Skip to content
Osho

Sahaj Samadhi Bhali #12

1 August 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जीवन की बड़ी से बड़ी पहेली यही है, कि जो कभी हुआ ही नहीं है, वह हो गया लगता है। तुम कभी सोए नहीं, और तुम रोज सो गए लगते हो। तुम कभी मरे नहीं, हर जीवन में तुम मरे हुए लगते हो। तुम कभी जन्मे नहीं, फिर भी कितनी बार तुमने जन्म लिया है। तुम क्षण भर को भी भटके नहीं, और अनंत जन्मों से तुम भटके हुए हो।

The greatest riddle of life is this: that which has never happened, appears to have happened. You never slept, and yet every night you seem to have slept. You never died, and in every life you appear to have died. You were never born, and yet how many times you have taken birth. You did not wander even for a moment, and from beginningless births you seem to have strayed.

जीवन की बड़ी से बड़ी पहेली यही है कि जो कभी नहीं हुआ, वह हो गया लगता है।

The greatest riddle of life is that what never was, seems to be.

हिंदुओं ने इस राज को बड़ी गहराई से पकड़ा और उन्होंने कहा कि यह पूरा ‘खेल’ एक बड़ी गहरी मजाक है। अगर परमात्मा कहीं है, तो उसकी हंसी रुकती ही न होगी। वह हंसता ही चला जा रहा होगा। क्योंकि कितनी गहरी मजाक हो गई। बुद्धपुरुष जो भी पा लेते हैं वह उन्होंने सदा से पाया ही हुआ था।

बुद्ध को हुआ ज्ञान, पूछा किसी ने: क्या मिला? तो बुद्ध ने कहा: मिला कुछ भी नहीं; जो मिला ही हुआ था, उसकी स्मृति आ गई। जिसे कभी खोया ही नहीं था, उसे पहचान लिया। जैसे एक खजाना तुम लेकर चलते हो और रास्ते पर भीख मांग रहे हो। और जैसे कोई तुम्हें चौंका दे और याद दिला दे कि ‘तुम और भीख मांगते हो! पागल हो गए हो! तुम सम्राट हो।’ और तुम्हें याद आ जाए। परमात्मा सिर्फ याद आ जाने की बात है।

The Hindus grasped this secret with great depth and said that this whole play is a profound joke. If the Divine is anywhere, His laughter must never cease. He must be laughing on and on. What a deep jest it is! Whatever the Buddha has attained, he had always had. Someone asked Buddha when enlightenment happened: “What did you gain?” Buddha said: “I gained nothing; remembrance returned of that which had always been. That which was never lost, I recognized.” Like a man carrying a treasure and begging on the road, and someone shocks him awake: “You—begging? Have you gone mad? You are an emperor!” Suddenly he remembers. God is simply a matter of remembering.

परमात्मा कहीं और नहीं है; तुम्हारा ‘होना’ ही परमात्मा है। तुम परमात्मा हो।

God is nowhere else; your very being is God. You are God.

और इससे ज्यादा पहेली की बात क्या होगी कि परमात्मा, परमात्मा को ही खोजने निकल गया हो। फिर अगर परमात्मा न मिलता हो, तो आश्र्चर्य क्या है? तुम्हें कभी भी न मिलेगा, क्योंकि तुम वही हो।

And what greater riddle could there be than that God sets out to find God. If then God is not found, what is surprising in that? You will never find Him, because you are that.

यह ऐसे ही है जैसे मैंने सुना है कि एक आदमी आग खोज रहा था--घर में। अंधेरा था, इसलिए निश्र्चित ही दीया लेकर खोज रहा था। आग की बड़ी जरूरत थी। दीया लेकर आग खोज रहा था। पड़ोसी हंसने लगा और उसने कहा: तू पागल है! क्योंकि आग तू हाथ में लिए है, अब खोजने की जरूरत क्या है? इस दीये से तो जितनी आग पैदा करनी हो, हो जाएगी। तब उसे याद आया।

It is like what I have heard: a man was searching for fire—inside the house. It was dark, so of course he took a lamp to search for fire. He needed fire badly. With a lamp he was searching for fire. The neighbor began laughing and said: “You are mad! The fire is in your hand—what need is there to search? From this very lamp, whatever fire you need can be brought forth.” Then he remembered.

कई बार तुम्हें भी, जीवन में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि तुम चश्मा लगाए--चश्मा खोज रहे हो, चश्मे से ही। नहीं तो तुम खोजोगे ही कैसे? बहुत बार ऐसा हो जाता है कि लिखने-पढ़ने वाले लोग--क्लर्क, मास्टर, लेखक--कलम को कान पर खोंस लेते हैं, फिर खोजने लगते हैं। अब जो कान पर ही खुसी हो, वह खोजने से न मिलेगी।

Many times such things happen to you too: you wear your spectacles—and search for the spectacles with the spectacles themselves. Otherwise how would you search? Often it happens with those who write and read—clerks, teachers, writers—they tuck the pen behind their ear and then begin searching for it. What is stuck on the ear will not be found by searching.

कथा है--मुल्ला नसरुद्दीन के संबंध में कि भागा जा रहा था बाजार से अपने गधे पर। बड़ी तेजी में था। बाजार में लोगों ने पूछा कि नसरुद्दीन इतनी जल्दी कर कहां चले जा रहे हो? उसने कहा: अभी मत रोको, लौट कर बताऊंगा। लौट कर जब आया तो लोगों ने पूछा: इतनी जल्दी क्या थी? उसने कहा: मुझे दूसरे गांव जाना है और मैं अपने गधे को खोजने जा रहा था। फिर मुझे गांव के बाहर जाकर याद आई कि मैं गधे पर बैठा हुआ हूं! नसरुद्दीन ने कहा: खैर, मैं तो नासमझ हूं। लेकिन मूर्खो, तुम्हें तो बताना था। मैं तो गधे पर बैठा था, इसलिए मुझे दिखाई भी नहीं पड़ रहा था। और मेरी नजरें आगे लगी थीं। लेकिन तुम्हें तो गधा दिखाई पड़ रहा था! बाजार के लोगों ने कहा कि हमें तुमने मौका ही कहां दिया! हमने पूछा भी था कि नसरुद्दीन, कहां जा रहे हो? नसरुद्दीन ने कहा: उस वक्त मैं जल्दी में था।

The tale is told of Mulla Nasruddin: he was racing through the market on his donkey—great hurry. People asked: “Nasruddin, where in such haste?” He said: “Don’t stop me now, I’ll tell you when I return.” On his way back they asked: “What was the hurry?” He said: “I had to go to the other village; I was going to search for my donkey. Only outside the village I remembered that I was sitting on the donkey! Well, I am dull—granted. But you idiots, you should have told me. I couldn’t see the donkey because I was sitting on him and my eyes were fixed ahead. But you could see him!” The people of the market said: “When did you give us the chance! We even asked, ‘Nasruddin, where are you going?’” Nasruddin said: “At that time I was in a hurry.”

यह अनुभव तुम्हारे जीवन में भी कभी न कभी घटा होगा; घटा हो तो इसे समझना आसान हो जाएगा।

This experience must have happened to you sometime; if it has, it will be easier to understand.

जब तुम कोई चीज खोजते हो, जो तुम्हारे पास है, इसका अर्थ हुआ कि चेतना में यह संभावना है--विस्मरण की। विस्मरण संसार है, स्मरण मोक्ष है।

When you search for something that is with you, it means there is a possibility in consciousness—of forgetfulness. Forgetfulness is the world, remembrance is Moksha.

तुम जिसे खोज रहे हो, उसे अगर तुमने सच में ही खो दिया, तो वह तुम्हारा स्वभाव नहीं हो सकता। स्वभाव को खोया नहीं जा सकता, ज्यादा से ज्यादा भूला जा सकता है।

If you are searching for something and you have truly lost it, then it cannot be your nature. Nature cannot be lost; at most it can be forgotten.

यह संपदा कुछ ऐसी नहीं है कि तुम इसे छोड़ दो और भूल जाओ और यह चोरी चली जाए। यह संपदा तुम ही हो।

This wealth is not something you can abandon and forget and then it gets stolen. This wealth is you yourself.

जैसे आग अपनी गर्मी नहीं खो सकती, ऐसे ही तुम अपने चैतन्य को नहीं खो सकते हो। जैसे पानी अपनी शीतलता नहीं खोता, ऐसे ही तुम अपने सच्चिदानंद को नहीं खो सकते हो।

As fire cannot lose its heat, so you cannot lose your consciousness. As water does not lose its coolness, so you cannot lose your satchidananda.

पर यह हो गया है। यह अनहोनी घटी है--कि तुम भूल गए हो। और इतने दिनों से भूले हो, इतनी परतें हो गई हैं भूल की बीच में--कि जब तक तुम उनको न तोड़ डालो, स्मृति का झरना वापस नहीं मिल सकता।

Yet it has happened. The impossibility has happened—you have forgotten. And you have been forgetful so long, so many layers of forgetting have accumulated in between, that unless you break them, the spring of remembrance cannot be found again.

मुल्ला नसरुद्दीन से उसका मकान मालिक कह रहा है कि नसरुद्दीन, रुपये तुमने उधार लिए थे, क्या बिलकुल भूल गए? आज छह महीने होने आ गए हैं, वापसी का कोई नाम नहीं है! नसरुद्दीन ने कहा: बड़े मियां, थोड़ा समय तो दो, निश्र्चित ही भूल जाऊंगा। तुम हर महीने याद दिलाए चले जाते हो; भूलने ही नहीं देते। थोड़ा समय दो।

Mulla Nasruddin’s landlord said to him: “Nasruddin, you borrowed money—have you completely forgotten? Today it has been six months; there is no sign of repayment!” Nasruddin said: “Good sir, give me a little time—surely I will forget. You keep reminding me every month; you just don’t let me forget. Give me a little time.”

थोड़ा समय चाहिए--भुलाने के लिए; कुछ और नहीं--सिर्फ थोड़ा समय चाहिए।... राख जम जाती है; रास्ते की धूल तुम्हारे चित्त पर बैठ जाती है। समय धूल इकट्ठी कर देता है। फिर भूल जाना कुछ कठिन नहीं है। सिर्फ समय का अंतराल--स्मृतियों को इकट्ठी कर देता है।

A little time is needed—to forget; nothing else—just a little time. Ash settles; the dust of the road sits upon your mind. Time gathers dust. Then forgetting is not difficult. Only the interval of time—collects forgettings.

और बड़ी हैरानी की बात यह है कि तुम्हारी स्मृतियां जगत के संबंध में जितनी गहन हो जाती हैं, उतनी ही तुम्हारी ‘अपनी’ विस्मृति गहरी हो जाती है। तुम्हें जानने में--तुमने जो-जो जान लिया है, वही बाधा है। तुम्हारे आत्म-ज्ञान में तुमने जो-जो जान लिया है, वही बाधा है।

And the great wonder is this: the deeper your memories become regarding the world, the deeper becomes your forgetfulness of your own self. In knowing you—whatever you have come to know—that itself becomes the obstacle. In self-knowledge, all that you have known becomes the barrier.

और तुम इतना जानते हो कि उस जानने की पर्त बन गई है और उससे आत्म-ज्ञान तक पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए ज्ञानियों ने कहा है: अज्ञान तो छोड़ो ही, ज्ञान को भी छोड़ोगे--तभी आत्म-ज्ञान होगा।

You know so much that a crust of knowing has formed, and through it to reach self-knowledge becomes difficult. Hence the wise have said: abandon ignorance, of course; but you will have to abandon knowledge too—only then will self-knowledge be.

जब तक तुम्हारी ‘जानकारी’ न मिट जाए, जब तक तुम सब न भूल जाओ--जो तुमने सीख लिया है, जब तक अनलर्निंग न हो जाए--व्यर्थ की, सांसारिक की, बाहर की--तब तक आत्म-स्मृति न आएगी, तब तक सुरति न जगेगी।

Unless your “information” is erased, unless you forget all that you have learned—unless there is an unlearning of the futile, the worldly, the outer—self-remembrance will not arise, surati will not awaken.

तुम्हें खाली होना पड़े। खाली होने का इतना ही अर्थ है कि बीच में तुमने जो-जो सीख लिया है--समय के अंतराल में, उसे तुम हटा दो। और तुम पाओगे कि तुम्हारे भीतर कल-कल निनाद करता हुआ झरना बह रहा है। वह झरना ही परमात्मा है।

You will have to become empty. To be empty means only this: remove whatever you have gathered in the interval of time. And you will find a murmuring spring flowing within you. That spring is Paramatma.

तुम ‘उसे’ कहीं और खोज रहे हो। और कहीं भी तुम उसे न पा सकोगे; क्योंकि वह तुम्हारे भीतर छिपा बैठा है। तुम उसे घर के बाहर खोज रहे हो, वह घर के भीतर विश्राम कर रहा है। यही जीवन की पहेली है।

You are seeking “Him” elsewhere. And you will not find Him anywhere, because He is hidden within you. You are searching outside the house, and He is resting within. This is the riddle of life.

इस पहेली को खयाल में रखें, तो फिर यह छोटी सी झेन कथा समझ में आ जाएगी।

Keep this riddle in mind, then this little Zen story will become comprehensible.

झेन कथा के कई पहलू हैं, कई तल हैं। सभी धार्मिक कथाओं के कई पहलू और कई तल होते हैं। कथाएं एक कीमती तकनीक हैं। जो बड़े-बड़े शास्त्रों में नहीं कहा जा सकता, वह छोटी सी कथा में कहा जा सकता है। क्योंकि कथा में चित्र उभर आते हैं; शब्द ही नहीं रह जाते, चित्र बन जाते हैं।

A Zen story has many facets, many layers. All religious stories have many facets and many layers. Stories are a precious technique. What cannot be said in tomes of scripture can be said in a small story. For in a story, images arise; it is not merely words, images are formed.

जब मैं इस कहानी को पढूं, तो तुम चित्र को बनाने की कोशिश करना; ताकि तुम इसे ‘देख’ भी सको--मात्र सुन ही न सको। क्योंकि देख सकोगे तो ही इसका राज पकड़ में आएगा। और कहानी की खूबी यही है कि वह देखी जा सकती है; सोचना जरूरी नहीं है; उसका दर्शन किया जा सकता है।

When I read this story, try to let the images form, so that you can “see” it—not merely hear it. For only if you can see will you catch its secret. The beauty of a story is that it can be seen; thinking is not necessary; it can be beheld.

सत्य और कहानी में यही एक जोड़ है। सत्य भी सोचा नहीं जा सकता है, देखा जा सकता है। कहानी को भी सोचने की जरूरत नहीं है, उसे तुम देख सकते हो। वह पिक्चोरियल है, चित्र उभर आता है। और जब चित्र उभरता है, तब तुम जो देख पाते हो, जो तुम समझ पाते हो, वह अकेले शब्द से न समझ पाओगे।

This is the only kinship between truth and story. Truth cannot be thought, it can be seen. A story too need not be thought; you can see it. It is pictorial; an image emerges. And when the image arises, what you see and understand, you would never grasp from words alone.

मैं कहूं कि ‘सुबह बहुत सुंदर है’, और तुमने कभी सुबह न देखी हो, तो तुम शब्द तो सुनोगे, लेकिन कोई चित्र न उभरेगा। और ये शब्द क्या कहेंगे--सुबह के संबंध में कि ‘सुबह बहुत सुंदर है’, ये शब्द बड़े फीके हैं। जिसने सुबह देखी है, वह अनंत आयामी है--सुबह का होना। वह ताजगी, वह हवा, वृक्ष, फूलों की गंध, पक्षियों के गीत, सूरज का उगना, अंधेरे का टूट जाना, आकाश का नये जीवन से भर जाना, सब तरफ पुलक जीवन की, सब तरफ अहोभाव, आनंद--उस को कैसे कहें?

