Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जीवन बहुत से विरोधी आधारों पर निर्मित होता है। जैसा दिखाई पड़ता है, वैसा ही नहीं; दिखाई पड़ने वाले तत्वों के पीछे न दिखाई पड़ने वाले तत्व होते हैं, जो बिलकुल ही विपरीत होते हैं।
Life is built upon many opposing foundations. As it appears, it is not so; behind the visible there are invisible elements, utterly opposite to what is seen.
विपरीत का हमें स्मरण भी नहीं आता। यदि हम जन्म देखते हैं, तो मृत्यु की हमें कोई सूचना नहीं मिलती। और अगर जन्म के क्षण में कोई मृत्यु का खयाल करे, तो हम उसे पागल कहेंगे। लेकिन जन्म के पीछे मृत्यु छिपी रहती है। और जो जानता है, वह जन्म में मृत्यु को तत्क्षण देख लेता है। ऐसा ही जब कोई मर रहा हो, तो उसकी मरणशय्या के पास खड़े होकर हमें उसके जन्म का कोई भी खयाल नहीं आता।
The opposite does not even occur to us. When we see birth, there is no hint of death. And if someone were to think of death at the very moment of birth, we would call him mad. Yet behind birth, death is hiding. One who knows, sees death instantly in birth. Likewise, when someone is dying, standing by his deathbed we do not remember his birth at all.
लेकिन हर मृत्यु के पीछे जन्म की यात्रा शुरू हो जाती है। और जब कोई सुंदर होता है, तो हमने कभी नहीं सोचा कि कुरूप हो जाएगा। और जब कोई युवा होता है, तो हमने युवा के सौंदर्य में वार्धक्य के पदचाप नहीं सुने। और जब कोई सफल होता है, तो असफलता निकट है, यह हमारे स्मरण में नहीं आता। और जब कोई राज-सिंहासनों पर प्रतिष्ठित होता है, तो पृथ्वी पर गिर जाने की और धूल-धूसरित हो जाने की घड़ी बहुत निकट है, इसका हमें कोई स्मरण नहीं होता है।
But behind every death, the journey toward birth has already begun. When someone is beautiful, we never think he will become ugly. When someone is young, within the beauty of youth we do not hear the approaching footsteps of old age. When someone succeeds, it never occurs to us that failure is near. When someone is enthroned, we do not remember that the hour of falling to the dust is very close.
जीवन विपरीत को अपने में छिपाए हुए है। इसलिए ज्ञानी वह है जो प्रतिपल विपरीत को भी देखने में समर्थ है। जो जीवन में मृत्यु को देख लेता है और अंधकार में प्रकाश को और सफलता में असफलता को और सौंदर्य में कुरूप को और जो प्रेम में घृणा के बीज देख लेता है और जो प्रशंसा में निंदा की यात्रा देख लेता है, वही ज्ञानी है।
Life holds the opposite within itself. The wise, therefore, is one who can also see the opposite at every moment. He who sees death in life, light in darkness, failure in success, ugliness in beauty, who sees the seeds of hate within love, who sees the journey of blame within praise—that one is wise.
लाओत्से इस सूत्र में इस विरोध की तरफ सबसे गहरी खबर देता है। इस विरोध का सबसे गहरा तल क्या है? कभी आपने लुहार की दुकान पर धौंकनी देखी है? लाओत्से उसका उदाहरण लेता है। वह कहता है, जब धौंकनी बिलकुल खाली हो जाती है, रिक्त, तब ऐसा मत समझना कि वह शक्तिहीन हो गई। सच तो यह है कि खाली धौंकनी में ही शक्ति होती है, भरी धौंकनी में शक्ति नहीं होती। लुहार धौंकनी को खाली इसीलिए करता है, ताकि वह शक्तिशाली हो जाए। फिर उसी शक्ति, उस खालीपन की शक्ति से, पावर ऑफ एम्पटीनेस से और हवा भीतर खींची जाती है। भरी हुई धौंकनी हवा को भीतर नहीं खींच सकती। भरी हुई धौंकनी इतनी भरी हुई है कि अब उसमें और कुछ भरा नहीं जा सकता। भरी हुई धौंकनी भरे होने की आखिरी सीमा पर है। उसमें अब और शक्ति नहीं बचती। वह निर्वीर्य हो गई, वह निःशक्त हो गई। अब उससे कुछ काम नहीं लिया जा सकता। लेकिन जब लुहार की धौंकनी खाली होती है, तब शक्तिशाली होती है। अब उसे फिर भरा जा सकता है।
In this sutra Lao Tzu brings the deepest news of this opposition. What is its deepest level? Have you ever seen the bellows in a blacksmith’s shop? Lao Tzu takes that as his example. He says: when a bellows becomes utterly empty—vacant—do not think it has become powerless. The truth is, only an empty bellows has power; a filled bellows has none. The blacksmith empties the bellows so that it may become powerful. Then, with that very power—the power of emptiness—air is drawn in. A filled bellows cannot draw air within; being already filled, nothing more can enter. The filled bellows is at the last limit of fullness; no power remains. It has become impotent, strengthless; nothing can be done with it. But when the bellows is empty, it is powerful; now it can be filled again.
मृत्यु के क्षण में आदमी की धौंकनी दब गई, खाली हो गई। अब फिर जीवन प्रकट हो सकता है। मृत्यु के क्षण में, जो हवा थी आपके भीतर, निकल गई। अब आप फिर जीवन की हवाओं को भीतर भर सकेंगे। कभी आपने सोचा कि जब आपकी श्वास बाहर जाती है, तभी आप जीवन को भीतर अपशोषित करने में समर्थ हो पाते हैं! जब श्वास आपके बाहर होती है, तब आप शक्तिशाली होते हैं, खाली नहीं। श्वास से खाली होते हैं, लेकिन जीवन को खींचने की क्षमता आपकी प्रगाढ़ हो जाती है।
At the moment of death, the human bellows is pressed and emptied. Now life can appear again. At death, the air that was within you goes out; now you will again be able to draw in the winds of life. Have you ever thought that only when your breath goes out can you absorb life within? When the breath is out, then you are powerful, not empty. You are empty of breath, but your capacity to draw in life deepens.
लाओत्से कहता है कि धौंकनी जब खाली हो लुहार की, तो ऐसा मत समझना कि शक्तिहीन हो गई। खींचेगी वायु को भीतर, फेंकेगी वायु को बाहर। वह जो खालीपन है, वह भरे होने की तरफ एक कदम है। लेकिन हमें खालीपन में सिर्फ खालीपन दिखाई पड़ता है, और भरेपन में सिर्फ भरापन दिखाई पड़ता है।
Lao Tzu says: when the blacksmith’s bellows is empty, do not think it has become weak. It will draw the air in; it will fling the air out. That emptiness is a step toward fullness. But to us, emptiness looks like only emptiness, and fullness like only fullness.
लाओत्से कहता है, खालीपन भरेपन की तरफ एक कदम है और भरापन खाली होने की पुनः तैयारी है। और जीवन के ये दाएं और बाएं पैर हैं। एक पैर से जीवन नहीं चलता। श्वास भीतर आती है, वह भी जीवन का एक पैर है। और श्वास बाहर जाती है, वह भी जीवन का एक पैर है। अगर दो श्वास को देखें, तो खयाल में आ जाएगा कि बाहर जाती श्वास मौत जैसी है, भीतर आती श्वास जन्म जैसी है। जो लोग श्वास के विज्ञान को गहराई से जानते हैं, वे कहते हैं, हर श्वास पर हम मरते हैं और पुनर्जीवित होते हैं।
Lao Tzu says: emptiness is a step toward fullness, and fullness is the fresh preparation for emptiness. These are the right and left legs of life. Life does not walk on one leg. Breath coming in is one leg of life; breath going out is also a leg of life. If you watch the two breaths, it will occur to you: the outgoing breath is like death, the incoming breath like birth. Those who know the science of breath deeply say: with every breath we die and are reborn.
लेकिन मृत्यु का अर्थ शक्तिहीन हो जाना नहीं है। मृत्यु का अर्थ केवल इतना ही है कि हम पुनः शक्तिशाली होने के लिए तैयार हो गए; हमने पुराने को फेंक दिया और नए को भरने की हमारी क्षमता फिर स्पष्ट हो गई है।
But death does not mean becoming powerless. Death only means that we are ready once again to be powerful: we have thrown out the old and our capacity to be filled with the new has become clear again.
लाओत्से कहता है कि स्वर्ग और पृथ्वी के बीच भी अस्तित्व धौंकनी की भांति चलता है। स्वर्ग और पृथ्वी के बीच भी अस्तित्व धौंकनी की भांति चलता है। पूरे जगत को हम जाती और आती हुई श्वास की व्यवस्था में समझ सकते हैं--पूरे जगत को! अगर सुबह सूरज का निकलना भरती हुई श्वास है, तो सांझ सूरज का डूब जाना फिर रिक्त होती श्वास है। पूरा जगत श्वास से स्पंदित है--धौंकनी की भांति।
Lao Tzu says that between heaven and earth, Existence too functions like the bellows. Between heaven and earth the whole exists as a bellows. We can understand the entire cosmos through the arrangement of breath going in and coming out—the entire cosmos! If sunrise in the morning is the inhaling breath, then sunset in the evening is the exhaling, emptying breath. The whole is pulsating with breath—like a bellows.
और अभी--लाओत्से को तो खयाल में भी नहीं हो सकता था--अभी आइंस्टीन और उसके साथियों की सतत खोज का जो परिणाम है, वह यह है कि एक नवीनतम खयाल फिजिक्स ने जगत को दिया। और वह है एक्सपैंडिंग यूनिवर्स का। अब तक हम सोचते थे कि जगत थिर है। लेकिन अब वैज्ञानिक कहते हैं, जगत एक्सपैंडिंग है, विस्तार होता हुआ है। जैसे कि कोई बच्चा अपने रबर के गुब्बारे में हवा भर रहा हो और गुब्बारा बड़ा होता जाए, ऐसा जगत रोज बड़ा हो रहा है। जितनी देर हम यहां बोलेंगे, उस बीच जगत बहुत बड़ा हो चुका होगा। प्रति सेकेंड लाखों मील की रफ्तार से जगत बड़ा हो रहा है। उसकी जो बाहरी परिधि है, वह आगे फैलती जा रही है। तारे एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। जैसे कि एक छोटा रबर का फुग्गा है। उसको हम फुलाएंगे, तो उसकी परिधि पर दो बिंदु अगर बने हों, तो जैसे-जैसे फुग्गा फूलता जाएगा, दोनों बिंदु दूर होते जाएंगे। फुग्गा बड़ा होता जाएगा, बिंदु दूर होते जाएंगे। सब तारे एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं; केंद्र से परिधि दूर होती जा रही है।
And today—Lao Tzu could not even have imagined it—the continuous search of Einstein and his companions has given physics a new idea: the expanding universe. Until now we thought the universe was fixed, static. Now scientists say it is expanding, ever-growing—like a child blowing air into a rubber balloon, which grows larger and larger. So the universe is getting bigger every day. During the very time we are speaking here, the universe has grown vast. At thousands of miles per second the universe expands. Its outer circumference keeps spreading outward; stars are moving away from one another—just as two points on the surface of a small rubber balloon move apart as the balloon inflates. As the balloon grows, the points recede from each other. All the stars are moving apart; the periphery moves away from the center.
लेकिन एक बड़ी कठिनाई में आइंस्टीन ने पश्चिम के विज्ञान को डाल दिया। और वह यह कि इसका अंत क्या होगा? और यह कहां होगा समाप्त? यह एक्सपैंशन कहां जाकर बंद होगा? और बंद होगा, तो इसके बंद होने के कारण क्या होंगे? अभी तक पश्चिम के पास दूसरी बात का खयाल नहीं है। लाओत्से से मिल सकता है, उपनिषदों से मिल सकता है। वह दूसरा खयाल यह है कि यह जगत का फैलाव भरती हुई श्वास है। लेकिन जो चीज फैलती है, फिर वह सिकुड़ती है। फिर लौटती हुई श्वास भी होगी। पश्चिम का विज्ञान अभी फैलती हुई श्वास के खयाल पर पहुंच गया है; अभी लौटती हुई श्वास का खयाल और आना जरूरी है।
But Einstein threw Western science into a great difficulty: what will be the end of this? Where will it stop? If it stops, for what reason will it stop? On the second matter the West has, as yet, no thought. That second thought can be found with Lao Tzu, with the Upanishads: the expansion of the universe is the inhaling breath of Existence, of Srishti. But what expands must also contract; the returning breath will also be. Western science has reached the idea of the expanding breath; it must yet arrive at the thought of the returning breath.
पूरब के मनीषी कहते रहे हैं कि उस फैलते हुए एक्सपैंशन को हम कहते हैं सृष्टि, और जब सिकुड़ती है सृष्टि, श्वास जब बाहर जाने लगती है, तो हम उसे कहते हैं प्रलय। जब जगत पूरा फैल जाता है, तो अनिवार्यतया वापस लौटना शुरू हो जाता है। जैसे आपने श्वास भर ली और आपके फेफड़े फैल गए; और फिर श्वास निकलनी शुरू होगी और फेफड़े सिकुड़ जाएंगे।
The sages of the East have said that this expanding is Srishti, and when creation contracts, when the breath begins to go out, we call it Pralaya. When the universe has fully expanded, the return inevitably begins—just as when you fill your lungs and they expand, then the breath begins to go out and the lungs contract.
