Skip to content
Osho

Ram Duware Jo Mare #5

29 May 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

तुम बसे नहीं इनमें आकर,

ये गान बहुत रोए।

बिजली बन घन में रोज हंसा करते हो,

फूलों में बन कर गंध बसा करते हो,

नीलिमा नहीं सारा तन ढक पाती है,

तारा-पथ में पग-ज्योति झलक जाती है।

हर तरफ चमकता यह जो रूप तुम्हारा,

रह-रह उठता जगमगा जगत जो सारा,

You did not come to dwell within them, so these songs wept and wept. As lightning you laugh each day in the cloud-mass, you become fragrance and abide within the flowers. The blueness cannot cover your whole body; on the star-path your foot-light shimmers. This form of yours that shines everywhere— this whole world that again and again flares into brilliance— bringing these gleams and gathering them into the heart, these songs wept and wept.

इनको समेट मन में लाकर,

 

ये गान बहुत रोए।

जिस पथ पर से रथ कभी निकल जाता है,

कहते हैं, उस पर दीपक जल जाता है।

मैं देख रहा अपनी ऊंचाई पर से,

तुम किसी रोज तो गुजरे नहीं इधर से।

अंधियाले में स्वर वृथा टेरते फिरते,

कोने-कोने में तुम्हें हेरते फिरते।

पर, कहीं नहीं तुमको पाकर,

They say: upon the path where the Chariot once passes, a lamp is lit there. From my own height I keep watching— you have not passed this way even once. In the dark my voice keeps calling in vain; in every corner I keep seeking you. But, finding you nowhere, these songs wept and wept.

ये गान बहुत रोए।

 

कब तक बरसेगी ज्योति बार कर मुझको?

निकलेगा रथ किस रोज पार कर मुझको?

किस रोज लिए प्रज्वलित बाण आओगे,

खींचते हृदय पर रेख निकल जाओगे?

किस रोज तुम्हारी आग सीस पर लूंगा,

बाणों के आगे प्राण खोल धर दूंगा?

यह सोच विरह में अकुला कर,

ये गान बहुत रोए।

How long will the light rain blows upon me? On which day will the Chariot cross me over? On what day will you come with flaming arrows, draw a line across my heart—and be gone? On what day shall I take your fire upon my head? I shall open my life before your arrows, lay it bare. Thinking thus, writhing in separation, these songs wept and wept.

परमात्मा है जीवन की सुगंध, जीवन का सौरभ, जीवन का संगीत, जीवन का समारोह। उसके बिना सब अर्थहीन है। उसके बिना सब विषाद है। उसके बिना मृत्यु के अतिरिक्त जीवन और कुछ भी नहीं। परमात्मा ही जीवन है। शेष सब मृत्यु है। परमात्मा जीवन का ही दूसरा नाम है। और हमने उसे जाना नहीं। और हमने उसे जिआ नहीं। फिर हमारे गीत रोएं न तो और क्या करें? फिर हमारी आंखें आंसुओं से भरी न हों तो और क्या हो? और ये हमारे हृदय खाली हैं, थोथे हैं। इसीलिए तो हम भीतर देखते डरते हैं। बाहर-बाहर भटकते हैं; भरमाते हैं बहुत अपने को, उलझाते हैं बहुत अपने को, व्यस्त रखते हैं बहुत अपने को कि कहीं भीतर न झांकना पड़े। क्योंकि जब भी झांकते हैं भीतर तो सिवाय रिक्तता के हाथ और कुछ नहीं लगता।

Paramatma is the fragrance of life, the aroma of life, the music of life, the celebration of life. Without him everything is meaningless. Without him everything is sorrow. Without him, other than death, life is nothing at all. Paramatma alone is life; all the rest is death. Paramatma is simply another name for life. And we have not known him. We have not lived him. Then what else should our songs do but weep? What else should our eyes hold but tears? Our hearts are empty, hollow. That is why we are afraid to look within. We wander on the outside. We keep deceiving ourselves, entangling ourselves, keeping ourselves endlessly busy so that we may not have to glance within. Because whenever we look inside, we find nothing in our hands but emptiness.

कहते हैं बुद्ध: झांको भीतर। कहते कबीर, कहते नानक, कहते मलूक, कहते हैं वे सब जिन्होंने जाना है: भीतर झांको। पर हम झांकें तो कैसे झांकें! अंधकार ही अंधकार है, अमावस ही अमावस है, चांद तो वहां कभी निकलता नहीं! चांद ऐसे निकलेगा भी नहीं। चांद के निकलने में कुछ बाधाएं हैं। कुछ बादल घिरे हैं हम पर। चांद निकले भी--निकलता भी है--तो भी हमारी आंखें उससे वंचित रह जाती हैं। हम भीतर जाते भी हैं तो भी उस अंतर्यामी को नहीं देख पाते; बीच में अवरोध है, व्यवधान है। और हमारे ही खड़े किए हुए व्यवधान हैं। कोई और उन पर्वतों को नहीं निर्मित कर गया है। इसलिए हम जिस दिन चाहेंगे, उस दिन गिर जाएंगे। लेकिन तुमने चाहा ही नहीं। तुमने तो व्यवधानों को मित्र बना रखा है। तुम तो उन्हें और सजाते हो, संवारते हो।

Buddha says: Look within. Kabir says, Nanak says, Maluk says, all those who have known say: Look within. But how shall we look within? It is darkness upon darkness, a night of no moon. The moon never rises there! Nor will it rise as things are. There are obstructions to the moon’s appearing. Some clouds surround us. Even when the moon does rise—and it does—our eyes remain deprived of it. Even when we go within we do not see the indweller; there is an obstruction, a barrier. And the barriers are of our own making. No one else has built those mountains. Therefore, on the day you truly will, they will fall—because you built them. But you have not willed it. You have made friends with the obstacles; you decorate them and polish them.

पहला और सबसे बड़ा व्यवधान है: अहंकार। तुम्हें पता नहीं कि तुम कौन हो। फिर भी तुम दावा किए जाते हो कि मैं हूं। बिना जाने ऐसा दावा! तुम किसको धोखा दे रहे हो? औरों को देते तो चल भी जाता, ऐसे तुम खुद ही धोखा खा रहे हो। जिसे यह भी पता नहीं कि मैं कौन हूं, वह कैसे कहे कि मैं हूं। मैं कौन हूं जानकर ही पता चलेगा कि मैं हूं। तुमने पूछा ही नहीं सार्थक प्रश्न अभी। जिज्ञासा भी तुम करते हो तो बेईमानी से भरी।

The first and greatest obstacle is: ego. You do not know who you are, yet you go on claiming, “I am.” Such a claim without knowing! Whom are you deceiving? Had you been deceiving others, it could be managed; but you are deceiving yourself. One who does not even know “Who am I?”—how can he say “I am”? Only upon knowing who you are does it become clear that you are. You have not asked the essential question yet. Even the curiosity you do have is full of dishonesty.

मुझसे आकर लोग पूछते हैं: सृष्टि को किसने बनाया? जैसे उन्हें कुछ लेना-देना पड़ा है! जैसे सृष्टि के बनने-बिगड़ने से उनका कोई संबंध है! मृत्यु के बाद आत्मा बचती या नहीं? अभी जीवित हो और आत्मा की खोज नहीं करते; अभी आत्मा तुममें बसी है, तब तो तलाशते नहीं, टटोलते नहीं, पूछते हो मरने के बाद आत्मा बचती या नहीं! ये प्रश्न धोखे के हैं। इनसे तुम्हें भ्रांति बनी रहती है कि तुम धार्मिक हो। रहते हो अधार्मिक और राम-नाम की चदरिया ओढ़े रहते हो और भीतर चलता है सब वही--सब वही धोखाधड़ी, सब वही पाखंड। भीतर वही विषाद। घाव ही घाव हैं तुम्हारे भीतर। जहां फूल हो सकते थे, वहां सिर्फ घाव हैं। जहां उत्सव हो सकता था, वहां केवल मातम है। और फिर तुम इतने चालबाज हो कि इसी मातम को भी धर्म बना लेते हो। मातमी सूरतों को महात्मा कहने लगते हो। उदास लोगों को, उदासीनों को संन्यासी मान लेते हो। संन्यासी तो वह है जो उसके संगीत से भर गया; संन्यासी तो वह है जिसने सुन ली उसकी बांसुरी की टेर, नाच उठा जो! राधा बनो, मीरा बनो, चैतन्य बनो, मलूक बनो, तो संन्यासी हो! पैरों में बंधें घूंघर, प्राणों में हो उत्सव, गीत झरें तुम्हारे ओंठों से, अमृत की वर्षा हो तुम्हारे अंतर्तम में, तो संन्यासी हो!

People come to me and ask: Who made creation? As if it concerned them in some way! As if they were bound to the making and unmaking of the universe! Does the Atman survive after death? You are alive now and you do not seek the Atman; the Atman is resident within you now, yet you do not search for it, do not feel for it—rather you ask: Does the Atman survive after death? These questions are deceptions. They keep your delusion that you are religious intact. You remain irreligious and wrap yourself in Rama’s name; inside, everything remains the same—just the same fraud, the same hypocrisy. Inside, only sorrow. Within you there are wounds upon wounds. Where there could have been flowers, there are only wounds. Where there could have been festival, there is only mourning. And you are so cunning that you even turn your mourning into religion. You start calling mournful faces “mahatmas.” You regard the sad and the indifferent as sannyasins. A sannyasin is one who is filled with his music; a sannyasin is one who has heard the call of his flute—and has danced! Become a Radha, become a Meera, a Chaitanya, a Maluk—then you are a sannyasin! Let bells bind your feet, celebration fill your life-breath, songs shower from your lips, and amrit rain in your innermost—then you are a sannyasin!

लेकिन तुमने किसको संन्यासी कहा है अब तक?

रोते से लोग; मरे-मरे से लोग; उदास, जीर्ण-शीर्ण, मनुष्य जिन्हें कहना मुश्किल, खंडहर ही कहो ज्यादा से ज्यादा, उनकी तुम पूजा किए हो। तुम कांटों की पूजा करते रहे; फूलों को विस्मरण किया है तुमने। कारण है। कांटों से तुम्हारा तालमेल बैठता है--तुम भी कांटे हो। तुम भी विषाद से भरे हो, विषाद की भाषा समझ में आती है। तुम भी उदास हो, उदासी से तुम्हारा सेतु बन जाता है। तुम भी उत्सव-शून्य हो, तुम्हारा भी जीवन जीवन नहीं है, इसलिए मुरदों से तुम्हारी सांठ-गांठ बैठ जाती है। तुम उनकी पूजा करते हो।

But whom have you called a sannyasin till now? Weeping people; half-dead people; sad, withered—hard to even call them human—call them ruins at best, and you have worshiped them. You have worshiped thorns; you have forgotten flowers. There is a reason: you harmonize with thorns—you are thorns. You are filled with sorrow; you understand the language of sorrow. You too are sad; with sadness a bridge is made. You are empty of celebration; your life is not a life, therefore you find your fit with the dead. You worship them.

पूजा करो फूलों की, पूजा करो चांद-तारों की, पूजा करो इस महोत्सव की जो चारों तरफ चल रहा है! परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है, इस महोत्सव का नाम ही है। यह जो विराट नृत्य चल रहा है, घास की पत्तियों से लेकर विराट महासूर्यों तक जो व्याप्त है, यही परमात्मा है। इसमें तुम्हारे भी व्याप्त होने का रास्ता है। काश, तुम नाच सको! काश, तुम गा सको! लेकिन नाच ऐसा हो कि नाचने वाला मिट जाए, और गीत ऐसा हो कि गायक न बचे। फिर तुम्हारे जीवन में अवतरण होगा। फिर तुम्हारे जीवन में किरण उतरेगी। तुम मिटो तो परमात्मा तुम्हारे भीतर उतरने को अभी, तत्क्षण राजी है। कब से राजी है! कब से बाट जोहता है!

Worship the flowers. Worship the moon and the stars. Worship this great festival that is happening all around! Paramatma is not a person; the very name of this celebration is Paramatma. This vast dance—from the blades of grass to the mighty suns—this is Paramatma. There is a path for you to be suffused in it too. Ah, if only you could dance! Ah, if only you could sing! But let the dance be such that the dancer disappears, and the song such that no singer remains. Then a descent will happen in your life. Then a ray will enter. If you disappear, Paramatma is ready—now, this very instant—to enter within you. He has been ready since forever! He has been waiting at the door!

कब तक बरसेगी ज्योति बार कर मुझको,

निकलेगा रथ किस रोज पार कर मुझको?

किस रोज लिए प्रज्वलित बाण आओगे,

खींचते हृदय पर रेख निकल जाओगे?

किस रोज तुम्हारी आग सीस पर लूंगा,

बाणों के आगे प्राण खोल धर दूंगा?

यह सोच विरह में अकुला कर,

ये गान बहुत रोए।

How long will the light rain blows upon me? On which day will the Chariot cross me over? On what day will you come with flaming arrows, draw a line across my heart—and be gone? On what day shall I take your fire upon my head? I shall open my life before your arrows, lay it bare. Thinking thus, writhing in separation, these songs wept and wept.

वह धनुषबाण लिए खड़ा ही है। तुम ही छिपे हो; तुम ही सामने नहीं आते। और किसने तुम्हें छिपाया है? तुम्हारी अस्मिता ने, तुम्हारे अहंकार ने। अहंकार तुम्हारी अपनी ईजाद है, आत्मा परमात्मा की भेंट। तुम आत्मा हो, अहंकार नहीं।

He stands there, bow and arrows in hand. Only you are hiding; you do not come to the fore. And who has hidden you? Your identity, your ego. Ego is your own invention; Atman is the gift of Paramatma. You are the Atman, not the ego.

अहंकार का अर्थ है: नाम, धाम, पता-ठिकाना, रंग-रूप। अहंकार का अर्थ है: देह, मन, हृदय। इन तीनों के पार तुम हो। वहां न देह है, न मन के विचार हैं, न हृदय की भावनाएं हैं। वहां सन्नाटा है। परम शून्य है। उस परम शून्य में पूर्ण तत्क्षण प्रवेश कर जाता है। पूर्ण को पाने की एक ही शर्त पूरी करनी है कि तुम शून्य हो जाओ।

Ego means: name, fame, address, color and form. Ego means: body, mind, heart. You are beyond these three. There, there is no body, no thoughts of mind, no feelings of heart. There is silence. The ultimate void. In that ultimate shunyata, the Full enters at once. To attain the Full there is but one condition to fulfill: become emptiness.

 

These words of Maluk are steps leading toward that emptiness. See these words through the eyes of a seeker; not as a student, not as a scholar—but as a searcher for truth. And there is a great difference. If you read these words as a scholar, you will remain empty-handed. This arrow will not be able to pierce you. This Chariot will not pass through your life. These songs will go on weeping—Paramatma will not be able to come to dwell in you.

ये मलूक के वचन उस शून्यता की तरफ ले चलने की सीढ़ियां हैं। इन वचनों को तुम साधक की दृष्टि से देखना। एक विद्यार्थी की भांति नहीं, एक अध्येता की भांति नहीं, एक सत्य के खोजी की भांति। और दोनों में बड़ा भेद है। अगर तुम एक अध्येता की भांति इन वचनों को पढ़ोगे, तो कोरे के कोरे रह जाओगे। यह बाण तुम्हें पार न कर पाएगा। यह रथ तुम्हारे प्राणों से होकर न निकल पाएगा। ये गीत तुम्हारे रोते ही रहेंगे--परमात्मा तुममें न बस पाएगा।

तुम बसे नहीं इनमें आकर,

ये गान बहुत रोए।

बिजली बन घन में रोज हंसा करते हो,

फूलों में बन कर गंध बसा करते हो,

नीलिमा नहीं सारा तन ढंक पाती है,

तारा-पथ में पग-ज्योति झलक जाती है।

हर तरफ चमकता यह जो रूप तुम्हारा

You did not come to dwell within them, so these songs wept and wept. As lightning you laugh each day in the cloud-mass, you become fragrance and abide within the flowers. The blueness cannot cover your whole body; on the star-path your foot-light shimmers. This form of yours that shines everywhere— this whole world that again and again flares into brilliance— bringing these gleams and gathering them into the heart, these songs wept and wept.

