Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
ऊपर से देखने पर लग सकता है। लेकिन संतों को जो भी ऊपर से देखेगा, वही उन्हें देखने से वंचित रह जाएगा। संत को देखने का वह ढंग ही नहीं है। संत को देखने की दृष्टि और ढंग मूलतः और प्रकार का है। गौर से बोकोजू में देखोगे, तो न तो वहां किसी संत को पाओगे और न किसी बोकोजू को। यही संत का होना है कि वह शून्य है।
On the surface it may seem so. But whoever looks at saints from the surface will miss seeing them. That is not the way to look at a saint. The vision and the manner of seeing a saint are of a fundamentally different kind. If you look closely into Bokoju, you will find neither a saint there nor any Bokoju. This is what it is to be a saint: he is a void.
मृत्यु का पूर्व-नियोजन किया नहीं; जो हुआ, उसे होने दिया। यह घटना जो घटी कि मृत्यु के पहले बोकोजू उठ कर खड़ा हो गया और उसने कहा कि मुझे मरघट तक चलने दो, क्योंकि मैं न चाहूंगा कि किसी के कंधे पर लद कर जाऊं। मेरी मृत्यु तक मुझे ही जाने दो। मेरा जीवन था, मृत्यु भी मेरी हो। और वह मरघट तक गया। उसने अपने हाथ अपनी कब्र खोदी, लेट गया और उसके प्राण विसर्जित हो गए। ऊपर से देखने पर लगेगा कि यह तो कर्ता की बात हो गई। भीतर से देखने पर कर्ता का कोई सवाल नहीं है। ऐसा बोकोजू को हुआ। उस क्षण ऐसी ही भाव-दशा बनी, ऐसा ही फूल खिला।
He did not pre-plan death; he allowed what was to happen to happen. The incident was this: before dying, Bokoju stood up and said, “Let me walk to the cremation ground, because I would not like to be carried on anyone’s shoulders. Let me go by myself up to my death. My life was mine; let my death be mine too.” And he went to the cremation ground. With his own hands he dug his grave, lay down, and his life-breath dissolved. On the surface it will look like the act of a doer. Seen from within, there is no question of the doer. This is how it happened to Bokoju. In that moment such was the inner mood; such a flower blossomed.
हां, बोकोजू अगर सोचता कि यह तो पूर्व-नियोजन हो जाएगा, यह मुझे नहीं करना, तो कर्ता पैदा हो जाता; तो तथाता से चूक जाता। अगर वह कहता कि यह बात लोग सोचेंगे पीछे, ऐसा करना उचित नहीं, कभी किसी ने किया नहीं। वह जो आविर्भाव हुआ था, उससे भिन्न अगर वह विचार करता और तय करता, निर्णय लेता बुद्धि से, तो तथाता के विपरीत होता। लेकिन जो हुआ वह होने दिया। जैसे वृक्ष में फूल खिलता है, ऐसा उस घड़ी यह भाव बोकोजू में खिला।
Yes, if Bokoju had thought, “This would be pre-planning; I should not do it,” then the doer would have arisen; he would have missed tathata. If he had said, “People will think this or that later; it is not proper; no one has ever done such a thing,”—if, contrary to what was arising, he had begun to think and decide with the intellect, then it would have been against tathata. But what happened, he allowed to happen. As a flower blossoms on a tree, in that hour this feeling blossomed in Bokoju.
एक साधक अपने गुरु के पास था। उसने वर्षों तक गुरु ने जैसा कहा वैसा ही किया। जितनी प्रार्थना करनी थी उतनी प्रार्थना की--दिन में पांच बार। सूफी फकीर का शिष्य था। उसकी दूर-दूर तक ख्याति हो गई। हजारों लोग उस शिष्य को भी सदगुरु की तरह मानने लगे। लेकिन गुरु ने कभी उसकी प्रशंसा न की; एक बार भी उसके सम्मान में एक शब्द न कहा। और ऐसा नहीं था कि गुरु शब्दों में कृपण था; जब भी वह किसी में कुछ घटते देखता तो जरूर दो प्रशंसा के शब्द उसके मुंह से निकलते थे। लोग चकित थे कि और पीछे आने वाले लोग भी स्वीकृत-सम्मानित हुए; लेकिन जिसकी सर्वाधिक ख्याति है, उसके संबंध में गुरु ने एक शब्द भी न कहा।
A seeker was with his master. For years he did exactly as the master said. He offered as many prayers as were prescribed—five times a day. He was a disciple of a Sufi fakir. His fame spread far and wide. Thousands began to regard that disciple too as a true master. But the master never praised him; not once did he utter a single word in his honor. And it was not that the master was miserly with words; whenever he saw something happening in someone, a couple of words of praise would certainly come from his mouth. People were astonished that even those who had come later were acknowledged and honored, but about the one who was most renowned the master did not say a single word.
और एक दिन ऐसा हुआ कि सुबह की प्रार्थना चूक गया शिष्य। पहली प्रार्थना, पहली नमाज में न आया। और जब दोपहर को लौटा, तो गुरु ने पहली दफे उसकी तरफ प्रशंसा से देखा, और कहा कि जो होना था वह आज हुआ।
One day it happened that the disciple missed the morning prayer. The first prayer, the first namaz—he did not come. And when he returned at noon, for the first time the master looked at him with appreciation and said, “What had to happen has happened today.”
लोग तो चकित हुए। उन्होंने कहा, यह कौन सा गणित है? आज तो हम सोचते थे कि यह आपकी नजर से और भी गिर जाएगा। कभी उठा ही न था आपकी नजर में, और आज तो और गिर गया।
People were astonished. They said, “What kind of arithmetic is this? Today we thought he would fall even further in your eyes. He had never risen in your eyes, and today he has fallen even more.”
पर गुरु ने कहा, नहीं। यह प्रार्थना तो करता था; लेकिन करनी चाहिए इसलिए करता था। यह सहज न था। इसकी प्रार्थना भीतर से आविर्भूत न होती थी। नियम था, पालन करता था। आज पहली बार यह सहज हुआ। अब इससे जो प्रार्थना होगी वही प्रार्थना है।
But the master said, “No. He used to pray—but he prayed because one should pray. It was not natural. His prayer did not arise from within. It was a rule; he was following it. Today, for the first time, it was spontaneous. From now on, whatever prayer happens through him will be prayer.”
नियम से कहीं प्रार्थना हुई है? विधि-विधान से कहीं पूजा हुई है? कर्तव्य पूरा हो जाता है; लेकिन हृदय का आवेदन कैसे होगा? हृदय कहीं बंधे हुए नियमों को मान कर चलता है? हृदय के अपने ही ढंग हैं। गुरु ने कहा, आज यह सरल हुआ। आज नियम के कारण नहीं आया है। आज जब इसकी सरलता ही इसे ले आई है तब आया है। आज अपने कारण नहीं आया है; आज परमात्मा ही ले आया है तब आया है। बस आज से पुराना आदमी मरा, नये का जन्म हुआ।
Has prayer ever happened through rules? Has worship ever happened through rituals and prescriptions? Duty may be fulfilled, but how will the heart’s petition arise? Does the heart move by following bound rules? The heart has its own ways. The master said, “Today it became simple. Today he did not come because of the rule. Today, when his simplicity itself brought him, then he came. Today he did not come on his own; today God himself brought him—then he came. From today the old man is dead; a new one is born.”
ऊपर से देखने पर हमें लगेगा कि बोकोजू तो तथाता में नहीं चल रहा है; यह तो आयोजन कर रहा है।
On the surface it will seem to us that Bokoju is not moving in tathata; he is arranging and planning.
तथाता अगर आयोजन करा रही है, तो आयोजन कर रहा है; तथाता अगर न कराएगी आयोजन, तो न करेगा। तुम बाहर से न जांच सकोगे। बात तो भीतर की है। करने वाले का भाव न हो, तो जो भी होगा वह तथाता से हो रहा है। करने वाले का भाव हो, तो जो भी होगा वह अहंकार से घटित हो रहा है। तुम करने वाले हो। तुम कैसे जांचोगे बाहर से? तुम तो एक ही बात जानते हो कि अगर कोई जाता है, तो जाना चाहता होगा इसलिए जाता है; करता है, तो करना चाहता होगा इसलिए करता है; उठता है, तो उठना चाहता होगा इसलिए उठता है। अपने आप तो तुमने जीवन में कुछ होने नहीं दिया। सहज से तो तुम्हारा कोई संबंध नहीं बना। तुमने तो सब किया है।
If tathata makes one arrange, then he is arranging; if tathata does not make one arrange, then he will not. You cannot judge from the outside. The matter is inner. If there is no sense of the doer, then whatever happens is happening through tathata. If there is the sense of the doer, then whatever happens is happening through the ego. You are the doer. How will you judge from the outside? You know only one thing: if someone goes, he must be going because he wants to go; if he does, he must be doing because he wants to do; if he gets up, he must be getting up because he wants to. In your life you have never allowed anything to happen by itself. You have had no connection with the spontaneous. You have done everything.
तुमने तो जीवन की ऐसी अनूठी बातें, जो की ही नहीं जा सकतीं, वे भी की हैं। प्रेम किया है। घर लौटे हो तो पत्नी के प्रति प्रेम दर्शाया है, बच्चे की पीठ ठोंकी है। वह भी तुम कर रहे हो। वह भी तुमसे हो नहीं रहा है। उसका भी आविर्भाव नहीं हो रहा है। वह भी ऐसा नहीं है कि तुम अगर न करते तो भी होता; तुम न करते तो होता ही नहीं। तुम अगर न मुस्कुराते तो मुस्कुराहट न आती। कोई मर गया है, तुम अगर चेष्टा न करते तो आंसू न बहते; तुमने चेष्टा की है तो आंसू बहे हैं।
You have even “done” such unique things of life as cannot be done. You have “done” love. Coming home, you display love toward your wife, you pat the child’s back. That too you are doing. That too is not happening through you. That too is not arising. It is not such that, even if you did not do it, it would still happen; if you did not do it, it would not happen at all. If you did not smile, the smile would not come. Someone has died; if you did not make an effort, tears would not flow; you made an effort, therefore tears flowed.
आंसू और प्रेम और मुस्कुराहट जैसी अनूठी घटनाएं भी तुम्हारे कृत्य से हो रही हैं। इसलिए तुम बाहर से बोकोजू जैसे व्यक्तियों को न पहचान पाओगे। उनको पहचानना हो तो तुम्हें थोड़ी सी उनकी दुनिया में प्रवेश करना होगा। एक बार ऐसा करो कि चौबीस घंटे के लिए कर्ता-भाव से छुट्टी ले लो। वही छुट्टी सार्थक है, और कोई छुट्टी सार्थक नहीं। तुम करने से तो बहुत बार छुट्टी ले लेते हो कि आज दफ्तर न जाएंगे, कि आज दुकान न खोलेंगे। कर्म से तो तुम बहुत बार छुट्टी ले लेते हो। लेकिन वह कोई छुट्टी है! तुम चौबीस घंटे के लिए एक बार कर्ता से छुट्टी ले लो कि चौबीस घंटे अब जो होगा वही होने देंगे, हम न करेंगे। शायद कुछ बातें घटें उन चौबीस घंटों में, जो अपने आप हों।
Even such unique events as tears, love, and a smile are occurring through your contrivance. Therefore you will not be able to recognize people like Bokoju from the outside. If you want to recognize them, you will have to enter a little into their world. Do this once: take a holiday from the sense of doership for just twenty-four hours. Only that holiday is meaningful; no other holiday is meaningful. You often take holidays from doing—“Today I will not go to the office; today I will not open the shop.” You take many holidays from action. But is that any holiday? Take a holiday from the doer for twenty-four hours: for twenty-four hours, let whatever happens happen; we will not do. Perhaps a few things will take place in those twenty-four hours that happen on their own.
तब तुम्हें पहली दफा स्वाद मिलेगा कि जब अपने आप कोई बात होती है तो कैसी होती है। उसकी गंभीरता और! उसका सौंदर्य और! उसकी गहराई और! वह इस जगत की ही नहीं है। वह किसी और लोक से आती है और तुम पर आविष्ट हो जाती है। परमात्मा तुम्हें उठाता है, चलाता है, बिठाता है। तुम न उठते, तुम न चलते, तुम न बैठते।
Then for the first time you will taste how it is when something happens by itself. Its gravity is different! Its beauty is different! Its depth is different! It does not belong to this world. It comes from some other realm and descends upon you. God lifts you, makes you walk, makes you sit. You do not rise, you do not walk, you do not sit.
लेकिन इसका स्वाद न हो तो नहीं होगा। तुम कभी कोशिश करो। चौबीस घंटे में कुछ बिगड़ न जाएगा, संसार बरबाद न हो जाएगा। चौबीस घंटे में कुछ भी हानि न होगी। अगर चौबीस घंटे में एक क्षण को भी ऐसा हो गया कि कर्ता न रहा; तुम उठे--उठाए गए; बैठे--बिठाए गए; तुम्हारे भीतर कोई सोच-विचार, योजना न रही। भूख लगी--तुमने भोजन मांगा। प्यास लगी--तुमने पानी पीया। नींद आई--तुम सो गए; तो शायद तुम बोकोजू को थोड़ा समझ पाओ; तो ही शायद तुम दादू को समझ पाओ।
But unless you have the taste of it, it will not be. Try it sometime. In twenty-four hours nothing will go wrong; the world will not be ruined. In twenty-four hours there will be no loss of anything. If in those twenty-four hours even for a single moment it happens that the doer is not there—you rose, you were raised; you sat, you were sat; within you there was no thinking, no planning; hunger came—you asked for food. Thirst came—you drank water. Sleep came—you slept—then perhaps you will understand Bokoju a little; only then, perhaps, will you understand Dadu.
संत मलूक ही सही हैं। लेकिन उन्हें समझना बहुत कठिन है। आलसियों ने नारा बना लिया है, क्योंकि मनुष्य तो सत्य से भी अपने असत्य को ही सहारे खोजता है। मनुष्य तो धर्म में से भी धन को ही खोदने की चेष्टा करता है। मनुष्य तो प्रेम के आधार पर भी घृणा के ही संप्रदाय निर्मित करता है। मनुष्य तो असीम की भी बात सुनता है तो सीमा को बनाता है। इसमें कोई दास मलूक का कसूर नहीं। दास मलूक तो शुद्धतम सत्य कह रहे हैं, सभी संतों का सार कह रहे हैं। और जिस ढंग से मलूक ने कहा है, किसी ने भी नहीं कहा है।
Saint Maluk is right. But he is very hard to understand. The lazy have turned it into a slogan, because man even seeks support for his untruth from the truth itself. Man tries to dig wealth out of religion. On the foundation of love, man goes on creating sects of hatred. Hearing of the infinite, man constructs limits. None of this is Maluk’s fault. Maluk is speaking the purest truth; he is giving the essence of all the saints. And in the way Maluk has said it, no one else has.
अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम।
दास मलूका कहि गए, सब के दाता राम।।
“The python does no service; the birds do no work. Says slave Maluka: Ram is the giver to all.”
वे कह रहे हैं कि अजगर चाकरी नहीं करता, फिर भी भोजन तो मिल ही जाता है। पक्षी काम नहीं करते, फिर भी जीते तो हैं ही, और मनुष्य से बेहतर जीते हैं। तो एक बात तो सुनिश्चित है--मलूक कहते हैं--कि देने वाला राम है। अगर तुम करने वाले न भी बनो तो भी देना जारी है। चाकरी नहीं कर रहा अजगर, उसको मिल रहा है। पक्षी काम नहीं कर रहे हैं, वे भी पा रहे हैं। तुम करते हो, इसलिए मिलता है--यह तुम्हारी भ्रांति है। क्योंकि यहां चारों तरफ बिना किए भी मिल रहा है। तुम न करो तो भी मिलेगा।
He is saying that the python does no job, yet food comes to it. Birds do no work, yet they live—and they live better than man. So one thing is certain—says Maluk—the giver is Ram. Even if you are not the doer, the giving continues. The python does no service, yet it receives. The birds are not employed, yet they are provided for. You think you receive because you do—that is your delusion. All around you, without doing, there is receiving. If you do not do, still it will be given.
लेकिन न करने का मतलब आलस्य नहीं है। वहीं थोड़ा सा फर्क है। जब तुम मलूक को पढ़ते हो तो तुम सोचते हो, कर्म छोड़ने की बात कह रहे हैं। मलूक कर्ता को छोड़ने की बात कह रहे हैं। वही छुट्टी, जो मैंने तुमसे कही। बस उतना सा फर्क हो जाता है--कर्म और कर्ता। मलूक कह रहे हैं, कर्ता-भाव छोड़ो। इसका यह मतलब नहीं है कि तुम कुछ भी न करोगे; बहुत कुछ होगा, करने वाले तुम न रहोगे।
But “not doing” does not mean laziness. There is a subtle difference. When you read Maluk you think he is telling you to drop karma, action. Maluk is telling you to drop the karta, the doer. That same “leave” I spoke of to you. Just this much difference—between action and the doer. Maluk says, drop the sense of doership. It does not mean you will do nothing; much will happen, only you will not be the doer.
पक्षी काम नहीं करते?
एक अर्थ में नहीं करते। क्योंकि न तो किसी एम्पलायमेंट दफ्तर के सामने क्यू लगा कर खड़े होते हैं, न कहीं कोई अर्जी देते हैं; न कोई वर्दी पहन कर पुलिस में भर्ती होते हैं कि मिलिट्री में खड़े होते हैं; न हर महीने तनख्वाह लेने जाते हैं, न कोई तनख्वाह मिलती है; न कोई पदोन्नति होती है, न किसी की खुशामद करते हैं; न कोई सीनियारिटी है, न कोई जूनियारिटी है; कुछ भी नहीं है।
Do birds not work? In one sense, they do not. They do not stand in line at an employment office; they submit no applications; they do not don uniforms to join the police or stand in the military; they do not go each month to draw a salary, nor do they receive one; there are no promotions, no flattery; no seniority, no juniority—nothing of the sort.
लेकिन इसका यह मतलब मत समझना कि पक्षी काम नहीं करते। सुबह से सांझ तक काम में लीन हैं। पक्षियों को देखो! घोंसला बना रहे हैं, घास-पात ला रहे हैं, भोजन जुटा रहे हैं--काम तो चल रहा है, कर्ता नहीं है। अजगर भी किसी की चाकरी नहीं करता, अपने भोजन की तलाश तो करता ही है; हिलता-डुलता है, चलता-फिरता है, खोजबीन करता है। लेकिन कर्ता का भाव नहीं है।
But do not take it to mean that birds don’t work. From morning till dusk they are absorbed in activity. Watch the birds! Building nests, bringing straw and grass, gathering food—the work goes on, but there is no doer. The python too does no one’s service, yet it looks for its food; it moves, it searches. But there is no sense of doership.