If I say, “The morning is very beautiful,” and you have never seen the morning, you will hear the words, but no image will arise. And what can words say about the morning—that “the morning is very beautiful”? Such words are insipid. One who has seen the morning knows—the morning is multi-dimensional. That freshness, that air, the trees, the fragrance of flowers, the songs of birds, the sun’s rising, the breaking of darkness, the sky filling with new life, the thrill everywhere, the Ah! everywhere, bliss—how to say that?

‘सुबह सुंदर है’, इतना कहने से क्या पता चलता है? लेकिन जिसने सुबह देखी है और जो चित्र पैदा करने की कला नहीं भूल गया है... ‘सुबह सुंदर है’, यह सुनते से ही, शब्द तो खो जाएंगे, सुबह उभर आएगी। सब तरफ वृक्ष, हरियाली, सुबह की ताजी हवा, सोंधी गंध जमीन की, पक्षियों के गीत, सुबह का उठता हुआ नाद, सूरज का उगना, उसका फेंक देना प्रकाश के जाल को--सारी पृथ्वी पर, यह सब उसे दिखाई पड़ जाएगा।

Saying merely, “Morning is beautiful,” what becomes known? But the one who has seen the morning and has not forgotten the art of evoking images—as soon as he hears “Morning is beautiful,” the words vanish, the morning arises. Trees everywhere, greenery, the fresh breath of dawn, the earthy scent, birdsong, the rising resonance of morning, the sun climbing, casting a net of light across the whole earth—he sees it all.

चित्र बहुआयामी है। शब्द एकआयामी है, शब्द वन-डाइमेन्शनल है। जीवन मल्टी-डाइमेन्शनल है। इसीलिए जब तक तुम किसी चीज को देख न लो, तब तक उसकी ठीक झलक तुम्हारे भीतर नहीं आती। यही कारण है बुद्ध ने, जीसस ने, झेन और सूफी गुरुओं ने बड़ी से बड़ी बातें छोटी-छोटी कहानियों में कही हैं। क्योंकि कहानी चित्र बन जाती है। और अगर तुम जानते हो--चित्र को देखने की कला, तो तुम कहानी को जी सकते हो--समझना जरूरी नहीं है। और जीकर जो समझ आएगी--जो स्वाद आएगा, वह बात ही अलग है।

Image is multi-dimensional. Word is one-dimensional. Life is multi-dimensional. Hence until you see something, a true glimpse does not arise within you. This is why Buddha, Jesus, the Zen and Sufi masters have spoken the greatest truths through small stories. Because the story turns into an image. And if you know the art of seeing images, you can live the story—understanding is not necessary. And what is understood by living—its flavor is altogether different.

इस कहानी को जीने की कोशिश करो। भूल जाओ क्षण भर को यह जगह, भूल जाओ क्षण भर को तुम्हारा होना; ले चलो अपने को वहां, जहां रीको अपने गुरु नानसेन के पास बैठा है।

Try to live this story. Forget for a moment this place, forget your presence for a moment; carry yourself there where Riko is sitting with his master Nansen.

नानसेन एक सदगुरु है, एक बुद्धपुरुष है। पृथ्वी पर थोड़े से ही ऐसे लोग हुए हैं, जिनमें नानसेन की गिनती की जा सकती है। बहुत अनूठा आदमी है।

Nansen is a true master, a Buddha. Only a few such people have walked the earth—and Nansen is among them. A very unique man.

रीको अपने गुरु के पास बैठा है। और रीको ने अपने गुरु से कहा: ‘बोतल वाली मछली की समस्या क्या है, कृपा कर मुझे समझा दें!’

Riko is sitting before his master and he says: “Master, please explain the problem of the fish in the bottle!”

यह एक पुरानी पहेली है--झेन गुरुओं की। ध्यान के लिए झेन गुरु पहेली देते हैं, मंत्र नहीं देते। यह फर्क है।

This is an old koan of Zen. Zen masters give koans for meditation, not mantras. This is the difference.

झेन गुरु ध्यान करने के लिए पहेली देते हैं, और पहेली ऐसी है, जो हल न हो सके। क्योंकि झेन गुरु कहते हैं: ‘जो पहेली हल हो जाए, वह ध्यान नहीं बन सकती।’ उसे तो तुम्हारी बुद्धि ही निपटा देगी। उसको तुम हल कर लोगे, बात खत्म हो जाएगी।

Zen masters give a koan to meditate upon, and the koan is such that it cannot be solved. For the Zen master says: “A koan that can be solved cannot become meditation.” Your intellect would settle it. You would solve it and the matter would end.

ऐसी पहेली जो हल न हो पाए, जिसको हल करने में तुम्हारी बुद्धि थक जाए, जिसको हल करने में तुम्हारा अहंकार गिर जाए, जिसको तुम हल करो, और करो, और करो, और फिर भी न कर पाओ, और हर बार दीवाल से टकरा जाओ। कहीं से दरवाजा न मिले और तुम इतने पीड़ित हो जाओ कि तुम चीख उठो और कहो कि ‘यह हल न होगा। यह मेरी बुद्धि की क्षमता के बाहर है।’ जहां तुम्हारी बुद्धि थक जाए और गिर जाए और चिल्लाने लगे कि ‘यह मेरी सीमा के बाहर है’--वहीं द्वार खुलता है।

The koan must be such that it cannot be solved; in trying to solve it your intellect becomes tired; in trying to solve it your ego collapses; you go on trying, and trying, and still you cannot do it, and every time you crash into a wall—no door found anywhere—and you become so afflicted that you scream: “This will not be solved. This is beyond the capacity of my intellect.” Where your intellect tires and falls and cries, “This is beyond my limit”—there the door opens.

क्योंकि बुद्धि जिसको हल कर लेती है, उसमें और गहरे जाने की जगह समाप्त हो जाती है। जिसको बुद्धि हल नहीं कर पाती, वहीं हृदय पुकारा जाता है। जिसको बुद्धि हल नहीं करती, वहीं तुम्हारे पूरे प्राण संलग्न होते हैं। जब बुद्धि हल नहीं कर पाती, तब तुम पूरे के पूरे जुट जाते हो--अकेली बुद्धि से नहीं जुटते। जिसको बुद्धि हल कर लेती है, उसे तुम निपटा देते हो, वह बौद्धिक समस्या हल हो गई, लेकिन पूरे प्राणों को चुनौती नहीं मिलती।

Because whatever the intellect resolves, the possibility of going deeper in it ends. Where the intellect cannot resolve, there the heart is invoked. What the intellect cannot resolve, there your whole being becomes engaged. When the intellect fails, then you gather yourself wholly—not with intellect alone. What the intellect resolves, you file it away—the problem is intellectually solved—but your total being is not challenged.

झेन पहेली साधारण पहेली नहीं है। साधारण पहेली हल हो जाती है। थोड़ा सोचो, थोड़ा विचारो, थोड़ा इस कोने, उस कोने से मेहनत करो, साधारण पहेली हल हो जाती है। यह पहेली ऐसी है कि जो हल हो नहीं सकती। यह पहेली एब्सर्ड है; यह बेबूझ है। अगर यह हल हो जाए, तो ध्यान कैसे करोगे? ध्यान का मतलब ही है--जहां बुद्धि न रह जाए।

A Zen koan is not an ordinary riddle. An ordinary riddle is solvable. Think a little here and there, work from this corner and that, an ordinary riddle is solved. This koan is such that it cannot be solved. It is absurd; it is illogical. If it were solved, how would you meditate? Meditation means: where the intellect no longer is.

मंत्र तो ध्यान नहीं बन सकता, क्योंकि मंत्र को बुद्धि ही दोहराती है। पुनरुक्ति तो बुद्धि से होती है। इसलिए सभी मंत्रों से बुद्धि की शक्ति बढ़ती है--ध्यान की नहीं। बुद्धि मजबूत होती है, नष्ट नहीं होती। तुम्हारा सोच-विचार प्रगाढ़ हो जाए--तीखा हो जाए, तर्कयुक्त हो जाए। मंत्र तुम्हारी बुद्धि को धार दे देंगे; लेकिन तुम्हारी बुद्धि को मिटाएंगे नहीं।

A mantra cannot become meditation, because the mantra is repeated by the intellect. Repetition is done by mind. Thus all mantras increase the power of the intellect—not of meditation. The intellect is strengthened, not dissolved. Your thinking becomes sharpened—logical, argumentative. Mantras will hone your mind; they will not erase it.

और जब तक तुम्हारी बुद्धि न मिटे, जब तक तुम अबोध न हो जाओ--बच्चे की भांति, तब तक इस जगत का रहस्य नहीं खुलेगा। यह जगत अपना रहस्य उनके सामने खोलता है, जो निर्दोष हैं। और बुद्धि कभी निर्दोष नहीं है। बुद्धि चालाक है। वह निर्दोष हो ही नहीं सकती। वह सदा सोच-विचार में लगी है।

And until your intellect dissolves, until you become innocent—like a child—the mystery of this cosmos will not open. Existence reveals its mystery to the guileless. And intellect is never guileless. Intellect is cunning; it cannot be innocent. It is always engaged in thought.

सब सोच-विचार चालाकी है। सब सोच-विचार के पीछे संदेह है--आस्था नहीं है। और सब सोच-विचार के पीछे तुम अपने को अस्तित्व से ज्यादा बुद्धिमान सिद्ध करने में लगे हो। एक संघर्ष है--सोच-विचार में, जैसे कि तुम जबरदस्ती ताला तोड़ देना चाहते हो--प्रकृति के रहस्य का।

All thinking is cunning. Behind all thinking is doubt—not trust. And behind all thinking you are trying to prove yourself more intelligent than existence. There is a struggle in thinking—as if you want to force open the lock of nature’s mystery.

बुद्धि एक हथौड़े की तरह है। लेकिन जितना तुम यह हथौड़ा पीटोगे, उतना ही ताला खुलना मुश्किल हो जाएगा। फिर शायद चाबी भी लगनी मुश्किल हो जाए। चाबी भी मिल जाए, तो न लगे। क्योंकि तुमने हथौड़े से इतना पीट दिया है ताले को! इसलिए अक्सर ऐसा हो जाता है कि बहुत विचार करने वाले लोग, जब ध्यान करने के लिए उत्सुक भी होते हैं, तो ध्यान नहीं लगता--चाबी भी हाथ में हो, तो ताला नहीं खुलता। क्योंकि ताले को इस बुरी तरह पीटा है। इसलिए बहुत विचारक को ध्यान बड़ा मुश्किल हो जाता है।

Intellect is like a hammer. But the more you beat the lock with the hammer, the more difficult it becomes to open. Then even the key may not fit. Even if the key is found, it may not work—because you have battered the lock so much with the hammer! Hence it often happens: people who think too much—even when they turn to meditation—cannot settle into meditation. Even with the key in hand the lock does not open. Because they have hammered the lock badly. Thus for the great thinkers, meditation becomes very difficult.

ध्यान का अर्थ साफ समझ लेना। ध्यान का अर्थ है: जहां तुम्हारी बुद्धि, तुम्हारी अस्मिता--तुम्हारा सब थक गया; जहां तुम्हारी चालाकी काम न आई और जहां तुम्हें हाथ जोड़ कर कहना पड़ा कि यह मेरे वश के बाहर है। जहां तुम विवश, हेल्पलेस, असहाय हो गए। और जहां तुम असहाय हुए, वहीं सब द्वार खुल जाते हैं। जब तक तुम समझते हो कि मैं खुद ही काफी हूं, तब तक परमात्मा नहीं दौड़ता।

Understand meditation clearly. Meditation means: where your intellect, your ego—your everything—is exhausted; where your cleverness fails and you have to fold your hands and say, “This is beyond me.” Where you become helpless—help-less—there all doors open. So long as you believe “I alone am enough,” God does not come running.

तुमने एक छोटी सी बच्चों की कहानी पढ़ी होगी। वह कहानी धर्म की दृष्टि से बिलकुल उलटी है। लगती धार्मिक है। सभी छोटे बच्चों की किताबों में वह कहानी है कि एक गाड़ीवान पार कर रहा है एक रास्ते को और एक नाले में उसकी गाड़ी उलझ गई, चाक फंस गए। तो वह बैठ कर प्रार्थना करने लगा। लेकिन भगवान की कोई सहायता न आई।

You have read a small children’s story. From the religious view it is upside down—though it seems religious. In all children’s books the story appears: a cart-driver is crossing a path; his cart gets stuck in a ditch, the wheels jam. He sits and begins to pray. But no help from God comes.

तो पास से निकलते एक फकीर ने कहा: यह प्रार्थना काम न करेगी। आओ, चाक में जुटो; मैं भी जुटता हूं। दोनों चाक में जुटे, गाड़ी नाले के बाहर आ गई। फकीर ने कहा कि अब हमारी प्रार्थना काम की। लेकिन उस गाड़ीवान ने कहा: यह क्या प्रार्थना हुई! हमने खुद ही गाड़ी निकाली है! फकीर ने कहा: जब तुम पूरी ताकत लगाते हो--गाड़ी निकालने में, तभी परमात्मा तुम्हारी प्रार्थना सुनता है।

A fakir passes by and says: “This prayer won’t work. Come, put your shoulder to the wheel; I will too.” Both push; the cart comes out of the ditch. The fakir says: “Now our prayer worked.” But the cart-driver says: “What prayer! We ourselves pulled the cart out!” The fakir says: “When you put your total strength into it—then God hears your prayer.”

यह साधारणतः दिखने वाली कहानी धार्मिक मालूम पड़ती है, लेकिन है नहीं। क्योंकि परमात्मा की शक्ति तुम्हें तभी उपलब्ध होती है, जब तुम सब भांति असहाय होकर गिर पड़ते हो; नहीं कि तुम आलस्य में पड़े होते हो। तुम अपनी पूरी ताकत लगाते हो। लेकिन पूरी ताकत लगाने से परमात्मा की सहायता नहीं मिलती, पूरी ताकत के चुक जाने से मिलती है।

Ordinarily the story seems religious—but it is not. Because God’s power becomes available to you only when you fall completely helpless—not when you wallow in laziness. Yes, you put in your whole effort. But God’s help does not come from your effort; it comes when your effort is exhausted.

तुम अपनी पूरी ताकत लगाते हो, फिर भी नहीं हल होता, तुम थक जाते हो, तुम कहते हो: अब मुझसे न होगा। तुम्हारा अपने पर विश्र्वास उठ जाता है। इसे थोड़ा समझ लेना।

You try with your whole strength; still the thing does not resolve; you are tired; you say: “Now I cannot.” Your trust in your ego falls away. Understand this well.

जब तक तुम्हें अपने अहंकार पर विश्र्वास है, तब तक तुम्हारी प्रार्थना सच हो ही नहीं सकती; तब तक तुम कह रहे हो कि मैं कर लूंगा। प्रार्थना भी ‘तुम’ ही कर रहे हो। और प्रार्थना सच कैसे होगी--जहां ‘तुम’ हो?

So long as you trust your ego, your prayer cannot be true; you are still saying: “I will do it.” Even prayer—you are doing. And how can prayer be true—where “you” are?

प्रार्थना वहीं शुरू होती है, जहां तुम नहीं हो, जहां तुम असहाय बच्चे की भांति चिल्लाते हो। और जहां तुम रोते हो, जहां तुम गिड़गिड़ाते हो और तुम कहते हो: अब मेरे किए कुछ न होगा। अब तुझे कुछ करना हो तो कर।

Prayer begins where you are not—where you cry like a helpless child; where you weep, entreat and say: “Now nothing can be done by me. If You want to do something—do.”

