Skip to content
Osho

Prem Panth Aiso Kathin #9

4 April 1979 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, मैं ध्यान करूं या भक्ति? वर्षों से यही सोच रहा हूं। और चूंकि कुछ तय ही नहीं हो पाता है, इसलिए प्रारंभ भी करूं तो कैसे करूं?
First question: Osho, should I practice meditation or devotion? I’ve been thinking about this for years. And since I can’t decide anything, even if I want to begin, how should I begin?

कृष्णदास! मन के खेल बहुत सूक्ष्म हैं। मन की राजनीति बड़ी गहरी है। मन एक कुशल कूटनीतिज्ञ है। और उसकी सबसे बड़ी कूटनीति यह है कि तुम्हें कभी तय ही न करने दे। तुम्हें कभी निर्णय ही न लेने दे। तुम्हें कभी किसी निष्पत्ति पर न पहुंचने दे। क्योंकि न होगा बांस, न बजेगी बांसुरी। निष्पत्ति ही न ले सकोगे तो कृत्य का जन्म ही नहीं होगा।

Krishnadas! The games of the mind are very subtle. The mind’s politics runs deep. The mind is a skilled diplomat—and its greatest diplomacy is never to let you decide. Never to let you conclude. Never to allow you to come to a resolution. Because if there is no bamboo, the flute will not play. If you never reach a conclusion, action will never be born.

तो मन सदा डांवाडोल रखता है। मन कहता है: यह या वह। और मन अनंत काल तक ऐसे ही डांवाडोल रख सकता है, रखा है। कृष्णदास, तुम कुछ इस जन्म में ही ऐसा सोच रहे, ऐसा नहीं, न मालूम कितने जन्मों से ऐसे ही सोच रहे होओगे। और तब मन का तर्क ठीक भी है कि जब तय ही न हो पाए, तो कुछ करूं तो कैसे करूं? पहले तय तो हो जाने दो! और मन तय होने न देगा। क्योंकि तय करने की क्षमता ही मन की नहीं है। निष्कर्ष मन की संभावना नहीं है। निष्कर्ष लिए जाते हैं हृदय से, भाव से, श्रद्धा से।

So the mind always keeps you wavering. The mind says: this or that. And the mind can keep you wavering like this forever; it has done so. Krishnadas, it isn’t that you started thinking this only in this life; who knows for how many lives you’ve been thinking this way! And then the mind’s argument seems reasonable: “If I cannot decide, how can I act? Let me decide first!” And the mind will never let you decide—because deciding is not the mind’s capacity. Conclusion is not the mind’s possibility. Conclusions are taken by the heart, through feeling, through trust.

मन तो केवल संदेह करना जानता है। मन बहुत कुशल है संदेह करने में, बहुत प्रवीण है। संदेह को उसने खूब निखारा है। उस पर खूब धार धरी है। संदेह की छुरी उसके हाथ में है। और जो भी सामने पड़ जाए, वह छुरी टुकड़े-टुकड़े कर देती है। मन तोड़ना जानता है, जोड़ना नहीं जानता।

The mind knows only how to doubt. It is very skillful at doubting, highly proficient. It has honed doubt to a fine edge. In its hand is the knife of doubt—and whatever comes before it, that knife cuts into pieces. The mind knows how to break; it does not know how to join.

शेख फरीद, एक मुसलमान फकीर के पास एक सम्राट मिलने आया। उसके पास एक बहुमूल्य कैंची थी। सोने की थी, उस पर हीरे-जवाहरात जड़े थे। लाखों रुपए उसकी कीमत थी। किसी सम्राट ने उसे भेंट दी थी। क्या ले चलूं फकीर के पास? फरीद के प्रति उसकी बड़ी भावना थी। तो जो बहुमूल्यतम उसके पास चीज थी, वही कैंची ले आया। फरीद को कैंची दी।

Sheikh Farid, a Sufi fakir, was once visited by an emperor. The emperor brought a precious pair of scissors—made of gold, studded with diamonds and jewels, worth a fortune. Some king had gifted it to him. He wondered, “What should I take to a fakir?” He had great feeling for Farid, so he brought the most valuable thing he owned—the scissors—and offered them to Farid.

कैंची लेकर फरीद हंसने लगा और उसने कहा: गलत जगह ले आए। मैं इस कैंची का क्या करूंगा? क्योंकि काटने का धंधा ही मैंने बंद कर दिया। मैं चीजों को तोड़ता नहीं। मैं तो चीजों को जोड़ता हूं। अच्छा हो तुम कैंची तो ले जाओ, एक सुई-धागा मेरे लिए ला देना। क्योंकि सुई-धागे से जोड़ना हो सकेगा। कैंची से काटना होता है।

Farid took the scissors, laughed, and said, “You’ve brought this to the wrong place. What will I do with scissors? I have given up the business of cutting. I do not cut things apart. I join things together. Better you take the scissors back and bring me a needle and thread—for with needle and thread one can join; with scissors, one cuts.”

फरीद ने बड़े ही प्यारे ढंग से बड़ी अनूठी बात कह दी। मस्तिष्क तो कैंची है, काटता है। हृदय सुई-धागा है, जोड़ता है। श्रद्धा जोड़ती है, संदेह खंड-खंड करता है। श्रद्धा अखंड करती है।

In a very loving way Farid said something utterly unique. The intellect is a pair of scissors—it cuts. The heart is needle and thread—it joins. Trust joins; doubt fragments. Trust makes whole.

तुम सोचते ही रहोगे तो कभी निर्णय न कर पाओगे कि भक्ति करूं या ध्यान। और मजा यह है कि दोनों में क्या तुम सोचते हो बहुत भेद है? दोनों मार्ग हैं उसी एक मंजिल के। कोई पूरब से चले कि कोई पश्चिम से, पहुंच जाना है वहीं। सभी नदियां सागर में पहुंच जाती हैं। रास्ते अलग हैं, दिशाएं अलग हैं। और सभी श्रद्धाएं परमात्मा में पहुंच जाती हैं, फिर श्रद्धा भक्ति की हो कि श्रद्धा ध्यान की। श्रद्धा पहुंचाती है, न तो भक्ति पहुंचाती है और न ध्यान पहुंचाता है। ध्यान और भक्ति तो केवल निमित्त हैं, जो चीज पहुंचाती है वह श्रद्धा है।

If you go on thinking, you will never decide whether to pursue devotion or meditation. And the fun is: do you imagine there is such a big difference between the two? They are both paths to the same destination. Whether one walks from the east or the west, one arrives at the same place. All rivers reach the ocean. The roads differ, the directions differ—and all trusts reach the Divine, whether the trust is of devotion or of meditation. It is trust that carries you; neither devotion nor meditation “carries” you. Meditation and devotion are merely means; what truly carries you is trust.

और तुम संदेह में पड़े हो। तो तुम डूबते रहोगे, उबरते रहोगे, डूबते रहोगे, उबरते रहोगे। तुम कभी न घर के होओगे न घाट के, तुम धोबी के गधे रहोगे। तुम्हारी जिंदगी में कभी फूल न खिलेंगे। क्योंकि कभी तुम इतनी श्रद्धा ही न कर पाओगे कि जड़ें जमने का समय मिल सके।

But you are caught in doubt. So you will keep sinking and surfacing, sinking and surfacing. You will belong neither to home nor to the ghat—you will be like the washerman’s donkey, belonging nowhere. Flowers will never bloom in your life, because you will never trust long enough for roots to take hold.

फिर ध्यान और भक्ति में भेद क्या है, जिसके लिए तुम इतना चिंतन कर रहे हो?

So what, really, is the difference between meditation and devotion for which you’re thinking so hard?

ध्यान है आत्म-स्मरण और भक्ति है परमात्म-स्मरण। ध्यान है इस बात के प्रति बोध कि मैं परमात्मा हूं और भक्ति है इस बात का बोध कि शेष सब परमात्मा है। जो जान लेता है कि मैं परमात्मा हूं, वह निश्चित ही जान लेता है कि शेष सब भी परमात्मा है। क्योंकि जो मेरे भीतर जीवित है, वही शेष सबके भीतर जीवित है। जो मेरे भीतर श्वास ले रहा है, वही सबके भीतर श्वास ले रहा है। तो ध्यानी अंततः भक्ति पर पहुंच ही जाता है।

Meditation is self-remembering, and devotion is God-remembering. Meditation is the awakening to the truth “I am the Divine.” Devotion is the awakening to the truth “All else is the Divine.” Whoever truly knows “I am the Divine” inevitably knows that all else is also Divine—for the very One who is alive in me is alive in all. The One who is breathing in me is breathing in everyone. Thus the meditator ultimately arrives at devotion.

और जो सोचता है कि सबके भीतर परमात्मा विराजमान है, क्या वह अपने को अपवाद कर लेगा? क्या वह अपने को छोड़ कर सब में परमात्मा देखेगा? सिर्फ अपने में नहीं देखेगा? जिसे सब में दिखाई पड़ेगा, उसे स्वयं में भी दिखाई पड़ेगा। भक्ति से जो चलेगा, ध्यान उसके पीछे अपने आप छाया की भांति चला आता है।

And the one who feels that God abides in everyone—will he make an exception of himself? Will he see God in all but not in himself? Whoever sees the Divine in all will see the Divine within himself. If you walk by devotion, meditation follows like a shadow.

भक्ति और ध्यान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं--तुम क्या सोचने बैठे हो? करना ही न हो तो बात अलग, तो खूब सोचो! जिसे न करना हो, उसके लिए श्रेष्ठतम विधि है, सोचना। जिसे कभी जीवन को रूपांतरित न करना हो, उसके लिए सबसे बड़ी सुरक्षा है, सोचना। यह बचाव है। इस आड़ में तुम छुपे रह सकते हो। मगर किसको धोखा दोगे? यह आत्मवंचना है। अपने को ही धोखा दोगे।

Devotion and meditation are two sides of the same coin—what are you sitting and thinking about? If you are not going to do anything, that’s different—then think as much as you like! For the one who doesn’t want transformation, the best method is: keep thinking. For the one who never wants to transform life, the greatest safety is: keep thinking. It’s a defense. Behind this screen you can hide. But whom will you deceive? This is self-deception. You will only deceive yourself.

कृष्णदास, अब कुछ करो। कुछ भी सही। निर्णय न कर सको, तो एक रुपया हाथ में लेकर उसे फेंक कर चित-पट कर लो! और तुमसे मैं कहता हूं, चित भी उसकी, पट भी उसकी।

फिर चिरागों से धुआं उठने लगा, कुछ कीजिए।

अब तो इस घर में भी दम घुटने लगा, कुछ कीजिए।

आज अपनी खिड़कियां खोलें तो खोलें किस तरह,

Krishnadas, now do something. Anything. If you cannot decide, take a coin in your hand, toss it, and take heads or tails! And I tell you: heads is His, tails is His.

इन उजालों का भरम खुलने लगा, कुछ कीजिए।

रात का आलम अगर होता तो कोई बात थी,

दिन निकलते आदमी लुटने लगा, कुछ कीजिए।

दोस्तो फिर इस शहर पर गिद्ध मंडराने लगे,

मौत का सामान फिर जुटने लगा, कुछ कीजिए।

एक जंगल फिर कहीं तारी न हो इस दौर में,

Smoke is rising again from the lamps—do something. Even this house has begun to feel suffocating—do something. Today, even if we open our windows, how can we? The illusion of light is collapsing—do something. Had it been night, it would be one thing; But in broad day men are being plundered—do something. Friends, vultures are circling this city again; Stockpiles of death are gathering—do something. Let not another forest descend in this age; The greenness of life is dimming—do something.

जिंदगी का हरापन बुझने लगा, कुछ कीजिए।

जरा देखो तो, जिंदगी का हरापन बुझने लगा। दिन बीते जाते हैं। दिन रीते जाते हैं।

Just look: the greenness of life is fading. Days are passing, emptying out. The provisions of death are being piled up—do something.

मौत का सामान फिर जुटने लगा, कुछ कीजिए।

और मौत कब पकड़ लेगी और तुम यही बैठे सोचते रहोगे कि ध्यान करें कि भक्ति? और मौत तुमसे यह न पूछेगी कि मरना है कि नहीं? मौत बस आकर दबोच लेगी। सोचने-विचारने का मौका न देगी। कुछ करो!

And who knows when death will seize you—while you sit there thinking, “Meditation or devotion?” Death won’t ask you whether you want to die or not. Death will simply pounce. It will not give you time to think. Do something!

लेकिन करना तभी संभव हो पाता है, जब व्यक्ति विचार के व्यर्थ ऊहापोह से मुक्त हो। जिंदगी कुछ करने से बदलती है, बैठे-बैठे सिर के भीतर खुजलाहट को चलाते रहने से नहीं। और विचार खुजलाहट से ज्यादा नहीं है, खुजली का खुजलाना है। उससे कुछ राहत नहीं मिलती। भला शुरू-शुरू में थोड़ी मिठास का अनुभव होता हो, फिर पीछे बहुत पीड़ा होती है।

But action is only possible when one is freed from the mind’s futile dithering. Life changes by doing—not by sitting and continuing the itch inside the head. Thought is nothing more than scratching an itch. It doesn’t bring relief. At best, in the beginning there is a little sweetness; afterward, there is great pain.

जगाओ अपने को! ध्यान तो ध्यान, भक्ति तो भक्ति। मरता हुआ आदमी यह नहीं पूछता कि जल सरोवर का है, कि कुएं का है, कि नदी से लाए। मरता हुआ आदमी जल को देख कर एकदम अंजुलि भर कर पीने में लग जाता है।

Wake yourself up! Meditation or devotion—either one. A dying man does not ask whether the water is from a lake, a well, or a river. Seeing water, he cups his hands and drinks.

तुम्हें भ्रांति है। तुम सोच रहे हो, सदा जीना है; कि बहुत समय तुम्हारे पास है; कि गंवाओ जितना चाहो उतना!

You are deluded. You’re thinking you will live forever; that you have lots of time; that you can waste as much as you like!

कहते हो: ‘वर्षों से सोच रहा हूं, कुछ तय नहीं हो पाता।’

You say, “I’ve been thinking for years, and I still can’t decide.”

जन्मों तक सोचो, तब भी तय नहीं होगा। तय करना मन की क्षमता नहीं है। इस सत्य को देखो--मन कभी तय नहीं कर पाता। और जो भी तुमने कभी तय किया है, जरा अपने भीतर छानना, खोदना और तुम पाओगे: निर्णय सदा हृदय से आते हैं।

Think for lifetimes—still you will not decide. Deciding is not the mind’s capacity. See this truth—mind never decides. And whatever you have ever decided in life—search within a little, dig—and you will find: decisions always come from the heart.

तुम एक स्त्री के प्रेम में पड़ गए। मन तो सोचता ही रहता है। लेकिन हृदय है कि प्रेम में पड़ गया। इसीलिए तो मन कहता है कि हृदय अंधा है, कि प्रेम अंधा है। अगर मन की आंख से कोई प्रेम करने चले, तो प्रेम कभी होगा ही नहीं। तुम सोचने-विचारने में ही समय गंवा दोगे।

You fell in love with a woman. The mind keeps thinking—but the heart fell in love. That’s why the mind says the heart is blind, that love is blind. If one tries to love through the mind’s eyes, love will never happen. You’ll waste your time thinking.

तुम्हारे जीवन में जो भी हुआ है...कोई संगीतज्ञ हो गया है; देखे जरा गौर से। अगर मन से सोचता कि संगीतज्ञ हो जाऊं, कि डाक्टर हो जाऊं, कि चिकित्सक हो जाऊं, कि इंजीनियर हो जाऊं, कि यह हो जाऊं, वह हो जाऊं, तो दुनिया में हजार विकल्प थे। लेकिन उसके हृदय को संगीत ने पकड़ लिया। सब छोड़-छाड़ कर वह संगीत में डूब गया। तो संगीतज्ञ हो पाया है।

Whatever has happened in your life… someone became a musician—look closely. If he had kept thinking with the mind—“Should I be a musician? Or a doctor? A physician? An engineer? This or that?”—there were a thousand options in the world. But his heart was seized by music. He dropped everything and drowned in music—and thus became a musician.

तुमने भी जिंदगी में कुछ किया होगा। अच्छे काम न किए होंगे तो कम से कम बुरे काम तो किए ही होंगे। पाठ तो एक ही है, अच्छे काम हों कि बुरे काम हों। किसी ने गाली दी। तुम जरा सोचो बैठ कर कि उत्तर दें कि न दें? सोचो बैठ कर कि उत्तर किस भाषा में दें? गालियां कौन सी ठीक और मौजूं और न्यायसंगत होंगी? सोचो बैठ कर, इसने जो गाली दी है कहीं सच्ची ही न हो! जैसे किसी ने तुमसे कह दिया: उल्लू का पट्ठा। हो सकता है कि तुम उल्लू के पट्ठे ही हो। तो इसमें फिर गाली क्या रही? हो सकता है इसने ठीक ही कहा हो। या यह भी हो सकता है कि इसने बिलकुल झूठ कहा है। तो झूठ से क्या परेशान होना!

You too have done things in life. If not good things, then at least bad ones. The lesson is the same, whether good or bad. Someone hurls an insult. Sit and think: “Should I reply or not? In what language should I reply? Which curses would be apt and justified?” Sit and ponder: “What if what he said is true? Someone called you ‘son of an owl.’ It might be that you are indeed the son of an owl—then what’s the insult? Perhaps he spoke the truth. Or perhaps he lied outright—then why be troubled by a lie?”

इसीलिए तो बुद्धों ने कहा है कि बुरा काम करने के पहले सोचना; जितना सोच सको सोचना। बुद्धों ने कुंजी दी है तुम्हें, कि अगर तुमने बुरे काम करने के पहले सोचा, तो बुरे काम कर न सकोगे। कुंजी वही है! जिस काम के संबंध में सोचोगे, उसे कर न सकोगे। बुद्धों ने कहा है: शुभ काम करना हो तो तत्क्षण कर लेना, सोचना मत। और बुरा काम करना हो तो जल्दी क्या है? टालना। कल करेंगे, परसों करेंगे, थोड़ा सोच लें, फिर करेंगे।

That’s why the Buddhas have said: before doing an evil act, think—think as much as you can. They have given you a key—if you think before doing evil, you will not be able to do it. The same key! Whatever you brood over, you won’t be able to do. The Buddhas say: if it is a wholesome act, do it immediately; don’t think. And if it is an unwholesome act, what’s the hurry? Postpone. Tomorrow, the day after—think a little, then do it.

