Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सागर चैतन्य! एक शब्द ‘अनुकंपा’ को जोर से पकड़ लो! शेष सब फिर अपने से हो जाएगा। एक तो रास्ता है संकल्प का, संघर्ष का, एक रास्ता है समर्पण का, अहंकार-विसर्जन का। संघर्ष का रास्ता तो कंटकाकीर्ण है। और संघर्ष के रास्ते पर खतरा है अहंकार के जन्म का। समर्पण का रास्ता अति सुविधा का है, क्योंकि जो बड़े से बड़ा खतरा है, अहंकार के जन्मने का, समर्पण के मार्ग पर उसकी कोई संभावना नहीं। समर्पण करो!
Sagar Chaitanya! Grasp the single word anukampa—grace—firmly. Everything else will happen on its own.
There is the path of resolve and struggle, and there is the path of surrender, of dissolving the ego. The path of struggle is thorn-strewn, and on it lurks the danger of the ego being born. The path of surrender is supremely easy, because the greatest danger—the birth of ego—has no possibility there. Surrender!
छोटी-छोटी बातें हैं। उन्हें छोड़ना असंभव मालूम होता है। क्योंकि वे सारी छोटी-छोटी बातें अहंकार का हिस्सा हैं। क्रोध है, काम है, लोभ है, इन्हें तुम छोड़ना चाहोगे--और कौन नहीं छोड़ना चाहता! क्योंकि क्रोध से, काम से, लोभ से मिलता क्या है सिवाय पीड़ा के, सिवाय विषाद के! सिवाय नरक के और निर्मित नहीं होता कुछ इनसे। इसलिए जिसमें थोड़ी भी बुद्धि की किरण है, वह छोड़ना ही चाहेगा।
These are small, everyday things, yet they feel impossible to drop because they are all parts of the ego: anger, sex, greed. You want to drop them—who doesn’t? For what do anger, lust, and greed bring except pain, sorrow, hell? Anyone with even a ray of intelligence will want to drop them.
मगर जो छोड़ना चाहता है, वह और भी उलझन में पड़ जाता है। एक नई उलझन। काम-क्रोध-मोह तो अपनी जगह खड़े हैं और एक छोड़ने का नया उपद्रव! और छोड़े छूटते नहीं! जितना छोड़ो उतना जोर से पकड़ते, जकड़ते मालूम पड़ते हैं। छोड़ने वाला और भी अशांत, उद्विग्न मन हो जाता है। क्योंकि मूल भूल हो रही है। काम-लोभ-क्रोध, सब अहंकार की जड़ से पैदा होते हैं। जड़ को काटोगे नहीं, पत्तों को छांटोगे, जिंदगियां ऐसे ही गंवाईं, जिंदगियां और गंवाओगे। पत्ते छांटते रहो, कलमें करते रहो, वृक्ष और घना होता जाएगा। कुठाराघात करना है जड़ पर। एक ही कुल्हाड़ी में काम हल हो जाता है, तो फिर हजार चोटें क्यों करनी? सौ सुनार की एक लुहार की। लुहार की ही चोट करो। एक ही चोट से काम हो जाए। इसीलिए तुमसे कहता हूं: ‘अनुकंपा’ शब्द को पकड़ लो। वही तुम्हारा शास्त्र। वही तुम्हारा वेद। कहो कि मेरे किए तो कुछ नहीं होता, अब छोड़ता हूं प्रभु के हाथों में। और फिर जैसा चलाए प्रभु, चलो। फिर निस्संकोच चलो। फिर निर्भय चलो। पूरब तो पूरब, पश्चिम तो पश्चिम। फिर छोड़ ही दो यह करने का भाव, कर्ता का भाव। और तब तुम चकित होकर रह जाओगे, जिसने समर्पण किया, उसके जीवन में धर्म का अपने आप अवतरण होता है।
But the one who tries to drop them gets into a new tangle. Anger, lust, attachment stand where they are—and now a new nuisance is added: the effort to drop them! And the more you try to drop them, the more they seem to grip and bind you. The would-be renouncer becomes even more restless and agitated. The basic mistake is this: lust, greed, anger all arise from the root of ego. If you don’t cut the root but keep pruning the leaves, you will go on wasting lives. Keep pruning and grafting—the tree will only grow denser. Strike at the root. Why make a thousand cuts when one stroke can do it? One blacksmith’s blow equals a hundred goldsmith’s taps. Deliver the blacksmith’s blow. Let it be done in a single stroke.
That is why I tell you: hold on to the word anukampa. Let that be your scripture, your Veda. Say, “By my doing nothing happens; now I leave it in the hands of the Divine.” And then move as the Divine moves you. Walk unhesitatingly. Walk without fear. If it is the East, then the East; if it is the West, then the West. Drop this feeling of doing, this sense of the doer. And then you will be amazed: in the life of one who has surrendered, religion descends by itself.
यामिनी बीती
रात सबकी नींद थी, पर जागरण मेरा
अथिरता में डगमगाया था चरण मेरा
तम विशाल अनीक छोटी किरन ने जीती
यामिनी बीती
उषा ने दे दी गगन के भाल, रोली
The night has passed All slept through the night, but I kept vigil; In restlessness my steps wavered; The vast darkness was conquered by a tiny ray— The night has passed.
Dawn has smeared vermilion on the brow of the sky, The world’s pouch has filled with light; When will the empty hut of my heart be filled? The night has passed.
विश्व भर की भर गई आलोक से झोली
भरेगी कब हृदय की मेरी कुटी रीती
यामिनी बीती
मैं चलूं तिरना मुझे दुर्लंघ्य सागर है
कहीं सागर पार मेरे राम का घर है
कृपा उनकी हो अगर तो मिले मनचीती
I set out to swim—an insurmountable ocean lies ahead; Somewhere across that ocean is my Rama’s home. If his grace be, I shall attain my heart’s desire— The night has passed.
यामिनी बीती
रात बीत जाए अभी, सुबह हो जाए अभी, परमात्मा की अनुकंपा पर सब छोड़ दो। यही भक्ति का सारसूत्र है। नहीं मेरे किए कुछ होगा, उसकी मर्जी! भटकाए तो भटकेंगे। इतनी भी हिम्मत होनी चाहिए संन्यासी की, कि परमात्मा भटकाए तो भटकेंगे, कि परमात्मा अंधेरी गलियों में ले जाए तो जाएंगे। जब सब उस पर छोड़ दिया, तो निर्णय हमारा नहीं। तो फिर हम शुभ और अशुभ का भी भेद न करेंगे। फिर जब उसकी ही छाया बननी है, तो समग्ररूपेण बनेंगे। पहले तो खतरा मालूम होता है कि ऐसे सब छोड़ देंगे, तो हमसे तो फिर भूलें ही भूलें होंगी। क्योंकि हमसे तो भूलें होती हैं, इतनी होशियारी रखते हैं तो भी; इतना सम्हल कर चलते हैं, फिर भी गिर-गिर पड़ते हैं; और अगर सम्हलना भी छोड़ दिया, सब उस पर छोड़ दिया, तो फिर तो गिरने के सिवाय हमारी कोई नियति न होगी।
Let the night pass now, let the morning dawn now—leave everything to God’s grace. This is the very essence of bhakti. Nothing will happen by my doing—only by his will! If he leads us astray, we shall wander. A sannyasin must have at least this much courage: if God leads us astray, we shall wander; if he takes us into dark alleys, we shall go. Once everything has been left to him, the decision is no longer ours. Then we will not divide things into auspicious and inauspicious. If we are to be his shadow, let it be total.
नहीं, जीवन का शास्त्र कुछ और है। तुम गिरते हो, क्योंकि सम्हलने की कोशिश करते हो। तुम सम्हलने की कोशिश में ही गिरते हो। सम्हलने की कोशिश में अहंकार सम्हलता है और वही गिरना है। अगर तुम गिरने को भी राजी हो जाओ--वह गिराए तो गिरेंगे, हम कौन हैं जो बीच में आएं; वह मिटाए तो मिटेंगे; अगर नरकों में ही उसे ले जाना है, तो वही हमारे लिए स्वर्ग है--ऐसी जिसके मन में समग्र शरणागति है, वह सम्हल गया। उसके गिरने का उपाय ही न रहा। उसे कोई चीज गिरा नहीं सकती। अब उसके लिए गड्ढे बचे ही नहीं। अब भटकाव हो ही नहीं सकता।
At first it seems risky: “If I leave everything, I will only make mistakes. Even now I try so hard to be careful, and still I fall; if I stop trying to be careful and leave all to him, my destiny will be nothing but falling.” No—the law of life is otherwise. You fall because you try to keep your balance. It is in the very effort to balance that you fall. In trying to balance, it is the ego that is “balancing”—and that is the fall. If you are willing even to fall—“If he makes me fall, I shall fall; who am I to interfere? If he erases me, I shall be erased. If he wishes to take me into hells, then that is heaven for me”—for one whose heart has such total refuge, balance happens. There is then no way left to fall. Nothing can make him fall. There are no pits left for him. There can be no straying.
ईसप की प्रसिद्ध कथा है सेंटीपीड, शतपदी के संबंध में। शतपदी के सौ पैर होते हैं, इसलिए नाम शतपदी, सेंटीपीड। एक शतपदी जा रहा है--सुबह सूरज निकला है, अभी-अभी सोकर उठा है, रात भर का ताजा-मस्त, सुबह की ताजी हवा और सूरज की किरणें, नाश्ते की तलाश में निकला है। एक खरगोश उसे देखता है। उसके सौ पैरों को देखता है, बड़े गौर से देखता है, बड़ा किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाता है। पूछता है कि हे शतपदी, क्या मेरे एक प्रश्न का उत्तर दोगे? शतपदी ने कहा: क्या पूछना है? उस खरगोश ने कहा: एक विचार जब भी तुम्हें देखता हूं उठता है, कभी पूछा नहीं, क्योंकि क्यों अकारण तुम्हारे जीवन के संबंध में कुछ प्रश्न उठाऊं, शोभन नहीं मालूम होता, शिष्ट नहीं मालूम होता, पर आज रहा नहीं जाता; बहुत हो गया दबाते-दबाते, आज तो पूछूंगा; तुम सौ पैर कैसे सम्हाल पाते हो? कब पहला उठाना, कब दूसरा, कब तीसरा, कब चौथा, कब पचासवां, कब अस्सीवां, कब निन्यानबेवां, कब सौवां, कैसे हिसाब रखते हो? लड़खड़ा नहीं जाते? उलझ नहीं जाते? पैर में पैर नहीं फंस जाते? चले जाते हो जैसे कि कोई सैनिकों की कतार जा रही हो, धड़धड़ाते! कभी तुम्हें गिरते नहीं देखा। शतपदी ने कहा कि प्रश्न कठिन है, मैंने कभी इस पर सोचा नहीं। जन्म से ही सौ पैर हैं, सो चलता रहा हूं। कभी नीचे झांक कर विचार नहीं किया। अब तुम कहते हो तो सोचूंगा, विचारूंगा, उत्तर दूंगा।
There is Aesop’s famous fable about the centipede. A centipede has a hundred legs; hence its name. One centipede was walking—morning sun up, just awake after the night, fresh and lively, out seeking breakfast. A rabbit saw him, watched those hundred legs, became utterly bewildered. He asked, “O centipede, will you answer a question?” The centipede said, “What is it?” The rabbit said, “Whenever I see you, this thought arises. I’ve never asked—why raise questions about your life without reason? It didn’t seem proper. But today I can’t hold it any longer; I’ve suppressed it long enough. How do you manage those hundred legs? When do you lift the first, when the second, the third, the fourth, the fiftieth, the eightieth, the ninety-ninth, the hundredth? How do you keep count? Don’t you stumble? Don’t your legs get entangled? You march as if a platoon of soldiers were passing by, thundering along! I have never seen you fall.” The centipede said, “That is a difficult question. I have never thought about it. I was born with a hundred legs and have simply walked. I never looked down to think it over. Now that you ask, I will consider it and answer.”
और जो होना था वही हुआ।
पहली दफा चेष्टापूर्वक उसने पैर उठाया कि देखूं पहले कौन-सा उठता है? फिर दूसरा, फिर तीसरा--सौ पैरों के चक्कर में बुरी तरह खो गया। वहीं लड़खड़ा कर गिर गया। अभी खरगोश गया भी नहीं था। खरगोश ने उसे गिरते देखा, कहा: शतपदी, कभी तुम्हें गिरते नहीं देखा, यह क्या हो रहा है? शतपदी ने कहा कि नासमझ, यह तेरी ही करतूत है! मैं सदा चलता रहा, कभी मैंने स्वयं चलने की चेष्टा नहीं की; तूने मुझे सचेष्ट कर दिया, मेरा अहंकार बीच में आ गया, सोच-विचार में पड़ गया, उसी में पैर लड़खड़ा गए। मैं खुद ही समझ नहीं पाया कि कौन सा पहले, कौन सा पीछे? अब तक यह सब होता था निसर्ग से, आज बीच में मैं खड़ा हो गया, निसर्ग में बाधा पड़ गई।
And what had to happen, happened. For the first time he deliberately lifted a leg to see which came first, then the second, then the third—he got hopelessly lost in the labyrinth of his hundred legs. He stumbled and fell right there. The rabbit hadn’t even gone yet. He turned and said, “Centipede, I have never seen you fall; what is happening?” The centipede said, “Fool, this is your doing! I have always walked; I had never tried to ‘walk’ by myself. You made me deliberate; my ego came in between; I fell into thinking—and my legs tangled. Until now it all happened naturally. Today I stood in the middle and got in the way of nature.”
मेरी शिक्षा है: निसर्ग। जीओ। शरीर की एक प्रकृति है, उससे अन्यथा मत जाओ। जाने की जरूरत नहीं। चैतन्य की प्रकृति है--इसी प्रकृति का और उच्चतम शिखर। शरीर अगर बुनियाद है, तो आत्मा उसी मंदिर का स्वर्ण-शिखर। दोनों एक ही प्रकृति के दो पहलू हैं। इसी प्रकृति का नाम परमात्मा है। परमात्मा कहीं और नहीं। प्रकृति को समर्पण करो। लड़ो मत, झगड़ो मत, सजाओ-संवारो मत, अहंकार के आयोजन न करो--नहीं सिद्धपुरुष होना है, न संत, न महात्मा; सरल होना है, सहज होना है, नैसर्गिक होना है, स्वस्फूर्त होना है। यह अगर परमात्मा पर छोड़ सको तो हो जाए।
My teaching is: nature. Live. The body has its nature—do not go against it; there is no need. Consciousness too has a nature—the highest peak of the same nature. If the body is the foundation, the self is that temple’s golden spire. They are two aspects of the same nature. The name of this very nature is God. God is nowhere else. Surrender to nature. Do not fight, do not quarrel, do not decorate and arrange; do not make ego’s plans—there is no need to become a siddha, a saint, a mahatma; be simple, be effortless, be natural, be spontaneous. This will happen if you can leave it to the Divine.
बस ‘अनुकंपा’ शब्द को सम्हाल लो। वही तुम्हारी साधना। और बीत जाएगी रात। सुबह सुनिश्चित है। सुबह है ही। रात हमने पैदा की है। अस्तित्व तो सदा सुबह में है। वहां तो प्रकाश ही प्रकाश है। अंधेरा हमारा अहंकार है। एक अहंकार धन कमाता है, एक अहंकार पद, एक अहंकार त्याग करता है, एक अहंकार साधना में लग जाता है--ये सब अहंकार की ही अलग-अलग अभिव्यक्तियां हैं। समर्पण भर अहंकार की अभिव्यक्ति नहीं है। डाल दो सब उसके चरणों में। कहो, जैसी तेरी मर्जी! और फिर एक बार जी कर देखो। एक नया ही रस, एक नया ही अमृत, एक नया ही स्वाद जीवन में उठेगा। वही समाधि का स्वाद है।
Just safeguard the word anukampa. Let that be your practice. And the night will pass. Morning is certain. Morning already is. The night is of our making. Existence is always morning. There, there is only light. Our darkness is the ego. One ego earns wealth, another craves position, another “renounces,” another gets busy with “spiritual practice”—these are all different expressions of the same ego. Only surrender is not an expression of ego. Lay everything at his feet. Say, “As you will.” And then live once that way. A new flavor, a new nectar, a new taste will arise in life—that is the taste of samadhi.
