Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जीसस का वचन है कि जो यहां प्रथम हैं वे मेरे प्रभु के राज्य में अंतिम होंगे, और जो यहां अंतिम हैं वे मेरे प्रभु के राज्य में प्रथम होंगे।
Jesus has said: Those who are first here shall be last in my Father’s kingdom, and those who are last here shall be first there.
अंतिम प्रथम हो जाता है; प्रथम अंतिम हो जाते हैं।
The last becomes the first; the first become the last.
लेकिन साधारणतः मनुष्य की दौड़ प्रथम होने की है। और प्रथम होने की दौड़ में जो पड़ा वह अंततः पाएगा कि अंतिम हो गया, और बुरी तरह अंतिम हो गया। और जो अंतिम होने के लिए राजी है वह अंततः पाता है कि समग्र अस्तित्व ने ही उसे प्रथम बना दिया। यह पहेली सी मालूम पड़ेगी, पर यह जीवन की कुंजियों में से एक है। और इसे बहुत सूक्ष्मता से, इसकी एक-एक पर्त को समझ लेना जरूरी है।
Ordinarily, man runs to be first. And the one who runs to be first will, in the end, find that he has become last—and badly last. And the one who consents to be last finds, finally, that the whole of existence has made him first. It may look like a riddle, yet it is one of the keys of life. And it needs to be understood very delicately, layer by layer.
सभी के भीतर कामना है प्रथम होने की; कामना बुरी भी नहीं है। कामना के पीछे जरूर कोई राज है। असल में, प्रत्येक व्यक्ति प्रथम होने को ही बना है; इससे कम किसी की भी नियति नहीं है। परमात्मा से कम पर राजी होने का उपाय भी नहीं है। उससे कम पर तुम राजी हो गए तो तुम दुखी और विपन्न ही रहोगे, पीड़ा ही रहेगी। एक संताप तुम्हें घेरे ही रहेगा; एक बेचैनी, एक कमी, कुछ खोया-खोया, कुछ जो पाया जा सकता है और नहीं पाया जा सका। जैसे कोई वृक्ष फूलने से वंचित रह गया हो; पत्ते लगे हों, हरियाली आई हो; फिर कलियां न लगीं, फिर फूल न खिले, फिर फल न लगे। जैसे कोई वृक्ष निष्फल रह गया हो, बांझ रह गया हो, ऐसा तुम अनुभव करोगे।
In everyone the desire to be first is present; the desire itself is not wrong. There must be a secret behind it. In truth, each person is made to be first; none is destined for less. There is no way to settle for anything less than the Divine. If you settle for less than that, you will remain miserable and impoverished, there will only be pain. An anguish will surround you; a restlessness, a lack, something lost—something that could be attained and was not. As if a tree were deprived of flowering; leaves have come, greenness has come; yet no buds, no blossoms, no fruit. As if the tree has remained barren—so will you feel.
प्रथम होने की आकांक्षा के भीतर यही गहन बात छिपी है कि तुम्हारी नियति प्रथम होना है। तुम पैदा ही प्रथम होने को हुए हो। तुम्हारा स्वभाव ही प्रथम होना है। तुम किसी से पीछे रहने को नहीं हो। और प्रथम तो परमात्मा ही है। शेष सब तो उसके पीछे ही होगा। इसलिए जब तक तुम परमात्मा न हो जाओ, उस परम पद को न पा लो, तब तक तुम दौड़ोगे, भागोगे, चाहोगे, भटकोगे, हारोगे, विषाद से भरोगे, चूकोगे बहुत बार।
Hidden in the aspiration to be first is this deeper reality: your destiny is to be first. You are born to be first. Your very nature is to be first. You are not to remain behind anyone. And the First is Paramatma. All else is behind That. Hence until you become Divine, until you attain that supreme state, you will run and race, desire and wander, lose and fill with melancholy—and miss again and again.
कामना तो ठीक है, लेकिन कामना काफी नहीं है, समझ भी चाहिए। यह तो ठीक है कि तुम प्रथम होना चाहते हो, लेकिन गलत ढंग से अगर तुम प्रथम होना चाहे तो कभी भी न हो पाओगे। प्रथम होने का ठीक ढंग भी है, गलत ढंग भी है। समझ की कमी है; भाव तो बिलकुल ठीक ही उठा है। सिंहासन पर होने को ही तुम पैदा हुए हो। वह तुम्हारा स्वभाव-सिद्ध अधिकार है। लेकिन कौन सा सिंहासन?
The desire is right, but desire alone is not enough—understanding is needed. It is true you want to be first; but if you choose a wrong way to be first you will never be first. There is a right way to be first, and a wrong way. Understanding is lacking; the feeling that has arisen is perfectly right. You are born to be enthroned. That is your rightful nature. But which throne?
आदमी के बनाए सिंहासनों पर होने से तुम तृप्त न हो पाओगे, जब तक परमात्मा ही तुम्हें सिंहासन पर न बिठा दे। तब तक सभी सिंहासन कामचलाऊ होंगे; आज होंगे, कल छीन लिए जाएंगे। आदमी का दिया कितनी देर टिक सकता है? और आदमी इधर देता है, उधर छीनने को तैयार हो जाता है। और आदमी का सिंहासन आदमी का ही बनाया सिंहासन है। आदमी की सामर्थ्य क्या है? तुम पद पर होना चाहते हो, वह तो ठीक है। तुम परम पद पर होना चाहते हो, वह भी ठीक है। लेकिन राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री होने से हल न होगा। वहां भी तुम पाओगे: पा लिए पद मनुष्य के, लेकिन भीतर की आकांक्षा तो अतृप्त ही रह गई। जल-स्रोत भी करीब आ गया, और प्यास मिटती भी नहीं। तो जल-स्रोत धोखा होगा, मृग-मरीचिका होगा। पदों पर पहुंच कर भी तो आदमी कहां परम पद को उपलब्ध हो पाता है! वहां भी तो भूख उतनी ही रह जाती है, प्यास उतनी ही बनी रहती है, दौड़ उतनी ही जारी रहती है। धन पाकर भी तो परम धन नहीं मिलता।
On the thrones made by men you will never be fulfilled—until Paramatma seats you upon the throne. Until then all thrones are makeshift; today they are, tomorrow they are snatched away. What can man’s gift endure? And man gives with one hand and with the other is ready to take back. Man’s throne is man-made. What is man’s power? You want a position—that is fine. You want the supreme position—that too is fine. But becoming a president or a prime minister will not help. There too you will find: worldly posts have been attained, but the inner longing remains unfulfilled. The spring seems near, yet the thirst does not quench; then that spring was a deception, a mirage. Even upon the highest posts the supreme cannot be attained. There too hunger remains the same, thirst remains the same, the race continues the same. Wealth is gathered, yet the supreme wealth is not found.
असल में, आकांक्षा तो बिलकुल ठीक है, लेकिन कैसे उस आकांक्षा को पूरा करें, वहां कहीं भूल हो रही है। धर्म तुम्हारे भीतर की परम अभीप्सा को पूरा करने की विधि है। अधर्म भी तुम्हारे भीतर की अभीप्सा को पूरा करने की विधि है; लेकिन गलत। अधर्म भी रास्ता दिखाता है कि आओ।
The aspiration itself is right, but we go wrong in how to fulfill it. Religion is the method to fulfill your ultimate yearning. Adharma also offers a method to fulfill it—but a wrong method. Adharma too says: ‘Come, I will show the way.’
ऐसी कथा है कि जीसस जब परम क्षण के करीब आए और जब उनकी प्रार्थना पूरी होने को हुई, और जब परमात्मा उन्हें अंगीकार करने को राजी हो गया, एक क्षण की देर थी कि जीसस तो मिट जाएंगे और क्राइस्ट का जन्म हो जाएगा, तभी शैतान बीच में आ खड़ा हुआ। और शैतान ने कहा, तुम जो चाहते हो मैं पूरा करने को राजी हूं। तुम्हें सारे संसार का सम्राट बनना है? बस कहो, कहने की देर है और मैं तुम्हें बना दूं। तुम्हें धन चाहिए? अपरिसीम धन चाहिए? कुबेर का खजाना चाहिए? बोलो! तुम बोले कि मैं पूरा कर दूं। तुम्हारी जो भी कामना हो, जिस लिए तुम प्रार्थना कर रहे हो, तुम बता दो।
It is told: when Jesus came near the supreme moment—when his prayer was to be fulfilled, when God was ready to receive him—just a moment before Jesus was to disappear and the Christ be born, the devil appeared. The devil said, ‘Whatever you seek, I am ready to grant. Do you want to become emperor of the whole world? Speak, and I shall make it so. Do you want wealth? Boundless wealth? Kubera’s treasure? Speak! Whatever your desire—tell me for what you pray.’
जीसस ने कहा, हट शैतान, मेरे पीछे हट! मैं तुझसे नहीं मांग रहा हूं। और तुझसे अगर जो भी लेने को राजी हो गया वह सदा-सदा भटकेगा। तेरे धन से तो निर्धन होना बेहतर। और तेरे राज्य से तो भिखारी होना बेहतर। क्योंकि तू मृग-मरीचिका है। तू धोखा है।
Jesus said, ‘Get thee behind me, Satan! I am not asking of you. Whoever accepts anything from you will remain lost forever. Better to be poor than to possess your riches. Better to be a beggar than to reign in your kingdom. For you are a mirage. You are deception.’
जब भी कोई खोजने निकलेगा तब हजार धोखों के जाल भी हैं। कोई शैतान नहीं तुम्हें धोखा दे रहा है; तुम्हारा मन ही सस्ता रास्ता चुनता है। वह कहता है, सिंहासन चाहिए? दिल्ली चलो। धन चाहिए? धन कमाओ। बाजार है, चोरी करो, बेईमानी करो, लूटो-खसोटो। रास्ता तो यह है, हम बताए देते हैं तुम्हें जो चाहिए। मंदिर में प्रार्थना करने किसलिए जा रहे हो? पूजा-अर्चना किसकी कर रहे हो? विधि हमारे पास है। मन तुम्हें रास्ता दे देता है।
Whenever one sets out to seek, a thousand deceptions also spread their nets. No Satan tricks you—it is your own mind that chooses the cheap road. It says, ‘Do you want a throne? Go to Delhi. Want wealth? Earn wealth. The market is there—steal, cheat, loot. This is the way. Why go to the temple to pray? What are you worshipping for? We have the technique right here. The mind will give you a path.’
और मन के रास्ते पर चल-चल कर तुम जन्मों-जन्मों भटके हो। अभी भी मंजिल करीब नहीं दिखाई पड़ती, उतनी ही दूर है, जितनी पहले दिन तुम्हारी चेतना के लिए रही होगी। रत्ती भर भी यात्रा नहीं हो पाई। चले बहुत हो, लेकिन एक वर्तुलाकार परिधि में घूम रहे हो। कोल्हू के बैल जैसी तुम्हारी यात्रा है। चलता दिन भर है, पहुंचता कहीं भी नहीं। सांझ पाता है वहीं खड़ा है। फिर भी दिन भर चलता है इसी आशा में कि शायद कहीं पहुंच जाएगा।
And following the mind’s path you have wandered birth after birth. Still the goal is not in sight—it is as far as it was on the very first day of your consciousness. Not an iota of journeying has truly happened. You have walked much, but only round and round a circle. Your pilgrimage is like the bullock at the oil-press. It walks the whole day and reaches nowhere. In the evening it stands exactly where it began. Still it walks all day, in the hope that perhaps it will arrive somewhere.
कोल्हू के बैल को चलाने के लिए उसका मालिक उसकी आंखों के दोनों तरफ पट्टियां बांध देता है, ताकि उसे आस-पास दिखाई न पड़े, सिर्फ सामने दिखाई पड़े। तांगे में घोड़े को जोतते हैं तो उसके पास भी पट्टियां बांध देते हैं, उसे सामने दिखाई पड़े। सामने दिखाई पड़ने से भ्रांति पैदा होती है; रास्ता गोलाकार है, यह नहीं दिखाई पड़ता। जब सामने दिखाई पड़ता है, रास्ता सीधा मालूम पड़ता है। अगर वह आस-पास देख ले तो पता चल जाए कि यह तो मैं वहीं के वहीं घूम रहा हूं।
To keep the bullock walking, the owner ties blinkers to its eyes so it cannot see to the sides, only straight ahead. When a horse is harnessed to a carriage, it too is blinkered to look only ahead. Looking straight ahead creates illusion; the path’s circularity is not seen. If it could see around, it would know: ‘I am going nowhere—just circling.’
मन भी रेखाबद्ध कोल्हू के बैल की तरह चलता है। उसे दिखाई नहीं पड़ता कि मैं वहीं-वहीं घूम रहा हूं। थोड़ा जाग कर, थोड़ा मन से दूर खड़े होकर देखो। वही क्रोध, वही काम, वही लोभ बार-बार तुम करते रहे हो। नया क्या है? हर बार किया है, पछताया है। पछतावा तक नया नहीं है, वही तुम बार-बार करते रहे हो। लेकिन दिखाई नहीं पड़ता। तुम सोचते हो यात्रा हो रही है। यात्रा नहीं हो रही, तुम सिर्फ चल रहे हो, पहुंच नहीं रहे। जरा सी भी तो तृप्ति की गंध नहीं आती। जरा सा भी तो परितोष नहीं बरसता। कहीं से भी तो कोई दीया नहीं जलता दिखाई पड़ता। अंधेरा वैसा का वैसा है।
The mind, too, moves like the bullock on a fixed track. It cannot see that it is circling the same place. Stand a little apart from the mind; watch with a little wakefulness. The same anger, the same lust, the same greed—you have repeated them again and again. What is new? Each time you did it, each time you repented. Even repentance is not new; that too you have repeated. But you do not see. You think a journey is happening. No journey is happening—you are only moving, not arriving. Not a fragrance of contentment descends. Not a drop of fulfillment showers. No lamp seems to be lit anywhere. The darkness remains as it was.
आकांक्षा तो ठीक है, परम पद चाहिए; विधियां गलत हैं। और विधियों को जिसने ठीक कर लिया, उसकी आकांक्षा पूरी हो जाती है। बुद्ध ने बार-बार कहा है कि तुम मुझसे गंतव्य मत पूछो, गंतव्य तो तुम्हें ही पता है। तुम सिर्फ केवल मुझसे विधियां सीख लो। मंजिल मत पूछो, मंजिल तो तुम्हें भी पता है; मार्ग भर पूछ लो।
The aspiration is right—to attain the supreme state; but the methods are wrong. And to the one who puts the methods right, the aspiration is fulfilled. Buddha again and again said: Do not ask me of the destination—the destination you already know. Learn only the methods from me. Do not ask of the goal—you too know it; ask only of the path.
बुद्ध के वचनों में कहीं भी मंजिल का उल्लेख नहीं है, सिर्फ मार्ग का।
In Buddha’s sayings there is little mention of the goal—only of the path.
मंजिल किसे पता नहीं है?
आंखें अंधी हों तो भी आदमी आनंद खोज रहा है। पैर लंगड़े हों तो भी आदमी आनंद खोज रहा है। बीमार हो, स्वस्थ हो, बच्चा हो, जवान हो, बूढ़ा हो, आदमी आनंद खोज रहा है। पौधे, पक्षी, सभी आनंद खोज रहे हैं। मार्ग, मार्ग भला गलत हो, मंजिल किसी की भी गलत नहीं है। सुर-तान बंधी है भीतर मंजिल की तरफ। लेकिन कैसे पहुंचें? कहां है आनंद? कहां है स्वर्ग का राज्य? ताओ का अर्थ भी होता है मार्ग। ताओ मंजिल नहीं है। मंजिल देने की जरूरत ही नहीं है। उसकी खबर लेकर तो तुम पैदा ही हुए हो। वह तो तुम्हारा ब्लू-प्रिंट है; वह तो तुम्हारे रोएं-रोएं में लिखी है। उसे किसी से भी सीखने की जरूरत नहीं है। वह तुम सीखे हुए ही आए हो। अगर तुम उसे सीखे हुए न आए होते तो कोई तुम्हें सिखा भी न सकता था।
Who does not know the goal?
Even if the eyes are blind, a man seeks bliss. Even if the legs limp, a man seeks bliss. Sick or healthy, child, youth or old—man seeks bliss. Plants and birds too are seeking bliss. The path may be wrong—the goal is not wrong for anyone. The melody within is tuned toward the goal. But how to reach? Where is bliss? Where is the kingdom of Heaven? ‘Tao’ also means ‘the Way’. Tao is not the goal. There is no need to give a goal. You were born carrying its news. It is your blueprint; it is written in every fiber of you. You need learn it from no one—you have come already knowing it. If you had not, no one could ever teach you.
थोड़ी देर को सोचो, अगर आनंद की अभीप्सा ही तुम्हारे भीतर न होती, तो बुद्ध सिर पटकें और मर जाएं, कहीं आनंद की अभीप्सा पैदा करवाई जा सकती है? अभीप्सा भीतर हो तो कोई जगा दे; अभीप्सा भीतर हो तो कोई जला दे। अभीप्सा ही भीतर न हो तो क्या करोगे तुम? अगर बुद्ध पुरुषों का तुम पर प्रभाव पड़ता है, अगर सदगुरु तुम्हें अनुप्रेरित करते हैं, तो उसका केवल इतना ही अर्थ है कि जो तुम चाहते थे, उस चाह को ही उन्होंने निखार कर साफ कर दिया। जो तुम चाहते ही थे सदा से उसी को उन्होंने तुम्हें समझा दिया। जो तुम्हारे भीतर छिपा ही था उसी को उन्होंने प्रकट कर दिया। जो अनजाना था, अपरिचित था, धुंधला-धुंधला था, उसे उन्होंने साफ कर दिया।
Think a moment: if there were no yearning for bliss within you, Buddha could beat his head and die—could anyone plant such a yearning? If the longing is within, someone can awaken it; if the yearning is within, someone can set it aflame. If there is no yearning within, what can be done? If the presence of a Buddha has an impact upon you, if a Sadguru inspires you, it only means this: what you always wanted, he has refined and clarified; what was already inside you, he has made manifest; what was unknown, unfamiliar, hazy—he has made clear.
