Skip to content
Osho

Tao Upanishad #120

30 March 1975 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, आपने कहा कि विकास की तीन क्रमिक सीढ़ियां हैं--शरीर, मन, आत्मा। पश्चिमी सभ्यता ने शरीर और मन के तल पर काफी विकास किया है। लेकिन परिणाम में विषाद, अर्थहीनता और निराशा हाथ आई है। कृपया समझाएं कि सहज परिणाम की तरह पश्चिम की मनीषा ने तीसरे चरण की ओर विकास क्यों नहीं किया है?
The first question: Osho, you said there are three successive steps of evolution—body, mind, and soul. Western civilization has evolved a great deal on the planes of body and mind, yet the outcome has been melancholy, meaninglessness, and despair. Please explain why, as a natural sequence, the Western intellect has not evolved toward the third stage?

पहली बात, प्रकृति का सारा विकास अचेतन है। प्रकृति अस्तित्व को मनुष्य तक ले आई है चुपचाप, बिना किसी साधना के। लेकिन मनुष्य का विकास अब अचेतन नहीं होगा। मनुष्य उस जगह खड़ा है जहां से चेतन विकास की प्रक्रिया शुरू होती है। अब तो जो साधना करेगा, जो श्रम करेगा, वही ऊपर उठेगा।

First, all of nature’s evolution is unconscious. Nature has brought existence up to the human being quietly, without any practice on your part. But human evolution will no longer be unconscious. Man stands at the threshold where the process of conscious evolution begins. From here on, only the one who practices, who labors, will rise further.

मनुष्य अचेतन विकास और चेतन विकास के बीच की कड़ी है। प्रकृति तो अचेतन है; वह तुम्हें मनुष्य होने तक ले आई। तुमने खुद क्या किया है मनुष्य होने तक? तुम्हारा अर्जन नहीं है मनुष्यता की उपलब्धि। करोड़ों-करोड़ों वर्षों में प्रकृति की बड़ी धीमी गति से, ट्रायल और इरर--करना, भूलना, सुधारना--ऐसे प्रकृति तुम्हें इस किनारे तक ले आई है जिसका नाम मनुष्यता है। लेकिन इससे आगे प्रकृति तुम्हें न ले जा सकेगी। उसने तुम्हें मनुष्यता के तट पर छोड़ दिया; अब आगे तो तुम्हें सचेतन रूप से विकास करना होगा। अन्यथा तुम मनुष्य होकर ही बार-बार मरते रहोगे। इसी को हिंदुओं ने आवागमन की पुनरुक्ति का सिद्धांत कहा है। तुम बुद्धत्व को उपलब्ध न हो जाओगे जैसे तुम मनुष्यत्व को उपलब्ध हुए हो। बुद्धत्व के लिए तो तुम्हें सचेत रूप से चेष्टा करनी होगी।

Man is the bridge between unconscious evolution and conscious evolution. Nature is unconscious; it brought you as far as being human. What did you do to become human? Your humanity is not your personal earning. Over hundreds of millions of years, through nature’s very slow pace—trial and error, doing, failing, correcting—nature has delivered you to this shore called humanity. But beyond this nature cannot carry you. She has left you on the bank of humanness; from here you must evolve consciously. Otherwise you will keep dying and dying as a human. This is what the Hindus called the doctrine of repetitive transmigration. You will not attain Buddhahood the way you attained humanness; for Buddhahood you must make a conscious effort.

तो मनुष्य के बाद की जो सीढ़ियां हैं वे ये तीन सीढ़ियां हैं।

पहली बात है, शरीर के तल पर तुम्हें स्वस्थ होना पड़ेगा; शरीर के तल पर तुम्हें आजीविका अर्जित करनी होगी। प्रकृति पशु-पक्षियों को आजीविका के लिए मजबूर नहीं करती; आजीविका उपलब्ध है। पौधों को पानी चाहिए, पानी उपलब्ध है; भोजन चाहिए, भोजन उपलब्ध है। लेकिन मनुष्य को तो शरीर के तल पर भी श्रम करना होगा तो ही शरीर बचेगा; अन्यथा शरीर भी खो जाएगा। और यह सौभाग्य है; यह दुर्भाग्य नहीं है। क्योंकि जो मुफ्त मिलता है वह मिलता ही कहां? जो चेष्टा से मिलता है वही तुम्हारी संपदा है। जिसे तुम श्रम से अर्जित करते हो केवल वही तुम्हारा है। शेष सब मिला था मुफ्त; मुफ्त ही छीन लिया जाएगा। जिसे तुमने मेहनत से पाया है, जिसके लिए तुम्हारे प्राणों को कष्ट झेलना पड़ा है, जिसके लिए तुमने कुछ ऊर्जा व्यय की है, वह तुमसे न छीना जा सकेगा।

Beyond man there are these three steps. The first is: on the plane of the body you must become healthy; you must earn your livelihood at the bodily level. Nature does not force animals and birds to earn a livelihood; it is available. Plants need water—water is available; they need food—food is available. But man must work even for the body to survive; otherwise, even the body will be lost. And this is a blessing, not a misfortune. What comes free—does it ever truly come to be yours? Only what is gained through effort becomes your wealth. Only that which you earn through labor is yours; all else came free and will be taken away free. That which you gained through toil, for which you suffered, for which you expended energy—this cannot be taken from you.

शरीर के तल से ही यात्रा शुरू हो जाती है सचेतन। तुम्हें शरीर को सम्हालने के लिए व्यवस्था करनी पड़ेगी, अन्यथा तुम जी भी न सकोगे। जब शरीर परिपूर्ण स्वस्थ होगा, भरा-पूरा होगा, तब जरूरी नहीं है कि मन की आवश्यकताएं पैदा हो जाएं। यह भी हो सकता है कि तुम शरीर के ही जीवन में परिभ्रमण करने लगो। तब बड़ी उदासी आएगी। क्योंकि शरीर की दौड़ पूरी हो गई और आगे कोई यात्रा का द्वार न खुला। उदासी का एक ही अर्थ है, वह तभी आती है जब एक पड़ाव आ जाता है और आगे का रास्ता नहीं सूझता। उदास सभी नहीं होते, केवल सौभाग्यशाली होते हैं। दुखी होना एक बात है, दुखी तो सभी होते हैं; उदास सिर्फ सौभाग्यशाली होते हैं।

From the bodily plane the conscious journey begins. You must arrange to care for the body, otherwise you cannot even live. When the body is fully healthy and fulfilled, it is not inevitable that the needs of the mind will arise. It may be that you keep circling in the life of the body alone. Then a great sadness will come. Because the body’s race has finished and the gate to the next journey has not opened. Sadness has only one meaning: it arises when you have reached a halt and no further path is visible. Not everyone is sad; only the fortunate. Being miserable is one thing—everyone is miserable; sadness is only for the fortunate.

उदासी बड़ा गुण है। उदासी का अर्थ यह है कि यहां तक यात्रा थी, पा लिया; अब? वह जो अब है, जब वह सामने खड़ा हो जाता है और कोई द्वार नहीं दिखता, कोई मार्ग नहीं दिखता, तब उदासी घेरती है। उदासी का अर्थ है, अब वही-वही दोहरा-दोहरा कर करना पड़ रहा है जो कर चुके। अब उस करने में न तो कोई रस मालूम पड़ता है, न उस करने से कोई आनंद की झलक मिलती है। वह रस उबाने वाला हो गया अब। संभोग कर लिया, भोजन कर लिया, विश्राम कर लिया, भवन बना लिए, सब व्यवस्था कर ली सुविधा की। अब? शरीर का काम पूरा हो गया; अब तुम्हारी प्राण-ऊर्जा नयी यात्रा पर जाना चाहती है और द्वार नहीं मिलता। इसका नाम उदासी है।

Sadness is a great quality. It means: the journey up to here is complete—now what? When that “now what?” stands before you and no gate is visible, no path appears, then sadness surrounds you. Sadness means: you are being forced to repeat what you have already done. There is no juice left in doing it, no hint of joy. The taste has turned insipid. You have had sex, eaten food, rested, built houses, arranged all comforts—now what? The body’s work is done; now your life-energy wants a new journey but finds no door. This is sadness.

अगर तुम इस उदासी को तोड़ने के लिए सतत रूप से जागरूक न हुए, और तुमने कोई प्रयास न किया, तो द्वार अपने आप न खुलेगा। मनुष्य के जीवन में अपने आप अब कुछ भी न होगा; अर्जित करना होगा। मनुष्य की यही गरिमा है कि वह भिखारी नहीं है, वह दान नहीं मांगता; वह केवल अपने श्रम का पुरस्कार चाहता है। उससे ज्यादा का मांगना कोई सार्थक भी नहीं है। और मिल भी जाए तो मिलेगा नहीं; मिल भी जाए तो बोझ होगा, क्योंकि तुम्हारी तैयारी न होगी उसे भोगने की।

If you are not continually alert and you make no effort to break this sadness, no door will open by itself. In human life, henceforth nothing will happen of itself; it must be earned. Man’s dignity is that he is not a beggar; he does not ask for alms—he seeks only the reward of his own labor. To ask for more makes no sense. And even if it comes, it does not come; even if it lands in your lap, it is a burden, because you are not ready to enjoy it.

अगर तुमने श्रम किया तो तुम मन की यात्रा पर निकलोगे। काव्य है, संगीत है, सौंदर्य है; ये बारीक स्वाद हैं। भोजन है, संभोग है; ये बहुत स्थूल स्वाद हैं। इसका अर्थ है कि तुम्हारी चेतना बहुत परिष्कृत नहीं है। जो आदमी संगीत में रस ले पाता है; जो आदमी काव्य की गहनताओं में उतर पाता है; जो सुबह उगते सूरज के सौंदर्य में वैसा ही रस पाता है जैसा कि संभोग में भी नहीं पाया; उससे भी बड़े रस का अनुभव करता है रात आकाश के तारों में, नदी की कलकल में, गिरते झरने के संगीत में; भोजन से भी जो स्वाद नहीं पाया उससे भी गहन स्वाद अनुभव करता है; इस आदमी की मन की यात्रा शुरू हो गई।

If you have labored, you will set out on the journey of the mind. There are poetry, music, beauty—these are subtle tastes. Food and sex are gross tastes; they mean your consciousness is not yet refined. The one who can relish music, who can descend into the depths of poetry, who can find in a sunrise a relish greater than in sex, who can experience a deeper taste in the stars at night, in the babble of a river, in the song of a waterfall—this person’s journey of the mind has begun.

लेकिन मन की यात्रा भी जल्दी ही पड़ाव पर पहुंच जाएगी। फिर उदासी पकड़ लेगी। और पहली उदासी से दूसरी उदासी ज्यादा सघन होगी। क्योंकि शरीर से मन की यात्रा पर जाना बहुत कठिन नहीं है। शरीर और मन बड़े करीब हैं; इतने करीब हैं कि जरा सी समझ हो कि तुम शरीर से और मन की यात्रा पर निकल जाओगे। वे पड़ोसी हैं। दोनों के मकान में बहुत अंतर नहीं है, जरा सा अंतर है। वस्तुतः अंतर नहीं है; जैसे यह कमरा है और पास का कमरा है, बीच में द्वार है। शरीर से तुम मन में जा सकते हो, क्योंकि शरीर की भाषा और मन की भाषा में स्थूल और सूक्ष्म का भेद है, लेकिन कोई मौलिक भेद नहीं है। संगीत में भी वही अनुभव होता है जो संभोग में--बड़े सूक्ष्म तल पर। सौंदर्य में भी वही स्वाद आता है जो भोजन में--बहुत सूक्ष्म तल पर। लेकिन भाषा एक ही है।

But the journey of the mind too soon reaches a halt. Then sadness catches you again—and this second sadness is denser than the first. For it is not very difficult to go from body to mind. Body and mind are very close—neighbors. Their houses are separated by a thin wall, a doorway. The body and the mind speak the same language, only at gross and subtle registers. The experience in music is the same as in sex—on a very refined plane. The relish of beauty is the same as in food—on a very subtle plane. The language is one.

जो जानते हैं, वे कहते हैं, शरीर और मन दो नहीं है; एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसा समझो कि शरीर है मन का प्रकट रूप और मन है शरीर का अप्रकट रूप। ऐसा समझो कि तुमने बर्फ के एक टुकड़े को पानी में तैरा दिया है। तो नौ हिस्सा पानी में छिप जाता है बर्फ का टुकड़ा और एक हिस्सा ऊपर दिखाई पड़ता रहता है। जो ऊपर दिखाई पड़ता है वह तुम्हारा शरीर है, जो भीतर डूबा हुआ है वह तुम्हारा मन है। इसलिए मन और शरीर दो हैं, ऐसा कहना उचित नहीं। एक ही हैं, एक ही चीज के दो छोर हैं। मन थोड़े गहरे में है, शरीर थोड़े ऊपर है।

Those who know say body and mind are not two; they are two faces of one coin. Think of the body as the manifest form of the mind, and the mind as the unmanifest form of the body. Imagine a piece of ice floating in water: nine parts are submerged, one part visible. The visible part is your body; the submerged is your mind. So it isn’t proper to call them two. They are one thing with two ends—the mind slightly deeper, the body slightly on the surface.

इसलिए शरीर से मन में जाने में बहुत कठिनाई नहीं है। वहां भी उदासी पकड़ती है। लेकिन वह उदासी बहुत बड़ी नहीं है; थोड़े ही श्रम से टूट जाएगी। लेकिन जब शरीर और आत्मा के बीच तुम खड़े हो जाओगे तब महा उदासी तुम्हें पकड़ लेगी। वह उदासी केवल बुद्धों को पकड़ती है। उसे तुम दुख मत मान लेना, अभिशाप मत समझ लेना। वह तो वरदान है। क्योंकि उसी हताशा से तो तुम जाग सकोगे, खोद सकोगे। उसी प्यास में तो तुम तड़पोगे और आखिरी सरोवर के किनारे आ सकोगे। प्यास ही न हो तो कोई सरोवर तक कैसे जाएगा?

Hence it is not hard to go from body into mind. There too sadness comes, but it is not very heavy; with a little effort it breaks. But when you stand between mind and soul, then a great sadness seizes you. That sadness visits only the Buddhas. Do not take it as suffering or a curse—it is a blessing. It is through that very desolation that you will awaken and dig; in that very thirst you will burn and be able to come to the shore of the final lake. Without thirst, who would walk to the lake?

इसलिए प्यास को तुम दुर्भाग्य मत समझो। हां, प्यास अगर धीमी-धीमी लगी हो कि टाली जा सके तो दुर्भाग्य समझना। प्यास ऐसी अदम्य रूप से पकड़ ले कि रोआं-रोआं जले, एक क्षण चैन न मिले, सागर जब तक न पहुंच जाओगे तब तक विश्राम न कर सकोगे, ऐसे आविष्ट हो जाओ; प्यास न रहे, बल्कि तुम ही प्यास हो जाओ, रोआं-रोआं पुकारे; तभी तुम पार कर पाओगे वह दूरी जो मन और आत्मा के बीच है। वह दूरी बहुत बड़ी है।

So do not call thirst a misfortune. Yes, if the thirst is tepid, one you can postpone, then it is a misfortune. But let a thirst seize you so irresistibly that every pore burns, not a moment of rest remains, and you cannot stop until you reach the ocean; be possessed so that there is no “you” left—only thirst; every pore calls out—only then can you cross the distance between mind and soul. That distance is vast.

शरीर और मन के बीच दूरी है ही नहीं; है तो अत्यल्प है। मन और आत्मा के बीच दूरी अत्यंत है; अत्यंत भी कहना ठीक नहीं, अनंत है। क्योंकि मन क्षणभंगुर, आत्मा शाश्वत; मन पानी का बुलबुला, अभी है, अभी फूट जाए; आत्मा, न जिसका कोई आदि, न कोई अंत, जो सदा है। भाषा ही और। दोनों के बीच कोई भी तालमेल नहीं, कोई भी सेतु नहीं। बहुत थोड़े लोग ही पार कर पाते हैं।

Between body and mind there is scarcely any distance; if any, it is slight. Between mind and soul the distance is immense—indeed, infinite. The mind is momentary; the soul is eternal. The mind is a water-bubble—now here, now burst; the soul has neither beginning nor end—it simply is. The languages are different; there is no bridge in between. Very few cross.

थाईलैंड में एक मंदिर है। और उस मंदिर में एक बड़ी प्राचीन कथा है, और बड़ी मधुर है। उस मंदिर में एक विजय-स्तंभ है जिसमें सौ सीढ़ियां हैं, टावर है। उन सीढ़ियों पर चढ़ कर ऊपर जाकर चारों तरफ बड़ा सुंदर दृश्य है। कथा यह है कि उस विजय-स्तंभ की पहली सीढ़ी पर एक अदृश्य पशु का वास है; पहली सीढ़ी पर एक अदृश्य पशु का वास है। वह पशु सांप जैसा है, लेकिन दिखाई नहीं पड़ता, अदृश्य है। और जब भी कोई व्यक्ति चढ़ता है सीढ़ियां तो जितनी व्यक्ति की चेतना की ऊंचाई होती है--समझो दस सीढ़ियों तक--तो वह सांप दस सीढ़ियों तक उसके साथ जाता है। वहीं तक जा सकता है जहां तक व्यक्ति की चेतना की ऊंचाई है। बीस सीढ़ियों तक, तो बीस सीढ़ियों तक जाता है। उस सांप को अभिशाप है कि जब तक वह तीन बार आखिरी सीढ़ी तक नहीं पहुंच जाएगा तब तक मुक्त न हो सकेगा। और अब तक अनंत-अनंत काल में केवल एक बार वह आखिरी सीढ़ी तक पहुंच पाया है।

There is a temple in Thailand with an ancient, sweet legend. In that temple stands a victory tower with a hundred steps. Climb to the top and the view is beautiful. The legend says that on the first step lives an invisible serpent. Whenever anyone climbs, that serpent accompanies him only up to the height of his consciousness—if one’s consciousness reaches ten steps, the serpent goes up to ten; twenty, then twenty. The serpent is under a curse: until it reaches the last step three times, it will not be freed. And until now, in infinite time, it has reached the last step only once.

