Skip to content
Osho

Sahaj Samadhi Bhali #19

8 August 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

सूफी मत एक बगावत है। सभी धर्म बगावतें हैं। धार्मिक होने का अर्थ ही बगावती होना है। और जो विद्रोह नहीं जानता, वह जीवन के परम सत्यों से सदा वंचित रह जाएगा। भीड़ के पीछे चलने वाला मंदिर तक कभी भी नहीं पहुंच सकता। वह रास्ता अकेले का है। वह मार्ग--बीहड़ और निर्जन है। और उस मार्ग से गुजरने का अर्थ है कि मैं अपनी नियति अपने हाथ में लेता हूं। मैं अपने जीवन का सारा दायित्व अपने कंधों पर लेता हूं।

Sufism is a rebellion. All religions are rebellions. To be religious is to be a rebel. And one who does not know revolt will remain deprived of life’s ultimate truths. One who trails behind the crowd never reaches the temple. That path is for the solitary. It is rugged and deserted. To walk it is to take destiny into one’s own hands, to shoulder total responsibility for one’s life.

We agree with the crowd because it is convenient. But what has religion to do with convenience? Religion is tapascharya—austerity.

हम भीड़ के साथ राजी होते हैं, क्योंकि वह सुविधापूर्ण है। और धर्म का सुविधा से क्या संबंध! धर्म तपश्चर्या है।

हम समाज के पीछे चलते हैं; क्योंकि यही आसान है। इसमें उपद्रव कम है, मुसीबत नहीं है। भीड़, समाज, समूह, राज्य, राष्ट्र के साथ तुम जितने एक हो जाते हो, उतने ही तुम अपनी निजता को खो देते हो। और धर्म का मूल्य निजता का मूल्य है।

We go along with society because it is easy—less trouble, fewer risks. The more you merge with the crowd, society, the group, the state, the nation, the more you lose your individuality. Religion values your individuality above all.

तो पहली तो बात यह समझ लेना कि धर्म का अर्थ ही यही होता है कि मैं समाज से अपने को मुक्त करूं। मैं एक अंधे की भांति भीड़ के पीछे न चलूं।

First, understand this: religion means freeing yourself from society. Don’t follow the crowd like a blind person.

भीड़ का एक मनोविज्ञान है और भीड़ के पीछे चलने की बड़ी सुविधाएं हैं। इसीलिए तो सारे लोग भीड़ के पीछे चलते हैं। पहली सुविधा तो यह है कि उत्तरदायित्व अपना नहीं रह जाता।

There is a psychology of the crowd, and great conveniences in following it. That is why almost everyone follows it. The first convenience: responsibility is no longer yours.

कहा जाता है कि अकेला आदमी इतने भयंकर पाप कभी नहीं कर सकता, जितना भीड़ में सम्मिलित होकर कर सकता है। अकेला मुसलमान मंदिर को जला नहीं सकता; लेकिन मुसलमानों की भीड़ में मंदिर जलाया जा सकता है। अकेला हिंदू मुसलमानों की हत्या नहीं कर सकता है; लेकिन हिंदुओं की भीड़ में व्यक्ति खो जाता है। एक-एक भीड़ के आदमी से पूछो कि ‘जो तुमने किया है, क्या वह ठीक था?’ तो अकेले में वह सहमेगा। शायद कहेगा कि ‘भीड़ के साथ मैं कर गुजरा। करना ठीक तो नहीं था।’

It is said an individual alone can never commit the dreadful sins he can commit in a crowd. A single Muslim may not burn a temple; in a Muslim mob, a temple can be burned. A single Hindu may not kill a Muslim; in a Hindu mob, the person disappears. Ask a member of such a mob later, “Was what you did right?”—he will hesitate. Perhaps he will say, “I went along with the crowd. It wasn’t really right.”

भीड़ में तुम अपने से कम हो जाते हो। भीड़ में जो सबसे नीचा आदमी है, वह अपने तल पर सभी को खींच लेता है, जैसे पानी एक सतह में हो जाता है। तुम पानी बहाओ तो जो निम्नतम पानी का जल-स्तर है, वह सारे जल का स्तर हो जाएगा। क्योंकि कोई पानी का हिस्सा ऊपर नहीं रह सकता।

तो भीड़ में कभी भी महापुरुष पैदा नहीं होता। हो नहीं सकता। क्योंकि भीड़ में जो आखिरी आदमी है, उसके तल पर सभी को आ जाना पड़ता है। महापुरुष सदा एकांत में पैदा होता है। इसलिए महावीर को जंगल जाना पड़ता है। इसलिए बुद्ध को एकांत चुनना पड़ता है। इसलिए मोहम्मद और मूसा को पहाड़--रेगिस्तान में प्रवेश कर जाना होता है। इस दुनिया में जो भी वैभवपूर्ण व्यक्तित्व पैदा हुए हैं--ईश्वरीय जिनकी क्षमता है, वे सब एकांत में जन्मे हैं।

In a crowd you become less than yourself. The lowest element in the crowd drags everyone down to its level—like water finding its own level. Pour water and its final surface will be at the lowest point; no part can remain above. So no great soul can be born of the crowd; it is impossible. Because the lowest person sets the level for all. Great ones are born in solitude. Mahavira had to go to the forest; Buddha chose aloneness; Mohammed and Moses entered the mountains and deserts. Whoever has flowered in divine splendor has been born out of solitude.

भीड़ ने आज तक एक भी महावीर, एक भी बुद्ध, एक भी कृष्ण पैदा नहीं किया। भीड़ क्षुद्र को पैदा करती है।

क्योंकि भीड़ का नियम तुम समझ लो, वह गणित सीधा है। जैसे पानी अपने नीचे से नीचे सतह पर आकर ठहर जाता है, ऐसे ही भीड़ में चेतना निम्नतम आदमी पर आकर ठहर जाती है। जब भी तुम भीड़ में जाते हो, तो थोड़ा सोच कर जाना। भीड़ से लौट कर तुम हमेशा पाओगे कि तुम कुछ खोकर लौटे हो।

The crowd has never produced a single Mahavira, Buddha, or Krishna. The crowd produces the petty—because its law is simple arithmetic: just as water settles at the lowest level, consciousness in a crowd settles at the level of the lowest man.Whenever you go into a crowd, think twice. You will always return having lost something.

भीड़ में दायित्व खो जाता है, इसलिए बड़ा सुख है--भीड़ का; क्योंकि तुम अनुभव नहीं करते कि तुम जिम्मेवार हो। जीवन की सबसे बड़ी कठिन साधना--जिम्मेवारी का अनुभव है। जब तुम्हें लगता है: मैं रिस्पांसिबल हूं, तब चिंता पैदा होती है। क्योंकि जहां दायित्व है, वहां चिंता है, तनाव है। भीड़ सारा दायित्व अपने ऊपर ले लेती है।

In the crowd responsibility disappears, and that is a great relief. You no longer feel personally accountable. The greatest discipline of life is the experience of responsibility. When you feel “I am responsible,” anxiety arises, because where there is responsibility there is tension. The crowd takes all responsibility on itself.

दूसरे महायुद्ध के बाद नाजी अधिकारियों पर मुकदमे चले। उनके ऊपर खतरनाक अपराध थे। ऐसे खतरनाक अपराध आदमियत के इतिहास में कभी भी किए नहीं गए थे। लाखों यहूदी उन्होंने जलाए थे। लेकिन उन्होंने क्या कहा? उन्होंने यह भी नहीं कहा कि अपराध उन्होंने नहीं किए। उन्होंने कहा: हमने तो सिर्फ आज्ञा का पालन किया है। ऊपर से जो आज्ञा मिली है, हमने उसका पालन किया। हम तो सिपाही हैं।

After the Second World War, the Nazi officers were tried for heinous crimes—unprecedented in human history. They had burned millions of Jews. What did they say? They didn’t even deny the crimes. They said, “We only obeyed orders. We are soldiers.”

जब तुम आज्ञा का पालन करते हो, तब तुम्हारा कोई दायित्व नहीं रहता। इसलिए हम सैनिक को आज्ञा-पालन सिखलाते हैं--ओबिडियंस। क्योंकि उससे ऐसे काम करवाने हैं, जो कि अकेला, अपनी निजता के कारण तो वह कभी न कर सकेगा; उससे हमें पाप करवाना हैं; उससे हमें आदमियों की हत्याएं करवानी हैं; उससे निर्दोष बच्चों को जलवाना है; उससे ऐसे सोए नगर पर बम गिरवाने हैं, जिनका कोई भी कसूर नहीं है।

When you obey orders, your responsibility vanishes. That is why we train soldiers in obedience—because we want them to do things they would never do in their own individuality: commit sins, kill people, burn innocent children, bomb sleeping cities that have done nothing to them.

जिस आदमी ने हिरोशिमा पर एटम बम डाला, वह रात बड़े मजे से वापस लौट कर सोया! एक लाख बीस हजार आदमी जल कर राख हो गए; जिनमें से एक आदमी से भी उसकी कोई निजी दुश्मनी न थी; जिनमें से एक आदमी ने भी उसका कभी कुछ बिगाड़ा न था; जिनमें से कोई आदमी से उसका कोई संबंध न था। लेकिन एक लाख बीस हजार आदमी क्षण भर में राख हो गए और यह आदमी वापस आकर आराम से सो गया! और जब सुबह पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या तुम रात आराम से सोए? तो उसने कहा: निश्चित; क्योंकि कर्तव्य पूरा किया। फिर मैं निश्चिंत आकर सो गया। इस आदमी को रात इतनी चिंता न जगी! तुम जान कर एक छोटे से कीड़े-मकोड़े को पैर के नीचे दबा दो, तो भी चिंता पैदा होती है। चिंता तभी पैदा होती है, जब दायित्व होता है--जब तुम्हें लगता है: मैं जिम्मेवार हूं। जब तुम्हें लगता है: मैं जिम्मेवार ही नहीं हूं; ऊपर से किसी ने आज्ञा दी; मैंने पूरी की। और बड़ा मजा यह है कि ऊपर जो बैठा है, उसको भी आज्ञा कहीं और से मिलती है!

The man who dropped the atomic bomb on Hiroshima slept soundly that night. One hundred and twenty thousand human beings were reduced to ash—none of whom had any personal enmity with him, none had harmed him, none even knew him. Yet he returned and slept well. When asked the next morning if he slept well, he said, “Of course. I fulfilled my duty, then I slept peacefully.” He felt no anxiety! You crush a tiny insect knowingly underfoot and you feel a pang. Anxiety arises only with responsibility: “I am accountable.” If you feel, “I am not responsible; I received an order from above; I executed it,” you can sleep. And the joke is: the one above also claims he was following orders from above!

तुम जिम्मेवार आदमी को पकड़ ही नहीं सकते भीड़ में कि कौन जिम्मेवार है। अंततः कौन जिम्मेवार है? कोई जिम्मेवार नहीं है। इसलिए दुनिया में इतना महापाप चलता है। और यह महापाप चलता रहेगा, जब तक एक-एक व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं को जिम्मेवार नहीं समझता है।

In a crowd, you cannot catch hold of the responsible person. Ultimately who is responsible? No one. Hence such colossal sin prevails. It will prevail so long as individuals do not hold themselves personally responsible for their actions.

भीड़ के साथ जैसे ही तुम खड़े हो जाते हो, तुम्हारी चिंता मिट जाती है; तब तुम व्यक्ति नहीं हो, तुम हिंदू हो। तब तुम आदमी नहीं हो, तुम मुसलमान हो। तब मनुष्यता तुम्हारे भीतर बुझ जाती है। तब तुम भारतीय हो, पाकिस्तानी हो--आदमी नहीं हो। और धर्म का संबंध तुम्हारी आदमियत से है। इसलिए धर्म डिसओबिडियंस है। यह थोड़ा समझना पड़े।

The moment you stand with the crowd your anxiety vanishes; you are no longer a person, you are a Hindu, a Muslim, an Indian, a Pakistani—no longer a human being. Religion concerns your humanity. Therefore religion is disobedience. Understand this a little.

धर्म बगावत है। सैनिक और संन्यासी बिलकुल विपरीत हैं, दो छोर हैं। सैनिक है--आज्ञा का अनुसरण, पालन, ओबिडियंस। संन्यासी है--डिसओबिडियंस--समस्त आज्ञाओं का उल्लंघन। सैनिक और संन्यासी विपरीत छोर हैं। इनसे ज्यादा विपरीत छोर तुम न खोज सकोगे।

Religion is rebellion. Soldier and sannyasin are poles apart. The soldier is obedience personified. The sannyasin is disobedience—violation of all orders. You will not find two poles more opposite.

क्योंकि सैनिक कहता है: जो आज्ञा। जो आज्ञा हो, उसे वह यंत्रवत पूरी करता है। वह जरा भी अनुभव नहीं करता कि मेरा कोई हाथ है या मेरा कोई पाप है। मेरा कोई जुम्मा ही नहीं है। मैं तो एक यंत्र हूं। तुम आज्ञा देते हो: लेफ्ट टर्न, तो लेफ्ट टर्न। तुम कहते हो: रुक जाओ, तो मैं रुक जाता हूं। और सैनिक यंत्रवत होते चले जाते हैं। क्योंकि जितनी बड़ी चेतना पैदा करनी हो, उतना बड़ा दायित्व लेना जरूरी है।

The soldier says, “Orders!” He executes them mechanically, without feeling any personal hand or sin: “I am just an instrument. You say, ‘Left turn’—I turn left. You say, ‘Stop’—I stop.” Soldiers are made mechanical because to grow in consciousness one must take great responsibility.

विलियम जेम्स एक दुकान पर बैठा हुआ था; बड़ा मनोवैज्ञानिक था; और अपने एक मित्र से बात कर रहा था कि सैनिक कैसे धीरे-धीरे यंत्रवत हो जाता है। तभी बाहर एक सैनिक जा रहा था--अंडों की एक टोकरी अपने सिर पर लिए। और विलियम जेम्स ने जोर से चिल्ला कर कहा: अटेंशन। वह आदमी टोकरी को छोड़ कर अटेंशन खड़ा हो गया। सारे अंडे फूट कर बिखर गए रास्ते पर। वह आदमी बहुत नाराज हुआ। उसने कहा: किसने यह अटेंशन कहा है? किसने कहा: सावधान? उस आदमी को सेना छोड़े दस साल हो चुके थे; वह रिटायर्ड सैनिक था। पहले महायुद्ध के समय की घटना है। लेकिन विलियम जेम्स ने कहा कि हमें हक है कि हम कुछ भी कहें। तुम्हें क्या जरूरत है सुनने की या तुम्हें क्या जरूरत है मानने की? उसने कहा: यह हमारे बस में थोड़े ही है। जब सुना: सावधान, अटेंशन। तो यंत्रवत खड़ा हो गया। यह कोई होश का तो सवाल नहीं है, बेहोश आदत है।

William James, the great psychologist, once sat in a shop explaining to a friend how a soldier becomes mechanical. A soldier passed by carrying a basket of eggs on his head. James shouted, “Attention!” The man dropped the basket and stood at attention; eggs smashed all over the street. Furious, he demanded, “Who said ‘Attention’?” It turned out he had left the army ten years earlier; he was retired. James said, “We have a right to say anything. Why did you need to listen? Why to obey?” The man replied, “It’s not in our control. When we hear ‘Attention,’ we stand at attention. It’s not a question of awareness—it’s unconscious habit.”