तुम उलटा करते हो। बुरा काम तो तत्क्षण कर लेते हो, बिना सोचे कर लेते हो। जब कोई गाली देता है, उस समय तुम फिर नहीं सोचते कि भई आना कल, जरा मैं सोच लूं! उसी क्षण जूझ जाते हो। और जब कोई शुभ काम करना हो--कि भक्ति, कि ध्यान--तो तुम वर्षों से सोच रहे हो!

You do the opposite. You do the bad immediately, without thinking. When someone insults you, you don’t say, “Come back tomorrow; let me think.” In that very moment you are ready to fight. But when it comes to something wholesome—devotion, meditation—you’ve been thinking for years!

बुद्धों में और तुम में इतना ही फर्क है। बुद्धिमानों में और गैर-बुद्धिमानों में इतना ही फर्क है। ज्यादा फर्क नहीं है। गैर-बुद्धिमान बुरे को बिना सोचे करते हैं, बुद्धिमान भले को बिना सोचे करते हैं। बस इतना छोटा सा फर्क, लेकिन जमीन-आसमान का फर्क हो जाता है।

This is the only difference between the Buddhas and you; between the wise and the unwise. Not a big difference. The unwise do the bad without thinking; the wise do the good without thinking. Such a small difference—yet it makes a heaven-and-earth difference.

जगाओ थोड़ा अपने हृदय को। तुम्हारा हृदय सोया पड़ा है। बुद्धि शोरगुल मचा रही है और हृदय बिलकुल बेहोश है।

Awaken your heart a little. Your heart lies asleep; the intellect is making a racket, and the heart is completely unconscious.

बन न जाए यह शहर की जिंदगी जैसी कहीं,

 

जोर से पत्थर उछालो, झील को सोने न दो।

वर्जनाएं जिस कथा का शीर्षक था

देर से आई समझ में आ गई है

चापलूसी में किनारों की लगे जो

यह नदी सी जिंदगी पथरा गई है

गड़ गई जब पांव में, इसको हिलाते ही रहो,

Let it not become like city life somewhere— Hurl a stone hard, do not let the lake fall asleep. The tale once titled “Prohibitions”— Though late, I’ve understood. When flattery clings to the banks, This river-like life turns to stone. Once a thorn is lodged in your foot, keep it moving, Whatever the pain—do not let this nail fall asleep.

दर्द जितना हो मगर इस कील को सोने न दो।

 

हो रहे आबाद बाहर से, सही है

सिर्फ भीतर ही उजड़ते जा रहे हैं

और समझौता सभी ने कर लिया है

शब्द ही बस युद्ध लड़ते जा रहे हैं

बैठना इसका अशुभ है, यह उड़े, उड़ती रहे,

कंकड़ें मारो, समय की चील को सोने न दो।

We are thriving outwardly, true— But within we’re being laid waste. Everyone has made their compromises, Only words go on waging wars. To sit still is inauspicious—let it fly, keep it flying, Throw pebbles—do not let time’s hawk fall asleep.

आंसुओं को हम पिरोने में लगे थे

दर्द की जब राजधानी लुट रही थी

हम विधायक की तरह थे स्नानघर में

रोशनी की जब जवानी लुट रही थी

गांव ही बस रह गया है रोशनी के नाम पर,

कुछ करो इस आखिरी कंदील को सोने न दो।

We were busy stringing our tears While the capital of pain was being looted. Like legislators we were in our baths While the youth of light was being plundered. All that remains in the name of light is the “village” now— Do something—do not let this last lamp fall asleep.

तुम्हारे भीतर ज्योति का स्रोत हृदय है। तुम्हारे भीतर जलती हुई कंदील हृदय है। बुद्धि तो बहुत जागी है और हृदय की कंदील बहुत सोई है। उसे जगाओ थोड़ा।

Within you, the source of flame is the heart. The lamp burning within you is the heart. The intellect has awoken a lot; the heart’s lamp sleeps deeply. Awaken it a little.

और जगाने का उपाय क्या है?

And how to awaken it?

छोटे-छोटे श्रद्धा के कृत्यों में उतरो। छोटे-छोटे निर्णय लो। बड़े निर्णय की भी मैं नहीं कह रहा हूं। तैरने जाते हो तो उथले में तैरना सीखते हो, फिर गहरे की यात्रा करते हो। चलो, उथले में ही थोड़े-थोड़े निर्णय लो। और फिर करके देखो, तब तो कुछ निर्णय हो। भक्ति भी करके देखो, ध्यान भी करके देखो। दोनों का स्वाद लेकर देखो। कौन जाने कौन रुच जाए! किसी को भक्ति रुच जाती है, किसी को ध्यान रुच जाता है। लेकिन स्वाद के बिना रुचे तो कैसे रुचे?

Enter into small acts of trust. Take small decisions. I am not even speaking of big ones. When you learn to swim, you start in the shallows, then venture into the deep. So, in the shallows, make small decisions—and act on them. Then there is something to decide from. Try devotion; try meditation. Taste both. Who knows what will suit you? For some, devotion appeals; for others, meditation. But without tasting, how will anything appeal?

दुनिया में दो तरह के लोग हैं। कुछ लोग जो भक्ति से पहुंचते, कुछ लोग जो ध्यान से पहुंचते। कौन जाने, कृष्णदास, तुम उन दो में से किसमें होओ? मगर एक बात पक्की है कि दो में से एक में जरूर तुम होओगे। चलो, दोनों का ही स्वाद ले लें। फिर जो पट जाए, जो भा जाए, जो रुच जाए; जो पच जाए, जो तुम्हारी मांस-मज्जा बन जाए। फिर उसी को चुन लेना।

अपनी-अपनी मंजिल सबकी अपनी-अपनी चाल,

There are two kinds of people in the world: some who arrive through devotion, some who arrive through meditation. Who knows, Krishnadas, which of the two you are? But one thing is certain: you are definitely one of the two. So taste both. Then choose the one that clicks, that charms, that appeals; the one that digests well, that becomes your flesh and bone. Then choose that.

रुकता कोई तोड़ निकलता है कांटों का जाल।

 

बैसाखी के बल पर कोई चूमे गिरि का भाल,

 

तू अपना हौसला न कम कर अपने पांव सम्हाल।

तू जंगल का फूल खिला है पतझड़ के भी बीच,

कागज के नकली फूलों का लेकिन कौन कमाल।

कुछ ऐसे कोमल तन अतिशय सुख भी जिनको भार,

कुछ ऐसे दुखते मन जिनके मुख पर नहीं मलाल।

प्रश्नों की तो भीड़ बड़ी है, उत्तर देगा कौन,

Each to their own destination, each to their own gait; Someone stops, someone breaks through the bramble’s net. Leaning on crutches someone kisses the mountain’s brow— Do not let your courage wane, guard your own feet. You are a forest flower blossoming even in the fall; What marvel are paper flowers, after all? Some bodies are so tender that excess pleasure burdens them; Some hearts ache, yet no complaint touches their lips. Questions are a crowd—but who will answer? And some answers have no question at all. Smiles are locked, small joys under ban, But tears, repression, pain—these are never in short supply. What to say of those with wings of gold and silver— How can caged birds fly back to their branch? Let us soothe for a moment the wounds of ages, Before the hunter’s net snatches the birds away. Each to their own destination, each to their own gait; Someone stops, someone breaks through the bramble’s net.

पर कुछ ऐसे उत्तर जिनका कोई नहीं सवाल।

 

मुसकानों पर ताला छोटी खुशियों पर भी रोक,

 

आंसू कुंठा दर्द वेदना का अब नहीं अकाल।

 

उनका क्या कहना जिनके सोने-चांदी के पंख,

 

पिंजरे के पंछी कैसे उड़ बैठें अपनी डाल।

 

कुछ क्षण को सहला तो लें युग-युग के दुखते घाव,

 

पंछी ले उड़ जाएंगे फिर आखेटक का जाल।

 

अपनी-अपनी मंजिल सबकी अपनी-अपनी चाल,

रुकता कोई तोड़ निकलता है कांटों का जाल।

तुम्हारी भी अपनी कोई चाल है। मगर चलो तो पहचान में आए। ऐसे भी चलो, वैसे भी चलो।

You too have your own gait. But walk, so it can be known. Walk this way, walk that way.

इसीलिए तो मेरे इस बुद्धक्षेत्र में ध्यान भी चल रहे हैं, भक्ति भी चल रही है। प्रेमी नाच रहे हैं मस्ती में और ध्यानी ध्यान कर रहे हैं। दोनों साथ-साथ चल रहा है। ऐसा कभी भी नहीं हुआ था। बुद्ध के पास जो लोग इकट्ठे हुए, वे ध्यान किए। मीरा के पास जो लोग इकट्ठे हुए, उन्होंने भक्ति की। यह पृथ्वी पर पहली बार हो रहा है, जहां सूफी मस्ती और सूफी नृत्य और जहां भक्तों का आनंद और भक्तों की गागर छलक रही, और जहां साथ-साथ विपस्सना ध्यान और झाझेन और गहन-गहन ध्यान की प्रक्रियाएं भी साथ-साथ चल रही हैं। दोनों अवसर तुम्हें दे रहा हूं। तुम मालिक हो। दोनों का स्वाद ले लो। फिर निर्णय अपने से हो जाएगा।

That is why, in my Buddhafield, meditation is happening and devotion is happening. Lovers are dancing in ecstasy, and meditators are sitting in silence. Both are flowing together. This has never happened before. Those who gathered around Buddha meditated; those who gathered around Meera were devoted. For the first time on this earth, Sufi ecstasy and Sufi dance are here, the joy of the devotees is overflowing, and alongside that, Vipassana, zazen, and deep, deep meditative processes are also here. I am giving you both opportunities. You are the master—taste both. Then the decision will happen by itself.

मगर तुम बैठे बाहर। न तुम करते ध्यान, न तुम करते भजन, तुम बैठे दूर प्रेक्षक की तरह, दर्शक की तरह विचार कर रहे--क्या करूं, क्या न करूं? ऐसा तो नहीं है कि कहीं बहुत आलस्य है मन में, बहुत तमस है मन में?

But you are sitting outside. You neither meditate nor sing bhajans; you sit afar as a spectator, pondering: “What should I do? What should I not do?” Could it be that there is a great laziness in the mind, a great inertia?

दो आलसी एक वृक्ष के नीचे पड़े थे...सत्यप्रिया ने मुझे एक छोटा सा चुटकुला भेजा है... जामुन का वृक्ष। एक जामुन गिरी। एक आदमी ने दूसरे से कहा कि हद्द हो गई अलाली की भी! जामुन गिरी और तू इतना भी न कर सका--और जिंदगी की मैत्री, और लोग कहते हैं कि मित्र वही जो वक्त पर काम आए--जामुन पड़ी है और तू उठा कर मेरे मुंह में भी नहीं दे सकता! यह कैसी मैत्री? उस दूसरे आदमी ने कहा, और अपनी तो सोचो! अभी कुत्ता मेरे कान में मूत रहा था, जीवन-जल बरसा रहा था, और तुमने देख भी लिया तो भी आंख बंद किए पड़े रहे! कुत्ते को भगा भी न सके!

Two lazy men were lying under a tree—Satyapriya sent me a little joke—a jamun tree. A jamun fell. One man said to the other, “This is the limit of laziness! A jamun fell and you couldn’t even—after all our friendship, and people say a true friend is one who helps in time—pick it up and put it in my mouth! What kind of friendship is this?” The other said, “And think about yourself! Just now a dog was sprinkling life-water into my ear, and even though you noticed, you kept your eyes shut! You couldn’t even shoo the dog away!”

एक आदमी राह से गुजर रहा था, उसने दोनों की बात सुनी। सोचा होगा, हद्द हो गई अलाली की भी! लेकिन फिर भी दया तो आई। अब यह तो सीमा के बाहर हो गई बात कि कुत्ता जीवन-जल बरसाए, तो भी दूसरा भगाए, खुद न भगाया। तो वह पास आया और उसने दो जामुनें उठा कर दोनों के मुंह में डाल दीं और कहा, भाई, अब तो प्रसन्न हो? और जाने लगा। उन्होंने कहा, रुको! गुठलियां कौन निकालेगा?

A passerby heard them and thought, “This is the limit of laziness!” Still, compassion arose. It’s beyond the pale that if a dog sprinkles life-water, the other should drive it away—at least that much! He came over, picked up two jamuns, placed one in each man’s mouth, and said, “Brothers, now are you pleased?” He turned to go. They said, “Wait! Who will take out the pits?”

कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह सब सोच-विचार सिर्फ आलस्य को सुंदर परिधान पहनाना है? कुछ करना नहीं चाहते--न ध्यान, न भक्ति--सो सुगम उपाय खोज लिया है: सोचते रहेंगे, विचार करते रहेंगे।

Is it not possible that all this thinking is just dressing laziness in beautiful clothes? You don’t want to do anything—neither meditation nor devotion—so you’ve found an easy way: you’ll go on thinking, go on pondering.

जिंदगी में और चीजों के संबंध में तो कृष्णदास, ऐसा नहीं करते। पानी पीएं या न पीएं? भोजन करें या न करें? आज रात सोएं या न सोएं? जिंदगी के और सब काम तो तुम मजे से किए जा रहे हो, सिर्फ भक्ति में और ध्यान में ही सारा सोच-विचार लगा दिया? शायद कारण यह हो कि जिन चीजों का तुम्हारी आंखों में मूल्य है, उनको तो तुम कर लेते हो; और जिनका मूल्य नहीं है, उनको सोचते हो।

In other matters of life, Krishnadas, you don’t do this. Do you wonder, “Shall I drink water or not? Shall I eat or not? Shall I sleep tonight or not?” You do everything else in life with ease; only about devotion and meditation you exhaust yourself thinking. Perhaps the reason is: what you value, you simply do; what you don’t truly value, you think about.

या तो भूल ही जाओ। क्यों व्यर्थ समय गंवाना? ध्यान, भक्ति, दोनों भूल जाओ। या तो भूल ही जाओ, झंझट छोड़ो, जिंदगी में और हजार काम हैं! कुछ थोड़ा और कमा लो, कुछ थोड़ा और बड़ा मकान बना लो, थोड़ा और बैंक में धन इकट्ठा कर लो। कहां की व्यर्थ की बातों में पड़े हो! या तो छोड़ ही दो! और अगर न छोड़ सकते होओ, अगर यह धुन उठ ही रही हो, तो फिर दोनों करके देख लो। निर्णय आएगा अनुभव से। श्रद्धा जगेगी अनुभव से। प्रीति उमगेगी अनुभव से।

Either forget it altogether. Why waste time? Forget meditation and devotion both. Either drop the whole fuss—there are a thousand other things to do in life! Earn a bit more, build a bigger house, pile up more money in the bank. Why get into useless talk? Either leave it—or, if you cannot leave it, if this tune keeps rising within you, then try both. Decision will come through experience. Trust will awaken through experience. Love will well up through experience.

दूसरा प्रश्न: ओशो, आपने एक प्रवचन में कहा था कि पुरुष के लिए ‘मैं-भाव’ और स्त्री के लिए ‘मेरा-भाव’ अर्थात ममता बाधा है। क्या ममता प्रेम का ही दूसरा रूप नहीं है? क्या इतने प्रेमपूर्ण गुण को, जो कि मेरे जीवन पर छा गया है, उसे छोड़ना ही पड़ेगा? और रूखा-सूखा होकर रहना पड़ेगा? कृपया मार्गदर्शन दें।
Second question: Osho, in one discourse you said that for men the “I-sense” and for women the “mine-sense,” that is, possessiveness, are obstacles. Isn’t possessiveness just another form of love? Must I really drop such a loving quality, which has overtaken my life? And then will I have to live dry and arid? Please guide me.

कश्मीरा! मैं और मेरा, दोनों प्रेम के दुश्मन हैं। दोनों प्रेम को नष्ट करते हैं। दोनों प्रेम के लिए कैंसर हैं। और तू समझ रही है कि मैं और मेरा ही प्रेम है! और तू समझ रही है कि मैं और मेरा चला गया, तो जीवन रूखा-सूखा हो जाएगा! जीवन रूखा-सूखा है--मैं और मेरे के कारण। और अगर थोड़ी-बहुत हरियाली कहीं जीवन में हो भी, कहीं एकाध-दो पत्ते कभी निकल भी आते हों, तो यही समझना कि मैं और मेरे के बावजूद निकल आते हैं; मैं और मेरे के कारण नहीं। कुछ हिस्सा होगा तेरे भीतर जो मैं और मेरे से खाली है, वहीं थोड़ी हरियाली होगी, वहीं थोड़ा मरूद्यान होगा। नहीं तो मरुस्थल ही मरुस्थल होगा।

Kashmeera! I and mine are both enemies of love. Both destroy love. Both are a cancer to love. And you are thinking that I and mine are themselves love! And you think that if I and mine go, life will become dry and arid! Life is dry and arid—because of I and mine. And if a little greenery appears anywhere in life—if a leaf or two sprout now and then—know that they sprout in spite of I and mine, not because of them. Some part within you must be empty of I and mine; there alone will there be a little greenery, a small oasis. Otherwise, only desert upon desert.

मैं यानी अहंकार। अहंकार और प्रेम का क्या संबंध हो सकता है? प्रेम तो अहंकार का विसर्जन है। जब भी किसी के प्रति प्रेम उमगता है, तो उसके प्रति हम अपना अहंकार छोड़ देते हैं, उसके प्रति हम अपने मैं को समर्पित कर देते हैं। फिर चाहे साधारण जगत का प्रेम हो और चाहे भगवान का प्रेम हो, मौलिक प्रक्रिया तो एक ही है। जिस स्त्री को तुमने प्रेम किया, या जिस पुरुष को तुमने प्रेम किया, उस प्रेम में तुम्हें परित्याग क्या करना पड़ता है? प्रेम मांगता क्या है?