हजारों यात्री आते हैं रोज। मंदिर बड़ा तीर्थ का स्थान है। हजारों यात्री चढ़ते हैं उन सीढ़ियों पर। कभी एक सीढ़ी, कभी दो सीढ़ी, कभी तीन सीढ़ी; आधे तक भी कभी-कभी पहुंच पाया है। आखिरी सीढ़ी पर, कहते हैं, केवल एक बार जब कोई बुद्ध पुरुष आया होगा। वह प्रतीक्षा उसे करनी है। और अब वह थक गया है, हताश हो गया है। क्योंकि अनंत काल में केवल एक बार बुद्धत्व के साथ आखिरी सीढ़ी तक पहुंचा है। और तीन बार पहुंचना है। अब तो उसने आशा भी खो दी होगी। तीन बुद्धों को पाना मुश्किल है अनंत काल में!

Thousands of pilgrims come daily; the temple is a great place of pilgrimage. They climb—one step, two steps, three steps—sometimes someone reaches halfway. The last step, they say, has been reached only once—perhaps when a Buddha came by. The serpent must wait. By now it is tired, despairing: in infinite time only once it has reached the last step, and it needs three! Hard to find three Buddhas in infinite time.

निश्चित ही, मन और आत्मा के बीच फासला बहुत बड़ा होगा। कितने करोड़-करोड़ लोग पैदा होते हैं, लेकिन कभी कोई एक उस परम दशा को उपलब्ध होता है, जिसको उपलब्ध किए बिना कोई भी चैन से न रह सकेगा; जिसको उपलब्ध करना प्रत्येक की नियति है; जिसको तुम कितना ही टालो, तुम टाल न पाओगे; जिसे तुम्हें पाना ही होगा; जिससे बचने की कोई सुविधा नहीं है। फासला बहुत है। और बड़े श्रम की जरूरत है; अभीप्सा की जरूरत है, आकांक्षा की नहीं। अभीप्सा का अर्थ होता है, तुम सब दांव पर लगा दो; तुम कुछ भी न बचाओ। तो ही शायद कदम उठ पाए, और तुम वह छलांग ले सको जो तुम्हें मन से आत्मा में उतार दे।

Surely, the gap between mind and soul is vast. Millions are born, but only once in a long while does someone attain the supreme state without which no one can truly rest, which is everyone’s destiny—postpone it as you will, you cannot avoid it. The distance is great; immense labor is needed—abhipsa is needed, not mere desire. Abhipsa means you stake everything—hold nothing back. Only then may the step be taken and the leap happen that drops you from mind into soul.

स्वभावतः, पश्चिम में बड़ी निराशा है, अर्थहीनता है, विषाद है। लेकिन इससे पूरब के लोग समझते हैं कि हम बड़े सौभाग्यशाली! इस भूल में मत पड़ना। इस भूल में कभी भी मत पड़ना, क्योंकि पूरब में धर्मगुरु, साधु-संन्यासी लोगों को यही समझाते हैं कि तुम सौभाग्यशाली हो; पश्चिम में देखो कितना विषाद है!

Naturally, the West is filled with despair, meaninglessness, melancholy. But from this the East concludes, “We are very fortunate!” Do not fall into that illusion. Do not ever fall into it, because in the East, gurus and sannyasins lull people with, “You are blessed—look how sad the West is!”

तुम अभागे हो। तुम्हारी शरीर की जरूरतें पूरी नहीं हुईं। इसलिए तुम में से बहुतों को तो पहला विषाद भी नहीं पकड़ा है जो कि शरीर से मन में जाने में पकड़ता है। तुम्हारी मन की जरूरतें भी पूरी नहीं हुईं। इसलिए तुम्हें दूसरा विषाद भी नहीं पकड़ा है। तुम यह मत सोचना कि तुम बड़े सौभाग्यशाली हो।

You are unfortunate. Your bodily needs are unmet; so many of you haven’t even been caught by the first sadness that drives one from body to mind. Your mental needs are unmet; so the second sadness has not caught you either. Do not imagine you are blessed.

अगर तुम सौभाग्यशाली हो तो पशुओं के संबंध में क्या कहोगे? वे तो बहुत सौभाग्यशाली हैं, तुमसे भी ज्यादा। और अगर पशुओं के भी गुरु होंगे, शंकराचार्य होंगे, तो वे उनको समझा रहे होंगे कि तुम आदमियों से बेहतर अवस्था में हो कि देखो, कितने परेशान, चिंता से मरे जाते हैं, शांति नहीं; तुम कम से कम शांत तो हो।

If you are blessed, what will you say about animals? They are more blessed than you. And if animals have gurus—Shankaracharyas—they must be telling them, “You are in better condition than humans—look how anxious and restless humans are. At least you are peaceful!”

फिर पौधों की क्या कहो? पौधों के शंकराचार्य उनको समझा रहे होंगे कि तुम तो पशुओं से भी बेहतर हो। इनको तो फिर भी थोड़ा रोटी-रोजी के लिए यहां-वहां जाना पड़ता है, थोड़ा श्रम करना पड़ता है; कभी मिलती भी है, कभी नहीं भी मिलती; तुम तो अपनी जड़ जमाए खड़े हो। वर्षा में वर्षा हो जाती है; जमीन से भोजन मिल जाता है; तुम्हारा तो कहना ही क्या!

Then what of plants? Their Shankaracharya must be preaching, “You are better than animals. They must still wander a bit for food; sometimes they find it, sometimes not. You stand rooted. The rains come; nourishment rises from the earth—you are beyond concern!”

फिर पत्थर हैं, चट्टानें हैं, पहाड़ हैं। उनके शंकराचार्य उनको समझा रहे होंगे कि तुम्हारा सौभाग्य तो अनंत है। कभी-कभी वर्षा नहीं भी होती तो पौधे तक बेचैन हो जाते हैं। कभी-कभी जमीन अपना सत्व खो देती है तो पौधों को भोजन नहीं मिलता। लेकिन चट्टान! तू तो अहोभागी है! तुझे फिक्र ही नहीं; वर्षा हो तो ठीक, वर्षा न हो तो ठीक; जमीन में सत्व बचे तो ठीक, जमीन का सत्व खो जाए तो ठीक। तू तो परम समाधि में लीन है।

Then there are stones, mountains; their Shankaracharya must be saying, “Your good fortune is boundless. Sometimes rains fail and plants grow restless; sometimes the soil loses vitality and plants go hungry. But rock—blessed are you! You have no worry. Rain or no rain, fertile soil or barren—you are absorbed in the supreme samadhi.”

स्मरण रखना, मूर्च्छा समाधि नहीं है। और जो होश से भरता है वही विषाद से भरता है। मूर्च्छित आदमी में कोई विषाद होता है? इसलिए तुम पाओगे, मनुष्य-जाति में जो सबसे छिछले लोग हैं, उनको तुम ज्यादा प्रसन्न पाओगे--सड़कों पर घूमते, होटलों में बैठे, क्लबघरों में, रोटरी, लायंस--जो सबसे छिछले लोग हैं, तुम उन्हें वहां बड़ा प्रसन्न पाओगे। जो आदमी जितना ज्यादा विचार में पड़ेगा, जितनी जिसकी चेतना में सघनता आएगी, उतनी ही उसकी मुस्कुराहट खो जाएगी। क्योंकि तब उसे दिखाई पड़ेगा: जो मैं जी रहा हूं, यह भी कोई जीवन है? रोटरी क्लब का सदस्य हो जाना कोई भाग्य है? नियति है? अच्छे होटल में भोजन कर लेने से क्या मिलेगा? थोड़ी देर का राग-रंग है, सपना है; खो जाएगा।

Remember, stupor is not samadhi. Only one who is conscious can be filled with melancholy. Does an unconscious person feel sadness? That’s why among humans you will find the shallowest people appear most cheerful—strolling the streets, sitting in hotels and clubs, Rotary and Lions. The shallower the person, the happier he seems. As one thinks more deeply, as consciousness grows dense, the smile fades. He sees: is this life at all? Is becoming a Rotary Club member some destiny? What comes from fine dining? A little entertainment, a dream—it will vanish.

जिस आदमी में विचार का जन्म होगा वह उदास हो जाएगा, वह बड़े विषाद से भर जाएगा। ये सब खिलौने मालूम पड़ेंगे, जिन्हें तुमने जीवन समझा। और मौत द्वार पर खड़ी है। जो किसी भी क्षण पकड़ लेगी और खिलौने पड़े रह जाएंगे। न तुम्हारे धन की, न तुम्हारी संपत्ति की, न तुम्हारे पद की, न तुम्हारी प्रतिष्ठा की मृत्यु कोई चिंता करेगी; क्षण भर का भी मौका न देगी। तुम कितना ही कहो कि मैं पार्लियामेंट का मेंबर हूं, जरा रुक जाओ; वह न रुकेगी। सब पड़ा रह जाएगा--तुम्हारी पार्लियामेंट, तुम्हारे खिलौने, तुम्हारे पद, प्रतिष्ठाएं, सब कूड़ा-कर्कट में पड़ी रह जाएंगी। जैसे ही मौत द्वार पर दस्तक देगी, तत्क्षण तैयार हो जाना पड़ेगा जाने को। बबूला फूट गया।

Where thought is born, sadness arrives. These toys you took for life now look like toys. And death waits at the door. She will seize you any moment, and the toys will be left scattered. Death cares nothing for your wealth, your property, your position, your prestige; she won’t grant even a moment. You may plead, “I am a member of Parliament—wait!” She will not. Parliament, toys, status, prestige—everything will lie in the trash. As soon as death knocks, you must be ready to go. The bubble bursts.

जिस आदमी में विचार होगा, जिसमें थोड़ा विमर्श होगा, वह चिंतित तो हो ही जाएगा। यहां तो सिर्फ मूढ़ ही निश्चिंत मालूम पड़ते हैं। या तो बुद्ध निश्चिंत होते हैं या मूढ़ निश्चिंत होते हैं। और तुम निश्चिंत होओ तो यह मत सोच लेना कि बुद्ध हो गए। क्योंकि बुद्ध तो कभी करोड़ों-करोड़ों वर्षों में कोई एकाध होता है; करोड़ों में से संभावना एक की बुद्ध होने की है, शेष की तो मूढ़ होने की है।

One who truly reflects becomes anxious. Here only fools seem carefree. Either Buddhas are carefree, or fools are. And if you are carefree, don’t imagine you have become a Buddha. In millions, only one may become a Buddha; the rest are fools.

पूरब बहुत मूढ़ है। पूरब शरीर के तल से भी नीचे जी रहा है--बड़े परिमाण में। थोड़े से पूरब के लोग मन के तल पर जी रहे हैं। और बहुत थोड़े से लोग आत्मा में प्रवेश करने की चेष्टा कर रहे हैं।

The East is very foolish. The East lives mostly below even the bodily plane. A few live on the mental plane. Very few are attempting to enter the soul.

लेकिन पश्चिम में बड़ा प्रवाह आया है। शरीर की जरूरतें पूरी हो गई हैं, भूख मिट गई है, भोजन पर्याप्त हो गया है। इसलिए शरीर से जो जीवन उलझा था वह मुक्त हो गया है। शरीर में जो ऊर्जा लग जाती थी--भोजन कमाने में, रोटी बनाने में, कपड़ा पाने में--वह समाप्त हो गई है। तो जो ऊर्जा मुक्त हो गई है शरीर के जीवन से, वह मन में काम आ रही है। इसलिए लोग ज्यादा संगीत में डूबे हैं, ज्यादा साहित्य में डूबे हैं। कोई मूर्ति बना रहा है, कोई पेंटिंग कर रहा है। पश्चिम में ऐसा आदमी पाना मुश्किल है जिसकी कोई हॉबी न हो।

But in the West a great current has flowed. The body’s needs are met, hunger is gone, food is sufficient, so the life entangled with the body has been freed. The energy that was spent earning bread and clothing is released and now serves the mind. People are immersed in music and literature; someone sculpts, someone paints. In the West it’s hard to find a person without a hobby.

पूरब में ऐसा आदमी पाना कभी-कभी होता है जिसकी कोई हॉबी हो। जीवन ही काफी है, हॉबी की फुरसत कहां है? आठ-दस घंटे दफ्तर और दुकान में काम करके कोई लौटता है, बारह घंटे खेत में श्रम करके कोई लौटता है; अब पेंटिंग करने की ऊर्जा कहां है? अब गीत बनाए कौन? प्राण तो पसीने में बह गए, अब गीत गाए कौन? भीतर सब रिक्त हो गया। किसी तरह पड़ जाता है, सो जाता है। सुबह उठ कर फिर वही दौड़ शुरू हो जाती है। कौन सुने आकाश का संगीत? किसको समय है कि आंखें खोले और आकाश के तारों को देखे? इतनी फुरसत किसे है? कौन देखे फूलों को? फूल को देखने के लिए सुविधा चाहिए, थोड़ी चैन चाहिए। फूल को पहचानने को तो काफी विराम की दशा चाहिए।

In the East, only occasionally will you find someone with a hobby. Life itself is enough—who has leisure for hobbies? After eight or ten hours at shop or office, after twelve in the fields, where is the energy to paint or compose songs? Breath has poured out in sweat—who will sing? Inside is emptiness. One falls on the bed and sleeps; in the morning, the same race begins. Who will hear the music of the sky? Who has time to open eyes to the stars? Who will look at flowers? To recognize a flower one needs ease, a little calm; to truly perceive it, a restful state.

तो पश्चिम में लोग मन के तल पर हैं, और इसलिए महा विषाद से घिर गए हैं। क्योंकि अब आगे कुछ नहीं दिखाई पड़ता। जान लिया संगीत, गा लिए गीत, बना ली मूर्तियां, चित्र बना लिए, घर सौंदर्य से भर गया। अब? एक चट्टान खड़ी हो गई है सामने। अब जीवन अर्थहीन मालूम पड़ता है। अर्थ तो आता है लक्ष्य से; जब लक्ष्य खो जाता है तो अर्थ खो जाता है।

So in the West people are on the plane of mind—and thus engulfed by great melancholy. Because nothing further is visible. They have known music, sung songs, made sculptures, painted, made their homes beautiful—now what? A rock stands before them. Life seems meaningless. Meaning comes from a goal; when the goal is lost, meaning is lost.

गरीब आदमी का लक्ष्य है रोटी। तो अभी जीवन में अर्थ है, क्योंकि रोटी पानी है। असल में, अर्थ को सोचने की सुविधा नहीं है। फिर अमीर आदमी का लक्ष्य है मन के वैभव, मन का सुख-सौष्ठव, मन का संगीत। लोग सोचते हैं कि जब सब होगा तो सुनेंगे शांति से लेट कर संगीत, सुनेंगे पक्षियों को। लेकिन वह भी चुक जाता है, क्योंकि वह भी सब प्रकृति का ही है, वह भी ऐंद्रिक है। जिस दिन वह भी चुक जाता है उस दिन महा विषाद घेर लेता है: अब किसलिए जीएं? शरीर भरा-पूरा, मन भी भरा-पूरा, कुछ पाने को नहीं दिखाई पड़ता; कहीं जाने को नहीं दिखाई पड़ता; जो पाना था, पा लिया; जो मिल सकता था बाजार में, खरीद लिया; जिसकी सुविधा थी समाज में, वह भी पा लिया; संस्कृति जो दे सकती थी श्रेष्ठतम--मोझर्ट और वेजनर और बीथोवन, सब सुन लिए; और कालिदास और भवभूति, सब पढ़ लिए। अब? अब क्या? जब यह अब खड़ा हो जाता है मन के बाद, तब लगता है कि जीवन में कोई अर्थ नहीं।

The poor man’s goal is bread; so life has meaning, because bread is a need. In truth, he has no leisure to think about meaning. The rich man’s goal is the splendor of the mind—its comforts and arts. People think, “When we have everything, we’ll lie back and listen to music, to birds.” But that too is exhausted, for it too belongs to nature; it too is sensory. The day that is exhausted, a great melancholy descends: for what should one live now? The body is full, the mind is full; there seems nothing to gain, nowhere to go; what could be had in the marketplace has been bought; what society can provide has been had; the best of culture—Mozart, Wagner, Beethoven—has been heard; Kalidasa and Bhavabhuti—read. Now what? When this “now what?” arises after mind, life seems meaningless.

इसलिए पश्चिम के बड़े से बड़े विचारक--सार्त्र, जेस्पर्स, हाइडेगर--वे सब विषाद से भरे हैं। वे उसी दशा में हैं जिस दशा में बुद्ध ने महल छोड़ा था। जिस रात बुद्ध महल को छोड़ कर गए थे, महा विषाद से भरे थे। वह विषाद उनके प्राणों को काट रहा था। एक आरे की तरह उनका जीवन कट रहा था दुख से; सब था और कोई सार न था। सब व्यर्थ था; जिंदगी सिर्फ एक ऊब थी। जिस रात बुद्ध ने छोड़ा था घर वह अमावस की रात थी, और भीतर भी अमावस की निराशा घिरी थी, अमावस जैसा अंधेरा घिरा था। सार्त्र, हाइडेगर, मार्शल उसी अवस्था में हैं पश्चिम में। कठिनाई उनकी यह है कि पश्चिम की पूरी जीवन-व्यवस्था आत्मा को अस्वीकार करती रही है। और जिसे तुम अस्वीकार करते हो वह द्वार बिलकुल बंद हो जाता है।

Hence the West’s greatest thinkers—Sartre, Jaspers, Heidegger, Marcel—are filled with melancholy. They are in the same state as the Buddha when he left the palace. The night he left, he was full of vast sadness; it was sawing through his life; everything was there—and nothing had essence; life was mere boredom. It was a new moon night outside, and within too, a dark amavas—despair and darkness. Sartre, Heidegger, Marcel—this is their state in the West. Their difficulty is that the entire Western life-structure has denied the soul. What you deny, that door closes completely.

