Skip to content
Osho

Sahaj Yog #13

3 December 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, सिद्ध सरहपा और तिलोपा यह तो बता गये कि क्रियाकांड और अनुष्ठान धर्म नहीं है। कृपया बतायें कि उनके अनुसार धर्म क्या है? उनका संदेश क्या है?
First question: Osho, the siddhas Saraha and Tilopa have said that rites and rituals are not religion. Please tell us, according to them, what is religion? What is their message?

आनंद मैत्रेय, नेति-नेति धर्म की खोज का सार-सूत्र है। यह भी नहीं, यह भी नहीं--ऐसे परखते-परखते, जो है, वह शेष रह जाता है। उसे कहने की कोई आवश्यकता नहीं होती।

निषेध सम्यक धर्म की खोज का उपाय है।

Anand Maitreya, neti-neti is the quintessence of the search for religion. Not this, not this—by testing and discarding in this way, what is, remains. There is no need to say it.

क्रियाकांड धर्म नहीं है, तीर्थयात्रा धर्म नहीं है, पूजा-पाठ धर्म नहीं है। स्वभावतः प्रश्न उठता है कि क्या धर्म नहीं है, यह तो बता दिया, फिर धर्म क्या है? शास्त्र धर्म नहीं हैं, सिद्धांत धर्म नहीं हैं, मंदिर, मस्जिद, गिरजे, गुरुद्वारे धर्म नहीं हैं, फिर धर्म क्या है? धर्म है उस सबका निषेध, जिसका निषेध हो सके। जब तक निषेध हो सके निषेध करते जाना। अभी निषेध और गहरा होगा--यह देह भी धर्म नहीं है; यह मन, विचार की प्रक्रिया भी धर्म नहीं है। निषेध करते ही जाना, तब शेष रह जायेगा सिर्फ साक्षी, सिर्फ देखनेवाला। न पूजा करनेवाला बचेगा, न कर्म करनेवाला बचेगा, न देह बचेगी, न मन बचेगा--बचेगा सिर्फ साक्षी। और साक्षी का निषेध नहीं हो सकता है; वही एकमात्र तत्व है जो असंदिग्ध है।

Negation is the right method for the search for true religion.

Ritual is not religion, pilgrimage is not religion, worship and prayer are not religion. Naturally the question arises: you have told us what is not religion—but then what is religion? Scriptures are not religion, doctrines are not religion; temples, mosques, churches, gurdwaras are not religion—then what is religion? Religion is the negation of all that can be negated. Go on negating as long as negation is possible. The negation will grow deeper—this body too is not religion; this mind, the process of thought, is not religion. Keep negating, and what will remain is only the witness, only the seer. Neither the worshipper will remain, nor the doer; neither body will remain, nor mind—only the witness will remain. And the witness cannot be negated; it is the one element that is indubitable.

कोई भी यह नहीं कह सकता कि मैं नहीं हूं; क्योंकि ऐसा कहना तो विरोधाभास होगा। जैसे तुम किसी आदमी के द्वार पर दस्तक दो और आदमी भीतर से कहे कि मैं घर पर नहीं हूं, तो क्या अर्थ होगा? उसकी यह घोषणा कि मैं घर पर नहीं हूं, उसके होने का सबूत होगी। वह कह सकता है--मेरी पत्नी घर पर नहीं है, मेरा बेटा घर पर नहीं है--और सबका निषेध कर सकता है, सिर्फ अपना निषेध नहीं कर सकता। यह नहीं कह सकता कि मैं घर पर नहीं हूं। यह तो कहना उलटा हो जायेगा। यह तो प्रमाण हो जायेगा कि वह घर पर है। तुम और जोर से द्वार पीटने लगोगे।

No one can truly say “I am not,” for that would be a contradiction. Like knocking on a man’s door and from inside he calls out, “I am not at home.” What would that mean? His declaration, “I am not at home,” is proof that he is. He can say, “My wife is not at home, my son is not at home”—he can deny everyone but not himself. He cannot say, “I am not at home.” That would turn upside down; it would prove he is there. You would start knocking even harder.

ऐसे ही तुम सबका निषेध कर सकते हो, सिर्फ इस भीतर छिपे साक्षी का नहीं, वही साक्षी तुम्हारा स्वभाव है, स्वरूप है। वही साक्षी तुम्हारी सहजता है। इसलिये सरहपा और तिलोपा खंडन तो करते हैं, मंडन नहीं करते। यह तो बताते हैं कि क्या-क्या छोड़ दो मगर यह नहीं बताते कि क्या पकड़ लो; क्योंकि तुम जो भी पकड़ोगे गलत होगा; क्योंकि तुम जो भी पकड़ोगे वह तुम नहीं हो। जो पकड़ा जा सकता है, वह तुम कैसे होओगे? जो किया जा सकता है, वह तुम कैसे होओगे? तुम तो वह हो जो हर कृत्य का द्रष्टा है--जो सिर्फ देखता है। दर्शन की वह क्षमता तुम हो।

In the same way, you can negate everything except the inner witness; that witness is your nature, your very form. That witness is your spontaneity. Therefore Saraha and Tilopa demolish, they do not adorn. They tell you what to drop, but they do not tell you what to grasp—because whatever you grasp will be wrong; whatever you grasp is not you. That which can be grasped—how could it be you? That which can be done—how could it be you? You are that which watches every doing—only sees. The capacity to see, to witness—that is you.

तुम दर्पण हो। दर्पण के सामने जो भी आता है, वह दर्पण नहीं है। अगर कोई दर्पण पूछे कि मैं कौन हूं, तो तुम क्या करोगे? एक स्त्री उसके सामने बाल बना रही है और दर्पण को लगता है कि मैं स्त्री हूं, यही स्त्री! सुंदर भी है, मनमोहक है और दर्पण लुभा जाता है। अगर तुमसे पूछे दर्पण कि मैं कौन हूं, क्या मैं यह स्त्री नहीं हूं, तो तुम क्या कहोगे? तुम कहोगे कि नहीं, यह स्त्री तुम नहीं हो। फिर कोई पुरुष अपनी दाढ़ी बना रहा है, बड़ा मजबूत है, बड़ा शक्तिशाली है और दर्पण फिर लुभा जाता है और सोचता है यह मैं हूं; स्त्री नहीं हूं तो पुरुष होऊंगा। स्वभावतः लोग विपरीत की तरफ मुड़ जाते हैं: अगर स्त्री नहीं हूं तो पुरुष होना ही चाहिये। और फिर तुम कहते हो कि नहीं, यह भी तुम नहीं हो। तो दर्पण पूछेगा, फिर मैं हूं कौन?

You are a mirror. Whatever comes before the mirror is not the mirror. If a mirror were to ask, “Who am I?” what would you do? A woman is arranging her hair in front of it, and the mirror starts feeling, “I am a woman, this very woman! She is beautiful, enchanting,” and the mirror is seduced. If the mirror asks you, “Who am I? Am I not this woman?” what will you say? You will say, “No, this woman is not you.” Then a man shaves before it—strong, powerful—and again the mirror is tempted: “This must be me; if not a woman, then a man.” Naturally, people swing to the opposite: “If I am not a woman, I must be a man.” And you will say, “No, that too is not you.” Then the mirror will ask, “Who, then, am I?”

क्या जवाब दोगे? तुम यही कहोगे: तुम प्रतिफलन की क्षमता हो। सब रूप तुममें बनेंगे, सब आकार तुममें बनेंगे। न तो तुम कोई रूप हो न तुम कोई आकार हो, न तुम्हारा कोई नाम है। तुम वह शून्य भाव हो, जिसके सामने सब गुजरता है; जिसके सामने सब दृश्य आते हैं और जाते हैं। संसार बनते हैं और उजड़ते हैं। सृष्टि होती है और प्रलय आती है। तुम वह हो जो सदा देखता रहता है। तुम वह द्रष्टा हो। इस द्रष्टा के लिये कुछ और कहा नहीं जा सकता, क्योंकि जैसे ही कुछ कहोगे--कोई रूप, कोई आकार, कोई नाम दोगे--वैसे ही भूल हो जायेगी।

What answer will you give? You will say: You are the capacity to reflect. All forms will appear in you, all shapes will be formed in you. You yourself are neither form nor shape; you have no name. You are that empty state before which everything passes; before which all scenes come and go. Worlds arise and collapse. Creation happens and dissolution comes. You are that which always goes on seeing. You are the seer. About this seer nothing more can be said, because the moment you ascribe anything—any form, any shape, any name—the error has already happened.

इसलिये जो परम ज्ञानी हुए हैं उन्होंने धर्म की निषेधपरक व्याख्या की है।

Hence the supreme knowers have always given a negational exposition of religion.

तुम्हारी तकलीफ भी मैं समझता हूं। यही आदमी की सदा से तकलीफ रही है। आदमी चाहता है विधेय और बुद्ध पुरुष देते हैं निषेध। आदमी कहता है कि कुछ विधायक बात कहो; हमें बताओ कि क्या धर्म है, तो हम करें। अगर हज जाना धर्म है तो हम हज जायें। अगर काशी की यात्रा करना धर्म है तो हम काशी चले जायें। अगर मंदिर में पूजा धर्म है तो हम वहां पूजा कर लें। अगर फूल चढ़ाना धर्म है तो हम फूल चढ़ा दें। अगर नारियल फोड़ना धर्म है तो हम नारियल फोड़ दें। यह सब हम कर सकते हैं। लेकिन कुछ विधायक बताओ। जनेऊ पहन लें, चोटी रखा लें कि चोटी कटा लें, कि जनेऊ तोड़ दें--कुछ विधायक बताओ।...कि चंदन लगायें, कि किस तरह का चंदन, कि किस तरह का टीका? कुछ विधायक बता दो। कब उठें सोकर, कब सो जायें सांझ, कौन-सी प्रार्थना दोहरायें--वेद की कि कुरान की? कौन-से शब्दों का उच्चार करें? अल्लाह को पुकारें कि राम को? कुछ विधायक बता दो।

I understand your difficulty. This has always been man’s difficulty. Man wants an affirmative, and the buddhas give negation. Man says, “Say something positive; tell us what religion is so we can do it. If going on Hajj is religion, we will go on Hajj. If a pilgrimage to Kashi is religion, we will go to Kashi. If worship in the temple is religion, we will worship there. If offering flowers is religion, we will offer flowers. If breaking a coconut is religion, we will break coconuts. All this we can do. But tell us something to do! Should we wear the sacred thread? Should we keep a tuft of hair or cut it off? Should we break the sacred thread? Tell us something positive… Should we apply sandal paste? What kind of sandal, what kind of tilak? Tell us something to do. When should we rise from sleep, when should we go to bed? Which prayer shall we repeat—the Vedas’ or the Quran’s? Which words should we utter? Should we call upon Allah or upon Rama? Tell us something to do.”

हम कुछ पकड़ना चाहते हैं और बुद्धपुरुष कहते हैं: यह भी नहीं, यह भी नहीं। इसलिये बुद्धपुरुष और हमारे बीच मेल नहीं हो पाता, तालमेल नहीं हो पाता। पंडितों से हमारा तालमेल हो जाता है। पंडित विधायक धर्म देता है। वह कहता है: यह रहा धर्म। इस मूर्ति की अगर ठीक-ठीक पूजा की तो जरूर पहुंच जाओगे। और मजा ऐसा है कि पहुंचोगे कभी नहीं, और पंडित कहेगा: ठीक-ठीक पूजा नहीं की। न होगी कभी ठीक पूजा, न कभी तुम पहुंचोगे। पूजा से कोई कभी पहुंचा है? मगर एक तरकीब है उसमें कि कभी ठीक तुमने की नहीं...हम कर भी क्या सकते हैं? ठीक करते जरूर पहुंच जाते। तुम्हारी पूजा में भूल रह गई। तुम्हारी पूजा के पीछे संदेह रहा। तुम्हारी श्रद्धा पूर्ण नहीं थी। तुम्हारे मन में संशय उठते रहे, इसलिये चूक हो गई। यह मंत्र पढ़ो, अगर ठीक से पढ़ोगे, बराबर पहुंच जाओगे।

We want to hold onto something, and the awakened ones say: Not this, not this. Therefore there is no meeting, no harmony between the buddhas and us. With the pandits our harmony happens. The pandit gives a prescriptive religion. He says: Here is religion. Worship this idol exactly in this way and you will certainly arrive. And the joke is: you never will arrive, and the pandit will say, “You did not worship correctly.” Never will the worship be perfect, and never will you arrive. Has anyone ever arrived by worship? But there is a trick in it: you never did it quite right… What else can you do? Had you done it right you would surely have arrived. There was a flaw in your worship. Behind your worship there was doubt. Your faith was not full. Questions kept arising in your mind; that is why you missed. Recite this mantra—if you recite it correctly, you will surely arrive.

मगर ठीक से कोई मंत्र पढ़ ही नहीं पाता। मंत्र पढ़नेवाला और ठीक से पढ़ पाये, मंदबुद्धि है यह तो साफ ही है, नहीं तो मंत्र पढ़ने बैठता? अब ठीक से क्या पढ़ पायेगा? और फिर मंत्र में ऐसी शर्तें लगा दी जाती हैं...तुमने प्रसिद्ध कहानी सुनी है न? तिब्बती कहानी। एक आदमी एक फकीर की सेवा में था। बहुत सेवा की और पीछे पड़ा था: बस एक ही बात कि कोई एक मंत्र दे दो, कि उसके पढ़ते ही सिद्धि मिल जाये। कि फिर मैं जो चाहूं वही हो। कल्पवृक्ष मिल जाये, कि जो आशा हो तत्क्षण भर जाये। और उसकी सेवा तो ठीक थी, पैर भी दबाता था, पानी भी भर लाता था, रोटी भी पकाता था, लेकिन बार-बार यही प्रश्न। फकीर भी ऊब गया। उसने कहा कि ठीक, एक दिन...। तू नहीं मानता तो यह ले मंत्र। पांच मिनट इसे पढ़ लेना, सिद्धि हो जायेगी। फिर तुझे जो चाहिये वह मिल जायेगा। इसी के लिये तो वह आदमी तीन साल से सेवा कर रहा था। सेवा भी लोग मेवा पाने के लिये ही करते हैं। अब मेवा मिल गया तो छोड़ा फकीर को तो वह भागा अपने घर की तरफ। जब वह सीढ़ियां उतर रहा था मंदिर की, तो उस फकीर ने कहा: सुन भाई। एक बात तो मैं भूल ही गया। जब तू पांच मिनट तक मंत्र का पाठ करे तो याद रखना, बंदर की याद न आये।

But no one can recite a mantra “correctly.” If someone sits to chant mantras, is he not already dull-witted? Otherwise, would he be sitting to chant? How will he chant “correctly”? And then such conditions are attached to the mantra… You have heard the famous Tibetan story. A man served a fakir. He served him long and kept pestering him for just one thing: “Give me a mantra such that, on reciting it, powers will be attained—so that whatever I wish happens. Give me the wish-fulfilling tree so that whatever I hope for is instantly fulfilled.” His service was fine—he massaged the feet, brought water, cooked bread—but his question returned again and again. The fakir got tired. He said, “All right, one day… You won’t give up—take this mantra. Chant it for five minutes and the siddhi will happen; then whatever you want you will get.” For this the man had served three years. People serve even to get the goodies, the reward. Now that the sweets were given, he left the fakir and ran home. As he was descending the temple steps, the fakir called out, “Listen, brother! I forgot one thing. While you chant the mantra for five minutes, remember: no thought of a monkey should arise.”

उस आदमी ने कहा: तुम भी क्या फिजूल की बातें कर रहे हो! बंदर की याद मुझे जिंदगी-भर नहीं आई, अब क्यों आयेगी?

The man said, “What nonsense! I haven’t thought of a monkey in all my life—why would it come now?”

मगर बस घर भी नहीं पहुंच पाया, रास्ते में ही बंदर की याद आने लगी। उसने झिड़का भी अपने को, कि मैं यह क्या कर रहा हूं, मगर बंदर थे कि बढ़ते ही चले गये, कि बंदर थे कि झांकने लगे उसके भीतर, कि खिलखिलाकर हंसने लगे, कि मुंह बनाने लगे! वह तो बहुत घबड़ाया कि अगर यही शर्त थी इस मंत्र की तो इस नासमझ फकीर ने बताया ही क्यों, चुप रह जाता। अभी दुनिया का कोई जानवर नहीं आ रहा, मगर यह बंदर...। घर पहुंचा, नहाया-धोया, लेकिन कुछ सार नहीं। बंदर हैं कि पीछे आते ही जा रहे हैं। कतारें लगी हैं उनकी। आंख बंद करे कि बंदर ही बंदर दिखाई प़ड़ें। रात-भर कोशिश की कि मंत्र पांच मिनट पढ़ ले बिना बंदरों के, नहीं हो पाया। सुबह तक एक बात साफ हो गई कि अब यह जिंदगी-भर भी कोशिश करे तो बंदरों से छुटकारा नहीं, क्योंकि बंदर रात में बढ़ते ही चले गये। सुबह जाकर मंत्र लौटा दिया फकीर को और कहा कि आप भी खूब हो! तीन साल मुझे परेशान किया। तीन साल के बाद यह दिया भी तो यह शर्त लगा दी। अगर यही शर्त थी तो चुप रह जाते, तो मैं पक्का तुम्हें भरोसा दिलाता हूं कि बंदर की मुझे याद न आती।

But he hadn’t even reached home when thoughts of monkeys began to appear. He scolded himself, “What am I doing?” But the monkeys kept multiplying; they peeped within, giggled and laughed, made faces! He was terrified: “If this was the condition, the foolish fakir should have kept quiet!” Not a single animal was coming to mind, but these monkeys… He reached home, bathed and washed, but nothing helped. The monkeys kept trailing him in long lines. Whenever he closed his eyes there were monkeys and more monkeys. He struggled all night to chant the mantra five minutes without monkeys—he could not. By morning it was clear: even if he tried for a lifetime, he would not be free of monkeys, because they kept increasing through the night. He returned the mantra to the fakir and said, “You are something! You troubled me for three years, and after three years this is what you gave me—with this condition. If this was the condition, you should have kept quiet. I could have guaranteed that monkeys would never have come to mind.”

फकीर ने कहा: मैं भी क्या कर सकता हूं, शर्त तो बतानी ही होगी, बिना शर्त के मंत्र करोगे तो मंत्र से सिद्धि नहीं मिलेगी। हर मंत्र के पीछे शर्त है। तुम्हें चाहे पता हो, चाहे न पता हो, चाहे तुम्हें साफ-साफ कहा गया हो या छुप-छुपकर इशारा किया गया हो, हर मंत्र के पीछे शर्त है: श्रद्धा पूर्ण होनी चाहिये!

The fakir said, “What can I do? The condition has to be stated. Without the condition the mantra will not yield siddhi. Behind every mantra there is a condition—whether you know it or not, whether it is said clearly or hinted at—behind every mantra the condition is: faith must be complete.”

जिस आदमी की श्रद्धा पूर्ण है वह मंत्र पढ़ेगा? जिसकी श्रद्धा पूर्ण है वह तो भगवत्ता को उपलब्ध हो जायेगा श्रद्धा की पूर्णता में। जिसके सब संदेह गिर गये उसे बचा क्या पाने को? निःसंदिग्ध चित्त की दशा मिल गई, वही तो भगवत्ता है। अब जिसकी श्रद्धा पूर्ण नहीं है वही तो मंत्र पढ़ेगा। और मंत्र सिद्ध होते नहीं बिना श्रद्धा पूर्ण होने के। यह गणित देखते हो?

Will a man of complete faith chant a mantra? One whose faith is complete attains the divine in the very completeness of faith. When all doubt has fallen away, what is left to attain? The state of an undoubting mind—that is godliness. Only one whose faith is not complete will chant a mantra. And mantras do not work without complete faith. Do you see the arithmetic?

जिसके भीतर पूजा का भाव जगा है वह पूजा नहीं करता। भाव काफी है। भाव के सुमन काफी हैं। जिसके भीतर पूजा का भाव नहीं है, वहीं मंदिर में जाकर घंटियां बजाता है, पानी छिड़कता है, फूल चढ़ाता है, धूप-दीप जलाता है। पूजा का भाव नहीं है, इसलिये पूजा का अभिनय करता है। यह अभिनय है। और तुम चाहते हो कि तुम्हें कुछ बता दिया जाये कि धर्म क्या है--विधायक--कि क्या करें, कैसा भोजन करें, कैसे कपड़े पहनें, कैसे उठें, कैसे बैठें, सीधा-साफ हमें नियम दे दिये जायें।

One in whom the feeling of worship has arisen does not perform worship. The feeling is enough. The flowers of feeling are enough. One in whom the feeling of worship is absent—he goes to the temple to ring bells, sprinkle water, offer flowers, light incense and lamps. The feeling of worship is not there; hence he acts out the worship. It is an enactment. And you want to be told what religion is—prescriptive: what to do, what food to eat, what clothes to wear, how to get up, how to sit—give us straight rules.

