Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कितनी ऊषा, कितनी संध्या
कितने कुसुमों के मधुरीते
यों ही पथ पर चलते-चलते
कितने ही संवत्सर बीते।
पग शिथिल, किंतु गति मंद नहीं
यद्यपि है तन-मन चूर-चूर
How many dawns, how many dusks, how many sweet refrains of blossoms— thus, walking and walking on the path, so many years have passed.
Feet grown weary—yet the pace not slow; though body and mind are shattered, I am restless to meet the One— and He seems so very far from me.
जिससे मैं मिलने को व्याकुल
मुझसे वह कितना दूर-दूर।
जिस पनिहारिन की गगरी पर
मैं ललचाया वह ढुलक गई
जिस-जिस प्याली पर धरे अधर
वह-वह छूते ही छलक गई।
That water-bearer’s pitcher on which I cast a longing glance—spilled away. Whatever cup my lips touched— overflowed the moment they touched.
देखो मेरे प्रति मेरी ही
किस्मत है कितनी क्रूर-क्रूर
जिससे मैं मिलने को व्याकुल
वह मुझसे कितना दूर-दूर।
Look—toward me, of me, how cruel my own fate is—cruel indeed: I am restless to meet the One— and He seems so very far from me.
मुझको पथ पर अथ से इति तक
पल-भर भी कहीं विराम नहीं
मैं राही बन कर आया हूं
रुकने का मेरा काम नहीं।
From alpha to omega upon this path I have not paused even for a moment anywhere. I have come as a traveler— resting is not my work.
मेरे अंतर में अन्वेषण
मस्तक पर छाई धूर-धूर
जिससे मैं मिलने को व्याकुल
वह मुझसे कितना दूर-दूर।
In my depths—search; on my brow—dust and dust. I am restless to meet the One— and He seems so very far from me.
कितनी ऊषा, कितनी संध्या
कितने कुसुमों के मधुरीते
यों ही पथ पर चलते-चलते
कितने ही संवत्सर बीते।
How many dawns, how many dusks, how many sweet refrains of blossoms— thus, walking and walking on the path, so many years have passed.
पग शिथिल, किंतु गति मंद नहीं
यद्यपि है तन-मन चूर-चूर
जिससे मैं मिलने को व्याकुल
मुझसे वह कितना दूर-दूर।
Feet grown weary—yet the pace not slow; though body and mind are shattered, I am restless to meet the One— and He seems so very far from me.
सत्य की खोज में जो भी निकले हैं, उन सबको ऐसा ही प्रतीत होता है कि सत्य बहुत दूर है। प्रतीति का कारण है, क्योंकि मिलता नहीं। इतना चलते हैं और मिलता नहीं। तो निश्चित ही दूर होगा। यह तार्किक निष्पत्ति है कि बहुत चल कर भी जिसे न पाया जा सके, स्वभावतः मानना होगा बहुत दूर है। हमारे छोटे-छोटे पग, हमारी छोटी-छोटी आंखें, हमारे छोटे-छोटे हाथ उस तक नहीं पहुंच पाते। शायद अनंत दूरी है हमारे और उसके बीच।
All who set out in search of Truth feel just this: that Truth is far away. There is a reason for this appearance—it does not come. One walks so much, and it does not come. Then surely it must be far. This is the logical conclusion: that which cannot be attained even after long walking must be far indeed. Our little steps, our small eyes, our short hands cannot reach it. Perhaps between us and That there is an infinite distance.
लेकिन तर्क की यह निष्पत्ति तार्किक भला दिखाई पड़े, सत्य नहीं है।
But though this conclusion looks logical, it is not true.
परमात्मा दूर नहीं है। परमात्मा निकट से भी निकट है। उसे चल कर पाने की जो चेष्टा करेगा, उसके लिए दूर हो जाता है। उसे बैठ कर जो पाना चाहेगा, तत्क्षण पा लेता है। चले कि भटके। रुके कि पहुंचे। इस सूत्र को, इस स्वर्ण-सूत्र को हृदय में सम्हाल कर रख लो। चले कि दूर चले, परमात्मा से दूर चले, रुके कि पास आए। बिलकुल रुक जाओ तो पहुंच ही गए। क्योंकि परमात्मा तुम्हारे अंतर्तम में विराजमान है। तुम भागते हो, चलते हो, दौड़ते हो, आपा-धापी करते हो, इसलिए स्वयं को नहीं देख पाते, स्वयं से परिचित नहीं हो पाते। बैठो तो परिचय हो। थोड़ा रुको, थोड़ा थमो तो परिचय हो। फुर्सत कहां, आंखें दूर अटकी रहती हैं, पास को देखो तो कैसे देखो?
Paramatma is not far. Paramatma is nearer than the near. For the one who tries to reach Him by walking, He goes far. For the one who would attain by sitting, He is attained instantaneously. Walk—and you wander. Stop—and you arrive. Hold this sutra, this golden sutra, in your heart. Walk—and you go far, far from Paramatma. Stop—and you come near. If you stop utterly—you have arrived. Because Paramatma abides in your innermost core. You run, you walk, you rush helter-skelter; therefore you cannot see yourself, cannot be acquainted with yourself. Sit—and acquaintance dawns. Pause a little, be still a little—and acquaintance dawns. Where is the leisure? The eyes remain fixed far away—how will you see the near?
परमात्मा इसलिए नहीं नहीं मिलता कि दूर है बल्कि इसलिए नहीं मिलता है कि इतने पास है, इतने पास है कि आंख खोली कि दूर हो गया। आंख बंद रखी तो सामने है। हाथ फैलाया कि दूर हो गया। क्योंकि हाथ के भीतर ही वह मौजूद है। पग बढ़ाया कि चूके, क्योंकि पग जिसने बढ़ाया, वही वह है। क्रिया से परमात्मा नहीं पाया जाता है, पाया जाता है अक्रिया से। उस अक्रिया में ठहरने को बुद्ध ने ध्यान कहा है, पलटू ने ज्ञान कहा है। अक्रिया में ठहरने को। दौड़ना नहीं, भागना नहीं, तलाशना नहीं, रुक जाना, ठहर जाना।
Paramatma is not found because He is far; He is not found because He is so near—so near that if you open your eyes, He becomes far; if you keep your eyes closed, He is right before you. Stretch out your hand—and He goes far; for He is within the hand itself. Take a step—and you miss; for the step-taker is He. Paramatma is not attained by action, but by non-action. To abide in that non-action Buddha called Dhyana; Paltu called it Jnana. To abide in non-action—no running, no fleeing, no seeking; stopping, halting.
और अक्रिया केवल देह की नहीं, मन की। देह से तो कोई भी बैठ सकता है। बहुत लोग आसन लगाए बैठे हैं गुफाओं में, वृक्षों के नीचे। आसन तो लगा है, लेकिन मन का आसन नहीं लगा है। तन तो ठहर गया, मन और-और भागा हो गया है। तन को जितना बिठाते हो, मन उतना भागा-भागा हो जाता है। तन तो यहां है, मन कहीं और। तन का आसन तो केवल मन के आसन की पूर्व-भूमिका है।
शरीर को ठहरा लेना है ताकि ठहरी हुई उस भूमिका में मन भी ठहर जाए। शरीर ठहरे और मन दौड़ता रहे तो कुछ सार नहीं। तो सब थोथा है। ऐसे ही योगी भटक गए हैं।
And that non-action is not only of the body, but of the mind. With the body anyone can sit. Many have seated themselves on asanas in caves, beneath trees. The asana is set, but the mind’s asana is not set. The body has stopped, the mind has run even farther. The more you seat the body, the more the mind becomes a runner. The body is here; the mind elsewhere. The body’s asana is only the prelude to the mind’s asana.
भोगी भटक गए हैं तन को दौड़ा-दौड़ा कर; मन तो दौड़ ही रहा है। योगी भटक गए हैं, तन को तो ठहरा लिया है लेकिन तन में लगी हुई जो ऊर्जा थी, तन के दौड़ने में जो शक्ति लगी थी, वह भी अब मन को मिल गई, मन और भागा-भागा हो गया। भोगी का मन तो संसार में ही भटकता है, योगी का मन स्वर्ग-नरक, मोक्ष-कैवल्य और न मालूम कहां-कहां भटकने लगता है। उसके पास भटकने के लिए ज्यादा शक्ति उपलब्ध हो जाती है। शरीर में जो उलझी थी ऊर्जा, वह भी मन को मिल गई। भोगी भी भटका है, योगी भी भटका है। सिर्फ ध्यानी पहुंचता है।
Still the body so that in that stilled prelude the mind too may come to rest. If the body is still and the mind keeps running, nothing of substance is there. Then all is hollow. Many a yogi has gone astray in just this way.
The bhogi has gone astray by racing the body; the mind, after all, is already racing. The yogi has gone astray—he has stilled the body, but the energy that was at work in the body’s running, that very power now feeds the mind; the mind races even more. The bhogi’s mind wanders in the world; the yogi’s mind wanders to heaven and hell, to moksha and kaivalya—and who knows where. He now has more power available for wandering. The energy that was entangled in the body also goes to the mind. The bhogi has gone astray, the yogi has gone astray—only the meditator arrives.
ध्यानी का अर्थ है: मन भी ठहरे, तन भी ठहरे। बस ठहराव आ जाए। यह झील चेतना की बिलकुल निस्तरंग हो जाए। उस निस्तरंग चित्त में परमात्मा के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जाना जाता है। परमात्मा वस्तु की तरह नहीं जाना जाता, ज्ञेय की तरह नहीं जाना जाता, परमात्मा तो ज्ञाता की तरह जाना जाता है, जानने वाले की तरह जाना जाता है। परमात्मा दृश्य नहीं बनता कभी, वह तो द्रष्टा है। वह तुम्हारे भीतर भी द्रष्टा होकर विराजमान है और तुम दृश्य की तरह उसकी खोज कर रहे हो, इसलिए बहुत दूर-दूर...।
Meditator means: the mind too is still, the body too is still. Simply a stillness descends. The lake of consciousness becomes absolutely without waves. In that wave-less mind nothing is known except Paramatma. Paramatma is not known as an object, not as the known; Paramatma is known as the knower, as the one who knows. Paramatma never becomes the seen; He is the seer. He abides in you as the seer, and you seek Him as an object—hence so far, so far…
He is far because of you. Understand a little, ponder a little—and none is nearer than He.
तुम्हारे कारण दूर है। तुम थोड़ा समझो, तुम थोड़ा गुनो तो उससे ज्यादा पास और कोई भी नहीं है।
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
पलटू कहते हैं: भगवान के चरण में ध्यान। कहां हैं भगवान के चरण? काशी में, काबा में, कैलाश में? कहां हैं भगवान के चरण? तुम्हारे हृदय में विराजमान है। किसी और मंदिर में नहीं जाना। हृदय में ही उतरोगे, हृदय की सीढ़ियों में ही उतरोगे तो पा लोगे मंदिर।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, Paltu says: Meditation at the feet of Bhagavan. Where are the feet of Bhagavan? In Kashi, in Kaaba, on Kailash? Where are the feet of Bhagavan? They abide in your own heart. Do not go to any other temple. If you descend into the heart, descend the steps of the heart—you will find the temple.
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
और भगवान अगर समझ के बाहर हो, बूझ के बाहर हो--जो कि स्वाभाविक है। न उसे देखा, न पहचाना, न कभी उसका स्वाद लिया; न रंग का पता, न रूप का; उसका ठिकाना भी मालूम नहीं, उसकी आकृति भी मालूम नहीं, तुम कैसे उसके चरणों में ध्यान लगाओगे? उसकी देह ही नहीं है तो उसके चरण क्या होंगे?
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, And if Bhagavan is beyond your comprehension, beyond conceiving—as is natural: you have not seen Him, not recognized Him, never tasted Him; no knowledge of His color, no knowledge of His form; you do not know His abode, nor His shape—how will you meditate at His feet? If He has no body, what feet would He have?
तो चरण में ध्यान लगाने का और भी गहरा अर्थ खयाल में ले लो। कुछ ऐसा नहीं है कि आंख बंद करके तुम परमात्मा के चरणों की कल्पना करो कि ये रहे चरण कमल! वह तो कल्पना ही होगी। तुम दो चरणों को देख लोगे, स्वर्ण के बने हुए, तो भी कल्पना ही होगी। और कल्पना को खूब दोहराते रहोगे तो प्रगाढ़ होती जाएगी। जब भी आंख बंद करोगे, दो चरण दिखाई पड़ेंगे। मगर तुमने एक झूठ में अपने मन को रमा लिया। चरण में ध्यान लगाने का केवल इतना ही अर्थ होता है--जो कि प्रकट नहीं होता वक्तव्य में, छिपा रह जाता है--चरण में ध्यान लगाना परोक्ष रूप से कुछ और कहा जा रहा है; कहा जा रहा है: झुको। चरण में ध्यान लगाने का मतलब होता है: समर्पण। झुकने की कला। चरण तो केवल प्रतीक हैं, क्योंकि चरण का अर्थ होता है: छुओगे तो झुकोगे। ध्यान लगाओगे चरणों में तो झुकना ही पड़ेगा--आंख को झुकना पड़ेगा, दृष्टि को झुकना पड़ेगा, दर्शन को झुकना पड़ेगा। यह तो प्रतीक है कहने के लिए। इस प्रतीक में मत उलझ जाना। नहीं तो लोगों ने चरण बना लिए हैं--पत्थर के, सोने के, चांदी के। उन्हीं पर फूल चढ़ा रहे हैं। चूक गए! प्रतीक को जोर से पकड़ लिया।
So take the meaning of meditating at the feet deeper. It is not that you close your eyes and imagine the feet of Paramatma—lotus feet thus-and-so! That would only be imagination. You might see two feet made of gold—still, only imagination. If you repeat the image often, it will grow dense; whenever you close your eyes, two feet will appear. But you will only have enthralled the mind in a fiction. Meditating at the feet has only this meaning—which is not explicit in the statement, it remains hidden—that under the name of the feet something else is being said indirectly: bow down. The meaning of meditating at the feet is surrender—the art of bowing. The feet are but a symbol, because to touch the feet you must bend. If you meditate at the feet, you will have to bow—the eyes must bow, the vision must bow, your seeing must bow. It is a way of speaking. Do not be caught in the symbol. Otherwise people have made feet—of stone, of gold, of silver—and they keep offering flowers upon them. Missed! They have grasped the symbol tightly.
झेन फकीर रिंझाई अपने शिष्यों से कहा करता था: मेरी अंगुली को मत पकड़ो, मेरे इशारे को देखो। मेरी अंगुली को मत चूसने लगो, चांद को देखो जिस तरफ अंगुली उठी है।
The Zen fakir Rinzai used to say to his disciples: do not hold my finger—see my gesture. Do not suck my finger—look at the moon toward which the finger points.
मगर दुनिया में सारे लोगों ने अंगुलियां पकड़ ली हैं, अंगुलियां चूस रहे हैं। अंगुलियां कितनी ही चूसो, उससे पोषण नहीं मिलता। छोटे बच्चे ही धोखे नहीं खा रहे हैं, बड़े बच्चे भी धोखे खा रहे हैं। बड़ी उम्र वाले भी अंगुलियां चूस रहे हैं। प्रतीक को पकड़ना, प्रतीक को खूब जोर से पकड़ लेना कि चूक गए तुम अर्थ से। प्रतीक पकड़ा नहीं जाता। प्रतीक समझा जाता है।
But in the world, people have grasped the finger; they are sucking the finger. However much you suck the finger, you will get no nourishment. It is not only little children who are deceived—grown-up children too are deceived. To clutch the symbol tightly is to miss the meaning. The symbol is not to be held; the symbol is to be understood.
चरण में ध्यान का अर्थ होता है: झुको; अपने ही भीतर झुक जाओ। यह अकड़ न रह जाए अहंकार की। अहंकार अकड़ कर खड़ा होता है। चरण में ध्यान लगाया, झुकना पड़ा। झुक गया जो, पा लिया उसने। अगर पूरे झुक जाओ तो क्षण भर का विलंब नहीं होगा।
Meditating at the feet means: bow; bend within yourself. Let this stiffness of ego not remain. Ego stands stiff. If you meditate at the feet, you have to bend. One who bends—finds. If you bend totally, there will not be even a moment’s delay.
