Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मनुष्य ने दो तरह के जीवन-दर्शन जाने हैं। एक जीवन-दर्शन है अहंकार का, और एक जीवन-दर्शन है निरहंकारिता का।
अहंकार का जीवन-दर्शन अपने आप में परिपूर्ण शास्त्र है। और वैसे ही निरहंकार का जीवन-दर्शन भी अपने आप में परिपूर्ण है। अहंकार के जीवन-दर्शन की अंतिम उपलब्धि नरक है--अपने आस-पास दुख और पीड़ा का एक साम्राज्य। और निरहंकार जीवन-दर्शन की अंतिम उपलब्धि मोक्ष है--मुक्ति, सच्चिदानंद।
Humanity has known two visions of life. One is of ego, and one is of egolessness. The vision of ego is, in itself, a complete scripture. And so is the vision of egolessness, complete in itself. The ultimate attainment of the ego’s vision is hell — a dominion of sorrow and pain around oneself. And the ultimate attainment of egolessness is moksha — liberation, Satchidananda.
लेकिन अहंकार का जीवन-दर्शन आश्वासन देता है मोक्ष तक पहुंचाने का, और अहंकार का जीवन-दर्शन सब तरह के प्रलोभन देता है। अहंकार के द्वार पर भी लिखा है स्वर्ग, और अहंकार के आमंत्रण बड़े ही भुलावेपूर्ण हैं। वे ऐसे ही हैं जैसे कोई मछलियां पकड़ने जाता है तो कांटे पर आटा लगा देता है। कोई मछलियों को आटा खिलाने के लिए नहीं; खिलाना तो कांटा है। लेकिन आटे के बिना कांटा मछलियों तक पहुंचेगा नहीं। अहंकार बड़े प्रलोभन देता है; दुख के कांटे पर बड़ा आटा लगा देता है। आटे के लोभ में ही हम उसे निगल जाते हैं। और फिर बहुत देर हो गई होती है; फिर उसे थूक देना संभव नहीं। कांटा छिद गया होता है; घाव बन गए होते हैं। और फिर अहंकार के कारण ही यह कहना भी बहुत मुश्किल होता है कि हमने भूल की।
But the philosophy of ego promises to lead you to moksha, and it lures you in every way. Even on the door of ego it is written: ‘Heaven.’ The invitations of ego are deeply deceptive. They are like baited hooks: the fisherman puts flour paste on the hook — not to feed the fish, but to feed the hook. Without the flour, the hook will never reach the fish. Ego offers great temptations; it smears much flour over the hook of suffering. Lured by the paste, we swallow it. And then it is too late; you cannot spit it out. The hook has pierced; wounds have formed. And because of ego itself, even admitting that we erred becomes very difficult.
यह जिंदगी की बड़ी गहरी बातों में नहीं, छोटी-छोटी बातों में भी ऐसा है। तुम कभी भोजन करते समय गरम आलू मुंह में रख लेते हो, तो भी उसे थूकते नहीं। जलता है मुंह, तो भी अहंकार कहता है अब सब के सामने इसे बाहर थूकना कैसे संभव है। मुंह जल जाए, लेकिन तुम गरम आलू को भी किसी तरह गटक जाते हो। और ऐसा कोई गरम आलू के साथ ही नहीं है। यह तो तुम्हारे जीवन का दृष्टिकोण है। तुमने जो चुन लिया वह गलत कैसे हो सकता है? तुम उसे थूक कर कैसे स्वीकार करोगे कि तुमसे भूल हो गई। तुमसे और कहीं भूल होती है? तो जलता होता है मुंह, तो भी तुम चेहरे पर प्रसन्नता बनाए रखते हो।
This is not only so in the profound matters of life; it happens in small things as well. While eating, if you put a hot potato in your mouth, you still will not spit it out. Your mouth burns, yet ego whispers: How can you spit this out in front of everyone? Let the mouth burn — you somehow gulp down the hot potato. It is not about potatoes; it is your entire outlook. What you have chosen — how can it be wrong? If you spit it out, you must accept you made a mistake. Do you ever accept mistakes elsewhere? So the mouth burns, and you keep a cheerful face.
कहानी है कि मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी नाराज थी पति पर। और जब पत्नियां नाराज होती हैं तो किसी न किसी रूप में प्रतिशोध लेती हैं। उसने सूप बनाया, और इतना गरम कि मुल्ला पीएगा तो जलेगा। लेकिन बातचीत में भूल गई, और भूल ही गई कि सूप दुश्मन की तरह बनाया है, और मुल्ला को जलाने को बनाया है। तो खुद बातचीत में भूल कर सूप को पीना शुरू कर दिया। जल गया कंठ। आंख से आंसू बहने लगे। लेकिन अब यह कहना कि इतना गरम सूप पी गई है, और यह कहना कि यह बनाया था मुल्ला के लिए, मुश्किल। और यह स्वीकार कर लेने पर तो फिर मुल्ला पीएगा ही नहीं। तो आंख से आंसू बहते रहे, लेकिन वह सूप पीए गई। मुल्ला ने पूछा, क्या बात है, आंख से आंसू बह रहे हैं? तो उसने कहा कि मुझे मेरी मां की याद आ गई; ऐसा ही सूप मेरी मां भी बनाया करती थी। और इसलिए आंख से आंसू बह रहे हैं। और कोई बात नहीं।
There is a story: Mulla Nasruddin’s wife was angry with him. And when wives are angry they take revenge in some form. She prepared soup — so hot that when Mulla drank it he would burn. In conversation she forgot — forgot that she had made it like an enemy, to burn Mulla — and she herself started drinking. Her throat burned; tears ran from her eyes. But to say she had drunk such hot soup, to say it was made for Mulla, was difficult. If she admitted it, Mulla would refuse to drink. So the tears flowed, and she kept drinking. Mulla asked, What is the matter? Why are tears falling from your eyes? She said, I remembered my mother; she used to make soup just like this. That is why tears are flowing — nothing else.
मुल्ला ने भी सूप चखा। वह तो जलती आग था। उसकी भी आंख से आंसू बहने लगे, लेकिन वह भी पीए चला गया। पत्नी ने पूछा, क्या बात है मुल्ला, तुम्हारी आंख से आंसू क्यों बह रहे हैं? तो उसने कहा, मेरी आंख से इसलिए आंसू बह रहे हैं कि तुम्हारी मां मर गई, और तुम्हें क्यों छोड़ गई! तुम्हें भी ले जाती तो अच्छा होता।
Mulla tasted the soup. It was fire. Tears sprang to his eyes too, and still he drank on. The wife asked, What is the matter, Mulla? Why are there tears in your eyes? He said, Mine fall because your mother died — why did she leave you behind? If only she had taken you with her!
जीवन में रोज छोटे-छोटे कामों में भी तुम्हारा मूल जीवन-दर्शन प्रकट होता है। तुम भूल स्वीकार नहीं कर सकते। अहंकार कभी भूल स्वीकार नहीं कर सकता। क्योंकि अगर भूल स्वीकार की तो ज्यादा देर न लगेगी जब कि तुम्हें यह भी पता चल जाएगा कि अहंकार तो महा भूल है। इसलिए अहंकार कोई भूल स्वीकार नहीं करता। क्योंकि कहीं से भी भूल स्वीकार की गई तो ज्यादा देर न लगेगी कि तुम पाओगे कि अहंकार तो महा भूल है। इसलिए अहंकार भूलों का निषेध करता है, इनकार करता है; वह उनको स्वीकार नहीं करता।
Every day, in the smallest acts, your fundamental life-vision appears. You cannot accept that you erred. Ego never accepts a mistake. For if you accept a mistake, it will not be long before you see that ego itself is the great mistake. Therefore ego denies and rejects errors; it will not accept them.
और अहंकार की बड़ी से बड़ी भूल यह है कि जो अंत में दुख देता है, उसमें प्रारंभ में वह सुख देखता है। जहां-जहां प्रारंभ में सुख दिखाई पड़े वहां-वहां अंत में तुम पाओगे कि दुख मिलेगा। क्योंकि सुख इतना सस्ता नहीं हो सकता कि प्रारंभ में मिल जाए। सुख तो यात्रा की मंजिल की सुवास है। वह यात्रा का पहला पड़ाव नहीं है, न द्वार है। वह तो यात्रा का अंत है। सुख तो उपलब्धि है। इसलिए जहां-जहां पहले सुख मिलता है वहां-वहां पीछे दुख मिलेगा। और जहां-जहां पहले दुख दिखाई पड़ता है, अगर तुमने साहस रखा तो तुम पाओगे कि पीछे वहीं से महा सुख के द्वार खुलते हैं।
The greatest error of ego is that it sees pleasure at the beginning where pain awaits at the end. Wherever pleasure is visible at the start, know that in the end you will find suffering. Joy cannot be so cheap as to be available at the outset. Joy is the fragrance of the journey’s destination. It is not the first halt, not the gate; it is the end. Joy is attainment. Therefore wherever joy comes first, suffering will follow. And wherever sorrow appears in the beginning, if you have courage, you will find that from there the gates of supreme bliss open.
दुख को झेलने की जिसकी क्षमता है वही सुख को पा सकेगा। दुख को सुखपूर्वक झेल लेने की जिसकी सामर्थ्य है महा सुख उस पर बरसेगा। लेकिन जिसने कहा कि दुख को मैं झेलना ही नहीं चाहता, मैं तो पहले ही कदम पर सुख चाहता हूं, वह आटे के लोभ में बड़े कांटों में उलझ जाएगा।
Only the one who can endure sorrow can attain joy. He who can bear suffering joyfully, on him supreme bliss will shower. But the one who says, I will not suffer; I want pleasure at the very first step — he will, lured by the dough, be caught in the hooks.
तो अहंकार का एक जीवन-दर्शन है जो शुरू में सुख का आभास खड़ा करता है, सब तरफ फंदा है वहां। वहां एक दफा भीतर उतर गए तो लौटना कठिन होता जाता है।
Thus the ego’s philosophy conjures the mirage of early pleasure; snares are everywhere. Once inside, returning becomes harder and harder.
मुल्ला नसरुद्दीन का बेटा उससे पूछ रहा था कि अब मैं एक लड़की के प्रेम में पड़ रहा हूं, ऐसा मालूम पड़ता है। क्या आप उचित समझते हैं कि अब मैं विवाह कर लूं? मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, अभी तुम प्रौढ़ नहीं हुए, विवाह के योग्य नहीं हुए। जब प्रौढ़ हो जाओ तब मुझसे कहना। उस लड़के ने पूछा, और मैं यह भी जान लूं कि प्रौढ़ होने का लक्षण क्या है? यानि कब मेरा प्रौढ़ होना सिद्ध होगा? नसरुद्दीन ने कहा, जब तुम विवाह का खयाल ही भूल जाओगे तभी तुम प्रौढ़ हुए। जब तक तुम्हारे मन में खयाल उठता रहे कि विवाह करना है तब तक समझना अभी बचकाने हो, विवाह के योग्य नहीं। और जब तुम्हें समझ में आ जाए कि विवाह बेकार है तब तुम प्रौढ़ हो गए। तब अगर तुम्हें विवाह करना हो तो मुझसे कहना।
Mulla Nasruddin’s son asked him, I feel I am falling in love with a girl. Do you think it is right for me to marry now? Mulla said, You are not yet mature; not yet fit for marriage. When you are mature, then ask me. The boy asked, And what is the sign of maturity? When will it be proven that I am mature? Nasruddin said, When you forget about marriage altogether — then you are mature. As long as the thought arises that you must marry, know that you are still childish, not fit for marriage. When you understand that marriage is futile, then you are mature. Then, if you still want to marry, tell me.
यह कठिन शर्त मालूम पड़ती है, लेकिन जीवन की भी यही शर्त है। तुम जब तक सुख के लिए बहुत आतुर हो तब तक तुम प्रौढ़ नहीं हुए, और तुम दुख में फंसोगे। क्योंकि हर जगह दुख ने छद्म-आवरण बना रखा है सुख का। नहीं तो दुख को कौन चुनेगा, सोचो! कांटे को कौन मछली चुनेगी? कांटे को चुनने को तो कोई भी राजी नहीं है। दुख को तो कोई भी न चुनेगा इस संसार में, अगर दुख पर दुख ही लिखा हो। लेकिन सब जगह दुख पर सुख लिखा है, स्वागतम बने हैं; द्वार पर ही बैंड-बाजे बज रहे हैं कि आओ, स्वागत है!
This seems a hard condition — but it is also life’s condition. As long as you are thirsty for pleasure, you are not mature, and you will be trapped in suffering. Everywhere sorrow wears the camouflage of joy. Otherwise who would choose sorrow? What fish would choose the hook? On the face of sorrow it reads ‘Sorrow,’ who would choose it? But everywhere sorrow is labeled ‘Joy’; the gates are adorned with ‘Welcome!’ and bands are playing.
और तुम्हारा अहंकार ऐसा है कि तुम एक बार द्वार में प्रविष्ट हो जाओ तो लौटना तुम्हें अपने ही कारण मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि दुनिया में भद्द होगी; लोग हंसेंगे कि तुम गए और वापस लौट आए! फिर तो आगे ही आगे तुम चलते जाते हो। पीछे लौटना अहंकार को बहुत मुश्किल है। इसी तरह तो तुम संसार में गहरे उतर गए हो। एक दुख को छोड़ते हो, दूसरा चुन लेते हो। और भी गहन दुख में पड़ते जाते हो। और अगर कोई आदमी तुम्हारे बीच से इस सबको छोड़ कर जाता है तो तुम कहते हो: एस्केपिस्ट है, पलायनवादी; देखो भाग खड़ा हुआ। तो तुम दूसरों को भी नहीं भागने देते। घर में आग लगी हो और अगर कोई घर के बाहर जाता है तो तुम कहते हो: एस्केपिस्ट है, पलायनवादी है, भगोड़ा है; देखो भाग रहा है।
And your ego is such that once you have crossed the threshold, returning becomes difficult because of your own ego. People will laugh: You went and came back! So you keep pushing ahead. For ego, turning back is very difficult. Thus you sink deeper into the world. You drop one misery and choose another; you go into thicker darkness. And if someone escapes from among you, you say: He is an escapist; look, he has fled. You do not let others escape either. If a house is on fire and someone goes out, you say: Escapist, deserter, coward — look, he is running away.
तो न केवल तुम अपने को रोकते हो, अहंकारियों की भीड़ दूसरों को भी निकलने नहीं देती। समझ में भी किसी को आ जाए तो भी तुम सब तरह की बाधा खड़ी करते हो कि वह निकल न जाए। क्योंकि न केवल उसके भागने से यह सिद्ध होगा कि उसने जान लिया जहां दुख था वहां सुख की भ्रांति हुई थी, उसके भागने से तुम्हें अपने पैरों पर भी अविश्वास आ जाएगा। और एक के भागने से अनेक को यह हिम्मत आनी शुरू हो जाएगी कि हम भी भाग जाएं। इसलिए तुम एक को भी भागने नहीं देते।
Not only do you prevent yourself, the crowd of egotists prevents others from leaving as well. Even if someone understands, you place every obstacle so he cannot go. Because his departure will prove that where you believed there was joy, there was illusion. His leaving will make you distrust your own feet. And one person’s escape will give courage to many: We too can leave. So you do not let even one escape.
लेकिन इस सूत्र को खयाल में रख लेना: जहां-जहां तुम सुख पहले चरण में पाओ, समझ लेना कि धोखा है। क्योंकि पहले चरण में अगर सुख मिलता होता तो सारा संसार कभी का सुखी हो गया होता। सुख तो अंतिम चरण की उपलब्धि है। सुख तो पुरस्कार है। सुख तो पूरी जीवन-यात्रा का निचोड़ है। सुख तो सार है सारे अनुभवों का। सुख खुद कोई अनुभव नहीं है; सुख तो सारे अनुभवों के बीच से गुजर कर तुम्हें जो प्रौढ़ता उपलब्ध होती है, जो जागृति आती है, उस जागृति की छाया है। सुख अपने आप में कोई अनुभव नहीं है; सुख जागे हुए आदमी की प्रतीति है। और जागना तो मंजिल पर होगा, अंत में होगा। प्रथम तो तुम कैसे जाग सकोगे?
Keep this maxim in mind: wherever you find pleasure in the first step, know it is deception. If joy were gained at the beginning, the whole world would already be happy. Joy is the final attainment, the reward, the extract of the whole journey of life. Joy is not itself an experience; it is the shadow of the maturity and awakening distilled from all experiences. Joy is the resonance of the awakened one. And awakening happens at the end, at the destination. How can you be awake at the first step?
इसलिए जहां-जहां सुख हो वहां-वहां सावधान हो जाना। और अहंकार की यह तरकीब अगर तुम्हारी समझ में आ जाए तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अहंकार की यह रणनीति है। इसी तरह उसने तुम्हें फंसाया है--व्यक्ति को भी, समाज को भी, राष्ट्रों को भी, सभ्यताओं को भी। इस अहंकार की रणनीति के कुछ सूत्र समझ लेने चाहिए तो लाओत्से आसान हो जाएगा। लाओत्से अहंकार की रणनीति के बिलकुल विपरीत है।
Therefore, wherever there is pleasure, be alert. If you understand this stratagem of ego, much will clear. It is ego’s strategy. It has ensnared individuals, societies, nations, civilizations. Understand a few of ego’s strategic sutras and Lao Tzu becomes easy. Lao Tzu stands completely opposite to the ego’s strategy.