रह-रह उठता जगमगा जगत जो सारा

इनको समेट मन में लाकर,

ये गान बहुत रोए।

रोते ही रहोगे। जब कि सारा अस्तित्व हंस रहा है। कली-कली हंस रही है, कण-कण हंस रहा है। तुम भर रो रहे हो। और तुम्हारे रोने का कारण तुमने ही निर्मित कर लिया है। तुम्हीं चाहो तो इसे छोड़ दो--अभी। अहंकार को कोई धीरे-धीरे नहीं छोड़ पाता है। समझ आती है तो तत्क्षण छोड़ देता है। समझ आ गई तो अहंकार को पकड़ रखना असंभव है, क्योंकि वही तुम्हारा नरक है।

You will keep on weeping—even as existence smiles on every side. Each bud smiles; each particle smiles. Only you go on weeping. And the cause of your weeping—you yourself have created it. If you wish, you can drop it—now. No one can drop the ego gradually. When understanding dawns, it drops instantly. Once you understand, it is impossible to go on holding the ego, because it is your hell.

इन वचनों को एक खोजी, एक सत्यार्थी की तरह लेना, विद्यार्थी की तरह नहीं। ये वचन तुम्हारे भीतर नये-नये द्वार खोल जा सकते हैं। ये किसी पंडित के वचन नहीं हैं, एक प्रज्ञा-पुरुष के वचन हैं। एक अलमस्त के वचन हैं, जिसने पीआ है उसकी शराब को और जाना है उसके नशे को, जो मस्त हुआ है उसमें डूब कर। ये मस्ती में गाए गए गीत हैं। मत ढूंढना इनमें छंद, मत ढूंढना मात्राएं, मत ढूंढना काव्य; वह सब है, पर वह गौण है। उसमें ही मत उलझ जाना। सार गहना। छिलके मत इकट्ठे करने लग जाना।

Take these words as a seeker takes them, as a truth-thirsty one—not as a student. These words can open new doors within you. They are not the words of a pundit; they are the words of a man of prajna. The words of one intoxicated, who has drunk his wine and known its ecstasy, who in drowning in it has become masti. These are songs sung in ecstasy. Do not hunt in them for meter, do not hunt for syllabic counts, do not hunt for poetry; all that is there, but it is secondary. Do not get entangled in it. Grasp the essence. Do not start collecting shells.

संतों पर बड़े शोधकार्य होते हैं। हर विश्वविद्यालय में संतों पर शोधकार्य चलता है। तीन-चार वर्ष की मेहनत के बाद विद्यार्थी पीएच. डी., डी. लिट. लेकर वापस लौट आता है--और संतत्व की बूंद भी उसे नहीं छूती। वह मात्राओं में, छंद में, शब्दों में, शब्दों के आयोजन में, इन व्यर्थ की बातों में उलझा रहता है। मलूकदास कब पैदा हुए? किस तिथि में? किस वर्ष? इसमें उसकी सारी शक्ति लग जाती है। क्या इससे प्रयोजन है! तुम कब पैदा होओगे? किस तिथि में? तुम कब अतिथि को बुलाओगे?--वह भूल ही जाता है। ये छंद तुम्हारे भीतर कब पैदा होंगे?--वह भूल ही जाता है। उसकी उत्सुकता इन वचनों से जीवन लेने की नहीं होती, इसलिए चूक जाता है।

Great research work is done on saints. In every university the research goes on. After three or four years of labor a student returns with a Ph.D., a D.Litt.—and not a single drop of saintliness has touched him. He remains caught in syllables, in meters, in words, in the arrangement of words—the trifles. When was Malukdas born, on what date, in which year—his energy is spent on these. To what end? When will you be born? On which date? When will you invite the Guest?—this he forgets. When will these meters be born within you?—he forgets. His eagerness is not to take life from these words, hence he misses.

ये वचन नहीं हैं, जलते हुए अंगारे हैं। ये मात्र वचन नहीं हैं; ये तुम्हारे जीवन को रूपांतरित कर दें, ऐसी कीमिया इनमें छिपी है। ये तुम्हें नया बना दें, नव-जन्म दे दें, ये तुम्हें शाश्वत से जुड़ा दें, ये परमात्मा का द्वार खोल दें। इस अभीप्सा से भर कर ही इन्हें समझो तो कुछ समझ में आ सकता है अन्यथा रुदन ही हाथ रहेगा।

These are not mere words; they are burning embers. Not mere words—they can transform your life; there is alchemy hidden in them. They can make you new, give you a new birth, link you to the eternal, open the doorway of Paramatma. Only if you are filled with this longing will something be understood; otherwise you will be left holding only sobbing.

जिस पथ पर से रथ कभी निकल जाता है,

कहते हैं, उस पर दीपक जल जाता है।

सच कहते हैं। ठीक ही कहते हैं। परमात्मा की एक किरण भी निकल जाए, उसका रथ तुम्हारे भीतर से निकल जाए, तो दीये ही दीये जल जाते हैं। दीपावली हो जाती है। उसकी पिचकारी की एक बूंद तुम पर पड़ जाए कि रंग ही रंग बिखर जाते हैं, कि फिर फाग ही फाग है।

They say: upon the path where the Chariot once passes, a lamp is lit there. True, utterly true. If but a single ray of the Divine passes through you—if his Chariot passes through your within—then lamps are lit everywhere. It becomes a Diwali. If but a single drop from his squirt-gun falls upon you, then colors scatter everywhere, and it is Holi forever.

जिस पथ पर से रथ कभी निकल जाता है,

कहते हैं, उस पर दीपक जल जाता है।

मैं देख रहा अपनी ऊंचाई पर से,

तुम किसी रोज तो गुजरे नहीं इधर से।

वह तुम्हारा ऊंचाई पर होना ही बाधा है!

मैं देख रहा अपनी ऊंचाई पर से,

तुम किसी रोज तो गुजरे नहीं इधर से।

तुम जब तक झुकोगे नहीं तब तक वह गुजरेगा नहीं। तुम्हारे झुकने में ही उसका गुजरना है। वे दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तुम्हारा झुकना और उसका गुजरना।

They say: upon the path where the Chariot once passes, a lamp is lit there. From my own height I keep watching— you have not passed this way even once. Your being upon a height is itself the obstruction! From my own height I keep watching— you have not passed this way even once. Until you bow down, he will not pass. His passing is in your bowing. They are the two faces of the same coin: your bowing, and his passing through.

अंधियाले में स्वर वृथा टेरते फिरते,

कोने-कोने में तुम्हें हेरते फिरते।

पर, कहीं नहीं तुमको पाकर,

ये गान बहुत रोए।

टेरते फिरो। लोग बैठे हैं मालाएं लिए अपने-अपने अंधियारे में और राम-राम जप रहे हैं। जपते रहो, अंगुलियां थक जाएंगी, ओंठ थक जाएंगे, कंठ थक जाएंगे, कहीं कुछ उसका सुराग भी न मिलेगा। उसके सुराग पाने का रास्ता है: मिटने की कला।

Calling and calling you may go on. People sit with rosaries in their dark corners, muttering Ram-Ram. Go on muttering. Your fingers will tire, your lips will tire, your throat will tire; you will find no trace of him. The way to find his trail is: the art of disappearing.

गर्व न कीजे बावरे, हरि गर्वप्रहारी।

पहला वचन मलूक का: अहंकार न करो। ऐ पागलो! अहंकार न करो। अहंकार को मिटाओ। वह परमात्मा की पहली शर्त है। हरि गर्वप्रहारी। उसका पहला प्रहार तुम्हारे अहंकार पर ही है। तुम झुक जाओ; उसे तोड़ देने दो तुम्हारे अहंकार को, तुम्हारे गर्व को, तुम्हारे घमंड को; उसे मिटा देने दो तुम्हारी ऊंचाइयों को। कोई बैठा है धन के शिखर पर, कोई बैठा है पद के शिखर पर, कोई बैठा है ज्ञान के शिखर पर, कोई बैठ गया है त्याग के शिखर पर--और तुम जब तक शिखर पर हो, शिखरों से वंचित रहोगे। झुको और सारे शिखर तुम्हारे हैं। शिखरों का शिखर तुम्हारा है। मालिकों का मालिक तुम्हारा है।

Do not be proud, O mad one; Hari is the smasher of pride. The first saying of Maluk: do not be egoistic. O madmen—do not be egoistic. Erase ego. It is the first condition of Paramatma. Hari’s very first stroke falls upon your ego. You bow down; let him break your ego, your pride, your arrogance; let him demolish your heights. One sits atop the peak of wealth, one atop the peak of position, one atop the peak of knowledge, one atop the peak of renunciation—and as long as you are upon any peak, you will be deprived of the summits. Bow down, and all summits are yours—the summit of summits is yours. The Master of masters is yours.

गर्व न कीजे बावरे, हरि गर्वप्रहारी।

यह पहली शर्त है: अहंकार नहीं। यह अहंकार ही तुम्हें विक्षिप्त बनाए हुए है। जब तक अहंकार है तब तक मनुष्य विक्षिप्त ही रहता है, खंड-खंड रहता है, टूटा-फूटा रहता है। झूठ को कितना ही जोड़ो, जुड़ नहीं पाता। कागज की नावें कहीं सागर तिर पाती हैं! और ताश के पत्तों से बनाए गए महलों में क्या निवास हो सकेगा? आएगा जरा सा हवा का झोंका और गिर जाएंगे महल। और ऐसे ही हमारे सब महल गिर जाते हैं। सब महल गिर गए हैं। ऐसे ही हमारी नावें डूबी हैं। सिकंदरों की भी; छोटों की भी, बड़ों की भी; गरीब की भी, अमीर की भी। नावें ही कागज की हैं, नावों का कोई कसूर नहीं। आश्चर्य है कि हम फिर भी उन्हीं नावों को तैराए जाते हैं, जिनको हम रोज डूबते देखते हैं। फिर भी हम उसी नाम, यश, कीर्ति, अहंकार की पूजा में संलग्न रहते हैं, जिसको हम रोज टूटते देखते हैं, रोज धूल-धूसरित होते देखते हैं। अजीब बेहोशी है! अजीब तमाशा है! न मालूम कैसा सम्मोहन है!

Do not be proud, O mad one; Hari is the smasher of pride. This is the first condition: no ego. Ego is what keeps you deranged. As long as it is there, a man remains split, fragmented, broken. However much you try to join the false, it does not join. Will paper boats ever cross the ocean? And can you dwell in palaces made of playing cards? A little gust of wind will come and the palaces will fall. It is just like this that all our palaces fall. All palaces have fallen. Our boats have sunk just so—of Alexanders and of the small, of the great; of the poor and of the rich. The boats are paper; the boats are not to be blamed. It is a wonder that we still keep floating those very boats that we see sink every day! Still we remain engrossed in worshiping the very name, fame, glory, ego that we see breaking daily and mixed with dust. Strange unconsciousness! What a spectacle! What a hypnosis!

गर्व न कीजे बावरे, हरि गर्वप्रहारी।

गर्वहिं ते रावन गया, पाया दुख भारी।।

सारा इतिहास मनुष्य-जाति का दो ही तरह के लोगों का इतिहास है--या तो राम का या रावण का। और रावण का ही ज्यादा है। निन्यानबे प्रतिशत रावण का, एक प्रतिशत राम का। राम तो ऐसे ही समझो कि कहीं-कहीं पाद-टिप्पणियों में आ जाते हैं, इतिहास तो रावण का ही है। वह तो रावण के कारण कभी-कभी मजबूरी में राम का भी उल्लेख करना पड़ता है। तुम कहते हो तो रामायण राम की कथा को, कहना नहीं चाहिए। सारी कथा रावण की है। सारा खेल उसका है। राम तो जैसे अप्रासंगिक मालूम होते हैं। राम तो जैसे हैं या नहीं, बराबर। असली में तो रावण है।

Do not be proud, O mad one; Hari is the smasher of pride. Through pride Ravana fell, and found heavy sorrow. The whole history of mankind is the history of two kinds of people—either of Ram or of Ravana. And mostly of Ravana. Ninety-nine percent of Ravana, one percent of Ram. Ram appears, as it were, only in footnotes; the history is Ravana’s. Because of Ravana, sometimes, out of compulsion, Ram is also mentioned. You call it the Ramayana—the story of Ram; it should not be called so. The entire story is of Ravana. The whole drama is his. Ram seems almost irrelevant—as if whether he is or not makes no difference. In truth, the heavy one is Ravana.

और वही तो भेद है। रावण यानी बहुत। एक अहंकार से काम नहीं चलता उसका। एक सिर से काम नहीं चलता उसका। दस अहंकार हैं, दस सिर हैं। और एक काटो अहंकार, एक सिर काटो कि फिर ऊग आता है। राम तो न के बराबर हैं, रावण भारी है, बहुत जगह घेरे है। राम तो शून्य हैं। इतिहास की दो धाराएं हैं, एक राम की, एक रावण की। एक अहंकार की और एक निर-अहंकार की। एक उनकी, जो समझते हैं हम कुछ हैं, और दिखा कर रहेंगे कि हम कुछ हैं। और एक उनकी, जो समझते हैं कि हम कुछ नहीं, परमात्मा ही सब-कुछ है। मेरा मुझमें कुछ नहीं! सब उसका है।

And that is the difference: Ravana means “many.” One ego is not enough for him; one head is not enough. Ten egos, ten heads. Cut off one head, one ego—and another sprouts. Ram is almost nothing; Ravana is immense, occupies much space. Ram is shunya. History has two streams: one of Ram, one of Ravana—one of ego, one of egolessness. One is of those who believe “We are something, and we will prove it.” The other is of those who know “We are nothing; Paramatma is all. Of my own, there is nothing; all is his.”

जरन खुदी रघुनाथ के मन नाहिं सोहाती।

जलन, ईर्ष्या, खुदी, अहंकार परमात्मा को जरा भी नहीं सोहाते। ऐसे झूठों का अंबार लेकर तुम उसके पास न पहुंच सकोगे। ऐसी बीमारियां लेकर तुम उसके पास न फटक सकोगे। स्वस्थ होना होगा। ये रोग छोड़ने होंगे। और रोग ही हैं, व्याधियां ही हैं, मगर कैसे पकड़े हो तुम जोर से! कभी इनसे किसी ने सुख नहीं पाया, तुमने भी नहीं पाया--तुम्हारे भी जीवन का अनुभव है कुछ। अहंकार ने सिवाय दुख के और क्या दिया? अहंकार ने सिवाय पीड़ा, संताप के और कौन सी भेंटें तुम्हें दी हैं? लड़ाया है, कलह में डुबोया है, चिंताओं से घेरा है और जीवन का बहुमूल्य समय व्यर्थ की उलझनों में, व्यर्थ की विपदाओं में व्यतीत हो रहा है। कब जागोगे? कब तुम्हें होश आएगा?

जागो हे अविनाशी!

जागो किरणपुरुष! कुमुदासन! विधुमंडल के वासी!

जागो हे अविनाशी!

रत्न-जड़ित-पथ-चारी, जागो,

उडु-वन-वीथि-विहारी जागो,

जागो रसिक विराग-लोक के, मधुवन के संन्यासी!

Burning jealousy and selfhood do not please Raghunath. Jealousy, ego, vanity—Paramatma is not pleased by these even a little. Carrying such piles of falsehood you will not reach him. Carrying these diseases you will not even come near. You must become healthy. These are diseases, ailments—yet how tightly you clutch them! No one has ever found joy from them, nor have you. What has ego given you other than pain and anguish? It has made you fight, drowned you in quarrel, surrounded you with anxieties; the priceless time of life is being spent in pointless entanglements, needless calamities. When will you awaken? When will awareness come?

जागो हे अविनाशी!

जागो शिल्पि अजर-अंबर के!

गायक महाकाल के घर के!

दिव के अमृतकंठ कवि, जागो, स्निग्ध-प्रकाश-प्रकाशी!

जागो हे अविनाशी!

विभा-सलिल का मीन करो हे!

निज में मुझको लीन करो हे!

विधु-मंडल में आज डूब जाने का मैं अभिलाषी!

Awake, O Imperishable! Awake, O beam-being! Lotus-throne! Dweller of the moon-realm! Awake, O Imperishable! Walker of jewel-studded paths, awake; roamer of star-forests and sky-ways, awake; awake, connoisseur of the detachment-realms, sannyasin of the honey-forest! Awake, O Imperishable! Awake, artisan of the deathless sky! Singer of the house of Mahakaal! Poet with ambrosial voice of heaven—awake, tender light’s light! Awake, O Imperishable! Fish of the stream of splendor, do this: merge me into yourself! I long today to drown in the moon’s circle. Awake, O Imperishable!