सैनिक की पूरी तैयारी बेहोशी के लिए है। क्योंकि होश--तो फिर वह पूछेगा कि इस जिस आदमी को मैं गोली से छेद रहा हूं, इसने बिगाड़ा क्या है? जिस आदमी को मैं मार डाल रहा हूं, इसका कसूर क्या है? अगर सोचेगा तो खतरा है। अगर विचारेगा तो मुश्किल है।

All military training is for unconsciousness. If conscious, a soldier might ask: “What has this man done that I should riddle him with bullets? What is his fault?” If he thinks, it’s dangerous.

अंधे की तरह अनुसरण--सैनिक का लक्षण है। उतना ही कुशल सैनिक होगा, जितना मूर्च्छित होगा। इस मूर्च्छा को पैदा करने के लिए बड़ा आयोजन करना पड़ता है।

वर्षों तक हम सैनिक को लेफ्ट-राइट करवाते हैं। कोई भी नहीं पूछता कि यह क्यों? आखिर जिंदगी इस मूर्खता में क्यों खराब की जा रही है? लाखों लोग जमीन पर सिर्फ लेफ्ट-राइट कर रहे हैं--बाएं घूमो, दाएं घूमो--और वर्षों तक रोज घंटों कर रहे हैं। लेकिन इसके पीछे राज है। यह व्यर्थ नहीं हो रहा है; यह जान-बूझकर करवाया जा रहा है। क्योंकि इस आदमी की चेतना को क्षीण करना है; इसे यंत्रवत बनाना है। इसे मूर्खतापूर्ण आज्ञाओं को मानने के लिए राजी करना है, अर्थहीन आज्ञा के लिए राजी करना है। बाएं घूमो, तो सैनिक यह नहीं कहता कि क्यों घूमूं? जरूरत क्या है? घूमना है यानी घूमना है। प्रश्न नहीं उठाना है। अगर सैनिक ने प्रश्न पूछा, तो वह व्यर्थ है।

Blind following is the mark of a soldier. The more unconscious, the more efficient the soldier. To create this unconsciousness there is a great apparatus. For years we drill soldiers: “Left-right, left-right.” No one asks “Why?” Why waste life on such foolishness? Millions march left-right for hours daily, for years. There is a secret: to thin their consciousness, make them mechanical, accustom them to obey senseless orders. “Turn left”—and the soldier does not ask why. If he asks, he is useless.

मैंने सुना है कि एक दार्शनिक एक बार सेना में भरती हो गया। सोच-विचार का आदमी था; सेना के बिलकुल योग्य नहीं था। क्योंकि सोचने विचारने वाले की कहां सेना में जरूरत है! तो जब उससे कहा गया: बाएं घूमो, तो सारे लोग घूम गए; वह खड़ा ही रहा। तो उसके सेनापति ने पूछा कि तुम अब खड़े किस लिए हो? तो उसने कहा: मैं सोच रहा हूं कि क्यों बाएं घूमूं? क्या प्रयोजन है? कोई कारण नहीं दिखाई पड़ता है! और बिना सोचे मैं कुछ भी नहीं कर सकता हूं। जब तक मैं सोच न लूं, जब तक मैं निर्णय न करूं, तब तक मैं कुछ भी नहीं कर सकता हूं। मैं बाएं भी नहीं घूम सकता हूं।

बड़ी कोशिश की गई, लेकिन व्यर्थ था--उस आदमी को बाएं-दाएं घुमाना। लेकिन वह भरती तो हो गया था; तो उसे सैनिकों का जो भोजनालय था, वहां रख दिया। पहले ही दिन उसको मटर के दाने अलग-अलग करने को दिए गए--कि बड़े दाने अलग, छोटे दाने अलग। घंटे भर बाद जब उसका सेनापति आया, तब वह आंख बंद किए--ध्यानमग्न मटर के दानों को सामने रखे बैठा था। अभी उसने शुरू नहीं किया था! उसके सेनापति ने उसे हिलाया और कहा कि क्या कर रहे हो? यह छोटा सा काम भी नहीं होता? उसने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि कुछ दाने बड़े हैं--माना; और कुछ दाने छोटे हैं, वह भी माना। कुछ मंझोल हैं-- उनको किस तरफ करना है? और जब तक बात साफ न हो जाए, तब तक मैं हाथ नहीं हिला सकता।

इस आदमी को सेना के बाहर निकालने के सिवाय और कोई उपाय न था। क्योंकि जो इतना सोचता हो, इसको मूर्खतापूर्ण कृत्यों में लगाया नहीं जा सकता। इसलिए जितनी कम बुद्धि हो, जितना कम विचार हो, उतना अच्छा सैनिक तैयार होता है।

I heard of a philosopher who enlisted. A thoughtful man—unfit for the army. When ordered “Left turn,” everyone turned; he stood still. The officer barked, “Why are you standing?” He said, “I am thinking: Why should I turn left? What is the purpose? I can do nothing without thinking and deciding.” They tried hard—useless. They put him in the mess hall. On day one he was asked to sort peas—big ones separate, small ones separate. An hour later the officer found him sitting with eyes closed in meditation, the peas untouched. “What are you doing?” “Thinking. Some peas are big—granted; some are small—granted. Some are medium—where shall I put them? Until it’s clear, I cannot move my hand.” They had to dismiss him. One who thinks cannot be used for foolish acts. The less intelligence, the better the soldier.

वह सैनिक की जरूरत नहीं है, अयोग्यता है--सोच-विचार। क्योंकि सोच-विचार का अंतिम अर्थ: दायित्व का बोध है; मैं जिम्मेवार हूं और अंततः मुझसे पूछा जाएगा कि तुमने क्यों किया। तब मैं क्या कहूंगा। परमात्मा के सामने मैं क्या कहूंगा? यह हत्या मैंने की? यह बम मैंने फेंका? सैनिक कहेगा: आज्ञा थी; मैं तो कुछ भी नहीं हूं। जो आज्ञा थी, वह मैंने पूरी की। मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं है, मेरा कोई पाप नहीं है।

Thinking culminates in the sense of responsibility: “I am accountable; ultimately I will be asked, ‘Why did you do it?’ What will I say before God? This murder? This bomb?” The soldier says, “There was an order. I am nothing. I only obeyed. No responsibility, no sin.”

संन्यासी इससे विपरीत छोर है। संन्यासी कहता है: आंख की पलक भी मेरी हिलती है और उससे भी अगर कोई किटाणु मर जाता है, तो वह मेरा जिम्मा है। रास्ते पर मैं चलता हूं और चींटी दब जाती है, तो वह मेरा दायित्व है।

The sannyasin is the opposite. He says, “Even the blinking of my eyelids is my doing—and if some microbe dies because of it, I am responsible. If an ant is crushed under my feet, I am responsible.”

एक तरफ महावीर जैसा संन्यासी है जो पैर फूंक-फूंक कर रखता है--जो गीली जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि गीली जमीन पर कीटाणुओं के होने की संभावना ज्यादा है--जो सूखी जमीन पर मल-मूत्र विसर्जन करता है, क्योंकि गीली जमीन पर कीटाणु दब सकते हैं, मर सकते हैं; जो रात में करवट नहीं बदलता है, क्योंकि करवट बदलने से हो सकता है: कुछ कीड़े-मकोड़े इस बीच आ गए हों और तुम करवट बदलो और रात में वे दब जाएं, तो जो एक ही करवट सोता है; जो रात में चलता नहीं, क्योंकि अंधेरे में किसी के जीवन को खतरा है; जिम्मेवार मैं हूं। ये महावीर संन्यास की परम प्रतिमा हैं।

On one side is a sannyasin like Mahavira, who places his feet with breath-soft care, won’t step on wet ground where organisms are likely to live; defecates on dry earth; does not turn over in sleep at night lest insects may have crept near—he sleeps on one side; does not walk at night because in darkness life could be harmed. These are the supreme images of renunciation.

संन्यास का अर्थ हुआ कि सारा दायित्व मेरा है। मैं बहाने नहीं जुटा सकता कि किसी ने आज्ञा दी। क्योंकि अंततः ‘आज्ञा दी’--यह सवाल नहीं है, तुमने मानी--यह सवाल है।

Sannyas means the whole responsibility is mine. I cannot hide behind “orders.” For ultimately the question is not that someone ordered; the question is: you obeyed.

जिस आदमी ने हिरोशिमा पर बम फेंका, क्या वह यह नहीं कह सकता था कि मैं बम नहीं फेंकूंगा? यह हो सकता था। इसका परिणाम होता कि उसे गोली मार दी जाती। लेकिन ठीक था। ‘मैं गोली से मर जाना पसंद करूंगा, लेकिन एक लाख बीस हजार लोगों को अकारण मारने के लिए मैं तैयार नहीं हूं।’ लेकिन तब यह आदमी सैनिक नहीं होता, संन्यासी हो जाता। तब इस दुनिया के सामने भला यह अपराधी होता, लेकिन परमात्मा के सामने इसकी गरिमा का कोई अंत न था। इस पृथ्वी पर शायद इसे कोई भी न पूछता, लेकिन उस दूसरे लोक में यह प्रथम होता।

The man who dropped the bomb on Hiroshima—could he not have said, “I will not drop it”? He could. The result would be he’d be shot. So be it. “I prefer to die by a bullet than kill a hundred and twenty thousand innocent people.” But then he would not be a soldier; he would be a sannyasin. In this world he would be a criminal; before the divine he would be incomparable in dignity. On earth, perhaps no one would care; in the other realm he would be first.

जीसस ने बार-बार कहा है: जो इस जमीन पर प्रथम खड़े हैं, समझ के रहना कि मेरे परमात्मा के राज्य में तुम अंतिम हो जाओगे। और जो यहां अंतिम खड़े हैं, जिन्हें कोई पूछता नहीं, वे मेरे परमात्मा के राज्य में प्रथम हो जाएंगे।

Jesus said again and again: Those who are first here will be last in my Father’s kingdom; those who are last here will be first.

तो धर्म का पहला सूत्र है: अंधी आज्ञा मत मानना; अर्थ हुआ कि दायित्व दूसरे पर मत डालना।

Religion’s first sutra: do not obey blindly; do not shift responsibility onto another.

आज्ञा मानने में मजा यही है कि तुम जिम्मेवार नहीं हो। तुम दायित्व दूसरे पर डाल देते हो; इसीलिए दुनिया में इतने अनुयायी हैं। अनुयायी मुफ्त नहीं हैं। कोई बेकार अनुयायी नहीं बनता। अनुयायी बनने का मतलब है कि सारा दायित्व नेता पर है; हम पर कुछ भी नहीं है।

Obedience is pleasant because it frees you of responsibility. Hence the abundance of followers. No one becomes a follower for nothing. Becoming a follower means the leader bears all responsibility.

और लोकतंत्र ने बड़ी सुविधा जुटा दी है। नेता कहता है कि सारा दायित्व मतदाताओं पर है। मतदाता सोचते हैं कि सारा दायित्व नेता पर है। आज दायित्व किसी पर भी नहीं है। एक चक्र है, जिसमें हर एक-दूसरे की तरफ इशारा करता है। तुम इस दुनिया में अपराधी को पकड़ ही नहीं सकते। इसलिए अपराध बढ़ते चले जाते हैं।

Democracy adds a further convenience. The leader says responsibility lies with the voters; the voters think it lies with the leader. In the end, it lies with no one. Crime increases.

धर्म की मौलिक खोज यह है कि दायित्व तुम्हारा है। अगर तुम चूके और तुमने किसी और को बताया, तो वह किसी और को बताएगा, तो वह किसी और को बताएगा। फिर दायित्व पकड़ में आने वाला नहीं है।

Religion’s fundamental discovery is: the responsibility is yours. If you miss and pass it on to someone else, he will pass it on further, and it will vanish.

यही कर्म का सिद्धांत है कि तुम जिम्मेवार हो। तुम कुछ भी करो, तुम बच न सकोगे और बचाव का कोई उपाय नहीं है। इसलिए तुम छोटा सा भी कृत्य करो, तो जान कर करना कि मैं कर रहा हूं। तुम्हारा भाग्य, तुम्हारी नियति--तुम्हारा ही निर्माण है।

This is karma: you are responsible. Whatever you do, you cannot escape. So even your smallest act—do it knowingly: I am doing it. Your fate, your destiny—you are their maker.

सूफी बगावती लोग हैं। तो यह तो पहली बात समझ लें, तब यह कहानी आसान हो जाएगी समझना।

Sufis are rebels. Understand this first; then the story becomes simple.

दूसरी बात यह समझ लें कि जितना ही तुम सोचोगे कि मैं जिम्मेवार हूं, उतने ही तुम सचेत हो जाओगे, उतनी ही अवेयरनेस बढ़ेगी, उतना ही तुम चौंक कर जीओगे, उतनी ही सावधानी सावचेतता रहेगी। जितना ही तुमने सोचा कि कोई और जिम्मेवार है, तुम उतनी ही आसानी से सो सकते हो; तब कोई भय नहीं है।

Second: the more you feel “I am responsible,” the more aware you become; awareness increases; you live alert, careful, watchful. The more you think someone else is responsible, the easier it is to sleep; no fear.

आधुनिक मनोविज्ञान ने दुनिया में अपराध करने के लिए बड़ी सुविधा जुटा दी। इस सदी में जो बड़ी से बड़ी खोजें हुईं, वे तीन हैं। और इस सदी में जिन तीन खोजों का बड़े से बड़ा परिणाम हुआ है, वे परिणाम हैं: मनुष्य को सारे उत्तरदायित्व से मुक्त कर देना।

Modern psychology has made it very convenient to commit crimes. The three greatest “discoveries” of this century have had the result of freeing man from responsibility.

