barest minimum.
इसलिए बहुत हैरानी की बात है कि स्वस्थ आदमी अक्सर पहली ही बीमारी में मर जाता है। अगर एक आदमी जिंदगी भर बीमार न पड़ा हो और पहली दफे बीमार पड़े, तो पहली बीमारी मौत बन जाती है। लेकिन जिन्होंने जिंदगी भर बीमारी का रस लिया, उनको मारना इतना आसान नहीं है। उनको मारना बहुत मुश्किल है। क्योंकि वे इतने मिनिमम पर जीने के आदी हो गए हैं कि मौत के लिए भी जितनी शक्ति की जरूरत पड़ेगी, उतनी भी वहां नहीं है। वे जीए चले जाएंगे। टिमटिमाते रहेंगे। न बुझेंगे, न जलेंगे; लेकिन टिमटिमाते रहेंगे।
Therefore it is surprising that a healthy man often dies in the very first illness. If a man has never been ill, and falls ill for the first time, that first sickness becomes death. But those who have enjoyed illness all their lives—killing them is not so easy; it is difficult. They are accustomed to living on a minimum; even the energy needed for death is not there. They go on flickering. They neither go out nor fully burn—only flicker.
नींद के लिए भी ऊर्जा तो चाहिए। ये बहुत लोग नहीं भी सो पा रहे हैं आज, उसका भी कारण यही है। इतनी भी ऊर्जा नहीं बचती कि आप रिलैक्स हो सकें, इतना कि शिथिल भी हो सकें। इतनी भी ऊर्जा नहीं बचती। तने के तने ही रह जाते हैं; खिंचे के खिंचे रह जाते हैं।
Even sleep needs energy. Many today cannot sleep; the reason is this: not enough energy remains even to relax. Not enough energy remains to grow limp. They remain taut, stretched.
लाओत्से कहता है और समस्त पूर्वीय योग जानता रहा है कि हम अगर भीतर की इंद्रियों के जगत में प्रवेश करना चाहते हैं, तो बाहर की इंद्रियों को इतना ज्यादा व्यय करना अनुचित है। इसी का नाम संयम है। संयम का और कोई अर्थ नहीं होता। संयम का केवल इतना ही अर्थ है: जितना जरूरी है, उतना बाहर व्यय करना, शेष भीतर की यात्रा के लिए बचाना। जितना जरूरी हो, उतना बाहर देख लेना, बाकी देखने की क्षमता को बचाना। क्योंकि भीतर एक और विराट जगत मौजूद है। और जब यह जगत छिन जाएगा, तब भी वह जगत आपका होगा। और जब यह मकान और ये द्वार और दरवाजे और ये मित्र और प्रियजन, पति और पत्नी और बच्चे और धन, यह सब छिनने लगेगा, तब भी एक संपदा भीतर होगी। लेकिन तब हमारे पास उसे देखने की आंख नहीं होती।
Lao Tzu says—and the whole Eastern Yoga has known—that if we wish to enter the world of the inner senses, then to spend the outer senses so prodigally is improper. This is what is meant by restraint. Restraint has no other meaning than this: spend only as much outwardly as is necessary; save the rest for the inner journey. See outward as much as is needed; preserve the remaining capacity to see. For within there is another vast world. And when this world is snatched away, that world will still be yours. And when this house, these doors and windows, these friends and loved ones—husband and wife and children and wealth—when all this begins to be taken away, still there would be an inner treasure. But then we have no eyes to see it.
बाहर जो हमने जाना है, वह कुछ भी नहीं है उसके समक्ष जो भीतर है। जो स्वर हमने सुने हैं बाहर, जब हम भीतर की वीणा सुन पाते हैं, तब पता चलता है कि वह सिर्फ शोरगुल था जो हमने बाहर सुना। अगर बाहर भी वीणा के स्वर प्रीतिकर लगते हैं, तो अंतर के रहस्यों को जानने वालों का कहना है कि वे इसीलिए प्रीतिकर लगते हैं कि कुछ न कुछ भीतर के स्वरों की भनक उनमें है, बस इसीलिए। अंतर-संगीत की कुछ भनक उनमें है, इसीलिए। अगर बाहर प्रकाश अच्छा लगता है, तो अंतर-प्रकाश की कुछ झलक उसमें है, इसीलिए। और अगर बाहर के स्वाद अच्छे लगते हैं, तो थोड़ी सी मिठास का एक कण उसमें है, उस मिठास का कण जो भीतर भरी है अनंत, इसीलिए। अगर बाहर का संभोग भी अच्छा लगता है, तो सिर्फ इसीलिए कि अंतर-संभोग की एक किरण, एक झलक, एक प्रतिफलन, एक ईको, एक प्रतिध्वनि उसमें मौजूद है, बस इसीलिए। लेकिन उस पर अपने को चुका मत डालना; उस अनुभव पर अपने को समाप्त मत कर देना। अभी भीतर बड़े अनुभवों के द्वार खुल सकते हैं।
All we have known outside is nothing before what is within. The sounds we have heard outside—when we hear the inner veena, we know that what we heard outside was only noise. If even the outer veena is pleasing, the knowers of the inner mysteries say: it is because there is some hint of the inner music in it—just a hint. If outer light delights, it is because some reflection of inner light is there. If outer tastes please, it is because in them there is a grain of that sweetness that is infinite within. If even outer sex delights, it is only because a ray, a glimmer, an echo of the inner union is present. But do not lose yourself upon that; do not conclude your journey upon such experience. Great doors can open within.
तो लाओत्से कहता है, ‘घुड़दौड़ और शिकार मन को पागल कर जाते हैं। दुर्लभ और विचित्र पदार्थों की खोज आचरण को भ्रष्ट कर देती है।’
Thus Lao Tzu says: "Horse-races and the hunt craze the mind. The search for rare and curious objects corrupts conduct."
घुड़दौड़ या शिकार, या हम नए पागलपन जोड़ सकते हैं, ये लाओत्से के जमाने के पागलपन हैं। अब तो बहुत पागलपन हैं। उस वक्त उसे दो बातें पागलपन की दिखाई पड़ी होंगी: घुड़दौड़ पर लोग दांव लगा रहे हैं, शिकार पर लोग जा रहे हैं। आज तो बहुत हैं। आज तो करीब-करीब जो भी हम कर रहे हैं, वह सभी घुड़दौड़ है और सभी शिकार है। पागल कर जाते हैं मन को।
Horse-racing or hunting—today we can add new madnesses; these were of Lao Tzu’s time. Now there are many. Today, almost whatever we are doing is horse-race and hunt. They drive the mind mad.
असल में, जो व्यक्ति अपने से बाहर दांव लगाना सीख लेगा, वह पागल हो जाएगा। जिसने अपना जुआ अपने से बाहर खेलना शुरू किया, वह पागल हो जाएगा। क्योंकि वह एक ऐसी चीज के लिए दांव लगा रहा है, जो मिल नहीं सकती। स्वभावतः जिसका मिलना असंभव है, जो नहीं मिल सकती। मिल भी जाए, तो भी नहीं मिलती। कितनी ही मिल जाए, तो भी छिन जाती है।
Indeed, one who learns to stake himself outside will go mad. One who starts gambling his life outside will go mad. He stakes on that which cannot be attained. That which by nature cannot be had—even if it is had, it is not had. However much you get, it is snatched away.