जागो हे अविनाशी!

परमात्मा तुम्हारे भीतर मौजूद है उतना ही जितना बाहर मौजूद है। भीतर उससे पहले पहचान करनी होगी, तब बाहर उससे पहचान हो सकेगी। क्योंकि जो भीतर भी नहीं पहचान सकता, वह बाहर क्या खाक पहचानेगा! जाओ मंदिर, जाओ मस्जिद, जाओ गिरजा, जाओ गुरुद्वारा, खाली हाथ जाओगे, खाली हाथ लौटोगे! पंडित-पुजारियों का जाल धर्म नहीं है। धर्म कोई मंदिर, मस्जिद, गिरजे, गुरुद्वारे में आबद्ध नहीं है। तुम्हें अपने भीतर जो निकटतम है, उस तक की प्रतीति नहीं हो रही, तो तुम कैसे देख सकोगे उसे बाहर? कैसे पहचानोगे उसे वृक्षों में? कैसे पहचानोगे उसे सूरज में, चांद में, तारों में; लोगों में, पशुओं में, पक्षियों में; पत्थरों में? और जाते हो तुम पत्थर की मूर्ति के सामने आरती का थाल सजाते हो! देख सकोगे तुम पत्थर की मूर्ति में? मैं नहीं कहता हूं कि परमात्मा वहां नहीं है। क्योंकि परमात्मा पत्थर में भी है, सब पत्थरों में भी है--उनमें भी जो मूर्तियां नहीं बनी हैं। परमात्मा ही है। सारा अस्तित्व उसी से व्याप्त है। शायद यह कहना भी ठीक नहीं कि अस्तित्व उससे व्याप्त है, यही कहना उचित है कि अस्तित्व और परमात्मा पर्यायवाची हैं, एक ही बात को कहने के दो ढंग हैं।

Paramatma is as present within you as without. First you must recognize him within; then you can recognize him without. The one who cannot recognize within—what will he recognize outside? Go to temple, mosque, church, gurudwara—you will go empty-handed, and return empty-handed. The net of priests and pundits is not religion. Religion is not confined to temples, mosques, churches, or gurudwaras. If you cannot perceive the nearest within you, how will you see him without? How will you recognize him in the trees? In the sun, the moon, the stars; in people, in animals, in birds; in stones? And you go before a stone idol to wave the platter of arati! Will you see Paramatma in a stone idol? I am not saying Paramatma is not there—Paramatma is in stone too, in all stones—even in those that have not become idols. Paramatma alone is. The whole existence is pervaded by him. Perhaps it is not even exact to say that existence is pervaded by him; it is more precise to say that existence and Paramatma are synonymous—two ways of saying the same thing.

तुम्हें पत्थर की मूर्ति में परमात्मा दिखाई पड़ सकेगा? तुम्हें अपने भीतर, जहां जीवन की सलिला बह रही है, जहां चैतन्य की ज्योति जल रही है, वहां उसकी पहचान नहीं हो पा रही! सबसे पहले अपने ही भीतर के मंदिर में उसे देखना होता है। फिर सब जगह उसके मंदिर हैं।

Will you be able to see Paramatma in a stone statue? In your own within, where the river of life flows, where the lamp of consciousness burns, there you cannot recognize him! First he must be seen in the inner temple; then all places are his temples.

मुसलमान फकीर बायजीद ने कहा है, जब मैं पहली दफा काबा गया तो मुझे काबा का पत्थर दिखाई पड़ा और कुछ भी नहीं। जब दूसरी बार काबा गया, तो मुझे पत्थर का मालिक दिखाई पड़ा। और जब तीसरी बार गया, तो न पत्थर दिखाई पड़ा न मालिक दिखाई पड़ा। तब मैं बड़ा चौंका। पहली दफा पत्थर दिखाई पड़ा था; दूसरी दफा पत्थर दिखाई नहीं पड़ा था, पत्थर का मालिक दिखाई पड़ा था; तीसरी बार न पत्थर दिखाई पड़ा न पत्थर का मालिक दिखाई पड़ा। स्वभावतः बायजीद बहुत चौंका। चौंक कर घबड़ाहट में उसने आंखें बंद कर लीं--और तब वह दिखाई पड़ा जो असली में है, मालिकों का मालिक। फिर बायजीद चौथी बार काबा नहीं गया। अब क्या खाक काबा जाना है!

The Muslim fakir Bayazid said: When I went to the Kaaba the first time, I saw only the stone of the Kaaba and nothing else. When I went the second time, I saw the Owner of the stone. And when I went the third time, I saw neither the stone nor the Owner of the stone. I was startled. The first time I had seen the stone; the second time I had not seen the stone but had seen the Owner of the stone; the third time, neither the stone nor its Owner appeared. Naturally, Bayazid was shocked. In his shock he closed his eyes—and then he saw the One who truly is, the Master of masters. After that Bayazid never went to the Kaaba again. What is there to go to now?

मंदिर जाओ, मस्जिद जाओ, काबा या काशी या कैलाश, सब व्यर्थ है। पहले अपने भीतर चलो!

Go to temple, mosque, Kaaba, or Kashi or Kailash—it is all futile. Go first within!

जागो हे अविनाशी!

जरा नींद तोड़ो...

जागो किरणपुरुष! कुमुदासन! विधुमंडल के वासी!

जागो हे अविनाशी!

रत्न-जड़ित-पथ-चारी, जागो,

उडु-वन-वीथि-विहारी जागो,

जागो रसिक विराग-लोक के, मधुवन के संन्यासी!

जागो हे अविनाशी!

Awake, O Imperishable! Break this slumber a little… Awake, O beam-being! Lotus-throne! Dweller of the moon-realm! Awake, O Imperishable! Walker of jewel-studded paths, awake; roamer of star-forests and sky-ways, awake; awake, connoisseur of the detachment-realms, sannyasin of the honey-forest! Awake, O Imperishable!

और जागरण का पहला कदम है, क्योंकि अहंकार है मूर्च्छा, इसलिए जागरण का पहला कदम है: अहंकार छोड़ो। कहो, प्राण भर कर कहो कि मैं नहीं हूं। यही प्रार्थना है, यही ध्यान है। कहो ही मत, जानो कि मैं नहीं हूं। जानो ही मत, अनुभव करो कि मैं नहीं हूं। जरा टटोलो और तुम निश्चित जान सकोगे कि तुम नहीं हो। यह ‘मैं’ भ्रांति है।

And the first step of awakening is—since ego is stupor—the first step is: drop ego. Say, with your whole being say: I am not. This is prayer; this is meditation. Do not merely say it—know it: I am not. Do not merely know it—experience it: I am not. Probe a little and you will know with certainty that you are not. This “I” is delusion.

मैं का अर्थ है: हम अलग हैं अस्तित्व से। जैसे किसी लहर को होश आ जाए सागर में तो वह भी समझेगी कि मैं हूं, सागर से अलग, दूसरी लहरों से अलग, ऐसे ही हम भी लहरें हैं उसके चैतन्य के सागर की। बस, इतना ही भेद है कि हमें जरा होश है, लहर को होश नहीं, लहर जरा गहरी नींद में सोई है। हम भी सोए हैं, लेकिन नींद टूटी-टूटी है। प्रभात बेला की नींद है। जब दूध वाला द्वार पर दस्तक देता है तो कुछ-कुछ सुनाई भी पड़ता है, पत्नी चाय बनाती है तो चौके से आती आवाजों की भी थोड़ी भनक पड़ती है और फिर तुम करवट लेकर, कंबल ओढ़ कर और दो क्षण को सो रहते हो। ऐसी तुम्हारी नींद है। कुछ-कुछ सुनाई पड़ता है। अगर बिलकुल सुनाई न पड़ता होता, तो मलूक बोलते नहीं, मैं बोलता नहीं। बोलना व्यर्थ था। कुछ-कुछ सुनाई पड़ता है, नींद में ही सही, मगर पुकार आ जाती है। कुछ भनक कान में पड़ती है। उसी भनक पर भरोसा है। उसी भनक से आशा है कि शायद जग जाओ।

“I” means: we are separate from existence. As if, in the ocean, if a wave were to become self-aware she would think, “I am—separate from the ocean, separate from other waves.” Just so are we waves in the ocean of his consciousness. The only difference is that we have a little awareness; the wave has none. The wave is asleep in deep sleep. We too are asleep, but our sleep is broken here and there; it is the early morning’s sleep. When the milkman knocks on the door you hear something, when the wife makes tea you catch a faint inkling of sounds from the kitchen—and then you turn over, pull the blanket on and sleep two moments more. Such is your sleep. Something is heard. Had nothing been heard at all, Maluk would not speak, I would not speak. Speaking would be futile. Something is heard—though in sleep. The call reaches the ear. Upon that slight inkling rests the hope that perhaps you will awaken.

जागोगे तो पहली बात दिखाई पड़ेगी कि मैं अलग नहीं हूं। हम अस्तित्व से जुड़े हैं। एक हैं। सारा अस्तित्व एक है। यहां कुछ भी अलग-थलग नहीं है। उस ऐक्य का नाम ही परमात्मा है। और उस ऐक्य में ही आनंद है। उस ऐक्य में ही सत्य है। उस ऐक्य में ही अद्वैत है। वह ऐक्य ही ब्रह्मानुभव है, समाधि है, निर्वाण है, मोक्ष है, कैवल्य है।

When you awaken the first thing you will see is: I am not separate. We are joined to existence. One. The whole existence is one. Nothing is isolated here. The name of that oneness is Paramatma. In that unity alone is bliss; in that unity alone is truth; in that unity alone is Advaita. That unity itself is Brahmanubhava, Samadhi, Nirvana, Moksha, Kaivalya.

जरन खुदी रघुनाथ के मन नाहिं सोहाती।

और अहंकार तो ईर्ष्या से भरा ही रहेगा। अहंकार का भोजन है ईर्ष्या। अहंकार तो जलता है, भुनता है, इसी में उसका प्राण ठहरा है। अहंकार सदा यही सोचता रहता है: मैं किससे बड़ा? और किसी से अपने को बड़ा पाता है तो बड़ा प्रफुल्लित होता है। छोटे बच्चे अपने बाप की कुर्सी पर चढ़ जाते हैं, कुर्सी के हत्थे पर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं: देखो, पिताजी, मैं तुमसे बड़ा। लेकिन जिनको हम उम्र वाले कहें, वे भी बच्चों से बहुत भिन्न नहीं हैं। दिल्ली की किसी कुर्सी पर बैठ गए और तब वे कहने लगते हैं कि मैं बड़ा। मुझसे बड़ा कोई भी नहीं। ये छोटे बच्चे हैं जो कुर्सी के हत्थों पर चढ़ गए हैं। कुर्सियों के हत्थों पर चढ़ने से न छोटे बच्चे बड़े होते हैं और न दिल्ली की गद्दियों पर बैठ जाने से कोई बड़ा होता है। अगर किसी से अपने को बड़ा पाया तो अहंकार फूल जाता है, कुप्पा हो जाता है। जैसे गुब्बारे में कोई हवा भर दे। और हम गुब्बारे में हवा भरे ही चले जाते हैं, क्योंकि दूसरे गुब्बारों से हमें बड़ा दिखाई पड़ना है। बड़ी प्रतियोगिता है। तो बड़ी ईर्ष्या है। दूसरे भी उसी चेष्टा में लगे हैं।

Burning jealousy and selfhood do not please Raghunath. Ego will remain filled with jealousy. Jealousy is ego’s food. Ego burns and frets—this is its very life-breath. It always thinks: With whom am I greater? If it finds itself greater than someone, it beams. Small children climb onto their father’s chair, stand on its arms and say, “Look, father, I am taller than you!” But those whom we call grown-ups are not very different from children. They sit on some chair in Delhi and declare, “I am great—none greater than I.” These are little children who have climbed onto a chair’s arms. By climbing onto the arms of a chair children do not become great, nor does anyone become great by sitting upon the thrones of Delhi. If ego finds itself greater than someone, it swells up like a balloon when air is pumped into it. And we keep on pumping air into it because we want to appear bigger than other balloons. Great competition—hence great jealousy. Others too are engaged in the same effort.

एक महिला एक डाक्टर के यहां गई। अभी कल ही उसकी शादी हुई। कल रात ही उसने सुहागरात मनाई है। मगर होगी बड़ी दूर की सूझ रखनेवाली। कुछ लोग बड़ी दूर की सोचते हैं! उसने डाक्टर से कहा कि जरा मेरी जांच कर लीजिए, कहीं मैं गर्भवती तो नहीं हूं। डाक्टर को भी मजाक सूझा। उसने उससे कहा कि लेट! और उसके पेट पर ठीक नाभि के नीचे कलम उठा कर बिलकुल बारीक अक्षरों में दस्तखत कर दिए। इतने बारीक कि जब तक तुम खुर्दबीन से न देखो, दिखाई भी न पड़ सके। उस महिला ने पूछा: यह आप क्या कर रहे हैं? उसने कहा कि मैं दस्तखत कर रहा हूं। उस महिला ने कहा: मेरे पेट पर दस्तखत करने से क्या फायदा? उस डाक्टर ने कहा कि घबड़ा मत, जब ये दस्तखत तुझे पढ़ाई में आने लगें, तब समझना कि गर्भवती है। जरा पेट को फूलने दे! जब अक्षर तुझे पढ़ाई में आने लगें, तब लौट आना। तब समझना कि अब मेरे पास आने का वक्त आया। अभी तू बहुत जल्दी आ गई।

A woman went to a doctor. She had been married only yesterday. Perhaps she had foresight! She said to the doctor, “Please examine me—am I pregnant?” The doctor felt playful, asked her to lie down, and just below her navel he signed his name in extremely fine letters—so fine you would need a magnifying glass to read them. The woman said, “What are you doing?” He said, “Signing.” She said, “What will your signature on my belly achieve?” He said, “Don’t worry. When these letters begin to be readable to you, understand that you are pregnant. Let the belly swell. When the letters come into focus, come back.”

छोटे-छोटे बच्चे, छोटा-छोटा अहंकार। छोटे बच्चों की बातें सुनते हो तुम!

Little children, little egos. Listen to the chatter of little children!

दो बच्चे बातें कर रहे थे। एक कह रहा था कि तैराक हो, गोताखोर हो, तो कोई मेरे पिताजी जैसा। पांच-पांच, सात-सात मिनट पानी के भीतर चले जाते हैं। पता ही नहीं चलता। दूसरा बोला, यह कुछ भी नहीं! गोताखोर हो तो कोई मेरे पिताजी जैसा--आज सात साल हो गए, जो गोता मारा है सो निकले ही नहीं। इसको कहते हैं गोताखोरी!

Two children were talking. One said, “If any swimmer, any diver, then none like my father; he goes under for five or seven minutes—no trace!” The other said, “That’s nothing! If diver, then my father—seven years ago he dived and hasn’t come up yet!” That is diving!

छोटे बच्चे अभी अहंकार लिखना शुरू कर रहे हैं--अपने ढंग से, तुतलाते ढंग से। मगर शुरू हो गई मूढ़ता की यात्रा, जो दिल्ली पर समाप्त होगी। जो किसी न किसी तरह जीवन को व्यर्थ करके रहेगी।

Little children are just beginning to write ego—in their lisping way. But the journey of foolishness begins—ending in Delhi; ending in the wasting of life somehow or other.

अगर तुम अपने से बड़े को देख लो, तो पीड़ा होती है, तो कष्ट होता है, तो चोट लगती है--भयंकर चोट लगती है। बड़ी चोट लगती है। बड़े से बड़े भी जो हैं, उनको भी चोट लगती है, अपने से बड़े को देख लें तो। और कैसे करोगे तुम इंतजाम कि हर चीज में तुम बड़े हो जाओ? इस जिंदगी में बहुआयाम हैं। हो सकता है तुम्हारे पास सबसे ज्यादा धन हो। लेकिन इससे क्या होता है? तुम्हारा नौकर भी तुमसे ज्यादा स्वस्थ हो सकता है। तो ईर्ष्या पकड़ेगी, नौकर से ईर्ष्या पकड़ जाएगी। राह चलता हुआ भिखमंगा तुमसे ज्यादा सुंदर हो सकता है--फिर क्या करोगे? अहंकार सिर धुनेगा। कोई तुमसे ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है।

If you find someone greater than yourself, pain arises, torment arises—a grievous wound. Great is the blow. Even the greatest are hurt when they see someone greater. How will you arrange it so that in every way you are greatest? Life has many dimensions. Perhaps you have the most wealth. What of it? Your servant may be healthier than you—then jealousy will arise against the servant. A beggar on the road may be more handsome than you—what then? Ego will beat its head. Someone may be more intelligent than you.