भारत ने तो बहुत अदभुत बात कही है। उसने तो एक सृष्टि के काल को ब्रह्मा की एक श्वास कहा है। उसे हम यूं कह सकते हैं, अस्तित्व की एक श्वास। जब ब्रह्मा श्वास लेता है, तो जगत खिल जाता है, फैल जाता है। और जब ब्रह्मा श्वास छोड़ता है, तो सब सिकुड़ कर अपने बीज में चला जाता है।
India has said something wondrous: the duration of one creation is one breath of Brahma—one breath of Existence, we might say. When Brahma inhales, the world blossoms and expands; when Brahma exhales, all contracts and returns to its seed.
लाओत्से कहता है, पृथ्वी और स्वर्ग के बीच में ऐसी ही धौंकनी के श्वास का खेल है। और पृथ्वी और स्वर्ग के बीच में जितनी वस्तुएं हैं, सभी इस द्वंद्व से घिरी रहती हैं--फैलना, सिकुड़ना।
Lao Tzu says that between earth and heaven there is just such a play of the bellows’ breath. And between earth and heaven, all things are wrapped in this duality—expansion and contraction.
लाओत्से यह क्यों कहना चाहता होगा? लाओत्से इसलिए कहना चाहता है कि अगर आप फैलने के लिए बहुत आतुर हैं, तो सिकुड़ने की तैयारी रखना। अगर आप जीवन को पाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, तो मरने की तैयारी रखना। अगर सुंदर होने की बहुत चाह है, तो कुरूप होने के आप बीज बो रहे हैं। अगर सफल आप होना चाहते हैं, तो असफलता की सीढ़ियां आप निर्मित कर रहे हैं।
Why does Lao Tzu want to say this? He wants to say: if you are very eager to expand, then be prepared for contraction. If you are keen to attain life, be prepared to die. If you strongly desire to be beautiful, you are sowing the seeds of ugliness. If you strive to be successful, you are building the very steps of failure.
लाओत्से से किसी ने कहा है जाकर एक दिन सुबह कि लाओत्से, तुमने कभी दुख जाना? तो लाओत्से हंसने लगा। उसने कहा, नहीं जाना; क्योंकि मैंने सुख को जानने की कभी कामना नहीं की।
Someone once asked Lao Tzu one morning, “Have you ever known sorrow?” Lao Tzu laughed. He said, “No—because I never desired to know happiness.”
दुख तो हम भी चाहते हैं कि न जानें। लेकिन हम इसीलिए चाहते हैं कि दुख न जानें, ताकि सुख को जानते रहें। हम भी चाहते हैं, दुख न हो; लेकिन इसीलिए ताकि सुख बना रहे। लाओत्से कहता है, मैंने दुख नहीं जाना, क्योंकि मैंने सुख को जानने की कोई आकांक्षा नहीं की।
We too wish not to know sorrow—so that we can go on knowing happiness. We too want sorrow not to be, but only so that happiness may remain. Lao Tzu says, “I have not known sorrow, because I never had any aspiration to know happiness.”
हम दुख जानते ही रहेंगे, क्योंकि सुख को बोते समय ही दुख के बीज बो दिए जाते हैं। सुख की चाह से ही दुख का जन्म होता है। भीतर आती श्वास ही बाहर जाती श्वास बन जाती है। फैलाव ही सिकुड़ने का रास्ता है। और प्रकाश ही अंधेरे का द्वार बन जाता है। वह विपरीत हमारे खयाल में नहीं है। और पूरे समय लुहार की धौंकनी की तरह जीवन अपने विपरीत के बीच डोलता रहता है।
We will go on knowing sorrow, because in sowing happiness we sow its seeds of sorrow. From the desire for happiness, sorrow is born. The in-breath itself becomes the out-breath. Expansion is the path of contraction. And light becomes the doorway of darkness. The opposite is not in our thought; yet like a blacksmith’s bellows, life keeps swaying between its opposites.
लाओत्से को हराया नहीं जा सकता, क्योंकि लाओत्से कहता है, मैंने कभी जीतना नहीं चाहा। और लाओत्से कहता था कि मेरा कभी अपमान कोई नहीं कर पाया, क्योंकि मैंने कभी कोई सम्मान की व्यवस्था नहीं की। और जब मैं कभी सभाओं में गया, तो मैं वहां बैठा जहां लोग जूते उतारते थे, क्योंकि वहां से और पीछे हटाए जाने का कोई उपाय न था। लाओत्से कहता था, मैं सदा नंबर एक रहा, क्योंकि नंबर दो मुझे कोई भी नहीं रख सकता। क्योंकि मैं आखिरी नंबर पर ही खड़ा रहा हूं। मैं कतार में सबसे पीछे ही खड़ा था। उससे पीछे करने का कोई उपाय न था। इसलिए मुझे कभी कोई पीछे करने में समर्थ नहीं हो सका।
Lao Tzu cannot be defeated, because Lao Tzu says, “I never wanted to win.” He says, “No one has ever been able to insult me, because I have never arranged for any honor.” And when he went to assemblies, he sat where people take off their shoes—because from there there is no way to push one further back. Lao Tzu said, “I have always remained number one, because no one could ever place me at number two; I always stood at the very end. I stood at the farthest back in the line; beyond that there is no place. So no one could push me behind.”
यह बड़ी उलटी बात लगती है। लेकिन ठीक यही है। जो पीछे ही खड़ा है, उसे पीछे करने का कोई उपाय नहीं हो सकता। लेकिन जो आगे खड़ा है, उसके आगे खड़े होने में ही उसने वह सब व्यवस्था कर रखी है, जो उसे पीछे कर देगी। असल में, आगे खड़े होने के लिए जिन सीढ़ियों का उसने उपयोग किया है, उन्हीं सीढ़ियों का उपयोग उसे पीछे करने के लिए कोई और करेगा।
It sounds upside down. But it is exactly so. One who stands already at the back cannot be pushed further back. But the one who stands ahead—within that very act he has arranged all that will throw him behind. In truth, the very steps he climbed to stand in front, those same steps someone else will use to pull him down.
मुल्ला नसरुद्दीन सुबह एक नदी के किनारे मछलियां पकड़ रहा है। उसने कुछ केंकड़े भी पकड़ लिए हैं। एक छोटी सी बालटी में उसने चार-छह केंकड़े भी डाल दिए हैं। गांव के तीन-चार बड़े राजनीतिज्ञ सुबह-सुबह घूमने निकले हैं। उन्होंने नसरुद्दीन को मछलियां पकड़ते बैठे देखा और उसकी टोकरी में, बालटी में केकड़ों को चलते देखा। तो उनमें से एक ने कहा, मुल्ला, अपनी बालटी को ढांक दो तो अच्छा; अन्यथा ये केंकड़े निकल भागेंगे। नसरुद्दीन ने कहा, ढांकने की कोई जरूरत न पड़ेगी। दीज क्रैब्स आर बॉर्न पोलिटीशियंस। ये जो केंकड़े हैं, जन्मजात राजनीतिज्ञ हैं। एक चढ़ता है, तो दूसरे उसे खींच कर नीचे गिरा लेते हैं; ये भाग नहीं सकते। चढ़ जाते हैं, भाग नहीं पाते। क्योंकि वे तीन इनके पीछे पड़े हैं पूरे समय। जब उन तीन में से कोई चढ़ता है, तो बाकी तीन हमेशा खींचने को पीछे हैं। मुल्ला ने कहा, पहले मैं भी टोकरी को ढांकता था। लेकिन फिर मैंने पाया, बेकार है। ये तो जन्मजात राजनीतिज्ञ हैं; इन्हें ढांकने की कोई भी जरूरत नहीं है।
Mulla Nasruddin was fishing one morning by a river. He had also caught some crabs, and put four or six in a small bucket. Three or four big politicians of the town were out for a morning walk. They saw Nasruddin and saw the crabs moving in the bucket. One of them said, “Mulla, better cover your bucket; otherwise these crabs will escape.” Nasruddin said, “No need to cover. These crabs are born politicians. One begins to climb, and the others pull him down—they cannot escape. They climb, but they cannot get away, because the other three are behind them the entire time. At first I used to cover the bucket. Then I found it useless. They are born politicians; there’s no need to cover.”
असल में, जब भी आप चढ़ने लगते हैं ऊपर, तब आप न मालूम कितने लोगों को आपको पीछे खींच लेने के लिए उत्सुक कर देते हैं। आपके चढ़ने में ही वह कीमिया छिपा है। असल में, चढ़ने का मजा ही तब है, जब कोई आपको खींचने को उत्सुक हो जाए। इसे थोड़ा समझ लें। अगर कोई खींचने को उत्सुक न हो, तो आपको चढ़ने में कोई मजा न आए। या आए? आप एक सिंहासन पर बैठ जाएं और कोई आपको नीचे उतारने को उत्सुक न हो, तो सिंहासन बेकार हो जाए।
In truth, whenever you begin to climb up, you arouse countless people eager to pull you back. The very chemistry of climbing contains this. Indeed, the fun of climbing is only when someone is eager to pull you down. Understand this a little. If no one were eager to pull you, would there be any joy in your ascent? Would there? Sit upon a throne—and if no one is eager to unseat you, that throne becomes pointless.
सिंहासन का मूल्य यही है कि जब उस पर कोई चढ़ेगा, तो लाखों लोग उतारने को, धकाने को, उसकी जगह बैठने को आतुर हो जाएंगे। नहीं तो उसे कौन सिंहासन कहेगा? जिस पर बैठे हुए आदमी को कोई उतारने को उत्सुक नहीं है। आप बैठते ही इसलिए हैं कि वह जगह ऐसी है, जहां न मालूम कितने लोग बैठना चाहते हैं। आपके बैठने में जो रस है, वही रस दूसरों को आपको नीचे उतार लेने का रस है। वह साथ-साथ, संयुक्त है।
The value of the throne is precisely that, once someone sits upon it, millions become eager to push him off, to shove him aside, to sit there in his place. Otherwise, who would call it a throne—where the one seated finds no one eager to unseat him? You sit precisely because it is a place where innumerable people want to sit. The very taste you have in sitting there is the same taste others have in pulling you down. They are joint, simultaneous.
और लाओत्से कहता है, तुम हमें नीचे न उतार पाओगे, क्योंकि हम वहां बैठे हैं, जिसके नीचे और कोई जगह ही नहीं होती। हमारा सिंहासन सुरक्षित है।
And Lao Tzu says: you will not be able to pull us down, because we are seated where there is no place lower still. Our throne is secure.
यह लाओत्से उलटी बात को जानता है। और उलटी बात को जान लेना इस जगत में परम ज्ञान का सूत्र है। अगर हम प्रथम होना चाहते हैं, तो हम प्रथम ही होना चाहते हैं। यह उलटी बात का हमें कोई पता नहीं कि अंतिम ही प्रथम हो सकता है। और अगर हम भरना चाहते हैं, तो हम भरना ही चाहते हैं। हमें उलटी बात का कोई भी पता नहीं कि जो शून्य है, खाली है, वही केवल भरा जाता है। अगर हम सम्मान पाना चाहते हैं, तो हम सीधे ही सम्मान पाने चल पड़ते हैं। हमें पता ही नहीं है कि यह अपमान को पाने का इंतजाम है। लेकिन विपरीत को देख लेना तो बड़ी कुशलता की बात है, विपरीत हमें दिखाई नहीं पड़ता।
Lao Tzu knows the upside-down. And to know the upside-down is the formula of supreme wisdom in this world. If we want to be first, we only want to be first. We have no idea of the upside-down—that only the last can be first. If we want to be filled, we simply try to fill. We have no idea of the upside-down—that only the empty can be filled. If we want respect, we directly chase respect. We do not know this is the arrangement for receiving insult. To see the opposite is the great art; the opposite does not appear to us.
मुल्ला नसरुद्दीन से मिलने कोई आया है उसके घर। जैसे ही भीतर आया, नसरुद्दीन ने उससे कहा, बैठें! कुर्सी ले लें! लेकिन वह आदमी नाराज हो गया, क्योंकि वह कोई साधारण आदमी न था। वह बहुत बड़ा धनपति था। और ऐसे साधारण भाव से कहा जाना कि बैठें, कुर्सी ले लें, उसे पीड़ादायी हुआ। उसने कहा, नसरुद्दीन, तुम जानते हो, मैं कौन हूं? हम सभी बताने को उत्सुक हैं कि मैं कौन हूं! नसरुद्दीन ने कहा, बड़ी कृपा होगी, बताएं। उस आदमी ने कहा कि तुम्हें पता है कि इस नगर में मुझसे बड़ा धनशाली कोई भी नहीं? नसरुद्दीन ने कहा, क्षमा करें, मुझे पता नहीं था; देन यू कैन टेक टू चेयर्स। तब आप दो कुर्सियों पर बैठ जाएं। और मैं क्या कर सकता हूं!
Someone came to see Mulla Nasruddin at home. As soon as he entered, Nasruddin said, “Sit! Take a chair!” But the man was offended—for he was no ordinary person, a great rich man. To be asked so simply—“Sit, take a chair”—pained him. He said, “Nasruddin, do you know who I am? We are all eager to tell who we are!” Nasruddin said, “Blessed be you—tell me.” The man said, “Do you know there is no one in this city wealthier than I?” Nasruddin said, “Pardon me, I did not know; then you can take two chairs. Sit on two chairs—and what else can I do!”