नियम तो तुम्हें दिये गये बहुत बार और जब भी नियम दिये गये, देनेवाले बेईमान थे, लेनेवाले बेईमान थे। नियमों से कुछ हल नहीं हुआ। पृथ्वी वैसी की वैसी अधार्मिक है। नियमों की कोई कमी है? सब तरफ नियमों का पालन किया जा रहा है, लेकिन कहीं भी धमर्र् का सूरज उगता दिखाई नहीं पड़ता। क्षितिज पर लाली नहीं दिखाई पड़ती। आदमी का आकाश बिलकुल अंधेरे से भरा है; एक तारा भी नहीं चमकता। और इतने धर्म और इतने विधायक नियम और पंडित उनका विस्तार किये चले जाते हैं!

Rules have been given to you many times—and whenever rules were given, the givers were insincere and the takers were insincere. Nothing was resolved by rules. The earth remains as irreligious as ever. Is there any lack of rules? Everywhere rules are being followed, yet nowhere does the sun of religion seem to rise. There is no blush on the horizon. Man’s sky is filled utterly with darkness; not even a single star shines. And there are so many religions and so many prescriptive rules, and the pandits keep proliferating them!

तुम्हें कितनी आज्ञायें दी गई हैं, कितने आदेश दिये गये हैं। और ऐसा भी नहीं कि तुमने पूरे नहीं किये। जितना तुमसे बन सकता था, जितना मानवीय क्षमता में था...मंत्र तो उस आदमी ने रात-भर पढ़ा, और खूब स्नान कर-करके, बार-बार स्नान कर-कर के पढ़ा, लेकिन कुछ जो मानवीय क्षमता में नहीं है...वह बंदर को कैसे भूले ? जिसे तुम भुलाना चाहते हो, उसे भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि भुलाने की कोशिश में और याद आता है। जितना भुलाओगे उतना याद आयेगा। जितना याद आयेगा उतना भुलाना मुश्किल हो जायेगा। जितना याद आयेगा उतना भुलाना चाहोगे और जितना भुलाना चाहोगे उतना याद आयेगा। तुम उलझ गये एक द्वंद्व में। इस द्वंद्व के बाहर अब तुम कभी न हो पाओगे।

How many commandments and orders have been given to you! And it isn’t that you haven’t kept them. As much as you could, as much as was within human capacity… That man chanted the mantra all night, bathing again and again, but what is not within human capacity—how could he forget the monkey? Whatever you try to forget cannot be forgotten, because in the very effort to forget it, it returns all the more. The more you try to forget, the more it comes. The more it comes, the harder it is to forget. The more it comes, the more you want to forget; and the more you want to forget, the more it comes. You are entangled in a duality. Now you will never be beyond this duality.

लेकिन पंडित तुम्हारी तृप्ति कर देते हैं। तुम सस्ता धर्म मांगते हो, पंडित तुम्हें सस्ता धर्म दे देता है। विधायक धर्म सस्ता धर्म होता है। उसमें बहुत सीधी-साफ बातें होती हैं: पानी छानकर पी लेना, एकादशी का व्रत कर लेना, मंदिर चले जाना, पूजा कर लेना, रमजान आये तो रमजान के दिन में उपवास कर लेना। कुछ सीधी-सादी बातें होती हैं, जो कोई भी कर ले; जिनमें कुछ बहुत अर्थ नहीं है; जिनका धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है।

But the pandit satisfies you. You ask for cheap religion, he gives you cheap religion. Prescriptive religion is cheap religion. It contains very simple things: strain your water before drinking; keep the fast on the eleventh day; go to the temple; perform the worship; when Ramadan comes, fast during the day. Simple things that anyone can do—things that don’t mean much, that have nothing to do with religion.

लेकिन बुद्धपुरुष हमेशा निषेधात्मक धमर्र् देते हैं। नेति-नेति उसका स्वभाव होता है, स्वरूप होता है। न यह न वह। चलो काटते। करते चलो निषेध। उस जगह आ जाओ जहां निषेध करने को कुछ न बचे। काटते चलो, उस जगह आ जाओ जहां काटने को कुछ न बचे फिर जो बच रहा--अनकटा, जिसको न शस्त्र छेद सकते हैं और न आग जला सकती है, जिसको इनकार भी करना चाहो तो इनकार करने का कोई उपाय नहीं--उसका एक बार स्वाद मिल जाये, उस साक्षी की जरा सी प्रतीति हो जाये कि उग गया धर्म का सूर्य, कि हो गई सुबह, कि कट गई रात लंबी जन्मों-जन्मों पुरानी, कि गया सब अंधेरा, कि मिटी मृत्यु कि बरसा अमृत!

But the awakened ones always give a negative religion. Neti-neti is its nature, its very form. Not this, not that. Come, let’s cut. Keep denying. Come to the place where nothing remains to deny. Keep cutting until you arrive at the place where nothing remains to cut. Then what remains—the uncut, which no sword can pierce and no fire can burn, which you cannot even deny because there is no way to deny it—if once you taste that, if there is even a small glimpse of that witness, then the sun of religion has risen, morning has come, the long night of many lives is over, all darkness has vanished, death has been erased, and the nectar has begun to rain!

सरहपा और तिलोपा क्रियाकांड और अनुष्ठान को धर्म नहीं कहते। तुम पूछते हो: कृपया बतायें कि उनके अनुसार धर्म क्या है? वैसा चैतन्य, जिसमें न कोई क्रियाकांड है, न कोई अनुष्ठान है, न कोई विचार है, न कोई धारणा है, न कोई सिद्धांत है, न कोई शास्त्र है। वैसा दपर्र्ण, जिसमें कोई प्रतिछवि नहीं बन रही--न स्त्री की, न पुरुष की, न वृक्षों की, न पशुओं की, न पक्षियों की। कोरा दर्पण, कोरा कागज, कोरा चित्त...वह कोरापन धर्म है। उस कोरेपन का नाम ध्यान है। उस कोरेपन की परम अनुभूति समाधि है। और जिसने उस कोरेपन को जाना उसने परमात्मा को जान लिया।

Saraha and Tilopa do not call rites and rituals religion. You ask: Please tell us, according to them, what is religion? It is that consciousness in which there are no rites, no rituals, no thoughts, no concepts, no doctrines, no scriptures. It is that mirror in which no reflection is forming—neither of woman nor of man, neither of trees nor of animals nor of birds. A blank mirror, a blank sheet, a blank mind… that pristine blankness is religion. The name of that blankness is meditation. The supreme experience of that blankness is samadhi. And one who has known that blankness has known God.

और ऐसा नहीं कि परमात्मा बाहर खड़ा हुआ मिलेगा--विषय की तरह नहीं--अपने अंतरतम की तरह। उसी, साक्षी का दूसरा नाम परमात्मा है। जिस दिन तुमने अपने भीतर छिपे साक्षी को जान लिया, तुमने सबके भीतर छिपे साक्षी को जान लिया। तुमने इस जगत के भीतर छिपे हुए चैतन्य का मूलस्रोत पकड़ लिया। तुम जगत के केंद्र पर आ गये।

And it is not that God will be found standing outside—as an object—but as your innermost. That very witness is another name for God. The day you have known the witness hidden within you, you have known the witness hidden within all. You have caught hold of the source of consciousness hidden within this universe. You have come to the center of the world.

कर्ता अलग-अलग हैं; साक्षी एक है। दृश्य अनेक हैं; द्रष्टा एक है।

Doers are many; the witness is one. The seen are many; the seer is one.

दूसरा प्रश्न: ओशो, मैं नाच रहा हूं यहां। मैं जो कि कभी नाचा नहीं। नाचना तो दूर, कभी सोचा भी नहीं था कि मैं नाचूंगा। मैं अपने पर ही चकित हूं। पूछता हूं कि यह क्या हो गया है मुझे?
Second question: Osho, I am dancing here. I, who never danced. Far from dancing—I had never even thought I would dance. I am astonished at myself. I ask: what has happened to me?

प्रेम हो गया है तुम्हें, धर्म हो गया है तुम्हें। तुम अपने घर की तरफ आने लगे। तुम लौट पड़े। तुम अपने स्रोत की तरफ चल पड़े। गंगा गंगोत्री की तरफ बहने लगी है। उलटबांसी हो गई। जहां से आये थे उस तरफ तुम्हारे पहले कदम पड़ने लगे।

Love has happened to you; religion has happened to you. You have begun to come toward your home. You have turned back. You have set out toward your source. The Ganges has started flowing back toward Gangotri. The current has reversed. Your first steps have begun to fall in the direction from which you came.

और उस तरफ जो पहले कदम पड़ते हैं, उन्हीं के कारण नाच पैदा होता है। परमात्मा से जितने दूर जाते हो उतना नाच खोता जाता है। उतना जीवन में उदासी, हताशा, विषाद छाता जाता है। जब तुम बहुत दुख में होते हो तो समझना कि परमात्मा से बहुत दूर होते हो

And when the first steps fall that way, dance is born. The farther you go from the divine, the more dance is lost; gloom, frustration, melancholy spread through life. When you are very miserable, understand that you are very far from the divine.

ऋषियों ने परमात्मा की व्याख्या की है सच्चिदानंद--वह सत है, वह चित है, वह आनंद है। सरहपा कहते हैं, तिलोपा कहते हैं: वह महासुख है। इसका अर्थ हुआ कि जितने तुम दुख में होते हो उतने उससे दूर होते हो। तुम्हारे दुख का अनुपात तुम्हारी दूरी का अनुपात है। तुम्हारे दुख की मात्रा तुम्हारी दूरी की सीमा है। जितना कम दुख उतने उसके पास। जब तुम नाच ही नहीं सकते, जब तुम्हारे भीतर सब रसधार सूख जाती है, जब तुम गा नहीं सकते, जब तुम मस्त नहीं हो सकते, जब तुम बिलकुल पत्थर जैसे हो जाते हो--तो समझना कि परमात्मा से बहुत दूर पड़ गये। जैसे-जैसे करीब आओगे, वैसे-वैसे सुगंध आयेगी उसके फूलों की; वैसे-वैसे उसकी वीणा का नाद सुनाई पड़ेगा; वैसे-वैसे उसकी थाप मृदंग पर; वैसे-वैसे उसकी बांसुरी के स्वर तुम्हारे कानों को छुएंगे। फिर कैसे रुकोगे? फिर अवश नाचना होगा। मस्त होना ही होगा। परमात्मा करीब आ रहा हो तो नाचे बिना कोई उपाय नहीं।

The rishis have described the divine as sat-chit-ananda—being, consciousness, bliss. Saraha says, Tilopa says: it is mahāsukha, the great bliss. That means the more you are in sorrow, the farther you are from it. The proportion of your sorrow is the proportion of your distance. The measure of your sorrow is the measure of your separation. The less the sorrow, the nearer you are. When you cannot dance at all, when all inner streams have dried, when you cannot sing, when you cannot be ecstatic, when you become like stone—then know you have fallen far from the divine. As you come closer, the fragrance of its flowers will arrive; you will hear the note of its vīṇā, the beat upon its mṛdaṅga, the touch of its flute upon your ears. Then how will you hold back? Then dance will be unavoidable. Ecstasy will be inevitable. When the divine draws near, there is no way not to dance.

तुम सोचते हो कि मीरा नाच-नाचकर परमात्मा को पा गई, तो तुम गलती में हो। मीरा जैसे-जैसे परमात्मा को पाती गई वैसे-वैसे नाच बढ़ता गया। अगर नाचने से कोई सोचता है परमात्मा मिलेगा तो सब नर्तकियों को मिल जाये। लेकिन परमात्मा मिलने से जरूर नाच पैदा होता है। यहीं तुम्हें भेद समझ लेना होगा। अगर तुमने सोचा नाचने से परमात्मा मिलता है तो नाचना क्रियाकांड हो जायेगा। नाचना नहीं, मटकना होगा। भीतर तो कोई नाचेगा नहीं। भीतर तो सब सन्नाटा रहेगा। भीतर तो तुम वही के वही रहोगे जैसे थे। शरीर को मटका लोगे, हिला-डुला लोगे। एक तरह का व्यायाम होगा। व्यायाम का जितना लाभ है उतना मिलेगा।

If you think Meera attained the divine by dancing, you are mistaken. As Meera came closer to the divine, her dance went on increasing. If someone thinks God is found by dancing, then every dancer would find him. But when the divine is found, dance surely arises. Here you must grasp the distinction. If you think dancing brings the divine, dance will become a ritual. It won’t be dance, only swaying. No one will be dancing within; inside there will be silence of a barren kind. You will remain what you were. You will shake the body about; a kind of exercise will happen. You will get only what exercise can give.

लेकिन एक और नाच है--नाच, जो क्रियाकांड नहीं है; जो अंतरउमंग है; जो उल्लास है; जो उत्सव है। यह नाच तो तभी पैदा होता है जब तुम परमात्मा के करीब पहुंचने लगते हो।

But there is another dance—the dance that is not ritual; that is an inner upsurge; that is elation; that is celebration. That dance is born only when you begin to draw near to the divine.

तुम कहते हो: मैं नाच रहा हूं यहां। धन्यभागी हो तुम! नाचो। कंजूसी मत करना, कृपणता मत कर जाना।

You say: I am dancing here. Blessed you are! Dance. Do not be stingy, do not be miserly.

लोग हर चीज में कृपण हो गये हैं हर चीज में सम्हाल-सम्हालकर चलते हैं, हर चीज में नियंत्रण रखते हैं। लोग मुस्कुराते भी हैं तो ऐसे जैसे कि बड़ा खर्च हुआ जा रहा है। लोग प्रसन्न भी होते हैं तो बहुत सोच-विचारकर। प्रसन्न होने में कुछ खर्च नहीं होता, कुछ खोता नहीं। प्रेम करने में कुछ खर्च नहीं होता, कुछ खोता नहीं। मिलता है बहुत, पाया जाता है बहुत। मगर लोग ऐसे कृपण हो गये हैं कि न मुस्कुरा सकते हैं, न नाच सकते हैं, न गा सकते हैं।

People have become miserly in everything. They tiptoe through everything, controlling everything. Even when they smile, it is as if it costs dearly. Even when they are glad, it is after much calculation. Yet to be glad costs nothing; nothing is lost. To love costs nothing; nothing is lost. Much is received, much is gained. But people have become so miserly they can neither smile nor dance nor sing.

और लोगों का कसूर नहीं है। यही उन्हें सिखाया गया है। सदियों-सदियों का संस्कार यही है कि धर्म यानी गंभीर बात, अति गंभीर। इसलिये तुम्हारे साधु-संन्यासी बिलकुल गंभीर मालूम होते हैं, पथरीले मालूम होते हैं, रेगिस्तानी मालूम होते हैं--कि जिनके हृदय में कोई मरूद्यान नहीं; जिनके हृदय में कोई झरना नहीं बहता जीवन के रस का। यह चारों तरफ जगत नाच रहा है। तुम देखते हो, हर चीज वर्तुलाकार नाच रही है। यह रास चल रहा है। जिस पृथ्वी पर तुम बैठे हो, यह भी भागी जा रही है बड़ी त्वरा से, नाची जा रही है। यह थिर नहीं है। यह नृत्यमय है। यह सूरज का चक्कर लगा रही है। इसका नाच सूरज के पास चल रहा है। सूरज इसका प्रेमी है। सूरज इसका कृष्ण है, यह गोपी है। और ऐसे ही चांद भी नाच रहा है। चांद पहले तो पृथ्वी का चक्कर मार रहा है, फिर पृथ्वी के साथ सूरज का चक्कर मार रहा है ऐसे ही और ग्रह-उपग्रह नाच रहे हैं। ऐसे ही सारे तारे नाच रहे हैं। अनंत-अनंत तारों का यह महोत्सव तुम देखते हो! यहां हर चीज नाच रही है। बड़ी से बड़ी चीज, सूरज भी किसी और महासूर्य के इर्द-गिर्द नाच रहा है। वैज्ञानिक उसकी खोज में लगे हैं कि वह महासूर्य कहां है, जिसके केंद्र को मानकर हमारा सूर्य नाच रहा है? जरूर नाच तो रहा है, इसलिये कोई केंद्र भी होगा। जब कोई नाचेगा तो केंद्र भी बनेगा। परिधि होगी तो केंद्र भी होगा। उस सूरज की खोज चल रही है। बहुत दूर होगा। हो सकता है, वही इस अस्तित्व का केंद्र हो; या कौन जाने, वह भी किसी और केंद्र के पास नाचता हो! कतारों पर कतारें हैं। बीच में कृष्ण हैं, फिर गोपियों की एक कतार है, फिर दूसरी कतार, फिर तीसरी कतार। कतारों पर कतारें हैं। दीपमालिकाओं पर दीपमालिकाएं हैं।

And it is not their fault. This is what they have been taught. The conditioning of centuries says: religion means seriousness—ultra-seriousness. Therefore your sadhus and sannyasins appear utterly grave, stony, desert-like—as if there were no oasis in their hearts, no spring of life’s nectar flowing there. Meanwhile, all around, existence is dancing. Look: everything is whirling in circles. The great rasa is on. The earth you sit upon is racing at great speed—dancing. It is not still; it is full of movement. It circles the sun—its dance goes on near the sun. The sun is its lover. The sun is its Krishna; the earth is the gopī. And the moon too is dancing. The moon circles the earth, and with the earth circles the sun. The planets and satellites are dancing; all the stars are dancing. You see this festival of endless stars! Everything is dancing. Even the sun, the greatest of our sight, is dancing around some great super-sun. Scientists are searching for that super-sun around whose center our sun is dancing. If there is dance, there must be a center. If there is a circumference, there must be a center. The search for that sun is on. It must be very far. Who knows—perhaps that is the center of this existence; or perhaps it too dances around yet another center! Rows upon rows: Krishna in the middle, a circle of gopīs, then another circle, then a third. Rows upon rows. Garlands of lamps upon garlands of lamps.

तुम ‘कृष्ण’ शब्द का अर्थ समझते हो? कृष्ण का अर्थ होता है--जो आकृष्ट करे। कृष्ण शब्द का वही अर्थ होता है जो ग्रेविटेशन का होता है--आकर्षण--कर्षण--कृष्ण। कृष्ण शब्द का अथर्र् होता है जो केंद्र है सारे आकर्षण का; जिसके आसपास सब नाच चल रहा है। जैसे ही तुम नाचोगे, चाहे कृष्ण कितने ही फासले पर हो, वह तुम्हारा केंद्र बन गया। तुम परमात्मा के पास ही नाच सकते हो! किसी भी कारण से नाचो, परमात्मा का एक झोंका तुम्हारी जिंदगी में आ जायेगा। किसी स्त्री के प्रेम में पड़कर नाचे हो, वह भी परमात्मा का ही झोंका है। यह आई हवा की एक लहर। तुम्हारे घर बेटा पैदा हुआ है और तुम नाच उठे हो, आई उसी की एक लहर! तुम्हारे बगीचे में फूल खिला है गुलाब का और तुम नाच उठे हो, आई उसी की खबर!

Do you know the meaning of the word “Krishna”? Krishna means the one who attracts. Its meaning is the same as gravitation—ākarṣaṇa—karṣaṇa—Kṛṣṇa. Krishna means: the center of all attraction, around whom all the dancing whirls. The moment you dance, no matter how far Krishna may be, he becomes your center. You can only truly dance near the divine. For whatever reason you dance, a gust of the divine will blow into your life. You danced, falling in love with a woman—that too is a gust of the divine, a wave of the wind that has come. A son was born in your house and you danced—that too is a wave of the same. A rose bloomed in your garden and you danced—that is news of him!

आये नूपुर के स्वन झन-झन,

खिंच गये प्राण भर गये श्रवण,

The sound of ankle-bells came—jhan-jhan, life-breath was drawn, the ears brimmed; the sound of ankle-bells came—jhan-jhan!

आये नूपुर के स्वन झन-झन!

हो उठा तरंगित सुख-समीर,

कांपा अम्बर का वक्ष धीर,

आयी श्रवणों में उत्कंठा

जग गयी जगत की विसुध पीर

जब ध्वनि आयी रुन झुनन-झुनन, जब गूंजा मादक नूपुर स्वन!

A rippling wind of bliss arose, the firm breast of the sky trembled, a yearning entered the ears, the world’s pure ache awoke— when the sound came run-jhunan-jhunan, when the intoxicating anklets rang!

भग गया दिशाओं में सपना!

जग भूला अहंभाव अपना!

मृण्मय भी बना परम तन्मय!

झंकृति-गुंजार-वितान तना!

स्वर भर लहराया मलय पवन! आये नूपुर के स्वन झन-झन!