नेपोलियन की ऊंचाई पांच फीट पांच इंच थी। जिंदगी भर उसे इसकी पीड़ा रही। सब कुछ उसके पास था। बड़ा सम्राट। मगर यह अड़चन उसे काटती थी। सदा काटती रही। क्योंकि उसके सिपाहियों में ऐसे लोग थे जो उससे ऊंचे थे। उसके शरीर-रक्षक कोई छह फीट ऊंचा था, कोई साढ़े छह फीट ऊंचा था। एक दिन दीवाल पर लगी घड़ी को नेपोलियन ठीक कर रहा था, उसका हाथ नहीं पहुंच रहा था दीवाल की घड़ी तक, उसके शरीर-रक्षक ने कहा: आप रुकें, मैं आपसे ऊंचा हूं, मैं ठीक किए देता हूं। नेपोलियन ने कहा: शब्द वापस लो, अन्यथा जबान कटवा दूंगा। कहो कि मैं आपसे लंबा हूं, ऊंचा नहीं। देखते हो अहंकार कैसी पीड़ा लेता है! कहो कि लंबा हूं, ऊंचा नहीं। ऊंचे तुम कैसे हो जाओगे? सिपाही ने तत्क्षण क्षमा मांगी। घाव छू गया!

Napoleon was five feet five. His whole life he suffered from it. He had everything, a great emperor; yet this splinter never stopped pricking him. Among his soldiers were men taller than he. His bodyguard was six feet; one was six and a half. One day Napoleon was trying to adjust a wall clock; his hand could not reach. His bodyguard said, “Please let me; I am taller than you.” Napoleon said, “Take your words back—or I will have your tongue cut. Say: I am longer than you, not higher.” See how ego hurts! Say “longer,” not “higher.” How will you be higher? The soldier immediately apologized—the wound had been touched.

लेनिन रूस का डिक्टेटर हो गया था। उसको एक अड़चन थी। रूस पृथ्वी का बड़े से बड़ा देश है। दुनिया की एक बटा छह जमीन रूस के पास है। इससे बड़ा कोई देश नहीं--यूरोप के एक कोने से लेकर एशिया के दूसरे कोने तक फैला है। दो महाद्वीपों को घेरे हुए है। लेनिन इसका एकमात्र तानाशाह हो गया। लेकिन उसे एक अड़चन थी। और वह अड़चन यह थी कि उसका ऊपर का धड़ तो बड़ा था और पैर छोटे थे। और इससे वह इतना पीड़ित रहता था कि जिसका हिसाब नहीं। वह सभाओं में जनता से पहले पहुंच जाता था। लोग सोचते थे, कितना विनम्र है। कारण और ही था। असली कारण यह था कि वह बाद में पहुंचे तो लोगों को दिखाई पड़ते थे--उसके पैर छोटे और शरीर बड़ा। वह पहले ही पहुंच जाता था सभाओं में। सबसे पहले पहुंचता और सबसे पीछे जाता। लोग कहते, अहा! नेता हो तो ऐसा! कैसा विनम्र!

उसने कुर्सियां बनवा रखी थीं बड़ी। सामने टेबल रख कर ही बैठता था। कुर्सियां ऐसी बनवा रखी थीं जिसके कारण वह ऊंचा दिखाई पड़े। लेकिन बड़ी मुश्किल थी, उसके पैर जमीन नहीं छूते थे। अगर कोई कभी टेबल के नीचे झांक कर पैर देख लेता तो वह नाराज हो जाता। क्योंकि उसके पैर लटके रहते हवा में। जिस आदमी ने भी कभी उसके पैर नीचे झांक कर देख लिए, उसने उसे कभी क्षमा नहीं किया।

Lenin became dictator of Russia, the largest country on earth—one-sixth of the world’s land. No country larger. He had one hitch: his upper body was large, his legs short. It hurt him immeasurably. He would always arrive at assemblies before the people; they thought, “How humble!” The real cause: if he arrived after, people would see those short legs and that large torso. He came first and left last. He had chairs made tall; he sat with a table in front. Because his feet did not touch the ground, if anyone peeped under the table he became angry—for his feet hung in the air. Whoever peeped never got his forgiveness.

क्या करोगे? धन हो, पद हो, प्रतिष्ठा हो, सब हो, मगर किसी न किसी मामले में तुमसे बेहतर लोग मिल जाएंगे। किसी की नाक सुंदर है, किसी की आंख सुंदर है, किसी का रंग गोरा है, किसी की देह पुष्ट है।

What will you do? You may have wealth, status, prestige—everything—but in some matter there will be someone better than you. Someone’s nose is fine, someone’s eyes are beautiful, someone’s complexion fair, someone’s body robust.

एक गांव में सम्राट निकलने में डरता था। निकलना पड़ता था कभी लेकिन डरता था। डरता था एक आदमी से। एक आदमी शिव जी के मंदिर के सामने मस्त पड़ा रहता था। उसका कुल काम इतना था: दंड-बैठक लगाना और शिव जी को जो प्रसाद लोग चढ़ा जाएं, उसी को प्राप्त कर लेना। न कोई फिकर, न कोई चिंता। वह इतना मजबूत था जब भी सम्राट निकलता, वह उसके हाथी की पूंछ पकड़ कर खड़ा हो जाता। अब तुम सम्राट की सोच लो गति! हाथी आगे न बढ़ सके। अब सम्राट लगता होगा बिलकुल बुद्धू की तरह बैठा हाथी पर। हाथी पर न बैठे हैं जैसे गधे पर बैठे हैं! और भीड़ लग जाती और लोग हंसने लगते। और महावत हांक रहा है और सम्राट नाराज हो रहा है और वह आदमी पूंछ पकड़े खड़ा है। आखिर सम्राट से न रहा गया, यह बरदाश्त के बाहर था, कुछ न कुछ करना ही पड़ेगा।

उसने एक फकीर से पूछा कि क्या करूं, क्या न करूं! इसकी वजह से मैं निकलने में डरता हूं। कभी निकलना पड़ता है काम के कारण। तो मुझे भय होता है कि वह आदमी कहीं मिल न जाए। और वह है कि पड़ा ही रहता है वहां। वह चौबीस घंटे वहां मौजूद--बीच बाजार में, बस हाथी की पूंछ पकड़ कर खड़ा हो जाता है! हाथ-पैर जोड़ने पड़ते हैं कि भाई, चलने दे। फकीर ने कहा: आप फिकर न करें। उसे आज महल बुलवाएं, मैं ठीक किए देता हूं।

In one town a king feared going out. He had to, sometimes. But he feared one man who sprawled before Shiva’s temple, blissfully lost in push-ups and devouring the offerings. No worry at all. He was so strong that whenever the king passed, he would catch the elephant’s tail and stand holding it. Imagine the king’s state! The elephant could not move. The king looked a perfect fool on his elephant—more like on a donkey! A crowd gathered and laughed. The mahout urged on, the king fumed, the man held the tail. The king could not bear it. He asked a fakir, “What to do? I fear going out lest I meet him—he is always there.” The fakir said, “Do not worry; summon him to the palace, I’ll set it right.”

उसे महल बुलवाया और कहा: सुनो, ऐसे कब तक भीख पर जीओगे? हम तुम्हें एक रुपया रोज देंगे...एक रुपया उन दिनों बहुत बड़ी बात थी। एक रुपये में आदमी तीस दिन खाता...एक छोटा सा काम है। उसने कहा: कौन सा काम? इतना कि शंकर जी का मंदिर है, उस पर रोज शाम को छह बजे दीया जला दिया करे और रोज सुबह छह बजे दीया बुझा दिया करे। बस इतना तुम्हारा काम है। और एक रुपया तुम्हें रोज मिलेगा। उसने भी सोचा, यह अच्छा है। ऐसे तो उसे खाने-पीने का चल ही रहा था, लेकिन एक रुपया और मिले तो और दूध पीएगा! एक रुपया तो रईसों को भी रोज खर्च करने को मिल जाता उन दिनों तो बहुत बड़ी बात थी। उसने कहा: ठीक; और काम कुछ खास नहीं। ये है, हम पड़े ही रहते हैं वहां, जला देंगे दीया शाम को, बुझा देंगे सुबह!

एक महीने बाद सम्राट को फकीर ने कहा कि अब निकलो। गया सम्राट। पुरानी आदतवश वह आदमी ने आकर पकड़ी पूंछ, घसिट गया। फकीर से सम्राट ने पूछा कि हुआ क्या? उस आदमी ने भी पूछा कि हुआ क्या? दूध भी पिया और इस बार तो केशर भी डाली और इस बार तो मजा ही मजा था! फकीर ने कहा कि मामला सीधा-सादा है। एक चिंता तुझे पकड़ा दी। तुझे फिकर लगी रहती थी दिन भर कि छह बजे कि नहीं? हर किसी की घड़ी में देखता था, हर किसी से पूछता था कि कितना समय हुआ? अभी घंटा-घर का छह बजा कि नहीं? क्योंकि सम्राट ने कहा था, ठीक छह बजे। मिनट भर की भी देरी न चलेगी। तो ही रुपया मिलेगा। तो ठीक छह बजे दीया जलाना है। और ठीक छह बजे सुबह बुझाना है। दंड-बैठक लगाते-लगाते बीच में रुक-रुक कर घड़ी देख लेता। जाकर ठीक छह बजे दीया बुझाना है, फिर दंड-बैठक लगाओ। वह फिकर दो समय की खा गई। घुन लग गया। महीने भर में सब अस्त-व्यस्त हो गया।

He was brought. “How long will you live on alms? We will give you one rupee daily,” said the king. In those days, a rupee was much. “Only a small task,” they said. “Which?” he asked. “At Shiva’s temple, light the lamp each evening at six; extinguish it each morning at six. That’s all. You’ll receive a rupee a day.” He thought, “Good. I already live there. I’ll light at evening, extinguish at morning.” A month later the fakir told the king: now go out. The man grabbed the tail out of habit—and was dragged. “What happened?” both asked. The fakir said, “Simple. I gave you one worry: all day you were anxious—is it six or not? You looked at every man’s watch: has the hour struck? The king had said exactly at six; not a minute late. Push-ups interrupted, you checked the time, at six you ran to extinguish, then again push-ups. This twofold worry ate you up; the worm of concern hollowed you. In a month everything fell apart.”

लेकिन एक साधारण गरीब आदमी एक सम्राट को पीड़ा दे सकता है।

But even an ordinary poor man can cause a king pain.

बहादुरशाह जफर भारत का आखिरी मुगल सम्राट हुआ। उसे कविता लिखने का शौक था। और कुछ उसके अच्छे गीत भी हैं। लेकिन वे सच में उसके हैं, यह संदिग्ध है। वह रोज ही गीत लिखता था। बहुत गीत लिखे उसने। उसने एक दिन गालिब से कहा कि मिर्जा, आप कितने दिन में एक गीत लिखते हैं? गालिब ने कहा: दिनों से गीत लिखने का क्या संबंध? कभी महीनों बीत जाते; कभी साल गुजर जाती और गीत नहीं बनता है तो नहीं बनता, और कभी बनता है तो बन जाता है। अपने हाथ की बात नहीं। उसकी देन है। जब फूंक देता है स्वर तो बज जाता है। हम तो लाख कोशिश करें तो भी बात नहीं बनती। इसलिए तो मैंने कोशिश ही करनी छोड़ दी। राह देखता हूं, जब उसकी मौज होगी, आएगा मधुमास, खिलेगा फूल, खिल लेगा। नहीं होगी उसकी मौज, तो मैं लाख घिसता रहूं कलम, चीज बनती नहीं। औरों को भले धोखा दे दूं कि यह गीत है, मगर मुझे ही नहीं रास आता। मेरे ही प्राणों को नहीं भाता।

बहादुरशाह जफर ने कहा कि मैं तो समझता था तुम महाकवि हो। तुमसे तो मैं अच्छा! अरे, मैं पाखाने में बैठे-बैठे गीत बना लेता हूं! मिर्जा गालिब ने कहा: क्षमा करें, इसीलिए आपके गीतों में पाखाने की बदबू आती है। बहादुरशाह जफर को बहुत चोट लगी। सम्राट! लेकिन मिर्जा गालिब से कुछ कह भी न सका। मगर चोट खा गया, बुरी तरह चोट खा गया। अपने मित्रों से कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं। मेरा बहुत अपमान हो गया। मेरे अहंकार को बहुत चोट पहुंच गई है। मैं तो सोचता था मैं महाकवि हूं और गालिब कह दे कि आपके गीतों में बदबू आती है पाखाने की!

कभी क्षमा न कर सका फिर। मन में वह पीड़ा जिंदगी भर रही उसे। लेकिन गालिब से कुछ कह भी नहीं सकता था। गालिब की बात ही और थी। ऐसे तो उर्दू ने बहुत महाकवि दिए हैं, पर गालिब बेजोड़ है। और सब छोटे-छोटे तारे हैं, गालिब तो ध्रुवतारा है। थिर है। शायद फिर कभी गालिब जैसा व्यक्ति पैदा होगा नहीं उर्दू के साहित्य में। न पीछे कोई था, न आगे कोई होगा।

Bahadur Shah Zafar, the last Mughal emperor of India, loved to write verses. Some were good—but whether truly his is doubtful. He wrote daily. He asked Ghalib, “Mirza, how many days do you take to write a ghazal?” Ghalib said, “Days? Sometimes months pass, sometimes a year—and it does not come. If it is to come, it comes; it is his gift. When he blows the note, it plays. However much we strive, it does not happen; I have stopped striving. I wait for his mood; when spring comes and the flower opens, it opens. If his mood is not, then grind the pen as I may, it does not happen. I could deceive others, call it a poem; but my own heart does not accept it.” Zafar said, “I thought you a great poet; I am better! I compose even while sitting in the latrine!” Ghalib said, “Pardon me, that is why your verses smell of the latrine.” The emperor was deeply hurt; he could say nothing to Ghalib, yet the wound remained.

कभी-कभी ऊंचाइयां ऐसी छुई जाती हैं।

मगर क्या करोगे? सब स्थितियों में तुम ऊंचे नहीं हो सकते। इसलिए अहंकार या तो तुम्हें फुलाएगा--और फूला हुआ अहंकार बहुत ही संवेदनशील हो जाता है। जरा-जरा सी बात से चोट लगने लगती है। जिस अहंकारी आदमी को तुम रोज नमस्कार करते हो, आज नमस्कार न करना सड़क पर, उसको चोट लग गई। वह चौबीस घंटे यही सोचता रहेगा, क्या मामला है? क्यों इस आदमी ने नमस्कार नहीं की?

या फिर अहंकार दूसरे को बड़ा देखता है और क्षुभित होता है। और जलता है, अग्नि में। नरक कहीं और नहीं है। नरक है तुम्हारे अहंकार में। यह हर हालत में जलाता है। और फिर तुम कितना ही फुला लो इसे, हमेशा तुमसे भी ज्यादा फूले हुए लोग मिल जाएंगे। यह दुनिया बड़ी है। इसलिए कभी न कभी तुम अड़चन में पड़ोगे।

What will you do? In every condition you cannot be higher. Ego will either puff you up—and the puffed-up ego becomes hypersensitive; tiny things wound it. A man you greet daily—if today you forget to greet him on the street—he is hurt; for twenty-four hours he broods, “What happened? Why did he not greet?” Or ego sees someone greater and is agitated, burns—in hell. Hell is nowhere else; it is your ego. It burns you in every condition. And however much you puff it up, there will always be people more puffed up. The world is vast; sooner or later you will stumble.

