Skip to content
Osho

Sahaj Yog #18

8 December 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, यह विश्वास ही नहीं आता है कि ऋषि-मुनियों के इस देश में और आप जैसे मनीषी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
First question: Osho, it is hard to believe that in this land of rishis and sages there is such mistreatment of a wise one like you.

वियोगी! पहले तो यह भ्रम छोड़ दो कि कोई देश ऋषि-मुनियों का देश है। न तो ऋषि-मुनि किसी देश के होते हैं, न कोई देश ऋषि-मुनियों का होता है। देश और काल के जो पार हो जाते हैं, वे ही तो ऋषि हैं। ऋषि भारतीय नहीं हो सकते; और अगर हों, तो समझना ऋषि नहीं होंगे। ऋषि तो अपनी देह से भी अपना तादात्म्य नहीं करता, तो अपने देश से कैसे करेगा? जो अपनी देह से, इतनी निकट जो मिट्टी है, उससे भी अपने को भिन्न मानता है, तो पृथ्वी की मिट्टी...उससे तो अपने को भिन्न मानेगा ही, जानेगा ही।

Viyogi! First drop this illusion that any country is a land of rishis and sages. Neither do rishis belong to any country, nor does any country belong to rishis. Those who go beyond country and time—only they are rishis. A rishi cannot be Indian; and if he is, know that he is not a rishi. A rishi does not even identify with his own body—how will he identify with a nation? One who knows himself to be other than the body—the soil so near—will certainly know himself to be other than the soil of the earth as well.

कोई ऋषि भारतीय नहीं होता, न कोई ऋषि ईरानी होता है, न अरबी होता है। ऋषि का तो जन्म होता है साक्षी-भाव में। साक्षी के शिखर पर सारे तादात्म्य छूट जाते हैं--देह के, जाति के, वर्ण के, रंग के, मन के। वहां तो केवल रह जाती है झलकती हुई एक चैतन्य की ज्योति। चैतन्य का कोई देश है, कोई अपना है, कोई पराया है? चैतन्य तो सर्वव्यापी है।

No rishi is Indian, no rishi is Iranian, no rishi is Arab. A rishi is born in the state of witnessing. At the summit of witnessing, all identifications fall away—of body, caste, class, color, mind. There remains only the shimmering flame of consciousness. Does consciousness have a country, a mine or thine? Consciousness is all-pervading.

फिर दोहरा दूं: ऋषि-मुनि किसी देश के नहीं होते और न ऋषि-मुनियों का कोई देश होता है। इस भ्रांति को तोड़ ही दो, क्योंकि इस भ्रांति के कारण सिवाय अहंकार के और कुछ पलता नहीं पुसता नहीं। यह भाव कि यह देश ऋषि-मुनियों का है, तुम्हारे अहंकार को पोषित करता है। यह भाव तुम्हें, दूसरों से श्रेष्ठ हो, इस तरह की भ्रांति देता है। और दूसरे से श्रेष्ठ होने की जो भ्रांति है, वह अधार्मिक है, पाप है। इस भ्रांति ने सदियों में मनुष्य को बहुत सताया है। क्योंकि जिसने भी समझ लिया कि हमारे पास धर्म की बपौती है, वही दूसरों को हानि पहुंचाने का कारण बन गया। जिसको भी ऐसा खयाल पैदा हो गया, ऐसी अस्मिता आ गई कि मेरी किताब सच्ची किताब, कि मेरा देश सच्चा देश, बस फिर दूसरों के साथ अत्याचार करने की उसे सुविधा मिल गई। उनके ही हित में वह दूसरों से अत्याचार करने लगा। उसने मस्जिदें जलाईं, उसने मंदिर तोड़े, उसने गिरजे जलाये, उसने गुरुद्वारे तोड़े। जिसको भी यह भ्रांति आ गई कि धर्म मेरे पास है, स्वभावतः दूसरों के पास धर्म नहीं है, उन्हें धर्म देना जरूरी है। और अगर सीधे-सीधे न लेते हों, तो जबर्दस्ती देना जरूरी है। अगर समझ-बूझकर न लेते हों, तो तलवार की धार पर देना जरूरी है; मगर धर्म तो देना ही पड़ेगा। अगर धर्म देने में उनके प्राण भी जायें तो कोई हर्ज नहीं। चाहे वे धर्म लेना चाहते हों या न लेना चाहते हों...।

Let me repeat: rishis and sages do not belong to any country, nor is there any country of rishis and sages. Break this delusion, because it feeds nothing but the ego. The feeling that “this is the land of rishis” nourishes your ego. It gives you the illusion that you are superior to others. And the illusion of being superior to others is irreligious—it is sin. This illusion has tortured humanity for centuries. Whoever believed that religion is his ancestral property became a source of injury to others. Whoever had the notion, the identity, that “my book is the true book, my country the true country”—such a one found license to oppress others, even “for their own good.” He burned mosques, broke temples, torched churches, razed gurdwaras. Whoever fell into the illusion “religion is with us” naturally concluded that others have no religion—so they must be given religion. And if they won’t take it directly, then it must be forced on them. If they won’t accept with understanding, then give it on the edge of the sword; but give religion we must. Even if their lives are lost in the giving, so be it—whether they want it or not...

अहंकार बड़ा सूक्ष्म है और बड़े कुशल रास्ते खोजता है। अपने को छिपाने के लिए अहंकार ऐसे-ऐसे परिधान पहनता है कि तुम पहचान न सको। अहंकार बड़ा बहुरुपिया है! और जो श्रेष्ठतम परिधान अब तक अहंकार खोज सका है अपने को छिपाने के लिए, वह है धर्म का परिधान--हिंदू का, ईसाई का, मुसलमान का, जैन का, बौद्ध का। छिप जाओ...। धर्म के परिधान में छिपना बहुत आसान है। अगर शैतान को कहीं भी छिपना हो, तो मंदिरों और मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों के सिवाय उसे और कोई ठीक जगह न मिलेगी। क्योंकि वहां तो कोई शक ही न करेगा। शैतान बाजार में नहीं छिप सकता, क्योंकि वहां तो सभी संदेह से भरे हैं। वहां तो सभी चौंककर चल रहे हैं। शैतान पुजारी के पीछे छिपता है। शैतान वेद की आड़ में छिपता है। कहावत है कि शैतान भी शास्त्रों के उद्धरण देता है। शास्त्र बड़ी सुविधापूर्ण व्यवस्था है।

The ego is very subtle and looks for very skillful paths. To hide itself, the ego clothes itself in such garments that you cannot recognize it. The ego is a great impersonator! And the finest garments the ego has found to hide itself in are religious garments—Hindu, Christian, Muslim, Jain, Buddhist. Hide yourself... It is very easy to hide in religious garb. If the devil had to hide anywhere, he would find no better places than temples and mosques, gurdwaras and churches. Because there no one will even suspect him. The devil cannot hide in the marketplace, for there everyone is full of doubt, everyone walks alert. The devil hides behind the priest. The devil hides behind the Vedas. It is said the devil too quotes the scriptures. Scriptures are a very convenient arrangement.

मैंने सुना है कि एक आदमी ज्ञान को उपलब्ध हो गया। खलबली मच गई शैतान के शिष्यों में। क्योंकि जब भी कोई ज्ञान को उपलब्ध होता है तो शैतान के व्यवसाय पर चोट पड़ती है। शिष्य भागे, उन्होंने अपने गुरु शैतान को कहा कि कुछ करो, जल्दी कुछ करो। एक आदमी ज्ञान को उपलब्ध हो गया है। देखते हो, पृथ्वी पर उस वृक्ष के नीचे बैठा कैसा प्रकाशित हो रहा है, कैसा ज्योतिर्मय! वह हमारे सारे धंधे को चौपट कर देगा।

I have heard: A man attained to knowing. The devil’s disciples were thrown into a panic. For whenever someone attains to knowing, it strikes at the devil’s business. The disciples ran to their master and said, “Do something—quickly do something. A man has become enlightened. Do you see him there on the earth, sitting under that tree, how luminous, how radiant! He will ruin our entire trade.”

शैतान ने कहा: तुम फिक्र मत करो, जब तक पुजारी हैं और पंडित हैं, तब तक हमें कोई भी चिंता नहीं। तुम जरा ठहरो। हमें कुछ बीच में पड़ने की जरूरत नहीं, जल्दी ही पंडित और पुजारी उसके आसपास इकट्ठे हो जायेंगे। जल्दी ही मंदिर बनेगा। जल्दी ही शास्त्र रचा जायेगा। जल्दी ही धर्म का जन्म हो जायेगा। बस, पंडे-पुजारी हमारे साथ हैं। तो ऐसे एकाध-दो कभी जो बुद्ध हो जाते हैं इनकी चिंता न लो। इनकी रोशनी को ढांकने के लिए पंडित और पुजारी काफी हैं।

The devil said, “Don’t worry. So long as there are priests and pundits, we need have no concern. Just wait. We need not interfere at all. Very soon the scholars and priests will gather around him. Soon a temple will be built. Soon a scripture will be composed. Soon a religion will be born. The priests and pundits are with us. So do not fret about the odd one or two who become buddhas. To cover their light, the pundits and priests are enough.”

तुम कहते हो: यह विश्वास नहीं आता है कि ऋषि-मुनियों के इस देश में और आप जैसे मनीषी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है! यही तो सदा होता रहा है, यह कुछ नया तो नहीं। तुम सोचते हो क्या सुकरात को जिन लोगों ने जहर पिलाया था वे बुरे लोग थे? जिनको तुम भले लोग कहते हो वे ही थे। कोई हत्यारे नहीं थे, सम्मानित सदगृहस्थ थे। कोई अपराधी नहीं थे। शास्त्रों के जानकार थे; नीति-नियम को मानकर चलते थे। उन्हीं को तो अड़चन आई थी सुकरात से। अपराधी को क्या अड़चन आनी थी? वेश्या को, चोर को, जुआरी को क्या अड़चन आनी थी, शराबी को क्या अड़चन आनी थी सुकरात से? सुकरात कह रहा था सत्य की बात; इसलिए जो लोग सत्य के नाम पर असत्य का धंधा कर रहे हैं, सिर्फ उन्हीं को अड़चन आनी थी।

You say: It is unbelievable that in this land of rishis and sages someone like you should be so mistreated! But this is how it has always been; there is nothing new in it. Do you think the people who gave Socrates hemlock were bad people? They were the very people you call good. They were not murderers; they were respected householders. No criminals. They knew the scriptures, they followed rules and norms. It was they who were troubled by Socrates. Why would criminals be troubled? Why would a prostitute, a thief, a gambler, a drunkard be troubled by Socrates? Socrates spoke of truth; therefore only those who were doing the business of untruth in the name of truth would be troubled.

सुकरात को जिन लोगों ने सूली दी, वे भले लोग थे--तथाकथित भले लोग, सम्मानित, आदृत, समाज के प्रमुख मुखिया। उन्हीं लोगों ने मिलकर--न्यायाधीशों ने, पुरोहितों ने, ज्ञानियों ने मिलकर--सुकरात को जहर पिलाया।

Those who crucified Jesus were good people—so-called good people, respected, honored, leading figures of society. Judges, priests, men of learning together gave Socrates hemlock.

जीसस को किसने मारा? यहूदियों में जो सर्वाधिक शास्त्रज्ञ थे, रबाई यहूदियों के धर्मगुरु, ऋषि-मुनि यहूदियों के, उन्होंने मिलकर जीसस को सूली पर चढ़ा दिया।

Who killed Jesus? Those among the Jews most learned in scripture—the rabbis, the religious leaders, the rishis and sages of the Jews—they crucified him.

और मंसूर के हाथ-पैर किसने काटे? क्या अधार्मिकों ने? तो तुम गलती करोगे। धार्मिकों ने! जिनको खयाल था कि उन्हें मालूम है कि धर्म क्या है। जो कुरान के पाठी थे। जो वचन-वचन में मुहम्मद का उल्लेख करते थे, उन्होंने। मुहम्मद जैसे ही दूसरे आदमी को, मंसूर को मार डाला--मुहम्मद का ही नाम लेकर! मुहम्मद जैसे एक दूसरे मसीहा को परेशान किया--मुहम्मद का नाम लेकर--मुहम्मद कहीं होंगे तो जार-जार रोये होंगे--जब मंसूर को काटा गया, उसके हाथ-पैर काटे गये, उसकी आंखें फोड़ी गईं। अगर कोई इस दुनिया में मुहम्मद के बाद मुहम्मद की जैसी क्षमता का व्यक्ति था, तो मंसूर था। मगर मारा किसने? मारा उन्होंने जिनको भ्रांति है कि वे मुहम्मद के पक्षपाती हैं।

And who cut off Mansur’s hands and feet? The irreligious? You would be mistaken. The religious! Those who thought they knew what religion is. Those who recited the Quran, who invoked Muhammad at every turn—they did it. They killed a second man like Muhammad, Mansur, in Muhammad’s very name! They tormented another messiah like Muhammad—invoking Muhammad’s name—Muhammad must have wept bitterly, wherever he was, when Mansur was cut to pieces, his hands and feet severed, his eyes gouged out. If there was anyone in this world after Muhammad with a capacity like Muhammad’s, it was Mansur. But who killed him? Those deluded that they were Muhammad’s partisans.

ऋषि-मुनि, तुम्हारे तथाकथित पंडित-पुरोहित...उनका बड़ा जाल है! तो विश्वास करो या न करो, मगर यही सदा होता रहा है। बुद्धों के साथ, महावीरों के साथ, यही सदा होता रहा है। यही फिर होगा। आदमी बदलता ही नहीं! तो अभी तो कुछ ज्यादा दुर्व्यवहार हुआ नहीं, आगे-आगे देखिये होता है क्या-क्या...!

Rishis and munis—your so-called pundits and priests... they have a vast net! So believe it or not, this is what has always happened with buddhas and mahaviras; it will happen again. Man simply does not change! Up to now there hasn’t been much mistreatment—wait and watch what all happens...

करंट के नये अंक में ऋषि-मुनियों की किसी संतान ने, किसी भारतीय संस्कृति के आराधक, संरक्षक ने सरकार से प्रार्थना की है कि मुझे देश से तत्क्षण निकाला जाये। इतना ही नहीं, इससे उनकी तृप्ति नहीं हुई। भारतीय संस्कृति का हृदय इतने से नहीं भरा। ऋषि-मुनियों की संतान इतने से राजी नहीं हुई कि सिर्फ मुझे देश से बाहर निकाला जाये, साथ में यह भी सुझाव दिया है कि मेरी जबान काट दी जाए ताकि मैं कहीं बोल न सकूं और मेरे हाथ काट दिये जाएं, ताकि मैं लिख न सकूं! अहो, धन्यभूमि भारत! अहो, पुण्यभूमि भारत! जहां देवता भी जन्मने को तरसते हैं।...जबान कटवानी होगी अपनी, हाथ-पैर कटवाने होंगे देवताओं को अपने, तो ही तरसते होंगे! और ये हैं संस्कृति के संरक्षक!

In the new issue of Current, some offspring of the rishis and sages, some worshipper and guardian of Indian culture, has appealed to the government that I be expelled from the country forthwith. Not only that—it did not satisfy him. The heart of Indian culture was not filled by that alone. The progeny of rishis and sages was not content with merely expelling me—they also suggested that my tongue be cut out so I cannot speak anywhere, and my hands be cut off so I cannot write! Ah, blessed land, Bharat! Ah, sacred land, Bharat! Where even gods long to be born... They must long to be born only if they are to have their tongues cut and their hands and feet chopped off! And these are the guardians of culture!

आदमी बदलेगा कभी या नहीं! आश्चर्य इस पर करो। इस पर आश्चर्य मत करो कि ऋषि-मुनियों का यह देश और आपके साथ दुर्व्यवहार क्यों कर रहा है। आश्चर्य इस पर करो कि आदमी कभी बदलेगा या नहीं! यही तो तुमने मंसूर के साथ किया था। जबान काटी थी। हाथ काटे थे। आंखें फोड़ दी थीं।

Marvel rather at whether man will ever change! Do not marvel that this land of rishis and sages mistreats you. Marvel at whether man will ever change! This is exactly what you did with Mansur—cut out his tongue, severed his hands, gouged out his eyes.

बीसवीं सदी में, एक लोकतांत्रिक देश में--जिसको यह भ्रांति है कि वह जगत का सबसे बड़ा लोकतंत्र है--वहां लोग खुलेआम अखबारों में सलाहें देते हैं, छापते हैं! और किसी को अड़चन नहीं होती, किसी को बेचैनी नहीं होती! मेरी जबान काट लेनी चाहिए, मेरे हाथ काट डालने चाहिए। और मुझे देश में फिर भी नहीं टिकने देना चाहिए। हो सकता है आंख से इशारे करूं और लोगों को कुछ बिगाडूं, लोगों को कुछ भड़काऊं। इनको तुम ऋषि-मुनियों की संतान कहते हो!....उल्लू मर गए, औलाद छोड़ गए। इन उल्लू के पट्ठों को तुम ऋषि-मुनियों की संतान समझते हो? काश, इतना आसान होता ऋषि-मुनियों की वसीयत को सम्हालना!

