Skip to content
Osho

Sapna Yeh Sansar #15

25 July 1979 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

आस्कर वाइल्ड की एक कथा:

रात का समय था और वह अकेला था। वह अर्थात जीसस। उसने दूर एक भव्य नगरी का प्राचीर देखा और वह उसकी ओर बढ़ा।

A story of Oscar Wilde: It was night and he was alone. He — that is, Jesus. He saw, far off, the ramparts of a magnificent city and moved toward it.

जब वह पास पहुंचा तो उसने नगरी के अंतराल से आनंदमय पदचाप और प्रमुदित मुखों के हास और अनेक वीणाओं की उन्मत्त झंकार के शब्द मुखरित होते सुने। उसने मुख्य द्वार खटखटाया और द्वारपालों ने उसके लिए द्वार खोल दिए। और उसने देखा एक भवन, जो स्फटिक का बना था और जिसके सामने स्फटिक के सुंदर स्तंभ खड़े थे। स्तंभों पर फूलों के वंदनवार लटके थे और घर के भीतर और बाहर चंदन की मशालें जल रही थीं। उसने भवन में प्रवेश किया।

When he came near, he heard from within the city the sound of joyous footsteps, the laughter of radiant faces, and the wild jangling of many veenas. He knocked at the main gate and the gatekeepers opened for him. He saw a mansion built of crystal, with beautiful crystal pillars standing before it. Garlands of flowers hung upon the pillars, and sandalwood torches burned within and without the house. He entered the mansion.

जब वह पद्मराग के सभाकक्ष और मरकत के सभाकक्ष से होता हुआ भोज के कक्ष में पहुंचा तो उसने नीलरक्ताभ आसन पर एक व्यक्ति को लेटे पाया, जिसके बालों में गुलाब के फूल लगे थे और जिसके अधर मदिरा से लाल हो रहे थे। वह उसके पास गया और उसके कंधे पर हाथ रख कर बोला: मित्र, तुम्हारा यह जीने का ढंग कैसा है? क्या यही जीवन है! वह युवक उसकी ओर मुड़ा और उसे पहचान कर बोला: हे प्रभु! लेकिन मैं तो पहले कोढ़ी था, तुमने ही तो मुझे स्वस्थ कर दिया, अब मैं इस जीवन का क्या करूं? इसे कैसे व्यतीत करूं? जीवन जीने का और कोई ढंग तो मैं जानता नहीं हूं।

Passing through the hall of ruby and the hall of emerald, he came into the banquet room. There he found a man reclining on a sapphire-blue couch, roses woven into his hair and his lips flushed red with wine. Jesus went to him, placed a hand upon his shoulder, and said: Friend, what kind of way of living is this? Is this what life is? The young man turned, recognized him, and said: O Lord! But I was a leper; you yourself healed me. Now what am I to do with this life? How am I to pass it? I know no other way to live.

उसने उस भवन को त्याग दिया और सड़क पर लौट आया। वह थोड़ा उदास था। उसने ऐसी अपेक्षा न की थी।

He left that house and returned to the street. He was somewhat sad. He had not expected this.

कुछ देर बाद उसने एक स्त्री को देखा, जिसका मुखड़ा तथा परिधान रंगीन थे और जिसके नूपुरों में मोती लगे थे। एक युवक उसका पीछा एक शिकारी की तरह मंद गति से कर रहा था। युवक ने दोरंगी कमीज पहन रखी हुई थी। स्त्री का मुख एक मूर्ति की तरह सुंदर था और नवयुवक की आंखों में वासना की चमक थी। उसने द्रुतगति से उसका पीछा किया और नवयुवक के हाथ पर हाथ रख कर कहा: भाई मेरे, तुम स्त्री की ओर क्यों देख रहे हो और इस तरह क्यों घूर रहे हो? आंखें क्या वासना के लिए बनाई गई हैं? आंखें क्या क्षुद्र को देखने के लिए बनाई गई हैं? नवयुवक पलटा और उसे पहचान कर उसने कहा: हे मेरे मालिक! पर मैं तो अंधा था, तुमने ही मुझे दृष्टि दी, अब मैं किस तरह निहारूं, किसको निहारूं? इन आंखों का क्या करूं? जिम्मेवार हो तो तुम जिम्मेवार हो। मेरा कसूर क्या है?

A little later he saw a woman, her face and dress all tinted and bright, pearls set in the anklets upon her feet. A youth followed her, slowly, like a hunter. The youth wore a two-colored shirt. The woman's face was beautiful like a statue; in the young man's eyes there was the shine of lust. Jesus hastened after him and, placing his hand upon the youth's, said: My brother, why do you gaze at the woman like this, and stare so? Are eyes made for lust? Are eyes made to look upon the petty? The youth turned, recognized him, and said: My Lord! But I was blind; you gave me sight. How then shall I look, and what shall I look at? What shall I do with these eyes? If there is responsibility, it is yours. What is my fault?

उसने दौड़ कर स्त्री का रंगीन आवरण छुआ और कहा: बहन, क्या पाप के अतिरिक्त कोई और मार्ग नहीं है? औरत उसे पहचान कर हंसी और बोली: पर प्रभु मेरे! तुमने ही तो मेरे पाप क्षमा कर दिए थे। और यह मार्ग सुखमय भी है। और दूसरे किसी मार्ग का मुझे पता भी तो नहीं। क्या तुम मुझे भूल गए? मैं वही तो हूं जिसे लोग नदी के किनारे पत्थरों से मारने के लिए ले गए थे और तुमने उन लोगों से कहा था, वही पत्थर मारे पहले जिसने जीवन में न तो पाप किया हो और न पाप की आकांक्षा की हो। और फिर वे सारे लोग पत्थरों को छोड़ कर चुपचाप हट गए थे; क्योंकि उनमें से कोई भी न था जिसने पाप न किया हो और कोई भी न था जिसने पाप के विचार न किए हों। तब हम दोनों ही अकेले नदी-तट पर रह गए थे। सांझ होने लगी थी और सांझ के पहले तारे निकल आए थे और मैंने तुमसे कहा था, हे मेरे प्रभु! मेरे पापों का दंड दो। लेकिन तुमने कहा था, मैं दंड देने वाला कौन हूं? मैं तुम्हें क्षमा करता हूं। और तब से मैं ऐसे ही जी रही हूं। पाप को तुमने क्षमा कर दिया--और पाप रसमय भी है, सुखमय भी है!

He ran and touched the woman's bright veil and said: Sister, is there no other path than sin? The woman recognized him, laughed, and said: But, my Lord! You yourself forgave my sins. And this path is sweet as well. Nor do I know any other path. Have you forgotten me? I am the very one whom the people had taken to the riverbank to stone, and you said to them: Let him cast the first stone who has never in his life committed sin, nor even desired sin. Then they all dropped their stones and quietly withdrew; for there was not one who had not sinned, nor one who had not had thoughts of sin. We two were left alone on the riverbank. Evening began to fall; the first stars appeared. I said to you: O my Lord! Punish me for my sins. But you said: Who am I to punish? I forgive you. And since then I have lived like this. You forgave the sin — and sin is flavorful too, blissful too!

वह बहुत उदास हो गया--वह यानी जीसस, स्मरण रहे--और नगर छोड़ कर बाहर चला आया। जब वह नगर के बाहर हो गया, तो उसने सड़क के किनारे एक नवयुवक को बैठे रोते देखा। वह नवयुवक वृक्ष से रस्सी बांध कर आत्मघात की व्यवस्था कर रहा था। वह उसके पास गया और उसके लंबे बालों को छू कर बोला: मेरे प्रिय! तुम रोते क्यों हो! और यह अपनी ही मृत्यु का आयोजन कैसा! जीवन जैसे बहुमूल्य हीरे को क्या ऐसे फेंका जाता है? नवयुवक ने सिर उठाया और उसे देखा और पहचान कर बोला: महाप्रभु! मैं तो मर चुका था और तुम ने मुझे फिर से जीवन दिया। अब मेरी समझ में नहीं आता मैं इस जीवन का क्या करूं? मैं रोऊं नहीं तो भला और क्या करूं! और रोता कब तक रहूं? और रो-रो कर जीने से फायदा क्या है? इसलिए मैंने मर जाने का निश्चय किया है।

He became very sad — he, meaning Jesus, remember — and left the city, going out beyond it. There, outside the city, he saw a youth sitting by the roadside, weeping. The youth had tied a rope to a tree, arranging for his own hanging. Jesus went near, touched his long hair, and said: My dear, why do you weep? And what is this arranging for your own death? Is the precious diamond called life to be thrown away like this? The youth lifted his head, saw him, recognized him, and said: Great Lord! I was dead, and you gave me life again. Now I do not understand what I should do with this life. If I do not weep, what else can I do? And how long shall I go on weeping? Of what use is it to live by weeping? Therefore I have decided to die.

आस्कर वाइल्ड की यह कथा सच हो या सच न हो--क्योंकि ईसाई-ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं है--लेकिन ग्रंथों में उल्लेख हो या न हो, आस्कर वाइल्ड की अंतर्दृष्टि तो पैनी है। बात तो उसने गहरी पकड़ी है। उसने तो जीसस के पूरे जीवन पर एक प्रश्नचिह्न लगा दिया। लोगों को आंखें देना काफी नहीं है, उन्हें देखने का ढंग भी तो देना होगा! लोगों को जीवन देना काफी नहीं है--क्योंकि जीवन तो सबके पास है और प्रत्येक उसे गंवा रहा है। कुछ और लोगों को जीवन मिल जाएगा, वे भी यही करेंगे।

Whether Oscar Wilde’s tale is fact or not — the Christian scriptures make no mention of it — whether the scriptures mention it or not, Wilde’s insight is keen. He has caught hold of the essential point. He has placed a question mark upon the entire life of Jesus. It is not enough to give people eyes; they must also be given the art of seeing! It is not enough to give people life — for everyone already has life, and each is squandering it. If a few more are given life, they too will do the same.

मुर्दों को जिला दो, इसमें चमत्कार नहीं है। असली चमत्कार है: जीवित को जीवन की कला देना। और अंधे को आंख दे दो, इसमें कुछ बड़ा राज नहीं है। असली रहस्य की बात तो है: आंख वाले को देखने की कला दे देना। सभी तो जी रहे हैं और सभी के पास आंखें हैं। लंगड़ों को पैर दे दो, जाएंगे कहां? वेश्यालयों में पहुंच जाएंगे। अंधों को आंखें दे दो, वे भी इसी दौड़ में, इसी स्पर्धा में, इसी बाजार की भीड़ में खो जाएंगे। मुर्दों को जिला दो, वे फिर अपनी मर गई वासनाओं को पुनरुज्जीवित कर लेंगे। मुर्दों को जिलाना अर्थात उनकी वासनाओं को जिलाना। अंधों को आंख देना अर्थात उनकी वासना को आंख देना। लंगड़ों को पैर देना अर्थात उनकी वासना को पैर देना। और वासना को पैर हों, आंख हों, जीवन हो, तो नरक ही निर्मित होता है, स्वर्ग नहीं।

Raise the dead — there is no miracle in that. The real miracle is to give the living the art of living. Give sight to the blind — no great secret in it. The real mystery is to give the art of seeing to those who already have eyes. All are living, and all have eyes. Give legs to the lame — where will they go? They will reach the brothels. Give eyes to the blind — they too will be lost in this same race, this same competition, this same marketplace crowd. Raise the dead — they will revive their already dead desires. To raise the dead is to raise their desires. To give eyes to the blind is to give the eyes to desire. To give legs to the lame is to give legs to desire. And if desire is given legs and eyes and life, hell is created, not heaven.

आस्कर वाइल्ड की कथा बहुमूल्य है। जीसस के जीवन में घटी हो या न घटी हो, लेकिन तुम्हारे सबके जीवन में तो रोज घट रही है। परमात्मा ने जीवन दिया और एक दिन जब परमात्मा तुमसे पूछेगा कि मेरे भाई, तुमने जीवन का क्या किया? तो क्या कहोगे? आंखें उठा सकोगे? उससे आंखें चार कर सकोगे? शर्म से गड़-गड़ जाओगे! आंखें जमीन से उठाते न बनेंगी। लौट कर देखोगे तो बहुत पछताओगे। जिंदगी तो ऐसे चली गई जैसे सपना हो। पकड़ में तो कुछ न आया। हाथ तो कोई संपदा न लगी। कोई शाश्वत सत्य तो उपलब्ध न हुआ। हां, धन मिला, पद मिला, प्रतिष्ठा मिली, लेकिन सब पानी के बबूले थे--बने और फूट गए। इंद्रधनुष थे, दूर से बड़े सुहावने थे, पास गए तो कुछ भी न था। मृग-मरीचिकाएं थीं। दूर से बहुत प्रलोभन दिया था और पास जब आए, तो सब सोना मिट्टी हो गया।

Oscar Wilde’s tale is invaluable. Whether it happened in Jesus’ life or not, it is happening every day in your lives. God has given life; and one day if God asks you, My brother, what did you do with life? — what will you say? Will you be able to raise your eyes to his? Will you meet his gaze? You will sink in shame! Your eyes will not be able to rise from the ground. Looking back you will repent greatly. Life slipped by as if it were a dream. Nothing came into your grasp. No treasure touched your hands. No eternal truth was realized. Yes, money was gained, position was gained, prestige was gained — but all were bubbles upon water — formed and burst. Rainbows they were — beautiful from afar; when you approached, there was nothing. Mirages — enticing from the distance; when you came near, all the gold turned to dust.

पलटू कहते हैं:

करामाति यह खेल अंत पछितायगा।

Paltu says: Karamati yeh khel ant pachhtayega.

अभी जागो! इसी क्षण जागो! न कल पर टालना। टाला तो टालते ही चले जाते हो। टाला तो टालने की आदत बन जाती है। आज कल पर टालोगे, कल परसों पर टालोगे; पिछले जन्म इस जन्म पर टाल दिया था, इस जन्म अगले जन्म पर टाल दोगे--टालते ही रहोगे, जीओगे कब? टालते ही रहोगे, देखोगे कब? टालते ही रहोगे, सुनोगे कब? और अहर्निश बज रहा है उसका नाद और अहर्निश हो रहा है उसका नृत्य और अहर्निश वर्षा हो रही है उसके आनंद की। और तुम हो कि वंचित के वंचित।

Wake up now! Wake up this very instant! Do not postpone to tomorrow. If you postpone, you go on postponing. Postponement becomes a habit. Today you put it off to tomorrow; tomorrow to the day after. In the last birth you put it off to this birth; in this birth you will put it off to the next — postponing and postponing. When will you live? Postponing and postponing, when will you see? Postponing and postponing, when will you hear? And day and night his sound is resounding; day and night his dance is happening; day and night his bliss is showering. And you — you remain deprived, deprived.

तुम हो ऐसे चिकने घड़े कि पानी तुम्हें छूता भी नहीं। प्रभु बरस जाता है और तुम रूखे-के-रूखे रह जाते हो। या कि तुम हो उलटे रखे घड़े। प्रभु बरसता है मगर तुम खाली सो खाली। या कि तुम सीधे रखे घड़े हो, मगर बहुत छिद्रों भरे हो। भरते लगते हो मगर भर नहीं पाते। छिद्रों से सब बह जाता है। या कि तुम्हें भ्रांति है कि तुम भरे ही हुए हो। इसलिए तुम प्रभु को द्वार ही नहीं देते कि तुम्हें भर सके। तुमने न मालूम कितनी तरकीबें निकाल ली हैं जीवन को गंवाने की! कमाओगे कब?