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
लेकिन कठिन है। भगवान को प्रतीक भी मानो, उसके चरण को प्रतीक भी मानो, तो भी कुछ आलंबन नहीं दिखाई पड़ता--कहां झुकें? किस दिशा में झुकें? कैसे झुकें? झुकने को कुछ सहारा चाहिए। इसलिए पलटू कहते हैं: भेख। भेख का अर्थ होता है: अगर भगवान न मिले तो भगवान का वेषधारी कोई मिल जाए, देहधारी कोई मिल जाए। भगवान तो अदेह है, निर्गुण है, निराकार है। उसे समझने के लिए तो उतनी ही निराकार आंखें चाहिए, उतना ही निर्गुण चित्त चाहिए। कठिन है आज एकदम से वैसा निराकार हो जाना। लेकिन जिसने भगवान को देखा हो, जिसने भगवान से आंखें चार की हों, ऐसे किसी देहधारी की आंख में झांकना, उसकी आंखों में तुम्हें सीढ़ियां मिलेंगी। उसकी आंखों में तुम्हें परमात्मा का प्रतिबिंब मिलेगा। अगर चांद को सीधा न देख सको तो किसी झील में झांकना। माना कि झील का चांद तो केवल प्रतिबिंब है, मगर है तो असली चांद का ही प्रतिबिंब। असली की कुछ छाप तो है। असली की कुछ धुन तो है। और जो प्रतिबिंब को देखने में समर्थ हो गया, जो प्रतिबिंब को समझने में समर्थ हो गया, ज्यादा देर न लगेगी असली की तरफ आंख उठाने में।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, But it is difficult. Even if you take Bhagavan as symbol, take His feet as symbol, still no visible support appears—where to bow? In which direction to bow? How to bow? To bow you need some support. Therefore Paltu says: bhekh. Bhekh means: if you cannot find Bhagavan, find one who wears His robe—one embodied. Bhagavan is bodiless, nirguna, nirakar. To understand Him you need a vision of the same formlessness, a mind as attributeless. It is difficult all at once to become so formless. But one who has seen Bhagavan, who has looked into His eyes—look into the eyes of such an embodied one, and in his eyes you will find a stairway. In his eyes you will find the reflection of Paramatma. If you cannot look directly at the moon, then look into a lake. Granted that the moon in the lake is only a reflection, but it is the reflection of the real moon. Some imprint of the real is there. Some tune of the real is there. And one who can look at the reflection and understand it will not take long to raise his eyes to the real.
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
भगवान के चरणों में ध्यान लगे, शुभ, न लग सके तो सदगुरु के चरणों में। जो अभी देह में है, देह यानी ‘भेख।’ देह यानी अभी जो वेष में है। जब बुद्ध पृथ्वी पर चल रहे हैं, तो अभी परमात्मा रूप लिए है। इसे हम अवतार कहें, बुद्धत्व कहें, जिनत्व कहें, जो भी नाम देना हो दें। बुद्ध पृथ्वी पर हैं, तो भगवान अभी देह में समाया हुआ है। अभी आकाश आंगन में उतरा हुआ है। शायद आंगन को तुम देख पाओ, आकाश विराट है। मगर जिसने आंगन को समझ लिया, उसने आकाश की तरफ यात्रा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम उठा लिया। बुद्ध की आंखों में झांकोगे तो सीमा में बंधे हुए असीम को पाओगे। बुद्ध के चरणों में झुकोगे, कह सकोगे: बुद्धं शरणं गच्छामि! समग्र चित्त से बुद्ध के चरणों में सिर रखोगे, बुद्ध के चरण तो तिरोहित हो जाएंगे, पाओगे तो तुम भगवान के ही चरण। सदगुरु वही है जिसके चरणों में सिर रख कर उसके चरण तो विलीन हो जाएं और भगवान के अदृश्य चरण प्रकट होने लगें।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, If meditation settles at the feet of Bhagavan—auspicious; if it cannot, then at the feet of the Sadguru. The one who is still in body—deha—this is the ‘bhekh’. Deha—the robe He wears now. When a Buddha walks upon the earth, Paramatma has taken on form. Call it avatar, call it buddhattva, call it jintva—whatever name you give. If Buddha is upon the earth, then Bhagavan has entered a body. The sky has descended into the courtyard. Perhaps you can see the courtyard; the sky is vast. But one who understands the courtyard has taken the most important step toward the sky. Look into Buddha’s eyes and you will find the limitless bound within limits. Bow at Buddha’s feet, and you will be able to say: Buddham sharanam gacchami! Place your head with your whole being at Buddha’s feet, and Buddha’s feet will vanish—you will find the invisible feet of Bhagavan. That alone is the Sadguru, at whose feet, when you place your head, his feet dissolve and the unseen feet of God begin to appear.
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
ज्ञान की बात से नाहिं टरना।
और एक बार अगर कभी ऐसा शुभ क्षण आ जाए, ऐसी शुभ घड़ी, ऐसा शुभ मुहूर्त कि कोई ऐसे चरण मिल जाएं जिनमें निराकार की थोड़ी प्रतीति हो जाए; कोई ऐसा आकार मिल जाए जिसमें निराकार की छवि बनती हो, प्रतिफलन होता हो; कोई ऐसी वाणी सुनाई पड़ जाए जिसमें शून्य का नाद हो, जिसमें अनाहत हो, जिसमें ओंकार की ध्वनि हो; कोई ऐसी प्रतिध्वनि मिल जाए, तो फिर टरना मत! फिर हटना मत! फिर सब दांव पर लगा देना! फिर बचना मत! क्योंकि जो बचा, उसने फिर खोया, बुरी तरह खोया।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, Gyaan ki baat se nahin tarna. And once such an auspicious moment comes, such an hour—if such feet are found in which there is a faint glimpse of the formless; a form in which the formless reflects; a voice in which there is a tone of shunya, the unstruck sound, the resonance of Omkar; if such an echo is found—then do not turn away! Do not retreat. Stake everything. Do not hold back. For whoever holds back loses—loses badly.
और बहुत बार तुम बच गए हो। पलटू ठीक कहते हैं, चेताते हैं। न मालूम कितनी बार कितने बुद्धों के करीब तुम पहुंच गए होओगे! लंबी तुम्हारी यात्रा है। जन्मों-जन्मों से तुम चल रहे हो। यह असंभव है कि तुममें से कुछ लोग बुद्ध के करीब न पहुंचे हों। यह असंभव है कि तुममें से कुछ लोग महावीर के दर्शन न किए हों। यह असंभव है कि तुममें से कुछ लोगों ने जीसस की वाणी न सुनी हो। यह असंभव है कि तुममें से कुछ कानों में मोहम्मद की कुरान न गूंजी हो। यह असंभव है! यहां नहीं तो वहां, वहां नहीं तो यहां, कहीं न कहीं किसी न किसी मार्ग पर, किसी मोड़ पर किसी बुद्धपुरुष का दर्शन जरूर तुम्हें हुआ होगा! इतनी लंबी यात्रा में, जन्मों-जन्मों की यात्रा में यह असंभव है कि तुम कभी एक बार भी किसी बुद्ध के करीब न आए होओ। संभावना यही है कि बहुत बार आए होओगे। कभी कोई कबीर मिल गया होगा, कभी कोई नानक, कभी कोई पलटू, कभी कोई रैदास, कभी कोई फरीद। इतने ज्योतिर्मय पुरुष हुए! इतने दीये जले! मिट्टी में इतनी बार चिन्मय का अवतरण हुआ! देह में इतनी बार परमात्मा प्रकट हुआ! नहीं, तुम पहुंच तो गए होओगे बहुत बार करीब, लेकिन डर गए; चूक गए।
And many times you have held back. Paltu is right, he warns. Who knows how many times you must have come close to Buddhas! Your journey is long. You have been moving through births upon births. It is impossible that some of you have not come near a Buddha. Impossible that some of you never had darshan of Mahavira. Impossible that some of you never heard the voice of Jesus. Impossible! If not here then there, if not there then here—somewhere along some path, at some turning, you surely beheld a Buddha! In such a long journey, through so many births, it is impossible you never came even once near a Buddha. More likely you came many times. At some time a Kabir, some time a Nanak, some time a Paltu, some time a Raidas, some time a Farid. So many luminous ones! So many lamps were lit! So many times Consciousness descended into clay! So many times Paramatma manifested in body! No, you surely came close many times—but you were afraid; you missed.
शायद कहा होगा: फिर कभी। अभी और बहुत काम हैं। आऊंगा कभी, जरूर आऊंगा, लेकिन अभी तो मैं जवान हूं। हो जाऊंगा वृद्ध, जीवन का काम-धाम, व्यवसाय पूरा हो जाएगा, तो जरूर आऊंगा। ये चरण तो हैं जहां झुकना है, ये चरण तो हैं जहां बैठना है!
Perhaps you said: some other time. There is much work still. I will come, certainly I will come—but just now I am young. When I am old, when the business of life is done, then I will come. These are the feet where one must bow, these the feet where one must sit!
या तो तुमने ऐसे तर्क खोज कर कल पर टाल दिया होगा। जिसने कल पर टाला, सदा को टाला। या फिर तुमने कुछ भूल-चूकें निकाल ली होंगी। तुमने देखा होगा, बुद्ध! अरे, ये तो वस्त्र पहने हुए हैं! जिनत्व को उपलब्ध व्यक्ति तो निर्वस्त्र होता है। तो वस्त्रधारी बुद्ध, कहीं चूक हो रही है! ये असली बुद्ध नहीं हो सकते।
Either you postponed to tomorrow with such reasons. Whoever postpones to tomorrow postpones to forever. Or else you found faults. You saw—Buddha! But he wears clothes. One who has attained Jintva is naked. A clothed Buddha—somewhere something is wrong! He cannot be the real Buddha.
और तुम महावीर के पास भी चूक गए होओगे, क्योंकि तुमने सोचा होगा: बांसुरी कहां है? मोर-मुकुट कहां है? कृष्ण ने तो बांसुरी बजाई, मोरमुकुट बांधा, अपूर्व सौंदर्य में प्रकट हुए। यह भी कोई ढंग है: नंग-धड़ंग खड़े हैं! तुमने चूक निकाल ली होगी।
And you must have missed Mahavira too—for you thought: where is the flute? Where the peacock feather? Krishna played the flute, wore the peacock crown, appeared in unsurpassed beauty. How is this—standing naked! You found faults.
और ऐसा नहीं है कि तुमने कृष्ण के पास चूक न निकाल ली होगी--चूक निकालने वाला मन सब जगह चूक निकाल लेता है। उसने कृष्ण के पास भी चूक निकाल ली होगी कि ये कैसे भगवान! युद्ध में उतरते हैं। उतरते ही नहीं, संन्यासी होते अर्जुन को खींच-खांच कर युद्ध में लगा देते हैं। समझा-बुझा कर युद्ध में उतार देते हैं। महाविनाश, हिंसा करवाते हैं। ये कैसे भगवान!
Do not think you did not find fault with Krishna—one who looks for fault will find it everywhere. He found fault with Krishna too: what kind of God is this! He enters war. Not only enters—he drags the renunciate Arjuna into war. He explains and convinces him into battle. He causes great destruction, violence. What kind of God is this!
वीतराग नहीं मालूम होते। सोलह हजार इनकी पत्नियां हैं। एक पत्नी नरक ले जाने को काफी, ये सोलह हजार पत्नियों को लेकर किस नरक में पहुंचेंगे? फिर ये सारी पत्नियां इनकी पत्नियां नहीं, इनमें कई दूसरों की पत्नियां हैं जो भगाई हुई हैं। और यह बांसुरी बजा कर यह जो रासलीला चल रही है पूर्णिमा की रात, वृदांवन में, किसी वंशीवट में, यह तो राग का खेल हुआ, वीतरागता कहां है? नहीं-नहीं, यहां भगवान नहीं हो सकते।
Not dispassionate at all. He has sixteen thousand wives. One wife is enough to carry you to hell; with sixteen thousand, to what hell will he go? And not only his wives—many are others’ wives whom he eloped with. And this flute-playing rasa-leela on the full-moon night in Vrindavan at the Vamsivat—this is a play of passion; where is dispassion? No, no—here cannot be God.
मोहम्मद के हाथ में तलवार देख कर, तुम लौट पड़े होओगे देख कर तलवार कि भगवान के हाथ में और तलवार! भगवान और युद्ध के लिए तत्पर! और जीसस को सूली चढ़ा देख कर तुमने कहा होगा: अरे, अपने को बचा न सके--और जगत के तारनहार! अपने को बचा न सके! और कहानियां सब मनगढ़ंत होंगी कि जल पर चले और मुर्दों को जिंदा किया। दिखाना था चमत्कार तो आज दिखा देते!
Seeing the sword in Mohammed’s hand, you must have turned back: God with a sword in hand! God—ready for battle! And seeing Jesus crucified you must have said: he could not even save himself—and savior of the world! He could not save himself! All stories must be fabricated—that he walked on water, raised the dead. If wonders had to be shown, show one now!
कोई एक लाख आदमी इकट्ठे थे जब जीसस को सूली लगी। जीसस के चरणों में सिर झुकाने को नहीं, देखने आए थे कि आज देखें, अब करे यह सिद्ध कि परमात्मा का असली बेटा यही है! अब करे सिद्ध, अब पुकारे अपने परमात्मा को, अब दिखलाए चमत्कार! और निश्चिंत घर लौटे थे कि सब धोखाधड़ी थी।
A hundred thousand people gathered when Jesus was crucified. They did not come to bow at his feet; they came to see. Now let him prove he is truly the Son of God! Let him prove, let him call upon God, let him show a miracle! And they returned home reassured: it was all deception.
जीसस के साथ दो चोरों को भी सूली लगी थी, वे भी मर गए। वैसे ही मर गए जैसे जीसस मर गए। लौट आए घर लोग निश्चिंत होकर कि चलो अच्छा हुआ, धोखे से बचे! और जिन्होंने जीसस का अनुगमन किया होगा, उनको भी कहा होगा: देख लिया परिणाम? वे सब झूठी कहानियां जो तुम गढ़ते थे, अफवाहें, और यह आदमी दो कौड़ी का साबित हुआ! अपने को भी बचा न सका, किसी और को क्या बचाएगा? खुद भी डूब गया, तुमको भी डुबा रहा था।
Two thieves were crucified with Jesus; they died too—just the way Jesus died. People went home at ease—good, we saved ourselves from being fooled! Those who followed Jesus must have been told: see the result? All those stories you fabricated, rumors—and this man turns out to be worth two pennies! He could not even save himself—whom will he save? He himself drowned and was drowning you too.
या तो तुमने कोई तर्क निकाल लिया होगा और बच गए होओगे। और तर्क निकालने में तुम काफी कुशल हो। और तर्कों की कोई कमी नहीं है। तुम निकाल ही लोगे।
Either you found some argument and escaped. And you are quite skillful at producing arguments. There is no shortage of them. You will produce them.
महावीर पेचिश की बीमारी से मरे। महावीर और पेचिश की बीमारी! जीवन भर उपवास करते रहे और पेट की बीमारी से मरे! मेरे हिसाब से तो बिलकुल ठीक है। क्योंकि उपवास इतने दिन करोगे तो पेट खराब होने वाला है। महावीर पेचिश की बीमारी से ही मरने चाहिए। और किसी बीमारी से मरते तो मुझे दिक्कत होती। महीने-महीने भर उपवास करोगे और फिर एक दिन भोजन करोगे, तो पेचिश नहीं होगी तो और क्या होगा? पेट ने पचाने की क्षमता छोड़ दी होगी। मेरे हिसाब से तो बिलकुल तर्कयुक्त है। मेरे हिसाब से तो यह बात गढ़ी हुई नहीं हो सकती। जैन तो गढ़ते कैसे? लेकिन अनेक लौट गए होंगे यह देख कर कि महावीर और पेचिश की बीमारी!
Mahavira died of dysentery. Mahavira and dysentery! He fasted all his life, and died of a disease of the belly! To me that is perfectly right. If you fast so much, the stomach is bound to be upset. Mahavira should indeed die of dysentery. Had he died of some other disease, I would have had difficulty. If you fast a month at a time and then eat one day, what will happen if not dysentery? The stomach must have given up the capacity to digest. To me it is reasonable. It cannot be a fabricated story. How would Jains fabricate it? But many must have turned away seeing: Mahavira and dysentery!
जैनों ने तो कहानी गढ़ी कि पेचिश की बीमारी असली नहीं थी। वह तो गोशालक नाम के दुष्ट व्यक्ति ने काली विद्या उनके ऊपर फेंक दी थी, उस काली विद्या के कारण उनको पेचिश की बीमारी थी। महावीर को नहीं थी बीमारी, गोशालक की दुष्टता के कारण थी। जरूर लोग संदेह उठाने लगे होंगे कि महावीर को पेचिश की बीमारी! भक्तों को कहानी गढ़नी पड़ी होगी महावीर को बचाने के लिए।
The Jains fabricated a story that the dysentery was not real. The wicked Goshalak cast black magic upon him; because of that black art he had dysentery. It was not illness in Mahavira—Goshalak’s wickedness. Devotees must have had to fabricate to save Mahavira when doubts arose.