दो कुर्सियों पर तो बैठा भी नहीं जा सकता, चाहे आप कितने ही बड़े आदमी हों। लेकिन दो कुर्सी पर बैठने का मन होता है। तब एक तरकीब है। कुर्सी के ऊपर कुर्सी रख कर बैठा जा सकता है।
उस आदमी ने कहा, तुम पागल तो नहीं हो नसरुद्दीन! दो कुर्सी पर मैं कैसे बैठूंगा? नसरुद्दीन ने कहा, मैं तरकीब भी बताता हूं। आप एक कुर्सी के ऊपर दूसरी कुर्सी रख लें, उस पर चढ़ कर बैठ जाएं।
You cannot sit on two chairs, no matter how great you are. Yet one wishes to sit on two. Then there is a trick: you can place one chair upon another and sit.
सिंहासन कई कुर्सियां हैं एक के ऊपर एक। बहुत कुर्सियों पर बैठना हो, इस हॉल में जितनी कुर्सियां हैं, सब पर बैठना हो, तो बहुत मुश्किल है। फिर एक के ऊपर एक कुर्सी रखी जा सकती हैं--वर्टिकल। सिंहासन का मतलब है, हजारों कुर्सियां जिसके नीचे हैं, लाखों कुर्सियां जिसके नीचे हैं।
A throne is many chairs, one upon one. If you wish to sit on many chairs—indeed, on all the chairs in this hall—that is difficult. Then the chairs can be stacked vertically. A throne means: thousands of chairs under you, hundreds of thousands beneath you.
लेकिन जितने लोग उन कुर्सियों पर दब जाएंगे, वे आपकी ऊपर की कुर्सी को फेंकने की कोशिश में लगे ही रहेंगे। खाली कुर्सियों पर बैठने में कोई भी मजा नहीं है। आदमी, असल में, आदमी के ऊपर बैठना चाहता है। खाली कुर्सी पर बैठने से क्या फायदा होगा! आदमी आदमी के ऊपर बैठना चाहता है।
But the more people are crushed under those chairs, the more they will try to throw down your topmost chair. There is no pleasure in sitting on empty chairs. Man wants, in truth, to sit upon man. What is the use of an empty chair! Man wants to sit on man.
लेकिन जितनी आपकी कुर्सी ऊपर होती जाती है, उतने आप खतरे में पड़ते जाते हैं। क्योंकि उतने ही लोग आपके नीचे दबते चले जाते हैं। वे आपको फेंक कर रहेंगे। इसलिए दुनिया में पहली कुर्सी सुरक्षित नहीं है, सबसे ज्यादा असुरक्षित जगह है।
Yet the higher your chair rises, the greater your danger—because that many more people are pressed beneath. They will throw you off. So the first chair in the world is not secure; it is the most insecure spot.
लाओत्से कहता है, लेकिन हमारा सबका मन चीजों को सीधे पाने का होता है, क्योंकि हमें विपरीत का कोई भी पता नहीं है। अगर विपरीत का पता हो, तो हम उस महान कला को जान जाते हैं, जिसका नाम धर्म है।
Lao Tzu says: but our minds want to gain things directly, because we know nothing of the opposite. If we knew the opposite, we would know that great art called dharma.
धर्म कहता है, अगर तुम परम जीवन पाना चाहते हो, तो तुम परम मृत्यु के लिए राजी हो जाओ। डाई दिस वेरी मोमेंट, इसी क्षण मर जाओ, और परम जीवन तुम्हारा है! और धर्म कहता है, अगर तुम्हें ऐसा धन पाना है जिसे चोर न चुरा सकें, तो तुम बिलकुल निर्धन होने को ही अपना धन मान लो। और अगर तुम्हें ऐसी प्रतिष्ठा चाहिए जिसके विपरीत कोई उपाय नहीं है, तो तुम अपने ही हाथ से अप्रतिष्ठित हो जाओ।
Dharma says: if you want the supreme life, consent to the supreme death. Die this very moment—and supreme life is yours! Dharma says: if you want such a wealth that thieves cannot steal, then take utter poverty as your treasure. And if you want such prestige that no opposite can exist, then with your own hands become un-prestigious.
जापान में एक फकीर हुआ है, लिंची। जब वह मरा, तब वर्षों बाद लोगों को पता चला कि उसने अपने ही बाबत बहुत सी गलत खबरें जाहिर कर रखी थीं। लोगों को उसने राजी कर रखा था कि उसके संबंध में गलत खबरें उड़ाते रहें। लिंची बिलकुल अप्रतिष्ठित मरा। मरते वक्त जो मित्र उसके पास थे, उनसे उसने कहा कि तुम्हारी कृपा कि तुमने मेरे संबंध में बहुत सी खबरें उड़ा दीं; मैं भीड़-भाड़ के पागलपन से बच गया। मैं निश्चिंत मर रहा हूं। मैं इतना अप्रतिष्ठित हो गया कि मेरी प्रतिष्ठा को हिलाने के लिए भी कोई नहीं आता।
In Japan there was a fakir, Lin-chi. When he died, years later people discovered he had spread many false rumors about himself. He had arranged with people to keep releasing wrong news about him. Lin-chi died utterly un-prestigious. At the time of death, he told the friends by his side, “Thank you—because of all the rumors you set afloat about me, I was saved from the madness of crowds. I am dying untroubled. I have become so un-prestigious that no one even comes to shake my prestige.”
अप्रतिष्ठित को कौन हिलाने आता है? लेकिन प्रतिष्ठित को लोग हिलाने पहुंच जाते हैं। उसकी प्रतिष्ठा ही आकर्षण बन जाती है कि हिलाने को आओ।
Who comes to shake the un-prestigious? But the prestigious—people go to shake him. His very prestige becomes the magnet inviting, “Come and shake me.”
लाओत्से कहता है, इस अस्तित्व में विरोधी श्वास चल रही है, जैसे धौंकनी चलती हो लुहार की। इसमें वह एक बात पर जोर देता है कि जब धौंकनी खाली हो--इसे रिक्त कर दो, फिर भी इसकी शक्ति अखंडित रहती है--जब धौंकनी बिलकुल रिक्त होती है, तब यह मत समझना कि उसकी शक्ति टूट गई; उसकी शक्ति अखंडित होती है, पूर्ण होती है। शून्य के पास पूर्ण की शक्ति होती है।
Lao Tzu says: in this existence, opposite breaths are moving like a blacksmith’s bellows. He emphasizes one thing: when the bellows is empty—empty it; still its power remains unbroken. When the bellows is utterly empty, do not think its power is gone; its power is unbroken, complete. The zero holds the power of the whole.
शून्य के पास पूर्ण की शक्ति?
The zero with the power of the whole?
फिजिक्स कहती है कि हम जब एटम को तोड़ते हैं, तब कुछ भी नहीं बचता, शून्य रह जाता है। लेकिन इस जगत में शक्ति का सब से बड़ा स्रोत अणु के विस्फोट से होता है। हिमालय उतना बड़ा शक्तिशाली नहीं है, जितना एक छोटा सा--इतना छोटा कि आंख से दिखाई न पड़े! अगर हम एक लाख अणुओं को एक के ऊपर एक रखें, तो आदमी के बाल की मोटाई के बराबर होते हैं। एक लाख अणुओं को एक के ऊपर एक राशि लगा दें, तब एक बाल की मोटाई होती है। बाल का लाखवां हिस्सा अगर हम कर सकें, बारीक, तो अणु होगा। बाल की खाल निकालने की बात हमने सुनी है; लेकिन इसको तो बाल की खाल की खाल की, ऐसा कई बार कहना पड़े, तब खाल आएगी।
Physics says that when we split the atom, nothing remains—there is a zero. Yet the greatest source of power in this world arises from the explosion of the atom. Himalaya is not so powerful as one small—so small it cannot be seen by the eye! If you stack a hundred thousand atoms one upon another, you get the thickness of a human hair. Strip the hair a hundred thousand times—then the atom! We have heard of splitting hairs, but here one would have to say: the skin of the skin of the hair’s skin!
मुझे एक घटना याद आती है। नसरुद्दीन का एक मित्र गांव से आया है, देहात से। और एक बतख भेंट कर गया है। बतख आई घर में, तो नसरुद्दीन ने उसका शोरबा बनाया, मित्र को खिलाया। फिर पंद्रह दिन बाद एक आदमी आया, नसरुद्दीन ने उसे बिठाया। और उसने कहा कि मैं उस मित्र का मित्र हूं जो बतख लाया था। नसरुद्दीन ने उसे भी शोरबा पिलाया।
An incident comes to mind. A friend from the village brought a duck to Nasruddin as a gift. The duck came home; Nasruddin made soup and fed his friend. Fifteen days later a man came; Nasruddin seated him. He said, “I am a friend of the friend who brought the duck.” Nasruddin also gave him soup.
मगर मेहमान आते ही चले गए। फिर मित्र का मित्र का मित्र आया, फिर मित्र का मित्र का मित्र का मित्र आया; ऐसी कतार बढ़ती चली गई। छह महीने में नसरुद्दीन घबड़ा गया। और जो भी आया, उसने कहा कि मैं उस आदमी के मित्र का मित्र का मित्र का मित्र का मित्र हूं जो बतख लाया था। नसरुद्दीन के भी सामर्थ्य की सीमा आ गई। वह गरम पानी भीतर से लाया और उसने कहा, शोरबा पीएं। उस आदमी ने कहा कि यह शोरबा है? गरम पानी है!
नसरुद्दीन ने कहा कि वह जो बतख लाया था, उस बतख के शोरबे के शोरबे का शोरबा का शोरबा है। छह महीने हो गए बतख आए हुए; अब तुम अगर बतख का शोरबा चाहते हो, तो बड़ी गलती बात है। जितनी यात्रा मित्र से तुम्हारी हो गई, उतनी ही बतख से इस शोरबे की हो गई है। अगली बार आओगे, ठंडा पानी मिलेगा, गरम भी नहीं रह जाएगा; क्योंकि यात्रा लंबी होती जा रही है।
But guests kept arriving. Then came a friend of the friend of the friend; then a friend of the friend of the friend of the friend. The line grew. In six months Nasruddin was alarmed. Whoever came said, “I am the friend of the friend of the friend of the friend of the friend who brought the duck.” Nasruddin’s capacity reached its limit. He brought hot water from inside and said, “Please drink this soup.” The man said, “This is soup? It is hot water!” Nasruddin said, “This is the soup of the soup of the soup of the duck that was brought. Six months have gone by since the duck came. If you want duck soup now, that is a mistake. As far as your relation has traveled from the original friend, so far has this soup from the duck. Next time, you will get cold water—not even hot—for the journey is lengthening.”
अगर हम अणु को सोचें, तो वह बाल की खाल भी नहीं है। बहुत लंबी यात्रा है। एक लाख बार हम बाल को छीलते चले जाएं, तब जो बचेगा! बचेगा कुछ? अब तक अणु को देखा नहीं जा सका है। नहीं, खाली आंख से ही नहीं, यंत्र की आंख से भी अणु को देखा नहीं जा सका है। और वैज्ञानिक कहते हैं कि अणु के संबंध में हम जो कुछ कहते हैं, वह ठीक वैसा ही है, जैसा पुराने धार्मिक लोग ईश्वर के संबंध में कहते थे। हमने देखा नहीं है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं, जो कि अणु को मानने से हल हो जाती हैं। इसलिए हम मानते हैं।
If we think of the atom, it is not even the skin of the hair. A very long journey. If we peeled the hair a hundred thousand times, would anything remain? The atom has not yet been seen—not by the naked eye, nor by the eye of instruments. And scientists say that what we say about the atom is just like what old religious people used to say about God. We have not seen it, but certain questions are solved by assuming it. Therefore, we assume.
ऐसा ही धार्मिक लोग कहते थे। ईश्वर को देखा नहीं है, लेकिन उसके बिना बहुत सी बातों के सवाल मिलने मुश्किल हो जाते हैं। उसको मान लेते हैं, तो सवाल मिल जाते हैं। एजम्शन है। या ऐसा कह सकते हैं कि ईश्वर तो दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन उसके परिणाम दिखाई पड़ते हैं।
So too the religious said: we have not seen God, but without him many questions cannot be answered. Assume him—and answers appear. It is an assumption. Or we may say: God is not seen, but his consequences are seen.
ऐसा ही वैज्ञानिक कहते हैं कि अणु तो हमने नहीं देखा, लेकिन विस्फोट दिखाई पड़ता है। हिरोशिमा राख हो जाता है; एक लाख आदमी राख हो जाते हैं। यह परिणाम है। इस परिणाम को झुठलाया नहीं जा सकता, यह सत्य है। यह दिखाई पड़ता है। लेकिन जिसके भीतर से यह परिणाम होता है, वह बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता। हम सिर्फ कल्पना करते हैं कि कोई चीज टूट गई है, जिसके परिणाम में इतनी ऊर्जा का जन्म हुआ है। उस कल्पित चीज का नाम अणु है। लेकिन अणु जैसी कल्पित और छोटी चीज, अति सूक्ष्म, अति विराट की जन्मदात्री है!
Likewise, scientists say: we have not seen the atom, but the explosion is visible. Hiroshima becomes ash; a hundred thousand people turn to ashes. This result cannot be denied; it is true, visible. But that from which this result arises is not visible at all. We only imagine something has been broken, the result of which is so much energy. The name of that imagined thing is atom. But such an imagined, infinitesimal thing becomes the mother of the infinitely vast!