In the twentieth century, in a democratic country—which is under the delusion that it is the world’s largest democracy—people give such advice openly in newspapers, and it is printed! And no one is troubled, no one is restless! “His tongue should be cut out, his hands chopped off. And even then he must not be allowed to remain in the country. Perhaps he may signal with his eyes and corrupt people or incite them.” And you call such people the progeny of rishis and sages! ...The owls died, leaving their brood behind. You take these sons of owls to be the offspring of rishis and sages? If only it were that easy to be heirs to the rishis!

लेकिन तुम्हारे तथाकथित ऋषि-मुनियों में सभी ऋषि-मुनि भी नहीं हैं, यह भी याद रखना। ऋषि-मुनि तो कभी कोई होता है। ऋषि होने के लिए ऐसा हृदय चाहिए जिसमें परमात्मा का काव्य पैदा हो। ऋषि का अर्थ होता है कवि। साधारण कवि नहीं, असाधारण कवि। साधारण कवि को तो कभी-कभी झलक मिलती है सौंदर्य की; ऋषि को चौबीस घंटे सतत सौंदर्य की धारा बहती रहती है। कवि को तो दूर से झलक मिलती है हिमाच्छादित शिखरों की; ऋषि वहां निवास करता है। कवि के लिए तो कविता के कभी-कभी क्षण आते हैं, ऋषि कविता जीता है।

But remember, among your so-called rishis and sages not all are rishis and sages. A rishi is a rare being. To be a rishi requires a heart in which God’s poetry begins to blossom. Rishi means poet—not an ordinary poet, an extraordinary one. The ordinary poet gets an occasional glimpse of beauty; the rishi is bathed in an unbroken stream of beauty, twenty-four hours a day. The poet glimpses from afar the snow-clad peaks; the rishi dwells there. For the poet, moments of poetry come and go; the rishi lives poetry.

क्या है काव्य? जहां अहंकार विलीन हो गया है और जहां कोई व्यक्ति केवल बांस की पोंगरी हो गया है...और जहां परमात्मा बहना शुरू होता है उस बांस की पोंगरी से और बांस की पोंगरी बांसुरी बन जाती है! ऋषि का अर्थ है, जिसके भीतर से परमात्मा बोलता है।

What is poetry? Where the ego has dissolved, where a person has become nothing but a hollow bamboo... and the divine begins to flow through that bamboo, the bamboo becomes a flute! Rishi means the one through whom God speaks.

पंडित ऋषि नहीं होते। जिनसे उपनिषद बहा है, वे ऋषि हैं। जो उपनिषदों की टीकायें लिखते हैं और उपनिषदों की व्याख्याएं करते हैं, वे ऋषि नहीं हैं। जिनसे वेद जन्मे हैं, वे ऋषि हैं। लेकिन चतुर्वेदी और त्रिवेदी और द्विवेदी, इनको तुम ऋषि मत समझ लेना।

Pundits are not rishis. Those through whom the Upanishads have flowed are rishis. Those who write commentaries and explanations on the Upanishads are not rishis. Those from whom the Vedas were born are rishis—but do not mistake your Dvivedis, Trivedis, and Chaturvedis for rishis.

मुनि कौन है? जिसके भीतर शब्द की पकड़ छूट गई है, शास्त्र की पकड़ छूट गई है, सिद्धांत की पकड़ छूट गई है। ऐसा सन्नाटा छाया है, ऐसा मौन उतरा है जिसके भीतर, ऐसा शून्य व्याप्त हो गया है कि अब शून्य का ही नाद है...। अगर ऐसा व्यक्ति कुछ बोलता है, तो शून्य से ही निकलती है वह वाणी। वह उसकी अपनी वाणी नहीं है; वह आकाशवाणी है, क्योंकि शून्य से निकली है। इलहाम है, उदघोष है, अपौरुषेय है...। कभी-कभी कोई बुद्ध, कोई महावीर...।

Who is a muni? One who has dropped his hold on words, on scripture, on doctrine. A suchness of silence has descended, a profound quiet; an emptiness has spread within him so that only the resonance of the void remains... If such a one speaks, his voice issues from the void. It is not his own voice; it is a voice from the sky—revelation, proclamation, impersonal, not of man... Now and then a Buddha, a Mahavira...

लेकिन बुद्ध को तुमने पत्थर मारे। तुमने बुद्ध को गालियां दीं। तुमने महावीर को एक गांव से दूसरे गांव खदेड़ा। महावीर मुनि हैं। बारह वर्ष मौन रहे। उनके मौन में तुमने उनको जितना सताया उतना शायद ही किसी को सताया हो। मौन थे, तो कुछ बोल भी नहीं सकते थे। लोगों ने कानों में खीले ठोंक दिये कि बोलता क्यों नहीं है? बुलवाने के लिए कानों में खीले ठोंक दिये! गांव-गांव खदेड़ा, क्योंकि महावीर नग्न थे। महावीर ऐसे निर्दोष थे कि उन्होंने वस्त्र अपने गिरा दिये, और वस्त्रों के साथ तुम्हारी सारी थोथी सभ्यता गिरा दी। वस्त्रों के गिरते ही सभ्यता गिर जाती है।

But you pelted Buddha with stones. You hurled abuses at him. You hounded Mahavira from one village to the next. Mahavira is a muni. He remained silent for twelve years. In his silence you tormented him perhaps as no one else has been tormented. He could not speak—and people hammered nails into his ears to make him speak! He was driven from village to village because he was naked. Mahavira was so innocent he let his clothes fall away—and with the clothes, all your hollow “civilization” fell away. When clothes fall, your civilization collapses.

तुम्हारी सभ्यता वस्त्रों में अटकी है। यह मेरा भी अनुभव है। वस्त्र गिराते ही तुम कुछ और ही हो जाते हो। वस्त्र गिराते ही वह तुम्हारी जो तथाकथित पाखंड की व्यवस्था है, टूट जाती है। तुम फिर पशुओं और वृक्षों के जगत में प्रवेश कर जाते हो। फिर निर्दोष हो जाते हो। जैसे अदम फिर लौट आया ईश्वर के बगीचे में!

Your civilization is stuck to clothing. This is my experience too. The moment the clothes drop, you become something else entirely. The moment clothes drop, the whole machinery of your so-called hypocrisy breaks down. You re-enter the world of animals and trees. You become innocent again—like Adam returning to God’s garden!

इसलिए इस आश्रम में चलने वाली समूह-चिकित्साओं में नग्न होने पर बल है, जोर है। वस्त्र के गिरते ही अपूर्व परिणाम देखे जाते हैं। लाज गई, संकोच गया...। और तुम्हारी जो धारणायें थीं छिपाने की अपने को, बचाने की अपने को, सुरक्षा के वे जो तुमने आवरण ओढ़ रखे थे, वे भी सब गिर गए।

That is why in the group therapies in this ashram there is an emphasis on nakedness. As soon as clothing drops, astonishing results are seen. Modesty goes, inhibition goes... and all your concepts of hiding and protecting yourself, all the coverings you had wrapped around for security—they drop too.

वस्त्र तो प्रतीक हैं। वस्त्रों के भीतर वस्त्र हैं; वे सभी उघाड़ देने हैं। मनुष्य तो ऐसा हो गया है--जैसे कि प्याज की गांठ हो।...पर्त पर पर्त, वस्त्र पर वस्त्र, मुखौटे पर मुखौटे हैं। उघाड़ते जाना है। प्याज को छीलते जाना है...! और प्याज जब छीलते हो तो आंख से आंसू गिरते हैं, पीड़ा भी होती है। और तब तक छीलते जाना है जब तक कि शून्य ही हाथ न लग जाये। वही शून्य मौन है।

Clothes are symbols. There are clothes beneath clothes; they all must be stripped away. Man has become like an onion... layer upon layer, garment upon garment, mask upon mask. You have to go on uncovering. You have to go on peeling the onion... And when you peel an onion, tears fall from the eyes—there is pain too. And you have to keep peeling until only emptiness remains in your hand. That very emptiness is silence.

महावीर ऐसे ही मुनि हुए थे। सारे वस्त्र छोड़ दिये। सारे संस्कार छोड़ दिए। सारी सभ्यता छोड़ दी। क्योंकि जो आदमियों से नहीं मिला था, वह वृक्षों और पशु-पक्षियों के पास रहकर मिला; उनके ही जैसे रहकर मिला। वृक्ष, पशु-पक्षी अब भी प्रकृति के अंग हैं। मुनि वह है जो फिर प्रकृति का अंग हो जाता है। हां, एक फर्क होता है उसमें और पशुओं में--पशु बेहोशी में प्रकृति के अंग हैं, मुनि होशपूर्वक प्रकृति का अंग हो जाता है।

Mahavira was such a muni. He dropped all clothes, all conditionings, all civilization. Because what he had not found among men, he found among trees and animals—by living as they live. Trees, animals, birds are still limbs of nature. A muni is one who again becomes a limb of nature—yes, with one difference: animals are limbs of nature in unconsciousness; the muni becomes a limb of nature consciously.

समझो, भाषा ने ही तुम्हें उपद्रव में डाला है। भाषा को छोड़कर ही तुम उपद्रव के पार जा सकोगे। तुम्हें भिन्नता, भेद किसने पैदा करवाये हैं? कोई कहता है मैं मुसलमान हूं कोई कहता हैं मैं हिंदू हूं...बस बोले कि भेद हुआ। अगर दोनों चुप बैठे रहें, भेद कैसे होगा? अगर दोनों चुप बैठे हों, कैसे जान सकोगे कौन हिंदू है, कौन मुसलमान है, कौन सिक्ख है? एक ने कहा मैं वेद को मानता हूं, एक ने कहा मैं धम्मपद को मानता हूं, एक ने कहा कि मैं गीता को मानता हूं; भेद शुरू हो गया। एक ने कहा कि मैं ऐसा परमात्मा मानता हूं, दूसरे ने कहा मैं वैसा परमात्मा मानता हूं; भेद शुरू हो गये। सारे भेद भाषा के हैं। अगर भाषा गिर जाये तो अभेद आ जाये।

Understand: language itself has put you in turmoil. Only by dropping language will you go beyond turmoil. Who created your differences and divisions? Someone says, “I am Muslim,” someone says, “I am Hindu”—the moment it is said, division is there. If both sit in silence, how can there be division? If both sit silently, how will you know who is Hindu, who is Muslim, who is Sikh? One says, “I accept the Veda,” another says, “I accept the Dhammapada,” another says, “I accept the Gita”—division begins. One says, “I believe in God like this,” another says, “I believe in God like that”—divisions begin. All divisions are of language. If language drops, non-division arises.

मुनि का अर्थ होता है, जिसने भाषा को गिरा दिया। और तुम तो तथाकथित भाषा-शास्त्रियों को मुनि समझते हो, ज्ञानी समझते हो, पंडित समझते हो, प्रज्ञावान समझते हो। और इन्हीं उपद्रवियों के कारण इस जगत पर अभिशाप की काली छाया है।

Muni means one who has let language drop. And you take your so-called linguists to be munis, wise men, pundits, men of insight. Because of these very troublemakers the black shadow of a curse hangs over this world.

अब देखते हो, जिन सज्जन ने यह सुझाव दिया है--बड़े धार्मिक भाव से दिया है, बड़े धार्मिक जोश से दिया है--कि मेरी जबान और मेरे हाथ काट दिये जाने चाहिए। इसमें बड़ा धार्मिक भावावेश है; बड़े आविष्ट होकर दिया है! और इस आदमी को खयाल भी न आया कि यह क्या कह रहा है! ये धार्मिक व्यक्ति के लक्षण हैं कि जबान काट दी जाए, कि हाथ काट डाले जाएं? अगर यह जबान किसी की है, तो परमात्मा की। अगर ये हाथ किसी के हैं, तो परमात्मा के हैं। किसी की भी जबान काटो, तुम परमात्मा की ही जबान काटोगे। और किसी के भी हाथ काटो, तुम उसी के हाथ काटोगे। मंसूर को नहीं मारा तुमने, ‘उसकी’ आवाज को मारा। जीसस को नहीं तुमने सूली चढ़ाया, ‘उसके’ ही रूप को, उसके ही अवतरण को तुमने सूली चढ़ा दिया। सुकरात को तुमने जहर नहीं पिलाया, वह जहर अब भी परमात्मा के कंठ में है। उसका कंठ नीला इसीलिए तो हो गया है। वह नीलकंठ हो गया है! तुम्हारा सारा जहर उसी के कंठ में पहुंच जाता है। किसी को पिलाओ, सब कंठ उसके हैं।

Now look: the gentleman who has given this suggestion—with great religious feeling, with great religious fervor—that my tongue and my hands should be cut off. There is a great religious intoxication in this—he has been seized by it! And it did not even occur to him what he was saying! Are these the signs of a religious person—that tongues be cut out, hands chopped off? If this tongue belongs to anyone, it belongs to God. If these hands belong to anyone, they belong to God. Whosever tongue you cut, you cut the tongue of God. Whosever hands you sever, you sever His very hands. You did not kill Mansur—you struck down “His” voice. You did not crucify Jesus—you crucified His very form, His very descent. You did not give Socrates poison—the poison still rests in God’s throat. His throat is blue for this very reason. He became Neelkanth! All your poison reaches His throat. Whomever you make drink it—every throat is His.

लेकिन ऐसा नहीं है कि इस पंडितों की संस्कृति के झूठे, थोथे पोषकों की भीड़-भाड़ में कभी कोई सच्चा आदमी नहीं होता। सच्चे आदमी भी होते हैं, प्यारे आदमी भी होते हैं--जिनके भीतर मुनि का कुछ रंग होता है! जिनके भीतर ऋषि की कुछ आभा होती हैं! एकदम अंधेरी रात ही नहीं है, यहां कुछ तारे भी टिमटिमाते हैं। इसलिए थोड़ी आशा है। इसलिए मनुष्य के संबंध में एकदम निराश हो जाने की जरूरत नहीं है।

Yet it is not that in the noisy horde of the false, hollow protectors of this pundit culture there are no true people. There are true people too, dear souls too—those with a touch of the muni’s hue! Those with a glimmer of the rishi’s aura! It is not a night of total darkness; a few stars do twinkle here. Therefore there is a little hope. Therefore one need not be utterly despairing about man.

कल मैंने एक पत्र पाया। कल ही करंट में यह लेख पढ़ा और कल ही मैंने एक पत्र पाया। संतुलन हो गया। आदमी पर डगमगाता भरोसा ठहर गया। अजमेर में भारत के मुसलमानों की सर्वाधिक पूज्य दरगाह है--ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह! उस दरगाह शरीफ के प्रधान हैं--एस. अयाज महाराज। तुम थोड़ा चौंकोगे--एस. अयाज तो मुसलमान का नाम है--और महाराज! क्योंकि ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह हिंदू और मुसलमान दोनों के लिए एक-सी प्यारी है। होनी ही चाहिए। इसलिए दरगाह का जो प्रधान है, उसको महाराज भी कहते हैं। वहां हिंदू भी पूजा करते हैं, मुसलमान भी पूजा करते हैं। मैं तो चौंका! कल एस. अयाज महाराज का पत्र पाकर बहुत चौंका। पत्र में उन्होंने लिखा है कि ‘आपका एक ही प्रवचन मैंने टेप से सुना है--‘द सीक्रेट आफ द सीक्रेट्‌स’ का दसवां प्रवचन--और मैं दीवाना हो गया हूं! क्या मुझे आप अपना शिष्य स्वीकार करेंगे? मैं देर नहीं सह सकता। मुझे पता ही नहीं था कि आप हैं। मुझे बुला लें। मेरी पात्रता नहीं है, लेकिन क्या मुझे आप अपना शिष्य स्वीकार करेंगे?’ बार-बार दोहराया है।

Yesterday I received a letter. Yesterday I read that article in Current, and yesterday I received a letter. Balance was restored. My wavering trust in man steadied. In Ajmer is the most revered dargah of India’s Muslims—the dargah of Khwaja Moinuddin Chishti. The head of that Dargah Sharif is S. Ayaz Maharaj. You may be a little surprised—S. Ayaz is a Muslim name—and “Maharaj”! Because Khwaja Moinuddin Chishti’s dargah is equally dear to Hindus and Muslims. It should be so. That is why the head of the dargah is also called “Maharaj.” There Hindus worship, and Muslims worship. I was surprised! Yesterday S. Ayaz Maharaj’s letter came and I was very surprised. In the letter he wrote, “I have heard only one of your discourses on tape—the tenth talk of The Secret of the Secrets—and I have gone mad with love! Will you accept me as your disciple? I cannot bear the delay. I did not even know you existed. Call me. I have no worthiness, but will you accept me as your disciple?” He has repeated it again and again.

मुश्किल में पड़ जायेंगे एस. अयाज! मैं तो उनको लिखवा दिया कि आ जायें। मैं तुम जैसे ही दीवाने लोगों के लिए हूं। मगर मुश्किल में पड़ जायेंगे! पीछे जो हजारों मुसलमान उन्हें पूजते हैं, मानते हैं, वे तो बड़े क्रुद्ध हो जायेंगे। लेकिन आदमी हिम्मत के मालूम होते हैं।

S. Ayaz will get into trouble! I have written back that he should come. I am for mad lovers like you. But he will get into trouble! The thousands of Muslims who revere and follow him will be greatly enraged. But the man seems courageous.