लाओत्से का शिष्य था लीहत्जू। लीहत्जू ने लाओत्से से छुट्टी ली कि मैं कुछ दिन यात्रा पर जाना चाहता हूं। लाओत्से ने कहा, जाओ, लेकिन सम्हल कर जाना। क्योंकि यात्रा पर जाना तो आसान, लौटना बहुत मुश्किल है। लीहत्जू को कुछ समझ में नहीं आया। कम ही सौभाग्यशाली लोग हैं कि लाओत्से जैसे लोगों की बातें उनकी समझ में आ जाएं। सुन लेना एक बात, समझ लेना बिलकुल दूसरी बात है। लेकिन लीहत्जू भी जानता तो था कि समझ गया, क्योंकि शब्द तो सरल थे। शब्दों की सरलता बड़ी मुश्किल में डाल देती है; क्योंकि सरल होने से लगता है समझ गए। और सरल शब्दों को समझना इस जमीन पर सबसे ज्यादा कठिन है। क्योंकि उनका अर्थ भाषाकोश में नहीं होता, उनका अर्थ हमारे भीतर की जागरूकता में होता है। उसने लौट कर भी न पूछा लीहत्जू ने कि क्या मतलब? समझा कि कहता है लाओत्से कि जाना आसान, लौटना मुश्किल। समझ गए।
Lao Tzu had a disciple, Lieh-tzu. Lieh-tzu took leave to travel. Lao Tzu said, "Go—but go watchfully. For to go on a journey is easy; to return is very difficult." Lieh-tzu did not understand. Few are fortunate enough to understand such a man’s words. Hearing is one thing; understanding is another. But Lieh-tzu thought he understood, because the words were simple. The simplicity of words creates the difficulty; one thinks, "I have understood." The meanings of simple words are not in the dictionary; they are in our inner awareness. He did not even ask on returning, "What do you mean?" He thought: Lao Tzu says going is easy, returning is hard—I understand.
लेकिन दस दिन बाद ही लीहत्जू लौट आया। और लीहत्जू से लाओत्से ने पूछा, बड़े जल्दी लौट आए? लीहत्जू ने कहा कि जैसे-जैसे जाने लगा, वैसे-वैसे समझ में आने लगा कि जितने कदम आगे बढ़ेंगे, उतना ही पीछे लौटना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मैंने सोचा, इसके पहले कि फंसूं, लौट चलूं। लाओत्से ने कहा, ऐसी क्या फंसावट आ गई? तो लीहत्जू ने कहा कि पहली सराय में ठहरा, सराय के मालिक ने मुझे बड़ा आदर दिया। फकीर था। पहली कुर्सी पर बिठा कर भोजन करवाया। नंबर एक उसकी सेवा की। नंबर एक के कमरे में उसे ठहराया।
But ten days later Lieh-tzu was back. Lao Tzu asked, "So soon?" Lieh-tzu said, "As I went on, it became clear: the more steps forward, the more difficult to return. So I thought, before I get entangled, I had better return." Lao Tzu asked, "What entanglement"? Lieh-tzu said, "At the first inn, the keeper honored me greatly. I am a fakir. He seated me at the first chair, fed me, gave me the number-one room.
लाओत्से ने कहा, तो इसमें क्या तकलीफ हुई?
"Lao Tzu asked, "What trouble is in this?"
लीहत्जू ने कहा, तकलीफ हुई? रात भर मैं सो न सका! अकड़ पैदा हो गई भीतर कि मैं भी कुछ हूं, मैं भी कुछ हूं। नंबर एक भोजन, नंबर एक के कमरे में ठहरना, सराय के मालिक का पैर छूना, और उसके छूते ही सारे यात्री मेरे प्रति आदर से भर गए। पता नहीं, उनका क्या हुआ, मैं रात भर नहीं सो सका।
"Trouble? I could not sleep all night! An inner stiffness arose: I too am something, I too am something—number-one meal, number-one room, the innkeeper touching my feet—and all the travelers filled with reverence for me. I don’t know what happened to them—but I could not sleep all night.
दूसरी सराय में पहुंचा। तो सराय के बाहर ही मैंने अपने कपड़े वगैरह ठीक कर लिए, तैयार हो गया हाथ-मुंह साफ करके। मेरी चाल बदल गई। जब मैं भीतर प्रवेश किया, तो मैं वही आदमी नहीं था, जो तुम्हारे चरणों को छोड़ कर गया था। दूसरा ही आदमी था। मैं खड़े होकर देख रहा था कि जल्दी सराय का मालिक आए, पैर छुए, पहले नंबर बिठाए, पहले नंबर के कमरे में ठहराए। कोई नहीं आया। भारी पीड़ा हुई। तृतीय श्रेणी के कमरे में ठहरने को मिला। फिर भी रात भर न सो सका।
"At the second inn I arrived outside having straightened my clothes, washed my hands and face. My gait had changed. When I entered, I was no longer the man who had left your feet; another man. I stood waiting that the innkeeper would come quickly, touch my feet, seat me first, give me the first room. No one came. A great pain arose. I was put in a third-class room. Still, I could not sleep all night.
तब मुझे बड़ी हैरानी हुई। प्रथम श्रेणी में ठहरा, तब न सो सका; तृतीय श्रेणी में सोया, तब न सो सका। मैंने सोचा, लौट चलना उचित है। खतरे में उतर रहा हूं। हालांकि मन कहता था कि एक सराय में और भी तो कोशिश करके देखो। हो सकता है, यह आदमी न पहचाना हो, अज्ञानी हो। दूसरी सराय में कोई पहचान ले। तभी तुम्हारे शब्द मुझे सुनाई पड़े कि जाना तो बहुत आसान यात्रा पर, लौटना बहुत मुश्किल है। तब मैं एकदम भागा, मैंने कहा अब रुकना खतरनाक है। कहीं ऐसा न हो कि मैं उतरता ही चला जाऊं।
"Then I was amazed: in first class I did not sleep; in third class I did not sleep. I thought it wise to return. I am heading into danger. Though the mind said: try one more inn—perhaps this man did not recognize, perhaps he is ignorant—at the next someone will recognize you. Just then your words rang in my ears: to go is easy; to return is difficult. Then I ran back, thinking: now to stay is dangerous—lest I keep descending."
हम सब ऐसे ही उतर जाते हैं। दौड़ अनेक तरह की है। वह हमें बुलाती चली जाती है। और जितने हम उतरते हैं, उतने हम फंसते चले जाते हैं। फिर लौटने के दरवाजे ही धीरे-धीरे भूल जाते हैं, रास्ता भी भूल जाता है कि कहां से हम आए थे। फिर एक ही रास्ता दिखाई पड़ता है: इस पड़ाव से दूसरा पड़ाव, दूसरे पड़ाव से तीसरा पड़ाव। और पीछे लौटने में विषाद भी मालूम पड़ता है; कोई भी लौटना नहीं चाहता।
We all descend like this. The race takes us on. And the more we descend, the more we are trapped. Then the door of return is forgotten; even the path from which we came is forgotten. Only one path appears: from this halt to the next, and from the next to the next. And to return looks like sorrow; no one wants to return.
यह बड़े मजे की बात है। कोई भी लौटना नहीं चाहता। सब आगे जाना चाहते हैं। क्योंकि आगे जाने में अहंकार को तृप्ति मिलती है। लौटना शब्द ही मन को विषाद से भर देता है। और कोई कहे, लौट आए? तो ऐसा लगता है कि समाप्त, जिंदगी बेकार चली गई। बढ़ो, तो अहंकार रोज नई पुकार देता है और नई मृग-मरीचिका दिखाई पड़ने लगती है, उसे पाना है। फिर आदमी दौड़ता चला जाता है। यह दौड़, बाहर कुछ भी पाने की दौड़ अंततः मनुष्य को पागल कर जाती है।
It is a strange fact: no one wants to return. All want to go forward—because going forward gratifies the ego. The very word "return" fills the mind with dejection. If someone says, "So—you came back?" it seems—finished, life has gone to waste. Go on! The ego calls every day, shows new mirages to be attained. Then man runs on. This running—the run to attain something outside—ultimately drives man mad.
पागल होने का मतलब ही इतना है कि ऐसा आदमी जो अपने से इतना बाहर चला गया कि अब अपने पास, अपने भीतर ही लौटने का उसे कुछ पता नहीं रहा। वह अपना घर ही भूल गया कि मेरा घर कहां है? अब उसे एक ही बात पता है कि वह दौड़ सकता है, रुक नहीं सकता। अब उसे एक ही बात पता है कि अगर यह चीज नहीं मिली, तो दूसरी चीज पाने को दौड़े। अगर मिल गई, तो भी दूसरी चीज पाने को दौड़े। अब वह दौड़ ही सकता है। अब उसका चित्त एक फीवर, एक ज्वर से भरा है, एक रोग से भरा है। और दौड़े बिना उसको कोई चारा नहीं। रुक नहीं सकता, ठहर नहीं सकता है।
Madness means only this: a man who has gone so far outside himself that he can no longer find the way back within. He has forgotten his home. He only knows now that he can run; he cannot stop. He knows only this: if this thing is not gained, then run after the next; if it is gained, run after another. He can only run. His consciousness is filled with fever, with disease. Without running he has no choice. He cannot stop, he cannot rest.