धर्म निरंतर यह कहता रहा है कि अगर विराट को पाना है, तो सूक्ष्म को पाना पड़ेगा। धर्म सदा उलटी बात बोलता रहा है। अब विज्ञान ने भी थोड़ी समझ शुरू की है। धर्म कहता है, विराट को पाना है, तो सूक्ष्म पाना पड़ेगा। परमात्मा को पाना है, तो भीतर जो आत्मा का अणु छिपा है, उसे पाना पड़ेगा। जो आदमी परमात्मा को सीधे खोजने जाएगा, वह कभी नहीं खोज पाएगा। अपने को खो दे भला, परमात्मा को कभी नहीं खोज पाएगा। जिस आदमी को परमात्मा को खोजना है, उसे परमात्मा को तो भूल ही जाना चाहिए; स्वयं के भीतर वह जो छोटा सा अणु छिपा है जीवन का, उसे खोज लेना चाहिए। उसे खोजते ही परमात्मा मिल जाता है। अणु को पकड़ लेना विराट को पकड़ लेना है।
Religion has always said: if the vast is to be attained, the subtle must be attained. Religion always speaks the upside-down. Now science, too, has begun to understand a little. Religion says: to reach the vast, reach the subtle; to find Paramatma, find the tiny atom of life hidden within, the Atman. The one who goes seeking Paramatma directly will never find; let him first find himself. Whoever seeks Paramatma should forget Paramatma; seek within the tiny atom of life that is hidden. In finding that, Paramatma is found. To grasp the atom is to grasp the vast.
लेकिन उलटा हमें दिखाई नहीं पड़ता। और अणु तो बिलकुल शून्य है; कहें, न के बराबर है। उस शून्य में इतनी ऊर्जा! लेकिन वह भी पूर्ण शून्य नहीं है। लाओत्से जिस शून्य की बात कर रहा है, वह पूर्ण शून्य है। अगर अणु, जो कि पूर्ण शून्य नहीं है, उससे इतनी ऊर्जा पैदा होती है, तो पूर्ण शून्य में कितनी ऊर्जा होगी?
But the upside-down does not appear to us. And the atom is almost a zero, next to nothing. So much energy in that zero! Yet even that is not a complete zero. The Shunya Lao Tzu speaks of is a complete zero. If the atom—which is not a total zero—can produce so much energy, how much energy must there be in the complete Shunya!
ऋषि सदा कहते रहे हैं, इस जगत का जन्म शून्य से हुआ है। तभी इतने विराट का फैलाव हो सकता है! इतने चांद-तारे, अरबों-अरबों चांद-तारे शून्य से ही पैदा हो सकते हैं।
The rishis have always said: this universe was born of Shunya; only then could such an immense expansion occur. So many moons and stars—billions upon billions—could only be born of Shunya.
हमारा गणित उलटा है। हम सोचते हैं, कोई भी चीज पैदा होगी तो वहीं से पैदा होगी, जहां पहले से मौजूद हो। हम सोचते हैं, भरी हुई स्थिति से ही कुछ निकल सकता है। शून्य से क्या निकलेगा? क्योंकि हमें विरोधी गणित का कोई अंदाज नहीं है। लाओत्से उसी विरोधी गणित का जगत में सबसे बड़ा प्रस्तोता है। वह कहता है, वह शून्य की जो स्थिति है, अखंड शक्ति उसमें छिपी है।
Our mathematics is reversed. We think: a thing will come from where it already exists. We think only fullness can give birth to something. What can come from zero? Because we have no sense of the mathematics of the opposite. Lao Tzu is the greatest proponent of that mathematics. He says: in that state of Shunya, infinite power lies hidden.
यह वह क्यों कहने को उत्सुक है? वह इसलिए कहने को उत्सुक है कि अगर तुम्हें भी अखंड शक्ति के मालिक हो जाना है, तो शून्य हो जाना पड़ेगा--उस धौंकनी की भांति, जिसमें हवा बिलकुल नहीं रह गई, जिसमें भीतर कुछ भी न बचा, वैक्यूम हो गया। जैसे ही भीतर वैक्यूम हो जाता है, शून्य हो जाता है, धौंकनी बिलकुल खाली हो जाती है, परम जीवन का आविर्भाव हो जाता है। उसी शून्य में परम अखंडित शक्ति के दर्शन शुरू हो जाते हैं।
Why is he eager to say this? Because if you too wish to become the master of inexhaustible power, you must become Shunya—like the bellows in which no air remains, in which nothing is left within, a vacuum. As soon as there is a vacuum inside—as soon as it becomes Shunya—when the bellows is utterly empty, the supreme life manifests. In that very Shunya, the vision of supreme, unbroken energy begins.
लेकिन हम अपने को भरने की कोशिश करते हैं। जैसे कोई पागल लुहार अपनी धौंकनी में चीजें भर ले, फिर धौंकनी काम न आए, ऐसे हम सब पागल लुहार हैं। हम अपने जीवन की धौंकनी को भर लेते हैं। उसकी रिक्तता को भर देते हैं--क्षुद्र चीजों से, व्यर्थ की चीजों से। कभी धन से, कभी पद से, कभी मकान से, कभी फर्नीचर से, कभी मित्रों से, पत्नी से, पति से, बच्चों से, भर देते हैं। शून्य भीतर का भर जाता है। फिर हम एक कबाड़ी की दुकान की तरह हो जाते हैं। हिलना-डुलना भी भीतर मुश्किल होता है। जरा हिले कि फर्नीचर से टकरा जाते हैं। फिर अपने को सम्हाल कर किसी तरह जी लेते हैं। अखंड ऊर्जा हमारे पास नहीं होती।
But we try to fill ourselves. As if a mad blacksmith filled his bellows with things—and then the bellows would no longer work. So we are all mad blacksmiths. We fill the bellows of our life. We fill its emptiness—with petty things, with the trivial: money, position, houses, furniture, friends, wife, husband, children. The inner Shunya gets filled. Then we become like a junk-shop; even moving within becomes difficult. Move a little and you bump into the furniture. Then, somehow we manage ourselves and live. We do not have inexhaustible energy.
महावीर कहते हैं, जो व्यक्ति शून्य हो जाए, वह अनंत ऊर्जा का मालिक हो जाता है। अनंत, इनफिनिट इनर्जी का मालिक हो जाता है!
Mahavira says: one who becomes Shunya becomes the master of infinite energy—becomes the master of infinite energy!
लेकिन यह शून्य कैसे हम हो सकें, इसे लाओत्से आगे कहेगा। अभी वह इतना ही कहता है कि शून्य की महिमा को समझ लेना जरूरी है; भरने के पागलपन को समझ लेना जरूरी है। शून्य की महिमा को समझ लेना जरूरी है। जगत में जितनी भी गहरी प्रक्रियाएं पैदा हुई हैं--चाहे उन्हें कोई योग कहे, चाहे ध्यान कहे, चाहे तंत्र कहे, चाहे प्रार्थना कहे, पूजा कहे--वे सभी पद्धतियां आदमी को रिक्त करने की पद्धतियां हैं। आदमी खाली कैसे हो जाए! और आदमी बहुत छोटी चीजों से भर जाता है।
But how are we to become this Shunya? Lao Tzu will say further. For now he says only this: understand the glory of Shunya; understand the madness of filling. Understand the glory of Shunya. Whatever deep processes have arisen in the world—whether called yoga, meditation, tantra, prayer, worship—all are methods to empty man. How can man become empty! And man is filled by very small things.
मुल्ला नसरुद्दीन की सम्राट से दोस्ती थी अपने देश के। नसरुद्दीन की ज्ञानियों में गिनती थी। सुलतान ने उससे एक दिन पूछा, मुल्ला, तुम जब प्रार्थना करते हो, तो मन शून्य हो पाता है या नहीं? मुल्ला ने कहा, बिलकुल हो जाता है। सम्राट को भरोसा न आया। उसने कहा, सच! तो इस शुक्रवार तुम नमाज करके सीधे मस्जिद से मेरे पास आ जाना। और तुम्हारे ईमान का भरोसा करूंगा। सच-सच मुझे बता देना। अगर तुमने सच-सच बता दिया, तो तुम्हें--वह अपने गधे पर बैठ कर आया था--तुम्हें फिर आगे से गधे की सवारी न करनी पड़ेगी। मेरे अस्तबल का जो सबसे शानदार जानवर है, सबसे शानदार घोड़ा है, वह मैं तुम्हें भेंट कर दूंगा।
Mulla Nasruddin was a friend of the emperor of his country. Nasruddin was counted among the wise. The sultan asked him one day, “Mulla, when you pray, does your mind become Shunya or not?” Mulla said, “Completely.” The emperor did not believe. He said, “Truly? Then this Friday, after namaz, come straight from the mosque to me. I will test your faith. Tell me honestly. If you tell me honestly, then—you came on your donkey—you will no longer have to ride a donkey. I will gift you the most magnificent horse from my stables.”
नसरुद्दीन ने कहा, जरा देख सकते हैं उस घोड़े को? नसरुद्दीन ने घोड़े को देखा। तबीयत उसकी लार-लार हो गई। उसने कहा कि बड़ी मुश्किल में डाल दिया। खैर, शुक्रवार हाजिर हो जाऊंगा।
Nasruddin said, “May I see the horse?” He saw it; his mouth watered. “You have put me in great difficulty,” he said. “Well, I will come Friday.”
प्रार्थना करके नसरुद्दीन आया। दरवाजे पर सम्राट ने घोड़ा बांध रखा था। और नसरुद्दीन से कहा, ईमानदारी से कहो, प्रार्थना में कोई विचार तो नहीं आए? खाली थे तुम? नसरुद्दीन ने कहा, बिलकुल खाली था। आखिर-आखिर में जरा एक झंझट आई। सम्राट ने पूछा, वह झंझट क्या थी?
After prayer Nasruddin came. The horse was tied at the door. The emperor said, “Tell me honestly—did any thoughts arise in prayer? Were you empty?” Nasruddin said, “Completely empty. Only at the very end a small nuisance arose.” The emperor asked, “What nuisance?”
नसरुद्दीन ने कहा, वह यह थी कि घोड़ा तो दोगे सही, कोड़ा भी दोगे कि नहीं? साथ में कोड़ा भी दोगे कि नहीं? बस इस कोड़े ने मुझे परेशान कर दिया। लाख उपाय किया अल्लाह को याद करने का, लेकिन कोड़े के सिवाय कुछ याद न आया। बस एक ही बात पकड़े रही कि घोड़ा तो दे दोगे, लेकिन घर तक जाने के लिए कोड़े की भी जरूरत पड़ेगी, वह दोगे कि नहीं?
Nasruddin said, “It was this: you will certainly give the horse, but will you give the whip as well? Will you give the whip too? This whip troubled me. I tried a thousand ways to remember Allah, but nothing came to mind except the whip. One thought clung: you will give the horse, but for going home I will need a whip—will you give it or not?”
एक छोटा सा कोड़ा भीतर परमात्मा को हटा सकता है। कोड़ा कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है। लेकिन एक छोटे से कोड़े का खयाल परमात्मा को भीतर से हटा सकता है। यह कुछ ऐसा है कि एक छोटा सा तिनका आंख में पड़ जाए, तो सारी दुनिया अंधेरी हो जाती है। और अगर हिमालय दिखाई पड़ता था, तो एक छोटे से तिनके के आंख में पड़ जाने से हिमालय फिर दिखाई नहीं पड़ता। एक छोटे से तिनके की आड़ में पूरा पर्वत छिप जाता है। छोटा सा विचार भीतर से शून्य को खाली कर देता है। शून्य को भरने के लिए क्षुद्रतम चीज भी काफी है।
A small whip can remove God from within. A whip is no great thing. But the thought of a small whip can displace God from within. It is like this: if a tiny speck gets into the eye, the whole world goes dark. You may have been seeing the Himalayas, but with a tiny speck in the eye, the Himalayas disappear. Behind a small straw the entire mountain hides. A small thought empties out the Shunya within. Even the most trivial is enough to fill the Shunya.
और हम सब भीतर भरे हुए हैं। वह हमारा भीतर भरा होना ही हमारे दरिद्र और भिखारी होने का कारण है। भीतर जो शून्य हो जाता है, वह सम्राट हो जाता है। सम्राट होने का एक ही उपाय है कि भीतर हम शून्य हो जाएं, खाली, रिक्त आकाश की तरह स्पेस रह जाए। और जितना बड़ा भीतर आकाश होता है, उतनी ही महान ऊर्जा का जन्म होता है। इस जगत में जो भी महान घटनाएं घटती हैं, वे शून्य से घटती हैं।
And we are all full within. That inner fullness is the cause of our poverty and beggary. One who becomes Shunya within becomes an emperor. There is only one way to be an emperor: be Shunya within—empty—like the vast, open sky. And the larger the inner sky, the greater the birth of energy. Whatever great events occur in this world, they arise from Shunya.