मलूक इतना ही कह रहे हैं कि पूरी प्रकृति बिना कर्ता के भाव के चल रही है। परमात्मा उसे चलाता है। तुम नाहक बोझ लिए हो। तुम भी ऐसा ही चलो जैसे पक्षी चलते हैं।
Maluk is saying only this: the whole of nature runs without the sense of the doer. The Divine moves it. You are carrying a burden for nothing. Move as the birds move.
इसका यह मतलब नहीं है कि तुम काम मत करना; इसका इतना ही मतलब है, काम तुम परमात्मा को करने देना तुम्हारे द्वारा, तुम मत करना। परमात्मा करने लगे काम तुम्हारे माध्यम से। वही कर रहा है, तुम्हें समझ में आ जाए--बस इतना ही फर्क है। तो तुम्हारा बोझ चला जाएगा, चिंता मिट जाएगी। काम तो जारी रहेगा, चिंता और बोझ और भार, तुम्हारी थकान, तुम टूटे-टूटे हुए जा रहे हो--उतना भर विसर्जित हो जाएगा। तुम्हारे जीवन में तब काम एक खेल होगा। तब तुम्हारे भीतर कर्ता का अहंकार न होने से वजन नहीं होगा, तुम निर्भार होओगे; तुम पक्षियों की भांति उड़ सकोगे, फूलों की भांति खिल सकोगे।
It does not mean, “Do not work”; it only means, let the work be done by the Divine through you—do not you do it. Let God begin to work through your medium. He is the one doing; if this is understood, that is the only difference. Then your burden will fall, anxiety will disappear. Work will continue; only the worry and the load and the heaviness—your fatigue, your sense of being worn and broken—will dissolve. Then in your life, work will be play. Without the ego of the doer there will be no weight; you will be weightless; you will be able to fly like the birds, to blossom like flowers.
यह संदेश आलस्य का नहीं है; यह संदेश अकर्ता-भाव का है। और मलूक ठीक कह रहे हैं, सभी संतों का सार कह रहे हैं।
This message is not of laziness; it is of non-doership. And Maluk is right—he is speaking the essence of all the saints.
यही विधायक उपयोग है कि उसको सीढ़ी बनाओ और उसके पार हो जाओ। इससे अन्यथा कुछ भी किया तो नकारात्मक उपयोग हो जाएगा। अगर मन मंजिल हो गई और तुम वहीं रुक रहे सीढ़ी पर, तो तुमने आत्महत्या कर ली; तुम जीवन को कभी जान ही न पाओगे।
Its constructive use is precisely this: make it a ladder and go beyond it. Anything else will turn into a negative use. If the mind becomes the destination and you stop on the ladder, you have committed suicide; you will never come to know life.
मन का इतना ही उपयोग है कि उसे पार कर जाओ। गुजरो उससे जरूर, क्योंकि इस सीढ़ी से गुजरना ही होगा। रुको मत। गुजरो पूरी तरह, पूरे होश से, ताकि इस सीढ़ी का पूरा अनुभव हो जाए और वापस लौट-लौट कर इस सीढ़ी को देखने की इच्छा न हो। पीछे लौटने का मन ही न हो, इस तरह चलो। क्योंकि पीछे लौट कर देखने का मन भी यही कहता है कि तुम जहां से गुजर गए, वहां पूरी तरह अनुभव नहीं हो पाया, कुछ अधूरा रह गया, कुछ अपरिपक्व रह गया, कुछ होने-होने को था, हो नहीं पाया--तो फिर तुम पीछे लौट कर देखोगे।
The only use of the mind is to transcend it. Pass through it—because you must pass by this ladder. Do not stop. Go through it totally, with full awareness, so that you have the complete experience of this ladder and feel no desire to turn back and look at it again. Walk in such a way that there is no urge to look back. For the urge to look back says: where you passed through, the experience was not total; something remained incomplete, immature; something was about to happen but did not—then you will turn back to look.
यह जो पुनर्जन्म की जीवन-चिंतना है, वह इतनी ही है--वह पीछे लौट-लौट कर देखना है। तुम गुजरे बहुत बार जीवन से, लेकिन भोग न पाए; मन में खटक रह गई; ऐसा लगता ही रहा कि अभी कुछ और मिलने को था। थोड़ा और धन मिल जाता तो सुख मिलता, थोड़ा और पद मिल जाता तो आनंद मिलता, थोड़ी देर और जी लेते, थोड़ी देर और युवा रह लेते, तो शायद सुख की थोड़ी सी प्रतीति होती--बस ऐसा पीछे लौट कर देखने का मन रह गया। जिस दृश्य से तुम गुजर गए, गुजर न गए, आंखें अटकी ही रहीं, पीछे तुम देखते ही रहे; चले आगे को, देखा पीछे को--यही पुनर्जन्म का सिद्धांत है। लौट तुम आओगे। तुम अपने ही हाथ से लौटने का इंतजाम कर रहे हो। वापस-वापस उसी गड्ढे में गिरते रहोगे, जब तक कि तुम इस गड्ढे से पूरी तरह मुक्त न हो जाओ। और मुक्त होने का एक ही ढंग है कि तुम इसे पूरा का पूरा अनुभव कर लो। अनुभव के अतिरिक्त कोई मुक्ति नहीं है।
This whole notion of reincarnation is just this—repeatedly looking back. You have passed through life many times, but you could not fully taste it; a hitch remained in the mind; it kept feeling as though something more was still to be gained. If only a little more money came, there would be happiness; a little more position, there would be joy; if only we could live a bit longer, remain young a bit longer, perhaps there would be some glimpse of bliss—this very urge to look back remains. The scene you passed by—you didn’t really pass; the eyes remained stuck; you kept looking back while walking ahead—that is the doctrine of rebirth. You will return. With your own hands you are arranging your return. You will keep falling into the same pit again and again until you are completely free of it. And there is only one way to be free: experience it through and through. There is no liberation other than through experience.
मैं त्याग को मुक्ति नहीं कहता; मैं भोग को मुक्ति कहता हूं।
उपनिषदों ने कहा है: तेन त्यक्तेन भुंजीथाः। उन्हीं ने त्यागा जिन्होंने भोगा।
I do not call renunciation liberation; I call enjoyment—experience—liberation. The Upanishads say: tena tyaktena bhunjithah—by renouncing, enjoy. Only those have renounced who have enjoyed.
यह वचन बड़ा क्रांतिकारी है। क्योंकि जिसने भोगा ही नहीं वह त्यागेगा कैसे! तुम बिना भोगे भी त्याग सकते हो; तब तुम लौट आओगे। तुम्हें वह दृश्य पीछा करता रहेगा। अनभोगा रस तुम्हें बुलाएगा, बार-बार उसी जगह बुलाएगा। तुम लाख उपाय करो, तुम कुछ कर न पाओगे; तुम्हें आना ही पड़ेगा। शरीर चलता जाएगा, मन पीछे लौटता रहेगा। लेकिन अगर तुमने किसी बात को पूरा भोग लिया, जान लिया, सब पहलुओं से पहचान लिया, कुछ छोड़ा नहीं, निचोड़ लिया सारा सार, देख लिया पूरा का पूरा, कुछ देखने को न बचा--तो लौट कर आने का सवाल कहां? लौट कर देखोगे भी क्यों? वहां से मुक्ति हो गई। जो जान लिया, उसी से मुक्त हो गए।
This utterance is very revolutionary. How can one who has not enjoyed renounce? You can also renounce without experiencing—but then you will return. That unexperienced juice will pursue you, calling you back to the same spot again and again. Try as you may, you won’t be able to avoid it; you will have to come. The body may move on, but the mind will keep returning. But if you have fully experienced something, known it, recognized it from every angle, left nothing out, squeezed out its very essence, seen it in its entirety so that nothing remains to be seen—then where is the question of returning? Why would you look back? From there, you are free. What has been known is what you are freed from.
ज्ञान मुक्ति है। अनुभव मुक्ति है। और जो अनुभव में जल्दी करेगा, कच्चा भागना चाहेगा, वह फिर लौट आएगा। ऐसे देर ही होगी। ऐसे ही तो अनंत जन्मों की देर हो गई है।
Knowledge is liberation. Experience is liberation. And the one who hurries in experience, who wants to run away unripe, will come back again. That only delays things. That is how the delay of countless lives has happened.
तो मन का एक उपयोग है, और वह है, उसके पार होना। जल्दी में उसे छोड़ना मत। नहीं तो छूटेगा नहीं। कोई जल्दी नहीं है। ठीक से पहचान लो, ठीक से जान लो। मन को ठीक से देख लो। जितना तुम जानोगे, जितना देखोगे, उतना ही पाओगे--रेत है। इस रेत से हम तेल निकालने की चेष्टा कर रहे हैं। जिस दिन यह तथ्य पूरी तरह आत्मसात हो जाएगा कि रेत से तेल नहीं निकलता, मन से शांति नहीं मिलती, उसी दिन तुम मुक्त हो गए, मन के पार हो गए। विधायक उपयोग यही है मन का। उसकी सीढ़ी बनाओ। उस पर पैर रखो और आगे निकल जाओ।
So the mind has one use, and that is to go beyond it. Don’t drop it in haste—otherwise it won’t drop. There is no hurry. Recognize it rightly, know it well. Look at the mind rightly. The more you know and see, the more you will find—it is sand. We are trying to squeeze oil from this sand. The day this fact is fully assimilated—that oil does not come from sand, that peace does not come from the mind—on that very day you are free, beyond the mind. This is the mind’s constructive use. Make it a ladder. Step on it and move ahead.
व्यर्थ नहीं है मन। कोई सीढ़ी व्यर्थ नहीं है। लेकिन तुम उस पागल की तरह हो, जो सीढ़ी को पकड़ लिया। भला सीढ़ी सोने की हो, हीरे-जवाहरात जड़ी हो, तो भी सीढ़ी सीढ़ी है। उस पर बैठ कर तुम रोते रहोगे, उस पर बैठ कर तुम नाच न सकोगे। यात्रा करनी है, आगे जाना है।
The mind is not useless. No ladder is useless. But you are like that madman who clutched the ladder. Even if the ladder is of gold, studded with diamonds and jewels, still a ladder is a ladder. Sit on it and you will keep weeping; you cannot dance sitting on a ladder. There is a journey to make; one has to go on.
मन एक पड़ाव है, उससे गुजर जाओ। वह एक सेतु है, उस पार जाना है। बीच सेतु पर मत बैठ रहो। अन्यथा बहुत धक्के-मुक्के खाओगे, क्योंकि हजारों लोग गुजर रहे हैं सेतु से। तुम्हें कभी शांति न मिलेगी, चैन न मिलेगा।
The mind is a wayside halt—pass through it. It is a bridge—you have to go across. Do not sit down in the middle of the bridge; otherwise you will be jostled a lot, because thousands are crossing it. You will never find peace, never any rest.
मन को ठीक से पहचानते ही ध्यान का जन्म होता है। मन ध्यान के आगे की सीढ़ी है। ध्यान पर भी रुकना नहीं है। क्योंकि ध्यान पर जो रुक गया, वह समाधि तक न पहुंच पाएगा। समाधि तक पहुंचना है। समाधि का अर्थ होता है: समाधान हो गया, अब कुछ प्रश्न न रहा, न कोई जिज्ञासा रही, न कोई अनुभव करने की आकांक्षा रही, न कोई जिजीविषा रही--सब शांत हो गया। समाधि का अर्थ है: सभी लहरें झील में शांत हो गईं, कोई तरंग नहीं उठती, झील परिपूर्ण मौन है। इस समाधि की अवस्था में ही सत्य का, परमात्मा का, साइयां का मिलन है।
मन से जाना है ध्यान पर, ध्यान से जाना है समाधि पर।
The very moment the mind is rightly recognized, meditation is born. The mind is the step before meditation. And do not stop at meditation either. For the one who stops at meditation will not reach samadhi. One has to reach samadhi. Samadhi means: the solution has happened; now no questions remain, no curiosity remains, no urge to experience remains, no lust for life remains—everything is quieted. Samadhi means: all the waves in the lake have become still; no ripple arises; the lake is perfect silence. Only in this state of samadhi is there union with Truth, with the Divine, with the Beloved.
ये तीन अवस्थाएं हैं। तुम अभी मन पर खड़े हो। अगर तुमने मन को ही पकड़ लिया और समझा कि यही सब कुछ है--तुम रोओगे, दुखी होओगे, नरक भोगोगे। इसलिए तो सभी ज्ञानी पुरुष तुम्हें मन से ध्यान की तरफ खींचना चाहते हैं।
From the mind one has to move to meditation; from meditation, to samadhi.
These are the three states. You are, for now, standing at the mind. If you clutch the mind and think this is all—you will weep, be miserable, suffer hell. That is why all the wise want to pull you from the mind toward meditation.
ध्यान मन की कोई क्रिया नहीं है, मन का शांत हो जाना है। मन का अभाव है ध्यान। जैसे एक कांटे को हम दूसरे कांटे से निकाल लेते हैं, ऐसे ही मन के कांटे को ध्यान के कांटे से निकाल लेते हैं। लेकिन फिर दूसरे कांटे को भी सम्हाल कर रखने की जरूरत नहीं। वह भी बेकार हो गया। फिर दोनों कांटों को फेंक देते हैं।
Meditation is not some activity of the mind; it is the quieting of the mind. Meditation is the absence of mind. As we remove a thorn with another thorn, so the thorn of the mind is removed with the thorn of meditation. But then there is no need to carefully keep the second thorn either; it too has become useless. Then both thorns are thrown away.
बहुत नासमझ, अधिक नासमझ, मन से जकड़े हुए हैं। फिर तुम्हारे साधु-संन्यासी हैं, वे ध्यान से जकड़े हुए हैं। उन्होंने पहला कांटा तो छोड़ दिया, वह बाजार का कांटा तो छोड़ दिया, आश्रम का कांटा पकड़ गया। दुकान का कांटा छोड़ दिया, मंदिर का कांटा पकड़ गया। बही-खाते का कांटा छूट गया, गीता-कुरान-बाइबिल का कांटा पकड़ गया। मन के कांटे से किसी तरह छुटकारा किया बामुश्किल, अब वह जिस कांटे से मन के कांटे को निकाला है, अब उसकी पूजा जारी है, अब उसको उन्होंने घाव में रख लिया है। वह उतना ही कांटा है। उसे धन्यवाद दो, उसे भी फेंक दो। जिस दिन मन और ध्यान दोनों ही फिंक जाते हैं, उस दिन समाधि।
Many foolish—utterly foolish—are fettered by the mind. Then there are your monks and renunciates—they are fettered by meditation. They dropped the first thorn—the marketplace thorn—and grabbed the ashram thorn. Dropped the shop’s thorn and grabbed the temple’s thorn. Let go the ledger’s thorn and grabbed the Gita–Quran–Bible thorn. Somehow, with great difficulty, they got rid of the mind’s thorn; now the very thorn with which they removed it is being worshiped; they have kept it pressed in the wound. It is just as much a thorn. Thank it—and throw it away as well. The day both mind and meditation are thrown away, that day is samadhi.
समाधिस्थ व्यक्ति ध्यान करता नहीं। मन ही न रहा तो अब ध्यान का क्या सवाल है? बीमारी ही न रही तो औषधि का क्या करेंगे? जिस दिन तुम्हारी बीमारी ठीक हो जाती है, तुम औषधि की शीशी को कचरे में फेंक आते हो। क्या करोगे औषधि का?
One established in samadhi does not do meditation. When the mind itself is no more, what question of meditation remains? If there is no illness, what will you do with the medicine? The day your illness is cured, you throw the vial of medicine into the trash. What will you do with the medicine?
ध्यान औषधि है। और जब बीमारी और औषधि दोनों ही चली गईं...क्योंकि कुछ पागल ऐसे हैं कि बीमारी चली जाए तो औषधि की बोतल छाती से लगाए घूम रहे हैं। यह एक नई बीमारी हो गई। अब वे कहते हैं, हम यह बोतल न छोड़ सकेंगे, क्योंकि इस बोतल ने बड़ा सहारा दिया।
Meditation is a medicine. And when both the illness and the medicine are gone... for there are some crazies who, even when the illness is gone, roam around clutching the bottle to their breast. This becomes a new illness. Now they say, “We cannot drop this bottle, because it gave so much support.”
माना कि सहारा दिया, धन्यवाद दो और छुटकारा पाओ। अन्यथा तुमने बीमारी की जगह फिर कुछ पकड़ लिया। थोड़े दिन में यह बोतल ही बीमारी हो जाएगी। थोड़े दिन में ध्यान ही फिर तुम्हारा मन बन जाएगा। क्योंकि यह भी कांटा है, यह भी घाव पैदा करेगा।
Granted, it did support you—thank it and be free. Otherwise you have grabbed something else in place of the illness. In a few days this very bottle will become the illness. In a few days meditation itself will become your mind again—for it too is a thorn; it too will create a wound.
इसलिए बुद्धपुरुषों ने कहा है, जब ध्यान का काम पूरा हो जाए, एक क्षण रुकना मत, ध्यान को फेंक देना। उस पर मोह मत करना। संसारी मन पर मोह करता है, साधक ध्यान का मोह करने लगता है। धार्मिक वही है जो दोनों को छोड़ देता है। तब समाधि है।
Therefore the wise have said: when the work of meditation is complete, do not stay even a moment—throw meditation away. Do not be attached to it. The worldly are attached to the mind; the seeker becomes attached to meditation. Religious is the one who drops both. Then there is samadhi.
बिलकुल दिखाई नहीं पड़ते। यही तो उलझन है। जिसको दिखाई पड़ता हो, वह तुम्हारी ही दुनिया का हिस्सा है। इसलिए जिन संतों को तुम्हारा नरक, दुख और पीड़ा दिखाई पड़ती हो, वे अभी संत नहीं हैं जानना। वे तुम्हारा दुख मिटाने की चेष्टा करेंगे। जैसे तुम दुख मिटाने की चेष्टा कर रहे हो, वे भी तुम्हारा दुख मिटाने की चेष्टा करेंगे। वे बड़े सेवक बन जाएंगे, महात्मा हो जाएंगे। लेकिन संत नहीं हैं। क्योंकि भूल तो वही है।
They do not see them at all. That is precisely the crux. Whoever sees them still belongs to your world. So those saints who see your hell, sorrow, and suffering—know they are not yet saints. They will try to remove your suffering. Just as you try to remove your own suffering, they will try to remove yours. They will become great servants, mahatmas. But they are not saints—because the mistake is the same.