लेकिन दुनिया में दो आदमी हुए हैं जो अहंकार की रणनीति के बड़े से बड़े प्रस्तोता हैं। एक आदमी हुआ पश्चिम में, मैक्यावेली; और एक आदमी हुआ भारत में, चाणक्य। उनके नाम ही अलग हैं, उनकी बुद्धि बिलकुल समान है। मैक्यावेली कहता है कि सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय आक्रमण है। दि ग्रेटेस्ट डिफेंस इज़ टु अटैक। और कभी दुश्मन को मौका मत दो कि वह हमला तुम पर करे। क्योंकि वह तो हार की शुरुआत हो गई। हमेशा आक्रमण तुम करो; आक्रांत दूसरे को होने दो। एक बार दूसरे ने हमला कर दिया तो तुम्हारी हार तो शुरू हो गई। आधे तो तुम हार ही गए। कभी मौका मत दो दूसरे को आक्रमण करने का। इसके पहले कि कोई आक्रमण करे तुम आक्रमण कर दो। तो तुम्हारी जीत सुनिश्चित होती है।
But in the world two men have been the greatest exponents of ego’s strategy: in the West, Machiavelli; in India, Chanakya. Their names differ, their minds are alike. Machiavelli says the greatest defense is to attack. Never give the enemy the chance to attack you — that is the beginning of defeat. Always you be the attacker; let the other be attacked. Once the other has attacked, half your defeat is sealed. Never allow the other the opportunity. Before anyone can strike, you strike — then victory is assured.
क्यों ऐसा होता होगा? क्योंकि अहंकार के भीतर बड़ा भय भरा हुआ है। अहंकार बिलकुल रेत का भवन है। या तो तुम दूसरे को डरा दो, अन्यथा दूसरा तुम्हें डरा देगा। और एक बार तुम डर गए तो सम्हलना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि अहंकार का भवन आश्वस्त नहीं है। भीतर कोई आश्वासन नहीं है; भीतर तो तुम कंप ही रहे हो। और एक बार अगर दूसरे ने हमला कर दिया और कंपकंपी तुम्हारी बाहर आ गई, तो न केवल तुम कंपोगे, दूसरे भी जान लेंगे कि तुम कंप रहे हो। और दूसरों की आंखों में देख कर अपना कंपन तुम इतने कंप जाओगे कि तुम गिर जाओगे। तो अच्छा यह है कि तुम दूसरे पर पहले हमला कर दो, ताकि उसकी कंपकंपी बाहर आ जाए, उसका भय बाहर आ जाए, वह घबड़ा जाए। वह अगर घबड़ा गया तो हार हो गई।
Why so? Because within ego is great fear. Ego is a house of sand. Either frighten the other, or the other will frighten you. If once you become afraid, it becomes hard to steady yourself. The house of ego has no assurance; inside you tremble. And if the other attacks and your trembling becomes visible, not only will you shake, others will see you shaking. Seeing yourself in their eyes, you will tremble more and fall. Better to attack first, to bring out the other’s trembling and fear, to make him panic. If he panics, he is defeated.
अहंकार के भीतर भय छिपा है। सभी अहंकारों के भीतर भय छिपा है। और भय के छिपने का कारण है। क्योंकि अहंकार की मृत्यु होने वाली है। अहंकार वास्तविक नहीं है; इंद्रधनुष जैसा है; क्षण भर का खेल है। क्षण भर का संयोग है कि आकाश में बदलियों में पानी के कण लटके हैं और सूरज की किरणें उन पानी के कणों से गुजर रही हैं। यह क्षण भर का संयोग है। थोड़ी ही देर में सूरज नीचे उतर जाएगा, किरणों और पानी की बूंदों का कोण टूट जाएगा। इंद्रधनुष विदा हो जाएगा। या थोड़ी ही देर में बूंदें बरस जाएंगी, बादल खाली हो जाएगा। किरणें गुजरती रहेंगी, लेकिन इंद्रधनुष न बनेगा। इंद्रधनुष जैसा है अहंकार। संयोग है, सत्य नहीं है। कुछ चीजों के जोड़ से निर्मित है; जोड़ के टूटते ही खो जाएगा। इसलिए अहंकार सदा डरा हुआ है।
Fear hides within all egos — for ego is about to die. Ego is not real; it is like a rainbow, a momentary play. A fleeting conjunction: water droplets hang in the clouds and the sun’s rays pass through them at a certain angle — a moment’s coincidence. Soon the sun descends; the angle of rays and droplets breaks; the rainbow departs. Or the drops fall as rain; the clouds empty. Rays continue, but the rainbow is no more. Ego is like that rainbow — a conjunction, not truth. It is assembled by certain joinings; when the joints break, it is gone. Hence the ego is always afraid.
अगर कहीं इंद्रधनुष में भी कोई चेतना होती तो तुम सोच सकते हो, इंद्रधनुष कंपता ही रहता--अब गया, तब गया। पल का भरोसा नहीं है। ऐसी ही दशा अहंकार की है। शरीर, मन और आत्मा के एक खास कोण पर मिलने से अहंकार निर्मित होता है। वह कोण टूट जाए, अहंकार विलीन हो जाता है। ध्यान की प्रक्रिया में हम उस कोण को तोड़ने का ही प्रयोग करते हैं कि वह कोण टूट जाए। एक दफा कोण टूटा कि तुम अचानक जाग कर देखते हो, तुम हो ही नहीं। तुम्हारे भीतर कुछ और है जिसको तुमने पहचाना भी न था कभी। परमात्मा है, तुम नहीं हो।
If the rainbow had consciousness, imagine its trembling — now gone, now gone — no trust of the next moment. Such is the state of ego. At a certain angle the body, mind, and Atman meet — ego is formed. Break the angle and the ego dissolves. In meditation we experiment exactly to break that angle. Once the angle breaks you awaken to find: you are not. There is something within you that you never recognized — the Divine is, you are not.
पर कोण टूटे तो अहंकार का इंद्रधनुष विसर्जित हो जाता है, कोण बना रहे तो चलता रहता है। और तुम्हारी पूरी चेष्टा कोण को सम्हालने की रहती है कि जितना बैंक बैलेंस है वह कम न हो जाए, जितनी बाजार में प्रतिष्ठा है वह नीचे न गिर जाए। येन केन, कैसे भी तुम अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखते हो। घर सब खोखला हो जाता है तो भी बाहर तुम अपनी अकड़ को कायम रखते हो। भीतर दिवाला निकल जाता है तो भी बाहर तुम रईस की तरह ही चलते हो। सम्हालना है किसी तरह कोण को; जरा भी हिल जाए कोण, टूट जाएगा। सब तरह से तुम सम्हालते हो। सब तरह से धोखा देते हो। दूसरों को देते हो वह तो ठीक है, लेकिन वह गौण है। मूलतः अपने को देते हो।
If the angle breaks, the rainbow of ego is dispersed; if the angle holds, it continues. Your entire effort is to hold the angle: that bank balance must not decrease; that market prestige must not fall. By any means you keep your repute intact. Even if the house within is hollow, you maintain your swagger outside. Even if you are bankrupt within, outwardly you walk like a prince. Somehow the angle must be held; a slight shake and it breaks. You hold it in every way, deceiving all. You deceive others, yes — but that is secondary. Primarily, you deceive yourself.
अहंकार एक संयोग है और आत्मा एक सत्य है। संयोग के कारण तुम आत्मा को भूल जाते हो। इंद्रधनुष में रंग बहुत सुंदर हैं; आकाश तो खाली है। कहना चाहिए आकाश में कोई रंग नहीं है। आकाश तो रंगहीन है, निर्गुण है। आकाश को कौन देखता है? इंद्रधनुष होता है तो तुम आकाश की तरफ आंख उठाते हो। और इंद्रधनुष में बड़ा रस मालूम पड़ता है। सपने जैसा है, लेकिन बड़ा रंगीन है। और अहंकार भी सपने जैसा है, बड़ा रंगीन है। आत्मा निर्जन है, शून्य है, निराकार है; वहां कोई रंग नहीं है, कोई आकृति नहीं है, कोई परिभाषा नहीं है। सूने आकाश की भांति है। तो इंद्रधनुष को तुम सम्हालते हो। जो नहीं है उसे सम्हालते हो, और जो है उसे भूल जाते हो। आंखें गड़ जाती हैं क्षणभंगुर पर, और शाश्वत का विसर्जन हो जाता है, विस्मरण हो जाता है।
Ego is a coincidence; the soul is truth. Because of the coincidence you forget the soul. The rainbow is colorful; the sky is empty. The sky has no color, it is nirguna. Who looks at the sky? When the rainbow is there you raise your eyes to the sky. The rainbow is delicious — dreamlike and yet colorful. Ego too is dreamlike, and very colorful. The soul is solitary, void, formless; there is no color, no form, no definition — like the empty sky. So you protect the rainbow. You guard what is not, and forget what is. Eyes get fixed on the transient; the eternal is forsaken and forgotten.
इसलिए जितने भी अहंकार के समर्थक हैं, चाणक्य, मैक्यावेली, वे कहते हैं, दूसरे पर हमला कर देना पहले, नहीं तो तुम्हारी हार शुरू हो गई। दूसरे को पहले भयभीत कर देना, नहीं तो वह तुम्हें भयभीत कर देगा। इसके पहले कि कोई तुम्हें कंपाए, तुम दूसरे को कंपा देना। तुम इतना कंपा देना कि वह खुद को सम्हालने में लग जाए और तुम्हें कंपाने की क्षमता न रह जाए।
Therefore, all supporters of ego — Chanakya, Machiavelli — say: attack first; otherwise your defeat begins. Frighten the other before he frightens you. Before anyone can make you tremble, make him tremble. Shake him so much that he is busy steadying himself and has no capacity left to shake you.
लाओत्से इनसे बिलकुल विपरीत है। लाओत्से की रणनीति का पहला सूत्र है कि ‘मैं आक्रमण में आगे होने का साहस नहीं करता, बल्कि आक्रांत होना पसंद करता हूं। एक इंच आगे बढ़ने की बजाय एक फुट पीछे हटना श्रेयस्कर है।’
Lao Tzu is the exact opposite. The first sutra of his strategy: ‘I do not dare to be forward in attack; I prefer to be attacked. Better to retreat a foot than advance an inch.’
दुनिया का कौन राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिज्ञ लाओत्से से राजी होगा? लेकिन बुद्ध, कृष्ण और क्राइस्ट राजी होंगे। क्योंकि लाओत्से यह कह रहा है कि आक्रमण करने में तो तुम्हारा अहंकार मजबूत ही होगा, आक्रांत होने में शायद टूट जाए। आक्रमण में तो तुम दूसरे का शायद तोड़ दो, लेकिन उससे तुम्हें क्या लाभ है? आक्रांत होने में तुम्हारा टूट जाएगा। और इससे बड़ी क्या विजय हो सकती है कि अहंकार टूट जाए! तुम कंप जाओ तुम्हारी जड़ों से, इससे ज्यादा श्रेयस्कर कुछ भी नहीं है। क्योंकि उस कंपने में ही शायद तुम्हें इंद्रधनुष की तरफ से ध्यान हट जाए, और आत्मा की तरफ, आकाश की तरफ ध्यान उठ जाए।
Which politician, diplomat, strategist will agree with Lao Tzu? But Buddha, Krishna, and Christ will agree. Lao Tzu is saying: in attacking, your ego will be strengthened; in being attacked, it may break. In attacking, you may break the other, but what is your gain? In being attacked, your own will break. What greater victory than the breaking of ego! To be shaken at the roots — nothing is more auspicious. In that shaking, perhaps your attention will shift from the rainbow to the sky of the soul.
एक बात तो निश्चित है कि जैसे तुम हो अगर तुम ऐसे ही सम्हले रहे तो तुम परमात्मा को कभी न पा सकोगे। तुम्हें हिल जाना तो जरूरी है। आए एक तूफान और गिरा दे तुम्हारे भवन को; आए आंधी और हिला दे तुम्हें जड़ों से; आए भयंकर झंझावात, टुकड़े-टुकड़े हो जाए तुम्हारा इंद्रधनुष, तो ही शायद तुम जाग सको।
One thing is certain: as you are, if you remain intact, you will never realize the Divine. You have to be shaken. Let a storm come and topple your house; let a gale come and uproot you; let a great tempest shatter your rainbow — only then perhaps you can awaken.
और लाओत्से कहता है कि तुम आक्रमण मत करना, तुम आक्रांत होना। दूसरा आक्रमण करे, ठीक; तुम आक्रमण मत करना। क्योंकि आक्रांत होने की दशा में ही तुम जाग सकते हो। गहन दुख में ही तुम जागोगे। सुख में तो तुम नींद से भर जाते हो। सुख में तो तुम सम्मोहित हो जाते हो। विजय जब हो रही हो तब कभी कोई जागा है? जब तुम जीत रहे हो संसार में तब कभी संन्यास का खयाल उठा है? जब तुम्हारा भवन बड़ा होता जाता है और धन का अंबार लगता जाता है तब तुमने कभी बुद्ध, कृष्ण, क्राइस्ट के संबंध में सोचा है? जब सब तरफ सुख है--लगता है कि सुख है--जब सब तरफ जीत है, जब सब तरफ सफलता मिलती है, तब तुम्हें कभी परमात्मा का स्मरण आता है?
Lao Tzu says: do not attack; be attacked. If the other attacks — good; you do not attack. Because in the condition of being attacked you can awaken. In deep suffering you awaken. In pleasure you are filled with sleep. In pleasure you are hypnotized. Has anyone awakened while winning? When you are triumphing in the world, has the thought of sannyas ever arisen? When your house grows and wealth piles up, do you think of Buddha, Krishna, Christ? When everywhere there is pleasure — seems like pleasure — when victory is on all sides, when success smiles, do you remember the Divine?
नहीं आता। कोई कारण नहीं है। तुम खुद ही काफी मालूम पड़ते हो। परमात्मा की कोई जरूरत नहीं है। और सब चीजें इतनी ठीक जा रही हैं कि यह खयाल ही नहीं आता कि जिस नाव में हम यात्रा कर रहे हैं वह कागज की है। यात्रा सब ठीक चल रही है तो कागज की नाव कैसे हो सकती है!
You do not. There is no reason. You feel sufficient unto yourself. Who needs God? Everything is going so well that it never occurs that the boat you travel in is made of paper. When the voyage proceeds smoothly, how can the boat be paper!
डूबते हो, तभी पता चलता है कि नाव कागज की थी। मिटते हो, गिरते हो, तभी पता चलता है कि जिसका सहारा लिया था वह कोई सहारा न था। जब आक्रांत होते हो सब तरफ से, सब तरफ से तुम्हारे संसार का दिवाला निकल जाता है, बैंक्रप्ट हो जाते हो, तभी तुम्हें याद आती है कि जिन चीजों पर भरोसा किया था वे भरोसे योग्य ही न थीं; जिन-जिन का सहारा लिया था वे सहारे न थे, सहारे की भ्रांतियां थे; और जिसको अपना जाना था वह अपना न था। वे सब किसी और बात के कारण संगी-साथी थे; दुख में सब छोड़ जाते हैं। सब प्रेम खोखला मालूम होने लगता है। सब आसक्ति के पीछे कुछ और दिखाई पड़ता है। लोभ होगा, धन होगा--और हजार बातें होंगी--लेकिन प्रेम नहीं। जब तुम सब भांति आक्रांत और टूट कर गिर गए होते हो तब तुम्हारे पास कोई होता है तो ही पता चलता है कि कोई प्रेम था, कोई संगी-साथी था; अन्यथा कुछ पता नहीं चलता।
Only as you drown do you discover the boat was paper. As you are erased, as you fall, you discover that what you took as support was no support. When attacked from every side, when your world is bankrupt, only then you recall that the things you trusted were not trustworthy; the supports were not supports but illusions; and what you called your own was not yours. People who were with you had other motives; in sorrow all leave. Love feels hollow. Behind attachments something else appears — greed, money — a thousand things, but not love. Only when you are totally stricken and fallen, and someone stands by you then, do you know there was love; otherwise not.