कोई किसी को मंजिल नहीं दे सकता। मार्ग दिया जा सकता है। ताओ का अर्थ है मार्ग।
No one can give you a goal. What can be given is the Way. Tao means the Way.
बुद्ध के वचनों का जो सबसे महत्वपूर्ण संग्रह है उसका नाम है धम्मपद। उसका अर्थ होता है: दि राइट वे। धम्म का अर्थ होता है ठीक और पद का अर्थ होता है जिस पर चला जाए, जिस पर पैर पड़ें। बुद्ध ने कहा है, तुम्हारे पास सब है, सिर्फ कैसे तुम उस तक पहुंचो, बस उस मार्ग की जरूरत है।
The most important collection of Buddha’s utterances is called the Dhammapada—meaning: the Right Way. ‘Dhamma’ means right; ‘pada’ means that upon which one walks—the path, the footstep. Buddha says: You already have everything—only the way to reach it is needed.
मार्ग क्या है? मार्ग है कि अगर तुम प्रथम होना चाहते हो तो अंतिम हो जाओ, तुम प्रथम हो जाओगे। अगर तुम सदा ही अंतिम रहना चाहते हो तो तुम्हारी मर्जी, प्रथम होने की दौड़ में लग जाओ। तुम सदा अंतिम रह जाओगे। लेकिन तब रोना मत, पछताना मत। यह मत कहना कि मैंने इतनी दौड़ की, इतना श्रम किया, इतना कष्ट उठाया, और फिर भी मैं अंतिम हूं। तुम अंतिम अपने कारण हो। अगर तुम सच में ही प्रथम होना चाहते हो तो तुम प्रथम होने की दौड़ छोड़ दो। क्यों? क्योंकि प्रथम होने की दौड़ तुम्हें अपने स्वभाव से वंचित करा देगी। जैसे ही तुम किसी के साथ प्रतिस्पर्धा में लगते हो, नजर बाहर हो जाती है।
What is the Way? The Way is: if you want to be first, become last—you will be first. If you insist on remaining first, then enter the race to be first—by your own choice you will remain last. But then do not weep; do not repent. Do not say, ‘I ran so hard, labored so much, suffered so much, and still I am last.’ You are last because of yourself. If you truly want to be first, then drop the race to be first. Why? Because the race to be first will deprive you of your own nature. The moment you enter into competition with someone, your gaze turns outward.
प्रथम होने की दौड़ का अगर ठीक-ठीक अर्थ निकालना चाहो, निचोड़, सार, तो क्या है? प्रथम होने की दौड़ का अर्थ है दूसरे को पीछे करने की दौड़। तुम्हारा संबंध दूसरे से हो जाता है। तुम दूसरे को देखने लगते हो। तुम दूसरे की चालों का जवाब देने लगते हो। तुम दूसरे से संघर्ष करने लगते हो। तुम दूसरे को मिटाने में लग जाते हो। तुम दूसरे को गिराने में लग जाते हो। क्योंकि वही एकमात्र रास्ता दिखाई पड़ता है कि कैसे तुम प्रथम हो जाओगे। जितने प्रतिस्पर्धी हैं, उनको समाप्त करना होगा, तभी तो प्रथम हो सकोगे।
If you press the essence, the very extract, out of this race to be first—what is it? It means: the race to push the other behind. You become related to the other. You begin to watch the other. You start responding to the other’s moves. You struggle with the other. You engage in trying to erase the other, to trip the other—because it seems the only way to be first is to eliminate the competitors.
जो आदमी प्रथम होने की दौड़ में लगता है उसकी नजर दूसरे से उलझ जाती है। और जो दूसरे से उलझ गया वह अपने को खो देता है। और अपने को पा लेना ही प्रथम होना है। क्योंकि तुम परमात्मा हो ही। तुम्हारे परमात्मा को खोने का एक ही ढंग है कि तुम दूसरे से उलझ जाओ। तो तुम्हारी नजर अपने पर लौटना मुश्किल हो जाती है। कैसे आएगी?
The one who enters the race to be first gets entangled with the other; and the one entangled with the other loses himself. To gain oneself is to be first—because you are already Divine. There is only one way to lose your Divinity: become entangled with the other. Then your gaze cannot return to yourself—how will it?
राजनीतिज्ञ हमेशा दूसरे की सोचता है। इंदिरा के सपनों में जयप्रकाश होंगे, जयप्रकाश के सपनों में इंदिरा होगी। न जयप्रकाश को अपना पता, न इंदिरा को अपना पता। फुरसत कहां? दूसरे पर नजर है। जो पहुंच गया पद पर उसकी भी नजर दूसरे पर है। क्योंकि लोग पैर खींच रहे हैं, उनसे बचना जरूरी है। क्योंकि दूसरों को भी प्रथम होना है। और सभी तो प्रथम नहीं हो सकते इस संसार में। सभी तो दिल्ली के सिंहासन पर नहीं बैठ सकते। अन्यथा सिंहासन भारत जितना बड़ा बनाना पड़ेगा। वह सिंहासन ही न रह जाएगा। वह भारत ही हो जाएगा। तुम बैठे ही हो सिंहासन पर; फिर कोई जरूरत ही नहीं दिल्ली जाने की। सिंहासन पर तो कोई एक बैठ सकता है। और पचास करोड़ प्रतिस्पर्धी होंगे जो सब तरफ से तुम्हारे रोएं-रोएं को खींच रहे हैं।
The politician is always thinking of the other. In Indira’s dreams there will be Jayaprakash; in Jayaprakash’s dreams there will be Indira. Neither knows himself. Where is the leisure? The gaze is on the other. Even the one who has reached the post looks at the other—people are pulling at his feet; he must guard himself. For the others also want to be first. And in this world, all cannot be first. All cannot sit on the Delhi throne. Otherwise the throne would have to be made as vast as India; then it would no longer be a throne—it would be the country itself. You are already sitting on a throne; then there would be no need to go to Delhi. A throne is for one. And fifty crores of competitors will be pulling each of your hairs from every side.
तो जो पद पर बैठा है वह भी निश्चिंत नहीं है कि अपनी सोच ले। पद पर जो बैठा है उसे पद की रक्षा करनी है; जो पा लिया उसकी रक्षा करनी है। अन्यथा एक क्षण में ही खो जाएगा। चारों तरफ दुश्मन मौजूद हैं; दुश्मन ही दुश्मन हैं। और जो पद पर नहीं पहुंचा है वह भी कैसे निश्चिंत होकर ध्यान करे? वह कैसे आंख बंद करे? वह कैसे प्रार्थना-पूजा में उतरे? सोचता है, जब सिंहासन पर पहुंच जाएंगे, जब सब पा लेंगे, तब कर लेंगे पूजा। अभी क्या जल्दी है? और अभी अगर पूजा में लग गए तो ये दूसरे जो आगे निकले जा रहे हैं, और आगे निकल जाएंगे। करोड़ों लोग चल रहे हैं सिंहासन की खोज में। तुम पूजा के लिए बैठ गए रास्ते के किनारे उतर कर, भटक जाओगे, पीछे छूट जाओगे। फुरसत कहां है? भागो, दौड़ो। न सोओ, न ठीक से भोजन करो।
So the one seated is also not at ease to consider himself. He must protect the seat; he must protect what he has gained—else in a moment it will be lost. Enemies surround him on all sides—only enemies. And the one who has not reached the seat—how can he calmly meditate? How can he close his eyes? How can he enter prayer? He thinks: ‘When I reach the throne, when I possess all, then I shall worship. What is the hurry now? If I begin to worship now, these others who are overtaking me will get even further ahead. Millions are on the road seeking the throne. If I sit to pray by the roadside, I shall be lost and left behind. There is no leisure—run, race! Do not sleep; do not even eat properly.’
प्रेम खो जाता है, प्रार्थना की तो बात दूर। पद का आकांक्षी न प्रेम कर सकता है, न दो क्षण बैठ कर गीत सुन सकता है। न संगीत का रस ले सकता है, न फूलों को देख सकता है। सारी ऊर्जा उसे लगानी पड़ती है प्रतिस्पर्धा में। भयंकर संघर्ष है। उस संघर्ष में सुविधा नहीं। सोचता है, सिंहासन पर पहुंच कर! सिंहासन पर पहुंचा आदमी डरा हुआ है पूरे वक्त। क्योंकि चली आ रही है भीड़ हजारों प्रतिस्पर्धियों की। वे सभी जान लेने को तत्पर हैं।
Love is lost—prayer is far away. The seeker of position can neither love, nor sit for two moments to listen to a song; he cannot relish music, cannot look at flowers. All his energy has to be poured into competition. It is a ferocious struggle. In that struggle there is no ease. He thinks: ‘When I reach the throne…!’ And the man who reaches is frightened all the time—because a crowd of competitors is approaching; all are ready to take his life.
सिंहासन पर बैठा भी दूसरों को देखता रहता है; सिंहासन पर जो नहीं हैं वे भी दूसरों को देखते रहते हैं: कोई आगे न निकल जाए। जो पीछे हैं उन्हें पीछे रखना है। जो आगे हैं उन्हें भी पीछे करना है। एक पल खोने को नहीं है। जिंदगी एक कशमकश मालूम होती है, एक गहन संघर्ष और एक युद्ध। कैसे तुम अपनी तरफ देखोगे?
Seated on the throne, he looks at others; not seated, he looks at others: ‘Let none get ahead!’ Those behind must be kept behind; those ahead must be pulled back. Not a moment to lose. Life appears a tussle, a deep struggle—a war. How will you look within?
जिसने पहले होने की दौड़ में भाग ले लिया, वह और सबको देखेगा, अपने भर को न देख पाएगा। और जो अपने को न देख पाएगा वह कैसे प्रथम होगा? क्योंकि प्रथम तो तुम हो ही। तुम्हारा परमात्मा तुम्हारे भीतर छिपा है। तुम खोजते कहां हो? तुम पाने कहां चले हो? तुम दूसरों के द्वार पर दस्तक दे रहे हो, और तुम्हारा परमात्मा तुम्हारे भीतर छिपा है। उसे तुम लेकर ही आए हो। वह तुम्हारी निजता है, तुम्हारा स्वभाव है।
The one who has entered the race to be first looks at all others, but cannot look at his own being. And the one who cannot look within—how will he be first? For you are already first. Your Paramatma is hidden within you. Where are you searching? Upon whose doors do you knock? You knock upon others’ doors while your Divine is hidden within. You have brought it with you. It is your innermost, your nature.
इसलिए ज्ञानी कहते हैं कि जो प्रथम होने की दौड़ में लग जाएगा वह परमात्मा के राज्य में अंतिम रह जाएगा।
Hence the wise say: the one who runs to be first will remain last in the kingdom of God.
दौड़ में कुछ बुराई न थी। अभीप्सा बिलकुल ठीक थी। लेकिन विधि गलत हो गई। अगर तुम वस्तुतः प्रथम होना चाहते हो तो जीसस ठीक कहते हैं कि तुम अंतिम खड़े हो जाओ। क्योंकि जो अंतिम खड़ा है उसे कोई भी भय नहीं, उससे कोई कुछ छीन नहीं सकता। उसके पास कुछ है ही नहीं, तुम छीनोगे क्या? तो वह निश्चिंत बैठ सकता है। वह आंख बंद करके ध्यान कर सकता है। वह अपने स्वभाव में उतर सकता है। उसकी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। वह अंतिम है। उससे पीछे कोई है ही नहीं जो उससे आगे निकलना चाहे। उसके आगे जो है वह तो प्रसन्न है कि तुम ध्यान कर रहे हो, बैठे हो, बहुत अच्छा, कृपा है; ऐसे ही बैठे रहना। नहीं तो एक प्रतियोगी और बढ़ जाता है।
The running is not wrong; the yearning is right. But the method went wrong. If you truly want to be first, Jesus is right—stand at the last. For the one who stands last has no fear—nothing can be taken from him. He has nothing—what will you snatch? So he can sit at ease. He can close his eyes and meditate. He can descend into his nature. He has no competition with anyone. He is last. There is no one behind him who might overtake him. Those ahead are pleased: ‘You are sitting in meditation? Very good—blessing! Sit just like that.’ Otherwise one more competitor would be added.
इसीलिए तो संसारी लोग संन्यासियों का पैर छूते हैं। वे कहते हैं, बड़ी कृपा! संन्यास ले लिया, बड़ा अच्छा किया। वे यह कह रहे हैं कि चलो, इतने प्रतिस्पर्धी कम हुए। अगर तुम्हारा खुद का बेटा संन्यास ले ले तो तुम दुखी होते हो, किसी दूसरे का बेटा ले ले तो तुम उसको धन्यवाद देने जाते हो कि सौभाग्यशाली हो, धन्यभाग तुम्हारे कि ऐसा बेटा घर में पैदा हुआ। और तुम्हारा बेटा संन्यास ले ले? तुम्हारा बेटा संन्यास ले ले तो तुम्हारी महत्वाकांक्षा की रीढ़ टूट जाती है। इसके ही सहारे तो तुम आशा कर रहे थे। तुम्हारे तो पैर टूट चुके हैं दौड़-दौड़ कर। अब यह तुम्हारी बैसाखी था। जो महत्वाकांक्षा तुम पूरी नहीं कर पाए हो और सड़ गए, अब तुम चाहते थे इसके कंधे पर सवार होकर पूरी कर लो। और यह संन्यास ले रहा है!
That is why worldly people touch the feet of sannyasins. They say, ‘Great grace! You have taken sannyas—very good!’ They are saying: ‘Good—so many competitors less.’ If your own son takes sannyas, you are miserable; if another’s son takes sannyas, you go to thank them: ‘Fortunate you are to have birthed such a son.’ And if your son becomes a sannyasin? Then the spine of your ambition breaks. You were hoping to ride on his shoulders; your legs are broken from your own running, and he was your crutch. What you could not achieve and rotted with, you hoped to fulfill through him—and he is taking sannyas!
जब बुद्ध ने संन्यास लिया होगा तो बुद्ध के पिता को, तुम सोच सकते हो, कैसी पीड़ा हुई होगी। इकलौता बेटा था। साम्राज्य के बढ़ने की इसी से आशा थी; सम्हालने की भी इसी से आशा थी। बुढ़ापे में घर छोड़ कर भाग गया; सब महत्वाकांक्षाएं चकनाचूर हो गई होंगी।
When Buddha took sannyas, think how his father must have suffered. Only son. The empire’s expansion and care were hoped from him. In old age he left home—ambitions smashed to pieces.
नहीं, दूसरे का बेटा जब संन्यास लेता है तब तुम प्रसन्न होते हो। तुम शायद सोचते होओगे कि संन्यास का तुम्हारे मन में बड़ा आदर है; तो तुम बड़ी गलती में हो। क्योंकि संन्यास का ही आदर होता तो तुमने खुद ही संन्यास ले लिया होता। अगर संन्यास की ही समझ होती तो तुमने अपने बेटों को भी अनुप्रेरित किया होता कि जाओ, क्यों देर कर रहे हो, क्यों गंवा रहे हो! नहीं, संन्यास का तुम्हारे मन में न तो समादर है, न संन्यास के प्रति कोई प्रेम, कोई आस्था, कोई श्रद्धा का भाव है। लेकिन तुम धन्यवाद देने जाते हो कि जितने प्रतियोगी कम हुए उतना ही अच्छा। तो तुम भी संन्यासी हो गए, अच्छा हुआ।
No, when another’s son takes sannyas, you are delighted. You may imagine that you respect sannyas—but you are mistaken. If you respected sannyas, you would have taken it yourself. Had you understood sannyas, you would have inspired your sons too: ‘Go—why delay? Why waste this life?’ You have neither respect nor love nor faith for sannyas. You only offer thanks because the number of competitors has decreased—‘Good, you too became a sannyasin.’
बुद्ध के नाम के कारण बुद्धू शब्द प्रचलित हुआ है। शायद बुद्ध के पिता ने सबसे पहले कहा होगा: यह बुद्ध क्या हुआ, बुद्धू! सब छोड़-छाड़ कर भाग गया। दूसरे समझदारों ने भी कहा होगा। और जब किसी का बेटा ध्यान करने बैठने लगता है तो वह कहता है, क्या बुद्धू की तरह बैठे हो! उठो, काम में लगो; ऐसे बैठने से दुनिया न चलेगी। बुद्ध जैसे परम पुरुष के नाम के पीछे बुद्धू जैसी गाली जुड़ गई। कुछ कारण होगा।
Because of Buddha’s name, the word ‘buddhu’—‘fool’—became popular. Perhaps Buddha’s father first said it: ‘What Buddha! He is a buddhu—left everything and fled.’ Others, the ‘wise,’ would have said so too. When someone’s son sits to meditate, the father says, ‘Why are you sitting like a buddhu? Get up—do some work; the world will not run by such sitting.’ Behind the name of so great a being as Buddha, a word like ‘buddhu’ became an abuse—there must be a reason.
और ऐसा बुद्ध के साथ ही नहीं हुआ है, ऐसा बहुत ज्ञानी पुरुषों के साथ हुआ है। गोरख के पीछे गोरखधंधा शब्द चल पड़ा है। क्योंकि गोरख ने बड़ी विधियां खोजीं, ध्यान की बड़ी गहन विधियां खोजीं। और बड़ा ही सूक्ष्म उन विधियों का जाल था। तो लोग एक-दूसरे को कहने लगे, उठो! क्या गोरखधंधे में पड़े हो? गोरखधंधे का मतलब कि यह गोरख की झंझट में उलझ गए? बचो इससे! इसमें उलझे कि गए।
And not only Buddha—many wise men have suffered thus. After Gorakh came the phrase ‘Gorakh-dhandha’—Gorakh’s tangle. Gorakh discovered profound methods of meditation, a subtle web of techniques. People began to say to one another, ‘Get up—why are you stuck in this Gorakh-dhandha?’ Meaning: entangled in Gorakh’s knots—beware, if you get caught, you are gone!