इतनी गहरी असहाय अवस्था में ही तुम्हारा अहंकार बिखरता है, टूटता है, विसर्जित होता है। तुम पहली दफा खुलते हो। और जैसे ही तुम खुलते हो, परमात्मा की ऊर्जा उपलब्ध हो जाती है।

Only in such a depth of helplessness does your ego scatter, break, dissolve. For the first time you open. And the moment you open, the energy of God becomes available.

यह एक पुरानी झेन पहेली है। पहेली सदियों से चलती रही है। जितना पुराना झेन है, उतनी पुरानी यह कहानी है। कहानी यह है--और झेन गुरु अपने शिष्यों को देते रहे हैं--कि एक बोतल में मछली बंद कर दी गई; भोजन दिया गया। बोतल तो उतनी ही रही, मछली बड़ी होती गई। आखिर समय आ गया कि मछली इतनी बड़ी हो गई कि बोतल में एक रत्ती जगह न रही। अब मछली मरेगी, अगर बाहर न निकाली जाए, क्योंकि अब जगह नहीं बची।

It is an ancient Zen koan—as old as Zen itself. The story is this; Zen masters have given it to their disciples for centuries: a fish is placed inside a bottle; it is fed. The bottle remains the same size; the fish keeps growing. At last the time arrives when the fish has grown so large there is not a grain of space left in the bottle. Now the fish will die if it is not taken out—there is no space left.

और ध्यान रहे, जहां बढ़ती बंद हो जाती है, वहीं मौत हो जाती है। जब तक बढ़ने को जगह होती है, तब तक जीवन होता है। जब तक तुम बढ़ते हो, तभी तक जीवन होता है। जीवन ‘बाढ़’ का ही नाम है। और जिस दिन तुम्हारे पास बढ़ने को कोई जगह--आयाम नहीं बचता, सब जगह भर जाती है, उसी दिन तुम मर जाते हो।

And remember: where growth ceases, death begins. So long as there is room to grow, there is life. So long as you are growing, there is life. Life is the very name of growth. The day you have no dimension left to grow—all space is filled—on that very day you die.

तो तुम ध्यान रखना: जिस दिन से तुमने बढ़ना बंद कर दिया है, उसी दिन तुम मर चुके हो। तुम्हारी बोतल चुक गई है। भला तुम अभी कब्र में न दफनाए गए हो, यह दूसरी बात है।

So mark it: the day you stopped growing, that day you have died. Your bottle is finished. Perhaps you have not yet been buried in the grave—that is another matter.

लोग मरते हैं और काफी समय लगता है--कब्र तक दफनाने में। मरने में और कब्र तक दफनाने में अक्सर तीस-चालीस साल का फर्क होता है। लेकिन मरने की भीतरी घटना उसी दिन घट जाती है, जिस दिन तुम बढ़ते नहीं। बढ़ने का अर्थ है: जिस दिन तुम्हारा नया जन्म होना बंद हो जाता है; उसी दिन तुम मर गए, मौत पूरी हो गई। अब तुम व्यर्थ हो। अब तुम हो या नहीं हो, क्या फर्क है?

People die—and a long time passes before they are buried. Between dying and burial there is often a gap of thirty or forty years. But the inner event of death happens the very day you cease to grow. Growth means: the day the birth of the new in you stops, that day you died; death is complete. Now you are futile. Now whether you are or are not—what is the difference?

कल और आज में कुछ बढ़ती हुई? अगर बढ़ती हुई, तो तुम जीवित थे। और अगर बढ़ती नहीं हुई, तो तुम कल ही मर गए। आज तक आने का उपाय कहां है?

तुम अगर कल ही मर जाते, तो क्या हर्ज होता? अगर तुम आज तक बढ़े नहीं, इन चौबीस घंटों ने तुम्हें बढ़ाया नहीं, तो कल ही मर जाने में हर्ज क्या था? फर्क क्या था?

Has anything grown between yesterday and today? If something has grown, you were alive. If nothing has grown, you died yesterday. What was the harm if you had died yesterday? If these twenty-four hours have not enlarged you, what was the harm in dying yesterday? What difference would it make?

तुम सोचो: किस दिन तुम्हारी बढ़ती रुक गई? उस दिन के बाद तुम जीए नहीं। उस दिन बोतल की जगह समाप्त हो गई। तुम उसमें मरे हुए सड़ रहे हो।

Think: on what day did your growth stop? After that day you have not lived. The space in the bottle finished that day. You are rotting in it.

जो व्यक्ति रोज जन्मता है, वही जीता है। जीने की कला उसे ही आती है, जो प्रतिपल नया जन्म ले लेता है। उसकी बोतल आकाश जैसी बड़ी है, वह कभी नहीं चुकती। उसका खाली आकाश सदा शेष रहता है, वह बढ़ता ही जाता है--वह बढ़ता ही जाता है।

Only the one who is born each day lives. The art of living belongs to the one who is reborn every moment. His bottle is like the sky—never exhausted. His empty sky always remains; he goes on growing—goes on growing.

सभी बोतलें चुक जाती हैं, सिर्फ आकाश नहीं चुकता। इसलिए आकाश से छोटा जिसने आयाम चुना है, वह किसी न किसी दिन मर जाएगा। इसलिए हम कहते हैं कि परमात्मा से कम लक्ष्य मत चुनना। उससे कम चुना तो तुमने कोई न कोई छोटी बोतल चुन ली। वह कितनी ही बड़ी हो, आज नहीं कल बंद हो जाएगी।

All bottles become exhausted—only the sky is never exhausted. Therefore whoever chooses any dimension smaller than the sky will die one day or another. So we say: choose nothing less than God. If you choose less, you have chosen some small bottle. However big, sooner or later it will be full.

परमात्मा को ही चुनना, क्योंकि वही अनंत है, असीम है। परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं, असीमता का नाम है, निराकारता का नाम है, महाकाश का नाम है। ‘उसको’ ही चुनना, ताकि तुम सदा ही बढ़ते रहो, जन्मते ही रहो। और अनंत रहे यह जन्म की प्रक्रिया। तुम्हारी नदी बहती ही रहे, बहती ही रहे। परमात्मा में ही नदी सदा बह सकती है।

Choose only God, for He alone is infinite—without limits. God is not a person; He is the name of the infinite, the formless, the great sky. Choose “That,” so that you go on growing forever, go on being born forever. And let this process of birth be endless. Let your river flow, flow on. Only in God can the river flow forever.

यह बोतल की कथा है। रीको पूछता है अपने गुरु से: यह पुरानी कहानी मैंने सुनी है, इसका राज मुझे समझा दें। यह समस्या क्या है कि बोतल में मछली बंद है, फिर इतनी बड़ी हो गई कि अब निकल नहीं सकती, न भीतर बढ़ सकती है। और कठिनाई इससे खड़ी हो गई कि बोतल को भी तोड़ने नहीं देते। कहते हैं: बोतल भी कीमती है। बोतल को तोड़ना नहीं है, मछली को निकालना है! कहीं से रास्ता दिखता नहीं है।

This is the bottle story. Riko asks his master: I have heard this old story—explain its secret to me. The problem is: the fish is locked in the bottle; it has grown so large it can neither come out nor grow within. And the difficulty is increased because you are not allowed to break the bottle. They say: the bottle is valuable too. Do not break the bottle; take the fish out. No way seems visible.

रास्ता तो साफ है।

The way is clear.

अगर बुद्धि से पूछो तो क्या रास्ता है? बुद्धि के पास विकल्प दो हैं। पहला रास्ता तो यह है कि बोतल तोड़ दो--मछली को बचाना हो तो। दूसरा रास्ता यह है कि बोतल बचाना हो तो मछली को मर जाने दो।

If you ask the intellect, what are the options? Intellect has two. First: break the bottle—to save the fish. Second: if you want to save the bottle, let the fish die.

बुद्धि के विकल्प साफ हैं, बड़े ऊपरी हैं। और झेन कहता है: यह भी कोई रास्ता हुआ। बोतल टूट गई, यह कोई रास्ता हुआ? कि मछली मर गई, यह कोई रास्ता हुआ? कुछ ऐसी तरकीब खोजो कि न बोतल टूटे, न मछली मरे। बस, बुद्धि मुश्किल में पड़ जाती है।

The intellect’s options are clear, superficial. Zen says: Is this any way? If the bottle is broken, what kind of solution is that? If the fish dies, what kind of solution? Find such a device that neither the bottle breaks, nor the fish dies. There the intellect is in trouble.

बुद्धि को दो विपरीत में से एक को चुनना सदा आसान है। लेकिन अगर दोनों विपरीत एक साथ बचाने हों, तो बुद्धि मुश्किल में पड़ जाती है। यही इस कथा का गहरा राज है। बुद्धि कहती है, या तो मछली या बोतल; ईदर, आर। बुद्धि कहती है, या तो यह या वह; दोनों नहीं होंगे। बुद्धि कहती है, दोनों हाथ लड्डू नहीं खाए जा सकते हैं। और यही बुद्धि और ध्यान का भेद है।

For the intellect it is easy to choose one of the opposites. But if both opposites are to be saved together, the intellect is confounded. This is the subtle secret of this koan. The intellect says: either the fish or the bottle—either/or. The intellect says: either this or that; both cannot be. The intellect says: you cannot have laddus in both hands. And this is the difference between intellect and meditation.

ध्यान कहता है: कोई कारण नहीं है; बोतल भी बच सकती है, मछली भी बच सकती है और दोनों हाथ लड्डू खाए जा सकते हैं। ध्यान का यही रहस्य है कि ‘लड्डू’ तुम खा भी सकते हो, बचा भी सकते हो।

Meditation says: Why not? The bottle can be saved, the fish can be saved, and laddus can be eaten with both hands. The secret of meditation is precisely this: you can both eat the sweet and keep it.

बुद्धि कहती है: लड्डू खाओगे, तो बचेगा नहीं। बचाना हो तो खा नहीं सकते। इसलिए बुद्धि को ध्यान बिलकुल समझ में नहीं आता। ध्यान बेबूझ है। क्योंकि ध्यान कहता है: विपरीत एक साथ हो सकते हैं। लड्डू खा भी सकते हो, बचा भी सकते हो।

The intellect says: if you eat the sweet, it will not be saved; if you want to save it, you cannot eat it. Therefore the intellect does not understand meditation at all. Meditation seems absurd. Because meditation says: opposites can be together. You can both eat the sweet and keep it.

और ध्यान कहता है: अंधे हो तुम, इसलिए तुम्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है। विपरीत एक साथ घट ही रहे हैं। जिस क्षण तुम मरते हो, उसी क्षण तुम जी भी रहे हो। जिस क्षण तुम जीते हो, उसी क्षण तुम मर भी रहे हो। जीवन और मृत्यु दो घटनाएं नहीं हैं, एक ही गाड़ी के दो चाक हैं, और एक साथ घट रही हैं।

Meditation says: you are blind—that is why you cannot see. The opposites are already happening together. The very moment you are dying, in that very moment you are living. The very moment you are living, in that very moment you are dying. Life and death are not two events—they are two wheels of one cart, happening together.

तुम जवान हुए; तुमने कभी खयाल किया कि तुम्हारे भीतर का बच्चा मरता गया। अन्यथा तुम जवान कैसे होते। तुम एकतरफा देख रहे हो कि जवानी हो रही है। तुम यह नहीं देख रहे कि बचपन मर रहा है। हर पल बचपन मर रहा है और हर पल जवानी पैदा हो रही है। इसलिए तो तुम जवान हुए हो। फिर तुम बूढ़े हो गए, तो बुढ़ापा पैदा हो रहा है और जवानी मर रही है।

You became young; have you ever noticed that the child within was dying? Otherwise how could youth come? You look one-sidedly—that youth is happening. You do not see that childhood is dying. Every moment childhood is dying and every moment youth is being born. That is why you became young. Then old age comes—old age is born and youth is dying.

अतीत मर रहा है, भविष्य जन्म रहा है। और दोनों के मध्य में तुम हो। दोनों तुम्हें सम्हाले हैं; दोनों के बीच तुम सेतु की भांति हो। दोनों किनारे तुम्हारे हैं।

The past is dying, the future is being born. And in the middle, you are. Both hold you; between them you are like a bridge. Both shores are yours.

लेकिन बुद्धि ने समझा रखा है कि जन्म हुआ सत्तर साल पहले, अब मौत हो रही है, दोनों अलग हैं। लेकिन कभी तुमने सोचा कि अगर दोनों अलग हों, तो हो कैसे सकते हैं? अगर दोनों इतने अलग हों, तो तुम दोनों के बीच में यात्रा कैसे कर सकते हो?

But the intellect has made you believe birth happened seventy years ago, now death is happening—both are separate. Have you ever thought: if the two are so separate, how can they be? If both are so apart, how do you travel from one to the other?

तुम जन्म से लेकर मृत्यु तक पहुंच जाते हो तो जन्म और मृत्यु भीतर जुड़े होने चाहिए, सेतु होना चाहिए, अन्यथा तुम पहुंचोगे कैसे? जीवन मृत्यु तक पहुंचेगा कैसे? तुम जाओगे कैसे वहां तक?

If you can reach from birth to death, then birth and death must be joined within, a bridge must be there; otherwise how will you reach? How does life reach death? How will you go that far?

तुम नीचे से ऊपर तक आ गए हो--चढ़ कर, क्योंकि सीढ़ियां बीच में जुड़ी हैं। तुम अपने घर से यहां तक आ गए हो, क्योंकि रास्ता बीच में जुड़ा है। तुम जन्म से मौत तक पहुंच जाते हो, तो जन्म और मृत्यु कहीं भीतर जुड़े होने चाहिए। वे भिन्न-भिन्न नहीं हो सकते, अभिन्न होने चाहिए। जन्म और मृत्यु एक ही चीज के दो छोर होने चाहिए।

You have come from down to up—climbing, because there are steps in between. You have come here from your home because the road connects. If you reach from birth to death, then somewhere birth and death are joined within. They cannot be different—they must be inseparable. Birth and death must be two ends of the same thing.

घट ही रहा है; अस्तित्व में विपरीत साथ-साथ घट रहे हैं। जीवन और मृत्यु साथ-साथ घट रहे हैं। प्रेम और घृणा साथ-साथ घट रहे हैं। विवाह और तलाक साथ-साथ घट रहे हैं। लेकिन बुद्धि तोड़ कर देखती है। बुद्धि एक हिस्से को देखती है, दूसरे की तरफ आंख बंद कर लेती है।

It is happening; in existence the opposites are happening together. Life and death are happening together. Love and hate are happening together. Marriage and divorce are happening together. But the intellect analyzes, splits. The intellect sees one half, closes its eyes to the other.

बुद्धि के देखने का ढंग अधूरा है; वह आधे को देखती है। आधे को ही देख सकती है, पूरे को चूक जाती है। इसलिए जिसको भी पूरा देखना हो, उसे बुद्धि के पार जाना पड़े।

The intellect’s way of seeing is incomplete; it sees only the half. It can only see half; it misses the whole. Therefore whoever wants to see the whole must go beyond intellect.

पूछा रीको ने: ‘यह समस्या क्या है?’ समस्या यही है कि क्या विपरीत साथ-साथ हो सकते हैं या हमें चुनाव करना ही पड़ेगा? यही समस्या है--इस मछली और बोतल की।

Riko asked: “What is the problem?” The problem is this: can opposites coexist, or must we choose? This is the problem—of the fish and the bottle.

शिष्य अक्सर गुरु के पास आ जाते हैं--वापस लौट कर वे कहते हैं कि यह तो बात ही फिजूल है, मूढ़तापूर्ण है। बोतल तोड़नी पड़ेगी। और अगर बोतल बहुत कीमती है, तो मछली को मरना होगा। और कोई रास्ता नहीं है।

Disciples often return to the master and say: this is absurd, foolish. The bottle must be broken. If the bottle is very precious, then the fish must die. There is no other way.