एक तो खोज की न्यूटन और उनके साथियों ने--कि जगत नियमबद्ध है: और नियम यांत्रिक हैं। अपवाद कोई हो नहीं सकता। नियम के बाहर जाने का कोई उपाय नहीं है। और हर आदमी एक अंधा अनुयायी है; चाहे वह जाने और चाहे न जाने। मनुष्य है ही नहीं, मशीन है। अगर तुम यंत्र हो, तो कैसा अपराध का भाव! तब तुम्हारी चेतना को कोई पीड़ा नहीं होती। चेतना है ही नहीं; सब यंत्र है, पदार्थ है।

First, Newton and company: the universe is ruled by mechanical laws; no exceptions. Man is a machine. If you are a mechanism, how can guilt arise? There is no consciousness—only matter.

फिर दूसरी खोज की फ्रायड ने और वह खोज यह थी कि जब भी तुम पाप करते हो, तो तुम जिम्मेवार नहीं हो। बचपन से तुम्हें जिस तरह तैयार किया गया है, वह शिक्षण की पद्धति, माता, पिता, परिवार--वे जिम्मेवार हैं; तुम जिम्मेवार नहीं हो; माहौल, वातावरण जिम्मेवार है; तुम्हारे आस-पास की हवा जिम्मेवार है। अगर तुम चोरी करते हो, तो तुम कुछ और कर ही नहीं सकते। तुम जिस तरह बड़े किए गए हो, तुम जिस मां के घर पैदा हुए, जिस बाप ने तुम्हें पाला, जिन लोगों के साथ तुमने सीखा जीवन, बचपन गुजारा, उस सबका इकट्ठा जोड़ है। यह कोई कृत्य नहीं है, जो तुम कर रहे हो। यह फूल है, जो तुममें लग रहा है, और इसके लिए तुम जिम्मेवार नहीं हो।

Second, Freud: when you sin you are not responsible. Your upbringing, parents, family, culture—the environment is responsible. If you steal, you could do nothing else; you are the sum of your conditioning. It is not an act, it is a blossoming of causes; you are not responsible.

और तीसरी बात मार्क्स ने कही; और उसने कहा कि समाज की आर्थिक परिस्थितियां हर चीज की अंतिम निर्धारक हैं। आदमी चोर है, क्योंकि गरीब है। बेईमान है, क्योंकि भूखा है। शोषण है, इसलिए पाप है। और जब दुनिया में कोई शोषण न होगा, तो कोई पाप न होगा।

Third, Marx: economic conditions ultimately determine everything. Man is a thief because he is poor, dishonest because he is hungry. Exploitation causes sin. When there is no exploitation there will be no sin.

इन तीन धारणाओं का प्रभाव है कि आज जमीन पर जितने अपराध हो रहे हैं, उतने कभी भी नहीं हुए थे। और इन अपराधों के सिलसिले को तोड़ना मुश्किल है; क्योंकि यह अपराधी अपने को अपराधी मानता ही नहीं है।

Under these three notions, crimes have multiplied as never before. And the chain is hard to break because the criminal does not consider himself criminal.

महावीर, बुद्ध, मोहम्मद, कृष्ण, जरथुस्त्र--उनकी सारी शिक्षाएं बिलकुल विपरीत हैं। वे कहते हैं कि हर कृत्य के लिए तुम जिम्मेवार हो। और अगर उनके विश्लेषण को हम समझें, तो वे कहते हैं कि तुम जिस मां-बाप के घर पैदा हुए हो, वह भी तुम्हारा चुनाव है। वह भी तुम्हारी आत्मा ने चुना कि तुम इस गर्भ को ग्रहण करो। वह भी आकस्मिक नहीं है। तुम जिस समाज में आए, वह भी तुम्हारा ही निर्णय है। कि तुम ब्राह्मण के घर पैदा हुए, कि शुद्र के घर, वह भी तुम्हारी आकांक्षाओं का सम्मिलित फल है। पर जिम्मेवार अंततः तुम ही हो। तुम अगर गरीब हो या अमीर हो, तो भी यह तुम्हारा ही चुनाव है।

Mahavira, Buddha, Mohammed, Krishna, Zarathustra—teach the opposite. They say: you are responsible for every act. In their analysis even your birth to certain parents is your choice. Your soul chose that womb. It is not accidental. The society you came to is of your choosing. Whether born in a Brahmin home or a Shudra’s—fruition of your own desires. Ultimately, you are responsible. Poor or rich—it’s your choice.

तुम अंततः केंद्र में हो--अपने जीवन के। तुम्हारे सारे कृत्य परिधि पर हैं और तुम निर्णायक की तरह केंद्र में हो।

You are the center of your life—your acts are the circumference, you are the deciding center.

एक लिहाज से तो यह बड़ा खतरनाक भी लगता है। और भयभीत करने वाला है। क्योंकि सभी चीज के लिए तुम जिम्मेवार हो, तो बड़ी चिंता पैदा होगी। लेकिन दूसरी तरफ से देखने पर यह बड़ी गरिमा की बात है कि तुम ही जिम्मेवार हो। इससे तुम्हारा मूल्य है; तुम कीमती हो। और तुम चाहो, तो क्रांति कर सकते हो। और सारी दुनिया में क्रांति की जरूरत नहीं है--तुम्हारी क्रांति के लिए; तुम अपने को बदल सकते हो। तो एक तरफ से तो चिंता पैदा होती है, दायित्व तुम्हारा होता है; और दूसरी तरफ से तुम्हारी गरिमा प्रकट होती है, महिमा प्रकट होती है।

From one angle this seems dangerous and frightening—responsible for everything? Anxiety arises. But from another angle it is supreme dignity: you matter; you are precious; if you will, you can create a revolution. No need to change the whole world; change yourself.

अगर तुम मार्क्स, फ्रायड और अन्यों को मान कर चलते हो--महावीर और बुद्ध के विपरीत, तो चिंता तो तुम्हारी समाप्त हो जाती है, लेकिन तुम्हारी गरिमा भी खो जाती है। तुम्हें कोई चिंता नहीं है, फिर तुम जैसे हो--ठीक हो। लेकिन फिर तुम्हारी महिमा भी क्या है? तुम्हारी स्वतंत्रता भी चली गई।

If you follow Marx, Freud and the rest—against Mahavira and Buddha—your anxiety ends, but your dignity is lost. No worry; you are fine as you are—yet you have no glory, no freedom.

तुम्हारी चिंता के साथ ही साथ तुम्हारी स्वतंत्रता चली जाती है। और तुम्हारी चिंता के साथ ही साथ तुम्हारी स्वतंत्रता बढ़ती है। तो धार्मिक व्यक्ति प्रगाढ़ चिंता से गुजरता है।

With anxiety comes freedom; with responsibility your freedom deepens. The religious person passes through profound anxiety.

कीर्कगार्ड ने लिखा है कि जैसी एंग्जायटी धार्मिक आदमी को होती है, वैसी किसी को नहीं होती। उस चिंता के बाद शांति का क्षण आता है। लेकिन वह आता है--जीवन की क्रांति के द्वारा।

Kierkegaard wrote: No anxiety is as deep as the religious man’s. After that anxiety comes peace—but through revolution in life.

दायित्व दूसरों पर फेंक कर भी शांति आती है, लेकिन वह शांति मरघट की शांति है; तुम बचे ही नहीं; तुम दो कोड़ी के हो गए। जिस दिन तुमने कहा कि मेरे कृत्यों के लिए कोई और जिम्मेवार है, उस दिन तुम समाप्त हो गए; उस दिन से तुम्हारा कोई मूल्य नहीं है।

Throw responsibility onto others and you’ll also feel a peace—but it is the peace of the graveyard; you no longer exist; you are worth pennies. The day you said “Others are responsible for my acts,” you died; you lost value.

तो यह दूसरी बात खयाल में रख लें कि सारे धर्मों का जोर है कि नियति तुम्हारी है; तुम्हारा भाग्य तुम्हारे ही निर्णय का विस्तार है। तुम नियंता हो, तुम मालिक हो, तुम स्वतंत्र हो। तुम जैसे हो--बुरे, भले--तुमने ही बनाया है। और तुम चाहो तो बदल सकते हो। और कल जैसा होगा, वह तुम्हारे आज के निर्णय पर निर्भर है।

So keep this second point in mind: all religions insist that your destiny is yours; your fate is the flowering of your own decisions. You are the master, the owner, the free one. As you are—good or bad—you have made yourself. And you can change. Tomorrow depends on today’s decision.

कोई दूसरा तुम्हें चला नहीं रहा है; तुम अपने ही पैरों पर चल रहे हो। कोई तुम्हें धका नहीं रहा है, तुम खुद ही अपनी आकांक्षाओं के बल यात्रा कर रहे हो। तुम्हारी महिमा है, तुम मूल्यवान हो; क्योंकि निर्णय का केंद्र तुम्हारे भीतर है।

No one else moves you; you walk on your own feet. No one pushes you; your desires propel you. Your glory is that the center of decision is within.

निर्णय का केंद्र ही आत्मा है। इसलिए मार्क्स और फ्रायड आत्मा को नहीं मान सकते। क्योंकि जब निर्णय का केंद्र ही तुम्हारे भीतर नहीं है, तो कैसी आत्मा!

The center of decision is the soul. Hence Marx and Freud cannot accept soul—if the center of decision is not within, what soul?

ये दो बातें खयाल में लें, फिर हम इस कहानी के एक-एक शब्द को समझने की कोशिश करें।

Keep these two points, then we can understand the parable word by word.

‘एक बादशाह को खयाल था कि उसने जो जाना और माना है, वह सही है। एक अर्थ में वह न्यायप्रिय भी था।’

“A certain emperor believed that what he knew and held to be true was right. In a sense he was just.”

जिनके पास भी थोड़ी शक्ति आ जाती है, उन्हें यह वहम पैदा होना शुरू हो जाता है कि उन्होंने जो भी जाना और माना है, वह सही है। इसीलिए तो लोग शक्ति की इतनी खोज करते हैं। राजनीति की इतनी दौड़ है; क्योंकि सिंहासन पर पहुंच कर तुम जो कहो, वही सत्य हो जाता है।

Whoever gets a little power falls into the illusion that whatever he knows and believes is right. That is why people chase power—because on the throne whatever you say becomes truth.

दुनिया में सत्य की खोज दो तरह से हो सकती है। एक तो, तुम सत्य को खोजने निकलो, तब शायद तुम्हें सब सिंहासन छोड़ देने पड़ें; क्योंकि खोज इतनी कीमती है कि सिंहासनों पर बैठ कर, हो नहीं सकती है। और खोज इतनी गहरी है कि सिंहासन पर बैठा हुआ वहां तक पहुंच नहीं सकता। जो सत्य की खोज पर जाता है, सिंहासन छोड़ देता है।

There are two ways to approach truth. One: seek the truth—you may have to abandon thrones, because the search is so precious. A man on a throne cannot reach that depth. The seeker relinquishes the throne.

एक तो खोज है महावीर और बुद्ध की और दूसरी खोज यह है कि तुम सत्य चाहते हो, सिंहासन पर पहुंच जाओ। क्योकि सिंहासन पर पहुंच कर तुम जो भी कहोगे--तुम्हारी ताकत की वजह से--लोग उसे सत्य मानेंगे। और तुम्हें भी वहम पैदा होगा कि जब इतने लोग मानते हैं सत्य, तो जो मैं कहता हूं, वह सत्य होना चाहिए।

One search is of Mahavira and Buddha; the other is: if you want “truth,” reach the throne—then whatever you say, by virtue of your power, people will call it truth, and you will be deluded: if so many agree, it must be true.

नेपोलियन का प्रसिद्ध वचन है कि उसने कहा: आइ एम दि लॉ, आइ एम दि स्टेट--मैं हूं कानून, मैं हूं राज्य। मैं जो कहूं, वही कानून है; कोई और कानून नहीं है। सिंहासन पर पहुंचे आदमी को यह वहम स्वाभाविक हो जाता है कि वह जो कहता है, वही नियम है।

Napoleon said: “I am the law; I am the state.” A man on a throne naturally feels his word is the rule.

या तो तुम सत्य के अनुसार हो जाओ और या तुम इतने ताकतवर हो जाओ कि तुम दावा कर सको कि सत्य मेरे अनुसार है। बस, ये दो ही खोज हैं। राजनीति और धर्म--दो ही यात्राएं हैं। इसीलिए राजनीतिज्ञ कभी धार्मिक नहीं हो पाता है। और धार्मिक का राजनीतिज्ञ होना असंभव है। यात्रा ही अलग है। एक शक्ति की खोज है और एक शांति की। एक सत्य की खोज है और एक सिंहासन की। सत्य की खोज में सूली तो भला मिल जाए, सिंहासन कभी भी नहीं मिलता। और सिंहासन की खोज में सिंहासन ही मिलता है, सत्य कभी नहीं मिलता। लेकिन जिसके पास ताकत है, वह लोगों को झुका सकता है, मनवा सकता है। और उसकी ताकत के कारण इनकार करना असंभव होगा।

Either you live according to truth, or you become so powerful that you claim truth must live according to you. These are the two journeys: politics and religion. Hence the politician is never religious, and the religious man cannot be a politician. The quests are different: one seeks power, one peace; one seeks truth, one the throne. In the search for truth, crucifixion may come, never a throne. In the quest for a throne, a throne comes, never truth. Yet power can force people to bow and agree. Refusal becomes dangerous.

ऐसा हुआ कि मोलोतोव--स्टैलिन का एक निकट साथी--एक बड़ी राजनीतिक कांफ्रेंस में लंदन आया हुआ था। कोई जरूरी बात थी, जो स्टैलिन से पूछनी थी, तभी वह उत्तर दे सकता था। तो वह फोन कर रहा था स्टैलिन को। और एक पत्रकार, जो उससे मिलने आया था, वह कमरे में बैठा था। उधर से स्टैलिन जो भी कहता था, वह कहता था: यस सर--जी हां, जी हां, जी हां। लेकिन एक ऐसी घड़ी आई कि इसने कहा कि नहीं, बिलकुल नहीं। पत्रकार चौंका। क्योंकि स्टैलिन को कहना: नहीं, बिलकुल नहीं--असंभव बात है! और मोलोतोव कहे, अनुभवी है कि जिसने नहीं कही, उसकी गर्दन गई; वह बचेगा नहीं। तो पत्रकार ऐसे तो सुनता रहा, जब तक मोलोतोव जी हां, जी हां कह रहा था। लेकिन उत्सुक हुआ, जब मालोतोव ने कहा कि नहीं, बिलकुल नहीं--एब्सोल्यूटली नो।

उस पत्रकार ने, जब वार्ता पूरी हो गई तो उसने कहा: अगर आप नाराज न हों तो... बड़ी उत्सुकता पैदा हो गई है। मुझे मतलब नहीं कि आप किन चीजों में जी हां कह रह थे। लेकिन किस बात पर आपने कहा कि नहीं! आश्चर्यजनक! स्टैलिन को--और कोई कहे नहीं! मोलोतोव हंसने लगा। उसने कहा कि स्टैलिन को नहीं कहना असंभव है। लेकिन स्टैलिन उस समय मुझसे कह रहा था: मोलोतोव, तुम ही निर्णय ले लो। इसलिए मैं कह रहा था कि नहीं, बिलकुल नहीं।

Molotov, Stalin’s close associate, came to London for a political conference. He needed to consult Stalin by phone to answer an urgent question. A journalist sat in the room. Whatever Stalin said, Molotov kept saying, “Yes, sir. Yes, yes.” Suddenly at one point he said, “No. Absolutely not.” The journalist was startled—saying no to Stalin is impossible! He waited. When the call ended he asked, “Forgive me, but on what did you say ‘absolutely not’?” Molotov laughed, “You cannot say ‘no’ to Stalin. But at that moment Stalin said to me, ‘Molotov, you decide.’ So I said, ‘No, absolutely not.’”