मैडम क्यूरी को कोई पूछता था कि तुमने--वह पहली महिला थी जिसने नोबल प्राइज पाई--तुम्हें नोबल प्राइज मिल सकी, तुमने इसके लिए क्या किया? तो क्यूरी ने कहा, जब तक मैंने कुछ किया, तब तक नोबल प्राइज तो दूर, मुझे कुछ भी नहीं मिल पाया। और जो नोबल प्राइज मुझे मिली है, वह मेरे करने से नहीं मिली; मेरे भीतर शून्य में से कुछ हुआ। मैडम क्यूरी को जिस गणित के आधार पर नोबल प्राइज मिली, वह उसने रात आधी नींद में उठ कर कागज पर लिखा था। वह वर्षों से मेहनत कर रही थी और सफल नहीं हो पाई थी। थक गई थी; उस सांझ उसने तय किया कि अब यह बात ही छोड़ देनी चाहिए। और आधी रात उसकी नींद टूट गई, वह नींद में उठी, उसने टेबल पर कुछ लिखा, वापस सो गई। सुबह उसे याद भी नहीं था कि वह रात कब उठी! उसने क्या लिखा! लेकिन सुबह जब टेबल पर उसने सवाल का हल पाया, तो चकित रह गई। वह नहीं कह पाई जीवन में कि यह मेरे द्वारा किया गया है। यह भीतर के शून्य से आया है।
Someone asked Madame Curie, the first woman to receive the Nobel Prize, “What did you do to receive it?” Curie said, “As long as I did something, I received nothing—not even the Nobel Prize. What I received came not by my doing; it happened from the Shunya within.” The mathematics for which she received the Nobel Prize, she wrote down half-asleep one night. For years she had been working and failed; she was exhausted; that evening she decided to drop the problem. At midnight she awoke, rose in her sleep, wrote something on the table, and went back to sleep. In the morning she did not even remember getting up—nor what she wrote. But in the morning, when she found the solution on the table, she was astonished. She could never say in her life that it was done by her; it came from the Shunya within.
आइंस्टीन ने मरने के पहले अपने वक्तव्यों में बार-बार कहा है कि जो भी मैंने जाना, वह जब तक मैंने जानने की कोशिश की, मैं नहीं जान पाया। जब मैंने कोशिश छोड़ दी, तो पता नहीं, भीतर के स्पेस से, भीतर के आकाश में वह आविर्भूत हुआ।
Einstein, before dying, said repeatedly that whatever he knew, as long as he tried to know, he could not know. When he stopped trying, from the inner space—from the inner sky—it manifested.
जिस व्यक्ति ने नोबल प्राइज पाई अणुओं की श्रृंखला के ऊपर, वह श्रृंखला उसे रात सपने में प्रकट हुई। उसे भरोसा भी नहीं आया कि सपने में अणुओं की श्रृंखला की कड़ी दिखाई पड़ सकती है। वह उसे सपने में ही दिखाई पड़ी। इस जगत में आज तक जो भी श्रेष्ठतम घटित हुआ है, वह शून्य से घटित हुआ है--चाहे बुद्ध में, चाहे महावीर में, चाहे लाओत्से में, या चाहे आइंस्टीन में।
The man who received the Nobel Prize for the chain of atoms—he saw that chain in a dream. He could not even believe that in a dream the link of the atomic chain could appear. It appeared to him in a dream. Whatever supreme has happened in this world has arisen from Shunya—whether in Buddha, Mahavira, Lao Tzu, or Einstein.
निजिंस्की कहा करता था कि जब मैं नाचता हूं, जब तक मैं नाचता हूं, तब तक नाचना साधारण होता है, और जब मेरे भीतर का शून्य नृत्य को पकड़ लेता है, तब नाचना असाधारण हो जाता है। एक दिन घर लौट कर उसकी पत्नी ने निजिंस्की को कहा कि आज तुम ऐसे नाचे हो कि मैं रो रही हूं अपने मन में कि तुम ही एक अभागे आदमी हो कि तुमने भर निजिंस्की का नाच नहीं देखा! आज तुम ऐसे नाचे हो कि तुम अकेले अभागे आदमी हो।
Nijinsky used to say: when I dance, as long as I am dancing, the dance is ordinary; when the Shunya within takes hold of the dance, then it becomes extraordinary. One day, returning home, his wife said to him, “Today you danced in such a way that I’m weeping within, that you alone are unfortunate—you did not see Nijinsky’s dance today! You alone are unfortunate.”
निजिंस्की ने कहा, तू गलती में है। मैंने भी देखा।
Nijinsky said, “You are mistaken. I too saw.”
उसकी पत्नी ने कहा, मैं कैसे मानूं, तुम कैसे देख सकोगे?
His wife said, “How can I believe—you, how could you see?”
निजिंस्की ने कहा कि जब तक मैं नाचता हूं, शुरू के थोड़े क्षणों में, तब तक मैं नहीं देख पाता। लेकिन फिर भीतर का शून्य नृत्य को पकड़ लेता है, तब तो मैं दूर खड़े होकर आब्जर्वर हो जाता हूं; फिर तो मैं देख पाता हूं।
Nijinsky said, “As long as I am dancing—at first, for a few moments—I cannot see. But then the Shunya within takes hold of the dance, and I become a distant observer; then I can see.”
निजिंस्की दुनिया का अकेला नर्तक था, जिसको--ऐसा लोगों का खयाल है--ग्रेविटेशन का असर नहीं पड़ता था। जब वह नाचता था, तो अनेक बार हवा में उछल जाता था। और वह अकेला नर्तक था जो जमीन तक लौटने में बड़े आहिस्ते आता था, जैसे कोई पंख गिर रहा हो, कोई पक्षी का पंख गिर रहा हो। आदमी की तरह नहीं गिरता था, पक्षी के पंख की तरह! चकित थे लोग और निजिंस्की से पूछते थे कि यह असंभव है बात, क्योंकि शरीर पर तो ग्रेविटेशन काम करता है। शरीर तो किसी का हो, जमीन खींचेगी।
Nijinsky was the only dancer in the world of whom people thought gravity did not affect him. When he danced, many times he leapt into the air; he was the only dancer who came back to the ground very slowly, like a feather falling—like a bird’s feather. He did not fall like a man, but like a feather. People were astonished and asked, “This is impossible—because gravity acts on the body. Whatever the body, the earth will pull.”
निजिंस्की कहता था, जब तक मैं होता हूं, तब तक काम करता है। लेकिन जब शून्य पकड़ लेता है, तब ग्रेविटेशन का मुझे पता नहीं चलता। मैं जमीन पर ऐसे उतरने लगता हूं, जैसे हलका हो गया हूं, वेटलेस।
Nijinsky said, “As long as I am there, it does. But when Shunya takes hold, I am unaware of gravity. I descend to the ground as if I have become light—weightless.”
भीतर एक शून्य है। जब भी कोई महान नृत्य पैदा हुआ है, तो उससे; कोई महान काव्य पैदा हुआ है, तो उससे; कोई महान अंतर्दृष्टि उपलब्ध हुई है, तो उससे। विज्ञान जन्मता है उस शून्य से, धर्म जन्मता है उस शून्य से, कला पैदा होती है उस शून्य से।
Within, there is a Shunya. Whenever any great dance has been born, it is from that; any great poetry, from that; any great insight, from that. Science is born from that Shunya; religion, too, is born from that; art arises from that.
लेकिन हम अहंकार से भरे लोग उस महान के निकट कभी भी नहीं पहुंच पाते, किसी भी द्वार से नहीं। क्योंकि हम कभी शून्य ही नहीं हो पाते। हम कभी आकाश में उड़ नहीं पाते, क्योंकि हम इतने पत्थर से भरे हैं अपने ही भीतर कि वह पत्थरों का वजन हमें जमीन पर कसे रखता है।
But we, filled with ego, never reach near the great—by any door. Because we never become Shunya. We never fly in the sky, for we are so filled with stones within that their weight clamps us to the earth.
लाओत्से कहता है, शून्य अखंड ऊर्जा है।
Lao Tzu says: Shunya is inexhaustible energy.
लाओत्से निरंतर एक कहानी कहा करता था। वह कहा करता था कि मैंने उस संगीतज्ञ का नाम सुना, जिसने वर्षों से कोई गीत नहीं गाया। तो मैं उस संगीतज्ञ की खोज में गया, क्योंकि ऐसे आदमी को लोग संगीतज्ञ क्यों कहते हैं जिसने वर्षों से कोई गीत नहीं गाया! और जब मैं उस संगीतज्ञ के पास पहुंचा, तो न तो उसके पास कोई साज था, न कोई सामान था। वह एक वृक्ष के नीचे बैठा था। और मैंने उस संगीतज्ञ से पूछा, सुना है मैंने कि तुम बहुत बड़े संगीतज्ञ हो, लेकिन कोई साज-सामान नहीं दिखाई पड़ता?
Lao Tzu used to tell a story: “I heard of a musician who had not sung a song for years. I went in search of him—why would people call someone a musician who has not sung for years? When I reached him, he had no instrument, no equipment. He was sitting beneath a tree. I asked, ‘I have heard that you are a great musician, yet no instrument is visible?’
उस संगीतज्ञ ने कहा, साज-सामान की तभी तक जरूरत थी, जब तक संगीत खुद पैदा न होता था और मुझे पैदा करना पड़ता था। अब संगीत खुद ही पैदा होता है। गाता था तब तक, जब तक गीत स्वयं न आते थे। अब गीत स्वयं आ जाते हैं। लाओत्से ने कहा, लेकिन मुझे सुनाई नहीं पड़ता! संगीतज्ञ ने कहा, रुकना पड़ेगा। मेरे पास रुको, धीरे-धीरे सुनाई पड़ने लगेगा।
“The musician said, ‘Instruments were needed only as long as music did not arise of itself and I had to produce it. Now music is born by itself. I used to sing only until songs would not come by themselves. Now they come on their own.’
“I said, ‘But I cannot hear anything!’ The musician said, ‘You will have to stay. Stay with me; slowly, you will begin to hear.’
और लाओत्से संगीतज्ञ के पास रुका। और संगीत सुन कर लौटा। जब उसके शिष्यों ने पूछा कि सुना संगीत? कैसा था संगीत? लाओत्से ने कहा, वह संगीत शून्य का था। वहां शब्द नहीं थे। वहां शून्य का सन्नाटा था। और आज मैं तुमसे कहता हूं कि जिस संगीत में शब्द होते हैं, वह संगीत नहीं, केवल शोरगुल है; संगीत तो वह है जहां शब्द शून्य हो जाते हैं, मौन सन्नाटा ही रह जाता है। शोरगुल है जहां, शब्द है वहां।
“And I stayed with the musician, and returned after hearing the music. When my disciples asked, ‘Did you hear? How was it?’ I said, ‘It was the music of Shunya. There were no words there. There was the silent hush of Shunya. And today I tell you: where there are words, that is not music—only noise. Music is where words become Shunya and only silence remains. Where there is noise, there are words.’”
पर आपको खयाल में न होगा। संगीत...अभी आप सितार सुनते थे। अगर आप समझते हों कि जब सितार पर एक ध्वनि उठती है, तब संगीत होता है, तो आप गलती में हैं। जब सितार पर एक ध्वनि उठती है और दूसरी ध्वनि उठती है, और तीसरी ध्वनि उठती है, उनके बीच जो गैप होते हैं, संगीत वहीं है। वे जो खाली जगह होती हैं। इसलिए जो ध्वनियों को सुनता है, वह संगीत नहीं सुनता; वह केवल स्वर सुन रहा है। जो दो स्वरों के बीच में खाली जगह को सुनता है, वह संगीत को सुनता है। जितना महान संगीत होता है, उतना खाली जगह पर निर्भर होता है।
But it will not have occurred to you. Music… you were just listening to the sitar. If you think that when a note rises from the sitar there is music, then you are mistaken. When one note rises, then a second, then a third—the gaps between them—there is music. Those empty spaces. So the one who hears notes does not hear music; he is only hearing tones. The one who hears the emptiness between two tones, he hears the music. The greater the music, the more it depends upon emptiness.
सुबर्ट के संबंध में मैंने सुना है कि वह अपना वायलिन बजा रहा था। सुबर्ट जब भी बजाता था, तो बीच में लंबे इंटरवल होते थे। एक संगीत का शिक्षक--शिक्षक जैसे दयनीय होते हैं, वैसा ही। शिक्षकों को सब कुछ पता होता है, जो बेकार है वह। नियम उन्हें पूरे पता होते हैं; नियम के बाहर जो सार्थक है, उसका उन्हें कोई पता नहीं होता। शिक्षक सामने ही बैठा था। सुबर्ट ने बजाना शुरू किया। फिर सुबर्ट रुक गया। हाथ उसके ठहर गए और तार मौन हो गए। क्षण, दो क्षण, तीन क्षण! उस शिक्षक को लगा कि शायद यह आदमी भूल गया, अटक गया। उसने कहा, जो आता हो, वह बजाओ। शिक्षक ने कहा, जो आता हो, वह बजाओ। छोड़ो जो न आता हो।
I have heard about Schubert playing his violin. Whenever Schubert played, there were long intervals. A music teacher—teachers are as pitiable as ever; they know everything that is useless. They know all the rules; outside the rules, where meaning lives, they know nothing—was sitting in front. Schubert began to play. Then he stopped. His hands stilled; the strings fell silent. A moment, two, three! The teacher felt the man must have forgotten, must have got stuck. He said, “Play what you know. Play what you know—leave what you don’t.”
सुबर्ट ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि पहली दफे मुझे पता चला कि मैं किन लोगों के सामने बजा रहा हूं। क्योंकि जो मैं बजा रहा था, वह तो केवल द्वार था। जब मैं रुक गया था, तब संगीत था। लेकिन वह शिक्षक बोला, अगर न आती हो यह--यह गीत, यह लय न आती हो--तो दूसरा शुरू करो। कहते हैं, सुबर्ट ने उस दिन वहीं अपना साज पटक दिया और घर लौट गया। और दुबारा उसने साज हाथ में नहीं लिया। लाखों लोगों ने प्रार्थना की। उसने कहा कि नहीं, किनके सामने बजाता हूं! इन्हें संगीत का कोई पता ही नहीं है। ये समझते हैं स्वरों के शोरगुल को संगीत। वह तो केवल प्रारंभ है। वह तो केवल आपको जगाने के लिए है कि आप सो न जाएं। फिर जब आप जाग गए, तब वह चुप हो जाना चाहिए, फिर मौन में सरक जाना चाहिए।
In his autobiography Schubert wrote: “For the first time I realized before whom I was playing. What I was playing was only the doorway. When I fell silent, then there was music. But the teacher said: if this does not come, start another.” It is said that Schubert put down his instrument that day and went home—and never again picked it up. Millions pleaded. He said, “No. Before whom should I play! They have no idea of music. They take the noise of notes for music. That is only the beginning, only to wake you so you do not fall asleep. Once you are awake, it should fall silent, slide into silence.”
