Skip to content
Osho

Saravsar Upanishad #15

15 January 1972 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मैं जब मिट जाता हूं तभी उस मैं की चर्चा हो सकती है जो वस्तुतः मैं हूं।

I can be spoken of only when the I is effaced; only then can there be talk of the I that truly I am.

एक तो मैं है हमारा जिससे हम परिचित हैं। वह मैं सिवाय भ्रांति के जोड़ों के और कुछ भी नहीं। वह मैं हमारा ही निर्माण है। उस मैं को हमने ही बनाया है, हम ही पालते-पोसते हैं, पोषण देते हैं, समृद्ध करते हैं, शक्तिशाली बनाते हैं। और चूंकि वह झूठ है, हमारा निर्माण है, इसलिए उससे पीड़ा भी पाते हैं...संताप भी, चिंता भी; क्योंकि जो स्वभाव नहीं है वह बोझ बन जाता है।

There is one I—ours—the one we are familiar with. That I is nothing but a heap of delusions. That I is our own construction. We ourselves made it, we nurse it, feed it, enrich it, make it powerful. And because it is false—our fabrication—we suffer from it: pain, torment, anxiety; for whatever is not intrinsic nature becomes a burden.

वैज्ञानिक कहते हैं कि इस पृथ्वी पर कोई दस हजार वर्ष पहले तक अति विशालकाय पशुओं का साम्राज्य था। हाथी उनके समक्ष कुछ भी नहीं हैं। हाथी से दस-दस गुने बड़े विशालकाय पशु पृथ्वी पर थे। पर बड़ी कठिनाई, जो खोजते रहे हैं जीवन के विकास को, उनको रही है कि अचानक वे सारे पशु खो कैसे गए? ऐसा कोई पृथ्वी में कारण नहीं खोज में आता कि कोई इतनी बड़ी दुर्घटना घटी हो कि उनकी जाति का नाममात्र शेष न रहा। कोई भूकंप हुआ हो, कोई ज्वालामुखी पूरी पृथ्वी पर फैल गया हो, तो भी पूरा विनाश हो जाना मुश्किल था।

Scientists say that on this earth, until some ten thousand years ago, there was the dominion of gigantic animals. Elephants are nothing compared to them. Beasts ten times the size of elephants roamed the earth. The great difficulty that evolutionary researchers faced was this: how did such animals vanish all of a sudden? No cause appears in the earth’s record to indicate so colossal a catastrophe that not a trace of their species remained. Even if there were earthquakes, or volcanoes spread across the globe, total annihilation would be unlikely.

क्या हुआ? अभी-अभी, विगत पचास वर्षों में नया सूत्र उनके खयाल में आया, और वह यह कि उन पशुओं ने अपने शरीर इतने बड़े कर लिए कि उसके बोझ में ही दब कर मर गए। उनकी मृत्यु का कोई बाहरी कारण नहीं समझ में आता। लेकिन शरीर ही इतना बड़ा हो गया--शरीर जो कि जीने का साधन है, अगर सीमा के बाहर चला जाए तो मृत्यु का कारण बन जाता है। उस बोझ को खींचना ही कठिन हो गया; और फिर उस बोझ को भरना भी कठिन हो गया, क्योंकि उस बोझ की भूख की मांग भी बड़ी हो गई। और वह रोज बढ़ती ही चली गई बढ़ते शरीर के साथ। तो शरीर तो सुरक्षा है, और जीवन का वाहन है, लेकिन सीमा तक। सीमा के बाहर वही प्राणघाती हो जाता है।

What happened? Only in the last fifty years a new clue has dawned: those animals enlarged their bodies so much that they were crushed under the very weight of their bodies. No outer cause seems intelligible for their death. The very body—which is a means to live—if it crosses its limit becomes the cause of death. The burden became impossible to drag; and to feed that burden became impossible too, for along with the growing body its hunger grew, and kept growing each day. Thus the body is protection, the vehicle of life—but only up to a point. Beyond the limit it turns deadly.

यह मैंने इसलिए कहा कि खयाल में आ सके कि अहंकार, हमारा मैं भी जीवन की व्यवस्था का अनिवार्य अंग है। लेकिन वह इतना बड़ा होता चला जाता है कि हम भूल जाते हैं कि जिसे हमने वाहन की तरह चुना था, हम खुद ही अब उसके वाहन हो गए हैं; जिसका हमने उपयोग करना चाहा था, वह स्वयं ही अब हमारा उपयोग कर रहा है; और जिसे हमने अपनी रक्षा के लिए निर्मित किया था, अब हम स्वयं उसकी रक्षा करने में ही जीवन को समाप्त कर रहे हैं। लेकिन कब सीमा पार हो जाती है, पता लगाना बहुत मुश्किल पड़ता है; कब मालिक नौकर का भी नौकर हो जाता है, पता लगाना मुश्किल है; ओर कब नेता अपने अनुयायियों का भी अनुयायी बन जाता है, इसका पता लगाना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह घटना घटती है। और घटती है इस कारण कि इसकी भीतरी व्यवस्था में घटना के घटने का बीज छिपा है।

I say this so a sense can arise in you: ego—our I—is also an indispensable part of life’s arrangement. But it grows so large that we forget that what we chose as a vehicle—we ourselves become its vehicle; what we intended to use—begins to use us; what we constructed for our protection—we end up spending our lives protecting it. And to know when the limit is crossed is very difficult: when the master becomes the servant’s servant is hard to detect; when the leader becomes a follower of his own followers is hard to detect. But it does happen—because the seed of this happening lies hidden in the inner mechanics of the process itself.

जैसा मैंने कहा कि कब नेता अपने अनुयायी का भी अनुयायी हो जाता है, यह पता लगाना मुश्किल पड़ता है; क्योंकि नेता होने की कोशिश में ही उसे अनुयायियों को तृप्त करना पड़ता है। और तृप्त करने की कोशिश में ही उसे अनुयायियों के पीछे चलना पड़ता है--आगे चलने के लिए पीछे चलना पड़ता है। जिन अनुयायियों के आगे चलना है, अगर उनके पीछे आप न चले, तो वे कभी आपको नेता मानने को राजी न होंगे। बड़ी मजेदार घटना घटती है: बनना है नेता, इसलिए पीछे चलना पड़ता है। नेता बनने की प्रक्रिया में ही नेता खो जाता है।

As I said, when does the leader become a follower of his followers? Hard to notice; for in the effort to be a leader he must appease the followers. In appeasing, he must walk behind them—to walk in front, he has to walk behind. Those very followers you wish to lead—if you do not follow them from behind—they will never agree to acknowledge you as leader. A very amusing thing happens: to become a leader, you must walk behind. In the very process of becoming a leader, the leader is lost.

जिस पर हम राज्य करते हैं उसकी भी हमें तृप्ति करनी पड़ती है। और धीरे-धीरे कब हम उसकी तृप्ति करते-करते उसके गुलाम हो जाते हैं, सीमा-रेखा का पता भी नहीं चलता है।

Whom we rule over—we must satisfy. And slowly, while satisfying, when do we become their slaves—the line is not noticed at all.

मैं के साथ यही होता है। जरूरत है उसकी। जैसा मैंने पीछे कहा, जीवन की व्यवस्था के लिए जरूरत है मैं की--फंक्शनल; व्यवस्थागत। व्यवस्थागत! लेकिन मैं का कोई अस्तित्व नहीं है; कामचलाऊ है। कामचलाऊ का मेरा मतलब है...कि प्रतीक है, इशारा है।

So with the I. It is needed. As I said earlier, for the functioning of life, I is needed—functional; conventional. Conventional! But the I has no inherent existence; it is makeshift. By makeshift I mean… it is a symbol, a pointer.

जैसे हमारे नाम हैं--एक का नाम राम है, एक का नाम कृष्ण है। नाम तो कोई लेकर पैदा नहीं होता; नाम तो सरासर झूठ है। लेकिन बिना नाम के काम चलाना बहुत मुश्किल है। इस बड़ी पृथ्वी पर तीन अरब लोग हैं, अगर हम सब बिना नाम के जीने की कोशिश करें तो जीना बहुत मुश्किल हो जाए--पता लगाना ही मुश्किल हो जाए कि कौन कौन है! तो लेबल लगाने पड़ते हैं। लेबल झूठे हैं, फंक्शनल हैं।

Like our names—one is named Ram, another Krishna. No one is born with a name; a name is sheer fiction. Yet to live without a name is very difficult. On this vast earth with three billion people, if we all tried to live nameless, life would become impossible—it would be hard even to tell who is who! So labels have to be attached. The labels are false, functional.

जब मैं कहता हूं कि व्यवस्थागत हैं, तो उसका मतलब यह है कि सुविधा होती है; कनवीनियंस उससे पैदा हो जाती है...हम जानते हैं कि यह आदमी कृष्ण है, वह आदमी राम है--यद्यपि न कोई कृष्ण है, न कोई राम है, नाम बिलकुल झूठे हैं। और जन्म हम बिना नाम के लेते हैं; और जब हम मरते हैं तब भी बिना नाम के मरते हैं। नाम भी हम ग्रहण करते हैं पृथ्वी पर, और नाम को हम पृथ्वी से हटते वक्त छोड़ भी जाते हैं; मगर बीच में उपयोगी होता है।

When I say “conventional,” it means a convenience is created… we know this man is Krishna, that man is Ram—though neither is Krishna nor Ram; the names are utterly false. We are born without a name, and when we die, we die without a name. We take a name on earth, and we leave the name behind when we depart; but in between it is useful.

उपयोगिता अगर समझ में हो तो कोई हर्जा नहीं है। लेकिन आपको पता है कि कब आप भूल जाते हैं कि नाम उपयोगिता है। आदमी नाम के लिए मरने को राजी हो जाता है, तब मुश्किल खड़ी होती है। वह कहता है, नाम का सवाल है; जान दे देंगे लेकिन नाम नहीं गंवाएंगे। तब पता चलेगा कि उपयोगिता नहीं रही नाम की। आप उपयोगी हो गए नाम के लिए; अगर नाम बचे तो आप बचेंगे, नाम गया तो आप चले जाएंगे।

If its utility is remembered, there is no harm. But you know how you forget that the name is only utility. Man becomes ready to die for the sake of a name—then trouble begins. He says: it is a question of my name; I will give up my life but not my name. Then you will see that utility is no longer utility. You have become useful for the name; if the name is saved you are saved, if the name is lost you are gone.

राम अमरीका में थे--स्वामी रामतीर्थ। एक सांझ लौटे और बहुत हंसते हुए लौटे तो उनके मित्रों ने पूछा, क्या हुआ? किस बात से हंसते हैं? तो उन्होंने कहा: कुछ लोग रास्ते पर मिल गए और राम को बहुत गालियां देने लगे! हम हंसे खूब, क्योंकि वे इस धोखे में ही राम को गालियां दे रहे थे कि जैसे मैं राम हूं। पर जो लोग थे, अपरिचित थे, नये थे, उन्होंने कहा, आप क्या कह रहे हैं? आप राम नहीं हैं? आप राम हैं ही। और अगर उन्होंने गालियां दीं तो आपको ही गालियां दीं।

Ram was in America—Swami Ramatirtha. One evening he returned laughing. Friends asked, what happened? Why are you laughing? He said: some people on the road abused Ram a lot! I laughed heartily, because they were in the illusion that I am Ram. Those people, unfamiliar and new, said: what are you saying? Are you not Ram? You are Ram indeed. And if they abused, they abused you.

तो रामतीर्थ ने कहा: अगर नाम उपयोगिता न हो और मैं ही नाम बन जाऊं तो गालियां मुझे पड़ती हैं। फिर गालियों से टकराना भी पड़ेगा। लेकिन हम इस बात को भलीभांति जान गए कि नाम एक उपयोगिता है। और राम की जगह मैं कल कृष्ण हो जाऊं तो मुझमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, नाम ही बदलेगा; मैं वही रहूंगा। मैं हजार नाम रख सकता हूं। नाम ऊपरी है। नाम को दी गई गाली मुझको दी गई गाली नहीं है। मैं नाम से ज्यादा हूं, और नाम से भिन्न हूं।

Ramatirtha said: if the name is not my identity but only a utility, if I do not become the name, then the abuse touches the name, not me. Then I need not collide with the abuse. I know well that name is a utility. And if tomorrow, instead of Ram I am called Krishna, it makes no difference to me—only the name changes; I remain the same. I can have a thousand names. The name is superficial. An abuse hurled at the name is not hurled at me. I am more than the name, and other than the name.