जिसके पास शक्ति है, वह तुमसे हां कहलवा सकता है--चाहे वह तुम्हारे हृदय से आए या न आए। लेकिन वह तुम्हें मजबूर कर सकता है। सिंहासन पर बैठे लोगों को भ्रम हो जाता है कि उनके पास सत्य है।

Power can make you say “yes” regardless of your heart. Those on thrones are deluded that they possess the truth.

इस सम्राट को भी यही खयाल था कि जो उसने जाना और माना है, वह सही है। इससे कोई इनकार भी नहीं कर सकता था। और एक और खतरा था कि वह आदमी सिंहासन पर ही नहीं था--शक्तिशाली ही नहीं था--न्यायप्रिय भी था। और जब कोई आदमी सिंहासन पर भी हो--और साधु हो, तो उससे ज्यादा खतरनाक आदमी नहीं होता। एक तो सिंहासन! उसे सत्य होने का खयाल! असाधु हो, तो तुम जानते हो कि खयाल है सिर्फ, लेकिन वह साधु भी हो--आदमी अच्छा भी हो--तो बहुत मुश्किल हो जाती है।

बुरे आदमी के हाथ में ताकत उतनी खतरनाक नहीं है, क्योंकि तुम जानते हो कि आदमी बुरा है और अगर हां भी कह रहे हो, तो ऊपर से कह रहे हो। भीतर से तुम इनकार कर रहे हो। लेकिन आदमी अच्छा भी हो, न्यायप्रिय भी हो, तब अड़चन और ज्यादा हो जाती है। तब तुम भीतर से भी ना कहने में मजबूर हो जाते हो; नहीं कह पाते हो; तब तुम्हें सब तरफ से हां कहनी पड़ती है।

This emperor too believed his beliefs were right. No one could deny him. More dangerous: he was not just powerful; he was also “just.” A man who has both power and virtue is most dangerous. If he were merely powerful, we know it’s only his delusion; but if he is also “good,” it becomes very difficult—you cannot even say no inside; you must say yes all around.

न केवल आदमी शक्तिशाली था, न्यायप्रिय भी था। उसकी तीन बेटियां थीं। एक दिन राजा ने अपनी सभी बेटियों को बुला कर कहा: ‘मेरी सारी संपदा तुम्हारी होने वाली है। मुझसे ही तुम्हें जीवन मिला और मेरी इच्छा से ही तुम्हारे भविष्य और भाग्य का निर्माण होगा।’

He had three daughters. One day he called them and said, “All my wealth shall be yours. Your life came from me; by my will your future and fate will be formed.”

दो राजकुमारियों ने तो यह बात मान ली। लेकिन तीसरी ने कहा: ‘यद्यपि स्थिति का तकाजा है कि मैं कानून का पालन करूं, तो भी मैं यह नहीं मान सकती कि मेरा भाग्य आपकी मर्जी से बनेगा।’

Two princesses agreed. The third said, “Though circumstances demand that I obey the law, I cannot accept that my fate will be shaped by your will.”

बुद्ध के पिता ने एक दिन बुद्ध से यही कहा था: कहा था कि तू मुझसे पैदा हुआ है। और कहा था--एक विशेष परिस्थिति में। बुद्ध ज्ञानी होकर वापस लौटे गांव, तो बुद्ध के पिता नाराज थे कि छोकरा घर छोड़ कर भाग गया था। और नाराज थे, क्योंकि इकलौता बेटा था, इसका ही सारा साम्राज्य था। और नाराज थे कि जिस परिवार ने कभी भीख नहीं मांगी--लाखों को भीख दी--उसका इकलौता बेटा सड़कों पर भीख मांग रहा था। अहंकार को बड़ी चोट लगी थी। और जब बुद्ध गांव में वापस आए, तो बाप नाराज थे।

और ध्यान रहे, अगर आप बाप हैं, तो बेटा बुद्ध भी हो जाए, तो भी पहचानना बहुत मुश्किल है। क्योंकि बाप का मतलब है: ताकत की स्थिति।

बुद्ध के बाप को दिखाई नहीं पड़ा कि यह बेटा इतना रोशन होकर लौटा है, इतना ज्योतिर्मय होकर लौटा है! बुद्ध के बाप की आंखों में तो क्रोध था। और जहां क्रोध है, वहां दर्शन साफ नहीं होता। देखते ही उसने कहा कि फेंको यह भिक्षापात्र। और बहुत हो चुका यह नाटक। और मेरे द्वार अब भी खुले हैं। बाप का हृदय है, कभी बंद नहीं होता। तुम वापस लौट आओ। और मैं तुम्हें माफ कर दूंगा। यद्यपि तुमने पाप गहन किया है, माफी के योग्य नहीं है; लेकिन करुणा के कारण, प्रेम के कारण, मोह के कारण, माफ कर दूंगा।

Buddha’s father once spoke similarly to Buddha. When the enlightened Buddha returned home, his father was angry—the only son had run away. His ego was wounded: the generous family whose ancestors never begged, whose wealth fed millions—its sole heir begging on the streets! When Buddha stood at the door, the father said, “Throw that begging bowl away! Enough of this drama. My doors are open. Come back; I will forgive you, though your sin is grave and unpardonable—yet out of affection, I will forgive.”

बुद्ध ने कहा: आप गौर से तो देखें; क्योंकि जो बेटा आपका घर छोड़ कर गया था, वही वापस नहीं लौटा है। यह कोई और ही आदमी है, जो सामने खड़ा है। क्योंकि मैं आपसे निश्चित कहता हूं, वह मर चुका, जो गया था। और जो आया है, इससे उसका कोई भी संबंध नहीं। देह शायद एक हो, लेकिन भीतर का निवासी बिलकुल बदल गया है। मकान पुराना हो, मालिक वही नहीं है। आप एक बार गौर से तो देखें। आप मुझे पहचानने की कोशिश करें।

Buddha said, “Please look closely. The son who left is not the one who has returned. He died. This is another being entirely. The body may be the same, but the indweller has changed. The house is old; the owner is new. Try to recognize me.”

बाप ने कहा: मैंने तुझे पैदा किया और मैं तुझे पहचानने की कोशिश करूं! मुझसे भलीभांति तुझे कौन जानता है? मेरा ही खून है, मेरी ही हड्डी-मांस-मज्जा है और मैं तुझे जानता नहीं!

The father said, “I gave you birth—must I try to recognize you? Who knows you better than I? My blood, bone, marrow—and I do not know you?”

बुद्ध ने कहा: आपने मुझे पैदा किया होगा; लेकिन फिर भी मैं आपसे कहता हूं कि आपने मुझे निर्मित नहीं किया। मैं आपसे गुजरा हूं; आप एक चौराहे थे, जिससे मैं पार हुआ हूं। लेकिन क्या आप सोचते हैं कि जिस रास्ते से यात्री गुजर जाता है, वह रास्ता उस यात्री को जान लेता है? आप सिर्फ रास्ता थे, जिससे मैं आया हूं।

ये अनहोनी सी बातें, जो किसी बेटे ने कभी किसी बाप से नहीं कीं--बुद्ध के बाप ने आंखें पोंछी, जो क्रोध की वजह से आंसुओं से भर गई थीं और गौर से इस युवक को देखा। निश्चित ही जो लड़का घर से गया था, यह वही नहीं है।

Buddha said, “You may have given birth, but you did not create me. I passed through you; you were a crossroads through which I travelled. Does the road know the traveler?” These unheard-of words—no son had spoken so. The father, whose eyes were filled with tears of anger, wiped them and looked carefully: indeed, this was not the boy who left.

इस तीसरी बेटी ने कहा: ‘स्थिति का तकाजा है कि मैं कानून का पालन करूं, तो भी मैं यह नहीं मान सकती कि मेरा भाग्य आपकी मर्जी से बनेगा। आप मेरे पिता हैं, आपने मुझे जन्म दिया है, वह सब ठीक है। यह भी हो सकता है कि आप मेरे अतीत हैं; लेकिन आप मेरे भविष्य हैं--यह मैं नहीं मान सकती। और भविष्य मेरा स्वतंत्र है; वह आपकी मर्जी से नहीं बनेगा। मैं यंत्र नहीं हूं। मेरा भी अपना जीवन है। और मैं मृत नहीं हूं, मैं चेतन हूं।’

The third daughter said, “Although circumstances require me to obey the law, I cannot accept that my fate will be made by your will. You are my father; you gave me birth—true. You may be my past. But that you are my future—I cannot accept. My future is free; it will not be shaped by your will. I am not a machine. I have my own life. I am not dead; I am conscious.”

‘मैं एक स्वतंत्र इकाई हूं?’ यह घोषणा ही आत्मा की घोषणा है। इसलिए महावीर ने परमात्मा को इनकार कर दिया। महावीर ने कहा: ‘कोई परमात्मा नहीं है दुनिया में।’ क्योंकि अगर परमात्मा--परमात्मा यानी पिता--तो फिर बेटे की कोई स्वतंत्रता नहीं हो सकती। और अगर परमात्मा ने बनाया है--आत्मा को, तो जो चीज बनाई गई है, वह कल मिटाई भी जा सकती है। इसलिए फिर आत्मा की कोई शाश्वतता नहीं है।

और अगर परमात्मा ने ही आत्मा को बनाया है, तो तुम्हारे प्रयास तुम कितने ही करो--व्यर्थ हैं; क्योंकि परमात्मा तुम्हारी स्थिति को कभी भी बदल दे सकता है। तुम कितना ही पुण्य करो, वह तुम्हें पाप में डाल सकता है। और तुम कितने ही पाप करो, वह तुम्हें पुण्यात्मा बना सकता है; क्योंकि अंतिम मालिक वही है; उसने तुम्हें बनाया है।

परमात्मा को धार्मिक लोग पिता कहते हैं--महापिता कहते हैं। सारी दुनिया में वह प्रतीक है: पिता का। वह सोचने जैसा है। साधारण पिता तो इतना ही कह सकता है कि तुम मुझसे पैदा हुए हो। मैंने तुम्हें बनाया, यह दावा नहीं कर सकता। अगर बिलकुल अंधा हो तो ही कर सकता है। लेकिन अगर परमात्मा पिता है, तब तो वह यह भी दावा कर सकता है कि मैंने तुम्हें बनाया। तुम मुझसे पैदा नहीं हुए हो, मेरे ही निर्माण हो।

सारे धर्म यही तो कथा कहते हैं कि उसने मिट्टी की मूर्ति बनाई, फिर श्वास फूंक दी और आदमी निर्मित हो गया। महावीर ने कहा: अगर ऐसा कोई परमात्मा है, तो मनुष्य की सारी गरिमा खो जाती है; क्योंकि तब स्वतंत्रता नहीं है। और तब फिर पाप या पुण्य का कोई अर्थ नहीं है। फिर मैं अपने को मुक्त करने की चेष्टा करूं, वह भी व्यर्थ है।

क्योंकि अगर यही सच है कि कोई भीतर से धागे डाल रहा है और मैं कठपुतली की तरह नाच रहा हूं, तो कठपुतली की क्या स्वतंत्रता! फिर कठपुतली चोर हो कि साधु हो--यह धागे खींचने वाले पर निर्भर है। फिर सब व्यर्थ हो जाता है। फिर यह पूरा जगत एक मूर्खतापूर्ण कथा है, जिसमें कोई सार नहीं है। इसलिए महावीर ने कहा: ‘परमात्मा नहीं है। बस, तुम हो।’ यह बड़ा सोचने जैसा है।

महावीर ने यह कहा कि तुम ही परमात्मा हो। सूफी भी यही कहते हैं। इसलिए मुसलमान सूफियों पर बहुत नाराज रहे। इसलिए मंसूर जैसे सूफी को मुसलमानों ने सूली पर लटका दिया, मार डाला; क्योंकि सूफियों के पास गहरे से गहरा वेदांत--गहरी से गहरी महावीर की वाणी है। सूफियों के पास--जो गहरे से गहरा धर्म है--वह है।

“I am an independent entity.” This declaration is the declaration of the soul. Hence Mahavira denied a creator God. He said, “There is no God.” If God—the Father—exists, the son cannot be free. If God created the soul, what is created can be destroyed—no eternity for the soul. And if God made the soul, your efforts are meaningless; God can change your condition at any time—make the virtuous sinful and the sinful virtuous. He is the ultimate owner. Religious people call God Father—the Great Father. If God is Father, he can claim not only, “You are born of me,” but “I made you.” Religions tell the story: God fashioned a clay image, breathed into it, and man was created. Mahavira said: If such a God exists, man’s dignity is lost—no freedom, and then sin and virtue are meaningless; liberation is futile. If strings are pulled from above and we puppet-dance, what freedom does a puppet have? Whether the puppet is a thief or a saint depends on the string-puller. Then this world is a foolish tale. So Mahavira said: “There is no God. Only you are.” Think on this. Mahavira said, “You are God.” The Sufis say the same. That is why orthodox Muslims were angry with them. Mansoor was crucified for proclaiming the deepest Vedanta—the essence of Mahavira—within Islam. The deepest religion places God within you, not in the sky. If God is in the sky, you are dependent; if God is within, you are free; only then is liberation possible. If God is other than you, you are worth nothing; religion loses value.

गहरे से गहरा धर्म, परमात्मा को तुम्हारे भीतर रखता है--आकाश में नहीं। क्योंकि आकाश में अगर परमात्मा है, तो तुम परतंत्र हो। परमात्मा तुम्हारे भीतर हो, तो ही तुम स्वतंत्र हो, तो ही तुम्हारी मुक्ति कभी संभव है; तो ही मोक्ष का उपाय है अन्यथा गुलामी सदा रहेगी। वह कभी नहीं मिट सकती, अगर परमात्मा ऊपर है।

 

अगर परमात्मा तुमसे भिन्न है, तो तुम्हारी कोई कीमत नहीं; तुम दो कौड़ी के हो। और जब तुम्हारी कोई कीमत नहीं, तो धर्म का क्या मूल्य है?