बुद्ध कहते थे कि जो मैं कह सकता था, वह मैंने कहा; लेकिन वह असली बात नहीं है। जो मैं नहीं कह सकता था, वह मैंने नहीं कहा है; वही असली बात है। इसलिए जो मेरे कहने को सुनते रहे हैं, वे मुझे नहीं समझ पाएंगे; जिन्होंने मेरे न कहने को भी सुना है, वही मुझे समझ सकते हैं।
Buddha used to say: “What I could say, I have said—but that is not the real thing. What I could not say, I have not said—that is the real thing. Therefore, those who have listened to my saying will not understand me; those who have listened also to my not-saying—they alone can understand.”
न कहने को जिन्होंने सुना है! न कहना भी सुना जा सकता है?
Listening to the not-saying! Can not-saying be heard?
निश्चित सुना जा सकता है। असल में, कहने की सार्थकता यही है कि दोनों तरफ कहने का किनारा बन जाए और बीच में न कहने की नदी बह सके। स्वर का उपयोग यही है कि दोनों तरफ तट बन जाएं और बीच में संगीत की गंगा बह सके। वह तट बनाने के लिए है। लेकिन तट को जिसने गंगा समझा, वह गंगा को नहीं समझ पाएगा। वह गंगा तक कभी पहुंच भी नहीं पाएगा।
Certainly it can. In truth, the very meaning of saying is that on both sides shores are formed, and in between the river of not-saying can flow. The use of sound is to make the banks on either side, so that in the middle the Ganga of music may flow. It is to build the banks. But he who takes the banks to be the Ganga will never understand the Ganga, and will never even reach it.
लाओत्से कहता है, पृथ्वी और स्वर्ग के बीच धौंकनी की तरह शून्य आकाश है, और वही अखंड ऊर्जा है। इसे जितना ही चलाओ, इस शून्य को जितना ही चलाओ, उतनी ही ऊर्जा पैदा होती है। शून्य को चलाओ जितना ही, उतना ही प्राण जन्मता है। लेकिन हम शून्य को चलाना नहीं जानते। हम शून्य होना भी नहीं जानते।
Lao Tzu says: between earth and heaven there is a sky of bellows-like Shunya, and that is inexhaustible energy. The more you work this Shunya, the more energy arises. Work the Shunya, and prana is born. But we do not know how to work Shunya. We do not even know how to be Shunya.
इस शून्य को होना और शून्य को चलाने का उपाय लाओत्से कहता है, ‘शब्द-बाहुल्य से बुद्धि निःशेष होती है।’
The way to be Shunya and to work Shunya, Lao Tzu says, is this: “Word-proliferation exhausts intelligence.”
जितने ज्यादा शब्द भीतर, उतनी बुद्धि क्षीण हो जाती है। उतनी बुद्धि पर जंग लग जाती है।
The more words inside, the more intelligence diminishes; rust gathers upon it.
लेकिन शब्द ही तो हमारी बुद्धि है। शब्द का जोड़ ही तो हमारी संपत्ति है। पश्चिम में तो हर चीज स्टैटिस्टिक्स हो गई है। तो पश्चिम के अंकविद कहते हैं कि जितना बड़ा सफल आदमी है, उसके पास उतनी ही शब्द की संपदा होती है। वे कहते हैं कि आदमी के पास कितनी शब्द की संपदा है, उससे हम पता लगा सकते हैं कि जीवन में उसने सफलता के कितने सोपान पार किए होंगे। वह कितनी पायरियां सफलता की चढ़ गया होगा, उसके शब्द की सामर्थ्य पर तय होता है।
वे ठीक कहते हैं एक लिहाज से। राजनीतिज्ञ की सामर्थ्य क्या है? राजनीतिज्ञ की सामर्थ्य है कि वह कुछ शब्दों से खेल सकता है। धर्मगुरु की सामर्थ्य क्या है? कि वह कुछ और शब्दों से खेल सकता है। साहित्यकार की सामर्थ्य क्या है? कि वह कुछ और शब्दों से खेल सकता है। हम जिन्हें सफल कहते हैं, वे कौन लोग हैं? राजनीतिज्ञ हैं, धर्मगुरु हैं, साहित्यकार हैं। कौन लोग हैं? शब्द! शब्द पर जो जितना ज्यादा बाहुल्य, शक्ति रखता है, वह हमारी दुनिया में उतना सफल हो जाता है। इसलिए हम शब्द को सिखाने के लिए पागल होते हैं। और हमारी सारी शिक्षा शब्द को सिखाने की शिक्षा है। जितना ज्यादा शब्द आ जाए आदमी को, उतनी आशा है कि वह सफलता पा लेगा।
Yet words are our very intelligence, our stored wealth. In the West, everything has become statistics. Western number-men say: the greater the successful person, the greater his wealth of words. They say: from a person’s wealth of words we can gauge how many steps of success he has climbed. Politics? A politician’s strength is his play with certain words. A religious leader’s strength? His play with certain other words. A litterateur’s strength? His play with yet other words. Whom do we call successful? Politicians, religious leaders, men of letters—words! He who holds the greatest abundance and power over words becomes the most successful in our world. Hence we are mad to teach words; our entire education is word-education. The more words a person acquires, the more hope that he will succeed.
लेकिन लाओत्से कहता है, शब्द-बाहुल्य बुद्धि को क्षीण करता है। जितने शब्द भीतर बढ़ जाते हैं, उतनी ज्यादा बुद्धि कमजोर हो जाती है।
But Lao Tzu says: the abundance of words weakens intelligence. The more words increase inside, the weaker intelligence becomes.
उलटी बात कहता है। हमारी सारी चेष्टा यही होती है कि शब्द कैसे बढ़ जाएं। एक भाषा आदमी जानता हो, तो दूसरी सीखता है, तीसरी सीखता है, चौथी सीखता है। हम बड़ी प्रशंसा में कहते हैं कि फलां आदमी दस भाषाएं जानता है। एक आदमी पंडित है, हम कहते हैं, उसे वेद कंठस्थ हैं, उपनिषद मुखाग्र हैं, गीता पूरी दोहरा सकता है। क्यों? शब्द की संपत्ति है उसके पास।
He speaks the upside-down. Our entire effort is to increase words. A person knows one language, then learns a second, a third, a fourth. We praise: that man knows ten languages. A scholar—we say he has the Vedas by heart, the Upanishads at his lips, can recite the Gita entire. Why? Because he has wealth of words.
लेकिन शब्द का कोई मूल्य है बड़ा? शब्द का कोई अर्थ है बड़ा? शब्द में कुछ सब्सटेंस है, शब्द में कुछ सार है? इतना ही सार है, जैसे प्यास लगी हो और शब्द पानी से कोई प्यास को बुझाने की कोशिश करे। इतना ही सार है कि भूख लगी हो और शब्द भोजन से कोई पेट को भरने की कोशिश करे। इतना सार है। थोड़ी-बहुत देर अपने को भुलावा लेकिन दिया जा सकता है। अगर आपको प्यास लगी है और मैं इतना भी कहूं कि बैठिए पानी आता है, तो थोड़ी सी प्यास को राहत मिलती है। ऐसा नहीं कि नहीं मिलती। पानी का भरोसा भी काफी राहत लाता है। भूख लगी है। मकान के भीतर किचन में बर्तनों की आवाज आने लगती है, तो भी पेट को कुछ सहारा मिलता है। रात सपने में भूख लगी है, तो सपने में भोजन कर लेता है आदमी तो कम से कम नींद नहीं टूटती। सुबह तक गुजर जाता है समय।
But do words have great value? Do they have substance? As much substance as if someone, thirsty, tried to quench thirst with the word “water.” As much as if someone hungry tried to fill his belly with the word “food.” At most, they can give us a little delusion for a while. If you are thirsty and I say, “Sit, water is coming,” a bit of relief comes. Trust in water brings relief. If you are hungry and you hear the clatter of pots in the kitchen, your belly finds some support. In dreams, if hunger comes and you eat in the dream, at least your sleep does not break; the night passes.
शब्द सहारे देते हैं। धोखा भी देते हैं। अगर यहां जोर से अभी कोई आवाज लगा दे कि आग लग गई, तो हम पर परिणाम वही होगा, जो आग लगने पर होता है। शब्द! जल नहीं सकेंगे; भाग सकेंगे, दौड़ सकेंगे। गिर सकते हैं, चोट खा सकते हैं। आग लग गई है, इस शब्द का वही परिणाम होगा, जो आग लग गई होती तो होता--भागने, दौड़ने, चिल्लाने-चीखने में। जल नहीं सकेंगे, क्योंकि शब्द आग आग नहीं है। लेकिन एक बात तय है कि आदमी पर शब्द का प्रभाव भारी है। और अगर दस-पांच दफे इस तरह चिल्लाया जाए कि आग लग गई, आग लग गई, और फिर आग लग जाए और कोई चिल्लाए आग लग गई, तो हम पर फिर असर नहीं होगा।
Words support; they also deceive. If someone were to shout here, “Fire!” the effect upon us would be the same as if there were a fire: we would run, we would fall, we would be injured. We would not be burned—because the word “fire” is not fire—but one thing is sure: the effect of words upon man is heavy. And if five or ten times someone were to shout “Fire! Fire!” and then a real fire came, and someone shouted “Fire!”—there would be no effect.
एक बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक बहुत धन कमा लिया, तो सोचा उसने कि अब विश्राम करें। तो एक छोटे गांव में उसने जमीन ले ली--शौकिया। खेती-बाड़ी करके कुछ कमाने का सवाल न था। कमाई पूरी हो चुकी थी। जरूरत से ज्यादा हो चुकी थी। इस समय सबसे बड़ी कमाई उनकी ही हो सकती है, जो लोगों के पागलपन को राहत देते हैं। क्योंकि जमीन पर आज सर्वाधिक पागल लोग हैं। इस वक्त सबसे बड़ी कमाई की जो संभावना है, वह हीरे की खदानों में नहीं है, आदमी की खोपड़ी में है। आदमी पागल हुआ जा रहा है। और मनोवैज्ञानिक कुछ पागलों को ठीक कर पाते हों, ऐसा प्रमाण अब तक मिला नहीं। हां, इतना हो पाता है कि पागल को आश्वस्त कर पाते हैं। अगर दो साल किसी साइकियाट्रिस्ट के पास कोई पागल जाए, तो ऐसा नहीं कि दो साल बाद वह ठीक हो जाता है, बल्कि ऐसा कि दो साल बाद वह कहने लगता है, यह पागलपन स्वाभाविक है।
A great psychologist made much money, then thought to rest. He bought land in a small village—just for hobby. Farming for profit was not the point; earnings were complete—more than needed. At present, the greatest earnings are possible for those who relieve people’s madness—because the earth is full of mad people. The greatest mine is not in the earth, but in man’s head. Man is going mad. And there is no evidence that psychologists cure madness; at most they reassure the mad. If a madman goes to a psychiatrist for two years, it is not that he becomes well; rather, after two years he says, “This madness is natural.”
काफी धन कमा लिया था। अब कमाने की कोई जरूरत न थी। फसल बोने का मौका आ गया था। जमीन लेकर उसने फसल बोनी शुरू की। खड़े होकर जमीन पर उसने जमीन खुदवा डाली, बक्खर चलवा दिए, दाने फेंके। लेकिन सारे गांव के कौवे आकर उसके खेत के दाने चुनने लगे। एक दिन दाने फेंके, कौवे चुन गए। दूसरे दिन दाने फेंके, कौवे चुन गए। तीसरे दिन दाने फेंके...। फिर उस मनोवैज्ञानिक को संकोच भी लगा, किसी से पूछे; संकोच भी लगा, साधारण बुद्धिहीन किसान, उनसे पूछे कि क्या है राज! कोई उपाय न देख कर पड़ोस के एक किसान से, जो रोज उसको देखता था और हंसता था, उसने पूछा कि बात क्या है?
वह किसान आया। उसने दाने फेंकने का इशारा किया। जैसे दाने फेंके, ऐसे उसने हाथ घुमाए; लेकिन फेंका कुछ नहीं। कौवे आए, बड़े नाराज हुए। चीखे-चिल्लाए, वापस उड़ गए। दूसरे दिन उसने फिर मुद्रा की दाने फेंकने की। कौवे फिर आए, आज थोड़े कम आए। नाराज हुए, आज थोड़े कम नाराज हुए। चले गए। तीसरे दिन उसने फिर वही किया। चौथे दिन उसने दाने फेंके। कौवे नहीं आए। उस मनोवैज्ञानिक ने कहा, अदभुत! राज क्या है? उस किसान ने कहा, जस्ट प्लेन साइकोलॉजी। एवर हर्ड? छोटा सा मनोविज्ञान। कभी सुना है नाम मनोविज्ञान का? खाली हाथ तीन दिन, कौवे भी समझ गए कि खाली हाथ है।
He had earned plenty; he needed no more. Time came to sow the crop. He had the earth ploughed and broadcast seed. But the crows of the whole village came and picked his seeds. One day he sowed; the crows ate. Second day he sowed; the crows ate. Third day… The psychologist felt shy to ask anyone—those simple-minded farmers! But seeing no other way, he asked a neighbor who had been watching and laughing. The farmer came. He made the gesture of throwing seeds, moving his hand as if sowing—but threw nothing. The crows came, angry; they screamed, then flew away. Second day he repeated the gesture. Fewer crows came; they were less angry. They left. On the fourth day he actually threw the seeds. The crows did not come. The psychologist said, “Wonderful! What’s the secret?” The farmer said, “Just plain psychology. Ever heard? Three days of empty hands—the crows understand empty hands.”