कहते हैं कि ऊंट पहाड़ों के पास नहीं जाता। बात ठीक ही लगती है। ऊंट रहते भी रेगिस्तानों में, पहाड़ों की तरफ जाते भी नहीं। रेगिस्तानों में वे ही पहाड़ हैं। पहाड़ों के पास उनको अपनी हैसियत का पता चलेगा। लेकिन कभी न कभी तो आदमी को पहाड़ मिल ही जाएगा। और जहां पहाड़ मिला, वहीं कष्ट है। इसलिए तो तुम जीसस को क्षमा नहीं कर पाए; पहाड़ के पास ऊंट आ गए। तुम ऊंट थे। रेगिस्तान में सब ठीक था। जीसस का पहाड़, जीसस का हिमालय या सुकरात का, या बुद्ध का, या मलूक का, या कबीर का--तुम किसी को भी क्षमा नहीं कर पाए। इनकी मौजूदगी तुम्हें कष्टपूर्ण हो गई। क्योंकि तुम्हारे अहंकार को बड़ी चोट पड़ने लगी, कि मैंने तो परमात्मा अभी तक जाना नहीं और मलूकदास ने जान लिया। मैंने परमात्मा अभी तक देखा नहीं और कबीरदास ने देख लिया! यह जुलाहा! यह दो कौड़ी का आदमी, इसने परमात्मा देख लिया! तुम कैसे मानो? तुम कैसे राजी हो जाओ? तुम बदला लोगे। इसलिए तुमने संतों को सदियों-सदियों में सताया है। उस सताने के पीछे गणित है।

गणित यह है कि उनकी मौजूदगी तुम्हारे अहंकार को बहुत जला-भुना डालती है। जिन संतों से तुम अमृत ले सकते थे, उनसे तुमने अमृत न लिया। उनको देख कर तुमने अपने भीतर जहर पीआ। अदभुत हो तुम! जिनसे तुम्हारी प्यास सदा के लिए बुझ सकती थी, उनके पास से तुम और प्यासे होकर लौटे। जिनके जीवन की एक बूंद तुम्हारी तृषा को सदा के लिए शांत कर देती, उनके पास से तुम आग के अंगारे लेकर लौटे। जहां से फूलों से झोली भर लेनी थी, वहां तुमने अंगार बीने। मगर अहंकार यही करता है। अहंकार तुम्हें सब स्थिति में परमात्मा से दूर रखेगा। संतों से दूर रखेगा, सदगुरुओं से दूर रखेगा। अहंकार हमेशा चाहता है, अपने से छोटे लोगों के साथ जुड़े क्योंकि वहां उसे लगता है कि मैं पहाड़ हूं।

They say the camel does not go near the mountains. It seems right. Camels live in deserts; they do not go towards mountains—for in deserts they are the mountains. Near the mountain they would know their actual worth. But sometime a man must meet a mountain; where you meet a mountain, there is your pain. That is why you could not forgive Jesus; camels came near a mountain. You were camels. In the desert, all was fine. But the mountain of Jesus, of Socrates, of Buddha, of Maluk, of Kabir—you have never forgiven them. Their presence agonized you, because your ego was deeply hurt: I have not known Paramatma yet—and Malukdas has known! I have not yet seen—and Kabir has seen! This weaver, this man of two pennies—he has seen! How will you accept it? You will take revenge. Hence for centuries you have tormented saints. There is arithmetic behind the torment: their presence burns your ego. From those saints from whom you could have taken amrit—you took none. Seeing them, you drank poison within. Wondrous are you! From those who could have quenched your thirst forever, you returned more parched. From those whose one drop could quiet your craving forever, you returned carrying fiery coals. Where you could have filled your cloth with flowers, there you gathered embers. Ego does exactly this. Ego will keep you far from Paramatma, far from saints, far from the true guru. Ego always likes to be with the lesser, because there it feels, “I am the mountain.”

इसलिए तुम पसंद करते हो खुशामदी, तुम्हारी स्तुति करने वाले लोग। जो कहें कि वाह, आप, क्या कहने!

Therefore you prefer flatterers—those who praise you: “Wah, you! What to say!”

मुल्ला नसरुद्दीन एक नवाब के घर नौकरी किया। अब नवाब की नौकरी और मुल्ला नसरुद्दीन जैसा होशियार आदमी। तो नौकरी तो क्या करता था सिर्फ खुशामद करता था। उतना ही काफी था। और नवाब इतना प्रसन्न था उस पर कि सदा साथ रखता था। क्योंकि हर वक्त वह उसके अहंकार के गुब्बारे को फुलाता रहता। साथ ही भोजन करने बिठाता नवाब उसे, साथ ही कमरे में सुलाता। अहंकारी को चौबीस घंटे चाहिए। क्योंकि अहंकार में हर जगह पंक्चर हो जाते हैं। कोई चाहिए जो जल्दी से मलहम-पट्टी कर दे, पंक्चर जोड़ दे। फिर पंप मार दे। ज्यादा जलन हो जाए तो थोड़ा मक्खन लगा दे, थोड़ा शीतल कर दे, थोड़ा चंदन लेप दे। और नसरुद्दीन जैसा कुशल!

भोजन करने के लिए एक दिन दोनों बैठे, नई-नई भिंडियां आईं, नवाब ने कहा कि बड़ी सुंदर बनी हैं--अपने बावर्ची को कहा: खुश हूं मैं। मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि भिंडी है भी चीज बहुत अदभुत! अरे, प्राचीन शास्त्रों में, जो खो चुके हैं, भिंडी को तो सब्जियों का राजा कहा है। यह तो सम्राट है सम्राट। जैसे आप मनुष्यों में, ऐसे भिंडी सब्जियों में। पृथ्वी पर अमृत समझो। अगर जीवन भर व्यक्ति भिंडी खाए, मरे ही नहीं। बावर्ची ने भी सुना। वह रोज भिंडी बनाने लगा। सातवें दिन सम्राट ने थाली फेंक दी। बावर्ची को बुलाया कि दुष्ट, क्या मेरी जान लेना है? भिंडी, भिंडी, भिंडी...एक सीमा होती है! नसरुद्दीन ने थाली अपनी और जोर से फेंक दी और बावर्ची से कहा कि तू नवाब को ही नहीं मारेगा, हमको भी मारेगा। हत्यारे कहीं के! नवाब ने कहा कि नसरुद्दीन, तुम तो कहते थे भिंडी अमृत है; और पुराने शास्त्र जो खो गए हैं, उनमें भिंडियों को सब्जियों का सम्राट कहा है। वह सब क्या हुआ? नसरुद्दीन ने कहा: मालिक, मैं आपका नौकर हूं, भिंडी का नहीं। आप दिन को दिन कहें, दिन; आप दिन को रात कहें, रात। मैं तो आपका सेवक हूं। आपकी हां मेरी हां। आपकी न मेरी न।

Mulla Nasruddin took service in a Nawab’s house. What service could a man like Nasruddin do but flattery? The Nawab was delighted; he kept him always near, fed him at the same table, let him sleep in the same room—because Nasruddin constantly pumped air into his ego’s balloon. One day both sat to eat; new okra had come. The Nawab told the cook, “Well done!” Nasruddin said, “Okra is indeed a wondrous thing! In the ancient scriptures now lost, okra is called the king of vegetables. Emperor of vegetables! As you are among men, so is okra among vegetables. On earth it is nectar. If one were to eat okra for life, one would never die.” The cook heard this and began to prepare okra every day. On the seventh day the Nawab flung his plate; called the cook: “Rascal! Do you wish to kill me? Okra, okra, okra—there is a limit!” Nasruddin flung his plate even harder and said to the cook: “You won’t only kill the Nawab—you will kill me too, you murderer!” The Nawab said, “Nasruddin, weren’t you the one praising okra as nectar?” Nasruddin said, “Master, I am your servant, not okra’s. If you call day ‘day,’ day; if you call day ‘night,’ night. I am your servant. Your yes is my yes; your no my no.”

अहंकारी सदा अपने आस-पास इस तरह के लोगों को इकट्ठा रखेगा। इसलिए तुम्हें राजनेताओं के पास चापलूस, चमचे इकट्ठे होते मिल जाएंगे। और वे ही चमचे--राजनेता बदल जाता है, चमचे वही के वही, वे दूसरे राजनेता के पीछे हो जाते हैं। अरे, वे कोई भिंडी के नौकर थोड़े ही हैं! उन्हें भिंडियों से क्या लेना? भिंडी का नाम मोरार जी देसाई हो कि भिंडी का नाम चरणसिंह हो, उन्हें क्या मतलब? वे तो कुर्सी की सेवा करते हैं। कुर्सी पर कोई भी बैठे, उसकी भी सेवा इस बहाने हो जाती है; बाकी कुर्सी की सेवा करते हैं। वे कुर्सी को मानते हैं, जो बैठे कुर्सी पर!

The egoistic will always gather such people around them. Hence around politicians you find flatterers—chamchas. The politician changes; the chamchas remain, shifting to the next politician. They are not servants of okra! Whether okra’s name be Morarji Desai or Charan Singh, what do they care? They serve the chair. Whoever sits in the chair, he too gets served by the way—but they serve the chair. They honor the chair, whoever sits upon it.

प्रत्येक व्यक्ति...तुम भी अपनी तरफ नजर रखना, उन लोगों से तुम बड़े प्रसन्न होते हो जो तुम्हारी खुशामद करते हैं। उनसे सावधान रहना! वे दोस्त नहीं हैं, दुश्मन हैं। दोस्त तो वह है जो तुम्हें तुम्हारी स्थिति बतलाए। इसलिए कबीर ने कहा है: निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय। अपने घर के पास ही बसा लेना निंदक को। आंगन कुटी छवा देना। उसकी सेवा-सुश्रूषा करना। उसको पास ही रखना। क्योंकि वह तुम्हें याद दिलाता रहेगा तुम्हारी असलियत की। वह तुम्हारे कांटों को फूल नहीं कहेगा। भले तुम्हारे फूलों को कांटा कह दे उसमें कुछ हर्जा नहीं है फूलों को कांटा कहे तो। फूलों को कांटा कहने से फूल कांटे नहीं हो जाते। लेकिन कांटों को जो लोग फूल कहते हैं, उनकी अगर तुम मानोगे-- और अहंकार मानना चाहता है--तो कम से कम तुम्हारे लिए तो भ्रांति पैदा हो जाती है।

Each person—watch yourself—feels pleased with those who flatter them. Beware of them! They are not friends, but foes. A friend is one who tells you your state. That is why Kabir said: Keep your critic close; build him a hut in your courtyard. Serve him well, keep him near—he will keep reminding you of your reality. He will not call your thorns flowers. Even if he calls your flowers thorns, there is no harm; by calling flowers “thorns” they do not become thorns. But those who call thorns “flowers,” if you listen to them—and the ego wants to—then at least for you a delusion is created.

जरन खुदी रघुनाथ के मन नाहिं सोहाती।

जाके जिय अभिमान है, ताकि तोरत छाती।।

परमात्मा तो उसकी छाती तोड़ देगा, जिसके भीतर अभिमान है। खुदी है, फिर खुदा नहीं। खुदी जाए, तो खुदा है।

Burning jealousy and selfhood do not please Raghunath. He whose heart harbors pride—his chest will be broken by the Lord. Where there is selfhood, there is no God. Let selfhood go—and there is God.

एक दया और दीनता, ले रहिए भाई।

मलूक कहते हैं: दो चीजें सीख लो। एक तो: मैं कुछ नहीं हूं; दीनता। और उसी से दूसरी चीज अपने आप निष्पन्न होती है: दया। अहंकारी दयावान नहीं होता। अहंकारी कठोर होता है। अपने अहंकार को सिद्ध करने में उसे पाषाण हो जाना पड़ता है। निर-अहंकारी सदय हो जाता है। पिघल जाता है। प्रीतिपूर्ण हो जाता है उसका व्यवहार।

Learn but two virtues, brothers: compassion and humility. Maluk says: Learn two things. First: I am nothing—humility. And the second follows by itself: compassion. The egoistic is not compassionate; he is hard. To prove his ego he must become stone. The egoless becomes tender, melts; his behavior is love-filled.

चरन गहो जाय साध के, रीझैं रघुराई।

पकड़ लो उसके चरण। तो ही तुम रिझा सकोगे परमात्मा को। और उसके चरण कौन पकड़ेगा? जो झुकने को राजी है।

यही बड़ा उपदेश है, परद्रोह न करिए।

कह मलूक हरि सुमिरके भौसागर तरिए।।

Grasp the feet of the sage; thus alone will Raghurai be pleased. Hold his feet. Only then will you be able to charm Paramatma. And who will hold his feet? The one willing to bow.

 

This is the great teaching: do not be hostile to others. Says Maluk: Remember Hari and cross over the ocean of becoming.

 

He says: This is the supreme counsel. In one sentence all is said. One small key opens the largest lock. Do not think it small—this key opens even the lock of the temple. As soon as you become humble, the message of Paramatma begins to be heard. Your eyes open—because ego alone has drawn the veil. Your ears open—because ego alone has filled them with stones. Your heart begins to be stirred—because ego alone has made you inert. Humility melts you; you begin to flow. Where there is flow, there is life; and where there is life, there is Paramatma.

वह कहते हैं, यह परम उपदेश है। एक बात में सब बात आ गई। एक कुंजी बड़े से बड़े ताले को खोल देती है। यह छोटी कुंजी है, मगर छोटी मत समझना, क्योंकि यह बड़े से बड़े ताले को खोल देती है। मंदिर का द्वार इससे खुल जाता है। जैसे ही तुम विनम्र बनो, परमात्मा का संदेश तुम्हें सुनाई पड़ने लगे। आंख खुलें तुम्हारी। क्योंकि अहंकार ने ही परदा डाला है। कान खुलें तुम्हारे। क्योंकि अहंकार ने ही तुम्हारे कानों में पत्थर भर दिए हैं। हृदय तुम्हारा आंदोलित होने लगे। क्योंकि अहंकार ही तुम्हें जड़ बनाए हुए है। विनम्रता पिघला दे, तुम बहने लगो, बहाव आए। और जहां बहाव है, वहां जीवन है। और जहां जीवन है, वहां परमात्मा है।

रे प्रवासी, जाग, तेरे

देश का संवाद आया

भेदमय संदेश सुन पुलकित

खगों ने चंचु खोली;

प्रेम से झुक-झुक प्रणति में

पादपों की पंक्ति डोली।

दूर प्राची की तटी से

O traveler, awake! A message has come from your own land. Hearing the secret news, thrilled, birds opened their beaks; with love, bowing again and again in salutation, rows of trees swayed. From the far eastern shore, awakening each blade of the world, in the forest the well-known sound of dawn-breeze has come. O traveler, awake! A message has come from your own land. In the lake of the sky has unfolded a hundred-petaled rosy light; the long-suffering earth, in that splendor, is swooning with joy. Kissed upon every hair, a blessing of the Lord has risen to the head; in handfuls of rays has come the father’s loving benediction. O traveler, awake! A message has come from your own land. Today, upon my heart has awakened the Aryan sensitivity of the ocean shore, seeking the very source of splendor in the astonished face of dawn; from which horizon-line does this red arise—and beyond that, what? Why has a forgotten and misty land returned to memory? O traveler, awake! A message has come from your own land.

विश्व का तृण-तृण जगाता

 

फिर उदय की वायु का वन में

 

सुपरिचित नाद आया।

 

रे प्रवासी, जाग, तेरे

 

देश का संवाद आया।

 

व्योम-सर में हो उठा विकसित

 

अरुण आलोक-शतदल;

 

चिर-दुखी धरणी विभा में

 

हो रही आनंद-विह्ल

 

चूमकर प्रति रोम से सिर

 

पर चढ़ा वरदान प्रभु का,

 

रश्मि-अंजलि में पिता का

 

स्नेह-आशीर्वाद आया।

 

रे प्रवासी, जाग, तेरे

 

देश का संवाद आया।

 

सिंधु-तट का आर्य भावुक

 

आज जग मेरे हृदय में

 

खोजता उद्गम विभा का

 

दीप्त-मुख विस्मित उदय में;

उग रहा जिस क्षितिज-रेखा

से अरुण, उसके परे क्या?

एक भूला देश धूमिल

सा मुझे क्यों याद आया?

रे प्रवासी, जाग, तेरे

देश का संवाद आया।

अहंकार हटे तो तुम्हें अपने असली देश का संदेश सुनाई पड़े। तुम्हारे भीतर वेद जगे। उपनिषद उठे। गीता फूटे। कुरान गुनगुनाए। तुम सब छिपाए बैठे हो संपदाएं! यह अहंकार सबको दबाए बैठा है। यह अहंकार की चट्टान के नीचे अमृत के झरने दबे हैं।

If ego falls away you will hear the message of your real homeland. The Vedas will awaken within you; the Upanishads rise; the Gita burst forth; the Quran hums. You are sitting upon treasures! Ego crushes them all beneath a rock. Beneath the boulder of ego lie the springs of amrit suppressed.