अगर ऐसा स्मरण मैं के संबंध में भी आ जाए तो मैं भी एक उपयोगिता है।

If such remembrance comes in relation to the I, then I too is only a utility.

इसलिए एक बड़े मजे की बात है, हमारे खयाल में नहीं आती: दूसरे को तो हम नाम लेकर पुकार लेते हैं, अगर हम अपने को भी नाम लेकर पुकारें तो भी असुविधा होगी; क्योंकि अगर मैं अपना ही नाम लेकर पुकारूं तो ऐसा लगेगा कि शायद मैं किसी दूसरे को पुकार रहा हूं। इसलिए स्वयं को पुकारने के लिए जो सर्वसामान्य नाम है, वह है ‘मैं।’ दूसरे को पुकारने के लिए नाम का उपयोग कर लेते हैं, खुद को पुकारने के लिए ‘मैं’ का उपयोग कर लेते हैं। इसलिए एक ही ‘मैं’ से काम चल जाता है सभी का, खुद को पुकारने का। और जब भी आप ‘मैं’ का उपयोग करते हैं, तब हम जान लेते हैं कि आप अपनी तरफ इशारा कर रहे हैं; जब नाम का उपयोग करते हैं तो दूसरे की तरफ इशारा कर रहे हैं।

Hence a delightful point, which we ordinarily miss: we call the other by his name; if we were to call ourselves also by our name, it would create inconvenience; because if I call out my own name, it will seem perhaps I am calling someone else. Therefore, for calling oneself there is a universal name—“I.” For the other we use a name; for oneself we use “I.” So one “I” suffices for all, to call oneself. And whenever you use “I,” we know you are pointing to yourself; when you use a name, you are pointing to the other.

इसीलिए वे राम के आस-पास के लोग थोड़ी दिक्कत में भी पड़ गए, क्योंकि रामतीर्थ जब भी बोलते थे तो ‘मैं’ का उपयोग नहीं करते थे। वे कहते थे, राम एक गली से जा रहा था, कुछ लोग गाली देने लगे। वे कहते थे कि राम एक गांव में बोलने गया था; वे ऐसा नहीं कहते थे: मैं बोलने गया था। तो सुन कर ऐसा ही लगेगा कि वे किसी और के बाबत बात कर रहे हैं।

That is why people around Ram got a little perplexed: Ramatirtha, whenever he spoke, did not use “I.” He would say, Ram was going down a lane, some people began to abuse. He would say, Ram went to speak in a village; he would not say: I went to speak. Hearing him, it would seem he was talking about someone else.

मैं में ऐसी भी कोई खराबी नहीं है कि उसका उपयोग करना पाप और अपराध हो--व्यवस्थागत है, सुविधापूर्ण है। इतना स्मरण में आ जाए कि ‘मैं’ सुविधा है, सत्य नहीं; तो ‘मैं’ से छूटने में कौन सी कठिनाई है? जब लेबल हमारी आत्मा बन जाते हैं तभी कठिनाई होती है; जब लेबल ऊपर ही लगे होते हैं तो क्या कठिनाई है?

There is no harm in I; to use it is not sin or crime—it is conventional, convenient. If only it be remembered that the “I” is a convenience, not truth—then what difficulty is there in letting it go? The trouble begins when the label becomes our soul; as long as labels remain only on the surface, what difficulty is there?

लेकिन हम तो लेबल से ऐसे चिपकते हैं कि हम चारों तरफ लेबल चिपका लेते हैं--सब तरफ, लेबल ही लेबल रह जाते हैं। आखिर में आदमी का पता लगाना मुश्किल होता है कि आदमी कहां है। सब उपयोगी लेबल चिपक जाते हैं। तो उपयोगिता की जगह कभी-कभी लेबल खतरा ही ले आते हैं उलटा।

But we cling to labels so much that we paste them all around—every side, nothing but labels remain. In the end it becomes hard to locate the man—where is he? Only labels upon labels. Utilities, at times, turn into dangers instead.

सुना है मैंने, नसरुद्दीन एक बड़े दफतर में काम करता है। कांच का कुछ सामान भेजा जाने को है। तो मालिक ने उसको कहा है कि इस पेटी के ऊपर लगा देना कि यह ऊपर का हिस्सा है, इसे नीचे न किया जाए...लेबल लगा देना। उसने लेबल लगा दिया, पेटी भेज दी गई, तब मालिक ने पूछा कि लेबल लगाना भूल तो नहीं गए? नसरुद्दीन ने कहा: कहते हो, भूल गए! सब तरफ लगा दिए हैं--कहीं से भी देखें, दिखाई पड़ेगा।

I have heard: Nasruddin worked in a large office. Some glassware had to be shipped. The boss said: paste a label on the crate—this side up, do not invert… put the label on. He pasted the label, the crate was sent. Later the boss asked: you didn’t forget to put the label? Nasruddin said: Forget? I put them on all sides—wherever anyone looks, he will see it.

हम भी ऐसे ही हैं। वह लेबल उपयोगी हो सकता था अगर एक तरफ होता तो--कि यह ऊपर का हिस्सा है, पेटी सम्हाल कर उठाना। नसरुद्दीन ने सब तरफ लगा दिए हैं, ताकि कहीं से भी दिखाई पड़े, कोई उपद्रव ही नहीं। अब यह पेटी सम्हाली ही नहीं जा सकती, क्योंकि इसमें अब सभी तरफ ऊपर है।

We are like that. The label could have been useful had it been on one side—this side up, handle with care. Nasruddin put them on all sides so it would be visible from anywhere—no nuisance at all. Now the crate cannot be handled at all, because all sides are “up.”

हमारे आस-पास भी उपयोगिताएं ऐसी ही आत्मघाती हो जाती हैं; काम कर सकती थीं, लेकिन फिर नाम ही नाम रह जाता है...और जिसको नाम दिए हैं उसका तो पता ही खो जाता है। और दूसरों को यह भ्रांति होती तो ठीक थी, यह भ्रांति स्वयं को ही हो जाती है; यह भ्रांति स्वयं को भी हो जाती है। और ऐसा ही नहीं कि ऊपर-ऊपर होती है, यह गहरे प्रवेश कर जाती है।

Around us too, utilities become suicidal; they could have functioned, but then only names remain… and what was named is lost. And if it were only others in illusion, it would be fine; the illusion happens to oneself. And not merely on the surface—it penetrates deep.

यहां इतने हम लोग बैठे हैं, हम सब आज रात यहीं सो जाएं, पास में आकर कोई चिल्लाए ‘राम’, तो किसी को सुनाई नहीं पड़ेगा, सिवाय उस आदमी के जिसका नाम राम है। इसका मतलब हुआ कि नींद तक में उसे खयाल है कि मैं राम हूं। बाकी सब लोग पड़े रहेंगे; उनको पता भी नहीं चलेगा कि कोई बुला रहा है। लेकिन यह आदमी नींद के भी गहराई में, स्वप्नों में डूबा हुआ भी--हो सकता है सपने भी न चलते हों, प्रगाढ़ निद्रा में पड़ा हो, तो भी राम मैं हूं, यह जानता है।

We all sit here; if we all sleep here tonight, and someone nearby shouts “Ram,” no one will wake except the person whose name is Ram. Which means: even in sleep he remembers “I am Ram.” The rest keep sleeping; they do not even notice they are being called. But this man—even in deep sleep, sunk in dreams, perhaps with no dream at all, in profound slumber—still knows “I am Ram.”

इतने गहरे उतर जाती है बात! छाती में तीर की तरह चुभती चली जाती है--नाम भी ऐसा प्रवेश कर जाता है; पद भी ऐसा प्रवेश कर जाता है; धन भी ऐसा प्रवेश कर जाता है।

So deep it goes! Like an arrow into the chest—name penetrates so; position penetrates so; wealth penetrates so.

यह जो रूप हमारा निर्मित होता है, इस सबके जोड़ का नाम अहंकार है--सबका। नामहै, धन है, पद है, प्रतिष्ठा है, इन सबका जोड़ हमारा अहंकार है। ऋषि ने पहले इस अहंकार के विसर्जन की बात की; इस माया को तोड़ने की बात की। और यह बहुत मजे का सूत्र है--अचानक...‘मैं’ से छलांग लगानी ‘तू’ पर, ‘तू’ से लगानी ‘वह’ पर, ‘वह’ से छलांग लगानी सत्तामात्र में--ब्रह्म की, माया की बात...और फिर सूत्र आता है:

The shape we fabricate—its total is what we call ego. Name, wealth, position, prestige—add them up, that sum is our ego. The Rishi first spoke of dissolving this ego, of breaking this maya. And there is a very playful formula—suddenly… from “I” leap to “Thou,” from “Thou” leap to “He,” from “He” leap into pure Being—Brahman, beyond maya… and then the aphorism comes:

‘‘मैं उत्पन्न नहीं होता हूं, मैं दस इंद्रियरूप नहीं हूं, बुद्धि नहीं हूं, मन नहीं हूं; और नित्य अहंकार भी नहीं हूं।’’

“I am not born; I am not the ten senses, not the intellect, not the mind; and not even the so‑called eternal ego.”

एक यात्रा शुरू की थी...जो ‘मैं’ से शुरू हुई थी, ‘तू’ को पार किया था, ‘वह’ पर पहुंचे थे, फिर शून्य सत्ता आ गई थी। फिर दुबारा इस जिस मैं की अब चर्चा है यह वही मैं नहीं है; वह तो गया, वह बात खो गई। अब हम एक नये मैं के उदघाटन को उपलब्ध होते हैं। यह वह मैं है, जो तभी दिखाई पड़ता है, जब जिस मैं को हम जानते हैं, उसे विसर्जित कर देते हैं।

A journey had begun… which started from “I,” crossed “Thou,” reached “He,” and then came sheer Being. Now, again, this I that is being spoken of is not the same I; that is gone, finished. Now we come to the unveiling of a new I. This is the I that is seen only when the I we know is dissolved.

इस मैं का अर्थ है आत्मा। इस मैं का अर्थ अहंकार नहीं, इस मैं का अर्थ है आत्मा। इस मैं का अर्थ हमारी निर्मिति नहीं; हमारा यश, पद, धन, संस्कार, सभ्यता, शिक्षा नहीं; इस मैं का अर्थ है: हमारा अस्तित्व, हमारा होना।

This I means Atman. This I does not mean ego; this I means Atman. This I is not our fabrication—our fame, status, wealth, samskaras, civilization, education; this I means our existence, our being.

ध्यान रहे, जिस मैं को हमने छोड़ा, जिस मैं को छोड़ने का विचार किया, जिस मैं से छलांग लगाई, वह था हमारा करना; यह है हमारा होना। वह था हमारा डूइंग, यह है हमारा बीइंग। तो करने और होने के थोड़े फर्क को समझ लें तो इस दूसरे मैं की झलक स्पष्ट हो सके।

Remember: the I we dropped, the I we were to transcend, the I from which we leapt—was our doing; this is our being. That was our doing; this is our being. If we grasp the slight difference between doing and being, a glimpse of this second I becomes clear.

कुछ तो है जो हम करते हैं, अगर न करें तो वह नहीं होगा। जैसे अगर मैं शिक्षा ग्रहण न करूं तो मैं शिक्षित नहीं हो पाऊंगा। अगर मैं एक भाषा बोलना न सीखूं तो वह भाषा मुझे नहीं आएगी। अगर मैं वैज्ञानिक बनने की चेष्टा करूं तो वैज्ञानिक बन जाऊंगा, अगर मैं लोहार बनने की चेष्टा करूं तो लोहार बन जाऊंगा--मैं कुछ करूं तो बन पाऊंगा; लेकिन कुछ मेरे भीतर ऐसा भी है कि मैं कुछ भी न करूं तो भी मैं हूं--कम से कम मेरा होना तो मेरे करने के बाहर है; मेरा होना मेरा कृत्य नहीं है। मेरे सब कृत्यों के पहले मैं मौजूद हूं, नहीं तो करेगा कौन?

There is something we do—if we do not do, it will not be. If I do not take education, I will not be educated. If I do not learn a language, I will not know it. If I strive to become a scientist, I can become a scientist; if I strive to become a blacksmith, I become a blacksmith—if I do, I can become. But there is something within me that, even if I do nothing, I am—at least my being is outside my doing; my being is not my act. Before all my acts, I am; otherwise who will act?