Dream fled across the horizons! The world forgot its ego-sense! Even the earthen turned utterly absorbed! A canopy of humming vibration stretched! The Malaya breeze swelled with tone! The anklets sounded—jhan-jhan!

कोऽहं की तान पुरानी मम,

अब तक थी अनुत्तरित विभ्रम,

पर अब नूपुर-गुंजारों में!

मिल गया समुद्र सोऽहं का सम!

हमने पाया कुछ आश्वासन; आये नूपुर के स्वन झन-झन!

हिय का यह हाहाकार निरा,

That old refrain, “Who am I?” my ancient, unanswered bewilderment— now, in the hum of anklets, found its ocean-mate: “So’ham.” We found a kind of assurance: the anklets sounded—jhan-jhan!

जिससे यह जीवन आज घिरा,

क्यों अब न शांत, उपरमित बने?

मन अब क्यों डोले फिरा-फिरा?

जब कान पड़ी यह ध्वनि नूतन, आये नूपुर के स्वन झन-झन!

झन-झन श्रवणागत अनिल-लहर,

झन-झन यह अनहद नाद गहर,

This sheer wail of the heart that life was wrapped in till today— why should it not now grow calm, still? Why should the mind still wander and reel, when this new sound fell on the ear— the anklets sounded—jhan-jhan!

 

Jhan-jhan—wind-waves audible to the ear; jhan-jhan—the deep, unstruck sound; jhan-jhan—these eddies of the river of melody; jhan-jhan-jhan—the deathless letters of love; jhan-jhan-jhan—the courtyard of the heart resounded; the anklets sounded—jhan-jhan!

झन-झन ये ध्वनि-सुरधुनी-भंवर,

झन-झन-झन-अमर प्रणय-अक्षर;

झन-झन-झन गूंजा हिय आंगन; आये नूपुर के स्वन झन-झन!

दायें-बायें आगे-पीछे,

बाहर-भीतर, ऊपर-नीचे,

सब ओर सुनी गुंजार वही,

Right and left, fore and aft, outside-inside, above-below— the same humming everywhere; the sound drenched water, earth, and sky; the unmoored life-breath, the mind, absorbed in resonance— the anklets sounded—jhan-jhan!

ध्वनि ने जल-थल अम्बर सींचे;

अनमने प्राण, मन नाद-मगन; आये नूपुर के स्वन झन-झन!

आये अग को करते जग वे

अपगा को देते गति-पग वे,

चंचलता का पल्ला पकड़े,

आये धीमे धरते डग वे,

They came—those steps that kindle fire in the world, that give the unmoving river motion and step, grasping the hem of restlessness, they came placing gentle feet; creation thrilled, each particle rang— the anklets sounded—jhan-jhan!

हुलसा सिरजन, गूंजा कण-कण, आये नूपुर के स्वन झन-झन!

धरती नाची; नाचा अंबर,

तारक-माला नाची सत्वर;

ता-थइ, ता-थइ कर नाच उठे,

अनगिनत सौर-मंडल थर-थर,

उनने जब किया चरण-नर्तन; आये नूपुर के स्वन झन-झन!

The earth danced; the sky danced; the garland of stars danced, swift; ta-thai, ta-thai, they leapt in dance, innumerable solar-systems trembled— when Those Feet began their dance; the anklets sounded—jhan-jhan!

उल्लास भरे, उन्माद भरे,

मद भरे और अवसाद भरे,

हम आज पूछते हैं उनसे,

कोई किस तरह विवाद करे,

जब नूपुर बोलें झनन-झनन, हो उठे प्राण-मन, जब उन्मन?

Filled with delight, with divine frenzy, with intoxication and even with sweet ache, we ask Them today: how could anyone still dispute, when anklets speak jhanan-jhanan, when breath and mind go un-selfed?

जब सप्तदी पूरी होगी,

जब लुप्त द्वैत दूरी होगी,

जब पिय गलबहियां डालेंगे

जब उनकी मंजूरी होगी

तब हम बन उनके नूपुर स्वन, गूंजेंगे झन-झन, झनन-झनन।

When the seven steps are fulfilled, when vanished is the distance of duality, when the Beloved throws arms around our neck, when His consent is given— then we shall become the sound of His anklets, resounding jhan-jhan, jhanan-jhanan.

एक यात्रा शुरू हुई। नृत्य की यात्रा ही तीर्थ-यात्रा है। तुम जहां नाचो वहीं तीर्थ बन जाता है। तुम जहां नाचो वहीं कृष्ण। तुम जहां नाचो वहीं परमात्मा है। पूरे भाव से नाचो तो तुम उसके पैरों के घूंघर बन जाओगे। पूरे हृदय से गाओ, तुम्हारे कंठ में वही गायेगा। तुम संगीतमय हो उठो तो उसने ही तुम्हारे हृदय की तंत्री को छेड़ा। वही जब छेड़ता है तभी यह स्वर जगते हैं।

A journey has begun. The pilgrimage of dance. Wherever you dance, a place of pilgrimage is born. Wherever you dance, there is Krishna. Wherever you dance, there is the divine. If you dance with your whole being, you become the bells on His feet. If you sing with your whole heart, it is He who sings in your throat. If you become musical, it is He who has plucked the string of your heart. Only when He plucks do these notes arise.

तुम कहते हो: ‘मैं नाच रहा हूं यहां। मैं, जो कि कभी नाचा नहीं!’

You say: “I am dancing here. I, who never danced!”

नृत्य खो गया है--तुम्हारा ही नहीं, पूरी मनुष्यता का खो गया है। आदमी तो बस सोच-विचार में पड़ा है, वाद-विवाद में पड़ा है, नाचने की फुरसत किसे है! और जब जीवन में नाच नहीं होता तो हम बहाने खोज लेते हैं। हम कहते हैं: आंगन टेढ़ा, नाचें तो कैसे नाचें? हम कहते हैं कि अभी इतना धन नहीं कि नाचें, कि अभी इतना पद नहीं कि नाचें, कि अभी जो चाहा है वही नहीं मिला तो नाचें कैसे? हम नाचने पर शर्तें लगाते हैं। वे शर्तें कभी पूरी नहीं होतीं। वे शर्तें पूरी होने वाली हैं भी नहीं। तुम कभी न नाच सकोगे। और जो नहीं नाचा वह अभागा था। बहुत पास होकर परमात्मा से बहुत दूर रह गया।

Dance has been lost—not only yours; the dance of all humanity has been lost. Man is caught in thinking, in debate—who has time to dance! And when there is no dance in life, we look for excuses. We say: the courtyard is crooked—how can we dance? We say: we do not yet have enough money to dance, not enough position to dance; how can we dance when what we want has not yet come? We lay conditions upon dance. Those conditions are never fulfilled; they are not meant to be fulfilled. You will never dance. And the one who never danced was unfortunate. He stayed very near the divine and yet remained far.

नाचो! तुम कहते हो: ‘नाचना तो दूर, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं नाचूंगा। मैं अपने पर ही चकित हूं।’ जब पहली बार हृदय में धर्म का आविर्भाव होता है तो सभी चकित होते हैं, आश्चर्यचकित होते हैं। क्योंकि हम धन के पागल कभी ध्यान के लिये पागल हो जायेंगे, इसका विचार ही नहीं उठा था; कि हम पद के पागल, कभी प्रभु के दीवाने हो उठेंगे, इसका स्वप्न भी नहीं जगा था; कि हम कूड़ा-करकट इकट्ठा करनेवाले, कभी भीतर के खजाने से हमारी पहचान हो जायेगी, ऐसा कोई हमसे लाख कहता तो भी हम भरोसा न करते।

Dance! You say: “Far from dancing, I had never even thought I would dance. I am astonished at myself.” When, for the first time, religion dawns in the heart, everyone is astonished, amazed. For we were mad after wealth—how could we ever go mad after meditation? We were mad after status—how could we ever become intoxicated with the Lord? We were gatherers of rubbish—how could we ever come to recognize the treasure within? Had someone told us this a thousand times, we still would not have believed.

और कहा है। जो जागे हैं उनसे पूछो। वे यही कह रहे हैं कि परमात्मा का राज्य तुम्हारे भीतर है। हम सुन भी लेते हैं, लेकिन मन भरोसा नहीं करता। हम सिर भी झुका लेते हैं। हम बुद्धों, क्राइस्टों के चरणों में जाकर नमस्कार भी कर आते हैं, मगर वैसे के वैसे वापिस लौट आते हैं। न कोई स्नान होता, न कोई ध्यान होता, न हमारे जीवन में उस परम का कोई स्वाद जन्मता है।

And they have told us. Ask those who have awakened. They say the kingdom of God is within you. We even hear it, but the mind does not trust. We even bow. We go and pay our respects at the feet of Buddhas and Christs—and return just the same. No bathing happens, no meditation happens, no taste of the Supreme is born in our lives.

यहां तो एक जीता-जागता हुआ धर्म पैदा हो रहा है--नाचता हुआ धर्म, हंसता हुआ धर्म। मैं जीवन के गहन प्रेम में हूं और वही तुम्हें सिखा रहा हूं। मैं जीवन विरोधी नहीं हूं। मैं तुम्हें जीवन का त्याग नहीं सिखा रहा हूं। जीवन को कैसे भोगा जाये, यही सिखा रहा हूं। यही तो अड़चन है पंडित-पुरोहितों को, क्योंकि वे समझते हैं मैं भोगी हूं। ठीक ही समझते हैं। क्योंकि मेरी धारणा है कि परमात्मा महाभोगी है। परमात्मा भोग रहा है इन वृक्षों की हरियाली, इन चांद-तारों के प्रकाश को। परमात्मा बड़ा वैभवशाली है। यह सारा वैभव उसका है। इसलिये तो हम उसे ईश्वर कहते हैं। ईश्वर का अर्थ है: जिसका सारा ऐश्वर्य है।

Here a living religion is being born—a dancing religion, a laughing religion. I am in deep love with life, and that is what I am teaching you. I am not anti-life. I am not teaching you renunciation of life; I am teaching you how to relish life. This is the priest’s difficulty with me, because they think I am a hedonist. In a way they are right. My understanding is that the divine is the supreme enjoyer. He is enjoying the greenness of these trees, the light of these moon and stars. The divine is immensely affluent; this entire splendor is His. That is why we call Him Īśvara—the One to whom all sovereignty belongs.

परमात्मा त्यागी नहीं है। भूलकर भी मत सोचना कि परमात्मा तुम्हें मिलेगा तो लंगोटी लगाये होगा। भूलकर भी मत सोचना। यह तो हो सकता है कि फूलों का हार उसने पहना हो; लंगोटी से कोई संबंध नहीं जुड़ता उसका। यह तो हो सकता है कि चांद-तारों का हार उसने पहना हो, कि सूरज उसके मुकुट में जड़े हों कि उसके हाथ में बांसुरी हो और अनाहद का नाद हो रहा हो। यह तो हो सकता है मगर लंगोटी...परमात्मा से उसका कोई संबंध नहीं जुड़ता।

God is not an ascetic. Do not even by mistake imagine that when you meet Him He will be wearing a loincloth. By mistake, do not think so. It may be that He wears a garland of flowers—He has nothing to do with loincloths. It may be that He wears a necklace of moon and stars, that suns are set in His crown, that in His hand is a flute and the unstruck sound resounds. That may well be—but loincloths have no connection with Him.

तुम सोचते हो लंगोटी लगानेवाला परमात्मा ऐसा प्यारा जगत निर्मित कर सकता है? लंगोटी लगानेवाला परमात्मा गुलाब के फूल बनायेगा, कि कमल खिलायेगा, कि जुही में गंध भरेगा, कि तितलियों के पंख रंगेगा? तुम जरा सोचो। त्यागी परमात्मा इतना सुंदर जगत निर्मित करेगा? क्यों? यह तो महाभोगी परमात्मा ही कर सकता है। यह जगत उसके भोग का शाश्वत प्रमाण है।

Do you think a loincloth-wearing God could create so lovely a world? Would a loincloth-wearer make roses, open lotuses, fill jasmine with fragrance, paint the wings of butterflies? Think a little. Would an ascetic God create such a beautiful world? Why? Only a supremely enjoying God could do this. This world is the eternal proof of His enjoyment.

और मैं तुम्हें त्यागी नहीं बनाना चाहता। मैं तुम्हें भोग की कला देना चाहता हूं कि कैसे भोगो, कि इतने गहरे भोगो कि तुम्हें उस महाभोगी से मिलन हो जाए। ऐसे नाचो की नाच में खो ही जाओ कि वही रह जाये शेष, तुम मिट ही जाओ। ऐसे गाओ कि तुम्हारा गीत कब उसका गीत हो गया, तुम्हें पता भी न चले। और वैसी घड़ी आ जाती है, गाते-गाते जब तुम्हें स्वयं का विस्मरण हो जाता है तो गीत तुम्हारा नहीं रह जाता। नाचते-नाचते जब तुम्हें याद ही नहीं रह जाती है कि कौन नाच रहा है, नाच ही बचता है, नर्तक नहीं बचता कोई, तब तुम ध्यान रखना, फिर वही तुम्हारे भीतर नाचता है।

And I do not want to make you renouncers. I want to give you the art of enjoyment—how to enjoy so deeply that you come to union with that Supreme Enjoyer. Dance in such a way that you are lost in the dance, and only He remains; you disappear. Sing in such a way that you do not even know when your song became His. And such a moment does come: as you sing, self-forgetfulness descends; then the song is no longer yours. As you dance, when you no longer remember who is dancing, when only the dance remains and the dancer is gone—then know: it is He who dances within you.

यह तो बारीक मामला है, सूक्ष्म मामला है, नाजुक है। यह तो सिर्फ उसी को अनुभव होगा जिसको अनुभव होगा। बाहर से तो पता ही नहीं चलेगा। बाहर से तो तुम मीरा में और नर्तकी में क्या भेद कर पाओगे? यह भी हो सकता है कि नर्तकी ज्यादा अच्छा नाचे, ज्यादा प्रशिक्षित हो। मीरा के नाच में, हो सकता है, थोड़ा अनगढ़पन हो, थोड़ी अल्हड़ता हो। होनी ही चाहिये। इतने मस्त लोग कहां नियम की फिक्र करेंगे! कोई पैरों की गिनती थोड़े ही करेगी मीरा, कि कहीं पैर भूल-चूक का तो नहीं पड़ रहा है! मीरा तो मस्ती में नाचेगी, तो कुछ भूल-चूक भी हो सकती है। नर्तकी बिलकुल गणित से नाचेगी, भूल-चूक नहीं होगी। बाहर से तो शायद तुम्हें नर्तकी के नृत्य में ही ज्यादा कला मालूम पड़े, मगर भीतर नर्तकी मौजूद है, हिसाब-किताब बिठाकर नाच रही है। उसकी नजर तुम्हारे नोटों पर लगी है। उसके नाच में हेतु है। और उसके नाच में अहंकार की तृप्ति है।

This is a fine, subtle, delicate matter. Only the one who experiences will know. From the outside, it cannot be seen. From outside, how will you distinguish Meera from a performer? It may be that the performer dances better, more trained. In Meera’s dance there may be a little roughness, a little wildness—as there should be. People so intoxicated, why would they care for rules! Meera is not going to count her steps to see if some foot falls out of place. She will dance in ecstasy; some missteps may happen. The performer will dance by arithmetic; there will be no mistake. From the outside you may find more art in the performer’s dance—but inside, the performer is present, calculating. Her eyes are on your money. There is purpose in her dance; there is the gratification of ego.

मीरा को पता ही नहीं है...लोक-लाज छोड़...। उसे पता ही नहीं है कि कब उसका आंचल सरक गया है। बीच बाजार में नाच रही है, लोग क्या कहेंगे! होश कहां है! यह मैं का भाव कहां है! भीतर कोई नहीं है अब।

Meera knows nothing—having dropped concern for public opinion. She does not even know when her scarf slips. She is dancing in the marketplace—what will people say! Where is awareness! Where is the sense of “I”! Inside, no one remains now.

तो जब मीरा नाचती है तो जानना कि कृष्ण नाचते हैं। जब भक्त नाचते हैं तो जानना कि भगवान नाचते हैं। मगर यह तो भीतर के स्वाद का भेद है। यह तुम नाचोगे तो पता चलेगा। तुम्हें पता चलता रहेगा: एक घड़ी आयेगी, जब तक तुम रहोगे और फिर अचानक तुम नहीं हो! और जहां से तुम नहीं हो वहीं से नृत्य धार्मिक हुआ, वहीं से नृत्य ध्यान हुआ।

So when Meera dances, know that Krishna dances. When the devotee dances, know that God dances. But this is a flavor known within. You will know it as you dance. A moment will come: until then you are there—and suddenly, you are not. And from the very point where you are not, dance becomes religious; from there, dance becomes meditation.

नाचो! सोचो मत, विचारो मत। और-और चकित होने की घड़ियां घटेंगी। और-और आश्चर्य तुम्हारी प्रतीक्षा करते हैं।

Dance! Do not think, do not brood. More and more moments of astonishment will happen. More and more wonders are waiting for you.

तीसरा प्रश्न: ओशो, जीवन में दुख-ही-दुख क्यों हैं? परमात्मा ने यह कैसा जीवन रचा है?
Third question: Osho, why is life nothing but suffering? What kind of life has God created?

जीवन दुख-ही-दुख नहीं है। यह तुमसे किसने कहा? हां यहां दुख भी हैं, लेकिन दुख केवल भूमिकाएं हैं सुख की। जैसे फूल के पास कांटे लगे हैं, वे सुरक्षायें हैं फूल की। कांटे फूलों के दुश्मन नहीं हैं; उनके रक्षक हैं, पहरेदार हैं। कांटे फूलों के सेवक हैं।

Life is not only suffering. Who told you that? Yes, there is suffering here, but suffering is only in the service of joy. Like the thorns beside a flower: they are the flower’s protection. Thorns are not the enemies of flowers; they are their guardians, their watchmen—servants of the flower.

जीवन दुख-ही-दुख नहीं है। यद्यपि दुख यहां हैं। पर हर दुख तुम्हें निखारता है और बिना निखारे तुम सुख को अनुभव न कर सकोगे। हर दुख परीक्षा है। हर दुख प्रशिक्षण है। ऐसा ही समझो कि कोई वीणावादक तारों को कस रहा है। अगर तारों को होश हो तो लगेगा कि बड़ा दुख दे रहा है, मीड़ रहा है, तारों को कस रहा है, बड़ा दुख दे रहा है! लेकिन वीणावादक तारों को दुख नहीं दे रहा है; उनके भीतर से परम संगीत पैदा हो सके, इसका आयोजन कर रहा है। तबलची ठोंक रहा है तबले को हथौड़ी से। तबले को अगर होश हो तो तबला कहे: बड़ा दुख है, जीवन में दुख-ही-दुख है! जब देखो तब हथौड़ी, चैन ही नहीं है। मगर तबलची तबले को सिर्फ तैयार कर रहा है कि नाद पैदा हो सके।

Life is not all suffering. Though suffering is here, every sorrow polishes you; without being refined, you would not be able to taste happiness. Every sorrow is an examination. Every sorrow is training. Think of a veena player tightening the strings. If the strings had consciousness, they would feel he is hurting them—twisting, stretching, causing pain! But the veena player is not inflicting pain; he is arranging for supreme music to arise from within them. Or a tabla player hammers the drum-head. If the drum had awareness, it would cry, “So much suffering—only suffering! Every moment a hammer, no peace at all.” Yet the drummer is only preparing it so that sound can be born.

दुख नहीं है, जैसा तुम देखते हो वैसा। परमात्मा तुम्हें तैयार कर रहा है। यह सुख की अनंत यात्रा है। लेकिन यात्रा में कुछ कीमत चुकानी पड़ती है, मूल्य चुकाना पड़ता है। सोने को शुद्ध होने के लिये आग से गुजरना पड़ता है। बीज को वृक्ष होने के लिये टूटना पड़ता है। नदी को सागर होने के लिये खोना पड़ता है। इस सबको तुम दुख कहोगे? दुख कहोगे तो चूक गये बात। यह कोई भी दुख नहीं है। ऐसा जो जानता है वही जानता है। यहां दुख भी हैं; सुख भी हैं। लेकिन हर दुख सुख की सेवा में रत है। यहां कांटे भी हैं, फूल भी हैं लेकिन हर कांटा फूल की सेवा में रत है।

Suffering is not what you think it is. Existence is preparing you. This is the endless journey of bliss. But on the journey a price must be paid, a cost given. Gold must pass through fire to be pure. A seed must break to become a tree. A river must lose itself to become the ocean. Will you call all this suffering? If you do, you miss the point. It is not suffering at all. Only one who knows, knows this. Here there is sorrow; here there is joy. But every sorrow serves joy. There are thorns and there are flowers; yet every thorn serves the flower.

