Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
आज अंतिम चर्चा है। बहुत से प्रश्न मेरे पास इकट्ठे रह गए हैं। बहुत से आज व्यक्तिगत मिलन में पूछे गए हैं। उन सभी प्रश्नों के उत्तर देना संभव नहीं होगा और जरूरी भी नहीं है।
Today is the final talk. Many questions have remained piled up with me. Many were asked today in the personal meeting. It will not be possible, nor is it necessary, to answer all of them.
जरूरी इसलिए नहीं है कि मैंने इन तीन दिनों में जो थोड़ी सी बातें आपसे की हैं, जिसको वे बातें समझ में पड़ी होंगी, उसे मेरा जीवन को देखने का कोण, जीवन को देखने की दृष्टि समझ में आ गई होगी। जो प्रश्न नहीं मैं उत्तर दे पाऊंगा समय के अभाव के कारण, अगर मेरी दृष्टि खयाल में आ गई है, तो उन प्रश्नों के उत्तर खुद भी समझे जा सकते हैं। इसलिए जरूरी नहीं है। और इसलिए भी सभी प्रश्नों के उत्तर देना जरूरी नहीं है कि प्रश्न है आपका, मेरे उत्तर क्या करेंगे? मेरे उत्तर चिंतन की एक दिशा की ओर इंगित कर सकते हैं। लेकिन मेरे उत्तर आपके प्रश्नों के उत्तर नहीं बन सकते। अपना उत्तर तो आपको खोजना पड़ेगा। इसलिए जरूरी नहीं है। किस दिशा में चिंतन करें? चिंतन की प्रक्रिया क्या हो?
It is not necessary because, in these three days, the few things I have shared with you—those to whom they have struck home—will have understood my angle of looking at life, my way of seeing. The questions I cannot answer for lack of time—if my vision has come into your awareness—the answers to those questions can be understood on your own. So it is not necessary. And it is also not necessary because the question is yours; what will my answers do? My answers can only point toward a direction of contemplation. But my answers cannot become the answers to your questions. Your own answer you will have to find. Then, in which direction to contemplate? What should the process of contemplation be?
जो देखते रहते हैं दूसरों की तरफ, दूसरों के उत्तर के लिए प्रतीक्षा करते रहते हैं, वे अपने खुद के उत्तर को कभी नहीं खोज पाते। प्रश्न है आपका वह तोड़ेगा... और सत्य की खोज में चाहिए ऐसा मन, जिसके पास प्रश्न तो हो, लेकिन उत्तर न हो। प्रश्न बड़ी अदभुत बात है। लेकिन हम प्रश्न के साथ कभी जीते ही नहीं। हम तो जल्दी से उत्तर खोजने लगते हैं। प्रश्न उठता है भीतर, उत्तर बाहर खोज कर तृप्ति कर लेते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति बाहर उत्तर न खोजे और अपने प्राणों में उठे हुए प्रश्नों के साथ रहने को राजी हो जाए और उन प्रश्नों में ही खोजे, तो वह हैरान हो जाएगा: जहां से प्रश्न उठते हैं, उसी के नीचे उत्तर भी मौजूद है। जो प्राण प्रश्नों को उठाता है, वह उत्तर भी अपने में छिपाए हुए है। अन्यथा उसने प्रश्न भी कभी न उठाए होते। लेकिन हम बाहर खोजने लगते हैं, इसलिए भीतर का उत्तर कभी ऊपर नहीं आ पाता। अगर हम प्रश्न के साथ जीना सीख जाएं तो अपने उत्तर भी उपलब्ध किए जा सकते हैं। प्रश्न के साथ कैसे जीया जाए?
Those who keep looking towards others, who keep waiting for others’ answers, never discover their own answer. The question is yours; it will break... And in the search for truth what is needed is such a mind as has the question, but has no answer. A question is a very wondrous thing. But we never really live with a question. We hasten to start searching for an answer. A question arises within; we look outside for an answer and take our satisfaction from that. But if a person does not search outside for answers, and agrees to live with the questions that have arisen in his prana, and searches within those very questions, he will be amazed: from where the questions arise, just beneath that, the answers too are present. The very prana that raises the questions has the answers hidden within it; otherwise, it would never have raised the questions at all. But we begin to search outside; therefore the inner answer never gets a chance to come to the surface. If we learn to live with the question, our own answers can become available. How is one to live with the question?
क्या आप सोचते हैं, कभी इन प्रश्नों के साथ आप थोड़ी देर जीए हैं? मन में ये प्रश्न हों, पूरी प्रगाढ़ता में पूछे जाएं, और हम किसी बाहर के उत्तर को न खोजें, तो क्या होगा? कभी पूछा है--मैं कौन हूं? कभी पूछा है पूरे प्यास, पूरे प्राणों की अभीप्सा से भर कर कि मैं कौन हूं? तो पूछें! सब भांति शांत और मौन हो जाएं और पूछें कि मैं कौन हूं? और कोई भी उत्तर दिखाई पड़े, कोई भी उत्तर बाहर से आता हुआ मालूम पड़े, तो उसे विदा कर दें कि मैं अब बाहर के उत्तर को लेने को राजी नहीं हूं। अब तो मैं अपने भीतर ही उत्तर खोजूंगा। तो फिर पूछते चले जाएं कि मैं कौन हूं? मन हो जाए शांत और शून्य और पूछते चले जाएं कि मैं कौन हूं?
Do you think you have ever lived, even for a little while, with these questions? If these questions are in the mind, asked with full intensity, and we do not seek an answer from outside, what will happen? Have you ever asked—Who am I? Have you ever asked, filled with total thirst, with the yearning of your whole being: Who am I? Then ask! Become utterly quiet and silent in every way and ask: Who am I? And whatever answer appears, any answer that seems to be coming from outside, bid it farewell: I am no longer willing to take answers from outside. Now I will seek the answer within myself. Then keep asking, again and again: Who am I? Let the mind become quiet and empty, and keep asking: Who am I?
तो हैरान हो जाएंगे, हैरान हो जाएंगे। जैसे कोई जमीन को खोदना शुरू करे तो पहले तो कंकड़-पत्थर हाथ लगते हैं, मिट्टी हाथ लगती है। कोई एकदम से जल के स्रोत नहीं आ जाते। लेकिन खोदता ही चला जाए, खोदता ही चला जाए, तो धीरे-धीरे मिट्टी और कंकड़-पत्थर तो अलग हो जाते हैं और जल-स्रोत, जो कि निरंतर भीतर मौजूद थे, वे फूट पड़ते हैं। ऐसे ही कोई अपने भीतर पूछता ही चला जाए कि मैं कौन हूं, मैं कौन हूं, और जितने कंकड़-पत्थर भी बीच में आएं--दूसरों के उत्तर कंकड़-पत्थर की तरह हैं, किताबों और शास्त्रों से लिए गए उत्तर कंकड़-पत्थर की तरह हैं--उनको हटाता चला जाए, हटाता चला जाए, तो एक क्षण आएगा कि भीतर से जल-स्रोत फूट पड़ेंगे, भीतर ही उत्तर की धारा, ज्ञान की धारा उपलब्ध हो जाएगी।
You will be astonished, astonished. When someone begins to dig the earth, at first pebbles and stones come to hand, soil comes up. The springs of water do not appear all at once. But if one keeps digging, keeps digging, then gradually the soil and stones are set aside and the water-springs, which were always present within, burst forth. In the same way, if one keeps asking within, Who am I? Who am I?—and whatever pebbles and stones come in between—others’ answers are like pebbles and stones, answers borrowed from books and scriptures are like pebbles and stones—keep removing them, keep putting them aside, and a moment will come when the inner springs will burst forth; within, the stream of answer, the stream of knowing, will become available.
लेकिन हम सारे लोगों ने अपने जीवन की खोज को एक कुएं की भांति नहीं खोदा है। हमने तो जीवन को हौज की तरह बनाया हुआ है। हौज और कुएं में भी पानी होता है। हौज में भी पानी होता है। लेकिन दोनों के पानी में बड़ा फर्क होता है। दोनों के पानी की प्रक्रिया भी बड़ी उलटी है। कुआं खोदना पड़ता है तो मिट्टी निकाल कर, पत्थर निकाल कर बाहर फेंक देने पड़ते हैं, तब पानी आता है। पानी कुएं के भीतर से आता है। हौज बनानी पड़ती है तो उलटा काम करना पड़ता है। मिट्टी-पत्थर जोड़ कर दीवाल बनानी पड़ती है पहले, और फिर पानी बाहर से लाकर भर देना पड़ता है। एक में मिट्टी-पत्थर निकाल देने पड़ते हैं कुएं में और हौज में मिट्टी-पत्थर जोड़ कर दीवाल बनानी पड़ती है। कुएं में पानी अपने आप आता है और हौज में पानी लाकर भरना पड़ता है। हौज का पानी बासा होता है। हौज के पानी का कोई प्राण नहीं होता, उसके कोई स्रोत नहीं होते। कुएं के पानी के अनंत स्रोत होते हैं। वह पृथ्वी के गर्भ में छिपे सागरों से जुड़ा होता है। और हौज? हौज कटी होती है सारी दुनिया से अलग, सारे जल-स्रोतों से अलग, दीवालों से बंद; और जो पानी भरा होता है वह बाहर का। वह पानी फिर सड़ने लगता है, क्योंकि वह पानी जीवित नहीं होता, मृत हो जाता है। उसमें जीवन की धारा नहीं होती। फिर वह पानी सड़ता है, सड़ता है, गंदगी फैलाता है। लेकिन कुएं का पानी होता है जीवित, जीवंत, सागरों से उसके संबंध होते हैं।
But we have not dug the search of our lives like a well. We have made life into a cistern. There is water in both a cistern and a well. There is water in a cistern too. But there is a great difference in the water of the two, and the processes are quite opposite. To dig a well you must take out the soil and stones and throw them away; then water appears. The water comes from within the well. To make a cistern the opposite has to be done: first you pile up soil and stones to build walls, and then you bring water from outside and fill it. In one, soil and stones have to be removed—the well; in the other, soil and stones have to be joined to make walls—the cistern. In a well the water comes by itself; in a cistern the water has to be brought and poured in. The water of a cistern is stale. It has no life, no source. The water of a well has infinite sources; it is connected to the oceans hidden in the womb of the earth. And a cistern? It is cut off from the whole world, from all water-sources, walled in; and the water within it is imported from outside. That water then begins to rot, because it is not alive; it becomes dead. There is no current of life in it. Then it decays, decays, and spreads filth. But the water of the well is living, vibrant; it has relationship with the seas.
जो लोग बाहर से ज्ञान को अपने मस्तिष्क में भर लेते हैं वे हौज की भांति हो जाते हैं। पंडित का मस्तिष्क हौज की भांति होता है। इसलिए पंडित का मस्तिष्क धीरे-धीरे सड़ जाता है, सड़ान देने लगता है। और यही तो कारण है कि दुनिया में जो पंडित हैं वे मनुष्य-जाति को लड़ाने में, मनुष्य-जाति को कटवाने में, भेद करवाने में, दीवाल खड़ी करवाने में सहयोगी हो गए। उनके मस्तिष्क में ताजगी नहीं है वह जो सागरों से जुड़े होने पर होती है। उनके जीवन की धारा भीतर से संयुक्त नहीं, बाहर की किताबों से संगृहीत है।
Those who stuff their minds with knowledge from the outside become like cisterns. The scholar’s mind is like a cistern. That is why the scholar’s mind gradually putrefies; it begins to stink. And this is precisely the reason that the scholars of the world have become accomplices in making humanity fight, in getting humanity butchered, in creating divisions, in raising walls. Their minds lack the freshness that comes from being connected to the seas. The current of their life is not joined from within; it is compiled from books outside.