बौद्ध कथा है, एक बौद्ध भिक्षु गांव से गुजरता है। एक वेश्या ने देखा; मोहित हो गई। संन्यासी और वेश्या दो छोर हैं विपरीत, और विपरीत छोरों में बड़ा आकर्षण होता है। वेश्या को साधारण सांसारिक व्यक्ति बहुत आकर्षित नहीं करता; क्योंकि वह तो उसके पैर दबाता रहता है, वह तो सदा दरवाजे पर खड़ा रहता है कि कब बुला लो। वेश्या को अगर आकर्षण मालूम होता है तो संन्यासी में, जो कि ऐसे चलता है रास्ते पर जैसे उसने उसे देखा ही नहीं। जहां उसका सौंदर्य ठुकरा दिया जाता है, जहां उसके सौंदर्य की उपेक्षा होती है, वहीं प्रबल आकर्षण होता है, वहीं पुकार उठती है--चुनौती! वेश्या बड़ी सुंदरी थी।
उन दिनों भारत में एक रिवाज था कि गांव की या नगर की जो सबसे सुंदर युवती होती उसका विवाह नहीं करते थे, क्योंकि वह ज्यादती होगी गांव के साथ। कोई एक उसका मालिक हो जाए--बड़े समाजवादी लोग थे--इतनी सुंदर स्त्री का एक मालिक हो जाए तो सारा गांव जलेगा। इस झगड़े को खड़ा करना ठीक नहीं। इसलिए सबसे सुंदर लड़की को नगरवधू की तरह घोषित कर देते थे कि वह सारे गांव की पत्नी है। वेश्या का वही मतलब। और उसका बड़ा सम्मान था, बड़ा आदर था। क्योंकि सम्राट भी उसके द्वार पर आते थे। वह नगरवधू थी। आम्रपाली का तुमने नाम सुना, वैसी ही नगरवधू वह भी थी।
भिक्षु वहां से गुजर गया। वह द्वार पर खड़ी थी। भिक्षु की आंख भी न उठी; वह कहीं और लीन था, किसी और आयाम में था, किसी और जगत में था। वह भागी, भिक्षु को रोका। रोक लिया तो भिक्षु रुक गया, लेकिन उसके चेहरे पर कोई हवा का झोंका भी न आया, आंख में कोई वासना की दीप्ति न आई। वह वैसे ही खड़ा रहा। उस वेश्या ने कहा, क्या मेरा निमंत्रण स्वीकार करोगे कि एक रात मेरे घर रुक जाओ? उस भिक्षु ने कहा, आऊंगा जरूर, लेकिन तब जब जरूरत होगी। वेश्या तो कुछ समझी नहीं, वह समझी कि शायद भिक्षु को अभी जरूरत नहीं है। भिक्षु कुछ और ही बात कह रहा था। और ठीक ही है, भिक्षु और वेश्या की भाषा इतनी अलग कि समझ मुश्किल। दुखी, पराजित, क्योंकि यह पहला पुरुष था जिसने निमंत्रण ठुकराया था, वह लौट गई। लेकिन जीवन भर यह याद कसकती रही, घाव की तरह पीड़ा बनी रही।
A Buddhist tale: a monk passed through a town. A courtesan saw him and was charmed. A sannyasi and a courtesan are opposite poles — and opposites attract. A courtesan is not attracted by ordinary worldly men; they are at her feet waiting to be called. She is attracted to the monk who walks as if he has not even seen her — absorbed in another dimension. She ran and stopped him. The monk stopped, but no breeze passed over his face, no glint of desire in his eyes. He stood as he was. The courtesan said, Will you accept my invitation to stay a night at my house? The monk said, I will come when there is need. The courtesan did not understand; she thought perhaps he had no need now. The monk spoke of something else. How can a monk and a courtesan share a language? Defeated, because this was the first man to refuse, she returned. But the memory remained a thorn all her life, a wound.
उम्र ढल गई। कितनी देर लगती है उम्र के ढलने में? सूरज जब उग आता है तो डूबने में देर कितनी? जवानी आ जाती है तो कितनी देर रुकेगी? वह बुढ़ापे का पहला चरण है। बुढ़ापे ने द्वार पर दस्तक दे दी जवानी के साथ ही। जल्दी ही शरीर चुक गया; वह स्त्री कोढ़ग्रस्त हो गई। उसका सारा शरीर भयानक रोग से भर गया। उसके शरीर से बदबू आने लगी। जिन्होंने उसके द्वार पर नाक रगड़ी थी, जो उसके द्वार पर खड़े प्रतीक्षा करते थे क्यू लगा कर, उन्होंने ही उसे निकाल गांव के बाहर फेंक दिया। दुर्गंध से भरी स्त्री की कौन फिकर करता है? सौंदर्य भयानक कुरूपता में बदल गया। जिस शरीर में स्वर्ण काया मालूम होती थी, वह काया देखने योग्य न रही, वीभत्स हो गई। आंख पड़ जाए तो दो-चार दिन ग्लानि होती रहे, वमन की इच्छा हो। गांव के बाहर फेंकने के सिवाय कोई उपाय न रहा। अमावस की रात; वह प्यासी गांव के बाहर मर रही है। वह पानी के लिए पुकारती है। किसी का हाथ बढ़ता है अंधेरे में और उसे पानी पिलाता है। और वह पूछती है, तुम कौन हो?
Age declined. How long does youth take to wane? As soon as the sun rises it starts setting. With youth, old age knocks. Soon the body wore out; the woman became leprous. Her body stank. Those who had rubbed their noses at her door, who lined up waiting, cast her out of town. Who cares for a foul-smelling woman? Beauty turned monstrous. The golden body became unwatchable, ghastly. At the sight one felt nausea. They threw her outside the village. On a new moon night, thirsty, she was dying, crying for water. A hand reached in the dark and gave her water. She asked, Who are you?
बीस साल पहले की बात, उस भिक्षु ने कहा, मैं वही भिक्षु हूं। मैंने कहा था, जब जरूरत होगी तब मैं आ जाऊंगा। और मुझे पता था कि यह जरूरत जल्दी ही आएगी। क्योंकि कितने दिन तक शरीर को भोगा जा सकता है? और कितने दिन तक शरीर को बेचा जा सकता है? आज तुझे जरूरत है, मैं हाजिर हूं।
After twenty years, the monk said, I am the same monk. I told you — when the need would arise, I would come. I knew the need would soon come. How long can one consume the body? How long can one sell it? Today you are in need; I am here.
आज वेश्या को समझ में आया कि जरूरत का मतलब भिक्षु की जरूरत न थी। भिक्षु तो वही है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इस क्षण में ही, उस भिक्षु ने कहा, अब तू पहचान सकेगी कि तुझे कौन प्रेम करता है। वे जो तेरे द्वार पर इकट्ठे होते रहे थे उनका तुझसे कोई भी प्रयोजन न था; वे अपने को ही प्रेम करते थे। तुझे भोगते थे पदार्थ की तरह, वस्तु की तरह। उन्होंने तेरी आत्मा को कभी कोई सम्मान न दिया था। और प्रेम तो तभी पैदा होता है जब तुम किसी की आत्मा को सम्मान देते हो।
Then she understood: the need was not the monk’s need. The monk is the one who has no need. He said, Now you will be able to recognize who loves you. Those who gathered at your door had no concern with you; they loved themselves. They used you as a thing. They never gave your soul any respect. Love arises only when you respect someone’s soul.
लेकिन वैसा प्रेम तो पैदा कैसे होगा? तुमने अभी अपनी ही आत्मा को सम्मान नहीं दिया तो तुम दूसरे की आत्मा को तो पहचानोगे कैसे? सम्मान कैसे दोगे? तो प्रेम तो इस जगत में कभी-कभी घटता है जब दो आत्माएं एक-दूसरे को पहचानती हैं। यहां तो अपनी ही आत्मा को पहचानना इतना दूभर है, इतना मुश्किल है, कि कठिन है यह संयोग कि दो आत्माएं एक-दूसरे को पहचान लें।
But how can such love arise? You have not yet respected your own soul; how will you recognize another’s? Love is rare in this world — it happens when two souls recognize each other. Here, even recognizing one’s own soul is arduous; what chance that two souls recognize one another?
मनुष्य जान ही नहीं पाता सफलता में कि कभी जरूरत भी पड़ेगी। जब सब ठीक चल रहा होता है, सब तार-धुन बंधी होती है, जीवन की सीढ़ियों पर तुम रोज आगे बढ़ते जाते हो, तब तुम्हें खयाल भी नहीं होता कि ह्रास भी होता है जीवन में। विकास ही नहीं, ह्रास भी। इवोल्यूशन ही नहीं होती दुनिया में, इनवोल्यूशन भी होती है। और तभी तो वर्तुल पूरा होता है। बढ़ते जाते हो, बढ़ते जाते हो। सदा नहीं बढ़ते जाओगे। बढ़ने में से ही घटना शुरू हो जाता है। एक दिन अचानक तुम पाते हो कि घटना हो गया शुरू। वहीं पहुंच जाते हो जहां से शुरू हुए थे। शून्य से शून्य तक पहुंच जाना है। जो व्यक्ति इसको पहचान लेगा वह आक्रांत होना पसंद करेगा, आक्रमण करना नहीं। क्योंकि शून्य होना नियति है।
In success man never knows that a time of need will come. When all goes well, all strings tuned, each day you climb the steps of life — you do not realize there is decline too. Not only evolution, there is involution. Only then the circle completes. You rise and rise — not forever. From rising, falling begins. Suddenly one day you see the decline. You return to where you began. From zero to zero. Whoever recognizes this will prefer being attacked rather than attacking — for becoming zero is destiny.
यह व्यक्ति के संबंध में भी सच है, राष्ट्रों के संबंध में भी सच है। व्यक्ति तो कभी-कभी हुए हैं, कोई बुद्ध, कोई लाओत्से, जिसने आक्रांत होना पसंद किया, लेकिन आक्रमण करना नहीं। राष्ट्र अब तक ऐसे नहीं हुए हैं। इसलिए दुनिया में कोई भी राष्ट्र धार्मिक नहीं है। लोग सोचते हैं कि भारत धार्मिक है, गलती खयाल है। कोई राष्ट्र अब तक धार्मिक नहीं हुआ। अभी तो कभी-कभी व्यक्ति ही हो पाए हैं बड़ी मुश्किल से; राष्ट्र का होना तो करीब-करीब असंभव मालूम पड़ता है। करोड़-करोड़ लोग कैसे धार्मिक हो पाएंगे? राष्ट्र तो राजनैतिक ही रहे हैं। और राष्ट्र तो चाणक्य और मैक्यावेली से ही राजी हैं, लाओत्से से राजी नहीं हैं। तो दिल्ली में जहां राजनीतिज्ञ रहते हैं, उसका नाम हमने चाणक्यपुरी रखा हुआ है। जिन्होंने रखा सोच कर ही रखा होगा। उनको कुछ याद न पड़ा और कोई नाम। चाणक्य की स्मृति आई। वे सब चाणक्य हैं छोटे-मोटे, छुटभैया; बहुत बड़े चाणक्य भी नहीं हैं। लेकिन रास्ते पर तो वही हैं; रास्ता वही है--आक्रमण का, दूसरे को मिटा डालने का।
This is true of the individual, and of nations. Individuals — a Buddha, a Lao Tzu — have sometimes chosen to be attacked rather than attack. Nations have not. Hence no nation is religious. People think India is religious — a mistaken notion. No nation has been religious yet. Only a few individuals have managed it with great difficulty; for a nation it is almost impossible. How will millions become religious? Nations remain political. Nations agree with Chanakya and Machiavelli, not with Lao Tzu. So in Delhi, where politicians live, we have named the quarter Chanakyapuri — whoever named it must have thought well. No other name came to mind. They are all little Chanakyas — not even great ones. But the path is the same: attack; annihilate the other.
दूसरे को मिटाने में एक आभास होता है; और वह आभास कि मैं न मिट सकूंगा। जब भी तुम दूसरे को मिटाते हो तब तुमको अपने शाश्वत होने की भ्रांति होती है। तुम सोचते हो कि देखो, मैं तो मिटा सकता हूं, मुझे कौन मिटा सकेगा? इसलिए तो आक्रमण में इतना मजा है, इतना रस है।
Erasing the other gives an illusion — that I cannot be erased. Whenever you erase the other, you feel a delusion of being eternal: Look, I can erase — who can erase me? Hence the relish in attack.
लेकिन तुम मिटोगे। नेपोलियन, सिकंदर, हिटलर, कोई भी बचता नहीं। और तब तुम्हारी सब विजय की यात्राएं पड़ी रह जाएंगी। तुम मिटोगे। लेकिन जब तुम किसी को मिटाते हो तो क्षण भर को ऐसी भ्रांति होती है कि तुम्हें कौन मिटा सकेगा! तुम अपराजेय हो, तुम्हारी जीत आखिरी है। लेकिन ऐसी भ्रांति तुम्हीं को होती है, ऐसा मत समझना। सदा से होती रही है। और भ्रांति एक न एक दिन टूट जाती है। क्योंकि मौत तुम्हारी भ्रांतियों को नहीं देखती; मौत में तो वही बचता है जो सच्चा है। मौत परीक्षा है। सब झूठ गिर जाता है।
But you will be erased. Napoleon, Alexander, Hitler — none survives. Then all your victories lie useless. You will be erased. In that moment, death does not care for your delusions; in death only the true remains. Death is the test. All false falls away.
तो मौत सिकंदर को भी गांव के साधारण आदमी के साथ बराबर कर देती है। मौत भिखारी और सम्राट को बराबर कर देती है। दोनों एक से पड़े रह जाते हैं। सम्राट और भिखारी की लाश में रत्ती भर भी तो फर्क नहीं होता; दोनों धूल में पड़ जाते हैं और दोनों धूल में गिर जाते हैं। उमर खय्याम ने कहा है, डस्ट अनटू डस्ट। धूल धूल में गिर जाती है। और धूल अमीर की कि गरीब की, कोई भी तो अंतर नहीं है। क्या तुम किसी मरे हुए आदमी की लाश से पता लगा सकोगे कि यह सम्राट था कि भिखारी था? अमीर था कि गरीब था? सफल था कि असफल था? मौत उस सब को तोड़ देती है जो तुमने सपने की तरह बनाया था।
Death equalizes Alexander with a common villager. Death makes beggar and emperor equal. Can you tell from a corpse whether it belonged to a beggar or an emperor? Dust unto dust — said Omar Khayyam. Dust falls into dust. The dust of rich and poor — where is the difference? The dead body does not reveal who was successful or failed. Death shatters all that you built like a dream.
लाओत्से कहता है, आक्रांत हो जाना बेहतर, आक्रमण करना बेहतर नहीं।
Lao Tzu says: Better to be attacked than to attack.
और अगर तुम आक्रांत होने की कला सीख जाओ तो शत्रु भी तुम्हें मित्र ही मालूम पड़ेगा। क्योंकि जिसने तुम्हें मिटाया उसने ही तो तुम्हें बोध दिया उसका जो मिट नहीं सकता है। तब तुम शत्रु को भी धन्यवाद दोगे। अभी तो हालत ऐसी है कि मरते वक्त तुम मित्र की भी शिकायत ही करोगे। क्योंकि जब सब छूटने लगेगा तब तुम्हें लगेगा, जो संगी-साथी थे सब व्यर्थ, जिन्होंने सहारा दिया सब व्यर्थ, जो हमने किया वह सब व्यर्थ, समय यों ही गंवाया, कमाई कोई भी न हो सकी। लेकिन जो आक्रांत होने को राजी है, जो हार जाने को राजी है--बहुत कठिन है हार जाने को राजी होना, इसलिए तो धर्म कठिन है--लेकिन जो हार जाने को राजी है वह उसे पा लेता है जिसकी फिर कोई हार नहीं। आक्रांत ही किसी दिन विजेता हो पाता है। ऐसे विजेताओं को हमने जिन कहा है--बुद्ध को, महावीर को--कि उन्होंने जीत लिया। और जीता उन्होंने हार कर।
If you master the art of being attacked, even the enemy will appear as a friend — for the one who destroys you grants you the realization of that which cannot be destroyed. Then you will thank the enemy too. As you are now, at death you will complain even of friends: as everything falls away you will feel all companionship was futile; the supports were false; we wasted time; earned nothing. But the one who consents to be attacked, who is willing to lose — and it is very difficult to be willing to lose, that is why religion is difficult — he attains that which can never be lost. The attacked one becomes the true victor. Such victors we have called Jina — Buddha, Mahavira — they conquered by losing.
‘सैन्य रणनीतिज्ञों का यह सूत्र है: मैं आक्रमण में आगे होने का साहस नहीं करता, बल्कि आक्रांत होना पसंद करता हूं।’
‘The strategist’s sutra is: I do not dare to be forward in attack; I prefer to be attacked.’
मिट जाना बेहतर है मिटाने की बजाय। क्योंकि जितना तुम मिटाते जाओगे उतनी ही तुम्हारी भ्रांति मजबूत होती चली जाती है। मिटा देने दो सारी दुनिया को तुम्हें; तुम राजी हो जाओ मिटने से। और तुम अचानक पाओगे कि तुम्हारे भीतर कुछ बच रहा है जो कोई भी नहीं मिटा सकता। उसकी पहली दफा तुम्हें स्मृति आएगी। जब जो भी मिट सकता है मिट गया, जो भी हार सकता है हार गया, जो भी खोया जा सकता है खो गया, तब तुम्हें पहली दफा उस परम धन का स्मरण आएगा जिसे न कोई छीन सकता, न कोई मिटा सकता। तुम पहली दफा इंद्रधनुष से हटे और आकाश की तरफ तुम्हारी दृष्टि मुड़ी।
To be erased is better than to erase. The more you erase others, the more your delusion strengthens. Let the whole world erase you; consent to being erased. Suddenly you will discover that something within remains that no one can erase. For the first time its remembrance will arise. When all that can be lost is lost, all that can be defeated is defeated, all that can be taken is taken — then, for the first time, the memory of the supreme treasure dawns that none can steal, none can erase. For the first time you turn from the rainbow to the sky.
