Skip to content
Osho

Tao Upanishad #125

4 April 1975 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

लाओत्से आदर्शवादी नहीं है। यही उसका आदर्श है। इस मूलभूत बात को पहले समझ लें।

Lao Tzu is not an idealist. This is his ideal. Understand this fundamental point first.

आदर्शवादी का अर्थ है जिसने जीवन की सहजता और निसर्ग के पार, जीवन की सहजता और निसर्ग से ऊपर, जीवन की सहजता और निसर्ग के विपरीत, कोई आदर्श नियत किया है; जो मनुष्य से कहता है, तुम्हें ऐसा होना चाहिए; जो मनुष्य को जैसा वह है वैसा स्वीकार नहीं करता; जो मनुष्य के जीवन में एक द्वंद्व पैदा करता है। तुम जैसे हो, निंदित; तुम्हें कुछ और होना चाहिए, तभी तुम स्वीकार योग्य हो सकोगे। आदर्श का अर्थ है मनुष्य के जीवन में एक कलह का सूत्र। आदर्श का अर्थ है मनुष्य की प्रकृति की गहन निंदा, और कहीं दूर आकाश में ऐसी प्रतिमा का निर्माण, जैसा मनुष्य को होना चाहिए।

An idealist is one who, beyond the spontaneity of life and above nature, even against nature, fixes some ideal; one who tells man, “You should be such and such”; one who does not accept man as he is; one who creates a duality within man’s life. As you are, you are condemned; only when you become something else will you be acceptable. ‘Ideal’ means a seed of conflict in man’s life. ‘Ideal’ means a deep condemnation of man’s nature, and the fabrication—somewhere far away in the sky—of an image of what man ought to be.

लाओत्से आदर्शवादी नहीं है। लाओत्से मनुष्य के निसर्ग को उसकी परिपूर्णता में स्वीकार करता है। वह तुमसे नहीं कहता कि तुम्हें ऐसा होना चाहिए, वह तुमसे कहता है, यह होने की दौड़ छोड़ो। जब तक तुम अपने से भिन्न कुछ होना चाहोगे तब तक तुम मुसीबत में रहोगे। तुम तो वही हो जाओ जो तुम हो। दौड़ो नहीं, अपने को स्वीकार करो।

Lao Tzu is not an idealist. Lao Tzu accepts human nature in its completeness. He does not say to you, “You should become this or that.” He says, “Drop the race of becoming.” As long as you desire to be other than you are, you will remain in trouble. Become what you are. Do not run—accept yourself.

निसर्ग ही परम निष्पत्ति है; उसके पार कुछ भी नहीं है। उसके पार मनुष्य के मन की अंधी दौड़ है, और कल्पनाएं हैं, और सपनों के इंद्रधनुष हैं, जिन्हें न कभी कोई पूरा कर पाया है--क्योंकि वे पूरे किए ही नहीं जा सकते--और न कभी कोई पूरा कर सकेगा। क्योंकि उनका स्वभाव ही असंभव पर निर्भर है। आदर्श ही क्या अगर असंभव न हो! आदर्श का प्राण ही उसका असंभव होना है। और वहीं उसकी अपील है, आकर्षण है। क्योंकि अहंकारी आदर्श में इसीलिए उत्सुक होता है कि वह असंभव है; वह गौरीशंकर जैसा है, जिस पर चढ़ना करीब-करीब होगा नहीं। और गौरीशंकर पर तो कोई चढ़ भी जाए, आदर्श पर कोई कभी नहीं चढ़ पाता। तुम जितने उसके करीब पहुंचते हो उतना ही तुम्हारा अहंकार आदर्श को ऊंचा उठाने लगता है। इसलिए तुम कभी करीब नहीं पहुंचते; तुम में और तुम्हारे आदर्श में सदा उतनी ही दूरी रहती है जितनी पहले थी, अंतिम दिन भी उतनी ही दूरी रहती है।

Nature is the ultimate consummation; there is nothing beyond it. Beyond it is only the mind’s blind race, imaginations, and rainbow-bridges of dreams that no one has ever fulfilled—nor can ever fulfill—because they are in their very essence impossible. What is an ideal if it is not impossible! The very life of the ideal is its impossibility. There lies its appeal, its charm. The ego becomes eager about the ideal precisely because it is impossible; it is like Gaurishankar—a peak one can almost never climb. And even if someone were to climb Gaurishankar, no one ever climbs an ideal. The nearer you come, the more your ego raises the ideal higher. Hence you never arrive; the distance between you and your ideal remains always the same as before—on the last day too, it is the same distance.

आदर्शवादी अपने को ही काटता है, तोड़ता है, किसी प्रतिमा के अनुसार, जो उसकी कल्पना ने तय किया है। ऐसे वह भग्न होता है, भ्रष्ट होता है। ऐसे धीरे-धीरे वह प्रतिमा तो कभी निर्मित नहीं होती जो उसके सपनों ने संजोई थी; लेकिन जो प्रतिमा प्रकृति ने उसे दी थी वह जरूर खंडित और खंडहर हो जाती है। तुम परमात्मा तो नहीं बन पाते; आदमियत भी खो जाती है। तुम जो होना चाहते थे, वह तो नहीं हो पाते; तुम जो थे, वह भी खो जाता है। विषाद के सिवाय हाथ में कुछ भी लगता नहीं।

The idealist hacks at himself, breaks himself to fit some image his imagination has fixed. Thus he becomes fractured, corrupted. The image dreamed of is never constructed; but the image nature gave him certainly becomes shattered and in ruins. You do not become a Paramatma; even your humanity is lost. You fail to become what you wanted; and what you were is lost as well. In your hands remains nothing but sorrow.

सभी आदर्शवादी दुखी मरते हैं, क्योंकि असफल मरते हैं। तुम अगर आदर्शवादियों का जीवन ठीक से समझने की कोशिश करो तो तुम उनसे ज्यादा तनावग्रस्त आदमी न पाओगे। वे जीवन की हर छोटी सी चीज को समस्या बना लेते हैं; जीवन को जीने की कला भूल ही जाते हैं। वे जीवन के साथ शत्रुता का व्यवहार करते हैं, मित्रता का नहीं।

All idealists die unhappy because they die unsuccessful. If you examine the lives of idealists closely, you will not find men more tense than they. They turn every small thing into a problem; they entirely forget the art of living. They behave toward life as toward an enemy, not a friend.

ऐसा हुआ कि मैं विनोबा के एक आश्रम में, बोधगया में, मेहमान था। पता नहीं कैसे उन्होंने मुझे आमंत्रित कर लिया। जो युवती मेरे भोजन और मेरी देख-रेख के लिए तय की गई थी, आश्रमवासिनी, वह मुझे अति उदास दिखाई पड़ी, मुर्दा-मुर्दा मालूम हुई। तो दूसरे-तीसरे दिन मैंने उससे पूछा कि तू इतनी उदास क्यों है? तो वह रोने लगी, जैसे किसी ने उसका घाव छेड़ दिया। उसने अपनी पूरी कहानी मुझे कही।

It so happened I was a guest at one of Vinoba’s ashrams, in Bodh Gaya. I don’t know how they invited me. The young woman assigned to my meals and care, an ashram resident, appeared deeply sad to me, like a corpse. After a day or two I asked her, “Why are you so sad?” She began to weep, as if I had touched a wound. She told me her whole story.

उसने मुझे कहा कि मैं बड़ी पापिनी हूं; मुझसे बड़ा अपराधी और कोई भी नहीं; और अपने ही पाप में दबी मैं मर रही हूं। पूछा कि क्या तूने पाप किया होगा? अभी तेरी कोई इतनी उम्र भी नहीं कि बहुत पाप तू कर सके। तू मुझे कह। उसने कहा कि मैं इस आंदोलन में सम्मिलित हुई भूदान के, तो विनोबा ने मुझे ब्रह्मचर्य का व्रत दिलवा दिया। और वह मैं सम्हाल न पाई। और एक युवक के प्रेम में पड़ गई। वह युवक भी ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया था। तो प्रेम हमें पाप जैसा लगने लगा, क्योंकि प्रेम के कारण ही तो ब्रह्मचर्य का व्रत टूट रहा है। आत्मग्लानि भर गई। अपराध। तो विनोबा के सामने हम दोनों ने प्रार्थना की कि आप ही कुछ उपाय बताएं, हम बहुत मुश्किल में पड़ गए हैं। न हम प्रेम छोड़ सकते हैं, और न ही हमारी तैयारी है कि हम व्रत को तोड़ दें, क्योंकि वह तो जीवन भर के लिए दुख हो जाएगा। तो हम मझधार में उलझ गए हैं।

She said, “I am a great sinner. None more criminal than I. I am dying pressed beneath my sin.” I asked, “What sin could you have committed? You haven’t yet lived long enough to have sinned so much. Tell me.” She said, “I joined the Bhoodan movement; Vinoba gave me the vow of Brahmacharya. I could not manage it. I fell in love with a young man. He too had taken the vow of Brahmacharya. So love began to feel like sin to us, for it was love through which the vow was breaking. We were filled with self-condemnation, guilt. We both prayed before Vinoba-ji, ‘Please suggest some way; we are in great difficulty. We cannot leave love, and we are not ready to break the vow either, for that would be sorrow for a lifetime. We are tangled in midstream.’

विनोबा पहले तो नाराज हुए, क्योंकि व्रत को तोड़ने की बात ही साधु पुरुषों को बुरी लगती है। लेकिन कोई उपाय न देख कर उन्होंने कहा, फिर ऐसा करो, तुम दोनों विवाह कर लो।

युवक-युवती प्रसन्न हुए। उनका विवाह भी हो गया। वे विनोबा से आशीर्वाद लेने गए। उन्होंने आशीर्वाद दिया और आशीर्वाद देते समय कहा कि अब तुम ऐसा करो, तुम्हारा विवाह भी हो गया, अब तुम दोनों आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत ले लो। भीड़ की करतल ध्वनि! बड़ी सभा थी। विनोबा का प्रवाह वाणी का, व्यक्तित्व का प्रभाव! मन तो उनके सकुचाए कि यह तो फिर वही झंझट खड़ी हुई। लेकिन अहंकार जागा। और इतनी भीड़ के सामने कैसे इनकार करो कि हम ब्रह्मचर्य का व्रत लेने को तैयार नहीं हैं! अहंकार ने सिर उठाया। प्रेम को दबा दिया। निसर्ग को दबा दिया क्षण के प्रभाव में। और इतने लोगों की नजरें अहंकार को बढ़ाने में बड़ा काम करती हैं। फिर लोग क्या कहेंगे कि विनोबा ने कहा और हम व्रत न ले सके! दोनों ने व्रत ले लिया।

“First Vinoba was angered—for talk of breaking a vow is bitter to saintly men. Seeing no other way, he said, ‘Then get married.’ We were happy. Our marriage took place. We went to receive his blessings. He blessed us and, while blessing, said, ‘Now do this—since you are married, take a lifelong vow of Brahmacharya, both of you.’ Thunderous applause! A vast assembly. Vinoba’s flow of speech, the impact of his personality! Our hearts hesitated—‘Again the same trouble!’ But the ego arose. And in front of such a crowd, how could we refuse to take the vow of Brahmacharya? The ego lifted its head. Love was suppressed. Nature was suppressed under the moment’s impact. The gazes of so many people work greatly to inflate the ego. ‘What will people say—that Vinoba told us, and we could not take the vow!’ So both of us took the vow.”

अब और भयंकर संघर्ष शुरू हुआ। अब पति-पत्नी हो गए। अब तक तो दूर-दूर थे; अब एक मकान में हो गए। और अब एक चौबीस घंटे निसर्ग से कलह की स्थिति बन गई। तो उस युवती ने कहा कि हम रात सोते थे, तो युवक दूसरे कमरे में, मैं दूसरे कमरे में। वह ताला लगा देता और चाबी खिड़की से मेरे कमरे में फेंक देता कि कहीं रात, किसी अचेतन प्रवाह में, किसी वृत्ति के वेग में, कहीं व्रत न टूट जाए।

“Then an even more terrible struggle began. Now we had become husband and wife. Until then we had been apart; now we were in one house. Now a twenty-four-hour state of conflict with nature began. At night,” she said, “he slept in one room, I in another. He would lock his door and throw the key through the window into my room, lest in some unconscious flow, in some surge of impulse, the vow be broken.”

सो सकेंगे? शांत हो सकेंगे? बेचैनी बढ़ती गई। युवती को हिस्टीरिया के फिट आने लगे। और युवक इसको और न सह सका, इस अवस्था को, तो पदयात्रा पर निकल गया। जब मैं गया तो पति मौजूद न था। फिर भी वह युवती यह नहीं समझ पा रही है कि भूल कहीं विनोबा की है। कहीं साधु पुरुष भूल करते हैं? वे तो सदा तुम्हें ऊंचा ही उठाने में लगे रहते हैं। भूल है तो तुम्हारी ही है।

“Could we sleep? Could we be at peace? Restlessness went on growing. I began to have hysterical fits. The young man could no longer bear this state, and set off on padayatra. When I came, my husband was not present. Still I cannot understand how the mistake could be Vinoba’s. How can saintly men make a mistake? They are always lifting you upward. If there is a mistake, it must be mine!”

तो आत्मग्लानि से भरी जा रही है। और अनेक बार सोचती है कि आत्महत्या कर लूं, क्योंकि कहीं व्रत न टूट जाए; उससे तो बेहतर खुद ही मिट जाना है। यह युवती शांति को, ध्यान को, समाधि को उपलब्ध हो सकेगी? इस युवती के तो जीवन की साधारण स्वाभाविकता ही नष्ट हो गई। अब तो इसके लिए कोई द्वार न रहा। यह सिर्फ ग्लानि से भरेगी, सड़ेगी। इसमें आत्मा का जन्म होगा? इसका तो शरीर भी मर गया।

She was filling herself with self-condemnation, thinking many times of suicide—lest the vow break; better to erase oneself. Can such a girl attain peace, meditation, Samadhi? The simple naturalness of life is destroyed. No doorway remains. She will only fill with guilt, will rot. Will the soul be born in her? Even her body has died.

निसर्ग के विपरीत ले जाने वाले दुश्मन हैं। और अगर कहीं कोई परमात्मा है तो वह निसर्ग के साथ बह कर ही उपलब्ध होता है, विपरीत चल कर नहीं। अगर कहीं कोई ब्रह्मचर्य है तो वासना की समझ से ही उसका फूल खिलता है, वासना से लड़ कर नहीं।

Those who lead you against nature are enemies. And if there is a Paramatma, He is attained by flowing with nature, not by going against it. If there is Brahmacharya, its flower blossoms only through understanding of desire, not by fighting desire.

आदर्शवादी का अर्थ है जो तुम्हें तुम्हारी प्रकृति के खिलाफ संघर्ष में उतरवा दे। एक बार तुम फंस गए तो उस जाल के बाहर आना करीब-करीब मुश्किल है। क्योंकि जाल ऐसा है कि तुम्हें खुद भी लगेगा कि बात तो बिलकुल ठीक है। ब्रह्मचर्य में क्या भूल है? ब्रह्मचर्य से सुंदर और क्या? वासना से ज्यादा दूषित और क्या? वासना तो गंदगी है और ब्रह्मचर्य तो फूल है! लेकिन तुम्हें पता, कमल कीचड़ में खिलता है। माना कि वासना कीचड़ है, लेकिन कमल कीचड़ के खिलाफ नहीं खिल सकता। और माना कि ब्रह्मचर्य कमल है, लेकिन कमल कीचड़ से ही उपजता है। कमल कीचड़ का ही रूपांतरण है। कमल कीचड़ ही है अपनी परिपूर्ण नैसर्गिक अवस्था में खिल गया; कीचड़ में जो छिपा था वह प्रकट हो गया।

‘Idealist’ means one who thrusts you into a struggle against your nature. Once you are trapped, coming out of that net is almost impossible. The net is such that even to you it will seem perfectly right. What fault can there be in Brahmacharya? What is more beautiful than Brahmacharya? What more filthy than lust? Lust is dirt, Brahmacharya is a flower! But remember, the lotus blooms in the mud. Granted lust is mud, but the lotus cannot bloom against the mud. And granted Brahmacharya is a lotus, it arises only from the mud. The lotus is a transformation of the mud. The lotus is mud blossomed into its own perfect naturalness; what was hidden in the mud is revealed.

आदर्शवादी कीचड़ और कमल को लड़ाता है। और जैसे ही लड़ाई शुरू हो जाती है, तुम कीचड़ ही रह जाते हो। कमल फिर पैदा ही नहीं होगा। क्योंकि कमल तो कीचड़ का ही प्रवाह है। कमल तो कीचड़ से ही आता है। कीचड़ और कमल के बीच कोई दुश्मनी नहीं है; बड़ी गहन दोस्ती है। वासना से ही खिलता है ब्रह्मचर्य का कमल। करुणा का कमल आता है क्रोध से ही। त्याग भोग का सार है। उपनिषद कहते हैं: त्येन त्यक्तेन भुंजीथा। उन्होंने ही त्यागा जिन्होंने भोगा। भोगोगे ही नहीं, त्यागोगे कैसे? भोग को ही न जाना, त्याग को तुम जानोगे कैसे? त्याग तो बहुत दूर है। भोग तो मार्ग है; त्याग मंजिल है। मार्ग का ही त्याग कर दिया; मंजिल कैसे मिलेगी?