You are such slippery pots that the water does not even touch you. The Lord rains down and you remain dry as ever. Or you are pots turned upside down — the Lord rains, but you stay empty as ever. Or you are set upright, but full of holes — you seem to be filling yet never become full; all flows out through the holes. Or you are under the delusion that you are already full — so you give the Lord no way to enter to fill you. You have devised who knows how many tricks to waste life! When will you earn?

करामाति यह खेल...

Karamati yeh khel...

सम्हलो! यह जिंदगी जादू का एक खेल है।

यह दुनिया जादू का अजब खिलौना है,

मिल जाए तो मिट्टी है, खो जाए तो सोना है।

और खो ही जाता है। और पछताते विदा होते हो कि कितना था, कितना पा सकता था, कुछ भी तो न पा सका! और जहां हीरे मिल सकते थे, वहां समुद्र के तट पर शंख-सीपी बीनता रहा; रंगीन पत्थर बीनता रहा।

Take heed! This life is a magician’s trick. This world is a strange toy of magic: When attained it is dust; when lost it is gold. And it does get lost. And you depart in regret: How much there was! How much could have been gained! And yet I gained nothing! Where diamonds were to be found, there I went on gathering shells on the seashore — gathering colored stones.

मरते वक्त लोग इसलिए नहीं रोते कि मौत आ गई। नहीं, मरते वक्त लोग इसलिए रोते हैं कि जिंदगी व्यर्थ गई।

People do not cry at death because death has come. No — at the time of dying people weep because life has been wasted.

इसे मैं फिर दोहरा दूं।

मरते वक्त लोग जिंदगी से इसलिए नहीं चिपटते कि मौत से डरते हैं। जिसको जानते ही नहीं, उससे डरेंगे भी कैसे? जिससे कभी मुलाकात ही नहीं हुई, उससे भय क्या? और कौन जाने, वह जीवन से भी बेहतर हो? नहीं, मरते वक्त लोग जीवन को पकड़ते हैं, क्योंकि यह जीवन चला हाथ से और हम तो कल पर टालते रहे--अब कोई कल नहीं होगा, मौत आ गई; अब हम टाल नहीं सकते; अब हमारी पुरानी आदत के लिए कोई उपाय नहीं। और आज जीना तो हम जानते ही नहीं! हम तो सदा कल में जीते हैं।

Let me say it again. At the time of death, people do not cling to life because they fear death. That which is unknown — how can you fear it? That with which you have never met — why be afraid? And who knows — perhaps it is better than life? No, at the time of death, people cling to life because this life is slipping from the hands, and we kept postponing it to tomorrow — now there will be no tomorrow; death has come. Now we cannot postpone. Now there is no device left for our old habit. And we do not know how to live today! We have always lived in the tomorrow.

हिंदी शायद दुनिया की अकेली भाषा है, जिसमें हम बीते कल को भी कल कहते हैं और आने वाले कल को भी कल कहते हैं। यह अनूठी बात है। मगर इसमें बड़ा राज छिपा है। जरूर ज्ञानियों ने इन शब्दों की खोज की होगी। इस देश के शब्दों में ज्ञानियों की ध्वनि समा गई है। बीत गया, वह भी कल; आने वाला है, वह भी कल। दोनों झूठ।

Hindi is perhaps the only language in the world in which we call the yesterday ‘kal’ and the tomorrow also ‘kal’. It is a unique thing. But there is a great secret hidden here. Surely the wise coined these words. The sound of the sages has entered the words of this land. That which is gone — that too ‘kal’; that which is to come — that too ‘kal’. Both are false.

और कल शब्द हमने बनाया कैसे?

बनाया है काल से। काल के दो अर्थ: एक समय और एक मृत्यु। वह भी बड़ा विचारणीय है। समय ही मृत्यु है। मृत्यु समय का ही दूसरा नाम है। बंगाली में तो कल को भी काल कहते हैं।... ऐसे ही तो कलकत्ते का नाम पड़ा।

And how did we make the word ‘kal’? We made it from ‘kaal’. ‘Kaal’ has two meanings: time and death. That too is deeply significant. Time is death. Death is another name for time. In Bengali, tomorrow is also called ‘kaal’... thus, Calcutta got its name.

जब अंग्रेज पहली दफा भारत आए, तो वे तलाश कर रहे थे कहां राजधानी बनाएं। उनके इंजीनियर और उनके स्थापत्य-कला के पारखी स्थान की तलाश कर रहे थे। एक जगह उन्हें बहुत पसंद आई--मनोरम, सुंदर। उन्होंने जो किसान वहां काम कर रहा था उससे पूछा कि इस जगह का नाम क्या है? वह उनकी भाषा न समझा। वह समझा कि वे पूछ रहे हैं कि जो फसल उसने काटी, कब काटी? उसने कहा: काल; काल काटा। ऐसे कलकत्ता पैदा हुआ। तो उन्होंने समझा कि इस जगह का नाम है: काल काटा; कलकत्ता।

When the British first came to India, they were seeking a place for their capital. Their engineers and connoisseurs of architecture were looking for a site. They liked a place — charming, beautiful. They asked a farmer working there: What is the name of this place? He did not understand their language. He thought they were asking when he had cut the crop. He said: ‘Kaal; kaal kata’ — cut yesterday. And so Calcutta was born. They thought the name of the place was: ‘Kaal-kata’ — Calcutta.

काल का अर्थ समय भी, काल का अर्थ मृत्यु भी। कल भी मृत्यु थी। गया कल, मौत घट गई। और आने वाले कल भी और क्या घटने को शेष है, सिर्फ मौत घटेगी! जीवन तो अभी है। जीवन आज है। जीवन समय का हिस्सा नहीं है। जीवन समयातीत है, कालातीत है। जीवन तो क्षण-क्षण जीने की कला है। जो इस कला को सीख लेता है, वही पछताता नहीं। अन्यथा अंत समय बहुत पछताना होता है।

‘Kaal’ means time; ‘kaal’ means death. Yesterday — death happened. And as for the coming ‘kal’, what remains to happen but death? Life is here. Life is today. Life is not a part of time. Life is beyond time, timeless. Life is the art of living each moment utterly. The one who learns this art does not repent. Otherwise, in the end one repents greatly.

जीना है तो पीकर जी

 

दुनिया और दुनिया वालों को

 

मजहब के सब रखवालों को

 

नाम बता और जाम चढ़ा जा

 

आंख दिखा और जाम चढ़ा जा

 
 

If you must live, live by drinking To the world and all its people To all the keepers of religion Speak the Name and raise the goblet Flash your eyes and raise the goblet If you must drink, drink by living If you must live, live by drinking

पीना है तो जी कर पी

जीना है तो पीकर जी

‘पी’ की नजरें घोल के पीले

जय साकी की बोल के पीले

पी ले पी ले जितना चाहे

जी ले जी ले जितना चाहे

Dissolve ‘Pi’s glances and drink Cry ‘Hail to the Saki!’ and drink Drink, drink as much as you will Live, live as much as you will Who ever repented after drinking? If you must live, live by drinking

पी कर किसने तोबा की

 

जीना है तो पीकर जी

 

मन से चिंता मुंह मोड़ेगी

दुख की नागिन दम तोड़ेगी

नश्शे में आशा झूमेगी

तारों की चितवन चूमेगी

पीने वाले जल्दी पी

जीना है तो पीकर जी

From your mind worry will turn its face The serpent of sorrow will break its breath In ecstasy, hope will sway The starlight will kiss your gaze O drinker, quickly drink If you must live, live by drinking

जीवन अभी है। काश तुम पी सको, अभी पी सको! यह घूंट, काश, इसी क्षण तुम्हारे कंठ से उतर जाए, तुम्हारे हृदय के पात्र में भर जाए, तो पछताओगे नहीं। मृत्यु है कल, जीवन है आज। मृत्यु है स्थगित करने में, जीवन है जीने में। इसीलिए मैं सभी लोगों को जीवित नहीं कहता। जी ही नहीं रहे, तो जीवित क्या खाक कहो! चलते हैं, फिरते हैं जरूर, और श्वास भी लेते हैं और भोजन भी करते हैं, काम-धंधे भी करते हैं हजार; रात सोते भी हैं, सुबह उठते भी हैं; ऐसे तो सब हो रहा है, अगर इसको ही तुम जीवन कहते हो तो तुम्हारी मर्जी! फिर तुम बुद्धों के जीवन से परिचित न हो पाओगे। फिर तुमने क्षुद्र से ही तृप्ति कर ली, तुम जानो! फिर पछताओ तो पीछे कहना मत! यह जीने का कोई ढंग नहीं है। ऐसे तो पशु भी जीते हैं, फिर मनुष्य का आविर्भाव कहां?

Life is now. Ah, if you could drink — drink now! If this draught could pass down your throat this very instant, and fill the bowl of your heart, you would not repent. Death is tomorrow; life is today. Death is in postponement; life is in living. Hence, I do not call everyone living alive. If you are not really living, what meaning has ‘alive’? You walk and talk, you breathe and eat, you do a thousand jobs; at night you sleep, in the morning you rise; all this goes on — if this is what you call life, as you wish! Then you will never become acquainted with the life of the Buddhas. Then you have settled for the trivial; your choice! Only do not complain later when you repent! This is no way to live. Animals too live like this — then where is the advent of man?

मनुष्य का जीवन एक नई खोज है। मनुष्य का जीवन एक अन्वेषण है। मनुष्य का जीवन एक उत्तुंग आकाश को छूती हुई लहर है। उसके जीने की कला है कि प्रतिपल समग्रता से, एक-एक पल पूरे डूब कर जीना। इतने डूब कर जीना कि न तो बीते कल की याद आए और न आने वाले कल की याद आए; न अतीत रह जाए, न भविष्य रह जाए, सिर्फ वर्तमान हो--फिर कोई मृत्यु नहीं है। और जब कोई मृत्यु नहीं है, तभी तुम जानोगे कि परमात्मा है।

A human life is a new discovery. A human life is an exploration. A human life is a wave touching the heights of the sky. Its art of living is to live each moment in totality, to live every single instant utterly immersed. To live so immersed that neither the memory of yesterday remains nor the anticipation of tomorrow; no past, no future — only the present. Then there is no death. And when there is no death, only then will you know that God is.

If you must live, live by drinking To the world and all its people To all the keepers of religion Speak the Name and raise the goblet Flash your eyes and raise the goblet If you must drink, drink by living If you must live, live by drinking

जीना है तो पीकर जी

 

दुनिया और दुनिया वालों को

 

मजहब के सब रखवालों को

 

नाम बता और जाम चढ़ा जा

 

आंख दिखा और जाम चढ़ा जा

 

पीना है तो जीकर पी

जीना है तो पीकर जी

‘पी’ की नजरें घोल के पीले

जय साकी की बोल के पीले

पी ले पी ले जितना चाहे

जी ले जी ले जितना चाहे

Dissolve ‘Pi’s glances and drink Cry ‘Hail to the Saki!’ and drink Drink, drink as much as you will Live, live as much as you will Who ever repented after drinking? If you must live, live by drinking

पी कर किसने तोबा की

 

जीना है तो पीकर जी

 

मन से चिंता मुंह मोड़ेगी

दुख की नागिन दम तोड़ेगी

नश्शे में आशा झूमेगी

तारों की चितवन चूमेगी

पीने वाले जल्दी पी

जीना है तो पीकर जी

From your mind worry will turn its face The serpent of sorrow will break its breath In ecstasy, hope will sway The starlight will kiss your gaze O drinker, quickly drink If you must live, live by drinking

पैमाने की रीत मिटा दे

 

मैखाने ओंठों से लगा दे

 

फिर ये मौसम कब आएगा

 

आएगा क्या तरसाएगा

 

अब ‘पी’ भी हैं और तू भी

जीना है तो पीकर जी

परमात्मा मौजूद है, पी मौजूद है, प्यारा मौजूद है; लेकिन प्यारा अभी मौजूद है, तुम कल पीओगे, तालमेल हो न पाएगा। तुम्हारी प्याली सुराही के पास कभी आ न पाएगी। सुराही अभी है और प्याली कल। कहीं वर्तमान भविष्य से मिला है? जो है वह उससे मिला है जो नहीं है? कभी भाव अभाव से मिला है? नहीं, यह मिलन होता ही नहीं। किसी राह पर, किसी द्वार पर, किसी मार्ग पर, किसी मोड़ पर यह मिलन होता ही नहीं। वर्तमान में जीने का नाम ध्यान है। वर्तमान में समग्ररूप लीन हो जाने का नाम समाधि है।

The Divine is present, ‘Pi’ is present, the Beloved is present; but the Beloved is here now — you will drink tomorrow — the tuning will not happen. Your cup will never come near the flagon. The flagon is now; the cup is tomorrow. When has the present ever met the future? Has that which is ever met that which is not? Has presence ever met absence? No, this meeting never happens — not on any path, at any door, by any turning. To live in the present is called meditation (Dhyana). To be wholly dissolved in the present is called Samadhi.

करामाति यह खेल अंत पछितायगा।

चटक-मटक दिन चारि, नरक में जायगा।।

Karamati yeh khel — in the end you will repent. All this tinsel and glitter for a few days, and to hell you will go.

हां, तुम कहोगे: हम भी जी रहे हैं। मगर तुम्हारा जीना है क्या? चटक-मटक! चटकुओं-मटकुओं की भीड़ है। तुम्हारा जीवन क्या है? एक नुमाइश, जैसे दूसरों को दिखाने के लिए जी रहे हो। पहन लिए अच्छे कपड़े, थोड़ा रंग-रोगन कर लिया, थोड़ा इत्र-फुलेल लगा लिया और चले! तुम लोगों को दिखा रहे हो कि जी रहे हो? तुम्हारे जीने में कोई गहराई कैसे होगी! तुम तो अभिनेता मात्र हो गए हो। और तुम्हारे चेहरे पर बहुत मुखौटे हैं; जब जैसी जरूरत होती है वैसा मुखौटा लगा लेते हो। कहीं पूंछ हिलानी होती है तो पूंछ हिला देते; कहीं गुर्राना होता है तो गुर्रा देते। मगर न तुम्हारे गुर्राने में बल है, न तुम्हारे पूंछ हिलाने में कोई सत्य है। तुम्हारी जिंदगी एक झूठ है। एक लंबा झूठ, जिसको तुम खींचे चले जाते हो। एक झूठ, जिसको तुम माने चले जाते हो। न तुमने ठीक से प्रेम किया है, न तुमने कभी मैत्री की है।

Yes, you will say: We too are living. But what is your living? Tinsel and glitter! A crowd of gaudy trinkets. What is your life? A show, as if you live to show others. You put on fine clothes, apply a little rouge and powder, a little perfume, and off you go! Are you showing people you are living? How can there be depth in your living? You have become mere actors. And on your face there are many masks; as the need arises, you put on that mask. Somewhere you must wag the tail, so you wag it; somewhere you must growl, so you growl. But there is no force in your growl, no truth in your tail-wagging. Your life is a lie — a long lie you keep dragging on, a lie you go on believing. You have never truly loved; you have never truly been a friend.