धर्म की यात्रा में पहला कदम है: अपने को मिटा देना, पोंछ देना; न हो जाना। फिर शेष सब अपने आप घटित होता चला जाता है। तुम इतना करो, शेष परमात्मा करने को राजी है।

The first step in the journey of religion is: erase yourself, wipe yourself out; become not. Then all the rest happens by itself. Do this much, and Paramatma is ready to do the rest.

मन तें इतने भरम गंवावो।

और कितना तुम गंवा रहे हो, पता है? काश, तुम्हें पता हो तो तुम्हारी छाती धक से रह जाए, कि कितना तुम गंवा रहे हो! यह तो जब जागोगे और देखोगे तब तुम्हें पता चलेगा कि अरे, जन्मों-जन्मों कितना गंवाया! कितनी संपदा अपनी थी और हम भिखमंगे बने रहे! सारा साम्राज्य अपना था और हम कौड़ी-कौड़ी बटोरते रहे! कोहिनूरों के ढेर लगे थे भीतर और हम समुद्र के तट पर रंगीन पत्थर बीनते रहे! परमात्मा तुम्हारे भीतर मौजूद है, तुम और क्या मांगते हो! तुम और क्या चाहते हो! तुम्हारी कोई चाह, तुम्हारी कोई मांग तृप्त होने वाली नहीं है। पा भी जाओ अपनी चाह का गंतव्य, मिल भी जाए जो तुमने मांगा था, तो भी तृप्ति होने वाली नहीं है। तुम तो तृप्त केवल परमात्मा से ही हो सकते हो, निर्वाण से ही हो सकते हो; आत्मानुभव से ही हो सकते हो। उससे कम में कोई संतोष नहीं है। न कभी हुआ है, न हो सकता है।

From the mind remove so many delusions. Do you know how much you have already squandered? If only you knew, your heart would stop with a thud—how much you have lost! Only when you awaken will you see: Ah, for lifetimes how much was lost! How much treasure was mine, and I remained a beggar! The whole empire was mine, and I went on gathering pennies! Heaps of Kohinoors lay within, and I gathered colored stones on the seashore! Paramatma is existent within you; what more do you ask? What else can you desire? None of your desires, none of your demands will ever be satisfied. Even if you attain what you asked—it will not quench you. You can be quenched only by Paramatma, only by Nirvana; only by self-realization. Nothing less will satisfy. It never has; it never can.

मन तें इतने भरम गंवावो।

कितना गंवाते रहे हो! अब भी जागो! अब भी समय है! अभी भी देर नहीं हो गई है। क्योंकि फिर भी तुम गंवाते रह सकते हो जन्मों-जन्मों तक।

From the mind remove so many delusions. You have squandered so much! Awake even now. Still there is time. It is not too late—though you can go on squandering for lifetimes yet.

चलत बिदेस बिप्र जनि पूछो, दिन का दोष न लावो।।

संझा होय करो तुम भोजन, बिनु दीपक के बारे।

जौन कहैं असुरन की बेरिया, मूढ़ दई के मारे।।

If you travel abroad, do not ask the priest; do not blame the day. Evening comes—take your meal; but do not venture without a lamp. He who says, “This is the demons’ hour—an inauspicious time,” has his intelligence struck dumb—he is a fool.

मूर्खों की भांति तुम व्यवहार कर रहे हो। तुम्हारी बुद्धि मारी गई है। परदेश जाते हो, तो पूछते हो ब्राह्मण से कि दिन ठीक है या नहीं? अरे, दिल ठीक है या नहीं, पूछो! दिन की पूछते हो! दिन तो सब उसके हैं। दिन तो सब ठीक हैं। लेकिन तुम ज्योतिषियों से क्या पूछ रहे हो? लगन महूरत झूठ सब! मगर तुम मूढ़ हो, इसलिए चालबाज, चालाक तुम्हें लूटने को जगह-जगह बैठे हैं।

You behave like fools; your intelligence is wounded. You go to foreign lands and ask the Brahmin: Is the day auspicious? Ask if your heart is auspicious! You ask about the day—yet all days are his. All days are auspicious. What are you asking of astrologers—lagna, muhurta? Lies! Because you are foolish, cunning men sit everywhere to exploit you.

दो ज्योतिषी एक रास्ते पर रोज सुबह मिलते थे--इससे पहले कि बाजार में जाकर अपनी दुकान लगाते। एक-दूसरे को अपना हाथ दिखाते कि भई, आज धंधा कैसा चलेगा? और शुभ मुहूर्त में एक-दूसरे को चार-चार आने भेंट करते। हर्जा भी कुछ नहीं! चवन्नी उसको भी मिल जाती, चवन्नी उसको भी मिल जाती! वह उसका हाथ देख देता, वह उसका हाथ देख देता! इन ज्योतिषियों से तुम पुछवा रहे हो? ज्योतिषियों ने पक्षी बंाध रखे हैं पिंजड़ों में, वे चिट्ठियां उठा-उठा कर तुम्हारा भाग्य खोल रहे हैं। दुनिया में भी खूब मजा है। राम मिलाई जोड़ी। मूरख बहुत हैं, चालबाज भी बहुत हैं।

Two astrologers met each morning on the way to the market to set up their stalls. They would first show their palms to each other: “How will business go today?” At the auspicious moment, each gifted the other four annas. No loss—each got a quarter! One read the other’s hand, the other returned the favor. These are the astrologers you consult? They keep caged birds who pick slips to reveal your fate. The world is a great joke—Ram-matched pair! Fools are many, tricksters are many.

कहते हैं कि दुनिया में सबसे सुखी परिवार वही है जिसमें पत्नी अंधी हो और पति बहरा हो। सो पति को जो करना हो उपद्रव सो करता रहे मोहल्ले भर में। जो-जो रास रचाना हो, रचाए। जहां-जहां बांसुरी बजानी हो, बजाए। और पत्नी को जो बकना है सो बकती रहे। पति बहरा, उसे कुछ सुनाई पड़े नहीं और पत्नी है अंधी, उसे कुछ दिखाई पड़े नहीं। इसको कहते हैं: राम मिलाई जोड़ी! बड़ी मुश्किल से ऐसा होता है। क्योंकि राम से तुम जोड़ी मिलवाते ही नहीं। तुम तो खुद ही अपनी जोड़ी मिलाते हो या ज्योतिषी से मिलवाते हो। यह क्या खाक मिलाएंगे! इनसे तुम मिलवा रहे हो जोड़ी। और सच यह है कि तुम खुद ही एक जोड़ी के हिस्से हो। तुम मूढ़ हो और ये चतुर-चालाक।

They say the happiest household is where the wife is blind and the husband deaf. The husband can do whatever mischief he likes; and the wife can rant as much as she pleases—the husband hears nothing; the wife sees nothing. A Ram-matched pair! Rare—because you do not let Ram match you. You match yourselves, or you let astrologers match you. What will they match! And the truth is: you yourselves are parts of one pair—the fool, and the clever exploiter.

इस दुनिया में इतना शोषण चलता है धर्म के नाम पर, उसका कारण क्या है? तुम जिम्मेवार हो उतने ही जितने शोषण करने वाले जिम्मेवार हैं। तुम करवाते हो शोषण, वे करते हैं। अगर वे न करेंगे तो कोई और करेगा। तुम्हें चाहिए ही चाहिए कोई शोषण करने वाला।

So much exploitation goes on in this world in the name of religion. Why? You are as responsible as the exploiters. You invite exploitation; they perform it. If they did not, someone else would—because you want an exploiter.

चलत बिदेस बिप्र जनि पूछो, दिन का दोष न लावो।।

दिन को दोष देते हो! और अगर पूछना ही हो तो किसी बिप्र को पूछो। बिप्र का अर्थ है: बुद्ध। बिप्र का अर्थ है: ब्राह्मण नहीं। क्योंकि ब्राह्मण का अर्थ भी ब्राह्मण नहीं। ब्राह्मण का अर्थ है: ब्रह्म को जिसने जाना। ब्राह्मण के घर में जो पैदा हुआ, वह नहीं। बिप्र वह है जो प्रज्ञा को उपलब्ध हो गया। अगर पूछना ही हो तो किसी बुद्ध से पूछो। दिनों को दोष मत दो। और अगर जीवन में दुर्भाग्य ही दुर्भाग्य घटें तो समझना कहीं भीतर की मूर्छा है। जिसके कारण दुर्भाग्य घट रहे हैं। दुर्घटनाएं घट रही हैं।

If you travel abroad, do not ask the priest; do not blame the day. Do not blame days. And if misfortune alone befalls you, know that within there is a stupor because of which misfortunes happen.

लेकिन आदमी में एक होशियारी है। वह हर चीज का दायित्व किसी और पर थोप देना चाहता है। भाग्य पर, असमय पर, ठीक घड़ी में घर से नहीं निकले, ठीक पैर बिस्तर के बाहर नहीं रखा, रास्ता बिल्ली काट गई, कि रास्ते पर कोई एक आंख वाले सज्जन मिल गए! अब वैसे एक आंख वाले सज्जन को मिल कर, देख कर तुम्हें खुश होना चाहिए। अद्वैत! दो आंखों की तो झंझट है। एक आंख ही हो जाए, फिर कहना क्या! जीसस का प्रसिद्ध वचन है: जिस दिन तुम्हारी दो आंखें एक आंख बन जाएंगी, उस दिन तुम्हारा सारा अंतर-लोक प्रकाश से भर जाएगा। सो धन्यभागी हो अगर कहीं एक आंख वाला कोई मिल जाए! मगर नहीं। फिर तुम कहते हो दिन भर गड़बड़ होती है। गड़बड़ करते हो तुम, गड़बड़ होती है तुम्हारे भीतर से। लेकिन दोष बाहर देने में अहंकार को सुविधा है। अहंकार दोष नहीं लेना चाहता। सब टाल देता है दूसरों पर। इस तरह अपने को बचा लेता है।

But man has a cleverness: he wants to thrust every responsibility onto others—fate, wrong time, the right foot not set out of bed, a cat crossed the road, an one-eyed man met me! Seeing an one-eyed man you should be glad—Advaita! The bother is with two eyes; when one remains, what is there to say? Jesus says: the day your two eyes become one, your entire inner world will be filled with light. Blessed if you meet the one-eyed! But no—you say: The whole day goes wrong. The wrong is done by you; it arises from within. But blaming the outside is convenient for ego; it does not wish to take fault—so it shoves it elsewhere and thus saves itself.

संझा होय करो तुम भोजन, बिनु दीपक के बारे।

सांझ हो जाती है, रात पड़ जाती है, और दीया भी नहीं जलाते और भोजन करते हो। ये छोटी-छोटी बातें तो सीखो। यह सवाल रात में ही भोजन करने का नहीं है, यह सवाल है: जीवन में दीया जलाओ। चाहे भोजन करो, और चाहे उठो, बैठो, चलो; बोलो; काम करो; दुकान पर बैठो, दीया जला रहे। तुम्हारे प्रत्येक कृत्य में दीया जले। अंधेरे-अंधेरे में मत करो काम। हां, रात तो कई लोग दीया जला कर भोजन कर लेते हैं। और दिन भर? अंधेरे में ही काम में लगे रहते हैं। अंधेरे में यानी मूर्छा में। मूर्छा तोड़ो, वही दीये का जलना है। ऐसा दीपक जलाओ जो चौबीस घंटे जलता है। नींद में भी, जागरण में भी।

जौन कहैं असुरन की बेरिया, मूढ़ दई के मारे।।

Evening comes—take your meal; but do not venture without a lamp. Night falls—people light a lamp to eat. And by day? They remain in darkness in all their doings. Darkness means stupor. Break the stupor—that is the lighting of the lamp. Light such a lamp as burns twenty-four hours—in sleep too, in waking too.

जो भी कहता है कि यह समय खराब, कि यह बेला असुर की, कि अपशगुन का क्षण है, कि यह मुहूर्त ठीक नहीं, उसकी बुद्धि मारी गई है। वह मूढ़ है। यह सारा समय परमात्मा का है। प्रति पल शुभ है और प्रति पल सुंदर है। तुम सुंदर हो जाओ, तुम जागरूक हो जाओ!

He who says, “This is the demons’ hour—an inauspicious time,” has his intelligence struck dumb—he is a fool. This entire time is God’s. Each moment is auspicious and beautiful. Become beautiful; become aware.

आप भले तो सबहि भलो है, बुरा न काहू कहिए।

इस जगत की एक अदभुत बात है। तुम वही दूसरों में देखते हो, जो तुममें पड़ा है। तुम अपनी ही छाया दूसरों में देख लेते हो। तुम अपने ही प्रतिबिंब को देख-देख कर डरते हो।

If you are good, all are good; speak ill of none. You see in others only what is in you. You see your own shadow and are frightened of it.

एक कुत्ता एक राजमहल में घुस गया, मैंने सुना है। उस महल में दीवालों पर दर्पण ही दर्पण लगे थे। वह दर्पणों से ही बनाया गया महल था। कुत्ता तो बहुत घबड़ा गया। लाखों कुत्ते! कुत्ते ही कुत्ते चारों तरफ। जिधर देखे उधर कुत्ते। एकदम घिर गया। दरवाजा मालूम था जिससे भीतर आया, बाहर जाना भी हो सकता था, लेकिन इतने कुत्ते घेरे हैं तो वह इतना घबड़ा गया कि उसने होश ही खो दिया कि कहां दरवाजा है, कहां दीवाल है। और फिर भौंकने भी लगा। और जब एक कुत्ता भौंका तो सारे कुत्ते भौंके। फिर झपटा। किस-किस पर झपटे? पगला गया। सुबह उसकी लाश मिली। रात भर भौंकता रहा, लड़ता रहा, दीवालों से टकराता रहा, दर्पणों से टकराता रहा, सिर मारता रहा--और सुबह मरा हुआ पाया गया। उसके साथ ही बाकी सब कुत्ते भी दर्पणों में मर गए थे।

रामतीर्थ इसको बहुत बार दोहराते थे इस घटना को। यह घटना प्यारी है, महत्वपूर्ण है। यह हमारे जीवन की घटना है। यह हमारी कहानी है। तुम दूसरे को देख कर जब भौंकते हो, जरा सोच लेना! कहीं तुम्हें अपना ही दर्पण में तो प्रतिबिंब नहीं दिखाई पड़ गया?

A dog strayed into a palace made of mirrors. Seeing itself reflected in countless mirrors, the dog panicked. Surrounded by dogs everywhere—he forgot the door, barked; when one dog barked, all barked; he leapt—but upon whom? He went insane. In the morning his corpse was found. This is our story. When you bark at another, pause—are you seeing only your reflection?

मुल्ला नसरुद्दीन को एक दर्पण मिल गया रास्ते के किनारे। दर्पण उसने कभी देखा नहीं था। उठा कर देखा, बड़ा हैरान हुआ। कहा कि बिलकुल पिताजी जैसे मालूम होते हैं। पिताजी को तो मरे भी समय हो गया। उसने कहा: हद्द हो गई! कभी सोचा नहीं कि बड़े मियां को फोटो उतरवाने का शौक था। पर चलो, अच्छा हुआ मिल गई। सम्हाल कर रख दूं। घर आया--और जो सभी पतियों की स्थिति है कि पत्नियों से तुम कुछ छिपा तो नहीं सकते; वह छिपाना चाहता था कि बेटों को, पत्नी को, किसी को पता नहीं चले, नहीं तो कोई तोड़-फोड़ दे, खराब कर दे तो छिपा कर ऊपर गया, दूसरी मंजिल पर। पत्नी ने देख लिया। पत्नियां कुछ भी काम कर रही हों, पति को देखती ही रहती हैं। लोग कहते हैं कि कुछ भी तुम करो, कहीं भी तुम हो, परमात्मा देखता है। परमात्मा देखता हो या नहीं देखता हो, पत्नी देखती रहती है! घर आओ, तत्क्षण ऐसा सवाल पूछेगी कि बस तुम्हारे पैर के नीचे की जमीन खिसकी। तुम लाख तैयारी करके आओ कि यह जवाब देना है, यह जवाब देना है, इस तरह कह देंगे, इस तरह बता देंगे, मगर कुछ काम नहीं आता। देख लिया होगा पत्नी ने कोने की आंख से अच्छा, कुछ छिपा रहा है! जैसे ही नसरुद्दीन काम करने बाजार गया, पत्नी ऊपर चढ़ी, खोज लिया उसने दर्पण। देखा; कहा, अच्छा, तो अब इस कलमुंही के पीछे पड़ा है! बुढ़ापे में! आज लौटे घर तो इसको मजा चखाऊं। फोटूएं ला रहा है घर में! फोटूएं छिपा रहा है!

