Skip to content
Osho

Saravsar Upanishad #6

11 January 1972 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मनुष्य का व्यक्तित्व बहुत पर्तों से बना है। और इन पर्तों का सम्यक बोध इन पर्तों को पार करने के लिए जरूरी है। जिसके पार हमें जाना हो उसे जान लेना जरूरी है; जिससे हमें मुक्त होना हो उसे पहचान लेना जरूरी है।

Man’s personality is composed of many layers. And a right awareness of these layers is essential if we are to pass beyond them. That which we have to transcend must first be known; that from which we would be freed must first be recognized.

ऊपर से देखने पर आदमी जैसा दिखाई पड़ता है, वह उसका पूरा शरीर नहीं है, वह केवल उसके शरीरों की पहली पर्त है। जब हम देखते हैं आदमी को तो जो हमें दिखाई पड़ता है, उसे ऋषियों ने ‘अन्नमय कोष’ कहा है--दि फिजिकल बॉडी।

Seen from the outside, what a man appears to be is not his whole body; it is only the first layer of his bodies. What we ordinarily see the seers called the Annamaya Kosh — the physical body.

यह जो शरीर है, यह माता-पिता से उपलब्ध होता है, यह आपका नहीं है; यह पर्त आप नहीं हैं, यह पर्त एक लंबी परंपरा है। हजारों शरीरों ने इस शरीर को निर्मित किया है। आपके मां-बाप आपको जो बीजाणु देते हैं उसमें इस शरीर की पूरी बिल्ट इन प्रोसेस, इस शरीर के होने की सारी संभावना छिपी होती है।

This body is obtained from the parents; it is not yours. This layer is not you; it is a long tradition. Thousands of bodies have contributed to the making of this body. In the seed your mother and father give you, the entire built‑in process of this body, all the potential for this body, lies concealed.

अब तो वैज्ञानिक कहते हैं कि आपके शरीर में जो भी प्रकट होता है पूरे जीवन में, वह सब आपके पहले बीज-कोष में छिपा होता है; कुछ भी नया घटित नहीं होता। आपकी आंख का रंग, आपके बाल का रंग, आपकी चमड़ी का रंग, आपकी उम्र--आपके व्यक्तित्व में जो-जो फलित होगा, वह सब उस बीज में छिपा होता है; वह आप नहीं हैं। उस शरीर की तो लंबी अपनी यात्रा है--आपके माता-पिता से आपको मिला है, उनके माता-पिता से उन्हें मिला है--लंबी यात्रा है, करोड़ों वर्ष की लंबी यात्रा है।

Now even scientists say that whatever manifests in your body throughout life is contained in that primal seed‑cell; nothing new happens. The color of your eyes, the color of your hair, the hue of your skin, your lifespan — whatever will fructify in your personality is hidden in that seed; but that is not you. That body has its own long journey — it came to you from your parents, and to them from theirs — a journey of millions of years.

अगर हम अपने शरीर में पीछे लौटें तो प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में इस जगत का पूरा इतिहास छिपा है। यह जगत पहले दिन बना होगा, उस दिन भी आपके शरीर का कुछ हिस्सा मौजूद था; वही विकसित होते आपका शरीर हुआ है। एक छोटे से बीज-कोष में इस अस्तित्व की सारी कथा छिपी है; वह आपका नहीं है, उसकी लंबी परंपरा है। वह बीज-कोष न मालूम कितने मनुष्यों से, न मालूम कितने पशुओं से, न मालूम कितने पौधों से, न मालूम कितने खनिजों से यात्रा करता हुआ आप तक आया है। वह आपकी पहली पर्त है। उस पर्त को ऋषि अन्नकोष कहते हैं। अन्नकोष इसलिए कहते हैं कि उसके निर्माण की जो प्रक्रिया है वह भोजन से होती है; वह बनता है भोजन से।

If we trace our body back, within each person’s body the whole history of this world lies concealed. On the first day the world may have come into being, yet something of your body was present even then; evolving and evolving, it has become this body. In a tiny seed‑cell the entire tale of existence is hidden; it is not yours, it is a long lineage. That seed‑cell has traveled through who knows how many humans, how many animals, how many plants, how many minerals, before it arrived in you. It is your first layer. The seers called this layer the Annamaya Kosh. It is called ‘annamaya’ because its process of formation is through food; it is made of food.

प्रत्येक व्यक्ति का शरीर सात साल में बदल जाता है। सभी कुछ बदल जाता है--हड्डी-मांस-मज्जा, सभी कुछ बदल जाती है। एक आदमी सत्तर साल जीता है तो दस बार उसके पूरे शरीर का रूपांतरण हो जाता है। रोज आप जो भोजन ले रहे हैं, वह आपके शरीर को बनाता है; और रोज आप अपने शरीर से मृत शरीर को बाहर फेंक रहे हैं। जब हम कहते हैं कि फलां व्यक्ति का देहावसान हो गया, तो हम अंतिम देहावसान को कहते हैं...जब उसकी आत्मा शरीर को छोड़ देती है। वैसे व्यक्ति का देहावसान रोज हो रहा है, व्यक्ति का शरीर रोज मर रहा है; आपका शरीर मरे हुए हिस्से को रोज बाहर फेंक रहा है। नाखून आप काटते हैं, दर्द नहीं होता, क्योंकि नाखून आपके शरीर का मरा हुआ हिस्सा है। बाल आप काटते हैं, पीड़ा नहीं होती, क्योंकि बाल आपके शरीर के मरे हुए कोष हैं। अगर बाल आपके शरीर के जीवित हिस्से हैं तो काटने से पीड़ा होगी।

Every person’s body is renewed in seven years. Everything changes — bone, flesh, marrow, everything. If a man lives seventy years his entire body is transformed ten times. Each day the food you take builds your body; and each day your body throws out the dead body. When we say someone has died, we refer to the final death of the body…when his Atman has left the body. But in fact, the body is dying daily; each day the dead is being expelled. You cut your nails — there is no pain, because nails are the dead part of the body. You cut your hair — there is no pain, because hair are dead cells. If hair were living parts, cutting them would hurt.

आपका शरीर रोज अपने से बाहर फेंक रहा है...एक मजे की बात है कि अक्सर कब्र में मुर्दे के बाल और नाखून बढ़ जाते हैं; क्योंकि नाखून और बाल का जिंदगी से कुछ लेना-देना नहीं है, मुर्दे के भी बढ़ सकते हैं; वे मरे हुए हिस्से हैं...वे मरे हुए हिस्से हैं, वे अपनी प्रक्रिया जारी रख सकते हैं।

Your body each day throws something out… An amusing fact: often in the grave a corpse’s hair and nails continue to grow; because nails and hair have nothing to do with life, they can grow even in a dead body; they are dead parts…dead parts that can keep their process going for a while.

भोजन आपके शरीर को रोज नया शरीर दे रहा है, और आपके शरीर से मुर्दा शरीर रोज बाहर फेंका जा रहा है। यह सतत प्रक्रिया है। इसलिए शरीर को अन्नमय कोष कहा है, क्योंकि वह अन्न से ही निर्मित होता है।

Food is daily giving you a new body, and the dead body is daily being thrown out. It is a continuous process. Hence the name Annamaya Kosh — it is constructed of food.

और इसलिए बहुत कुछ निर्भर करेगा कि आप कैसा भोजन ले रहे हैं। इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। आपका आहार सिर्फ जीवनचलाऊ नहीं है, वह आपके व्यक्तित्व की पहली पर्त निर्मित करता है। और उस पर्त के ऊपर बहुत कुछ निर्भर करेगा कि आप भीतर यात्रा कर सकते हैं या नहीं कर सकते हैं; क्योंकि सभी भोजन एक जैसा नहीं है।

Therefore much depends on what kind of food you take. Much depends on it. Your diet is not merely for running life; it fashions the first layer of your personality. And on this layer will depend much of whether you can journey within or not; because not all foods are alike.

कुछ भोजन हैं जो आपको भीतर प्रवेश करने ही न देंगे, जो आपको बाहर ही दौड़ाते रहेंगे; कुछ भोजन हैं जो आपके भीतर चैतन्य को जन्मने ही न देंगे, क्योंकि वे आपको बेहोश ही करते रहेंगे; कुछ भोजन हैं जो आपको कभी शांत न होने देंगे, क्योंकि उस भोजन की प्रक्रिया में ही आपके शरीर में एक रेस्टलेसनेस, एक बेचैनी पैदा हो जाती है। रुग्ण भोजन हैं, स्वस्थ भोजन हैं; शुद्ध भोजन हैं, अशुद्ध भोजन हैं।

There are foods that will not allow you to enter within at all — they will keep pushing you outward; foods that will not allow your consciousness to be born within, because they keep you unconscious; foods that will never let you be tranquil, because their very process gives rise to a restlessness in the body. There are diseased foods and healthy foods; pure foods and impure foods.

शुद्ध भोजन उसे कहा गया है, जिससे आपका शरीर अंतर की यात्रा में बाधा न दे, बस; और कोई अर्थ नहीं है। शुद्ध भोजन से सिर्फ इतना ही अर्थ है कि आपका शरीर आपकी अंतर्यात्रा में बाधा न बने।

‘Pure food’ simply means this: that your body does not become an obstacle to the inner journey — nothing more. The only meaning of pure food is that your body does not stand in your way within.

एक आदमी अपने घर की दीवालें ठोस पत्थर से बना सकता है। कोई आदमी अपने घर की दीवालें कांच से भी बना सकता है; लेकिन कांच पारदर्शी है, बाहर खड़े होकर भी भीतर का दिखाई पड़ता है। ठोस पत्थर की भी दीवाल बन जाती है, तब बाहर खड़े होकर भीतर का दिखाई नहीं पड़ता है।

A man can build the walls of his house of solid stone. Another may make his walls of glass; but glass is transparent — standing outside one can still see within. If the walls are solid stone, standing outside you cannot see inside.

शरीर भी कांच जैसा पारदर्शी हो सकता है। उस भोजन का नाम शुद्ध भोजन है जो शरीर को पारदर्शी, ट्रांसपैरेंट बना दे--कि आप बाहर भी चलते रहें तो भी भीतर की झलक आती रहे। शरीर को आप ऐसी दीवाल भी बना सकते हैं कि भीतर जाने का खयाल ही भूल जाए, भीतर की झलक ही मिलनी बंद हो जाए।

The body too can become transparent like glass. The name ‘pure food’ is given to that food which makes the body transparent — so that even while you move without, a glimpse of the within continues. Or you can make the body such a wall that the very thought of going within is forgotten, and all glimpses from within stop.