महावीर के पीछे एक शब्द चलता है जो है नंगा-लुच्चा। तुमने कभी सोचा भी न होगा, क्योंकि तुम किसी को गाली देते हो तब कहते हो कि नंगा-लुच्चा। लेकिन वह आया महावीर से है। महावीर नग्न रहते थे, और बालों की लोंच करते थे। क्योंकि बालों को कटाते नहीं थे। वे कहते थे कि इतना भी साधन का उपयोग करना, उस तरह का उपयोग करना व्यर्थ है। बिना साधन के जो चीज हो सकती है उसमें साधन की निर्भरता क्यों? तो वे अपने बाल को लोंच लेते थे। नंगा-लुच्चा महावीर के आधार पर बना शब्द है: जो नंगे रहते हैं और अपने बाल लोंचते हैं।
Behind Mahavira there came ‘nanga-luchcha’—‘naked and shameless’. You may never have suspected—but when you abuse someone you say ‘naked and shameless.’ It came from Mahavira. He remained naked, and plucked his hair; he would not cut it. He said: ‘Even such small dependence on means is futile. If something can be done without instruments, why depend on instruments?’ So he plucked his hair by hand. ‘Nanga-luchcha’ arose from Mahavira: those who go naked and pluck their hair.
महापुरुषों के साथ तुम्हारे भीतर की आकांक्षा किस भांति प्रकट हुई है, यह तुम समझ सकते हो। तुमने गालियां दी हैं! बातें तुम पूजा की करते हो। लेकिन यह इस तरह पैदा हुआ होगा कि जब किसी का बेटा, किसी का पति घर छोड़ कर महावीर के पीछे चलने लगा होगा, तो लोगों ने कहा होगा, क्या नंगे-लुच्चों की बातों में पड़े हो? जब कोई गोरखधंधे में उलझने लगा होगा, तब लोगों ने कहा होगा कि बचो, अपने को बचाओ; यह गोरखधंधा है; इसमें कुछ सार नहीं। गोरख भूल गए; गोरखधंधा याद है। महावीर कितने लोगों को पता हैं? जो लोग नंगा-लुच्चा शब्द प्रयोग करते हैं, उनमें से लाखों को महावीर का कोई पता नहीं है। और बुद्धू का प्रयोग तो सभी लोग करते हैं; लेकिन बुद्ध से किसका क्या जोड़ है?
See how your hidden aspiration has expressed itself toward great beings—you have abused them. You talk of worship—but when someone’s son or husband left home to follow Mahavira, people said, ‘Why are you getting into the talk of naked and shameless fellows?’ When someone began to get entangled in Gorakh’s ways, people said, ‘Beware! Save yourself—this is Gorakh-dhandha; there is no substance in it.’ Gorakh is forgotten; Gorakh-dhandha is remembered. How many know Mahavira? Of the millions who use the phrase ‘nanga-luchcha,’ hardly any know Mahavira. Everyone uses ‘buddhu’—but who is connected to Buddha?
जीवन बड़ा जटिल है। और बड़ी से बड़ी जटिलता यह है कि तुम जो पाने निकले हो, अगर वह तुम्हें मिला ही हुआ था तो तुम्हारे पाने की हर कोशिश उसके मिलने में बाधा होगी। कैसे तुम उसे पा सकोगे जो मिला ही हुआ है? उसे पाने का तो एक ही उपाय है कि तुम पाने की सब दौड़ छोड़ कर थोड़ी देर शांत होकर बैठ कर अपने को पहचान लो तुम कौन हो। उसी पहचान से तुम्हारा पद तुम्हें मिल जाएगा। तुम सिंहासन पर विराजमान ही हो। अब तुम किस और सिंहासन की खोज कर रहे हो?
Life is very intricate. The greatest intricacy is this: what you set out to attain—if it is already given to you—then every attempt to acquire it becomes a hindrance to its realization. How will you attain what is already yours? There is only one way: drop all running to gain it; sit silently a while and recognize who you are. In that recognition your throne is given. You are already enthroned. What other throne are you seeking?
इसलिए जीसस कहते हैं कि जो अंतिम है वह मेरे प्रभु के राज्य में प्रथम है। है ही। कोई ऐसा नहीं कि परमात्मा अंतिम को बड़ा प्रेम करता है, इसलिए उठा कर उसको सिंहासन पर रख देता है। परमात्मा हो या न हो, अंतिम सिंहासन पर पहुंच ही जाएगा। अंतिम सिंहासन पर है ही। अंतिम होने में ही मिल जाता है सिंहासन। क्योंकि जब तुम सबके पीछे खड़े हो जाते हो, कतार में बिलकुल आखिरी, तुम्हें कोई धक्का-मुक्का नहीं देता।
Therefore Jesus says: The one who is last is first in my Father’s kingdom. He is. Not that God has a special love for the last and so lifts them onto the throne. Whether God is or is not, the last will reach the throne. The last is already on the throne. In being last, the throne is found. For when you stand behind all, at the very end of the line, no one jostles you.
क्यू में खड़े होकर देख लो। अगर तुम बिलकुल आखिर में हो, तुम्हें बिलकुल धक्के-मुक्के न लगेंगे। अगर तुम बीच में हो, धक्के-मुक्के खाओगे। अगर प्रथम हो तो पिटाई भी हो सकती है। अगर तुम आखिर में खड़े हो तो तुम्हारा कोई भी दुश्मन नहीं है; सभी तुम्हारे मित्र हैं। तुम सभी की मैत्री पाओगे। अगर तुम प्रथम खड़े हो तो सभी तुम्हारे दुश्मन हैं। जो मित्र की तरह दिखाई पड़ते हैं वे भी दुश्मन हैं। क्योंकि भीतर तो उनके भी वही आकांक्षा लगी है कि कब तुम हटो, कब तुम विदा हो जाओ, ताकि वे तुम्हारी जगह पर आरूढ़ हो जाएं।
Stand in a queue and see. If you are at the very end, no pushing, no shoving. If you are in the middle—you will be pushed. If you are first—you may even be beaten. At the end, you have no enemy; all are your friends. You will have everyone’s friendship. If you stand first, all are your enemies—even those who appear friendly are enemies, for deep inside the same wish burns in them: ‘When will you move? When will you be gone, so we can mount in your place?’
अंतिम खड़ा होना दो तरह से हो सकता है। एक तो कि तुमने कोशिश तो की थी प्रथम खड़े होने की, लेकिन तुम्हारे पैर न टिक पाए, धक्का-मुक्की भारी थी, तुम कमजोर सिद्ध हुए; लोग ज्यादा मजबूत थे, और उन्होंने तुम्हें पीछे कर दिया। यह अंतिम होने से तुम यह मत सोचना कि परमात्मा के राज्य में तुम प्रथम हो जाओगे। क्योंकि भला तुम पीछे खड़े हो, लेकिन आकांक्षा तो तुम्हारी पहले ही खड़े होने की है। भला तुम कमजोर हो इसलिए असहाय हो। इस असहाय अवस्था में तुम्हें स्वभाव का पता न चलेगा।
To stand last can happen in two ways. One: you tried to be first but your feet would not hold—you were weak, the jostling was heavy, others were stronger and pushed you back. Do not think that this sort of ‘lastness’ will make you first in God’s kingdom—for though you stand behind, your desire is still to be first. You are helpless; in such helplessness you will not know your nature.
इसलिए एक बात जो जीसस ने नहीं कही है, मैं उसमें जोड़ देता हूं कि जो सभी अंतिम खड़े हैं वे सभी परमात्मा के राज्य में प्रथम न हो जाएंगे। क्योंकि हजार अंतिम खड़े लोगों में नौ सौ निन्यानबे तो मजबूरी में खड़े हैं। मजबूरी कोई मुक्ति नहीं है। वे वहां खड़े इसलिए हैं कि लोगों ने जबरदस्ती वहां उन्हें खड़ा कर दिया है, मजबूर कर दिया है। मगर उनके प्राण तड़प रहे हैं। सपना तो वे प्रथम खड़े होने का ही देख रहे हैं।
So I add one point to Jesus. Not all who are last will be first in God’s kingdom. For of a thousand who stand last, nine hundred and ninety-nine stand there out of compulsion. Compulsion is no liberation. They are forced to be there, but their souls are writhing—their dream is to be first.
नहीं, ये लोग प्रथम न हो पाएंगे। असलियत में प्रथम पहुंचो, असलियत में प्रथम पहुंचने की कोशिश करो, या तुम्हारे सपनों में तुम प्रथम होने की कोशिश करो; कोई भेद नहीं है। कभी खाली कुर्सी पर बैठे-बैठे खयाल आ जाता है कि प्रधानमंत्री हो गए। तब तुम थोड़ी देर को रसलीन हो जाते हो। तब तुम योजनाएं भी बनाने लगते हो कि क्या करोगे, क्या करवा दोगे दुनिया में। कोई भेद नहीं है, सपना देखो या सच्चाई में पहुंच जाओ; लेकिन तुम्हारी भीतर की आकांक्षा प्रथम होने के लिए दौड़ कर रही है।
No, such people will not be first. Whether you reach in actuality or only in dreams—it makes no difference. Sitting on an empty chair, a fancy takes you: ‘I am the prime minister.’ For a while you relish it; you even begin to make plans—what you will do in the world. No difference—whether you dream or actually arrive—your inner longing is racing to be first.
अंतिम तो वही है जो स्वेच्छा से अंतिम है; जिसे किसी ने पीछे नहीं कर दिया है; जो खुद पीछे हो गया। किसी कमजोरी के कारण नहीं, किसी गहरी समझ के कारण; किसी असहाय अवस्था के कारण नहीं, बोधपूर्वक।
The last is he who is last by his own seeing; whom no one has pushed back—he himself moved back. Not from weakness, but from deep understanding. Not helplessly, but with awareness.
और स्वेच्छा शब्द भी ठीक नहीं है। क्योंकि उसमें भी लगता है कि जैसे थोड़ी सी तकलीफ रही, समझा लिया, सांत्वना कर ली और हट गए। नहीं, स्वेच्छा शब्द भी कमजोर है। अगर ठीक ही कहना हो, तो जो उत्सवपूर्वक अंतिम खड़ा है, अहोभाव से, आनंद से अंतिम खड़ा है, अंतिम होने में जिसने जीवन की कृतार्थता जानी है, जो अंतिम होकर परमात्मा को धन्यवाद दे रहा है, जो अंतिम होकर यह कह रहा है, पा लिया! यही तो पाना था। सांत्वना नहीं है, बड़ा परितोष है, बड़ी गहन तृप्ति है। आनंद से नाच रहा है, क्योंकि अंतिम है। गीत गा रहा है, क्योंकि अंतिम है। अब गीत गा सकता है, क्योंकि अंतिम है, अब कोई प्रथम होने की दौड़ न रही। अब नाच सकता है, क्योंकि अब अंतिम है। अब धन्यवाद दे सकता है, अब प्रार्थना कर सकता है। अब घुटने टेक कर आकाश के सामने झुक सकता है। अब पैरों के लिए और कोई काम न रहा,
अब पैर प्रार्थना में झुक सकते हैं। अब हृदय के लिए और कोई उलझन न रही; अब हृदय रस-विभोर हो सकता है। जो रस-विभोर होकर अंतिम है वही जीसस के अर्थों में पहुंच सकेगा।
Even ‘by his own choice’ is not quite right, for it suggests a slight difficulty that had to be consoled; as if he somehow managed to resign himself. No—‘choice’ is weak. If we must say it rightly: the one who stands last in celebration—with a shout of ‘Ah!’—in joy. One who, being last, knows life’s fulfillment—who, standing last, thanks God; who says, ‘I have attained—this is the attainment.’ Not consolation, but great contentment, deep satiation. He dances in joy—because he is last. He sings—because he is last. Now he can sing—for the race to be first is no more. Now he can dance—because he is last. Now he can give thanks, now he can pray. Now he can bend his knees before the sky. His feet have no other work now—now they can bend in prayer. His heart has no other entanglement—now it can be drunk with rasa. One who, intoxicated with rasa, stands last—only he reaches in Jesus’ sense.
इसलिए सभी अंतिम न पहुंच जाएंगे, क्योंकि सभी अंतिम ही नहीं हैं। अंतिम तो वही है जो प्रसन्नता से अंतिम है, जो हार्दिकता से अंतिम है, जो संपूर्णता से अंतिम है। इसी को मैं संन्यासी कहता हूं। संन्यास का अर्थ है: अहोभावपूर्वक अंतिम खड़े हो जाने की दशा; जिसने सब प्रतिस्पर्धा छोड़ दी। प्रतिस्पर्धा यानी राजनीति। प्रतिस्पर्धा यानी दूसरे के गले काटने की चेष्टा। प्रतिस्पर्धा अहंकार की दौड़ है। जो अंतिम है वह विनम्र हो जाता है, अहंकार की दौड़ समाप्त हो गई। यह जो अंतिम खड़ा आदमी है, इसने दूसरे की तरफ देखना ही बंद कर दिया; जैसे दूसरा है ही नहीं। यह अकेला ही है। यह सारा विराट आकाश, ये अनंत-अनंत चांद-तारे इस अकेले के लिए हैं। दूसरा खो गया; क्योंकि दूसरा तभी तक है जब तक तुम उसके लिए सोच रहे हो।
Therefore, not all who are last will arrive—because not all are truly last. The last is the one who is last with gladness, with heartfulness, with totality. This is what I call a sannyasin. Sannyas means: to stand last with a cry of ah!—one who has dropped all competition. Competition means politics. Competition means the urge to cut the other’s throat. Competition is the race of ego. The last becomes humble; the ego’s race is over. The one who stands last stops looking at the other—as if the other is not. He is alone. This vast sky, these innumerable stars—are for this alone. The other disappears, for the other exists only so long as you think of him.
इसे तुम समझ लेना। दूसरा तभी तक है जब तक तुम उसके विचार में पड़े हो। जब विचार ही न दूसरे का रहा तो दूसरा खो गया। होगा न होगा, कोई अर्थ न रहा। तुम्हारे लिए आकाश अकेले का हो गया; तुम परम स्वतंत्र हो उड़ने को अब। अब तुम्हारे पंख बंधे नहीं हैं। संसार में जिसने दौड़ छोड़ दी उसके पास सारी ऊर्जा बच जाती है। वही ऊर्जा तो पंख बनती है परमात्मा की तरफ जाने का। अब तुम्हारी उड़ान मुक्त है। और ध्यान रखना, परमात्मा की तरफ यात्रा में कोई स्पर्धा नहीं है; कोई स्पर्धा कर भी नहीं रहा है।
Understand this. The other exists only so long as you are lost in thoughts of the other. When there is no thought of the other, the other is gone. Whether he is or is not, it no longer matters. The sky becomes yours alone; now you are utterly free to fly. Your wings are no longer bound. The one who has dropped the race saves all his energy—that very energy becomes wings toward Paramatma. Now your flight is free. And remember: on the journey toward God there is no competition—none are racing with you.
मैंने सुना है, एक नया दुकानदार मुल्ला नसरुद्दीन के गांव में आया। वह वहां दुकान खोलना चाहता था। नसरुद्दीन पुराना दुकानदार है तो उसने सलाह ली, गांव-बाजार के संबंध में जानकारी ली। और बातचीत में उसने कहा कि मैं एक ईमानदार आदमी हूं; और ईमान से ही काम करना चाहता हूं। ईमानदारी ही मेरी दुकानदारी है। नसरुद्दीन ने कहा, तुम बेफिक्र रहो; तब तो तुम बिलकुल निश्चिंत, आ सकते हो। क्योंकि तुम्हारा कोई प्रतिस्पर्धी इस गांव में नहीं है। ईमानदारी में कौन प्रतिस्पर्धा कर रहा है? अगर बेईमान होते तो मुश्किल में पड़ते। ईमानदारी? मजे से आओ। अकेले ही हो। और किसी को कोई झगड़ा नहीं है, तुम मजे से अपनी ईमानदारी करो।
I have heard: A new shopkeeper came to Mulla Nasruddin’s town. He wanted to open a shop. Nasruddin was an old shopkeeper, so the new man took his advice about the town and market. In conversation he said, ‘I am an honest man; I want to work honestly. Honesty is my business.’ Nasruddin said, ‘Then be carefree; you can come without worry. You have no competition in this town—who competes in honesty? Had you been dishonest, you would be in trouble. Honesty? Come at leisure. You will be alone; no quarrels with anyone—do your honesty at ease.’
ईमानदारी में कौन स्पर्धा कर रहा है? और धर्म तो वहां कोई तुम्हारे साथ दौड़ ही नहीं रहा। तुम अकेले ही दौड़ रहे हो। जहां भी खड़े हो जाओ वहीं प्रथम हो। न दौड़ो तो भी प्रथम, दौड़ो तो भी प्रथम। वहां कोई तुम्हारे साथ दौड़ ही नहीं रहा। और बात कुछ ऐसी है कि धर्म के जगत में प्रतिस्पर्धी हो ही नहीं सकता। क्योंकि धर्म के जगत में प्रवेश ही तब होता है जब प्रतिस्पर्धा गिर जाती है। नहीं तो कोई धर्म के जगत में प्रवेश नहीं करता।
Who competes in honesty? And in religion, no one is racing with you. You run alone. Wherever you stand—you are first. Even if you do not run—you are first. No one is racing with you there. Indeed, it is such that in the realm of religion there cannot be a competitor—for entry into that realm happens only when competition drops. Otherwise, none enters religion.
अगर तुम मुझसे परिभाषा पूछो तो यह परिभाषा हुई: संसार का अर्थ है प्रतिस्पर्धा का जगत, और परमात्मा का अर्थ है गैर-प्रतिस्पर्धा का जगत। वहां तुम नितांत अकेले हो। महावीर ने तो उस स्थिति को कैवल्य कहा है; बिलकुल अकेले, इतने अकेले कि केवल तुम हो, और कोई भी नहीं बचता। कहीं कोई दीवार नहीं। कहीं कोई रोकने वाला नहीं। कहीं कोई जंजीर नहीं। स्वभावतः, तुम प्रथम हो जाओगे। जहां तुम अकेले हो वहां तुम्हारे द्वितीय होने का उपाय भी कहां? कौन तुम्हें द्वितीय करेगा? तुम चाहो तो क्यू में खड़े हो जाओ, तो भी तुम प्रथम ही रहोगे।
If you ask me for a definition: the world means the realm of competition; God means the realm without competition. There you are utterly alone. Mahavira called that state Kaivalya—absolutely alone. So alone that only you are; nothing and no one remains. No walls anywhere. No one to obstruct. No chains. Naturally—you will be first. Where you are alone, how could you be second? Who will make you second? If you wish, you can even stand in a queue—yet you will remain first.