 

सूफी मानते हैं कि ‘प्रत्येक व्यक्ति ही अपना नियंता, अपना स्रष्टा है। भाग्य अपने हाथ में है।’

Sufis hold that each person is his own master, his own creator; destiny is in one’s own hands.

यह तीसरी लड़की सूफियों की प्रतीक है; यह सूफियों की प्रतिनिधि है। उस तीसरी लड़की ने कहा: ‘स्थिति का तकाजा है।’ उसने कहा: ‘परिस्थिति तो यही है, सरल भी यही है, सुगम भी यही है कि जैसे मेरी दो बहिनें राजी हो गई हैं, वैसे मैं भी राजी हो जाऊं। लेकिन यह सत्य नहीं है।’ और जो परिस्थिति के सामने झुकता है और सत्य को छोड़ता है, वही सांसारिक व्यक्ति है। और जो सत्य को पकड़ता है और परिस्थिति चाहे बदलती हो, टूटती हो, नष्ट होती हो, उसकी चिंता नहीं लेता है, वही संन्यासी है।

This third girl symbolizes the Sufis; she is their representative. She says, “Circumstances demand…” It would be easy to agree as her two sisters did—but it would not be true. The worldly person bows to circumstance and abandons truth. The sannyasin clings to truth and lets circumstances break if they must.

तुम परिस्थिति को मूल्यवान समझते हो या सत्य को? इससे ही निर्णय होगा कि तुम गृहस्थ हो या संन्यासी हो। अगर परिस्थिति मूल्यवान है अर्थात संसार मूल्यवान है, घर मूल्यवान है, परिवार मूल्यवान है, पद-प्रतिष्ठा मूल्यवान है, तो तुम गृहस्थ हो। वे दो लड़कियां गृहस्थ की प्रतीक हैं।

तीसरी लड़की--एक संन्यस्त भाव वाली लड़की है। उसने कहा: ‘स्थिति का तकाजा है कि मैं कानून का पालन करूं। आप जो कहें, वही सत्य है। लेकिन तो भी मैं यह मान नहीं सकती कि मेरा भाग्य आपकी मर्जी से बनेगा।’

Whether you value circumstance or truth decides whether you are a householder or a renunciate. If circumstance is valuable—world, home, family, prestige—you are a householder. The two sisters symbolize this. The third is of a renunciate mood. She says, “Circumstances demand that I obey the law. You say so, therefore it is truth—but I cannot accept that my fate will be shaped by your will.”

इसलिए धार्मिक आदमी अक्सर बगावती दिखाई पड़ता है--जीसस या बुद्ध या महावीर। और तथाकथित धार्मिक आदमी उसकी हत्या करने को उत्सुक हो जाते हैं। जीसस को जिन्होंने मारा, वे तुम जैसे धार्मिक लोग थे--जो रोज मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं, प्रार्थना करते हैं, किताब को मानते हैं, कानून को मानते हैं। लेकिन ‘स्थिति’ ऊंची है; और स्थिति से ऊपर उनके भीतर कुछ भी नहीं है। परिस्थिति बड़ी है और मनःस्थिति का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने जीसस को मारा, क्योंकि जीसस ने घोषणा की मनःस्थिति की और परिस्थिति को दो कौड़ी का कहा। महावीर को पत्थर मारे गए; बुद्ध का अपमान किया गया। वह सब स्वाभाविक है। और जिन्होंने किया--ध्यान रखना वे कोई अधार्मिक लोग नहीं थे। अधार्मिक को मतलब ही नहीं है। जीसस को जिन लोगों ने मारा, वे कोई नास्तिक नहीं थे। नास्तिक जो थे, उन्हें तो प्रयोजन ही नहीं था कि जीसस क्या बक रहा है। आस्तिक थे वे सारे लोग; धार्मिक थे।

Therefore the truly religious person often appears rebellious—Jesus, Buddha, Mahavira. And the so-called religious become eager to kill him. Those who killed Jesus were “religious” people—temple-goers, worshippers of the book and the law. But for them “situation” was supreme; above it, nothing. Jesus proclaimed inner state and called circumstance worthless. Mahavira was stoned; Buddha was insulted. Naturally, those who did this were not atheists; atheists had no stake. Theists did.

तो एक तो दिखाई पड़ने वाला तथाकथित धार्मिक है; वह हमेशा आज्ञा के अनुसार चलता है; परिस्थिति को मान कर चलता है, झुक कर चलता है। और एक वास्तविक धार्मिक है, वह अपना सिर उठाता है, तो हमें कष्ट होता है।

There is the visible, so-called religious who always follows orders and bows to circumstance. And there is the truly religious who lifts his head—this hurts us.

उस लड़की ने बड़ी बगावत की बात कही; उसने कहा: ‘यह मैं नहीं मान सकती कि भविष्य तुम्हारी मर्जी से बनेगा।’ ‘हम देखेंगे’, कह कर बादशाह ने बागी बेटी को कैद में डाल दिया, जहां वह वर्षों कष्ट झेलती रही। इस बीच उसके हिस्से का धन भी बादशाह और वफादार बेटियों ने खर्च कर दिया। और तब बादशाह ने स्वयं से कहा: ‘यह लड़की--अपनी नहीं--मेरी मर्जी से कैद काट रही है। इससे स्पष्ट है कि मेरी इच्छा ही उसकी नियति है।’

The girl spoke a great rebellion: “I cannot accept that my future will be shaped by your will.” The emperor said, “We shall see,” and imprisoned this “rebellious” daughter, where for years she suffered. Meanwhile, her share of wealth was consumed by the emperor and the loyal daughters. The emperor said to himself, “This girl is suffering not by her will, but by mine. It is clear my will is her destiny.”

लेकिन लड़की क्या सोचती रही होगी कारागृह में? यही मजा है कि जीवन बड़ा जटिल है और तुम अपने अनुसार धारणा बना लेते हो। बादशाह का कहना भी तर्कयुक्त है कि लड़की मेरी मर्जी से जेल काट रही है। और लड़की सोचती रही होगी कि ‘यह मेरी मर्जी से मैं जेल काट रही हूं। क्योंकि मैं चाहती, तो झुक जाती--परिस्थिति के सामने, आज्ञा मान लेती और आज म

हल में होती, कारागृह में न होती। यह मेरी ही मर्जी है कि मैं कारागृह में हूं।’ और बादशाह सोचता रहा, उसका सोचना भी दुरुस्त है, तर्कयुक्त मालूम पड़ता है कि ‘यह मेरी ही मर्जी है कि वह जेल काट रही है।’ लेकिन अगर तुम गौर करोगे, समझने की कोशिश करोगे, तो लड़की अपनी मर्जी से ही जेल काट रही है; बादशाह सिर्फ निमित्त है। क्योंकि दो लड़कियां अपनी ही मर्जी से महल में बैठी हैं; बादशाह सिर्फ निमित्त है।

But what was the girl thinking in prison? Here is the beauty: life is complex and we create our own interpretations. The emperor’s logic sounds reasonable: “She is in jail by my will.” The girl likely thought, “I am in jail by my own will. Had I bowed to circumstance, obeyed, I would be in the palace, not the prison. It is my will that I am here.” The emperor’s reasoning seems right on the surface, yet if you look deeply, the girl is there by her own will; the emperor is only a nimitta, an instrument. Two girls are in the palace by their own will; the emperor is just an instrument.

धार्मिक व्यक्ति अपने को निमित्त मानता है--कर्ता नहीं। और अगर दूसरों के जीवन में भी उससे कुछ होता है, तो वह निमित्त मानता है--कर्ता नहीं। वह कहता है: ‘मैं सिर्फ निमित्त हूं।’ अधार्मिक व्यक्ति अकड़ जाता है। अहंकार घोषणा करता है कि देखो, अब तू जेल काट रही है; किसकी मर्जी से? तेरा भविष्य कारागृह बन गया मेरी मर्जी से। और अहंकार का तर्क ऊपर से ठीक मालूम पड़ता है, फिर भी ठीक नहीं है। जो भी घटता है, अंततः तुम्हारी ही मर्जी से घटता है।

The religious person regards himself as an instrument, not the doer. If, through him, something happens in another’s life, he still sees himself as nimitta, not karta—the doer. The irreligious puffs up: “Look, you are in jail by my will. Your future is the prison created by my will.” Ego’s logic looks right from above, but it isn’t. Whatever happens ultimately happens by your own will.

जिस आदमी ने हिरोशिमा पर बम गिराया, यह भी उसकी ही मर्जी से; क्योंकि यह उसके हाथ में था कि वह कह दे कि मैं आज्ञा मानूं या न मानूं। यह अंतिम रूप से तो तुम्हारी ही मर्जी निर्धारक है। दुनिया कितना ही कुछ कहे, आखिर में तो तुम्हीं निर्णय लेते हो कि मैं मानूं या न मानूं; मैं जाऊं या न जाऊं। इसलिए यह आदमी अगर कभी अंतिम कोई अदालत हो--जैसा कि ईसाई कहते हैं, मुसलमान कहते हैं: लास्ट जजमेंट डे--तो जिस आदमी ने हिरोशिमा पर बम पटका है, वह यह न कह सकेगा कि मैंने आज्ञा मानी; क्योंकि इससे पूछा जाएगा कि आज्ञा मानना और न मानना तेरे हाथ में था या नही?

The man who dropped the bomb on Hiroshima—he did so by his own will, because it was in his hands to say yes or no to the order. The final determinant is your will. The world may say anything, but at the end you decide: shall I obey or not? Therefore, if there is ever a Last Judgment, the bomber will not be able to say, “I obeyed orders,” for he will be asked, “Was obeying or not obeying in your hands?”

इसलिए तुम अपने को धोखा मत देना। तुम यह मत कहना कि पिता ने कहा, इसलिए मैंने ऐसा किया। तुम यह मत कहना कि समाज ने कहा, इसलिए मैंने ऐसा किया। क्योंकि कोई कुछ भी कहे, आखिरी निर्णायक तो तुम्हीं हो--सदा। अंतिम निर्णय सदा तुम्हारे हाथ में है; उससे तुम नहीं बच सकते।

Do not deceive yourself. Do not say, “My father told me,” or “Society told me.” Whatever anyone says, the final decision is yours—always. You cannot escape it.

बादशाह का तर्क ऊपर से ठीक दिखाई पड़ता है, भीतर से भ्रांत है।

The emperor’s argument looks right from the outside, but is false within.

मुल्ला नसरुद्दीन से कोई पूछ रहा है कि तेरे भाई में और तेरी उम्र में कितना फासला है? तो नसरुद्दीन ने कहा: मेरा भाई मुझसे तीन साल छोटा है और रोज छोटा होता जा रहा है। वह आदमी थोड़ा चौंका। आधी बात तो ठीक थी कि होगा तीन साल छोटा; लेकिन रोज छोटा होता जा रहा है...! उसने कहा: मैं समझा नहीं। तुम किस हिसाब से कहते हो नसरुद्दीन? नसरुद्दीन ने कहा: रीजनिंग, तर्क। एक साल पहले मैंने सुना कि मेरा भाई किसी को कह रहा था कि वह मुझसे दो साल छोटा है। एक साल बीत गया। अब वह मुझसे तीन साल छोटा है। और ज्यादा देर न लगेगी कि मैं उसके पिता की उम्र का हो जाऊंगा। और कुछ न कहो अगर ज्यादा जी गया तो उसके बाप के बाप की उम्र का हो जाऊंगा। वह रोज छोटा होता जा रहा है। एक साल बीत गया है और मैं एक साल बड़ा हो गया हूं।

Someone asked Mulla Nasruddin, “What is the age difference between you and your brother?” Nasruddin said, “My brother is three years younger, and getting younger every day.” Half made sense; the rest was puzzling. Nasruddin explained, “Reasoning! A year ago I heard my brother tell someone he was two years younger than me. A year has passed—now he is three years younger. Soon I’ll be old enough to be his father. If I live long enough, his grandfather! He keeps getting younger while I get older.”

अहंकार के तर्क सिर्फ अपनी तरफ देखते हैं। वह बढ़ रहा है। दूसरा? उसकी तरफ कोई सवाल नहीं है।

Egoic logic only looks one way—its own increase.

राजा ने अपनी तरफ तो देखा कि मेरे निर्णय से यह लड़की पड़ी है कारागृह में। उसने यह न देखा कि इसका ही अपना निर्णय है अंततः। और यह आज राजी हो जाए, तो महल में आ जाएगी। वह निर्णय भी उसका ही होगा। मैं निमित्त से ज्यादा नहीं हूं।

The king looked only from his side: “By my decision she is in prison.” He did not see that ultimately it is her decision. If she agreed today, she would return to the palace—again her decision. I am only a nimitta.

निर-अहंकार पैदा होना शुरू होता है--जब तुम देखते हो कि दूसरे के लिए तुम निमित्त हो, सिर्फ अपने लिए कर्ता हो। और जब तुम सोचते हो कि तुम अपने लिए भी कर्ता हो और दूसरे के लिए भी कर्ता हो, तभी भ्रांति खड़ी होती है और अहंकार निर्मित होता है।

Egolessness begins when you see that for others you are an instrument, and only for yourself a doer. When you think you are doer for yourself and for others, delusion arises and ego is born.

अपने लिए कर्ता होने में कोई अहंकार नहीं है; वह तो दायित्व है। और जरूरी है कि तुम्हारे भीतर हो; अन्यथा तुम भटक जाओगे, खो जाओगे, खंड-खंड होकर गिर जाओगे। तुम्हारे पास जोड़ने वाली कोई चीज ही न होगी। कोई सीमेंट न होगा, तुम्हारे भीतर, जिससे तुम इकट्ठे खड़े रह सको। तुम बिखर जाओगे।

To be the doer for yourself carries no ego; it is responsibility—essential, or you will scatter and fall apart.

अपने लिए तुम कर्ता हो, तुम्हारा भाग्य तुम्हारा निर्णय है। पर दूसरों का भाग्य तुम्हारा निर्णय नहीं है; वे अपने कर्ता हैं। और अगर उनके जीवन में तुमसे कुछ भी संबंध है, तो वह निमित्त का है।

You are the doer for yourself; your destiny is your decision. But others’ destiny is not your decision; they are their own doers. Whatever relation you have in their life is instrumental.