रणवीर! प्रश्न तुम हो, जवाब मैं हूं, तो प्रश्न हल कैसे होगा? प्रश्न तुम हो तो जवाब भी तुम्हें ही होना पड़ेगा। जवाब मैं हूं, तो मेरा प्रश्न हल हो गया। जहां समस्या है, वहीं समाधान चाहिए। समस्या एक जगह, समाधान दूसरी जगह--दोनों का मिलन ही न होगा।
यही तो अड़चन है सदियों की।
Ranveer! If you are the question and I am the answer, how will the question be resolved? If you are the question, then you yourself will have to be the answer. If I am the answer, then my question is resolved. Where the problem is, there the solution is needed. If the problem is in one place and the solution in another, they will never meet. This is the age-old snag.
तुम प्रश्न हो, कृष्ण उत्तर हैं। तुम प्रश्न हो, क्राइस्ट उत्तर हैं। तुम प्रश्न हो, मोहम्मद उत्तर हैं। रहे आएं मोहम्मद, कृष्ण और क्राइस्ट उत्तर, क्या होगा? सवाल है तुम्हारा। जहां प्रश्न है, वहीं खुदाई करो। हर प्रश्न के भीतर उत्तर छिपा है। हर समस्या की तलहटी में खोदोगे, समाधान पाओगे। अगर तुमने मुझे उत्तर माना, तो उलझन शुरू हुई। मेरा उत्तर तुम्हारे लिए ज्यादा से ज्यादा विश्वास होगा, ज्ञान नहीं हो सकता। मेरा उत्तर तुम्हारे भरोसे पर निर्भर होगा, तुम्हारी प्रतीति और साक्षात्कार पर नहीं। तुम मुझ पर श्रद्धा कर सकते हो, मगर श्रद्धा ऊपर-ऊपर ही होगी। तुम्हारे प्राणों में तो कहीं संदेह बना ही रहेगा। इसलिए बीमारी घटेगी नहीं। और जैसे-जैसे तुम दवा करोगे, मर्ज बढ़ेगा। क्योंकि पहले बीमारी थी, वह तो रहेगी ही, अब मेरे उत्तरों को तुम जो पकड़ोगे उनसे नई बीमारियां पैदा होंगी। पहला प्रश्न तो अपनी जगह है, मेरा उत्तर और नये दस प्रश्न खड़े करेगा, इससे बीमारी बढ़ेगी।
You are the question; Krishna is the answer. You are the question; Christ is the answer. You are the question; Mohammed is the answer. Let Mohammed, Krishna, and Christ remain the answers—what will happen? The question is yours. Dig where the question is. Within every question the answer is hidden. If you dig to the bottom of each problem, you will find the solution. If you take me as the answer, the confusion begins. My answer, for you, can at most become belief; it cannot become knowing. My answer will depend on your trust in me, not on your own realization and seeing. You can have reverence for me, but it will remain superficial. Somewhere in your very life-breath a doubt will persist. Therefore the sickness will not diminish. And the more medicine you take, the more the disease will grow. Because the original sickness will remain, and on top of it, by clinging to my answers, new diseases will be born. The first question stands where it is; my answer will raise ten new questions. Thus the illness increases.
नहीं, यह कोई सुलझने-सुलझाने का रास्ता नहीं है। तुम अपने ही भीतर जाओ, आत्मदर्शन करो, अपना साक्षात्कार करो।
No, this is no way to resolve. Go within yourself; have a vision of the Self; encounter yourself.
चलो सही कि तुम प्रश्न हो। परमात्मा प्रत्येक को प्रश्न की तरह ही जन्म देता है, और आशा रखता है कि तुम उत्तर की तरह मरोगे। प्रश्न की तरह भेजता है, उत्तर की तरह चाहता है कि तुम वापस लौटो। जगत एक अनुभव, एक पाठशाला, जहां प्रश्न उत्तर बनते हैं। एक कसौटी, जहां कसा जाता है जीवन अनुभव में, जहां पकता है जीवन अनुभव में। लेकिन हम हैं सब कमजोर, कायर। हम उधार उत्तर स्वीकार कर लेते हैं। कौन खोजे? कौन खोज की झंझट में पड़े? खोजना-तलाशना-जिज्ञासा तो लंबी यात्रा है। और खतरों से भरी। और हजार अड़चनों को पार करना होगा। लेकिन किसी और का उत्तर स्वीकार कर लेना तो बड़ा सस्ता है। तुम्हें कुछ करना ही नहीं पड़ता। लेकिन अगर मेरे श्वास लेने से तुम्हें श्वास नहीं मिलती, तो मेरे समाधान होने से तुम्हारा समाधान नहीं होगा। अगर मेरा जीवन तुम्हारा जीवन नहीं बन सकता, अगर तुम लंगड़े हो तो मेरे पैर तुम्हारे पैर नहीं बनते, और अगर तुम अंधे हो तो मेरी आंखों से तुम देख न सकोगे, तुम्हें तुम्हारी आंखों की चिकित्सा करवानी ही होगी।
Granted, you are a question. Existence gives everyone birth as a question and hopes you will die as an answer. It sends you as a question and wants you to return as an answer. The world is an experience, a school where questions become answers—a touchstone on which life is tested and ripened in experience. But we are all weak, cowardly. We accept borrowed answers. Who will inquire? Who will get into the hassle of a search? To seek, to explore, to be inquisitive is a long journey, full of dangers. One has to cross a thousand hurdles. But accepting someone else’s answer is very cheap; you need do nothing. Yet if my breathing cannot give you breath, my solution will not become your solution. If my life cannot become your life—if you are lame, my legs do not become your legs; if you are blind, you cannot see with my eyes. Your own eyes will have to be healed.
मैं तुम्हें उत्तर नहीं दे रहा हूं। ज्ञान देने में मेरी जरा भी उत्सुकता नहीं है। मैं चाहता हूं, या तो तुम ध्यान लो, या भक्ति लो। ध्यान लो या भक्ति, दोनों ही स्थिति में तुम्हें स्वयं ही समाधान बनना होगा। और जिस दिन कोई स्वयं समाधान बनता है, उस दिन कैसे प्रश्न? सारे प्रश्न गिर जाते हैं। जैसे दीया जले और अंधकार समाप्त हो जाए। ऐसी तुम्हारे भीतर की रोशनी जलनी चाहिए।
I am not giving you an answer. I have no interest at all in handing out knowledge. I want you either to take the path of meditation or of devotion. Whether meditation or devotion, in both cases you yourself must become the solution. And the day one becomes the solution, how can any question remain? All questions drop—just as when a lamp is lit, darkness disappears. Such a light must be kindled within you.
सारे प्रश्न सुंदर हैं। क्योंकि प्रश्न न होते तो जिज्ञासा न होती। जिज्ञासा न होती तो तुम खोज पर न निकलते। लेकिन तुम कर लेते हो बेईमानी। प्रश्न तो सच्चे हैं, उत्तर उधार ले लेते हो। इससे पांडित्य पैदा भले हो जाए, मगर जीवन में समाधान नहीं हो सकता। समाधान तो केवल समाधि से होता है। और समाधि का अर्थ है: स्वयं के भीतर एक ऐसे चैतन्य की दशा, जहां न कोई विचार है, न कोई भाव है, न कोई स्मृति, न कोई कल्पना--जहां चित्त की सारी लहरें शांत हो गईं; जहां चित्त के सारे व्यापार निरोध को उपलब्ध हो गए: चित्त वृत्ति निरोध: बस वह योग की दशा है, जहां झील चित्त की बिलकुल ही तरंग-शून्य हो गई। उस तरंग-शून्य झील में चांद का प्रतिबिंब बन जाता है। ऐसे ही तुम्हारी चेतना की शांत शून्य अवस्था में परमात्मा का साक्षात्कार हो जाता है। सत्य का साक्षात्कार ज्ञान है।
All questions are beautiful, because without questions there would be no inquiry; without inquiry you would never set out on the search. But you become dishonest: the questions are authentic, yet you borrow answers. From that, scholarship may arise, but not resolution in life. Resolution comes only through samadhi. And samadhi means a state of consciousness within yourself where there is no thought, no feeling, no memory, no imagination—where all the waves of the mind have become still; where all the activities of the mind have come to cessation: chitta-vritti-nirodha. That is the state of yoga, where the lake of consciousness has become utterly wave-less. In that wave-less lake, the moon is reflected. In just the same way, in the silent, void state of your consciousness, God is realized. The realization of truth is knowing.
मेरा ज्ञान तुम्हारे लिए ज्ञान नहीं है। मेरा सत्य तुम्हारे लिए तो झूठ हो जाएगा। उधार सत्य झूठ हो जाते हैं। अगर उधार सत्य सत्य हो सकते होते, तो एक बुद्ध ने पा लिया था, सब बुद्ध हो गए होते। एक कबीर ने पा लिया, सब ज्ञान को उपलब्ध हो जाते। एक नानक ने पा लिया, अब सबको पाने की क्या जरूरत होती?
My knowing is not knowing for you. My truth will become falsehood for you. Borrowed truths turn into lies. If borrowed truths could be truth, then once one Buddha had attained, all would have become Buddhas; once a Kabir had attained, all would have become enlightened; once a Nanak had attained, what need would there be for anyone else to attain?
यही भेद है विज्ञान और धर्म का।
विज्ञान में एक व्यक्ति उत्तर पा लेता है, वही उत्तर सबका उत्तर हो जाता है। क्यों? क्योंकि विज्ञान बाहर की खोज है। जो बाहर है, उसे सब देख सकते हैं। अगर हम एक गुलाब के फूल को रख दें लाकर, तो तुम सबको दिखाई पड़ेगा। पदार्थ है, विषय है। विज्ञान पदार्थगत है। इसलिए न्यूटन कुछ खोज ले, एडीसन कुछ खोज ले, कि अलबर्ट आइंस्टीन कुछ खोज ले, फिर हर आदमी को बार-बार नहीं खोजना पड़ेगा। आइंस्टीन ने खोज लिया सापेक्षता का सिद्धांत, अब सबका हो गया। अब तुम्हें भी उसी खोज से गुजरने की जरूरत न रही।
विज्ञान वस्तुगत है। वस्तुएं बाहर हैं। बाहर का ज्ञान सार्वजनिक हो जाता है। बाहर के ज्ञान की परंपरा बनती है। उसे लिया-दिया जा सकता है; स्कूल-कॉलेज-विश्वविद्यालय में पढ़ाया जा सकता है; शास्त्र से समझा जा सकता है, शब्द में अभिव्यक्त हो जाता है।
This is the difference between science and religion. In science, if one person finds an answer, that answer becomes everyone’s answer. Why? Because science is an outer search. What is outside can be seen by all. If we bring a rose and place it here, all of you will see it. It is matter, an object. Science is about objects. Therefore, if Newton discovers something, if Edison discovers something, if Albert Einstein discovers something, then every person need not discover it again and again. Einstein discovered the theory of relativity; now it belongs to all. You no longer need to pass through the same discovery. Science is objective. Objects are outside. Knowledge of the outer becomes public. A tradition of outer knowledge is formed. It can be transmitted; it can be taught in schools, colleges, universities; it can be understood through scripture; it can be expressed in words.
लेकिन धर्म है भीतर की अनुभूति। गुलाब के फूल को तो मैं रख सकता हूं तुम्हारे सामने, सबको दिखाई पड़ेगा, लेकिन गुलाब के फूल में जो सौंदर्य मुझे दिखाई पड़ रहा है, उसे मैं तुम्हें कैसे दिखलाऊं? गुलाब के फूल में जो काव्य मुझे अनुभव हो रहा है, उसे कैसे तुम्हें अनुभव करवाऊं? गुलाब के फूल में जो परमात्मा मेरे लिए प्रकट हो रहा है, कैसे तुमसे उसकी मुलाकात करवाऊं? अगर कहूं कि परमात्मा मौजूद है, देखो! कि यह रंग, कि यह ढंग, कि यह गंध, कि यह सौंदर्य परमात्मा का है, तो तुम कंधे बिचकाओगे। तुम कहोगे: गुलाब के फूल तक तो बात ठीक है, आगे हमें कुछ दिखाई नहीं पड़ता; हमें कोई परमात्मा नहीं दिखाई पड़ता।
But religion is an inner experience. I can place the rose before you and all will see it; but the beauty I am seeing in the rose—how can I show that to you? The poetry I am experiencing in the rose—how can I make you experience it? The God who is revealing himself to me through the rose—how can I introduce you to him? If I say, ‘God is present—look! This color, this style, this fragrance, this beauty is of God,’ you will shrug your shoulders. You will say, ‘Up to the rose, it is fine; beyond that we see nothing. We see no God.’
और ऐसा भी हो सकता है कि जो बहुत ही पदार्थगत है, वह तो पूछे कि सौंदर्य? सौंदर्य कहां है? फूल है, यह समझ में आता है, मगर सौंदर्य कहां है? दिखाओ। परीक्षण हो सके, इस ढंग से दिखाओ। प्रयोग हो सके, इस ढंग से दिखाओ। सौंदर्य भी दिखलाया नहीं जा सकता। और जिस काव्य की मैं बात कर रहा हूं, उस काव्य को तो तुम भी जिस दिन जान सकोगे, अनुभव कर सकोगे, बस उसी दिन जान सकोगे, अनुभव कर सकोगे। हां, मेरी बात चाहो तो मान लो।
और अक्सर यही हुआ।
And it may even be that someone very material asks, ‘Beauty? Where is beauty? The flower, yes, we understand—but where is the beauty? Show it. Show it in a way that can be tested, in a way that can be experimented upon.’ Beauty too cannot be shown. And the poetry of which I speak—you too will know and experience it only on the day you yourself know and experience it. Yes, if you wish, you can take my word for it. And this is what has happened often.
मुझसे तुम्हें प्रेम है, मुझसे तुम्हें लगाव है, तो मैं जो कहूंगा, प्रेम की छाया में तुम उसे अंगीकार कर लोगे, तुम उसे स्वीकार कर लोगे। लेकिन यह स्वीकृति तुम्हारे जीवन को रूपांतरित नहीं कर सकती है। यह स्वीकृति बाधा बन जाएगी। मुझसे तो प्रेम करो, लेकिन मैं जो कहता हूं उसकी तलाश करनी होगी। मेरा प्रेम तुम्हें, खोजी बना सके, तो ही तुमने मुझे प्रेम किया। मेरा प्रेम तुम्हें विश्वासी बना दे, तो फिर तुम हिंदू, मुसलमान, ईसाई जैसे ही एक और नये ढंग के विश्वासी हो गए! फिर मैं जिस नई धार्मिकता की बात कर रहा हूं, वह पैदा न हुई। फिर तुम्हें एक नया संप्रदाय और मिल गया। पुराने कारागृह से छूटे, एक नया कारागृह मिल गया। और पुराने से तो तुम छूटना चाहते थे, ऊब गए थे रहते-रहते, नये से शायद तुम छूटना भी न चाहो। शायद नया प्रीतिकर लगे। पुराना तो मां-बाप ने दे दिया था, नया तुमने खुद चुना है। इसलिए पुराने में तुम्हारा अहंकार उतना जुड़ा नहीं था, जितना नये में तुम्हारा अहंकार जुड़ेगा। अपना चुनाव है। स्वभावतः तुम नये से ज्यादा जकड़ जाओगे। पुरानी जंजीरें तो तोड़ी जा सकती हैं, क्षीण हो जाती हैं समय के कारण, लेकिन नई जंजीरें तो मजबूत होती हैं, अभी-अभी ढल के आती हैं कारखाने से, अभी तो बहुत मजबूत होती हैं।
If you love me, if you feel attached to me, then what I say you will accept in the shadow of that love. But such acceptance cannot transform your life; it will become an obstacle. Love me, yes, but what I say must be sought and discovered. Only if my love can make you a seeker have you truly loved me. If my love turns you into a believer, then you have simply become a believer of a new kind—like a Hindu, a Muslim, a Christian. Then the new religiousness I speak of has not been born; you have only found a new sect. You escaped the old prison and got a new one. And the old one you wanted to leave—you were bored of it; but the new one perhaps you will not even want to leave. The new may seem pleasing. The old was given by your parents; the new you chose yourself. Therefore your ego was not so involved in the old as it will be in the new. It is your choice. Naturally you will be bound more by the new. Old chains can be broken; time weakens them. But new chains are strong—freshly cast in the factory; they are very strong.
मेरे प्रेम में अगर तुमने मेरी बातें मान लीं, तो वे बातें केवल जंजीरें बनेंगी--और नई जंजीरें पुरानी जंजीरों से भी ज्यादा खतरनाक हैं। मेरा प्रेम तो सिर्फ चांद की तरफ अंगुली का इशारा है। अंगुली मत पकड़ लेना।
If, out of love for me, you accept my words, those words will only become chains—and new chains are more dangerous than old ones. My love is only a finger pointing to the moon. Do not hold on to the finger.