The idealist sets the mud and the lotus to fight. The moment the fight begins, you remain mud; the lotus will never be born—because the lotus is the very flow of the mud, it comes from the mud. Between mud and lotus there is no enmity; there is a deep friendship. From lust blossoms the lotus of Brahmacharya. The lotus of compassion arises out of anger. Renunciation is the essence of enjoyment. The Upanishads say: tena tyaktena bhunjitha. Only those renounce who have enjoyed. If you never enjoy, how will you renounce? If you have not known enjoyment, how will you know renunciation? Renunciation is far off; enjoyment is the path; renunciation is the goal. If you drop the path, how will you reach the goal?

तो दुनिया में दो तरह के लोग हैं। और बड़ी समझदारी की जरूरत है चुनाव करने की, अन्यथा तुम किसी न किसी जाल में उलझ ही जाओगे। एक तरह के लोग हैं जिनको हम कहें आदर्शवादी, आइडियलिस्ट। उसमें दुनिया में जितने सौ प्रसिद्ध लोग हैं, उनमें से निन्यानबे आ जाते हैं। निन्यानबे महापुरुष आदर्शवादी हैं। उन्होंने ही तो नरक बना दिया पृथ्वी को। उनके ही पदचिह्नों पर चल कर तो तुम भटके हो। लेकिन गणित ऐसा है कि तुम्हें यह कभी समझ में न आएगा कि महात्मा ने डुबाया; तुम्हें यही समझ में आएगा कि तुम खुद ही डूबे, क्योंकि तुमने महात्मा की मानी न। महात्मा की मान कर ही डूबे हो तुम। लेकिन भीतर तर्क यही कहेगा कि अगर मान लेते और ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हो जाते तो क्यों डूबते? डूबे इसलिए कि तुम माने नहीं!

So there are two kinds of people in the world. And great discretion is needed in choosing, otherwise you will get caught in some net or other. One kind we can call idealists. Of the hundred famous figures, ninety-nine belong here. Ninety-nine great men are idealists. They have made the earth into hell. It is by treading in their footprints that you have gone astray. But the mathematics is such that you never understand that the ‘mahatma’ drowned you; you think you drowned yourself because you did not obey the mahatma. In truth, it is by obeying that you drowned. Yet logic inside will insist, “Had we obeyed and attained Brahmacharya, how could we have drowned? We drowned because we did not obey!”

अब यह बड़ा जटिल जाल है। जटिल इसलिए है कि तुम्हारा मन कहेगा कि जो महात्मा ने कहा था वह कर लेते और फिर न पहुंचते तब महात्मा का दोष था। तुम पूरा किए ही नहीं तो पहुंचोगे कैसे? और महात्मा ने जो कहा था वह ऐसा था कि वह पूरा किया ही नहीं जा सकता। इसलिए जाल भयंकर है।

This is a complex net. Complex because your mind says, “Had we done exactly what the mahatma said, and still not reached, then he would be at fault. We did not do it fully—how could we reach?” And what he told you was of such a sort that it cannot be done. Hence the net is terrible.

महात्मा ने कहा था, प्रकृति से लड़ो। तुम प्रकृति के पुतले हो; लड़ोगे कैसे? रोआं-रोआं प्रकृति का है, धड़कन-धड़कन प्रकृति की है, श्वास-श्वास प्रकृति की है; जिस ऊर्जा से तुम लड़ने चले हो, वह भी प्रकृति की है। प्रकृति में ही छिपा है परमात्मा। परमात्मा कोई प्रकृति का शत्रु नहीं है; प्रकृति में ही छिपा है, प्रकृति का ही गहनतम रूप है। अगर प्रकृति मंदिर है तो परमात्मा विराजमान प्रतिमा है उस मंदिर में ही।

The mahatma said, “Fight against nature.” How will you fight? You are a puppet of nature. Every hair is of nature, every heartbeat, every breath. The very energy with which you go to fight is of nature. The Paramatma is hidden in nature. The Paramatma is no enemy of nature; He is hidden in it—its innermost form. If nature is the temple, the Paramatma is the installed deity within that very temple.

असंभव को जब तुम करने में लग जाओगे तो एक कठिन जाल पैदा होगा। वह कठिन जाल यह है कि असंभव पूरा न होगा, और जब पूरा न होगा तब तुम कैसे कह सकोगे कि जो बताया गया था वह गलत था। तब तुम्हें ऐसा लगेगा कि पूरा न कर पाया, यह मेरी कमजोरी है। तब तुम आत्मग्लानि से भरोगे। तब तुम निंदा से भरोगे। तब तुम स्वयं को घृणा करने लगोगे; स्वयं को ऐसा देखोगे जैसे पाप की खान। बड़े मजे की बात है, महात्मा तुम्हें आत्मा तो नहीं दे पाते, तुम्हारी आत्मा को कलुषित कर देते हैं।

When you set yourself to do the impossible, a cruel net is born: the impossible is never fulfilled; and since it is not fulfilled, how will you say that what was told to you was wrong? It will feel as if you did not accomplish it because of your weakness. You will then fill with self-condemnation, with blame, begin to loathe yourself, see yourself as a mine of sin. What a strange thing—mahatmas do not give you the soul; they pollute your soul.

मैं उन्हें महात्मा नहीं कहता। मेरे तो महात्मा की परिभाषा यही है कि जिसके पास तुम्हें आत्मा उपलब्ध हो। लाओत्से मेरे अर्थों में महात्मा है। सौ में कभी एक महापुरुष लाओत्से जैसा होता है जो प्रकृति को स्वीकार करता है, और उसी गहन स्वीकार में से सूत्र को खोज लेता है जिसके सहारे तुम धीरे-धीरे बिना किसी असंभव प्रक्रिया में उतरे मंजिल को उपलब्ध हो जाते हो। और गुरु तो वही है जो तुम्हें ऐसा मार्ग दे दे जो सुगमता और सहजता से जीवन के परम निष्कर्ष को निकट ले आए।

I do not call them mahatmas. For me the definition of a mahatma is: through whom you become available to your soul. Lao Tzu, in my sense, is a mahatma. Perhaps once in a hundred, a great man like Lao Tzu appears who accepts nature and, in that deep acceptance, finds the thread by which you, slowly, without entering any impossible process, arrive at the goal. And a guru is one who gives you such a path as—with ease and simplicity—brings near life’s ultimate conclusion.

तुम बहुत चकित होओगे, क्योंकि लाओत्से जो आदर्श बता रहा है, वे तुम्हें आदर्श जैसे ही न लगेंगे। लाओत्से ब्रह्मचर्य की बात ही नहीं करता, क्योंकि लाओत्से जानता है कि अगर तुमने सहजता सीख ली और सहजता से कामवासना को जी लिया तो ब्रह्मचर्य अपने से पैदा हो जाएगा। उसकी चर्चा की कोई जरूरत नहीं है। ब्रह्मचर्य की चर्चातो वहां चलती है जहां वह पैदा नहीं हो पाता। वहां ब्रह्मचर्य का बड़ा गुणगान चलता है, बड़ी स्तुति चलती है। वह स्तुति इसीलिए चल रही है। वह धुआं है, जिसके भीतर दबी हुई वासना पड़ी है। और जीवन भर लोग संघर्ष करते हैं, कुछ भी तो उपलब्ध नहीं कर पाते। फिर भी तुम नहीं जागते।

You will be surprised, because the ‘ideals’ Lao Tzu suggests do not look like ideals to you at all. Lao Tzu does not talk of Brahmacharya, because he knows that if you learn spontaneity and live desire naturally, Brahmacharya will arise on its own. There is no need to preach it. Brahmacharya is talked about precisely where it fails to flower. There it is praised and glorified. That very praise is smoke, beneath which a hidden desire lies. And people struggle all their lives and attain nothing. Yet you do not wake up.

महात्मा गांधी ने जीवन भर ब्रह्मचर्य के लिए चेष्टा की; अंत तक उपलब्ध नहीं कर पाए। फिर भी तुम नहीं जागते। और महात्मा गांधी नहीं कर पाए तो तुम सोचते हो, तुम कर लोगे? तुम्हें यह खयाल ही नहीं आता कि महात्मा गांधी जितना श्रम तुम कर सकोगे? अथक श्रम किया; उनके श्रम में कोई जरा भी कमी नहीं है। लेकिन श्रम करने से ही थोड़े मंजिल पास आ जाती है; दिशा भी तो ठीक होनी चाहिए। तुम कितना ही दौड़ो, दौड़ने से थोड़े ही मंजिल पर पहुंच जाओगे। कभी-कभी धीमे चलने वाला भी मंजिल पहुंच सकता है, अगर दिशा ठीक हो; और दौड़ने वाला भटक जाए, अगर दिशा गलत हो। सच तो यह है, दिशा गलत हो तब तो धीमे ही चलना ठीक है; दौड़ने से तो बहुत दूर निकल जाओगे। दिशा गलत हो तब तो बैठे रहना ही बेहतर है। जल्दी मत करना दौड़ने की, क्योंकि नहीं तो वापस लौटने का फिर श्रम उठाना पड़ेगा।

Mahatma Gandhi strove all his life for Brahmacharya; to the end he did not attain it. Still you do not wake up. And if Gandhi could not, do you think you will? Does it not occur to you that you cannot labor as he labored? Tireless labor—there was no lack in his effort. But just labor does not bring the goal closer; the direction must also be right. However fast you run, you do not reach by running alone. Sometimes one who walks slowly arrives, if the direction is correct; and a runner goes astray, if the direction is wrong. In truth, if the direction is wrong, better to go slowly; running you will go too far. If the direction is wrong, best to sit still. Do not hasten to run, or you will have to make the labor of returning.

महात्मा गांधी ने बड़ा श्रम किया। अगर उनके श्रम पर ध्यान दो तो वह चेष्टा अनूठी है, बहुत कम लोगों ने की है। लेकिन उस श्रम के कारण कुछ उपलब्ध नहीं हुआ। गांधी आदमी ईमानदार थे; तुम्हारे हजारों महात्मा उतने ईमानदार भी नहीं हैं। क्योंकि गांधी को जो उपलब्ध नहीं हुआ, उन्होंने स्वीकार भी किया कि उपलब्ध नहीं हुआ। तुम्हारे हजारों महात्मा स्वीकार भी नहीं करते। वे तो कहे चले जाते हैं कि उन्हें उपलब्ध हो गया जो उन्हें उपलब्ध नहीं हुआ है। वे उसकी घोषणा करते रहते हैं कि उन्होंने पा ही लिया जो उन्होंने बिलकुल नहीं पाया है, जिसकी गंध भी उन्हें नहीं मिली है। तो गांधी ईमानदार हैं, लेकिन गलत हैं। कोई ईमानदारी से ही तो ठीक नहीं हो जाता। ईमानदारी ठीक है अपने आप में। इसलिए मुझे आशा है कि अगले जन्म में गांधी रास्ते को पकड़ लेंगे, क्योंकि ईमानदारी का एक सूत्र उनके हाथ में है। तुम्हारे महात्माओं को तो अनेक-अनेक जन्मों तक भटकना पड़ेगा। उनके पास तो ईमानदारी का सूत्र भी नहीं है।

Gandhi labored greatly. His endeavor, in itself, is unique. Few have labored so. But because of that labor, nothing was attained. Gandhi was an honest man; thousands of your mahatmas are not even that honest. What Gandhi did not attain, he confessed he did not attain. Your mahatmas do not confess. They go on declaring they have attained what they have not, what they have not even smelled. Gandhi is honest, but wrong. One does not become right merely through honesty. Honesty is good in itself. Therefore I have hope that in a next birth Gandhi will take the right road, because the thread of honesty is in his hands. Your mahatmas will wander for many births; even honesty is not with them.

गांधी ने स्वीकार किया है कि सत्तर साल की उम्र में भी उनको स्वप्नदोष हो जाता है। हो ही जाएगा। इसमें कसूर वासना का नहीं है; इसमें कसूर गांधी का वासना के खिलाफ लड़ने का है। तुम जिस चीज से लड़ोगे वही तुम्हारे सपनों को घेर लेगी। तुम जिस चीज से दिन भर जूझोगे, तो दिन भर तो तुम जूझ सकते हो, क्योंकि चेतन मन काम करता है। लेकिन रात चेतन मन सो जाएगा; जिसने व्रत लिया, संकल्प किया, वह मन तो सो जाएगा। रात तो दूसरा मन जगेगा जिसे तुम्हारे व्रत का कोई पता ही नहीं है। रात तो नैसर्गिक मन जगेगा। सांस्कृतिक, सामाजिक, सभ्यता का दिया हुआ मन तो थक गया दिन भर में, वह सो जाएगा। वह तो बहुत छोटा सा है, दसवां हिस्सा है तुम्हारे मन का; वह जल्दी थक जाता है, दिन भर के काम में, व्यवसाय में रुक जाता है। रात तो तुम्हारा जो नौ गुना बड़ा मन है प्रकृति का, वह जागेगा। उसको पता ही नहीं कि तुम महात्मा हो; उसको पता ही नहीं कि तुमने ब्रह्मचर्य का संकल्प ले लिया है; उसने यह खबर ही नहीं सुनी। तुम्हारे चेतन मन और अचेतन मन के बीच बड़ा फासला है; खबर तक नहीं पहुंचती, संवाद का साधन भी नहीं है। और तुम्हें पता भी नहीं है कि तुम कैसे खबर पहुंचाओ। लड़ाई भी कोई संवाद की व्यवस्था है? खबर पहुंचाने का मतलब होता है कि चेतन और अचेतन करीब आएं। लड़ाई से तो दूरी बढ़ती जाती है। जिससे भी तुम लड़ोगे उससे दूरी बढ़ जाती है। दुश्मन से कहीं निकटता हो सकती है?

Gandhi confessed that even at seventy years of age he had nocturnal emissions. And so it will be. The fault is not of desire; the fault is Gandhi’s fighting against desire. Whatever you fight will surround your dreams. What you struggle with all day—by day you can struggle, for the conscious mind is at work. But at night the conscious mind goes to sleep; the mind that took the vow, the resolve, goes to sleep. Another mind awakens at night, one that knows nothing of your vows. At night the natural mind awakens. The cultural, social, civilized mind is fatigued—it sleeps. It is very small, a tenth part of your mind; it tires quickly—stops with the day’s work and affairs. At night the other mind awakens—nine times bigger—the mind of nature. It knows nothing of your being a mahatma, nothing of your vow of Brahmacharya; it has never heard the news. There is a great distance between your conscious and unconscious; news does not reach, there is no channel of communication. And you do not know how to convey it. Is fighting any arrangement for communication? To convey news means conscious and unconscious come near. Fighting increases distance. With whom you fight, the distance from him increases. Can there be closeness with an enemy?

तो गांधी के चेतन-अचेतन मन में जितना फासला है उतना तुम्हारे चेतन-अचेतन मन में भी नहीं है; भारी फासला है! उन्होंने तो अचेतन को बिलकुल दूर फेंक दिया है जैसे उससे कुछ लेना-देना नहीं है। उससे तो घबड़ाहट है, दुश्मनी है; उसी से तो लड़ाई है; उसी के कारण तो बार-बार कामवासना मन को पकड़ती है। रात चेतन मन तो सो गया, अचेतन जागा। अब इस अचेतन को न महात्मा होने का पता है, न सभ्यता-संस्कृति का कोई पता है; यह तो नैसर्गिक मन है। यह तो वैसा ही है जैसा पशुओं का है, साधारण आदमियों का है, पक्षियों का है। इस नैसर्गिक मन की वासना तो अछूती, अदम्य है; वह उठेगी, सपने बनाएगी। जिसे तुम जीवन में जागते में नहीं भोग पाए, अचेतन मन उसे निद्रा में सपने बना कर भोग लेगा। स्वप्नदोष स्वाभाविक है।

The gap between Gandhi’s conscious and unconscious is greater than yours; a vast distance! He threw the unconscious far away as if it had nothing to do with him. There is fear and enmity with it; it is the very cause through which desire grasps the mind again and again. At night, the conscious mind sleeps; the unconscious awakens. This unconscious knows nothing of being a mahatma, nothing of civilization or culture; it is natural—like animals, ordinary people, birds. Its desire is untouched, indomitable; it will rise and weave dreams. What you could not live awake, the unconscious will live in sleep via dreams. Nocturnal emission is natural.

तुम्हारे सौ में से निन्यानबे महात्मा स्वप्नदोष से पीड़ित होंगे। लेकिन कौन कहे? और कह कर कौन झंझट ले? वे राजी भी नहीं होंगे। लेकिन गांधी ईमानदार हैं; उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस स्वीकृति में ही उनके अगले जन्मों की संभावना है कि वे रूपांतरित हो जाएं। लेकिन गांधी के पीछे बहुत से अनुयायी पैदा हो जाएंगे। ये अनुयायी बड़ी मुश्किल में पड़ेंगे, और ये अनुयायी ऐसी स्थिति में आ जाएंगे जिसको कि करीब-करीब विक्षिप्तता कहा जा सकता है।

Ninety-nine out of a hundred of your mahatmas will be afflicted by it. But who will speak? Who will take the trouble? They will not agree either. Gandhi was honest; he acknowledged it. In that very acknowledgement lies his possibility of transformation in future births. But Gandhi will leave behind followers; they will fall into great difficulty—near a state we might call almost derangement.

अब गांधी कहते हैं, अस्वाद व्रत है! स्वाद मत लो!