सात्विक और असात्विक का इतना ही अर्थ है: आपका शरीर पारदर्शी हो सके...पहली पर्त पारदर्शी हो सके। तो भीतर की यात्रा शुरू होती है। और जब पहली पर्त पारदर्शी होती है तो ही दूसरी पर्त का पता चलता है, नहीं तो पता नहीं चलता। हमें पता ही नहीं चलता कि शरीर के भीतर और भी कोई शरीर है। उसका और कोई कारण नहीं है। योगी को पता चलता है कि शरीर के भीतर एक और शरीर है, क्योंकि उसकी पहली पर्त पारदर्शी हो जाती है; तो उसे दूसरे शरीर की झलक मिलनी शुरू हो जाती है।

This is the only meaning of sattvic and non‑sattvic: that your body may become transparent…that the first layer may become transparent. Then the inner journey begins. Only when the first layer becomes transparent does the second layer become apparent — otherwise, not. We do not come to know that within the body there is yet another body. There is no other reason. The yogi comes to know that within the body there is another body because his first layer becomes transparent; then he begins to catch glimpses of the second body.

और तब दूसरे शरीर को भी पारदर्शी बनाने के उपाय हैं। तब तीसरे शरीर की झलक मिलनी शुरू हो जाती है। फिर तीसरे शरीर को भी पारदर्शी बनाया जा सकता है, तो चौथा शरीर। और चौथा भी पारदर्शी हो जाए, तो पांचवां। और जब पांचवां पारदर्शी होता है तब शरीर के बाहर जो है, शरीर के पार जो है, अशरीरी जो है, उसकी झलक मिलनी शुरू होती है।

And then there are methods to make the second body transparent. Then the third begins to be glimpsed. When the third too is made transparent, the fourth. And when the fourth is transparent, the fifth. And when the fifth becomes transparent, then that which is beyond the body, outside the body, the bodiless, begins to be glimpsed.

तो आप अपने शरीर को ठोस पत्थर की दीवालें बना सकते हैं, कांच की पारदर्शी दीवालें भी बना सकते हैं।

So you can make your body walls of solid stone, or you can make them transparent like glass.

इसलिए पहले से ऋषि शुरू करता है: ‘‘अन्नमय कोष।’’

Hence the rishi begins from the very first: ‘Annamaya Kosh.’

यह भोजन से निर्मित जो शरीर है आपके चारों ओर, निश्र्चित ही यह पूरा का पूरा भोजन से निर्मित है। इसमें कुछ भी नहीं है जो भोजन के बाहर से आया हो। हो सकता है, वह भोजन आपके पिता ने किया हो, और उनके पिता ने किया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; इस शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं है जो भोजन के बाहर से आया हो।

This body around you, formed of food — certainly it is entirely made of food. There is nothing in it that has come from outside food. It may be that the food was eaten by your father, and by his father before him — it makes no difference; nothing in this body has come from outside food.

मनुष्य का जो जीव-कोष है, जिससे गर्भ निर्धारण होता है, उसका विश्लेषण करके सिवाय भोजन के तत्वों के और कुछ भी नहीं मिलता है। भोजन का सारभूत हिस्सा, एसेंस बीज में संगृहीत होता है।

If we analyze the human germ‑plasm by which conception occurs, nothing is found there except the constituents of food. The essence of food, its subtlest distillation, is stored in the seed.

इस पर बड़े प्रयोग किए हैं मनीषियों ने। हजारों वर्ष तक, पीढ़ी दर पीढ़ी, कुछ परिवारों ने हिम्मत करके शाकाहार किया है--पीढ़ी दर पीढ़ी! क्योंकि एक दिन में कुछ बदलाहट शरीर में नहीं होती; शरीर का जाल लंबा है। लेकिन अगर हजारों पीढ़ियों तक एक परिवार शाकाहार पर जीआ है, तो शरीर में आमूल-परिवर्तन हो जाते हैं; अगर मांसाहार पर जीआ है तो भी आमूल-परिवर्तन हो जाते हैं; क्योंकि निरंतर छनते, छनते, छनते, छनते...शुद्धतम होते-होते भोजन बीज-कोष में प्रवेश कर जाता है। और जब बीज-कोष में प्रवेश कर जाता है तभी ट्रांसपैरेंसी, पारदर्शी स्थिति पैदा होती है।

Great experiments were carried out by wise ones. For thousands of years, generation after generation, some families had the courage to live purely vegetarian — for generations! Because nothing changes in the body in a day; the body’s web is vast. But if for thousands of generations a family has lived on vegetarian food, radical transformations take place in the body; and if one has lived on meat, radical transformations also occur — because what is sifted again and again becomes the purest and enters the seed‑cell. And only when it enters the seed‑cell does transparency arise.

अनूठा प्रयोग था यह कि हम भोजन को पूरा बदल कर पूरे शरीर को बदल लें। इतनी बात से वैज्ञानिक भी राजी है कि शरीर में जो भी हम डालते हैं, वह शरीर को बदलता है।

It was a unique experiment: to change food completely and thereby transform the whole body. Even scientists agree at least this far — that whatever we put into the body changes the body.

एक स्त्री के शरीर में और एक पुरुष के शरीर में थोड़े से हार्मोन का फर्क है और कुछ भी नहीं। बहुत छोटा सा फर्क है। वह हार्मोन भी भोजन से निर्मित होता है। अगर हम एक स्त्री के शरीर से थोड़े से हार्मोन बाहर कर लें, तो स्त्री का शरीर पुरुष के शरीर में परिवर्तित होने लगेगा। अगर हम पुरुष के शरीर से थोड़े से हार्मोन बाहर कर लें, तो पुरुष का शरीर स्त्री के शरीर में परिवर्तित होने लगेगा। इसलिए अब बहुत दिन तक यह बंधन नहीं रहेगा आदमी के ऊपर कि वह जैसा पैदा हुआ है वैसा ही रहने की मजबूरी हो--वह चाहे तो स्त्री हो सकता है, चाहे तो पुरुष हो सकता है। क्योंकि केवल थोड़े से हार्मोन के फर्क की बात है...बहुत थोड़ा सा; और हार्मोन भोजन है। वह भोजन से निर्मित सार-तत्व है। उतने से फर्क से स्त्री और पुरुष का भेद हो जाता है।

The difference between a woman’s body and a man’s body is of a few hormones and nothing else. A very small difference. Those hormones too are produced out of food. If we remove a little of certain hormones from a woman’s body, it will begin to transform toward a man’s body. If we remove a little of certain hormones from a man’s body, it will begin to transform toward a woman’s body. Hence soon man will no longer be bound to remain as he is born — if he wishes, he can be woman; if he wishes, he can be man. It is only a small difference of hormones…and hormones are food — the distilled essence of food. By so small a difference the distinction between male and female arises.

भोजन के थोड़े से फर्क से बुद्धि क्षीण हो जाती है, या प्रगाढ़ हो जाती है; क्योंकि बुद्धि के लिए कुछ अनिवार्य भोजन के तत्व हैं जो पहुंचने चाहिए। अगर वे न पहुंचें तो बुद्धि क्षीण हो जाती है। बुद्धि की क्षमता भी होगी, तो भी बुद्धि प्रकट नहीं हो पाएगी, क्योंकि प्रकट करने के लिए जो अन्नमय कोष की सहायता चाहिए वह नहीं मिल रही है। एक बहुत छोटा सा तत्व आदमी के तृतीय नेत्र में--जो मैंने कल कहा--पिनीयल ग्लैंड में पैदा होता है, अगर वह पैदा न हो तो बुद्धि एकदम क्षीण हो जाती है।

With slight differences in food intelligence becomes dull, or it grows keen — because there are indispensable nutritive elements for intelligence which must reach it. If they do not, intelligence becomes feeble. Even if the capacity for intelligence is there, it will not manifest, because the assistance needed from the Annamaya Kosh is not being supplied. A very minute element is produced in the third eye — as I said yesterday — in the pineal gland; if it is not produced, intelligence becomes suddenly diminished.

असल में जब एक आदमी शराब पीता है तो बुद्धि तक उसका कोई प्रभाव नहीं जाता वस्तुतः, चेतना तक शराब नहीं जाती; लेकिन पिनीयल ग्लैंड में जो रस पैदा होते हैं वे पैदा होने बंद हो जाते हैं; बस, बुद्धि खो जाती है। बुद्धि पर कोई परिणाम नहीं होता, लेकिन अन्नमय कोष में जो हिस्सा है, जिससे बुद्धि का संबंध है, वह हिस्सा सो जाता है।

When a man drinks alcohol, its effect does not actually reach intelligence itself; alcohol does not touch consciousness. But the juices produced in the pineal gland stop being produced; that’s all — intelligence is lost. No direct effect on intelligence, but that part of the Annamaya Kosh through which intelligence relates becomes dormant.

अभी पश्चिम से एक पागलपन सारी दुनिया में फैलना शुरू हुआ है--लिसर्जिक एसिड का; और उस तरह की चीजों का। वैज्ञानिक कहते हैं कि लिसर्जिक एसिड, या मेस्कलीन, या उस तरह की चीजें भी सिर्फ पिनीयल ग्लैंड पर असर करती हैं। और पिनीयल ग्लैंड में जिस तत्व के पैदा होने से मनुष्य की बुद्धि होती है, विवेक होता है, वह तत्व पैदा होना बंद हो जाता है; रुक जाता है, अवरुद्ध हो जाता है। इसलिए कुछ आश्चर्य न होगा कि पश्चिम की जो नई पीढ़ी एल एस डी का प्रयोग कर रही है, वह पश्चिम की पूरी सभ्यता को वापस जमीन पर गिरा दे; क्योंकि वह सारी सभ्यता जिस बुद्धि के आधार पर खड़ी है, उस बुद्धि को नुकसान पहुंचना अनिवार्य है।

Now a madness has begun to spread from the West — of lysergic acid and such things. Scientists say LSD, or mescaline, or such substances affect only the pineal gland. And the element whose arising gives man intelligence, discernment, is blocked there; it ceases. Hence it would not be surprising if the new Western generation experimenting with LSD brings the entire civilization crashing to the ground; because that civilization stands on the foundation of intelligence, and that intelligence is bound to be damaged.

निश्चित ही उस बुद्धि के गिर जाने से आदमी एक तरह के बंधन से मुक्त हो जाता है; क्योंकि विवेक का भी एक बंधन है; और विवेककी एक मर्यादा है, उससे मुक्त हो जाता है। उस मर्यादा की मुक्ति को अगर किसी ने स्वतंत्रता समझा तो बड़ी भूल है; क्योंकि स्वतंत्रता दो तरह से फलित होती है: मर्यादा के पार हो जाने से भी फलित होती है, मर्यादा के नीचे गिर जाने से भी फलित होती है। मर्यादा से नीचे गिर कर जो स्वतंत्रता है, वह सिर्फ पागलपन है; मर्यादा के पार उठ कर जो स्वतंत्रता है वही, वही परम अवस्था है।

Certainly, with the fall of that intelligence man becomes free of a certain bondage; for discernment too is a kind of bondage, a certain limitation. If one mistakes release from that limitation for freedom, it is a great error; because freedom can be of two kinds: by rising beyond the limit, or by falling below it. The freedom that comes by falling below is only insanity; the freedom that comes by rising beyond — that alone is the supreme state.