लेकिन वे लोग जो अपने भीतर कुआं खोदते हैं, और सारे कचरे को, मिट्टी-पत्थर को, जो सदियों ने हमारे ऊपर इकट्ठा कर दिया है, उसे अलग कर देते हैं, तो वे एक ऐसी आत्म-धारा को, ऐसी ज्ञान-धारा को पहुंच जाते हैं जो अनंत है और जो दूर-दूर तक ज्ञान के सागर से जुड़ी है जिसका नाम परमात्मा है।
But those who dig a well within themselves, and set aside all the rubbish, the soil and stones that centuries have piled upon us, they come to a current of the self, a stream of knowing that is infinite and that is connected far and wide to the ocean of wisdom whose name is the Divine.
तो दो तरह का ज्ञान है। एक जो बाहर से भर लिया जाता है हौज की भांति, और एक जो भीतर खोजा जाता है कुएं की भांति। तो मेरे उत्तर क्या करिएगा? किसी के भी उत्तर किस काम के हैं? वे तो जाकर और इकट्ठे हो जाएंगे भीतर तो खुद के स्रोत को अवरुद्ध कर देंगे।
So there are two kinds of knowledge: one that is filled from outside, like a cistern; and one that is discovered within, like a well. Then what will you do with my answers? Of what use are anyone else’s answers? They will only accumulate inside and block your own source.
तो अंत में इस शिविर से जाते वक्त एक तो पहली, पहली प्रार्थना यही है कि मैंने जो भी कहा हो उसे कृपा करके यहीं छोड़ जाइएगा, उसे साथ मत ले जाइएगा। उसे बिलकुल छोड़ जाइए, उसे साथ ले जाने की जरा भी जरूरत नहीं है। वह आपके मन पर बोझ बन जाए, ऐसा मैं न चाहूंगा। वह आपके मन में भार की तरह बैठ जाए, मेरे उत्तर आपके उत्तर बन जाएं, यह मैं न चाहूंगा।
So in the end, as you leave this camp, my first, first prayer is: whatever I have said, please leave it here; do not take it with you. Just leave it completely; there is no need at all to carry it along. I would not want it to become a burden on your mind. I would not want my answers to sit in your mind like a weight, to become your answers.
पूछा जा सकता है कि फिर मैंने क्यों उत्तर दिए? फिर मैंने क्यों ये बातें कहीं?
ये बातें इसलिए नहीं कही हैं कि ये आपके मन पर बोझ बन जाएं, बल्कि इसलिए कही हैं कि आपके मन को हलका और निर्भार कर सकें। आपके भीतर जो बोझ है उसे छीन सकूं, इसलिए कहा है। इसलिए नहीं कि इस बोझ में और थोड़ा सहयोग हो जाए मेरा। और थोड़ा वह बोझ ज्यादा हो जाए।
You may ask: then why did I give answers? Why did I say these things at all? I have not said them so they become a burden on your mind, but so that your mind may be made light and weightless. I have spoken to snatch away the burdens already inside you—not to add a little of my own and make that load heavier.
तो इसलिए बहुत जरूरी भी नहीं है कि मैं आपके सब प्रश्नों के उत्तर दूं। क्योंकि जो उत्तर मैंने दिए हैं वे भी मैं प्रार्थना करता हूं कि उनको भी यहीं छोड़ जाना। उनको साथ ले जाने की जरूरत नहीं है।
Therefore it is not at all necessary that I answer all your questions. Because even the answers I have given—I ask you to leave them here as well. There is no need to take them with you.
लेकिन अगर उनको छोड़ने का साहस किया, और और भी जो मन में बैठी हुई बहुत-बहुत धूल है बहुत सदियों की, हजारों वर्षों की, अगर उसको भी छोड़ने का साहस किया, तो मन एक निर्मल दर्पण की भांति हो जाएगा। मन एक निर्दोष दर्पण की भांति हो जाएगा। और उस दर्पण में देखा जाता है सत्य। उस दर्पण में होती है स्वयं की प्रतीति। उस दर्पण में झलक आता है सब कुछ, जो जीवन का सार है, सारभूत है। यह तो सबसे पहली बात कही।
But if you have the courage to drop them, and also the courage to drop the great dust that has settled in the mind—dust of many centuries, thousands of years—then the mind will become like a clear mirror, an innocent mirror. And in that mirror truth is seen. In that mirror the self is realized. In that mirror there is a glimpse of all that is the essence, the quintessence of life. This is the very first thing I have said.
निश्चित ही, जब ये सब बातें हम करते रहे हैं तो हमें एकदम से वैक्यूम मालूम होता है, खालीपन मालूम होता है, अगर हम ये सब बातें छोड़ दें। यद्यपि इन बातों का कोई भी मूल्य नहीं है, लेकिन हम इनको करने के इतने आदी हो गए हैं कि हमें ऐसा लगता है कि अगर ये छूट गईं तो हम तो बिलकुल खाली हो जाएंगे, कुछ करने को न बचेगा।
Certainly. Because we have been doing all these things, the moment we drop them we feel a vacuum, an emptiness—as if nothing will be left to do. Though these things have no real value, we have become so habituated to them that when they fall away we feel utterly empty, with nothing left to occupy us.
लेकिन मैं आपसे कहूंगा, इसके पहले कि आपसे कुछ सार्थक हो सके, आपका खाली हो जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि जो आदमी व्यर्थ की चीजों से भरा है, वह जो भी करेगा उससे दुनिया में उपद्रव बढ़ता है, कम नहीं होता। जिसका खुद का मस्तिष्क अशांत, पीड़ित और परेशान है, और फिर भी कुछ किए जा रहा है, तो उसके करने का कोई मंगलदायी परिणाम नहीं हो सकता। वह जो भी करेगा उससे दुष्परिणाम आएंगे। इसलिए इसके पहले कि कुछ सम्यक रूप से आपके भीतर से हो सके, आपका खाली हो जाना बहुत-बहुत अपरिहार्य है, बहुत जरूरी है। अत्यंत आवश्यक है कि खाली हो जाएं।
But I say to you: before anything meaningful can happen through you, becoming empty is essential. A person filled with the trivial—whatever he does—only increases the world’s turmoil, not peace. If your own mind is restless, afflicted, disturbed, whatever you do cannot be auspicious in its result; it will bring harmful consequences. So before anything right can arise from within you, your becoming empty is absolutely indispensable, very necessary—utterly essential.
जैसे कोई किसी बगीचे में, नया बगीचा बनाता हो किसी भूमि पर, तो सबसे पहले घास-पात को उखाड़ कर फेंक देता है, कांस को उखाड़ कर फेंक देता है, पुराने वृक्षों की गड़ी हुई जड़ों को निकाल कर फेंक देता है। जमीन को कर लेता है साफ, जमीन को कर लेता है खाली। क्यों? ताकि नये बीज बोए जा सकें, ताकि नई फसल काटी जा सके, ताकि नये फूलों तक जमीन को पहुंचाया जा सके।
It is as when one lays out a new garden on a plot of land: first the weeds are uprooted and thrown away, the reeds pulled out, the old entrenched roots removed. The ground is made clean—made empty. Why? So that new seeds may be sown, a new harvest gathered, new flowers brought to the soil.
तो इसके पहले कि नये बीज बोए जाएं, पुराने घास-पात से मन का भी मुक्त हो जाना बहुत जरूरी है, खाली हो जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि उसी खालीपन में नये बीज अंकुरित हो सकेंगे और फूलों तक पहुंच सकेंगे।
So before new seeds are sown, the mind too must be freed of the old weeds—emptied. Only in that emptiness can new seeds sprout and reach to flowering.
एक बहुत बड़ा संगीतज्ञ हुआ, वेजनर। एक युवक एक दूसरे संगीतज्ञ के पास कोई पांच वर्षों तक संगीत सीख कर वेजनर के पास गया। उस युवक ने अपने गुरु के पास, करीब-करीब जो भी गुरु जानता था, सब सीख लिया था। और उस गुरु के शिष्यों में सबसे श्रेष्ठ था वह युवक, सबसे कुशल था, सबसे प्रतिभाशाली था। फिर उसने सोचा कि इसके पहले कि मैं जीवन की यात्रा पर निकलूं। वेजनर का नाम भी बहुत प्रसिद्ध हुआ जा रहा था। तो वह वेजनर के पास गया कि शायद दो-चार महीने वेजनर के पास रह कर मैं उसका संगीत भी सीख लूं। सोचा था दो-चार महीने में ही यह बात हो जाएगी। और मुझ जैसा सीखा हुआ व्यक्ति पाकर वेजनर होगा खुश। उसने वेजनर से जाकर पूछा कि कितने दिनों में मैं सीख सकूंगा? वेजनर ने क्या कहा? कितनी मेरी फीस लगेगी?
There was a great musician, Wagner. A young man, after learning music for five years from another teacher, went to Wagner. He had learnt nearly all his teacher knew and was the most gifted of his master’s disciples. He thought, before I set out into life, Wagner’s name is becoming so renowned—let me stay a couple of months with him and learn his music too. He felt Wagner would be delighted to have so trained a student. He asked, How long will it take me to learn? What will your fee be?
वेजनर ने क्या कहा?
What did Wagner say?
वेजनर ने कहा कि कम से कम दस वर्ष लगेंगे तुम्हें सीखने में। और फीस पूछते हो, तो जितनी सामान्य विद्यार्थियों से मैं लेता हूं उससे दुगनी तुमसे लूंगा।
Wagner said, You will need at least ten years. And as for the fee—double what I take from ordinary students.
वह बहुत युवक हैरान हुआ, उसने कहा, दस वर्ष? पांच वर्ष तो मैं सीख कर आ रहा हूं!
The youth was astonished. Ten years? I’ve already learnt for five!
तो वेजनर ने कहा, पांच वर्ष तो उसी को भुलाने में लग जाएंगे जो तुम सीख कर आए हो। क्योंकि तुम जिसे संगीत समझते हो वह संगीत ही नहीं है। क्योंकि तुम जिसे संगीत समझते हो वह केवल ध्वनियों का जमाव है। वह केवल बहुत सी ध्वनियों के बीच एक हार्मनी का खोज लेना है। तुम जिसे संगीत समझते हो वह ध्वनियों के ऊपर नहीं जाता। और मैं जिसे संगीत समझता हूं वह संगीत बहुत और है, वहां ध्वनियां तो समाप्त हो जाती हैं और शून्य का प्रारंभ होता है। तो तुम्हारा संगीत जहां समाप्त होता है वहां हमारा प्रारंभ होता है, वेजनर ने कहा। तो तुम, नहीं, पहले तुम्हें पांच वर्ष तो भूलने में लग जाएंगे। और भुलाने में इतनी मेहनत करनी पड़ती है जितनी सिखाने में नहीं करनी पड़ती। इसलिए दुगनी फीस लूंगा तुमसे।
Wagner said, It will take five years just to unlearn what you have learnt. What you call music is not music. For you, music is only an arrangement of sounds—finding a harmony among many notes. Your music does not go beyond sound. But the music I know is something else entirely: there the sounds end and the void begins. Where your music ends, ours begins, Wagner said. So first you will need five years simply to forget. And unlearning takes more effort than teaching—hence I shall charge you double.
और यही स्थिति जीवन के संगीत के संबंध में भी है। इधर तीन दिन मैंने कौन सी मेहनत की है आपके साथ? कुछ सिखाने की नहीं, कुछ भुलाने की। कुछ हम सीखे हुए बैठे हैं। अगर वह सीखा हुआ ही ठीक होता तो हमारा जीवन कुछ और हो गया होता। लेकिन हजारों वर्षों से हम उसे सीखे बैठे हैं, और जीवन मनुष्य का नीचे से नीचे गिरता जा रहा है, और उसके प्राणों की सरिता सूखती जा रही है, और उसकी सारी सुगंध दुर्गंध में परिणत होती जा रही है। फिर भी हम उस सीखे हुए को पकड़े बैठे हैं।
Exactly the same is true of the music of life. These past three days, what work have I done with you? Not to teach, but to help you forget. We are sitting here with things learnt; if what we had learnt were right, our lives would be different. For thousands of years we have been carrying that learning, yet human life keeps sinking lower, the river of our vitality is drying up, fragrance is turning into stench. Still we cling to what we have learnt.