ऐसी तुमने मैत्री जानी कि जरूरत पड़े तो जीवन दे दो? तो फिर तुमने मैत्री नहीं जानी। और ऐसा तुमने प्रेम किया है कि अपना सब गंवाने को राजी हो जाओ? नहीं, प्रेम तुम करते हो गंवाने के लिए नहीं, दूसरे से कुछ पाने के लिए। प्रेम सौदा है। तुमने कभी ऐसी भक्ति की है कि अपनी गर्दन उतार कर रख दो? अपने को नहीं चढ़ाते भक्त, पड़ोसियों के बगीचों से फूल तोड़ कर चढ़ा देते हैं। अपने बगीचे से भी नहीं तोड़ते! वह भी पड़ोसियों के बगीचे से फूल तोड़ कर चढ़ा देते हैं! चैतन्य का फूल चढ़ाओ, अपनी आत्मा का फूल चढ़ाओ, तो उस प्यारे से मिलना हो। तुमने सस्ती तरकीबें निकाली हैं, तुम परमात्मा तक को धोखा देने की चेष्टा में संलग्न हो। दीया जलाया, आरती उतार ली। प्राणों में कब दीया जलाओगे? आरती वहां उतारनी है! धूप-दीप जला ली, सुगंध का धुआं उड़ा दिया। अपने को कब जलाओगे? तुम्हारे प्राणों से कब धूप उठेगी? कब तुम्हारे प्राण धुआं बन कर आकाश की तरफ उड़ेंगे! तब तुम छू पाओगे उसके चरण; उसके पहले नहीं।

Have you known such friendship that, if needed, you would give your life? Then you have not known friendship. Have you loved so that you are ready to lose all that is yours? No, you love not to lose but to take from the other. Love is a bargain. Have you ever offered such devotion that you laid your head upon the altar? Devotees do not offer their own selves; they pluck flowers from the neighbors’ gardens and offer those. Not even from their own gardens! From the neighbors’ gardens they pluck flowers and offer them! Offer the flower of Chaitanya, offer the flower of your own soul — then the meeting with the Beloved happens. You have invented cheap tricks; you are engaged in trying to deceive even God. You light a lamp, you wave the aarti. When will you light the lamp within your life-breath? There is where the aarti is to be offered! You burn incense and lamps and let the scented smoke rise. When will you burn yourself? When will fragrance rise from your very life-breath? When will your very life rise as smoke toward the sky? Then you will be able to touch his feet; not before.

लेकिन लोग चटक-मटक में लगे हैं। कोई हीरों के दीवाने हैं, कोई मोतियों के दीवाने हैं, कोई धन के दीवाने हैं, कोई पद के दीवाने हैं। और बड़े भूले हैं। और सोचते हैं, मिल गया पद, मिल गया धन तो सब मिल गया।

But people are engrossed in tinsel and show. Some are crazy for diamonds, some for pearls, some for wealth, some for position — and they are greatly deluded. They think: If position is gained, if wealth is gained, all is gained.

मैंने सुना है, मंत्री जी जंगल में भटक गए। सिर पर गांधी टोपी, अचकन, चूड़ीदार पाजामा--बिलकुल ठेठ नेता थे, नेता में जरा भी कमी न थी। पीछे सेक्रेटरी था। सेक्रेटरी के हाथ में तिरंगी झंडी थी। कोई भी पहचान लेता कि ये मंत्री जी हैं। भटकते-भटकते एक आदमी दिखाई दिया--देहात का गंवार--नेता जी ने उसके कंधे पर हाथ रखते हुए पूछा: भइया, तुम बता सकते हो कि मैं कहां हूं? उस गंवार ने नीचे से ऊपर तक नेता जी को कई बार देखा, पीछे झंडी देखी, फिर बोला: महाराज, अभी तो कुर्सी पर हैं। लेकिन जिस दिन यह छूट जाएगी, उस दिन असली जगह का पता चल सकेगा। उसके पहले तो मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं।

I have heard: A minister got lost in the jungle. Gandhi cap on his head, achkan and churidar pyjamas — thoroughly a leader, not a trace short of a leader. Behind him was the secretary, with a tricolor flag in his hand. Anyone could recognize: These are the minister sahib. Wandering, they spotted a man — a rustic. The leader put his hand on the man’s shoulder and asked: Brother, can you tell me where I am? The rustic looked him up and down many times, looked at the flag behind, and then said: Maharaj, right now you are still on the chair. But the day it is gone, that day it will be known where you truly are. Before that I cannot say anything.

धन है, तुम फूले नहीं समाते। यह धन का धोखा है। कल धन न होगा तब पता चलेगा कि तुम कौन हो, कहां हो, क्या हो? अपने वाले भी पहचानेंगे नहीं। पराए तो पराए, अपने भी पराए हो जाएंगे। रास्ते से कट कर निकल जाएंगे। अभी पद पर हो, तो चमचों की जमात तुम्हें घेरे रहेगी। कल पद पर न हो, तब देखना। तब तुम्हें खुद ही चमचा होकर किसी की जमात में सम्मिलित होना पड़ेगा। लेकिन कुर्सियां धोखा दे देती हैं। और छोटे बच्चों को ही नहीं देती हैं, बूढ़ों को दे देती हैं।

You have money and you are puffed up. It is the cheat of money. Tomorrow when money is not there, then it will be known who you are, where you are, what you are. Even your own will not recognize you. Others are others, even your own will become others. They will step aside from the path. While you hold a post, a flock of flatterers will surround you. Tomorrow when the post is gone, then see. Then you yourself will have to become a flatterer in someone else’s flock. But chairs deceive — and not only children; they deceive the old as well.

छोटे बच्चे अक्सर, बाप अखबार पढ़ रहा है, छोटे बच्चे कुर्सी के मुट्ठे पर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं: मैं तुमसे बड़ा। पिता मुस्कुरा कर कहता है कि हां, ठीक! बच्चे प्रसन्न, बाप से बड़े हो गए। इन पर तुम हंसते हो, कहोगे बच्चे हैं, नासमझ हैं। मगर कुर्सियों पर बैठे हुए दिल्ली में जो लोग हैं, ये बच्चे नहीं हैं? कोई सत्तर पार कर गया है, कोई पचहत्तर पार कर गया है, कोई अस्सी पार कर गया है, कोई चौरासी पार कर गया है... इनको अब तक कब्रों में विश्राम करना चाहिए था। मगर कुर्सियां इनको जिलाए हैं। कुर्सियों के कारण ये मर भी नहीं सकते। और कौन जाने कई इनमें मर भी गए हों! मगर शेरवानी और अचकन और गांधी टोपी के मारे पता ही नहीं चलता कि कौन मर गया कौन जिंदा है! कुर्सियां इनको ऐसा बल देती हैं कि ये चले जा रहे हैं।

Little children, often when father is reading the newspaper, climb upon the arm of the chair and say: I am bigger than you! The father smiles and says: Yes, right. The child is delighted — he has become bigger than his father. You laugh at them: Children — lacking sense. But those who sit upon the chairs in Delhi — are they not children? Some have crossed seventy, some seventy-five, some eighty, some eighty-four... They should by now be resting in their graves. But the chairs keep them alive. Because of the chairs they cannot even die. Who knows — some may already have died! But because of the sherwani and achkan and Gandhi cap, it cannot be known who is dead and who alive! The chairs give them such power they keep going on.

मैंने सुना है ऐसा कि फोर्ड के एक प्रदर्शन-गृह में एक आदमी ने एक कार पसंद की। मैनेजर उस कार में उसे बिठा कर पास की पहाड़ी का चक्कर लगवाने ले गया कि दिखा दे। कोई दस मील जाकर कार अचानक पहाड़ी पर रुक गई। संभावित खरीददार ने पूछा: नई गाड़ी और ठेठ पहाड़ पर रुक जाए, यह क्या मामला है? अच्छा हुआ कि तुमने चला कर मुझे दिखा दी; अन्यथा मैं फंसता। मैनेजर ने कहा: चिंता न करो, कोई गाड़ी में खराबी नहीं है। असल में मैं पेट्रोल डालना भूल गया। तो उस आदमी ने पूछा कि बिना पेट्रोल के दस मील कैसे चली आई? मैनेजर ने कहा: इसमें कोई खूबी नहीं है, दस मील तो फोर्ड के नाम से ही गाड़ी चल जाती है। दस-पांच मील का तो कोई हिसाब ही नहीं, फोर्ड का नाम काफी है!

I have heard: In a Ford showroom a man liked a car. The manager sat him in the car to take a round of the nearby hill and show it. After about ten miles, the car suddenly stopped on the hill. The prospective buyer asked: A new car and it stops right on the hill — what’s the matter? Good you took me driving; otherwise I would have been trapped. The manager said: Do not worry, there is no fault in the car. Actually I forgot to put petrol. The man asked: How then did it come the ten miles? The manager said: There is no special merit in that; ten miles a Ford runs on the name ‘Ford’ alone! Ten-five miles is nothing — the name ‘Ford’ is enough!

दिल्ली में गौर से अगर जांच-पड़ताल की जाए, अगर पोस्टमार्टम किया जाए, तो बहुत से नेता पाए जाएंगे कि मर चुके हैं, काफी दिन पहले मर चुके हैं, मगर कुर्सी की गरमी थर्मामीटरों को धोखा दे रही है! कुर्सी की धक-धक और तुम समझ रहे हो उनके हृदय धड़क रहे हैं!

If in Delhi a careful post-mortem is done, many leaders will be found to have died long ago — but the heat of the chair is tricking the thermometers! The throb of the chair and you think their hearts are beating!

एक लड़की अपनी मां से कह रही थी कि मां, मैं जिस युवक के प्रेम में हूं, उसका प्रेम बहुत होना चाहिए। क्योंकि जब भी वह मुझे गले लगाता है, मैं सुन सकती हूं उसके हृदय की धक-धक, धक-धक, धक-धक...! उसकी मां ने कहा कि तू जरा ठहर! तेरे पिताजी भी मुझे धोखा देते रहे दो साल तक। उसने कहा: क्या मतलब? उसने कहा कि एक बड़ी सी जेबघड़ी रख कर छाती के पास... धक-धक, धक-धक, धक-धक... मैं यही समझती थी कि वह प्रेम चल रहा है। वह केवल जेबघड़ी थी।

A girl was saying to her mother: Mother, the young man I love must love me much, because whenever he embraces me I can hear his heart beating — dhak-dhak, dhak-dhak! Her mother said: Wait a bit. Your father too deceived me for two years. The daughter asked: What do you mean? The mother said: He kept a big pocket watch near his chest — dhak-dhak, dhak-dhak. I thought it was love beating. It was only the pocket watch.

दिल्ली में नेताओं की एक जांच होनी ही चाहिए... एक जांच-कमीशन! शाह कमीशन तो काम नहीं आया, बादशाह कमीशन बैठना चाहिए! पहले तो यही जांच होनी चाहिए, इनमें कितने लोग मर गए हैं और कितने लोग जिंदा हैं? जो मर गए हैं, उनको विदा किया जाए। सम्मान सहित! कुर्सी की गर्मी जिलाए रख सकती है। और ध्यान रखना, कुर्सी की गर्मी होती है। बड़ी गर्मी होती है। पैसे की गर्मी होती है।

There ought to be an inquiry into the leaders of Delhi — an inquiry commission! The Shah Commission did not work; a Badshah Commission should be set up! First of all, this should be investigated: How many of these people are dead and how many alive? Those who are dead should be farewelled — with honor! The heat of the chair can keep one animation going. And remember, chairs have heat — a great heat. Money too has heat.

मुल्ला नसरुद्दीन और उसका बेटा दोनों एक नाले को पार कर रहे थे, मुल्ला ने तो छलांग मारी और नाले के उस पार निकल गया! बूढ़ा! अब बूढ़ा छलांग मारे और बेटा पीछे रह जाए तो जरा जंचे न, भद्द हो, तो बेटे ने भी छलांग मारी। भद्द होकर रही! बुरी भद्द हुई! इससे तो बेहतर था कि नाले में उतर कर पार कर जाता आसानी से! बीच नाले में गिरा, चारों खाने चित्त! पानी में डुबकी मार गया। बाहर निकला और पिता से पूछा कि आपका राज क्या है? आप बूढ़े हो गए, नाला छलांग लगा गए, मैं जवान आदमी हूं, मैं बीच में गिर गया। मुल्ला हंसा। उसने कहा: इसका राज है, बेटा! जिंदगी मैंने कुछ ऐसे ही नहीं गंवाई--धूप में बाल नहीं पकाए हैं! जेब खनखाई। उसमें नगद रुपये थे। बेटे ने कहा: मैं कुछ समझा नहीं; जेब खनखनाना, नगद रुपये, इससे क्या मतलब? मुल्ला ने कहा: मैं कभी जेब में बिना नगद रुपये लिए चलता ही नहीं--इसमें गर्मी बनी रहती है। उसी गर्मी से छलांग लगाई। तेरी जेब में क्या है? खाली जेब, फोकट जेब--गर्मी कहां! अरे, गर्मी चाहिए!

Mulla Nasruddin and his son were crossing a stream. Mulla leapt and crossed to the other bank. An old man! If the old father leaps and the son remains behind, it looks odd; so the son leapt too. He made a spectacle! A bad spectacle! Better if he had stepped into the stream and crossed easily. He fell in the middle — flat on his back! Went under water. Coming out he asked his father: What is your secret? You are old and you jumped the stream; I am young and I fell in the middle. Mulla laughed: There is a secret, son! I have not wasted life for nothing — my hair has not whitened in the sun! He jingled his pocket: inside were cash coins. The son said: I do not understand — jingling pockets, cash coins — what does that mean? Mulla said: I never go out without cash in my pocket — it keeps the heat. With that heat I leapt. What is in your pocket? An empty pocket — where is the heat? Ah, heat is needed!

बिना पैसे के गर्मी नहीं होती।

Without money, there is no heat.

तुमने देखा है, नेता जब पदों पर होते हैं तो कैसे युवा मालूम होने लगते हैं? जैसे अभी-अभी इस्त्री किए हुए कपड़े! और फिर जब पद चले जाते हैं तब उनकी हालत देखो। कैसे कुटे-पिटे! इस्त्री वगैरह सब खो जाती है। जैसे कई दिनों से इन्हीं कपड़ों को पहने हैं। न नहाया है, न धोया है, इन्हीं कपड़ों को पहन कर सोते हैं, इन्हीं को पहन कर उठ आते हैं।

Have you seen how young leaders appear while in office? Like freshly ironed clothes! And when the post goes — look at their condition. How bedraggled! The ironed look disappears. As if they have been wearing the same clothes for days. No bath, no wash — they sleep in the same clothes, wake in the same —

कहते हैं, चमार लोगों के जूते देख कर पहचान लेते हैं कि कौन आदमी जिंदगी में सफल हो रहा है और कौन असफल। बात तो ठीक है। जरूर पहचान लेते होंगे, जूतों में कहानी छिपी होती है। सफल आदमी के जूते पर चमक होती है, असफल आदमी के जूते की भी हालत वही होती है जो असफल आदमी की होती है। झुर्रियां पड़ी होती हैं। जगह-जगह चूं-चरर-मरर करता है। वर्षों से तेल नहीं दिया गया है। जगह-जगह फट जाता है। थेगड़े लग जाते हैं।

They say the cobblers can identify, by looking at shoes, who is succeeding in life and who is failing. True enough. Shoes hold a story. The successful man’s shoes shine; the unsuccessful man’s shoes are in the same condition as the man — wrinkled, creaking here and there, unwaxed for years, split in places, patched.

लोग चटक-मटक को जिंदगी समझ रहे हैं! यह जिंदगी का सिर्फ धोखा है। कुर्सी की गर्मी कोई जीवन का उत्ताप नहीं है। और धन की गर्मी कोई आनंद का उल्लास नहीं है।

People take show for life! The heat of the chair is not the ardor of life. And the heat of money is not the ecstasy of bliss.