तो बहुत सस्ता मोक्ष खरीदा जा रहा है केमिकल्स से। पर वह भी रासायनिक तत्व...भोजन है।

A very cheap moksha is being purchased through chemicals. But that too is only chemical…food.

यह जो हमारा शरीर है, यह जो पहली हमारी पर्त है, यह भोजन की ही पर्त है। इसलिए भोजन का विवेक महत्वपूर्ण है--सिर्फ सुपरस्टीशन नहीं, सिर्फ अंधविश्वास नहीं। एक विशुद्ध शाकाहारी शरीर को एक तरह की लोच देता है, एक फ्लेक्जिबिलिटी देता है, जो मांसाहारी के शरीर को उपलब्ध नहीं होती। मांसाहारी के शरीर की पर्त धीरे-धीरे ठीक जानवरों जैसी हो जाती है।

This first layer of ours is of food. Therefore discernment about food is important — not mere superstition or blind belief. A purely vegetarian body has a certain suppleness, a flexibility, which a non‑vegetarian body does not have. Slowly the body of a meat‑eater becomes like that of animals.

यह बहुत मजे की बात है कि आप जिन जानवरों का मांस लेते हैं, आपको खयाल नहीं कि वह मांस उन जानवरों की शरीर की निर्मिति है, शरीर का कांस्टिट्यूएंट हिस्सा है। उस मांस को आप सीधा अपने शरीर में ले जाते हैं, तो आप धीरे-धीरे अपने शरीर को उन जानवरों जैसी व्यवस्था भीतर से देना शुरू कर देते हैं। वह व्यवस्था आपको प्रभावित करेगी। वह व्यवस्था आपके शरीर को ठोस पत्थर की दीवाल बना देगी। शायद जानवर के भीतर जो बुद्धि का विकास नहीं हुआ है, उसका बहुत कुछ कारण उसका अन्नमय कोष है।

It is curious that we never consider that the meat we eat is the very constituent of those animals’ bodies. You take that meat directly into your own body; gradually you begin to impose inside yourself the arrangement of those animals. That arrangement will affect you. It will turn your body into a wall of solid stone. Perhaps the lack of development of intelligence in animals has much to do with their Annamaya Kosh.

आपके भीतर जो विकसित विवेक है, वह आप, जानवर का शरीर अपने पास...आस-पास इकट्ठा करके नीचे गिरा लेंगे।

The discernment that has flowered in you — by gathering an animal’s body around you, you will pull it down.

और बहुत छोटी सी बातें क्रांतिकारी परिवर्तन करती हैं; जिनका हमें अंदाज नहीं होता, इतनी छोटी बातें। वैज्ञानिक कहते हैं कि आदमी के मस्तिष्क का विकास हो सका, क्योंकि वह दो पैरों पर खड़ा हो गया; अगर वह चारों हाथ-पैर पर चलता रहता, तो उसका मस्तिष्क कभी विकसित नहीं होता। इतनी छोटी सी बात, क्या हम सोच सकते हैं कि इतने विवेक का फर्क कर देगी--बंदर और आदमी के, कुत्ते और आदमी के? एक आइंस्टीन में और एक बंदर में कितना फासला है? यह इतना फासला, वैज्ञानिक कहते हैं, बड़ी छोटी सी बात से फलित हुआ है, और वह यह कि आदमी दो पैरों पर खड़ा हो गया। इससे क्यों फलित हुआ? इससे इसलिए फलित हुआ कि उसकी खून की जो धार थी, वह मस्तिष्क की तरफ कम जाने लगी...कम जाने लगी, क्योंकि मस्तिष्क तक पंप करने के लिए खून को ऊपर चढ़ना पड़ता है। वह कम जाने लगी, और मस्तिष्क में जब खून की धार कम जाने लगी तो मस्तिष्क सूक्ष्म तंतुओं को विकसित कर पाया। अगर धार तेजी से जाती है तो सूक्ष्म तंतु टूट जाते हैं।

Very small things bring revolutionary change — things we do not suspect, so small they seem. Scientists say man’s brain could develop because he stood upright on two feet; had he continued to move on all fours, his brain would never have developed. So small a thing — could it make a difference so vast between ape and man, dog and man? What a distance between an Einstein and a monkey! Scientists say this immense gap resulted from a tiny change: man stood upright. Why? Because then the flow of blood toward the brain became less…less, for blood must be pumped upward to reach the brain. And when less blood began to go toward the brain, the brain could develop subtle fibers. If the flow is too strong, the subtle fibers break.

जानवर की खून की धार सतत एक सी मस्तिष्क की तरफ होती है। इसलिए सूक्ष्म तंतु निर्मित ही नहीं हो पाते। जैसे कि तेज नदी की धारा हो, तो वहां छोटे-मोटे पौधे उस धारा में नहीं टिक सकते; छोटे-मोटे कंकड़ भी नहीं टिक सकते, वे सब बह जाएंगे, फिंक जाएंगे।

In animals the flow toward the brain is continuously strong; hence those subtle fibers cannot be formed. Where there is a swift river current, tiny plants cannot root in it; even small pebbles cannot remain — they will be swept away.

तो मस्तिष्क की तरफ खून कम जाता है, बस इतना ही कारण है मनुष्य की इतनी बुद्धि के विकास में। इसलिए रात के बाद जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो बुद्धि आपको ताजी मालूम पड़ती है। वह सिर्फ इसीलिए ताजी मालूम पड़ती है कि दिन भर बुद्धि का उपयोग करते-करते आप थक जाते हैं तो सो जाते हैं; सोकर खून की धार फिर वापस दौड़ने लगती है।

That less blood goes to the brain — this alone is the reason for the development of so much human intelligence. That is why after night, when you wake in the morning, your intelligence feels fresh. It feels fresh only because through the day you tire your intelligence by using it; then you sleep, and in sleep the flow of blood runs back again.

तो हमारी नींद में और जानवर की नींद में बहुत फर्क नहीं है; हमारे जागरण में और जानवर के जागरण में ही फर्क है। एक आदमी सोया हो और एक जानवर सोया हो, तो दोनों में हम कितनी ही खोज करें, कोई फर्क नहीं बता पाएंगे--या कि बता सकते हैं आप कोई फर्क...एक जानवर सोया है और एक आदमी सोया है?

There is not much difference between our sleep and an animal’s sleep; the difference lies in waking. A man asleep and an animal asleep — search as you like, you will not be able to tell a difference; can you tell any? A beast asleep and a man asleep?

नहीं, सारा फर्क शुरू होता है जब जानवर जगता है और आदमी जगता है।

No, all the difference begins when the animal wakes and when the man wakes.

एक महात्मा सोया है और एक पापी सोया है...गहरी प्रगाढ़ निद्रा में, सुषुप्ति में--क्या आप कोई फर्क बता सकते हैं? मस्तिष्क को कितना ही काटें-पीटें, क्या आप कोई अंदाज लगा सकेंगे कि कौन इसमें पापी है और कौन इसमें महात्मा है? सुषुप्ति में कोई भेद नहीं किया जा सकता। असल में सुषुप्ति में भेद रह नहीं जाता; सारा भेद जागरण का है। वह दो पैर पर जब हम खड़े होते हैं, तब हममें सब भेद शुरू हो जाते हैं। एक आदमी बुद्ध है और एक आदमी आइंस्टीन है और एक आदमी जड़बुद्धि है, लेकिन यह भेद जागरण का है; जब खून की धार मस्तिष्क में नहीं पहुंचती, तब ये सारे तंतुओं के भेद हैं।

A saint asleep and a sinner asleep…in deep sleep, in sushupti — can you tell any difference? However you cut and probe the brain, could you guess which is the sinner and which the saint? In sushupti no distinction can be made. In truth, in sushupti distinction collapses; all distinctions belong to waking. Standing on two feet, all our differences begin. One man is a Buddha, one is an Einstein, and one is dull‑witted — but these differences are of waking; when the blood does not reach the brain, all these distinctions of fibers cease.

क्या आपने कभी खयाल किया कि अगर नींद भी ठीक से लानी हो तो भी आपको तकिया सिर के नीचे रखना पड़ता है। तकिया हटा लें, नींद आनी मुश्किल हो जाती है; क्योंकि तकिया हटते से ही आपके सिर में खून की धार तीव्रता से प्रवाहित हो जाती है।

Have you noticed, that even to bring good sleep you must place a pillow under the head? Remove the pillow — sleep becomes difficult; because as soon as the pillow is removed, blood rushes to the head more forcefully.

असल में आदमी के सिर की बनावट ऐसी है कि जैसे ही वह अगर बिना तकिए के सोए तो सिर जो है वह सबसे गड्ढा बन जाता है, पूरे शरीर से सिर नीचे पड़ जाता है, खून की धार सिर की तरफ तेजी से बहने लगती है; वह इतनी तेजी से बहती है कि तंतुओं को विश्राम नहीं करने देती...तो नींद नहीं आ सकती। इसलिए जैसे-जैसे आदमी की बुद्धि विकसित होती है, तकिए बढ़ते चले जाते हैं...एक की जगह दो, तीन। उसका कारण है, जितने सूक्ष्म तंतु भीतर पैदा हो जाते हैं, उतना उनको बचाने की जरूरत हो जाती है, अन्यथा नींद नहीं आएगी...सूक्ष्म तंतु इतने जोर से कंपेंगे कि नींद नहीं आ सकेगी।

The structure of the head is such that if you sleep without a pillow, the head sinks lower than the body; the flow of blood rushes to the head so strongly that the fibers cannot rest…and sleep cannot come. Hence as man’s intelligence has developed, pillows have gone on increasing — one becomes two, three. The reason: the more subtle the inner fibers, the more they must be protected; otherwise sleep will not come…the subtle fibers will vibrate so sharply that sleep will be impossible.

इतनी छोटी सी घटना, वैज्ञानिक कहते हैं कि आदमी में आमूल रूपांतरण हो गई--आमूल रूपांतरण हो गई। मैं छोटी घटना इसलिए समझा रहा हूं आपको कि आपको खयाल में आ सके कि भोजन छोटी घटना नहीं है। बड़ी छोटी घटनाएं फर्क लाती हैं।

Such a small event — and scientists say humankind underwent a radical transformation. I am recounting a small event so it may occur to you that food is not a small event. Tiny events bring great differences.

आदमी चूंकि सीधा खड़ा हो गया, इसलिए समाजशास्त्री कहते हैं कि सीधा खड़े होने की वजह से परिवार का जन्म हुआ, नहीं तो परिवार का कभी जन्म नहीं होता। आप सोच नहीं सकते कि सीधे खड़े होने से और परिवार के जन्म का क्या संबंध? और अगर परिवार न जन्मे, तो न कोई सभ्यता है, न कोई संस्कृति; क्योंकि सभ्यता और संस्कृति परिवार का फैलाव है। लेकिन क्या आपको कभी कल्पना भी आ सकती है कि आदमी के सीधे खड़े होने से परिवार का क्या संबंध हो सकता है?