भक्तों में और दुश्मनों में बहुत फर्क नहीं है। दोनों का गणित एक। देखते हो तुम, गणित दोनों का एक है। भक्त भी कहता है: नहीं, महावीर को कैसे पेचिश की बीमारी हो सकती है! गोशालक की तरकीब है यह। उसी दुष्ट ने जादू किया, मंत्र किया। लेकिन तुम तार्किक को इससे तृप्त नहीं कर सकते। वह कहेगा: जब गोशालक का मंत्र और जादू महावीर पर चल गया, जब महावीर अपनी रक्षा नहीं कर पाए गोशालक की काली विद्या से, तो इनको तुम तीर्थंकर कहते हो? ये संसार के अंधकार से, अमावस से तुम्हारी रक्षा कर पाएंगे? ये अपने को नहीं बचा पाए साधारण गोशालक से, ये किसको बचा पाएंगे?
Between devotees and enemies there is not much difference. Their arithmetic is the same. See—the arithmetic of both is one. The devotee says: no, how can Mahavira have dysentery! It is Goshalak’s trick; that wicked one did magic, spells. But you cannot satisfy a rationalist with that. He will say: if Goshalak’s spell worked on Mahavira, if Mahavira could not protect himself from Goshalak’s black art, then you call him Tirthankara? Will he protect you from the darkness of the world’s new moon? He could not save himself from an ordinary Goshalak—whom will he save?
तुम जरा सोचना। बचने की तरकीबें आदमी का मन निकाल लेता है। ऐसे ही तुम बचते चले आए हो। इसलिए पलटू ठीक कहते हैं:
Just consider: the mind invents devices to escape. Thus you have kept escaping. Thus Paltu is right:
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
ज्ञान की बात से नाहिं टरना।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, Gyaan ki baat se nahin tarna.
एक बार तुम्हें कहीं अगर थोड़ी सी झलक मिले, पुलक मिले, रोमांच हो जाए; एक बार अगर किन्हीं आंखों में झांक कर तुम्हें शून्य की थोड़ी ध्वनि सुनाई पड़ जाए; किसी के पास बैठ कर तुम्हारा हृदय आंदोलित हो उठे, तुम्हारी हृदय-तंत्री बज जाए, तो बचना मत, भागना मत, टालना मत, समझाना मत, अपने लिए तर्क मत खोजना, स्थगित मत करना। उस क्षण छलांग लगा जाना। क्योंकि भगवान में सीधी छलांग कठिन है, निराकार से सीधा संबंध जोड़ना कठिन है, अगर कहीं आकार में परमात्मा उपलब्ध हो, तो अवसर गंवाना मत।
If ever a glimpse comes—a thrill, hairs stand on end; if by looking into someone’s eyes you hear a little of the sound of shunya; if by simply sitting beside someone your heart begins to tremble, your heartstrings begin to sing—then do not save yourself; do not run; do not postpone; do not persuade yourself; do not seek arguments for yourself; do not defer. In that very moment—leap. For a straight leap into God is hard; to connect with the formless directly is hard. If Paramatma is available anywhere in form—do not miss the chance.
और ध्यान रहे, आकार में जब भी परमात्मा उपलब्ध होगा तो तुम आकार के कारण कुछ न कुछ भूल-चूक खोज सकते हो। निराकार आकाश में कोई भूल-चूक नहीं खोज सकते। वहां खोजने को कुछ है ही नहीं। निराकार आकाश है। लेकिन आंगन? तिरछा। कि आंगन की दीवाल? सुंदर नहीं। कि आंगन की दीवाल मिट्टी की, सोने की नहीं। कि आंगन की दीवाल गिरी-गिरी हो रही है। कि आंगन की दीवाल पर घास-पात ऊग आया है। घास-पात तो आंगन की दीवाल पर ऊगा है, आंगन तो वैसा ही शुद्ध है जैसा आकाश। लेकिन आंगन की भूमि में हो सकता है कंकड़ हों, पत्थर हों, कांटे हों। आंगन तो वही है जैसा आकाश, लेकिन आंगन की भूमि भी है, दीवाल भी है। और दीवाल और भूमि में तुम भूल-चूक खोज सकते हो। और वहीं आदमी भूल-चूक खोज कर अटक जाता है, रुक जाता है। फिर आंगन तिरछा तो नाचें कैसे?
And remember: whenever Paramatma appears in form, you can find some fault because of the form. In the formless sky you cannot find fault—there is nothing there to find fault with. But the courtyard? It is slanted. The wall of the courtyard—is not beautiful. The wall is of clay—not of gold. The wall is crumbling. Grass has grown upon the wall. The grass grows upon the wall, not upon the courtyard; the courtyard is as pure as the sky. But in the courtyard’s ground there may be pebbles, stones, thorns. The courtyard is what the sky is, but it also has ground and walls. In the walls and ground you can always find fault. There people get stuck, stopped. Then—if the courtyard is slanted, how to dance?
अब आंगन के तिरछे से क्या लेना-देना! जिसे नाचना आता है, जिसे नाचना है, वह तिरछे से तिरछे आंगन में नाच लेगा। और जिसे नहीं नाचना है, कितने ही गणित के हिसाब से बनाया गया आंगन हो, वह नहीं नाच पाएगा।
What has the slant of the courtyard to do with it! One who knows how to dance will dance in the slantest of courtyards. And one who does not—let the courtyard be built to the most exact geometry, he will not dance.
मैंने सुना है, गणित के एक प्रोफेसर आजादी के युद्ध में सम्मिलित हुए और उनको छह महीने की सजा हो गई। जब वे लौटे तो उनके विद्यार्थियों ने पूछा: कैसी रही जेलयात्रा? सब ठीक तो था? उन्होंने कहा: और सब तो ठीक था, लेकिन मेरी कोठरी की दीवाल के जो कोने थे वे ठीक नब्बे अंश के नहीं थे।
I have heard: a professor of mathematics joined the freedom movement and was imprisoned for six months. When he returned his students asked: how was the jail journey? All well? He said: all was well, but the corners of my cell walls were not exactly ninety degrees.
इस आदमी को वही बात अखरी। ज्यामिति के प्रोफेसर थे, ज्यामेट्री के, इनको जो सबसे ज्यादा अखरी... छह महीने उस कमरे में रहना, जरूर इनको बहुत मुश्किल हो गई होगी! बार-बार देखना वही कि दीवाल जो है, वह ठीक नब्बे अंश की नहीं है। इरछी-तिरछी है। किस नालायक ने बनाई है! जेल में कोई और तकलीफ उन्हें याद ही न आई, उनको बात अखरी तो अखरी एक।
This man was hurt by just that. He was a professor of geometry. For six months in that room—surely it must have been very difficult for him! Again and again seeing—these walls are not at right angles. Slanting—who built this! No other hardship was remembered by him—but this one pricked.
तुम्हें जब कोई बात अखरे तो खयाल करना, तुम्हारे मन के कारण अखरती है, तुम्हारी दृष्टि के कारण अखरती है, तुम्हारे पूर्व पक्षपातों के कारण अखरती है।
When something pricks you, remember—it pricks because of your mind, your vision, your prior prejudices.
और इन छोटी-छोटी बातों के कारण इस आदमी के छह महीने खराब हो गए होंगे। चौबीस घंटे उसी कोठरी में रहना। आंख बंद करे तो भी उसको दिखाई पड़ता होगा कि वह दीवाल! रात सोए तो भी सपने आते होंगे कि दीवाल तिरछी। किस नालायक ने बनाई है! गणित का इसे कोई बोध नहीं था! तुम सोच भी नहीं सकते कि तुमने यह तकलीफ झेली होती इस कालकोठरी में। और हजार तकलीफें थीं, मगर और सब तकलीफें गौण हो गईं।
And because of such little things his six months must have been spoiled. Twenty-four hours in that cell. If he closed his eyes, he would still see that wall. In the night dreams—slanting walls. Who built this! He had no sense of mathematics! You cannot imagine the hardship you would have suffered in that cell. There were a thousand hardships, but all the rest became secondary.
तुम अगर महावीर के पास जाकर चूक जाओ, तो ध्यान रखना, अपने कारण चूक रहे हो। अगर तुम्हें महावीर की नग्नता में कुछ अड़चन आए, तो समझना कि यह तुम्हारी भीतरी अड़चन है। तुम शायद नग्न होने से डरते हो। तुम शायद नग्न होने में भयभीत हो। तुम्हें शायद भय है कि नग्न होओगे तो उघड़ जाओगे, तुम्हारे सब पाप उघड़ जाएंगे। तुम्हें डर है कि नग्न होते ही तुम्हारी सारी कामवासना अभिव्यक्त हो जाएगी। तुमने कपड़ों में सिर्फ देह नहीं ढांकी है, अपनी कामवासना भी ढांकी है।
If you go to Mahavira and you miss, remember—you are missing because of yourself. If you find some difficulty in Mahavira’s nakedness, then search within carefully—you have difficulty with your own nakedness. You are afraid of being naked. You fear that if you become naked you will be exposed—your sins will be exposed. You fear that if you are naked your lust will be expressed. You have not only covered your body with clothes, you have covered your lust too.
तुम्हें महावीर की नग्नता से अगर अड़चन हो तो कहीं, गौर से भीतर तलाशना, तुम्हें अपनी नग्नता से ही अड़चन है। तुम्हें अगर बुद्ध के पास बैठ कर कोई कठिनाई होने लगे, तो सोचना कि कठिनाई मुझे हो रही है, जरूर कारण मेरे भीतर होना चाहिए। तुम्हें अगर ऐसा लगे कि बुद्ध वस्त्र पहने हुए हैं और वस्त्र तो नहीं पहनने चाहिए, सब त्याग दिया तो अब वस्त्र भी क्या, तो जरा गौर से देखना, कहीं तुम्हारे भीतर वस्त्रों के प्रति मोह होगा। तुम्हें वस्त्रों में रस होगा। तो तुम यह नहीं मान सकते कि मुझे वस्त्रों में रस है, इसलिए यह कैसे हो सकता है कि बुद्ध को वस्त्रों में रस न हो। अगर कृष्ण के पास नाचती हुई गोपियों को देख कर तुम्हारे मन में ऐसे उठा कि यह कैसा वीतराग-भाव? तो तुम इतना ही जानना कि स्त्रियों में तुम्हारा रस है और कुछ भी नहीं। तुम जब भी कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, नानक के संबंध में कुछ सोचो, तो ध्यान रखना, तुम्हारा वक्तव्य तुम्हारे संबंध में कुछ बताता है, उनके संबंध में कुछ भी नहीं। तभी तुम टिक सकोगे। तभी तुम्हारे जीवन में क्रांति हो सकेगी।
If Mahavira’s nakedness creates difficulty for you, look carefully—you have difficulty with your own nakedness. If sitting by Buddha you feel some difficulty, think: the difficulty is happening to me, surely the cause must be within me. If it seems to you that Buddha wears clothes, and he should not wear clothes—having renounced all—then look carefully, perhaps you have attachment to clothes. You relish clothes. Then you cannot accept that Buddha has no relish for clothes. If, seeing Krishna with dancing gopis, something arises in your mind—what kind of dispassion is this?—then know only this: there is relish in you for women, and nothing else. Whenever you think or speak in relation to Krishna, Buddha, Mahavira, Kabir, Nanak—remember, your statement reveals something about you, not about them. Only then will you be able to stay. Only then can revolution happen in your life.
मिलै लुटाइये तुरत कछु खाइये,
बड़ा प्यारा वचन, सीधा-साफ। जैसे दो और दो चार। तीर की तरह सीधा जाता है।
Milai lutaaiye turat kachhu khaiye, A very dear word—straight and simple. Like two and two make four. It flies like an arrow.
मिलै लुटाइये...
अगर मिल जाए कभी कोई ऐसा सदगुरु और मिल जाए उसकी संपदा का पता, झलक दिख जाए... ‘मिलै लुटाइये’... तो खुद तो पीना ही, पचाना ही; खुद तो आपूर भर ही लेना अपने को, आकंठ, लुटाना भी! इतने पर ही मत रुक जाना कि ठीक, अपने को मिल गया, अब क्या करना!
Milai lutaaiye… If ever a Sadguru is found, and the whereabouts of his treasure discovered—a glimpse given—milai lutaaiye—then not only drink yourself, digest yourself—fill yourself up to the brim—also give it away! Do not stop with: good, I have found for myself—what more to do?
मिलै लुटाइये...
जीसस ने कहा है: चढ़ जाना मकानों की मुंडेरों पर और चिल्लाना, क्योंकि लोग बहरे हैं। खबर देना। कोई मानेगा नहीं तुम्हारी, कोई सुनेगा नहीं तुम्हारी, फिकर मत करना। सौ से कहोगे, एक तो सुनेगा। एक ने भी सुन लिया तो बहुत।
Milai lutaaiye… Jesus said: climb the rooftops and shout—for people are deaf. Give the news. Few will accept your word, few will listen. Do not be concerned. If you tell a hundred, one will hear. If even one hears, much is done.
और एक राज की बात है कि जितना लुटाओगे उतना पाओगे। जैसे कुएं से कोई पानी भरता जाए तो नये-नये झरने कुएं में नया-नया जल ले आते हैं। किसी कुएं में पानी न भरा जाए, कंजूस कुएं को बंद कर दे, ताला लगा दे--सोचे कि ऐसे रोज-रोज लोगों को पानी निकालने दिया तो किसी दिन जरूरत पड़ी, अकाल पड़ा, पानी न हुआ, तो हम प्यासे मरेंगे--बंद कुआं सड़ जाएगा। बंद कुएं के झरने मर जाएंगे। बंद कुएं के झरने बंद हो जाएंगे। बंद कुएं का पानी जहर हो जाएगा। जिस दिन जरूरत होगी, उस दिन पीने योग्य नहीं होगा। मारेगा, जिलाएगा नहीं। कुएं से तो पानी उलीचते ही रहो। जितना उलीचोगे, कुआं उतना ताजा रहेगा। उतना जीवंत। और ऐसी ही अवस्था भीतर के आनंद की है। कहीं मिल जाए आनंद, तो--‘मिलै लुटाइये।’
And here is a secret: the more you pour out, the more you receive. Like a well from which someone draws water—the well receives fresh streams feeding it anew. If no water is drawn; if a miser locks the well—thinks: if water is taken daily, then someday in drought there will be none and we will die of thirst—the shut well will rot. The springs will die. The veins will close. The water of the well will become poison. On the day of need it will not be fit to drink. It will kill, not give life. From the well—keep drawing. The more you draw, the fresher the well remains—alive. So it is with inner bliss. If bliss is found—milai lutaaiye.
...तुरत कछु खाइये,
बड़ी प्यारी बात है, कि सुनना ही मत, पचा लेना। ‘तुरत खाइये!’ पी जाना। तुम्हारी मांस-मज्जा बन जाए। सदगुरु मिले, तो उसे पीओ, खाओ, पचाओ। उसे तुम्हारे रोएं-रोएं में बस जाने दो। उसे तुम्हारी श्वास-श्वास में समा जाने दो। वह तुम्हारे खून में बहे। वह तुम्हारी हड्डियों में प्रविष्ट हो जाए। वह तुम्हारा जीवन बन जाए।
…turat kachhu khaiye, A very sweet saying: do not only listen—digest. At once, eat. Drink it. Let it become your flesh and marrow. If the Sadguru is found—drink him, eat him, digest him. Let him settle into every pore. Let him enter your every breath. Let him flow in your blood. Let him permeate your bones. Let him become your life.
मिलै लुटाइये तुरत कछु खाइये,
जहां दिखाई पड़े, क्षण भर भी न चूकना!
Milai lutaaiye turat kachhu khaiye, Wherever it appears—do not miss even for a moment!
ज्ञान की बात से नाहिं टरना।
फिर करोगे क्या? सदगुरु के चरणों में झुक कर करोगे क्या? पचाओ उसे, पीओ उसे! उससे परमात्मा बह रहा है।
Gyaan ki baat se nahin tarna. Then what to do? Bowing at the Sadguru’s feet—what then? Digest him, drink him! Through him Paramatma is flowing.
उपनिषद कहते हैं: अन्नम् ब्रह्म। अन्न ब्रह्म है। मैं तुमसे कहता हूं: ब्रह्म भी अन्न है। जैसे भोजन शरीर के लिए, स्वस्थ रखता, परिपुष्ट रखता, ऐसा ही आत्मा का भोजन भी है। वही सत्संग में मिलता है। वही पोषण, जो तुम्हारी आत्मा को बलवान करता है, आत्मवान करता है।
The Upanishads say: annam Brahma—food is Brahman. I say to you: Brahman too is food. As food nourishes the body, keeps it healthy and whole—so is the food of the soul. It is found in satsang. That nourishment which makes your soul strong, self-possessed—atma-van.
मिलै लुटाइये तुरत कछु खाइये,
कहते हैं: तुरत! क्षण भर की भी देरी न हो, मन बड़ा बेईमान है।
Milai lutaaiye turat kachhu khaiye, They say: immediately! Not a moment’s delay—the mind is most untrustworthy.