बच्चा पैदा होता है मां के पेट में। तो मां के पेट में तो उसे श्र्वास भी नहीं लेनी पड़ती; इतना भी करना नहीं होता। हृदय भी उसका नहीं धड़कता; इतना भी करना नहीं होता। लेकिन एक बहुत मजे की बात आप खयाल ले लें: बच्चा ‘होता’ है--श्र्वास भी नहीं लेता, हृदय भी नहीं धड़कता, फिर भी होता है। उसका बीइंग है; उसका अस्तित्व है; आत्मा पूरी तरह मौजूद है।

A child is conceived in the mother’s womb. There he does not even have to breathe; not even that much doing. The heart does not beat by his doing; not even that much doing. But note a delightful point: the child is—without breath, without heartbeat—yet he is. His being is there; his existence is there; Atman is entirely present.

शरीरशास्त्री इस सवाल को निरंतर उठाते रहे हैं कि हम कब से जीवन का प्रारंभ मानें?...कब से? अगर हम समझते हैं कि श्र्वास के टूटने से जीवन टूटता है, तो श्र्वास के शुरू होने से जीवन शुरू होता है। तो बच्चा जब पैदा होकर पहली चीख मारता है, और पहली श्र्वास लेता है--चीख मारने का मतलब केवल इतना ही है कि चीख वह धक्का है, जिस धक्के के साथ बच्चे की हृदय की धड़कन और श्र्वास की गति शुरू होती है; यंत्र काम शुरू करता है। बच्चे ने पहली श्र्वास ली, यह उसका पहला काम है; पहली चीख मारी, यह उसका पहला काम है।

Physiologists have kept asking: from when shall we count the beginning of life? If we think life breaks when breathing breaks, then life begins when breathing begins. When the child is born, the first cry—and the first breath. The cry is simply the jerk by which the heartbeat and the breath begin—the mechanism starts. The first breath—the first act; the first cry—the first act.

लेकिन सवाल यह है कि इस चीख मारने के पहले भी बच्चा था या नहीं? अगर नहीं था तो चीख कौन मारेगा? और अगर नहीं था तो श्र्वास पहली भी कौन लेगा?--था...अन्यथा यह घटना भी नहीं घट सकती। तो वह जो होना है श्र्वास लेने के पहले भी, वह बीइंग है; वह हमारी सत्ता है, वह हमारी आत्मा है।

But the question is: before this cry, was the child or not? If he was not, who cried? If he was not, who took the first breath? He was—otherwise even this could not happen. That being before the first breath is being; that is our essence, our Atman.

इसको दूसरी तरफ भी फैला लें। इस मामले में शायद शरीरशास्त्री मुझसे राजी भी हो जाए कि यह बात ठीक है, संगत है...कि अगर श्र्वास लेने के पहले वहां मौजूद ही न हो अस्तित्व तो श्र्वास कौन लेगा? लेकिन दूसरी तरफ शरीरशास्त्री को और मुसीबत होगी। अब मैं कहता हूं कि जब श्र्वास टूट जाती है तब भी वह तो मौजूद ही रहेगा, जो श्र्वास लेने के पहले था; उसका श्र्वास के टूटने से क्या लेना-देना? वह श्र्वास के बिना भलीभांति था। तो श्र्वास के बिना भलीभांति हो सकता है।

Extend the argument to the other side. A physiologist may agree with me here—it is sound: if existence were not present beforehand, who would take the first breath? But on the other side he will be in trouble. I say: when the breath stops, that which was there before breath—remains. What has breath to do with it? Without breath it was fully there. So without breath, it can fully be.

आपको पहला तर्क बिलकुल आसानी से समझ में आ जाएगा कि श्र्वास लेगा कौन, अगर पहले मौजूद न हो; दूसरा तर्क भी इतना ही महत्वपूर्ण है कि श्र्वास छोड़ेगा कौन, अगर भीतर कोई श्र्वास के अतिरिक्त मौजूद न हो। लेकिन दूसरा इतनी आसानी से समझ में नहीं आएगा। लेकिन पहला अगर आ जाता है तो दूसरे में कोई अड़चन नहीं है।

The first argument is easy to grasp—who would breathe if not already present? The second is equally important—who drops the last breath if nothing other than breath is present within? But the second is not grasped so easily. Yet if the first is clear, there is no obstacle to the second.

तो हमारे भीतर एक विभाजन को स्पष्ट कर लें: कुछ तो है जो हमने किया है; इसलिए जो आदमी जितना करता है उतना अहंकारी हो जाता है। तब तो यह भी कहा जा सकता है कि धन्य हैं वे जो परम आलसी हैं, क्योंकि उनके पास बहुत करना तो होता नहीं, जो वे अहंकार बना लें। लेकिन मन बहुत कुशल है; वे अपने आलस्य को ही अपना करना समझ सकते हैं। वे कहते हैं कि हम विश्राम कर रहे हैं।

Let us make clear the division within us: some things are what we have done; therefore the more a man does, the more ego he accumulates. Then it could even be said: blessed are the supremely lazy, for they have little to do from which to fashion an ego. But mind is cunning; they may take their laziness itself as their doing—“We are resting.”

जो भी हम करते हैं उससे हम अपने मैं को मजबूत करते हैं। तो एक तो हमारे करने का जोड़ है--चुकता जोड़। इसलिए अहंकार रोज बढ़ता जाता है...बच्चे सरल होते हैं और बूढ़े जटिल हो जाते हैं। उसका कोई और उम्र से संबंध नहीं है। अहंकार बूढ़े के पास निश्र्चित ही बड़ा होता है। इसलिए बूढ़े क्रोधी, झगड़ैल, दुष्ट--ये सब हो जाते हैं। ये सरलता से हो जाते हैं, इसमें कोई ऐसा नहीं है कि जो अभी बच्चे हैं वे कल नहीं हो जाएंगे; वे कल ऐसे ही हो जाएंगे।

Whatever we do strengthens our I. One sum is the sum of our doings—a running total. Hence the ego grows daily. Children are simple, elders become complex. Not due to age as such; the elder surely has a bigger ego. Therefore elders turn irritable, quarrelsome, malicious. It happens easily; it is not that today’s children will not be so tomorrow—they will.

उसका कारण है: उम्र से कोई वास्ता नहीं है इसका; इसका वास्ता है, करने का संग्रह बड़ा होता चला जाता है। बूढ़े ने इतना किया है जिसका हिसाब नहीं। इसलिए बूढ़े सदा अपने करने की ही बात करते रहते हैं कि मैंने यह किया...मैंने यह किया...मैंने यह किया। बच्चे करने की क्या बात करें, अभी कुछ किया ही नहीं है! अभी सिर्फ हैं...श्र्वास ली है, हाथ-पैर हिलाए हैं; इससे कुछ बड़ा अहंकार निर्मित नहीं होता। इसलिए बच्चे सरल मालूम पड़ते हैं। सरल होने का कुल मात्र कारण इतना है कि अभी अहंकार को विकसित होने का मौका नहीं मिला।

The reason: it is not about age; it is about accumulation of doing. The elder has done so much that the account is endless. Hence the elder always speaks of his doings: I did this… I did that… I did… What shall a child speak of doing? He has done nothing yet! He simply is… breathes, waves his limbs; nothing from which a big ego can be built. Children appear simple because ego has not had a chance to develop.

इसलिए ज्ञानी कहते हैं कि जब कोई बूढ़ा बच्चे जैसा हो जाता है तो यह परम विकास है। लेकिन हालतें उलटी हैं: बच्चे बूढ़ों जैसे हो जाते हैं, बूढ़े बच्चों जैसे नहीं हो पाते...बच्चे बूढ़ों जैसे हो जाते हैं, बूढ़े बच्चों जैसे नहीं हो पाते! अगर बूढ़ा बच्चे जैसा हो जाए यह परम विकास है, तो बच्चों का बूढ़ों जैसा हो जाना परम ह्रास है, परम पतन है। मगर यह हो रहा है।

Thus the wise say: when an old man becomes like a child—that is supreme evolution. But the trend is reversed: children become like old men; old men do not become like children… If the old becomes childlike, that is supreme growth; if children become old-like, that is supreme decline. Yet this is happening.

हम सब इस कोशिश में रहते हैं कि बच्चा जल्दी से अहंकार को पकड़ ले; बच्चा भी इस कोशिश में रहता है कि जल्दी से अहंकार को पकड़ ले। तो कभी-कभी तो बच्चा ऐसी कोशिशें करता है, जो ऊपर से आपको लगती हैं कि समझ में नहीं आतीं, लेकिन अगर गहरे उतरें तो पता चले।

We all try to make the child catch hold of ego quickly; the child also tries to catch it quickly. Sometimes he does things that on the surface seem puzzling, but if you look deep, you understand.

मैं एक दिन एक पोस्ट ऑफिस के पास से गुजरता था, तो एक छोटे से बच्चे को मैंने सिगरेट पीते देखा। बहुत छोटा बच्चा! और उसने एक दो आने की मूंछ खरीद कर भी लगा रखी थी। सुबह सूरज निकला नहीं था, बस निकलने के करीब ही था; और रास्ते पर हम दोनों ही थे। उसने मुझे देखा तो वह जल्दी से एक वृक्ष के पीछे छिप गया। मैं गया, मैंने उसको कहा...तो उसने जल्दी से अपनी मूंछ निकाल कर अपनी सिगरेट बुझा ली। मैं उसके पिता को जाकर मिला, तो देखा कि बात ठीक थी। पिता की मूंछ है और सिगरेट पीते हैं। तो यह लड़का बिचारा बड़ा होने का मजा ले रहा है। तो उसकी चाल देखने जैसी थी...जब वह मूंछ लगा कर और सिगरेट पीते चल रहा था।

One day I was passing a post office and saw a little boy smoking a cigarette. Very small! He had also stuck on a two-anna moustache. Dawn had barely broken; only we two were on the road. Seeing me, he quickly hid behind a tree. I went and spoke to him… he hurriedly peeled off his moustache and extinguished the cigarette. I met his father and saw the matter was exact: the father had a moustache and smoked. The poor boy was tasting the joy of being grown up. His gait with that moustache and cigarette—worth seeing!

बाप बेटों को समझाते हैं कि सिगरेट मत पीओ, लेकिन उनको पता नहीं कि सिगरेट से सिर्फ धुआं नहीं मिलता, अहंकार भी मिलता है; क्योंकि सिगरेट जो है वह उम्र का प्रतीक हो गया है...बड़े लोग पीते हैं! तो सिंबॉलिक है, प्रतीकात्मक है--सिर्फ बड़े ही पी सकते हैं; कोई भी छोटा पीता है तो लोग कहते हैं, अभी तुम्हारी उम्र नहीं, अभी नहीं--बड़े हो जाओ, फिर तुम्हें पीना हो तो पीना। तो बच्चा सोचता है, जब सिगरेट पीने से ही बड़ा हो जाना होता है, तो सिगरेट पीने में ऐसी कौन सी कठिनाई है? थोड़ी खांसी, तकलीफ होती है, आंख में आंसू आते हैं...झेल लेंगे; थोड़े अभ्यास से ठीक हो जाएगा।

Fathers tell sons: do not smoke. But they do not see that a cigarette brings not only smoke—it brings ego; because a cigarette has become a symbol of age—grown-ups smoke. Symbolic—only elders can; if a young one smokes, people say: not yet your age—grow up, then smoke if you wish. The child thinks: if a cigarette makes me grown-up, what difficulty is there? A little cough, some tears in the eyes—we will bear it; a little practice and it will be fine.

तो बच्चे बड़ों की कोशिश में तल्लीन होते हैं; वह अहंकार प्रकट हो रहा है; वह बढ़ेगा, वह फैलेगा।

Children are absorbed in the effort to be big; the ego is manifesting; it will grow, it will spread.

हमारा करना हमारा अहंकार है; लेकिन हमारा होना हमारी आत्मा है। होने का अर्थ है: जो हम हैं ही; जिसे निर्मित नहीं करना होता; जिसे पाने के लिए कुछ नहीं किया हमने; जिसे बनाने के लिए कुछ नहीं किया। हम कुछ कर ही कैसे सकते हैं, क्योंकि वह तो हमारे सब करने के पहले है!

Our doing is our ego; our being is our Atman. Being means: that which we already are; which need not be fabricated; for which we did nothing; which cannot be made—because it is before all our doing!