झेन फकीर रिंझाई कहा करता था: मेरी अंगुली मत चाटो, मेरी अंगुली मत काटो, चांद की तरफ देखो। डोंट बाइट माय फिंगर, लुक ऐट दि मून। लेकिन लोग अंगुली चूसना ज्यादा पसंद करते हैं। जैसे छोटे बच्चे अंगुली चूसते हैं, ऐसे ही बड़े बच्चे... धर्म के जगत में तो छोटे ही हैं, वहां तो बच्चे ही हैं। धर्म के जगत में तो तुम अभी अपने झूले में ही झूल रहे हो। धर्म के जगत में तो तुम्हारी स्थिति वही है, जो छोटे बच्चे की जिसको लोरी सुनाई जा रही है; जिसे नींद की व्यवस्था की जा रही है कि जो किसी तरह सो जाए। छोटे बच्चे को सुलाने का आयोजन किया जा रहा है।
The Zen mystic Rinzai used to say: Do not lick my finger, do not bite my finger—look at the moon. But people prefer to suck the finger. Just as little children suck their fingers, so do grown-up children... In the world of religion, you are still little ones; there, you are children. In the realm of religion you are still swinging in your cradle. Your condition there is like that of a small child being sung a lullaby—an arrangement is being made for him to fall asleep somehow. A whole setup to put the little one to sleep.
एक महिला का बच्चा रो रहा था, आधी रात। घर में कोई मेहमान ठहरा था, उसने कहा कि आप लोरी गा कर बच्चे को सुला क्यों नहीं देतीं? उस महिला ने कहा कि लोरी गाने पर मेरे पड़ोस के लोग ऐतराज करते हैं। अतिथि ने कहा: मैं कुछ समझा नहीं। उस महिला ने कहा: पड़ोस के लोग कहते हैं, तुम्हारी लोरी से तो तुम्हारे बच्चे का रोना ही अच्छा लगता है।
One woman’s child was crying in the middle of the night. A guest was staying in the house; he said, ‘Why don’t you sing a lullaby and put the child to sleep?’ The woman said, ‘If I sing a lullaby, my neighbors object.’ The guest said, ‘I don’t understand.’ The woman replied, ‘The neighbors say that compared to your lullaby, your child’s crying is preferable.’
लोरियां सुला दें छोटे बच्चों को, लेकिन बड़ों को तो जगाने का कारण बन जाएं, उनकी तो नींद तोड़ दें। धर्म के जगत में अभी तुम छोटे बच्चों की तरह हो। तुम लोरी ही चाहते हो। तुम्हारी गीता, तुम्हारे कुरान, तुम्हारे वेद और क्या हैं? तुमने उन्हें लोरियों में बदल लिया है। तुम उनको गाते हो और सो जाते हो। तुम गुनगुनाते हो और सो जाते हो। नींद की शामक दवाएं हो गईं। और मुफ्त और सस्ती। और अहंकार को भी बड़ा तृप्त करने वाली, क्योंकि धार्मिक भी। परंपरा से आदृत भी।
Lullabies put little ones to sleep, but for grown-ups they should become a reason to awaken, to break their sleep. In the religious realm you are still like small children—you want lullabies. What are your Gita, your Koran, your Vedas, but this? You have turned them into lullabies. You sing them and go to sleep; you hum them and go to sleep. They have become sedatives—free and cheap—and very gratifying to the ego too, because they are religious and honored by tradition.
मैं तुम्हें कोई लोरी नहीं दे रहा हूं। मैं तुम्हें जगाना चाहता हूं। चाहे अप्रीतिकर ही क्यों न लगे। छोटा बच्चा अंगुली चूसने लगता है, वह भी उसके सोने का ढंग है। अंगुली से वह अपने को धोखा देता है, लोरी से उसकी मां उसको धोखा देती है। मां कहती है: सो जा, बेटा! मुन्ना, राजा, सो जा बेटा! बार-बार दोहराती है: मुन्ना, राजा, सो जा बेटा! अब तुम बार-बार किसी से भी दोहराओ, बहुत ज्यादा दोहराओ: सो जा बेटा, सो जा बेटा, तो बच्चा क्या बेटे का बाप भी सो जाए! उसकी खोपड़ी पर अगर यही बजाते रहो कि सो जा बेटा, सो जा बेटा, तो करे भी क्या! भाग सके नहीं, भाग कर अब जाए कहां, तो नींद ही भागने का एक उपाय है।
I am not giving you a lullaby. I want to wake you up—even if it feels unpleasant. A little child begins to suck his finger—that too is his way of going to sleep. With the finger he deceives himself; with the lullaby the mother deceives him. The mother says, ‘Go to sleep, my child! My little prince, go to sleep!’ She repeats again and again, ‘My little prince, go to sleep!’ If you repeat to anyone again and again, over and over, ‘Go to sleep, child, go to sleep,’ then not only the child, even the child’s father would fall asleep! If you keep drumming on his head, ‘Go to sleep, child, go to sleep,’ what can he do? He cannot run away—where will he go in the dark night? So sleep becomes a way to escape.
बच्चे क्यों सो जाते हैं बार-बार तुम्हारी बकवास सुन कर? और कहां जाएं? मां बैठी है छाती पर हाथ रखे, और दोहराए चली जा रही है: सो जा बेटा! पहले बेटा थोड़ा कुनमुनाता है, करवट बदलता है, भाग भी सकता नहीं, इस अंधेरी रात में अब जाए तो जाए भी कहां, फिर एक ही भागने का उपाय बचता है कि नींद में भाग जाए। किसी तरह यह बकवास सुनना बंद हो! तो सो जाता है।
Why do children fall asleep again and again listening to your nonsense? Where can they go? The mother sits with her hand on his chest, repeating, ‘Go to sleep, child!’ At first the child squirms a little, turns over—he cannot even run away; in this dark night where could he go? Then only one way of escape remains: to flee into sleep—anything to stop this babble. So he sleeps.
इसी तरह तुम दोहरा रहे हो लोरियां। अगर मां दोहराने को न मिले, तो बच्चा अपना अंगूठा चूसता है, अंगुली चूसता है। उससे भ्रम देता है मां के स्तन का। खुद को भी धोखा दे लेता है।
In the same way, you keep repeating lullabies. And if the mother is not there to repeat, the child sucks his thumb, sucks his finger. He creates the illusion of the mother’s breast; he deceives himself.
ऐसे ही धर्म के जगत में बड़े बच्चे हैं। वह शास्त्रों की अंगुलियां चूसने लगते हैं, सदगुरुओं की अंगुलियां चूसने लगते हैं। सोचते हैं पोषण मिल रहा है। यह पोषण नहीं है, जहर है। अंगुलियां चूसने के लिए नहीं हैं। मेरी अंगुली चांद की तरफ इशारा कर रही है। रणवीर, मेरी बातों को पकड़ो मत! अन्यथा ज्यों-ज्यों दवा करोगे, त्यों-त्यों मरीज होते जाओगे, त्यों-त्यों बीमारी बढ़ेगी। मेरा इशारा समझो। मैं क्या कह रहा हूं, उसको दोहराओ मत, उसको बौद्धिक संपदा मत बनाओ, मैं क्या कह रहा हूं, उसे जीवन का आचरण बनाओ, उसे अंतस की रूपांतरण की प्रक्रिया बनाओ; उससे गुजरो। मैं रसायन सिखा रहा हूं। यहां कोई दर्शनशास्त्र नहीं पढ़ाया जा रहा है। जीवन को बदलने की रसायन दी जा रही है।
Likewise, in the religious realm there are grown-up children. They start sucking on the fingers of the scriptures, the fingers of the masters. They think they are getting nourishment. This is not nourishment; it is poison. Fingers are not for sucking. My finger is pointing to the moon. Ranveer, do not cling to my words! Otherwise, the more medicine you take, the more of a patient you will become—the disease will increase. Understand my indication. Do not repeat what I am saying, do not make it your intellectual property; make what I am saying into the conduct of your life, into a process of inner transformation—pass through it. I am teaching alchemy here. No philosophy is being taught; an alchemy to change your life is being given.
तुम कहते हो: प्रश्न मैं हूं। अपनी सारी कमजोिरयों, सारी बीमारियों, सभी सीमाओं सहित। यानी जैसा अब मैं हूं, फिलहाल एक प्रश्न हूं। जवाब निस्संदेह आप हैं। फिर यह प्रश्न गिर क्यों नहीं जाता, मिट क्यों नहीं जाता?
You say: I am the question—along with all my weaknesses, all my illnesses, all my limitations. As I am now, for the time being I am a question. The answer is undoubtedly you. Then why does this question not fall, not disappear?
ऐसे नहीं गिरेगा। ऐसे नहीं मिटेगा। उत्तर भी तुम्हें ही बनना पड़ेगा, तो गिरेगा। अंधेरा तुम हो, रोशनी भी तुम्हें ही होना होगा। भटके तुम हो, राह पर भी तुम्हें ही आना होगा। आंखें तुमने बंद की हैं, मेरी आंखें खुली हैं, मगर मेरी खुली आंखें, तुम्हारी बंद आंखों से क्या संबंध? तुम मुझे मान भी लो, मुझे आदर भी दो, सम्मान भी दो, तुम कहो कि मेरे गुरु की आंखें खुली हैं--तो गुरु की आंखें खुली हैं; फिर भी तुम्हारी आंखें बंद हैं सो बंद हैं। काम तुम्हारी आंखें पड़ेंगी। अपने दीये खुद बनो। सदगुरु यही सिखाता है: अपने दीये खुद बनो।
It will not fall that way, it will not disappear that way. You too must become the answer—then it will drop. You are the darkness; you must become the light. You are lost; you must come to the path. You have closed your eyes; my eyes are open—but what connection is there between my open eyes and your closed eyes? You may accept me, honor me, respect me—you may say, ‘My master’s eyes are open’—so the master’s eyes are open; yet your eyes remain closed. Your eyes will have to do the work. Become your own lamp. This is what a true master teaches: become your own lamp.
और क्या है रास्ता बनने का?
प्रश्न के उत्तर मत खोजो। क्योंकि उत्तर कहां खोजोगे? उत्तर तो बाहर खोजे जाते हैं--शास्त्र में, सदगुरुओं से, समाज में। नहीं, प्रश्न के उत्तर मत खोजो, प्रश्न के साक्षी बनो। तुम्हारे भीतर प्रश्न ही प्रश्न हैं, कमजोरियां ही कमजोरियां हैं, बिलकुल स्वाभाविक है। ऐसी ही सबकी दशा है। यह कुछ विशिष्ट बात नहीं। अपने को नाहक निंदित मत करना। ऐसी ही सबकी दशा है। यही स्वाभाविक है। इसे अंगीकार करो और इसके साक्षी बनो। भीतर खड़े होकर देखो अपनी सारी बीमारियां, अपनी सारी सीमाएं, अपने सारे प्रश्न, अपनी सारी समस्याएं--सिर्फ देखो, द्रष्टा बनो; कुछ और करना मत; छेड़-छाड़ नहीं, रोक-टोक नहीं, अदल-बदल नहीं, हस्तक्षेप नहीं, दूर खड़े होकर--जितने दूर खड़े होकर देख सको उतना शुभ है। क्योंकि जितने दूर खड़े होकर देख सको उतना परिप्रेक्ष्य स्पष्ट होता है। जैसे कोई पहाड़ पर खड़ा होकर नीचे के मैदानों को देखे। जैसे विहंगम-दृष्टि होती है, पक्षी की, आकाश में उड़ता है और नीचे देखता है, सब दिखाई पड़ता है, दूर-दूर तक दिखाई पड़ता है।
And what is the way to become that? Do not search for answers to the question—because where will you search? Answers are searched for outside—in scriptures, from masters, in society. No: do not search for answers to the question; become a witness to the question. Within you there are questions upon questions, weaknesses upon weaknesses—utterly natural. Everyone’s condition is like this; there is nothing special about it. Do not condemn yourself unnecessarily. This is everyone’s condition; this is natural. Accept it, and be a witness to it. Stand within and look at all your illnesses, all your limitations, all your questions, all your problems—only look; be the seer. Do nothing else—no fiddling, no repression, no alteration, no interference. Stand at a distance—the farther you can stand and see, the better. Because the farther off you can stand and look, the clearer the perspective becomes. As if one were standing on a mountain looking down at the plains; like the bird’s-eye view—a bird flying in the sky and looking down: everything can be seen, far and wide.
दूरी पैदा करो। साक्षीभाव सीखो। बस बैठ कर घंटे भर रोज देखो। सिर्फ देखो। दर्शन मात्र। नहीं बदलना कुछ अभी। जल्दी मत करना, कि यह प्रश्न बदला जाए, कि इसका उत्तर चाहिए, कि यह समस्या हटाई जाए, समाधान लाया जाए, कि यह बीमारी तो ठीक नहीं, स्वस्थ होना चाहिए, उपचार कहां है, औषधि कहां है? नहीं इस सबमें मत पड़ना। जो है, बुरा-भला जैसा है, बिना किसी निर्णय के और बिना किसी पक्षपात के, बिना शुभ-अशुभ की धारणा को लाए सिर्फ साक्षी बन कर देखो। और तुम चकित हो जाओगे, चमत्कृत हो जाओगे। जैसे-जैसे तुम्हारी देखने की क्षमता प्रगाढ़ होगी, वैसे ही वैसे दृश्य विलीन होने लगेंगे। इधर द्रष्टा जगेगा, उधर दृश्य क्षीण होने लगेंगे। क्योंकि वही ऊर्जा जो दृश्य बनती है, वही ऊर्जा द्रष्टा बन जाती है। जिस दिन तुम्हारा द्रष्टा पूरा का पूरा खड़ा हो जाएगा, उस दिन तुम पाओगे: न बचे कोई प्रश्न, न कोई समस्याएं, न कोई कमजोरियां, न कोई सीमाएं। अनायास तुम मुक्त हो गए हो। आ गई अपूर्व घड़ी। आ गया वह अदभुत क्षण, जहां व्यक्ति मिट जाता है और परमात्मा शुरू होता है। जहां सीमा का अतिक्रमण होता है, जहां बुद्धत्व का जन्म होता है।
Create distance. Learn the witness attitude. Just sit and watch for an hour every day—only watch: mere seeing. Do not change anything yet. Do not be in a hurry—‘this question should be changed,’ ‘its answer is needed,’ ‘this problem should be removed, a solution brought,’ ‘this illness is not okay, I must be healthy; where is the treatment, where the medicine?’—do not get into all that. Whatever is—good or bad as it is—without any judgment and without any bias, without bringing in notions of auspicious or inauspicious, just watch as a witness. And you will be astonished, amazed. As your capacity to see deepens, the seen will begin to dissolve. As the seer awakens here, the objects there will begin to fade—because the very energy that becomes the seen becomes the seer. The day your seer stands fully and whole, you will find: no questions remain, no problems, no weaknesses, no limitations. Uncaused, you are free. The unprecedented moment has come—the wondrous instant where the person vanishes and God begins; where boundaries are transcended; where Buddhahood is born.
समस्या है तो समाधान भी है। और बीमारी है तो औषधि भी है, लेकिन बाहर नहीं है बीमारी, बाहर औषधि भी नहीं है। बीमारी भीतर है, भीतर ही औषधि है। जिसने बीमारी दी है, उसने औषधि का इंतजाम पहले से ही कर दिया है।
If there is a problem, there is also a solution; if there is illness, there is also medicine. But the illness is not outside, nor is the medicine outside. The illness is within; the medicine is also within. The one who has given the illness has already made provision for the medicine.
तुमने कहावत सुनी न, जो चोंच देता है, वह चून पहले ही व्यवस्थित कर देता है। भूख देता है, भोजन पहले बना देता है। बच्चा पैदा भी नहीं होता और मां के स्तन में दूध आना शुरू हो जाता है। बच्चा पैदा हुआ कि मां का स्तन दूध से भर गया। तुम क्या सोच रहे हो बच्चा कुछ इंतजाम कर रहा है? इंतजाम हो रहा है! प्रकृति एक अदभुत लयबद्ध व्यवस्था है।
You have heard the saying, have you not? The one who gives the beak provides the grain in advance. He gives hunger and prepares the food beforehand. Even before the child is born, the mother’s breasts begin to fill with milk. As the child is born, the mother’s breast fills with milk. Do you think the child is making arrangements? The arrangements are being made. Nature is a wondrously rhythmic order.