जरूरत है कि कोई उस सबको तोड़ दे और मिटा दे और मनुष्य के मन की भूमि साफ कर दे, ताकि फिर से नये बीज उसमें बोए जा सकें और नये फूलों की प्रतीक्षा की जा सके। लेकिन अभी तो बड़ा है काम वही कि सफाई हो जाए। बड़ा है काम यही कि जो इकट्ठा है मन पर, उसे जला दिया जाए। एक अग्नि से गुजरे बिना नये मनुष्य का जन्म नहीं हो सकेगा। उस नये मनुष्य के जन्म की दिशा में बड़ा विध्वंस करना जरूरी है, ताकि नया सृजन हो सके। जो कोई भी बनाने को निकलता है उसे मिटाना पड़ता है। मिटाने में कोई खुशी नहीं होती, न मिटाने में कोई रस है। मिटाना एक मजबूरी है। मिटाना बहुत जरूरी है। नहीं तो फिर नये को जन्म नहीं मिल पाता और नये का विकास नहीं हो पाता।
What is needed is someone to break all that, wipe it away, and clear the soil of the human mind so that new seeds can again be sown and new flowers awaited. For now the great work is cleansing. The great work is to burn off what’s accumulated on the mind. Without passing through a fire, a new human being cannot be born. In the direction of that new birth, much demolition is needed—so that new creation can happen. Whoever sets out to build must first demolish. There is no joy in demolition; it is a necessity. Without it, the new cannot be born and cannot grow.
तो यह जो सब मन पर इकट्ठा है, इस सब को हटा देना बहुत जरूरी है। लेकिन मैं कहता हूं इसलिए हटा देना जरूरी नहीं है। मैंने तो अपनी बात कह दी है, उसे आप विचार करेंगे। मेरी बात मान कर हटाने में मत लग जाना। क्योंकि जो मेरी बात मान कर हटाने में लगेगा, वह हो सकता है कि उसको हटा दे, लेकिन मैंने जो कहा है उसकी जगह जरूर उसे रख लेगा। इसलिए उसका मन, हो सकता है बोझ बदल जाए, लेकिन बोझ से मुक्त नहीं होगा।
So all that has piled up on the mind must be removed. But not simply because I say so. I have said my piece—consider it. Do not start removing things on my authority. If you do that, you may discard one burden only to place my words in its place. The load may change, but you won’t be free of burden.
मेरी बात मान कर नहीं हटाना। मैं कौन हूं? मेरी बात का क्या मूल्य है? कोई भी नहीं। मेरी बात को विचार करना। खुद की दृष्टि में यह दिखाई पड़ जाए कि हां, चित्त का निर्भार होना जरूरी है। बोझिल हो गया है चित्त, शब्दों से भर गया है, सिद्धांतों से भर गया है। और ऐसे सिद्धांतों से जिनसे जीवन का अब कोई संबंध, कोई नाता नहीं रहा; और जीवन उनसे गतिमान नहीं होता, बल्कि रुकता है, अटकता है। सब सीखे हुए उत्तर, जीवन में समस्याओं को नष्ट नहीं करते, खड़ा करते हैं। जीवन में खुद ही बहुत समस्याएं हैं और ये सीखे हुए उत्तर और नई समस्याएं खड़ी कर देते हैं। क्योंकि कोई भी सीखा हुआ उत्तर जीवन की किसी समस्या के साथ तालमेल नहीं उपलब्ध कर पाता। उत्तर है बहुत पुराना, जीवन रोज बदल जाता है, रोज बदल जाता है। जीवन रोज नया हो जाता है, समस्याएं नई हो जाती हैं। उत्तर--उत्तर हैं पुराने। बल्कि हम ऐसे पागल लोग हैं कि जितना पुराना उत्तर होता है, समझते हैं कि वह उतना ही ठीक है। पुराना होना ठीक होने का भी सबूत है अनेक लोगों के मनों में। इसलिए सभी धर्म के लोग अपने-अपने ग्रंथ को पुराना सिद्ध करने की न मालूम किस-किस प्रकार की चेष्टाएं किया करते हैं। जैसे पुराना होना सत्य होने के लिए कोई जरूरी बात है।
Do not discard on my say-so. Who am I? What value have my words? None. Think it through. Let it become clear in your own seeing that yes, the mind must be unburdened; it has become heavy, stuffed with words and doctrines—doctrines that have no living relationship with life anymore, that do not move life but obstruct it. Our learned answers do not dissolve life’s problems; they create them. Life has enough problems of its own, and our learned answers add new ones, because no learned answer can ever match the living texture of a real problem. The answer is old; life changes daily. Life is new every day; problems are new. Answers—answers are old. Indeed, we are so mad that the older an answer is, the more right we think it must be. For many, antiquity itself is taken as proof of truth. That is why religious people strain in every way to prove their scripture the oldest—as if being old were necessary for being true.
जब कि सचाई यह है कि जीवन तो है रोज नया। तो ऐसा मस्तिष्क चाहिए जो रोज नया हो। तो ही जीवन की समस्याओं का हल हो सकेगा। मस्तिष्क हो पुराना और जीवन नया, तो उलझन तो खड़ी हो ही जाएगी।
But the fact is: life is new every day. It needs a mind that is new every day. Only then can life’s problems be resolved. If the mind is old and life is new, confusion is inevitable.
जापान के एक गांव में, क्योटो में, दो मंदिर थे। एक दक्षिण का मंदिर था, एक उत्तर का। दोनों एक-दूसरे के विरोधी थे, जैसे कि सभी मंदिर एक-दूसरे के विरोधी होते हैं। एक उत्तर का मंदिर कहलाता, एक दक्षिण का मंदिर कहलाता। उन मंदिर के पुरोहितों में वर्षों से कोई बातचीत भी न थी, जैसी कि किन्हीं भी मंदिरों के पुरोहितों में कभी नहीं रही है। वे कभी आपस में मिलते भी न थे, बोलते भी न थे। ईर्ष्या बहुत थी। एक अपने मंदिर को ऊंचा करता था, तो दूसरा और नये कलश चढ़ा कर और ऊंचा कर देता था। वह पूरा गांव परेशान हो गया था उस मंदिर के झगड़ों में, क्योंकि मंदिर तो बड़े होते थे और गांव के लोगों के मकान छोटे होते चले जाते थे। क्योंकि कौन उन मंदिरों को बड़ा करेगा? जब मंदिर बड़े होंगे तो मकान छोटे होते चले जाएंगे। गांव के लोग तो गरीब होते जाते थे और मंदिर के पुजारी धनी होते चले जाते थे। गांव के गरीबों पर तो रोटी नहीं थी खाने को, मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में जो भगवान बनाए थे वे सोने के बना लिए थे। और दोनों की प्रतियोगिता थी, आधा गांव एक तरफ, आधा गांव दूसरी तरफ। गांव मरा जाता था, मंदिर बड़े होते चले जाते थे। झगड़ा बड़ा पुराना था। उस झगड़े में रस भी था, आनंद भी था और रहस्य भी था। अगर दोनों मंदिर न लड़ते तो गांव का शोषण असंभव होता। इसलिए दोनों मंदिरों के लड़ने के कारण गांव का शोषण भी आसान था।
In a village in Kyoto, Japan, there were two temples—one to the south, one to the north—opposed to each other, as temples invariably are. The priests had not spoken for years; they never met, never exchanged words. Envy was rife. If one raised his spire higher, the other added a newer finial to surpass it. The whole village suffered from their quarrels. Temples grew bigger, houses smaller—after all, who would pay for enlarging the temples? As the temples expanded, homes shrank. Villagers grew poorer, priests grew rich. The poor had no bread, but the temple gods were cast in gold. The village split in two—half on one side, half on the other. Old quarrels, full of relish, with a certain secret enjoyment. Without that rivalry, exploitation would have been impossible. Their fight made exploiting the village easy.
इस सारी दुनिया में इतने मंदिर और मस्जिद खड़े हैं, अगर ये आपस में न लड़ें तो ये आदमी का शोषण ही न कर सकेंगे। इनकी लड़ाई के रस में, इनके लड़ाई के दौर में, इनके लड़ाई के पागलपन में ही तो सारा शोषण हो पाता है। जब दूसरा मंदिर बड़ा बना लेता है तो इधर का पुजारी कहता है: हमारा मंदिर भी बड़ा होना चाहिए। हम हीन हुए जा रहे हैं, छोटे हुए जा रहे हैं। देखो, यह मुसलमान की मस्जिद बड़ी हो गई, यह हिंदू का मंदिर छोटा हो गया, यह जैन का मंदिर बड़ा हो गया। इससे पागलपन पैदा होता है, लोगों के अहंकारों को नशा चढ़ता है। वे अपने मंदिर को बड़ा करने में लग जाते हैं। मंदिर लड़ते हैं ताकि पुरोहित जी सकें। अगर मंदिर न लड़ें तो पुरोहित जी नहीं सकता। इसलिए दुनिया में जब तक मंदिर हैं तब तक लड़ाई रहेगी, लड़ाई खत्म नहीं हो सकती। क्योंकि लड़ाई अगर खत्म हो गई तो मंदिर अपने आप गिर जाएंगे। उनके प्राण भी नहीं टिकने वाले हैं फिर।
Across the world so many temples and mosques stand; if they did not fight among themselves, they would not be able to exploit people at all. It is in the intoxication of their conflicts that all exploitation becomes possible. When the mosque grows larger, the temple priest says, Our temple must be larger; we are becoming small, inferior. See—the Muslims’ mosque is grand, the Hindu temple small; the Jains’ temple has grown, ours is diminished. Such frenzy arises, egos are inflamed, people rush to enlarge their own shrine. Temples fight so that priests may live. If temples did not fight, the priest could not survive. Hence as long as there are temples, there will be fights; if the fighting ends, the temples will fall of themselves—their life-breath will not remain.
वह गांव के मंदिर भी दोनों लड़ते थे। लड़ाई पुरानी थी, इतना ज्यादा उनका विरोध था। दोनों मंदिरों के दो बड़े पुजारियों के पास एक-एक छोटा लड़का था काम-काज के लिए। वह उन लड़कों को भी कह रखा था कि कभी एक-दूसरे के मंदिर में झांक कर मत देखना। कभी एक-दूसरे के मंदिर के लड़के से मिलना भी मत।
Those two temples fought too. Their opposition was so deep that even their two young errand boys were forbidden to glance at the other temple or speak to the other boy.
लेकिन लड़के तो लड़के हैं। और बूढ़े उनको कितना ही बिगाड़ें, आखिर बिगाड़ने में भी वक्त लग जाता है, एकदम से बिगाड़ना भी आसान नहीं होता। बच्चे तो बच्चे हैं, वे कभी-कभी मिल भी लेते थे रास्तों पर। एक दिन वे दोनों रास्ते पर मिले। उत्तर के मंदिर के लड़के ने दक्षिण के मंदिर के लड़के से पूछा, मित्र, कहां जा रहे हो?
But boys are boys. However much elders try to spoil them, even spoiling takes time; it cannot be done at once. The boys would sometimes meet on the path. One day they met. The boy from the north temple asked the boy from the south, Friend, where are you going?
वह दक्षिण के मंदिर का जो लड़का था, निरंतर तत्वज्ञान की बातें सुनते-सुनते वह भी तत्वज्ञान की बातें करने लगा था। आखिर बच्चे बूढ़ों ही से तो तत्वज्ञान सीख लेते हैं। निरंतर मंदिर में ऊंची-ऊंची बातें चलती थीं। वह भी नीची बातें करना उसने बंद कर दिया था।
The south-temple boy, who had been hearing metaphysical talk all day, had begun to talk metaphysics too. Children learn philosophy from the old.