तुम्हें भूल है कि तुम दुख में हो; और वे भी उसी भूल में हैं कि तुम दुख में हो। तुम्हारी भी भूल यही है कि यह दुख कैसे मिटे; और उनकी भी भूल यही है कि तुम्हारा दुख कैसे मिटाया जाए। तुम इन संतों की बड़ी पूजा करोगे, क्योंकि वे बड़े सेवक होंगे। लंगड़े-लूलों के हाथ-पैर दबाएंगे, अंधों की सेवा करेंगे, बीमारों की चिकित्सा करेंगे, दीन-दरिद्र के लिए फिक्र करेंगे। वे चौबीस घंटे सेवा में रत रहेंगे। भले लोग हैं, लेकिन संत नहीं। भला होना संतत्व के लिए काफी नहीं है। संतत्व बहुत बड़ी घटना है; भले-बुरे से बहुत दूर है। नेति-नेति का भवन है, दोनों किनारों के पार है।
You are mistaken in believing you are miserable; and they share the same mistake, believing you are miserable. Your mistake is: “How can this misery be removed?” Theirs is: “How can your misery be removed?” You will worship such saints because they are great servants. They will massage the limbs of the lame and the crippled, serve the blind, treat the sick, worry about the poor and destitute. They will be engaged in service twenty‑four hours a day. They are good people, but not saints. Goodness is not enough for saintliness. Saintliness is a very great event; it is far beyond good and bad. It is the abode of neti‑neti, beyond both shores.
तुम संत को समझने में बड़ी अड़चन पाओगे। क्योंकि संत को यह दिखाई पड़ता है कि तुम दुख में नहीं हो, तुम माने हुए हो। उसे तुम्हारा दुख दिखाई ही नहीं पड़ता। तुम्हारी अवस्था संत के सामने ऐसे है जैसे सन्निपात में पड़े हुए, बुखार में डूबे हुए आदमी की। वह आदमी चिल्लाता है कि मेरी खाट आकाश में उड़ रही है। तुम क्या करोगे? तुम उसकी खाट पकड़ कर जमीन पर ठोंकने की कोशिश करोगे? खूंटियों से बांधोगे? तुम जानते हो कि यह आदमी सन्निपात में है; खाट कहीं उड़ नहीं रही है, खाट जमीन पर रखी है। तुम इस आदमी को होश में लाने की कोशिश करोगे, खाट पकड़ने की कोशिश नहीं करोगे।
You will find it very difficult to understand a saint. Because a saint sees that you are not in misery; you only believe you are. Your misery does not appear to him at all. Before a saint, your condition is like that of a man in delirium, burning with fever. He shouts, “My cot is flying in the sky!” What will you do? Will you try to grab his cot and nail it to the ground? Tie it to stakes? You know the man is delirious; the cot is not flying anywhere, it is resting on the ground. You will try to bring the man to his senses; you will not try to hold the cot.
सेवक, जिनको तुम महात्मा कहते हो, वे खाट को पकड़े हुए हैं। जो इस सन्निपात में पड़े आदमी की भ्रांति है कि मैं दुख में हूं, वही उनकी भी भ्रांति है। वे भी मानते हैं कि यह ठीक कह रहा है। लेकिन वास्तविक जिसको बोध हुआ है, वह देख रहा है कि कहीं खाट नहीं उड़ रही है। तुम्हें होश में लाना है। तुम्हारे बुखार को कम करना है। तुम जब होश में आओगे, तब तुमको भी दिखाई पड़ जाएगा कि खाट नहीं उड़ रही है, कोई दुख नहीं है।
The servants—the ones you call mahatmas—are holding on to the cot. The very delusion of the delirious man, “I am in pain,” is their delusion too. They also believe he is right. But the one who has true awakening sees that no cot is flying anywhere. You need to be brought to awareness; your fever needs to come down. When you come to your senses, then you too will see that the cot is not flying and there is no suffering.
तो वास्तविक संतपुरुषों ने सेवा नहीं की है, सत्संग किया है। वास्तविक संतपुरुषों ने तुम्हारा दुख नहीं मिटाया है, तुम्हारे चित्त को जगाया है। यह बड़ी अलग बात है।
So real saints have not done service; they have offered satsang. Real saints have not removed your suffering; they have awakened your consciousness. That is a very different thing.
बुद्ध ने या महावीर ने या कृष्ण ने किसकी सेवा की है? तुम उनको सर्वोदयी नहीं मान सकते हो। किसकी सेवा की है? बुद्ध को तुमने कभी अस्पताल में देखा? कि तुमने उन्हें भूदान करते-करवाते देखा? नहीं, सच तो यह है, अब सर्वोदयी ढंग से सोचने वाले लोग कहते हैं, इसका मतलब है कि बुद्ध के संतत्व में थोड़ी कुछ कमी है। क्योंकि संत तो सेवक होगा। वह तो जी-जान लगा देगा, कुर्बान हो जाएगा--तुम्हारा दुख मिटाने को।
Whom did Buddha, Mahavira, or Krishna serve? You cannot call them sarvodayis. Whose service did they render? Did you ever see Buddha in a hospital? Did you see him doing or organizing “Bhoodan”? No. In fact, people who think in sarvodaya terms now say: that means there is some lack in Buddha’s saintliness—because a saint must be a servant, must risk his all, must sacrifice himself to remove your suffering.
लेकिन बुद्ध ने ऐसा कुछ किया नहीं। कारण? कारण साफ है। बुद्ध ने तुम्हें जगाने की कोशिश की है। क्योंकि बुद्ध को तो दिखाई ही नहीं पड़ता कि कहीं दुख है। दुख तुम्हें दिखाई पड़ रहा है। बुद्ध तुम्हारी दृष्टि में सहभागी नहीं हो सकते।
But Buddha did nothing of the sort. The reason? Clear. Buddha tried to awaken you. Because to Buddha no suffering appears anywhere. It is you who see suffering. Buddha cannot participate in your vision.
ऐसा ही समझो कि मैं बैठा हूं और मुझको दिखाई पड़ रहा है कि एक रस्सी पड़ी है। तुम वहां दूर खड़े हो और चिल्ला रहे हो कि सांप! सांप! अब दो ही उपाय हैं। या तो मैं भी लकड़ी लेकर तुम्हारे साथ सांप को मारने निकल चलूं। और मुझे दिखाई पड़ रहा है कि सांप वहां है नहीं, केवल रस्सी पड़ी है। अगर मैं तुम्हारे दुख को मिटाने में लग जाऊं तो उसका मतलब यह है कि मैंने लकड़ी उठा ली और तुम्हारे साथ चल पड़ा सांप को मारने। तुम्हें सांप दिखाई पड़ रहा है, यह सच है। तुम्हारी पीड़ा भी मैं समझता हूं। लेकिन लकड़ी उठा कर तुम्हारे साथ न चलूंगा। ज्यादा से ज्यादा लालटेन लेकर तुमसे कहूंगा, आओ, थोड़ा चल कर देख लें, सांप है भी? अगर होगा तो लकड़ी उठा लेंगे। पर इस लालटेन से पहले ठीक पहचान हो जाए।
Understand it like this: I am sitting here and I see there is a rope lying on the ground. You are standing there at a distance and crying, “Snake! Snake!” Now there are only two options. Either I also pick up a stick and go with you to kill the snake; and yet I can see there is no snake there, only a rope. If I set about removing your suffering, it would mean I picked up the stick and ran with you to kill the snake. I understand that you are seeing a snake; I understand your fear too. But I will not pick up the stick and go with you. At most I will take a lantern and say, “Come, let us go a little closer and see whether there is a snake at all. If there is, we will pick up sticks. But first, with this lantern, let a right seeing happen.”
संतपुरुषों ने तुम्हें ध्यान दिया है, बोध दिया है, होश दिया है। ताकि तुम ठीक से देख लो कि दुख है? या कि दुख तुम्हारी मान्यता है? नरक है? या नरक तुम्हारे भीतर घिरे हुए भय का नाम है? तुम्हें कोई सता रहा है? या कि तुमने मान रखा है कि तुम सताए जा रहे हो? यह तुम्हारी विक्षिप्तता है। वास्तविक गहराई में तुमने न तो कभी दुख पाया है, न तुम्हें दुख दिया जा सकता है।
Saints have given you meditation, awareness, wakefulness. So that you may look rightly and see: Is there sorrow, or is sorrow your belief? Is there hell, or is “hell” the name of the fear that encircles you within? Is someone persecuting you, or have you merely assumed that you are being persecuted? It is your derangement. In the real depth you have never suffered, nor can suffering be given to you.
इसलिए कृष्ण गीता में कहते हैं, न हन्यते हन्यमाने शरीरे। शरीर भी काट डाला जाए तो तुम्हें काटा नहीं जा सकता। अग्नि में जलाया जाए तो तुम्हें जलाया नहीं जा सकता। शस्त्रों से छेदा जाए तो तुम्हें छेदा नहीं जा सकता। तो तुम्हें दुख कैसे दिया जा सकता है? तुम दुखी हो कैसे सकते हो? दुखी होना असंभव है। लेकिन तुम दुखी हो, यह मैं देखता हूं।
That is why Krishna says in the Gita: na hanyate hanyamane sharire. Even if the body is cut to pieces, you cannot be cut. If you are burned in fire, you cannot be burned. If pierced by weapons, you cannot be pierced. Then how can suffering be inflicted on you? How can you be miserable? To be miserable is impossible. And yet I see that you are miserable.
संत को तुम्हारा दुख दिखाई नहीं पड़ता; तुम दुखी हो, इतना दिखाई पड़ता है। इस फर्क को ठीक से समझ लेना। उसे यह दिखाई पड़ता है कि तुम काफी शोरगुल मचा रहे हो, हाथ-पैर पीट रहे हो, डूब रहे हो; नदी कहीं नहीं दिखाई पड़ती जिसमें तुम डूब रहे हो। चिल्लाते तुम दिखाई पड़ते हो, उछलते-कूदते हो कि मारा, मरा! कि डूबा, बचाओ! लेकिन नदी कहीं नहीं दिखाई पड़ती। किसी स्वप्न की नदी में तुम डूबते हो। तुम्हारी चिल्लाहट, तुम्हारी पुकार उसे सुनाई पड़ती है।
A saint does not see your suffering; he sees that you are suffering. Understand this distinction well. He sees that you are making a great racket, beating your hands and feet, drowning—yet no river can be seen in which you are drowning. You are seen shouting, jumping, crying, “I’m finished! I’m drowning! Save me!”—but no river is visible. You are drowning in some dream‑river. Your cries and your call, that he hears.
अब दो उपाय हैं: या तो संत भी कूद पड़े नदी में जो है ही नहीं; तब वह सर्वोदयी हो गया। या संत तुम्हें जगाने की कोशिश करे कि सपना है, एक दुखस्वप्न तुम देख रहे हो।
Now there are two possibilities: either the saint also jumps into the river that is not there—then he has become a sarvodayi; or the saint tries to awaken you: “It’s a dream; you are seeing a dream of sorrow.”
लेकिन तुम भी पसंद करोगे कि संत भी कूद पड़े तुम्हारी नदी में। क्योंकि तब तुम्हें लगेगा कि इसमें दया है, करुणा है। संत वहीं बैठा रहे नदी के किनारे पर--तुम्हारी नदी के, क्योंकि उसके लिए तो कोई नदी है नहीं--और वह मुस्कुराता रहे और कहे कि ठीक है, थोड़ा और उछल-कूद करो, थोड़ी देर में समझ आएगी। तो तुम कहोगे, यह आदमी दुष्ट है।
But you too will prefer that the saint jump into your river. Because then you will feel, “He has compassion, he has pity.” If the saint just sits on the riverbank—of your river, because for him there is no river—and smiles and says, “All right, splash about a little more; in a little while you will understand,” you will say, “This man is wicked.”
बुद्धपुरुष तुम्हें कठोर मालूम पड़े हैं, क्योंकि तुम्हारे दुख की दुनिया में उतर नहीं आते। ठंडे मालूम पड़े हैं, पिघलते नहीं। तुम इतनी पीड़ा से भरे हो और ये सच्चिदानंद की बात करते चले जाते हैं! संसार इतने दुख में है...।
Buddha‑like beings seem harsh to you because they do not descend into your world of sorrow. They seem cold, unmoved. You are so full of pain, and they keep speaking of sat‑chit‑ananda! The world is in so much misery...
मेरे पास लोग आ जाते हैं। वे कहते हैं, संसार इतने दुख में है और आप ध्यान की बात कर रहे हैं? पहले दुख मिटना चाहिए।
People come to me and say, “The world is in such misery and you are talking of meditation? First the misery should be removed.”
संसार सदा से दुख में है। और अगर पहले दुख मिट सकता होता तो मिट गया होता। पहले ध्यान होगा तो ही दुख मिट सकता है, दूसरा कोई उपाय नहीं है। क्योंकि दुख होता तो मिट भी जाता। दुख है नहीं; मान्यता है, बड़ी गहरी मान्यता है। ऐसा ही नहीं कि गरीब दुखी है, अमीर भी दुखी है। ऐसा ही नहीं कि जिनके पास कुछ नहीं है, वे दुखी हैं; जिनके पास सब कुछ है, वे भी दुखी हैं। तो होने न होने से दुख का कोई संबंध मालूम नहीं पड़ता; झोपड़े-महल से कोई संबंध मालूम नहीं पड़ता; दृष्टि से मालूम पड़ता है, बेहोशी से मालूम पड़ता है। और अगर बेहोशी है, तो अब दो उपाय हैं: या तो तुम्हारे दुख को मिटाया जाए, जो कि बेहोशी से पैदा हो रहा है। तो हम उस दुख को मिटाते रहेंगे, और दुख पैदा होता रहेगा। एक मिटाएंगे, दो दुख पैदा हो जाएंगे। पत्ते काटेंगे, नये पत्ते निकल आएंगे। वृक्ष समझेगा कि कलम की जा रही है, और प्रसन्नता से पत्ते पैदा करने लगेगा।
The world has always been in misery. And if it could have been removed first, it would have been removed by now. Only if there is meditation first can misery go; there is no other way. Because if misery were real, it could be removed. It isn’t; it is a belief, a very deep belief. Not only the poor are miserable, the rich are miserable too. Not only those who have nothing are miserable; those who have everything are also miserable. So misery seems to have nothing to do with having or not having; nothing to do with hut or palace; it has to do with vision, it has to do with unconsciousness. And if there is unconsciousness, then there are two options: either we go on removing your misery, which is arising out of that unconsciousness—then we will keep removing, and misery will keep being produced; we will cut one leaf and two new leaves will sprout. The tree will think it is being pruned and will happily put out more leaves.
तो संसार में दुख मिटाने वाले लोग भी सदा से रहे हैं। वे अपनी कोशिश करते रहते हैं मिटाने की, दुख मिटता नहीं।
Thus, in the world there have always been people trying to remove misery. They keep on trying; misery does not go.
एक दूसरा वर्ग है, छोटा सा वर्ग है--जागे हुए व्यक्तियों का--जो देखता है कि जड़ कहां है! जड़ तुम्हारी मूर्च्छा में है। वह तुम्हारे दुख की चिंता नहीं करता। दुख है ही नहीं जिसकी चिंता करनी पड़े। वह तुम्हारी मूर्च्छा की फिक्र करता है। वह मूर्च्छा को काटता है।
There is another group, a small one—the awakened ones—who look to where the root is. The root is in your swoon, your unconsciousness. He does not bother about your misery. There is no misery to bother about. He concerns himself with your stupor; he cuts the unconsciousness.
लेकिन तुम्हें भी उसका काम काम जैसा नहीं मालूम पड़ता। तुम्हें भी ऐसा लगता है कि यह आदमी कुछ भी नहीं कर रहा है।
But even to you, his work does not look like work. It seems to you as if this man is doing nothing.
बुद्ध बैठे हैं वृक्ष के नीचे, क्या कर रहे हैं? कुछ भी नहीं कर रहे, खाली बैठे हैं। उठो, कुछ मरीजों की सेवा ही करो। इतने दीन-दुखी हैं। लोगों को समझाओ कि दहेज मत लो। विधवाओं का विवाह करवा दो।
Buddha is sitting under a tree; what is he doing? Nothing at all—just sitting empty. Get up, at least serve some patients. There are so many poor and miserable. Go teach people not to take dowry. Get widows married.
जैसे कि जिनका विवाह है, वे बड़े सुखी हैं! जैसे सधवाएं बहुत सुखी हों! सधवाएं दुखी हैं, विधवाएं दुखी हैं। दहेज लेने वाले दुखी हैं, न लेने वाले दुखी हैं। गरीब दुखी हैं, अमीर दुखी हैं। बीमार दुखी हैं, स्वस्थ दुखी हैं। अलग-अलग दुख हैं। बीमार का दुख है कि स्वस्थ नहीं है। स्वस्थ का दुख है कि अब क्या करें? स्वास्थ्य है, अब करना क्या? इसको कहां बरबाद करें? कहां जाएं? शराबघर में जाएं? वेश्यालय में जाएं? कहां जाएं? अब यह स्वास्थ्य है, इसका क्या करें?
As if those who are married are very happy! As if married women are utterly happy! Married women are miserable, widows are miserable. Those who take dowry are miserable, those who do not are miserable. The poor are miserable, the rich are miserable. The sick are miserable, the healthy are miserable. Different miseries. The sick man’s misery is that he is not healthy. The healthy man’s misery is: Now what to do? Health is there—now what to do with it? Where to squander it? Where to go? To the tavern? To the brothel? Where to go? Now this health—what to do with it?
बीमार को पता नहीं कि स्वस्थ आदमी की क्या तकलीफ है। गरीब को पता नहीं कि अमीर की क्या तकलीफ है। और मजा यह है कि अमीर भी सोचता है, गरीब ज्यादा सुखी है। और गरीब भी सोचता है, अमीर ज्यादा सुखी है। शहरों में रहने वाले लोग सोचते हैं, गांवों में रहने वाले लोग सुखी हैं। गांव में रहने वाले तड़पते हैं, किसी तरह शहर पहुंच जाएं।
The sick man has no idea what trouble the healthy man has. The poor man has no idea what trouble the rich man has. And the irony is that the rich man thinks the poor are happier, and the poor think the rich are happier. City‑dwellers think villagers are happy. Villagers writhe to reach the city by any means.
हमेशा दूसरा सुखी दिखाई पड़ता है, क्योंकि दूसरे की स्थिति का हमें कुछ पता नहीं। उसके भीतर की परेशानियों का हमें कुछ पता नहीं। गरीब मान ही नहीं सकता कि अमीर को रात नींद क्यों नहीं आ रही है! कोई कारण ही नहीं है। तुम्हारे पास सब है, अब सो जाओ। मगर अमीर नहीं सो पाता। सच तो यह है कि यह अमीर होने की योग्यता का हिस्सा है कि नींद खो जाए। अगर नींद आती रहे तो इसका मतलब है, अभी तुम थोड़े गरीब हो, अभी ठीक अमीर नहीं हुए हो।
The other always appears happy because we have no idea of the other’s situation. We know nothing of his inner turmoils. The poor man cannot even conceive why a rich man should lose his sleep at night; there is no reason. “You have everything, now go to sleep.” But the rich cannot sleep. In truth, losing sleep is part of the qualification for being rich. If you still sleep well, it means you are a little poor yet; you are not quite rich.