साक्षी बनो। साक्षी बनने में ही सत्य है, समाधि है; सम्यकत्व है।
Be a witness. In becoming a witness is truth, is samadhi, is rightness.
रामेश्वर! परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं; परमात्मा का कोई अस्तित्व नहीं, क्योंकि परमात्मा स्वयं अस्तित्व है। और सब चीजों का अस्तित्व होता है, परमात्मा का अस्तित्व नहीं होता। परमात्मा तो अस्तित्व का ही दूसरा नाम है। परमात्मा कहो या अस्तित्व कहो, एक ही बात। मेरा अस्तित्व है, तुम्हारा अस्तित्व है, वृक्षों का, पहाड़ों का अस्तित्व है, परमात्मा का कोई अस्तित्व नहीं है। वृक्षों का जो अस्तित्व है, मेरा जो अस्तित्व है, तुम्हारा जो अस्तित्व है, पहाड़ों का जो अस्तित्व है, उस समग्रीभूत अस्तित्व का नाम परमात्मा है।
Rameshwar! God is not a person; God has no existence, because God is Existence itself. Everything else has existence; God does not “have” existence—God is another name for Existence. Call it God or call it Existence, it is the same. I have existence, you have existence, trees and mountains have existence—God has no separate existence. The existence that is in the trees, in me, in you, in the mountains—the totality of that Existence is what we call God.
तो पहली बात, परमात्मा का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए सिद्ध करने की बात ही नहीं उठती। इतना तय है कि अस्तित्व है। क्या अस्तित्व को भी सिद्ध करना होगा? तुम हो, इतना तो पक्का है। शेष सब होगा स्वप्न, मगर एक बात तो पक्की है कि सपना देखने वाला सत्य है। सपना देखने के लिए भी कम से कम सपना देखने वाला तो चाहिए ही चाहिए। सपना देखने वाले के बिना तो सपना भी नहीं हो सकता। तो तुम तो सत्य हो। और तुम अगर सत्य हो तो परमात्मा सत्य है। तुम्हारे होने का नाम ही परमात्मा है।
So the first thing: God has no separate existence. Therefore the question of proving does not even arise. What is certain is that Existence is. Must Existence itself be proved? You are—this much is certain. All else may be a dream, but one thing is sure: the dreamer is real. Even to dream, at least a dreamer is needed. Without the dreamer there cannot even be a dream. So you are true; and if you are true, God is true. Your very being is the name of God.
इस होने की फिर बहुत ऊंचाइयां हैं। यह होना कीचड़ में पड़ा हो, जैसे कि कोहनूर कीचड़ में पड़ा हो, तो संसार। यह कोहनूर कीचड़ से उठ आए, धुल जाए, निखर जाए, पारखी के हाथ लग जाए, जौहरी को मिल जाए; और जौहरी इस पर धार रखे, चमक दे, इस पर पहलू उघाड़े, तो यही कोहनूर मोक्ष बन जाता है, निर्वाण बन जाता है।
There are great heights in this being. This being may lie in the mud, as the Koh-i-noor lies in the mud—that is the world. If this Koh-i-noor is lifted from the mud, washed, refined, if it falls into the hands of a connoisseur, to a jeweler, and the jeweler edges it, brings out its facets—this very Koh-i-noor becomes liberation, becomes nirvana.
जब कोहनूर हीरा मिला था तो आज उसका जितना वजन है; इससे तीन गुना ज्यादा वजन था। मगर कीमत कुछ भी न थी। वजन तीन गुना ज्यादा था, मगर कीमत कुछ भी न थी। दो कौड़ी का न था। सदियों में जौहरी उस पर मेहनत पर मेहनत करते रहे, कलाकारों ने उसे निखारा और निखारा और निखारा; इस निखारने में, नये-नये पहलू उघाड़ने में, कोहनूर का वजन तो कम हो गया, एक तिहाई बचा, लेकिन आज कीमत उसकी अरबों रुपए है। अकूत है। इधर वजन कम हुआ, उधर कीमत बढ़ी। स्थूलता कम हो गई, सूक्ष्मता बढ़ी।
When the Koh-i-noor was first found, it weighed about three times what it does today—but it was worth almost nothing. The weight was triple, yet the price was negligible, not worth even a couple of coins. Through centuries jewelers and artists worked at it, polishing and polishing; in that refining, in opening new facets, its weight decreased—only a third remained—but today its value is beyond measure. As the gross diminished, the subtle increased.
तुम हो तो परमात्मा है। रामेश्वर, तुम्हारा अस्तित्व प्रमाण है। और क्या प्रमाण चाहते हो?
Because you are, God is. Rameshwar, your existence is the proof. What more proof do you want?
लेकिन लोग चाहते हैं कि परमात्मा इस तरह सिद्ध किया जाए, जिस तरह विज्ञान चीजों को सिद्ध करता है। जैसे दो और दो चार, ऐसे सिद्ध किया जाए। कि सौ डिग्री पर पानी भाप बनता है, ऐसे सिद्ध किया जाए। परमात्मा इस तरह कभी सिद्ध नहीं होगा। इस तरह जो सिद्ध करने चलेंगे, उनसे सिर्फ इतना ही होगा कि परमात्मा असिद्ध हो जाएगा। यह तो ऐसे ही हुआ जैसे कोई कान से फूलों की गंध लेना चाहे, कि आंख से संगीत सुनना चाहे, कि नाक से रोशनी देखना चाहे। कान गंध लेने को नहीं बने हैं। हां, कान से संगीत सुना जा सकता है। अगर तुम कानों से पूछोगे प्रमाण गंध का, तो कान कहेंगे: गंध होती ही नहीं। अगर नाक से पूछोगे अस्तित्व के संबंध में रंगों के, तो नाक कहेगी: रंग? कभी सुना नहीं। बाप-दादों ने भी नहीं बताया। शास्त्रों में भी नहीं लिखा। रंग होते ही नहीं। आंख से पूछो ध्वनि की बात, आंख क्या कहेगी? आंख निपट इनकार करेगी।
But people want God to be proved the way science proves things: as two and two make four; as water turns to steam at a hundred degrees. God will never be proved in that way. If you try to prove him thus, only one thing will happen: God will become disproved—for you. It is like trying to take the fragrance of flowers with the ear, to hear music with the eyes, or to see light with the nose. Ears are not made to take fragrance; ears can hear music. If you ask the ears for proof of fragrance, the ears will say: Fragrance does not exist. If you ask the nose about colors in relation to existence, the nose will say: Colors? Never heard of them; our forefathers didn’t tell us; the scriptures don’t mention them. There are no colors. Ask the eyes about sound, and the eyes will flatly deny it.
इसलिए विज्ञान इनकार करता परमात्मा से। कारण? कारण यह नहीं कि परमात्मा नहीं है, कारण यही कि विज्ञान की जो विधि है, स्थूल है। उससे कीचड़ तो पकड़ में आ जाती है, कमल छूट जाता है। बड़ी स्थूल है, बाह्य है। परमात्मा के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हो सकता। इससे परमात्मा असिद्ध नहीं होता, इससे केवल विज्ञान की सीमा सिद्ध होती है। परमात्मा तो सिद्ध होता है अंतर अनुभव में।
That is why science denies God. The reason is not that God is not; the reason is that the scientific method is gross, external. With it the mud is caught, the lotus slips away. For God there can be no scientific proof. This does not make God unproved; it only proves the limit of science. God is proved in inner experience.
इसलिए तुम यह मत पूछो कि क्या परमात्मा का अस्तित्व सिद्ध किया जा सकता है? ज्यादा अच्छा हो कि पूछो कि मैं अपने अस्तित्व को कैसे जानूं? पूछो कि आत्मा को कैसे जानूं? क्योंकि जिसने आत्मा जानी, उसने परमात्मा जाना। जिसे अपने भीतर आत्मा का अनुभव हुआ, उसे तत्क्षण प्रकट हो गया कि सबके भीतर यही चैतन्य विराजमान है। अलग-अलग रूप, अलग-अलग ढंग, अलग-अलग विधा, मगर एक ही प्रकट हो रहा है। जिसने अपने भीतर पकड़ लिया उसे, उसने सबके भीतर पकड़ लिया। और अपने भीतर ही पहले पकड़ा जा सकता है।
So do not ask whether the existence of God can be proved. Better ask: How can I know my own being? Ask: How can I know the soul? Whoever has known the soul has known God. To the one who experiences the soul within, it is instantly revealed that the same consciousness abides in all. Different forms, different modes, different styles—but the One is manifesting. Whoever has grasped it within has grasped it in all. And first it can be grasped only within.
लेकिन लोग अपनी तरफ तो देखते ही नहीं, लोग बाहर खोज रहे हैं, भाग रहे हैं कि परमात्मा कहां है? काशी में या काबा में? कहां परमात्मा है? वेद में कि कुरान में, कि बाइबिल में, कि धम्मपद में, कहां परमात्मा है? कहां जाएं? किस मंदिर में? किस मस्जिद में? भीतर जाओ, वहीं है काबा, वहीं है काशी, वहीं है कैलाश। लेकिन भीतर तुम जाते ही नहीं। वहां गहन उदासी छाई है। वहां बिलकुल तुम मुर्दा हो गए हो। क्योंकि गए ही कभी नहीं तो गर्द-गुबार जम गई है। सदियों की गर्द-गुबार है।
But people do not look toward themselves; they search outside: Where is God—in Kashi or in Kaaba? Is he in the Vedas or the Quran, the Bible or the Dhammapada? Where should we go—what temple, what mosque? Go within: there is Kaaba, there is Kashi, there is Kailash. But you never go within. There a deep desolation reigns; you have become virtually dead there. Because you have never gone, the dust of centuries has gathered.
न पूछो कौन हैं क्यों राह में नाचार बैठे हैं
मुसाफिर हैं, सफर करने की हिम्मत हार बैठे हैं।
Do not ask who we are or why we sit helpless by the road; We are travelers who have lost the courage to travel.
उधर पहलू से तुम उट्ठे, इधर दुनिया से हम उट्ठे
चलो, हम भी तुम्हारे साथ ही तैयार बैठे हैं।
You rose from that side, we rose from this world on this side— Come, we too sit ready to go along with you.
किसे ़फुरसत, कि फर्जे-खिदमते-उलफत बजा लाए
न तुम बेकार बैठे हो, न हम बेकार बैठे हैं।
Who has the leisure to fulfill love’s duty of service? Neither you sit idle, nor do we sit idle.
जो उट्ठे हैं तो गर्मे-जुस्तुजू-ए-दोस्त उट्ठे हैं
जो बैठे हैं तो मह्वे-आरजू-ए-यार बैठे हैं।
If we rise, we rise in the fever of seeking the Friend; If we sit, we sit absorbed in the longing for the Beloved.
मकामे-दस्तगीरी है, कि तेरे रहरु-ए-उल़फत
हजारों जुस्तुजूएं करके हिम्मत हार बैठे हैं
Such is the station of succor that your travelers on the path of love, After a thousand quests, have lost heart.
न पूछो, कौन हैं, क्या मुद्दआ है, कुछ नहीं बाबा!
गदा हैं और जेरे-साया-ए-दीवार बैठे हैं।
Ask not who we are, what our claim is—nothing, dear sir! We are beggars, sitting under the shadow of a wall.
ये हो सकता नहीं, ‘आजाद’ से मयखाना खाली हो
वो देखो! कौन बैठा है, वही सरकार बैठे हैं।
It cannot be that the tavern is empty of “Azad”— Look there! Who sits? The very sovereign sits.
हिम्मत हार दी है। लाचार हो गए हैं। नाचार हो गए हैं। भीतर पैर ही नहीं उठता।
Courage has been lost. We have become helpless. The feet will not lift to go within.
न पूछो, कौन हैं, क्या मुद्दआ है, कुछ नहीं बाबा!
गदा हैं और जेरे-साया-ए-दीवार बैठे हैं।
Ask not who we are, what our claim is—nothing, dear sir! We are beggars, sitting under the shadow of a wall.
मत पूछो कि कौन हैं? पता भी नहीं है खुद कि कौन हैं। मत पूछो कि मुद्दआ क्या है? जीवन का लक्ष्य क्या है? ‘कुछ नहीं बाबा!, गदा हैं’...भिखारी हैं...‘और जेरे-साया-ए-दीवार बैठे हैं।’ और बस दीवाल की छाया मिल गई तो उसके किनारे बैठे हैं। पूछो ही मत कि कौन हैं, क्या हैं? यह जिंदगी, ऐसी जिंदगी परमात्मा के अस्तित्व को नहीं पा सकती। लेकिन परमात्मा के अस्तित्व को पाया जा सकता है। जरा तुम्हें बदलना पड़े। तुम्हें थोड़े अपने जीवन को नया ढंग, नया रंग, नई शैली देना पड़े।
Do not ask who we are—we ourselves do not know. Do not ask what our aim is. “Nothing, sir! We are beggars, sitting in the shade of a wall.” And if we have found the shadow of a wall, we sit right there. Do not even ask who we are, what we are. Such a life cannot attain the Divine. Yet the Divine can be realized. You will have to change a little—give your life a new manner, a new color, a new style.
जो उट्ठे हैं तो गर्मे-जुस्तुजू-ए-दोस्त उट्ठे हैं
जो बैठे हैं तो मह्वे-आरजू-ए-यार बैठे हैं।
इस तरह उठो कि उसकी तलाश के लिए उठ रहे हो। इस तरह बैठो कि उसी की याद में डूबे बैठे हो।
जो उट्ठे हैं तो गर्मे-जुस्तुजू-ए-दोस्त उट्ठे हैं
If we rise, let it be in the heat of seeking the Friend; If we sit, let it be absorbed in the longing for the Beloved.
दोस्त की खोज के लिए उठो।
जो बैठे हैं तो मह्वे-आरजू-ए-यार बैठे हैं।
तो तल्लीन हैं, उसकी ही याद में, ऐसे बैठो। यही प्रार्थना, यही पूजा, यही अर्चना। तो जरूर मिल जाएगा उसका प्रमाण। लेकिन प्रमाण भीतर मिलेगा। बौद्धिक नहीं होगा प्रमाण, अस्तित्वगत होगा। और एक बार भीतर दिखाई पड़ जाए, तो सारा संसार उसी का सागर हो जाता है।
Rise in search of the Friend. Sit steeped in his remembrance. This is prayer, this is worship, this is adoration. Then surely the proof will be found—but it will be within. It will not be intellectual; it will be existential. And once it is seen within, the whole world becomes his ocean.
नजर में, रूह में, दिल में समाए जाते हैं,
हर एक आलमे-इमकां पे छाए जाते हैं।
They enter our sight, our soul, our heart; They spread over every realm of possibility.
जो उठ सके थे न खुद हुस्न के उठाए से
वो पर्दा-हाय-दुई अब उठाए जाते हैं।
छिपा-छिपा के जिन्हें मसलहत ने रक्खा था,
वो जलवे अब सरे-महफिल दिखाए जाते हैं।
Those veils of duality that even Beauty itself could not lift— Now those very veils are being raised.
Those splendors prudence had kept concealed— Now they are displayed openly in the assembly.
ये कस्रे-हुस्न है आतश-कदा मोहब्बत का,
बजाए शमा, यहां दिल जलाए जाते हैं।
This palace of beauty is the fire-temple of love; Here, instead of candles, hearts are set aflame.
तमाम आलमे-महसूस कांप उठता है,
जब आंख से कहीं आंसू बहाए जाते हैं।
The whole realm of the sensed trembles When, somewhere, a tear is let fall from the eye.
हमारा हाल तो देखा, हमारा जर्फ भी देख,
निगाह उठती नहीं, गम उठाए जाते हैं।
You have seen our state—now see our depth: Our gaze does not rise, yet griefs we shoulder.
तलाश लाजिमा-ए-आशिकी नहीं ‘सागर’
न ढूंढने पे भी वो हम में पाए जाते हैं।
जो अपने भीतर झांक कर देखता है, उसे चकित होकर यह सत्य पता चलता है... ‘तलाश लाजिमा-ए-आशिकी नहीं ‘सागर’ ...सच्चे प्रेमी को उसकी तलाश में कहीं जाने की जरूरत ही नहीं है।
Seeking is not a requirement of love, O “Sagar”: Even without searching, he is found within us.
तलाश लाजिमा-ए-आशिकी नहीं ‘सागर’
न ढूंढने पे भी वो हम में पाए जाते हैं।
जो अपने भीतर बैठता है, वह चकित होकर देखता है--
न ढूंढने पे भी वो हम में पाए जाते हैं।
Whoever looks within discovers with amazement this truth: Seeking is not essential to love, O Sagar— Even without searching, he is found within us.