उत्तर के लड़के ने पूछा, मित्र, कहां जा रहे हो? उसने कहा, जहां हवाएं ले जाएं! आदमी का क्या बस है?
The north boy asked, Friend, where are you going?
He said, Wherever the winds take me! What power has a man?
उसने बड़ी ऊंची बात कह दी। उसने तो भाग्य की बात कह दी कि जहां हवाएं ले जाएं! आदमी का क्या बस है?
A lofty statement. He spoke of fate: Wherever the winds take me!
उत्तर का लड़का ठगा रह गया। कुछ उत्तर उसे सूझा नहीं। वह वापस आया और उसने अपने मंदिर के पुजारी को कहा। उसके पुजारी ने कहा कि यह तो बड़ी बुरी बात हुई। हमारे मंदिर का कोई व्यक्ति आज तक उस मंदिर से हारा नहीं है। तुम हार कर आ गए हो! कल वापस वहीं खड़े होना और पूछना कि कहां जा रहे हो? और जब वह लड़का कहे कि जहां हवाएं ले जाएं, तो तुम कहना कि अगर हवाएं बंद हों तो फिर कहां जाओगे? तब वह भी रह जाएगा, उसकी भी सूझ में नहीं आएगा कि क्या उत्तर दे। बिना हराए वापस मत लौटना, यह बेइज्जती की बात है। हमारा मंदिर, हमारे मंदिर का नौकर कभी हार जाए किसी दूसरे के मंदिर से!
The north boy was nonplussed, had no reply, and went back to tell his priest. The priest said, This is bad! No one from our temple has ever been bested by that one. Go tomorrow to the same spot and ask again, Where are you going? When he says, Wherever the winds take me, you say, If the winds stop, then where will you go? He will be stumped. Do not come back defeated; it is a disgrace for our temple’s boy to lose to theirs.
वह लड़का कल गया। उसी जगह खड़ा हो गया प्रतीक्षा में, उत्तर तैयार रखा उसने। दूसरे मंदिर का लड़का निकला। उसने पूछा, मित्र, कहां जाते हो? सोचा कि वह कहेगा जहां हवाएं ले जाएं, तो मैं भी अपना बंधा हुआ उत्तर दूंगा। लेकिन वह लड़का तो बदल गया। उसने कहा, जहां पैर ले जाएं।
Next day the boy went, ready with his answer. He asked, Friend, where are you going? He had prepared for, Wherever the winds take me. But the other boy had changed. He said, Wherever my feet take me.
अब बड़ी मुश्किल हो गई, बंधा हुआ उत्तर बेकार हो गया, वह फिर हार कर वापस आ गया। उसने अपने गुरु को कहा कि वह लड़का तो बड़ा बेईमान है। कल कुछ कहता था, आज कुछ कहने लगा। वह लड़का तो बड़ा बदल जाने वाला मालूम होता है। उसको तो अपने वचन पर ठहरने की भी, मालूम होता है, कोई आदत नहीं है।
Now there was trouble; the prepared answer was useless. Defeated again, he returned. Our priest’s boy complained, He is dishonest—yesterday he said one thing, today another. He seems the changing sort; he won’t even stand by his own word.
पुजारी खुश हुआ। उसने कहा कि उस मंदिर के लोगों को कभी से यह आदत नहीं है। वे हमेशा से बेईमान रहे हैं। बदल गया होगा। लेकिन अब तुम कल फिर जाना, क्योंकि तुम फिर हार कर लौट आए हो। जब तक उसको निरुत्तर न करो तब तक समझना कि तुम हार गए। तो कल फिर तुम पूछना, वह कहेगा जहां पैर ले जाएं, तो तुम कहना, ऐसा भी हो सकता है कि पैर पंगु हो जाएं, फिर कहां जाओगे?
The priest was pleased. Those people have always been like that, he said—always untrustworthy. But go again tomorrow. Until you silence him, you are defeated. Ask again; when he says, Wherever my feet take me, you say, Suppose your feet are paralyzed—then where will you go?
लड़का फिर गया दूसरे दिन प्रसन्न, फिर खड़ा हो गया कि आज देखें। वह लड़का निकला और उसने पूछा, कहां जाते हो? उस लड़के ने कहा, साग-सब्जी लेने बाजार जाता हूं।
On the third day, delighted, the boy went back and asked, Where are you going? The other replied, I’m going to the market to buy greens.
असल में सीखे हुए उत्तर जिंदगी में काम नहीं आ सकते। क्योंकि जिंदगी रोज बदल जाती है। जिंदगी बड़ी बेईमान है। शास्त्र बड़े ईमानदार हैं, वे कभी नहीं बदलते। जिंदगी बड़ी बेईमान है, वह रोज बदल जाती है। लेकिन शास्त्र मुर्दा हैं इसलिए नहीं बदलते हैं। जिंदगी जिंदा है, जीवंत है, इसलिए बदलेगी ही। यह कोई बेईमानी नहीं है। यह जिंदा होने का लक्षण है--बदलाहट।
In truth, learned answers don’t work in life—because life changes every day. Life is very “unreliable.” Scriptures are very reliable: they never change. Scriptures are dead, so they don’t change. Life is alive, therefore it must change. That is not unreliability—that is the very sign of life: change.
तो जिंदगी तो रोज बदल जाती है और उत्तर होते हैं कल के, परसों के, हजार वर्ष पुराने, वे कभी नहीं बदलते। हम उन्हीं उत्तरों को लिए खड़े रहते हैं। और तब बड़ी मुश्किल हो जाती है। जिंदगी कुछ ऐसे प्रश्न खड़े कर देती है कि उत्तर बेकार हो जाते हैं। और हम अपने पुराने उत्तर ही दोहराए चले जाते हैं। तब हम जिंदगी से पिछड़ जाते हैं। हम सारे लोग जिंदगी से पिछड़ गए हैं। असल में, जिसके पास भी सीखा हुआ उत्तर है वह हमेशा पिछड़ जाएगा। जिंदगी बड़ी रहस्यपूर्ण है, वह एक दिन भी वापस नहीं आती वही जैसी कल आई थी। कल जो सूरज उगा था, आज वही नहीं उगा; कल जो सूरज उगेगा वह इसके पहले कभी नहीं उगा था। आज सुबह जिन पक्षियों ने गीत गाए थे इस बगिया में, कल वे ही पक्षी यहां गीत गाने को नहीं होंगे। और अगर वे ही पक्षी भी होंगे तो गीत बदल जाएंगे, हवाएं बदल जाएंगी, सुनने वाले बदल जाएंगे, दरख्त बदल जाएंगे। प्रतिक्षण सब कुछ बदला जा रहा है।
So life changes daily, and our answers are from yesterday, the day before, a thousand years ago—they never change. We stand clutching them. Life poses questions that make our answers useless; yet we go on repeating the old answers, and we fall behind life. Anyone with learned answers will always lag behind. Life is so mysterious it never returns even for a day exactly as it came yesterday. The sun that rose yesterday is not the sun that rose today; the one that will rise tomorrow has never risen before. The birds that sang this morning in this garden will not sing here tomorrow; and even if they are the same birds, the songs will be different, the winds different, the listeners different, the trees different. Every moment everything is changing.
इस बदलाहट के बड़े चक्कर में हमारे उत्तर बंधे-बंधाए हैं। इन उत्तरों की जड़ता के कारण हम खुद जड़ हो गए हैं और जीवन से हमारा सारा संबंध टूट गया है। ऐसा चित्त चाहिए जो जीवन की भांति ही गतिशील, गत्यात्मक, डायनेमिक हो; डेड न हो, मरा हुआ न हो, जीवंत हो। ऐसा चित्त चाहिए जो दर्पण की भांति, जीवन जो भी समस्या खड़ी करे, उसे देखने में ताजा हो, यंग हो, जवान हो।
In this vast whirl of change, our answers are fixed. Because of the rigidity of these answers, we have become rigid, and our relationship with life is severed. What is needed is a mind as mobile, as dynamic as life itself—not dead, not inert, but alive. A mind like a mirror—fresh, young—able to look at whatever problem life presents, directly, anew.
ऐसा चित्त नहीं है हमारे पास। इसलिए जीवन में इतना दुख, इतनी पीड़ा, इतनी उलझन है। कोई मसला हल नहीं हो सका पांच हजार साल में, आपको पता है? आदमी पांच हजार साल के इतिहास में एक भी समस्या हल नहीं कर सका है। एक भी समस्या हल नहीं कर सका है! और जो उसने हल करने के लिए किया है उससे दस नई समस्याएं खड़ी हो गईं।
We do not have such a mind. Hence so much sorrow, pain, entanglement. Not a single real issue has been solved in five thousand years—do you know? In five thousand years of human history, man has not solved even one problem. And whatever he has done in the name of solutions has produced ten more problems.
पांच हजार साल में पंद्रह हजार युद्ध हुए हैं। क्या पागलपन है? पांच हजार साल में पंद्रह हजार युद्ध किस बात के लक्षण हैं? जब भी समस्या उलझ जाती है तो लड़ने के सिवाय हमारे पास कोई चारा नहीं रह जाता। और लड़ना कोई हल है? कोई समाधान है? और एक युद्ध से दूसरा युद्ध निकलता है जो पहले से भी ज्यादा खतरनाक सिद्ध होता है। दूसरे से तीसरा निकलता है जो और भी खतरनाक सिद्ध होता है। पांच हजार साल में युद्ध ही युद्ध किए हैं, समस्या तो एक नहीं सुलझी।
In five thousand years there have been fifteen thousand wars. What madness is this? What do fifteen thousand wars in five thousand years signify? Whenever a problem confounds us, we find no alternative but to fight. And is fighting a solution? One war gives birth to another, more dangerous than the first; from the second comes a third, even more perilous. We have waged war upon war; not a single problem has been resolved.
और किस चीज में हमारी समस्या सुलझ गई है? कितने शास्त्र लिखे गए हैं! अब तो जमीन पर प्रति सप्ताह पांच हजार किताबें छपती हैं। पांच हजार नई किताबें प्रति सप्ताह! थोड़े ही दिनों में एक हजार किताबें प्रतिदिन छपने लगेंगी। लेकिन क्या हल हो गया है आदमी के जीवन में? कितने समाधान हैं, लेकिन हल कहां है? कितनी बातें प्रस्तावित की गई हैं, लेकिन आदमी तो वहीं के वहीं हैं। जहां दस हजार साल पहले थे, हम वहीं खड़े हैं। कपड़े बदल गए हैं माना, रास्ते बदल गए, मकान बदल गए, लेकिन आदमी? आदमी क्यों नहीं बदला? यह आदमी को क्या हो गया है? यह क्यों नहीं बदलता? सारी जिंदगी बदलती चली जाती है। आकाश, तारे बदलते चले जाते हैं, जमीन बदलती चली जाती है। यह आदमी क्यों जड़ है?
How many scriptures have been written! On this earth now, five thousand new books are printed every week; soon it will be a thousand a day. But what has been resolved in man’s life? So many propositions, and where is the solution? Man stands where he did ten thousand years ago. Clothes have changed, roads have changed, houses have changed—but man? Why has man not changed? What has happened to him? Why does he remain fixed while all else moves—the heavens and stars, the earth? Why is man inert?
आदमी की जड़ता का कारण है--सीखे हुए उत्तर, सीखा हुआ ज्ञान। वह चित्त की ताजगी छीन लेता है, चित्त को बासा कर देता है। और बासा चित्त, बारोड माइंड, उधार चित्त फिर कुछ भी हल करने में समर्थ नहीं रह जाता।
The cause of man’s inertia is learned answers—learned knowledge. It strips the mind of freshness; it makes it stale. And a stale, borrowed mind is incapable of solving anything.