बुद्धि के पास विपरीत के बीच से जाने वाला रास्ता है ही नहीं। क्योंकि बुद्धि गणित को मान कर चलती है। गणित विपरीत को स्वीकार नहीं करता।

The intellect has no path that passes between the opposites. For the intellect functions according to mathematics. Mathematics does not accept opposites together.

गणित का नियम ही यही है कि यदि रात है, तो दिन नहीं हो सकता। दिन है, तो रात नहीं हो सकती। अगर तुम अमीर हो, तो साथ ही गरीब कैसे हो सकते हो। लेकिन हम जानते हैं, तुम भी जानते हो कि अमीर गरीब हो सकता है। और तुम उससे उलटा भी जानते हो कि गरीब भी अमीर हो सकता है। हमने बुद्ध जैसे भिखारी को भी देखा है। उससे बड़े अमीर को तुम कहां खोजोगे? उसको देख कर सम्राट फीके पड़ जाएं। उसको देख कर सम्राट झेंप जाएं।

The rule of mathematics is: if it is night, then day cannot be. If it is day, then night cannot be. If you are rich, how can you be poor at the same time? But we know, you know, the rich can be poor. And conversely, the poor can be rich. We have seen a beggar like Buddha—where will you find a richer emperor? Emperors pale before him. Emperors feel ashamed before him.

बुद्ध बैठे थे, काशी के बाहर, एक वृक्ष के नीचे; विश्राम कर रहे थे। काशी का सम्राट आत्महत्या करने, अपने रथ पर, गांव के बाहर निकला था। घबड़ा गया था--महल, धन, समस्याएं, उलझनें; कोई रास्ता नहीं सूझता था; आत्महत्या का सोच लिया।

Buddha was sitting outside Kashi under a tree, resting. The king of Kashi, on his chariot, had gone out of the city to commit suicide. He was frightened—palace, wealth, problems, entanglements; no way out; he had resolved to die.

सम्राट फांसी पर लटके ही रहते हैं। तुम्हें उनकी फांसी नहीं दिखती! तुम उसे सिंहासन समझते हो। क्योंकि तुम इतने दूर हो कि तुम्हें वहां से कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन सम्राटों से पूछो कि सिंहासन फांसी बन जाता है।

Emperors are always hanging from the gallows. You do not see their gallows! You think it is a throne because you are far away; from there you see nothing. Ask the emperors—the throne becomes a gallows.

यह जा रहा था जंगल की तरफ, पहाड़ की तरफ, जहां से गिर कर आ

त्महत्या कर ले।

He was going toward the jungle, toward the mountain from where he could fall and die.

सांझ का वक्त, सूरज डूबता है, और आखिरी किरणें बुद्ध के ऊपर पड़ रही हैं। और अचानक इस दुख-संताप से ग्रसित सम्राट की आंखें वृक्ष के नीचे बैठे इस बुद्ध पर पड़ीं। एक क्षण को मोहित हो गया, एक क्षण भूल ही गया कि आत्महत्या करने निकला था। सारथी से कहा: रुक। यह कौन आदमी है? आदमी नहीं मालूम पड़ता! जैसे वृक्ष का देवता हो! ऐसी सुंदर काया मैंने देखी नहीं। और भिखारी मालूम पड़ता है! भिक्षापात्र पास में रखा है। वस्त्र जीर्ण-शीर्ण हैं, फटे-पुराने हैं। लेकिन भीतर से जो झांक रहा है, वह बड़ा महिमापूर्ण है। रुक, इस आदमी को शायद जिंदगी का राज मिल गया हो। जिस को मैं गंवाने जा रहा हूं--जिंदगी को, लगता है, इस आदमी ने उस जिंदगी में कुछ पा लिया है। यह इतना तृप्त; यह इतना आनंद-विभोर, जैसे कहीं जाने को नहीं है; कुछ पाने को नहीं है। जैसे इसकी कोई चाह नहीं, कोई वासना नहीं है। जैसे यह पहुंच गया है--मंजिल पर। यह कौन है!

Evening time—the sun setting, its last rays falling on Buddha. Suddenly, in that grief-stricken king’s eyes, the figure under the tree shone. For a moment he was enchanted; he forgot he had set out to die. He said to the charioteer: “Stop. Who is this man? He does not look like a man! As if the god of the tree were sitting there! Such a beautiful body I have never seen. He seems to be a beggar! A begging bowl is by his side. His garments are torn and old. But what is peeking from within is so majestic. Stop. Perhaps this man has found the secret of life—which I am about to throw away. It seems this man has found something in life. He is so fulfilled, so bliss-intoxicated, as if there is nowhere to go, nothing to attain. As if he has no desire, no craving. As if he has arrived—at the goal. Who is he?”

सम्राट रथ से उतर कर नीचे आया और उसने बुद्ध से कहा कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मैं काशी का सम्राट हूं, लेकिन मुझसे दीन, भिखारी आप दूसरा न पाएंगे। और तुमने मुसीबत कर दी। तुम बिलकुल विपरीत मालूम पड़ते हो! तुम बिलकुल भिखारी हो, भिक्षापात्र रखा है, वस्त्र तुम्हारे जीर्ण-शीर्ण हैं, थेगड़े लगे हैं। पर तुममें देखता हूं, तुम्हारे चेहरे पर यह डूबता हुआ सूरज जो किरणें डाल रहा है, तुम ऐसी महिमा से मंडित मालूम पड़ते हो! क्या है राज जिंदगी का?

The king stepped down and said to Buddha: “I am going to commit suicide. I am the king of Kashi, but more wretched and beggarly than me you will not find. And you have created difficulty for me. You seem utterly opposite! You are entirely a beggar—the bowl is there, your clothes are torn, patched—but on your face, as this setting sun throws its rays, such glory is seen! What is the secret of life?”

बुद्ध ने आंखें खोलीं और कहा: तू जैसा है, ऐसा कभी मैं भी था। और जैसा मैं हूं, ऐसा तू भी कभी हो सकता है।

Buddha opened his eyes and said: “As you are now, so once was I. And as I am now, so can you be.”

बुद्ध भी कभी सम्राट थे और इतने ही दीन थे। और बुद्ध उससे कह रहे हैं कि तू कितना ही दीन हो, जैसा सम्राट मैं आज हो गया हूं, तू भी हो सकता है।

Buddha too was once a king and equally wretched. And Buddha says to him: however wretched you are, you can become the emperor that I am today.

‘मैं अनुभव से कह रहा हूं’, बुद्ध कहते हैं: क्योंकि जहां से तू गुजर रहा है, मैं भी गुजरा हूं। वे अंधेरी रातें, मैंने भी देखी हैं--जब आत्महत्या का भाव पकड़ता है, खुद को मिटा लेना चाहते हैं; जब सब अंधकारपूर्ण दिखता है; सिवाय चिंता के जीवन में कुछ नहीं दिखाई पड़ता। कोई फूल नहीं खिलते; सब कांटे ही कांटे चुभते हैं। मैंने भी चिंता जानी है, गहन पीड़ा जानी है।

“I speak from experience,” Buddha says. “For where you are passing, I too have passed. Those dark nights—I have known them—when the urge to kill oneself arises; when everything appears dark; when life appears nothing but anxiety. No flowers bloom; only thorns prick everywhere. I too have known anxiety, intense pain.”

जिंदगी में अगर देखो, तो यहां भिखारी मिल जाते हैं, जो सम्राट हैं! लेकिन गणित से पूछो, तो गणित कहेगा: जब रात है, तब रात है; जब दिन है, तब दिन है। गरीब गरीब है; अमीर अमीर है। गणित साफ है। और गणित चीजों को दो हिस्सों में बांट देता है।

If you look into life, you will find beggars who are emperors. But ask mathematics—it will say: when it is night, it is night; when day, day. Poor is poor; rich is rich. Mathematics is clear. It divides things into two.

और जिंदगी बड़ी पहेली जैसी है। वह जिंदगी को इकट्ठा; सब वहां जुड़ा है। इसलिए यहां जिन्होंने खोया, उन्होंने पा लिया। और यहां जिन्होंने बचाया, उन्होंने खो दिया।

But life is a riddle. Life holds everything together; all is interconnected. Therefore here, those who lost, they attained. And those who tried to save, they lost.

वह जो जीसस कहते हैं निकोडेमस से कि निकोडेमस, जो बचाएगा जिंदगी को, वह खो देगा। और जो खो देगा, वह बचा लेगा। वह जीसस यही कह रहे हैं--मछली और बोतल की कथा का राज निकोडेमस से कह रहे हैं।

This is what Jesus says to Nicodemus: “Nicodemus, he who will save his life will lose it; and he who will lose it will save it.” Jesus is uttering the very secret of the fish-and-bottle story to Nicodemus.

राज क्या है? राज इतना है कि बुद्धि कहती है--एक को बचाया जा सकता है, एक को छोड़ना ही होगा।

What is the secret? The intellect says—one can be saved only by dropping the other.

विपरीत एक साथ नहीं बच सकते: यह बुद्धि की निष्पत्ति है। और जिंदगी विपरीत से बनी है। इसलिए जो बुद्धि की मान कर चलेगा, वह जिंदगी को गंवा देगा। और अगर तुम्हें दिखाई पड़ जाए कि जिंदगी विपरीत, पोलर अपोजिट्‌स से बनी है, तो तुम बुद्धि को छोड़ने को राजी हो जाओगे। क्योंकि जिंदगी महामूल्य है। बुद्धि का मूल्य ही क्या है? एक छोटा सा शोरगुल है--तुम्हारे भीतर।

Opposites cannot be saved together—this is the conclusion of intellect. And life is made of opposites. So one who follows the intellect will squander life. If you can see that life is woven of opposites, of polar pairs, you will be ready to put intellect aside. For life is supremely precious. What is the value of intellect? A little clamor—inside you.

पूछा रीको ने गुरु नानसेन से: ‘बोतल वाली मछली की समस्या क्या है, कृपा कर मुझे समझा दें!’ यह सदियों से सुनते रहे हैं, इस कहानी को, इसमें भीतरी राज क्या है?

Riko asked Master Nansen: “Please explain the problem of the fish in the bottle.” For centuries we have heard this story—what is its inner secret?

रीको ने कहा: ‘अगर कोई आदमी बोतल के भीतर मछली का एक बच्चा रख दे और बोतल के मुंह के द्वारा उसे बराबर भोजन देता रहे, तो मछली बढ़ते-बढ़ते इतनी बड़ी हो जाएगी कि बोतल के भीतर उसके बढ़ने की और जगह न रहेगी। उस हालत में वह आदमी उस मछली को किस तरह बाहर निकाले कि मछली भी न मरे और बोतल भी न टूटे।’

Riko said: “If someone were to place a little fish inside a bottle and feed it through the neck of the bottle, the fish would keep growing until there was no space left inside for it to grow. In that condition how will that man take the fish out so that the fish does not die and the bottle does not break?”

यह तो कहानी है।

This is the story.

यह कहानी सुनते ही नानसेन ने जोर से आवाज दी: ‘रीको?’ वह चिल्लाया। रीको के मस्तिष्क से कहानी तो छिटक गई होगी--इस आवाज को सुन कर। क्योंकि यह इतनी आकस्मिक थी।

As soon as he finished, Nansen called out loudly: “Riko!” He shouted. The story must have been shaken out of Riko’s mind—at that sound. It was so sudden.

ध्यान रहे, आकस्मिक ही तुम्हें थोड़ी देर के लिए बुद्धि से बाहर ले जाती है--अचानक। क्योंकि बुद्धि कोई तारतम्य नहीं बना पाती।

Remember: only the sudden can take you for a little while beyond the intellect—abruptly. For the intellect cannot establish any continuity.

अगर कभी तुम कार से चल रहे हो, और अचानक देखते हो कि दुर्घटना होने के करीब है--बस एक्सिडेंट हुआ-हुआ; उस क्षण बुद्धि तारतम्य छोड़ देती है। उस क्षण तुम देखते रह जाते हो, सोचने का कोई उपाय नहीं होता।

If ever you are driving and suddenly you see an accident almost about to happen—just about to happen—at that moment the mind loses its continuity. You just see; there is no way to think.

जहां तुम पाते हो कुछ आकस्मिक है, वहां सोचने का उपाय नहीं होता। और जहां तुम पाते हो: कुछ व्यवस्थित--आकस्मिक नहीं, कार्य-कारण में बंधा है, वहां सोचने का उपाय होता है। क्योंकि सोचने के लिए समय चाहिए।

Wherever you find the sudden, there thinking is not possible. Where things are ordered, not sudden—bound in cause and effect—there thinking is possible. Because thinking requires time.

सोचना बिना समय के नहीं हो सकता। सोचने के लिए जगह चाहिए। बिना जगह के सोचना नहीं हो सकता। और सोचने के लिए अतीत से तारतम्य चाहिए, परंपरा चाहिए, सिलसिला चाहिए। अगर सिलसिला न हो, तो सोचना नहीं हो सकता।

Thinking cannot happen without time. Thinking needs space. Without space, thinking cannot happen. And thinking needs continuity with the past—tradition, a thread. Without the thread, there can be no thinking.

इस गुरु ने क्या किया? इसने कहानी नहीं समझाई। यह कहानी के संबंध में कुछ बोला ही नहीं। अचानक कहानी सुन कर; बड़ी बेबूझ बात मालूम पड़ती है। क्योंकि कहानी सुन कर कहानी के संबंध में कुछ कहता। रीको उसे समझता, सोचता।

What did the master do? He did not explain the story. He did not speak a word about it. Suddenly, on hearing the story, he did something which seems senseless. For on hearing the story he should have spoken about the story. Riko would have understood, thought.

नानसेन जोर से चिल्लाया: ‘रीको!’ जैसे घर में अचानक आग लग गई हो! कहानी व्यर्थ है। अभी कहानी का वक्त नहीं। कि जैसे गुरु अचानक मर रहा हो; उसकी श्वास रुंध गई हो, कि हृदय का दौरा पड़ा हो। कि जैसे कुछ ऐसा घट रहा है कि अभी कहानी की बात बंद कर।

Nansen shouted: “Riko!” as if suddenly the house had caught fire. The story is useless now; it is not the time for story. As if the master were suddenly dying; his breath choked; a heart attack. As if something is happening—for which talk of the story must stop now.

उसने जोर से चिल्लाया: ‘रीको!’ नानसेन चिल्लाया, और जोर से उसने हाथों की ताली बजाई--न केवल चिल्लाया, बल्कि दोनों हाथों से जोर से ताली भी बजाई।

He shouted: “Riko!” Nansen shouted—and he clapped loudly—not only shouted, he clapped both hands loudly.

चौंका दिया होगा। ताली बजा दो अचानक, तो वृक्ष पर झपकी मारता पक्षी चौंक जाता है, ऐसे ही कहानी में डूबी इस की बुद्धि चौंकी होगी।

He must have startled Riko. Clap suddenly and a bird dozing on a branch starts; so too the intelligence of one submerged in story will be startled.

आवाज दी: ‘रीको!’ और इसने कभी सोचा नहीं था कि कहानी के बाद आवाज दी जाएगी। सोचा होता तब तो कोई अड़चन न थी।

He called: “Riko!” And Riko had never thought that after the story the master would call his name. Had he thought so, there would have been no difficulty.

तुमने कहानी सुन ली और अगर तुम नानसेन के पास जाओ और तुम पूछो: ‘इस बोतल वाली मछली का राज क्या है?’ और तुम कहानी बताओ। और नानसेन कहे, ‘रीको!’ तुम पर कुछ परिणाम न होगा।

You have heard the story—and if you go to Nansen and ask: “What is the secret of the fish in the bottle?” and you tell the story—and Nansen says: “Riko!”—nothing will happen to you.