एक मेरे मित्र हैं। मिलिटरी में कर्नल हैं। उनकी पत्नी मुझे सुनने आती थीं। मैंने उनसे पूछा कि तुम्हारे पति कभी-कभी मुझे मिलने तो आते हैं, कभी-कभी तुम्हें छोड़ने भी आते हैं, लेकिन कभी उन्हें मैंने बैठा नहीं देखा कि कभी उन्होंने सुना हो बैठ कर। उनकी पत्नी ने कहा, वे बैठ नहीं सकते। कर्नल हैं, वे चलते रहते हैं। वे आपको बहुत सुनना चाहते हैं। टेप करके मैं ले जाती हूं, वे लगा लेते हैं टेप और कमरे में टहलते रहते हैं, तो सुन पाते हैं। वे इतना घंटे भर एक कुर्सी पर बैठ नहीं सकते। और फिर आपके सामने उनको अच्छा भी नहीं लगता कि वे करवट बदलते रहें पूरे वक्त। और वे दस-पांच दफे बीच में उठ कर बाहर जाएं, भीतर आएं, तो वह उन्हें अशोभन भी लगता है। लेकिन वे बैठ नहीं सकते।
A friend of mine—a colonel in the military—his wife used to come to listen to me. I asked her: "Your husband sometimes comes to meet me, sometimes drops you here; but I have never seen him sit and listen." She said, "He cannot sit. He is a colonel; he keeps walking. He very much wants to listen to you. I record tapes and bring them home; he plays the tape and paces the room. He cannot sit even for an hour. And before you, he does not feel it right to keep shifting about; nor to get up five or ten times and go out—he finds that improper. But he cannot sit."
हम सबका चित्त ऐसी ही हालत में हो जाता है। बैठ नहीं सकता, रुक नहीं सकता, विश्राम नहीं कर सकता। और-और-और, हम भागे चले जाते हैं।
We all come to the same state. We cannot sit, we cannot stop, we cannot rest. More and more and more—we go on running.
लाओत्से कहता है, मन पागल हो जाता है।
Lao Tzu says: the mind goes mad.
पागल का एक ही अर्थ है कि जो विश्राम करने में असमर्थ हो गया। अगर आप विश्राम करने में समर्थ हैं, तो आप समझना कि आप पागल नहीं हैं। अगर विश्राम के आप मालिक हैं, तो समझना कि आप पागल नहीं हैं। और अगर आप विश्राम करने में समर्थ नहीं हैं और अपनी मौज से विश्राम नहीं कर सकते, तो समझना कि पागलपन की कोई न कोई मात्रा आपके भीतर है। मात्रा का फर्क हो सकता है, लेकिन मात्रा है। अगर आप इतने भी मालिक अपने नहीं हैं कि लेट जाएं और कहें कि शरीर को छोड़ दिया विश्राम में और शरीर विश्राम में छूट जाए, अगर आप इतने भी मालिक नहीं हैं कि आंख बंद कर लें और आंखों से कह दें कि सो जाओ तो आंखें सो जाएं, तो आपके भीतर पागलपन की एक मात्रा है।
Madness means only this: one who has become incapable of resting. If you are capable of rest, know that you are not mad. If you are master of your rest, know you are not mad. If you cannot rest at will, then know that some measure of madness is within. The quantity may differ, but it is there. If you are not master enough to lie down and say to the body, "Be at rest," and the body relaxes; if you are not master enough to close your eyes and say to them, "Sleep," and they sleep—then there is a measure of madness in you.
मात्रा कम-ज्यादा हो सकती है। मात्रा कभी भी बढ़ सकती है। और चौबीस घंटे में घटती-बढ़ती रहती है। किसी दिन आसानी लगती है विश्राम करने में, किसी दिन बहुत मुश्किल हो जाता है। घटनाएं चारों तरफ घटती रहती हैं। किसी दिन ऐसी घटना घटती है कि पागलपन ज्यादा तेजी से दौड़ने लगता है। किसी ने इतना ही कह दिया कि पता है तुम्हें कि नहीं, कोई कहता था कि तुम्हारे नाम लाटरी खुल गई है! मन एकदम दौड़ पड़ेगा पूरे पागलपन से। खरीद लेगा चीजें, जो कभी नहीं खरीदनी चाहीं। न मालूम क्या-क्या कर डालेगा! फिर उस रात नींद नहीं आ सकती। लाटरी अभी मिली नहीं, लेकिन उस रात नींद नहीं आ सकती। अब विश्राम के आप मालिक न रहे। लाटरी ने बड़ी दौड़ को गति दे दी।
The measure may vary. It may increase at any time. It rises and falls through the day. Some days resting is easy; some days it becomes difficult. All around, incidents occur; one day something happens and madness starts racing faster. Someone merely says, "Do you know? A lottery has opened in your name!" The mind runs in total madness. You will buy things you never should. Who knows what you will do! That night there is no sleep. The lottery has not even come—but that night there is no sleep. You are no longer master of rest. The lottery has given great speed to your race.
चित्त को चौबीस घंटे चारों तरफ कुछ घट रहा है, जो बुलाता है, दौड़ाता है। आप दौड़ने को सदा तत्पर हैं। विश्राम तो आपको तभी होता है, जब सौभाग्य से बाहर कोई दौड़ नहीं होती।
Across twenty-four hours something is always happening around the mind that calls and runs you. You are ever ready to run. You rest only when by good fortune there is no race outside.
मगर वह आपके हाथ में नहीं है। वह आपके हाथ में नहीं है। वह बिलकुल नियति है, कहें कि भाग्य है। रास्ते पर चलता एक आदमी गाली दे जाए, दौड़ हो जाएगी शुरू। वह आपके हाथ में नहीं है। करोड़ों-करोड़ों लोग हैं। लोग ही नहीं हैं, पड़ोसी का कुत्ता ही जोर से भौंकने लगे, तो रात उसका भी विचार चलता है कि क्यों भौंक रहा था! घर आएं और घर का कुत्ता पूंछ ही न हिलाए, तो भी चिंता हो जाती है कि आज कुत्ते ने पूंछ नहीं हिलाई! उससे भी हमारे संबंध बन जाते हैं। हमारा अहंकार उससे भी रस लेने लगता है। अगर कुत्ते ने पूंछ नहीं हिलाई, तो गड़बड़ हो गई, सारी जिंदगी बेकार है। घर आता है आदमी, तो देखता आता है कि कुत्ता पूंछ हिला रहा कि नहीं हिला रहा। तरह-तरह के कुत्ते हैं, तरह-तरह की पूंछें हैं। छोटी सी बात, लेकिन चित्त पागल है, तो पागल हो सकता है। कोई भी बहाना काफी है, कोई भी बहाना काफी है।
But that is not in your hands. It lies with fate. A man walking on the road abuses you—your race begins. It is not in your hands. There are millions of people—not even people: if the neighbor’s dog barks loudly, that very night you keep thinking, "Why did it bark?" You come home and your own dog does not wag his tail—you are disturbed: today he did not wag! We make relationships even with him. Our ego starts taking juice even from that. If the dog did not wag, all is spoiled; life is a waste. The man enters the house and looks to see whether the dog wags or not. So many dogs, so many tails. A small thing—but when the mind is mad, any excuse is enough.
लेकिन इसके पागल होने का जो सीक्रेट, जो राज है, वह एक ही है। जब तक आप अपने से बाहर किन्हीं चीजों के लिए दौड़ रहे हैं, तब तक आप अपने को पागल किए चले जाएंगे। और जितने आप पागल हो जाएंगे, उतने ही दुखी, उतने ही संताप से भर जाएंगे, उतने ही बड़े नर्क में आपका निवास हो जाएगा।
The secret of this madness is one: as long as you run after things outside yourself, you will drive yourself mad. And the madder you become, the more miserable, the more tormented—and your dwelling will become a larger hell.