फिर तुम ढूंढो या न ढूंढो, पाओगे ही, पाओगे ही पाओगे, बच नहीं सकते।
And then whether you seek or not—you will find, you will surely find; you cannot escape.
चलो भीतर! रामेश्वर, उसके प्रमाण न पूछो। उसकी राह पूछो। मार्ग पूछो। और मार्ग बाहर की तरफ नहीं जाता। बाहर की तरफ संसार का विस्तार है। माना कि उसमें भी परमात्मा छिपा है, मगर तुम उसे पहचान न पाओगे अभी। पहली पहचान भीतर। पहली मुलाकात भीतर। पहले अपने से संबंध जोड़ लो, फिर ऐसी कोई जगह नहीं है जहां वह तुम्हें दिखाई न पड़े। पहले भीतर का दीया जलाओ, तो तुम्हें अंधेरे में भी दिखाई पड़ने लगे।
Go within, Rameshwar. Do not ask for proofs; ask for the way. And the way does not go outward. Outward lies the expanse of the world. Granted that he is hidden there too, but you will not recognize him yet. The first recognition is within. The first meeting is within. First connect with yourself; then there is no place where he will not be seen. First light the lamp within, and you will be able to see even in the dark.
ये कस्रे-हुस्न है आतश-कदा मोहब्बत का,
यह प्रेम का मंदिर है, यह अग्नि का मंदिर है...
बजाय शमा, यहां दिल जलाए जाते हैं।
This palace of beauty is the fire-temple of love— Instead of candles, hearts are set aflame.
और दिल को जलाने की कला सीखो। भीतर की मशाल जलाओ। भक्त की जलती, ध्यानी की जलती, प्रेमी की जलती, दीवानों की जलती। बुद्धिमान यही पूछते रहते हैं: क्या परमात्मा का अस्तित्व सिद्ध किया जा सकता है?
और बुद्धिमानों से ज्यादा बुद्धू इस संसार में कोई दूसरा नहीं है। वे यही पूछते रहते हैं और यूं ही समय गंवाते रहते हैं। न अस्तित्व सिद्ध होता है, न वे खोज पर निकलते हैं। उनका तर्क भी ठीक है। वे कहते हैं: जब तक अस्तित्व सिद्ध न हो जाए, तब तक हम खोज पर कैसे निकलें? और जिन्होंने खोजा है, उनका कहना है: जब तक तुम खोजो न, तब तक अस्तित्व सिद्ध कैसे हो? बड़ी मुश्किल है। इन दो में से कुछ तुम्हें एक तय करना पड़े।
Learn the art of setting the heart aflame. Light the inner torch—the burning of the devotee, of the meditator, of the lover, of the mad ones. The “intelligent” keep asking: Can the existence of God be proved? And none are more foolish in this world than the “intelligent.” They go on asking and thus waste their time. Neither is Existence proved, nor do they set out on the search. Their logic, too, sounds neat: Until Existence is proved, how can we embark on the search? And those who have sought say: Until you search, how will Existence be proved? Between these two, you must decide one.
मुल्ला नसरुद्दीन नदी के किनारे गया था तैरना सीखने। जो उस्ताद उसे तैरना सिखाने को थे, वह तो एकदम चौंके, क्योंकि मुल्ला जैसे ही तट पर गया नदी के, पत्थर पर पैर फिसल गया--काई जमी होगी--भड़ाम से गिरा, एक पैर तो पानी में भी पड़ गया, कपड़े भी भीग गए, एकदम उठा और घर की तरफ भागा। उस्ताद ने कहा कि बड़े मियां, कहां जाते हो? मुल्ला ने कहा कि अब जब तक तैरना न सीख लूं, नदी के पास पैर न रखूंगा। यह तो खतरनाक धंधा है! यह तो उसकी दुआ कहो, यह तो उसकी कृपा कहो। अगर जरा और फिसल कर अंदर चला गया होता, तो उस्ताद, तुम तो खड़े थे बाहर, तुम तो देखते ही रहे, हम काम से गए थे! अब तो तैरना सीख लूंगा, तभी पानी के पास फटकूंगा।
मगर अब तैरना कहां सीखोगे? कोई गद्दे-तकिए बिछा कर तैरना सीखा जाता है। और गद्दे-तकिए बिछा कर तुम कितना ही तैरने का अभ्यास कर लो, पानी में काम न आएगा, खयाल रखना। हाथ-पैर पटकना सीख लोगे गद्दे-तकिए पर, लेकिन पानी में सब बेकाम हो जाएगा।
Mulla Nasruddin went to the river to learn swimming. The instructor was startled, because as soon as Nasruddin reached the bank, his foot slipped on a mossy stone—down he fell with a thud, one leg went into the water, his clothes got wet. He jumped up and ran home. The instructor called, “Good sir, where are you going?” Nasruddin said, “Now, until I learn to swim, I will not set foot near the river. This is dangerous business! By God’s grace, if I had slipped a bit further in, you were standing outside—you would have just watched while I was done for! I will learn to swim first, then I’ll go near water.” But where will you learn to swim? Can one learn on mattresses and cushions? And however much you practice flailing your arms on cushions, it will not help in water—remember.
नहीं, तैरना सीखने के लिए भी पानी के पास जाना ही पड़ता है। परमात्मा का अस्तित्व कैसे सिद्ध करोगे? तर्क से? विचार से? तो तो तुम उल्टे काम में लग गए। परमात्मा को जाना है लोगों ने निर्विचार से। परमात्मा को जाना है लोगों ने हृदय से। और तुम सिद्ध करने लगे बुद्धि से। नहीं सिद्ध होगा, तो आज नहीं कल तुम कहोगे: है ही नहीं। और एक बार तुम्हारे मन में यह बात गहरी बैठ गई कि है ही नहीं, तो बस अटक गए। तो तुम्हारा विकास अवरुद्ध हुआ।
No—the way to learn swimming is to go to the water. How will you prove the existence of God? With logic? With thought? Then you are engaged in the wrong work. God has been known through no-thought. God has been known through the heart. And you set out to prove him by the intellect. He will not be proved—and today or tomorrow you will say: He is not. Once this settles deep in your mind—that he is not—you are stuck. Your growth is blocked.
गलत प्रश्न न पूछो! पूछो कि क्या मैं हूं? पूछो कि कैसे मैं जानूं कि मैं कौन हूं? परमात्मा को छोड़ो! परमात्मा से लेना-देना क्या है? पहले पानी की बूंद तो पहचान लो, फिर सागर को पहचान लेना। अभी बूंद से भी पहचान नहीं और सागर के संबंध में प्रश्न उठाए। वे प्रश्न व्यर्थ हैं। उनके उत्तर सिर्फ नासमझ देने वाले मिलेंगे। हां, किताबों में इस तरह के प्रमाण दिए हुए हैं, बड़े-बड़े प्रमाण दिए हुए हैं, बड़े पंडित, शास्त्री प्रमाण देते हैं ईश्वर के होने का। और उनके प्रमाण सब बचकाने, दो कौड़ी के! क्योंकि प्रमाण कोई दिया ही नहीं जा सकता।
Do not ask the wrong question! Ask: Am I? Ask: How shall I know who I am? Leave God aside! What have you to do with God? First recognize the drop; later recognize the ocean. Right now you do not even recognize the drop, and you raise questions about the ocean. Such questions are futile; only the naive will give answers to them. Yes, in books such proofs are written—grand proofs; great pundits and scholars offer proofs of God’s being. And their proofs are childish, worth two pennies—because no proof can be given.
क्या प्रमाण हैं उनके?
इस तरह के प्रमाण कि जैसे कुम्हार घड़ा बनाता है। बिना कुम्हार के घड़ा कैसे बनेगा? इसी तरह परमात्मा ने जगत को बनाया, वह कुम्भकार है, कुम्हार है।... कर दिया शूद्र उसको भी! ...अब जरा कोई इन बुद्धिमानों से पूछे कि अगर घड़े को बनाने के लिए कुम्हार की जरूरत है, तो कुम्हार को बनाने के लिए भी तो किसी की जरूरत है! वे कहते हैं: हां, परमात्मा ने कुम्हार को बनाया। फिर तुम्हारी दलील का क्या होगा? परमात्मा ने संसार बनाया, फिर परमात्मा को किसने बनाया?
What are their proofs? Proofs like: as a potter makes a pot—without a potter how can a pot be made? In the same way, God made the world; he is the potter. You have made him a shudra too! Now ask these “wise” men: if a pot needs a potter to be made, then to make the potter, someone else is needed too! They say: Yes, God made the potter. Then what becomes of your argument? If God made the world, who made God?
यही तो बुद्ध ने पूछा, महावीर ने पूछा--और पंडितों की बोलती बंद हो गई। पंडित तो नाराज हो गए। इसको वे अतिप्रश्न कहते हैं। तुम पूछो कि संसार किसने बनाया, तो सम्यक प्रश्न। और कोई पूछे कि भई, जब बिना बनाए कोई चीज बनती ही नहीं, तो परमात्मा को किसने बनाया? तो अतिप्रश्न। तो जबान काट ली जाएगी। यह न्याय हुआ? तुम्हारा ही तर्क जरा आगे खींचा गया।
This is exactly what Buddha asked, what Mahavira asked—and the pundits were silenced. The pundits were offended. They call it an “excessive question.” If you ask, “Who made the world?”—that is a proper question. But if someone asks, “Since nothing is made without a maker, who made God?”—that is an excessive question; your tongue will be cut. Is this justice? It is your own reasoning, just pulled a little further.
और फिर इसका अंत कहां होगा? अगर तुम कहो कि हां, परमात्मा को फिर और किसी बड़े परमात्मा ने बनाया, और उसको फिर किसी और बड़े परमात्मा ने बनाया, तो इसका अंत कहां होगा? यह तो अंतहीन श्रृंखला हो जाएगी, व्यर्थ श्रृंखला हो जाएगी। नहीं, ऐसे प्रमाणों से कुछ सिद्ध नहीं होता। ऐसे प्रमाणों से सिर्फ प्रमाण देने वालों की नासमझी, बुद्धिहीनता, असंवेदनशीलता सिद्ध होती है और कुछ भी सिद्ध नहीं होता। परमात्मा सिद्ध नहीं होता, सिर्फ प्रमाण देने वालों का बुद्धूपन सिद्ध होता है।
And where will it end? If you say, yes, some greater God made God, and then some even greater God made him—where will it end? It becomes an endless, useless chain. No—such proofs prove nothing. They prove only the ignorance, the lack of sensitivity of the proof-givers. They do not prove God; they prove only the foolishness of those who offer proofs.
बुद्ध परमात्मा का प्रमाण नहीं देते। बुद्ध परमात्मा का प्रमाण बनते हैं।
भेद को समझ लेना। बुद्ध प्रमाण बनते हैं परमात्मा का, बुद्ध प्रमाण होते हैं परमात्मा का। मैं तुमसे कहूंगा: तुम भी प्रमाण बनो। तुम भी प्रमाण बन सकते हो, क्योंकि तुम्हारे भीतर भी बुद्धत्व छिपा पड़ा है। झरने को तोड़ने की जरूरत है। जरा चट्टान हटाओ विचारों की और फूटने दो भाव का झरना! नाचो, गाओ जीवन के उत्सव को अनुभव करो! और तुम्हें पता चल जाएगा कि परमात्मा है। जिस दिन तुम जानोगे कि जीवन एक रास है; एक महोत्सव है, राग से, रंग से भरा; एक इंद्रधनुष है, सतरंगा; एक संगीत है, अदभुत स्वरों से पूर्ण, उस दिन परमात्मा का प्रमाण मिल गया। हालांकि तुम वह प्रमाण किसी और को भी न दे सकोगे। गूंगे का गुड़ हो जाता है वह अनुभव।
Buddha does not give proofs of God; Buddha becomes the proof of God. Understand the distinction. The Buddha becomes the proof of the Divine; the Buddha is the proof of the Divine. I say to you: become a proof yourself. You can, because Buddhahood is hidden within you. The spring is dammed: remove the rock of thoughts and let the spring of feeling burst forth! Dance, sing—experience the festival of life! And you will come to know that God is. The day you know that life is a rasa, a great celebration, full of melody and color; a seven-hued rainbow; a music filled with wondrous notes—that day the proof of God has happened. Though you will not be able to hand that proof to anyone else. That experience is like jaggery in the mouth of a mute.
मगर धन्य हैं वे, जिन्हें कुछ ऐसा अनुभव मिल जाता है जिसे वे कह नहीं पाते। इस जगत में सर्वाधिक धन्य वे ही हैं, जिन्हें गूंगे का गुड़ मिल जाता है।
Blessed are those who receive such an experience that cannot be spoken. The most blessed in this world are those who taste the mute one’s jaggery.
सत्यानंद भारती! सब तुम पर निर्भर है। इस जगत की कोई परिस्थिति निर्णायक नहीं होती, निर्णायक होती है तुम्हारी मनःस्थिति। समझदार तो नरक में भी परमात्मा को खोज लेते, और नासमझ स्वर्ग में भी उसे भूल जाते। सब तुम पर निर्भर है।
Satyanand Bharti! It all depends on you. No outer situation in this world is decisive; what is decisive is your inner state. The wise find the divine even in hell, while the foolish forget it even in heaven. It all depends on you.
सुकरात को किसी ने पूछा था कि मैं क्या करूं, शादी करूं या न करूं? और आपसे पूछने आया हूं और बड़ी दूर से पूछने आया हूं। क्योंकि सुकरात निश्चित ही अनुभवी था। शादी जिस स्त्री से हुई थी, पहुंची हुई स्त्री थी! सुकरात को ऐसा सताया! और कुछ न कुछ कारण तो सुकरात भी था। आखिर दार्शनिक पति के साथ रहना कोई आसान खेल नहीं है। सुकरात तो खोया रहता जीवन के रहस्यों में, पत्नी का उसे होश कहां था! तो पत्नी कुढ़ती होगी, नाराज होती होगी, परेशान होती होगी। पत्नी ईर्ष्या करती होगी इस दर्शनशास्त्र से। दर्शनशास्त्र तो उसे सौतेली पत्नी जैसा ही मालूम होता होगा कि सुकरात दर्शनशास्त्र में ज्यादा उत्सुक है, मुझमें कम। बैठता भी होगा पत्नी के पास तो सोचता तो होगा आकाश की। तो एकदम पत्नी का ही कसूर था, ऐसा कहना भी ठीक नहीं।
Someone once asked Socrates, “What should I do—marry or not?” He had come from far to ask, because Socrates was certainly experienced. The woman he married was quite accomplished—in making him suffer! And of course Socrates himself was partly responsible. Living with a philosopher-husband is no child’s play. Socrates was lost in the mysteries of life; where would he have awareness of his wife? So she would fret, be angry, be upset. She must have been jealous of philosophy itself. To her, philosophy must have felt like a co-wife: Socrates was more interested in philosophy and less in her. Even when he sat near his wife, his mind would be roaming the skies. So it wouldn’t be fair to say it was entirely her fault.
लेकिन पत्नी भी पहुंची हुई थी! सुकरात जैसे अदभुत व्यक्ति को भी उसने बहुत सताया। एक बार तो ला कर उबलती हुई केतली चाय की भरी सुकरात के ऊपर उंड़ेल दी। क्योंकि वह अपने शिष्यों से बात कर रहा था, चाय बन कर तैयार थी और वह तीन बार बुला चुकी थी कि अब आ भी जाओ, चाय पी भी लो, ठंडी हुई जा रही है। जब सुकरात अपने शिष्यों से बातचीत में लगा ही रहा और आया ही नहीं, आया ही नहीं, तो फिर उसने चाय ठंडी नहीं होने दी! फिर गर्म ही चाय ला कर उसके ऊपर उंड़ेल दी। कि अब ऐसे नहीं पीते, तो ऐसे पीओ। सुकरात का चेहरा सदा के लिए आधा जल गया सो आधा जला रहा, काला हो गया था। लेकिन सुकरात चुपचाप, कुछ बोला नहीं। पत्नी तो चली गई, क्रोध में, चाय उंड़ेल कर, सुकरात ने जहां बात टूट गई थी, वहीं से बात शुरू कर दी। एक शिष्य ने पूछा: आप कुछ कहेंगे नहीं, यह पत्नी ने जो दुर्व्यवहार किया? सुकरात ने कहा: उसका कृत्य, वह जाने। वह सोचे। मेरा क्या लेना-देना है? और आधा चेहरा काला हो गया, इससे मेरी खोज में कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। और परमात्मा मुझे कुछ इस कारण इनकार नहीं कर देगा। गौण है, विचारणीय नहीं है।
But the wife was “accomplished” too! She tormented even a man as extraordinary as Socrates. Once she brought a full kettle of boiling tea and poured it over him—because he was talking to his disciples; the tea was ready; she had called him three times: “Come now, drink it; it’s getting cold.” When Socrates kept talking and simply didn’t come, she decided not to let the tea grow cold—she brought it hot and poured it on him: “If you won’t drink it this way, then drink it this way.” Half of Socrates’ face was scalded black for life. Socrates, however, remained silent, said nothing. The wife stormed off in anger after dousing him. Socrates picked up the thread of discourse exactly where it had broken. A disciple asked, “Won’t you say anything about your wife’s misbehavior?” Socrates said, “Her act is her concern. Let her think about it. What have I to do with that? And if half my face has turned black, it will not affect my search in the least. Nor will God refuse me for this reason. It’s secondary, not worth considering.”