पूरब की जीवन-व्यवस्था आत्मा को सदा स्वीकार करती रही है। जिस दिन तुम थक जाओगे मन से, सब नहीं समाप्त हो गया; अभी एक चीज और बाकी है। पूरब की हवा में एक चीज सदा बाकी है। असल में, तुम उसी के लिए अब तक शरीर की तैयारी कर रहे थे, मन की तैयारी कर रहे थे; अब तो मौका आ गया जब अब तुम उसकी खोज में लग सकते हो जो वास्तविक खोज है।

The Eastern life-structure has always affirmed the soul. When you are tired of the mind, not all is finished; one thing remains. In the very air of the East something is always “still remaining.” Truly, your work on body and mind was preparation for this—now the time has come to seek what is the real quest.

पश्चिम मानता है शरीर और मन को; उसके आगे उसकी मान्यता नहीं है, बस। इसलिए पश्चिम में बड़ा उपद्रव है। जब मन चुक जाता है, मन के भोग चुक जाते हैं, तब पश्चिम में एक उदासी घेर लेती है और सिर्फ आत्महत्या उपाय दिखती है। आत्म-साधना नहीं, आत्महत्या उपाय दिखती है। यहीं पूरब और पश्चिम का फर्क है। पूरब की धारा जब सब चुक जाए तब एक नया लक्ष्य देती है--आत्मा, जो पश्चिम में नहीं है।

The West accepts body and mind; beyond that it has no acceptance—hence turmoil. When the mind exhausts and its pleasures are done, the West is seized by a sadness, and sees only one remedy—suicide. Not self-cultivation, but self-destruction. Here is the difference between East and West. The Eastern stream, when all else is done, gives a new goal—the soul, which is absent in the West.

इसलिए सार्त्र घूम-घूम कर उदासी पर लौट आता है। बुद्ध जब उदास हुए तो गोल उदास चक्कर में नहीं घूमने लगे; जब उदास हुए पूरे तो आत्मा की खोज पर निकले। क्योंकि हवा पूरब की बड़े अनादि काल से आत्मा का गुणगान कर रही है। और हर आदमी प्रतीक्षा कर रहा है कि कब वह मौका आएगा जब मेरी छोटी जरूरतें पूरी हो जाएंगी, तब मैं उस बड़ी जरूरत की तरफ यात्रा पर निकल जाऊंगा। जाने-अनजाने, गहरे अचेतन में वह आत्मा की खोज छिपी है; तुम्हें पता हो, न पता हो। तुम शरीर में भोग रहे हो, भोगते रहो; लेकिन तुम्हारे भीतर अचेतन कोने में एक आवाज खड़ी है कि कब उठोगे इससे? कब जागोगे इससे? यहां बेहोश से बेहोश आदमी के भीतर भी एक स्वर गूंज रहा है, वह स्वर पूरब की संस्कृति का स्वर है। वही तो पूरब का भाग्य है।

Therefore Sartre keeps circling back to melancholy. When Buddha became utterly sad he did not circle; he set out in search of the soul—because the air of the East has praised the soul since time immemorial. Everyone waits for that moment when their small needs are fulfilled and they can begin the great journey. Consciously or unconsciously, deep within, the search for the soul is hidden—whether you know it or not. You may indulge the body, but in some unconscious corner a voice asks, “When will you rise from this? When will you awaken?” Even in the most unconscious person, that tone echoes—that is the voice of Eastern culture. That is the East’s fortune.

पूरब दरिद्र है, दीन है, वह दुर्भाग्य है। जब भी पूरब में कभी पश्चिम जैसी सुविधा होगी--जब थी, जैसे बुद्ध के समय में थी, तो हजारों-लाखों लोग आत्मा की खोज पर गए, और सैकड़ों लोगों ने आत्मा के दर्शन किए। जैसे वह हमारा नियत कार्यक्रम है, जब सब काम चुक जाएगा तब हम तीर्थ-यात्रा पर निकल जाएंगे, तब वह अनंत की यात्रा शुरू होगी।

The East is poor and wretched—that is its misfortune. Whenever the East gains Western-level comfort—as it once had, in Buddha’s time—hundreds of thousands set out in search of the soul, and hundreds attained its vision. It is like our fixed plan: when all worldly work is finished, we will go on pilgrimage—the journey into the infinite will begin.

तो बुद्ध को उपाय था, संस्कृति में एक द्वार था। पश्चिम की संस्कृति मन पर पूरी हो जाती है। इसलिए पश्चिम की संस्कृति में मन की वासना पूरे होने पर दीवाल आ जाती है, द्वार नहीं आता। इसलिए वहां इतनी उदासी है। लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रहेगी, क्योंकि कोई भी संस्कृति ज्यादा देर कैसे उदासी को बरदाश्त कर सकती है? और आत्महत्या कहीं लक्ष्य बन सकता है? आदमी खोज ही लेगा, दीवाल को तोड़ ही देगा, दरवाजा बना ही लेगा। इसलिए तो हजारों लोग पश्चिम से मेरे पास चले आ रहे हैं; खोज रहे हैं।

So Buddha had a way; the culture had a door. Western culture ends at the mind; when mental cravings are exhausted, a wall appears, not a door—hence such sadness. But this won’t last long, because no culture can endure sadness for long. And suicide cannot be a goal. Man will find a way; he will break the wall and make a door. That is why thousands from the West are coming to me—seeking.

कल ही एक युवक मेरे पास आया। बड़ा लेखक है, दस-बारह बड़ी प्रसिद्ध किताबों का लेखक है। पश्चिम में बड़ा नाम है, इज्जत है, प्रतिष्ठा है, पैसा है, सब है। उसके आने के पहले मैंने उसकी किताबें पढ़ी हुई थीं। मुझे कभी खयाल भी न था कि यह व्यक्ति कभी आ जाएगा। वह मौजूद हो गया। खोज पर है। सूफियों के पास गया है। तिब्बेतन लामाओं के पास गया है। गुरजिएफ की व्यवस्था में शिक्षा पाई है। खोज रहा है--दूर-दूर तक खोज रहा है।

Just yesterday a young man came—a major writer with ten or twelve famous books. Big name in the West—honor, prestige, wealth—everything. I had read him before; I never imagined he would show up. He did—seeking. He’s been to Sufis, Tibetan lamas, trained in Gurdjieff’s system—searching far and wide.

दीवाल टूटेगी। कितनी देर दीवाल टिक सकती है? पश्चिम जल्दी ही बड़ी धार्मिक क्रांति के निकट पहुंच रहा है। उसके पहले आसार तो आ गए। सूरज की पहली किरण तो फूट गई है। सुबह होने के करीब है। इसलिए पश्चिम अब पूरब की तरफ उन्मुख है।

The wall will break. How long can it stand? The West is nearing a great religious revolution. The signs have already appeared; the first ray of the sun has broken—dawn is near. Hence the West now faces the East.

अब यह बहुत बड़ी मजेदार घटना घट रही है। पूरब का समझदार आदमी पश्चिम की तरफ देख रहा है। पूरब में जो समझदार हैं--वैज्ञानिक, इंजीनियर, डाक्टर--वे पश्चिम की तरफ भाग रहे हैं। क्योंकि वहां है राज शरीर के विज्ञान का, मन के विज्ञान का। सब पश्चिम की तरफ भाग रहे हैं। तुम्हारे गांव में भी डाक्टर हो, उसके पास अगर डिग्री लंदन की है तो बात और। और यहीं पूना की डिग्री है तो ठीक है। सर्जन हो और एफ.आर.सी.एस. है तो बात और! क्योंकि ज्ञान वहां है शरीर और मन का। हम तो उधार हैं उस मामले में। हमारे पास वह कुछ भी नहीं है। हम वहां जा रहे हैं। शरीर और मन की शिक्षा के लिए पूरब पश्चिम के चरणों में बैठ रहा है; और आत्मा की शिक्षा के लिए पश्चिम पूरब के चरणों में झुक रहा है। एक बड़ी अनूठी घटना घट रही है।

And a very amusing event is happening. The intelligent people of the East are looking toward the West. The East’s scientists, engineers, doctors are running West—there lie the sciences of body and mind. If your village doctor has a London degree, that’s something; a Pune degree is “okay.” A surgeon with FRCS—that’s something! Knowledge of body and mind is there; we are borrowers in that realm. We go there. For the sciences of body and mind the East sits at the West’s feet; for the science of the soul the West bows at the East’s feet. A unique thing is occurring.

पूरब से घूम कर जब कोई आदमी पूरब की यात्रा से पश्चिम लौटता है तो जो खबरें ले जाता है वे अध्यात्म की हैं--ध्यान की हैं, योग की हैं, संन्यास की हैं। पश्चिम से जब कोई आदमी पूरब लौट कर आता है तो वह जो खबरें लाता है, वे विज्ञान की हैं; धर्म की नहीं हैं, अध्यात्म की नहीं हैं।

From the East, those who circle back to the West carry news of spirituality—meditation, yoga, sannyas. From the West, those who return to the East bring news of science—not religion, not spirituality.

पूरब को सीखना पड़ेगा पश्चिम से शरीर और मन का शास्त्र। और जितने जल्दी सीख ले उतना बेहतर। काफी हमने उपेक्षा कर ली उसकी; समय है कि हम समझ लें। और ध्यान रहे कि अगर पूरब ने मन और शरीर का शास्त्र ठीक से समझ लिया और व्यवस्था बना ली तो पूरब का कोई मुकाबला न रह जाएगा। अध्यात्म का शास्त्र तो उसके पास है; नीचे की दो सीढ़ियां टूट गई हैं। ऊपर की तीसरी सीढ़ी है। और नीचे की दो सीढ़ियां न बनें तो तुम कैसे तीसरी सीढ़ी पर पहुंचोगे? तुम गुणगान कर सकते हो, स्तुति कर सकते हो तीसरी सीढ़ी की, चढ़ नहीं सकते। इसलिए तुम पूजा कर रहे हो गीता की, उपनिषद की, वेद की। वेद, गीता, उपनिषद सीढ़ियां हैं, जिन पर चढ़ो। पूजा करने से क्या होगा? लेकिन चढ़ोगे तुम कैसे, पहली दो सीढ़ियां टूटी हुई हैं।

The East must learn from the West the sciences of body and mind—and the sooner the better. We have neglected them long enough; time to understand. Note: if the East thoroughly understands and organizes body and mind, there will be no comparison. The science of the spirit is already here; the two lower steps are broken. If the two lower steps are missing, how will you reach the third? You can sing its praises, worship it, but you cannot climb. That’s why you worship the Gita, the Upanishads, the Vedas. The Vedas, Gita, Upanishads are steps to climb—not objects of worship. How will worship help you climb, when the first two steps are broken?

अगर ठीक से समझो तो पश्चिम इस समय तुमसे बेहतर हालत में है। उसकी पहली दो सीढ़ियां तैयार हैं; तीसरी नहीं है। तीसरी बनाई जा सकती है। वह तीसरी की तलाश में लगा है। वह जल्दी ही तीसरी को बना लेगा। इसके पहले कि वह तीसरी को बनाए, तुम पहली दो जो खो गई हैं, मिट गई हैं, उनको सुधार लो; उखड़ गई हैं, उनको जमा लो। अन्यथा अध्यात्म के लिए भी तुम्हें सीखने पश्चिम जाना पड़ेगा। और इससे बड़े दुर्भाग्य की कोई बात न होगी। सदियों-सदियों तक हमने उस पूरे शास्त्र को निर्मित किया है, और तुम्हें उसे भी सीखने पश्चिम जाना पड़े और क्या दुर्भाग्य होगा? लेकिन पहली दो सीढ़ियां न हों तो तीसरी सीढ़ी भी टूट जाएगी, बच नहीं सकती। कैसे तुम सम्हालोगे? क्योंकि वे दो सीढ़ियां ही उसका आधार हैं।

Rightly seen, the West is at present in a better position than you. Its first two steps are ready; the third is missing. The third can be built—and they are seeking it. Soon they will build it. Before they do, you repair your first two which are lost and loosened. Otherwise, you will have to go West to learn spirituality too—no greater misfortune! For centuries we constructed that entire science, and you would have to go West to learn it? But without the first two steps, the third also breaks; how will you keep it? Those two are its foundation.

इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि गरीब धार्मिक नहीं हो सकता; उसकी दो सीढ़ियां खो गई हैं। अमीर जरूरी नहीं है कि धार्मिक हो जाए, लेकिन चाहे तो हो सकता है। इस फर्क को ठीक से समझ लेना। अमीर होने से कोई धार्मिक हो जाएगा, यह जरूरी नहीं है, लेकिन चाहे तो हो सकता है। अमीर होने से उस जगह तो आ जाता है जहां इस जीवन का सब व्यर्थ दिखाई पड़ने लगता है। जब तक तुम्हारे पास धन नहीं है, धन की व्यर्थता न दिखाई पड़ेगी। और जब तक तुम्हारे पास सुंदर स्त्रियां नहीं हैं तब तक सुंदर स्त्रियों की व्यर्थता न दिखाई पड़ेगी। और जब तक तुमने पदों पर बैठ कर नहीं देखा तभी तक पदों की मूर्खता दिखाई न पड़ेगी। जब तुम जीवन का सब राग-रंग देख लेते हो तभी तुम्हें पता चलता है कि यह तो सब नासमझी है।

Therefore I say again and again: the poor cannot be religious; their two steps are missing. The rich are not necessarily religious, but they can be, if they wish. Understand the difference. Wealth does not guarantee religion, but it makes it possible. With wealth you reach the place where the futility of this life becomes visible. Without money, the futility of money will not be visible; without beautiful women, the futility of beauty won’t be visible; without holding office, the stupidity of office won’t be visible. Only when you have seen all the colors of life do you see it is all folly.

लेकिन जरूरी नहीं है। जैसा मैंने कल कहा कि अगर गरीब आदमी को धार्मिक होना हो तो बड़ा कल्पनाप्रवण, संवेदनशील, बड़ी गहरी बुद्धिमत्ता चाहिए, ताकि वह उसको भी देख ले जो उसके पास नहीं है, और इतने गहरे में देख ले कि उसकी व्यर्थता दिखाई पड़ जाए। अमीर आदमी को अगर धार्मिक होना हो तो बहुत बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं है, न बहुत संवेदनशीलता की जरूरत है। न्यूनतम बुद्धि से भी काम चल जाएगा। इसलिए बुद्धू अमीर भी धार्मिक हो सकता है, चाहे तो। केवल बुद्धिमान गरीब धार्मिक हो सकेगा, वह भी बहुत श्रम करे तो। क्योंकि अमीर उस स्थिति में होता है जहां चीजों की व्यर्थता दिखाई पड़नी ही चाहिए, अगर थोड़ी भी बुद्धि हो। और अगर किसी अमीर को तुम पाओ कि वह धार्मिक नहीं हुआ तो समझना कि वह इतनी गई-बीती बुद्धि का है कि उसे कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता; वह अंधा है। अमीर बिलकुल अंधा हो तो ही धार्मिक होने से बच सकता है, नहीं तो धार्मिक हो ही जाएगा। क्योंकि क्या पाता है? महलों के भीतर रिक्तता है, सूना हृदय है, प्रेम के कोई मेघ नहीं बरसते, न कोई अमृत की धार बहती है, न कहीं कोई आनंद का निनाद सुना जाता है; बड़े महल करीब-करीब कब्रों जैसे हैं जहां सब मुर्दा है। अमीरों के पास बाहर सब कुछ होता है, भीतर कुछ भी नहीं। बुद्धू से बुद्धू को भी दिखाई पड़ सकता है कि भीतर कुछ भी नहीं है।

Still, it isn’t necessary. As I said yesterday, for a poor person to be religious requires a great imagination, sensitivity, deep intelligence—to see even what he doesn’t have, and to see its futility so deeply that it becomes clear. For a rich person, less intelligence is needed; even minimum intelligence is enough. Hence even a foolish rich man can become religious, if he wishes. Only a truly intelligent poor man can, and that too with great effort. The rich are in a position where the futility of things should appear—if they have even a little intelligence. If a rich person is not religious, understand his intelligence is so degraded that he sees nothing—he is blind. Only a totally blind rich man can avoid becoming religious. For what does he find? The palaces are empty; the heart is barren; no clouds of love rain, no streams of nectar flow, no sound of bliss echoes; the palaces are like tombs—everything dead. The rich have everything outside and nothing inside. Even the dullest can see that nothing is inside.

इसलिए पश्चिम ज्यादा देर निराश न रहेगा, ज्यादा देर हताश न रहेगा; राह तोड़ ही लेगा। और वही कोशिश चल रही है। इसलिए पश्चिम पूरब की तरफ दौड़ रहा है--सीखने उस शास्त्र को जिससे तीसरी सीढ़ी निर्मित हो जाए, बंद दीवाल टूट जाए, द्वार बन जाए। एक बार पश्चिम के हाथ में कुंजियां आ गईं कि तुम्हें पश्चिम जाना पड़ेगा सीखने धर्म को भी। क्योंकि पश्चिम बड़ा कुशल है; जिस चीज को भी करता है, फिर बड़ी संलग्नता से करता है।

Therefore the West will not remain desperate for long; it will find the path. That is the effort underway. Thus the West runs toward the East to learn the science by which the third step is built, the wall broken, the door made. Once the West holds the keys, you will have to go West to learn religion too—because the West is skillful; whatever it does, it does thoroughly.