‘दुर्लभ पदार्थों की खोज आचरण को भ्रष्ट कर जाती है।’
"The search for rare objects corrupts conduct."
असल में, आचरण बड़ी गहरी चीज है। आचरण का ऐसा मतलब नहीं है कि एक आदमी सिगरेट नहीं पीता, तो बड़ा आचरणवान है। ऐसा कुछ मतलब नहीं है। क्योंकि कभी-कभी तो ऐसा हो सकता है कि सिगरेट न पीने के कारण वह जो कर रहा हो, वह और भी बड़ी आचरणहीनता हो। क्योंकि हमको सब्स्टीट्यूट खोजने पड़ते हैं, विकल्प खोजने पड़ते हैं।
Conduct is profound. Conduct does not mean that a man who does not smoke is highly moral. It may be that what he does by not smoking is a greater immorality; because substitutes must be found.
इसलिए आपने अनुभव किया होगा कि अक्सर जो लोग सिगरेट पीते हैं, पान खाते हैं, चाय पीते हैं, काफी पीते हैं, कभी थोड़ी शराब भी पी लेते हैं, वे ज्यादा मिलनसार आदमी होते हैं। जो इनमें से कुछ भी नहीं करते, उनसे दोस्ती बनानी तक मुश्किल है, वे मिलनसार होते ही नहीं। बहुत अकड़े हुए होते हैं। क्योंकि वे सिगरेट नहीं पीते, चाय नहीं पीते, तो उनकी रीढ़ बिलकुल अकड़ जाती है, झुकती ही नहीं। वे दूसरे की तरफ ऐसे देखते हैं, जैसे वे आसमान पर खड़े हैं, दूसरा कीड़ा-मकोड़ा है। उनको आदमी नहीं दिखाई पड़ते। आपने सिगरेट पी, गए! आप आदमी नहीं रहे, कीड़े-मकोड़े हो गए। आप पान खा रहे हैं, आप गए। आपकी कोई स्थिति न रही। तो इससे तो बेहतर था यह आदमी सिगरेट पी लेता। सिगरेट पीने से इतना कुछ नुकसान न था। यह जो अहंकार पी रहा है, यह बहुत खतरनाक है, जहरीला है।
Hence you may have noticed: those who smoke, chew betel, drink tea or coffee, sometimes even drink a little wine—these are more sociable. Those who do none of these—it is difficult to befriend them; they are not sociable. They are very stiff. Because they do not smoke or drink tea, their spine becomes rigid; it does not bend. They look at others as if they stand in the heavens and the other is an insect. They do not see human beings. If you smoke—finished! You are no longer a man, you are an insect. You chew betel—finished! You have no standing. Better if this man had smoked. That would do less harm. This ego he is "smoking" is dangerous, poisonous.
इसलिए तब तक मैं किसी आदमी को भला नहीं कहता, जब तक इतना भला न हो कि दूसरे की बुराई को पाप मानने की प्रवृत्ति में न पड़े। तब तक कोई आदमी भला नहीं है, तब तक आचरणवान नहीं है। आचरण का एक ही अर्थ है कि इतना भला है कि दूसरे की बुराई को भी बुराई नहीं देखता। दूसरे की निंदा करने की क्षमता का खो जाना आचरण है। तब तो हमारे तथाकथित साधु-संन्यासी आचरण में नहीं टिक सकेंगे, हैं भी नहीं। आपके और उनके आचरण में भेद नहीं है; सिर्फ चीजों का भेद है। जो आप कर रहे हो, उसकी वजह से आप पापी हो; वही वे नहीं कर रहे हैं, इसलिए पुण्यात्मा हैं। लेकिन टिके दोनों ही सिगरेट पर हैं; वे नहीं पी रहे हैं, आप पी रहे हो। लेकिन दोनों का आचरण सिगरेट से बंधा है।
Therefore I never call a man good until he is so good that he does not fall into the tendency of seeing evil in others. Until then he is not good, not a man of conduct. Conduct means only this: so good within that he does not even see another’s evil as evil. To lose the capacity to condemn is conduct. Then your so-called saints cannot stay within conduct; and they are not. There is no difference between your conduct and theirs—only in objects. What you do, for it you are a sinner; what they do not do—for that they are virtuous. But both are hinged upon the cigarette; they do not smoke—you do. Conduct for both is tied to the cigarette.
अगर आप अपने साधु की साधुता पूछने जाएं, तो पता क्या चलेगा? वह यह नहीं खाता, यह नहीं पीता, यह नहीं पहनता, यह उसकी साधुता है! और आपको वह साधु लगता भी है। लगना स्वाभाविक भी है, क्योंकि आप यह खाते हैं, यह पहनते हैं, यह पीते हैं। तो यह भेद है आपके आचरण का। और अक्सर यह जो साधु है, यह खतरनाक हो जाता है। क्योंकि यह आदमी आपकी ही हैसियत का है। अगर यह सिगरेट पीता, तो आप ही जैसा होता। यह सिगरेट नहीं पीता है, तो सिगरेट न पीने का जो कष्ट उठा रहा है, जो पीड़ा झेल रहा है, उसको यह तप कहता है, उसको तपश्चर्या कहता है।
If you go to test your "sadhu’s" saintliness, what will you find? He does not eat this, he does not drink that, he does not wear this—that is his saintliness! And he appears a saint to you. Naturally—because you eat, drink, wear those things. This is the difference in conduct. Often such a "saint" becomes dangerous—because he is of your same caliber. If he smoked, he would be just like you. He does not smoke, and the suffering he endures from not smoking—he calls that tapas, austerity.
अब सिगरेट न पीना कोई तपश्चर्या है? सच तो यह है कि सिगरेट पीना ही तपश्चर्या है। धुएं को डालना और निकालना काफी तप है। साधु-संन्यासी पुराने धूनी रमा कर बैठते थे। आप अपनी धूनी साथ में लिए, पोर्टेबल धूनी अपनी साथ लिए घूम रहे हैं, तप कर रहे हैं। आग और धुआं दोनों मौजूद हैं। और जहर पी रहे हैं। एक आदमी यह नहीं पी रहा है, वह तपस्वी है! वह आपके सिर पर खड़ा हो जाएगा। वह जब भी आपकी तरफ देखेगा, तो उसकी आंखों में नर्क की तरफ का इशारा रहेगा कि सीधे नर्क जाओगे। और कहीं कोई उपाय नहीं है।
Is not smoking a tapas? In truth, smoking is tapas—taking smoke in and out is quite an austerity. The old sannyasins sat with their dhuni, their sacred fire. You carry a portable dhuni with you—fire and smoke both present—and you drink poison. One does not, and he is a tapasvi! He stands over your head. Whenever he looks at you, in his eyes is the direction toward hell: go straight to hell—there is no other way.