एक ही चीज मांगता है कि मैं को समर्पित करो। और जब भी कोई स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के प्रति अपने मैं को समर्पित कर पाते हैं, तो उनके जीवन में बड़ी हरियाली होती है, बड़े फूल खिलते हैं, बड़ी सुवास उठती है। मगर यह बहुत मुश्किल से होता है। क्योंकि आखिर स्त्री स्त्री है, पुरुष पुरुष है। इनके प्रति मैं को पूरी तरह समर्पित करना करीब-करीब असंभव है। और अगर कभी-कभी समर्पित हो भी जाए, तो वह क्षणभंगुर ही होता है। उस क्षण में थोड़ी झलक मिलती है रस की, थोड़ा मन विमुग्ध होता है, थोड़े प्राण आनंदित होते हैं, मगर क्षण को! और फिर अंधेरी रात। फिर गहन अंधेरी रात। एक क्षण को जैसे कौंध गई बिजली और फिर अमावस की रात। जो पहले से भी ज्यादा अंधेरा कर देती है।

I means ego. What relationship can ego have with love? Love is the dissolution of the ego. Whenever love wells up toward someone, we drop our ego toward that person, we surrender our I to that person. Whether it is love in the ordinary world or love for God, the fundamental process is the same. The woman you loved, or the man you loved—what does love ask you to renounce? What does love demand? It asks only one thing: surrender the I. And whenever a woman and a man can surrender their I to each other, great greenery comes into their lives; flowers bloom, fragrance arises. But this happens with great difficulty. For after all a woman is a woman, a man is a man; to surrender the I totally to them is almost impossible. And even if it does happen sometimes, it is only momentary. In that moment you get a glimpse of the nectar, the mind is enchanted, the life-breath rejoices—but only for a moment! And then the dark night. Then a deep dark night. As if lightning flashed for a moment, and then the new-moon night, darker than before.

इसलिए प्रेम में थोड़ा सुख भी है और बहुत ज्यादा दुख भी है। जिन्होंने प्रेम किया है उन्होंने सुख ही नहीं जाना, उन्होंने सुख से भी ज्यादा गहन दुख जाना है। इसलिए बहुत से लोग तो प्रेम में पड़ते ही नहीं। छोटे से सुख से वे वंचित रह जाएंगे, मगर बहुत बड़े दुख से भी वंचित रह जाएंगे। इसीलिए तो बहुत से लोग सदियों-सदियों तक जंगल में भाग गए हैं। उन स्थानों से भाग गए हैं जहां प्रेम हो सकता था। संसार का अर्थ क्या होता है? जहां प्रेम होने की संभावना है। जहां प्रेम का अवसर है। जहां दूसरे मौजूद हैं। जहां कौन जाने कब किसी से मन का मेल बैठ जाए! कौन जाने कब किसी से राग जुड़ जाए! कौन जाने कब किसी की वीणा के साथ वीणा बज उठे! कौन जाने कब और किसके साथ!

भाग जाओ! सदियों-सदियों से साधु-संत भागते रहे जंगलों में, पहाड़ों में। किससे भाग रहे हैं? वे कहते हैं, हम संसार से भाग रहे हैं। लेकिन अगर तुम उनके मनोविज्ञान को समझो, तो इस बात में ज्यादा अड़चन न होगी समझने में कि वे प्रेम से भाग रहे हैं, संसार से नहीं। प्रेम की जहां संभावना है, चुनौती है, वहां से भाग रहे हैं। संसार प्रेम का ही दूसरा नाम है।

Therefore in love there is a little joy and much more sorrow. Those who have loved have not known only joy; they have known a sorrow deeper than joy. So many people do not fall in love at all. They will be deprived of a small joy, but they will also be spared a very great sorrow. That is why for centuries many people have fled to forests. They fled the places where love could happen. What does the word “world” mean? The place where love is possible. Where there is opportunity for love. Where others are present. Where—who knows when—minds may attune! Who knows when a chord of affection may join! Who knows when your veena might start playing with another’s veena! Who knows when, and with whom! So run away! For centuries sages and saints have been running to forests and mountains. From what are they running? They say, we are running away from the world. But if you understand their psychology, it will not be hard to see that they are running from love, not from the world. They flee from where there is the possibility, the challenge of love. The world is another name for love.

प्रेम से तो भाग जाते हैं, क्योंकि प्रेम से डर लगता है--थोड़ा सा सुख लाता है और बहुत दुख लाता है। एकाध तो गुलाब का फूल खिलता है, जरूर खिलता है, मगर हजार-हजार कांटे ले आता है, सारी छाती कांटों से छिद जाती है। हां, आती है कभी-कभी एक सुवास भी, एक सुगंध की लहर भी, और फिर बहुत दुर्गंध भर जाती है। थोड़ा सा सुख और परिणाम में बहुत दुख। तो लोगों ने सीधा गणित बिठा लिया कि भाग ही जाओ ऐसी जगह से, जहां दुख-सुख का इतना उपद्रव है।

People run from love because love frightens them—it brings a little joy and a great deal of pain. A rose or two certainly bloom, but it brings thousands of thorns; the whole chest is pierced by thorns. Yes, sometimes a waft of fragrance comes—and then a lot of stench fills the air. A little joy and, as a result, much pain. So people have done the simple arithmetic: just flee from such a place where there is so much turmoil of joy and sorrow.

लेकिन ऐसे भागे हुए लोग महा अहंकारी हो जाते हैं। इसलिए तुम अपने साधु-संतों में जिस तरह का अहंकार देखोगे, वैसा अहंकार कहीं और न देखोगे। उनका अहंकार बहुत प्रकट होगा, बहुत प्रगाढ़ होगा, बहुत सूक्ष्म होगा और बहुत गहरा होगा। क्योंकि प्रेम ही मिटा सकता था अहंकार को। वे तो प्रेम को ही छोड़ कर चले गए। अब तो अहंकार को मिटाने वाला कोई भी न रहा। अब तो बीमारी ही रही, औषधि न रही। और उनके जीवन में तुम्हें रेगिस्तान मिलेगा, वहां कोई हरियाली नहीं होगी।

But such fugitives become supremely egotistical. Therefore the kind of ego you will see in our monks and saints, you will not see anywhere else. Their ego is very manifest, very intense, very subtle, and very deep. Because only love could have dissolved the ego; they left love behind. Now there is no one left to dissolve the ego. The disease remains, the medicine is gone. And you will find a desert in their lives; there will be no greenery there.

कश्मीरा, तू ठीक कहती है। अगर मैं पुराने ढंग के साधु-संन्यासी पैदा कर रहा होता तो तेरा वक्तव्य बिलकुल ठीक था--कि फिर तो जीवन रूखा-सूखा हो जाएगा। लेकिन मैं तो किसी और ही संन्यास की बात कर रहा हूं। ऐसे संन्यास की जो प्रेम से भागता नहीं, वरन प्रेम के सत्य में जागता है। ऐसे संन्यास की जो प्रेम को क्षणभंगुर ही नहीं स्वीकार करता, बल्कि अपनी शाश्वत सचाई की तरह अंगीकार करता है। जो संसार से नहीं भागता और प्रेम से नहीं भागता, बल्कि अहंकार को त्यागता है। क्योंकि दुख प्रेम से नहीं आता, प्रेम से तो सुख ही आता है, क्षणभंगुर ही सही। हां, जब प्रेम चला जाता है और अहंकार मजबूत हो जाता है, तब दुख आता है।

Kashmeera, you are right. If I were producing monks of the old style, your statement would be absolutely right—that then life would become dry and arid. But I am talking of a very different sannyas: a renunciation that does not run away from love, rather awakens to the truth of love; a renunciation that does not accept love as merely momentary, but embraces it as its eternal truth; that does not flee the world or flee love, but drops the ego. For sorrow does not come from love; from love comes joy, even if momentary. Yes, when love goes and the ego becomes strong, then sorrow comes.

यह जरा सूक्ष्म प्रक्रिया है, इसलिए ठीक से देखोगे तो ही समझ पाओगे।

This is a subtle process; you will understand only if you look carefully.

दुख प्रेम से कभी नहीं आता। दुख अहंकार से आता है, मोह से आता है, ममता से आता है, मैं-भाव से आता है। इसलिए शुरू-शुरू में प्रेम के संबंध बड़े सुखद और प्रीतिकर होते हैं। हनीमून के दिन बड़े सुखद होते हैं, बड़े प्रीतिकर होते हैं। क्योंकि अभी मैं नहीं आया। अब आएगा। जल्दी ही विवाह होगा, घर-गृहस्थी बसेगी, और मैं लौटेगा अपने पूरे फौज-फांटे के साथ, अपने पूरे हमले के साथ। पति पैदा होगा, प्रेमी विदा हो जाएगा। पत्नी पैदा होगी, प्रेयसी विदा हो जाएगी। प्रेयसी मर जाएगी, उसकी लाश पर पत्नी खड़ी होगी। प्रेमी राख हो जाएगा, उसकी राख पर पति अकड़ आएगा, अकड़ कर खड़ा होगा। जहां पति और पत्नी आ गए, वहां दुख आ गया। जब तक प्रेमी थे और प्रेयसी थी, कुछ बात और थी, गुण और था। अभी मैं नहीं था। अभी दावा नहीं था। अभी दावेदारी नहीं थी।

Sorrow never comes from love. Sorrow comes from ego, from attachment, from possessiveness, from the sense of I. Therefore in the beginning, love relations are very pleasant and delightful. The honeymoon days are very pleasant and delightful—because the I has not yet arrived. It will arrive soon. There will soon be marriage, a home will be set up, and the I will return with its whole army, with its full assault. The husband will be born, the lover will depart. The wife will be born, the beloved will depart. The beloved will die, and on her corpse the wife will stand. The lover will be reduced to ashes, and on those ashes the husband will stiffen and stand erect. Where husband and wife have arrived, there sorrow has arrived. As long as there were a lover and a beloved, it was a different matter, a different quality. The I had not yet come; there was no claim, no staking of rights.

अहंकार के कारण आता है दुख। ममता अहंकार का रूप है। मेरा, यह दावा ही अहंकार है। जिस दिन तुमने कहा, यह मेरी पत्नी है, उसी दिन तुमने उस स्त्री के प्राणों की आहुति चढ़ा दी। तुमने उसकी स्वतंत्रता मार डाली। तुमने उसकी गर्दन दबा डाली। अब तक जीवित थी, आकाश में उड़ता हुआ पक्षी थी, अब पिंजड़े में बंद पत्नी है। हां, तुमने आभूषण दे दिए हैं, सुंदर साड़ियां ले आए हो, वह सब तुमने पिंजड़े को खूब सजा दिया है। लेकिन अब रस नहीं बहेगा। और जिसको तुमने पिंजड़े में बंद किया है, वह बदला लेगी। आखिर कौन परतंत्र होना चाहता है? वह भी मालिक होना चाहेगी। वह भी तुम पर कब्जा करना चाहेगी। उसमें भी हजार ईर्ष्याएं पैदा होंगी, हजार जलनें पैदा होंगी, हजार महत्वाकांक्षाएं पैदा होंगी। पति सोचता है: मैं मालिक। पत्नी सोचती है: मैं मालिक। दोनों एक-दूसरे पर कब्जा करने की चेष्टा में लगे होते हैं।

Sorrow comes because of ego. Possessiveness is a form of ego. Mine—that very claim is ego. The day you said, she is my wife, that very day you offered that woman’s life in sacrifice. You killed her freedom. You pressed her neck. Until then she was alive, a bird flying in the sky; now she is a caged wife. Yes, you have given her ornaments, brought beautiful saris—you have decorated the cage very nicely. But the flow is gone. And the one you have caged will take revenge. After all, who wants to be dependent? She too will want to be the master; she too will want to claim you. In her too a thousand jealousies will arise, a thousand envies, a thousand ambitions. The husband thinks: I am the master. The wife thinks: I am the master. Both are busy trying to possess each other.

यह है ममता का जाल। इस ममता के जाल में, कश्मीरा, कहां हरियाली? धोखा है। या कि दूर का ढोल है सुहावना।

This is the net of possessiveness. Where is the greenery in this net, Kashmeera? It is a deception—or the drum heard from afar that sounds sweet.

तू पूछती है: ‘आपने एक प्रवचन में कहा था कि पुरुष के लिए मैं-भाव और स्त्री के लिए मेरा-भाव अर्थात ममता बाधा है। क्या ममता प्रेम का ही दूसरा रूप नहीं है?’

You ask: You once said in a discourse that for men the I-sense and for women the mine-sense—i.e., possessiveness—are obstacles. Is possessiveness not just another form of love?

नहीं, जरा भी नहीं। ममता प्रेम की लाश है। प्रेम की सड़ांध है। ममता प्रेम की समाप्ति की घोषणा है। जब तक प्रेम है, तब तक ममता नहीं होती, मोह भी नहीं होता। तब तक एक निश्छलता होती है, एक स्वतंत्रता होती है। जब तक प्रेम है, तब तक प्रेमी एक-दूसरे को मुक्त करते हैं। प्रेम मुक्ति लाता है, ममता बंधन लाती है। दोनों एक कैसे हो सकते हैं?

No, not in the least. Possessiveness is love’s corpse. It is love’s stench. It is the announcement of the end of love. As long as there is love, there is no possessiveness, no attachment. There is a guilelessness, a freedom. As long as there is love, lovers set each other free. Love brings freedom; possessiveness brings bondage. How can the two be the same?

मगर तेरी बात मैं समझता हूं। शब्दकोश में यही अर्थ लिखा है। और जीवन के सामान्य शिक्षण क्रम में भी यही समझाया जा रहा है कि ममता यानी प्रेम। मगर अस्तित्व के जगत में ममता प्रेम नहीं है, प्रेम का ठीक विपरीत है। अगर प्रेम अमृत है तो ममता जहर है।

But I understand what you are saying. That is what the dictionary says. And in our common schooling that is what is taught: that possessiveness means love. But in the realm of existence, possessiveness is not love; it is the very opposite of love. If love is nectar, possessiveness is poison.

तू कहती है: ‘क्या ममता प्रेम का ही दूसरा रूप नहीं है?’

You say: Is possessiveness not another form of love?

जरा भी नहीं! जहां से उड़ चुका प्रेम वहां पड़ी रह जाती है एक मुर्दा लाश, उसको तुम ममता कहते हो। फिर पूजो उस लाश को। चढ़ाओ फूल उस पर। लेकिन जीवन उस घर से उड़ चुका। खाली पिंजड़ा रह गया है, हंसा जा चुका।

Not at all! Where love has flown away, a dead body is left lying there—that you call possessiveness. Then worship that corpse, offer flowers on it, but life has flown from that house; only an empty cage remains, the swan has flown.

तूने पूछा: ‘क्या इतने प्रेमपूर्ण गुण को...’

You asked: Is such a loving quality...

ममता को मैं प्रेमपूर्ण गुण कहता ही नहीं। ममता अगर ठीक से पहचानी जाए तो घृणा तो हो सकती है, प्रेम नहीं हो सकती। जरा जटिल होगी बात समझनी, क्योंकि सदियों-सदियों का संस्कार हमारा ऐसा है कि ममता यानी प्रेम। और मैं तुमसे कह रहा हूं: ममता का अर्थ ही यह होता है कि प्रेम नहीं है, अब हम चाहते हैं कि कब्जा हो दूसरे पर। ममता राजनीति है, प्रेम धर्म है। ममता मालकियत है, प्रेम मुक्तिदायी है। ममता कहती है कि मुझे कभी मत छोड़ना। ममता कहती है कि मैंने यह लक्ष्मण-रेखा खींची, इसके बाहर मत जाना। ममता कहती है, तुम मेरे हो, और किसी के भी नहीं। ममता बड़ी ईर्ष्यालु है। और ईर्ष्या घृणा का हिस्सा है, घृणा की छाया है। ममता ने रूप ले लिया है प्रेम का, मुखौटा ओढ़ लिया है प्रेम का, और इसलिए खूब धोखा दे रही है।

I do not call possessiveness a loving quality at all. If possessiveness is rightly recognized, it may even evoke disgust, but it cannot be love. It will be a little complex to understand, because for centuries we have been conditioned to think possessiveness equals love. And I am telling you: possessiveness precisely means love is not there; now we want to take possession of the other. Possessiveness is politics; love is religion. Possessiveness is proprietorship; love is liberating. Possessiveness says: never leave me. Possessiveness says: I have drawn this boundary line—do not step outside it. Possessiveness says: you are mine, and no one else’s. Possessiveness is very jealous; jealousy is a part of hatred, its shadow. Possessiveness has assumed the form of love, put on the mask of love, and thus it deceives mightily.

लेकिन सच्चा प्रेम दूसरे पर दावा नहीं करता।

But true love does not claim the other.

खलील जिब्रान ने ठीक कहा है: तुम अपने बच्चों को प्रेम तो करना, लेकिन अपने विचार मत देना। तुम अपने बच्चों को प्रेम तो करना, लेकिन उन पर अपना अधिकार मत जतलाना। क्योंकि अधिकार जतलाया, अपने विचार दिए--तुमने उनकी गर्दन पर फांसी लगा दी। उन्हें तुमने अपने सांचे में ढाला--कि यह घृणा हो गई, प्रेम न रहा।

Khalil Gibran has said it rightly: love your children, but do not give them your thoughts. Love your children, but do not assert your authority over them. For if you assert authority, if you give them your ideas—you have put a noose around their necks. You have cast them in your mold—that becomes hatred, not love.

दो प्रेमी एक-दूसरे के मालिक नहीं होते, एक-दूसरे के संगी-साथी होते हैं। दो प्रेमी एक-दूसरे से अपेक्षाएं नहीं रखते, मांगें नहीं रखते, शर्तें नहीं रखते। उनका दान बेशर्त होता है। प्रेमी देना चाहता है और ममता लेना चाहती है। ममता छीन-झपट है--ज्यादा! और ज्यादा! और ज्यादा! और ममता का यह भिक्षापात्र कभी भरता नहीं। प्रेम कहता है: ले लो। मैं बांट रहा हूं। मैं धन्यभागी हूं कि तुमने स्वीकार किया। लेकिन प्रत्युत्तर नहीं मांगता प्रेम। ममता देना तो चाहती नहीं, और प्रत्युत्तर मांगती है--दो! ममता का स्वर है--दो! और दो! इतना काफी नहीं है।

Two lovers are not each other’s masters; they are companions. Two lovers do not keep expectations from each other, do not keep demands, do not keep conditions. Their giving is unconditional. The lover wants to give, and possessiveness wants to take. Possessiveness is grabbing—more! and more! and more!—and the begging bowl of possessiveness is never filled. Love says: take; I am sharing; I am blessed that you accepted. But love does not demand a return. Possessiveness does not really want to give, and yet it demands a return—give! Possessiveness’s voice is: give! and give! this much is not enough.