Mulla Nasruddin once found a mirror by the roadside. He had never seen one. He looked—astonished: “Looks exactly like father. He has been dead long. Hah! He must have loved having his picture taken; good I found it—I shall keep it safe.” He hid it upstairs. But wives see everything. People say: wherever you are, God sees; whether or not God sees, the wife sees! She saw him hide something, and later found the mirror: “Ah, so now he is after this hussy—even in old age! Today when he returns I will teach him a lesson. Bringing pictures into the house!”

तुम जरा गौर से देखना। दूसरों में तुम्हें वही दिखाई पड़ जाता है जो तुम्हारे भीतर है। अगर तुम उदास हो तो चांद भी आकाश में उस रात उदास मालूम पड़ेगा। और अगर तुम प्रसन्नचित्त हो, तो अमावस भी पूर्णिमा जैसी मालूम होती है। हम अपना प्रक्षेपण करते रहते हैं। इसलिए बुद्धों के लिए सारा जगत बुद्ध हो जाता है। इसलिए जिन्होंने जाना है परमात्मा को, उनके लिए सारा जगत उसी से भर जाता है। परमात्मामय हो जाता है।

Look carefully: you see in others what is within you. If you are sad, the moon in the sky will appear sad. If you are joyous, even the new moon night appears like a full moon. We keep projecting. Therefore for the Buddhas the whole world becomes Buddha. Those who have known Paramatma—this whole world fills for them with him; it becomes God-perfumed.

आज तक वह नजर नहीं भूली

तुमने देखा था एक बार हमें

अपने अश्कों को पी रहे हैं मगर

लोग कहते हैं बादाख्वार हमें

मय तो है मय, खुलूससे साकी! अगर मिले

हम मैकशों को जहर भी आबेहयात है

हम तीरःबख्तके नूरके पैगंबर भी हैं

ऐ ‘शाद!’ हम पै खत्म यह तारीक रात है।

“To this day that gaze is not forgotten— you looked upon me once. We drink our own tears, yet people call us wine-bibbers. Wine is wine—but, O Saqi, if offered with love, then even poison becomes the water of life for us drunkards. We are messengers of the Beloved’s light— O Shad! With us this dark night comes to its end.”

आज तक वह नजर नहीं भूली! एक नजर परमात्मा की तुम्हारे भीतर उतर आए, फिर भूलती नहीं, भूल सकती नहीं। फिर हर नजर में वही नजर है। तुम्हारी नजर में वह नजर है तो हर नजर में वही नजर है।

आज तक वह नजर नहीं भूली

तुमने देखा था एक बार हमें

बस, एक बार परमात्मा तुम्हें देख ले, तुम उसे देख लो, फिर हर जगह वही मिल जाएगा। जहां देखोगे वही दिखाई पड़ेगा।

To this day that gaze is not forgotten. If once the gaze of Paramatma descends within you—it does not forget, cannot forget. Then in every gaze his gaze is present. If in your gaze his gaze has entered—then in each gaze is that gaze.

अपने अश्कों को पी रहे हैं मगर

और तब एक ही पीड़ा रह जाती है, कि कैसे उसमें डूब जाएं, कैसे उसके साथ एक हो जाएं! सब जगह दिखाई पड़ता है, लेकिन अभी भी थोड़ी दूरी रह गई है। देखने वाले की दूरी दिखाई पड़ने वाले से। दृश्य की दृष्टा से। भक्त की पीड़ा क्या है? भक्त की पीड़ा यही है। संसारी की पीड़ा है: धन नहीं मिलता, पद नहीं मिलता। भक्त की पीड़ा क्या है? कि परमात्मा दिखाई पड़ता है, दूरी कब मिटेगी? दूरी ऐसी काटती है। इतनी सी दूरी, इंच भर दूरी। मैं और तू की दूरी काटती है। यह दूरी भी मिट जानी चाहिए। भक्त चाहता है पूरा लीन हो जाए, ताकि परमात्मा मुझमें पूरा लीन हो जाए। कोई अवरोध न बचे। कोई भेद न बचे। कोई भाव न बचे।

We drink our own tears— and then only one longing remains: how to drown in him, become one with him. He is seen everywhere, yet a slight distance remains—between seer and seen. This is the devotee’s pain. The worldly man’s pain is: wealth does not come, status does not come. The bhakta’s pain is: I see Paramatma—when will the distance end? This tiny gap—an inch between “I” and “Thou”—wounds. It too must disappear. The devotee longs to be fully dissolved, that Paramatma may be fully dissolved into him—no obstruction, no separation, no sentiment left.

अपने अश्कों को पी रहे हैं मगर

तो वह आंसू पीता है--हालांकि उसके आंसू खुशी के भी आंसू हैं एक दृष्टि से कि परमात्मा की झलक मिली। और एक तरफ से विरह के भी आंसू हैं कि झलक क्या मिली, अब डूबने की आकांक्षा भी जगी है।

लोग कहते हैं बादाख्वार हमें

हालांकि लोग कहेंगे कि यह शराबी हो गया। क्योंकि जिसको सब तरफ परमात्मा दिखाई पड़ने लगेगा और जिसके आंसुओं में भी मुस्कुराहट होगी और जिसके आंसू भी नाचते हुए होंगे और जिसके आंसुओं में प्रार्थना होगी, लोग उसे कहेंगे कि यह पियक्कड़ है। यह शराब पीए हुए है। यह होश में नहीं है।

इसलिए अक्सर ज्ञानी लोगों को मदमस्त मालूम पड़े। सूफियों में तो उनको ‘मस्त’ कहा ही जाता है। हमने भी शब्द दिया: ‘परमहंस।’

मै तो है मै...

We drink our own tears, yet people call us wine-bibbers— for one to whom Paramatma appears everywhere, whose tears too are smiling, whose tears dance, whose tears are prayer—people will say he is drunk, not in his senses. That is why the knowing ones often appear intoxicated. Among the Sufis they are called mast. We too have a word: paramhansa.

शराब तो शराब है,...

खुलूससे साकी! अगर मिले

लेकिन अगर पिलाने वाला ढंग से पिलाए, अगर असली पिलाने वाला मिल जाए...। सूफी परमात्मा को साकी कहते हैं। और वह जो पिलाता है, वह जो आनंद की धार तुममें बरसाता है, वही शराब है।

Wine is wine—but, O Saqi, if offered with love— if the true Pourer is found, the one who pours the stream of bliss into you—that is the wine.

मै तो है मै, खुलूससे साकी! अगर मिले

...अगर प्रेम से परमात्मा पिलाए...

हम मैकशों को जहर भी आबेहयात है

तो फिर हम पियक्कड़ों को जहर भी पिला दें तो भी अमृत है। जिसने उसे देख लिया, उसके लिए जहर मिट गया। अमृत ही अमृत है।

हम तीरःबख्तके नूरके पैगंबर भी हैं

Wine is wine—but, O Saqi, if offered with love— then even poison becomes the water of life for us drunkards. He who has seen him—even poison is no more; only amrit remains.

और फिर जिसने उसे देख लिया, वह बांटने भी लगता है उसे, वह पैगंबर भी हो जाता है। वह उसके प्रकाश का संदेशवाहक हो जाता है।

हम तीरःबख्तके नूरके पैगंबर भी हैं

ऐ ‘शाद!’ हम पै खत्म यह तारीक रात है

जो अंधेरी रात उसके लिए खत्म हो गई, उसे लगता है सारी दुनिया के लिए खत्म हो गई। उसकी अड़चन यही होती है कि लोग क्यूं अब भी अंधेरे में जिए जा रहे हैं? प्रकाश ही प्रकाश है। लोग क्यों टकरा रहे हैं? क्यों लोग गिर रहे हैं? राह साफ है और सीधी है, लोग क्यों गड्ढों में चले जा रहे हैं? उसे समझ में नहीं आता। उसे बड़ी बेचैनी होती है। उसकी आंख खुल गई तो उसे लगता है सबकी आंख खुल गई। बुद्ध ने कहा है, जिस दिन मैं बुद्ध हुआ, मेरे लिए सारा अस्तित्व बुद्ध हो गया।

बता दो आबिदाने-बे-अमलको

खुदा उकता चुका है बंदगी से

We are messengers of the Beloved’s light— O Shad! With us this dark night comes to its end. For the one whose dark night has ended, it seems it is ended for the whole world. His restlessness is: why do people still live in darkness? There is nothing but light—why do they collide and fall? The path is clear and straight—why do they drop into pits? He cannot understand; he is impatient. His eyes opened—so it seems everyone’s eyes have opened. Buddha said: The day I became Buddha, the entire existence became Buddha for me.

खुदा से क्या मोहब्बत कर सकेगा

जिसे नफरत है उसके आदमी से

कह दो पाखंडियों से, पुजारियों से, तथाकथित धार्मिकों से...

बता दो आबिदाने-बे-अमल को

खुदा उकता चुका है बंदगी से

Tell the worshipers without deed— God has grown weary of your devotions. How can one love God who hates his man?

तुम्हारी बंदगी से बहुत उकता चुका है। तुम्हारी बंदगी बंदगी नहीं है। तुम झुकते कहां हो? तुम्हारा अहंकार तो और भी मजबूत हो जाता है। जो आदमी मस्जिद से लौटता है, मंदिर से लौटता है, उसके अहंकार पर और धार लग जाती है, और दो हीरे जोड़ लाया। वह और अकड़ कर देखता है, वह कहता है कि तुम सब पापी हो, पुण्यात्मा मैं हूं। जिसने थोड़ा दान दे दिया, कि कुछ उपवास कर लिए, कि पर्यूषण में व्रत रख लिए, कि थोड़ी नमाज पढ़ ली, कि गीता कंठस्थ हो गई, कि रोज गायत्री का मंत्र पढ़ने लगा, उसकी अकड़ देखते हो? उसकी नाक पर अहंकार बैठा हुआ दिखाई पड़ेगा।

बता दो आबिदाने-बे-अमल को

Say to the hypocrites, the priests, the so-called religious: God is tired of your worship. Your worship is not worship. You do not bow; your ego becomes stronger. One who returns from mosque or temple returns with more glitter upon his ego—he boasts: “You are all sinners; I alone am virtuous.” Give a little donation, fast a little, keep a vow, recite a few prayers, memorize the Gita, chant Gayatri—their strut you see? Ego seated upon the nose!

खुदा उकता चुका है बंदगी से

खुदा से क्या मोहब्बत कर सकेगा

जिसे नफरत है उसके आदमी से

और यह सारे लोग आदमी से नफरत करते हैं। आदमी को तो नरक भेजने का इंतजाम किए हैं, आदमी को तो वे गुनहगार और पापी बता रहे हैं, आदमी की तो जितनी निंदा हो सके तुम्हारे महात्मा करते हैं। और परमात्मा का गुणगान करते हैं! यह कैसी बात है! संगीत की निंदा और संगीतज्ञ का गुणगान! यह कौन सा तर्क है? नृत्य की निंदा और नर्तक की प्रशंसा! यह कौन सा ढंग है? यह कौन सा गणित है? यह सारा अस्तित्व उसका नृत्य है, उसका गीत है।

Tell the worshipers without deed— God has grown weary of your devotions. How can one love God who hates his man? All these people hate man. They arrange to send man to hell; they declare man guilty and sinful; as much as they can, they denounce man—and then they praise God! What arithmetic is this? Abuse the music and praise the musician? Condemn the dance and admire the dancer? This whole existence is his dance, his song.

फूल-सा रंगो-बू नहीं लेकिन

फूल-से बढ़के नर्म तीनत है

इसको नफरत से पायमाल न कर

घास भी गुलिस्तां की जीनत है

फूल तो फूल, जिसको दिखाई पड़ने लगता है, उसे घास भी फूल हो जाती है।

It has not the color and scent of a flower, but more than the flower it is soft. Do not trample it with hate; for grass too is the adornment of the garden.

फूल-सा रंगो-बू नहीं लेकिन

माना कि फूल सा न रंग है, न बू है।

फूल से बढ़के नर्म तीनत है

लेकिन एक बात है कि फूल से बढ़ कर, ज्यादा कोमलता है। न होगा रंग, न होगी सुगंध, लेकिन घास की पत्तियों में वह जो लोच है, वह जो नरमी है, वह जो मखमलीपन है, वह फूलों से भी बढ़ कर है।

इसको नफरत से पायमाल न कर

इसे घृणा करके नष्ट मत कर दो।

घास भी गुलिस्तां की जीनत है

बगीचे की घास उतनी ही शोभा है, जितनी शोभा गुलाब है। गुलाब और घास में फर्क नहीं है--देखने वाले को। पापी और पुण्यात्मा में फर्क नहीं है--देखने वाले को। रात और दिन में भेद नहीं है उसे, जिसके भीतर का दीया जल गया है।

A vision to whom it appears—grass becomes flower too. It has not the color and scent of a flower— true, not like the flower in hue or fragrance. But more than the flower it is soft— though it lacks color and scent, in the blades of grass there is elasticity, tenderness—velvet beyond the flower. Do not trample it with hate; for grass too is the adornment of the garden. For the seer there is no difference between rose and grass; no difference between sinner and saint; no difference between night and day for one whose inner lamp is alight.

आप भले तो सबहि भलो है, बुरा न काहू कहिए।

जाके मन कछु बसै बुराई, तासों भागे रहिए।।

If you are good, all are good; speak ill of none. From one whose mind holds evil, run away.

उससे बचो जिसके मन में निंदा है, घृणा है, अहंकार है, ईर्ष्या है, क्रोध है, लोभ है, मोह है, उससे बचो। जब तक कि तुम्हारे भीतर का परमात्मा न जग जाए। जिस दिन जग जाए, फिर किसी से बचने की कोई जरूरत नहीं है। फिर बैठो शराबघरों में, जुआघरों में, तो भी कुछ हर्ज नहीं। तुम्हारे जाने से जुआघर भी मंदिर हो जाएगा। तुम्हारी मौजूदगी से शराबघर भी मंदिर हो जाएगा। अभी तो तुम मंदिर में भी जाओ तो जुआघर बन जाता है। क्योंकि तुम अपनी हवा अपने साथ ले कर चलते हो।

Avoid who carries slander, hate, ego, jealousy, anger, greed, delusion—avoid until your inner Paramatma awakens. The day he awakens, there is no need to avoid anyone. Then sit even in taverns, gambling dens—no harm; your presence will turn even the tavern into a temple. As you are now, even if you go to a temple, it becomes a gambling den—because you carry your air with you.

लोक बेद का पैंडा औरहि, इनकी कौन चलावै।

 

लेकिन भीड़-भाड़ का रास्ता और ही है, उससे जरा सावधान रहना। भीड़-भाड़ का रास्ता तो भेड़ का रास्ता है, भेड़चाल है। वहां तो एक-दूसरे को पकड़े हुए अंधे चले जा रहे हैं। अंधा अंधा ठेलिया, दोनों कूप पड़ंत! सब कुएं में गिर रहे हैं, मगर अंधे अंधों को पकड़े हुए हैं। एक भेड़ गिर गई कुएं में, तो सारी भेड़ें गिर जाएंगी। जो भी उसके पीछे आ रही हैं, बस पीछे आती चली जाएंगी।

The crowd’s path is different; who will walk theirs? Killing the self, they worship stone; in their hearts no compassion arises.

Beware the herd’s way—it is the way of sheep. One blind man holding another… both fall in the pit. All are falling into the well, and each is holding the other’s hand.

लोक बेद का पैंडा औरहि,...

 

इनका पथ अलग है।

...इनकी कौन चलावै।

आतम मारि पषानैं पूजै, हिरदै दया न आवै।

इनकी तो क्या कहो! आत्मा को मार डालते हैं और पत्थर को पूजते हैं!

...हिरदै दया न आवै।।

इनके हृदय दया नहीं आती, क्योंकि अहंकार के साथ दया का फूल नहीं खिलता।

The crowd’s path is different; who will walk theirs? Killing the self, they worship stone— and compassion does not arise in their hearts, for with ego the flower of compassion cannot bloom.

रहो भरोसे एक राम के, सूरे का मत लीजै।

अंधों से मत सीख लो!