अब उस मैं की बात शुरू होती है जिसका अर्थ है, बीइंग; जिसका अर्थ है, होना। इसलिए बात निषेधात्मक होगी, क्योंकि हम समझ ही न पाएंगे। हम उस मैं को समझते हैं जो कहता है--यह मकान मेरा, यह दुकान मेरी, यह पद मेरा। समझ लें, जितना मेरा ज्यादा हो उतना मैं बड़ा हो सकता है। इसलिए जो कह सकता है, यह राष्ट्र मेरा, यह धर्म मेरा, उसका मैं और बड़ा हो जाता है।

Now begins the talk of that I whose meaning is being. Therefore the talk will be via negation, for otherwise we will not understand. We know only the I that says, this house is mine, this shop is mine, this position is mine. The more the mine, the larger the I. One who can say, this nation is mine, this religion is mine—his I becomes even bigger.

आपके पास जमीन का छोटा सा टुकड़ा है, तो निश्र्चित ही आप उससे बड़ा मैं नहीं बना पाएंगे; कैसे बनाएंगे? और एक के पास जमीन का बड़ा टुकड़ा है, एक के पास पूरा का पूरा...देश की जमीन उसके कब्जे में है, निश्र्चित ही उसके साथ उसका मैं बड़ा होता जाएगा।

If you own a small plot, how will you make a large I out of it? Another owns a vast tract, the land of a whole country—surely his I grows with it.

‘मेरे’ का विस्तार कर्म का विस्तार है--मालकियत का; उसके साथ ही मैं बड़ा होता है। इसलिए जब आपका धन छिनता है तो धन ही नहीं छिनता, आप भी छिन जाते हैं--लगता है, आत्मा भी गई; लुट गए। लुट गए के भाव में धन ही नहीं लुटता है, आप लुट गए। क्योंकि आपका मेरा अब क्षीण हुआ; मेरा कटा; मैं भी मरा उसके साथ।

The expansion of “mine” is the expansion of possession; with it the I grows. Therefore when your wealth is snatched, not only wealth is lost—you too feel lost. In the feeling “I am looted,” not only money is looted—you are looted; for your mine thins, the mine is cut, the I dies with it.

तो हमारा जो झूठा मैं है, उसका संबंध--‘मेरा।’ ‘मेरा’ उसका राज्य, साम्राज्य; उसके बीच वह जीता है। ‘मेरे’ का तेल उपलब्ध हो तो ‘मैं’ की बाती जलती है; ‘मेरे’ का तेल चुक जाए तो ‘मैं’ की बाती बुझ जाती है।

So the false I lives in the kingdom of “mine.” If there is oil of “mine,” the wick of “I” burns; if the oil of “mine” is exhausted, the wick of “I” is extinguished.

निश्र्चित ही, इस दूसरे मैं की जो चर्चा है वह इनकार से शुरू होगी।

Naturally, the discussion of this second I begins with denial.

‘‘मैं दस इंद्रिय नहीं...’’

“I am not the ten senses…”

धन की तो फिकर छोड़ें, धन तो बहुत बाहरी है; यश की तो फिकर छोड़ें, यश तो बहुत बाहरी है; इंद्रियां तो बहुत गहरी हैं और भीतरी हैं। ‘मैं दस इंद्रियां नहीं’...इंद्रियां फिर भी थोड़ी बाहर हैं; ‘मैं बुद्धि भी नहीं’...बुद्धि तो और भी भीतरी है; ‘मैं मन भी नहीं’...मैं कुछ ऐसा हूं जो उत्पन्न ही नहीं होता है। मैं जन्म भी नहीं; मैं जीवन भी नहीं। और आखिरी बात--‘मैं नित्य अहंकार भी नहीं।’

Leave aside wealth—too external; leave aside fame—too external; the senses are deeper and inner. “I am not the ten senses”… the senses are still somewhat outer—“I am not even buddhi”… buddhi is subtler—“I am not even mind”… I am something that is never produced. I am neither birth nor life. And the last word—“I am not even the so‑called eternal ego.”

एक तो अहंकार है जिसकी हमने अभी चर्चा की; जो नित्य नहीं है--बनता है, बिगड़ जाता है। लेकिन यह पीछे का शब्द और भी अदभुत है। वह तो अनित्य, वह तो क्षणभंगुर है, मिट जाता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि हम क्षणभंगुर अहंकार को इसीलिए मिटाना चाहते हैं ताकि शाश्र्वत अहंकार मिल जाए।

There is one ego we have just discussed—impermanent: it is made and unmade. But this latter phrase is even more wondrous. That one is impermanent, momentary, it perishes. But very often we wish to drop the momentary ego so that we may gain the eternal ego.

तो धर्मगुरु लोगों को समझाते हैं कि छोड़ो यह अहंकार, क्षणभंगुर है। बड़े मजे की बात है--कहते हैं, छोड़ो, यह अहंकार क्षणभंगुर है; उस आत्मा को पाओ जो कभी नहीं नष्ट होती है। हमारे मन में लोभ जगता है; हमारे मन में होता है तब तो ठीक है, नित्य अहंकार मिल जाएगा। तो छोड़ दो इसको जो छूट ही जाने वाला है, छोटा-मोटा है; इसको छोड़ो, उसको पाओ।

Religious teachers say: drop this ego—it is momentary. Very amusing—drop it, for it is transient; gain the Atman that never perishes. Our mind becomes greedy: if so, fine—then I shall get the eternal ego. Drop this small, passing thing; leave this and get that.

जिसके मन में ऐसा लोभ जगा वह अहंकार से कभी भी ऊपर न उठ पाएगा। इसलिए ऋषि बहुत ही क्रांतिकारी सूत्र कहता है; वह कहता है: यह जो मैं हूं, यह नित्य अहंकार भी नहीं। ऐसा मत समझ लेना कि यह ऐसा मैं है जो सदा रहेगा। मैं तो अनित्य ही होता है, नित्य मैं होता ही नहीं। मैं मिटता है, शून्य हो जाता है, फिर वहां कोई नित्य अहंकार नहीं बचता।

Whoever’s greed is thus aroused will never rise above ego. Hence the Rishi speaks a most revolutionary aphorism: This I—I am not even the eternal ego. Do not assume this is an I that will abide forever. Ego is by nature impermanent; there is no eternal I. I dissolves, becomes zero; no eternal ego remains.

लेकिन आम...हमारा जो लोभग्रस्त मन है, अहंकार-पीड़ित मन है, वह आत्मा को भी अहंकार की ही शुद्धतम स्थिति की तरह देखता है। जब हम कहते हैं: आत्मा, तो उसका मतलब यही होता है कि नित्य अहंकार। यह सब छोटा-मोटा अहंकार छूट जाएगा, लेकिन असली जो मेरा मैं है भीतरी, वह कभी नहीं छूटेगा। ऋषि कहता है: ऐसा भीतरी कोई मैं ही नहीं है। जब तुम ऐसा जानोगे तभी तुम उस भीतरी को जान पाओगे।

But our usual greed‑stricken, ego‑ridden mind sees even Atman as the purest state of ego. When we say “Atman,” we mean an eternal ego; all these small egos will drop, but the real inner my‑I will never drop. The Rishi says: no such inner I exists. When you know this, only then will you know the inner.

‘‘नित्य अहंकार भी मैं नहीं हूं।’’

“Not even the eternal ego am I.”

यह सूत्र ठीक बुद्ध के अनत्ता के समतुल हो गया। बुद्ध कहते थे: आत्मा नहीं है, अनात्मा है। इसी वजह से बुद्ध को बड़ी तकलीफ हुई इस भूमि में जड़ें फैलाने में। बुद्ध का विचार लोगों के गहरे तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि लोभ को बुद्ध ने जरा भी नहीं उकसाया।

This aphorism is equivalent to Buddha’s anatta. Buddha said: there is no Atman—anatta. For this very reason Buddha had great difficulty taking root in this land. His vision could not penetrate very deep, because he never titillated greed.

महावीर की बात सुन कर लोभ पैदा हो सकता है--महावीर का हाथ न भी हो तो भी। महावीर कहते हैं, मोक्ष में तुम रहोगे; शुद्ध बुद्ध चैतन्य की स्थिति में रहोगे। सुनने वाला आदमी समझता है कि अच्छा, मैं रहूंगा! महावीर और उसके बीच चूक हो गई कहीं। महावीर कहते हैं, शुद्ध बुद्ध नित्य तुम रहोगे। वे जिस ‘तुम’ की बात कर रहे हैं, इसको उस ‘तुम’ का कोई पता नहीं; यह सोचता है, बड़ा अच्छा; तो हम रहेंगे; तो मैं बचूंगा! और इस मैं में उसका, वही जो उसने इकट्ठा किया है, वही बोल रहा होता है। वह कहता है, तब कोई बात नहीं, कोई फिकर नहीं; अगर यह मकान भी छूट गया तो कोई हर्ज नहीं; यह धन भी छूटा, कोई हर्ज नहीं; यह देह भी गिर जाएगी, कोई हर्ज नहीं, लेकिन मैं तो रहूंगा। और यह जो मैं है यह उसी सबका जोड़ है।

Hearing Mahavira, greed can arise—even if Mahavira does not intend it. Mahavira says: in moksha you will abide—in the state of pure, awakened consciousness. The listener thinks: good, I will abide! Between Mahavira and him, a mis‑meeting happens. Mahavira says: pure, awakened, eternal—you will be. The “you” of which he speaks—this one has no clue of that “you”; he thinks, very good, then I will remain; I will be saved! And this I is only the sum of all he has gathered. He says: then no worry; if this house is lost, no harm; if this wealth goes, no harm; if this body falls, no harm—but I will remain. And this I is that very sum.

बुद्ध ने कहा, तुम बिलकुल नहीं रहोगे...और कुछ भी रहे, तुम ि

बलकुल नहीं रहोगे। लोभी मन को बिलकुल नहीं जंची यह बात; उसने कहा, यह भी कोई बात हुई? सब खो दें और मिले कुछ भी नहीं! तो अनित्य अहंकार में भी बुराई क्या है? तुम कहते हो, यह सुख क्षणभंगुर है; और हम पूछते हैं, अगर कोई शाश्र्वत सुख हो तो हम दांव भी लगाएं। लेकिन तुम कहते हो, कोई शाश्र्वत सुख भी नहीं...तो फिर...फिर यह क्षणभंगुर ही भोग लें।

Buddha said: you will not remain at all… whatever remains, you will not remain. The greedy mind dislikes this utterly: what sort of talk is this? Lose all and get nothing! You say this pleasure is momentary; we ask: if there is eternal pleasure, we shall stake our all. But you say: there is no eternal pleasure either… then this momentary one we will enjoy.

हम पूछते हैं, यह अहंकार बुरा है माना; दुख भोगा; इससे पीड़ा पाई यह भी माना; लेकिन इसे छोड़ दें तो मिलेगा क्या? अगर इससे कुछ बड़ा मिलता हो तो हमारा सौदागर मन राजी हो जाए। हम कहें, तो चलो ठीक है। इनवेस्टमेंट बुरा नहीं; थोड़ा छोड़ते हैं, ज्यादा पाते हैं; क्षणभंगुर छोड़ते हैं, अनंत मिल जाता है; बूंद खोती है, सागर हाथ आ जाता है। तो हर्ज क्या है? बुरा क्या है? लोभ कहता है, गणित सीधा है; दांव लगाया जा सकता है।

We ask: this ego is bad, granted; it brings suffering, granted. But if we drop it, what will we get? If something greater is to be gained, our merchant‑mind agrees—good, investment is sound; leave a little, gain more; drop the momentary, gain the infinite; lose a drop, gain the ocean. What harm? Greed says: the arithmetic is straight; we can place the bet.