लेकिन आदमी बहुत अदभुत है। जन्म-जन्म तक शब्दों में जीता है। जस्ट प्लेन साइकोलॉजी, कि शब्द खाली हैं, समझ में नहीं आता। शब्द के भीतर कुछ भी नहीं है, समझ में नहीं आता। कोई आपसे कह देता है, नमस्कार! मन मान लेता है कि श्रद्धा मिली है।
But man is astonishing. He lives by words for lifetimes. Just plain psychology—that words are empty—does not sink in. That there is nothing inside words—we don’t get it. Someone says “Namaskar!” and the mind assumes we received reverence.
श्रद्धा इतनी आसान चीज नहीं है, नमस्कारों से मिल जाए। अक्सर तो यह होता है कि श्रद्धा को छिपाने का ढंग है नमस्कार। कहीं चेहरे का असली भाव पता न चल जाए, आदमी हाथ जोड़ कर नमस्कार कर लेता है। या हाथ जोड़ने में वह दूसरा आदमी चूक जाता है असली आदमी को देखने से कि असली आदमी क्या सोच रहा था। मन में सोच रहा था, इस दुष्ट की शक्ल सुबह-सुबह कहां दिखाई पड़ गई! नमस्कार करने में उस आदमी को धोखा हो जाता है, नमस्कार देख कर अपने रास्ते पर चला जाता है।
Reverence is not that easy—a mere greeting does not bring it. Often “Namaskar” is a way to hide the real feeling. Lest the face reveal the truth, a man folds his hands. Or, in the folding, the other misses seeing what the real man thought: “This wretch’s face—why did I see it first thing in the morning!” The other is deceived by the “Namaskar” and goes his way.
आप रास्ते पर रोज निकलते हैं और एक आदमी आपको प्रीतिकर लगता है। जब भी आप कहते हैं हलो, वह भी जोर से हलो करके जवाब देता है। आज सुबह उसने जवाब नहीं दिया। पता है, आपको क्या होगा? आपका सब रुख बदल जाएगा। आपने कहा हलो, उस आदमी ने कोई जवाब नहीं दिया; वह चला गया। आप उस आदमी का इतिहास फिर से लिखेंगे अपने भीतर कि अच्छा, तो एक मकान खरीद लिया तो अकड़ आ गई! यह मकान बहुत पहले खरीद चुका है। इसका आपको कभी खयाल न आया था। गाड़ी खरीद ली, तो पर लग गए! मरते वक्त कीड़ियों को पर आ जाते हैं। अब इस आदमी को आप, फिर से इसका जीवन-चरित्र आप निर्मित करेंगे। आपको उसका पुराना जीवन-चरित्र हटाना पड़ेगा। वह एक हलो कह देता, तो पुराना जीवन-चरित्र चलता, काम देता। एक छोटा सा हलो इतना फर्क लाता है! शब्द इतना मूल्यवान है आदमी को!
You walk the road daily; someone seems agreeable. Whenever you say “Hello,” he too replies heartily. Today he does not reply. Do you know what will happen? Your whole mood will change. You say “Hello”; he gives no reply; he goes on. You will now rewrite his history in your mind: “Aha! He bought a house—and now he is stiff! He bought a car—and sprouted wings!” You will reconstruct his biography within. The old biography must be removed. One small “Hello” brings so much change! Words are of such value to man!
हम शब्द से ही जीते हैं, शब्द ही खाते हैं, शब्द में ही सोते हैं। इसको पश्चिम में लोग समझ गए हैं। तो वे कहते हैं कि चाहे उचित हो या न उचित हो, आदमी कुछ करे या न करे, तुम थैंक यू तो उसे कह ही देना। यह कोई सवाल नहीं है। हम अपने मुल्क में अभी शब्द के बाबत इतने समझदार नहीं हैं। अगर पत्नी पति के लिए चाय ले आती है, तो पति धन्यवाद या शुक्रिया नहीं करता। करना चाहिए। क्योंकि सब इतिहास बदल जाता है भीतर शुक्रिया से। बिलकुल करना चाहिए। बिना शक्कर की चाय मीठी मालूम पड़ती है शुक्रिया से। कड़वी हो जाती है, शक्कर कितनी ही पड़ी हो, शुक्रिया पीछे न हुआ एकदम कड़वी हो जाती है। सब बात ही बदल जाती है।
We live by words, eat words, sleep in words. In the West they understand this well; they say: whether appropriate or not, whether someone does anything or not, at least say “Thank you.” In our country we are not yet so word-wise. If a wife brings tea to her husband, the husband does not say “Thank you.” He should. For the entire inner history changes with “thank you.” Without sugar, tea seems sweet with thanks; with sugar, tea tastes bitter without thanks. Everything changes.
आप सोचते होंगे, पत्नी तीस साल से मेरे साथ है, इसे भी क्या शुक्रिया की जरूरत है? आप गलती में हैं, इसे ज्यादा जरूरत है। यह तीस साल में आपको इतना जान चुकी है कि इसे ज्यादा जरूरत है, हालांकि यह कहेगी कि क्या जरूरत है! नहीं, मत कहिए, शुक्रिया की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन आप इस पर भरोसा मत कर लेना। यह सिर्फ इसीलिए कहा जा रहा है कि आप दुबारा भी कहो। यह सुखद है, यह सुखद है।
You think: “She has been with me thirty years—does she too need a ‘thank you’?” You are mistaken—she needs it even more. In thirty years she knows you so well that she needs it more—even though she may say, “What is the need?” Don’t trust that. It is only said so that you may say it again. It is delightful, delightful.
शब्द हमारा जीवन बन गया है। वही कोई कह देता है, बहुत प्रेम करता हूं आपको। सब कुछ बदल जाता है भीतर! अंधेरी रात एकदम पूर्णमासी हो जाती है। किसी ने कह दिया, बहुत प्रेम करता हूं आपको! और हो सकता है, वे किसी फिल्म का डायलाग ही दोहराते हों!
क्या, शब्द के साथ हमारा इतना अंतर्संबंध क्यों है? हमारा अंतर्संबंध इसीलिए है कि हमारे पास शब्द के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। हमारे पास सत्व जैसा कुछ भी नहीं है। हम बिलकुल खाली हैं। खाली लाओत्से के अर्थों में नहीं, शून्य के अर्थों में नहीं, खाली दरिद्र और दीन के अर्थों में। खाली उस अखंड शक्ति के अर्थों में नहीं, खाली उस अर्थों में, जिनके हाथ में कुछ भी नहीं है, शून्य भी जिनके हाथ में नहीं है। इस तरह हम खाली हैं, शब्द से ही जीते हैं।
Words have become our life. Someone says, “I love you very much”—everything changes inside! The dark night instantly becomes a full moon. He may be repeating a film dialogue—but why are we so deeply interwoven with words? Because we have nothing else but words. We have no substance, no sattva. We are utterly empty—not in Lao Tzu’s sense, not in the sense of Shunya—but empty in the sense of poor and mean. Empty not in the sense of inexhaustible power—but empty in the sense of having nothing at all—not even Shunya. In that way we are empty, and live only by words.
मुल्ला नसरुद्दीन एक सड़क पर गिर पड़ा है। धूप है तेज। भीड़ इकट्ठी हो गई। नसरुद्दीन दम साधे पड़ा है। किसी ने कहा कि भागो, दौड़ो, एक प्याली अगर शराब मिल जाए तो काम हो जाए। नसरुद्दीन ने एक आंख खोली और कहा, एक प्याली! कम से कम दो प्याली तो कर दो। पर लोगों ने कहा, मत जाओ, कोई जरूरत नहीं, नसरुद्दीन होश में आ गया है। शराब शब्द ने ही काम कर दिया है, शराब नहीं लानी पड़ी।
Mulla Nasruddin falls on a road in the blazing sun. A crowd gathers. Nasruddin lies holding his breath. Someone says, “Run, quick—if we can get a cup of wine, it will help.” Nasruddin opens one eye and says, “A cup! Make it at least two.” People say, “No need to fetch anything—Nasruddin is back to his senses.” The word “wine” did the job; no wine was needed.
नसरुद्दीन को अनुभव था यह। फर्स्ट एड की ट्रेनिंग ले रहा था। तो जब ट्रेनिंग उसकी पूरी हो गई तो उसके शिक्षक ने पूछा कि अगर रास्ते पर कोई अचानक गिर जाए तो तुम क्या करोगे? तो उसने कहा, एक प्याली शराब बुलाऊंगा। लेकिन उस अधिकारी ने पूछा कि अगर शराब न मिल सके, तो तुम क्या करोगे? तो उसने कहा, मैं कान में, आई विल प्रामिस, उसके कान में प्रामिस करूंगा कि पीछे पिलाऊंगा, फिलहाल उठ आ। क्योंकि ऐसा एक दफे मेरे साथ हो चुका है। सिर्फ शब्द सुन कर मुझे होश आ गया था।
Nasruddin had experience of this. He was taking first-aid training. When his training was complete, the instructor asked, “If someone suddenly falls on the road, what will you do?” He said, “I will call for a cup of wine.” The officer asked, “If wine cannot be had, what then?” He said, “I will promise—I will promise in his ear: ‘Later I shall give it—now get up!’ Because once this happened to me; just hearing the word brought me to my senses.”
शब्द से हम जी रहे हैं। इन शब्दों को कहता है लाओत्से कि केवल हमारी बुद्धि क्षीण होती है। यद्यपि लाओत्से को भी कहना पड़ता है, तो शब्दों से ही कहना पड़ता है। लाओत्से भी बोलता है, तो शब्द से ही बोलता है। इससे एक बड़ी भ्रांति होती है। वह भ्रांति यह होती है कि लाओत्से भी तो शब्द से ही बोलता है और शब्द के खिलाफ बोलता है।
We live by words. Lao Tzu says: only our intelligence is exhausted by word-proliferation. Of course, Lao Tzu too must speak by words. Hence a great misunderstanding: that Lao Tzu speaks against words, yet speaks with words.
निश्चित ही, अगर हमें दूसरे से कुछ कहना है, तो शब्द का उपयोग है। लेकिन हम इतने पागल हो गए हैं कि हमें अपने से भी कुछ कहना है, तो भी हम शब्द का ही उपयोग करते हैं। अपने से कहने के लिए तो शब्द की कोई भी जरूरत नहीं है। हम भीतर अपने से ही बोलते रहते हैं। चौबीस घंटे आदमी बोल रहा है। जब दूसरे से
बोल रहा है, तब तो बोल ही रहा है; जब किसी से नहीं बोल रहा है, तो अपने से ही बोल रहा है। अपने को ही बांट कर बोलता रहता है। यह चौबीस घंटे बोलना भीतर जंग पैदा कर देता है। और चौबीस घंटे बोलते-बोलते, बोलते-बोलते शब्द इतने इकट्ठे हो जाते हैं कि शब्दों के बीच में वह जो आत्मा में छिपा हुआ शून्य है, उसकी हमें कोई खबर नहीं रह जाती। शब्द की इस ऊपरी पर्त को हटाना पड़े, तो ही हम भीतर के शून्य से परिचित होते हैं।
Certainly, if we must say something to another, we must use words. But we are so crazed that even when we speak to ourselves, we use words. For speaking to oneself, there is no need of words. Yet inside, we go on talking. Twenty-four hours a day man is talking. When talking to others, he talks; when talking to no one, he talks to himself—dividing himself and talking. This constant inner talking breeds rust. Talking and talking, words heap up so much that the Shunya hidden in the soul beneath never becomes known. We must remove this upper layer of words, then we can become acquainted with the Shunya within.
लाओत्से कहता है, ‘शब्द-बाहुल्य से बुद्धि निःशेष होती है। इसलिए अपने केंद्र में स्थापित होना ही श्रेयस्कर है।’
Lao Tzu says: “Word-proliferation exhausts intelligence. Therefore, abiding in one’s center is best.”