कौन पत्नी राजी है अपने पति के प्रेम से? सोचती है: और मिलना चाहिए। कौन पति राजी है अपनी पत्नी के प्रेम से? सोचता है: और मिलना चाहिए। बच्चे प्रसन्न हैं अपने माता-पिताओं से? सोचते हैं: और मिलना चाहिए। और माता-पिता प्रसन्न हैं अपने बच्चों से? सोचते हैं: और मिलना चाहिए। कितना ही मिले, ममता का भिक्षापात्र भरता नहीं। और प्रेम भिक्षापात्र है ही नहीं। प्रेम तो बादशाहत है। प्रेम तो दान है। प्रेम तो देना है। प्रेम तो बांटना है।

What wife is satisfied with her husband’s love? She thinks: there should be more. What husband is satisfied with his wife’s love? He thinks: there should be more. Are children happy with their parents? They think: there should be more. And are parents happy with their children? They think: there should be more. However much is given, the begging bowl of possessiveness does not fill. And love has no begging bowl at all. Love is royalty. Love is giving. Love is sharing.

ये दोनों बड़ी अलग बातें हैं, कश्मीरा! ममता को प्रेमपूर्ण गुण मत समझ लेना, अन्यथा प्रेम से तू वंचित ही रह जाएगी। कूड़े-कंकड़ बीनती रहेगी, जब कि पास ही हीरों की खदानें थीं। कूड़े-कंकड़ भी कभी-कभी बड़े चमकीले होते हैं और हीरों का धोखा दे सकते हैं। पारखी चाहिए। और प्रेम की परख गहरी परख है। क्योंकि उससे बड़ा कोई हीरा नहीं है। प्रेम तो कोहिनूर है। सभी उसको नहीं समझ पाएंगे।

These are two very different things, Kashmeera. Do not mistake possessiveness for a loving quality; otherwise you will remain deprived of love. You will go on picking trash and pebbles while diamond mines lay close by. Trash and pebbles also sometimes glitter and can fool you for diamonds. A connoisseur is needed. And the test of love is a deep test, because there is no greater diamond than that. Love is the Koh-i-Noor; not everyone will understand it.

तूने पूछा: ‘...प्रेमपूर्ण गुण को, जो कि मेरे जीवन पर छा गया है...’

You asked: ...a loving quality that has overtaken my life...

छा गया होगा तेरे जीवन पर, मगर वह प्रेमपूर्ण गुण नहीं है। फिर से तलाशना। फिर से टटोलना। किसी सस्ती चीज से राजी मत हो जाना। मैं तो चाहता हूं कि सच्चा प्रेम तुम्हें उपलब्ध हो। क्योंकि सच्चा प्रेम एक दिन प्रार्थना बन जाता है। और ममता संसार में भटकाती रहती है। ममता एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे पर भिखारी की तरह भटकाती रहती है। और प्रेम एक दिन तुम्हें परमात्मा के महल में प्रवेश दिला देता है। प्रेम एक दिन तुम्हें परमात्मा का प्यारा बना देता है।

It may well have overtaken your life, but it is not a loving quality. Search again. Feel your way again. Do not be satisfied with a cheap thing. I want you to attain true love—because true love one day becomes prayer. And possessiveness keeps you wandering in the world. Possessiveness keeps you roaming from one door to another like a beggar. And love one day lets you enter the palace of God; love one day makes you the beloved of God.

लेकिन प्रेम के पहले पाठ तो यहीं सीखने होंगे मानवीय जीवन में। बच्चों से, पति से, पत्नी से, मित्रों से--इनसे ही पहले-पहले प्रेम के पाठ सीखो! ममता को जाने दो और प्रेम को जगाओ। मांगो मत, दो। दावा मत करो। अधिकार मत जतलाओ। और जिससे भी प्रेम करो, स्मरण रखना कि भूल-चूक से भी उसके आस-पास लक्ष्मण-रेखा न खींची जाए। ध्यान रखना, जिसको भी प्रेम करो, वह तुम्हारे प्रेम के बोझ से दबे न। तुम्हारा प्रेम उसे निर्भार करे, पंख दे, उड़ने की क्षमता दे। तुम्हारा प्रेम उसे और-और लोगों को प्रेम करने के योग्य बनाए।

But the first lessons of love must be learned here in human life—through children, husband, wife, friends. Learn the first lessons of love from them. Let possessiveness go and awaken love. Do not ask; give. Do not claim; do not assert rights. And with whomever you love, remember this: even by mistake do not draw boundary lines around them. Be careful that whomever you love is not crushed under the weight of your love. Let your love make them weightless, give them wings, give them the capacity to fly. Let your love make them capable of loving more and more people.

ममता क्या कहती है? ममता कहती है, बस मुझे प्रेम करना, किसी और को नहीं। ममता ऐसी है, जैसे पति घर से बाहर निकला, पत्नी कहे कि देखो, चौबीस घंटे और कहीं सांस मत लेना। जब लौट कर आओ तो मेरे पास ही सांस लेना। क्योंकि मुझसे विवाह किया है न! मैं तुम्हारा जीवन हूं न! तो हर कहीं सांस लेने में शर्म नहीं आती? जब मैं तुम्हारा जीवन हूं, तो जब मेरे पास बैठो तब मजे से सांस लेना, जी भर कर सांस लेना, खूब ले लेना, ताकि चौबीस घंटे काम आए। ममता ऐसी ही मांग करती है--कि मुझे प्रेम करना, किसी और को नहीं।

What does possessiveness say? Possessiveness says: love only me, no one else. Possessiveness is like this: the husband steps out of the house, and the wife says, look, for twenty-four hours do not breathe anywhere else; when you come back, breathe only by me. Because you are married to me—am I not your life? Then do you feel no shame taking breaths elsewhere? If I am your life, then when you sit by me, breathe to your heart’s content, take deep breaths, enough to last twenty-four hours. Possessiveness makes just such demands: love me, and no one else.

ममता तो इतनी ईर्ष्यालु है कि जब एक बहुत बड़े संगीतज्ञ बीथोवन से पूछा गया कि तूने विवाह क्यों न किया? तो बीथोवन ने कहा, संगीत से विवाह हो गया, तो मैंने और एक दूसरा प्रतियोगी घर में न लाना चाहा। क्योंकि मेरी पत्नी और मेरे संगीत के बीच संघर्ष होना सुनिश्चित था।

Possessiveness is so jealous that when the great musician Beethoven was asked why he did not marry, he said: I am married to music, so I did not want to bring another rival into the house. Because conflict between my wife and my music would have been certain.

अगर पति अपनी वीणा बजा रहा है तल्लीन होकर और पत्नी मौजूद है, तो उसे क्रोध आता है। मेरे रहते और तुम वीणा में तल्लीन हो? मैं हूं पत्नी या वीणा है तुम्हारी पत्नी? कौन है, यह निर्णय होना चाहिए। पत्नियां पतियों के हाथ से किताबें छीन कर फेंक देती हैं--कि मेरे रहते और तुम किताब पढ़ रहे हो, शर्म नहीं आती? पत्नियां बर्दाश्त नहीं कर सकतीं पतियों का संगीत-प्रेम। कठिन हो जाता है। दूसरी स्त्री की तो बात छोड़ दो, संगीत जो कि स्त्री नहीं है, उससे भी इतना प्रेम कठिन हो जाता है।

If a husband is absorbed in playing his veena and the wife is present, she gets angry: with me here, and you are absorbed in the veena? Am I your wife or is the veena your wife? Who is it—this should be decided. Wives cannot tolerate their husbands’ love of music; it becomes difficult. Leave aside another woman—even music, which is not a woman, loved so much becomes difficult.

दुनिया के बड़े कवि, बड़े संगीतज्ञ, बड़े कलाकार, मूर्तिकार, चित्रकार अक्सर अविवाहित रहे। उसका कारण यह नहीं था कि वे कोई पुराने ढब के संन्यासी थे। उसका कुल कारण इतना था कि दो-दो पत्नियों को एक साथ चलाना जरा मुश्किल मामला! झगड़ा-झंझट!

The great poets, musicians, artists, sculptors, painters of the world have often remained unmarried. Not because they were old-style renunciates; simply because it is a bit difficult to carry two wives together! Quarrels, hassles!

सुकरात की पत्नी इतनी ईर्ष्या से भर जाती थी सुकरात से जब वह अपने विद्यार्थियों से बात करता था और अपने मित्रों से दर्शन की चर्चा छेड़ता था...क्योंकि वह ऐसा तल्लीन हो जाता था कि भूल ही जाता था कि पत्नी भी है। एक दिन तो वह इतने क्रोध में आ गई कि उसने उबलती हुई केतली उसके सिर पर से उड़ेल दी। उसका आधा चेहरा सदा के लिए जल गया। उसके शिष्य तो भौचक्के रह गए! एक शिष्य ने पूछा कि आपका इस संबंध में क्या कहना है?

Socrates’s wife would be so filled with jealousy when Socrates spoke with his students and discussed philosophy with his friends, because he would become so absorbed that he forgot he even had a wife. One day she became so enraged that she poured a boiling kettle over his head. Half his face was scarred for life. His disciples were dumbfounded. One asked, what do you have to say about this?

सुकरात ने कहा, कुछ भी कहना नहीं है, मैं उसकी तकलीफ समझता हूं। मैं तुमसे विचार में, चर्चा में ऐसा लीन हो जाता हूं कि उसे ईर्ष्या जगती है।

Socrates said, nothing at all—I understand her difficulty. I become so absorbed in discussion with you that jealousy arises in her.

जरा सोचने जैसा है। पत्नी की तो ममता रही होगी, मोह रहा होगा, सुकरात का जरूर प्रेम रहा होगा। सुकरात ने एक क्रोध का शब्द नहीं कहा। सुकरात ने सिर्फ इतना कहा कि मैं उसकी पीड़ा समझता हूं। मुझे उसकी वेदना का अनुभव है। बस इतना। और जहां बात टूट गई थी, वहीं बात शुरू कर दी। यह प्रेम है, जो दूसरे की पीड़ा भी अनुभव करता है। खुद को दी गई पीड़ा से भी ज्यादा जो दूसरे की पीड़ा अनुभव करता है।

It is worth thinking. The wife had possessiveness, attachment; Socrates surely had love. Socrates did not utter a word of anger. He only said: I understand her pain; I feel her suffering. That’s all. And where the conversation had broken off, he started right there. This is love, which feels the other’s pain more than even the pain done to oneself.

लेकिन सुकरात की पत्नी ने जो किया, वह ममता थी, मोह था। वह चाहती थी, सुकरात बस मेरा हो। कि मेरे कान में फुसफुसाए, मुझसे बातें करे। इतने रस से औरों से बातें करे?

But what Socrates’s wife did was possessiveness, attachment. She wanted Socrates to be only mine. Whisper in my ear, talk to me—such sweetness with others?

कश्मीरा, ममता को प्रेमपूर्ण गुण मत समझो। अधिक स्त्रियों ने यही समझ रखा है। वही स्त्रियों का रोग है। ममता स्त्रियों का रोग है और अहंकार पुरुषों का रोग है। मैं-भाव पुरुषों का रोग है और मेरी चीजें स्त्रियों का रोग है--मेरी साड़ियां, मेरा मकान, मेरा धन, मेरी दौलत, मेरी यह, मेरी वह। इसलिए तुम देखते हो न, हिंदुस्तान में तो हम स्त्री को घरवाली कहते हैं, पुरुष को घरवाला नहीं कहते। बेचारा कमाए वह, ठोकरें खाए वह; सुबह से सांझ तक टूटे, मरे, ढोए बोझ जीवन का; लेकिन घरवाली कहते हैं स्त्री को। उसके पीछे कारण है। क्योंकि ममता, मेरा, वह दावा स्त्री का है। जैसे घर की और सब चीजें उसकी हैं, उन्हीं चीजों में एक चीज पति भी है। उन्हीं चीजों में उसके बच्चे भी हैं।

Kashmeera, do not mistake possessiveness for a loving quality. Most women have assumed exactly this; that is their ailment. Possessiveness is the ailment of women, and ego is the ailment of men. I-sense is the ailment of men, and the sense of mine belongs to women—my saris, my house, my money, my wealth, my this, my that. That is why you see, in India we call the woman gharwali, “the one of the house,” we do not call the man gharwala. The poor fellow earns, takes the knocks; from morning to evening he breaks, dies, carries the burdens of life—but we call the woman the one of the house. The reason behind it is that possessiveness, mine-ness, that claim belongs to the woman. As the other things of the house are hers, among those things one thing is the husband too; among those things are her children too.

पुरुष को अहंकार, मैं-भाव भारी होता है। उसके मैं पर चोट नहीं लगनी चाहिए। स्त्री की मेरी चीजों पर चोट नहीं लगनी चाहिए। मगर ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक पुरुष रूप है, एक स्त्रैण रूप है। दोनों से मुक्त होना है, तभी प्रेम का जन्म होता है। अहंकार अपनी समस्त अभिव्यक्तियों में विदा हो, तो प्रेम के मंदिर के द्वार खुलते हैं। और तब प्रेम का मंदिर जल्दी ही धर्म का मंदिर बन जाता है। जहां प्रेम है, वहां धर्म है।

For the man the heavy thing is ego, the I-sense—his I should not be hurt. For the woman the heavy thing is her belongings—her mine should not be hurt. But these are two sides of the same coin: one the masculine form, one the feminine. One has to be free of both; only then is love born. When ego in all its expressions has departed, then the temple doors of love open. And then the temple of love soon becomes the temple of religion. Where love is, there is religion.

कश्मीरा, तुझे रूखा-सूखा नहीं होना पड़ेगा। मैं लोगों को रूखा-सूखा बनाने में भरोसा नहीं करता। मैं तो उनके विरोध में हूं। इसीलिए तो सारे रूखे-सूखे लोग मेरे विरोध में हैं। मैं तो चाहता हूं लोगों का जीवन हरा हो, खूब हरा हो। खूब उनमें फूल खिलें। खूब पत्तियों से लोग लदें।

Kashmeera, you will not have to become dry and arid. I do not believe in making people dry and arid; I am against them. That is why all the dry and arid people are against me. I want people’s lives to be green, richly green; let many flowers bloom in them; let people be laden with leaves.

लेकिन सपने छोड़ने बड़े मुश्किल होते हैं। ममता तेरा सपना है।

But dreams are very difficult to drop. Possessiveness is your dream.

सपना सपना ही रहने दो।

सपना ही लेकर मैं, अपना

यह लघु संसार बसा लूंगी!

मन बहलाने को मैं, अपना

तुमसे स्वर ले कुछ गा लूंगी!

A dream is a dream; let it remain a dream. With this alone I’ll build my little world! To amuse my heart, I’ll borrow a few notes of your song and sing!

चिर मौन रहे तुमको प्यारा,

मुझको तो अपनी कहने दो!

सपना सपना ही रहने दो!

यह छलना ही संबल मेरा,

Silence is dear to you forever; let me at least speak my own! Let the dream remain a dream!

यह सपना भी विश्वास भरा!

तुमको पाकर हो जाएगा,

जड़ जीवन भी उल्लास भरा!

विश्वास-लहर पर छहर-छहर,

यह जीवन तरणी बहने दो!

सपना सपना ही रहने दो!

This deception is my only support, this dream too is full of faith! By attaining you, even inert life will brim with joy! On waves of trust, rippling, rippling, let this life-craft float! Let the dream remain a dream!

मैं तुमको अपना बना सकूं,

इतना मुझको अधिकार कहां!

फिर भी रोके से रुकता है,

आकुल अंतर का प्यार कहां!

मैं तुमको प्यार करूं जी भर,

इतना सा सुख तो रहने दो!

Can I make you mine? Do I have such a right? Even if restrained, does the love of an anxious heart stop? Let me love you to my heart’s fill— let at least this little joy remain! Let the dream remain a dream!

सपना सपना ही रहने दो!

सपना सपना भी मालूम हो जाए, तो भी व्यक्ति चाहता है कि बना रहे, बना रहे; टूट न जाए, छूट न जाए। लेकिन सपना अगर सपना है तो कितना ही प्यारा हो और कितना ही माधुर्यपूर्ण हो और कितना ही सुखद लगे, सपना ही है--तो व्यर्थ है।

Even if one knows it is a dream, still a person wants it to continue: may it not break, may it not fall away. But if a dream is a dream, however sweet, however melodious, however pleasant it feels—if it is a dream, it is futile.

जागो, ममता के सपने से जागो, तो प्रेम का सत्य-संसार शुरू होता है। नींद तोड़ो। अहंकार निद्रा है और निरहंकारिता जागरण है। और तब तुम्हारे जीवन में सच में ही पहली बार उल्लास आएगा, उत्सव आएगा। तुम्हारी जिंदगी मैं बनाना चाहता हूं सतरंगी, इंद्रधनुषी। तुम्हारी जिंदगी मैं बनाना चाहता हूं सातों स्वरों वाली। पूरा सरगम तुम्हारा हो। मगर तुम छोटी-छोटी चीजों से राजी हो--यह मेरा मकान, यह मेरी दुकान, यह मेरा पति, यह मेरा बेटा--तुम छोटी-छोटी चीजों से राजी हो। यह सारा अस्तित्व तुम्हारा हो सकता है! जरा मेरा-भाव छोड़ो।

Awaken—awaken from the dream of possessiveness, and the true world of love begins. Break the sleep. Ego is sleep; egolessness is awakening. And then, for the first time truly, joy will come into your life, celebration will come. I want to make your life seven-colored, like a rainbow. I want to make your life of all seven notes; let the whole scale be yours. But you are satisfied with small things—this is my house, this is my shop, this is my husband, this is my son—you are satisfied with small things. This whole existence can be yours! Just drop the sense of mine.