असफल आदमी सोचता है कि अब तुम सफल हो गए, अब क्या कर रहे हो! लेकिन सफल आदमी चालीस और पैंतालीस साल के बीच में हार्ट अटैक, अल्सर, सब तरह के उपद्रव से घिर जाता है। अमरीका में तो ऐसी कहावत हो गई है कि अगर पैंतालीस साल के पहले हार्ट अटैक न हो तो जीवन बेकार गया। क्योंकि उसका मतलब है, तुम असफल मर रहे हो। सफल आदमी को हो ही जाता है हार्ट अटैक उस समय तक। इतनी दौड़-धूप, इतना उपद्रव, इतनी चिंता, इतनी परेशानी, बेचैनी, कि हार्ट अटैक न हो चालीस-पैंतालीस के बीच में, तो जीवन ऐसे ही गंवा दिया, सस्ते में बीत गया।
The unsuccessful man thinks, “Now that you are successful, what are you doing!” But the successful man, between forty and forty‑five, is surrounded by heart attacks, ulcers, all kinds of upheavals. In America there is even a saying: if you don’t have a heart attack before forty‑five, life has gone to waste—because it means you are dying unsuccessful. A successful man does have a heart attack by that time. So much running around, such turmoil, such worry, such restlessness—that if a heart attack does not occur between forty and forty‑five, life has just been frittered away cheaply.
इस सारे दुख को दूर करना है--सीधा? तो जो दुख दूर करने में लगा है, उसे भी अभी जागरण नहीं है, वह भी जागा नहीं है। जिसने अपने भीतर का दुख दूर किया, उसको यह भी दिखाई पड़ गया है कि मूर्च्छा कटे तो ही दूर हो सकता है। तो तुम्हारे दुख में सिर्फ तुम्हारा अज्ञान दिखाई पड़ता है उसे। तुम्हारा शोरगुल, उछलकूद दिखाई पड़ती है, सामने पड़ी हुई रस्सी भी दिखाई पड़ती है, सांप नहीं दिखाई पड़ता। और तुम किस चीज को मारने के लिए तत्पर खड़े हो तलवार उठा कर, वह भी दिखाई नहीं पड़ता। वह तुम्हारे उपद्रव को देख कर तुम्हें शांत करने की कोशिश करेगा, जगाने की कोशिश करेगा। सांप को नहीं मारना है, तुम्हारी बेहोशी को मारना है। दुख को नहीं मिटाना है, तुम्हारी मूर्च्छा को मिटाना है। जड़ कट जाए, वृक्ष अपने आप सूख जाता है।
To remove all this sorrow—straightaway? The one who is busy removing sorrow is also not yet awake; he too has not awakened. The one who has removed the sorrow within himself has also seen that only when the stupor is cut can it go. So in your suffering he sees only your ignorance. He sees your racket, your flailing; he also sees the rope lying there in front, but he does not see any snake. And what you are poised to strike with your sword—he does not see that either. Seeing your commotion, he will try to calm you, to awaken you. It is not the snake that has to be killed; it is your unconsciousness. It is not sorrow that has to be removed; it is your stupor. Cut the root and the tree dries up on its own.
नहीं, संतपुरुषों को तुम्हारी पीड़ा नहीं दिखाई पड़ती। तुम पीड़ित हो रहे हो, यह दिखाई पड़ता है। और तुम पीड़ित नाहक हो रहे हो, यह भी दिखाई पड़ता है। संतपुरुष तुम पर हंस सकते हैं, दया का कोई कारण नहीं है। तुम्हारी बात मूढ़तापूर्ण है। तुम्हारी अवस्था मूढ़तापूर्ण है। नहीं हंसते, क्योंकि तुम और परेशान होओगे। चेहरा गंभीर बनाए रखते हैं, कि नाहक तुम और नाराज न हो जाओ, नहीं तो सांप को छोड़ कर उन्हीं पर हमला करने लगोगे। वे तुम्हें सांत्वना दिए रहते हैं कि ठीक है, बहुत दुख में हो माना, धीरे-धीरे कुछ उपाय होगा। लेकिन तुम्हारा दुख बिलकुल मूढ़ताजन्य है।
No, saints do not see your pain. They see that you are being tormented; and they also see that you are being tormented needlessly. Saints can laugh at you; there is no cause for pity. What you say is foolish; your condition is foolish. They do not laugh, because you would be further upset. They keep their faces grave so that you do not get needlessly angry; otherwise, leaving the snake, you will start attacking them. They go on consoling you: “All right, you are in great suffering, granted; slowly, slowly there will be a way.” But your suffering is purely born of folly.
यही तो अर्थ है। सारे शास्त्र यही कह रहे हैं कि अज्ञान से जन्मता है दुख--मूर्च्छा से, बेहोशी से। तो मूर्च्छा ही तोड़नी है। दीया जलाना है।
That is precisely the meaning. All the scriptures say the same: suffering is born of ignorance—of stupor, of unconsciousness. So it is the stupor that has to be broken. The lamp has to be lit.
बहुत आकांक्षाएं हैं। हजारों चीजें पानी हैं। स्वभावतः लगता है कि परमात्मा की आकांक्षा भी पैदा होगी तो इन्हीं आकांक्षाओं में एक आकांक्षा की तरह पैदा होगी। अगर सभी आकांक्षाएं मिट जाएं और तब परमात्मा की आकांक्षा सार्थक हो सकती है तो वह पैदा कैसे होगी?
There are many desires. There are thousands of things to get. Naturally it seems that if the desire for the Divine arises, it will arise as just one more among these desires. If all desires must fall away before the desire for God can be meaningful, then how will it arise?
समझें! हजार आकांक्षाएं हैं, परमात्मा एक हजार एकवीं आकांक्षा नहीं हो सकता। फिर प्रारंभ कहां से होगा? प्रारंभ यहां से होगा कि ये जो हजार आकांक्षाएं हैं, इनकी व्यर्थता तुम्हें दिखाई पड़ने लगे। हजार तो सार्थक रहें और एक हजार एकवीं और सार्थक हो जाए, तो तुम्हारा संसार ही बड़ा हो रहा है, धर्म का जन्म नहीं हो रहा है। ये हजार में तुम्हें दिखाई पड़ने लगे कि ये तो व्यर्थ हैं। यह तो मैं मृग-मरीचिकाओं के पीछे दौड़ रहा हूं। इनमें से एक-एक आकांक्षा गिरने लगे, नौ सौ निन्यानबे रह जाएं, तो वह जो जगह खाली हो गई वह जगह परमात्मा को समर्पित हुई। नौ सौ अट्ठानबे रह जाएं, और थोड़ी जगह खाली हो गई, वह जगह भी परमात्मा को समर्पित हो गई। अभी वहां परमात्मा की आकांक्षा पैदा नहीं हो सकती, लेकिन जगह पैदा हो रही है, जहां आकांक्षा समाविष्ट हो सकेगी।
Understand: there are a thousand desires; God cannot be the thousand-and-first. Then where does the beginning happen? It begins when the futility of these thousand desires starts becoming visible to you. If the thousand remain meaningful and the thousand-and-first also becomes meaningful, your world just gets bigger; religion is not born. Let it become clear to you that these thousand are futile—that you are running after mirages. As one desire after another drops, nine hundred and ninety-nine remain; the space that opens is consecrated to God. When nine hundred and ninety-eight remain, a little more space opens—consecrate that too to God. The desire for God may not arise yet, but the space where it can be contained is being created.
ऐसे तुम्हारी रोज-रोज आकांक्षाओं का बोध आकांक्षाओं को मारता जाएगा, गिराता जाएगा। एक दिन ऐसी घड़ी आती है कि तुम्हारी हजार ही आकांक्षाएं गिर गईं, उनकी बैसाखियां टूट गईं, उनका अर्थ खो गया। उस शून्य-दशा में, जहां बाकी सब आकांक्षाएं गिर गईं, एक प्रचंड तूफान की भांति एक आकांक्षा का जन्म होता है। वह आकांक्षा परमात्मा की आकांक्षा है। वह विराट की आकांक्षा है। वह और आकांक्षाओं के साथ नहीं हो सकती; वह अकेली ही हो सकती है।
In this way, daily awareness of your desires will keep weakening and dropping them. One day a moment comes when all your thousand desires have fallen, their crutches have broken, their meaning is lost. In that zero-state, where the rest have dropped, there arises like a violent storm a single desire—the desire for God, for the Vast. It cannot coexist with other desires; it can only be alone.
एक कदम--कि जब और आकांक्षाएं गिर जाएं तब परमात्मा की आकांक्षा पैदा होती है। दूसरा कदम--जब परमात्मा की भी आकांक्षा गिर जाए तो परमात्मा से मिलन होता है। क्योंकि उतनी एक आकांक्षा भी बाधा रहेगी।
Step one: when the other desires drop, the desire for God arises. Step two: when even the desire for God drops, union with God happens. Because even that one desire remains a barrier.
इसलिए पहले तो संतपुरुष समझाते हैं कि सब आकांक्षाओं को गिरा दो, परमात्मा की आकांक्षा को जगाओ। फिर जब ऐसी घड़ी आ जाती है, सौभाग्य की घड़ी, कि तुम्हारे भीतर एक ही अभीप्सा रही परमात्मा की, तब संतपुरुष समझाते हैं, अब इसे भी छोड़ दो। आकांक्षा मात्र छोड़ दो। और सब आकांक्षाएं छोड़ दीं, अब यह आकांक्षा भी जाने दो; अब तुम निराकांक्षा से भर जाओ, निर्वासना में खड़े हो जाओ। उसी क्षण तुम परमात्मा हो गए। अब कुछ बाधा न रही।
Therefore the sages first say: drop all desires, awaken the desire for God. Then, when that blessed hour comes in which only one longing remains in you—for God—then the sages say: now drop this too. Drop desire as such. Having dropped all the others, let this one go as well; now be filled with desirelessness, stand in non-craving. In that very instant you have become God. No obstacle remains.
यह अपने आप घट जाता है। क्योंकि जब संसार की आकांक्षाएं व्यर्थ हो जाती हैं तो आधी घटना तो घट गई कि संसार की सब आकांक्षाएं व्यर्थ हैं। जब परमात्मा की आकांक्षा से तुम चलना शुरू करते हो तो तुम्हारे जीवन में प्रार्थना पैदा होती है, भक्ति पैदा होती है, भाव पैदा होता है, बड़ी उत्फुल्लता आती है, एक नया उन्मेष होता है, एक नये नृत्य का जन्म होता है। लेकिन तुम पाते हो कि यह छोटी सी जो आकांक्षा है परमात्मा को पाने की, यह एक पर्दे की तरह है। परमात्मा आमने-सामने है अब, लेकिन एक झीना सा परदा है। हाथ तुम बढ़ाते हो, परदे से ही टकराता है। आंख परदे को ही देखती है। उसके पीछे छिपी हुई झलक दिखाई पड़ती है। लेकिन सीधा-सीधा परमात्मा प्रकट नहीं होता। तब तुम्हें समझ में आएगा कि यह जो छोटी सी आकांक्षा अभी शेष रह गई है परमात्मा को पाने की--पाने की आकांक्षा जो शेष रह गई है--वही तुम्हें पूरा नहीं होने दे रही है। इसे भी छोड़ दो।
This unfolds on its own. For when the world’s desires become futile, half the happening is already done. When you move with the desire for God, prayer is born in your life, devotion is born, feeling flowers, great elation comes, a new surge arises, a new dance is born. But you also find that this small remaining desire to attain God is like a thin veil. God is now face-to-face, yet a gossamer curtain is there. You extend your hand but it touches only the curtain. The eyes see the curtain. A hidden glimmer shows from behind, but God does not appear directly. Then you understand that this little remaining desire—to attain God, the desire to get—is precisely what does not let you be fulfilled. Drop this too.
वह भी गिर जाती है। उस परदे के गिरते ही फिर भक्त भगवान है। फिर ऐसा नहीं कि भक्त खड़ा है, भगवान सामने खड़े हैं, आरती उतार रहा है। नहीं, तब भक्त ही भगवान है। तब सब फासले गिर गए, तब अद्वैत का जन्म हुआ।
That, too, falls. As that veil drops, the devotee is God. It is not that the devotee stands here, God stands opposite, and an arati is being waved. No—the devotee himself is God. All distances have fallen; nonduality is born.
तो तुम एक हजार आकांक्षाओं में परमात्मा की आकांक्षा को मत जोड़ लेना। वे एक हजार आकांक्षाएं तो गलत हैं ही, उन एक हजार आकांक्षाओं में तुम परमात्मा की आकांक्षा भी जोड़ लोगे, वह आकांक्षा भी दूषित हो जाएगी, उसकी भी पवित्रता नष्ट हो जाएगी।
So do not add the desire for God to your thousand desires. Those thousand are wrong as it is; if you add the desire for God to them, that too will be tainted, its purity destroyed.
मैंने सुना है कि एक सूफी फकीर अपने एक शिष्य के साथ हज की यात्रा को गया। हजारों मील से पैदल चल कर वे आ रहे थे। मरुस्थल में मार्ग खो गया। बड़ी प्यास लगी। किसी तरह खोज कर एक छोटा सा झरना मिल गया। बड़े प्रसन्न हुए। न केवल झरना मिला, बल्कि झरने के पास ही पड़ा एक पात्र भी मिल गया, क्योंकि उनके पास पात्र भी न था। उनके आनंद का कोई ठिकाना न रहा। उन्होंने उस पात्र में झरने का पानी भरा, लेकिन जब पीने गए तो वह इतना तिक्त और कड़वा था, जहरीला था, कि घबड़ा गए कि यह तो मरने की बात हो जाएगी। यह तो झरना जहर का है।
उस झरने को तो छोड़ा, दूसरे झरने की तलाश में निकले, लेकिन पात्र को साथ ले लिया। दूसरे झरने पर जाकर पानी पीया, वह भी जहरीला था। अब तो बहुत घबड़ा गए कि मौत निश्चित है। जल सामने है, पी नहीं सकते। कंठ सूख रहा है।
तीसरे झरने की तलाश में गए, वह भी मिल गया; लेकिन पानी पीया तो वह भी कड़वा था। पर तीसरे झरने पर एक और आदमी, एक फकीर बैठा था। उससे उन्होंने कहा कि हम समझते नहीं कि यह मामला क्या है, सब झरने कड़वे हैं! उस फकीर ने गौर से देखा उन्हें और कहा कि झरने तो कड़वे नहीं हैं, जरूर तुम्हारे पात्र में कुछ खराबी होगी। क्योंकि मैं तो इन्हीं झरनों पर जी रहा हूं। तुम झरने से सीधा पानी पीओ, पात्र में मत भरो।
सीधा पानी पीया तो ऐसा मीठा पानी कभी पीया ही न था। वह पात्र गंदा था। वह पात्र जहरीला था।
I have heard that a Sufi fakir went on the Hajj with a disciple. After walking thousands of miles, they lost their way in the desert. They were parched. Somehow they found a small spring and were overjoyed. Not only a spring—they found a vessel lying beside it, for they had none. Their bliss knew no bounds. They filled the vessel, but when they went to drink, it was so bitter and acrid—poisonous—that they panicked: this spring must be poison. They left that spring in search of another, but took the vessel along. At the next spring they drank, and it too was poisonous. Now they were sure death was imminent—water before them, yet undrinkable; their throats on fire. They found a third spring, drank—and that too was bitter. At this third spring sat another fakir. They said, “We don’t understand—how are all the springs bitter?” The fakir looked closely and said, “The springs are not bitter; surely your vessel is at fault. I live on these very springs. Drink straight from the spring; don’t pour it into your vessel.” They drank directly, and never had they tasted sweeter water. The vessel was dirty—poisonous.
तो जिस आकांक्षा के पात्र में तुमने सारे संसार के जहर भोगे हैं, उसी आकांक्षा के पात्र में परमात्मा को भी डाल लोगे, वह भी कड़वा हो जाएगा। इसीलिए तो तुम्हारी परमात्मा की आकांक्षा भी दुख ही देती है, सुख कहां देती है!
The vessel of desire with which you have drunk all the poisons of the world—if you pour God into that same vessel, that too will become bitter. That is why even your desire for God brings sorrow, not joy!
अक्सर मैं देखता हूं कि धार्मिक आदमी जिसे तुम कहते हो, वह उससे भी ज्यादा दुखी होता है जिसको तुम सांसारिक कहते हो। सांसारिक को धन चाहिए, पद चाहिए--ठीक है; यह धार्मिक को धन भी चाहिए, पद भी चाहिए, परमात्मा भी चाहिए। इसकी बीमारी और भी भयंकर है। सांसारिक का गणित कम से कम सीधा-साफ-सुथरा है: पद चाहिए, धन चाहिए, यश चाहिए; ठीक है; खाओ-पीओ, मौज करो। तुम उसे थोड़ा कभी-कभी मुस्कुराते भी देख लोगे, हंसते भी देख लोगे। धार्मिक आदमी की हालत तो बहुत ही खस्ता है। उसके हाल तो बड़े बुरे हैं। उसको धन भी चाहिए, पद भी चाहिए, यश भी चाहिए, परमात्मा भी चाहिए, ध्यान भी चाहिए, शांति भी चाहिए। उसकी हालत ऐसी है जैसे एक ही बैलगाड़ी में दोनों तरफ बैल जुते हों। अस्थिपंजर बैलगाड़ी के डगमगा जाएंगे, दोनों तरफ बैल खींच रहे हैं। यात्रा तो हो ही नहीं सकती।
Often I see that the so-called religious person is more miserable than the worldly. The worldly wants money, position—fine; the religious one wants money too, position too, and God as well. His disease is even more dreadful. The worldly man’s arithmetic is at least simple and clean: wants position, wealth, fame—fine; eat, drink, make merry. You will sometimes even catch him smiling, laughing. The religious man’s condition is much worse. He wants wealth, position, fame, God, meditation, peace. His state is like a bullock cart with oxen yoked on both sides pulling against each other. The rickety cart will wobble; the journey cannot happen.
उस पात्र को ही गिरा देना पड़ेगा। जिससे संसार के जल पीए, जहर पीए, जिससे केवल दुख जाने, उस पात्र को ही गिरा देना होगा। उस पात्र में परमात्मा की आकांक्षा को मत रखना। अगर पात्र न हो तो हाथों से अंजुलि भर कर ही परमात्मा का जल पी लेना, लेकिन उस गंदे पात्र में उसको मत गिरने देना।
That vessel has to be dropped—the very one with which you drank the waters of the world, the poisons, by which you knew only suffering. Do not place the desire for God in that vessel. If there is no vessel, then with your own cupped hands drink the water of God—but do not let it fall into that filthy container.
और एक दिन तुम पाओगे कि आकांक्षा मात्र ही गंदा पात्र है। आकांक्षा की किसी चीज की, कि वह गंदी हो गई। मांगा, कि विषाक्त हुए। बिन मांगे जो मिल जाए, बिन चाहे जो मिल जाए, वही परमात्मा है। और मिल जाता है बिन मांगे, बिन चाहे।
And one day you will find that desire itself is the dirty vessel. The moment you desire anything, it becomes defiled. The moment you ask, you are poisoned. What comes unasked, uninvited—that is God. And it comes unasked, uninvited.