ऐसे थोड़े-से आदमी हैं जिनको ऋषि कहो, जिनको मुनि कहो, जिनके पास आंखें हैं। फिर वे हिंदुओं में हों, मुसलमानों में हों, ईसाइयों में हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिनके पास आंखें हैं वे ही मुझे पहचान सकेंगे। एस. अयाज समझ पाये। क्योंकि सूफी का दिल है। और अगर मेरी बात न समझ पाते, तो प्रमाण होता कि सूफी का दिल नहीं है। मैं जो कह रहा हूं वह सूफियों का सार है, भक्तों का सार है, सारे ज्ञानियों का निचोड़ है। उसमें कुरान का स्वर है। उसमें वेद का स्वर है। उसमें धम्मपद की आवाज है। उसमें बाइबिल की छाया है, छाप है।

There are always a few people—call them rishis, call them munis—who have eyes. Then whether they are among Hindus, Muslims, or Christians makes no difference. Only those who have eyes will be able to recognize me. S. Ayaz could understand—because he has a Sufi heart. And had he not been able to understand me, it would have proved he did not have a Sufi heart. What I am saying is the very essence of the Sufis, the essence of the bhaktas, the quintessence of all the knowers. In it is the note of the Quran, the tone of the Veda, the voice of the Dhammapada, the shadow, the imprint of the Bible.

मैं किसी एक देश के लिए, एक धर्म के लिए, एक जाति के लिए नहीं बोल रहा हूं। यह सारी पृथ्वी मेरी अपनी है। यह सारा मेरा विस्तार अपना है। और ऐसा ही यह तुम्हारा भी होना चाहिए। छोड़ो ये बातें कि यह ऋषि-मुनियों का देश...। अब तो सारी पृथ्वी हमारी है।

I am not speaking for any one country, one religion, one caste. This whole earth is my own. This entire expanse is mine. And so should it be for you. Drop this talk that “this is the land of rishis and sages.” Now the whole earth is ours.

और विश्वास करो कि इसी तरह के लोग धर्म को नष्ट करते रहे हैं। विश्वास नहीं आता, क्योंकि हमारी धारणा धार्मिक आदमियों के प्रति कुछ और होती है। हम उनसे यह आशा नहीं करते कि वे जबानें काटने और हाथ तोड़ने की बातें करेंगे। हम उनसे हत्याओं की आशा नहीं करते। हम उनसे जीवन का वरदान चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे अभिशाप नहीं होंगे--वरदान होंगे, आशीष होंगे। मगर वैसे आशीष होने वाले व्यक्ति तो कभी-कभी होते हैं, सौ मैं एक, और निन्यानबे जिनको तुम ऋषि-मुनि समझते हो उस एक के विपरीत हो जाते हैं।

And believe this: it is people of this kind who have been destroying religion. It seems unbelievable because our conception of religious people is something else. We do not expect them to talk of cutting tongues and breaking hands. We do not expect murder from them. From them we seek the boon of life. We want them to be not a curse but a blessing, a benediction. But those who are such blessings appear only once in a while—one in a hundred; and the ninety-nine whom you take to be rishis and sages turn against that one.

तो तुम जरा भेद करना सीखो। तुम्हारे ऋषि-मुनियों में दुर्वासा भी हैं। तुम्हारे ऋषि-मुनियों में व्यर्थ के लोग भी हैं, व्यर्थ के दावेदार भी हैं। और उनकी भीड़ है। क्योंकि नकल करना सदा आसान है, असल होना बहुत कठिन है। असल के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। असल के लिए साधना से गुजरना पड़ता है। नकल के लिए तो बस ओढ़ लिया एक बाना, काम हो गया। कुछ कूड़ा-करकट शास्त्रों का इकट्ठा कर लिया, कुछ लफ्फाजी सीख ली। बस पर्याप्त है। थोड़े कुशल तोता हो गए, और बात हो गई। कुशल तोतों से सावधान! वे फिर चाहे किसी शास्त्र का उल्लेख करते हों और किसी संस्कृति का दावा करते हो--तोतों से सावधान। तोतों ने मनुष्य जाति को यंत्रवत कर दिया है। और हम काफी पीड़ित हो लिए हैं। अब समय आ गया है कि आदमी थोड़ा जागे, थोड़ा होश से भरे।

So learn to discriminate. Among your rishis and sages there is also Durvasa. Among your rishis and sages are hollow men, pretenders—and their crowd is large. For imitation is always easy; to be the real thing is very difficult. For the real, one has to pay a price. For the real, one must pass through discipline. For imitation, you just don a robe and the work is done. Gather some trash from the scriptures, learn a little grandiloquence—that is enough. Become a clever parrot, and it’s all settled. Beware of clever parrots! Whatever scripture they may quote, whatever culture they may claim—beware of parrots. Parrots have mechanized the human race. And we have suffered enough. Now the time has come for man to wake up a little, to be filled a little with awareness.

इस दुनिया में न हिंदुओं की जरूरत है, न मुसलमानों की, न ईसाईयों की; इस दुनिया में तो सिर्फ धार्मिक लोगों की जरूरत है। और धार्मिक व्यक्ति सांप्रदायिक नहीं होता। धार्मिक व्यक्ति राजनैतिक नहीं होता। धार्मिक व्यक्ति किसी देश, किसी सीमा में आबद्ध नहीं होता है।

This world has no need of Hindus, Muslims, or Christians; this world needs only religious people. And a religious person is not sectarian. A religious person is not political. A religious person is not bound by any country or boundary.

दूसरा प्रश्न: ओशो, इस बार कुछ अजीब-सी परिस्थिति में आप तक पहुंचा। यहां पहुंचने पर घर से तार मिला: जल्दी आओ! परन्तु आपकी निकटता के अत्यंत प्रसादपूर्ण शीतल आनंद को छोड़ पाना इतना सरल नहीं था। द्वंद्वपूर्ण स्थिति में भी यहीं रुके रहने का निर्णय लिया। आज बड़ा प्रसाद उतरा है। भीतर की वीणा पर स्पष्ट रूप से ट्‌यूनिंग का आभास पहली बार मिला है। आनंदित हूं, आश्चर्यचकित हूं। उचित समझें तो कुछ कहने की अनुकंपा करें।
Second question: Osho, this time I reached you in a rather strange situation. After arriving here, I received a telegram from home: “Come quickly!” But to leave the supremely grace-filled, cool bliss of your nearness was not so simple. Even in the midst of that conflict I chose to stay. Today a great benediction has descended. For the first time there is a clear sense of tuning on the inner veena. I am joyful, astonished. If you consider it appropriate, kindly say something.

प्रेम वेदांत! जब कोई कुछ चुकाता है तभी कोई कुछ पाता है। मुफ्त कुछ भी नहीं। सत्य तो मुफ्त मिलता ही नहीं। इस बार तुमने कुछ चुकाया। घर से खबर आई कि चले आओ, द्वंद्व हुआ। मन ने कहा होगा: चलो, घर है, गृहस्थी है, परिवार है, कोई अड़चन होगी, कोई मुसीबत होगी। मन ने खींचा होगा कि चलो। मन चिंतित हुआ होगा। स्वाभाविक। फिर भी तुम रुके। उस ‘फिर भी’ में ही सारा राज है। तुमने कुछ छोड़ा। तुमने चिंता छोड़ी। तुमने एक लगाव छोड़ा, एक आसक्ति छोड़ी। यहां होने के लिए तुमने पहली बार कीमत चुकायी।

Prem Vedant! Only when one pays something does one receive something. Nothing is free. Truth least of all. This time you paid a price. News came from home—“Come at once”—and there was a conflict. The mind must have said: Go; there is the house, the household, the family—some obstacle, some trouble must be there. The mind pulled you to go. It worried—naturally. Yet you stayed. In that “and yet,” the whole secret lies. You let go of something. You dropped worry. You relinquished a clinging, an attachment. To be here this time you paid your first price.

आते तुम पहले भी थे, मगर तब आना एक था। रुकते तुम पहले भी थे, लेकिन तब रुकना एक था। इस बार मन के विपरीत रुके। और जो मन के विपरीत रुक गया वही आत्मा में प्रवेश करता है। इस बार तुमने मन को त्यागा, तुमने कहा: करता रह तू चीख-पुकार, नहीं जाना है। इस बार तुमने मन की उपेक्षा की। उस उपेक्षा में ही मन से तुम्हारे धागे टूटे। और मन से धागे टूटें तो आत्मा से जुड़ें। या तो मन से जुड़े रहो या आत्मा से जुड़ जाओ, बस दो ही उपाय हैं। दोनों के साथ एक साथ जोड़ नहीं बनता। या तो बहिर्मुखी या अंतर्मुखी। इस बार बहिर्मुखता तुमने थोड़ी-सी छोड़ी। तुमने थोड़ा दांव पर लगाया। मन ने हजार शंकायें भी उठायी होंगी। कर्तव्य के न मालूम कितने-कितने विचार मन में आये होंगे कि पता नहीं कौन-सी मुसीबत है! तार में तो सिर्फ लिखा है जल्दी आओ, पता नहीं पत्नी बीमार है कि मरणशैया पर है, कि मां बीमार है, कि पिता बीमार हैं,कि चोरी हो गई घर में, कि डाका पड़ गया, कि दुकान लुट गई, कि आग लग गई, पता नहीं क्या है! हजार चिंताएं उठी होंगी। उन सारी चिंताओं को तुमने एक पोटली में बांधकर अलग कर रख दिया। उसी के कारण, बस उसी के कारण इस बार तुम्हें लगा कि मन की वीणा पर कुछ स्वर बज रहा है।

You had come before too, and you had stayed before too—but that coming, that staying was different. This time you stayed in spite of the mind. And the one who stays against the mind enters the soul. This time you renounced the mind; you said to it: Go on, scream and shout—I am not going. You disregarded the mind. In that disregard your threads with the mind snapped. And when threads snap with the mind, they join with the soul. Either remain tied to the mind, or be joined to the soul—there are only these two ways. You cannot be connected to both at once. Either outward-going or inward-turning. This time you let go a little of the outwardness. You staked a little. The mind must have raised a thousand doubts. Countless notions of duty must have arisen: Who knows what calamity it is! The telegram says only “come quickly”—who knows whether the wife is ill or on her deathbed, whether the mother is ill, the father ill, whether there was a theft at home, a robbery, the shop looted, a fire—who knows what! A thousand anxieties must have flared up. You tied all those anxieties in one bundle and set them aside. That alone—only that—is why this time you felt that some notes were sounding on the veena of the mind.

जो भी कीमत चुकाने को राजी है, उसे मिलता है--उसे निश्चित मिलता है। कबीर ने कहा है: ‘कबिरा खड़ा बाजार में, लिये लुकाठी हाथ। जो घर बारै आपना चले हमारे साथ।’ कुछ तो जलाना पड़े। कुछ जगाना हो तो कुछ जलाना पड़े। कुछ नया जन्म देना हो तो पुराने के प्रति कुछ मरना पड़े। जितने मरोगे उतने ही जन्मोगे। अगर पूरे-पूरे मर जाओ अतीत के प्रति तो तुम्हारा संपूर्ण जन्म हो जाए, नवोन्मेश हो जाए। एक नई लहर उठे तुममें, जिससे तुम भी परिचित नहीं! एक नयी चैतन्य की ज्योति जले तुममें, जिसका तुमने सपनों में भी आभास नहीं पाया!

Whoever is ready to pay the price receives—surely receives. Kabir has said: “Kabira stands in the marketplace, torch in hand. Whoever burns his house, come with me.” Something must be burned for something to awaken. If you want to bring forth the new, you must in some measure die to the old. The more you die, the more you are born. If you die completely to the past, your total birth happens—renewal dawns. A new wave rises in you, unfamiliar even to you. A new flame of consciousness is lit within you, of which you had not even a hint in dreams.

पर शुरुआत हुई, अच्छा हुआ कि तुम रुक गये। तार मानकर चले भी गए होते तो भी क्या कर लेते? अगर घर में आग लग गयी थी तो लग गयी थी, तुम भी जाकर क्या बुझा लेते? तुम्हारे जाते-जाते तो बुझ ही चुका होता घर भी और आग भी। तुम्हारे जाने से ही क्या होनेवाला था? पहुंचकर भी कोई क्या कर लेता है? तुम नहीं भी पहुंचे तो भी जिंदगी रुक नहीं गयी, जिंदगी बहती ही रही है। कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि न पहुंचने का परिणाम लाभकर वहां भी हुआ हो। पत्नी बिस्तर पर पड़ी है, एक-दो दिन राह देखी होगी कि अब आते स्वामी, अब आते स्वामी, फिर सोची होगी कि नहीं आते। फिर उठ आई होगी। फिर काम-धाम में लग गई होगी। फिर भूल-भाल गई होगी बीमारी। क्योंकि पति न हो तो पत्नी को बीमारी बनाये रखने में रस ही नहीं होता।...पति हो तभी पत्नी को बीमार होने का मजा होता है।

But the beginning has happened; it is good that you stayed. Even had you obeyed the telegram and gone, what would you have done? If the house had caught fire, it had caught fire. By the time you arrived, both the house and the fire would likely be finished. What was going to change because you went? Even after reaching, what can one do? If you did not arrive, life did not stop—life keeps flowing. Sometimes it even happens that not going proves beneficial there as well. The wife lies in bed—she waited a day or two thinking, “Now my husband will come, now he will come,” and then she thought, “He is not coming.” Then she got up. She returned to her chores. She forgot the illness. Because without the husband there is no relish in remaining ill; to be ill is enjoyable only when the husband is at home.

मैं एक घर में बैठा था, सामने। दंपत्ति घर के बाहर गये थे। अपने बच्चे को छोड़ गये थे मेरे पास खेलते। वह खेलते-खेलते सरक गया और बगल की दीवार से गिर गया, कोई चार-पांच फीट नीचे। गिरकर उसने मेरी तरफ देखा। मैं जैसा बैठा था वैसा ही बैठा रहा। मैंने कुछ जैसे हुआ ही नहीं, ऐसे ही बैठा रहा। उसने देखा। थोड़ी देर देखता रहा होगा। वह भी समझ गया होगा कि कोई सार नहीं है। उठा, कपड़े झाड़कर फिर अपने खेलने में लग गया। आधा घंटे बाद जब उसके मां-पिता लौटे, एकदम रोने लगा। मैंने कहा: देख, यह बिलकुल ठीक नहीं है। उसने कहा: क्यों ठीक नहीं है? मैंने कहा: आधा घंटा हो चुका तुझे गिरे, अब रोने का क्या मतलब? उसने कहा: लेकिन तब रोने का क्या मतलब था? आप तो ऐसे बैठे थे जैसे पत्थर की मूर्ति हों। आप तो बस देखते रहे। मैं भी चौंका। अब मेरी मां आ गयी, अब भी न रोऊं?

I was once sitting in a house. The couple had gone out, leaving their child to play near me. Playing, he slipped and fell over the side by the wall, four or five feet down. He looked toward me. I sat as I was, as though nothing had happened. He looked. He must have looked for a moment or two. He understood there was no point. He got up, dusted off his clothes, and went back to his play. Half an hour later when his mother and father returned, he burst into tears. I said, “Look, this is not quite right.” He said, “Why not?” I said, “It’s been half an hour since you fell—what is the meaning of crying now?” He said, “But what was the meaning then? You were sitting as if you were a stone statue. You just watched. I, too, was startled. Now my mother has come—should I still not cry?”

गिरने से कोई संबंध रोने का जरूरी नहीं है। मां हो तो बच्चा ज्यादा रोता है, मां न हो तो देखकर समझ जाता है कोई सार नहीं है। पति घर पर हो तो पत्नी की बीमारी लंबा जाती है। पति घर पर न हो, पत्नी उठ आती है--बच्चों को स्कूल भेजना है, काम-धाम करना है।

Crying is not necessarily connected with the fall. If the mother is present, the child cries more; if she is not, he looks around and understands there is no use. If the husband is at home, the wife’s illness lengthens; if he is not, she gets up—she has to send the children to school, she has to do the work.

जीवन बहुत अदभुत है। तुम नहीं गये, इससे कुछ हानि हो गयी होगी ऐसा मत सोचना। हानि होने को इस जगत में कुछ है ही नहीं। इस जगत में ऐसा कुछ मूल्यवान है ही नहीं जिसकी हानि हो जाये। हां, तुम गये होते तो जरूर कुछ हानि हो गयी होती। यह जो वीणा में थोड़ी-सी झंकार उठी, इससे तुम चूक गये होते। और मजा ऐसा है कि तुम्हें कभी समझ में भी न आता कि कुछ चूक गये हो। क्योंकि चूकने का तो पता ही तब चलता है जब झंकार उठने लगे। यही तो दुर्भाग्य है करोड़ों लोगों के जीवन में; वीणा में झंकार नहीं उठती, वे सोचते हैं वे कुछ चूक नहीं रहे हैं, उनकी जिंदगी ठीक चल रही है। क्लब जाते हैं, सिनेमा देखते हैं, रेडियो सुनते हैं, टेलीविजन देखते हैं, पत्नी है, बच्चे हैं, धन-दौलत है, सब ठीक चल रहा है। उन्हें याद भी आये तो कैसे आये कि कुछ चूक रहा है--कुछ जो सर्वाधिक मूल्यवान है। चूकने का भी पता तब चलता है जब थोड़ा स्वाद आये। जिसने सुनी थोड़ी झंकार उसे पता चलेगा कि अरे, काश मैं चला गया होता तो पता नहीं क्या चूक जाता!