Because man stood upright, sociologists say the family was born; otherwise the family would never have come into being. You cannot imagine what standing upright has to do with the family. And if the family is not born, there is no civilization, no culture; for civilization and culture are but the expansion of family. Can you even imagine any relation between standing upright and the birth of the family?

वैज्ञानिक कहते हैं: आदमी सीधा खड़ा हुआ इसलिए प्रेम पैदा हुआ, नहीं तो प्रेम पैदा नहीं हो सकता। आप सोच भी नहीं सकते कि सीधे खड़े होने से प्रेम का क्या लेना-देना है? लेकिन हुआ। और इस पर एकमत हैं खोजी। सभी पशु संभोग जब करते हैं तो उनके चेहरे आमने-सामने नहीं होते--हो नहीं सकते। पशु जब संभोग करते हैं तो उनके चेहरे आमने-सामने नहीं होते, क्योंकि संभोग पशु पीछे से करते हैं। और वैज्ञानिक कहते हैं कि चेहरे आमने-सामने हो सके आदमी के संभोग में, क्योंकि वह खड़ा हो गया; पीछे से संभोग गिर गया। संभोग ने सामने का रुख ले लिया। और जब हम किसी के चेहरे को देखते हैं तभी व्यक्तित्व का खयाल आता है, नहीं तो कोई खयाल पैदा नहीं होता। तो जब एक पुरुष एक स्त्री के सामने से संभोग में उतरता है, तो बहुत शीघ्र ही उसके चेहरे से संबंध निर्मित हो जाते हैं।

Scientists say: because man stood upright, love was born; otherwise love could not be. You cannot think what love has to do with standing upright. But it happened. Researchers are unanimous. In all animal intercourse, the faces are not face‑to‑face — they cannot be, because animals mate from the rear. In human mating, faces became face‑to‑face because man stood up; rear mating fell away. Mating turned toward the front. And only when we look into the face does the sense of personality arise; otherwise, nothing arises. So when a man approaches a woman from the front, very soon a connection with the face is established.

बड़े मजे की बात है कि बाकी सब शरीर तो एक ही जैसा है, उसमें बहुत फर्क नहीं है; चेहरे में ही भेद हैं; चेहरे में ही व्यक्तित्व है। अगर आपकी सबकी गर्दनें काट दी जाएं, तो आपके शरीरों को पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि किसका है? लेकिन गर्दनें पहचानी जा सकेगी, क्योंकि जो इंडिविजुअलिटि है, जो रूप है व्यक्तित्व का, वह चेहरे पर है। चेहरा आमने-सामने संभोग में पड़ा, इसलिए कामवासना प्रेम में परिवर्तित होने लगी...और निजी संबंध निर्मित हुए; परिवार खड़ा होना शुरू हो गया--धीरे-धीरे बाकी शरीर गौण हो गया और चेहरा महत्वपूर्ण हो गया।

Curiously, all the rest of the body is almost the same; there is not much difference — only the face bears distinctions, only the face carries individuality. If all your heads were cut off, it would be difficult to recognize whose body is whose. But the heads could be recognized, because individuality, the form of personhood, is in the face. Because the face entered intercourse, lust began to transform into love…and personal relationships were born; the family began to arise — slowly the rest of the body became secondary and the face became important.

पशुओं के लिए चेहरा बिलकुल महत्वपूर्ण नहीं है। चेहरे से कभी गहरा संबंध ही निर्मित नहीं होता।

For animals the face is utterly unimportant. A deep connection through the face never forms.

वैज्ञानिक कहते हैं: आदमी सीधा खड़ा हुआ इसलिए परिवार, इसलिए प्रेम, इसलिए संस्कृति, इसलिए सभ्यता...इतनी छोटी सी बात इतनी महत्वपूर्ण हो सकती है? तो भोजन छोटी बात नहीं है, बड़ी बात है; और बड़ी बात इसलिए है कि उससे हमारा पूरा शरीर ही निर्मित है।

Scientists say: because man stood upright, therefore family, therefore love, therefore culture, therefore civilization… Can so small a thing be so momentous? Then food is no small matter; it is great — and great because our entire body is made of it.

जैसे उदाहरण के लिए, हम जो भी अपने शरीर में डाल रहे हैं, उसका अपना गुण है। वह गुण हमारे शरीर का गुण आज नहीं कल हो जाएगा। जो आदमी शराब अपने शरीर में निरंतर डाले चला जा रहा है, अचानक उससे हम कहें: शराब छोड़ दो, वह नहीं छोड़ पाता--क्या कारण है? अब शराब वह ही नहीं पीता, उसके शरीर का अणु-अणु शराब पीने लगा है--ईच एंड एवरी सेल। अब उसके बस के बाहर है, उसके पूरे शरीर का रोआं-रोआं शराब पीने लगा है--एक-एक कोष! आदमी के शरीर में कोई सात करोड़ कोष हैं, एक-एक कोष शराब पीने लगा, एक-एक कोष शराबी हो गया। इसी का नाम एडिक्शन है। और तो कोई एडिक्शन होता नहीं।

Whatever we put into the body has its own quality. That quality will become your body’s quality today or tomorrow. A man who pours alcohol into himself continually — and we suddenly say to him, ‘Stop drinking’ — he cannot stop. Why? It is no longer he who drinks; each and every cell of his body has begun to drink — each and every cell. It is now beyond his control — each hair’s breadth of his body is drinking; cell by cell. There are roughly seven trillion cells in a human body; one by one they have become alcohol‑drinkers, addicted. This is what addiction is. There is no other addiction.

हम कहते हैं कि एक आदमी एडिक्टेड हो गया, उसका केवल मतलब इतना है कि अब वह नहीं पीता, अब पूरे शरीर का कोषा-कोषा कहता है: अब पीओ, नहीं तो कुछ नहीं हो सकता--चल ही नहीं सकते, उठ ही नहीं सकते, बैठ ही नहीं सकते। अब बड़ा मुश्किल है छोड़ना; क्योंकि सात करोड़ जीवन भीतर कह रहे हैं, पीओ। सात करोड़ जीवित सेल! आप एक बड़ी भीड़ हैं, एक बड़ा नगर; आप अकेले नहीं हैं, आप उस बड़े नगर में रह रहे हैं।

We say a man is addicted — it only means that now it is not merely he who drinks; the entire cellular city demands, ‘Drink, otherwise we cannot function, cannot move, cannot sit.’ Now it is very difficult to quit; because seven trillion lives within are crying: ‘Drink!’ Seven trillion living cells! You are a great crowd, a vast city; you are not alone — you live within that great city.

इसलिए हमने जो शब्द चुना था आत्मा के लिए, वह था ‘पुरुष।’ पुरुष का अर्थ होता है: एक बड़े पुर के बीच में रहने वाला; एक बड़े नगर के बीच में रहने वाला--पुरुष! एक बड़ी नगरी है हर आदमी के शरीर में--बड़ी! छोटी नगरी नहीं है। करोड़ों-करोड़ों जीवन आपके आस-पास हैं। और जब उनकी सबकी मांग होती है, तो फिर आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाते हैं, उनकी मांग पूरी करनी पड़ती है; फिर आप बाहर भी निकलना चाहें तो निकल नहीं सकते।

Hence the word chosen for the soul was ‘Purush’. Purush means: the one who dwells in a pur, a great city — the indweller. In every man’s body there is a vast metropolis — vast, not small. Multitudes of lives surround you. And when all their demands arise, you get into difficulty; you have to fulfill them, and even if you wish to go out of it, you cannot.

तो आप क्या भोजन दे रहे हैं, वह इन सात करोड़ कोषों को निर्मित कर रहा है, इनकी मांग निर्मित कर रहा है। फिर आपको इनके साथ बंध कर जीना पड़ता है। और यह बंधन भीतर जाने में बाधा बन जाता है।

So the food you give is creating these seven trillion cells, creating their demands. Then you must live bound with them. And this bondage becomes an obstacle to going within.

सात्विक भोजन हम उसे कहते रहे हैं, जिससे एडिक्शन पैदा न हो--ऐसा भोजन, जो सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता हो, नशा न देता हो। इस फर्क को ठीक से समझ लें। जो शरीर को ऊर्जा देता हो, एनर्जी देता हो, लेकिन नशा न देता हो; जो शरीर की मांग-पूर्ति करता हो, लेकिन शरीर में पागलपन पैदा न करता हो; जो शरीर की जरूरत पूरी करता हो, लेकिन शरीर को विलास न बन जाता हो।

We have called sattvic that food which does not create addiction — food that only gives energy to the body, not intoxication. Understand the difference clearly: that which gives energy to the body but not stupefaction; that which satisfies the body’s needs but does not create madness; that which fulfills necessity but does not become indulgence.

जिस मात्रा में कोई चीज शरीर के लिए मूर्च्छा पैदा करती है, उसी मात्रा में आपका अन्नमय कोष विकृत हो जाता है। पर हम इतना चिंतन नहीं करते, विचार नहीं करते; हम क्या खा रहे हैं, इसकी हमें कोई फिकर नहीं है; हम क्या पी रहे हैं, हमें इसकी कोई फिकर नहीं है; भीड़ जो कर रही है, हम भी किए चले जाते हैं।

To the extent that anything produces stupor in the body, to that extent your Annamaya Kosh is distorted. But we do not think, we do not consider; we do not care what we eat, what we drink; we simply follow the crowd.

भोजन की, आहार की चिंतना में भारत ने जैसी गति की, किसी और देश ने कभी की नहीं; क्योंकि शायद भारत को ही पहली दफे यह खयाल आना शुरू हुआ...कि अगर इस शरीर के भीतर जाना है तो इस शरीर को बदलना होगा; जैसा यह शरीर है, यह काफी नहीं है।

In India the contemplation of food and diet has gone farther than in any other land; perhaps because here for the first time it dawned that if one is to go within this body, the body must be changed; as it is, it will not suffice.

पावलफ प्रयोग करता था कुत्तों पर--भारी प्रयोग किए, कोई पचास साल की मेहनत है। तो कुत्तों की एक छोटी सी ग्रंथि को काट देने पर उनसे फिर क्रोध पैदा नहीं करवाया जा सकता; फिर आप कितनी ही कोशिश करें, कुत्ता जो खूंखार था, शिकारी था अभी एक क्षण पहले, उसमें से रत्ती भर एक खास जहर बाहर निकाल लेने पर, आप उसको मारें, कुछ भी करें, वह क्रोध नहीं कर सकता। क्या हो गया? रत्ती भर जहर बाहर कर लिया गया। वह जहर कुत्ते के भोजन से आता है। तो कुत्ते से जहर न निकाला जाए, लेकिन भोजन बदल दिया जाए, जिससे वह जहर न आ सके, तो भी कुत्ता क्रोधी नहीं रह जाएगा।

Pavlov experimented on dogs — great experiments, fifty years of labor. By removing a tiny gland in the dog, anger could no longer be provoked in it; try as you may, the dog that was ferocious a moment ago — by removing a pinch of a certain toxin — beat it, do what you will, it cannot get angry. What happened? A pinch of poison was removed. That poison comes from the dog’s diet. If we do not remove the poison from the dog but change its food so the poison no longer forms, the dog will not remain angry either.