जार्ज माइक्स ने इंग्लैंड के संबंध में एक किताब लिखी है। और उसने लिखा है कि इंग्लैंड अकेला मुल्क है जहां एक आदमी भी बस-स्टैंड पर हो तो क्यू में खड़ा होता है। सारी दुनिया में अकेला ही मुल्क है। एक आदमी भी, जहां कोई है ही नहीं, वह भी क्यू में ही खड़ा रहता है।
George Mikes has written about England: it is the only country where, even if one man is at the bus stand, he stands in a queue. In the whole world, only there. One man—no one else around—yet he stands in a queue.
परमात्मा के जगत में, तुम चाहो क्यू में खड़े हो जाओ, तुम ही अंतिम हो, तुम ही प्रथम हो।
In God’s realm, if you wish, stand in a queue—you are both last and first.
कुछ और बातें समझ लें, फिर हम इस सूत्र में आसानी से गति कर पाएंगे।
A few more points, then we can enter this sutra smoothly.
प्रथम होने की दौड़ तुम्हारे भीतर की जरूर किसी गहरी हीनता से पैदा होती है। तुम क्यों दूसरे को पीछे करना चाहते हो? तुम डरते हो कि कहीं दूसरा तुम्हें पीछे न कर दे। तुम डरते हो कि कहीं तुम्हारी हीनता जगत में प्रकट न हो जाए, कोई तुम्हें हरा न दे।
The race to be first arises from a deep inferiority inside you. Why do you want to push another behind? You fear the other might push you behind. You fear your inferiority might be exposed, that someone may defeat you.
मेरा अनुभव है कि लोग प्रतिपल सुरक्षा में लगे रहते हैं। तुम अपने निकटतम मित्रों के साथ भी सुरक्षा का उपाय करते रहते हो। कोई ऐसी बात न कह दे, कोई ऐसा विवाद न उठ आए, जिसमें तुम हार जाओ। तुम ऐसी चर्चा में नहीं पड़ते जिसमें कोई संघर्ष पैदा हो जाए, कोई प्रतिस्पर्धा हो जाए। तुम अपने को बचाए फिरते हो। तुम सब तरफ से यह कोशिश करते हो कि कोई ऐसी स्थिति न बने जिसमें तुम किसी भांति पीछे दिखाई पड़ जाओ।
My observation is: people seek security at every moment. Even with your closest friends you seek security. You avoid any talk that might lead to controversy and you might lose. You avoid discussions where conflict may arise, where a contest may happen. You keep saving face. From all sides you try that no situation comes in which you may appear behind in any way.
इसका सीधा-सीधा अर्थ है, गहनता में तुम जानते ही हो कि तुम पीछे हो और हीन हो। अन्यथा यह इतनी हीनता की ग्रंथि क्यों? इतना भय किसका? अगर यह बात तुम्हें ठीक से समझ आ जाए तो हीनता की ग्रंथि से ही प्रथम होने की दौड़ पैदा होती है। इसलिए राजनीति में तुम पाओगे कि सबसे ज्यादा हीनता-ग्रंथि पीड़ित लोग तुम्हें मिलेंगे। या तो पागलखाने में मिलेंगे और या राजधानियों में मिलेंगे। पागल भी वे इसीलिए हो गए हैं कि हीनता ने उनको इतना-इतना हीन कर दिया कि वे कल्पनाएं करने लगे अपने कुछ होने की।
Plainly it means: deep down you know you are behind and inferior. Otherwise why such a complex of inferiority? What is all this fear? If you see this rightly, you will see that the race to be first arises from inferiority. Therefore in politics you will find the most inferiority-ridden people—either in madhouses or in capitals. The mad too have become mad because inferiority made them so inferior that they began to fantasize being something great.
जब हिटलर जिंदा था तो पागलखानों में ऐसे कई लोग थे जिन्होंने अपने को एडोल्फ हिटलर घोषित कर दिया। क्या मुश्किल थी उन बेचारों की? उनकी मुश्किल यह थी कि हो तो न सके वे एडोल्फ हिटलर, तब एक ही उपाय रहा अपनी हीनता से मुक्त होने का कि उन्होंने मान ही लिया कि वे एडोल्फ हिटलर हैं। और तुम उनको समझा भी नहीं सकते किसी तरह कि वे नहीं हैं। पागल के भीतर प्रवेश करना मुश्किल है। वह सब तरफ से दुर्ग खड़ा कर लेता है।
When Hitler was alive, many in madhouses declared themselves to be Adolf Hitler. What was their trouble? They could not be Hitler; then the only way to be free of inferiority was to believe they were Hitler. You cannot convince them otherwise. Entering the mind of a madman is difficult; he builds a fortress around himself.
खलिल जिब्रान ने लिखा है कि उसका एक मित्र पागल हो गया तो वह उसे मिलने गया। वह पागलखाने की दीवार के भीतर बगीचे की एक बेंच पर बैठा हुआ था, बड़ा प्रसन्न था। जिब्रान ने सोचा था उदास पाऊंगा उसे; प्रसन्न पाकर जिब्रान थोड़ा उदास हुआ। वह इतना प्रसन्न था कि जैसे उसे पता ही न हो कि वह पागलखाने में है। और जिब्रान तो सांत्वना, धीरज धराने आया था। उसकी कोई जगह न रही। वह बड़ा ही प्रसन्न था। इतना प्रसन्न वह कभी बाहर नहीं था। जिब्रान उसके पास बैठ गया। उसकी प्रसन्नता देख कर जिब्रान ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुम कहां हो?
Kahlil Gibran writes: one of his friends went mad, and he went to see him. In the asylum’s garden the man sat on a bench, very cheerful. Gibran had thought he would find him sad; finding him cheerful, Gibran felt a little sad. He was so cheerful—as if he did not know he was in a madhouse. Gibran had gone to console, but there was no place for consolation. The man was more cheerful than he had ever been outside. Gibran sat near him. Seeing his cheerfulness, Gibran asked, ‘Do you know where you are?’
उस आदमी ने कहा, मुझे और पता न होगा? मैं उस पागलखाने को, जिससे तुम आ रहे हो, दीवार के उस तरफ छोड़ आया। यहां बड़ी शांति है। थोड़े से लोग हैं, और सभी समझदार। अब भूल कर मैं तुम्हारे पागलखाने में वापस नहीं आना चाहता।
The man said, ‘Who would know better? I have left that madhouse from which you have come—on the other side of the wall. Here there is great peace. A few people only, and all sensible. I shall not mistakenly return to your madhouse again.’
जिब्रान गया था सांत्वना बंधाने, कोई उपाय न था। पागलपन के घेरे के भीतर तुम प्रवेश नहीं कर सकते। तुम सोचते हो कि वे पागल हैं और पागल सोचते हैं कि तुम सब पागल हो।
Gibran had gone to console—no room for it. You think they are mad; the mad think you all are mad.
हर आदमी अपने आस-पास एक घेरा बना लेता है; उस घेरे के भीतर जीता है। तुम अपने को जो समझते हो, दुनिया में कोई तुमको वैसा नहीं समझता। इस पर तुमने कभी खयाल किया? तुम अपने को सुंदर समझते हो; कोई उतना सुंदर तुम्हें नहीं समझता। तुम अपने को बुद्धिमान समझते हो; उतना बुद्धिमान तुम्हें कोई नहीं समझता। न तुम्हारी पत्नी समझती है, न तुम्हारा बेटा समझता है। तुम अपने भीतर अपने को न मालूम क्या समझते रहते हो। वह पागलपन है। वही थोड़ा और बढ़ जाए...।
Every person makes a circle around himself and lives within it. What you think of yourself—no one in the world thinks of you that way. Have you noticed? You think yourself beautiful; no one thinks you so beautiful. You think yourself intelligent; no one thinks you that intelligent—not even your wife, nor your son. Inside, you keep thinking yourself to be who-knows-what—that is madness. A little more of the same…
पंडित नेहरू एक पागलखाने में गए बरेली। और एक पागल उस दिन मुक्त हो रहा था, तो उनके हाथ से मुक्त करवाया गया। ऐसे ही पूछ लिया उत्सुकतावश कि इस आदमी का पागलपन क्या था?
Pandit Nehru went to a madhouse at Bareilly. A madman was being released that day—his release was done by Nehru’s hand. Out of curiosity he asked, ‘What was this man’s madness?’
तो उस आदमी ने कहा कि मेरा पागलपन? मैं जब तीन साल पहले आया तो अपने को पंडित जवाहरलाल नेहरू समझता था। मगर इन लोगों की कृपा कि बिलकुल ठीक कर दिया, रास्ते पर लगा दिया। अब वह झंझट न रही। उस पागल ने पूछा, और आप कौन हैं? मैंने तो पूछा ही नहीं। तो नेहरू ने कहा कि मैं पंडित जवाहरलाल नेहरू हूं। वह पागल खिलखिला कर हंसा। उसने कहा, घबराओ मत, तीन साल लगेंगे, अगर इन्हें एक मौका दो। मुझको भी ठीक कर दिया, ये तुम्हें भी ठीक कर देंगे।
The man answered, ‘My madness? When I came three years ago I believed I was Pandit Jawaharlal Nehru. But thanks to these people—they set me right. That hassle is gone.’ Then he asked, ‘And you—who are you? I did not ask.’ Nehru said, ‘I am Pandit Jawaharlal Nehru.’ The madman burst out laughing. ‘Do not worry—give them three years and a chance. They set me right; they will set you right too.’
पागल की अपनी दुनिया है। और तुम ध्यान रखना, जब तक तुम्हारी कोई निजी दुनिया है तब तक तुम थोड़े न बहुत पागल हो। क्योंकि ज्ञानी की कोई निजी दुनिया नहीं रह जाती। ज्ञानी के भीतर अपने प्रति कोई भाव ही नहीं रह जाता। न वह दूसरे के संबंध में कोई भाव रखता है, न अपने प्रति कोई भाव रखता है। वह खाली हो जाता है। और खाली हो जाना विमुक्ति है। जब तक तुम सोचते हो, मैं ऐसा हूं, मैं वैसा हूं, तब तक तुम समझना कि जो तुम हो उसको दबाने का तुम उपाय कर रहे हो। मूढ़ आदमी अपने को बुद्धिमान समझता है; कुरूप अपने को सुंदर समझता है। यही उपाय है कुरूपता से बचने का और ढांकने का। दीन-हीन अपने को बड़ा शक्तिशाली समझता है। असहाय अपने को बड़ा अहंकारी समझता है। तुम जो भी अपने को समझते हो, खयाल करना, वह तुम्हारी दशा से बिलकुल विपरीत होगा। और तुम जो भी समझते हो, वह सभी गलत है।
The madman has his own world. And remember: so long as you have any private world, you are more or less mad. The wise has no private world left. In the wise, no self-image remains; he holds no image about the other, and none about himself. He becomes empty. And emptiness is liberation. As long as you think, ‘I am this, I am that,’ know that you are trying to cover what you are. The foolish man thinks himself wise; the ugly thinks himself beautiful. This is the way to escape from ugliness and to cover it. The poor and mean think themselves powerful; the helpless think themselves very important. Whatever you think you are—watch—it will be the opposite of your actual state. And whatever you think, it is wrong.
अंतिम खड़े हो जाने का अर्थ है, तुम अपनी सब दौड़ छोड़ देते हो--बाहर की, भीतर की। न तुम बाहर से किसी की प्रतिस्पर्धा में हो, न भीतर से। तभी तो तुम्हारी विक्षिप्तता शांत होती है, और धीरे-धीरे तुम्हें वह दिखाई पड़ता है जो तुम हो। उसको ही आत्मज्ञान कहा है। आत्मज्ञान तुम्हें राम-राम जपने से न मिलेगा, न राम चदरिया ओढ़ लेने से मिलेगा, न माला फेरने से मिलेगा। आत्मज्ञान तो तुम्हें मिलेगा, अगर तुम अंतिम खड़े होने की सामर्थ्य जुटा लो। और कोई उपाय नहीं है। और सब उपाय धोखे हैं, तरकीबें हैं। और सब उपाय ऐसे ही हैं जैसे बीमारी तो कैंसर की है और तुम मलहम-पट्टी कर रहे हो। उसका कोई अर्थ नहीं है। बीमारी बहुत गहरी है; तुम चमड़ी पर मालिश में लगे हो। इस तरह हो सकता है तुम अपने को समझा लो, भुला लो, वंचना दे लो; लेकिन तुम रूपांतरित न हो पाओगे।
To stand last means you drop all racing—outer and inner. Neither outwardly are you in competition, nor inwardly. Only then does your derangement calm down; slowly, what you are begins to be seen. That is Self-knowledge. Self-knowledge is not gained by chanting ‘Ram-Ram,’ not by covering yourself in ‘Ram’s cloth,’ not by turning a rosary. Self-knowledge will be yours if you gather the strength to stand last. There is no other way. All other ways are deceptions, tricks. They are like this: the illness is cancer, and you are applying ointment. It is meaningless. The disease is deep; you massage the skin. In this way you may delude yourself, forget yourself, deceive yourself—but you will not be transformed.
अंतिम खड़े हो जाने का अर्थ है: तुम जैसे हो, वैसे ही अपने को जान लेना। और जब कोई प्रतिस्पर्धा न रही तो डर क्या है? तुम अपने को खोल कर देख लोगे। अगर दीन हो तो दीन हो; अगर मूढ़ हो तो मूढ़ हो; अज्ञानी हो तो अज्ञानी हो। दावा किसके सामने करना है ज्ञान का? जब प्रतिस्पर्धा न रही तो किसको धोखा देना है?
To stand last means: to know yourself as you are. And when there is no competition—what fear remains? You will open yourself and see. If you are poor, then you are poor; if you are foolish, then you are foolish; if you are ignorant, then you are ignorant. Before whom must you claim knowledge? When there is no competition, whom will you deceive?
और ध्यान रखना, जब तुम दूसरों को धोखा देना बंद कर देते हो, तभी तुम अपने को धोखा देना बंद करते हो। क्योंकि वे दोनों चीजें संयुक्त हैं। दूसरे को धोखा देने का बहुत गहरा अर्थ अपने को ही धोखा देना है। दूसरे को जब तुम धोखा देने में सफल हो जाते हो तब तुम्हें खुद भी धोखा आ जाता है कि ठीक है, जब इतने लोग मुझे बुद्धिमान समझते हैं तो जरूर मैं बुद्धिमान होना चाहिए। ऐसा कैसे हो सकता है! इतने लोग थोड़े ही धोखा खा जाएंगे? मेरे कहने से कोई इतने लोग थोड़े ही मान लेंगे? बात कुछ होनी ही चाहिए मुझमें। तुम धोखा दूसरे को देने जाते हो; अपने को दे लेते हो। इस धोखे में अगर रहोगे, तो तुमने जीवन बहुत गंवाए, यह जीवन भी गंवा दोगे। जागने का समय आ गया। ऐसे भी काफी सो लिए हो।
Remember: only when you cease deceiving others do you cease deceiving yourself—both are linked. Deceiving others deeply means deceiving yourself. When you succeed in deceiving others, you are deceived too: ‘So many people think me intelligent—surely I must be intelligent. How can it be otherwise? So many would not be fooled by my words—there must be something in me.’ You go to deceive others—and deceive yourself. If you remain in this deception, you have wasted much life; you will waste this one too. Time to awaken—enough sleep already.
और अगर जागना हो, पंक्ति में पीछे खड़े हो जाओ, पंक्ति को छोड़ दो। खोने को कुछ भी नहीं है पंक्ति को छोड़ने में, सिवाय तुम्हारी आत्म-वंचनाओं के। पाने को कुछ भी नहीं है पंक्ति के भीतर खड़े होकर, किसी ने कभी कुछ नहीं पाया। सिकंदरों ने नहीं पाया, तुम क्या पाओगे!
If you want to awaken, step out of the line—go to the back. There is nothing to lose by leaving the line—except your self-deceptions. There is nothing to gain by standing in line—no one has ever gained anything. Alexanders have not—what will you gain!
मुल्ला नसरुद्दीन के घर एक चोर घुस गया। मुल्ला ने देखा कि चोर घुस गया है तो वह एक बड़ी अलमारी में छिप कर खड़ा हो गया। पीठ कर ली दरवाजे की तरफ
और अलमारी में छिप कर खड़ा हो गया। जब चोर वहां आया तो वह बहुत हैरान हुआ। उसने दीया जब जला कर देखा कि मुल्ला छिपा खड़ा है, उसने कहा, अरे नसरुद्दीन, हम तो सोचते थे तुम बड़े बहादुर आदमी हो! और तुम इस तरह डर कर क्यों खड़े हो?
A thief entered Mulla Nasruddin’s house. Seeing him, Mulla hid in a big cupboard, turned his back to the door, and stood hidden there. The thief came and, lighting a lamp, was astonished to find Mulla in hiding. He said, ‘Nasruddin, I thought you were a brave man! Why are you standing here in fear?’
नसरुद्दीन ने कहा कि भाई, बहादुर तो हम हैं ही। और यह तुमसे किसने कहा कि हम डर कर खड़े हैं? हम तो शरम के मारे खड़े हैं। बीस साल से इस मकान में हम रह रहे हैं। खोज-खोज कर मर गए, कुछ न पाया। अब तुम खोजने आए हो। शरम के मारे खड़े हैं कि तुम खाली हाथ लौटोगे। आए इतनी दूर से, इतनी मेहनत की, और कुछ न पाया। तो अपनी दीनता की शरम--कि घर में कुछ है नहीं। और अगर तुम राजी होओ तो मैं भी तुम्हें साथ दूं खोजने में। बीस साल कोशिश करके यहां हमने कुछ खोज नहीं पाया।
Mulla said, ‘Brother, I am brave indeed. And who told you I am standing here out of fear? I am standing here out of shame. I have lived in this house twenty years—searched and searched, found nothing. Now you have come to search. I am ashamed—you will go away empty-handed. You came from afar, made so much effort, and will get nothing. Shame for my poverty—there is nothing here. If you agree, I will even help you search. I tried for twenty years and found nothing here.’