Life is very wondrous. Do not think that because you did not go, some harm has been done. In this world there is nothing whose loss is truly a loss. There is nothing so valuable here that could be lost. Yes, had you gone, then certainly there would have been a loss. You would have missed this faint resonance that arose in the veena. And the irony is, you would never even have known that you missed something. One comes to know of missing only when the resonance begins to sound. This is the misfortune in the lives of millions: the veena never vibrates, so they think they are not missing anything—that their lives are going well. They go to the club, watch movies, listen to the radio, watch television; there is a wife, children, wealth—everything is going fine. How would it even occur to them that something is being missed—something supremely valuable? Missing is recognized only when a little taste comes. The one who has heard even a slight resonance will realize, “Ah! Had I gone, who knows what I would have missed!”

अब इस बात को भूल मत जाना। आदमी की स्मृति बड़ी कमजोर है, जल्दी भूल जाता है। स्मृति की कमजोरी बड़ी घातक है। भूल मत जाना। यह जो अभी तुमने वीणा में थोड़ी-सी ट्‌यूनिंग मालूम पड़ी है, यह कोई अंत नहीं है, यह प्रारंभ है। यह तो पहली चोट है। अभी बहुत कुछ होना है। अभी बहुत राग उठने हैं। रागों पर राग हैं, महाराग हैं, उनका कोई अंत नहीं है। जितने तुम गहरे जाओगे उतने रहस्य और गहरे होते जाते हैं। रहस्य कभी चुकते नहीं। इसलिए तो हम कहते हैं कि परमात्मा अनंत है; जान-जानकर भी जानने को शेष रह जाता है। कितना ही जानो, फिर भी जानने को शेष रह जाता है। पर एक शुभ किरण तुम पर उतरी।

Now do not forget this. Human memory is weak; it forgets quickly. That weakness of memory is perilous. Do not forget. This slight sense of tuning you have felt in the veena is not an end—it is a beginning. It is only the first stroke. Much is yet to happen. Many ragas are yet to arise—raga upon raga, maha-ragas without end. The deeper you go, the deeper mystery grows. Mystery never exhausts. That is why we say the Divine is infinite; even after knowing, there remains more to know. However much you know, still something remains to be known. But an auspicious ray has descended upon you.

चिटकीं ये बेले की कलियां, ओ मधुराधर,

छिटकी हो मानो तव मंद-मंद स्मिति मनहर।

मुकुलित हो गया अमित जीवन-उल्लास-हास,

वृन्तों पर थिरक उठा, नव चेतन का विकास;

पांखुरियों में स्पंदित नवल जागरण-विलास;

अलिगण की गुन-गुन में गूंजे हैं नव-नव स्वर;

ओ मेरे मधुराधर।

These jasmine buds have burst, O sweet-lipped one, as though scattered were your gentle, winsome smile. Boundless life’s delight-laughter has blossomed; upon the stalks, the new awakening’s dance has stirred; in the petals, the frolic of fresh arousal trembles; in the bees’ soft hum resound ever-new notes, O my sweet-lipped one.

सर-सर-सर-सर करता नाच उठा मधु समीर,

फर-फर-फर-फर करती आयी है विहग-भीर

जीवन का जय-निनाद उमड़ा है गगन चीर,

लहर उठीं नभ-सर में बाल अरुण किरण-लहर;

ओ मेरे मधुराधर।

Rustle, rustle—the honeyed breeze has leapt to dance; whirr, whirr—the flock of birds has flown in. A victory-chant of life surges, cleaving the sky; on the sky-sea rise the ripples of tender crimson rays, O my sweet-lipped one.

जग में है ज्योति-हास, जड़ में चेतन-प्रकाश,

तृण-तृण में सुरस-रास, चिन्मय है महाकाश;

तव हिय क्यों हो उदास? मानव क्यों हो निराश?

उपल-हृदय में भी तो लहर रहा निर्झर,

ओ मेरे मधुराधर।

The world is lit with laughter of light; in the inert, a conscious glow; in each blade of grass, a celestial play; the vast ether is sentient. Why then is your heart sad? Why, O human, despair? Even in a rocky heart, a spring is coursing, O my sweet-lipped one.

निरख-निरख कलियों की मादक मुसकान अमल--

बलि जाऊं! आयी है तव स्मिति की स्मृति विह्वल!

मन मन-सर में विकसित हैं तव युग नयन-कमल,

परिमल मिस आयी तव तन-सुवास सिहर-सिहर!

चिटकीं ये बेले की कलियां, ओ मधुराधर,

छिटकी हो मानो तव मंद-मंद स्मिति मनहर।

ओ मेरे मधुराधर।

Gazing and gazing at the pure, intoxicating smiles of buds— I am undone! The memory of your smile has come, all a-flutter! In the lake of the mind your twin lotus-eyes have bloomed; with fragrance has arrived your body’s perfume, trembling, trembling. These jasmine buds have burst, O sweet-lipped one, as though scattered were your gentle, winsome smile— O my sweet-lipped one.

उसकी पहली किरण उतरी। उस प्रिय की पहली झलक आयी। पहला घूंट गले के नीचे उतरा है। अभी बहुत पीने हैं, सागर पीने हैं। लेकिन सूत्र याद रखना, कुछ इस बार छोड़ा है इसलिए कुछ पाया है, यह गणित भूल न जाए। जितना छोड़ोगे उतना पाओगे। जितना दांव पर लगाओगे उतना पाओगे--उतना ही पाओगे! जीवन बड़ा न्यायपूर्ण है।

The first ray has descended. The first glimpse of the Beloved has come. The first sip has gone down your throat. Much is yet to be drunk—oceans are to be drunk. But remember the formula: because you let go of something this time, you received something. Do not forget this arithmetic. The more you let go, the more you receive. The more you stake, the more you receive—just that much you receive. Life is profoundly just.

तीसरा प्रश्न: ओशो, राजनैतिक लुच्चे-लफंगों से देश का छुटकारा कब होगा?
Third question: Osho, when will the country be rid of political scoundrels and hooligans?

बहुत कठिन है। क्योंकि प्रश्न राजनैतिकों से छुटकारे का नहीं है, प्रश्न तो तुम्हारे अज्ञान के मिटने का है। तुम जब तक अज्ञानी हो, कोई-न-कोई तुम्हारा शोषण करेगा। कोई-न-कोई तुम्हें चूसेगा--पंडित चूसेंगे, पुरोहित चूसेंगे, राजनेता चूसेंगे। तुम जब तक जाग्रत नहीं हो, तब तक लुटोगे ही। फिर किसने लूटा, क्या फर्क पड़ता है? किस झंडे की आड़ में लूटा, क्या फर्क पड़ता है? मंदिर में लुटे कि मस्जिद में, समाजवादियों से लुटे कि साम्यवादियों से, क्या फर्क पड़ता है? तुम लुटोगे। लुटेरों के नाम बदलते रहेंगे और तुम लुटते रहोगे।

Very difficult. Because the question is not about getting rid of politicians; the question is about the ending of your ignorance. As long as you are ignorant, someone or other will exploit you. Someone or other will suck you dry—pundits will suck you, priests will suck you, politicians will suck you. Until you are awake, you will be looted. Then what does it matter who looted you? Under which flag you were looted—what difference does it make? Whether you were looted in a temple or in a mosque, by socialists or by communists—what difference does it make? You will be looted. The names of the looters will keep changing, and you will go on being looted.

राजनीति तो झूठ का खेल है। जब तक तुम सच को न पहचानने लगोगे तब तक तुम झूठों के हाथ में पड़ते ही रहोगे, पड़ते ही रहेागे।

Politics is a game of lies. Until you begin to recognize truth, you will keep falling into the hands of liars, keep falling, keep falling.

ऐसा मत पूछो कि राजनैतिक लुच्चे-लफंगों से देश का छुटकारा कब होगा? यह प्रश्न अर्थहीन है। ऐसा पूछो कि मैं कब इतना जाग सकूंगा कि झूठ को झूठ की तरह पहचान सकूं। और जब तक सारी मनुष्य-जाति झूठ को झूठ की भांति नहीं पहचानती, तब तक छुटकारे का कोई उपाय नहीं है।

Don’t ask when the country will be freed from political scoundrels and riffraff. That question is meaningless. Ask instead: When will I be so awake that I can recognize a lie as a lie? And unless the whole of humanity recognizes the lie as a lie, there is no way out.

हम सिर्फ अपने कंधों के बोझ बदलते रहते हैं। मरघट तुमने देखा है, लोग अर्थी ले जाते हैं! एक कंधा थक जाता है, तो फिर अर्थी को दूसरे कंधे पर रख लेते हैं। कुछ अर्थी का बोझ कम नहीं हो जाता कंधा बदलने से। लेकिन थका कंधा, थोड़ी राहत ले लेता है, गैर-थका कंधा थोड़ा सम्हाल लेता है। फिर जब वह कंधा थक जायेगा, फिर कंधा बदल लेंगे।

We only keep shifting the load on our shoulders. You’ve seen the cremation ground: people carry a bier. One shoulder gets tired, so they put the bier on the other shoulder. The weight of the bier doesn’t lessen by changing shoulders. The tired shoulder gets a little rest; the fresh shoulder takes over for a while. Then when that shoulder tires, they switch again.

बस ऐसे ही एक राजनेता को हटाते हो दूसरे को बिठलाते हो; कंधा थक जाता है, फिर तीसरे को बिठाल लोगे। यह खेल चलता रहता है...सदियां बीत गईं! आदमी के भीतर कहीं कोई किरण की कमी है, कहीं कोई रोशनी की कमी है। झूठ नहीं पहचान पाता। और कैसे झूठ तुमसे बोले जाते हैं, फिर भी तुम नहीं पहचान पाते! राजनेता ऐसे झूठ बोलते हैं, जिसको कोई भी पहचान ले, बच्चा भी पहचान ले कि यह झूठ है। लेकिन फिर तुम भ्रम में आ जाते हो। तुम उनके आश्वासनों को फिर मान लेते हो। तुम फिर भरोसा कर लेते हो कि आ गया रामराज्य, इस बार पक्का आ गया! कभी नहीं आता।

Just so, you remove one politician and seat another; the shoulder gets tired, then you’ll seat a third. This game keeps going... centuries have passed! Somewhere within man there is a lack of a ray, a lack of light. He cannot recognize lies. And what lies are told to you—yet you don’t recognize them! Politicians tell such lies that anyone could see through them—a child could—but still you get deluded. You accept their assurances again. You trust again that Ramrajya has arrived—this time for sure! It never comes.

राजनेताओं से रामराज्य कभी आने को है भी नहीं! सच तो यह है कि राम के राज्य में भी कहां रामराज्य था, तो अब क्या आयेगा? रामराज्य कभी रहा ही नहीं है। शूद्र उतने ही पीड़ित थे राम के राज्य में जितने आज पीड़ित हैं। एक शूद्र के कानों में शीशा पिघलाकर डाल दिया गया था, क्योंकि उसने वेद के वचन सुन लिये थे। यह रामराज्य है! यह कैसा रामराज्य? शूद्र और ब्राह्मण का यह भेद, रामराज्य! स्त्री-पुरुष के बीच इतना भेद था जिसका हिसाब नहीं। जब राम सीता को रावण से छीनकर ले आये, तो उसकी अग्नि-परीक्षा ली। स्वयं भी तो देनी थी। क्योंकि सीता अकेली रही थी, राम भी अकेले रहे थे। और कई इतिहासज्ञ हैं जिनको शक है कि राम का शबरी से प्रेम था। मैं नहीं जानता, मैं कोई गवाही नहीं दे रहा हूं कि था कि नहीं। मुझे कुछ लेना-देना भी नहीं है--न शबरी से न राम से। लेकिन इतिहासज्ञ हैं, मैंने किताबें पढ़ी हैं, जिनको शक है।

From politicians, Ramrajya is not going to come at all! The truth is that even in Rama’s reign where was Ramrajya? So how will it come now? Ramrajya never was. The shudras were as oppressed in Rama’s reign as they are oppressed today. Molten lead was poured into a shudra’s ears because he had heard the words of the Veda. This is Ramrajya! What kind of Ramrajya is that? The discrimination between shudra and brahmin—and that is called Ramrajya! The discrimination between woman and man was so great that it defies calculation. When Rama brought Sita back from Ravana, she was made to undergo the fire-ordeal. He himself should also have done so. Because Sita had been alone, and Rama had also been alone. And there are historians who suspect that Rama had love for Shabari. I don’t know; I am not giving testimony as to whether it was so or not. I have nothing to do with it—neither with Shabari nor with Rama. But there are historians—I have read books—who suspect it.

लेकिन स्त्री-पुरुष में भेद है। स्त्री को तो अग्नि-परीक्षा देनी पड़ी। पुरुष...पुरुष तो सदा ही शुद्ध है! पति तो परमात्मा है! उसको परीक्षा क्या देनी? यह तो बेईमानी हो गई। या तो सीता की परीक्षा नहीं लेनी थी। और अगर लेनी थी तो दोनों को आग से गुजरना था। और फिर भी तुम देखते हो, परीक्षा से भी क्या हुआ! लौटकर अयोध्या में सरसरी फैली होगी कि इतने दिन तक रावण के वहां रही, पता नहीं क्या संबंध रहा, कैसा रहा! लोग तो सदा लोग हैं, अफवाहों पर जीते हैं! अफवाहें ही उनकी सारी संपदा हैं।

But the discrimination between woman and man remains. The woman had to undergo the fire-ordeal. The man... the man is forever pure! The husband is God! Why should he be tested? That is dishonesty. Either Sita should not have been tested, or if she was, both should have passed through the fire. And even then, what happened with the test? Back in Ayodhya, rumors must have spread—that she stayed so long in Ravana’s place, who knows what the relationship was, what it was like! People are always people; they live on rumors! Rumors are their only wealth.

कहानी कहती है कि एक धोबी के कहने से, मगर मैं यह नहीं मान सकता, कई धोबी कह रहे होंगे। क्योंकि धोबियों को मैं जानता हूं। उनका धंधा ही यही है। एक धोबी तभी कह सकता है, जब कई धोबी कह रहे हों। हवा रही होगी, पूरे गांव में यही चर्चा रही होगी। अयोध्या में यही कानाफूसी चल रही होगी कि मामला क्या है, इतने दिन तक रावण के घर रहकर सीता को ले आये! कोई एक धोबी के कहने से राम ने सीता को छोड़ा होगा, यह बात जंचती नहीं है। यह तो बड़ा ही अलोकतांत्रिक हो जायेगा कि निन्यानबे प्रतिशत लोग पक्ष में थे और एक प्रतिशत पक्ष में नहीं थे। उस एक प्रतिशत के लिए निन्यानबे प्रतिशत के विचार की हत्या की गई, यह तो रामराज्य नहीं होगा। यह तो अल्पमत का राज्य हो जायेगा।

The story says it was at a washerman’s remark—but I cannot believe that; many washermen must have been saying it. Because I know washermen. One washerman can say it only when many washermen are saying it. It must have been in the air; the whole town must have been buzzing with it. In Ayodhya there must have been this whispering: what is the matter—after staying so long in Ravana’s house Sita has been brought back! It doesn’t fit that Rama abandoned Sita because of what one washerman said. That would be most undemocratic—that ninety-nine percent were in favor and one percent was not, and for that one percent the view of the ninety-nine percent was killed. That would not be Ramrajya. That would become the rule of a minority.

और फिर, जब अग्नि-परीक्षा ले ली थी; फिर तो सीता को छुड़वा देना जंगल में--गर्भवती सीता को--बड़ा अन्यायपूर्ण है! फिर परीक्षा का क्या हुआ, फिर परीक्षा का अर्थ क्या था? और अगर ऐसा ही था कि लोग बहुत निंदा कर रहे थे, तो स्वयं भी सीता के साथ जंगल चले जाना था। तो कुछ बात भी होती। राज्य बचा लिया, पद बचा लिया, पत्नी छोड़ दी? स्त्री का मूल्य ही क्या है, लोग तो उसको पैर की जूती समझते रहे हैं!

And then, when the fire-ordeal had already been taken, to abandon Sita in the forest—Sita who was pregnant—that is grossly unjust! Then what was the point of the test? What did the test mean? And if it was so that people were condemning too much, he should himself have gone into the forest with Sita. That would have made some sense. He saved the kingdom, kept the post, and abandoned the wife? What value does a woman have—people have always considered her a shoe!