सब पात पीले पड़ गए
कुछ बच रहे, कुछ झड़ गए
फिर वर्ष बीता एक यह, बीती वसंत-बहार भी,
लो आ गया पतझार भी।
कुछ वृष्टि के, हेमंत के
All leaves have turned yellow— some remain, some have fallen. Another year has passed; spring too is done— behold, autumn has come.
कुछ ग्रीष्म और वसंत के
दिन बीतते ये जा रहे, बन-मिट रहा संसार भी,
Some days of rain and winter, some of summer and spring— these days pass away; the world forms and dissolves— behold, autumn has come.
लो आ गया पतझार भी।
था कल वसंत यहां हंसा
अलि, कुसुम-कलियों में फंसा
जड़ और चेतन में हुई क्षण एक आंखें चार भी,
Yesterday, spring laughed here— ensnared among buds and blossoms; for one moment, root and consciousness met eyes— behold, autumn has come.
लो आ गया पतझार भी।
अब वह न सौरभ वात में
अब वह न लाली पात में
अवशेष यदि कुछ तो निशा के आंसुओं का हार ही,
लो आ गया पतझार भी।
No longer that fragrance in the air, no red blush upon the leaves; what remains is only a garland of tears of night— behold, autumn has come.
इस आह का क्या अर्थ है?
दुख-सुख सुनाना व्यर्थ है?
लौटा नहीं प्रिय को सकी, पिक की अशांत पुकार भी,
लो आ गया पतझार भी।
जिसमें विलीन वसंत है,
What meaning has this sigh? To tell of sorrow and joy is vain. The cuckoo’s restless call did not bring the beloved home— behold, autumn has come.
उस शून्य का क्या अंत है?
क्या शून्य में ही लय कभी होगा हमारा प्यार भी,
लो आ गया पतझार भी।
सब पात पीले पड़ गए
कुछ बच रहे, कुछ झड़ गए
फिर वर्ष बीता एक यह, बीती वसंत-बहार भी,
Where spring dissolves, what end has that shunya? Will our love too at last dissolve into that void— behold, autumn has come.
लो आ गया पतझार भी।
देर न करना! वसंत के जाते देर नहीं लगती! अभी बुद्ध हैं, अभी बुद्ध नहीं हैं। बुद्ध तो एक वसंत हैं चैतन्य के। और प्रकृति का वसंत तो हर वर्ष आ जाता है, लेकिन बुद्धों के वसंत आने में तो सदियां लग जाती हैं। सदियों-सदियों में कभी कोई बुद्धत्व को उपलब्ध होता है। टालना मत! कहना मत कि कल! क्योंकि क्या पता, कब वसंत बीत जाए! कब हाथ में झरे पत्ते रह जाएं? उन्हीं झरे पत्तों को लोग शास्त्र कहते हैं। पहले तो पत्तों से ही शास्त्र बनते भी थे। पत्तों पर ही लिखे भी जाते थे। अब अगर पत्तों पर नहीं भी लिखे जाते तो भी फर्क नहीं है कुछ, ये पतझड़ के ही पत्ते हैं! जब वसंत था और पत्ते हरे थे और फूलों से लदे थे और वृक्ष ताजा था, जीवंत था, हरा था, बदलियों से बात करता था, चांद-तारों के साथ संबंध था, नाचता था, गाता था, गुनगुनाता था, तब तुम कहां थे? तुम आते ही हो तब जब वृक्ष जा चुका, सूखे पत्ते पड़े रह गए! उनको तुम बटोर लेते हो, उनको तुम संजो लेते हो। उनसे तुम शास्त्र निर्मित कर लेते हो। फिर सदियों-सदियों तक पंडित उन्हीं पत्तों की पूजा करता रहता है। सड़े-गले पत्ते, सूखे-साखे पत्ते। माना कि कभी उन पर वसंत था, पर अब नहीं है। और माना कि कभी उनमें फूल खिले थे, मगर अब नहीं हैं। और माना कि कभी भौंरे उनके आस-पास गुनगुनाए थे, मगर वह बात गई, गई हो चुकी।
All leaves have turned yellow— some remain, some have fallen. Another year has passed; spring too is done— behold, autumn has come.
Do not delay! Spring does not take long to depart. Now there is Buddha—now there is no Buddha. Buddhas are springs of consciousness. Nature’s spring returns each year—but the springs of Buddhas come after centuries. Only once in centuries does someone attain buddhattva. Do not postpone! Do not say: tomorrow! Who knows when spring will pass? When only fallen leaves remain in your hand. Those fallen leaves people call scriptures. Once, scriptures were made of leaves, and written upon leaves. Even if they are no longer written on leaves, it makes no difference—they are still autumn leaves. When spring was there and the leaves were green and hung heavy with flowers, when the tree was fresh, alive, green—conversing with clouds, related to moon and stars, dancing, singing, humming—where were you then? You come only when the tree has departed and dry leaves lie scattered. You gather them and hoard them. You make scriptures from them. Then for centuries pundits go on worshiping those leaves—rotten, withered leaves. Granted that once upon a time spring rested upon them—now it does not. Granted that once flowers bloomed upon them—now they do not. Granted that the bumblebee once hummed around them—that is gone.
वसंत जब हो चैतन्य का कहीं, तो झुक जाना। तो टिक जाना। तो सब दांव पर लगा देना। फिर तर्कजाल खड़े मत करना। फिर व्यर्थ की बातों में मत उलझना। फिर व्यर्थ के बहाने न खोजना बचने के।
When there is a spring of consciousness anywhere—bow. Stay. Stake everything. Then do not weave nets of logic. Do not be entangled in the unnecessary. Do not search pretexts to escape.
इसलिए कहते हैं:
Therefore it is said:
मिलै लुटाइये तुरत कछु खाइये,
क्षण न बीते; तत्क्षण।
Milai lutaaiye turat kachhu khaiye, Let not a moment pass—instantaneously.
माया औ मोह की ठौर मरना।।
जिसमें तुम पड़े हो अभी, माया और मोह के रास्ते पर, वहां तो मृत्यु के सिवाय और कुछ नहीं है। जिसने अमृत पा लिया हो, उससे साथ जोड़ लो। देर न करो, उससे साथ जोड़ लो। ऐसे भी बहुत देर हो चुकी है। बहुत देर हो चुकी है!
Maya au moh ki thaura marna.. Where you are now—on the path of maya and attachment—there is nothing but death. Whoever has found the nectar, tie yourself to him. Do not delay—tie yourself to him. Already it is very late—very late indeed!
दुक्ख औ सुक्ख फिरि दुष्ट औ मित्र को,
एकसम दृष्टि इकभाव भरना।
और सदगुरु से सत्संग हो जाए तो कुछ पृष्ठभूमि निर्मित करनी होगी, ताकि सत्संग गहराए। ताकि सत्संग रोज-रोज घना हो, सघन हो, तीव्र हो। प्रज्वलित हो उठे अग्नि सत्संग की। तो कौन सी भूमिका उपयोगी होगी? दुख और सुख, दोनों को एक समझना शुरू करो। जब सदगुरु मिल जाए तो आनंद मिलना शुरू हुआ, अब दुख और सुख की फिकर छोड़ो। अब दोनों को समान समझो। अब कुछ ऊपर की बात होने लगी। अब कुछ आकाश उतरने लगा। अब पृथ्वी से आंखें हटाओ। दुख और सुख समान समझो। दुष्ट और मित्र को भी समान समझो। क्योंकि दुष्ट और मित्र, शत्रु और मित्र, ये सब यहीं माया-मोह के झगड़े हैं। जो साथ दे वह साथी है, जो विरोध करे वह दुश्मन है। लेकिन जिसके मन में इस जगत में कुछ पाने और पकड़ने की ही आकांक्षा न रह गई हो, अब कौन दोस्त, कौन दुश्मन?
Dukkha au sukkha phiri dushta au mitra ko, ekasama drishti ikabhava bharna. And if satsang with the Sadguru be found, then a background must be prepared—so that satsang deepens, becomes dense, intense; so that the fire of satsang blazes up. What ground is useful? Begin to take joy and sorrow as one. When the Sadguru is found, joy begins to arrive—now drop the concern for joy and sorrow. Take both as equal. Now something higher is beginning. Now the sky begins to descend. Turn the eyes from the earth. Take friend and foe as equal. For friend and foe, enemy and ally—all this is the quarrel of maya and moha. One who supports us is a friend; one who opposes us is an enemy. But for one whose desire to gain and grasp in this world has fallen away—who is friend, who enemy?
एकसम दृष्टि इकभाव भरना।
अब तो एक समदृष्टि को जगाओ। मित्र हो तो, शत्रु हो तो--समभाव, एक दृष्टि। इससे भूमिका बनेगी। सदगुरु को ज्यादा आसानी से पी सकोगे। आकाश सुगमता से उतर सकेगा।
Ekasama drishti—fill yourself with the one, even vision. Friend or foe—equanimity, one vision. Thus the ground is made. Then you can drink the Sadguru more easily. Then the sky can descend with ease.
चाहा, न जीवन पा सका
चाहा, न मृत्यु बुला सका
कैसी तुम्हारी रीति है, यह भी नहीं, वह भी नहीं
कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं।
I wished, yet could not find life; I wished, yet could not summon death— what is your way, O Life? Neither this, nor that— nothing at all, nothing at all.
क्यों लिपटने सुख से लगा
क्यों भागने दुख से लगा
जब जानता हूं सत्य तो, सुख भी नहीं, दुख भी नहीं
कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं।
Why cling to joy? Why flee from sorrow? When I know the truth— neither joy nor sorrow— nothing at all, nothing at all.
इस साधना से क्या हुआ
आराधना से क्या हुआ
यदि कर सका प्रिय का इधर, मुख भी नहीं, रुख भी नहीं
कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं।
What has this sadhana done? What has this worship done? If I could not turn the beloved this way— neither face nor direction— nothing at all, nothing at all.
इस जिंदगी को जरा गौर से तो देखो।
Look closely at this life.
क्यों लिपटने सुख से लगा
क्यों भागने दुख से लगा
जब जानता हूं सत्य तो, सुख भी नहीं, दुख भी नहीं
कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं।
Why cling to joy? Why flee from sorrow? When I know the truth— neither joy nor sorrow— nothing at all, nothing at all.
कितनी देर और लगाओगे इस सीधे से सत्य को जानने में? कितनी बार तो सुख आया और कितनी बार तो दुख आया--सब आया और गया। पानी पर खींची लकीरें हैं। बन भी नहीं पातीं और मिट जाती हैं। क्या बचा तुम्हारे हाथ में? सुख भी स्मृति रह गई--बस पानी पर खींची लकीरें। दुख भी स्मृति रह गई--बस पानी पर खींची लकीरें। कितनी बार तो लगा कि बस, इस सुख को छाती से लगा लूं और कभी न छोडूं। मगर क्या टिका? और भी आश्चर्य की बात है, अगर सुख टिक भी जाए तो जल्दी ही दुख हो जाता है।
How much longer will you take to know this simple truth? How many times joy has come, how many times sorrow—everything came and went. Lines drawn upon water—hardly formed and already dissolved. What remains in your hand? Joy is memory—lines upon water. Sorrow is memory—lines upon water. How many times it seemed: now, clasp this joy to the chest and never let it go. But did it stay? More astonishing: even if joy stays, very soon it becomes sorrow.
कल मैं एक गीत पढ़ रहा था:
यह दुनिया अजब खिलौना है।
मिल जाए तो मिट्टी है,
Yesterday I read a song: This world is a strange toy— if it comes to hand—it is dust; if it is lost—it is gold.
खो जाए तो सोना है।
‘मिल जाए तो मिट्टी है, खो जाए तो सोना है।’ जो मिल जाता है, वही मिट्टी हो जाता है। जिस स्त्री के पीछे दीवाने थे, मिल गई और मिट्टी हो गई। जिस पुरुष के पीछे पागल थे, मिल गया और मिट्टी हो गया। ‘मिल जाए तो मिट्टी है, खो जाए तो सोना है।’ न मिले... मजनू सौभाग्यशाली था, लैला नहीं मिली, सोना बनी ही रही। इतने सौभाग्यशाली सभी मजनू नहीं होते। मजनुओं को लैला मिल जाती है। और तब गले में फांसी लग जाती है। मजनू कभी जाग ही न सका अपने स्वप्न से, क्योंकि लैला मिली ही नहीं। मिल जाती तब बच्चू को पता चलता नोन-तेल-लकड़ी! तब फिर लैला-लैला न करता।
If it comes to hand—it is dust; if lost—it is gold. What is attained turns to dust. The woman behind whom you were mad—when attained, turned to dust. The man for whom you were crazed—attained, turned to dust. If attained, dust; if lost, gold. Not attained—Majnu was fortunate; Laila never came—she remained gold. Not all Majnus are so fortunate. Most obtain their Laila; then the noose is around the neck. Majnu could never awake from his dream—Laila never came. Had she come, the child would have learned about salt-oil-firewood; then he would not have gone on crying, “Laila, Laila.”
मुल्ला नसरुद्दीन एक शराबखाने में बैठा था। एक मित्र के साथ गपशप चल रही थी, पी रहे थे। मुल्ला नसरुद्दीन ने उस मित्र से पूछा कि बड़ी देर हो गई, आज घर नहीं जाना है? मित्र ने कहा: घर जाकर क्या करूं? घर है कौन? गैर-शादीशुदा हूं। घर खाली और सूना है। मुल्ला नसरुद्दीन ने हाथ सिर से मार लिया; उसने कहा: हद हो गई! तुम इसलिए यहां बैठे हो? हम इसलिए बैठे हैं कि घर पत्नी है। घर जाएं तो कैसे जाएं! जितनी देर कट जाए उतना अच्छा है। मिल जाए तो मिट्टी है, खो जाए तो सोना है।
Mulla Nasruddin sat in a tavern, gossiping with a friend, drinking. Mulla asked: it’s late—are you not going home? The friend said: to go home for what? Who is there? I am unmarried. The home is empty and silent. Mulla struck his head: astonishing! You sit here for that? We sit here because there is a wife at home. How to go home! The longer we can stretch it, the better. If it is found, it is dust; if lost, it is gold.
कितनी बार तो सुख मिले! या तो खो गए और नहीं खो गए तो तुम्हारे हाथ में मिट्टी हो गए। और कितनी बार तो दुख मिले! या तो खो गए या धीरे-धीरे तुम उनके आदी हो गए, वे तुम्हारी आदत बन गए। सुख और दुख के पार भी कुछ है, इसीलिए जीवन में अर्थ है, गरिमा है, महिमा है, परमात्मा है। सुख-दुख के पार उठना है।
How many joys you found! Either they were lost—or if not lost, they turned to dust in your hand. How many sorrows you found! Either they were lost—or gradually you became accustomed to them; they became your habit. There is something beyond joy and sorrow—hence life has meaning, dignity, glory, Paramatma. One must rise beyond joy and sorrow.
सदगुरु को पीना हो तो सुख-दुख के पार उठना पड़े।
To drink the Sadguru, one must rise beyond joy and sorrow.
कुछ बात दिल की कह सकूं
उपहास जग का सह सकूं
सुख-दुख में सम रह सकूं, इतना मुझे अधिकार दो,
मुझको न सुख-संसार दो।
Grant me this, that I may speak a little from the heart; that I may bear the world’s derision; that I may remain equal in joy and sorrow— grant me this right, do not give me a world of pleasure.
मैं नित नई पालूं व्यथा
मेरी निराली हो कथा
जिसका न आदि न अंत हो, वह प्रेम-पारावार दो
मुझको न सुख-संसार दो।
साहस हृदय में दो अमर
चूमूं तरंगों के अधर
Let me daily nurse a new pang; let my tale be a different tale; give me that love without beginning or end— do not give me a world of pleasure.
Grant my heart immortal courage— that I may kiss the lips of the waves; that I may cast the boat into the whirlpool— whether or not you give me oars, do not give me a world of pleasure.
नौका भंवर में डाल कर, चाहे न फिर पतवार दो,
मुझको न सुख-संसार दो।
कुछ बात दिल की कह सकूं
उपहास जग का सह सकूं
सुख-दुख में सम रह सकूं, इतना मुझे अधिकार दो,
मुझको न सुख-संसार दो।
Grant me this, that I may speak a little from the heart; that I may bear the world’s derision; that I may remain equal in joy and sorrow— grant me this right, do not give me a world of pleasure.