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

अधर पर मुस्कान भी है।

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

और जिनकी आंखें कभी रोई नहीं, उनकी मुस्कान बासी होती है। उनकी मुस्कान में तुम धूल जमी पाओगे। उनकी मुस्कान में धुलावट नहीं होती। उनकी मुस्कान में चमक नहीं होती। जो रोये ही नहीं कभी, जिनकी आंखों से आंसू नहीं बहे कभी, उनके ओंठ गंदे होते हैं। आंख से आंसू बहते रहें, तो ओंठ ताजे होते हैं, सद्यःस्नात होते हैं। जो रो सकता है, जब हंसता है, तो उसकी हंसी में फूल झरते हैं। और जो रोने की कला जानता है उसके तो आंसुओं में भी फूल झरने लगते हैं। जो पूरा-पूरा निष्णात हो जाता है उसके आंसू भी सुंदर हैं, उसकी मुस्कराहट भी सुंदर है।

And the eyes that have never wept—such smiles are stale. You will find dust settled upon them. They have no freshness, no sparkle. The one who has never cried, from whose eyes no tears have ever flowed—his lips are soiled. When tears often flow from the eyes, the lips remain fresh, newly bathed. One who can weep—when he laughs, flowers shower from his laughter. And one who knows the art of weeping—flowers begin to shower even from his tears. When one is fully adept, his tears are beautiful and his smile is beautiful.

अगर समझ हो तो तुम जब माला गूंथो फूलों की, अगर होशियार हो तो कांटों का भी उपयोग कर सकते हो। देखने की आंख चाहिये।

If you understand, then when you string a garland of flowers, with awareness you can even use the thorns. You need the eye that can see.

अब तुम देखते हो, नये युग में गुलाब से भी ज्यादा आदृत कैक्टस हो गया है। देखने की आंख चाहिये। लोगों ने घरों में गुलाब नहीं लगा रखे हैं, लोगों ने घरों में कैक्टस रख छोड़े हैं। कैक्टस! आज से तीन सौ साल पहले या दो सौ साल पहले दुनिया में अगर कोई घर में अपने कैक्टस रखता तो लोग उसको पागल समझते, कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, यह धतूरे का पेड़ कहां भीतर लिये आ रहे हो! यह जहर है! इसका कांटा किसी को गड़ जायेगा, मौत हो जायेगी। लोग इस तरह के कैक्टस के झाड़ तो खेतों की बागुड़ में लगाते थे सिर्फ, ताकि जानवर न घुस जायें, कोई चोरी खेत से न कर ले जाये। इनको कोई घर में लाता था?

Do you see? In the new age the cactus has become more honored than the rose. One needs the seeing eye. People no longer only plant roses at home; they keep cacti. Cacti! Two or three centuries ago, if anyone had kept cacti in his house, people would have thought him mad: “Your mind is deranged! Why bring this thorny, poisonous plant inside? Its spikes might pierce someone and kill him.” Such hedges were planted only along field boundaries, to keep animals out and thieves away. Who would bring them into the home?

लेकिन मनुष्य की संवेदनशीलता विकसित होती गई है, परिष्कार हुआ है। अब कैक्टस में भी एक सौंदर्य है! और निश्चित सौंदर्य है। अब दिखाई पड़ना शुरू हुआ कैक्टस का सौंदर्य। ऐसी ही घटना घटती है। आंखवाले को दुख में भी सौंदर्य दिखाई पड़ने लगता है। सुख दिखाई पड़ने लगता है।

But human sensitivity has developed, refinement has grown. Now we can see that even a cactus has beauty—indeed a distinct beauty. The beauty of the cactus is now becoming visible. Something similar happens within. One who has eyes begins to see beauty in sorrow too—begins to see joy.

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

अधर पर मुस्कान भी है।

प्रार्थना बेला पुजारिन,

क्यों प्रकम्पित गात तेरा।

है यहां अवहेलना भी,

O priestess of the hour of prayer, why does your body tremble? Here there is neglect, yes, but there is also benediction.

पर यहां वरदान भी है।

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

अधर पर मुस्कान भी है।

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

डगमगाते क्यों चरण,

मंजिल तुझे करती इशारा।

देख इस अनजान पथ की,

Why do your steps waver, when the goal beckons you? Look—on this unfamiliar path there is an ancient, intimate knowing.

एक चिर पहचान भी है।

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

अधर पर मुस्कान भी है।

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

अबल है या सबल मानव,

हृदय युग-युग की समस्या।

है यहां यदि प्राप्ति आशा,

तो यहां प्रतिदान भी है।

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

Is man weak or strong? This is the heart’s timeless riddle. If here there is hope of attainment, here too is the gift in return.

 

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

अधर पर मुस्कान भी है।

आंसुओं की लहरियों पर,

हास का सरसिज खिला है।

है हृदय में करुण क्रन्दन,

पर स्वरों में गान भी है।

Upon the ripples of tears the lotus of laughter blooms. In the heart there is plaintive sobbing, yet in the voice there is song.

हैं नयन में अश्रु भी यदि,

अधर पर मुस्कान भी है।

Even if there are tears in the eyes, there is a smile upon the lips.

थोड़ा जागो। थोड़ा खोजो। किसने तुमसे कहा कि जीवन में दुख ही दुख है? ये तुम्हारे तथाकथित त्यागी-तपस्वी, ये तुम्हें इसी तरह के व्यर्थ बातें कहते रहे हैं: जीवन में दुख ही दुख है, कांटे ही कांटे हैं, सब बुरा ही बुरा है। त्यागो। भागो। छोड़ो।

Awaken a little. Search a little. Who told you life is nothing but sorrow? Your so-called renouncers and ascetics keep saying such futile things: “Life is only suffering, only thorns—everything is bad. Renounce it. Run away. Leave it.”

लेकिन खयाल रखना, जो जीवन को त्यागता है, जीवन को छोड़ता है, उसने परमात्मा का अपमान किया है। वह नास्तिक है। वह आस्तिक नहीं है। क्यों मैं ऐसा कह रहा हूं? खूब सोचकर ऐसा कह रहा हूं। अगर तुम चित्रकार को प्रेम करते हो तो उसके चित्र का त्याग कैसे करोगे? और अगर तुम मूर्तिकार को प्रेम करते हो तो उसकी मूर्ति का त्याग कैसे करोगे? और अगर तुमने संगीतज्ञ को चाहा है तो तुम उसकी वीणा को सिर-माथे धरोगे। परमात्मा ने अगर यह सृष्टि की है तो तुम इसका त्याग कैसे करोगे? इसके त्याग में तो परमात्मा के प्रति शिकायत है। इसके त्याग में तो यह घोषणा है कि यह तूने क्या बनाया? इसके त्याग में तो इस बात की घोषणा है कि तुझसे अच्छा तो हम जानते हैं कि कैसा जगत होना चाहिये था, हम बना लेते तुझसे अच्छा, यह तूने क्या बनाया? यह कैसा दुख ही दुख भर दिया है?

But be careful: whoever renounces life, whoever leaves life, insults God. He is an atheist, not a theist. Why do I say this? I say it after deep reflection. If you love the painter, how can you renounce his painting? If you love the sculptor, how can you renounce his sculpture? If you love the musician, you will carry his veena upon your head in reverence. If God created this existence, how can you renounce it? In renunciation there is complaint against God: “What have you made?” In renunciation is the declaration: “We know better than you what the world should be like—given a chance, we would have made a better world. What is this you’ve created—only suffering?”

नहीं, दुख ही दुख नहीं है। दुख पृष्ठभूमि है सुख की। और जैसे रात में ही तारे दिखाई पड़ते हैं, दिन में भी तारे होते हैं आकाश में, कहीं भाग नहीं गये हैं, कोई दिन में संन्यास नहीं लेते तारे। दिन में भी आकाश तारों से भरा है, लेकिन दिखाई नहीं पड़ते, क्योंकि पृष्ठभूमि नहीं है। अंधेरे की पृष्ठभूमि चाहिये! इसलिये जितनी अंधेरी रात होती है उतने तारे चमकते हैं। अमावस की रात तारों में जैसी ज्योति होती है वैसी कभी नहीं होती। काले ब्लैकबोर्ड पर लिखते हैं न हम सफेद खड़िया से; सफेद दीवाल पर लिखो, कुछ दिखाई न पड़ेगा। लिखावट भी हो जायेगी, कुछ दिखाई न पड़ेगा। ब्लैकबोर्ड पर लिखना पड़ता है, तब कुछ दिखाई पड़ता है। पृष्ठभूमि चाहिये। दुख सुख की पृष्ठभूमि है। कांटे फूलों की पृष्ठभूमि हैं। आंसू मुस्कुराहटों की पृष्ठभूमि हैं। और तुम पृष्ठभूमि को छोड़ दोगे, तो तुम्हारा जीवन बिलकुल नीरस हो जायेगा, अस्त-व्यस्त हो जायेगा। तुम्हारे जीवन की सारी आधारशिला गिर जायेगी। मगर त्यागी-तपस्वी यही सिखाता रहा है कि भागो। वह तुम्हें अंगुलियां गड़ा-गड़ाकर दिखाता रहा है...तुम्हारी आंख में अंगुलियां डाल डालकर दिखाता रहा है कि यह दुख, यह दुख। वह दुखों की गिनती करवाता रहा है। किसी ने तुम्हें सुखों की गिनती नहीं करवाई अब तक।

No—there is not only suffering. Sorrow is the background of joy. Just as stars are seen only at night—during the day the sky is also full of stars; they have not gone anywhere, they have not taken sannyas in the day! The sky is full of stars in daylight too, but we cannot see them because the background is missing. Darkness is needed as a backdrop. The darker the night, the brighter the stars. On the new moon night the stars have a radiance they never have otherwise. We write on a blackboard with white chalk; write on a white wall and nothing is visible. The writing may be there, but you will not see it. A background is needed. Sorrow is the background of joy. Thorns are the background of flowers. Tears are the background of smiles. If you remove the background, your life will become flat, dull, disordered; its very foundation will crumble. Yet the renouncer-ascetic has kept teaching you: “Run away.” He keeps jabbing his fingers into your eyes, pointing: “See—this sorrow, that sorrow!” He has made you count your sufferings. No one has made you count your joys till now.

और मैं तुमसे कहता हूं: ऐसा कोई दुख ही नहीं है जो सुख का आयोजन न कर रहा हो। हर दुख सुख के लिये पृष्ठभूमि है; सुख के तारों के लिये अमावस की रात है। इसे जानना मैं जीवन की कला मानता हूं। तब यह सारा जगत अपूर्व सौंदर्य से भरा हुआ मालूम होगा। और उस अपूर्व सौंदर्य में ही परमात्मा की पहली झलक मिलती है।

And I tell you: there is no sorrow that is not arranging for a joy. Every sorrow is a background for bliss; it is the new-moon night for the stars of happiness. To know this is what I call the art of living. Then this whole world appears filled with incomparable beauty—and in that beauty the first glimpse of God is found.

खयाल रखो, जिस जीवन में चुनौतियां नहीं हैं दुख की वह जीवन नपुंसक हो जाता है। जिस जीवन में बड़े प्रश्न नहीं जगते उस जीवन में बड़ा चैतन्य पैदा नहीं होता।

Remember: a life without the challenges of sorrow becomes impotent. A life in which great questions do not arise never gives birth to great awareness.

वह जीवन का पथ है सूना

जिसमें कांटों के तार नहीं,

That path of life is barren where the wires of thorns are not, that human mind is barren where no outcry ever stirs.

वह मानव का मानस सूना

जिसमें उठते उदगार नहीं!

है धूलि-पिण्ड वह मानव-उर

जिसमें यदि दहकी आग नहीं,

वह जीवन का संगीत शून्य

जिसमें करुणा का राग नहीं!

A lump of dust is that human heart in which no fire ever blazed, that music of life is empty where compassion’s raga is not.

वे कांच-खण्ड सी आंखें हैं

जिनमें आंसू की धार नहीं,

वह है पशुओं का-सा जीवन

जिसमें असीम का प्यार नहीं!

They are shards of glass, those eyes in which no stream of tears flows, that life is like the beasts which knows no boundless love.

वह निद्रा क्या है जड़ता है

जिसमें स्वप्निल-संसार नहीं,

वह विजय-हर्ष, क्या विजय-गर्व

जिसने देखी यदि हार नहीं!

That sleep is mere stupor in which there are no dreaming worlds, what triumph-joy, what triumph-pride, that has never looked upon defeat?

उस सत्य प्रेम में सिद्धि कहां

जिसमें वियोग का स्वाद नहीं,

वह जीवन क्या बस मौत कहो

जिसमें पीड़ा अवसाद नहीं!

उस जीवन में आनंद कहां

जिस पर नैराश्य-प्रहार नहीं,

Where is perfection in true love that has never tasted separation? Call it not life but death where there is no pain and sadness.

 

Where is bliss in that life that despair has never struck? If on the silent stage of lips there hangs no garland of sighs—

यदि सूने अधरों के पट पर

आहों की वंदनवार नहीं!

यदि सही न पीर प्रतीक्षा की

उस पाने में कुछ सार नहीं

जिसको न व्यथा के नैन मिले

वह देख सका संसार नहीं!

If you have not borne the ache of waiting, what worth is there in attaining? He whose eyes have not met with sorrow has never truly seen the world.

दुख को बदलो। दुख को सुख की सेवा में लगाओ। दुख को सुख का निखार बनाओ। दुख से भागो मत। जो भागता है, बुद्धिहीन है। जो जागता है, बुद्धिमान है। और ध्यान रखना, दुख न हो तो जाग ही न सकोगे।

Transform sorrow. Put sorrow in the service of joy. Make sorrow the refinement of joy. Do not run from sorrow. To run is unintelligent. To awaken is wisdom. And remember: if there were no sorrow, you would never awaken.

तुमने एक मजे की बात देखी, कि अगर रात कोई मधुर, मीठा सपना चलता हो तो कभी नींद नहीं टूटती! जैसे तुम सम्राट हो गये, सोने के महल हैं, सुंदर स्त्रियां हैं, शराब की महफिल जमी है, नर्तकियां नाच रही हैं...नींद टूटेगी? क्यों टूटेगी? इतना मधुर सपना चल रहा है, नींद क्यों टूटेगी? मधुर ही मधुर है, नींद क्यों टूटेगी? लेकिन तुम एक दुख-स्वप्न देखते हो कि एक सिंह तुम्हारे पीछे लगा है और पास आता चला जा रहा है और तुम भाग रहे हो, प्राण छोड़कर भाग रहे हो...पहाड़ियां...और भागे जा रहे हो, बड़ी-बड़ी छलांगें मार रहे हो, पत्थरों से टकरा रहे हो, गिर रहे हो, उठ रहे हो, कांटे छिद गये हैं, पैर लहू-लुहान हैं और सिंह है कि चला आ रहा है और उसकी गर्जना और पास और पास सुनाई पड़ती है...और आखिर में सिंह ने तुम्हारी पीठ पर हाथ रख दिया। अब तुम्हारी नींद लगी रहेगी? एकदम नींद खुल जायेगी। हालांकि नींद खुलेगी, तुम पाओगे: कोई नहीं है, पत्नी ने सिर्फ हाथ रखा है पीठ पर। कोई सिंह इत्यादि नहीं है, सिर्फ पत्नी है। वह नींद में भी चिंतित रहती है, कहीं भाग-भूग तो नहीं गये। हाथ रखे हुए है, कि कोई गलत सपना तो नहीं देख रहे हो!

Notice this: if in the night a sweet, delicious dream is running, your sleep never breaks. You become an emperor—golden palaces, beautiful women, wine flowing, dancers dancing—why would sleep break? Everything is sweet; why would you wake up? But if you see a nightmare: a lion is after you, coming closer and closer; you run for your life—over hills, leaping great distances, striking rocks, falling, rising, thorns piercing you, your feet bleeding, and the lion’s roar nearer and nearer—at last he places his paw on your back. Will your sleep continue? It will snap open at once. And when you wake you find: there is no lion—only your wife has placed her hand upon your back. No lion at all—only your wife. Even in sleep she worries that you might run off somewhere, so she keeps her hand there—lest you dream wrongly!

दुख-स्वप्न तत्क्षण नींद तोड़ देता है। इस जगत में जो दुख हैं वे जागरण के लिये उपाय हैं। यह जगत बिलकुल सोया हुआ होता अगर यहां दुख न होते। जरा सोचो, दुख न होता तो इस जगत में बुद्ध न होते। बुद्धत्व हुआ इसलिये कि इस जगत में दुख है। दुख है तो आदमी ने विचार किया, सोचा, ध्यान किया। दुख हैं तो आदमी ने खोज की, अन्वेषण किया। दुख हैं तो कांटे चुभे। कांटे चुभे तो फूलों की तलाश शुरू हुई। मृत्यु है, इसलिये अमृत की खोज शुरू होती है। तो तुम मृत्यु को दुश्मन न समझो।

A painful dream breaks sleep immediately. The sorrows of this world are devices to awaken you. Without sorrow, this world would be fast asleep. Consider: if there had been no sorrow, there would have been no Buddha. Buddhahood happened because sorrow exists. Because there is suffering, man has reflected, pondered, meditated. Because there is pain, man has searched, inquired. Thorns prick; and because they prick, the quest for flowers begins. Because there is death, the search for immortality begins. So do not think of death as an enemy.

बुद्ध की कथा तो तुमने सुनी। राह पर रथ पर बैठे हुए उन्होंने देखा एक बीमार बूढ़ा और पूछा सारथी से: इसे क्या हो गया है? तब तक उन्होंने कोई बीमार और बूढ़ा नहीं देखा था। उनके पिता ने ऐसी व्यवस्था की थी, क्योंकि जब वे पैदा हुए थे तो ज्योतिषियों ने कहा था कि इन्हें थोड़े सम्हालकर रखना; या तो यह बच्चा चक्रवर्ती सम्राट होगा और या फिर महाबुद्ध होगा। कौन बाप अपने बेटे को देखना चाहता है कि वह बुद्ध हो जाये! चक्रवर्ती सम्राट सभी बाप चाहते हैं कि हमारे बेटे हो जायें। तो बाप ने कहा कि यह तो बड़ी खतरनाक बात तुमने कह दी। मैं कैसे रोकूं मेरे बेटे को कि वह बुद्ध न हो पाये, चक्रवर्ती सम्राट ही हो? तो समझदारों ने सलाह दी कि इसे कभी बुढ़ापे का पता न चले, बीमारी का पता न चले, मुर्दा इसे कभी दिखाई न पड़े। अब यह सोचते हो, उन्होंने जो सलाह दी, एक अर्थ में बड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी! उन्होंने कहा: ये ही चीजें हैं, जिनकी चोट पड़ती है और जिनकी चोट में आदमी जाग जाता है। इस पर चोट ही मत पड़ने देना। इसको सुलाये रखो। इसे सुख के सपनों में सुला दो।

You have heard the story of Buddha. Riding in his chariot he saw an old, sick man and asked the charioteer, “What has happened to him?” He had never seen sickness or old age. His father had arranged it so, because at Buddha’s birth astrologers had predicted: “Guard him carefully; he will become either a world-conquering emperor or a great Buddha.” What father wishes his son to become a Buddha! Every father wants an emperor. The father said, “This is dangerous. How can I prevent my son from becoming a Buddha and keep him an emperor?” The wise men advised: “Never let him know of old age, sickness, or death. These are the blows that awaken a man. Keep him asleep—lulled by dreams of pleasure.”

तो बुद्ध के पिता ने महल बनवा दिये, अलग-अलग ऋतुओं के लिये अलग-अलग महल। और हर महल में ऐसा इंतजाम किया कि सुंदरतम स्त्रियां राज्य की इकट्ठी कर दीं, सौंदर्य ही सौंदर्य दिखाई पड़े। मीठा ही मीठा सब। आज्ञा थी मालियों को कि वृक्षों में पत्ते कुम्हलायें, इसके पहले अलग कर दिये जायें, कि कहीं वृक्षों के पत्तों को कुम्हलाया देखकर, सूखा देखकर बुद्ध के मन में यह सवाल न उठ जाये कि कहीं जीवन भी तो इसी तरह कुम्हला न जायेगा! उनकी बगिया से रात में सब फूल अलग कर दिये जाते थे, जो सूखने के करीब होते थे। बुद्ध ने कभी सूखा फूल नहीं देखा था। कोई बूढ़ा महल में प्रवेश नहीं कर सकता था। और बुद्ध को कभी जब राजधानी में निकलना होता था तो रास्ते खाली कर दिये जाते थे, कि रास्तों पर कोई बूढ़ा न हो, कोई बीमार न हो, कोई कुरूप न हो, कोई अपंग न हो, कोई मुर्दे की खबर ही बुद्ध को न मिले।

So palaces were built for every season, and in each palace the most beautiful women of the kingdom were gathered so that only beauty would be seen—nothing but sweetness. Gardeners were ordered to pluck any leaf before it withered, lest, seeing a withered leaf, the thought arise that life too might wither. At night, from the gardens all flowers nearing their end were removed—Buddha never saw a faded flower. No old person could enter the palace. When Buddha went out into the city, the streets were cleared: no old, no sick, no ugly, no maimed—no trace of death was to reach him.