अपने केंद्र में! क्योंकि केंद्र शून्य है। शब्द केवल परिधि है। जैसे नदी की ऊपर सतह पर पत्ते छा गए हों और नदी ढंक गई हो, काई छा गई हो और नदी का पानी दिखाई न पड़ता हो, ऐसे ही हमारे ऊपर शब्दों का बाहुल्य है। भीतर शून्य छिप गया है। उस शून्य को लाओत्से केंद्र कहता है। वह कहता है, वही है हमारे प्राण का केंद्र। लेकिन हम परिधि पर भटकते रहते हैं। और परिधि हमें इतने जोर से पकड़ लेती है कि हम कभी भीतर पहुंच नहीं पाते। परिधि--एक शब्द दूसरे शब्द को पकड़ा देता है, दूसरा तीसरे को पकड़ा देता है।
In one’s center! Because the center is Shunya. Words are only the periphery. Like leaves covering the surface of a river, scum hiding the water—so the abundance of words covers us. Inside, Shunya is hidden. That Shunya Lao Tzu calls the center—the center of our very life. But we wander on the periphery. The periphery grips us so strongly that we never reach within. The periphery—one word hands you to another, the second to a third.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि हम एसोसिएशन से जीते हैं। अगर आपको हम एक शब्द दे दें, दे दें कुत्ता, और आपसे कह दें बस चल पड़िए, तो आप भीतर चल पड़ेंगे। कुत्ता स्टार्ट करवा देगा। भीतर आपकी बंदूक का घोड़ा खींच दिया गया। अब आप कुत्ते से यात्रा शुरू कर देंगे। भीतर शब्द आ जाएंगे। तत्काल कुत्ते के पीछे क्यू खड़ा हो जाएगा। कोई कुत्ता आपको पसंद है; कोई कुत्ता आपको नहीं पसंद है। किसी कुत्ते का क्या नाम है; किसी कुत्ते का क्या नाम नहीं है। यात्रा शुरू हो गई। किस मित्र के पास कुत्ता है; और अब आप बढ़ चले। और उस मित्र की पत्नी कैसी है। और पत्नी आपको देख कर प्रीतिकर लगती है, अप्रीतिकर लगती है। आप चल पड़े। एक कुत्ते ने सिर्फ यात्रा शुरू की, पता नहीं आप किस रोमांस में यात्रा का अंत करें। कुछ कहा नहीं जा सकता।
Psychologists say we live by association. Give you one word—“dog”—and say, “Now go on”—you will move within. “Dog” will start you. The trigger has been pulled. You will begin your journey: some dogs you like; some you don’t; one dog’s name is this; another’s is that. Whose friend has a dog; and that friend’s wife—how is she? Pleasant or unpleasant? You move on. One dog started your journey; who knows in what romance you will end it!
एक छोटा सा शब्द, और आपके भीतर तत्काल यात्रा शुरू हो जाती है। आप भीतर तैयार बैठे हैं। शब्द मिल जाए, और आप जुगाली करने लगेंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि आपको समझने की फुर्सत कभी न मिलेगी। शब्द मिला कि आप चल पड़ते हैं! समझ तो वह सकता है, जो शब्द के साथ शून्य होकर खड़ा हो जाता है।
One small word—and the inner journey begins. You are ready inside; give you a word and you begin to ruminate. Which means: you never find the leisure to understand. The one who can understand is the one who stands as Shunya before the word.
मैंने कोई बात कही, आप तभी समझ पाएंगे, जब आपके सामने शून्य खड़ा हो। मैं एक बात कहूं और आपके भीतर शून्य उसका सामना करे, जैसे दर्पण के सामने मैं आ जाऊं, तो दर्पण मेरी तस्वीर को देख ले। अगर आपका हृदय शून्य हो, तो जो मैं कहूं, वह भी आपको सुनाई पड़ जाए; और जो मैंने नहीं कहा, वह भी सुनाई पड़ जाए। जो मैं दिखाई पड़ता हूं, वह भी दिखाई पड़ जाए; और जो मैं दिखाई नहीं पड़ता हूं, वह भी दिखाई पड़ जाए। लेकिन आपके भीतर इतने शब्द भरे हैं कि जब भी मैं कुछ कहूंगा, आप मुझे सुनने को नहीं रुकेंगे। आपने सुना भी नहीं कि आप जा चुके यात्रा पर। आपके भीतर शब्दों की कतारबंध यात्रा शुरू हो गई। आप सोचने लगे, गीता में भी यही कहा है, कुरान में भी यही कहा है। यह तो मेरे धर्म के खिलाफ हो गया; यह बात मैं नहीं मान सकता हूं।
I say something; you will understand only when Shunya stands before it—as when I stand before a mirror and it takes my image. If your heart is Shunya, what I say will be heard—and what I have not said will also be heard. What I appear to be will be seen—and what I do not appear to be will also be seen. But you are so full of words that whenever I speak you do not wait to listen. Before you have heard, you are already gone on your journey. Inside, the queue of words has begun. You start thinking: “This is also said in the Gita; also in the Koran. This goes against my religion; I cannot accept it.”
एक दिन एक छोटी सभा में मैं बोल रहा था। एक ही आदमी मुसलमान था, वह मेरे सामने ही बैठा था। थोड़े ही लोग थे, कोई पचास लोग थे। मैं जो भी बोलता था, वे मुसलमान मित्र बिलकुल सिर हिलाते थे कि बिलकुल ठीक! वे मेरे सामने ही बैठे थे। बिलकुल ठीक! जो भी मैं बोलता था, वे सिर हिलाते, बिलकुल ठीक! मैंने कहा कि क्या ऐसी भी कोई बात कह सकता हूं, जिसमें कि इनका सिर न हिले। मैंने सिर्फ उनका सिर देखने के लिए कहा कि कुरान किताब तो अदभुत है, लेकिन बहुत ग्रामीण है, जैसे कि गांव के लोगों ने लिखी हो। उनका सिर बिलकुल हिलने लगा कि नहीं। वे बोल नहीं रहे, अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं। लेकिन मैं जो कहता हूं, हां और न वे उसमें करते जाते हैं। जैसे ही मैंने कहा कि ग्रामीण, उन्होंने कहा कि बिलकुल नहीं। और इसके बाद वे अकड़ गए। फिर कुर्सी पकड़ कर बैठे रहे। फिर उनसे मेरा संबंध टूट गया। वह एक शब्द ग्रामीण, मेरा संबंध उनसे टूट गया! फिर सारे लोग उस कमरे में थे, वे एक मित्र उस कमरे में नहीं रह गए। एक छोटा शब्द, ग्रामीण; उनके मन में, पता नहीं, उठा होगा गंवार या क्या! मैंने कहा ग्रामीण, उनके मन में आया होगा गंवार कह रहा हूं। उनके भीतर एक यात्रा शुरू हो गई। वे सख्त हो गए। बाद उनके दरवाजे बंद हो गए।
One day I was speaking in a small gathering. Only one man was a Muslim, sitting right in front. There were about fifty people. Whatever I said, that Muslim friend kept nodding—“Exactly right.” I wondered whether I could say anything at which his head would not nod. Only to watch his head I said, “The Koran is a marvelous book—but very rustic, as though written by villagers.” His head began to nod “No.” He did not speak, but from the chair his “yes” and “no” were visible. As soon as I said “rustic,” he said “No!” And after that he stiffened; he gripped his chair; our connection broke. That one word—“rustic”—and our connection broke! Perhaps in his mind “rustic” meant “boorish.” His inner journey began; he hardened; the doors closed.
असल में, जब मैं कह रहा था, तब पूरे समय भीतर वे एक चर्चा चला रहे थे; हां और न कर रहे थे। हमारी बॉडी लैंग्वेज होती है। बहुत कुछ जो हम मुंह से नहीं कहते, अपने शरीर से कह देते हैं। अभी पश्चिम में एक नया विज्ञान खड़ा हो रहा है बॉडी लैंग्वेज पर कि आदमी के शरीर को समझा जाए कि वह क्या कहता है!
In fact, while I was speaking, all along he was running an inner discussion—saying yes and no. We have a body-language. Much that we do not say with the mouth we say with the body. In the West a new science is arising—of body-language: understanding what the body says.
अगर आप किसी स्त्री से मिलते हैं और वह आपको पसंद नहीं करती, तो वह पीछे की तरफ गिरती हुई हालत में खड़ी रहती है। पूरे वक्त डरी है कि कहीं आप और आगे न बढ़ आएं। उसका जो एंगल है, वह पीछे की तरफ झुका रहता है। अगर एक क्लबघर में पचास जोड़े बात कर रहे हैं, तो बराबर बताया जा सकता है कि इनमें से कितने जोड़े एक-दूसरे के प्रेम में गिर जाएंगे--सिर्फ इनकी बॉडी लैंग्वेज को देख कर। और कितने जोड़े सिर्फ बचने की कोशिश कर रहे हैं, एक-दूसरे से भागने की कोशिश कर रहे हैं। अगर स्त्री आपको प्रेम करती है, तो आपके पास और ढंग से बैठेगी; अगर प्रेम नहीं करती है, तो और ढंग से बैठेगी।
If you meet a woman and she does not like you, she stands leaning back—afraid you might come closer. Her angle is tilted away. In a club house where fifty couples are talking, it can be told who among them will fall in love—just by watching the body-language—and who are trying to escape each other. If a woman loves you, she sits near you in one way; if she does not, then another way.
अगर आप किसी को प्रेम करते हैं, तो उसके पास जब आप बैठते हैं तो आप रिलैक्स्ड बैठते हैं। उससे कोई खतरा नहीं है। अगर आप उससे प्रेम नहीं करते, तो आप सजग बैठते हैं; उससे खतरा है। स्ट्रैंजर, अजनबी आदमी है। अजनबी आदमी के पास आप और ढंग से बैठते हैं। अगर मेरी बात आपको ठीक लग रही है, तो आप और ढंग से बैठते हैं। अगर ठीक नहीं लग रही है, आपकी बॉडी लैंग्वेज फौरन बदल जाती है। अगर आपको मेरी बात में जिज्ञासा है, तो आपकी रीढ़ आगे झुक आती है। अगर आपको जिज्ञासा नहीं है, आप अपनी कुर्सी से टिक जाते हैं। कुर्सी से टिक कर आप यह कह रहे हैं कि ठीक, हम सो चुके, हमसे अब कुछ लेना-देना नहीं, बात समाप्त हो गई।
If you love someone, you sit relaxed near him; there is no danger. If you do not, you sit alert; there is danger—he is a stranger. Next to a stranger you sit in a different way. If what I am saying feels right to you, you sit one way; if not, your body-language changes instantly. If you are curious, your spine bends forward; if not, you lean back in your chair—saying, “Alright, we are done; nothing more for us; the matter is over.”
आदमी बाहर से भी अपने भीतर चलने वाले शब्दों की खबर देता रहता है। बाहर से भी! आपका चेहरा कहता है कि आप हां कह रहे हैं भीतर, कि न कह रहे हैं भीतर। दूकान पर सेल्समैन आपके चेहरे को देखता रहता है। अगर आप टाई खरीद रहे हैं, पच्चीस टाई आपके सामने खड़ी हैं, तो जो सेल्समैन समझदार है वह टाई नहीं देखता--टाई तो आपको देखने देता है--वह आपका चेहरा देखता है। किस टाई पर ज्यादा देर आपकी आंख रुकती है, उसकी कीमत बढ़ जाती है। बढ़ जानी चाहिए।
From the outside too man reveals the inner words. Your face says whether you are saying yes or no inside. A salesman in a shop watches your face. If you are buying a tie and twenty-five ties are laid before you, the smart salesman does not look at the ties—he lets you look; he looks at your face. On which tie your eye lingers longer—that one’s price goes up. It should.
आपकी आंख हर जगह ज्यादा देर नहीं रुकती। आंख के रुकने की सीमाएं हैं। अगर आप किसी आदमी को जरा ही ज्यादा देर घूर कर देखें, तो झगड़ा शुरू हो जाएगा। क्योंकि इस आंख की सीमा है। जब आप सिर्फ देखते हैं, जस्ट लुकिंग, एक फिंकती हुई नजर, उसका कोई मतलब नहीं होता। लेकिन जब आप रुक कर देखते हैं, उसका मतलब होता है, पसंदगी शुरू हो गई। दूसरा आदमी बेचैन हो जाता है।
The eye does not linger long everywhere; there are limits. If you stare a little longer at someone, a quarrel will begin—because the eye has a limit. When you are just looking, a flung glance—no meaning. But when you pause, it has meaning—liking has begun. The other becomes uneasy.
आप जब भीतर बोल रहे हैं, आपके भीतर जब यंत्र चल रहा है शब्दों का, तब बाहर भी आपके शरीर, आपकी आंख, सब तरफ से प्रकट होता रहता है। लेकिन जब आप भीतर शून्य हो जाते हैं, तो बाहर शरीर भी शून्य हो जाता है। बुद्ध की प्रतिमा देखी या महावीर की प्रतिमा देखी? यह प्रतिमा बाहर से बिलकुल शून्य है। यह बाहर से इसीलिए शून्य है कि भीतर सब शून्य हो गया है। इसमें कोई हलन-चलन नहीं है। सब ठहर गया है। जैसे पानी बिना तरंग के हो गया हो! जैसे हवा न चलती हो कमरे में और दीए की लौ ठहर जाए! ऐसे जब आप शून्य होते हैं, तब केंद्र पर पहुंचते हैं।
When your inner machine of words is running, it shows outside—in body, in eyes. But when you become Shunya within, the body outside also becomes Shunya. Have you seen Buddha’s image or Mahavira’s? From outside, it is utterly Shunya—because inside all has become Shunya. There is no movement; all has stilled—like water without ripple; like a flame unmoving in a windless room. When you are Shunya, you come to the center.
और लाओत्से कहता है, अपने केंद्र में स्थापित होना ही श्रेयस्कर है। शब्दों में भटकना नहीं, शून्य में ठहर जाना ही श्रेयस्कर है।
And Lao Tzu says: abiding in one’s center is best. Do not wander in words; come to rest in Shunya.
आज इतना ही। शेष हम कल। लेकिन अभी जाएंगे नहीं। एक पांच मिनट, कीर्तन शायद आपको शून्य में पहुंचा दे। शायद आपको परिधि से धका दे और अपने केंद्र पर पहुंचा दे।
Today, only this much. The rest, tomorrow. But do not leave yet. For five minutes, perhaps the kirtan may bring you to Shunya—may push you off the periphery and bring you to your own center.