कहानी तुम जानते हो। रीको को कहानी पता नहीं थी। इसलिए सदगुरुओं को रोज-रोज नई-नई विधियां ईजाद करनी पड़ती हैं। क्योंकि जो भी कहानी तुम्हें पता है, वह बेकार हो गई। क्योंकि जो भी तुम्हें पता है, बुद्धि उसके साथ इंतजाम जमा लेगी।

 

अगर तुम कहो: ‘कहानी का राज क्या है?’ और नानसेन कहे: ‘रीको!’ तो तुम जानते ही हो कहानी को। तुम कहोगे: ‘जी।’ पर वह ‘जी’ बुद्धि से आएगा, वह झूठा होगा, वह कहानी का हिस्सा होगा। वह वास्तविक नहीं होगा। तुम कहानी की पुनरुक्ति कर रहे हो। तुम नाटक के हिस्से हो, प्रामाणिक नहीं हो।

You know the story. You will say: “Yes?” But that “yes” will come from the intellect; it will be false; it will be part of the story. Not authentic. You will be repeating the drama. You will be a part of the play—not genuine.

लेकिन रीको के साथ यह पहली दफा घटा था। उसे पता ही नहीं था कि नानसेन क्या करेगा। और जो भी वह सोच सकता था, यह नहीं था। सोच सकता था कि नानसेन कुछ कहेगा, समझाएगा।

But for Riko it happened the first time. He didn’t know what Nansen would do. Whatever he could think, he had not thought of this. He could think Nansen would say something—explain.

नानसेन ने सिर्फ आवाज दी। न केवल आवाज दी, जोर से हाथ की ताली बजाई। टूट गई होगी नींद--एक क्षण को, चौंक गया होगा। कहानी छिटक गई होगी। भीतर कहानी का जो सिलसिला था, वह एकदम टूट गया होगा। एक क्षण को अंतराल पैदा हुआ होगा। सुना होगा--‘रीको!’--और हाथ की ताली। उत्तर जो आया होगा, वह बुद्धि से नहीं आ सकता। वह बीच के अंतराल से, खाली जगह से आया होगा। उसने कहा: ‘हां गुरुदेव!’ रीको चौंक कर बोला।

Nansen only called out his name. Not only that—he clapped loudly. A moment’s sleep must have broken; he must have been shocked. The thread of the story broke within. In that moment a gap must have come. He heard—“Riko!”—and the clap. The answer that arose could not come from intellect. It came from the gap, from the empty space. He said: “Yes, Master!” Riko cried out.

यह तो कोई कहानी का हिस्सा ही न था। यह कहानी से इसका कोई जोड़ न था। यह कहानी से बिलकुल टूटी हुई बात थी, अलग ही थी, गैर-सिलसिले में थी।

This was not part of the story—at all. It had no link to the story. It was entirely outside the thread.

इसलिए ध्यान रहे, सदगुरु तुम्हें गैर-सिलसिले में ले जाने के लिए निरंतर नई विधि खोजेगा। क्योंकि सब पुरानी विधियां बेकार हो जाती हैं। मन इतना होशियार है कि पुरानी विधियों को सीख लेता है। वह कहता है: मैं पारंगत हो गया। करवाओ--मैं करने को तैयार हूं। जपवाओ--राम-राम, मैं जपूंगा। आसन करवाओ, शीर्षासन लगवाओ मैं लगाऊंगा। यह सब मुझे पता है। पतंजलि के सभी योग-सूत्र मैंने पढ़ लिए हैं।

Therefore remember: a true master will keep discovering new devices to take you out of continuity. All old devices become useless. The mind is so clever it learns the old devices. It says: I am accomplished. Make me do it—I am ready. Make me chant—Rama-Rama—I will chant. Make me do asanas—headstand—I will do it. I know all this. I have read all the Yoga Sutras of Patanjali.

मुझसे लोग आकर पूछते हैं कि आप नई-नई विधियां क्यों ईजाद करते हैं? क्या पुरानी काम नहीं देंगी? पुरानी काम नहीं देंगी, क्योंकि मन जिसको भी जान लेता है, उसी को व्यर्थ कर देता है। इसलिए जब भी पतंजलि पैदा होगा, उसे नई व्यवस्था; उसे फिर से योग-सूत्र लिखना पड़ें। पुराना योग-सूत्र काम न आएगा। तुम जानकार हो गए हो। तुम भलीभांति जानते हो: यम, नियम--अष्टांगिक मार्ग--तुम्हें पता है। पतंजलि बोलें, उसके पहले तुम बता दोगे कि यह हमें मालूम है।

People ask me: Why do you invent new methods? Will the old not work? The old will not work—because whatever the mind knows, it renders useless. Therefore whenever a Patanjali is born, he must make a new arrangement; he must write the Yoga Sutras anew. The old will not work. You have become knowledgeable. You know well: Yam, Niyam—the Ashtanga path—you know. Before Patanjali speaks, you will say: We know this.

जिस चीज को भी तुम कह सकते हो: यह हमें मालूम है, वह व्यर्थ हो गया। तुम्हारा ‘मालूम होना’ ही तो तुम्हारा उपद्रव है। तुम्हारे अज्ञान को उठाना पड़े; तुम्हारे ‘ज्ञान’ से उत्तर नहीं आना चाहिए। तुम्हें इतना चौंका देना पड़े कि तुम्हारी बुद्धि छितर-बितर हो जाए और भीतर से--तुम्हारे प्राण का उत्तर आए।

Whatever you can say, “I know”—that has become useless. Your “knowing” is your mischief. Your ignorance must be lifted; the answer should not come from your “knowledge.” You must be startled so utterly that your intellect scatters, and from within—the answer comes from your life-energy.

रीको ने सुना: जोर से आवाज, हाथ की ताली। उसने कहा: ‘हां गुरुदेव!’ वह चौंक कर बोला। जैसे कोई दुर्घटना घटने को है। ‘देखो!’ नानसेन ने कहा: ‘मछली बाहर निकल गई!’

Riko heard: a loud call, the clap. He said: “Yes, Master!” He cried out, as if an accident were about to happen. “Look!” said Nansen. “The fish is out!”

जब भी तुम चौंक कर प्रत्युत्तर दे सकते हो--जब भी तुम बुद्धि के बाहर से उत्तर दे सकते हो, मछली बाहर निकल गई।

Whenever you can respond out of shock—whenever you can answer from beyond the intellect—the fish is out of the bottle.

बुद्धि की बोतल है। बोतल टूटती नहीं, सिर्फ खुलती है। बोतल को तोड़ने की जरूरत भी नहीं है।

The bottle is the bottle of the mind. It does not break—it simply opens. There is no need to break it.

लेकिन जब भी तुम्हारे भीतर से कोई आकस्मिक उत्तर आता है, वह बुद्धि से नहीं आता। बुद्धि से नया तो आ ही नहीं सकता। बुद्धि सदा पुरानी है; उससे हमेशा पुराना आता है। बुद्धि पुनरुक्ति है; वह यांत्रिक है। उससे नया तो पैदा हो ही नहीं सकता। उसमें तुमने जो डाला है, वही निकलता है। जो नहीं डाला है, वह नहीं निकलता।

But whenever an answer comes from within you suddenly, it does not come from the intellect. From the intellect nothing new can ever come. The mind is always the past; only the old comes from it. The mind is repetition; it is mechanical. From it the new cannot arise. From it comes only what you have put in. What you have not put in, cannot come out.

तुमसे कोई पूछे: ईश्र्वर है? बुद्धि फौरन उत्तर देती है: हां या ना। वह तुम्हारा डाला हुआ उत्तर है; उसका कोई मूल्य नहीं है। तुम हां कहो कि न कहो--सब कचरा है। तुम कहो कि मैं आस्तिक हूं--दो कौड़ी का है। तुम कहो कि मैं नास्तिक हूं--दो कौड़ी का है। बुद्धि से उत्तर आया, उसका कोई संबंध नहीं है तुमसे। लेकिन जहां बुद्धि ठिठक जाए, जहां बुद्धि से उत्तर न आए, जहां तुम्हारा अतीत न बोले, जहां तुम्हारा मृत अनुभव न बोले, जहां ‘तुम’ बोलो--अभी और यहीं, जहां उत्तर जीवंत हो, सहज हो, स्पांटेनियस हो, स्व-स्फूर्त हो--बस बोतल खुल गई। तोड़ने की जरूरत न रही। थोड़ी देर को बादल छंट गए और सूरज बाहर निकल आया।

Someone asks you: Is God? Mind immediately answers—yes or no. That is your stored answer; it has no value. Say “I am a theist”—worth two pennies. Say “I am an atheist”—worth two pennies. The answer came from mind; it has no relation to you. But where the mind hesitates, where no answer comes from mind, where your past does not speak, where your dead experience does not speak; where “you” speak—here and now; where the answer is alive, effortless, spontaneous, self-sprung—then the bottle has opened. There is no need to break it. For a little while the clouds dispersed and the sun came out.

बादल, सूरज को घेरे हैं। बादलों को तोड़ने की जरूरत थोड़ी है, सिर्फ छिटका देने की जरूरत है। और एक बार तुम्हें अनुभव हो जाए, तब तुम बादलों के भीतर भी मुक्त हो।

Clouds surround the sun. There is no need to break the clouds—only to scatter them. And once you have the taste, then you are free even within the clouds.

सूरज भलीभांति जानता है कौन बादल उसे घेर सकते हैं? बादलों की सामर्थ्य क्या? इसलिए ज्ञानी विचार का भी उपयोग करने लगता है। ज्ञानी बोतल का भी उपयोग करने लगता है। बोतल उसे बांधती नहीं; बोतल भी एक उपकरण हो जाती है।

The sun knows well which clouds can surround him. What power do clouds have? Therefore the knower begins to use thought as well. The bottle too becomes a tool. It no longer binds; it becomes an instrument.

‘देखो,’ नानसेन ने कहा: ‘मछली बाहर निकल गई!’

“Look,” said Nansen, “the fish is out!”

यह और मुसीबत खड़ी कर दी। यह और भी चौंकाने वाला है। इसने दूसरी दफे ‘तारी’ (नींद) तोड़ दी होगी। क्योंकि पहली दफा तो रीको ने समझा होगा कि कुछ ऐसी दुर्घटना घट रही है कि नानसेन कहानी भूल गया है। घर में आग लग गई, कि मरने जा रहा है, कि कुछ हो रहा है, कि वह चिल्लाया: ‘रीको।’ जैसे कोई डूबता हो! कहानी उसे भूल ही गई। उसकी बुद्धि से उत्तर न आया। उसके प्राण बोले: ‘हां, गुरुदेव!’ और नानसेन ने फिर कहानी वापस जोड़ दी। और नानसेन ने कहा: ‘देखो, मछली बाहर निकल गई।’ यह फिर आकस्मिक है।

This created more trouble—more startling. It broke the doze a second time. For the first time Riko must have thought something like a mishap had happened—Nansen had forgotten the story. He cried “Riko!” as if someone were drowning! The story was forgotten. Mind did not answer. His life-energy spoke: “Yes, Master!” And Nansen rejoined the story again: “Look, the fish is out.” That too is sudden.

इस कहानी के दो तल हैं। एक तल पर सब सीधा जा रहा था। एक गड्ढा आ गया, एक दचका लगा। जब नानसेन ने कहा: ‘रीको!’ और ताली बजाई, तब सब तारतम्य अतीत से टूट गया। और जब रीको ने उत्तर दिया और नानसेन ने कहा: ‘देखो, मछली बाहर निकल गई!’ तो उसने फिर सारा तारतम्य जोड़ दिया।

This story has two planes. On one plane everything moved straight. Then a pit, a jolt: when Nansen said “Riko!” and clapped—continuity with the past broke. When Riko answered, and Nansen said: “Look, the fish is out!”—he again connected everything.

रीको के लिए यह फिर आकस्मिक है। क्योंकि सिर्फ कहानी समझाने के लिए इतने जोर से चिल्लाने की कोई जरूरत न थी और न ताली बजाने का कोई प्रयोजन था। नाहक चौंकाया। यह तो नींद में ही चल जाता। लेकिन नानसेन ने रीको के अनुभव में कहानी को डाल दिया। अब रीको भीतर से जानता है कि क्षण भर को मछली बाहर निकली थी इसमें कोई शक नहीं है। इसका स्वाद उसे आ गया।

For Riko this again is sudden. For explaining the story there was no need to shout so loudly or clap. No need to startle. It could have been told while he slept. But Nansen inserted the story into Riko’s experience. Now Riko knows from within that for a moment the fish was out—no doubt. He has tasted it.

गुरु समझाते नहीं, दिखाते हैं। जैसे कि मैं तुम्हें द्वार पर ले जाऊं और दिखाऊं कि देखो बाहर। कि खिड़की खोलूं और बताऊं कि देखो, बाहर सूरज निकला है।

Masters do not explain—they show. As if I take you to a window and say: look outside. Open the window and point out: look, the sun has risen.

समझाया क्या जा सकता है? सब समझाना तुम्हें केवल खिड़की तक ले आने के लिए फुसलाना है--बस।

What can be explained? All explanation is just coaxing you to the window.

सब समझाना ऐसे है, जैसे छोटे बच्चों को मिठाई देकर हम कहीं ले जाएं। मिठाई के मोह में वे चले आते हैं। खिड़की भी खुल जाती है। वे मिठाई पर ही नजर रखते हैं। लेकिन जब खिड़की खुल जाती है, तब बाहर भी देखना पड़ता है।

All explanation is like giving sweets to little children to lead them somewhere. For the love of sweets they come along. The window opens. Their eyes are on the candy—but when the window opens, they must also look out.

अब तक जो भी गुरुओं ने समझाया है, वह सिर्फ खिड़की पर लाने के लिए। फिर अचानक वे आवाज देंगे: ‘रीको!’ ताकि तुम चौंक जाओ, तुम्हारी नींद टूटे तुम्हारी बुद्धि का सिलसिला टूटे। तुम गैर-सिलसिले में बाहर झांक पाओ--एक क्षण को भी, तो मछली बाहर निकल जाती है: बोतल टूटती नहीं, सिर्फ खुलती है।

All that the masters have ever explained is only to bring you to the window. Then suddenly they will call: “Riko!” So that you are startled, your sleep breaks, the thread of mind breaks. You may glance out for a moment—even for a moment—and the fish is out of the bottle. The bottle does not break, it simply opens.

रीको तो और मुश्किल में पड़ा होगा। कहानी हल कर दी गई और कहानी के संबंध में एक शब्द भी न कहा गया। और जिंदगी की कहानी भी ऐसे ही हल होती है।

Riko must have been more troubled. The story was solved, and not a word was said about the story. Life’s story too is solved just like this.

मुझसे लोग पूछते हैं: ‘ये ध्यान की प्रक्रियाएं--लोग चीखते हैं, चिल्लाते हैं, हुंकार मचाते हैं, नाचते हैं, रोते हैं, गाते हैं--यह क्या है?’ यह तुम्हारे भीतर बुद्धि के सिलसिले को तोड़ना है। यह तुमने कभी नहीं किया। इसे तुम भी भीतर-भीतर सोचते हो, यह मैं क्या कर रहा हूं? तुम नहीं सोचते; तुम्हारी बुद्धि कहती है: यह तुम क्या कर रहे हो! लोग क्या कहेंगे! यह तुमने कभी नहीं किया; इज्जत है, प्रतिष्ठा है--सब नष्ट किए दे रहे हो? कोई क्या कहेगा? तुम--और रो रहे हो? कोई क्या कहेगा कि नाच-कूद-चिल्ला रहे हो--पागलों की भांति!

People ask me: “These methods of meditation—people shout, cry, roar, dance, weep, sing—what is all this?” It is to break the stream of intellect inside you. You have never done this. Even as you do it, deep inside you wonder: what am I doing? You don’t wonder; your mind says: what are you doing! What will people say! You have never done this; you have respectability, status—you are ruining it all! What will people say—you are crying? What will people say—you are dancing, jumping, screaming—like the mad!