बुद्ध जब तक जवान हो गये उन्हें पता ही न था कि मौत होती है। तो स्वभावतः जब पहली दफा उन्होंने बूढ़े को देखा तो वे चौंके। सारथी ने कहा कि इसे कुछ हो नहीं गया है, कुछ खास बात नहीं हो गयी सभी इसी तरह बूढ़े हो जाते हैं। बुद्ध ने तत्क्षण पूछा क्या मैं भी बूढ़ा हो जाऊंगा? और सारथी ने कहा कि होना ही पड़ेगा, कोई अपवाद नहीं। और तब बुद्ध ने देखा एक मुर्दा। उन्होंने पूछा: इसे क्या हो गया है? लोग क्यों इसे बांधकर कंधों पर उठाये लिये जाते हैं? सारथी ने कहा: यह आदमी मर गया है। यह बुढ़ापे के आगे का कदम है।

By the time he was grown he did not know that death existed. So when, for the first time, he saw an old man, he was startled. The charioteer said, “Nothing special has happened—everyone becomes old.” Buddha asked at once, “Will I also grow old?” “You must,” said the charioteer, “there is no exception.” Then Buddha saw a corpse. “What is this?” he asked. “Why are people carrying him on their shoulders?” “This man has died,” said the charioteer, “this is the step beyond old age.”

मर गया! मरना यानी क्या? बुद्ध को पहली दफा मृत्यु का आभास हुआ। और बुद्ध ने पूछा: क्या मैं भी मर जाऊंगा? क्या एक दिन मुझे भी लोग इसी तरह बांधकर कंधे पर रखकर ले जायेंगे? फिर क्या करते हैं?

“Died? What does it mean to die?” Buddha had his first inkling of death. “Will I also die? Will people one day carry me like this? And then what?”

सारथी ने कहा: फिर जला देते हैं, और तो कोई उपयोग नहीं।

“Then they burn you,” said the charioteer. “There is no other use left.”

‘तो मुझे भी एक दिन जला देंगे!’ और बुद्ध ने कहा: तब लौटा लो रथ को वापिस। वे जा रहे थे युवक-महोत्सव का उदघाटन करने, उन्होंने कहा: रथ को वापिस लौटा लो। अब न कोई युवक है न कोई महोत्सव है। अब मुझे जीवन की तलाश करने दो। अब मुझे कुछ ऐसे तत्व को खोजने दो जिसकी मृत्यु नहीं होती और जो बूढ़ा नहीं होता।

“So they will burn me too!” Buddha said, “Turn the chariot back. We were going to inaugurate a youth festival, but now there is neither youth nor festival. Let me search for life. Let me seek that element which neither ages nor dies.”

देखते हो दुख न होता तो बुद्ध कभी पैदा न होते। दुख न होता तो जगत में धर्म होता ही नहीं। जगत में धर्म इसलिये है कि दुख है और दुख न होता तो तुम्हें परमात्मा की कभी याद ही न आती। सुख में तो सभी लोग परमात्मा को भूल ही जाते हैं। दुख में ही थोड़ी-बहुत याद आती है। इसलिये दुख का तुम उपयोग समझो, दुख का अभिप्राय समझो।

See it: had there been no sorrow, Buddha would never have been born. If there were no suffering, there would be no religion in the world. Religion exists because suffering exists; without it you would never remember God. In happiness everyone forgets God; in sorrow he is remembered a little. So understand the use and meaning of suffering.

संसार में दुख है, क्योंकि संसार में अमृत छिपा पड़ा है। दुख तुम्हें चौंकायेगा, जगायेगा, तो अमृत के तुम मालिक हो जाओगे। मृत्यु के पीछे अमृत है, दुख के पीछे सुख है। इस जीवन के रसायन को समझो। दुख-दुख कहकर भाग मत खड़े होना। भागकर कहां जाओगे? दुख-दुख कहकर सिकुड़ मत जाना, डर मत जाना, भयभीत मत हो जाना। दुख तो चुनौती है।

There is sorrow in the world because nectar is hidden in it. Sorrow startles you, awakens you, and then you become the master of the nectar. Behind death is immortality; behind sorrow is joy. Understand this alchemy of life. Do not keep chanting “sorrow, sorrow” and run away. Where will you run? Do not shrink back, do not be afraid. Sorrow is a challenge.

वह जीवन का पथ है सूना

जिसमें कांटों के तार नहीं,

वह मानव का मानस सूना

जिसमें उठते उदगार नहीं!

That path of life is barren where the wires of thorns are not, that human mind is barren where no outcry ever stirs.

वे कांच-खंड सी आंखें हैं

जिनमें आंसू की धार नहीं,

वह है पशुओं का-सा जीवन

जिसमें असीम का प्यार नहीं!

They are shards of glass, those eyes in which no stream of tears flows, that life is like the beasts which knows no boundless love.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन अपने गांव के महा कंजूस सेठ के पास मस्जिद के लिये कुछ दान मांगने गया। उस सेठ ने कभी किसी को दान दिया ही नहीं था। उसकी यही ख्याति थी कि जीवन में उसने कभी किसी को दान नहीं दिया था। उसके पास था बहुत, मगर वह एक से एक तरकीबें निकालता था। एक दफा कुछ लोग दान मांगने गये थे, उन्होंने कहा कि हम अनाथालय के लिये दान मांगते हैं। तो उसने कहा: सुनो मेरी मां अस्सी साल की बूढ़ी है और भूखों मर रही है। मेरा भाई लंगड़ा है, दाने-दाने को मोहताज है। मेरा पत्नी बीमार पड़ी है, दवा का भी इंतजाम नहीं।

I have heard: Mulla Nasruddin went to the village’s most miserly merchant to ask for a donation for the mosque. That man had never given to anyone; his fame was that he had never donated in his life. He had plenty, but always found a way out. Once, when people came for an orphanage, he said, “Listen: my mother is eighty and dying of hunger. My brother is lame and can’t get a grain to eat. My wife lies ill; I cannot even manage medicine.”

जो लोग आये थे दान मांगने, वे तो बड़े हैरान हुए। उन्होंने कहा: आप इतने कष्ट में हैं, यह तो हमें मालूम ही न था। उसने कहा: कष्ट में मैं नहीं हूं, मगर मेरी मां अस्सी साल की है, उसकी मैं कुछ सहायता नहीं करता; मेरा भाई लंगड़ा है, उसकी मैं कोई सहायता नहीं करता; मेरी पत्नी बीमार पड़ी है, खाट से लगी है, उसकी मैं दवा नहीं करता--तो जब मैं अपनों की ही नहीं करता तो मैं दूसरों की क्यों फिकिर करूं? होंगे अनाथ। मेरे घर में ही काफी अनाथ हैं।

The fundraisers were shocked. “We had no idea you were in such distress,” they said. “I am not in distress,” he replied, “but my mother is eighty and I don’t help her; my brother is lame and I don’t help him; my wife is bedridden and I don’t buy her medicine—if I don’t care for my own, why should I care for others? Let others be orphans. My own house has enough orphans!”

बहुत तरह से लोगों ने कोशिश की थी, लेकिन कभी उसने किसी को दान दिया नहीं था। जब मुल्ला उससे दान मांगने गया और मुल्ला ने बड़ी करुण गाथा सुनाई कि मस्जिद बिलकुल गिरी जा रही है और उपासकों के ऊपर किसी दिन गिर जायेगी तो हत्या हो जायेगी--और आपके रहते...! तो उसने कहा: एक काम कर, मेरी एक आंख नकली है और एक असली है। तू बता दे कि कौन-सी नकली है? अगर तूने ठीक-ठीक बता दिया तो मैं दान दूंगा।

People tried every trick, but he never gave. When Nasruddin went and told a moving tale—“The mosque is about to collapse; one day it may fall upon the worshippers and there will be deaths—and while you are here…!”—the merchant said, “Do this: one of my eyes is fake and one real. Tell me which is fake. If you tell me correctly, I will donate.”

मुल्ला ने एक क्षण उसकी आंखें देखीं और कहा कि आपकी बाई आंख नकली है। सेठ बहुत चौंका। उसने कहा: तूने जाना कैसे? उसने कहा कि जाना इसलिये कि बायीं आंख में थोड़ी दया-ममता मालूम होती है। यह नकली होनी चाहिये आंख। असली आंख तो बिलकुल पत्थर की है, उसमें तो कोई दया-ममता का सवाल नहीं है।

Nasruddin looked a moment and said, “Your left eye is fake.” The merchant was stunned. “How did you know?” “Because,” said Nasruddin, “there is a hint of compassion in the left eye. That must be the fake one. The real eye is stone—there is no question of compassion there.”

लोग संवेदन-शून्य हो जाते हैं। उनकी आंखें पथरीली हो जाती हैं। अगर सिकुड़ना शुरू किया तो संवेदना खो जायेगी। और संवेदना प्रार्थना है। तुम अगर धीरे-धीरे दुख-ही-दुख देखकर कठोर होते गये...और कठोर न होओगे तो क्या करोगे? अगर दुख देखोगे तो कठोर हो ही जाओगे, क्योंकि दुख से सुरक्षा कठोरता में है। इसलिये तुम्हारे तथाकथित त्यागी-तपस्वी कठोर हो जाते हैं। उनके हृदय पत्थर हो जाते हैं। उनके जीवन का काव्य खो जाता है। वे बातें करुणा की भला करते हों और प्रेम की भला चर्चा चलाते हों और ब्रह्मसूत्रों पर प्रवचन देते हों, लेकिन उनके भीतर कहीं कोई झरना नहीं होता--आनंद का, रस का, प्रेम का। हो ही नहीं सकता। जीवन में दुख-ही-दुख है। दुख से बचना है तो आदमी को कठोर होना पड़ेगा। जितने तुम कठोर हो जाओगे उतने ही दुख से बचाव हो जायेगा। जितने तुम सदय रहोगे, कोमल रहोगे, उतना ही दुख तुम पर हमला करेगा और पीड़ा देगा। दुख से सुरक्षा कठोरता में है।

People become insensate. Their eyes turn to stone. If you begin to shrink, you lose sensitivity—and sensitivity is prayer. If you keep seeing only suffering, you will become hard. And if you do not become hard, what will you do? To protect yourself from sorrow, hardness becomes a shield. That is why your so-called renouncers grow hard. Their hearts turn to stone. The poetry of their lives is lost. They may speak of compassion and discourse on love and deliver sermons on the Brahma-sutras, but inside there is no spring—no fountain of joy, of juice, of love. It cannot be. “Life is nothing but suffering.” If one must be safe from suffering, one must become hard. The harder you become, the more you are protected from pain. The more tender and compassionate you remain, the more sorrow will attack you. Security from sorrow lies in hardness.

इसलिये मैं तुमसे नहीं कहता कि जीवन में दुख-ही-दुख है, क्योंकि इसका अंतिम परिणाम बहुत संघातक है। अगर जीवन में दुख-ही-दुख है तो तुम पत्थर हो जाओगे, तुम पाषाण होकर मरोगे।

Therefore I do not tell you that life is nothing but suffering—its final result would be disastrous. If life were only sorrow, you would turn to stone; you would die petrified.

नहीं, जीवन में बहुत सुख भी है। दुख नहीं है, ऐसा मैं नहीं कहता, क्योंकि वह तो झूठ होगा। वह तो दूसरी अति हो जायेगी। कोई कहते हैं कि जीवन में सुख है ही नहीं; वह एक अति। मैं तुमसे न कहूंगा कि जीवन में दुख ही नहीं है; दुख है, खूब है! मगर सुख के मुकाबले कुछ भी नहीं। और सारे दुख को सुख की सेवा में नियोजित किया जा सकता है। सीढ़ियां बनाओ दुख की। राह के ऊपर पड़े पत्थरों को पत्थर और बाधायें ही मत समझो, सीढ़ियों में बदल लो। यही जीवन की कला है। इसको ही मैं धर्म कहता हूं। धर्म त्याग नहीं है--महाभोग है।

No, there is much joy in life. I do not say there is no sorrow—that would be false, another extreme. Some say there is no joy at all—one extreme. I will not say there is no sorrow—there is, plenty! But in comparison to joy, it is nothing. And all sorrow can be put in the service of joy. Make steps out of your suffering. Do not see the stones on the path only as stones and obstacles—turn them into stairs. This is the art of living. This is what I call religion. Religion is not renunciation—it is the great celebration.

चौथा प्रश्न: ओशो, प्रश्न का कोई अस्तित्व नहीं, यह जानते हुए विनम्रतापूर्वक मैं जानना चाहूंगा--मा दर्शन ने गुरुकुल कांगड़ी के वेदज्ञाता को आपके भगवान होने के विषय में उत्तर दिया: ‘भगवान तो आप भी हैं, लेकिन आपको स्मरण नहीं है।’ मेरी मंद बुद्धि के अनुसार यह उत्तर वही दे सकता है, जिसे स्वयं स्मरण है। और जिसे स्वयं स्मरण है, वह स्वयं को भी तो भगवान कह सकता है! यदि स्मरण होते हुए भी नहीं कहा, तो इसका अर्थ है--निर-अहंकार के कारण नहीं कहा। लेकिन तब इस उदघोषणा से बचा क्यों जाये? पूछा है भाई महकवाला, दिल्लीवालों ने। दर्शन भी दिल्ली से है, शायद इसी से अड़चन हुई होगी।
Fourth question: Osho, knowing that the question has no real existence, I would humbly like to know—Ma Darshan replied to the Vedic scholar of Gurukul Kangri, who asked about your being God: “You too are God, but you do not remember.” According to my dull intellect, only one who himself remembers can give such an answer. And one who remembers can also call himself God! If, even while remembering, he does not say it, then it means—he did not say it out of egolessness. But then why should one avoid this proclamation? It has been asked by Bhai Mahakwala, a Delhi-wala. Darshan is also from Delhi; perhaps that’s where the hitch arose.

प्रश्न को ठीक से विश्लेषण करना जरूरी है, क्योंकि प्रश्न करीब-करीब उत्तर अपने में लिये हुए है!

It is necessary to analyze the question properly, because the question almost carries the answer within itself!

पहली तो बात, कहा कि प्रश्न का कोई अस्तित्व नहीं। फिर पूछते क्यों हो? जब इतना पता ही है कि प्रश्न का कोई अस्तित्व ही नहीं, फिर पूछते क्यों हो? यह तो ऐसे ही हुआ कि गये डाक्टर के पास, कहा बीमारी का कोई अस्तित्व नहीं, फिर भी हाथ तो देखें, कुछ उपचार तो लिख दें, इंजेक्शन तो लगा ही दें, यद्यपि बीमारी का तो कोई अस्तित्व नहीं! क्यों शुरुआत की इस बात की कि प्रश्न का कोई अस्तित्व नहीं? शायद दिखाना चाहते हैं कि मैं और प्रश्न, मेरे लिये प्रश्न इत्यादि का कोई अस्तित्व नहीं है! लेकिन भीतर प्रश्न ही प्रश्नों का अंबार भरा होगा।

First of all, you say the question has no existence. Then why ask at all? If you already know that the question has no existence, why do you ask? It is like going to a doctor and saying, “Illness has no existence—but still, please examine my pulse, write some treatment, give me an injection—although the illness itself is nonexistent!” Why begin with this claim that the question has no existence? Perhaps you want to show that for you, for “me,” questions have no existence. But inside there must be a whole heap of questions.

नाम तो है भाई महकवाला, मगर महक तो निष्प्रश्न चित्त में होती है! प्रश्नों से सिर्फ दुर्गंध ही उठती है, महक नहीं उठती। प्रश्नों से तो सिर्फ बास उठती है, दुर्गंध उठती है। निष्प्रश्न चित्त में समाधि की सुवास आती है। सुना होगा कि प्रश्न नहीं होने चाहिये; निष्प्रश्न होना चाहिए। इसलिये शुरुआत किया, लेकिन बचकर न जा सकोगे। ऊपर-ऊपर से कहोगे, इससे क्या होता है? भीतर तो प्रश्न भरे हैं।

Your name may be Bhai Mahakwala, but fragrance belongs to a questionless mind! From questions only a stink arises, not fragrance. From questions comes a reek, a bad odor. In a questionless mind the perfume of samadhi spreads. You must have heard that there should be no questions; one must be questionless. So you began that way—but you won’t be able to slip away. What is said on the surface does not help; inside you are full of questions.

और प्रश्न भी तुम्हारा अपना नहीं, दर्शन के संबंध में। दर्शन को पूछना हो दर्शन पूछे, गुरुकुल कांगड़ी के वेदज्ञाता को पूछना हो गुरुकुल कांगड़ी के वेदज्ञाता पूछें। तुम तो दोनों नहीं हो। तुम नाहक बीच में क्यों उतर आये? यह प्रश्न तुम्हारा नहीं है, फिर भी तुम्हारे मन को मथा होगा, नहीं तो यह पूछते क्यों? पर इतनी ईमानदारी भी नहीं है कि साफ कह दो कि मेरे मन में इससे पीड़ा हो रही है, इसलिये मुझे पूछना है; यह प्रश्न मुझे परेशान कर रहा है, इसलिये मुझे पूछना है।

And the question is not even yours—it concerns Darshan. If Darshan has to ask, let Darshan ask. If the Vedic scholar of Gurukul Kangri has to ask, let the Vedic scholar of Gurukul Kangri ask. You are neither. Why have you needlessly come in between? It is not your question—yet it must have churned your mind, otherwise why ask it? But there isn’t even enough honesty to say clearly, “This is hurting me inside; therefore I must ask. This question is troubling me; that is why I am asking.”

इस देश में इस तरह का पाखंड बहुत फैल गया है। मेरे पास लोग आ जाते हैं। वे कहते हैं कि ऐसे तो हमें ध्यान हो गया, मगर सोचा कि आपसे भी पूछ आयें कि ध्यान कैसे करना! यह भी नहीं कह सकते कि हमें ध्यान नहीं हुआ है। ध्यान तो हो ही गया है, समाधि का अनुभव हो रहा है; मगर ऐसे ही पूछने चले आये। मैं कहता हूं: काहे इतनी मेहनत की? नाहक परेशान हुए! जब आपको ध्यान हो ही गया है तो मैं कुछ और न कहूंगा अब। जब तक आप यह नहीं कहेंगे कि मुझे ध्यान नहीं हुआ है तब तक मैं क्यों कुछ कहूं? मेरा समय क्यों खराब करते हो? समाधिस्थ व्यक्तियों को किसी से जाकर पूछने की कोई जरूरत नहीं है। बात घट ही गई।

Such hypocrisy has spread widely in this country. People come to me and say, “Actually we have attained meditation, but we thought we would still ask you how to meditate.” They cannot even say, “We have not attained meditation.” No—meditation has happened; samadhi is being experienced; “but we still came to ask.” I say: Why all this effort? Why trouble yourself needlessly? If meditation has already happened, I have nothing further to say. Until you say, “Meditation has not happened to me,” why should I say anything? Why waste my time? One established in samadhi need not go to ask anyone anything. The matter is finished.

लेकिन ऐसा पाखंड है हमारे देश में। है कुछ स्थिति, कहेंगे कुछ और। हम मुखौटे ओढ़ने में बड़े कुशल हो गये हैं।

But this hypocrisy persists here. One thing is the fact; something else is said. We have become very skilled at wearing masks.

अब तुम पूछते हो: ‘प्रश्न का कोई अस्तित्व नहीं, यह जानते हुए विनम्रतापूर्वक मैं जानना चाहूंगा!’ अब यह विनम्रतापूर्वक भी कुछ विनम्रता नहीं है इसमें। क्योंकि किसी दूसरे के संबंध में प्रश्न पूछना कैसे विनम्रता हो सकती इसमें? प्रश्न में लांछन है। प्रश्न में निंदा है। दर्शन ने कुछ गलत किया है, इसका आग्रह है। इसमें विनम्रता हो कैसे सकती है? नहीं है तो कहने की कोई जरूरत भी नहीं है।

Now you ask: “Knowing that the question has no existence, I would humbly like to know…” Even this “humbly” is not humility at all. How can asking about another person be humility? In the question there is a slur. In the question there is condemnation. It carries the insistence that Darshan has done something wrong. Where is the humility in that? And if there isn’t, there is no need to say it.