आचरण इन क्षुद्र चीजों से निर्मित नहीं होता। कम से कम लाओत्से जैसे व्यक्ति की धारणा आचरण की यह नहीं है। लाओत्से की आचरण की धारणा बड़ी अदभुत है। लाओत्से कहता है, जो लोग बाहर की वस्तुओं को पाने में दौड़ते रहते हैं, दुर्लभ, विचित्र वस्तुओं को पाने में दौड़ते रहते हैं, उनका आचरण भ्रष्ट हो जाता है। तो इसका मतलब यह हुआ कि जो बाहर की वस्तुओं को पाने के लिए नहीं दौड़ते, वे आचरण को उपलब्ध हो जाते हैं। तो आचरण का अर्थ हुआ, जो इतने तृप्त हैं अपने भीतर कि बाहर की कोई चीज उन्हें पुकारती नहीं। एक अंतःतृप्ति का नाम आचरण है। एक सेल्फ कंटेंटमेंट का नाम आचरण है। इतना तृप्त है कोई व्यक्ति अपने भीतर कि बाहर की कोई चीज उसके लिए दौड़ नहीं बनती--कोई चीज दौड़ नहीं बनती। इसका मतलब हुआ कि कोई चीज उसे दौड़ा नहीं सकती है। कोई चीज इतनी महत्वपूर्ण नहीं है कि उसे दौड़ना पड़े। जो इतना थिर है अपने में कि जगत की कोई चीज उसे दौड़ा नहीं सकती। लाओत्से कहता है कि उसके पास आचरण है, करेक्टर है। उसके पास वर्चू है, उसके पास गुण है।
Conduct is not formed of such petty things. Certainly not for a man like Lao Tzu. His vision of conduct is unique. He says: those who keep running to obtain outer objects—rare and curious—corrupt their conduct. Which means: those who do not run to obtain outer things, they attain conduct. Conduct means: so fulfilled within oneself that nothing outside calls you. The name of an inner contentment is conduct. A self-contentment. So fulfilled within that nothing outside becomes a race—no thing can make him run. Nothing is so important that he must run. So still in himself that nothing in the world can make him run. Lao Tzu says: such a one has conduct, character, virtue.
निश्चित ही, अगर कोई व्यक्ति अपने में इतना भरा-पूरा है, कहीं कोई कमी अनुभव नहीं करता कि किसी चीज से भरी जाए, तो उसके पास एक आत्मा होगी, एक इंटिग्रेटेड विल, उसके पास एक समग्रीभूत संकल्प होगा। उसके पास एक भीतर व्यक्तित्व होगा, एक स्वर होगा, एक ढंग होगा। उसका जीवन एक ऐसी ज्योति की तरह होगा, जिसे हवा के झोंके हिला नहीं सकते।
Surely, one who is so full within, who feels no lack to be filled—he will have a soul, an integrated will, an inner unity. He will have an inner individuality, a tone, a way. His life will be like a flame that winds cannot shake.
हमारी ज्योति ऐसी है कि हवा के झोंके भी न हों, तो भी कंपती रहती है। असल में, हवा के झोंके न हों, तो हमको बड़ी बेचैनी मालूम पड़ती है कि कोई क्या कहेगा, बिना ही झोंके के कंप रहे हैं। हम झोंकों को बुलाते रहते हैं कि आओ! ताकि कम से कम यह बहाना तो रहे कि हम नहीं कंप रहे हैं, ये हवा के झोंके से हम कंप रहे हैं।
Our flame is such that even without winds it trembles. In fact, when there are no winds, we grow anxious: what will people say—that without any wind we tremble? We call the winds: come! At least let there be the excuse that we are trembling because of the winds.
अगर आदमी को चौबीस घंटे एक कमरे में बंद कर दिया जाए, तो बड़ी हैरानी की बात कि अकेला रह कर भी वह बीच-बीच में क्रोधित हो जाता है--अकेला रह कर! तीन महीने अगर आपको बंद कर दिया जाए, तो आपको पहली दफे पता चलेगा कि क्रोध के लिए किसी दूसरे की जरूरत ही नहीं है। और जिंदगी भर आप यही सोचते रहे कि फलां आदमी ने यह कह दिया, इसलिए मैं क्रोधित हो गया। नहीं तो मैं क्यों क्रोधित होता? यह सिर्फ हवा का बहाना ले रहे हैं आप।
If a man is locked in a room for twenty-four hours, strange—he grows angry even while alone. Three months, if you are shut in, you will know for the first time: for anger, no other is needed. And all your life you thought: so-and-so said this, therefore I became angry. Otherwise why would I? You take the wind as excuse.
कभी अकेले तीन महीने रह कर देखें और नोट करें, तो आप पाएंगे कि अचानक क्रोधित होते हैं, अचानक कामवासना से भर जाते हैं। तब आपको पता चलेगा कि यह सुंदर स्त्री जो दरवाजे से निकल गई, इसने हवा का झोंका नहीं भेजा था। आप तैयार ही थे, बहाना ही खोज रहे थे कि कोई हवा का झोंका आ जाए, तो मैं कह सकूं कि इसमें मेरा क्या कसूर है? यह सुंदर स्त्री यहां से निकली क्यों? यह सुंदर क्यों है? इसने ऐसा साज-श्रृंगार क्यों किया? अब मैं क्या कर सकता हूं?
Be alone three months and note—you will be suddenly angry, suddenly filled with sexuality. Then you will know: that beautiful woman who passed by did not send any wind. You were ready—looking for a pretext; then you can say, "What is my fault? Why did this beautiful woman come here? Why is she beautiful? Why such adornment? What can I do?"
नहीं, आप तीन महीने अकेले बंद हों, तब आपको पता चलेगा। बहुत संभावना तो यह है कि कोई स्त्री नहीं निकलेगी और सुंदर स्त्रियां आप अपनी कल्पना में ही मौजूद कर लेंगे। और उन्हीं को आस-पास घुमाने लगेंगे। और फिर आप कंपित होने लगेंगे। यह हवा आपकी ही बनाई हुई है। यह लौ के आस-पास अपनी ही हवा के झोंके आप पैदा कर रहे हैं।
No, be shut alone for three months and you will know: very likely no woman will pass, and you will produce beautiful women in your imagination. You will make them hover about you. And then you will tremble. This is wind of your own making. These gusts around the flame are of your making.
तीन महीने, वैज्ञानिक कहते हैं, एक आदमी को अगर बिलकुल ही डिप्राइव कर दिया जाए उसके सब अनुभव से, तो वह सभी अनुभवों को खुद पैदा कर लेगा। वह बातें करने लगेगा उन लोगों से...।
Scientists say: if a man is deprived of all experience for three months, he will produce them all himself. He will talk to people...
अपने घर में आप अकेले चुप नहीं बैठते हैं और लोगों से यही कहते हैं कि क्या करें, मित्र आ गए, इसलिए बातचीत करनी पड़ी। हालांकि आप प्रतीक्षा करते हैं! जिस दिन मित्र नहीं आते, उस दिन प्रतीक्षा करते हैं कि अब तक क्यों नहीं आए! तीन महीने आपको बंद कर दिया जाए, तो आप काल्पनिक मित्र पैदा कर लेंगे और उनसे बातचीत शुरू हो जाएगी। दोनों काम आप करेंगे: अपनी तरफ से भी बोलेंगे, उनका जवाब भी देंगे। यह हो जाएगा।
At home you do not sit quietly; you say, "What to do—friends come, so I have to talk." Yet you wait. The day friends do not come, you wait: why have they not come? If you are shut three months, you will create imaginary friends and begin to talk with them. You will do both: speak from your side and answer from theirs. It will happen.
यह मैं यह कह रहा हूं कि हमारे चित्त की जो दशा है, हमारे आचरण की जो दशा है, वह डांवाडोल है। कंपन हमारा स्वभाव हो गया है। वही हमारा आचरण है।
I say this to show the state of our mind and of our conduct: it is unsteady. Trembling has become our nature—that is our conduct.
लाओत्से कहता है, कंपित होना ही आचरण का नष्ट हो जाना है; अकंप होना ही आचरण है।
Lao Tzu says: trembling is the ruin of conduct; the unshakable is conduct.
अकंप का क्या अर्थ हुआ? अकंप का क्या यह अर्थ हुआ कि यह खाना मत खाओ, वह पीना मत पीओ, यह कपड़े मत पहनो? नहीं! लेकिन कोई कपड़ा ऐसा न हो कि जो कंपित करे। और कोई खाना ऐसा न हो, जो कंपित करे। क्या अकंप होने का यह मतलब है कि किसी के साथ मत रहो? नहीं, साथ सबके रहो, लेकिन किसी का साथ कंपित न करे। और अगर किसी का साथ खो जाए, तो कंपन का पता भी न चले। अकंप का अर्थ होता है भाग जाना नहीं। अकंप का अर्थ होता है, ये सारे तूफान चलते रहें, चलते रहें, मेरी चेतना की लौ धीरे-धीरे थिर हो जाए।
What does unshakable mean? Does it mean: do not eat this, do not drink that, do not wear these clothes? No. But let there be no cloth that makes you tremble; no food that shakes you. Does unshakable mean: do not live with anyone? No—live with all; but let no one’s company make you tremble. And if someone’s company is lost, let not even a quiver be felt. Unshakable does not mean run away. It means: let all storms go on, and let the flame of my consciousness become still—slowly, steadily.