रामतीर्थ ने कहा है: जिस दिन मैंने अपना छोटा सा आंगन छोड़ दिया, सारा आकाश मेरा आंगन हो गया। और जिस दिन मैंने अपने छोटे से दीये फूंक कर बुझा दिए, सारे आकाश के तारे मेरे दीये हो गए। और जिस दिन मैंने एक घर क्या छोड़ा, सारा अस्तित्व मेरा घर हो गया।

Ramtirth has said: the day I left my small courtyard, the whole sky became my courtyard. And the day I blew out my small lamps, all the stars in the sky became my lamps. And the day I left one house, the whole existence became my home.

वह ठीक कहा है। मैं कोई शब्दशः नहीं कह रहा हूं कि तुम अपना घर छोड़ दो, अपना आंगन छोड़ दो। सिर्फ ममता छोड़ दो आंगनों से, ताकि सारा आकाश तुम्हारा हो सके--तुम्हारा है। और जब छोटे-छोटे आंगन तुम्हें इतनी हरियाली देते हैं, तो जरा सोचो तो, गणित को फैलाओ तो, सारा आकाश कितनी हरियाली न देगा! जब छोटे-छोटे प्रेम की बूंदाबांदी तुम्हें इतना हरा कर जाती है, तो जब सावन के मेघ बरसेंगे और परमात्मा बरसेगा--अमी बरसे, बिगसत कंवल--तब कितनी हरियाली, कितना उत्सव, कितना शाश्वत जीवन!

That is well said. I am not speaking literally that you should leave your house, your courtyard. Just drop the possessiveness toward courtyards so that the whole sky can be yours—it already is. And when small courtyards give you so much greenery, then just think—extend the arithmetic—how much greenery will the whole sky not give! When a little drizzle of small love makes you so green, then when the monsoon clouds pour and God showers—nectar rains, the lotuses bloom—how much greenery, how much celebration, how much eternal life!

मैं तुम्हारी जिंदगी को रोज होली, रोज दीवाली बना देना चाहता हूं। मगर सपने तो छोड़ने होंगे। सत्य के प्रति जागना जरूरी है।

I want to make your life a daily Holi, a daily Diwali. But dreams have to be dropped. Awakening to the truth is essential.

तीसरा प्रश्न: ओशो, जीवेषणा है क्या? जीवन में इतना दुख हम देखते हैं, कुछ-कुछ समझ में भी आता है, फिर भी जीए जाने का मन क्यों होता है?
Third question: Osho, what is jiveshana (the urge to live)? We see so much suffering in life, and some of it we even seem to understand, yet why does the desire to keep living persist?

जीवेषणा अपने शुद्धतम रूप में परमात्मा है। जीवेषणा अपने शुद्धतम रूप में जीवन की शुद्ध ऊर्जा है। और शाश्वत है। न उसका कोई प्रारंभ है, न उसका कोई अंत है। परमात्मा जीवन है। परमात्मा और जीवन मेरे लिए पर्यायवाची हैं। परमात्मा कोई अलग-थलग बैठा हुआ व्यक्ति नहीं है। यह जीवन का जो अनंत-अनंत विस्तार है, इसका ही एक प्रीतिपूर्ण नाम है परमात्मा। तुम्हारे भीतर जो जीवन की अनंत अभीप्सा है, वह परमात्मा का ही रूप है।

In its purest form, jiveshana is the Divine. In its purest form, jiveshana is life’s pure energy. And it is eternal—without beginning or end. God is life. For me, God and life are synonyms. God is not some separate, isolated person sitting apart. This infinite, boundless expansion of life itself—“God” is just a loving name for it. The endless longing for life within you is the very form of the Divine.

तो एक बात तो जो सबसे पहले कह देना चाहूं वह यह कि जीवेषणा शुभ है, जीवेषणा सत्य है। उससे बचने का न कोई उपाय है, न कोई आवश्यकता है। उससे भागने की कोई जरूरत भी नहीं है। उसे जीने की जरूरत है। उसे भोगो! परम भोगी बनो!

So first, let me say clearly: jiveshana is auspicious; jiveshana is true. There is neither any way to escape it, nor any need to. There is no need to run from it—there is a need to live it. Taste it! Become a consummate enjoyer!

लेकिन तुम्हारा प्रश्न कुछ और है। तुम्हारा जीवेषणा से कुछ और अर्थ है। तुम्हारा अर्थ है: यह शरीर सदा बना रहे। तुम जीवेषणा के अशुद्ध रूपों के संबंध में पूछ रहे हो--कि मैं बड़े पद पर पहुंच जाऊं, कि बहुत धन मेरे पास हो, कि बड़ी प्रतिष्ठा हो, कि बड़ा नाम हो, कि बड़ा यश हो, कि मैं कभी मिटूं न, यह देह बनी ही रहे, बनी ही रहे, यह जीवन कभी हाथ से मेरे छूटे न।

But your question is something else. By jiveshana you mean something else. You mean: “May this body remain forever.” You’re asking about the impure forms of jiveshana—reaching high positions, amassing wealth, gaining prestige, big name, big fame, never perishing, the body remaining and remaining, this life never slipping out of your hands.

ये जीवेषणा के अशुद्ध रूप हैं। जैसे हीरा कीचड़ में गिर गया हो। और जैसे हीरे पर कीचड़ की पर्तें जम गई हों। ये पर्तें तो धोनी होंगी।

These are the impure forms of jiveshana—like a diamond fallen into mud, covered by layers of dirt. Those layers have to be washed off.

और तुम कहते हो कि समझ में भी आता है कि जीवन में बड़ा दुख है।

And you say you even understand that there is great suffering in life.

नहीं; समझ में अभी आता नहीं, विश्वनाथ भारती! सुनते हो, तर्कयुक्त लगता है, मगर समझ में नहीं आता। सुनते हो, विचारशील हो, तो विचार में संगति देखते हो, मगर हृदय में नहीं उतरती। ऊपर-ऊपर रह जाती है, तिरती-तिरती रह जाती है। एक कान से प्रवेश करती है, दूसरे कान से निकल जाती है। लगती है आई-आई, और आते-आते छूट जाती है, छिटक जाती है हाथ से। पकड़ नहीं बैठ पाती। क्योंकि पकड़ बैठ जाए तो क्रांति हो जाए।

No—Vishwanath Bharti, it hasn’t yet been understood. You hear it; it sounds logical; but it doesn’t reach understanding. You hear it; if you’re thoughtful it seems coherent to your reasoning—but it doesn’t descend into the heart. It remains on the surface, skimming along. In one ear and out the other. It seems to arrive, and just as it arrives it slips, it flies from your hand. The grip doesn’t set—because if it did, a revolution would happen.

और मन इस संबंध में भी बड़ी होशियारी करता है। मन कहता है, देखो विश्वनाथ, सब तो समझ में आ गया, कि जीवन में दुख ही दुख है। अब क्या जीवन में और मांग करनी, और अपेक्षा करनी, और आकांक्षा करनी?

And even here the mind plays cunningly. The mind says, “Look, Vishwanath, I’ve understood everything—life is nothing but suffering. So why ask more of life, why have expectations, why nurture ambitions?”

मन की जो बात समझ में आ गई है, उतने भर से काफी नहीं है। तुम्हारे समग्र तलों पर बात समझ में आनी चाहिए। मन को ही समझ में नहीं, हृदय को भी। हृदय को ही नहीं, तुम्हारी अंतरात्मा को भी। जब तुम्हारे तीनों आयाम, जब तुम्हारी त्रिपुटी, जब तुम्हारी त्रिमूर्ति एक ही समझ में पिरो जाती है जैसे कि कोई माली फूलों को एक ही धागे में पिरो देता है, जिस दिन तुम्हारी समझ तुम्हारी समग्रता की समझ होती है, तुम्हारा रोआं-रोआं जिसके लिए गवाही बन जाता है, उस दिन क्रांति घटित होती है। उस दिन फिर पूछना नहीं पड़ता कि कैसे छोड़ें? नहीं, उतनी गहरी समझ का सहज परिणाम होता है कि जो व्यर्थ है वह छूट जाता है।

What the mind has “understood” is not enough. It must be understood on all your planes—not only by the mind, but by the heart; not only by the heart, but by your innermost being. When your three dimensions—your triad, your trimurti—are threaded into one understanding, the way a gardener strings flowers on one thread; the day your understanding becomes the understanding of your totality—when every pore of you bears witness to it—on that day a revolution happens. Then you don’t have to ask, “How do I drop it?” No: the natural outcome of such deep understanding is that the futile simply falls away.

तुम कहते हो: ‘कुछ-कुछ समझ में आता है।’

You say, “I understand a little.”

तो ध्यान रखना, दूसरी बात, समझ या तो पूरी होती है या नहीं होती। कुछ-कुछ, ऐसी समझ होती ही नहीं। वह फिर धोखा है। कुछ-कुछ समझ का कोई मतलब ही नहीं होता। जैसे तुम किसी से कहो कि मुझे तुमसे कुछ-कुछ प्यार हो गया है। तो वह भी थोड़ा चौंकेगा, कुछ-कुछ? मतलब क्या हुआ कुछ-कुछ का? या तो आदमी जिंदा होता है या मरा होता है। कुछ-कुछ जिंदा? या तो आदमी जागा होता है या सोया होता है। कुछ-कुछ जागा? ऐसी बात बनती नहीं। जीवन के सत्य या तो पूरे होते हैं या नहीं होते। जैसे वर्तुल पूरा होता है। तुम यह नहीं कह सकते कि यह वर्तुल थोड़ा अधूरा है। अधूरा वर्तुल वर्तुल ही नहीं होता। पूरा होता है तो ही वर्तुल होता है। तुम यह नहीं कह सकते कि कोई चीज थोड़ी-थोड़ी सत्य है। असंभव! सत्य के खंड नहीं होते। समझ के भी खंड नहीं होते। जब सत्य के ही खंड नहीं होते, तो समझ के खंड कैसे हो सकते हैं?

Then mark this, secondly: understanding is either whole, or it isn’t. “A little”—there is no such thing as “partial understanding.” That’s a cheat. “A little understanding” means nothing. Imagine telling someone, “I’ve fallen a little in love with you.” They will be startled: “A little? What do you mean a little?” Either a person is alive or dead. “Somewhat alive”? Either a person is awake or asleep. “Somewhat awake”? That won’t do. The truths of life are either whole or not. A circle is complete or it isn’t; an incomplete circle is no circle. You can’t say something is “a little true.” Impossible—Truth has no fragments. Understanding has no fragments. If Truth has no fragments, how could understanding be fragmented?

तो तुम कहते हो: ‘कुछ-कुछ समझ में आता है।’

वह मन तुम्हें धोखा दे रहा है। वह कह रहा है, देखो, बौद्धिक रूप से समझ में आ रहा है। मगर बौद्धिक समझ कोई समझ नहीं है। सब समझ लोगे और जैसे हो वैसे ही रहे आओगे।

So when you say, “I understand a little,” it is the mind deceiving you. It says, “Look, at least intellectually it makes sense.” But intellectual understanding is no understanding. You can “understand” everything and remain exactly as you are.

एक आदमी को हम कहें कि यह रहा दरवाजा, निकलना तो इससे निकलना, दीवाल से निकलोगे तो सिर टूट जाएगा। और जब हम दुबारा देखें, वह आदमी फिर दीवाल से सिर टकरा रहा है। और हम उससे पूछें कि क्यों भाई, क्या हुआ? तो वह कहे, कुछ-कुछ तो समझ में आता है कि दरवाजा वह है। मगर क्या करूं, आप ही बताएं, कैसे दीवाल से निकलना छोडूं?

Suppose I tell a man, “Here is the door; if you have to go out, go through this. Bang your head on the wall and it will break.” Later I find him again banging against the wall. I ask, “Brother, what happened?” He replies, “I do understand a little that the door is there. But tell me, what am I to do—how do I stop exiting through the wall?”

अगर समझ में आ गया है कि यह दरवाजा है, तो दीवाल से निकलना छूट ही गया। और अगर समझ में नहीं आया और अभी भी दीवाल से निकलने का मोह लगा है, तो बात साफ है कि अभी भी तुम्हें दीवाल में दरवाजा दिखाई पड़ता है। और वह जो दरवाजा दिखाया गया है, जिसको तुम कहते हो--कुछ-कुछ दिखाई पड़ता है--वह सिर्फ औपचारिक शिष्टाचार निभा रहे हो। तुम यह कह रहे हो कि आपने इतनी मेहनत की, और मैं कुछ-कुछ भी न समझूं, तो बड़ा अन्याय हो जाएगा आप पर। बुद्धों पर कृपा कर रहे हो तुम! कि इतनी मेहनत की बेचारों ने, सदियों-सदियों से समझाते रहे हैं--तो कुछ-कुछ समझ में आता है।

If you’ve understood where the door is, exiting through the wall has already stopped. If it hasn’t, then clearly you still see a door in the wall. And this “door” you say you “somewhat” see—it’s just polite pretense. You’re saying, “You’ve put in so much effort; if I don’t even understand a little, it would be unjust to you.” You’re being gracious to the Buddhas! “They’ve labored so hard for ages explaining—so all right, ‘a little’ I do understand.”

मगर मैं तुम्हें पहली बात ही साफ कर दूं, कुछ-कुछ का कोई मूल्य नहीं है। कुछ-कुछ को मूल्य देना ही मत, अन्यथा धोखे में अटके रहोगे। समझ में आता हो तो दरवाजे से निकलो। समझ का एक ही प्रमाण है: दरवाजे से निकलना। और समझ में न आता हो, तो कृपा करके साफ कहो कि मुझे वह दरवाजा दिखाई नहीं पड़ता। मुझे तो दीवाल में दरवाजा दिखाई पड़ता है। मैं दीवाल से ही निकलता रहूंगा। इसमें कम से कम ईमानदारी होगी। और जहां ईमानदारी है, वहां से सत्य बहुत ज्यादा दूर नहीं होता। इसमें प्रामाणिकता होगी। नहीं तो तुम दोहरी झंझट में पड़ गए। निकलोगे दीवाल से और बातें दरवाजे की करोगे।

Let me be blunt: “A little” has no value. Don’t give it any value, or you’ll be trapped in delusion. If you have understood—go out through the door. Understanding has one proof: you go through the door. And if you haven’t understood, then please say so plainly: “I don’t see the door. To me there is a door in the wall; I will keep trying the wall.” At least there will be honesty in that. And where there is honesty, Truth is not far. There will be authenticity. Otherwise you end up with a double mess—exiting by the wall while talking about the door.

यही लोग कर रहे हैं। धर्म की बातें करते हैं और जीते कीचड़ में हैं। कमल की प्रशंसा के गीत गाते हैं और कीचड़ ढोते हैं। बातें स्वर्ग की करते हैं, पृथ्वी पर सरकना भी नहीं आता, रेंगना भी नहीं आता। मुंह में राम-राम, बगल में छुरी। करते कुछ हैं, कहते कुछ हैं। पढ़ते गीता हैं, मगर जीवन में कोई गीत नहीं। भगवद्गीता तो बहुत दूर, गीत भी कोई नहीं जीवन में, गुनगुनाहट भी कोई नहीं। ऐसे तो कुरान पढ़ते हैं, लेकिन आंखों में कोई झलक नहीं है, प्राणों में कोई संगीत नहीं है। यह धोखा पैदा हुआ है। यह कुछ-कुछ समझने के कारण धोखा पैदा हुआ है।

This is what people do. They talk religion but live in the mire. They sing the lotus’s praise and haul the mud. They talk of heaven, but don’t even know how to crawl on earth. “Ram-Ram” on the lips, a dagger tucked under the arm. They read the Gita, but there is no song in their lives—forget the Bhagavad Gita, there is not even a simple melody, not even a hum. They read the Qur’an, but there’s no sparkle in the eyes, no music in their breath. This self-deception comes from “understanding a little.”

मैं तुमसे दो-टूक बात कहना चाहता हूं। मेरे संन्यासी हो, तो मैं दो-टूक बात ही करना चाहता हूं। कोई गैर-संन्यासी मुझसे पूछता है तो मैं थोड़ा शिष्टाचार भी बरतता हूं। मगर विश्वनाथ, तुम तो मेरे संन्यासी हो। तुमसे कोई शिष्टाचार का नाता नहीं है। तुमसे तो आत्मिक नाता है। मौका लगे तो तुम्हारी पूरी गर्दन काट दूंगा। कुछ-कुछ से नहीं चलेगा।

I want to speak to you straight. You are my sannyasin, so I want to speak straight. If a non-sannyasin asks me, I show a little courtesy. But Vishwanath, you are my sannyasin. I owe you no politeness; I owe you a soul-relationship. If I get a chance, I’ll slice off your whole head. “A little” won’t do.

तुम पूछते हो: ‘कुछ-कुछ समझ में भी आता है, फिर भी जीए जाने का मन क्यों होता है?’

You ask: “I even understand a little—then why does the urge to go on living persist?”

समझ में नहीं आता, इसलिए जीए जाने का मन होता है। वह समझ सिर्फ होशियारी है। और चूंकि समझ कुछ-कुछ है, बस ऊपर-ऊपर है, थोथी है, छिछली है, मन निश्चिंत अपने दांव खेले चला जाता है। मन कहता है, आज नहीं हुआ, मगर कल नहीं होगा, इसका क्या पक्का है? आज सुख नहीं मिला, कल मिले! जीवन का रस आज नहीं पा सके, लेकिन कल पा लो! इस स्त्री से नहीं मिला, किसी और स्त्री से मिल जाए--कौन जाने! इस पद पर नहीं मिला, किसी और पद पर मिल जाए! तो थोड़ा और तलाश लो। अभी जल्दी क्या है? अभी निर्वाण की इतनी उत्सुकता क्या है? निर्वाण तो होना ही है आखिर में! इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में हो जाएगा!