लेकिन ऐसा ही हमारे देश में चलता है। ‘विनम्रतापूर्वक पूछना चाहता हूं...।’ प्रश्न ही अविनम्र है। प्रश्न ही अहंकार को लगी चोट से उठा है। शायद आप भी थोड़े-बहुत वेदज्ञाता होंगे। शायद गुरुकुल कांगड़ी से आपका भी कुछ नाता होगा। शायद चोट आपके ऊपर भी वही है जो गुरुकुल कांगड़ी के वेदज्ञाता को थी। लेकिन हटाकर पूछ रहे हैं, खुद बाहर रहकर पूछना चाहते हैं।

But this is how things go in our country: “I wish to ask, humbly…” The question itself is un-humble. It has arisen from the ego being bruised. Perhaps you too are somewhat of a Vedic scholar. Perhaps you too have some connection with Gurukul Kangri. Perhaps the wound on you is the same as the Vedic scholar’s wound. But you push it aside and want to ask from outside.

ईमानदारी सीखो! कहो कि चोट लगी है मुझे, यह बात मुझे जंची नहीं है, इसलिये पूछना है। तो प्रश्न में कुछ गर्मी होगी। प्रश्न को बिलकुल निस्तेज कर डाला। पूछते हो: ‘मा दर्शन ने गुरुकुल कांगड़ी के वेदज्ञाता को आपके भगवान होने के विषय में उत्तर दिया--भगवान तो आप भी हैं, लेकिन आपको स्मरण नहीं है। मेरी मंद बुद्धि के अनुसार...।’ सच में तुम समझते हो कि तुम मंदबुद्धि हो? ईमान से मानते हो कि तुम मंदबुद्धि हो? ये आदतें छोड़ो। यहां हर कोई कहता है।

Learn honesty! Say, “I am hurt; this thing doesn’t sit well with me; therefore I must ask.” Then the question will have some warmth. You have made the question completely flaccid. You ask: “Ma Darshan replied to the Vedic scholar of Gurukul Kangri regarding your being God—‘God you too are, but you have not remembered.’ According to my dull intellect…” Do you truly believe you are dull-witted? Do you honestly accept that you are dull? Drop these habits—everyone here uses them.

एक सज्जन आये और कहने लगे: मैं तो आपके पैर की धूल हूं। मैंने कहा: यह तो मुझे सदा से पता ही है। बस वे नाराज हो गये। मैंने कहा: आप खुद ही कहते हैं कि पैर की धूल हैं और मैंने स्वीकृति दी, तो आप नाराज क्यों होते हैं? वे यह थोड़े ही कह रहे थे कि मैं पैर की धूल हूं, वे तो यह बता रहे थे देखो मेरी विनम्रता; कि मैं अपने को आपके पैर की धूल बता रहा हूं। वे सुनना यह चाहते थे कि मैं उनसे कहूं कि नहीं-नहीं, आप और पैर की धूल! आप तो सिर पर रखे फूल हैं! तब वे खुश होते।

A gentleman once came and said, “I am but the dust of your feet.” I said, “I have always known that.” He became angry. I said, “You yourself say you are the dust of my feet, and I agreed—so why be angry?” He was not actually saying, “I am the dust of your feet.” He was advertising, “Look at my humility; I call myself the dust of your feet.” He wanted to hear me say, “No, no—how can you be dust! You are a blossom to be placed on the head!” Then he would have been happy.

अब तुम कह रहे हो: ‘मेरी मंद बुद्धि के अनुसार...।’ अगर बुद्धि मंद ही है तो चुप रहो। अगर बुद्धि मंद नहीं है तो ही इस तरह के प्रश्नों में पड़ना चाहिये। लेकिन इसको हम शिष्टाचार समझते हैं। यह सब पाखंड है, शिष्टाचार नहीं। कहते हो: ‘मेरी मंद बुद्धि के अनुसार यह उत्तर वही दे सकता है जिसे स्वयं स्मरण है और जिसे स्वयं स्मरण है वह स्वयं को भी तो भगवान कह सकता है।’

Now you say, “According to my dull intellect…” If your intellect truly is dull, keep quiet. Only if it is not dull should you enter into such questions. But we take this as etiquette. It is all hypocrisy, not civility. You say, “According to my dull intellect, only one who has remembered can give such an answer; and one who has remembered can also call himself God.”

दर्शन को स्मरण आ रहा है, पूरा-पूरा नहीं आ गया--जैसे सुबह नींद भी टूट गई और जागे भी नहीं हैं। दूधवाला दूध तौल रहा है द्वार पर खड़े होकर, थोड़ी-थोड़ी भनक पड़ रही है। बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे हैं, थोड़ी-थोड़ी भनक पड़ रही है। पत्नी चौके में नाश्ता बना रही है, थोड़ी-थोड़ी बर्तन की आवाज भी आ रही है। पड़ोसी भी उठ गये हैं, पक्षी भी बोल रहे हैं बगीचे में। लेकिन तुम करवट लेकर और चादर ओढ़कर पड़े हो। थोड़े जाग भी गये हो, थोड़े जागे भी नहीं हो, आधे-आधे।

Remembrance is dawning in Darshan; it hasn’t fully arrived—like in the early morning when sleep has broken but you have not quite woken up. The milkman is measuring milk at the door—you catch a faint hint. The children are getting ready for school—you catch a faint hint. The wife is in the kitchen making breakfast—you hear a little clatter of utensils. The neighbors have risen, the birds are calling in the garden. But you have turned over, drawn the sheet over you, and are lying there. You are somewhat awake and somewhat not—half and half.

दर्शन वहीं है, आधी-आधी। भनक तो पड़ गई है, एहसास तो होने लगा है। दिन अब करीब ही है, सूरज निकलने को ही है। उसने उत्तर ठीक ही दिया।

Darshan is there—half and half. The hint has come; the sense is dawning. Day is near; the sun is about to rise. Her answer was right.

चलती ट्रेन के स्लीपर में ऊपर वाले मुसाफिर की नींद खुली तो झुककर नीचे वाले से बोला: भाई साहब, क्या बजा है? ‘बज के पांच’--जवाब मिला।

बज के पांच! थोड़ी देर बाद समझने की कोशिश कर चुकने के बाद उन्होंने फिर पूछा: भाई साहब, कित्ता बजा है? ‘बज के दस’--जवाब मिला।

‘क्या बज के पांच, बज के दस लगा रखा है। साफ-साफ बताते नहीं कि टाइम क्या है?’ डांटते हुए ऊपरवाले मुसाफिर ने कहा। नीचे वाले ने अपनी घड़ी दिखाते हुए सफाई दी: भाई साहब, जब छोटा कांटा है ही नहीं तो आप ही बताओ, मैं क्या बताऊं?

In a moving train, a traveler on the upper berth woke and bent down to ask the one on the lower berth, “Brother, what’s the time?” “Past five,” came the answer. Past five! After a while, trying to make sense of it, he asked again, “Brother, what time is it?” “Past ten,” came the answer. “What is this—‘past five,’ ‘past ten’! Why don’t you tell the time plainly?” scolded the upper traveler. The one below showed his watch and explained, “Brother, when there is no hour hand, you tell me—what can I tell you?” Past five, past ten…

बज के पांच, बज के दस।...अभी दशर्र्न का एक कांटा रास्ते पर आया है, दूसरा भी आ जायेगा। अभी वह इतना ही कह सकती है: बज के पांच, बज के दस! मगर इतना तो कहेगी! अभी वह मेरे संबंध में कह सकती है कि वे भगवान हैं, अभी अपने संबंध में जरा संकोच करती है। अभी बज के दस, अभी बज के पांच...। मगर जब एक कांटा चल पड़ा तो दूसरा भी चलेगा। घड़ी पूरे काम में लगी है, अब एक ही कांटा बिठाने की बात है। अगली बार तक जब वेदज्ञाता आयेंगे, दर्शन कहेगी: मैं भगवान हूं! तुम सुन लेना या तुम्हीं पूछ लेना उससे अब। अब मैं उसको आज्ञा देता हूं कि तेरा दूसरा कांटा भी आज बिठा दिया, अब तू फिकिर छोड़ कि बज के दस, बज के पांच; अब तो सीधा-सीधा कह देना कि इतने बजकर इतने।

For Darshan, one hand of the clock has begun to move; the other will also come. For now she can only say, “Past five, past ten!” But she will say at least that much. For now she can say about me that I am God; about herself she hesitates a little. For now—“past ten, past five.” But when one hand has begun to move, the other will too. The clock is already at work; it is just a matter of fitting one more hand. By the next time the Vedic scholar comes, Darshan will say, “I am God!” You can listen—or you yourself can ask her then. Now I give her the command: let your second hand be set today as well; stop fretting about “past five, past ten”; now say plainly, “so many hours so many minutes.”

यह जान लेने पर भी कि स्वयं भगवान भीतर बैठा हुआ है, जरूरी नहीं कि सभी उसकी घोषणा करें। बुद्ध ने सिद्धों के दो भेद किये हैं। एक को वे कहते हैं अर्हत और दूसरे को कहते हैं बोधिसत्व। अर्हत तो वे हैं जो जान लेते हैं और चुप रह जाते हैं। बोधिसत्व वे हैं जो जानते हैं और मकानों की मुंडेर पर चढ़कर सारे जगत को जगाते हैं। अर्हत ऐसा समाधिस्थ व्यक्ति है, जिसने जान लिया और चुप हो गया, किसी से कहना नहीं है। उसका तर्क यह है कि कौन समझेगा, कौन पहचानेगा? यह बात इतनी कठिन है कि सौ से कहो तो एकाध समझ पायेगा। और जो एकाध समझेगा उससे अगर न भी कहा होता तो देर-अबेर वह समझ ही लेता। जिसमें इतनी बुद्धिमत्ता थी, वह कितने देर तक रुकता समझने से, समझ ही लेता।

Even after knowing that God sits within, it is not necessary that everyone announce it. Buddha divided the realized into two types. One he called arhat, the other bodhisattva. The arhat knows and remains silent. The bodhisattva knows and climbs the rooftops to wake the whole world. An arhat is a person established in samadhi who has known and become quiet, with nothing to say to anyone. His reasoning is: who will understand, who will recognize? This thing is so subtle that if you tell a hundred, perhaps one might understand. And the one who understands—had you not told him, sooner or later he would have understood anyway. One with that much intelligence would not be delayed.

बोधिसत्व घोषणा करता है कि मैंने पा लिया है और तुम भी पा सकते हो। यहां मेरे पास दोनों तरह के फूल लगेंगे--अर्हत भी लगेंगे और बोधिसत्व भी लगेंगे। जो बोधिसत्व होंगे वे घोषणा करेंगे। जो अर्हत होंगे वे चुप रहेंगे। जानकर भी चुप रहेंगे।

A bodhisattva proclaims, “I have attained, and you too can attain.” Near me both kinds of flowers will bloom—arhats as well as bodhisattvas. The bodhisattvas will declare; the arhats will remain silent—even after knowing, they will be silent.

तुमने अल हिल्लाज़ मंसूर का नाम सुना है। अदभुत सूफी हुआ। उसे लोगों ने सूली लगा दी, क्योंकि उसने घोषणा कर दी कि मैं ईश्वर हूं। उसके गुरु जुन्नैद ने अल हिल्लाज़ को कहा कि तू यह घोषणा मत कर। क्या तू समझता है मुझे पता नहीं है? मुझे भी पता है लेकिन मैं चुप हूं। तू भी चुप रह।

You have heard the name of Mansur Al-Hallaj—an extraordinary Sufi. People crucified him because he declared, “I am God.” His master Junayd said to Al-Hallaj, “Do not make this declaration. Do you think I don’t know? I too know—but I remain silent. You also keep silent.”

और जब गुरु ने शिष्य को कहा कि तू भी चुप रह तो अल हिल्लाज़ ने कहा कि आप कहते हैं तो चुप ही रहूंगा। लेकिन परमात्मा कि मर्जी कुछ और थी। अल हिल्लाज़ अर्हत नहीं हो सकता था। वह उसका गुणधर्म नहीं था। वह तो बोधिसत्व ही हो सकता था, तो जब भी मस्ती छाती और जब भी वह ध्यान में गहरा उतरता, फिर चिल्ला देता: अनलहक! जुन्नैद ने कहा देख, तू मानता ही नहीं। अल हिल्लाज़ ने कहा: मैं तो मानता हूं, मगर अब परमात्मा नहीं माने तो मैं भी क्या करूं? मैं जब तक रहता हूं, जब तक होश मैं अपना सम्हालता हूं तब तक मैं चुप रहता हूं; लेकिन एक घड़ी आती है कि मैं खो जाता हूं और तब वही बोल देता है। फिर मैं क्या करूं? मेरा वश क्या?

And when the master told the disciple to be silent, Al-Hallaj said, “Since you say so, I will be silent.” But the will of God was something else. Al-Hallaj could not be an arhat—it was not in his nature. He could only be a bodhisattva. So whenever ecstasy rose and he went deep into meditation, he would shout again, “Ana’l-Haqq!” Junayd said, “Look, you don’t obey.” Al-Hallaj said, “I do obey, but if God does not consent, what can I do? As long as I remain, as long as I am in control, I keep silent; but a moment comes when I am gone—and then That speaks. What can I do? What power do I have?”

जुन्नैद अर्हत है। अल हिल्लाज़ बोधिसत्व है। जुन्नैद भी वही जानता है लेकिन चुप रहा। बोधिसत्व चुप नहीं रह सकता। बोधिसत्व को बोलना होगा। अर्हत सदगुरु नहीं बनते; वे एकाकी यात्री होते हैं। अकेले अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं और अकेले ही समाप्त हो जाते हैं, शून्य में लीन हो जाते हैं। बोधिसत्व सदगुरु होते हैं, वे घोषणा करते हैं। घोषणा करोगे तभी सदगुरु हो सकोगे। और बुद्ध ने कहा है: हो सके तो बोधिसत्व होना। न हो सके तो अर्हत होना ठीक है, क्योंकि बोधिसत्वों से औरों का भी जागरण होता है। जगाना। पुकारना। फिर चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े, चाहे प्राणों से ही कीमत क्यों न चुकानी पड़े। वही हुआ मंसूर के साथ: हत्या कर दी लोगों ने। वही हुआ जीसस के साथ: हत्या कर दी लोगों ने।

Junayd is an arhat; Al-Hallaj a bodhisattva. Junayd knows the same—but remained silent. The bodhisattva cannot keep silent; he must speak. Arhats do not become true masters; they are solitary travelers. They reach their destination alone and alone dissolve into the void. Bodhisattvas are true masters; they proclaim. Only by proclaiming can you be a true master. And Buddha has said: if possible, be a bodhisattva. If not, being an arhat is fine—because through bodhisattvas others also awaken. They rouse, they call out—even if any price has to be paid, even life itself. That is what happened with Mansur: he was killed. That is what happened with Jesus: he was killed.

बोधिसत्वों की हत्या हो जायेगी, हो सकती है। अर्हतों का कोई नुकसान नहीं होगा। अर्हत बोलेंगे ही नहीं वे चुप रहेंगे। जान लिया, हीरा मिल गया, कबीर कहते हैं गांठ में गठिया लिया, फिर चुप रहे, बताना क्या है? खोल-खोलकर क्या बताना है?

Bodhisattvas may be killed. Arhats suffer no harm—they do not speak; they remain silent. “I have found the diamond,” Kabir says, “I have tied it into my bundle’s knot, so why tell anyone? Why open it up and show it?”

इसलिये यह मत सोचना कि पता होकर अनिवार्यता है घोषणा करने की। पता भी हो तो भी अनिवार्यता की कोई बात नहीं। और ऐसा भी तो जरूरी नहीं है कि जो घोषणा करे उसे पता ही हो, क्योंकि ऐसे भी लोग हैं जो बिना पता हुए घोषणा कर रहे हैं। इस जगत में सभी तरह का वैविध्य है। लेकिन इन चिंताओं में न पड़ो तो अच्छा। कुछ अपनी जिज्ञासाएं उठाओ, कुछ महक तुममें पैदा हो सके, ऐसे प्रश्न पूछो। कुछ अपने प्रश्न पूछो, निज के प्रश्न पूछो। तुम्हारी समस्याएं हल हों ऐसी कुछ बात पूछो।

So do not think that once it is known there is a compulsion to declare it. Even if it is known, there is no such compulsion. And it is not necessary that whoever declares must know—there are also those who declare without knowing. This world holds every kind of variety. But it is better not to get entangled in such concerns. Raise questions of your own; ask in such a way that some fragrance may arise in you. Ask your own questions, personal questions—things by which your problems can be resolved.

यह तो दर्शन को पूछना चाहिये। उसे पूछना है तो पूछ लेगी। लेकिन वह तो कभी पूछती नहीं। अनेक वर्षों से मेरे पास है और मेरे जो बहुत निकट हैं उनमें से एक है। लेकिन कभी उसने कोई प्रश्न पूछा नहीं। कभी-कभी मुझे ही उसे उत्तर देना पड़ता है, पूछती नहीं तो देना पड़ता है। उसने कभी मुझे पत्र नहीं लिखा, मैंने ही उसे पत्र लिखा फिर। पूछना उसकी आदत नहीं है। प्रश्न उठाना उसकी आदत नहीं है। चुपचाप पीती है। जो मिल रहा है वह काफी है।

This is what Darshan should ask—if she wants to. But she never asks. For many years she has been with me; she is among those very close to me. Yet she has never asked a question. Sometimes I have to give her an answer; since she does not ask, I have to give it. She has never written me a letter—I have had to write to her. Asking is not her habit. Raising questions is not her habit. She drinks quietly. What is given is enough.

मगर तुम क्यों चिंता में पड़ गये? यह प्रश्न तुम्हें क्यों खलबली उठाया? दूसरों की फिकिर छोड़ो। और जब प्रश्न पूछो तो ईमानदारी से पूछो; फिर उसमें शिष्टाचार मत लाओ कि प्रश्न का कोई अस्तित्व नहीं...कि मैं विनम्रतापूर्वक पूछता हूं। यद्यपि प्रश्न है ही नहीं, फिर भी पूछता हूं। मैं मंदबुद्धि हूं, मंदबुद्धि के अनुसार पूछता हूं।

But why have you become anxious? Why has this question stirred you? Leave others’ worries aside. And when you ask, ask honestly; do not bring in etiquette like, “The question has no existence,” or “I humbly ask,” or, “Though the question is not, still I ask,” or, “I am dull-witted, so I ask according to my dullness.”

किसी नगर में एक कवि हैं, जो दो उपनामों से लिखते हैं--एक तो ‘ढेंचू’ और दूसरा ‘राही’। एक कवि-सम्मेलन में संचालक ने कहा: अब ढेंचू जी अपनी रचना पढ़ेंगे। ‘मैं आज ‘राही’ उपनाम से पढूंगा--’ढेंचू जी ने कहा--‘गंभीर रचना है।’ गंभीर रचना होती है तो वे राही के नाम से पढ़ते हैं, हंसी-मजाक की होती तो ढेंचू नाम से। तो उन्होंने कहा: ‘मैं आज राही उपनाम से पढ़ूंगा, गंभीर रचना है।’ लेकिन जनता में से आवाज आई, क्या फर्क पड़ता है, आवाज तो वही निकलेगी! अब ढेंचू से तो ढेंचू ही ढेंचू निकलेगा, फिर कितनी ही गंभीर रचना हो। मुखौटे हम कोई भी लगा लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

In one town there is a poet who writes under two pen names—one “Dhenchu” and the other “Rahi.” At a poetry gathering the emcee said, “Now Dhenchu-ji will recite.” “Today I will read under the pen name ‘Rahi,’” said Dhenchu-ji—“it is a serious composition.” When it is serious, he reads as Rahi; when it is humorous, he reads as Dhenchu. So he said, “Today I will read as Rahi; it is serious.” A voice rose from the audience: “What difference does it make—the same voice will come out!” From Dhenchu only Dhenchu will come, however serious the composition. Whatever mask we put on, it makes no real difference.

और तुम्हारे मन में यह सवाल तो उठ गया कि दर्शन को अगर पता है तो उसे खुद ही घोषणा करनी थी कि मैं भगवान हूं। मगर तुम्हें यह सवाल न उठा कि तुम्हें पता है कि जिनको पता होता है वे घोषणा करते ही हैं? तुम्हें पता है कि जो चुप रह जाते हैं उन्हें पता होता ही नहीं? तुमने यह सोचा ही नहीं।

And your mind did manage this question: If Darshan knows, she should herself declare, “I am God.” But the question did not arise in you whether you really know that those who know must always declare. Do you know that those who remain silent do not know? You did not think that.

ऐसा हुआ, दो दार्शनिक एक नदी पर के पुल से गुजरते थे। एक दार्शनिक ने कहा: अहा, नदी कैसा किलकार कर रही है! पहाड़ी नदी, बड़ा शोरगुल, गीत गाती, नाचती, घूंघर बजाती जा रही थी। तो एक ने कहा कि देखो, कितने उल्लास में, कितने आनंद में नदी भागी जा रही है सागर की तरफ! दूसरे ने कहा: तुम नदी नहीं हो, तुम्हें कैसे पता चलेगा कि नदी को उल्लास है, आनंद है? बात तो बड़ी साफ पूछी: तुम नदी नहीं हो, तुम्हें कैसे पता चल रहा है कि नदी आनंदमग्न है? दूसरे दार्शनिक ने पता है, क्या कहा? उसने कहा: तुम मैं नहीं हो, तुम्हें कैसे पता चल रहा है कि मुझे पता नहीं है?