अब यहां मैं देखता हूं, भारतीय संन्यासी हैं, उनमें मैं वैसी समग्रता नहीं देखता, ध्यान भी करते हैं तो कुनकुना-कुनकुना। ऐसा कर लेते हैं, क्योंकि मैं कहता हूं। करने में ऐसा लगता है कि मैंने कहा इसलिए कर रहे हैं। पूरा प्राण दांव पर नहीं लगाते, कुछ बचाते हैं। पश्चिम का संन्यासी आता है, पूरा प्राण दांव पर लगा देता है। कुछ भी नहीं बचाता, जिंदगी को दांव पर लगा देता है। जल्दी ही परिणाम आने शुरू हो जाते हैं।

Here I see Indian sannyasins; I don’t see such totality. Even when they meditate, it is lukewarm, as if they do it because I say so. They don’t put their whole life on the line—something is always held back. When Western sannyasins come, they stake everything. They hold back nothing; they wager their life. Results come quickly.

रोज मैं देख कर चकित हूं! भारतीय आता है, वह कहता है कि यह ध्यान किया, यह जमता नहीं; वह ध्यान किया, वह भी नहीं जमता; इसको करने में सांस पर तकलीफ मालूम होती है, उसको करने में पैर थक जाते हैं। हजार बहाने हैं। अभी कोई बता दे कि सोने की खदान है तो वह पहाड़ चढ़ जाए। अभी खबर भर मिल जाए उसको कि कहीं धन बंट रहा है तो वह जी-जान दांव पर लगा दे। लेकिन ध्यान में वह कहता है, पैर दुखते हैं; ध्यान में वह कहता है कि इतनी देर सांस नहीं ली जाती। पश्चिम से जो लोग आते हैं वे यह नहीं कहते; वे पहले पूरा दांव लगाते हैं, पूरा करके देखते हैं। उनकी अगर कोई तकलीफ होती है तो वह चौथे चरण की होती है ध्यान की, तीन चरणों की कभी नहीं। और जब भी भारतीय आते हैं तो तीन चरणों की कठिनाई होती है, चौथे की वह बात ही नहीं, क्योंकि चौथा तो आता ही नहीं। जब तीन ही पूरे नहीं होते तो चौथा कैसे आएगा?

I am astonished daily. Indians say, “This meditation doesn’t fit; that one also doesn’t; in this, the breath feels strained; in that, the legs hurt.” A thousand excuses. Tell them there’s a gold mine and they’ll scale the mountain. Whisper that money is being handed out and they’ll risk life and limb. But for meditation they complain of aching legs, of breathing difficulty. Westerners don’t. They first put everything in and see it through. If they have difficulty, it is with the fourth stage of meditation, never the first three. Indians struggle with the first three; the fourth never even arrives—how could it, when the first three are incomplete?

इससे मैं चकित हूं कि बात क्या है! पश्चिम जो भी करता है परिपूर्णता से करता है। या तो करता नहीं या करता है तो परिपूर्णता से करता है। पूरब कुछ ढुलमुल हालत में है; करता भी है, अधूरा करता है। पूरब का मन बड़ी दुविधा में दिखता है। पूरब की स्थिति ऐसी है कि वह चाहता है संसार भी सम्हाल ले और परमात्मा को भी सम्हाल ले। वह एक कदम इस नाव में और दूसरा कदम उस नाव में। और दोनों नावें दो अलग दिशाओं में जा रही हैं। वह संकट में पड़ता है। दांव पर लगाने की हिम्मत पूरब ने खो दी है।

I wonder what this means! Whatever the West does, it does to completion—either not at all, or utterly. The East is half-hearted; it does, but incompletely. The Eastern mind is in dilemma—wants to keep the world and God both; one foot in each boat, and the boats go in opposite directions. He gets torn. The courage to stake everything has been lost.

और उसका कारण वही है कि पहली दो सीढ़ियां नहीं हैं। दांव पर लगाने की हिम्मत तो तभी आती है जब तुम समझ लेते हो कि यहां कुछ सार्थक है ही नहीं, लगा दो। जब तक तुम्हें लगता है कि यहां संसार में कुछ सार्थक है बचाने योग्य, इसको जरा साथ में ही लेकर अगर धर्म की यात्रा पर जा सके तो अच्छा होगा, तब तक तुमने पहली दो सीढ़ियां पार नहीं की हैं।

The reason is the same: the first two steps are missing. Courage comes only when you see nothing here is truly worth keeping, so you can risk all. As long as you think there is something here worth guarding—and you’d like to carry it along on the spiritual journey—you have not climbed the first two steps.

इसलिए तुम यह पूछ कर अपने मन में बहुत प्रसन्न मत होना कि पश्चिम बहुत निराश है, विषाद है, अर्थहीन अनुभव कर रहा है। सौभाग्य होगा कि तुम भी इतने ही विषाद से घिर जाओ और इस व्यर्थ के जीवन को तुम भी व्यर्थ जानो; इस अर्थहीन दौड़ को तुम भी अर्थहीनता की तरह पहचान लो; तुम भी इतने हताश हो जाओ कि जीवन में कुछ भी सार न दिखाई पड़े, ताकि तुम पूरे जीवन को दांव पर लगा सको। वह आगे की छलांग तुम्हें पूरा का पूरा मांगती है; अधूरे से काम न चलेगा। आधा कहीं कोई यात्रा पर गया है? आधे घर और आधे यात्रा पर? जाना हो तो पूरे ही जाना होगा।

So do not be pleased with your question that the West is despairing, melancholic, feels meaningless. It will be your good fortune to be so seized by melancholy that you too see this life as futile, this race as meaningless; to be so desolate that nothing in life seems substantial—so you can stake your whole life. The next leap demands you in your entirety; the half will not do. Has anyone ever traveled halfway—half at home, half on the road? If you go, you must go whole.

कबीर ने कहा है: जो घर बारे आपना चले हमारे संग। जला दो घर तो हमारे साथ चल सकते हो।

वे किस घर की बात कह रहे हैं? वे उस घर की बात कह रहे हैं जिसको तुम बचाना चाहते हो। तुम घर भी रहना चाहते हो और यात्रा पर भी जाना चाहते हो। असल में, तुम मुफ्त में पाना चाहते हो परमात्मा को। या तुम परमात्मा को भी इसीलिए पाना चाहते हो ताकि संसार के संबंध में कुछ वरदान मांग लो।

Kabir said: “Let those who can burn their houses come with me.” Which house does he mean? The one you want to protect. You want to keep your house and also go on pilgrimage. In truth you want God free of cost; or you want God so that you can ask for boons regarding the world.

तुमने कभी सोचा, अगर परमात्मा तुम्हें मिल जाएगा तो तुम क्या मांगोगे? सोचना ईमानदारी से कि अगर परमात्मा मिल ही जाए कल सुबह उठते ही से, तुम क्या मांगोगे? एक कागज पर जरा लिखना। तीन चीजें तुम मांग सकते हो, तो लिखना कि कौन सी तीन चीजें मांगोगे। तुम खुद ही चकित होओगे कि क्या मांगने की आकांक्षा आ रही है--कि एक सुंदर पत्नी, फिल्म अभिनेत्री, कोई बड़ा मकान, कि बड़ी कार, कि मुकदमे में जीत--क्या मांगोगे? तुम जो मांगोगे, उससे पता चलेगा कि तुम कहां हो। तुम्हारी मांग तुम्हें बता देगी। क्या तुम परमात्मा को देख कर मांगने की चेष्टा करोगे या सच में ही देख कर इतने परितृप्त हो जाओगे कि कहोगे कि कुछ भी मांगना नहीं? मांगने की चेष्टा में ही छिपा है कि परमात्मा की चाह न थी; चाह कुछ और थी, परमात्मा का तो उपयोग था। मांग तो कुछ और ही रहे थे; परमात्मा से मिलेगा, इसलिए परमात्मा की भी खोज थी। लेकिन परमात्मा लक्ष्य न था; लक्ष्य तो वही है जो तुम मांगना चाहते हो। मिला परमात्मा और तुमने मांग ली इंपाला कार; इंपाला कार लक्ष्य था। तो परमात्मा न हुआ, इंपाला कार का कोई दुकानदार हुआ। और तुम्हारी नजर इंपाला कार पर थी और परमात्मा से भी तुमने वही मांगा। तुम जब मंदिर जाते हो, क्या मांगते हो, सोचना थोड़ा। तुम्हारी मांग ही तुम्हारे और परमात्मा के बीच में बाधा है।

Have you ever thought what you would ask if God appeared to you? Think honestly: if tomorrow morning God stood before you, what would you ask? On a piece of paper, write three things. You will be shocked at your own desires—“a beautiful wife, a film actress; a big house; a big car; victory in my lawsuit.” Whatever you ask will reveal where you are. Your asking will expose you. Will you start begging when you see God—or will the seeing itself so fulfill you that you say, “Nothing to ask”? In the very impulse to ask is hidden the fact that you did not seek God—you sought something else and were going to use God to get it. God was not the goal; what you want to ask for is the goal. If God appears and you ask for an Impala car, then the car was the real deity; God was just a shopkeeper. Your eyes were on the car, and you used God to get it. When you go to the temple, notice what you ask. Your asking is the barrier between you and God.

वे दो सीढ़ियां नहीं हैं तुम्हारे जीवन में, इसलिए हजार तरह की मांगें खड़ी हो गई हैं। अगर तुम परमात्मा से ही तृप्त हो सको तो समझना कि दो सीढ़ियों को तुम पार कर गए।

Those two lower steps are missing; hence a thousand cravings crowd in. If you can be fulfilled with God alone, know that you have crossed the first two steps.

इसलिए अपने मन में बहुत प्रसन्न मत होना। क्योंकि मैं यह देखता हूं कि पूरब के लोग बड़ी रुग्ण सांत्वना से भर गए हैं। वे अपने को संतोष दिलाते रहते हैं कि पश्चिम में तो बड़ा विषाद है, लोग दुखी हैं। देखो पश्चिम में कितने लोग आत्महत्या करते हैं, यहां कोई करता है? आत्मा भी तो होना चाहिए आत्महत्या करने के पहले; हत्या किसकी करोगे! पश्चिम में कितने लोग पागल हो जाते हैं; यहां कोई होता है? पागल होने के लिए बुद्धि भी तो चाहिए। जिनकी बुद्धि नहीं है, उनको कभी पागल होते देखा है? जो हो वही तो खो सकते हो। पश्चिम सोचता है, प्रगाढ़ता से सोचता है, इसलिए पागल हो जाता है। तुमने कभी सोचा है? तुम्हारा सोच-विचार क्या है? अखबार पढ़ने से ज्यादा तुम्हारा कोई सोच-विचार है? अखबार पढ़ कर तुम सोच रहे हो पागल हो जाओगे? तुमने किसी विचार को इतनी गहनता से समझने की कोशिश की है कि तुम्हारा सारा जीवन आंदोलित हो जाए, कि तुम कंप जाओ, कि तुम्हारी जमीन से जड़ें हिल जाएं, कि तुम्हारी बुनियाद गिर जाए? तुमने कभी कुछ नहीं सोचा है। तुमने क्या सोचा है? पागल कैसे हो जाओगे? और जिंदगी में तुमने पाया कुछ नहीं है अभी; आत्महत्या के करीब तुम आओगे कैसे? आत्महत्या के करीब तो वही आता है जिसने जीवन को सारा देख लिया और पाया कि व्यर्थ है; अब कुछ करने को नहीं दिखाई पड़ता, आत्महत्या कर लूं! मिटा दूं इस जीवन को!

 

इस घड़ी में ही दो रास्ते खुलते हैं--या तो आत्महत्या या आत्मक्रांति। अगर कोई द्वार न दिखे तो आदमी आत्महत्या कर लेता है। अगर कोई द्वार दिख जाए तो रूपांतरित हो जाता है। आत्महत्या की घड़ी को ही पूरब ने आत्मक्रांति में बदल लिया है। पश्चिम तैयार है अब पूरब की क्रांति के लिए। और पूरब तो अभी पश्चिम की क्रांति के लिए तैयार हो रहा है। पूरब के गुरु अब मार्क्स, एंजिल्स, स्टैलिन, लेनिन, माओत्से-तुंग। तुम बातें कितनी ही करो वेद की और उपनिषदों की, तुम्हारे गुरु माओ, महावीर नहीं। उनकी तो तुम सिर्फ पूजा करते हो! पश्चिम देख रहा है उपनिषद की तरफ, वेद की तरफ, गीता की तरफ। वह घड़ी आ गई है जहां शरीर और मन की यात्रा पूरी हो गई है। अभी हताशा है; जल्दी ही आनंद की वर्षा भी हो जाएगी। अभी उदासी है; अगर मार्ग मिल गया तो जितनी गहन उदासी है उतना ही हर्षोन्माद भी हो जाएगा। वह अनुपात हमेशा बराबर होता है।

 

तुम कितने उदास हो परमात्मा के बिना, इस पर ही निर्भर करेगा कि परमात्मा को पाकर तुम कितने आनंदित होओगे! अगर परमात्मा को बिना पाए तुम सिर्फ दो इंच उदास हो तो परमात्मा को पाकर दो इंच आनंद की वर्षा होगी, बस। अगर परमात्मा को बिना पाए तुम सौ इंच उदास हो तो परमात्मा को पाकर सौ इंच वर्षा हो जाएगी। अगर परमात्मा को बिना पाए तुम पांच सौ इंच उदास हो तो परमात्मा को पाकर तुम चेरापूंजी में हो जाओगे, पांच सौ इंच मेघ बरस जाएंगे। कितनी तुम्हारी उदासी है परमात्मा को बिना पाए उतना ही तुम्हारा आनंद होगा परमात्मा को पाकर। आनंद की मात्रा वही होगी जो उदासी की सघनता है। प्यास ही तो तय करेगी कि तृप्ति कितनी होगी! प्यासे ही नहीं थे, ऐसा ही कोकाकोला दिखाई पड़ गया, इसलिए प्यास पैदा हो गई; ऐसे भूल-चूक से आ गए किसी सदगुरु के पास। कोई मित्र जा रहा था और तुम खाली बैठे थे, तो कहा चलो, खाली बैठे क्या करते। कोई प्यास ही न थी। सु

 

न लीं बातें आनंद की, अमृत की, और एक झूठी प्यास पैदा हो गई। तुम्हें परमात्मा मिल भी जाए तो कोई तृप्ति न होगी। वस्तुतः तुम्हें मिल भी जाए तो तुम उसे पहचान भी न पाओगे। उसे पहचानने को बड़ी गहन प्यास चाहिए।

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं कि मुझे तुम कम पहचान पाओगे, पश्चिम के लोग ज्यादा। वहां बड़ी हताशा है। इसलिए तुम्हें कई दफे हैरानी होगी कि पश्चिम के लोग क्यों चले आते हैं! जब वे मेरे पास आते हैं तो उन्हें कोई द्वार दिखाई पड़ता है जो तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता। जब वे मेरे पास आते हैं तो उनके जीवन में कुछ नये का उदय होता है जो तुम्हारे जीवन में नहीं होता। तुम हताश ही नहीं हो। तुम उदास ही नहीं हो। और अगर तुम उदास भी हो तो उन चीजों के लिए हो जो चीजें पहली दो सीढ़ियों से संबंधित हैं।

अपने को सौभाग्यशाली मत समझ लेना; अपने को सौभाग्यशाली समझ लेना खतरनाक है। क्योंकि उसमें फिर अगर तुम लिप्त होकर बैठ गए तो तुम्हारी यात्रा अवरुद्ध हो जाएगी। और सांत्वना झूठी मत दे देना अपने को। और यह मत सोचना कि पश्चिम के लोग पूरब आ रहे हैं, तो हम पूरब के लोग बड़ी ऊंची अवस्था में हैं इसलिए आ रहे हैं। यह भी भ्रांति है तुम्हारी। कभी कोई एकाध आदमी उस अवस्था में होता है; कोई पूरा पूरब उस अवस्था में नहीं है। लेकिन हमारे मन में ऐसा होता है कि बुद्ध पूरब में पैदा हुए, महावीर पूरब में पैदा हुए और हम भी पूरब में पैदा हुए! तो जैसे कोई हमारी जाति बुद्ध और महावीर की है, जैसे हम उनके वंशज हैं।

बुद्ध का वंशज केवल वही हो सकता है जो बुद्धत्व को उपलब्ध हो। बुद्ध का वंशज भूगोल से तय नहीं होता, चेतना से तय होता है। तुम व्यर्थ अपनी प्रशंसा करके और व्यर्थ अपने अहंकार को आभूषणों से सजा कर तृप्त होकर मत बैठ जाना, क्योंकि वह तुम्हारी मौत हो सकती है। वे आभूषण जंजीरें सिद्ध होंगे, और वह झूठी सांत्वना कब्र बन जाएगी।

So do not think yourself fortunate; that is dangerous. Then you will lounge in complacency and your journey will be blocked. Don’t give yourself false consolation. And don’t think, “Westerners are coming East; we must be in a high state, that’s why they are coming.” Another illusion. At any time there may be one or two in such a state, but the whole East is not. In our minds we think, “Buddha was born in the East, Mahavira in the East—and we too were born in the East! It must be our lineage.” The Buddha’s lineage is decided not by geography but by consciousness. Only one who attains Buddhahood is his descendant. Do not decorate your ego with false ornaments and sit satisfied—that could be your death. Those ornaments become chains; that false consolation, a grave.