मांगना हो परमात्मा से प्रार्थना में कुछ, तो इतना ही मांगना कि सुख-दुख में सम रहने की क्षमता दो। क्यों? क्योंकि जिसमें यह क्षमता आ गई, वह परमात्मा को पाने का पात्र हो जाता है। मांगना हो तो इतना ही मांगना कि शत्रु और मित्र को समान रूप से देख सकूं; कांटे और फूल को समदृष्टि से देख सकूं, क्योंकि जिसमें समता की दृष्टि आ गई, सम्यकत्व आ गया, उसकी समाधि दूर नहीं। सम्यकत्व समाधि की ही पहली किरण है, पगध्वनि है। और जहां समाधि की पगध्वनि सुनी जाती है, वहां समाधान है, वहां परमात्मा है।
If you must ask for something of Paramatma in prayer, ask only this: grant me the capacity to remain equal in joy and sorrow. Why? Because one in whom this capacity arises becomes fit to attain Paramatma. If you must ask, ask only this: that I may see friend and foe with equal gaze; that I may see thorn and flower with equal vision. For where the vision of equality has come—samyakta has arrived—Samadhi is not far. Samyakta is the first ray, the footfall of Samadhi. Where the footfall of Samadhi is heard—there is resolution, there is Paramatma.
दास पलटू कहै राम कहु बालके,
राम कहु राम कहु सहज तरना।।
पलटू वही कह रहे हैं जो शंकराचार्य ने कहा है: ‘भजगोविन्दम् मूढ़मते।’ मूढ़मति को बालक कह रहे हैं कि हे बालक!
Das Paltu kahai, Ram kahu balake, Ram kahu, Ram kahu—sahaj tarna. Paltu says just what Shankaracharya said: Bhaja Govindam, mudha-mate. He calls the dull-minded a child—O child!
दास पलटू कहै राम कहु बालके,
राम कहु राम कहु सहज तरना।।
एक ही धुन तुम्हारे भीतर गूंजने लगे निराकार की, निर्गुण की; सत्संग ही तुम्हारा प्राण बन जाए; उठो तो राम में, बैठो तो राम में, सोओ तो राम में; खाओ तो राम, पीओ तो राम, बोलो तो राम, सुनो तो राम--राम से ही घिर जाओ; राम के सागर में डुबकी लग जाए। उस दिन ही जानना कि मूढ़ता मिटी। फिर तुम बालक न रहे, प्रौढ़ हुए। फिर तुम्हारे भीतर बुद्धि का आविर्भाव हुआ, प्रतिभा जगी। धार्मिक व्यक्ति के अतिरिक्त और कोई प्रतिभाशाली नहीं है। धार्मिक व्यक्ति के अतिरिक्त मेधा की कोई परम अभिव्यक्ति नहीं है।
Das Paltu kahai, Ram kahu balake, Ram kahu, Ram kahu—sahaj tarna. Let one tune resound within you—the tune of the formless, the nirguna. Let satsang become your very life. Rise in Ram, sit in Ram, sleep in Ram; eat—Ram; drink—Ram; speak—Ram; hear—Ram—be surrounded by Ram; dive into the ocean of Ram. On that day know that dullness is gone. You are no longer a child—you are grown. Buddhi has arisen, prajna is awake. None but a religious one is truly talented. Beyond the religious, there is no supreme flowering of intelligence.
देखि निंदक कहैं करौं परनाम मैं,
और बड़ी निंदा होगी। अगर ऐसे झुके किसी सत्संग में, अगर झुके किन्हीं चरणों में, अगर गहे कोई चरण, अगर लगाया ध्यान निराकार में, अगर परमात्मा की तलाश गहन हुई, प्राण उसके रस में पगने लगे, तो बड़ी निंदा होगी। भीड़-भाड़ अंधों की है, आंखवालों को पसंद नहीं करती।
Dekhi nindak kahain—karun pranam main, And great slander will come. If you bow to such satsang, if you bow at such feet, if you hold the feet, if you place your meditation in the formless, if the search for Paramatma becomes deep—much slander will come. The crowd is blind—it does not like one with eyes.
देखि निंदक कहैं करौं परनाम मैं,
निंदकों से भर जाएगा जगत तुम्हारे लिए। जो अपने थे, पराए हो जाएंगे। इधर जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर सम्यकत्व का भाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे तुम पाओगे कि शत्रु बढ़ने लगे। बड़ी उलटी दुनिया है! तुम्हारे भीतर से शत्रु-भाव छूटने लगा और उधर बाहर शत्रु बढ़ने लगे। अब तुम किसी का बुरा नहीं सोचते और हजारों लोग जो तुम्हारे संबंध में कभी नहीं सोचते थे, वे तुम्हारा बुरा सोचने लगेंगे। वे एकदम पागल हो उठेंगे। तुम्हें हानि पहुंचाने को न मालूम कितने लोग तत्पर हो उठेंगे। हजार काम छोड़ कर तुम्हें हानि पहुंचाने को आने लगेंगे। पलटू कहते हैं: लेकिन तुम एक खयाल रखना, तुम तो प्रणाम करना!
Dekhi nindak kahain—karun pranam main, The world will fill with your slanderers. Those who were your own will become strangers. As the feeling of samyakta grows within you, you will find enemies multiplying. A very upside-down world! While enmity leaves your heart, enemies outside increase. Now you think ill of none—and thousands who never thought about you begin to think ill. They go mad. Many will be ready to harm you. Leaving a thousand tasks, they will come to injure you. Paltu says: you remember just one thing—offer namaskar.
देखि निंदक कहैं करौं परनाम मैं,
नमस्कार करना।
Dekhi nindak kahain—karun pranam main, Salute them.
धन्य महाराज, तुम भक्त धोया।
धन्यवाद देना कि महाराज, तुम क्या आ जाते हो, धो जाते हो। तुम्हारी बातें, तुम्हारी गालियां, तुम्हारे पत्थर, सभी मेरी धूल झड़ा देते हैं। मेरी भूल-चूक बता जाते हो।
Dhanya Maharaj—tum bhakt dhoya. Offer thanks: O noble sir, you have washed the devotee. Your words, your abuses, your stones—all shake off my dust. You point out my faults.
कबीर ने कहा है: ‘निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय।’ अगर निंदक हों, तो पास में ही बसा लेना और आंगन कुटी छवा देना; ढंग से उनकी सेवा-सत्कार करना। उनकी बातें सुनना गौर से। क्योंकि निंदक की बातें या तो सच होंगी या झूठ होंगी--और तीसरी तो कोई होने की संभावना नहीं है। सच हों, तो लाभ होगा। सच हों तो तुम्हें अपनी भूल-चूक पता चलेगी, उसे सुधारना, भूल-चूकें बहुत हैं। और अगर झूठ हों, तो भी लाभ होगा। लाभ यह होगा कि अब झूठ से तुम परेशान मत होना। झूठ से क्या परेशान होना! सच हों तो ग्रहण कर लेना, झूठ हों तो भीतर-भीतर हंस लेना। मगर निंदक तुम्हारी सेवा कर रहा है।
Kabir has said: keep the slanderer near, build him a hut in the courtyard. If there are slanderers—house them nearby, serve them well. Listen to their words carefully. For the slanderer’s words will be either true or false—there is no third possibility. If true—you benefit. You will see your faults—correct them; there are many. If false—you benefit too. Why be disturbed by falsehood? If true—accept. If false—laugh within. The slanderer renders you a service.
किहा निस्तार तुम आइ संसार में,
पलटू भी खूब कहते हैं। कहते हैं:
Kiha nistara tum ai sansar mein, Paltu speaks well:
धन्य महाराज, तुम भक्त धोया।
किहा निस्तार तुम आइ संसार में,
भक्त कै मैल बिन दाम खोया।।
Dhanya Maharaj—tum bhakt dhoya. Kiha nistara tum ai sansar mein, bhakt kai maila—bin daam khoya.
तुम्हारी बड़ी कृपा है जो तुम संसार में आ जाते हो, आते रहते हो। अवतारी-पुरुष समझो तुम्हें कि आ-आ कर भक्तों को धोते रहते हो, नहलाते रहते हो। गंगा-जल हो तुम। और बिना दाम! कभी-कभी चकित होकर सोचना पड़ता है कि कुछ लोगों को जैसे कोई और काम ही नहीं है! वे दूसरों की निंदा में ही समय लगाए रखते हैं--चौबीस घंटे! उनका श्रम महान है! उनकी साधना महान है!
Great is your grace that you come into the world, and keep coming. Consider you to be incarnations—you come again and again to wash the devotees, to bathe them. You are Ganga water. And without price! Sometimes one wonders—some people seem to have no other work! They spend all their time in slandering others—twenty-four hours! Their labor is immense—their sadhana profound!
Dhanya Maharaj—tum bhakt dhoya. Bhakt kai mail—bin daam khoya.
धन्य महाराज, तुम भक्त धोया।
भक्त कै मैल बिन दाम खोया।।
भयो परसिद्ध परताप से आपके,
सकल संसार तुम सुजस बोया।
और तुम्हारी ही कृपा है कि जिससे प्रसिद्ध हुआ भक्त! नहीं तो भक्तों को जाने कौन? भक्तों को पहचाने कौन?
Bhayo prasiddha—paratapa se aapke, sakal sansar—tum sujas boya. And it is your grace that because of you the devotee becomes renowned. Who would know a devotee otherwise? Who would recognize him?
भयो परसिद्ध परताप से आपके,
क्योंकि भक्त तो चुपचाप शायद बैठे-बैठे, मस्ती-मस्ती में डूबे-डूबे एक दिन विदा हो जाता है। मगर निंदक उसकी खबर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा देते हैं।
Bhayo prasiddha—paratapa se aapke, for the devotee quietly, silently, in intoxication, may depart some day—but the slanderer carries the news to the world’s corners.
सकल संसार तुम सुजस बोया।
निंदक तो बोता है कांटे, लेकिन भक्त को तो कांटे लगते ही नहीं, उसके पास तो कांटे आते ही फूल हो जाते हैं। निंदक तो फेंकता है अंगार, लेकिन भक्त को छूते ही फूल हो जाते हैं। पलटू कहते हैं: ‘तुम सुजस बोया।’ निंदक और सुजस बोए? निंदक तो जितना गढ़ सकता है उतनी निंदा गढ़ता है। लेकिन पलटू कहते हैं: तुम्हारी निंदा से कुछ होता नहीं; सुजस ही फैलाता है। तुम्हारे कारण बहुत लोग भक्त को खोजते चले आते हैं। तुम्हारे कारण बहुत लोग भक्त में उत्सुक हो जाते हैं। तुम्हारे कारण बहुत लोग भक्त के हो जाते हैं।
दास पलटू कहै, निंदक के मुये से,
Sakal sansar—tum sujas boya. The slanderer sows thorns—but thorns do not prick the devotee; as they approach him they turn to flowers. The slanderer throws embers—but touching the devotee they turn to blossoms. Paltu says: you sow noble repute. Does the slanderer sow noble repute? He fabricates as much slander as he can. But Paltu says: nothing comes of your slander—it only spreads fair fame. Because of you many come searching for the devotee. Because of you many become curious about the devotee. Because of you many become his.
भया अकाज मैं बहुत रोया।।
पलटू कहते हैं कि जब मेरा प्रधान निंदक मर गया...
दास पलटू कहै, निंदक के मुये से,
Das Paltu kahai—nindak ke muye se, bhaya akaj—main bahut roya. Paltu says: when my chief slanderer died—
भया अकाज...
...बहुत अकाज हो गया। बड़ी बुरी बात हो गई। मैं बहुत रोया कि उस बेचारे ने कितनी सेवा की। अथक, बिना किसी पारिश्रमिक के।
bhaya akaj— —a great loss befell me. I wept much—for how much service he had rendered. Tireless, without any wage.
धन्य महाराज, तुम भक्त धोया।
Dhanya Maharaj—tum bhakt dhoya.
स्मरण रखना, जैसे ही तुम्हारी धर्म में गति होगी, वैसे ही निंदा बढ़ने लगेगी। यह बहुत हैरानी की बात है, मगर अपरिहार्य है। बुद्ध बिना गाली खाए इस पृथ्वी से नहीं जा सकते। बुद्धों के रास्ते पर लोग कांटे बोते ही हैं। उनकी भी मजबूरी है। कांटे बोने वाले भी क्या करें, एक अनिवार्यता है! अंधे लोग आंख वाले को पसंद नहीं करते। क्योंकि उसकी मौजूदगी में उन्हें अपना अंधापन अखरता है। बुद्धू बुद्धों को पसंद नहीं कर सकते। कहते हैं, ऊंट पहाड़ के पास जाना पसंद नहीं करता। क्योंकि वहां जाकर उसे पता चलता है कि अरे, मैं भी कुछ नहीं! ऊंट शायद इसीलिए रेगिस्तान चुनते हैं रहने के लिए। बड़े होशियार हैं! रेगिस्तान में वही पहाड़ हैं। पहाड़ों के पास ऊंट जाने से डरता है। पहाड़ को देख कर ऊंट को लगेगा, मैं तो ना-कुछ, मैं तो कुछ भी नहीं। बुद्धों की मौजूदगी तो गौरीशंकर जैसी है--उत्तुंग, आकाश छूती। उनके पास जाकर तुम अचानक कीड़े-मकोड़े जैसे मालूम होने लगते हो। उनकी रोशनी में तुम एकदम अंधकार मालूम होने लगते हो। उनका प्रज्वलित प्रकाश और तुम्हें अपने भीतर की सारी ग्लानि और सारे पाप दिखाई पड़ने लगते हैं। उनकी खींची हुई बड़ी रेखा के सामने तुम एकदम छोटे और क्षुद्र हो जाते हो। कोई नहीं चाहता कि क्षुद्र हो। हालांकि वे तुम्हें क्षुद्र नहीं कर रहे हैं। मगर यह अनिवार्यरूपेण घट जाता है।
Remember: as soon as you move in religion, slander will increase. It is astonishing but unavoidable. No Buddha can leave this earth without being abused. Upon the path of the Buddhas, people sow thorns. They too are compelled. Those who sow thorns—what can they do? It is a kind of inevitability. The blind do not like the eyed. In their presence, their blindness rankles. The stupid cannot like the Buddhas. It is said: the camel does not like to go near the mountains. For there it sees: I am nothing. The camel chooses the desert—very clever! In the desert he is the mountain. The camel fears to go to the mountains; seeing them, he feels like a nothing. The presence of Buddhas is like Everest—lofty, sky-touching. Going near them, suddenly you feel like worms. In their light you feel utter darkness. Their blazing flame makes all your shame and sins visible to you. Before the long line they draw, you become small and mean. No one wants to feel mean. Although they are not making you small—still it happens inevitably.
तुमने कहानी सुनी। अकबर ने एक दिन लकीर खींच दी दरबार में आकर। पहेली, एक किताब में उसने पढ़ी थी। हल नहीं कर पाया था खुद, तो दरबार में लकीर खींच दी और लोगों से कहा कि बिना इसे छुए जो छोटा कर देगा, उसे लाख स्वर्णमुद्राएं मिलेंगी। बिना छुए! उसी प्रश्न में अटक गए बुद्धिमान: बिना छुए? छोटा करना है तो छूना तो पड़ेगा ही। छोटा करना है तो बिना छुए कैसे होगा? और तब उठा बीरबल और उसने एक बड़ी लकीर उसके नीचे खींच दी। छुआ नहीं उसे और छोटा कर दिया। लकीर उतनी की उतनी ही है--छोटी हुई नहीं, न बड़ी हुई, मगर छोटी दिखाई पड़ने लगी।
You have heard the tale: one day Akbar drew a line in court—a riddle, read in a book; he could not solve it, so brought it to court. Without touching it, whoever makes it smaller will receive a hundred thousand gold coins. Without touching! The clever were stuck: without touching? To make it smaller you must touch it. Then Birbal rose and drew a longer line beneath it. He did not touch it, yet made it small. The line is as it was—neither shorter nor longer—but it appears small.
ऊंट तो ऊंट है, चाहे पहाड़ के किनारे खड़ा हो और चाहे रेगिस्तान में। मगर पहाड़ के किनारे छोटा दिखाई पड़ता है। तुम तो तुम हो, चाहे पापियों के बीच बैठो, चाहे पुण्यात्माओं के। लेकिन पापियों के बीच तुम्हारे अहंकार को तृप्ति मिलेगी। तुम श्रेष्ठ मालूम पड़ोगे। पुण्यात्माओं के बीच बैठोगे, तुम निकृष्ट मालूम पड़ोगे; तुम्हारे अहंकार को चोट लगेगी। और अहंकार को चोट लगे तो अहंकार सांप की तरह फुफकारता है। वही निंदा बन जाती है। अहंकार को चोट लगे, तो जहर उगलता है। उगलेगा ही। इसलिए यह अपरिहार्य है कि बुद्धों के रास्ते पर कांटे बोए जाएंगे, अंगारे फेंके जाएंगे, सूलियां दी जाएंगी, जहर पिलाया जाएगा। जो व्यक्ति परमात्मा का अमृत पीता है, उसे संसार का जहर पीना पड़ता है। वह कीमत चुकानी पड़ती है--मगर वह कीमत चुकाने जैसी है।
A camel is a camel—whether by the mountain or in the desert. But by the mountain it appears small. You are you—whether you sit among sinners or saints. Among sinners your ego is gratified—you seem superior. Among saints you seem inferior; the ego is hurt. When the ego is hurt, it hisses like a snake—that becomes slander. When the ego is hurt, it spits poison—and it will. Therefore on the path of the Buddhas, thorns will be sown, embers hurled, crosses given, poison offered. One who drinks the nectar of God must drink the world’s poison. That price must be paid—but it is worth paying.