और ध्यान रखना कि आसान है चटक-मटक की जिंदगी में खो जाना क्योंकि भीड़ उन्हीं लोगों की है। चारों तरफ वे ही लोग तमाशा बनाए हुए हैं। न खुद जीते हैं ठीक से, न किसी और को जीने देते हैं ठीक से। पड़ोसी ने नई कार खरीद ली, अब तुम्हें भी खरीदनी होगी। नहीं तो भद्द होती है। पड़ोसी अकड़ कर निकलने लगता है। उसकी चाल बदल जाती है। वह नई कार ले आया। और तुम अभी तक फटियल... फोर्ड का टी-मॉडल, जिसमें बाबा आदम इदन के बगीचे से निकाले गए थे उसी में चल रहे हो! पड़ोसी ने नये कपड़े बना लिए... स्त्रियां इस मामले में बहुत सजग हैं। कौन कौन सी साड़ी पहन कर निकल आया है?

And remember, it is easy to be lost in the glittering life, for the crowd is of just those people. All around they are staging the spectacle. They do not live rightly, nor do they let anyone else live rightly. The neighbor has bought a new car — now you must buy one. Otherwise it looks bad. The neighbor struts by, his gait changes — he has a new car. You — still in the tattered Ford T-model in which Adam and Eve were driven out of Eden! The neighbor has new clothes — women are very keen in this matter: Who came out wearing which sari?

मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन अपनी पत्नी को कह रहा था कि हद्द हो गई तेरी बेखर्ची की, फिजूलखर्ची की! अब मेरी बर्दाश्त के बाहर है। मैं तो कर्ज में डूबा जा रहा हूं और तू नई साड़ी लेकर फिर आ गई! साड़ियों की कमी नहीं है; पहनेगी कब इतनी साड़ियां? तीन सौ तो साड़ियां मैं गिनती कर चुका हूं। ये साड़ी तू पहनेगी कब? पत्नी एकदम भनभना गई, साड़ी जोर से नीचे पटक दी और कहा कि फिजूलखर्ची और मुझको सिखा रहे हो! और वह तुम जो फायर एक्सटिंग्विशर, आग बुझाने का वह जो लाल बंबा ले आए हो, जो हनुमान जी की तरह लटका हुआ है घर में--आज तीन साल हो गए, उसका क्या उपयोग? और मुझे तुम फिजूलखर्ची बता रहे हो!

Mulla Nasruddin one day said to his wife: Your extravagance is beyond limit! I can no longer bear it. I am sinking in debt and you come home with a new sari again! There is no shortage of saris; when will you wear so many? I have counted three hundred already. When will you wear this sari? The wife flared up, flung the sari down, and said: You are teaching me thrift! And that fire-extinguisher — that big red cylinder you brought that hangs like Hanumanji in the house — it has been three years; what use has it been? And you accuse me of wastefulness!

स्त्रियों के अपने तर्क हैं, अपनी सोचने की व्यवस्थाएं हैं।

Women have their own logic, their own way of thinking.

और भी चटक-मटक वाली बातें हैं। उनका सारा रस ही इसमें है कि कितने गहने, कितने वस्त्र... यही उनकी आत्मा हो गई है। पुरुषों की हालत भी बहुत भिन्न नहीं है। क्योंकि दोनों जीते तो एक ही जीवनशैली में हैं।

There are more glittering obsessions. Their whole juice is in how many ornaments, how many garments — this has become their very soul. Men are not much different; both live the same lifestyle.

पलटू कहते हैं: जरा सम्हल जाओ--

चटक-मटक दिन चारि, नरक में जायगा।।

Paltu says: Beware a little — Chhatak-matak din chari, narak mein jayega.

और यह चटक-मटक तुम्हें और-और गहरे दुखों की पर्तों में उतारेगी। क्योंकि जितने ही तुम जीवन से टूटते जाओगे उतने दुखी होते जाओगे। दुख का अर्थ है: जीवन से जड़ों का उखड़ जाना। जैसे किसी वृक्ष की जड़ें जमीन से उखड़ जाएं। वह दुखी हो जाएगा। उसके पत्ते कुम्हला जाएंगे। उसके फूल झुक जाएंगे। उसकी कलियां मुर्झा जाएंगी। उस पर फिर पक्षी गीत नहीं गाएंगे। उसके नीचे फिर बटोही छाया में नहीं टिकेंगे। चांद भी निकलेगा, सूरज भी निकलेगा, लेकिन उसके प्राणों में कोई रसधार न बहेगी, कोई उत्सव न होगा। वसंत भी आएगा, लेकिन फूल न खिलेंगे, क्योंकि जड़ें ही जमीन में न रहीं। जीवन में जड़ें चाहिए।

And this tinsel will lead you into ever-deeper layers of sorrow. Because the more you become uprooted from life, the more miserable you become. Sorrow means: the roots pulled up from life. As when the roots of a tree are uprooted from the soil. It will suffer. Its leaves will wither; its flowers will droop; its buds will shrivel. No birds will sing upon it. Travelers will not rest in its shade. The moon will rise, the sun will rise — but no stream of sap will flow in its life, no festival will be. Spring will come — but no flowers will bloom, because the roots are no longer in the earth. Life needs roots.

संन्यास का मैं अर्थ करता हूं: जीवन में जड़ें फैलाने की कला। जीवन में जितनी तुम्हारी जड़ें फैल जाएं और जितनी गहरी जड़ें फैल जाएं! मगर जड़ों में तुम्हारी उत्सुकता नहीं है। तुम्हारी उत्सुकता पत्तों में है। क्योंकि जड़ें तो दिखाई नहीं पड़तीं। कौन फिकर करता है! पत्ते दिखाई पड़ते हैं, सो रंग लो पत्ते! पत्तों पर लगा दो, लिपिस्टिक। पत्तों को पहना दो सुंदर-सुंदर साड़ियां। पत्तों के गलों में हार लटका दो। थोड़ी-बहुत जिंदगी भी हो पत्तों में तो मर जाएगी। तुम्हारे हार उन्हें मार डालेंगे! लोग ऐसे ही मर रहे हैं!

By sannyas I mean: the art of letting roots spread into life. Let your roots spread wide and deep into life! But your interest is not in roots. Your interest is in leaves. Because roots are not visible — who cares! Leaves are visible — so color the leaves! Paint the leaves with lipstick. Dress the leaves in beautiful saris. Hang necklaces around the leaves’ necks. If there was a little life in the leaves, it will die. Your necklaces will kill them! People are dying like this.

इस पूरी जीवन-दृष्टि को बदलना जरूरी है।

This whole vision of life must be changed.

सोचो हजार बार, तुम कैसे जी रहे हो? तुम्हारी शैली क्या है? तुम्हारे जीवन का गणित क्या है? चटक-मटक? औरों को दिखाने के लिए भर जी रहे हो? या सच में ही भीतर... तुम जो चीजें खरीद लाते हो उनकी जरूरत थी या औरों को दिखाने के लिए खरीद लाए? उनकी सच में ही आवश्यकता थी? लोग ऐसी चीजें खरीद रहे हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता नहीं है। उधार भी लेकर खरीद रहे हैं, जिनकी उन्हें आवश्यकता नहीं है। जिनको वे समझ भी नहीं सकते, वह भी लोग खरीद रहे हैं। लोग पिकासो के चित्र तक खरीद कर अपनी दीवालों पर लटका लेते हैं। हालांकि उन्हें यह भी पता नहीं कि चित्र को वे जो लटका रहे हैं वह सीधा लटका है कि उलटा!... क्योंकि पिकासो के चित्रों में तय करना बड़ा मुश्किल है कि सीधा क्या, उलटा क्या!

Think a thousand times: How are you living? What is your style? What is the arithmetic of your life? Glitter? Are you living only to show others? Or truly within... The things you bring home — were they needed? Or did you buy them to show others? Did you really need them? People buy things they do not need — even on loan. People buy things they cannot even understand. People buy Picasso’s paintings and hang them on their walls — though they do not even know whether the painting they hang is upright or upside down!... For in Picasso’s works it is hard to say what is up and what is down.

एक प्रदर्शनी में, पिकासो के चित्रों की प्रदर्शनी चल रही थी और सारे कला-परीक्षक एक चित्र के पास इकट्ठे थे। वह सबसे अनूठा था, और उसकी प्रशंसा में पुल बांध रहे थे कि यह अनूठी कृति है। इससे एक नये युग का प्रारंभ हुआ। ऐसी कोई कृति कभी नहीं बनाई गई। तभी पिकासो आया और उसने कहा: अरे भाई, इसे किसने उलटा लटका दिया है! उसने जल्दी से चित्र को सीधा लटकाया। वह उलटा लटका होने की वजह से अनूठा मालूम हो रहा था! क्योंकि किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा था। लोग ऐसे मूढ़ हैं कि जो बात जितनी कम समझ में आए, समझते हैं उतनी गहरी होनी चाहिए।

In an exhibition — an exhibition of Picasso — all the connoisseurs stood around one painting. It was the most unique; they were building bridges of praise: a unique creation! From this a new era begins. Such a creation has never been made. Just then Picasso arrived and said: Hey, who has hung this upside down? He quickly hung it right. Because it had been hung upside down, it seemed unique — no one could understand anything. People are such fools that the less they understand the more they think it must be deep.

एक महिला ने पिकासो से अपना पोटर्‌रेट बनवाया। पिकासो ने छह महीने लगाए और लाखों डालर मांगे। महिला अरबपति थी, उसने कहा लाखों डालर लो, मगर बनाओ! चित्र तुम्हारे ही हाथ का चाहिए। चित्र बन कर तैयार हो गया, महिला आई, उसने चित्र देखा, उसकी कुछ समझ में नहीं आया--उसको यह समझ में ही न आए कि मैं इसमें कहां हूं? लेकिन पिकासो से कहे कैसे? इतना महान चित्रकार! उसने सिर्फ इतना ही कहा झिझकते-झिझकते कि और सब तो ठीक है, मगर जरा मेरी नाक ठीक नहीं बनी। पिकासो ने कहा: यह बहुत झंझट की बात है! छह महीने मैंने खराब किए, अब इसमें बदलाहट करना मुझे बहुत मुश्किल होगी। उस महिला ने कहा: कुछ जो और खर्च हो ले लेना, मगर नाक तो ठीक कर रही दो। पिकासो ने कहा: बाई, तू मुझे माफ कर! क्योंकि मुझे पता ही नहीं है कि नाक मैंने बनाई कहां है? अब मैं कहां खोजूं?

A lady had her portrait painted by Picasso. He took six months and asked for millions of dollars. She was a billionaire. She said: Take millions, but paint it! The painting must be by your hand. It was finished; she came, looked — she could not make any sense. She could not see where she was in it. But how to say this to such a great painter? She only said, hesitantly: All else is fine, but my nose is not quite right. Picasso said: That is a great bother! Six months I have wasted; now to alter this will be very difficult. The lady said: Spend more if needed, but make the nose right. Picasso said: Lady, forgive me! I do not even know where I have drawn the nose. Where shall I look for it now?

लेकिन ऐसे चित्रों को लोग लटका रहे हैं। चित्रकार को भी पता नहीं कि नाक कहां है! मगर पिकासो के चित्र होने चाहिए; तो तुम समृद्ध हो। तो अमरीका में पागलपन है। जिसके घर में पिकासो का चित्र नहीं है, वह मध्यमवर्गीय है; आभिजात्य नहीं है। पिकासो, डाली, वानगॉग, सीजां, इनके चित्र होने ही चाहिए। तब तुम सुसंस्कृत हो। तब तुम्हें कला की परख है।

But such paintings people hang. Even the painter did not know where the nose is! Yet there must be a Picasso on your wall — then you are refined, aristocratic. In America, madness — the one whose house has no Picasso is middle class, not aristocracy. Picasso, Dali, Van Gogh, Cézanne — their paintings must be there; then you are cultured; then you have an eye for art.

लेकिन यह सब दूसरों को दिखा कर चल रहा है।

But all this is for show.

मैं ऐसे बहुत से घरों को जानता हूं जिनमें किताबों-किताबों की अलमारियां सजी हैं। लेकिन वे किताबें कभी पढ़ी नहीं गईं। क्योंकि मैंने उन किताबों को खोल कर देखा है, उनके पन्ने तक कई जुड़े हैं! तो उनको पढ़ा तो किसी ने नहीं है।

I know many houses where libraries full of books are displayed. But those books have never been read. I have opened them — many pages are still uncut. No one has ever read them.

मैं एक घर में इसी तरह मेहमान था, एक महाराजा के घर में। उनकी बड़ी लाइब्रेरी थी! वे अपनी लाइब्रेरी मुझे दिखाने ले गए। मैंने दो-चार किताबें खोल कर देखीं, उनके पन्ने तक जुड़े थे। मैंने पूछा: इनको किसी ने पढ़ा? वे महाराजा हंसने लगे। उन्होंने कहा: पढ़ने का सवाल ही नहीं है। ये सुंदर मालूम पड़ती है। इनसे घर की शोभा है। किताबें और शोभा!

I was a guest in such a house, in a king’s home. He had a great library. He took me to show it. I opened a few books — the pages were uncut. I asked: Has anyone read these? The king laughed: Read? No question. They look beautiful. They add to the beauty of the house. Books — and beauty!

तुम किसको धोखा दे रहे हो!

Whom are you deceiving!

मगर यह हमारे जीवन का ढंग है। गरीब से लेकर अमीर तक भी ऐसे ही जी रहा है। यह जीने की शैली बदलनी होगी; अन्यथा तुम्हारे जीवन में कभी परमात्मा का आगमन नहीं हो सकता है।

But this is our style of living. From poor to rich — living in this same way. This style must change; otherwise the arrival of God in your life cannot be.

जिंदगी की कला धीरे-धीरे सीखनी पड़ती है। एकदम नहीं आ जाती। इसलिए मैं कुछ यह नहीं कह रहा हूं कि तुम आत्म-निंदा से भर जाओ। यह स्वाभाविक है। तुम जिस दुनिया में पैदा हुए हो, वहां हर आदमी चटक-मटक से जी रहा है, तुम उन्हीं के बीच बड़े हुए हो, तुमने भी उनकी आदतें सीख ली हैं।

The art of life must be learned slowly, slowly. It does not come all at once. Therefore I am not saying: fill yourself with self-condemnation. It is natural — you were born in a world where everyone lives by glitter; you grew among them; you learned their habits.

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

तार हैं डरे हुए

दर्द से भरे हुए

दम बखुद, मरे हुए

जख्म जब हरे हुए

रंग क्या बहाएगा

Gently, gently pluck the strings of the instrument of life The strings are frightened They are full of pain Breathless, near-dead When the wounds are fresh What color will they pour forth? The instrument will break Gently, gently pluck the strings of life

साज टूट जाएगा

 

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

फूल ले के आइए

प्रेम रस पिलाइए

साज को मनाइए

फिर इसे बजाइए

Bring flowers with you Give it the wine of love Coax the instrument Then begin to play The instrument is not a bud Not a lump of color Gently, gently pluck the strings of life

साज है कली नहीं

 

रंग की डली नहीं

 

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

लो वो तार हिल पड़े

बेदरेग खिल पड़े

अब सुरों में दिल पड़े

जर्ब-ए-मुत्तसिल पड़े

रंग खुल के आएगा

Lo, the strings begin to tremble They open without restraint Now in the notes the heart is poured A continuous pulse runs through The colors will open Clouds will gather and cover the sky Gently, gently pluck the strings of life

अब्र घिर के छाएगा

 

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

जल्दी नहीं। ये काम जल्दी में होने वाले नहीं हैं। धीरजपूर्वक, धैर्यपूर्वक, शांतिपूर्वक अपने जीवन का पुनरावलोकन करो। और फिर धीरे-धीरे, आहिस्ता-आहिस्ता एक-एक पहलू को बदलना शुरू करो। जिंदगी के तार को धीरे-धीरे छेड़िए। ये तार नाजुक हैं, तोड़ मत डालना। कुछ लोग जल्दबाजी करते हैं, परिणाम बुरे होते हैं। जैसे तुमने सुना कि यह चटक-मटक जिंदगी बेकार है, तुमने कहा: फिर छोड़ो-छाड़ो। भाग गए जंगल, हो गए महात्मा। मगर वहां तुम करोगे क्या? जिंदगी के जो पुराने ढांचे थे वे तुम्हारे साथ चले जाएंगे। वहां भी तुम क्या करोगे?