Because you don’t understand—that’s why the urge persists. What you take for understanding is only cleverness. And because it is only “a little,” merely on the surface—hollow, shallow—the mind goes on playing its game without worry. The mind says, “All right, it didn’t happen today—but who can guarantee it won’t happen tomorrow? Pleasure didn’t arrive today—it may come tomorrow! The nectar of life we couldn’t taste today—tomorrow we might! Not with this woman—maybe with another! Not in this position—maybe in another! So search a little more. What’s the hurry? Why such haste for nirvana? Nirvana will happen anyway, sooner or later. If not this life—then the next!”

इसलिए भारतीयों ने तो बड़ी सुगम तरकीब खोज ली--अनंत जन्मों का सिद्धांत खोज लिया। इससे आलस्य को बड़ी सुविधा मिल गई। करने की कोई जल्दी न रही। आदमी ऐसा बेईमान है कि श्रेष्ठ से श्रेष्ठ बात में से कुछ ऐसी तरकीब निकाल लेता है। आदमी ऐसा वकील है, ऐसा कानूनविद है, हर चीज में से तरकीब निकाल लेता है।

Thus Indians invented a very convenient device—the doctrine of countless births. It gave great comfort to laziness. There was no hurry to do anything. Man is so devious that out of even the loftiest truths he extracts some trick. Man is such a lawyer—such a jurist—he will wring a loophole out of anything.

पूरब का एक अपूर्व सिद्धांत कि जीवन बार-बार होता है, अनंत बार होता है, पुनर्जन्म होता है, जिन्होंने कहा था, उनका प्रयोजन कुछ और था। बुद्ध ने कहा, महावीर ने कहा, कृष्ण ने कहा, सबने कहा। भारत में एक ही सिद्धांत है जिस पर भारत के सारे धर्म राजी हैं। बाकी किसी सिद्धांत पर राजी नहीं हैं। इसलिए यह सिद्धांत साधारण नहीं हो सकता। महावीर कहते हैं, कोई परमात्मा नहीं है। आत्मा और संसार काफी हैं। और बुद्ध तो कहते हैं कि न कोई परमात्मा है, न कोई आत्मा है, और न कोई संसार है। यह सब सपना है। और हिंदू तीनों मानते हैं--संसार को भी मानते हैं, आत्मा को भी मानते हैं, परमात्मा को भी मानते हैं। बड़े विरोध हैं। मगर एक संबंध में तीनों राजी हैं। और कभी-कभी बहुत आश्चर्य होता है कि इस एक सिद्धांत पर तीनों क्यों राजी हैं कि पुनर्जन्म होता है?

The East devised an extraordinary doctrine—that life recurs again and again, innumerably, that there is rebirth. Those who taught it had a different purpose. Buddha said it, Mahavira said it, Krishna said it—all said it. In India there is one doctrine on which all Indian religions agree; on no other do they agree. Therefore this doctrine cannot be trivial. Mahavira says there is no God; the self and the world are enough. Buddha says there is no God, no self, no world—this is all a dream. And the Hindus accept all three: the world, the self, and the Divine. There are great differences. Yet on one point all three agree: that rebirth happens. Sometimes it’s astonishing—why this one point of agreement?

उनके इशारे, उनके इरादे कुछ और थे। उनका इरादा यह था कि तुम्हें यह बात समझ में आ जाए कि यही गोरखधंधा तुम पहले करते रहे न मालूम कितनी बार, अब भी कर रहे हो, आगे भी करते रहोगे--ऊबना है या नहीं ऊबना है?

Their indication, their intention, was different: to make you see that this very hocus-pocus you’ve been doing—nobody knows how many times before—you’re doing it now and will keep doing it. Won’t you get bored at last?

तुम जानते हो, मनुष्य अकेला प्राणी है जो ऊब सकता है, जिसकी क्षमता ऊबने की है। दुनिया का कोई और जानवर ऊबता नहीं। तुमने किसी भैंस को ऊबे देखा? कि बैठी हो ऊबी हुई, बिलकुल उदास, बोर्ड। कभी नहीं। तुमने किसी गधे को ऊबे देखा? भैंस वही घास रोज चरती रहती है, वही-वही घास, कभी नहीं ऊबती। गधा वही-वही रेंकना रोज करता रहता है, वही संगीत, वही स्वर, अपना एकतारा बजाता रहता है, कभी नहीं ऊबता। मनुष्य को छोड़ कर पृथ्वी पर कोई प्राणी ऊबने की क्षमता नहीं रखता। यह बात महावीर, बुद्ध और कृष्ण, सबको दिखाई पड़ गई कि मनुष्य के भीतर अगर कोई एक अदभुत क्षमता है, तो वह ऊब जाने की क्षमता है। इसका उन्होंने उपयोग करना चाहा। इसकी विधि बनाई। इसका उपाय खोजा।

Know this: only man has the capacity to be bored. No other animal gets bored. Have you ever seen a buffalo bored? Sitting there, bored, depressed? Never. Ever seen a donkey bored? The buffalo eats the same grass every day—never bored. The donkey brays the same notes every day—never bored. Except for man, no creature on earth has the capacity for boredom. This was seen by Mahavira, Buddha, Krishna—that if man has one astonishing capacity, it is the capacity to be bored. They wanted to use it. They devised a method. They sought a means.

तो मनुष्य को उबाने के लिए सबसे बड़ी बात क्या हो सकती है? ऊब किस बात से पैदा होती है? पुनरुक्ति से ऊब पैदा होती है। अगर तुम्हें वही-वही बात रोज-रोज सुननी पड़े, अगर वही-वही कहानी रोज-रोज पढ़नी पड़े, अगर वही-वही फिल्म रोज-रोज देखनी पड़े, तो तुम ऊब जाओगे। और ऊब जाओगे तो तुम छुटकारा पाना चाहोगे--कि कैसे छुटकारा हो?

What is the greatest way to produce boredom? Repetition. If you must listen to the same thing every day, read the same story every day, watch the same film every day—you will be bored. And in boredom you want to be free: “How to be free?”

भारतीय सारे धर्म कहते हैं कि अनंत बार तुम यही गोरखधंधा कर चुके हो, जो तुम कर रहे हो--ममता के जाल, और धन-पद-प्रतिष्ठा के फैलाव, मेरा-तेरा, झगड़े-झांसे, अदालतें-मुकदमे, सब कर चुके हो। अनंत बार। अभी भी कर रहे हो। और आगे भी अनंत बार करते रहने का इरादा है? ऊबोगे नहीं? कब तक ऊबना है? जिस दिन ऊबोगे इस सब से, उसी दिन तुम्हारे भीतर मनुष्य अपनी गरिमा को उपलब्ध होगा।

All Indian religions say: you have already enacted this same hocus-pocus innumerable times—these webs of attachment, the spread of wealth, position, prestige, mine-yours, quarrels, frauds, courts, lawsuits—all of it, innumerable times. You are doing it still. And you intend to go on doing it—innumerable times more? Won’t you be bored? How long until you are bored? The day you are bored with all this, that day the dignity of man will dawn within you.

यह तो उनकी नजर, यह तो उनका इरादा था। मगर हमने इसमें से क्या तरकीब निकाली? हम भी कुछ दांव में उनसे पीछे नहीं रहते! बुद्ध अपने पासे फेंकते हैं, हम भी कुछ कम नहीं हैं, हम भी शकुनि की चालें चलते हैं। हम भी तरकीबें निकालते हैं। तुम डाल-डाल, तो हम पात-पात! हम भी कहते हैं कि तुम हमें उबाना चाहते हो? इतना आसान नहीं! हम कहते हैं, जब अनंत जन्म हैं तो जल्दी क्या? हमारी कानूनी तरकीब देख रहे हो? हम कहते हैं, तो फिर जल्दी क्या है? तो फिर थोड़े दिन और जरा देख लें। थोड़े दिन खेल और देख लें। अगले जन्म में निपट लेंगे--ध्यान, भक्ति अगले जन्म में कर लेंगे। अभी तो थोड़े दिन और...एक चुनाव और लड़ लें! यह बयासी करीब आया जा रहा है! इस बार और दांव लगा लें! एक बार और लाटरी का टिकट खरीद लें! यह धंधा बिलकुल हाथ में है, इसको तो न छोड़ें! इसको तो पूरा कर लें! यह ग्राहक आ ही गया दुकान पर, इसको तो लूट ही लें! फिर अगले जन्म में देख लेंगे। फिर थोड़ा ध्यान ज्यादा करना पड़ेगा तो थोड़ा ज्यादा कर लेंगे। और अगला जन्म कोई अभी तो आया नहीं जाता। अभी देर है काफी। आगे टालते रहो!

That was their vision, their intent. But what trick did we extract from it? We are not behind them in playing our own moves! Buddha casts his dice; we are no less—we play Shakuni’s game. We find our tricks. You go branch to branch—I go leaf to leaf! We say, “You want to bore us? Not so easy! If there are countless births—why the hurry? Then let’s watch a little longer. Let’s play a little longer. We’ll settle it in the next life—do meditation and devotion next time. For now, a few days more… One more election to fight! ’82 is near—let’s take one more shot! Buy one more lottery ticket! This business is fully in our hands—why drop it? Let’s complete it! This customer has come to the shop—let’s fleece him! We’ll see next life. If we need more meditation then, we’ll do a little more. And the next life isn’t here yet—there’s time. Keep postponing!”

हमने तरकीब निकाल ली। बुद्धों ने चाहा था कि हम ऊब जाएंगे और ऊब से हमारे जीवन में क्रांति पैदा हो जाएगी। हम ऊबे तो नहीं, हम आलसी हो गए, महाआलसी हो गए। भारत से ज्यादा आलसी देश पृथ्वी पर कोई भी नहीं है। और इसके आलस्य के पीछे पुनर्जन्म के सिद्धांत की पृष्ठभूमि है।

We found our trick. The Buddhas wanted us to get bored—and from boredom a revolution to arise. We did not get bored; we got lazy—monumentally lazy. There is no country on earth lazier than India. And behind this laziness stands the doctrine of rebirth.

भारत की यह दुर्दशा देख कर, पश्चिम में जो धर्म पैदा हुए--यहूदी, ईसाई और इसलाम--उन तीनों ने पुनर्जन्म का सिद्धांत नहीं माना। भारत की दुर्दशा देख कर। भारत की दुर्दशा पुरानी है। यह तो सबसे पुरानी भूमि है जगत में। यह तो सबसे पुरानी सभ्यता और संस्कृति है। इसकी भूलों से उन्होंने पाठ लिए। वे तो तीनों धर्म बाद के धर्म हैं। उन्होंने तीनों ने इनकार कर दिया पुनर्जन्म के सिद्धांत से, क्योंकि उसमें से हमने चालबाजी निकाल ली थी।

Seeing India’s plight, the religions born in the West—Judaism, Christianity, Islam—did not accept rebirth. Seeing India’s plight. India’s plight is old—this is the most ancient land, the oldest civilization and culture. They learned from its mistakes; those three religions came later. All three rejected rebirth, because we had turned it into a trick.

इसका यह अर्थ नहीं है कि मोज़ेज़ को, मोहम्मद को, जीसस को पता नहीं है पुनर्जन्म का। उनको उतना ही पता है जितना बुद्ध को, महावीर को, कृष्ण को। मगर उन्होंने इसकी बात नहीं की, क्योंकि इसका दुष्परिणाम देखा जा चुका था। सिद्धांत सच था, लेकिन लोग बेईमान हैं। सिद्धांत क्या करेगा? दरवाजा तो सच था, लेकिन लोग दीवाल से ही निकलते जा रहे हैं। तो उन्होंने तीनों ने एक बात स्वीकार की कि एक ही जन्म है, और जो कुछ करना है इसी जन्म में करना है।

This doesn’t mean Moses, Muhammad, Jesus didn’t know of rebirth. They knew as much as Buddha, Mahavira, Krishna. But they didn’t speak of it, because its ill effects had been seen. The doctrine was true—but people are dishonest. What can truth do? The door was true—but people kept exiting through the wall. So the three settled one thing: there is only one life—and whatever is to be done must be done in this life.

उनकी नजर भी बड़ी महत्वपूर्ण थी। उनके इरादे भी उतने ही शुभ थे। वे चाहते थे--ताकि तुम्हारे जीवन में त्वरा आ जाए, तीव्रता आ जाए। एक ही जन्म है! तुम चौंक जाओ, अवाक हो जाओ। और तुम कहो, जो भी करना हो, जल्दी कर लूं। कहीं ऐसा न हो कि यह जीवन हाथ से निकल जाए; और फिर दुबारा तो अवसर मिलेगा नहीं। एक ही अवसर है। तो ध्यान करना है तो ध्यान, भक्ति करनी है तो भक्ति, जीवन को अगर परमात्मा में समर्पित करना है तो कर ही लूं, कल पर छोड़ना ठीक नहीं। यह तो इरादा था मोज़ेज़ का, मोहम्मद का, जीसस का।

Their insight too was significant; their intention equally benevolent. They wanted to bring urgency, intensity into your life: only one life! You be startled—speechless—and say, “Whatever I must do, let me do it quickly; lest this life slip away and there be no second chance. If I am to meditate—let me meditate. If I am to love—let me love. If I am to surrender my life to the Divine—let me do it now. Postponement is unwise.” This was the intention of Moses, Muhammad, Jesus.

लेकिन आदमी तो बेईमान का बेईमान है, वह पूरब का हो कि पश्चिम का, कोई फर्क नहीं पड़ता। पश्चिम के आदमी ने इससे क्या बेईमानी निकाली? उसने निकाला: एक ही जीवन है, भाई, भोग ही लो। फिर मिलेगा नहीं। फिर दुबारा तो मिलना नहीं है, इसलिए जितना लूट सको, लूट लो। जितना चूस सको, चूस लो। खाओ, पीओ, मौज करो। एक ही जीवन है। चार दिन की चांदनी है, फिर अंधेरी रात। तो गा लो, नाच लो, मस्त हो लो। भोग लो, कमा लो। जो भी महत्वाकांक्षाएं पूरी करनी हैं, कर लो।

But man remains man—dishonest whether East or West. What cheating did the Westerner extract? “Only one life—then let me indulge. It won’t come again. There will be no second chance—so loot as much as you can, suck as much as you can. Eat, drink, be merry. One life only. Four days of moonlight, then dark night—so sing, dance, be intoxicated. Indulge, earn, fulfill every ambition.”

और चूंकि एक ही जीवन है, तो पश्चिम में बड़ी आपाधापी पैदा हो गई, बड़ी भाग-दौड़ पैदा हो गई। इसलिए पश्चिम में स्पीड पैदा हुई। हर चीज में, जल्दी करो! इसकी बहुत फिकर नहीं है कि समय बचा कर क्या करोगे? समय बचना चाहिए। जहां एक घंटे में पहुंच सकते हो, वहां एक मिनट में पहुंच जाओ। फिर चाहे बाकी जो उनसठ मिनट बचे, ताश खेलो--क्योंकि समय कैसे कटे? बड़ी भाग-दौड़ पैदा हुई! पश्चिम में जो इतनी त्वरा आई, गति आई, उसके पीछे सिद्धांत है एक जन्म का।

And because of “only one life,” the West became feverish—rush and race. Hence speed. In everything: hurry up! It hardly matters what you’ll do with the time you save—time must be saved. Where it takes an hour to reach, arrive in one minute—even if the remaining fifty-nine minutes you kill with cards, because how else to pass the time? Great frenzy! The West’s urgency and speed have behind them the one-life doctrine.

मगर उसके दुष्परिणाम हुए। जैसे हम आलसी हो गए, पश्चिम तनावग्रस्त हो गया। जब इतनी भाग-दौड़ होगी तो चित्त तनावग्रस्त होगा। पश्चिम विक्षिप्त हो गया। भागो! कहीं ठहरना नहीं है, रुकना नहीं है, समय हाथ से जा रहा है। इसलिए जल्दी करो। तो हर काम जल्दी किया जा रहा है।

But there were side effects. We became lazy; the West became tense. With such hurry the mind gets stressed. The West is becoming unhinged. Run! Don’t stop—time is slipping away—so hurry everything.

किसी चीज को विश्राम से, शांति से भोगने की क्षमता पश्चिम की समाप्त हो गई है। भोजन है, तो जल्दी अंदर फेंक दो। लोग घूमने जाते हैं तो कार में जाते हैं। कार जा रही है साठ-सत्तर-अस्सी मील की रफ्तार से। न झाड़ दिखाई पड़ते हैं, न फूल दिखाई पड़ते हैं, न पक्षियों की आवाज सुनाई पड़ती है--घूमने गए थे!

The capacity to savor anything with repose and peace has ended in the West. Food? Stuff it down quickly. People go out to “enjoy nature,” but by car—sixty-seventy-eighty miles an hour. No trees are seen, no flowers, no birdsong—you went out to enjoy!

कल मैं एक अंग्रेज लेखक की डायरी पढ़ रहा था। उसने लिखा है कि मेरे पास कार है, मैं दो सौ मील का चक्कर लगा आता हूं, फिर भी मुझे उतना आनंद नहीं आता, जितना मेरे पिता को पांच मील का चक्कर लगाने में आता था। क्योंकि पक्षी, और पौधे, और वृक्ष, और सूरज, और सूरज की छनती हुई किरणें वृक्षों से! हाईवे पर भागती हुई कारों को ये सब कहां?

Yesterday I was reading an English writer’s diary. He wrote: “I have a car; I do a two-hundred mile loop. Still I don’t find the joy my father found in walking five miles—because birds, plants, trees; the sun, its rays filtering through leaves—on the highway of speeding cars, where is all that?”

लोग तेजी से यात्रा कर रहे हैं, सारी दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं। पर्यटक सारी दुनिया में घूमते फिर रहे हैं। कहीं कुछ सुख नहीं दिखाई पड़ता, आनंद नहीं दिखाई पड़ता। पश्चिम में एक तीव्रता आ गई, जल्दी करो! इसलिए पश्चिम एक ही शादी से राजी नहीं हो सकता। दस-पांच बार स्त्रियां बदल लो, एक ही जिंदगी है। पता नहीं किस स्त्री से सुख मिल जाए, किस पुरुष से सुख मिल जाए! नौकरियां बदल लो। तीन साल से ज्यादा अमरीका में कोई आदमी एक धंधे में नहीं रहता। और तीन साल से ज्यादा एक गांव में भी नहीं रहता। और तीन साल से ज्यादा एक शादी में भी नहीं रहता। यह तीन का आंकड़ा बड़ा आध्यात्मिक आंकड़ा है। यह पुराने दिनों से ही चला आ रहा है--त्रिमूर्ति, त्रिवेणी, त्रिपुटी। अब यह नई त्रिवेणी, यह नई त्रिपुटी, यह नई त्रिमूर्ति। तीन साल में जल्दी झटपट करो! जिंदगी हाथ से भागी जा रही है! कहीं विराम मत लगाओ!