बुद्धि जीवन को पागलपन समझती है। क्यों? क्योंकि विपरीत जीवन में जुड़े हैं, इसलिए बुद्धि को जीवन पागलपन जैसा मालूम पड़ता है।

Intellect considers life a kind of madness. Why? Because in life opposites are joined; therefore to intellect life looks like madness.

अगर बुद्धि की चले, तो वह तुम्हें मरने के लिए तत्काल राजी कर ले। वह कहे कि यह जिंदगी तो गणित के हिसाब से चल नहीं रही है, बेहतर है कि तुम मर जाओ। मरा हुआ आदमी बिलकुल गणित से चलता है। जिंदगी बड़ी बेबूझ जा रही है, रहस्यपूर्ण है।

If intellect had its way, it would persuade you to die at once. It would say: this life does not proceed by mathematics; better you die. A dead man behaves exactly mathematically. Life goes absurdly, mysteriously.

और अक्सर बुद्धिमान जिसको हम कहते हैं, वह धीरे-धीरे-धीरे अपने को मार लेता है। वह बोतल में बंद हो जाता है।

Often the so-called intellectual kills himself slowly. He becomes bottled up.

किसी भांति तुम्हें चौंकाना जरूरी है।

Somehow you must be startled.

झेन गुरु, जब उसके शिष्य ध्यान करते हैं, तो डंडा लेकर घूमता रहता है। वह डंडा मारता भी है। कभी भी किसी के भी सिर पर उसका डंडा पड़ जाता है। लेकिन वह डंडा उन्हीं क्षणों में मारता है, जब वह देखता है कि भीतर बोतल बहुत मजबूत है, विचार बहुत घने हैं या कोई विचारों में बिलकुल सो गया है, तब वह डंडा मारता। उस डंडे में एक क्षण को बोतल खुलती है।

In Zen, when disciples meditate, the master moves about with a staff. He strikes. At any moment his stick may land on someone’s head. But he strikes in those moments where he sees the bottle is very strong within, thoughts very thick—or someone has fallen totally asleep in thoughts. Then he strikes. In that stroke, for a moment the bottle opens.

जिन लोगों ने झेन के संबंध में सिर्फ पढ़ा है और जिन्हें उसका कोई अनुभव नहीं है, वह बड़े हैरान होते हैं कि कैसे दुष्ट गुरु हैं! ये दुष्ट नहीं हैं। ये महा करुणावान हैं।

Those who have only read about Zen and have no experience are amazed: what wicked masters! They are not wicked—they are supremely compassionate.

तुम्हें एक झलक भी मिल जाए, स्वाद एक दफा मिल जाए--बोतल के बाहर मछली के होने का--फिर तुम खोज कर लोगे। क्योंकि तुम जानते हो, खजाना भीतर है--अपने ही भीतर है। अब कहीं खोजना नहीं है।

If you get even one glimpse, once the flavor is known—of the fish outside the bottle—then you will find your way. For you know now—the treasure is within—within yourself. There is nowhere else to seek.

बोतल भी अपनी है, मछली भी मैं हूं। और बोतल विचारों की है। उस को हटाना है। अब कोई मामला कठिन नहीं है। अब कहीं किसी हिमालय पर जाने की जरूरत नहीं है। बस, अब आंख बंद करके इस बोतल को ही चौड़ाने की जरूरत है। इन बदलियों को ही छांटना है।

The bottle is yours, the fish is you. The bottle is of thoughts. It has to be set aside. Now nothing is difficult. No need to go to some Himalaya. Now simply close your eyes and widen this bottle. Thin these clouds.

कभी झेन गुरु शिष्य को उठा कर खिड़की के बाहर भी फेंक देते हैं, जो कि बिलकुल अनहोना लगता है। नानसेन के गुरु ने उसे खिड़क

ी के बाहर फेंक दिया था। वह गया था गुरु से पूछने कि ‘बुद्धत्व क्या है? कैसे उपलब्ध होगा?’ गुरु एकदम पगला गया। उसने उसकी एकदम गर्दन पकड़ ली।

Sometimes a Zen master even throws a disciple out the window, which seems utterly outrageous. Nansen’s master threw him out the window. He had gone to ask: “What is Buddhahood? How is it attained?” The master suddenly went wild—he grabbed him by the neck.

वह एकदम घबड़ाया, उसने कहा कि ‘मैं सिर्फ सवाल ही पूछ रहा हूं।’ मगर उसने एक न सुनी। उसने उसे उठा कर... और गुरु मजबूत था। उसने उसे उठा कर खिड़की से बाहर फेंक दिया। और जब वह नीचे गिरा--जमीन पर धड़ाम से, तब उसके गुरु ने कहा: समझ में आया? अब फिर से भीतर आकर पूछ।

He was frightened: “I only asked a question!” But the master would not listen. He lifted him—he was strong—and threw him out the window. When he crashed to the ground—thud—the master looked out and said: “Understood? Come back in and ask again.”

तुम होते, भाग गए होते; दुबारा उस दरवाजे पर न गए होते। नानसेन फिर भीतर आया। उसने झुक कर गुरु को प्रणाम किया। और उसने कहा: थोड़ी सी झलक तो मिली।

Had it been you—you would have run away; never returned to that door. Nansen came in again. He bowed, touched the master’s feet, and said: “I had a little glimpse.”

कैसे मिली होगी झलक--खिड़की से गिरने में? लेकिन जब तुम्हें कोई अचानक फेंक दे, इतना असंगत काम हो रहा है, क्योंकि तुम सीधा सवाल पूछ रहे थे कि बुद्धत्व क्या है? इसमें कोई लड़ाई-झगड़े की बात ही नहीं थी। इसमें कोई कुश्ती का सवाल नहीं था और इस आदमी ने अचानक तुम्हें फेंक दिया! सिलसिला टूट गया होगा; बुद्धि एकदम चकरा गई होगी; सोच-विचार को कुछ बचा न होगा।

How could a glimpse arise from falling out a window? But when someone suddenly throws you—such an incongruous act—because you had asked a straight question: what is Buddhahood? There was no quarrel; no wrestling was involved—and this man suddenly threw you! The thread breaks; the mind reels; thought has nothing left.

बुद्धि के पास कोई उत्तर नहीं है--इस घटना का। अगर नानसेन बुद्धि की सुनता गिरने के बाद, तो लौट जाता। समझता: यह आदमी पागल है। अपने जाकर गलती की। और दूसरों को बताता कि कभी भूल कर इसके पास मत जाना; इसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। या पुलिस में रिपोर्ट करता, अदालत में मुकदमा चलाता।

If Nansen had listened to the mind after falling, he would have left. He would have thought: this man is mad. I made a mistake coming here. He would have told others: never go to him; he misbehaved with me. Or he would have gone to the police, filed a case in court.

लेकिन नानसेन जब नीचे गिरा, तब गुरु ने खिड़की से झांक कर पूछा कि नानसेन, पता चला? कुछ समझ में आया? उस समय विचार लौटे नहीं थे, अंतराल था। उस अंतराल में गुरु का खिड़की पर से झांकता हुआ चेहरा बुद्ध का चेहरा था। उस अंतराल में नानसेन को दिखाई पड़ी वह आंख जो बुद्ध की आंख थी। दिखाई पड़ी वह करुणा, जिसने उठा कर फेंका और भीतर क्षण भर को, विचार नहीं थे; मछली बाहर थी; बोतल खुली थी।

But when Nansen fell, the master peered from the window: “Nansen, do you see? Has anything become clear?” At that moment thoughts had not returned; there was a gap. In that gap the master’s face at the window was the face of Buddha. In that interval Nansen saw the eye that was the eye of Buddha. He saw the compassion which had thrown him—inside, for a moment there were no thoughts; the fish was out; the bottle was open.

लौट कर दरवाजे से आया, गुरु के चरण उसने छुए। और उसने कहा कि समझ में आया। अब सदा मुझ पर कृपा करना। अब जब भी मैं पूछूं, उत्तर मत देना, खिड़की के बाहर उठा कर फेंक देना। उत्तर तो बहुतों ने दिए थे और उत्तर मुझे न मिला।

He returned through the door, touched the master’s feet and said: “I understand. Now shower your grace on me always. Whenever I ask, do not give an answer—throw me out the window. Many have given answers—no answer reached me.”

अगर तुम सच में ही खोज में हो, तो उत्तर शब्दों से नहीं दिए जा सकते। आकस्मिक घटना तुम्हें खोलेगी।

If you are truly in search, answers cannot be given in words. The sudden event will open you.

और कठिनाई यही है कि हजारों साल में हजारों तरह की घटनाएं घट चुकी हैं, हजारों कहानियां निर्मित हो चुकी हैं और तुम उन सब कहानियों से परिचित हो। इसलिए रोज नये को ईजाद करना जरूरी है, जिसका तुम्हारे पास कोई हिसाब-किताब न हो, जो तुम्हें चौंका दे और अंतराल में गिरा दे।

And here lies the difficulty: in thousands of years thousands of such events have happened, thousands of stories have been made—and you are familiar with them. Therefore every day something new must be invented—of which you have no accounting—that startles you and drops you into the gap.

कहते हैं, नानसेन ने बहुत लोगों को जगाया। लेकिन कृपा उस गुरु की थी, जिसने खिड़की के बाहर नानसेन को फेंका था।

They say Nansen awakened many. But the grace belonged to his master, who threw Nansen out the window.

कई बार झेन गुरु बहुत दुष्ट मालूम पड़ सकते हैं।

Sometimes Zen masters may appear very cruel.

एक शिष्य नानसेन से कुछ पूछने आया। जैसे ही वह दरवाजे में प्रवेश कर रहा है कि नानसेन ने जोर से दरवाजा बंद कर दिया। उसका हाथ दरवाजे में दब गया और पिचक गया और लहूलुहान हो गया।

A disciple came to ask Nansen something. As he was stepping through the door, Nansen slammed it shut. His hand was caught, crushed; blood gushed.

हाथ भीतर दबा है और नानसेन दरवाजे को दबाए हुए है। बाहर शिष्य चिल्ला रहा है और नानसेन कह रहा है: चिल्लाना बंद कर, हाथ को छोड़, भीतर देख। यह क्षण चूका जा रहा है। तू हाथ को देख रहा है, दरवाजे को देख रहा है, खून को देख रहा है। क्षण चूका जा रहा है। यह सब पीछे सोच लेंगे। इतनी जल्दी क्या है। समय बहुत पड़ा है। तू इस समय भीतर देख। क्योंकि जब भी कोई ऐसी घटना घटती है, तभी थोड़ी देर के लिए बोतल खुलती है। तुम चूक जा सकते हो।

The hand is caught inside; Nansen holds the door shut. Outside the disciple is screaming. Nansen says: “Stop screaming. Leave the hand. Look within. This moment is passing. You are looking at your hand, the door, the blood. The moment is passing. We can think about all this later. What is the hurry? There is much time. Look within now. Because only when such an event happens does the bottle open for a little while. You can miss.”

और अगर तुम्हें खयाल हो तो जरूरत नहीं है कि नानसेन दरवाजा बंद करे। नानसेन का गुरु बाहर फेंके। जिंदगी बहुत मौके दे रही है। साइकिल का एक्सिडेंट हो गया है, कार का एक्सिडेंट हो गया है; तुम सड़क के किनारे पड़े हो। उस मौके को मत चूकना। खुद परमात्मा ने तुम्हें फेंका है, एक अवसर दिया है कि मछली बोतल के बाहर हो जाए।

And if you have the knack, there is no need for Nansen to shut the door, for the master to throw you outside. Life gives many chances. A bicycle accident happens; a car accident happens; you’re lying by the roadside. Don’t miss that opportunity. God Himself has thrown you—given you a chance for the fish to be outside the bottle.

इसलिए ज्ञानियों ने कहा है कि दुर्घटनाएं भी सौभाग्य हैं: अगर तुम्हें अक्ल हो! तुम्हें अक्ल न हो, तो सौभाग्य को भी दुर्भाग्य बना लेने में तुम कुशल हो।

Therefore the wise have said: accidents too are fortunate—if you have intelligence! If you have none, you can turn good fortune into misfortune—you are so skilled.

दुर्घटनाओं में भी झलक मिल सकती है। लेकिन रोना, चीखना, चिल्लाना मत शुरू कर देना। अंतराल मिला है--तुम सड़क के किनारे पड़े हो। एक क्षण को सब बुद्धि अस्त-व्यस्त हो गई है; अराजकता आ गई है। सब टूट गए बादल, खाली हो, कुछ सोचने को नहीं आ रहा है। बस, इसी समय भीतर देख लेना।

Even in accidents a glimpse can be had. But don’t start crying, shouting. A gap has opened—you are lying by the roadside. For a moment the mind is disarrayed—anarchy inside. All clouds have broken; you are empty; nothing comes to think. Just then, look within.

जिंदगी भी बहुत मौके देती है, लेकिन तुम चूकने में कुशल हो। तुम ध्यान ही नहीं देते--अंतराल पर। जब भी कभी मन के दो विचार दूर होते हों और बीच में खाली जगह हो, तभी तुम कुछ और काम में लग जाते हो। शायद तुम भयभीत हो, खुद से मिलने से डरे हुए हो। यह भय छोड़ो।

Life gives many opportunities—but you are skilled at missing. You never pay attention to the interval. Whenever the two thoughts in the mind are far apart and there is empty space in between, you engage yourself in something else. Perhaps you are afraid—afraid of meeting yourself. Drop this fear.

ध्यान में भी जैसे ही अंतराल आता है, लोग भयभीत होते हैं। मेरे पास आते हैं और वे कहते हैं कि बहुत डर लगता है। जब भी तुम्हें डर लगे, तब समझना कि ठीक जगह के करीब हो। क्योंकि बुद्धि आश्र्वस्त तब तक रहती है, जब तक उसका सिलसिला चलता है। जैसे ही उसका सिलसिला टूटता है, बुद्धि भयभीत होती है। वह कहती है कि अब अज्ञात में, अनजान में प्रवेश हो रहा है। अब मुझ पर भरोसा मत करो; लौट आओ वापस। यह जाना-माना रास्ता ठीक है। उसी कोल्हू के बैल के रास्ते पर चलो, जिस पर हम सदा चले हैं। वहां सब पहचाना हुआ है। वहां कोई खतरा नहीं घटता। वहां कोई दुर्घटनाएं नहीं हैं।

Even in meditation, as soon as a gap comes, people get afraid. They come to me and say they feel great fear. Whenever you feel fear, know you are near the right place. For the mind is reassured only so long as its continuity continues. As soon as the thread breaks, the mind is afraid. It says: now we are entering the unknown. Do not trust me; return. The familiar path is good. Walk the path of the oil-press bull we have always walked. There everything is known; there is no danger; no accidents happen there.

बुद्धि वहीं भयभीत होती है, जहां वह पाती है कि दुर्घटना घट सकती है; अज्ञात करीब आ रहा है। अनजान अपरिचित को देख कर बस भीतर बुद्धि बेचैन होने लगती है।

The mind is afraid precisely where it feels an accident may happen; the unknown is approaching. Seeing the unfamiliar, the mind becomes restless.

जब भी तुम्हारे ध्यान में बेचैनी आने लगे, भय आए, परमात्मा को धन्यवाद देना। ठीक घड़ी करीब आ रही है। जल्दी ही परमात्मा तुम्हें खिड़की के बाहर फेंकेगा। सिर पर डंडा उतरेगा। या तुम्हारा गुरु आवाज देगा, ‘रीको!’ ताली बजाएगा और एक क्षण में मछली बोतल के बाहर हो सकती है।

Whenever restlessness comes in your meditation, whenever fear arises—thank God. The right moment is approaching. Soon God will throw you out the window. The stick will fall on your head. Or your master will call “Riko!” clap his hands—and in a single moment the fish can be out of the bottle.