ऐसा मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि कुछ लोग, जो मरने की आखिरी घड़ी में पहुंच गए थे और किसी कारण बचा लिए गए, उनके जो अनुभव हैं वे बड़े अनूठे हैं। कभी कोई आदमी पहाड़ से गिर गया; आल्प्स की चढ़ाई कर रहा था, पैर फिसल गया और गिर गया। भयंकर खड्ड! निश्चित है कि वह मर रहा है, अब कोई बचने का उपाय नहीं। मौत घट गई। लेकिन संयोगवशात नहीं टकराया चट्टानों से उसका सिर, गिर गया नीचे हरी दूब पर, और बच गया। इस तरह के आदमी का अनुभव यह है कि मरने के क्षण में उसने परम आनंद का अनुभव किया। वह जो थोड़ी सी देर क्षण भर को बीती पहाड़ से गिरने में और घास पर आने में, उस बीच उसने जीवन का परम आनंद जाना। और ऐसी एकाध घटना नहीं है; ऐसी हजारों घटनाएं हैं। कि कोई आदमी नदी में डूब रहा था--और बिलकुल डूब चुका था, अपनी तरफ से तो मर चुका था--फिर लोगों ने खींच लिया, पानी निकाल डाला, और वह बच गया। ऐसे लोगों का भी यह अनुभव है कि उन्होंने उस डूबने के पहले क्षण में तो बड़ी पीड़ा जानी, क्योंकि वे मर रहे हैं, सब तरफ से वे घबरा गए; लेकिन थोड़ी ही देर में यह तय हो गया कि मरना है और वे राजी हो गए। करेंगे भी क्या? कोई सुनने वाला नहीं। दूर-दूर तक आवाज गूंजती है, कोई उत्तर नहीं। राजी हो गए। और जैसे ही राजी हुए, एक अपरिसीम आनंद उतरने लगा। जैसे पर्दा हट गया, सब दुख खो गया।
Psychologists say: some people reached the last moment of death and were saved by chance. Their testimonies are unique. Once a man slipped in the Alps and fell — a dreadful gorge; certain death. But his head did not strike rock; he landed on soft grass and survived. Such people report: in the moment of dying they experienced supreme bliss. The little interval between falling and touching the grass — in that interval they knew the utmost joy of life. Thousands of such incidents exist. Someone was drowning; he had drowned, as far as he knew. People pulled him out, pressed the water out; he survived. Such people say: at first there was pain and panic — but soon it was certain: I am dying. They consented. Who could hear? The voice echoed, no answer. They consented. As soon as they consented, an immeasurable bliss descended — as if a curtain lifted and all sorrow vanished.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि मृत्यु का यह जो अनुभव कुछ लोगों को हुआ है, लाओत्से उसी अनुभव की चर्चा कर रहा है कि तुम मिट जाओ, आक्रांत हो जाओ। और यही तो समर्पण का सार सूत्र है कि तुम मिट जाओ। अगर तुम अपने हाथ से मिटने को राजी हो जाओ, लड़ो न, तो इसी क्षण समाधि घटित हो सकती है। समाधि पाने की चेष्टा से नहीं, क्योंकि वह भी संघर्ष है। आनंद को पाने की कोई कोशिश से नहीं, क्योंकि वह भी लड़ाई है। तुम राजी हो जाओ, जीवन जहां ले जाए। तत्क्षण तुम पाओगे, तुम्हारे राजी होते ही मृत्यु जैसी घटना घट गई; अहंकार मर गया। और जो बच गया वह सच्चिदानंद है।
Psychologists say: this experience at death some few have had; Lao Tzu speaks of the same — be erased, be attacked. This is the essence of surrender: be erased. If you agree to erase yourself by your own hand — do not fight — Samadhi can happen this very moment. Not by striving to attain Samadhi — that too is struggle. Not by efforting for bliss — that too is battle. Agree — let life lead you. In the very agreeing, a death-like event happens; the ego dies. What remains is Satchidananda.
तो जो कभी-कभी आकस्मिक रूप से किसी दुर्घटना में घटा है, उसी को ही व्यवस्था दे दी है योग ने, तंत्र ने, धर्म ने; उसका विज्ञान बना दिया है। इसलिए जीसस कहते हैं, जब तक तुम मरोगे नहीं तब तक तुम्हारा पुनर्जन्म नहीं है। और जब तक तुम मिटोगे नहीं तब तक तुम उसे न पा सकोगे जो कभी नहीं मिटता है। इसलिए कृष्ण अर्जुन को कहते हैं, मामेकं शरणं व्रज, सर्वधर्मान् परित्यज्य। सब छोड़-छाड़ कर तू मेरी शरण आ जा। अर्जुन को भी वह मौत जैसी लगती है। इसलिए तो इतना संघर्ष करता है, इतनी लंबी गीता चलती है। वह लड़ता है सब तरफ से, तर्क खड़े करता है; वह शरण जाना नहीं चाहता। क्योंकि शरण जाने का मतलब है: मिट गए। शरण जाने का मतलब है: अब हम न रहे; किसी और की मरजी को हमने अपनी मरजी बना लिया। शरण जाने का अर्थ है: अब अहंकार को खड़े होने की कोई जगह न बची।
What has sometimes happened accidentally in mishap, Yoga, Tantra, Dharma have given a method and science. Hence Jesus says: unless you die, there is no rebirth. Unless you are erased, you cannot attain that which never erases. Therefore Krishna tells Arjuna: mam ekam sharanam vraja, sarva dharman parityajya — abandon all, come to my sole refuge. To Arjuna it feels like death. That is why he resists; the Gita is so long because he argues on every side. He does not want to surrender. To surrender means: I am erased. To surrender means: I no longer am; someone else’s will becomes my will. To surrender means: no place remains for ego.
शिष्यत्व तभी उपलब्ध होता है जब कोई इतनी हिम्मत जुटाता है और किसी के चरणों में आकर मर जाता है। और कह देता है, जो था वह मर गया। अब मेरी कोई मरजी नहीं। अब जहां ले जाओ, जैसे ले जाओ, जो करवाओ, मैं चलूंगा। अब मैं छाया की तरह हो गया। अब मैं न सोचूंगा; अब सब सोचना-विचारना छोड़ दिया।
Discipleship begins when one gathers the courage to die at someone’s feet. To say: what I was — is dead. I have no will now. Wherever you take me, however you take me, whatever you make me do, I will go. I am a shadow. I will not think; I drop all thinking.
यह तो मृत्यु है। और इसी मृत्यु में तुम्हें पहली दफे अमृत का पता चलेगा। जैसे कि काले ब्लैकबोर्ड पर कोई सफेद चाक से लिख देता है तो दिखाई पड़ता है; सफेद दीवाल पर लिखे तो दिखाई नहीं पड़ता। ऐसे ही जब तुम्हारा अहंकार बिलकुल मर रहा होता है, उसकी मृत्यु की कालिमा चारों तरफ घिर जाती है, और उसी कालिमा में पहली दफे तुम्हारे अमृत की शुभ्र रेखा दिखाई पड़ती है, अन्यथा दिखाई नहीं पड़ती। मर कर ही जानता है कोई अमृत क्या है; मिट कर ही जानता है कोई सनातन क्या है, शाश्वत क्या है। क्षणभंगुर टूटता है सपना तो शाश्वत का सूर्योदय होता है।
This is death — and only in this death will you, for the first time, taste the immortal. Like white chalk stands out on a blackboard — it would not on a white wall. When your ego is dying, when the blackness of death gathers, in that darkness, for the first time, the white line of your immortality appears. Only by dying does one know the amrit; only by being erased does one know the eternal. When the transient dream breaks, the sun of the eternal rises.
लाओत्से कहता है, आक्रांत होना उचित है। अहंकार को दौड़ाओ मत, गिरा दो।
Lao Tzu says: Prefer to be attacked. Do not run the ego; let it be brought down.
‘एक इंच आगे बढ़ने की बजाय एक फुट पीछे हटना श्रेयस्कर है।’
अगर लाओत्से की सुनी जाए बात तो यह सारी पृथ्वी शांति से भर सकती है। लेकिन जिनकी बात चलती है, जिनका सिक्का चलता है, वे चाणक्य और मैक्यावेली हैं। लाओत्से का सिक्का चलता नहीं। और जिस पर चल गया, उसने परम आनंद को जान लिया। हट जाओ पीछे। लाओत्से ने एक पूरा का पूरा निरहंकार-रणनीति का शास्त्र निर्मित किया है। वह कहता है, जो हट जाए वही सम्मान योग्य है। उलटी ही उसकी धारणा है। वह कहता है, जो हट जाए वही सम्मान योग्य है। हम हटने वाले को कायर कहते हैं। हम कहते हैं, जो हट जाए वह कायर है। और हमारी इन्हीं धारणाओं ने मनुष्य को युद्धों से भर दिया है। जो हट जाए वह विनम्र है, हमने ऐसा क्यों न कहा? और धारणाओं पर बहुत कुछ निर्भर करता है। दो आदमी लड़ते हैं। तो जो छाती पर चढ़ जाता है उसको हम फूलमालाएं पहनाते हैं। जो हार गया, जो जमीन पर चारों खाने चित्त पड़ा है, उसको कोई उठाने भी नहीं जाता। तुम हिंसा का इतना सम्मान क्यों करते हो? यह जो आदमी छाती पर चढ़ गया है यह हिंसक है, यह जंगली जानवर जैसा है।
‘Better to retreat a foot than advance an inch.’ If Lao Tzu were heard, the earth could be filled with peace. But those whose coin circulates are Chanakya and Machiavelli. Lao Tzu’s coin does not run. Whosoever has allowed it to run has known supreme bliss. Step back. Lao Tzu has created a whole scripture of the non-ego strategy. He says: the one who steps back is worthy of honor. Our notion is inverted: we call the one who steps back a coward. These very notions have filled the world with wars. Why not say: the one who steps back is gentle? Much depends on valuations. Two men quarrel. The one who climbs on the other’s chest we garland; the one flat on the ground we do not even lift up. Why respect violence so? The one who stands on the chest is violent — like a wild beast.
इसलिए तुम अपने पहलवानों को देखो। तुम्हारे जो बड़े पहलवान हैं वे जंगली जानवरों जैसे दिखाई पड़ेंगे। यह कोई शरीर का सौष्ठव नहीं है। और न ही तुम्हारे पहलवानों के शरीर स्वस्थ होते हैं। सभी घातक बीमारियों से मरते हैं। गामा टी बी से मरता है। और चालीस साल के बाद सभी पहलवान अड़चन में पड़ना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि शरीर के साथ उन्होंने जबरदस्ती की है। ये जो उनकी फूली हुई मसलें दिखाई पड़ती हैं ये जबरदस्ती और अपने शरीर के साथ की गई हिंसा के सबूत हैं। यह जंगलीपन है। यह कोई शरीर का सौष्ठव नहीं है, न कोई शरीर का सौंदर्य है। यह पशुता है। और एक आदमी दूसरे को चारों खाने चित्त कर देता है इसको हम विजेता मानते हैं, हिंद-केसरी! यह पागलों की दुनिया मालूम पड़ती है। तुम सम्मान हिंसा को क्यों देते हो? दुष्ट को क्यों देते हो? तुम कायर क्यों कहते हो जो हार गया?
Look at your wrestlers — they resemble wild animals. This is not the elegance of the body, nor health; they die of grave diseases. Gama died of tuberculosis. After forty, wrestlers falter; they have violated the body. Their swollen muscles are proof of violence against one’s own body. It is animality, not beauty. And the one who throws another down we call ‘Hind-Kesari’ — lion of India! It seems a mad world. Why respect violence? Why call the defeated a coward?
मूल्य बदल जाएं, अगर जो हार गया उसको तुम विनम्र कहने लगो, जीवन की पूरी व्यवस्था बदल जाए। जो हट गया उसको तुम शिष्ट कहो, जो आगे बढ़ गया उसको तुम अशिष्ट कहो, तो जीवन और नयी यात्रा पर निकल जाए। कभी न कभी लाओत्से सुना जाएगा। क्योंकि मैक्यावेली और चाणक्य दुनिया को जहां ले आए हैं, वह कोई अच्छी दशा नहीं है। युद्ध और युद्ध, कलह और कलह, और हर जगह गलाघोंट प्रतिस्पर्धा है। और जो आदमी जितने लोगों के गले घोंट दे उतना महान हो जाता है। और जो आदमी जितने लोगों के सिरों की सीढ़ियां बना ले और बैठ जाए सिंहासन पर, वह विजेता हो जाता है।
Change the values: call the defeated one humble — the whole order of life will change. Call the one who steps aside cultured; call the one who pushes ahead uncultured — life will take a new journey. Some day Lao Tzu will be heard. Because where Machiavelli and Chanakya have brought the world is no good place: wars, quarrels, throttling competition. The one who strangles the most becomes great; the one who climbs a stairway of heads to sit on the throne becomes a victor.
तुम्हारे मूल्यांकन पागलपन के मूल्यांकन हैं। यह नीति नीति नहीं मालूम पड़ती। तुम्हारी राजनीति, राजनीति नहीं मालूम पड़ती, अनीति मालूम पड़ती है। कोमल को, विनम्र को तुम्हारे जीवन-शास्त्र में कोई भी जगह नहीं है। तूफान आता है, बड़े वृक्ष गिर जाते हैं, लड़ते हैं, घास का पौधा बच जाता है। लेकिन घास के पौधे का तुम्हारे मन में कोई सम्मान नहीं है। तुमने विनम्रता की शक्ति बिलकुल नहीं पहचानी। तुम यही कहे चले जाते हो कि टूट जाना भला, लेकिन झुकना मत। और झुकना लोच है। और झुकना जीवंतता है। जो नहीं झुक सकता वह बूढ़ा है, उसकी हड्डियां अकड़ गई हैं, पक्षाघात से भरा है।
Your valuations are mad. Your politics is not politics but wrongdoing. The soft and humble have no place in your life-scripture. The storm comes; great trees fall fighting; the grass survives. Yet you have no respect for grass. You have not recognized the power of humility. You keep saying: better to break than to bend. Bending is suppleness; it is aliveness. The one who cannot bend is old; his bones are rigid, paralyzed.
किसी न किसी दिन लाओत्से समझ में आएगा तो तुम जिनका सम्मान करते थे उनको तुम पैरालाइज्ड कहोगे, और जिनको तुमने फूलमालाएं पहनाई थीं, हिंद-केसरी कहा था, उनको तुम जंगली जानवर मानोगे। वैसे तुम्हारे हिंद-केसरी में भी छिपा तो है ही रहस्य, केसरी जंगली जानवर ही है। जिनको तुमने पद्मभूषण और महावीर चक्र बांटे थे उनका तुम मानसिक इलाज करवाओगे, और जिनको तुम भारत-रत्न कहते थे उनको तुम भारत की मिट्टी कहना भी पसंद न करोगे। लेकिन मूल्यांकन की पूरी क्रांति घटित हो जाती है।
When Lao Tzu is understood, those you honored you will call paralyzed; those garlanded as Hind-Kesari you will see as wild beasts — and the secret is already in the title: Kesari, the lion. Those you awarded Padma Bhushan or Mahavir Chakra — you will send for mental treatment. Those called Bharat Ratna — you will not wish to call them the very dust of India. A revolution of valuation happens.
लाओत्से विनम्रता की राह से चल रहा है। वह कह रहा है, हट जाओ, यह सौष्ठव है। राह दे दो।
Lao Tzu walks the path of humility. He says: step aside — that is grace. Give way.
‘एक इंच आगे बढ़ने की बजाय एक फीट पीछे हटना श्रेयस्कर है।’
क्यों? क्योंकि आगे जाने की यात्रा अहंकार की यात्रा है। उसमें बहुत लोग गए, किसी ने कुछ पाया नहीं। तुम हटते जाओ। तुम्हारा मन कहेगा, ऐसे हटने लगे तो सारी दुनिया हमें हटा ही डालेगी। कोई हर्जा नहीं है। कहां पहुंच जाओगे? सबसे आखिर में खड़ा कर देगी।
‘Better to retreat a foot than advance an inch.’ Why? Because the forward march is the ego’s journey. Many have gone; none attained. Step back. Your mind will say: If I keep stepping back, the whole world will push me out. What harm? Where will you end? They will put you at the very end.
लेकिन सबसे आखिर में होने में हर्ज क्या है? और जिन्होंने भी जाना है उन्होंने सबसे आखिर में खड़े होकर जाना है। क्योंकि वहां न संघर्ष है, न प्रतियोगिता है, न प्रतिस्पर्धा है। बुद्ध और महावीर अगर भिखारी हो जाते हैं राह के तो उसका कारण क्या है? क्या कुछ भिखारी होने में कोई सत्य के मिलने की ज्यादा सुविधा है?