यह ‘निमित्त’ शब्द बड़ा कीमती है। निमित्त का अर्थ है कि तुम न होते तो कोई दूसरा भी यही काम करता; कोई तीसरा करता; तुम्हारा होना अनिवार्य नहीं है। किसी से भी यही घटना घट जाती। यह लड़की कारागृह में होती, कोई भी बाप होता। बाप का जो भाव है, कर्ता का जो भाव है, अहंकार जो है, उससे इस लड़की की बगावत हो जाती; यह दुख में पड़ती।

“Nimitta” is a precious word. It means: if you were not there, someone else would do the same; your being is not indispensable. This girl would be in prison with any father who played the egoic role; her revolt would arise; her suffering would come.

‘और प्रजा भी राजा की राय से राजी थी।’ प्रजा सदा राजा की राय से राजी है; इसीलिए प्रजा है। जो भी ताकतवर है, उससे वह राजी है।

“And the subjects agreed with the king’s view.” Subjects always agree with the king; that is why they are subjects. They agree with whoever has power.

उन्नीस सौ सत्रह में रूस में क्रांति हुई। उस क्रांति के पहले रूस दुनिया में अधिक से अधिक धार्मिक मुल्कों में एक था। लोग चर्च जाते, बाइबिल रखते, गले में क्रॉस लटकाते। और उन्नीस सौ सत्रह में क्रांति हुई और कम्युनिस्ट ताकत में आए। और कानून की एक लकीर और सारा रूस नास्तिक हो गया। यह चमत्कार है। ऐसा चमत्कार दुनिया के इतिहास में दूसरा दिखाई नहीं पड़ता।

आखिर ये बीस करोड़ लोग, जो कल तक धार्मिक थे, चर्च जाते थे--पादरियों और पुरोहितों को मारने लगे, हत्या करने लगे, चर्चों को आग लगाने लगे! इन्हीं पुजारियों, इन्हीं पूजा करने वालों ने चर्चों को स्कूल में बदल दिया, अस्पताल बना दिया। सब मूर्तियां ईसा की खो गईं। बाइबिलें जला दी गईं--बीच चौराहों पर रख कर। होलियां हो गईं--बाइबिलों की। और ये ‘वही’ लोग थे!

यह हुआ क्या? इनकी आस्तिकता कैसी थी! ये आस्तिक नहीं थे। तब जार था। वह आस्तिकता में मानता था। वह अपने को धार्मिक समझता था। उसकी धारणा थी धार्मिक होने की। ये जार के साथ राजी थे; ये तब भी प्रजा थे।

फिर जार की जगह लेनिन, स्टैलिन आ गए; ये नास्तिक थे, ये ईश्वर को नहीं मानते थे। ये चर्च के दुश्मन थे। ये कहते थे: ‘धर्म अफीम का नशा है।’ प्रजा इनसे राजी हो गई। प्रजा सदा राजी होती है। प्रजा का अर्थ है: जिसका अपना कोई निर्णय नहीं। जहां ताकत हो, वह उसके साथ राजी हो जाती है। जिसके पास ताकत हो, वह उससे राजी हो जाती है।

In 1917, Russia had a revolution. Before it, Russia was among the most religious lands: church-going, Bible-toting, crosses on necks. After the revolution the communists came to power; with a stroke of the pen, a whole nation became “atheist.” The same people who went to church began burning churches, killing priests, making hospitals out of cathedrals, burning Bibles at crossroads. The same people! What kind of faith was that? They were not faithful; the Tsar was. They were subjects of the Tsar. Then came Lenin, Stalin—atheists. The subjects agreed. The subject has no opinion; he sides with power.

मुल्ला नसरुद्दीन एक सम्राट के यहां नौकर था। उसकी कुशलताएं, उसकी बुद्धिमत्ताएं, उसकी अनहोनी बातें--राजा उससे प्रेम करने लगा। और रोज खाने के वक्त उसे बुला लेता था। एक दिन भिंडी की सब्जी बनी और राजा ने कहा कि बड़ी अच्छी सब्जी है। मुल्ला ने कहा: गजब की है; भिंडी जैसी तो कोई चीज ही नहीं है। सारा वनस्पति शास्त्र खोज डाला, भिंडी का कोई मुकाबला नहीं। यह तो राजा है--सब्जियों में।

दूसरे दिन, सुन लिया सब्जी बनाने वाले ने, उसने दूसरे दिन फिर भिंडी बनाई; क्योंकि जब ऐसी ‘राजा भिंडी’ है, तो दूसरे दिन भी बनाई। राजा ने खाई तो, लेकिन कोई चर्चा न की। तो मुल्ला नसरुद्दीन भी चुप रहा। तीसरे दिन फिर उसने भिंडी बनाई, तो राजा नाराज हो गया। उसने थाली सरका दी और जमीन पर गिरा दी। उसने कहा: यह क्या पागलपन है--रोज भिंडी-भिंडी! ऊब गया।

नसरुद्दीन ने उठ कर एक लात मारी थाली को और कहा: भिंडी! यह भी कोई खाने योग्य है? यह तो जानवरों के लायक है। राजा ने कहा: नसरुद्दीन! दो दिन पहले तो तुमने कहा था कि यह सब्जियों में राजा है। नसरुद्दीन ने कहा: मालिक, मैं आपका नौकर हूं, भिंडी का थोड़े ही हूं। जहां हवा बहती है, उस तरफ हम बहते हैं। हमें भिंडी से क्या लेना-देना! भिंडी हमें क्या दे देगी! आप जहर की प्रशंसा करो, हम जहर को अमृत कहेंगे। हम आपके साथ हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। हम आपके नौकर हैं।

Mulla Nasruddin served a king. The king liked him and called him at meals. One day okra was served; the king praised it. Nasruddin said, “Marvelous! In all botany, nothing compares to okra—king of vegetables.” The cook heard and served okra again the next day. The king said nothing; Nasruddin remained silent. On the third day the king lost his temper, shoved the plate to the floor: “Every day okra! I’m fed up!” Nasruddin kicked the plate, “Okra! This is fit for animals!” The king said, “Two days ago you called it king of vegetables.” Nasruddin replied, “My lord, I am your servant, not okra’s. Where the wind blows, there we go. Praise poison, and we’ll call it nectar. We are with you, come what may.”

वह प्रजा, राजा बदल जाता है, प्रजा बदल जाती है। इसलिए प्रजा का कोई भरोसा नहीं है। उसकी कोई अपनी धारणा नहीं है।

So it goes: change the king, the subjects change. There is no reliance; they have no stance.

बुद्धों का मुल्क, सत्तर करोड़ लोग बौद्ध थे चीन में; माओ ने बदल डाले। बुद्ध की प्रतिमाएं हट गईं, माओ की प्रतिमाएं लग गईं। आज बुद्ध का कोई नाम नहीं लेता। आज कोई नहीं कहता: नमो बुद्धाय! क्या हुआ?

हजारों साल से जिन्होंने बुद्ध की पूजा की थी, जिन्होंने बुद्ध के बड़े से बड़े मंदिर बनाए। दस हजार बुद्धों का मंदिर है चीन में, जिसमें दस हजार प्रतिमाएं हैं--बुद्ध की। इतना विराट मंदिर जगत में कहीं भी नहीं है, किसी का भी नहीं है। जिन्होंने पहाड़ के पहाड़ खोद डाले, सदियों तक श्रम किया; अचानक सब व्यर्थ हो गया!

क्या सच में ही ये लोग बौद्ध थे? भ्रांति थी। बौद्ध भिक्षुओं ने इनको बदला नहीं था। बौद्ध भिक्षुओं ने सम्राटों को बदल लिया था। सम्राट बौद्ध हो गया था, तो ये लोग बौद्ध हो गए थे। प्रजा राजा के पीछे चली गई थी। अब सम्राट माओ है, तो ये सब कम्युनिस्ट हैं।

China—land of Buddhas; seven hundred million Buddhists once—Mao changed it. Buddhas vanished; Mao’s statues appeared. No one says “Namo Buddhaya.” For thousands of years they built stupendous temples—like the Temple of Ten Thousand Buddhas; then suddenly emptiness. Were they truly Buddhists? It was an illusion. The emperors had been converted; the people followed the emperors. Now Mao is emperor; they are communists.

प्रजा के पास अपनी कोई धारणा नहीं है। इसलिए प्रजा ने भी कहा कि राजा बिलकुल ठीक है। राजा सदा ठीक है। जिसके पास शक्ति है, वह ठीक है।

 

जब तक तुम्हारे पास सत्य की आकांक्षा न हो, तब तक तुम प्रजा के तल से ऊपर न उठोगे। जब तुम सत्य की आकांक्षा से भरोगे, तब तुम शक्ति से नहीं झुकोगे; तब तुम्हारे पास अपनी धारणा होगी, अपनी जीवन शैली होगी। उसके पहले सब उधार है। उसके पहले राजा के पीछे तुम चल रहे हो। उसके पहले जिसके पास ताकत है, तुम उसके साथ हो।

Until you long for truth, you will not rise above being a subject. With a longing for truth, you will not bow to power; you will have your own vision, your way of life. Before that, all is borrowed.

स्टैलिन के पास ताकत थी, तो स्टैलिन भगवान था रूस में। फिर स्टैलिन की ताकत चली गई। स्टैलिन मरा, ताकत विरोधियों के हाथ में पहुंच गई। ख्रुश्चेव के हाथ में पहुंच गई। तो स्टैलिन को जहां क्रेमलिन में गड़ाया गया था, वहां से लाश हटा दी गई। मरे हुए आदमी की लाश को वापस निकाला, क्योंकि वह बहुत प्रतिष्ठित जगह है--क्रेमलिन का चौराहा, जहां लेनिन की लाश है, उसके बगल में स्टैलिन की लाश थी, वह हटा ली गई। सब किताबों में से स्टैलिन का नाम अलग कर दिया गया, सब तस्वीरों में से स्टैलिन की तस्वीर काट दी गई। और जो कहते थे: स्टैलिन भगवान, वे सब चुप रहे।

ख्रुश्चेव ने यह सब किया, फिर ख्रुश्चेव की भी तख्ती पलट गई। फिर ख्रुश्चेव की जगह दूसरे लोग ताकत में आ गए। और लोग भूल गए कि ख्रुश्चेव जिंदा है कि नहीं! ख्रुश्चेव एक देहात में, दूर देहात में, बिलकुल गुमनाम जिंदगी जीने लगा।

लोग बड़े अजीब हैं! लोग ताकत के पीछे चलते हैं। और जो ताकत का गुलाम है, वह सत्य की खोज कभी नहीं कर सकता। वह कैसे करेगा? क्योंकि ताकत वाला बदल जाएगा, तो सत्य बदल जाएगा। और सत्य कभी बदलता नहीं। सत्य शाश्वत है और शक्ति तो रोज बदलती है। वह तो मौसम की तरह है--सुबह कुछ, सांझ कुछ।

Stalin was God in Russia. Then he died; power shifted to Khrushchev; Stalin’s body was removed from near Lenin in the Kremlin; his name was erased from books; his photos cut from pictures. Those who said “Stalin is God” fell silent. Later Khrushchev fell; he was forgotten, living incognito in a remote village. People follow power. A slave of power cannot seek truth—power changes daily; truth is eternal.

‘बीच-बीच में राजा ने बंदी बेटी से अपनी मनवाने के बहुत उपाय किए, लेकिन सारी यातनाओं के बावजूद राजकुमारी ने--विचार नहीं बदला। अंत में राजा ने राज्य के बाहर एक डरावने जंगल में उसको छुड़वा दिया, जहां हिंस्र पशुओं के साथ-साथ ऐसे खतरनाक आदमी भी थे, जिन्हें राज्य देश-निकाले की सजा दिया करता था।’

“In the meantime the king tried in many ways to make the captive daughter comply; despite tortures the princess did not change her view. Finally the king had her released in a fearsome forest outside the kingdom, where wild beasts roamed and dangerous men—those exiled by the state—dwelt.”

‘लेकिन जंगल में पहुंच कर राजकुमारी ने पाया कि गुफा-घर है। और पेड़ों के फल सोने के थाल वाले फलों जैसे ही हैं; शायद और भी बेहतर।’

“But on reaching the forest, the princess found caves that felt like homes; and the fruits on the trees were like those served on golden platters—perhaps better.”

लेकिन यह तभी होगा, जब तुम्हारे भीतर आत्मा का जन्म शुरू हो जाए, तब सोने वाले थाल में रखे हुए फल से, वृक्षों से गिरा हुआ फल ज्यादा मधुर, ज्यादा ताजा, ज्यादा स्वस्थ होगा। जब तक तुम्हारे भीतर आत्मा नहीं है, तब तक फल का कोई सवाल नहीं है; सोने के थाल की कीमत है; तब तक जीवन का कोई मूल्य नहीं है, महल का मूल्य है; तब तक प्राण की कोई क्षमता नहीं है, सिंहासन का अर्थ है।

This happens only when the soul is born within you. Then a fruit fallen from a tree is sweeter, fresher, more alive than fruit served on golden plates. Until the soul arises, the plate matters, not the fruit; the palace matters, not life; the throne matters, not the breath.

कारागृह में इस युवती ने यातनाएं झेलीं। यातनाओं के सामने जो झुक जाए, उसकी आत्मा मर जाती है। और यातनाओं के सामने जो खड़ा रहे--चुनौती को स्वीकार कर ले, न झुके--उसके भीतर आत्मा का जन्म होता है।

In prison the young woman endured torture. If you bow before suffering, your soul dies. If you stand and accept the challenge, the soul is born.

ध्यान रखना: यातना बहुमूल्य क्षण है। जब तुम दुख को झेल लेते हो--बिना झुके, तो दुख तुम्हें महान बना जाता है। और जब तुम दुख से झुक जाते हो, मिट जाते हो, तब दुख तुम्हें तिरोहित कर जाता है।

दुख खतरनाक भी है, दुख प्रीतिकर भी है। दुख दुश्मन भी है, दुख मित्र भी है। तुम पर ही निर्भर है अंततः कि तुम उसका कैसा उपयोग कर लेते हो। अगर तुम दुख के सामने खड़े रहे और दुख तुम्हें न मिटा पाया, तो तुम पाते हो कि तुम्हारे पास इतनी शक्ति, इतनी ऊर्जा आ गई, जितनी कभी न थी।

Remember: suffering is a precious moment. If you pass through it without bending, it makes you great. If you bend, it obliterates you. Suffering can be enemy or friend—it depends on you. If you stand and suffering cannot break you, you will find an energy and strength you never had.