असली सवाल न तो मांगने का है, न चाहने का है; असली सवाल अपने को देने का है। अपने को देने को जो राजी है, उसे मिल जाता है।
The real issue is neither asking nor wanting; the real issue is offering yourself. To the one who is ready to give himself, it is given.
कोई कार्यक्रम नहीं। करने को कुछ बचा नहीं। करने की कुछ आकांक्षा भी नहीं। करना हो सकता है, इसकी संभावना भी नहीं। कर्ता ही टूट जाए, तभी तो भगवत्ता का अनुभव शुरू होता है।
No schedule. There is nothing left to do. There is no desire to do anything. There isn’t even the possibility that something might need to be done. Only when the doer breaks, the experience of godliness begins.
तो जब पूछे कोई कि तुम्हारे भगवान का पूरे दिन का कार्यक्रम क्या है? तो कहना, कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्हें तसल्ली हो या नहीं, यह सवाल नहीं है। क्योंकि उनकी तसल्ली होनी चाहिए, इसकी हमारी जिम्मेवारी है क्या? उत्तर सही होना चाहिए, तसल्ली की फिक्र मत करना। क्योंकि जिसने तसल्ली की फिक्र की, उसके उत्तर का सही होना खंडित हो जाता है। क्योंकि तब ध्यान यह होता है कि इसकी तसल्ली होनी चाहिए। अब अज्ञानी की तसल्ली करनी हो तो झूठ बोले बिना कोई रास्ता नहीं। मूढ़ की तसल्ली करनी हो तो मूढ़तापूर्ण उत्तर चाहिए। तसल्ली की चिंता ही मत करना। इस संसार में कोई किसी को तसल्ली देने के लिए नहीं है। और हम किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रति उत्तरदायी है। तुम तो जो सत्य हो वह कह देना।
So if someone asks, “What is your God’s schedule for the whole day?” say: there is no schedule. Whether they are satisfied or not is not the question. Is it our responsibility that they must be satisfied? The answer should be true; don’t worry about their satisfaction. Whoever worries about satisfying others weakens the truth of his answer, because then the focus becomes: “He must be satisfied.” And to satisfy the ignorant, you cannot avoid lying. To satisfy a fool, you must give a foolish answer. Don’t be concerned with satisfying anyone. No one is here to satisfy anyone else. We are not responsible for anyone. Each person is responsible for himself. You just speak the truth.
सत्य इतना ही है कि यहां कोई कार्यक्रम नहीं है। यहां तुम सुबह मुझे सुनने आते हो। शायद तुम सोचते होओ कि चूंकि तुम आठ बजे आते हो, इसलिए मैं आठ बजे बोलता हूं। तुम गलती में हो। चूंकि मैं आठ बजे बोलता हूं, इसलिए तुम आठ बजे आते हो। इसका ध्यान रखना। तुम्हारी व्यवस्था से मैं नहीं बोल रहा हूं। यह वक्त बोलना होता है, तुम्हें बुला लेता हूं। जिस दिन नहीं होगा उस दिन तुमसे कह दूंगा कि अब नहीं होता।
The simple truth is: there is no schedule here. You come in the morning to listen to me. Perhaps you think that because you come at eight, I speak at eight. You are mistaken. Because I speak at eight, you come at eight—remember this. I am not speaking because of your arrangement. This is the time when speaking happens; I call you. The day it doesn’t happen, I will tell you it doesn’t.
जब मुझे नींद आती है तब सो जाता हूं; जब बोलने का मन होता है, बोलता हूं; जब चुप होने का मन होता है तब चुप होता हूं। कोई कर्तव्य नहीं है। तुम्हारी कोई सेवा नहीं कर रहा हूं। इस भ्रांति में मत पड़ना कि तुम्हारी कोई सेवा कर रहा हूं। यह मेरा आनंद है। जैसे फूल खिलता है अपने आनंद से। किसी को सुगंध मिल जाए, बात और; न मिले, कोई हर्ज नहीं। अगर मुझे बोलना ही हो, तुम न भी होओगे तो भी बोल लूंगा--वृक्षों से बोल लूंगा, पक्षियों से बोल लूंगा।
When sleep comes, I sleep; when speaking happens, I speak; when silence happens, I am silent. There is no duty. I am not doing you any service. Don’t fall into the illusion that I am serving you. This is my joy—like a flower that blooms from its own joy. If someone receives its fragrance, that’s another matter; if not, no harm. If speaking must happen in me, even if you are not here, I will speak—to the trees, to the birds.
पक्षी सुबह गीत गाते हैं। उनका गीत जैसे अर्थहीन है, प्रयोजनहीन है, वैसे ही मेरा बोलना है। तुममें कोई परिवर्तन हो, यह आकांक्षा नहीं है। क्योंकि दूसरे में परिवर्तन की आकांक्षा भी दूसरे को नियंत्रित करने की चेष्टा है। परिवर्तन हो जाए, बात और; न हो, सब ठीक है, कोई अंतर नहीं पड़ता है। मैं बोलता हूं अपने आनंद से, तुम सुनते हो अपने आनंद से। अगर इन दोनों के बीच कुछ घटता हो अपने आप, घट जाए; न घटता हो, न घटे। लेकिन ध्यान रखना कि कोई कार्यक्रम मेरा नहीं है।
Birds sing in the morning. Their song is as meaningless, as purposeless, as my speaking. I have no desire that you should change. To desire change in another is an effort to control the other. If change happens, fine; if not, all is well—it makes no difference. I speak out of my joy; you listen out of your joy. If something happens between these two, let it happen; if not, let it not happen. But remember: I have no schedule.
मुझसे भी लोग आकर पूछते हैं कि आपका मिशन क्या है?
मैं कोई पागल हूं? पागलों के मिशन होते हैं। मिशन का मतलब है: दूसरों के लिए कुछ करना है, दूसरों को सुधारना है, दूसरों को बदलना है। दूसरे को कभी कोई बदला है? दूसरे को कभी कोई बदल सका है? मेरा कोई मिशन नहीं है। मैं अपने आनंद में आनंदित हूं। अगर तुम्हें मेरे साथ नाचने में आनंद आता हो तो नाच लेना; मेरे पास बैठने में आनंद आता हो तो बैठ लेना। मैं अपने आनंद से बैठा हूं, तुम अपने आनंद से बैठ लेना। न तुम मुझ पर कृपा करना, न मैं तुम पर कृपा कर रहा हूं। न मैंने तुम्हारी कोई सेवा की है, न तुम्हें मेरी सेवा करने की कोई जरूरत है। तुम अपने आनंद की तलाश में हो। अगर मेरे पास तुम्हें कोई झलक मिलती है तो ठीक, अन्यथा तुम अपनी यात्रा पर आगे बढ़ जाना।
People come and ask me, “What is your mission?” Am I mad? Missions are for madmen. A mission means: do something for others, improve others, change others. Has anyone ever changed another? Has anyone ever been able to? I have no mission. I rejoice in my own joy. If it delights you to dance with me, dance; if it delights you to sit with me, sit. I am seated in my joy; you sit in yours. Do not do me a favor, and I am not doing you a favor. I have done you no service, and you have no need to serve me. You are in search of your own joy. If you get a glimpse near me, good; otherwise continue your journey.
हमारे बीच कोई सौदा नहीं है, धर्म का भी सौदा नहीं है। मैं तुम्हें कुछ दे नहीं रहा हूं। मैं कुछ हूं। अगर मेरे पास होने से तुम्हारे भीतर कोई प्रतिसंवेदन पैदा हो जाता हो--जो मैं हूं, उसमें से तुम्हें कुछ देने का उपाय नहीं है--अगर उसके पास होने से तुम्हारे भीतर भी कोई धुन पैदा होने लगे और तुम्हारा स्वभाव प्रकट होने लगे, तो बस बात हो गई।
There is no deal between us—not even a religious deal. I am not giving you anything. I am something. Out of what I am, there is no way to “give” it to you. But if, by being near, some resonance arises in you and your own nature begins to express itself, then the work is done.
यह थोड़ा समझ लेने जैसा है। जिस दिन तुम पाओगे उस दिन तुम ऐसा न पाओगे कि मैंने दिया था; उस दिन तुम ऐसा पाओगे कि मेरे पास, तुम्हारे पास जो छिपा था, उसका तुम्हें पता चल गया। न मैंने कुछ दिया, न तुमने कुछ लिया; सिर्फ मेरे पास तुम्हें यह अहसास आ गया कि अगर एक व्यक्ति को ऐसा हो सकता है, तो मुझे क्यों नहीं? जैसे कोई बीज किसी वृक्ष के पास आ जाए और उसे यह अहसास आ जाए कि अगर एक बीज वृक्ष हो गया, तो मैं भी बीज हूं, मैं भी वृक्ष हो सकता हूं। बस इतनी प्रतीति तुम्हें हो जाए। वह भी मैंने दी नहीं, वह भी तुमने ही ली। क्योंकि मैं कैसे दे सकता हूं? कौन किसको दे सकता है?
Understand this a little. The day you find it, you will not feel, “He gave it.” You will feel, “In his presence, I came to know what was hidden in me.” Neither did I give nor did you take; simply in my presence you felt: if it can happen to one person, why not to me? Like a seed coming near a tree feels: if one seed became a tree, I too am a seed; I can become a tree. Let only this much realization happen. Even that I did not give; you took it yourself. How could I give? Who can give to whom?
इस संसार में प्रत्येक स्वयं होने को है। और प्रत्येक अपने भीतर पूरा का पूरा छिपाए बैठा है। सिर्फ किसी में वैसी घटना घटती देख कर तुम्हें अपनी संभावना की प्रतीति हो जाए, तुम्हें अपने भविष्य की थोड़ी झलक मुझमें मिल जाए, बस समाप्त हो गई बात। तुम यात्रा पर चल पड़े।
In this world, each is to be himself. Each sits hiding the whole within. Merely seeing such an event in someone, you gain a sense of your own possibility, a small glimpse of your future appears in me—and that is enough. You set out on the journey.
कोई कार्यक्रम नहीं है।
No schedule.
पूछना लोगों का स्वाभाविक है। क्योंकि उनकी इच्छा होती है, संतपुरुष उनकी सेवा करें। लोग कहते तो हैं ऊपर से कि हम संतों की सेवा करते हैं, लेकिन भीतर से चाहते हैं कि संतपुरुष उनकी सेवा करें। मैं किसी की सेवा करता दिखाई नहीं पड़ता। मेरा कोई समाज-उद्धार और समाज-रूपांतरण का कोई आयोजन नहीं है, क्योंकि मैं ऐसी मूढ़ता में विश्वास ही नहीं करता।
It is natural that people ask, because they wish saints would serve them. Outwardly they say that they serve saints, but inwardly they want saints to serve them. I do not appear to be serving anyone. I have no program of social uplift and social transformation, because I do not believe in such foolishness.
समाज सदा ऐसा ही रहेगा, क्योंकि समाज सोए हुए लोगों की भीड़ है। इसमें से कुछ लोग जाग सकते हैं। जो जाग जाएंगे, वे तत्क्षण इस समाज के हिस्से नहीं रह जाते; वे किसी एक और दूसरे ही लोक के हिस्से हो जाते हैं। सोया हुआ आदमी और जागा हुआ आदमी दो अलग तरह के आदमी हैं। एक सपनों में खोया है, एक सत्य में उठ गया है। जो कुछ होता है इस जगत में, वह व्यक्ति में घटित होता है, भीड़ में नहीं; क्योंकि भीड़ के पास कोई आत्मा नहीं है।
Society will always remain as it is, because society is a crowd of the sleeping. From it a few can awaken. Those who awaken cease at once to be part of this society; they belong to another realm. The sleeping man and the awakened man are two different kinds of beings: one lost in dreams, the other risen into truth. Whatever truly happens in this world happens in the individual, not in the crowd, because the crowd has no soul.
मैं तुमसे अलग-अलग बोल रहा हूं, तुम्हारी भीड़ से नहीं। भीड़ से क्या बोलना है? भीड़ कोई है? तुममें से एक-एक व्यक्ति उठ कर चला जाएगा, फिर पीछे भीड़ छूट जाएगी? कोई भी नहीं बचेगा, जगह खाली हो जाएगी, शून्य रह जाएगा। मैं तुमसे एक-एक से बोल रहा हूं सीधे-सीधे। तुम एक-एक मुझे सुन रहे हो। समुदाय और समाज और राष्ट्र कोरे शब्द हैं; इन शब्दों के पीछे कुछ भी नहीं है। और इन शब्दों ने बड़े उपद्रव पैदा कर दिए हैं।
I speak to you one by one, not to your crowd. What is there to say to a crowd? Is there even such a thing as a crowd? Each of you will get up and go; the crowd will be left behind—no one remains, the place is empty, a void. I speak to each of you directly. Community, society, nation—these are mere words; behind them there is nothing. And these words have created great trouble.
तो मेरा न तो कोई कार्यक्रम है, न कोई मिशन है, न किसी को बदलने की कोई इच्छा है। क्योंकि मैं तो मानता हूं, वह भी हिंसा है। दूसरे को बदलने की इच्छा गहरी हिंसा है। मैं कौन हूं बदलने वाला? यह मेरा आनंद था मैं बदल गया। तुम्हारा आनंद होगा तुम बदल जाओगे। और अगर तुमने यही तय किया है कि नहीं बदलना है, यही तुम्हारा आनंद है, तो मेरे आशीर्वाद। तुम्हें तुम्हारे स्वभाव से जरा भी च्युत करने की आकांक्षा नहीं है। तुम जो हो सकते हो, वही हो जाओ। उसमें जरा भी बाधा मेरे कारण न पड़े। इसलिए तुम्हारे मार्ग पर बिलकुल नहीं आता। इसलिए तुम्हें कोई ऐसा अनुशासन नहीं देता कि जिससे तुम कारागृह में बंद हो जाओ; तुम्हें कुछ ऐसे विधि-विधान नहीं देता जिनमें तुम जकड़ जाओ। यही तो अड़चन है बाहर लोगों को कि मैं अपने शिष्यों को, अपने संन्यासियों को एक विशिष्ट आचरण की विधि, एक अनुशासन, एक ढांचा, एक मर्यादा क्यों नहीं देता?
So I have no program, no mission, no desire to change anyone. I consider even that to be violence. The desire to change another is deep violence. Who am I to change you? It was my joy that I changed. It will be your joy that you change. And if you have decided not to change—if that is your joy—then my blessings. I have not the slightest wish to deviate you from your nature. Become that which you can become. Let there be not even the slightest obstruction because of me. Therefore I do not step into your path. Therefore I do not give you a discipline that will imprison you; I do not give you rules and rituals that will bind you. This is exactly what troubles people outside: that I do not give my disciples, my sannyasins, a specific code of conduct, a discipline, a mold, a propriety.
मर्यादा तुम्हारे बोध से आनी चाहिए। मैं तुम्हें बोध देता हूं। और अगर बोध मैं न दे पाऊं और मर्यादा दे दूं, तो मैं तुम्हारा दुश्मन हूं। वही तो तुम्हारे अन्य धर्मों ने किया है। उन्होंने तुम्हें बोध नहीं दिया, मर्यादा दी। उन्होंने तुम्हें आंख नहीं दी, उन्होंने लकड़ी दी है टटोल-टटोल कर चलने के लिए। मैं तुम्हें लकड़ी नहीं देता; मैं तुम्हें आंख देता हूं। तुम्हें दिखाई पड़ने लगे। फिर भी तुम्हें अगर गड्ढे में गिरना हो तो मौज से गिरना, देख कर गिरना। अगर तुम्हारी यही आकांक्षा है गड्ढे में गिरने की, तो शायद यही परमात्मा की आकांक्षा होगी, इसे ही होने देना। इतना ही कहता हूं, आंख से, खुली आंख से गड्ढे में गिरना, देखते हुए गिरना। अगर देखते हुए कोई गड्ढे में गिर सकता है तो कोई हर्जा नहीं।
Propriety should come from your awareness. I give you awareness. And if I cannot give awareness and instead give propriety, then I am your enemy. That is exactly what other religions have done. They did not give you eyes; they gave you a stick to grope your way. I do not give you a stick; I give you eyes. Let you begin to see. Still, if you want to fall into a pit, then fall joyfully, fall while seeing. If your desire is to fall into a pit, perhaps that is God’s desire—let it happen. I only say this much: with eyes open, fall into the pit—fall while seeing. If someone can fall while seeing, there is no harm.
लेकिन मैंने कभी देखते हुए किसी को गड्ढे में गिरते देखा नहीं। आंख रहते कौन दीवाल से निकलने की कोशिश करता है?
But I have never seen anyone fall into a pit while seeing. Who, having eyes, tries to pass through a wall?
मैं तुम्हें दरवाजा नहीं बताता, मैं तुम्हें आंख देता हूं। इस फर्क को बहुत गौर से समझ लो। क्योंकि जिन्होंने दरवाजे बताए हैं, उन सबने तुम्हें कारागृह में बंदी बना दिया। उन सबने बंधे नियम दे दिए हैं--कि दिन में भोजन करना, रात में भोजन मत करना, तो एक बंधी हुई बात हो गई। अब तुम दिन में भोजन कर लेते हो, रात में भोजन नहीं करते। लेकिन तुम दिन में भोजन करने वाले और रात में भोजन करने वाले आदमी में कोई फर्क देखते हो? कोई फर्क नहीं दिखाई पड़ता। कुछ फर्क होना चाहिए था। शायद मूल बात चूक गई।
I do not point out doors; I give you eyes. Understand this distinction very carefully. Those who pointed out doors have imprisoned you; they gave fixed rules—“Eat in the day, do not eat at night”—and it became a rigid thing. You eat in the day and avoid eating at night. But do you see any difference between one who eats in the day and one who eats at night? None. Some essential point has been missed.
वह जिसने कहा था तुमसे कि रात भोजन मत करना, उसकी आकांक्षा रात और दिन का सवाल न थी, उसने चाहा था कि तुमसे हिंसा न हो। महावीर ने जब लोगों से कहा कि रात भोजन मत करना, तब प्रकाश न था, घरों में दीये न थे; केवल सम्राट और बहुत धनी-मानी व्यक्तियों के घर में दीये हो सकते थे। गरीब आदमी अंधेरे में ही सोता, अंधेरे में ही खाता, अंधेरे में कीड़े-मकोड़े भी गिर जाते। वह न तो स्वास्थ्यकर था, न स्वच्छतापूर्ण था और हिंसात्मक भी था। महावीर ने कहा, रात मत खाना। लेकिन मतलब यह था कि हिंसा मत करना।
He who told you not to eat at night did not intend a quarrel about day and night; he wanted you not to commit violence. When Mahavira told people not to eat at night, there was no light; only emperors and the very rich could have lamps. The poor slept and ate in darkness; insects would fall into the food. It was neither healthy nor clean, and it was violent. Mahavira said, “Do not eat at night,” but the meaning was: avoid violence.