यह हो जाती है। अगर हमने लाओत्से की सलाह मानी और इंद्रियों को विश्राम दिया, ताजा रखा, भीतर की इंद्रियों को जगाया, अगर हम पागलपन की चीजों के पीछे न दौड़े, अगर हमने व्यर्थ की चीजों के संग्रह को अपना मोह न बनाया, अगर हम वस्तुओं के लिए दीवाने न हुए, तो धीरे-धीरे वह आचरण उपलब्ध होता है, जो कि भीतर चेतना को थिर कर जाता है।
This happens. If we hearken to Lao Tzu and give the senses rest, keep them fresh, awaken the inner senses; if we do not run after insanities; if we do not make the accumulation of useless things our infatuation; if we are not crazed for objects—then slowly that conduct is attained which steadies the inner consciousness.
यह आचरण की थिरता, यह ठहर जाना चेतना का बड़ी और बात है! और जब किसी की चेतना ऐसी ठहरती है, तो वह आपको निंदा से नहीं देखता। और वह यह भी नहीं देखता कि आप यह खा रहे हैं, यह पी रहे हैं, इसलिए पापी हो गए हैं। यह कर रहे हैं, वह कर रहे हैं, इसलिए पापी हो गए हैं। नहीं, वह तो एक ही पाप जानता है कि आप चौबीस घंटे कंपित हो रहे हैं, बस। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस चीज से कंपित हो रहे हैं। चीजें बदल सकती हैं। कंपन जारी रह सकता है। कंपन नहीं हो जाना चाहिए, शून्य हो जाना चाहिए।
This steadiness of conduct, this settling of consciousness, is a great thing. And when someone’s consciousness settles like this, he does not look upon you with condemnation. He does not see that you eat or drink this and so are sinners. He knows only one sin: that you tremble twenty-four hours. It does not matter with what you tremble. Things may change; trembling can continue. Trembling must cease; it should become zero.
‘इस कारण संत बहिर-नेत्रों की दुष्पूर आकांक्षाओं की तृप्ति नहीं करते।’
"Therefore the sage does not gratify the unfillable hankerings of the outer senses."
इसमें शब्द देखने जैसे हैं।
Note the words.
‘इस कारण संत बहिर-नेत्रों की--बाहर की इंद्रियों की--दुष्पूर आकांक्षाओं की...।’
"Therefore the sage does not gratify the unfillable hankerings of the outer senses..."
ऐसी आकांक्षाओं की जो कभी पूरी ही नहीं होतीं, जो स्वभाव से दुष्पूर हैं, जिनके पूरे होने की नियति में ही कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमारे श्रम की कमी है, कि हमारी दौड़ की क्षमता नहीं है। नहीं, वस्तु ही दुष्पूर है। जैसे कि कोई आदमी एक मरुस्थल में प्यास से भरा हुआ देखता है सामने भरा हुआ सरोवर। भागता है, दौड़ता है, पहुंचता है वहां, लेकिन सरोवर वहां नहीं है--और आगे दिखाई पड़ने लगा। इसमें इस आदमी के दौड़ने में कोई कमी नहीं है, इस आदमी की प्यास में कोई कमी नहीं है, इस आदमी के श्रम, उद्योग में कोई कमी नहीं है। लेकिन जिसके पीछे यह दौड़ रहा है, वह है ही नहीं। इसलिए दुष्पूर है, यह कभी पहुंचेगा नहीं। हमेशा दौड़ सकता है और हमेशा मान सकता है कि आगे अगर थोड़ा और दौड़ जाऊं, तो मिल जाएगा। जो भी हम जीवन में पा रहे हैं, वह वैसा ही दुष्पूर है।
Desires that are never fulfilled, that by nature are unfillable—there is no provision in their destiny for completion. It is not that our effort is lacking, or that our capacity to run is wanting—no; the object itself is unfillable. As a man, thirsty in a desert, sees before him a lake, runs, reaches there, and it is not there—it appears farther ahead. There is no deficiency in his running, nor in his thirst, nor in his industry; but what he runs after is not. Therefore it is unfillable; he will never reach. He can always run and always believe that a little farther it will be found. All we are attaining in life is of this kind—unfillable.
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन ने पहली शादी की। तो उसने अपने नगर की जो सुंदरतम स्त्री थी, उससे विवाह किया। लेकिन दो साल बाद फिर वह नई पत्नी की तलाश में घूमने लगा। तो उसके मित्रों ने कहा कि अब क्या मामला है? तुमने सुंदरतम स्त्री को ब्याहा, अब तो गांव में उससे सुंदर कोई भी नहीं! मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि अब मैं सबसे कुरूप स्त्री से विवाह करना चाहता हूं। क्योंकि सुंदर को देख लिया। जो पाया, वह सिवाय दुख के और कुछ भी नहीं है। तो अब मैं सबसे कुरूप स्त्री से विवाह करना चाहता हूं। लोगों ने कहा, पागल हुए हो! जब सुंदर से सुख न मिला, तो कुरूप से क्या खाक मिलेगा! पर नसरुद्दीन ने कहा कि जरा विपरीत स्वाद, शायद! यह ढोल सुहावना सिद्ध हुआ, लेकिन ढोल निकला। अब जरा हम विपरीत को खोजें।
I have heard: Mulla Nasruddin married for the first time the most beautiful woman of his town. Two years later he began to look for a new wife. His friends said, "What now? You married the most beautiful; there is none more beautiful." Mulla said, "Now I want to marry the ugliest—because I have seen beauty; what I got was nothing but misery. Let me marry the ugliest." People said, "Are you mad? If beauty did not give happiness, what will ugliness give?" Nasruddin said, "Perhaps the opposite flavor—who knows! This drum seemed pleasant, but it turned out just a drum; now let me seek the opposite."
नहीं माना, ढूंढ़ कर उसने एक कुरूप स्त्री से शादी कर ली। दो साल बाद वह फिर तलाश में था। मित्रों ने कहा, क्या पागल हो गए हो? अब तो तुमने दोनों अनुभव ले लिए, जो कि बड़े असंभव हैं जगत में। सुंदरतम और कुरूपतम को, तुमने दोनों को पा लिया। अब तुम किसकी तलाश कर रहे हो? नसरुद्दीन ने कहा कि अब की बार जब मैं आऊंगा विवाह करके, तभी तुम देखना।
He did not listen; he searched out a very ugly woman and married her. Two years later he was again searching. Friends said, "Are you mad? You have tasted both which are almost impossible to obtain—most beautiful and most ugly. Now what are you seeking?" Nasruddin said, "This time when I return after marrying, only then see."
बड़ी सनसनी रही गांव में। ऐसे सनसनी का आदमी था, अब यह क्या करेगा?
There was a sensation in the town. He was a sensational man—what would he do now?
एक दिन आखिर बैंड-बाजा बजाता हुआ, घर के सामने पालकी लेकर हाजिर हो गया। सारा गांव इकट्ठा हो गया। नसरुद्दीन बड़ी अकड़ से अपने घोड़े पर बैठा हुआ है। दूल्हे का पूरा साज बना रखा है। लोग एकदम दीवाने और उतावले हुए जा रहे हैं कि डोली उतारी जाए, देखी जाए, किससे विवाह कर लाया है! डोली उतारी गई, खोली गई, वह खाली थी। उसमें कोई भी नहीं था। नसरुद्दीन ने कहा कि अब खाली डोली से विवाह कर आया हूं। हर बार भर कर डोली लाया, दुख उठाया। अब इस बार खाली डोली ले आया हूं।
One day he arrived with band and music, palanquin before his house. The whole town gathered. Nasruddin, stiff on his horse, fully dressed as a bridegroom. People were bursting with impatience: lower the palanquin—let us see whom he has married! The palanquin was set down, opened—it was empty. There was no one. Nasruddin said, "This time I have married an empty palanquin. Every time I brought a filled one, I suffered. This time I brought it empty."