मगर तुम खयाल रखना, जो पति इतना ज्यादा निरपेक्ष हो कि पत्नी उस पर चाय भी उंड़ेल दे और वह कुछ न बोले, तो पत्नी और आगबबूला न हो जाए तो क्या करे? असहाय!
But remember: if a husband is so detached that his wife pours hot tea on him and he doesn’t utter a word—what is a helpless wife to do but become even more furious!
तो उस युवक ने कहा कि आपसे पूछने आया हूं, आप अनुभवी हैं, शादी करूं या नहीं? सुकरात ने कहा: करो तो अच्छा! उस युवक ने कहा: आप कहते हैं करो तो अच्छा! मैं तो इस आशा में आया था कि आप निश्चित कहेंगे कि मत करो। मैं करना नहीं चाहता, सिर्फ आपका प्रमाण-पत्र लेने आया था कि अपने मां-बाप को कह सकूं। आप क्या कहते हैं! सुकरात ने कहा: इसलिए, कि अगर पत्नी अच्छी मिली, तो जीवन में सुख जानोगे, संगीत जानोगे, प्रेम जानोगे, रस जानोगे। और रस, प्रेम, संगीत, उत्सव जीवन की गहराइयों में जाने के द्वार हैं। और अगर मेरे जैसी पत्नी मिल गई--मेरी पत्नी अदभुत है--अगर मेरी जैसी पत्नी मिल गई तो वैराग्य का उदय होगा। वैराग्य भी परमात्मा को पाने का एक उपाय है। राग से भी उसी तरफ जाते लोग--राग में डुबकी मार लेते, परमात्मा को पाने का वह भी एक मार्ग है--और वैराग्य से भी लोग जाते हैं। पत्नी बुरी मिली तो भी अच्छा, अच्छी मिली तो भी अच्छा।
So that young man had said, “I’ve come to ask you—should I marry or not?” Socrates said, “Do marry—it’s good!” The young man said, “You say, ‘Do marry—it’s good!’ I had come hoping you would certainly say, ‘Don’t marry.’ I don’t want to marry; I only wanted your certificate so I could tell my parents. What do you mean by ‘Marry—it’s good!’?” Socrates said, “Because if you get a good wife, you will know happiness, music, love, and savor. And taste, love, music, celebration—these are doors to the depths of life. And if you get a wife like mine—she’s remarkable—then renunciation will arise. Renunciation is also a way to attain the divine. Some go through passion and love into the same beyond—immersion in love is one path; and through renunciation others also arrive. A bad wife is good, and a good wife is good—either way, good!”
सत्यानंद, तुम पर निर्भर है। बिना पत्नी के भी लोग परेशान हैं। पत्नी के साथ भी लोग परेशान हैं। पत्नी हो, तो भी नहीं चलता, पत्नी न हो, तो भी नहीं चलता। लोगों के चित्त ऐसे हैं कि जो हो, वही व्यर्थ मालूम होता है। इसलिए शादीशुदा सोचता है, धन्य हैं वे जिनकी शादी नहीं हुई। और गैर-शादीशुदा सोचता है, कब सौभाग्य मिलेगा कि शादी हो जाए! यह दुनिया बड़ी अदभुत है! यहां हर आदमी सोच रहा है कि दूसरा मजा कर रहा है।
Satyanand, it depends on you. People are miserable without a wife; people are miserable with a wife. If there’s a wife it doesn’t work; if there isn’t a wife, that also doesn’t work. People’s minds are such that whatever is, seems futile. So the married think, “Blessed are those who never married.” And the unmarried think, “When will I be fortunate enough to get married?” This world is strange indeed! Everyone imagines the other is having the fun.
मुल्ला नसरुद्दीन की बीवी गुलजान ने एक दिन बताया कि हमारे पड़ोसी पंडित मटकानाथ ब्रह्मचारी ने नरकों की भौगोलिक स्थिति, जलवायु, शासन-व्यवस्था और नरकों के प्रकार, कोटियां तथा दंड-विधान इत्यादि विषयों पर एक विवरणात्मक सचित्र किताब लिखी है। नसरुद्दीन ने कहा: सब झूठ है, बकवास है। गुलजान बोली: एकदम से तुम यह कैसे कह सकते हो? हो सकता है सच ही हो। फिर तुमने किताब भी नहीं पढ़ी। मुल्ला बोला: कभी सच नहीं हो सकता! अरे, उस कायर ने शादी तक नहीं की, नरकों के बारे में वह क्या जाने-समझे!
Mulla Nasruddin’s wife, Guljaan, once told him that our neighbor, Pandit Matkanath Brahmachari, has written a detailed illustrated book on hell—its geography, climate, system of governance, the types and categories of hells, and their penal codes. Nasruddin said, “All lies, nonsense.” Guljaan said, “How can you say that outright? It could be true. And you haven’t even read the book.” Nasruddin said, “It can never be true! That coward didn’t even marry—what could he possibly know or understand about hell!”
कायरता के कारण अगर शादी से बचे, तो बच न पाओगे। शादी कहीं पीछे के दरवाजे से आ जाएगी। कायर तो बच ही नहीं सकता। समझ बचा सकती है। लेकिन समझ कहां से लाओगे? मैं तो कह दूं कि न करो शादी, लेकिन वह मेरी समझ हुई। तुम्हारी समझ कैसे बनेगी? और मैं ऐसी भूल न करूंगा कि तुमसे कहूं: न करो शादी; क्योंकि तुम जिंदगी भर फिर मुझे गाली दोगे! कि अहा, प्रत्येक व्यक्ति मजा लूट रहा है, एक हम मूढ़ ब्रह्मचारी हुए बैठे हैं! किस अशुभ घड़ी में प्रश्न पूछ बैठे!
If you avoid marriage out of cowardice, you won’t be able to escape. Marriage will slip in through the back door somehow. Cowardice can’t save you—only understanding can. But where will you get understanding from? I could say, “Don’t marry,” but that would be my understanding. How will your understanding be born? And I won’t make the mistake of telling you “Don’t marry,” because then you’ll curse me your whole life: “Ah, everyone else is enjoying themselves, and here I sit a foolish celibate! What ill-starred moment did I ask that question!”
अगर मैं कहूं: कर लो शादी, तो भी मुश्किल। क्योंकि तब भी तुम जिंदगी भर मुझे गाली दोगे। जब भी पत्नी को देखोगे, तभी मेरी याद आएगी। कि न पूछा होता प्रश्न, न फंसते इस झंझट में।
If I say, “Do marry,” that’s trouble too—because then also you’ll curse me for life. Every time you look at your wife you’ll remember me: “Had I not asked that question, I wouldn’t be caught in this mess.”
तुमने मुझे मुश्किल में डाल दिया। शादी का मामला ही ऐसा है। करने वाले तो ठीक, इस संबंध में उत्तर तक देना बड़ी झंझट का काम है!
You’ve put me in a fix. Such is the matter of marriage. It’s not only hard to marry; even answering about it is a big hassle!
नसरुद्दीन की पत्नी मरणशय्या पर थी। नसरुद्दीन छाती पीट-पीट कर कह रहा था: ऐ गुलजान, तेरे मरते ही मैं पागल हो जाऊंगा। सच कहता हूं, बिलकुल पागल हो जाऊंगा। गुलजान ने आंखें खोलीं, वह बोली: मैं तुम्हें अच्छी तरह जानती हूं, मैं आज मरी और कल तुम दूसरी शादी कर लोगे; क्यों झूठ बोलते हो? मुल्ला ने तैश में आकर कहा: क्या बात कहती हो, गुलजान? मैं पागल जरूर हो जाऊंगा, मगर इतना नहीं कि दूसरी शादी कर लूं!
Nasruddin’s wife was on her deathbed. Nasruddin was beating his chest, crying, “O Guljaan, the moment you die, I’ll go mad. Truly, I’ll go completely mad.” Guljaan opened her eyes and said, “I know you well. I die today and tomorrow you’ll remarry. Why lie?” Nasruddin, in a huff, said, “What are you saying, Guljaan? I will certainly go mad—but not so mad as to marry again!”
अच्छा हो तुम खुद ही सोचो-विचारो। पत्नियों के लाभ भी हैं, नुकसान भी हैं। पतियों के लाभ भी हैं, नुकसान भी हैं। इस जिंदगी में कोई परिस्थिति ऐसी नहीं है जो एक पहलू वाली हो।
Better you think it through yourself. Wives have benefits and drawbacks; husbands have benefits and drawbacks. In this life there is no situation that has only one side.
अमरीका के एक करोड़पति एण्ड्रू कारनेगी से किसी ने पूछा कि आप इतने करोड़पति कैसे हो सके? गरीब घर में पैदा हुए और दुनिया के सबसे बड़े धनपति होकर मरे एण्ड्रू कारनेगी। मरे तो दस अरब नगद रुपए छोड़ गए थे बैंक में। किसी ने पूछा कि आप को ऐसी कौन सी बात थी, जिसने पागल की तरह धन की दौड़ में लगा दिया? एण्ड्रू कारनेगी ने कहा कि मैंने किसी को यह बात बताई नहीं, लेकिन अब मरने के करीब मैं बता सकता हूं--अब डर भी क्या? मगर तुमसे मेरा एक निवेदन है कि मेरे मरने के बाद ही लोगों को बताना। कम से कम मेरी पत्नी को खबर न हो। वह आदमी बोला, मामला क्या है? वह पास सरक आया, उसने कहा कि मेरे कान में कहें, बिलकुल सम्हाल कर रखूंगा, जब आप चले जाएंगे तभी प्रकट करूंगा। उसके कान में फुसफुसा कर एण्ड्रू कारनेगी ने कहा कि मैं असल में धन की दौड़ में इसलिए पड़ा कि मैं देखना चाहता था कि क्या ऐसी भी कोई धन की अवस्था हो सकती है, जिससे मेरी पत्नी तृप्त हो जाए? मगर नहीं, इतना धन है मगर मैं पत्नी को तृप्त नहीं कर पाया। यह सिर्फ एक जानकारी के लिए मैं कोशिश में लगा था कि क्या ऐसा कुछ हो सकता है, इतना धन भी हो सकता है क्या कि मेरी पत्नी तृप्त हो जाए? मगर मैं हार गया। पत्नी तृप्त नहीं हुई सो नहीं हुई। मगर एक फायदा रहा कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा अरबपति हो गया।
Someone asked the American magnate Andrew Carnegie how he became so rich. Born poor, he died the wealthiest man in the world—when he died he left ten billion rupees in cash in the bank. The person asked, “What was it in you that drove you like a madman in the race for wealth?” Andrew Carnegie said, “I’ve never told anyone, but now that I’m close to death I can say it—what’s there to fear? But promise me you’ll tell people only after I die—at least don’t let my wife hear.” The man said, “What’s the matter?” He drew closer and said, “Whisper it in my ear; I’ll keep it safe and reveal it only after you’re gone.” Carnegie whispered, “I ran after wealth to see whether there could be such a state of riches that my wife would finally be satisfied. But no—even with all this money I couldn’t satisfy her. I kept at it simply as an inquiry: could there be so much money that my wife would be content? I was defeated. She wasn’t satisfied. Still, there was one gain—I became the richest billionaire in the world.”
फिर पत्नियों पत्नियों में भी भेद है।
And then, wives differ from wives.
सुना है, ढब्बू जी की पत्नी ने उन्हें शादी के एक साल के अंदर ही लखपति बना दिया। ‘अच्छा, यह ढब्बू जी कौन हैं, भाई? बड़े सौभाग्यशाली हैं! क्या उन्हें बहुत ज्यादा दहेज मिला था?’ ‘नहीं, दहेज तो कुछ नहीं मिला।’ ‘तो फिर क्या उनकी बीवी के नाम कोई लाटरी फंस गई?’ ‘नहीं।’ ‘अच्छा तो फिर मैं समझा, शायद उनकी बीवी का कोई रिश्तेदार मरते समय उनके नाम वसीयत लिख गया होगा!’ ‘अरे, नहीं भाई, ढब्बू जी की बीवी ने स्वयं ही खून-पसीना एक करके उन्हें एक साल में लखपति बना दिया; एक साल पहले वह करोड़पति थे।’
It’s said Dabbu-ji’s wife made him a lakhpati within a year. “Really? Who is this Dabbu-ji? So fortunate! Did he get a huge dowry?” “No, no dowry at all.” “Then did his wife hit a lottery?” “No.” “Ah, then perhaps some relative left them a bequest?” “No, brother. Dabbu-ji’s wife herself toiled blood and sweat to make him a lakhpati in a year—one year earlier he was a crorepati.” (In other words, from a millionaire down to a hundred-thousandaire.)
पत्नियों पत्नियों में भी भेद है।
Wives differ from wives.
इसलिए पता नहीं, सत्यानंद, कैसी पत्नी की तुम तलाश कर रहे हो--कैसी पत्नी तुम्हारी तलाश कर रही है? किस जाल में फंसोगे, कुछ साफ नहीं है। मगर इतना मैं तुमसे कहूंगा, कि पूछते हो प्रश्न, इसलिए मन में कहीं न कहीं आकांक्षा होगी। नहीं तो पूछते ही नहीं।
So who knows, Satyanand, what kind of wife you’re looking for—or what kind of wife is looking for you? Which net you’ll get caught in isn’t clear. But I will say this: you asked the question; so somewhere in you there is a desire. Otherwise you wouldn’t have asked.
मैं रायपुर में था, एक युवक ने आकर मुझसे पूछा--ठीक वही सुकरात वाली कहानी घटी--उसने मुझसे पूछा--थोड़ा सा फर्क था प्रसंग में, संदर्भ में--उसने पूछा कि मैं शादी करूं या नहीं? मैंने कहा: तुम जरूर करो! उसने कहा: मैं तो आपके पास आया था इसलिए कि आप निश्चित कहेंगे कि मत करो। अगर शादी करना ठीक है तो आपने क्यों नहीं की? तो मैंने उससे कहा कि मैं कभी किसी से पूछने नहीं गया--तुम पूछने आए हो, मैं कभी किसी से पूछने नहीं गया--उलटे लोग मुझे समझाने आते थे कि कर लो!
I was in Raipur when a young man came to me—the very Socrates story replayed—with a slight change in context. He asked, “Should I marry or not?” I said, “You should definitely marry.” He said, “I came to you precisely because I was sure you would say, ‘Don’t marry.’ If marriage is right, why didn’t you marry?” I said to him, “I never went to ask anyone—you have come to ask me. I never asked anyone—on the contrary, people used to come to persuade me to marry!”
एक वकील तो मेरे इतने पीछे पड़ गए थे, कि उन्होंने अपनी सारी वकालत की समझदारी ही एक काम में लगा दी, जैसे उनकी जिंदगी में यही एक कर्तव्य था जो उन्हें पूरा करना था। सुबह-सांझ, बस आकर बैठ जाएं, घंटों। मैंने उनसे कहा भी कि यह कोई आपके जीवन का लक्ष्य है, कि मेरी शादी? आखिर मैंने आपका क्या बिगाड़ा? किन जन्मों का फल चुका रहे हो? क्यों इतना समय जाया करते हो? मैं कोई आपका मुवक्कल हूं, क्या हूं, मामला क्या है? सुबह-शाम आपको चैन ही नहीं पड़ती। आप शादी करके कोई मुसीबत में पड़ गए हो--बात क्या है? मुझे भी फंसाना है! क्योंकि अक्सर ऐसा हो जाता है, जिसकी पूंछ कट जाती है, वह दूसरे की कटवाना... मामला क्या है? एकाध दफे कह दिया, चलो समझ में आ जाता है, मगर यह नियमित क्रम बन गया कि सुबह मैं उठा नहीं कि आप मौजूद हैं! शाम मैं कालेज से लौटा नहीं कि आप पहले से ही आकर बैठे हैं! अदालत वगैरह जाते हैं कि नहीं? और भी कोई धंधा करते हैं कि बस यही एक धंधा है? मगर उनने जिद बांध रखी थी। उनके अहंकार को... वह बड़ी-बड़ी दलीलें खोज कर लाते थे: क्यों शादी करनी? शादी करने में क्या फायदा? क्या लाभ? क्या-क्या परिणाम?