नहीं, उस दिन भी रामराज्य क्या खाक रहा होगा! रामराज्य कभी नहीं रहा। रामराज्य आयेगा तब, जब तुम्हारे भीतर ज्योति होगी; जब तुम्हारे भीतर ध्यान का प्रकाश होगा। जब बहुत लोग ध्यानपूर्वक जीयेंगे, तब यह संभव है।

No, even then what Ramrajya could there have been! Ramrajya has never been. Ramrajya will come when there is light within you; when there is the illumination of meditation within you. When many people live meditatively, then it becomes possible.

राजनीति तो झूठ पर चलती है।

Politics runs on lies.

ढब्बू जी ने एक नेता जी से पूछा: एक झूठ बोलकर तो दिखाइये बिना सोचे। नेताजी ने कहा: मैं झूठ नहीं बोलता। ढब्बू जी ने कहा: शाबास! आपने सोचने में जरा भी वक्त नहीं लिया।

Dhabboo-ji asked a leader: “Tell a lie—without thinking.” The leader said: “I don’t lie.” Dhabboo-ji said: “Bravo! You didn’t take a moment to think.”

नेताजी और झूठ न बोलें, तो नेताजी बोलेंगे क्या!

If leaders don’t lie, what will they speak!

श्रीमती जी ने यह सुनकर कि आज उनके मित्रों को उनके पतिदेव ने, जो कि एक राजनेता हैं, खाने पर बुलाया है...। तो नेताजी आनन-फानन उठे और घर-भर की छतरियां तथा हैट उठाकर भंडार घर में छिपा आये। श्रीमती जी ने जरा चकित होकर पूछा कि क्या आपको डर है कि मेहमान लोग छतरियां और हैट चुरा ले जायेंगे? यह बात नहीं, नेताजी ने खोपड़ी खुजाते-खुजाते कहा, मुझे यह डर है कि वे लोग अपनी वस्तुएं पहचान न लें।

On hearing that her husband, who is a politician, had invited his friends for dinner that day... the leader at once got up and hid all the house umbrellas and hats in the storeroom. His wife asked, a bit surprised, “Are you afraid the guests will steal umbrellas and hats?” “That’s not it,” said the leader, scratching his head. “I’m afraid they might recognize their own things.”

नेताओं की जिंदगी तो झूठ और चोरी पर ही चलेगी। और फिर ज्यादा-से-ज्यादा तुम बदलाहट कर सकते हो--एक चोर की जगह दूसरा चोर। और चोर वही के वही हैं। चोरी वही की वही है। छाप तुम कोई भी लगा लो।

A politician’s life runs on lying and stealing. At most you can make a swap—one thief for another. And the thieves are the same. The thieving is the same. Stamp it however you like.

तुम देखते हो, एक ही तरह के चोर इस मुल्क की छाती पर सवार हैं। इस पार्टी से उस पार्टी में चले जाते हैं; उस पार्टी से इस पार्टी में चले जाते हैं; चोर वही के वही!

You see, the same sort of thieves ride the chest of this country. They go from this party to that party; from that party to this party; the same thieves!

मुल्ला नसरुद्दीन केमिस्ट की दुकान पर गये और दुकानदार से बोले: याद है, कल मैं आपके यहां से एक स्याही के दाग दूर करने वाली दवा ले गया था? दुकानदार ने कहा: हां, क्या नसरुद्दीन, दूसरी शीशी चाहिए, मुल्ला ने कहा कि नहीं, अब उस दवा के दाग को मिटाने वाली दवा हो तो दे दीजिए।

Mulla Nasruddin went to the chemist’s shop and said to the shopkeeper, “Remember, yesterday I took from you a medicine to remove ink stains?” The shopkeeper said, “Yes. What is it, Nasruddin—another bottle?” Mulla said, “No. Now give me a medicine to remove the stain of that medicine.”

एक राजनैतिक पार्टी नुकसान करती है। फिर उसको सुधारने के लिए दूसरी को लाओ; वह और नुकसान करती है। फिर तीसरी को लाओ।...यह जारी रहा है। आदमी की छाती पर शोषण जारी रहा है। और जारी रहेगा। कसूर तुम्हारा है। तुम जागो। कसूर राजनैतिक का नहीं है। राजनैतिक तो सिर्फ अवसरवादी है। वह तो अवसर का फायदा ले रहा है। वह देखता है कि तुम राजी हो सीढ़ियां बनने को तो तुम्हारी सीढ़ियां बनाकर चढ़ जाता है। उसे कुर्सी तक पहुंचना है। तुम कुर्सी को जब तक आदर दोगे, तब तक कुछ लोग तुम्हें सीढ़ियां बनाकर कुर्सी पर पहुंचते रहेंगे। कुर्सी को आदर देना बंद करो। कोई जरूरत क्या है? अगर प्रधान मंत्री गांव में आ जायें, तो सारे गांव को वहां मूढ़ों की तरह इकट्ठे होने की आवश्यकता क्या है? आने दो, जाने दो; तुम चिंता छोड़ो। तो कुर्सी का जो मूल्य बन गया है, वह नीचे गिरे।

One political party causes damage. Then, to fix it, you bring another; it causes even more damage. Then bring a third... This has continued. Exploitation has continued on the chest of man. And it will continue. The fault is yours. Wake up. The fault is not the politician’s. The politician is only an opportunist. He only takes advantage of the opportunity. He sees that you are willing to become steps, so he makes you into steps and climbs. He has to reach the chair. As long as you honor the chair, some people will keep turning you into steps to reach it. Stop honoring the chair. What need is there? If the prime minister comes to the village, why does the whole village need to gather there like fools? Let him come, let him go; you drop the concern. Then the value that has accumulated around the chair will fall.

कुर्सी का मूल्य गिराओ। कुर्सी को नीचे हटाओ। कुर्सी को इतने नीचे हटा दो कि कुर्सी पर बैठने का मजा ही न रह जाये। जब तक कुर्सी पर बैठने का मजा है, तुम चले पूजा करने: तुम चले फूलमालाएं लेकर। और मजा यह है कि वे ही नेता जब तक पद पर नहीं थे, तुम्हारे गांव में आये तो तुम्हें कोई चिंता न थी। जैसे ही वे पद पर पहुंच जाते हैं, तुम एकदम दीवाने हो जाते हो, जैसे उनमें कोई ईश्वरीय शक्ति का अवतरण हो जाता है! कुर्सी का इतना समादर करोगे, तो फिर लाखों लोग कुर्सी तक पहुंचने के लिए तड़फेंगे। और जब लाखों लोग तड़फेंगे, तो संघर्ष छिड़ेगा, महत्वाकांक्षा होगी, गलाघोंट प्रतिस्पर्धा होगी। फिर उनमें जो सबसे ज्यादा चालबाज होगा, वही पहुंच पायेगा।

Devalue the chair. Bring the chair down. Lower it so much that there is no fun left in sitting on it. As long as there is fun in sitting on the chair, you go to worship; you go carrying garlands. And the irony is, those very leaders—when they were not in office—if they came to your village you had no concern. The moment they reach office, you go mad, as though some divine power has descended into them! If you give so much reverence to the chair, then millions will crave to reach it. And when millions crave, there will be conflict; there will be ambition; there will be throat-cutting competition. Then the one most cunning will reach.

राजनीति में तो वही जीतेगा जो सबसे ज्यादा चोर, सबसे ज्यादा बेईमान होगा। और इतना कुशल होना चाहिए कि बेईमानी भी करता रहे और ईमानदारी का झंडा भी उठाये रहे। साधु-संत भी बना रहे ऊपर-ऊपर और भीतर-भीतर सारे उपद्रव भी जारी रखे। इस सबके पीछे आधार क्या है? तुम क्यों कुर्सी को इतना मूल्य देते हो?

In politics the one who wins is the biggest thief, the most dishonest. And he must be so skilled that he keeps doing dishonesty and yet keeps raising the flag of honesty; he remains a saint outwardly and keeps all the mischief going inside. What is the basis behind all this? Why do you give so much value to the chair?

 

Lower the value of position. Everything’s price is rising; at least don’t let the price of one thing rise: the chair. Depreciate its value. As the rupee’s worth keeps falling, in the same way keep lowering the value of the chair. Let a time come when whoever you seat on the chair simply sits there; no one brings garlands, no one creates a din, no one shouts slogans. Then you will find a different kind of people will be interested in politics—those who want to serve. Otherwise only thieves and hoodlums and scoundrels will be eager—those who want to be in power.

पद के मूल्य को गिराओ। हर चीज का मूल्य बढ़ रहा है, कम-से-कम एक चीज का मूल्य मत बढ़ने दो। कुर्सी का मूल्य मत बढ़ने दो। उसका मूल्य-हृास करो। जैसे रुपये की कीमत गिरती जाती है, ऐसे ही कुर्सी की कीमत गिराते जाओ। एक घड़ी ऐसी आ जाये कि जिसको तुम कुर्सी पर बिठा दो, वह बैठा ही रहे, न कोई फूल माला लाये, न कोई शोरगुल मचाये, न कोई जय-जयकार करे। तब तुम पाओगे कि राजनीति में दूसरी तरह के लोग उत्सुक होंगे, जो कुछ सेवा करना चाहते हैं। तब! नहीं तो चोर और लफंगे और लुच्चे ही उत्सुक होंगे, जो ताकत में होना चाहते हैं।

कुर्सियां डस रही हैं मौसम को

पर उन्हें सब सलाम करते हैं

कुर्सियां आज बन गई हैं रोग

कितने मासूम ब-अदब हैं लोग

चोट खाखाकर मुस्कराते हैं

Chairs are biting the season, yet everyone salutes them. Chairs have become a disease today— how innocent, how ill-bred are people, who smile even as they are struck. All day gets spent in state affairs, they heave sighs in their own doorways. Chairs are biting the season, yet everyone salutes them. One cannot do without chairs, and chairs don’t have a long life either. Chairs are civilization’s temptation, chairs are a truth bigger than death. Chairs don’t think on their own— the thinking is done by those who step down, or by those who fear the chairs. Chairs are biting the season, yet everyone salutes them.

राज-काजों में कट गया सब दिन

 

घर की राहों में आह भरते हैं

 

कुर्सियां डस रही हैं मौसम को

 

पर उन्हें सब सलाम करते हैं

 

कुर्सियों के बिना गुजर भी नहीं

 

कुर्सियों की बड़ी उमर भी नहीं

 

कुर्सियां सभ्यता का लालच हैं

 

कुर्सियां मौत से बड़ा सच हैं

 

कुर्सियां सोचती नहीं खुद तो

 

सोचते वे कि जो उतरते हैं

 

या कि जो कुर्सियों से डरते हैं

 

कुर्सियां डस रही हैं मौसम को

 

पर उन्हें सब सलाम करते हैं।

 

कुर्सियों को सलाम करना बंद करो। कुर्सी-पूजा बहुत हो चुकी। जितनी कुर्सी की पूजा कम हो जाये उतने ही गलत लोग कुर्सी की तरफ जाना बंद कर देंगे। तुमने कुर्सी को बहुत आकर्षण दे दिया है।

Stop saluting chairs. Chair-worship has gone on long enough. The less you worship the chair, the more the wrong people will stop heading toward it. You have given the chair too much attraction.

लेकिन अखबारों में राजनेता की चर्चा है पहले पृष्ठ से लेकर आखिरी पृष्ठ तक। गांव में उसकी चर्चा है, होटलों में उसकी चर्चा है, चौपालों में उसकी चर्चा है। जहां देखो वहां राजनीति की चर्चा है। सुबह से उठे नहीं कि बस अखबार की तरफ दौड़ते हो। चाय भी पीछे, पहले अखबार पीते हो। जरा खाली समय मिला कि रेडियो पर बैठ जाते हो कि लगा लिये कान दिल्ली पर।

But in the newspapers the politician is discussed from the first page to the last. In the village he is discussed, in the hotels he is discussed, on the chaupals he is discussed. Wherever you look there is talk of politics. You’re not even up in the morning before you run toward the newspaper. Even tea can wait—you drink the newspaper first. The moment you get a little free time, you sit by the radio, your ears tuned to Delhi.

मेरा प्रयास यही है। अगर मैं राजनीति के खिलाफ कभी बोलता हूं तो उसका कारण यह नहीं है कि मुझे राजनीति में कोई रस है। उसका कुल कारण इतना है कि मैं चाहता हूं कि तुम्हारे मन से राजनैतिक की प्रतिष्ठा समाप्त हो जाये। प्रतिष्ठा समाप्त होगी तो प्रतिष्ठा-लोलुप व्यक्ति उस तरफ जाने अपने-आप बंद हो जायेंगे। तुम जिस चीज को मूल्य देते हो, लोग उसी तरफ जाने लगते हैं।

This is my effort. If I ever speak against politics, the reason is not that I have any interest in politics. The only reason is that I want the prestige of the politician to end in your mind. If the prestige ends, the prestige-hungry will stop going that way on their own. Whatever you give value to, people begin moving in that direction.

तुमने देखा, पुराने जमाने में हम संन्यासियों को मूल्य देते थे, तो हर आदमी के मन में एक कामना होती थी कि कभी-न-कभी संन्यासी होना है। होना ही है। आज नहीं कल, कल नहीं परसों, मगर एक दिन वह सौभाग्य की घड़ी जरूर आयेगी, जब मैं भी संन्यस्त हो जाऊंगा। लोग सपना देखते थे संन्यासी होने का! छोटे बच्चे संन्यासी होने का सपना देखते थे। संन्यासी का मूल्य था, क्योंकि सम्राट भी संन्यासी के चरण छूते थे। तो संन्यास की एक हवा थी।

You have seen, in olden times we gave value to sannyasins, so there was a longing in every person’s heart that someday or other one must become a sannyasin. One must. If not today, then tomorrow; if not tomorrow, then the day after; but one day that fortunate hour would surely come when I too would renounce. People dreamed of becoming sannyasins! Little children dreamed of becoming sannyasins. Sannyas had value, because even emperors touched the feet of sannyasins. So there was a certain aura around renunciation.

अब छोटे बच्चे ही नहीं, बूढ़े भी सोचते हैं कैसे फिल्म के नेता हो जायें अभिनेता हो जायें। अगर नेता नहीं हो सकते तो कम-से-कम अभिनेता हो जायें। मगर दो ही चीजें होती हैं लोगों को या तो नेता या अभिनेता। बच्चे एकदम बंबई की तरफ भागते हैं या दिल्ली की तरफ। और किसी चीज का कोई आकर्षण नहीं मालूम होता। किसी को फिकिर नहीं है कि कुछ और भी जीवन में है--बस अभिनेता या राजनेता। क्योंकि दोनों को खूब सम्मान मिल रहा है, खूब आदर मिल रहा है, खूब प्रशंसा मिल रही है, फूलमालायें मिल रही हैं।

Now not only the children, the old also think how to become film leaders—actors. If they cannot become leaders, then at least become actors. There are only two things for people—either leader or actor. Children rush straight toward Bombay or toward Delhi. There seems to be no attraction toward anything else. Nobody is concerned that there are other things in life—only actor or politician. Because both are getting lots of respect, lots of honor, lots of praise, garlands.

अहंकार जहां तृप्त होता है उस तरफ लोग दौड़ने लगते हैं।

Wherever the ego is gratified, people begin to run.

बदलो इस मूल्य को। अगर आदर ही देना हो तो उन चीजों को आदर दो जिनकी तरफ लोग दौड़ेंगे तो जीवन का सौंदर्य बढ़े। संगीतज्ञ को आदर दो। उस साधक संगीतज्ञ को आदर दो जो आठ घंटे रियाज करता है और वर्षों के बाद कभी कुशल हो पाता है। उसे आदर दो। उस मूर्तिकार को आदर दो जो पत्थर को तोड़ता है और पत्थर में प्राण डालता है, कि एक दिन पत्थर बोलने लगता है, सजीव हो उठता है। उस कवि को आदर दो, जिसके गीत आकाश की कुछ खबर लाते हैं। उस ऋषि को आदर दो जो वर्षों ध्यान में डूब-डूबकर एक दिन अपने शून्य को प्रगट करता है।

Change this value. If you must give honor, give it to those things toward which, if people run, the beauty of life will increase. Give honor to the musician, that practitioner who practices eight hours a day and only after years becomes skillful. Honor him. Honor the sculptor who breaks stone and breathes life into it, so that one day the stone begins to speak, becomes alive. Honor the poet whose songs bring some news of the sky. Honor the rishi who, diving into meditation for years, one day reveals his inner void.

आदर ही देना है तो कुछ ऐसी चीजों को आदर दो, जो लोगों के जीवन में बढ़े तो जगत सुंदर बने, मनोरम हो, यह पृथ्वी स्वर्ग बने। मगर तुम गलत लोगों को आदर देते हो। तुम राजनेताओं को आदर देते हो या अभिनेताओं को आदर देते हो। फिर भी मैं तुमसे कहता हूं कि अगर आदर इन दोनों में से ही चुनना हो तो अभिनेता को देना, राजनेता को तो देना ही मत। अभिनेता फिर भी एक तरह की कला के जगत में अपने को लगाता है। बहुत कीमती उसकी कला नहीं है, सतही है, थोथी है। क्योंकि तृतीय श्रेणी की जो भीड़ है उसको तृप्त करने के लिए उसकी कला है। उसकी कला में कोई अभिजात्य नहीं है। हो भी नहीं सकता, क्योंकि बाजारू है। नहीं तो उसकी फिल्म चलेगी कहां, देखेगा कौन?