लेकिन बुद्ध कहते हैं, नहीं...अनात्मा; आत्मा है ही नहीं; अनत्ता। तुम्हारे भीतर आत्मा वगैरह है ही नहीं, तुम सिर्फ अहंकार हो। और अहंकार दुख है इसलिए अहंकार को छोड़ दो। और मुझसे मत पूछो कि क्या मिलेगा, कुछ भी नहीं मिलेगा। आदमी सोचता है, तो जो है उसको जोर से पकड़े रहो; लेकिन बुद्ध को समझा नहीं जा सका, क्योंकि बुद्ध ने हमारे लोभ की भाषा नहीं बोली। इस पृथ्वी पर शायद बुद्ध अकेले व्यक्ति हैं जिन्होंने आदमी के लोभ की भाषा नहीं बोली। यह ऋषि भी वही कह रहा है; यह कह रहा है: ‘नित्य अहंकार भी नहीं हूं मैं।’ मैं अपने को कह सकूं मैं भी, इतना भी नहीं हूं मैं। यह सीधा इनकार ही इनकार है।

But Buddha says: no—anatta; there is no Atman. Within you there is no Atman etc., you are only ego. And ego is suffering—so drop it. And do not ask me what you will get—nothing will be got. Man thinks: then cling hard to what is. Buddha could not be understood, because he did not speak the language of our greed. Perhaps Buddha alone on this earth never spoke in the tongue of man’s greed. This Rishi says the same: “I am not even the eternal ego.” I am not even so much that I could say “I am.” This is a straight denial, thorough denial.

‘‘दस इंद्रियां नहीं हूं।’’

“I am not the ten senses.”

लेकिन आपको पता है, यह शब्द में पता नहीं चलता कि ‘दस इंद्रियां नहीं हूं’ इसका क्या मतलब होता है? आपके पास एकाध ऐसा अनुभव है जो इंद्रियों के अलावा हो? आपने जो भी जाना है इन दस इंद्रियों से जाना है। जरा सोचें कि मैं दस इंद्रियां नहीं हूं, इसका मतलब हुआ कि आपके सब अनुभव गए; कोरी मुट्ठी रह जाएगी, हाथ में कुछ बचेगा नहीं। जो प्रेम जाना है वह, जो सम्मान जाना है वह, जो अपमान जाना वह, जो फूल देखे, सौंदर्य जाना वह; आंख से देखा, कान से सुना संगीत वह; सुगंधें--सब खो जाएंगी; यह स्पर्श--सब खो जाएगा। आपके पास बचेगा कुछ?

But do you know what it means to say, “I am not the ten senses”? Do you have a single experience outside the senses? Whatever you have known, you have known through these ten senses. If you ponder that “I am not the ten senses,” it means all your experiences are gone; your palm will be empty—nothing left in hand. The love you have known, the honor, the insult, the flowers and beauty you saw through the eyes; music you heard with the ears; fragrances—all will vanish; the touch—all will vanish. What will remain with you?

जब ऋषि कहता है, मैं दस इंद्रियां नहीं हूं, तो इसका अर्थ है कि दस इंद्रियों ने जो-जो संगृहीत किया है, वह मैं नहीं हूं। तो हम तो एकदम दीन-दरिद्र हो जाएंगे; भिक्षा का पात्र ही रह जाएगा, पात्र में कुछ भी बचेगा नहीं; क्योंकि सब-कुछ दस इंद्रियों ने डाला है।

When the Rishi says, “I am not the ten senses,” he means: whatever the ten senses have collected—that I am not. We shall become utterly impoverished; only the begging bowl remains—and even the bowl will be empty; because everything has been poured in by the ten senses.

जैसे कि गंगा अगर कहे कि जो-जो नदियां मुझमें आकर मिली हैं वह मैं नहीं हूं, तो जिस मुसीबत में पड़ जाएगी उसी मुसीबत में हम पड़ जाएंगे। क्योंकि गंगा है क्या और? जोड़--झरनों का, नालों का, नदियों का। अगर गंगा कह दे कि जितनी नदियां मुझमें गिरी हैं वे मैं नहीं हूं; जो भी पानी मुझमें गिरा है वह मैं नहीं हूं। तो गंगा बचेगी कुछ? एक सूखा रेगिस्तान रह जाएगा।

As if the Ganga were to say—the streams and rivers that have joined me, I am not that; the water that has flowed into me, I am not that—then into what misery she would fall. For what is Ganga but the sum of springs, rills, rivers? If Ganga says: all that flowed into me is not me—what will remain? A dry desert.

हम भी उन नदियों के जोड़ हैं जो इंद्रियों ने हम तक पहुंचाए। हर इंद्रिय ने एक रसधार हममें डाली है। आंख ने दर्शन डाला है, कान ने श्रवण डाला है, स्वाद ने स्वाद डाला है--हम उस सबका जोड़ हैं। काटें, एक-एक इंद्रिय को अलग करें। पैर से जो यात्राएं की हैं आपने, हाथों से जो उपलब्धियां की हैं आपने; शब्दों से जो कहा है, सुना है, सब खो जाएगा। बचेगा क्या भीतर? और ऋषि कहता है: ‘दस इंद्रियां मैं नहीं हूं।’ लेकिन फिर भी मन में ऐसा हो सकता है कि समझो, कुछ भी नहीं बचेगा, तो भी इतनी बुद्धि तो बचेगी कि कुछ भी नहीं बचा है।

We too are the sum of those rivers that the senses poured into us. Each sense has poured a current within us. The eyes poured vision, ears poured hearing, the tongue poured taste—we are the sum of all that. Cut away one sense after another—the journeys of the feet, the attainments of the hands, the words spoken and heard—all is lost. What remains within? And yet the Rishi says: I am not the ten senses. Still the mind may think: suppose nothing remains—at least enough intellect will remain to know that nothing remains.

ऋषि कहता है:

The Rishi says:

‘‘मैं बुद्धि भी नहीं हूं।’’

“I am not even the intellect.”

क्यों? यह बड़ी अदभुत बात है कि ‘मैं बुद्धि भी नहीं हूं।’ और सब चीजों से इनकार करना समझ में आता है। इंद्रियों से इनकार करने में बड़ी कठिनाई नहीं दिखाई पड़ती, क्योंकि इंद्रियां शरीर का हिस्सा हैं; लेकिन बुद्धि, विचार, मन, ये तो भीतर और पार हैं!

Why? It is astonishing—“I am not even buddhi.” To deny all else is understandable. To deny the senses seems not so hard, for senses are part of the body; but buddhi, thought, mind—these are inner, beyond!

लेकिन बुद्धि वस्तुतः, स्वयं के भीतर जो चैतन्य है उसके, और बाहर के जगत में जो विस्तार जगत का है, उसके बीच संघर्ष से पैदा होती है। बुद्धि एक संघर्ष-उत्पन्न व्यवस्था है। इसलिए अगर आपके जीवन में चुनौती न हो तो बुद्धि पैदा नहीं होगी। इसलिए धनपतियों के बेटे बुद्धिहीन रह जाते हैं--अकारण नहीं, कारण-सहित; क्योंकि चुनौती कम होती है, तो बुद्धि को जगने का, प्रकट होने का, बनने का कोई मौका ही नहीं होता।

But in truth buddhi is born of the friction between the inner consciousness and the external world’s vastness. Buddhi is a product of struggle. If there is no challenge in your life, buddhi will not be born. Thus the sons of the wealthy remain unintelligent—not without cause; the challenge is less, so buddhi has no chance to awaken, to manifest, to be formed.

ऐसा समझें कि आपको जो भी जरूरत हो वह तत्काल मिल जाए...समझ लें कि किसी दिन कल्पवृक्ष हम पृथ्वी पर पैदा कर लें...और हम कोशिश में लगे हैं; और हम कोशिश में लगे हैं...कल्पवृक्ष हम पृथ्वी पर पैदा कर लें तो कल्पवृक्ष के नीचे बैठे आदमी के पास क्या कोई बुद्धि होगी? जो चाहिए वह चाहते ही मिल जाता है--संघर्ष नहीं, चुनौती नहीं। तो बुद्धि तो ऐसी चीज है जैसे तलवार पर धार रखते हैं हम। वह जो धार पैदा होती है तलवार पर, वह धार रगड़ से पैदा होती है...घर्षण से। तलवार पर घर्षण ही नहीं हुआ कभी तो तलवार में कहीं धार होने वाली है?

Suppose whatever you need is given instantly… suppose someday we grow a kalpavriksha on earth—and we are trying—if we could, then what buddhi would a man have sitting under it? Whatever he desires is fulfilled—no struggle, no challenge. Buddhi is like the edge we put on a sword—born of rubbing, of friction. If the sword has never been ground, where will the edge come from?

तो बुद्धि हो भला भीतर, लेकिन बाहर के घर्षण से पैदा होती है। इसलिए जब घर्षण का युग होता है तो बुद्धिमान लोग पैदा होते हैं; जब घर्षण समाप्त हो जाता है, बुद्धिमान लोग खो जाते हैं। जिंदगी में जितनी चुनौती होती उतनी धार आ जाती; और जिंदगी में चुनौती बिलकुल नहीं होती तो धार खो जाती।

So buddhi is inner, but born of outer friction. When the age is one of struggle, intelligent people arise; when struggle ends, intelligence wanes. The more challenge in life, the sharper the edge; with no challenge, the edge is lost.

अगर आज अमरीका के बेटे और बेटियां स्कूल, कॉलेज, युनिवर्सिटी छोड़ रहे हैं तो उसका कुल कारण इतना है कि अब उसकी कोई जरूरत ही नहीं है; सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिस सुविधा के लिए लड़के सिर घसिटते थे, भूखे पेट पढ़ते थे, रास्ते के किनारे लैम्प-पोस्ट के नीचे बैठ कर अध्ययन करते थे, वे सब पागल साबित हुए। आज अमरीकी लड़के को सब उपलब्ध है, तो वह कहता है, जाने की जरूरत क्या है? पढ़ने की जरूरत क्या है? युनिवर्सिटीज अगर आने वाले पचास वर्षों में अमरीका की रोज-रोज खाली हो जाएं--और सबसे बढ़िया युनिवर्सिटीज उनके पास हैं--तो हैरानी न होगी। यह आदमी की अदभुत खूबी है। असल में चुनौती खो गई, संघर्ष खो गया।

If today American boys and girls are leaving schools, colleges, universities, the total cause is: there is no need. All the convenience for which boys scraped along, studied hungry, read under lampposts by the roadside—those proved fools. The American boy has all available; he says: what is the need to go? to study? If in the coming fifty years America’s best universities become empty day by day—do not be surprised. It is a strange human trait. The challenge is gone; struggle is gone.

आज अमरीका के पास सबसे ज्यादा बुद्धि को विकसित करने का उपाय है, लेकिन खुद अमरीकी बुद्धिमत्ता विकसित नहीं हो रही। और आज अमरीका के पास जो भी बुद्धिमान लोग हैं, अधिकतम उधार हैं; दूसरे मुल्कों से उधार हैं। अमरीका उधार खरीद सकता है, लेकिन कब तक खरीदेगा? अभी सारे मुल्कों में इससे तकलीफ शुरू हो गई है; यूरोप के अनेक मुल्कों ने निर्णय लेना शुरू किया है कि हम अपने बुद्धिमान लोगों को अमरीका नहीं भेजने देंगे अब, क्योंकि एक ब्रेन ड्रेनेज हो रहा है। कहीं भी बुद्धिमान पैदा हो, वह थोड़े-बहुत दिन में अमरीका में पहुंच जाएगा; बचना मुश्किल है। क्योंकि न तो बुद्धि के काम के लिए कोई मुल्क इतनी सुविधा दे सकता है, न इतना धन दे सकता है, न इतनी प्रतिष्ठा दे सकता है, न प्रयोगशालाएं दे सकता है--कुछ भी नहीं दे सकता। तो सारी दुनिया से ड्रेनेज होता है; सारी दुनिया से बुद्धि अनजान रास्तों से खिसकती चली जाती है।

Today America has the most means to develop intelligence, yet the intelligence of Americans themselves is not developing. And the intelligent people America has are mostly borrowed—from other lands. America can buy intelligence—but for how long? Trouble has begun for other countries; many European nations have decided they will not send their intelligent people to America—a brain drainage is happening. Wherever intelligence arises, within days it slips to America. For no country can afford such facilities, such pay, such prestige, such laboratories—so the drain flows from all the world; intelligence slips away along unknown paths.

जैसे कभी एक जमाना था कि दुनिया से धन खिंच कर लंदन पहुंच जाता था, ऐसे अब सारी बुद्धि खिंच कर न्यूयॉर्क पहुंच जाती है। और धन का शोषण बहुत आसान बात थी; उसमें कोई बड़ा मामला नहीं था। लेकिन अगर बुद्धि खिंच कर पहुंचती रहे तो भारी...लेकिन अमरीका उधार बुद्धि पर कितने दिन जी सकता है? जिस बुद्धिमान आदमी को अमरीका हिंदुस्तान से बुला ले, इंग्लैंड से बुला ले, उसके लड़के युनिवर्सिटी जाने से इनकार कर देने वाले हैं। संघर्ष नहीं है तो बुद्धि विकसित नहीं होती।

Once wealth flowed to London; now intelligence flows to New York. And to exploit wealth is easy; not a great matter. But if intelligence keeps flowing away… how long can America live on borrowed brains? The man whom America calls from India, from England—his children will refuse to go to university. With no struggle, intelligence does not develop.