One lawyer pestered me so much that he poured all his legal brilliance into this one mission, as if it were the sole duty of his life. Morning and evening he would come and sit for hours. I told him, “Is this your life’s goal—my marriage? What harm have I done you? Are you repaying some karmic debt from past lives? Why waste so much time? Am I your client? What’s the case? You have no peace morning or evening. Have you got into trouble with your own marriage—is that it? You want to trap me too? It often happens: someone loses his tail and goes about cutting off everyone else’s! What’s the matter? Say it once or twice and I’d understand, but this became a routine—at dawn you’re already here; in the evening, before I return from the college, you’re sitting there! Do you even go to court? Do you do any other work, or is this your only profession?” But he was obstinate. He would bring big arguments: Why marry? What’s the benefit? What are the outcomes?
मैंने उनसे कहा कि देखें; आप वकील हैं, आप समझ सकते हैं। एक मजिस्ट्रेट को और कल बुला लाएं, एक दफा इसका निपटारा हो जाए। तो उन्होंने कहा: मजिस्ट्रेट इसमें क्या करेगा? मैंने कहा: मजिस्ट्रेट इसमें यह करेगा, कि उसे निर्णय देना होगा कि कौन जीता? आप शादी के पक्ष में दलीलें दें, मैं विपक्ष में दलीलें दूंगा। और मजिस्ट्रेट जो निर्णय दे दे! अगर उसने कह दिया कि शादी करनी उचित, तो मैं शादी करूंगा। अगर उसने कह दिया शादी करनी उचित नहीं, तो तुम्हें तलाक देना पड़ेगा। बस उस दिन से वह जो नदारद हुए, तो फिर मैं सुबह-शाम उनके घर जाने लगा! आखिर उनकी पत्नी ने कहा: मैं हाथ जोड़ती हूं, वह आपकी वजह से सुबह-शाम घर नहीं आते! आखिर क्यों मेरे पति के पीछे पड़े हैं? उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा है? आपको कोई दूसरा काम नहीं है? वह एकदम सुबह जल्दी से उठ कर घर से निकलने लगते हैं, कि वह आते ही होंगे! और शाम को भी बाहर से आकर देख लेते हैं कि आप बैठे तो नहीं, नहीं तो आगे बढ़ जाते हैं। क्यों हमारा जीवन तहस-नहस किए दे रहे हैं?
I said, “Look—you’re a lawyer; you’ll understand. Let’s call in a magistrate tomorrow and settle this once for all.” He said, “What will a magistrate do?” I said, “He will give the judgment—who wins. You argue for marriage; I’ll argue against. Whatever the magistrate decides! If he says marriage is appropriate, I’ll marry. If he says it isn’t appropriate, then you’ll have to get a divorce.” From that day he vanished. Then I started going to his house morning and evening. Finally his wife said, “I beg you with folded hands—because of you he doesn’t come home morning or evening! Why are you after my husband? What harm has he done you? Don’t you have anything else to do? He rushes out early in the morning saying, ‘He’ll be coming!’ And in the evening he peeks in to see if you’re sitting there, and if you are, he goes elsewhere. Why are you wrecking our home?”
तो मैंने उस युवक को कहा कि मैं तो किसी से पूछने कभी गया नहीं। तुम मुझसे पूछने आए हो, पूछना ही बताता है कि अच्छा यही होगा कि तुम अनुभव से गुजरो। अनुभव के अतिरिक्त और कोई उत्तर नहीं है।
So I told that young man: I never went to ask anyone. You have come to ask me. Your asking itself shows that it’s best for you to go through the experience. Besides experience, there is no other real answer.
सत्यानंद, तुम पूछते हो: ‘मेरी शादी होने वाली है।’
Satyanand, you ask: “I am about to get married.”
मामला लगता है तय ही हो गया है। ऐसे भी बहुत देर हो चुकी।
It seems the matter is already settled. In any case, it’s a bit late now.
‘इससे मेरी सत्य की खोज कुंठित होगी या इससे सहयोग मिलेगा?’
“Will this cripple my search for truth or support it?”
तुम पर निर्भर है। सत्य की खोज कुंठित भी हो सकती है, सहयोग भी मिल सकता है। मगर तुम शादी करो। कम से कम मुझे एक संन्यासिनी मिलेगी, और जो होगा हो! तुम अपनी फिकर करो, मैं अपनी फिकर करता हूं!
It depends on you. Your search can be hampered; it can also be helped. But you should marry. At least I’ll get a sannyasin—and whatever happens, happens! You take care of your business; I’ll take care of mine!
देवेंद्र भारती! दीवानों ने ही सदा काम किया है। बुद्धिमान तो सोचते ही रहते हैं, विचारते ही रहते हैं। बुद्धि में उलझे लोगों ने कभी कुछ किया नहीं। बुद्धि में उलझे हुए लोग तो बिलकुल अकर्मण्य सिद्ध हुए हैं। यहां तो जो भी होता है, दीवानों के द्वारा होता है। अच्छा भी, बुरा भी। अच्छा भी दीवाने करते हैं, बुरा भी दीवाने करते हैं। बुद्धिमान न तो अच्छा करते, न बुरा करते। वे तो तय ही नहीं कर पाते कि क्या अच्छा है, क्या बुरा है? वे तो इसी उपद्रव में लगे रहते हैं कि क्या अच्छा, क्या बुरा?
Devendra Bharti! It is only the mad who have ever done anything. The “wise” keep on thinking, forever deliberating. Those entangled in intellect never actually do. People knotted up in mind have proved utterly inactive. Here, whatever happens, happens through the mad. The good too, and the bad too. The good is done by madmen, the bad is done by madmen. The “wise” do neither good nor bad—they can’t decide what is good and what is bad. They remain in that very turmoil: what’s good, what’s bad?
पश्चिम के एक बहुत बड़े विचारक जी. ई. मूर ने किताब लिखी है: प्रिंसिपिया इथिका। इस सदी में लिखी गई दस-पांच किताबों में महत्वपूर्ण किताब है। उसमें विचार किया है: क्या अच्छा, क्या बुरा? क्या शुभ, क्या अशुभ? और दो-ढाई सौ पृष्ठों की कठिन तर्क, उलझी हुई प्रक्रिया के बाद नतीजा निकाला है कि शुभ और अशुभ की व्याख्या नहीं हो सकती। नतीजा यह है कि शुभ और अशुभ की व्याख्या नहीं हो सकती! लेकिन ढाई सौ पृष्ठों के घने तर्कजाल से गुजरने के बाद, नतीजे इस पर आते हैं कि शुभ और अशुभ की कोई व्याख्या नहीं हो सकती। अव्याख्य है।
One of the great Western thinkers, G. E. Moore, wrote a book: Principia Ethica—among the handful of important books of this century. He investigates: What is good? What is bad? What is auspicious, what inauspicious? And after two or three hundred pages of dense, tangled logic he arrives at the conclusion that good and bad cannot be defined. That’s the conclusion! After trudging through a thick web of argument, he lands on the claim that good and bad are indefinable. They cannot be explained.
बुद्धिमान तो किसी की भी व्याख्या नहीं कर पाए। क्योंकि व्याख्या होती है कृत्य से, जीवन से।
The “wise” haven’t managed to explain anything—because explanation is born of action, of lived life.
तुम पूछते हो: ‘जमाना एहले-खिरद तो हो चुका मायूस।’
निश्चित है यह बात। आज की ही बात नहीं है, पुरानी है, सदा की है। बुद्धिमानों से तो दुनिया सदा से उदास रही है, हताश रही है। इनसे तो कुछ हुआ ही नहीं। ये तो बस राख बटोरते रहते हैं सिद्धांतों की। ये तो सड़े-गले शास्त्रों को इकट्ठा करते रहते हैं। उन पर शोधकार्य करते रहते हैं।
You ask: “The age—the people of intellect—has grown despondent.” Indeed. And not just today—always. The world has always been disappointed with the intelligent; they’ve always left it disheartened. Nothing has ever come from them. They go on gathering the ashes of theories. They keep collecting rotten, decayed scriptures and doing “research” on them.
यह बड़े मजे की बात है। कबीर जिंदा, तो वहां एक पंडित नहीं पहुंचेगा। काशी के सारे पंडित कबीर के खिलाफ थे। कबीर का जीना दूभर कर दिया था। और कबीर के मर जाने के बाद? जितना शोधकार्य कबीर पर होता है, उतना किसी पर नहीं होता--यह बड़ी हैरानी की बात! खास काशी विश्वविद्यालय में भी कबीर पर ग्रंथ पर ग्रंथ लिखे जाते हैं। भारत का कोई विश्वविद्यालय नहीं है जहां कबीर पर कोई शोधकार्य न चलता हो। सैकड़ों पीएच. डी. के शोधग्रंथ कबीर पर लिखे गए हैं। और इनमें से एक भी कबीर के पास नहीं जाता... अगर कबीर जिंदा होते। गए ही नहीं कोई। यही काशी थी, यही पंडित थे। मगर अब? अब कबीर की किताबों में... किताबों के कीड़े हैं ये! दीमकें हैं ये! ये किताबें खाती हैं, ये किताबों पर जीती हैं। इनकी खोपड़ी में सिवाय कचरे के और कुछ भी नहीं है। इनसे संसार में कभी कुछ नहीं हुआ। यहां तो पागल ही कुछ कर गुजरें तो कर गुजरें। अच्छा भी करते हैं वही, बुरा भी करते हैं वही।
It’s quite a spectacle. When Kabir was alive, not a single pundit would go to him. All the pundits of Kashi were against Kabir; they made his life a misery. And after Kabir died? It’s astonishing—there’s more research on Kabir than on anyone else! Especially at Kashi University, volume after volume is written on Kabir. There’s no university in India where someone isn’t researching Kabir. Hundreds of PhD theses have been written on him. And not one of these would have gone to him—had he been alive. No one went. The same Kashi, the same pundits. But now? Now they burrow into Kabir’s books—these are book-worms! Termites! They live off books, they eat books. In their heads there’s nothing but rubbish. From such people nothing has ever happened in this world. Here, only the crazy ones actually do. The good they do, and the bad they do.
इसलिए पागलपन भी दो प्रकार का है।
एक पागलपन है: बुद्धि से नीचे गिर जाना। जैसे एडोल्फ हिटलर, चंगीजखान, तैमूरलंग, जोसेफ स्टैलिन, माओत्से तुंग। और एक पागलपन है: बुद्धि के पार उठ जाना--गौतम बुद्ध, कृष्ण, क्राइस्ट, जरथुस्त्र, लाओत्सु, कबीर, पलटू। दोनों ही एक अर्थों में पागल हैं। एक बुद्धि से नीचे गिर गया, एक बुद्धि के पार उठ गया। उठो बुद्धि के पार। यहां पागलों की ही जमात मैं इकट्ठी कर रहा हूं। दीवानों की, प्रेमियों की, परवानों की। मरने-मिटने की हिम्मत होनी चाहिए। दांव पर लगाने का जीवन को साहस होना चाहिए। जुआरी ही कुछ पा सकते हैं। शराबी ही कुछ पा सकते हैं, इधर लोग पानी छान-छान कर पी रहे हैं, इनसे क्या कुछ खाक होगा! जीवन के रस को बिन-छाने पी जाओ। जीवन के रस को आंख बंद करके पी जाओ। क्योंकि जीवन के रस में ही छिपे हैं सारे रहस्य। बुद्धिमान तो सोचते ही रहते हैं।
So, madness too is of two kinds. One kind is falling below the intellect—like Adolf Hitler, Genghis Khan, Tamerlane, Joseph Stalin, Mao Zedong. And one kind is rising beyond the intellect—Gautam Buddha, Krishna, Christ, Zarathustra, Lao Tzu, Kabir, Paltu. Both are “mad” in a sense. One has fallen below mind, the other has gone beyond it. Rise beyond the mind. Here I am gathering a congregation of such madmen—lovers, moths to the flame. One must have the courage to die, to dissolve. One must dare to stake one’s life. Only gamblers gain anything. Only the intoxicated gain anything. Over there people are busy filtering their water—what on earth will come of that! Drink the juice of life unfiltered. Drink it with your eyes closed. For within the nectar of life all the mysteries lie hidden. The “wise” just go on thinking.
स्वर्ग में एक दिन घटना घटी। एक कैफे में बुद्ध, लाओत्सु और कनफ्यूशियस, तीनों बैठे गपशप कर रहे हैं। अब स्वर्ग में और करो भी क्या! गपशप के सिवाय स्वर्ग में कोई दूसरा काम भी नहीं है। गपशप करो या चरखा कातो! कुछ, बस इसी तरह का कुछ, ताश खेलो, कि शतरंज के मोहरे चलाओ! स्वर्ग में करोगे क्या? जैसे गांव देहात में लोग बरसात के दिन में कुछ नहीं पाते, आल्हा-ऊदल पढ़ते हैं। ऐसे स्वर्ग में आल्हा-ऊदल पढ़ो; और क्या करोगे?
One day an incident occurred in heaven. In a café, Buddha, Lao Tzu, and Confucius were sitting and chatting. What else is there to do in heaven anyway! Besides gossiping there’s no other work there. You gossip, or you spin yarn! Or something of the sort—play cards, move chess pieces! What will you do in heaven? Like villagers on rainy days with nothing to do, they recite ballads. So in heaven, recite ballads; what else will you do?
बैठे तीनों गपशप कर रहे हैं। समय की तो कोई कमी ही नहीं है। अनंत काल! तभी एक अप्सरा--शायद उर्वशी होगी। क्योंकि इससे छोटी अप्सरा बुद्ध और लाओत्सु और कनफ्यूशियस जैसे लोगों की सेवा के लिए तत्पर नहीं होती--उर्वशी एक सुराही लेकर आई, जो जीवनरस से भरी है। और उसने बुद्ध को पूछा। बुद्ध ने तत्काल आंखें बंद कर लीं। कहा: हटाओ, हटाओ, दूर हटाओ! मैं त्यागी-व्रती। जीवन सिवाय दुख के और कुछ भी नहीं है। जन्म भी दुख, जरा भी दुख, मरण भी दुख--जीवन दुख ही दुख है। यह रस नहीं है, यह जहर है। हटाओ, हटाओ! कनफ्यूशियस ने आधी आंख खुली रखी, आधी बंद रखी। या समझो कि एक आंख बंद रखी और एक खुली रखी। क्योंकि कनफ्यूशियस मानते हैं: मध्य का नियम। अति नहीं। बुद्ध जरा अति पर चले गए। दोनों आंखें बंद कर लीं! इतना जल्दी निर्णय नहीं लेना चाहिए। पहले जीवनरस चखो तो! तो कनफ्यूशियस ने कहा कि एक घूंट चखूंगा, फिर तय करूंगा। एक घूंट चखा और कहा कि बुद्ध ठीक कहते हैं। कड़वा है, तिक्त है और दुख लाएगा। ऊपर से सुवासित मालूम होता है, सुगंधित मालूम होता है, लेकिन भीतर खतरनाक है। लाओत्सु ने पूरी सुराही ले ली और गटागट पी गया। पूरी सुराही! और जब पूरी सुराही गटागट पी गया, तो बुद्ध भी देखते रहे--आंख खोल कर देखा होगा कि यह क्या मामला हो रहा है, जब गटागट की आवाज सुनी--कनफ्यूशियस ने भी दोनों आंखें खोल दीं, दोनों को सदमा भी लगा, और जब गटागट पूरी सुराही पी गया लाओत्सु, तो वह खड़ा होकर नाचने लगा। ठुमक-ठुमक! ता थई, ता थई! और उसने कहा कि आंख बंद करने से कोई सार नहीं, और एक घूंट से कुछ पता नहीं चलता, यह तो पूरा जो पीता है उसी को मालूम होता है। समग्रता लाओत्सु का संदेश है।
The three sat gossiping. Time is never short there—endless time! Then an apsara—perhaps Urvashi herself, for lesser nymphs don’t readily serve the likes of Buddha, Lao Tzu, and Confucius—arrived with a flagon brimming with the nectar of life. She offered it to Buddha. Buddha at once closed his eyes. “Take it away, take it far away! I am a renunciant. Life is nothing but suffering. Birth is suffering, old age is suffering, death is suffering—life is suffering through and through. This is not nectar, it’s poison. Away with it!” Confucius kept one eye half open, the other half closed—or say one closed and one open—because Confucius teaches the rule of the middle: no extremes. Buddha has gone to the extreme—both eyes shut! Decisions shouldn’t be made so quickly. First taste the nectar of life! So Confucius said, “I’ll take one sip, then decide.” He took a sip and said, “Buddha is right. It’s bitter, astringent, and will bring sorrow. On the surface it smells sweet and fragrant, but inside it’s dangerous.” Lao Tzu took the whole flagon and gulped it down in one go. The whole flagon! When he glugged it down, Buddha too must have opened his eyes to see what was happening; hearing the gulps, Confucius opened both eyes. Both were shocked. Lao Tzu finished the entire flagon, then stood up and began to dance—light, lilting steps! Ta thai, ta thai! And he said, “Closing your eyes is pointless, and from a single sip nothing can be known. Only the one who drinks it whole knows.” Wholeness is Lao Tzu’s message.