तुम्हें भी बात जमती है कि क्या भोजन में स्वाद ले रहे हो? रखा क्या है भोजन में? निंदा के स्वर बड़ा तर्क रखते हैं अपने पीछे, क्या रखा है भोजन में? कोई भी निंदा कर सकता है भोजन की। और तुम्हें भी निंदा जमती है, क्योंकि तुम कभी ज्यादा खा जाते हो, कभी पेट में तकलीफ होती है, वजन बढ़ता जाता है, चर्बी बढ़ती जाती है, बीमारियां आती हैं। तुम्हें भी लगता है कि ज्यादा भोजन करके तुम दुख ही तो पा रहे हो। और इतनी बार तो भोजन कर लिया, कुछ मिला तो है नहीं। इस स्वाद में रखा भी क्या है? जरा सा जीभ पर स्पर्श हुआ, स्वाद खो गया। और जिंदगी भर तो यही दोहरा रहे हो। अस्वाद व्रत है! स्वाद मत लो! बिना स्वाद के भोजन करो!

Now Gandhi says, ‘There is a vow of non-taste—do not taste!’ The argument seems to you sound: what is there in taste? Food—what’s in food? Voices of condemnation carry long reasonings; what is there in food? Anyone can condemn food. It strikes you too, for sometimes you overeat; the stomach aches; weight increases; fat accumulates; illnesses come. You feel you are suffering by overeating. You say, “What is there in this taste? A touch upon the tongue, and the taste is gone. And life long the same repetition.” So—non-taste is a vow! Do not taste! Eat without taste!

अब बड़ी मुश्किल में पड़ोगे। यह होगा कैसे? बिना स्वाद के भोजन कैसे करोगे? और जितना भोजन बिना स्वाद के करने की कोशिश करोगे, तुम पाओगे, स्वाद की आकांक्षा उतनी ही प्रगाढ़ होती जाती है।

Now you are in trouble. How will this be? How will you eat without taste? And the more you try to eat without taste, the more intense the craving for taste becomes.

गांधी अपने भोजन को बिगाड़ने के लिए नीम की चटनी साथ में रख लेते थे।

अब नीम की भी कोई चटनी होती है? लेकिन अस्वाद जिसने व्रत ले लिया, उसके काम की है। लेकिन नीम की चटनी भी स्वाद है; कड़वा स्वाद है। उससे तुम स्वाद को मार सकते हो, अस्वाद को उपलब्ध नहीं हो सकते। वह तो तरकीब छिपाने की है, वह तो भोजन को बिगाड़ने की है। ध्यान रखें, कुस्वाद अस्वाद नहीं है, वह भी स्वाद है। लेकिन अगर नीम की चटनी खा ली भोजन के साथ बार-बार तो भोजन का स्वाद बिगड़ जाएगा; तुम कैसे अस्वाद को उपलब्ध हो जाओगे?

To ruin his meal Gandhi kept neem-chutney beside him. Is there such a thing as chutney of neem! But for one who has taken the vow of non-taste, it is useful. Yet neem-chutney is also a taste; it is bitter taste. With it you can kill taste, but you cannot attain non-taste. It is a trick to conceal, a way to ruin food. Remember: bad taste is not non-taste; it is taste. But if you keep eating neem-chutney, food’s taste will be spoiled; how will you attain non-taste?

लेकिन अनुयायी तो मिल जाते हैं इन बातों के लिए भी। और फिर एक बड़े महिमाशाली व्यक्तित्व का प्रभाव होता है। लुई फिशर अमरीका से गांधी को मिलने आया। तो वे तो मेहमानों के भी भोजन में चटनी रखवा देते थे। लुई फिशर साथ ही बैठा भोजन करने। प्रसिद्ध विचारक, लेखक, और गांधी पर उसने बाद में बड़ी महत्वपूर्ण किताब लिखी। तो गांधी ने चटनी रखवाई; वह उनका खास, सबसे ज्यादा मनचीता हिस्सा था भोजन का। क्योंकि अस्वाद सधे कैसे! जीभ को खराब कर लो। क्या जरूरत है रोज-रोज नीम की चटनी खाने की! जीभ पर तेजाब लगवा दो, जल जाए। स्वाद के जो छोटे-छोटे अणु हैं जीभ पर, कोष्ठ हैं, जिनसे स्वाद आता है, उनको जला दो। वह भी लोगों ने किया है। सूरदास ने अपनी आंखें फोड़ ली थीं, सिर्फ इसलिए ताकि सुंदर स्त्रियां दिखाई न पड़ें। क्योंकि सुंदर स्त्रियां दिखाई पड़ती हैं तो वासना जगती है।

लुई फिशर को भी चटनी रखवा दी। लुई फिशर ने गांधी को चटनी खाते देख कर चखा। उसे क्या पता कि यह नीम है! वह तो कड़वा जहर थी। उसका तो सारा मुंह खराब हो गया। लेकिन अब गांधी से कैसे कहे? यही तकलीफ है। और गांधी बड़े रस से ले रहे हैं चटनी को; एक कौर दूसरी चीज का लेते हैं तो चटनी जरूर उसमें मिला लेते हैं। तो लुई फिशर ने सोचा कि होगा कोई भारतीय रिवाज, कोई रहस्यपूर्ण बात होगी; जब इतना बड़ा महात्मा करता है, तो कुछ रहस्य होगा! झंझट में बोलना ठीक भी नहीं, कुछ कहना ठीक भी नहीं। और पश्चिम के लोग इस अर्थ में थोड़े सोच-विचारपूर्ण हैं कि दूसरे की संस्कृति का खयाल रखो; इसका कोई रहस्य होगा, धार्मिक अर्थ होगा; गांधी करते हैं तो निष्प्रयोजन तो नहीं करेंगे। पर उसने देखा कि अगर मैं भी इस चटनी को मिला कर खाऊं तो सारा भोजन ही खराब हो जाएगा और यह तो वमन की हालत हो जाएगी। तो उसने सोचा, बेहतर है इस चटनी को एकबारगी इकट्ठा गटक जाओ, एक ही दफे झंझट होगी, और फिर शांति से भोजन कर लो। तो वह चटनी को गटक गया। गांधी ने कहा कि और चटनी ले आओ; लुई फिशर को बहुत पसंद पड़ी मालूम होता है।

Still, disciples are found even for such things. And then there is the aura of a majestic personality. Louis Fischer came from America to meet Gandhi. He too was served chutney with meals. Sitting together, he saw Gandhi relish it. He tasted it. How was he to know it was neem! It was bitter poison. His whole mouth was ruined. But how to tell Gandhi? Here is the trouble. Gandhi was taking the chutney with delight; each morsel of other food, he mixed with chutney. Louis Fischer thought it must be some Indian custom, some esoteric thing—if so great a mahatma does it, there must be a secret. Best not to make a fuss, not to say anything. Westerners, in this sense, are considerate—respect the other’s culture; there must be a meaning, a religious significance; Gandhi would not do it without purpose. But he saw: if I mix this chutney with food, the entire meal will be spoiled; there will be a gagging. So he thought, “Better to gulp this chutney down at one go—let the nuisance happen once—and then eat peacefully.” He gulped it. Gandhi said, “Bring more chutney. It seems Louis Fischer liked it very much.”

शिष्य ऐसे ही फंसे हैं! शिष्य पूरी की पूरी चटनी इकट्ठी गटक जाते हैं। वे अपना बचाव खोज रहे हैं। लेकिन बचाव है नहीं। लुई फिशर जैसे बुद्धिमान आदमी में यह कहने का साहस नहीं है कि मैं यह चटनी नहीं खाऊंगा। बड़े लोगों का प्रभाव एक तरह की गुलामी मालूम पड़ता है। जैसे तुम गुलाम हो! जैसे तुम्हारे पास अपनी कोई अंतस-चेतना न रही, कि प्रभावशाली लोग जो करते हैं वह ठीक ही करते हैं। और अक्सर प्रभावशाली लोग गलत करते हैं, क्योंकि उनके सारे प्रभाव की गहराई में तो अहंकार होता है। उनके प्रभाव का कारण ही यही है कि उन्होंने अहंकार को खूब सजाया है; कभी-कभी प्रकट हो जाता है। लेकिन इतिहास उसको भी भूल जाएगा।

This is how disciples get trapped. They gulp down the entire chutney to save face. But there is no saving. Louis Fischer, such an intelligent man, did not have the courage to say, “I will not eat this.” The impact of great men looks like a kind of slavery—as if you were a slave, as if you had lost inner discrimination—whatever influential figures do must be right. Often, influential people go wrong, because the source of their impact is ego. They have decorated their ego well; sometimes it shows through. History will forget even that.

गांधी के एक शिष्य मेरे पास थे। उनका नाम तुमने सुना होगा--स्वामी आनंद। एक रात हम साथ ही सोए। तो उन्होंने मुझे कहा कि शुरू-शुरू में जब गांधी भारत आए अफ्रीका से तो वे उनका प्रेस रिपोर्टर का काम करते थे--आनंद स्वामी। तो गांधी ने एक व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बड़े भद्दे, अभद्र शब्दों का उपयोग किया अंग्रेजों के खिलाफ, जैसी कि लोगों को गांधी से अपेक्षा न थी। आनंद स्वामी ने जो रिपोर्ट बनाई उसमें वे भद्दे शब्द, गालियों जैसे शब्द छोड़ दिए। सोचा कि उत्तेजना में कह गए हैं, बाद में खुद भी पछताएंगे।

गांधी ने दूसरे दिन जब रिपोर्ट पढ़ी, आनंद स्वामी को बुलाया और बहुत पीठ थपथपाई और कहा, तुमने ठीक किया, ऐसा ही करना चाहिए। क्योंकि उत्तेजना के क्षण में जो निकल गया उसको जनता तक पहुंचाने की कोई जरूरत नहीं है। तुम जैसा ही रिपोर्टर होना चाहिए!

A disciple of Gandhi came to me—Swami Anand, you may have heard his name. We slept in the same place one night. He told me: when Gandhi first returned to India from Africa, he worked as Gandhi’s press reporter. Gandhi gave a speech in which he used crude, abusive words against the English—words people did not expect from Gandhi. In his report, Anand dropped those crude words, thinking Gandhi had said them in excitement and would later regret it. The next day, Gandhi read the report, called Anand, patted his back, and said, “You did right; this is how it should be. What slipped out in excitement need not be carried to the public. A reporter should be like you!”

आनंद स्वामी बहुत प्रभावित और प्रसन्न। वे मुझे इसीलिए सुना रहे थे कि गांधी ने कितनी मेरी प्रशंसा की। और मैंने उनसे कहा कि अगर मैं गांधी की जगह होता तो उसी दिन तुम्हारा-मेरा संबंध समाप्त था, क्योंकि तुमने झूठ फैलाया! गांधी ने अगर अपशब्द उपयोग किए थे तो अपशब्द रिपोर्ट में होने चाहिए। तुम भी बेईमान हो और तुम्हारे गांधी भी बेईमान हैं जो उन्होंने तुम्हारी पीठ ठोंकी और कहा कि तुमने ठीक किया। गांधी को तो लगा कि ठीक किया, क्योंकि उत्तेजना के क्षण में, जब अहंकार पहरे पर नहीं होता, चीजें निकल जाती हैं। मगर वे वास्तविक हैं, अन्यथा निकलेंगी कहां से? वे भीतर हैं, इसलिए तो बाहर आ जाती हैं। अनगार्डेड मोमेंट, पहरे पर नहीं थे गांधी उस वक्त, बोलने में बह गए। मगर वह असलियत है। न होता भीतर तो निकलता कैसे? तुमने झूठ का प्रचार किया। मैंने कहा कि तुम ऐसा सोचो कि गांधी ने गालियां न दी होतीं और तुमने जोड़ दी होतीं रिपोर्ट में तो गांधी क्या कहते? क्या तुम्हारी पीठ ठोंकते? वे तुम्हें अलग करते उसी वक्त। वे कहते, तुमने यह झूठ कैसे जोड़ा?

Swami Anand was impressed and happy. He told me to show how Gandhi praised him. I said to him, “Had I been in Gandhi’s place, my relationship with you would have ended that day—because you spread falsehood. If Gandhi used abusive words, they should be in the report. You are dishonest, and your Gandhi too is dishonest who patted your back and said you did right.” For Gandhi it seemed right: in moments of excitement, when the guard of the ego is not on duty, things slip out. But they are real—otherwise from where would they come? They were inside, hence the outburst. Unguarded moment—Gandhi was not on guard, swept away in speech. But that is the reality. If it were not inside, how would it come out? You spread a lie. I said, “Think: had Gandhi not abused, and you had added abuses in the report, what would he say? Would he pat your back? He would dismiss you at once: ‘How did you add lies?’”

गालियां न दी जाएं और जोड़ दी जाएं तो झूठ; और गालियां दी जाएं और निकाल ली जाएं तो झूठ नहीं? वह निषेधात्मक झूठ। तुम गांधी की प्रतिमा को सीधा-सीधा क्यों नहीं रखते? फिर बाद में इतिहास में लोग लिखेंगे कि गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ कभी एक अपशब्द का उपयोग नहीं किया! और गांधी की प्रतिमा झूठी होगी। फिर उससे लोग अनुप्राणित होते हैं, प्रभावित होते हैं।

If abuses are not said and you add them, it is a lie; and if abuses are said and you remove them, is it not a lie? A negative lie. Why not keep Gandhi’s image straight and true? Later, history will write that Gandhi never used an abusive word against the English. And Gandhi’s image will be false; then people will be inspired and misled by that.

गांधी कहते थे कि मेरा राजनीति में कोई बड़ा लगाव नहीं है। लेकिन सुभाष के खिलाफ उन्होंने पट्टाभि सीतारामैया को खड़ा किया चुनाव में। फिर एक क्षण में भूल हो गई उनसे, क्योंकि सुभाष जीत गए और पट्टाभि हार गए, तो गांधी के मुंह से निकल गया कि यह मेरी हार है। पट्टाभि सीतारामैया की हार मेरी हार है तो पट्टाभि सीतारामैया की जीत गांधी की जीत होती। निष्पक्ष नहीं हैं! सुभाष को हराने के लिए पूरी-पूरी योजना थी, कुशल राजनीति थी। लेकिन ये सब तथ्य धीरे-धीरे हटा दिए जाते हैं।

Gandhi used to say he had no great attachment to politics. But against Subhas he put up Pattabhi Sitaramayya for election. Then a slip occurred: Subhas won, Pattabhi lost, and Gandhi let slip, “This is my defeat. Pattabhi’s defeat is my defeat”—then Pattabhi’s victory would have been Gandhi’s victory. Not impartial! There was full planning—skillful politics—to defeat Subhas. But such facts get erased gradually.

गांधी के अंतिम जीवन में उनको खुद ही शक आ गया कि जीवन भर का ब्रह्मचर्य कुछ सार नहीं लाया, तो जीवन के अंत में तंत्र की तरफ झुके। जिस तंत्र की मैं बात कर रहा हूं उसको जीवन के अंत में गांधी झुके। मुझे गालियां पड़ रही हैं, पड़ती रहेंगी; लेकिन गांधी का पूरा जीवन कहता है कि आखिर में उनको याद आई कि वह जीवन भर उन्होंने व्यर्थ गंवाया। यह ब्रह्मचर्य ऐसे उपलब्ध नहीं होता! ब्रह्मचर्य उपलब्ध होने के रास्ते और हैं! तब वे तंत्र की तरफ झुके। लेकिन शिष्य घबड़ाए, क्योंकि शिष्यों ने तो पूरी जिंदगी उनका पीछा ब्रह्मचर्य के कारण किया था कि वे महान ब्रह्मचारी हैं। और उन्होंने भी ब्रह्मचर्य के व्रत लिए थे; अब यह क्या होने लगा!

In the last part of his life, Gandhi himself began to suspect that a lifetime of Brahmacharya had brought no essence; toward the end he turned toward Tantra—the very Tantra I am speaking of. I am abused for it—let it be. Gandhi’s whole life says that in the end he remembered: he had wasted his life. Brahmacharya is not attained like this! There are other ways to attain it. He turned to Tantra. But the disciples panicked; they had followed him all their lives because of Brahmacharya—he was the great Brahmachari. They too had taken vows. “Now what is happening!”

तो तुम चकित होओगे कि गांधी के जीवन का वह हिस्सा शिष्यों ने छोड़ ही दिया, उसकी वे बात ही नहीं करते। गांधी के जीवन लिखे जाते हैं, किताबें छापी जाती हैं; वह हिस्सा छोड़ दिया जाता है। तो एक झूठी प्रतिमा बनाई जाती है। जब कि जीवन भर के अनुभव के बाद गांधी का यह खयाल कि तंत्र में शायद कोई रास्ता हो ब्रह्मचर्य को पाने का, इस बात की घोषणा है कि संघर्ष का रास्ता कहीं भी नहीं ले जाता। गांधी जैसे महापुरुष को भी नहीं ले जाता, तुम्हें कहां ले जाएगा!

You will be surprised: that part of Gandhi’s life the disciples have dropped; they do not mention it. In Gandhi’s biographies, that part is omitted. Thus a false image is made. After a lifetime of experience, Gandhi’s feeling that perhaps in Tantra there is a way to Brahmacharya is a declaration that the path of struggle leads nowhere—not even for a great man like Gandhi; how then for you?

लेकिन गांधी के शिष्यों ने गांधी की गर्दन पकड़ ली जब गांधी ने तंत्र के प्रयोग किए। शिष्य भी छोड़ कर जाने लगे। शिष्यों में भी बात फैल गई कि यह आदमी बिगड़ गया है, आखिरी में पतन हो गया। वे ही शिष्य अब बड़े-बड़े गांधीवादी हैं जिन्होंने अंत में गांधी को त्याग दिया। लेकिन फिर सत्ता आई गांधी के शिष्यों के हाथ में। जो छोड़ कर चले गए थे वे वापस लौट आए। अब वे बड़े-बड़े गांधीवादी हैं। लेकिन वे सब गांधी के अंतिम क्षण में विरोध में थे, क्योंकि गांधी एक ऐसा काम कर रहे थे जो उनकी समझ के बिलकुल बाहर था। गांधी एक नग्न युवती के साथ एक साल तक बिस्तर पर साथ-साथ सोते रहे। यह उनके लिए घबड़ाने वाली बात थी।

But Gandhi’s disciples caught him by the neck when he experimented with Tantra. Disciples began to leave. Among the disciples it spread: “This man has gone wrong, fallen at the end.” Those very disciples are now great Gandhians, who in the end abandoned him. Later power came into the hands of Gandhi’s disciples; those who left returned. Now they are great Gandhians. But at the final moment they all opposed him, because he was doing something beyond their understanding. Gandhi slept beside a naked young woman for a year. This was alarming to them.