ऐसा चित्त चाहिए जो जीवन के साथ अतीत को बीच में न ले, बीच में उधार बातों को न ले। जीवन को सीधा देखे, जीवन को सीधा समझे। और उस समझ से, उस जिंदगी के सीधे दर्शन से जो भीतर से उत्तर आते हों उन पर चलने का सामर्थ्य रखे। ऐसा मनुष्य चाहिए, ऐसा मन चाहिए।
What is needed is a mind that does not interpose the past, that does not place borrowed notions in between, that sees life directly, understands life directly, and has the strength to move with the responses that arise from that direct seeing. We need such a person, such a mind.
तो मेरे उत्तरों से क्या होगा? मेरे उत्तर तो आप तक पहुंचते-पहुंचते बासे हो जाएंगे। मैं कहूंगा, कहते-कहते, आप सुनेंगे, सुनने-सुनते पुराने पड़ जाएंगे। जिंदगी तब तक बदल गई होगी। तो मेरे उत्तर किस काम के पड़ेंगे? उत्तर का सवाल नहीं है, किसी और के उत्तर का सवाल नहीं है। सवाल तो ऐसे मन के निर्माण का है, ऐसे मन के सृजन का है।
What will my answers do? By the time they reach you they will already have gone stale—while I am speaking, as you are listening, they are turning old. Life will have changed by then. Of what use will my answers be? The question is not of answers—mine or anyone else’s. The question is the creation of such a mind.
तो इधर तीन दिनों में जो कोशिश है वह यह नहीं है कि आपका मैं ज्ञान थोड़ा सा बढ़ा दूं। नहीं, ज्ञान को बढ़ाने वाले हजारों साल से ज्ञान बढ़ा रहे हैं। मैं तो आपके ज्ञान को छीन लेना चाहता हूं। तो शायद अगर आप ज्ञान छोड़ कर खड़े हो जाएं तो ताजे हो जाएं, युवा हो जाएं; चित्त निर्भार हो जाए, देख सके, जान सके, पहचान सके; आंख खुल जाएं और जिंदगी जो समस्याएं लाए उनके उत्तर हमारे भीतर से उठ सकें। खुला मन हो, तो तीर की भांति चीजें दिखाई पड़नी शुरू हो जाती हैं।
So these three days my effort has not been to increase your knowledge; for thousands of years people have been increasing knowledge. I want to steal your knowledge. If you can stand without your knowledge, perhaps you will become fresh, young; the mind will be unburdened, able to see, to know, to recognize; the eyes will open, and when life brings questions, answers will arise from within. With an open mind, things begin to show themselves like an arrow’s flight.
लेकिन हमें तो कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। रोज आदमी मरते चले जाते हैं और हमें यह नहीं दिखाई पड़ता कि हमको मरना पड़ेगा। हद्द अंधापन है! या हद्द बेहोशी है! अजीब बात है! रोज लोग धन को इकट्ठा करते हैं और धन को इकट्ठा करने में करीब-करीब जीवन गंवा देते हैं; न उनके जीवन में हमें शांति दिखलाई पड़ती है न आनंद। लेकिन हम भी जब दौड़ते हैं तो हम भी धन कमाने में लग जाते हैं। अजीब बात है! रोज हम लोगों को पदों पर चढ़ते देखते हैं--छोटी कुर्सी से बड़ी कुर्सी, बड़ी कुर्सी। उनके जीवन में न कोई शांति दिखाई पड़ती है, न कोई आनंद, न कोई संगीत। लेकिन हमारा चित्त भी उसी दौड़ में लग जाता है। क्या मामला है? क्या हमें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता? क्या हमारे चित्त में कोई भी जीवन का ठीक-ठीक दर्शन नहीं बनता?
But as we are, we see nothing. People die every day, and we do not see that we too will die. What blindness! What stupor! Strange! People hoard wealth, spend their lives in it, and we see no peace or joy in them—yet when we run, we too run after money. Strange! We see people climb from smaller to bigger chairs—higher posts—but in their lives there is no peace, no joy, no music; yet we throw ourselves into the same race. What is this? Do we not see anything? Does no accurate vision of life form in our minds?
बहुत सैकड़ों वर्ष पहले की बात है, एक युवक अपने गुरु के गुरुकुल से शिक्षा पाकर वापस लौटा। बहुत दुखी था। एक रात देश की राजधानी में जाकर अपने मित्र के घर में ठहरा तो बहुत दुखी था, रात करवटें बदलता था। उस मित्र ने पूछा, क्या चिंता है?
Long ago, a young man returned from his guru’s school, very sad. One night he stayed with a friend in the capital, tossing and turning. The friend asked, What troubles you?
उसने कहा, चिंतित हूं इसलिए कि गुरु के घर पर पांच वर्षों तक रहा। मेरा भोजन भी उन्हीं ने दिया, मेरे वस्त्र भी, शिक्षा भी, सब कुछ उन्होंने दिया। मैं बहुत दरिद्र हूं, अनाथ हूं, आते वक्त सभी विद्यार्थियों ने विदा लेते समय गुरु को कुछ भेंट दी है, मैं कुछ भी भेंट नहीं दे पाया। काश, मेरे पास पांच स्वर्ण-मुद्राएं भी होतीं तो मैं भेंट दे देता।
He said, I am troubled because I lived five years in the guru’s house. He fed me, clothed me, taught me—everything. I am very poor, an orphan. At farewell, all the students gave the guru a gift; I gave nothing. If only I had five gold coins, I would have offered them.
उसके साथी ने कहा, घबड़ाओ मत! कल सुबह उठ कर जल्दी चले जाना। इस देश का जो राजा है उसका नियम है, जो भी सुबह-सुबह जाकर उससे कोई मांग ले तो वह दे देता है।
His friend said, Don’t worry. Go early in the morning. The king of this country has a rule: whoever comes first thing in the morning and asks for something, he grants it.
वह युवक सो गया। जल्दी से उठा, कोई चार ही बजे होंगे, राजा के महल पर जाकर पहुंच गया। राजा पांच बजे के करीब अपनी बगिया में घूमने निकला तो उस युवक ने जाकर उसे पकड़ लिया और कहा कि मैंने सुना है कि जो भी पहला याचक होता है, जो भी मांगता है, आप उसे दे देते हैं।
The youth went. He reached the palace around four. The king came out to stroll in the garden near five; the youth stopped him and said, I’ve heard that whoever is the first supplicant, whatever he asks, you give.
उस राजा ने कहा, निश्चित ही। लेकिन आज तक कोई आया ही नहीं। यह मेरा निर्णय रहा है कि जो भी आएगा, दूंगा। लेकिन लोग इतने सुखी हैं कि कोई कभी आया नहीं। तुम पहले याचक हो, आज के ही नहीं, मेरे जीवन के। तो तुम जो भी मांगोगे, मैं दूंगा।
The king said, Certainly. But no one has ever come. It has always been my resolve to give to whoever comes—but people are so content no one ever came. You are the first beggar—not only today, in my whole life. Ask whatever you want, I will give.
युवक ने सुना, जो भी मांगोगे, मैं दूंगा। तो उसने सोचा अपने मन में कि मैं पागल हूं कि पांच स्वर्ण-मुद्राएं मांगूं। पांच सौ क्यों न मांगूं? पांच हजार क्यों न मांगूं? या पांच लाख क्यों न मांग लूं? चक्कर बड़ा हो गया। गणित फैल गया। पांच का खयाल मिट गया और गुरु को देने की बात भी विलीन हो गई, सवाल ही न रहा वह। अब तो सवाल यह था कि कितना मैं मांगूं?
Hearing “whatever,” the youth thought, Am I a fool to ask for five coins? Why not five hundred? Five thousand? Five hundred thousand? His arithmetic spread out; the thought of five vanished, even the thought of gifting the guru dissolved. The question now was: how much should I ask?
राजा ने कहा कि तुम कुछ चिंतित हो, निर्णय तुमने शायद किया नहीं कि क्या मांगना है। तो तुम निर्णय कर लो, मैं घूम आऊं बगिया। जो तुम मांगोगे, मैं दूंगा। इसलिए फिक्र मत करो, मांगो।
The king saw him anxious. Perhaps you haven’t decided, he said. Decide; I’ll walk in the garden. Whatever you ask, I will give. Don’t worry—ask.
गणित और बड़ा होने लगा। पांच करोड़ मांगूं कि पांच अरब कि पांच खरब? क्या करूं, क्या न करूं? जितना गणित उसे आता था, संख्या वहां तक पहुंच गई। और तब उसका हृदय धड़कने लगा कि मैंने गणित और क्यों न सीखा! आज पता चला कि गणित का क्या उपयोग है। तब तो मैं सोचता था: क्या फिजूल का गणित सीखना, क्या फायदा है? संख्या अटक गई, उसके आगे संख्या मालूम नहीं थी। आज पता चला कि गणित का क्या उपयोग है। आज पछताने लगा कि पता नहीं, मैं तो इतना मांग लूंगा, पीछे न मालूम राजा के पास कितना शेष रह जाएगा। भूल गया गुरु को, भूल गया पांच मुद्राओं को।
The numbers grew larger. Five crores? Five billions? Five trillions? As far as his arithmetic went, he stretched. His heart began to pound—why did I not learn more mathematics! Now I see what it’s for! I used to think, what’s the use of all that math? Now I regret; I’ll ask so much there may be nothing left in the kingdom. He forgot the guru, forgot the five coins.
कोई भी भूल जाता। हम भी भूल जाते उसकी जगह होते तो, कोई भी भूल जाता। सहज मानवीय है यह। बात ही ओझल हो गई, सवाल ही दूसरा खड़ा हो गया। जब तक राजा लौट आया तब उसने धड़कते हृदय से सोचा कि गलती हो जाएगी अगर मैं संख्या में मांगूंगा। तो क्यों न मैं राजा से कहूं कि जो कुछ तुम्हारे पास है सभी दे दो और तुम द्वार से बाहर निकल जाओ। जैसा मैं भीतर आया, तुम बाहर हो जाओ। ये कपड़े काफी हैं जो तुम पहने हो, और ज्यादा मैं न दे सकूंगा। जो है सब छोड़ दो। इसमें भूल की गुंजाइश नहीं रहेगी, संख्या का कोई सवाल न रहेगा। जितना है, मिल जाएगा, पछतावे का कोई कारण नहीं रहेगा।
Anyone would. In his place, we too would forget—this is human. The original point vanished, another issue arose. By the time the king returned, the youth, heart thumping, thought, If I name a number I may blunder. Why not say: leave everything you have and step outside the gate; come out as I came in. The clothes you wear are enough; I won’t ask for more. Give me all you have—no room for error then; numbers won’t arise; I’ll get whatever there is; there will be no cause for regret.
राजा आया, और उसने राजा से कहा कि आप द्वार के बाहर हो जाएं। ये कपड़े जो आप पहने हैं, पर्याप्त हैं। और जो कुछ आपके पास है, सब छोड़ दें। सभी मैं मांगता हूं, पूरा ही मैं मांगता हूं।
The king came. The youth said, Please step outside the gate. The clothes you’re wearing are sufficient; and leave all that you have. I ask for the whole.
सोचा था राजा घबड़ा जाएगा। लेकिन बात उलटी हो गई, घबड़ाना पड़ा उस युवक को ही। राजा ने आकाश की तरफ हाथ जोड़े और कहा, हे परमात्मा, वह आदमी आ गया जिसकी मैं प्रतीक्षा करता था। कितने दिन तूने राह दिखाई, लेकिन आखिर वह आदमी आ गया। उस युवक को लगा लिया गले और कहा, तू भीतर जा और मैं बाहर जाता हूं। और ये कपड़े जो पहने हूं, ये भी छोड़े देता हूं। इनको पहने भी बहुत दिन हो गए, इनसे भी बहुत ऊब गया। अब तो बिना कपड़े ही रहने का मन है।
He had thought the king would panic. The opposite happened—the youth panicked. The king lifted his hands to the sky and said, O God, the man I was waiting for has come. How many days you pointed the way—at last he has arrived. Embracing the youth, he said, You go inside; I will go out. And these clothes too—I’ll leave them; I’ve worn them long and am tired of them. Now I would like to go naked.