अब आज बिजली है। दिन से ज्यादा प्रकाश रात में तुम कर सकते हो। अब कोई अड़चन नहीं है। मगर तुम नियम मान कर चल रहे हो कि रात भोजन नहीं करना। और हिंसा से तुम्हें कोई चिंता नहीं है, हिंसा जितनी करनी हो करना--दिन में कर लेना। पानी छान कर पीना, खून बिना छाने पी जाना! तो एक बड़े आश्चर्य की बात देखने में आती है कि तुम जैनों को जितना क्रोधी पाओगे उतना तुम दूसरों को क्रोधी न पाओगे। क्योंकि हिंसा को निकलने की कोई जगह तो रह नहीं जाती।
Today there is electricity. You can have more light at night than in the day. There is no obstacle now. Yet you follow the rule: do not eat at night. And you have no concern about violence; do as much violence as you wish—do it in the day. Strain the water before drinking, but drink blood without straining! So you see a strange thing: you will find Jains more prone to anger than others, because no outlet is left for violence.
मनोवैज्ञानिकों ने गहरे अध्ययन किए हैं। और एक बड़ी हैरानी की बात पता चली है कि शिकारी, जो लोग जंगलों में जानवरों का शिकार करते रहते हैं, वे बड़े सरल-चित्त लोग होते हैं। क्योंकि हिंसा निकल जाती है। मनोवैज्ञानिकों ने यह भी अनुभव किया है कि जो लोग लकड़ी काटने का काम करते हैं, वृक्षों को काटने का काम करते हैं, वे लोग सरल-चित्त होते हैं। काटने-पीटने में काटने-पीटने का मन हलका हो जाता है। उठाई कुल्हाड़ी, मारी वृक्ष पर--उतना ही मजा आ जाता है जैसे किसी की गर्दन में मारने का आता हो और चित्त हलका हो जाता है।
Psychologists have made deep studies and found a surprising fact: hunters, who go into forests and hunt animals, are simple-hearted people—because the violence gets released. Those who cut wood, fell trees, are also simple-hearted; in chopping, the urge to chop is discharged. Raise the axe and strike the tree—it brings as much relief as striking a neck might, and the mind becomes light.
लेकिन जो आदमी न कुल्हाड़ी से जंगल में लकड़ी काटता, न शिकार करता, चौबीस घंटे पानी छान कर पीता है, रात भोजन नहीं करता, सब तरह से अपने को बचाए चले जाता है हिंसा से--उसके भीतर महाक्रोध इकट्ठा हो जाता है। इसलिए जैन साधुओं से ज्यादा क्रोधी साधु तुम्हें दूसरे न मिल सकेंगे। तुम्हें क्रोध पता न चलता हो तो थोड़ा उकसा कर देखना, तब तुम्हें पता चलेगा। नाम उनका भला शांतिनाथ हो, बाकी शांति तुम न पाओगे।
But the person who neither chops wood nor hunts, who filters water all day, does not eat at night, and guards himself from every kind of violence—inside him a great anger accumulates. That is why you will not find monks more irascible than Jain monks. If you do not notice their anger, try provoking them a little; then you will know. Their very name may be something like “Shantinath”—Lord of Peace—but you will not find peace there.
जीवन जटिल है। वह बोध से बदलता है, नियमों से नहीं। अंधों की तरह लकीरों पर चलने से कोई क्रांति घटित नहीं होती। इसलिए मैं तुम्हें कोई मर्यादा नहीं देता; मैं तुम्हें सिर्फ एक मर्यादा देता हूं, वह बोध की मर्यादा। तुम जाग कर जीना! फिर तुम्हें जो ठीक लगे, तुम करना। और वह भी मैं तुम पर थोपना नहीं चाहता। वह भी, उस ढंग से मुझे जीवन में आनंद हुआ है, तो मैं निवेदन कर देता हूं। शायद किसी को रुच जाए, जंच जाए, प्रीतिकर लगे। काम आ जाए किसी के तो ठीक; किसी के काम न आए तो कुछ हर्जा नहीं है। क्योंकि मेरे काम आ गया है, मेरा काम पूरा हो गया है।
Life is complex. It changes through awareness, not through rules. No revolution happens by walking like a blind man along fixed lines. Therefore I do not give you propriety; I give you only one propriety: the propriety of awareness. Live awake! Then do whatever seems right to you. And even that I do not want to impose upon you. It is simply that, living in that way, I have found joy, so I offer it. Perhaps someone will like it, find it fitting, pleasing. If it helps someone, good; if it helps no one, nothing is lost. It has helped me; my work is complete.
तुम्हारे रूपांतरण पर मेरा सुख निर्भर नहीं है; मैं पूरा सुखी हूं। तुम बदलोगे, तब तक मैं प्रतीक्षा नहीं कर रहा हूं सुखी होने की। तब तो कोई सुखी न हो पाएगा। मैं सुखी हूं। तुम सब भी आनंद को उपलब्ध हो जाओ, परमात्मा को, तो मेरे आनंद में रत्ती भर बढ़ती नहीं होगी। और तुम नरक में भटकते रहो तो मेरे आनंद में रत्ती भर कमी नहीं होगी।
My happiness does not depend on your transformation; I am utterly happy. I am not waiting for you to change before I can be happy. Otherwise no one would ever be happy. I am happy. If you all attain bliss, attain God, my joy will not increase by even a fraction. And if you wander in hell, my joy will not decrease by even a fraction.
इसलिए मेरा कुछ लेना-देना नहीं है। बस ऐसे ही है जैसे कि राह पर मुझे दिखाई पड़ रहा है कि पास में गड्ढा है, तुम जा रहे हो, तुमसे कह देता हूं कि पास में गड्ढा है, गिरना हो तो देख कर गिरना, न गिरना हो तो देख कर आगे निकल जाना। और अगर देखने की क्षमता आ जाए, तो इस गड्ढे से तो बचोगे ही, भविष्य के सारे गड्ढों से भी बच जाओगे।
So I have nothing to gain or lose. It is just like this: on the road, if I see there is a pit nearby and you are going that way, I tell you: there is a pit ahead. If you wish to fall, fall while seeing; if you do not wish to fall, see and go on. And if the capacity to see arises, you will avoid not only this pit, you will avoid all the pits in the future.
अगर बंधा हुआ नियम कोई दे दे, तो हो सकता है एक गड्ढे से तुम बच जाओ, लेकिन बाकी गड्ढों से कैसे बचोगे? खुली आंख चाहिए।
If someone gives you a fixed rule, you may escape one pit—but how will you avoid the rest? You need open eyes.
कोई प्रयोजन नहीं है। जो मुझे कहना है, वह सबके काम का है। जो मुझे कहना है, वह किसी एक व्यक्ति के काम का है, ऐसा नहीं है। वह सभी के काम का है।
There is no purpose. What I have to say is of use to all. It is not that what I have to say is only for one person; it is for everyone.
और फिर, तुम्हारी बीमारियों को मैं बहुत दिन अनुभव करके इस नतीजे पर पहुंचा कि वे अलग-अलग नहीं हैं। अगर दस आदमी हों और उनको मैं अलग-अलग मौका दूं बात करने का, तो एक-एक को आधा-आधा घंटा लगेगा। प्रश्न वही हैं--क्रोध है, कामवासना है, लोभ है, अशांति है, बेचैनी है। अगर दस लोग हों, आधा-आधा घंटा दूं, तो पांच घंटे जाएंगे। अगर उन दसों को इकट्ठा बिठाल लूं, तो वही सवाल हैं, आधे घंटे में काम हो जाता है।
And then, after long experience with your “illnesses,” I have come to the conclusion that they are not different. If there are ten people and I give them separate chances to talk, each will take half an hour. The questions are the same—anger, sex, greed, disturbance, restlessness. If I give ten people half an hour each, that is five hours. If I seat the same ten together, the same questions are settled in half an hour.
मैंने बहुत दिन तक लोगों को खानगी मुलाकात दी। फिर मैंने पाया, यह तो व्यर्थ है, इसमें कोई सार नहीं है। लोगों के अलग-अलग सवाल नहीं हैं। हो भी नहीं सकते। आदमी की बीमारियां एक जैसी हैं। मात्राओं के थोड़े-बहुत भेद होंगे। किसी को थोड़ा लोभ ज्यादा सताता है, किसी को क्रोध थोड़ा ज्यादा सताता है। वे मात्राओं के भेद हैं। तो अब एक-एक आदमी को अलग-अलग उसकी बीमारी की चर्चा करना अकारण है।
For many years I did give private interviews. Then I found it was useless; there was no substance in it. People do not have separate questions. They cannot. Human illnesses are of the same kind—only the proportions vary a little. One is troubled a bit more by greed, another a bit more by anger; those are differences of degree. So now, discussing each person’s disease with him alone is unnecessary.
लेकिन मैं जानता हूं कि लोग खानगी में मिलना पसंद करते हैं--कई कारणों से। मैं क्यों खानगी मुलाकात नहीं देता, वह मैंने बता दिया कि मुझे व्यर्थ लगता है; समय खोने की कोई जरूरत नहीं है। लोग क्यों खानगी मुलाकात चाहते हैं? पहला तो यह कि दूसरों के सामने वे अपनी बीमारी बताने में डरते हैं। अगर दस लोग बैठे हैं तो तुम्हें डर लगता है बताने में--मैं कैसे बताऊं कि मुझे कामवासना सताती है? तुम एकांत चाहते हो।
But I know people prefer to meet in private—for many reasons. I have told you why I don’t: it feels pointless to me; there is no need to waste time. Why do people want private meetings? First, because they are afraid to state their illness in front of others. If ten people are sitting there, you feel afraid—how can you say you are tormented by sexual desire? You want privacy.
अब यह तुम्हारी समस्या है, मेरी नहीं है--एकांत। तुम अपनी समस्या मुझ पर क्यों थोप रहे हो? और अगर इतना डर है तुम्हें अपनी समस्या रखने में तो मैं नहीं मानता कि तुम हल कर पाओगे। इतने साहसहीन लोग कहीं समस्याओं को हल कर पाते हैं? जो प्रकट तक नहीं कर पाते, वे हल क्या खाक करेंगे! और कौन सा कारण है तुम्हें डर का कि तुम बताने में डर रहे हो कि मेरी कामवासना की समस्या है? वह अहंकार है। बाहर शायद तुम चर्चा कर रहे हो कि मैं ब्रह्मचारी हूं।
Now that privacy is your problem, not mine. Why impose your problem on me? And if you are so frightened even to put your problem on the table, I don’t believe you will be able to solve it. Do such timid people ever solve problems? Those who cannot even bring them to light—how on earth will they resolve them? And what is the reason for your fear in admitting that you have a problem with sexual desire? It is ego. Outside, perhaps you are proclaiming that you are a celibate.
साधु-संन्यासी मेरे पास आते हैं, वे तो बिलकुल खानगी में चाहते हैं। वे कहते हैं, कभी नहीं सामने दूसरों के। क्योंकि उनकी समस्याएं वे हैं, जो कि अगर उनके शिष्य सुन लें तो भाग खड़े होंगे।
Monks and renunciates come to me—they want it absolutely private. They say, never in front of others. Because their problems are such that, if their disciples hear them, they will run away.
एक जैन मुनि मुझे मिलने आए। उनके साथ उनके कुछ दस-पांच शिष्य थे। उन्होंने आते से ही मुझसे कहा, एकांत में! तो मैंने कहा, ये शिष्य आपके ही हैं, मेरे नहीं हैं। इनसे क्या छिपाना? मेरे भी होते तो कुछ डर की बात थी।
A Jain muni came to see me with ten or so disciples. As soon as he arrived he said, “In private!” I said, “These disciples are yours, not mine. Why hide from them? Had they been mine, there might be some reason to hesitate.”
न, उन्होंने कहा कि वह ठीक है, लेकिन खानगी में ही ठीक होगा।
“No,” he said, “it is better only in private.”
उनके शिष्यों को बाहर विदा कर दिया, तो उनके प्रश्न वही हैं जो कि किसी साधारण आदमी के होते। कुछ छिपाने का नहीं है उनमें।
The disciples were sent outside. Then his questions were the same as any ordinary man’s. There was nothing to hide.
लेकिन अब उन्होंने एक अपनी प्रतिमा बना रखी है कि वे गुरु हैं अनेक लोगों के। और शिष्यों को अगर पता चल जाए कि स्वामी जी को भी कामवासना सता रही है, तो शिष्य दूसरे स्वामी जी को खोजेंगे; कि स्वामी जी को भी अभी लोभ सताता है, भय सताता है; कि स्वामी जी को भी अभी ध्यान नहीं आता, चित्त में विचार चलते रहते हैं; तो यह शिष्य जो स्वामी जी की मान कर उपवास कर रहा है, व्रत कर रहा है, पर्युषण-पर्व रख रहा है, इसकी तो सारी नैया डगमगा जाएगी--कि जब अभी इन्हीं को ही शांति नहीं मिली तो इनकी मान कर हमें कैसे शांति मिलने वाली है?
But he has built an image that he is a guru to many. And if the disciples find out that the revered swami too is troubled by sexual desire, they will look for another swami. If they hear that the swami still suffers greed and fear, that the swami still cannot meditate and thoughts keep running in his mind—then the disciple who has been fasting on the swami’s word, keeping vows, observing the Paryushan festival—his whole boat will begin to rock. “If even he has not attained peace yet, how will we attain peace by following him?”
तो एक धंधा है, उसको बचाना है; एक अहंकार है, एक प्रतिमा है, उसको बचाना है।
So there is a business to protect; there is an ego, an image, to protect.
यह मेरे निदान का हिस्सा है और चिकित्सा का भी हिस्सा है--कि तुमसे मैं कहता हूं कि तुम अपनी समस्या को ऐसा निवेदन कर दो सबके सामने कि जैसे कोई भी मौजूद न हो। आधी बीमारी तो इसी से हल हो जाएगी। क्योंकि जिस व्यक्ति ने इतना साहस जुटा लिया--अपनी प्रतिमा को नीचे उतारने का, अपने अहंकार को नीचे उतारने का, चार लोगों के सामने जिसने अपनी बीमारी की स्वीकृति कर ली--यह आधा तो हलका अभी हो जाएगा। एकांत में यह हलका न हो पाता।
This is part of my diagnosis—and also part of the therapy: I tell you to present your problem in front of everyone as if no one were present. Half the disease will be cured just by this. Because the person who has gathered that much courage—to set down his image, to lay down his ego, to acknowledge his illness before people—he will feel half the weight lift immediately. In privacy it does not lift like that.
फिर मैंने यह भी अनुभव किया कि जब यह अपनी बीमारी प्रकट करेगा दस लोगों के सामने, और दस लोग भी अपनी बीमारियां प्रकट करेंगे इसके सामने, तब इसे एक अहसास होगा कि मनुष्य मात्र की तकलीफ यही है। मैं कुछ अलग और विशिष्ट नहीं हूं। लोग बीमारी तक में विशिष्ट होना चाहते हैं--कि मेरी बीमारी भी कुछ खास है, वह किसी दूसरे की नहीं है। अहंकार ऐसा विक्षिप्त है कि बुराई में भी पृथकता चाहता है, भेद चाहता है। और जब तुम्हें ऐसा पता चलता है कि सबकी यही तकलीफ है, तब तुम्हें एक गहरी आत्मीयता का बोध होता है मनुष्य मात्र के साथ। तब तुम्हें लगता है कि प्रश्न मेरी बीमारी का नहीं है, पूरी मनुष्यता के भीतर बीमारी का है। आधे तो तुम यहीं हलके हो जाते हो। क्योंकि अब तक तुम अपने भीतर जो निंदा का स्वर सुनते थे, कि मैं अपने को निंदित कर रहा था चौबीस घंटे कि मैं बुरा हूं, पापी हूं; तुम्हें पता चलता है कि न तुम बुरे हो, न तुम पापी हो, तुम सिर्फ मनुष्य हो। ऐसे ही और भी मनुष्य हैं। सभी मनुष्य ऐसे हैं।
I also found that when someone reveals his illness before ten people, and those ten also reveal their illnesses before him, an understanding arises: this is the human condition. I am not something separate and special. People want to be special even in illness—“my illness is special, no one else has it.” The ego is so deranged it seeks distinction even in evil. And when you see that everyone has the same trouble, a deep sense of kinship arises with all humanity. Then you feel the question is not “my illness,” it is an illness in the whole of humanity. Half your burden falls right there. Because up to now you were hearing an inner voice of condemnation twenty-four hours a day—“I am bad, I am a sinner.” You come to know that you are not bad, you are not a sinner; you are simply human. Others are the same. All humans are like this.
यह एक बहुत बड़ी क्रांतिकारी प्रतीति है कि मनुष्य मात्र एक ही तरह की बीमारी से रुग्ण है, एक ही बीमारी ने ग्रसा हुआ है। तो इससे तुम्हारी एक तो आत्मनिंदा का भाव कम होगा।
This is a very revolutionary insight: the whole of humanity is afflicted by one kind of illness, gripped by one illness. From this your self-condemnation will lessen.
दूसरी बात, तुम्हें मनुष्य के प्रति एक करुणा का उदय होगा कि सभी इसी तरह परेशान हैं। हम सभी एक ही नाव पर सवार हैं। और एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने की जरूरत नहीं है, एक-दूसरे को साथ देने की जरूरत है। नाव हमारी एक साथ डूबेगी।
Second, compassion for human beings will arise—everyone is troubled in the same way. We are all in the same boat. There is no need to fight each other; we need to support each other. Our boat will sink together.
ऐसी हालत है, मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन यात्रा कर रहा था नाव से। वह जहां बैठा था नाव में, वहां एक छेद करने लगा। लोग चिल्लाए, उन्होंने कहा कि तू यह क्या कर रहा है?
It is like this: I have heard that Mulla Nasruddin was traveling by boat. Where he was seated, he began to make a hole. People shouted, “What are you doing?”
उसने कहा कि तुम अपनी जगह का खयाल रखो, इस जगह के पैसे मैंने चुकाए हैं। और यहां अगर मैं छेद कर रहा हूं तो तुम्हारी जगह में छेद नहीं कर रहा हूं। अगर डूबेंगे तो हम डूबेंगे अपने छेद से, तुम क्यों परेशान हो रहे हो?
He said, “Mind your own spot. I paid for this place. If I make a hole here, I am not making it in your place. If we sink, we will sink because of our hole—why are you upset?”
लेकिन नाव में एक छेद हो तो पूरी नाव डूब जाती है। तुम्हारी बीमारी से तुम अकेले नहीं डूब रहे हो; तुम्हारी बीमारी सारी मनुष्यता से जुड़ी है, संयुक्त है। तुम उठोगे तो सारी मनुष्यता भी तुम्हारे साथ उठेगी; तुम गिरोगे तो सारी मनुष्यता भी तुम्हारे साथ गिरेगी।
But if there is one hole in the boat, the whole boat sinks. You are not sinking alone with your illness; your illness is linked, connected, to all humanity. If you rise, humanity rises with you; if you fall, humanity falls with you.