No haste. These things do not happen in haste. Patiently, calmly, review your life. Then slowly, slowly, begin to change one aspect after another. Gently pluck the string of life. The strings are delicate; do not snap them. Some people rush — the results are bad. You hear this glittering life is useless, and you say: Then drop it all. You run to the jungle and become a mahatma. But what will you do there? The old frameworks of life will go with you. What will you do there?

तुमने महात्मा देखे? महात्मा भी कम से कम एक आईना रखते हैं अपने झोले में। क्योंकि जब भभूत लगाते हैं और तिलक-चंदन-मंदन लगाते हैं, तो आईने की जरूरत तो पड़ती है। आईने में बिना देखे चंदन इरछा-तिरछा लग जाए, तिलक उलटा-सीधा हो जाए... अलग-अलग पंथों के अलग-अलग तिलक हैं, तो बड़ी होशियारी से तिलक लगाना पड़ता है! राख कहीं छूट न जाए, पूरे शरीर पर पोतनी पड़ती है, जगह-जगह... एक ढंग है उसका भी, एक शैली है उसकी भी। उसकी भी एक कला है। सो साधु को भी आईना रखना पड़ता है। यही सज्जन कल आईने के सामने घंटों बाल सजा रहे थे; अब भी आईने के सामने बैठे घंटों बालों को बिगाड़ रहे हैं! उनमें धूल-धवांस भर रहे हैं। यही सज्जन कल आईने के सामने खड़े होकर पाउडर चेहरे पर पोतते थे, यही अब राख पोत रहे हैं--मगर आईना वही का वही। और भीतर आदमी वही का वही।

Have you seen the mahatmas? At least one mirror they keep in their shoulder-bag. For when they smear ash and apply tilak and sandal-paste, a mirror is needed. Without seeing in the mirror the sandal may go askew, the tilak crooked... different sects have different tilaks — one must apply it with great care! The ash must not be missed anywhere; the whole body must be plastered here and there... there is a way to that too, a style, an art. So the sadhu too must keep a mirror. The same gentleman who yesterday stood for hours before a mirror arranging his hair — now sits hours before the mirror disarranging his hair! Filling it with dust and grime. The same gentleman who yesterday stood before the mirror smearing powder on the face — now smears ash — but the same mirror. And the man within — the same.

कल तक ये सुंदर रेशमी वस्त्र पहनते थे और आईने के समाने खड़े होकर छाती फुलाते थे, प्रसन्न होते थे, आज ये टाट के वस्त्र पहन रहे हैं। लेकिन उनको भी आईने के सामने खड़े होकर पहन रहे हैं। भेद कहीं कुछ भी न पड़ा। बात कुछ बनी नहीं। बात और बिगड़ गई। इसलिए जल्दी मत करना, जल्दी में अति हो जाती है, एक अति से आदमी दूसरी अति पर चला जाता है--और अतियों पर जाने से क्रांति नहीं होती, क्रांति होती है मध्य में ठहरने से।

Yesterday he wore fine silken garments and puffed his chest before the mirror; today he wears coarse sackcloth — but he dons it standing before the mirror. No difference has happened. In fact, things have worsened. So do not hurry — in haste one goes from one extreme to the other — and revolution does not happen by extremes; it happens by resting in the middle.

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

तार हैं डरे हुए

दर्द से भरे हुए

दम बखुद, मरे हुए

जख्म जब हरे हुए

रंग क्या बहाएगा

Gently, gently pluck the strings of the instrument of life The strings are frightened They are full of pain Breathless, near-dead When the wounds are fresh What color will they pour forth? The instrument will break Gently, gently pluck the strings of life

साज टूट जाएगा

 

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

फूल ले के आइए

प्रेम रस पिलाइए

साज को मनाइए

फिर इसे बजाइए

Bring flowers with you Give it the wine of love Coax the instrument Then begin to play The instrument is not a bud Not a lump of color Gently, gently pluck the strings of life

साज है कली नहीं

 

रंग की डली नहीं

 

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

लो वो तार हिल पड़े

बेदरेग खिल पड़े

अब सुरों में दिल पड़े

जर्ब-ए-मुत्तसिल पड़े

रंग खुल के आएगा

Lo, the strings begin to tremble They open without restraint Now in the notes the heart is poured A continuous pulse runs through The colors will open Clouds will gather and cover the sky Gently, gently pluck the strings of life

अब्र घिर के छाएगा

जिंदगी के साज को धीरे-धीरे छेड़िए

उठेंगे गीत, बजेगा नाद, बदलियां घिरेंगी, तुम्हारा नृत्य व्यर्थ नहीं जाएगा, बादल बरसेंगे, झूम-झूम बरसेंगे, लेकिन जिंदगी की कला आते-आते आती है! और संन्यास जीवन की सबसे बड़ी कला है!

Songs will arise, the sound will resound, clouds will gather; your dance will not go in vain — the clouds will shower and shower in ecstasy — but the art of life comes only as it comes, slowly! And sannyas is the greatest art of life.

भीर-भार से संत भागि के लुकत हैं।

अरे हां, पलटू सिद्धाई को देखि संतजन थुकत हैं।।

Bhir-bhar se sant bhag ke lukat hain. Haan, Paltu — siddhai ko dekhi santjan thukat hain.

पलटू कहते हैं कि संत भीड़-भाड़ से बचते हैं; छिपते हैं। भीड़-भाड़ है किसकी? बुद्धुओं की। भेड़ों की हैं भीड़ें। संत तो केवल उनमें रस लेते हैं जो शिष्य हैं। जिनकी क्षमता झुकने की है। और जिनका प्रण अपने को बदलने का है। और जिनके जीवन में एक संकल्प उठा है जो कोई भी बाधा नहीं मानेगा। और जिन्होंने तय कर लिया है कि जीवन रहे कि जाए लेकिन पंखों को खोलेंगे और सूरज की यात्रा करेंगे। संत तो केवल शिष्यों के हैं; संसार के नहीं हैं, बाजार के नहीं हैं, भीड़-भाड़ के नहीं हैं। संत तो केवल सिर्फ चुने हुए लोगों के लिए हैं।

Paltu says: The saints avoid the crowds; they hide. Whose crowds? Of the foolish. They are flocks of sheep. Saints take delight only in those who are disciples — who have the capacity to bow, whose vow is to transform themselves, in whose life a resolve has arisen that will take no obstacle as an obstacle — who have decided: whether life remains or not, we will unfurl our wings and set out on the journey to the sun. Saints belong only to the disciples; not to the world, not to the marketplace, not to the crowds. Saints are only for the chosen.

मुझसे लोग आ-आ कर कहते हैं कि आश्रम सबके लिए क्यों नहीं खुला हुआ है? सबको आश्रम की जरूरत नहीं है।... उनके लिए निश्चित खुला हुआ है जिनको जरूरत है।... उनको कसौटी देनी होगी। उनको परीक्षा देनी होगी। मुझसे लोग कहते हैं कि आपसे हर कोई हर किसी समय आकर क्यों नहीं मिल सकता? इसीलिए कि अपात्रों की भीड़ यहां इकट्ठी नहीं करनी है। हर कोई हर समय आकर मिल सके, तो मैं पात्रों के लिए तो अनुपलब्ध हो जाऊंगा और अपात्रों की भीड़ से घिर जाऊंगा।

People come to me and say: Why is the ashram not open to all? Not all need an ashram. It is certainly open to those who need it — but they will have to be tested; they will have to be examined. People say: Why can anyone not meet you at any time? Because I do not want to gather an unworthy crowd here. If anyone could meet at any time, I would become unavailable to the worthy and surround myself with the unworthy.

बहुत सी सीढ़ियां पार कर सकोगे तो ही मेरे पास आ सकोगे। और जितनी देर करोगे उतनी ही ये सीढ़ियां और-और बढ़ती जाएंगी। मैं और दूर-दूर छिपता जाऊंगा। ताकि मैं सिर्फ उन्हीं को उपलब्ध हो सकूं, जिनको सच में ही जरूरत है। अमृत को पीने की योग्यता भी तो संगृहीत होनी चाहिए। तुम अपने गंदे पात्र लेकर आ जाओ, क्या होगा? पहले पात्रों को साफ करो।

Only if you can pass through many steps will you come to me. And the longer you delay, the more the steps will increase. I will hide farther and farther away — so I may be available only to those who truly need. The capacity to drink the nectar must be accumulated. If you bring filthy vessels, what will happen? First cleanse the vessels.

भीड़-भाड़ आने को उत्सुक होती है। उसकी उत्सुकता बस उत्सुकता होती है, कुतूहल होता है। उसे कुछ प्रयोजन नहीं है। उसकी कोई खोज नहीं है। खोज होगी, तो व्यक्ति दाम चुकाने को राजी होता है, कीमत चुकाने को राजी होता है। खोज हो, तो आदमी सब दांव पर लगाने को राजी होता है। भीड़ कुछ दांव पर लगाने को राजी नहीं है--भीड़ तो उलटा प्रसाद चाहती है। पंडित-पुजारी भीड़ों में उत्सुक होते हैं। पंडित-पुजारी भीड़ों में जीते हैं। संत और पंडित में भेद है। संत छिप जाता है।

Crowds are eager to come. Their eagerness is only curiosity. They have no intention, no search. Where there is searching, the person is ready to pay the price, to pay the cost. The crowd is ready to put nothing at stake — rather, the crowd wants a free offering. Priests and pundits are keen for crowds; they live by the crowds. The saint and the pundit differ: the saint hides.

भीर-भार से संत भागि के लुकत हैं।

अरे हां, पलटू सिद्धाई को देखि संतजन थुकत हैं।।

Bhir-bhar se sant bhag ke lukat hain. Haan, Paltu — siddhai ko dekhi santjan thukat hain.

और जब संत के जीवन में सिद्धियों का आविर्भाव होता है, तो वे उन पर थूक देते हैं। जो संत सिद्धियों का प्रदर्शन करने लगे, वह बाजारू है। उसका कोई मूल्य नहीं। उसका अस्तित्व के जगत में कोई अर्थ, कोई महिमा नहीं; कोई गरिमा नहीं। हालांकि भीड़-भाड़ उसके पीछे खूब इकट्ठी होगी। क्योंकि भीड़-भाड़ मदारियों में रस लेती है।

भीड़-भाड़ तो तमाशाई है। कहीं कोई ताबीज निकाल दे हाथ से कि धूल निकाल दे कि बस भीड़-भाड़ को बड़ा रस आ गया! कि कोई घड़ी प्रकट कर दे, कि भीड़-भाड़ के रस का क्या कहना! कि भीड़-भाड़ को भगवान मिले! यह राख कहीं भी मिल जाती। यह तो साधारण मदारी, सड़क छाप मदारी निकाल देते। इसमें कुछ भी नहीं है। इसका कोई मूल्य नहीं है। मगर भीड़ की बुद्धि कितनी! उसकी क्षमता कितनी! उसकी समझ कितनी! उसके पास आंखें कहां हैं पारखी की? कंकड़-पत्थरों से राजी हो जाती हैं। संतजन तो हीरे बांटते हैं। मगर हीरे तो उन्हीं के लिए हैं जो पारखी हैं। पहले पारखी बनो, तो संतों से मिलना हो सकता है।

And when siddhis arise in the saint’s life, he spits upon them. The saint who begins to display siddhis is a showman — of no value; in the realm of existence he has no meaning, no glory. Though crowds will gather behind him — for crowds relish showmen. The crowd is voyeuristic. Someone pulls a talisman from his hand, produces ash — the crowd is thrilled! Someone materializes a watch — the crowd’s thrill knows no bounds! The crowd feels it has found God! That ash can be produced anywhere — common roadside jugglers produce it. There is nothing in it. No value. But what intelligence has the crowd? What capacity? What understanding? Where has it the discerning eye? It is satisfied with pebbles. Saints distribute diamonds — but diamonds are for those who can discern. Become a connoisseur first — then the meeting with saints is possible.

क्या लै आया यार कहा लै जायगा।

संगी कोऊ नाहिं अंत पछितायगा।।

Kya lai aaya yaar, kahan lai jayega? Sangi koyi nahin, ant pachhtayega.

सपना यह संसार रैन का देखना।

अरे हां, पलटू बाजीगर का खेल बना सब पेखना।।

Sapna yeh sansar, raat ka dekhna. Haan, Paltu — bazigar ka khel bana sab dekhna.

यह जगत तो बस ऐसा ही है जैसे जादूगर का खेल। बजाया डमरू जादूगर ने, फूंके मंत्र, ऊंची लफ्फाजी की बातें कीं, झूठे आम उगा दिए--वे सिर्फ प्रतीत होते हैं, हैं नहीं। सम्मोहन है। तुम्हारी आंखों को दिया गया धोखा है। तुम्हें भरोसा दिला दिया, इसलिए दिखाई पड़ रहा है।

This world is like the show of a juggler. The magician beats his drum, blows his mantras, speaks out grand words — false mangoes sprout; they only appear — they are not. It is hypnosis. Your eyes are deceived. Your belief is tricked — therefore you see.

मनुष्य के मन की एक महत्वपूर्ण बात समझ लेना: उसे जिस बात का भरोसा आ जाए, वही उसे दिखाई पड़ने लगती है। अगर तुम्हें भूत-प्रेत में भरोसा है, तुम्हें भूत-प्रेत दिखाई पड़ेंगे। तुम हर बात में से भूत-प्रेत देख लोगे।

Understand one important thing about the human mind: that which he believes in, that is what he begins to see. If you believe in ghosts, you will see ghosts. You will see ghosts in everything.

मैं एक गांव में कुछ दिन रहा। मेरे साथ एक मित्र रहते थे। वे बार-बार कहते थे, कारण-अकारण कहते थे: मैं भूत-प्रेत नहीं मानता। मैंने उनसे कहा कि तुम इतनी बार कहते हो, इससे जाहिर है कि तुम भूत-प्रेत मानते हो। नहीं तो जरूरत क्या? मैंने एक दफे नहीं कहा! अगर भूत-प्रेत हैं ही नहीं, तो मानना क्या और नहीं मानना क्या? तुम नहीं मानते, यह कहते जरूर हो, लेकिन लगता है भीतर कहीं मानते हो, उस मान्यता को छिपाने की कोशिश में लगे हो। उन्होंने कहा: आप भी उलटे आदमी हैं; आपकी उलटी खोपड़ी है! मैं कहता हूं कि नहीं मानता और आप सिद्ध करना चाहते हैं कि मानते हो!