People travel fast—circumnavigate the world. Tourists roam everywhere—no happiness anywhere, no joy. The West has become fevered: hurry! So the West cannot settle for one marriage—change partners five or ten times; one life only. Who knows with which woman or man happiness will be found! Switch jobs. In America no one stays in one occupation more than three years; nor in one town; nor in one marriage. This “three” has become a new spiritual number—trimurti, triveni, triputi—the new trinity: every three years make it quick! Life is running away—never pause!

तो पश्चिम विक्षिप्त हो रहा है। चाहा था कुछ और--कि तुम परमात्मा को याद करना, क्योंकि जिंदगी जल्दी हाथ से चली जाएगी, कल पर मत टालना। और पूरब ने चाहा था कुछ और--कि तुम ऊब जाना, कि यही गोरखधंधा बहुत बार कर चुके, अब तो प्रार्थना करो कि छुटकारा दिला दो इस आवागमन से। मगर लोग आलसी हो गए। लोग बेईमान हैं। बड़े से बड़े सत्यों का भी ऐसा अनुवाद करते हैं कि सत्य का ठीक विपरीत हो जाता है।

So the West is going mad. The intent was something else—that you remember the Divine because life quickly passes, don’t postpone. The East’s intent too was something else—that you grow bored with the repetition and pray for release from the round of birth and death. But people became lazy. People are dishonest. They translate even the greatest truths in such a way that the exact opposite emerges.

तुम पूछते हो: ‘फिर भी जीने का मन क्यों होता है?’

You ask, “Then why does the desire to live persist?”

विश्वनाथ, मन तुम्हें समझाए जाता है कि अभी तक जो हुआ, माना दुख है, मगर कल का क्या! कल की क्या गारंटी है! जो आज तक नहीं हुआ, वह कल हो सकता है।

 

हर अंधेरा या उजाला वक्त

 

यों तो बीत जाता है,

 

कुछ खुशी के, कुछ गमों के रंग भरने

 

रोज आता है,

 

न्याय के, अन्याय के सिक्के चला कर

 

मूल्यमानों को कहीं सूली चढ़ा कर

 

नित नये कल की उमंगों को सजा कर

 

डूब जाता है।

 

वक्त कितना सख्त लेकिन पारदर्शी है!

 

वक्त लेकिन, हार जाने को

 

कभी कहता नहीं है,

 

वक्त पाकिट या तिजोरी में

 

छुपा रहता नहीं है।

 

वक्त कहता है, खिलेंगे फूल कल

 

कुछ और प्यारे

 

वक्त कहता है, रहेंगे

 

अब नहीं सपने कुंआरे।

वक्त कहता है--

गलत होना, बहुत ज्यादा गलत है।

वक्त कलियों की दुआ है,

वक्त किरणों की शपथ है।

वक्त कहता है--

सभी का कल बड़ा मोहक सुखी है,

किसलिए अंतर्मुखी हो?

Vishwanath, the mind keeps persuading you: granted—till now it’s been suffering—but what about tomorrow! What guarantee is there of tomorrow? What hasn’t happened yet may happen tomorrow.

किसलिए यह बेरुखी है?

 

वक्त युग के अश्रु चुनता है

वक्त सबका दर्द सुनता है

वक्त सचमुच क्रांतदर्शी मर्मस्पर्शी है

वक्त कितना सख्त लेकिन पारदर्शी है!

समझ तो पक्की नहीं है, तो समय धोखा देगा।

वक्त लेकिन, हार जाने को

कभी कहता नहीं है,

वक्त कहता है, खिलेंगे फूल कल

Every darkness, every brightness—time passes anyway, Each day comes to paint some hues of joy and sorrow; By minting the coins of justice and injustice by crucifying true values somewhere, By adorning the longings of a new tomorrow, it sinks away. Time—how hard, and yet how transparent! Time, however, never says, “I accept defeat.” Time doesn’t hide in a pocket or a safe. Time says: flowers will blossom tomorrow more lovely than before. Time says: dreams will no longer remain virginal. Time says— To be “wrong,” is very, very wrong. Time is the prayer of buds, the oath of sunbeams. Time says— everyone’s tomorrow is alluring and happy. Why turn inward? Why this indifference? Time gathers the tears of an age, Time listens to everyone’s pain, Time is truly visionary, tender at the core— Time—how hard, and yet how transparent!

कुछ और प्यारे

 
 

If understanding isn’t firm, time will deceive.

वक्त कहता है, रहेंगे

अब नहीं सपने कुंआरे।

वक्त कहता है--

गलत होना, बहुत ज्यादा गलत है।

वक्त कलियों की दुआ है,

वक्त किरणों की शपथ है।

वक्त कहता है--

सभी का कल बड़ा मोहक सुखी है,

Time, however, never says, “I accept defeat.” Time says: flowers will blossom tomorrow more lovely than before. Time says: dreams will no longer remain virginal. Time says— To be “wrong,” is very, very wrong. Time is the prayer of buds, the oath of sunbeams. Time says— everyone’s tomorrow is alluring and happy. Why turn inward? Why this indifference? Time gathers the tears of an age, Time listens to everyone’s pain, Time is truly visionary, tender at the core— Time—how hard, and yet how transparent!

किसलिए अंतर्मुखी हो?

 

किसलिए यह बेरुखी है?

 

वक्त युग के अश्रु चुनता है

वक्त सब का दर्द सुनता है

वक्त सचमुच क्रांतदर्शी मर्मस्पर्शी है

वक्त कितना सख्त लेकिन पारदर्शी है!

समय धोखा देता है अगर समझ न हो। समय बड़ा मनमोहक है। समय कहे ही चला जाता है: जरा और, जरा और, थोड़ी प्रतीक्षा और। अब आई मंजिल, अब आई मंजिल, सपने पूरे होने के करीब हैं, अभी तो अंतर्मुखी मत हो जाओ--अभी यह कैसी बेरुखी है? अभी उदासीन मत हो जाओ, अभी संन्यासी मत हो जाओ। कौन जाने कल सब हो जाए जो सदा से चाहा था और अब तक नहीं हुआ है!

समझ नहीं है तो समय का तुम पर प्रभाव होगा।

If there is no understanding, time will sway you. Time is a great charmer. It keeps whispering: “Just a little more. A little more waiting. The destination is at hand; dreams are about to be fulfilled. Don’t turn inward yet—why this indifference now? Don’t grow dispassionate yet; don’t become a sannyasin yet. Who knows—tomorrow all that you’ve always wanted may happen!”

यह जान कर तुम थोड़े हैरान होओगे कि मन और समय एक ही घटना के दो नाम हैं। बोध और समय से मुक्ति एक साथ घटती है। बोध कालातीत है। इसलिए जैसे ही ध्यान में प्रवेश करोगे या भक्ति में, वैसे ही तुम पाओगे--समय मिट गया, तुम समय के बाहर हो गए। जहां विचार नहीं, वहां समय नहीं। और जहां विचार हैं, वहां समय है।

Without understanding, you will be under time’s spell.

Know this, and you’ll be a bit startled: mind and time are two names for the same phenomenon. Awakening and freedom from time happen together. Awareness is timeless. So as you enter meditation—or devotion—you will find: time dissolves; you are beyond time. Where there is no thought, there is no time. Where thought is, time is.

जिंदगी के भबकते हुए मैखाने से,

बादा-ए-तल्खी-ए-अय्याम अभी पीना है।

From life’s flaming tavern, the bitter wine of days still remains to be drunk.

समय समझाए चला जाता है। नये प्रलोभन दिए जाता है। वह कहता है, अभी तो जिंदगी की शराब पीने को बाकी है।

Time keeps persuading—offering new temptations: “The wine of life is yet to be tasted.”

जिंदगी के भबकते हुए मैखाने से,

बादा-ए-तल्खी-ए-अय्याम अभी पीना है।

साजगारी नहीं करती है हवा-ए-इमरोज,

फिर भी उम्मीद पे फर्दा की हमें जीना है।

नारसाबख्त जमाने का बहीमाना चलन,

कितनी उफ्तादें हैं दुनिया में मोहब्बत के लिए।

और बेरूह रवायत का फसुर्दा निजाम

ये भी मिनजुमला-ए-आफात है उल्फत के लिए।

From life’s flaming tavern, the bitter wine of days still remains to be drunk. The winds of today bring no wakefulness, yet on the hope of tomorrow we must go on living. The ill-starred custom of this age’s injustice— how many miseries beset the path of love! And the lifeless system of soulless tradition— these too are among the scourges of affection. Under the weight of sorrow, feeling is crushed; courage sags, strategies fail. Dark and starless is the sky of desires; deep clouds of grief and pain are gathering. A tiny, flickering lamp of hope, the fragrant scar in a hopeless heart, still burns, but in the bedchambers of grief.

दर्द के बोझ से एहसास दबा जाता है,

 

हौसले पस्त हुए जाते हैं तदबीरे-शल।

 

तीरा-ओ-तार है दुनिया-ए-तमन्ना की फिजा,

छा रहे हैं गमो-आलाम के गहरे बादल।

टिमटिमाता हुआ उम्मीद का नन्हा सा चिराग,

किसी मायूस के सीने का महकता हुआ दाग।

अब भी जलता है मगर गम के शबिस्तानों में।

दुख भरी रातें हैं, मगर एक उम्मीद का चिराग जलता रहता है, एक आशा का चिराग जलता रहता है।

Nights are full of sorrow—yet a small lamp of hope keeps burning.

टिमटिमाता हुआ उम्मीद का नन्हा सा चिराग,

किसी मायूस के सीने का महकता हुआ दाग।

अब भी जलता है मगर गम के शबिस्तानों में।

जिंदगी के भबकते हुए मैखाने से,

बादा-ए-तल्खी-ए-अय्याम अभी पीना है।

साजगारी नहीं करती है हवा-ए-इमरोज,

फिर भी उम्मीद पे फर्दा की हमें जीना है।

A tiny, flickering lamp of hope, the fragrant scar in a hopeless heart, still burns, but in the bedchambers of grief. From life’s flaming tavern, the bitter wine of days still remains to be drunk. The winds of today bring no wakefulness, yet on the hope of tomorrow we must go on living.

समय धोखा देगा। मन धोखा देगा। और तब तक आशा बनी रहेगी। हर निराशा के बावजूद भी आशा बनी रहेगी। और हर उम्मीद के मर जाने के बाद भी भीतर एक उम्मीद का दीया टिमटिमाता रहेगा। इसी को तुम जीवेषणा कह रहे हो।

Time will deceive. The mind will deceive. Hope will persist—despite every despair. Even after every hope dies, a little lamp of hope inside will keep flickering. This is what you are calling jiveshana.

यह जीवेषणा नहीं है। यह जीवेषणा का विकृत रूप है, विक्षिप्त रूप है। इसे शुद्ध करो। कल जीना है, तो जीवेषणा विकृत। अभी जीना है, तो जीवेषणा शुद्ध होने लगती है। वर्तमान में जीओ, जीवेषणा शुद्ध होने लगती है। वर्तमान के अतिरिक्त न कोई अतीत बचे, न कोई भविष्य; यह क्षण बस तुम्हें समग्रीभूत रूप से घेर ले, सब तरफ से घेर ले; इस क्षण के अतिरिक्त और कोई क्षण न हो, तो उस क्षण की शुद्धि में समय विलीन होगा, मन दूर छूट जाएगा, आशा-निराशा के जाल समाप्त हो जाएंगे। और उस क्षण की शुद्धि में तुम जीवेषणा को किसी और ही रंग और रूप में पाओगे। तुम जीवेषणा को परमात्मा के रूप में पाओगे। और तब उसे जीवेषणा कहना ठीक नहीं है। एषणा का अर्थ होता है वासना। तब तो उसे जीवन कहना ही ठीक है।

This is not jiveshana. This is its distorted, deranged form. Purify it. If it says, “I will live tomorrow,” jiveshana is distorted. If it says, “I will live now,” jiveshana begins to be purified. Live in the present—jiveshana begins to purify. Let there be no past and no future besides the present—let this moment encircle you totally, from all sides. Let there be no other moment than this. In the purity of such a moment, time will be absorbed, mind will fall away, the nets of hope and despair will end. And in the purity of that moment you will find jiveshana in a different color and form—you will find jiveshana as the Divine. And then it is no longer apt to call it “eshaṇa”—desire. Eshaṇa means craving. Then it is right to call it simply life.

परमात्मा जीवन है। परमात्मा शाश्वत जीवन है। लेकिन हमारी उससे पहचान नहीं। और चूंकि हमारी उससे पहचान नहीं और हम सोचते हैं, शरीर ही हमारा जीवन है, इसलिए मन में आकांक्षा उठती है कि बचा लें, थोड़ी देर और ज्यादा जी लें। अभी कुछ भी तो भोगा नहीं, थोड़ा और जी लें।

God is life—eternal life. But we have no acquaintance with that. Because we identify life with the body, the mind craves, “Save it—let me live a little longer. I have hardly tasted anything—let me live a little more.”

उपनिषदों में ययाति की कथा है।

In the Upanishads there is the story of Yayati.

ययाति की मौत आई। वह सौ साल का हो गया था। सम्राट था। उसकी सौ रानियां थीं, उसके सौ बेटे थे। जब मौत आई, ययाति थर्रा गया। कौन न थर्रा जाए! यद्यपि सौ साल जी लिया था, सौ रानियां थीं, सौ बेटे थे, बड़ा साम्राज्य था, मगर कब कभी कुछ पूरा होता है! कब तृप्ति होती है! कितना ही हो, अतृप्ति तो अतृप्ति ही बनी रहती है। गिड़गिड़ाने लगा, मौत के सामने हाथ जोड़ने लगा, कहा, यह तो बहुत जल्दी हो गई; कुछ खबर तो करनी थी! कुछ वर्ष दो वर्ष पहले मुझे खबर कर दी होती, तो जो मंशाएं मेरी अधूरी रह गई हैं, वे मैं पूरी कर लेता। मैं तो कुछ पूरा कर ही नहीं पाया और तू द्वार पर आ गई, बिना खबर दिए! दया कर, थोड़ा समय और दे दे, तो अधूरे सपने पूरे कर लूं। सदा-सदा इच्छाएं पलती रही हैं, उनको भर लूं। अतृप्त, भूखा मुझे मत मार।

Death came to Yayati. He was a hundred years old—a great emperor. He had a hundred queens, a hundred sons. When death arrived, Yayati trembled—who wouldn’t? Though he had lived a hundred years, with a hundred queens and a hundred sons, a vast empire—when has anything ever been complete? When has there been satisfaction? However much there is, dissatisfaction remains dissatisfaction. He began to plead, to fold his hands before Death: “This is too soon! You should have given some notice! If only a year or two earlier I had been warned, the intentions left incomplete—I would have completed them. I have completed nothing—and you arrive at the door, without notice! Have mercy—give me a little more time so I may fulfill the dreams left incomplete. Lifelong desires have been nurtured—let me fill them. Don’t kill me unfulfilled, hungry.”

मृत्यु ने कहा, मुझे ले जाना तो पड़ेगा। तो एक काम करो--उस बूढ़े पर दया आ गई--तुम्हारा बेटा अगर कोई जाने को राजी हो तुम्हारी जगह, तो मैं उसको ले जाऊं। मगर ले जाना तो मुझे पड़ेगा ही।

Death said, “I must take you. But do one thing”—she felt pity for the old man—“if one of your sons is willing to go in your stead, I’ll take him. But someone I must take.”

ययाति अपने बेटों के सामने गिड़गिड़ाने लगा। जरा सोचो, सौ साल का बूढ़ा, अपने जवान बेटों के सामने गिड़गिड़ाने लगा कि कोई भी राजी हो जाओ।

Yayati began pleading before his sons. Imagine: a hundred-year-old man, begging his young sons: “Let any one of you agree!”

जो बुजुर्ग बेटे थे--कोई सत्तर साल का था, कोई अस्सी साल का भी था, कोई साठ का था, कोई पचास का था--वे तो कन्नी काट गए, वे तो यहां-वहां देखने लगे। और स्वाभाविक। जब सौ साल में तुम्हारी इच्छाएं पूरी नहीं हुईं, तो पचास साल के बेटे की इच्छा कहां से पूरी हो गई होगी? वह क्यों मरे? क्यों किसी के लिए मरे?

The elder sons—some were seventy, some eighty, some sixty, some fifty—slipped away, looked here and there. Naturally. If your desires aren’t fulfilled in a hundred years, how would a son’s be fulfilled in fifty? Why would he die—for someone else?

हम कहते हैं लोगों से कि मैं तुम्हारे लिए मर जाऊंगा, लेकिन अगर यह मौका आ जाए, तो हम कहेंगे--अरे, वह तो बात की बात थी। कहने की बात थी। पति कहता है पत्नी से कि मैं मर जाऊंगा तेरे बिना। कोई मरता-करता नहीं। पत्नियां कहती हैं कि मर जाएंगे तुम्हारे बिना। लेकिन अंग्रेजों को सतियों की प्रथा बंद करनी पड़ी, क्योंकि पत्नियां जबर्दस्ती जलाई जा रही थीं। और अगर मरना ही होता तो कानून तो नहीं रोक सकता था। पहले कितनी सतियां होती थीं! अब तो कोई सती होती दिखाई पड़ती नहीं। वे सतियां जरूर जबर्दस्ती करवाई जा रही थीं। पूरा इंतजाम किया गया था उनको जबर्दस्ती जला देने का। कौन मरना चाहता है!

We say, “I’ll die for you.” But if the moment came, we would say, “Oh—that was just a figure of speech.” Husbands tell wives, “I’ll die without you.” No one dies. Wives say the same. The British had to ban sati, because wives were being forced onto the pyre. If they truly wanted to die, no law could stop them. There used to be so many satis! Now you hardly see any. Those satis must have been coerced. The whole arrangement was set up to burn them by force. Who wants to die!