आदमी की वायलेंस, आदमी की हिंसा भी उसके भीतर निर्मित होते जहरों से आती है। आपके भीतर से खास जहर बाहर कर लिए जाएं, फिर आप हिंसा न कर सकेंगे। इसलिए शरीर-शास्त्रियों का एक बड़ा वर्ग यह कहता है कि जो लोग हत्या कर देते हैं, उनको अपराधी करार देना नासमझी है; वे केवल बीमार हैं। उनके शरीर में एक विशेष जहर निर्मित हो रहा है, वे क्या कर सकते हैं! तो उनको सजा देना और फांसी लगाना पागलपन है, निहायत पागलपन है। और आज नहीं कल, अगर अमरीका का एक बड़ा विचारशील मनावैज्ञानिक बी. एफ. स्किनर सफल हो गया दुनिया को राजी करने में, तो वह कहता है कि अपराधियों का ऑपरेशन करना चाहिए। अपराध नहीं है। थोड़ी सी ग्रंथियां उनकी अलग कर देनी चाहिए, फिर वे हत्या नहीं कर सकेंगे, हिंसा नहीं कर सकेंगे।

Man’s violence too comes from the toxins produced within. If certain toxins are removed from you, you will not be able to be violent. Therefore a large group of physiologists says those who commit murder are not criminals — this is foolishness to call them so; they are only sick. A particular poison is being produced in their body; what can they do? To punish them or hang them is madness, sheer madness. And sooner or later, if the thoughtful American behaviorist B. F. Skinner succeeds in persuading the world, he says criminals should be operated upon. There is no crime — a few glands should be removed; then they will not be able to murder, to be violent.

लेकिन जब कोई वैज्ञानिक, या कोई प्रयोगशाला, या कोई समाज, या कोई राज्य आपकी ग्रंथियां काटने लगेगा तो

आप गुलाम हो जाएंगे। अगर मैं क्रोध कर ही न सकूं तो मेरी क्षमा का क्या मूल्य रह जाएगा? इंपोटेंसी नॉन-वायलेंस नहीं है; नपुंसक हो जाना तो अहिंसा नहीं होगी। वैज्ञानिक काट सकता है...आपके भोजन को बदलने की जरूरत नहीं; आप जो भोजन करते हैं, करते रहें, लेकिन आपकी ग्रंथि काटी जा सकती है; जहां रस निर्मित होते हैं, वह व्यवस्था तोड़ी जा सकती है--तो आप क्रोध नहीं कर सकेंगे, हिंसा नहीं कर सकेंगे, हत्या नहीं कर सकेंगे--लेकिन उसमें आपकी गुणवत्ता न होगी, और आपकी कोई अंतर्यात्रा भी न होगी; आप सिर्फ नपुंसक हो गए होंगे।

But when a scientist, or a laboratory, or a state begins to cut out your glands, you will become slaves. If I cannot be angry at all, what value will my forgiveness have? Impotency is not non‑violence; to become impotent is not ahimsa. The scientist can cut — no need to change your food; keep eating what you eat, but your glands can be cut, the arrangements where those juices are produced can be broken — then you cannot be angry, cannot be violent, cannot kill — but there will be no quality of your own in it, and there will be no inner journey; you will only have become impotent.

लेकिन हमने एक और प्रक्रिया खोजी थी...वह प्रक्रिया यह नहीं थी कि हम आप पर ऊपर से दबाव डालें, और आपका कोई हिस्सा तोड़ दें; आपका शरीर जैसा है हम वैसा ही रखने को राजी थे, लेकिन स्वेच्छा से, आत्म-क्रांति के लिए, आप अपने अन्न की व्यवस्था को, आहार की व्यवस्था को बदल डालें। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे आपका शरीर उन जहरों से मुक्त हो जाता है जो आपको पाप में ले जाते हैं; उन उत्तेजनाओं से मुक्त हो जाता है जो आपको बाहर भगाती हैं।

But we discovered another process…not to pressure you from above, not to break a part of you; we were ready to keep your body as it is, but for self‑transformation you voluntarily change your arrangement of food and diet. Slowly, slowly your body becomes free of those poisons that lead you into sin; free of those excitations that drive you outward.

और धीरे-धीरे इससे उलटा भी संभव है। यह तो आधा हिस्सा हुआ, निगेटिव, कि आपमें कोई जहर पैदा होता है जो आपको क्रोध करवाता है; क्या आपमें कोई अमृत भी पैदा हो सकता है जो आपको क्षमा करवाए? अभी स्किनर को इसका पता नहीं है। अगर आपमें कोई ग्रंथि है, जो आपको पुरुष और स्त्री बनाती है, और पुरुष या स्त्री की वासना पैदा करवाती है, तो क्या यह संभव नहीं है कि आपके भीतर ऐसी रसधार पैदा हो कि आप स्त्री और पुरुष दोनों से मुक्त हो जाएं?

And gradually the reverse also becomes possible. This is only half, the negative half — that poisons arise and cause anger; can an amrit, a nectar, arise within that causes forgiveness? Skinner does not yet know. If there are glands that make you male or female and produce sexual desire, is it not possible that such a current may arise within you that frees you from both woman and man?

हां, आपका ऑपरेशन करके भी आपको स्त्री-पुरुष से मुक्त किया जा सकता है, लेकिन वह नीचे गिरना है। तब आप सिर्फ नंपुसक हो जाते हैं। लेकिन स्त्री-पुरुष की पूरी क्षमता मौजूद रहे, और आपके भीतर वह रसधार शुरू हो जाए जो आपको पार ले जाती है, और स्त्री-पुरुष दोनों का आकर्षण खो जाता है--खयाल ही भूल जाता है कि आप स्त्री हैं या पुरुष हैं। तब आप ऊपर उठते हैं और ऊर्जा ऊर्ध्वगामी होती है।

Yes, by operation you can be freed from male and female — but that is a fall. Then you only become impotent. But if the full capacity of male and female remains, and within you begins a stream that carries you beyond, so that the attraction to both man and woman drops away — the very idea that you are man or woman is forgotten — then you rise, and your energy becomes upward‑flowing.

शरीर पहली बात है।

The body is the first thing.

शरीर की दूसरी पर्त...दूसरी पर्त को ऋषियों ने कहा है: ‘‘प्राणमय कोष’’--दि वाइटल बॉडी।

The second layer of the body… The seers have called it the Pranamaya Kosh — the vital body.

जैसे ही यह शरीर पारदर्शी हो, वैसे ही पता चलेगा, अन्यथा यह बातचीत ही रहेगी। इस शरीर के पीछे छिपा हुआ है एक प्राण-शरीर।

Only when this first body becomes transparent will you come to know it; otherwise this will remain just talk. Hidden behind this body is a body of prana.

प्राण-शरीर से अर्थ है: दि एनर्जी बॉडी, दि वाइटल बॉडी।

By prana is meant the energy body, the vital body.

एक पत्थर में और एक प्राणी में जो फर्क है, वह यही है: पत्थर के पास एक ही शरीर है--अन्नमय कोष। पौधे के पास एक और शरीर है भीतर--प्राणमय कोष। पौधे के पास दो शरीर हैं; पत्थर के पास एक शरीर है। पौधे के पास दो शरीर हैं, पौधा सिर्फ पत्थर नहीं है; कुछ उसमें पत्थर जैसा है जो उसको बाहर से घेरे हुए है, लेकिन भीतर एक जीवन-धार बहती है। पौधा भी कभी जवान होता है, कभी बूढ़ा होता है; पौधा भी कभी प्रफुल्लित होता है, जब जीवन-धार गहन बहती है; कभी उदास होता है, जब जीवन-धार क्षीण होती है।

The difference between a stone and a living being is this: a stone has only one body — the Annamaya Kosh. A plant has one more body within — the Pranamaya Kosh. A plant has two bodies; a stone has one. A plant is not merely stone; there is something stone‑like that encases it, but within a current of life flows. A plant is sometimes young, sometimes old; sometimes it is exuberant when the current flows richly; sometimes it is dull when the current is feeble.

सुबह जब सूरज उगता है तो पत्थर पत्थर ही रहता है, रात भी पत्थर पत्थर रहता है; लेकिन पौधा रात कुछ और होता है, सुबह कुछ और होता है। एक भीतर जीवन-धारा है, एक प्राण-शरीर है, जो सूरज के उगने के साथ आनंद से भर जाता है। सूरज से जो ऊर्जा मिलती है, वह प्राण-शरीर को मिलती है। इसलिए पत्थर रात भी पत्थर है, जैसा है वैसा है, सुबह भी वैसा है। पत्थर पर कोई प्रभाव सूरज का नहीं होता।

When the sun rises in the morning the stone remains a stone — at night it is the same, in the morning it is the same; but the plant is something else at night, something else in the morning. Within is a life‑current, a prana body, that is filled with joy as the sun rises. The energy that comes from the sun is received by the prana body. Hence the stone is unaffected by day and night; the sun has no effect on it.

जब मैं पत्थर कह रहा हूं तो पहाड़ नहीं कह रहा हूं, खयाल रखना; क्योंकि पहाड़ पर होता है; पहाड़ जीवित है। कुछ पहाड़ जवान होते हैं; जैसे हिमालय अभी जवान है, अभी बढ़ता जाता है। विंध्या बूढ़ा हो गया।

When I say ‘stone’ I do not mean a mountain — remember — because mountains are alive; some mountains are young, like the Himalaya which is still growing. The Vindhyas have become old.

कथा अच्छी है, प्रीतिकर है, कि किसी मुनि की यात्रा पर सिर झुका कर खड़ा था, फिर मुनि लौटे नहीं, फिर वह सिर झुका ही हुआ है। सच बात और है। विंध्या बूढ़ा पर्वत है; सबसे पुराना पर्वत है पृथ्वी पर--हिमालय बिलकुल बच्चा है--सबसे पुराना है; बहुत पहले सिर झुक गया और कमर उसकी ढीली पड़ गई; वह बूढ़ा हो गया। वह कथा तो माइथोलॉजी...पर प्रीतिकर है--पर बताती है कि पहाड़ बूढ़ा हो गया, अब सिर उठा नहीं सकता। ऋषि लौट भी आएं तो अब सिर उठा नहीं सकता। लेकिन हिमालय उठता ही चला जा रहा है; रोज बढ़ रहा है। अभी हिमालय कितना बढ़ेगा, कहना मुश्किल है।

A beautiful legend says it bowed its head for the journey of a muni, and the muni never returned; so it remains bowed. The truth is different. The Vindhyas are an old range — the oldest on earth; the Himalaya is a mere child. Long ago its back bent and its spine slackened; it grew old. The myth is delightful — but it hints that the mountain is old, it can no longer lift its head. Even if the rishi returns now, it cannot raise its head. The Himalaya rises and rises; day by day it grows. How much it will still grow is hard to say.