नहीं, वे असल में प्रतिस्पर्धा से हट रहे हैं। बड़ी कलह थी, बड़ी प्रतिस्पर्धा थी। वे प्रतिस्पर्धा से हट रहे हैं, वे ना-कुछ होने को राजी हैं; लेकिन लड़ कर कुछ होने को राजी नहीं हैं। क्योंकि लड़ कर भी हुए तो क्या हुए! जबरदस्ती हुए तो क्या हुए! वे चुपचाप हट गए हैं। वे भगोड़े नहीं हैं, पलायनवादी नहीं हैं। उनके पास बड़ी गहरी दृष्टि है। उन्होंने देख लिया कि लड़ कर भी पाओगे क्या? बढ़ कर भी जाओगे कहां? क्योंकि जो बिलकुल आगे पहुंच गए हैं वे बड़े दुख में खड़े हैं। वे पीछे हट गए हैं; उन्होंने प्रतिस्पर्धा छोड़ दी है। वे गांव के भिखारी हो गए। जहां सम्राट थे वहां भिक्षा का पात्र ले लिया हाथ में। वे सिर्फ यह कह रहे हैं कि हम दौड़, उपद्रव, झगड़ा, प्रतिस्पर्धा, प्रतियोगिता से बाहर हैं। हम पर कृपा करो। हमने सब मैदान छोड़ दिया।
But what harm in being last? All who have known stood at the last. There is no quarrel there, no competition, no contention. When Buddha and Mahavira become beggars on the road, what is the reason? Is there more facility to find truth in being a beggar? No. They are withdrawing from competition. There was great contention; they step out. They consent to being a nobody; they refuse to become somebody by fighting. For even if you become — what have you become? By force — what have you become? They quietly step aside. They are not escapists. They have deep vision. They have seen: even if you gain by fighting, what do you gain? Where do you arrive? Those who reached the very front stand in great misery. They stepped back; dropped competition. They became town beggars. Where emperors were, they took a begging bowl — saying only: We are out of the race. Have mercy on us; we have left the field.
कृष्ण का एक नाम मुझे बहुत प्रीतिकर है, वह है रणछोड़दास। उसका मतलब होता है, जो युद्ध से भाग खड़ा हुआ, जिसने रण छोड़ दिया। ऐसा कोई नाम दुनिया में किसी ने भी किसी अवतार को नहीं दिया है। रणछोड़दास जी की प्रतिमाएं हैं, मंदिर हैं।
One name of Krishna I love dearly: Ranchhodas — the one who left the battlefield. No avatar anywhere has been given such a name. There are temples of Ranchhodasji.
और सारी रणनीति लाओत्से की रणछोड़दास जी की है। छोड़ दो झगड़ा; बाहर हट जाओ। जहां कलह पाओ वहां से चुपचाप हट जाओ। क्योंकि कलह तुम्हें मिटा देगी; चाहे तुम जीतो, चाहे तुम हारो। कलह तुम्हें हरा देगी; चाहे तुम जीतो, चाहे तुम हारो। जीते तो भी आखिर में पाओगे हार गए, हारे तब तो पाओगे ही कि हार गए। कलह जहां हो वहां से हट जाओ। क्योंकि कलह में होना जीवन की ऊर्जा का क्षरण है। कलह में होना जीवन की ऊर्जा पर जंग लगवाना है। तुम चुपचाप हट जाओ। जैसे धूप में खड़ा आदमी हट जाता है वृक्ष की छाया में, ऐसे ही प्रतियोगिता की धूप में खड़े हुए समझदार हट जाता है अप्रतियोगिता की छाया में। तब वहां परम विश्राम है। और उस परम विश्राम में ही तुम स्वयं को जान सकोगे। क्योंकि वहां अहंकार तो बच ही नहीं सकता।
Lao Tzu’s entire strategy is Ranchhodasji’s: drop the fight; step away. Wherever you find strife, slip out silently. Strife will destroy you — whether you win or lose. Strife will defeat you — whether you win or lose. If you win, you will discover you lost; if you lose, you will know you lost. Wherever there is strife, withdraw. Strife corrodes life’s energy. Strife puts rust on energy. Step away silently. As a man in the sun moves into the tree’s shade, so the wise one standing in the glare of competition moves into the shade of non-competition. There is supreme rest there. Only in that rest can you know yourself — for ego cannot survive there.
अहंकार तो जीता है प्रतियोगिता से, महत्वाकांक्षा से। कलह भोजन है अहंकार के लिए, अकेले में नहीं जी सकता। अकेले में तो गिर जाता है। उसके पास पैर ही नहीं हैं अकेले में। वह तो दूसरे से लड़ने के सहारे चलता है। अहंकार तो ऐसा ही है जैसे कोई साइकिल चलाता है तो पैडल चलाता है। पैडल चलाता रहे तो साइकिल चलती है। पैडल चलाना रोक दे, थोड़ी-बहुत देर चल जाए, घाट हो तो थोड़ी और ज्यादा चल जाए, बाकी फिर अपने आप रुक जाती है। सम्हल नहीं सकती। अहंकार साइकिल जैसा है, तुम चलाते रहो।
Ego lives on competition and ambition. Strife is its food; alone it cannot live. Alone it falls — it has no legs by itself. It moves by clashing with the other. Ego is like a bicycle: as long as you keep pedaling, it moves. Stop pedaling; on a slope it may roll a bit — then it falls. Ego is like that; you keep it moving.
छोटे बच्चे से चलना शुरू हो जाता है, कि क्लास में प्रथम आना है, कि नंबर एक खड़े होना है। शुरू हो गई यात्रा। छोटे-छोटे बच्चे विक्षिप्त होने लगते हैं। परीक्षा में प्रथम खड़े होना है। रुग्ण मां-बाप हैं। अगर प्रथम न आया बच्चा तो इज्जत का सवाल है। अगर प्रथम न आया तो घर में कोई सम्मान न मिलेगा। मां-बाप पीछे लगेंगे कि प्रथम आओ। क्योंकि यह शिक्षण है प्रथम होने का। आज नहीं कल बाजार में फिर इसका उपयोग करना है। अगर अभी से तुम ढीले पड़े और पीछे खड़े होने को राजी हो गए, तो जिंदगी में क्या करोगे? जिंदगी में बड़ी लड़ाई है। छोटे से बच्चे में जहर डालना शुरू हो जाता है। फिर जिंदगी भर यह जहर चलता है--धन, मकान, पद, प्रतिष्ठा--सब जगह प्रतिस्पर्धा है। किसी को हराना है, किसी को चारों खाने चित्त करना है।
From childhood the race begins: to stand first in class. The journey starts. Children become neurotic. To be first is a matter of honor. If not first, no respect at home. Sick parents push: be first — a training for the marketplace. If you loosen now and consent to stand behind, what will you do in life? There is a big fight. The poison is injected in the child — and for a lifetime it operates: money, house, position, prestige — competition everywhere. Someone must be thrown down.
लाओत्से कहता है, अगर कोई तुम्हें चारों खाने चित्त करने आए, उसे कष्ट भी मत देना, तुम खुद ही लेट जाना, चारों खाने चित्त हो जाना। और उससे कहना, तू बैठने का छाती पर थोड़ा मजा ले ले जितना तुझे लेना हो, फिर जब तुझे जाना हो चले जाना।
Lao Tzu says: If someone comes to throw you down, do not trouble him — lie down yourself, flat on your back. Say to him: Sit on my chest, enjoy it as long as you want; when you are done, go.
वह आदमी का तुमने मजा ही छीन लिया उस आदमी का। क्योंकि मजा तो तुम्हारे लड़ने में और तुम्हारे हराए जाने में था। अगर तुम लड़े ही न, मजा ही गया। वह आदमी कहेगा, लेटे रहो, हम कहीं किसी और को खोजते हैं। तुमसे क्या सार है! तुम पड़े रहो चारों खाने चित्त; तुम्हारे ऊपर कोई आकर नहीं बैठेगा। क्योंकि उसमें मजा ही क्या है तुम्हारे ऊपर बैठने में? तुम लड़ते ही नहीं। तुम हारे ही हुए हो। मजा तो है कि तुम्हें हराया जाए। मजा तो यह है कि तुम लड़ो। और जितना बड़ा दुश्मन हो उतना ज्यादा मजा है। जितना शक्तिशाली दुश्मन हो उतना ज्यादा मजा है। ऐसे दुश्मन से क्या सार! क्योंकि इससे अहंकार को कोई भोजन न मिलेगा।
You have stolen his very joy — for the joy was in making you fall, not in your lying down. If you do not fight, his joy is gone. He will say: Lie there; we shall find someone else. What use are you? No one will come to sit on your chest; where is the joy? You are already fallen. The joy is in defeating you — in your resistance. The stronger the opponent, the more the joy. Where is the taste in such an opponent? It gives no food to ego.
लाओत्से इसलिए कह रहा है कि तुम न तो खुद अपने अहंकार को बढ़ाओ और न अपने कारण दूसरे के अहंकार को भोजन दो। क्योंकि वह भी पाप है। तुम उसको भी गलत इंद्रधनुषों में उलझा रहे हो। तुम खुद उलझ रहे हो और दूसरे को उलझा रहे हो। तुम हार ही जाओ। तुम सर्वहारा हो जाओ।
Hence Lao Tzu says: do not feed your own ego; do not let the other’s ego feed on you either — that too is sin. You entangle him in false rainbows; you are entangled and you entangle the other. Be defeated. Become sarvahara — a have-nothing.
और जो सर्वहारा हो गया वही संन्यासी है। अब उसकी किसी से कोई वैमनस्य की दशा न रही। महावीर कहते हैं, मित्ति मे सब्ब भुए सू; वैरं मज्झ न केणई। सबसे मेरी दोस्ती है, और किसी से मेरा वैर नहीं। यह तभी घट सकता है जब तुम सर्वहारा होने की कला सीख लो। और यह बड़ी से बड़ी कला है। और पृथ्वी उसी दिन स्वर्ग बन सकेगी जिस दिन इस कला के व्यापक विस्तार की संभावना हो जाएगी कि सब शिक्षणशालाएं विनम्रता सिखाएंगी, प्रथम होने का अहंकार नहीं; कि मां-बाप हारना सिखाएंगे, जीतना नहीं; कि सम्मान उसका होगा जो पीछे हट जाता है, उसका नहीं जो आगे बढ़ जाता है।
The one who becomes have-nothing is the sannyasi. He has no enmity with anyone. Mahavira says: mitti me sabba bhuvesu; veram majjha na kenai — friendship with all beings; enmity with none. This can happen only when you learn the art of becoming have-nothing. This is the greatest art. The earth will become heaven the day this art spreads — when schools teach humility, not the pride of being first; when parents teach how to lose, not how to win; when honor belongs to the one who steps back, not to the one who pushes ahead.
बड़ी पुरानी कथा है चीन में कि एक अजनबी विदेश से आया। वह जैसे ही उतरा नाव से, घाट पर बड़ी भीड़ लगी देखी। दो आदमी लड़ रहे थे; दोनों लाओत्से के अनुयायी मालूम पड़ते। बड़ा झगड़ा चल रहा था। बड़ी गालियां दे रहे थे, घूंसे उठाते थे, दौड़ते थे। लेकिन हमला नहीं हो रहा था। बस यह सब बातचीत चल रही थी। और चेहरे पर क्रोध भी नहीं था उनके। गालियां भी दे रहे थे, लेकिन क्रोध भी नहीं था। वह अजनबी बड़ा हैरान हुआ। थोड़ी देर खड़ा देखता रहा, फिर उसने कहा, यह मामला क्या है! इतने जोश में दिखाई पड़ते हैं, लेकिन टूट क्यों नहीं पड़ते? और यह भीड़ खड़ी क्या देख रही है?
तो लोगों ने कहा कि भीड़ यह देख रही है कि जो पहले टूट पड़े वह हार गया। बस भीड़ विदा हो जाएगी। बात खतम हो गई। ये एक-दूसरे को उकसा रहे हैं कि पहले तुम आक्रमण कर दो, क्योंकि जिसने आक्रमण कर दिया वह हार गया। इनकी पूरी कोशिश यह है कि दूसरा इतना प्रोवोकेशन में आ जाए, इतना उत्तेजित हो जाए कि हमला कर बैठे। बस हमला किया कि भीड़ विसर्जित हो जाएगी। बात खतम हो गई। जिसने हमला किया वह हार गया।
An old Chinese tale: a foreigner arrived by boat. At the ghat he saw a crowd. Two men were quarrelling — both seemed to be Lao Tzu’s disciples. Great shouting, great abuse, fists raised — yet no one attacked. There was no wrath on their faces; they abused without anger. The foreigner was puzzled. He watched; then asked, What is this? So much heat — why don’t they break out? Why does the crowd watch? People said: The crowd is watching to see who attacks first; whoever attacks has lost — and the crowd will disperse. They are provoking each other to attack first. The one who attacks loses.
कभी ऐसी दुनिया बनेगी जब हमला करने वाला हारा हुआ समझा जाएगा; तब जीवन एक नयी यात्रा पर निकलेगा।
Someday such a world will be — where the attacker is considered defeated; then life will take a new path.
लाओत्से कहता है, ‘सैन्यदल के बिना कूच करना, आस्तीन नहीं समेटना, सीधे हमलों से चोट नहीं करना, बिना हथियारों के हथियारबंद रहना।’
Lao Tzu says: ‘March without armies; keep the sleeves unrolled; do not hurt with direct blows; be armed without weapons.’
यह न केवल व्यक्तियों के लिए, बल्कि राष्ट्रों के लिए भी सुझाव है। कमजोर आदमी जल्दी से आस्तीन समेट लेता है। असल में, कमजोर आदमी जल्दी से क्रोध में आ जाता है। क्रोध कमजोरी का लक्षण है। क्रोध का अर्थ ही है कि तुम्हारी बुद्धि की सीमा आ गई; इसके पार अब तुम बुद्धू होने को राजी हो। तुम्हारी समझ खो गई; अब तुम पागल होने को राजी हो। क्योंकि क्रोध क्षण भर के लिए आ गया पागलपन है। क्रोध की और पागल की अवस्था में भेद समय का है, गुण का नहीं है। क्रोध का अर्थ है टेंपरेरी, अस्थायी पागलपन। और पागलपन का अर्थ है स्थायी क्रोध। पागल चौबीस घंटे उत्तेजित है। उसने समझ को बिलकुल ही ताक पर रख दिया। तुम कभी-कभी ताक पर रखते हो। फिर थोड़ी देर बाद फिर उठा कर सम्हाल लेते हो, कि गलती हो गई, पछतावा कर लेते हो। लेकिन क्रोध में तुम जो करते हो वह पागल ही कर सकता है।
This is counsel not only for persons, but for nations. The weak man quickly rolls up his sleeves. In truth, the weak man is quick to anger. Anger is the sign of weakness. Anger means your intelligence has reached its limit; beyond this you agree to be a fool. Your understanding is lost; you agree to be mad. Anger is momentary madness. The difference between anger and insanity is of duration, not of kind. Anger is temporary insanity; insanity is permanent rage. The insane is aroused twenty-four hours; he has put understanding aside. You sometimes put it aside; later you pick it up and regret. But what you do in anger — only a madman does.
तुम अगर क्रोध में अपनी अवस्था देखना चाहो तो कभी आईने के सामने खड़े होकर क्रोध की सब भाव-भंगिमा करना। तब तुम्हें पता लगेगा, कैसे सुंदर तुम दिखाई पड़ते हो जब तुम क्रोध में आ जाते हो! उचकना, कूदना, गाली देना, चीजें तोड़ना-फोड़ना; आईने के सामने जरा देखते रहना अपने को। यही तुम्हारी क्रोध की स्थिति है। क्रोध में तुम बताते हो कि तुम विकसित नहीं हो पाए, तुम्हारे पास चैतन्य की क्षमता नहीं है। क्रोध का अर्थ है कि तुम अपने भीतर नहीं हो, बाहर हो। तो कोई भी तुम्हें हिला देता है बाहर से; कोई भी डांवाडोल कर देता है। जरा सी बात, और तुम्हारा संतुलन खो जाता है। यह संतुलन है ही नहीं; किसी तरह तुम अपने को सम्हाले हो।
If you want to see yourself in anger, stand before a mirror and enact your angry expressions. Then you will know how beautiful you look when angry! Leaping, shouting, abusing, breaking things — watch yourself in the mirror. That is your anger. Anger shows you have not evolved; there is no capacity for consciousness. Anger shows you are not within; you are outside — anyone can shake you from the outside. A small thing and your balance is lost. It was never balance; you were somehow holding yourself together.
‘आस्तीन नहीं समेटना, सैन्यदल के बिना कूच करना, सीधे हमलों से चोट नहीं करना, बिना हथियारों के हथियारबंद रहना।’
‘Keep the sleeves unrolled; march without armies; do not injure with direct blows; be armed without weapons.’
इस लाओत्से के वचन पर एक पूरा शास्त्र जूडो का निर्मित हुआ है। और वह शास्त्र यह है कि सीधा हमला न करना। जूडो का प्रशिक्षार्थी जब किसी से लड़ता है तो हमला नहीं करता, हमला झेलता है। जूडो की पूरी कला है हमले को झेलना। और हमले को इस तरह झेलना कि शरीर में कोई प्रतिशोध और प्रतिरोध न हो।
On Lao Tzu’s words an entire discipline was created — Judo. The discipline: never attack directly. The trainee of Judo, when he faces someone, does not attack; he receives the attack. The entire art is to absorb the blow — to receive it without retaliation or resistance in the body.
समझो कि आप एक घूंसा मुझे मारें। तो जो सहज सामान्य वृत्ति होगी वह यह होगी कि घूंसे के विपरीत मैं अपने हाथ को खड़ा कर दूं, ताकि हाथ पर घूंसा पड़ जाए और मेरे चेहरे को नुकसान न पहुंचे। लेकिन हाथ अकड़ा होगा, हड्डी सख्त होगी। क्योंकि जब कोई हमला कर रहा है तो जितना हाथ अकड़ा होगा--यह हमारा खयाल है--उतनी ही चोट आसानी से बचाई जा सकेगी, क्योंकि हाथ अकड़ा होगा तो शक्तिशाली होगा।
Suppose you punch me. The natural reflex is to set the hand against the punch so the hand absorbs the blow and protects the face. The hand becomes stiff; the bone rigid. We think the stiffer the hand, the better the protection.