इसे तुम छोटी-छोटी घटनाओं में भी अनुभव कर सकते हो। जब तुम बीमार पड़ते हो, अगर तुम बीमारी से टूट न जाओ, तो तुम पाओगे कि बीमारी के बाद तुम्हारे पास ऐसा ताजा स्वास्थ्य है, जो बीमारी के पहले नहीं था। लेकिन अगर तुम बीमारी से झुक जाओ और टूट जाओ, तो बीमारी भी चली जाएगी और तुम बीमार ही बने रहोगे। बीमारी जा चुकेगी, लेकिन तुम्हें निर्बल कर जाएगी। फिर तुम कभी उस बल को न पा सकोगे, जो बीमारी के पहले था।

You can see this in small things. If you fall ill and you don’t break, afterwards you’ll feel a freshness you didn’t know before. If you break, the disease will go but you remain sick—enfeebled forever.

खड़े रहने की क्षमता--और जब यातना आए, तब उसका साक्षात करने की क्षमता--तपश्चर्या है। अपने हाथ से भी साधकों ने यातनाएं पैदा की हैं, ताकि वे उनके सामने खड़े रहें।

महावीर जंगल में खड़े हैं--उपवासे, भूखे। वह भूख अपने हाथ से पैदा की गई यातना है। और महावीर उसके सामने खड़े होकर देखने की कोशिश कर रहे हैं कि--भूख जीतती है या मैं! भूख जीतती है या चेतना? भूख झुका लेती है आत्मा को, कि आत्मा झुका लेती है भूख को? और वे उसी दिन गांव में भोजन मांगने जाते हैं, जिस दिन भूख हार जाती है। तुम भी गए होते गांव में भोजन मांगने; लेकिन उस दिन, जिस दिन भूख जीत जाती। तब बड़ा फर्क हो जाता। इसको थोड़ा खयाल में ले लेना।

कभी महावीर पंद्रह दिन बाद जाते हैं--गांव में भीख मांगने, कभी महीने भर बाद, कभी दो महीने बाद, कभी दो दिन बाद! राज क्या है? कुंजी क्या है? किस दिन वे जाते हैं--गांव में?

साधारणतः तुम अगर सोचोगे, तो यही सोचोगे कि जिस दिन भूख बहुत लगती होगी, जिस दिन न सह पाते होंगे भूख को, जिस दिन भूख इतना सता देती होगी कि रुकना मुश्किल हो जाता होगा, उसी दिन उपवास तोड़ते होंगे। नहीं। अगर तुमने ऐसा समझा तो यह तुम्हारी अपने बाबत खबर है, महावीर के बाबत नहीं। महावीर भीख मांगने जाते हैं; लेकिन उस दिन, जिस दिन भूख पक्की पराजित हो जाती है।

जिस दिन भूख गिर ही जाती है, जिस दिन भूख मिट ही जाती है और जिस दिन आत्मा निश्चल खड़ी हो जाती है, उस दिन महावीर गांव में भीक्षा मांगने जाते हैं। उस दिन वे भोजन करते हैं, जिस दिन भूख पराजित होती है। कभी महीना भर लग जाता है--उसको पराजित करने में। कभी दो दिन में भी हो जाती है--यह घटना। इसलिए दिन तय नहीं किए जा सकते; अनेक संयोगों पर निर्भर होगा।

The capacity to stand in the face of ordeal is tapascharya. Seekers have even created ordeals with their own hands to stand before them. Mahavira stood in the forest fasting—self-created ordeal. He watched: does hunger conquer me or do I conquer hunger? When hunger is defeated, he goes to beg for food. You would go to beg on the day hunger wins; he goes on the day hunger loses. Sometimes it takes fifteen days, sometimes a month, sometimes two; sometimes two days. It depends.

वह लड़की यातनाओं को सह गई। उसके भीतर आत्मा पैदा हो गई। आत्मा का अर्थ ही है--यातनाओं के सामने खड़े होने की क्षमता। और जिसमें ऐसी क्षमता आ जाए, उसके जीवन की दृष्टि बदल जाती है।

उसे जंगल में गुफाएं घर जैसी प्रीतिकर लगीं; शायद ज्यादा प्रीतिकर। क्योंकि कोई घर वैसी स्वतंत्रता नहीं दे सकता, जैसी स्वतंत्रता गुफा दे सकती है। घर कितना ही घर हो, एक तरह का कारागृह होता है। उसमें एक परतंत्रता तो होती ही है। गुफा परम स्वतंत्र है। और जंगल में वृक्षों से गिरे हुए फलों की मिठास, उनकी ताजगी और उनका जीवन-रस, सोने की थालियों से पूरा नहीं किया जा सकता।

फिर उस जंगल की आजाद जिंदगी का क्या कहना! और उस कुदरती राज्य में कोई भी तो उसके राजा पिता की आज्ञा नहीं मानता था। और वहां सभी बगावती थे।

The girl suffered and the soul was born. Soul means the capacity to face ordeal. Then your vision of life changes. Caves feel more homelike than houses, for no house can give the freedom a cave gives. Every house has an element of prison; the cave is utterly free. The fruit in the forest—its sweetness and life—no golden plate can supply. And what to say of a free life in the wild! In that natural kingdom no one obeyed her royal father; all were rebels.

ध्यान रहे, अपराधी में और धार्मिक आदमी में थोड़ा सा तालमेल है। क्योंकि धार्मिक भी बगावती होता है, अपराधी भी बगावती है; इतना तालमेल है। उनकी बगावत की दिशाएं अलग हैं, लेकिन बगावत एक है।

अपराधी भी कानून तोड़ता है; धार्मिक व्यक्ति भी कानून तोड़ता है। अपराधी कानून तोड़ कर कानून से नीचे गिर जाता है; धार्मिक व्यक्ति कानून तोड़ कर कानून से ऊपर उठ जाता है। ये बड़े भेद हैं। लेकिन कानून को तोड़ने की प्रक्रिया तो है। इसलिए अक्सर ऐसा हो जाता है कि वाल्मीकि जैसा अपराधी क्षण में धार्मिक हो जाता है; अंगुलीमाल जैसा हत्यारा क्षण में बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाता है।

यह कीमिया कैसे घटित होती है कि अंगुलीमाल या वाल्मीकि जैसा दुष्ट हत्यारा एक क्षण में... और लोग सदियों से पूछते रहे हैं कि अपराधी एक क्षण में कैसे धार्मिक हो सकता है! क्योंकि एक सूत्र दोनों में एक जैसा है, वह है--बगावत का।

बगावत का रुख बदलने की बात है। दोनों ‘दौड़ना’ जानते हैं; सिर्फ दिशा चुनने की बात है। अपराधी भी दौड़ने में कुशल है। एक दफा उसकी दिशा बदल जाए, तो मंदिर तक पहुंचना कठिन नहीं है।

तुम दौड़ना ही नहीं जानते। वह जो मध्यस्थ आदमी है--जो न अपराधी है और न धार्मिक है--जो प्रजा है, वह जो प्रजा है--वह दौड़ना नहीं जानती। उसके पैर पंगु हैं। उसको बगावत का कोई पता नहीं। उसने किसी तरह की बगावत नहीं की है। उसको बहुत देर लगती है--धार्मिक होने में।

Note: the criminal and the religious have a small kinship—their common element is rebellion. The directions differ, but the revolt is the same. The criminal breaks the law and falls below it; the religious breaks the law and rises above it. Hence a Valmiki can become a sage in a moment; an Angulimala can awaken to Buddhahood in an instant. The alchemy is that the common thread—revolt—changes direction. Both know how to run; only the direction needs to change. You, the average person—neither criminal nor religious—do not know how to run; your legs are lame; you have never revolted. You take long to become religious.

वहां जितने लोग थे, या तो देश निकाले गए थे या यह लड़की थी। उन दोनों के बीच एक तालमेल था कि वे सभी बगावती थे।

फिर किसी दिन एक भूला-भटका किंतु समृद्ध यात्री उस जंगल में आया। वह राजकुमारी के प्रेम में पड़ा। उसे वह अपने देश ले गया। वहां उससे उसने विवाह किया। अरसे बाद दोनों उसी जंगल में वापस आए, जहां उन्होंने अपनी बुद्धि, साधन और श्रद्धा के अनुरूप एक नगर बसाया, जिसकी लयबद्ध जिंदगी में वहां के सारे बहिष्कृत पगले घुल-मिल गए।

Those in the forest were either exiles or this girl—rebels all. One day a rich, wandering traveler lost his way in the forest. He fell in love with the princess, took her to his land, and married her. After a time both returned to the forest. There, according to their intelligence, resources, and faith, they founded a city. Its rhythmic life absorbed all the outcast madmen.

यही कल्पना है--सूफियों की, समस्त फकीरों की, संन्यासियों की कभी यह पृथ्वी एक ऐसा नगर बन जाए, जहां पागल भी स्वीकृत हों, जहां अपराधी भी घुल-मिल जाएं; जहां साधु-असाधु का भेद न करना पड़े; जहां बुरे और अच्छे में फासला न हो, जहां बुरा भी अच्छे में गति दे और जहां अच्छा भी बुरे में साथ दे; और जहां दोनों दो चाक की तरह गाड़ी को चलाएं; जहां दुश्मनी न हो, एक लयबद्धता हो।

This is the Sufi—and the mystic’s—vision: that this earth become a city where even the mad are accepted; where criminals too can merge; where we need not divide saint and sinner; where the bad and the good become complementary; where there is no enmity, only rhythm.

और ध्यान रहे, अगर समाज में सभी अच्छे-अच्छे लोग हों... जैसा अब तक कोशिश की गई है--वह सफल नहीं होगी, क्योंकि तुम एक ही चाक से समाज को चलाने की कोशिश करते हो। वह दूसरा चाक बिलकुल जरूरी है। और न तो वह सफल होती है, न सफल हो सकती है। लेकिन अगर कभी सफल हो जाए, तो समाज बड़ा ऊब से भरा हुआ होगा।

तुम थोड़ा सोचो--एक समाज, जहां सभी अच्छे लोग हैं। उस समाज में कुछ भी रस न होगा। अच्छे आदमी की--मनोवैज्ञानिक कहते हैं--कोई जिंदगी ही नहीं होती है। जिंदगी तो बुरे आदमी की होती है। इसलिए तुम एक उपन्यास लिखो--अच्छे आदमी के ऊपर--तुम मुश्किल में पड़ जाओगे।

राम की कथा लिखो--रावण के बिना! वह कथा रावण की है। पूरी कथा रावण की है। सारा खेल उस पर खड़ा है। और रावण कह दे: नहीं चुराते सीता को, तो राम बेकार हैं। सारी गति, सारा प्राण रावण से आता है। असली नायक रावण है। यह तो हम साधु-चित्त लोगों की चेष्टा है कि हमने राम को नायक बना दिया है। लेकिन कथा का नायक रावण है; राम परिधि पर हैं।

और यह बड़े मजे की बात है कि शायद रावण तो हो भी सकता है--बिना राम के; राम नहीं हो सकते हैं। कठिन है--वह भी; वह भी नहीं हो सकता। लेकिन शायद इसकी कोई संभावना हो कि रावण राम के बिना हो जाए। क्योंकि हम देखते हैं, इस जमीन पर, रावण तो बहुत हैं, राम दिखाई नहीं पड़ते!

Remember, a society of only “good” people—as has been attempted—will not succeed. You try to run the cart with one wheel. Even if it “succeeds,” it will be dreadfully boring. Imagine a society where all are good—no flavor. Psychologists say the good man has no “story.” The bad man has life. Try to write a novel about a purely good man—you’ll be in trouble. Write the Ramayana without Ravana—it is Ravana’s story. Remove Ravana and Rama becomes meaningless; the drama evaporates. The true protagonist is Ravana; we, being pious, made Rama the hero. If Ravana had not abducted Sita, Rama would be “unemployed.” The juice and movement come from Ravana. Perhaps Ravana can exist without Rama; Rama cannot exist without Ravana. We see many Ravanas and few Ramas.

लेकिन राम नहीं हो सकते। और राम की जिंदगी में क्या बचता है, रावण को हटा दो? कुछ नहीं बचता, कोई कथा नहीं बन सकती। इसलिए उपन्यास जिनको लिखना होता है, वे बुरे आदमी के बिना नहीं लिख पाते। और अगर अच्छा आदमी तुम्हारे पास हो, चर्चा में भी मजा न आएगा उससे। क्योंकि बात उसकी सब साधारण है; अच्छी-अच्छी है।

अच्छे आदमी की जिंदगी में नमक नहीं होता और नमक के बिना कोई स्वाद नहीं है। नमक स्वाद है। बुरे आदमी में नमक होता है, तेजी होती है। वह चाहे तिक्त और कड़वा भी कभी क्यों न हो, लेकिन एक गरिमा होती है।

Hence novelists cannot write without a villain. Even in conversation, the good man is dull—everything proper. The good man’s life lacks salt. Salt is taste. The bad man has salt, sharpness—even if bitter, he has a certain grandeur.

सूफियों की, धार्मिकों की जो कल्पना है, वह ऐसे समाज की नहीं है, जहां अच्छे आदमी बचें और बुरे समाप्त हो जाएं। क्योंकि वह समाज तो बेरौनक होगा, उबाने वाला होगा।

बटर्‌रेंड रसल ने ठीक ही कहा है कि मैं स्वर्ग न जाना चाहूंगा; क्योंकि वहां कहते हैं: सभी साधु-संत पहुंच गए हैं। वहां जिंदगी बड़ी बोर्डम होगी। नरक में थोड़ा रस भी हो सकता है। क्योंकि वहां गजब के लोग हैं। जिनको ईश्वर को भी नरक भेजना पड़ता है, वे आदमी गजब के ही हैं! जिनको क्षमा करने का--उस महाकरुणावान को भी उपाय नहीं है, जिनकी बगावत बड़ी गहरी है।

नरक में जरूर गजब की घटनाएं घटती होंगी; क्योंकि सभी उपद्रवी वहां इकट्ठे हैं। स्वर्ग में क्या घटता होगा! वहां लोग अपनी-अपनी सिद्धशिलाओं पर बैठे होंगे। और एक-दूसरे को देखते होंगे कि वह अपनी सिद्धशिला पर बैठा है, हम अपनी सिद्धशिला पर। यह उबाने वाला हो जाएगा। और कहते हैं: यह शाश्वत है।

तो रसल ठीक कहता है; उसकी बात में जान है, अर्थ है कि स्वर्ग मैं न जाना चाहूंगा। वहां सब भले आदमी जा चुके हैं।

तुमने कभी भले आदमी की जिंदगी में कोई रस देखा है? भले आदमी की जिंदगी में रस असंभव है। तुम्हें बुरा आदमी हंसता हुआ, नाचता हुआ मिल जाएगा। भला आदमी हमेशा लंबे चेहरे का और उदास होगा। भले आदमी से दोस्ती तक करनी मुश्किल है; वह दोस्ती के योग्य भी नहीं होता।

The Sufi, the wise, do not dream of a world populated only by the good—such a world would be insipid. Bertrand Russell rightly said: I would not like to go to heaven; they say all the saints are there—life would be boring. In hell there may be some spice—the “terrible” people are there, those even God could not forgive! Great events must happen there; heaven must be tedious—people sitting on their siddha-seats staring at each other for eternity.