I stayed in a village for a while. A friend stayed with me. He kept saying again and again, without cause or occasion: I do not believe in ghosts. I said to him: You say it so often — this shows you believe. Otherwise, what need? I have not said it even once! If ghosts are not, what is there to believe or not to believe? You say you do not believe — but it seems you believe inside, and are trying to hide it. He said: You are a contrary man; your head is upside-down! I say I do not believe, and you want to prove that I do!

मैंने कहा: फिर ठहरो। मैं जानता हूं कि भूत-प्रेत कहां हैं। आज ही रात निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा: क्या मतलब? मैंने कहा: यह जो सामने मकान है, इसके ऊपर की मंजिल पर तुम रात आज सो जाओ। बस आज तय हो जाएगा। सुबह पता चल जाएगा। सुबह भी मैं समझता हूं नहीं हो पाएगी। आधी रात में ही तय हो जाएगा। अब कह तो फंसे थे! एकदम से झुक भी नहीं सकते थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संस्कृत की बड़ी उपाधियां लेकर आए थे। पीएच. डी. थे। अकड़ भी बड़ी थी। कहा कि मैं मानता ही नहीं हूं! तो मैंने कहा कि मैं विवाद भी नहीं कर रहा हूं कि तुम मानो। जब हैं ही, तो तुम्हारे न मानने से क्या होता है?

I said: Then wait. I know where ghosts are. Tonight it will be decided. He asked: What do you mean? I said: That house opposite — you go and sleep there on the upper floor tonight. It will be decided. Morning will tell. In fact, even morning will not be needed — midnight will decide. He had boasted — could not bow at once. He had great degrees in Sanskrit from BHU — a PhD. He was stiff. He said: I do not believe! I said: I am not arguing — when they are, what difference does your belief make?

मैंने उनके सोने का इंतजाम सामने के मकान में कर दिया।... सामने के मकान में कुछ भी नहीं था, केरोसिन तेल बेचने वाले एक आदमी के खाली डिब्बे ही डिब्बे भरे थे। पूरे मकान में खाली डिब्बों का ही जमाव था। वे मेरे परिचित थे, मैंने उनसे कहा कि भाई, इतना कर दो। उन्होंने कहा: मामला क्या है? मैंने कहा कि तुम इसकी फिकर न करो, मामला रात में ही जाहिर हो जाएगा।

I arranged his bed in the house opposite. In that house there was nothing — only empty kerosene tins. Tins and tins, the whole house filled with them. I knew the owner and asked his help. He asked: What is the matter? I said: Do not worry; night will reveal it.

जैसे-जैसे सांझ करीब आने लगी, पीएच. डी. के पैर के नीचे की जमीन खिसकने लगी। वे मुझसे बोले: क्या आप सच में मानते हैं कि भूत-प्रेत होते हैं? मैंने कहा: यह बात ही फिजूल है! आज जब तय ही हो जाना है, तो इसकी बात ही क्या करनी है! मैं तर्क में नहीं भरोसा करता, अनुभव में। सांझ होते-होते उनका चेहरा पीला पड़ने लगा, उनके हाथ कंपने लगे। मैंने उन्हें देखा कि वे बाथरूम में बैठ कर राम-राम जप रहे हैं। गायत्री मंत्र पढ़ रहे हैं--जो भी उन्हें मालूम था... हनुमान चालीसा! जाते वक्त छोटी कितबिया ले जाने लगे, मैंने कहा: यह क्या है? उन्होंने कहा: यह हनुमान चालीसा है। मैंने कहा: किसलिए ले जा रहे हो? जब भूत-प्रेत होते ही नहीं तो हनुमान बिचारे क्या करेंगे? इनकी जरूरत क्या है? उन्होंने कहा कि मैं तो यह हमेशा रखता हूं अपने पास। भूत-प्रेत से क्या लेना-देना, मुझे हनुमान से प्रेम है। मैंने कहा: तुम्हारी मर्जी!

As evening neared, the PhD’s ground began to slip. He asked me: Do you really believe ghosts exist? I said: This is a useless matter — when tonight it will be decided, why talk? I do not trust in arguments, but in experience. By dusk his face had turned pale; his hands were shaking. I saw him in the bathroom reciting Ram-ram; repeating the Gayatri; all he knew... the Hanuman Chalisa! While going he began to take little booklets. I asked: What is this? He said: The Hanuman Chalisa. I said: Why take it? When ghosts do not exist what will poor Hanuman do? What need? He said: I always keep it with me. What has it to do with ghosts? I love Hanuman. I said: As you wish.

गर्मी के दिन थे। उनका बिस्तर ऊपर लगवा दिया और नीचे मैंने ताला डाल दिया। वे कहने लगे कि चाभी तो मुझे दे दो। मैंने कहा: चाभी तुम्हें क्यों दूंगा? वे लोग जब आएंगे रात चाभी मांगने, फिर मैं क्या करूंगा? उन्होंने कहा: कौन लोग? मैंने कहा: वही जिनको भूत-प्रेत कहते हैं। आखिर वे चाभी मुझ से मांगेंगे! तुमने तो हनुमान चालीसा रख लिया, वे मुझे झंझट देंगे; मैं सोना चाहता हूं शांति से, सो चाभी उनको देकर मैं शांति से सो जाऊंगा। उन्होंने कहा: आपकी बातें कुछ समझ में नहीं आतीं; कैसी चाभी और कैसे भूत-प्रेत! मैंने कहा: सब समझ आ जाएगा।

It was summer. His bed was spread upstairs; I locked the door below. He said: Give me the key. I said: Why should I give you the key? When they come at night and ask me for it, what shall I do? He asked: Who? I said: Those you call ghosts. After all, they will ask me for the key! You have kept the Hanuman Chalisa; they will trouble me. I want to sleep in peace — so I will hand them the key and sleep. He said: Your words make no sense — what key, what ghosts! I said: It will all be clear.

उनको ऊपर करवा आया। उनको ले जाना पड़ा मुझे ऊपर; नहीं तो वे हजार बहाने निकालते थे कि मैं अभी क्यों जाऊं, अभी तो जल्दी है, अभी तो मैं सोऊंगा भी नहीं। मैंने कहा कि तुम... मुझे भी सोना है! ग्यारह बजे उनको मैं ऊपर कर आया।

I took him up. I had to take him up; otherwise he would have found a thousand excuses: Why go now? It is early. I will not sleep now. I said: I too want to sleep. At eleven I settled him upstairs.

गर्मी के दिनों में खाली डिब्बे टीन के हों तो वे सिकुड़ते हैं, फैलते हैं। उनमें आवाज होनी शुरू होती है। और डिब्बों के ऊपर डिब्बे लगे हों तो एक की आवाज दूसरे में और दूसरी की तीसरे में...!

In summer, empty tin cans expand and contract; they make sounds. When cans are stacked upon cans, one sound carries into another.

बस कोई बारह बजा होगा, साढ़े बारह... उन्होंने एकदम चीख मारी। वह मुझे पता ही था। मैंने मकान-मालिक को भी बिठा रखा था कि आज तुम खेल देखो! चीख मारी, मोहल्ला इकट्ठा हो गया, वे ऊपर छज्जे पर खड़े, एकदम कंप रहे, थर-थर कंप रहे। मैंने उनसे कहा कि उतर कर आ जाओ, हम दरवाजा खोल देते हैं, उन्होंने कहा कि मैं सीढ़ियों पर जा ही नहीं सकता। वहीं तो हैं वे लोग! और हद्द हो रही है, एक डिब्बे में से दूसरे डिब्बे में जा रहे हैं! एक नहीं है, हजारों मालूम होते हैं। मैंने कहा: भई, और तो कोई दूसरा दरवाजा है नहीं निकालने का, तुम आओ उतर कर, मैं दरवाजा खोल दूं नीचे; सीढ़ियां तो उतरो। उन्होंने कहा कि नहीं, भूल कर नहीं; नसेनी लाओ और यहीं से उतरूंगा। नसेनी लाकर दो आदमियों को चढ़ा कर उनको पकड़ कर उतारना पड़ा। बुखार नपवाया तो एक सौ चार डिग्री बुखार, पसीना-पसीना हो रहे। डॉक्टर को बुलाना पड़ा, दवा दिलवानी पड़ी, रात सुलवाया। रात भर हनुमान चालीसा अपनी छाती से लगाए रहे।

Around twelve, half past, he suddenly screamed. I knew it. I had even seated the house-owner to see the fun. He stood on the terrace, trembling, shaking. I said: Come down; I will open the door. He said: I cannot go on the stairs — they are right there! And it is terrible — from one can they go into another! Not one — thousands! I said: There is no other door. Come down; I will open. He said: Not by mistake! Bring a ladder — I will come down from here. We brought a ladder and two men climbed and helped him down. His fever was 104; he was sweating. We called a doctor, gave medicine, put him to bed. All night he held the Hanuman Chalisa to his chest.

फिर मैंने उनसे कहा: अब आइंदा मत कहना कि भूत-प्रेत नहीं होते। तुम मानते हो कि होते हैं। उस मकान में कुछ भी न था, केवल टीन के डिब्बे थे; तुम पीएच. डी. हो, इतनी तो अकल होनी चाहिए कि टीन के खाली डिब्बे होंगे तो गर्मी में सिकुड़ेंगे-फैलेंगे, खटर-पटर होगी। फिर एक-दूसरे के ऊपर कतारबद्ध लगे हैं तो खटर-पटर एक-दूसरे में जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तुम मुझे फिर दुबारा फंसाने की कोशिश मत करो! अब मैं उस मकान में कदम नहीं रख सकता। ऐसी की तैसी पीएच. डी. की! जान बची और लाखों पाए, बुद्धू लौट कर घर को आए। उन्होंने कहा: अब मुझे... मुझे पक्का विश्वास है कि होते हैं! अब आपसे मुझे विवाद नहीं करना है। इसी विवाद में मैं नाहक झंझट में पड़ गया। फिर मैं उनको बहुत समझाने की कोशिश किया कि नहीं होते, वे सुनें ही नहीं।

I said: Do not again say ghosts do not exist. You believe they do. There was nothing in that house — only empty tin cans. You are a PhD; at least enough sense to know: empty tin cans in heat expand and contract; they rattle. Stacked one upon another they rattle into each other. He said: Now do not try to trap me again; I cannot step into that house. To hell with the PhD! A fool going home safe counts as having found millions. He said: I am now convinced — they exist! I will not argue with you — because of this argument I got into unnecessary trouble. I tried to explain he had been deluded — he would not listen.

तुम जो मान लो वह हो जाता है। तुम्हारी मान्यता तुम्हारे चारों तरफ एक संसार निर्मित करती है। न तो तुम कुछ लाए हो, न कुछ तुम ले जाओगे, जो तुमने बना लिया है संसार, बस मान्यता का है। किसी स्त्री के साथ सात चक्कर लगा लिए, वह तुम्हारी पत्नी हो गई! खूब खेल खेल रहे हो! बैंड बाजा बजा, शहनाई बजी, कोई भोंदू को पकड़ लाए और उसने मंतर-तंतर पढ़ दिए और तुम्हें सात चक्कर लगवा दिए और गांठ बांध दी--और बंध गई!

What you believe, that becomes. Your belief constructs a world around you. You brought nothing; you will take nothing. The world you made is belief-made. With a woman, you circumambulate seven times; she becomes your wife. What a game! Band plays, shehnai plays, you catch some simpleton and he mutters mantras and ties a knot — and you are tied!

एक सज्जन मुझसे कहते थे, उन्हें पत्नी छोड़नी है, मगर कैसे छोड़ें, गांठ बंध गई, सात चक्कर लग गए हैं; मैंने कहा: तुम पत्नी को लिवा लाओ, अगर वह भी राजी हो तो मैं सात उलटे चक्कर लगवा दूं। और गांठ खोल दूं। और मंतर-तंतर, जितने तुम कहो उतने पढ़वा दूं। उलटे पढ़वा देंगे इस बार! सो मामला खत्म हो जाएगा। आखिर गांठ बंधी है न, तो गांठ खुल सकती है! सात चक्कर ऐसे लगाए, उलटे लगा लेना! मंतर-तंतर पढ़े थे, पढ़वा देंगे!

उस दिन से वे यहां आए ही नहीं हैं। वे तो बात कर रहे थे, जैसा कि सभी लोग करते हैं कि कोई सार नहीं है। संसार में... पत्नी, बच्चे, मुश्किल हो गई...! उन्होंने यह नहीं सोचा था कि मैं इतना सुगम उपाय बताऊंगा, कि उलटे फेरे डाल लो!

A gentleman told me he wanted to leave his wife, but how? The knot was tied; the seven rounds have been done. I said: Bring your wife; if she too agrees, I will make you take seven reverse rounds — and untie the knot! The mantras were chanted then; we will chant them now — in reverse! The matter will finish. After all, the knot was tied, so it can be untied. The seven rounds were taken in one direction — now take them the other way. They have not come since that day. He was only talking, as people do: No meaning remains in the world — wife, children — it is difficult. He had not thought I would offer so easy a way — take reverse rounds!

क्या लेकर आए थे? पलटू कहते हैं:

क्या लै आया यार कहा लै जायगा।

संगी कोऊ नाहिं अंत पछितायगा।।

सपना यह संसार रैन का देखना।

What did you bring? Paltu says: Kya lai aaya yaar, kahan lai jayega? Sangi koyi nahin, ant pachhtayega. Sapna yeh sansar, raat ka dekhna.

यह सब अंधेरे में तुमने अपने सपनों का एक जाल बुन लिया है, जिसको तुम संसार कहते हो। यह सब टूटा पड़ा रह जाएगा। यहीं का यहीं पड़ा रह जाएगा। यह बाजार उखड़ जाएगी। मौत आएगी और तुम्हारा किया हुआ सब अनकिया हो जाएगा।

In darkness you have woven a web of dreams — which you call the world. All this will remain shattered, lying here. This marketplace will be uprooted. Death will come and all that you did will be undone.

अरे हां, पलटू बाजीगर का खेल बना सब पेखना।

Haan, Paltu — bazigar ka khel bana sab dekhna.

ये सब दृश्य जो तुम देख रहे हो, माया के, मोह के, लगाव के, आसक्ति के, अपने, पराए, मेरा, तेरा... कैसे लड़-लड़ पड़ते हो इंच-इंच जमीन पर, तलवारें खिंच जाती हैं, जिंदगी मुकदमों में बीत जाती है--और सब पड़ा रह जाएगा!

These scenes you see — of maya, of attachment, of clinging, of mine and thine — how you fight over each inch of land, swords drawn; life passes in lawsuits — and all will lie here.

और मजा तो देखो:

जीवन कहिये झूठ, साच है मरन को।

And look at the wonder: Jeevan kahiye jhooth, saach hai maran ko.

पलटू कहते हैं: यह जीवन तो तुम्हारा बिलकुल झूठ है, इससे तो तुम्हारी मौत कहीं ज्यादा सच है!

Paltu says: This life of yours is utterly false; your death is far truer!

मूरख, अजहूं चेति, गहौ गुरु-सरन को।।

Moorakh, ajahu cheti, gaho guru-saran ko.

अभी भी जाग जाओ, इसके पहले कि मौत आए, जाग जाओ! यह सपने को सत्य न समझो। इस सपने के प्रति मर जाओ। सपने के प्रति मर जाना संन्यास है। और सपने के प्रति जो मर गया, उसके भीतर एक होश का दीया जलता है।

Fool, even now awaken, before death arrives — awaken! Do not take the dream to be true. Die to the dream — that dying is sannyas. And the one who has died to the dream — within him a lamp of awareness is lit.