परमात्मा का अमृत जो पी रहा है, उसे फिकर भी क्या संसार के जहर की? संसार का जहर उसका बिगाड़ भी क्या लेगा? ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा कि वह नीलकंठ हो जाएगा। और देखते हो, पक्षी तो बहुत हैं मगर नीलकंठ जैसा प्यारा कोई पक्षी है? नीलकंठ शिव का प्रतीक हो गया, क्योंकि शिव जहर पी गए। और जहर के कारण कंठ नीला हो गया। इसलिए वर्ष में एक दिन लोग नीलकंठ की तलाश में जाते हैं, उसका दर्शन करने जाते हैं। नीलकंठ है भी प्यारा!
If one is drinking God’s nectar, what concern with the world’s poison? What harm can the world’s poison do? At most—you will become Neelkanth. And see, there are many birds—but is any as lovely as the Neelkanth? Neelkanth became a symbol of Shiva, because Shiva drank the poison; his throat turned blue. Once a year people search for the Neelkanth bird and seek its darshan. It is beautiful indeed!
मगर यह कोई शिव की ही बात नहीं। जो भी शिवत्व को उपलब्ध हुए हैं, उन सब के कंठ नीले हो गए हैं। वे सभी नीलकंठ हैं। उन सबको जहर पीना ही पड़ेगा। हर चीज की कीमत चुकानी होती है। अमृत मुफ्त नहीं है। मगर क्या कीमत है यह! दो कौड़ी की कीमत है यह! अमृत जिसको मिल रहा हो! जहर मार तो न सका शिव को! सूली मार तो न सकी जीसस को! तुम्हारे पत्थर क्या बिगाड़ सके बुद्ध का? और तुम्हारी गालियां क्या बिगाड़ सकीं मोहम्मद का? नहीं, उलटा ही परिणाम हुआ।
But this is not only about Shiva. Whoever attains Shivattva—their throats turn blue. All become Neelkanth. All must drink poison. Everything has a price. Nectar is not free. But what a price is this—worth two pennies! He who receives nectar—poison could not kill Shiva; the cross could not kill Jesus; what could your stones do to Buddha? What could your abuses do to Mohammed? No—the opposite occurs.
भयो परसिद्ध परताप से आपके,
सकल संसार तुम सुजस बोया।
देखि निंदक कहैं करौं परनाम मैं,
धन्य महाराज, तुम भक्त धोया।
Bhayo prasiddha—paratapa se aapke, sakal sansar—tum sujas boya. Dekhi nindak kahain—karun pranam main, Dhanya Maharaj—tum bhakt dhoya.
पलटू चेताते हैं कि जैसे ही तुम रस पीना शुरू करोगे परमात्मा का, जगत में बहुत विरोध होगा। इससे बचा नहीं जा सकता। बचने की फिकर भी मत करना। बचने की फिकर की तो अमृत पीने से वंचित रह जाओगे। यहां जो भी मेरे पास आकर बैठे हैं, वे जानते हैं कि कितनी निंदा उन्हें सहनी पड़ रही है। उन्हें कितना जहर पीना पड़ रहा है। धन्यवाद देकर पीना! प्रणाम करते रहना उनको जो तुम्हारे लिए जहर पिलाएं। जो तुम्हें गालियां दें उनको नमस्कार करते रहना। उनका अनुग्रह मानना!
Paltu warns: as soon as you begin to drink the nectar of God, the world will strongly oppose. This cannot be avoided. Do not even try to avoid it. If you try to avoid it, you will be deprived of nectar. All who sit here with me know how much slander they must bear; how much poison they must drink. Drink it with gratitude. Keep bowing to those who make you drink poison. Offer namaskar to those who abuse you. Take it as their grace!
पराई चिंता की आगि महैं,
दिनराति जरै संसार है, जी।।
यह बड़ा अदभुत संसार है। इसे अपनी चिंता नहीं। यह पराई चिंता में जलता है। इसे अपनी फिकर नहीं। जितनी देर दूसरों की निंदा करता है, उतनी देर ध्यान नहीं करेगा। ध्यान की कहो तो लोग कहते हैं--समय कहां? और जरा किसी की निंदा की बात करो तो कहते हैं: कुछ और बताइए! कुछ और आगे! फिर क्या हुआ? लोगों से अगर परमात्मा की बात कहो तो लोग कहते हैं कि छोड़ो भी, कहां की बात उठा दी? परमात्मा की बात शिष्टाचार से कोई सुन ले तो सुन ले, कोई सुनना नहीं चाहता। असल में परमात्मा की बात छेड़ने वालों को लोग समझते हैं कि उबाने वाले लोग, बोर करने वाले लोग। इनसे लोग बचते हैं।
Parai chinta ki aagi mahain, din-raat jarai sansar hai ji. This is a very strange world. It does not worry about itself. It burns in the fire of others’ concerns. It has no care for itself. The time it spends slandering others—it will not devote to meditation. Speak of meditation and people say: where is the time? But if you begin to speak of someone’s slander—say more! And then what happened? Speak to people of Paramatma and they say: let it be, what sort of topic is this? If they hear out of courtesy—well and good; no one wants to hear. Those who speak of God are thought to be bores. People avoid them.
तुम मेरी बात न समझो तो जाकर देखो। चले जाओ रोटरी क्लब और जाकर वहां एकदम परमात्मा की बात छेड़ दो। सब बड़े चौंकेंगे कि यह क्या बात कर रहा है आदमी! चले जाओ लायंस क्लब, ध्यान इत्यादि की बात छेड़ो। लोग एक-दूसरे की तरफ देखेंगे कि ये अजनबी सज्जन कहां से आ गए? वहां तो कुछ और ही बातें चलती हैं। कौन किसकी स्त्री को ले भागा? कौन किसकी पत्ती दिल्ली में काट रहा है? किसने किसको चारों खाने चित कर दिया? बड़ी ऊंची बातें चलती हैं वहां! वे सभी स्वीकृत हैं। उनमें लोग रस लेते हैं। खोद-खोद कर पूछते हैं।
If you do not believe me, go and see. Go to a Rotary Club and bring up God. All will startle—what is this man talking about! Go to a Lions Club and speak of meditation. People will look at each other—where has this stranger come from? There other kinds of talk go on. Who eloped with whose wife? Who is skimming whose card in Delhi? Who has knocked whom down in four corners? Big, high talk! All are acceptable; people relish them. They probe and pry.
जिस फिल्म में हत्या न हो, आत्महत्या न हो, व्यभिचार न हो, बलात्कार न हो, उस फिल्म को देखने कोई जाता ही नहीं। तुम जरा कोई ऐसी फिल्म तो बना कर देखो, जिसमें ये चीजें भर न हों। शुभ ही शुभ हो--कि भक्त बैठे हैं, भगवान का भजन ही भजन चल रहा है--पिटाई हो जाएगी सिनेमा के मैनेजर की। आग लगा देंगे लोग फिल्म में! कि यह क्या मामला है? यह कोई बात हुई? लोग यह देखने नहीं आते हैं, लोग इसके लिए पैसा खर्च नहीं करते हैं। लोग तो कुछ गंदा हो तो उनका रस है। लोग गंदगी के कीड़े हैं।
A film without murder, suicide, adultery, rape—no one will go to see it. Make such a film in which these things are absent; let there be only the auspicious—devotees sitting, singing bhajans—people will beat the manager. They will set the film on fire. What is this? Is this any fun? People do not come for this, to spend money for this. People take relish where there is dirt. They are worms of filth.
पराई चिंता की आगि महैं,
दिनराति जरै संसार है, जी।।
बड़ा अदभुत संसार है, पलटू कहते हैं, दूसरों की चिंता में जला जाता है! रात-रात लोग सोते नहीं। अपनी चिंता करने वाले लोग तो कम ही हैं। जो अपनी चिंता कर लेते हैं, वे तो परम ज्ञान को उपलब्ध हो जाते हैं।
Parai chinta ki aagi mahain, din-raat jarai sansar hai ji. A strange world indeed—Paltu says—it burns day and night in the concern for others. People do not even sleep at night. Few care for themselves. Whoever cares for himself attains the supreme knowing.
चौरासी चारिऊ खान चराचर,
कोऊ न पावै पार है, जी।।
चौरासी योनियों में भटकते रहे; अंडज, पिंडज, स्वेदज, उदभिज--सब तरह की योनियों में भटकते रहे।
Chaurasi chariyu khan—charachar, kou na pavai paar hai ji. Through eighty-four lakhs of wombs you have wandered—egg-born, womb-born, sweat-born, earth-sprung—through all kinds of births you have roamed.
कोऊ न पावै पार है, जी।।
और अब तक पार न हुए? कब से डुबकियां लगा रहे हो! कब से डूबते जा रहे हो! कितने दिनों से डूब रहे, उबर रहे! सागर ही सागर है, अथाह सागर है, कहीं कोई किनारा नहीं दिखाई पड़ता। कोई बड़ी मौलिक भूल हो रही है। तुम पराई चिंता में पड़े हो। दुबले हुए जा रहे हो। एक अपने को छोड़ कर तुम्हें संसार भर की फिकर है। जिसने अपनी चिंता कर ली, वह पार हो जाता है। और जो पार हो जाता है, वह संसार को भी पार होने का रास्ता बता सकता है।
Kou na pavai paar hai ji. And yet you have not crossed? Since when are you taking dips, drowning and surfacing? An ocean—all ocean—bottomless. No shore in sight. Some fundamental mistake is being made. You are lost in the concern for others. Growing thin. If one cares for oneself—one crosses. And one who crosses can show the path for the world to cross.
जोगी जती तपी संन्यासी,
सबको उन डारा जारिहै, जी।
सब जल रहे हैं--जोगी, जती, तपी, संन्यासी। हजार तरह के लोगों ने उपाय कर लिए हैं, मगर बुनियादी भूल अगर नहीं मिटती तो क्या फर्क पड़ेगा? जैन मुनि है, वह हिंदू संन्यासी के विरोध में लगा है। हिंदू संन्यासी है, वह मुसलमान फकीर का विरोध कर रहा है। सनातनी आर्यसमाजी के खिलाफ, आर्यसमाजी सनातनी के खिलाफ लगा हुआ है। संन्यासी हो गए, साधु हो गए, महात्मा हो गए--मगर सारा काम वही! वही निंदा चल रही है! वही निंदा-रस!
Jogi, jati, tapi, sannyasi— sab ko un daara jarahai ji. All are burning—jogis, celibates, ascetics, renunciates. A thousand devices have been adopted, but if the basic error does not end—what difference will it make? A Jain muni opposes a Hindu sannyasi; a Hindu sannyasi opposes a Muslim fakir; the Sanatani against the Arya Samaji; the Arya Samaji against the Sanatani. They have become sadhus, mahatmas—but the same work! The same relish for slander!
पता नहीं नौ रसों में निंदा-रस क्यों नहीं गिना गया? क्योंकि नौ रसों में और किसी रस में तो किसी को कोई रस नहीं है, निंदा-रस सार्वलौकिक है, सार्वभौम है।
One wonders why slander was not counted among the nine rasas. For among the nine, no other rasa is so universally relished—slander-rasa is universal.
मुल्ला नसरुद्दीन और उसकी पत्नी एक बगीचे में बैठे हैं। पास की ही झाड़ी में--रात का अंधेरा है--एक युवक-युवती प्रेमालाप कर रहे हैं। और युवक बहुत आतुरता से प्रार्थना कर रहा है कि मुझे वरो! तुम्हारे बिना मैं न जी सकूंगा, मर जाऊंगा। मुल्ला की पत्नी बेचैन होने लगी। उसने मुल्ला को हुद्दा दिया और कहा कि खांसो, खंखारो! नहीं तो यह लड़का फंस जाएगा जाल में। बच जाए तो अच्छा झंझट से। मुल्ला लेकिन जैसा बैठा था, बैठा रहा। फिर पत्नी ने हुदिआया। मुल्ला ने कहा: हुदिआना बंद कर! जब मैं इसी तरह की बेवकूफी कर रहा था, तो कौन खांसा-खंखारा था? मैं क्यों खांसूं-खंखारूं? फंसने दे! सारी दुनिया फंसे! जब मैं फंसा तो क्यों कोई और बचे!
Mulla Nasruddin and his wife are sitting in a garden. In a nearby bush—night, darkness—a young man and woman are making love. The youth pleads ardently: accept me! Without you I cannot live, I will die. Mulla’s wife grew restless. She nudged Mulla: cough, clear your throat—else this lad will get caught in the net. Let him be saved from this bother. But Mulla sat as he was. She nudged again. Mulla said: stop nudging! When I was committing the same foolishness, who coughed for me? Why should I cough? Let him be caught! Let the whole world be caught! When I got caught, why should anyone else be saved!
तुम दूसरों की निंदा में रस इसलिए लेते हो कि उससे तुम्हारे मन को एक सुख मिलता है कि मैं अकेला ही नहीं फंसा हूं, और सब भी फंसे हैं। मुझसे भी ज्यादा फंसे हैं, मुझसे भी बुरी तरह फंसे हैं। मैं तो कुछ नहीं। अपनी तो किन पापियों में गिनती है! बड़े-बड़े पापी पड़े हैं, महा पापी पड़े हैं! इसलिए तुम दूसरे की निंदा को जब देखते हो तो खूब बढ़ा-चढ़ा कर देखते हो। चिंदी का सांप बना कर देखते हो। राई का पहाड़ बना कर देखते हो। खुद की आंख में पहाड़ भी पड़ा हो तो राई जैसा और दूसरे की आंख में राई भी पड़ी हो तो पहाड़ जैसी। इसके पीछे गणित है। अहंकार का सीधा गणित है।
You relish slander because your mind gets a certain pleasure: I am not alone caught—everyone is. Many are more trapped than I am. I am nothing—count me among such sinners! Great sinners are there! Therefore when you see another’s fault you magnify it—make a snake of a bit of rope, a mountain of a mustard seed. A whole mountain in your eye seems a mustard seed; a mustard seed in another’s eye seems a mountain. There is a mathematics behind it—the straight arithmetic of the ego.
और ऐसा ही नहीं कि सांसारिक भोगी इसमें उलझा है, जिसको कहो--जोगी, जती, तपी, संन्यासी; जिनको तुम तथाकथित धार्मिक महात्मा कहते हो, वे भी इसी में उलझे हुए हैं। उनको भी बड़ी बेचैनी है! किसी महात्मा का यश फैलने लगे तो दूसरे महात्माओं को बेचैनी। वे सब उसके पीछे पड़ जाएंगे। सब उसके दुश्मन हो जाएंगे। सब उसकी निंदा में संलग्न हो जाएंगे। उनके अहंकार को चोट पड़ने लगती है।
It is not only the worldly bhogi who is entangled in this. The jogi, jati, ascetic, sannyasi—those whom you call so-called religious—are caught in it too. They, too, are greatly disturbed: if some mahatma’s fame begins to spread, other mahatmas become restless. They all turn against him. They become his enemies; they devote themselves to his slander. Their egos are wounded.
क्या तुम सोचते हो जीसस को जिन लोगों ने सूली दी वे बुरे लोग थे? तो तुम गलती सोचते हो। बुरे लोग नहीं थे वे; चोर, बदमाश, लुच्चे-लफंगे नहीं थे वे; अपराधी-पापी नहीं थे वे; जिन्होंने सूली दी, सज्जन--तथाकथित सज्जन--समादृत, प्रतिष्ठित, धर्मगुरु, पंडित, पुरोहित, इनकी जमात थी जिन्होंने जीसस को सूली दी। अगर किसी चोर ने, बदमाश ने, हत्यारे ने जीसस को मार डाला होता तो मनुष्यता के ऊपर इतना कलंक न लगता। लेकिन जिन्होंने मारा, वे भले लोग थे, जिनको हम भला कहते हैं। जिन्होंने मारा, वे बुरे लोग नहीं थे।
Do you think those who crucified Jesus were bad people? Then you think wrong. They were not bad—thieves, rogues, rascals; not criminals and sinners. Those who crucified him were respectable men—so-called respectable—honored, esteemed, religious leaders, scholars, priests—this cohort crucified Jesus. Had some thief, some rogue, some murderer killed Jesus, it would not be such a blot upon humanity. But those who killed him were good folk, what we call “good.”