जूडो कहता है, बिलकुल गलत है बात। दूसरे की चोट से तुम्हारा हाथ नहीं टूटता, तुम्हारी अकड़ से टूटता है। क्योंकि दूसरा एक ऊर्जा फेंक रहा है घूंसे के द्वारा, और तुम्हारा हाथ अकड़ा है। उस ऊर्जा और तुम्हारे हाथ में संघर्ष हो जाता है। अकड़ की वजह से हड्डी टूट जाती है। तुम कहोगे लोगों से जाकर कि इसने मेरी हड्डी तोड़ दी। जूडो कहता है, तुम गलती बात कर रहे हो; हड्डी तुमने खुद तोड़ ली। काश तुम हड्डी को लोचपूर्ण रखते! भीतरी, बारीक फासला है। तुम हड्डी को ऐसे रखते जैसे यह आदमी चोट करने नहीं आ रहा, आलिंगन करने आ रहा है, प्रेम करने आ रहा है।
Judo says: utterly wrong. Your hand does not break from the other’s energy; it breaks from your stiffness. The other hurls energy through the fist; your hand is rigid. The energy and your rigidity clash; the bone breaks because of your stiffness. You will tell people, He broke my bone. Judo says: you speak wrongly; you broke it yourself. If only you had kept the bone supple! A very fine shift: keep the hand as if the person is coming not to strike, but to embrace, to love.
और तुम्हारी तो दशा इतनी विकृत हो गई है कि कोई आलिंगन भी करे तो भी तुम हड्डी को मजबूत रखते हो कि पता नहीं क्या इरादा हो। कभी तुमने गौर किया कि कोई तुम्हें आलिंगन में भर ले तो भी तुम सम्हले रहते हो। चारों तरफ देखते हो, कोई...इसका इरादा क्या? मुस्कुराते हो, लेकिन छूटना चाहते हो। हड्डी अकड़ी रहती है आलिंगन में भी। इसलिए प्रेम तक भी तुम में प्रवेश नहीं कर पाता।
You have become so distorted that even if someone embraces, you keep the bones rigid — who knows with what intention? Have you noticed, even in an embrace you remain guarded? You smile, but want to slip away. Bones remain stiff even in embrace. Hence love cannot enter you.
जूडो कहता है कि जब तुम्हारे हाथ पर कोई चोट मारे, तुम्हारा हाथ कोमल हो। अगर हाथ कोमल है तो एक बहुत बड़ी ऊर्जा की घटना घटती है। वह घटना यह है कि घूंसा एक खास मात्रा की ऊर्जा और विद्युत लेकर आ रहा है। वह आदमी नासमझ है। वह अपनी ऊर्जा गंवाने को तैयार है। क्योंकि जब तुम किसी को घूंसा मारते हो तो तुम्हारी खास मात्रा में ऊर्जा व्यय हो रही है। घूंसा ऐसे ही नहीं मारा जाता। इसीलिए तो दो-चार-दस घूंसों के बाद तुम थक जाओगे; क्योंकि ऊर्जा चुक गई।
Judo says: when the blow comes, let your hand be soft. Then a great energetic event happens. The fist brings a certain measure of energy, of electricity. The attacker is unwise — willing to lose his energy. To punch you is to spend energy. Thus, after a few punches he will be tired — energy exhausted.
जूडो कहता है, जब कोई तुम्हें ऊर्जापूर्ण हाथ से चोट कर रहा है तब तुम पीने को तत्पर रहो, लड़ने को नहीं। वह जो ऊर्जा आ रही है तुम्हारे हाथ पर, उसको तुम पी जाओ, विरोध मत करो, तुम खाली जगह दे दो। इसको लाओत्से ने कहा है स्त्रैण होने की कला। जैसे स्त्री पी जाती है पुरुष की ऊर्जा को ऐसे तुम इस ऊर्जा को पी जाओ। जगह दे दो; कोमल रहो। और तुम पाओगे कि जो ऊर्जा उसने फेंकी वह तुम्हारे शरीर का हिस्सा हो गई। और अब तो इसको जांचने के वैज्ञानिक उपाय भी हैं। बराबर निश्चित ही उसकी शरीर की ऊर्जा तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर जाती है। इसको लाओत्से कहता है बिना चोट किए, बिना हराए हराना। तुम उसको चोट करने दो।
Judo says: when energy comes to you, be ready to drink, not to fight. The energy arriving at your hand — drink it, do not oppose; give space. Lao Tzu calls this the art of the feminine. As the woman drinks the man’s energy, drink this energy. Give room; stay soft. You will find the energy thrown at you becomes part of your body. There are now scientific means to verify this: the attacker’s energy does enter your body. Lao Tzu calls it defeating without striking, conquering without vanquishing. Let him strike.
मगर जूडो सीखने में लोगों को दस से लेकर बीस साल तक लग जाते हैं। क्योंकि हमारी आदतें लड़ने की इतनी पुरानी हैं कि उनको छोड़ना मुश्किल। बार-बार लौट आती हैं। जब कोई जूडो सीख लेता है, तुम उसे हरा नहीं सकते। और वह तुम्हें हराएगा नहीं, और तुम हार जाओगे। क्योंकि वह तुम्हें थका डालेगा। तुम चोट करोगे, और वह तुम्हारी ऊर्जा को पीता रहेगा। पांच-सात मिनट के भीतर तुम पाओगे तुम थक गए। तब तुम्हें सिर्फ हाथ का धक्का दे देना काफी है और तुम चारों खाने चित्त पड़े होगे। उतना भी जरूरी नहीं है। अगर जूडो का आदमी पूरा कुशल हो तो तुम्हें एक ऐसी हालत में ला देगा थका-थका कर कि तुम खुद ही गिर कर चारों खाने चित्त हो जाओगे। तुम उससे हाथ जोड़ लोगे कि तू भैया, जा!
But it takes ten to twenty years to learn Judo — our habits of fighting are ancient. When one has learned, you cannot defeat him. He will not defeat you — and you will be defeated. He will tire you. You will strike; he will drink your energy. In five to seven minutes you will be spent. Then a light push of his hand will be enough and you fall flat. Not even that is needed; if he is truly adept, he will tire you so that you collapse by yourself and beg him: Brother, go!
बड़ा महत्वपूर्ण शास्त्र है दुनिया में। बहुत कम शास्त्र इतने महत्वपूर्ण हैं जितना जूडो या जुजुत्सु या अकीदो। ये तीन शास्त्र जापान और चाइना में विकसित हुए। बड़ी अदभुत कलाएं हैं।
A very significant discipline — few as important as Judo, Jujutsu, Aikido — arts born in Japan and China, wondrous arts.
तुमने देखा, शराबी रास्ते पर गिर पड़ता है तो चोट नहीं आती। शराबी कोमलता से गिरता है। उसे पता ही नहीं कि वे गिर रहे हैं, तो अकड़ेंगे कैसे? तुम गिरो, पच्चीस जगह हड्डियां टूट जाएंगी। शराबी रात भर पड़ा रहता है सड़क पर, अनेक जगह गिरता है, फिर उठता है। सुबह तुम देखो, वे नहा-धोकर फिर दफ्तर की तरफ जा रहे हैं। बिलकुल ठीक-ठाक हैं। रात तुम सोचते हो कि इनको तो अस्पताल में न मालूम कितने दिन रहना पड़ेगा।
You have seen: a drunk falls on the road yet is unhurt. He falls softly. He does not know he is falling — how will he stiffen? You fall; twenty-five bones will break. A drunk lies all night, falls many times; in the morning you see him fresh, going to his office. He is fine. You think he should be in the hospital.
शराबी जूडो जानता है; पता नहीं है उसे। लेकिन वह होश में ही नहीं है, तो गिरता है तो वह समझता ही नहीं कि गिर रहे हैं। वह गिर जाता है। बस गिर जाता है; कोई लड़ाई नहीं है। और जब लड़ाई नहीं होती तो पृथ्वी और उसके बीच कलह नहीं है। और जब कोई लड़ाई नहीं है तो वह बिलकुल गिर जाता है, जैसे कि मां की गोद में गिर रहा हो। इसलिए हड्डियां नहीं टूटतीं।
The drunk knows Judo without knowing; he is not in his senses, so when he falls, he simply falls — no fight. When there is no fight, there is no quarrel between him and the earth. When there is no quarrel, he falls as if into the mother’s lap. So bones do not break.
छोटे बच्चे भी दिन भर गिरते हैं, और कुछ नहीं बिगड़ता। अभी उन्होंने हार्वर्ड में एक प्रयोग किया। एक पहलवान को रखा एक बच्चे के पीछे कि आठ घंटे जो बच्चा करे वही तुम्हें करना है। तो देखें कि बच्चे के पास ऊर्जा कितनी है! छह घंटे बाद पहलवान पस्त हो गए। और उसने कहा कि हाथ जोड़े! बहुत पैसा उसको दिया जाने वाला था। उसने कहा, लेकिन यह आठ घंटा हम पूरा नहीं कर सकते। यह हमें मार ही डालेगा। और बच्चा और मजे में आ गया। जब उसने देखा कि कोई उसका अनुकरण करता है--वह उचकता है तो पहलवान उचकता है, वह गिरता है तो पहलवान गिरता है--तो बच्चे ने तो पूरा आनंद लिया। और बच्चा बिलकुल नहीं थका था। वह आठ घंटे के बाद बिलकुल ताजा था। रोज तो थोड़ा सो भी जाता था, आज सोया भी नहीं। इस पहलवान को उसने बिलकुल मिट्टी में मिला दिया। लेकिन बच्चे की कला क्या है? वह सिर्फ गिरता है, चोट नहीं खाता। जैसे-जैसे बड़ा होने लगता है वैसे-वैसे चोट लगनी शुरू होने लगती है। जैसे-जैसे अहंकार निर्मित होता है वैसे-वैसे बचाव शुरू हो जाता है।
Small children too fall all day and nothing happens. At Harvard they tried an experiment: a wrestler followed a child for eight hours, doing what the child did — to see the child’s energy. After six hours the wrestler quit, pleading — though much money was promised. The child became more joyous, seeing someone imitate him; he jumped and the wrestler jumped; he fell and the wrestler fell. The child was not tired after eight hours; usually he would nap, but not that day. He wore the wrestler out. The child’s art? He only falls — he does not get hurt. As he grows older, he starts getting hurt. As ego forms, defense begins.
तुमने बचाया कि तुम मुश्किल में पड़ोगे। लाओत्से कहता है, बचाओ मत। और इसको वह कहता है बिना हथियार के हथियारबंद रहना। सारे संसार को तुम स्वीकार कर लो।
If you defend, you will be in trouble. Lao Tzu says: do not defend. This is called being armed without weapons. Accept the whole world.
और अब गहरी बात! यह तो बाहर की बात है। इसका एक गहरा पहलू है। और वह पहलू है: भीतर के शत्रुओं के साथ भी यही व्यवहार करना। कि लोभ है, क्रोध है, काम है; इनसे भी तुम लड़ना मत। अन्यथा तुम हार जाओगे। इनसे भी तुम द्वंद्व में मत पड़ जाना; अन्यथा तुम मिट जाओगे। क्रोध के साथ भी तुम पीछे हट जाना। क्रोध को कहना कि ठीक है आ जा। क्रोध तुम्हारी छाती पर बैठे, बैठ जाने देना, तुम चारों खाने लेट जाना, कि बैठ! क्रोध से लड़ना मत। अगर तुम क्रोध से लड़े तो क्रोध जीतेगा, तुम हारोगे। तुम लाख कसमें खाओ, पश्चात्ताप करो; कोई फर्क न पड़ेगा। क्योंकि क्रोध तुम्हारी ही ऊर्जा है, उससे लड़ने का मतलब है तुम अपने को दो खंडों में बांट रहे हो। तुम्हीं लड़ोगे क्रोध की तरफ से; और तुम्हीं लड़ोगे क्रोध के विरोध की तरफ से।
Now the deeper point. This was outer. The deeper aspect: treat the inner enemies the same way. Lust, anger, greed — do not fight them; otherwise you will lose. Do not fall into duality; else you will be destroyed. With anger also, step back. Say to anger: All right, come. Let anger sit on your chest; lie flat; say: Sit. Do not fight anger. If you fight, anger will win and you will lose. Swear oaths, repent — nothing will change. Anger is your energy; fighting it is to split yourself into two. You will fight from anger’s side and also from the side of anger’s opposition.
यह तो पागलपन है। यह तो ऐसा हुआ कि वृक्ष को पानी भी सींच रहे हैं, शाखाओं को भी काटे जा रहे हैं। पानी भी दिए जाते हैं; शाखाएं भी काटते हैं। तुम ही हो दोनों तरफ। जैसे बाएं-दाएं हाथ को तुम लड़ाओगे तो कौन जीतेगा? हां, तुम चाहो धोखा अपने को देना तो दाएं को बाएं के ऊपर कर लो और सोच लो कि जीत गए। लेकिन तुम किसी और को धोखा नहीं दे रहे, अपने को धोखा दे रहे हो। एक क्षण में चाहो तो बाएं को फिर दाएं के ऊपर कर लो। वही तुम कर रहे हो। जिंदगी-जिंदगियों से क्रोध से लड़ते हो। कौन है वहां लड़ने को जिससे तुम लड़ रहे हो? तुम्हारी ही ऊर्जा।
It is madness — watering a tree while cutting its branches. You are on both sides. If you make your right and left hands fight, who wins? If you want to fool yourself, place the right over the left and think you have won; in a moment you can reverse. This is what you do — lifetimes you fight anger. Who is there to fight? Your own energy.
तुम लड़ो मत। तुम ऊर्जा को वापस पी जाओ। क्रोध का अर्थ है: ऊर्जा दूसरे की तरफ जानी शुरू हुई है--विनाश के लिए। तुम शांत हो जाओ। तुम क्रोध को कहो कि हमारी कोई लड़ाई ही नहीं है। तू हो, तू रह। उठने दो धुआं क्रोध का तुम्हारे चारों तरफ; घिरने दो धुएं को। तुम कुछ मत करो। तुम शांत भीतर बैठे रहो। तुम लड़ो ही मत। तुम अचानक पाओगे, क्रोध धीरे-धीरे आत्मसात हो गया, खुद में फिर वापस डूब गया। वह तुम्हारी ही लहर थी; जैसे सागर में लहर उठती ऐसे फिर वापस सो गई। और जब तुम एक दिन इस कला को सीख लोगे कि क्रोध तुममें ही वापस सो जाता है तो तुम पाओगे कि कितनी ऊर्जा तुम्हारे पास है! अनंत ऊर्जा के तुम धनी हो जाते हो।
Do not fight. Drink the energy back. Anger means energy has started moving outward — for destruction. Be still. Say to anger: We have no quarrel. You be; you remain. Let the smoke of anger rise around you; let it gather. Do nothing. Sit silently within. Do not fight. You will find anger slowly assimilated, sinking back. It was your wave — as a wave rises in the ocean and subsides. When you learn this art — anger subsides back into you — you will find how much energy you have! You become wealthy with infinite energy.
कामवासना उठती है; देखते रहो। लड़ो मत। न भोगने जाओ, न लड़ने जाओ। क्योंकि भोगोगे तो भी खोओगे। लड़ोगे तो भी खोओगे। अगर लड़ने और भोगने में ही चुनना हो तो भोगना बेहतर; क्योंकि ऊर्जा तो दोनों कारण खो जाएगी। अगर लड़ने और भोगने में चुनना हो तो भोगना बेहतर। कम से कम कुछ उपयोग तो हो जाएगा।
Sexual desire arises — just watch. Do not indulge; do not fight. If you indulge, you lose; if you fight, you lose. If choosing only between fighting and indulging, then indulging is better — at least some use occurs, while in fighting none.
इसलिए मुझसे अगर तुम पूछो तो हिमालय में रहते संन्यासी से बाजार में रहते गृहस्थ का मेरा चुनाव है। वह बेहतर। क्योंकि कम से कम ऊर्जा का कुछ उपयोग तो हो रहा है। संन्यासी तो सिर्फ ऊर्जा से लड़ रहा है। और लड़ने वाला ज्यादा कठिनाई में पड़ेगा अंततः। क्योंकि लड़ने से कभी कोई समझ नहीं आती। भोग से तो ज्ञान आ भी जाए, त्याग से कभी ज्ञान नहीं आता।
Therefore, if you ask me: between a monk in the Himalayas and a householder in the marketplace, I choose the householder — better. At least his energy is being used; the monk is only fighting his energy. The fighter will be in greater trouble ultimately. Fighting never brings understanding. Through indulgence, sometimes understanding dawns; through renunciation, never.
इसलिए तो परमात्मा भोगी पैदा करता है, त्यागी पैदा नहीं करता। त्यागी खुद बन जाते हैं। परमात्मा की समझ साफ है कि परमात्मा भोगी पैदा करता है, क्योंकि पता है कि भोग की ही समझ से एक दिन योग का जन्म होगा। भोग में से गुजर कर ही एक दिन समझ परिपक्व होगी, योग का फल पकेगा। इसलिए परमात्मा संसार बनाता है; संसार से गुजरना अपरिहार्य है। अगर तुमने लड़ना शुरू कर दिया, काम की ऊर्जा से लड़े तो तुम अपने से ही लड़ रहे हो, तुम धीरे-धीरे विक्षिप्त हो जाओगे।
That is why God creates the bhogi (enjoyer), not the tyagi (renouncer). Renouncers make themselves. God’s understanding is clear: He creates enjoyers because He knows that out of enjoyment, some day, Yoga will be born. Passing through enjoyment, understanding matures; Yoga ripens. Therefore God creates the world; passing through the world is inevitable. If you start fighting sexual energy, you fight yourself; slowly you go insane.