तो ऋषि कहता है: ‘बुद्धि भी मैं नहीं हूं।’ क्योंकि बुद्धि भी बहिर्जन्य है; वह भी बाहर के संघर्षण से ही पैदा होती है। वह धार भी मैं नहीं हूं जो बाहर की रगड़ से आती है।

Thus the Rishi says: “I am not buddhi.” For buddhi too is externally born; that edge born of outside friction—that I am not.

‘‘मन भी मैं नहीं हूं।’’

“Nor am I mind.”

क्योंकि मनन हम करते ही क्या हैं? मनन भी हम तभी करते हैं जब बाहर का कोई पदार्थ मूल्यवान हो जाता है। तो हम चिंतन करते, मनन करते, विचार करते।

What is our manan? Manan too happens only when some outer object acquires value. Then we contemplate, ponder, think.

बुद्धि से अर्थ है: उस पद्धति का--तर्क-पद्धति का--जिसके द्वारा आदमी के व्यक्तित्व में धार पैदा होती, और आदमी जगत के संघर्ष में कुशल हो जाता; मन से अर्थ है: मनन की उस क्षमता का, कंटेंप्लेशन की, चिंतन की क्षमता का, जब कि आदमी एब्स्ट्रेक्ट...अरूप में चिंतन कर पाता है, अरूप में प्रवेश कर पाता है।

By buddhi we mean the method—the logical apparatus—by which an edge is created in the person and he becomes skillful in the world’s struggle; by mind we mean the capacity for manan, for contemplation, to enter the abstract, the formless.

इसे हम ऐसा समझें।

Understand it this way.

अगर आप शतरंज का कभी खेल सीखे हैं या देखा है खेलते लोगों को, तो शतरंज के खेल में वही कुशल हो जाएगा, जो आने वाली कम से कम पांच चालों का अंदाज कर सके: मैं यह चलूंगा, यह उत्तर मिलेगा; इस उत्तर पर मैं यह जवाब दूंगा, तब यह उत्तर आएगा; और तब मेरा यह जवाब, और तब यह उत्तर...इस सीढ़ी में जो जितने दूर तक मनन कर सके उतना कुशल हो जाएगा। अभी वह चाल चली नहीं गई है, चली जाएगी। और उसका उत्तर तो अभी दिया ही नहीं गया है, अभी शायद पैदा भी नहीं हुआ होगा दूसरी तरफ। लेकिन अभी से उसकी पूर्वापेक्षा की जो क्षमता है, वह मनन है। लेकिन वह भी बहिर है; वह भी आखिर बाहर की ही चालों का ही हिसाब है; भीतर से उसका भी कोई लेना-देना नहीं है।

If you have learned or watched the game of chess, the one who is skillful is he who can foresee at least five moves ahead: if I move this, that reply will come; to that reply I will respond thus; then that will come; then this… In this ladder, he who can manan further becomes more skillful. The move is not yet made, but will be. The reply is not yet given; perhaps it has not even arisen on the other side. But the capacity for pre‑vision—that is manan. Yet that too is external; it is still a calculation of outer moves; it has nothing to do with the inner.

बच्चा जब पैदा होता है तो न तो उसके पास बुद्धि होती है, न मन होता है; सिर्फ संभावना होती है। फिर संभावना वास्तविक बनती है। अवसर पर निर्भर करेगा, किस प्रकार वास्तविक बनेगी।

When a child is born, he has neither buddhi nor mind; only potential. Potential becomes actual. Depending on circumstances, it becomes such and such.

यह कोई भी नहीं हूं मैं। तो फिर क्या हूं मैं? फिर मेरे होने का क्या अर्थ है? यह तो नकार हुआ--यह भी नहीं...यह भी नहीं...यह भी नहीं...यह भी नहीं।

I am none of these. Then what am I? What is the meaning of my being? This is all negation—this not… this not… neither this… nor this…

‘‘मैं तो सदैव बिना प्राण और बिना मन के शुद्ध स्वरूप हूं, बिना बुद्धि का साक्षी हूं और हमेशा चित्‌ स्वरूप हूं, इसमें संशय नहीं।’’

“I am always, without prana and without mind, of pure nature; the witness beyond intellect, and ever Chit‑svarupa; of this there is no doubt.”

उत्पन्न नहीं होता हूं, सदैव बिना प्राण और बिना मन के...मैंने अभी आपसे कहा: प्राण का अर्थ है, जैसे ही बच्चा श्र्वास लेता है, प्राण शुरू होता है। इसलिए योग ने ऐसी व्यवस्थाएं खोजीं कि अगर बच्चा बिना श्र्वास लिए हो सकता है, तो क्या अड़चन होगी कि हम श्र्वास को ऐसा नियोजित करें कि हम भी बिना श्र्वास के हों और हो सकें। इसलिए योग ने ऐसी व्यवस्थाएं खोज लीं। इसी...इसी मनस, इसी मेधा का प्रयोगात्मक रूप निर्मित हुआ कि बिना श्र्वास के अगर बच्चा हो सकता है--हो सकता है; होता ही है--तो कोई वजह तो नहीं है कि हम क्यों न हो सकें?

Not born; always without prana and without mind… I just told you: prana begins when the child takes the first breath. Yoga therefore discovered methods to regulate prana—to be without breath and yet be. If a child can be without breath—as indeed he is—why should we not be able to be without breath?

तो योग ने प्राणयोग पर अनेक काम किए...और धीरे-धीरे, धीरे-धीरे, धीरे-धीरे श्र्वास को छोड़ कर, छोड़ कर उस समस्थिति में ले आने की व्यवस्था की...कि जहां आप भी ठीक बच्चे की अवस्था में पहुंच जाते हैं, जैसा वह पहली श्र्वास लेने के पहले था, या अंतिम श्र्वास लेने के बाद होगा।

Thus yoga worked on prana—gradually, gradually, letting breath fall away, taking it to that equanimity… where you arrive at the child’s state before the first breath, or as he will be after the last.

दक्षिण में एक योगी था, ब्रह्मयोगी। उन्नीस सौ तीस में अचानक ब्रह्मयोगी का नाम सारे जगत में पहुंच गया था, क्योंकि वह दस मिनट के लिए श्र्वास का त्याग कर देते थे। कलकत्ता विश्र्वविद्यालय में जब पहली दफा उन्होंने प्रयोग करके दिखाया तो दस डॉक्टर उनके आस-पास थे। कलकत्ता विश्र्वविद्यालय का जो भी श्रेष्ठतम मस्तिष्क था वह उन्हें घेर कर खड़ा था। और ब्रह्मयोगी ने कहा था कि मैं जब प्रयोग कर रहा हूं तो मैं अगर मर जाऊं तो आप सब दसों सर्टिफिकेट लिख देना कि यह आदमी मर गया--अगर आप पाओ कि मैं मर गया हूं। और उन दस डॉक्टरों ने ब्रह्मयोगी की श्र्वास रुक जाने पर सर्टिफिकेट पर दस्तखत किए कि ब्रह्मयोगी मर गए हैं; क्योंकि मरने के जो भी लक्षण थे--चिकित्सा-शास्त्र जिनको लक्षण कहता है--वे पूरे हो गए।

In the South there was a yogi, Brahmayogi. Around 1930 his name suddenly spread across the world, because he would give up breath for ten minutes. When he first demonstrated in Calcutta University, ten doctors stood around him—the finest minds stood around. Brahmayogi said: when I perform the experiment, if I die, all ten of you sign a certificate that this man is dead—if you find that I am dead. And when his breath stopped, the ten doctors signed a certificate that Brahmayogi had died; for the medical signs of death were complete.

लेकिन दस मिनट बाद यह आदमी वापस लौट आया। और जब ब्रह्मयोगी वह कागज सर्टिफिकेट का मोड़ कर खीसे में रखने लगा तो उन दस डॉक्टरों ने कहा: कृपा करो, यह कागज वापस लौटा दो, कोई मुकदमा तो नहीं चलाना है? इसमें हम बुरी तरह फंस जाएंगे।

But ten minutes later the man returned. When Brahmayogi folded the certificate and slipped it into his pocket, the ten doctors pleaded: please return that paper—do you want to file a lawsuit? We are trapped.

यह दस आदमियों ने दस्तखत किया कि आदमी मर गया। श्र्वास पुनः वापस आ गई।

Ten men signed that the man had died. Breath returned.

ब्रह्मयोगी कहते थे: मैं श्र्वास को उस जगह ले जाता हूं, जहां बच्चा पहले दिन जन्म के पहले क्षण में होता है। डूबते-डूबते-डूबते श्र्वास शांत हो जाती है; श्र्वास के शांत होते ही हृदय की धड़कन, नाड़ी सब खो जाती है।

Brahmayogi said: I take prana to that place where the child is at the first instant before birth. Sinking, sinking—the breath becomes silent; with breath silent, heartbeat and pulse vanish.

लेकिन यह आत्मा अभी भी है; नहीं तो वापस कौन लौटेगा? यह आदमी वापस लौट आता है। फिर रंगून और ऑक्सफर्ड में भी उन्होंने प्रयोग किए। तो डॉक्टरों ने उनको कहा कि अगर आप सही हो और हम किसी धोखे में नहीं पड़े हैं तो फिर हमें मृत्यु की परिभाषा बदलनी पड़ेगी। अब तक तो हम यही कहते थे कि ये लक्षण पूरे हो गए तो आदमी मर गया, और अब तक हमने जितने लोगों को सर्टिफिकेट दिए; पता नहीं उनमें कितने लोग मरे थे, कितने लोग नहीं मरे थे! लेकिन अब इसे जानने का कोई उपाय भी नहीं है।

But the Atman still is; else who returns? The man comes back. He later performed in Rangoon and Oxford. The doctors said: if you are right and we are not deceived, we must change the definition of death. Until now we said: if these signs are present, the man is dead; and all the certificates we have issued—who knows how many were dead and how many not! But now there is no method to know.

सच तो यह है, उनमें से कोई भी नहीं मरा था। अगर मरने का हम ऐसा अर्थ लें कि मिट गया हो, तो उनमें से कोई भी नहीं मिटा था। इतना ही अर्थ ले सकते हैं कि जो यंत्र श्र्वास लेता था, वह अब श्र्वास लेने में समर्थ नहीं रहा था। ब्रह्मयोगी दूसरा काम कर रहे हैं--यंत्र समर्थ है लेकिन श्र्वास नहीं ले रहे हैं। मरता हुआ आदमी भी यही काम कर रहा है: श्र्वास तो लेना चाहता है लेकिन यंत्र समर्थ नहीं रहा है। इन दो में से एक कम हो जाए तो श्र्वास बंद हो जाएगी--या तो यंत्र खराब हो जाए, और या श्र्वास बंद कर ली जाए। क्षण भर को तो हम भी रोक सकते हैं; कोई भी रोक सकता है। क्षण भर को भी अगर हम रोक सकते हैं तो क्षण भर को हम बिना प्राण के रह जाते। क्षण भर को रह सकते हैं तो दस क्षण को भी रह सकते हैं; वह कोई बड़ी बात नहीं है। प्रयोग की ही बात है।

In truth, none of them were dead—if by death we mean complete annihilation. So far we can only say: the instrument that takes breath is no longer able to take breath. Brahmayogi does the opposite—the instrument is able, but breath is not taken. The dying man too is doing something similar: he wants to breathe, but the instrument is no longer able. If either of the two is absent, breath stops—either the instrument fails, or breath is withheld. For a moment we too can stop it—anyone can. If for a moment, then for ten moments—only a matter of practice.

‘‘बिना प्राण के, बिना मन के’’...

“Without prana, without mind”…

नहीं सोचता हूं तब भी होता हूं; गहरी निद्रा में विचार खो जाते हैं, स्वप्न खो जाते हैं, फिर भी...मैं होता हूं।

Even when I do not think, I am; in deep sleep, thoughts disappear, dreams disappear, yet… I am.

अब तो वैज्ञानिक कहते हैं, आपके हम मस्तिष्क को पूरा का पूरा निकाल कर अलग कर लें, तो भी आपका अस्तित्व नष्ट नहीं हो जाता, आप होते हैं।

Now scientists say: even if your brain is entirely removed, your existence does not cease—you still are.