मछली सदा से बोतल के बाहर है। तुम बड़े कलाकार हो; कैसे तुमने उसे बोतल में कर लिया! वस्तुतः मछली सदा से बाहर है और तुमने उसके चारों तरफ बोतल बनाई है। लेकिन बोतल मजबूत बन गई है और अब तुम छटपटा रहे हो। और अब तुम चिल्लाते हो कि मैं स्वतंत्रता, मोक्ष चाहता हूं। कैसे इस परतंत्रता के बाहर निकलूं? और निकल नहीं पा रहे हो। और बोतल तुम्हारी अपनी बनाई हुई है!

The fish has always been outside the bottle. You are a great artist—how you managed to put it inside! In truth the fish is always outside; you have constructed a bottle around it. But the bottle has grown strong and now you are writhing. Now you cry: I want freedom, Moksha; how to get out of this bondage? And you cannot get out. And the bottle is of your own making!

इस कहानी का एक शब्द में क्या सार हुआ? जब चिल्लाया नानसेन, ‘रीको!’ और उसने ताली बजाई तो क्या हुआ? एक क्षण को होश आया रीको को। बस, होश के क्षण में बोतल के बाहर हो जाती है मछली।

What is the essence of this story in one word? When Nansen shouted “Riko!” and clapped—what happened? For a moment, awareness arose in Riko. In the moment of awareness the fish is outside the bottle.

जिस क्षण तुम होश में हो, उस क्षण तुम परमात्मा हो। उस क्षण कुछ पाने को नहीं है, उस क्षण कुछ खोने को नहीं है। उस क्षण कहीं जाने को नहीं है। उस क्षण तुम सिद्ध हो। उस क्षण तुम सिद्ध-शिला पर हो। पर फिर खो जाएगा वह क्षण; उसे तुम्हें बार-बार खोजना पड़ेगा। और जितना तुम खोजते रहोगे, उतना ही आश्र्वस्त होते जाओगे। जितना बार-बार उसका स्वाद लोगे, स्वाद गहरा होता जाएगा। जितना बार-बार उसे पहचानोगे, उतनी प्रत्यभिज्ञा गहरी होगी, सुरति मजबूत होगी। और एक दिन ऐसा आएगा कि तुम पाओगे कि बोतल तो कभी थी ही नहीं, मछली सदा से मुक्त है।

In the moment you are aware, you are God. In that moment there is nothing to gain, nothing to lose. Nowhere to go. In that moment you are fulfilled. In that moment you are on the touchstone. But then the moment will be lost; you will have to seek it again and again. And the more you seek, the more assured you become. The more often you taste, the deeper the taste grows. The more often you recognize, the deeper the pratyabhijna becomes, the stronger the surati. And a day comes when you see the bottle never was; the fish has always been free.

मछली बाहर है--इस क्षण भी। देखो, मछली बाहर है। थोड़ा सा अंतराल।

The fish is outside—even now. See, the fish is outside. Just a little interval.

कहां समस्या है? समस्या बनाई हुई है। और इसलिए हल नहीं हो सकती। क्योंकि समस्या झूठी है। समस्या है ही नहीं, सिर्फ बनाई गई है। मछली बाहर ही है। जागो और मछली बाहर है।

Where is the problem? It is fabricated. Hence it cannot be solved—because the problem is false. There is no problem—only a manufactured one. The fish is outside. Wake up—and the fish is outside.

ये जो पहेलियां हैं, सोचने के लिए नहीं--जागने के लिए हैं। विचार करने के लिए नहीं--होश से भरने के लिए हैं। ये कहानियां तुम्हें चौंकाने के लिए हैं। तुम्हारे भीतर जो बुद्धि का प्रवाह है, उसे रोक देने के लिए हैं।

These koans are not for thinking—they are for awakening. Not for brooding—but for filling with awareness. These stories are to startle you. To stop the flow of intellect within you.

यह तुम्हारे भीतर भी घट सकता है। कोई भी बाधा नहीं है। तुम चाहो तो इसी क्षण घट सकता है। कोई तुम्हें रोक नहीं रहा है। तुम्हारे अतिरिक्त कोई भी नहीं है। चाहो तो रोक लो, चाहो तो घट जाने दो।

This can happen within you too. There is no obstacle. If you will, it can happen this very moment. No one is stopping you. There is no one other than you. If you will, you can stop it; if you will, you can let it happen.

एक ताली के बजने से घटना घट सकती है। और यह भी हो सकता है कि तुम जन्मों-जन्मों तक शीर्षासन और हठयोग करो और घटना न घटे। ताली के बजने से रीको चौंक गया और घटना घट गई।

A single clap can do it. And it can also happen that for births upon births you keep headstanding and doing Hatha Yoga and it does not happen. With a clap Riko was startled—and it happened.

जागने से घटना घटती है। आसन लगा कर भी तुम सोए रह सकते हो। आसन भी तुम्हारे नींद के ही हिस्से हो सकते हैं, तब आसन भी बोतल बन जाएंगे। तब तुम रोज आसन कर लोगे और बोतल मजबूत होती चली जाएगी।

Awakening makes it happen. You can keep sleeping even while in postures. Then even asanas become part of your sleep—then asanas too become a bottle. You do them every day—and the bottle grows stronger.

गुरजिएफ एक अनूठा प्रयोग करता था, जैसा प्रयोग किसी दूसरे गुरु ने कभी नहीं किया। और इसलिए नये गुरु को समझना मुश्किल हो जाता है। और ध्यान रखो कि नया गुरु ही जगाता है, पुराने गुरु तो तुम्हारी बुद्धि के हिस्से हो जाते हैं।

Gurdjieff used a unique experiment—no other master has done such a thing. And so a new master is always difficult to understand. Remember: only a new master can awaken you; the old masters have become part of your intellect.

मैं तुमसे कहता हूं कि मेरे पास तुम जाग सकते हो, कभी तुम्हारी बोतल के बाहर आ सकती है मछली, क्योंकि तुम्हारी बुद्धि अभी मेरा हिसाब लगाने में असमर्थ है।

I say to you: with me you can awaken; sometimes your fish can be outside the bottle—because your intellect still cannot calculate me.

भारत में सैकड़ों गुरु हैं, तुम उनके पास जाओगे--मैं कहता हूं: तुम्हारी बोतल से मछली बाहर नहीं आएगी। नहीं आएगी इसलिए, कि तुम्हारी बुद्धि में और उन गुरुओं की बुद्धि में कोई भी भेद नहीं है। तुम एक ही सिलसिले के हिस्से हो। वे तुम्हें चौंका न सकेंगे। वे जो कहेंगे, उस पर तुम्हारा सिर भी हिलेगा; तुम कहोगे: बिलकुल ठीक है। यही तो हम भी मानते हैं। वे तुम्हें शास्त्र समझाएंगे। तुम कहोगे: यह बिलकुल ठीक है। यही तो हमारी व्याख्या है। वे तुम्हें चौंका नहीं सकते, तो जगा नहीं सकते। तुम्हारी और उनकी बुद्धि में तालमेल है, क्योंकि वे परंपरागत हैं।

In India there are hundreds of masters; go to them—I say: your fish will not come out of the bottle. It will not—because your intellect and their intellect have no difference. You are parts of the same continuity. They cannot startle you. Whatever they say, your head will nod: exactly right; that is what we too believe. They will explain scriptures; you will say: exactly right; our interpretation too. They cannot startle—so cannot awaken. Your intellects tally—because they are traditional.

गुरजिएफ ने बड़े अनूठे प्रयोग किए। एक प्रयोग उसका यह था कि जो व्यक्ति भी उसके पास आता, वह पहला काम यह करता कि उसका भोजन बदल देता। अगर वह शाकाहारी था, तो मांसाहारी कर देता। अगर वह मांसाहारी था, तो शाकाहारी कर देता। तो पूरे शरीर की केमिस्ट्री, पूरे शरीर का रसायन झंझट में पड़ जाता। एक दिन का काम नहीं है। शरीर बनता है जीवन में।

Gurdjieff did very unique experiments. One was: whoever came to him, the first thing he did was change his food. If he was vegetarian, he made him non-vegetarian. If non-vegetarian, he made him vegetarian. The whole body chemistry went into turmoil. Not a matter of one day. The body is built over a lifetime.

एक जैन को, जिसने कभी मांस-मछली नहीं खाया, मांस-मछली खाना पड़े...! खोपड़ी पर लट्ठ पड़ गया। किसी ने खिड़की से फेंका, उससे भी ज्यादा खतरनाक हो गया यह मामला। क्योंकि खिड़की से फेंकने में शरीर की केमिस्ट्री को थोड़ा बहुत धक्का लगता है--ज्यादा नहीं। क्या होगा, थोड़े हाथ-पैर छिल जाएंगे, तुम उसे ठीक कर लोगे--मलहम लगा कर। कोई ऐसी जान नहीं निकली जा रही है।

A Jain, who has never eaten meat or fish, is made to eat meat—fish! A club to the skull. More dangerous than being thrown out a window. In being thrown out, the body chemistry gets a small jolt—not much. What happens—some scrapes—you put ointment, it heals. No great risk.

लेकिन गुरजिएफ शाकाहारी को कहता कि मांसाहार करो। तुमने अगर कभी मांस नहीं खाया, तो खाने का सोच के भी बेचैनी खड़ी होती है। सारा रोआं-रोआं कंपता है। और तुम्हारी बुद्धि कहेगी: भागो इस आदमी से। कहां के नासमझ के पास पड़े हो। गुरुओं ने कभी मांसाहार करने को कहा है? सदगुरु सदा समझाते रहे हैं कि शाकाहार। और यह आदमी समझा रहा है--मांसाहार।

But if Gurdjieff tells a vegetarian to eat meat—if you have never eaten meat, even thinking of it creates unrest; every hair trembles. Your intellect will say: run from this man. What kind of fool is he? Have masters ever told anyone to eat meat? True masters have always taught vegetarianism—and this man is teaching meat.

जिसने कभी शराब नहीं पी, गुरजिएफ इतनी शराब पिला देता उसको, जितना कि पीने वाला भी पी ले तो पागल हो जाए। तो न पीने वाला तो बिलकुल ही विक्षिप्त हो जाता। दो-चार दिन के लिए बिलकुल डांवाडोल हो जाता। धक्का दे दिया उसे।

If someone had never drunk alcohol, Gurdjieff would make him drink so much that even a habitual drinker would go mad. A non-drinker would be utterly deranged for two-three days. A jolt.

ब्रह्मचारी को कहता--संभोग! वेश्यागामी को कहता--ब्रह्मचर्य। शराब जो पीता था, उससे शराब छीन लेता। अस्त-व्यस्त करता।

To a brahmachari he would say: sex! To a whoremonger he would say: Brahmacharya. He would snatch liquor from a drinker. He would throw them all into disorder.

नियम साफ था कि तुम जैसे चलते रहे हो, अगर वैसे ही चलते जाओ--उसी सिलसिले में--तो तुम कभी न पहुंचोगे।

His rule was simple: if you go on as you have gone on—in the same groove—you will never arrive.

तुम्हें डांवाडोल कर देना पड़ेगा। तुम्हें इस बुरी तरह फेंकना है--खिड़की के बाहर, कि तुम्हारे भीतर की सब हड्डी--पसली अस्त-व्यस्त हो जाएं।

You must be shaken from your moorings. You must be thrown so badly—out the window—that the bones and ribs of your inner structure get dislocated.

तो गुरजिएफ के पास से लोग अक्सर भाग जाते थे, क्योंकि समझ ही न पाते थे। न तो उसे शराब में रस था, न मांसाहार में रस था। वह कुछ कह ही नहीं रहा था। उसकी बात तो सीधी-साफ थी कि तुम्

हें चौंकाना है। तुम जैसे हो, अगर उसी सिलसिले में तुम बढ़ते हो, तो तुम्हारी भ्रांति बढ़ती जाएगी, तुम चौंकोगे नहीं। तुम्हारी बोतल मजबूत होती जाएगी, मछली बाहर न आएगी।

Thus people often ran away from Gurdjieff—they could not understand. Neither was he interested in liquor, nor in meat. He was saying nothing about them. His point was straightforward: you must be startled. If you move in the same continuity in which you are, your delusion will increase; you will not be shocked. Your bottle will keep strengthening; the fish will not come out.

जो सुस्त और काहिल होते, उनको वह घंटों श्रम पर लगा देता--सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक। जो मेहनती होते, उनको वह बिस्तर पर सुला देता, कि बिलकुल आराम करो। नियम व्यक्तियों को देख कर तय होते।

Those who were lazy and slothful he made work for hours—from six in the morning to six in the evening. Those who were workaholics he put to bed: rest absolutely. Rules were tailored to the person.

एक सुस्त और काहिल आदमी आया, जिसको उसने सुबह से काम पर लगा दिया। जिद्दी आदमी था। उसने कहा: आप कहते हो तो करेंगे। वह सुबह से शाम तक काम करता रहा। शाम को जब वह लौट रहा था; गुरजिएफ फिर बाहर आया और उसको कहा कि चल, थोड़ा काम और करना है। वह बिलकुल टूटा जा रहा था। कभी उसने किया नहीं था। कभी बारह घंटे उसने काम नहीं किया था। बारह मिनट भी नहीं किया था! पैर लहूलुहान थे; हाथ में छाले पड़ गए थे, क्योंकि लकड़ी काट रहा था दिन भर से।

A lazy man came; he put him to work in the morning. He was stubborn: “If you say so, I will.” He worked from morning to evening. In the evening as he was returning, Gurdjieff came out again and said: “Come, a little more work.” The man was utterly broken. He had never done this; he had never worked twelve hours. Not twelve minutes! His feet were raw, hands with blisters—he had chopped wood all day.

और गुरजिएफ उसको फिर वापस ले चला। और जाकर उसको एक हॉल बनाया जा रहा था--ध्यान, प्रार्थना के लिए, उसमें कुछ बीम कसने थे। उसको ऊपर चढ़ा दिया। वहां से अगर वह गिरे, तो जान का खतरा है। और वह इतना थका-मांदा था कि अब वह जग भी नहीं सकता। वह बिलकुल सोई हुई हालत में है। और वह बीम को लगाते-लगाते वहीं बैठा-बैठा सो गया--इतना थक गया था कि वह बिलकुल सो गया। और जब वह सोया, तब गुरजिएफ चिल्लाया।

And Gurdjieff took him back. They were building a hall for meditation and prayer; some beams needed to be fixed. He was sent up. If he fell from there, his life was in danger. He was so exhausted he could not even stay awake. He was asleep while awake. And while fixing the beam he fell asleep—so tired—fast asleep. And when he slept, Gurdjieff shouted.

रीको ने भी क्या वैसी आवाज सुनी होगी, क्योंकि कहानी चल रही थी। और यह आदमी बारह घंटे का थका-मांदा और यह नींद कोई साधारण नींद नहीं है। यह नींद गहरी से गहरी नींद है, क्योंकि वह इतना थक गया है और जान खतरे में है, तो भी नींद आ गई।

Perhaps Riko heard just such a shout, for the story was going on. And this man, exhausted twelve hours, this is not ordinary sleep—this is the deepest sleep. He is so tired; even though his life is in danger, sleep came.

और जब गुरजिएफ चिल्लाया और उसने आंख खोल कर देखा होगा, तो उसे समझ में न आया होगा कि वह कहां है? कौन है? क्या है? सब रूप, सब पहचान खो गई होगी, सब आइडेंटिटी खो गई होगी। उसने देखा भर होगा। न उसे यह समझ में आया होगा कि यह आदमी जो चिल्ला रहा है, यह कौन है; यह जगह क्या है!