ऐसा हुआ कि मुल्ला नसरुद्दीन अपने बुढ़ापे में गांव का काजी बना दिया गया, गांव का न्यायाधीश हो गया। पहला ही मुकदमा आया। और मुकदमा बड़ा उलझन से भरा था। एक पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था। और वे अदालत में काजी के पास आ गए थे। पति के कान से खून बह रहा था और वह कह रहा था कि पत्नी ने उसका कान काट लिया। और पत्नी इनकार कर रही थी। तो नसरुद्दीन ने कहा कि इस पर फिर विचार करना पड़ेगा, यह तो बड़ी जटिल बात है। पत्नी इनकार करती है। और कोई गवाह नहीं है। क्योंकि घर में वे दोनों अकेले थे, रात में झगड़ा हुआ। पत्नी कहती है, मैंने काटा नहीं। इन्होंने खुद ही अपना कान काट लिया, पत्नी कह रही थी। सारी अदालत राजी हो गई कि कोई अपना कान कभी काट सकता है! लेकिन नसरुद्दीन इतनी आसानी से राजी नहीं हो सकता। उसने कहा कि एक घंटे का मुझे समय चाहिए।
दरवाजा बंद करके बगल के कमरे में गया। सब तरह उछला-कूदा अपने कान को काटने के लिए। कई दफे सिर टकरा गया दीवार से, कभी जमीन पर गिरा, सब छिल गया, लहूलुहान हो गया, लेकिन कान न काट पाया। थका-मांदा चारों खाने चित्त पड़ा सोचने लगा कि क्या मामला क्या है! तो उसे याद आया कि यह काम बड़ी कुशलता का मालूम पड़ता है, इसके लिए अभ्यास की जरूरत है। कई दफे कान के बिलकुल करीब भी पहुंच गया था, मगर चूक गया। यह मालूम होता है कि कोई योग का अभ्यास है; यह इतनी जल्दी हल नहीं हो सकता। लेकिन एक बात हाथ आ गई; सूत्र पकड़ में आ गया।
It happened that in old age Mulla Nasruddin was made the village qazi, the judge. The first case came — a husband and wife quarrel. The husband’s ear was bleeding; he said the wife had bitten it off. The wife denied. Nasruddin said, This is intricate; there is no witness — they were alone at night. The wife says: He cut his own ear. The court agreed this is impossible — who cuts his own ear? But Nasruddin is not easily convinced. He asked for an hour, locked himself in the next room and tried to cut his ear — jumping, falling, bumping his head — everywhere bruised and bleeding, but he could not cut his ear. Exhausted, he lay on his back and thought: this requires great skill; practice. Several times I almost reached the ear, but missed. It is some yogic feat — cannot be solved quickly. But one clue appeared.
वह बाहर आया। उसे देख कर उसकी अदालत भी हैरान हुई--कि सब कपड़े फट गए, लहूलुहान! पूछा कि क्या हुआ? उसने कहा कि मैंने पहले कोशिश की कि यह आदमी झूठ बोल रहा है या सच? या पत्नी झूठ बोल रही है या सच? अब एक काम किया जाए कि इस आदमी के शरीर को जांचा जाए। अगर इसको जगह-जगह चोट लगी हो तो इसी ने काटा है। क्योंकि मेरी हालत देख रहे हो! काटने की कोशिश में यह हालत हो गई। तो पत्नी ने नहीं काटा है। लेकिन देखा गया आदमी, उसको कहीं चोट नहीं थी। तो नसरुद्दीन ने कहा, इससे जाहिर होता है कि यह आदमी बड़ा कुशल है। यह बड़ा अभ्यासी, हठयोगी मालूम होता है। यह सालों के अभ्यास से ऐसी कला और सिद्धि आती है आदमी को। अपना ही कान काटना कोई आसान मामला नहीं है।
He came out; the court was shocked — clothes torn, bleeding. What happened? He said: First I tried to see whether the man was lying or the wife. Now check the man’s body — if he has wounds, he cut it himself. Look at me! In trying to cut, I got into this state. They examined the man; no wounds. Nasruddin said, This shows the man is very skillful — a practiced hatha-yogi. To cut one’s own ear is no small matter.
और सब हठयोगी यही कर रहे हैं--अपना ही कान काटने की कोशिश कर रहे हैं। तुम उछलो-कूदो कितने ही, उलटे-सीधे कितने ही खड़े होओ, अपना कान न काट पाओगे। अपने को तुम काट ही न पाओगे। क्योंकि वहां तुम ही हो, दूसरा नहीं है। लड़ो काम से, क्रोध से, तुम कभी जीत न पाओगे। और तुम सदा पाओगे कि काम और क्रोध तुम्हारे मन पर सवार हैं। जिससे तुम लड़े वह तुम्हारा पीछा करेगा।
लाओत्से कहता है, आत्मसात कर लो।
All hatha-yogis are trying to cut their own ear. Leap and twist as you will, you will not cut your ear. You cannot cut yourself; there is no ‘other’ there. Fight lust and anger — you will never win; you will always find lust and anger riding your mind. What you fight, follows you.
Lao Tzu says: assimilate.
तो अगर भोग और त्याग में चुनना हो तो मैं भोग के पक्ष में। लेकिन अगर भोग और योग में चुनना हो तो मैं योग के पक्ष में। क्योंकि योग अतिक्रमण है, ट्रांसेंडेंस है। वह भोग के अनुभव से ऊपर जाना है।
So, if you must choose between indulgence and renunciation, I stand with indulgence. But if you can choose between indulgence and Yoga, I stand with Yoga — for Yoga is transcendence. It is going beyond, through the very experience of indulgence.
अब तुम एक प्रयास करके देखो: जब क्रोध उठे, द्वार बंद कर लो, शांत बैठ जाओ, उठने दो क्रोध को। तुम न तो क्रोध किसी पर प्रकट करो, और न तुम क्रोध के विपरीत लड़ो और उसे दबाओ। तुम उठने दो क्रोध को, उसे पूरी छूट दे दो कि तुझे जो होना है हो। मन में बड़े विचार उठेंगे, बड़ी तरंगें आएंगी, किसी की हत्या कर देनी है। उठने दो तरंगें, कोई चिंता नहीं, तुम दूर खड़े देखते रहो, जैसे सिर्फ एक दर्शक हो। कितनी देर यह टिकेगा? थोड़ी ही देर में तुम पाओगे लहरें जा चुकीं, सब शांत हो गया। ऊर्जा वापस अपने स्रोत में गिर गई।
Try this: when anger arises, close the doors, sit quietly, let anger arise. Do not express it on anyone; do not repress it by fighting. Let it arise; give it full freedom to be. Great thoughts will surge — to kill someone. Let waves rise; do not worry; stay a witness. How long can it last? Soon you will see the waves are gone; all is quiet. The energy has fallen back to its source.
ऐसे ही कामवासना की ऊर्जा भी वापस अपने स्रोत में गिर जाती है। और जो इस कला में निष्णात हो जाता है उसके पास इतनी ऊर्जा होती है कि जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है।
So too, sexual energy falls back to its source. The one adept in this art has such energy that calculation fails.
महावीर ने तो कहा है, अनंत वीर्य! ऐसा व्यक्ति अनंत ऊर्जा से भर जाता है।
Mahavira has said: infinite virya — infinite potency. Such a person is filled with boundless energy.
इतनी ऊर्जा हो तुम्हारे पंखों में तो ही परमात्मा की तरफ उड़ पाओगे। तो न तो तुम्हारा त्यागी उड़ पाता है, क्योंकि वह लड़ने से ही मरा जा रहा है; न तुम्हारा भोगी उड़ पाता है, क्योंकि वह भोग में टूटा जा रहा है; दोनों से अलग है यात्रा। भोग में योग को साध लो। मेरी संन्यास की वही परिभाषा है कि तुम जहां हो वहीं अपनी ऊर्जा को आत्मसात करने लगो, व्यर्थ मत गंवाओ। न लड़ने की कोई जरूरत है, न फेंकने की कोई जरूरत है। लीन कर लेना है।
Only with such wings of energy can you fly toward the Divine. Neither your renouncer flies — he is dying fighting — nor your enjoyer flies — he is broken in enjoyment. The journey is different from both. Attain Yoga within enjoyment. My definition of sannyas is: wherever you are, assimilate your energy, do not waste it. Neither fight nor fling it away. Let it be absorbed.
तो जब क्रोध आए तब तुम लड़ने आगे मत बढ़ो, तुम पीछे हट जाओ। जब क्रोध की बिजली चमके तब तुम कोई संघर्ष खड़ा मत करो, तुम शांत बैठ जाओ। चमकने दो बिजली, वह तुम्हारी ही ऊर्जा है। और जल्दी ही तुम पाओगे--जैसा मैंने कहा, कमजोर क्रोध करता है; शक्तिशाली करुणा करता है, वह भी तुमसे कह देना चाहिए--जब शक्ति बहुत होती है तब क्रोध तो होता ही नहीं, करुणा ही होती है। वह बहुत शक्ति का लक्षण है। क्रोध तो कम शक्ति का लक्षण है। क्रोध तो दिवालिया शक्ति का लक्षण है। करुणा महान शक्ति का लक्षण है। गहन होती है शक्ति, तब तुमसे करुणा ही पैदा हो सकती है।
So when anger comes, do not move forward to fight; move back. When the lightning of anger flashes, do not set up a struggle; sit silently. Let it flash — it is your energy. Soon you will see — as I said: the weak gets angry; the powerful becomes compassionate — let me say this to you — when there is great power, anger does not arise; only compassion arises. Anger is the sign of poverty of power; compassion is the symptom of great power. When power deepens, only compassion is born.
और क्रोध और करुणा की शक्ति एक ही है, मात्रा का ही भेद है। कामवासना छोटी शक्ति का लक्षण है; प्रेम महान शक्ति का लक्षण है। जब शक्ति विराट होती है तो प्रेम बन जाती है; जब शक्ति क्षुद्र होती है, बूंद-बूंद चूती है, तब कामवासना बन जाती है। शक्तियां वही हैं। जब शक्ति कम होती है तब अहंकार बन जाती है; जब विराट होती है तो परमात्मा बन जाती है। जब तुम छोटे-छोटे होते हो, थोड़े-थोड़े होते हो, तो तुम्हारी सीमा होती है; जब तुम ओवरफ्लो होते हो, बहने लगते हो चारों तरफ कूल-किनारे तोड़ कर, तब तुम विराट हो जाते हो।
Anger and compassion are one energy, differing in degree. Lust is the sign of small power; love is the sign of great power. When power is vast it becomes love; when it is petty, dripping drop by drop, it becomes lust. It is the same energy. When little, it becomes ego; when immense, it becomes God. When you are small and fragmentary, you have boundaries; when you overflow and break all banks, you become vast.
आत्मसात करो शक्ति को; छिद्रों से बाहर मत जाने दो। और लड़ो भी मत। कितनी देर टिकेगा क्रोध, यह कभी तुमने खयाल किया? कितनी देर टिकेगा दुख? कितनी देर टिकेगा तुम्हारा सुख? सभी क्षणभंगुर हैं। तुम जरा रुको तो। वे अपने आप आते हैं और चले जाते हैं। तुम नाहक बीच में खड़े हो जाते हो। तुम अपने को हटा लो। सुबह होती है, सांझ होती है; ऐसे ही दुख आते हैं, सुख आते हैं। वर्षा होती है, ग्रीष्म होता है; ऐसे ही क्रोध आता है, दया आती है। वसंत है और पतझड़ है; ऐसे ही तुम्हारे मन के मौसम हैं। तुम जल्दी मत करो। सब अपने से आता है, चला जाता है। तुम्हारी कोई जरूरत ही नहीं है बीच में आने की। तुम थोड़े दूर खड़े होना सीख लो। जरा सा फासला, और बड़ी क्रांति हो जाती है।
Assimilate energy; do not let it leak through holes. And do not fight. How long can anger last — have you noticed? How long sorrow? How long your joy? All are momentary. If you can wait a little, they come and go by themselves. You unnecessarily come in between. Step aside. Morning comes, evening comes — so sorrow and joy. Rains and summer — so anger and compassion. Spring and fall — so are the seasons of your mind. Do not hurry. All comes and goes by itself. There is no need for you to interfere. Learn to stand a little aside. A small distance — and a great revolution happens.
तो भीतर के लिए भी यही रणनीति है।
So for within, the same strategy.
‘शत्रु की शक्ति को कम कर आंकने से बड़ा अनर्थ नहीं है। शत्रु की शक्ति का अवमूल्यन मेरे खजाने को नष्ट कर सकता है। इसलिए जब दो समान बल की सेनाएं आमने-सामने होती हैं तब जो सदाशयी है, झुकता है, वही जीतता है, वही जयी होता है।’
‘There is no greater calamity than underrating the enemy’s strength. To devalue the enemy’s power can destroy my treasure. Therefore, when two armies of equal force face each other, the benevolent one, the one that bends, wins, becomes the victor.’
बाहर के युद्ध के लिए भी शत्रु की शक्ति को कभी कम मत मानना। अन्यथा वही तुम्हारी हार बनेगी। शत्रु की शक्ति को अपने से ज्यादा ही मानना, तो ही तुम तत्पर रह सकोगे, तो ही तुम सजग रहोगे। जिसने शत्रु की शक्ति को कम मान लिया, वह हारने के रास्ते पर जा चुका।
In outer war, never underestimate the enemy. That becomes your defeat. Consider the enemy stronger than yourself; only then you will be alert and prepared. The one who underestimates the enemy has set out on the road to defeat.
लेकिन अहंकार हमेशा उलटा करता है। अहंकार अपनी शक्ति को बहुत मानता है; दूसरे की शक्ति को हमेशा कम करके मानता है। अहंकार खुद को तो फुला कर रखता है; दूसरे को सिकुड़ा कर देखता है। इसलिए अहंकार जगह-जगह पराजित होता है और दुख पाता है। विनम्रता सदा दूसरे को बड़ा मानती है। अपने को सदा छोटा मानती है। इसलिए अगर विनम्र आदमी से कभी कोई अहंकारी आदमी जूझ जाए तो अहंकारी हारेगा ही। उसके हारने के सिवाय कोई उपाय नहीं है। इसलिए नहीं कि विनम्र उसे हराता है, बल्कि उसका अहंकार ही उसे हरा देता है।
But ego does the opposite: it overvalues its own power; it always undervalues the other’s. Ego inflates itself and shrinks the other. Hence the ego is repeatedly defeated and suffers. Humility always considers the other great and oneself small. Therefore, if an egotist and a humble man clash, the egotist must lose — not because the humble defeats him, but because his ego defeats him.
मैंने सुना है कि एक राजनीतिज्ञ को एक जंगल में एक आदिवासी कौम ने पकड़ लिया। वह आदिवासी कौम नरभक्षी है। आदिवासी कौम का जो प्रधान था वह कभी-कभी राजधानी भी गया था उत्सवों में। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, उसको निमंत्रण मिलते थे। वह अकेला आदमी था जो राजधानी होकर आया था। सारा कबीला तो उत्सुक था कि जल्दी से जल्दी इस राजनीतिज्ञ का भुरता बनाया जाए और खा लिया जाए। वे भूखे थे। बहुत दिन से आदमी नहीं मिला था। लेकिन वह कबीले का जो प्रमुख था वह उसकी बड़ी प्रशंसा और स्तुति कर रहा था कि तुम महान से महान नेता हो, तुम जैसा बुद्धिमान नेता संसार में कहीं भी नहीं है। असली में तुम्हीं को प्रधानमंत्री होना चाहिए। लेकिन लोग नासमझ हैं और तुमको अभी तक नहीं पहचान पाए।
आखिर लोग परेशान हो गए। एक ने आकर कान में कहा कि क्या बकवास लगा रखी है! हम भूखे हैं, इसका भुरता बनाएं। उसने कहा, तुम ठहरो। यह राजनीतिज्ञ है। पहले इसे फुला देने दो तो जरा यह ज्यादा बड़ा हो जाएगा, तो सब का पेट भर सकेगा। जरा बड़ा इसे कर लेने दो।
I have heard: a politician was caught by a cannibal tribe in a forest. The chief of the tribe had been to the capital sometimes for national celebrations. The tribe was eager to make mince-meat of the politician and eat — they were hungry; it had been long since a man came. But the chief praised the politician: You are a great leader, the wisest in the world; you should be prime minister — people are ignorant and have not recognized you. The tribe grew impatient. One whispered: Why this nonsense? We are hungry — let us cook him. The chief said: Wait. He is a politician. First let me inflate him — he will grow bigger; then all our stomachs will be full.