It happened that two philosophers were crossing a bridge over a river. One said, “Ah, how the river is squealing with delight!” A mountain river—so much commotion, singing, dancing, ankle-bells jingling along to the ocean. The other said, “You are not the river—how do you know the river is in delight?” A clear question: you are not the river, how do you know the river is joyful? Do you know what the first philosopher replied? He said, “You are not me—how do you know that I don’t know?”

अगर दार्शनिक-विवादों में पड़ना हो तो बड़ी मुश्किल है। मालूम है पहले दार्शनिक ने क्या कहा? उसने कहा कि ठीक है, तुम नदी नहीं हो इतना मुझे साफ है और यह भी मुझे पता है कि मैं तुम नहीं हूं। लेकिन तुम्हें यह कैसे पता है कि मुझे पता नहीं हो सकता तुम्हारे संबंध में? तुम भी तो ‘मैं’ नहीं हो।

If you get into philosophical disputation, it becomes very difficult. Do you know what the first philosopher said next? “Fine—I know you are not the river, and I also know I am not you. But how do you know that it is not possible for me to know in relation to you? After all, you are not ‘I’ either.”

अब इस विवाद का क्या अंत होगा? अब इसका कोई अंत नहीं हो सकता है। यह तो व्यर्थ की सिरफोड़ होगी। यह तो बाल की खाल निकालनी होगी?

Where will such a debate end? It cannot end. It is mere head-banging—splitting hairs.

गुरुकुल कांगड़ी के भूतपूर्व कुलपति सत्यव्रत आश्रम देखने आये थे, दर्शन उन्हें दिखाने ले गई थी। सत्यव्रत ने उपनिषदों पर बड़ी महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं, मगर किताबें ही होंगी। क्योंकि उपनिषदों की घोषणा यही है: अहं ब्रह्मास्मि! यह तो उनका मूल स्वर है। उनको बेचैनी एक ही रही होगी, परेशानी एक ही रही होगी, तो उन्होंने दर्शन को पूछा कि आप अपने गुरु को भगवान क्यों कहते हैं? तो दर्शन ने कहा: भगवान वे हैं...उतने ही जितने आप हैं। उन्हें पता है, उन्हें होश है; आप को होश नहीं है।

The former vice-chancellor of Gurukul Kangri, Satyavrat, came to see the ashram; Darshan took him around. He has written important books on the Upanishads—but they must be only books. For the Upanishads’ proclamation is this: Aham Brahmasmi! That is their fundamental tone. He must have had one restlessness, one discomfort—so he asked Darshan, “Why do you call your master God?” Darshan said, “God he is—exactly as you are. He knows; he is aware. You are not aware.”

इसी संदर्भ में यह प्रश्न पूछा गया है। दर्शन ने बिलकुल ठीक ही कहा। इतना ही भेद है। बुद्धों में और गैर-बुद्धों में और जरा भी भेद नहीं है, बस इतना ही भेद है: एक को होश आ गया, एक को होश नहीं आया; एक सोया है; एक जाग गया। जो सोया है वह भी जाग सकता है। जो जाग गया है वह भी कल तक सोया था। दोनों में कोई बुनियादी भेद नहीं है; जो जागा है वह सोया था, जो सोया है वह जाग सकता है।

In this context your question has been asked. Darshan spoke exactly right. This is the only difference between Buddhas and non-Buddhas—there is not even the slightest other difference: one has become aware; one has not. One is asleep; one is awake. The one asleep can also awaken. The one awake was also asleep till yesterday. There is no fundamental difference between the two; the one who is awake was asleep; the one who is asleep can awaken.

और दर्शन, जैसा मैंने कहा, अभी आधी-आधी है। थोड़ी-थोड़ी सोई है, थोड़ी-थोड़ी जाग रही है। लेकिन जब भी थोड़ा-थोड़ा जागरण होता है, थोड़ी-थोड़ी नींद होती है, तो जागरण की ही विजय होने वाली है, नींद की विजय नहीं हो सकती। क्योंकि नींद की सत्ता ही क्या है? सामर्थ्य ही क्या है? जागने की एक किरण भी काफी है; गहन से गहन निद्रा को तोड़ जायेगी। छोटा-सा दीया भी काफी है; पुराने से पुराने अंधकार को नष्ट कर देता है। उसने ठीक ही उत्तर दिया। उसे भी थोड़ी-थोड़ी एहसास की झलक मिलने लगी है।

And Darshan, as I said, is still half-and-half—somewhat asleep, somewhat waking. But whenever there is a little awakening and a little sleep, awakening is bound to win; sleep cannot win. For what substance does sleep have, what power? A single ray of awakening is enough; it will pierce even the deepest slumber. A tiny lamp is enough; it destroys the most ancient darkness. She answered rightly. She too has begun to get a few glimpses.

यहां जो मेरे पास इकट्ठे हैं, उन्हें अगर झलक नहीं मिल रही है तो मेरे पास होने का कोई अर्थ ही नहीं है, कोई प्रयोजन ही नहीं है। मेरे पास रुक ही वे लोग सकते हैं, जिनकी जबान पर थोड़ा-थोड़ा स्वाद फैलने लगा, थोड़ा-थोड़ा है अभी, कल बहुत भी हो जायेगा। शुरुआत हो गई तो पूर्णाहुति भी हो जायेगी। मेरे पास किसी और कारण से तो कोई रुक ही नहीं सकता, क्योंकि मेरे पास रहने से कोई समाज में प्रतिष्ठा नहीं मिलती, सम्मान नहीं मिलता, कोई पद नहीं मिल जायेगा। मेरे पास रहने से कोई तुम्हें धन कमाने की सुविधा नहीं हो जायेगी। अड़चनें पड़ जायेंगी। समाज में होगी प्रतिष्ठा तो खो जायेगी। कुछ नाम होगा तो और बदनामी हो जायेगी। जहां होओगे वहीं बेचैनी हो जायेगी।

Those who gather around me here—if they are not getting a glimpse, then there is no meaning in being with me, no purpose. Only those can remain near me whose tongues have begun to feel a slight taste—just a little now; tomorrow it may become much. If the beginning has happened, the fulfillment will also come. No one can stay with me for any other reason, because by staying with me you gain no status in society, no respect, no position. Staying with me does not give you any facility for earning money. Obstacles will arise. Reputation in society—if you have any, it will be lost. If you have some name, there will be more infamy. Wherever you are, restlessness will be created.

मेरे संन्यासी होकर और अगर समाज तुम्हें चैन से रहने दे तो चमत्कार होगा--ऐसा ही चमत्कार...एक मित्र मुझे मिले, बहुत दिन बाद मिले। मैंने उनसे पूछा कि कहो कैसे हो? उन्होंने कहा कि बड़ा चकित हूं। बड़ा चमत्कार ही समझो। मैंने कहा: क्या हुआ ऐसा? तो उन्होंने कहा: मेरे बड़े लड़के का नाम संजय, मझले लड़के का नाम सुरेश, छोटे लड़के का नाम कांति--फिर भी घर में शांति! इससे मैं चमत्कृत हूं।

If you become my sannyasin and society still lets you live in peace—that will be a miracle. Such a miracle… A friend met me after a long time. I asked, “How are you?” He said, “I am astonished—consider it a great miracle.” I asked, “What happened?” He said, “My eldest son is named Sanjay, the middle one Suresh, the youngest Kanti—and still there is shanti (peace) at home! I am amazed.”

मैंने कहा: यह कुछ नहीं। अगर और चमत्कार देखना है तो संन्यासी हो जाओ। फिर तुम्हारे घर में शांति रहे, तब तुम समझना कि कोई चमत्कार हुआ। पत्नी खिलाफ हो जाएगी, बच्चे खिलाफ हो जाएंगे, मां-बाप खिलाफ हो जाएंगे। फिर जहां जाओगे वहीं लोग उंगली उठाएंगे।

I said, “That is nothing. If you want to see a greater miracle, take sannyas. Then if there is still peace in your home, know that a real miracle has happened. Your wife will oppose you; your children will oppose you; your parents will oppose you. Wherever you go people will point fingers.”

मेरे पास जो हैं उन्हें तो अनिवार्यरूपेण तपश्चर्या से गुजरना पड़ रहा है। दर्शन कोई सस्ते में तो मेरे पास नहीं है। घर-द्वार छोड़कर आई है। पति छोड़कर आई है। सब प्रतिष्ठा, सम्मान, धन छोड़कर आई है। इतना सब छोड़कर जब कोई आता है तो कुछ पाता होगा इसलिये आता है। तुम जरा विचार करना। मंदबुद्धि तो हो मगर फिर भी थोड़ा विचार करना। दर्शन ऐसे ही नहीं आ गई है; बहुत कुछ गंवा कर आई है। और आकर मस्त है, प्रसन्न है, आनंदित है! जरा उसके पास बैठना, उसका सत्संग करना। भाई महकवाला दिल्ली, दर्शन का थोड़ा सत्संग करो! मेरी बात तो शायद तुम्हें बहुत दूर की मालूम पड़े, दर्शन की शायद इतनी दूर की मालूम न पड़े, क्योंकि वह आधी सोई आधी जागी है। कुछ-कुछ तुम्हारी भाषा में बोल सकेगी।

Those who are with me must inevitably pass through tapas, through austerity. Darshan has not come to me cheaply. She left home and hearth. She left her husband. She left all prestige, respect, money. After leaving so much, when one comes, one must be getting something—only then one comes. Think a little. Be dull-witted if you must—but think at least a little. Darshan has not come just like that; she has come after losing much. And having come, she is blissful, contented, joyous. Sit with her, keep her company. Bhai Mahakwala of Delhi—spend a little time in Darshan’s satsang! My words may feel too far away to you; hers perhaps not so far—because she is half asleep, half awake; she can speak somewhat in your language.

मगर सदा याद रखो, प्रश्न अपने ही संबंध में हों तो अच्छे। दूसरे के संबंध में प्रश्न पूछना बड़ा आसान होता है। लेकिन तुमने देखा, मैंने प्रश्न को तुम्हारे संबंध में ही बदल दिया! क्योंकि मैं यही उचित मानता हूं।

But always remember: questions are good when they concern oneself. Asking about others is very easy. But you see—I have turned the question back upon you. Because that is what I consider right.

ढब्बू जी ने पूछा चंदूलाल को: चंदूलाल, लगता है तुम्हारा दांत तुम्हें काफी तकलीफ दे रहा है।

अगर मेरा दांत--ढब्बू जी ने कहा--ऐसे परेशान करता तो मैं उसे कब का उखाड़कर फेंक देता।

चंदूलाल ने कहा: हां, अगर आपका दांत होता तो मैं भी वैसा ही करता।

Dhabbhu-ji said to Chandulal, “Chandulal, it seems your tooth is giving you quite a lot of trouble.” “If it were my tooth,” said Dhabbhu-ji, “I’d have had it pulled out long ago.” Chandulal said, “Yes—if it were your tooth, I’d do exactly that.”

दूसरे का दांत उखाड़ने में क्या दिक्कत है, अपना उखड़वाना मुश्किल हो जाता है! मुझसे जब प्रश्न पूछो तो अपने दांतों के संबंध में पूछना।

There is no difficulty in pulling out someone else’s tooth; getting your own pulled is hard! When you ask me a question, ask about your own teeth.

आखिरी प्रश्न: ओशो, इस मुर्दा देश को क्यों आपने अपने कार्यक्षेत्र की तरह चुना है?
Last question: Osho, why have you chosen this dead country as the field of your work?

इसीलिए! मुर्दा है, सो जिलाना है। जो जी रहे हैं, उन्हें क्या जिलाना? बीमार की चिकित्सा करनी होती है, स्वस्थ की तो नहीं!

Precisely for that! Because it is dead, it must be revived. What is the point of reviving those who are already alive? One treats the sick, not the healthy.

यह देश मुर्दा है, और सदियों से मुर्दा है। और इसको पुनः प्राण देने हैं। और यह देश मूल्यवान देश है। यह मुर्दा नहीं होना चाहिए। इसका मुर्दा होना महंगा सौदा है। यह देश जीवित होना ही चाहिए। पुनरुज्जीवित होना ही चाहिए, क्योंकि इस देश के पास एक बड़ी संपदा है। यह अगर पुनरुज्जीवित हो जाए, तो सारे जगत को रोशनी मिले।

This country is dead, and has been dead for centuries. It must be breathed back to life. And this country is a precious one. It ought not be dead. Its deadness is a costly loss. This country must live. It must be rejuvenated, for it holds a great treasure. If it is reawakened, light will spread to the whole world.

मगर यह देश मुर्दा पड़ा है। यह अपनी संपदा के ऊपर लाश होकर लेटा है। न यह खुद लाभ ले रहा है उस संपदा का, न किसी और को लाभ दे रहा है उस संपदा का। इस मुर्दे में प्राण फूंकने हैं, इसे जगाना है। क्योंकि इतनी बड़ी संपदा किसी और देश के पास नहीं है। यही मेरी मुसीबत है।

But the country lies dead. It lies like a corpse upon its own treasure. It neither benefits from that wealth itself, nor allows anyone else to benefit from it. Life must be breathed into this corpse; it must be awakened—because no other land holds such a treasury. That is exactly my predicament.

यह देश मुर्दा है, मगर इसके पास बड़ी संपदा है! बुद्धों ने, सिद्धों ने सदियों-सदियों में जो खोजा है वह इस देश के पास है। अभी भी है! यद्यपि हम मुर्दा हैं, इसलिये कोई उपयोग नहीं कर पा रहे हैं; न अपने लिए कर पा रहे हैं न किसी और के लिए कर पा रहे हैं। अगर हम जीवंत हो जाएं, अगर यह संस्कृति नई हो उठे, अगर यह संस्कृति समसामयिक हो जाए, अगर हम बीसवीं सदी में जीने लगें--तो हम सारे जगत के लिए क्रांति के स्रोत हो सकते हैं।

This country is dead, yet it holds a vast wealth! What the buddhas and siddhas discovered over centuries still belongs to this land—even now! Though we are dead, and so we make no use of it: neither for ourselves nor for others. If we come alive, if this culture rises anew, if it becomes contemporary, if we begin to live in the twentieth century—then we can become a source of revolution for the whole world.

मगर तुम ठीक कहते हो, देश तो बिलकुल मुर्दा है। देश तो इतना मुर्दा है कि जिसका कोई हिसाब नहीं!

But you are right: the country is utterly dead—so dead it defies measure!

कल मैंने अखबार में खबर पढ़ी कि दिल्ली में ओरियण्टल सर्कस का दिवाला निकला जा रहा है, क्योंकि मोरारजी देसाई ने पाबंदी लगा दी है कि बारह साल से ऊपर की लड़कियां सर्कस में चुस्त कपड़े पहनकर काम नहीं कर सकतीं। बारह साल के ऊपर की लड़कियां! उनको कमीज़-सलवार पहनना चाहिए।

Yesterday I read in the newspaper that in Delhi the Oriental Circus is heading for bankruptcy, because Morarji Desai has imposed a ban: girls over the age of twelve may not work in the circus wearing tight-fitting clothes. Over twelve! They must wear salwar-kameez.

अब तुम जरा सोचो, रस्सी पर कमीज़-सलवार पहनकर कोई लड़की चले...जाएगी काम से! या झूले पर पचास फीट ऊंचाई पर झूले, उल्टी लटके और सलवार कहीं उलझ जाए...। और सलवार न उलझे, ऐसा हो नहीं सकता। और कुर्ती और दुपट्टा भी शायद...फरिया। तो कोई महिलाएं जो काम करती हैं सर्कस में, वे राजी नहीं हैं ये कपड़े पहनकर काम करने को, उनकी जान को खतरा है। और मोरारजी राजी नहीं हैं, कि वे चुस्त कपड़े पहनकर काम कर सकें। सर्कस का दिवाला निकला जा रहा है।

Now just imagine a girl walking the tightrope wearing a salwar-kameez—she’ll be finished! Or swinging fifty feet up, hanging upside down, and her salwar gets caught… And it cannot be that the salwar does not get entangled. And the kurti and dupatta too… So the women who work in the circus refuse to perform in those clothes—their lives are at risk. And Morarji will not allow them to wear tight outfits to do their work. The circus is going bankrupt.

अब मोरारजी जैसे लोगों के हाथ में जिस देश की सत्ता हो, वह मुर्दा न हो जाए तो और क्या होगा? इस देश को युवा करना है। बड़ी मेहनत का काम है। बड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि मुर्दे जो लोग बहुत दिन तक रहे हैं उनका मुर्दा होने में रस पैदा हो गया है। उनका मुर्दा होने में न्यस्त स्वार्थ हो गया है।

When a country is ruled by people like Morarji, what else can happen but death? This country needs to be made young again. It is arduous work. Very difficult work. Because those who have been dead for a long time have acquired a taste for deadness. They have vested interests in remaining dead.

इसलिये तुम पूछते हो, तुम्हारी बात भी मैं समझता हूं। तुम्हारी बात प्रेमपूर्ण है। तुम यह कह रहे हो कि क्यों मैं यहां नाहक मेहनत कर रहा हूं, कोई मुझे समझेगा नहीं। यह सच है। यह असंभव को करने का उपाय है। मेरी बात कोई समझेगा, मेरी बात कोई सुनेगा इस देश में--यह असंभव को करने की चेष्टा है। लेकिन इसलिये मुझे इसमें रस भी है, चुनौती भी है।

So you ask—and I understand your feeling. Your question is loving. You are saying: Why am I laboring here pointlessly? No one will understand me. True. It is an attempt to do the impossible. That anyone here will understand me, that anyone will listen—this is to try the impossible. Precisely therefore I relish it; it is a challenge.

अरे, ओ निरगुन फागुन मास!

 

मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास

 

अरे, ओ निरगुन फागुन मास!

यहां राग-रस-रंग कहां है?

झांझन मंदिर-मृदंग कहां है?

अरे चतुर्दिक फैल रही यह

मौत भावना जहां-तहां है

इस कुदेश में मत आ तू रसमय हंसता सोल्लास

Ah, O formless month of Phagun! Do not dwell in the empty courtyard of my prison, Ah, O formless month of Phagun! Where are melody, rasa, and color here? Where the clashing cymbals, the temple drums? All around spreads This mood of death, everywhere. In this ill-starred land do not come, you joyous, laughter-brimming one, Ah, O guileless month of Phagun!

अरे, ओ भोले फागुन मास!

कोल्हू में जीवन के कण-कण

तेल-तेल हो जाते क्षण-क्षण

प्रति दिन चक्की के घम्मर में

पिस जाता गायन का निकवन

फाग सुहाग भरी होली का यहां कहां रस राग

In the oil-press each particle of life Turns to oil, moment by moment. Each day, in the mill’s dull drone, The groves of song are ground to dust. Where is the relish, the raga of Holi’s bridal spring here, Ah, O resounding month of Phagun!

अरे, ओ मुखरित फागुन मास!

राम-बांस की कठिन गांस में

मूंज-बान की प्रखर फांस में

अटकी हैं जीवन की घड़ियां

यहां परिश्रम-रुद्ध सांस में

यहां न फैला तू अपना लाल-गुलाल विलास

In the hard joints of bamboo, In the keen snares of tough munj-rope, Life’s moments are caught and stuck, Breath is stifled by toil. Do not spread here your red-gulal revelry, Ah, O ruddy month of Phagun!

अरे, अरुणारे फागुन मास!

छायी जंजीरों की झनझन

डंडा बेड़ी की यह घनघन

गर्रे का अर्राटा फैला

यहां कहां पनघट की खन खन

कैसे तुझको यहां मिलेगा होली का आभास

The jingle of chains hangs heavy, The thud of baton and shackle booms; The hoarse whirr of the winch spreads— Where is the water-step’s tinkling? How will you find here a hint of Holi, Ah, O defeated month of Phagun!

अरे, हरि हारे फागुन मास!

अरे, ओ निरगुन फागुन मास!

मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास

Ah, O formless month of Phagun! Do not dwell in the empty courtyard of my prison.

तुम्हारा प्रीतिकर प्रश्न मैं समझा। तुम यह कह रहे हो कि यहां क्यों मैं श्रम कर रहा हूं? यहां लोग नाच न सकेंगे; उनके पैर जड़ हो गए हैं। यहां लोग गा न सकेंगे; उनके कंठ खो गये हैं। यहां लोग प्रेम से अभिभूत न हो सकेंगे; उन्होंने प्रेम की शत्रुता बहुत-बहुत सदियों से की है। यहां मदिरता को फैलाना कठिन है। मगर इसीलिए! इन पत्थरों में फूल खिलाने हैं। इस मरुस्थल को फिर बगिया बनाना है।

I understand your endearing question. You are saying: Why labor here? Here people cannot dance; their feet are petrified. Here people cannot sing; their throats are lost. Here people cannot be overwhelmed by love; they have waged enmity with love for centuries upon centuries. Here it is hard to spread intoxication. But precisely for that! Flowers must be coaxed from these stones. This desert must again be turned into a garden.