And when Gurdjieff shouted and he opened his eyes, he could not understand where he was, who he was, what this is. All forms, all recognition vanished—all identity gone. He only saw. He could not understand who this shouting man was, what this place was.

कभी तुम्हें खयाल है कि गहरी नींद से तुम्हें कोई जगा दे, तो तुम्हें एकदम से समझ में नहीं आता कि तुम कौन हो, कहां हो, क्या मामला है? मिनट, दो मिनट लग जाते हैं, तब तुम्हारी बुद्धि फिर से सिलसिला पकड़ती है, पटरी पर आती है।

You must have noticed: if someone wakes you from deep sleep, for a moment you cannot figure out who you are, where you are, what is happening. A minute or two pass before the mind gets back on track.

और यह आदमी तो भयंकर थका हुआ था। कहते हैं: वह उसी क्षण सतोरी को उपलब्ध हो गया। वहीं बीम पर बैठे-बैठे वह हंसने लगा और उसने गुरजिएफ से कहा: कमाल! जिसकी मैं जिंदगी भर से तलाश में था, वह हो गया। चौंक गया।

And this man was terribly tired. They say: in that very moment he attained satori. Sitting right there on the beam he began to laugh and said to Gurdjieff: “Wonderful! What I had been seeking all my life—has happened.” He was startled.

चौंकने में कुंजी है। इसलिए उस आदमी की तलाश करना जो तुम्हें चौंका दे।

Startling is the key. Therefore seek a man who can startle you.

बहुत बार मैं तुमसे ऐसी बातें कहना चाहता हूं, जो मैं कभी कहना नहीं चाहता था। उनकी सचाई और झूठ का सवाल नहीं है। उनके ठीक और गलत होने की बात ही फिजूल है। वे सिर्फ तुम्हें चौंकाने के लिए कही गई हैं। अगर तुम चौंक गए, तो वे सार्थक हैं। अगर तुम नहीं चौंके और सोच-विचार में पड़ गए तो वे व्यर्थ हो गईं।

Very often I want to say things to you that I never wanted to say. Their truth or falsity is not the question. Their rightness or wrongness is irrelevant. They are said only to startle you. If you are startled, they are meaningful. If you are not startled and begin to think about them, they are wasted.

गुरजिएफ जैसे व्यक्तियों की बातों से तुम हिसाब मत लगाना कि उनका प्रयोजन क्या है। उनके प्रयोजन बहुत भिन्न हैं। अगर वे तुमसे कहते हैं: ‘मांसाहार करो’, तो इसका प्रयोजन यह नहीं है कि वे महावीर के दुश्मन हैं, और मांसाहार करवाना चाहते हैं। अगर वे तुमसे कहें कि ‘शाकाहार करो’, तो तुम यह मत समझना कि वे महावीर के अनुयायी हैं, और तुमसे शाकाहार करवाना चाहते हैं। उनका प्रयोजन ही भिन्न है।

Do not calculate about the sayings of people like Gurdjieff—what is their purpose. Their purposes are very different. If he says to you: “Eat meat,” it does not mean he is the enemy of Mahavira and wants to make you meat-eaters. If he says: “Be vegetarian,” don’t think he is a follower of Mahavira. His purpose is different.

और महावीर ने जब लोगों को कहा कि शाकाहार करो, तब उनका भी प्रयोजन यही था। महावीर क्षत्रिय घर में पैदा हुए, जहां मांसाहार जीवन की व्यवस्था थी। और महावीर जिनके बीच थे, वे सभी मांसाहरी थे। अचानक उनके बीच इस आदमी ने शाकाहार की बात कही; इसने उन सबके जीवन की केमिस्ट्री बदल दी। उन सबके भीतर के रसायन को तोड़ दिया। और जब पुराना रसायन टूटता है, तब पुराना मन भी टूटता है। क्योंकि सब जुड़े हैं।

And when Mahavira told people to be vegetarian, his purpose too was the same. Mahavira was born in a Kshatriya house where meat-eating was the way of life. Those among whom Mahavira moved were all non-vegetarian. Suddenly, amongst them, this man spoke of vegetarianism—he changed their life chemistry. He broke their inner chemistry. And when the old chemistry breaks, the old mind breaks. Because all is interconnected.

तो भीतर की रासायनिक प्रक्रिया को बदलने से मन की प्रक्रिया टूट जाती है।

By changing the inner chemical process, the process of mind is disrupted.

तो फायदा हुआ। लेकिन अब जैनियों को शाकाहार से कोई फायदा नहीं हो रहा है। क्योंकि अब उनकी रासायनिक प्रक्रिया शाकाहार से नहीं टूटती, अब तो कोई उनको मछली डाल दे मुंह में तो शायद टूटे। क्योंकि अब तो वह झपकी गहरी लग गई, अब तो रोज शाकाहार कर रहे हैं! और ठीक उसी हालत में हैं, जिस हालत में महावीर ने मांसाहारियों को पाया था। अब वे शाकाहारी हैं, अब शाकाहार बुद्धि का हिस्सा हो गया है।

Thus there was benefit. But now Jains gain nothing from vegetarianism. Because now their chemistry does not break by vegetarian diet. Now if someone were to put a fish in their mouth—perhaps it would break. Because now their drowse is deep; now they are vegetarian every day! And they are in exactly the state in which Mahavira found the non-vegetarians. Now they are vegetarians; vegetarianism has become part of the mind.

जो भी चीज बुद्धि का हिस्सा हो जाए, वह व्यर्थ हो जाती है। क्योंकि उससे बुद्धि चलती जाती है।

Whatever becomes a part of mind becomes useless. Because it then sustains mind.

किसी साधु को कहो कि जाओ और चोरी करो। और जिसने कभी चोरी नहीं की--थोड़ा सोचो, कैसी साधना होगी, जब वह चोरी करने जाएगा! बुद्धि चलेगी वहां? बुद्धि बिलकुल नहीं चलेगी। बुद्धि तो कहेगी: ‘वापस।’ कहां जा रहे हो? यह तुम क्या कर रहे हो? अनीति हो रही है! अगर वह चलता ही चला जाए, तो बुद्धि पीछे छूट जाएगी; वह उसके साथ नहीं जाएगी। वह कहेगी: तुम पागल हो गए। जाओ, जहां तुम्हें जाना है, अब मैं तुम्हारे साथ नहीं आती। पछताओगे पीछे, कहे देती हूं। लेकिन अगर वह हिम्मत रखे और चोरी करने चला जाए, तो बुद्धि के सारे तारतम्य टूट जाएंगे। हो सकता है, चोरी में ही समाधि फलित हो।

Tell a monk: go and steal. One who has never stolen—just think what a sadhana it would be when he goes to steal! Will the mind work there? Not at all. The mind will say: go back. Where are you going? What are you doing? It is immoral! If he goes on, the mind will be left behind; it will not go with him. It will say: you have gone mad. Go where you want, I am not coming. You will repent later—I tell you. But if he has courage and goes to steal, all the threads of mind will break. It may be that in the very act of stealing Samadhi flowers.

जिंदगी बड़ी रहस्यपूर्ण है। वहां तुम्हारा सिलसिला टूटना जरूरी है। वह कैसे टूटेगा?--कहना मुश्किल है। लेकिन एक बात तय है कि जब वह टूटेगा, तब ही तुम जागोगे। वह नहीं टूटेगा, तो तुम जाग नहीं सकते।

Life is very mysterious. Your continuity must break. How it will break—it is difficult to say. But one thing is certain: when it breaks, only then will you awaken. If it does not break, you cannot awaken.

सदगुरुओं ने अनेक उपाय किए हैं, वे उन लोगों को देख कर किए गए हैं, जिनके बीच वे थे। कोई उपाय शाश्र्वत नहीं है। सब उपाय उपयोगी हैं कभी, और कभी निरुपयोगी हो जाते हैं। व्यक्तियों पर निर्भर है।

True masters have used many devices—made for those among whom they lived. No device is eternal. Every device is useful sometime, and sometime becomes useless. It depends on the person.

अगर कोई गुरु रोज ही तुम्हें खिड़की के बाहर फेंकता रहे, तो तुम अभ्यासी हो जाओगे। तुम समझोगे कि व्यायाम करवा रहा है। तुम रोज जाकर खड़े हो जाओगे कि ‘अब फिर से फेंकिए!’ तुमने व्यर्थ कर दी बात। क्योंकि यह कोई अभ्यास का मामला नहीं था। अभ्यास में कभी कोई चौंक ही नहीं सकता। जिस चीज का अभ्यास हो, वह बुद्धि का हिस्सा हो जाती है।

If a master keeps throwing you out the window every day, you will become habituated. You will think it is exercise. You will stand by the window every day: “Throw me again.” You have made it useless. Because this was not a matter of practice. In practice no one can be startled. Whatever is practiced becomes a part of mind.

इसलिए कबीर कहते हैं: ‘साधो सहज समाधि भली।’ अभ्यास किया कि भटके। सहज का अर्थ है: जो अभ्यास से नहीं होता--जो सहज होता है, जो अभ्यास के बाहर होता है। तो कबीर कहते हैं: न तो मैं सिर मुडाता, न मैं उलटे-सीधे आसन करता, मैं कुछ भी साधन-यत्न नहीं करता हूं, क्योंकि यत्न तो अभ्यास हो जाएगा। अभ्यास मन का हिस्सा हो जाता है। इस प्रक्रिया को ठीक से समझ लें।

That is why Kabir says: “Sadhos, sahaja Samadhi is best.” If you practice, you will go astray. Sahaja means: that which does not come by practice—that which is spontaneous, which happens outside practice. Kabir says: I do not shave my head; I do not do topsy-turvy asanas; I do no means, no effort—for effort becomes practice. Practice becomes a part of mind. Understand this well.

जो भी तुमने साधा, वही मन का हिस्सा हो गया। क्योंकि वह फिर तुम्हें चौंकाएगा नहीं। जो भी अनसधा है, जो चौंका देता है, जो प्रयत्न के बाहर है, जो तुम्हारी समझ, तुम्हारे यत्न, तुम्हारी प्रक्रिया और अभ्यास के बाहर है, वही तुम्हें चौंकाएगा, वही तुम्हारी नींद को तोड़ेगा। वही तुम्हारे कारागृह के बाहर से आई आवाज है।

Whatever you have mastered becomes part of mind. It will not startle you. Only the unmastered—what startles, what lies beyond effort, beyond your understanding, your methods and practice—only that will startle you; only that will break your sleep. Only that is the voice from outside your prison.

कबीर ठीक कहते हैं। समाधि तो सहज ही हो सकती है, साधी हुई समाधि--समाधि नहीं होगी।

Kabir is right. Samadhi can only be sahaja; the Samadhi that is “mastered” will not be Samadhi.

पतंजलि भी जानते हैं, इसलिए पतंजलि ने समाधि के दो हिस्से किए हैं। पतंजलि एक समाधि को कहते हैं: सविकल्प समाधि और दूसरी समाधि को कहते हैं: निर्विकल्प समाधि।

Patanjali knows this too, so he divided Samadhi into two: savikalpa Samadhi and nirvikalpa Samadhi.

जो भी तुम साध रहे हो, उससे सविकल्प समाधि आएगी। वह वास्तविक समाधि नहीं है। वह समाधि का धोखा है। वह तुमने ही चुनी है, तुमने ही साधी है। वह समाधि की छाया है, वास्तविक समाधि नहीं है। वास्तविक समाधि तो निर्विकल्प होगी; वह तुम्हारे साधने से न आएगी। वह कभी आएगी, जब ‘तुम’ मौजूद न होओगे। जब कभी तुम किसी क्षण में खो गए होओगे, तब वह आएगी। जब भी पाएगी कि तुम घर में नहीं हो, वह आ जाएगी।

Whatever you achieve by practice will bring savikalpa Samadhi. It is not real Samadhi. It is a counterfeit—chosen and produced by you. It is the shadow of Samadhi—not Samadhi itself. Real Samadhi is nirvikalpa; it will not come by your practice. It comes when “you” are not present. When you disappear in some moment—then it comes. Whenever it finds you are not at home, it arrives.

पहली समाधि घर में तब आती है, जब तुम होते हो; तुम जितने होते हो, उतनी ही ज्यादा आती है। पहली समाधि साधने से आती है, प्रयत्न करने से आती है, अभ्यास करने से आती है।

The first Samadhi comes when you are there; the more you are there, the more it comes. The first comes by practicing, by striving, by training.

दूसरी समाधि घटती है; तुम्हारे हाथ में नहीं है। तुम उसे ला नहीं सकते, तुम सिर्फ प्रतीक्षा कर सकते हो। और तुम्हारी प्रतीक्षा इतनी गहरी हो जाए कि धीरे-धीरे तुम प्रतीक्षा करने वाले को ही भूल जाओ--कि कौन प्रतीक्षा कर रहा था। तब अचानक तुम पाओगे, वह उतर आई। वह तुम्हारा उपाय नहीं है, वह अस्तित्व का प्रसाद है। वह तुम्हारी मुट्ठी में नहीं है।

The second happens; it is not in your hands. You cannot bring it. You can only wait. And let your waiting become so deep that gradually you even forget the one who is waiting—who was waiting. Then suddenly you will find it has descended. It is not your doing; it is grace. It is not in your fist.

मुट्ठी में जो भी होगा, वह तुमसे बड़ा नहीं हो सकता, तुमसे छोटा होगा। जिसे तुम ला सकते हो, वह तुमसे छोटा होगा, क्षुद्र होगा। वह तुम्हारा ही फैलाव होगा। जो तुम्हारे बिना लाए आता है, वही विराट होगा।

Whatever is in your fist cannot be greater than you; it will be smaller. Whatever you can bring will be smaller than you—petty. It will be your projection. That which comes uninvited, without your bringing—that alone will be vast.

इसलिए साध-साध कर तुम जो ले आओगे, वह सिर्फ छाया है। जिस दिन तुम साधना भी छोड़ दोगे, उसी दिन सिद्ध होने की घटना घटती है। जिस दिन तुम ध्यान भी छोड़ देते हो... करते हो, करते हो, करते हो--कर-कर के छाया निर्मित होती है, कुछ और निर्मित नहीं होता--तुम छोड़ देते हो। साधते हो, साधते हो, साधते-साधते थक जाते हो, उसे भी छोड़ देते हो। एक ऐसी घड़ी आती है, जब तुम कुछ भी नहीं करते हो। बस, होते हो। उसी घड़ी निर्विकल्प समाधि उतरती है। उसी को कबीर कह रहे हैं: ‘साधो सहज समाधि भली।’

Therefore by practicing and practicing whatever you bring—only the shadow comes. The day you drop even practice, that day the event of fulfillment happens. The day you drop even meditation—doing, doing, doing—by doing only the shadow is made, nothing else—you drop it. You practice and practice—and you get tired—and even that you drop. A moment comes when you do nothing. You simply are. In that very moment nirvikalpa Samadhi descends. That is what Kabir means: “Sadhos, sahaja Samadhi is best.”

और ऐसी ही सहज समाधि रीको को घटी होगी, जब गुरु सिर्फ चिल्लाया, ताली बजाई, और रीको चौंका। उस चौंकने में घट गई।

And such sahaja Samadhi must have happened to Riko when the master simply shouted, clapped—and Riko was startled. In that startling it happened.

मछली बोतल के बाहर हो गई। इसे रीको ने जान लिया, इसे रीको ने अनुभव किया।

The fish came out of the bottle. Riko knew it—experienced it.

और अनुभव ही बताएगा अर्थ। अनुभव के बिना सब व्याख्याएं हैं। व्याख्याएं व्यर्थ हैं; उनमें कुछ सार नहीं है, क्योंकि वे जीवंत नहीं हैं।

Only experience will reveal the meaning. Without experience everything is commentary. Commentary is useless; there is no substance in it—it is not alive.

आज इतना ही।

Enough for today.