तुम अगर सिकंदरों से पूछो तो वे भी आखिर में अलमारियों में छिप कर खड़े हो जाते हैं। कुछ नहीं पाया; शरम के मारे खड़े हो जाते हैं। सिकंदर ने मरते वक्त कहा कि मेरे हाथ अरथी के बाहर लटके रहने देना, क्योंकि मैं चाहता हूं लोग ठीक से देख लें कि मैं भी खाली हाथ जा रहा हूं। और अकेली अरथी है दुनिया में जो हाथ लटकी हुई निकली। क्योंकि सिकंदर की आज्ञा थी, इसलिए मानी गई। उसके दोनों हाथ अरथी के बाहर लटके थे। लाखों लोग उसकी अरथी को देखने इकट्ठे हुए थे। पूछने लगे कि यह क्या मामला है? इस तरह की अरथी कभी देखी नहीं! सांझ होते-होते राजधानी के लोगों को पता चला कि सिकंदर की मर्जी थी कि उसके हाथ बाहर लटके रहें, ताकि लोग ठीक से पहचान लें कि मैं भी कुछ पाकर नहीं जा रहा हूं; खाली हाथ जा रहा हूं।
Ask the Alexanders; in the end they too stand hiding in cupboards—found nothing; stand in shame. At death Alexander said, ‘Let my hands hang out of the bier—for I want people to see clearly that I too am going empty-handed.’ And it is the only bier in the world with hands hanging out—for it was his command, and it was obeyed. His hands hung beyond the bier. Millions came to see. They asked, ‘What is this? We have never seen such a bier!’ By evening the capital knew: it was Alexander’s wish that his hands hang out, so people might recognize: ‘I too go without gaining anything—empty-handed.’
जहां से सिकंदर खाली हाथ लौट जाते हैं वहां तुम पंक्ति में खड़े होकर करोगे भी क्या? प्रथम पहुंचे हुए लोग भी खाली हाथ जाते हैं। खोने को कुछ भी नहीं है पंक्ति अगर छोड़ दो; पाने को बहुत कुछ है।
Where even Alexander goes empty-handed—what will you do standing in line there? Those who reached ‘first’ also go empty-handed. There is nothing to lose if you leave the line; there is much to gain.
लेकिन पंक्ति छोड़ने में डर लगता है। क्योंकि पंक्ति में जो खड़े हैं वे कहते हैं, अरे, भगोड़े हो गए? संन्यास ले लिया? पलायनवादी! एस्केपिस्ट!
But to leave the line feels frightening. Those standing in line will say, ‘Ah—he ran away! Took sannyas? Escapist!’
पंक्ति में जो खड़े हैं स्वभावतः ऐसा कहेंगे; क्योंकि तभी वे पंक्ति में खड़े रह सकते हैं। अन्यथा तुम्हारा पंक्ति को छोड़ कर जाना उनको दीनता और शरम से भर देगा। जब वे तुमसे कहते हैं एस्केपिस्ट, पलायनवादी, भगोड़े, तो वे यह कह रहे हैं कि हम भगोड़े नहीं हैं, हम डट कर खड़े रहेंगे। वे अपनी आत्म-रक्षा कर रहे हैं। बहुत से लोग इसीलिए पंक्ति में खड़े हैं डर के मारे कि अगर निकलेंगे तो लोग कहेंगे, भाग गए! मैदान छोड़ दिया! पीठ दिखा दी! हमने न सोचा था कि तुम इतने कमजोर साबित होओगे!
Those who stand in line will, of course, say so—for only then can they continue to stand in line. Otherwise your leaving will fill them with shame and poverty. When they call you escapist and coward, they are saying, ‘We are not escapists—we will stand firm.’ They are protecting themselves. Many stand in line only out of fear—that if they step out, people will say, ‘He ran! Abandoned the field! Showed his back! We did not think you so weak!’
बुद्ध से भी यही कहा गया। खुद बुद्ध के सारथी ने बुद्ध से यह कहा, जो छोड़ने गया था उन्हें जंगल में। उसे पता न था। बुद्ध ने कहा, चलो जंगल, तो वह चल पड़ा। जब बुद्ध रुके एक नदी के किनारे, उन्होंने कहा, अब तुम वापस लौट जाओ। और अपने हाथ के आभूषण और गले के आभूषण सब उतार कर दे दिए। तो सारथी ने कहा, यह पलायन है। सारथी! उसने भी बुद्ध को शिक्षा दी। क्योंकि वह भी पंक्ति में खड़ा है। माना कि बहुत दूर पीछे खड़ा है, लेकिन बिलकुल पीछे तो नहीं खड़ा है, उससे भी पीछे लोग हैं। और बुद्ध तो प्रथम खड़े थे। उसने कहा, यह पलायन है, यह भागना है। योग्य नहीं है मेरे कि मैं आपको शिक्षा दूं, लेकिन आप भगोड़ापन कर रहे हैं। हिम्मतवर लड़ते हैं; पीठ नहीं दिखा देते।
They said this even to Buddha. Buddha’s own charioteer said it when he took Buddha to the forest. He did not know what Buddha was doing. When Buddha stopped by a river, he said, ‘Now return.’ He removed the ornaments from his hands and neck and gave them to the charioteer. The charioteer said, ‘This is escape. Even I must teach you? You are being cowardly. The brave fight—they do not show their backs.’
बुद्ध ने कहा कि मैं जहां से भाग रहा हूं वहां आग लगी है। और जब किसी के घर में आग लगती है और कोई आदमी बाहर भाग कर आता है, उसे तुम भगोड़ा कहते हो? उस वक्त क्या तुम यह कहोगे कि खड़े रहो भीतर! क्या पीठ दिखा रहे हो? जल जाओ, मगर बाहर मत निकलना। अगर कोई आदमी ऐसा डट कर भीतर खड़ा रहे, तुम उसको बहादुर कहोगे कि मूर्ख? उस सारथी ने कहा, मुझे कहीं आग नहीं दिखाई पड़ती। महल। वहां कैसी आग? सुंदर पत्नी। वहां कैसी आग?
Buddha said, ‘I am fleeing a place where a house is on fire. When a man runs out of his burning house, do you call him a coward? Will you say, “Stand inside! Why show your back? Burn if you must, but do not step out.” If a man stands bravely inside, will you call him brave or stupid?’ The charioteer said, ‘I see no fire. A palace—what fire? A beautiful wife—what fire?’
बुद्ध ने कहा, जो तुम्हें नहीं दिखाई पड़ता, वह मुझे दिखाई पड़ रहा है; क्योंकि तुम्हारे पास देखने की आंखें नहीं हैं। वहां महल नहीं है, सिवाय लपटों के। और वहां कोई सुंदर पत्नी नहीं है, सिवाय लपटों के। मैं भाग नहीं रहा हूं।
Buddha said, ‘What you cannot see, I can—because you have no eyes to see. There is nothing but flames. No palace, no beautiful wife—only flames. I am not running away.’
यह बड़े मजे की बात है। जिंदगी इतनी जटिल है कि कभी-कभी भगोड़े ही साहसी होते हैं; और जो खड़े हैं, लड़ रहे हैं, वे कमजोर होते हैं इसलिए खड़े हैं। लेकिन खड़े होने वालों की बड़ी भीड़ है; भीड़ से कुछ फर्क नहीं पड़ता। जब भी तुम छोड़ने को, पीछे जाने को हटोगे, भीड़ तुम्हें कहेगी: कहां जाते हो? छूट गई हिम्मत? साहस मिट गया? डटे रहो। टूट जाओ, झुको मत। यही बहादुरों का लक्षण है।
Life is so complex that sometimes the ‘escapists’ are the courageous, and those who stand and fight are weak—hence they stand. But the crowd is with those who stand; crowds do not make truth. Whenever you move to leave, to step back, the crowd will cry, ‘Where are you going? Have you lost your courage? Where is your bravery? Stand firm—break, but do not bend! This is the sign of the brave.’
संन्यासी भगोड़ा लगता है। संन्यासी भगोड़ा है नहीं। वह वहां से हट रहा है, जहां आग लगी है।
A sannyasin appears an escapist. He is not. He moves away from where the fire is.
अब हम लाओत्से के सूत्र को समझें।
Now let us enter Lao Tzu’s sutra.
‘स्वर्ग का, ताओ का मार्ग, क्या वह धनुष के झुकाने जैसा नहीं है?’
‘The Way of Heaven, the Tao’s way—is it not like the bending of a bow?’
लाओत्से कहता है कि स्वर्ग का मार्ग ऐसा है, जैसे कोई धनुर्धर प्रत्यंचा को खींचता है और धनुष को झुकाता है। तीर चलता तभी है जब धनुष झुकता है। और जब कोई प्रत्यंचा को खींचता है तो क्या घटना घटती है? जो सिरा ऊपर था वह झुक कर नीचे आ जाता है; जो सिरा नीचे था वह उठ कर ऊपर जाता है। और जितना ही बड़ा धनुर्धर होगा उतनी ही बड़ी यह घटना घटेगी। ऊपर का सिरा नीचे आएगा; नीचे का सिरा ऊपर जाएगा।
Lao Tzu says: Heaven’s Way is like this: as an archer draws the string, the bow bends. The arrow flies only when the bow bends. And when the string is drawn, what happens? The end that was up comes down; the end that was down rises up. And the greater the archer, the more fully it happens. The upper end comes down; the lower end rises.
कहता है लाओत्से, ‘स्वर्ग का ताओ-मार्ग, क्या वह मनुष्य के द्वारा धनुष के झुकाने जैसा नहीं है? शिखर नीचे चला जाता है, अधोभाग ऊपर उठ जाता है।’
Lao Tzu says: ‘The Heavenly Tao—the Way of Heaven—is it not like man bending a bow? The summit comes down; the lower end rises.’
और एक संतुलन निर्मित हो जाता है। जो आगे था वह पीछे खींच लिया जाता है; जो पीछे था वह आगे बढ़ा दिया जाता है। और जीवन एक संतुलन में आ जाता है। जीवन की अति खो जाती है।
And a balance is created. What was ahead is pulled back; what was behind is brought forward. Life comes into equilibrium. Excess disappears.
संतुलन सार है लाओत्से के वचनों का। प्रथम होना भी सार्थक नहीं है, अंतिम होना भी सार्थक नहीं है। यहां जीसस और लाओत्से में तुम्हें फर्क साफ दिखाई पड़ेगा। जीसस कहते हैं, जो प्रथम खड़ा है वह अंतिम हो जाए, क्योंकि वही मेरे प्रभु के राज्य में प्रथम होने का उपाय है। लाओत्से यह नहीं कहता। लाओत्से कहता है कि प्रथम और अंतिम तो एक ही द्वंद्व के दो भाग हैं। इसलिए लाओत्से जीसस से गहरा जाता है। या तो तुम प्रथम खड़े होते हो, या जब तुम सब छोड़ देते हो, तुम अंतिम खड़े हो जाते हो। लाओत्से कहता है कि जीवन का मार्ग तो संतुलन है।
Balance is the very essence of Lao Tzu’s words. Being first is not meaningful; being last is not meaningful. Here you will see the difference between Jesus and Lao Tzu. Jesus says: the one who stands first should become last—for that is the way to be first in my Father’s kingdom. Lao Tzu does not say this. He says: first and last are two halves of the same duality. Lao Tzu goes deeper than Jesus. Either you stand first, or, if you drop all, you stand last. Lao Tzu says: the Way of life is balance.
तो वह यह नहीं कहता कि जो अंतिम हैं वे प्रथम हो जाएंगे और जो प्रथम हैं वे अंतिम हो जाएंगे। लाओत्से कहता है, जो अंतिम हैं वे थोड़े ऊपर आ जाएंगे; जो प्रथम हैं वे थोड़े नीचे आ जाएंगे; और एक जगह दोनों एक समान लयबद्धता में लीन हो जाएंगे; एक संतुलन निर्मित हो जाएगा।
So he does not say that the last will become first and the first will become last. He says: those who are last will come a little up; those who are first will come a little down; and at a certain point both will merge in a single rhythm—balance will be created.
‘शिखर नीचे चला जाता है, अधोभाग ऊपर उठ जाता है। अतिरिक्त लंबाई छोटी हो जाती है...।’
‘The peak comes down; the lower end rises. The excess length is shortened…’
धनुष लंबा था; चौड़ाई छोटी थी, लंबाई ज्यादा थी; वह असंतुलन था। जब प्रत्यंचा खींची जाती है तो लंबाई छोटी हो जाती है।
The bow was long; its breadth was small, its length too much—an imbalance. When the string is drawn, the length is shortened.
‘अतिरिक्त लंबाई छोटी हो जाती है, अपर्याप्त चौड़ाई बड़ी हो जाती है।’
‘The excess length is shortened; the insufficient breadth increases.’
खिंची हुई प्रत्यंचा में धनुष की चौड़ाई और लंबाई बराबर हो जाती है।
In the drawn bowstring, the bow’s breadth and length become equal.
‘स्वर्ग का ढंग है, वह उससे छीन लेता है जिसके पास अतिशय है, और उन्हें दिए देता है जिनको पर्याप्त नहीं है।’
‘Heaven’s manner is to take from those who have excess, and to give to those who do not have enough.’
क्योंकि स्वर्ग निरंतर संतुलन बना रहा है। तो जो पीछे खड़े हैं उनको आगे ले आता है; जो आगे खड़े हैं उनको पीछे ले आता है। जिनके पास बहुत है उनसे छीन लेता है; और जिनके पास बहुत नहीं है उन्हें दे देता है। पहाड़ों को गिराता है, घाटियों को भरता है। अहंकारियों को काटता है; विनीत को, विनम्र को देता है। अकड़े हुओं से छीन लेता है; और जिनकी नमने की क्षमता है उनको बांट देता है। जहां कमी है वहां भरता है; जहां ज्यादा है वहां से हटाता है। सारी प्रकृति सदा एक गहरे संतुलन की चेष्टा में संलग्न है।
For Heaven is continuously creating balance. Those who stand behind are brought forward; those ahead are brought back. Those who have much—He takes from them; those who have little—He gives to them. Mountains He brings down; valleys He fills up. From the arrogant He cuts away; to the humble He gives. From the stiff He snatches; to the bending He distributes. Where there is lack He fills; where there is too much He removes. All of nature is engaged in a profound effort toward balance.
‘स्वर्ग का ढंग है, उनसे छीन लेता है जिनके पास अतिशय है, और उन्हें दिए देता है जिनको पर्याप्त नहीं है।’
‘Heaven’s manner is to take from those who have excess, and give to those who do not have enough.’
इसलिए अगर तुम्हें प्रथम होना हो तो अंतिम खड़े हो जाना। क्योंकि स्वर्ग का नियम तुम्हें खींच कर आगे ले आएगा। और अगर तुम्हें अंतिम ही होना हो तो तुम प्रथम की कोशिश करना। आखिर में तुम पाओगे तुम खींच कर पीछे ले आए गए। लाओत्से की विचार-पद्धति जीसस से गहरी जाती है। लेकिन विधि तो वही रहेगी जो जीसस की है। तुम यह मत सोचना कि हम बीच में खड़े हो जाएं। बीच में तो तुम पता भी न लगा पाओगे कहां बीच है, कहां मध्य है। और मध्य में होने का तो अर्थ यह हुआ कि संघर्ष जारी रहेगा। क्योंकि कुछ तुम्हारे पीछे होंगे, कुछ तुम्हारे आगे होंगे। जो पीछे हैं वे आगे जाना चाहेंगे। तुम्हें अपने मध्य को भी बचाना पड़ेगा। जो आगे हैं वे तुम्हें आगे न बढ़ने देंगे। जो पीछे हैं वे तुम्हें पीछे खींचेंगे। मध्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इसलिए उपाय तो वही है जो जीसस कह रहे हैं। लेकिन लाओत्से की समझ और ऊंचाई पर ले जाती है।
Therefore, if you wish to be first, stand last—Heaven’s law will pull you forward. And if you want to remain last, then strive to be first—at last you will find you have been pulled back. Lao Tzu’s way of seeing goes deeper than Jesus, but the method remains the same as Jesus’. Do not think, ‘Let me stand in the middle.’ You will not even find where the middle is. And to stand in the middle means the struggle continues; some will be behind you, some ahead. Those behind will want to come ahead—then you must protect even your middle. Those ahead will not let you pass. Those behind will pull you back. In the middle too the struggle continues. Therefore the method is what Jesus says; Lao Tzu’s understanding takes you to a higher peak.
लाओत्से यह नहीं कहता कि तुम अंतिम खड़े होओगे तो तुम प्रथम हो जाओगे। और यह थोड़ा समझ लेने जैसा है। क्योंकि आदमी का अहंकार ऐसा है कि वह इसीलिए अंतिम खड़ा हो सकता है ताकि प्रथम हो जाए। तब भीतर-भीतर तो वह प्रथम होना चाहता है। गहरे में तो वह प्रथम होना चाहता है। अब मानते नहीं हैं जीसस और कहते हैं कि यही रास्ता है प्रथम होने का कि अंतिम खड़े हो जाओ, इसलिए अंतिम खड़ा हो जाता है। लेकिन अंतिम वह होना नहीं चाहता, होना तो प्रथम चाहता है।
Lao Tzu does not say: standing last, you will be first. And this is worth understanding. Man’s ego is such that he can stand last only in order to be first. Deep down he still wants to be first. Not acknowledging Jesus openly, he believes: ‘This is the way to be first—stand last.’ So he stands last. But he does not want to be last—he wants to be first.
तो आदमी इतना बेईमान है और इतना चालाक है, इतना चालाक है कि अपने साथ भी चालाकी कर लेता है; अपनी ही एक जेब में से चुरा कर दूसरी जेब में रख लेता है। तो जीसस की बात से खतरा है। वह खतरा यह है कि तुम विनम्र हो सकते हो सिर्फ इसीलिए ताकि परमात्मा के राज्य में तुम्हारे अहंकार की पूर्ति हो।
Man is so cunning, so sly—he even plays tricks upon himself; he steals from one pocket and puts it in the other. So there is danger in Jesus’ statement: you may become humble only so that your ego is fulfilled in God’s kingdom.