अरे, ओ निरगुन फागुन मास!

मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास

यहां राग-रस-रंग कहां है?

झांझन मंदिर मृदंग कहां है?

अरे चतुर्दिक फैल रही यह

Ah, O formless month of Phagun! Do not dwell in the empty courtyard of my prison. Where are melody, rasa, and color here? Where the clashing cymbals, the temple drums? All around spreads This mood of death, everywhere. In this ill-starred land do not come, you joyous, laughter-brimming one, Ah, O guileless month of Phagun!

मौत भावना जहां-तहां है

इस कुदेश में मत आ तू रसमय हंसता सोल्लास

अरे, ओ भोले फागुन मास!

लेकिन फिर फागुन मास और कहां जाए? फिर और कहीं जाने की तो जरूरत नहीं है। जहां मृदंग बज ही रही है, जहां झांझन बज ही रही है और जहां गीत गाए ही जा रहे हैं, वहां फागुन मास के जाने की जरूरत क्या है? मृदंग नहीं है तो मृदंग बनाएंगे। राग-रस-रंग खो गया है, जन्मायेंगे। झांझन बजेगी। यह जो मौत की भावना ने पकड़ लिया है इस देश को, इससे छुटकारा करायेंगे।

But then where else should Phagun go? There is no need for it to go anywhere else. Where the mridang is already beating, where the cymbals already clang, where songs are already being sung—what need has Phagun to go there? If there is no mridang, we shall fashion one. If raga-rasa-color is lost, we shall give it birth. The cymbals will ring again. This death-mood that has gripped the country—we shall free it from this.

मैंने तुम्हें गैरिक रंग दिया है संन्यास का--गैरिक वसंत का रंग है। इस देश को वसंत से भर देना है। यह बुद्धों की, सिद्धों की भूमि मुर्दों के हाथ में पड़ी न रह जाए। इसे वापिस छीन लेना है मुर्दों से। इसे पंडित-पुरोहितों से वापिस छीन लेना है। इसे फिर जीते-जागते, गीत गाते, नाचते लोगों के हाथों में दे देना है। यह हो सकता है। कठिन तो बहुत है; मगर कठिन है इसलिए करने योग्य भी है।

ज़माने के अंदाज बदल गए

नए राग हैं साज़ बदल गए

उजाला है मसरिफ के इवान में

सहर हो गई शामो-लबनान में

I have given you the ochre of sannyas—ochre is the color of spring. We must fill this land with spring. This land of buddhas and siddhas must not remain in the hands of corpses. It must be wrested back from the dead. It must be taken back from pandits and priests, and returned to living, singing, dancing hands. This can be done. It is difficult—very—but precisely because it is difficult, it is worthy to be done.

नई सुबह है और नया आफताब

मुबारिक ज़माने की यह इन्कलाब

हम्हीं सुबहे-नौ हैं हमीं आफताब

हमीं हैं बगावत हमीं इन्कलाब

अंधेरी शबों के सितारे हैं हम

जो बुझते नहीं वह शरारे हैं हम

The styles of the age have changed, New melodies, new instruments. Light floods the halls of commerce, Dawn has broken over Sham and Lebanon. A new morning, a new sun— Blessed be this revolution of the times. We ourselves are the new dawn, we ourselves the sun, We ourselves are the revolt, we ourselves the revolution. We are the stars of the darkest nights, We are the sparks that do not die. Become lamps! Become such embers— We are the sparks that do not die, We are the stars of the darkest nights.

दिये बनो! ऐसे अंगार बनो--

जो बुझते नहीं वह शरारे हैं हम

अंधेरी शबों के सितारे हैं हम

थोड़े से ही दीये पैदा हो जाएं, तो रोशनी हो जाये। कोई सारे देश को ही जाग्रत होने की जरूरत नहीं है; थोड़े लोग जाग जायें, तो हवा में बातास आ जाए, माधुर्य आ जाये। थोड़े से लोग जागकर आनंद से जीने लगें, तो दूसरों को भी संक्रामक हो जाएगी बीमारी।

Let only a few lamps be lit—there will be light. There is no need for the entire country to awaken; if a few awaken, a breeze will move in the air, a sweetness will spread. If a few people awaken and begin to live in joy, the “illness” will become contagious to others.

और यह करना ही है। और कोई भी कीमत चुकानी पड़े, यह करना ही है। क्योंकि इस देश के पास इतनी अपार संपदा है! उसे मरे हुए, मुर्दों के भूत-प्रतों से और मुर्दे जो सांप होकर बैठ गए हैं संपदा के ऊपर फन मारकर, उनसे उसका छुटकारा दिलवाना है।

And it must be done—at any cost. Because this country possesses an immense treasure! It must be freed from the dead—their ghosts—and from the dead who, like serpents, are coiled on the treasure, hood raised.

इस देश के पास सूत्र हैं जो सारे जगत को सौरभ से भर दें। इस देश के पास अपरिसीम विज्ञान है--अंतर का विज्ञान।

This country holds sutras that could fill the whole world with fragrance. This country possesses an immeasurable science—the science of the inner.

पश्चिम ने बाहर के विज्ञान को पैदा कर लिया, आधा काम पश्चिम ने पूरा कर दिया है। हमने भीतर का विज्ञान पूरा कर लिया है; आधा काम हम बहुत पहले पूरा कर चुके हैं। अगर ये दोनों काम मिल जायें, तो पहली दफा पूरा मनुष्य पैदा हो और मनुष्य की अखंड समग्र संस्कृति पैदा हो।

The West has developed the science of the outer; half the work the West has completed. We completed the inner science long ago; that half we finished ages back. If these two can meet, for the first time a complete human being can be born, and an integrated, whole culture of humanity can arise.

मैं जो प्रयास यहां कर रहा हूं, वह यही है--पूरब-पश्चिम को आलिंगनबद्ध कर देने का; पूरब-पश्चिम को एक-दूसरे में डुबा देने का। पश्चिम से आये विज्ञान, पूरब का जागे धर्म, दोनों का हो मिलन--तो पहली दफा पृथ्वी स्वर्ग बन सकती है। एक अपूर्व अवसर है। अगर हमने श्रम किया, तो जैसा कभी नहीं हुआ था, वैसा आज हो सकता है। बुद्ध लाख कोशिश करते तो भी बाहर का जगत तो दरिद्र था और दरिद्र ही रहता। भीतर का जगत शांत हो सकता था, समृद्ध हो सकता था, मगर बाहर का जगत तो दरिद्र ही रहता। वह आधी संपदा होती। पश्चिम आज लाख कोशिश करे...अच्छे मकान बना लिए, अच्छी कारें हैं, अच्छे रास्ते हैं, अच्छी दवाइयां हैं, सब है, लेकिन आदमी की आत्मा खो गई है। पश्चिम की सारी कोशिश व्यर्थ हो जायेगी। मिलन की एक अपूर्व घड़ी है।

What I am attempting here is exactly this: to embrace East and West; to let each dissolve into the other. Let science coming from the West and religion awakened in the East meet—then, for the first time, earth can become heaven. This is a unique opportunity. If we strive, what has never been can be today. Even if a Buddha tried, the outer world was poor and would have remained poor. The inner could be serene and rich, but the outer would still be destitute—only half the treasure. Today, the West may try all it can—fine houses, fine cars, fine roads, fine medicines, everything—but the soul of man is lost. The West’s whole endeavor will go in vain. This is a rare moment for union.

मगर पूरब का धर्म मुर्दों और अंधों के हाथ में पड़ गया है। पश्चिम का विज्ञान जिंदा लोगों के हाथ में है लेकिन उन जिंदा लोगों को अपनी आत्मा का कुछ पता नहीं है। इसलिए कहीं चूक न हो जाये! कहीं ऐसा न हो कि घड़ी आ गई, रोटी भी बन सकती थी--आटा तैयार था, पानी तैयार था, नमक तैयार था, घी तैयार था, चूल्हा भी जला था; मगर रसोइये को यही समझ में न आया कि हम आटे को गूंथे कैसे? बस इतनी कमी है--आटा गूंथने की कमी है। सब तैयार है। इतना तैयार कभी भी नहीं था।

But the East’s religion has fallen into the hands of corpses and blind men. The West’s science is in the hands of the living, but those living ones have no sense of their own souls. So let there not be a slip! Let it not happen that the moment arrived, the bread could have been baked—flour ready, water ready, salt ready, ghee ready, the stove lit—but the cook did not know how to knead the dough. Only this one thing is missing—the kneading. Everything else is ready. Never before was it so prepared.

अतीत में दुनिया तो बाहर गरीब थी और गरीब ही रहती। आज बाहर तो दुनिया अमीर होती जा रही है, मगर भीतर गरीब है। अगर हम पुनरुज्जीवित कर सके, बुद्ध, सरहपा, तिलोपा के विज्ञान को और पश्चिम के विज्ञान को--आइंस्टीन, न्यूटन, एडिंग्टन, इन्होंने जो दान दिया है उसको। अगर ये दोनों मिल जायें--अगर आइंस्टीन और बुद्ध का मिलन हो जाए--तो मनुष्य के जगत में सबसे पहली बार...पहली बार मनुष्य के पूरे इतिहास में, एक ऐसी दुनिया होगी जो बाहर-भीतर दोनों तरफ फूलों से भर जाये...।

In the past the outer world was poor and would have remained poor. Today the outer world grows rich, but the inner is poor. If we can rejuvenate the science of Buddha, Saraha, Tilopa, and the science of the West—what Einstein, Newton, Eddington have given—if these two meet—if Einstein and Buddha meet—then for the first time in human history there will be a world that flowers both outside and inside.

मैं पश्चिम जा सकता हूं। मुझे सुविधा होगी। मुझे निमंत्रण है पश्चिम के देशों से। मुझे सुविधा होगी। मुझे व्यर्थ की झंझटों में न पड़ना पड़ेगा। मोरार जी देसाई जैसे लोगों से व्यर्थ की बातचीत में न उलझना पड़ेगा। काम सुगम होगा। मेरे लिए तो काम सुगम होगा, लेकिन भारत की संपदा खो जाएगी। यहां मुझे कोई दूसरा नहीं दिखाई पड़ता, जो उसे पुनरुज्जीवित कर ले। असंभव होगा उसे पुनरुज्जीवित करना। और पश्चिम में उसे पुनरुज्जीवित करना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि पश्चिम के पास वैसी आधारशिला नहीं है।

I could go to the West. It would be convenient. I have invitations from Western countries. I would not have to get entangled in useless hassles. I would not have to waste time in talk with people like Morarji Desai. The work would be smoother. For me, yes—the work would be easier—but India’s treasure would be lost. I see no one else here who could revive it. It would be impossible. And reviving it in the West would be very difficult, because the West lacks the foundation-stone for it.

इसलिए मैं चाहता हूं यह पूरब को पुनरुज्जीवित करने की घटना यहां घटे। यहां आसानी से घट सकती है। और पश्चिम से लोग यहां आसानी से आ सकते हैं। तुम यहां से आसानी से पश्चिम न जा सकोगे। वह भी अड़चन है। मैं तो हट जाऊं यहां से पश्चिम। मुझे सब तरह की सुविधा होगी। काम आसान हो जाएगा, सुगम हो जाएगा। लेकिन तुम जानते हो, तुम तो यहां भी नहीं आ सकते हो जब मैं यहां हूं, तुम पश्चिम कैसे आ सकोगे?

Therefore I want this event of Eastern rejuvenation to happen here. Here it can happen more easily. And people from the West can come here more easily. You, from here, cannot easily go West. That too is a hindrance. I could move West; every facility would be there. The work would become easy, smooth. But you know—even now many of you cannot come to me here; how then will you come to the West?

और पश्चिम में तो बड़ी खोज है। और सुविधा भी है। पश्चिम से जिसको आना है वह कहीं भी आ जाएगा। यहां भी चला आ रहा है। हजार बाधाओं के बावजूद चला आ रहा है।

And in the West there is a great search—and facilities too. Whoever in the West wishes to come will come by some means. They are coming—even in the face of a thousand obstacles.

कल ही दिल्ली से डेढ़ सौ संन्यासियों के नाम नोटिस मिला है कि तत्क्षण भारत छोड़ दें। रोज यह उपद्रव चलता है। जो संन्यासी भारत के बाहर भारत के राज-दूतावासों में आज्ञा लेने जाते हैं, जानते ही कि वे मेरे संन्यासी हैं, उनके लिए आज्ञा निषिद्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूना जाना है कि बस फिर उन्हें भारत आने कि आज्ञा नहीं मिल सकती। फिर भी वे आ जाते हैं। वे हजार उपाय कर लेते हैं। नहीं आते भारत, पहले नेपाल जाते हैं, फिर नेपाल से प्रवेश करते हैं; कि पाकिस्तान जाते हैं, फिर पाकिस्तान से प्रवेश करते हैं; कि लंका जाते हैं, फिर लंका से प्रवेश करते हैं। वे तो हजार उपाय कर लेंगे।

Just yesterday, notices went out from Delhi to a hundred and fifty sannyasins: leave India immediately. This nuisance goes on daily. Those sannyasins who apply for visas at Indian embassies abroad—once it is known they are my sannyasins, permission is denied. If they say they are going to Poona, they are told they cannot have a visa for India. And still they come. They find a thousand ways. If not directly to India, they go first to Nepal, then enter from Nepal; or to Pakistan, and enter from there; or to Sri Lanka, and enter from there. They will manage somehow.

न मालूम कितनी पाश्चात्य संन्यासिनियों ने यहां आकर झूठी शादी की है। कोई मतलब नहीं है शादी से उन्हें। पति से कुछ लेना-देना भी नहीं है। मगर वे हिम्मतवर लोग हैं। उन्हें रहना है यहां मेरे पास, तो उन्होंने किसी भारतीय से शादी कर ली। तुम यह न कर सकोगे। कोई भारतीय स्त्री सिर्फ इसीलिए शादी न कर सकेगी पश्चिम आकर कि उसे मेरे पास रहना है। यह उसकी कल्पना के बाहर होगा। यह उसे असंभव मालूम होगा। हमने साहस ही खो दिया है। हमने अभियान खो दिया है।

Countless Western sannyasins have come here and entered into sham marriages. They have no interest in marriage; nothing to do with the “husband.” But they are courageous people. If they must stay near me, they simply married some Indian. You will not be able to do that. No Indian woman would go to the West and marry “just for that,” just to stay near me. It would be beyond her imagination. It would feel impossible. We have lost courage. We have lost adventure.

इसलिए मैं यहां रुका हूं--रुकूंगा! यहां की संपदा को मुर्दों के हाथ से छीनना ही है। और रही पश्चिम की बात, तो पश्चिम से जिनको आना है वे यहां आ जायेंगे; कोई अड़चन नहीं है। यह मिलन घट सकता है। एक ऐसा तीर्थ बन सकता है जहां पूरब और पश्चिम एक हो जायें; जहां विज्ञान और धर्म एक हो जायें। मैं बाहर की संपदा का विरोधी नहीं हूं। मैं भीतर की संपदा का उतना ही पक्षपाती हूं जितना बाहर की संपदा का पक्षपाती हूं।

That is why I have stayed here—and will stay! This land’s treasure must be wrested from the hands of the dead. As for the West, those who have to come will come here; there is no obstacle. This union can happen. A pilgrimage can be created where East and West become one; where science and religion become one. I am not an opponent of the outer wealth. I am as much an advocate of the inner wealth as I am of the outer.

अब तक तुमने ऐसे लोग जाने हैं जो बाहर की संपदा के पक्षपाती हैं, तो भीतर की संपदा के विराधी हैं--जैसे चार्वाक, जैसे एपीकुरस, जैसे मार्क्स। तुमने ऐसे लोग भी जाने हैं जो भीतर की संपदा के पक्षपाती हैं, तो बाहर की संपदा के विरोधी हैं--जैसे महावीर, जैसे बुद्ध। तुमने मेरे जैसा आदमी अब तक जाना नहीं है; तुम्हारा कोई कसूर नहीं है अगर तुम मुझे न समझ पाओ। दुनिया ने ही मेरा जैसा आदमी नहीं जाना--जिसमें चार्वाक और बुद्ध का मिलन हो; जिसमें एपीकुरस और याज्ञवल्क का मिलन हो; जो नास्तिक से ज्यादा गहरा नास्तिक हो, जो आस्तिक से ज्यादा गहरा आस्तिक हो; जिसका अध्यात्मवाद भौतिकवाद का विरोधी न हो; जिसका भौतिकवाद अध्यात्मवाद का विरोधी न हो।

Until now you have known people who, when they favor outer wealth, oppose the inner—like Charvaka, Epicurus, Marx. And you have known people who, when they favor the inner wealth, oppose the outer—like Mahavira, like Buddha. You have not known someone like me; it is not your fault if you fail to understand me. The world has not known one like me—one in whom Charvaka and Buddha meet; in whom Epicurus and Yajnavalkya meet; who is more deeply atheist than the atheists, more deeply theist than the theists; whose spirituality is not the enemy of materialism, whose materialism is not the enemy of spirituality.

मेरे लिए बाहर और भीतर एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं बाहर की संपदा का विरोधी नहीं हूं, मैं भीतर की संपदा का परिपूर्ण पक्षपाती हूं। मैं चाहता हूं तुम सब भांति संपन्न होओ--बाहर भी और भीतर भी। बाहर-भीतर का भेद ही व्यर्थ है। जैसे श्वास बाहर आती है, भीतर आती है, वही श्वास बाहर है वही भीतर है। वही परमात्मा बाहर है वही परमात्मा भीतर है।

For me, the outer and inner are two sides of the same coin. I am not an opponent of outer wealth; I am a complete advocate of inner wealth. I want you to be prosperous in every way—outside and inside. The division of outer and inner is meaningless. As breath flows out and in—the same breath is outside, the same inside—so the same divine is outside, the same inside.

तुम जरा मेरी कल्पना के मनुष्य को समझो। मेरी कल्पना का मनुष्य बाहर भी सुख, वैभव, आनंद में जीयेगा। और भीतर भी। तो मेरा विरोध तो होने वाला है। मेरा विरोध अध्यात्मवादी करेंगे क्योंकि वे कहेंगे कि मैं भौतिकवादी हूं। और मेरा विरोध भौतिकवादी करेंगे क्योंकि वे कहेंगे मैं अध्यात्मवादी हूं। मेरा विरोध दोनों तरफ से होना है। लेकिन जो जानते हैं, जो थोड़े समझदार हैं, वे दोनों तरफ से मेरा समर्थन भी करेंगे। हालांकि समझदार सदा कम होते हैं--सौ में एक इसलिए निन्यानबे आदमी मेरे दुश्मन होंगे और एक आदमी मेरा मित्र होगा।

Try to understand my vision of man. In my vision, man will live in comfort, splendor, and joy outwardly—and inwardly as well. So opposition to me is inevitable. The spiritualists will oppose me, saying I am materialistic. The materialists will oppose me, saying I am spiritualistic. Opposition will come from both sides. But those who know, the few who are intelligent, will support me from both sides. Although the intelligent are always few—one in a hundred—so ninety-nine will be my enemies and one will be my friend.

मगर चिंता की कोई बात नहीं है। नादान दोस्तों से तो दाना दुश्मन बेहतर होता है। वे निन्यानबे किसी काम के भी नहीं हैं। उनकी दोस्ती का कोई मूल्य भी नहीं। मैं तो थोड़े से दाना दोस्तों की तलाश कर रहा हं। थोड़े समझदार संन्यासी मुझे चाहिए। और यह काम होगा। यह ज्योति जलेगी! ये इशारे ऊपर से ही आ गए हैं कि ज्योति जलेगी।

But there is no cause for worry. A wise enemy is better than foolish friends. Those ninety-nine are of no use. Their friendship has no value. I am seeking a few wise friends. I want a few intelligent sannyasins. And this work will happen. The flame will be lit! The signs have already come from above that the flame will be lit.

दुख को बदलो। दुख को सुख की सेवा में लगाओ। दुख को सुख का निखार बनाओ। दुख से भागो मत। जो भागता है, बुद्धिहीन है। जो भागता है। और ध्यान रखना, दुख न हो तो जाग ही न सकोगे।

Transform sorrow. Put sorrow in the service of joy. Make sorrow the polish of bliss. Do not run from sorrow. Whoever runs is unintelligent—whoever runs. And remember: without sorrow, you would not awaken at all.

आज इतना ही।

Enough for today.