तुम जब सारे मनुष्यों के भीतर के रोग को ठीक से देख पाते हो, तुम्हें एक महाकरुणा का उदय होता है। तुम्हें अपने पर भी दया आती है, दूसरों पर भी दया आती है; कठोरता पिघल जाती है। तब तुम किसी आदमी को चोर देख कर, बेईमान देख कर एकदम हिंसक और हत्यारे न हो जाओगे। तुम कहोगे, यह सामान्य है। यह प्रत्येक मनुष्य के भीतर छिपा है। इसमें कुछ बहुत अनूठा नहीं हो गया है। यह व्यक्ति क्षमा योग्य है।
When you can clearly see the inner disease of all human beings, a great compassion arises. You feel tenderness for yourself, and for others; hardness melts. Then, seeing a thief or a dishonest person, you will not at once become violent and murderous. You will say, this is normal. This is hidden in every human being. Nothing very exceptional has happened. This person is worthy of forgiveness.
अदालतों में जो मजिस्ट्रेट चोरों को सजा दे रहे हैं, अगर उनको यह समझ में आ जाए कि जो चोर सामने खड़ा है, वही चोर उनके भीतर भी बैठा हुआ है; जो चोर, सजा दी जा रही है जिसको, और जो सजा दे रहा है, वे एक ही मनुष्यता के हिस्से हैं। और अगर मजिस्ट्रेट गौर से देखे तो उसको भी पता चल जाएगा--कितनी बार उसने चोरी की है! कितने सूक्ष्म रास्तों से! हो सकता है उसके रास्ते ज्यादा कुशल हों। वह ज्यादा पढ़ा-लिखा है, होशियार है। यह आदमी गंवार है। यह पकड़ा गया, यह बचा न सका अपने को। इसके पास बचने की सुविधा नहीं है।
In courts, magistrates are sentencing thieves. If they could understand that the thief standing before them is the same thief that sits within them; that the one being punished and the one punishing are parts of the same humanity—and if the magistrate looks carefully, he too will see how many times he has stolen, by how many subtle routes. Perhaps his routes are more skillful; he is better educated, more clever. This other man is uneducated; he was caught, he could not save himself. He did not have the means to escape.
लेकिन अगर यह दिखाई पड़ना शुरू हो जाए कि सारी मनुष्यता एक ही नाव में सवार है, तो मजिस्ट्रेट को सजा देने में कठिनाई मालूम पड़ेगी। शायद मजिस्ट्रेट चाहेगा कि इस व्यक्ति की चिकित्सा की जाए, बजाय इसकी फांसी लगाई जाए। इसे सहारा दिया जाए, इसे शिक्षा दी जाए, इसे रोटी-रोजी दी जाए। क्योंकि मजिस्ट्रेट समझेगा कि जो मेरे भीतर छिपा है मनुष्य, वही इसके भीतर भी छिपा है।
If it began to be seen that all humanity is in the same boat, the magistrate would find it difficult to punish. Perhaps he would want the person to be treated rather than hanged; to be supported, educated, given bread and livelihood. Because the magistrate would understand that the same human being who is hidden within me is hidden within him.
मैंने बहुत अलग-अलग लोगों से बात करके देख ली। मैंने पाया कि जब मैं लोगों को निजी मुलाकात देता था तो मेरे पास और तरह के लोग आते थे। राजनेता, धनपति, सम्मानप्राप्त समाज के लोग, पंच, मेयर--इस तरह के लोग आते थे, क्योंकि एकांत!
अब मेरे पास ज्यादा सीधे-सादे लोग आ रहे हैं, जिनके ऊपर कोई अहंकार का रोग नहीं है। क्योंकि अहंकार का रोग वाला तो वहीं डर जाता है।
I have spoken with many kinds of people. I found that when I used to give private interviews, a different kind of crowd came—politicians, the wealthy, the socially respected, panchayat heads, mayors—the likes of these came, because: privacy! Now more simple, straightforward people come, who are not afflicted with the disease of ego. Those with the ego-disease get scared right there.
यहां एक सरकारी अधिकारी ने आने की आज्ञा चाही थी। मैंने कहा, मजे से आ जाएं। मैं बाहर बगीचे में बैठा था, दस-पंद्रह लोगों से उनके प्रश्नों की बात कर रहा था। वे सज्जन आए। वे बगीचे के किनारे तक आए, वहां खड़े होकर एक क्षण उन्होंने देखा, फिर वहां से एकदम लौट गए। मैंने पुछवाया कि क्या हुआ?
A government officer sought permission to come. I said, “By all means.” I was sitting outside in the garden, talking with ten or fifteen people about their questions. The gentleman came to the edge of the garden, stood for a moment and looked, then at once turned back. I sent someone to ask what happened.
उन्होंने कहा कि मैं एकांत में मिलना चाहता था। मैं बड़े पद पर हूं। अगर लोगों को पता हो जाए कि मैं भी वहां आया, और मेरे भी मन की ऐसी-ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, बीमारियां हैं, तो मेरे पद का क्या होगा? तो आपसे तभी मिलने आ सकता हूं जब एकांत हो।
He said, “I wanted to meet in private. I hold a high post. If people come to know that I too came there, and that I too have such small matters of the mind, illnesses, what will happen to my position? I can only come if there is privacy.”
तो मैंने पाया कि इन अहंकारियों को मिलने का न कोई अर्थ है...। क्योंकि अगर इनका अहंकार मेरे पास आकर भी नहीं टूटता है, अगर यह टूटने की तैयारी नहीं है, तो मेरी बातें भी इन तक पहुंचेंगी नहीं। वह अहंकार की दीवार भीतर जाने ही न देगी।
So I found there is no point in meeting such egoists. If their ego does not crack even after coming to me, if they are not ready to let it break, my words will not reach them. The wall of ego will not let anything enter.
फिर मैंने यह भी अनुभव किया कि जब तुम आकर मुझसे कोई सवाल पूछते हो सीधा-सीधा अपने संबंध में--तुम पूछते हो कि कामवासना से पीड़ित हूं, क्या करूं--तो तुम सवाल से इतने ग्रसित होते हो, तुम इतने चिंतित होते हो, तुम इतने व्यथित होते हो कि जो मैं कहता हूं उसे तुम ठीक से सुन नहीं पाते। लेकिन दस जो दूसरे लोग बैठे हैं उनका भी सवाल तो यही है, जब मैं तुमसे बात कर रहा हूं तब वे गौर से सुन लेते हैं। उनकी कोई चिंता नहीं, उनका यह सवाल नहीं है। अनजाने ही, ज्यादा शांत, ज्यादा सौमनस्य, ज्यादा धीरता से सुन लेते हैं, कि यह दूसरे का सवाल है, अपना क्या लेना-देना! हालांकि सवाल यह उनका भी है, मनुष्य मात्र का है। लेकिन उस शांति में सुन लिया गया जो विचार है, वह गहरे में उतर जाता है। फिर जब उनसे मैं बात करूंगा, तब तुम भी सुन लोगे; क्योंकि तब तुम निश्चिंत बैठे हो, अब तुम्हारी कोई झंझट नहीं है।
I also found that when you come and ask me a question directly about yourself—“I am afflicted by sexual desire, what should I do?”—you are so consumed by the question, so anxious, so distressed, that you cannot listen properly to what I say. But the ten others sitting there have the same question, and when I speak to you, they listen attentively. They have no anxiety; at that moment it is not “their” question. Unknowingly, they listen more calmly, more harmoniously, more patiently—“this is someone else’s question; what have I to do with it?” Though it is their question too, a human question. But what is heard in that calmness goes deep within. Then when I speak to them, you too listen—because then you are at ease; now you have no hassle.
मैंने यह अनुभव किया कि जब मैं किसी से सीधा-सीधा बोलता हूं तो सुनना मुश्किल होता है; जब मैं किसी और से बोलता हूं तब सुनना आसान होता है, तब चीजें ज्यादा साफ हो जाती हैं।
I observed that when I speak to someone directly, it is hard for him to listen; when I speak to someone else, it is easier to listen, and things become clearer.
तुम्हें भी अनुभव में आया होगा कि अगर कोई दूसरा मुसीबत में हो तो तुम अच्छी सलाह दे पाते हो; वही मुसीबत तुम पर हो तो तुम खुद ही अपनी सलाह भूल जाते हो।
You must have experienced this too: if someone else is in trouble, you can give good advice; but when the same trouble befalls you, you forget your own advice.
जैसे किसी के घर में कोई मर गया। तुम चले जाते हो, एकदम आत्मज्ञानी हो जाते हो कि आत्मा तो अमर है। आप क्यों रो रहे हैं? क्या सार है? शरीर तो पड़ा रह जाएगा, मिट्टी तो मिट्टी मिलती है; आत्मा का तो परमात्मा से मिलन हो गया। रोना बेकार है। सभी को जाना है।
For example, someone in another’s house dies. You go there and at once become a knower of the Self: “The soul is immortal. Why are you crying? What is the point? The body will remain, dust returns to dust; the soul has met the Supreme. Crying is useless. Everyone has to go.”
कल तुम्हारे घर जब कोई मरेगा तब तुम यही बातें अपने से न कह पाओगे। हो सकता है पड़ोसी, जिसे तुम कह आए थे, वह आकर तुमसे कहे, क्यों रो रहे हो? क्या परेशान हो रहे हो? आत्मा तो अमर है।
Tomorrow, when someone dies in your own house, you will not be able to say the same things to yourself. Perhaps the neighbor, to whom you had said it, will come and tell you, “Why are you crying? Why are you upset? The soul is immortal.”
दूसरे को सलाह देना आसान क्यों होता है? और दूसरे को अच्छी सलाह मिलती है, लेकिन आसान होती है देना। कारण यह होता है कि तुम्हारी कोई अपनी परेशानी तो होती नहीं; तुम तटस्थ होते हो। तटस्थ भाव से जो भी दिखाई पड़ता है वह ज्यादा साफ-सुथरा होता है। उलझन अपनी नहीं होती, दूसरे की है। तुम दूर खड़े हो, तुम द्रष्टा मात्र हो।
Why is it easy to advise others? And why does the other receive good advice, though it is easy to give? Because you are not carrying your own anxiety; you are detached. From a detached standpoint, what is seen is clearer and cleaner. The tangle is not yours; it is the other’s. You stand at a distance; you are a mere witness.
तो मैंने भी अनुभव किया कि जब मैं किसी से बात कर रहा हूं, तब दूसरों को ज्यादा समझ में आ जाती है। जिससे बात कर रहा हूं, वह तो परेशान होता है। पहले तो पूछना कैसे? पूछना कि नहीं? पूरी बात कहना कि नहीं? किसी तरह घबड़ा कर कह भी देता है, तो फिर डरता है कि पता नहीं लोग क्या सोच रहे हैं! अब वह इतनी उलझन में पड़ा है कि वह सुन न पाएगा।
So I also observed that when I am speaking to one person, others understand more. The one I am speaking to is upset. First he worries how to ask, whether to ask, whether to tell the whole thing. Somehow, flustered, he says it, and then he worries what people are thinking. He is so entangled that he cannot listen.
इसलिए मैंने खानगी मुलाकात तो बंद ही कर दी। मुझे दिखाई पड़ा कि मनुष्य मात्र बीमार है। यह कोई व्यक्तिगत बीमारी नहीं है, व्यक्तिगत सवाल नहीं है। और अहंकारियों से मैं बचना चाहता हूं; वे न ही आएं वही अच्छा है।
Therefore I have stopped private interviews altogether. I have seen that humanity as such is ill. This is not a personal illness, not a personal question. And I want to keep away from the egoists; better they do not come.
आश्रम कोई बाजार नहीं है, भीड़-भाड़ के लिए खुला नहीं है। यहां मैं उन थोड़े से लोगों के लिए उपलब्ध हूं, जो वस्तुतः रूपांतरित होना चाहते हैं। तमाशबीन, राह चलते लोग, उनके लिए कोई यहां आने का प्रयोजन नहीं है। यहां तो उन्हीं के लिए निमंत्रण है जो सच में ही रूपांतरित होने के करीब आ गए हैं, उन थोड़े से लोगों के लिए है।
The ashram is not a marketplace; it is not open to the crowd. Here I am available to those few who genuinely want to be transformed. Sightseers, passersby—there is no purpose in their coming here. The invitation is only for those who have truly come close to transformation, for that small number.
इसलिए सब तरह की गोपनीयता है। और गोपनीयता बढ़ती जाएगी। क्योंकि जैसे-जैसे मैं पाऊंगा कि और व्यर्थ लोग छांटे जा सकते हैं, उनको मैं छांट दूंगा। क्योंकि न तो उनको कोई लाभ होता, न उनके कारण दूसरों को वे लाभ होने देते।
Therefore there is privacy in every respect. And the privacy will increase. Because as I see that more of the unnecessary can be sifted out, I will sift them out—since they themselves gain nothing, and by their presence they do not let others gain either.
मैंने बहुत दिन सबके लिए खुला रह कर देख लिया। मैंने पाया, उसमें जो व्यर्थ के लोग हैं उनकी भीड़ इतनी हो जाती है कि सार्थक आदमी को मौका ही नहीं मिल पाता। उसमें कुतूहल वाले लोग इतना घेर लेते हैं कि जिज्ञासु पीछे ही खड़ा रह जाता है। मुमुक्षु तो विनम्र होता है। वह कहता है, जब मुझे मौका मिलेगा तब मैं पूछ लूंगा। उसको मौका ही नहीं मिलता। जो व्यर्थ कूड़ा-करकट पूछने चले आए हैं, वे आगे खड़े हो जाते हैं--अखबारनवीस, जर्नालिस्ट, वे आगे आ जाते हैं। उन सबसे छुटकारा कर लिया है।
I have remained open to all for a long time and have seen what happens. I found that the crowd of the pointless becomes so thick that the meaningful person gets no chance at all. The merely curious surround so much that the true inquirer is left standing at the back. The mumukshu—the one who longs for liberation—is humble. He says, “When I get a chance, I will ask.” He never gets the chance. Those who have come to ask all kinds of rubbish stand in front—the newspapermen, the journalists—they push to the front. I have gotten rid of all that.
गोपनीयता का कुल कारण इतना है कि अब उन्हीं के साथ--केवल उन्हीं के साथ--गहराई का संवाद करना चाहता हूं, जो बिलकुल ही तैयार हैं बदलने को। जो देख लिए जीवन को और कुछ न पाया। जिनकी हजार आकांक्षाओं में मैं भी एक आकांक्षा नहीं हूं, जिन्होंने हजार आकांक्षाएं गिरा दीं और अब मेरे पास होने की एकमात्र आकांक्षा जिनकी आकांक्षा है, बस उनके लिए हूं। इसलिए गोपनीयता है। और गोपनीयता बढ़ती जाएगी, क्योंकि कूड़े-करकट को लेने का कोई प्रयोजन नहीं है। उससे उसको भी कोई सार नहीं है। समय भी व्यतीत होता है। और जिनके लाभ का मैं हो सकता था, वे भी वंचित रह जाते हैं।
The whole reason for the privacy is simply this: now I want to have a deep dialogue only with those—only those—who are utterly ready to change; who have looked into life and found nothing; in whose thousand desires I am not one more desire; who have dropped those thousand desires and now have just a single longing—to be with me. I am only for them. That is why there is privacy. And the privacy will increase, because there is no point in taking in the rubbish. It does not benefit even the one who brings it; it only wastes time. And those whom I could benefit are left deprived.
आश्रम न तो भारत का है, न चीन का है, न जापान का है; आश्रम मनुष्यों का है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी है। और स्वभावतः विदेश का मतलब शायद लोग समझते नहीं कि क्या होता है। जब विदेश शब्द का लोग उपयोग करते हैं तो ऐसा लगता है कि विदेश किसी देश का नाम है। भारत को छोड़ कर सारा जगत विदेश है। दुनिया में छह आदमियों में एक भारतीय है, वही अनुपात इस आश्रम में भी होना चाहिए। छह विदेशी, उसमें एक भारतीय; तो ही यह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी होगी। तो भारत का अनुपात थोड़ा ज्यादा है, जितना होना चाहिए उससे। वह भी स्वाभाविक है, क्योंकि भारत करीब है आश्रम के, इंग्लैंड थोड़ा दूर है।
The ashram belongs neither to India, nor to China, nor to Japan; the ashram belongs to human beings. It is an international fraternity. And perhaps people don’t really understand what “foreign” means. When they use the word, it sounds as if “Foreign” were the name of a single country. Leaving India aside, the whole world becomes “foreign.”
In the world, one out of six people is Indian; the same ratio should prevail in this ashram too—out of six, one Indian. Only then is it an international fraternity. In fact, the Indian proportion here is a little higher than it should be. That too is natural, because India is close to the ashram; England is a little farther away.
भारत का नहीं है आश्रम--याद रखना। भारत में हो सकता है, लेकिन भारत का नहीं है; इंग्लैंड का नहीं है, अमरीका का नहीं है। भारत पास हो सकता है, अमरीका थोड़ा दूर हो सकता है; लेकिन आश्रम के लिए न भारतीय से कुछ लेना-देना है, न अमरीकी से कुछ लेना-देना है।
Remember, the ashram is not India’s. It may be in India, but it is not India’s—nor England’s, nor America’s. India may be near, America a little far; but as far as the ashram is concerned, it has nothing to do with being Indian or American.
आश्रम राजनीति में भरोसा नहीं करता। देशों का विभाजन राजनीति का भरोसा है। यह भारत है, यह पाकिस्तान है, यह चीन है--ये राजनीति की सीमाएं हैं। और अगर धर्म भी इन सीमाओं को मानता है तो उसे भी मैं राजनीति कहता हूं, वह धर्म नहीं है।
The ashram does not put its faith in politics. Dividing the world into countries is the province of politics. “This is India, this is Pakistan, this is China”—these are political boundaries. And if religion also accepts such boundaries, I call that politics, not religion.
यहां तो अनुपात यही होगा: छह व्यक्ति होंगे तो एक भारतीय होगा, पांच विदेशी होंगे। और विदेश कोई एक देश नहीं है। भारतीयों का अनुपात जरूरत से ज्यादा है। वह भी स्वाभाविक है। उनको आना सुगम है। वे पास हैं।
So here the ratio will be this: if there are six people, one will be Indian and five will be from abroad. And “abroad” is not a single country. The proportion of Indians is more than needed—and that too is natural: it is easier for them to come; they are nearby.
अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी, एक ऐसा छोटा सा परिवार यहां बसता जाता है, बसेगा--जिसमें कोई भारतीय न होगा, कोई विदेशी न होगा; कोई अपना न होगा, कोई पराया न होगा। छोटा है आश्रम, लेकिन आज पृथ्वी पर कोई ऐसी दूसरी जगह खोजनी मुश्किल है जहां सभी जातियों, सभी धर्मों, सभी राष्ट्रों के लोग हों, और बिना किसी भेद-भाव के जहां संगम पूरा हुआ हो।
An international fraternity—a small family—is settling here, will continue to settle here, in which there will be no Indian and no foreigner; no “ours” and no “others.” The ashram is small, but today it is difficult to find another place on earth where people of all races, all religions, all nations meet, and where the confluence happens without any discrimination.