और कहते हैं कि नसरुद्दीन अपनी वसीयत में लिख गया है कि जो उन दो स्त्रियों से नहीं पाया, वह खाली डोली से पाया। बड़ी शांति मिली; बड़ा सुख पाया।
They say Nasruddin wrote in his will: what I did not get from those two women, I obtained from the empty palanquin—great peace; great joy.
खाली डोली से मिल सकता है। खाली डोली से मिल सकता है। क्योंकि जो खाली डोली को विवाह करने गया, उसकी मृग-मरीचिका टूट गई।
It can be found with an empty palanquin. For the one who married emptiness—his mirage broke.
हम बदलते रहते हैं एक आब्जेक्ट से दूसरा, दूसरे से तीसरा, तीसरे से चौथा। हर बार बदल लेते हैं वस्तु को, विषय को। लेकिन दौड़ जारी रहती है। यह दौड़ दुष्पूर है। यह कभी भर नहीं सकती। ऐसा नहीं है कि किसी और के साथ भर जाती, यह भर नहीं सकती। यह वासना का स्वभाव ही दुष्पूर है।
We keep changing from one object to another, the second to a third, the third to a fourth. Each time we change the object; the running continues. This running is unfillable. It can never be filled. It is not that with someone else it could be filled—it cannot. The very nature of craving is unfillable.
‘लेकिन संत उस भूख की चिंता करते हैं, जो कि नाभि के अंतरस्थ केंद्र में निहित है।’
"But the sage cares for that hunger which is lodged in the inner center near the navel."
उस भूख की चिंता करते हैं, जो कि नाभि के अंतरस्थ केंद्र में निहित है! मैंने पीछे आपको कहा कि लाओत्से, अस्तित्व का मूल केंद्र नाभि के निकट मानता है। और ठीक मानता है। तो एक तो हमारे बाहर इंद्रियों का फैलाव है। इन इंद्रियों का सारा का सारा संबंध मस्तिष्क से है। ध्यान रहे, आंख तो मस्तिष्क में है ही, तो उसका संबंध है; कान भी मस्तिष्क में है, उसका संबंध है; लेकिन आप जान कर हैरान होंगे कि जननेंद्रिय, सेक्स की वासना तो सिर में नहीं जुड़ी है, लेकिन वह भी मन से ही संबंधित है। इसलिए मन में जरा सी कामवासना उठे कि कामवासना का केंद्र सक्रिय हो जाता है--जरा सी वासना! तो समस्त इंद्रिय और वासनाएं मस्तिष्क में ही संयुक्त हैं। और हमारी चेतना को भी हम मस्तिष्क में ही बिठाए हुए हैं।
For that hunger which is nestled in the inner center—the navel. I told you earlier: Lao Tzu regards the navel as the root center of existence. And he is right. On the one side is the outward spread of the senses. All these senses are related to the brain. Remember: the eyes are in the brain; the ears too; and you will be surprised—the sexual desire is not joined in the head, yet it too is related to mind. Therefore a slight arousal in the mind and the sexual center is active. All senses and desires are connected with the brain. And we seat our consciousness in the brain.
लाओत्से कहता है, इसे नीचे उतारो, इसे हृदय के पास लाओ। हृदय के पास आकर भी वासनाओं में रूपांतरण हो जाता है। और नीचे उतारो, नाभि के पास लाओ। तो वासनाएं शून्य हो जाती हैं और एक नई भूख का अनुभव होता है। उस भूख का नाम ही अध्यात्म है। एक नई भूख का अनुभव होता है। नाभि के पास जैसे ही चेतना आती है, एक नई भूख का अनुभव होता है। तब यह सवाल नहीं होता कि मैं क्या पा लूं, क्या हो जाऊं। तब यह सवाल नहीं होता। तब यही सवाल होता है कि जो मैं हूं, उसे जान लूं। हो जाऊं नहीं; जो मैं हूं, उसे जान लूं। यह एक नई भूख। वस्तुतः जो मेरा सत्य है, वही मेरे सामने प्रकट हो जाए। मुझे कुछ पाना नहीं, मुझे कुछ होना नहीं। मैं जो हूं सदा से, उसे ही जान लूं, उसका ही उदघाटन हो जाए। पर्दा उठ जाए और मैं पहचान लूं कि मैं हूं कौन! यह है भूख नाभि की। जैसे ही चेतना को कोई नाभि के पास लाता है, वैसे ही उसके जीवन में एक नया प्रश्न खड़ा होता है कि मैं कौन हूं?
Lao Tzu says: bring it down. Bring it near the heart. Even at the heart, desires begin to be transformed. Bring it lower, near the navel. Then desires fall to zero—and a new hunger is felt. The name of that hunger is spirituality. A new hunger is felt. As soon as consciousness comes to the navel, a new hunger is felt. Then the question is no longer: what shall I obtain, what shall I become? Not that. The only question becomes: the one I already am—let me know that. Not become—know. This is a new hunger. Let my truth be revealed before me. I have nothing to get, nothing to become. The one I have always been—let me know that; let it be unveiled. Let the curtain lift and let me recognize: Who am I? This is the hunger of the navel. As soon as someone brings consciousness near the navel, a new question arises in his life: Who am I?
समस्त अध्यात्म इस भूख का उत्तर है। समस्त योग, समस्त साधनाएं, इस भूख का उत्तर हैं। इस प्रश्न को खोज लेने, इसके उत्तर को पा लेने की विधियां हैं।
All spirituality is the answer to this hunger. All Yoga, all sadhanas, are answers to this hunger. They are methods for discovering this question and obtaining its answer.
पर हमारी और सब तरह की भूख हमें पता है। हमें पता है कि एक बड़ा मकान, उसकी हमें भूख है; एक बड़ी संपदा की राशि, उसकी हमें भूख है; एक यश, उसकी हमें भूख है; प्रतिष्ठा, नाम, उसकी हमें भूख है। सब तरह की भूख हैं। एक भूख का हमें कोई भी पता नहीं--कि मैं कौन हूं, उसे भी जान लूं! मैं क्या हूं, उसे भी जान लूं!
But we know all other kinds of hunger. We know: a big house—we hunger for it; a large sum of wealth—hunger for it; fame—we hunger for it; prestige, name—hunger for it. All kinds of hunger. One hunger we do not know at all: let me also know who I am! Let me know what I am!
यह अंतरस्थ नाभि की भूख है। और जिस व्यक्ति में यह भूख पैदा हो जाती है, उसका जीवन एक नई खोज पर निकल जाता है। क्योंकि भूख के बिना खोज नहीं। भूख न हो, तो खोज कोई क्यों करे? जिसकी भूख होती है, उसकी हम खोज करते हैं।
This is the inner hunger of the navel. And one in whom this hunger arises—his life sets out upon a new quest. For without hunger there is no search. Why should one search if there is no hunger? We search only what we hunger for.
तो लाओत्से कहता है कि संत इस कारण न तो रंग की भूख से भरते, न स्वाद की, न ध्वनि की, न स्पर्श की। वे इंद्रियों की भूख से अपने को आपूरित नहीं करते। वे अपनी चेतना को हटाते हैं उस भूख की तरफ, जो नाभि के अंतरस्थ केंद्र पर छिपी है--स्वयं को जानने की भूख, स्वयं होने की भूख, स्वयं को पाने की भूख।
Therefore Lao Tzu says: the sage does not fill himself with hunger for color, taste, sound or touch. He does not saturate himself with the hunger of the senses. He turns his consciousness toward that hunger which is hidden at the inner center near the navel—the hunger to know oneself, to be oneself, to obtain oneself.
‘संत पहली का निषेध और दूसरी का समर्थन करते हैं।’
"The sage denies the first and supports the second."
संत नहीं कहते कि तुम समस्त भूख छोड़ दो। वे कहते हैं, कुछ भूखें हैं, जिनको तुम कितना ही भरो, वे कभी पूरी न होंगी। वे तात्कालिक हैं।
The sage does not say: drop all hunger. He says: there are hungers which no matter how you fill them will never be filled; they are temporal.