मगर वह प्रयोग भी गांधी का बहुत गहरा नहीं जा सका, क्योंकि जीवन भर का संस्कार और जीवन भर की धारणा। तो उन्होंने उस प्रयोग को भी अपनी ही परिभाषा दे दी; वह तंत्र का प्रयोग न रहा। लिया उन्होंने तंत्र से, ध्यान उनका तंत्र पर गया; लेकिन परिभाषा उन्होंने अपनी दे दी। ऐसे ही तो सत्य विकृत होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह तंत्र का प्रयोग इसलिए नहीं कर रहा हूं कि मुझे इससे कुछ पाना है; सिर्फ एक कसौटी! मैं जांचना चाहता हूं कि मेरे भीतर ब्रह्मचर्य अभी तक गहरे गया है या नहीं। अगर नग्न युवती मेरे पास सोई हो रात भर तो मेरे मन में वासना उठती है या नहीं, इसकी मैं जांच कर रहा हूं।

But even that experiment could not go deep for Gandhi, because of lifelong conditioning, a lifetime’s notions. He gave that experiment his own definition—it did not remain Tantra. He took from Tantra, his attention turned there; but he defined it in his way. Thus truths are distorted. He said, “I do not do this Tantra-experiment to attain anything; it is only a test. I want to examine whether Brahmacharya has reached deep in me or not. If a naked girl sleeps by me at night, does desire arise in my mind? I am examining that.”

अगर वासना न उठती हो तो जांच करनी पड़ेगी? जांच की जरूरत है? तुम्हारे सिर में जब दर्द नहीं होता तो क्या तुम डाक्टर के पास जाते हो कि जरा जांच करके बताओ, मेरे सिर में दर्द है या नहीं? जब नहीं होता तब तुम जानते हो; जब होता है तब भी तुम जानते हो। सारी दुनिया भी कहे कि तुम्हारे सिर में दर्द नहीं है और तुम्हें हो रहा है, तो क्या फर्क पड़ेगा उस प्रमाण से? तुम्हें हो रहा है, सारी दुनिया कहती रहे कि नहीं हो रहा है, इससे क्या फर्क पड़ रहा है? कौन जान सकता है तुम्हारे सिर के दर्द को सिवाय तुम्हारे? कोई भी नहीं जान सकता। तुम्हारा सिर, तुम्हारा दर्द! और क्या इसकी कोई परीक्षा करनी पड़ती है, जांच करनी पड़ती है कि हो रहा है कि नहीं हो रहा? जब वासना तुम्हारे मन में होती है तो क्या पूछना पड़ता है किसी से कि वासना है या नहीं?

If desire does not arise, why examine? Is there any need of a test? When you do not have a headache, do you go to a doctor and ask, “Please examine whether I have a headache”? When it is not there, you know it; when it is there, you know it too. If the whole world says, “You have no headache,” and you have it—what difference will the certificate make? Who can know your headache but you? No one can. Your head, your ache. Is any test needed to know whether it is there? When desire is in your mind, do you need to ask anyone whether it is there?

किया तो तंत्र का प्रयोग, लेकिन व्याख्या अपनी करके उसको भी खराब कर लिया। गांधी ब्रह्मचर्य के संबंध में असफल मरे। लेकिन इसमें गांधी का कोई कसूर नहीं है। गांधी ने मेहनत पूरी की; रास्ता गलत था। गांधी का श्रम पूजा योग्य है, लेकिन दिशा भ्रांत थी। जाना था पूरब, चल पड़े पश्चिम। दौड़े बहुत, थका डाला; कुछ उठा न रखा, सब किया जो करना था; लेकिन दिशा ही गलत थी।

He did a Tantra experiment, but by explaining it in his own way he ruined it. Gandhi died unsuccessful regarding Brahmacharya. But in this Gandhi is not to blame. He labored sufficiently; the road was wrong. His labor is worthy of reverence, but his direction was deluded. He had to go east; he started west. He ran a lot, exhausted himself, left nothing undone—but the direction was wrong.

लाओत्से निसर्ग को स्वीकार करके बढ़ता है। वह तुमसे यह नहीं कहता कि तुम्हें कोई आदर्श पुरुष होना है; वह तुमसे कहता है कि तुम साधारण हो जाओ, बस काफी है। असाधारण नहीं, तुम बस साधारण हो जाओ। तुम इतने साधारण हो जाओ कि न किसी को तुम्हारी खबर रहे, न तुम्हें किसी की खबर रहे। तुम जीवन में ऐसे साधारण हो जाओ कि तुम्हारे जीवन में कोई कलह और संघर्ष न रहे। प्यास लगे तो पानी पीओ। और जब प्यास लगे तो क्या जरूरत है अस्वाद से पानी पीने की? पूरे स्वाद से पीओ! लेकिन स्वाद को परमात्मा के प्रति धन्यवाद बना लो, अहोभाव बना लो। भोजन ही करना है तो स्वाद से करो!

Lao Tzu moves by accepting nature. He does not ask you to become some ideal person; he asks you to become ordinary—that is enough. Not extraordinary—just ordinary. Become so ordinary that no one is aware of you and you are aware of no one. Become so ordinary that there is no quarrel, no struggle in your life. When thirsty, drink water. And when thirsty, what need to drink water “without taste”? Drink with full taste! But turn taste into gratitude toward the Divine—into thankfulness. If you are to eat, eat with taste!

ध्यान रहे, धर्मगुरु लोगों को समझाते हैं कि भोजन में स्वाद लेना पशुओं जैसा है। वे बिलकुल गलत कहते हैं। पशु तो भोजन में स्वाद लेते ही नहीं, सिर्फ मनुष्य लेता है। वह मनुष्य की गरिमा है और ऊंचाई है। पशु तो भोजन में स्वाद लेते ही नहीं। पशुओं का भोजन तो बिलकुल यांत्रिक है। तुम एक भैंस को छोड़ दो। उसका बंधा हुई घास है, वह वही घास चुन-चुन कर खा लेगी, दूसरे घास को छोड़ देगी। भैंस स्वाद लेती है? कभी भूल कर मत सोचना। कोई जानवर भोजन में स्वाद नहीं लेता। भोजन करता है, बिलकुल अस्वाद से करता है; स्वाद का कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए तो जानवर एक ही भोजन को सतत करते रहते हैं, कभी परिवर्तन नहीं करते। स्वाद जहां भी होगा वहां परिवर्तन होगा। क्योंकि एक ही स्वाद अगर तुम रोज-रोज लेते रहोगे तो ऊब जाओगे। भैंस कभी नहीं ऊबती; साफ है कि उसे कोई स्वाद नहीं है। तुम एक ही सब्जी रोज खाकर देखो--आज अच्छी लगेगी, कल साधारण हो जाएगी, परसों ऊब आने लगेगी, चौथे दिन तुम थाली पटक दोगे उठा कर पत्नी के सिर पर कि बहुत हो गया।

Remember, religious preachers tell people that to take taste in food is like animals. They are utterly wrong. Animals do not taste their food at all; only man does. It is man’s dignity and height. Animals do not taste food. Their eating is mechanical. Let a buffalo loose—a bundle of grass is tied there; she eats that same grass, choosing and rejecting none. Does she taste? Never imagine it. No animal takes taste in food. They eat absolutely without taste; the question of taste does not arise. Hence animals go on eating the same food continually, never changing. Where there is taste, there is change. If you take the same taste every day, you will be bored. The buffalo is never bored—clear proof that there is no taste for her. Try eating the same vegetable every day—today it will be nice, tomorrow ordinary, the day after boredom will arise; on the fourth day you will fling the plate at your wife: “Enough!”

स्वाद का अर्थ ही होता है परिवर्तन। पशु परिवर्तन नहीं करते, इसलिए जाहिर है कि उनको स्वाद का कोई सवाल नहीं है। भोजन! तो पशु तो अस्वाद व्रत को उपलब्ध हैं; सिर्फ आदमी के जीवन में स्वाद उठा है।

Taste means change. Animals do not change; obviously they have no taste. Eating! Animals are already achieved in non-taste; only in human life does taste arise.

तुमने कभी देखा पशुओं को संभोग करते? उनको कोई रस नहीं आता। दो पशुओं को तुम कभी भी संभोग करते देखो, तुम उनमें कोई रस न पाओगे। वे संभोग यंत्रवत करते हैं--जैसे कोई मजबूरी है, करना पड़ रहा है। और संभोग करने के बाद तुम उनके चेहरे पर कोई शांति न पाओगे; न कोई आनंद का भाव पाओगे। संभोग कर लिया, निपट गए, चल पड़े अपने-अपने रास्ते पर।

सिर्फ मनुष्य संभोग में स्वाद ले सकता है; भोजन में स्वाद ले सकता है; गंध में स्वाद ले सकता है। पशुओं को गंध तो आती है मनुष्य से ज्यादा, लेकिन गंध में स्वाद नहीं है। तुमने किसी पक्षी को फूल को खोंसे हुए देखा है? कि किसी भैंस को कि फूल को पास लेकर गंध ले रही है? पशुओं की गंध की शक्ति तीव्र है, वे मील भर दूर से भी गंध ले लेते हैं, लेकिन गंध में कोई स्वाद नहीं है। पशु बिलकुल अस्वाद में जीते हैं।

Have you seen animals mating? There is no rasa, no savor for them. Watch two animals mating—you will find no rasa in them. They do it mechanically—as if compelled. After mating, you will not find any peace upon their faces, no expression of joy. They mate, get done, and go their way. Only man can savor intercourse; savor food; savor fragrance. Animals smell more keenly than man, but there is no savor in smell. Have you seen a bird with a flower tucked behind its ear? Or a buffalo bringing a flower close to smell it? Animals’ power of smell is intense—they can smell from miles away—but there is no savor in it. Animals live entirely in non-taste.

मनुष्य के जीवन में स्वाद पहली दफा उठता है। वह चेतना की ऊपर की सीढ़ी पर संभव है; नीचे की सीढ़ी पर संभव नहीं है। इसलिए अगर तुम अस्वाद साधोगे तो पशुओं जैसे हो सकते हो, परमात्मा जैसे नहीं। परमात्मा जैसे तो तुम तभी हो पाओगे, जब तुम्हारे छोटे-छोटे स्वाद में तुम्हें परम स्वाद आने लगेगा। तब तो उपनिषद के ऋषियों ने कहा, अन्नं ब्रह्म! निश्चित ही, ये अलग तरह के लोग हैं गांधी से। गांधी कहते हैं, नीम ब्रह्म! और ये उपनिषद के ऋषि कहते हैं, अन्नं ब्रह्म! कहते हैं, स्वाद! इतना स्वाद कि साधारण अन्न में से ब्रह्म प्रकट होने लगे! पी रहे हैं जल, लेकिन इतनी परितृप्ति कि कंठ पर जल का स्पर्श ब्रह्म का स्पर्श हो जाए! हवा का एक झोंका फूल की गंध ले आया है। नाक सिकोड़ कर महात्मा बन कर मत बैठ जाना, क्योंकि उस गंध में परमात्मा तुम्हारी तरफ आया है। वह हवा का झोंका परमात्मा को तुम्हारी तरफ बहा लाया है। तुम महात्मा बन कर अकड़ कर मत बैठ जाना; नाक बंद मत कर लेना--अस्वाद।

In man, taste arises for the first time. It is possible only on higher rungs of consciousness—not on lower rungs. Therefore if you cultivate non-taste you can become like animals, not like the Paramatma. You will be like the Paramatma only when, in your tiny tastes, the supreme Taste begins to descend. Then the rishis of the Upanishads could say: Annam Brahma! Surely these are different men than Gandhi. Gandhi says, “Neem is Brahma,” and the rishis say, “Annam Brahma!” They say, taste—so much taste that out of ordinary food, Brahman is revealed! You drink water, and with such satisfaction that the touch of water at the throat becomes the touch of Brahman! A gust of wind brings the fragrance of a flower. Do not sit there with pinched nose, a mahatma’s pose—for in that fragrance the Paramatma has come toward you. That gust has blown the Paramatma toward you. Do not stiffen like a mahatma and block your nose—non-taste.

नहीं, लाओत्से तुम्हें आदर्श नहीं बनाना चाहता, तुम्हें नैसर्गिक बनाना चाहता है। सौ में एक ही महापुरुष तुम्हें नैसर्गिक बनाना चाहता है। क्यों? ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि तुम नैसर्गिक बनना नहीं चाहते। नैसर्गिक बनने में तुम्हें कोई मजा ही नहीं है, क्योंकि न कोई संघर्ष है वहां, न अहंकार की तृप्ति है। इसलिए तुम्हारे सौ महात्माओं में निन्यानबे वे हैं जो तुम्हें अहंकार की तृप्ति देना चाहते हैं--संघर्ष का मजा, चुनौती, लड़ाई, जीतने का मजा; न सही जीता दूसरे को, तो खुद ही को जीतो! महात्माओं के वचन हैं कि दूसरे को क्या जीतना; असली जीत तो खुद को जीतना है। मगर जीतने का रस कायम है!

No—Lao Tzu does not want to make you ideal; he wants to make you natural. Once in a hundred, a great man wants to make you natural. Why? Because you do not want to be natural. There is no thrill for you in being natural, for there is no struggle there, no gratification of the ego. Therefore among your hundred mahatmas, ninety-nine promise to gratify your ego—the thrill of struggle, the delight of challenge, the pleasure of victory. If not conquering others, then conquer yourself! The mahatmas say, “What is it to conquer another? The real victory is to conquer oneself.” But the flavor of victory remains.

लाओत्से कहता है, जीतना ही क्या? न दूसरे को, न अपने को। जीतने की कोई जरूरत ही नहीं, क्योंकि जीतने का मतलब हिंसा, जीतने का मतलब संघर्ष, द्वंद्व, कलह, तनाव, बेचैनी, संताप। दूसरे को जीता तो, अपने को जीता तो, लड़ाई तो रहेगी ही। लाओत्से कहता है, लड़ो ही मत; स्वीकार करो।

Lao Tzu says, “What is this conquering—of others or of yourself? No need to conquer at all—for conquering means violence, struggle, duality, quarrel, tension, anguish. Whether you conquer the other or yourself, the fight remains.” Lao Tzu says, “Do not fight—accept.”

जो-जो व्यक्ति तुम्हें लड़ने की सिखाते हैं उन-उनका तुम पर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि तुम लड़ने को तत्पर खड़े हो। अगर दूसरे से न लड़े तो अपने से ही लड़ना पड़ेगा। बिना लड़े तुम्हारा मन मानता नहीं, क्योंकि बिना लड़े अहंकार निर्मित नहीं होता।

Those who teach you to fight make an impact upon you, for you stand ready for a fight. If not with others, then with yourself. Without fighting the ego does not form.

इसे ठीक से समझ लो। इसे मैं हजार-हजार बार दोहराता हूं कि तुम लड़ाई की उत्सुकता में हो, तत्पर हो, खोज रहे हो कि कहीं लड़ाई मिल जाए। और निश्चित ही, दूसरे से लड़ना जरा मंहगा काम है, क्योंकि दूसरा ऐसे ही खाली नहीं बैठा रहेगा।

इसलिए बहादुर दूसरों से लड़ते हैं; कायर खुद से लड़ते हैं। क्योंकि दूसरे से लड़ने में खतरा है; खुद से लड़ने में तो कोई खतरा ही नहीं है, निहत्थे। खुद से लड़ने का मतलब है तुम अपने को दो हिस्सों में बांट लेते हो: शरीर, आत्मा; लड़ाओ! निम्न प्रकृति, उच्च परमात्मा; लड़ाओ! ऊर्ध्वगामी ऊर्जा, अधोगामी ऊर्जा; लड़ाओ! तुम अपने भीतर दो हिस्से कर लेते हो। तुम अपने भीतर अंधेरा पक्ष और उजाला पक्ष कर लेते हो। यह रही पूर्णिमा, यह रही अमावस; संघर्ष शुरू! शुभ-अशुभ, हिंसा-अहिंसा, स्वाद-अस्वाद, वासना-ब्रह्मचर्य; लड़ाओ!

Understand this well. I repeat it a thousand times: you are eager for a fight, waiting, searching, “Where can I find one?” Surely, fighting with others is expensive, for the other will not sit idle. Hence the brave fight others; cowards fight themselves. For there is danger in fighting the other; fighting oneself carries no danger—the other part is unarmed. Fighting oneself means you split yourself into two: body and soul—make them fight! Lower nature and higher God—make them fight! Upward-flowing energy and downward-flowing energy—make them fight! You make two parts: the dark side and the light side. This is the full moon; that is the new moon—let the struggle begin! Auspicious-inauspicious, violence-nonviolence, taste-non-taste, desire-Brahmacharya—set them to fight!