सुकरात को जिन्होंने जहर पिलाया, वे भी समाज के समादृत लोग थे। श्रेष्ठतम। जो समाज के ऊपर हक किए बैठे हैं। समाज के मुखिया, सरपंच, उन्होंने सुकरात को जहर दिया। क्या कारण है, इनको क्या अड़चन हो गई थी? गरीब सुकरात इनका क्या बिगाड़ रहा था? जरूर कुछ बिगाड़ रहा था। सुकरात के पास असली सिक्के थे सत्य के और इनके पास नकली सिक्के थे। और नकली सिक्के असली सिक्कों को बर्दाश्त नहीं करते। नकली सिक्के, अर्थशास्त्र का नियम है, असली सिक्कों को चलन के बाहर कर देते हैं। वही सिद्धांत जीवन के और-और तलों पर भी लागू होता है।
Those who gave Socrates the hemlock were also respected citizens—eminent. Those who hold sway over society—headmen, elders—they gave hemlock to Socrates. What was their problem? What was their difficulty? What harm was poor Socrates doing to them? He must have been harming something. Socrates had the real coins of truth—and they had counterfeit coins. Counterfeit coins cannot tolerate the genuine. It is a law of economics: bad money drives out good. The same law applies on other planes of life.
तुमने देखा है, तुम्हारी जेब में अगर दो सिक्के पड़े हों, एक दस रुपये का असली नोट और दूसरा नकली--उल्हासनगर सिंधी एसोसिएशन में बना हुआ--तो तुम पहले किसको चलाओगे? पहले तुम नकली को चलाओगे, असली को बचाओगे। क्योंकि नकली जितनी जल्दी चल जाए उतना अच्छा। और जिसके हाथ में नकली पड़ेगा और जैसे ही उसकी समझ में आएगा नकली है, वह भी जल्दी चलाएगा। उसको जितनी जल्दी चल जाए उतना अच्छा।
You have seen: if two notes are in your pocket—one genuine ten-rupee note and one counterfeit, made perhaps in Ulhasnagar—you will first spend the counterfeit, saving the genuine. Let it be passed as soon as possible. Whoever receives the counterfeit, as soon as he realizes it is fake, will pass it on quickly. Let it be spent before he is stuck with it.
मुल्ला नसरुद्दीन घर लौटा, बड़ा प्रसन्न था। अपनी पत्नी से बोला: आज मैंने तीन आदमियों का उपकार किया। पत्नी ने कहा: तुमने और उपकार! यह बात नई, कभी सुनी नहीं। न कभी आंखों देखी, न कभी कानों सुनी है। तुमने और उपकार! मुल्ला ने कहा: सच मान, तीन आदमियों का उपकार किया। पत्नी ने कहा: जरा विस्तार से कहो तो मैं समझूं। तो मुल्ला ने कहा: वह जो नकली दस रुपये का नोट था न, एक मिठाईवाले के यहां चला दिया! पांच रुपये की मिठाई खरीद ली। सुबह से बैठा था बेचारा! कोई बिक्री नहीं हुई थी--बोहनी ही नहीं हुई थी। एकदम गदगद हो गया! सो उसका उपकार किया।
पास में ही एक भिखमंगा खड़ा था। सो आधी मिठाई उसे दे दी। वह भी चमत्कृत हो गया! एकदम पैर छू लिए और कहा: हे दाता, बहुत दाता देखे, मगर तुम जैसा दाता नहीं देखा! पत्नी ने कहा: चलो ठीक है, यह तो दो का उपकार हुआ; तीसरा? और तीसरा, मुल्ला ने कहा, मैं। वह दस का जो नकली नोट निकल गया, छाती से पत्थर टल गया। तीन आदमियों का उपकार करके लौटे हैं।
नकली सिक्के असली सिक्कों को चलन के बाहर कर देते हैं।
Mulla Nasruddin returned home delighted. Today, he said to his wife, I did a favor to three men. You—and a favor? That is new; never seen or heard. You—a favor? Mulla said: believe me, three men. Tell me in detail, said the wife. Mulla said: that counterfeit ten-rupee note—I passed it to a sweetmeat seller. I bought five rupees’ worth of sweets. He had been sitting since morning—no sales. First sale—he was overjoyed. I did him a favor. A beggar stood nearby—I gave him half the sweets. He was stunned—touched my feet: O donor, many donors I have seen, but none like you! The wife said: that is two favors—what of the third? The third is me, said Mulla. That fake ten—gone! A stone lifted from my chest. I have returned having done favors to three!
जीवन के जगत में भी यही लागू है। सुकरात को जिन लोगों ने जहर दिया, वे नकली सिक्के थे। सुकरात की मौजूदगी चुभने लगी, बहुत चुभने लगी, तीर की तरह चुभने लगी। सो न सकें, चिंता बहुत पकड़ने लगी। सुकरात की मौजूदगी उनको इतना दीन-हीन करने लगी, उनके भीतर ऐसी हीनता का भाव उठाने लगी, उनके अहंकार को ऐसा जीर्ण-जर्जर करने लगी कि उन्हें कुछ करना ही पड़ा। सुकरात को जहर देकर मार डालना पड़ा।
Bad money drives out good.
In life too this applies. Those who gave Socrates hemlock were counterfeit. Socrates’ presence pricked them like an arrow—they could not sleep, were seized by anxiety. His presence made them mean, brought up inferiority within, tattered their egos—they had to do something. They had to give Socrates poison.
तो ध्यान रखना--
So remember—
जोगी जती तपी संन्यासी,
सबको उन डारा जारिहै, जी।
यह जो दूसरे की चिंता, और कहीं दूसरा आगे न पहुंच जाए, इसकी फिकर; कहीं दूसरा मुझसे ऊपर न उठ जाए; कहीं दूसरा किसी भी तरह की प्रतियोगिता में पहले न हो जाए, आगे न हो जाए, इस चिंता में लोग मरे जा रहे हैं।
Jogi, jati, tapi, sannyasi— sab ko un daara jarahai ji. This concern for the other—lest someone else get ahead, lest someone else rise above me, lest someone else become first in any competition—people are dying in this worry.
पलटू मैं भी हूं जरत रहा,
सतगुरु लीन्हा निकारि है, जी।।
पलटू कहते हैं: ऐसे ही मैं भी जल रहा था; ऐसी ही मूढ़ता में मैं भी डूबा था; ऐसी ही व्यर्थता में मैं भी उलझा था; लेकिन वह सदगुरु की कृपा हुई।
Paltu—main bhi hun jarat raha, Satguru leenha nikaari hai ji. Paltu says: I too was burning thus; I too was sunk in stupidity; I too was entangled in such futility—then grace happened.
सतगुरु लीन्हा निकारि है, जी।।
सतगुरु ने खींच कर बाहर निकाल लिया। सतगुरु ने कहा: पागल, अपनी सोच, अपना ध्यान कर! दूसरों की दूसरे जानें! उनका जीवन है! जैसा उन्हें जीना है, जीएं। उनकी स्वतंत्रता है। तू क्यों उनकी चिंता में पड़ा है? उनके पापों के लिए तुझे दंड नहीं मिलेगा। और न उनके पुण्यों के लिए तुझे पुरस्कार मिलेगा। तू अपनी फिकर कर--अपनी खोज-खबर ले!
Satguru leenha nikaari hai ji. The Sadguru pulled me out. He said: Madman—care for yourself, pay attention to yourself! Let others be. It is their life; let them live as they will. They are free. Why do you burn in their concerns? For their sins you will not be punished; for their merits you will not be rewarded. Care for yourself—look into yourself!
और तब जिंदगी में एक नया आविर्भाव होता है।
Then a new dawn happens in life.
इस प्रणय-सिंधु अथाह में
कुश-कंटकों की राह में
प्रियतम-मिलन की चाह में
मुझको मिली जो यातना
उपहार है, उपहार है।
In this shoreless ocean of love, on the path of kusha and thorns, in the longing for the Beloved’s meeting— whatever torment I have received— all is a gift, a gift.
‘कुछ’ शांति पाने के लिए
मन को मनाने के लिए
जग को सुनाने के लिए
मुझको मिली जो भावना
उपहार है, उपहार है।
To gain a little peace, to soothe the mind, to tell the world— whatever feeling I have received— all is a gift, a gift.
तूफान में, मझधार में
सुख-दुख भरे संसार में
प्रिय-प्रीति के प्रतिकार में
मुझको मिली जो वेदना
उपहार है, उपहार है।
In storm, in midstream, in this world of joy and sorrow, in answer to love’s love— whatever pain I have received— all is a gift, a gift.
फिर तो सभी उपहार मालूम होने लगता है। लोग गाली दें, तो उपहार; लोग निंदा करें, तो उपहार। वही है बुद्धिमान इस जगत में, जो हर चीज की सीढ़ी बना ले; जो हर मार्ग के पत्थर को सीढ़ी में बदल दे; जो जहर को भी औषधि बना ले। वही है बुद्धिमान इस जगत में।
Then all appears a gift. If people abuse—gift; if they slander—gift. He alone is wise who makes everything a stair; who turns every roadside stone into a step; who makes poison into medicine. He alone is wise in this world.
इस प्रणय-सिंधु अथाह में
कुश-कंटकों की राह में
प्रियतम-मिलन की चाह में
मुझको मिली जो यातना
उपहार है, उपहार है।
In this shoreless ocean of love, on the path of kusha and thorns, in the longing for the Beloved’s meeting— whatever torment I have received— all is a gift, a gift.
तूफान में, मझधार में
सुख-दुख भरे संसार में
प्रिय-प्रीति के प्रतिकार में
मुझको मिली जो वेदना
उपहार है, उपहार है।
In storm, in midstream, in this world of joy and sorrow, in answer to love’s love— whatever pain I have received— all is a gift, a gift.
तुम बुद्धों को चोट पहुंचा नहीं सकते। घाव कर सकते हो, चोट नहीं पहुंचा सकते। मार सकते हो, पीड़ा नहीं दे सकते। मिटा सकते हो, लेकिन उनके आनंद को खंडित नहीं कर सकते। उनकी आनंद की धारा अखंड है, अविच्छिन्न है।
You cannot wound the Buddhas. You can injure, but not hurt. You can kill—but cannot break their bliss. Their stream of joy is unbroken, uninterrupted.
जिसके लिए पागल सभी
योगी कभी, भोगी कभी
पूरी न जो होगी कभी
वह आस भी मेरे लिए
वरदान है, वरदान है।
That for which all are mad— sometimes yogi, sometimes bhogi— that which will never be fulfilled— that longing, for me too— is a boon, a boon.
जो जन्म से स्वार्थिन नहीं
जो पूर्ण परमार्थिन रही
सुनसान में साथिन रही
उच्छ्वास भी मेरे लिए
वरदान है, वरदान है।
जो आह बन तपती कभी
That which is not selfish from birth, wholly dedicated to the other— which stays as companion in solitude— that sigh, for me— is a boon, a boon.
जो ज्वाला बन जगती कभी
जो बुझ नहीं सकती कभी
वह प्यास भी मेरे लिए
वरदान है, वरदान है।
That which sometimes burns as a sigh, which sometimes flames as fire, which can never be quenched— that thirst, for me— is a boon, a boon.
आंख खुलें तो इस जगत में कुछ भी बुरा नहीं है। शत्रु भी नहीं। वह भी तुम्हारा मार्ग साफ कर रहा है। निंदक भी नहीं। वह भी तुम्हें धो रहा है, निखार रहा है। जो तुम्हारी छाती में छुरा भोंक दे, वह भी नहीं। क्योंकि वह भी तुम्हारी अंतिम परीक्षा ले रहा है।
When the eyes open—nothing is bad in this world. Not even the enemy. He, too, clears your path. Not even the slanderer. He, too, washes you, refines you. Even one who plunges a knife into your chest—not even he. He too administers your final test.
अट्ठारह सौ सत्तावन के गदर में एक सिद्ध संन्यासी को, जो तीस वर्षों से मौन था और जिसने प्रतिज्ञा ले रखी थी कि बस आखिरी समय एक वचन बोलूंगा... नग्न रहता था; मस्ती में मस्त था; चांदनी रात थी, मौज में निकल पड़ा। भूल से, जाना तो नहीं चाहता था वहां, अंग्रेजों की छावनी में पहुंच गया। पकड़ लिया गया। एक तो नंग-धड़ंग, फिर बोले न! समझे वे कि कोई जासूस है। सिद्ध योगी होने का ढोंग कर रहा है। एक अंग्रेज ने उठा कर भाला उसकी छाती में भोंक दिया। खून का फव्वारा छूट उठा। और वह हंसा और उसने अपना आखिरी वचन बोला: ‘तत्वमसि।’ तू भी वही है।
In the uprising of 1857 a siddha sannyasi, thirty years in silence, who had vowed to speak only one final word—naked, lost in ecstasy—on a moonlit night he wandered out. By mistake—he did not wish to go there—he reached the British cantonment. He was seized. Naked—and he would not speak. They thought: a spy, pretending to be a siddha. An English soldier thrust a spear into his chest. A fountain of blood burst forth—and he laughed, and spoke his last word: Tat tvam asi. Thou art That.
तीस साल पहले प्रतिज्ञा ली थी कि बस आखिरी वचन बोलूंगा, मरते समय। जो वचन बोला, अदभुत है। उपनिषदों का सार है। सारे धर्मों का सार है! सारे बुद्धों का सार है! तत्वमसि। वह तू ही है। मरते क्षण उसने इशारा किया--उस आदमी की तरफ जिसने भाला भोंक दिया है और कहा कि तू भी वही है। तू भी परमात्मा है। यह आखिरी परीक्षा हो गई। शत्रु में भी उसको ही देख पाया, मृत्यु में भी उसको ही देख पाया--अब और कोई परीक्षा न रही।
Thirty years ago he had vowed: I will speak only once—at death. The word he spoke—astonishing. It is the essence of the Upanishads. The essence of all religions. The essence of all Buddhas. Tat tvam asi. You are That. At the moment of death he pointed—to the very man who had thrust the spear—and said: Thou art That. You too are Paramatma. The final examination was passed. In the enemy he saw Him; in death he saw Him. No test remained.
इक नाम अमोलक मिलि गया,
परगट भये मेरे भाग हैं, जी।
और गुरु ने कैसे निकाला? सदगुरु ने कैसे खींच लिया बाहर?
Ik Naam amolak mili gaya, paragata bhaye mere bhaag hai ji. And how did the Guru draw me out? How did the Sadguru pull me?
इक नाम अमोलक मिलि गया,
एक परमात्मा की याद दिला दी। एक सोई हुई स्मृति जगा दी। सुरति को झकझोर दिया।
Ik Naam amolak mili gaya— he awakened the remembrance of the One Name. He stirred the sleeping memory. He shook the surati awake.
इक नाम अमोलक मिलि गया,
परगट भये मेरे भाग हैं, जी।
और अब पहली दफा भाग्य का उदय हुआ; भाग्योदय हुआ, सूर्योदय हुआ। पहली दफा सुबह हुई। सदियों-सदियों की अमावस कटी।
Ik Naam amolak mili gaya— paragata bhaye mere bhaag hai ji. For the first time my fortune dawned—bhagyodaya, sunrise. For the first time, morning. Centuries of new-moon night ended.
इस जगत में एक ही चीज है जो खरीदी नहीं जा सकती, वह अमोलक है, वह ध्यान है। उसका कोई मूल्य नहीं है। यद्यपि सर्वाधिक मूल्यवान वही है। उसकी कोई कीमत नहीं है। न खरीद सकते, न बेच सकते। मगर अगर कोई लेने को राजी हो और हृदय को खोले, निर्दोष भाव से, निष्कपट भाव से, सहज भाव से, पीने को राजी हो, तो ध्यान पिलाया जा सकता है। खरीदा नहीं जा सकता, बेचा नहीं जा सकता, लेकिन सदगुरु अपने ध्यान को शिष्य के ध्यान में उंडेल सकता है। जैसे सदगुरु सुराही है शराब की। और शिष्य अगर पात्र हो, अगर शिष्य प्याली बनने को राजी हो, तो यह अमोलक घटना घटती है।
In this world there is one thing that cannot be bought—it is priceless—that is Dhyana. It has no price, though it is most valuable. It cannot be bought or sold. But if someone is willing to receive, opens the heart—in innocence, in guilelessness, in simplicity—willing to drink—then meditation can be poured. It cannot be bought, cannot be sold—but the Sadguru can pour his meditation into the disciple’s meditation. The Sadguru is like a flask of wine; if the disciple is ready to be a cup—this priceless event occurs.
इक नाम अमोलक मिलि गया,
परगट भये मेरे भाग हैं, जी।
Ik Naam amolak mili gaya— paragata bhaye mere bhaag hai ji.
Today the rays of sun and moon have awakened a new radiance in the world— today, O bee, offer them congratulations.