युवक घबड़ा गया। उसने कहा कि ठहर जाएं! थोड़ा ठहरें, मुझे थोड़ा और सोच लेने दें। मामला क्या है? आप इतने उत्सुक भागने को क्यों हैं? इन चीजों को छोड़ जाने की इतनी आतुरता क्यों है?
The youth was alarmed. Wait! Wait a moment—let me think a little more. What is this? Why are you so eager to run? Why such impatience to leave your things?
उस राजा ने कहा, यह मत पूछ, यह मत सोच। जिंदगी पड़ी है, सोचना धीरे-धीरे। आखिर हमने भी तो जिंदगी भर में यही सोच कर पाया। तो इतनी जल्दी तुझे हम कैसे बताएं और तू कैसे समझेगा? तू भीतर जा, हम बाहर जाते हैं। जिंदगी पड़ी है, अभी तू जवान है, सोचना! हमारी उम्र तक आते-आते शायद तू भी सोच लेगा।
The king said, Don’t ask, don’t think. Life is long—think slowly. After all, I too reached here thinking over a lifetime. How can I tell you so quickly, and how will you understand? You go in; I go out. Life is long; you are young; think. By the time you reach my age, perhaps you will understand.
लेकिन उस युवक ने कहा
कि नहीं, इतना अंधा मैं नहीं हूं। आप रुक जाएं और एक चक्कर और लगा आएं, तब तक मुझे सोचने का मौका दें। इतनी कृपा करें!
But the youth said, No, I am not that blind. Please take one more turn in the garden; give me time to think. Be so kind.
राजा ने कहा कि देख, जो बहुत सोच-विचार करते हैं वे दिक्कत में पड़ जाते हैं। तू भीतर जा, सम्हाल सब, सोच-विचार को जीवन पड़ा है, जल्दी क्या है?
The king said, Those who overthink get into trouble. You go in, manage everything; thinking—life is long. Why hurry?
लेकिन वह युवक...जितना राजा ने कहा कि जल्दी क्या है, उतनी ही जल्दी तीव्र होती गई...वह युवक बोला, माफ करें, मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। आप एक चक्कर लगा आएं, मुझे सोचने दें।
But the more the king said, What’s the hurry? the more the youth’s hurry increased. Forgive me, he said, I take my words back. Take another round; let me think.
राजा चक्कर लगाने गया, लौट कर युवक को वहां नहीं पाया। वह पांच स्वर्ण-मुद्राएं भी छोड़ गया। वह भाग गया था। घर पहुंचा तो उसके मित्र ने पूछा, मांग ली पांच मुद्राएं?
The king walked; when he returned the youth was gone. He had even left those five gold coins behind. He had fled. At home his friend asked, Did you get the five?
उसने कहा कि नहीं। गणित बहुत आगे पहुंच गया था, पांच का कहां सवाल था, सब मांग लिया था। लेकिन उस राजा ने मुझे दिक्कत में डाल दिया। उसने मेरी आंखें खोल दीं। अब पांच के मांगने का भी कोई सवाल नहीं है। अब तो मैं समझता हूं जो गणित सीखा, बेकार सीखा, मांगने का सवाल ही नहीं रह गया। क्योंकि दिखाई पड़ा कि जो छोड़ कर जा रहा है इतनी खुशी से, उसे सिर्फ अंधा ही स्वीकार कर सकता है।
He said, No. My arithmetic went far beyond five. I had asked for everything. But the king put me in a bind—he opened my eyes. Now there is no question of asking for five, nor of asking at all. I see now that the mathematics I learnt was useless; the very act of asking is meaningless. For when someone is leaving everything so joyfully, only a blind man could accept it.
लेकिन जीवन में हमें तो कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। हम तो करीब-करीब वही दोहराते हैं जो हर आदमी ने जिंदगी में दोहराया है और एक अंधे की भांति एक चक्कर लगाते हैं और समाप्त हो जाते हैं। क्या कारण है इसके दिखाई न पड़ने का? इसके दिखाई न पड़ने का यही कारण है कि हम कभी अपने मन से जीवन को कुछ देखते ही नहीं हैं। हम सब कुछ, जो हमारी पुरानी पीढ़ी हमें सिखा देती है, उसी के माध्यम से देखते हैं। पुरानी पीढ़ी अपनी सब बीमारियां भी हमें सिखा देती है, अपने सब रोग भी सिखा देती है। अपनी सब भूलें भी सिखा देती है। अपने सब बंधे-बंधाए उत्तर भी सिखा देती है। जो उसने भी पुरानी पीढ़ी से सीखे थे। और ऐसे एक उधार मस्तिष्क पीढ़ी से पीढ़ी के पास चला जाता है। हम कभी अपनी ताजगी से जीवन को देखते ही नहीं हैं, हम अपने पिता की आंखों से देखते हैं, पिता अपने पिता की आंखों से, वे और अपने पिता की आंखों से। आंखें बहुत पुरानी हो गई हैं जिनसे हम देखते हैं। अपनी आंखों से कोई देखता ही नहीं है।
But in life we see nothing. We almost repeat what every man has repeated and, like the blind, go one round and are finished. Why do we not see? Because we never look at life with our own eyes. We see everything through what the previous generation has taught us. They pass on their illnesses, their diseases, their mistakes, their pre-fabricated answers—answers they themselves learned from the generation before. Thus a borrowed mind is handed down from age to age. We never look at life with our own freshness: we see through our father’s eyes; he through his father’s; and they through theirs. The eyes through which we look have become very old. No one looks through his own eyes.
अगर जिंदगी की प्रत्येक समस्या को समर्थ हो सकें हम अपनी आंख से देखने में, तो समस्या विलीन हो जाएगी, क्योंकि जो समाधान आएगा वह हमारा होगा। वह समाधान जिंदगी की समस्या से टक्कर ले सकता है, उसे हल कर सकता है, जिंदगी दूसरी हो सकती है। इसलिए सबसे बड़ा विरोध है मेरा उधार मस्तिष्क से। बारोड माइंड सबसे खतरनाक बात है, महामारी है, सबसे बड़ी बीमारी है। और उस बीमारी में हजारों साल से हम पीड़ित हैं। इसलिए किसी के उत्तरों का कोई सवाल नहीं। किसी के समाधानों का कोई महत्व नहीं। शास्त्रों का, बंधे-बंधाए सिद्धांतों का कोई अर्थ नहीं। अर्थ है जीवंत मन का, फ्रेश माइंड का, ताजे मन का। कैसे होगा ताजा मन, उसी दिशा में तीन दिन थोड़ी सी बातें कीं।
If we could look at each problem of life with our own eyes, the problem would dissolve—because the solution would be our own. That solution could meet life’s challenge and resolve it; life could be different. Therefore my greatest opposition is to the borrowed mind. The borrowed mind is the most dangerous thing—the great epidemic, the greatest disease—and for thousands of years we have suffered from it. Hence there is no question of anyone’s answers, no importance to anyone’s solutions. Scriptures, fixed doctrines—none of it has meaning. What matters is a living mind, a fresh mind, a mind that is new. How to have a fresh mind—on that, these three days, I have said a little.
लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं, जैसा आदमी आज है उससे तो पशु बेहतर हैं। बड़ी चोट लगती है इस बात को जान कर, मुझे भी चोट लगती है। लेकिन आदमी से पशु बहुत बेहतर हैं। हजार-हजार अर्थों में बहुत बेहतर हैं। आदमी के साथ क्या हो गया है, बड़ी हैरानी की बात है! पशु न तो इतने चिंतित मालूम पड़ते हैं, न इतने दुखी। क्या आपने कभी किसी पशु और पक्षी को आत्महत्या करते सुना है, स्युसाइड करते? नहीं सुना होगा। मैं समझता हूं ऐसी घटना अभी तक नहीं घटी है। जिस दिन घटेगी, सारी दुनिया के अखबार पहले पेज पर बड़े-बड़े अक्षरों में छापेंगे कि एक कुत्ते ने आत्महत्या कर ली। अभी तक तो की नहीं है। यह घटना अभी तक घटी नहीं है। आदमी भर आत्महत्या करता है। मतलब क्या हुआ?
आदमी भर का जीवन इस हालत में पहुंच गया है कि खुद आदमी उसको समाप्त करना चाहता है। इतना बदतर जीवन हो गया है क्या कि हम खुद उसे समाप्त करें? इतना अर्थहीन हो गया? इतना दुख और पीड़ा से भर गया?
But I want to tell you: as man is today, animals are better than him. It hurts to know this; it hurts me too. But animals are far better than man—in a thousand ways. What has happened to man is astonishing. Animals do not seem so anxious, nor so miserable. Have you ever heard of an animal or a bird committing suicide? You haven’t. I don’t think such a thing has yet occurred. If it ever does, every newspaper in the world will carry it in big letters on the front page: A dog has committed suicide. So far it has not happened. Only man takes his own life. What does this mean? Man’s life has reached such a condition that man himself wants to end it. Has it become so bad that we ourselves finish it? So meaningless? So filled with sorrow and pain?
लेकिन यह हो गया है। और हम निरंतर यही कहे जाते हैं कि हमको पशु से ऊपर उठना है।
मैं तो कहूंगा, अभी तो हम पशु के बराबर भी हो जाएं तो बहुत है। पशु के ऊपर उठना तो जरा दूर की बात है। यह क्यों हो गई है इतनी स्थिति अजीब? यह अजीब इसलिए हो गई है कि हमने अपनी प्रकृति को स्वीकार नहीं किया। अगर हम अपनी प्रकृति को स्वीकार करें, तो उसी स्वीकृति से प्रकृति संस्कृति बन सकती है। लेकिन हमने कर दिया प्रकृति को अस्वीकार। उससे संस्कृति पैदा नहीं हुई, उससे विकृति पैदा हुई। प्रकृति के ही अनुसंधान में संस्कृति विकसित होती है। प्रकृति के विरोध में जो विकसित होता है वह विकृति है, वह संस्कृति नहीं है। हम संस्कृत नहीं हो पाए, हम करीब-करीब विकृत हैं।
Yet this is what has happened. And we go on saying we must rise above the animal. I would say: for now, even if we could become equal to the animal, that would be a lot. Rising above the animal is still a distant matter. Why has the situation become so strange? Because we have not accepted our nature. If we accept our nature, from that very acceptance nature can become culture. But we rejected nature; from that rejection, culture did not arise—distortion arose. Culture develops in the exploration of nature. What develops in opposition to nature is distortion, not culture. We have not become cultured; we are almost distorted.
पशुओं में सेक्स है, काम है; मनुष्य में सेक्स ही नहीं है, सेक्सुअलिटी भी है, कामुकता भी है, जो और एक नया विकार है। पशुओं में सिर्फ काम है, मनुष्य में कामुकता है। पशु के जीवन में सेक्स आता है, चला जाता है--जैसे भोजन है, पानी है, और सब कुछ है, वैसे ही एक घड़ी है, विलीन हो जाती है। मनुष्य चौबीस घंटे सोचता है, सोचता है, सोचता है।
अगर मनुष्य चौबीस घंटे सेक्स को नहीं सोच रहा है तो उसकी फिल्मों में, उसकी कहानियों में, उसकी किताबों में यह सारा का सारा सेक्स क्यों है? खजुराहो और कोणार्क के मंदिरों में ये सारी की सारी मिथुन प्रतिमाएं क्यों हैं? यह क्यों सारा जीवन पूरा का पूरा सेक्स से भरा हुआ दिखाई पड़ता है? पशु तो चिंतित नहीं मालूम होते इस भांति। न पशु इस भांति पीड़ित मालूम होते हैं। सेक्स तो उनके जीवन में जरूर है, प्रकृति है, है। लेकिन ऐसी विकृति नहीं है जैसी मनुष्य के जीवन में है। यह क्या हो गया है?