बेटे इधर-उधर देखने लगे। सिर्फ एक छोटा बेटा, सबसे जवान बेटा, जिसने अभी जिंदगी का कुछ भी नहीं देखा था, जिसकी उम्र बीस साल से ज्यादा नहीं थी, वह खड़ा हो गया; उसने कहा कि मैं तैयार हूं, मैं जाता हूं।

The sons looked away. Only the youngest—the one who had seen nothing of life, maybe twenty years old—stood up: “I’m ready. I will go.”

बाप खुश हो गया। बाप ने बड़े आशीष दिए। जरा सोचो! बाप ने बड़े आशीष दिए कि बेटे, तू ही मेरा असली बेटा है। तुझे मेरे आशीर्वाद! तुझे बहुत पुण्य होगा! तू अपने बाप को बचा रहा है।

The father was delighted; he gave great blessings. Imagine: a father blessing, “Son, you are my true son. My blessings to you—great merit will be yours—you are saving your father.”

लेकिन मौत को बहुत दया आई इस बेटे पर, कि यह बूढ़ा खुद तो बच रहा है और बीस साल के जवान को भेज रहा है, जिसने अभी कुछ भी नहीं देखा, अभी जीवन के न कोई कड़वे-मीठे अनुभव हुए। मौत ने उस बेटे से कहा कि तू सोच ले एक बार! तू नासमझ मालूम होता है! तू यह नहीं देखता कि तेरा बाप सौ साल का होकर भी मरना नहीं चाहता है! तेरे भाई सब बैठे हैं। तेरे निन्यानबे भाई चुप बैठे हैं, नीची नजरें किए, कोई नहीं मरना चाहता। तू क्यों मरना चाहता है?

But Death felt deep pity for the boy: “This old man is saving himself and sending a twenty-year-old who has seen nothing—not the bitters or the sweets of life. Death said to the son, “Think once more! You seem naive. Can’t you see your father at a hundred still doesn’t want to die? All your brothers sit here—ninety-nine of them, with eyes lowered. None wants to die. Why do you?”

उस बेटे ने बड़ी बहुमूल्य बात कही। उसने कहा कि मैं यही सोच कर मरना चाहता हूं कि सौ साल के मेरे पिता हो गए, इनकी इच्छाएं पूरी नहीं हुईं, तो अब अस्सी साल मैं क्यों घिट्टे खाऊं? ये सौ साल के होकर भी गिड़गिड़ा रहे हैं, सौ साल का होकर मैं भी गिड़गिड़ाऊंगा। ये मेरे भाई कोई अस्सी साल के हैं, कोई सत्तर साल के, कोई साठ साल के, ये सिर झुकाए बैठे हैं। अगर ये सत्तर-अस्सी साल के होकर भी जीवन की इच्छाएं पूरी नहीं कर पाए, तो मैं कैसे कर पाऊंगा? इन सबको देख कर ही मैं राजी हो गया हूं कि यह बात ही फिजूल है! यह मामला कुछ उलझने जैसा नहीं है। तू मुझे ले चल।

The son said something precious: “Precisely seeing this, I am willing. If my father, at a hundred, still hasn’t fulfilled his desires, why should I gnaw away eighty years? At a hundred I too will be pleading. My brothers—eighty, seventy, sixty—sit with heads bowed. If even at seventy or eighty they couldn’t fulfill their desires, how will I? Seeing all this, I realized the whole thing is futile—nothing to be untangled here. Take me.”

फिर भी बाप को होश न आया, बेटे ने जब ऐसी अदभुत बात कही। तब भी किसी और भाई को होश न आया, लोग बैठे ही रहे। लोग ऐसा पकड़ते हैं जिंदगी को!

Even then the father didn’t awaken. Even after the son’s extraordinary words, no other brother awakened; all sat as they were. People cling to life like that.

कहानी बड़ी प्रीतिकर है। सौ साल बीत गए, बेटे की उम्र बाप को लगी। सौ साल के बाद फिर मौत आई, और बाप फिर गिड़गिड़ाने लगा। और उसने कहा कि अभी तो कुछ भी पूरा नहीं हुआ। ये सौ साल ऐसे बीत गए कि पता ही नहीं चला। पल में बीत गए। तब तक उसके सौ बेटे और पैदा हो चुके थे। नई-नई शादियां कर ली थीं उसने। मौत ने कहा, तो फिर किसी बेटे को भेज दे।

The story is charming. A hundred years passed—the son’s years accrued to the father. After another hundred, Death came again—and the father again pleaded. “Nothing is fulfilled yet. These hundred years passed like a moment.” By then a hundred more sons had been born; he had made new marriages. Death said, “Then send another son.”

और ऐसा चलता रहा। ऐसा, कहते हैं, दस बार हुआ। कहानी बड़ी प्रीतिकर है! हजार साल का हो गया बूढ़ा, तब भी...मौत आई और मौत ने कहा, अब क्या इरादे हैं?

And so it went on—ten times, they say. The tale is sweet. The old man became a thousand. Then Death asked, “Now what is your intention?”

ययाति हंसने लगा। उसने कहा, अब मैं चलने को तैयार हूं। नहीं कि मेरी इच्छाएं पूरी हो गईं--इच्छाएं वैसी की वैसी अधूरी हैं--मगर एक बात साफ हो गई कि कोई इच्छा कभी पूरी हो ही नहीं सकती। मुझे ले चलो! मैं ऊब गया। यह भिक्षापात्र भरेगा नहीं। इसमें तलहटी नहीं है। इसमें कुछ भी डालो, यह खाली का खाली रह जाता है।

Yayati laughed: “Now I am ready to go. Not that my desires are fulfilled—they are as unfulfilled as ever. But one thing is clear: no desire is ever fulfilled. Take me. I am bored. This begging bowl will never be filled. It has no bottom. Whatever you put in, it remains empty.”

जीवेषणा शरीर से बंधी हो, इच्छाओं से बंधी हो, मन से बंधी हो, तो संसार। और जीवेषणा सबसे मुक्त हो जाए--न संसार, न शरीर, न मन--तो एषणा नहीं रह जाती, जीवन ही रह जाता है। शुद्ध जीवन। खालिस जीवन। शुद्ध कुंदन। वही निर्वाण है। वही मोक्ष है।

When jiveshana is tied to the body, to desires, to the mind—that is the world. When jiveshana is free of all—no world, no body, no mind—then it is no longer “eshaṇa.” Only life remains—pure life, pure gold. That is nirvana. That is moksha.

आखिरी सवाल:

मैं आपको सुनता हूं तो चकित हो रह जाता हूं! अवाक होता हूं, आश्चर्यविमुग्ध होता हूं, लेकिन संन्यास में छलांग नहीं लगा पाता हूं। क्या करूं?

Last question: I listen to you and I am left astonished—speechless, amazed—but I can’t take the leap into sannyas. What should I do?

राधारमण! अवाक होते हो? सच, अवाक होते हो? सच, विस्मयविमुग्ध होते हो? आश्चर्यचकित होते हो? तब तो छलांग लग ही जाएगी। फिर होश किसको रहेगा छलांग से रुकने का? मदमस्त होते हो? तो पता ही नहीं चलेगा कब छलांग लग गई। छलांग लग जाएगी तभी पता चलेगा कि अरे, छलांग लग गई!

Radharaman! Are you truly left speechless? Truly amazed? Wonder-struck? Then the leap will happen. Who remains mindful enough to stop it? If you are intoxicated, you won’t even notice when you have already leapt; only afterwards you’ll say, “Ah! The leap happened!”

मगर तुम कंजूसी कर रहे हो। थोड़े-थोड़े अवाक होते होओगे--मात्रा में, होम्योपैथी की मात्रा में! बच-बच कर! ज्यादा बरसने लगता होऊंगा तो छाता लगा लेते होओगे। ऐसे दूर-दूर खड़े रहते होओगे, द्रष्टा की तरह। अभी तुम्हारा-मेरा संबंध भोक्ता की तरह नहीं जुड़ा। अभी तुम्हारा संबंध सुनने वाले की तरह है, एक श्रावक की तरह। अभी तुम्हारा संबंध एक भक्त की तरह नहीं जुड़ा। और भक्त का ही संबंध होता है। श्रावक का कोई संबंध होता है! सुन लिया, बात अच्छी लगती है, थोड़ा इकट्ठा कर ली, थोड़ा ज्ञान बढ़ गया, थोड़ी ज्ञान की संपदा बढ़ गई, थोड़ा अहंकार को और आभूषण मिल गए, थोड़ा बात करने को बात मिल गई, थोड़ा औरों के सामने ज्ञान बघारने की सुविधा मिल गई।

But you are being stingy. You must be getting speechless in small doses—in homeopathic doses! Guardedly. When it begins to pour, you open the umbrella. You stand at a distance—like a spectator. Our relationship hasn’t yet become that of enjoyer; it remains that of a listener. You are a shravak, a hearer—still not a devotee. And only the devotee can relate. What relationship does a mere listener have? He listens, likes some things, collects a little, adds a little to his stock of knowledge, gives the ego a few more ornaments, gathers some talk to talk about, gains another occasion to display knowledge.

मगर अगर सच ही तुम कहते हो कि अवाक हो रहे हो, चकित हो रहे हो, विस्मयविमुग्ध हो रहे हो, तो फिर पूछना क्या है? और छलांग भी कोई पूछ-पूछ कर लगानी होती है? छलांग तो वही जो बिना पूछे लगानी। पूछ-पूछ कर लगानी तो वह तो सीढ़ियां चढ़ना है। वह तो हिसाब-किताब बिठालना है। कि क्या मिलेगा, क्या नहीं मिलेगा? क्या फायदा, क्या हानि? कितना जाऊं, कितना न जाऊं? इतना जाऊं कि अगर जरूरत पड़े तो वापस लौट सकूं।

But if truly you are speechless, amazed, wonder-struck—then why ask? And does anyone ever leap by asking? A leap is that which is taken without asking. If you ask and then step, that is climbing stairs—calculating: What will I get? What will I lose? How far should I go? How far not? How far so that, if needed, I can return?

छलांग का मतलब होता है: दीवानगी। छलांग का अर्थ होता है: पागल प्रेम।

A leap means: madness. A leap means: love gone wild.

चूक मत जाना! सुनते-सुनते ही मत रह जाना!

Don’t miss! Don’t remain only a listener!

जब वक्त का अनोखा रथ चमकदार

रुक गया अकस्मात आकर तुम्हारे द्वार

तुम रह गए अवाक

अविश्वास भरी आंखों से देखते रहे चकाचौंध

सुनते रहे जयकार,

समय की मुड़ती हिलोर पर,

बह कर आया हुआ

निर्णय का स्वर्ण-मुकुट

When the strange chariot of Time, gleaming, suddenly halted at your door, you stood agape— eyes full of disbelief at the dazzle, listening to the cheers. Upon the turning wave of Time there drifted to you, unbidden, the golden crown of decision. The earth swirled around you in surprise. Spellbound you kept gazing at the nectar-pot lifted high on the foaming crest of the tide— the chariot of Time had brought it for you, but you did not take it, you did not share and drink it.

अनायास

 

चकरा कर घूम गई धरती

 

तुम्हारे आस-पास,

 

मुग्ध देखते ही रहे

 

ज्वार की अपार फेन-चूड़ा पर उठा हुआ

 

अमृत-घट

 

वक्त का रथ जो तुम्हारे लिए लाया था

 

तुमने उसे लिया नहीं!

 

बांट कर पीया नहीं!

 

जब एक अकल्पित अनहोनी दिशा से

सन्नाटा फैलाता तूफान आया था

दमघोंट अंधकार चारों तरफ छाया था,

तुम्हारी अलग-अलग नावें

लोप हुई थीं झपट उड़ते कुहासों में

लोगों ने तब एक बड़ा दीपक जलाया था

तूफान चीरता, पथ को दिखाता जो

किनारे तुम्हें लाया था,

When from an unimaginable, unlikely quarter there came a storm—spreading silence— a suffocating darkness fell all around. Your separate little boats vanished in the swooping mists. Then people lit a great lamp, that which cleaves the storm, showing the path, bringing you to shore— forgetting the purpose, you began showing off that marvel to everyone, this hand to that hand, blowing it out and relighting it, and deeper and deeper into the pit of darkness people began to sink. That lamp—you did not turn it toward all four directions, you did not give it to the people! Dust settled on the light, moonlight never happened.

भूल कर भूमिका

 

तुम वह अजूबा सबको दिखाने लगे

 

इस हाथ उस हाथ

 

आपस में दीपक फूंकने, बुझाने लगे

 

और गहरे अंधकार गर्त में

 

लोग समाने लगे

 

वह चिराग चौमुख कर

 

लोगों को तुमने दिया नहीं!

 

रोशनी पर धूल पड़ी

 

चांदना हुआ नहीं!

 

देखो, वह ताजी खुली गंध-हवा

 

बही थी जो इस विशाल वृक्ष पर

 

होने लगी है मंद

 

उलटी बयार में

 

एक-एक गलत कदम

 

घनघनोर चक्रमित बगूला बना जाता है

 

उलझ रहीं

 

जूझ रहीं आपस में डालियां

 

झौरों से झौंरे

 

पत्तों से पत्ते

 

तिनकों से क्षुद्र तिनके

 

जल रहे असहाय नीड़

 

फट रहे चिंदियों से फल-फूल

 

फूट रहे भरे-भरे मधुकोष

 

वृक्ष का शरीर

 

जिंदा लोथड़ों में कट कर

 

उछल-उछल जाता है

 

धूल और धक्कड़ में

 

भन्नाती निकल पड़ीं रक्त-सोख मक्खियां

 

निर्द्वंद्व घूमते हैं सीना तान हिंस्र जंतु

 

घात लगा खड़े हर तरफ क्रूर बटमार

 

कांपते हैं निर्दोष

 

दमखुश्क हर द्वार

 

अडिग महावृक्ष अभी करता है इंतजार,

माथे पर अनुभव की तेजस्वी रेखाएं

देख रहीं धारावाही त्रिकाल

देख रहीं

इस अखंड वृक्ष का किसे है खयाल,

शीश जिसका खुद ही है आकाश

जड़ों में जमी बैठी हैं

अनगिन शताब्दियां

Look—the fresh, open, fragrant breeze that flowed across this vast tree has begun to falter. In the contrary wind each wrong step becomes a whirling black tornado. Branches are tangling, struggling with each other, gust against gust, leaf against leaf, tiny straw against tiny straw, helpless nests are burning, fruits and flowers are tearing into shreds, full honeycombs are bursting; the body of the tree, cut into living lumps, is tossed and flung into dust and din. Blood-sucking flies dart out, buzzing, fearless beasts strut about, robbers stand in ambush everywhere. The innocent tremble, every door breathless and dry. The steadfast great tree still waits— on its brow the bright lines of experience, watching the streaming three-times, watching: who cares for this undivided tree, whose head itself is the sky, in whose roots sit innumerable centuries, whose fragrance has turned into aeons; beneath whose canopy the constellations of culture glitter; whose tenderness has become the Ganges, whose austerity the shining Himalaya, the peacock-feathered plains, golden Vindhyan glow, the signal-fire of patience, forests like rangoli, hamlet, field, threshing floor, virgin progeny like unbroken rice upon the ritual tray— from this rough-hewn tree rises the silent call of Time: you who enjoy the shade—beware!

मनवंतर बन गए जिसके रस की सुवास

 

छाया के छत्रक में

 

संस्कृति की जगमग नक्षत्र माल

 

ममता बनी गंगा

 

तप जिसका बन गया दिपनार हिमवान

 

मोर पंख मैदान

 

विंध्या लालिम हिरण्य

 

धीरज का अलख ध्यान

 

रांगोली वन प्रांतर, गांव, खेत, खलिहान

 

सतिए पर अक्षत सी संतान

 

उठ रही इस औघड़ तरु से

 

मौन काल की पुकार

 

छाया भोगने वालो होशियार

यह सब तुम पर निछावर किया

हर बार

किंतु वक्त करता नहीं

किसी का भी इंतजार

समय का रथ ज्यादा रुक नहीं पाता है

रखा-रखा अमृत भी विष बन जाता है

चूका हुआ क्षण कभी वापस नहीं आता है।

All this has been poured on you, again and again, yet Time waits for no one. Time’s chariot cannot tarry long, nectar kept back turns into poison, the missed moment never returns.

अवाक हो? आश्चर्यविमुग्ध हो? चकित हो? छलांग का भाव उठा? फिर पूछो मत। फिर लगने दो छलांग!

मुग्ध देखते ही रहे

ज्वार की अपार फेन-चूड़ा पर उठा हुआ

अमृत-घट

Are you speechless? Wonder-struck? Amazed? Has the impulse to leap arisen? Then don’t ask—let the leap happen!

वक्त का रथ जो तुम्हारे लिए लाया था

 

तुमने उसे लिया नहीं!

 

बांट कर पीया नहीं!

 

वह चिराग चौमुख कर

 

लोगों को तुमने दिया नहीं!

 

रोशनी पर धूल पड़ी

 

चांदना हुआ नहीं!

 

उठ रही इस औघड़ तरु से

 

मौन काल की पुकार

 

छाया भोगने वालो होशियार

यह सब तुम पर निछावर किया

हर बार

किंतु वक्त करता नहीं

किसी का भी इंतजार

समय का रथ ज्यादा रुक नहीं पाता है

रखा-रखा अमृत भी विष बन जाता है

चूका हुआ क्षण कभी वापस नहीं आता है।

Spellbound you kept gazing at the nectar-pot lifted high on the foaming crest of the tide— the chariot of Time had brought it for you, but you did not take it, you did not share and drink it. That lamp—you did not turn it toward all four directions, you did not give it to the people! Dust settled on the light, moonlight never happened. From this rough-hewn tree rises the silent call of Time: you who enjoy the shade—beware! All this has been poured on you, again and again, yet Time waits for no one. Time’s chariot cannot tarry long, nectar kept back turns into poison, the missed moment never returns.

आज इतना ही।

That’s all for today.