जागो! मुझे पता है कि तुम्हारी दो सीढ़ियां टूटी हुई हैं। इसलिए तुम्हें बहुत बुद्धिमत्ता की जरूरत है, बहुत होश की जरूरत है। और इसलिए मैं ऐसी विधियां तुम्हारे लिए दे रहा हूं जो छलांग लगाने की हैं और सीढ़ियां चढ़ने की नहीं हैं। क्योंकि सीढ़ियां टूटी हुई हैं, उनको बनाने अगर बैठा जाए तो वे कब बनेंगी, कुछ पता नहीं है। लेकिन जब सीढ़ी टूटी होती है तो आदमी दो सीढ़ियां इकट्ठी भी छलांग लगा कर चढ़ जाता है। तुम छलांग लगाओगे तो ही पहुंच पाओगे। पश्चिम को छलांग लगाने की जरूरत नहीं है, वह दूसरी सीढ़ी पर खड़ा है; तीसरी सीढ़ी मिल भर जाए, वह पैर रख देगा। लेकिन पूरब को तो छलांग लगानी पड़ेगी; दो सीढ़ियां चूक गई हैं। और चूकने का कारण है। उसको भी तुम समझ लो। उसका गणित है। अकारण कुछ भी नहीं होता।

Awaken! I know your first two steps are broken. You will need great intelligence, great awareness. That is why I give you methods of leaping rather than climbing—because the steps are broken. Who knows when they will be rebuilt? When steps are missing, one can jump two at a time. Only by leaping will you reach. The West does not need to leap; it stands on the second step—if the third appears, it will place its foot. But the East must leap; two steps have been missed. And there is a reason—there is a mathematics to it; nothing happens without cause.

जब भी कोई मुल्क समृद्ध होता है तब उस मुल्क को पता चलता है, समृद्धि बेकार है। जैसे ही मुल्क को पता चलता है समृद्धि बेकार है, वह आत्मा की खोज में लग जाता है, परमात्मा की खोज में लग जाता है, वह मोक्ष की यात्रा पर निकल जाता है। और जीवन की दो सीढ़ियों की तरफ नकार का भाव पैदा हो जाता है--बेकार है। उन दो सीढ़ियों की साज-सम्हाल बंद हो जाती है। उनकी कोई फिक्र नहीं लेता। उनकी निंदा शुरू हो जाती है। समाज धीरे-धीरे-धीरे-धीरे पदार्थ, शरीर के विरोध में हो जाता है। और जिसके तुम विरोध में हो वह सीढ़ी टूट जाती है। और जब सीढ़ी टूट जाती है तब ऐसी अड़चन आ जाती है जिसमें हम हैं।

Whenever a country becomes prosperous, it discovers prosperity is useless. As soon as that is seen, it turns to the search for the soul, for God, and moves toward liberation. Then a negation toward the first two steps sets in—“they’re useless.” Their maintenance stops; nobody cares; they begin to be condemned. Slowly the society becomes anti-matter, anti-body. And what you oppose—its step breaks. When it breaks, the predicament we face arises.

जब कोई समाज गरीब होता है तब धन में मूल्य मालूम होता है, तब वह धन के पीछे पड़ जाता है। जब वह धन के पीछे पड़ जाता है तब धर्म की उपेक्षा हो जाती है। जब धन इकट्ठा कर लेता है तब उसे पता चलता है कि यह तो बेकार है। तब धन की आकांक्षा शुरू होती है।

ऐसा एक वर्तुल है। गरीब समाज धन में उत्सुक होता है; धन पाकर पाता है कि यह तो बेकार की मेहनत हुई, तब वह धर्म में उत्सुक होता है। जब धर्म में उत्सुक होता है तो धन की उपेक्षा हो जाती है। जब धन की उपेक्षा हो जाती है तो धीरे-धीरे समाज फिर गरीब हो जाता है। ऐसा चक्र की तरह सारी बात घूमती जाती है।

When a society is poor, wealth has value; it chases wealth. In chasing wealth it neglects religion. When it gathers wealth, it finds it useless, then it turns to religion. Then it neglects wealth, and slowly grows poor again. Like a wheel, the whole thing turns.

पूरब अमीर था, बहुत अमीर था। लोग कहते थे, सोने की चिड़िया है। वह था। उस सोने की चिड़िया के दिनों में उसने पाया कि सब सोना व्यर्थ है; सोने की चिड़िया होने में कोई सार नहीं। वह दूध और दही की नदियां सब व्यर्थ हैं। इस संसार में सब असार है। यह सब माया है, सपना है--ऐसा पाया। और यह पाना सच है। जब ऐसा पाया कि यह सब सपना है, तो सपने की कौन फिक्र करता है? कौन साज-सम्हाल रखता है? उपेक्षा हो गई। जब उपेक्षा हो गई तो पूरब धीरे-धीरे-धीरे-धीरे गरीब हो गया। अब जब गरीब हो गया तो सीढ़ियां टूट गईं; अब धर्म से कोई संबंध न रहा। अब उत्सुकता है--कैसे धन वापस मिले? कैसे शरीर वापस मिले? कैसे मन के सुख वापस मिलें?

The East was rich—very rich. People called it a golden bird—and it was. In those days of the golden bird, it discovered that all that gold is futile; there is no essence in being a golden bird. Rivers of milk and curds are worthless. All this world is insubstantial—maya, a dream. And that finding is true. When it found all this a dream, who maintains a dream? Neglect set in. With neglect, the East slowly grew poor. Now poor, the steps are broken; religion is no longer connected. The current eagerness is: how to regain wealth? How to regain the body? How to regain the pleasures of mind?

अब पश्चिम अमीर है। पश्चिम गरीब था जब पूरब अमीर था। करीब-करीब ऐसा है कि जैसा सूरज जब पूरब में होता है तो पश्चिम में रात होती है; जब पश्चिम में सूरज होता है तो पूरब में रात हो जाती है। जो बाहर के सूरज के संबंध में सच है वही भीतर के सूरज के संबंध में भी सच है। जब पूरब में प्रकाश था तो पश्चिम अंधकार में था; गहन रात थी वहां। लोग भयंकर गरीबी में थे। धर्म की कोई बात ही न थी; कोई पूछने का सवाल ही न था।

फिर अब पश्चिम में सूरज उग रहा है। पूरब में गहन अंधेरी रात है। सारा पूरब धीरे-धीरे कम्युनिज्म की अमावस में दबा जा रहा है। कम्युनिज्म का अर्थ होता है: धन महत्वपूर्ण है, धर्म नहीं। कम्युनिज्म का अर्थ होता है: पदार्थ महत्वपूर्ण है, परमात्मा नहीं। कम्युनिज्म का अर्थ होता है: यही संसार सब कुछ है, और कोई संसार नहीं। कम्युनिज्म का अर्थ होता है: सपना ही सत्य है, और कोई सत्य नहीं। इसको सम्हाल लो, सब सम्हल जाएगा। पूरब कम्युनिस्ट होता जा रहा है। सब तरफ पूरब की पुरानी व्यवस्था टूटती जाती है। इसे बचाना मुश्किल है। पश्चिम धीरे-धीरे धार्मिक होता जा रहा है। पूरब का जवान कम्युनिस्ट होता है। और अगर पूरब में कोई जवान कम्युनिस्ट न हो तो लोगों को शक होता है कि यह आदमी जवान ही कैसा! समाजवादी, साम्यवादी, नाम कुछ भी हों, लेकिन पूरब का जवान आदमी कम्युनिस्ट होता है।

Now the West is rich. When the East was rich, the West was poor. It’s like the outer sun—when it is in the East, the West is night; when in the West, the East is night. What is true of the outer sun is true of the inner sun. When the East had light, the West was in darkness—horrendous poverty, no talk of religion. Now the sun is rising in the West; in the East there is a dark night. The whole East is being pressed under the new-moon of communism—whose meaning is: matter is important, not God; this world is all, there is no other; the dream is the truth—care for it and all will be well. The East is becoming communist; the old structures are breaking. It is hard to save them. The West is slowly becoming religious. In the East, a young man is a communist; if he isn’t, people doubt if he is truly young. Socialist, communist—by whatever name, the young man in the East is communist.

पश्चिम में जवान आदमी हिप्पी हो गया है। हिप्पी का अर्थ समझते हैं? हिप्पी का अर्थ है कि इस संसार में कुछ सार नहीं। कपड़े-लत्ते कैसे ही हुए, तो चल जाएगा। नहाए, न नहाए, तो चल जाएगा। पैसे पास हुए, न हुए, तो चल जाएगा। न बड़े मकान की जरूरत है, न बड़ी कार की जरूरत है। पैदल चल लिए, तो चल जाएगा; राह में चलते ट्रक वाले से प्रार्थना कर ली, उसने बिठा लिया, तो चल जाएगा। पश्चिम में अमीर से अमीर घरों के लड़के और लड़कियां हिप्पी हो गए हैं। हिप्पी पश्चिम का संस्करण है संन्यास का। वह पश्चिमी ढंग है संन्यासी होने का।

In the West the young have become hippies. Do you know what “hippie” means? It means: there is no essence in this world. Clothes—whatever; bathe or not—whatever; money or no money—whatever. No need for big houses or big cars. Walk on foot; hitch a ride on a passing truck—whatever. Sons and daughters of the richest families are hippies. Hippie is the Western version of sannyas—the Western way to be a renunciate.

बुद्ध ने हजारों लोगों को संन्यासी कर दिया था। संन्यास का अर्थ ही था: इस जिंदगी की हम चिंता नहीं करते, उपेक्षा करते हैं। एक बार भोजन मिल गया तो ठीक है, न मिला तो भूखे सो जाएंगे।

Buddha turned thousands into sannyasins. Sannyas meant: we do not care for this life; we will neglect it. If there’s food, fine; if not, we will sleep hungry.

पश्चिम का जवान आदमी तो समाज के बाहर हट रहा है; एक तरह के संन्यास का जन्म हो रहा है। और पूरब का जवान आदमी संसार में प्रवेश कर रहा है। सूरज पश्चिम में उग रहा है, पूरब में डूब रहा है। और यह स्वाभाविक है। लेकिन अगर समझ हो तो अंधेरी रात में भी तुम परिपूर्ण प्रकाशित हो सकते हो, और नासमझी हो तो सूरज उगा हो तो भी आंख बंद करके अंधेरे में बैठ सकते हो।

Western youth are withdrawing from society—a kind of sannyas is being born. And Eastern youth are entering the world. The sun rises in the West and sets in the East—and that is natural. But if there is understanding, even in the darkest night you can be fully illuminated; and with foolishness, you can sit in darkness even when the sun is out.

इसलिए इससे कुछ बहुत परेशान मत हो जाना। जिसको समझ है, वह भीतर का दीया जला लेता है और बाहर के सूरज की चिंता छोड़ देता है। और जो नासमझ है, वह सूरज भी उगा रहता है तो आंख बंद करके खड़ा रहता है।

So don’t be overly troubled. One who has understanding lights the inner lamp and leaves the outer sun to itself. The foolish one, even with the sun risen, keeps his eyes shut.

दूसरा प्रश्न: ओशो, आपने कहा कि हिंसा से अहिंसा नहीं आ सकती, लेकिन कृष्ण और मोहम्मद ने तो युद्ध के विराट हिंसा-कार्य में सक्रिय भाग लिया। वे युद्ध से किस ढंग की अहिंसावी शांति लाना चाहते थे?
Second question: Osho, you said nonviolence cannot arise from violence, yet Krishna and Muhammad took active part in the vast enterprise of war. What kind of nonviolent peace did they hope to bring through war?

हिंसा से शांति नहीं आ सकती, यह कृष्ण भी जानते हैं और मोहम्मद भी। और आई भी नहीं। महाभारत के बाद कौन सी शांति आई भारत में? युद्ध तो हुआ; शांति कौन सी आई? मुल्क अशांत रहा। हिंसा मिट नहीं गई; हिंसा जारी रही। मोहम्मद के युद्धों के बाद कौन सी शांति आ गई है मुसलमानों में? वस्तुतः वे और अशांत हो गए। मोहम्मद की तलवार उनके लिए बहाना बन गई तलवार चलाने का। मोहम्मद का युद्ध उनको हर युद्ध को करने के लिए तर्क बन गया। मुसलमान अशांत रहे हैं, युद्धखोर रहे हैं। कृष्ण भी हार गए, मोहम्मद भी हार गए; हिंसा से अहिंसा आ ही नहीं सकती।

Peace cannot come from violence—Krishna knew it, Muhammad knew it. And it didn’t come either. After the Mahabharata, what peace descended on India? The war was fought; what peace followed? The land remained disturbed. Violence did not end; it continued. After Muhammad’s battles, what final peace came among Muslims? In fact, many became even more agitated. Muhammad’s sword became an excuse for some to wield the sword; his wars became a logic to justify later wars. The community remained turbulent, often war-prone. Krishna failed in that sense, Muhammad failed too: nonviolence simply does not arise from violence.

लेकिन तब तुम पूछोगे, फिर कृष्ण को, मोहम्मद को क्या यह दिखाई नहीं पड़ा?

You will ask: then did Krishna and Muhammad not see this?

यह भलीभांति दिखाई पड़ा; लेकिन इसके अतिरिक्त कोई उपाय न था। यह मजबूरी थी। यह था कम से कम बुराई को चुनना। इसे तुम थोड़ा समझ लेना।

They saw it clearly; but there was no other way. It was compulsion—choosing the lesser evil. Understand this carefully.

सवाल यह नहीं था कृष्ण के सामने कि युद्ध से अहिंसा आएगी कि नहीं; वह तो उन्हें भी साफ है कि युद्ध से कहीं अहिंसा आती है! हिंसा से कैसे अहिंसा का जन्म हो सकता है? और घृणा से कैसे प्रेम पैदा होगा? और शत्रु बनाने से कैसे कोई मित्र हो जाएगा? पागलपन है। मारने से कहीं कोई जीता है? आग लगाने से कहीं वृक्षों में फूल खिलेंगे? और कांटे बोने से क्या तुम सोचते हो कि फूलों की शय्या बन जाएगी? यह तो कृष्ण को भी पता है। कोई कृष्ण नासमझ नहीं हैं। कृष्ण से समझदार आदमी खोजना मुश्किल है। कृष्ण को भलीभांति पता है कि युद्ध से कोई शांति नहीं होगी; हिंसा से कोई अहिंसा नहीं आएगी।

Krishna’s question was not whether nonviolence would come out of war; even he knew it wouldn’t. How can nonviolence be born of violence? How can love arise from hatred? How will an enemy become a friend by making him your foe? Madness! Does anyone ever come alive by killing? Will flowers bloom on trees if you set them on fire? If you sow thorns, will you get a bed of roses? Krishna knew this. No one is more discerning than Krishna. He knew well: war would not bring peace; violence would not bring nonviolence.

लेकिन यह सवाल ही नहीं है कृष्ण के सामने; सवाल ही दूसरा था। सवाल था दो तरह की हिंसाओं के बीच चुनने का; अहिंसा और हिंसा के बीच चुनाव का सवाल ही नहीं था। युद्ध खड़ा था सामने। या तो कौरवों की हिंसा जीतेगी या पांडवों की हिंसा जीतेगी, चुनाव था दो हिंसाओं के बीच में। अगर कृष्ण के सामने अहिंसा और हिंसा का चुनाव होता तो स्वभावतः वे अहिंसा चुनते। लेकिन वह चुनाव न था। चुनाव था: ये दो तरह की हिंसाएं आमने-सामने खड़ी थीं युद्ध में; इसमें जो सबसे कम बुरा था, उसे चुनने के अतिरिक्त कोई मार्ग न था। पांडव कौरवों से कम बुरे थे, बस इतनी ही बात है। और अगर पांडव हारते हैं तो कौरव जीतेंगे, वह बहुत भयंकर हिंसा जीतेगी। अगर कौरव जीतते हैं तो हिंसा पूरी तरह जीतती है। अगर पांडव जीतते हैं तो हिंसा आधी तरह जीतती है।

But that was not the question before him. The question was to choose between two violences; it was not a choice between nonviolence and violence. War stood there. Either the Kauravas’ violence would prevail, or the Pandavas’—the choice was between two kinds of violence. Had the choice been between violence and nonviolence, naturally he would have chosen nonviolence. But that choice did not exist. Two kinds of violence faced each other; there was no way but to choose the lesser evil. The Pandavas were less harmful than the Kauravas—just that much. If the Pandavas lost, the Kauravas would win—and a terrible violence would triumph. If the Kauravas won, violence would win completely; if the Pandavas won, violence would win only halfway.

यही तो पूरे गीता का राज है। वह राज यह है कि दुर्योधन ने तो नहीं पूछा कि मैं युद्ध करूं या न करूं; दुर्योधन के मन में तो सवाल भी न उठा। दुर्योधन के सामने सवाल तो वही था जो अर्जुन के सामने था। मित्र-परिजन खड़े थे, अपने ही सगे-संबंधी खड़े थे--उस तरफ भी, इस तरफ भी। परिवार का ही गृहयुद्ध था। सब बंट गए थे। इस तरफ भाई खड़ा था, दूसरा भाई उस तरफ खड़ा था। कृष्ण एक तरफ खड़े थे, उनकी युद्ध की सेना दूसरी तरफ खड़ी थी। अपनी ही सेना से लड़ रहे थे। गृहयुद्ध था। ठीक-ठीक गृहयुद्ध था। लेकिन दुर्योधन को सवाल भी न उठा। अर्जुन को सवाल उठा। इसलिए अर्जुन कम हिंसक है इसलिए सवाल उठा।

This is the secret of the Gita. Duryodhana never asked, “Should I fight or not?” The question did not even arise in him. And the scene was the same for him as for Arjuna: friends and relatives on both sides; a family civil war. Brothers on this side and on that; Krishna on one side and his army on the other. One was fighting his own army. A civil war—precisely that. Yet Duryodhana felt no doubt. Arjuna did—because Arjuna was less violent, hence he questioned.