If you must give honor, give it to such things which, if they grow in people’s lives, the world becomes beautiful, enchanting; this earth becomes heaven. But you give honor to the wrong people. You honor politicians, or you honor actors. Yet even then I tell you: if you must choose honor between these two, give it to the actor, do not give it to the politician. The actor, at least, applies himself in the world of art. His art is not very precious—superficial, hollow. Because it is art to satisfy the third-rate crowd. There is no aristocracy in his art. Nor can there be, because it is a marketplace art. Otherwise, where would his film run—who would see it?

अगर तुम ध्यान करते लोगों की फिल्म बनाओ, देखेगा कौन? हुड़दंग चाहिये, तो लोग देखेंगे, क्योंकि हुड़दंगे हैं। चारों तरफ उस तरह के लोग हैं। जितनी हुड़दंग हो फिल्म में, जितना शोर-शराबा मचे, उतने लोग देखेंगे। सतही है, मगर फिर भी कम-से-कम कला तो है। और एक बात तो निश्चित है, कम-से-कम हानि नहीं होती उससे कुछ। राजनेता निश्चित नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि राजनीति का मौलिक आधार ही बेईमानी है, जालसाजी है, चालबाजी है।

If you make a film of people meditating, who will watch? There must be racket, then people will watch—because they are rowdy. All around there are people of that sort. The more racket in the film, the more people will watch. It is superficial. But at least it is art. And one thing is certain: at least it does not cause much harm. The politician certainly causes harm, because the fundamental basis of politics is dishonesty, fraud, trickery.

यह कौन-सा गगन है

हर ओर चांद-तारे

लगते बुझे-बुझे से

कहते कि जल रहे हैं

What sky is this on every side the moon and stars seem dimmed, saying they are burning.

हर फूल कह रहा है

माली सही नहीं है

और शूल कह रहे हैं

खुशबू रही नहीं है

Every flower is saying the gardener is not right, and the thorns are saying the fragrance is gone.

यह कौन-सा चमन है

हर ओर रंग बिखरे

लेकिन कदम हवा के विपरीत चल रहे

What garden is this— colors scattered everywhere, yet the steps are walking against the wind.

हर धूप सेंकती है छाया

गुनाह करके

निर्माण चाहती है हिंसा तबाह करके

Every sunshine warms the shade, after committing sin violence wants to build by destroying.

यह कौन-सा भवन है

चारों उदास कोने

दीवार है पुरानी

परदे बदल रहे

बदली गई सुराही

What kind of house is this— all four corners desolate, the wall is old, the curtains are being changed.

 

The decanter is changed, the same two tastes, the same intoxication; tears belong to some laughter, bound in an embrace.

दो स्वाद एक नशा है

आंसू किसी हंसी के

भुज पाश में बंधा है

यह कौन सा शमन है

मरघट गुलाल छिड़के

कुछ अर्थहीन नारे

What kind of appeasement is this— the cremation ground sprinkles gulal, some meaningless slogans are coming out of mouths.

मुख से निकल रहे

पहले हृदय से घायल

अब बुद्धि से हैं घायल

अब दुख रहे हैं कंगन

तब दुख रही थी पायल

First the heart was wounded, now the intellect is wounded; now the bangles ache, then the anklet ached.

यह कौन सा तपन है

भयभीत कल्पनाएं

यह रक्त बीज दृग में

दिन-रात पल रहे हैं

What heat is this— frightened imaginings, these blood-seeds in the eyes are sprouting day and night.

एक दुख-स्वप्न चल रहा है और सदियों से चल रहा है। इस दुख-स्वप्न को तोड़ना है। मनुष्य की महत्वाकांक्षा को कुछ ऊंचाइयां दो। परमात्मा पाने की अभीप्सा दो, पद पाने की नहीं। ध्यान की तलाश दो, धन की तलाश नहीं। दूसरों को जीतने का प्रलोभन मत दो, स्वयं को जीतने का विचार जन्माओ।

A sorrow-dream is going on and has been going on for centuries. This sorrow-dream has to be broken. Give human ambition some heights. Give the longing to attain God, not the longing to attain position. Give the search for meditation, not the search for wealth. Do not tempt people to conquer others; give birth to the idea of conquering oneself.

राजनीति का अर्थ होता है: दूसरों को कैसे जीत लूं? धर्म का अर्थ होता है: स्वयं को कैसे जीत लूं? इसलिये धर्म और राजनीति बड़े विपरीत हैं। धर्म फैले तो राजनीति अपने-आप सिकुड़ जायेगी और अगर धर्म न फैला तो राजनीति फैलती ही रहेगी। आदमी जीतेगा तो...जीतने की आकांक्षा आदमी के प्राणों में है। अगर अपने को नहीं जीतेगा तो दूसरों को जीतेगा।

Politics means: How do I conquer others? Religion means: How do I conquer myself? Therefore religion and politics are deeply opposed. If religion spreads, politics will shrink on its own; and if religion does not spread, politics will go on spreading. Man will seek victory—this urge to conquer is in his very life-breath. If he does not conquer himself, he will conquer others.

धन्यभागी हैं वे जो स्वयं को जीतते हैं, क्योंकि स्वयं को जीतकर ही परमात्मा के मंदिर का द्वार खुलता है, शाश्वत जीवन उपलब्ध होता है। और अभागे हैं वे, जो दूसरों को ही जीतने में लगे रहते हैं क्योंकि दूसरों को तो जीत ही नहीं पाते, दूसरों को जीतने की चेष्टा में स्वयं को भी गवां बैठते हैं।

Blessed are those who conquer themselves, because only by conquering oneself does the door of God’s temple open; eternal life becomes available. And unfortunate are those who keep busy conquering others, for they never truly conquer others, and in the effort to conquer others they lose themselves as well.

पांचवां प्रश्न: ओशो, क्या लोग कभी भी आपको समझ पायेंगे या नहीं?
Fifth question: Osho, will people ever be able to understand you or not?

तुम समझ जाओ, इतना काफी। लोगों की चिंता न करो। लोग यानी कौन? कोई समझेगा, कोई नहीं समझेगा। जो समझ लेगा लाभ ले लेगा। जो नहीं समझेगा, उसकी मर्जी। तुम उनकी चिंता न करो। कहीं ऐसा न हो कि उनकी चिंता करने में तुम्हीं समझने से वंचित रह जाओ।

You understand—that’s enough. Don’t worry about “people.” And who are “people” anyway? Some will understand, some won’t. Those who understand will benefit; those who don’t, that is their choice. Don’t bother about them—lest in worrying about them you miss understanding yourself.

फिर, प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र है। बात खोलकर रख दी है; जिसको लेना हो ले ले, जिसको न लेना हो उसकी भी स्वतंत्रता है। किसी पर जबर्दस्ती थोड़े ही थोपे जाते हैं सत्य।

Every person is free. I have laid the matter open; whoever wishes to take it, take it; whoever doesn’t, they are free as well. Truth is not to be forced upon anyone.

समझाकर ही रहेंगे, ऐसा आग्रह मत करना। उसी से मतांधता पैदा होती है। उसी से उपद्रव पैदा होता है। उसी से लोग किसी को हिंदू है तो ईसाई बनाने में लगे हैं; कोई ईसाई को आर्यसमाजी बनाने में लगा है; कोई कुछ कर रहा है कोई कुछ कर रहा है। और अकसर मजा ऐसा है...

Do not insist, “I must make them understand.” That very insistence breeds fanaticism, disturbance, crusades to convert—one wants to make a Hindu into a Christian, another an Arya Samaji, and so on. And often the joke is like this...

एक आर्यसमाजी पंडित एक बार मेरे घर मेहमान हुए। उनकी पूरी जिंदगी इसी में गई है कि कोई मुसलमान हो गया तो उसको कैसे आर्यसमाजी बनाओ, कोई ईसाई हो गया, उसको कैसे आर्यसमाजी बनाओ। सुबह हम दोनों साथ-साथ बैठे थे। सर्दी की सुबह, मीठी-मीठी धूप पड़ती थी। मैंने उनसे पूछा कि आपको कई वर्षों से जानता हूं, एक बात मुझे पूछनी है, सच-सच कहना, ईमान से कहना; यह सूरज उग रहा है इसकी कसम खाकर कहना।

An Arya Samaji pundit once stayed at my house. His whole life has gone into making others Arya Samajis: if someone becomes Muslim, turn him Arya Samaji; if someone becomes Christian, turn him Arya Samaji. One winter morning we were sitting together in the soft sun. I said, “I’ve known you for years. I want to ask something—answer honestly, swear by this rising sun.”

उन्होंने कहा: ऐसी कौन-सी बात है? मैंने कहा: तुम आर्यसमाजी खुद हो पाये कि नहीं? तुम न मालूम कितने लोगों को आर्यसमाजी बनाने में लगे हो, तुम खुद हो पाये या नहीं?

He said, “What is it?”

I said, “Have you yourself become an Arya Samaji—or not? You’re busy making so many others Arya Samajis—have you yourself become one?”

एक क्षण को वे झिझक गये। मैंने उनसे कहा कि अब कुछ मत कहना, क्योंकि झिझक ने सब कह दिया। तुम एकदम से उत्तर न दे पाये, सहज उत्तर न निकल पाया, तुम्हारी सांस एक क्षण रुक गई। और जो तुम स्वयं नहीं हो पाये, किसको बना पाओगे? तुम समझे हो धर्म?

For a moment he hesitated. I said, “Now don’t say a word—your hesitation has said it all. You couldn’t answer instantly, naturally; your breath stopped for a moment. And what you have not become yourself—how will you make another? Have you understood religion?”

नहीं; इसकी उन्हें चिंता ही नहीं है। उनकी चिंता इसमें लगी है कि कोई हिंदू मुसलमान न हो जाये। मैंने उनसे पूछा कि अगर ऐसा होता हो कि वह हिंदू मुसलमान होकर ज्यादा बेहतर आदमी हो जाता हो तो अड़चन क्या है? और अगर जैसा हिंदू था वैसे ही मुसलमान होकर रहता हो तो भी क्या अड़चन है? वैसे का वैसा आदमी है। मंदिर जाता था, अब मस्जिद जाने लगा। कुछ फर्क तो पड़ा नहीं है, वही का वही है। तब जैसा था अब भी वैसा ही है। हां, चिंता तो तुम तब करो जब कि वह जितना हिंदू था उससे भी बुरा हो जाए मुसलमान होकर, तो थोड़ी-बहुत चिंता करो। हिंदू-मुसलमान से क्या लेना-देना है? चिंता इसकी होनी चाहिए कि आदमी कहीं बुरा तो नहीं हो गया।

No. He has no concern for that. His concern is that a Hindu should not become a Muslim. I asked him, “If it so happens that by becoming a Muslim he becomes a better human being, what is the objection? And if, being a Muslim, he remains exactly the same as he was as a Hindu—what objection even then? He’s the same person. He used to go to the temple; now he goes to the mosque. Nothing essential has changed. You should only worry if he becomes worse than he was as a Hindu after becoming a Muslim—then, perhaps, a little concern. What has Hindu or Muslim to do with it? The concern should be: has the man become worse?”

तो मैंने उनसे कहा कि तुम क्यों इस फिक्र में लगे रहते हो। वे उस वक्त आये ही इसलिए थे उस गांव में कि एक मुसलमान ने एक हिंदू युवती से शादी कर ली थी, तो उसका छुटकारा करवाने आये थे। तुम किसी का छुटकारा कर रहे हो? उस हिंदू स्त्री को अगर प्रेम है उस मुसलमान से तो तुम कौन हो बीच में बाधा डालने वाले? अगर वह प्रसन्न है उस मुसलमान के साथ--और मैं जानता हूं कि वह प्रसन्न है, क्योंकि उस गांव में मेरे सिवाय उनको आशीर्वाद देने वाला कोई था ही नहीं, तो वे मेरे ही पास आशीर्वाद लेने आये थे। मुसलमान नाराज थे कि ये झंझट तुम मत लो क्योंकि हम थोड़े हैं, कही हिंदू भड़क जायें और कोई झगड़ा-झांसा हो जाये, तो नाहक परेशानी होगी। मुसलमान प्रसन्न नहीं थे। और हिंदू तो नाराज होंगे ही, क्योंकि एक हिंदू स्त्री गयी। अपमान हो गया! स्त्रियों को तो लोग संपत्ति मानते हैं न, तो संपत्ति जहां चली गयी, नुकसान हो गया। अगर कोई हिंदू किसी मुसलमान स्त्री को अपने घर ले आये तो हिंदू खुश होते हैं, संपत्ति घर आयी है!

I said, “Why do you keep getting into such anxieties?” He had come to that village precisely because a Muslim had married a Hindu girl, and he had come to “rescue” her. “Are you rescuing anyone? If that Hindu woman loves that Muslim, who are you to interfere? If she is happy with him—and I know she is happy, because in that village I was the only one willing to bless them; they came to me for blessings. The Muslims were unhappy too: ‘Don’t get into this mess—we are few; if Hindus get inflamed there might be trouble for nothing.’ The Muslims were not pleased. And of course the Hindus were angry: a Hindu woman has gone—that’s an insult! People think of women as property; if the property goes elsewhere, it’s a loss. If a Hindu brings home a Muslim woman, Hindus feel pleased—the property has come in!

तुम स्त्री को इतना भी सम्मान नहीं देते मनुष्य होने का?...संपत्ति! और मुसलमान के घर चली गयी तो भारी नुकसान हो गया, संपत्ति चली गयी! फिर उसके बच्चे पैदा होंगे और मुसलमानों की संख्या बढ़ती जाएगी और संख्या बढ़ने में तो राजनीतिक बड़ी झंझट खड़ी हो जाती है, वोट इत्यादि। तो मैंने कहा कि मुझे पता है कि वे दोनों खुश हैं, तुम उनमें बाधा मत डालो। और मैं जानता हूं कि तुम खुश नहीं हो। लेकिन तुम अपनी उदासी और अपने दुख को भुलाने के लिए इस तरह की झंझटों में पड़ गये हो। तुम दूसरों को कैसे सुधारना, इसमें लग गये हो--यह भूल ही गये कि अभी खुद घर साफ-सुथरा न हुआ था।

Do you not grant a woman even the dignity of being a human being?...Property! If she goes to a Muslim’s house it’s a huge loss—property has gone! Then she will have children, the Muslim numbers will increase, and numbers create political complications—votes and so on. I told him, ‘I know they are happy—don’t put obstacles in their way. And I know you are not happy. But to forget your own sadness and suffering, you get involved in such meddling. You have set out to “reform” others—you have forgotten that your own house is not yet swept clean.’

तुम चिंता न करो कि लोग कभी मेरी बात समझ पायेंगे या नहीं। तुम समझ लो। तुम समझ लो, पर्याप्त है।

So don’t worry whether people will ever understand me or not. You understand—that is enough.

फिर लोग हजार ढंग के हैं। और लोग हजार ढंग के हैं, यह दुनिया में वैविध्य है। अच्छा है। यहां सभी लोग मेरी बात समझ लें तो उसका अर्थ होगा: एक ही तरह के लोग हैं। नहीं, वह दुनिया बहुत सुंदर नहीं होगी, जहां एक ही तरह के लोग होंगे। बस गुलाब ही गुलाब खिले हैं पूरी बगिया में, कितने ही अच्छे लगते हों तो भी गुलाब ही गुलाब...। नहीं, कुछ जुही भी होनी चाहिए, कुछ चमेली भी होनी चाहिए, कुछ चंपा भी। और-और हजार फूल हैं, सब फूल होने चाहिए।

Besides, people are of a thousand kinds, and that diversity is beautiful. If everyone understood me, it would mean everyone is of one kind. That would not be a very beautiful world. Imagine a garden with only roses—however lovely, roses and only roses... No, there should be some juhi, some jasmine, some champa—thousands of flowers.

मुल्ला नसरुद्दीन मुझसे कह रहा था: जी हां, जब मैं बंबई से पूना की तरफ आ रहा था तब डाकुओं ने मुझे आ घेरा। और मेरे पास के सभी रुपये, घड़ी और सोने की चेन छीनकर चंपत हो गये।

Mulla Nasruddin said to me, “Yes, when I was coming from Bombay to Poona, the bandits surrounded me. They took all my money, my watch, my gold chain—and vanished.”

मैंने पूछा: नसरुद्दीन, किंतु तुम्हारे पास पिस्तौल भी तो थी।

I asked, “Nasruddin, but you had a pistol too.”

‘हां थी, लेकिन उस पर उन लोगों की नजर ही नहीं पड़ी।’

“Yes, I did—but they never noticed it.”

समझें भी तो ऐसी ऐसी हैं! करोगे क्या? मगर ये भी प्यारे लोग हैं, ऐसे थोड़े लोग चाहिए।

Even the ones who “understand,” understand in such ways! What will you do? But they, too, are lovable; a few such people are needed.

एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन साइकिल पर अपने छोटे बच्चे को बैठाकर सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। रास्ते में हर पांच मिनिट के बाद लड़के को एक चपत जमा देता। जब उसने पांचवीं बार यह हरकत की तो मुझसे न रहा गया। मैंने पूछा कि नसरुद्दीन, इस बच्चे को बिना वजह क्यों मार रहे हो? उसने कहा: क्या बताऊं साइकिल में घंटी नहीं है!

One day Mulla Nasruddin was riding a bicycle, his small child seated behind him, going to the market to buy vegetables. Every five minutes he’d give the boy a slap. When he did it the fifth time I couldn’t bear it and asked, “Nasruddin, why are you hitting this child for no reason?” He said, “What can I do? The bicycle doesn’t have a bell!”

उल्टी खोपड़ियां भी हैं। पर थोड़ी उल्टी खोपड़ियां भी चाहिए, इससे जीवन में थोड़ी हंसी-मजाक रहती है।

There are topsy-turvy heads too. A few of those are needed as well—they keep a little laughter and fun alive in life.

एक कवि रचना पढ़ रहे थे। शीर्षक था उनकी कविता का यथार्थ और भ्रम। एक आदमी बीच में खड़ा हो गया, श्रोता और उसने कहा: कृपा करके यथार्थ और भ्रम का पहले अंतर स्पष्ट कर दें, क्या यथार्थ क्या भ्रम? कवि बोले--आपका यहां उपस्थित रहना और मेरा कविता पढ़ना यथार्थ है। पर मेरा यह मानना कि कविता आप समझ रहे हैं या समझ सकेंगे, मेरा भ्रम है।

A poet was reading his composition. The title was Reality and Illusion. A listener stood up and said, “Please first clarify the difference—what is reality, what is illusion?” The poet said, “Your being here and my reading the poem—that is reality. My believing that you understand or will be able to understand—that is my illusion.”

सभी नहीं समझ सकेंगे। इसलिए तुम इस चिंता में ही मत पड़ो।

Not all will understand. So don’t get into that worry.

मैं मुल्ला नसरुद्दीन के घर गया था। उसने अपना घर मुझे दिखाया। कहा कि यह रहा मेरा संगीत-कक्ष। मैंने उसके संगीत-कक्ष को देखा, मैं थोड़ा हैरान हुआ--बिलकुल खाली! उसमें कुछ भी नहीं--न कोई वीणा, न कोई बांसुरी, न कोई तबला, कुछ नहीं, बिलकुल खाली! मैंने उससे कहा कि नसरुद्दीन, लेकिन मुझे यहां कोई वाद्य नजर नहीं आ रहा है, यह कैसा संगीत-कक्ष है? उसने कहा: वाद्य की क्या आवश्यकता है? यहां बैठकर मैं पड़ोसियों के घर का रेडियो सुनता हूं। इसलिए इसका नाम संगीत-कक्ष है।

I once went to Mulla Nasruddin’s house. He showed me around. “This is my music room,” he said. I looked—quite surprised—it was absolutely empty! No veena, no flute, no tabla—nothing, completely bare. I said, “Nasruddin, I don’t see any instruments here—what kind of music room is this?” He said, “What need of instruments? I sit here and listen to the neighbors’ radios. That’s why it’s called the music room.”

नहीं; सारे लोग नहीं समझेंगे। लेकिन थोड़े-से समझ लें तो बहुत...थोड़े-से भी जिस दिशा में मैं इशारा कर रहा हूं, उस दिशा में देख लें तो बहुत...बुद्ध आये, कितने लोग समझे? थोड़े-से इने-गिने लोग। महावीर को कितने लोग समझे? मुहम्मद को कितने लोग समझे? इने-गिने लोग। यह बात भी तो इतनी ऊंचाई की है! आकाश की तरफ सभी लोग सिर उठाना भी तो नहीं चाहते; उनकी नजरें तो जमीन पर गड़ी हैं। उनको तो जमीन में ही खजाने खोजने हैं। इसीलिए तुम अगर उन्हें आकाश की तरफ कहो भी कि जरा आंख उठाओ, वे कहते हैं हमारा समय खराब मत करो।

Not all will understand. But if a few understand, it is more than enough. If even a few look in the direction I’m pointing, it is enough. Buddha came—how many understood? A few, a counted few. How many understood Mahavira? Muhammad? A handful. The matter is of such height! Not everyone wants even to raise their head toward the sky; their eyes are fixed on the ground. They want to dig for treasures in the earth. So if you say to them, “Lift your eyes a little,” they say, “Don’t waste our time.”

लोग ताश खेल सकते हैं और उनके पास समय है। शतरंज बिछाकर बैठ जाते हैं, उनके पास समय है। और उनसे अगर कहो कि ध्यान करो तो वे कहते हैं कि समय कहां है। शतरंज खेलने के लिए समय है! ये वे ही लोग, जो तुम्हें कहते मिल जायेंगे कि क्या करें भाई, समय नहीं कट रहा है, तो ताश खेल रहे हैं। कि फिल्म देखने जा रहे हैं, समय नहीं कट रहा है, कि फिजूल के गपशप में लगे हैं, समय नहीं कट रहा है। मगर इनसे तुम कहो कि ध्यान, और--तत्क्षण उनका उत्तर आता है कि समय कहां है!

They have time to play cards. They lay out the chessboard; there is time. Say to them, “Meditate,” and immediately the reply comes: “Where is the time?” The same people will tell you, “Brother, time just won’t pass, so we’re playing cards, going to a film, gossiping idly—time won’t pass.” But suggest meditation—and at once: “We have no time!”

समय बहुत है लेकिन ध्यान में कुछ अर्थ है, इस बात को समझने के लिए भी चित्त की एक ऊंचाई चाहिए, एक निर्मलता चाहिए, एक भूमिका चाहिए, एक तैयारी चाहिए।

There is plenty of time. But to see that meditation has meaning requires a certain height of awareness, a clarity, a ground, a preparation.

मैं जो कह रहा हूं, उसको हर-एक कैसे समझ सकेगा? यह आखिरी कक्षा की बात है। यह आत्यंतिक बात है। इसलिए इसकी फिक्र भी न करो, इसकी अपेक्षा भी न करो। मैं तो चाहता हूं कि थोड़े-से लोग समझ लें तो बस काम हो गया। थोड़े-से दीए जल जाएं, फिर उन दीयों के सहारे कुछ और दीये जलते रहेंगे और दीयों से दीये जलते रहेंगे। बस पर्याप्त है। एक सिलसिला शुरू हो जाए, उतना काफी है। यह सारी पृथ्वी रूपांतरित हो जाए, यह सारी पृथ्वी आज ही इस बात को समझ जाए--इस तरह के आग्रह अगर मन में उठते हैं तो खतरनाक हैं। क्योंकि फिर आदमी जल्दबाजी में पड़ता है और जल्दबाजी में जब पड़ता है तो हिंसा पर उतर आता है। जल्दी करवाना हो तो किसी की छाती पर छुरा रख दो, कहो कि समझते हो कि नहीं? उसको कहना ही पड़ेगा, कि बिलकुल समझते हैं।

What I am saying—how will everyone understand it? This is a graduate-level matter, the ultimate matter. So don’t worry about it, don’t expect it. I would be content if a few understand. If a few lamps are lit, by those lamps other lamps can be lit, and lamps will go on lighting lamps. That is sufficient. Let a chain begin—that is enough. To insist that the whole earth be transformed today, that everyone understand today—such demands are dangerous. Then one gets into haste, and in haste one turns to violence. If you want things quickly, you put a knife to someone’s chest and say, “Do you understand or not?” He will have to say, “Absolutely, I understand.”

ऐसी कहानी है मुल्ला नसरुद्दीन के संबंध में कि एक झक्की आदमी ने, जो एक किस्म का दादा था, एक उपद्रवी, गांव का बड़ा गुंडा, उसने नसरुद्दीन को बुला भेजा। उसने कहा कि मेरे शागिर्द कहते हैं कि तुम बड़े चमत्कारी हो, बड़े रहस्यवादी हो, वे कहते हैं तुम्हें अदृश्य चीजें दिखाई पड़ती हैं, तुम्हें ईश्वर का दर्शन हुआ! और उसने छुरा निकाल लिया और उसने कहा कि मुझे भी कुछ दिखलाओ, नहीं तो आज ठीक नहीं होगा। नसरुद्दीन ने नीचे की तरफ देखा जमीन में और कहा: यह देखो, पाताल, नर्क! लोग सड़ाये जा रहे हैं, काटे जा रहे हैं, आग के कढ़ाहे जल रहे हैं, लोग कढ़ाहों में डाले जा रहे हैं!

उस गुण्डे ने नीचे देखा, उसे तो कुछ दिखाई पड़ा नहीं। फिर नसरुद्दीन ने कहा: यह देखो ऊपर--बहिश्त! शराब के चश्मे बह रहे हैं, हूरें नाच रही हैं, ऋषि-मुनि मजा कर रहे हैं। यह ऊपर देखो!

उस आदमी ने कहा कि मुझे तो कुछ दिखायी नहीं पड़ता, तुम्हें कैसे दिखायी पड़ता है? उसने कहा: तुम छुरा बंद करो भीतर तो मुझे भी दिखाई नहीं पड़ता। तुम्हारे छुरे की वजह से ये चीजें मुझे दिखाई पड़ रही हैं। तुम छुरा तो भीतर रखो। मुझे भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है।

There is a story about Mulla Nasruddin. A crack-brained bully, the village tough, sent for him. He said, “My boys say you are very miraculous, very mystical—that you see invisible things, that you have seen God!” And he pulled out a dagger. “Show me something too—or it won’t go well for you today.” Nasruddin looked down at the ground and said, “Look—hell, the netherworld! People being roasted and cut, cauldrons boiling, people thrown into them!” The thug looked down—he saw nothing. Then Nasruddin said, “Now look up—paradise! Springs of wine are flowing, houris are dancing, sages are enjoying themselves. Look up!” The man said, “I don’t see anything—how do you?” Nasruddin said, “Put away your knife—then I won’t see anything either. Because of your knife I’m seeing these things. Put it back inside. I’m not seeing anything myself.”

मगर भय आदमी को जो न दिखला दे, थोड़ा है। और तुम समझ लेना तुम्हारे शास्त्रों में पंडितों ने जो नर्क की कथायें गढ़ी हैं, वे सिर्फ भय हैं, छुरे हैं। उन छुरों के आधार पर तुम्हें कुछ चीजें मनवाने की कोशिश की गयी है। और जो स्वर्ग की कथायें गढ़ी हैं, वह लोभ है, प्रलोभन है, पुरस्कार है। उन पुरस्कार के आशा पर तुम्हें कुछ चीजें मनवाने की कोशिश की गयी।

What fear can’t make one see is very little indeed. Understand: the pundits of your scriptures have invented stories of hell simply as fear—as knives. Through those knives they have tried to make you believe certain things. And the stories of heaven—those are greed, temptation, reward. Through the hope of reward they have tried to make you believe certain things.

न तो मैं तुम्हें नर्क का भय देता हूं न स्वर्ग का प्रलोभन देता हूं! न कोई नर्क है न कोई स्वर्ग है। नर्क तुम्हारे चित्त की एक दशा है--जब तुम मूर्च्छा में जीते हो। स्वर्ग तुम्हारे चित्त की दशा है--जब तुम जागरूक होकर जीते हो। नर्क और स्वर्ग कोई भौगोलिक अवस्थाएं नहीं हैं--मनोवैज्ञानिक अवस्थाएं हैं।

I do not threaten you with hell, nor do I lure you with heaven. There is no hell and no heaven. Hell is a state of your consciousness—when you live in unconsciousness. Heaven is a state of your consciousness—when you live aware. Hell and heaven are not geographical locations; they are psychological states.

मैं तुम्हें न कोई भय देता हूं न प्रलोभन देता हूं। मैंने जो जाना है वह तुम्हारे सामने रख देता हूं।

I give you neither fear nor temptation. What I have known, I lay before you.

कबिरा खड़ा बजार में लिये लुकाठी हाथ।

जो घर बारै आपना चले हमारे साथ।।

Kabir stood in the marketplace, a torch in his hand: Whoever will set his own house aflame—come with me.

छठवां प्रश्न: ओशो, मैं ध्यान करने बैठती हूं, तो जैसे आपकी आंख को देखती हूं, कुछ देर देखते रहने से आंखों से आंसू बहते हैं। अब तो मेरी नाक से भी आंसू टपकते हैं। यह कैसे? तू प्यार करे या ठुकराये, हम तो हैं तेरे दीवानों में चाहे तू हमें अपना न बना, लेकिन न समझ बेगानों में मरने से हमें इनकार नहीं, जीते हैं मगर इक हसरत में भूले से हमारा नाम कभी, आ जाये तेरे अफसानों में
Sixth question: Osho, when I sit to meditate and look into your eyes, after gazing for a while tears start flowing from my eyes. Now even my nose starts dripping. How is this? Whether you love me or reject me, I am among your mad lovers. Even if you don’t make me yours, don’t mistake me for a stranger. I do not refuse to die; I live but with one longing: that perhaps, by some blessed accident, my name might one day find its way into your tales.

मनोरमा! जो भी मेरे रंग में रंग गया है, मेरे अफसानों में आ गया। जो भी संन्यस्त हुआ है, मेरे जीवन का अंग हो गया। तूने संन्यास का साहस किया, उसी दिन से तू मिट गयी।

Manorama! Whoever is dyed in my color has entered my tales. Whoever has taken sannyas has become a limb of my life. The day you gathered the courage for sannyas, from that very day you were no more.

संन्यास का अर्थ ही यही है, कि शिष्य ने कहा कि अब मैं अपने को अलग से न सोचूंगा, कि मेरी बूंद अब अलग-थलग न होगी, कि मैं अब डूबता हूं। दीक्षा का अर्थ होता है: शिष्य का गुरु के साथ ऐसा जुड़ जाना कि शिष्य का अलग से कोई तादात्म्य न रह जाये। वह घट गया है और आंसुओं से अब उसी की झलक आ रही है। ये आंसू आनंद के आंसू हैं। ये आंसू तेरे हृदय से उठी प्रार्थनायें हैं। इन्हें रोकना मत। मस्त होकर इन्हें बहने दो, ये जितने बहें उतना अच्छा है। ये आंसू ही नहीं हैं, ये तेरे हृदय के फूल हैं। ये फूल ही नहीं हैं, ये तेरे प्राणों की सुवास हैं।

Sannyas means the disciple says: I will no longer think of myself as separate; my drop will no longer remain isolated; now I drown. Initiation means the disciple becomes so joined to the master that nothing remains of a separate identity. It has happened—and now its glimmer is appearing as tears. These are tears of bliss. These tears are prayers rising from your heart. Don’t stop them. Let them flow in ecstasy; the more they flow, the better. They are not merely tears; they are the flowers of your heart. Not mere flowers; they are the fragrance of your very life-breath.

और मैं इतना ही तो सिखाता हूं यहां। रोना सिखाता हूं आनंदमग्न होकर। हंसना सिखाता हूं आनंदमग्न होकर। गीत गाना सिखाता हूं, नाचना सिखाता हूं। मस्ती सार-संक्षेप में। तुम्हें मस्त होना सिखाता हूं, क्योंकि जो मस्त हैं वे परमात्मा के हैं।

And this is exactly what I teach here. I teach crying in ecstasy. I teach laughing in ecstasy. I teach singing, I teach dancing. In short: masti—divine intoxication. I teach you to be drunk with it, because those who are drunk in this way belong to the Divine.

यह फूल नहीं है, मेरे मन की भाषा है!

अवनी के मन में अंबर से मिल जाने की अभिलाषा है!

बन गई नयन-मुसकान शब्द,

हो गया हृदय का मौन मुखर!

This is not a flower; it is the language of my heart! In the earth’s heart there is a longing to meet the sky! An eye-smile turned to words, The heart’s silence found its voice! From some unknown corner within A honeyed mood welled up!

अन्तर्मन के अनजाने कोने का--

आया मधु-भाव उभर!

यह फूल नहीं है, अलिखित मेरे छंदों की परिभाषा है!

चिर हुई अचिरता में पल भर

सौरभ-रंग-रस की एक लहर!

मुरझा कर झरने के क्रम में

खुल कर खिलना बस एक पहर!

This is not a flower; it is the definition of my unwritten verse! For a moment the briefness of life was torn open— A single wave of fragrance, color, and essence! In the very sequence of withering and falling, There is a full-blown blossoming for just one fleeting hour!

यह फूल नहीं है, कर्म-वचन-मन खिल पाने की आशा है!

यह खुला हुआ अपलक जैसे

अंतरतम का ध्यानस्थ नयन!

है पलक-पंखुरियों पर हंसता

रवि-कर-चुम्बित चंचल हिम-कन!

This is not a flower; it is the hope that deed, word, and mind may bloom! It is like the open, unblinking, inward, meditative eye! On the eyelid-petals smiles A sun-kissed, playful flake of snow!