यू. एन. ओ. में लोग मिलते हैं, लेकिन दुश्मन की तरह। वह कोई बिरादरी नहीं है। वह कोई दोस्ती नहीं है। वहां हाथ बढ़ता भी है तो सशर्त; उसके पीछे शर्त है। यहां सारा भेद-भाव मिट गया है। यहां एक संगम बनाने की चेष्टा है, एक तीर्थ बनाने की चेष्टा है।
At the U.N.O. people meet, but like enemies. That is no fraternity. That is no friendship. Even when a hand is extended there, it is conditional—there is a condition behind it. Here all discrimination has been erased. Here there is an effort to create a confluence, to create a place of pilgrimage.
लेकिन भारतीयों को, खासकर जो बाहर हैं आश्रम से, उनको लग सकता है कि विदेशी क्यों हैं?
But Indians—especially those outside the ashram—may feel: why are there foreigners?
तुम्हारी आंखें अंधी हैं। तुम्हें आदमी नहीं दिखाई पड़ता; तुम्हें सिर्फ देशी-विदेशी दिखाई पड़ते हैं, गोरा-काला दिखाई पड़ता है; भीतर की आत्मा नहीं दिखाई पड़ती, जिसका किसी देश से कोई लेना-देना नहीं है। यहां परमात्मा के खोजी हैं। यहां न कम्युनिस्ट हैं, न गैर-कम्युनिस्ट हैं, न सोशलिस्ट हैं, न चीनी हैं, न भारतीय हैं, न पाकिस्तानी हैं; यहां परमात्मा की खोज पर निकले लोग हैं, जो अपने को खोने को तैयार हैं। उसमें वे अपने देश को भी खोने को तैयार हैं, अपनी जाति को भी खोने को तैयार हैं, अपने धर्म को भी खोने को तैयार हैं।
Your eyes are blind. You don’t see the human being; you see only native/foreign, white/black. You don’t see the inner soul, which has nothing to do with any country. Here are seekers of the divine. Here there are no communists, no non-communists, no socialists, no Chinese, no Indians, no Pakistanis; here are people who have set out in search of God, ready to lose themselves. In that, they are ready to lose their country too, their caste too, their religion too.
स्वभावतः बाहर के राजनैतिक बुद्धि के लोगों को तकलीफ होती होगी, क्योंकि उन्हें इसमें अड़चन लगती होगी। मगर उनकी अड़चन के लिए हम जिम्मेवार नहीं हैं। उनको अपनी बुद्धि को थोड़ा हलका, स्वच्छ करना चाहिए। उनको तृप्त करने के लिए कोई चेष्टा मत करना। जो सच हो वैसा ही उनसे कह देना। वे तृप्त हों न हों, यह उनकी मर्जी है।
Naturally, people with political minds outside will be troubled; they will see all this as an obstacle. But we are not responsible for their difficulty. They should make their minds a little lighter, a little clearer. Do not make any effort to satisfy them. Tell them exactly what is true. Whether they are satisfied or not is up to them.
यह बात जरूर सोचने जैसी है। क्योंकि आमतौर से आश्रम में वृद्धा, बूढ़ी, लंगड़ी, लूली, इस तरह की स्त्रियां दिखाई पड़ेंगी। क्योंकि आमतौर से आश्रम में स्त्रियां तभी जाती हैं जब संसार में उनके लिए कोई उपाय नहीं रहता। आश्रम तो ऐसे हैं जैसे कबाड़खाने, जब जिंदगी का कोई उपयोग न हो किसी का तो वहां लोगों को फेंक देते हैं।
This is indeed something to ponder. Ordinarily, in ashrams you see elderly women—old, lame, maimed, that sort of thing. Typically, women go to ashrams only when the world offers them no other way. Ashrams have been like junkyards: when someone’s life seems to have no use left, they are thrown there.
तुम सुंदर स्त्रियों को आश्रम में न पाओगे। क्योंकि सुंदर स्त्री धर्म में उत्सुक ही नहीं होती; उसे जीवन में काफी रस है। कुरूप स्त्रियां धर्म में उत्सुक हो जाती हैं; क्योंकि जीवन में रस नहीं है और जीवन का उनमें रस नहीं है। तो अब उनके लिए कोई उपाय नहीं बचता, वे आश्रमों को घेर लेती हैं।
You won’t find beautiful women in ashrams, because a beautiful woman is not interested in religion; she has plenty of juice in life. Plain or ugly women become interested in religion because life doesn’t taste sweet to them, and they themselves have little zest for life. With nothing else left, they surround the ashrams.
एक नगर में मैं एक घर में मेहमान था। एक अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन हो रहा था। तो घर के लोग जाते थे, वे मुझे भी कहने लगे कि आप भी चलें।
मैंने कहा, मैं तो उत्सुक नहीं हूं। तुम जाते हो तो एक बात खयाल रखना, कितनी कवयित्रियां आई हैं, उनमें कितनी सुंदर हैं, वह तुम मुझे खबर करना।
वे कहने लगे, क्यों?
मैंने कहा, आप लौट कर आएं, फिर देखेंगे।
वे आए, उन्होंने कहा कि ग्यारह कवयित्रियां हैं। पर आपने हद कर दी, सब असुंदर हैं!
मैंने कहा, कोई सुंदर स्त्री कविता लिखती नहीं। वह खुद ही कविता है, वह क्या खाक कविता लिखेगी! जब स्त्री कुरूप होती है तब वह कुछ उपद्रव करती है। साधारणतः, स्त्री अगर सुंदर हो, स्वस्थ हो, तो वह पर्याप्त है; उसको कुछ और करने की जरूरत नहीं। न वह समाज-सेवा करती, न वह कविता करती, न वह आश्रम में जाकर बैठती, न वह राजनीति करती, उस सबसे कोई मतलब नहीं है।
Once, in a town, I was a guest in a home. There was an All-India Women Poets’ Conference. The family would go and kept urging me to come along. I said, I’m not interested. But if you’re going, keep one thing in mind: find out how many poetesses are there and how many of them are beautiful—then report back to me. They asked, Why? I said, Come back and we’ll see. They returned and said, There are eleven poetesses. But you won’t believe it—none of them are beautiful! I said, No beautiful woman writes poetry; she herself is poetry—what would she write! When a woman is ugly, she creates some mischief. Generally, if a woman is beautiful and healthy, that is enough; she doesn’t need to do anything else. She won’t do social service, won’t write poetry, won’t sit in an ashram, won’t enter politics—none of that concerns her.
इसलिए उनकी अड़चन स्वाभाविक है, क्योंकि उन्होंने लूले-लंगड़े-अंधे, उनके आश्रम देखे हैं, स्वस्थ-सुंदर व्यक्तियों के नहीं।
So their objection is natural, because they have seen ashrams of the lame, crippled, and blind, not of the healthy and beautiful.
लेकिन यहां हम सौंदर्य का ही प्रयोग कर रहे हैं। मेरी तो मान्यता ही यह है कि धर्म असुंदर और कुरूप व्यक्तियों और लंगड़े-लूलों के कारण लंगड़ा-लूला हो गया। वहां तो जीवंत व्यक्तियों का आगमन होना चाहिए। धर्म तो एक उत्सव है। वहां तो श्रेष्ठतम इकट्ठे होने चाहिए। इसका यह मतलब नहीं है कि वहां दूसरे इकट्ठे न हों; लेकिन दूसरे भी आएं, वे गौण ही हों, वे प्रमुख न हो जाएं। जीवन का राग वहां प्रमुख हो, मृत्यु का स्वर वहां जोर से न बजने लगे। मृत्यु आए तो भी जीवन के पीछे छिपी-छिपी। इसलिए मैं तो सौंदर्य का पक्षपाती हूं, यौवन का पक्षपाती हूं।
But here we are experimenting with beauty itself. My view is that religion became crippled because of the ugly, the ungraceful, the lame and the crippled. The ashram should welcome the vibrant. Religion is a festival. The best should gather there. This doesn’t mean others should not come; but if they do, they should remain secondary, not become dominant. The song of life should be primary there; the note of death should not drown it out. And if death comes, let it remain hidden behind life. That’s why I favor beauty, I favor youth.
फिर भी, और भी बात समझ लेनी चाहिए। स्त्रियां यहां उतनी ही हैं जितने पुरुष हैं, ज्यादा नहीं हैं। और यही सम्यक अनुपात होना चाहिए। जिस मस्जिद में तुम सिर्फ पुरुषों को नमाज पढ़ते देखते हो, वह मस्जिद झूठी है; क्योंकि स्त्रियों का क्या हुआ? वह सच्ची नहीं है।
Even so, understand this too: there are as many women here as men, not more. And that is the right balance. Any mosque in which you see only men offering namaz is a false mosque—what happened to the women? It cannot be true.
जैन कहते हैं, स्त्री-पर्याय से मोक्ष ही नहीं हो सकता, पुरुष-पर्याय से ही होता है।
यह पुरुषों की राजनीति होगी, धर्म का इससे कोई संबंध नहीं। स्त्री और पुरुष से क्या लेना-देना है मोक्ष का? मोक्ष आत्मा का होता है कि शरीर का? यह तो शरीर के ढांचों का सवाल हो गया। यह तो हड्डी-मांस-मज्जा का मोक्ष हो गया। आत्मा भी कहीं स्त्री और पुरुष होती है!
The Jains say that liberation cannot happen in a female form; it happens only in a male form. This is men’s politics; it has nothing to do with religion. What has liberation to do with man or woman? Is liberation of the soul or of the body? That would reduce it to a question of bodily frames—bones, flesh, and marrow. Since when does the soul have gender?
लेकिन जहां भी जीवन घटेगा और जहां भी जीवन संतुलित होगा, वहां स्त्री और पुरुष हमेशा समान मात्रा में होंगे। होने ही चाहिए। मैं इस आश्रम को पुरुषों का क्लब नहीं बनाना चाहता, न स्त्रियों का। यहां स्त्री-पुरुषों का समान अनुपात होना चाहिए। और जहां भी स्त्री-शक्ति और पुरुष-शक्ति समान होती है, वहां एक तरह का संगीत बजता है, जो और कहीं नहीं बज सकता।
Wherever life flowers and wherever it is balanced, men and women will always be present in equal measure. They should be. I don’t want this ashram to become a men’s club, nor a women’s club. Here the proportion of women and men should be equal. And wherever feminine and masculine energies are equal, a certain music arises that cannot arise otherwise.
तुमने कभी खयाल किया? अगर दस पुरुष एक कमरे में बैठे हों तो एक तरह का रूखापन होता है। एक स्त्री कमरे में आ जाए--एक ताजगी चली आती है, एक हवा का झोंका आ जाता है। दस पुरुष रूखे हो जाते हैं। दस पुरुष ऐसे ही हैं जैसे एक ही ढंग की विद्युत हो, जो एक-दूसरे को विकर्षित करती है। चुंबक को तुमने देखा? ऋण और ऋण चुंबक एक-दूसरे से अलग हटते हैं, धन और धन चुंबक एक-दूसरे से अलग हटते हैं। ऋण और धन चुंबक पास आते हैं, निकट आते हैं। एक नैकट्य और एक आत्मीयता घटती है।
Have you ever noticed? If ten men sit in a room, a certain dryness pervades. Let one woman enter—and a freshness comes in, a gust of breeze arrives. Ten men become rough. Ten men are like one kind of electricity that repels itself. You have seen magnets: negative repels negative, positive repels positive. Negative and positive come close, draw nearer. Closeness and intimacy happen.
स्त्री और पुरुष का अनुपात सारी पृथ्वी पर समान है। जब परमात्मा उस अनुपात को मानता है तो इस आश्रम में हम उसी का प्रतिनिधित्व करते हैं, उससे भिन्न नहीं। वही अनुपात होगा।
The ratio of men to women is the same all over the earth. When the divine honors that proportion, we represent the same in this ashram, not something different. That will be our ratio.
और क्यों युवक और सुंदर और स्वस्थ लोग हैं? होने ही चाहिए। अब तक धर्म को लोगों ने समझा है, मरने के वक्त आखिरी काम। मैं उसे जीवन का प्रधान मूल आधार मानता हूं। तुम जब युवा हो, जवान हो, ऊर्जा से भरे हो, तभी प्रार्थना करना, तभी तुम्हारी प्रार्थना की उत्तुंग ऊंचाई होगी। जब तुम्हारी सांस टूटने लगेगी, जराजीर्ण देह होगी, तब तुम राम-राम भी कहोगे, लेकिन वह तुम्हारे हृदय की हड्डियों के बाहर आवाज न जा सकेगी।
And why are there young, beautiful, healthy people here? There should be. Until now, people have taken religion to be the last thing to do at the time of death. I take it to be the very foundation of life. When you are young, full of energy—then pray; only then will your prayer soar to its loftiest heights. When your breath is faltering and your body is decrepit, you may say “Ram-Ram,” but that sound will not travel beyond the bones of your heart.
इसका मतलब यह नहीं कि मैं वृद्धों को नहीं कहता कि वे आएं। इसका मतलब यही है कि मेरे पास तो वे ही वृद्ध आएंगे जो किसी अर्थ में जवान हैं। तुम अगर किन्हीं दूसरे आश्रमों में कभी किसी जवान को भी देखोगे तो तभी, जब वह जवान किसी अर्थ में वृद्ध होगा।
This does not mean I tell the elderly not to come. It means that only those elderly will come to me who, in some sense, are still young. If you see a young person in other ashrams, you will find a dead young man—someone who has become old before his time, and that is why he has landed there; otherwise he would have no place there.
इस फर्क को तुम ठीक से समझ लेना।
मेरे पास तो वृद्ध भी आएंगे तो तभी, जब वे किसी अर्थ में युवा हैं और उन्होंने जीवन की ऊर्जा नहीं खो दी है। नहीं तो उनसे उनका-मेरा संबंध ही नहीं बन सकेगा। मेरी बात ही उन्हें न जंचेगी। उनके भीतर की युवा क्षमता को ही मेरी बात जंच सकती है। और दूसरे आश्रमों में तुम अगर युवक को भी पाओ तो तुम मरे हुए युवक को पाओगे; वह किसी कारण वृद्ध हो गया होगा समय के पहले, इसीलिए वहां पहुंच गया है; नहीं तो वहां उसकी कोई जगह नहीं है।
Understand this distinction clearly. Even the elderly will come to me only when, in some sense, they are young and have not lost the energy of life. Otherwise no connection will be possible between them and me. My words will not appeal to them. Only the youthful capacity within will resonate with what I say. And if in other ashrams you find a young man, you will find a dead young man; for some reason he has become old before time, that’s why he has reached there—otherwise he has no place there.
अब तक धर्म आखिरी जीवन का हिस्सा रहा है; मैं उसे प्रथम बनाना चाहता हूं। और धर्म को मैं जीवन के सौंदर्य, जीवन के काव्य और जीवन की महिमा से मंडित करना चाहता हूं। इसलिए तुम्हें जो भी यहां दिखाई पड़ रहा है, वह बिलकुल स्वाभाविक है। और अगर तुम्हें उसमें प्रश्न उठते हैं तो सिर्फ इसलिए कि तुम्हारा मन दूषित है, और तुम्हारा मन बहुत अस्वाभाविक धारणाओं से भरा है।
So far, religion has been the last part of life; I want to make it the first. And I want to adorn religion with the beauty of life, the poetry of life, and the glory of life. Therefore whatever you see here is absolutely natural. And if it raises questions in you, it is only because your mind is tainted and filled with very unnatural notions.
बिलकुल सच है। वृक्षों में फूल लगते हैं, स्त्रियों में बच्चे लगते हैं। लगने ही चाहिए। हम यहां कोई स्त्रियों को बांझ करने के लिए नहीं बैठे हैं, न पुरुषों को नपुंसक करने की कोई आकांक्षा है। यहां तो हम उनकी जीवन की धारा को कितनी सम्यक, कितनी संगीतपूर्ण बना सकें। यहां हम जीवन से तोड़ने का कोई विचार ही नहीं रखते; यहां तो हम जीवन को ही उसकी समग्रता में परमात्मा को समर्पित कर देने की धारणा लिए बैठे हैं।
Absolutely true. Trees bear flowers; women bear children. They should. We are not here to make women barren, nor do we have any desire to emasculate men. Our concern is to make the current of their lives as right, as harmonious, as musical as possible. We have no idea of severing anyone from life; our vision is to dedicate life itself, in its totality, to the divine.
संन्यासिनी को बच्चे होने चाहिए। सुंदर बच्चे होंगे; साधारण स्त्री से ज्यादा सुंदर बच्चे होंगे; ध्यान से आएंगे, समाधि से आएंगे, भीतर के गहन आनंद से आएंगे। संसार सुंदर होगा। संसार को उजाड़ने का कोई सवाल नहीं है; संसार को ज्यादा परमात्म-भाव से भरने का सवाल है।
A sannyasini should have children. They will be beautiful children—more beautiful than those of an ordinary woman; they will come out of meditation, out of samadhi, out of deep inner joy. The world will be more beautiful. It is not a question of laying waste to the world; it is a question of filling it with a greater fragrance of the divine.
लोगों की अड़चन स्वाभाविक है। संन्यासियों से मतलब उनका होता है: बांझ, जिनमें कुछ फल नहीं लगते, फूल नहीं लगते। मेरे संन्यासी और ही ढंग के हैं--जैसे वृक्ष में फूल लगते हैं, फल लगते हैं। तुम किसी ऐसे वृक्ष की प्रशंसा कभी नहीं करते--कि इसमें फल-फूल नहीं लगते, बड़ा महान वृक्ष है।
People’s objection is natural. By “sannyasins” they mean the barren—those on whom no flowers bloom, no fruits ripen. My sannyasins are of a different kind—like trees that blossom and bear fruit. You never praise a tree by saying, “It bears no blossoms and no fruit—what a great tree!”
बिलकुल स्वाभाविक है। स्वभाव से विपरीत जाने की यहां कोई आकांक्षा नहीं है। अगर स्वभाव ही किसी को ब्रह्मचर्य में ले जाए--ठीक, धन्यभाग! अगर स्वभाव किसी को विवाह में ले जाए, प्रेम में ले जाए--धन्यभाग! सौभाग्य!
Perfectly natural. There is no aspiration here to go against nature. If nature itself leads someone into celibacy—fine, blessed! If nature leads someone into marriage, into love—blessed! Good fortune!
सहजता से जीने का नाम संन्यास है।
Sannyas means living with naturalness.
और आखिरी सवाल:
And the last question:
लक्ष्मी की बात लक्ष्मी से पूछनी चाहिए।
आज इतना ही।
Ask Lakshmi about Lakshmi. That’s all for today.