जीवन को जीओ उसकी समग्रता में। तो ही जान सकोगे। बुद्ध ने सोच-विचार कर कहा कि जीवन व्यर्थ है; कनफ्यूशियस भी विचारशील है, मध्यमार्गी है, स्वर्ण-नियम मानता है विचार का, कि अतिशय पर न जाओ, बीच में रहो, जैसे तराजू का कांटा बीच में, समतुल; लाओत्सु दीवाना है। लेकिन लाओत्सु ने जिस गहराई से जीवन को जाना है, उस गहराई से किसी ने भी नहीं जाना।
Live life in its totality—only then will you know. Buddha thought it over and declared life futile; Confucius too is thoughtful, a follower of the middle path—the golden rule of thought: avoid the extreme, stay balanced, like the scale’s needle at center. Lao Tzu is a madman. But the depth with which Lao Tzu has known life—none has known it so.
देवेंद्र, तुम ठीक कहते हो:
‘जमाना एहले-खिरद तो हो चुका मायूस
कुछ अजब नहीं कोई दीवाना काम कर जाए...’
इसीलिए तो दीवानों को इकट्ठा कर रहा हूं। एकाध दीवाने से काम नहीं होगा। जमाना बहुत दीवाने चाहता है। दीवानों की बस्तियां चाहता है। दीवानों के समुदाय चाहता है। सारी पृथ्वी को दीवानों से भर देना है। जगह-जगह जीवनरस को समग्रता से पीने वाले लोग, जो सुराही को गटागट पी जाएं, और जो नाच सकें, और जो गा सकें, और जिनका नाच और गाना संक्रामक होता जाए, और सारी पृथ्वी को जो एक महोत्सव से भर दें, ऐसे लोगों से ही संभावना है इस मनुष्य-जाति के बचने की। अन्यथा बुद्धिमान तो काफी सता चुके। और अब भी छाती पर सवार हैं!
Devendra, you are right: “The age—the people of intellect—has grown despondent; it would be no surprise if some mad lover were to get the work done...” That is why I am gathering the mad. One or two madmen won’t do. The age needs many madmen—whole neighborhoods, communities of them. We need to fill the earth with madmen—people who drink the nectar of life in totality, who drain the flagon and can dance, who can sing, whose dance and song become contagious and fill the whole earth with a great festival. Only such people give hope for the survival of humankind. Otherwise the “wise” have tormented us enough—and they’re still sitting on our chests!
तूफानों से टक्कर ली थी यह तो किनारा जाने है
साहिल पर हम डूब रहे हैं, क्या यह धारा जाने है?
नाम हमारा जब आता है, चुप रह कर खुश होते हो
कहने को ये राज है, लेकिन आलम सारा जाने है।
“We took on the storms; now does the shore know that we drown here at the harbor—does the current know? When my name arises you smile in silence; you call it a secret, yet the whole world knows.
ये दुनिया है दीवानों से, बज्म सजी है परवानों से
शमा हो तुम, ये बात न मानो, दिल तो तुम्हारा जाने है।
This world belongs to madmen, this gathering is decked with moths; you are the flame—deny it if you will, but your heart knows.
शहरों शहरों, मुल्कों-मुल्कों, आवारा हम फिरते हैं
राहे-वफा का ज़र्रा-ज़र्रा नाम हमारा जाने है।
From city to city, country to country, we roam as wanderers; every speck of the path of fidelity knows our name.
दिल की जीतें, दिल की मातें, जादूगर की सारी बातें
शाम का तारा, जाने न जाने, सुब्ह का तारा जाने है।
Victories of the heart, defeats of the heart, all the magician’s arts— the evening star may know or not, the morning star surely knows.
कच्चे धागे टूट चुके हैं, कितने साथी छूट चुके हैं
जाने क्यों दिल अब तक तुमको अपना सहारा जाने है।
The raw threads have snapped; so many companions have fallen away— why does my heart still take you as its only support?
मीर हुए थे कल दीवाने, आज हुए हैं हम दीवाने
फरजानों की ये दुनिया अंजाम हमारा जाने है।
Yesterday Mir was the madman; today we are the mad— this world of the wise knows too well our fate.
‘बाकर’ कब तक खूं थूकोगे, मरने की तदबीरें सोचो
दिल की खातिर जीते हो, ये दिल ही तुम्हारा जाने है।
‘Bakar,’ how long will you spit blood? Think of ways to die! You live for the heart; only your heart knows you.”
‘मीर हुए थे कल दीवाने’, महाकवि मीर की तरफ इशारा है...
“Yesterday Mir was the madman”—this is a nod to the great poet Mir...
‘मीर’ हुए थे कल दीवाने, आज हुए हैं हम दीवाने
फरजानों की ये दुनिया अंजाम हमारा जाने है।
“Yesterday Mir was the madman; today we are the mad— this world of the wise knows too well our fate.”
बुद्धिमानों की यह दुनिया भलीभांति जानती है कि दीवानों का क्या परिणाम होता है। इसलिए बुद्धिमान तो डरते हैं, झिझकते हैं। दीवानों का क्या परिणाम होता है? दीवानों का पहला परिणाम तो यह होता है कि वह अपने को समर्पित कर देते हैं अस्तित्व की महा अग्नि में। वे अपने को मिटा डालते हैं, पोंछ डालते हैं। वे अपने को बचाते नहीं। वे गल जाते हैं। जैसे बर्फ गल जाए सुबह की धूप में, बर्फ पिघल जाए सुबह की धूप में, ऐसे वे परमात्मा की उष्णता में, उसके प्रेम में पिघल जाते हैं, गल जाते हैं, विसर्जित हो जाते हैं।
This world of the clever knows well what becomes of madmen. So the clever fear and hesitate. And what becomes of madmen? First of all, a madman surrenders himself into the great fire of existence. He erases himself, dissolves. He does not save himself—he melts away. As ice melts in the morning sun, so do they melt in God’s warmth, in His love—liquefy, dissolve, are absorbed.
दिल की जीतें, दिल की मातें, जादूगर की सारी बातें
शाम का तारा, जाने न जाने, सुब्ह का तारा जाने है।
“Victories of the heart, defeats of the heart, all the magician’s arts— the evening star may know or not, the morning star surely knows.”
दीवाने तो सुबह के तारे हैं, जिन्होंने पूरी रात देख ली है, रात के सब राज देख लिए हैं, जिन्होंने अंधेरा पहचान लिया और जिनकी सुबह से पहचान हो गई है, जो अब सुबह के ऊगते हुए सूरज को भी देख रहे हैं। लेकिन सुबह के तारे को एक खतरा उठाना पड़ता है--इधर सूरज ऊगा, उधर तारा मिटा। उसे मिटने की तैयारी रखनी होती है।
Madmen are the morning star: they have seen the whole night and all its secrets; they have recognized the darkness, and they have met the dawn; now they also behold the rising sun. But the morning star must accept one risk—no sooner does the sun rise than the star disappears; it must be ready to vanish.
ये दुनिया है दीवानों से, बज्म सजी है परवानों से
शमा हो तुम, ये बात न मानो, दिल तो तुम्हारा जाने है।
“This world belongs to madmen, this gathering is decked with moths; you are the flame—deny it if you will, but your heart knows.”
परमात्मा शमा है, और यह दुनिया है दीवानों से, बज्म सजी है परवानों से; परमात्मा एक दीये की ज्योति है और जो उसमें परवाने की तरह डूब जाए, मिट जाए, खो जाए, एक हो जाए, तदाकार हो जाए, वही उपलब्ध हो पाता है।
The Divine is the flame; this world is filled with mad lovers, this assembly adorned with moths. The Divine is the lamp’s glow, and only the one who, like a moth, plunges into it—dies into it, loses himself, becomes one with it—attains.
देवेंद्र, तुम ठीक कहते हो। मगर कहते ही न रहो, दीवाने बनो! कहीं ऐसा न हो कि यह बात भी बस बुद्धिमानी की हो। मनुष्य की बुद्धि बड़ी चालाक है। बुद्धि के खिलाफ भी बातें कर लेती है, इतनी चालाक है।
Devendra, you are right. But don’t just say it—be mad! Let it not be one more clever thought. The mind is cunning; it can even speak against the mind—so cunning it is.
ये दौरे-मसर्रत, ये तेवर तुम्हारे
उभरने से पहले न डूबें सितारे।
“This season of joy, these moods of yours— may the stars not sink before they rise.
भंवर से लड़ो, तुंद लहरों से उलझो
कहां तक चलोगे किनारे-किनारे।
Fight the whirlpools, grapple with the fierce waves— how long will you edge along the shore?
अजब चीज है ये मुहब्बत की बाजी
जो हारे वो जीते, जो जीते वो हारे।
Strange is this game of love: who loses, wins; who wins, loses.
स्याह नागिनें बनके डसती हैं किरनें
कहां कोई ये रोजे-रोशन गुजारे।
Sunbeams turn to dark serpents and bite— who can live daily in such stark light?
सफीने वहां डूब कर ही रहे हैं
जहां हौसले ना़खुदाओं ने हारे।
The ships have sunk there, inevitably— where the helmsmen lost heart.
कई इन्कलाबात आए जहां में
मगर आज तक दिन न बदले हमारे।
Many revolutions came into the world, yet our days remained unchanged.
‘रजा’ सैले-नौ की खबर दे रहे हैं
उफक को ये छूते हुए तेज धारे।
‘Raza’ brings tidings of sailors: these swift currents are touching the horizon.”
सोचते ही मत रहो। ऐसा सोचने से कुछ भी न होगा। बुद्धिमान दीवानी की बात भी सोच लेता है, उसका भी सिद्धांत बना लेता है; परवाने की बात भी सोच लेता है, उसका भी सिद्धांत बना लेता है, मगर स्वयं परवाना नहीं बनता।
Don’t just keep thinking. Thinking won’t do a thing. The clever mind will even think the talk of madness, make a theory of it; it will think of becoming a moth, theorize it—but never itself become the moth.
भंवर से लड़ो, तुंद लहरों से उलझो
कहां तक चलोगे किनारे-किनारे।
“Fight the whirlpools, grapple with the fierce waves— how long will you edge along the shore?”
होशियार आदमी तो किनारे-किनारे चलता है। देखता है तूफान, आंधी, दूसरा किनारा तो दिखाई भी नहीं पड़ता और नाव छोटी है, हाथ छोटे, पतवार छोटी--कौन उतरे इस खतरे में? और ध्यान रखना, अगर डरते-डरते, भयभीत-भयभीत कोई उतर भी गया, आधे-आधे मन, तो पहुंच नहीं पाता।
The cautious man walks along the shore. He sees the storms and gales, the far shore is invisible, the boat is small, the hands short, the oars short—who will risk such danger? And remember, even if someone ventures out timidly, with a half heart, he will not reach.
सफीने वहां डूब कर ही रहे हैं
जहां हौसले नाखुदाओं ने हारे।
“The ships have sunk there, inevitably— where the helmsmen lost heart.”
अगर माझी में हौसला ही न हो, अगर माझी नाव को उतारने के पहले ही पस्त-हिम्मत हो... ‘सफीने वहां डूब कर ही रहे हैं’ ...तो फिर नौकाएं डूब जाती हैं।
If the boatman has no courage, if before launching he is already disheartened—then the boats will sink.
सफीने वहां डूब कर ही रहे हैं
जहां हौसले नाखुदाओं ने हारे।
“The ships have sunk there, inevitably— where the helmsmen lost heart.
‘रजा’ सैले-नौ की खबर दे रहे हैं
‘Raza’ brings tidings of sailors...”
नई सुबह होने को है, नई किरण फूटने को है, रात टूटने को है, क्योंकि आदमी जी चुका अंधेरे में बहुत, पांडित्य का जाल सड़ चुका है, यह भवन गिरने को है, जरा धक्का देने की जरूरत है।
A new dawn is near, a new ray is about to break, the night is ending—humanity has lived long in darkness; the web of pedantry is rotting; this edifice is about to fall; it needs just a push.
‘रजा’ सैले-नौ की खबर दे रहे हैं
उफक को ये छूते हुए तेज धारे।
“‘Raza’ brings tidings of sailors: these swift currents are touching the horizon.”
जरा देखो आंख खोल कर, जिंदगी नई होने को उतावली है; जिंदगी पुराने जालों से छूट जाना चाहती है; पुरानी सीमाएं जिंदगी की कब्र बन रही हैं; पुराने ढंग, पुराने पक्षपात पैरों में जंजीरें बन गए हैं, कारागृह बन गए हैं। मुक्त करो मनुष्य को! लेकिन मुक्त करो स्वयं को तो ही मनुष्य को मुक्त कर सकोगे।
Open your eyes a little and see: life is eager to be new. Life wants to slip free of old webs; the old boundaries are becoming life’s grave; old ways and old prejudices have become chains on the feet, a prison. Free the human being! But you can free humanity only by freeing yourself.
बात तो तुमने पते की कही है, लेकिन बात ही न रह जाए! जीवन बने। दीवाने बनो! परवाने बनो! किनारे-किनारे बहुत चल चुके, अब नाव छोड़नी है! तूफान हैं जरूर, मगर तूफान सौभाग्य है! क्योंकि जो तूफान से टक्कर लेता है, वही निखर पाता है, वही प्रखर होता है।
You have said something to the point—see that it does not remain merely a saying. Let it become life. Become mad! Become a moth! You have walked the shoreline long enough—now launch the boat! Storms are there, yes, but storms are a blessing, for only those who confront them get tempered, become incandescent.
तूफान चुनौती है। तूफान के पीछे ही छिपा है दूसरा किनारा। जिन्होंने अनुभव किया है, वे तो कहते हैं: तूफान ही है दूसरा किनारा। मझधार में डूबे तो मिल गया दूसरा किनारा।
A storm is a challenge. Hidden behind it is the other shore. Those who have known say: the storm itself is the other shore. If you drown in midstream, you arrive.
मगर डूबने का एक ढंग है।
एक तो डूबता है वह, जिसने हौसला छोड़ दिया। पस्त-हिम्मत। कायर। वह तो किनारे पर ही डूब जाता है। उसके लिए कोई मझधार तक जाने की जरूरत होती है! वह तो किनारे पर ही डूब मरता है। उसके लिए तो चुल्लू भर पानी भी मर जाने के लिए काफी है, डूब जाने के लिए काफी है। कायर तो चुल्लू भर पानी में डूब मरते हैं। लेकिन साहसी उतरते हैं, सब बुद्धिमत्ता को एक तरफ हटा कर प्रेम के एक पागलपन में कूद पड़ते हैं तूफानों में; फिर अगर मझधार में भी डूब जाएं तो उन्हें किनारा मिल जाता है। क्योंकि जीवन का गणित बड़ा अजीब है--
But there is a way to drown. One man drowns because he has lost heart—faint, cowardly. He drowns at the very shore. He doesn’t even need to go to midstream—he dies right there. For him, a palmful of water is enough to drown in. Cowards drown in a palmful of water. But the brave leap in, setting all cleverness aside, plunging in a mad love into the storms. Then even if they drown in the midstream, they reach the shore—for the arithmetic of life is very strange:
अजब चीज है ये मोहब्बत की बाजी
जो हारे वो जीते, जो जीते वो हारे।
“Strange is this game of love: who loses, wins; who wins, loses.
भंवर से लड़ो, तुंद लहरों से उलझो
कहां तक चलोगे किनारे-किनारे।
Fight the whirlpools, grapple with the fierce waves— how long will you edge along the shore?”
आज इतना ही।
That’s all for today.