और अर्जुन ने पूछा कि इससे तो अच्छा है मैं छोड़ कर चला जाऊं। अपनों को ही मार कर क्या पा लूंगा? और अगर इन सबको मार कर राज्य मिल भी गया तो उस राज्य का भी क्या मूल्य है? इतने खून के बाद इस खून से सने राज्य को पाकर मेरा मन तो सदा पीड़ा ही पाता रहेगा। वह कोई सुख की अवस्था न होगी; वह तो एक दुखस्वप्न हो जाएगा। ये सब अपने ही हाथ से काटे गए लोगों के चेहरे मुझे याद आते रहेंगे। न मैं ठीक से भोजन कर सकूंगा, न रात सो सकूंगा। इससे तो बेहतर है मैं भाग जाऊं, युद्ध से पलायन कर जाऊं। सिर्फ जीतने की आकांक्षा से इतना बड़ा रक्तपात मुझसे नहीं होता। अर्जुन ने कहा कि मेरे गात शिथिल हुए जाते हैं; मेरा गांडीव मेरे हाथ से छूटा जाता है; मेरे हाथ कंप रहे हैं। इससे खबर दी अर्जुन ने कि यह आदमी कम हिंसक है।

Arjuna said, “Better I leave and go. What will I gain by killing my own? Even if I win the kingdom by killing them, what value would such a kingdom have? My mind would ache forever on a throne wet with blood. It would be a nightmare of sorrow. The faces of those I hewed down with my own hands would haunt me. I would neither eat in peace nor sleep at night. Better I flee; let me renounce this battle. For mere victory I cannot sanction such slaughter. My limbs grow weak; the Gandiva slips from my hands; my hands tremble.” In this he revealed himself: he was the less violent one.

दुर्योधन को तो कोई सवाल ही न उठा। वह असंदिग्ध रूप से हिंसक है। अर्जुन की हिंसा में कम से कम विचार है, बोध है, होश है। यह छोड़ने को राजी है। यह धन को, राज्य को त्याग देना चाहता है। इसके भीतर एक समझ है। इसीलिए तो कृष्ण ने इतनी मेहनत करके इसे राजी किया कि तू लड़!

Duryodhana never had such a question; he was unambiguously violent. Arjuna’s violence, at least, had thought, awareness, wakefulness in it. He was willing to renounce wealth, kingdom. He had understanding. That is why Krishna labored so much to persuade him to fight.

अब सारा गणित इतना है कि कृष्ण को दिखाई पड़ा साफ-साफ कि अर्जुन का लड़ना, अर्जुन का जीतना, कम बुरे लोगों के हाथ में सत्ता जाएगी। तो जहां दो बुराइयों में चुनना हो वहां कम बुराई को ही चुनना उचित है।

The arithmetic is simple: Krishna saw clearly that if Arjuna fought and won, power would go to those who were the lesser evil. When the choice lies between two evils, it is right to choose the lesser.

इस संसार में भलाई और बुराई के बीच तो चुनाव बहुत मुश्किल से खड़ा होता है; यहां तो चुनाव हमेशा कम बुराई और ज्यादा बुराई के बीच खड़ा होता है। यह तो ऐसे ही है कि जैसे तुम डाक्टर के पास जाओ और डाक्टर तुमसे कहे कि यह पैर इतना खराब है कि इसे काट डालो; अगर न काटोगे तो दोनों पैर खराब हो जाएंगे। क्या करोगे? डाक्टर के पास जाते हो, वह कहता है, यह एक दांत सड़ गया है, इसे अलग कर दो; अगर इसे अलग न किया तो बाकी दांत भी सड़ जाएंगे। क्या करोगे? कोई दांत निकालना सुखद तो नहीं है। एक पैर काटना कोई सुखद तो नहीं है। और डाक्टर कोई पैर काटने का हिमायती तो नहीं है कि वह कहता है सब लोग एक पैर काट डालो। न; वह यह कह रहा है कि इस स्थिति में अगर पैर न काटा गया तो दूसरा पैर भी काटना पड़ेगा। तो विकल्प दो हैं, या तो दोनों पैर कटेंगे या एक कटेगा। तो बेहतर है एक काट डालो। अब कोई विकल्प और है नहीं। विकल्प अगर यह हो कि दोनों पैर बचते हों तो डाक्टर भी नहीं कहेगा कि एक पैर काट डालो; वह कहेगा, कोई सवाल ही नहीं है। अगर सब दांत बचते हों तो डाक्टर भी कहेगा कि इलाज कर लो, दांत बचा लो।

In this world, the choice between good and evil arises very rarely; the choice is almost always between the lesser evil and the greater evil. It is like going to a doctor and he says, “This leg is so diseased we must amputate it; if we don’t, both legs will be lost.” What will you do? Or he says, “One tooth is rotten; remove it, or the rest will decay.” No one enjoys tooth extraction. No one takes pleasure in losing a leg. The doctor is not a partisan of amputation; he does not say, “Everyone should have a leg cut off.” No—he says, “In this situation, if we don’t remove it, the other will be lost too.” The options are: lose both legs, or lose one. Better to lose one. If there were a way to save both, the doctor would never recommend amputation. If all the teeth could be saved, he would say, “Treat them; keep them.”

कृष्ण ने सब तरह की कोशिश कर ली थी कि युद्ध टल जाए। सब तरह की कोशिश पांडवों ने कर ली थी कि युद्ध टल जाए। लेकिन वह संभव नहीं था। दूसरी तरफ बड़ा युद्धखोर आदमी था। हिंसा उसकी आंखों में थी। वह बिलकुल विक्षिप्त था। ऐसी अवस्था में यही एक उपाय था कि या तो संसार को दुर्योधन के हाथों में छोड़ दिया जाए; ये पांचों पांडव संन्यासी हो जाएं, हिमालय चले जाएं--जिसकी उनकी तैयारी थी; वे छोड़ देना चाहते थे। और इसलिए एक बड़ी बेबूझ घटना घटती है कि कृष्ण को युद्ध के लिए उन्हें तैयार करना पड़ता है। क्योंकि कृष्ण को लगता है कि अगर युद्ध ही होना है तो भले आदमी जीतें, जिनका युद्ध पर भरोसा नहीं है। अगर युद्ध ही होना है तो वे लोग जीतें जो छोड़ने को तैयार थे। अगर युद्ध ही होना है तो अर्जुन जीते, दुर्योधन न जीते।

Krishna tried every way to avert war. The Pandavas did too. But it proved impossible. On the other side stood a thoroughly war-loving man. Violence burned in his eyes; he was deranged. In such a case, either the world would be left in Duryodhana’s hands while the five Pandavas became monks and went to the Himalayas—which they were ready for; they were prepared to give it up. Hence the strange event: Krishna had to prepare them to fight. For he felt: if war must be, let the decent win—those who do not trust war. If war must be, let those win who were ready to renounce. If war must be, let Arjuna win, not Duryodhana.

दो बुराइयों में कम बुराई को चुनने के अतिरिक्त कोई मार्ग नहीं है।

There was no way except to choose the lesser evil.

वही अवस्था मोहम्मद की भी थी। वे जिनसे भी लड़े हैं, उसका कारण कुल इतना था कि जिन लोगों के बीच वे थे, वे लड़ाई के अतिरिक्त दूसरी कोई भाषा ही नहीं समझते थे। कोई उपाय ही न था। जब तुम संसार में खड़े होते हो तो संसार में जो विकल्प होते हैं उन्हीं में से तो चुनोगे। मोहम्मद जिन खूंखार लोगों के बीच में थे, वे सिर्फ तलवार की भाषा समझते थे। और अगर मोहम्मद लड़ने को राजी नहीं हैं तो जितने लोग मोहम्मद के पास ध्यान में, प्रार्थना में, धर्म में उत्सुक हुए थे, वे सब काट डाले जाएंगे। तो उपाय एक ही था--या तो धार्मिक लोग कट जाएं, अधार्मिक लोग जीत जाएं। या फिर धार्मिक लोग लड़ें।

The same was true for Muhammad. Whomever he fought, the reason was simply that the people around him understood no other language than battle. There was no alternative. When you stand in the world, you must choose among the options the world permits. The tribes among whom Muhammad lived understood only the language of the sword. If Muhammad had refused to fight, then those who had gathered around him in meditation, prayer, and religion would have been massacred. The choice was stark: either the seekers be slaughtered and the irreligious prevail, or the seekers defend themselves.

यद्यपि लड़ने से कोई शांति नहीं आती, न कहीं हिंसा से अहिंसा आती है। लेकिन अच्छे आदमी की हिंसा से थोड़ी अच्छी हिंसा आती है, बुरे आदमी की हिंसा से बुरी हिंसा आती है। और अगर बुरी हिंसा, अच्छी हिंसा में चुनना हो तो अच्छी हिंसा ही बेहतर है।

Granted, fighting never brings peace; violence never yields nonviolence. But the violence of a good person is at least a better kind of violence, and the violence of a bad person is worse. If the choice lies between worse violence and better violence, better violence is preferable.

इसे खयाल में रखोगे तो दुविधा न पड़ेगी। कोई कृष्ण में और महावीर में भेद नहीं है; परिस्थिति में भेद है। और इसलिए कृष्ण और महावीर को मानने वाले व्यर्थ का विवाद करते रहे हैं। परिस्थिति दोनों की भिन्न है। महावीर कह रहे हैं कि मांस मत खाओ, क्योंकि मांस खाना या न खाना दो विकल्प हैं। महावीर कह रहे हैं, देख कर चलो, क्योंकि चींटी व्यर्थ दबा कर मर जाए पैर के नीचे; बचाई जा सकती है तो क्यों मारते हो?

Keep this in mind and your dilemma will vanish. There is no difference between Krishna and Mahavira; the difference lies in circumstance. Yet the followers of Krishna and Mahavira have quarreled needlessly. Their situations were different. Mahavira says, “Do not eat meat,” because there the options are genuinely two. He says, “Walk with awareness, lest an ant be crushed underfoot needlessly; if it can be protected, why kill?”

महावीर ने जो परिस्थिति चुनी है मनुष्य के लिए वह साधक की है। वे संन्यासी से बात कर रहे हैं। अगर महावीर खड़े होते कृष्ण की जगह तो जो सलाह कृष्ण ने दी है, मैं कहता हूं कि वही सलाह महावीर ने दी होती। क्योंकि कोई और उपाय न था; वह परिस्थिति साफ थी। लेकिन महावीर वहां नहीं थे; महावीर की परिस्थिति और थी। महावीर किसी युद्ध के मैदान पर नहीं खड़े थे। महावीर संन्यस्त हैं, उन्होंने संसार छोड़ दिया है। वे जो सलाह दे रहे हैं वह संन्यासी को दे रहे हैं। वे उससे कह रहे हैं कि तू अहिंसा की तरफ बढ़ और हिंसा को छोड़, क्योंकि हिंसा से हिंसा ही पैदा होती है। लेकिन महावीर क्या करते कृष्ण की स्थिति में? या तो वे कह देते मैं सलाह नहीं देता, जो कि उचित न होता; और या वे वही सलाह देते जो कृष्ण ने दी है।

Mahavira addressed the seeker, the renunciate. Had Mahavira stood where Krishna stood, I say he would have given the very counsel Krishna gave—because there was no other way; the situation was clear. But Mahavira was not there; his circumstance was different. He was not on a battlefield; he had renounced the world and spoke to renunciates: move toward nonviolence and drop violence, for violence only breeds violence. What would Mahavira do in Krishna’s position? Either refuse to advise—which would be improper—or give the same advice Krishna gave.

कई बार मैंने इस बात को सोचा है कि अगर परिस्थिति वही हो और ज्ञानी बदल दिया जाए तो क्या ज्ञानी दूसरी सलाह दे सकेगा? और मैंने बहुत सोच कर यही पाया है कि असंभव है! ज्ञानी वही सलाह देगा, क्योंकि कोई उपाय ही नहीं है। अगर महावीर होते अरब में और हिंदुस्तान में नहीं--क्योंकि हिंदुस्तान की हवा और, हिंदुस्तान की बात और। हजारों-हजारों साल की अहिंसा का शिक्षण है इस मुल्क के पास। ठीक वेदों से लेकर, और महावीर चौबीसवें तीर्थंकर हैं, उनके पहले तेईस महान विराट पुरुषों ने अहिंसा के फूल बिछाए हैं; एक धारा है; पीछे से आता एक महान प्रवाह है! उस प्रवाह के कारण पूरे मुल्क में अहिंसा की भाषा को समझने की क्षमता है। तो महावीर यह बात कह सके। मोहम्मद के पीछे कोई प्रवाह नहीं है। मोहम्मद पहले हैं; महावीर आखिरी हैं। एक बड़ी धारा के महावीर आखिरी पुरुष हैं। और मोहम्मद एक बड़ी धारा के पहले पुरुष हैं। बड़ा फर्क है। फिर अरब, जहां सिवाय जंगली, खूंखार लोगों के और कोई भी नहीं; जिनके पास न कोई संस्कृति है, न कोई सभ्यता है; जिनके पास कोई अतीत नहीं है; जिनकी अतीत में कोई जड़ें नहीं हैं; जिनके पीछे कोई इतिहास नहीं है; जो बिलकुल असंस्कृत हैं। इन आदमियों से अगर तुम अहिंसा की बात करते तो तुम ही मूढ़ सिद्ध होते। क्योंकि इनसे बात ही नहीं की जा सकती; अहिंसा का कोई अर्थ ही नहीं होता। हिंसा एकमात्र बात थी जिसे वे समझ सकते थे।

I have often pondered: if the situation is the same and the sage is changed, will a different counsel emerge? Thinking it through, I find it impossible. The wise will give the same counsel, because there is no other way. If Mahavira had been in Arabia and not in India—India with a different climate, a different discourse; a land with millennia of teaching on nonviolence, from the Vedas onward; Mahavira the twenty-fourth Tirthankara, preceded by twenty-three great ones who carpeted the path with blossoms of nonviolence; a mighty current flowing from behind—then the whole land had the capacity to understand the language of nonviolence, and Mahavira could say what he said. Muhammad did not have such a current behind him; he was the first of a great stream, whereas Mahavira was the last of one. That makes a great difference. Arabia then was largely composed of fierce tribal peoples, with little shared civilizational legacy or institutions to lean on. Had you spoken of nonviolence there, you would have been the one proved naive—because there was no way to converse; the word would carry no meaning. Violence was the only language they could understand.

तो मोहम्मद ने उन्हें समझाने की चेष्टा स्वभावतः उन्हीं की भाषा में की, और कोई उपाय नहीं था। तो मोहम्मद ने भी तलवार उठाई। लेकिन तलवार पर मोहम्मद ने लिख रखा था: शांति मेरा संदेश है। यह तलवार की भाषा से शांति समझाने का उपाय है। कोई और रास्ता नहीं था। तो तलवार पर लिखना पड़ा है बेचारे मोहम्मद को अपना संदेश कि शांति मेरा संदेश है। इसलाम शब्द का अर्थ होता है शांति। शांति भी समझानी पड़ी तो तलवार से। क्योंकि जो समझने वाले थे उन पर सब निर्भर करता है।

आखिर जब मैं तुम्हें समझाता हूं तो तुम्हारी ही भाषा में बोलना पड़ेगा, और तो कोई उपाय नहीं है। या मैं अपनी भाषा बोलता रहूं, जिस भाषा को तुम समझते ही नहीं, तो मैं पागल हूं। महावीर अगर मोहम्मद की जगह होते, वही तलवार महावीर के हाथ में होती और वही संदेश होता कि शांति मेरा संदेश है। और मोहम्मद अगर भारत में पैदा होते महावीर के समय में, तो वे चौबीसवें तीर्थंकर हो जाते। कोई बचने का उपाय न था।

So Muhammad tried to explain in their own language; there was no other way. He too took up the sword—but on his sword he inscribed: “Peace is my message.” It was the attempt to explain peace through the language of the sword. There was no other route. The very word “Islam” means peace. Even peace had to be explained through the sword—because everything depended on those who could understand. When I explain to you, I must speak your language; otherwise I’m the madman, babbling in a tongue you do not know. If Mahavira had stood where Muhammad stood, that same sword would have been in his hand, with the same engraving: “Peace is my message.” And had Muhammad been born in India in Mahavira’s time, he would have become the twenty-fourth Tirthankara. There was no escaping it.

लेकिन परिस्थिति बदल जाती है रोज। और परिस्थिति तय करती है कि क्या कहा जाए, क्या न कहा जाए; कहां तक लोग बढ़ सकेंगे, कहां तक लोग जा सकेंगे; कितने दूर तक लोगों की चेतना को खींचा जा सकता है। कहीं ऐसा तो न होगा कि जो हम कहें, वह लोगों को असंभव मालूम पड़े, इसलिए वे उसकी बात ही छोड़ दें।

Circumstances change from day to day, and they determine what can and cannot be said; how far people can be taken; how far their consciousness can be drawn out. We must also ensure we don’t demand the impossible so people drop the matter altogether.

ऐसा समझो कि अगर मैं तुम्हें कोई बात बताऊं, वह इतनी दूर मालूम पड़े कि जैसे एवरेस्ट का शिखर हो, तो तुम बात ही छोड़ दो, तुम कहो कि यह अपने से होने वाला नहीं है; अपनी जिंदगी ठीक, और अपन ठीक। लेकिन मैं तुम्हें एक छोटी सी पहाड़ी बताऊं जिसको तुम चढ़ सकते हो, फिर तुम्हें और बड़ी पहाड़ी बताऊं; क्योंकि छोटी पहाड़ी पर चढ़ने के बाद तुम्हारा साहस बढ़ जाएगा, स्वयं में आस्था बढ़ जाएगी; फिर और बड़ी पहाड़ी बताऊं। एक दिन जब तुम्हें रस पकड़ जाए पहाड़ों को चढ़ने का, तब मुझे बताना भी न पड़ेगा, तुम खुद ही पूछने लगोगे कि अब आखिरी बता दें! बार-बार चढ़ने-उतरने का क्या सार; अब उसको ही चढ़ लें जिसके बाद चढ़ने को फिर कुछ बचता नहीं है।

Suppose I set you a task so distant it looks like the Everest summit; you might drop it, saying, “Not for me; let me just live my ordinary life.” But if I first show you a small hill you can climb, and then a higher one, your courage will grow, your trust in yourself will deepen. Later I’ll point you to a higher peak. One day, once you’ve acquired a taste for climbing, you will yourself ask, “Now show me the last one. Why go up and down endlessly? Let me climb the one after which nothing remains to be climbed.”