सारा खेल इस बात का है कि तुम किसी भांति अपने से लड़ो। लड़ो तो अहंकार निर्मित होता है। इसलिए जैसा अहंकार तुम्हारे साधुओं के पास होता है--जैसा तीखा, प्रखर, धार वाला--वैसा असाधुओं के पास नहीं होता। असाधु दूसरों से लड़ रहे हैं। दूसरे से लड़ाई कभी भी निर्णीत नहीं हो पाती; विजय कभी आखिरी नहीं हो पाती। क्योंकि दूसरा फिर तैयार होकर आ जाएगा। आज हार गया, कल फिर तैयार हो जाएगा। और यह दूसरा हार गया; हजार दूसरे हैं, वे तुम्हें हराएंगे। दूसरे से लड़ाई तो अनंत है; वह कभी तय नहीं हो पाएगी कि तुम निश्चित रूप से जीत गए। लेकिन खुद से लड़ाई तो बड़ा सुविधापूर्ण काम है--अपनी ही छाती पर चढ़ कर बैठ गए।

The whole game is that you must, somehow, fight with yourself. Fight—and the ego gets formed. Hence the sort of ego your sadhus carry—sharp, keen, edged—is not found in the non-sadhu. The non-sadhu fights others. That fight never concludes; victory is never final—because the other will return prepared. Today he is defeated; tomorrow he comes again. And if this other is defeated, there are thousands of others to defeat you. Fighting others is endless; it will never be decided that you have certainly won. But fighting yourself is very convenient—you mount your own chest.

यह सबसे कठिन काम है दुनिया में, अपनी छाती पर चढ़ कर बैठना। सोचो, कैसे बैठोगे अपनी छाती पर चढ़ कर? लेकिन बहुत बैठ गए हैं। जो बैठ जाते हैं वे तुम्हारे महात्मा हैं। लेकिन यह लड़ाई भी कभी पूरी नहीं होती, क्योंकि जिसकी छाती पर तुम बैठे हो, वह भी तुम्हीं हो। उसे तुम दबा लो क्षण भर को, वह भी प्रकट होगा आज नहीं कल। और ध्यान रखें, जब भी कभी महात्मा छाती पर से उतरता है अपनी तो जितना बड़ा शैतान उसमें से निकलेगा उतना शैतान साधारण आदमी से नहीं निकल सकता। क्योंकि उसका शैतान बिलकुल ताजा है, उसका उपयोग ही नहीं हुआ। महात्मापन तो उसका बासा पड़ गया है, सेकेंड हैंड है; खूब उपयोग कर लिया है; लेकिन उसका शैतान बिलकुल ताजा बैठा है; उसने उपयोग करने ही नहीं दिया; वह उसके भीतर छिपा है। अस्वाद तो थक गया, लेकिन स्वाद की कामना अनथकी भीतर पड़ी है--कुंआरी, ताजी! ब्रह्मचर्य तो जराजीर्ण हो गया; वासना प्रतीक्षा कर रही है कि कब ब्रह्मचर्य को धक्का देकर गिरा दे।

This is the hardest task in the world, to sit upon your own chest. Think—how will you sit upon your own chest? Yet many have. Those who do are your mahatmas. But even that fight never completes, for upon whose chest you sit, he too is you. You may suppress him for a moment; he will surface today or tomorrow. And remember, whenever a mahatma gets off his own chest, such a devil will spring out as never springs out of an ordinary man—because his devil is utterly fresh, unused. His mahatmaship is stale, second-hand; he has used it fully. But his devil is fresh, untouched; he has not allowed it to be used; it sits inside. Non-taste is exhausted, but the longing for taste sits inside—virgin, fresh. Brahmacharya is decrepit; desire waits to shove Brahmacharya down.

इसलिए मेरे निरीक्षण में, जवान आदमी अगर ब्रह्मचर्य का व्रत ले तो कुछ वर्ष तक सफल हो सकता है। लेकिन कोई चालीस और पैंतालीस साल के करीब उपद्रव शुरू होता है, क्योंकि ब्रह्मचर्य की शक्ति थकनी शुरू हो जाती है और जवानी की ताकत जो दबा रही थी वह भी क्षीण होने लगती है। इसलिए तुम्हारे महात्माओं का पतन अगर होता है तो वह पैंतालीस साल के करीब होता है। पैंतालीस साल के करीब महात्मा से सावधान रहना, क्योंकि दबाने के लिए जिस जवानी की जरूरत थी, अब वह शिथिल हो रही है। ब्रह्मचारी बुढ़ापे में कामवासना से भर जाते हैं।

In my observation, if a young man takes a vow of Brahmacharya he may succeed for a few years. But around forty or forty-five, upheaval begins—for the power of Brahmacharya starts to tire, and the youthful strength that was suppressing it also weakens. If your mahatmas fall, they fall around forty-five. At forty-five, beware of mahatmas—for the youth needed for suppression is slackening. Old Brahmacharis fill with desire.

अब यह बिलकुल विपर्य हो गया। जवानी में कामवासना से भरे रहते, कुछ हर्ज न था। जवानी में कामवासना स्वाभाविक थी। उसे अगर ठीक से भोग लेते, जान लेते, पहचान लेते, तो बूढ़े होते-होते उसके पार हो गए होते। लेकिन जवानी में ब्रह्मचर्य से लड़ने का मजा लिया; फिर बुढ़ापे में वासना--अनथकी और ताजी--हमला करती है। इसलिए बूढ़े आदमियों के मस्तिष्क जितने गंदे होते हैं, उतने जवान आदमियों के कभी नहीं होते।

हां, बूढ़े आदमी का मस्तिष्क तभी ताजा और स्वस्थ होता है जब उसने वासना को जी लिया हो और पार हो गया हो; स्वाद को भोग लिया हो और स्वाद ब्रह्म हो गया हो; वासना को जी लिया हो और अब वासना अपने आप ही रूपांतरित होकर ब्रह्मचर्य बन गई हो।

Now the whole thing has turned upside down. In youth being full of desire would have been no harm—it was natural. Had they truly lived and understood desire then, by old age they would have gone beyond it. But in youth, they took pleasure in fighting Brahmacharya; then in old age desire—fresh and untiring—attacks. Hence old men’s minds are dirtier than young men’s. Yes, the mind of an old man is fresh and healthy only if he has lived desire through and gone beyond; tasted taste, and taste has become Brahman; lived lust so that it has naturally transformed into Brahmacharya.

अनुभव के बिना कोई शुद्धि नहीं है। इसलिए लाओत्से तुमसे कहता है, अनुभव! और जीवन का सरल अनुभव--न केवल व्यक्ति के लिए, बल्कि समाज के लिए भी।

Without experience, there is no purity. Hence Lao Tzu says to you: experience! And simple experience of life—this is for the individual and for society too.

लाओत्से के सुझाव बड़े नैसर्गिक हैं। कोई सुनेगा नहीं। मेरे सुझाव भी बड़े नैसर्गिक और सीधे हैं। कोई सुनेगा नहीं। सुन भी लेगा तो करेगा नहीं; क्योंकि उनमें अहंकार की कोई तृप्ति नहीं है। मैं सिखा रहा हूं ना-कुछ हो जाना; तुम कुछ होना चाहते हो। अगर धन की दुनिया में न हो पाए तो धर्म की दुनिया में हो जाओ। देखो तुम्हारे शंकराचार्यों को बैठे हुए अपनी-अपनी पीठ पर! उनकी अकड़ देखो! दुकान पर बैठे दुकानदार की भी कमर झुक गई, लेकिन शंकराचार्यों की नहीं झुकती। राजनीति में दौड़ने वाला नेता भी थक गया है, कभी-कभी धर्म की बात भी सोचने लगता है; लेकिन शंकराचार्य शुद्ध अहंकार के शिखर हैं।

Lao Tzu’s suggestions are deeply natural. No one will listen. My suggestions too are simple and natural. No one will listen. Even if they hear, they will not do—for there is no gratification for the ego. I am teaching becoming a nobody; you want to become somebody. If you cannot be in the world of wealth, be in the world of religion. Look at your Shankaracharyas on their thrones! See their stiffness! The shopkeeper on his stool has a bent back by now; but a Shankaracharya’s spine never bends. The politician running in politics gets tired, sometimes even thinks of religion; but the Shankaracharya is the pure peak of ego.

तुम्हारे अहंकार की तृप्ति नहीं है लाओत्से में! और अगर तुम लाओत्से को सुन पाओ तो तुम्हारे भीतर छिपे परमात्मा की परितृप्ति हो सकती है।

There is no gratification for your ego in Lao Tzu. And if you can listen to him, the inner Paramatma can be fulfilled within you.

लाओत्से के सूत्र को हम समझें।

Let us understand Lao Tzu’s sutra.

‘छोटी आबादी वाला छोटा सा देश हो।’

“A small country with a small population.”

लाओत्से बड़े देशों के पक्ष में नहीं है, मैं भी नहीं हूं। क्योंकि बड़े देश महामारियों की भांति हैं। जितना बड़ा देश होगा उतनी बड़ी हिंसा होगी। जितना बड़ा देश होगा उतनी बड़ी राजनीति होगी, उतना उपद्रव होगा। जितना बड़ा देश होगा उतना दूसरों के लिए आतंक होगा। और बड़े देश का मतलब यह है कि विभिन्न-विभिन्न तरह के लोग, विभिन्न रीति-रिवाज, विभिन्न जीवन की शैलियां, उनको जबर्दस्ती एक ही थैले में बंद करने की कोशिश। कोई तृप्त न होगा।

Lao Tzu is not in favor of big nations; nor am I. Big nations are like plagues. The bigger the nation, the greater the violence. The bigger the nation, the greater the politics, the greater the turmoil. The bigger the nation, the greater the terror for others. And a big nation means trying to force people of diverse types, customs, ways of life into one sack. No one will be content.

और बड़े राज्य का आकर्षण क्या है? गांधी का मन नहीं था कि भारत बंटे। अच्छी-अच्छी बातों में बड़ी अजीब बातें छिपाई जाती हैं। अखंड भारत! जनसंघी चिल्लाते रहते हैं: अखंड भारत! जितना बड़ा राज्य हो, उसके ऊपर कब्जा होने पर उतना ही बड़ा राजनीतिज्ञ हो जाता है। छोटे मुल्क के नेता की उतनी ही कीमत होती है जितना छोटा मुल्क। इसलिए कोई राजनीतिज्ञ देश को छोटा नहीं करना चाहता। इसलिए तो पाकिस्तान मुसलमानों को ही काट दिया बंगला देश में। इसलाम का राज्य है, इसलामी देश है, और मुसलमानों को काट दिया बंगला देश में। क्योंकि बंगला देश अलग हो, पाकिस्तान आधा मर गया उसी दिन अलग होते ही से। मियां भुट्टो आधे हैं अब। वह ताकत न रही, वह बल न रहा। क्योंकि बड़ा देश हो तो बड़ी ताकत।

And what is the attraction of a big state? Gandhi did not want India to be partitioned. Good slogans conceal strange motives. ‘Akhand Bharat’—the Jana Sanghis keep shouting: ‘Undivided India!’ The bigger the state, the greater a politician becomes who sits upon it. The leader of a small country has only as much value as the smallness of the country. No politician wants to make the country small. Pakistan cut even its Muslims in Bangladesh. It is an Islamic state; yet they butchered Muslims in Bangladesh—because if Bangladesh is separate, Pakistan is half-dead that very day. Mr. Bhutto is halved now. The strength is gone. A big country gives big power.

मगर तुम भेद मत समझना कि कुछ भेद है। नागालैंड में हिंदुस्तान वही कर रहा है। नागा अलग रहना चाहते हैं। कश्मीर में पाकिस्तान, हिंदुस्तान दोनों ने वही किया। कश्मीर अलग रहना चाहता है। आज नहीं कल तमिलनाडु अलग रहना चाहेगा। तुम भी वही करोगे। तुम भी हिंदुस्तानी हो, लेकिन हिंदुस्तानी को काटोगे, उसी तरह जैसा बंगाल में हुआ। क्योंकि कोई नहीं चाहता राजनीतिज्ञ कि देश छोटा हो जाए। देश के छोटे होने का मतलब है कि राजनीतिज्ञ छोटा होता जाता है। अगर देश जिले के बराबर है तो प्रधानमंत्री की हैसियत डिप्टी कलेक्टर से ज्यादा नहीं है। जितना बड़ा हो देश उतने अहंकार का फैलाव और सुख है।

But do not think others are different. In Nagaland, India is doing the same. The Nagas want to be separate. In Kashmir, both Pakistan and India have done the same. Kashmir wants to be separate. Today or tomorrow Tamil Nadu will want to be separate. You will do the same. You too, as Indians, will butcher Indians—just as happened in Bengal. No politician wants the country to grow smaller. A smaller country means the politician becomes small. If the country is the size of a district, the prime minister’s status is not more than a deputy collector. The bigger the country, the greater the spread of ego and its pleasure.

फिर बड़ा देश हो तो हिंसा होगी, क्योंकि इतने विभिन्न लोगों को जबर्दस्ती एक ढांचे में ढालना पड़ेगा। अब चेष्टा चलती है कि हिंदी राष्ट्रभाषा हो जाए। यह जबर्दस्ती है, क्योंकि सारे मुल्क की राष्ट्रभाषा हिंदी है नहीं। तमिल तमिल को चाहता है, तेलगू तेलगू को चाहता है, बंगाली बंगाली को चाहता है, मराठी मराठी को चाहता है। और इन आकांक्षाओं में कुछ भी बुराई नहीं है। यह सीधी बात है कि अपनी मातृभाषा हर आदमी चाहता है बोले, प्रसन्न हो, गाए, अपने गीत रचे। अब जबर्दस्ती एक भाषा को थोपना पड़ेगा, क्योंकि देश बड़ा है, आज नहीं कल। और हिंदी की कलह चलती ही रहेगी। इस तरह हर चीज में जबर्दस्ती करनी पड़ती है। जहां जितने विभिन्न लोग होंगे, उतनी जबर्दस्ती हो जाएगी। बड़ा मुल्क एक बड़ा हिंसा का युद्ध हो जाता है। हर छोटी बात में कलह हो जाती है। और बड़े युद्ध का आकर्षण इसीलिए है कि लड़ना है किसी और बड़े दुश्मन से तो बड़े रहो; छोटे हो गए तो हार जाओगे। बड़े होने का रस लड़ाई के लिए है।

And a big country means there will be violence, because so many different peoples will be forced into one mold. Now there is an effort to make Hindi the national language. This is coercion, for it is not the national language of the whole country. The Tamil loves Tamil, the Telugu loves Telugu, the Bengali loves Bengali, the Marathi loves Marathi. There is nothing wrong in these desires. It is simple that every person wants to speak his mother-tongue, rejoice, sing, create his songs. But one language has to be imposed by force, because the country is big—today or tomorrow. And the quarrel over Hindi will continue. In this way force has to be used in everything. The more diverse the people, the more compulsion there will be. A big country becomes a great war of violence. The attraction of being big is for fighting some great enemy—if you are small, you will be defeated. Being big is for the taste of war.

लाओत्से कहता है, ‘छोटी आबादी वाला छोटा सा देश हो।’

उसका मतलब यह है कि एक ही तरह के लोग, एक भाषा बोलने वाले लोग, एक रीति-रिवाज के लोग, जो परिवार की तरह रह सकें, ऐसा छोटा सा देश हो। कोई बड़े देशों की जरूरत नहीं है। वह राजनीति को जड़ से काट रहा है। राजनीतिज्ञ यह बरदाश्त न करेगा कि देश छोटे हों। राजनीतिज्ञ विस्तारवादी है, साम्राज्यवादी है। जितना बड़ा देश हो, उतना ही राजनीतिज्ञ की प्रतिभा बढ़ती जाती है और शिखर बड़ा होता जाता है।

Lao Tzu says, “Let there be a small country with a small population.” He means: people of one type, speaking one language, one custom—small enough to live like a family. No need for big nations. He is cutting politics at the very root. The politician will not tolerate small countries. He is expansionist, imperialist. The bigger the country, the more his talent is magnified and the higher the peak.

लाओत्से कह रहा है, धार्मिक आदमी चाहेगा कि देश छोटे हों, इतने छोटे हों कि वहां एक ही तरह के लोग एक परिवार को बना कर रह जाएं। अच्छी दुनिया तभी पैदा होगी जब देश बहुत छोटे हों। छोटे देश लड़ न सकेंगे, बड़ी लड़ाई न कर सकेंगे। होगी भी लड़ाई तो छोटी-मोटी होगी--जैसे हाकी का मैच हो गया या फुटबाल का मैच हो गया, ऐसी होगी। कोई लड़ाई बड़ी नहीं हो सकती। बड़ा देश बड़ी लड़ाई करता है। बड़े देशों के साथ महायुद्ध आते हैं। छोटे देशों के साथ अगर कभी होगा भी तो छोटा-मोटा झगड़ा होगा--एक गांव दूसरे गांव से झगड़ा कर ले। उसकी भी जरूरत न पड़े अगर लाओत्से की बात सुनी जाए।

Lao Tzu says, a religious man will want countries to be small—so small that people of one kind can live like a family. A good world will be born only when there are many small countries. Small countries cannot wage big wars. If they fight, it will be a small scuffle—as if a hockey or football match. No great war can happen. Big nations bring world wars. With small nations, at most a petty quarrel—a village versus village. Even that will not be needed if Lao Tzu is heard.

‘जहां जिन्सों की पूर्ति दस गुनी या सौ गुनी हो, उससे ज्यादा जितना वे खर्च कर सकते हैं।’

“Where commodities are available tenfold or a hundredfold more than people can spend.”