जीसस के मरने के दिन, एक ही रात पहले, जीसस के शिष्य जीसस से पूछते हैं कि स्वर्ग के राज्य में यह तो निश्चित है कि आप परमात्मा के पास बैठे होंगे, हम बारह शिष्यों की क्या दशा होगी? हम कहां-कहां खड़े होंगे, कहां बैठेंगे? परमात्मा के दरबार में हमारी जगह का क्या हिसाब है? हममें से, बारह में से कौन आपके पास होगा और कौन दूर होगा?
On the night Jesus was to die, his disciples asked him: ‘In the kingdom it is certain you will sit close to God; what of us twelve? Where will we stand, where sit? In the divine court, what will be our places? Of us twelve, who will sit near you and who far?’
ये शिष्य जीसस को समझे ही नहीं। ये जीसस के साथ भी इसीलिए हैं कि वहां प्रथम होने का मौका सुविधा से मिल जाएगा। अपना ही आदमी परमात्मा का बेटा है। तो यह तो भाई-भतीजावाद हुआ वहां भी कि तुम जब प्रथम खड़े होओगे, परमात्मा के पास, तो हमारी क्या स्थिति होगी? जाने के पहले कम से कम यह तो बता जाओ। यह कोई धार्मिक व्यक्तियों का लक्षण न हुआ। इसलिए जीसस के वचन और जीसस की जीवन-चेतना बिलकुल ही ईसाइयत ने मार डाली, क्योंकि इन बारह आदमियों ने ईसाइयत को खड़ा किया, जिनको कोई समझ नहीं है, जो जीसस को बिलकुल चूक ही गए। वहां भी प्रतिस्पर्धा जारी है। परमात्मा के राज्य में भी प्रथम होने का मोह जारी है। और जब तक तुम प्रथम होना चाहते हो, तुम ध्यान रखो, तुम हीन ही रहोगे।
These disciples did not understand Jesus at all. They are with him to get an easy chance at being first—‘Our own man is God’s son.’ Nepotism there too: ‘When you sit near God, what will be our positions? At least tell us before you go.’ This is no sign of religiousness. Jesus’ words and his living essence were both destroyed by Christianity, for these twelve, who founded it, had no understanding. Even in the kingdom their competition continues—the lure to be first continues. And as long as you wish to be first, remember—you will remain inferior.
जब हम कहते हैं कि अंतिम खड़े हो जाओ तो तुम प्रथम हो जाओगे, इसका यह अर्थ नहीं है कि हम तुम्हें प्रथम होने की तरकीब बता रहे हैं। इसका केवल इतना ही अर्थ है कि जो भी अंतिम हो जाता है वह प्रथम हो जाता है। वह उसका परिणाम है, वह सहज घटता है। लेकिन अंतिम होने का अर्थ है प्रथम होने की सारी आकांक्षा को छोड़ देना। तभी वह महान घटना घटती है। इसलिए लाओत्से, जो अंतिम खड़े हैं उनको यह नहीं कहता कि तुम प्रथम हो जाओगे। न, वह बात ही काट देता है। क्योंकि उससे तुम्हारे धोखा देने की संभावना है।
When we say, ‘Stand last and you will be first,’ it does not mean we are giving you a trick to be first. It only means: whoever becomes last, becomes first—that is its consequence, it happens of itself. But to be last means to drop every desire to be first. Only then does the great event happen. Hence Lao Tzu does not tell the last, ‘You will be first.’ He cuts that statement—because it gives you a chance to deceive yourself.
लाओत्से कहता है, स्वर्ग का ढंग है, उनसे छीन लेता है जिनके पास अतिशय है, उन्हें दे देता है जिनके पास पर्याप्त नहीं है। तो परमात्मा के राज्य में अंतिम प्रथम नहीं हो जाएंगे और प्रथम अंतिम नहीं हो जाएंगे। न तो परमात्मा के राज्य में कोई प्रथम रह जाएगा और न कोई अंतिम रह जाएगा। परमात्मा के राज्य में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं होगा। प्रथम और अंतिम तो दूसरे के साथ तुलना है। परमात्मा के राज्य में प्रथम व्यक्ति का अर्थ हुआ दूसरे पीछे खड़े हैं; वह तो फिर भी नजर दूसरे पर रही। परमात्मा के राज्य में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं होगा। तुलना टूट जाएगी, कंपेरिजन खो जाएगा। परमात्मा के राज्य में तुम तुम होओगे, मैं मैं होऊंगा। न तुम मुझसे आगे होओगे, न मैं तुमसे पीछे। न मैं तुमसे आगे, न तुम मुझसे पीछे। प्रत्येक व्यक्ति अपनी पूरी खिलावट में खिल जाएगा। कमल गुलाब से पीछे है या आगे? कमल कमल है, गुलाब गुलाब है। कौन पीछे है? कौन आगे है? परमात्मा के राज्य में सभी खिल जाएंगे। कोई आगे-पीछे नहीं होगा। आगे-पीछे की धारणा ही सांसारिक धारणा है। वह अहंकार की ही तुलना है।
Lao Tzu says: Heaven’s way is to take from those who have too much and give to those who have not enough. Therefore in the kingdom the last will not become first and the first will not become last. In the kingdom no one will remain first and no one last. In the kingdom each person will be himself. ‘First’ and ‘last’ are comparisons with another. In the kingdom, to be first would still imply others behind—then your gaze is still on the other. In the kingdom each person is himself. Comparison dissolves. In the kingdom you are you, I am I. Neither you ahead of me nor I behind you. Neither I ahead nor you behind. Each will blossom to his total flowering. Is the lotus behind the rose or ahead? The lotus is lotus; the rose is rose. Who is behind? Who ahead? In the kingdom all will bloom—there will be no ahead-behind. The very idea of ahead-behind belongs to the world; it is the comparison of the ego.
लाओत्से कहता है, सब सम हो जाएगा, एक संगीत पैदा होगा। सबके पास बराबर होगा। सभी अद्वितीय होंगे अपनी निजता में, लेकिन सभी के पास बराबर होगा।
Lao Tzu says: all will become equal in a harmony. All will have equally. All will be unique in their ownness—yet all will have equally.
‘मनुष्य का ढंग यह नहीं है।’
‘Man’s manner is not this.’
मनुष्य का ढंग परमात्मा के ढंग से बिलकुल उलटा है।
Man’s manner is the very opposite of Heaven’s.
‘वह उनसे छीन लेता है जिनके पास नहीं है।’
‘He takes from those who do not have.’
तुम गरीबों से तो छीनते हो और अमीरों को भेंट दे आते हो। दीन-दरिद्र से तो छीन लेते हो और सम्राट के चरणों में चढ़ा आते हो। जिसे कोई जरूरत न थी उसे तो तुम भेंट देते हो, और जिसे जरूरत थी उसे तुम इनकार कर देते हो, उससे उलटा छीन लेते हो। तुम भिखारी के खीसे से निकालते हो और सम्राटों के खीसों में डालते हो। तुम उसे भोजन का निमंत्रण दे आते हो जिसका पेट भरा ही हुआ है, जो तुम्हारी थाली पर बैठ कर थोड़ा स्वाद लेगा इधर-उधर, और सब पड़ा छोड़ जाएगा। और जो तुम्हारे द्वार पर भीख मांगने खड़ा होता है, उससे तुम कहते हो, आगे जाओ, यहां खड़े मत हो। जो भूखा तुम्हारे द्वार पर दस्तक देता है वह तो आगे हटा दिया जाता है। और भरे पेट लोग, तुमने जो भी बनाया है उनके स्वागत-समारोह में, उसे वैसा ही पड़ा छोड़ जाएंगे।
You take from the poor and offer to the rich. From the destitute you snatch, and lay it at the feet of the emperor. The one who needs nothing—you offer to him; the one who needs—you refuse and snatch even what he has. You pick the pocket of the beggar and fill the pockets of kings. You invite to feast those whose bellies are already full—who will only taste here and there and leave most uneaten. And the one who knocks at your door in hunger—you say, ‘Move on—do not stand here.’ The hungry who knocks is driven away. The full-bellied, whom you invite—whatever you have prepared will be left upon the plates.
असल में, तभी तुम प्रसन्न होते हो जब कोई सब पड़ा छोड़ जाए। उसका अर्थ हुआ कि कोई बड़ा मेहमान तुम्हारे घर आया था। अगर सब जो तुमने परोसा था वह सब खा जाए, तो तुम समझोगे कहां के दीन-दरिद्र को घर बुला बैठे! तो शिष्टाचार भी यह कहता है कि किसी के घर अगर बुलाए जाओ तो भूख भी लगी हो तो भी खाना मत। क्योंकि भूख के कारण तुम नहीं बुलाए गए हो। और भूख के कारण तो तुम अगर खड़े होते द्वार पर तो हटा दिए गए होते। तुम भरे पेट के कारण बुलाए गए हो। तुम बुलाए ही इसलिए गए हो कि तुम्हारे पास बहुत है; वे तुम्हें और देना चाहते हैं। इसलिए तुम भूल कर भी यह प्रकट मत करना कि तुम्हें भूख लगी है। तुम थाली पर ऐसे बैठना जैसे उपेक्षा से; ऐसा जरा सा दाना यहां से ले लेना, जरा सा सूप यहां से चख लेना, एकाध रोटी का टुकड़ा तोड़ लेना, और सब ऐसे ही कचरे में डला रह जाने देना। तभी घर के लोग प्रसन्न होंगे कि कोई बड़ा आदमी घर आया था। अगर तुमने सभी भोजन कर लिया तो वे भी दुखी होंगे, कहां के भिखारी को बुला बैठे! गलती हो गई। दोबारा तुम्हें निमंत्रण न मिलेगा। आदमी के ढंग बड़े अजीब हैं।
In fact, you are pleased only when someone leaves it all—that means a great guest came to your house. If someone eats everything you served, you think: ‘We invited some poor wretch by mistake!’ Etiquette says: when invited, even if hungry, do not eat—because you were not invited for hunger’s sake. Had it been for hunger, they would have driven you from their door. You are invited because your belly is full—because you have plenty, they want to give more. So do not reveal your hunger; sit at the plate with a little indifference—taste the soup here, break a small piece of bread there, leave most as it is. Only then will the hosts be happy: ‘A great person came.’ If you finish everything, even they feel sorry: ‘What beggar did we invite! A mistake. No second invitation.’ Man’s ways are strange.
ऐसा हुआ, कि उर्दू में बहुत बड़ा महाकवि हुआ गालिब। दिल्ली के सम्राट ने गालिब को किसी उत्सव में निमंत्रण दिया। बड़ा निमंत्रण था, बड़ा भोज था। लेकिन सम्राट को गालिब के वचनों में लगाव था, उसके गीतों में रस था। गालिब के मित्रों ने कहा कि जा रहे हो तो थोड़ा सोच-समझ कर जाओ। ये कपड़े तुम्हारे ठीक नहीं हैं, ये सम्राट के दरबार के योग्य नहीं हैं। ये फटे-पुराने कपड़े पहन कर जाओगे, कोई पहचानेगा भी नहीं। और डर यह है कि पहरेदार शायद तुम्हें भीतर न घुसने दें। पर उसने कहा कि निमंत्रण मुझे मिला है! यह निमंत्रण-पत्र मेरे पास है, यह तो मैं दिखा सकता हूं। उन्होंने कहा, तुम इस भूल में मत पड़ो, ढंग से जाओ। कोई निमंत्रण-पत्र नहीं पूछेगा। इस हालत में तो पूछेगा और भरोसा भी नहीं करेगा कि तुम्हें मिल कैसे गया! पर गालिब को बात जंची नहीं। गालिब ने कहा, मुझे बुलाया है, वस्त्रों को तो नहीं।
It happened: Ghalib, a great poet in Urdu, was invited by the emperor of Delhi to a festival, a great banquet. The emperor loved his poetry. Friends said, ‘If you go, think carefully. These clothes of yours are not suitable—they are torn and old, not fit for the emperor’s court. Dressed like this, no one will even recognize you. The guards may not let you in.’ Ghalib said, ‘The invitation is for me! I have the card—I will show it.’ They said, ‘Do not be deluded. No one will ask for the card. Dressed like this, they will ask—and not even believe how you got one.’ But Ghalib did not like it. ‘They invited me, not my clothes.’
तो वैसे ही गया। द्वारपाल ने भीतर घुसने ही न दिया। धक्का-मुक्की की हालत आ गई। उसने निकाल कर अपना निमंत्रण-पत्र दिखाया। उसने कहा, फेंक निमंत्रण-पत्र! किसी का चुरा लिया होगा। तू भाग जा यहां से, नहीं तो हम पकड़वा देंगे।
He went as he was. The gatekeeper did not let him enter. There was almost a scuffle. He pulled out his card. The guard said, ‘Throw it away! You must have stolen it. Get out, or we will have you arrested.’
गालिब उदास घर लौटा। मित्र तो जानते ही थे। तो उन्होंने इंतजाम कर रखा था। कपड़े उधार ले आए थे; शेरवानी, पगड़ी, सब तैयार कर रखी थी, जूते। घर लौट कर आया तो उन्होंने कहा, समझ गए? फिर गालिब कुछ बोला नहीं, उसने पहन लिए उधार कपड़े, वापस गया। वही पहरेदार झुक कर सलाम किए। आदमियों की थोड़े ही कोई पूछ है, कपड़े की पूछ है। यह भी न पूछा--गालिब बेचारा खीसे में हाथ डाले था कि जल्दी से निकाल कर कार्ड बता देगा--लेकिन किसी ने कार्ड पूछा ही नहीं। बात ही बदल गई।
Ghalib returned home, sad. His friends had arranged everything—borrowed a fine sherwani, a turban, shoes. He said nothing; he wore the borrowed clothes and went back. The same guards bowed. It is not people who are respected, but clothes. No one even asked for the card—Ghalib had his hand in his pocket, ready to take it out quickly. He moved on.
वह भीतर गया। सम्राट ने अपने पास बिठाया। जब वह भोजन करने लगा तो सम्राट थोड़ा हैरान हुआ कि यह क्या कर रहा है! उसने मिठाइयां उठाईं, अपने कोट को छुआईं और कहा, ले कोट, खा ले! पगड़ी को छुआया और कहा, ले पगड़ी, खा ले! सम्राट ने कहा कि माफ करें। कवियों से विचित्र व्यवहार की अपेक्षा होती है, लेकिन इतना विचित्र व्यवहार! यह तुम क्या कर रहे हो? उसने कहा, मैं तो आया था, लेकिन लौटा दिया गया। अब तो कपड़े आए हैं। मैं आया था, लेकिन लौटा दिया गया। अब तो जिनके सहारे मैं आया हूं पहले उनको भोजन देना जरूरी है। अब तो मैं नंबर दो हूं।
Inside, the emperor seated him near. When he began to eat, the emperor was surprised by what he was doing: he took sweets and touched them to his coat—‘Eat, coat!’ He touched the turban—‘Eat, turban!’ The emperor said, ‘Forgive me. Poets are expected to behave oddly—but this odd? What are you doing?’ Ghalib said, ‘I came before, but they sent me back. Now the clothes have come. I came, but was turned away. Now those by whose grace I am here must be fed first. I am number two now.’
आदमी का व्यवहार स्वर्ग के व्यवहार से भिन्न है। यहां जिनके पास है उनको दिया जाता है, जिनके पास नहीं है उनसे छीन लिया जाता है। स्वर्ग का व्यवहार स्वभावतः इससे उलटा है। जिनके पास नहीं है उन्हें दिया जाता है, जिनके पास है उनसे छीन लिया जाता है। क्योंकि स्वर्ग एक संतुलन है। स्वर्ग न तो गरीब का है न अमीर का। क्योंकि गरीबी एक बीमारी है और अमीरी भी एक बीमारी है। क्योंकि दोनों अतिशय हैं। अमीर के पास अमीरी ज्यादा है, गरीब के पास गरीबी ज्यादा है। गरीब से थोड़ी गरीबी छीन कर अमीर को देना जरूरी है। अमीर से थोड़ी अमीरी छीन कर गरीब को देना जरूरी है। मध्य हमेशा संतुलित है और स्वस्थ है।
Man’s behavior is opposite to Heaven’s. Here, what exists is given to those who have; what little is, is taken from those who have not. Heaven’s behavior is the reverse. To those who have not, it gives; from those who have, it takes—for Heaven is balance. Heaven is neither the poor man’s nor the rich man’s, for both poverty and riches are illnesses—both are excess. The rich has an excess of riches; the poor has an excess of poverty. A little poverty must be taken from the poor and given to the rich; a little wealth must be taken from the rich and given to the poor. The middle is always balanced and healthy.
‘मनुष्य का ढंग यह नहीं है। वह उनसे छीन लेता है जिनके पास नहीं है, और उन्हें दे देता है--कर के रूप में, भेंट के रूप में--जिनके पास अतिशय है।’
‘Man’s manner is not this. He takes from those who do not have, and gives—to those who have excess—in the name of taxes, in the name of gifts.’
‘कौन है जिसके पास सारे संसार को देने के लिए पर्याप्त है?’
‘Who is there who has enough to give to the whole world?’
मनुष्य तो देता है उसको जिसके पास है। और स्वर्ग का राज्य देता है उसे जिसके पास नहीं है। लाओत्से संत को स्वर्ग से भी ऊपर उठा देता है। लाओत्से कहता है, कौन है जिसके पास सारे संसार को देने के लिए पर्याप्त है? जो किसी से छीन कर किसी को नहीं देता? स्वर्ग का राज्य भी किसी से छीन कर किसी को देता है। लेकिन कौन है जिसके पास सारे संसार को देने के लिए पर्याप्त है?
Man gives to the one who already has. Heaven gives to the one who has not. Lao Tzu lifts the sage even above Heaven. He asks: Who has enough to give to the whole world—who gives without taking from anyone? Heaven takes from someone to give to another. But who has enough to give to all?
‘केवल ताओ का व्यक्ति।’
‘Only the man of Tao.’
इसे थोड़ा समझें। क्योंकि संत स्वर्ग से ऊपर है। संत में स्वर्ग है, स्वर्ग में संत नहीं। संत का घेरा बड़ा है।
Understand this a little. The sage is above Heaven. In the sage there is Heaven; in Heaven there is no sage. The sage’s circle is wider.