तुम्हें देख कर बोलना पड़ता है: तुम्हारी समझ कहां तक खींची जा सकती है? कहीं ऐसा तो न होगा कि बात बिलकुल तुम्हारे सिर पर से निकल जाएगी।

One must speak watching you—how far your understanding can be stretched, lest the words pass entirely over your head.

और निश्चित ही अर्जुन भला आदमी था, अत्यंत भला था। अन्यथा कभी युद्ध के मैदान में किसी को इतना होश आता है कि सोचे? क्रोध से, ज्वर से भरा हुआ जब दुश्मन सामने खड़ा हो, तुम्हें भी खयाल आता है कभी? जब दूसरा तुम्हें गाली दे रहा हो और शंख बजा दिए हों युद्ध के, तब तुम्हें यह खयाल आता है कि मारूं, न मारूं? मारना उचित होगा कि न मारना? खयाल की बात कहां, तुम्हें होश ही नहीं रह जाता। युद्ध के क्षण में होश की बात करनी, युद्ध के क्षण में इस तरह बोलना जैसा संन्यासी को शोभा देता है; सैनिक की बात ही नहीं है अर्जुन में।

Arjuna was a good man—exceedingly good. Otherwise, who in a battlefield ever grows so alert as to reflect? When the enemy stands before you, filled with anger and fever, do you ever pause to ask, “Should I strike or not? Would it be right?” You don’t even remain conscious. To talk of awareness in a moment of war, to speak like a monk in the midst of battle—there is something of the monk in Arjuna, not merely of the soldier.

और यह, जिस गणित को मैं निरंतर तुम्हें समझाता हूं, उसे फिर तुम्हें समझाऊं: जब कोई सैनिक अपनी सैन्य शक्ति की पराकाष्ठा पर होता है तब संन्यास का जन्म हो जाता है। क्योंकि जान लिया सब; अर्जुन ने सब जान लिया खेल मारने का, मरने का। वह कोई छोटा-मोटा सैनिक नहीं है; उससे बड़ा कोई सैनिक नहीं हुआ। वह प्रतिमान है सैनिकों का। उसने सब जान लिया; सब तरह के खेल हिंसा के जान लिए। इस तरफ या उस तरफ उसका कोई भी मुकाबला नहीं है। वह बेजोड़ है। इस बेजोड़ सैनिक के मन में संन्यास का भाव आ रहा है। छोटे-मोटे सैनिक के मन में नहीं आता; अभी सेना की यात्रा बाकी है, अभी लड़ना बाकी है। यह लड़ चुका, जीत चुका, सब देख चुका; सबको व्यर्थ पाया, संन्यास का भाव उठ रहा है।

And understand this principle I keep explaining: When a soldier stands at the peak of his martial power, renunciation is born. He has known it all. Arjuna had seen through the entire game of killing and dying. He was no ordinary fighter; none greater than he—the archetype of the warrior. Having seen the futility of it all, the feeling of renunciation arose.

You will be surprised: the Kshatriyas have produced more renunciates—and deeper ones—than the Brahmins. The Kshatriya experience is different: having seen the full range of passion and violence, nonviolence becomes intelligible to them.

इसलिए तुम चकित होओगे, क्षत्रियों ने जितने संन्यासी पैदा किए हैं, और जितने गहन संन्यासी, उतने ब्राह्मणों ने पैदा नहीं किए। क्षत्रियों की बात ही और है। उन्होंने देख लिया सब राग-रंग हिंसा का, इसलिए अहिंसा की बात उनकी समझ में आती है।

इसलिए मैं गांधी और महावीर की स्थिति को बड़ा भिन्न मानता हूं। महावीर क्षत्रिय हैं; गांधी बनिया हैं। महावीर जिनको समझा रहे थे वे सब सैन्य-जीवन में निष्णात लोग थे; गांधी जिनको समझा रहे थे वे सब डरे हुए, डरपोक लोग थे, भयभीत लोग थे। अन्यथा एक हजार साल तक कोई कौम गुलाम रहती है? और एक छोटी सी कौम इतनी विराट कौम को तीन सौ साल तक, दो सौ साल तक गुलाम रख ले! उसके पहले आठ सौ साल तक इसलाम गुलाम रखे! एक हजार साल लंबे समय तक जो कौम गुलाम रही हो, वह कोई बहादुरों की कौम नहीं हो सकती। वे डरपोक हैं, कमजोर हैं, कायर हैं। गांधी कायरों से बोल रहे थे।

That is why I see a great difference between Gandhi’s and Mahavira’s situations. Mahavira was a Kshatriya; Gandhi a Baniya. Those to whom Mahavira spoke were veterans of a warrior’s life; those to whom Gandhi spoke were a people rendered fearful and demoralized. Otherwise, does a nation remain subjugated for a thousand years? A small foreign power holds a vast land for two or three centuries; before that, other powers rule for eight centuries. A people kept under for so long cannot be a people of courage; fear and weakness had seeped into the society. Gandhi was speaking to a frightened populace.

और इसलिए गांधी की अहिंसा सिर्फ एक तरकीब थी। मनुष्य बहुत तरकीबें खोजता है अपनी कायरता को छिपा लेने की। और गांधी की बात कायरों को जंच गई और काम भी कर गई। काम भी कर गई, लेकिन काम होते ही सब बिखर गया। क्योंकि जैसे ही कायर ताकत में आए, फिर वे भूल गए अहिंसा वगैरह। बिलकुल आसान था ब्रिटिश हुकूमत से लड़ना अहिंसा से, क्योंकि हिंसा से लड़ने की हमारी कोई सामर्थ्य ही न थी। लेकिन जैसे ही शक्ति में आई अहिंसकों की सेना, वैसे ही वे सब हिंसक हो गए, वैसे ही उठा ली बंदूक।

यह कायर की अहिंसा थी जो अपने को छिपा रहा था। अन्यथा असली रूप तो तब प्रकट होता जब सत्ता हाथ में आती। अगर ये असली अहिंसक थे तो जब तुम बिना सत्ता के अहिंसक रह सके तो सत्ता में तो तुम्हें बिलकुल अहिंसक हो जाना था। जब दुश्मन से तुम लड़ सके अहिंसा से तो अपने ही लोगों को समझाने में अहिंसा काम न आई? अपने ही लोगों की छाती में गोली दागने में तुम्हें रास्ता दिखाई पड़ता है?

साफ है मामला। तुम्हारे हाथ में गोली न थी, न हाथ तैयार थे, न हिम्मत थी गोली चलाने की अंग्रेज के खिलाफ। लेकिन अब ये गरीब हिंदुस्तानियों के खिलाफ तो तुम गोली मजे से चला सकते हो; कोई अड़चन नहीं है। हाथ में बंदूक भी है, ताकत भी है, चलाओ गोली।

Hence Gandhi’s nonviolence became, to a great extent, a tactic. Human beings find many devices to mask their timidity, and Gandhi’s teaching suited the fearful—and it worked. But the moment power came, the cohesion dissolved. Those who had vowed nonviolence took up the gun. It had been easier to struggle nonviolently against the British because there was no capacity to wage a violent struggle. But once strength came into their hands, they readily fired bullets at their own countrymen.

तो जितनी गोली इन पच्चीस साल की आजादी में अहिंसावादियों ने चलाई है, गांधीवादियों ने चलाई है, उतनी अंग्रेजों ने अपने पूरे दो सौ साल में नहीं चलाई थी। सच बात तो यह है कि गांधी की अहिंसा जीत सकी, क्योंकि अंग्रेज कौम बड़ी विशिष्ट कौम है। अन्यथा जीत नहीं सकती थी।

थोड़ी देर को समझो कि अंग्रेजों की जगह जर्मन होते; गांधी-वांधी की कोई स्थिति नहीं थी। अंग्रेज बड़ी सुसंस्कृत कौम है। वह अहिंसा की भाषा को समझ सकी। जर्मन होते, मिट्टी में मिला देते। गांधी को कोई इतना सम्हाल कर रखने की जरूरत नहीं। तुम थोड़ा सोचो, अंग्रेज गांधी को न मार पाए और हिंदुओं ने खुद मार दिया! अंग्रेजों को क्या दिक्कत थी इस आदमी को मिटाने में? इतना आसान मामला था, इससे ज्यादा आसान कुछ भी नहीं था कि इस आदमी को मिटा दो, झंझट खतम करो।

लेकिन नहीं; अंग्रेज जाति के पास एक अंतःकरण है, एक समझ है; उदार है। यह आदमी अहिंसक था तो इसको मिटाया नहीं; इसको बचाया, सम्हाला; इसको सब तरह से सम्हाला; और धीरे से इसको राज्य भी सौंप दिया। फिर हमने ही मार डाला। वल्लभ भाई पटेल न बचा सके जो कि गांधी के सरदार थे, और अंग्रेज बचाए रहे। और ऐसी संभावना है पूरी कि गांधी के मारने में जाने-अनजाने गांधीवादियों का भी हाथ है। कहता हूं, जाने-अनजाने। अचेतन मन से वे भी चाहते थे कि अब यह बुड्ढा खतम हो, क्योंकि अब यह एक उपद्रव था। पहले तो यह नेता था, अब यह एक उपद्रव था। पहले तो यह कायरों को छिपाने का आवरण था। और अब? अब यह हर चीज में अड़ंगा डाल रहा था। क्योंकि यह अब भी अपनी अहिंसा का राग लगाए हुए था।

In these few decades of freedom, the number of bullets fired by avowed nonviolence-lovers has exceeded what the British fired in two centuries. To be truthful, Gandhi’s nonviolence could prevail because the British were a particularly cultivated people; otherwise it would not have prevailed. Had it been the Germans in place of the British, Gandhi would have been crushed to dust. The British, being cultured and generous of spirit, understood the language of nonviolence. Consider this: the British did not kill Gandhi; we ourselves did. How easy it would have been for them to remove him and end their troubles! They did not—because they had a conscience; they protected him, honored him, even gently handed over power. Then we killed him. Vallabhbhai Patel, Gandhi’s own “Sardar,” could not save him, though the British had. There is even the possibility—conscious or unconscious—that some who called themselves Gandhians had a hand in it. Unconsciously, many must have wished the old man would pass away, for he had become an obstacle. Earlier, he had been a leader and a cover under which the timid could hide. Now he obstructed everything—still singing the refrain of nonviolence.

गांधी की अहिंसा वस्तुतः कायर आदमी की सांत्वना है। और गांधी ने पूरा अहिंसा का शास्त्र बड़ी कायरता से विकसित किया। अगर तुम गांधी का जीवन ठीक से समझने की कोशिश करो तो तुम पाओगे, यह आदमी अपनी जवानी में बहुत कायर आदमी था। इतना कायर कि कहना मुश्किल है। जब वे भारत से यूरोप की यात्रा पर जा रहे थे तो कसम मां ने दिला दी ब्रह्मचर्य की।

वह कसम भी कायरता में ही खाई होगी; क्योंकि मां कहती थी, जाने न देंगे, अगर ब्रह्मचर्य की कसम न खाई। तो कसम खा ली, क्योंकि जाना था। एक सज्जन से मित्रता हो गई जहाज पर। और जब कैरो में जहाज रुका तो वे सज्जन वेश्या के घर जा रहे थे, जैसा कि जहाज में यात्रा करने वाले लोग, हर जगह जहां जहाज रुकता है, स्त्रियों की तलाश करने निकलते हैं। और हर जहाजी नगर वेश्याओं का घर हो जाता है। वह आदमी एक वेश्या के यहां जा रहा था। उसने कहा कि आओ, चलो भी!

गांधी इतने कायर कि उससे यह न कह सके कि मुझे नहीं जाना है। तब तुम्हें समझ में आएगा कि ब्रह्मचर्य का व्रत भी कैसे लिया होगा। मां ने कहा लो, तो ले लिया। इस आदमी ने कहा चलो, तो अब उनको ऐसा लगा अगर मैं कहूं कि मुझे नहीं जाना है या ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया है तो यह आदमी समझेगा कि पता नहीं नपुंसक है, क्या है, क्यों डरता है। डर के मारे उसके साथ चले गए। हाथ-पैर कंप रहे हैं, क्योंकि व्रत लिया है। डर लग रहा है कि अब यह बड़ी मुसीबत हुई। और इसको भी न नहीं कह सकते और वह आदमी ऐसा है जिद्दी कि वह सुनेगा भी नहीं। वह ठीक वेश्या के घर ले गया। उसने जाकर वेश्या के कमरे में उनको प्रवेश भी करवा दिया।

वे उस वेश्या से भी न कह सके कि मैंने ब्रह्मचर्य का व्रत लिया है और मुझ पर कृपा करो, मुझे जाने दो, मैं बड़ी भूल में आ गया। वे आंख बंद करके बैठ गए वहां। हाथ कंप रहे हैं, पसीना बह रहा है; वह वेश्या बेचारी सेवा कर रही है कि यह मामला क्या हो गया! किसी तरह हिम्मत जुटा कर वहां से वापस लौटे।

उनका अगर पूरा जीवन पढ़ो तो तुम पाओगे कि सारे जीवन का सूत्र कायरता थी। वे भीरु आदमी थे और उनका धर्म भीरु का धर्म था। और उसी भीरुता में से उन्होंने धीरे-धीरे अहिंसा का शास्त्र निकाला। तो कायरता तो छिप गई और अहिंसा ऊपर आ गई।

Gandhi’s nonviolence was, in fact, a consolation for the timid. He elaborated a whole scripture of nonviolence from a place of fearfulness. If you study his life closely you will find a thread of timidity. In youth he was exceedingly shy, fearful. When he sailed from India to Europe, his mother made him swear a vow of celibacy. Likely, he took it out of fear—because she said, “We will not let you go unless you vow,” and he wanted to go. On the ship he befriended a gentleman. When the ship reached Cairo, that gentleman set out for a brothel—as travelers often do in port towns—and invited Gandhi along. Gandhi was so timid he could not say no. Then you will understand how he took that vow—because the very thought of refusing this man filled him with dread that he might be thought impotent or afraid. Out of fear, he went along—hands and feet trembling, sweat pouring, the vow weighing on him—unable even to tell the woman, “I have taken a vow; please let me go.” He sat with eyes closed, somehow gathered himself, and fled. If you trace his whole life, you will find timidity as a motif; a fearful man, and a fearful man’s religion. From that fearfulness he slowly fashioned a scripture of nonviolence—timidity hidden underneath, nonviolence on top.

मगर बहुत मुश्किल है, क्योंकि एक दफा जब हम एक आदमी को स्वीकार कर लेते हैं, पूजने लगते हैं, तो कभी उसके जीवन का ठीक-ठीक विश्लेषण नहीं करते, और कभी उसके जीवन की पर्तों में नहीं उतरते कि उसका जीवन कैसे निर्मित हुआ।

We rarely analyze the lives of those we revere; we don’t peel back the layers to see how their lives were formed.

महावीर की बात और है। वह एक क्षत्रिय की अहिंसा थी। वह अहिंसा किसी कायरता से पैदा नहीं हो रही थी। वह अहिंसा बड़े अभय से आई थी। और कृष्ण भी क्षत्रिय हैं; वे भी समझ लेते महावीर की अहिंसा को। मोहम्मद भी क्षत्रिय हैं; वे भी समझ लेते महावीर की अहिंसा को। ये लड़ाके हैं, और अहिंसा तो आखिरी लड़ाई है। तब तुम प्रेम से लड़ते हो, मगर वह लड़ाई है। हिंसा में तुम घृणा से लड़ते हो, क्योंकि तुम्हें अपने प्रेम का भरोसा नहीं है। और हिंसा में तुम तलवार उठाते हो, क्योंकि तुम्हें अपने बल पर भरोसा नहीं है, तलवार का सहारा लेते हो।

Mahavira is different. His nonviolence was that of a Kshatriya, born not of fear but of great fearlessness. Krishna was a Kshatriya too; he would have understood Mahavira’s nonviolence. Muhammad as well; he would have understood it. These are fighters—and nonviolence is the final fight. Then you fight with love, but it is still a fight. In violence you fight with hate because you have no trust in your love. In violence you lift the sword because you have no trust in your own strength—you borrow strength from the sword.

अहिंसा आदमी की आखिरी ताकत है। तब वह तलवार छोड़ देता है, क्योंकि हाथ काफी हैं। तब वह शस्त्र छोड़ देता है, क्योंकि हृदय काफी है। तब वह हमला नहीं करता, क्योंकि प्रार्थना काफी है। तब वह तुम्हें अपने प्रेम से हरा देता है। वह तुम्हें हराना भी नहीं चाहता, क्योंकि वह भी व्यर्थ है। वह तुम्हारे ऊपर जीतना भी नहीं चाहता, क्योंकि वह भी हिंसा है। वह तुमसे हार जाता है, और तुम्हें हरा देता है।

Nonviolence is a person’s ultimate power. Then he drops the sword because his hands are enough. He drops weapons because the heart is enough. He does not attack because prayer is enough. He defeats you by his love. He does not even wish to defeat you—because that too is violence. He “loses” to you, and thereby defeats you.