लेकिन यह संभव है तभी, तुम जब किसी गुरु के साथ जुड़ जाओ। बुझा दीया जले दीये के पास सरक आए, तो ज्योति से ज्योति जले!

But this is possible only when you connect with a master. A lamp that has gone out comes near a lit lamp; from flame to flame the flame leaps.

मांस के ऊपर चाम, चाम पर रंग है।

अरे हां, पलटू जैहै जीव अकेला कोउ ना संग है।

Maans ke upar chaam, chaam par rang hai. Haan, Paltu — jaihai jeev akela, koyi na sang hai.

है क्या अपने पास? हड्डी-मांस-मज्जा। अस्थिपंजर।

What do you have? Bone, flesh, marrow — a skeleton.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मर रही थी। दोनों में बातचीत होने लगी कि मृत्यु के बाद आत्मा बचती है कि नहीं! पत्नी कहती थी, बचती है, मुल्ला कहता था कि नहीं बचती। असल में मुल्ला चाहता नहीं था कि बचे। क्योंकि पत्नी से जिंदगी भर परेशान रहा था और अब और संभावना कि बचेगी पत्नी फिर भी!... और अभी तो कम से कम देह में बंद थी; तो घर आए तो ही सताती थी; देहमुक्त हो जाएगी तो पता नहीं कहां-कहां सताए! मधुशाला ही में पहुंच जाए! किसी और स्त्री से मुल्ला अपना राग-रंग रचा रहा हो, वहीं जाकर ऊधम करने लगे! मुल्ला कह रहा था कि नहीं बचती। पत्नी कहती थी: बचती है! आखिर बात यहां तक बढ़ी कि पत्नी ने कहा कि फिर ऐसा करो, कि हम दोनों में से जो पहले मरे, वह यह कसम खाए कि मरते ही आकर दूसरे को खबर देगा कि देखो मैं जिंदा हूं। मैं अभी भी हूं।

Mulla Nasruddin’s wife was dying. Between them began a discussion: After death does the soul remain or not? The wife said: It remains. Mulla said: It does not. In truth, Mulla did not want it to remain. He had been pestered by his wife his whole life; and now the possibility she would remain even after! And at least in the body she was confined — she only harassed him at home; freed from the body, who knows where she would harass! She might appear even in the Madhushala! If Mulla were singing his tunes with some other woman, she would come and make a scene! Mulla said: It does not remain. The wife said: It does! The argument went to the point where the wife said: Then let it be so — whoever of us dies first will swear that immediately after death they will come and inform the other: Look, I am alive. I still am.

मुल्ला ने कहा: यह ठीक है। शर्त रही।

Mulla said: Good. Agreed.

फिर थोड़ा डरा! कह तो गया जोश में... फिर कहा: लेकिन एक बात खयाल रखना कि अगर कभी आओ तो दिन में आना, रात में नहीं! पत्नी ने कहा: क्यों, रात में तुम्हें क्या डर है? आखिर मैं तुम्हारी पत्नी हूं। उन्होंने कहा: वह तो मैं समझा कि मेरी पत्नी अभी हो! मरने के बाद पता नहीं किस रूप में प्रकट होओ? नहीं! दिन में आना, भरी रोशनी में आना! और ऐसे भी रात में तुम आओ तो रात में तुम मुझे घर में पाओगी नहीं! क्योंकि तुम मर गईं, इसका यह मतलब नहीं कि दुनिया में सब स्त्रियां मर गईं! इसलिए बेकार परेशान मत होना। या तो मैं मधुशाला में रहूंगा या किसी स्त्री के पास रहूंगा। तुम तो दिन में आना, भरी दोपहरी में और एक ही बार आना काफी है!

Then he got a little afraid. He had spoken in enthusiasm... and said: But keep one thing in mind — if you ever come, come during the day; not at night. The wife asked: Why, what fear at night? I am your wife. He said: That I know — you are my wife now! After death, who knows in what form you will appear! No — come by day, in full sunlight. And in any case at night if you come you will not find me at home. Because your dying does not mean all women will die! So do not trouble yourself. Either I will be in the Madhushala or with some woman. Come by day, in bright noon — and come only once — enough!

पत्नी ने कहा: अच्छा ठीक, तो दिन में ही आऊंगी! भर दोपहरी में ही आऊंगी! मुल्ला ने फिर थोड़ा सोचा, फिर पत्नी का हाथ हाथ में लिया और कहा: हे प्यारी, मुझे क्षमा करो, मैं मानता हूं कि आत्मा बचती है, आने वगैरह की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि भरी दोपहरी में भी तुम मेरी छाती दहला दोगी! अभी जिंदा में ही दहला देती हो, तुम्हें देख कर ही मेरे पैर कंपने लगते हैं, घर की तरफ आते डरता हूं। कल ही रात की बात है, रास्ते पर चल रहा था, दो बज गए, चक्कर काट रहा था। आखिर सिपाही ने कहा कि नसरुद्दीन, दो बज गए और मैं तुम्हें देख रहा हूं कि कम से कम दो घंटे से तुम यहीं-यहीं चक्कर काट रहे हो। तुम्हारे पास यहां बार-बार चक्कर काटने के लिए कोई उत्तर है? नसरुद्दीन ने कहा: अगर उत्तर ही होता तो घर ही क्यों न चले गए होते! उत्तर नहीं है, वही सोचने के लिए चक्कर काट रहा हूं कि घर जाकर पत्नी को क्या उत्तर देना? और जैसे-जैसे देर होती जा रही है वैसे-वैसे मुसीबत होती जा रही है। हवलदार साहब, अगर आपके पास कोई उत्तर हो तो आप बताओ! कभी-कभी यह मुसीबत आप पर भी तो आती होगी!

The wife said: All right, I will come by day — in full noon! Mulla thought again, took his wife’s hand in his, and said: My dear, forgive me — I accept that the soul remains. No need to come. For even at high noon you will make my chest tremble! While alive you make it tremble; seeing you my legs shake, I am afraid of coming home. Only last night I was walking — it was two — circling around. The policeman said: Nasruddin, it is two; for two hours I have been watching you circle here. Have you any answer for why you circle? Nasruddin said: If I had an answer I would have gone home! I am circling to find what answer I can give my wife. And the later it gets the worse it gets. Constable sahib, if you have any answer, tell me! Sometimes this trouble must come to you too!

घर आते वक्त पति को उत्तर तैयार करना पड़ता है। घर आते वक्त पति की वही हालत होती है जो परीक्षा में जाते वक्त विद्यार्थियों की होती है। और वे कोई भी उत्तर तैयार करें, पत्नी मानने को राजी नहीं। वह हर उत्तर में से कुछ न कुछ भूल-चूक निकाल लेती है।

Coming home, a husband must prepare an answer. Coming home, his condition is like a student going for exam. Whatever answer he prepares, the wife is not ready to accept. She will find some error in every answer.

यह हमने एक संसार बना रखा है। इसमें सुख तो कुछ पाया नहीं, दुख बहुत पाया है, पीड़ा बहुत पाई है। चाहा तो सुख है, मगर मिला नहीं।

This is the world we have made — and in it we have found no joy, much sorrow. We desired joy, but did not get it.

आदर्श सोते हैं

 

आईने रोते हैं

मनमानी करके रहेंगे

आप कौन होते हैं

अंधे भाई नयन सुख

सूरज के पोते हैं

दर्द बेहिसाब है

Ideals are asleep, Mirrors are weeping. We will do as we please — Who are you to be? Blind brothers — eyes’ delight, Grandsons of the sun. Pain beyond measure — We weep beyond measure. Joy never sprouts — Yet daily we sow joy.

बेहिसाब रोते हैं

 

सुख उगता ही नहीं

सुख रोज बोते हैं।

रोज बोते हो सुख, आशा-अपेक्षा में, आकांक्षा में, मगर सुख ऊगता कब? जब ऊगता है तब दुख ऊगता है। स्वर्ग चाहते हो, मिलता नरक है। जरूर कहीं कोई मौलिक भूल हो रही है। तुम झूठ को सच मान रहे हो।

Daily you sow joy — in hope and expectation and desire — but when does joy sprout? When it sprouts, sorrow sprouts. You want heaven — hell arrives. Surely some fundamental mistake is being made. You are taking the false to be true.

भूलि रहा संसार कांच की झलक में।

बनत लगा दस मास, उजाड़ा पलक में।।

Bhooli raha sansar, kaanch ki jhalak mein. Banat laga das maas, ujda palak mein.

कितना जिंदगी में मेहनत करके इसको बसा पाते हो, इस सपने को! और उजड़ने में पलक नहीं लगती। इधर सांस टूटी कि सब उजड़ गया।

How much labor you put in to build this dream — and in the blink of an eye it is ruined. One breath breaks, and all is gone.

रोवनवाला रोया आपनि दाह से।

Rowanwala roya apni dah se.

और ध्यान रखना, जो लोग रोएंगे तुम्हारे मर जाने पर, वे तुम्हारे लिए नहीं रो रहे हैं, वे अपने लिए रो रहे हैं। पत्नी रोएगी, पति रोएगा, बच्चे रोएंगे, माता-पिता रोएंगे, मित्र रोएंगे, मगर ध्यान रखना, इस भ्रांति में मत पड़ना कि वे तुम्हारे लिए रो रहे हैं; वे अपने लिए रो रहे हैं। पत्नी रो रही है कि अब क्या होगा? यह पति तो खिसक गया, अब अपना क्या होगा? बच्चे रो रहे हैं कि पिता चल बसे, अब अपना क्या होगा? मां-बाप रो रहे हैं कि बेटा चल बसा, अब बुढ़ापे में अपने हाथ की लाठी कौन? यहां कोई किसी और के लिए नहीं रोता है, यहां सब अपने लिए रोते हैं।

And mark this: those who weep when you die are not weeping for you; they weep for themselves. The wife weeps, the husband weeps, the children weep, the parents weep, the friends weep — but do not fall into the delusion that they weep for you. They weep for themselves. The wife weeps: What will happen now? The husband has slipped away — what of me? The children weep: Father is gone — what of us? The parents weep: The son is gone — who will be our staff in old age? Here no one weeps for another — each weeps for himself.

अरे हां, पलटू सब कोई छेंके ठाढ़, गया किस राह से।।

Haan, Paltu — sab koyi chenke thadh, gaya kis raah se.

और जब तुम्हारी जिंदगी उड़ने लगेगी--जैसे कपूर उड़ जाए--जब तुम्हारे प्राणपखेरू उड़ने लगेंगे, तो सभी रोक कर खड़े होंगे राह, मगर कोई छेड़ न पाएगा, रोक न पाएगा। क्योंकि तुम अदृश्य हो। लाख पत्नी सिर पटके, रोक न सकेगी। लाख पति रोए, रोक न सकेगा। और सब रोकने इत्यादि की बातें दिन-दो दिन की हैं। फिर पत्नी बसा लेगी नया सपना, फिर पति बसा लेगा नया सपना।

And when your life begins to fly — like camphor — when your life-bird takes wing, all will stand trying to block the way; yet none can. For you are invisible. The wife may beat her head — she cannot stop you. The husband may cry — he cannot stop you. These attempts to stop are of a day or two. Then the wife builds a new dream; the husband builds a new dream.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मरी। मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी का एक प्रेमी था। और सब मित्र और वह प्रेमी भी आखिरी विदाई में सम्मिलित हुए। मरघट पर वह प्रेमी ऐसा छाती पीट-पीट कर रो रहा था कि नसरुद्दीन को मात कर रहा था। जैसे वही असली पति हो। आखिर नसरुद्दीन से न रहा गया और उसने जाकर उसके कंधे पर हाथ रखा और कहा: भाई मेरे, ज्यादा दुख न पाओ, मैं फिर विवाह करूंगा। घबड़ाओ मत। इतने न पछताओ, मैं फिर विवाह करूंगा।

Mulla Nasruddin’s wife died. She had a lover. All the friends, and that lover too, joined the last rites. At the cremation ground the lover beat his chest and wept more than Nasruddin — as if he were the real husband. Nasruddin could not bear it. He put his hand upon the lover’s shoulder and said: My brother, do not be so distressed; I will marry again. Do not worry so much — I will marry again.

कच्चा महल उठाय, कच्चा सब भवन है।

दस दरवाजा बीच झांकता कवन है।।

Kaccha mahal uthay, kaccha sab bhavan hai. Das darwaza — beech jhankta kavan hai?

‘कच्चा महल उठाय, कच्चा सब भवन है।’ यहां तुम जो बना रहे हो, सब कच्चा है। यहां तो पक्की सिर्फ एक चीज बन सकती है, वह है तुम्हारी आत्मा की प्रौढ़ता; वह है तुम्हारी चेतना का जागरण।

‘A raw palace is raised; all buildings are raw.’ All you build here is raw. Only one thing can be made ripe: the maturity of your soul, the awakening of your consciousness.

दस दरवाजा बीच झांकता कवन है।

जो इन दस दरवाजों, इंद्रियों के भीतर छिपा है, उसमें झांक ले, उसने पक्का महल बनाया।

Within ten doors — the senses — who peers? The one who peeks there, he has built a solid palace.

कच्ची रैयत बसै, कच्ची सब जून है।

अरे हां, पलटू निकरि गया सरदार, सहर अब सून है।।

Kacchi raiyat basai, kacchi sab joon hai. Haan, Paltu — nikar gaya sardar, sahar ab soon hai.

और आज नहीं कल हंसा तो उड़ जाएगा, सूना शहर पड़ा रह जाएगा। और इस शहर को बसाने में तुमने कितना श्रम किया था! कितनी मेहनत उठाई थी। क्या नहीं कर छोड़ा था! सब दांव पर लगा दिया था। लेकिन सब पत्तों के घर हैं; हवा का झोंका आया, गिर जाते हैं। कागज की नावें हैं; चल भी नहीं पातीं कि डूब जाती हैं। इन पर भरोसा मत करो।

And today or tomorrow the prince laughs and flies away; the city is left empty. To build this city how you labored! How much effort you bore! What did you not do! You put all at stake — but these are houses of cards; a gust of wind and they fall. Paper boats — before they even sail, they sink. Do not trust them.

हाथ गोड़ सब बने, नाहिं अब डोलता।

एक क्षण में, श्वास क्या उड़ी, हाथ-पैर सब वैसे के वैसे हैं लेकिन अब डोलता नहीं।

नाक कान मुख ओहि, नाहिं अब बोलता।

नाक-कान सब वैसे के वैसे हैं, लेकिन अब बोलता नहीं।

काल लिहिसि अगुवाय, चलै ना जोर है।

Haath god sab bane, nahin ab dolta. Naak kaan mukh wohi, nahin ab bolta. Kaal lihis aguvay, chalai na jor hai.

मौत आ गई, काल द्वार पर खड़ा हो गया, धक्के देकर ले चलने लगा, अब उस पर कुछ जोर नहीं चलता। एक क्षण भी रुकने के लिए नहीं मांगा जा सकता। एक क्षण की छुट्टी नहीं मिलती। चाहे तुम लाख कहो कि मैं कोई साधारण आदमी नहीं, वी. वी. आई. पी हूं; लाख कहो कि मैं प्रधानमंत्री, मैं राष्ट्रपति, मैं यह, मैं वह, मौत कुछ सुनती नहीं। मौत के पास ये कोई प्रमाणपत्र चलते नहीं। एक क्षण का भी अवसर नहीं दिया जा सकता।

In one instant — the breath flies — the hands and feet are all as they were, but no longer move. The nose, ears, mouth — all the same, but no longer speak. Death has come; time stands at the gate; pushing, it leads you on — and you have no power. Not even a moment’s reprieve can be begged. Not a moment’s leave is granted. Say you: I am no ordinary man, I am a VVIP. Say: I am Prime Minister, President, this, that. Death does not listen. No certificate works. Not a moment is given.