यह दमन से हुआ है, यह सप्रेशन से हुआ है। हम प्रकृति को ट्रांसफार्म नहीं कर पाए, हम प्रकृति को विकसित नहीं कर पाए, परिवर्तित नहीं कर पाए, प्रकृति को दबाया हमने। जो प्रकृति को दबाएगा वह प्रकृति के तल से भी नीचे गिर जाएगा। क्योंकि दमन से कोई वेग समाप्त नहीं होते, केवल अचेतन मन में और गहरे प्रविष्ट हो जाते हैं। और फिर पीड़ित करने लगते हैं भीतर जाकर। और फिर उनका वेग, उनके अंडरकरेंट्स...मुझे किसी ने कहा कि यहां जमीन के नीचे बहुत पानी के स्रोत हैं, अंडरकरेंट्स हैं। यहां ऊपर से तो कुछ दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन किसी ने कहा कि कुएं में मील, आधा मील भी भीतर जा सकते हैं। जमीन नीचे बहुत सी धाराओं से भरी है पानी की। ऊपर से तो कुछ दिखाई नहीं पड़ता।
Animals have sex; in man there is not only sex but sexuality—lustfulness—a new affliction. In animals there is only sex; in man there is lustfulness. In the animal’s life sex appears and departs—like food, like water, like everything else; it comes at its hour and dissolves. Man thinks of sex twenty-four hours a day. If man is not thinking of sex all the time, then why are his films, his stories, his books saturated with it? Why are Khajuraho and Konark filled with erotic couples? Why does the whole of life appear so drenched in sex? Animals do not seem troubled in this way, nor so tormented. Sex is certainly present in their life—it is natural—but not the distortion that it is in man’s life. How did this happen? It happened through repression and suppression. We have not managed to transform nature; we have not evolved it, not transmuted it—we have suppressed it. Whoever suppresses nature falls even below nature. Because repression does not eliminate an energy; it only drives it deeper into the unconscious, where it begins to torment from within. Then its force, its undercurrents… Someone told me that beneath the ground here there are many water sources, undercurrents. From above nothing is seen, but they said that in a well you could go half a mile deep; beneath, the earth is filled with streams of water. From above, nothing is visible.
ऐसे ही, मनुष्य जिन-जिन चीजों को दबा देता है, उसके अचेतन में जमीन के नीचे अंडरकरेंट्स फैल जाते हैं। ऊपर से कुछ नहीं दिखाई पड़ता, ऊपर से वह आदमी राम-राम, राम-राम जपते हुए मालूम पड़ता है, गीता पढ़ते मालूम पड़ता है, रामायण पढ़ते मालूम पड़ता है। भीतर अंडरकरेंट्स क्या हैं? अंडरकरेंट्स बड़े दूसरे हैं। यह ऊपर कुछ और है, भीतर कुछ और है। इसके भीतर सब दब गया है, इकट्ठा हो गया। वह निकलना चाहता है, यह उसको दबाता है। मंत्र पढ़-पढ़ कर दबाता है। सब दबा-दबा कर उसको सम्हाल कर रखता है।
So too, whatever a person suppresses spreads as undercurrents in the unconscious below the ground. On the surface nothing is visible: on the surface he seems to be chanting Ram-Ram, reading the Gita, reading the Ramayana. What are the undercurrents within? Entirely different. What is above is one thing; within, another. Inside, everything has been pressed down, accumulated. It wants to come out; he keeps pushing it down—chanting mantras to push it, carefully holding it down.
लेकिन जिसको हमने दबा कर रखा है, वह आज नहीं कल फूटेगा। वह आज नहीं कल तोड़ देगा जमीन को और बाहर निकल आएगा। और जिसे हमने दबा कर रखा है, उसे रोज-रोज दबा कर रखना पड़ेगा, क्योंकि जरा ही कमजोरी आई कि वह बाहर निकल आएगा। तो कमजोरी का कोई भी क्षण उसको बाहर ला सकता है। और अगर जीवन भर बाहर न भी आए तो भी फर्क नहीं पड़ता, ऐसे मनुष्य का जीवन अंतर्द्वंद्व हो जाएगा, कांफ्लिक्ट हो जाएगा। उसका जीवन अपने से ही लड़ने में व्यतीत हो जाएगा, वह जीवन के किसी सौंदर्य को नहीं जान पाएगा। दमन करने वाला व्यक्तित्व एकदम कुरूप, एकदम अग्ली हो जाता है। सारा सौंदर्य, सारी शांति, सारा संगीत नष्ट हो जाता है।
But what we have kept suppressed will burst today or tomorrow. If not today, then tomorrow it will crack the ground and come out. And whatever we have suppressed must be kept suppressed every day, because the slightest weakness and it will break out. Any moment of weakness can bring it out. And even if it never comes out for a whole lifetime, it makes no difference: the life of such a person becomes an inner conflict. He will spend his life fighting with himself; he will not know any beauty of life. A repressive personality becomes utterly ugly. All beauty, all peace, all music are destroyed.
एक छोटी कहानी मुझे याद आती है।
कोरिया में दो भिक्षु एक नदी को पार करते थे। पहाड़ी नदी है, बूढ़ा भिक्षु आगे है, युवा भिक्षु पीछे था। बूढ़ा जैसे ही नदी में उतरने को था, देखा कि किनारे पर खड़ी है एक युवती और नदी पार होना चाहती है। उस बूढ़े के मन में हुआ--सत्तर वर्ष उसकी उम्र होगी--हाथ का सहारा दे दूं और नदी पार करवा दूं। लेकिन हाथ के सहारे का खयाल ही, युवती का हाथ हाथ में आने का खयाल ही उसके भीतर वर्षों से दबाई गई वासना का उभार बन गया। छुआ नहीं था अभी युवती को उसने, सिर्फ सोचा था दयावश कि हाथ का सहारा देकर नदी पार करा दूं। भीतर सोई हुई वासना...हैरान हो गया वह तो, तीस वर्ष से जिसे दबाया था वह अब तक समाप्त न हुई थी! और उसने तो माला फेर-फेर कर, रात जाग-जाग कर, उपवास कर-कर के सोचा था कि सब शांत हो गया, सब शांत हो गया।
A small story comes to mind. In Korea, two monks were crossing a mountain river. The elder monk was ahead, the younger behind. As the elder was about to step into the river, he saw a young woman standing on the bank who wanted to cross. It occurred to the old monk—he must have been seventy—to offer his hand and help her across. But the very thought of giving his hand, the very idea of a young woman’s hand in his, became an upsurge of the desire he had repressed for years. He had not yet touched her; out of compassion he had merely thought of offering his hand. The slumbering passion within… He was astonished: what he had pushed down for thirty years had not ended! With rosary upon rosary, sleepless nights, fasts upon fasts, he had thought, It is all quiet now, all quiet.
अंडरकरेंट्स मौजूद थे। मौका आ गया, वापस खड़े हो गए। भीतर से उठ आई सारी वासना। ऊपर से देह बूढ़ी हो गई थी, भीतर मन जवान था। उठ आई वासना और उसने कहा कि बहुत सुखद रस उसे आ गया हाथ के स्पर्श का। वह बहुत घबड़ा गया, कंप गया, रोआं-रोआं खड़ा हो गया। ठंडी थी सांझ, लेकिन उसके माथे पर पसीने की बूंदें आ गईं। उसने कहा कि उफ! पाप अभी छिपा बैठा है! मैं तो सोचता था बाहर हो गया। वह घबड़ा कर नदी पार करने लगा। उसने फिर उस युवती से न कहा कि मैं पार करा दूं। मन में सोचा, मैंने कैसी भूल की कि मैंने यह सोचा! स्त्री के स्पर्श की बात सोची!
The undercurrents were present. The occasion appeared, and they rose again. His body had grown old; inside, the mind was young. Desire surged, and he felt that the touch of a hand would bring a pleasant taste. He was frightened, he trembled, his hair stood on end. The evening was cool, yet beads of sweat appeared on his forehead. He thought, Ah! Sin still lies hidden! I had thought it gone. Alarmed, he began to cross the river. He did not say to that young woman that he would help her across. He thought to himself, What a mistake, that I even thought this! I thought of a woman’s touch!
एक तरफ तो यह खयाल चलने लगा, जैसे-जैसे नदी में थोड़ा आगे जाने लगा एक दूसरा खयाल भी मन में आने लगा कि क्या हर्ज था इसमें अगर हाथ पकड़ कर मैं पार ही करा देता? दोनों बातें मन के भीतर खड़ी हो गईं। एक तरफ वह धार्मिक मन था साधक का, वह दबाने लगा कि यह क्या गलती है! भीतर से वासना कहने लगी, इसमें क्या हर्ज था? हाथ पकड़ कर अगर नदी पार भी करा देते तो क्या हर्ज था? लेकिन एक रस भी भीतर प्रतीत होने लगा। वह बड़े द्वंद्व में पड़ गया।
On one side this thought ran on; as he went a little further into the river, another thought arose: What harm would there have been if I had taken her hand and helped her across? Two currents stood in his mind. On one side was the religious mind of the seeker, suppressing: What a fault this is! From within, desire said: What harm would there be? If I had held her hand and helped her across, what harm? And a kind of sweetness began to be felt within. He fell into a great conflict.
वह नदी पार हुआ। तब उसे खयाल आया कि मेरा युवा साथी भी पीछे आने को है, कहीं वह भी इसी उपद्रव में न पड़ जाए जिसमें मैं पड़ गया। उसने लौट कर देखा, देख कर दंग रह गया, वह युवक उस लड़की को कंधे पर बिठा कर नदी पार कर रहा था। कई तरह की आग उसके मन में लग गई। एक तो यह कि इसे ठीक करूंगा! इसे शिक्षा देनी होगी! यह तो भटका जा रहा है। मैं तो बूढ़ा हूं, यह जवान है। अगर मेरी वासना नहीं गई तो इसकी वासना कैसे जाएगी? एक तरफ उपदेश का मन हुआ, दूसरी तरफ ईर्ष्या भी पकड़ी कि मैं चूक गया और यह युवक उसे कंधे पर लिए हुए है। दूसरी तरफ ईर्ष्या भी मन में आई। जितनी ईर्ष्या आई उतना ही उपदेश देने का और भी तीखा रस मन में उठने लगा।
He crossed the river. Then it occurred to him that his young companion would be coming behind; perhaps he too would fall into the same trouble that I did. He turned and was stunned: the young monk was carrying the girl on his shoulders across the river. Many fires flared up in the elder’s mind. One: I will set him right! He must be taught! He is going astray. I am old; he is young. If my desire has not gone, how will his go? Along with the urge to preach, jealousy also seized him: I missed, and this youth carries her on his shoulders. The more the jealousy, the sharper the relish for preaching.
अक्सर बूढ़े जवानों को जो उपदेश देते हैं, उसमें ईर्ष्या सम्मिलित होती है। ईर्ष्या उस जीवन की जो उनका खो गया है और जवानों के पास है, उस जीवन के प्रति एक ईर्ष्या। उपदेश और तीखे हो जाते हैं। उपदेश और कंडेमनेशन के और निंदा के हो जाते हैं। नरक भेजने की इच्छा और गहरी हो जाती है कि भेज दो नरक इन सबको।
Often when the old preach to the young, jealousy is mixed in—the jealousy of the life they have lost and the young still possess. The sermons become harsher, more condemning. The urge to consign them to hell grows deeper: send them all to hell.