यह फूल नहीं है, मंत्र-लुब्ध नयनों की अमर पिपासा है!

This is not a flower; it is the immortal thirst of mantra-bewitched eyes!

इन आंसुओं को आंसू न समझना!--

अलिखित मेरे छंदों की परिभाषा है

अवनि के मन में अंबर से मिल जाने की अभिलाषा है!

कर्म-वचन-मन खिल पाने की आशा है!

मंत्र-लुब्ध नयनों की अमर पिपासा है!

Do not take these tears to be tears— They are the definition of my unwritten verse, The earth’s heart longing to meet the sky, The hope that deed, word, and mind may bloom, The immortal thirst of mantra-bewitched eyes!

ये आंसू नहीं हैं, ये फूल हैं। ये फूल ही नहीं हैं, ये तुम्हारे भीतर आनंद की तरंगें हैं। तुम्हारी वीणा छू ली गयी। तुम्हारी वीणा में स्वर आने शुरू हो गये हैं। खुशी मनाओ, जश्न मनाओ, उत्सव मनाओ।

These are not tears; they are flowers. Not only flowers—they are waves of bliss within you. Your veena has been touched; notes have begun to arise in your veena. Rejoice, celebrate, make it a festival.

और जिस दिन संन्यस्त हुई मनोरमा, उसी दिन मेरे अफसाने में सम्मिलित हो गयी, मेरी कहानी का हिस्सा हो गयी, मेरे गीत की कड़ी हो गयी!

And the day you took sannyas, Manorama, that very day you were included in my tale, became a part of my story, a link in my song!

आखिरी प्रश्न: ओशो, तुम्हारी याद में जादू भरा है, पुलकते प्राण हैं, मन नाचता है। कभी गाता, कभी हंसता, कभी रोता, बिलखता हूं। अहं पाषाण गलता है, दृगों से अश्रु झरते हैं। लुटा है मन, ठगा है तन, रुंधा है कंठ कम्पित स्वर। तुम में लीन होने को, बिलखते प्राण हैं मेरे। तुम्हारी याद में जादू भरा है, पुलकते प्राण हैं, मन नाचता है।
Last question: Osho, your remembrance is filled with magic; my very life thrills, the mind dances. Sometimes I sing, sometimes I laugh, sometimes I cry and sob. The stone of ego melts, tears stream from my eyes. The heart is plundered, the body feels deceived, the throat is choked, the voice trembles. My very life longs, sobbing, to be dissolved in you. Your remembrance is filled with magic; my life thrills, the mind dances.

धर्म वेदांत! यही हो, इसका ही तो सारा आयोजन चल रहा है। यह धर्म क्षेत्र, यह काबा इसीलिए तो निर्मित किया जा रहा है कि फिर एक बार तुम्हें परमात्मा की याद आये, जो तुम जन्मों-जन्मों से भूले बैठे हो; कि फिर एक चोट पड़े तुम्हारे हृदय पर; कि फिर तुम्हारा झरना जो भीतर दब गया है, फूट पड़े। बहुत गीत उठेंगे, बहुत सुवास झरेगी, बहुत दीये जलेंगे। चलते चलो। जैसे-जैसे डूबोगे ध्यान में और जैसे-जैसे डूबोगे--इस रस में, जिसको मैं संन्यास कहता हूं--वैसे-वैसे अपूर्व चमत्कार तुम्हारे जीवन में प्रत्यक्ष होने लगेंगे क्योंकि वैसे-वैसे परमात्मा तुम्हारे करीब आयेगा, उसकी पगध्वनि सुनायी पड़ेगी।

Dharm Vedant! This is it—this is what all the arrangement is about. This field of religion, this Kaaba, is being raised so that once again you remember the Divine, whom you have forgotten for lifetimes; so that once again a blow falls upon your heart; so that the spring within, long dammed up, bursts forth. Many songs will rise, much fragrance will shower, many lamps will be lit. Keep going. The more you sink into meditation—and the more you sink into this nectar I call sannyas—the more incomparable miracles will begin to appear in your life, for the Divine will draw closer and closer; you will begin to hear the sound of His footsteps.

ख्वाबों के उफक पे जगमगाया कोई,

खुरशीद सिफ्त व मुस्कुराया कोई।

टूटा ये तिलिस्मे शबे गम अब टूटा,

आया निगहे शौक! यों आया कोई।

On the horizon of dreams, someone sparkled, Sun-like, someone smiled. The spell of the night of grief is broken now— The gaze of longing arrived; thus someone arrived.

सोई हुई यादों को जगाता गुजरा,

एहसास में हलचल सी मचाता गुजरा।

तजदीदे रहो रहम हो जैसे मंजूर;

यूं पास से कोई मुस्कुराता गुजरा।

He passed by, waking sleeping memories, Stirring a ripple in awareness as he passed. As if renewal of the path and grace were granted; Someone went by, smiling so close.

गुंचों के लबों पे मुस्कराहट आई,

बुझते तारों में जगमगाहट आई,

दिल पिछले पहर आज कुछ ऐसे धड़का;

जैसे तेरे कदमों की अब आहट आई।

खामोशी की गुफ्तगूं सही है बरसों,

Smiles appeared on the lips of buds, Extinguishing stars began to glimmer again, In the last watch tonight the heart beat in such a way As if now the sound of your footsteps had arrived.

यूं उसकी सुनी अपनी कही है बरसों।

मैं उसके लिए नया न वो मेरे लिये,

ख्वाबों में मुलाकात रही है बरसों।

The conversation of silence has been for years; For years, hearing him, I have heard myself. I am not new to him, nor he to me— For years our meeting has been in dreams.

जिससे अब तक तुम्हारा कभी-कभी सपनों में थोड़ा-सा साक्षात्कार हुआ है उसे खुली आंखों, तुम से मिला देना है। जिसकी झलक कभी-कभी किन्हीं अनायास क्षणों में तुम्हें मिली है, किसी दिन सूरज को उगते देखकर और तुम्हारे भीतर गदगद भाव उठा है और झुक जाने का मन हुआ है--कि झुक जाने का घुटनों पर, कि सिर टेक देने का पृथ्वी पर, कि कभी आकाश को तारों से भरा देखकर तुम्हारे हृदय में एक गुदगुदी दौड़ गयी है, रहस्य की थोड़ी-सी प्रतीति हुई है, कि कभी किसी खिले फूल को देखकर, कि पपीहे की पी-पी की पुकार सुनकर तुम्हारे भीतर कोई सोई पुकार झंकार गयी है, कि कभी गहन संगीत में, कि कभी गहन प्रेम में तुम्हें परमात्मा की थोड़ी-थोड़ी आहट मिली--वह सब ख्वाब में हुआ था!

That which until now you have met only a little, sometimes in dreams—I want to bring it to meet you with open eyes. The glimpse that, now and then, in some unbidden moments has come to you—seeing the sun rise and a swelling gratitude arose within, and you felt like bowing—bowing on your knees, laying your head upon the earth; or when, seeing the sky filled with stars, a tickle ran through your heart and there was a slight intuition of mystery; or on seeing a blossomed flower, or hearing the papihā’s pi-pi call, some sleeping call within you rang; sometimes in deep music, sometimes in deep love, you felt a faint hint of the Divine—all that happened in dreams!

मैं उसके लिए नया न वो मेरे लिये,

ख्वाबों में मुलाकात रही है बरसों।

अब खुली आंख से मुलाकात कर लो।

I am not new to him, nor he to me— For years our meeting has been in dreams. Now, meet with open eyes.

ख्वाबों के उफक पे जगमगाया कोई

देखो वो दूर क्षितिज पर उगने लगा परमात्मा का सूरज।

ख्वाबों के उफक पे जगमगाया कोई,

खुरशीद सिफ्त वो मुस्कराया कोई।

टूटा ये तिलिस्मे शबे गम अब टूटा,

टूटने लगी यह रात अंधेरे की, ये विरह की।

टूटा ये तिलिस्मे शबे गम अब टूटा,

आया निगहे शौक! यों आया कोई।

कोई आने लगा पास--कोई रोज-रोज आने लगा पास! शनैः शनैः आवाज करीब आने लगी।

सोई हुई यादों को जगाता गुजरा

एहसास में हलचल सी मचाता गुजरा।

On the horizon of dreams, someone sparkled— Look, on the far horizon the sun of the Divine has begun to rise. On the horizon of dreams, someone sparkled, Sun-like, someone smiled. The spell of the night of grief is broken now— The night of darkness, of separation, has begun to break. The spell of the night of grief is broken now— The gaze of longing arrived; thus someone arrived.

तजदीदे रहो रस्म हो जैसे मंजूर;

 

यूं पास से कोई मुस्कराता गुजरा।

 

पहले तो भनक पड़ेगी। पहले तो सिर्फ एहसास होगा। पहले तो उसकी मौजूदगी अनुभव होगी। वह दिखाई नहीं पड़ेगा। फिर धीरे-धीरे-धीरे-धीरे आंखें राजी हो जाएंगी। जैसे कभी तुम भरी दोपहरी के बाद घर लौटे हो, तो अपने कमरे में अंधेरा मालूम पड़ता है, कुछ दिखाई नहीं पड़ता है। फिर धीरे-धीरे आंखें राजी हो जाती हैं। फिर कमरे में रोशनी मालूम होने लगती है।

Someone has begun to come near—day by day nearer! Slowly, slowly the sound draws close.

At first you will catch a hint. At first only a feeling. At first his presence will be sensed—he will not be seen. Then, little by little, the eyes consent. As when you return home at high noon and, on entering your room, it seems dark—nothing is visible. Slowly the eyes agree; then the room begins to feel lit.

गुंचों के लबों पे मुस्कराहट आई,

बुझते तारों में जगमगाहट आई,

और जिसके जीवन में परमात्मा से थोड़ा-सा संपर्क हो जाए, थोड़ा-सा भी--उसके जीवन की सारी कहानी बदल जाती है। उसके जीवन का गीत बदल जाता है। उसके प्रत्येक अनुभव में ज्योतिर्मयता फलित होने लगती है।

Smiles appeared on the lips of buds, Extinguishing stars began to glimmer again, And in the life of one who even a little—just a little—touches the Divine, the whole story changes. The song of life changes. Luminosity begins to ripen in every experience.

गुंचों के लबों पे मुस्कराहट आई,

फूल तो पहले भी देखे हैं, लेकिन अब फूलों में उसी की मुस्कुराहट दिखाई पड़ेगी।

Smiles appeared on the lips of buds— You had seen flowers before, but now in the flowers you will see his smile.

गुंचों के लबों पे मुस्कराहट आई,

बुझते तारों में जगमगाहट आई,

तारे तो पहले भी देखे थे बहुत, मगर अब तारे वही नहीं हैं। अब हर रोशनी में उसकी रोशनी झलकेगी। हर रोशनी में उसकी रोशनी है। हर सौंदर्य में उसी का सौंदर्य है। अब तुम किसी सुंदर स्त्री को देखोगे और ऐसा नहीं लगेगा कि कोई सुंदर स्त्री देखी है--ऐसा ही लगेगा कि वही झलक दे गया! अब किसी बच्चे को प्रसन्न मुस्कुराते देखोगे, खिलखिलाते देखोगे--और तत्क्षण तुम्हें एहसास होगा, वही खिलखिला गया!

Smiles appeared on the lips of buds, Extinguishing stars began to glimmer again— You had seen many stars before, but now they are no longer the same. In every light his light will shimmer. In every beauty, his beauty. Now when you look at a beautiful woman, it will not feel as though you saw a beautiful woman—it will feel that He himself flashed a glimpse. Now when you see a child laughing, bursting into giggles—instantly you will feel: it is He who has burst into laughter!

गुंचों के लबों पे मुस्कराहट आई

बुझते तारों में जगमगाहट आई,

दिल पिछले पहर आज कुछ ऐसे धड़का;

जैसे तेरे कदमों की अब आहट आई।

खामोशी की गुफ्तगूं सही है बरसों,

Smiles appeared on the lips of buds, Extinguishing stars began to glimmer again, In the last watch tonight the heart beat in such a way As if now the sound of your footsteps had arrived.

यूं उसकी सुनी अपनी कही है बरसों।

मैं उसके लिए नया न वो मेरे लिये,

ख्वाबों में मुलाकात रही है बरसों।

The conversation of silence has been for years; For years, hearing him, I have heard myself. I am not new to him, nor he to me— For years our meeting has been in dreams.

धर्म वेदांत! रुकना नहीं, क्योंकि यह कठिनाई आती है। लोग ऐसे हैं कि जरा-सा कुछ मिल जाता है तो बस वहीं रुक जाते हैं। और आगे, और आगे! तुम्हें मैं टेरता ही रहूंगा और पुकारता ही रहूंगा--और आगे!

इतनी नाकामियां

Dharm Vedant! Do not stop—this is the difficulty that comes. People get a little something and stop right there. Further, and further! I will keep beckoning you, keep calling—further, further!

इतनी महरूमियां

 

इतनी मजबूरियां

 

इतनी लाचारियां

 

कितना चाहा मगर

फिर भी उठ न सका,

उनकी महफिल में जो

एक बार आ गया,

इश्क मगमूम था,

इश्क नाशाद था,

हुस्न बेचैन था,

हुस्न बेताब था

मंजिलें दूरियां

छोड़कर आ गईं

शौक से जब भी

So many failures, So many deprivations, So many compulsions, So many helplessnesses— I wanted so much, yet still could not rise, He who, once having come into that assembly… Love was sorrowful, Love was joyless, Beauty was restless, Beauty was impatient. Destinations gave up their distances and came, Whenever they were called with ardor.

उनको पुकारा गया

 

उठ तो न सकोगे अब इस महफिल से। लेकिन बैठे ही न रह जाना। बैठे-बैठे भी यात्रा करनी है। अंतर्यात्रा तो बैठे-बैठे ही होती है।

You will not be able to rise now from this assembly. But do not merely sit. Even sitting, you must journey. The inner journey is taken sitting.

इतनी नाकामियां

इतनी महरूमियां

इतनी मजबूरियां

इतनी लाचारियां

मुझे पता है, बहुत कठिनाइयां हैं, बहुत सीमाएं हैं, बहुत पत्थर हैं रास्तों पर। हजार बाधायें, अड़चनें हैं! सारा संसार विपरीत हो जाएगा। क्योंकि जैसे ही तुम परमात्मा की तरफ बढ़ने शुरू हुए, पाओगे कि अपने पराये होने लगे, कि अपने ही दुश्मन होने लगे।

So many failures, So many deprivations, So many compulsions, So many helplessnesses— I know: there are many difficulties, many limits, many stones on the path. A thousand obstacles and hindrances! The whole world will turn contrary. For as soon as you begin to move toward the Divine, you will find your own becoming strangers, your own becoming enemies.

इतनी नाकामियां

इतनी महरूमियां

इतनी मजबूरियां

इतनी लाचारियां

कितना चाहा मगर

फिर भी उठ न सका,

उनकी महफिल में जो

एक बार आ गया

मगर अब उठने का उपाय नहीं, महफिल में तुम आ ही गये। सम्मिलित हो ही गये--दीवानों की इस बस्ती में--दीवानों की इस मस्ती में!

So many failures, So many deprivations, So many compulsions, So many helplessnesses— I wanted so much, yet still could not rise, He who, once having come into that assembly… But now there is no way to get up; you have come into the assembly. You have joined—this settlement of the mad, this ecstasy of the mad!

कितना चाहा मगर

फिर भी उठ न सका,

उनकी महफिल में जो

एक बार आ गया,

इश्क मगमूम था

इश्क नाशाद था,

हुस्न बेचैन था

हुस्न बेताब था।

मंजिलें दूरियां

छोड़कर आ गईं

शौक से जब भी

I wanted so much, yet still could not rise, He who, once having come into that assembly… Love was sorrowful, Love was joyless, Beauty was restless, Beauty was impatient. Destinations gave up their distances and came, Whenever they were called with ardor.

उनको पुकारा गया।

और अब कहीं जाना नहीं है। अब तुम जहां हो वहीं परमात्मा आयेगा। पुकारे चलो। मगर पुकारना--परिपूर्ण अभीप्सा से। सारे जीवन को दांव पर लगाकर पुकारना। पुकारना कि श्वास-श्वास पुकार बन जाये, हृदय की धड़कन-धड़कन पुकार बन जाए। तुम समग्रता से पुकारो तो द्वार खुलने में देर नहीं है। देर कभी नहीं थी, तुमने पुकारा ही नहीं।

And now there is nowhere to go. Where you are, there the Divine will come. Keep calling. But call—with complete longing. Call staking your whole life. Call so that every breath becomes a call, every heartbeat a call. If you call in totality, the door does not delay in opening. There was never any delay—you simply did not call.

जीसस ने कहा है: मांगो और मिलेगा। खटखटाओ और द्वार खोल दिये जाएंगे। खोजो और पा लोगे। वही मैं तुमसे पुनः पुनः कह रहा हूं।

Jesus said: Ask, and it shall be given. Knock, and the doors shall be opened. Seek, and you shall find. That is what I am telling you again and again.

आज इतना ही।

That is all for today.