इसे थोड़ा समझ लें। हमारी समस्त इंद्रियों की भूखें तात्कालिक हैं। आज आपने भोजन दिया है पेट को, चौबीस घंटे भर बाद भोजन फिर देना पड़ेगा। क्योंकि भोजन चौबीस घंटे में चुक जाएगा। वह ठीक वैसा ही है जैसे अपनी कार में आपने पेट्रोल डाला है, आप चलाएंगे कार को, वह चुक जाएगा; फिर पेट्रोल डालना पड़ेगा। लेकिन तब आप कार से कोई जद्दोजहद नहीं करते कि तू कैसी कार है, अभी आठ घंटे पहले पेट्रोल दिया था, अब फिर वही बात! तब आप संयम भी नहीं करते कि अब हम बिना ही पेट्रोल डाले कार को चलाएंगे, उपवास पर रखेंगे। आप जानते हैं कि कार की जरूरत है। अगर कार में पेट्रोल नहीं डालना है, तो कृपा करके कार से नीचे उतर जाइए। अगर शरीर को भोजन नहीं देना है, तो कृपा करके शरीर से बाहर हो जाइए, छोड़िए। शरीर की चौबीस घंटे की जरूरतें हैं, वह चौबीस घंटे में पुनरुक्त मांग करेगा।
तो शरीर की जरूरतें तो मांग पैदा करती चली जाएंगी, क्योंकि शरीर तो एक यंत्र है। इसलिए रोज उसको भर दें, वह रोज खाली हो जाएगा। कभी आप शरीर के भरेपन से उस भरेपन को नहीं पा सकेंगे, जो फिर खाली न हो।
Understand this a little. All the hungers of our senses are temporary. Today you feed the belly; in twenty-four hours you must feed it again. The food is used up in twenty-four hours. It is like putting petrol in your car; you drive and it is spent; you must refill. But then you do not quarrel with the car: "What kind of car are you? I filled you eight hours ago—again the same story!" Nor do you practice restraint: "Now I will run the car without petrol; I will keep it on fast." You know the car has needs. If you will not fill the car, then please get out of it. If you will not feed the body, then please step out of the body—leave it. The body has needs every twenty-four hours; it will demand again and again, because the body is a mechanism. Daily you fill it; daily it empties. Never from the fullness of the body will you obtain a fullness that never empties.
लेकिन इसमें कुछ चिंतित होने की बात भी नहीं है। यह ठीक ही है। इसमें परेशान होने की भी जरूरत नहीं है। इसलिए कुछ नासमझ शरीर के दुश्मन हो जाते हैं। वे कहते हैं, शरीर को देने से क्या फायदा, क्योंकि यह तो फिर मांगने लगता है। लेकिन शरीर को रखना है अगर...। और शरीर को वे रखे ही चले जाते हैं। खाना कम देने लगते हैं, पानी कम देने लगते हैं, विश्राम कम देने लगते हैं। सोचते हैं कि वे शरीर के साथ कोई बड़ी भारी विजय-यात्रा पर लगे हैं।
But there is also nothing to be disturbed about. It is right so; there is no need to be anxious. Some foolish ones become enemies of the body. They say: what is the use of giving to the body—it asks again. But if you want to keep the body...and they keep it. They give less food, less water, less rest—thinking they are engaged in some great conquest of the body.
वे सिर्फ नासमझी में लगे हैं। असल में, उनकी भी आकांक्षा यही थी कि शरीर को एक दफे तृप्त कर दें और वह सदा के लिए तृप्त हो जाए। वह नहीं हुआ, इसलिए वे परेशान हैं। आपकी नासमझी यह है कि आप सोचते हैं कि रोज-रोज तृप्त करके एक दिन ऐसी जगह पहुंच जाएंगे कि फिर तृप्त करने की जरूरत न रहेगी। उनकी भी नासमझी यही थी। लेकिन वे आपसे विपरीत हो गए। वे कहते हैं, अब हम तृप्त ही न करेंगे। क्योंकि यह तृप्ति तो पूरी होती नहीं। लेकिन दोनों की उलझन एक है। एक शरीर को तृप्त करके सोच रहा है कि परम तृप्ति पा लूंगा। एक शरीर की तृप्ति रोक कर सोच रहा है कि परम तृप्ति पा लूंगा। लेकिन दोनों को उस परम भूख का ही पता नहीं है, जो परम रूप से तृप्त हो सकती है।
They are only in foolishness. Their desire too is the same: somehow satisfy the body once for all and it will remain satisfied. That does not happen; hence they are troubled. Your foolishness is: you think by satisfying day by day you will reach a point where it need not be satisfied again. Their foolishness is the same; but they turn opposite: now we will not satisfy it at all—because such satisfaction never completes. But both are caught in the same confusion. One says: by satisfying the body I will attain the ultimate satisfaction. The other says: by stopping the body’s satisfaction I will attain the ultimate. Both do not know that supreme hunger that alone can be supremely satisfied.
ध्यान रखें, क्षुद्र भूख क्षुद्र समय के लिए ही तृप्त होगी। जब पेट में भूख लगती है, तो यह कोई अल्टीमेट, कोई परम भूख तो नहीं है। जब प्यास लगती है, तो यह प्यास कोई चरम प्यास तो नहीं है। जितनी प्यास की हैसियत है, दो बूंद पानी डाल देते हैं, वह तृप्त हो जाती है। लेकिन दो बूंद की जितनी हैसियत है, उतनी देर में वह वाष्पीभूत होकर उड़ जाता है, प्यास फिर लग आती है। क्षुद्र भूख हो, तो क्षुद्र ही परिणाम होगा।
Remember, small hungers will be satisfied for small spans only. When the belly is hungry—that is no ultimate hunger. When thirst comes—that is no ultimate thirst. As much thirst as there is, two sips of water suffice; but the two sips, in the time of their capacity, evaporate, and thirst returns. A small hunger produces a small result.
परम भूख का हमें पता ही नहीं है। परम भूख एक ही है--अस्तित्व को जानने की, अस्तित्व के साथ एक होने की, अस्तित्व के उदघाटन की। उसे सत्य कहें, उसे परमात्मा कहें, जो नाम देना चाहें दें। लेकिन वह परम भूख लाओत्से कहता है, इंद्रियों से हटाएं अपनी चेतना को, डुबाएं चेतना को नाभि के निकट, मस्तिष्क से नीचे उतारें। और जिस दिन नाभि के पास आप पहुंच जाएंगे, उसी दिन उदघाटन होगा--एक नई प्यास!
We do not know the supreme hunger. There is only one supreme hunger—to know existence, to be one with existence, to unveil existence. Call it Truth, call it God—give it any name. But that supreme hunger, says Lao Tzu, remove your consciousness from the senses, immerse it near the navel—bring it down from the brain. The day you reach the navel, an unveiling happens—a new thirst!
उसी प्यास का नाम प्रार्थना है, उसी प्यास का नाम ध्यान है। और उसी प्यास से जो खोज है, वह खोज धर्म है। और उस प्यास से चल कर जब आदमी उस सरोवर पर पहुंचता है जहां वह प्यास तृप्त होती है, तो उस सरोवर का नाम परमात्मा है।
The name of that thirst is prayer; the name of that thirst is meditation. And the search that arises from that thirst is Dharma. And when, guided by that thirst, man reaches the lake where it is quenched, the name of that lake is the Divine.
आज इतना ही।
Enough for today.
अब रुकें, जाएं न पांच मिनट। और कुछ लोग सम्मिलित होना चाहते हैं ऐसा लगता है, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाते। वे भी नीचे आ जाएं और सम्मिलित हों। और इतनी हिम्मत न हो, तो बैठ कर वहीं ताली दें, वहीं से सम्मिलित हों।
Now let us stop; do not go for five minutes. Some people wish to join in it seems, but do not gather courage. They too should come down and join. And if they lack that much courage, then sit and clap where you are—join from there.