आज रवि-शशि-रश्मियों ने नव-प्रभा जग में जगाई
आज अलि उनको बधाई।
आज कुंकुम रोचना से थाल ऊषा ने सजाया
आज नव-रवि समुद अपने साथ हीरक-हार लाया
आज प्रकृति वधु सजीली सज उठी बन-ठन निराली
आज माणिक मोतियां बिखरा रहीं मानस-मराली
Today the dawn, with saffron and collyrium, has prepared the platter; today the new-sun has brought a diamond necklace from the ocean; today nature, the bride, has adorned herself, dressed rare and beautiful; today the swans of mind scatter rubies and pearls— today, O bee, offer them congratulations.
आज शुभ-अभिषेक का सब साज ऊषा साज लाई
आज अलि उनको बधाई।
आज प्राणों ने प्रणय का एक सुंदर गीत गाया
आज युग-युग से प्रतीक्षित विकल हिय का मीत आया
आज भावों ने जगत में मानवी कुछ केलि कर ली
शून्य एकाकी हृदय की कल्पना से गोद भर दी
Today my breath has sung a lovely song of love; today has come the friend my heart awaited for ages; today the feelings have played a little in the world— they have filled the lap of the empty, lonely heart with imagination; the thrilled waiting of love swings into form— today, O bee, offer them congratulations.
प्रणय की पुलकित प्रतीक्षा झूमती साकार आई
आज अलि उनको बधाई।
आज कण-कण में हुई फिर व्याप्त आशा की निशानी
आज पल में उमंग आईं सुप्त-सी साधें पुरानी
आज गदगद हो हृदय ने प्रेम के दो बूंद ढाले
आज पंख हिला उठे अरमान के पंछी निराले
Today in every particle the sign of hope spreads again; today, in a moment, old sleeping longings are filled with surge; today the heart, choked with joy, has poured two drops of love; today the wings of strange birds of desire have fluttered; when a pang arose, the bough of the heart trembled— today, O bee, offer them congratulations.
हूक-सी उठने लगी जब हृदय-डाली डगमगाई
आज अलि उनको बधाई।
आज कोयल कह उठी मैं नेह-रस-वश कूक दूंगी
आज जग की वाटिका में एक जीवन फूंक दूंगी
आज मैं ऋतुराज का स्वागत करूंगी खोल कर उर
आज तन-मन-धन लुटा दूंगी उन्हें मैं मोल भर-भर
Today the cuckoo cried: overcome by the juice of love, I will coo; today I will breathe a new life into the garden of the world; today I will welcome the Lord of Seasons with my heart wide open; today I will pour out body, mind, and wealth upon him— beam after beam;
आज प्रियतम आ रहे हैं, साधना भी साथ आई
आज अलि उनको बधाई।
today the Beloved comes—the worship comes with him— today, O bee, offer them congratulations.
आज रह-रह लुट रहे हैं चाहते से चाव मेरे
आज मसृण मृदु ढुलकते हैं हृदय के भाव मेरे
आज कुछ सुस्निग्ध स्पंदन हो रहा सूने हृदय में
आज मिलना चाहते हैं स्वर हमारे अमर लय में
आज उस संगीत की स्वर-साधना फिर जाग आई
आज अलि उनको बधाई।
Today again my desires are being lavishly poured by longing; today the soft, gentle feelings of my heart roll and spill; today some tender pulsation is happening in the empty heart; today our notes wish to meet the deathless cadence; today the practice of that music awakens again— today, O bee, offer them congratulations.
आज घन होती सजनि, तो नेह जल से सींच देती
चित्रकार न हो सकी वह चित्र उनका खींच लेती
आप अपनी लेखनी की ओर ही मैं ताकती हूं
एक अस्फुट रेख प्रिय के प्रेम की मैं आंकती हूं
शब्द टूटे ही सही, अब प्रिय-मिलन की धुन समाई
आज अलि उनको बधाई।
Today, if my friend the cloud were here—she would have sprinkled love’s water; not being a painter, she would have drawn his portrait; I keep staring at my own pen— I sketch one faint line of the Beloved’s love; let the words be broken—now the tune of union fills me— today, O bee, offer them congratulations.
आज सुनती हूं सजनि, हृदयेश का अभिषेक होगा
आज सुनती हूं हमारा हृदय उनसे एक होगा
आज सुनती हूं बनेंगे सत्य वे नायक हमारे
हम बनेंगी गीत उनके और वे गायक हमारे
आज चिर-आराधना परिपूर्ण-सी पड़ती दिखाई,
आज अलि उनको बधाई।
Today I hear, my friend: there will be an anointing of the Lord of my heart; today I hear: our heart will become one with His; today I hear: He will become truly the hero of our song; we will become His song—and He, our singer; today the long worship seems fulfilled— today, O bee, offer them congratulations.
जिस क्षण सदगुरु की सुराही से शिष्य का पात्र भर जाता है, उस क्षण आ गया जीवन का परम महोत्सव। उस क्षण आ गया वसंत। उस क्षण धन्यवाद दिया जा सकता है। उस क्षण आभार प्रकट किया जा सकता है। उसके पहले तो हमारे पास आभार प्रकट करने को है भी क्या? कृतज्ञता भी व्यक्त करें तो किस बात की करें? पतझड़ ही पतझड़ जाना; अमावस ही अमावस पहचानी; न कभी पूर्णिमा देखी, न कभी वसंत आया; कोयल कूकी ही नहीं, पपीहा पुकारा ही नहीं; हम रिक्त हैं। हम अर्थहीन हैं। अर्थ का उदय होता है, जब प्रभु का स्मरण आता है। बस उसकी स्मरण की जो घटना है, वही खींच लेती है संसार के सागर से व्यक्ति को।
The moment the disciple’s cup is filled from the Guru’s flask—that moment arrives the supreme festival of life. That moment arrives spring. Then thanks can be given. Then gratitude can be expressed. Before that, what have we to be grateful for? Even if we try—what for? We have known only autumn upon autumn; only new-moon upon new-moon; never a full moon, never spring; the cuckoo never cooed, the papihā never called. We are empty. We are without meaning. Meaning dawns when remembrance of the Lord dawns. That event of remembrance pulls one out of the ocean of the world.
इक नाम अमोलक मिलि गया,
परगट भये मेरे भाग हैं, जी।
गगन की डारि पपिहा बोलै,
Ik Naam amolak mili gaya— paragata bhaye mere bhaag hai ji.
आज आकाश की डगाल पर बैठ कर, आज दूर आकाश से पपीहा बोला है।
गगन की डारि पपिहा बोलै,
Gagan ki daari papihā bolai— Today upon the bough of the sky, the papihā calls.
सोवत उठी मैं जागि हौं, जी।।
झकझोर कर गुरु ने जगा दिया है। नींद टूट गई है। सपने उखड़ गए हैं।
Sovat uthi—main jagi haun ji— Shaken, the Guru has awakened me. Sleep is broken. Dreams uprooted.
चिराग बरै बिनु तेल बाती,
और आज अपने भीतर क्या देख रहा हूं कि एक ऐसा दीया जल रहा है, जिसमें न तेल है न बाती है।
Chirag barai—binu tel baati— And today I see within—a lamp that burns without oil or wick.
चिराग बरै बिनु तेल बाती,
नाहिं दीया नहिं आगि है, जी।
न तो वहां कोई दीया है, न कोई आग है, बस रोशनी है, शुद्ध रोशनी है। पूर्ण प्रकाश है। स्रोत नहीं कहीं कोई प्रकाश का, कारण नहीं कोई प्रकाश का, इंधन नहीं कोई प्रकाश का, बस प्रकाश ही प्रकाश है--आदि, अनंत।
Chirag barai—binu tel baati— Nahin diya—nahin aagi hai ji— Neither is there a lamp nor a flame—only light, pure light. Complete radiance. No source of light anywhere, no cause, no fuel—only light, beginningless, endless.
पलटू देखिके मगन भया,
सब छुट गया तिर्गुना-दाग है, जी।।
पलटू कहते हैं: मैं मगन हो गया, मैं मस्त हो गया, मैं नाच उठा।
सब छुट गया तिर्गुना-दाग है, जी।।
और एक क्षण में वे सारे बंधन, तीन गुणों के बंधन--सत, रज, तम के बंधन--वे सारी रस्सियां कहां विलीन हो गईं, पता नहीं चलता। यह मस्ती में जो अंगड़ाई ली है, उसमें सब बंधन टूट गए।
Paltu dekhike—magan bhaya— Sab chhuta gaya—triguna daag hai ji— Paltu says: I became enraptured, ecstatic, I danced. In one instant, all bonds—the three gunas, sattva, rajas, tamas—where they dissolved, no one knows. In the stretch of this ecstasy, all bonds broke.
खयाल रहे, लोग बंधन तोड़ना चाहते हैं पहले--फिर परमात्मा मिलेगा, ऐसा उनका खयाल है। ऐसा नहीं होता। पहले परमात्मा मिलता है, तब बंधन टूटते हैं। लोग सोचते हैं, अंधेरा हटेगा पहले, फिर प्रकाश होगा। ऐसा नहीं होता। पहले प्रकाश होता है, फिर अंधेरा... फिर अंधेरा कहां?
Keep in mind: people want to break bonds first—then they think, God will be found. It does not happen so. First God is found—then bonds break. People think: first darkness will go—then light will come. It is not so. First light is—and then darkness… where is darkness then?
हमको जग से भय ही क्या है, जब तक साकी हैं, प्याले हैं।
जब जब पीड़ा ने जिद ठानी
तब-तब हमने गहरी छानी
बेसमझे बूझे दुनिया ने
कह डाला उसको नादानी,
जग क्या जाने, हमने उर में पीड़ा के पंछी पाले हैं,
Humko jag se bhay hi kya hai—jab tak saaki hain, pyaale hain. Whenever pain became obstinate, we strained the brew more deeply; without understanding, the world decided— called it foolishness;
What does the world know—we have nurtured in our heart the birds of pain; we are great, fierce intoxicated ones.
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
हमको अपना कुछ ध्यान नहीं
कुछ मान नहीं, अपमान नहीं
हम दीवानों की दुनिया में
कुछ भले-बुरे का ज्ञान नहीं
We have no care for ourselves— no honor, no dishonor; in the world of mad lovers— we know nothing of good and bad;
हम भेद-भावमय जगती के सब भेद मिटाने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
In this world of differences—we are here to erase them all; we are great, fierce intoxicated ones.
जब मधु पी हम झूमा करते,
मदिरालय में घूमा करते
अपने सुख-दुख के प्यालों को
जब बार-बार चूमा करते
When, drinking mead, we sway; when we roam the tavern; when we kiss again and again our cups of joy and sorrow;
तब जग विस्मित कह उठता है इनके तो ठाठ निराले हैं
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
Then the world marvels: their style is unique; we are great, fierce intoxicated ones.
सुख में मैंने रोदन ठाना
दुख में मैंने गाया गाना
जब अपने को ही खो डाला
तब ही अपनों को पहचाना
In joy I resolved to weep; in sorrow I sang my song; when I lost myself— only then I recognized my own;
कोई क्या जाने, प्राणों ने कितने विप्लव कर डाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
Who can know how many revolutions our life has made? We are great, fierce intoxicated ones.
यह खोया और कमाया क्या?
यह मुक्ति और यह माया क्या?
जब मिट कर मिल जाना ही है
तब अपना और पराया क्या?
What is this loss and gain? What is this freedom, this maya? When all ends in melting and merging— what is mine, what is thine?
हम अपने और पराए को मिल एक बनाने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
We are here to make one—our own and others’; we are great, fierce intoxicated ones.
इस जीवन का विश्वास किसे?
इस पीड़ा का आभास किसे?
वह मिलने की ही उत्कंठा
जग कह देता है प्यास जिसे
Who trusts this life? Who senses this pain? That eagerness to meet— which the world calls thirst;
हम प्यास-तृप्ति, मृगतृष्णा की उलझन सुलझाने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
लो मेरे मधुघट छलक उठे,
We are here to resolve the tangle of thirst and fulfillment, mirage and water; we are great, fierce intoxicated ones.
प्यासे-मतवाले ललक उठे
Lo—my wine-jars overflow; thirsty revelers reach out; beholding the red stream of red wine— children and elders all cry with joy;
लख लाल सुरा की लाल धार
बालक-बूढ़े सब किलक उठे,
मधु ढाल-ढाल, सबके हिय-जिय हम आज लुभाने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
Pouring the brew into every heart— we are here to enchant today; we are great, fierce intoxicated ones.
हम करते हैं व्यापार नया
हम पा जाते हैं प्यार नया
बस कर में प्याला लेते ही
हम दिखलाते संसार नया
We deal in a new commerce; we obtain a new love; merely taking the cup in hand— we show a new world;
दिखला साकी की मधु झांकी हम चित्त चुराने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
Showing the flask of the Saki’s wine— we are here to steal your mind; we are great, fierce intoxicated ones.
दिन हो या आधी रात रहे
पतझर हो या मधुवात बहे
पीने वालों का मौसम क्या
ग्रीष्म हो या बरसात रहे
Day or midnight; autumn winds or vernal breeze; what season for those who drink? Summer—or the rains;
हम तो कुछ अपने ही ढंग का संसार बसाने वाले हैं,
हम बड़े विकट मतवाले हैं।
We are here to found a world of our own way; we are great, fierce intoxicated ones.
जिन्होंने उसकी सुरा पी ली, जिन्होंने एक घूंट भी परमात्मा का स्वाद ले लिया, जिन्होंने सदगुरु को मौका दिया कि ढाल दे अपने को तुम्हारे प्राणों में, वे एक दूसरे ही लोक के वासी हो गए। फिर इस संसार में होकर भी वे इस संसार के नहीं हैं। फिर उनकी मस्ती का क्या कहना, उनकी मस्ती की क्या सीमा! वे आनंद विभोर जीते हैं। उनका न फिर कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है। फिर तो शाश्वतता उनकी अपनी है। फिर कैसा भय, फिर कैसी चिंता? फिर कौन अपना, फिर कौन पराया? फिर कौन छोटा, कौन बड़ा? उन्हें तो फिर एक ही दिखाई पड़ता है उस मस्ती में। उस मस्ती की बस्ती में उन्हें तो बस फिर एक ही दिखाई पड़ता है। वही है वृक्षों में, पहाड़ों में, पर्वतों में, लोगों में, पशुओं में, पक्षियों में। और जिसको एक ही परमात्मा का दर्शन होने लगे, वह मुक्त हुआ, उसका मोक्ष हुआ। उसने निर्वाण पाया। उसकी मंजिल आ गई।
Those who have drunk His wine, who have even sipped a drop of Paramatma, who have given the Sadguru a chance to pour himself into your very life—they become dwellers of another realm. Then, though in this world, they are not of this world. Then what to say of their intoxication—what limit to their ecstasy! They live brimful of delight. Then there is neither birth nor death for them. Eternity becomes their own. What fear then, what worry? Who is one’s own, who other? Who small, who great? In that intoxication they see only One. In that dwelling of intoxication they see only One—that One in trees, mountains, hills, in people, in animals, in birds. One who beholds the One Paramatma—he is free, he is liberated. He has attained nirvana. His destination has come.
मंजिल की शुरुआत--
The beginning of the destination—
भेख भगवंत के चरन को ध्याइकै,
ज्ञान की बात से नाहिं टरना।
Bhekh Bhagavant ke charan ko dhyaikai, Gyaan ki baat se nahin tarna.
मिलै लुटाइये तुरत कछु खाइये,
माया औ मोह की ठौर मरना।।
Milai lutaaiye—turat kachhu khaiye, Maya au moh ki thaura marna.
दुक्ख औ सुक्ख फिरि दुष्ट औ मित्र को,
एकसम दृष्टि इकभाव भरना।
Dukkha au sukkha—phiri dushta au mitra ko— ekasama drishti—ikabhava bharna.
दास पलटू कहै राम कहु बालके,
राम कहु राम कहु सहज तरना।।
Das Paltu kahai—Ram kahu balake, Ram kahu, Ram kahu—sahaj tarna.
राम का बोध हो जाए, मिल गई नाव। राम का बोध हो जाए, तर गए। उस बोध में ही तर गए।
If the vision of Ram dawns—the boat is found. If the vision of Ram dawns—you have crossed. In that vision you have crossed.
लेकिन कहीं झुकना सीखना पड़े! छोड़ो तर्कजाल। छोड़ो अहंकार की चालाकी भरी बातें। कहीं सरलचित्त होकर झुक जाओ। बस उस झुकने में ही राज है। वहां से यात्रा शुरू होती है। तुम झुके कि परमात्मा के मिलने में देरी नहीं है। जो मिटता है, वह उसे निश्चित पाता है।
But somewhere—you must learn to bend! Drop the meshes of logic. Drop the clever talk of ego. Somewhere—be simple-hearted—and bow. In that bowing is the secret. From there the journey begins. If you bow—there will be no delay in finding God. Whoever dissolves—surely finds Him.
आज इतना ही।
Enough for today.