आया मूठी बांधि, पसारे जायगा।

 

और कैसा मजा है, कैसा मजाक है, बच्चा आता है तो मुट्ठी बंधी होती है और जाता है तो हाथ खुले होते हैं। यह तो खूब उलटी बात हो गई। खुले हाथ आते, मुट्ठी बंधे हाथ जाते तो कुछ समझ में आती बात कि आए थे खाली हाथ, कुछ लेकर गए! यहां हालत उलटी है। बच्चा बंद मुट्ठी आता, शायद कुछ लेकर आता है; कुछ अदृश्य; एक निर्दोषता लेकर आता है; एक सरलता, एक स्वच्छता, एक ताजगी। जैसे ओस की बूंद सुबह ताजी-ताजी, कि कमल के फूल की पंखुड़ी सुबह ताजी-ताजी। कोरा आता। कुछ भी गुदा नहीं, कुछ भी लिखा नहीं, कोरा कागज। जिस पर कोई संस्कार नहीं, कोई लिखावट नहीं। एक शून्य की तरह आता। एक मौन की तरह आता। न शब्द हैं, न विचार हैं, न भाषा है। न वासना है कोई अभी, न कामना है कोई अभी। न बीता कल है, न आगा कल है। क्षण-क्षण में पुलकित होता, आनंदित होता।

Aaya moothi baandh, pasaare jayega. Chhoocha aavat jaat, maar tu khayega.

And what a joke: a child arrives with clenched fists; he goes with open palms. How strange! If he came with open hands and went with clenched fists — that would mean: he came empty and took something. But it is the reverse. The child arrives with clenched fists — perhaps he brings something: a certain innocence; a simplicity; a freshness — like the drop of dew on a morning petal, like the petal of a lotus at dawn — blank he comes, nothing printed, an empty page; no conditionings; no writing. He comes like a zero, like a silence — no words, no thoughts, no language. No desire yet, no lust yet. No yesterday, no tomorrow. Moment to moment he thrills, rejoices.

और प्रामाणिक होता है बच्चा। ऑथेंटिक होता है। धोखा नहीं देता। अगर क्रोध है तो क्रोध प्रकट कर देता है। और प्रेम है तो प्रेम प्रकट कर देता है। तर्क और तर्क की संगति में भी नहीं उलझा होता। अभी कह रहा था कि तुम्हारे बिना जी न सकूंगा और अभी नाराज हो गया और कहता है, अब तुम्हारी शक्ल दुबारा नहीं देखूंगा--और फिर घड़ी भर बाद तुम्हारी गोदी में बैठा है। क्षण-क्षण जीता है। स्वस्फूर्त।

And the child is authentic, true. He does not deceive. If there is anger, he shows anger; if there is love, he shows love. He is not entangled in logic and consistency. Just now he was saying: Without you I cannot live; now he is angry and says: I will never look at your face again. And after a moment he is sitting in your lap. He lives moment to moment — spontaneous.

जरूर कुछ लेकर आता है। कुछ बहुमूल्य। इसीलिए तो जीसस ने कहा है: अगर मेरे प्रभु के राज्य में प्रवेश पाना हो तो तुम्हें पुनः छोटे बच्चे की भांति हो जाना पड़ेगा।

Surely he brings something precious. Hence Jesus has said: If you would enter the kingdom of my Father, you must become again like small children.

आया मूठी बांधि, पसारे जायगा।

छूछा आवत जात, मार तू खायगा।।

Aaya moothi baandh, pasaare jayega. Chhoocha aavat jaat, maar tu khayega.

और जितने तुम छूछे जाओगे उतने ही मार खाओगे। क्योंकि परमात्मा के समक्ष, अस्तित्व के समक्ष उत्तर क्या है तुम्हारे पास देने को? कैसे तुमने जीवन गंवाया, कुछ हिसाब... कुछ तो कह सको कि ऐसे गंवाया। कि बुद्धू की तरह खड़े रह जाओगे! कहते न बनेगा, जबान लड़खड़ाएगी, क्योंकि जिसमें भी तुमने जीवन गंवाया, वह सब तुम्हें फिजूल दिखाई पड़ेगा। अब तुम उसका उत्तर नहीं बना सकते। वह सब सपना था। और सपने को तुमने सच मान लिया था। आंख न उठेगी!

And the emptier you go, the more you will be thrashed. For before the Divine, before existence, what answer do you have? How did you waste life? Some account — so that at least you can say: I wasted it thus. But you will stand like a fool; words will not come; the tongue will falter. For whatever you spent life on will appear futile to you. It was all a dream — and you took it as true. You will not be able to raise your eyes.

किते बिकरमाजीत साका बांधि मरि गये।

Kite Vikramajit saka bandh mari gaye.

और साधारण लोगों की तो छोड़ दो, बड़े-बड़े सम्राट, विक्रमादित्य जैसे सम्राट, जिनके नाम से विक्रम संवत्‌ चलता है; जिनके नाम से संवत्‌ बना, जो इतनी बड़ी छाप छोड़ गए समय पर...

And leave aside ordinary people — even the great emperors, Vikramaditya-like emperors, whose name gives the Vikram Samvat — who impressed time so deeply...

किते बिकरमाजीत साका बांधि मरि गये।

Kite Vikramajit saka bandh mari gaye.

संवत्‌ रूपी कीर्ति-स्तंभ जो बना गए, समय पर ऐसी अमिट रेख छोड़ गए, वे भी पानी में खो गए, धूल में खो गए। उनका भी कहां पता है? कभी होंगे तो बहुत अकड़ कर चले होंगे; सोने के सिंहासनों पर उठे होंगे, धूल में पैर न पड़े होंगे, कांटों से परिचित न हुए होंगे; धूप न लगी होगी, पसीना न बहा होगा; फूलों में, फूलों की गंध में, इत्रों में डूबे रहे होंगे; गुलाब जल में नहाए होंगे। और फिर वही देह, गुलाबजलों में नहाई देह एक दिन मिट्टी में मिल जाती है। जब बड़े-बड़े ऐसे मिट जाते हैं, तो छोटे-छोटों की तो बिसात क्या!

They built a pillar of fame in the form of a calendar; they carved such an indelible mark upon time — even they vanished in dust and water. Where are they? Perhaps they walked proudly; sat upon golden thrones; no dust touched their feet; they knew not the thorn; the sun did not burn them; sweat did not flow; they were drenched in flowers, in perfume; they bathed in rose-water — and the same body, bathed in rose-water, one day merges with the earth. When such great ones vanish, what of the small!

अरे हां, पलटू रामनाम है सार संदेसा कहि गये।।

Haan, Paltu — Ramnam hai saar, sandesa kahi gaye.

और विक्रमादित्य जैसे लोग भी जब मर जाते हैं, जब अरथी उठती है तो मालूम है हम क्या कहते हैं? रामनाम सत्य है। हर अरथी के साथ हम कहते हैं: रामनाम सत्य है, सत्य बोले गत्त है। जिंदगी भर राम को याद न किया, मुर्दा लाश के चारों तरफ हम दोहराते हैं: रामनाम सत्य है। बड़ी देर हो गई, जरा पहले दोहराना था!

And when even men like Vikramaditya die, when the bier is lifted, do you know what we say? ‘Ramnam satya hai’ — the Name of Ram is true. With every bier we chant: The Name of Ram is true. Very late! It should have been chanted earlier!

मैं तो तुमसे कहूंगा: जिनसे तुम्हें प्रेम हो उनको पकड़ लो, बांध दो अरथी में, ले चलो: रामनाम सत्य है! जिंदगी में कुछ कहो, तो सुनें तो कुछ अकल आए! अब मर गए, अब न उन्हें सुनाई पड़ता है, अब तुम चिल्ला रहे हो: रामनाम सत्य है!

I say to you: Those whom you love — catch them, tie them upon the bier and go off chanting: The Name of Ram is true! In life say something, so that they may hear and get some sense! Now he is dead — he cannot hear — and you shout: The Name of Ram is true!

और ध्यान रखना, तुम मुर्दों के लिए तो रामनाम सत्य कह रहे हो और कह रहे हो: सत्य बोले गत्त है, कि सत्य बोलो तो गति हो जाती है, अपने बाबत क्या खयाल है? वह तुम दूसरों पर छोड़ रहे हो, कि भई, जैसे हमने तुम्हारी लाश पर बोला रामनाम सत्य है, जब हम मरें, तुम भी बोल देना। एक औपचारिकता निभा रहे हो!

And notice: For the dead you say: The Name of Ram is true; and: Speak truth if you would reach — and what about yourself? You leave that for others: As you spoke ‘Ramnam satya hai’ upon our corpse, when you die, we will speak it for you. A formality.

मरघट पर लोग जाकर गपशप करते हैं बाजार की... कौन सी फिल्म अच्छी लगी है गांव में? न मालूम कहां-कहां की फिजूल बातें करते हैं।... जरा मरघट पर जाया करें! जब अरथी ले जाते हैं तो रामनाम सत्य है! अरथी पहुंचा कर, अरथी को रखा चिता पर, फिर अरथी की तरफ पीठ करके जरा लोगों की बातें सुनो! क्या-क्या गजब की बातें लोग कर रहे हैं!

Go to the cremation ground and listen — people gossip there of the marketplace — which film is good in the town? Who knows what idle talk they chatter! Go sometimes to the cremation ground. When the bier goes, they chant: ‘Ramnam satya hai!’ When they place the bier upon the pyre, then turn their backs to the bier and listen to what they talk! What astonishing talk they engage in!

मैंने तो अपने गांव में ऐसे लोग भी देखे हैं की उधर लाश जल रही है और वे जुआ खेल रहे हैं। मरघट पर! मरघट पर जुआ खेलने की सुविधा है, पुलिस को भी पता नहीं चलता कि वहां जुआ चल रहा है। और फिर बैठे-बैठे करें भी क्या? अब ये सज्जन तो जलने में वक्त लेंगे। तीन-चार घंटे लगें, कि छह घंटे लगें। और अगर लकड़ियां गीली हों और वर्षा का मौसम हो तो पता नहीं दिन भर खराब होने वाला है! तो लोग ताश ले जाते हैं साथ कि वहीं बैठ कर ताश जमा देंगे! कैसी अदभुत दुनिया है, कोई मर गया और तुम्हें अभी भी ताश खेलने की पड़ी है!

In my village I have seen men gambling even as the corpse burns — at the cremation ground. There is convenience there; the police never learn that gambling is going on. And what else to do while sitting? The gentleman will take time to burn — three or four hours, six hours — and if the wood is wet and it is the rainy season, who knows — the whole day will be wasted. So they take cards along to play right there. What a strange world — someone has died and you still are intent on cards.

लेकिन मैं समझता हूं, इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण हैं। ये बचने के उपाय हैं। इस तरह अपने मन को इस सत्य से बचाना है कि मौत है, कि मौत आती है। इसकी आई, कल अपनी भी आती होगी। इसको झुठलाना है। और कोई मरते हैं; दूसरे लोग मरते हैं। यह मरने का धंधा हमेशा दूसरे करते हैं, अपने को थोड़े ही मरना है! मैं नहीं मरूंगा, ऐसा हम अपने भीतर भाव रखते हैं। कहें, चाहे न कहें।

I understand the psychology behind it: it is a way to escape. To save the mind from the truth that death is, that it comes. It has come to him; tomorrow it will come to me. To deny this. Others die — others do the business of dying. I am not going to die — this is the feeling within, said or unsaid.

अरे हां, पलटू रामनाम है सार संदेसा कहि गये।।

Haan, Paltu — Ramnam hai saar, sandesa kahi gaye.

जो जनमा सो मुआ नाहिं थिर कोइ है।

Jo janma so mua, nahin thir koi hai.

जो जन्मा, वह मरेगा, कोई भी बचने वाला नहीं है। जन्म के साथ ही मृत्यु भी आ गई।

Who is born will die — none will be spared. With birth, death arrives.

राजा रंक फकीर गुजर दिन दोइ है।।

 

फिर चाहे अमीर हो, चाहे गरीब, दो दिन की जिंदगी है! ऐसे गुजारो कि वैसे, सुविधा में कि असुविधा में, झोपड़ों में कि महल में, कुछ बहुत फर्क नहीं पड़ता।

Raja, rank, fakir — gujar din do hi hain.

Whether rich or poor — two days of life! Thus or thus, in comfort or discomfort, in huts or palaces — it makes little difference.

चलती चक्की बीच परा जो जाइकै।

यह जो जन्म-मृत्यु की चक्की है, इसके बीच में जो भी पड़ गया है...

अरे हां, पलटू साबित बचा न कोय गया अलगाइकै।।

Chalti chakki — beech para jo jaikay. Haan, Paltu — sabit bacha na koy, gaya alag aikay.

 

This grinding mill of birth and death — whoever falls between its stones is crushed. None was saved, says Paltu — except the one who stepped aside.

उसे काल का ग्रास हो ही जाना पड़ा है। मृत्यु अवश्यंभावी है।

जिसको इस सत्य की गहरी प्रतीति होने लगती है कि मृत्यु अवश्यंभावी है, वह धार्मिक हुए बिना नहीं रह सकता। क्योंकि मृत्यु से बचने का एक ही उपाय है, वह धर्म है। मृत्यु के सागर के पार ले जाने वाली एक ही नौका है, वह धर्म है। मृत्यु के पार आंखों को अमृत का दर्शन करा देने वाला अगर कोई भी द्वार है तो वह धर्म है।

The one to whom the inevitability of death becomes a deep realization cannot remain irreligious. For there is only one way to go beyond death — religion. The only boat that takes one across the ocean of death is religion. The only door that can grant the eyes the vision of the immortal beyond death is religion.

पलटू की बात पर ध्यान करना। यहां खूब जिंदगी सुहानी है, प्यारी है, मगर रुक मत जाना!

Attend to Paltu’s word. Life here is very lovely, sweet — but do not stop here!

देख सजन का रूप सुहाना करना मत बिसराम

बटोही करना मत बिसराम

तेरा काम है चलते रहना

धूल डगर की तेरा गहना

तूफानों में खोजते रहना नये-नये नित गाम

बटोही नये-नये नित गाम

Behold the Beloved’s beautiful face — do not halt, O traveler Traveler, do not halt Your work is to keep on walking The dust of the road is your adornment Seek new lands daily amid the storms Traveler, new lands daily

गर्मी हो चाहे सर्दी हो

फूलन रुत हो या जर्दी हो

प्रेम के कारण बैठके जलना नहीं है तेरा काम

बटोही नहीं है तेरा काम

Let it be hot or cold Season of flowers, or yellowing leaves Because of love, sitting to burn is not your task Traveler, that is not your task

सूरज तेरे पांव चूमे

धरती तेरे संग में घूमे

प्रेम लगन के गीत सुना और जाप हरी का नाम

बटोही जाप हरी का नाम

देख सजन का रूप सुहाना करना मत बिसराम

The sun kisses your feet The earth turns with you Sing the songs of love’s devotion and chant the Name of Hari Traveler, chant the Name of Hari

बटोही करना मत बिसराम

 
 

Behold the Beloved’s beautiful face — do not halt, O traveler Traveler, do not halt

आज इतना ही।

Enough for today.