यह कैसे होगा? आवश्यकता और वासना का फर्क खयाल में ले लेना चाहिए तो यह हो सकता है। आवश्यकताएं तो बहुत थोड़ी हैं आदमी की; आवश्यकताएं तो पूर्ण हो सकती हैं, कोई अड़चन नहीं है; सब की पूरी हो सकती हैं। वासना नहीं पूरी हो सकती, वासना तो एक आदमी की नहीं पूरी हो सकती; सबका तो सवाल ही नहीं है।

How can that be? You must understand the difference between need and desire. Then it is possible. Human needs are very few; needs can be fulfilled, for everyone, without hindrance. Desire cannot be fulfilled; not even a single person’s desire can be fulfilled—how then everyone’s?

वासना का अर्थ है: जो तुम्हें नहीं चाहिए उसकी मांग। वह कैसे पूरी होगी? आवश्यकता का अर्थ है: जो जरूरत है उसकी मांग; वह पूरी हो सकती है। भोजन चाहिए, पानी चाहिए, निश्चित, कपड़ा चाहिए, छप्पर चाहिए। पूरा हो सकता है। इसमें कौन सी अड़चन है? और जब यह पूरा हो जाए तो तुम वृक्ष के नीचे बैठ कर बांसुरी बजा सकते हो। इसके पूरे होने में अड़चन कहां है? पशु-पक्षी पूरा कर लेते हैं; वृक्ष खड़े-खड़े पूरा कर लेते हैं, चल कर भी कहीं नहीं जाते; तो आदमी पूरा न कर सकेगा--जो शिखर है, जीवन के विकास की सर्वोत्तम कृति है?

Desire means: demand for what you do not need. How will it be fulfilled? Need means: a demand for what is required; that can be fulfilled. Food is needed, water is needed, certainly; clothing is needed, a roof is needed—this can be fulfilled. Where is the difficulty? And once this is fulfilled, you can sit beneath a tree and play the flute. Where is the obstacle? The animals fulfill this; the trees fulfill this standing without moving anywhere—will man not be able to fulfill it, who is the peak, the finest creation of life’s evolution?

बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। जमीन बहुत खुशहाल थी; जमीन फिर खुशहाल हो सकती है। आदमी की विक्षिप्तता रोकनी जरूरी है। कुछ चाहें गैर-जरूरी हैं। जैसे तुम्हें कोहिनूर चाहिए। अब कोहिनूर को खाओगे, पीओगे, क्या करोगे? बच्चा बीमार होगा तो कोहिनूर की दवाई बनाओगे? भूख लगेगी, कोहिनूर से पेट भरेगा? लेकिन तुम तैयार हो कि चाहे भूखे रहना पड़े, चाहे बच्चा मर जाए, लेकिन कोहिनूर होना चाहिए। पागल मालूम होते हो। कोहिनूर को सिर पर रख कर घूमोगे?

It can be fulfilled very simply. The earth has been very prosperous; it can be again. What must be stopped is man’s craziness. Some wants are unnecessary. You want the Kohinoor. Will you eat it, drink it—what will you do? If the child falls ill, will you grind the diamond into medicine? When hungry, will the Kohinoor fill your belly? Yet you are ready to go hungry, let the child die—but the Kohinoor must be had. You seem mad. Will you roam with the Kohinoor on your head?

जापान में ऐसा हुआ। एक बड़ा फकीर था। सम्राट उससे प्रभावित हो गया। और जब सम्राट प्रभावित होते हैं तो सम्राटों की अपनी भाषा, अपना ढंग, अपना पागलपन। प्रभावित हो गया तो उसने बड़े बहुमूल्य हीरे-जवाहरातों जड़ी हुई एक पोशाक बनवाई मखमल की, एक ताज बनवाया। क्योंकि सम्राट का गुरु! ताज और पोशाक लेकर वह उस फकीर की पहाड़ी पर गया जहां फकीर एक झाड़ के नीचे रहता था। और उसने उसे भेंट किया।

It happened in Japan. There was a great fakir. The emperor was impressed. And when emperors are impressed, they have their language, their style, their madness. He had a velvet robe made, jeweled with priceless stones, and a crown. “The emperor’s guru!” The emperor carried them to the fakir’s hillside where he lived under a bush, and presented them.

फकीर ने कहा, तुम दुखी होओगे अगर लौटाऊं, लेकिन मेरी भी फजीहत मत करवाओ। सम्राट ने कहा, मतलब? उस फकीर ने कहा, यहां न तो कोई आदमी आता न जाता। और राजधानियों से तो यहां कोई आता ही नहीं, जो इन कपड़ों को समझ सकता है और इस ताज को समझ सकता है। यहां तो जंगली जानवरों से मेरी दोस्ती है; हिरण हैं, मोर हैं, यही मेरे पास आते-जाते हैं। वे बहुत हंसेंगे और मेरी मजाक उड़ाएंगे कि यह आदमी देखो, पागल हो गया। यह क्या पहने हुए है! तो मेरी फजीहत मत करवाओ। मैं स्वीकार कर लेता हूं, फिर तुम इन्हें ले जाओ। क्योंकि यह भाषा यहां बिलकुल बेकार है। इसका मैं करूंगा क्या? और ये पक्षी हंसेंगे, जानवर हंसेंगे। बड़ी बेइज्जती होगी।

The fakir said, “You will be unhappy if I return them; but do not disgrace me.” The emperor asked, “Meaning?” He said, “No one comes here; and from the capital none at all, who can understand these garments and this crown. My friends are wild animals: deer, peacocks—these come and go. They will laugh and mock me, ‘Look, the man has gone mad. What is he wearing!’ Do not disgrace me. I accept, but take them back. This language is useless here. What shall I do with it? The birds will laugh, animals will laugh. It will be a great dishonor.”

उसने ठीक कहा। पशु-पक्षी हीरे-जवाहरातों की फिक्र नहीं करते। लेकिन क्या उनके सौंदर्य में कोई कमी है? जब मोर नाचता है तो कौन से कोहिनूर उसका मुकाबला कर सकते हैं! लेकिन तुम नाच भूल गए; अब तुम्हें कोहिनूर चाहिए। जब कोयल गाती है तो कौन से कोहिनूर की जरूरत है? लेकिन तुम गीत भूल गए; तुम्हें कोहिनूर चाहिए।

He spoke rightly. Animals do not care for diamonds. Is there any lack of beauty in them? When the peacock dances, which Kohinoors can compare? But you have forgotten to dance; now you want the Kohinoor. When the cuckoo sings, what diamond is needed? You have forgotten the song; you want the Kohinoor.

जीवन बड़ा सरल हो सकता है, जरा सी समझ होनी चाहिए। आवश्यकता बराबर पूरी करो। क्योंकि आवश्यकता पूरी न होगी तो तुम जीओगे कैसे? गीत कैसे गाओगे? नाचोगे कैसे? परमात्मा का धन्यवाद कैसे दोगे? आवश्यकता निश्चित पूरी करो। लेकिन थोड़ा समझने की कोशिश करो कि आवश्यकता वह है जो जरूरी है, वासना वह है जो बिलकुल गैर-जरूरी है; जिसका कोई उपयोग नहीं है; जिसका एक ही उपयोग है कि वह अहंकार को भरती है। जिसके पास कोहिनूर है, उसका अहंकार मजबूत होता है; बस।

Life can be very simple—just a little understanding. Fulfill needs; otherwise how will you live? How will you sing? How will you dance? How will you give thanks to the Divine? Fulfill needs certainly. But try to understand: need is what is necessary; desire is what is utterly unnecessary—of no use—its only use is that it fattens the ego. The one with the Kohinoor, his ego grows—nothing else.

वासना वह है जो अहंकार को भरती है; आवश्यकता वह है जो शरीर को तृप्त करती है। तुम तृप्ति की खोज करो। तुम्हारा निसर्ग तृप्त हो।

Desire is what feeds the ego; need is what satisfies the body. Seek satisfaction. Let your nature be fulfilled.

लेकिन तुम्हारे महात्मा तुम्हें उलटा समझा रहे हैं। वे तुम्हें समझा रहे हैं, आवश्यकता काटो। वे तुमसे कह रहे हैं, वासना को बढ़ाओ कि मोक्ष छूने लगे। कोहिनूर तो दो कौड़ी का है, मोक्ष पाओ। धन पाकर क्या करोगे? परमात्मा को पाना है। वे तुम्हारी वासना को तो भयंकर रूप से बड़ा कर रहे हैं।

But your mahatmas teach the opposite. They tell you to cut down needs. They tell you to inflate desire till it touches ‘liberation’. The Kohinoor is worth two pennies—attain moksha! What will you do with wealth? Attain the Paramatma. They magnify your desire terribly.

क्या करोगे परमात्मा का? भूख लगेगी, खाओगे? प्यास लगेगी, पीओगे? बच्चा बीमार होगा तो सिल पर घिस कर दवाई बनाओगे परमात्मा की? क्या करोगे? मोक्ष का क्या करना है?

What will you do with the Paramatma? When hungry, will you eat Him? When thirsty, will you drink Him? When your child is ill, will you grind Him upon the stone as medicine? What will you do? What will you do with moksha?

तुम्हारे तथाकथित महात्मा तुम्हारी वासनाओं को इस पृथ्वी से दूसरे लोक में ले जा रहे हैं, बदल नहीं रहे। और कोहिनूर तो मिल भी जाए; मोक्ष और उपद्रव हो गया। कोहिनूर तो फिर भी पृथ्वी का हिस्सा है, मिल सकता है; मोक्ष को कहां पाओगे? अब तुम बड़े बेचैन और पागल हुए।

Your so-called mahatmas transport your desires from this earth to another realm; they do not transform them. And if the Kohinoor is obtained—still earthly—a little nuisance; but moksha? That is a greater nuisance. The Kohinoor is at least of this earth; it can be found; where will you find moksha? Now you are even more restless and mad.

तो दुनिया में धन के दीवाने हैं और धर्म के दीवाने हैं। और मेरे अनुभव में ऐसा आया कि धन के दीवानों को तो थोड़ा-बहुत समझा दो तो समझ में भी आता है; धर्म का दीवाना सुनता ही नहीं। क्योंकि वह धर्म को पहले से ही महान समझ रहा है।

So there are madmen for wealth and madmen for religion. In my experience, those mad for wealth can be brought to some understanding; the mad for religion will not even listen—for they already think religion is great.

निश्चित ही, परमात्मा तुम्हारे जीवन में आएगा, लेकिन कोहिनूर की तरह नहीं। परमात्मा तुम्हारे जीवन में आएगा भूख में भोजन की तरह, प्यास में पानी की तरह, आनंद में एक गीत और नृत्य की तरह। मोक्ष तुम्हें मिल सकता है; मोक्ष तुम्हें मिलेगा जब तुम्हारी वासना छूट जाएगी, क्योंकि वही बंधन है। आवश्यकता मुक्ति है; वासना बंधन है। जब तुम सिर्फ आवश्यकता को पूरा कर लोगे, तुम पाओगे, तुम मुक्त हो।

Certainly, the Paramatma will come into your life—but not like a Kohinoor. He will come like food in hunger, like water in thirst, like a song and a dance in joy. Moksha can be yours; it will be yours when desire drops—for desire is the bondage. Need is freedom; desire is bondage. When you live only by need, you will find you are free.

कितनी छोटी सी जरूरत है जीवन की! थोड़े से श्रम से पूरी हो जाती है। और श्रम भी एक जरूरत है। इसे थोड़ा समझ लो। थोड़े से श्रम से आवश्यकता पूरी होती है। और उतना श्रम, वह भी जरूरी है, वह भी आवश्यकता है, नहीं तुम मुर्दा हो जाओगे। उतना श्रम तुम्हारे जीवन को जीवंत रखने के लिए जरूरी है। वासना पूरी नहीं होती और इतना श्रम करना पड़ता है कि जिसका कोई अंत नहीं। वह श्रम भी घातक हो जाता है।

How small are life’s needs! A little labor fulfills them. And labor too is a need—understand this. With a little labor, needs are met. That labor is necessary as well—without it you become dead. Labor is needed to keep life alive. Desire cannot be fulfilled, and it demands such labor as has no end—that labor itself becomes destructive.

जिस आदमी को चालीस साल के करीब हार्ट अटैक का दौरा न हो, समझना कि जीवन में असफल रहा। सफल आदमियों को तो होता ही है। सफलता का मतलब ही तब पता चलता है जब हार्ट अटैक हो। तुमने कभी किसी भिखारी को हार्ट अटैक होते देखा? होने का कोई कारण ही नहीं है। इतना तनाव भी तो होना चाहिए। हार्ट अटैक तो उनको होता है जिन्होंने धन कमा लिया और जो सोच रहे थे कि धन कमा कर भोगेंगे। जब भोगने का वक्त आता है, हार्ट अटैक हो जाता है। जब पद पर पहुंच गए तब हार्ट अटैक हो जाता है। जब सब ठीक होने के करीब मालूम हो रहा था तब खुद गैर-ठीक हो जाते हैं। जब भूख थी तब भोजन न किया; क्योंकि भोजन कैसे कर सकते हैं जब तक महल न निर्मित हो जाए? फिर महल निर्मित हो गया, भोजन तैयार हो गया, भूख न रही। अब खा नहीं सकते; अब भोजन कर नहीं सकते। क्योंकि इस बीच खुद नष्ट हो गए।

If a man has not had a heart attack by forty, consider his life unsuccessful. Successful men must have it! Only then do they know success. Have you ever seen a beggar having a heart attack? There is no cause. He needs tension. Heart attacks come to those who have accumulated wealth and who thought, “We will now enjoy.” When the time to enjoy arrives, the attack comes. When they reach the post, the attack comes. When everything seems about to be right, they themselves become not-right. When hungry they did not eat—how could they, until the palace was built? Then the palace is built, the food is ready, hunger is gone. Now they cannot eat. In the meantime, they are ruined.

यह बड़े मजे की बात है। मकान तो बन जाता है; तुम खंडहर हो जाते हो। धन तो इकट्ठा हो जाता है; तुम बिलकुल निर्धन हो जाते हो। जिंदगी का साज-संवार पूरा होते-होते-होते जिसको संगीत उठाना था, वही मर जाता है। सितार तो तैयार रहती है, संगीतज्ञ मर जाता है।

A strange thing: the house gets built; you become a ruin. Wealth is amassed; you become utterly poor. While all the instruments of life are arranged, the very musician who was to draw music dies. The sitar stands ready; the musician dies.

आवश्यकताएं बहुत थोड़ी हैं। और जो भी व्यक्ति ठीक से पहचान ले क्या है आवश्यकता और क्या है वासना, उसे मैं बुद्धिमान कहता हूं। उसने वेद न जाने हों, उपनिषद न पढ़े हों; कोई जरूरत नहीं। और क्या इतनी छोटी सी बात के लायक बुद्धि तुम्हारे पास नहीं है? सबके पास है। इतनी बुद्धि तो परमात्मा ने सबको दी है। तुम उपयोग नहीं कर रहे। तुम चालबाज हो। तुम खुद को धोखा दे रहे हो। इतनी सीधी-सीधी बात है। इसके लिए कोई बहुत गणित थोड़े ही बिठाना पड़ेगा कि क्या वासना है और क्या आवश्यकता है?

Needs are very few. One who discerns clearly what is need and what is desire—I call him wise. He may not know the Vedas or have read the Upanishads—no need. Do you not have the intelligence needed for this small thing? Everyone does. The Paramatma has given everyone that much. You do not use it. You are cunning with yourself. You deceive yourself. It is so simple. No great mathematics is needed to see what is desire and what is need.

आवश्यकता को पूरा करो; भूल कर मत काटना। और वासना की दौड़ को पहले कदम पर ही रोक देना। क्योंकि बाद में रुकना मुश्किल हो जाता है; दौड़ पकड़ जाती है तो ज्वार आ जाता है दौड़ का, बुखार आ जाता है। फिर रुकना मुश्किल हो जाता है। पहले कदम पर समझ कर रुक जाना। मत मांगना व्यर्थ की चीजें, क्योंकि उनको पाकर भी क्या करोगे? सार्थक वही है जो तृप्ति देता हो। और तब तुम निश्चित पाओगे कि जिंदगी में चैन की बांसुरी बजने लगी।

Fulfill need—do not cut it. And check desire at the first step. For later it is hard to stop. If the race catches you, the tide rises, a fever comes—then stopping is hard. Stop at the first step, with understanding. Do not ask for useless things, for having them, what will you do? Meaningful is only that which gives contentment. Then you will find the flute of peace begins to play in life.

लाओत्से कहता है, ‘जहां जिन्सों की पूर्ति दस गुनी या सौ गुनी है।’

अगर लोग आवश्यकताओं से जीएं तो हजार गुनी पूर्ति है। तुम्हारी प्यास से पानी बहुत ज्यादा है। तुम्हारी भूख से भोजन बहुत ज्यादा है। तुम्हारे तन को ढंकने से बहुत ज्यादा कपड़े हो सकते हैं, कोई अड़चन नहीं है। लेकिन अगर तुम वासना का तन ढंकना चाहते हो तो सारी दुनिया के कपड़े तुम्हारी वासना के तन को भी न ढंक सकेंगे। तुम सारी दुनिया को नंगा कर दो तो भी तुम नंगे रहोगे; तुम्हारी वासना का तन न ढंक सकेगा। इसे पहचानो। यह जीवन में क्रांति का सूत्रपात है।

Lao Tzu says, “Where commodities are tenfold, a hundredfold.” If people live by needs, the supply is a thousandfold. There is more water than your thirst. There is more food than your hunger. There can be more clothes than needed to cover your body—no hindrance. But if you want to cover the body of desire, all the clothes in the world will not clothe even that one body of your desire. Strip the whole world; still you will remain naked—your desire’s body will not be covered. Recognize this. This is the beginning of revolution.