सूफियों की, ज्ञानियों की कल्पना इस जगत को भले आदमियों का जगत बनाने की नहीं है। इस जगत में एक ऐसी लयबद्धता लाने की है, एक ऐसी रिदम पैदा करने की है, जहां बुरे और भले में विरोध न रह जाए--जहां बुरे और भले एक-दूसरे के परिपूरक हों, कांप्लिमेंटरी हों।

और एक ही स्वर से तो संगीत पैदा नहीं होता; अनेक स्वर चाहिए। और एक ही रंग से तो कला निर्मित नहीं होती--अनेक रंग चाहिए। और एक ही रंग का होगा स्वर, तो बेरौनक होगा। लेकिन सभी स्वर दो ढंग से हो सकते हैं।

एक तो हो सकता है कि सभी स्वर एक-दूसरे के विपरीत हों; तब कोलाहल पैदा होता है। बाजार प्रतीक है, जहां सभी स्वर चल रहे हैं, लेकिन एक कोलाहल है। और फिर एक संगीतज्ञ है, एक ऑर्केस्ट्रा है; वहां भी न मालूम कितने स्वर चल रहे हैं; पचास संगीतज्ञ हैं और सबके बीच एक लयबद्धता है, एक रिदम है। ‘ऑर्केस्ट्रा’ और ‘बाजार’--ये दो स्थितियां हैं।

अभी संसार बाजार है। धार्मिकों की कल्पना है कि कभी आर्केस्ट्रा बने। वहां हम बुरे का भी उपयोग कर लेंगे। उसको मारेंगे नहीं, काटेंगे नहीं, जेल में नहीं फेंकेंगे। उसका नमक बड़ा कीमती है। वह स्वाद देगा जिंदगी को। उसकी बगावत बड़ी मूल्यवान है। उसकी बगावत मनुष्य को त्वरा देगी, गति देगी, क्षमता देगी। हम उसकी बगावत को आत्मघात न बनने देंगे। हम उसकी बगावत को आत्म-क्रांति बना लेंगे।

So the vision is not to make a world of only the good, but to create a rhythm in which good and bad cease to be in opposition; they become complementary—like multiple notes needed for music, multiple colors for art. With all notes clashing, you have a market’s cacophony; with many instruments in harmony, you have an orchestra. Today the world is a market; religion envisions an orchestra, where even the bad is used—no one is cut off, jailed, or killed. His salt is precious; his revolt gives speed and energy. We will not let his revolt become self-destruction; we will transform it into self-revolution.

‘और फिर अरसे बाद दोनों उसी जंगल में वापस आए, जहां उन्होंने अपनी बुद्धि, साधन और श्रद्धा के अनुरूप एक नगर बसाया। जिसकी लयबद्ध जिंदगी में वहां के सारे बहिष्कृत पगले घुल-मिल गए। राजकुमारी और उसके पति उसके प्रधान चुने गए।’

“After a time they returned, built a city according to their intelligence, resources, and faith. Its rhythmic life absorbed all the outcasts. The princess and her husband were chosen its chiefs.”

‘धीरे-धीरे नये राज्य का यश सारी दुनिया में फैल गया। और उसके सामने राजकुमारी के पिता का राज्य फीका पड़ने लगा।’

“Slowly the new state’s fame spread throughout the world; beside it, the emperor-father’s state looked pale.”

जहां बुरे और भले में जोड़ हो जाए, वहां भला उसके सामने बिलकुल फीका पड़ने लगेगा।

राजकुमारी का पिता न्यायप्रिय आदमी था। उसने बुरे लोगों को काटकर जंगल में फेंक दिया था; कारागृहों में डाल दिया था। उसने भले लोगों को बचाया था। बगावत के सब अंश तोड़ दिए थे, सब अंकुर दबा दिए थे।

वह राज्य अच्छा था। लेकिन बेरौनक होगा। और जब यह संगीतबद्ध आर्केस्ट्रा पैदा हुआ--जहां पागल भी बहिष्कृत न था, स्वागत था उसका भी। हम उसके पागलपन का भी उपयोग कर रहे थे। जहां हमने बुराई का भी सृजनात्मक उपयोग कर लिया था--उसके सामने उसका राज्य फीका पड़ने लगा।

Where good and bad are joined in harmony, the merely good looks pale. The emperor-father was a just man; he cut off the bad, threw them into the jungle and prisons, preserved only the good, crushed all buds of revolt. His state was “good” but dull. When the orchestra arose—where the mad were not excluded but welcomed, where even evil was creatively used—his state paled.

अंत में बादशाह स्वयं एक दिन इस नये नगर को देखने आया; और जब वह सिंहासन के पास पहुंच रहा था, तभी उसके कानों में अपनी ही बेटी के ये शब्द सुनाई पड़े: ‘प्रत्येक नर-नारी की अपनी नियति है और अपना चुनाव है।’

Finally the emperor came to see the new city. As he approached the throne he heard his daughter’s words: “Each man and woman has his or her own destiny and own choice.”

अगर एक अच्छी दुनिया बनानी हो, तो उसका सूत्र यही होगा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी नियति है और अपना चुनाव है। अगर एक अच्छी दुनिया बनानी हो, तो वह भीड़ पर नहीं बनेगी, प्रजा पर नहीं बनेगी। अगर अच्छी दुनिया बनानी हो, तो प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा पर बनेगी।

If we are to create a beautiful world, this is the sutra: each person has his or her own destiny and choice. A good world cannot be built on the crowd, on subjects; it will be built on the dignity of the individual.

आज जो दुनिया है, उसमें गरिमा छिन जाती है, बचती नहीं है। सब तरफ गरिमा छीनने वाले लोग हैं। बाप बेटे से छीन रहा है, पत्नी पति से छीन रही है, मालिक नौकर से छीन रहा है। ताकत जिनके पास है, वह ताकतहीनों से छीन रहे हैं। जिनके पास धन है, वे निर्धन से छीन रहे हैं।

सब तरफ छीना-झपट है; गरिमा छीनी जा रही है; किसी को भी व्यक्ति होने का मौका नहीं है। और किसी को आज्ञा नहीं है कि तुम वही हो जाओ, जो तुम होने को पैदा हुए हो। किसी को स्वयं होने की सुविधा नहीं है। सब तरफ धक्के दिए जा रहे हैं कि तुम कुछ और हो जाओ।

In today’s world, dignity is robbed. Everywhere dignity is being taken away—fathers from sons, wives from husbands, masters from servants; the powerful rob the powerless; the rich rob the poor. No one is allowed to be a person; no one is permitted to become what he or she was born to be. Everyone is pushed to be something else.

मैंने सुना है, एक नाटक की शुरुआत में एक छोटा सा कुत्ता--बड़ा प्यारा--कुछ खेल दिखा रहा था। उसने कई संगीत की धुनें पैदा कीं। उसने कई गीतों की कड़ियां गुनगुनाईं और लोग बड़े आनंदित हुए, चकित हुए; क्योंकि कुत्ता--और इतने गजब का काम कर रहा था। और तभी बीच में--सभी लोग चौंक गए--एक बड़ा कुत्ता झपट कर आया--पर्दे के पीछे से और छोटे कुत्ते की गर्दन उसने मुंह में ली और उसे लेकर बाहर जाने लगा। जाते-जाते छोटे कुत्ते ने चिल्ला कर कहा कि यह मेरी मां है। और वह चाहती है कि मैं नाटक में काम न करूं; मैं एक डॉक्टर हो जाऊं।

I heard of a play where a small, delightful puppy performs—creates musical notes, hums tunes—people are charmed. Suddenly a big dog rushes from behind the curtain, grabs the little one by the neck, and drags him away. As they exit the little one shouts, “She’s my mother! She wants me not to act in plays—she wants me to become a doctor!”

यहां मां धक्का दे रही है, बाप धक्का दे रहा है, स्थितियां धक्के दे रही हैं कि तुम यह हो जाओ, तुम यह हो जाओ, तुम यह हो जाओ।

कोई भी राजी नहीं है कि तुम वही हो जाओ, जो तुम्हारी नियति हो। तुम जो होना चाहो, हो जाओ--ऐसा कोई भी नहीं कह रहा है। इसलिए सब स्वतंत्रता झूठी है।

स्वतंत्रता का एक ही अर्थ हो सकता है--गहरे से गहरा अर्थ--कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं होने की सुविधा हो।

Mothers push, fathers push, circumstances push—“be this, be that.” No one agrees to let you become what your destiny is. No one says, “Become what you long to be.” Hence all freedom is false. True freedom, in its deepest sense, means: each person is given the space to be himself.

अब तक जमीन पर ऐसी स्वतंत्रता आई नहीं है। अभी तक जितनी स्वतंत्रताएं आई हैं, वे सब नाम मात्र को हैं। क्योंकि चेष्टा जारी रहती है--तुम्हें कुछ बनाने की। और जिनको हम अच्छे लोग कहते हैं, जो स्वतंत्रता के लिए लड़ते हैं, उनकी भी चेष्टा होती है कि तुम कुछ बनो--उनके हिसाब से।

सदगुरु वही है, जो तुम्हें इतनी स्वतंत्रता दे कि तुम वही बन जाओ--जो तुम्हारे भीतर छिपा था, वह प्रकट हो; जो तुम्हारे बीज में था, वह तुम्हारे फूल तक आ जाए।

Such freedom has not yet appeared on earth. Our so-called freedoms are nominal; the effort to shape you continues—even by those who fight for freedom. The true Master is the one who gives you so much freedom that what is hidden in your seed can flower in you.

तो पिता ने ये शब्द सुने--अपनी ही बेटी के--कि ‘प्रत्येक नर-नारी की अपनी नियति है और अपना चुनाव है, अपना भाग्य है, अपनी स्वतंत्रता है। और प्रत्येक व्यक्ति अपना मालिक है।’

The father heard his daughter’s words: each person has their own destiny, choice, freedom; each person is his own master.

लेकिन तुम दूसरों के मालिक होने में लगे हो, इसलिए अपने मालिक कब हो पाओगे? शायद तुम दूसरों के मालिक होने में इतना रस इसीलिए ले रहे हो कि तुम अपने मालिक नहीं हो पाए हो।

जो व्यक्ति अपना मालिक हो जाता है, वह दूसरे की मालकियत में रस नहीं लेता है। वह क्यों व्यर्थ पंचायत लेगा! जो व्यक्ति अपना मालिक हो जाता है, उसे इतनी बड़ी मालकियत मिल गई, इतना बड़ा खजाना मिल गया कि वह तुम्हारा मालिक नहीं होना चाहेगा। वह तुम्हें स्वतंत्रता देगा।

But you are busy trying to be the master of others—how will you be your own? Perhaps you enjoy lording over others because you have failed to master yourself. One who becomes his own master loses interest in ruling others—why carry that burden? He will give you freedom.

इसलिए आत्मवान व्यक्ति ही दूसरों को स्वतंत्रता दे सकते हैं। आत्महीन व्यक्ति दूसरों की स्वतंत्रता छीनते हैं--वे दूसरों को भी आत्महीन बनाते हैं; वे दूसरों से भी रौनक छीन लेते हैं, नष्ट कर देते हैं।

Only those with soul grant freedom to others. The soulless take others’ freedom away; they make others soulless too; they steal their color and destroy them.

लेकिन यही हो रहा है। हम सब एक-दूसरे के पीछे पड़े हैं। और जब तक तुम दूसरे के पीछे पड़े हो, तुम भटकोगे।

तुम अपने पीछे पड़ो। वहीं से साधना शुरू हो जाती है।

This is what is happening. We are after each other. So long as you are after others, you will go astray. Turn after yourself—there sadhana begins.

और स्मरण रखो कि प्रत्येक कृत्य के लिए तुम्हीं जिम्मेवार हो। और अंतिम गवाही में तुम्हारे अतिरिक्त कोई जिम्मेवार नहीं होगा--तुम्हारी जिंदगी के लिए। अगर तुम अंधेरे में गए, तो तुम यह न कह सकोगे कि मेरी पत्नी ने मुझे रोशनी में न जाने दिया। अगर तुम भटके तो तुम यह न कह सकोगे कि क्या करूं, घर-गृहस्थी थी, भटकना पड़ा, परिस्थिति की मजबूरी भी थी।

Remember: for every act, you are responsible. In the final testimony, none but you will be answerable for your life. If you went into darkness, you cannot say, “My wife didn’t let me go into the light.” If you wandered astray, don’t say, “What to do—family, circumstances forced me.”

कोई मजबूरी नहीं है और कोई परिस्थिति नहीं है। क्योंकि तुम जिस चीज के लिए भी राजी हो, तुम ही राजी हो। वह परिस्थिति तुम्हारी बनाई हुई है। और तुम चाहो, तो उस परिस्थिति के बाहर हो सकते हो; कोई तुम्हें रोक नहीं रहा है।

आकाश सदा खुला है।

There is no compulsion, no circumstance. Whatever you agree to, you agree to. The “circumstance” is your own making. If you wish, you can step out of it; no one stops you. The sky is always open.

और अगर तुम पिंजड़े में बंद हो, तो ध्यान रखना: पिंजड़े का दरवाजा किसी ने बंद नहीं किया है। तुम्हीं भीतर से बंद किए हुए हो!

अक्सर तो ऐसा हो जाता है कि अगर तुम पिंजड़े को खोलो तोते के और उसे बाहर निकालना चाहो, तो वह बाहर निकलेगा नहीं। तड़फेगा, चिल्लाएगा, शोरगुल मचाएगा, सींकचों को पकड़ेगा--भीतर से। क्योंकि वह आदी हो गया है। वह उसका ‘घर’ है।

And if you are in a cage, remember: no one has locked it—you have bolted it from within. Often, if you open a parrot’s cage and try to take him out, he won’t go; he will cling to the bars, shriek, struggle—because he is habituated. The cage is his “home.”

परतंत्रता तुम्हारा ‘घर’ है, तो तुम धार्मिक नहीं हो सकते। स्वतंत्रता के आकाश में ही धर्म खिलता है, फलता-फूलता है।

If dependency is your home, you cannot be religious. Only in the sky of freedom does religion bloom and bear fruit.

आज इतना ही।

That’s all for today.