ऐसी यहूदी कथा है कि एक यहूदी फकीर झुसिया ने रात सपना देखा कि वह स्वर्ग पहुंच गया है। वह बड़ा हैरान हुआ; उसने कभी सोचा भी न था। स्वर्ग में महान-महान संत हैं सदियों पुराने। पूरे अनंत काल से चले आ रहे। वे सब, कोई झाड़ के नीचे बैठा प्रार्थना कर रहा है, कोई सड़क के किनारे बैठे घुटने टेक कर हाथ जोड़े है। वह बिलकुल हैरान हुआ। उसने कहा कि हमने तो सोचा था कम से कम स्वर्ग में जाकर तो यह छुटकारा मिलेगा प्रार्थना से। प्रार्थना तो स्वर्ग आने के लिए ही करते थे; अब ये लोग किसलिए प्रार्थना कर रहे हैं? और सारा स्वर्ग प्रार्थना और पूजा से गूंज रहा है। बात तो ठीक है; क्योंकि यह अगर यहां भी जारी है तो छुटकारा फिर कहां होगा? तो उसने पूछा किसी देवदूत को कि यह क्या हो रहा है? यह स्वर्ग है कि नरक? क्योंकि हमने तो सोचा था आदमी जब दुखी होता है तो प्रार्थना करता है, पूजा करता है। यहां तो सुख ही सुख है। तो ये सब लोग पूजा क्यों कर रहे हैं?
There is a Jewish tale: a fakir named Zusya dreamed one night that he had reached Heaven. He was astonished—he had never imagined it. In Heaven there were great saints of ages—countless ancient ones. One sat under a tree praying, another knelt by the road with folded hands. He was amazed: he had thought that at least in Heaven there would be freedom from prayer. Prayer was to reach Heaven—why pray here? And the whole of Heaven was humming with prayer and worship. It is right—if it goes on here too, then where is release? He asked an angel: ‘What is happening? Is this Heaven or Hell? We thought people pray when they are unhappy. Here there is only bliss—why are they praying?’
उस देवदूत ने कहा, संत की प्रार्थना में स्वर्ग है। स्वर्ग यहां है नहीं। इन सब की प्रार्थनाओं के कारण स्वर्ग है; संत के हृदय में स्वर्ग है। उस देवदूत ने कहा कि तुम यह भ्रांति छोड़ दो कि संत स्वर्ग में जाता है; संत जहां जाता है वहां स्वर्ग जाता है।
The angel said, ‘Heaven is in the saint’s prayer. Heaven is not here as a place—because of their prayers there is Heaven. Heaven is in the saint’s heart. Leave this confusion that saints go to Heaven; wherever a saint goes, Heaven goes.’
स्वर्ग कोई भौगोलिक स्थिति नहीं है कि उठे और टिकट खरीदी, पहुंच गए। तुम्हारे धर्मगुरुओं ने ऐसी ही हालत बना दी है कि स्वर्ग जैसे कोई भौगोलिक स्थिति है। इधर दो दान, उधर नाम लिख दिया, कि इनका पक्का हो गया, रिजर्वेशन हो गया। अब तुम्हें कोई भी रोकेगा नहीं। कोई दरवाजा थोड़े ही है वहां। न कोई द्वारपाल हैं। सब दरवाजे, सब द्वारपाल कथाएं हैं। स्वर्ग तो भाव-दशा है। प्रार्थना के क्षण में स्वर्ग में तुम होते हो। या ज्यादा अच्छा होगा: स्वर्ग तुम में होता है।
Heaven is no geography—no ticket to buy to arrive. Your religious leaders have made it so, as if Heaven were a location. Give two alms here and your ‘reservation’ is confirmed there. No one will stop you. There is no door, no porter—these are stories. Heaven is a state of feeling. In a moment of prayer you are in Heaven—or better: Heaven is in you.
संत स्वर्ग से ऊपर है। स्वर्ग तो केवल संतुलन कर पाता है। संतुलन ठीक है, लेकिन काफी नहीं। संतुलन बिलकुल ठीक है। संतुलन ऐसा है, जैसे कोई आदमी जो बीमार नहीं है, बिलकुल ठीक है, स्वस्थ है। अगर डाक्टर के पास ले जाओ तो कोई बीमारी पकड़ में नहीं आती, और डाक्टर कह देता है कि बिलकुल ठीक है। लेकिन तुम्हें पता है कि डाक्टर के बिलकुल ठीक कह देने से काफी नहीं है, पर्याप्त नहीं है। जितना होना चाहिए उतना नहीं है। स्वास्थ्य तो एक अहोभाव है, एक पुलक है। स्वास्थ्य केवल बीमारी का अभाव नहीं है। स्वास्थ्य का अपना एक भाव है, एक अपनी पाजिटिविटी है, अपनी विधायकता है। कभी-कभी तुम पाते हो कि एक वेल-बीइंग, एक प्रसन्नता रोएं-रोएं में भरी है। किसी सुबह, अचानक, अकारण कभी तुम पाते हो, सब पुलकित है, सब आह्लादित है।
The saint is above Heaven. Heaven can only balance. Balance is good, but not enough. Balance is like a man who is not ill—medically there is no disease, the doctor says he is fine. But you know: the doctor’s ‘fine’ is not enough. Health is an ‘ah!’—a thrill, an upsurge. Health is not merely the absence of disease. Health has its own positivity, its own creative force. Sometimes you find a well-being, a delight in every pore—one morning, suddenly, for no reason, you find everything thrilled, everything delighted.
इस आह्लाद को डाक्टर पकड़ न पाएगा। अगर तुम उसके पास जाओगे कि बताओ मैं आह्लादित क्यों हूं? या कहां कारण है? वह न पकड़ पाएगा। डाक्टर तो केवल बीमारी पकड़ सकता है; ज्यादा से ज्यादा बीमारी का अभाव बता सकता है कि कोई बीमारी नहीं, तुम ठीक हो। मेडिकली फिट का अर्थ नहीं होता कि तुम परम स्वस्थ हो। मेडिकली फिट का इतना ही अर्थ होता है कि कोई बीमारी नहीं है; संतुलित हो। स्वास्थ्य तो एक बाढ़ है, ऐसा पूर कि किनारे तोड़ कर बह जाता है।
The doctor cannot catch this delight. If you go to him and ask, ‘Tell me why I am delighted—where is the cause?’ he cannot find it. A doctor can only detect disease—at most he can say, ‘No disease—you are fine.’ ‘Medically fit’ does not mean supremely healthy; it just means no illness, balanced. Health is a flood—a river overflowing its banks.
प्रकृति तो संतुलन से जीती है; संत समाधि से जीता है। इसलिए लाओत्से कहता है कि कौन है जिसके पास पर्याप्त है? इतना पर्याप्त है कि सारे संसार को दे दे?
Nature lives by balance; the saint lives by Samadhi. Thus Lao Tzu says: who has enough? Enough to give to the whole world?
‘केवल ताओ का व्यक्ति।’
‘Only the man of Tao.’
संत किसी से छीनता नहीं। क्योंकि उसकी संपदा छीनने वाली संपदा नहीं है। उसके पास अपनी संपदा है जो वह देता है। जो भी लेने को राजी हो उसे दे देता है। और उसके पास इतना भरपूर है! एक अलग सूत्र काम करता है संत के लिए। जैसे मनुष्य का सूत्र है: उससे छीन लो जिसके पास नहीं है, उसको दे दो जिसके पास है। स्वर्ग का या प्रकृति का सूत्र है: जिसके पास है उससे ले लो और उसे दे दो जिसके पास नहीं है, ताकि संतुलन हो जाए। संत का तीसरा सूत्र है। उसका सूत्र यह है कि जो भी तुम्हारे पास है तुम बांटते जाओ। जितना तुम बांटते हो उतना वह बढ़ता है। तुम दो। किसी से छीन कर किसी को देना नहीं है। संत के पास खुद है। उसे अपने हृदय को उलीचना है।
The saint does not snatch from anyone—his treasure is not of the snatching kind. He has his own wealth, which he gives. Whoever is willing to receive, he gives. And he has so much abundance. Another law operates for the saint. Man’s law is: take from the one who has not, give to the one who has. Nature’s law is: take from the one who has, give to the one who has not—so that balance is. The saint’s third law is: whatever you have—keep pouring it out. The more you pour, the more it grows. Give. Do not take from one to give to another. The saint has from his own heart to give.
कबीर ने कहा है: दोनों हाथ उलीचिए, यही संतन का काम।
Kabir has said: ‘Both hands keep emptying—that is the work of the saints.’
उलीचते जाओ! और जैसे कोई कुएं को उलीचता है, और नये जल-स्रोत के झरने निकलते आते हैं, और कुआं फिर भर गया, फिर भर गया, फिर भर गया। ऐसा संत अपने को बांटता जाता है। और उसके पास इतना है कि वह सारे संसार के लिए देने के लिए पर्याप्त है। वह संपदा और! वह संपदा बांटने से बढ़ती है। इस संसार की संपदा बांटने से घटती है।
Keep emptying! As if you are drawing from a well—fresh springs gush and the well fills again, and again. So the saint keeps distributing himself. And he has so much that it suffices for the whole world. That wealth is of another kind—it increases by giving. This world’s wealth decreases by giving.
एक भिखारी एक द्वार पर खड़ा है। घर की गृहिणी ने उसे भोजन दिया, कपड़े दिए। उसे उस पर बड़ी दया आई। और दया का कारण यह था कि उसके चेहरे से बड़ा संपन्न होने का भाव था, जैसे कभी उसके पास संपत्ति रही हो, सुविधा रही हो। उसके चेहरे पर संस्कार था, एक कुलीनता थी। वह भिखारी मालूम नहीं पड़ता था। उसके कपड़े फटे-पुराने थे, लेकिन भीतर से एक सुसंस्कृत व्यक्ति की आभा थी। भोजन के बाद, कपड़े देने के बाद उस गृहिणी ने पूछा, तुम्हारी यह दशा कैसे हुई? उस आदमी ने कहा, जल्दी ही तुम्हारी भी हो जाएगी। इसी तरह हुई! जो आया द्वार पर उसको ही दिया; मांगा भोजन तो कपड़े भी दिए। तुम्हारी भी हो जाएगी।
A beggar stood at a door. The mistress of the house gave him food and clothes. She felt compassion—his face had the air of a once-prosperous man, a certain refinement. Though his clothes were torn, an aura of culture was there. After the food and clothes, she asked, ‘How did you come to this state?’ He said, ‘Soon yours will be the same. Mine happened thus: whoever came to the door—I gave. Asked for food, and I gave clothes too. Soon yours will be the same.’
इस संसार की संपत्ति को बांटो तो घटती है। अगर ठीक से समझो तो उसको संपत्ति ही क्या कहना जो बांटने से घट जाए? वह विपत्ति है, संपत्ति है नहीं। जो बांटने से घट जाए वह संपत्ति ही नहीं है। क्योंकि संपत्ति का तो तभी पता चलता है जब तुम बांटो और बढ़े।
Worldly wealth decreases when given. If you see rightly, do not call wealth ‘wealth’ if it decreases when given—it is misfortune, not fortune. True wealth is known only when you give and it grows.
संत के पास एक संपत्ति है--उसके आनंद की, उसके ध्यान की, उसकी समाधि की--जो जितनी बांटी जाए उतनी बढ़ती है। उसे घटाने का कोई उपाय नहीं। उसके घटाने का एक ही उपाय है कि उसे मत बांटो। तो वह सड़ जाती है। इसीलिए तो बुद्ध चले जाते हैं जंगल, जब वे अज्ञानी हैं; महावीर चले जाते हैं पहाड़ों में, जब वे अज्ञानी हैं; जीसस एकांत में, मोहम्मद एकांत में। और जब संपदा बरसती है उन पर तो भागे हुए बाजार में आ जाते हैं। क्योंकि अब बांटना पड़ेगा। पाने के लिए अकेला होना जरूरी था। बांटने के लिए तो दूसरे चाहिए। इसलिए समस्त ज्ञानी पुरुष ज्ञान की खोज में एकांत में जाते हैं। लेकिन फिर क्या होता है? ज्ञान को पाते ही तत्क्षण भागते हैं समाज की तरफ। क्योंकि सड़ जाएगा स्रोत; जिस कुएं से कोई पानी न भरेगा, वह गंदा हो जाएगा। अब चाहिए कि कोई पानी भरे, अब लोग आएं और अपने प्यास के घड़े लटकाएं संत के हृदय में--भरें, उलीचें। संत द्वार-द्वार जाता है बांटने को, देने को। जो भी राजी हो उसे देने को वह तैयार है। और कभी-कभी तो ऐसी घड़ी आ जाती है कि तुम चाहे राजी न भी हो, वह देता है। क्योंकि सवाल तुम्हारे लेने का नहीं है, सवाल उसके देने का है। अन्यथा सड़ेगा।
The saint has such a wealth—of joy, of meditation, of Samadhi—which grows the more it is shared. It cannot be diminished. There is only one way to make it less—do not share it. Then it will stagnate. That is why Buddha goes to the forest when he is ignorant; Mahavira to the mountains when he is ignorant; Jesus to solitude, Mohammed to solitude. But when the treasure descends, they run back to the marketplace—to distribute. To receive, one must be alone. To give, others are needed. All the wise go to solitude to seek; but when they find, they rush to society. Otherwise the spring will stagnate. The well from which no one draws becomes foul. Now people must come with their thirsting pots and lower them into the saint’s heart—fill and draw. The saint goes door to door to share, to give. Whoever is willing, he is ready to give. Sometimes a moment comes when even if you are unwilling, he gives—for the question is not of your taking, but of his giving, else it will stagnate.
तिब्बत में एक बहुत बड़ा संत हुआ, मिलरेपा। उसने जिंदगी भर इनकार किया लोगों को समझाने से। शास्त्र न लिखा; न किसी को समझाए। और जब भी कोई उसका शिष्य बनने आए तो वह ऐसी कठिन शर्तें बताए कि कोई शिष्य न हो सके। उसकी शर्तों को पूरा करना मुश्किल।
फिर उसके मरने का दिन आया और उसने घोषणा कर दी कि तीसरे दिन मैं मर जाऊंगा। और जो आदमी पास था उससे कहा कि तू भाग कर बाजार में जा और जो भी राजी हो लेने को उसको बुला ला। पर उस आदमी ने कहा कि जीवन भर तो आप ऐसी शर्तें लगाते रहे कि हजारों लोग आए, लेकिन शर्तें ऐसी कठिन थीं कि कौन पूरा करे! कोई पूरा न कर सका तो आपने किसी को शिष्य की भांति स्वीकार न किया, न किसी को दीक्षा दी। अब आप क्या आखिरी वक्त में दिमाग आपका खराब हो गया है? आप कहते हैं किसी को भी! क्या मतलब? शर्तों का क्या होगा?
In Tibet there was a great saint, Milarepa. All his life he refused to teach. He wrote no scripture, nor did he explain to anyone. When someone came to be his disciple, he would set such difficult conditions that none could fulfill them. Then, near death, he announced, ‘In three days I will die.’ He said to a man near him, ‘Run to the market and call whoever is willing to receive.’ The man said, ‘All your life you placed such conditions that thousands came, but the conditions were so difficult none could fulfill them, and you accepted none as a disciple, gave initiation to none. Have you gone mad at the end? You say: anyone at all! What of the conditions?’
उसने कहा, तू शर्तों की फिक्र छोड़। वे शर्तें तो इसलिए थीं कि मेरे पास था ही नहीं। अब मेरे पास है। और अब इसकी फिक्र छोड़ कि कौन लेने को राजी है या कौन नहीं। जो तुझे मिल जाए! तू बाजार में डुंडी पीट दे कि मिलरेपा बांट रहा है; आ जाओ। और जिसको भी लेना हो आ जाए।
Milarepa said, ‘Do not worry about conditions. Those were because I had nothing. Now I have. Do not worry about who is willing—whoever you find! Beat a drum in the market: Milarepa is giving—come! Whoever wants to receive—come.’
एक ऐसी घड़ी आती है जब तुम्हारे पास इतना होता है कि बांटे बिना न चलेगा, बोझ हो जाएगा। संत के पास इतना है कि सारे संसार को देने के लिए पर्याप्त है; क्योंकि वह घटता नहीं।
A moment comes when you have so much that you must give—otherwise it becomes a burden. The saint has enough to give to the whole world—because his wealth does not diminish.
उसी संपदा को खोजो जो देने से कम न होती हो। तभी तुम सम्राट हो सकोगे, अन्यथा तुम भिखारी रहोगे। जो देने से कम होती हो वह संपदा तुम्हें भिखारी ही बनाए रखेगी। छोटे-बड़े, गरीब-अमीर, पर रहोगे भिखारी ही। बड़े से बड़ा अमीर भी भिखारी ही रहता है। क्योंकि उसकी संपदा देने से घट जाएगी। तो वह मांगता ही रहता है: लाओ! वह बुलाता ही रहता है कि आओ, और लाओ! उसके और की दौड़ कम नहीं होती। क्योंकि मांगने से बढ़ती है, छीनने से बढ़ती है संपदा; देने से घटती है। संत के पास एक संपदा है जो देने से बढ़ती है, बांटने से बढ़ती है।
Seek that wealth which does not lessen by giving. Only then can you be a sovereign; otherwise you remain a beggar. Wealth that lessens by giving will keep you a beggar—small or great, poor or rich, you remain a beggar. Even the greatest rich man is a beggar—for his wealth will lessen by giving, so he keeps asking: ‘Bring!’ He keeps calling: ‘Come, bring more!’ His run for ‘more’ never ends. Because wealth increases by asking, by snatching; by giving it decreases. The saint has a wealth that increases by giving, by sharing.
‘केवल ताओ का व्यक्ति। इसलिए संत कर्म करते हैं, लेकिन अधिकृत नहीं करते। संपन्न करते हैं, लेकिन श्रेय नहीं लेते। उन्हें वरिष्ठ दिखने की कामना नहीं है।’
‘Only the man of Tao. Therefore the sage acts, but does not possess. He accomplishes, but does not claim the credit. He has no wish to appear superior.’