यह बड़े मजे की बात है कि ऋग्वेद हिमालय की बात नहीं करता। असंभव है कि हिमालय जैसी बात और चूक जाए। हिमालय जैसा पर्वत निकट खड़ा हो, और गौरीशंकर जैसे शिखर आकाश में चमक रहे हों और ऋषि गीत न गाए--असंभव है। सच्चाई यह है कि ऋषि ने जब गीत गाया तब हिमालय पैदा नहीं हुआ था। और कोई कारण नहीं समझ में आता; क्योंकि छोटी-छोटी बात नहीं चूकी ऋषि से, हिमालय चूक जाए यह बहुत मुश्किल है। एक ही कारण: कि ऋषि ने जब गीत गाए तब हिमालय पैदा नहीं हुआ था--या पैदा भी हुआ होगा तो इतनी छोटी टेकरी रही होगी कि भूला जा सकता था।

It is a strange fact that the Rigveda does not speak of the Himalaya. Impossible that the Himalaya could be missed. With such peaks as Gaurishankar dazzling the sky nearby, could the rishi not sing? Impossible. The truth is: when the rishi sang, the Himalaya had not yet been born. No other reason explains it; for the rishi did not miss small things — how could he miss the Himalaya? Only one reason: when the rishi sang, the Himalaya was not yet born — or if born, it was such a small hillock that it could be ignored.

ऋग्वेद में स्मरण है उन यात्राओं का, उन जगहों का जो हिंदुस्तान में नहीं हैं, जो मध्य एशिया में हैं। उन रातों का जो केवल उत्तरी ध्रुव पर होती हैं, जो यहां होती ही नहीं। जहां छह महीने का दिन और छह महीने की रात होती है, ऋग्वेद में उसकी चर्चा है। लेकिन हिमालय की चर्चा नहीं है। लगता ऐसा है, हिमालय अनुपस्थित था। और या तो यह ऋषि उत्तर ध्रुव पर रहा था, और या फिर उत्तर ध्रुव और भारत के बीच में हिमालय के न होने से सीधे यात्रा-पथ थे, कोई अड़चन न थी, कोई बाधा न थी।

The Rigveda remembers journeys and places not in India but in Central Asia; it remembers those nights that occur only near the North Pole — six months of day and six months of night. But there is no mention of the Himalaya. It seems the Himalaya was absent. Either the rishi lived near the North Pole, or between the Pole and India there were direct paths without the obstructing Himalaya.

जो लोग भी इस खयाल को मानते हैं कि भारत में आर्य बाहर से आए, उनको भी एक कठिनाई होती है कि इन आने वालों ने हिमालय को पार करने की कठिनाइयों का कोई उल्लेख नहीं किया! अगर ये बाहर से आए, तो इतना असंभव है...और सब बातों का उल्लेख किया, और हिमालय को पार करने की कठिनाई भयंकर रही होगी, उसका उल्लेख ही नहीं किया! वह तो इस कौम की स्मृति में गहरी से गहरी बात होती--न मालूम कितने लोग मर गए होते, न मालूम कितने लोग खो गए होते, मुश्किल से हजार चलते तो दस पहुंच पाते; उसकी कोई चर्चा नहीं है। यह हिमालय रहा ही नहीं। यह बहुत पुराना पर्वत नहीं है।

Those who believe Aryans came to India from outside face a difficulty: there is no mention of the immense difficulties of crossing the Himalaya! If they came from outside — impossible that they would omit it. They mention so many things, and the terrible difficulty of crossing would have been deep in the race’s memory — who knows how many died, how many were lost; of a thousand who set out perhaps ten arrived. There is no mention. So, most likely, the Himalaya did not exist. It is not an ancient mountain.

तो जब मैं पत्थर की बात करता हूं, तो पहाड़ की बात नहीं कर रहा हूं। पहाड़ में भी प्राण-शरीर है। जहां भी बढ़ती होती है वहां प्राण-शरीर है। बढ़ती प्राण में होती है, पदार्थ में नहीं होती। बढ़ती सदा ही प्राण में होती है, पदार्थ में नहीं होती। तो कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि पदार्थ से भरा हुआ एक आदमी और बिलकुल निष्प्राण मालूम पड़ता है; भारी काया और प्राण बिलकुल नहीं मालूम होते। और कभी-कभी बड़ी दुर्बल काया और प्राण सागर जैसा मालूम पड़ता है।

So when I speak of stone I do not mean mountains. Mountains too have a prana body. Wherever there is growth there is a prana body. Growth happens in prana, not in matter. It is always prana that grows, not matter. Thus it happens that sometimes a man filled with matter appears utterly lifeless; a heavy frame and yet no prana. And sometimes a frail frame and the prana feels oceanic.

यह जो प्राणमय शरीर है, यह ऊर्जा-निर्मित है, एनर्जी बॉडी है। शरीर जो है, वह पदार्थ-निर्मित है; वह अन्न से निर्मित है। प्राण-शरीर जो है, वह ऊर्जा से, शक्ति से निर्मित है। यह शक्ति मिलती है सूरज से; यह शक्ति मिलती है वायु से; शक्ति मिलती है अनंत-अनंत सूक्ष्म तरंगों से।

This Pranamaya body is energy‑made, the energy body. The gross body is matter‑made; it is made of food. The prana body is made of energy, of shakti. This energy is received from the sun; it is received from air; it is received from endless, subtle waves.

इसलिए कभी ऐसा भी हो सकता है कि एक व्यक्ति अगर प्राण के आहार की कला को सीख जाए, तो अन्न से मुक्त हो सकता है; अन्न को कम करता जा सकता है। अगर सीधे ऊर्जा उपलब्ध होने लगे, और उस ऊर्जा को ही वह रूपांतरित करने की कला जान जाए...और वैसी कला है। कभी-कभी आकस्मिक रूप से भी घटित हो जाता है। ऐसे बहुत...अभी भी दो-चार व्यक्ति पृथ्वी पर जीवित हैं जिन्होंने वर्षों से भोजन नहीं लिया। उनका वजन नहीं घटता--घटना चाहिए। तो एक ही बात मालूम पड़ती है कि किसी न किसी भांति उनके व्यक्तित्व ने वह तरकीब जान ली है, जिससे ऊर्जा सीधी पदार्थ में परिवर्तित हो जाती है। और अभी तो आइंस्टीन के बाद यह साफ हो गया कि मैटर एंड एनर्जी आर नॉट टू थिंग्स; मैटर इ़ज जस्ट एनर्जी, एनर्जी इ़ज जस्ट मैटर--टू स्टेटस्‌ ऑफ वन थिंग।

Hence it may happen that if a person learns the art of nourishment for prana, he can be free of food; he can reduce food. If energy is directly available and he knows the art of transforming it…such an art exists. Sometimes it happens accidentally. Even now there are a few persons on earth who for years have taken no food. Their weight does not drop — it should. The only conclusion: in one way or another their organism has learned a trick by which energy is converted directly into matter. And since Einstein it has become clear that matter and energy are not two things; matter is only energy, energy is only matter — two states of one.

आइंस्टीन का जो बड़े से बड़ा फार्मूला है वह यही है कि शक्ति और पदार्थ दो चीजें नहीं, एक ही चीज हैं; और शक्ति और पदार्थ एक ही चीज की दो अवस्थाएं हैं। तो पदार्थ शक्ति बन सकता है, शक्ति पदार्थ बन सकती है। इसी सूत्र पर अणुबम का विकास हुआ। अणुबम का विस्फोट केवल इस बात की घोषणा है कि हम पदार्थ को शक्ति बना रहे हैं। तो एक अणु को तोड़ देते हैं, तो वह ऊर्जा बन जाता है। इससे उलटा भी संभव है। और वही उलटा घटता है, जब एक आदमी बिना भोजन के और जी लेता है, और शरीर को कोई जरूरत नहीं होती, तब उलटा घट रहा है; प्राण-शरीर का अणु पदार्थ बन रहा है।

Einstein’s great formula is this: energy and matter are not two, but two states of one. Matter can become energy; energy can become matter. On this formula the atom bomb was developed. The atomic explosion is only a declaration that we turn matter into energy. We split an atom and it becomes energy. The reverse is also possible. And the reverse occurs when a man lives without food and the body requires none — the atom of the prana body is becoming matter.

यह जो ऊर्जा-शरीर है, यह हमारे भीतर की पर्त है; इसका हमें पता नहीं चलता। कभी-कभी किन्हीं क्षणों में इसका हमें अहसास होता है--कभी-कभी! सागर के किनारे आप खड़े हैं और अचानक लगता है कि भीतर कोई लहर दौड़ गई। वह लहर आपके पदार्थ-शरीर में नहीं दौड़ती। पदार्थ-शरीर में लहर दौड़ ही नहीं सकती। लहर जो है वह घटना ऊर्जा की है। पदार्थ में कहीं लहरें होती हैं! कहीं पत्थर में कोई लहर उठती है? लहर जो है, तरंग जो है, वेव जो है, वह ऊर्जा की घटना है। कभी जब आप किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं, तो अचानक आपके भीतर तरंगें दौड़ जाती हैं। वे तरंगें आपके शरीर में नहीं दौड़तीं--यद्यपि शरीर भी उनका अनुभव करता है; शरीर के रोंगटे भी खड़े हो सकते हैं।

This energy body is a layer within; we are not aware of it. Sometimes, in certain moments, we get a feel of it — sometimes! Standing on the seashore suddenly it seems a wave has run within. That wave does not run in your material body; waves cannot run in matter. A wave is an event of energy. Do waves ever arise in stone? Waves — tarang, vibration — belong to energy. When you fall in love with someone, suddenly waves surge within. They do not surge in your gross body — though the body experiences them; even the hairs on the body may stand.

पश्चिम के एक बहुत विचारशील व्यक्ति हाऊसमॅन ने लिखा है: कि कविता मैं उसी को कहता हूं जिसमें रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन काव्य का जो प्रभाव होता है वह शरीर पर नहीं होता; काव्य का प्रभाव तो प्राण-शरीर पर होता है। और कुशल कवि वही है जो जितने गहरे आपके प्राण-शरीर में प्रवेश कर जाए...कि आप तरंगित हो जाएं।

The Western poet Housman wrote: I call a poem only that in which my hair stands on end. But the effect of poetry is not on the body; it is on the prana body. And the skillful poet is one who penetrates as deep as possible into your prana body…so that you become wave‑tossed.