‘लोग अपने जीवन को मूल्य दें, और दूर-दूर प्रव्रजन न करें।’

“People give value to their lives, and do not travel far.”

लाओत्से कहता है, जीवन को मूल्य दो। अहोभाग्य है कि तुम जीवित हो। और कोई चीज मूल्यवान नहीं है; जीवन मूल्यवान है। जीवन को तुम किसी चीज के लिए भी खोने के लिए तैयार मत होना, क्योंकि कोई भी चीज जीवन से ज्यादा मूल्यवान नहीं है।

Lao Tzu says: give value to life. It is your great good fortune that you are alive. Nothing else is valuable; life is valuable. Do not be ready to lose life for anything, for nothing is more precious than life.

लेकिन तुम जीवन को तो किसी भी चीज पर गंवाने को तैयार हो। एक आदमी ने गाली दे दी; तुम तैयार हो कि अब चाहे जान रहे कि जाए! इस आदमी ने किया ही क्या है? एक गाली पर तुम जीवन को गंवाने को तैयार हो? धन कमा कर रहेंगे, चाहे जान रहे कि जाए।

But you are ready to lose life for anything. Someone abuses you—you are ready, “Now life may go!” What has the man done? For one abuse, you are ready to throw away life? “We will earn wealth even if life goes!”

मुल्ला नसरुद्दीन के घर में चोर घुसे और उन्होंने छाती पर उसके बंदूक रख दी और कहा कि चाबी दो, अन्यथा जीवन! मुल्ला ने कहा, जीवन ले लो; चाबी न दे सकूंगा। चोर भी थोड़े हैरान हुए; कहा, नसरुद्दीन! थोड़ा सोच लो, क्या कह रहे हो? उसने कहा, जीवन तो मुझे मुफ्त मिला था; तिजोड़ी के लिए मैंने बड़ी ताकत लगाई, बड़ी मेहनत की। जीवन तुम ले लो; चाबी मैं न दे सकूंगा। और फिर यह भी है कि तिजोड़ी तो बुढ़ापे के लिए बचा कर रखी है। जीवन भला ले लो, चलेगा; तिजोड़ी असंभव।

Thieves broke into Mulla Nasruddin’s house, put a gun to his chest, and said, “Give us the key—or life!” Mulla said, “Take the life; I cannot give the key.” The thieves were astonished: “Think a little—what are you saying?” He said, “Life I got free; for the safe I worked hard. Take life; the key I cannot give. The safe I have saved for old age. Take life; that will do; the safe—impossible!”

कहां-कहां तुम जीवन को गंवा रहे हो, थोड़ा सोचो। कभी धन के लिए, कभी पद के लिए, प्रतिष्ठा के लिए। जीवन ऐसा लगता है, तुम्हें मुफ्त मिला है। जो सबसे ज्यादा बहुमूल्य है उसे तुम कहीं भी गंवाने को तैयार हो। जिससे ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है, उसे तुम ऐसे फेंक रहे हो जैसे तुम्हें पता ही न हो कि तुम क्या फेंक रहे हो। और क्या कचरा तुम इकट्ठा करोगे जीवन गंवा कर?

Consider where you are throwing life—sometimes for money, sometimes for position, reputation. Life seems to you to have been given free. What is most precious you throw away anywhere. There is nothing more valuable—yet you toss it away as if you do not know what you are throwing. And what trash will you gather by losing life?

लोग मेरे पास आते हैं। उनसे मैं कहता हूं, ध्यान करो। वे कहते हैं, फुर्सत नहीं। क्या कह रहे हैं वे? वे यह कह रहे हैं, जीवन के लिए फुर्सत नहीं है। प्रेम करो! फिर फुर्सत नहीं है। कब फुर्सत होगी? मरोगे तब फुर्सत होगी? तब कहोगे कि मर गए; अब कैसे ध्यान करें?

People come to me. I say, “Meditate.” They say, “No time.” What are they saying? They are saying: no time for life. “Love!” No time. When will there be time? When you die? Will you then say, “I died; now how to meditate?”

जीवन के लिए तुम्हारे पास फुर्सत ही नहीं है। कभी बैठते हो दो घड़ी, जैसे कोई भी काम न हो? उठाई बांसुरी, बजाने लगे; कि कुछ न किया, बैठ गए अपने बच्चों के साथ, खेलने लगे; कि कुछ न किया, लेट गए वृक्ष के तले, आने दी धूप, जाने दी छाया, पड़े रहे, कुछ न किया। नहीं, तुम कहोगे कि फुर्सत कहां है? तब तुम जीवन का स्वर सुन ही न पाओगे। क्योंकि जीवन के स्वर को केवल वे ही सुन सकते हैं जो बड़ी गहरी फुर्सत में हैं; काम जिन्हें व्यस्त नहीं करता।

You have no time for life. Do you ever sit for two moments as if there is no work? Do you ever pick up the flute and play? Or, doing nothing, sit and play with your children? Doing nothing, lie down beneath a tree, let the sun come, the shade pass—just lying there, doing nothing? No—you will say, “Where is the time?” Then you will never hear life’s music. For it is heard only by those who are in deep leisure, whom work does not make busy.

और काम व्यस्त करेगा भी नहीं, अगर तुम आवश्यकताओं पर ही ठहरे रहो। काम की व्यस्तता आती है वासना से। कमा लीं दो रोटी, पर्याप्त है। फिर तुम पाओगे फुर्सत जीवन को जीने की। अन्यथा आपाधापी में सुबह होती है सांझ होती है, जिंदगी तमाम होती है। मरते वक्त ही पता चलता है कि अरे, हम भी जीवित थे! कुछ कर न पाए। ऐसे ही खो गया; बड़ा अवसर मिला था!

And work need not make you busy, if you live by needs. Busyness comes from desire. Two loaves earned—enough. You will find leisure then to live life. Otherwise, in the scramble morning becomes evening, life is spent. Only at death do you realize: “Ah! I too was alive! I could do nothing. The great opportunity slipped.”

‘लोग अपने जीवन को मूल्य दें।’

और लाओत्से बड़ी अनूठी बात कहता है, ‘और दूर-दूर यात्रा न करें।’

“People give value to their lives,” says Lao Tzu. And he says a very unique thing: “And do not travel far.”

लोग दूर-दूर की यात्रा क्यों करते हैं? दूर-दूर की यात्रा अंतर्यात्रा से बचने का साधन है। भीतर न जाकर, यहां-वहां जाते हैं। चले काशी। कहां जा रहे हैं? तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं। भीतर जाते, वहां है काशी। चले काबा। हज करने जा रहे हैं, हाजी होना है। भीतर जाते, वहां है काबा। वहां मोहम्मद भी, वहां कृष्ण भी, वहां बुद्ध भी, वहां तुम्हारा जीवन का सर्वोत्तम रूप विराजमान है। वहां पुरुषोत्तम बैठा है।

Why do people travel far? Long journeys are devices to avoid the inner journey. Instead of going within, they go here and there. Off to Kashi. Where are you going? “On pilgrimage.” Go within—Kashi is there. Off to the Kaaba. “Going for the Hajj.” Go within—there is the Kaaba. There is Mohammed too, Krishna too, Buddha too—there the supreme form of your life resides. There the Purushottam sits.

लाओत्से कहता है, लोग दूर-दूर प्रव्रजन न करें, यहां-वहां न जाएं। क्योंकि बाहर की यात्रा में समय खो जाता है; भीतर की यात्रा के लिए मौका नहीं मिलता। और जाकर करोगे भी क्या? पक्षी वहां भी यही गीत गाते हैं; वृक्ष वहां भी यही फूल खिलाते हैं; आकाश वहां भी ऐसा ही है और ऐसे ही तारे हैं।

Lao Tzu says: do not travel far; do not wander here and there. Outer travel wastes time; there is no chance for the inner journey. And what will you do going there? Birds sing the same songs there; trees blossom with the same flowers; the sky is the same, the stars the same.

मेरे पास लोग आ जाते हैं सारी दुनिया से यात्रा करते। वे कहते हैं कि बस एक दिन यहां, फिर नेपाल जाना है। तुम यहां किसलिए आए? कि बस आना था। लंदन से यहां आना था; यहां से नेपाल जाना है! नेपाल से कहां जाओगे? काबुल जाना है। तो ऐसे ही जाते-जाते-जाते चले जाओगे? रुकोगे कहीं? नहीं, वे कहते हैं कि बहुत दिन की अभिलाषा है कि नेपाल जाना है। बहुत दिन की अभिलाषा थी कि मेरे पास आना है। वे कहते हैं, वह अभिलाषा पूरी हो गई, आ गए। अब चले। ऐसे ही नेपाल में जाओगे; क्या पाओगे वहां? आकाश यही है सब जगह; चांद-तारे यही हैं; यही आदमी हैं; यही रंग-रूप हैं; यही संसार है। दूसरे चांद-तारों पर भी अगर आदमी होगा तो सब यही होगा! कहां जाना है?

People come to me traveling around the world. “Just one day here—then Nepal.” “Why have you come?” “Just to come—London to here; from here to Nepal.” “From Nepal, where?” “To Kabul.” “Will you go on and on like this? Will you stop anywhere?” “No—long have I desired to go to Nepal. Long have I desired to come to you. Desire fulfilled—now going.” You will reach Nepal—what will you get there? The sky is the same everywhere; moon and stars the same; the same people; the same colors, forms, the same world. Even on other moons and stars, if men are there, all will be the same. Where do you want to go?

लाओत्से कहता है, ‘लोग अपने जीवन को मूल्य दें, और दूर-दूर प्रव्रजन न करें। वहां नाव और गाड़ियां तो हों, उस राज्य में, लेकिन उन पर चढ़ने वाले न हों। वहां कवच और शस्त्र तो हों, लेकिन उन्हें प्रदर्शित करने का अवसर न हो। गिनती के लिए लोग फिर से रस्सी में गांठें बांधना शुरू करें।’

Lao Tzu says, “Let there be boats and carriages, but none to ride them. Let there be armor and weapons, but no occasion to display them. For counting, let people begin again to tie knots in ropes.”

गणित ने लोगों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। तुम एक थोड़ा सोचो, अगर तुम अंगुलियों पर ही गिन सकते हो या रस्सी में गांठ बांध कर गिन सकते हो तो तुम कितने धन की कामना करोगे? सोचो! रस्सी पर कितनी गांठें बांधोगे? थक जाओगे। लेकिन गिनती ने बड़ी सुविधा बना दी है--शंख, महाशंख, जो भी तुम्हें सोचना हो। गिनती ने वासना को बड़ी गति दी। जिंदगी का काम तो अंगुलियों पर गिनने से चल जाता है। और बड़ी गिनती की जरूरत नहीं है। वासना का काम नहीं चलता। वासना के लिए बड़ी संख्या चाहिए, बड़ा फैलाव चाहिए। सब संख्याएं छोटी पड़ जाती हैं; वासना का फैलाव सब संख्याओं से बड़ा है।

Arithmetic has harmed people much. Think: if you could only count on your fingers, or tie knots in cords, how much wealth could you desire? How many knots will you tie? You will get tired. Arithmetic has made a great convenience: lakhs, crores—whatever you wish. Arithmetic has given vast speed to desire. For living, fingers suffice. No great numbers are needed. For desire, they do not suffice. Desire needs vast numbers, vast spread. Every number falls short; desire exceeds all numbers.

लाओत्से कहता है, लोग फिर से गांठें बांधने लगें रस्सियों पर, क्योंकि गणित लोगों को चालाक बनाता है।

Lao Tzu says, let people begin again to tie knots on ropes—for arithmetic makes people cunning.

असल में, सब शिक्षा लोगों को चालाक बनाती है। शिक्षित आदमी और सीधा-सादा, जरा कठिन है। क्योंकि शिक्षा आदमी को कुटिल, होशियार, चालबाज बनाती है। शिक्षा लोगों को, दूसरों का शोषण कैसे किया जाए अपनी वासना के लिए, इसकी कला देती है।

In truth, all education makes people cunning. A learned man and simple-hearted—this is rare. Education makes a man crooked, smart, crafty. Education gives the art: how to exploit others for one’s desires.

लाओत्से कहता है, लोग फिर से अशिक्षित हो जाएं, क्योंकि शिक्षा ने कुछ दिया नहीं। लोगों का जीवन खो गया शिक्षा में; कुछ पाया नहीं।

Lao Tzu says, let people become uneducated again—for education has given nothing. People lost their lives in education and gained nothing.

‘गिनती के लिए लोग फिर से रस्सी में गांठें बांधना शुरू करें। वे अपने भोजन में रस लें।’

“For counting, let people begin again to tie knots in ropes. Let them savor their food.”

तुमने सुना है किसी महात्मा को कहते कि वे अपने भोजन में रस लें?

Have you heard any mahatma say: “Let them savor their food”?

‘अपनी पोशाक सुंदर बनाएं।’

“Let them make their garments beautiful.”

तुमने सुना है कभी किसी महात्मा को कहते?

Have you heard any mahatma say so?

‘अपने घरों से संतुष्ट रहें। अपने रीति-रिवाज का मजा लें।’

“Let them be content with their homes. Let them enjoy their customs.”

लाओत्से यह कह रहा है, कर लो सब चीजें सरल; कुछ हर्जा नहीं है। भोजन में रस लो। न लेने में हर्जा है। क्योंकि अगर भोजन में रस न लिया तो वह जो रस लेने की वासना रह जाएगी, वह किसी और चीज में रस लेगी। और वह रस तुम्हें अप्राकृतिक बनाएगा। और वह रस तुम्हें विकृति में ले जाएगा। स्वाभाविक रस ले लो; अस्वाभाविक रस के लिए बचने ही मत दो जगह। छोटी-छोटी चीजों में रस लो, उसका अर्थ है। स्नान करने में रस लो। वह भी अनूठा अनुभव है, अगर तुम मौजूद रहो। गिरती जल की धार, किसी जलप्रपात के नीचे। बहती नदी में, बहती जल की धार, उसका शीतल स्पर्श।

Lao Tzu says: make everything simple; nothing is lost by it. Take taste in your food—what is lost? If you do not take taste in food, that repressed craving will seek taste somewhere else; and that taste will make you unnatural; it will lead you into perversion. Take natural taste; do not leave room for unnatural taste. Take savor in small things—that has meaning. Take savor in bathing—also a unique experience, if you are present. The falling stream of water, beneath a cascade; in a flowing river, the flowing touch of water, its cool caress.

अगर तुम मौजूद हो और रस लेने को तैयार हो तो छोटी-छोटी चीजें इतनी रसपूर्ण हैं कि कौन फिक्र करता है मोक्ष की? मोक्ष की फिक्र तो वे ही करते हैं जिनके जीवन में सब तरफ रस खो गया। कौन चिंता करता है मंदिर-मस्जिदों की? अपने छोटे घर में संतुष्ट रहो; वही मंदिर है। संतोष मंदिर है। अपने छोटे से घर को मंदिर जैसा बना लो; संतुष्ट रहो। उसे बड़ा करने की जरूरत नहीं है। बड़े से तो वासना पैदा होगी। उस छोटे में संतोष भर देने की जरूरत है। तब आवश्यकता तृप्त हो जाएगी। कितना बड़ा घर चाहिए आदमी को? छोटा सा घर और संतोष, बहुत बड़ा घर हो जाता है। और बड़े से बड़ा घर और असंतोष, बड़ा छोटा हो जाता है। महलों में तुम पाओगे इतनी जगह नहीं है जितनी छोटे घर में जगह होती है।

If you are present, willing to savor, small things are brimming with rasa—who then bothers about moksha? Only those worry about moksha whose lives have lost taste everywhere. Who worries about temples and mosques? Be content in your little home—that is the temple. Contentment is the temple. Make your small home a temple—be content. There is no need to make it big. Bigness breeds desire. It needs only to be filled with contentment. Then need is satisfied. How big a house does a man need? A small house and contentment—that is a great house. The biggest palace with discontent becomes small. In palaces you will find less space than in small houses.

मैंने सुना है, एक फकीर हुआ। वह रात सोने जा ही रहा था कि किसी ने द्वार पर दस्तक दी। बड़ी छोटी झोपड़ी थी; पति और पत्नी सो सकते थे, बस इतनी ही जगह थी। पति ने पत्नी से कहा, द्वार खोल। बाहर तूफान है। शायद कोई भटका हुआ यात्री। पर पत्नी ने कहा, जगह कहां? उसने कहा कि दो के सोने के लायक काफी है, तीन के बैठने के लिए काफी है। यह कोई महल नहीं है कि यहां जगह कम हो जाए। यह तो गरीब का घर है; यहां जगह की क्या कमी? दरवाजा खोल दिया गया; मेहमान भीतर आ गया। वे तीनों बैठ गए। थोड़ी ही देर बीती होगी कि फिर किसी ने द्वार पर दस्तक दी। फकीर ने कहा मेहमान से, जो कि द्वार के पास बैठा था, कि द्वार खोल। तो उस मेहमान ने कहा, जगह कहां? फकीर ने कहा, यह कोई महल नहीं है, पागल! तीन के बैठने के लिए काफी है; चार के खड़े होने के लिए काफी है। गरीब का घर है, यहां बहुत जगह है। हम जगह बना लेंगे।

I have heard: a fakir was going to sleep at night when there was a knock at the door. A tiny hut—only enough for husband and wife to sleep. The husband said to his wife, “Open the door. There is a storm. Some traveler must be lost.” The wife said, “Where is the space?” He said, “Enough for two to sleep—enough for three to sit. This is no palace where space runs out. It is a poor man’s home; how can there be shortage of space? Open the door.” The guest entered; they three sat. A little later, again a knock. The fakir said to the guest near the door, “Open it.” The guest said, “Where is the space?” The fakir replied, “This is no palace, madman! Enough for three to sit—enough for four to stand. It is a poor man’s house—there is much space. We will make room.”