मन अनिवार्य नहीं है होने के लिए। सच तो यह है, हमें रोज-रोज गहरी नींद में इसीलिए जाना पड़ता है कि हम मन से इतने थक गए होते हैं कि उसको थोड़ी देर के लिए छुटकारा देना जरूरी होता है; अन्यथा हम बासे हो जाएं, उधार हो जाएं, सड़ जाएं।

Mind is not necessary for being. Truly, we must go into deep sleep each night because we are so tired of the mind that we must be freed of it for a while; otherwise we will become stale, rotten.

‘‘...मैं मन भी नहीं हूं, बिना बुद्धि का साक्षी हूं।’’

“…I am not mind; I am the witness beyond intellect.”

एक आदमी बुद्धिपूर्वक साक्षी हो सकता है। जब भी कोई आदमी प्रयोग करता है साक्षी होने का तो बुद्धिपूर्वक करता है। वह कहता है, मैं साक्षी रहूंगा; मैं चेष्टा करूंगा; मैं साक्षी होने का प्रयास करूंगा। सब प्रयास, सब चेष्टा बुद्धि की है। इसलिए बुद्धिपूर्वक कोई साक्षी नहीं हो पाता; बुद्धि खो जाए तब साक्षी हो पाता है।

A man can attempt to be a witness through intellect. Whenever someone practices witnessing, he does so through buddhi. He says: I will be a witness; I will endeavor; I will make effort to be a witness. All effort is of buddhi. Therefore no one can be a witness through buddhi; only when buddhi is lost does witnessing happen.

क्योंकि बुद्धि भी...बुद्धि कभी भी साक्षी नहीं हो सकती--इसे ठीक से खयाल में ले लें, क्योंकि बुद्धि बिना निर्णय किए नहीं रह सकती; और साक्षी का अर्थ है, निर्णय नहीं। साक्षी का अर्थ है: मैंने फूल देखा तो बस देखता ही रहा--न मेरे मन में उठा कि सुंदर है, न मेरे मन में उठा कि असुंदर है; न मेरे मन में उठा कि गुलाब है, न मेरे मन में उठा कि चंपा है; न मेरे मन में उठा कि तोड़ लूं, न मेरे मन में उठा कि छोड़ दूं--मन उठा ही नहीं; फूल रहा उधर, इधर रहा मैं, बीच में कुछ उठा ही नहीं; बीच में कोई विचार की तरगें ही न रहीं; खाली हो गया, शून्य हो गया बीच में--उधर फूल, इधर मैं...तो मैं फूल का साक्षी हुआ।

For buddhi can never be a witness—remember well, because buddhi cannot remain without judging; and witnessing means, no judgment. I saw a flower—I only kept seeing—not a ripple arose that it is beautiful, or ugly; not that it is a rose or a champa; not that I should pluck it or leave it—nothing arose. The flower remained there, I here; between us no wave of thought; emptiness, shunyata, in between—there the flower, here I… then I am a witness of the flower.

अगर मैं अकड़ कर खड़ा हो गया और मैंने कहा कि ठीक, अब हम फूल के साक्षी हैं। इस समय मैं फूल का साक्षी हूं। तो जब मैं यह कह रहा हूं भीतर कि मैं इस समय फूल का साक्षी हूं, उस वक्त मेरा संबंध इस विचार से है, फूल से नहीं। और अगर देखते ही मुझे मन में थोड़ी सी भी झलक आ गई--‘यह सुंदर है’, नहीं बना शब्द, सिर्फ झलक आई; नहीं बना शब्द, सिर्फ झलक आई, तो भी बुद्धि आ गई; क्योंकि बुद्धि बिना निर्णय के नहीं रह सकती।

If I stiffen and say: right now I am a witness of the flower—then I am related to this thought, not to the flower. And if even a glimmer arises—“it is beautiful”—no word is formed, only a glimmer—still buddhi has come in; for buddhi cannot be without decision.

असल में निर्णय के लिए ही बुद्धि की व्यवस्था है; निर्णय लेना ही पड़ेगा--पक्ष-विपक्ष, यहां या वहां होना ही पड़ेगा, तटस्थ नहीं हो सकते आप, तटस्थ नहीं हो सकते आप बुद्धि के साथ। साक्षी हो ही तब सकते हैं जब बुद्धि कुछ भी न करती हो।

In truth, buddhi is designed for decision; one must take sides—here or there; with buddhi you cannot be neutral. Witnessing is possible only when buddhi does nothing.

‘‘बिना बुद्धि का साक्षी हूं।’’

“I am the witness beyond intellect.”

देखता हूं, सोचता नहीं; होता हूं, दृष्टिकोण निर्मित नहीं करता; चैतन्य होता है परिपूर्ण, लेकिन चैतन्य पर कोई विचार की छाया नहीं पड़ती।

I see, I do not think; I am, I form no viewpoints; consciousness is full, but no shadow of thought falls upon it.

‘‘...और हमेशा चित्‌ स्वरूप हूं।’’

“…and I am always Chit‑svarupa.”

और ऐसा नहीं है कि कभी-कभी चेतन होता हूं और कभी-कभी अचेतन हो जाता हूं; हमेशा चित्‌ स्वरूप हूं।

Not that sometimes I am conscious and sometimes unconscious; I am always Chit‑svarupa.

हम कोशिश करके कभी-कभी चेतन हो सकते हैं क्षण भर को। एक आदमी आपकी छाती पर छुरा रख देता है तो आप क्षण भर को चेतन हो जाते हैं; सब निद्रा टूट जाती है जन्मों-जन्मों की। छुरी की धार भीतर तक अंधेरे को काट देती है। एक क्षण को पंचकोषों को छोड़ कर, इंद्रियों को छोड़ कर, विचार को छोड़ कर, मन को छोड़ कर मात्र साक्षी रह जाते हैं--एक क्षण को!

By effort we can be conscious for a moment. Let a dagger touch your chest—you become conscious for a moment; the sleep of lifetimes is cut through by the blade. For a moment, shedding the five sheaths, the senses, the thoughts, the mind—only the witness remains—a single instant!

इसलिए जापान में तो झेन फकीरों का एक संप्रदाय है, जो तलवार चलाना सिखा कर ही ध्यान सिखाता है। वह कहता है, इससे सस्ते में ध्यान हो नहीं सकता। आदमी ऐसा सुस्त और इतना निद्रित है कि जब तक तलवार की धार ही न हो आगे, तब तक ध्यान नहीं हो सकता। तो तलवार सिखाने वाले जो प्रशिक्षण केंद्र हैं उनका नाम ध्यान केंद्र है; मेडिटेशन सेंटर्स है। दरवाजे पर लिखा होता है: ‘ध्यान केंद्र।’ भीतर जाकर आप बहुत चकित होंगे, वहां खटाखट तलवारें चल रही हैं। आप सोच ही न सकेंगे कि ध्यान और तलवार का क्या लेना-देना?

Hence in Japan there is a Zen lineage that teaches meditation by teaching the sword. They say: cheaper than this, meditation cannot be. Man is so sluggish, so asleep, that unless the sword’s edge is before him, meditation will not happen. Thus the training halls for swordsmanship are called meditation centers. At the door: Meditation Center. Inside, you will be shocked—swords clashing. You will never think meditation and sword are related.

जापान ने एक बहुत विशिष्ट किस्म का सैनिक पैदा किया--समुराई। समुराई का मतलब होता है: ऐसा सैनिक जो ध्यान और तलवार को एक बना लेता है। इसलिए समुराई सैनिक जैसा सैनिक पृथ्वी पर कहीं भी पैदा नहीं हो पाया। भारत में भी जो राजपूत पैदा हुए वे भी ना-कुछ हैं समुराई के मुकाबले; क्योंकि समुराई की शिक्षण की जो अनिवार्य बात है वह यह है कि ‘जब तू तलवार हाथ में उठाए तो बुद्धि रुक जाए’; यही शिक्षण है: जब तू तलवार हाथ में उठाए तो भीतर बुद्धि रुक जाए--तलवार को चलने दे; बुद्धि से मत चला।

Japan produced a very special kind of soldier—the samurai. Samurai means: a soldier who makes meditation and sword one. Nowhere on earth has there been a soldier like the samurai. Even the Rajputs of India are nothing beside them; for the essential teaching of the samurai is: when you take the sword in hand, buddhi must stop. Let the sword move—do not move it by buddhi.

इसलिए कभी अगर दो समुराई सैनिक युद्ध में उतर जाते हैं तो हार-जीत बहुत मुश्किल हो जाती है। तलवारें चलती हैं, बुद्धि बीच में नहीं होती। समुराई गुरु कहते हैं कि बुद्धि के बीच में आने से ही निशाना चूकता है और आदमी भूल में पड़ता है, क्योंकि उतने में झपकी लग जाती है। इधर हाथ में तलवार है और खयाल आ गया कि घर नल तो खुला छोड़ आया हूं। गए आप! और ऐसे ही खयाल आते हैं तलवार चलाने में नहीं; ठीक मंदिर में बैठे हैं पूजा करने को और ऐसे खयाल आते हैं। चूक गए! यहां से आप खो गए।

Therefore if two samurai face each other, victory or defeat is very uncertain. The swords move—buddhi is absent. The samurai masters say: because buddhi comes in between, the mark is missed and error happens; for in that gap a blink occurs. With a sword in hand, a thought arises—“I left the tap open at home”—you are finished! Such thoughts arise not during swordplay only; they arise in the temple as you sit to pray. You miss. You are lost from here.

इसी संध में, समुराई गुरु कहते हैं, दूसरे की तलवार भीतर घुस जाएगी--इसी संध में।

In that very gap, the master says, the other’s sword will enter you.

तलवार चले, विचार न हो भीतर। तो भीतर कौन होगा तब? तब साक्षी होगा; सिर्फ साक्षी होगा। तलवार को चलते देखेगा, और अगर तलवार भीतर भी घुस जाएगी तो घुसते भी देखेगा। लेकिन अगर सिर्फ साक्षी होगा तो तलवार भीतर घुस रही होगी लेकिन साक्षी देखेगा। साक्षी से उसका कोई लेना-देना नहीं, साक्षी में तलवार भीतर नहीं घुस सकती।

Let the sword move—let there be no thought within. Then who is within? The witness—only the witness. He will see the sword moving; and if the sword enters within, he will see it entering. But if there is only the witness, the sword will pierce the body, but cannot pierce the witness.

इसलिए कृष्ण ने कहा है: काटो तो मैं कटता नहीं--नैनं छिंदन्ति शस्त्राणि; नहीं कटता शस्त्रों से; नहीं जलता आग में--जलाओ, मैं अनजला रह जाता हूं...अस्पर्शित।

Therefore Krishna said: cut—yet I am not cut—nainam chindanti shastrani; weapons do not cleave me; fire does not burn me—burn me, I remain unburnt… untouched.

‘‘...हमेशा चित्‌ स्वरूप हूं।’’

“…I am always Chit‑svarupa.”

कभी-कभी नहीं। हम कभी-होते होते हैं--दुर्घटना में, किसी तीव्र क्षण में। और इसलिए बड़े मजे की बात है कि जब भी हम चेतनस्वरूप होते हैं, तभी हमें जीवन में थोड़ी सी आनंद की झलक मिलती है। कभी भी...कभी शायद जिंदगी में एकाध-दो क्षण ऐसे आते हैं आम...कि हम अचानक एक झलक पा लेते हैं जो फिर कभी नहीं मिलती। वह कारण उसका वही होता है कि कहीं हम भीतर चेतन होते हैं--कोई भी कारण से।...कोई भी कारण से! वह जो चैतन्य फलित हो जाता है तो फिर दुबारा हमें वैसा शिखर चेतना का नहीं मिलता; फिर हम जीवन भर तलाश करते रहते हैं।

Not sometimes. We sometimes become conscious—by accident, in an intense moment. And a strange thing: whenever we become conscious, only then do we taste a little bliss in life. Perhaps once or twice in life a common man gets a sudden glimpse that never returns. The reason is: somewhere within we become conscious—by any cause… any cause! When that consciousness blossoms, we never again find such a peak; then we search for it all our life.