उसका भी मन हुआ: आज जाकर गुरु को कहूंगा। और आज तो इसे ठीक करना ही होगा, आश्रम से निकलवा देना होगा। हद्द हो गई, संन्यासी और स्त्री को छुए! कंधे पर बिठा कर आए!
He thought, Today I will go and tell the master. Today he must be corrected; he must be expelled from the monastery. This is the limit: a monk touching a woman—carrying her on his shoulders!
युवक आ गया था, बूढ़ा उससे बोला नहीं। कोई दो मील, तीन मील के फासले पर उनका आश्रम था। जब वे वहां पहुंच गए और सीढ़ियां चढ़ने लगे तो उस बूढ़े ने कहा, मित्र, बर्दाश्त के बाहर था जो तुमने किया है! और मजबूरी में मुझे जाकर आश्रम के प्रधान को कहना ही पड़ेगा कि पाप हुआ है एक भिक्षु के द्वारा। कोई सजा की व्यवस्था करनी जरूरी है। अन्यथा नियम टूट जाएगा, अनुशासन टूट जाएगा, सारा आश्रम भ्रष्ट हो जाएगा। तुमने क्यों उस लड़की को कंधे पर उठाया?
The young man came over; the elder did not speak. Their monastery was two or three miles away. When they arrived and began to climb the steps, the elder said, Friend, what you did is beyond endurance! I am compelled to tell the head of the monastery that a sin has been committed by a monk. Some punishment is necessary; otherwise the rules will break, discipline will collapse, the whole monastery will be corrupted. Why did you lift that girl onto your shoulders?
उस युवक ने कहा, भंते, मैं तो उसे उठाया था कंधे पर और नदी के किनारे छोड़ भी आया, उस बात को घटे काफी देर हो चुकी है, लेकिन आप उसे अब भी कंधों पर उठाए हुए हैं। आप अब भी उसे कंधे पर उठाए हुए हैं!
The young monk said, Venerable sir, I did lift her onto my shoulders—and I set her down on the bank as well. Quite some time has passed since that incident. But you are still carrying her on your shoulders. You are still carrying her.
जो दमन कर लेता है चीजों का, जीवन भर कंधे पर उठानी पड़ती हैं वे चीजें जिनका दमन कर लेता है। सप्रेशन या दमन मार्ग नहीं है जीवन के विकास का। जीवन में कुछ भी दमन करने जैसा नहीं है। फिर क्या? तो क्या हम हो जाएं पशु? जैसा मेरे मित्र ने पूछा है कि फिर तो हम हो जाएं उच्छृंखल?
Whoever represses things ends up carrying them on his shoulders all his life. Suppression or repression is not the path of growth. In life, nothing is to be repressed. Then what? Should we become animals, become unbridled, as my friend asked?
नहीं, वह मैं नहीं कह रहा हूं। जीवन में जो भी वृत्तियां हैं, वेग हैं, जो भी इच्छाएं हैं, वासनाएं हैं, कामनाएं हैं, उनके प्रति जागना है, उनको देखना है, पहचानना है, समझना है। उनकी अंडरस्टैंडिंग, उनके बाबत हमारी जितनी गहरी समझ होगी, वे समझ के अनुपात में ही परिवर्तित होती चली जाती हैं। किसी भी वृत्ति को देखना शुरू करें, वह वृत्ति परिवर्तित होने लगेगी। और बड़े रहस्यों का रहस्य यह है कि जिस वृत्ति से आप घबड़ाते हैं और जिस वृत्ति को आप लाना चाहते हैं, उस वृत्ति का ठीक से जागने पर उसी दिशा में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। देखें, प्रयोग करें, ध्यान करें अपनी वृत्तियों पर। जिस वृत्ति को भी परिवर्तित करना हो उस वृत्ति से लड़ें नहीं, पहली बात। उसके शत्रु न बनें, उसके मित्र बनें, उसके प्रति जागें और देखें।
No, that is not what I am saying. Whatever tendencies, energies, desires, passions there are in life—one must awaken to them, see them, recognize them, understand them. The deeper our understanding about them, the more they are transformed in exact proportion to that understanding. Begin to watch any drive and that drive will begin to change. And the great secret is this: the very tendency you fear, and the very quality you wish to bring in—when you awaken rightly to that tendency, the transformation begins to move in the very direction you desire. See, experiment, meditate upon your tendencies. If you wish to transform any tendency, do not fight it—this is the first thing. Do not be its enemy; be its friend. Be awake toward it and watch.
जीवन एक सहज स्वीकार है। जीवन को पूरे मन से स्वीकार करें, जीवन की निंदा न करें। जीवन को अंगीकार करें पूरे हृदय से, पूरे द्वार खोल कर। और फिर जीवन में जो कुछ भी है, उसे समझें, समझने की कोशिश करें, पहचानने की कोशिश करें। उस वृत्ति के सारे रूप को देखें। और हैरान हो जाएंगे! जैसे ही उसे देखेंगे, जानेंगे, पहचानेंगे, उसमें परिवर्तन शुरू हो जाता है। उसमें एक अभूतपूर्व परिवर्तन शुरू हो जाता है। हमने देखा नहीं है, पहचाना नहीं है, इसलिए हम दमन करते हैं। और दमन, दमन सुसंस्कृत नहीं करता मनुष्य को, बल्कि और विकृत करता है।
Life is a simple acceptance. Accept life with your whole being; do not condemn it. Embrace life with your whole heart, with all doors open. And then, whatever is in life, understand it; try to know it, to recognize it. See the tendency in all its forms. And you will be amazed: the very moment you see, know, recognize, transformation begins—an unprecedented change starts. We have not seen, we have not recognized; therefore we repress. And repression does not culture man; it distorts him further.
तो दमन के मैं पक्ष में नहीं हूं; वृत्तियों के ज्ञान के पक्ष में हूं। जीवन के मैं विरोध में नहीं हूं; जीवन के समग्र स्वीकार के पक्ष में हूं। अब तक जो धर्म जमीन पर प्रचलित रहे हैं और जो बातें और शिक्षाएं लोगों को कही गई हैं, वे सब लाइफ निगेटिव हैं, उन सबसे जीवन का निषेध होता है। जीवन का निषेध जो धर्म करते हैं वे धर्म कभी मनुष्य को सुखी न कर सकेंगे और आनंदित न कर सकेंगे। चाहिए जीवन का स्वीकार, लाइफ अफर्मेशन; चाहिए समग्र जीवन का पूर्ण स्वीकार। जब जीवन पूर्ण स्वीकृत होता है और हम उस जीवन के प्रति जागते हैं, ज्ञान से भरते हैं, तो परिवर्तन शुरू हो जाता है। एक दीया जलाएं और अपने भीतर ले जाएं। ध्यान के दीये को जलाएं और अपने भीतर ले जाएं और खोजें वहां।
So I am not in favor of repression; I am in favor of knowing the tendencies. I am not against life; I am in favor of the total acceptance of life. The religions that have prevailed on this earth until now, and the teachings that have been told to people, are life-negative; they negate life. Religions that negate life can never make man happy and blissful. What is needed is the acceptance of life—life-affirmation; the full acceptance of total life. When life is fully accepted, and we awaken to that life, and are filled with understanding, then transformation begins. Light a lamp and take it within. Light the lamp of meditation, take it within, and search there.
बुद्ध ने एक बात कही है, उसे कह कर मैं अपनी चर्चापूरी करूंगा।
बुद्ध ने कहा है, जिस घर में अंधेरा होता है उसमें चोर आते हैं। जिस घर में पहरेदार नहीं होता है उसमें चोर आते हैं। लेकिन जिस घर में दीया जलता होता है उसमें चोर आने में डरते हैं। और जिस घर के द्वार पर पहरेदार बैठा होता है उसमें तो चोर कभी नहीं आते।
Buddha said something, and with that I will conclude my talk. Buddha said: In a house where there is darkness, thieves come. In a house where there is no watchman, thieves come. But in a house where a lamp is burning, thieves are afraid to enter. And in a house where a guard sits at the door, thieves never come.
बुद्ध ने कहा, ऐसा ही मनुष्य का चित्त भी है। जिस चित्त में बोध का दीया जलता है, उस चित्त में वे वृत्तियां नहीं आतीं जो घातक हैं। और जिस चित्त पर सजगता का, जागरूकता का, अवेयरनेस का पहरेदार बैठा होता है, उस चित्त में तो कोई भी बुराई, कोई भी बुराई प्रवेश करने में असमर्थ हो जाती है।
Buddha said: So it is with human consciousness. In a consciousness where the lamp of awareness is lit, the destructive tendencies do not enter. And where a guard of alertness, of awareness, sits at the door, no evil whatsoever is able to enter.
मन को बनाएं ऐसा मंदिर कि जहां ध्यान का दीया जलता हो, जहां जागरूकता का पहरेदार बैठा हो। ध्यान का दीया और जागरूकता का पहरा हो चित्त पर, तो यही सामान्य सा दिखता जीवन अमृत जीवन में परिवर्तित हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर तो परमात्मा छिपा है, लेकिन हम जागेंगे तो ही उसे पा सकेंगे।
Make the mind such a temple that the lamp of meditation burns there, that the guard of awareness sits there. When the lamp of meditation and the watch of awareness are upon the mind, this very ordinary-looking life is transformed into immortal life. The divine is hidden within each person—but only if we awaken will we attain it.
इन तीन दिनों में जो भी मैंने आपसे कहा है, एक शब्द में उसे कह दूं: वह है जागरूकता, जागरूकता, समग्र रूप से जीवन के प्रति जागरूकता। जो जागता है वह जीवन को उपलब्ध हो जाता है।
In these three days, whatever I have said can be stated in one word: awareness—awareness, a total awareness toward life. One who awakens becomes available to life.
मेरी बातों को तीन दिन तक बहुत शांति से सुना है, बहुत सी ऐसी बातों को भी जिनसे मन में अशांति पैदा हुई होगी। मेरी बातों को इतने प्रेम से सुना है, बहुत सी ऐसी बातों को भी जिनको प्रेम से सुनने में बड़ी अड़चन हुई होगी। मेरी बातों को इतने-इतने धैर्य से सुना है, कई ऐसी बातों को जिनमें धैर्य टूटने लगा होगा। उस सबके लिए बहुत-बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में एक ही बात की प्रार्थना करता हूं और वह यह कि मैंने जो भी कहा है उसे स्वीकार न करना, उसे अस्वीकार न करना। उसे सोचना, समझना, विचारना। सोचने, विचारने, समझने से शायद उसमें से कुछ दिखाई पड़ जाए। और जो दिखाई पड़ जाए कुछ, वह आपका हो जाएगा, वह मेरा नहीं रह जाता है।
You have listened to my words very peacefully for three days—even to many things that may have given rise to unrest in the mind. You have listened with such love—even to many things that were difficult to hear with love. You have listened with such patience—even to many things that tried your patience. For all of that I am deeply obliged. And in the end I pray only this: Do not accept what I have said; do not reject it either. Think over it, try to understand, reflect upon it. Through thinking, reflection, understanding, perhaps something will become visible. And whatever becomes visible—that becomes yours; it is no longer mine.
परमात्मा करे उस प्रकाश में, उस ज्ञान में, उस अमृत-आलोक में सबका जागना हो सके जो सबका जन्मसिद्ध अधिकार है। और जिसे हम अपने ही हाथों खोए बैठे हैं। कोई और जिम्मेवार नहीं है। परमात्मा करे सबका जो स्वरूप-सिद्ध अधिकार है वह उसे उपलब्ध हो सके।
May the divine grant that everyone may awaken in that light, that knowing, that nectar-like radiance which is everyone’s birthright—and which we are losing by our own hands. No one else is responsible. May each one attain what is his or her essential birthright.
पुनः-पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद। और अंत में सबके भीतर बैठे हुए परमात्मा को प्रणाम करता हूं, मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
Again and again, many, many thanks. And finally, I bow to the divine seated within all; please accept my salutations.