अहंकार को फुलाए जाओ, वह बड़ा होता जाता है। वह रबड़ के फुग्गों जैसा है। और उसे पता नहीं कि जितना बड़ा होगा उतना ही फूटने के करीब आ रहा है। अहंकार अपने से ही टूटता है, किसी को तोड़ने की जरूरत नहीं। वह खुद आत्मघाती है।
Inflate the ego and it swells like a rubber balloon, unaware that the bigger it becomes, the closer it is to bursting. Ego collapses by itself; no one need break it. It is suicidal.
लाओत्से कहता है, शत्रु की शक्ति को कम आंकने से बड़ा अनर्थ नहीं है। उससे तुम्हारा जीवन का खजाना नष्ट हो सकता है। इसलिए जब दो समान बल की सेनाएं आमने-सामने होती हैं, तब वही जीतता है जो सदाशयी है, झुकता है, विनम्र है।
Lao Tzu says: there is no greater calamity than underestimating the enemy’s power — it can ruin your life’s treasure. Therefore, when two equal forces face each other, the one who is kind, who bends, who is humble — wins.
विनम्रता में बड़ी सुरक्षा है; अहंकार में बड़ी असुरक्षा है। क्योंकि विनम्रता को तोड़ा नहीं जा सकता; अहंकार तो अपने आप ही टूट रहा है। तुम्हारे सहारे के बिना भी टूट जाएगा। तुम्हें तोड़ने की जरूरत भी नहीं है। अहंकार तो अपने आप ही जहर है। विनम्रता अमृत है।
In humility is great safety; in ego, great danger. Humility cannot be broken; ego is breaking by itself — even without your help. Ego is poison; humility is amrit.
यह बाहर के शत्रुओं के संबंध में तो सच है ही, भीतर के शत्रुओं के संबंध में भी सच है। तुम क्रोध को छोटा करके मत मानना, नहीं तो मुश्किल में पड़ोगे। बहुत लोगों ने माना और मुश्किल में पड़े हैं। तुम कामवासना को छोटा करके मत मानना। जिन्होंने माना वे झंझट में पड़ गए हैं। कामवासना बड़ी ऊर्जा है। सारी प्रकृति का खेल उसमें छिपा है। सारी प्रकृति की जीवन-धारा है काम-ऊर्जा, छोटा करके मत मानना। छोटा करके मानने वाले सब तरफ हैं। वे तुम्हें जगह-जगह मिल जाएंगे।
This is true of outer enemies and inner ones. Do not underestimate anger; you will be in trouble. Many have and suffered. Do not underestimate sex. Those who did are entangled. Sex is a great energy; nature’s whole current is hidden in it. It is the life-stream of existence. Do not think small of it. The world is full of small remedies. They abound.
एक संन्यासी मेरे पास आए। वे कुछ दिन मेरे पास रुके। मैंने उनको कहा कि तुम और सब तो ठीक है, मगर ये लकड़ी की खड़ाऊं घर में मत पहनो। दिन भर खटर-पटर! तुम जहां जाते हो यह तो बड़ा उपद्रव है। उन्होंने कहा, यह तो पहननी ही पड़ेगी; क्योंकि नहीं तो ब्रह्मचर्य खंडित हो जाएगा। मैंने कहा, क्या पागलपन की बात है! लकड़ी की खड़ाऊं से ब्रह्मचर्य का क्या लेना-देना? उन्होंने कहा, आपको पता होना चाहिए, मेरे गुरु ने बताया है, और ऐसी पुरानी धारणा है भारत में कि दोनों अंगुलियों के बीच में, अंगूठे और अंगुली के बीच में जब लकड़ी की खड़ाऊं पकड़ी जाती है, तो वहां कोई नस है, उस नस पर दबाव पड़ने से आदमी ब्रह्मचारी रहता है। कितना छोटा करके मान रहे हो तुम ब्रह्मचर्य को और कामवासना को! तो मैंने उनसे कहा, तुझे ब्रह्मचर्य उपलब्ध हुआ? उसने कहा, अभी हुआ तो नहीं इसीलिए तो खड़ाऊं छोड़ भी नहीं सकता। यह तर्क होता है भीतर। अभी हुआ नहीं। कितने दिन से खड़ाऊं पहनते हो? उसने कहा, कोई आठ साल हो गए। तो आठ साल में भी ब्रह्मचर्य उपलब्ध नहीं हुआ। थक गया तेरा अंगूठा भी, नस भी अब तक जड़ हो चुकी होगी। और अगर नसबंदी ही करवानी है तो अस्पताल में जाकर करवा लो। खड़ाऊं का झंझट काहे के लिए लेकर चलना?
A sannyasi came to me and stayed some days. I told him: Everything else is fine, but do not wear wooden sandals in the house — their clatter all day! He said: I must; otherwise my Brahmacharya will be broken. I said: What madness! What has Brahmacharya to do with wooden sandals? He said: You should know — my guru taught me, and it is an ancient Indian belief — between the big toe and the next toe there is a nerve; by holding the wooden peg there, pressure falls on that nerve and a man remains celibate. How small you think of Brahmacharya and sex! I asked: Have you attained Brahmacharya? He said: Not yet — that is why I cannot leave the sandals. This is the inner logic: not yet. How long have you worn them? Eight years. In eight years Brahmacharya has not come; your toe is tired; the nerve must be numb. If you want sterilization, better go to the hospital — why carry the sandal nuisance?
छोटा करके मत मान लेना, नहीं तो तुम जो उपाय करोगे वे बहुत छोटे होंगे। और उन उपायों से तुम जो पाना चाहते हो वह बहुत बड़ा है। बहुत से लोग इसी तरह के उपाय कर रहे हैं। एक योगी को मैं जानता हूं, जो आएंगे तो वे पहले पूछते हैं कि इस जगह पर कोई स्त्री तो नहीं बैठी थी? मैं पूछा कि यह मामला क्या है? उन्होंने कहा, दस मिनट तक उस स्थान पर स्त्री की शक्ति, स्त्रैण-शक्ति की तरंगें रहती हैं, और उनसे ब्रह्मचर्य में खंडन हो जाता है।
Do not think small of power; otherwise your measures will be petty while what you seek is vast. Many do such small things. I know a yogi who, on entering, first asks: Did a woman sit here? Why? He says: For ten minutes the feminine vibrations remain; they disturb Brahmacharya.
अब यह पागल है। स्त्री बैठी थी, उस जगह बैठने में इनको घबराहट और डर है। और यह पूरी पृथ्वी स्त्री है। जहां बैठोगे वहीं स्त्री है। इसीलिए तो हम पृथ्वी को माता कहते हैं। और कैसे बचोगे तुम स्त्री से? स्त्री से पैदा हुए हो। तुम्हारे रोएं-रोएं में स्त्री है। जब एक बच्चे का जन्म होता है तो आधा तो दान बाप का होता है, आधा मां का होता है। तो तुम्हारा आधा शरीर स्त्री है, आधा पुरुष है। एक-एक कण में स्त्री और पुरुष छिपे हैं। और तुम कुर्सी पर बैठने में डर रहे हो और आधी स्त्री भीतर लिए चल रहे हो। जिसको तुम हिमालय चले जाओ, कैलाश, तो भी कोई उपाय नहीं है। वह तुम्हारे साथ ही रहेगी। तुम्हारे शरीर का कण-कण स्त्री-पुरुष के मेल से बना है। और इतने अगर डरे हुए हो कि दस मिनट पहले बैठी हुई स्त्री की तरंगें तुम्हें दिक्कत देंगी, तब तुम बच न पाओगे। सब तरफ स्त्रियां घूम रही हैं, तरंगें ही तरंगें हैं। जहां जाओगे वहीं स्त्रियां हैं, पुरुषों से थोड़ी ज्यादा ही हैं। कहां जाओगे? बचोगे कहां?
This is madness. A woman sat and he is afraid to sit there — and the whole earth is feminine. Wherever you sit, there is the Mother — we call the earth ‘Mother.’ How will you escape woman? You were born from a woman. Half your body is woman. A child’s body is half gift of the father, half of the mother. Every cell bears woman and man. You fear the chair where a woman sat, and you carry half a woman within. Go to the Himalayas — she will go with you. Every cell is born of the union of woman and man. If you are so afraid that even the trace of a woman disturbs you, you will not survive — women are everywhere, their waves everywhere; they are slightly more in number than men. Where will you go?
लेकिन तुमने शत्रु को छोटा करके मान लिया है। इसलिए तुम छोटे-छोटे उपाय कर रहे हो। तुम चम्मचों से सागर को खाली करने की कोशिश में लगे हो। यह कभी खाली न होगा।
You have underestimated the enemy, thus your remedies are petty. You are trying to empty the ocean with spoons — it will never empty.
भीतर की शक्तियों को भी छोटा करके मत मानना। क्रोध भी बड़ी विराट शक्ति है। इसीलिए तो जिंदगी भर कोशिश करके भी मिटता नहीं। रोज तय करते हो कि अब न करेंगे, और जब आता है तब बिलकुल भूल जाते हो। जब आता है तब याद ही नहीं रहती। सब निर्णय, सब संकल्प मिट्टी हो जाते हैं। जब आता है तो झंझावात की तरह पकड़ लेता है। हां, जब चला जाता है तब तुम फिर बुद्धिमान हो जाते हो। फिर पछताने लगते हो कि यह गलती हो गई आज। अब दोबारा न करूंगा। और तुम यह भी नहीं सोचते कि यह बात तुम कितनी बार कह चुके हो कि दुबारा न करूंगा। कामवासना पकड़ती है तब तुम बिलकुल पागल हो जाते हो। हां, जब कामवासना जा चुकी तब तुम्हें सब ब्रह्मचर्य की बातें याद आने लगती हैं। तब तुम सोचने लगते हो कि ब्रह्मचर्य ही जीवन है। उठा लेते हो किताबें और ब्रह्मचर्य के शास्त्र पढ़ने लगते हो और निर्णय करते हो: बस अब यह आखिरी हो गया। और तुम कभी यह पूछते भी नहीं कि कितनी बार तुमने कहा कि यह आखिरी हो गया। और इतने बार हार कर भी, तुम्हारी बेशर्मी की हद है, कि तुम फिर-फिर वही कहे चले जाते हो कि अब की बार आखिरी हो गया। शरम भी नहीं आती। यह भी नहीं देख पाते कि कितनी बार पराजित हो चुके। फिर अब किस मुंह से यह निर्णय कर रहे हो। कम से कम यह मुंह ही बंद कर दो, यह निर्णय ही छोड़ दो।
Do not underestimate inner powers. Anger is vast — hence, despite lifelong attempts, it does not vanish. Every day you resolve — and when it comes, you forget. When anger comes, all decisions turn to dust. When it passes, you are again wise and repent: I erred today; never again. You do not see how many times you have said ‘never again.’ When lust seizes you, you go mad. When it is gone, you remember Brahmacharya. You decide: This was the last time. Do you ask yourself how many ‘last times’ you have declared? After so many defeats, shamelessly you say again: Now it is the last. No shame. You do not see how often you have lost. With what face do you decide again? At least close this mouth; stop these decisions.
एक बूढ़े आदमी ने कलकत्ते में मुझे कहा। वे एक बहुत अनूठे आदमी थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने चार बार ब्रह्मचर्य का निर्णय जीवन में लिया। एक मूरख सज्जन भी मेरे पास बैठे थे, वे बड़े प्रभावित हुए। मैंने कहा, तुम प्रभावित न होओ, पहले पू
छो तो कि ब्रह्मचर्य का संकल्प भी चार बार लेना पड़ता है? तो पहली बार लिया उसका क्या हुआ? फिर दूसरी बार लिया उसका क्या हुआ? फिर तीसरी बार लिया उसका क्या हुआ? तुम इतने प्रभावित! वे चार बार से बहुत प्रभावित हुए, कि चार बार! मैंने कहा, यह चार बार का मतलब क्या होता है? और मैंने कहा कि तुम जल्दी मत करो, क्योंकि मेरा हिसाब कुछ और है। मैं यह पूछता हूं कि पांचवीं बार क्यों नहीं लिया? तो उन्होंने कहा, मैं इतना हार गया कि फिर मेरी हिम्मत ही न रही।
An old man in Calcutta told me — an unusual man. He said: I took the vow of Brahmacharya four times in life. A foolish gentleman beside him was impressed. I said: Do not be impressed; first ask — does Brahmacharya require four vows? What happened to the first? To the second? To the third? Why are you impressed with ‘four’? I asked the old man: Why not the fifth time? He said: I was so defeated that I had no courage left.
वह आदमी ईमानदार है। फिर मेरी हिम्मत न रही। चार बार बहुत हो गया। जब बार-बार हारना है और पराजय बार-बार होनी है, तो अब निर्णय भी किस मुंह से लेना? क्या सार है लेने का?
He was honest: No courage left. Four times is enough. If there is to be defeat again and again, with what face take another vow?
शक्ति को छोटी करके मत मानना। सब शक्तियां विराट हैं; क्योंकि सभी शक्तियां परमात्मा से ही आती हैं। सभी शक्तियां विराट हैं। चाहे ऊपर से तुम्हें लहर छोटी दिखाई पड़ती हो, नीचे तो सागर ही छिपा है। क्रोध भी उसका है, काम भी उसका है। तुम छोटा करके मत मानना। खड़ाऊंओं से हल न होगा।
Do not think power small. All powers are vast — they come from God. However small the wave looks, beneath is the ocean. Anger is His; sex is His. Do not think small. Sandals will not help.
जिस दिन तुम यह समझोगे कि यह सभी विराट का है, और सभी विराट है, उस दिन तुम लड़ाई तो उठाओगे ही नहीं। विराट से क्या लड़ना है? तब तुम दर्शक हो जाओगे, द्रष्टा हो जाओगे। और जैसे ही कोई व्यक्ति अपने भीतर साक्षी हो जाता है, हट जाता है, लड़ाई नहीं करता, चुपचाप देखता है। जो भी विराट की लीला चल रही है उसका निरीक्षण करता है, बिना किसी निर्णय के। न तो कहता है यह बुरा है, न कहता है वह भला है। न तो ब्रह्मचर्य के पक्ष में है, न काम के पक्ष में है। देखता है कि क्या हो रहा है, कैसा यह खेल है! कि काम उठता है, अगर तुम उस बीच उसके साथ जुड़ जाओ, साक्षी-भाव खो जाए तो भोग लोगे; अगर उस बीच तुम उससे लड़ने लगो तो ब्रह्मचर्य का संकल्प कर लोगे। लेकिन अगर तुम सिर्फ देखते रहो, कर्ता बनो ही न, इधर न उधर, इस तरफ न उस तरफ, न पक्ष में न विपक्ष में, तो तुम एक बड़े अनूठे रहस्य पर पहुंचते हो; वही काम-ऊर्जा वापस तुम में समा जाती है। तुमसे ही उठी थी; वर्तुल पूरा हो जाता है। तुम उसका कोई उपयोग नहीं करते--न लड़ने में, न भोगने में। उपयोग ही नहीं होता। कामवासना फिर वापस अपने में समा जाती है। और जब कामवासना वापस तुम में समाती है तब तुम इतनी मधुरिमा से भर जाओगे, ऐसी मिठास उठने लगेगी पूरे व्यक्तित्व में, ऐसी गहन शांति का तुम्हें अनुभव होगा जो बिलकुल अपरिचित है। कोई सुर बजने लगेगा तुम्हारे भीतर जब शक्ति तुम्हारी तुम में वापस लौट आती है।
The day you see that all is His, and all is vast — that day you will not raise a fight. With the vast, what to fight? You become the witness. As soon as a person becomes a witness within — steps aside, does not fight, simply watches — whatever play of the Vast is going on, he observes it without judgment: neither calls this bad nor that good; neither sides with Brahmacharya nor with sex. Watching: what is this play? Lust arises — if you join it, the witnessing is lost and you indulge; if you fight, you take a vow of Brahmacharya. But if you only watch, neither doer this side nor that, neither for nor against — you arrive at a unique secret: the same sexual energy returns into you. It arose from you; the circle completes. You make no use of it — neither in fighting nor in indulging. No use. It returns by itself. And when it returns, such sweetness fills you, such melody arises, such deep peace — utterly unfamiliar. A music begins within when your energy, unspent in the world, returns dancing into you.
वह मिलन है। उसी का नाम योग है। जहां से उठी शक्ति वहीं वापस मिल जाए, उसका नाम योग है। वह परम संभोग है। वहां तुमने अपने को ही अपने में भोग लिया। वहां एक ने एक को ही भोग लिया। वहां दूसरे की जरूरत न रही; वहां तुम्हें अपना ही स्वाद आ गया। और वह स्वाद इतना महान है कि सब स्वाद फीके पड़ जाते हैं। और वह नृत्य इतना अनूठा है। जब शक्ति तुममें नाचती हुई वापस लौट आती है, बिना संसार में खोए, बिना भोगी बने, बिना त्यागी बने, जब ऊर्जा तुममें वापस लौट आती है नाचती हुई, तब तुम मंदिर बन जाते हो।
That union is Yoga. Where the energy arose, there it returns — that is Yoga. That is the supreme communion — you have enjoyed yourself in yourself. One has enjoyed one. No other is needed; you have tasted your own flavor. That flavor is so great that all tastes turn bland; that dance is so unique. When energy returns dancing into you, without becoming worldly, without becoming an enjoyer or a renouncer, when it returns dancing, you become a temple.
उस घड़ी में जो घटता है उसका नाम समाधि है।
What happens in that moment is called Samadhi.
आज इतना ही।
Enough for today.