यह कहीं भी हो सकता है। रात के सन्नाटे में किसी क्षण में ऐसा हो सकता है कि झींगुर की आवाज ही रह जाए और भीतर कोई विचार न हो, तो उसी क्षण जो आनंद मिलेगा वह कभी नहीं मिला। सुबह सूरज को उगते देख कर ऐसा कभी हो सकता है...सूरज ही उगता रहे और भीतर कोई विचार न रह जाए--इतना भी विचार न बने कि यह सूरज है। सूरज का शब्द भी भीतर निर्मित न हो, तो उसी क्षण जो अनुभव होगा, उस अनुभव में सूर्य देवता हो जाएगा। वह अनुभव फिर भूलने जैसा नहीं है।

It can happen anywhere. In the silence of night, a moment when only the cricket’s chirp remains and no thought within—then the joy that happens is unparalleled. At sunrise perhaps—seeing the sun rise, and within no thought remains—not even the word “sun” forms within; if even that does not form, then in that very moment the experience you have—Sun becomes a deity. That experience is unforgettable.

कभी आकस्मिक ऐसा घट जाता है। इसको व्यवस्था से घटाने का नाम ध्यान है...कि हम जागे ही रहें। लेकिन चेष्टा इसमें है।

Sometimes it happens accidentally. To make it happen by method is meditation—that we remain awake. But then effort is there.

ऋषि कहता है: जब चेष्टा भी नहीं रहती और जागना सहज होता है, वही मेरा स्वरूप है; वही मैं हूं।

The Rishi says: when even effort is not there and awakening is effortless—that is my nature; that is what I am.

‘‘...इसमें संशय नहीं।’’

“…of this there is no doubt.”

इसमें कोई संदेह नहीं है। क्यों? क्योंकि यह कोई सिद्धांत नहीं है। ऋषि कहता है: इसमें कोई संशय नहीं, क्योंकि यह मैं जान कर कह रहा हूं।

No doubt at all. Why? Because this is not a doctrine. The Rishi says: there is no doubt, because I say it as known.

विवेकानंद रामकृष्ण के पास गए। तो विवेकानंद ने कहा कि ईश्र्वर है? तो रामकृष्ण ने यह नहीं कहा कि है, नहीं है; समझाने नहीं बैठे; कहा नहीं कि बैठो, समझाता हूं। नहीं, रामकृष्ण ने कहा, अभी देखना है--इसी वक्त?

Vivekananda went to Ramakrishna. He asked: Is there God? Ramakrishna did not say yes or no, did not set out to explain, did not say sit, I will explain. He said: Shall we see—right now?

तो विवेकानंद ने बाद में कहा है कि मैं खुद संशय में पड़ गया कि अभी देखना है कि नहीं देखना है? वह आदमी संशय में नहीं पड़ा, और झंझट का सवाल मैंने पूछा था--पूछा था मैंने, ईश्र्वर है? उसे संशय में पड़ना चाहिए था, क्योंकि बड़ा कठिन सवाल है। हां भी कहना आसान नहीं, न भी कहना आसान नहीं। हां कहो तो...तो सिद्ध करना पड़े। और ईश्र्वर को कौन सिद्ध कर पाया है?

Vivekananda later said: I myself fell into doubt—right now or not? He did not fall into doubt—though I had asked the awkward question. I had asked: Is there God? He should have hesitated, for it is a difficult question. To say yes is not easy, nor to say no. Say yes—you must prove it. Who has proved God?

शायद अनेक लोग ईश्र्वर को नहीं मान पाते, इसीलिए क्योंकि उसे अब तक कोई सिद्ध नहीं कर पाया है। नहीं तो नास्तिक कभी के खो गए होते। नास्तिक का न खोना सिर्फ इतना ही बताता है कि ईश्र्वर कुछ ऐसा है कि सिद्ध नहीं किया जा सकता है। अन्यथा नास्तिक के होने की क्या जरूरत थी? जमीन पर इतने परम आस्तिक हुए हों और नास्तिक का बाल बांका नहीं होता; रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता, नास्तिक बना ही रहता है। सभी आस्तिक इकट्ठा कर दें तो एक नास्तिक को आस्तिक नहीं बना पाएंगे। क्या, कारण क्या है? कारण सिर्फ एक है: नास्तिक मांगता है कि सिद्ध करो, और सिद्ध वह होता नहीं; हाथ ढीले पड़ जाते हैं।

Perhaps many cannot believe in God because no one has proved Him. Otherwise atheists would have vanished long ago. The very persistence of atheism shows that God is such as cannot be proved. Otherwise—what need of atheists? So many supreme theists have been on earth—and atheism remains untouched. Gather all the theists—they cannot turn one atheist into a theist. Why? One reason: the atheist demands proof; and God is not of the nature of proof—our hands fall limp.

तो विवेकानंद ने सोचा था कि मुश्किल में पड़ेंगे रामकृष्ण; ग्रामीण आदमी हैं, बेपढ़े-लिखे हैं, दूसरी बंगाली तक पढ़े हैं, जानते क्या होंगे? और विवेकानंद तो निष्णात नास्तिक था। विवेकानंद तो निष्णात बुद्धिमान, सुशिक्षित, बंगाल की जो श्रेष्ठतम मेधा हो सकती है, वह थे; विवादकुशल थे, तर्क को जानते थे, अरस्तू को जाना था, न्याय को पढ़ा था। तो एक गंवार, ग्रामीण आदमी...उससे सवाल पूछा है, उसने संशय में डाल दिया है विवेकानंद को। उसने कहा कि अभी देखना है! इसी वक्त?

Vivekananda thought Ramakrishna would be in difficulty—rustic, uneducated, barely literate in Bengali, what would he know? Vivekananda was a consummate rationalist; keen intelligence; scholar of Aristotle and Nyaya. He asked a rustic, and that man put Vivekananda into doubt. He said: Shall we see now—this moment?

इस उत्तर में एक बड़ी खूबी है, और वह यह है कि यह आदमी ऐसे बात कर रहा है, जैसे यह रहा; तुम बोलो। इतना निःसंशय है! संशय जरा भी नहीं है। संशय तभी नहीं होता जब अनुभव होता है।

In that answer is a great beauty: he speaks as if God is here—say the word. So utterly undoubting! Doubt is absent only when there is experience.

तो ऋषि कहता है: ‘इसमें संशय नहीं है।’ यह वह इतना ही कह रहा है कि यह मैं जान कर कह रहा हूं; ऐसा मैं होकर कह रहा हूं; यह कोई सिद्धांत नहीं, कोई मतवाद नहीं; यह मेरा कोई विचार नहीं, यह मेरा कोई खयाल नहीं, यह मेरी धारणा नहीं--ऐसा मैंने जाना है; ऐसा मैं जीआ हूं।

Thus the Rishi says: “Of this there is no doubt.” He is saying: I say this as known; as this I, I speak; it is not a doctrine, not a dogma; not my thought, not a notion, not a belief—thus have I known; thus have I lived.

विवेकानंद इसके पहले रवींद्रनाथ ठाकुर के पिता के पास भी गए थे, देवेंद्रनाथ के। वे महर्षि थे, बड़ी उनकी ख्याति थी। रामकृष्ण उस समय कुछ भी नहीं थे। महर्षि देवेंद्रनाथ बड़े आदमी थे। एक तो बहुत सम्मानित परिवार था ठाकुरों का; राजा कहलाते थे रवींद्रनाथ के दादा। राजा के बेटे थे। और महर्षि की तरह आदर था; ज्ञानी थे। व्यक्तित्व भी वैसा था। ऋषियों का व्यक्तित्व था। अधिकतर बजरे में ही रहते थे...नदी में।

Before this, Vivekananda had also gone to Devendranath Tagore, father of Rabindranath—renowned as a Maharshi. Ramakrishna was nobody then. Devendranath was a great man—of honored lineage, the Tagores, called rajas; a prince’s son; revered as a seer; learned; a rishi‑like presence; lived mostly on a barge—on the river.

तो आधी रात विवेकानंद बजरे पर पहुंच गए तैर कर--पानी से लथपथ, अंधेरी रात! जाकर धक्का दिया; दरवाजा अटका था; क्योंकि आने का किसी का कोई सवाल न था आधी रात; और बजरे पर कौन आता था? इसलिए बजरे पर रहते थे। धक्का देकर भीतर पहुंच गए, देवेंद्रनाथ बैठे थे ध्यान में आंख बंद किए--धक्का...आवाज...बजरे का हिलना...द्वार का खुलना...और अचानक इस युवक का जाकर देवेंद्रनाथ के कोट के कॉलर को पकड़ लेना, और हिला कर कहना कि ईश्र्वर है?

At midnight Vivekananda swam to the barge—soaked, dark night! He shoved the door; it was latched—for who comes at midnight to a barge? He burst in; Devendranath sat with eyes closed in meditation—shove… sound… the boat swaying… the door opening… and suddenly this youth grabbing Devendranath by the collar and shaking him: Is there God?

देवेंद्रनाथ ने कहा: जरा बैठो, थोड़ी श्र्वास भी ले लो; यह भी कोई वक्त है पूछने का? यह कोई समय है आने का? यह कैसा शिष्टाचार है?

Devendranath said: Sit down, catch your breath; is this any time to ask? Any manner to come? What manners are these?

विवेकानंद ने कहा: जब आग लगी हो तो कैसा शिष्टाचार! मैं पूछता हूं उसका जवाब दें, बाकी बातें छोड़ें; औपचारिकता नहीं चाहिए--ईश्र्वर है?

Vivekananda said: When the house is on fire, what manners? Answer my question; leave the rest; I need no niceties—is there God?

एक झिझक दौड़ गई देवेंद्रनाथ के भीतर, ‘हां’ कहना मुश्किल मालूम पड़ा; ‘न’ कहने का तो खयाल भी नहीं था। लेकिन ऐसे व्यक्ति को जो कहता है घर में आग लगी है, आधी रात पानी में तैर कर चला आया है--लथपथ! चेहरा दिखाई नहीं पड़ता। ईश्र्वर पूछने आया है; ये भी कोई जिज्ञासुओं के ढंग हैं?

A hesitation ran through Devendranath—saying “yes” felt hard; “no” not even conceivable. But to such a one who says his house is on fire—who swims at midnight—soaked, face unseen, asking for God; is this how seekers behave?

कहा: बैठो भी; थोड़ा समझाता हूं, लेकिन विवकानंद कूद गए। छपाक...पानी में आवाज...महर्षि देवेंद्रनाथ ने कहा कि रुको भी युवक! विवेकानंद न कहा: आपकी झिझक ने सभी कुछ कह दिया है; अब कुछ और कहने को बचा नहीं।

He said: Sit, I will explain a little. But Vivekananda leapt—splash into the water. Devendranath cried: Wait, young man! Vivekananda said: Your hesitation has said all—nothing remains to be said.

इसलिए ऋषि कहता है: ‘‘इसमें संशय जरा भी नहीं।’’

Therefore the Rishi says: “Of this there is not even a trace of doubt.”

झिझक भी तो काफी है कहने को। इतना भी क्या...? लेकिन रामकृष्ण के पास सिर झुक गया...ग्रामीण, गंवार के पास सिर झुका। बुद्धिमान से बुद्धिमान आदमी थे देवेंद्रनाथ, वहां झिझक थी।

Hesitation too is enough to say it. Why so much as that… But at Ramakrishna’s feet the head bowed—before a rustic. Devendranath was the most learned; there was hesitation.

विचार सदा ही झिझकता रहता है, अनुभव ही बेझिझक होता है।

Thought always hesitates; experience alone is unhesitating.

विचार कितना ही करो तो भी संशय बना ही रहता है; क्योंकि विचार कैसे असंशय हो जाएगा? कितना ही सोचो और मानो और समझो, और सब तरह समझा लो अपने को कि ईश्र्वर है; भीतर कहीं कोई स्वर कहता ही रहेगा, अभी पता कहां? अभी मिला कहां? अभी जाना नहीं। तर्क और प्रमाण सब कह दें कि है, तब भी भीतर अनुभव कहेगा, अभी खाली हूं।

However much you think, doubt remains; for how can thought be free of doubt? Think as much as you like, convince yourself God is—some voice inside will still say: But where is the knowing? Where is the meeting? Argument and evidence say He is—and inside the heart says: I am empty yet.

इसलिए ऋषि कहता है: ‘इसमें जरा भी संशय नहीं है।’ यह अनुभव की मैं बात कहता हूं।

Thus the Rishi says: “There is not the least doubt.” I speak from experience.

इतना ही आज के लिए।

Enough for today.