जो गीत आपको नचा न सके वह गीत नहीं; कान ने सुन लिया लेकिन प्राण तक नहीं पहुंचा। लेकिन गीत जब प्राण पर पहुंच जाता है तो नृत्य बन जाता है। कभी किसी क्षण में कोई गीत सुन कर, कोई वीणा का स्वर सुन कर, किसी सागर की लहर के साथ, किसी के प्रेम-क्षण में, आकाश में चांद को देख कर, कभी उगते सूरज को देख कर, कभी हवा के एक झोंके में, कभी किसी कली को फूल बनते देख कर भीतर एक कंपन दौड़ जाता है, वह आपके अन्नमय कोष का हिस्सा नहीं है, वह तरंग आपकी प्राण-ऊर्जा का हिस्सा है।

That song which cannot make you dance is not song; the ear may have heard it, but it has not reached the prana. When song reaches the prana it becomes dance. Sometimes, hearing a song, hearing the veena, with the surge of the sea, in a moment of love, looking at the moon in the sky, at the rising sun, in a gust of wind, watching a bud become a flower — a tremor runs within. That is not of your Annamaya Kosh; that vibration belongs to your prana energy.

वैज्ञानिक अनुभव करने लगे हैं कि प्राण-ऊर्जा भीतर है; उसे वे कहते हैं बायो-एनर्जी; वे उसे कहते हैं जीव-ऊर्जा। वे कहते हैं वह शरीर की विद्युत है।

Scientists are beginning to experience that there is prana energy within; they call it bio‑energy, life‑energy; they call it the body’s electricity.

अधिक विद्युतवान व्यक्ति हैं, कम विद्युतवान व्यक्ति हैं। जिन लोगों को आप कहते हैं कि उन्हें देख कर सम्मोहन पैदा हो जाता है, उसका कोई और कारण नहीं है। किसी व्यक्ति के पास जाकर आप अचानक पाते हैं कि प्रभावित हैं; यह प्रभाव अकारण मालूम पड़ता है। इसका संबंध प्राण-शरीर से है। अगर इस व्यक्ति के पास एक विकसित प्राण-शरीर है...और यह तभी होता है, जब पहला शरीर पारदर्शी हो, अन्यथा नहीं होता। अगर इसके पास एक विकसित प्राण-शरीर है, तो आपके प्राण-शरीर में तत्काल तरंगें पैदा हो जाती हैं...यह प्राण-शरीर प्राण-शरीर को छू लेता है। यह कितनी ही दूर से छुआ जा सकता है, इसके लिए दूरी का कोई सवाल नहीं है। अन्नमय शरीर के लिए ही दूरी का सवाल है, प्राणमय शरीर के लिए दूरी का कोई संबंध नहीं है। और तब आपके भीतर कोई डोल जाता है, कोई कंप जाता है, कोई अनुगत हो जाता है, कोई आच्छादित हो जाता है।

There are more electric people and less electric people. Those about whom you say, ‘Just seeing them hypnosis happens’ — there is no other reason. You go near someone and suddenly feel influenced — the influence seems causeless. Its relation is with the prana body. If such a person has a developed prana body — and this happens only when the first body is transparent — then waves immediately arise in your prana body…the prana body touches the prana body. It can touch from very far; for it, distance does not matter. Distance pertains only to the Annamaya body; it has no meaning for the prana body. Then something wavers in you, something trembles, something yields, something is overshadowed.

इस प्राणमय शरीर का जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिस्सा शरीर में झांकता है वह आंख है। इसलिए आंख से ज्यादा जीवित और कोई चीज शरीर में नहीं मालूम पड़ती; बाकी शरीर मुर्दा मालूम पड़ता है। आंख असल में दोहरा तल है। आंख वह जगह है जहां से आपके अन्नमय शरीर से आपका प्राणमय शरीर

बाहर झांकता है। इसलिए आंख इतनी जीवंत और तरंगित है। इसलिए आंख में लहरें तत्क्षण दौड़ जाती हैं। आपके हाथ में क्रोध आने में बहुत देर लगेगी--जब वह मुट्ठी बांधेगा, खून दौड़ेगा, और हमले के लिए दौड़ेगा; आंख एक क्षण में क्रोधित हो जाती है। आपके शरीर तक प्राण की, प्रेम की लहर दौड़ने में बहुत वक्त लग जाएगा, प्रतीक्षा करनी पड़ेगी; आंख तत्काल प्रेम में पड़ जाती है।

The most expressive window of the prana body in the gross body is the eye. That is why nothing appears as alive as the eyes; the rest of the body seems dead. The eye is in fact a double plane. The eye is the place from which, through your Annamaya body, your Pranamaya body looks out. Hence the eye is so vibrant, so waveful. Waves rush into the eyes immediately. Your hand will take time to become angry — to clench, to have blood rush, to move for attack; the eye becomes angry in an instant. For the waves of prana, or love, to reach the body takes time, there must be waiting; the eye falls in love instantly.

आपकी आंख आपके प्राण-शरीर की भाषा है। और आपकी आंख को जांचा जा सके ठीक से तो आपके प्राण-शरीर के संबंध में सब-कुछ कहा जा सकता है। आंख पूरे वक्त खबर दे रही है कि भीतर क्या हो रहा है। आंख बहुत तरंगित है।

Your eye is the language of your prana body. A keen reading of your eye can tell everything about your prana body. The eye continuously reports what is happening within. The eye is very waveful.

यह जो दूसरा प्राण-शरीर है, इस प्राण-शरीर की भी शुद्धि की जरूरत है। इस प्राण-शरीर को भी पारदर्शी बनाने की जरूरत है। प्राणायाम के सारे प्रयोग इस प्राण-शरीर को पारदर्शी बनाने के प्रयोग हैं। शरीर में जितनी ज्यादा मात्रा में प्राणवायु जाती है, ऑक्सीजन जाती है, उतना यह प्राण-शरीर स्वच्छ और शुद्ध होता है; जितनी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड जाती है, उतना यह प्राण-शरीर अशुद्ध, दूषित और स्थूल हो जाता है।

This second prana body also needs purification. This prana body also needs to be made transparent. All the practices of pranayama are devices to make the prana body transparent. The more prana — oxygen — you take in, the more this prana body is clear and pure; the more carbon dioxide dominates, the more this prana body becomes impure, tainted and gross.

इसलिए दिन में नींद आनी मुश्किल होती है, रात में नींद आनी आसान होती है, क्योंकि रात पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, और कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ जाती है। दिन में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, कार्बन डाइऑक्साइड की कम हो जाती है। इसलिए ब्रह्ममुहूर्त में उठने वाले लोगों का जो खयाल था, वह केवल इतना ही था...वह यह नहीं था कि ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए--वह यह था कि ब्रह्ममुहूर्त में उठ जाना सहज ही होना चाहिए; क्योंकि जब सूरज उठने लगा तब अगर आपका प्राण-शरीर प्रभावित नहीं होता तो बहुत जड़ बना लिया आपने उसको। सूरज जग रहा है पौधे तक प्रभावित हो गए, पक्षी गीत गाने लगे, और आपका प्राण-शरीर आंदोलित नहीं हो रहा है! और आप अपने बिस्तर पर करवटें ही बदले चले जा रहे हैं! तो आप बहुत पथरीले हो गए हैं।

Therefore it is difficult to sleep in the day, easy at night; because at night the oxygen in the atmosphere decreases and carbon dioxide increases. In the day oxygen increases and carbon dioxide decreases. The notion of waking in Brahmamuhurta was only this — not that one ‘should’ get up then, but that it should become natural to wake then. If, as the sun is rising, your prana body is not affected, you have made it very stony. The sun wakes; plants are affected; birds begin to sing; and your prana body is not stirred! You keep tossing in bed! Then you have become very rock‑like.

यह जो प्राण-शरीर है, यह चूंकि ऊर्जा है, इसलिए प्राणवायु से प्रभावित होता है। इसलिए जितनी गहरी श्वास ली जा सके उतनी हितकर है। इसे सहज हिस्सा बना लेना चाहिए। उथली श्वास मत लें। जितनी गहरी श्वास होगी उतने आप प्राणवान होंगे; और जितनी गहरी श्वास होगी उतनी आपकी मेधा प्रखर होगी।

This prana body, being energy, is influenced by breath. Therefore breathe as deeply as possible — it is beneficial. Make it a natural part of life. Do not breathe shallowly. The deeper the breath, the more prana you will have; the deeper the breath, the sharper your intellect will be.

स्त्रियां अगर बुद्धिमानी में पुरुषों से पिछड़ गईं तो उसके बहुत कारणों में एक कारण उनकी गलत आदत है, उथली श्वास लेने की। जानवरों में ऐसा नहीं दिखाई पड़ता कि मादा और पुरुष में कोई बुद्धि का इतना फासला हो; कोई फासला नहीं दिखाई पड़ता। आदमी में बहुत फासला दिखाई पड़ता है। इसमें और हजार कारण हैं, एक कारण यह भी है कि स्त्रियां उथली श्वास लेती हैं। उथली श्वास लेने का कारण है कि स्त्रियां निरंतर स्तनों के संबंध में अति सचेतन हैं। और अगर स्तन बड़े करने हैं तो उथली श्वास उपयोगी है। स्तन छोटे रह जाएंगे अगर गहरी श्वास होगी। लेकिन बड़े की कोई जरूरत भी नहीं है।

If women have lagged behind men in intelligence, among many reasons one is their wrong habit of shallow breathing. Among animals there is no such gap between male and female in intelligence; none is visible. In humans a big gap appears. There are a thousand reasons; one is that women breathe shallowly. The reason for shallow breath is their constant over‑consciousness about the breasts. If the breasts are to be made big, shallow breathing is useful. With deep breathing the breasts will remain only as large as the body needs. But there is no need for large ones.

यह बहुत मजे की बात है कि आदमी की मादाओं को छोड़ कर सभी पशु-मादाओं में स्तन समय पर बड़े होते हैं, फिर छोटे हो जाते हैं--जब बच्चे को दूध की जरूरत होती है। सिर्फ स्त्री ने ऐसे स्तन विकसित किए हैं, जब दूध की जरूरत भी नहीं होती तब भी बड़े रहते हैं। यह कम श्वास लेने का उपयोग है। पेट तक श्वास जाए तो स्तन उतने ही होंगे जितने शरीर के लिए जरूरी हैं। अगर स्तन बड़े करने हैं तो पेट को भीतर सिकोड़े रखना जरूरी है। तो पेट तक श्वास नहीं जानी चाहिए।

Curiously, except for human females, all other mammal females have breasts that swell in season and then shrink — when the child needs milk. Only woman has developed breasts that remain large even when not needed for milk. This is the effect of shallow breathing. If the breath goes to the belly, the breasts will be only what is needed. If you want large breasts, you must keep the abdomen drawn in; the breath should not go to the belly.

इसलिए पहलवान भी अगर छाती बड़ी करना चाहता है तो फिर पेट तक श्वास नहीं ले जाता। इसलिए पहलवान अक्सर बुद्धिमान नहीं होते--हो नहीं सकते। हो नहीं सकते! अभी तक सुना नहीं मैंने कभी कोई पहलवान और बुद्धिमान हुआ हो; क्योंकि बुद्धि के विकास के लिए प्राण-ऊर्जा का घना होना जरूरी है। तो पहलवान भी पेट को भीतर सिकोड़े रखता है और छाती से श्वास लेता है।

Therefore even a wrestler who wants a big chest will not let the breath go to the belly. Wrestlers are seldom intelligent — they cannot be. They cannot be! I have never heard of a wrestler being intelligent; because for the development of intelligence, prana energy must be dense. The wrestler keeps the belly drawn in and breathes with the chest.