‘संत कर्म करते हैं, लेकिन अधिकृत नहीं करते।’
‘The sage acts, but does not possess.’
वे देते हैं, लेकिन देकर इतना भी नहीं चाहते कि तुम उनके अनुगृहीत हो जाओ। क्योंकि वह तो अधिकृत करना होगा, वह तो तुम पर मालकियत करनी होगी। यह बड़ी अनूठी बात है। संत देते हैं और तुम्हीं को मालिक बनाते हैं। संत देते हैं और इतना भी नहीं चाहते कि तुम उनके अनुगृहीत हो जाओ। उतना भाव भी संतत्व में कमी होगी। तुम धन्यवाद दो, उसकी भी आकांक्षा हो तो अभी संत संसार का ही हिस्सा है। तब वह तुम्हारे धन्यवाद की संपत्ति जोड़ रहा है। संत का अर्थ ही यह है कि तुम उसे अब कुछ भी देने में समर्थ नहीं रहे; वह तुम्हारे देने की सीमा के बाहर हो गया। तुम अपना सब कुछ भी दे डालो तो भी संत तुम्हारे देने की सीमा के बाहर हो गया है। और संत तुम्हें जो भी दे रहा है, वह ऐसा है कि तुम उसे लेने में डरना मत।
He gives, but not even to the extent that you should become obliged to him. That would be possession; that would be ownership over you. This is rare: the saint gives and makes you the owner. He gives and does not even want you to be indebted. If a saint has even the desire for your gratitude, there is still a flaw—he is collecting the wealth of your thanks. A saint means: you can give him nothing; he has gone beyond your capacity to give. Even if you give all you have, still he stands beyond your giving. And what he gives you—do not fear to receive it.
तुम लेने में भी डरते हो। क्योंकि तुम्हें लगता है, जिससे भी लेंगे उसके अनुगृहीत हो जाते हैं, एक ऑब्लिगेशन हो जाता है। तुमने केवल संसार की चीजें ली हैं। तो किसी से अगर दो पैसे ले लिए तो उसका भार तुम्हारी छाती पर बैठ जाता है। वह आदमी रास्ते पर मिलता है तो इस भांति देखता है कि दो पैसे दिए हैं। इसलिए इस संसार में तुम्हें जो भी कुछ दे देता है वह तुम्हें अधिकृत कर लेता है, पजेस करता है। वह कहता है, मैंने तुम्हें प्रेम दिया। दूसरों की तो बात छोड़ दो, मां, जिसका प्रेम शुद्धतम कहा जाता है, वह भी अपने बेटे से कहती है कि मैंने तुझे पाला-पोसा, बड़ा किया, इतना तेरे लिए श्रम उठाया, गर्भ में ढोया, कष्ट पाए, और तू कुछ भी नहीं कर रहा है!
You even fear to receive—for you have learned that whoever gives, binds you; an obligation is created. You have only received worldly things—if you take a few coins, the weight sits on your chest. The giver looks at you on the road as if to say, ‘I gave you two coins.’ In this world, whoever gives, possesses you. ‘I gave you love,’ they say. Leave aside others—even a mother, whose love is called purest, says to her son, ‘I bore you, raised you, carried you in my womb in suffering—and you do nothing for me!’
तो मां का प्रेम तक जहां अधिकृत करता हो तो वहां दूसरे प्रेमों का तो क्या कहना? और घृणा की तो बात ही क्या पूछनी है? यहां तो तुम्हें कोई कुछ देता है सिर्फ इसीलिए ताकि तुम्हें अधिकृत कर ले। कब्जा करना चाहता है। यहां देना तो राजनीति का हिस्सा है। इसलिए तुम संतों से लेने में भी डरते हो। तुम भयभीत होते हो कि कहीं इनसे लिया, ऐसा न हो कि अधिकृत हो जाएं। लेकिन संत तो वही है जो पजेस नहीं करता, अधिकृत नहीं करता।
If even a mother’s love possesses, what to say of other loves? What to say of hatred? Here, people give only to own you. Here, giving is part of politics. Therefore you fear to receive even from saints—lest they too possess. But a saint is one who does not possess.
ऐसी कथा है कि जुन्नून एक सूफी फकीर हुआ। वह इतना परम ज्ञान को उपलब्ध हो गया कि देवदूत उसके द्वार पर प्रकट हुए। और उन्होंने कहा कि परमात्मा ने खबर भेजी है कि हम तुम्हें वरदान देना चाहते हैं, तुम जो भी वरदान मांगो मांग लो।
There is a story: Junun, a Sufi fakir, became so utterly realized that angels appeared at his door. They said, ‘God has sent word—we wish to grant you a boon; ask whatever you desire.’
जुन्नून ने कहा, बड़ी देर कर दी; कुछ वर्ष पहले आते तो बहुत मांगने की आकांक्षाएं थीं। अब तो हम परमात्मा को दे सकते हैं। अब तो इतना है! उसकी कृपा वैसे ही बरस रही है। अब हमें कुछ चाहिए नहीं। उसने वैसे ही बहुत दे दिया है, इतना दे दिया है कि अगर उसको भी कभी जरूरत हो तो हम दे सकते हैं।
Junun said, ‘You are late. Had you come years ago, there were many desires. Now I can give to God. Now there is so much—His grace rains as it is. I need nothing. He has already given so much that if He ever needs, I can give to Him.’
लेकिन देवदूतों ने जिद्द की। ऐसा घटता है। जब तुम नहीं मांगते तब सारी दुनिया देना चाहती है, सारा अस्तित्व देना चाहता है। जब तुम मांगते थे, हर द्वार से ठुकराए गए। देवदूतों ने कहा कि नहीं, यह तो ठीक न होगा। कुछ तो मांगना ही पड़ेगा। जुन्नून ने कहा कि तो फिर तुम्हें जो ठीक लगता हो दे दो। तो उन्होंने कहा, हम तुम्हें यह वरदान देते हैं कि तुम जिसे भी छुओगे, वह अगर मुर्दा भी हो तो जिंदा हो जाएगा, बीमार हो तो स्वस्थ हो जाएगा। उसने कहा, ठहरो! ठहरो! अभी दे मत देना। देवदूतों ने कहा, क्या प्रयोजन ठहरने का? उसने कहा, ऐसा करो, मेरी छाया को वरदान दो, मुझे मत। क्योंकि अगर मैं किसी को छुऊंगा और वह जिंदा हो जाएगा तो उसे धन्यवाद देना पड़ेगा। सामने ही रहूंगा खड़ा। और इस संसार में लोग धन्यवाद देने से भी डरते हैं। मरना पसंद करेंगे, लेकिन अनुगृहीत होना नहीं। इससे उनके अहंकार को चोट लगती है। तुम ऐसा करो, मेरी छाया को वरदान दे दो। मैं तो निकल जाऊं, मेरी छाया जिस पर पड़ जाए, वह ठीक हो जाए। ताकि किसी को यह पता भी न चले कि मैंने ठीक किया है। और मैं तो जा चुका होऊंगा, और छाया को धन्यवाद देने की किसको जरूरत है?
But the angels insisted. It happens: when you do not ask, the whole existence wants to give. When you asked, every door rejected you. The angels said, ‘No, it would not be right—ask for something.’ Junun said, ‘Then give as you think right.’ They said, ‘We give you this boon: whomever you touch—if he is dead, he will live; if ill, he will be well.’ He said, ‘Wait—do not give it yet.’ ‘Why?’ they asked. He said, ‘Give the boon to my shadow, not to me. For if I touch someone and he lives, he will have to thank me. I will stand there before him. And in this world people fear even to thank; they would rather die than be obliged—because it hurts their ego. Better give the boon to my shadow. I will pass by, and wherever my shadow falls, the man will be healed. So that no one will know I have done it. I will have gone, and who needs to thank a shadow?’
यह जुन्नून बड़ी समझ की बात कह रहा है। संत अगर देना भी चाहें तो तुम लेने को राजी नहीं होते। संत अगर उंडेलना भी चाहें तो तुम्हारा हृदय का पात्र सिकुड़ जाता है। तुम लेने तक में भयभीत हो गए हो। तुम्हारे प्राण इतने छोटे हो गए हैं, देना तो दूर, तुम लेने तक में भयभीत हो। तुम्हारे जीवन के बहुत से अनुभवों से तुमने यही सीखा है: जिससे भी लिया उसी ने गुलाम बनाया। उसी अनुभव के आधार पर तुम संतों के साथ भी व्यवहार करते हो। बड़ी भूल हो जाती है। संत तो वही है जो तुम्हें देता है और मुक्त करता है, और देता है और तुम्हें मालिक बनाता है।
Junun is speaking with great understanding. Even if saints wish to give, you are not ready to receive. When a saint tries to pour, your heart’s bowl contracts. You have grown so small—even receiving you fear. From many experiences you have learned: whoever gave, enslaved. On the basis of that, you behave with saints too. A great mistake. A saint is one who gives and frees; gives and makes you master.
‘संत कर्म करते हैं, लेकिन अधिकृत नहीं; संपन्न करते हैं, लेकिन श्रेय नहीं लेते।’
‘The sage acts, but does not possess; accomplishes, yet does not claim the credit.’
ऐसे ही जैसे छाया ने सब कर दिया, उन्होंने कुछ नहीं किया। इसलिए संत कभी भी नहीं कहते कि हमने यह किया, हमने यह किया। जहां यह आवाज हो करने की, वहां तुम समझना कि संतत्व नहीं है। संत तो ऐसे हो जाते हैं जैसे बांस की पोंगरी, गीत परमात्मा के हैं। संत निमित्त मात्र हो जाते हैं। संत अपने को बिलकुल हटा लेते हैं। संत पारदर्शी हो जाते हैं। तुम अगर उनमें गौर से देखोगे तो परमात्मा को खड़ा पाओगे; तुम उनको खड़ा हुआ न पाओगे।
As if the shadow has done all—he has done nothing. Therefore a saint never says, ‘I did this, I did that.’ Where there is the voice of doership, there is no saintliness. The saint becomes like a bamboo flute—songs are of God. The saint becomes a mere instrument. He removes himself completely. He becomes transparent. If you look deeply into him, you will see God standing there; you will not find him standing there.
इसलिए तो हमने बुद्ध को भगवान कहा, महावीर को भगवान कहा। महावीर ठीक तुम्हारे जैसे, बुद्ध ठीक तुम्हारे जैसे। लेकिन जिन्होंने गौर से देखा, उन्होंने पाया कि वहां बुद्ध हैं ही नहीं, वे तो निमित्त हो गए। वह घर तो खाली है; वहां तो परमात्मा ही सिंहासन पर विराजमान है।
Hence we have called Buddha Bhagwan, and Mahavira Bhagwan. Buddha is exactly like you—but those who looked carefully found there was no ‘Buddha’ left—he was just an instrument. The house was empty; upon the throne sat only God.
इसलिए बुद्ध के संबंध में कहा जाता है कि उन्होंने चालीस वर्ष निरंतर बोला, और एक शब्द नहीं बोला। और चालीस वर्ष निरंतर उन्होंने यात्रा की, और एक कदम नहीं चले। इसका अर्थ समझ लेना। इसका अर्थ यह है कि परमात्मा ही बोला, परमात्मा ही चला। बुद्ध तो उसी दिन समाप्त हो गए जिस दिन समाधि उपलब्ध हुई।
Therefore it is said of Buddha: for forty years he spoke without stop—and not a single word did he speak. For forty years he walked without stop—and not a single step did he take. Understand this: God spoke; God walked. Buddha ended the day he attained Samadhi.
‘संपन्न करते हैं, लेकिन श्रेय नहीं लेते। क्योंकि उन्हें वरिष्ठ दिखने की कामना नहीं है।’
‘He accomplishes, yet does not claim the credit—for he has no wish to appear superior.’
वरिष्ठ दिखने की कामना तो हीन-ग्रंथि से पैदा होती है। संत तो परमात्मा को उपलब्ध हो गए; कोई हीनता न बची, कोई हीनता की रेखा न बची। कुछ पाने को न बचा। अब हीनता कैसी? नियति पूरी हो गई; गंतव्य उपलब्ध हो गया; मंजिल आ गई। अब कुछ और इसके आगे नहीं है। इसलिए अब तुमसे वरिष्ठ होने की, श्रेय लेने की बात ही नासमझी की है। और अगर कोई श्रेय लेना चाहे तो समझना कि उसकी मंजिल अभी नहीं आई। और अगर कोई वरिष्ठ होना चाहे तो समझना कि अभी राह पर है, राहगीर है, अभी पहुंचा नहीं।
The wish to be superior arises from inferiority. The saint has attained Paramatma—no trace of inferiority remains. Nothing remains to be achieved. What inferiority now? Destiny is fulfilled; the goal is realized; the destination has come—nothing beyond it. To try to be superior, to take credit—this is foolish. If someone seeks credit, know that his goal has not yet come. If someone wants to be superior, know that he is still on the road, a traveler, not yet arrived.
सदगुरु को पहचानने के जो सूत्र हैं, उनमें एक सूत्र यह भी है कि वह वरिष्ठ न होना चाहेगा, वह श्रेय न लेना चाहेगा। तुम अगर उसके पास ज्ञान को भी उपलब्ध हो जाओगे तो वह यही कहेगा कि तुम अपने ही कारण उपलब्ध हो गए हो; मैं तो केवल बहाना था।
Among the tests to recognize a Sadguru, one test is this: he will not wish to be superior; he will not claim credit. Even if you attain knowledge near him, he will say, ‘You attained by your own cause—I was only an excuse.’
बुद्ध मरने लगे, आनंद रोने लगा। तो बुद्ध ने कहा, रुक, क्यों रोता है? आनंद ने कहा कि आपके बिना मैं कैसे ज्ञान को उपलब्ध होऊंगा?
When Buddha was dying, Ananda began to weep. Buddha said, ‘Stop—why do you weep?’ Ananda said, ‘Without you, how will I attain?’
बुद्ध ने कहा, पागल! ज्ञान को तो तू ही उपलब्ध होता, मेरे रहते या न रहते कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी मौजूदगी तो सिर्फ बहाना है। और अगर तूने मुझे प्रेम किया है तो मेरी मौजूदगी सदा बनी रहेगी। उस बहाने का तू कभी भी उपयोग कर सकता है।
Buddha said, ‘Fool! You were always going to attain by yourself—whether I stayed or not made no difference. My presence is only an excuse. If you have loved me, my presence will remain forever. You can use that excuse whenever you wish.’
वैज्ञानिक एक शब्द का प्रयोग करते हैं, वह है कैटेलिटिक एजेंट। कुछ घटनाएं घटती हैं किन्हीं चीजों की मौजूदगी में। जिन चीजों की मौजूदगी में घटती हैं उनकी मौजूदगी से कुछ भी क्रिया नहीं होती; सिर्फ मौजूदगी! हाइड्रोजन आक्सीजन मिलते हैं, लेकिन विद्युत की मौजूदगी चाहिए। विद्युत के कारण नहीं मिलते, विद्युत का जरा सा भी उपयोग नहीं होता। लेकिन बिना मौजूदगी के नहीं मिलते; मौजूदगी चाहिए। बस सिर्फ मौजूदगी काफी है।
Scientists use a phrase: catalytic agent. Some events happen in the presence of something—the presence alone is needed; it does not act; it is not consumed. Hydrogen and oxygen will unite, but the presence of electricity is needed. Not because of electricity—electricity itself is not used; but without its presence the union does not happen. Presence is needed—just presence.
तो संत तो कैटेलिटिक एजेंट हो जाता है। उसकी मौजूदगी में कुछ घटनाएं घटती हैं। वह उनका श्रेय नहीं लेता।
So the saint becomes a catalytic agent. In his presence certain happenings occur. He does not take the credit.
तुम निकलते हो, और राह के किनारे अगर पक्षी भी गीत गाने लगे तो तुम समझते हो शायद तुम्हारी वजह से ही गा रहा है; कि फूल खिल जाए तो तुम सोचते हो शायद तुम्हारी वजह से ही खिल रहा है। अहंकारी आदमी अपने को केंद्र मानता है सारे अस्तित्व का; सब कुछ उसकी वजह से हो रहा है।
You set out, and if a bird sings by the road you think it sings because of you; if a flower opens you think it opens for you. The egoist thinks himself the center of existence—everything happens because of him.
संत का अहंकार टूट गया; सब कुछ अपने आप हो रहा है।
The saint’s ego is gone—everything happens by itself.
तो बुद्ध ने कहा कि तू अपने ही कारण ज्ञान को उपलब्ध होगा। तेरा भीतर का ही दीया जलेगा। मेरी मौजूदगी गैर-मौजूदगी का कोई सवाल नहीं है। और अगर तुझे बहाना ही लेना हो तो तेरे लिए मैं सदा मौजूद हूं। क्योंकि शरीर ही गिर रहा है, मैं तो रहूंगा।
So Buddha said, ‘You will attain by your own cause. Your own lamp will be lit. My presence or absence is not the question. And if you need an excuse—I will remain present for you forever. Only the body falls; I remain.’
संत जरा सा भी श्रेय लेने की आकांक्षा नहीं रखते। तभी तो वे संत हैं। संतत्व खिलता ही तब है जब सारी हीनता गिर जाती है। जब कोई अपने भीतर की परम आत्यंतिक श्रेष्ठता को उपलब्ध हो जाता है तब तुमसे धन्यवाद भी क्या मांगेगा?
Saints do not desire even a trace of credit. Only then are they saints. Saintliness blossoms when all inferiority falls. One who has attained the utmost inner supreme—what thanks will he ask from you?
‘कौन है जिसके पास सारे संसार को देने के लिए पर्याप्त है? केवल ताओ का व्यक्ति। इसलिए संत कर्म करते हैं, लेकिन अधिकृत नहीं; संपन्न करते हैं, लेकिन श्रेय नहीं लेते। क्योंकि उन्हें वरिष्ठ दिखने की कामना नहीं है।’
‘Who has enough to give to the whole world? Only the man of Tao. Therefore the sage acts, but does not possess; accomplishes, yet does not claim the credit; for he has no wish to appear superior.’
आज इतना ही।
Enough for today.