रहो भरोसे एक राम के,...

Trust only the One Ram; do not take counsel of the blind.

राम का ही भरोसा ले लो। यह भीड़ अंधी है, एक अर्थ में। इस वचन के दो अर्थ हो सकते हैं। एक अर्थ कि अंधों से सलाह मत लो। यह भीड़-भाड़ अंधी है, अंधों की। इसका एक दूसरा अर्थ भी हो सकता है, कि मलूकदास जैसे, कबीरदास जैसे, अंधों का मत लो। ये भी अंधे हैं एक अर्थ में। ये दुनिया नहीं देखते, ये परमात्मा देखते हैं। दुनिया के लोग अंधे हैं, उनको दुनिया दिखाई पड़ती है, परमात्मा नहीं दिखाई पड़ता। दुनिया के लोगों के लिए परमात्मा है ही नहीं, दुनिया ही है। और कबीर, मलूक, नानक को? दुनिया नहीं है, परमात्मा ही है। ये भी एक अर्थ में अंधे हैं। अगर मत ही अंधों का लेना हो तो ऐसे अंधों का लो।

Do not learn from the blind. This crowd is blind in one sense. The saying has two meanings. One: do not take advice from the blind—the crowd is blind. The second: take counsel of the blind like Maluk, Kabir, Nanak—blind in another sense: they do not see the world; they see Paramatma. Worldly people are blind to God; they see only the world. For them there is no God—only world. For Kabir, Maluk, Nanak: there is no world—only God. They too are blind in a sense. If you must take the counsel of the blind, take it from such blind ones.

रहो भरोसे एक राम के,...

तो मलूक कहते हैं: अगर मेरी सुनो, मैं भी अंधा हूं, तो मेरी सलाह एक ही है: राम के भरोसे रहो। और सब भरोसे छोड़ दो।

Trust only the One Ram; do not take counsel of the blind. Says Maluk: if you will hear me—I too am blind—then my counsel is one: trust Ram alone. Leave all other trusts.

रहो भरोसे एक राम के, सूरे का मत लीजै।

मुझ अंधे का मत ले लो। अगर अंधों से ही रस है। अगर अंधों की ही सुनने की आदत है, चलो, मैं अंधा सही! तुम मेरी सुनो!

Trust only the One Ram; do not take counsel of the blind. If you must take counsel of the blind—take mine!

संकट पड़े हरज नहिं मानो, जिय का लोभ न कीजै।।

संकट आ जाए तो हर्ज मत मानना। जीवन भी गंवाना पड़े तो लोभ मत करना। क्योंकि संकट में ही आत्मा का जन्म होता है। संकट चुनौती है।

हादसाते-हयात की आंधी

हस्बे-तौफीक रास आती है

If crisis comes, accept no harm; do not cling to life. In crisis, the Atman is born. Crisis is a challenge.

तेज करती है सोजे-अहले-कमाल

 

नाकिसों के दीये बुझाती है

 
 

The storm of life’s events, according to worth, comes to be a friend. It sharpens the flame of the accomplished, and snuffs the lamp of the unripe.

आंधियां उठती हैं जीवन की। उनसे केवल कमजोर बुझ जाते हैं। जिनमें बल है, वे तो और प्रज्वलित हो जाते हैं।

हादसाते-हयात की आंधी

Storms rise in life. Only the weak are snuffed by them. Those who have strength are made more luminous.

हस्बे-तौफीक रास आती है

 

पात्रता के अनुसार तूफान भी रास आ जाते हैं।

तेज करती है सोजे-अहले-कमाल

जिनके भीतर कुछ भी बल है, उसको और तेज कर देती है। तुम्हारे भीतर लपट है, तो उसको और गति दे देती है। देखा तुमने, जंगल में आग लगी हो और आंधी चल जाए, तो लपटें सारे जंगल में फैल जाती हैं। पूरा जंगल आग हो उठता है। लेकिन छोटे-छोटे दीये बुझ जाते हैं। वही हवा छोटे दीयों को बुझा देती है, जंगल की आग को बढ़ा देती है। जंगल की आग बनो!

तेज करती है सोजे-अहले-कमाल

नाकिसों के दीये बुझाती है

वे जो कमजोर हैं, बस उनके दीये बुझ जाते हैं। और इस दुनिया में सबसे कमजोर है अहंकारी, क्योंकि वह भ्रांति में जी रहा है। वह झूठ में जी रहा है। झूठ कमजोर है। सत्य शक्तिशाली है। झूठ को छोड़ो, झूठे भरम को छोड़ो!

किरिया करम अचार भरम है, यही जगत का फंदा।

The storm of life’s events, according to worth, comes to be a friend— according to your capacity, even the storm suits you. It sharpens the flame of the accomplished— if there is flame within you, it gives it speed. In the forest, let a wind blow over fire—flames spread, the whole forest becomes fire. But small lamps are snuffed. The same wind that snuffs little lamps fans the forest fire. Become the forest fire! It sharpens the flame of the accomplished, and snuffs the lamp of the unripe. In this world the weakest is the egoist—because he lives in delusion. Falsehood is weak; truth is powerful. Drop the false, drop false delusions!

तुम क्रियाकांड में पड़े हो कि कभी करवा ली सत्यनारायण की कथा और सोचा कि धर्म हो गया; कि कभी हो आए गंगा; कि कुंभ का मेला कर लिया; कि हज की यात्रा कर आए और हाजी हो गए; कि थोड़ी सी माला फेर ली; कि नाम जप लिया, कि जपुजी पढ़ लिया--और बस, तुमने सोचा कि हो गया काम! यह ऐसे ही है जैसे अंधेरी रात में कोई बैठ कर रोशनी, रोशनी, रोशनी जपता रहे। खाक रोशनी होगी। कि बीमार आदमी बैठ कर दवा, दवा, दवा जपता रहे, स्वस्थ हो जाएगा? न भूखे का पेट भरता ऐसे; न प्यासे की प्यास बुझती ऐसे। तो जिंदगी की असली घटनाएं तुम क्रियाकांडों से हल करना चाहते हो?

किरिया करम अचार भरम है, यही जगत का फंदा।

Rituals and rites are delusion—this is the world’s noose. You are caught in rituals—hearing the Satyanarayan story and thinking religion is done; going to the Ganges; attending the Kumbh; traveling to Hajj and becoming “Haji”; telling a few beads; repeating a name, reciting the Japji—and you think the work is done. It is as if, in a dark night, one sits muttering “light, light, light.” What light will come? Or the ill one repeats “medicine, medicine”—will he be healed? Not the hungry’s belly is filled thus, nor the thirsty’s thirst quenched. You wish to resolve life’s realities with mere ritual?

 

Rituals and rites are delusion—this is the world’s noose. In this the whole world is trapped.

इसी में सारा जगत फंसा हुआ है।

माया जाल में बांधि अंडाया, क्या जानै नर अंधा।।

और लोग अंधे हैं।

Bound in the net of maya and brooded over—what can a blind man know?

देखते हो, दो तरह के अंधों की बात की!

See—two kinds of “blind” I spoke of!

माया-जाल में बांधि अंडाया...

अटक गया है मायाजाल में।

...क्या जानै नर अंधा।

यह संसार बड़ा भौसागर, ताको देखि सकाना।

Bound in the net of maya and brooded over— he is stuck in the net of illusion; what can a blind man know?

मलूकदास कहते हैं: मैं तो यह देख कर ही सकपका गया था कि इतना बड़ा भवसागर! कैसे पार होगा! कागज की नावें हैं, बड़ा भवसागर है। तूफान हैं और आंधियां हैं।

This world is a vast ocean of becoming—seeing it I was startled. Says Maluk the madman: If you have gone into his refuge—what fear now?

Malukdas says: Seeing how great this ocean is, I was awe-struck! How will we cross? With paper boats, and tempests and gales…

यह संसार बड़ा भौसागर, ताको देखि सकाना।

सरन गए तोहि अब क्या डर है, कहत मलूक दिवाना।।

लेकिन कहते हैं: मलूक दीवाना कहता है तुमसे कि उसकी शरण क्या गया, सारा भय विदा हो गया। अब कोई डर नहीं है। क्योंकि उसकी शरण जाते ही नाव मिल गई। उसकी शरण जाते ही दूसरा किनारा मिल गया। उसकी शरण पहुंच जाओ तो मझधार भी किनारा बन जाती है। और उसकी शरण न पहुंचे तो किनारे पर भी डूबोगे। डूबना ही फिर तुम्हारा भाग्य है।

This world is a vast ocean of becoming—seeing it I was startled. If you have gone into his refuge—what fear now? Says Maluk the madman. The moment you enter his refuge, the boat is found; the farther shore is found. In his refuge even mid-stream becomes shore. Without his refuge, you will drown even near the shore. Drowning then is your fate.

कहा जाता है मुझ से जिंदगी इनआमे-कुदरत है

सजा क्या होगी उसकी, जिसका ये इनआम है साकी

तबस्सुम इक बड़ी दौलत है, मैं भी इसका कायल हूं

मगर ये आंसुओं का एक शीरीं नाम है साकी

लड़कपन जिद में रोता था, जवानी दिल को रोती है

न जब आराम था साकी, न अब आराम है साकी

They tell me: life is God’s gift; what punishment is for the one whose gift this is, O Saqi? A smile is great wealth, I too admit— but it is a sweet name for tears, O Saqi. As a child I cried in stubbornness; youth cries the heart out; there was no rest then, O Saqi, nor is there rest now, O Saqi.

इस जिंदगी को जरा गौर से तो देखो, कभी आराम नहीं, कभी चैन नहीं, एक क्षण को चैन नहीं। फिर भी तुम चौंकते नहीं? बेचैन ही बेचैन हो, कांटे ही कांटे छिदे हैं, रास्ता कंटकाकीर्ण ही कंटकाकीर्ण है, अब डूबे, तब डूबे, फिर भी तुम चौंकते नहीं? फिर भी तुम स्मरण नहीं करते, उसकी नाव को पुकार नहीं देते, उसके हाथ का सहारा नहीं लेते?

Look closely at this life: never rest, never ease—not even for a moment. Yet you do not startle? Only restlessness, only thorns, pricks everywhere; the path full of bristles—you could drown any moment—yet you do not startle? You do not remember him? Do not call his boat? Do not take his hand?

 

Malukdas is a madman. Without this madness, the work does not happen. A madman means a moth—have you seen the moth dance and die upon the flame? So too is the bhakta’s life. Dancing upon the light of the Lord, the devotee ends himself—and from that very ending the music of life arises, the song arises.

मलूकदास तो दीवाने हैं। दीवाने हुए बिना काम नहीं चलता। दीवाना यानी परवाना। परवाने को देखा है?--नाचते हुए शमा के ऊपर मर जाते हुए? वही भक्त की भी जीवन-चर्या है। प्रभु के प्रकाश पर नाचता हुआ भक्त समाप्त कर देता है अपने को। और उसी समाप्ति से जीवन का संगीत उठता है, गीत उठता है।

ढलकते गीत में मोती,

चमकती आंख में शबनम।

तुम्हारी बांसुरी की तान में

छिप रो रहा कोई।

गुलाबी आंख अपनी

आंसुओं से धो रहा कोई।

तुम्हारे गीत में तारे

Pearls drip from your singing, dew shines in your eyes. In the note of your flute someone hides and weeps. Those rosy eyes, someone is washing with tears. In your song, stars wink and shimmer; lotuses, as if in a lake, rise and sink again. Like moonlight at the cremation ground you mourn with tenderness. Pearls drip from your singing, dew shines in your eyes.

झपकते-झिलमिलाते हैं।

 

कमल, मानो, सरोवर में

 

निकलते, डूब जाते हैं।

 

मनाती हो चिता के पास

 

जैसे चांदनी मातम।

 

ढलकते गीत में मोती,

चमकती आंख में शबनम।

नहा कर सात रंगों में

कहीं से वेदना आई,

उदासी या किसी गम की

उषा के लोक में छाई।

कसकती वेदना ऐसे कि

जैसे प्राण हिलते हों,

Bathe in seven colors has come a pain from somewhere; a sadness, or some sorrow, has spread into the realm of dawn. Such a twinge of pain as if the life-breaths tremble; as if a ray bursts forth, flowers bloom in the dark. As if in pitch-black night the raga of light is playing. Pearls drip from your singing, dew shines in your eyes.

किरण-सी फूटती, मानो,

 

तिमिर में फूल खिलते हों।

 

अंधेरी रात में ज्यों बज

रही हो ज्योति की सरगम।

ढलकते गीत में मोती,

चमकती आंख में शबनम।

बनो परवाने! बनो दीवाने!

कसकती वेदना ऐसे कि

जैसे प्राण हिलते हों,

किरण-सी फूटती, मानो,

Become moths! Become mad! Such a twinge of pain as if the life-breaths tremble; as if a ray bursts forth, flowers bloom in the dark. As if in pitch-black night the raga of light is playing. Pearls drip from your singing, dew shines in your eyes.

तिमिर में फूल खिलते हों।

 

अंधेरी रात में ज्यों बज

रही हो ज्योति की सरगम

ढलकते गीत में मोती,

चमकती आंख में शबनम।

तुम्हारी आंखों में भी चमक हो सकती है बुद्धों की। तुम अधिकारी हो। जन्म से तुम्हारा यह हक है। गंवाओ तो तुम जिम्मेवार हो। इस हक को पाने की तैयारी करो। तुम्हारे सुर-सुर में गीत हो जाएगा। तुम्हारी श्वास-श्वास संगीत बन जाएगी। परमात्मा से जुड़ो! मगर दीवानगी चाहिए। क्यों? दुकानदारों का यह काम नहीं। वे इतना बड़ा दांव नहीं लगा सकते। यह जुआरियों का काम है।

In your eyes, too, the light of Buddhas can shine. You are worthy; by birth it is your right. If you lose it, you are responsible. Prepare to claim this right. In each of your notes, song will happen; your every breath will become music. Be joined to Paramatma! But madness is needed. Why? Shopkeepers cannot do this—such a great stake they cannot risk. This is the work of gamblers.

इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि मेरे संन्यासी को जुआरी होने की क्षमता चाहिए, साहस चाहिए। अहंकार को दांव पर लगाना कोई छोटा-मोटा खेल नहीं है। सबसे बड़ा खेल है, उससे बड़ा फिर कोई खेल भी नहीं है। क्योंकि जिस दिन, जिस क्षण तुम इतना साहस जुटा लोगे कि कह सको कि मैं नहीं हूं, कि जान सको कि मैं नहीं हूं, कि अनुभव कर सको कि मैं नहीं हूं, कि मर जाओ स्वेच्छा से, वही संन्यास है। और उसी मृत्यु में समाधि का फूल खिलता है। तुम्हारी आंख भी ज्योति से भरेगी--बुद्धों की ज्योति। और तुम्हारे चरण भी कमलों पर होंगे--बुद्धों के कमल। और तुम्हारे प्राण में भी सरगम उठेगा--सरगम जो त्रिभुवन को, सारे लोक को आनंद से और आलोक से आंदोलित कर देता है। इतनी बड़ी संपदा के तुम मालिक हो। मगर कैसे छोटे-छोटे भ्रम में जीवन गंवा रहे हो! मन तें इतने भरम गंवावो!

Therefore I always say: my sannyasin must have the capacity of a gambler, courage. To stake the ego is no small game. It is the greatest game—beyond it there is none. For the day, the moment you gather the courage to say “I am not,” to know “I am not,” to experience “I am not,” to die willingly—this is sannyas. And in that death the flower of Samadhi blossoms. Your eyes too will fill with light—the light of the Buddhas. Your feet too will be upon lotuses—the lotuses of the Buddhas. In your life-breath a raga will arise—the raga that sets the three worlds aquiver with bliss and light. Such vast treasure is yours. And how, in such little delusions, you are wasting life! From the mind remove so many delusions.

अब जागो! जागने की बेला आ गई। बेला तो कब की आई है, मगर तुम जागो तभी सवेरा है। तुम जब तक सोए हो, रात ही है। तुम्हारे जागने में ही सवेरा है, तुम्हारे सोने में ही रात्रि है। तुम्हारे सोने का नाम संसार है, तुम्हारे जागने का नाम मोक्ष है।

Now awake! The hour to awaken has come. The hour has long come—but only when you awake is it truly dawn. As long as you sleep, it is night. Your waking is dawn; your sleeping is the world.

आज इतना ही।

Enough for today.