वही लाओत्से का पूरा शास्त्र है कि तुम हारो। और तुम जिससे हार जाओगे उसे तुम हरा दोगे। इसलिए लाओत्से स्त्रैण शक्ति का बड़ा हामी और बड़ा तरफदार है। वह कहता है, स्त्री की ताकत क्या है? स्त्री की ताकत यह है कि वह जिसको प्रेम करती है उससे हार जाती है। और तुम्हें पता है कि वह हार कर तुम पर पूरा कब्जा कर लेती है। तुम्हें लगता है तुम जीत गए; जीतती वही है।

एक कमजोर से कमजोर स्त्री जो तुम्हारे प्रेम में तुमसे हार जाती है, और तुम्हारे कंधे का ऐसा ही सहारा लेती है जैसे कोई लता वृक्ष का सहारा लेकर चढ़ती है--बिलकुल कमजोर, अपने में खड़ी भी न हो सकेगी लता, वृक्ष का सहारा चाहिए। एक स्त्री बिलकुल हार जाती है; लता की तरह तुम्हारे चारों तरफ लिपट जाती है--बिलकुल हारी हुई। लेकिन अंततः तुम पाओगे कि वह जीत गई, तुम हार गए। वह बिना कहे, जो करवाना चाहती है, करवा लेती है। वह बिना इशारे के तुम्हें चलाती है। वह तुम्हारे पीछे होती है, लेकिन वस्तुतः तुम्हारे आगे होती है। उसकी तरकीब आगे होने की यही है कि वह तुम्हारे पीछे हो जाती है। वह तुम्हें प्रेम में दबा लेती है। वह तुम्हें सेवा से भर देती है। वह तुम्हारे आस-पास इतनी कोमल हवा को पैदा कर देती है कि तुम उस हवा को तोड़ना भी न चाहोगे।

This is Lao Tzu’s whole scripture: lose—and the one to whom you lose is the one you will overcome. Hence Lao Tzu is a great champion of the feminine power. He says: What is a woman’s strength? That she loses to the one she loves. And you know: losing, she takes complete hold. You feel you have won; in truth she is the one who wins. The weakest woman, losing to you in love, clings like a vine to a tree—so delicate she could not even stand alone—yet at last you find she has won and you have lost. Without saying a word, she has you do what she wishes; she stands behind you, yet in fact she is in front. Her way of being ahead is to stand behind. She envelops you in love and service, creates around you so gentle a breeze you do not wish to break it.

जब भी कोई स्त्री प्रेम में होती है तब जो घटना घटती है वही अहिंसक के पास भी घटती है। हिंसा पुरुष के मन का लक्षण है। अहिंसा स्त्री के हृदय का भाव है।

What happens to a woman in love is what happens with the nonviolent one. Violence is the mark of a masculine mind; nonviolence is the feeling of a feminine heart.

अहिंसा से ही अहिंसा आती है; हिंसा से कभी अहिंसा नहीं आती। लेकिन ऐसी स्थितियां हो सकती हैं जब हिंसा-अहिंसा के बीच चुनाव ही नहीं होता; चुनाव अच्छी हिंसा और बुरी हिंसा के बीच

होता है। और कभी-कभी ऐसी स्थिति भी आती है कि चुनाव अच्छी अहिंसा और बुरी अहिंसा के बीच होता है। और यही मैं फर्क करता हूं महावीर और गांधी की अहिंसा में। महावीर की अहिंसा, बात और। उसके भीतर अभय है; वह अच्छी अहिंसा है। गांधी की अहिंसा, बात और। उसके भीतर भय है और कायरता है। वह बुरी अहिंसा है।

Only nonviolence begets nonviolence; never violence. But there are situations in which the choice is not between violence and nonviolence, but between better violence and worse violence. And sometimes the choice is between better nonviolence and worse nonviolence. This is the difference I draw between Mahavira’s nonviolence and Gandhi’s. Mahavira’s nonviolence is of one kind—there is fearlessness in it; it is good nonviolence. Gandhi’s is of another—there is fear and timidity in it; it is poor nonviolence.

तो चार चीजें हैं संसार में। हिंसा और अहिंसा दो चीजें ही होतीं तो आसान हो जाता मामला; जटिल है मामला। यहां अच्छी अहिंसा भी है, रुग्ण अहिंसा भी है। यहां स्वस्थ हिंसा है और रुग्ण हिंसा भी है। और इन चारों के बीच केवल वही चुनाव कर सकता है जिसकी अंतःप्रज्ञा बहुत थिर हो गई हो। जब तुम चीजों के आर-पार देखने में समर्थ हो जाओगे तुम्हारे ध्यान से, तभी तुम्हें साफ हो पाएगा। क्योंकि बुरी अहिंसा भी अहिंसा मालूम पड़ती है और अच्छी हिंसा भी हिंसा मालूम पड़ती है। इसलिए तुम्हें या तो मोहम्मद और कृष्ण हिंसक मालूम पड़ेंगे, अगर तुम अच्छी हिंसा को देखने में समर्थ नहीं हो। और या तुम्हें गांधी अहिंसक मालूम पड़ेंगे, अगर तुम बुरी अहिंसा को पहचानने में समर्थ नहीं हो।

So there are four things in the world. If only violence and nonviolence existed, things would be simple; they are not. There is good (healthy) nonviolence and sickly nonviolence; there is healthy violence and unhealthy violence. Only one whose inner wisdom has become very steady can choose among these four. When, through meditation, you can see through things, it becomes clear. Because sickly nonviolence still looks like nonviolence, and healthy violence still looks like violence. Therefore, if you cannot recognize better violence, Krishna and Muhammad will seem violent to you; and if you cannot recognize poor nonviolence, Gandhi will seem nonviolent to you.

तुम्हारी प्रज्ञा इतनी गहन जब हो जाएगी, जब विचार शांत हो जाएंगे और तुम्हारा मन का दर्पण उजला होगा, धूल हट गई होगी, तभी तुम देख पाओगे। और तब तुम हर जगह यह बात पाओगे कि यहां अच्छा चरित्र भी है और बुरा चरित्र भी है; यहां अच्छे अपराधी हैं, बुरे अपराधी भी हैं; यहां संत भी अच्छे हैं और बुरे संत भी हैं। क्योंकि तुम्हें यह लगेगा कि यह तो बड़ी मैं अटपटी बात कह रहा हूं, क्योंकि संत यानी अच्छा। लेकिन संतत्व भी अगर भय पर खड़ा हो तो बुरा और असंतत्व भी अगर अभय पर खड़ा हो तो अच्छा।

When your insight becomes deep, when thought grows quiet and the mirror of your mind becomes clear, the dust removed, then you will see. And you will find this everywhere: good character and bad character; better criminals and worse criminals; good saints and bad saints. You may find this odd—saint must mean “good.” But if sainthood stands upon fear, it is bad; and if “unsaintliness” stands upon fearlessness, there is something good in it.

जीवन थोड़ा जटिल है; उतना सरल नहीं जितना तुम गणित को सरल पाते हो। और जीवन की जटिलता को पहचानने की क्षमता जब तक विकसित न हो, तब तक बहुत सी बातें जो मैं तुमसे कहता हूं, तुम समझ न पाओगे। और डर यह है कि तुम कहीं उलटा न समझ लो। इसलिए बहुत होश से मेरे साथ चलना, क्योंकि बहुत बार मैं बहुत खतरनाक रास्ते पर चलता हूं। चलना जरूरी है, क्योंकि ऐसे ही चल-चल कर तुम्हारा अभ्यास भी होगा और खतरनाक रास्ते भी सुगम और सरल हो जाएंगे।

Life is a little complex; not as simple as arithmetic. Until you develop the capacity to recognize life’s complexity, much of what I say will elude you—and the danger is you may even understand it the other way around. So walk very alertly with me, because I often tread very dangerous paths. It is necessary: only by walking them will you gain practice, and even dangerous paths will become easy and simple.

आखिरी सवाल:

Last question:

एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, अठारह वर्ष की उम्र से, कैसे प्रबुद्ध हो जाएं, इसकी ही उत्कंठा रही है। प्रबुद्धता तो नहीं मिली, एक सतत सिरदर्द पैदा हो गया है; एक तनाव, एक बेचैनी। और वह बेचैनी धीरे-धीरे चौबीस घंटे का सिरदर्द बन गई है। तो अब क्या करें?
A friend has asked: Osho, since the age of eighteen I have been eager only to know how to become enlightened. Enlightenment has not come; instead a constant headache has arisen—a tension, a restlessness. And that restlessness has slowly become a twenty‑four‑hour headache. So what should I do now?

बन ही जाएगी। क्योंकि प्रबुद्धता को पाने की आकांक्षा प्रबुद्धता के पाने में बाधा है। तुम उसे इस तरह न पा सकोगे, चाह कर न पा सकोगे। क्योंकि चाह तो तनाव पैदा करेगी; तनाव सिरदर्द बन जाएगा। और इस संसार की चीजों को पाना हो तो शायद तुम कोशिश करके पा भी लो; उस संसार की चीजें तो तुम्हारी मौन दशा में ही अवतरित होती हैं। उनको पाने का ढंग ही यही है कि तुम्हारे भीतर पाने वाला भी खो जाए। अन्यथा सिरदर्द पैदा हो जाएगा।

It was bound to happen. Because the very desire to attain enlightenment is the obstacle to attaining it. You will not get it that way—by wanting. Desire creates tension; tension becomes a headache. In this world you might, perhaps, obtain things by trying; but the things of the other realm descend only when you are in silence. The way to receive them is that even the one who is trying to get them disappears. Otherwise a headache is created.

अब क्या किया जाए?

प्रबुद्धता को पाने का खयाल छोड़ दो। इस क्षण आनंदित और शांत होने की फिक्र लो। कल की बात ही मत पूछो और कल की बात ही मत सोचो। यह क्षण आनंद में बीत जाए, काफी। क्योंकि दूसरा क्षण इसी क्षण से तो पैदा होगा। अगर यह क्षण आनंद में बीत गया तो दूसरा क्षण भी अपने आप और गहरे आनंद में बीतेगा। आएगा कहां से दूसरा क्षण? दूसरा क्षण भी तुमसे ही पैदा होता है। तुम अगर प्रसन्न हो अभी तो कल भी प्रसन्न होओगे। तुम कल की बात ही मत पूछो। आज जीओ! और जो व्यक्ति भी आज जीता है, उसके सिरदर्द खो जाते हैं।

Now, what is to be done? Drop the idea of attaining enlightenment. Instead, take care to be blissful and quiet in this very moment. Do not ask about tomorrow and do not think about tomorrow. If this moment passes in joy, that is enough. Because the next moment is born out of this one. If this moment passes in joy, the next will, by itself, pass in even deeper joy. From where will the next moment come? It, too, is born out of you. If you are happy now, you will be happy tomorrow. Do not ask about tomorrow. Live today! And whoever lives today—their headaches melt away.

फिर भी, हो सकता है, लंबे अभ्यास से सिरदर्द न केवल मानसिक रहा हो, शारीरिक हो गया हो; न केवल मन में रहा हो, बल्कि मस्तिष्क के स्नायुओं में प्रवेश कर गया हो। तो फिर एक काम करो; सिरदर्द को हटाने की कोशिश मत करो, लाने की कोशिश करो।

Still, it may be that through long habit the headache is not only mental; it has become physical—not only in the mind, but has entered the nerves of the brain. Then do one thing: do not try to remove the headache—try to bring it on.

यह तुम्हें बहुत कठिन मालूम पड़ेगा, लेकिन यह बड़ा अदभुत उपाय है। और न केवल सिरदर्द में, बहुत सी बातों में कारगर है।

This will seem very difficult, but it is a marvelous device. And it works not only for headaches, but for many things.

सिरदर्द को तुम जितना हटाने की कोशिश करते हो, तुम उतने ही तनाव से भर जाते हो। और सिरदर्द पैदा हो जाता है। पहला सिरदर्द तो रहता ही है; दूसरा सिरदर्द कि सिरदर्द को कैसे हटाएं। सिरदर्द है, उसे स्वीकार कर लो। स्वीकार करते ही, तुम्हारे स्नायु शिथिल हो जाएंगे। स्वीकार करते ही आधा सिरदर्द तो गया। न केवल स्वीकार कर लो, बल्कि अहोभाव से परमात्मा के प्रति अनुगृहीत भी हो जाओ--कि तूने सिरदर्द दिया, जरूर कोई कारण होगा, जरूर कोई राज होगा, हम स्वीकार करते हैं। हमें कुछ पता भी नहीं कि इस सिरदर्द से कल क्या फायदा होने वाला है। कुछ पता नहीं। हम स्वीकार करते हैं।

The more you try to get rid of a headache, the more tense you become—and the headache arises. The first headache remains; and a second headache is added: how to get rid of the first! The headache is there—accept it. The moment you accept, your nerves will relax. With acceptance, half the headache is gone. Not only accept it, but with a feeling of grateful awe, be thankful to the divine: “You have given this headache; there must be some reason, some secret. We accept it. We do not know what benefit might come tomorrow from this headache. We do not know. We accept.”

तुम सिरदर्द को लाने की कोशिश करो कि आ जाए। जब सिरदर्द हो, तब तुम पूरी कोशिश करो कि वह अपनी पूरी त्वरा को उपलब्ध हो जाए, तीव्रता को उपलब्ध हो जाए। और तुम चकित हो जाओगे कि कुछ ही दिनों में जितना तुम लाने की कोशिश करते हो उतना ही वह आना मुश्किल हो गया। और जितना तुम उसे त्वरा देने की कोशिश करते हो वह उतना ही कम हो गया। और जितना तुम स्वीकार करते हो वह उतना ही समाप्त हो गया।

Try to bring the headache—invite it to come. When the headache is there, make every effort to let it reach its full momentum, its full intensity. And you will be astonished: within a few days, the more you try to bring it, the harder it becomes for it to come. And the more you try to give it momentum, the less it is. And the more you accept, the more it disappears.

यही लाओत्से की विधि है। जीवन के दुख को स्वीकार कर लो और दुख चला जाता है। जो भी हो रहा है, उसे स्वीकार कर लो; संघर्ष मत करो। संघर्ष के हटते ही सभी चीजें सरल और शुभ और शांत और आनंदपूर्ण हो जाती हैं।

This is Lao Tzu’s method. Accept the suffering of life, and suffering goes. Whatever is happening, accept it; do not struggle. Once struggle drops, all things become simple, auspicious, peaceful, and blissful.

एक युवक यहां पूना में है। वह एक कालेज में प्रोफेसर है। उसने कोई पांच साल पहले मुझे आकर कहा कि एक बड़ी मुसीबत है उसकी। और मुसीबत यह है कि वह भूल जाता है और बार-बार इस तरह चलने लगता है जिस तरह स्त्रियां चलती हैं। तो कालेज में तो मुसीबत हो ही जाएगी। कहीं भी होओ तो मुसीबत होगी, लोग हंसेंगे; फिर कालेज तो सबसे ज्यादा खतरनाक जगह हो गई। वहां हजार, पांच सौ विद्यार्थी, और कोई प्रोफेसर स्त्रियों जैसा चले, तो वह तो मजाक का, हंसी का आधार बन गया। और वह जितना इससे बचने की कोशिश करता है--क्योंकि वह सम्हल कर जाता है, एक-एक कदम सम्हल कर उठाता है--लेकिन जितना ही वह बचने की कोशिश करता है उतनी ही मुश्किल में पड़ जाता है।

There is a young man here in Poona. He is a professor in a college. About five years ago he came to me and said he had a big problem. The problem is that he forgets himself and again and again starts walking the way women walk. So in college there is bound to be trouble; anywhere there will be trouble—people will laugh; and a college has become the most dangerous place of all. There are a thousand, five hundred students, and if a professor walks like a woman, he becomes an object of jokes and laughter. And the more he tries to avoid it—because he goes carefully, placing each step carefully—the more trouble he gets into.

तो मैंने उस युवक को कहा, तू एक काम कर, तू स्त्रियों जैसा चलने का अभ्यास कर। हंसी तो हो ही रही है, मजाक तो हो ही रही है, बदनामी तो हो ही रही है; अब इससे ज्यादा कुछ और होगा नहीं। अब जब हो ही रहा है स्त्री जैसा चलना, तो कुशलता से चलो।

So I told him, Do one thing: practice walking like a woman. People are already laughing, the jokes are already there, the bad name is already there; nothing more can happen. Now that walking like a woman is happening anyway, then do it skillfully.

उसने कहा, क्या आप कहते हैं! मैं मरा जा रहा हूं इसको हटा-हटा कर और आप कहते हैं कि अभ्यास करूं?

He said, What are you saying! I am dying trying to get rid of it, and you say I should practice it?

मैंने कहा, तू हटा-हटा कर हटा नहीं पाया, हमारी भी बात सुन ले। तू कल अब कालेज जा और घर से ही स्त्री जैसा चलने की कोशिश करता हुआ जा।

I said, You did not manage by trying to remove it—now listen to me. Tomorrow, go to college, and from home itself, try to walk like a woman.

डरा बहुत, पर उसने हिम्मत की। और तीन महीने तक निरंतर, जब भी वह कालेज जाए, तो होशपूर्वक स्त्री जैसा चलने की कोशिश करे। लेकिन तीन महीने में एक बार भी सफल न हो पाया, स्त्री जैसा न चल पाया।

He was very frightened, but he gathered courage. And for three months continuously, whenever he went to college, he tried consciously to walk like a woman. But in three months, not even once did he succeed—he could not walk like a woman.

मन का एक यंत्र है; कुछ चीजें हैं जो अचेतन हैं। अगर तुम उन्हें चेतन बना लोगे, विलीन हो जाएंगी। कुछ चीजें इसीलिए जीती हैं, क्योंकि तुम उनसे लड़ते हो। अगर तुम स्वीकार कर लो, वे समाप्त हो जाएंगी।

The mind has a mechanism; some things are unconscious. If you make them conscious, they dissolve. Some things live precisely because you fight them. If you accept, they disappear.

यही मैं सिरदर्द के संबंध में कहता हूं। और यही तुम्हारे जीवन की बहुत सी चीजों के संबंध में तुम प्रयोग करके देखना। अलग-अलग होंगे उपद्रव तुम्हारे जीवन में, लेकिन स्वीकार करना, अहोभाव से स्वीकार करना, और फिर देखना, तुमने उनका प्राण ही छीन लिया! तुमने उनकी जड़ काट दी! तुमने मूल स्रोत पर चोट कर दी!

That is what I am saying in relation to the headache. And try this in many areas of your life. The disturbances will differ, but accept them—accept them with gratitude—and then see: you have snatched away their very life! You have cut their root! You have struck at the very source!

आज इतना ही।

That is all for today.