लेकिन आपने कभी बच्चे को श्वास लेते देखा? बच्चा जैसी श्वास लेता है, वही सम्यक श्वास है। बच्चे का पेट ऊपर उठता है और नीचे गिरता है, छाती नहीं; क्योंकि बच्चा अभी तक बिगड़ा नहीं है। अभी न उसको पहलवान बनना है, न स्तन बड़े करने हैं; अभी उसको कोई झंझट नहीं है। अभी वह वैसी ही श्वास लेता है, जैसी प्रकृति ने चाही है कि श्वास ली जाए। तो उसका पेट ऊपर गिरता है, नीचे गिरता है।

Have you seen how an infant breathes? The infant’s breathing is the right way. The infant’s belly rises and falls, not the chest; because the child is not yet spoiled — he does not want to be a wrestler, nor to make big breasts; he has no such fuss. He breathes as nature intends — the belly rises and falls.

एक बात देख कर आपको हैरानी हुई होगी: अगर बुद्ध की भारतीय प्रतिमाएं आप देखें तो छाती बड़ी और पेट छोटा है, लेकिन अगर जापानी और चीनी प्रतिमाएं देखें तो छाती छोटी और पेट बड़ा है। बेहूदी लगती है थोड़ी देखने में, लेकिन कारण है--ऐसा था भी नहीं, यह ठीक भी नहीं है, बुद्ध की ऐसी हालत थी भी नहीं। लेकिन जापान और चीन में वे जान कर ऐसी मूर्तियां बनाए हैं, क्योंकि वे यह कहते हैं कि ध्यान पेट पर होना चाहिए, छाती पर नहीं। छाती पर अगर ध्यान होगा तो श्वास छाती तक जाएगी और वापस लौट जाएगी।

You may have noticed something: in Indian images of Buddha, the chest is large and the belly small; but in Japanese and Chinese images, the chest is small and the belly large. They look a bit odd; but there is a reason — though it is not that Buddha’s body was so. In Japan and China they deliberately made such images to say the focus of meditation should be on the belly, not the chest. If attention is on the chest, breath will reach only the chest and turn back.

तो स्त्रियों के कम बुद्धि के होने का एक कारण उनके श्वास की कमी है; ऊर्जा-शरीर छोटा रह जाता है।

So one reason for women’s lesser intellectual sharpness is their shallow breathing; the energy body remains small.

यह जो ऊर्जा-शरीर है, प्राणवायु जितनी ज्यादा मिले, जितनी गहरी मिले उतना ज्यादा शुद्ध होता है। और यह जो ऊर्जा-शरीर है इसके और सूक्ष्म भोजन भी हैं। जहां-जहां तरंगें मिल सकती हों...तरंगें बहुत तरह की हैं--शुद्ध तरंगें भी हैं, अशुद्ध तरंगें भी हैं।...

This energy body is purified by receiving more and deeper prana. And besides breath, there are subtler foods for this energy body. Wherever waves can be received…there are many kinds of waves — pure waves and impure waves.

सत्संग का केवल इतना ही उपयोग था: एक साधु के पास जाकर आप बैठ जाते हैं, न कोई बात करते हैं, न कोई चीत करते हैं, सिर्फ बैठ जाते हैं--किसलिए? उसके पास तरंगें हैं, जो आपके ऊर्जा-शरीर को उपलब्ध हो जाती हैं बिना कुछ बातचीत किए।

The sole purpose of satsang was this: you went and sat near a sadhu, neither talking nor discussing — just sitting. Why? Because around him are waves that become available to your energy body without any conversation.

दर्शन बड़ी अनूठी बात थी जो इस मुल्क में पैदा हुई। पश्चिम में कोई सोच भी नहीं पाता कि दर्शन का क्या मतलब? फलां आदमी के दर्शन को जा रहे हैं। मिलने जा रहे हों, बात करने जा रहे हों, चर्चा करने जा रहे हों, समझने जा रहे हों, समझ में आता है, दर्शन करने जा रहे हैं! क्या पागलपन की बात है? दर्शन से क्या होगा? अकेले दर्शन से क्या होगा? अकेले दर्शन से कुछ होता है--बहुत कुछ होता है। अक्सर तो बात करने से जो नहीं होता, चीत करने से जो नहीं होता, वह दर्शन से हो जाता है। दर्शन का केवल इतना मतलब है कि हम उस जगह के पास जा रहे हैं, जहां एक बहुत जीवंत प्राण-शरीर है, जिसके चारों तरफ एक वायुमंडल है प्राण-शरीर का, वहां बैठ जाना दो क्षण भी आपके प्राण-शरीर को गति देता है, तरंगें देता है।

Darshan was a unique phenomenon that arose in this land. In the West no one can understand what darshan means. To go for the ‘sight’ of someone? To go to meet, to talk, to discuss — that is understandable; but to go for darshan! What madness is this? What will happen by mere ‘seeing’? Much happens. Often what cannot happen by talking or discussion happens through darshan. Darshan simply means we are going near a place where a very vibrant prana body exists, surrounded by an atmosphere of prana. Sitting there even for two moments gives movement, waves, to your energy body.

साधु पहाड़ पर जाता रहा है...दूर आदमी की सभ्यता से, क्योंकि आदमी जहां जितना सघन है, वहां आदमी अपनी तरंगें छोड़ रहा है। दूषित है तो दूषित छोड़ रहा है, शुद्ध है तो शुद्ध छोड़ रहा है।

The sadhu has gone to the mountain…away from human density, because wherever people are dense they are releasing their waves — impure or pure as they are.

तो भीड़ थकाने वाली होती है। कभी आपने खयाल किया, जब आप भीड़ से लौटते हैं तो आप थोड़े कम होकर लौटते हैं; कुछ आपकी ऊर्जा नीचे गिर गई होती है। भीड़ थकाने वाली होती है।

Crowds are tiring. Have you noticed, when you return from a crowd you are a little diminished; some energy has fallen. Crowds are exhausting.

और भीड़ आपकी बुद्धि को कम करती है, इसका आपने कभी खयाल किया? इसलिए अगर कोई बहुत बेवकूफी का काम करवाना हो तो अकेले आदमी से नहीं करवाया जा सकता, भीड़ से ही करवाया जा सकता है। अगर मस्जिद में आग लगानी है, मंदिर तुड़वाना है, तो भीड़ से करवाया जा सकता है, एक-एक से नहीं।

And crowds lower your intelligence — have you noticed? Therefore if you want some great foolish act done, you cannot get it done by individuals, only by crowds. If you want to set fire to a mosque or break a temple, you can do it by a crowd, not by individuals.

और यह बड़े मजे की बात है कि जिस भीड़ से यह करवा रहे हैं, अगर उनमें से भी एक-एक से कहें कि करो, तो वह भी कहेगा कि कुछ जंचता नहीं, क्या फायदा है मस्जिद के जलाने से! लेकिन जब वह भीड़ में होता है तब बुद्धि का तल नीचे गिर जाता है, क्योंकि भीड़ में विवेक और दायित्व खो जाता है; और वह आदमी सोचता है, कोई मैं ही थो़ड़े ही जिम्मेवार हूं! इतने लोग कर रहे हैं, मैं तो केवल साथ हूं। और सभी यही सोचते हैं। इसलिए दुनिया में जो बड़े पाप हैं वह भीड़ ने किए हैं, व्यक्तियों ने नहीं; व्यक्तियों ने छोटे-छोटे पाप किए हैं।

And it is strange that if you ask the very people in the crowd one by one to do it, each will say, ‘It does not feel right. What is the point?’ But in the crowd the level of intelligence falls; discernment and responsibility are lost. The man thinks, ‘I alone am not responsible! So many are doing it; I am only with them.’ And all think the same. Thus the great sins of the world have been done by crowds, not by persons; persons have committed only small sins.

भीड़ से दूर जाने का उपयोग केवल इतना ही था कि प्राण-ऊर्जा शुद्धतम हो; भीड़ न दे उसे।

Going away from the crowd had only this purpose — that prana energy becomes purest; the crowd does not infect it.

तो मो़जे़ज सिनाई के पर्वत पर चले जाते हैं, मोहम्मद पहाड़ चढ़ जाते हैं, बुद्ध-महावीर जंगलों में भटक जाते हैं; क्राइस्ट का तीस साल तक कोई पता ही नहीं चलता...ईसाइयों के पास कोई कथा ही नहीं कि यह आदमी तीस साल तक क्या करता रहा! केवल तीन साल की ही कहानी है--वह भी मरने के तीन साल पहले की। बाकी पहले यह आदमी कहां रहा? सात साल पहले का उल्लेख है--सात साल की उम्र का था तब का उल्लेख है, फिर तीस साल का जब था। ये बाकी तेईस साल आदमी कहां था, इसका कोई पता नहीं। यह भीड़ के बाहर था। ये तेईस साल वाइटल बॉडी को, प्राण-ऊर्जा को बढ़ाने के वर्ष थे।

So Moses goes to Mount Sinai; Muhammad climbs the mountain; Buddha and Mahavira wander in the forests; for thirty years there is no trace of Christ…Christians have no story of what he did for thirty years! Only three years are told — the last three before he died. Where was he in those other twenty‑three? There is no record. He was outside the crowd. Those twenty‑three years were to strengthen the vital body, the prana energy.

तीसरे शरीर के संबंध में हम रात बात करेंगे; अभी कुछ काम करें।

About the third body we will speak tonight; for now, let us work a little.

जब मैं आपसे कहता हूं, गहरी और तीव्र, गहरी और तीव्र श्वास, तो आपके प्राण-शरीर को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। कंजूसी नहीं चलेगी, पूरी ताकत लगाएं। जब आपसे कहता हूं, पागल होकर सब निकाल दें जो भीतर पड़ा है, तो आपकी शुद्धि के लिए कह रहा हूं; इसे बाहर फेक दें। और जब आपसे हुंकार की बात करता हूं, तो वह भी आपके ऊर्जा-शरीर को चोट पहुंचाने के लिए है।

When I say to you, deep and intense — deep and intense breathing — I am trying to awaken your prana body. No miserliness will do; put in your whole strength. When I tell you to go mad and throw out all that is piled within, I say it for your purification; throw it out. And when I speak of the roar, that too is to strike your energy body.

अब हम प्रयोग में जाएं। दूर-दूर फैल जाएं।

Now let us move into the experiment. Spread out far and wide.

पागल होने से कम में नहीं चलेगा। बुद्धिमानी एक तरफ रख दें। वैसे भी बुद्धिमान हैं नहीं, रखने में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं। पागल होने से कम में नहीं चलेगा।...

Less than going mad will not do. Put your cleverness aside. In any case you are not truly clever; so it won’t be too difficult to put it aside. Less than going mad will not do…