उस फकीर ने बड़ी अनूठी बात कही कि यह कोई महल नहीं है कि जगह कम पड़ जाए। महल में कितनी जगह होती है, मगर सदा कम होती है। वासना जहां है, असंतोष जहां है, अतृप्ति जहां है, वहां सभी छोटा हो जाता है। जहां तृप्ति है, वहां सभी बड़ा हो जाता है। छोटा सा घर महल हो सकता है--तृप्ति से जुड़ जाए। बड़े से बड़ा महल झोपड़े जैसा हो जाता है--अतृप्ति से जुड़ जाए। तो तुम क्या करोगे? महल चाहोगे कि छोटे से घर को तृप्ति से जोड़ लेना चाहोगे?

He said a unique thing: this is no palace that space should fall short. How much space is in a palace, yet it is always less. Where desire is, discontent is, unsatisfiedness is—everything becomes small. Where satisfaction is—everything becomes big. A small house becomes a palace when joined with satisfaction. The largest palace becomes a hut when joined with dissatisfaction. What will you choose? A palace—or joining your little home with contentment?

लाओत्से कहता है, ‘भोजन में रस लें। अपनी पोशाक सुंदर बनाएं।’

Lao Tzu says, “Let them savor their food. Let them make their garments beautiful.”

लाओत्से बड़ा नैसर्गिक है। यह बिलकुल स्वाभाविक है। मोर नाचता है, देखो उसके पंख! पक्षियों के रंग! तितलियों के रूप! प्रकृति बड़ी रंगीन है। आदमी उसी प्रकृति से आया है। थोड़ी रंगीन पोशाक एकदम जमती है। इतना स्वीकार है। जब पशु-पक्षी तक रंग से आनंदित होते हैं।

Lao Tzu is very natural. This is utterly natural. The peacock dances—look at his feathers! The colors of birds! The forms of butterflies! Nature is full of colors. Man has come from that nature. Some colorful clothing suits well. It is so natural. When even animals and birds rejoice in color—

पुराने दिनों में आदमी सुंदर पोशाक पहनते थे, थोड़ा-बहुत आभूषण भी पहनते थे। शानदार दुनिया थी। फिर बात बदल गई। आदमी नहीं पहनते अब शानदार पोशाक; औरतें पहनती हैं। यह अप्राकृतिक है। क्योंकि स्त्री तो अपने आप में सुंदर है। उसके लिए सुंदर पोशाक की जरूरत नहीं है। प्रकृति में देखो। मोर के पंख हैं; मादा मोर के पंख नहीं हैं। वह नर है जो पंख फैलाता है। जो कोयल गीत गाती है वह नर है। मादा कोयल के पास गीत नहीं है। उसका तो मादा होना ही काफी है। नर को थोड़ी जरूरत है; वह उतना सुंदर नहीं है।

In ancient days men wore beautiful garments, a few ornaments. It was a splendid world. Later, things changed. Men no longer wear splendid clothing; women do. This is unnatural. The woman is beautiful in herself; she does not need beautiful garments. Look at nature. The peacock has the feathers, not the peahen. The male spreads the plumes. The cuckoo who sings is male; the female cuckoo has no song. Being female is enough. The male needs something; he is not as beautiful.

इसलिए पुराने दिनों में लोग थोड़ा आभूषण पहनते, थोड़ी रंगीन पोशाक। कोई बड़ी मंहगी नहीं, रंगों का कोई बड़ा मूल्य थोड़े ही है। सस्ते रंग हैं, जगह-जगह मिल जाते हैं, सरलता से उपलब्ध हैं। और कोई हीरे-मोती थोड़े ही लगा लेने हैं; फूल भी लगाए जा सकते हैं। लकड़ी के टुकड़ों से भी आभूषण बन जाते हैं।

Hence in ancient times men wore a few ornaments and colorful clothes—not very costly; color does not cost much. Cheap colors are found everywhere. No need for diamonds and pearls—flowers will do. Ornaments can be made from bits of wood.

लाओत्से कहता है, ‘अपनी पोशाक सुंदर बनाएं।’

Lao Tzu says, “Let them make their garments beautiful.”

तुम्हारे साधु पुरुष इन छोटी-छोटी बातों में तुम्हें सुख नहीं लेने देते। तुम्हारे साधु पुरुष बड़े कठोर हैं। वे जीवन में रस लेने के दुश्मन हैं। लाओत्से कहता है, जो सहज है वह ठीक है। सहज यानी ठीक। यह बिलकुल सहज है।

Your holy men do not allow you to take joy in these small things. They are harsh. They are enemies of taking rasa in life. Lao Tzu says, what is spontaneous is right. The spontaneous is the right. This is wholly spontaneous.

मुर्गा देखो; कलगी है। मुर्गी बिना कलगी के है। क्या शान से चलता है मुर्गा! सारा जगत मात है! लोग सुंदर पोशाक पहनें, शान से चलें, गीत गाएं, नाचें, भोजन में रस लें। छोटा छप्पर हो, लेकिन संतोष का बड़ा छप्पर हो! अपने रीति-रिवाज का मजा लें। इस चिंता में न पड़ें कि कौन सी रीति ठीक है, कौन सा रिवाज गलत है। कोई रीति-रिवाज ठीक-गलत नहीं है, मजे में सारी बात है। तुम्हें आनंद आता है तो बिलकुल ठीक है, होली मनाओ! इस फिक्र में मत पड़ो कि मनोवैज्ञानिक क्या कहते हैं। इस चिंता में पड़ने की जरूरत क्या है? ये मनोवैज्ञानिकों से पूछने की आवश्यकता कहां है? और कहीं मनोवैज्ञानिकों से पूछ कर कुछ निर्णय होगा?

Look at the rooster—his comb. The hen has none. The rooster struts with such pride—the whole world is vanquished! Let people wear beautiful clothes, walk with grace, sing songs, dance, savor their food—a small roof, but a vast roof of contentment! Let them enjoy their customs. Do not be worried which custom is right and which wrong. No custom is right or wrong; all is in the joy. If you enjoy, it is right—celebrate Holi! Do not worry what psychologists say. Why the need to ask them? Will any decision be reached by asking psychologists?

मनोवैज्ञानिक कहेगा कि होली का मतलब है कि लोग दमित हैं, लोगों के भीतर दमन है, दमन को निकाल रहे हैं। उन्होंने होली का मजा भी खराब कर दिया। अब तुम किसी पर पिचकारी नहीं चला सकते, क्योंकि मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि इसका मतलब तुम दमन निकाल रहे हो। तुम किसी पर रंग नहीं फेंक सकते, गुलाल नहीं फेंक सकते। मनोवैज्ञानिक कहते हैं, तुम किसी पर पत्थर फेंकना चाहते थे, वह तुम नहीं फेंक पाए, यह बहाना है। तुम जबर्दस्ती किसी के मुंह पर रंग पोत रहे हो, यह हिंसा है।

The psychologist will say: Holi means people are repressed; they are venting repression. They have spoiled the joy of Holi too. Now you cannot spray a water-jet on someone—psychology says you are releasing repression. You cannot throw color or gulal; psychologists say you wanted to throw stones; you could not; this is a substitute. You smear color forcibly—this is violence.

मनोवैज्ञानिक होली तक न करने देंगे; दीवाली पर दीये न जलाने देंगे। वे कोई न कोई मतलब निकाल लेंगे। मनोवैज्ञानिकों का एक ही काम है: बैठे हुए मतलब निकालते रहें और चीजों का रहस्य खराब करते रहें। उनकी जिंदगी तो खराब हो ही गई; वे दूसरों की जिंदगी खराब कर रहे हैं।

They will not let you celebrate Holi; nor light lamps at Diwali. They will find some meaning. The psychologist’s one work is to sit and extract meanings and spoil the mystery of things. Their life is spoiled; they spoil others’ lives.

लाओत्से कहता है, इसकी फिक्र मत करो कि रीति-रिवाज का क्या अर्थ है। रीति-रिवाज मजा देता है, बस काफी है। मजा अर्थ है। होली भी मनाओ, दीवाली भी मनाओ। कभी दीये भी जलाओ, कभी रंग-गुलाल भी उड़ाओ। लाओत्से यह कह रहा है, जिंदगी को सरल और नैसर्गिक रहने दो। उस पर बड़ी व्याख्याएं मत थोपो।

Lao Tzu says: do not bother what is the meaning of custom. If it gives joy, that is enough. Joy is the meaning. Celebrate Holi and Diwali. Light lamps sometimes; sometimes throw colors and gulal. Lao Tzu says, let life remain simple and natural. Do not impose heavy interpretations upon it.

‘पास-पड़ोस के गांव एक-दूसरे की नजर में हों, ताकि वे एक-दूसरे के कुत्तों का भौंकना और मुर्गों की बांग सुन सकें। और लोग अपने अंतिम दिनों तक भी अपने देश से बाहर न गए हों।’

“Let neighboring villages be within sight, so that they can hear each other’s dogs bark and cocks crow; and yet the people, to their last days, have never gone beyond their own country.”

लाओत्से यह कह रहा है, गांव पास-पड़ोस में होंगे, लेकिन क्या जरूरत है दूसरे गांव में जाने की? वह भी मन की रुग्ण दशा है जो भटकती है। अपना गांव काफी है। अपना आकाश बहुत। अपने फूल पर्याप्त। तो लाओत्से कहता है कि इतने पड़ोस में गांव होंगे कि कुत्ते भौंकेंगे तो आवाज सुनाई पड़ेगी, मुर्गे सुबह बांग देंगे तो भोर में उनकी आवाज सुनाई पड़ेगी पड़ोस के गांव की, पड़ोस के गांव में लोग सांझ को रोटियां बनाएंगे तो आकाश में उनका धुआं दिखाई पड़ेगा। इतने करीब भी जो गांव हैं, उन तक भी लोग क्यों जाएं?

He says: villages will be close, but what need to go to another village? Wandering is also a sickness of the mind. One’s own village is enough. One’s own sky is vast. One’s flowers, sufficient. So he says, villages so close that the bark of dogs and the cock’s crow at dawn can be heard, smoke from evening cooking seen rising—but why go even to those nearby villages?

जो तृप्त है वह कहीं नहीं जाता; अतृप्त भटकता है। जो तृप्त है वह ठहर जाता है। तृप्ति एक बड़ा ठहराव है; एक शांत झील जिसमें लहर भी नहीं उठती यात्रा की, तरंग भी नहीं उठती।

The fulfilled do not go anywhere; the unfulfilled wander. The fulfilled rest. Fulfillment is a great stillness—a quiet lake in which not even a ripple of journey arises.

पश्चिम में लोग बहुत अशांत हैं तो बड़ी यात्रा शुरू हो गई।

In the West people are very restless—therefore great travel has begun.

एक मित्र मेरे पास आए। मैंने उनसे पूछा, आप कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा, अब मैं यूनान जा रहा हूं। सारी दुनिया देख डाली है, बस एक सपना और रह गया है--यूनान देखने का। उम्र उनकी कोई पैंसठ साल; थक गए हैं। सारी दुनिया देख डाली है, एक सिर्फ यूनान रह गया है, वह कहीं बिना देखा न रह जाए। मैंने उनसे पूछा कि सारी दुनिया देख कर क्या पाया? कंधे बिचकाए उन्होंने। कहा, पाया तो कुछ भी नहीं। तो मैंने कहा, वह यूनान देख कर और क्या पा लोगे जब सारी दुनिया देख कर न पाया? नहीं, उन्होंने कहा कि एक बात अटकी न रह जाए मन में। पता नहीं, जो कहीं नहीं मिला वह यूनान में मिल जाए!

A friend came to me. I asked, “Where are you going?” He said, “Greece now. I have seen the whole world, only one dream remains—Greece. I am sixty-five; tired. I have seen the whole world; only Greece remains—lest it be left unseen.” I asked, “Having seen the world, what did you get?” He shrugged: “Nothing.” I said, “What will you get seeing Greece, when you got nothing seeing everything else?” He said, “I don’t want one thing to remain stuck in the mind. Who knows—what I did not find elsewhere may be in Greece!”

लोग भटक रहे हैं, यहां से वहां जा रहे हैं। एक बेचैनी है चित्त की। इसलिए पश्चिम की बेचैनी के कारण रोज स्पीड बढ़ती जाती है। तुमने कभी खयाल न किया हो, अगर तुम कभी कार चलाते हो तो जिस दिन तुम बेचैन होते हो, उस दिन एक्सीलरेटर ज्यादा दबता है; उस दिन तुम सीमा के बाहर गाड़ी को चलाते हो। बेचैनी तीव्रता चाहती है। इसलिए पश्चिम में बेचैनी के कारण नये-नये साधन खोजे जा रहे हैं। चांद पर जाना है।

People wander—here to there. There is an unease in the mind. Hence, in the West, because of restlessness, speed keeps increasing. If you drive, notice: the day you are restless you press the accelerator more; you drive beyond limits. Restlessness wants intensity. So the West, being restless, keeps inventing new means. To the moon they must go.

यहां कुछ न मिला; तुम चांद को खराब करने और किसलिए जा रहे हो? कृपा करो, अपनी बीमारी को यहीं जमीन तक सीमित रखो। चांद को क्यों भ्रष्ट करने का विचार किया? जहां तुम्हारे चरण पड़ेंगे वहीं उपद्रव शुरू हो जाएगा। नहीं लेकिन बेचैनी है! चांद पर जाना है। कहां रुकेगी यह बेचैनी?

You found nothing here—why go to corrupt the moon? Kindly confine your sickness to earth. Why think of corrupting the moon? Wherever your feet fall, trouble begins. But there is restlessness! One must go to the moon. Where will this restlessness stop?

लाओत्से कहता है, पड़ोस के गांव में भी जाने की क्या जरूरत है?

Lao Tzu says: what need to go even to the neighboring village?

इसे थोड़ा समझ लेना। इसका मतलब है। इसका मतलब है कि जब तुम अपने भीतर ठहर जाते हो तो सब बाहरी यात्राएं रुक जाती हैं, व्यर्थ हो जाती हैं। तुम इतने प्रसन्न हो, जहां हो वहीं आकाश का कोना तुम्हारे लिए मोक्ष हो गया; वहीं स्वर्ग अवतरित हुआ है। अब और कहां जाना है?

Understand the meaning. It means: when you settle within, all outer journeys cease; they become futile. You are so contented that where you are, that corner of the sky becomes moksha for you; heaven descends there. Where else to go?

कहता है लाओत्से, छोटा हो देश ताकि बड़ी राजनीति के जाल खड़े न हों। लोगों की वासनाएं न हों; आवश्यकताएं बराबर तृप्त की जाएं। ताकि जितनी आवश्यकताएं हैं उससे हजार गुनी पूर्ति के साधन हों। कोई दीन-दरिद्र अनुभव न करे। लोग शिक्षा, संस्कार, सभ्यता, गणित भूल जाएं; फिर से गिनने लगें अंगुलियों पर या बांधने लगें गांठें रस्सियों में, ताकि चालाकी खो जाए। सभ्य आदमी बड़ी बुरी तरह से छिपा हुआ असभ्य है। असभ्य भी इतने असभ्य नहीं। असभ्य बड़े सीधे-सादे लोग हैं।

He says: let the country be small, so that the net of big politics does not arise. Let people be without desires; let needs be fulfilled—so that the means of supply are a thousandfold beyond needs. Let no one feel poor. Let people forget education, culture, civilization, arithmetic—let them begin to count on their fingers or tie knots in ropes—so that cunning is lost. The civilized man is a well-hidden uncivilized man. Even the uncivilized are not so uncivilized; they are simple.

लाओत्से कहता है, लोग वापस प्रकृति के साथ दोस्ती बना लें, दुश्मनी छोड़ दें। और जीवन की छोटी-छोटी चीजें प्रार्थनापूर्ण हो जाएं, अहोभाव हो जाएं। कोई उनकी निंदा न करे। उनकी निंदा करके ही उपद्रव हुआ है।

Lao Tzu says: let people become friends with nature again; drop enmity. Let the small things of life become prayerful—be thankfulness. Let no one condemn them. It is by condemning them that we have fallen into trouble.

जीवन अपने आप में मूल्यवान है; उसकी इनट्रिंजिक वैल्यू है, उसकी आंतरिक मूल्यवत्ता है। जीवन किसी और कारण से मूल्यवान नहीं है। जीवन अपने आप में मूल्य है, आखिरी चरम मूल्य है। लोग जीएं और लोगों का जीवन एक नृत्य और गीत बन जाए। इस गीत और नृत्य से ही परमात्मा की सुगंध उठेगी। इस गीत और नृत्य से ही, कभी तुम पाओगे, तुम्हारे चरण मंदिर के द्वार पर आ गए।

Life is valuable in itself—its intrinsic value. Life is not valuable for some other reason. Life is the value—the ultimate value. Let people live, and let life become a dance and a song. From this song and dance the fragrance of the Paramatma will arise. From this song and dance, one day you will find, your feet have come to the temple’s door.

जीवन के अतिरिक्त और कोई परमात्मा नहीं है। जीवन की गहनता ही है परमात्मा। और जीवन के अतिरिक्त कोई तीर्थ नहीं है। जीवन में ही जो उतर जाता है वह तीर्थ पर पहुंच जाता है।

Other than life there is no Paramatma. The depth of life is the Paramatma. Other than life there is no pilgrimage. One who descends into life—he has reached the tirtha.

आज इतना ही।

Enough for today.